अंबाला साइबर पुलिस ने नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने वाले 2 आरोपी किए गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल पंकज नैन के निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन 'ट्रेक डाउन' के तहत अम्बाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम पुलिस थाना अम्बाला ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता योगेश निवासी मॉडल टाउन, अम्बाला शहर ने को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के दौरान अज्ञात आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर उनसे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़प ली थी।
गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरूण निवासी जसवन्त कालोनी यमुनानगर और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 14 सिम कार्ड, 03 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें।
#ambala #News #spambala #crimereport #cyberpolice #arrested