जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में जनरल परेड का किया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने ली सलामी
अम्बाला, 2 दिसंबर (अन्नू)- जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने जनरल परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों से परेड करवाई। पुलिस कर्मचारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने बारे भी बरीकी से बताया गया। निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट चैक किया। परेड में चार्ली कम्पनी के जवानों व पुलिस कर्मचारियों ने अपने सभी उपकरणों सहित अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीआईपी व अन्य डयूटी के दौरान पैट्रन के अनुसार साफ सुथरी वर्दी पहनेंगे, वर्दी पर नेम प्लेट व डयूटी स्लीप भी लगाएगें। वीआईपी डयूटी के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने इआरवी डायॅल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यो का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इआरवी डायॅल-112 मे जो भी साजो समान है आपको उसके बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने अपने थानाक्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पैट्रालिंग करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। समाज में महिलाओं, बच्चों व बुर्जगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी रिफलैक्टर जैक्ट का उपयोग करेंगे व रात्रि नाकाबंदी के दौरान बैरीकेटस सही तरीके से लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग गहनता से करेंगे। आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करेंगंे।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि वह शहरी क्षेत्र में टैªफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दे। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्यवाही अमल में लाए जाए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी, सभी थाना प्रबन्धक, चैकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
#AmbalaPolice #GeneralParade #SPAmbala #AjitSinghShekhawat #PoliceDuty #LawAndOrder #ERVDial112 #TrafficSafety #CommunityPolicing #HaryanaPolice #DanikKhabar