अम्बाला के उपायुक्त अजय सिंह ने मुलाना पुलिस स्टेशन और सब तहसील का किया औचक निरीक्षण
अम्बाला, 4 दिसंबर (अन्नू)- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुलाना में पुलिस स्टेशन और सब तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ की गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दोनों संस्थानों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सबसे पहले मुलाना पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदी रूम, महिला हैल्प डैस्क रूम, मालखाना, कंडम वाहनों के रखने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने थाना प्रबंधक प्रमोद सिंह से प्रतिमाह दर्ज होने वाली FIR की संख्या और उनके प्रकार की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग 304 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
उपायुक्त ने अदालतों में सम्मन की प्रक्रिया, मालखाना गोदाम, मेस और इन्वेस्टिगेशन रूम की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है, और सम्मन की प्रक्रिया भी नियमित रूप से की जा रही है।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सब तहसील मुलाना का भी जायजा लिया। उन्होंने बंदीखाना, रिकॉर्ड रूम, आधार पंजीकरण, कोर्ट रूम और ट्रेजरी रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने नायब तहसीलदार सतविन्द्र सिंह और स्टाफ को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्य के लिए आने वाले हर व्यक्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता से किया जाए।
उन्होंने जमाबंदी और नकल संबंधी कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
ट्रेजरी रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बिलों से संबंधित पेंडेंसी की जानकारी ली और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य के लिए आने वाले व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें काम करवाने में आसानी हो।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मुलाना सब तहसील के प्रांगण में खाली पड़े स्थान पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बिल्डिंग के रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#AmbalaDC #DCInspections #MulanaPoliceStation #MulanaTehsil #AdministrativeReview #TransparencyInGovernance #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana