Skip to Videos
  • CM-5-6-12-25.jpg
    06/12/25 |

    मुख्यमंत्री ने की जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की बजट घोषणाओं और सीएम घोषणाओं की समीक्षा

    चंडीगढ़, 06 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की महत्वपूर्ण बजट घोषणाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत और प्रभावी रूप से उपलब्ध करवाना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें।

     

    बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि महाग्राम योजना के तहत 12 चयनित गांवों में शहरी स्तर की पेयजल एवं सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। अब तक भोरा कलां (गुरुग्राम), भैंसवाल कलां (सोनीपत) और खाम्बी (पलवल) में पेयजल व सीवरेज नेटवर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दो अन्य गांवों में शेष कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होगी।

     

    इसके साथ ही, मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि विभिन्न शहरों में 150 किलोमीटर नई सीवर लाइनें बिछाने की बजट घोषणा के तहत 23 शहरों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 100 किलोमीटर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य भी अगले तीन महीनों में पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि पेयजल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भूमिगत जल का अनावश्यक दोहन बंद किया जाए और इसके स्थान पर ट्रीटेड वेस्ट वाटर के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रीसाइक्लिंग एवं रि-यूज की परियोजनाओं को प्राथमिकता दें।

     

    बैठक में बताया गया कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न शहरों में स्थापित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से निकलने वाले ट्रीटेड वेस्ट वाटर को औद्योगिक इकाइयों और सिंचाई विभाग को उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे उद्योग और खेती दोनों क्षेत्रों में ताजे पानी की खपत कम हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में और अधिक संभावनाओं को तलाशने तथा ट्रीटेड वेस्ट वाटर का शत-प्रतिशत रि-यूज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण और जल प्रबंधन भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसलिए सरकार पानी की प्रत्येक बूंद का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।

     

    बैठक में विभाग की सीएम घोषणाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को तय समय अवधि में पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करें और आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करें। 

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HaryanaCM #NaibSinghSaini #PHEDepartment #MahagramScheme #WaterSupply #SewerageProjects #TreatedWasteWater #WaterConservation #ProjectReview #HaryanaDevelopment

  • P-4-6-12-25-E.jpg
    06/12/25 |

    इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल पंचकूला में प्रारंभ, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रहे आकर्षण का केंद्र

    चंडीगढ़, 06 दिसम्बर (अभी) : चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आज पंचकूला के सेक्टर-5 में विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह का पहला दिन छात्रों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साह से भर उठे।

     

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष से भारत का दृश्य अद्भुत दिखाई देता है और हमारा देश “सारे जहाँ से अच्छा” प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 दिन की अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक वैज्ञानिक प्रयोग किए और गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं, जो भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेंगी। इसके अलावा उन्होंने भारत-केंद्रित भोजन, दवाइयों और नवीन तकनीकों पर भी प्रयोग किए।

     

    शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बच्चों, से विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है ।युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि उत्साहजनक है और अध्यापकों की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के एस्ट्रोनॉट बनने के सपनों को साकार करने में मार्गदर्शन दें।

     

    इंटरैक्टिव सत्र के दौरान शुभांशु शुक्ला ने छात्रों और युवाओं के प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होने बताया कि जिस दिन  वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा था कि जल्द ही भारत से हमारा बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएंगे। उस घोषणा ने उनके मन में अंतरिक्ष में जाने की प्रेरणा जागृत की थी। उसी दिन से उन्होंने इस दिशा में निरंतर प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने कहा परिस्थितियां कैसी भी हों मनुष्य को प्रयास करते रहना चाहिए सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है।

     

    एक छात्र द्वारा पूछे गए सवाल क्या केवल एयर फ़ोर्स में रहकर ही एस्ट्रोनॉट बना जा सकता है के उत्तर में उन्होंने बताया कि एक नया फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है जिसके तहत केवल एयर फ़ोर्स या आर्म्ड फोर्सेज ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी लोग एस्ट्रोनॉट बन सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से मिली प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने की हिम्मत दी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत से और भी लोग अंतरिक्ष में जाएंगे।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब गगनयान मिशन पर गंभीरता से कार्य कर रहा है और सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन आदित्य-L1 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया जा चुका है।

    #IISF2025 #ScienceFestival #Panchkula #IndianAstronaut #ShubhanshuShukla #Gaganyaan #SpaceMission #ScienceInIndia #DevelopedIndia2047 #SpaceResearch

  • download (20).jpg
    06/12/25 |

    भिवानी के भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी अत्याधुनिक खेल सुविधाएं - सांसद kधर्मबीर  सिंह

    चंडीगढ़, 06 दिसम्बर (अभी) : भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के साथ भी जोड़ना जरूरी है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास है। हर बच्चे को एक होनहार खिलाड़ी के तौर पर भी तैयार करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ हो और खेलों से देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें। इसी के चलते सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्रामीण अंचल स्तर तक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

    चौधरी धर्मबीर सिंह आज भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त और समुचित खेल सुविधाएं मिलें,  जिसके लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल तक खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जो खिलाड़ी भाग लेते हैं, वे ही खिलाड़ी आगे चलकर कॉमनवेल्थ, ओलंपिक और एशियाई जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, ऐसे में खिलाड़ियों को अधिक से अधिक खेलने के अवसर प्रदान करने जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसी के चलते ही फिट इंडिया के नाम पर युवाओं को प्रोत्साहित किया, जिसके बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

    भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगे सभी सुविधाएं

     

    उन्होंने कहा कि भीम स्टेडियम करीब 32 एकड़ में है, यहां से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनगिनत खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने भिवानी का नाम दुनिया में रोशन किया है। सरकार की योजना के तहत भिवानी के भी स्टेडियम में खिलाड़ियों को सभी प्रकार की अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी।

    #SansadKhelMahotsav #Bhiwani #DharambirSingh #FitIndia #SportsPromotion #RuralSports #HealthyIndia #YouthEmpowerment #BhimStadium #HaryanaSports

  • download (19).jpg
  • Untitled Project (81).jpg

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर किया नमन

    चंडीगढ़, 06 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संविधान निर्माता और आधुनिक भारत के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार, सिद्धांत और संघर्ष न केवल भारतीय समाज बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके जीवन का हर अध्याय हमें यह सीख देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति, शिक्षा और समानता के प्रति समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान में न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया और शिक्षा को सामाजिक उन्नति का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

     

    उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाएं और उनके विचार समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनका अदम्य संकल्प हमारे मार्ग को निरंतर प्रकाशमान करता रहेगा।

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी नीतियाँ चलाई जा रही हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने नागरिकों को डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

     

    #AmbedkarJayanti #MahaparinirvanDiwas #DrBhimraoAmbedkar #HaryanaCM #NaibSinghSaini #ConstitutionOfIndia #SocialJustice #Equality #BabaSaheb #Inspiration #DanikKhabar #HaryanaNews

  • download (18).jpg
    06/12/25

    अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं! अंबाला छावनी के बाजारों से गाड़ियां उठाएगी नगर परिषद

    अम्बाला, 06 दिसम्बर (अभी) : अंबाला छावनी के बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की टीम ने बड़ा फैसला लिया है। परिषद अब छावनी के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    नगर परिषद के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि छावनी के बाजारों में अक्सर देखने को मिलती अवैध पार्किंग को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसके कारण आमजन को आवागमन में भारी असुविधा होती है।

    परिषद अधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों, खासकर सदर बाजार, पक्का बाग रोड और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

    "अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम नियमित रूप से बाजारों का दौरा करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो करके ले जाएगी। वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, अन्यथा उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे और जुर्माना भी लगाया जाएगा।"

    यह कार्रवाई शहर के नागरिकों को जाम से राहत दिलाने और बाजारों में सुरक्षित व सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

    #AmbalaCantt #IllegalParking #TrafficEnforcement #NagarParishad #TrafficJam #AmbalaPolice #ParkingRules #PublicSafety

  • download (3).jpeg
    06/12/25 |

    अत्यधिक हवाई किराया वसूली पर लगाम! नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किराए की अधिकतम सीमा तय की

    आरएस अनेजा, 6 दिसम्बर नई दिल्ली - सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मौजूदा रुकावट के दौरान कुछ एयरलाइंस द्वारा लिए जा रहे बहुत ज़्यादा हवाई किराए के बारे में चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान दिया है। यात्रियों को किसी भी तरह की मौके का फायदा उठाने वाली प्राइसिंग से बचाने के लिए, मिनिस्ट्री ने सभी प्रभावित रूट्स पर सही और वाजिब किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी रेगुलेटरी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

    सभी एयरलाइंस को एक ऑफिशियल निर्देश जारी किया गया है जिसमें अब तय की गई किराए की अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। ये सीमाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती। इस निर्देश का मकसद बाज़ार में प्राइसिंग में अनुशासन बनाए रखना, मुश्किल में फंसे यात्रियों का किसी भी तरह से शोषण होने से रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तुरंत यात्रा करने की ज़रूरत है - जिनमें सीनियर सिटीजन, छात्र और मरीज़ शामिल हैं - उन्हें इस दौरान किसी भी तरह की वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    मिनिस्ट्री रियल-टाइम डेटा और एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के साथ एक्टिव कोऑर्डिनेशन के ज़रिए किराए के स्तर पर कड़ी नज़र रखेगी। तय नियमों से किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर बड़े जनहित में तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    #aviation #ministryofaviation #airport #airfare #airtravel

  • download (2).jpeg
    06/12/25 |

    फरीदाबाद: सब-इंस्पेक्टर 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    आरएस अनेजा, 6 दिसम्बर नई दिल्ली - फरीदाबाद में हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना धौज में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई।

    शिकायतकर्ता ने बताया था कि 8 सितंबर 2025 को उसके खिलाफ धारा 318(बी) पीएनएस के तहत थाना धौज में केस दर्ज है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने केस का चालान कोर्ट में पेश करने के बदले ₹1,50,000 की रिश्वत की मांग की थी। दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता ब्यूरो, अंबाला में शिकायत की। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एक ट्रैप टीम बनाई गई।

    5 दिसंबर 2025 को टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ऑपरेशन शुरू किया। शिकायतकर्ता को यश फार्म हाउस के पास मिलने के बहाने बुलाया गया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, सतर्कता टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जाएगी।

  • download (1).jpeg

    सोनीपत जीआरपी एसएचओ विजय पाल को 5 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया

    आरएस अनेजा, 6 दिसम्बर नई दिल्ली - हरियाणा के सोनीपत में रोहतक विजिलेंस की टीम ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    आरोप है कि थाना प्रभारी पीड़ित से छेड़छाड़ के एक पुराने मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह पांच हजार रुपये पहले दे चुका है। शेष पांच हजार रुपये देने को शुक्रवार देने को बुलाया था। शिकायत के आधार पर रोहतक विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। ललित ने जीआरपी पहुंचकर पांच हजार रुपये विजयपाल को दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

  • download (16).jpg

    हरियाणा में अब यूपीएस में शामिल कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ

    चंडीगढ़, 06 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार के, एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

     

    गौरतलब है कि एकीकृत पेंशन योजना 1 अगस्त, 2025 से लागू की गई थी। इसमें 1 जनवरी, 2006 या उसके बाद भर्ती हुए वे कर्मचारी शामिल हैं, जो पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आते थे।

    #HaryanaGovernment #PensionScheme #GratuityBenefit #RetirementBenefits #UnifiedPension #EmployeeWelfare #FinanceDepartment #NPS #GovernmentEmployees #HaryanaFinance

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 3.01.29 PM.jpeg
    06/12/25 |

    श्री यादव सभा (रजि.), अंबाला छावनी का चुनाव 2026 तक टला, लंबित कार्य पूरे करने पर सहमति

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 6 दिसम्बर : श्री यादव सभा (रजि.), अम्बाला छावनी की महासभा बैठक हाल ही में प्रधान बलवंत एवं महासचिव अमर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। चुनाव टालने का कारण सभा के आगामी चुनाव, जो इस वर्ष नवंबर माह में निश्चित हुए थे, उन्हें वर्ष 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।

    यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सभा में बहुत से लंबित कार्य हैं। सभी गणमान्य सदस्यों ने सहमति व्यक्त की कि इन सभी कार्यों को पहले पूरा किया जाए, जिसके बाद ही चुनाव कराए जाएं।

    अगली चुनाव प्रक्रिया

    सभा ने निर्णय लिया है कि अब यह चुनाव आगामी वर्ष 2026 में होगा। चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए मार्च 2026 के बाद महासभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक में प्रधान बलवंत यादव, महासचिव अमर यादव, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू यादव, मोहन यादव, पवन यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, रमेश यादव, राम बरन यादव, दीपक यादव, अनिल यादव, मदन लाल यादव, राम बाबू यादव, जय किशन यादव और लाल चन्द यादव सहित सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे।

    #ambala #News #yadavdharamshala #meeting

  • image_870x580_6932da9ec5afd.jpg
    06/12/25 |

    हरियाणा सरकार ने अधिकारियों के विदेश दौरों के नियमों में किया संशोधन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मिली छूट

    जे कुमार, चंडीगढ़, 6 दिसम्बर : हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों के आधिकारिक और निजी विदेश दौरों से संबंधित दिशानिर्देशों को संशोधित किया है। यह संशोधन प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अवसरों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

    मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देश : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (जिनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग का प्रभार भी है) ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और अन्य संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी कर 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए पिछले निर्देशों में संशोधन की जानकारी दी।

    विदेश यात्रा के नियमों में संशोधन (छूट) : संशोधित प्रावधान के अनुसार, अधिकारियों के विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध अब उन मामलों में लागू नहीं होंगे जहाँ प्रशिक्षण या अध्ययन कार्यक्रम: अखिल भारतीय सेवाओं या राज्य सेवाओं के अधिकारियों को मुख्य सचिव कार्यालय (प्रशिक्षण शाखा) द्वारा जारी आदेशों के आधार पर प्रशिक्षण या अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है।

    बाहरी वित्तपोषण: कार्यक्रम पूरी तरह से बाहरी एजेंसियों द्वारा प्रायोजित और वित्त पोषित होते हैं, जिससे राज्य के खजाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ता है। यह छूट सुनिश्चित करती है कि अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और अध्ययन के अवसर वित्तीय या प्रशासनिक बाधाओं के बिना उपलब्ध हों, जो प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है। वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

    #haryana-government #rules-for-foreign-tours #News #haryana #training-programmes

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 8.00.29 PM.jpg
    06/12/25 |

    महेश नगर में खुली जगह पर मीट बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, मुख्य सफाई निरीक्षक ने हटवाए रेहड़िया

    जे कुमार, अम्बाला, 6 दिसम्बर : नगर परिषद मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त के नेतृत्व में महेश नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर अवैध रूप से मीट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई है।

    कार्रवाई का उद्देश्य

    स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क किनारे खुले में मीट बेचे जाने से अस्वच्छता फैलती है और यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इसके अलावा, ऐसे स्टॉल यातायात में भी बाधा उत्पन्न करते थे।

    मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त और उनकी टीम ने महेश नगर बाजार में दौरा किया और खुले में मीट बेच रहे स्टॉलों को तुरंत हटवाया। इस दौरान विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में बिना उचित लाइसेंस और स्वच्छता मानदंडों का पालन किए बिना ऐसा न करें।

    स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

    सुनील दत्त ने कहा कि यह अभियान स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें।

    #ambala #News #nagarprishd #chief-sanitation-inspector #selling-meat #open-space-in-mahesh-nagar

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 8.08.56 PM.jpeg
    06/12/25 |

    15वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेले में मनमोहन वारिस की धूम, फोक-पॉप गानों पर झूमा ट्राइसिटी

    जे कुमार, चंडीगढ़, 6 दिसम्बर : 15वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेले में शुक्रवार शाम वर्ल्ड फेम पंजाबी फोक-पॉप सिंगर मनमोहन वारिस ने अपनी शानदार गायकी से समां बांध दिया। वारिस के मस्ती भरे और सामाजिक संदेश देते गानों को सुनकर ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के श्रोता झूम उठे।

    हिट गानों से जीता दर्शकों का दिल : मनमोहन वारिस ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके प्रमुख गाने रहे | अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी-2' फेम सॉन्ग "कलेजे तीर देखन नू, ते सिर ते ताज देखन नू..."

    • "कल्ली बेह के सोची नी..."

    • "दो तारा वजदा वे..."

    • "सुती पई नूं हिचकियां आणगीयां..."

    • "उड़जू उड़जू करदा..."

    उनके सुरों और तान से सम्मोहित श्रोता लगातार वाह-वाह कर रहे थे।

    प्रोफेशन को बनाया पैशन : - इस अवसर पर मनमोहन वारिस ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें परमात्मा ने आवाज़ दी और माता-पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर गुरुओं के पास भेजा। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि "कोई भी प्रोफेशन हो, उसी को अपना पैशन बनाना चाहिए।" वारिस ने कहा कि उन्होंने ऐसा ही किया और उन्हें संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिला। उनका मुख्य उद्देश्य संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करना है।

    सामाजिक सरोकार को दिया बढ़ावा : - वारिस ने कहा कि वह अपने गानों के माध्यम से सामाजिक सरोकार भी निभाते हैं। उन्होंने अभिनेता और पहलवान दारा सिंह से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए युवा पीढ़ी को नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह पानी बचाओ अभियान और बाल मजदूरी जैसे विषयों पर भी समाज को संदेश देते रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके दोनों भाइयों कमल हीर और संगतार के साथ पेश किया जाने वाला उनका वर्ल्ड वाइड शो 'पंजाबी विरसा' भी पारिवारिक प्रेम और जॉइंट फैमिली का संदेश देता है।

    #15th-chandigarh-national #news #manmohan-wariss-performance #folk-pop-songs

  • download.jpg
    06/12/25 |

    करनाल में ₹162 करोड़ की लागत से बनेगा 'यूनिटी मॉल', 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

    जे कुमार, चंडीगढ़, 6 दिसम्बर, 2025: हरियाणा के करनाल में ₹162.88 करोड़ की लागत से एक भव्य यूनिटी मॉल का निर्माण किया जा रहा है। आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

    राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म : इस यूनिटी मॉल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उत्पादों, विशेषकर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच बनाने की योजना है।

    • स्थान और लागत: यह मॉल करनाल की औद्योगिक सम्पदा के सेक्टर-37 में ग्रांड ट्रंक रोड (GT Road) के साथ 3.87 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।

    • लक्ष्य: परियोजना को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    • वर्तमान प्रगति: अधिकारियों ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि परियोजना का खुदाई कार्य तीव्र गति से जारी है।

    व्यापक आर्थिक प्रभाव : - मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निर्माण की स्वीकृत समय-सीमा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि GT रोड पर स्थित होने के कारण दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख उत्तरी शहरों से इस मॉल की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है, जिससे इसके व्यापक आर्थिक प्रभाव को मजबूती मिलेगी। यूनिटी मॉल छोटे उद्यमियों की मार्केटिंग लागत कम करेगा, घरेलू और वैश्विक बाजारों में उनकी पहचान बढ़ाएगा, और नए व्यावसायिक सहयोग के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) के प्रबंध निदेशक श्री आदित्य दहिया ने बताया कि यह मॉल राज्य के विशिष्ट उत्पादों के स्थायी प्रदर्शनी केंद्र, बिजनेस-टू-बिजनेस नेटवर्किंग हब तथा पर्यटन आकर्षण के रूप में भी कार्य करेगा।

    #ambala #karnal #News #national-platform #unity-mall-karnal

  • Screenshot 2025-12-05 233245.jpg
    05/12/25

    भारत में नई श्रम संहिताएं और श्रमिकों का भविष्य................

    भारत में नई श्रम संहिताएं और श्रमिकों का भविष्य………….

    भारत लंबे समय से एक श्रम-प्रधान अर्थव्यवस्था वाला देश रहा है, जहाँ कृषि, निर्माण, परिवहन, उद्योग, घरेलू सेवा, स्वास्थ्य, मनोरंजन तथा अन्य असंगठित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। देश के विकास की गति श्रमिकों के योगदान पर ही टिकी हुई है, लेकिन विडंबना यह है कि आज़ादी के बाद दशकों तक श्रमिक सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कोई प्रभावी, पारदर्शी और सार्वभौमिक व्यवस्था नहीं बन पाई। विभिन्न कालखंडों में श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कई कानून तो बने, लेकिन उनकी जटिलता, कार्यान्वयन में असमानता और आधुनिक बदलते उद्योगों की आवश्यकताओं के कारण वे अप्रभावी साबित होने लगे। इसी पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने श्रम सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर चार प्रमुख संहिताएं लागू करने का निर्णय लिया। वर्ष 2025 तक इन संहिताओं के पूर्ण रूप से लागू होने की उम्मीद की जा रही है, जिनसे श्रमिकों के जीवन में व्यापक बदलाव आएगा।

    श्रम सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत चार नई श्रम संहिताएं हैं— वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-स्थिति संहिता 2020। इन संहिताओं का प्रमुख उद्देश्य श्रमिकों को मूलभूत अधिकार उपलब्ध कराना, कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना तथा उद्योगों को एक सरल और लचीला वातावरण प्रदान करना है। पुराने 29 नियमों के स्थान पर संहिताओं के लागू होने से कानून में मौजूद जटिलता, और अलग-अलग क्षेत्रों में असमान व्यवहार की समस्याएं दूर होंगी। यह एक ऐसा बदलाव है जो श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचाएगा।

    श्रमिकों की वर्तमान स्थिति और सुधार की आवश्यकता

    भारत में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक श्रमिक असंगठित क्षेत्र से संबंधित हैं। इनमें दैनिक मजदूरी करने वाले, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, कृषि मजदूर, रिक्शा चालक, छोटे दुकानों के कर्मचारी, डिलीवरी कर्मी, आदि शामिल हैं। इन श्रमिकों के पास रोजगार की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, न्यूनतम वेतन की गारंटी और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं होतीं। कई बार मजदूरों को दुर्घटना, बीमारी या बुढ़ापे में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, क्योंकि उनके पास बचत या पेंशन नहीं होती। महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर असुरक्षा व मातृत्व लाभ की कमी एक और बड़ी चुनौती रही है। इन समस्याओं को देखते हुए श्रम संहिताओं का निर्माण समय की आवश्यकता बन गया था।

    वेतन संहिता 2019: एक राष्ट्र, एक वेतन प्रणाली

    वेतन संहिता 2019 का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य पूरे भारत में न्यूनतम वेतन का एक समान प्रावधान लागू करना है। इससे किसी भी क्षेत्र या राज्य में श्रमिकों के साथ वेतन के मामले में भेदभाव नहीं किया जा सकेगा। यह संहिता वेतन भुगतान में पारदर्शिता और सुनिश्चितता लाएगी। साथ ही समय पर वेतन देना अब नियोक्ताओं की कानूनी जिम्मेदारी होगी। इससे उन श्रमिकों को विशेष राहत मिलेगी जिन्हें अक्सर समय पर मजदूरी नहीं मिलती थी या जिनका वेतन अनुचित कारणों से काट लिया जाता था।

    औद्योगिक संबंध संहिता 2020: विवादों का समाधान और सामंजस्य

    उद्योगों में अक्सर श्रमिक-नियोक्ता संबंध कमजोर हो जाते हैं, जिसके कारण हड़ताल, तालाबंदी, उत्पादन रुकना और रोजगार अस्थिरता जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। औद्योगिक संबंध संहिता 2020 का उद्देश्य श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच संतुलन स्थापित करना है। इसमें श्रमिक संगठनों की रजिस्ट्री, हड़ताल-नियमों की स्पष्टता, विवादों के समाधान के लिए संस्थागत प्रावधान और उद्योगों में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। इससे उद्योगों को स्थायित्व मिलेगा और श्रमिकों को उनके अधिकारों की सुरक्षा का विश्वास भी।

    सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020: असंगठित श्रमिकों के लिए वरदान

    सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 भारत के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। इसके तहत ईएसआईसी, ईपीएफ, पेंशन, मातृत्व लाभ, विकलांगता सहायता और मृत्यु लाभ जैसी सुविधाएं अब असंगठित और गिग वर्करों तक भी पहुंचेंगी। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से श्रमिकों की पहचान और डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाएं सीधे श्रमिकों तक पहुंचेंगी। यह कानून श्रमिकों को उनके भविष्य के लिए सुरक्षा प्रदान करेगा, जिससे अचानक संकट आने पर उन्हें आर्थिक असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    व्यावसायिक सुरक्षा संहिता 2020: कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान

    कई बार निर्माण कार्य, खदान, फैक्टरी और अन्य कार्यस्थलों पर दुर्घटनाएँ होती हैं जिनमें श्रमिकों को गंभीर चोटें पहुंचती हैं या उनकी मृत्यु तक हो जाती है। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य-स्थिति संहिता 2020 कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने पर जोर देती है। नियोक्ताओं को श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यह संहिता खासतौर पर उन उद्योगों में महत्वपूर्ण है जहाँ काम के दौरान जोखिम अधिक रहता है।

    आर्थिक विकास पर प्रभाव

    नई श्रम संहिताओं से भारत की अर्थव्यवस्था को कई सकारात्मक प्रभाव मिलेंगे। पहला, इन कानूनों से निवेश बढ़ेगा, क्योंकि उद्योगों को एक सरल और स्पष्ट कानूनी व्यवस्था मिलेगी। दूसरा, श्रमिकों की उत्पादकता बढ़ेगी, क्योंकि सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा। तीसरा, संगठित रोजगार बढ़ेगा, जिससे देश में बेरोजगारी कम होगी। चौथा, श्रम बल के डेटा के डिजिटलीकरण से योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होंगी, जिससे सरकारी खर्च में पारदर्शिता आएगी।

    चुनौतियाँ और सुधार की दिशा

    हालाँकि इन श्रम संहिताओं को पूरी तरह सफल बनाने के लिए केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है। इसके क्रियान्वयन में कई चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, जैसे— सभी राज्यों में समान रूप से लागू होना, श्रमिकों का पंजीकरण, नियोक्ताओं द्वारा नियमों का पालन, और जागरूकता की कमी। इसलिए सरकार, उद्योग और समाज को मिलकर इन संहिताओं को सफल बनाना होगा। श्रमिक शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, पारदर्शी निरीक्षण प्रणाली तथा शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करना आवश्यक होगा।

    नई श्रम संहिताएं भारत के श्रमिक वर्ग के लिए एक नई उम्मीद का प्रतीक हैं। इनसे न केवल श्रमिकों का जीवन सुरक्षित और सम्मानपूर्ण बनेगा, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। ये संहिताएं विकास, समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यदि इनका प्रभावी क्रियान्वयन किया गया, तो भारत आने वाले वर्षों में एक अधिक सुरक्षित, उत्पादक और समावेशी श्रम बाजार के रूप में उभर सकता है। श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं और इन संहिताओं से उन्हें मिलने वाले अधिकार निश्चित रूप से भारत को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।
    K.K.

  • Screenshot 2025-12-05 231017.jpg
    05/12/25

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के समापन समारोह को संबोधित किया


     मोदी जी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ की शुरुआत कर खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच, प्रेरणा व टैलेंट सर्च की एक सशक्त शुरुआत की

    खेलकूद से जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट और धैर्य के गुण विकसित होते हैं

    गांधीनगर में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ में डेढ़ लाख से अधिक रिकॉर्ड पंजीकरण, जिनमें लगभग 70 हज़ार महिलाएँ हैं

    ‘खेलो गुजरात’, खेल महाकुंभ, टैलेंट सर्च, स्पोर्ट्स स्कूल और मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मूवमेंट गुजरात में हुई है

     आगामी खेल महोत्सव में बेटों से ज्यादा संख्या बेटियों की हो और विजेता भी अधिकतर बेटियाँ ही हों

    गुजरात ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी हासिल कर ली है, अहमदाबाद को 2036 में ओलंपिक का स्वागत करने के लिए भी तैयार रहना है

      जब भारत में ओलंपिक होगा, तब सबसे अधिक मेडल जीतने वाला राज्य गुजरात हो

    वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन चुका है, जहाँ खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग और सुविधाएँ उपलब्ध हैं

    2014 में खेलों के लिए बजट मात्र 800 करोड़ रुपए था, 2025 में यह 5 गुना बढ़कर लगभग 4,000 करोड़ रुपए हुआ

    प्रविष्टि तिथि: 05 DEC 2025 10:17PM by PIB Delhi

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि करीब पाँच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनूठा विचार रखा था कि प्रत्येक वर्ष “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि आज गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र में यह तीसरा खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। जब मोदी जी ने यह विचार रखा था, तब शायद उन्हें छोड़कर किसी को पता नहीं था कि इस छोटे से विचार में कितनी बड़ी ताकत और कितना संकल्प समाहित है। श्री शाह ने कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा विद्यार्थी, युवा और वरिष्ठ नागरिक इस सांसद खेल महोत्सव में भाग लेकर अपने जीवन में खेल, फिटनेस और स्वास्थ्य को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस माध्यम से देश भर में अनेक खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच मिला है, खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है और इसी के साथ टैलेंट सर्च की एक सशक्त शुरुआत हुई है।

    श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने “खेल महोत्सव गुजरात” की शुरुआत की थी। उसके बाद जब वे देश के प्रधानमंत्री बने, तब भी उन्होंने हर युवा को खेलने, खेलकूद के लिए जिज्ञासा जगाने, सुविधाएँ उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण देने और स्पर्धाओं में भाग लेने की प्रेरणा दी है।

    गृह मंत्री ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है। हार के बाद निराश न होना और फिर से उठकर मेहनत करना – यह सीख कोई किताबी ज्ञान नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि आज यहाँ कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित सभी खेलों के खिलाड़ी उपस्थित हैं, लेकिन कोई भी टीम ऐसी नहीं होगी जो हारने के बाद विजेता बन गई हो। उन्होंने कहा कि हारने के बाद खेल छोड़ना नहीं, बल्कि अगले दिन जीतने के जुनून के साथ फिर मैदान में उतरना – यही गुण हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है, और जीतने के बाद अहंकार नहीं करना, बल्कि अपने साथी के कंधे पर हाथ रखकर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ उसे आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ देना – यह अनमोल शिक्षा भी हमें खेल के मैदान से ही मिलती है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र में यह सांसद खेल महोत्सव तीन चरणों में आयोजित हुआ था –  24 से 30 अक्टूबर तक ग्रामीण एवं वार्ड स्तर पर, 6 से 14 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर, और 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक लोकसभा स्तर पर। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र की सभी सात विधानसभाओं को मिलाकर कुल 1 लाख 57 हजार खिलाड़ियों ने इसमें पंजीकरण कराया। इनमें लगभग 87 हजार पुरुष और 70 हजार महिला प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों को एक चुनौती दे रहे हैं कि आगामी खेल महोत्सव में बेटों से ज्यादा संख्या बेटियों की होनी चाहिए और विजेता भी अधिकतर बेटियाँ ही हों। उन्होंने कहा कि इन 1 लाख 57 हजार खिलाड़ियों में से 8,500 से अधिक खिलाड़ी विजेता बने, लेकिन शेष 1 लाख 48 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भी विजय का संकल्प लेकर, हार से निराश न होकर आगे बढ़ने की सीख लेकर फिर मैदान में उतरेंगे। उनके जीवन में यह जिजीविषा और महत्वाकांक्षा ही प्रगति के सबसे बड़े प्रेरणा-स्रोत बनेंगी।

    श्री अमित शाह ने कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव में सात आयु-वर्ग (कैटेगरी) शामिल किए गए थे, जिनमें अंडर-9, अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, ओवर-40, ओवर-50 और ओवर-60 शामिल हैं। सभी आयु-वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सानंद में ही लगभग 59,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, मलखंब, तैराकी, योगासन, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल – इन सभी खेलों में कुल मिलाकर 59,000 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सांसदों से जो अपील की थी, वह अपील आज पूरे देश के विद्यार्थियों, बालकों और जवानों के लिए मार्गदर्शक बन गई है। अनुशासन, टीम स्पिरिट, धैर्य और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट – ये चार गुण यदि जीवन में विकसित करने हैं, तो केवल खेलकूद ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से प्रतिभा की पहचान हो रही है, हमारे अंदर छिपी ताकत का परिचय हो रहा है, फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, नशा-मुक्त भारत अभियान को बल मिल रहा है और हर क्षेत्र, हर आयु-वर्ग को समान अवसर मिल रहा है। यही कारण है कि आज सांसद खेल महोत्सव पूरे देश में अत्यंत लोकप्रिय हो गया है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लगभग 800 करोड़ रुपए के खर्च से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन चुका है, जहाँ खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग और सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ऐसे अनेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देश भर में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात ने तो कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी की बिड जीत ली है। श्री शाह ने कहा कि अहमदाबाद के लोगों को 2036 में ओलंपिक का स्वागत करने के लिए भी तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि पुलिस गेम्स, कॉमनवेल्थ और अंत में ओलंपिक – ये सारी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएँ गुजरात और अहमदाबाद में होंगी। लेकिन केवल आयोजन करना ही काफी नहीं है। श्री शाह ने गुजरात के सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि जब भारत में ओलंपिक होगा, तब सबसे अधिक मेडल जीतने वाला राज्य यदि कोई बने, तो वह हमारा गुजरात बने। इसके लिए खिलाड़ियों, कोचों और सभी खेल संस्थाओं को आज से ही तैयारी शुरू करनी है।

    श्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात में “खेलो गुजरात”, खेल महाकुंभ, टैलेंट सर्च, स्पोर्ट्स स्कूल, एकेडमी और मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर – इन सबके माध्यम से देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मूवमेंट किसी एक राज्य में तैयार हुई है, तो वह गुजरात है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि एसपी एनक्लेव बन रहा है, हाई परफॉर्मेंस सेंटर बन रहे हैं। नडियाद में हाई परफॉर्मेंस सेंटर पहले से चल रहा है, जो 200 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है।

    गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में खेलों के लिए बजट मात्र 800 करोड़ रुपए था, लेकिन 2025 में यह 5 गुना बढ़कर लगभग 4,000 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि भारत के खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में 15 मेडल, 2018 में 26 और 2022 में 22 मेडल जीतने में कामयाबी मिली है। वहीं, एशियन गेम्स में पहले मिले 57 के मुकाबले अब 107 मेडल मिले हैं। पैरा-एशियन गेम्स में 33 के स्थान पर 111 मेडल जीते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जब भारत में ओलंपिक होगा, तब मेडल तालिका में भारत का स्थान पहले पाँच में जरूर होगा।

    श्री अमित शाह ने कहा कि वह खिलाड़ियों को यह संकल्प दिलाना चाहते हैं कि वे जीवन भर व्यसन से दूर रहेंगे। वह संकल्प लें कि कोई भी नशा न उनके मन को स्वीकार होगा न ही शरीर को। उन्होंने कहा कि खेल हमें स्वतः ही व्यसनमुक्त बनाता है। श्री शाह ने यह संकल्प लेने को भी कहा कि हर खिलाड़ी कम से कम 5 पौधे अपने घर के आसपास, अपने स्कूल में, खेल के मैदान में या गाँव-शहर में लगाए और उनकी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने में हम “ग्रीन गांधीनगर मूवमेंट” को नई गति देने जा रहे हैं। आने वाली वर्षा ऋतु में गांधीनगर रिकॉर्ड-तोड़ वृक्षारोपण करने जा रहा है।

    गृह मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी के नाम पर बनाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर जी सबसे प्रखर देशभक्त और क्रांतिवीरों में से एक थे। उनके नाम वाला यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हमें हर दिन यही संदेश देता है कि जैसे सावरकर जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, वैसे ही हम भी देशभक्ति की भावना को अपने अंदर जीवित रखें। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाला हर खिलाड़ी सावरकर जी से देशभक्ति की प्रेरणा ले और उसे अपने जीवन में उतारे।

    ****

  • Screenshot 2025-12-05 230451.jpg
    05/12/25

    रूस के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के परिणामों की सूची

    समझौता ज्ञापन और समझौते

     

    प्रवासन और गतिशीलता:

     

    एक देश के नागरिकों के दूसरे देश के क्षेत्र में अस्थायी श्रम गतिविधि पर भारत सरकार और रूस की सरकार के बीच समझौता।  

     

    भारत सरकार और रूस की सरकार के बीच अनियमित प्रवासन से निपटने में सहयोग पर समझौता।

     

    स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा:

     

    स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच समझौता।

     

    खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और रूस की सरकार की उपभोक्ता अधिकार संरक्षण एवं मानव कल्याण पर निगरानी की संघीय सेवा के बीच समझौता।

     

    समुद्री सहयोग और ध्रुवीय जलक्षेत्र:

     

    ध्रुवीय जलक्षेत्र में संचालित जहाजों के लिए विशेषज्ञों के प्रशिक्षण पर भारत सरकार के पत्‍तन, पोत परिवाहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा रूस की सरकार के परिवहन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन।

     

    भारत सरकार के पत्‍तन, पोत परिवाहन और जलमार्ग मंत्रालय और रूस के समुद्री बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन।

     

    उर्वरक:

     

    मेसर्स जेएससी यूरालकेम और मेसर्स राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड तथा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और इंडियन पोटाश लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन।

     

    सीमा शुल्क एवं वाणिज्य:

     

    भारत और रूस के बीच माल और वाहनों के संबंध में आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड तथा रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा के बीच प्रोटोकॉल।

     

    भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग और जेएससी "रूसी पोस्ट" के बीच द्विपक्षीय समझौता।

     

    शैक्षणिक सहयोग:

     

    पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान  और रूस के फेडल स्‍टेट ऑटोनोमस उच्च शिक्षा संस्थान "नेशनल टॉम्स्क स्‍टेट यूर्निवसिटी", टॉम्स्क के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

     

    मुंबई विश्वविद्यालय, लोमोनोसोव मॉस्को स्‍टेट विश्वविद्यालय और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष की संयुक्त-स्टॉक कंपनी प्रबंधन कंपनी के बीच सहयोग संबंधी समझौता।

     

    मीडिया सहयोग:

     

    प्रसार भारती, भारत और संयुक्त स्टॉक कंपनी गज़प्रोम-मीडिया होल्डिंग, रूस संघ के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता हेतु समझौता ज्ञापन।

     

    भारत के प्रसार भारती और रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए हेतु समझौता ज्ञापन।

     

    भारत के प्रसार भारती और द बिग एशिया मीडिया ग्रुप के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन।

     

    भारत के प्रसार भारती और एएनओ "टीवी-नोवोस्ती" के बीच प्रसारण सहयोग और सहभागिता हेतु समझौता ज्ञापन का परिशिष्ट।

     

    "टीवी ब्रिक्स" संयुक्त स्टॉक कंपनी और "प्रसार भारती" के बीच समझौता ज्ञापन।

     

    घोषणाएँ

     

    भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के लिए 2030 तक का कार्यक्रम।

     

    रूसी पक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने के लिए फ्रेमवर्क समझौते को अपनाने का निर्णय लिया है।

     

    नई दिल्‍ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी और मास्‍को स्थित ज़ारित्सिनो स्‍टेट ऐतिहासिक, वास्तुशिल्‍प, कला एवं भूदृश्य संग्रहालय-रिजर्व के बीच प्रदर्शनी "इंडिया: फैवरिक ऑफ टाइम" के लिए समझौता।

     

    रूसी नागरिकों को पारस्परिक आधार पर 30 दिनों का निःशुल्क ई-पर्यटक वीज़ा प्रदान किया जाएगा।

     

    रूसी नागरिकों को निःशुल्क समूह पर्यटक वीज़ा प्रदान किया जाएगा।

     

    ****

  • Screenshot 2025-12-05 230104.jpg
    05/12/25

    23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

    भारत-रूस: विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित दीर्घकालिक कसौटी पर सिद्ध प्रगतिशील साझेदारी

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, रूसी संघ के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 04-05 दिसंबर, 2025 को भारत की राजकीय यात्रा पर आए।


    दोनों देशों के नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। यह वर्ष भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ है, जिसे अक्टूबर 2000 में राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन की भारत की पहली राजकीय यात्रा के दौरान स्थापित किया गया था।


    दोनों नेताओं ने इस दीर्घकालिक और समय की कसौटी पर सिद्ध संबंध की विशेष प्रकृति पर जोर दिया, जो आपसी विश्वास, एक-दूसरे के मूल राष्ट्रीय हितों के प्रति सम्मान और रणनीतिक संयोजन की विशेषता है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि साझा जिम्मेदारियों वाली प्रमुख शक्तियों के रूप में, यह महत्वपूर्ण संबंध वैश्विक शांति और स्थिरता का आधार बना हुआ है जिसे समान और अविभाज्य सुरक्षा के आधार पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


    दोनों नेताओं ने बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-रूस संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया, जो राजनीतिक और रणनीतिक, सैन्य और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु, अंतरिक्ष, सांस्कृतिक, शिक्षा और मानवीय सहयोग सहित सहकार के सभी क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इस बात पर संतोष व्यक्त किया गया कि दोनों पक्ष पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करते हुए सहयोग के नए रास्ते सक्रिय रूप से तलाश रहे हैं।

    दोनों नेताओं ने जोर देकर कहा कि मौजूदा जटिल, चुनौतीपूर्ण और अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में भारत-रूस संबंध सशक्त बने हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक समकालीन, संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभप्रद, टिकाऊ और दीर्घकालिक साझेदारी बनाने का प्रयास किया है। भारत-रूस संबंधों के विकास के संपूर्ण परिदृश्य में एक साझा विदेश नीति हमारी प्राथमिकता है। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए सभी प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।


    दोनों नेताओं ने येकातेरिनबर्ग और कजान में भारत के दो महावाणिज्य दूतावासों के उद्घाटन का स्वागत किया और अंतर-क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार और आर्थिक संबंधों तथा जन-जन के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके शीघ्र कार्यान्वयन की आशा व्यक्त की।


    दोनों नेताओं ने पिछले शिखर सम्मेलन के बाद से सभी स्तरों पर संपर्कों में निरंतर वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और तियानजिन में 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान उनके बीच हुई बैठकें; भारत के विदेश मंत्री और रूस के फर्सट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर की सह-अध्यक्षता में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) पर भारत-रूस इंटर गवर्नमेंटल कमिशन (आईआरआईजीसी) के 26वें सत्र का आयोजन और दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की सह-अध्यक्षता में सैन्य तथा सैन्य-तकनीकी सहयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) पर आईआरआईजीसी के 22वें सत्र का आयोजन; भारतीय पक्ष से लोकसभा अध्यक्ष, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री, गृह राज्य मंत्री, रक्षा, युवा कार्यक्रम और खेल, कपड़ा और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की यात्राएं, रूस के स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष, फर्स्ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर, ऊर्जा मंत्री, संस्कृति मंत्री की यात्राएं; और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर रणनीतिक वार्ता, विदेश कार्यालय परामर्श, संयुक्त राष्ट्र के मुद्दों पर परामर्श, आतंकवाद की रोकथाम पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक आदि का आयोजन शामिल हैं।


    व्यापार और आर्थिक साझेदारी


    दोनों नेताओं ने रूस को भारत के निर्यात में वृद्धि, औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने, विशेष रूप से उन्नत उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नई तकनीकी और निवेश साझेदारियां बनाने और सहयोग के नए रास्ते और रूप खोजने सहित, एक संतुलित और टिकाऊ तरीके से द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की।

     

    दोनों नेताओं ने 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के लिए कार्यक्रम (कार्यक्रम 2030) को अपनाने का स्वागत किया।

    दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रों को शामिल करते हुए भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच वस्तुओं पर एक मुक्त व्यापार समझौते पर संयुक्त कार्यक्रम की मौजूदा तीव्रता की सराहना की। उन्होंने दोनों पक्षों को निवेश के संवर्धन और संरक्षण पर पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर बातचीत के प्रयासों को तेज करने का भी निर्देश दिया।


    दोनों नेताओं ने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस इंटर गवर्नमेंटर कमिशन (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 25वें और 26वें सत्रों तथा नई दिल्ली (नवंबर 2024) और मॉस्को (अगस्त 2025) में आयोजित भारत-रूस व्यापार मंच के परिणामों का स्वागत किया।


    दोनों पक्षों ने विश्व व्यापार संगठन को केंद्र में रखते हुए एक खुली, समावेशी, पारदर्शी और भेदभाव रहित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि टैरिफ और गैर-टैरिफ व्यापार बाधाओं का समाधान, लॉजिस्टिक में आने वाली बाधाओं को दूर करना, संपर्क को बढ़ावा देना, सुचारू भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करना, बीमा और पुनर्बीमा के मुद्दों के लिए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजना और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नियमित संपर्क, 2030 तक 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के संशोधित द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने को लेकर प्रमुख घटकों में से हैं।

    रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार के निर्बाध रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं के इस्‍तेमाल के माध्यम से द्विपक्षीय निपटान प्रणालियों को संयुक्त रूप से विकसित करने पर सहमत हुए। इसके अतिरिक्त, दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय भुगतान प्रणालियों, वित्तीय संदेश प्रणालियों और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा प्लेटफार्मों की अंतर-संचालनीयता को सक्षम करने पर अपने परामर्श जारी रखने को लेकर सहमति व्यक्त की है।


    दोनों पक्षों ने भारत को उर्वरकों की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया और इस क्षेत्र में संयुक्त उद्यमों की स्थापना की संभावना पर चर्चा की।


    दोनों पक्षों ने कुशल श्रमिकों की गतिशीलता से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर का स्वागत किया।


    रूसी पक्ष ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकनॉमिक फोरम (जून 2025) और ईस्‍टर्न इकनॉमिक फोरम (सितंबर 2025) में भारतीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक और निवेश सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इन आर्थिक मंचों के दौरान आयोजित भारत-रूस व्यापार वार्ता के योगदान का जिक्र किया।


    दोनों नेताओं ने ऊर्जा स्रोतों, कीमती पत्थरों और धातुओं सहित खनिज संसाधनों में उत्पादक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय व्यापार के महत्व के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं की विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण कच्चे माल के महत्व को भी नोट किया। इस क्षेत्र में रूस और भारत द्वारा संप्रभु राज्यों के रूप में किया गया कुशल सहयोग उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण का एक महत्वपूर्ण घटक है।


    ऊर्जा साझेदारी


    दोनों पक्षों ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में ऊर्जा क्षेत्र में अपने व्यापक सहयोग पर चर्चा करते हुए इसकी सराहना की। दोनों पक्षों ने तेल और तेल उत्पाद, तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल प्रौद्योगिकी, तेल क्षेत्र सेवाएं और अपस्ट्रीम प्रौद्योगिकी एवं संबंधित इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, एलएनजी और एलपीजी से संबंधित इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, अपने देशों में विभिन्न मौजूदा परियोजनाओं, भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) प्रौद्योगिकी, परमाणु परियोजनाओं आदि जैसे क्षेत्रों में भारतीय और रूसी कंपनियों के बीच वर्तमान और संभावित सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने इस क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान के महत्व पर भी ध्यान दिया और ऊर्जा क्षेत्र में अपने निवेशकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्‍याओं का समाधान करने पर सहमति व्यक्त की।


    परिवहन और संपर्क


    दोनों पक्षों ने इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांस्‍पोर्ट कॉरिडोर (आईएनएसटीसी), चेन्नई-व्लादिवोस्तोक (पूर्वी समुद्री) गलियारे और उत्तरी समुद्री मार्ग का समर्थन करने के लिए संपर्क में सुधार और बुनियादी ढांचे की क्षमता को बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक लिंक के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्थिर और कुशल परिवहन गलियारों के निर्माण में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने ध्रुवीय जल में परिचालित जहाजों के लिए विशेषज्ञों के प्रशिक्षण पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया।


    दोनों पक्षों ने रूस और भारत के रेलवे के बीच लाभदायक सहयोग का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य पारस्परिक रूप से लाभकारी प्रौद्योगिकी विनिमय के क्षेत्र में साझेदारी स्थापित करना है।


    रूसी सुदूर पूर्व और आर्कटिक में सहयोग


    दोनों पक्षों ने रूसी संघ के सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र में व्यापार और निवेश सहयोग को तेज करने की अपनी तत्परता की पुष्टि की। 2024-2029 की अवधि के लिए रूसी सुदूर पूर्व में व्यापार, आर्थिक और निवेश क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग कार्यक्रम भारत और रूसी सुदूर पूर्व क्षेत्र के बीच विशेष रूप से कृषि, ऊर्जा, खनन, जनशक्ति, हीरे, फार्मास्यूटिकल, समुद्री परिवहन आदि के क्षेत्रों में आगामी सहयोग के लिए आवश्यक संरचना प्रदान करता है।


    दोनों पक्षों ने आर्कटिक से संबंधित मुद्दों पर नियमित द्विपक्षीय परामर्श आयोजित करने के महत्व को चिन्हित किया और उत्तरी समुद्री मार्ग पर बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया। रूसी पक्ष ने मार्च 2025 में मरमंस्क में आयोजित 6वें इंटरनेशनल आर्कटिक फोरम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की सराहना की। भारतीय पक्ष ने आर्कटिक काउंसिल में एक पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की अपनी तत्परता व्यक्त की।

    असैन्य परमाणु सहयोग, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग

    दोनों पक्षों ने ईंधन चक्र, कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) और गैर-ऊर्जा अनुप्रयोगों के संचालन के लिए जीवन चक्र समर्थन सहित परमाणु ऊर्जा में सहयोग को व्यापक बनाने के अपने इरादे की पुष्टि की दोनों पक्षों ने भारत सरकार की 2047 तक भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावाट तक बढ़ाने की योजना को ध्यान में रखते हुए, रणनीतिक साझेदारी के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग के महत्व पर ध्यान दिया।

    दोनों पक्षों ने शेष परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाइयों के निर्माण सहित केकेएनपीपी के कार्यान्वयन में हुई प्रगति का स्वागत किया और उपकरणों एवं ईंधन की आपूर्ति के लिए समय-सीमा का पालन करने पर सहमति व्यक्त की।

    दोनों पक्षों ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए भारत में दूसरे स्थल पर आगामी चर्चा के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया, भारतीय पक्ष पहले हस्ताक्षरित समझौतों के अनुसार दूसरे स्थल के औपचारिक आवंटन को अंतिम रूप देने का प्रयास करेगा।

    दोनों पक्षों ने रूसी डिजाइन, अनुसंधान और एनपीपी के संयुक्त विकास, रूसी डिजाइन वाले बड़े क्षमता वाले एनपीपी के लिए परमाणु उपकरणों और ईंधन संयोजनों के स्थानीयकरण और संयुक्त विनिर्माण के वीवीईआर पर तकनीकी और वाणिज्यिक चर्चाओं में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की, जो पारस्परिक रूप से सहमत नियमों और शर्तों के अधीन हैं।


    अंतरिक्ष में सहयोग के महत्व को ध्यान में रखते हुए, दोनों पक्षों ने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रमों, उपग्रह नेविगेशन और ग्रहों की खोज सहित शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के उपयोग में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और रूसी राज्य अंतरिक्ष निगम "रोस्कोस्मोस" के बीच बढ़ी हुई साझेदारी का स्वागत किया। उन्होंने रॉकेट इंजन के विकास, उत्पादन और उपयोग में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग में प्रगति का जिक्र किया।


    सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग

    सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पारंपरिक रूप से भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का एक स्तंभ रहा है, जो आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी द्वारा संचालित कई दशकों के संयुक्त प्रयासों और लाभदायक सहयोग के माध्यम से लगातार मजबूत हुआ है।


    दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी के 22वें सत्र के निष्‍कर्षों का स्वागत किया। भारत की आत्मनिर्भरता की चाहत को देखते हुए, यह साझेदारी वर्तमान में उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों के संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, सह-विकास और सह-उत्पादन की ओर उन्मुख हो रही है।


    दोनों नेताओं ने जून 2025 में किंगदाओ में एससीओ सदस्य-राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रक्षा मंत्रियों की बैठक सहित नियमित सैन्य संपर्कों पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने सशस्त्र बलों के संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र की सराहना की और संयुक्त सैन्य सहयोग गतिविधियों की गति बनाए रखने और सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    दोनों पक्षों ने मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम के तहत रूस में निर्मित हथियारों और रक्षा उपकरणों के रखरखाव के लिए कल-पुर्जे, औजारों, पूरक सामग्रियों और अन्य उत्पादों के भारत में संयुक्त निर्माण को प्रोत्साहित करने पर सहमति व्यक्त की, जिसके लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त उद्यमों की स्थापना के साथ-साथ पारस्परिक रूप से मित्र देशों को निर्यात करना भी शामिल है।


    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग:


    दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार-से-सरकार, शिक्षा जगत और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।


    उभरती प्रौद्योगिकियों और उन्नत विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के रणनीतिक महत्व को स्वीकार करते हुए, दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदाओं की खोज, प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई।


    विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में संयुक्त अनुसंधान के महत्व पर बल देते हुए, दोनों पक्षों ने "विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग के रोडमैप" के अंतर्गत सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया। वे संयुक्त अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकियों के विकास सहित नवीन प्रौद्योगिकियों के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने हेतु दोनों देशों के स्टार्ट-अप उद्योगों और लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए अवसरों का लाभ उठाने हेतु सरकारी और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को सुगम बनाने पर सहमत हुए। उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को और विकसित करने में अपनी रुचि की पुष्टि की, जिसमें सूचना रक्षण, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। दोनों पक्ष ज्ञान के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और नवप्रवर्तकों एवं उद्यमियों की अधिक सहभागिता को सक्षम बनाने हेतु स्टार्ट-अप उद्योगों के लिए सॉफ्ट सपोर्ट कार्यक्रमों को डिजाइन और कार्यान्वित करने पर सहमत हुए।


    विज्ञान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत एवं रूस के बीच परस्पर संबंधों के मौजूदा समृद्ध अनुभव को ध्यान में रखते हुए, दोनों पक्षों ने शैक्षिक और वैज्ञानिक संगठनों के बीच साझेदारी संबंध विकसित करने में पारस्परिक रुचि व्यक्त की, जिसमें विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिशीलता, शैक्षिक कार्यक्रमों, वैज्ञानिक और अनुसंधान परियोजनाओं का कार्यान्वयन और विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों, सम्मेलनों, सेमिनारों का आयोजन शामिल है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचारों में संयुक्त अनुसंधान के महत्व पर बल देते हुए, दोनों पक्षों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचारों में भारतीय-रूसी सहयोग के रोडमैप के ढांचे के भीतर सहयोग का विस्तार करने की अपनी तत्परता की पुष्टि की।


    सांस्कृतिक सहयोग, पर्यटन और जन-जन का आदान-प्रदान


    दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सांस्कृतिक संपर्क और जन-जन का आदान-प्रदान भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण घटक है। उन्होंने दोनों देशों में आयोजित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंचों, पुस्तक मेलों, त्योहारों और कला प्रतियोगिताओं में भागीदारी की सराहना की और भारतीय और रूसी संस्कृति के पूर्ण प्रदर्शन के उद्देश्य से अपने देशों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान समारोहों के समानता के आधार पर आयोजन का स्वागत किया।

    दोनों पक्षों ने फिल्म उद्योग में सहयोग का विस्तार करने के विचार का समर्थन किया, जिसमें संयुक्त फिल्म निर्माण का विकास और
    भारत एवं रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में आपसी भागीदारी शामिल है।

    दोनों पक्षों ने रूस और भारत के बीच पर्यटकों के आदान-प्रदान में निरंतर वृद्धि की सराहना की और दोनों देशों द्वारा ई-वीजा की शुरुआत सहित वीजा संबंधी औपचारिकताओं के सरलीकरण का स्वागत किया। वे भविष्य में वीजा व्यवस्था को और सरल बनाने के लिए कार्य जारी रखने पर सहमत हुए।

    दोनों पक्षों ने भारत और रूस के विशेषज्ञों, विचारकों और संस्थानों के बीच बढ़ते आदान-प्रदान और संपर्कों की सराहना की। पिछले कुछ वर्षों में, इस संवाद ने भारत और रूस के रणनीतिक और नीति-निर्माता समूहों और व्यवसायों के बीच आपसी समझ को बढ़ाया है ताकि रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके।

    शिक्षा के क्षेत्र में भारत और रूस के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत सहयोग को मान्यता देते हुए, दोनों पक्षों ने छात्रों का हित सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की और विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

    संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग:


    दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र के मुद्दों पर अपने बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक संवाद और सहयोग का जिक्र किया तथा इसे और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निभाई जाने वाली केंद्रीय समन्वयकारी भूमिका के साथ, बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की प्रधानता को भी चिन्हित किया और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    दोनों पक्षों ने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के मुद्दों से निपटने में इसे अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, प्रभावी और कुशल बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार का आह्वान किया। रूस ने सुधारित और विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपने दृढ़ समर्थन को दोहराया।

    दोनों पक्षों ने जी20 प्रारूप के अंतर्गत अपने सहयोग पर प्रकाश डाला तथा इसे और प्रगाढ़ करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता की महत्वपूर्ण व्यावहारिक विरासत अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग के मुख्य मंच के एजेंडे में वैश्विक दक्षिण के देशों की प्राथमिकताओं का समेकन, साथ ही अफ्रीकी संघ का इस मंच के पूर्ण सदस्यों की श्रेणी में प्रवेश है। उन्होंने भारतीय अध्यक्षता में "वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ" वर्चुअल शिखर सम्मेलन के आयोजन का स्वागत किया, जिसने वैश्विक मामलों में विकासशील देशों की स्थिति को मजबूत करने के पक्ष में एक महत्वपूर्ण संकेत दिया।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जी20 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच है जो उभरती और विकसित, दोनों अर्थव्यवस्थाओं को समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी आधार पर संवाद के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने आम सहमति के आधार पर और अपने प्रमुख शासनादेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जी20 के निरंतर और उत्पादक कामकाज के महत्व को स्वीकार किया।

    दोनों पक्षों ने अपनी ब्रिक्स साझेदारी को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया और राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच सहयोग के तीन स्तंभों के तहत विस्तारित ब्रिक्स में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया। उन्होंने आपसी सम्मान और समझ, संप्रभु समानता, एकजुटता, लोकतंत्र, खुलेपन, समावेशिता, सहयोग और आम सहमति की ब्रिक्स भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। रूस ने 2026 में भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का वचन दिया।

    दोनों पक्षों ने रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के भीतर अपने संयुक्त कार्य के महत्व को दोहराया।


    भारत ने रूसी संघ के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 17-18 नवंबर 2025 को मॉस्को में एससीओ सरकार के प्रमुखों की बैठक की सफल मेजबानी के लिए रूसी पक्ष की सराहना की। रूसी पक्ष ने एससीओ सभ्यता संवाद मंच की स्थापना के लिए भारत की पहल की सराहना की, जिसका उद्घाटन सत्र 2026 में भारत में आयोजित किया जाएगा।


    दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक रूप से मान्य सिद्धांतों और सांस्कृतिक और सभ्यतागत विविधता के आधार पर प्रतिनिधित्वपूर्ण, लोकतांत्रिक, निष्पक्ष बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के निर्माण में एससीओ की बढ़ती भूमिका से अवगत कराया।


    दोनों पक्षों ने राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और मानवीय संबंधों के क्षेत्र में एससीओ की क्षमता और सहयोग को और मजबूत करने के महत्व पर बल दिया। इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने एससीओ के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया, विशेष रूप से आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववाद, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पार संगठित अपराध और सूचना सुरक्षा खतरों के क्षेत्रों में। वे ताशकंद में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और खतरों का मुकाबला करने के लिए सार्वभौमिक केंद्र और दुशांबे में मादक पदार्थ-रोकथाम केंद्र की स्थापना पर विशेष ध्यान देंगे।


    दोनों पक्षों ने जी20, ब्रिक्स और एससीओ के भीतर सुधारित बहुपक्षवाद की दिशा में प्रयास, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रशासन संस्थानों और बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार, आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय आयामों में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान, आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना, स्थिरता को बढ़ाना और महत्वपूर्ण खनिजों सहित अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं की लचीलापन विकसित करना, मुक्त और निष्पक्ष व्यापार मानदंडों का अनुपालन और जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख मुद्दों पर बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।


    दोनों पक्ष बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति (यूएन सीओपीयूओएस) के भीतर सहयोग को और मजबूत करने का इरादा रखते हैं, जिसमें बाह्य अंतरिक्ष गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता के मुद्दे भी शामिल हैं।

    दोनों पक्षों ने सामूहिक विनाश के हथियारों के अप्रसार के लिए वैश्विक प्रयासों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। रूस ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के लिए अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों से वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आपसी विश्वास के स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। दोनों पक्षों ने निर्यात नियंत्रणों की अप्रसार प्रकृति और सुरक्षा एवं वाणिज्यिक विचारों के बीच संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की अपनी मंशा पर जोर दिया, साथ ही प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया।


    दोनों पक्षों ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, आसियान क्षेत्रीय मंच, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक सहित क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रीय मंचों पर सहयोग पर जोर देने के महत्व को चिन्हित किया।

    दोनों पक्षों ने जीवाणुजनित (जैविक) और विषैले हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण के निषेध और उनके विनाश (बीटीडब्ल्यूसी) पर सख्त अनुपालन और उसे लगातार मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें इसके संस्थागतकरण के साथ-साथ एक प्रभावी सत्यापन तंत्र के साथ कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रोटोकॉल को अपनाना भी शामिल है। वे ऐसे किसी भी तंत्र की स्थापना का विरोध करते हैं जो बीटीडब्ल्यूसी के कार्यों की नकल करता हो।


    दोनों पक्षों ने बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती और बाह्य अंतरिक्ष से या बाह्य अंतरिक्ष के विरुद्ध बल प्रयोग या धमकी पर रोक लगाने के साथ बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को रोकने के लिए एक कानूनी रूप से बाध्यकारी माध्‍यम पर बातचीत शुरू करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। दोनों पक्षों ने ध्यान दिलाया कि इस तरह के दस्तावेज का आधार बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती और बाह्य अंतरिक्ष की वस्तुओं के विरुद्ध बल प्रयोग या धमकी की रोकथाम पर संधि का मसौदा और साथ ही 2024 में अपनाई गई संबंधित सरकारी विशेषज्ञों के समूह की रिपोर्ट हो सकती है।



    दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय संधियों में परिलक्षित उन सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो जैव विविधता के संरक्षण और दुर्लभ एवं लुप्तप्राय प्रजातियों, विशेष रूप से प्रवासी पक्षी प्रजातियों के संरक्षण को सुनिश्चित करते हैं, जो हमारे देशों को एकजुट करते हैं।


    दोनों पक्षों ने रूसी पक्ष द्वारा इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने के लिए समझौते के मसौदे को अपनाने का स्वागत किया। भारतीय पक्ष ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा-रोधी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर गठबंधन (सीडीआरआई) में रूस के शीघ्र शामिल होने की आशा व्यक्त की।


    दोनों पक्ष वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने, विकासशील देशों और संक्रमणकालीन अर्थव्यवस्थाओं के लिए जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकियों तक पहुंच बढ़ाने, तथा आर्थिक प्रशासन की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, विशेष रूप से बहुपक्षीय विकास बैंकों में उचित सुधार सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त दृष्टिकोणों के विकास को जारी रखने पर सहमत हुए।


    आतंकवाद का मुकाबला


    दोनों पक्षों ने आतंकवाद, उग्रवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आम चुनौतियों और खतरों से निपटने के क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

     

    दोनों नेताओं ने आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही और आतंकवादी वित्तपोषण नेटवर्क और सुरक्षित ठिकानों सहित सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 को भारत में पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में और 22 मार्च, 2024 को रूस में मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के आपराधिक और अनुचित सभी कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा की, चाहे वे किसी भी धार्मिक या वैचारिक बहाने से प्रेरित हों, चाहे वे जब भी, जहां भी और किसी के द्वारा भी किए गए हों। उन्होंने अलकायदा, आईएसआईएस/दाएश और उनके सहयोगियों सहित सभी संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध आतंकवादी समूहों और संस्थाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करना, आतंकवादी विचारधारा के प्रसार का मुकाबला करना, आतंकवादी वित्तपोषण चैनलों और अंतरराष्ट्रीय अपराध के साथ उनके गठजोड़ को खत्म करना और विदेशी आतंकवादी लड़ाकों सहित आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही को रोकना है।
     

    दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के ठोस आधार पर छिपे एजेंडे और दोहरे मानदंडों के बिना, इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के महत्व को ध्यान में रखते हुए, सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एक समझौताहीन लड़ाई का आह्वान किया। इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रासंगिक प्रस्तावों के दृढ़ कार्यान्वयन के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति के संतुलित कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।


    दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने में राज्यों और उनके सक्षम अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद पर शून्य-सहिष्णुता की नीति और संयुक्त राष्ट्र की संरचना में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक कन्‍वेंशन को शीघ्र अंतिम रूप देने और अपनाने, साथ ही आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने का आह्वान किया।

    दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2022 में भारत में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोकथाम समिति (सीटीसी) की विशेष बैठक का स्मरण किया, जिसकी अध्यक्षता भारत ने की थी और आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला करने पर सर्वसम्मति से अपनाए गए दिल्ली घोषणापत्र का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र का उद्देश्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के आतंकवादी द्वारा इस्‍तेमाल, जैसे भुगतान प्रौद्योगिकियों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और धन उगाहने के तरीकों और मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी या ड्रोन) के दुरुपयोग से जुड़ी मुख्य चिंताओं को शामिल करना है। दोनों पक्षों ने ऑनलाइन क्षेत्र में कट्टरपंथ और चरमपंथी विचारधारा के प्रसार को रोकने पर विशेष ध्यान देते हुए इस क्षेत्र में और सहयोग विकसित करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की। इस संबंध में, उन्होंने एससीओ और ब्रिक्स प्रारूपों के भीतर प्रासंगिक तंत्रों को मजबूत करने की सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया।


    क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे:


    दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान पर भारत और रूस के बीच घनिष्ठ समन्वय की सराहना की, जिसमें दोनों देशों की सुरक्षा परिषदों के बीच संवाद तंत्र भी शामिल है। उन्होंने मॉस्को फॉर्मट बैठकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

    दोनों नेताओं ने आईएसआईएस, आईएसकेपी और उनके सहयोगियों सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी उपायों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई व्यापक और प्रभावी होगी। उन्होंने अफगान लोगों को तत्काल और निर्बाध मानवीय सहायता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


    दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व/पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, संयम बरतने, नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन का आह्वान किया और ऐसी कार्रवाइयों से परहेज करने की आवश्यकता जताई जो स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं और क्षेत्रीय स्थिरता से कोई समझौता कर सकती हैं। उन्होंने बातचीत के जरिए ईरान परमाणु मुद्दे को सुलझाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने गाजा में मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की और संघर्ष की समाप्ति, मानवीय सहायता और स्थायी शांति के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच हुए समझौतों और समझ को लेकर प्रतिबद्ध रहने के महत्व पर जोर दिया।

    दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों का विस्तार करने और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) और पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने से जुड़े मुद्दों पर समझौता ज्ञापन के ढांचे के भीतर 10 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त रूस-भारत कार्य समूह की पहली बैठक का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के कार्यान्वयन प्रणालियों, कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास और सतत वित्तीय साधनों के इस्‍तेमाल पर द्विपक्षीय वार्ता की गति में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की।


    दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन के प्रमुख मुद्दों पर जी20, ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के भीतर बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ब्रिक्स संपर्क समूह के समन्वित कार्य द्वारा प्राप्त परिणामों का स्वागत किया; जिसमें ब्रिक्स जलवायु अनुसंधान मंच और व्यापार, जलवायु एवं सतत विकास के लिए ब्रिक्स प्रयोगशाला का शुभारंभ भी शामिल है। दोनों पक्षों ने 2026 में समूह में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स में जलवायु परिवर्तन से निपटने के क्षेत्र में लाभदायक सहयोग को प्रोत्साहित किया।

    दोनों पक्षों ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लचीलेपन और अपनी विदेश नीति संबंधी प्राथमिकताओं के संयोजन एवं पूरक दृष्टिकोणों पर संतोष व्यक्त किया और इसे और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रमुख शक्तियों के रूप में भारत और रूस बहुध्रुवीय विश्व के साथ-साथ बहुध्रुवीय एशिया में वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रयास करते रहेंगे।


    राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली में उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए भव्य आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का धन्यवाद किया और उन्हें 2026 में 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया।

    ****

  • Screenshot 2025-12-05 225653.jpg
    05/12/25

    राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।

    श्री मोदी ने कहा, "आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। श्री मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्‍व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "अपने मित्र, राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्‍नता हो रही है। आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

  • Screenshot 2025-12-05 175912.png

    असिस्टेंट प्रोफेसर (English) Stage-2 परिणाम पर सवाल: HPSC के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा हाल ही में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर (English) Stage-2 परीक्षा के परिणाम पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आज पंचकूला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आयोग मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं और परिणाम को तत्काल प्रभाव से संशोधित करने की मांग की है।

    अभ्यर्थियों के अनुसार, कुल 613 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में नियमतः लगभग 1200 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना था, यानी प्रत्येक पद के लिए दोगुने उम्मीदवार। हालांकि, आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम में केवल 151 उम्मीदवार ही सफल घोषित किए गए, जो आवश्यक संख्या से बहुत कम है। इस बेहद कम शॉर्टलिस्टिंग के कारण आरक्षित श्रेणियों (Reserved Categories) का प्रतिनिधित्व भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कई श्रेणियों में निर्धारित पदों के अनुरूप चयन नहीं किया गया है।

    इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य बिंदु Stage-2 की 2400 से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच में हुई संभावित बड़ी अनियमितताएँ हैं। कई उम्मीदवारों ने दावा किया है कि उन्हें न्यूनतम निर्धारित अंक तक नहीं दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन में गंभीर त्रुटियों और मनमानी का संदेह पैदा होता है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और यह परीक्षा की पवित्रता को भंग करती है।

    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से अपनी दो प्रमुख माँगें रखी हैं, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। उनकी पहली मांग है कि Stage-2 subjective कॉपियों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) कराया जाए। दूसरी महत्वपूर्ण मांग यह है कि उम्मीदवारों के अंकों का ब्रेकअप और परिणाम तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से सार्वजनिक किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी माँगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

    #HPSC #AssistantProfessorEnglish #HPSCPanchkula #Protest #ExamResults #HaryanaRecruitment #DanikKhabar #Haryana

  • download (15).jpg
    05/12/25 |

    डी.एल.एड. संस्थाएं सम्बद्धता हेतु आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी) :- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए डी.एल.एड. संस्थाओं की अस्थाई सम्बद्धता हेतु आवेदन-पत्र एवं शुल्क प्राप्ति के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सम्बन्घित संस्थाएं बिना विलम्ब शुल्क 05 दिसम्बर, 2025 से 18 दिसम्बर, 2025 तक तथा विलम्ब शुल्क 5000 रूपये सहित 19 से 31 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

    बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष की भांति अस्थाई सम्बद्धता निरंतरता शुल्क 50,000 रूपये निर्धारित है, जो आई.सी.आई.सी.आई. (ICICI) बैंक द्वारा गेट्वे पेमैंट के माध्यम से भरा जाना हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि गत् वर्षों सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 का बकाया GST शुल्क एवं सत्र 2025-26 का भी सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क व विलम्ब शुल्क (CGST@9% & SGST@9%) कुल 18 प्रतिशत GST के साथ जमा करवाया जाना है। सभी सम्बन्धित डी.एल.एड. संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन-पत्र एवं शुल्क ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। संस्थाओं द्वारा सम्बद्धता फार्म के अनुसार दस्तावेज अपलोड करने अति आवश्यक हैं। राजकीय संस्थाओं द्वारा शुल्क नहीं जमा करवाया जाना है।

     

    उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सम्बद्धता शुल्क व आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नम्बर 01664-254300 या 01664-244171 से 176 पर Ext.111 एवं ई-मेल asaffi@bseh.org.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

    #BSEH #DLEdAffiliation #HaryanaEducation #TeacherTraining #AffiliationFee #OnlineApplication #AcademicSession2025_26 #HBSE #EducationUpdate #GST

  • download.jpeg

    हरियाणा सरकार ने अधिकारियों के विदेश दौरों पर दिशा-निर्देशों को किया संशोधित, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को दी छूट

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर चंडीगढ़‍ ‍- हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों के आधिकारिक और निजी विदेश दौरों से संबंधित अपने दिशानिर्देशों को संशोधित किया है। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक स्पष्ट और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग का प्रभार भी है, ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, उपायुक्तों और उप-मंडल अधिकारियों (सिविल) को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए पिछले निर्देशों के पैरा 2(ए)(v) में संशोधन किए जाने की जानकारी दी गई है।

    विदेश यात्रा के नियमों में संशोधन

    संशोधित प्रावधान के अनुसार, विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध उन मामलों में लागू नहीं होंगे जहाँ:अखिल भारतीय सेवाओं या राज्य सेवाओं के अधिकारियों को मुख्य सचिव कार्यालय (प्रशिक्षण शाखा) द्वारा जारी आदेशों के आधार पर प्रशिक्षण या अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है।कार्यक्रम पूरी तरह से बाहरी एजेंसियों द्वारा प्रायोजित और वित्त पोषित होते हैं, जिससे राज्य के खजाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ता है।

    यह छूट सुनिश्चित करती है कि अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और अध्ययन के अवसर वित्तीय या प्रशासनिक बाधाओं के बिना उपलब्ध हों।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 17.48.31.jpeg

    हरियाणा में अब यूपीएस में शामिल कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ

    आरएस अनेजा, 5 दिसंबर चंडीगढ़– हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार के, एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

    गौरतलब है कि एकीकृत पेंशन योजना 1 अगस्त, 2025 से लागू की गई थी। इसमें 1 जनवरी, 2006 या उसके बाद भर्ती हुए वे कर्मचारी शामिल हैं, जो पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आते थे।

  • photo-collage.png (31).jpg
  • download (12).jpg
    05/12/25 |

    9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एनरोलमेंट तिथियाँ घोषित: विद्यालय 8 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

     

    बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 08 दिसम्बर से 20 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 21 दिसंबर से 28 दिसम्बर तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 29 दिसंबर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

     

    उन्होंने बताया कि छात्रों के विवरणों में 06 जनवरी से 08 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की एनरोलमेंट रिटर्न/शुल्क एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरी जानी है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन फार्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय द्वारा दाखिला खारिज रजिस्टर में अन्तिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छायाप्रति अपलोड करवाई जानी अनिवार्य है।

     

    बोर्ड प्रवक्ता ने आगे बताया कि कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों का 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा। एनरोलमेंट की अन्तिम तिथि के बाद प्रश्न-पत्र शुल्क 1000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुल्क जुर्माना सहित भरना होगा अन्यथा प्रश्न-पत्र प्राप्त न होने की अवस्था में विद्यालय स्वयं जिम्मेवार होगा।

     

    उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का 9वीं कक्षा में एनरोलमेंट पूर्व में हो चुका है और उन द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा इसी बोर्ड से नियमित/मुक्त विद्यालय के तौर पर न देकर अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा पास की है तो ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में एनरोलमेंट करवाने की आवश्यकता नहीं है। कक्षा 11वीं में जिन विद्यार्थियों का एनरोलमेंट पहले ही हो चुका है ऐसे विद्यार्थी का विद्यालयों द्वारा पुन: रजिस्ट्रेशन भी करवाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 100/-रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाया जाना है।

     

    उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं, 10वीं व 12वीं में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों का पहले ही एनरोलमेंट हो चुका है और वे परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं या दोबारा उसी कक्षा में दाखिला लिया है उनके एनरोलमेंट फॉर्म दोबारा भेजने की जरूरत नहीं है केवल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 100 रूपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा।

     

    उन्होंने स्कूलों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न भरते समय विद्यार्थी के आधार नम्बर के साथ-साथ पिता का आधार नंबर भी दर्ज करना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश पिता का आधार नंबर नहीं है तो माता का आधार नम्बर भरें। इस बार एनरोलमेंट रिटर्न के दौरान परीक्षार्थियों की APAR ID  का कॉलम भी दिया गया है, जिसमें परीक्षार्थियों की APAR ID  संख्या दर्ज की जानी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के जो फोटो आवेदन-पत्र में भेजे जाने हैं, वह विद्यालय की वर्दी में ही हों, जिससे यह अलग पहचान हो सके कि अमुक परीक्षार्थी अमुक विद्यालय का है।

     

    बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि विद्यालयों द्वारा एनरोलमेंट ऑनलाइन पार्टल पर आवेदन फार्म भरते समय अन्य राज्य से आने वाले विद्यार्थियों की प्रतिहस्ताक्षरित एसएलसी/टीसी एवं कक्षा 11वीं व 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का 10वीं का प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा अन्यथा एनरोलमेंट आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे, जिसके लिए विद्यालय स्वयं जिम्मेवार होगा। विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने उपरान्त उनमें केवल दो त्रुटियों (जन्म तिथि को छोडक़र) को बिना शुल्क तथा दो से अधिक त्रुटियां पाए जाने पर 300 रूपये प्रति शुद्धि शुल्क सहित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन ठीक किया जा सकता है। इसके उपरान्त बोर्ड कार्यालय में मूल रिकार्ड व वांछित सत्यापित प्रतियों सहित 30 -रूपये शुल्क के साथ त्रुटियों में ऑफलाइन संशोधन करवाया जा सकता है।

     

    उन्होंने बताया कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न आवेदन-पत्र उपरोक्त तिथियों में निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना सुनिश्चित करें। विद्यालय एनरोलमेंट के सम्बन्ध में पूछताछ के लिए बोर्ड कार्यालय में किसी भी अवस्था में छात्र/अभिभावक को ना भेजें। ऑनलाइन रिटर्न भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हेल्पलाइन दूरभाष नम्बर 01664-254300, 254302, एवं दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 Ext.164 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ई-मेल-asenr@bseh.org.in पर मेल भेजी जा सकती हैं।

    #BSEH #HBSEBhiwani #EnrollmentReturn #SchoolEnrollment #Class9to12 #BoardExams #HaryanaEducation #StudentRegistration #OnlineApplication #LastDate

  • download (11).jpg

    सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय सेवाओं को किया जा रहा है मजबूत : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए 450 चिकित्सा अधिकारियों (ग्रुप–A, HCMS-I) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नए चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रदेश के लोगों, विशेषकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

     

    यह भर्ती अभियान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा सुगम बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश का कोई भी नागरिक चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में उपचार से वंचित न रहे।

     

    निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुल 450 रिक्त पदों को विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा, जिनमें 238 पद सामान्य वर्ग, 45 पद अनुसूचित जाति (GSC), 45 पद डिप्राइव्ड अनुसूचित जाति (DSC), 50 पद पिछड़ा वर्ग-A (BC-A), 27 पद पिछड़ा वर्ग-B (BC-B) और 45 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त 22 पद HSM/DESM/DFF तथा 18 पद दिव्यांगजन (PwBD) हेतु आरक्षित हैं।

     

    प्रवक्ता आगे बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा राज्य के बोनाफाइड निवासियों को ही मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा विस्तृत विवरण स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइटों haryanahealth.gov.in तथा uhsr.ac.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

    #HaryanaHealth #DoctorsRecruitment #HCMS #GroupADoctors #HealthcareServices #RuralHealthcare #HealthCommitment #HaryanaGovernment #MedicalOfficers #HealthForAll

  • download (10).jpg
    05/12/25 |

    सेवा में देरी पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के खिलाफ राइट टू सर्विस आयोग का बड़ा निर्णय

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी) :  हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग से संबंधित स्टाम्प शुल्क वापसी तथा सुरक्षा ऑडिट योजना के दो मामलों पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बावजूद सेवाओं का समयबद्ध निपटारा नहीं किया गया।

     

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि स्टाम्प शुल्क वापसी मामले में अपील स्वीकार होने के बाद प्रकरण पूरी तरह राइट टू सर्विस अधिनियम के दायरे में आता है। आयोग ने विभाग द्वारा दी गई दलील को अस्वीकार करते हुए निर्देश दिया था कि विभाग प्रमुख आयोग द्वारा 08 अगस्त 2025 को दिए गए अवलोकनों का विस्तृत उत्तर प्रेषित करें।

     

    सुरक्षा ऑडिट योजना मामले में यह तथ्य सामने आया कि फाइल कई स्तरों पर अनावश्यक रूप से लंबित रखी गई। विशेष रूप से, जिला सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम केंद्र, फरीदाबाद में तैनात उद्योग विस्तार अधिकारी के पास प्रकरण अत्यधिक अवधि तक लंबित पाया गया। आयोग ने विलम्ब के कारणों को असंतोषजनक मानते हुए राइट टू सर्विस अधिनियम की धारा 17(1)(h) के तहत पांच हजार रुपये का दंड लगाने का आदेश दिया है। विभाग प्रमुख को निर्देश दिया गया है कि यह राशि दिसंबर 2025 के वेतन से काटकर जनवरी 2026 में राज्य कोष में जमा कराई जाए।

     

    अन्य अधिकारियों से प्राप्त जवाबों को देखते हुए उनके विरुद्ध नोटिस वापस ले लिए गए हैं, परंतु आयोग ने सभी को चेतावनी दी है कि भविष्य में सेवाओं की अधिसूचित समय सीमा का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। आयोग ने यह भी उल्लेख किया है कि नोटिस जारी होने के बाद विभाग ने शिकायतकर्ता के दोनों मामलों में कार्यवाही पूरी कर दी है।

     

    #HaryanaRTS #RightToService #MSMEDepartment #DelayPenalty #Accountability #PublicService #StampDutyRefund #SecurityAuditScheme #GovernanceReform

  • CM-14-5-12-25-E.jpg
    05/12/25 |

    मुख्यमंत्री ने पारदर्शी टेंडरिंग प्रणाली और ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभागीय कामकाज को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विभाग का यदि टेंडर एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सही, समयबद्ध और सटीक जानकारी मिल सके। इससे निगरानी और क्रियान्वयन की गुणवत्ता और बेहतर होगी। इस पोर्टल के माध्यम से जनता को भी टेंडर्स की जानकारी मिलेगी, जिससे कार्यों में और अधिक पारदर्शिता बढ़ेगी।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को देर शाम सिविल सचिवालय में वित्त वर्ष 2025-26 से संबंधित विकास एवं पंचायत विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और मजबूत करने के लिए निर्धारित सभी योजनाओं को समय से पूरा किया जाए।

     

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि जिन पंचायतों की आबादी 1000 से अधिक है, उन गावों की कच्ची फिरनियों को पक्का करना है, ताकि लोगों को आवागमन सुविधा मिल सके। बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 639 फिरनियों को पक्का किया जा चुका है, जबकि 303 कार्य प्रगति पर हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बैठक एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में ‘महिला चौपाल’ का निर्माण करवा रही है। पहले चरण में 754 गांवों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 480 महिला चौपालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 274 चौपालों का कार्य प्रगति पर है।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 994 ई-पुस्तकालयों का नवीनीकरण और फर्नीचर लगाया जा चुका है। इन पुस्तकालयों में जल्द ही पुस्तकें व कंप्यूटर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 415 इनडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं।


    इसी तरह से विभिन्न अनुसूचित जातियों के लिए हर जिले में सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं। अब तक 366 पंचायतों में से 202 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 140 हॉल का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनसहभागिता को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाए।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद साइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री अनीश यादव, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक श्री राहुल नरवाल, मुख्य़मंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा व श्री राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

     

    #HaryanaDevelopment #CMNaibSinghSaini #HEWPortal #RuralDevelopment #SarpanchEmpowerment #Transparency #MahilaChaupal #eLibraries #DigitalHaryana

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 3.03.28 PM.jpeg

    हरियाणा खेल मॉडल वैश्विक नेतृत्व का बनेगा आधार - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित “आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल" कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल आज केवल खिलाड़ियों तक सीमित विषय नहीं रह गया, बल्कि यह एक विशाल रोजगार, नवाचार और विज्ञान-आधारित क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने देशभर से आए शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कॉन्फ्रेंस आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत के खेल क्षेत्र का एक मजबूत रोडमैप तैयार करेगी।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य में खेल क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर राज्य की पहचान को नई ऊंचाई दी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है।



    नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल प्रबंधन का भारतीयकरण केवल भारतीय प्रतीक या नाम अपनाना नहीं है, बल्कि अपने पारंपरिक खेल मूल्यों और आधुनिक वैज्ञानिक प्रबंधन को एकीकृत करना है। उन्होंने बताया कि इस भारतीयकरण का आधार चार ‘M’—Modernity, Mindset, Management और Moral Values (आधुनिकता, मानसिकता, प्रबंधन और नैतिक मूल्य) हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डेटा ड्रिवन, टेक-इनेबल्ड और साइंस सपोर्टेड स्पोर्ट्स का होगा, इसलिए भारतीय परिस्थितियों पर आधारित एक सशक्त प्रबंधन मॉडल विकसित करना अत्यावश्यक है।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में खेल क्षेत्र में 989 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जबकि इस वित्त वर्ष के बजट में 589 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। आज राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 382 इंडोर जिम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ, 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल विकसित किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटरों और आधुनिक स्टेडियमों का जाल गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 1,489 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में हाई परफॉर्मेंस सेंटर और पंचायत स्तर पर मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किए जाएंगे।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक भारतीय खेल तकनीकों को आधुनिक खेल बाज़ार से जोड़कर भारत एक नया “इंडियन स्पोर्ट्स ब्रांड” तैयार कर सकता है, जो देश के खेल मॉडल को वैश्विक मंच पर नई पहचान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक प्रबंधन के समन्वय से भारत 2026 और 2028 के ओलंपिक में पदक तालिका में उल्लेखनीय सुधार करेगा।



    उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस भारत के खेल भविष्य को नई दिशा देने वाली है। यहां रखे गए विचार आने वाले वर्षों में भारत के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ेंगे। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को खेलों के माध्यम से मजबूत करने का आह्वान किया।



    इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने “आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल" पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन खेलों में नवाचार को बढ़ावा देगा और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति व पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमिनार का उद्देश्य खेलों में भारतीय संस्कृति के समावेश को शामिल करना है। उन्होंने वर्ष 2022 में स्थापित खेल विश्वविद्यालय की उपलब्धियां पर भी प्रकाश डाला।



    इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखोदा, मेयर राजीव जैन, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #NaibSinghSaini #HaryanaSports #SportsManagement #ViksitBharat #KheloIndia #Haryana #HaryanaNews #HaryanaSports #DanikKhabar

  • image06UJJ.jpeg
    05/12/25 |

    भारत और मलेशिया राजस्थान में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास हरिमाऊ शक्ति में भाग लेंगे

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर नई दिल्ली - संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाऊ शक्ति -2025” का पांचवां एडिशन आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास 05 से 18 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

    भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। मलेशियाई पक्ष का प्रतिनिधित्व रॉयल मलेशियाई सेना की 25वीं बटालियन के सैनिक कर रहे हैं।

    इस अभ्यास का मकसद संयुक्त राष्ट्र के मैंडेट के चैप्टर VII के तहत सब-कन्वेंशनल ऑपरेशंस का संयुक्त रूप से अभ्यास करना है। अभ्यास के दायरे में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं में तालमेल बिठाना शामिल है। दोनों पक्ष घेराबंदी, तलाशी और नष्ट करने के मिशन, हेलीकॉप्टर से होने वाले ऑपरेशन आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का अभ्यास करेंगे। इसके अलावा, आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (AMAR), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे।

    एक्सरसाइज हरिमाऊ शक्ति – 2025 में, दोनों पक्ष आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हेलीपैड को सुरक्षित करने और घायलों को निकालने के लिए ड्रिल का अभ्यास करेंगे। सामूहिक प्रयासों का ध्यान सैनिकों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी के स्तर को बढ़ाना और शांति स्थापना अभियानों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हितों और एजेंडे को सबसे आगे रखते हुए जीवन और संपत्ति के जोखिम को कम करना होगा।

    दोनों पक्ष युद्ध कौशल के व्यापक दायरे पर संयुक्त अभ्यास के विचारों और तरीकों का आदान-प्रदान करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलेगी। सर्वोत्तम तरीकों को साझा करने से भारतीय सेना और रॉयल मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

    #indianarmy #ministryofdefence #malasiyaarmy #militaryjointexercise

  • cet-exam_b60191df3a0ac9b9f125e17fff7ad8ae.jpg

    CET 2025 ग्रुप-C परीक्षा का परिणाम देर रात घोषित हुआ , चेयरमैन ने दी बधाई

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) 2025 ग्रुप-C का परिणाम वीरवार देर रात घोषित कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की और सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। 26 और 27 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर देख सकते हैं।

    चेयरमैन ने सफल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प रंग लाया है। साथ ही, उन्होंने असफल रहे उम्मीदवारों को निराश न होने की सलाह दी और उन्हें विश्वास के साथ दोबारा तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले cet2025groupc.hryssc.com पर जाना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। पोर्टल पर पहुँचने के लिए अभ्यर्थियों को अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा, जिसका उपयोग पंजीकरण/एडमिट कार्ड डाउनलोड के दौरान किया गया था। पासवर्ड भूलने की स्थिति में, उम्मीदवार "फॉरगॉट पासवर्ड" विकल्प का उपयोग करके OTP के माध्यम से इसे रीसेट कर सकते हैं। सफलतापूर्वक लॉगिन करने पर, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    #HSSCCET2025 #HSSCResult #HaryanaJobs #CETGroupC #HPSCGrievance #danikkhabar #haryana #Chandigarh #HaryanaNews

  • Untitled Project (79).jpg
    05/12/25 |

    अम्बाला छावनी में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा शुरू: पुरुषों के लिए 70 और महिलाओं के लिए 22 बेड की निशुल्क व्यवस्था, सुरक्षा हेतु CCTV इंस्टॉल

    अम्बाला, 5 दिसंबर (अन्‍नू)- सर्दियों के आगमन के साथ ही अम्बाला कैंट में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा की शुरुआत कर दी गई है। अंबाला कैंट बस स्टैंड के नजदीक बने इस रैन बसेरे में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

    रैन बसेरा के सुपरवाइजर अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यात्रियों और बेसहारा लोगों का यहां आना शुरू हो गया है। रैन बसेरे में पुरुषों के लिए 70 और महिलाओं के लिए 22 बेड लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से निशुल्क सेवा प्रदान करते हैं।

    यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी आईडी ली जाती है, साथ ही परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल किए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि नहाने और पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है।

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (EO) देवेंद्र नरवाल ने बताया कि बस स्टैंड के नजदीक बनाया गया यह रैन बसेरा उन लोगों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना है, जिनके पास ठंड में रात बिताने के लिए छत नहीं है।

    उन्होंने बताया कि:

    • महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरे और शौचालय बनाए गए हैं।

    • ठहरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए केयरटेकर का इंतजाम किया गया है।

    • गर्म पानी के लिए गीजर लगाए गए हैं

    • रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से बातचीत की जा रही है

    ईओ नरवाल ने अपील की कि बेसहारा लोग इस कड़ाके की ठंड में सुरक्षित आश्रय के लिए इस निशुल्क रैन बसेरे की सुविधाओं का लाभ उठाएँ।

    #AmbalaCantt #RainBasera #NightShelter #AmbalaNews #HomelessAid #WinterRelief #NagarParishad #SafetyFirst #Ambala #DanikKhabar

  • download (9).jpg
    05/12/25 |

    अम्बाला रेल मंडल ने टिकट चेकिंग से की बंपर कमाई: नवंबर में ₹5.38 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से 25% अधिक

    अम्बाला, 05 दिसम्बर (अभी) : उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल ने टिकट चेकिंग जांच अभियान के तहत नवंबर 2025 में शानदार राजस्व अर्जित किया है। मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और गाड़ियों में अवैध एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से टिकट जांच द्वारा माह नवंबर 2025 में कुल आय ₹5,38,10,176 (5.38 करोड़) रही। यह आय पिछले वर्ष नवंबर 2024 की तुलना में (₹4.27 करोड़) लगभग 25.74% अधिक है, जो मंडल के प्रभावी टिकट चेकिंग प्रयासों को दर्शाता है।

    नवंबर 2025 तक संचयी आय ₹33.61 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (नवंबर 2024 तक ₹26.19 करोड़) की संचयी आय से 28.35% अधिक है। इस दौरान, बिना टिकट यात्रा के 40,656 मामले सामने आए, जिससे ₹3,00,07,795 की आय हुई, जबकि 50,439 अनियमित मामलों से ₹2,37,13,183 का राजस्व प्राप्त हुआ।

    मंडल ने अन्य अनियमितताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की। कूड़ा-कचरा निवारण के 349 मामलों से ₹75,500 की आय हुई, धूम्रपान के 31 मामलों से ₹6,200 की आय हुई, और बिना बुक किए सामान के 28 मामलों से ₹7,498 की आय प्राप्त हुई।

    टिकट जांच राजस्व में उप-मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुनील कुमार ने 2913 मामलों की जांच कर ₹15,77,000 और उप-मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सिमरनजीत सिंह ने 2266 मामलों की जांच कर ₹13,72,320 का उच्चतम व्यक्तिगत राजस्व अर्जित किया।

    उत्तर रेलवे, अम्बाला मण्डल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, साथ ही मंडल अवैध एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अपनी जांच जारी रखेगा।

    #AmbalaRailwayDivision #TicketChecking #RailwayRevenue #IndianRailways #TicketlessTravel #FinancialPerformance #RevenueGrowth #NorthernRailway #RailNews

  • download (8).jpg
    05/12/25 |

    हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों के 1400 अनुबंध सहायक प्रोफेसर होंगे स्थायी: सरकार ला रही विशेष अधिनियम

    चंडीगढ़, 05 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत करीब 1400 अनुबंध सहायक प्रोफेसरों को जल्द ही स्थायी सेवा सुरक्षा मिल सकती है। हरियाणा सरकार उनके लिए नियमितीकरण का रास्ता खोलने जा रही है।

    उच्चतर शिक्षा विभाग इस नीति का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है, और इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रबल संभावना है कि आने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र में इसके लिए विशेष अधिनियम लाया जा सकता है।

    पिछले एक दशक से अनुबंध पर कार्यरत ये शिक्षक अस्थिरता और अनिश्चित वेतन ढांचे से जूझ रहे थे। शुरुआती वर्षों में उन्हें केवल ₹300 प्रति पीरियड और अधिकतम ₹10,000 मासिक मानदेय मिलता था, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि 2019 में सातवें वेतन आयोग के अनुरूप भुगतान लागू होने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन दीर्घकालिक सेवा सुरक्षा अब भी एक बड़ी मांग थी।

    हरियाणा यूनिवर्सिटी कांट्रेक्चुअल टीचर एसोसिएशन ने सरकार की इस पहल को अपने लंबे आंदोलन की बड़ी जीत बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मलिक ने कहा कि अगर यह कानून पास होता है, तो यह न केवल शिक्षकों की गरिमा बढ़ाएगा, बल्कि विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को भी स्थिरता और मजबूती देगा।

    #HaryanaTeachers #ContractualTeachers #HSSC #HigherEducation #PermanentJob #VidhanSabha #TeacherRegularization #Harkuta #EducationNews

  • image001DY3A.jpg

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोहिमा युद्ध समाधि स्थल का दौरा किया और श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर नई दिल्ली - केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कोहिमा युद्ध समाधि स्थल का दौरा किया, जहां स्थानीय अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    केंद्रीय मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के निर्णायक घटनाक्रमों में से एक कोहिमा के युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह युद्ध समाधि स्थल साहस, बलिदान और साझा इतिहास का जीवंत प्रतीक है। यह न केवल एक महत्वपूर्ण विरासत स्थल है, बल्कि ऐसा स्थान भी है जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को लगातार आकर्षित करता है।

    बाद में, केंद्रीय मंत्री ने गैरिसन कैफे का दौरा किया, जो कोहिमा का एक प्रमुख सांस्कृतिक स्थल है और क्षेत्र की सैन्य विरासत तथा रचनात्मक ऊर्जा का उत्सव मनाता है। युद्धकालीन इतिहास एवं स्थानीय नागा परंपराओं से प्रेरित यह कैफे आज युवाओं, कलाकारों और पर्यटकों के लिए एक जीवंत सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर चुका है। श्री सिंधिया  ने कैफे में एक कप कॉफी का आनंद लेते हुए इस बात की सराहना की कि कैसे इस तरह के स्थल विरासत को समकालीन उद्यमिता से जोड़ते हैं और सामुदायिक सहभागिता तथा स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। नागालैंड सरकार ने क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कॉफी को राज्य का विशिष्ट विक्रय बिंदु (यूएसपी) भी घोषित किया है।

       

                  

               

     

    केंद्रीय मंत्री कल हॉर्नबिल महोत्सव का भी दौरा करेंगे, जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सवों में से एक है और नागालैंड की समृद्ध परंपराओं, शिल्प कौशल, संगीत एवं विविध सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है। उनकी यह यात्रा सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक जीवंतता को मजबूत करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

  • Photo(4)VI3P.jpeg
    05/12/25 |

    एक्सरसाइज गरुड़ 25 संपन्न: इंडो-फ्रेंच एयर फोर्स ने बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज का 8वां एडिशन सफलतापूर्वक पूरा किया

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर नई दिल्ली - इंडियन एयर फ़ोर्स (आईएएफ) और फ्रेंच एयर एंड स्पेस फ़ोर्स (एफएएसएफ) के बीच एक बाइलेटरल इंडो-फ़्रेंच एयर एक्सरसाइज़ गरुड़ का 8वां एडिशन, फ़्रांस में संपन्न हुआ। एक्सरसाइज़ के सफल समापन के बाद आईएएफ की टुकड़ी भारत लौट आई।

    एक्सरसाइज़ के दौरान, आईएएफ ने Su-30MKI फ़ाइटर्स के साथ हिस्सा लिया, जिन्हें IL-78 एयर-टू-एयर रिफ़्यूलिंग एयरक्राफ़्ट और C-17 ग्लोबमास्टर III ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट का सपोर्ट मिला और दोनों एयर फ़ोर्स ने एक रियलिस्टिक ऑपरेशनल माहौल में कई मुश्किल एयर ऑपरेशन किए। ट्रेनिंग में जॉइंट मिशन प्लानिंग, स्ट्राइक और एस्कॉर्ट मिशन को कोऑर्डिनेटेड तरीके से पूरा करना और एक-दूसरे के ऑपरेशनल प्रोसीजर से परिचित कराना शामिल था, जिससे इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ी।

    आईएएफ मेंटेनेंस क्रू ने पूरे समय हाई सर्विसेबिलिटी सुनिश्चित की, जिससे सभी प्लान किए गए मिशन आसानी से पूरे हो सके। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के सीनियर अधिकारियों ने पार्टिसिपेंट्स से बातचीत की और दोनों हिस्सा लेने वाली सेनाओं के प्रोफेशनलिज़्म, डिसिप्लिन और कमिटमेंट की तारीफ़ की।

    एक्सरसाइज़ गरुड़ 25 इस साल आईएएफ द्वारा किए गए सबसे बड़े इंटरनेशनल एयर ट्रेनिंग एंगेजमेंट में से एक था। इस एक्सरसाइज़ ने भारत और फ्रांस के बीच मज़बूत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत किया और हिस्सा लेने वाली सेनाओं को ऑपरेशनल जानकारी दी। सीखे गए सबक आईएएफ की युद्ध लड़ने की क्षमताओं को और बढ़ाएंगे तथा फ्रेंडली विदेशी एयर फ़ोर्स के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को मज़बूत करेंगे।

    #iaf #mod #defenceministry #franceairforce

  • image00115O0.jpg
    05/12/25 |

    रक्षा मंत्री और उनके रूसी समकक्ष ने सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सैन्य एवं सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के 22वें सत्र की सह-अध्यक्षता की।

    दोनों पक्षों ने दोहराया कि भारत-रूस संबंध गहरे विश्वास, साझा सिद्धांतों और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले हुई है।

    राजनाथ सिंह ने 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना के तहत स्थानीय उत्पादन और निर्यात दोनों के लिए भारत के स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता निर्माण के लिए भारत सरकार के दृढ़ संकल्प को व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशिष्ट प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर भी जोर दिया।

    रूस के रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास पर आधारित संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि दोनों देश कई वर्षों की मित्रता और रणनीतिक सहयोग से एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि रूस के रक्षा उद्योग, भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग देने के लिए तैयार है। मंत्री श्री बेलौसोव ने श्री राजनाथ सिंह को 2026 में आईआरआईसी-एमएंडएमटीसी के 23वें सत्र की सह-अध्यक्षता करने के लिए रूस आने का निमंत्रण भी दिया।

    अंत में, दोनों मंत्रियों ने चल रहे और भावी सहयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करते हुए 22वीं आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी बैठक के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

    #indiarussia #defencedealindia #rajnathsingh #mod #defenceminister #indianarmy #indiannavy #indianairforce

  • 1000287524.jpg
    04/12/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं

    #DainikKhabar #CriminalIncidents #India #BreakingNews #24HourNews #IncidentReport #RecentCrimes #IndianCrimeNews #CrimeUpdate #4thDecember2025 #SafetyAlert #LawAndOrder #CrimeWatch #IndiaSafety #PoliceReport #NewsUpdate #CurrentAffairs #TrueCrime #DailyNews

  • Screenshot 2025-12-04 212256.jpg
    04/12/25

    डूबता रुपया बनाम डॉलर- अर्थव्यवस्था के लिए चेतावनी या नया अवसर..........?.

    डूबता रुपया बनाम डॉलर- अर्थव्यवस्था के लिए चेतावनी या नया अवसर..........?.

    भारतीय रुपये की कीमत लगातार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरती जा रही है। रुपये की यह गिरावट सिर्फ करंसी का उतार-चढ़ाव नहीं है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति, वैश्विक बाजार में बदलती परिस्थितियां और व्यापार नीति के प्रभावों का मिला-जुला परिणाम है। जब भी रुपये का मूल्य कमजोर होता है, इसका सीधा असर देश के आयात-निर्यात, विदेशी निवेश, महंगाई और आम जन-जीवन पर पड़ता है। आज रुपया 90 से ऊपर का स्तर पार कर चुका है और चिंता यह है कि यह स्थिति आगे कैसी रहेगी।

    रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना कई आर्थिक, राजनीतिक और वैश्विक कारणों से जुड़ा हुआ है। दुनिया के अधिकांश व्यापारिक लेन-देन, तेल खरीद और रक्षा सौदे डॉलर में होते हैं। ऐसे में जैसे-जैसे वैश्विक माहौल अस्थिर होता है, निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए डॉलर की ओर रुख करते हैं, जिससे डॉलर मजबूत और बाकी मुद्रा कमजोर होती चली जाती है। भारत जैसे देश, जो तेल आयात पर निर्भर हैं, उन्हें बढ़ती मांग के कारण अधिक डॉलर खर्च करना पड़ता है। इस वजह से देश की विदेशी मुद्रा भंडारण क्षमता प्रभावित होती है और रुपये पर दबाव बढ़ता है।

    रुपये के कमजोर होने से सबसे बड़ा असर सीधे जनता तक पहुँचता है। जब डॉलर महंगा होता है, तो आयातित वस्तुएँ भी महंगी हो जाती हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल सबसे बड़ा उदाहरण हैं। तेल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका परिणाम भोजन, सब्ज़ी, फल, परिवहन, दवाइयों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ता है। भारत कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, मोबाइल, दवाओं का कच्चा माल विदेश से आयात करता है, इसलिए रुपये के डूबने का मतलब महंगाई की लहर है। यह आम आदमी की जेब पर सीधा बोझ बनकर गिरता है।

    लेकिन रुपये की गिरावट के बावजूद इसमें अवसर भी छिपे हैं। जब मुद्रा कमजोर होती है, तो विदेशी बाजार में भारतीय वस्तुएँ सस्ती हो जाती हैं और इससे निर्यात बढ़ने की संभावनाएं बनती हैं। यदि सरकार सही उद्योगों पर ध्यान दे, जैसे फार्मा, आईटी सेवा, कृषि उत्पाद, वस्त्र उद्योग और छोटे इंजीनियरिंग सामान, तो भारत निर्यात के जरिए बड़ी कमाई कर सकता है। कमजोर रुपया निर्यातक उद्योगों के लिए लाभकारी हो सकता है, बशर्ते सरकार नीतिगत सहयोग दे।

    डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर इसलिए भी होता है, क्योंकि डॉलर की मजबूती केवल आंकड़ों की नहीं, विश्वास की लड़ाई है। अमेरिका की आर्थिक और वैश्विक स्थिति पर दुनिया भरोसा करती है। भारतीय रुपये को मजबूती देने के लिए भारत को निवेशकों का भरोसा जीतना होगा। यह तभी संभव होगा जब देश स्थिर आर्थिक नीतियाँ अपनाए, विदेशी निवेश आकर्षित करे और व्यापारिक माहौल को सुगम बनाए। भारत को डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए रूस, ईरान जैसे देशों से स्थानीय मुद्रा में व्यापार बढ़ाना चाहिए। यह नीति भविष्य में डॉलर के दबदबे को कम कर सकती है।

    देश में डिजिटल करेंसी की तैयारी भारतीय रुपये की वैश्विक विश्वसनीयता को बढ़ा सकती है। आज यूपीआई जैसे भुगतान तंत्र दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं। यदि भविष्य में भारतीय भुगतान प्रणाली विदेशी देशों में अपनाई जाती है, तो रुपये की स्वीकार्यता स्वतः बढ़ सकती है। यह डॉलर जैसे एकाधिकार को चुनौती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

    कुल मिलाकर, गिरता रुपया सिर्फ आर्थिक संकट का संकेत नहीं बल्कि जागरूकता का संदेश भी है। यह वित्तीय सुधार, निवेश नीति और निर्यात वृद्धि की तरफ बढ़ने के अवसर प्रस्तुत करता है। यदि भारत ऊर्जा निर्भरता कम करे, निर्यात बढ़ाए, पारदर्शी नीतियाँ अपनाए और विदेशी निवेश आकर्षित करे, तो गिरता हुआ रुपया भविष्य में मजबूत मुद्रा के रूप में उभर सकता है। रुपये का डूबना केवल चिंता नहीं, बल्कि आर्थिक रणनीति को नया स्वरूप देने का अवसर है। यदि सही कदम उठाए जाएं, तो कमजोर रुपया भी मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव बन सकता है।

    के.के..

  • Screenshot 2025-12-04 205311.jpg
    04/12/25

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री आर. वेंकटरमण को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 दिसंबर, 2025) तिरुवनंतपुरम के लोक भवन में पूर्व राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Screenshot 2025-12-04 205117.jpg
    04/12/25

    प्रधानमंत्री ने श्री स्वराज कौशल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री स्वराज कौशल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री स्वराज कौशल जी ने एक विधिवेत्ता और एक ऐसी हस्ती के रूप में अपनी पहचान बनाई जो वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कानूनी पेशे का इस्तेमाल करने में विश्वास रखते थे। श्री मोदी ने कहा, "वे भारत के सबसे युवा राज्यपाल बने और राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। एक सांसद के रूप में उनकी अंतर्दृष्टि भी उल्लेखनीय थी।"

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "श्री स्वराज कौशल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने एक विधिवेत्ता और एक ऐसी हस्ती के रूप में अपनी पहचान बनाई जो वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कानूनी पेशे का इस्तेमाल करने में विश्वास रखते थे। वे भारत के सबसे युवा राज्यपाल बने और अपने कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। एक सांसद के रूप में उनकी अंतर्दृष्टि भी उल्लेखनीय थी। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं।  ओम शांति।"

  • Screenshot 2025-12-04 204851.jpg
    04/12/25

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर चीता की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, "तीन वर्ष पूर्व हमारी सरकार ने इस अद्भुत पशु की सुरक्षा और उस इकोसिस्‍टम को बहाल करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी जिसमें यह वास्‍तविक रूप से फल-फूल सके। यह खोई हुई पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास था।"

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर हमारी पृथ्‍वी के सबसे अद्भुत जीवों में से एक चीता की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को मेरी शुभकामनाएं। तीन साल पहले, हमारी सरकार ने इस अद्भुत जानवर की सुरक्षा और उस इकोसिस्‍टम को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता शुरू किया था जिसमें यह वास्तव में फल-फूल सके। यह खोई हुई पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास था।"


  • Screenshot 2025-12-04 204549.jpg
    04/12/25

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। श्री मोदी ने कहा, "मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की सुरक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। हाल के वर्षों में हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।"

    मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

  • Untitled Project (78).jpg
    04/12/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन : विवाहिता को धमकाने पर महेशनगर थाना स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

    थाईलैंड में टूर पैकेज देने के नाम पर 50 हजार रुपए ठगी के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़, 04 दिसम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विवाहिता की शिकायत पर पुलिस को आज कड़ी फटकार लगाई। महिला का आरोप था कि उसके पति के उसे छोड़कर जाने की शिकायत लेकर वह महेशनगर थाने गई, मगर वहां पर उलटा एक पुलिस कर्मी ने उसे धमकाते हुए अंदर बंद करने की बात कही।

    महिला की फरियाद पर गुस्साए मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाने एसएचओ को फोन कर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए तथा महिला की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई को कहा।

    श्री विज आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष स्वास्थ्य विभाग में एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों ने दो माह से तनख्वाह नहीं मिलने व पोर्टल पर नाम नहीं आने की शिकायत दी जिसपर ऊर्जा मंत्री ने इसपर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ब्राह्मण माजरा निवासी युवक ने आरोप लगाया कि उसे थाईलैंड टूर पैकेज देने के नाम पर ट्रैवल एजेंसी ने उससे 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। उसने कहा कि ने उसे टूर पैकेज दिया गया और न ही उसकी राशि वापस की गई। मामले में मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी ने आरोप लगाया कि उसने डिफेंस कालोनी में मकान बनाने के लिए ठेकेदार को 50 लाख रुपए दिए थे, मगर ठेकेदार बीच में काम छोड़ भाग गया। न ही उसने उसे उसकी राशि वापस की और न ही काम पूरा किया। मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी से आए युवक ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन की हिसार में शादी हुई थी, मगर शादी के बाद उसकी बहन को परेशान किया जाने लगा। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने एसपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

    एकता विहार के निवासियों ने रामनगर से एकता विहार पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद नगर परिषद अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह शाहपुर निवासी बुजुर्ग ने उसकी जमीन की फर्द में गड़बड़ी होने, पंजोखरा निवासी महिलाओं ने कुछ युवाओं पर उन्हें धमकाने के आरोप लगाए जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    #AnilVij #PublicGrievances #PoliceAction #MaheshnagarPolice #AmbalaCantt #HaryanaMinister #FraudComplaint #HKRNWorkers #DevelopmentWork #ActionTaken

  • D-1-4-12-25.jpg
    04/12/25 |

    सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया गोहाना चीनी मिल के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभ

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल, गोहाना के 25वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि यह मिल केवल औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, क्षेत्र की धड़कन और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीटा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

     

    डॉ. शर्मा ने कहा कि किसान की मेहनत, पसीना और विश्वास ही इस मिल की सबसे बड़ी पूंजी है। हरियाणा सरकार किसानों को समय पर भुगतान, मिल संचालन में सुधार और नई तकनीक अपनाने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि गन्ने की अगेती किस्म का भाव 415 रुपये और पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले पेराई सत्र में प्रदेश के किसानों को 1211 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जिनमें गोहाना मिल के 80 करोड़ और सोनीपत मिल के 103 करोड़ रुपये शामिल हैं।

     

    उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों में लागू ऑनलाइन टोकन सिस्टम से किसानों के समय की बचत हुई है। गन्ना कटाई में श्रम संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग के सहयोग से सब्सिडी पर हार्वेस्टिंग मशीनें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज की जा रही है।

     

    सहकारिता मंत्री ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसान, कर्मचारी और मजदूर मिल की रीढ़ हैं, इसलिए उनके सम्मान और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से ही मिल की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी तथा यह पेराई सत्र खुशहाली और नए अवसरों का सत्र बनेगा।

     

    डॉ. शर्मा ने पिछले वर्ष पुराने गन्ना किसानों को दोबारा मिल से जोड़ने के अपने आह्वान की याद दिलाते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन से इस दिशा में और प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में सहकारिता क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सहकारिता विभाग और शुगर फेडरेशन किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

     

    समारोह में गोहाना सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की ताकि बेहतर रिकवरी प्राप्त हो सके।

     

    इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने सीजन 2024-25 में सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति और सबसे साफ गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया। गांव बुसाना के संजय (16625 क्विंटल) और भैंसवाल कलां के दर्शन (7727 क्विंटल) को सबसे अधिक गन्ना आपूर्ति के लिए सम्मानित किया गया। वहीं साफ-सुथरा गन्ना लाने के लिए गांव आहुलाना के दिनेश, गांव कासंडा के सुमेर और गांव खंदराई के सुरेंद्र को सम्मानित किया गया।

     

     सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों का भी सम्मान:

    वर्ष 2025-26 पेराई सत्र के तहत बुग्गी पर सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले गांव आहुलाना के दल सिंह और ट्रैक्टर-ट्रॉली से सबसे पहले गन्ना लाने वाले गांव छिछड़ाना के किसान कृष्ण को विशेष सम्मान दिया गया।

     

    समारोह में हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम अंजलि क्षोत्रिय, मिल की एमडी अंकिता वर्मा  सहित बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #HaryanaCooperative #SugarMill #GohanaMill #PaddyCrushingSeason #ArvindSharma #FarmersWelfare #SugarcanePrice #OnlineTokenSystem #NaibSinghSaini #AgricultureSubsidies

  • Screenshot 2025-12-04 175016.jpg
    04/12/25 |

    हरियाणा योग आयोग द्वारा हरियाणा सिविल सचिवालय में करवाया गया योग ब्रेक

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) - हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ के सहयोग से हरियाणा योग आयोग द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए संचालित योग केंद्र एक वर्ष पूर्व शुरू किया गया था।  इस केंद्र के योग शिक्षकों द्वारा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव से निकालने और स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के उदेश्य से प्रति दिन किसी न किसी शाखा में योग की क्रियाएं करवाई जा रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रतिदिन 5 मिनट के लिए योग ब्रेक (वाई ब्रेक) करवाया जाता है। जिसमें कर्मचारियों के तनाव को कम करने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक योग क्रियाएं करवाई जाती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की अनुशंसा पर शुरू की गई इस पहल से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और तनाव कम होने और शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

    उन्होंने बताया कि हरियाणा योग आयोग द्वारा इस केंद्र के माध्यम से सचिवालय के लगभग शाखों में योग क्रियाएं करवाई जा चुकी है और यह प्रतिदिन जारी है। योग शिक्षकों द्वारा सचिवालय स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर कांफ्रेंस हाल, योग केंद्र पर प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक योग की विशेष कक्षाएं लगाई जाती है। आज योग डेमोंस्ट्रेटर श्री रमेश भाटी ने सचिवालय स्थित सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रेस शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को आज योग करवाया और बताया कि कैसे हम अपने व्यस्त समय में से योग के लिए 5 मिनट का समय निकाल सकते है। जिससे बढ़ रहे तनाव को कम करके कार्य क्षमता को अधिक बढ़ाया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए योग करना उतना ही जरूरी है जितना जीवित रहने के लिए पानी का पीना है। इसलिए हमें प्रतिदिन किसी न किसी समय योग के लिए जरूर समय देना चाहिए। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है।

    #HaryanaYogaAayog #YogaForWellness #CivilSecretariat #YBreak #EmployeeHealth #StressRelief #WorkplaceYoga #AyushMinistry #HealthyHaryana #YogaBreak

  • Untitled Project (77).jpg
  • download (6).jpg
    04/12/25 |

    जनता को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता को उनके घरों के नजदीक सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण व शहरी दोनों स्तरों पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेवाड़ी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाड़ावास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा।

     

    अपग्रेडेशन के बाद इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, उन्नत जांच सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, अधिक बिस्तरों की व्यवस्था तथा आधुनिक मेडिकल उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे भाड़ावास सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को इलाज में बड़ी राहत मिलेगी, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी।

     

    आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बिना आर्थिक और भौगोलिक बाधाओं के गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार आने वाले समय में भी स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने के लिए और कई महत्वपूर्ण कदम उठाती रहेगी।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #HealthCareAccess #PHCUpgraded #Bhadawas #CHCBhadawas #Rewari #QualityHealthServices #RuralHealth #InfrastructureUpgrade

  • images (3).jpg
    04/12/25 |

    शीतलहर में ब्रह्मसरोवर पर सूर्य की छटा; गीता महोत्सव में लोक कला, हस्तशिल्प ने बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) - ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां शिल्पकार अपनी अदभुत और अनोखी कला से लोगों को आकर्षित करने का काम कर रहे है। वहीं इन शीत लहरों के बीच सूरज की किरणें भी ब्रह्मसरोवर पर अपनी सौन्दर्यता का रंग बिखेर रही है। इन लोक कलाकारों की लोक कला की गूंज प्रदेश ही नहीं विदेशों तक सुनाई दे रही है। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से विदेशी भी इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पल-पल का आनंद ले रहे है।

     

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के 20वें दिन वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक जहां शिल्पकारों की हस्तशिल्प कला को देखकर हैरान है, वहीं पर्यटक इन हस्तशिल्प कला से बनी अद्भुत वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

     

     अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के कोने-कोने से यादगार लम्हों को आत्मसात करने के लिए लाखों पर्यटक ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे। 5 दिसंबर,2025 तक चलने वाले इस सरस व शिल्प मेले में पर्यटक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पर्यटकों ने ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी की तरफ से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खूब आनंद उठाया और इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पर्यटकों को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिला।

     

    राजस्थान का देसी खान-पान बढ़ा रहा है पर्यटकों की जीभ का स्वाद

     

    धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हो रहे ब्रह्मसरोवर के तट पर महोत्सव में राजा महाराजाओं की भूमि राजस्थान की संस्कृति की झलक देखी जा रही है। गीता महोत्सव में लोग राजस्थान की दाल बाटी, चूरमा ओर राजस्थान की राज कचोरी, केसरिया दूध आदि स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखने महोत्सव में दूर दूर से आ रहे है। इसके अलावा राजस्थान का लोक नृत्य कच्ची घोड़ी लोगों में अलग ही उत्साह उत्पन्न कर रहा है। पर्यटक कलाकारों के साथ झूम रहे है तथा उनकी कला के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

     

    धार्मिक व सामाजिक संस्थाए महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को महान विभूतियों के सुविचारों से करवा रही है रुबरु

     

    कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं द्वारा धार्मिक कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा के साथ किए जा रहे है, वहीं इन धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से महान संतों के विचारों, आदर्शों व उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार के कार्यों के बारे में महोत्सव में आने वाले युवाओं को जानकारी दी जा रही है ताकि युवा पीढ़ी उनका अनुसरण कर सके।

     

    शिल्पकार अकील अहमद पिछले 25 सालों से पर्यटकों के लिए ला रहे है बनारसी साड़ी

     

    बनारस के शिल्पकार अकील अहमद का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ 25 सालों का नाता रहा है। इस महोत्सव में लगातार आ रहे है और महोत्सव में आने वाली महिलाओं के लिए बनारसी सूट, साड़ी और दुपट्टे तैयार करके लाते है।

     

    उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से देश के हर शिल्प मेले में आमंत्रित किया जाता है, वो अपनी शिल्पकला को लेकर केवल मेलों में ही जाते है।

     

    ड्राई फ्रूट के साथ तैयार किया जा रहा कश्मीरी काहवा ठंडक में दे रहा है गर्माहट का स्वाद

     

    ब्रह्मसरोवर तट पर उत्तर-पूर्वी तट पर पर्यटक कश्मीर के काहवा का स्वाद चख रहे है। महोत्सव में जम्मू कश्मीर के ग्रुप द्वारा विशेष प्रकार का काहवा में ड्राई फ्रूट आदि डालकर तैयार किया जा रहा है, जिसकी कीमत मात्र 50 रूपए रखी गई है। स्टॉल पर काम कर रहे कश्मीर के रहने वाले उमर फारुक व बिलाल ने बातचीत करते हुए कहा कि वे पिछले कई सालों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आ रहे हैं और उनकी स्टॉल पर कश्मीरी काहवा पीने वाले पर्यटक भारी संख्या में आ रहे है।

  • Screenshot 2025-12-04 174420.jpg
    04/12/25

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 4 दिसंबर, 2025 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    #दैनिक समाचार #शीर्ष समाचार #आज के समाचार #दिसंबर2025 #वर्तमान समाचार #ब्रेकिंग समाचार #अभी देखें #6PMNews #नवीनतम अपडेट #समाचार हाइलाइट्स #दैनिक समाचार #ट्रेंडिंग समाचार #सूचित #समाचार समय #दैनिक समाचार नवीनतम #समाचार प्रसारण #शाम समाचार #अभी सदस्यता लें #अपडेट के लिए #लाइव देखें #DanikKhabar #Bharat #InternationalNews #IndiaNews #StateNews #SportsNews #BusinessNews #bulletinnews #TopHeadlines #NewsUpdate #LatestNews #BreakingNow #Samachar #HindiNews #TodayInNews #CurrentAffairs #TrendingNow #GlobalNews #NationalNews #LocalNews #PoliticsNews #EconomyNews #TechNews #HealthNews #CultureNews #ViralNews #NewsDigest #MustWatch #StayTuned #NewsTonight #Exclusive #DeepDive #NewsAnalysis

  • Untitled Project (76).jpg
    04/12/25 |

    हरियाणा ने बढ़ाई यमुना प्रदूषण नियंत्रण अभियान की गति, मुख्य सचिव ने दिए ड्रेन-वाइज कमेटियां बनाने के निर्देश

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने यमुना नदी की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की गति बढ़ा दी है। इस संबंध में आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

     

    बैठक में अपशिष्ट जल के शोधन, औद्योगिक अनुपालन और सीवरेज अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

     

    हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यमुना में मिलने वाले 11 प्रमुख नालों से प्रतिदिन बहने वाले 1511.55 मिलियन लीटर अपशिष्ट जल में से लगभग 1000 मिलियन लीटर पहले से ही उपचारित किया जा रहा है, जो यमुना पुनर्जीवन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदूषण स्तर को लगातार नियंत्रित रखने के लिए सभी नालों के पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है।

     

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हर नाले के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मिलाकर मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएं।  ये कमेटियां हर 10 दिन में बैठक करेंगी और प्रगति रिपोर्ट हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को भेजेंगी।

     

    बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य ने यमुना कैचमेंट एरिया में सीवरेज शोधन क्षमता में व्यापक विस्तार किया है। वर्तमान में हरियाणा में 90 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1518 एमएलडी है। इसके अतिरिक्त, 107 एमएलडी क्षमता के चार नए संयंत्र निर्माणाधीन हैं, जिनके मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा, 227 एमएलडी क्षमता के नौ संयंत्रों का उन्नयन किया जा रहा है तथा 510 एमएलडी क्षमता के नौ नए संयंत्र प्रस्तावित हैं।

     

    औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य में 184.5 एमएलडी क्षमता के 17 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं। दो प्लांट अपग्रेड किए जा रहे हैं और 146 एमएलडी क्षमता के आठ नए प्लांट प्रस्तावित हैं। अधिकांश बड़ी औद्योगिक इकाइयां इन संयंत्रों से जुड़ चुकी हैं अथवा उन्होंने स्वयं के स्तर पर अपशिष्ट शोधन संयंत्र स्थापित किए हैं, जिससे पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो रहा है।

     

    बैठक में पेश किए गए ड्रेन-वाइज एक्शन प्लान से पता चला कि धनौरा एस्केप, ड्रेन नंबर 2, ड्रेन नंबर 6, मुंगेशपुर ड्रेन, केसीबी ड्रेन, ड्रेन नंबर 8, लेग-1, लेग-2, लेग

    -3, बुढ़िया नाला और गौंची ड्रेन सहित सभी प्रमुख नालों पर कार्यों में निरंतर प्रगति हो रही है। बिना शोधन किए पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर सीवर टैपिंग कार्य किया जा रहा है। नए संयंत्रों जैसे यमुनानगर में 77 एमएलडी, रोहतक में 60 एमएलडी और गुरुग्राम में प्रस्तावित 100 एमएलडी प्लांट के निर्माण से आने वाले वर्षों में यमुना में प्रदूषण भार और कम होगा। रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रमुख एसटीपी के अपग्रेडेशन का कार्य भी प्रगति पर है।

     

    राज्य ने यमुना कैचमेंट एरिया के 34 शहरों में सीवरेज नेटवर्क को लगभग पूरा कर लिया है। प्रस्तावित 1632 किलोमीटर सीवर लाइन में से 1626.6 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है तथा फरीदाबाद में शेष 5.4 किलोमीटर कार्य आगामी 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। शोधन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य सरकार ट्रीटेड पानी के पुन: उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। उपचारित पानी पर आधारित तीन सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि छह परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इससे ताजे पानी के स्रोतों पर निर्भरता में कमी आएगी।

    #Haryana #YamunaRiverCleanup #PollutionControl #WastewaterTreatment #STPs #IndustrialCompliance #AnuragRastogi #ChiefSecretary #HSPCB #RiverRejuvenation #SewerageInfrastructure #WaterReUse

  • download (2).jpg
    04/12/25 |

    विशेष जांच के दौरान विकास कार्यों और ठेकेदारों के भुगतान पर कोई रोक नहीं, हरियाणा सरकार ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जाने वाली विशेष जांच के दौरान विकास कार्यों को रोकने या ठेकेदारों को भुगतान रोकने संबंधी कोई भी निर्देश सरकार या विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों तथा विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को एक पत्र जारी किया गया है।

    पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकार की दिनांक 12 मई, 2015 की हिदायतों के अनुसार, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तकनीकी शाखा द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों से, चल रहे कार्यों की प्राप्त सूची, शिकायतों, प्रारंभिक रिपोर्टों अथवा सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के आधार पर कार्यों का चयन विशेष जांच हेतु किया जाता है।

    सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ विभागों के अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा उच्चाधिकारियों, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनसाधारण को यह कहते हुए कार्यों या भुगतान को रोका जा रहा है कि मामला सतर्कता विभाग में जांच के अधीन है अथवा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा विशेष जांच की जा रही है। इस तरह की बातें सरासर भ्रामक और नियमों के विपरीत हैं।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कोई भी निर्देश कभी जारी नहीं किए गए हैं। विकास कार्यों का निष्पादन तथा पूरे हो चुका अथवा प्रगति पर चल रहे कार्यों का भुगतान संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है, जो अनुबंध की शर्तों और निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रहना चाहिए। ऐसे मामलों में निर्णय संबंधित प्रशासनिक सचिव के स्तर पर लिया जाएगा।

    सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यह भी हिदायत दी गई है कि इस सम्बन्ध में किसी भी तरह के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

    #HaryanaGovt #AntiCorruptionBureau #DevelopmentWorks #ContractorPayments #VigilanceInvestigation #AnuragRastogi #ChiefSecretary #Misinformation #StrictCompliance #GovernmentDirectives

  • download (5).jpg
    04/12/25 |

    हरियाणा में बांड-मुक्त कर्मचारियों के लिए नौकरी के आवेदन पर एनओसी की अनिवार्यता समाप्त

    चंडीगढ़, 04 दिसम्बर (अभी) – हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के त्यागपत्र और नौकरी आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों को संशोधित और एकीकृत करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार जारी किए हैं।


    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश  इस विषय पर पूर्व में जारी सभी दिशा-  निर्देशों का स्थान लेंगे।


    राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए उन सरकारी कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है, जिन्होंने कोई बांड निष्पादित नहीं किया है और हरियाणा सरकार के भीतर ही किसी अन्य पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारी अब सीधे हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग  जैसी भर्ती एजेंसियों को आवेदन कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपने विभागाध्यक्ष को सूचित करना होगा। इस महत्वपूर्ण बदलाव से सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को नए अवसरों के लिए आवेदन करते समय अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


    राज्य सरकार ने पहली बार तकनीकी त्यागपत्र (टेक्निकल रेजिग्नेशन) की व्यवस्था भी शुरू की है। इसके तहत राज्य सरकार के भीतर किसी अन्य पद पर चयनित अस्थायी कर्मचारी बिना नोटिस पीरियड दिए या वेतन का भुगतान किए बिना नए पद पर जॉइन कर सकेंगे, बशर्ते वे बांड-मुक्त हों और किसी जांच का सामना न कर रहे हों। इससे विभागों के बीच कर्मचारियों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।


    जिन कर्मचारियों ने बांड निष्पादित किया है, उन्हें आवेदन भेजने से पहले एनओसी लेना आवश्यक होगा। यदि कर्मचारी नए विभाग में बांड को जारी रखने के लिए तैयार है, तो विभाग शर्तों सहित एनओसी जारी कर सकता है। भर्ती एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त अस्थायी कर्मचारी यदि बाद में राज्य के भीतर किसी अन्य पद पर चयनित होते हैं, तो उन्हें तकनीकी त्यागपत्र देना होगा और नोटिस अवधि तभी लागू होगी, जब आवेदन बिना अनिवार्य एनओसी के भेजा गया हो। स्थायी कर्मचारियों को चयन होने पर नियमों के अनुसार कार्यमुक्त किया जाएगा और उनका लियन सुरक्षित रहेगा।



    हरियाणा के बाहर—संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, भारत सरकार या अन्य राज्य सरकारों में आवेदन करने वाले कर्मचारियों के लिए एनओसी लेना अनिवार्य होगा। यदि एनओसी नहीं लिया गया, तो एक माह का नोटिस देकर त्यागपत्र देना होगा और लियन सुरक्षित नहीं रहेगा।


    भर्ती एजेंसियों को आवेदन की अग्रिम प्रति भेजना मान्य होगा और ऐसे आवेदन-पत्रों को वैध माना जाएगा, बशर्ते बाद में आवश्यकतानुसार एनओसी प्रस्तुत कर दी जाए। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आवेदन एक सप्ताह के भीतर अग्रेषित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए स्थापना शाखाओं द्वारा निगरानी की जाएगी।


    नियमित कर्मचारियों के लिए एक माह का नोटिस या उसके बदले वेतन देना अनिवार्य रहेगा, केवल उन परिस्थितियों के जहां प्रावधान के अनुसार छूट दी गई है, जैसे तकनीकी त्यागपत्र, अंतर विभागीय समावेश या उस स्थिति में जब  कर्मचारी के सेवा में आने से आवेदन पहले भेजा गया हो। संशोधित निर्देशों में नोटिस अवधि के दौरान अवकाश, त्यागपत्र वापस लेने, विशेष परिस्थितियों में पुनर्नियुक्ति, पूर्व सेवा के लाभ और चुनाव लड़ने वाले कर्मियों के लिए अनिवार्य त्यागपत्र से संबंधित प्रावधान भी स्पष्ट किए गए हैं।


    इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट csharyana.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

    #HaryanaGovt #AdminReforms #GovtEmployees #TechnicalResignation #NOCWaiver #JobApplication #ServiceRules #CSHaryanana #AnuragRastogi #HPSC #HSSC #LienSafeguard

  • Screenshot 2025-12-04 151943.png

    जातीय जनगणना पर राहुल गांधी को मंत्री अनिल विज का जवाब- “मोदी को समझने के लिए सौ जन्म लेने पड़ेंगे” 

    चंडीगढ़, 4 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर जातीय जनगणना को लेकर ठोस योजना न होने के आरोप पर कड़ा पलटवार किया है। 

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी को समझने के लिए अभी सौ जन्म और लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जो भी काम करते हैं, पूरी योजना और रणनीति के साथ करते हैं।”

    ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और हरियाणा यूनिवर्सिटी विवाद पर विज की प्रतिक्रिया

    हरियाणा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की घटना को लेकर उठाए प्रश्नों का मंत्री अनिल विज ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि “अगर एक जगह कोई गलत घटना हो गई तो इसका अर्थ यह नहीं कि योजना गलत है। अर्थात जहां राम होता है, वहां रावण भी होता है। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का परिणाम है कि हरियाणा में कन्याओं के जन्म की दर में स्पष्ट सुधार हुआ है। यह योजना कांग्रेस नेताओं के विरोध के बावजूद जारी रहेगी।”

    ममता बनर्जी के एसआईआर संबंधित आरोपों पर टिप्पणी, तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार - विज

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर के डर से आत्महत्याओं के दावों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार है। उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए ऐसी झूठी बातें फैला रही हैं। संविधान स्पष्ट कहता है कि वोट डालने का अधिकार केवल उसी व्यक्ति को है जो भारत का निवासी है। यदि कोई व्यक्ति मृत है या देश में नहीं रहता तो उसका नाम काटने में क्या आपत्ति है?”

    #AnilVij #RahulGandhi #ModiGovernment #CasteCensus #BetiBachaoBetiPadhao #DeependerHooda #MamataBanerjee #PoliticalCommentary #HaryanaPolitics #विजकेपलटवार #danikkhabar #ambala #Haryana

  • Untitled Project (75).jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला- “रेणुका चौधरी की भौं-भौं अब कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा”

    चंडीगढ़, 4 दिसंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई मुद्दों पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्हांेने संसद में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी द्वारा कुत्ता लेकर आने और विशेषाधिकार प्रस्ताव पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर अनिल विज ने पूरे कांग्रेस संगठन को कठघरे में खड़ा किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि “रेणुका चौधरी का भौं-भौं करके वहां से जाना इस बात को दिखाता है कि अब यह कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा बन गई है। वह पार्टी की प्रवक्ता भी हैं, संभवतः इसी लिए कुत्ते को लेकर आईं ताकि देश को दिखाया जा सके कि कांग्रेस के पीछे से कौन बोलता है।”

    आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का हवाला देकर कांग्रेस की तुलना को गलत बताया और कहा कि वाजपेयी बढ़ते तेल दामों के विरोध में बैलगाड़ी से आए थे। उन्होंने तंज कसकर सवाल करते हुए कहा कि “आप किसके विरोध में आए हो? आपका कुत्ता किस बात से परेशान है? क्या उसे रोटी नहीं देते, क्या वह प्रोटेस्ट करने आया था?”

    #AnilVij #RenukaChowdhury #Congress #AnilVijOnCongress #PoliticalSatire #ParliamentRow #HaryanaPolitics #विजकेतंज #राजनीतिकबयान #सांसदमेंकुत्ता #DanikKhabar

  • Screenshot 2025-12-04 134434.png

    अंबाला: नारायणगढ़ के रिहायशी इलाके में घुसा 'सांभर', वाइल्डलाइफ टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

    अम्बाला, 4 दिसंबर,(अन्‍नू)- रिहायशी घर में जंगली जानवर के घुसने से मची अफरा-तफरी

    अंबाला के नारायणगढ़ में एक रिहायशी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हिरण की प्रजाति का एक जंगली जानवर 'सांभर' अचानक एक घर में घुस गया। यह घटना नारायणगढ़ के पास गांव डेरा की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी। सूचना मिलते ही, वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और वंदे मातरम दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घर के भीतर छिपे इस बड़े सांभर को सुरक्षित बाहर निकालने का काम टीम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। टीम ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सांभर को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कुछ कर्मचारी चोटिल भी हुए, जो उनके समर्पण को दर्शाता है।

    वंदे मातरम दल के सदस्य और वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के कर्मचारी भरत ने जानकारी दी कि सांभर कल देर शाम घर में घुसा था। उन्होंने बताया कि जंगलों में इंसानों का हस्तक्षेप बढ़ने के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सांभर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद, उसे अंबाला के पास स्थित मोरनी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। टीम की तत्परता और अथक प्रयास के कारण इस जंगली जीव की जान बचाई जा सकी और उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया जा सका।

    #AmbalaNews #SambarDeerRescue #WildlifeRescue #Narayangarh #WildAnimalsInCity #वन्यजीवबचाव #सांभर #अंबाला #मोरनीकेजंगल #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-12-04 at 1.19.48 PM.jpeg

    अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में HRKNL कर्मचारियों का वेतन अटका, मंत्री अनिल विज से मिली राहत की उम्मीद

    जे कुमार, 4 दिसम्बर : अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में हरियाणा रोजगार कौशल निगम (HRKNL) के तहत कार्यरत कुछ कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से प्रभावित कर्मचारियों के घर का बजट बिगड़ गया है, जिसके चलते दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज प्रभावित कर्मचारी प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे और अपनी पीड़ा रखी।

    कर्मचारियों ने बताया कि दो महीने से वेतन न आने के कारण उन्हें परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। कई बार संबंधित विभागों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार आश्वासन तो मिल रहे हैं, लेकिन वेतन जारी न होने से मानसिक और आर्थिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

    इस पर मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की शिकायत ध्यान से सुनी और तुरंत समाधान का भरोसा दिया। मंत्री ने बताया कि इस संबंध में उनकी सिविल सर्जन से बातचीत हुई है। सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि वेतन प्रक्रिया से जुड़ा मामला पोर्टल की तकनीकी दिक्कत के कारण अटका हुआ है, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। विज ने कहा कि जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी और सभी कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खातों में जमा करा दिया जाएगा।

    कर्मचारियों को मंत्री विज से उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित वेतन अब शीघ्र जारी होगा और उनकी आर्थिक परेशानी कम होगी। अस्पताल में तैनात ये कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा आश्वासन मिलने से कर्मचारियों में राहत की भावना देखी जा रही है।

    #ambala #News #hrknlemployees #haryana #anilvij #salaries #-civil-hospital #hrknl-employees

  • rahagri pic.jpeg
    04/12/25 |

    राहगिरी कार्यक्रम: अम्बाला पॉलिटेक्निक में छात्र-छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी के बारे में किया गया जागरूक

    जे कुमार, 4 दिसम्बर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में आज अम्बाला पुलिस द्वारा पॉलिटेक्निक अम्बाला शहर में 'राहगिरी कार्यक्रम' के माध्यम से एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताकर उन्हें जागरूक करना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों (छात्राओं/शिक्षकों/पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों) ने भाग लिया।

    साइबर ठगी से बचाव के उपाय : साइबर थाना के उपनिरीक्षक रवि कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने उपस्थित लोगों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी | गोपनीय जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर भरोसा करके अपने बैंक खाता, क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी या ओटीपी (OTP) किसी से भी साझा न करें।

    पासवर्ड सुरक्षा: अपने फेसबुक और व्हाट्सएप का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। अज्ञात कॉल/खरीददारी: किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो कॉल न उठाएँ और बिना जानकारी के लालचवश ऑनलाइन सस्ते सामान को न खरीदें। डिजिटल अरेस्ट से सतर्कता: पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल करके 'डिजिटल अरेस्ट' करने वालों से न डरें।

    यात्रा धोखाधड़ी: चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग या होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। तत्काल शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करें | पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बताया कि यह साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध या धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    #ambala #news #spambala #ambalapolice #polytechnic-students

  • Screenshot 2025-12-04 110723.png
    04/12/25

    समाना मे स्कूल वैन से उतरते बच्चे को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

    जे कुमार, 4 दिसम्बर समाना (पटियाला) : समाना के गांव गाजीपुर में एक बड़ी लापरवाही और तेज रफ्तारी का मामला सामने आया है, जहाँ एक स्कूल वैन से उतारे जा रहे छोटे बच्चे को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बुरी तरह टक्कर मार दी। यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    लापरवाही और चालक का भागना : - प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा जैसे ही स्कूल वैन से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा घायल हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक ने रुकने या घायल बच्चे की मदद करने की बजाय तुरंत मौके से फरार हो गया।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की अपील : - इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने समाना प्रशासन से कड़ा रुख अपनाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ: फरार मोटरसाइकिल चालक की तुरंत पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई: स्कूल वैन और बसें बच्चों को सुरक्षित रूप से उतारने और चढ़ाने के नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के लिए स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर्स पर कार्रवाई की जाए।

    सुरक्षा स्टाफ की तैनाती: भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, स्कूल बसों या वैन में बच्चों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराने और उतारने के लिए हेल्पर्स या अटेंडेंट की नियुक्ति अनिवार्य की जाए। बच्चों के अभिभावकों ने प्रशासन से अपील की है कि वे सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण रखें और सुनिश्चित करें कि स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

    #patiala #news #schoolbus #student #accident

  • IMG-20251204-WA00191XVN.jpg
    04/12/25 |

    प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी

    आरएस अनेजा, 4 दिसम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेवी डे पर इंडियन नेवी के सभी लोगों को बधाई दी है।

    मोदी ने कहा कि हमारी नेवी बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है। वे हमारे किनारों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। श्री मोदी ने कहा, "मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने INS विक्रांत पर नेवी के लोगों के साथ बिताई। इंडियन नेवी को उनके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं।"

    प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

    "इंडियन नेवी के सभी लोगों को नेवी डे की बधाई। हमारी नेवी बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है। वे हमारे किनारों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के सालों में, हमारी नेवी ने आत्मनिर्भरता और मॉडर्नाइज़ेशन पर ध्यान दिया है। इससे हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिली है।

    मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने INS विक्रांत पर नेवी के लोगों के साथ बिताई। इंडियन नेवी को उनके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं।"

    #navyday #indiannavy #mod #pmo #narenderamodi

  • 1000922249.jpg
    04/12/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज द्वारा बी.सी. बाज़ार स्कूल में क्षमता निर्माण व करियर मार्गदर्शन व्याख्यान का सफल आयोजन

    जे कुमार, 4 दिसम्बर : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के शिक्षकों द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बी.सी. बाज़ार, अंबाला छावनी में “क्षमता निर्माण एवं 12वीं के बाद करियर विकल्प” विषय पर एक प्रेरक और सार्थक व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, बदलते करियर परिदृश्य और व्यावसायिक जगत में उपलब्ध नए अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं निर्णय क्षमता का विकास करना था। 

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान, कौशल और सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों को सफलता की सही दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को करियर के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराते हुए उनमें आत्मविश्वास और लक्ष्य-निर्धारण की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस सत्र से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को अधिक सशक्त और सकारात्मक बनाएँगे। 

    यह इंटरैक्टिव सत्र जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी के अंग्रेज़ी विभाग एवं लैंग्वेज लैब की सह-प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति सौरोत और सुश्री मेहक तलवार द्वारा संचालित किया गया। सत्र के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि करियर चयन जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय होता है, जिसे अपनी रुचियों, कौशल, क्षमताओं और उपलब्ध अवसरों का संतुलित मूल्यांकन करके ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने नई शैक्षिक धाराओं, उभरते प्रोफेशनल क्षेत्रों और बहुआयामी करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रशासन ने ज्ञान-वर्धन, प्रेरणा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मूल्यवान योगदान देने के लिए सभी वक्ताओं व जी.एम.एन. कॉलेज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    #ambala #news #gmncollege #career-guidance-lectur #gandhi-memorial college

  • images (1).jpg
    04/12/25 |

    लुवास डिप्लोमा कॉलेज निर्माण में अनियमितताएँ पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने 3 अभियंताओं को तुरंत किया निलंबित

    जे कुमार, चंडीगढ़, 4 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लखनौर साहिब में लुवास के डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित गंभीर अनियमितताओं के सामने आने के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरन्त सख़्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

    इस मामले में तीन अभियंताओं को तुरंत निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निशांत कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पुनीत मित्तल, सब-डिविजनल इंजीनियर और नसीम अहमद, जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है।

     

    सरकारी प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले के लखनौर साहिब में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज (LUVAS) के डिप्लोमा कॉलेज का निर्माण कार्य अधूरा और मानकों के विपरीत पाया गया। इतना ही नहीं, इस निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी को आवश्यकता से अधिक भुगतान किया गया है। इसलिए अनियमितताएं सामने आने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी और इस प्रकार की किसी भी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार विकास कार्यों पर पैसा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    #ambala #news #haryana #chiefminister #immediately #suspended #threeengineers

  • Untitled Project (74).jpg
    04/12/25 |

    अम्बाला के उपायुक्त अजय सिंह ने मुलाना पुलिस स्टेशन और सब तहसील का किया औचक निरीक्षण

    अम्बाला, 4 दिसंबर (अन्‍नू)- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुलाना में पुलिस स्टेशन और सब तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ की गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दोनों संस्थानों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने सबसे पहले मुलाना पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदी रूम, महिला हैल्प डैस्क रूम, मालखाना, कंडम वाहनों के रखने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

    • उन्होंने थाना प्रबंधक प्रमोद सिंह से प्रतिमाह दर्ज होने वाली FIR की संख्या और उनके प्रकार की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग 304 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

    • उपायुक्त ने अदालतों में सम्मन की प्रक्रिया, मालखाना गोदाम, मेस और इन्वेस्टिगेशन रूम की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना।

    • थाना प्रभारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है, और सम्मन की प्रक्रिया भी नियमित रूप से की जा रही है।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सब तहसील मुलाना का भी जायजा लिया। उन्होंने बंदीखाना, रिकॉर्ड रूम, आधार पंजीकरण, कोर्ट रूम और ट्रेजरी रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    • उपायुक्त ने नायब तहसीलदार सतविन्द्र सिंह और स्टाफ को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्य के लिए आने वाले हर व्यक्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता से किया जाए।

    • उन्होंने जमाबंदी और नकल संबंधी कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

    • ट्रेजरी रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बिलों से संबंधित पेंडेंसी की जानकारी ली और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।

    • उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य के लिए आने वाले व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें काम करवाने में आसानी हो।

    उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मुलाना सब तहसील के प्रांगण में खाली पड़े स्थान पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बिल्डिंग के रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    #AmbalaDC #DCInspections #MulanaPoliceStation #MulanaTehsil #AdministrativeReview #TransparencyInGovernance #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana

  • Photo--6.jpeg
    04/12/25 |

    उपायुक्त अम्बाला ने एम. एम स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में की शिरकत, बोले- खेलों से निखरती है प्रतिभा

    अम्बाला, 4 दिसंबर (अन्‍नू)- अम्बाला के एमएम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अम्बाला  के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "खेलों का जीवन में अहम महत्व होता है तथा खेल प्रतिभा में हम अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ सकते हैं।"

    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वार्षिक खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में आगे आकर प्रदर्शन करना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा, "विद्यार्थी बचपन से ही अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़कर अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि खेल गतिविधियों में भाग लेकर हम स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। उपायुक्त ने स्कूल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की कि उन्होंने विद्यार्थियों को यह मंच उपलब्ध करवाया है।

    अम्बाला उपायुक्त ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को खेलों के प्रति भी जागरूक करें और उन्हें फिजिकल एक्टिविटी में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा जगत हो, खेल जगत हो, या सांस्कृतिक जगत हो, बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

    कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप दौड़ प्रतियोगिता, शिव तांडव प्रस्तुति, जुम्बा किड्स के साथ-साथ अन्य बेहतर प्रदर्शन किए गए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएम यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डा. हरीश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपशिखा प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता दोसाज ने मुख्य अतिथि और वाईस चांसलर का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी।

    #अंबालाखेलदिवस #खेलोंकामहत्व #एमएमइंटरनेशनलस्कूल #खेलप्रतिभा #Ambala #AmbalaNews

  • Screenshot 2025-12-03 225628.jpg
    03/12/25

    संसद को बाधित करना राष्ट्र को बाधित करना है......

    संसद को बाधित करना राष्ट्र को बाधित करना है, क्योंकि संसद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है और उसकी हर मिनट की कार्यवाही देश की प्रगति को दिशा देती है। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है और सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने संकेत दिया है कि वह एसआईआर सहित अनेक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेगा। विपक्ष का सवाल उठाना उसका संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है, परंतु सवाल यह है कि क्या यह आवाज सार्थक बहस के रूप में सामने आएगी या फिर एक बार फिर शोर-शराबे और हंगामे की भेंट चढ़ते हुए भारत की लोकतांत्रिक मर्यादा को आहत करेगी। इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं और शिक्षा, सड़क, कॉरपोरेट कानूनों के साथ स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए जाने हैं। इन सभी विषयों पर विचार-विमर्श आवश्यक है ताकि जनहित में ठोस नीतियाँ बन सकें। परंतु पिछले कई सत्रों का अनुभव बेहद निराशाजनक रहा है, जहाँ लोकसभा की उत्पादकता महज 31 प्रतिशत और राज्यसभा की 39 प्रतिशत के आसपास रह गई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि वेल में नारेबाजी, प्लेकार्ड लहराना, कुर्सियां ठोकना और लगातार स्थगन जैसे दृश्य लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहे हैं। संसद का एक-एक मिनट जनता की गाढ़ी कमाई से चलता है और उसका व्यर्थ जाना राष्ट्र की प्रगति को बाधित करता है। संसद संवाद और समाधान का मंच है, टकराव का अखाड़ा नहीं, इसलिए आवश्यक है कि सरकार और विपक्ष दोनों ही संयम, शालीनता और परिपक्वता का परिचय दें। लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मनभेद अनिवार्य नहीं। संसद का उद्देश्य असहमतियों को संवाद में बदलना है, जहां विपक्ष तथ्यपूर्ण प्रश्न पूछे और सरकार सम्मानपूर्वक उत्तर दे। प्रश्न तभी सार्थक है, जब उत्तर सुनने की इच्छा भी मौजूद हो। संसद की गरिमा केवल सभापति पर निर्भर नहीं, बल्कि हर सांसद की जिम्मेदारी पर आधारित है। सभापति का सम्मान, नियमों का पालन, तर्क एवं शालीनता के साथ बहस—इन्हीं मूल्यों पर संसद की प्रतिष्ठा टिकी है। जनता अपनी समस्याओं—महंगाई, रोजगार, सुरक्षा, कृषि, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और अर्थव्यवस्था—पर गंभीर बहस की अपेक्षा करती है। युवा पीढ़ी संसद को लोकतंत्र का आदर्श न मानकर अव्यवस्था का प्रतीक समझने लगे, यह चिंता का विषय है। इसलिए सत्ता और विपक्ष दोनों को समझना होगा कि वे सिर्फ दलों के नहीं, राष्ट्र की आत्मा के प्रतिनिधि हैं। अब आवश्यक है कि संसद नई संसदीय संस्कृति की शुरुआत करे—जहाँ राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हो। यदि यह सत्र संवाद, सौहार्द और समाधान का माध्यम बनकर उभरे और सकारात्मक, रचनात्मक और प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाए, तो यह भारत के लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। देश उम्मीद कर रहा है कि जिस शांति और सहमति से सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई, उसी भावना के साथ संसद का संचालन भी हो, क्योंकि संसद चलेगी तो राष्ट्र चलेगा, संसद सम्मानित होगी तो देश सम्मानित होगा और यदि संसद बाधित होगी तो राष्ट्र भी बाधित होगा।

  • Screenshot 2025-12-03 224902.jpg
    03/12/25

    राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 दिसंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Screenshot 2025-12-03 224629.jpg
    03/12/25

    राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु पुरस्कार प्रदान किए

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 दिसंबर, 2025) अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किए।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजन समानता के हकदार हैं। समाज और देश की विकास यात्रा में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना सभी हितधारकों का कर्तव्य है, न कि कोई दान-पुण्य। दिव्यांगजनों की समान भागीदारी से ही किसी समाज को वास्तविक अर्थों में विकसित माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस -2025 का विषय, 'सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा' भी इसी प्रगतिशील विचार पर आधारित है।

    राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि हमारा देश कल्याणकारी मानसिकता से आगे बढ़ते हुए, दिव्यांगजनों के लिए अधिकार-आधारित, सम्मान-केंद्रित व्यवस्था अपना रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का समावेश हमारी राष्ट्रीय विकास यात्रा का एक अभिन्न अंग है। 2015 से "दिव्यांगजन" शब्द के प्रयोग का निर्णय दिव्यांगजनों के प्रति विशेष सम्मान प्रदर्शित करने के लिए लिया गया था।

    राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के समावेशन और सशक्तिकरण के लिए इको-सिस्‍टम को मजबूत कर रही है। उनके लिए सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास और खेल प्रशिक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित किए गए हैं। लाखों दिव्यांगजनों को विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र जारी किए गए हैं, जिससे उन्हें विशेष सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के हितों के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी जागरूक और सक्रिय रहना चाहिए। इससे सरकार के प्रगतिशील प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की गरिमा, स्वावलंबन और आत्म-सम्मान सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को सामाजिक और राष्ट्रीय प्रगति के अपने प्रयासों में दिव्यांगजनों को भागीदार बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

  • Screenshot 2025-12-03 224503.jpg
    03/12/25

    खुदीराम बोस जी की वीरगाथा हर एक युवा के लिए राष्ट्र प्रथम का अमूल्य प्रेरणास्रोत है

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

    श्री अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि “महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शौर्य, साहस और मातृभूमि के लिए त्याग के प्रतीक खुदीराम बोस जी ने माँ भारती की स्वाधीनता के लिए युवाओं को संगठित कर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रेरित किया और स्वदेशी के लिए भी देशवासियों को जागृत किया। अनगिनत क्रांतिकारियों की प्रेरणा बने खुदीराम जी को क्रान्ति के पथ से अंग्रेजी हुकुमत की यातनाएँ भी डिगा न सकीं और मातृभूमि के लिए उन्होंने हँसते-हँसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी वीरगाथा हर एक युवा के लिए राष्ट्र प्रथम का अमूल्य प्रेरणास्रोत है।”

  • Screenshot 2025-12-03 224245.jpg
    03/12/25

    साइबर अपराधों को काबू करने के लिए क्षमता निर्माण योजना

    भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार 'पुलिस' और 'लोक व्यवस्था' राज्य के विषय हैं। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के माध्यम से साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों की रोकथाम, पता लगाने, जांच और अभियोजन के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की पहलों को उनकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) की क्षमता निर्माण हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परामर्श और वित्तीय सहायता प्रदान करके सहायता प्रदान करती है।

    केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों से व्यापक और समन्वित तरीके से निपटने के तंत्र को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं:

    1. गृह मंत्रालय ने देश में सभी प्रकार के साइबर अपराधों से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए एक संलग्न कार्यालय के रूप में 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' (I4सी) की स्थापना की है।

    2. I4 सी के एक भाग के रूप में, 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' (एनसीआरपी) ( https://cybercrime.gov.in ) शुरू किया गया है ताकि आम जनता सभी प्रकार के साइबर अपराधों से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट कर सके। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों पर। इस पोर्टल पर दर्ज साइबर अपराध की घटनाओं, उनकी एफआईआर में रूपांतरण और उसके बाद की कार्रवाई, कानून के प्रावधानों के अनुसार संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जाती है।

    1. वित्तीय धोखाधड़ी की तत्काल सूचना देने और धोखेबाजों द्वारा धन की हेराफेरी रोकने के लिए I4 सी के अंतर्गत 'नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग एवं प्रबंधन प्रणाली' (सीएफसीएफआरएमएस) वर्ष 2021 में शुरू की गई है। अब तक 23.02 लाख से अधिक शिकायतों में 7,130 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय राशि बचाई गई है। ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराने में सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर '1930' शुरू किया गया है।

    1. आई4सी में एक अत्याधुनिक साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र (सीएफएमसी) स्थापित किया गया है, जहां प्रमुख बैंकों, वित्तीय मध्यस्थों, भुगतान एग्रीगेटर्स, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, आईटी मध्यस्थों और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि साइबर अपराध से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई और निर्बाध सहयोग के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

    2. पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अब तक भारत सरकार द्वारा 11.14 लाख से अधिक सिम कार्ड और 2.96 लाख आईएमईआई ब्लॉक किए जा चुके हैं।

    1. गृह मंत्रालय का I4सी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, क्षमता निर्माण को बढ़ाने आदि के लिए नियमित रूप से 'राज्य कनेक्ट', 'थाना कनेक्ट' और सहकर्मी शिक्षण सत्र का आयोजन कर रहा है।

    2. I4सी के एक भाग के रूप में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पुलिस के जांच अधिकारियों (आईओ) को प्रारंभिक चरण की साइबर फोरेंसिक सहायता प्रदान करने के लिए नई दिल्ली (18.02.2019 को) और असम (29.08.2025 को) में अत्याधुनिक 'राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (जांच)' की स्थापना की गई है। अब तक राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (जांच) नई दिल्ली ने साइबर अपराधों से संबंधित लगभग 12,952 मामलों में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के एलईए को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

    1. साइबर अपराध जांच, फोरेंसिक, अभियोजन आदि के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों/न्यायिक अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए I4सी के तहत बड़े पैमाने पर खुले ऑनलाइन पाठ्यक्रम (एमओओसी) प्लेटफॉर्म, अर्थात् 'साइट्रेन' पोर्टल विकसित किया गया है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1,44,895 से अधिक पुलिस अधिकारी/न्यायिक अधिकारी पंजीकृत हैं और पोर्टल के माध्यम से 1,19,628 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

    2. देश में साइबर सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने हेतु विशेष प्रशिक्षण से लैस साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा की स्थापना हेतु माननीय गृह मंत्री द्वारा 10.09.2024 को साइबर कमांडो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक समर्पित, कुशल कार्यबल का निर्माण करना है जो महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना की सुरक्षा करने और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रयासों में सहयोग करने में सक्षम हो। अब तक 281 साइबर कमांडो ने आईआईटी, आईआईआईटी, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू), राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर और नई दिल्ली सहित प्रमुख संस्थानों में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

    1. गृह मंत्रालय ने 'महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराध रोकथाम (सीसीपीडब्ल्यूसी)' योजना के अंतर्गत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को साइबर फोरेंसिक-सह-प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, कनिष्ठ साइबर सलाहकारों की नियुक्ति और एलईए कर्मियों, लोक अभियोजकों एवं न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण जैसे क्षमता निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर फोरेंसिक-सह-प्रशिक्षण प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा चुकी हैं और 24,600 से अधिक एलईएकर्मियों, न्यायिक अधिकारियों और अभियोजकों को साइबर अपराध जागरूकता, जाँच, फोरेंसिक आदि पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

    1. 'सहयोग' पोर्टल को आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 79 की उप-धारा (3) के खंड (बी) के तहत उपयुक्त सरकार या उसकी एजेंसी द्वारा आईटी मध्यस्थों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शुरू किया गया है ताकि किसी भी सूचना, डेटा या संचार लिंक तक पहुंच को हटाने या अक्षम करने की सुविधा मिल सके, जिसका उपयोग गैरकानूनी कार्य करने के लिए किया जा रहा है।

    2. बैंकों/वित्तीय संस्थानों के सहयोग से I4सी द्वारा 10.09.2024 को साइबर अपराधियों की पहचान करने वालों की एक संदिग्ध रजिस्ट्री शुरू की गई है। अब तक बैंकों और 24.67 लाख लेयर 1 म्यूल खातों से प्राप्त 18.43 लाख से अधिक संदिग्ध पहचानकर्ताओं के डेटा को संदिग्ध रजिस्ट्री की भागीदार संस्थाओं के साथ साझा किया गया है और 8031.56 करोड़ रुपये के लेनदेन को अस्वीकृत किया गया है।

    1. समन्वय प्लेटफ़ॉर्म को प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) प्लेटफ़ॉर्म, डेटा संग्रह और साइबर अपराध डेटा साझाकरण एवं विश्लेषण हेतु एलईए के समन्वय प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करने के लिए चालू किया गया है। यह विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराध की शिकायतों में शामिल अपराधों और अपराधियों के अंतरराज्यीय संपर्कों पर आधारित विश्लेषण प्रदान करता है। 'प्रतिबिंब' मॉड्यूल क्षेत्राधिकारियों को दृश्यता प्रदान करने के लिए अपराधियों और अपराध के बुनियादी ढांचे के स्थानों को मानचित्र पर प्रदर्शित करता है। यह मॉड्यूल कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा I4सी और अन्य लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) से तकनीकी-कानूनी सहायता प्राप्त करने और प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके परिणामस्वरूप 16,840 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है और 1,05,129 साइबर जाँच सहायता अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

    2. केंद्र सरकार ने साइबर अपराध के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न पहल की हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित शामिल हैं:-

      1. माननीय प्रधानमंत्री ने 27.10.2024 को "मन की बात" कार्यक्रम के दौरान डिजिटल गिरफ्तारियों के बारे में बात की और भारत के नागरिकों को इससे अवगत कराया।

      2. दिनांक 28.10.2024 को डिजिटल गिरफ्तारी पर आकाशवाणी, नई दिल्ली द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      1. कॉलर ट्यून अभियान: I4सी ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सहयोग से साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए 19.12.2024 से एक कॉलर ट्यून अभियान शुरू किया है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा कॉलर ट्यून का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी और 10 क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जा रहा है। कॉलर ट्यून के छह संस्करण बजाए गए, जिनमें विभिन्न कार्यप्रणाली, जैसे डिजिटल गिरफ्तारी, निवेश घोटाला, मैलवेयर, फर्जी लोन ऐप, फर्जी सोशल मीडिया विज्ञापन, आदि शामिल हैं।

      1. केंद्र सरकार ने डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, समाचार पत्र विज्ञापन, दिल्ली मेट्रो में घोषणा, विशेष पोस्ट बनाने के लिए सोशल मीडिया प्रभावशाली लोगों का उपयोग, प्रसार भारती और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अभियान, आकाशवाणी पर विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

      2. डीडी न्यूज के साथ साझेदारी में I4सी ने 19 जुलाई 2025 से 52 सप्ताह तक साप्ताहिक शो साइबर-अलर्ट के माध्यम से साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया।

      1. केंद्र सरकार ने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ, एसएमएस, आई4सी सोशल मीडिया अकाउंट यानी एक्स (पूर्व में ट्विटर) (@साइबरदोस्त), फेसबुक (साइबरदोस्तआई4सी), इंस्टाग्राम (साइबरदोस्तआई4सी), टेलीग्राम (साइबरदोस्ती4सी) के माध्यम से संदेशों का प्रसार, एसएमएस अभियान, टीवी अभियान, रेडियो अभियान, स्कूल अभियान, सिनेमा हॉल में विज्ञापन, सेलिब्रिटी समर्थन, आईपीएल अभियान, कुंभ मेला 2025 और सूरजकुंड मेला 2025 के दौरान अभियान, कई माध्यमों में प्रचार के लिए माईगव को शामिल करना, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से साइबर सुरक्षा और सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन, किशोरों/छात्रों के लिए हैंडबुक का प्रकाशन, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले आदि शामिल हैं।

    गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार ने राज्यसभा में यह जानकारी उपलब्‍ध कराई।

  • Screenshot 2025-12-03 224000.jpg
    03/12/25

    प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्री य दिव्यां गजन दिवस पर दिव्यांगों के लिए सम्मान, पहुंच और अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बहनों और भाइयों के लिए सम्मान, पहुंच और अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। श्री मोदी ने कहा कि दिव्यांगों ने अपनी रचनात्‍मकता और पक्के इरादे की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है और हमारे देश की तरक्की को काफी बढ़ाया है। श्री मोदी ने कहा, "पिछले कुछ सालों में, भारत ने कानूनों, आसान इंफ्रास्ट्रक्चर, सबको साथ लेकर चलने वाली शिक्षा नीति और मददगार प्रौद्योगिकी में नवाचार के जरिए दिव्यांग कल्याण की दिशा में जरूरी कदम उठाए हैं। हम आने वाले समय में और भी बहुत कुछ करते रहेंगे।"

    प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

    "अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर, हम अपने दिव्यांग बहनों और भाइयों के लिए हमेशा सम्मान, पहुंच और अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपना वादा दोहराते हैं। उन्होंने अपनी रचनात्‍मकता और पक्के इरादे की वजह से अलग-अलग क्ष्‍ोत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही, उन्होंने हमारे देश की तरक्की को काफी बढ़ाया है। पिछले कुछ सालों में, भारत ने कानूनों, आसान इंफ्रास्ट्रक्चर, सबको साथ लेकर चलने वाली शिक्षा नीति और मददगार प्रौद्योगिकी में नवाचार के जरिए दिव्यांग कल्याण की दिशा में जरूरी कदम उठाए हैं। हम आने वाले समय में और भी बहुत कुछ करते रहेंगे।"

  • Screenshot 2025-12-03 223646.jpg
    03/12/25

    प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर अपने विचार साझा किए

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लिंक्डइन पोस्ट पर अपने लिखे एक आर्टिकल में प्राकृतिक खेती पर अपने विचार शेयर किए। श्री मोदी ने कहा, "दो हफ्ते पहले, मैं कोयंबटूर में प्राकृतिक खेती पर एक समिट में था, जिसने मेरे मन पर गहरी छाप छोड़ी। इस लिंक्डइन पोस्ट में इस पर कुछ विचार बताए, साथ ही पूरे भारत के लोगों से प्राकृतिक खेती को बढ़ाने की अपील की। एक नजर डालें।"

    प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

    "दो हफ्ते पहले, मैं कोयंबटूर में प्राकृतिक खेती पर एक समिट में था, जिसने मेरे मन पर गहरी छाप छोड़ी। इस लिंक्डइन पोस्ट में इस पर कुछ विचार बताए हैं, जिसमें पूरे भारत के लोगों से प्राकृतिक खेती को बढ़ाने की अपील की गई है। एक नजर डालें।"

  • Screenshot 2025-12-03 223522.jpg
    03/12/25

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी और उप-मुख्यमंत्री श्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula और उपमुख्यमंत्री श्री @Bhatti_Mallu ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।"

  • Screenshot 2025-12-03 223011.jpg
    03/12/25

    प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। श्री मोदी ने कहा कि लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

    “डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर नमन। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदार होने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ हमारे राष्ट्र की सेवा की। लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

  • WhatsApp Image 2025-12-03 at 6.03.14 PM.jpeg
    03/12/25 |

    अम्बाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में विश्व विकलांग दिवस पर भव्य समारोह: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन

    अंबाला, 3 दिसंबर 2025 (अन्‍नू): कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा संचालित वात्सल्य स्पेशल स्कूल में आज, 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस (दिव्यांग दिवस) के अवसर पर, वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस समारोह का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों की असाधारण प्रतिभाओं का प्रदर्शन रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों को गहराई से छुआ। यह आयोजन समावेशिता और संवेदनशीलता का एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया।



    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छावनी परिषद के सीईओ राहुल आनंद शर्मा तथा उनके साथ कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा एवं डीईओ की धर्मपत्नी मनीला लाठर उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त, कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी सदस्य, बोर्ड के स्कूलों के प्रिंसिपल, वात्सल्य स्कूल के अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में शिरकत की।



    समारोह के दौरान वात्सल्य स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की कला और ऊर्जा से पूरा माहौल जीवंत हो उठा, जो उनकी क्षमताओं और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। कार्यक्रम के समापन पर, सीईओ राहुल आनंद शर्मा और उनकी धर्मपत्नी गीतांजलि शर्मा, मनोनीत सदस्य अजय बवेजा और मनीला लाठर ने सभी बच्चों को उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। सभी उपस्थितजनों ने स्कूल स्टाफ के समर्पण, उनकी बेहतरीन कार्यशैली और बच्चों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।



    यह वार्षिक समारोह न केवल दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक मंच था, बल्कि यह समाज को यह भी याद दिलाता है कि समावेशिता और संवेदनशीलता से ही एक मजबूत समाज का निर्माण होता है। कैंटोनमेंट बोर्ड और वात्सल्य स्कूल टीम को इस प्रेरक और सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

    #विश्वविकलांगदिवस #दिव्यांगदिवस #VatsalyaSpecialSchool #AmbalaCantonmentBoard #समावेशीशिक्षा #InclusiveIndia #दिव्यांगजन #RahulAnandSharma #सांस्कृतिकसमारोह #DanikKhabar #AmbalaNews

  • drug-store.jpg

    सिरसा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी

    चंडीगढ़ , 3 दिसंबर (अन्‍नू) - हरियाणा सरकार ने अवैध रूप से नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा ने पुलिस के साथ मिलकर सिरसा जिला में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी हैं। इसके अलावा , दो व्यक्तियों को अवैध नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया है।

     

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर ललित गोयल ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेशानुसार नशा की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

     

    उन्होंने बताया कि फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त मनोज कुमार  के निर्देशानुसार सिरसा-II के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार ने सिरसा जिला के सिंहपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस ऑफिसर के साथ गांव धर्मपुरा में स्थित "मेसर्स खुशी मेडिकल स्टोर" पर रेड मारी। इस फर्म पर गैर-कानूनी तरीके से मेडिकल नशीली दवाएं रखने और बेचने की गुप्त शिकायत मिली थी।

    चेकिंग के दौरान इस स्टोर से 600 टैबलेट टैपेंटाडोल और 1200 कैप्सूल प्रेगाबालिन( IP 300 mg) बरामद किए गए हैं। इस मेडिकल स्टोर के मालिक खुशविंदर सिंह बरामद की गई मेडिकल नशीली दवाओं का कोई सेल/परचेज़ रिकॉर्ड नहीं दिखा सके। इन दवाओं का सैंपल फॉर्म-17 पर लिया गया। इंस्पेक्शन रिपोर्ट भरी गई और दुकान सील कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई ड्रग एंड कण्ट्रोल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा।

     

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ ललित गोयल ने आगे बताया कि ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार ने ही सीआईए सिरसा के साथ मिलकर एक और रेड की। इसमें अमनदीप सिंह और विकास के पास से 19500 टैब टैकडोल तथा 100 एसआर  (टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड) ज़ब्त किए। ये दोनों डबवाली के पास गैर-कानूनी सप्लाई के लिए उक्त ड्रग्स ले जा रहे थे। ये लोग उस फर्म के वर्कर/सेल्स पर्सन थे , इनको सिरसा जिला के ही गांव ओढां (कालांवाली) में जॉइंट रेड के दौरान पकड़ा गया है।  इनकी ड्रग्स को फॉर्म 16 के ज़रिए सील किया गया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई ड्रग एंड कण्ट्रोल एक्ट के तहत शुरू कर दी है।

    #हरियाणासरकार #नशेकेखिलाफकार्रवाई #सिरसापुलिस #ड्रगकंट्रोल #अवैधनशा #मेडिकलस्टोरपरछापा #स्वास्थ्यमंत्री #आरतीसिंहराव #टैपेंटाडोल #प्रेगाबालिन #खाद्यऔरऔषधप्रशासन #DrugRaid #HaryanaAgainstDrugs #Sirsa

  • 1000279103.jpg
    03/12/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं

    #DainikKhabar #CriminalIncidents #IndiaNews #LatestNews #24HourNews #CrimeUpdates #IndianCrime #BreakingNewsIndia #DailyCrimeReport #CrimeInIndia #PoliceCrimeReport #IndiaCrime #RecentCrime #DainikKhabarUpdates #NewsIn24Hours #CrimeWatch #SafetyFirst #DetectiveStories #RealCrimeStories UB

  • 1000279005.jpg
    03/12/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है भारत की लोकसभा की 2 दिसंबर 2025 की कार्यवाही के प्रमुख बिंदु

    #DainikKhabar #LokSabha #IndiaNews #ParliamentProceedings #December2025 #CurrentAffairs #PoliticalHighlights #GovernmentDebates #LegislativeUpdates #IndianPolitics #DailyNews #NewsHighlights #CivicEngagement #PoliticalDiscussion #ParliamentSession #DemocracyInAction #IndiaParliament #NewsInFocus #2December2025 #ParliamentaryProceedings

  • download.jpeg

    'रात को मुर्दाघर घूमने वालों को ही दिखते हैं अलग-अलग भगवान': तेलंगाना सीएम के 'कितने भगवान' वाले बयान पर अनिल विज का तीखा व्यंग

    हिमाचल विधायकों को नहीं मिली सैलरी, मंत्री अनिल विज ने से बताया 'राहुल गांधी का अर्थशास्त्र'


    चंडीगढ़, 3 दिसम्बर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने विवादित बयान कि हिंदुओं के आखिर हजारों भगवान हैं पर कड़ा पलटवार किया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे कितने भी भगवान हो लेकिन दृष्टि एक ही है, हमारी भावना एक है, हमारा उनके प्रति आदर और सम्मान का भाव एक ही है। मंत्री अनिल विज ने व्यंग करते हुए कहा कि जो रात को मुर्दाघर में जाकर घूमते हैं उन्हें ही विभिन्न भगवान नजर आते होगे। हमारे लिए तो सब एक ही है, हमारे इतने सारे भगवान मिलकर नास्तिकों का दिमाग भी ठीक कर देंगे।

    हिमाचल विधायकों को नहीं मिली सैलरी, मंत्री अनिल विज ने से बताया 'राहुल गांधी का अर्थशास्त्र'

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस की आर्थिक स्थिति वहां पर इतनी कमजोर हो गई है कि कई महीनों से विधायकों को तनख्वाह नहीं मिली जिस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि यह राहुल गांधी का अर्थशास्त्र है, राहुल गांधी जिस प्रकार का शासन पद्धति देना चाहते हैं हालांकि जिसका उन्हें कभी मौका नहीं मिलेगा। राहुल गांधी लगभग 80 से 90 चुनाव हार चुके हैं हालांकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है तो इतना बुरा हाल है कि वे वेतन देने के पैसे नहीं है।

    #anilvij #anilvijminister #haryanagoverment #bjp #bjpharyana #congress

  • Pic 3.jpg
    03/12/25

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एआई वीडियो पर कांग्रेस को घेरा : बोले - छोटे काम करने वालों का अपमान कर रही कांग्रेस, मैं भी पहले पोस्टर लगाए है

    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 दिसम्बर - कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय वाला एक AI जनरेटेड वीडियो एक्स पर ट्वीट किया है जिस पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ा पलटवार किया है।

    आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने अगर ऐसा वीडियो डाला है तो कांग्रेस ने करोड़ों व गरीब लोगों का अपमान किया है, कोई भी आदमी छोटे से छोटा काम करके भी ऊपर जा सकता है जो हमारे प्रजातंत्र की खूबसूरती है लेकिन कांग्रेस इसको लात मारने में लगी हुई है। मंत्री अनिल विज ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी पहले पोस्टर लगाया करते थे लेकिन आज मंत्री हैं। उन्होंने कहा अनेकों लोग है जो छोटे-छोटे काम करके ऊपर तक आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा कर रही है तो वह प्रजातांत्रिक तरीके, प्रजातांत्रिक सिस्टम और प्रजातांत्रिक व्यवस्था का घोर अपमान कर रही है।

  • WhatsApp Image 2025-12-03 at 3.57.38 PM.jpeg

    अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूलों में शुरू हुआ 'फेस रिकग्निशन' अटेंडेंस सिस्टम, फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक

    अंबाला, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने अपने अधीनस्थ स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने अब स्कूलों में छात्रों की हाजिरी लगाने के तरीके में बदलाव करते हुए फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचान) आधारित बायोमीट्रिक सिस्टम की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य समय की बचत करना और सबसे महत्वपूर्ण, छात्रों की फर्जी हाजिरी पर प्रभावी रूप से रोक लगाना है। यह प्रयास बोर्ड द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ एक बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने की दिशा में किया जा रहा है।



    इस नई तकनीक के तहत, फेस रिकग्निशन कैमरे वाली बायोमीट्रिक मशीनें कक्षाओं के बाहर स्थापित की गई हैं। अब छात्र कक्षा में प्रवेश करने से पहले ही अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। इससे शिक्षकों का बहुमूल्य समय बचेगा और हर छात्र पर एक स्मार्ट तरीके से निगरानी रखी जा सकेगी। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ आनंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में यह शिकायतें आती थीं कि शिक्षक एक दिन पहले ही रजिस्टर में सुबह और शाम की हाजिरी लगा लेते थे, जिससे शिक्षा के स्तर पर नकारात्मक असर पड़ता था। अब विद्यालय से बाहर रहने पर ऐप से हाजिरी नहीं लगेगी, जिससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह लगाम लगेगी। उनका मानना है कि इस कदम से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ पूरे शैक्षणिक माहौल में सुधार होगा।



    पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा प्राथमिक चरण में तोपखाना परेड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू की गई है, जहाँ पांच मशीनें लगाई गई हैं और जल्द ही पांच अन्य मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद, इस सुविधा को बोर्ड के अधीन शेष पाँच स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। वर्तमान में कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन कुल छह स्कूलों में 2598 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए एक अत्यंत अच्छा प्रयास है, जो बच्चों की वास्तविक स्थिति का पता लगाएगा और शिक्षकों को सौहार्दपूर्ण माहौल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।

    #AmbalaCanttBoard #FaceRecognition #SmartEducation #AttendanceSystem #अंबालाकैंट #शैक्षणिकसुधार #फर्जीहाजिरीपररोक #DigitalIndia #HaryanaEducation #आनंदशर्मा #अजयबवेजा #DanikKhabar #CantonmentBoardAmbala

  • Pic 1.jpg

    वीआईपी नंबर की ₹1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटना पड़ा भारी, परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र

    “नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” - विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 दिसम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, इसलिए इस संबंध में उस व्यक्ति की संपति और आय की जांच करवाई जाएगी और देखा जाएगा कि वास्वत में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता एक करोड 17 लाख रूपए की बोली लगाने की है या नहीं।

    मीडिया कर्मियों से आज बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में फैंसी और वीवीआईपी वाहन नंबर नीलामी प्रणाली से आवंटित किए जाते हैं और कई लोग बड़ी-बड़ी बोलियां लगाकर इन नंबरों को खरीदने की कोशिश करते हैं। यह न केवल प्रतिष्ठा का विषय होता है, बल्कि सरकार की राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बोली लगाना सिर्फ शौक बनता जा रहा है, न कि जिम्मेदारी।

    व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

    परिवहन मंत्री ने कहा कि “मैंने परिवहन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति ने यह बोली लगाई, उसकी संपत्ति और आय की पूरी जांच करवाई जाए। यह देखा जाए कि वास्तव में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता 1 करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगाने की है भी या नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को भी पत्र भेजकर विस्तृत जांच के लिए कहा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी या बिना आर्थिक क्षमता के बोली न लगा सके।

    गौरतलब है कि गत दिनों चरखी दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल के ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी। इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तक हुई थी और हिसार एक व्यक्ति ने यह बोली लगाई थी और 11 हजार सुरक्षा राशि जमा कराई थी, मगर बोली के पैसे जमा करवाने के आखिरी दिन उसने पैसे जमा नहीं करवाए।

    #vipnumber #numbercraze #anilvij #transportdepartmentharyana #haryananumbers

  • Persons-with-Disability-Feature-Image111.jpg
    03/12/25 |

    विश्व दिव्यांग दिवस: करनाल में मानवाधिकार आयोग का सेमिनार आयोजित, दिव्यांगों के अधिकारों पर चर्चा

    जे कुमार, करनाल, 3 दिसम्बर, 2025: हरियाणा मानवाधिकार आयोग (HHRC) द्वारा जिला प्रशासन करनाल के सहयोग से आज 'विश्व दिव्यांग दिवस' (3 दिसंबर, 2025) के अवसर पर कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक भव्य जागरूकता सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    सेमिनार का उद्देश्य : - सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के मानवाधिकारों और उनके प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में समान रूप से शामिल हो सकें।

    चर्चा के संभावित विशिष्ट अधिकार : दिव्यांगजनों के अधिकारों पर केंद्रित इस सेमिनार में निम्नलिखित विशिष्ट पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना रही| समानता और गैर-भेदभाव: 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016' (Rights of Persons with Disabilities Act, 2016) के तहत उनके साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकने के कानूनी प्रावधान।

    शिक्षा का अधिकार: समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को लागू करना, उचित बुनियादी ढाँचा (Ramps, Lifts) और विशेष शैक्षणिक सहायता प्रदान करना। रोजगार का अधिकार: सरकारी और निजी क्षेत्रों में आरक्षण और रोजगार के समान अवसर सुनिश्चित करना।

    पहुँच (Accessibility): सार्वजनिक स्थानों, परिवहन, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) तक सुगम पहुँच (Accessible Infrastructure and Technology)। समुदाय में रहने का अधिकार: उन्हें संस्थागत रूप से अलग रखने के बजाय समाज और समुदाय के साथ रहने और जीवन के सभी पहलुओं में भागीदारी सुनिश्चित करना। स्वास्थ्य का अधिकार: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच।

    #karnal #haryana #news #world disabled day

  • 2025_5image_16_01_416587187chchospital1.jpg
    03/12/25 |

    अवैध MTP और PNDT पर हरियाणा सरकार सख्त: मिशन डायरेक्टर ने सिविल सर्जनों को दिए रेड बढ़ाने के निर्देश

    जे कुमार, चंडीगढ़, 3 दिसम्बर : स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) हरियाणा के मिशन डायरेक्टर रिपुदमन सिंह ढिल्लों ने प्रदेश में अवैध एमटीपी (MTP- Medical Termination of Pregnancy) और पीएनडीटी (PNDT- Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) के मामलों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

    उन्होंने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे अवैध गतिविधियों को पकड़ने के लिए अधिक से अधिक रेड करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    लिंगानुपात में पिछड़ने वाले जिलों पर विशेष फोकस : ढिल्लों ने उन जिलों के सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं जो लिंगानुपात में पिछड़ रहे हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में अवैध एमटीपी और पीएनडीटी के मामलों पर कड़ी नजर रखने और दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

    सख्त कार्रवाई और कोर्ट में प्रभावी पैरवी पर जोर : मिशन डायरेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एफआईआर लिखते समय सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाए, ताकि सबूतों के अभाव में दोषी कोर्ट से छूट न पाए। जिन मामलों में यह आभास होता है कि सही पैरवी के कारण दोषी व्यक्ति निचली अदालत से छूटने में कामयाब हो गया है, उन मामलों की अपील ऊपरी अदालत में अवश्य करें। यह कदम राज्य में बिगड़ते लिंगानुपात को सुधारने और अवैध भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

    #haryana #nhmmd #haryana-government-cracks-down #-illegal-mtp-and-pndt-cases

  • images.jpg
    03/12/25

    हरियाणा में नये डीजीपी बनने को लेकर लॉबिंग तेज हुई एएस चावला, अजय सिंघल और आलोक मित्तल प्रमुख दावेदार के रूप मे सामने आए

    जे कुमार, चंडीगढ़, 3 दिसम्बर, 2025: हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में लॉबिंग तेज हो गई है। हालांकि गृह विभाग में अभी पैनल तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन एक दिन पहले हुए दो सीनियर पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव ने इस चर्चा को और भी गर्म कर दिया है।

    वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव : बुधवार को हुए प्रशासनिक फेरबदल में: आईपीएस अजय सिंघल को अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कमान सौंपी गई है। वहीं, ACB के प्रमुख रहे आईपीएस आलोक मित्तल को पुलिस आवास निगम का एमडी नियुक्त किया गया है। आलोक मित्तल को ACB से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    DGP की दौड़ में तीन प्रमुख नाम : - फिलहाल हरियाणा के नए डीजीपी बनने की दौड़ में तीन वरिष्ठ अफसरों का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिनमें से किसी एक की लॉटरी लगने की बात कही जा रही है:

    1. एएस चावला

    2. अजय सिंघल (वर्तमान में ACB प्रमुख)

    3. आलोक मित्तल (वर्तमान में पुलिस आवास निगम के एमडी)

    इन वरिष्ठ अधिकारियों में से ही किसी एक का चयन यूपीएससी (UPSC) द्वारा भेजे गए पैनल के आधार पर होने की संभावना है। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब सरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़े निर्णय ले रही है।

    #haryana #dgp #haryanapolice #leading-contenders

  • Flag_of_Haryana.jpg

    सुशासन दिवस पर अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों और विभागों को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

    चंडीगढ़, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 25 दिसंबर को वर्ष 2024-25 के गुड गवर्नेंस अवार्ड दिए जाएंगे।

    गुड गवर्नेंस से जुड़े शानदार और इन्नोवेटिव काम करने वाले कर्मचारियों को दिए जाएंगे गुड गवर्नेंस अवार्ड।

    13 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर आवेदन

    सभी विजेताओं को दी जाएगी एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ एक अवॉर्ड सर्टिफिकेट और कैश इनाम।

    #हरियाणासरकार #गुडगवर्नेंसअवार्ड #सुशासनपुरस्कार #GoodGovernanceAwards #पुरस्कार2024-25 #सरकारीकर्मचारी #इनोवेटिववर्क #हरियाणान्यूज़ #Haryanagoodgovernanceawards #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg
    03/12/25 |

    दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी : मुख्यमंत्री नायब सैनी

    आरएस अनेजा, चंडीगढ़, 3 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की है। इस योजना के तहत 701965 लाभार्थी बहनों के खातों में राशि डाली गई है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप शुभारंभ किया गया था। इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने किया आवेदन जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई थी। 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया था। उन्होंने बताया कि अभी 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह है पारदर्शी और ऑनलाइन है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया कर ली जाती है, पात्र महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर इसी ऐप पर दोबारा जाकर लाइव फोटो खींचकर अपलोड करने का निवेदन किया जाता है। आधार डेटाबेस के माध्यम से E-KYC होने के बाद सेवा विभाग इस योजना की पेंशन आईडी जारी कर देता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए उन्हें गति से सरकार पूरा कर रही है। हर 3 महीने में प्रदेश की महिलाओं के खाते में एकसाथ डाली जाएगी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत धनराशि।

    #haryanagoverment #ladolaxmiyojna #bjp #bjpharyana

  • image001BYMC.jpg
    03/12/25

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शीतकालीन मौसम में इन्फ्लूएंजा फैलने से रोकने की तैयारियों की समीक्षा की

    आरएस अनेजा, 3 दिसम्बर नई दिल्ली - सर्दियों में फैलने वाले इन्फ्लूएंजा को रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    कर्तव्य भवन 1 में बैठक के दौरान, सचिव (स्वास्थ्य) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि भारत में आमतौर पर इन्फ्लूएंजा के दो मौसमी चरम अनुभव होते हैं - अगस्त-अक्टूबर (मानसून चरम) और जनवरी-मार्च (शीतकालीन चरम)।

    वर्ष 2014-15 के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि को याद करते हुए नड्डा ने वर्तमान स्थिति पर अद्यतन जानकारी मांगी तथा पूछा कि क्या वर्तमान में प्रचलित वायरस के प्रकारों में ऐतिहासिक रुझानों से कोई भिन्नता है।

    राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि विश्व स्तर पर और भारत में भी इन्फ्लूएंजा की गतिविधि कम बनी हुई है। निगरानी से संकेत मिलता है कि परिसंचारी स्ट्रेन सामान्य मौसमी रूप- H3N2 और इन्फ्लूएंजा बी (विक्टोरिया) ही बने हुए हैं, जिनमें H1N1 का एक छोटा सा अनुपात है। मंत्री को लगभग वास्तविक समय निगरानी तंत्रों से भी अवगत कराया गया, जिनमें शामिल हैं: आईडीएसपी का इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन रोग (एसएआरआई) निगरानी नेटवर्क, मीडिया स्कैनिंग के माध्यम से एआई-संचालित घटना-आधारित निगरानी और श्वसन रोगजनकों के लिए आईसीएमआर की प्रहरी निगरानी। सभी प्रणालियाँ वर्तमान में इन्फ्लूएंजा के मामलों में असामान्य वृद्धि के कोई संकेत नहीं दिखाती हैं।

    एनसीडीसी के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) रंजन दास ने यह भी बताया कि एनसीडीसी इस महीने के अंत में इन्फ्लूएंजा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित करेगा, जिसमें प्रमुख मंत्रालय, विभाग और राज्य सरकारें शामिल होंगी, ताकि इन्फ्लूएंजा की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जा सके और आगे की योजना बनाई जा सके।

    स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने चल रही तैयारियों की सराहना की और सभी राज्य नोडल अधिकारियों के साथ इन्फ्लूएंजा की तैयारियों की समीक्षा करने और सभी केंद्र सरकार के अस्पतालों की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तैयारियों की समीक्षा अगले एक पखवाड़े के भीतर पूरी कर ली जाए। मंत्री ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी करने की भी सलाह दी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर नियमित रूप से मॉक-ड्रिल आयोजित करने को कहा।

    #unionhealthminister #jpnadda #healthdepartment #winterseason

  • Img379A8.jpg
    03/12/25 |

    भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन केरल में शुरू हुआ

    आरएस अनेजा, 3 दिसम्बर नई दिल्ली - भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वां संस्करण आज केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।

    यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 15 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए 45 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए समान क्षमता वाले मालदीव के एक दल के साथ भाग ले रही है।

    धिवेही में "एकुवेरिन" का अर्थ "मित्र" होता है, जो दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी विश्वास और सैन्य सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाता है। वर्ष 2009 से दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित, "एकुवेरिन" अभ्यास भारत की "पड़ोसी प्रथम" नीति और मित्र देशों के साथ स्थायी रक्षा साझेदारी बनाने की उसकी प्रतिबद्धता का एक ज्वलंत उदाहरण बना हुआ है।

    दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल, अर्ध-शहरी और तटीय इलाकों में उग्रवाद-रोधी और आतंकवाद-रोधी अभियानों में अंतर-संचालन और परिचालन तालमेल को बढ़ाना है। इसमें दोनों पक्षों के सैनिक भाग लेंगे और क्षेत्र में साझा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की अपनी क्षमता को मज़बूत करने के लिए बेहतर अभ्यास, सामरिक अभ्यास और संयुक्त परिचालन योजना साझा करेंगे।

    यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति भारत और मालदीव के बढ़ते रक्षा सहयोग और आपसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    #india #maldiv #armyjointexersice #keral

  • Untitled-1.jpg
    03/12/25 |

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल 100 दिन का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू करेगा

    आरएस अनेजा, 3 दिसम्बर नई दिल्ली - बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिन का इंटेंसिव अवेयरनेस कैंपेन कल (4 दिसंबर, 2025) को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा।

    यह बाल विवाह मुक्त भारत कैंपेन के एक साल पूरे होने पर होगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 27 नवंबर, 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत कैंपेन लॉन्च किया था और 27 नवंबर, 2025 को इसका एक साल पूरा हो गया। कल के लॉन्च इवेंट में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री, सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में शामिल होंगी।

    इस प्रोग्राम में बाल विवाह खत्म करने का नेशनल प्लेज, एक खास तौर पर बनाई गई फिल्म दिखाई जाएगी जिसमें देश भर से प्रेरणा देने वाली बदलाव की कहानियां और फ्रंटलाइन चैंपियंस के अनुभव दिखाए जाएंगे, जो मिलकर की गई तरक्की का जश्न मनाएंगे और मिशन के अगले फेज के लिए मोमेंटम को मजबूत करेंगे। इवेंट का लाइव टेलीकास्ट https://webcast.gov.in/mwcd पर उपलब्ध होगा।

    100-दिन का कैंपेन (27 नवंबर 2025 – 8 मार्च 2026)

    यह कैंपेन एक स्ट्रक्चर्ड, तीन-स्पेल प्लान को फॉलो करता है, जिसे कम्युनिटीज़ में एनर्जी भरने और लगातार एक्शन को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है:

    स्पेल 1 (27 नवंबर – 31 दिसंबर 2025):

    स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में अवेयरनेस एक्टिविटीज़, जिसमें डिबेट, एस्से कॉम्पिटिशन, इंटरैक्टिव सेशन और प्लेज सेरेमनी शामिल हैं।

    स्पेल 2 (1 – 31 जनवरी 2026):

    बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और एम्पावरमेंट पर मैसेज को बढ़ाने के लिए धर्म गुरुओं, कम्युनिटी इन्फ्लुएंसर और मैरिज सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ जुड़ना।

    स्पेल 3 (1 फरवरी – 8 मार्च 2026):

    ग्राम पंचायतों और म्युनिसिपल वार्ड्स को अपने अधिकार क्षेत्र को बाल-विवाह-मुक्त घोषित करने वाले प्रस्ताव पास करने के लिए इकट्ठा करना।

  • WhatsApp Image 2025-12-02 at 3.15.02 PM.jpeg
    03/12/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट ने जी.एस.एस. स्कूल नन्हेरा में ‘एनईपी 2020’ व ‘दैनिक जीवन में गणित’ पर दिया व्याख्यान

    अम्बाला, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- जी.एस.एस. स्कूल, नन्हेरा में हाल ही में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला के सहयोग से किया गया था और इसका मुख्य विषय था "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं दैनिक जीवन में गणित का महत्व।" इस विस्तार व्याख्यान को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की प्रमुख बातों से परिचित कराना था, साथ ही उन्हें यह समझाना था कि गणित सिर्फ एक विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन में कितना व्यावहारिक और उपयोगी है।

    कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. रोहित दत्त, ने इस पहल के लिए विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ज़ोर दिया कि इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रम बच्चों के अंदर गणित और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों के प्रति एक सकारात्मक नज़रिया बनाने में बहुत मददगार होते हैं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पिंकी ने अपने संबोधन में गणित के महत्व को उजागर किया। उन्होंने सरल और रोचक उदाहरणों का प्रयोग करते हुए समझाया कि गणित हमारी सोच को कैसे तार्किक और विश्लेषणात्मक बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे गणित को केवल पाठ्यक्रम का हिस्सा न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं का हल खोजने का एक महत्वपूर्ण उपकरण समझें।

    इसी दौरान, अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनईपी 2020 एक दूरदर्शी कदम है जो शिक्षा प्रणाली को और अधिक लचीला, बहुआयामी और कौशल-आधारित बनाने पर केंद्रित है। इसका अंतिम लक्ष्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों दोनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, और प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। अंत में, विद्यालय और कॉलेज प्रशासन ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और यह प्रतिबद्धता जताई कि भविष्य में भी ऐसे ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

    #NEP2020 #राष्ट्रीयशिक्षानीति #गणितकामहत्व #GMNकॉलेजअंबाला #GSSस्कूलनन्हेरा #शिक्षासुधार #EducationalLecture #MathsInDailyLife #AmbalaEducation #विद्यार्थीविकास #DanikKhabar #AmbalaNews

  • Photo--2.jpg
    03/12/25 |

    धुंध से बचाव! RTA अंबाला ने नारायणगढ़ शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप, हादसे रोकने की पहल

    अम्बाला, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- आगामी धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए आरटीए अम्बाला सुशील कुमार ने नारायणगढ़ शुगर मिल में अपनी विभागीय टीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफलैक्टर टेप लगाने का कार्य किया।

    उन्होंने बताया धुंध के मौसम में रिफ्लैक्टर व टेप लगने से सडक़ दुर्घटनाएं कम हो सकती है, दूर से ही वाहन चालक को यह नजर आ जाएगी। उन्होने इस मौके पर ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों के बारे भी सचेत किया और कहा कि वह यातायात नियमों की पालना स्वयं करें और दूसरों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करें।


    इस मौके पर आरटीए सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बाला द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे स्वयं सचेत रहने तथा दूसरों को भी इन नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया जाता है ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को कम किया जा सके एवं रोका जा सके। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि सडक़ के किनारे जो तीव्र मोड़ होते हैं वह नजर नहीं आते और दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए तीव्र मोड़ पर पेडों पर रिफ्लैक्टर टेप लगाने के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भी रिफलैक्टर टेप लगाई जा रही है ताकि सडक दुर्घटनाओं को रोककर मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सके।

    यहां बता दें कि कोहरे को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व छोटे वाहनों जैसे छोटा हाथी व अन्य पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफलैक्टर टेप लगाने का काम किया गया है और जल्द ही छोटे वाहनों पर भी ऐसी टेप लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धुंध व कोहरे के मौसम में सफर के दौरान सावधानी रखने से वाहन चालक न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है।

    #सड़कसुरक्षा #RTAअंबाला #रोडसेफ्टी #रिफ्लेक्टरटेप #धुंधसेबचाव #नारायणगढ़शुगरमिल #ट्रैक्टरट्रॉली #यातायातनियम #FogSafety #AmbalaNews #DanikKhabar

  • PIC2(2)9URH.jpeg

    800 की गति से 'रॉकेट-स्लेज' परीक्षण: लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में 'आत्मनिर्भरता' की बड़ी छलांग, भारत एलीट क्लब में शामिल -- देखें वीडियो

    आरएस अनेजा, 3 दिसम्बर नई दिल्ली - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (आरटीआरएस) सुविधा में लड़ाकू विमान एस्केप सिस्टम का उच्च गति रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक किया ।

    परीक्षण में 800 किमी/घंटा की नियंत्रित गति प्राप्त की गई तथा कैनोपी पृथक्करण, इजेक्शन अनुक्रमण और पूर्ण एयरक्रू रिकवरी को मान्य किया गया।

    डीआरडीओ ने यह परीक्षण एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से किया।

    रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "यह जटिल गतिशील परीक्षण भारत को उन्नत इन-हाउस एस्केप सिस्टम परीक्षण क्षमता वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल कर देता है।"

    गतिशील निष्कासन परीक्षण, स्थैतिक परीक्षणों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण होते हैं, जैसे नेट परीक्षण या शून्य-शून्य परीक्षण, जिसमें पायलट को बिना हिले-डुले शून्य से बाहर निकलना होता है।

    इस बीच, गतिशील इजेक्शन परीक्षण अधिक कठिन होते हैं, क्योंकि वे विमान की इजेक्शन सीटों और चालक दल की निकासी प्रणालियों के वास्तविक प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं।

    इन्हें इजेक्शन सीटों और कैनोपी-सेवरेंस सिस्टम के प्रदर्शन का एक प्रमुख माप माना जाता है। कैनोपी सेवरेंस सिस्टम (सीएसएस) विमान में पायलट की बचाव सहायता प्रणाली का एक हिस्सा है। इसे लड़ाकू विमानों में उड़ान के दौरान और ज़मीन पर आपात स्थितियों के दौरान पायलट को कम से कम समय में बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    इस परीक्षण के लिए, यह प्रणाली हल्के लड़ाकू विमान तेजस के अग्रभाग को अपने साथ ले जा रही है।

    रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "एलसीए विमान के अग्रभाग के साथ एक दोहरी स्लेज प्रणाली को कई ठोस प्रणोदक रॉकेट मोटर्स के चरणबद्ध प्रज्वलन के माध्यम से सटीक नियंत्रित वेग से प्रक्षेपित किया गया।"

    कैनोपी फ्रेजिलाइज़ेशन पैटर्न, इजेक्शन सीक्वेंसिंग और संपूर्ण एयरक्रू रिकवरी प्रक्रिया को एक इंस्ट्रूमेंटेड एंथ्रोपोमॉर्फिक टेस्ट डमी का उपयोग करके सिम्युलेट किया गया, जिसने इजेक्टेड पायलटों द्वारा अनुभव किए जाने वाले महत्वपूर्ण भार, क्षण और त्वरण को रिकॉर्ड किया। पूरे अनुक्रम को ऑनबोर्ड और ग्राउंड-आधारित इमेजिंग सिस्टम के माध्यम से कैप्चर किया गया। बयान में कहा गया है कि इस परीक्षण को भारतीय वायु सेना (IAF) और इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन एंड सर्टिफिकेशन के अधिकारियों ने देखा।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, एडीए, एचएएल और उद्योग भागीदारों को बधाई दी।

    उन्होंने इस परीक्षण को "आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया।

    #drdo #isro #mod #iaf #indianairforce #rajnathsingh

  • 1000272492.jpg
    02/12/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं 2 दिसंबर 2025

    #DainikKhabar #CrimeIncidents #IndiaCrime #BreakingNews #CrimeReport #24HourNews #IndiaToday #December2025 #CurrentEvents #TrueCrime #CrimeUpdate #IndiaNews #LatestNews #CrimeInIndia #DainikKhabarUpdates #DailyNews #RealCrimeStories #IndianCrimeNews #NewsAlert #TopStories

  • 2024_10image_08_08_533169920chd.jpg

    विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सेमिनार कल करनाल में; हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण होंगे मुख्य अतिथि

    चण्डीगढ़, 2 दिसंबर (अन्‍नू) - हरियाणा मानवाधिकार आयोग आयोग द्वारा जिला प्रशासन करनाल के सहयोग से ’विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर 3 दिसंबर, 2025 को कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल के ऑडिटोरियम में एक भव्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में आयोजित इस सेमिनार में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांगों के अधिकार समान अवसर और उनके समावेशन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी कर सकें। आयोग द्वारा प्रदेष सभी जिलों में भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने जिलों से पांच दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारियों को इस सेमिनार के लिए प्रेषित करें, जिससे सरकारी एवं सामाजिक तंत्र में दिव्यांगों के हित में सकारात्मक पहल बढ़ सके। इस प्रकार के सेमिनार न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि दिव्यांगजन से संबंधित नीतियों, तकनीकी नवाचारों और सुविधाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

    #WorldDisabilityDay #DivyangDivas #HaryanaHumanRightsCommission #KarnalSeminar #HarvinderKalyan #DisabilityRights #Inclusion #AwarenessProgram #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 2025_12image_15_36_305852026image55-ll.jpg

    हरियाणा में बोर्डों, निगमों, कंपनियों और सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी का लाभ

    चंडीगढ़, 02 दिसम्बर (अन्‍नू)-हरियाणा सरकार ने एक जनवरी, 2006 के बाद सेवा में आए और न्यू डिफाइंड कॉन्ट्रिब्यूटरी पेंशन स्कीम (एनपीएस) के अंतर्गत आने वाले बोर्डों, निगमों, कम्पनियों और सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (डैथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्यूटी) का लाभ देने का निर्णय लिया है।

     

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा राज्य के सभी बोर्डों, निगमों, कंपनियों और सहकारी संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है।

     

    पत्र में वित्त विभाग के 19 जनवरी, 2017 का हवाला देते हुए बताया गया है कि एनपीएस के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी उसी तरह रिटायरमेंट ग्रेच्युटी तथा डेथ ग्रेच्युटी प्राप्त करने के पात्र होंगे, जो सीएसआर वॉल्यूम-2 के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रदान किए जाते हैं।

     

    सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामलों की पूरी जांच और सत्यापन के बाद ही रिटायरमेंट/डैथ ग्रेच्यूटी प्रदान की जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन उपादानों के कारण बढ़ने वाले वित्तीय दायित्वों को सम्बन्धित बोर्ड या निगम द्वारा स्वयं के संसाधनों से पूरा किया जाएगा।

    #HaryanaGovt #NPS #Gratuity #AnuragRastogi #BoardNigamEmployees #RetirementBenefits #FinancialDecision #कर्मचारीराहत #DanikKhabar #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-12-02 at 6.00.40 PM.jpeg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुपों को मिली नई उड़ान

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर(अन्‍नू)-- कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव छोटे-छोटे शिल्पकारों व स्वयं का रोजगार स्थापित करने वाले लघु उद्यमियों के लिए भी एक मुख्य मंच बनकर उभरा है और इसके माध्यम से उनके व्यवसाय को खूब बढ़ावा मिल रहा है। महोत्सव में जहां विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राप्त शिल्पकार अपनी शिल्पकला को प्रदर्शित कर रहे हैं, वहीं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने छोटे-छोटे स्वरोजगार चलाने वाले समूहों ने भी अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। अहम पहलू यह है कि महोत्सव में स्थापित स्टाल नंबर 833 पर देशी तरीके से कोल्हू के माध्यम से निकाला गया सरसों व नारियल का शुद्ध तेल भी उपलब्ध है, जिसकी बोतल को खोलने पर उसकी महक दूर तक बिखर जाती है।

     

    सरस्वती स्वयं सहायता समूह की उषा रानी ने ब्रह्म सरोवर के उत्तरी पश्चिमी छोर की तरफ अपना स्टॉल नंबर 833 स्थापित किया है। इस स्टॉल पर उनके पति मदन लाल उनका सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव में स्थापित किए गए इसी प्रकार एक स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के अचार और मुरब्बे मौजूद हैं। इस स्टॉल पर करीब 45 प्रकार के अचार और मुरब्बे उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ बेलपत्र, एप्पल, अमले, चेरी और गाजर के मुरब्बे, लहसुन अदरक की चटनी, आंवले की चटनी और आंवला कैंडी, आंवला व तिल के लड्डू भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। इन अचारों में स्वदेशी स्वाद है और ये पूरी तरह से शुद्ध और जैविक मसाले का उपयोग करके बनते हैं, जिसमें कोई स्वाद वर्धक सामग्री नहीं है। इनमें कोई केमिकल नहीं है, जिसकी वजह से यह लंबे वक्त तक स्वादिष्ट रहते हैं। इसके साथ-साथ विशेष रूप से खजूर के गुड़ से बना मीठा अचार, अलसी के लड्डू, ठंडे तेल में बना आम का अचार सहित कई प्रकार आचार व मुरब्बे उन्होंने महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए रखे हैं।

     

    गांव संघौर की उषा रानी ने कहा कि देसी तरीके से बिना केमिकल का इस्तेमाल किये विभिन्न मसालों के माध्यम से यह आचार तैयार किया जाता है और महोत्सव में आने वाले पर्यटक इस आचार को बहुत ही चाव से खाते हैं और अपने घर के लिए खरीदकर भी लेकर जाते हैं। इन आचारों और मुरब्बों का घरेलू स्वाद इनकी पहचान है। ये पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण में और प्राकृतिक प्रक्रिया से बनाए जाते हैं। स्टॉल पर सजाए गए इन अचारों के पिटारे में आम, नींबू, गाजर, राई वाली मिर्च, लाल मिर्च, आंवले, करोंदे, टिंड, अदरक, मशरूम, कच्ची हल्दी, ढेउ, खट्टा मीठा नींबू, कटहल, लहसुन, बारीक टिंड, हर्ड और मिक्स अचार शामिल हैं।

     

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने गांव में कई ग्रुप बनाए हैं और ग्रुप की महिलाओं द्वारा अपना स्वरोजगार स्थापित किया गया है। सरकार द्वारा महोत्सव में स्टॉल उपलब्ध करवाया गया है। उनके उत्पादों को वर्ष 2021 में हरि फूड्स के नाम से अपना मार्का भी मिला है। यह आचार कई साल तक खराब नहीं होते। उनके स्टॉल पर 300 रुपए से लेकर 700 रुपए प्रति किलो के अचार उपलब्ध हैं। जिनकी उनके द्वारा एक व आधा किलो में पेकिंग की गई है। उनके अचार और मुरब्बे के विदेशी लोग व वहां रहने वाले भारतीय भी चाहवान हैं। उनके द्वारा विदेशों में आचार, मुरब्बा व अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाया जाता है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #SelfEmployment #Handicrafts #SarsonTel #NariyalTel #AcharMurabba #OrganicFood #SwadeshiTaste #HariFoods #SaraswatiSHG #VocalForLocal #HaryanaNews #Laghudyam #DanikKhabar #Ambala #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-12-02 at 5.47.19 PM.jpeg
    02/12/25 |

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर बनी अम्बाला छावनी की MES रोड, स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

    अम्बाला, 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशों और भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल विज के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, अम्बाला छावनी के वार्ड नंबर 32 में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की योजना पूरी हुई है।

    लगभग 8.5 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित,अम्बाला छावनी के बड़े पोस्ट ऑफिस के नजदीक एमईएस रोड पर बनी इस नई सड़क का विधिवत उद्घाटन आज किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सोनी बब्बू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि वार्ड नम्बर 32 की पार्षद निधि गर्ग भी सम्मानपूर्वक उपस्थित रहीं।

    यह सड़क स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसका निर्माण लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किया गया है। इतने वर्षों तक जर्जर हालत में रहने के कारण, यह सड़क इस क्षेत्र के आवागमन में एक बड़ी बाधा बन गई थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

    नई और उच्च गुणवत्ता की सड़क के बनने से अब यहाँ से निकलने वाले हज़ारों राहगीरों को सुगम और आरामदायक यातायात का लाभ मिलेगा।

    इस अवसर पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों, पार्षदों, शक्ति प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने इस विकास कार्य के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वहाँ उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने 'भाई अनिल विज जिंदाबाद' के नारे लगाकर अपनी खुशी और संतुष्टि जाहिर की। यह परियोजना अंबाला कैंट में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    #AnilVij #KapilVij #AmbalaCantt #MESRoad #RoadInauguration #Development #AmbalaNews #बुनियादीसुविधाएं #DanikKhabar #Breaking #LatestNews #Ambala #DevelopedAmbala

  • Flag_of_Haryana.jpg

    जोगिंद्र सिंह घणघस बने "हरियाणा स्टेट हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट एजेंसी" के मिशन डायरेक्टर

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर (अन्‍नू)-- हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग के तीन अधिकारियों को पदोन्नत किया है।  इनमें बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक जोगिंद्र सिंह घणघस को "हरियाणा स्टेट हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट एजेंसी" के मिशन डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। 

    इनके अलावा, विभाग के सयुंक्त निदेशक मनोज कुमार को अतिरिक्त निदेशक तथा उपनिदेशक सत्येंद्र यादव को सयुंक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

    #HaryanaGovt #HorticultureDepartment #Promotion #MissionDirector #JoginderGhanghas #HaryanaNews #बागवानीविभाग #सरकारीअधिकारी #DanikKhabar #HaryanaNews

     

  • Untitled Project (72).jpg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: शिल्पकारों की कला से बदला ब्रह्म सरोवर का स्वरूप, विश्व पटल पर बनी अनूठी पहचान या, और भी संक्षिप्त:

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर(अन्‍नू)-- ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर 15 नवंबर से चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों और शिल्पकारों ने इस महोत्सव में ब्रह्मसरोवर की फिजा का रंग बदलने का काम किया है।

    इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति को इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं दूर दराज से आने वाले पर्यटकों ने भी दूसरे प्रदेशों की संस्कृतिक कला की सराहना की है। कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति को दिखाने का काम किया है। इन लोक कलाकारों के नृत्यों के साथ-साथ ढोल की थाप और नगाड़ों पर पर्यटक झूम-झूम कर नाचते नजर आए।

     

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। महोत्सव की यह गूंज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी सुनाई दे रही है। महोत्सव के इन यादगार पलों को सभी पर्यटक अपने-अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए शिल्पकारों की हाथों की अनोखी शिल्प कला को देखकर पर्यटक मंत्र मुग्ध हो रहे हैं।

    शिल्पकारों की हाथों की जादूगरी और ऐसी अनोखी हस्तशिल्प कला ने इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में चार चांद लगाने का काम किया है। महोत्सव में आने वाला प्रत्येक पर्यटक इन शिल्पकारों की जमकर प्रशंसा करता नजर आ रहा है और लोग इन शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को जमकर खरीद रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इन शिल्पकारों की जादुई शिल्पकला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #BrahmaSarovar #FolkCulture #IndianArtisans #Handicrafts #GlobalRecognition #CulturalExchange #Shilpkar #HaryanaTourism #DanikKhabar #Haryana

  • Untitled Project (70).jpg

    विश्व एड्स दिवस पर पलवल जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक

    पलवल / हरियाणा , 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में प्रतिदिन जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्राधिकरण की ओर से मुख्य बचाव पक्ष अधिवक्ता नवीन रावत व बचाव पक्ष अधिवक्ता जगत सिंह रावत और स्वास्थ्य विभाग से उम्मेद सिंह काउंसलर के द्वारा उपस्थिति को इस गंभीर बीमारी/वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


    अधिवक्ताओं द्वारा एडीआर सेंटर में उपस्थित न्यायालय के सभी कर्मचारियों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी और एचआईवी वायरस से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि एचआईवी वायरस संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से, हाथ मिलाने या छूने से अथवा संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने से, स्नानघर और शौचालय के इस्तेमाल करने से, मच्छर के काटने से नहीं फैलता। एचआईवी वायरस से बचने के लिए इसके बारे में जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के मामलों में संक्रमित व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाता है और हमें इस प्रकार के मामलों में संक्रमित व्यक्ति के प्रति घृणा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने एचआईवी वायरस के फैलने के कारणों से भी अवगत करवाया।


    गांव टीकरी ब्राह्मण में ग्रामीणों को भी विश्व एड्स दिवस पर किया जागरूक


    पैनल अधिवक्ता महेशचंद शर्मा ने पैरा लीगल वालंटियर के साथ गांव टीकरी ब्राह्मण में विश्व एड्स दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ सरपंच नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। पैनल अधिवक्ता ने इस मौके पर नालसा, हालसा की सभी स्कीम व विभिन्न विषयों की निशुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार एड्स से पीड़ित लोगों के लिए कई मुफ्त सुविधाएं प्रदान करती है, जिनमें नि:शुल्क एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी, मुफ्त निदान और दवाएं, परामर्श सेवाएं और कभी-कभी वित्तीय सहायता भी शामिल हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी पात्र व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त यात्रा रियायत और कानूनी सहायता भी उपलब्ध हैं और सरकार गोपनीयता और गरिमा के साथ व्यवहार सुनिश्चित करने का भी प्रयास करती है। सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों सहित सभी के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान करती है। जो लोग एआरटी केंद्रों से दवा लेने जाते हैं, उन्हें महीने में एक बार 75 प्रतिशत की यात्रा रियायत मिल सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को कानूनी जागरूक करते हुए कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों या मुकदमेबाजी से पहले के विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए नियमित रूप से लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। यह विवादों को अदालती प्रक्रिया से बाहर, मध्यस्थों के माध्यम से तेजी से और विश्वासपूर्ण तरीके से निपटाने में मदद करता है। कानूनी साक्षरता शिविरों, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाता है। अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए का कि जिन लोगों की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है वे प्राधिकरण से अपने केस लड़ने के लिए निशुल्क पैनल अधिवक्ता ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के हेल्पलाइन नंबर-01275-298003, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
    इसी कड़ी में कस्बा मोहल्ला के स्लम एरिया में अधिवक्ता गीता रानी ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, जिसमें करीब 35 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसी प्रकार पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल ने गांव सोफता में सरपंच निवास पर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कर एड्स से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया।


    इसी क्रम में सरकारी अस्पताल पलवल में भी विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल और स्वास्थ्य विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी अस्पताल पलवल में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण एवं रोकथाम के वैज्ञानिक तथ्यों को आम जनता तक पहुंचाना, सामाजिक मिथकों को दूर करना तथा एचआईवी एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के कानूनी एवं मानवाधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने उपस्थित नागरिकों को एचआईवी एड्स के फैलने के कारणों के बारे में जानकारी दी। शिविर में सीएमओ डा. सत्येंद्र वशिष्ठ, डॉ. वासुदेव, डॉ. नितिन, संजीव तंवर, उमेद सिंह, नीरा मेहता और अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा की मुख्य उपस्थिति रही, जहां सभी विशेषज्ञों ने मंच से अपने विचार रखते हुए लोगों को इस विषय पर जागृत किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टरों, अधिकारियों, आयोजकों और नागरिकों ने सामाजिक पहल के रूप में सामूहिक रूप से नशा-मुक्ति का संकल्प भी लिया और नशे के किसी भी रूप तंबाकू, शराब, ड्रग्स आदि से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया।

    #WorldAIDSDay #DLSA #Palwal #HIVAwareness #LegalAid #HALSA #AyushmanBharat #NashaMukti #CommunityAwareness #FreeLegalAid #Haryana #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 1000271719.jpg
    02/12/25 |

    1 दिसंबर 2025 को भारत की लोकसभा में हुई कार्यवाही के मुख्य बिंदु

    #LokSabhaHighlights #IndiaParliament #December2025 #IndianPolitics #CurrentAffairs #ParliamentProceedings #PoliticalHighlights #IndianGovernment #LokSabhaSession #DebateHighlights #DemocracyInAction #IndiaNews #GovernmentReport #PoliticalUpdates #ElectionsIndia #IndianDemocracy #ParliamentaryProcedure #LokSabhaDebate #CivicEngagement #IndiaTomorrow

  • parade2.jpeg
    02/12/25 |

    जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में जनरल परेड का किया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने ली सलामी

    अम्बाला, 2 दिसंबर (अन्‍नू)- जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने जनरल परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों से परेड करवाई। पुलिस कर्मचारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने बारे भी बरीकी से बताया गया। निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट चैक किया। परेड में चार्ली कम्पनी के जवानों व पुलिस कर्मचारियों ने अपने सभी उपकरणों सहित अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीआईपी व अन्य डयूटी के दौरान पैट्रन के अनुसार साफ सुथरी वर्दी पहनेंगे, वर्दी पर नेम प्लेट व डयूटी स्लीप भी लगाएगें। वीआईपी डयूटी के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से  अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने इआरवी डायॅल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यो का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इआरवी डायॅल-112 मे जो भी साजो समान है आपको उसके बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने अपने थानाक्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पैट्रालिंग करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। समाज में महिलाओं, बच्चों व बुर्जगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी रिफलैक्टर जैक्ट का उपयोग करेंगे व रात्रि नाकाबंदी के दौरान बैरीकेटस सही तरीके से लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग गहनता से करेंगे। आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करेंगंे।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि वह शहरी क्षेत्र में टैªफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दे। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले  और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्यवाही अमल में लाए जाए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी, सभी थाना प्रबन्धक, चैकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

    #AmbalaPolice #GeneralParade #SPAmbala #AjitSinghShekhawat #PoliceDuty #LawAndOrder #ERVDial112 #TrafficSafety #CommunityPolicing #HaryanaPolice #DanikKhabar

  • Screenshot 2025-12-02 142438.png

    हरियाणा-कनाडा साझेदारी को नया आयाम: निवेश, कौशल और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर व्यापक चर्चा

    हरियाणा, 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और कनाडा के बीच निवेश और सहयोग को नए स्तर पर ले जाना था।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री और कनाडा के राजदूत के बीच हुई चर्चा में निम्नलिखित क्षेत्रों पर सकारात्मक संवाद आगे बढ़ा:

    1. निवेश सहयोग: दोनों पक्षों ने हरियाणा में कनाडाई उद्यमों (Canadian Enterprises) द्वारा निवेश की संभावनाओं को तलाशने और उन्हें बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की।

    2. कौशल विकास और रोजगार (Skilled Youth Employment): हरियाणा के कुशल युवाओं को कनाडा में रोजगार के अवसर प्रदान करने और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई।

    3. ऊर्जा और पर्यावरण (Waste-to-Energy): वेस्ट-टू-एनर्जी (कचरे से ऊर्जा) परियोजनाओं जैसे नवीन और टिकाऊ समाधानों में कनाडाई विशेषज्ञता और निवेश को आकर्षित करने पर सहमति बनी।

    4. शैक्षणिक और उद्यमी साझेदारी: कनाडाई विश्वविद्यालयों और बड़े उद्यमों को हरियाणा में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया, जिससे शिक्षा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

    यह बैठक हरियाणा और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भविष्य में आर्थिक साझेदारी को एक नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #HaryanaCanadaPartnership #NaibSinghSaini #ChristopherCooter #ForeignInvestment #SkilledEmployment #WasteToEnergy #कनाडानिवेश #हरियाणाविकास #DanikKhabar #HaryanaNews #Haryana

  • Screenshot 2025-12-02 140903.png
    02/12/25 |

    अम्बाला में बिजली बिल वसूली विवाद, बिजली कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर हंगामा

    अम्बाला, 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा बिजली विभाग (UHBVN) के कर्मचारियों ने अंबाला छावनी के छप्परबंद मोहल्ले में एक उपभोक्ता और उनके परिजनों पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब HSEB की टीम 92,000 का बकाया बिजली बिल (डिफॉल्टर अमाउंट) वसूलने गई थी।

    डिपार्टमेंटल यूनियन ने इस दुर्व्यवहार को लेकर अंबाला कैंट सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उपभोक्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके विरोध में कर्मचारियों ने दो घंटे का प्रदर्शन और हड़ताल शुरू कर दी है।

    यूनियन नेता बलवंत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे अंबाला कैंट सदर थाना का घेराव करेंगे और पुलिस को "पेचकस और प्लास" सौंप देंगे ताकि पुलिसकर्मी खुद बिजली ठीक करें।

    एसडीओ मोहित ने इस बात की पुष्टि की है कि उपभोक्ता पर 92,000 का बिल बकाया था, और वसूली टीम के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस कार्रवाई न होने पर इस मुद्दे को डीएसपी स्तर तक ले जाएंगे।

    #BijliBillVivad #HSEB #AmbalaCantt #UHBVNL #बिजलीकर्मचारी #पुलिसकार्रवाई #उपभोक्तादुर्व्यवहार #ElectricityDefault #UnionProtest #danikkhabar #ambala #ambalanews

  • download.jpg

    चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: अंबाला के युवक इंद्रपरीत उर्फ पैरी पर कार में सवार हमलावरों ने की फायरिंग

    जे कुमार, चंडीगढ़, 2 दिसम्बर : चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ तीन अज्ञात हमलावरों ने कार में सवार एक युवक पर ताबड़तोड़ पाँच राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान अंबाला के बोह गांव निवासी इंद्रपरीत उर्फ पैरी के रूप में हुई है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर काफी देर से पीड़ित इंद्रपरीत उर्फ पैरी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। एक सुनसान जगह पर, आरोपियों ने अपनी कार आगे निकालकर पीड़ित की गाड़ी को जबरन रोक लिया और अचानक उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे।

    इलाज के लिए PGI में भर्ती : - गंभीर रूप से घायल इंद्रपरीत उर्फ पैरी को तत्काल PGI (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और आसपास के सभी बॉर्डर क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने का दावा किया है। यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है।

    #ambala #news #pgi #villageboh #death #assailants-in-a-car #incident-in-chandigarh

  • image0019PXD.gif

    पंजाब और हरियाणा में खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी के साथ ही इस वर्ष धान की कटाई का मौसम सम्पन्न

    आरएस अनेजा, 2 दिसम्बर नई दिल्ली - पंजाब और हरियाणा में फसल अवशेष-पराली जलाने की घटनाओं में कमी के साथ ही इस वर्ष धान की कटाई का मौसम समाप्त हो गया है। इसके साथ ही पराली जलाने की घटनाओं को  आधिकारिक तौर पर दर्ज करने, उनकी निगरानी और आकलन भी समाप्त हो गया है। इसरो द्वारा विकसित मानक प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिवर्ष 15 सितंबर से 30 नवंबर तक यह प्रक्रिया संचालित की जाती है।


    क्षेत्र में धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के समन्वित ढांचे से हाल के वर्षों में इसमें निरंतर कमी आई है। हालांकि मौसम संबंधी परिस्थितियां भी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं, लेकिन इस मौसम में खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में आई काफी कमी ने संभावित वायु प्रदूषण को काफी हद तक सीमित कर दिया।

    वर्ष 2025 में धान की कटाई के मौसम में पराली जलाने की सबसे कम घटना दर्ज की गई। पंजाब में ऐसी 5,114 घटनाएं दर्ज की गईं, जो वर्ष 2024 की तुलना में 53 प्रतिशत कम है। यह वर्ष 2023 की तुलना में 86 प्रतिशत, 2022 की तुलना में 90 प्रतिशत और वर्ष 2021 की तुलना में 93 प्रतिशत कम रही।

    इसी तरह, हरियाणा में भी बेहतर निगरानी से इस साल केवल 662 पराली जलाने की घटनाएं हुई। राज्य में 2024 की तुलना में 53 प्रतिशत, 2023 की तुलना में 71 प्रतिशत, 2022 की तुलना में 81 प्रतिशत और 2021 की तुलना में 91 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। ये आंकड़े वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की योजनानुसार राज्य-विशिष्ट फसल अवशेष प्रबंधन उपाय शुरू करने के बाद महत्वपूर्ण गिरावट को दर्शाते हैं।


  • WhatsApp Image 2025-11-30 at 4.52.42 PM.jpeg
    01/12/25 |

    सनातन धर्म स्कूल की छात्रा सृष्टि ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अंबाला का नाम किया रोशन

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : - सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, अम्बाला छावनी की छात्रा सृष्टि ने हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव‘, 2025, कुरूक्षेत्र में अम्बाला जिला का प्रतिनिधित्व करने हुए राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया इस छात्रा ने विद्यालय ही नहीं बल्कि अम्बाला जिले का नाम भी रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 66 टीमो ने भाग लिया था।

    विद्यालय प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह चैहान ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सृष्टि ने इसी प्रतियोगिता में पहले ब्लाक स्तर पर द्वितीय, जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने प्रकल्प प्रभारी शिक्षिकाओं पूजा कालड़ा और सीमा शर्मा को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

    उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय चेयरमैन कैलाश चन्द मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो तारा चन्द गुप्ता , महासचिव सुधीर बिंदलास ने इस अवसर पर सृष्टि को बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    #ambala #News #haryana #sdschool #

  • WhatsApp Image 2025-12-01 at 4.44.12 PM.jpg

    अम्बाला छावनी को मिलेगी बड़ी सौगात - ईएसआईसी का 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 1 दिसंबर - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किए जाने का मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक संजीवनी साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें बेहतर और नज़दीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विज ने आज यहां चण्डीगढ में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को आगामी 16 दिसंबर, 2025 तक सेक्टर-33 (भाग-1), अंबाला कैंट में प्रस्तावित स्थल के आवंटन संबंधी औपचारिक पत्र (ऑफ़र लेटर) सटीक लागत के साथ जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात् ईएसआईसी द्वारा भूमि भुगतान कर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

    साहा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ- विज

    श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, जहाँ हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस परियोजना को अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। इस अस्पताल की स्थापना अंबाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    बीमित श्रमिकों को आश्रितों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ, जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएँ प्रदान करेगा। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएँ, तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके।

    ‘‘मेरी प्राथमिकता हमेशा रही है कि कोई भी श्रमिक इलाज के लिए भटके नहीं’’- विज

    उन्होंने कहा कि “मेरी प्राथमिकता हमेशा रही है कि अंबाला छावनी के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण परेशान न हों। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी श्रमिक इलाज के लिए भटके नहीं। यह अस्पताल श्रमिक वर्ग और आम नागरिकों दोनों को राहत प्रदान करेगा।” श्री अनिल विज ने विश्वास जताया कि भूमि आवंटन की औपचारिकताओं के पूरा होते ही अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा और निर्धारित समय में पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

    विज ने बताया कि हाल ही में सचिव, डीपीआईआईटी, भारत सरकार की अध्यक्षता में मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रौजैक्ट मानीटिरिंग ग्रुप (पीएमजी) पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा हुई। इसी बैठक में अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल स्थापना के लंबित भूमि आवंटन मुद्दे को प्राथमिकता से समाधान हेतु शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    #अनिलविज #ईएसआईसीअस्पताल #अंबालाछावनी #श्रमिकस्वास्थ्य #स्वास्थ्यसुविधाएँ #अत्याधुनिकअस्पताल #भूमिआवंटन #एचएसवीपी #साहाऔद्योगिकक्षेत्र #श्रमकल्याण #DanikKhabar #HaryanaNews #Ambala #Chandigarh

  • Untitled Project (67).jpg

    CJI सूर्यकांत 6 दिसंबर को हरियाणा के भौंडसी जेल में करेंगे आईटीआई का उद्घाटन

    हरियाणा, 1 दिसंबर (अन्‍नू)- सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत 6 दिसंबर को भौंडसी जेल में कैदियों के लिए बनाए गए एक नवनिर्मित आईटीआई (ITI) का शुभारंभ करने पहुँच रहे हैं।

    इस आईटीआई का मुख्य उद्देश्य कैदियों को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण देकर उन्हें रिहाई के बाद सम्मानजनक रोज़गार के साथ सामाजिक जीवन में दोबारा शामिल होने में सक्षम बनाना है। सोमवार को, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी बी. सतीश बालन के साथ भौंडसी जेल पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

    अधिकारियों ने इस दौरान वर्कशॉप, कंप्यूटर लैब, जेल रेडियो और कौशल विकास केंद्रों की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। CJI 6 दिसंबर को उद्घाटन के बाद आरटीसी, भौंडसी में एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    #CJI #सूर्यकांत #भौंडसीजेल #आईटीआईउद्घाटन #कैदीसुधार #तकनीकीशिक्षा #स्किलडेवलपमेंट #रोज़गार #DanikKhabar #Haryana #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-12-01 at 12.45.17 PM.jpeg
  • Screenshot 2025-12-01 154729.png

    पटियाला पुलिस का बड़ा खुलासा: 23 मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    जे कुमार, पटियाला 1 दिसंबर : - पटियाला पुलिस ने शहर में लंबे समय से हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 23 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष जांच शुरू की थी। जांच के दौरान, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पटियाला के विभिन्न हिस्सों से इन मोटरसाइकिलों को चुराया था।

    आगे की जांच और एसपी की अपील : - गिरफ्तार आरोपियों से अब यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं और चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कहाँ तथा किन लोगों को बेचा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और इस गिरोह के संबंध में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

    पटियाला के एसपी पलविंदर चीमा ने इस अवसर पर आम लोगों से विशेष अपील की | कोई भी पुरानी गाड़ी खरीदते समय उसके कागजात ज़रूर अच्छी तरह चेक करें। इस समय हालात ऐसे हैं कि छोटी गाड़ियां भी सीधा असामाजिक तत्वों के हाथों तक पहुंच जा रही हैं, इसलिए हर नागरिक को सजग और सतर्क रहने की ज़रूरत है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरी के इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा।

    #ambala #News #patiyala #bikechori

  • Photo--10.jpg
    01/12/25 |

    अम्बाला गीता जयंती महोत्सव: 'श्रीमद्भगवद्गीता' की भव्य शोभायात्रा, शहर का वातावरण हुआ गीतामय

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : - जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन आज एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में श्रीमदभगवदगीता को एक रथ पर सुशोभित किया गया था और पूजा-अर्चना कर झंडी दिखाकर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सतीश चावला व हैप्पी चावला द्वारा शुभारम्भ किया गया।

    रामबाग मैदान से शुरू होकर यह शोभायात्रा अम्बाला शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी और लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर इस शोभायात्रा का स्वागत किया। इस शोभायात्रा में विभिन्न विभागों के अलावा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा तैयार झांकिया शामिल रही। यह शोभायात्रा पुराना सिविल अस्पताल चौक, अम्बिका देवी मंदिर, सर्राफा बाजार, पटेल रोड़, दाल बाजार, जगाधरी गेट होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी।


    शोभायात्रा में जीयो गीता युवा चेतना श्रीकृष्ण कृपा परिवार अम्बाला शहर, भारतीय योग संस्थान अर्बन ईकाई अम्बाला, माता वैष्णो देवी मंदिर सैक्टर 10, बैंड सहित अन्य झांकिया शोभायात्रा में शामिल थी। शोभायात्रा का लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया। इन झांकियों ने जहां गीता का संदेश दिया वहीं शोभायात्रा जहां से भी गुजरी वहां का वातावरण धार्मिक एवं गीतामय हो गया।

    शोभायात्रा में स्कूली विद्यार्थी संस्कृत में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर रहे थे। भारतीय योग संस्थान अम्बाला ईकाई अर्बन की झांकी द्वारा करो योग रहो निरोग का संदेश दिया गया। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी दर्शकों को अपनी ओर खंीच रही थी। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल थे। श्रीमदभगवदगीता का संदेश श्लोकाच्चारण के माध्यम से दे रहे थे। इस अवसर पर जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #ambala #news #ambala-geeta-jayanti #grand-procession #became-gita-filled #haryana

  • download (2).jpg
    01/12/25

    अब तीन दिन में मिलेगा वजन और माप के सत्यापन का ऑनलाइन प्रमाण-पत्र

    जे कुमार, चंडीगढ़, 1 दिसम्बर : हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित एक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नागरिकों को बड़ी राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग (विधिक माप विज्ञान संगठन) से संबंधित वजन और माप इत्यादि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी करने या नवीनीकरण की समय-सीमा को 30 दिन से घटाकर मात्र 3 दिन कर दिया गया है।

    नए नामित अधिकारी और शिकायत निवारण प्राधिकरण : -इस बदलाव का उद्देश्य सेवा को तेज और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए विभाग में नए अधिकारियों को नामित किया गया है | पदनामित अधिकारीपदनामित अधिकारी (Designated Officer)विधिक माप विज्ञान अधिकारी (निरीक्षक)प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी (First Grievance Authority)सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञानद्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी (Second Grievance Authority)उप नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान | इस परिवर्तन से व्यापारियों और उद्योगपतियों को अपने कानूनी दायित्वों को पूरा करने में कम समय लगेगा, जिससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा मिलेगा।

    #chandigarh #News #haryana #

  • fc38eec8-e57a-45c6-a43e-267df2dddc52.jpg
    01/12/25 |

    अंबाला छावनी में नारकोटिक्स विभाग का छापा, ट्रिडेंट ड्रग कंपनी का दफ्तर सील

    अंबाला, 1 दिसंबर, आरएस अनेजा - अंबाला छावनी के डिफेंस कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की टीम ने अचानक एक फार्मा ऑफिस पर छापा मारा। विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में संचालित एक कंपनी द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके से कई तरह की दवाइयों के सैंपल कब्जे में लिए।

    ट्रिडेंट ड्रग कंपनी का दफ्तर सील

    छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिस दफ्तर को निशाना बनाया, वह ट्रिडेंट ड्रग नाम की कंपनी का कार्यालय है। टीम ने ऑफिस में मौजूद दस्तावेजों, स्टॉक और पैकेजिंग सामग्री की जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने कंपनी के पूरे कार्यालय को सील कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक कार्यालय को सील करना आवश्यक था ताकि जांच के दौरान कोई भी सामग्री हटाई या बदली न जा सके।

    सैंपल भेजे गए लैब में जांच के लिए

    नारकोटिक्स विभाग ने ऑफिस से बरामद दवाइयों के कई सैंपल कब्जे में लिए और उन्हें फोरेंसिक व ड्रग कंट्रोल लैब में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि किन दवाइयों को बिना अनुमति, गलत लाइसेंस अथवा गलत प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर सप्लाई किया जा रहा था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुछ दवाइयों पर विशेष निगरानी रखनी होती है और बिना उचित दस्तावेजों या लाइसेंस के उनका व्यापार NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध माना जाता है। इसलिए कंपनी के कारोबार की पूरी जांच की जा रही है।

    सोलन की एक फार्मा कंपनी सप्लाई करती है दवाइयां

    जांच में यह भी सामने आया है कि सोलन (हिमाचल प्रदेश) की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी ट्रिडेंट ड्रग को दवाइयों की सप्लाई करती है। नारकोटिक्स विभाग अब इस सप्लाई चेन की भी जांच करेगा कि किन परिस्थितियों में और किन दस्तावेजों के आधार पर यह दवाइयां भेजी जा रही थीं। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि क्या दवाइयों की सप्लाई पूरी तरह कानूनी थी या फिर इसमें कोई अवैध गतिविधि शामिल है।

    जांच जारी, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्यवाही

    नारकोटिक्स विभाग ने फिलहाल ट्रिडेंट ड्रग कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया है और दवाइयों के सैंपल जांच में लगे हुए हैं। विभाग के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि कंपनी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। यदि प्रतिबंधित दवाइयों की गलत तरीके से सप्लाई साबित होती है, तो यह मामला NDPS एक्ट के गंभीर प्रावधानों के तहत दर्ज किया जाएगा।

    #नारकोटिक्सरेड #अंबालाछावनी #ट्रिडेंटड्रग #प्रतिबंधितदवाइयाँ #NDPSएक्ट #फार्माकंपनी #दफ्तरसील #सोलनसप्लाई #DanikKhabar #Ambala #AmbalaNews #LatestNews

  • Untitled Project (66).jpg

    अंबाला छावनी के अग्रसेन काम्प्लेक्स में 'करियाना स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट का शक

    अम्बाला, 1 दिसंबर (अन्‍नू)- सोमवार सुबह अंबाला कैंट के अग्रवाल कॉम्प्लेक्स स्थित 'फ्रेश एन ग्रीन' करियाना स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान की दोनों मंजिलों में आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सारा स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे दुकान से धुआँ निकलना शुरू हुआ और जल्द ही आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    दुकान मालिक पवन सहगल ने इस हादसे में भारी वित्तीय नुकसान की बात कही है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसकी विस्तृत जाँच जारी है।

    #अंबालाकैंट #आग #करियानास्टोर #फायरएक्सीडेंट #अग्रवालकॉम्प्लेक्स #शॉर्टसर्किट #लाखोंकानुकसान #फ्रेशएनग्रीन #DanikKhabar #AmbalaNews #LocalNews #Fire

  • Untitled Project (65).jpg
    01/12/25 |

    मुंबई की हवा हुई 'ज़हरीली', कई इलाकों में GRAP-4 की पाबंदियां लागू; निर्माण कार्यों पर रोक

    मुंबई, 1 दिसंबर (अन्‍नू)- पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई की वायु गुणवत्ता (Air Quality) बहुत खराब हो गई है, जो अक्सर 'बहुत खराब' या 'गंभीर' कैटेगरी में रिकॉर्ड की जा रही है।

    • स्वास्थ्य समस्याएँ: दिल्ली की तरह ही, मुंबई के लोग भी आँखों में जलन, साँस लेने में दिक्कत और गले में खराश की शिकायत कर रहे हैं।

    • प्रदूषण वाले इलाके: मझगांव, देवनार, मलाड, पवई और मुलुंड जैसे कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुँच गई है।

    • सरकारी कार्रवाई: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, सरकार ने इन इलाकों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण (GRAP-4) लागू कर दिया है।

    • पाबंदियाँ:

      • सभी निर्माण कार्यों और धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर तुरंत रोक लगा दी गई है।

      • बीएमसी (BMC) ने 50 से ज़्यादा निर्माण स्थलों को काम रोकने के नोटिस जारी किए हैं।

      • छोटे उद्योगों (जैसे बेकरी, मार्बल कटिंग यूनिट्स) को सफाई प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है।

      • प्रदूषण फैलाने वालों पर नज़र रखने के लिए हर वार्ड में फ्लाइंग स्क्वॉड (इंजीनियर और पुलिसकर्मी शामिल) तैनात किए गए हैं।

      • बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी इस गंभीर प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट ने बीएमसी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पाँच सदस्यीय टीम बनाने का आदेश दिया है, जो 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

    मुंबई अब दिल्ली के साथ उन भारतीय शहरों की सूची में शामिल हो गया है जहाँ वायु प्रदूषण एक बड़ा संकट बन गया है।

    #मुंबईप्रदूषण #MumbaiAirPollution #AQI #GRAP4 #निर्माणकार्यबंद #बॉम्बेहाईकोर्ट #BMC #खराबहवा #साँसकासंकट #DanikKhabar #MumbaiNews

  • Screenshot 2025-12-01 130222.png
    01/12/25

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है खेल जगत के ताजा समाचार 1 दिसंबर 2025

    #SEO #DigitalMarketing #ContentCreation #SocialMediaMarketing #VideoMarketing #MarketingTips #ContentStrategy #OnlineVisibility #TrafficGrowth #BrandAwareness #SearchEngineOptimization #EngagementBoost #SocialMediaStrategy #Marketing101 #ContentOptimization #UserExperience #WebsiteTraffic #MarketingGoals #DigitalStrategy

  • AZBS3.jpg
    01/12/25 |

    28 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम मंदिर, पीपली बाजार, अम्बाला शहर का स्थापना दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : भगवान श्री परशुराम मंदिर, पीपली बाजार में आज मासिक हवन यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। हवन में मंत्रोच्चारण पंडित पंकज डिमरी ने किया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है, जो गीता उपदेशों के माध्यम से शांति, ज्ञान और धर्म का संदेश देता है।



    पंडित डिमरी ने जानकारी देते हुए कहा कि मोक्षदा एकादशी इस वर्ष 1 दिसंबर 2025 को रखी जाएगी। इस दिन हवन यज्ञ करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि हवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इस व्रत के पालन से पितरों की मुक्ति और जीवन में शांति की प्राप्ति माना जाता है।

    मंदिर के प्रधान देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंदिर का स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आज के हवन कार्यक्रम में महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, अविनाश पुरी, अनु, शांता, मीनाक्षी, किरण, गीता, भारती, उषा, कुसुम सहित कई भक्त मौजूद रहे।


  • cyber accused arun and woman.jpeg
    01/12/25 |

    अंबाला साइबर पुलिस ने नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने वाले 2 आरोपी किए गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल पंकज नैन के निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन 'ट्रेक डाउन' के तहत अम्बाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम पुलिस थाना अम्बाला ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में शिकायतकर्ता योगेश निवासी मॉडल टाउन, अम्बाला शहर ने को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के दौरान अज्ञात आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर उनसे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़प ली थी।

    ‍ ‍गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरूण निवासी जसवन्त कालोनी यमुनानगर और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 14 सिम कार्ड, 03 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

    पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें।

    #ambala #News #spambala #crimereport #cyberpolice #arrested

  • Screenshot 2025-12-01 111119.png
    01/12/25 |

    अमृतसर पुलिस का बड़ा खुलासा: रिश्तों की आड़ में 50 लाख की रंगदारी, शिकायतकर्ता की भाभी निकली मास्टरमाइंड

    जे कुमार, अमृतसर, 1 दिसम्बर : अमृतसर पुलिस ने एक बड़े रंगदारी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें शिकायतकर्ता के ही पारिवारिक सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है। यह गैंग एक मकान मालिक से 50 लाख की जबरन वसूली करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    दुबई SIM से धमकी भरे कॉल, घरेलू साजिश का पर्दाफाश : वेरका थाने में दर्ज FIR के तहत, पुलिस ने पहले दो मुख्य आरोपियों हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदू और जसलीन कौर को गिरफ्तार किया। धमकी का तरीका: जांच में पता चला कि धमकियाँ देने के लिए हरजिंदर का दुबई SIM इस्तेमाल हो रहा था, जबकि भारत में बैठी जसलीन कौर उसी नंबर पर WhatsApp के जरिए बातचीत कर रही थी, ताकि पुलिस ट्रेस न कर पाए।

    आगे की गिरफ्तारी: पूछताछ के बाद शिकायतकर्ता के रिश्तेदार जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा और उसकी चचेरी बहन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मुख्य साज़िशकर्ता शिकायतकर्ता की भाभी संदीप कौर निकली। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि संदीप कौर को इस बात की पूरी जानकारी थी कि शिकायतकर्ता के परिवार ने हाल ही में ज़मीन बेची है और पैसे घर में मौजूद हैं। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह जबरन वसूली की योजना बनाई।

    पुलिस के अनुसार, इस पूरे गैंग का प्लान विशाल नाम के एक युवक ने तैयार किया था, जो अभी दुबई में रहता है और हरजिंदर तथा जसप्रीत के बीच मेन कॉन्टैक्ट था। पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लिंक खोजने के लिए जांच तेज कर दी है। विदेश में बैठे आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

    #amritsar #punjab #news #mastermind #bigdisclosure-50-lakh-rupees

  • Screenshot 2025-12-01 095329.png
    01/12/25 |

    अंबाला केसरी के गोदाम में भीषण आग, देर रात हुई घटना से लाखों का नुकसान

    जे कुमार, अम्बाला, 1 दिसम्बर : अंबाला में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब केसरी मे एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया।

    देर रात हुई इस घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियाँ तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

    भारी नुकसान का अनुमान : - हालांकि दमकल विभाग ने आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया, लेकिन गोदाम के अंदर रखे लाखों रुपये के सामान के जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

    #ambala #kesari #news #damkalvibhaag #aag #warehouse-loss #massive-fire

  • download (1).jpg
    01/12/25 |

    सिगरेट, गुटखा और पान मसाला पर टैक्स के लिए संसद में दो नए विधेयक: GST दर बढ़कर 40% होगी

    जे कुमार, नई दिल्ली, 1 दिसम्बर : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें केंद्र सरकार तंबाकू उत्पादों पर कर संरचना में बड़े बदलाव लाने के लिए दो विशेष विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य सिगरेट, गुटखा और पान मसाला जैसे 'सिन गुड्स' (Sin Goods) पर कर की दर को उच्च बनाए रखना है। GST दर 28% से बढ़कर 40% होगी : इन प्रस्तावित बदलावों के तहत, तंबाकू उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी दर को मौजूदा 28% (प्लस कंपनसेशन सेस) से बढ़ाकर 40% (प्लस कंपनसेशन सेस) कर दिया जाएगा।

    हालांकि, टैक्स की दर बढ़ने के बावजूद, उपभोक्ता पर कुल कर भार में कोई बदलाव नहीं होगा। यह बदलाव जीएसटी मुआवजा उपकर (Compensation Cess) की जगह एक नया उपकर (Cess) लगाने के लिए किया जा रहा है, ताकि जीएसटी व्यवस्था के तहत अधिकतम कर की सीमा 40% होने के बाद भी, इन उत्पादों की कीमतें कम न हों।

    पेश किए जाने वाले दो प्रमुख विधेयक : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में ये विधेयक पेश करेंगी : 'हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल, 2025' (Health Security se National Security Cess Bill, 2025) यह विधेयक मुख्य रूप से पान मसाला और अन्य निर्धारित 'सिन गुड्स' पर एक नया उपकर लगाने का प्रावधान करता है।

    इस उपकर का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाना है। सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) विधेयक, 2025 (The Central Excise Amendment Bill, 2025) यह विधेयक जीएसटी मुआवजा उपकर को हटाए जाने के बाद तंबाकू उत्पादों (जैसे सिगरेट) पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) को बढ़ाने का प्रावधान करेगा, ताकि कुल कर का बोझ मौजूदा स्तर पर बना रहे। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू उत्पादों की खपत को नियंत्रित करने और सरकार के राजस्व को स्थिर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

    #delhi #two-new-bills #tax-cigarettes-gutkha-and-pan-masala #news #gst-rate-to-rise-to-40

  • download.jpg
    01/12/25 |

    HCMS ने 8 और 9 दिसंबर को स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन पूर्ण बंदी शुरू करने की दी चेतावनी

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : - हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) की स्टेट एक्शन कमेटी द्वारा 8 और 9 दिसंबर को पूर्ण स्वास्थ्य सेवा बंदी की चेतावनी के पीछे हरियाणा सरकार द्वारा उनके दो प्रमुख मुद्दों पर आश्वासनों को पूरा न करना है | वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) के पदों पर पदोन्नति : - डॉक्टर नेताओं का पहला और सबसे बड़ा मुद्दा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) के पदों पर पदोन्नति से संबंधित है।

    सरकार का वादा: सरकार ने पिछले वर्ष लिखित आश्वासन दिया था कि भविष्य में SMO के पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) नहीं की जाएगी और सभी पद पदोन्नति (Promotion) के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए सेवा नियमों में संशोधन का वादा किया गया था। वर्तमान स्थिति: एसोसिएशन के अनुसार, SMO कैडर में 644 पदों में से 200 पद अभी भी खाली पड़े हैं। इनमें से 160 पद केवल इसलिए रुके हुए हैं क्योंकि सेवा नियमों में संशोधन नहीं किया गया है।

    एसोसिएशन का सुझाव: HCMS ने सुझाव दिया था कि विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशासनिक पद (जैसे SMO) देने के बजाय, उन्हें विशेष भत्ता, आयुष्मान प्रोत्साहन, या वैकल्पिक भत्ते दिए जाएं, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता प्रभावित न हो और वे अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में काम करते रहें। वेतन-वृद्धि (वेतन स्तर) की अधिसूचना जारी न होना |

    दूसरा मुद्दा डॉक्टरों के उच्च वेतन स्तर (Higher Pay Levels) से जुड़ा है, जिसके लिए पिछले वर्ष भी आंदोलन हुआ था। सहमति और प्रस्ताव: पिछले वर्ष के आंदोलन के बाद सरकार और एसोसिएशन में यह सहमति बनी थी कि HCMS डॉक्टरों को केंद्र सरकार की तर्ज पर तीन अलग-अलग सेवा काल पर उच्च वेतन स्तर दिए जाएंगे : 5 वर्ष की सेवा पर 6600 स्तर, 10 वर्ष की सेवा पर 8000 स्तर, 15 वर्ष की सेवा पर 9500 स्तर |

    अधिसूचना में देरी: एसोसिएशन का आरोप है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग द्वारा मंजूर किया जा चुका है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं हुई है, जिसके कारण डॉक्टरों को वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इन दो प्रमुख मांगों को पूरा न किए जाने पर ही HCMS ने 8 और 9 दिसंबर को स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन पूर्ण बंदी शुरू करने की चेतावनी दी है।

    #hcms #civilhosiptal #haryana #doctors #healthdepartment #news #strike #opdclosed

  • 1000258964.jpg
    30/11/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है पंजाब की आर्थिक स्थिति। प्रत्येक रविवार को दैनिक खबर एक प्रदेश की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण पेश करेगा ।

    #DainikKhabar #EconomicSituation #PunjabEconomy #PunjabNews #EconomyAnalysis #WeeklyUpdate #PunjabFinance #SundaySpecial #CurrentAffairs #NewsAnalysis #StateEconomy #PunjabUpdates #EconomicReview #DainikKhabarAnalysis #EconomicTrends #PunjabStories #LocalNews #EconomicInsights #SundaysInPunjab

  • FLAGOFFICERNGMZ.jpg
    30/11/25 |

    वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक का पदभार संभाला

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने 28 नवंबर 2025 को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

    उन्होंने वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, एवीएसएम, एनएम से कार्यभार ग्रहण किया है, जो राष्ट्र के प्रति 38 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन के कार्यकाल के दौरान, भारतीय नौसेना में आठ जहाजों को शामिल किया गया।

    वाइस एडमिरल 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए। ये मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में एमफिल हैं।

    अपने 38 वर्षों से भी अधिक के शानदार करियर के दौरान, इन्होंने कई प्रमुख ऑपरेशनल, स्टाफ और यार्ड पदों पर कार्य किया है। उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट पर विभिन्न पदों पर और अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र और आईएनएस दूनागिरी पर भी कार्य किया है।

    फ्लैग रैंक पर पदोन्नति से पहले, उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड (मुंबई) में अतिरिक्त महाप्रबंधक (उत्पादन), नौसेना पोत मरम्मत यार्ड (कारवार) के कमोडोर अधीक्षक और नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक समुद्री इंजीनियरिंग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

    वे रूस से विमानवाहक पोत विक्रमादित्य के आधुनिकीकरण और अधिग्रहण में भी शामिल थे। इस परियोजना में विभिन्न पदों पर काम किया, जिनमें रूस के युद्धपोत निरीक्षण दल (सेवेरोडविंस्क) में वरिष्ठ नौसेना इंजीनियर ओवरसियर, विमानवाहक परियोजना निदेशक और नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में विमानवाहक परियोजना के प्रधान निदेशक के पद शामिल रहे।

    फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर, उन्होंने युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो (पनडुब्बी डिज़ाइन समूह) के अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी), एडमिरल अधीक्षक डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) और पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) के रूप में कार्य किया। फ्लैग ऑफिसर को पश्चिमी और पूर्वी दोनों तटों पर दो प्रमुख डॉकयार्डों का नेतृत्व करने और पश्चिमी एवं पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) होने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।

  • download (4).jpeg
    30/11/25 |

    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सुंदर नर्सरी में सरस आजीविका फूड फेस्टीवल का उद्घाटन करेंगें

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल (एक दिसम्बर 2025 को) नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित किए जा रहे सरस आजीविका फूड फेस्टीवल 2025 का उद्घाटन करेंगें।

    इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशिष्ट अतिथी के तौर पर उपस्थित रहेंगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री चन्द्र शेखर पेम्मासानी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान भी इस अवसर पर सम्मानित अतिथी के तौर पर शामिल होंगे।

    इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृति व खान पान की झलक दिल्ली की सुंदर नर्सरी में दिखाई देगी। सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों पर देश भर के 25 राज्यों की क़रीब 300 से ज्यादा लखपति दीदीयां (महिला उद्यमी) व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही है। 09 दिसंबर 2025 तक चलने वाले सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली में सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन, हुमायूं के मकबरे के पास किया जा रहा है। सरस फूड फेस्टिवल दर्शकों के लिए सुबह 11.30 से लेकर रात्रि 9.30 तक खुला रहेगा।

    सरस फूड फेस्टिवल 2025, महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है।

    सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 25 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो सकेंगे बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान सकेंगे और इन राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों से भी परिचित हो सकेंगे और उसका स्वाद ले सकेंगे। सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों में जहां 50 लाइव फूड के स्टॉल होंगे वहीं 12 स्टॉल प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के होंगे। इस बार सरस फूड फेस्टिवल में लोग 500 से अधिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड का तंदूर चाय, जम्मू कश्मीर का मशहूर कलारी कुल्चे, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली समेत राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी , बंगाल की हिलसा , फ़िश करी , तेलंगाना का चिकन , केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा , पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य भी हिस्सा ले रहे हैं।

  • download (3).jpeg

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विज्ञान भवन में विश्व एड्स दिवस के वार्षिक राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, एक दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व एड्स दिवस 2025 के वार्षिक राष्‍ट्रीय समारोह के आयोजन का नेतृत्व करेंगे।

    इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव; नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक; और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो एचआईवी की रोकथाम, उपचार, देखभाल और कलंक उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम  को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी नेता, विकास साझेदार, युवा प्रतिनिधि, समाज में इस कार्यक्रम के समर्थक, एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति (पीएलएचआईवी) और अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक साथ आएंगे। यह एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने की दिशा में भारत की यात्रा को गति देने के लिए एकजुट दृष्टिकोण को दर्शाता है।

    युवाओं के नेतृत्व में एक फ्लैश प्रदर्शन जागरूक और ज़िम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के महत्व पर ज़ोर देगा। इसके बाद एक विषयगत प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, जिसमें राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डिजिटल नवाचारों, कार्यक्रम की उपलब्धियों और समुदाय-आधारित मॉडलों को प्रदर्शित किया जाएगा। लाभार्थियों के अनुभवों की कहानियाँ और एक दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति एनएसीपी-5 के तहत भारत की प्रगति और आगामी प्राथमिकताओं के बारे में बताया जाएगा।

    इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण नाको की राष्ट्रीय मल्टीमीडिया पहल के तहत एक नई अभियान वीडियो श्रृंखला का शुभारंभ होगा, जो तीन प्रमुख आधार - युवा एवं जागरूकता, ऊर्ध्वाधर संचरण का उन्मूलन, और कलंक एवं भेदभाव - पर केंद्रित होगी।

  • Yogi-Adityanath-new_380_PTI.jpg
    30/11/25

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कबलाना स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में होंगे शामिल

    जे कुमार, झज्जर 30 नवम्बर : - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गांव कबलाना के पास स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में आयोजित एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और आठमान भंडारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बालक नाथ करेंगे।

    आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    #news #jhajjar #chiefminister #yogiadityanath

  • Photo--21.jpg
    30/11/25 |

    गीता जयंती महोत्सव अम्बाला: स्टालों पर 'सूर्य घर' सब्सिडी, मुफ्त योग और स्वरोजगार की जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 30 नवम्बर :- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल पर लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बिजली निगम के स्टाल पर नोडल ऑफिसर गगनदीप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी गई।

    उन्होंने बताया कि घरों पर सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। केन्द्र सरकार की सब्सिडी के अलावा हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 50 हजार रूपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। इस बारे में ओर अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली निगम के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।


    पीएनबी द्वारा लगाये गये स्टॉल पर अधिकारी अंकुश द्वारा पी.एन.बी.आरसेटी व विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गांव घेल कलां में चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिनमें उद्यमिता विकास कार्यक्रम, वस्त्र निर्माण (महिला), सॉफट टवायज मेकिंग, डेयरी एवं वर्मी कंपास्ट, मशरूम उत्पादन, जूट प्रोडक्ट उद्यमी आदि कार्यक्रम चलाये जा रहे है।


      भारतीय योग संस्थान द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी सैंटर चलाए जा रहे हैं। इन सैंटरों पर निशुल्क योग की शिक्षा दी जाती है। यह जानकारी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में भारतीय योग संस्थान की अम्बाला शहर अर्बन ईकाई द्वारा लगाए गए स्टाल पर दी जा रही है। इस स्टाल पर जिला मंत्री पवन कुमार सिंगला, केन्द्र प्रमुख श्याम लाल, संगठन मंत्री राज कुमार, जोन प्रधान कनुप्रिया तथा जिला उप प्रधान मामचंद द्वारा जहां योग संबधी जानकारी दी जा रही हैं वहीं पर नि:शुल्क साहित्य, भारतीय योग संस्थान द्वारा तैयार अमृत पेय, हर्बल टी, दंत मंजन आदि प्रोडक्ट और साहित्य नो प्रोफिट नो लोस पर  दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला अम्बाला में योग कक्षाएं निशुल्क चलाई जा रही हैं, जिनमें प्रतिदिन योग साधना करवाई जा रही है।


    जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव समारोह में प्रदर्शनी स्थल पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ श्रीमदभागवदगीता से सम्बन्धित फलैक्स डिस्प्ले किये गये हैंं।  इस प्रदर्शनी को देखने में लोगों मेें काफी रूचि देखने को मिली।


    गीता जयंती महोत्सव में रोटरी क्लब अम्बाला सैंट्रल अम्बाला द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पदाधिकारी बी.के. ऑबरोए ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को चाय और बिस्कुट नि:शुल्क वितरित करने के लिए यह स्टाल लगाया गया है जहां पर प्रदर्शनी देखने आने वाले लोग चाय और बिस्कुट लेकर रोटरी क्लब अम्बाला सैंट्रल की प्रशंसा कर रहे हैं।


    प्रदर्शनी स्थल पर प्रजापिता ब्रहमकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 16 कंचघर अम्बाला शहर द्वारा भी स्टाल लगाया गया है और इस स्टाल पर शिवानी दीदी, ब्रहमकुमारी बहन रंजना आदि द्वारा आत्मा परमात्मा के बारे में जानकारी देने के साथ ही योग एवं मैडिटेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है।


    समय, संकल्प, वचन और कर्म को महत्व देने वाला व्यक्ति स्वत: ही महत्वपूर्ण बन जाता है। जीवन में सुख और शान्ति आनंद और प्रेम की अनुभूति करना चाहते हैं, परामात्म, प्यार पाना चाहते हैं तो अपने आपको जानना बहुत जरूरी है। जब आप परमात्मा पिता को जान लेगें, पहचान लेगें उसके साथ संबंध जोड़ेगे तब आपको आत्मिक अनुभूति परात्म सुख की प्राप्ति होगी। इस स्टॉल पर नशामुक्ति जीवन, भोजन की सात्विकता से खुशहाल जीवन की ओर, योगाभ्यास, तनावरहित जीवन, तनाव का निवारण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर मन की शांति और मन का परात्मा से मिलन और मैडिटेशन के बारे में बताया जा रहा है।

    #ambala #news #geetajayanti #festivalambala #stallsoffer

  • 20251129_153836.jpg
    30/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट में नशा मुक्ति हेतु ई-प्रतिज्ञा अभियान का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 30 नवम्बर : - जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट के एंटी-ड्रग क्लब द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से ई-प्रतिज्ञा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। 

    कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नशामुक्ति की शपथ ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित हुई, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बना। 

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि “नशा समाज और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक गंभीर बाधा है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कॉलेज प्रशासन सदैव ऐसे सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।” 

    अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव तथा समाज निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। 

    इस पूरे अभियान का संचालन एंटी-ड्रग क्लब की संयोजक डॉ. सरोज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. बृजेश कुमार (स्पोर्ट्स विभाग) तथा डॉ. प्रबलीन का सराहनीय सहयोग रहा। क्लब के सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और विद्यार्थियों को शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।

    #ambala #News #gmncollege #drug de-addiction

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है (Copy)

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • Untitled Project (60).jpg
    29/11/25

    BREAKING: US वॉशिंगटन गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त: अफगान नागरिकों का वीज़ा रुका, 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की होगी कड़ी जाँच

    वॉशिंगटन/ अमेरिका, 29 नवंबर (अन्‍नू)- वॉशिंगटन डीसी में बुधवार को हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का प्रशासन अप्रवासी (Immigration) नीतियों को लेकर बहुत सख्त हो गया है।

    देखिये क्या हुआ?

    1. अफगान वीज़ा पर रोक: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की कि अफ़गानिस्तान के सभी नागरिकों को वीज़ा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा अब सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

    2. शरण (Asylum) के फैसलों पर रोक: अमेरिकी अप्रवासन विभाग ने देश भर के दफ्तरों को आदेश दिया है कि अफ़गान नागरिकों से जुड़े सभी शरण (Asylum) आवेदनों पर फैसला अगली सूचना तक रोक दिया जाए।

    3. कड़ी कार्रवाई का कारण: यह सख्ती इसलिए आई क्योंकि वॉशिंगटन में गोलीबारी करने वाला आरोपी रहमानुल्ला लकनवाल अफ़गान मूल का नागरिक था, जिसे 2021 में अमेरिका में शरण दी गई थी। इस हमले में नेशनल गार्ड्स की एक महिला सैनिक की मौत हो गई थी।

    4. 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की जाँच: ट्रंप प्रशासन ने सिर्फ अफ़गानिस्तान तक ही कार्रवाई नहीं रोकी है। राष्ट्रपति ने 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों के सभी दस्तावेजों की दोबारा और सघन जाँच करने का आदेश दिया है। इन देशों के नागरिकों में अब भय और अनिश्चितता का माहौल है।

    यह घटनाक्रम दिखाता है कि वॉशिंगटन गोलीकांड ने ट्रंप प्रशासन को अपनी सुरक्षा नीतियों पर बहुत कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर किया है, और आने वाले दिनों में अमेरिका की अप्रवासन नीति और भी सख्त हो सकती है।

    #USTrump #ImmigrationBan #AfghanVisa #USSecurity #WashingtonDC #MarcoRubio #GreenCardHolders #AsylumPolicy #America #Breaking

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.18 PM.jpg
    29/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेजअम्बाला कैंट में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के तहत कपड़ा दान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज,अम्बाला कैंट   (NAAC A++ मान्यता प्राप्त) में  “वेस्ट टू वेल्थ” पहल के अंतर्गत कपड़ा दान अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। दो दिन चले इस कपड़ा दान अभियान का आयोजन इको क्लब, एन एस एस यूनिट, एस डी जी क्लब, स्वच्छ भारत मिशन सेल और समाजशास्त्र विभाग द्वारा नगर परिषद अंबाला सदर के सहयोग से किया गया। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य “कचरे से कीमती वस्तु” की अवधारणा को प्रोत्साहित करना और सेल्फ हेल्प ग्रुप (एस एच जी) से जुड़ी महिलाओं के लिए आय-सृजन के अवसरों को सशक्त करना था।

    इस अभियान की संकल्पना, योजना और सफल संचालन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त का दूरदर्शी नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके स्पष्ट दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग ने न केवल कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाया, बल्कि विद्यार्थियों एवं स्टाफ में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण जागरूकता को भी सुदृढ़ किया।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पहलों को बढ़ावा देता रहा है। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ जैसे अभियान न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें वास्तविक सामाजिक योगदान का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस कपड़ा दान अभियान से हम न सिर्फ जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं बल्कि इस एच जी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग दे रहे हैं। मैं पूरे कॉलेज परिवार को उनके सहयोग और उत्साह के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।

    कपड़ा दान अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने उपयोग योग्य एवं स्वच्छ कपड़ों का दान कर जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई तथा पुनर्चक्रण, स्थायी विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया।

    #ambala #News #gmncollege #Waste to Wealth'

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.25.26 PM (1).jpeg
    29/11/25 |

    डीएवी हाई स्कूल में "भारत से इंडिया की यात्रा" वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, दर्शकों ने सराहा छात्रों का प्रदर्शन

    जे कुमार, अम्बाला, 29 नवम्बर : डीएवी हाई स्कूल ने (शनिवार) को अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम "भारत से इंडिया की यात्रा" का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने यह खूबसूरती से दर्शाया कि भारत का अस्तित्व कैसे शुरू हुआ और समय के साथ उसका अद्भुत विकास किस प्रकार 'भारत' से 'इंडिया' तक हुआ।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एम. एल. झुल्का, आईआरएस (सेवानिवृत्त), डॉ. आर. सी. शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, और नगर पार्षद श्री हरमिंदर (कांग्रेस) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय संस्कृति और धरोहर के सच्चे संरक्षक कर्नल आर. डी. सिंह (INTACH) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

    छात्रों ने आकर्षक नृत्यों, मनमोहक गीतों, प्रभावशाली नाटकों, अभिव्यक्तिपूर्ण स्किट्स, एक विचारपूर्ण मूक अभिनय और भारत को समर्पित भव्य अंतिम प्रस्तुति के माध्यम से इस अवधारणा को जीवंत कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने गहरी सांस्कृतिक समझ, छात्रों की मेहनत और उत्कृष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाया। अतिथियों ने भारत की विरासत को उजागर करने के विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अनुशासन की विशेष प्रशंसा की।

    विद्यालय की निदेशक शिवानी सरीन, ने छात्रों और स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा शिक्षार्थियों को भारत की विरासत और मूल्यों से जोड़ते हैं और उनके जीवन कौशल के विकास में मदद करते हैं। प्राचार्या वंदना शर्मा, ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक समझ, राष्ट्रीय गर्व और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय ने सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और सहायक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    #ambala #davpublicschool #annual-cultural-programme #bharat-se-india-ki-yatra #performance-of-the-students

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.55.06 PM.jpeg
    29/11/25 |

    कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत विराट संत सम्मेलन, संतों के दिव्य सान्निध्य से मिली प्रेरणा

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र 29 नवम्बर : - कुरुक्षेत्र स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आज विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश भर से आए संत-महात्माओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    सम्मेलन में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य शंकराचार्य जी, तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित अनेक विशिष्ट संत एवं विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    गीता: कर्तव्यबोध और राष्ट्र-सेवा का अमर संदेश

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कुरुक्षेत्र की तपोभूमि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वह पवित्र भूमि है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का कालजयी संदेश दिया था।

    वक्ताओं ने कहा कि गीता विश्व का अद्वितीय ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। यह ग्रंथ हमें कर्म को सर्वोपरि मानने का अमर उपदेश देता है। गीता का यह संदेश आज भी हमारे कर्तव्यबोध, राष्ट्र-सेवा और मानवीय उत्थान के पथ को आलोकित करता है और मन को नई प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता है।

    #kurukshetra #geetajayanti #news #haryana #

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.57.33 PM.jpg
    29/11/25 |

    कुरुक्षेत्र: एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला थाने की सब इंस्पेक्टर को 85,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की टीम ने कुरुक्षेत्र के महिला थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर (SI) सत्यवती को 85,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर सत्यवती ने एक शिकायतकर्ता से किसी मामले में कार्रवाई करने के एवज में 1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही 15,000 की राशि दी जा चुकी थी।

    शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही एसआई सत्यवती ने बाकी बचे 85,000 की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ACB ने आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    #ambala #Kurukshetra #News #haryana #crimenews #anti-corruption-bureau #arrested-a-sub-inspector #womens-police-station

  • Photo--12.jpeg
    29/11/25 |

    अंबाला शहर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ भव्य शुभारम्भ

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- अम्बाला शहर के रामबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ आज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, सीईओ गगनदीप, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


    गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा 32 स्टाल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी का उदघाटन उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया। उदघाटन उपरांत उपायुक्त, जिला परिषद चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा सहित अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टाल पर जानकारी प्राप्त कर उनकी सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाल के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन करने आने वाले लोगों को अधिकारी, कर्मचारी अपने विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके।


    मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा मंच पर सुशोभित श्रीमदभगवद गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन भारी संख्या मे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की जिनमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल रहे।


    इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि रामबाग मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जोकि आज से शुरू होकर 01 दिसम्बर तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाने के साथ-साथ कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलावासी जिला स्तर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लें और यहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करें। इस मौके पर उपायुक्त ने जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए।


    उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाने का काम किया जाता है। उनके लिए सौभाग्य की बात है कि जब वह यहां पर 2015 में बतौर एसडीएम के पद पर तैनात थे तो यहां पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया था और आज यहां पर जब वह उपायुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे हैं तो आज भी यहंा पर गीता जयंती महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन की जो भी समस्या है उसका समाधान करने में श्रीमदभगवदगीता कूंजी है। उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को कहा कि हमें श्रीमदभगवदगीता के उपदेशों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। गीता में यह भी संदेश दिया गया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो, यानि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिना फल की चिंता किए परिश्रम करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल उतना ही अपना पाठयक्रम न पडें जिससे कि परीक्षा में उत्तीर्ण हा सके बल्कि अपने को इम्पू्रव करने के लिए पूरी मेहनत व लग्न के साथ शिक्षा प्राप्त करें। उन्होने कहा कि राम राज्य की जो परिकल्पना है उसे साकार करने में आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना ही सभी का ध्येय होना चाहिए।


    इस अवसर पर नगर निगम मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि श्रीमदभगवदगीता भगवान श्री कृष्ण की वाणी है। उन्होने कहा कि श्रीमदभगवदगीता की अराधना करना हम सबका कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाना शुरू किया गया था जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और इसी कार्य में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहे, इसी विजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को एक विकसित प्रदेश बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों से कहा कि वह श्रीमदभगवदगीता का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि जीवन और जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान गीता में न हो। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से आहवान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा मोबाईल आदि देखने का स्क्रीन टाईम कम से कम रखें।


    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की धरा पर आज से लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व लडे गए धर्म युद्ध महाभारत की साक्षी रही है। कुरूक्षेत्र की रणभूमि पर ही योगेश्वर श्री कृष्ण के मुखारविंद से गीता का ज्ञान प्रवाहित हुआ और भारत को गीता का अमूल्य ज्ञान प्राप्त हुआ।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत दिवस कुरूक्षेत्र में गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित समागम में तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करना हम सबके लिए खुशी की बात है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी श्रीमदभगवदगीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं और अब गीता जयंती महोत्सव को विदेशों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।


    गीता के ज्ञान के प्रकाश को अपने जीवन में धारण करने के लिए हम सभी को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को अपनाना होगा और भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए निष्काम कर्म के संदेश को अपने जीवन में धारण करना होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा दी गई।


    इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं एडवोकेट संदीप सचदेवा, संजय लाकड़ा, सुरेश सहोता, हरपाल सिंह कम्बोज, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, सीडीपीओ सुमन बाला, बीईओ सतबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayanti #district-level

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.26.18 PM.jpeg

    “महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक”: अंबाला कैंट में छेड़छाड़ के आरोपियों की परेड पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना एसएचओ की पीठ थपथपाई

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर - अम्बाला छावनी में गत दिनों पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और फिर लड़की के माता-पिता से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है।

    आज एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना के एसएचओ सुरेंद्र की पीठ थपथापते हुए कहा कि वह अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ को शाबासी देना चाहते है क्योंकि एसएचओ ने मामले में बढ़िया कार्रवाई करते हुए मामले में अच्छा संदेश शहर को दिया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी, छावनी में महिलाएं बच्चियां जब चाहे अपने घर-दफ्तर जा सकती है। यदि कोई गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

    गौरतलब है कि गत दिनों जनसुनवाई के दौरान युवती व उसके परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिसपर उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके सिर मुंडवा दिए थे जिसके बाद उन्हें पैदल बाजारों से ले जाते हुए मौका-ए-वारदात स्थल पर जाकर जांच की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।

    #AnilVij #AmbalaPolice #AntiGoonism #CrimeControl #AmbalaCantt #WomenSafety #PoliceAction #HaryanaNews #LawAndOrder #danikkhabar #HaryanaPolice #Ambala

  • 240_F_1597187733_PKXuRv21ygwqUpvU2UUrKsG64qSiTumf.jpg
    29/11/25

    अमृतसर के वड्डाला भिटेवाड़ में देर रात गोलियां चलीं, ड्रग्स बेचने से रोकने पर युवक घायल

    अमृतसर, 29 नवम्बर, 2025: अमृतसर के वड्डाला भिटेवाड़ गांव में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब अचानक गोलियां चलीं और एक युवक दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और दिलबाग सिंह पर पास से गोली चला दी, जिससे उनके कंधे में चोट आई है।

    नशा बेचने से रोकने पर हमला : - पीड़ित दिलबाग सिंह और उनके परिवार वालों ने बताया कि यह हमला गांव के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा करवाया गया, जिन्हें दिलबाग सिंह ने गांव में नशा बेचने से रोका था। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात अनजान लोगों को साथ लेकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। गोली लगने से दिलबाग सिंह खून से लथपथ मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस को दो से तीन खाली खोखे भी मिले हैं। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने नशा बेचने वाले इन लोगों की शिकायत पुलिस से कई बार की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    मीडिया कवरेज रोकने की कोशिश :- जब मीडिया कर्मी घटना की कवरेज करने मौके पर पहुंचे, तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ऑफिसर अजयपाल सिंह ने कैमरे की कवरेज रोकने की कोशिश की, जिसके कारण मीडिया और पुलिस अधिकारियों के बीच तनाव भी देखा गया

    ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इस गांव में चर्च पर भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाई गई थीं। लोगों ने प्रशासन से नशा और गुंडागर्दी बंद करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    #crimereport #amristar #firing #punjabpolice #news

  • Untitled Project (57).jpg

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे

    नई दिल्ली, 29 नवंबर (अन्‍नू) - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

    उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

    वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगें।

    #VicePresident #CPRadhakrishnan #KurukshetraVisit #NITKurukshetra #Convocation #InternationalGitaMahotsav #DevasthanamConference #Haryana #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 1.55.29 PM.jpeg
    29/11/25 |

    सिविल हॉस्पिटल अंबाला छावनी में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला: स्वस्थ हुए मरीज अब बनेंगे समुदाय के मार्गदर्शक

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से इंपैक्ट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंबाला छावनी में सिविल हॉस्पिटल के सम्मेलन हाल में 21वें बैच की एक-दिवसीय टीबी चैंपियन प्रशिक्षण कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ पूजा पेंटल की देखरेख में आयोजित हुआ ।

    जिला प्रमुख रेखा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीबी से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को “टीबी चैंपियन” के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें आयुष आरोग्य मंदिर से जोड़ा जाएगा, जिससे ये समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपचाराधीन मरीजों को सहयोग प्रदान करने तथा अपनी बीमारी पर विजय की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी , संजीव गोयल फिजिशियन और एसटीएस हरीश ने प्रतिभागियों को टीबी की मूलभूत जानकारी और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए प्रतिभागियों को टीबी चैंपियन बनकर गाँवों में जागरूकता फैलाने, टीबी से जुड़े कलंक को समाप्त करने और उपचार ले रहे लोगों को भावनात्मक व सामाजिक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

    टीबी अलर्ट इंडिया की सामुदायिक समन्वयक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सुनैना गुप्ता ने प्रतिभागियों को समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करते हुए टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलवाई l मौके पर कॉर्डिनेटर रजनी और महक सहित अन्य उपस्थित रहे l

    #ambala #News #tbhealth #healthdepartment #tb-champion-workshop #civil-hospital-ambala-cantt #community-leaders

  • ex police1.jpg
    29/11/25 |

    एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पेंशनरों के हितों को लेकर उठाई महत्वपूर्ण मांगें

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनभोगियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।


    बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि हरियाणा रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया छूट प्रदान की जाए। इसके साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की जाए। सदस्यों ने कहा कि एल.टी.सी. की सुविधा सभी पात्र सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में क्रमशः 5, 10, 15 और 20 की वृद्धि की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी मांग रखी गई कि वर्तमान में 1000 रुपये दिया जाने वाला मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाए।


    बैठक में प्रमुख रूप से  फूल कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक), टेकन राज शर्मा (सेवानिवृत्त डीएसपी), पुरनचंद, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश (सेवानिवृत्त  इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह (ज्वाइंट सचिव), यशपाल राणा (सचिव), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, जगन्नाथ, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, वेद प्रकाश, चंद्रपाल, इकबाल सिंह, देशराज (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक) आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने कहा कि सरकार यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इससे प्रदेश के लाखों वरिष्ठ पेंशनरों को राहत मिलेगी।

    #ambala #News #important-demands #meeting-of-ex-police-officer #

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.25 PM.jpeg

    परिवहन मंत्री अनिल विज बोले “धूल-मिट्टी गई, अब 'बेहतरीन बस क्यू शेल्टर' में आराम से करें बसों का इंतजार

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू) - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।

    विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पहले 25 साल से लोकल बसे रूकी थी। आज 25 बसें चल रही है जिनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रूकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा रहे हैं, जिससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर खड़ी है।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में यदि बस स्टैंड के अलावा बस कहीं और खड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम से बस की लोकेशन का पता कंप्यूटर पर लग जाएगा। इसकी बकायदा एक ऐप भी बना रहे हैं, जिससे मोबाइल पर बस की लोकेशन का पता चल सकेगा। सभी बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड जिससे बस की लोकेशन का पता चल सकेगा।

    गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 2. 16 करोड़ रुपए की लागत से 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें से 5 बन चुके हैं।

    इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर

    कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफैंस कालोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

    इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaCantt #BusQueueShelters #HaryanaTransport #LocalBusService #SmartTransport #Development #AmbalaNews #HaryanaNews #Haryana #Ambala #Chandigarh

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • salary-1764348324291.jpg

    हरियाणा में वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन स्टेपिंग-अप, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने के सम्बन्ध में नए निर्देश

    चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन/एसीपीएल को कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर स्टेपिंग-अप किए जाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने से जुड़े पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे नोट 5 के सम्बन्ध में भी स्थिति स्पष्ट की गई है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में दो अलग-अलग पत्र जारी किए गए हैं।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 दिसम्बर, 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन/एसीपीएल कनिष्ठ कर्मचारी के बराबर तभी स्टेपिंग-अप किया जा सकता है, जब वरिष्ठ कर्मचारी एचसीएस (एसीपी) नियम, 2016 के तहत एसीपी के पात्र हों। हालांकि, यदि कनिष्ठ कर्मचारी को व्यक्तिगत कारणों से अधिक वेतन प्राप्त हो रहा है तो उस स्थिति में स्टेपिंग-अप देय नहीं होगा।

    यह देखने में आया है कि विभागों द्वारा इन मामलों की जांच स्वयं करने की बजाय इन्हें वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। अतः सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे मामलों की जांच अपने स्तर पर करें और केवल उन्हीं मामलों का विवरण पूर्ण तथ्यों सहित वित्त विभाग को भेजें जो उपरोक्त आदेशों के दायरे में नहीं आते।

    इसके अतिरिक्त, वित्त विभाग ने पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे दिए गए नोट 5 के संबंध में भी विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, यह देखने में आया है कि कुछ विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों को री-डेलीगेट कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। प्रशासनिक विभाग केवल अपने विभाग में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों, जैसे सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, या एसएएस कैडर अधिकारियों को ही ये शक्तियां सौंप सकते हैं। इसी तरह, विभागाध्यक्ष केवल अपने कार्यालय के राजपत्रित अधिकारियों, जैसे अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक आदि को ही ये शक्तियां री-डेलीगेट कर सकते हैं।

    प्रशासकीय सचिव अपनी वित्तीय शक्तियां किसी भी परिस्थिति में विभागाध्यक्षों  को री-डेलीगेट नहीं कर सकते और विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों या कार्यालय प्रमुखों को नहीं सौंप सकते।

    #HaryanaGovt #SalarySteppingUp #ACPL #AnuragRastogi #FinanceDepartment #PFRRules #FinancialPowers #HRPolicy #EmployeesWelfare #Chandigarh #DanikKhabar #Haryana #Salary #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-29 131531.png

    IFFI 2025 में हरियाणा की 'नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा' झाँकी को मिला पुरस्कार, संस्कृति की छटा से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    चंडीगढ़, 29 नवंबर (अन्‍नू)- गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में इस बार हरियाणा ने सांस्कृतिक भव्यता के साथ अपनी एक अनूठी छाप छोड़ी है। पारंपरिक रंगों, लोकनृत्यों, संगीत, इतिहास और आधुनिक फिल्मी उपलब्धियों को समेटे हरियाणा की झांकी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्णायक मंडल को भी गहराई से प्रभावित किया। इसी का परिणाम रहा कि राज्य की आकर्षक और सजीव झांकी को महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    गोआ में आयोजित नौ-दिवसीय प्रतिष्ठित महोत्सव  के पहले दिन 28 प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर अपनी झांकिया प्रस्तुत की। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ऑफ इंडिया की ओपनिंग परेड में हरियाणा ने पहली शानदार राज्य झांकी प्रस्तुत की। सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के दिशा-निर्देशन में ‌‌विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और संयुक्त निदेशक ‌फिल्म नीरज टुटेजा ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।

    "नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा" की थीम पर तैयार झांकी ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और सिनेमा के रंगों से सराबोर एक अनोखा “चलित उत्सव” प्रदान किया। हरियाणा की झांकी ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में झांकियों के प्रदर्शन के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा टॉप-5 अचीवर्स को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश, हॉम्बेल मूवी मेकर्स, वेव्स ओटीटी और ज़ी स्टूडियोज शामिल हैं।


    सिनेमा पृष्ठभूमि के लिए हरियाणा को विशेष आकर्षक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास - के. मकरंद पांडुरंग

    सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा हैं। हरियाणा ‌में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, ताकि निर्माता, निर्देशक राज्य में आकर सिनेमा के माध्यम से यहां की संस्कृति को प्रदर्शित करें, जिससे हरियाणा की पहचान वैश्विक पटल पर बने।

     

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की रचनात्मक शक्ति का बनी प्रतीक

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की  रचनात्मक शक्ति के प्रतीक के रूप में संस्कृति, अपने लोगों और अपनी आवाज़ को दुनिया के सामने नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती नज़र आई। कैमरे से निकलती सुनहरी किरणें राज्य की रचनात्मक चेतना, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनीं। डिजिटल स्क्रीन पर उभरती झलकियों में हरियाणा की विरासत, पर्यटन, लोक-संस्कृति, थिएटर-कला और फिल्मांकन स्थलों  की अनोखी दुनिया एक ही परदे पर जीवंत दिखाई दी।

    झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सिनेमा में हरियाणा, लोकेशन्स को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। हरियाणा की झांकी को लेकर देशी-विदेशी पर्यटक काफी आकर्षित नजर आए। “नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा” की थीम के साथ झांकी में दर्शया गया कि  हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहाँ कहानियाँ मिट्टी में अंकुरित होती हैं और कला फसलों की खुशबू में अपना सौंदर्य सँवारती है।


    इस झांकी में हरियाणा की फिल्म नीति का प्रभावी संदेश भी प्रदर्शित किया गया। झांकी में प्रदर्शित किया गया कि किस तरह गाँव की चौपालों से निकली कहानियाँ आज विश्व के बड़े परदों तक पहुँच रही हैं। नीचे लहलहाते सरसों के सुनहरे खेत हरियाणा की समृद्ध परंपरा और इस मिट्टी में जन्म लेने वाली कहानियों की अनंत यात्रा के प्रतिबिंब की कहानी कहते नज़र आए। राज्य की इस उपलब्धि से अब हरियाणा सिनेमा और फिल्मी जगत में देश के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी एक अनूठी पहचान बनाने में सफल होगा।

    #IFFI2025 #HaryanaAtIFFI #NonstopFilmyHaryana #AwardWinner #CulturalPride #FilmCityHaryana #KMPandurang #NeerajTuteja #IndianCinema #CreativeHaryana #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaAward #HaryanaWinner

  • f13f6eb6a4e035c527d659ca8e9c4e881762347029275957_original.jpg
    28/11/25

    जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है जो भाजपा व नरेंद्र मोदी है : मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : - एसआईआर मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी बिहार चुनाव में देखा कि राहुल गांधी ने उलटा सीधा होकर जितना जोर लगा सकते थे लगाया, मगर जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया, जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है और भाजपा व नरेंद्र मोदी है।

    खिलाड़ियों की मृत्यु पर दुख, मामले में जांच होगी व दोषी पर कार्रवाई होगी : अनिल विज

    प्रदेश में खिलाड़ियों की मौत के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दो खिलाड़ियों की जो मृत्यु हुई है उसका उन्हें दुख है जिसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी।

    एक समय पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है : अनिल विज

    वहीं हरियाणा में खिलाड़ियों की मौत के मामले में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवंत मान अपने प्रदेश की तो बात करते नहीं है कि उनके प्रदेश में क्या हो रहा है, उनके प्रदेश की क्या हालत है। एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है, भगवंत मान को यह तो नजर नहीं आता।

    मैनें कभी भी कुछ भी बनने की चाहत नहीं रखी : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैनें कभी भी कुछ भी बनने के लिए चाहत नहीं रखी। जब यह मंत्रालय बंटते है और मुख्यमंत्री व मंत्री बनाए जाते हैं, वह आज तक कभी दिल्ली नहीं गए क्योंकि मुझे नहीं मांगना है। उन्हें पार्टी उनकी काबलियत देखकर जो दायित्व देगी वह निर्वाह करेंगे। इसलिए उन्होंने कभी इस बात की चाहत नहीं रखी है।

    #ambala #sirsa #anilvij #bjpharyana #narendra-modi-minister-anil-vij #people-now-believe

  • 405edbf1-49b4-45b7-88fd-3fd4cd181f4d_1763970273.jpeg
    28/11/25

    गाड़ी नहीं मिलने के मामले में किसी का भी कोई दोष नहीं : अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को गाड़ी नहीं मिलने के प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। प्रशासन का भी दोष नहीं है, उनका कुरुक्षेत्र जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। मुझे तो न्यौता भी नहीं था, वह अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी का स्वागत करने गए थे। रक्षा मंत्री ने हेलीकॉप्टर में बैठते ही मुझे भी कुरुक्षेत्र जाने का अनुरोध किया और वह रक्षामंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में चले गए और कुरुक्षेत्र में उनकी कार में बैठकर ब्रह्मसरोवर चले गए। आगे कार में कोई और बैठ गया, बस इतनी सी बात थी जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

    #ambala #sirsa #news #haryana #bjpharyana #rajnathsingh #geetajayanti #anilvij

  • download (1).jpg
    28/11/25 |

    कष्ट निवारण समिति बैठक में कुल 17 शिकायतें आई, शिकायत पर दो कर्मी सस्पेंड किए जिनमें एक पुलिस कर्मी व एक बिजली कर्मी शामिल है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बैठक में 17 शिकायतें आई है, जिनमें से छह हल कर दी गई है और 11 अगले बैठक में रखी जाएगी जिनमें जानकारी मांगी गई है। शिकायतों के आधार पर आज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें एक पुलिस कर्मी शामिल है जबकि दूसरा बिजलीकर्मी है।

    उन्होंने कहा वह शिकायतों के आधार पर इंसाफ करते है और जिसने गलत कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। आज 31 पेड़ काटने के आरोप लगाए गए मगर इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जोकि मौके पर जाकर देखेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो वह उसपर भी एक्शन लेंगे।

    #anilvij #news #Bjpharyana #Grievance Redressal Committee meeting #two-employees-suspended

  • Screenshot 2025-11-28 164903.png
    28/11/25 |

    सिरसा कष्ट निवारण समिति की बैठक में उमड़ी भीड़, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी शिकायतें सुनीं

    जे कुमार, सिरसा, 28 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सिरसा में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी शिकायतें और व्यक्तिगत मुद्दे रखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंत्री विज ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और व्यक्तिगत रूप से सभी शिकायतें लीं।

    अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश : शिकायतों की सुनवाई के दौरान, मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त हुई शिकायतों को गंभीरता से लें और उन पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कष्ट निवारण समिति की बैठकों का उद्देश्य यही है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान की प्रगति रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। यह बैठक लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के प्रतिनिधि तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

    #sirsa #News #haryana #anilvij #bjpharyana

  • image001S689.jpg
    28/11/25 |

    हिंद-प्रशांत और ग्‍लोबल साउथ के देश भारत को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखते हैं: चाणक्य रक्षा संवाद में रक्षा मंत्री

    आरएस अनेजा, 28 नवम्बर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में ‘परिवर्तन के लिए सुधार- सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत' विषय पर आयोजित चाणक्य रक्षा संवाद में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि, तकनीकी क्षमताओं और विदेश नीति ने देश को बदलते वैश्विक परिवेश में संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बना दिया है।

    इसलिए हिंद-प्रशांत और ग्‍लोबल साउथ के देश हमें एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सभ्यतागत मूल्यों में निहित जिम्मेदारी, रणनीतिक स्वायत्तता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आज की वैश्विक चर्चाओं को आकार दे रहा है और इसने जो वैश्विक विश्वास अर्जित किया है, वह महत्‍वपूर्ण सुधारों और राष्ट्रों की संप्रभुता के सम्मान और नियम-आधारित व्यवस्था के लिए इसके निरंतर रुख के कारण है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आतंकवाद, चरमपंथी तत्वों को सीमा पार से समर्थन, यथास्थिति को बदलने के प्रयास, समुद्री दबाव और सूचना युद्ध जैसी चुनौतियों के लिए निरंतर सतर्कता और उद्देश्य की स्पष्टता की आवश्यकता है और सुधार, विकल्प से ज्‍यादा रणनीतिक आवश्यकता बनते जा रहे हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण के लिए उठाए गए कदमों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि सुधार संस्थानों की अनुकूलन क्षमता को मजबूत करते हैं, सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाते हैं और राष्ट्र को अपना भाग्य स्वयं गढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं।

  • Pic(6)CUWV.jpeg
    28/11/25 |

    आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी ने श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भाग लिया

    आरएस अनेजा, 28 नवम्बर नई दिल्ली - भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत स्वदेशी रुप से निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरी के साथ, 27 से 29 नवंबर 2025 तक कोलंबो में श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्‍व कर रहा है। यह आयोजन श्रीलंका नौसेना की 75वीं वर्षगांठ समारोह का एक हिस्सा है और इसमें कई देशों के नौसेनिक जहाजों, प्रतिनिधिमंडलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी शामिल है।

    यह यात्रा दोनों जहाजों की पहली विदेश तैनाती को दर्शाती है और क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। स्‍वदेशी रूप से निर्मित और राष्‍ट्र के गौरव आईएनएस विक्रांत की अंतर्राष्‍ट्रीय फ्लीट रिव्‍यू में पहली भागीदारी हिन्‍द महासागर क्षेत्र में भागीदार नौसेनाओं के साथ भारत के निरंतर जुड़ाव को उजागर करती है तथा सहयोग और अंतर संचालनीयता के माध्‍यम से शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारत के ज़ोर देने को दर्शाती है।

    हाल ही में कमीशन किए गए आईएनएस उदयगिरी की भागीदारी भारत की उन्‍नत स्‍वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं तथा आईओआर में इसकी संतुलित, विस्‍तृत नौ‍सैनिक उपस्थिति को और प्रदर्शित करती है।

    कोलंबो में अपने ठहराव के दौरान ये जहाज प्रमुख प्रमुख आईएफआर कार्यक्रमों भाग लेंगे, जिनमें औपचारिक फ्लीट रिव्यू, सिटी पेरड, सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां और पेशेवर नौसैनिक संवादों शामिल हैं। जनसंपर्क पहलों के हिस्‍से के रूप में ये जहाज आईएफआर 2025 के दौरान आगंतुकों के लिए भी खुले रहेंगे।

  • Photo--5.jpg
    28/11/25 |

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक रामबाग मैदान शिव मंदिर अम्बाला शहर में किया जाएगा, 29 नवम्बर को प्रात: हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा। एसडीएम दर्शन कुमार आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे थे।


    एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अदभुत संगम नजर आएगा। कार्यक्रम में तीनों दिन लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 29 नवम्बर को उपायुक्त अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे तथा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन करेंगे। इसी प्रकार 30 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम के अंतिम रामबाग मैदान अम्बाला शहर में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों का उच्चारण होगा, गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण कुरूक्षेत्र से लाईव प्रसारण देखने व सुनने को मिलेगा।  इसके उपरांत 01 दिसम्बर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए शहरवासियों व आमजन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


    बॉक्स:- एसडीएम दर्शन कुमार ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया और यहां पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।

    #ambala #News #haryana #geetajayanati #

  • Photo--1.jpg
    28/11/25 |

    सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में गीता जयंती पर जिला स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - श्रीमदभगवदगीता हमारा वैश्वीक ग्रन्थ है, श्रीमदभगवदगीता हम सबके लिए है, यदि हम अपने कर्तव्य , दायित्व, डयूटी को समझ लें, यह गीता का सार है। जीवन की सभी समस्याओं का हल श्रीमदभगवदगीता में है। यह अभिव्यक्ति एसडीएम दर्शन कुमार ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।

    यहां पहुंचने पर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पूजा व कालेज के स्टाफगण ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा को फूल-माला पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कालेज परिसर में प्रश्नोत्तरी के तहत चल रही प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता की महत्वता बारे जानकारी दी।
    एसडीएम दर्शन कुमार ने इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने वर्षों पूर्व अर्जुन को जो गीता का उपदेश दिया था वह आज भी उतना ही सार्थक है।

    उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी श्रीमदभगवदगीता को पढ़ा है, उसका जीवन सफल हुआ है। श्रीमदभगवदगीता जीवन की पूंजी है, गीता में जन्म से लेकर कर्म करने बारे भी बताया गया है। गीता जीवन का मूल आधार है यह एक अदृश्य शक्ति है जो जीवन को महान बनाए रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गीता की महत्वता बारे जो विचार रखे उसकी भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी के तहत जो प्रश्र पूछे गए उनका भी बेबाकी से उत्तर देने की उन्होने प्रशंसा की।


    आयोजित सैमिनार में बी.एड. व एम.एड. के विद्यार्थियों वंशिका व मृदुला के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने सेमिनार में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गीता की महत्वता बारे सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर साहा स्थित राजकीय कालेज से आए डा. सुखबीर सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता एक पुस्तक मात्र नहीं है बल्कि वैश्वणीक ग्रन्थ है। श्रीमतदभगवदगीता भगवान का गीत है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती महोत्सव का पूरे प्रदेश में आयोजन करने तथा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयती महोत्सव का आयोजन किए जाने के लिए उन्होंने प्रशंसा की।

    उन्होंने इस मौके पर कहा कि गीता जयंती समारोह के तहत हमें यह संकल्प लेना है कि अपनी डयूटी तथा जो भी जिम्मेवारी मिली है उसका सही तरह से भली-भांति निर्वहन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमदभगवदगीता में यह भी लिखा है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो, यानि हमें अपने दायित्व का भली-भांति निहर्वन करना है। उन्होंने यहां पर महाभारत के युद्ध के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और श्लोकों के माध्यम से श्रीमदभगवदगीता को जीवन में आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता को हम अपने जीवन में धारण करके और उसके श्लोकों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं।
    इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने बेहतर तैयारी करते हुए श्रीमदभगवदगीता पर जो व्याख्यान किया है, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता के प्रत्येक श्लोक को हमें आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना है।


    इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य डा. पूजा ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और कहा कि जिला स्तरीय गीता सेमिनार का आज यहां पर जो आयोजन हुआ है उससे निसंदेह विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य को श्रीमदभगवदगीता के बारे में जानकारी मिली है। इस दौरान उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों द्वारा नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहें, उस बारे जो कार्य किए जा रहे हैं उस बारे भी मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। मंच संचालन की भूमिका नेहा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण व गैर शिक्षक गण उपस्थित रहे।

    #ambala #news #geetajayanti #district-level-seminar #teaching-college

  • 1.jpg

    मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर कड़ी कार्रवाई : छेड़खानी व हमला करने के 5 आरोपी बाजारों में पैदल चलाए

    अम्बाला, 28 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर आज अम्बाला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए युवती के साथ छेड़खानी व उसके माता-पिता पर हमला करने के आरोप 5 आरोपियों को 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

     

    दरअसल गुरुवार को युवती व उसके परिजनों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष पेश होकर इस पूरे मामले की शिकायत दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हरकत में आई पुलिस ने रातों-रात छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड चौकी से सभी आरोपियों को पैदल बाजारों से होते हुए मौका-ए-वारदात पर लेकर गई जहां सीन ऑफ क्राइम क्रिएट कर जांच की गई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

     

    मौके पर मौजूद अम्बाला छावनी के एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अम्बाला छावनी का माहौल किसी को खराब करने नहीं दिया जाएगा।

  • nasha awarness chapra1.jpeg
    28/11/25 |

    अम्बाला पुलिस का गाँव काठगढ़ छपरा में विशेष जागरूकता अभियान: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान के तहत थाना नग्गल क्षेत्र के गाँव काठगढ़ छपरा में महिलाओं और आमजन को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। एनडीपीएस (NDPS) सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

    मुख्य फोकस और दिए गए निर्देश : - पुलिस टीम ने आमजन को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी | नशा मुक्ति: नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और समाज पर उसके विनाशकारी प्रभाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा: महिलाओं के अधिकार, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। साइबर जागरूकता: साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी दी गई।

    यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के नियमों की पालना का आह्वान किया गया। सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन : पुलिस ने महिलाओं और आमजन को सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और मौके पर ही डायल-112 ऐप डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया | विषय संपर्क माध्यम नंबर महिला सहायता डायल-112 / महिला हेल्पलाइन 112 / 1091 नशा संबंधी जानकारी एनसीबी मानस पोर्टल 1933 और 9050891508 साइबर धोखाधड़ी साइबर हेल्पलाईन 1930 |

    #ambala #News #crimereport #pecial-awareness #information-on-drug #cybersecurity #womensrights

  • Screenshot 2025-11-28 123211.png
    28/11/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और रेल मंत्री वैष्णव ने की 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत

    जे कुमार, 28 नवम्बर : - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत की।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को जनता के बीच व्यापक रूप से पहुंचाना और देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

    यात्रियों से सीधा संवाद : - मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं यात्रियों से संवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के विजन पर आधारित एक पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान केवल हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संदेश देश के हर कोने तक पहुंचाया जा रहा है, और इसी कड़ी में मंत्री, विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता भी इस संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

    'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की अपील : - मुख्यमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 11 साल पहले देश की अर्थव्यवस्था धीमी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने तेज गति से काम किया और आज देश आर्थिक मजबूती के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण भारत अब वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।

    यात्रियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमें स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ाना है और देश को विकसित बनाने के लिए 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की कुंजी है। यह अभियान भारतीय रेलवे के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने और नागरिकों को राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #nayabsinghsaini #bjpharyana #news #haryana #chandigarh #railwaystation #bhartiyjantaparty cmharyana

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 2.41.43 PM.jpeg
    28/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज ने किया खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एआई आधारित कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट ने फरूका खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य उन्हें उभरती तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जी.एम.एन. कॉलेज छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है।

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीता कौशिक (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशंस) और डॉ. दिशा अरोड़ा (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैनेजमेंट) रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को एआई की मूल अवधारणाओं, उसकी बढ़ती प्रासंगिकता और करियर संभावनाओं के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी दी। इंटरएक्टिव सत्र ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान और समझ में महत्वपूर्ण वृद्धि की।

    #ambala #news #gmncollege #capacitybuilding #program #khalsaschoolstudents

  • 2024_2image_18_13_120977425roadsafety.jpg
    28/11/25 |

    अंबाला में धुंध के सीजन से पहले सड़क सुरक्षा पर DC सख्त: व्हाइट मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला, 28 नवम्बर : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी घने कोहरे (धुंध) के सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसीयूटी राहुल कनवरिया, आरटीए सचिव सुशील कुमार, और एसडीएम विश्वजीत भारती उपस्थित रहे।

    उपायुक्त तोमर ने कहा कि धुंध के सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क सुरक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निम्नलिखित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया |

    दृश्यता उपकरण: सभी प्रमुख सड़कों पर व्हाइट रोड मार्किंग, पोल रिफ्लेक्टर, कैट-आई लगाना सुनिश्चित करें। वाहन सुरक्षा: कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेपिंग करवाई जाए। सड़क की मरम्मत: सड़कों पर कहीं भी पैचवर्क या अन्य मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किए जाएँ। ब्लैक स्पॉट्स: चिन्हित किए गए सभी ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित सुधार कार्य तुरंत दुरुस्त किए जाएँ।

    उपायुक्त ने बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु दिखने पर एनएचएआई हैल्पलाईन नम्बर 1033 पर कॉल करने के लिए आमजन को जागरूक करने को कहा।

    स्वास्थ्य विभाग को निर्देश: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत ट्रामा सैंटर में रैफर किया जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं है, अपितु आमजन को नियमों के प्रति सचेत करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    पुलिस विभाग द्वारा जनवरी 2025 से अक्तूबर 2025 की अवधि के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,04,339 चालान जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 3 करोड़ 21 लाख 25 हजार है। परिवहन विभाग ने अकेले अक्तूबर 2025 माह में ओवरलोडिंग पर 141 चालान सहित कुल 92 लाख 7 हजार के चालान जारी किए। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कैंप लगाकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने का भी निर्देश दिया।

    #ambala #roadsafety #dcambala #dc-tightens-road-safety #markings-and-reflectors #road-safety-in-ambala

  • download.jpg
    28/11/25 |

    सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद: अंबाला उपायुक्त ने रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर :- उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सर्दी के मौसम में जरूरतमंद एवं बेघर व्यक्तियों के लिए रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के  मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय, रैडक्रास सोसायटी एवं अन्य संबंधित विभाग अभी से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो।

    उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रशासन के साथ-साथ आमजन का नैतिक  कर्तव्य है, इसलिए संबंधित विभाग सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं समय रहते पुरा करवाना सुनिश्चित करें।


    उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिलें में रैन बसेरा बारें विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि कि रैन बसेरों में पर्याप्त साफ-सुथरे और गर्म कंबल, गद्दे व बिस्तर उपलब्ध होने चाहिए और इससे संबंधी सभी जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। हर रैन बसेरे में विजिटर रजिस्टर में उचित एंट्री की जाए।

    बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, रोशनी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। ठंड के मौसम में रात के समय कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न हो, इसके लिए सम्बन्धित विभाग कार्य करे और उन्हें रैन बसेरों में आश्रय उपलब्ध करवाने का कार्य करे। इसके साथ-साथ रैन बसेरों के बाहर बोर्ड भी चश्पा करवाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों ेक बारे में जानकारी मिल सके।

    उन्होने पुलिस विभाग के साथ-साथ संबंधित विभाग को रात के समय समय समय पर सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ताकि कोई खुले आसमान में न सो रहा हो। उन्होंने ठण्ड के मौसम में ऑपन बर्निग जैसी घटनाओं पर भी संबंधित विभाग को विशेष रूप निगरानी करने के निर्देश दिए।


      उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के मौसम में बाहर न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं रैन बसेरों में होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों का निरीक्षण करने और वहां पर यदि कोई कमी है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त करने के निर्देश दिए।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सचिव रैड क्रॉस विजय लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें ।

    #ambala #News #dcambala #night-shelters #protect-against-cold

  • Pic 1.jpeg
    27/11/25 |

    34 करोड़ रुपए की लागत से बिजली व्यवस्था में होगा सुधार ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध व बेहतर तरीके से बिजली मिले : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज बिजली निगम के नए भवन का मुआयना किया, सब डिवीजन नंबर एक व दो एसडीओ के अलावा, एक्सईएन कार्यालय भी नए भवन में होगा

    अम्बाला, 27 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 34 करोड़ रुपए की लागत से जर्जर हालत में ट्रांसफार्मर, खंभे, फीडरों में सुधार, तारों के गुच्छे या लटकती तारों के साथ-साथ जो भी अन्य आवश्यक कार्य हैं उन्हें ठीक करने का काम किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से और बेहतर तरीके से बिजली मिल सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज वीरवार देर शाम 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के नए भवन का मुआयना कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर बताया कि 12 क्रास रोड पर बिजली निगम का पुराना कार्यालय होता था लेकिन आज यहां पर सभी सुविधाओं से युक्त बिजली निगम कार्यालय बनाया गया है जिसमें सब डिवीजन नंबर एक व दो के एसडीओ कार्यालय के साथ-साथ एक्सईएन कार्यालय भी है। यहां पर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरने के लिए विंडो के साथ-साथ बिजली संबधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी विंडो स्थापित की गई है ताकि उपभोक्ताओं का किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर लिफ्ट की सुविधा के साथ-साथ कार्यालय के कर्मचारियों के लिए भी कमरों की व्यवस्था है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस भवन के बनने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी। लोग सुगमता से यहां पर आकर अपने कार्यों को करवा सकेंगे। पहले अलग-अलग जगहों पर कार्यालय होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब उन्हें इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली निगम द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इस दिशा में काम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जो भी उपभोक्ता सौलर लगवाना चाहता है उसे सबसीडी की सुविधा भी दी जा रही है।

    इस मौके पर अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल, कार्यकारी अभियंता विकास दीप शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, संजीव सोनी, बी.एस. बिन्द्रा, एडवोकेट सीएस बिन्द्रा, डा. लोंगिया, विजय धीमान, सुनील नदारिया सहित बिजली निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

    #anilvij #ministeranilvij #uhbvn #energy #ambalacantt #solarenergy

  • download (2).png
    27/11/25

    रोहतक का 'सिरतार' संस्थान बनेगा अत्याधुनिक: दिव्यांग बच्चों के लिए अर्ली डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट की मिलेंगी सुविधाएँ

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने घोषणा की है कि रोहतक स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (सिरतार) को 'स्टेट ऑफ द आर्ट' यानी अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान को मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं से लैस कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

    नोडल एजेंसी के रूप में होगा विकसित : मंत्री कृष्ण बेदी ने आज चंडीगढ़ में सिरतार संस्थान के अधिकारियों संग शासी निकाय की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएँ, जैसे:

    • अर्ली डायग्नोसिस (जल्दी पहचान)

    • असेसमेंट (मूल्यांकन)

    • थैरेपी

    • ट्रीटमेंट

    ये सभी सुविधाएँ सिरतार संस्थान में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ-साथ, इस संस्थान को प्रदेश में दिव्यांग बच्चों से जुड़े विषयों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा।

    नए पाठ्यक्रम और कर्मचारियों को लाभ : बेदी ने अधिकारियों के साथ संस्थान में नए पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर चर्चा की और इसके लिए मसौदा (ड्राफ्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिरतार संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए रोड मैप तैयार करने की बात कही और राज्य सरकार की ओर से हर तरह की वित्तीय सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सिरतार संस्थान में लंबे समय से कार्यरत ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के अंतर्गत रजिस्टर किया जाएगा। गौरतलब है कि सिरतार संस्थान पिछले कई वर्षों से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा और पुनर्वास सुविधाएँ प्रदान कर रहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा, निदेशक प्रशांत पवार, रोहतक डिवीज़न के आयुक्त राजीव रतन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और सिरतार संस्थान के प्रिंसिपल एडी पासवान भी उपस्थित थे।

    #ambala #News #chandigarh #rohtaks-sirtar-institute #state-of-the-art-facilities #children-with-disabilities

  • licensed-image.jpg
    27/11/25 |

    फरीदाबाद में 'द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स' का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन 3 दिसंबर से: IoT और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर होगा फोकस

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 3 और 4 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (IEI) के फरीदाबाद स्थानीय केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

    सम्मेलन की थीम और उद्देश्य : - इस वर्ष के आयोजन की मुख्य थीम है: आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी: स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना। आई.ई.आई. देश का सबसे बड़ा बहु-विषयी इंजीनियरिंग पेशेवर संगठन है, जिसमें 15 इंजीनियरिंग संभागों के अंतर्गत 2.5 लाख से अधिक सदस्य हैं। आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के अध्यक्ष इंजी. आई.एस. ओबेरॉय ने बताया कि फरीदाबाद सेंटर को पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने का अवसर मिला है।

    उद्योग और शिक्षा का संगम : - इस आयोजन में देश भर से प्रमुख शिक्षाविद्, उद्योग जगत के पेशेवर, शोधकर्ता एवं छात्र भाग लेंगे। यह सम्मेलन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा सेंसर-एकीकृत प्रणालियों में नवीनतम शोध प्रस्तुत करने का प्रमुख मंच होगा, जो एक सतत भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं।

    फरीदाबाद, जो भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर में से एक है, में ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी एवं विनिर्माण क्षेत्रों की मजबूत उपस्थिति है। इस पृष्ठभूमि में, यह सम्मेलन शिक्षण और उद्योग के बीच सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। इसमें आईओटी की अपार संभावनाओं की खोज के साथ-साथ स्केलेबिलिटी, साइबर सिक्योरिटी एवं अफोर्डेबिलिटी जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श होगा।

    राष्ट्रीय योजनाओं से जुड़ाव : आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के मानद सचिव प्रो. प्रदीप डिमरी ने बताया कि सम्मेलन की थीम राष्ट्रीय प्रमुख योजनाओं – डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा स्मार्ट सिटी मिशन – के साथ पूर्णतः जुड़ी हुई है, जिससे तकनीकी आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक आधुनिकीकरण को बल मिलेगा। आयोजन में तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुति, पैनल चर्चा तथा प्रायोगिक कार्यशालाएं शामिल होंगी जो युवा इंजीनियरों को प्रेरित करेंगी। सम्मेलन में कुल 65 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, और छात्रों के नवाचारी प्रोजेक्ट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 5.33.46 PM.jpeg
    27/11/25 |

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का गोवा दौरा: विधायी और विकास योजनाओं पर गोवा के CM व स्पीकर से चर्चा

    जे कुमार, चंडीगढ़ 27 नवम्बर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पणजी पहुंचकर गोवा का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर से मुलाकात कर अनेक महत्वपूर्ण विधायी और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

    विधायी संरचना और विकास योजनाओं पर फोकस :- श्री कल्याण ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा विधान सभा परिसर और सिविल सचिवालय का भी अवलोकन किया। उनकी चर्चा का मुख्य केंद्र दोनों राज्यों में अपनाए जा रहे विधायी प्रक्रियाएँ (Legislative Processes) और प्रदेश के विकास की योजनाएँ (Development Schemes) रहीं। इस मुलाकात से दोनों राज्यों को बेहतर प्रशासनिक और विधायी मॉडलों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

    विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर के लंबे और संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. गांवकर का अनुभव वास्तव में प्रेरणादायक है।

    विकास की दिशा में सहयोग पर बल : दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि राज्यों के बीच ऐसे संवाद और मुलाक़ातें न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थानों को सशक्त बनाने और नागरिकों को प्रभावी शासन देने में भी सहायक होती हैं।

    कल्याण का यह दौरा हरियाणा सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसके तहत विभिन्न राज्यों के साथ सर्वोत्तम कार्यप्रणाली साझा की जा रही है ताकि हरियाणा में सुशासन और विकास की गति को और तेज किया जा सके। इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के नेताओं ने भविष्य में भी ऐसे संपर्क बनाए रखने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने पर जोर दिया।

    #ambala #news #haryana #goa #bjpharyana

  • download.jpg
  • Screenshot 2025-11-27 165627.png
    27/11/25 |

    सिलेंडर फटने से भीषण धमाका, डीज़ल भरा होने से आग हुई विकराल, बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत

    जे कुमार, अंबाला 27 नवम्बर :- अम्बाला शहर में मंगलवार एक घर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा होने के कारण धमाका कुछ ही सेकंड में भीषण आग में बदल गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रेफर कर दिया गया।

    घटना अंबाला शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी की है, जहां घर में अचानक सिलेंडर फटने के बाद बड़ा ब्लास्ट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर में गच्चक बनाने का काम होता था। धमाके के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

    जब हादसा हुआ, उस समय घर में तीन लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड टीम ने उन्हें बाहर निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 1.5 साल के बच्चे और 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी 13 वर्षीय बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके के तुरंत बाद आग भड़क उठी, क्योंकि घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा हुआ था। इससे आग ने कुछ मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया।

    नागरिक अस्पताल की डॉक्टर अदिति ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोग आग में झुलसकर लाए गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक के बाद एक चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि तेज़ आग और घर में डीज़ल मौजूद होने के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी, वहीं मां के सामने दो बच्चों की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

    #ambala #News #cylinder-burst #child-died-tragically #diesel-filled-cylinder-caused-a-massive-fire

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 4.16.50 PM.jpeg

    दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जनसमस्याएं सुनते हुए युवती व उसके परिवार से हुई मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सके, ये मेरे और तेरे लिए मरना है”।

    उन्होंने कहा जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपत्ति ने मंत्री विज को अपनी शिकायत दी थी। दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा गया और गाली-ग्लोच की। इसपर युवती ने माता-पिता को तुरंत फोन करके मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने मौके से डॉयल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई, कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात्रि सिविल अस्पताल मैडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्‌ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियों से मारने की धमकी दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अन्य समस्याओं को भी सुना। उनके समक्ष बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आई जिसपर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मच्छौंडा निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी बारे, युवकों द्वारा रोडवेज वर्कशॉप में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई।

    #ambala #news #anilvij #bjpharyana #haryanapolice #spambala

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 2.55.55 PM.jpeg
    27/11/25 |

    आर्य कॉलेज में 'लोकतांत्रिक भारतीय संविधान' पर वर्कशॉप: "संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून" - डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग और एन.एस.एस. यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय लोकतांत्रिक भारतीय संविधान वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संविधान पर अपने विचार साझा किए।

    संविधान: सर्वोच्च कानून और अधिकारों का संरक्षक : - महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। यह सरकार की संरचना, शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों और कर्त्तव्यों को परिभाषित करता है।

    राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और हमारे संविधान की विशेषता यह है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की भावनाओं को दर्शाता है। इसी विशेषता के कारण यह हमारे अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है और सरकार को जवाबदेह भी बनाता है, साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में मदद करता है।

    छात्रों को संविधान पर गर्व करने की प्रेरणा : - एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अपने देश के संविधान पर गर्व करने और उसे नमन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने छात्राओं से संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिससे छात्रों की सहभागिता और ज्ञान में वृद्धि हुई। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनदीप, डॉ. अमनीत, डॉ. सुमन, डॉ. गुरमीत, प्रो. अरविन्द, प्रो. संध्या सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

    #ambala #News #haryana #aryacollege #workshop #indian-constitution #law-of-our-country

  • Untitled Project (44).jpg

    ममता बैनर्जी नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’।

    विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग। पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’।

    हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’।

    विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’।

    #अनिलविज #ममताबैनर्जी #अहंकार #रावण #सीएए #बंगाल #पंजाब #कर्ज #राहुलगांधी #संविधान #इमरजेंसी #कांग्रेस #DanikKhabar #Haryana #LatestNews

  • Untitled Project (43).jpg

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 27 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है।

    ऊर्जा मंत्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।”

    रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

    इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

    #अनिलविज #हरियाणा #कॉमनवेल्थगेम्स #मेजबानी #भारत #खेल #रोहतक #खिलाड़ीमृत्यु #जांच #राजनीति #Haryana #Ambala #HaryanaNews #LatestNews

  • Untitled-1.jpg
    27/11/25 |

    डाक्टरों की हड़ताल का अम्बाला छावनी में नहीं कोई असर

    27 नवम्बर, चंडीगढ़ - हरियाणा में आज सरकारी डॉक्टरों द्वारा दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की घोषणा की थी जिसके कारण हरियाणा के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाए ठप्प हैँ , लेकिन अंबाला में इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा।

    अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल में रोज मर्रा की तरह मरीजों को देखा जा रहा है। सभी डॉक्टर पूर्ण रूप से अपने ड्यूटी दे रहे हैं जिसके कारण सभी तरह की मेडिकल सेवाए सूचरु रूप से चल रही हैँ। अंबाला छावनी नागरिक हस्पताल की पीएमओ डा. पूजा ने जानकारी देते हुए बताया की उनके हस्पताल में किसी तरह की हड़ताल का कोई असर नहीं है।

    #doctorstrike #pendownstrike #healthharyana #haryanagoverment #ambalacantt #ambala

  • P--9.jpg
    27/11/25 |

    🕉️ अंबाला शहर में 29 नवंबर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर :- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में रामबाग मैदान, अंबाला शहर में किया जाएगा। एसडीएम दर्शन कुमार ने इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

    जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर : - एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता का ज्ञान जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस जिला स्तरीय महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाएं, क्योंकि अधिक भागीदारी ही कार्यक्रम की सफलता का पैमाना है। उन्होंने जोर दिया कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और समाज के गणमान्य लोगों से सीधा जुड़ी होती हैं, इसलिए उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

    युवा पीढ़ी को गीता ज्ञान से जोड़ना लक्ष्य : - एसडीएम ने कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को भी पौराणिक एवं धार्मिक गाथाओं के बारे में जानकारी देनी है और श्रीमद् भगवद् गीता के ज्ञान के बारे में विस्तार से बताना है।

    कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ : - तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान रामबाग मैदान में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा | सांस्कृतिक कार्यक्रम: विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। प्रदर्शनी: विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा भी विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नगर शोभा यात्रा: संस्थाओं को स्वेच्छा अनुसार झांकियों की प्रस्तुति देकर नगर शोभा यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया गया है।

    एसडीएम ने संस्थाओं को विश्वास दिलाया कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा, और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayanti #haryana #sdmambala

  • images (1).jpg
    27/11/25 |

    आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के तहत गांव रतिपुर में 28 नवंबर को होगा महा शिविर का आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 27 नवंबर: - अग्रणी जिला प्रबंधक दर्शन लाल भल्ला ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा ‘आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 28 नवंबर को प्रात: 11 बजे रतिपुर पीएनबी ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र में एक महा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर संबंधित विभागों और बैंकों में उत्साह का माहौल है। इस शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुख और पलवल जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वय अधिकारी तथा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। बैंक ग्राहक इस शिविर में भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


    अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन निष्क्रिय बैंक खातों को पुन: सक्रिय करना है जिनमें पिछले 10 वर्षों से कोई लेनदेन नहीं किया गया। शिविर में बैंक अधिकारी आमजन को यह जानकारी देंगे कि किस प्रकार बैंक से संपर्क कर खाता फिर से सक्रिय कराया जा सकता है एवं वित्तीय गतिविधियों को पुन: शुरू किया जा सकता है।

    उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता की पूंजी की सुरक्षा एवं उसे पुन: उपयोग में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित बैंक एवं विभाग पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

    #your-capital-your-rights #palwal #News #haryana #mega-camp #ratipur-village

  • pledge2.jpeg
    27/11/25 |

    जिला पुलिस ने पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ, साथ मनाया गया संविधान दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि संविधान से किसी भी देश का राजनैतिक व सामाजिक व्यवस्था का बुनियादी सांचा-ढांचा निर्धारित करता है, जिसके तहत उसकी जनता शासित होती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है और उसकी शक्ति की व्याख्या करता है तथा उनके दायित्वों का सीमाकंन करता है।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि संविधान उनके संस्थापकों एवम निर्माताओं के आदर्शो व सपनों के मूल्यों का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान पारित किया गया, जिन्हें भारतीय लोकतंत्र का आधार कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत में नए गणराज्य के संविधान का शुभारम्भ 26 जनवरी 1950 को हुआ था और भारत अपने लम्बे इतिहास में प्रथम बार एक आधुनिक संस्थागत ढांचे के साथ पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बना। भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है।



    इस कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन अम्बाला शहर में संविधान दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने भारतीय संविधान के निर्माण दिवस के मौके पर भारतीय संविधान उद्देशिका पढ़ने के बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सिविल स्टाफ को संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

    #ambala #News #constitution-day #district-police-took-oath #loyal-to-the-indian-constitution

  • 34.jpeg
    27/11/25 |

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत -डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, साहा में मंगलवार को “इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर)” विषय पर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई क्यू ए सी ) तथा उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला के सहयोग से एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



    संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं ने आईपीआर के महत्व, इसकी विभिन्न श्रेणियों तथा शोध एवं नवाचार पर इसके प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।



    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है क्योंकि कंप्यूटर एलगोरिदम,  कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा किये गये शोध में मुख्य लेखक कौन माना जायेगा!  आर्टिफिशल इंटेलीजेंन्स के माध्यम से किये गये शोध या रिसर्च कार्यों क़ो ध्यान रखते हुए कंप्यूटर ‑रिलेटेड इन्वेंशन्स (सी आर आई'स) 2025 के मसौदा दिशानिर्देश” जारी किए। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य सॉफ़्टवेयर, एल्गोरिदम और कृत्रिम‑बुद्धिमत्ता‑सम्बंधी आविष्कारों की पेटेंट योग्यता को स्पष्ट करना है।



    मसौदा में विशेष रूप से आधुनिक तकनीकों – ए आई /एम एल , ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग – को शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। अपने संबोधन में डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार आज शिक्षा और शोध का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ये अधिकार न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं में मौलिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

    उन्होंने कहा कि रचनात्मक उपलब्धियों की सुरक्षा हेतु आईपीआर के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की संगोष्ठियाँ युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करती हैं और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। संगोष्ठी में डॉ राजेंदर देसवाल, पूर्व निदेशक, आईपीआर सेल, एनआईटी कुरुक्षेत्र डॉ. राहुल तनेजा, वैज्ञानिक पेटेंट सूचना केंद्र, एचएससीआईटी, पंचकूला तथा यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल “नाद-नद” के निदेशक डॉ. रवि शर्मा भी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #gmncollege #intellectual-property #artificial-intelligence

  • Opd-Closed.jpg
    27/11/25 |

    हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल आज, स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के आह्वान पर आज राज्य भर के सरकारी डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती शुरू करने और संशोधित ACP (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) संरचना को अधिसूचित करने में देरी के विरोध में की जा रही है। इस दो घंटे की हड़ताल के दौरान नागरिक अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी, जिससे मरीजों को असुविधा होने की आशंका है।

    स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सरकार अलर्ट : - डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने सभी सिविल सर्जनों व पीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ओपीडी और सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जाएँ ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

    वैकल्पिक व्यवस्था: सभी कंसलटेंट, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं ली जा रही हैं। RBSK डॉक्टरों की ड्यूटी: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के लगभग 400 डॉक्टरों को भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी पर लगाया गया है।

    एचसीएमएस एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करने और 30 नवंबर को सभी सेवाओं को बंद करने पर विचार कर सकते हैं। Haryana Doctors Strike: पूरे प्रदेश के अस्पतालों में 2 घंटे बंद रही OPD सेवा यह वीडियो हरियाणा में डॉक्टरों की पेन-डाउन हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहने के बारे में अधिक जानकारी देता है।

    #ambala #news #opdclosed #healthdepartment #doctors-in-haryana #governmentdoctors

  • 1000234856.jpg

    गृह मंत्री की घोषणा भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

    #HomeMinister #NaxalismFreeIndia #India2026 #NationalSecurity #PeaceInIndia #NaxalFree #IndiaGrowth #SafeIndia #SocialReform #SecurityEnhancement #GovernmentInitiative #March312026 #ResilientIndia #UnityInDiversity #HopeForIndia #FutureIndia #EndingNaxalism #IncredibleIndia #ProgressInSecurity

  • images.jpg

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर: मोगा और जालंधर में किसानों और ग्रामीण विकास योजनाओं पर करेंगे संवाद

    जे कुमार, चंडीगढ़/जालंधर, 27 नवम्बर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर हैं। वह राज्य के मोगा और जालंधर जिलों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री का मुख्य फोकस किसानों के साथ संवाद करने और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज का कार्यक्रम : - समय स्थान गतिविधि सुबह 10:00 बजे रण सिंह कलां गांव, मोगा किसानों और ग्रामीणों के साथ संवाद दोपहर 1:15 बजे उधम सिंह नगर, जालंधर मनरेगा (MNREGA) के लाभार्थियों से चर्चा। दोपहर 3:15 बजे जालंधर ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक।अपरान्ह 4:30 बजे डीसी कार्यालय, जालंधर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 5:15 बजे I CAR केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, जालंधर किसानों के साथ संवाद

    इस प्रवास के दौरान, केंद्रीय मंत्री कृषि नीतियों, किसानों के मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विकास योजनाओं की प्रगति को जानने का प्रयास करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

  • 452fc9e2-c81f-4e54-b3bb-f130edfb0602.jpg

    हरियाणा में 'ठंड' का जबरदस्त अटैक: नारनौल में पारा 5.5 C तक लुढ़का, मौसम विभाग ने दी और ठिठुरन की चेतावनी

    चंडीगढ़/हरियाणा, 27 नवंबर- हरियाणा राज्य में ठंड ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश ने इस सीज़न की सबसे ठंडी रात महसूस की।

    मुख्य बातें

    • नारनौल में पारा गिरकर 5.5 डिग्री C तक पहुंच गया है, जिसने ठंड की तीव्रता को दर्शाया है।

    • अंबाला, गुरुग्राम और अन्य शहरों में सुबह की हल्की धुंध और ठंडी हवाएं लोगों की ठिठुरन को बढ़ा रही हैं।

    • आज (27 नवंबर, 2025 को) सुबह हरियाणा का औसत तापमान 11 डिग्री C दर्ज किया गया।

    • अंबाला जिले में सुबह का तापमान 9 डिग्री C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    #HaryanaColdWave #HaryanaWeather #Narnaul #Ambala #ColdAttack #IMDAlert #ठंडकाअटैक #DanikKhabar #Bharat #HaryanaNews #AajKaMausam #TodaysWeather

  • How-to-Get-9999-Number-Plate-jpg.webp
    26/11/25 |

    करोड़ों में बिका फैंसी नंबर — हरियाणा में बढ़ी वीआईपी नंबर प्लेट की चमक

    चंडीगढ़ – हरियाणा में फैंसी नंबरों का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों के खास और शुभ माने जाने वाले नंबरों को लोग अब प्रतिष्ठा और निजी ब्रांडिंग का प्रतीक मानने लगे हैं। यही वजह है कि हरियाणा परिवहन विभाग की कमाई में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है।

    चरखी दादरी जिले की बढ़ाडा (HR 88B) सीरीज की नवीनतम ई-नीलामी में हिसार निवासी सुधीर कुमार ने फैंसी नंबर HR 88B 8888 को पाने के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बेहद ऊँची बोली लगाकर यह नंबर अपने नाम कर लिया है। यह बोली अब तक इस सीरीज में सबसे महंगी साबित हुई है।

    विभाग के अनुसार, बोली जीतने वाले वाहन मालिक को सोमवार शाम 5 बजे तक पूरी बोली राशि ऑनलाइन जमा करवानी होगी। यदि समयसीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो यह नंबर तुरंत कैंसिल कर दिया जाएगा और उनके द्वारा बोली के समय जमा 11,000 रुपए की सुरक्षा राशि भी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद यह नंबर पुनः नीलामी के लिए जारी कर दिया जाएगा।

    हरियाणा में 0001, 7777, 9999, 0786 और 8888 जैसे नंबरों की मांग हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। लोग इन्हें भाग्यशाली, आकर्षक व स्टेटस बढ़ाने वाला मानते हैं। कई वाहन मालिकों के लिए यह नंबर केवल गाड़ी की पहचान नहीं, बल्कि उनके शौक, संपन्नता और सामाजिक रुतबे का प्रतीक बन चुके हैं।

    हर साल फैंसी नंबरों की नीलामी से हरियाणा सरकार करोड़ों रुपए की आय अर्जित करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में फैंसी नंबर खरीदने की यह होड़ और भी तेज होने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसे एक प्रकार के प्रीमियम निवेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

    यदि सुधीर कुमार समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो जल्द ही हरियाणा की सड़कों पर करोड़ों की कीमत वाली नंबर प्लेट से सजी उनकी गाड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आएगी। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वाहन नंबर अब केवल प्लेट पर लिखे अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि शोहरत और पहचान का नया मापदंड बन गए हैं।

  • 1000228249.jpg
    26/11/25

    गुरु तेग बहादुर जी " हिंद दी चादर "

    गुरु तेग बहादुर जी " हिंद दी चादर "

    यह उपाधि गुरु तेग बहादुर जी (सिखों के नौवें गुरु) को दी गई है।

    ​उन्हें "हिंद दी चादर" (यानी भारत की ढाल/रक्षा) इसलिए कहा जाता है क्योंकि:

    • ​उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

    • ​उन्होंने विशेष रूप से उस समय के मुगल शासक औरंगजेब के जबरन धर्मांतरण के प्रयासों का कड़ा विरोध किया।

    • ​उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि कश्मीरी पंडितों सहित सभी गैर-मुस्लिम समुदायों को उनके धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

      उनका यह बलिदान किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की रक्षा के लिए था, इसलिए उन्हें यह सम्मानजनक नाम दिया गया।

    #GuruTeghBahadurJi #TheSheetOfIndia #SikhHistory #Inspiration #SpiritualLeader #IndianCulture #Heritage #ReligiousFreedom #Martyrdom #Bravery #Sikhism #IndiaInspiration #Courage #Legacy #BelieveInYourself #UnityInDiversity #MoralValues #FreedomFighter #RespectYourRoots #CulturalPride

  • IMG-20251126-WA0032.jpg
  • download (1).png

    भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - आज संविधान दिवस है इस पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत महान है, आज हमारा संविधान लागू हुआ था और देश में जितनी शासन पद्धति चल रही है वो सभी संविधान के मुताबिक चल रही है। अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी अच्छी प्रशासनिक व कानून व्यवस्था है वो सिर्फ इस संविधान की वजह से है।

    #ambala #anilvij #bjpharyana #news ##haryananews #architect-of-india

  • anij-vij-and-mamata-banerjee-1724911272765-16_9.jpg
    26/11/25 |

    ममता बनर्जी के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार कहा अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर एआईएमआईएम के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है कि राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है।

    जो लोग कहते है वहां मस्जिद थी, झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बना दी। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब मैं खुद मौके पर मौजूद थे और मैनें देखा वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकली जो हिंदू मंदिरों के निशान होते हैं, अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने उसमें मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

    #ambala #anilvij #mamtabenarji #haryana #bjpharyana #news

  • 25_11_2025-ram_mandir_dhwajarohan_update_20251125_12224.jpg
    26/11/25

    राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण करना हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन : मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर एआईएमआईएम के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है कि राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। जो लोग कहते है वहां मस्जिद थी, झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बना दी। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब मैं खुद मौके पर मौजूद थे और मैनें देखा वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकली जो हिंदू मंदिरों के निशान होते हैं, अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने उसमें मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

    #anilvij #News #rammandir #bjpharyana #narendramodi #flaghoisting #prime-minister

  • IMG_9093.JPG
    26/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने संविधान दिवस पर भव्य जागरूकता रैली का किया सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मतदाता साक्षरता क्लब, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग एवं एन्टी ड्रग क्लब के संयुक्त सहयोग से एक विस्तृत व्याख्यान एवं भव्य जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों—नागरिक उत्तरदायित्व, समानता और लोकतांत्रिक आदर्शों—के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना था।



    रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना को स्मरण करते हुए समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।



    कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान है, जो न केवल हमारे अधिकारों की सुरक्षा करता है, बल्कि हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा भी दिखाता है। डॉ. दत्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोकतांत्रिक मर्यादा, पारदर्शिता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी यदि संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारेगी, तो समाज अधिक जागरूक, संगठित और प्रगतिशील बन सकेगा। अंत में, डॉ. दत्त ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी।



    कॉलेज में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सह-प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कांत पूनियां ने विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. पूनियां ने पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे प्रमुख कर्तव्यों पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से इन मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।



    इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं रैली संयोजक डॉ. राकेश, एनएसएस इकाई एवं मतदाता साक्षरता क्लब के सह-संयोजक डॉ. राकेश, डॉ. चन्द्रपाल पूनिया, डॉ. पिंकी गुप्ता, गीती बिन्द्रा, श्याम रहेजा, हर्षिता लाम्बा, डॉ.सरोज लोहान, प्रियंका, तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक राजिन्दर मीरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #ambala #gmncollege #successfully #awareness-rally #constitutionday

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.38.13 PM.jpeg
    26/11/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड में मनोनीत सदस्य ने सुनी लोगो की समस्या : मंत्री अनिल विज के निर्देश पर वार्ड 7 के लोगों की 'वैल्यूएशन' समस्या का समाधान

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 26 नवम्बर : हरियाणा के मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के निर्देश पर, कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बावेजा ने आज समस्याएं लेकर पहुंचे लोगो की बोर्ड कार्यालय में समस्याओं को सुना।

    शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य रूप से हिम्मतपुरा, वार्ड नं. 07 के निवासी अपनी वैल्यूएशन (मूल्यांकन) से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुँचे।

    बावेजा ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को 'वैल्यूएशन' की त्रुटियों को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सन्नी तुली भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर त्रुटियाँ ठीक करवाईं, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली।

    अजय बावेजा ने आश्वासन दिया कि हरियाणा के कर्मठ मंत्री अनिल विज के अनुरूप, कैंटोनमेंट बोर्ड नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए निरंतर काम करता रहेगा।

    #ambalanews #news #public-hearing #cantonment-board #people-of-ward-7 #अनिलविज #AmbalaCantt #कैंटोनमेंटबोर्ड #अजयबावेजा #जनराहत #वैल्यूएशनसमस्या #अंबाला #Haryana

  • Untitled Project (38).jpg

    अंबाला के टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है जिस कारण बरसातों के दौरान नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रेफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।

    मंत्री अनिल विज ने आज रोड कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए।

    गौरतलब है कि रामगढ़ माजरा से लेकर महेशनगर पंप हाउस तक लगभग आठ किमी. लंबी रोड की कारपेटिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।

    #अनिलविज #अंबाला #टांगरीबांधरोड #TangriDamRoad #विकासकार्य #RoadCarpetting #हरियाणा #Infrastructure #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana #HaryanaGovt #LatestNews

  • Screenshot 2025-11-26 154559.png
    26/11/25 |

    अंबाला में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, 'संविधान बचाने' की उठाई मांग

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के अवसर पर अंबाला कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में देश के संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए और राष्ट्रपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

    कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं, जिसके कारण कांग्रेस को संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ी है। कांग्रेस अंबाला कैंट के अध्यक्ष रविंद्र सिंह परि ने चुनाव आयोग पर मिलकर चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएं और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी करें।

    #ambala #congress #news #dcoffice #dcambala

  • Untitled Project (37).jpg

    अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी को गहरा करने के लिए नदी तल से मिट्‌टी निकालने का बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी शुरू हुआ था, मगर तब कुछ रुकावटे डाल दी गई, लेकिन अब यह शुरू हो गया है। टांगरी नदी तल को आठ फुट गहरा किया जाएगा और 11 फुट का तटबंध बनाया जाएगा ताकि निचले इलाकों में पानी न आए।

    विज आज अंबाला के चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी तल में प्रारंभ हुए मिट्‌टी की खुदाई (डि-सिलटिंग) के कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नदी तल में से मिट्‌टी निकालने का कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पहली एजेंसी रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक कार्य करेगी, दूसरी एजेंसी जगाधरी रोड से शाहपुर तक और तीसरी एजेंसी गांव शाहपुर से दुराना तक मिट्‌टी निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पहली एजेंसी ने रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड तक काम शुरू कर दिया है और शेष एजेंसियां भी जल्द कार्य शुरू करेंगी, जिसके लिए सैम्पलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी तल से मिट्‌टी निकालने से आने वाली बाढ़ से होने वाली बर्बादी से बचा जा सकेगा। विज ने बताया कि लगभग तीन माह में कार्य को पूरा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

    नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद नहीं हुआ था ज्यादा नुक्सान

    गौरतलब है कि नदी तल को गहरा करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस साल बरसातों से पहले यह कार्य किया गया था और बरसातों में इसी बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद आसपास बसी कालोनियों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ था। अब नदी तल को आठ फुट तक और गहरा किया जा रहा है साथ ही रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध को भी पक्का किया जा रहा है जिससे आसपास क्षेत्रों में पानी से बचाव होगा।

    इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, मदनलाल, संजीव अत्री, गुरपाल माजरा, रवि जाट, विकास चौहान व अन्य मौजूद रहे।

    #अनिलविज #टांगरीनदी #TangriRiver #अंबाला #बाढ़नियंत्रण #FloodControl #Ambala #हरियाणा #Desilting #विकास #DanikKhabar #LatestNews #AmbalaNews #HaryanaNews

  • 07.jpg
    26/11/25 |

    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 28 नवंबर को गांव रसूलपुर में करेंगे रात्रि ठहराव

    जे कुमार, पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार 28 नवंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड बडौली के गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों  से अपील की है कि वे 28 नवंबर को सायं 5 बजे से गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.33.02 PM.jpeg

    अटल कैंसर केयर सेंटर में 9 किलो की गांठ का सफल ऑपरेशन, 8 महीने से पीड़ित युवती को मिली नई जिंदगी

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - अम्बाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल के अटल कैंसर केयर सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने एक बड़ा चिकित्सा कारनामा करते हुए 26 वर्षीय युवती के पेट से 9 किलो वजनी गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जिंदगी को नया आयाम दे दिया। पिछले करीब 8 महीनों से गंभीर परेशानी झेल रही इस युवती का इलाज कई जगहों पर कराया गया, परंतु कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार अटल कैंसर केयर सेंटर की टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर मरीज और उसके परिजनों को नई उम्मीद दी।

    इस सफल सर्जरी का नेतृत्व सेंटर में ड्यूटी पर तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी भूषण ने किया। ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम में डॉ. वेद पाठक, स्टाफ नर्स दिव्या, पूजा और लखविंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क और बेहतर समन्वय के कारण यह जटिल सर्जरी पूरी तरह सफल रही।

    डॉ. मीनाक्षी भूषण ने बताया कि मरीज अम्बाला की रहने वाली है और लंबे समय से पेट में बढ़ती गांठ के कारण असहनीय दर्द, कमजोरी और रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाई का सामना कर रही थी। समय पर सही इलाज न मिलने की वजह से स्थिति और गंभीर होती जा रही थी। जांच में पता चला कि युवती के पेट में करीब 9 किलो की एक बड़ी गांठ मौजूद है, जिसे हटाना चिकित्सकीय रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन टीम ने पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन किया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। आगे कुछ दिनों तक निगरानी में रखकर इलाज जारी रहेगा।

    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. मीनाक्षी भूषण ने हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री विज द्वारा अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई आधुनिक सुविधाएं और अत्याधुनिक उपकरण इस तरह की जटिल सर्जरी को संभव बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ और पीएमओ अम्बाला का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और संसाधनों को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।

    अटल कैंसर केयर सेंटर द्वारा किया गया यह सफल ऑपरेशन न केवल चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह साबित करता है कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। युवती और उसके परिवार ने डॉक्टरों की टीम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

    #ambala #civilhospitalambala #news #atalcancercarecenter #drmeenakshirana #successful operation # 9kglump

  • 12.jpeg
    26/11/25 |

    जिला में 28 से 01 दिसंबर तक होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन : एसडीएम ज्योति

    जे कुमार, पलवल 26 नवम्बर - जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में एसडीएम ज्योति की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पलवल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक जिले में आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक में एसडीएम ज्योति ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव को गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव जिले के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करें।


    उन्होंने संबंधित विभागों को मंच, लाइट व्यवस्था, सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी एसडीएम ज्योति को दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।


    बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी की लेखाकार अंजली भयाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #district-level #geeta-mahotsav #sdm #news

  • P--7.jpg
    26/11/25 |

    अंबाला में संविधान दिवस पर शपथ समारोह: DC अजय सिंह तोमर ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उपायुक्त परिसर स्थित कोर्ट रूम में एक गरिमामय भारत का संविधान उदेशिका शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यालय व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने, उसके सिद्धांतों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने कार्यों व व्यवहार में उतारें।

    उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संवैधानिक कर्तव्यों के पालन से ही सुशासन की भावना मजबूत होती है और नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। सभी पुरी निष्ठा भाव से संविधान के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि संविधान देश की मुख्य आधारशिला है। हम सबको संविधान में दिए गए नियमों की पालना करते हुए देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए।


    सभी ने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ-साथ एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विनेश कुमार ने कार्यालय के सभी अधिकारीगण व कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी  व अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #dcambala #oath-ceremony #constitution-day #administered

  • download.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा में शराब पीकर ड्राइविंग पर ज़ीरो टॉलरेंस: सभी टोल प्लाजा पर अल्को-सेंसर से होगी सख़्त चेकिंग, DGP ने दिए विशेष निर्देश

    जे कुमार, चंडीगढ़ 26 नवम्बर :- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने राज्य में सड़क दुर्घटना दर को कम करने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी टोल प्लाजाओं पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी के निर्देश पर, पुलिस ने टोल प्लाजाओं को नशा मुक्त ड्राइविंग सुनिश्चित करने का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है।

    डीजीपी के निर्देशों के अनुसार, टोल प्लाजाओं पर पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें आधुनिक अल्को-सेंसर (Alco-Sensor) मशीनों और ई-चालान मशीनों से लैस होंगी। इन उपकरणों की मदद से मौके पर ही वाहन चालकों की सख़्ती से जाँच की जाएगी और नशे में पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग करना न केवल ड्राइवर के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे हर नागरिक के लिए जानलेवा खतरा पैदा करता है। इस तरह की अनैतिक और खतरनाक प्रथाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में एक्सीडेंट रेट में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान अब राज्य भर में निरंतर जारी रहेगा, जिससे सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा का माहौल बन सके।

    #ambala #news #dgp #chandigarh #zero-tolerance #drunk-driving-in-haryana #haryana-strict

  • photo 8 amb.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा बाल संरक्षण आयोग सख्त : अंबाला में प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में मिलेगी स्वीकृति

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला ने अम्बाला में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्लेवे स्कूलों के संचालकों के साथ स्कूल के पंजीकरण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा सदन में अम्बाला शहर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की।

    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि जो प्राईवेट प्लेवे स्कूल जिले के शहर व गांवों में चल रहे हैं, उनका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थाओं व एंजैसियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की भी बैठक ली।


    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में बच्चों के शोषण से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस तत्काल कार्रवाई करके जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारो की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उसी को पूरा करने के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।

    उन्होने बाल परियोजना अधिकारियों व सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीईओ व जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहयोग से करें। सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सभी शर्तें पूरी करते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से  wwwsaralharyana.gov.in     पर स्कूल के पंजीकरण के लिए आवेदन करें।

    यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है, अगर स्कूल ऑनलाईन प्रक्रिया से आवेदन करता है तो इस प्रक्रिया का रिजल्ट 30 दिन के अंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग का उद्देश्य है कि हम आमने-सामने बैठकर रजिस्टर में आ रही दिक्कतों व परेशानियों को दूर कर सकें और जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया, उन्हें अवेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा प्राईवेट प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण हो सके।

    उन्होंने इस बैठक में आए हुए प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालकों को आश्वासन दिया कि पंजीकरण प्रक्रिया में आयोग व विभागीय अधिकारियों को उन्हें पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजीता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी आंगनवाडी सुरपरवाईजर सहित सभी पंजीकृत प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालक व  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ambala #News #playwayschool #haryana-child-protection #commission-strict #ambalamandatory

  • Untitled Project (34).jpg
    26/11/25 |

    अम्बाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़

    अम्बाला, 26 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आज अंबाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ।

    उद्घाटन समारोह और मुख्य अतिथि

    इस महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    खेलों का उत्साह

    उद्घाटन के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो और अन्य फील्ड गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

    खेल मंत्री का संदेश: खेल से जागरूकता

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है।

    दुखद घटना पर प्रतिक्रिया:

    खेल मंत्री ने रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट का पोल गिरने से हुई खिलाड़ी की मौत की दुखद घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे में पीड़ित परिवार के साथ है और जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अंबाला के खेल स्टेडियम के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

    #सांसदखेलमहोत्सव #SansadKhelMahotsav #अंबाला #Ambala #गौरवगौतम #खेलमंत्री #खेलइंडिया #KheloIndia #युवाशक्ति #FitIndia #नशामुक्तभारत #DanikKhabar #HaryanaNews #LatestNews

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 11.43.22 AM.jpeg
    25/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज की डॉ. नेहा अग्रवाल को मिला प्रतिष्ठित 'डॉ. सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड'

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज), अम्बाला कैंट की रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं वीमेन सेल की कन्वीनर डॉ. नेहा अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘डॉ. सरोजिनी नायडू – द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर वर्किंग वुमन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) द्वारा "इंटरनेशनल वोमेन्स फ़िल्म फोरम" के सहयोग से आयोजित 9वें संस्करण के विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में योगदान :- डॉ. नेहा अग्रवाल को यह गौरवपूर्ण सम्मान, शिक्षाविद, लेखिका और समीक्षक के रूप में देश के विकास में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    प्राचार्य ने बताया संस्थान का गौरव :- जी.एम.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा "डॉ. नेहा अग्रवाल हमारे संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उनकी कर्मठता, विद्वत्ता और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाते हैं। यह सम्मान संस्थान की सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।"

    7,000 आवेदनों में से चयन : - नॉएडा फ़िल्म सोसाइटी के संस्थापक एवं चांसलर डॉ. संदीप मारवाह ने अपने संबोधन में बताया कि पूरे देश से 7,000 एप्लीकेशन प्राप्त हुई थीं, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 वर्किंग विमेंस को यह अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की नई पहचान और नई दिशा दिखाने का साहस रखती हैं।

    जी.एम.एन. कॉलेज संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. नेहा अग्रवाल को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

  • 1000673055.jpg
    25/11/25 |

    एस.डी. कॉलेज में 'संविधान दिवस' पर विशेष व्याख्यान आयोजित, डॉ. चिमन लाल ने संविधान के प्रतीकों का महत्व बताया

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला छावनी में संचालित राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चिमन लाल ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी विशिष्टताओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    डॉ. चिमन लाल ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान की मूल प्रति में समाहित विविध तस्वीरों और प्रतीकों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि संविधान में शामिल चित्र—जैसे अशोक स्तंभ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विभिन्न ऐतिहासिक घटनाएँ और सांस्कृतिक धरोहर—हमारी सभ्यता, मूल्य और राष्ट्रीय एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चित्र नागरिकों को उनके कर्तव्यों, मूल्यों और देश की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हैं।

    मूल्यों को अपनाने की अपील : - कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अल्का शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

    एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. आरती तथा डॉ. गिरधर गोपाल ने विद्यार्थियों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम (संयोजक) एवं डॉ. कोमल सिंह चौहान (सहायक प्राध्यापक) ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी समझ को समृद्ध किया।

    #ambala #News #haryana #sdcollege #speciallecture #constitutionday #symbols-of-the-constitution