Skip to Videos
  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.58.42 PM.jpg
    29/01/26 |

    चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए दफ्तर, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    चंडीगढ़ 29 जनवरी (अन्‍नू ) : राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट (सचिवालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियात के तौर पर दोनों राज्यों के सचिवालयों को खाली करा लिया गया है।


     धमकी की सूचना मिलते ही CISF, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं। सचिवालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उन्हें तुरंत अपने दफ्तर छोड़कर सुरक्षित बाहर निकलने के निर्देश दिए। कर्मचारी कतारों में अपने कार्यालयों से बाहर निकलते देखे गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


    गौरतलब है कि बीते कल भी चंडीगढ़ के कई नामी कॉन्वेंट स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। लगातार दूसरे दिन सरकारी इमारतों को निशाना बनाने की इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन धमकियों के पीछे वही शरारती तत्व हैं जिन्होंने स्कूलों को मेल किया था।


    #ChandigarhNews #SecretariatBombThreat #PunjabSecretariat #HaryanaSecretariat #SecurityAlert #BreakingNewsChandigarh #HighAlert #SecurityScan #CISF #ChandigarhPolice #SafetyFirst #DanikKhabar


  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.07.33 PM.jpg

    चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का दबदबा: सौरभ जोशी चुने गए नए मेयर, कांग्रेस और आप की राहें जुदा होने का मिला सीधा फायदा

    चंडीगढ़ 29 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। वीरवार को हुए घमासान मुकाबले के बाद भाजपा के सौरभ जोशी शहर के नए मेयर निर्वाचित हुए हैं। निगम सदन में इस बार मतदान की प्रक्रिया हाथ उठाकर संपन्न कराई गई, जिसमें समीकरण पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आए।



    मेयर चुनाव की शुरुआत प्रिजाइडिंग अफसर रमणीक बेदी की देखरेख में हुई। चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन (कांग्रेस और आप) की दरार साफ नजर आई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया, जिससे भाजपा की जीत पहले ही तय मानी जाने लगी थी। मतदान के दौरान सौरभ जोशी को कुल 18 वोट मिले, जबकि विपक्षी खेमे में बिखराव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस पार्षदों ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया।



     सबसे अंत में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के लिए वोटिंग हुई, जिन्हें 11 वोट प्राप्त हुए। दिलचस्प बात यह रही कि बगावती तेवर दिखाने वाले आप पार्षद रामचंद्र यादव ने अंततः अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार ढींगरा को वोट दिया। चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली के आरोपों से बचा जा सके।


    मेयर पद के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया। भाजपा के जसमनप्रीत सिंह नए सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए, वहीं सुमन देवी ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की। चुनाव से ठीक पहले रामचंद्र यादव द्वारा अपना नाम वापस लेने से भाजपा की जीत की राह और भी आसान हो गई। इस क्लीन स्वीप के साथ चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत हो गया है।


    #ChandigarhMayorElection #SaurabhJoshi #BJPWin #ChandigarhPolitics #NagarNigam #BreakingNewsChandigarh #PoliticalUpdate #ChandigarhCorporation #MayorElection2026 #BJPVictory

  • photo-collage.png (1).jpg
    28/01/26 |

    चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    चंडीगढ़, 28 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के शिक्षा जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के करीब 26 सरकारी और निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस सूचना के मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई और आनन-फानन में कई स्कूलों ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


    एसएसपी कंवरदीप कौर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे तक कुल 26 स्कूलों में धमकी भरे संदेश मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम अब तक 10 स्कूलों की पूरी तरह से जांच कर चुकी है, जहां फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस थाना सेक्टर-17 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और इसे भेजने वाले के मूल स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि शरारती तत्वों को जल्द पकड़ा जा सके।


    इसी बीच, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों और अभिभावकों के लिए एक आधिकारिक परामर्श जारी किया है। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की हिदायत दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुलिस या उच्च अधिकारियों की ओर से कोई पुख्ता निर्देश न मिले, तब तक स्कूलों को बंद करने या छुट्टी करने की जल्दबाजी न की जाए। विभाग का मानना है कि बिना ठोस जानकारी के छुट्टी करने से जनता और बच्चों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम पैदा हो सकता है।


    शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध संदेश या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस बल पूरे शहर में सक्रिय है और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


    #Chandigarh #SchoolAlert #BombThreat #SecurityCheck #ChandigarhPolice #EducationDepartment #SafetyFirst #Chandigarh #SchoolAlert #BombThreat #SecurityCheck #ChandigarhPolice #EducationDepartment #SafetyFirst #CityBeautiful #BreakingNews #SchoolSafety #PoliceAlert #PublicSafety #TricityNews #ChandigarhUpdate

  • images.jpg

    हरियाणा प्री-बजट मीटिंग: विपक्ष के न पहुंचने पर अनिल विज का तंज— "शायद इन्हें बजट की समझ ही नहीं"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा प्री-बजट मीटिंग में विपक्ष के किसी प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने के मामले को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार ने बहुत प्रजातांत्रिक तरीके से बजट बनाने के लिए प्री-बजट मीटिंगों का दौर शुरू किया है, जिसमें सभी विधायक व सांसदों को बुलाया गया था। मगर विपक्ष में से कोई भी नहीं आया। उन्होंने कहा मुझे लगता है या विपक्ष को बजट आता नहीं या बजट बारे इन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    #HaryanaBudget2026 #AnilVij #PreBudgetMeeting #HaryanaPolitics #OppositionExposed #AmbalaNews #VikasKiBaat #Democracy

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 4.28.30 PM.jpeg

    प्री-बजट कंसलटेशन बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अहम सुझाव-सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और ई-वाहनों को बढ़ावा

    लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल, बजट से पहले सभी हितधारकों से सुझाव- अनिल विज

    हाइवे पर आधुनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का दिया सुझाव- ऊर्जा मंत्री

    ‘हम इस मिट्टी की पार्टी हैं, कांग्रेस अपने अंतिम दौर में’- विज

    चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट से पूर्व सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने की परंपरा एक सशक्त और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचायक है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा जा सके। इस दिशा में आज श्री विज द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का बजटीय प्रावधान तथा इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव दिया गया है।

    अनिल विज आज पंचकूला में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसदों एवं विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सुझावों में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, जिसमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम सहित निजी स्कूल, कॉलेज एवं गौशालाएं शामिल हैं, की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा है। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी कमी आएगी और हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर होगा।

    इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन का रुझान पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के किनारे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए, जहां वाहन चार्जिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था हो, जिससे परिवारों को यात्रा के दौरान सुविधा मिले।

    विज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में लोगों से संवाद कर बजट संबंधी सुझाव ले रहे हैं और इसी कड़ी में सभी सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष के सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया था, किंतु विपक्ष का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था, जबकि पहले ऐसी बैठकों में विपक्ष भाग लेता रहा है।

    कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान न मिलने से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और उसका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर होता जा रहा है।

    राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि अंग्रेज और मुगल इसलिए चले गए क्योंकि वे विदेशी थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी इस देश की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है और इसी धरती पर जन्मी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्कृति, राष्ट्रभाव और विचारधारा को आगे लेकर चल रही है। कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक विदेशी अधिकारी ए.ओ. ह्यूम द्वारा अंग्रेजों के साथ तालमेल के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विदेशी दलों के जाने की बात है तो कांग्रेस जाएगी, भाजपा नहीं, क्योंकि भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और आगे बढ़ती रहेगी।

    #AnilVij #HaryanaBudget2026 #SolarEnergyHaryana #ElectricVehicles #GreenHaryana #PreBudgetMeeting #NayabSaini #BJP #CleanEnergy #HighwayChargingStations #HaryanaPolitics #ViksitBharat #DesiParty #Nationalism #EnergyMinister #PublicWelfare #ChandigarhNews #BudgetSuggestions #EcoFriendly #PoliticalWarfare #danikkhabar #daniknews

  • download - 2026-01-24T150026.174.jpg
  • IMG-20260124-WA0003.jpg
    24/01/26 |

    चंडीगढ़ मर्डर केस: सेक्टर-40 में खूनी रंजिश का अंत, पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही पत्थर से कर दी दोस्त की हत्या

    चंडीगढ़, 24 जनवरी (अन्नू): सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-40 में गुरुवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक नामी स्कूल के सामने विवेक उर्फ शैंकी (36) की बेरहमी से की गई हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही दोस्त विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात विवेक और विनोद स्कूल के पास बैठकर साथ में शराब पी रहे थे। नशें की हालत में दोनों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई तक पहुँच गई। आरोपी विनोद ने गुस्से में आकर पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और विवेक के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण विवेक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब विवेक को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाकर वीडियोग्राफी करवाई। घायल विवेक को तत्काल सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद को दबोच लिया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि विवेक ने पहले उसके साथ मारपीट की थी, जिसका अपमान वह भूल नहीं पाया था। वह लंबे समय से विवेक से बदला लेने की फिराक में था और गुरुवार रात मौका मिलते ही उसने पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है।

    #ChandigarhCrime #MurderCase #Sector40Chandigarh #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #CrimeNews #Chandigarh

  • download - 2026-01-23T190100.671.jpg
    23/01/26 |

    अमृतपाल सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट का निर्देश: पंजाब सरकार 7 दिनों में ले बजट सत्र में शामिल होने पर फैसला

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की बजट सत्र में शामिल होने की अर्जी पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए (NSA) के तहत बंद अमृतपाल सिंह ने 28 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की विशेष बेंच ने पंजाब सरकार और सक्षम प्राधिकारी (Home Secretary) को आदेश दिया कि वे इस प्रतिवेदन पर अगले सात कार्यदिवसों के भीतर अपना अंतिम निर्णय लें।

    इससे पहले गुरुवार को सुनवाई के दौरान खंडपीठ के एक जज, जस्टिस संजीव बेरी ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने जस्टिस अर्चना पुरी के साथ एक विशेष बेंच का गठन कर आज मामले की सुनवाई की। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि है, ऐसे में सरकार को उसकी पैरोल की अर्जी पर समयबद्ध तरीके से विचार करना चाहिए और लिए गए निर्णय की जानकारी तुरंत याचिकाकर्ता को देनी होगी।

    अमृतपाल सिंह के वकील ईमान सिंह खारा ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल को 19 लाख मतदाताओं ने चुनकर संसद भेजा है। बजट सत्र में शामिल न हो पाने के कारण वह अपने 'सांसद निधि' (MP LADS) का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते खडूर साहिब में नशे की समस्या और पिछले दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों को संसद पटल पर रखना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। फिलहाल, अब सबकी निगाहें पंजाब सरकार के आगामी फैसले पर टिकी हैं कि क्या अमृतपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच संसद जाने की अनुमति मिलती है या नहीं।

    #AmritpalSingh #PunjabHaryanaHigh Court #BudgetSession2026 #KhadoorSahibMP #PunjabNews #BreakingNews #LegalUpdate #DibrugarhJail #NSA #ParolePlea #ParliamentSession #WarisPunjabDe #HighCourtOrder #IndianPolitics #AmritpalSinghCase #JusticeUpdate #ChandigarhNews

  • download - 2026-01-23T185638.112.jpg
    23/01/26 |

    चंडीगढ़ मोटर मार्केट में भीषण आग: रिपेयर के लिए आई कई गाड़ियां जलकर राख, शरारती तत्वों की करतूत की आशंका

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : मनीमाजरा की मोटर मार्केट में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग के कार्यालय के समीप स्थित बूथ नंबर 782 और 783 के सामने खड़ी कई गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचती, तब तक कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी जीएस घुम्मन ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और अधिक फैलने से तो रोक लिया, लेकिन वहां खड़ी ऑल्टो-800, आई-20 और एक क्रिस्टा जैसी गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में अमर ट्रक बॉडी वर्कर्स के पास खड़ा एक नया ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका डैशबोर्ड और टायर जल गए हैं।

    प्राथमिक जांच के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि आग अपने आप नहीं लगी है, बल्कि किसी शरारती तत्व ने इसे जानबूझकर लगाया होगा। बूथ नंबर 777 के मैकेनिक रमेश राय के अनुसार, उनके पास हिमाचल प्रदेश से रिपेयर के लिए आई गाड़ी भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। फिलहाल, मनीमाजरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

    #ChandigarhNews #Manimajra #FireAccident #MotorMarket #ChandigarhFire #VehicleFire #CrimeUpdate #BreakingNewsChandigarh #ManimajraNews #FireBrigade #VehicleSafety #ChandigarhPolice #NightmareFire #PropertyLoss #JusticeForOwners #ArsonInvestigation

  • istockphoto-641925028-612x612.jpg
    22/01/26 |

    चंडीगढ़ में अपराध : मलोया में युवक की चाकू मारकर हत्या, ट्रिब्यून चौक पर लूट की वारदात

    चंडीगढ़, 22 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के मलोया इलाके में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ 19 वर्षीय युवक मोहित की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह शहर में इस सप्ताह कत्ल की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मोहित को चार मंजिला मकानों के पास स्थित एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक की पीठ से होता हुआ दिल तक जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    मृतक के चाचा पिंटू ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले हमलावरों ने उनके घर आकर गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल पर धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी थी, जिसमें मोहित को दुकान से बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मोहित एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता था और अपने पीछे माता-पिता, एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पार्क में यह वारदात हुई, वहाँ अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था।


    पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर मलोया गांव के ही रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।


    वहीं, मंगलवार को ही शहर के ट्रिब्यून चौक पर सरेराह लूटपाट की एक और घटना दर्ज की गई। रायपुर खुर्द के रहने वाले विकास मंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनका रास्ता रोका और उनके गले से बजरंगबली की प्रतिमा वाला सोने का लॉकेट काटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की भी तफ्तीश शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुई इन दो बड़ी वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



    #चंडीगढ़ #मलोया #मर्डर_केस #अपराध #ट्रिब्यून_चौक #ChandigarhCity #JusticeForMohit #CrimeRate #SafetyInChandigarh #LootingIncident #PGIChandigarh #PoliceAlert #TricityNews #YouthCrime #Justice #ChandigarhCrime #ChandigarhNews #MaloyaMurder #CrimeUpdate #ChandigarhPolice #BreakingNewsHindi #LootCase #LawAndOrder

  • download.png

    हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) —हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों एवं विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली  असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

     

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

     

    इन दिशा-निर्देशों के अनुसार कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।

     

    अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।

     

    यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है।

     

    राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

    #HaryanaGovernment #ExamGuidelines #SikhRights #KirpanAllowance #MangalsutraAllowed #EducationNews #ChiefSecretaryHaryana #ExamRules2026 #EqualityInExams #ReligiousFreedom #CandidateSafety #StudentRelief #HighCourtOrder #AdministrativeUpdate #HSSC #HPSC #ExaminationProtocol

  • H-2-20-1-26.jpg

    लिंगानुपात सुधारने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग सख्त: कम अनुपात वाले गांवों की होगी 'कलर मैपिंग'

    चंडीगढ़ , 20 जनवरी (अभी) -हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी जिला सिविल सर्जन अपने -अपने क्षेत्र के उन गांवों पर फोकस करें जिन गांवों में लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में काफी कम है। ऐसे गांव में अगर कोई लिंग जांच करवाने वाले असामाजिक व्यक्ति सक्रिय हैं तो उनकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में अवश्य दी जानी चाहिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह आज यहां लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित की गई "स्पेशल टॉस्क फ़ोर्स" की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी अस्पतालों , जिला एवं तहसील स्तर के सचिवालयों एवं अन्य भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मैप बना कर उन गांवों को विशेष रंग से प्रदर्शित करें जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है। इससे गांव के सभी मौजिज लोगों को अपने गांव में लिंगानुपात की दर बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

     

    उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन जिला के सिविल सर्जनों तथा पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर्स से भी बात की , जिन जिलों में लड़कियों के लिंगानुपात की दर 900 से कम है। उन्होंने गत वर्ष लिंगानुपात की जांच करने वाले संभावित ठिकानों पर रैड न करने वाले तथा बहुत कम करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलबी की और चालू माह जनवरी 2026 में अधिक से अधिक रैड करने के निर्देश दिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला सिविल सर्जनों को अवैध तौर पर एमटीपी किट बेचने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी लिंगानुपात के संतुलन बनाने में बेहतरीन योगदान देंगे उनको सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी की जाएगी।

     

    इस अवसर पर एसटीएफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    #HaryanaHealth #SaveGirlChild #BetiBachaoBetiPadhao #SexRatioImprovement #HealthDirector #PNDTAct #STFMeeting #ActionAgainstGenderSelection #MTPKitCheck #SocialReform #HaryanaGovernment #PublicHealth #GenderEquality #VilllageMapping #January2026

  • HBSE-Date-Sheet-2026-Out.jpg

    HBSE Exam Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल

    हरियाणा/भिवानी 20 जनवरी (अभी): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार और सचिव मुनीश शर्मा (IAS) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    कक्षा 9वीं के लिए मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी को हिंदी विषय से होगी, जिसके बाद क्रमशः सामाजिक विज्ञान (19 फरवरी), अंग्रेजी (21 फरवरी), गणित (23 फरवरी) और विज्ञान (25 फरवरी) की परीक्षाएं होंगी। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा 16 फरवरी को और हिंदी की 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे फिजिक्स, अकाउंट्स और इतिहास की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रथम सप्ताह में संपन्न होंगी।


    शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी।



    #HBSE #HaryanaBoard #DateSheet2026 #Class9thExams #Class11thExams #BSEH #EducationNews #HaryanaEducation #StudentAlert #ExamSchedule #BhivaniBoard #BoardExams2026

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 12.21.17 PM.jpg
    20/01/26 |

    चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच अब तीसरी आँख की निगरानी में: थानों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अन्‍नू) : लंबे समय के इंतजार और कई विवादों के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की 'क्राइम ब्रांच' पूरी तरह से सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है, ताकि पुलिसिया कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे और मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो।


    क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 'फर्जी मेजर' गणेश भट्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय कैमरों के अभाव में पुलिस इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए कोई ठोस डिजिटल साक्ष्य पेश नहीं कर पाई थी। अब कैमरों के लग जाने से ऐसी किसी भी घटना की सच्चाई तुरंत सामने आ सकेगी।


    देशभर के थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी अनिवार्य करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चंडीगढ़ की कई यूनिट्स में यह काम पेंडिंग था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस से सभी थानों में लगे कैमरों का पूरा रिकॉर्ड मांगा था। क्राइम ब्रांच में हालिया इंस्टॉलेशन इसी न्यायिक दबाव और सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।



    इससे पहले हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में एएसआई और कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड तक करना पड़ा था। हाई कोर्ट तक पहुंचे इस मामले ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए थे। अब नए सिस्टम के लागू होने से पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासन का दबाव रहेगा और जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा।


    #ChandigarhPolice #CrimeBranch #CCTVInstallation #PoliceTransparency #ChandigarhNews #LawAndOrder #HumanRights #SupremeCourtOrder #HighCourtUpdate #PublicSafety #PoliceAccountability #Justice #DigitalSurveillance #ChandigarhUpdate #CopsOnCamera #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-01-19 194140.jpg

    एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने क्रिकेटर अदिति श्योराण को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा की उभरती युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की ओर से खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड" से नवाजा गया है। एमडीयू खेल विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। इस मौके पर एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने अदिति श्योराण को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य की अनेक बेटियों के लिए मिसाल पेश की है।

    कुलपति ने कहा कि एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई और हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.शरणजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। डाॅ.शरणजीत ने कहा कि अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। खेल विभाग निदेशक डा.शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है।

    अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की निवासी है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की है। वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर भी है। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर बीते चार वर्षों से खेल रही हैं । नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए  चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान मिल चुका है।  इंटर स्कूल स्टेट लेवल 2025 चैंपियनशिप में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लिए हैं। 2024 में यूटीसीए और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट में 46 गर्ल्स टीमों के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। आलराउंडर अदिति को उनके शानदार प्रदर्शन पर सभी मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थी। यह टूर्नामेंट एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। यह खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर अन्य खेलों में भी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती है।

    #AditiSheoran #CricketStar #SportsExcellenceAward #MDURohtak #WomenInSports #HaryanaKiBeti #RisingCricketer #BCCICricket #ChandigarhCricket #YoungAchiever #GirlPower #SportsAward2026 #FutureOfCricket #Inspiration #SonipatPride #AllRounder #WomenCricketIndia #MDUGames #StateAwardee

  • maxresdefault (2).jpg

    हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ एवं विद्वत गोष्ठी का आयोजन

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आज अकादमी भवन स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।

     

    अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर कनेक्ट और कनेक्शन की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया और युवाओं को समाज के साथ सशक्त जुड़ाव स्थापित करने का आह्वान किया।

     

    विद्वत संगोष्ठी के समापन अवसर पर संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

     

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो. आर.के. देसवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. आशुतोष अंगिरस तथा डॉ. जितेंद्र आर्य ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेश शर्मा को प्रथम, अतुल शर्मा को द्वितीय तथा वैभव शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मनदीप कौर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    #SwamiVivekanandaJayanti #HaryanaSahityaAcademy #SanskritSpeechContest #YouthEmpowerment #VivekanandaVichargoshthi #SanskritCulture #KuldeepChandAgnihotri #PanchkulaEvents #HaryanaSanskritAcademy #CulturalHeritage #SanskritBhashan #IndianPhilosophy #SpiritualAwakening #EducationalTalk #YoungScholars #HaryanaEvents #SanskritPromotion #DahirSenAuditorium #NationalYouthDay #InspirationalQuotesIndia

  • D-1-19-1-26.jpg

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान  शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है।

     

    नागपुर प्रवास के दौरान ही रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास, निर्यात और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि एमआईएचएएन जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

     

    गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बल मिलता है और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलती है।

     

    इस दौरान उनके साथ पूर्व आईजी दलबीर भारती, पूर्व चैयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद थे।

    #RanbirGangwa #NitinGadkari #InfrastructureUpdate #HaryanaDevelopment #RoadAndTransport #MIHAN #NagpurVisit #LogisticsHub #EconomicGrowth #PublicWorks #HaryanaInfrastructure #RoadHighways #IndustrialHub #ViksitBharat2026 #NagpurDiary #ModernConnectivity #EmploymentGeneration #BridgeConstruction #TransportRevolution #HaryanaPolitics #MIHANProject #GlobalStandard #StateDevelopment

  • bseh-class-9-to-12-enrollment-return-2025-featured-image.jpg

    HBSE नामांकन अपडेट: कक्षा 9वीं से 12वीं की एनरोलमेंट सूची आज से उपलब्ध; स्कूल 26 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं नि:शुल्क डाउनलोड

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से 12 वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

     इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल के मुखिया 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 

    उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि 26 जनवरी तक किसी कारणवश नामांकन ( Enrollment) सूची डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह विद्यालय प्रतिवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाते हुए नामांकन ( Enrollment) सूची प्राप्त कर सकता है।

    #HBSE #BSEH #HaryanaBoard #BhiwaniBoard #Enrollment2026 #SchoolEducationHaryana #StudentList #BoardExams2026 #HaryanaSchools #EducationUpdate #BSEHNews #HighSchoolUpdate #InterEnrollment #ExamPreparation #HaryanaStudents #SchoolLogin #BSEHWebsite #EnrollmentDownload #EducationNewsIndia #StudentRegistration2026

  • 1406198-election-commision-of-india-1-2.jpg

    भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) प्रथम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा।

     

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईडीईएम-2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन बनने जा रहा है। विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, भारत में विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और चुनावी क्षेत्र के अकादमिक और व्यावहारिक विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।

     

    उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी, 2026 को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और कार्यवाही को हरी झंडी दिखाएंगे।

     

    तीन-दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के नेताओं का पूर्ण सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के कार्य समूह की बैठकें, साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रणालियों पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से गठित कुल 36 विषयगत समूह सम्मेलन के दौरान गहन विचार-विमर्श में योगदान देंगे। इन चर्चाओं में 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।

     

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकाय के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। आयोग, भारत निर्वाचन आयोग के सभी चुनाव संबंधी सूचनाओं और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईएनईटी का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेगा।

     

    इन आयोजनों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें भारत में चुनाव कराने की व्यापकता और जटिलता के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के दो स्तंभों - मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव कराना - को मजबूत करने के लिए हाल ही में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    प्रवक्ता के अनुसार विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर प्रकाश डालने वाली वृत्तचित्र श्रृंखला "इंडिया डिसाइड्स" को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा।

    #ECI #IICDEM2026 #ElectionCommission #BharatMandapam #GlobalDemocracy #ElectionManagement #DigitalIndia #ECINET #IndiaDecides #GyaneshKumar #DemocracySummit #NewDelhiEvents #InternationalRelations #VoterAwareness #ElectionInnovation #IIT #IIM #NationalLawUniversity #GlobalElections #DemocraticValues

  • download - 2026-01-18T160821.463.jpg
    18/01/26 |

    चंडीगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से सवा किलो सोना और 1.42 करोड़ कैश बरामद, अंबाला का व्यक्ति हिरासत में

    चंडीगढ़, 18 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अधिकारी दंग रह गए। कार के भीतर से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की गई। कार सवार व्यक्ति की पहचान अंबाला निवासी जगमोहन जैन के रूप में हुई है।

    जब पुलिस ने बरामद सोने और नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक प्रमाण या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति मिलने के कारण मामला हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग या बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों और आयकर विभाग को विस्तृत जानकारी साझा कर दी है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अंतरराज्यीय तस्करों या अवैध वित्तीय सिंडिकेट से जुड़े हैं।

    #ChandigarhPolice #GoldSeized #CashRecovery #IncomeTaxRaid #HalaBusiness #CrimeNews2026 #AmbalaNews #BreakingNewsIndia #FinancialCrime #PoliceAction #danikkhabar #new

  • Picsart_26-01-17_10-24-53-310.jpg
    17/01/26 |

    BREAKING: मोहाली एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के हथियारे का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी 'करण डिफाल्टर' घायल

    मोहाली 17 जनवरी(अन्नू) : मोहाली पुलिस और कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मुख्य आरोपी करण डिफाल्टर के बीच आज सुबह एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करवाने के लिए मौके पर ले गई थी, जहां उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

    रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला

    पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए करण डिफाल्टर को राणा बलाचौरिया हत्याकांड से जुड़े हथियार बरामद करने के लिए मोहाली लाया गया था। जैसे ही पुलिस एयरपोर्ट रोड के पास पहुंची, आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और झड़प शुरू कर दी। खुद के बचाव में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की हत्या का भी है आरोपी

    करण डिफाल्टर एक शातिर अपराधी है। राणा बलाचौरिया की हत्या के अलावा, उसने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की भी गोली मारकर हत्या की थी। वह इस मामले में भी लंबे समय से वांटेड था। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है क्योंकि वह कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में शामिल रहा है।

    आधिकारिक जानकारी का इंतजार

    इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात की गई। मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देंगे।

    #MohaliEncounter #RanaBalachouria #KabbadiPlayer #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #KaranDefaulter #PunjabCrime

  • Screenshot 2026-01-16 163617.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सेक्टर-38 में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बीच सड़क पर खूनी खेल से दहशत

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक 30 वर्षीय युवक की सरेआम बीच सड़क पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हमलावरों ने इस वारदात को बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।


    जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 चौक के समीप बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    सरेआम हुई इस हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस सेक्टर-38 चौक और आसपास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।



    #ChandigarhCrime #Sector38Murder #DaylightAttack #ChandigarhPolice #GMSH16 #LawAnd Order #CrimeUpdate #CityBeautiful #MurderInvestigation #PublicSafety #ChandigarhBreaking

  • Screenshot 2026-01-16 163203.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़: बेखौफ बदमाशों ने सेक्टर-21 में नामी बिल्डर के घर को बनाया निशाना, फायरिंग कर छोड़ी रंगदारी की पर्ची

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-21 का है, जहाँ एक प्रतिष्ठित बिल्डर के आवास पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना ने शहर के वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


    हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी की यह घटना वीरवार देर रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक शुक्रवार दोपहर को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बिल्डर के घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान मिले हैं।



    प्रारंभिक जांच में यह मामला सीधे तौर पर गैंगस्टरों से जुड़ा नजर आ रहा है। हमलावरों ने फायरिंग के बाद घर के परिसर में एक पर्ची (धमकी भरा नोट) भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी नामी गैंग ने बिल्डर से मोटी रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दहशत फैलाने के लिए यह हमला करवाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी विशेष गैंग के नाम का खुलासा नहीं किया है।



    चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शहर में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों और बिल्डरों में भय का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



    #ChandigarhCrime #Sector21Firing #GangsterThreat #ExtortionCall #ChandigarhPolice #BuilderTargeted #CrimeAlert #CityBeautiful #LawAndOrder #BreakingNewsChandigarh

  • WhatsApp Image 2026-01-16 at 4.01.19 PM.jpeg

    हरियाणा सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां : मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू) — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है।

    कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। यह अधिनियम नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 1 जनवरी 2021 से लागू है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 से 1,000 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम लिया जाता है, जबकि नुकसान की स्थिति में सब्जियों व मसाला फसलों के लिए 30,000 रुपये तथा फलों के लिए 40,000 रुपये तक मुआवजा दिया जाता है।

    राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जाइका (JICA) सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की कुल लागत 2,738.40 करोड़ रुपये है, जिसमें 2,105.40 करोड़ रुपये जाइका का अंश तथा 632.90 करोड़ रुपये राज्य सरकार का हिस्सा है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट तथा पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा।

    कृषि मंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और राज्य को कृषि नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    #HorticultureHaryana #ShyamSinghRana #FarmerIncome #JICAProject #BaghwaniBima #AgriInnovation #NurseryAct2025 #SustainableFarming #CropInsurance #HaryanaAgriculture #GreenRevolution #NayabSinghSaini #FruitFarming #AgriTech2026 #FarmerWelfare #RuralDevelopment #HorticultureGrowth #ModernAgri #HaryanaFarmers #SupplyChainManagement


  • IMG-20260116-WA0001.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की फार्मेसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची मालिक के बेटे की जान

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-32 ई में स्थित 'सेवक फार्मेसी' पर वीरवार (कल) देर रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। छोटे चौक के कोने पर स्थित इस दुकान पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक्टिवा सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सीधे काउंटर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि हमले के वक्त काउंटर पर मौजूद दुकान मालिक के बेटे ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया।

    बाल-बाल बचे दुकानदार, काउंटर पर धंसी गोलियां

    प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना के समय दुकान मालिक जगदीश के बेटे तनिश काउंटर पर बैठे थे। अचानक आए हमलावरों ने दो से तीन राउंड फायर किए। गोलियां सीधे काउंटर पर जाकर लगीं, जबकि सूत्रों का कहना है कि एक गोली हथियार के चैंबर में ही फंस गई थी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

    एक्टिवा पर आए थे नकाबपोश हमलावर

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक युवक स्कूटर से उतरकर सीधे फार्मेसी के अंदर दाखिल हुआ और फायरिंग शुरू कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर ही बैकअप के लिए खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    रंगदारी का शक, पुलिस की घेराबंदी तेज

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और सेक्टर-34 थाना प्रभारी सतविंदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के रूट का पता लगाया जा सके। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

    #ChandigarhNews #CrimeAlert #Sector32 #Chandigarh #FiringIncident #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BreakingNews #CrimeInCity #SafetyFirst #DanikKhabar #ChandigarhBreaking #News #LatestNewsChandigarh #ChandigarhFiringNews

  • download - 2026-01-15T124611.376.jpg
    15/01/26 |

    पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे AI और डेटा साइंस जैसे नए बीएससी कोर्स; खिलाड़ियों को मिलेगी ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा

    चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक बीएससी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर रेणु विग ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इन रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्तमान औद्योगिक जरूरतों और डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर करियर विकल्प मिल सकें।

    शिक्षा के साथ-साथ पीयू ने खेल जगत में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की है। कुलपति ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके लिए आधुनिक खेल सुविधाएं और नए कोचों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में, खिलाड़ियों को अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने और एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि उनके खेल अभ्यास और टूर्नामेंट्स के दौरान उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो। यूनिवर्सिटी का यह कदम खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करेगा।

    #PanjabUniversity #AI #DataScience #NEP2020 #HigherEducation #CyberSecurity #SportsQuota #ChandigarhNews #SkillDevelopment #StudentSupport #FutureOfEducation

  • download - 2026-01-15T124248.015.jpg
    15/01/26 |

    पीजीआई चंडीगढ़ का विश्व रिकॉर्ड: 2 साल के बच्चे के मस्तिष्क से एंडोस्कोपी के जरिए निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर

    चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हरियाणा के सोनीपत निवासी महज दो साल के एक मासूम बच्चे के मस्तिष्क से दुनिया का सबसे बड़ा मेनिंजियोमा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया है। इस जटिल सर्जरी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि डॉक्टरों ने पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय पूरी तरह से उन्नत एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया, जो वैश्विक चिकित्सा इतिहास में इस उम्र के बच्चे के लिए अपनी तरह का पहला मामला है।

    सोनीपत का यह बच्चा जब अस्पताल लाया गया, तो उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसे बाईं आंख का बाहर निकलना, आंखों की हलचल बंद होना, नाक से गांठ दिखना और लगातार खर्राटे आने जैसी समस्याएं थीं। पीजीआई के डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की, तो रिपोर्ट देखकर सब हैरान रह गए। बच्चे के नाक, साइनस और आंख की कक्षा से लेकर मस्तिष्क के आधार (स्कल बेस) तक 7 सेंटीमीटर का एक विशाल ट्यूमर फैला हुआ था। बायोप्सी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि 'मेनिंजियोमा' के रूप में हुई, जो आमतौर पर वयस्कों में पाया जाता है और छोटे बच्चों में इस आकार का ट्यूमर होना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।

    सर्जरी की चुनौती ट्यूमर के विशाल आकार और बच्चे की नाजुक उम्र को लेकर थी। एंडोस्कोपी के माध्यम से नाक के रास्ते इस 7 सेंटीमीटर के ट्यूमर को निकालना एक बड़ी तकनीकी चुनौती थी, जिसे पीजीआई के न्यूरोसर्जन और उनकी टीम ने अपनी विशेषज्ञता से संभव कर दिखाया। इस सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी आंखों की रोशनी व अन्य गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। पीजीआई की इस उपलब्धि ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।

    #PGIMER #MedicalMarvel #NeuroSurgery #ChandigarhDoctors #BrainTumorSurgery #WorldRecord #MedicalScience #HaryanaNews #PGIChandigarh #EndoscopySuccess

  • WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.31.53 PM.jpg
    13/01/26 |

    चंडीगढ़ में लोहड़ी पर्व की धूम: पीयू से लेकर नगर निगम तक जश्न का माहौल, आसमान में छाई रंग-बिरंगी पतंगें

    चंडीगढ़, 13 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज लोहड़ी का त्यौहार पूरे पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त रौनक देखी जा रही है, जहाँ लोग मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल के लड्डू खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर रहा, जहाँ सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाई और ढोल की थाप पर भांगड़ा व गिद्दा पाकर इस दिन को यादगार बनाया। केवल शिक्षण संस्थानों में ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ नगर निगम में भी आधिकारिक रूप से उत्सव मनाया गया, जिसमें मेयर हरप्रीत कौर बबला और अन्य पार्षदों ने शामिल होकर खुशियां बांटीं।


    उत्सव के दौरान शहर के आसमान का नजारा देखने लायक था। हालांकि सुबह के वक्त घने कोहरे ने पतंगबाजों को थोड़ा निराश किया था, लेकिन दोपहर होते ही खिली धूप ने उत्साह दोगुना कर दिया और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस बार पतंगों और मिठाइयों की मांग में भारी उछाल देखा गया है। लोग न केवल पारंपरिक मिठाइयों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि आधुनिक तरीके से भी इस त्यौहार को मना रहे हैं।



    सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस बार की लोहड़ी खास रही। बदलते समय के साथ अब लोहड़ी केवल बेटों के जन्म या शादी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लोग अपनी बेटियों के जन्म पर भी उतनी ही धूमधाम से यह पर्व मना रहे हैं। गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं ने 'बोलियां' डालकर और पारंपरिक लोक नृत्य कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। हालांकि, कुछ बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने पुरानी परंपराओं को याद करते हुए कहा कि अब बच्चों का घर-घर जाकर लोहड़ी मांगना कम हो गया है, लेकिन त्यौहार का मूल उत्साह आज भी बरकरार है।

    #Lohri2026 #ChandigarhDiaries #PunjabUniversity #LohriCelebration #FestivalOfIndia #KiteFlying #LohriFestival #ChandigarhNews #PunjabiCulture

  • Chandigarh school danik khabar (1).jpg
    13/01/26 |

    चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ीं

     चंडीगढ़, 13 जनवरी (अन्‍नू ) :उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और गिरते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों की छुट्टियाँ अब 17 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी हैं। प्रशासन के पिछले आदेश के अनुसार स्कूल 15 जनवरी को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की मार को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह अवधि बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस दौरान शिक्षण कार्य को सुचारू रखने के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब के स्कूलों की बात करें तो वहां फिलहाल 13 जनवरी तक ही अवकाश घोषित है और आगे विस्तार को लेकर सरकार जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेगी।



    पंजाब में मौसम विभाग ने पहली बार कड़ाके की ठंड का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिससे स्पष्ट है कि सर्दी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य का बठिंडा जिला इस समय सबसे ठंडा स्थान बनकर उभरा है, जहाँ न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यह तापमान शिमला और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 जनवरी तक इस भीषण ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे शायद सूखी ठंड और कोहरे से लोगों को कुछ राहत मिल सके।


    ठंड के इस बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आम जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुबह की सैर से बचने और घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है। उन्होंने बंद कमरों में अंगीठी जलाकर सोने की आदतों के प्रति भी आगाह किया है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का कहर जारी रहेगा।



    #ChandigarhSchoolHolidays #PunjabWeatherUpdate #ColdWaveAlert #IMDRedAlert #BathindaCold #SchoolClosed2026 #PunjabWinterNews #NorthIndiaCold #WeatherUpdateIndia #ChandigarhAdmin #FogAlertPunjab #WinterVacationsExtended #HealthAdvisoryIndia #StayWarm #HIL2026Update #LohriWeather #ColdDayAlert #ShimlaVsBathinda #WeatherForecast2026 #WinterSafetyTips #AmritsarFog #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-01-12 173700.jpg
    12/01/26 |

    चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बम की खबर से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते ही सामने आई यह बड़ी सच्चाई

    चंडीगढ़, 12 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां बम होने की सूचना फैली। खबर मिलते ही शहर की पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और ऑपरेशन सेल की टुकड़ियां सायरन बजाती हुई इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंच गईं।

    भारी पुलिस बल को देखते ही मॉल के अंदर और बाहर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, सघन तलाशी अभियान और पूरी कार्रवाई के अंत में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं थी, बल्कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए आयोजित की गई एक व्यापक 'मॉक ड्रिल' थी।

    चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल द्वारा आयोजित इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय और प्रतिक्रिया समय (Response Time) की जांच करना था। मॉल को सुरक्षा घेरे में लेते ही कमांडो की सहायता से परिसर को खाली करवाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, जिस दौरान मॉल के प्रवेश द्वार से एक डमी बम बरामद हुआ। इस पूरे सुरक्षा अभियान का नेतृत्व ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, डीएसपी चरणजीत सिंह और स्थानीय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने किया।

    सुरक्षा के इस कड़े अभ्यास में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि फायर ब्रिगेड, डायल-112 की गाड़ियाँ, मोबाइल फॉरेंसिक टीम और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी सक्रिय मोड में नजर आईं। ड्रिल के अंत में बरामद किए गए डमी बम को अत्यंत सावधानी के साथ पुलिस लाइन सेक्टर-26 के खुले मैदान में ले जाया गया और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उसे नष्ट करने का नाटक पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और यह अभ्यास उसी सतर्कता का हिस्सा था।

    #ChandigarhNews #ElanteMall #MockDrill #ChandigarhPolice #SecurityAlert #RepublicDay2026 #SafetyFirst #PublicSafety #BombSquad #ChandigarhAdministration #EmergencyPreparedness

  • Screenshot 2026-01-10 164307.jpg
    10/01/26 |

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बेखौफ चोरों का तांडव: मिस्त्रियों की मौजूदगी में घर के अंदर से लाखों के जेवर पार, CCTV में कैद हुई वारदात

    चंडीगढ़,  10 जनवरी (अन्‍नू ):  चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित पिपली वाला टाउन में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 'आरे वाली गली' में एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, घर के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर वहां मौजूद थे, फिर भी चोर बड़ी ही चालाकी से पहली मंजिल पर स्थित कमरे की अलमारी खंगालकर जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया।

    पीड़ित मकान मालिक जगतार सिंह के अनुसार, चोर अलमारी में रखे सोने के झुमके, अंगूठी और चांदी की पाजेब समेत कई कीमती सामान ले उड़ा है। वारदात के समय घर में चहल-पहल थी; नीचे मिस्त्री काम कर रहे थे और छत पर किराएदार की पत्नी कपड़े सुखा रही थी। चोर ने इसी बीच खाली कमरे का फायदा उठाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए कैप पहनी हुई थी और उसे घर की बनावट की पूरी जानकारी थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि वह एक बार अंदर गया, फिर बाहर आकर स्थिति का मुआयना किया और दोबारा अंदर जाकर चोरी को अंजाम दिया।



    घटना की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि क्या इस वारदात में कोई बाहरी गिरोह शामिल है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरों का गिरोह काफी सक्रिय हो गया है, जो मोरी गेट बाजार और मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर भी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा के कारण अब पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


    #ChandigarhNews #ManimajraTheft #CrimeNews #CCTVFootage #ChandigarhPolice #TheftAlert #SecurityLapse #LocalNewsUpdate #DanikKhabar


  • IMG-20260110-WA0011.jpg
    10/01/26 |

    चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: CTU के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई ई-बसें, बंद पड़े रूट भी होंगे बहाल

    चंडीगढ़, 10 जनवरी, (अन्नू) : चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्पष्ट किया है कि जब तक मेट्रो परियोजना धरातल पर नहीं आती, तब तक बस सेवाओं को सशक्त बनाना ही शहर के लिए सबसे व्यावहारिक समाधान है।

    ई-बसों से सुधरेगी ट्राइसिटी की कनेक्टिविटी

    प्रशासक ने जानकारी दी कि शहर के बेड़े में 25 नई इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं और जल्द ही 75 और बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इन 100 ई-बसों को मुख्य रूप से शहर के भीतर और ट्राइसिटी (पंचकुला-मोहाली) के उन रूटों पर चलाया जाएगा जो पिछले काफी समय से बंद पड़े थे। ये बसें एक बार चार्ज होने पर 215 से 220 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती हैं, जिससे स्थानीय परिवहन प्रणाली और भी सुगम हो जाएगी।

    ट्रैफिक दबाव कम करने की चुनौती

    चंडीगढ़ की सड़कों पर रोजाना पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल जैसे राज्यों से करीब डेढ़ लाख बाहरी वाहन प्रवेश करते हैं। स्थानीय वाहनों के साथ मिलकर यह संख्या ट्रैफिक की गंभीर समस्या पैदा करती है।

    राज्यपाल कटारिया के अनुसार, यदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट किफायती और प्रभावी होगा, तभी लोग निजी वाहनों के बजाय बसों का रुख करेंगे और सड़कों पर दबाव कम होगा।

    CTU के बेड़े का मौजूदा हाल

    वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के पास कुल 478 बसें हैं। इनमें से 258 बसें शहर के भीतर और 220 बसें अंतरराज्यीय (लॉन्ग रूट) मार्गों पर चल रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक:

    • डिपो-1 और 3 से 220 बसें संचालित हैं।

    • डिपो-2 से 170 और डिपो-4 से 15 बसें अपनी सेवाएं दे रही हैं।

    • 80 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही बेड़े का हिस्सा हैं।

    हालांकि, अभी भी विभाग को लगभग 140 बसों की कमी महसूस हो रही है। नई बसें मिलने के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के लिए बंद पड़े लॉन्ग रूट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा।

    बसों पर ही रहेगा फोकस:

    प्रशासन का मानना है कि मेट्रो की तुलना में बस सेवा न केवल सस्ती है बल्कि इसे लागू करना भी आसान है। नई बसों के आने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शहर के हर कोने तक सरकारी बस सेवा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

    #ChandigarhNews #CTUBuses #ElectricBus #PublicTransport #ChandigarhTraffic #EBusService #SmartCityChandigarh #TravelNews #ChandigarhAdministration

  • cbi.jpg
    09/01/26 |

    चंडीगढ़ लेपर्ड स्किन तस्करी केस: अब दिल्ली CBI करेगी जांच, हिमाचल से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का होगा पर्दाफाश

    चंडीगढ़ 09 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-22 में हुए तेंदुए की खाल की तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले की कमान अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने संभाल ली है। चंडीगढ़ वन विभाग के विशेष अनुरोध पर इस संवेदनशील मामले को दिल्ली सीबीआई की टीम को स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच एजेंसी ने आरोपी विक्रम सिंह बघेल और अवधेश चौधरी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। चूंकि अपराध का केंद्र चंडीगढ़ था, इसलिए इस मामले की अंतिम चार्जशीट भी चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में ही पेश की जाएगी।



    इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ पिछले साल सितंबर 2025 में हुआ था, जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। डीआरआई की चंडीगढ़ यूनिट और मुंबई कस्टम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सेक्टर-22 की सूद धर्मशाला में जाल बिछाया। टीम ने फर्जी ग्राहक बनकर तस्करों से सौदा किया और मौके पर ही राजस्थान के रहने वाले दोनों आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ दबोच लिया। शुरुआती जांच के बाद डीआरआई ने इस मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ वन्यजीव विभाग को सौंप दिया था, लेकिन नेटवर्क की गहराई को देखते हुए अब इसकी बागडोर सीबीआई के पास है।



    अब तक की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे तेंदुए की खाल को हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों से हासिल करते थे और फिर उसे देश के बड़े बाजारों में ऊंचे दामों पर बेच देते थे। सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिमाचल के किन शिकारियों से इनका संपर्क था और इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट में और कितने रसूखदार लोग शामिल हैं। यह गिरोह लंबे समय से दुर्लभ वन्यजीवों के अंगों के व्यापार में सक्रिय बताया जा रहा है।

    कानूनी तौर पर देखा जाए तो तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की पहली अनुसूची (Schedule-1) में शामिल है, जिसे टाइगर के समान ही सर्वोच्च सुरक्षा प्राप्त है। इस श्रेणी के जीवों का शिकार या उनके शरीर के अंगों का व्यापार करना गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। अधिनियम की धारा 51 के अनुसार, यदि सीबीआई अदालत में आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध हो जाता है, तो उन्हें कम से कम 3 से 7 साल तक के कठोर कारावास और भारी जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ सकती है।



    #CBICase #LeopardSkinSmuggling #ChandigarhNews #WildlifeCrime #CBIInvestigation #HimachalNews #WildlifeProtectionAct #CrimeNewsIndia #LeopardTrafficking #DelhiCBI #EnvironmentalCrime #Sector22Chandigarh #AnimalRightsIndia #DanikKhabar #ForestDepartment #BigBreaking #ChandigarhCBI #WildlifeJustice #LawAndOrder

  • WhatsApp Image 2026-01-08 at 4.28.07 PM.jpeg
    08/01/26 |

    चंडीगढ़ की शराब से पंजाब के ढाबों पर सज रही महफिल: एक्साइज विभाग ने जीरकपुर में मारा छापा, ढाबा मालिक गिरफ्तार

    चंडीगढ़,  08 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ से अवैध रूप से तस्करी कर लाई गई शराब को पंजाब के ढाबों पर परोसने के खेल का आबकारी विभाग ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जीरकपुर के बलटाना इलाके में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

    इस कार्रवाई के दौरान फर्नीचर रोड स्थित प्रीत पैलेस मार्केट के सामने एक ढाबे पर सरेआम जाम छलकाते हुए कुछ लोग पाए गए। टीम की आहट पाते ही वहां मौजूद ग्राहक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया।

    छापेमारी में 'सिर्फ चंडीगढ़ के लिए' मार्क वाली शराब बरामद जांच के दौरान ढाबे की टेबल से 'रॉयल जनरल' ब्रांड की एक खुली हुई बोतल मिली, जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा था कि यह केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से सीलबंद 'ओल्ड मोंक' रम का पव्वा, 'रॉयल स्टैग' की खाली बोतल, पानी का जग और शराब से भरे प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। पकड़े गए ढाबा मालिक की पहचान पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी चन्नण सिंह के रूप में हुई है, जो बिना किसी वैध परमिट के अपने ढाबे पर अवैध शराब पिलाने का अड्डा चला रहा था।

    कड़ी कानूनी कार्रवाई और जांच जारी आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि चंडीगढ़ की शराब पंजाब के इन ढाबों तक कैसे पहुंच रही है और इस तस्करी के पीछे कौन सा बड़ा गिरोह सक्रिय है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर अवैध शराब परोसने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    #ChandigarhLiquorSmuggling #ExciseDepartmentRaid #ZirakpurNews #IllegalLiquor #PunjabPolice #LiquorSmuggling #BaltanaCrime #ExciseRaid #LawOrder #ChandigarhNews #LiquorSeized #DanikKhabar ##Chandigarh


  • photo-collage.png (9).jpg
    07/01/26 |

    चंडीगढ़ NIA कोर्ट का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ 'भगौड़ा' घोषित, 30 दिनों का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़,  07  जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ की विशेष एनआईए अदालत ने कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे भगौड़ा (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया है। विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 84 के तहत यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने बराड़ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह अगले 30 दिनों के भीतर या 27 फरवरी 2026 तक अदालत के समक्ष पेश हो।

    गिरफ्तारी से बचने की कोशिशें नाकाम

    अदालत ने यह फैसला एनआईए की उस रिपोर्ट के आधार पर लिया, जिसमें कहा गया था कि गोल्डी बराड़ जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकला। एनआईए ने यह मामला 8 मार्च 2024 को दर्ज किया था, जो मूल रूप से जनवरी 2024 में चंडीगढ़ में हुई एक घटना से संबंधित है।

    गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

    गोल्डी बराड़ पर केवल आपराधिक साजिश (120B) ही नहीं, बल्कि जबरन वसूली (384), जान को खतरा पैदा करने (336) और आपराधिक धमकी (506) जैसी धाराओं में केस दर्ज है। इसके अलावा, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें यूएपीए (UAPA) और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बराड़ का पैतृक निवास श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) बताया गया है, लेकिन वर्तमान में उसके कनाडा में होने की सूचना है।

    संपत्ति कुर्की की चेतावनी और प्रत्यर्पण की तैयारी

    यदि गोल्डी बराड़ तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के अनुसार उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बीच, एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां उसे कनाडा से भारत लाने (प्रत्यर्पण) के प्रयासों में तेजी ला रही हैं। पंजाब पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अब तक 12 से अधिक गैंगस्टरों को विदेशों से वापस ला चुके हैं और अनमोल बिश्नोई जैसे अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा चुका है।

    आतंकी नेटवर्क और गोल्डी बराड़ का प्रभाव

    बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित कर चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग होकर अपना स्वतंत्र नेटवर्क चलाने वाला बराड़ सोशल मीडिया के जरिए धमकियां देने और विदेश में बैठकर भारत में रंगदारी व हत्या की साजिशें रचने के लिए कुख्यात है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की पुलिस लगातार उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

    #GoldyBrar #NIACourt #ChandigarhNews #BreakingNews #PunjabPolice #UAPA #GangsterNetwork #LawAndOrder #DanikKhabar #Chandigarh #TrendingNews

  • Screenshot 2026-01-07 125117.jpg
    07/01/26 |

    चंडीगढ़ में स्विगी डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

    चंडीगढ़,  07  जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शहर में रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर लूटपाट करने वाले एक सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के खन्ना निवासी दलजीत सिंह उर्फ घुग्गू (19) और मोहित कुमार (20) तथा चंडीगढ़ के रामदरबार निवासी सन्नी (19) के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए रात के समय वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

    यह पूरी कार्रवाई 24 दिसंबर को सेक्टर-29 के पास हुई एक हिंसक लूट के मामले में की गई है। पीड़ित गोबिंद प्रीत, जो स्विगी में कार्यरत हैं, देर रात अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-32 के एक बस स्टॉप पर बैठे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर लुटेरों ने गोबिंद की जांघ पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनका पर्स, नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर तकनीकी सर्विलांस के जरिए इन लुटेरों तक पहुंचने में कामयाबी पाई।

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दलजीत और मोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी सन्नी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे लूटे गए सामान की बरामदगी की जा सके और गिरोह के चौथे फरार सदस्य के बारे में सुराग जुटाया जा सके। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने शहर के अन्य इलाकों में कितनी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

    #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #LootingGangBusted #Sector29Crime #PunjabPolice #PoliceAction #NightPatrol #CriminalsArrested #ChandigarhNews #SwiggyDeliveryBoy #SafetyAlert #LawAndOrder #ViralNews #ViralChandigarh #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-01-07 124350.jpg
    07/01/26 |

    चंडीगढ़ पीजीआई में संविदा कर्मियों का आंदोलन तेज: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के साथ सामूहिक प्रदर्शन

    चंडीगढ़,  07  जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियंस के नेतृत्व में चल रहा यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार से और अधिक उग्र हो गया है, जब दो प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आगाज कर दिया। प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने अब सामूहिक रूप से संस्थान के कामकाज के समानांतर विरोध की रणनीति अपनाई है।

    अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे नेताओं के समर्थन में बुधवार को संस्थान के लगभग 4 हजार संविदा कर्मी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर उतर आए हैं। जेएसी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मुंजाल के अनुसार, सैनिटरी अटेंडेंट सुंदर और अतिरिक्त महासचिव बलविंदर मलिक ने मंगलवार दोपहर से ही अन्न-जल त्याग दिया है। इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए सभी कर्मचारियों से काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 53 दिनों से जारी क्रमिक भूख हड़ताल के बाद भी निदेशक स्तर पर समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा है।

    यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पीजीआई प्रशासन ने उनकी शिकायतों और जायज मांगों पर जल्द ही सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन बार-बार बातचीत के नाम पर केवल टालमटोल की नीति अपना रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्हें अनशन जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा है। फिलहाल, बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी ने संस्थान परिसर में हलचल तेज कर दी है और प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

    #ChandigarhPGI #ContractWorkersProtest #HungerStrike #PGIMER #WorkersRights #AshwaniMunjal #HealthNewsChandigarh #JusticeForWorkers #ContractLabor #PGIStaffAgitation #ChandigarhNews

  • download (100).jpg
    03/01/26 |

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज; जस्टिस रमेश चंद्र और नीरजा कुलवंत की नियुक्ति

    चंडीगढ़, 03 जनवरी (अभी) : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के बोझ को कम करने और न्याय वितरण प्रणाली को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने हरियाणा कैडर के दो वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों, रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कालसन को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों के साथ ही हाई कोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 59 से बढ़कर 61 हो गई है, जो न्यायपालिका के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

    यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा 16 दिसंबर 2025 को की गई सिफारिश के ठीक दो सप्ताह बाद उठाया गया है। कॉलेजियम ने इन दोनों अधिकारियों के न्यायिक अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रमोशन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। वर्तमान में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 85 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 64 स्थायी और 21 अतिरिक्त पद शामिल हैं। इन दो नियुक्तियों के बावजूद अब भी बेंच में 24 पद खाली हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

    अदालत में मामलों के भारी पेंडेंसी को देखते हुए ये नियुक्तियां अत्यंत आवश्यक थीं। राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (NJDG) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हाई कोर्ट में फिलहाल लगभग 4 लाख 20 हजार 880 मामले लंबित हैं। हालांकि, न्यायिक प्रयासों के चलते पिछले एक साल में लंबित मामलों में गिरावट दर्ज की गई है; जनवरी 2025 में यह संख्या 4 लाख 32 हजार 227 थी, जिसमें अब तक 11,347 केसों की कमी आई है। नए न्यायाधीशों के कार्यभार संभालने से उम्मीद जताई जा रही है कि दशकों पुराने कानूनी विवादों और आपराधिक अपीलों के निपटारे में और अधिक तेजी आएगी।

    #HighCourtJudges #PunjabAndHaryanaHigh Court #JudicialAppointments #JusticeSystem #LegalNewsIndia #RCDimri #NeerjaKalson #SupremeCourtCollegium #MinistryOfLawAndJustice #JusticeDelayedIsJusticeDenied #HaryanaJudiciary #PunjabJudiciary #LegalUpdates2026 #NewJudges #HighCourtStrength #CasePendency #JudicialReform #LegalExcellence #PresidentialAppointment #IndianJudiciary #CourtRoomNews #ChandigarhNews #LawAndJustice #JusticeFirst #SpeedyTrial #LegalFramework #NJDGData #LawSystem #ConstitutionOfIndia #AdditionalJudges

  • download (84).jpg
    30/12/25 |

    PGI चंडीगढ़ में 4,000 कर्मचारियों की हड़ताल, नियमित स्टाफ के भरोसे टिके इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर

    चंडीगढ़, 30 दिसम्बर (अभी) : पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) में मंगलवार सुबह 6 बजे से कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की एक दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। पिछले 46 दिनों से जारी आंदोलन का समाधान न निकलने के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इस 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि पीजीआई का पूरा ढांचा मुख्य रूप से इन्हीं 4,000 से अधिक अनुबंधित कर्मचारियों पर निर्भर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने 'हार्ड कंटिंजेंसी रूटीन' लागू कर दिया है और करीब 1,200 नियमित कर्मचारियों के भरोसे पूरे संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है।

    चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी विशेष आदेशों के तहत इमरजेंसी और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों की सेवाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, जिसके लिए नियमित नर्सिंग स्टाफ, हॉस्पिटल अटेंडेंट और अन्य सहायक कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस आपात स्थिति को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं और संस्थान के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

    हड़ताल के दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और लैब जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं सीमित संसाधनों के साथ संचालित की जा रही हैं। सैनिटेशन, लॉन्ड्री, फार्मेसी और इंजीनियरिंग सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 100 नियमित सुरक्षा गार्डों और 180 पूर्व सैनिकों की मुस्तैदी बढ़ाई गई है और स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए अस्पताल प्रशासन विभाग में 24 घंटे का कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है।

    हड़ताल का सबसे बड़ा असर सहायक सेवाओं पर पड़ने की आशंका है, क्योंकि आंकड़ों के अनुसार संस्थान में 2500 कॉन्ट्रैक्ट हॉस्पिटल अटेंडेंट के मुकाबले मात्र 180 नियमित अटेंडेंट हैं। इसी तरह, 1400 कॉन्ट्रैक्ट सैनिटरी अटेंडेंट की जगह केवल 350 नियमित कर्मचारी ही उपलब्ध हैं। प्रशासन अन्य विभागों से स्टाफ को अस्थायी रूप से शिफ्ट कर इस कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहा है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप न हों।

    #PGIMER #StrikeAlert #ChandigarhHealth #ContractWorkersStrike #HospitalNews #EmergencyServices #MedicalUpdate #HealthcareCrisis #PGIUpdate #StaffShortage #PatientCare #ChandigarhNews #PublicHealth #ContingencyPlan #JointActionCommittee

  • download (81).jpg
  • IMG-20251219-WA0024.jpg

    पानीपत इलैक्ट्रिक बस डिपो पूरी क्षमता से बसों के संचालन के लिए तैयार, आगामी तीन महीनों के अंदर होगा चालू - परिवहन मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 19 दिसंबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पानीपत इलैक्ट्रिक बस डिपो पूरी क्षमता से बसों के संचालन के लिए तैयार है और आगामी तीन महीनों के अंदर इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, पानीपत को आंबटित होने वाली 50 बसों में से अब तक 15 बसें पानीपत डिपो को उपलब्ध कराई गई हैं और अगले तीन माह के भीतर अन्य इलेक्ट्रिक बसों को भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि पानीपत शहर में भारी यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाई है तथा इस पहल के अंतर्गत एक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी किया है। 

    श्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार तकनीकी रूप से और समय की आवश्यकता के अनुसार काम कर रही है और हम भी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा अपनी बसों के बेडे में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करें, लेकिन इसके लिए कुछ अवसरंचनात्मक आवश्यकताएं भी है। आज के दिन में इलेक्ट्रिक कार व बसें आ गई लेकिन चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं जैसा कि होना चाहिए।
    उन्होेंने बताया कि पिछले दिनों उनके पास देशभर के सभी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे, तब उनके द्वारा कहा गया था कि जब तक पर्याप्त संख्या मेें चार्जिंग स्टेशन नहीं लग जाते, तब तक इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से लाभदायक नहीं हो सकते। वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने घर पर चार्ज करने के लिए चार्जर लगाने की बात कहीं, परंतु यदि कोई व्यक्ति शिमला गया है तो चार्ज करने घर नहीं आ सकता। इसलिए हमें स्थान-स्थान पर चार्जिंग स्टेशन लगाने होंगें। उन्होंने कहा कि पैट्रोल पम्प पर चार्जिग स्टेशन होने से एक परिवार को दो घंटे बैठना पडता है और दो घंटे तक वह परिवार वहां क्या करेंगा, यह सवाल उठता है। जहां शौचालय, रेस्टहाउस तथा रेफेंर्समेंट इत्यादि की सुविधा भी नहीं होती हैं।

    परिवहन मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा वाहन निर्माण कपंनियों के प्रतिनिधियों को परामर्श दिया गया कि पूरे देश में स्थान-स्थान पर चार्जिंग स्टेशन बनाए, जहां पर चार्ज की सुविधा, शौचालय की सुविधा, रेस्तरां सुविधाएं होनी चाहिए ताकि एक परिवार अपनी गाडी को चार्ज करने के दौरान इन सुविधाओं का भी लाभ ले सकें। इस बात को वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सराहा।

    उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से भी चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जा रहा है और इस बारे में ऊर्जा विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है ताकि जगह-जगह पर चार्जिंग स्टेशनों को लगाया जाए ताकि इलेक्ट्रिक गाडियों को चार्जिंग कराने में दिक्कत न हो। 
    ----------

  • IMG-20251219-WA0028.jpg

    राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ ट्रैकिंग सिस्टम तथा ऐप को किया जा रहा है विकसित- परिवहन मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 19 दिसंबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए टैªकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है तथा यात्रियों को टिकटों को विधिवत पंच और रिकार्ड किया जाता हैं।

    मंत्री अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में आटोमैटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एंडवास किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकार्ड भी रह सकें।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि जहां तक बस अडडों पर बसों के जाने की बात है तो प्रैक्टिकली इसको मॉनिटर करना काफी मुश्किल है, इसलिए उनके द्वारा बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है ताकि एयरपोर्ट पर जहाज की जानकारी के अनुरूप कौन सी बस किस समय पर कहां पर है, का पता चल सकें। इसके लिए बस अडडों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी और यात्रियों को अमुक बस के बारे में पता चल सकेगा।

    बसों की जानकारी के लिए ऐप की जानकारी देते हुए श्री विज ने कहा कि बसों की जानकारी के संबंध में एक ऐप भी विकसित की गई है, लेकिन कुछ कमी के चलते उस ऐप पर पुनः बनाने के लिए कहा गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है। इसके अलावा, हमारे द्वारा भी बस के रूट की जानकारी व बस की लोकेशन को देख पाएंगे कि अमुक बस सही रूट पर चल रही है या नहीं।

    ............................

  • download (3).png

    हरियाणा: ऑनलाइन ट्रांसफर नीति हेतु मेडिकल कॉलेजों में नोडल अधिकारी नियुक्त

    चंडीगढ़, 19 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : चल रहे ऑनलाइन स्थानांतरण अभियानों के तहत योग्यता अंक प्राप्त करने के लिए नियमित हरियाणा सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने के लिए, हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने राज्य भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

    मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति (एमओटीपी-2025) के अनुसार, दुर्बलताकारी विकारों के रूप में वर्गीकृत बीमारियों से पीड़ित कर्मचारी स्वयं, अपने जीवनसाथी या अविवाहित पुत्र/पुत्री के लिए योग्यता अंक प्राप्त करने के हकदार हैं, बशर्ते कि वे किसी मेडिकल कॉलेज के विधिवत गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी वैध चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

    चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल बोर्ड ऐसे मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करें और उचित सत्यापन के बाद, मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में सूचीबद्ध बीमारियों के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर जारी करें।

    सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक और एक बार विशेष दृष्टिकोण अपनाते हुए, चल रहे स्थानांतरण अभियानों के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के खंड 4(ii)(6) के अनुसार आवश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उन्हें अपने संबंधित चेकर्स को जमा करने के लिए 25 दिसंबर 2025 तक अतिरिक्त समय देने का भी निर्णय लिया है।

    यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 25 दिसंबर 2025 के बाद जारी किया गया कोई भी मेडिकल सर्टिफिकेट किसी भी परिस्थिति में चल रहे ऑनलाइन ट्रांसफर अभियान के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, उन कर्मचारियों के लिए जिनके कैडरों में वर्तमान में ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान चल रहा है (परिशिष्ट-बी के अनुसार), मेडिकल बोर्डों को निर्देश दिया गया है कि वे 25 दिसंबर 2025 को या उससे पहले चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए हर संभव प्रयास करें।

    सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की सूची, उनके संपर्क विवरण सहित, विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है ताकि पात्र हरियाणा सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के सुचारू समन्वय और समयबद्ध निपटान को सुनिश्चित किया जा सके।

    ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के कार्यान्वयन में पारदर्शिता, दक्षता और समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    #HaryanaGovernment #OnlineTransferDrive #MOTP2025 #MedicalCertificate #EmployeeWelfare #MedicalEducationHaryana #NodalOfficers #Transparency #GovernanceEfficiency #TransferPolicy #PublicHealthDepartment #HaryanaEmployees #DeadlineAlert #MedicalBoard #GovernmentNotifications

  • download.jpeg

    "मनरेगा को लेकर खड्गे के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज बोले - कांग्रेस को 'राम' नाम से तकलीफ, कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कर रहे प्रदर्शन"

    चंडीगढ़, 19 दिसम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रदर्शन चेतावनी देने पर तंज कसा है।

    आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब ये (कांग्रेस) खाली है और सब जगह से हार चुके हैं और कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम इन्हें देने पड़ते हैं। नाम बदलने में इन्हें तकलीफ क्या है, इन्हें तकलीफ है कि इसमें जो रामजी का नाम जो जुड़ गया उससे तकलीफ है। रामजी से इन्हें तो पहले दिन से तकलीफ है। जब राम मंदिर बना इन्हें जब तकलीफ थी अब बन गया तो तकलीफ है, अब मंदिर में श्रद्धालु जा रहे हैं इन्हें फिर तकलीफ है। इनको तकलीफ तो राम-रामजी से है।

  • Pic 1.jpeg

    "कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सदन में 'धड़ाम' गिरेगा, उनके पास कहने को कुछ नहीं" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 19 दिसम्बर - हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है और कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में धड़ाम गिर जाएगा। मंत्री अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

  • 151701c0-3d45-4432-bef9-d2520065f8aa.jpg
  • WhatsApp Image 2025-12-16 at 5.46.30 PM.jpeg

    हरियाणा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना’ को अभियान के रूप में विस्तारित किया जाएगा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना’ को लागू करने में हरियाणा देशभर में अव्वल रहें, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगें- अनिल विज

    यूएचबिवीएन और डीएचबिवीएन द्वारा पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए निगरानी समितियों का होगा गठन - विज

    पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए 200 करोड रूपए का होगा रिवाल्विंग फण्ड- विज

    चण्डीगढ, 16 दिसंबर- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना’ को अभियान के रूप में विस्तारित किया जाएगा ताकि इस योजना को लागू करने में हरियाणा देशभर में अव्वल रहें और ज्यादा से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा सकें। इस संबंध में श्री विज ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए निगरानी समितियों को गठन किया जाएगा।

    अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए निगरानी समितियों को गठन किया जाएगा ताकि इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापना की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा, श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक घर में स्थापित होने वाले सोलर सिस्टम की जानकारी उन्हें ऑनलाईन उपलब्ध हो, इसके लिए ऑनलाईन प्रणाली विकसित की जाए ताकि यह पता चल सकें कि अब तक कितने डिवीजन, सर्कल इत्यादि में कितने रूफटॉप सोलर सिस्टम लग चुके हैं।

    राज्य में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए समर्पित एजेंसी रखने हेतू तलाशी जाएं संभावनाएं- विज

    वहीं, दूसरी ओर बैठक में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा सोलर सिस्टम लगाने के लिए किसी समर्पित एजेंसी को रखा जा सकता है और इस संबंध में संभावनाएं तलाशी जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम यानि ग्रीन एनर्जी को स्थापित करने हेतू पात्र व्यक्तियों के घरों को कवर किया जा सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की एजेंसी पात्र व्यक्तियों के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगा सकती है और इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जा सकता है।

    पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए 200 करोड रूपए का होगा रिवाल्विंग फण्ड- विज

    श्री विज ने कहा कि इसके तहत रिवाल्विंग फण्ड (परिक्रामी निधि) रखा जा सकता है, जिस पर अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि इस बारे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को 100-100 करोड रूपए की राशि आंबटित की जाएगी और इस संबंध में सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है। इस फण्ड के आने से पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित किया जाएगा।

    बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को तेजी से विस्तारित किया जाएगा और इस बारे में पूरी निगरानी भी रखी जाएगी। श्री मिश्रा ने बताया कि इस योजना को विस्तारित करने के लिए लक्ष्य आधारित योजना बनाकर आगे बढाया जाएगा। इस पर, श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना को विस्तारित करने के लिए डिजीटल विज्ञापन इत्यादि का भी सहारा लिया जाए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना के बारे में पता चल सकें।

    वर्तमान में बिजली निगमों द्वारा लगभग 3000 रूफटॉप सोलर सिस्टम प्रति माह लगाए जा रहे

    बैठक के दौरान प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में बिजली निगमों द्वारा लगभग 3000 रूफटॉप सोलर सिस्टम प्रति माह लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना के तहत लगभग एक करोड घरों में सोलर सिस्टम लगाए जाने हैं, जिसके तहत लगभग 75021 करोड रूपए का प्रावधान किया गया हैं तथा यह योजना 13 फरवरी, 2024 को चालू की गई थी।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 और वर्ष 2026-27 में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 1 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा भी 1 लाख 22 हजार रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना के तहत 1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले पात्र व्यक्तियों को 2 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए 60 हजार रूपए केन्द्र सरकार द्वारा तथा राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है अर्थात एक लाख 10 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती हैं।

    इस मौके पर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री मनीराम शर्मा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की निदेशक श्रीमती संगीता तेतरवाल सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #PMSuryaGharYojana #AnilVij #FreeElectricity #HaryanaSolarMission #RooftopSolar #GreenEnergyHaryana #UHBVN #DHBVN #SolarSubsidy #RenewableEnergy #EnergyEfficientHaryana #SolarRevolvingFund #CleanEnergyIndia #EnergyMinisterHaryana

  • Untitled Project (95).jpg

    हरियाणा में कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे 152D पर भिड़े 30 से ज्यादा वाहन, 2 की मौत और 40 घायल

    रोहतक, 14 दिसम्बर (अन्‍नू) : मौसम के पहले घने कोहरे ने रविवार सुबह नेशनल हाईवे 152D पर भारी तबाही मचाई। अंबाला से नारनौल की ओर जाने वाले इस हाईवे पर खरकड़ा गांव के पास दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण एक के बाद एक 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    हादसे की शुरुआत तब हुई जब घने कोहरे के बीच एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन रफ्तार और कम दृश्यता के कारण खुद को संभाल नहीं पाए और एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोग उनके भीतर ही फंस गए।

    घटना की सूचना मिलते ही महम पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया और रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर भेजा गया। मृतकों में एक की पहचान दादरी निवासी आशीष के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल हाईवे पर यातायात को सुचारू करने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

    #NationalHighway152D #FogAccident #HaryanaNews #RoadSafety #RohtakPGI #MassivePileup #WinterFog #BreakingNews #TrafficAlert #AmbalaNarnaulHighway

  • WhatsApp Image 2025-12-13 at 18.43.43 (1).jpeg
    14/12/25 |

    मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम के विकास एवं बाढ़ से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    चंडीगढ़, 14 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम खंड के विकास एवं बाढ़ से संबंधित कार्यों को लेकर आज सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

     

    बैठक में तोशाम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण, बाढ़ के पानी की कोई प्राकृतिक निकासी नहीं है, और जल निकासी विशेष रूप से भिवानी-धम्गर ड्रेन के माध्यम से की जाती है। वर्ष 2024 के दौरान तोशाम ब्लॉक का कोई भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं हुआ था। हालांकि, वर्ष 2025 के दौरान 9 सितंबर 2025 तक, 10 गांवों में 3,525 एकड़ भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई थी, जिसमें 2 से 2.5 फीट तक जलभराव था।

     

    सिंचाई विभाग के निरंतर प्रयासों से, बाढ़ के पानी को प्रभावित क्षेत्रों से काफी हद तक हटा दिया गया है, और 12 दिसम्बर, 2025 तक तीन गांवों में केवल 65 एकड़ जिसमे गांव रिवासा में 05 एकड़, गांव डांग कलां में 20 एकड़ और गांव सांगबान में 40 एकड़ भूमि प्रभावित रही। शेष 65 एकड़ से बाढ़ का पानी भी पूरी तरह से निकाल दिया जाएगा।

     

    बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान गांव दांग कलां, भानगढ़, मानसरवास, सिमलीवास, लेघां भानान, लोहानी, ढाणी शंकर, लहलहाना, गोलागढ़, आसलबास, जुई खुर्द आदि में बाढ़ से संबंधित कार्यों पर 19.05 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई। इसके अतिरिक्त, गांव जुई कलां, जुई बिचली, चंदावास, द्वागर, द्वाब ढाणी, बिजलानावास, केरू, खापरवास, बापोरा तथा आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से संबंधित कार्यों पर 36.85 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गई।

     

    इस दौरान लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि 2155.90 करोड़ की लागत से संबंधित 61 कार्यों में से 42 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। 13 कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे तथा 6 कार्य अगले वर्ष आरंभ किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के अधिकारियों ने अवगत कराया कि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।


    #ShrutiChoudhary #HaryanaPolitics #ToshamDevelopment #FloodManagement #IrrigationDepartment #WaterResources #BhivaniNews #PublicHealthEngineering #InfrastructureUpdate #RuralDevelopment #FloodRelief #HaryanaGovt #PublicWorksDepartment

  • 5.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट पर पलटवार, कहा - सरकार अपराधियों के खिलाफ चला रही है जबरदस्त अभियान

    चंडीगढ़, 13 दिसम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट कि हरियाणा माफियाओं और गैंगों के हवाले है जबकि सरकार हाथ धरे बैठी है पर कड़ा पलटवार किया है।

     

    आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रही है। डीजीपी साहब बार-बार आंकड़े भी दे रहे हैँ और लगभग 5 हजार एंटी सोशल एलिमेंट्स को पकड़ा जा चुका है। मंत्री अनिल विज ने कहा की क्या सुरजेवाला को ये आंकड़े नजर नहीं आते या उनको पढ़ना नहीं आता और वो देखते नहीं की सरकार लगातार क्या कार्यवाई कर रही है।

    #anilvij #ministerharyana #bjp #bjpharyana #bjp #congress #randeepsurjewala

  • Pic 1.jpeg

    भाजपा संस्कारी पार्टी है और उन्हीं संस्कारों को लेकर हम पार्टी का कार्य करते हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    नरेंद्र मोदी ने आकर देश में राजनीति की दिशा को बदल दिया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    वोट चोर का शोर मचाते विपक्ष को दो साल हो गए, मगर आज तक एक भी शिकायत चुनाव आयोग को नहीं दी : अनिल विज

    कैथल/चंडीगढ़, 12 दिसम्बर - हरियाणा ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कैथल में गीता भवन मंदिर सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सभा के प्रधान कैलाश भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा संस्कारी पार्टी है और उन्हीं संस्कारों को लेकर हम पार्टी का कार्य करते हैं। पार्टी हमारे लिए सेवा का माध्यम है और उसी को लेकर हम लगातार काम करते आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों ने सात बार मुझे विधायक बनाया है। मैं जब सात बार कहता हूं तो मुझे खुद हैरानी होती है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को लोगों ने बार-बार जिताया।

    नरेंद्र मोदी ने आकर देश में राजनीति की दिशा को बदल दिया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज देश के परिदृश्य को देखा जाए तो भाजपा ही इस देश के भविष्य को आगे लेकर जा सकती है। पहले भावनाओं को भड़काकर, कभी गरीबी हटाओं तो कभी अन्य मुद्दे उछालकर यह पार्टियां आजादी से लेकर 50-60 साल तक लोगों को गुमराह कर चुनाव लड़ती आई। मगर नरेंद्र मोदी जी ने आकर राजनीति की दिशा को बदल दिया है। आज भावनाओं को भड़काकर राजनीति नहीं होती। नरेंद्र मोदी जी ने विकास के नाम पर राजनीति की। आज हिंदुस्तान की सारे विश्व में पहचान है और हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने सारे देश को एक लक्ष्य दिया है 1947 तक विकसित भारत का। हमारे से बाद जो देश आजाद हुए वह विकसित देश बन गए। मगर हम आज भी विकासशील देशों में गिने जाते हैं। मोदी जी देश को बाकि देशों से आगे लेकर जाना चाहते हैं। आज सारे विश्व में हिंदुस्तान का नाम है। आज किसी भी देश में अगर जाए तो हिंदुस्तानियों को फक्र व मान के साथ मिला जाता है। नरेंद्र मोदी जी ने सीना चौड़ा करते हुए राजनीति की है। अमेरिका ने हमारे पर जो टैरिफ लगाया, मगर मोदी जी ने उसका इस प्रकार से जवाब दिया कि बड़े-बड़े राष्ट्र मोदी जी की तारीफ कर रहे हैं। अभी जी-20 कांफ्रेंस हुई जहां मोदी जी का सम्मान किया गया।

    वोट चोर का शोर मचाते विपक्ष को दो साल हो गए, मगर आज तक एक भी शिकायत चुनाव आयोग को नहीं दी : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विरोधी दल बेमतलब के मुद्दे उठा रहे हैं, वोट का मुद्दा उठाने वाले यदि जीतते हैं तो वह कुछ नहीं कहते, मगर जब हार जाते हैं तो वह कभी ईवीएम तो कभी लिस्टों को दोष देते हैं। उन्होंने कहा वोट चोर का शोर मचाते विपक्ष को दो साल हो गए, मगर आज तक एक भी शिकायत चुनाव आयोग को नहीं दी। यदि उन्हें ज्ञान है कि वोट गलत बनी है तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते चुनाव आयोग को बताना चाहिए। उन्होंने कहा अभी राहुल गांधी ने विदेशी महिला के नाम से वोटो की लिस्ट जारी की थी, वह पूछना चाहते हैं कि उस बूथ पर इनकी पार्टी के बूथ एजेट ने कोई शिकायत क्यों नहीं की। यदि शिकायत नहीं की तो आपने अपने बूथ एजेंट पर क्या कार्रवाई की। यह केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए खेल खेल रहे हैं।

    मगर आज जनता पूरी तरह से जागरूक है और बिहार की जनता ने इनको जीरो दिखा दिया। वह दावा कर सकते हैं जहां-जहां चुनाव होंगे वहां नरेंद्र मोदी व भाजपा जीतेगी क्योंकि लोगों को काम चाहिए, झूठे नारे नहीं चाहिए।

    #anilvij #ministeranilvij #haryanagoverment #ambala #kaithal #bjp #bjpharyana

  • 1000938038.jpg

    मानवाधिकार दिवस पर जीएमएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    आरएस अनेजा, 12 दिसम्बर अम्बाला - अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और समाज के कमजोर वर्गों के संरक्षण के प्रति समझ तथा जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट अमिता वर्मा रहीं, जिन्होंने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकारों, हक़ों और उपलब्ध उपचारों पर गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से विकलांग बच्चों, ट्रांसजेंडर बच्चों, मानव तस्करी से मुक्त कराए गए बच्चों, तथा बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उनका व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग बनने के लिए प्रेरित किया। 

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह न केवल अपने अधिकारों को समझे बल्कि समाज में न्याय, समानता और गरिमा को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी दृष्टि को और व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

  • Untitled-2.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को फरियाद देने के लिए कैथल में लगी कतारें, मंत्री ने सभी शिकायतें ली

    आरएस अनेजा, 12 दिसम्बर कैथल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के उपरांत मंत्री अनिल विज की जनता में दीवानगी देखने को मिली। सैकड़ों लोगों ने सीधा मंत्री अनिल विज को अपनी शिकायतें सौंपी, इस दौरान मंत्री अनिल विज ने किसी को निराश नहीं किया और उनकी शिकायतों पर मौके पर मौजूद डीसी कैथल को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

    #kaithal #ambala #anilvij #ministeranilvij #govermentofharyana #bjp #bjpharyana


  • Untitled-1.jpg

    मिलावटी पनीर कहां-कहां सप्लाई होता था, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने डीसी कैथल को जांच के निर्देश दिए

    आरएस अनेजा, 12 दिसम्बर कैथल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मिलावटी पनीर मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रसतुत की गई।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से सवाल किया कि यह पनीर कहां-कहां सप्लाई होता था क्या उसकी जांच करने का सवाल किया तो अधिकारी बगले झांकने लगे। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने डीसी कैथल को एक टीम का गठन कर जहां-जहां फैक्टरी से पनीर सप्लाई होता था उसकी जांच करने के निर्देश दिए।

    #kaithal #ambala #anilvij #ministeranilvij #govermentofharyana #bjp #bjpharyana

  • Untitled-1.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन... बयान दर्ज करने में देरी करने वाले एएसआई को सस्पेंड किया

    आरएस अनेजा, 12 दिसम्बर कैथल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में प्रार्थी ने पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले ने मामले में जवाब तलब किया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार दिन तक पीड़ित के बयान नहीं लिए गए और वह इस मामले में दोषी को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे। उन्होंने एसपी कैथल को तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

    #kaithal #ambala #anilvij #ministeranilvij #govermentofharyana #bjp #bjpharyana #kaithalpolice

  • Untitled-1.jpg

    कैथल में मंत्री अनिल विज का एक्शन, सीएससी सेंटर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए

    आरएस अनेजा, 12 दिसम्बर कैथल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएससी सेंटर के खिलाफ परिवार पहचान पत्र की पूरी जांच करने के निर्देश दिए।

  • ESI HOSPITAL.jpg

    अम्बाला छावनी सेक्टर-33 में 100 बिस्तरों का ईएसआईसी आधुनिक अस्पताल के निर्माण हेतु भूमि हुई अलॉट - श्रम मंत्री अनिल विज

    एचएसवीपी ने भूमि आवंटन के लिए जारी किया पत्र, श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से परियोजना ने पकड़ी तेज रफ्तार

    हजारों औद्योगिक श्रमिकों और उनके परिवारों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ- श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 12 दिसंबर - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा और इस बारे में गत दिवस हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है।

    मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह आधुनिक अस्पताल अम्बाला छावनी के सेक्टर 33 में स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के स्थापित होने से अम्बाला सहित आसपास के जिलों के हजारों श्रमिकों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक को भूमि आवंटन का पत्र जारी कर दिया है। इसके पश्चात् ईएसआईसी द्वारा भूमि भुगतान कर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

    साहा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ- विज

    श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, जहाँ हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस परियोजना को अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। इस अस्पताल की स्थापना अंबाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    बीमित श्रमिकों को आश्रितों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ, जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएँ प्रदान करेगा। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएँ, तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके।

  • Untitled Project (91).jpg

    यमुनानगर में स्थापित होने वाले थर्मल पावर प्लांट का कार्य शुरू, तय समय सीमा में यूनिट को तैयार कर दिया जाएगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 11 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में स्थापित होने वाले थर्मल पावर प्लांट के संबंध में कहा कि थर्मल पावर प्लांट का कार्य शुरू हो चुका है और उसकी टेंडर प्रक्रिया चालू की जा चुकी है तथा समय सीमा पर भी इस यूनिट को तैयार कर दिया जाएगा।

    मंत्री अनिल विज आज यमुनानगर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

    हरियाणा रोडवेज में सुधार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज में सुधार का कार्य लगातार जारी है और बसों की खरीद पर कार्यवाही की जा रही है।

    आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा वोट चोर गाड़ी छोड़ के संबंध में किए जाने वाली रैली के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक देश के लोगों यह नहीं समझा पाई कि वह किस आधार पर वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस का पोलिंग एजेंट भी होता है और मतदाता सूची को ठीक करने के लिए चुनाव आयोग भी पूरा एक महीने का समय देता है इसलिए कांग्रेस बताये कि इन्होंने अपने किस पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की है।

    उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी जी हर जगह कहते हैं कि वह चोरी से सरकार बनी है लेकिन जिन सीटों से कांग्रेस के विधायक जीते हैं तो मर्यादा कहती है कि अगर मतदाता सूची गलत है तो उनके विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस मतदाता सूची से प्रत्येक उम्मीदवार ने अपना चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को अपने विषय का ज्ञान नहीं है यह अपनी कमजोरी को छुपाना चाहते हैं।

    कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिए गए बयान के 500 करोड रुपए में मुख्यमंत्री बनता है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि वह दिलेर हैं जो उन्होंने कांग्रेस की अंदर की राजनीति बता दी कि कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैसे बनाते हैं और यह बात सारी जनता के सामने बता दी कि इस प्रकार से कांग्रेस का संगठन चलता है।

  • Untitled Project (89).jpg

    किसान भाईयों की खुशहाली के लिए हरियाणा सरकार की सौगात

    अम्बाला, 11 दिसम्बर (अन्‍नू) : हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मौजूदा सीजन रबी 2025-26 की पॉच फसलों गेंहू, जौ, सरसों, चना व सूरजमुखी का प्रति एकड प्रीमियम राशि की अधिसूचना जारी की गई है।

    वर्तमान सीजन रबी 2025-26 में अम्बाला में फसल बीमा का कार्य एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरैंस कंपनी के द्वारा किया जाना है। योजना के तहत  आगामी 31 दिसंबर 2025 तक इन सभी फसलों के लिए बीमा करवाया जा सकता है। ऋणी किसान जो योजना में शामिल नही होना चाहते वे अपना प्रर्थाना पत्र संबधित बैंको को बीमा की अंतिम तिथि से 7 दिन पहले पूर्व देना अनिवार्य है अर्थात 24 दिंसबर 2025 तक। अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा संबधित मौसम के लिए स्वीकृति व नवीनीकृत किए गए ऋणी किसान अनिवार्य रूप से बीमाकृत किए जाएंगे।यदि कोई किसान भाई अपनी फसल को बदलवाना चाहता है तो वह अपने बैंक षाखा में 29 दिसंबर 2025 तक संपर्क कर सकता है।


    सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार किसान द्वारा देय गेंहू फसल का प्रीमियम 488 रूपये प्रति एकड, जौ फसल हेतू प्रीमियम 311 रूपये, सरसों फसल के लिए प्रीमियम 328 रूपये, चना फसल के लिए प्रीमियम 240 रूपये प्रति एकड व सूरजमुखी फसल के लिए प्रीमियम 331 रूपये प्रति एकड निर्धारित किया गया है। ओलावृष्टि, जलभराव से खड़ी फसल मे नुकसान होने पर क्लेम खेत के स्तर पर देय। गांव के किसी फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव स्तर के सभी बीमित किसानों को मिलेगा। योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। इसी प्रकार यदि किसान ने फसल कटाई करके  उसे सुखाने के लिए खलिहान में खुला अवस्था/ गांठों में छोड रखा है और कटाई के 14 दिनों तक यदि कोई नुकसान होता है तो उसकी सूचना भी किसान को 72 घण्टे के अन्दर कृषि विभाग को देनी होगी।


    योजना में बीमा करवाने के लिए ऋणी किसान सम्बधित बैंक से सम्पर्क करे व गैर ऋणी किसान बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, अटल सेवा केन्द्र से सम्पर्क करे। सभी बीमित किसान स्थानीय आपदाओं जैसे की ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना तथा प्राकृतिक आग के कारण फसल नुकसान की जानकारी नुकसान की तिथि से 72 घण्टे के अन्तर्गत, कृषि रक्षक पोर्टल या टोल फ्री नंबर 14447 पर दे सकते है। जिला के सभी किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मेंं जागरूक करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कैंम्पों, किसान गोष्ठियों आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। अत: सभी किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि 31 दिंसबर 2025 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

    #PMFasalBimaYojana #RabiSeason2025 #CropInsurance #HaryanaFarmers #AmbalaAgriculture #WheatBarleyMustard #KisanKalyan #HDFCAgro #InsurancePremium #VoluntaryInsurance #DanikKhabar

  • Untitled Project (87).jpg

    दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सांसदों के साथ बैठक, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहे मौजूद

    चंडीगढ़, 11 दिसम्बर (अन्‍नू) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

     

    बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी।  

     

    इस बैठक मे लोकसभा  सांसद धर्मवीर सिंह,  नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

    #CMNayabSinghSaini #ManoharLal #HaryanaMPsMeeting #DevelopmentWorks #HaryanaBhavanDelhi #Parliamentarians #LokSabha #RajyaSabha #HaryanaGovernment #PoliticalMeet #DanikKhabar

  • Untitled Project (86).jpg

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में किया मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ

    चंडीगढ़, 11 दिसम्बर (अन्‍नू) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना-2.0 की शुरुआत करते हुए राज्य स्तरीय अंत्योदय उत्थान मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अंत्योदय मेला केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकास, सहभागिता और उत्साह का संगम है। यहां आने वाले हर परिवार के चेहरे पर जो उम्मीद की चमक है, वही हमारे प्रयासों की सच्ची पहचान है।

     

    उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है, जिसका जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है। यह योजना गरीब परिवारों को समान अवसर, कौशल विकास, रोजगार, सम्मान और जीवन स्तर में सुधार देने के लिए एक समग्र पहल के साथ सामूहिक संकल्प है। योजना के पहले चरण में कुल 166 स्थानों पर अंत्योदय मेलों का आयोजन किया गया, जबकि योजना के दूसरे चरण में प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से मेलों का आयोजन होगा।

     

    उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके परिवारों की मजबूती से तय होती है। यदि परिवार शिक्षित और सशक्त है, तो पूरा प्रदेश अपने आप समृद्धि की राह पकड़ लेता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और बिना किसी देरी के पहुंचे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना परिवारों की क्षमता विकसित करने पर बल देती है। इस योजना के तहत उन्हें ऋण और प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े हो सकें। यह योजना हर क्षेत्र में, चाहे वह रोजगार सृजन हो, स्वरोजगार के अवसर हों, शिक्षा हो, स्वास्थ्य, अंत्योदय परिवारों के जीवन को नई दिशा देती है। इस मेले में पेंशन, बीपीएल सेवाएं, राशन कार्ड, स्वरोजगार ऋण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पशुपालन सहित दर्जनों विभागों की सेवाएं मौके पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही पात्र लाभार्थियों को उनकी समस्या का समाधान करके तुरंत उनका लाभ प्रदान किया जा रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से गरीब से गरीब परिवार की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपये करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए गरीब परिवारों को ऋण स्कीमों, कौशल विकास स्कीमों और निजी या विभिन्न विभागों में दिहाड़ी रोजगार और दूसरी सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है। इस योजना में 19 विभागों की 49 योजनाओं को शामिल किया गया है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल भी बनाया है। इस पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी के अलावा, पात्रता व लाभ का विवरण भी दिया गया है। इसी पोर्टल पर पात्र व्यक्ति योजना के लिए आवेदन भी कर सकता है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। अब तक दो किस्तों में 7 लाख से अधिक बहन-बेटियों को 258 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑटो मोड में अब तक 41 लाख से अधिक परिवारों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, बी.पी.एल. परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिरायु योजना चलाई हुई है। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 25 लाख 39 हजार मरीजों का 4,126 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। निरोगी हरियाणा योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवारों के 96.72 लाख लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है तथा 5.60 करोड़ मुफ्त लैब टेस्ट किए गए।

     

    उन्होंने कहा कि दयालु योजना के तहत 38 हजार 671 परिवारों को 1456 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। गरीब महिलाओं को हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के अंतर्गत नागरिकों को एक वर्ष में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि मकान की मरम्मत के लिए अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति के 76 हजार 985 लाभार्थियों को 416 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 47 हजार मकान दिये गये हैं। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 58 ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं।                                

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आवास योजना के तहत जिला के 509 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को फ्लैटों का आवंटन किया व 20 लोगों को मौके पर ही चाबी भी सौंपी। इनमें 16 घुमंतू जाति, 79 विधवा महिलाएं, 186 अनुसूचित जाति, 208 परिवार शामिल हैं। इसके साथ ही 127 आवेदकों की प्रतिक्षा सूची भी जारी की गई।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत जिला का अधिकारिक प्रतीक चिन्ह् (लोगो) भी जारी किया। यह लोगो शिक्षा विभाग के एपीसी रूपेन्द्र पूनिया के नेतृत्व में राजकीय स्कूलों के 20 बच्चों द्वारा तैयार किया गया है। इस लोगो में सोनीपत जिला के महाभारतकालीन इतिहास से लेकर खिलाड़ियों, मशरूम, गेहूं, चावल उत्पादन, ऑटो मोबाईल क्षेत्र, शिक्षण संस्थान व खेल विश्वविद्यालय, एशिया की सबसे बड़ी गन्नौर सब्जी मंडी, एनएच-44 व मुरथल के प्रसिद्ध ढाबे और सोनीपत से गुजरती पवित्र यमुना नदी का संगम है।                  

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि यह मेला अंत्योदय की भावना को साकार रूप देते हुए प्रत्येक जरूरतमंद के लिए मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले में जिन लोगों को लाभ पहुंचा है वह समाज के उस वर्ग के लोग हैं जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की सरकारों में नहीं पहुंच पाता था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों के चलते पूरे प्रदेश में इन मेलों की शुरुआत की जा रही है।

     

    सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश व केन्द्र की सरकार जनहित की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। चाहे कोई भी वर्ग हो, प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई हैं और उनका लाभ आमजन को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों पर चलते हुए सरकार लगातार अपनी योजनाओं का दायरा बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक, सभी को समान अवसर और सहायता उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों के जरिए प्रदेश का समग्र विकास तेज़ गति से आगे बढ़ेगा।

     

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने अंत्योदय मेलों को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह मेले सभी वर्गों के विकास के लिए लाभकारी साबित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व अतिथियों का स्वागत करते हुए सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने कहा कि आज सोनीपत विधानसभा से अंत्योदय मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। इस मेले में 19 अलग-अलग योजनाओं के 5 हजार लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास की अनूठी मुहिम का नायाब उदाहरण है।

     

    इस अवसर पर राई से विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर से विधायक देवेन्द्र कादियान, मेयर राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य नेता मौजूद रहे।

    #CMNayabSinghSaini #AntyodayaMela #Sonipat #AntyodayaParivarUtthanYojana #PMModiVision #HaryanaGovt #SkillDevelopment #Swarozgar #ChirayuYojana #BPLEnrichment #DevelopmentForAll #HaryanaScheme #DeendayalUpadhyaya #HappyYojana #AmbedkarAwasYojana #EWSAllocation #SonipatLogo #KisanKalyan #SamagraVikas #DanikKhabar

  • download (4).jpeg

    अंबाला के वितरक की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: चम्बल फर्टिलाइजर्स के कीटनाशकों और कुछ उर्वरकों की बिक्री पर तत्काल रोक

    आरएस अनेजा, 10 दिसम्बर अम्बाला - उप कृषि निदेशक अम्बाला डा. जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि निदेशक, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा आदेश जारी करते हुए चम्बल फर्टिलाईजर एंड कैमिकल्स लिमटिड के कीटनाशकों व कुछ उर्वरकों की बिक्री पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

    अनुदानित उर्वरकों युरिया व डी0ए0पी0 के साथ अपने वितरकों को जबरन टैगिंग, अनियमित बिक्री एवं बिना अनुमति अन्य राज्यों में स्थित कीटनाशक निर्माताओं के उत्पादों की बिक्री के आरोपों के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

    कम्पनी के खिलाफ जिला अम्बाला के एक वितरक द्वारा जन संवाद पोर्टल पर जबरन टैगिंग की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसकी जांच उप कृषि निदेशक, अम्बाला द्वारा करने उपरान्त जांच रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग, मुख्यालय को भेजी गई थी जिसमें स्पष्ट तौर पर जबरन टैगिंग के आरोपों की पुष्टी की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए निदेशक, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

    उप कृषि निदेशक ने बताया कि उक्त आदेशों के उपरान्त जिला अम्बाला में कम्पनी के सभी कीटनाशकों के विक्रय न करने के आदेश सभी वितरकों को जारी कर दिए गये है और सभी कीटनाशक निरीक्षकों को भी निर्देश जारी किए गए है कि सभी वितरकों का तुरन्त प्रभाव से विक्रय निषेध करने की प्रक्रिया अमल में लाएं।

  • images.jpeg

    ब्रेकिंग : अम्बाला रेंज के 51 पुलिस कर्मियों की पदोन्नति, वर्दी पर सितारे लगे -- जाने किसे मिली पदोन्न्ति

    आरएस अनेजा, 10 दिसम्बर अम्बाला - अम्बाला रेंज के 51 पुलिस कर्मियों को ईएएसआई पद पर पदोन्नति मिली है, यानि उनकी वर्दी पर अब सितारे लग गए हैं।

    अम्बाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने बताया कि यह पदोन्नति कर्मचारियों की उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुशासित सेवा को मान्यता देते हुए विभागीय नीति के तहत प्रदान की गई है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल अधिकारों में वृद्धि नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारियों को और अधिक लगन, सत्यनिष्ठा और दक्षता से निभाने का अवसर भी है।

    पदोन्नत ई.ए.एस.आई. अधिकारियों की सूची

    जिला अम्बाला से

    * एच.सी. अशोक कुमार

    * ई.एच.सी. कर्मजीत सिंह

    * ई.एच.सी. जगसीर सिंह

    * ई.एच.सी. श्री राम

    * ई.एच.सी. राम मेहर

    * ई.एच.सी. संदीप कुमार

    * एच.सी. रोमिल सिंह

    * एच.सी. रणजीत सिंह

    * एच.सी. चरण सिंह

    * एच.सी. कमल कुमार

    * ई.एच.सी. कुलदीप सिंह

    * ई.एच.सी. धर्मबीर सिंह

    * ई.एच.सी. विक्रम सिंह

    * ई.एच.सी. रामपाल

    * ई.एच.सी. तजिन्द्र पाल

    * ई.एच.सी. बलकार सिंह

    * ई.एच.सी. जगपाल सिंह

    * ई.एच.सी. राजीव कुमार

    * ई.एच.सी. विपिन कुमार

    * ई.एच.सी. परविन्द्र

    * एच.सी. अमरजीत सिंह

    * एच.सी. महेन्द्र पाल

    * एच.सी. प्रहलाद

    * ई.एच.सी. अजीजुद्दीन

    * ई.एच.सी. हरफूल सिंह

    * एच.सी. चन्दन कुमार

    * एच.सी. महिन्द्र पाल

    * ई.एच.सी. सुनील कुमार

    * ई.एच.सी. बलराज सिंह

    * ई.एच.सी. श्याम लाल

    * एच.सी. नरेश कुमार

    * एच.सी. भजन लाल

    * एच.सी. बन्टी

    * ई.एच.सी. धर्मबीर

    जिला कुरुक्षेत्र से

    * इ.एच.सी. विनोद कुमार

    * एच.सी. सतवीर सिंह

    * एच.सी. तेजपाल सिंह

    * इ.एच.सी. राम चन्द्र

    * ई.एच.सी. गुरमीत सिंह

    * ई.एच.सी. मेहर सिहं

    * ई.एच.सी. सुखविन्द्र सिंह

    * ई.एच.सी. सतीश कुमार

    * ई.एच.सी. कर्मवीर

    * ई.एच.सी. संजीव कुमार

    * ई.एच.सी. रवीन्द्र सिंह

    * एच.सी. सुरेश कुमार

    * एच.सी. राजिन्द्र सिंह

    * ई.एच.सी. रमेश कुमार

    * एच.सी. संजीव कुमार

    * ई.एच.सी. गुरमेल सिंह

    * ई.एच.सी. नरेश कुमार

    #haryanapolice #promotion #haryana #govermentofharyana

  • download (25).jpg

    हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए

    चंडीगढ़, 10 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार, पब और अन्य मनोरंजन स्थलों, जहाँ डांस फ्लोर होते हैं, का तत्काल अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश ऐसे प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा में हुई चूकों को देखते हुए जारी किए गए हैं।

     

     राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ये आदेश सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आग से संबंधित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

     

     डॉ. मिश्रा ने हरियाणा में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों के कड़े अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नाइटक्लब, बार, पब और इसी प्रकार के बड़े जनसमूह वाले प्रतिष्ठानों का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट तुरंत करवाएँ। ये ऑडिट राष्ट्रीय भवन संहिता, 2016 तथा हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार ही किए जाएंगे। अधिकारियों को सात दिन की समय-सीमा के भीतर इन ऑडिट को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    निरीक्षणों में आपातकालीन निकास द्वारों की उपलब्धता और उनके सही ढंग से कार्य करने की स्थिति, आग बुझाने की व्यवस्थाओं की पर्याप्तता, लाइसेंस और अनुमतियों की वैधता तथा निर्धारित अग्नि और जीवन सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ऑडिट के दौरान पाए गए किसी भी प्रकार के उल्लंघन या कमी को तुरंत दूर किया जाना चाहिए और इसके लिए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

    उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे सात दिनों के भीतर विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट, साथ ही उठाए गए या प्रस्तावित कार्रवाई के विवरण के साथ भेजें। वित्त आयुक्त के अनुसार, यह पहल राज्य की अग्नि सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और हरियाणा के सार्वजनिक स्थलों को किसी भी संभावित दुर्घटना से सुरक्षित रखने के लिए की जा रही है।

    #FireSafetyAudit #HaryanaGovernment #NightclubSafety #DisasterManagement #PublicSafety #SumitaMisra #FireEmergencyServices #SafetyFirst #HaryanaAlert #NCRSafety

  • WhatsApp Image 2025-12-09 at 12.39.03.jpeg

    हरियाणा में UK निवेश के अपार अवसर, कई क्षेत्रों में बढ़ेगा द्विपक्षीय सहयोग

    आरएस अनेजा, 9 दिसम्बर चंडीगढ़ - यूके दूतावास की डिप्टी हाई कमिश्नर (DHC चंडीगढ़) अल्बा स्मेरिग्लियो ने आज मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।

    इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिसमें ऑटोमोबाइल, एविएशन, कृषि, रिसर्च और रक्षा विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और अवसरों को बढ़ावा देना शामिल है।

    मीटिंग में हरियाणा में यूके यूनिवर्सिटी कैंपस स्थापित करने, ट्रेनिंग प्रोग्राम को बेहतर बनाने और इमिग्रेशन प्रक्रियाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और हरियाणा से यूके तक कुशल मानव संसाधनों की आसान आवाजाही के अवसरों का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि कानूनी यात्रा मार्गों को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें सुनिश्चित किया जा सके।

    यह चर्चा विकास और नए अवसरों के लिए हरियाणा-यूके साझेदारी को गहरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

    #cmo #haryanagoverment #ukambassychandigarh

  • G-1-8-12-25.jpg

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने खेल विश्वविद्यालय, राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    चंडीगढ़, 08 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल एवं  विश्वविद्यालय  के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने आज सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

     

    इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अशोक कुमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, डीसी श्री सुशील सारवान, पांचजन्य समाचार पत्र के संपादक श्री हितेश शंकर, रजिस्ट्रार श्री जसविन्दर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

     

    प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि खेलों में उत्कृष्टता अब केवल शारीरिक क्षमता का परिणाम नहीं है, बल्कि विज्ञान आधारित प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती, पोषण विज्ञान, मनोविज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रशिक्षण के इसी समग्र मॉडल को अपनाकर विद्यार्थियों के लिए एक सुदृढ़ खेल-पारिस्थितिकी तैयार की है।

     

    उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में 61 पदक, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं, प्राप्त करने पर छात्रों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

     

    अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय देश के अग्रणी खेल शिक्षा संस्थानों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही यह देश का तीसरा सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के लिए व्यापक और सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    राज्यपाल ने ‘मिशन ओलंपिक 2036’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य जहाँ कुल 7 से बढ़ाकर 70 पदक हासिल करने का है, वहीं हरियाणा भी अपनी ओर से 4 पदकों से बढ़ाकर 36 पदक दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विष्वास व्यक्त किया कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

     

    समारोह में कुल 205 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, जिनमें M.P.Ed. & Sports के 8 तथा Post Graduate Diploma के 197 विद्यार्थी शामिल रहे। राज्यपाल ने सभी स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। अपने संदेश में राज्यपान ने छात्रों से कहा कि जीवन की अगली यात्रा में विनम्रता, अनुशासन, समावेशिता और निरंतर प्रयास उनके सबसे बड़े साथी होने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के समावेशी विकास में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया।

    #HaryanaSportsUniversity #Convocation #GovernorGhosh #SportsEducation #MissionOlympic2036 #HaryanaSports #Sonipat #SportsScience #StudentAchievers #FitIndia

  • CS-1-8-12-25.jpg

    डॉ.अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, मुख्य सचिव ने दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, 08 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में हुए एक समारोह में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

     

    डॉ. अंबेडकर को भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार और दूरदर्शी समाज सुधारक के रूप में स्मरण करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों को न्याय, समानता और गरिमा दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांत आज भी भारत की लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

     

    मुख्य सचिव ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संवैधानिक आरक्षण नीति सामाजिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो समाज के सबसे वंचित वर्गों को समान अवसर प्रदान कर आगे बढ़ने और प्रगति करने का मौका देता है।

     

    हरियाणा सिविल सचिवालय के अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों से बातचीत करते हुए, श्री अनुराग रस्तोगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर तत्परता से विचार किया जाएगा। उन्होंने समावेशी शासन और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी सरकारी विभागों को सरकार द्वारा निर्धारित रोस्टर प्रणाली का कड़ाई से पालन करना होगा। साथ ही, उन्होंने इसके पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

     

    अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और परिश्रम, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के साथ-साथ ईमानदारी और समर्पण किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने में सक्षम बनाते हैं।

     

    इस अवसर पर परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू,  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश और पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #MahaparinirvanDiwas #DrBRAmbedkar #HaryanaCS #AnuragRastogi #CivilSecretariat #SocialJustice #ConstitutionalValues #ReservationPolicy #InclusiveGovernance #AdministrativeGuidance

  • images.jpeg

    हरियाणा में डॉक्टर आज से 2 दिनो की हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा असर

    आरएस अनेजा, 8 दिसम्बर नई दिल्ली - हरियाणा में डॉक्टर आज से 2 दिनो की हड़ताल पर हैं। सरकार से तीन दौर की वार्ता विफल रहने के बाद यह निर्णय लिया गया है। डाक्टरों के इस कदम से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है, हालांकि आज कई अस्पतालों में इसका मिला-जुला असर रहा और कई स्थानों पर डाक्टर ड्यूटी पर काम करते भी नजर आए।

    हरियाणा में आज से दो दिनों तक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इससे प्रदेश में सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में करीब 3900 डॉक्टर तैनात हैं, जिनमें से करीब तीन हजार डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने का अनुमान है सूत्र ।

    डायरेक्ट एसएमओ भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। विवाद गहराने पर सरकारी अफसरों की डॉक्टर्स से 3 दौर की बातचीत हुई। इसमें सरकार सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती प्रक्रिया रोकने पर सहमत हो गई। मगर, एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) को लागू करने की प्रमुख मांग पर सहमति नहीं बन सकी।

    इसी वजह से एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर्स आज से दो दिनों तक हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि रविवार देर शाम तक उनकी सरकार से बातचीत हो रही थी, मगर कोई समाधान नहीं निकला। अनुमान जताया गया है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश सेवाएं बाधित रहेंगी।

  • Untitled Project (81).jpg

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर किया नमन

    चंडीगढ़, 06 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संविधान निर्माता और आधुनिक भारत के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार, सिद्धांत और संघर्ष न केवल भारतीय समाज बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके जीवन का हर अध्याय हमें यह सीख देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति, शिक्षा और समानता के प्रति समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान में न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया और शिक्षा को सामाजिक उन्नति का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

     

    उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाएं और उनके विचार समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनका अदम्य संकल्प हमारे मार्ग को निरंतर प्रकाशमान करता रहेगा।

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी नीतियाँ चलाई जा रही हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने नागरिकों को डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

     

    #AmbedkarJayanti #MahaparinirvanDiwas #DrBhimraoAmbedkar #HaryanaCM #NaibSinghSaini #ConstitutionOfIndia #SocialJustice #Equality #BabaSaheb #Inspiration #DanikKhabar #HaryanaNews

  • download (1).jpeg

    सोनीपत जीआरपी एसएचओ विजय पाल को 5 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया

    आरएस अनेजा, 6 दिसम्बर नई दिल्ली - हरियाणा के सोनीपत में रोहतक विजिलेंस की टीम ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    आरोप है कि थाना प्रभारी पीड़ित से छेड़छाड़ के एक पुराने मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह पांच हजार रुपये पहले दे चुका है। शेष पांच हजार रुपये देने को शुक्रवार देने को बुलाया था। शिकायत के आधार पर रोहतक विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। ललित ने जीआरपी पहुंचकर पांच हजार रुपये विजयपाल को दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

  • download (16).jpg

    हरियाणा में अब यूपीएस में शामिल कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ

    चंडीगढ़, 06 दिसम्बर (अभी) : हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार के, एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

     

    गौरतलब है कि एकीकृत पेंशन योजना 1 अगस्त, 2025 से लागू की गई थी। इसमें 1 जनवरी, 2006 या उसके बाद भर्ती हुए वे कर्मचारी शामिल हैं, जो पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आते थे।

    #HaryanaGovernment #PensionScheme #GratuityBenefit #RetirementBenefits #UnifiedPension #EmployeeWelfare #FinanceDepartment #NPS #GovernmentEmployees #HaryanaFinance

  • Screenshot 2025-12-05 175912.png

    असिस्टेंट प्रोफेसर (English) Stage-2 परिणाम पर सवाल: HPSC के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा हाल ही में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर (English) Stage-2 परीक्षा के परिणाम पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आज पंचकूला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आयोग मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं और परिणाम को तत्काल प्रभाव से संशोधित करने की मांग की है।

    अभ्यर्थियों के अनुसार, कुल 613 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में नियमतः लगभग 1200 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना था, यानी प्रत्येक पद के लिए दोगुने उम्मीदवार। हालांकि, आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम में केवल 151 उम्मीदवार ही सफल घोषित किए गए, जो आवश्यक संख्या से बहुत कम है। इस बेहद कम शॉर्टलिस्टिंग के कारण आरक्षित श्रेणियों (Reserved Categories) का प्रतिनिधित्व भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कई श्रेणियों में निर्धारित पदों के अनुरूप चयन नहीं किया गया है।

    इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य बिंदु Stage-2 की 2400 से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच में हुई संभावित बड़ी अनियमितताएँ हैं। कई उम्मीदवारों ने दावा किया है कि उन्हें न्यूनतम निर्धारित अंक तक नहीं दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन में गंभीर त्रुटियों और मनमानी का संदेह पैदा होता है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और यह परीक्षा की पवित्रता को भंग करती है।

    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से अपनी दो प्रमुख माँगें रखी हैं, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। उनकी पहली मांग है कि Stage-2 subjective कॉपियों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) कराया जाए। दूसरी महत्वपूर्ण मांग यह है कि उम्मीदवारों के अंकों का ब्रेकअप और परिणाम तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से सार्वजनिक किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी माँगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

    #HPSC #AssistantProfessorEnglish #HPSCPanchkula #Protest #ExamResults #HaryanaRecruitment #DanikKhabar #Haryana

  • download.jpeg

    हरियाणा सरकार ने अधिकारियों के विदेश दौरों पर दिशा-निर्देशों को किया संशोधित, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को दी छूट

    आरएस अनेजा, 5 दिसम्बर चंडीगढ़‍ ‍- हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों के आधिकारिक और निजी विदेश दौरों से संबंधित अपने दिशानिर्देशों को संशोधित किया है। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक स्पष्ट और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग का प्रभार भी है, ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, उपायुक्तों और उप-मंडल अधिकारियों (सिविल) को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए पिछले निर्देशों के पैरा 2(ए)(v) में संशोधन किए जाने की जानकारी दी गई है।

    विदेश यात्रा के नियमों में संशोधन

    संशोधित प्रावधान के अनुसार, विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध उन मामलों में लागू नहीं होंगे जहाँ:अखिल भारतीय सेवाओं या राज्य सेवाओं के अधिकारियों को मुख्य सचिव कार्यालय (प्रशिक्षण शाखा) द्वारा जारी आदेशों के आधार पर प्रशिक्षण या अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है।कार्यक्रम पूरी तरह से बाहरी एजेंसियों द्वारा प्रायोजित और वित्त पोषित होते हैं, जिससे राज्य के खजाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ता है।

    यह छूट सुनिश्चित करती है कि अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और अध्ययन के अवसर वित्तीय या प्रशासनिक बाधाओं के बिना उपलब्ध हों।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 17.48.31.jpeg

    हरियाणा में अब यूपीएस में शामिल कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ

    आरएस अनेजा, 5 दिसंबर चंडीगढ़– हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार के, एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

    गौरतलब है कि एकीकृत पेंशन योजना 1 अगस्त, 2025 से लागू की गई थी। इसमें 1 जनवरी, 2006 या उसके बाद भर्ती हुए वे कर्मचारी शामिल हैं, जो पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आते थे।

  • WhatsApp Image 2025-12-05 at 3.03.28 PM.jpeg

    हरियाणा खेल मॉडल वैश्विक नेतृत्व का बनेगा आधार - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित “आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल" कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल आज केवल खिलाड़ियों तक सीमित विषय नहीं रह गया, बल्कि यह एक विशाल रोजगार, नवाचार और विज्ञान-आधारित क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने देशभर से आए शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कॉन्फ्रेंस आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत के खेल क्षेत्र का एक मजबूत रोडमैप तैयार करेगी।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य में खेल क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर राज्य की पहचान को नई ऊंचाई दी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है।



    नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल प्रबंधन का भारतीयकरण केवल भारतीय प्रतीक या नाम अपनाना नहीं है, बल्कि अपने पारंपरिक खेल मूल्यों और आधुनिक वैज्ञानिक प्रबंधन को एकीकृत करना है। उन्होंने बताया कि इस भारतीयकरण का आधार चार ‘M’—Modernity, Mindset, Management और Moral Values (आधुनिकता, मानसिकता, प्रबंधन और नैतिक मूल्य) हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डेटा ड्रिवन, टेक-इनेबल्ड और साइंस सपोर्टेड स्पोर्ट्स का होगा, इसलिए भारतीय परिस्थितियों पर आधारित एक सशक्त प्रबंधन मॉडल विकसित करना अत्यावश्यक है।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में खेल क्षेत्र में 989 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जबकि इस वित्त वर्ष के बजट में 589 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। आज राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 382 इंडोर जिम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ, 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल विकसित किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटरों और आधुनिक स्टेडियमों का जाल गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 1,489 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में हाई परफॉर्मेंस सेंटर और पंचायत स्तर पर मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किए जाएंगे।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक भारतीय खेल तकनीकों को आधुनिक खेल बाज़ार से जोड़कर भारत एक नया “इंडियन स्पोर्ट्स ब्रांड” तैयार कर सकता है, जो देश के खेल मॉडल को वैश्विक मंच पर नई पहचान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक प्रबंधन के समन्वय से भारत 2026 और 2028 के ओलंपिक में पदक तालिका में उल्लेखनीय सुधार करेगा।



    उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस भारत के खेल भविष्य को नई दिशा देने वाली है। यहां रखे गए विचार आने वाले वर्षों में भारत के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ेंगे। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को खेलों के माध्यम से मजबूत करने का आह्वान किया।



    इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने “आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल" पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन खेलों में नवाचार को बढ़ावा देगा और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति व पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमिनार का उद्देश्य खेलों में भारतीय संस्कृति के समावेश को शामिल करना है। उन्होंने वर्ष 2022 में स्थापित खेल विश्वविद्यालय की उपलब्धियां पर भी प्रकाश डाला।



    इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखोदा, मेयर राजीव जैन, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #NaibSinghSaini #HaryanaSports #SportsManagement #ViksitBharat #KheloIndia #Haryana #HaryanaNews #HaryanaSports #DanikKhabar

  • cet-exam_b60191df3a0ac9b9f125e17fff7ad8ae.jpg

    CET 2025 ग्रुप-C परीक्षा का परिणाम देर रात घोषित हुआ , चेयरमैन ने दी बधाई

    चंडीगढ़, 05 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) 2025 ग्रुप-C का परिणाम वीरवार देर रात घोषित कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की और सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। 26 और 27 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर देख सकते हैं।

    चेयरमैन ने सफल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प रंग लाया है। साथ ही, उन्होंने असफल रहे उम्मीदवारों को निराश न होने की सलाह दी और उन्हें विश्वास के साथ दोबारा तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले cet2025groupc.hryssc.com पर जाना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। पोर्टल पर पहुँचने के लिए अभ्यर्थियों को अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा, जिसका उपयोग पंजीकरण/एडमिट कार्ड डाउनलोड के दौरान किया गया था। पासवर्ड भूलने की स्थिति में, उम्मीदवार "फॉरगॉट पासवर्ड" विकल्प का उपयोग करके OTP के माध्यम से इसे रीसेट कर सकते हैं। सफलतापूर्वक लॉगिन करने पर, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    #HSSCCET2025 #HSSCResult #HaryanaJobs #CETGroupC #HPSCGrievance #danikkhabar #haryana #Chandigarh #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-12-04 151943.png

    जातीय जनगणना पर राहुल गांधी को मंत्री अनिल विज का जवाब- “मोदी को समझने के लिए सौ जन्म लेने पड़ेंगे” 

    चंडीगढ़, 4 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर जातीय जनगणना को लेकर ठोस योजना न होने के आरोप पर कड़ा पलटवार किया है। 

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी को समझने के लिए अभी सौ जन्म और लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जो भी काम करते हैं, पूरी योजना और रणनीति के साथ करते हैं।”

    ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और हरियाणा यूनिवर्सिटी विवाद पर विज की प्रतिक्रिया

    हरियाणा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की घटना को लेकर उठाए प्रश्नों का मंत्री अनिल विज ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि “अगर एक जगह कोई गलत घटना हो गई तो इसका अर्थ यह नहीं कि योजना गलत है। अर्थात जहां राम होता है, वहां रावण भी होता है। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का परिणाम है कि हरियाणा में कन्याओं के जन्म की दर में स्पष्ट सुधार हुआ है। यह योजना कांग्रेस नेताओं के विरोध के बावजूद जारी रहेगी।”

    ममता बनर्जी के एसआईआर संबंधित आरोपों पर टिप्पणी, तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार - विज

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर के डर से आत्महत्याओं के दावों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार है। उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए ऐसी झूठी बातें फैला रही हैं। संविधान स्पष्ट कहता है कि वोट डालने का अधिकार केवल उसी व्यक्ति को है जो भारत का निवासी है। यदि कोई व्यक्ति मृत है या देश में नहीं रहता तो उसका नाम काटने में क्या आपत्ति है?”

    #AnilVij #RahulGandhi #ModiGovernment #CasteCensus #BetiBachaoBetiPadhao #DeependerHooda #MamataBanerjee #PoliticalCommentary #HaryanaPolitics #विजकेपलटवार #danikkhabar #ambala #Haryana

  • Untitled Project (75).jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला- “रेणुका चौधरी की भौं-भौं अब कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा”

    चंडीगढ़, 4 दिसंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई मुद्दों पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्हांेने संसद में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी द्वारा कुत्ता लेकर आने और विशेषाधिकार प्रस्ताव पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर अनिल विज ने पूरे कांग्रेस संगठन को कठघरे में खड़ा किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि “रेणुका चौधरी का भौं-भौं करके वहां से जाना इस बात को दिखाता है कि अब यह कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा बन गई है। वह पार्टी की प्रवक्ता भी हैं, संभवतः इसी लिए कुत्ते को लेकर आईं ताकि देश को दिखाया जा सके कि कांग्रेस के पीछे से कौन बोलता है।”

    आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का हवाला देकर कांग्रेस की तुलना को गलत बताया और कहा कि वाजपेयी बढ़ते तेल दामों के विरोध में बैलगाड़ी से आए थे। उन्होंने तंज कसकर सवाल करते हुए कहा कि “आप किसके विरोध में आए हो? आपका कुत्ता किस बात से परेशान है? क्या उसे रोटी नहीं देते, क्या वह प्रोटेस्ट करने आया था?”

    #AnilVij #RenukaChowdhury #Congress #AnilVijOnCongress #PoliticalSatire #ParliamentRow #HaryanaPolitics #विजकेतंज #राजनीतिकबयान #सांसदमेंकुत्ता #DanikKhabar

  • Screenshot 2025-12-04 134434.png

    अंबाला: नारायणगढ़ के रिहायशी इलाके में घुसा 'सांभर', वाइल्डलाइफ टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

    अम्बाला, 4 दिसंबर,(अन्‍नू)- रिहायशी घर में जंगली जानवर के घुसने से मची अफरा-तफरी

    अंबाला के नारायणगढ़ में एक रिहायशी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हिरण की प्रजाति का एक जंगली जानवर 'सांभर' अचानक एक घर में घुस गया। यह घटना नारायणगढ़ के पास गांव डेरा की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी। सूचना मिलते ही, वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और वंदे मातरम दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घर के भीतर छिपे इस बड़े सांभर को सुरक्षित बाहर निकालने का काम टीम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। टीम ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सांभर को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कुछ कर्मचारी चोटिल भी हुए, जो उनके समर्पण को दर्शाता है।

    वंदे मातरम दल के सदस्य और वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के कर्मचारी भरत ने जानकारी दी कि सांभर कल देर शाम घर में घुसा था। उन्होंने बताया कि जंगलों में इंसानों का हस्तक्षेप बढ़ने के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सांभर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद, उसे अंबाला के पास स्थित मोरनी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। टीम की तत्परता और अथक प्रयास के कारण इस जंगली जीव की जान बचाई जा सकी और उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया जा सका।

    #AmbalaNews #SambarDeerRescue #WildlifeRescue #Narayangarh #WildAnimalsInCity #वन्यजीवबचाव #सांभर #अंबाला #मोरनीकेजंगल #DanikKhabar

  • drug-store.jpg

    सिरसा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी

    चंडीगढ़ , 3 दिसंबर (अन्‍नू) - हरियाणा सरकार ने अवैध रूप से नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा ने पुलिस के साथ मिलकर सिरसा जिला में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी हैं। इसके अलावा , दो व्यक्तियों को अवैध नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया है।

     

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर ललित गोयल ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेशानुसार नशा की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

     

    उन्होंने बताया कि फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त मनोज कुमार  के निर्देशानुसार सिरसा-II के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार ने सिरसा जिला के सिंहपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस ऑफिसर के साथ गांव धर्मपुरा में स्थित "मेसर्स खुशी मेडिकल स्टोर" पर रेड मारी। इस फर्म पर गैर-कानूनी तरीके से मेडिकल नशीली दवाएं रखने और बेचने की गुप्त शिकायत मिली थी।

    चेकिंग के दौरान इस स्टोर से 600 टैबलेट टैपेंटाडोल और 1200 कैप्सूल प्रेगाबालिन( IP 300 mg) बरामद किए गए हैं। इस मेडिकल स्टोर के मालिक खुशविंदर सिंह बरामद की गई मेडिकल नशीली दवाओं का कोई सेल/परचेज़ रिकॉर्ड नहीं दिखा सके। इन दवाओं का सैंपल फॉर्म-17 पर लिया गया। इंस्पेक्शन रिपोर्ट भरी गई और दुकान सील कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई ड्रग एंड कण्ट्रोल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा।

     

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ ललित गोयल ने आगे बताया कि ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार ने ही सीआईए सिरसा के साथ मिलकर एक और रेड की। इसमें अमनदीप सिंह और विकास के पास से 19500 टैब टैकडोल तथा 100 एसआर  (टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड) ज़ब्त किए। ये दोनों डबवाली के पास गैर-कानूनी सप्लाई के लिए उक्त ड्रग्स ले जा रहे थे। ये लोग उस फर्म के वर्कर/सेल्स पर्सन थे , इनको सिरसा जिला के ही गांव ओढां (कालांवाली) में जॉइंट रेड के दौरान पकड़ा गया है।  इनकी ड्रग्स को फॉर्म 16 के ज़रिए सील किया गया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई ड्रग एंड कण्ट्रोल एक्ट के तहत शुरू कर दी है।

    #हरियाणासरकार #नशेकेखिलाफकार्रवाई #सिरसापुलिस #ड्रगकंट्रोल #अवैधनशा #मेडिकलस्टोरपरछापा #स्वास्थ्यमंत्री #आरतीसिंहराव #टैपेंटाडोल #प्रेगाबालिन #खाद्यऔरऔषधप्रशासन #DrugRaid #HaryanaAgainstDrugs #Sirsa

  • WhatsApp Image 2025-12-03 at 3.57.38 PM.jpeg

    अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूलों में शुरू हुआ 'फेस रिकग्निशन' अटेंडेंस सिस्टम, फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक

    अंबाला, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने अपने अधीनस्थ स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने अब स्कूलों में छात्रों की हाजिरी लगाने के तरीके में बदलाव करते हुए फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचान) आधारित बायोमीट्रिक सिस्टम की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य समय की बचत करना और सबसे महत्वपूर्ण, छात्रों की फर्जी हाजिरी पर प्रभावी रूप से रोक लगाना है। यह प्रयास बोर्ड द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ एक बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने की दिशा में किया जा रहा है।



    इस नई तकनीक के तहत, फेस रिकग्निशन कैमरे वाली बायोमीट्रिक मशीनें कक्षाओं के बाहर स्थापित की गई हैं। अब छात्र कक्षा में प्रवेश करने से पहले ही अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। इससे शिक्षकों का बहुमूल्य समय बचेगा और हर छात्र पर एक स्मार्ट तरीके से निगरानी रखी जा सकेगी। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ आनंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में यह शिकायतें आती थीं कि शिक्षक एक दिन पहले ही रजिस्टर में सुबह और शाम की हाजिरी लगा लेते थे, जिससे शिक्षा के स्तर पर नकारात्मक असर पड़ता था। अब विद्यालय से बाहर रहने पर ऐप से हाजिरी नहीं लगेगी, जिससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह लगाम लगेगी। उनका मानना है कि इस कदम से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ पूरे शैक्षणिक माहौल में सुधार होगा।



    पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा प्राथमिक चरण में तोपखाना परेड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू की गई है, जहाँ पांच मशीनें लगाई गई हैं और जल्द ही पांच अन्य मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद, इस सुविधा को बोर्ड के अधीन शेष पाँच स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। वर्तमान में कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन कुल छह स्कूलों में 2598 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए एक अत्यंत अच्छा प्रयास है, जो बच्चों की वास्तविक स्थिति का पता लगाएगा और शिक्षकों को सौहार्दपूर्ण माहौल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।

    #AmbalaCanttBoard #FaceRecognition #SmartEducation #AttendanceSystem #अंबालाकैंट #शैक्षणिकसुधार #फर्जीहाजिरीपररोक #DigitalIndia #HaryanaEducation #आनंदशर्मा #अजयबवेजा #DanikKhabar #CantonmentBoardAmbala

  • Pic 1.jpg

    वीआईपी नंबर की ₹1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटना पड़ा भारी, परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र

    “नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” - विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 दिसम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, इसलिए इस संबंध में उस व्यक्ति की संपति और आय की जांच करवाई जाएगी और देखा जाएगा कि वास्वत में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता एक करोड 17 लाख रूपए की बोली लगाने की है या नहीं।

    मीडिया कर्मियों से आज बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में फैंसी और वीवीआईपी वाहन नंबर नीलामी प्रणाली से आवंटित किए जाते हैं और कई लोग बड़ी-बड़ी बोलियां लगाकर इन नंबरों को खरीदने की कोशिश करते हैं। यह न केवल प्रतिष्ठा का विषय होता है, बल्कि सरकार की राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बोली लगाना सिर्फ शौक बनता जा रहा है, न कि जिम्मेदारी।

    व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

    परिवहन मंत्री ने कहा कि “मैंने परिवहन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति ने यह बोली लगाई, उसकी संपत्ति और आय की पूरी जांच करवाई जाए। यह देखा जाए कि वास्तव में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता 1 करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगाने की है भी या नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को भी पत्र भेजकर विस्तृत जांच के लिए कहा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी या बिना आर्थिक क्षमता के बोली न लगा सके।

    गौरतलब है कि गत दिनों चरखी दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल के ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी। इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तक हुई थी और हिसार एक व्यक्ति ने यह बोली लगाई थी और 11 हजार सुरक्षा राशि जमा कराई थी, मगर बोली के पैसे जमा करवाने के आखिरी दिन उसने पैसे जमा नहीं करवाए।

    #vipnumber #numbercraze #anilvij #transportdepartmentharyana #haryananumbers

  • Flag_of_Haryana.jpg

    सुशासन दिवस पर अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों और विभागों को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

    चंडीगढ़, 3 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 25 दिसंबर को वर्ष 2024-25 के गुड गवर्नेंस अवार्ड दिए जाएंगे।

    गुड गवर्नेंस से जुड़े शानदार और इन्नोवेटिव काम करने वाले कर्मचारियों को दिए जाएंगे गुड गवर्नेंस अवार्ड।

    13 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर आवेदन

    सभी विजेताओं को दी जाएगी एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ एक अवॉर्ड सर्टिफिकेट और कैश इनाम।

    #हरियाणासरकार #गुडगवर्नेंसअवार्ड #सुशासनपुरस्कार #GoodGovernanceAwards #पुरस्कार2024-25 #सरकारीकर्मचारी #इनोवेटिववर्क #हरियाणान्यूज़ #Haryanagoodgovernanceawards #DanikKhabar

  • 2024_10image_08_08_533169920chd.jpg

    विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सेमिनार कल करनाल में; हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण होंगे मुख्य अतिथि

    चण्डीगढ़, 2 दिसंबर (अन्‍नू) - हरियाणा मानवाधिकार आयोग आयोग द्वारा जिला प्रशासन करनाल के सहयोग से ’विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर 3 दिसंबर, 2025 को कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल के ऑडिटोरियम में एक भव्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में आयोजित इस सेमिनार में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांगों के अधिकार समान अवसर और उनके समावेशन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी कर सकें। आयोग द्वारा प्रदेष सभी जिलों में भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने जिलों से पांच दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारियों को इस सेमिनार के लिए प्रेषित करें, जिससे सरकारी एवं सामाजिक तंत्र में दिव्यांगों के हित में सकारात्मक पहल बढ़ सके। इस प्रकार के सेमिनार न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि दिव्यांगजन से संबंधित नीतियों, तकनीकी नवाचारों और सुविधाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

    #WorldDisabilityDay #DivyangDivas #HaryanaHumanRightsCommission #KarnalSeminar #HarvinderKalyan #DisabilityRights #Inclusion #AwarenessProgram #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Flag_of_Haryana.jpg

    जोगिंद्र सिंह घणघस बने "हरियाणा स्टेट हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट एजेंसी" के मिशन डायरेक्टर

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर (अन्‍नू)-- हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग के तीन अधिकारियों को पदोन्नत किया है।  इनमें बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक जोगिंद्र सिंह घणघस को "हरियाणा स्टेट हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट एजेंसी" के मिशन डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। 

    इनके अलावा, विभाग के सयुंक्त निदेशक मनोज कुमार को अतिरिक्त निदेशक तथा उपनिदेशक सत्येंद्र यादव को सयुंक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

    #HaryanaGovt #HorticultureDepartment #Promotion #MissionDirector #JoginderGhanghas #HaryanaNews #बागवानीविभाग #सरकारीअधिकारी #DanikKhabar #HaryanaNews

     

  • Untitled Project (72).jpg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: शिल्पकारों की कला से बदला ब्रह्म सरोवर का स्वरूप, विश्व पटल पर बनी अनूठी पहचान या, और भी संक्षिप्त:

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर(अन्‍नू)-- ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर 15 नवंबर से चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों और शिल्पकारों ने इस महोत्सव में ब्रह्मसरोवर की फिजा का रंग बदलने का काम किया है।

    इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति को इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं दूर दराज से आने वाले पर्यटकों ने भी दूसरे प्रदेशों की संस्कृतिक कला की सराहना की है। कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति को दिखाने का काम किया है। इन लोक कलाकारों के नृत्यों के साथ-साथ ढोल की थाप और नगाड़ों पर पर्यटक झूम-झूम कर नाचते नजर आए।

     

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। महोत्सव की यह गूंज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी सुनाई दे रही है। महोत्सव के इन यादगार पलों को सभी पर्यटक अपने-अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए शिल्पकारों की हाथों की अनोखी शिल्प कला को देखकर पर्यटक मंत्र मुग्ध हो रहे हैं।

    शिल्पकारों की हाथों की जादूगरी और ऐसी अनोखी हस्तशिल्प कला ने इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में चार चांद लगाने का काम किया है। महोत्सव में आने वाला प्रत्येक पर्यटक इन शिल्पकारों की जमकर प्रशंसा करता नजर आ रहा है और लोग इन शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को जमकर खरीद रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इन शिल्पकारों की जादुई शिल्पकला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #BrahmaSarovar #FolkCulture #IndianArtisans #Handicrafts #GlobalRecognition #CulturalExchange #Shilpkar #HaryanaTourism #DanikKhabar #Haryana

  • 2025_12image_15_36_305852026image55-ll.jpg

    हरियाणा में बोर्डों, निगमों, कंपनियों और सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी का लाभ

    चंडीगढ़, 02 दिसम्बर (अन्‍नू)-हरियाणा सरकार ने एक जनवरी, 2006 के बाद सेवा में आए और न्यू डिफाइंड कॉन्ट्रिब्यूटरी पेंशन स्कीम (एनपीएस) के अंतर्गत आने वाले बोर्डों, निगमों, कम्पनियों और सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (डैथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्यूटी) का लाभ देने का निर्णय लिया है।

     

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा राज्य के सभी बोर्डों, निगमों, कंपनियों और सहकारी संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है।

     

    पत्र में वित्त विभाग के 19 जनवरी, 2017 का हवाला देते हुए बताया गया है कि एनपीएस के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी उसी तरह रिटायरमेंट ग्रेच्युटी तथा डेथ ग्रेच्युटी प्राप्त करने के पात्र होंगे, जो सीएसआर वॉल्यूम-2 के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रदान किए जाते हैं।

     

    सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामलों की पूरी जांच और सत्यापन के बाद ही रिटायरमेंट/डैथ ग्रेच्यूटी प्रदान की जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन उपादानों के कारण बढ़ने वाले वित्तीय दायित्वों को सम्बन्धित बोर्ड या निगम द्वारा स्वयं के संसाधनों से पूरा किया जाएगा।

    #HaryanaGovt #NPS #Gratuity #AnuragRastogi #BoardNigamEmployees #RetirementBenefits #FinancialDecision #कर्मचारीराहत #DanikKhabar #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-12-02 at 6.00.40 PM.jpeg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुपों को मिली नई उड़ान

    चंडीगढ़, 2 दिसंबर(अन्‍नू)-- कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव छोटे-छोटे शिल्पकारों व स्वयं का रोजगार स्थापित करने वाले लघु उद्यमियों के लिए भी एक मुख्य मंच बनकर उभरा है और इसके माध्यम से उनके व्यवसाय को खूब बढ़ावा मिल रहा है। महोत्सव में जहां विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राप्त शिल्पकार अपनी शिल्पकला को प्रदर्शित कर रहे हैं, वहीं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने छोटे-छोटे स्वरोजगार चलाने वाले समूहों ने भी अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। अहम पहलू यह है कि महोत्सव में स्थापित स्टाल नंबर 833 पर देशी तरीके से कोल्हू के माध्यम से निकाला गया सरसों व नारियल का शुद्ध तेल भी उपलब्ध है, जिसकी बोतल को खोलने पर उसकी महक दूर तक बिखर जाती है।

     

    सरस्वती स्वयं सहायता समूह की उषा रानी ने ब्रह्म सरोवर के उत्तरी पश्चिमी छोर की तरफ अपना स्टॉल नंबर 833 स्थापित किया है। इस स्टॉल पर उनके पति मदन लाल उनका सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव में स्थापित किए गए इसी प्रकार एक स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के अचार और मुरब्बे मौजूद हैं। इस स्टॉल पर करीब 45 प्रकार के अचार और मुरब्बे उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ बेलपत्र, एप्पल, अमले, चेरी और गाजर के मुरब्बे, लहसुन अदरक की चटनी, आंवले की चटनी और आंवला कैंडी, आंवला व तिल के लड्डू भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। इन अचारों में स्वदेशी स्वाद है और ये पूरी तरह से शुद्ध और जैविक मसाले का उपयोग करके बनते हैं, जिसमें कोई स्वाद वर्धक सामग्री नहीं है। इनमें कोई केमिकल नहीं है, जिसकी वजह से यह लंबे वक्त तक स्वादिष्ट रहते हैं। इसके साथ-साथ विशेष रूप से खजूर के गुड़ से बना मीठा अचार, अलसी के लड्डू, ठंडे तेल में बना आम का अचार सहित कई प्रकार आचार व मुरब्बे उन्होंने महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए रखे हैं।

     

    गांव संघौर की उषा रानी ने कहा कि देसी तरीके से बिना केमिकल का इस्तेमाल किये विभिन्न मसालों के माध्यम से यह आचार तैयार किया जाता है और महोत्सव में आने वाले पर्यटक इस आचार को बहुत ही चाव से खाते हैं और अपने घर के लिए खरीदकर भी लेकर जाते हैं। इन आचारों और मुरब्बों का घरेलू स्वाद इनकी पहचान है। ये पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण में और प्राकृतिक प्रक्रिया से बनाए जाते हैं। स्टॉल पर सजाए गए इन अचारों के पिटारे में आम, नींबू, गाजर, राई वाली मिर्च, लाल मिर्च, आंवले, करोंदे, टिंड, अदरक, मशरूम, कच्ची हल्दी, ढेउ, खट्टा मीठा नींबू, कटहल, लहसुन, बारीक टिंड, हर्ड और मिक्स अचार शामिल हैं।

     

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने गांव में कई ग्रुप बनाए हैं और ग्रुप की महिलाओं द्वारा अपना स्वरोजगार स्थापित किया गया है। सरकार द्वारा महोत्सव में स्टॉल उपलब्ध करवाया गया है। उनके उत्पादों को वर्ष 2021 में हरि फूड्स के नाम से अपना मार्का भी मिला है। यह आचार कई साल तक खराब नहीं होते। उनके स्टॉल पर 300 रुपए से लेकर 700 रुपए प्रति किलो के अचार उपलब्ध हैं। जिनकी उनके द्वारा एक व आधा किलो में पेकिंग की गई है। उनके अचार और मुरब्बे के विदेशी लोग व वहां रहने वाले भारतीय भी चाहवान हैं। उनके द्वारा विदेशों में आचार, मुरब्बा व अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाया जाता है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #SelfEmployment #Handicrafts #SarsonTel #NariyalTel #AcharMurabba #OrganicFood #SwadeshiTaste #HariFoods #SaraswatiSHG #VocalForLocal #HaryanaNews #Laghudyam #DanikKhabar #Ambala #HaryanaNews

  • Untitled Project (70).jpg

    विश्व एड्स दिवस पर पलवल जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक

    पलवल / हरियाणा , 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में प्रतिदिन जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्राधिकरण की ओर से मुख्य बचाव पक्ष अधिवक्ता नवीन रावत व बचाव पक्ष अधिवक्ता जगत सिंह रावत और स्वास्थ्य विभाग से उम्मेद सिंह काउंसलर के द्वारा उपस्थिति को इस गंभीर बीमारी/वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


    अधिवक्ताओं द्वारा एडीआर सेंटर में उपस्थित न्यायालय के सभी कर्मचारियों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी और एचआईवी वायरस से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि एचआईवी वायरस संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से, हाथ मिलाने या छूने से अथवा संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने से, स्नानघर और शौचालय के इस्तेमाल करने से, मच्छर के काटने से नहीं फैलता। एचआईवी वायरस से बचने के लिए इसके बारे में जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के मामलों में संक्रमित व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाता है और हमें इस प्रकार के मामलों में संक्रमित व्यक्ति के प्रति घृणा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने एचआईवी वायरस के फैलने के कारणों से भी अवगत करवाया।


    गांव टीकरी ब्राह्मण में ग्रामीणों को भी विश्व एड्स दिवस पर किया जागरूक


    पैनल अधिवक्ता महेशचंद शर्मा ने पैरा लीगल वालंटियर के साथ गांव टीकरी ब्राह्मण में विश्व एड्स दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ सरपंच नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। पैनल अधिवक्ता ने इस मौके पर नालसा, हालसा की सभी स्कीम व विभिन्न विषयों की निशुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार एड्स से पीड़ित लोगों के लिए कई मुफ्त सुविधाएं प्रदान करती है, जिनमें नि:शुल्क एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी, मुफ्त निदान और दवाएं, परामर्श सेवाएं और कभी-कभी वित्तीय सहायता भी शामिल हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी पात्र व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त यात्रा रियायत और कानूनी सहायता भी उपलब्ध हैं और सरकार गोपनीयता और गरिमा के साथ व्यवहार सुनिश्चित करने का भी प्रयास करती है। सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों सहित सभी के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान करती है। जो लोग एआरटी केंद्रों से दवा लेने जाते हैं, उन्हें महीने में एक बार 75 प्रतिशत की यात्रा रियायत मिल सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को कानूनी जागरूक करते हुए कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों या मुकदमेबाजी से पहले के विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए नियमित रूप से लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। यह विवादों को अदालती प्रक्रिया से बाहर, मध्यस्थों के माध्यम से तेजी से और विश्वासपूर्ण तरीके से निपटाने में मदद करता है। कानूनी साक्षरता शिविरों, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाता है। अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए का कि जिन लोगों की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है वे प्राधिकरण से अपने केस लड़ने के लिए निशुल्क पैनल अधिवक्ता ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के हेल्पलाइन नंबर-01275-298003, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
    इसी कड़ी में कस्बा मोहल्ला के स्लम एरिया में अधिवक्ता गीता रानी ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, जिसमें करीब 35 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसी प्रकार पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल ने गांव सोफता में सरपंच निवास पर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कर एड्स से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया।


    इसी क्रम में सरकारी अस्पताल पलवल में भी विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल और स्वास्थ्य विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी अस्पताल पलवल में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण एवं रोकथाम के वैज्ञानिक तथ्यों को आम जनता तक पहुंचाना, सामाजिक मिथकों को दूर करना तथा एचआईवी एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के कानूनी एवं मानवाधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने उपस्थित नागरिकों को एचआईवी एड्स के फैलने के कारणों के बारे में जानकारी दी। शिविर में सीएमओ डा. सत्येंद्र वशिष्ठ, डॉ. वासुदेव, डॉ. नितिन, संजीव तंवर, उमेद सिंह, नीरा मेहता और अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा की मुख्य उपस्थिति रही, जहां सभी विशेषज्ञों ने मंच से अपने विचार रखते हुए लोगों को इस विषय पर जागृत किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टरों, अधिकारियों, आयोजकों और नागरिकों ने सामाजिक पहल के रूप में सामूहिक रूप से नशा-मुक्ति का संकल्प भी लिया और नशे के किसी भी रूप तंबाकू, शराब, ड्रग्स आदि से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया।

    #WorldAIDSDay #DLSA #Palwal #HIVAwareness #LegalAid #HALSA #AyushmanBharat #NashaMukti #CommunityAwareness #FreeLegalAid #Haryana #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Screenshot 2025-12-02 142438.png

    हरियाणा-कनाडा साझेदारी को नया आयाम: निवेश, कौशल और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर व्यापक चर्चा

    हरियाणा, 2 दिसंबर (अन्‍नू)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और कनाडा के बीच निवेश और सहयोग को नए स्तर पर ले जाना था।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री और कनाडा के राजदूत के बीच हुई चर्चा में निम्नलिखित क्षेत्रों पर सकारात्मक संवाद आगे बढ़ा:

    1. निवेश सहयोग: दोनों पक्षों ने हरियाणा में कनाडाई उद्यमों (Canadian Enterprises) द्वारा निवेश की संभावनाओं को तलाशने और उन्हें बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की।

    2. कौशल विकास और रोजगार (Skilled Youth Employment): हरियाणा के कुशल युवाओं को कनाडा में रोजगार के अवसर प्रदान करने और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई।

    3. ऊर्जा और पर्यावरण (Waste-to-Energy): वेस्ट-टू-एनर्जी (कचरे से ऊर्जा) परियोजनाओं जैसे नवीन और टिकाऊ समाधानों में कनाडाई विशेषज्ञता और निवेश को आकर्षित करने पर सहमति बनी।

    4. शैक्षणिक और उद्यमी साझेदारी: कनाडाई विश्वविद्यालयों और बड़े उद्यमों को हरियाणा में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया, जिससे शिक्षा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

    यह बैठक हरियाणा और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भविष्य में आर्थिक साझेदारी को एक नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #HaryanaCanadaPartnership #NaibSinghSaini #ChristopherCooter #ForeignInvestment #SkilledEmployment #WasteToEnergy #कनाडानिवेश #हरियाणाविकास #DanikKhabar #HaryanaNews #Haryana

  • download.jpg

    चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: अंबाला के युवक इंद्रपरीत उर्फ पैरी पर कार में सवार हमलावरों ने की फायरिंग

    जे कुमार, चंडीगढ़, 2 दिसम्बर : चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ तीन अज्ञात हमलावरों ने कार में सवार एक युवक पर ताबड़तोड़ पाँच राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान अंबाला के बोह गांव निवासी इंद्रपरीत उर्फ पैरी के रूप में हुई है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर काफी देर से पीड़ित इंद्रपरीत उर्फ पैरी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। एक सुनसान जगह पर, आरोपियों ने अपनी कार आगे निकालकर पीड़ित की गाड़ी को जबरन रोक लिया और अचानक उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे।

    इलाज के लिए PGI में भर्ती : - गंभीर रूप से घायल इंद्रपरीत उर्फ पैरी को तत्काल PGI (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और आसपास के सभी बॉर्डर क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने का दावा किया है। यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है।

    #ambala #news #pgi #villageboh #death #assailants-in-a-car #incident-in-chandigarh

  • WhatsApp Image 2025-12-01 at 4.44.12 PM.jpg

    अम्बाला छावनी को मिलेगी बड़ी सौगात - ईएसआईसी का 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 1 दिसंबर - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किए जाने का मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक संजीवनी साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें बेहतर और नज़दीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विज ने आज यहां चण्डीगढ में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को आगामी 16 दिसंबर, 2025 तक सेक्टर-33 (भाग-1), अंबाला कैंट में प्रस्तावित स्थल के आवंटन संबंधी औपचारिक पत्र (ऑफ़र लेटर) सटीक लागत के साथ जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात् ईएसआईसी द्वारा भूमि भुगतान कर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

    साहा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ- विज

    श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, जहाँ हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस परियोजना को अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। इस अस्पताल की स्थापना अंबाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    बीमित श्रमिकों को आश्रितों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ, जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएँ प्रदान करेगा। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएँ, तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके।

    ‘‘मेरी प्राथमिकता हमेशा रही है कि कोई भी श्रमिक इलाज के लिए भटके नहीं’’- विज

    उन्होंने कहा कि “मेरी प्राथमिकता हमेशा रही है कि अंबाला छावनी के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण परेशान न हों। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी श्रमिक इलाज के लिए भटके नहीं। यह अस्पताल श्रमिक वर्ग और आम नागरिकों दोनों को राहत प्रदान करेगा।” श्री अनिल विज ने विश्वास जताया कि भूमि आवंटन की औपचारिकताओं के पूरा होते ही अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा और निर्धारित समय में पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

    विज ने बताया कि हाल ही में सचिव, डीपीआईआईटी, भारत सरकार की अध्यक्षता में मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रौजैक्ट मानीटिरिंग ग्रुप (पीएमजी) पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा हुई। इसी बैठक में अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल स्थापना के लंबित भूमि आवंटन मुद्दे को प्राथमिकता से समाधान हेतु शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    #अनिलविज #ईएसआईसीअस्पताल #अंबालाछावनी #श्रमिकस्वास्थ्य #स्वास्थ्यसुविधाएँ #अत्याधुनिकअस्पताल #भूमिआवंटन #एचएसवीपी #साहाऔद्योगिकक्षेत्र #श्रमकल्याण #DanikKhabar #HaryanaNews #Ambala #Chandigarh

  • Untitled Project (67).jpg

    CJI सूर्यकांत 6 दिसंबर को हरियाणा के भौंडसी जेल में करेंगे आईटीआई का उद्घाटन

    हरियाणा, 1 दिसंबर (अन्‍नू)- सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत 6 दिसंबर को भौंडसी जेल में कैदियों के लिए बनाए गए एक नवनिर्मित आईटीआई (ITI) का शुभारंभ करने पहुँच रहे हैं।

    इस आईटीआई का मुख्य उद्देश्य कैदियों को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण देकर उन्हें रिहाई के बाद सम्मानजनक रोज़गार के साथ सामाजिक जीवन में दोबारा शामिल होने में सक्षम बनाना है। सोमवार को, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी बी. सतीश बालन के साथ भौंडसी जेल पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

    अधिकारियों ने इस दौरान वर्कशॉप, कंप्यूटर लैब, जेल रेडियो और कौशल विकास केंद्रों की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। CJI 6 दिसंबर को उद्घाटन के बाद आरटीसी, भौंडसी में एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    #CJI #सूर्यकांत #भौंडसीजेल #आईटीआईउद्घाटन #कैदीसुधार #तकनीकीशिक्षा #स्किलडेवलपमेंट #रोज़गार #DanikKhabar #Haryana #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.26.18 PM.jpeg

    “महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक”: अंबाला कैंट में छेड़छाड़ के आरोपियों की परेड पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना एसएचओ की पीठ थपथपाई

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर - अम्बाला छावनी में गत दिनों पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और फिर लड़की के माता-पिता से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है।

    आज एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना के एसएचओ सुरेंद्र की पीठ थपथापते हुए कहा कि वह अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ को शाबासी देना चाहते है क्योंकि एसएचओ ने मामले में बढ़िया कार्रवाई करते हुए मामले में अच्छा संदेश शहर को दिया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी, छावनी में महिलाएं बच्चियां जब चाहे अपने घर-दफ्तर जा सकती है। यदि कोई गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

    गौरतलब है कि गत दिनों जनसुनवाई के दौरान युवती व उसके परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिसपर उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके सिर मुंडवा दिए थे जिसके बाद उन्हें पैदल बाजारों से ले जाते हुए मौका-ए-वारदात स्थल पर जाकर जांच की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।

    #AnilVij #AmbalaPolice #AntiGoonism #CrimeControl #AmbalaCantt #WomenSafety #PoliceAction #HaryanaNews #LawAndOrder #danikkhabar #HaryanaPolice #Ambala

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.25 PM.jpeg

    परिवहन मंत्री अनिल विज बोले “धूल-मिट्टी गई, अब 'बेहतरीन बस क्यू शेल्टर' में आराम से करें बसों का इंतजार

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू) - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।

    विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पहले 25 साल से लोकल बसे रूकी थी। आज 25 बसें चल रही है जिनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रूकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा रहे हैं, जिससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर खड़ी है।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में यदि बस स्टैंड के अलावा बस कहीं और खड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम से बस की लोकेशन का पता कंप्यूटर पर लग जाएगा। इसकी बकायदा एक ऐप भी बना रहे हैं, जिससे मोबाइल पर बस की लोकेशन का पता चल सकेगा। सभी बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड जिससे बस की लोकेशन का पता चल सकेगा।

    गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 2. 16 करोड़ रुपए की लागत से 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें से 5 बन चुके हैं।

    इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर

    कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफैंस कालोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

    इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaCantt #BusQueueShelters #HaryanaTransport #LocalBusService #SmartTransport #Development #AmbalaNews #HaryanaNews #Haryana #Ambala #Chandigarh

  • salary-1764348324291.jpg

    हरियाणा में वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन स्टेपिंग-अप, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने के सम्बन्ध में नए निर्देश

    चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन/एसीपीएल को कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर स्टेपिंग-अप किए जाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने से जुड़े पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे नोट 5 के सम्बन्ध में भी स्थिति स्पष्ट की गई है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में दो अलग-अलग पत्र जारी किए गए हैं।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 दिसम्बर, 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन/एसीपीएल कनिष्ठ कर्मचारी के बराबर तभी स्टेपिंग-अप किया जा सकता है, जब वरिष्ठ कर्मचारी एचसीएस (एसीपी) नियम, 2016 के तहत एसीपी के पात्र हों। हालांकि, यदि कनिष्ठ कर्मचारी को व्यक्तिगत कारणों से अधिक वेतन प्राप्त हो रहा है तो उस स्थिति में स्टेपिंग-अप देय नहीं होगा।

    यह देखने में आया है कि विभागों द्वारा इन मामलों की जांच स्वयं करने की बजाय इन्हें वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। अतः सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे मामलों की जांच अपने स्तर पर करें और केवल उन्हीं मामलों का विवरण पूर्ण तथ्यों सहित वित्त विभाग को भेजें जो उपरोक्त आदेशों के दायरे में नहीं आते।

    इसके अतिरिक्त, वित्त विभाग ने पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे दिए गए नोट 5 के संबंध में भी विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, यह देखने में आया है कि कुछ विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों को री-डेलीगेट कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। प्रशासनिक विभाग केवल अपने विभाग में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों, जैसे सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, या एसएएस कैडर अधिकारियों को ही ये शक्तियां सौंप सकते हैं। इसी तरह, विभागाध्यक्ष केवल अपने कार्यालय के राजपत्रित अधिकारियों, जैसे अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक आदि को ही ये शक्तियां री-डेलीगेट कर सकते हैं।

    प्रशासकीय सचिव अपनी वित्तीय शक्तियां किसी भी परिस्थिति में विभागाध्यक्षों  को री-डेलीगेट नहीं कर सकते और विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों या कार्यालय प्रमुखों को नहीं सौंप सकते।

    #HaryanaGovt #SalarySteppingUp #ACPL #AnuragRastogi #FinanceDepartment #PFRRules #FinancialPowers #HRPolicy #EmployeesWelfare #Chandigarh #DanikKhabar #Haryana #Salary #HaryanaNews

  • Untitled Project (44).jpg

    ममता बैनर्जी नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’।

    विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग। पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’।

    हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’।

    विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’।

    #अनिलविज #ममताबैनर्जी #अहंकार #रावण #सीएए #बंगाल #पंजाब #कर्ज #राहुलगांधी #संविधान #इमरजेंसी #कांग्रेस #DanikKhabar #Haryana #LatestNews

  • Untitled Project (43).jpg

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 27 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है।

    ऊर्जा मंत्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।”

    रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

    इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

    #अनिलविज #हरियाणा #कॉमनवेल्थगेम्स #मेजबानी #भारत #खेल #रोहतक #खिलाड़ीमृत्यु #जांच #राजनीति #Haryana #Ambala #HaryanaNews #LatestNews

  • 452fc9e2-c81f-4e54-b3bb-f130edfb0602.jpg

    हरियाणा में 'ठंड' का जबरदस्त अटैक: नारनौल में पारा 5.5 C तक लुढ़का, मौसम विभाग ने दी और ठिठुरन की चेतावनी

    चंडीगढ़/हरियाणा, 27 नवंबर- हरियाणा राज्य में ठंड ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश ने इस सीज़न की सबसे ठंडी रात महसूस की।

    मुख्य बातें

    • नारनौल में पारा गिरकर 5.5 डिग्री C तक पहुंच गया है, जिसने ठंड की तीव्रता को दर्शाया है।

    • अंबाला, गुरुग्राम और अन्य शहरों में सुबह की हल्की धुंध और ठंडी हवाएं लोगों की ठिठुरन को बढ़ा रही हैं।

    • आज (27 नवंबर, 2025 को) सुबह हरियाणा का औसत तापमान 11 डिग्री C दर्ज किया गया।

    • अंबाला जिले में सुबह का तापमान 9 डिग्री C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    #HaryanaColdWave #HaryanaWeather #Narnaul #Ambala #ColdAttack #IMDAlert #ठंडकाअटैक #DanikKhabar #Bharat #HaryanaNews #AajKaMausam #TodaysWeather

  • Untitled Project (38).jpg

    अंबाला के टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है जिस कारण बरसातों के दौरान नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रेफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।

    मंत्री अनिल विज ने आज रोड कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए।

    गौरतलब है कि रामगढ़ माजरा से लेकर महेशनगर पंप हाउस तक लगभग आठ किमी. लंबी रोड की कारपेटिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।

    #अनिलविज #अंबाला #टांगरीबांधरोड #TangriDamRoad #विकासकार्य #RoadCarpetting #हरियाणा #Infrastructure #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana #HaryanaGovt #LatestNews

  • Untitled Project (37).jpg

    अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी को गहरा करने के लिए नदी तल से मिट्‌टी निकालने का बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी शुरू हुआ था, मगर तब कुछ रुकावटे डाल दी गई, लेकिन अब यह शुरू हो गया है। टांगरी नदी तल को आठ फुट गहरा किया जाएगा और 11 फुट का तटबंध बनाया जाएगा ताकि निचले इलाकों में पानी न आए।

    विज आज अंबाला के चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी तल में प्रारंभ हुए मिट्‌टी की खुदाई (डि-सिलटिंग) के कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नदी तल में से मिट्‌टी निकालने का कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पहली एजेंसी रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक कार्य करेगी, दूसरी एजेंसी जगाधरी रोड से शाहपुर तक और तीसरी एजेंसी गांव शाहपुर से दुराना तक मिट्‌टी निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पहली एजेंसी ने रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड तक काम शुरू कर दिया है और शेष एजेंसियां भी जल्द कार्य शुरू करेंगी, जिसके लिए सैम्पलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी तल से मिट्‌टी निकालने से आने वाली बाढ़ से होने वाली बर्बादी से बचा जा सकेगा। विज ने बताया कि लगभग तीन माह में कार्य को पूरा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

    नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद नहीं हुआ था ज्यादा नुक्सान

    गौरतलब है कि नदी तल को गहरा करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस साल बरसातों से पहले यह कार्य किया गया था और बरसातों में इसी बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद आसपास बसी कालोनियों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ था। अब नदी तल को आठ फुट तक और गहरा किया जा रहा है साथ ही रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध को भी पक्का किया जा रहा है जिससे आसपास क्षेत्रों में पानी से बचाव होगा।

    इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, मदनलाल, संजीव अत्री, गुरपाल माजरा, रवि जाट, विकास चौहान व अन्य मौजूद रहे।

    #अनिलविज #टांगरीनदी #TangriRiver #अंबाला #बाढ़नियंत्रण #FloodControl #Ambala #हरियाणा #Desilting #विकास #DanikKhabar #LatestNews #AmbalaNews #HaryanaNews

  • images (4).jpg

    देश को आज मिलेंगे 53वें मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस सूर्यकांत राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

    जे कुमार, नई दिल्ली, 24 नवम्बर : - जस्टिस सूर्यकांत ने आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    उन्होंने निवर्तमान सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल रविवार शाम को समाप्त हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस समारोह में छह देशों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

    हरियाणा के हिसार जिले से आने वाले जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा और वह 9 फरवरी, 2027 तक पद पर रहेंगे। उनका जन्म 1962 में हुआ था और उन्होंने हरियाणा से ही कानून की पढ़ाई पूरी की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, पेगासस जासूसी मामले और राजद्रोह कानून को स्थगित रखने जैसे कई महत्वपूर्ण संवैधानिक फैसलों में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर एक नई परंपरा का भी निर्वाह किया।

    #haryana #delhi #breakingnews #53rd-chief-justice-today #the-country #rashtrapati-bhavan

  • Screenshot 2025-11-24 093611.png

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को हरियाणा व चंडीगढ़ में अवकाश घोषित

    चंडीगढ़, 24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को अवकाश घोषित कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025 की छुट्टियों की अधिसूचना में संशोधन करते हुए इस दिन को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि हरियाणा सरकार ने इसे वैकल्पिक अवकाश के रूप में मानने का फैसला किया है।

    चंडीगढ़ प्रशासन की नई अधिसूचना के अनुसार प्रशासन के अधीन सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 25 नवंबर को बंद रहेंगे। पहले यह दिन प्रतिबंधित अवकाश की श्रेणी में शामिल था, लेकिन अब इसे सिख इतिहास और धार्मिक महत्व को देखते हुए पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस (25 नवंबर) पर राज्य में वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है।

    #GuruTeghBahadurShaheediDiwas #ChandigarhHoliday #Haryana #DanikKhabar #Chandigarh #Holiday

  • rojgar mela.jpg

    पलवल आईटीआई में 24 नवंबर को लगेगा अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेला

    पलवल/हरियाणा, जे कुमार, 23 नवंबर- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), पलवल में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    यह मेला फरीदाबाद और पलवल औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की मांग को पूरा करेगा। आईटीआई पलवल के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी, कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि इसमें आईटीआई पास (जैसे मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, कोपा आदि) के साथ-साथ 10वीं और 12वीं पास आउट नॉन-आईटीआई विद्यार्थियों के लिए भी रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे।

    मेले में मॉडर्न ट्रैक्टर्स, जेबीएम फरीदाबाद, डी-डेवलपमेंट, सुमिरिको, शिवानी लॉक्स, ट्रिनिटी टच जैसी कई कंपनियाँ भाग लेंगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर संपर्क कर सकते हैं।

    #आईटीआईपलवल #रोजगारमेला #अप्रेंटिसशिप #कौशलविकास #हरियाणा #नौकरी #24नवंबर #पलवल #HaryanaNews #JobsInHaryana #LatestVacancy #HaryanaJob #PalwalRojgarMela #Jobs

  • rajnath ji.jpg

    कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव: कल राजनाथ सिंह करेंगे पवेलियन का उद्घाटन, 25 को पीएम मोदी महा-आरती में होंगे शामिल

    कुरुक्षेत्र/हरियाणा, 23 नवंबर- कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अपनी भव्यता के साथ जारी है, जिसका आयोजन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक 'ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता' के मंच के रूप में हो रहा है।

    इस महोत्सव में कई महान हस्तियाँ हिस्सा ले रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल, 24 नवंबर को हरियाणा पवेलियन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे, जहाँ राज्य की लोककला, भोजन और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी। इसी दिन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी आरंभ होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान गीता के गूढ़ अर्थों पर संवाद करेंगे।

    महोत्सव का एक और प्रमुख आकर्षण 25 नवंबर को है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य महा-आरती में भाग लेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और शहर को महाभारत-थीम पर सजाया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार 70 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस आयोजन को विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में मनाया जा रहा है, जिससे गीता का संदेश विश्व तक पहुँच रहा है।

    #गीतामहोत्सव #कुरुक्षेत्र #राजनाथसिंह #पीएममोदी #हरियाणापवेलियन #अंतरराष्ट्रीयगीतासंगोष्ठी #गीतासंदेश #DanikKhabar #HaryanaNews #Bharat #PMO

  • haryana dgp.jpg

    ऑपरेशन ट्रेकडाउन : डीजीपी के सख्त निर्देश, हरियाणा के हर थाने को पकड़ने होंगे 5 गैंगस्टर

    चंडीगढ़/ हरियाणा, 23 नवंबर- हरियाणा में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने अब सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए “ऑपरेशन ट्रेकडाउन” को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक, हरियाणा के हर थाने को अगले चरण में कम से कम 5 सक्रिय गैंगस्टर या गैंग के सहयोगियों को गिरफ्तार करना अनिवार्य होगा।

    डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि अब किसी भी थाना क्षेत्र में संगठित अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस को स्थानीय स्तर पर सक्रिय बदमाशों, रंगदारी मांगने वालों, फायरिंग या धमकाने जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचने को कहा गया है। जिलों में बनाए गए स्पेशल टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीमों को भी थानों के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अभियान के तहत मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, हाई-रिस्क अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और सीमा क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने जैसे उपाय भी लागू होंगे। डीजीपी ने कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति, वाहनों और हथियारों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय का मानना है कि हाल के महीनों में गैंगस्टर गतिविधियों में बढ़ोतरी दिखी है, इसलिए यह ऑपरेशन प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    राज्यभर में शुरू हुए इस अभियान ने पुलिस महकमे में तेजी ला दी है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर गिरफ्तारी अभियान देखने को मिल सकता है, जिससे संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार होने की उम्मीद है।

    #हरियाणापुलिस #ऑपरेशनट्रेकडाउन #गैंगस्टरनेटवर्क #संगठितअपराध #कानूनव्यवस्था #DGPहरियाणा #अपराधीगिरफ्तारी #हरियाणा #DanikKhabar #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 2.49.09 PM (1).jpeg

    कांग्रेस में कभी भी अनुशासन नहीं रहा और इन्होंने कभी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वासन नहीं रखा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व बैनरों पर नेताओं की फोटो गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नाम की पार्टी कोई है ही नहीं, ये थी ही नहीं, ये तो कुनबे या छोटे-छोटे झुंड है। इसलिए इनमें कभी भी अनुशासन नहीं रहा है। कभी भी इन्होंने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    वहीं, पाकिस्तान से आए बयान कि लाल किले हमले के बाद पाकिस्तान को भारत द्वारा हमले का खतरा है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, उन्होंने कहा जब वो ऐसे काम करते हैं फिर उसका माकूल जवाब तो दिया जाएगा। जवाब क्या दिया जाएगा वह नहीं कह सकते, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि करने और कराने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

    #AnilVij #HaryanaCongress #CongressInfighting #ChorMachayeShor #PakistanThreat #PMModiStatement #AmbalaCantt #IndianPolitics #DanikKhabar

  • student sci.jpg

    पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 20 नवंबर-- विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा भारतीय मौसम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 (IISF–2025) का आयोजन किया जा रहा है।

    इस श्रृंखला के अंतर्गत पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

     

    हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, उत्तर, शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

     

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रत्येक जिले से कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 35 विद्यार्थी तथा 5 अध्यापक भाग लेंगे।  कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था अलग से की जाएगी।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन 2000 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी।

    इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, होस्पिटलिटी विभाग तथा उपायुक्त पंचकूला को कार्यक्रम की सूचना स्वरूप एक-एक प्रति भेज दी गई है ताकि सभी विभाग समन्वय के साथ अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

    #IISF2025 #StudentScienceVillage #विज्ञान #ScienceFestival #चंडीगढ़ #हरियाणा #पृथ्वीविज्ञानमंत्रालय #IndiaInternationalScienceFestival

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.18.31 PM (2).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज शहीदी यात्रा में नगाडा बजाया

    नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में आज हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगाडा बजाया

    #AnilVij #GuruTegBahadur #ShaheediNagarKirtan #Haryana #350thShaheediDivas #DanikKhabar #नौंवीपातशाही

  • lingnupat.jpg

    हरियाणा में लिंगानुपात सुधार पर टास्क फोर्स की बैठक: वांछित सुधार न करने पर 2 अधिकारी सस्पेंड

    चंडीगढ़, 18 नवंबर — हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परस्पर सामंजस्य स्थापित करके इस वर्ष 920 तक लिंगानुपात का आंकड़ा ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने लिंगानुपात में वांछित सुधार करने में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कम लिंगानुपात वाले 6 जिलों सिरसा , सोनीपत , यमुनानगर , चरखी दादरी , मेवात और झज्जर जिला के उपायुक्तों , पुलिस अधीक्षकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और उनको सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त जिलों के उपायुक्तों को अवैध गर्भपात के ममलों की रिवर्स-ट्रैकिंग करवाने तथा पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    सुधीर राजपाल ने शहरी क्षेत्र की  गरीब तबके की बस्तियों में नगर निकाय संस्थाओं के साथ मिलकर सभी नवजात बच्चों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लिंगानुपात के मामले में राज्य की परफॉर्मन्स बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इससे पूर्व , सुधीर राजपाल ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार को लेकर "राज्य टास्क फोर्स" की बैठक की भी अध्यक्षता की। इस बैठक में लिंग जांच  व अवैध गर्भपात की रोकथाम से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई और निगरानी को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

     अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंगानुपात में सुधार करने में बरती गई लापरवाही तथा लिंगानुपात की दर गिरने के कारण सिरसा जिला की पीएचसी जट्टांवाली के मेडिकल ऑफिसर तथा सोनीपत जिला के हलालपुर के एसएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

    इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध एमटीपी (MTP) व लिंग निर्धारण गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को अब अदालत में सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा  पीएनडीटी (PNDT) से संबंधित अदालती-मामलों के विवरण हेतु एक एमआईएस पोर्टल विकसित किया जाए।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की गृह सचिव को डी.ओ. पत्र लिखकर पीएनडीटी मामलों को पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा ताकि ऐसे मामलों का त्वरित निपटारा हो सके।

    पीएनडीटी मामलों में कम सजा दर (Conviction Rate) को देखते हुए, कुछ वकीलों को राज्य मुख्यालय पर नियुक्त/संलग्न करने की संभावनाएँ तलाशने का फैसला किया गया, ताकि अदालती-मामलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में बीएएमएस/जीएएमएस/बीएचएमएस चिकित्सकों द्वारा संचालित या प्रबंधित सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की लाइन-लिस्ट तैयार की जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उनमें से कितने में पंजीकृत स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) उपलब्ध हैं और कितने एमटीपी केंद्र के रूप में पंजीकृत हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को यह प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए जिसमें एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) को दो केंद्रों से अधिक स्थानों पर गर्भपात करने की अनुमति न हो , इसके लिए सभी लीगल पहलुओं को ध्यान में रख कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि मंजूरी के लिए सरकार के समक्ष रखा जा सके।

    इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल , डॉ कुलदीप सिंह , डॉ वीरेंद्र यादव , डॉ सिम्मी वर्मा , डॉ मुक्ता कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #DanikKhabar #News #HealthDepartment #SaveGirlChild #PNDTAct #IllegalAbortion #TaskForceMeeting #BetiBachao #HaryanaAdministration #SuspensionAction #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.46.08 PM.jpeg

    कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा रोडवेज बसों में लगेंगी रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें - परिवहन मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में अब विशेष रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि धुंध और कोहरे के दौरान बसें दूर से ही दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में विज़िबिलिटी कम होने पर अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए इन लाइटों से ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग में बड़ी सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का एक ओर ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी।

    विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इन नई लाइटों का उद्देश्य अंधेरे और कोहरे में वाहन को अन्य चालकों के लिए विजीवल बनाना है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

    पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का बड़ा ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से कई स्थानों पर ई-बसें चल रही हैं, विशेषकर शहरी बस सेवा में यह मॉडल सफल साबित हुआ है। अंबाला छावनी जैसे शहरों में ई-बसें पहले से चल रही हैं और अब सरकार का लक्ष्य है कि पुराने डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाए।

    उन्होंने बताया कि ई-बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। श्री विज ने बताया कि भविष्य में हर शहर और प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे, जिससे ई-वाहनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घर पर चार्जिंग का विकल्प हर समय पर्याप्त नहीं होता, खासकर जब कोई व्यक्ति दूसरे शहर यात्रा कर रहा हो। इसलिए, पूरे देश में चार्जिंग नेटवर्क का व्यापक विस्तार होना चाहिए।

    कार निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए परिवहन मंत्री विज ने कहा कि जब वे छूट या पॉलिसी में बदलाव की मांग करते हैं, तब सबसे पहले उनका दायित्व बनता है कि वे पूरे प्रदेश में अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग सुविधा पर्याप्त नहीं है, क्योंकि कार चार्ज होने में लगभग एक घंटा लगता है और यात्रियों के बैठने या आराम करने की व्यवस्था वहां नहीं होती। इस हेतु उन्होंने कार निर्माता कंपनियों को सुझाव दिया कि हर चार्जिंग स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था, आरामगृह और कैंटीन की सुविधा भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि कार कंपनियां आधुनिक और पूर्ण सुविधाओं वाले चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। मंत्री विज ने बताया कि कंपनियों ने इस दिशा में सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी सहमति दी है।

    #AnilVij #HaryanaRoadways #RoadSafety #ReflectorLights #EBus #PollutionControl #EVChargingStations #HaryanaTransport #SafeDriving #ElectricVehicles #DanikKhabar #News #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 18.34.22.jpeg

    शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में भक्ति भाव का जनसैलाब, पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ-साथ चले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं वर्षगांठ पर निकाली नगर कीर्तन यात्रा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज गुरू जी के समक्ष नतमस्तक हुए

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हिन्द की चादर, नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का आज प्रातः अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से शुभारंभ हुआ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब पहुंचकर गुरू साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सिख संगत के साथ पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक यात्रा का भव्य स्वागत किया।

    नगर कीर्तन आरंभ से पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में अरदास हुई। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने नगाड़े बजाते हुए संगत के साथ “बोले सोने हाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

    “गुरु साहिब का बलिदान संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणास्रोत”- अनिल विज

    मीडिया कर्मियों से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्हें हिन्द की चादर भी कहा जाता है, ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग, हर धर्म, हर समुदाय के लोग यात्रा मार्ग पर खड़े होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं, जो अपने आप में अद्वितीय दृश्य है।

    उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में राज्यस्तरीय समागम में भाग लेंगे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा चार ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्राएं निकाली गई हैं, जो 24 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में भव्य संगम बनाकर एकत्रित होंगी। आज की यह यात्रा भी उन्हीं में से एक है।

    अंबाला में अभूतपूर्व स्वागत, यात्रा बनी त्याग-मानवता-सद्भाव का संदेशवाहक

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला की जनता आज अभूतपूर्व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रही है। जगह-जगह श्रद्धालु लंगर सेवा, जलपान, प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा के साथ संगत को श्रद्धापूर्वक निहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संपूर्ण समाज को त्याग, एकता और मानव अधिकारों का संदेश दे रही है।

    उन्होंने जानकारी दी कि युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान से परिचित कराने हेतु सैंड आर्ट शो भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कलाकार रेत की कला के माध्यम से जीवंत गाथाएं प्रदर्शित कर रहे हैं।

    पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन-गतका, बैंड, कीर्तन और सेवा भाव से सजी राह

    पंज प्यारों की अगुवाई में चल रहे नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चों द्वारा बैंड प्रस्तुति, गतका की अद्भुत झलकियां और नित्यम कीर्तन की मधुर धुनों ने यात्रा को आध्यात्मिक तेज प्रदान किया। हजारों की संख्या में संगत माथा टेककर और चलते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

    यहां हुआ यात्रा का स्वागत

    ऐतिहासिक शहीदी यात्रा आज विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा पंजोखरा साहिब से शुरू होकर तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड, चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, दुआ टी सैंटर, मच्छी मोहल्ला, गुरूद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार से होते हुए गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में देर शाम पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सिरोपा भेंट कर श्रद्धालुओं ने सम्मानित भी किया।

    इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रूपिन्द्र सिंह, सदस्य सरदार गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह नन्यौला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिंद्रा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व उप-प्रधान सुदर्शन सहगल, बीएस बिन्द्रा, पूर्व सदस्य हरपाल सिंह कम्बोज, टीपी सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, जसमेर सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, सुभाष शर्मा, रणधीर सिंह पंजोखरा, अजय बवेजा, विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, जसबीर जस्सी, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के मैनेजर अमरेन्द्र सिंह के साथ-साथ सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि, सिख संगत व गणमान्य लोग मौजूद  रहे।

    #AnilVij #GuruTegBahadurJi #ShaheediDiwas #NagarKirtan #AmbalaCantt #PanjokhraSahib #PMNarendraModi #Kurukshetra #SikhSangat #HindDiChadar #Haryana #DanikKhabar #Ambala #News

  • krishanlal.jpg

    एमडीयू रोहतक में 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

    चंडीगढ़, 18 नवंबर— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं।



    पंवार मंगलवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।



    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया पहल ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत विजेताओं को 4 करोड़, और कांस्य विजेताओं को 2.30 करोड़ रुपये सम्मान राशि और नौकरी दी जाती है। खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।



    उन्होंने यह भी घोषणा की कि लड़कों की तरह प्रो-कबड्डी में लड़कियों की लीग शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एमडीयू की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल विकास हेतु 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बच्चों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरे जुनून से आगे बढ़ना चाहिए। विकास एवं पंचायत मंत्री ने एमडीयू के एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु के प्रयासों की सराहना की और उनको सम्मानित किया।



    एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    #HaryanaSports #MDU #AthleticMeet #KheloIndia #SportsPolicy #Rohtak #MedalWinners #ProKabbadi #KrishnaLalPanwar #HaryanaFuture #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 5-2.jpg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में टेराकोटा की अद्भुत कलाकारी: शिल्पकारों की 'जीवित' हस्तकला ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी आकर्षण का केंद्र; पर्यटक जमकर कर रहे खरीदारी

    चंडीगढ़, 18 नवंबर— अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जहां विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकार अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए शिल्पकारों की ऐसी हस्त शिल्पकला जोकि अपने आप में जीवित होने की गाथा को बयां कर रही है। ऐसी अद्भुत हाथों की कारीगरी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और पर्यटक जमकर इसकी खरीदारी कर रहे है।



    शिल्पकारों ने बातचीत करते हुए बताया कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष आते है। इस बार भी वे अपने साथ टेराकोटा मिट्टी से बनी हुई अद्भुत और दिल को मोहने वाली फ्लावर पोर्ट, सुराही, प्रतिमाएं के साथ-साथ घर की सज्जा सजावट का अन्य सामान साथ लेकर आ है। वे इस सामान को टेराकोटा मिट्टी से बनाते है तथा यह मिट्टी मेवात व नूंह से मंगवाई जाती है तथा इस मिट्टी को पहले छाना जाती है उसके बाद उसे चॉक पर घुमा कर अपनी अद्भुत हस्तशिल्प कला से नए-नए व सुंदर से सुंदर ऐसी प्रतिमाएं बनाते है जो कि अपने आप में जीवित होने की गाथा खुद बे खुद ब्यां करती है।



    उन्होंने बताया कि टेराकोटा से बनने वाली इन प्रतिमाओं को चॉक पर बनाने के बाद इनको पकाया जाता है, उसके बाद इसकी फिनिशिंग का कार्य किया जाता है और उसके बाद इसमें रंग बिरंगे रंगों से सजाकर अद्भुत स्वरूप दिया जाता है। पर्यटक इनकी जमकर खरीदारी कर रहे है।



    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 5 दिसंबर 2025 तक लगने वाले इस सरस और शिल्प मेले में शिल्पकारों की हस्त शिल्पकला से ब्रह्मसरोवर के पावन तट सज चुके है और इस रंग बिरंगी हस्तशिल्प कला ने महोत्सव की फिजा का रंग बदलने का काम किया है। जहां एक ओर दूसरे राज्यों से आए कलाकार अपने प्रदेशों की संस्कृति को हर्षोल्लास से दिखाकार पर्यटकों के मन को मोह रहे है वहीं दूसरी ओर हाथों की ऐसी अद्भुत शिल्प कला महोत्सव में रंग भरने का काम कर रही है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #TerracottaArt #Handicrafts #ShilpMela #Brahmsarovar #HaryanaTourism #ArtAndCulture #Shilpkari #DanikKhabar #GitaMahotsav

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 9.58.09 AM.jpeg
    18/11/25 |

    चंडीगढ़ नगर निगम का 'ढोल चालान ड्राइव' शुरू: कूड़ा फेंकने पर मनिमाजरा में कटा पहला चालान, ₹13,401 का जुर्माना

    जे कुमार, चंडीगढ़ 18 नवम्बर - चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक अनोखा और सख्त अभियान शुरू किया है, जिसके तहत कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए टीम मौके पर ढोल बजाकर चालान काट रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों में शर्मिंदगी के साथ-साथ जागरूकता पैदा करना है।

    मनिमाजरा में पहला और भारी चालान : - यह अभियान 16 नवंबर को निगम द्वारा शुरू किया गया था। अभियान के पहले दिन ही, निगम की टीम ने मनिमाजरा इलाके में कूड़ा फेंकते पाए गए व्यक्ति का चालान काटकर सख्त संदेश दिया। चालान राशि: कूड़ा फेंकने पर ₹13,401 का भारी-भरकम चालान मौके पर ही जारी किया गया।

    कैसे काम करता है 'ढोल चालान ड्राइव' :- आज निगम की विशेष टीमें अलग-अलग सेक्टरों में गश्त कर रही हैं। जैसे ही किसी व्यक्ति को सड़क, बाजार या सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकते देखा जाता है, टीम तुरंत ढोल बजाकर भीड़ का ध्यान आकर्षित करती है और वहीं पर मौके पर चालान जारी करती है। इस दौरान टीम लोगों को यह भी समझाती है कि गंदगी फैलाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बार-बार समझाने के बाद भी जब लोगों ने अपनी आदतें नहीं बदलीं, तब यह सख्त 'ढोल चालान ड्राइव' शुरू की गई है। कई जगहों पर भीड़ ने भी निगम के इस कदम का स्वागत किया है।

    शिकायत के लिए WhatsApp नंबर जारी :- नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोग भी गंदगी फैलाने वालों की शिकायत कर सकते हैं।

    #chandigarh #municipal-corporations #dhol-challan-drive #-first-challan-issued #manimajra

  • nwr.jpg

    रेलवे रनिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: भिवानी स्टेशन पर गरजे NWR एम्प्लॉईज़ यूनियन के सदस्य

    भिवानी/चंडीगढ़, 17 नवंबर - नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज़ यूनियन (NWREU) के बैनर तले आज रनिंग कर्मचारियों ने भिवानी रेलवे स्टेशन सहित देश भर की विभिन्न रनिंग लॉबी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन रेलवे बोर्ड द्वारा उनके प्रमुख मुद्दों पर निर्णय न लेने और जोनल प्रशासन की 'मनमर्जी' की कार्रवाइयों के खिलाफ किया गया।

    यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर एवं कृष्ण कौशिक ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (AIRF) की कोलकाता में हुई कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो कर्मचारी एक बड़ा और व्यापक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    रनिंग कर्मचारियों की मुख्य मांगें और मुद्दे:

    • किलोमीटर भत्ते में वृद्धि: महंगाई भत्ता (DA) 50% हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25% की दर से वृद्धि की गई है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते (KMA) में अभी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है।

    • आयकर से मुक्ति: किलोमीटर भत्ते के 70% भाग को आयकर से मुक्त करने का सरकार का निर्णय अभी तक लागू नहीं किया गया है।

    • मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव: उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रशासन द्वारा मनमर्जी से क्रू वर्किंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है।

    • पदोन्नति में देरी: लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति (प्रमोशन) नहीं की जा रही है।

    • एकतरफा निर्णय: एकतरफा निर्णय लेते हुए नई रनिंग लॉबी खोली जा रही हैं।

    • कैडर रिव्यू जारी नहीं: इस वर्ष का कैडर रिव्यू अभी तक जारी नहीं किया गया है।

    प्रदर्शन में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई और अन्य रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर अपना रोष प्रकट किया।

    #रेलवेप्रदर्शन #नॉर्थवेस्टर्नरेलवे #NWREU #भिवानीरेलवेस्टेशन #रनिंगकर्मचारी #किलोमीटरभत्ता #AIRF #रेलवेबोर्ड #प्रदर्शन #Haryana #danikkhabar #News

  • photo-collage.png (8).jpg

    सिरसा के किसानों ने मिसाल कायम की: रिकॉर्ड 85% धान कटाई, जागरूकता अभियान सफल

    सिरसा/चंडीगढ़, 17 नवंबर - हरियाणा के सिरसा जिले के किसानों ने इस बार पराली (धान के अवशेष) न जलाने का संकल्प लेकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। सरकार की योजनाओं और कृषि विभाग के अथक प्रयासों से जिले में धान की कटाई के बाद आगजनी की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है।

    जिले में कुल 3,91,000 हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई थी, जिसमें से लगभग 85% कटाई पूरी हो चुकी है, और सबसे बड़ी सफलता यह है कि इस बड़े क्षेत्र में किसानों ने जागरूकता दिखाते हुए अवशेषों में आग नहीं लगाई है। यह किसानों की बढ़ती जागरूकता और कृषि विभाग के सफल जागरूकता अभियानों का सीधा परिणाम है।

    इस सफलता पर बात करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि विभाग के गाँव-गाँव जागरूकता अभियानों का गहरा असर हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि आगजनी की घटनाओं में भारी कमी आई है, हालांकि कुछ लापरवाही के मामले सामने आए हैं:

    • 15 किसानों पर कार्रवाई: अब तक केवल 15 मामले आगजनी के सामने आए, जिन पर तुरंत जुर्माना लगाया गया, एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें 2 साल के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित (रेड एंट्री) किया गया।

    • लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई: दो अधिकारियों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड किया गया।

    डॉ. कंबोज ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे और बेलर (पराली गठान बनाने वाली मशीन) भी उपलब्ध करवाए गए थे, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

    डॉ. कंबोज ने किसानों से भी अपील की है कि वे पराली न जलाकर वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

    #सिरसा #परालीनहींजलेगी #सकारात्मकबदलाव #जागरूकताअभियान #परालीप्रबंधन #हरियाणाकृषि #स्वच्छवातावरण #Kisan #Haryana #DanikKhabar #News

  • download.jpeg
  • images.jpeg

    उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए

    आरएस अनेजा, 17 नवम्बर पंचकूला - उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में गांव खटौली के गुरपाल के खेतों में लटकती बिजली की तारों पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने ब्लाक मोरनी के गांव बेहला, भोज धारटी के गजे सिंह की डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

    उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने समाधान शिविर में 10 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याआंे के समाधान के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, गैर सरकारी सदस्य सत्यवान भारद्वाज, जसमेर सिंह बंजारा, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • 2.jpeg

    श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में मंगलवार, 18 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। यात्रा के स्वागत हेतु वह स्वयं तैयारियों के लिए जितनी भी बैठक हुई वह उनमें शामिल रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जोकि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगी।

    मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व अन्य संस्थानों तथा संगठनों को यात्रा में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद लेने का आह्वान भी किया गया है।

    #anilvij #gurutegbhaduryatra #haryanagoverment #ambala #panjokhrasahib

  • Pic 2.jpeg

    कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए : विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- बिहार में हार के बाद अब कांग्रेसी नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि पैसे के जरिए बिहार में वोट ली गई है और चुनाव जीता गया है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए जहां पर रोना सिखाया जाए ताकि अगर किसी का कोई मरता है तब वहां से रोने के लिए लोगों को भेजा जाए। विज यही नहीं रुके वो बोले कि कांग्रेस को बिहार का चुनाव हजम नहीं हो रहा जो लोगों ने इन्हें धूल चटाई है वह इन्हें चाटनी चाहिए।

    #बिहारचुनाव #अनिलविज #कांग्रेस #रोनेवालीपार्टी #चुनावीहार #धूलचटाई #राजनीति #DanikKhabar #Bharat #Bihar

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 2.44.40 PM.jpeg

    रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं : अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का जो फैसला होता है उसे मनाना पड़ता है।

    बिहार चुनाव में उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को जो धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

    #अनिलविज #रॉबर्टवाड्रा #बिहारचुनाव #बिहारकीजनता #प्रजातंत्र #कांग्रेस #लालूप्रसादयादव #Haryana #Bihar #Bharat #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-11-16 at 18.30.49.jpeg

    चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) के नियमित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन बीती रात चंडीगढ़ में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार (रविवार), 16 नवंबर को दोपहर बाद सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    #chandigarhpressclub

  • haryana nay bagh.jpg

    हरियाणा में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़ तक का प्रावधान

    हरियाणा, 08  नवम्बर- हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

     

    उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना जैसे मद शामिल हैं।

     

    उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदान के रूप में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा। अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल ( hortnet.hortharyana.gov.in ) पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण तथा जहां आवश्यक हो तो अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। 

    #HaryanaHorticulture #KisanAnudan #बागवानीखेती #SubsidyScheme #FasalVividhikaran #Hortnet #MeraFasalMeraByora #FarmersWelfare #FruitFarming #DanikKhabar #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-11-08 at 2.47.24 PM.jpeg

    डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का प्रतीक और समाज के प्रति एक वचन है - राज्यपाल हरियाणा

    हरियाणा, 08  नवम्बर - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य में ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ जैसी संस्थाएं राज्य की औद्योगिक क्षमता और मानव संसाधन को सशक्त बना रही हैं।

    भविष्य के भारत को ऐसे ही संस्थानों की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में धारण करें और समाज व राष्ट्र की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का प्रतीक और समाज के प्रति एक वचन है।

     

    राज्यपाल आज ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।

     

    इस दौरान राज्यपाल प्रो. घोष ने विभिन्न विषयों से पास आउट लगभग 300 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीआईटीएंडएस जैसी संस्थाएं तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा के भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करें।

     

    उन्होंने कहा कि आज का यह दिन केवल डिग्रियां प्रदान करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, परिश्रम और ज्ञान की साधना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अंत दीक्षांत के साथ नहीं होता, बल्कि यह हर नए चुनौती के साथ पुनः प्रारंभ होती है। इस तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में, हमारी सच्ची विजय मशीनों को अधिक बुद्धिमान बनाने में नहीं, बल्कि स्वयं को अधिक मानवीय बनाने में निहित है।

     

    राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। विकसित भारत 2047 के आह्वान के साथ, भारत का सपना है, एक ऐसे भविष्य का, जो युवा शक्ति, वैज्ञानिक प्रगति और नैतिक नेतृत्व से प्रेरित हो। सच्ची शिक्षा का मूल्य इस बात से नहीं आंका जाता कि आप कितनी ऊंचाई तक पहुंचे, बल्कि इस बात से देखा जाता है कि आपने कितनों को अपने साथ ऊपर उठाया है। सफलता में विनम्रता और आपकी समृद्धि में सेवा की भावना होनी चाहिए।

    #TITANSConvocation #HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #EducationForNationBuilding #EthicalValues #DevelopedIndia2047 #FutureOfTechEd #IndustrialCapacity #TIT&S #DanikKhabar #Harytana #Haryananews

  • aarti rao.jpg

    हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एसएचपीपीसी की बैठक में आधुनिक उपकरणों व जीवनरक्षक दवाओं को मिली मंजूरी

    हरियाणा, 08  नवम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य की जन स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में गत देर सांय उच्च अधिकारियों के साथ हुई एसएचपीपीएच बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दर अनुबंधों को मंजूरी दी गई।

     

    बैठक में प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए 4.64 करोड़ रुपये की लागत से 87 डिफाइब्रिलेटर (Bi-phasic), 1.01 करोड़ की लागत से 40 मोबाइल एक्स-रे मशीनें , 4 करोड़ की लागत से 11 वीडियो ब्रोंकोस्कोप तथा 7.19 करोड़ रुपये की लागत से जीआई वीडियो एंडोस्कोपी सिस्टम की खरीद को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम जिले में 26.20 करोड़ की लागत से 30 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (UAAM) के संचालन एवं प्रबंधन हेतु सेवा प्रदाता के चयन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

     

    इसी तरह से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए समिति ने हिस्टोपैथोलॉजी विभागों हेतु 1.60 करोड़ रुपये में 9 स्वचालित स्लाइड स्टेनर, दंत विभागों हेतु 2.20 करोड़ में 4 मोबाइल डेंटल वैन, प्रयोगशाला विभागों के लिए 1.47 करोड़ में 70 एबीजी बेंचटॉप मशीनें, नेत्र विभागों के लिए 3.94 करोड़ में 15 हाई-एंड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (नेत्र) तथा टीबी रोगियों के परीक्षण हेतु 6 करोड़ की लागत से 40 ट्रूनेट मशीनें खरीदने को भी स्वीकृति दी।

     

    बैठक में उपकरणों के साथ-साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 60 करोड़ मूल्य की 44 आवश्यक दवाओं को भी दो वर्ष की अवधि के दर अनुबंध के तहत मंजूरी प्रदान की गई।

     

    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वीकृतियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल सुधार होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों तक मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

     

    उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों और जीवनरक्षक दवाओं की समय पर आपूर्ति से न केवल मरीजों की देखभाल सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित राज्य के सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप से सहायता मिलेगी।

     

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक और गुणवत्ता आधारित सुधार की दिशा में एक और ठोस कदम है, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन का लाभ मिलेगा।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #ModernHealthcare #HealthSystemStrengthening #Defibrillators #MobileXRay #TrueNatMachines #AyushmanArogyaMandir #PublicHealth #DanikKhabar #HaryanaNews

  • 6258b9f9-303e-4684-901b-713c35971553.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया आह्वान, 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’

    अम्बाला/चंडीगढ़, 07 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी अपने आवास पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपए सब्सिडी के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें।

    उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार के यानि कुल 1.10 लाख रुपए की सब्सिडी के चैक आज हमने प्रत्येक लाभार्थी को दिए हैं। योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम जिसकी आय है उसे दो किलोवाट तक 1.10 लाख रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वो और भी लोगों को बताएं और दिखाएं की सोलर पैनल लगने के बाद बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। सोलर से जितनी बिजली दिन में पैदा होगी उससे एक घर का गुजारा चल सकता है व बिजली का बिल खत्म हो सकता है। यह योजना दो किलोवाट तक ही नहीं ज्यादा किलोवाट लोड पर भी दी जा रही है, जिसके तहत 3 किलोवाट लोड तक वालों को 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना का लाभ उठाए। मंत्री विज ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सोलर पैनल लगाने बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देकर यह पैनल लगाए।

    इन लोगों को चेक वितरित किए

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज अम्बाला छावनी के कुल 23 लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए गए जिनमें शांति देवी, नैब कौर, अवतार सिंह, जगदेव सिंह, नरेश कुमार, दलजीत सिंह, तेजपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, राकेश, सुखबीर सिंह सैनी, केहर सिंह, गुरनाम सिंह, रूपचंद, प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, कर्मवीर सिंह, संजय नागपाल, कौशल्या देवी, ज्ञान कौर, मनप्रीत, सुभाषचंद, मनदीप शर्मा, मोहित कुमार को चैक वितरित किए गए।

    इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास के अलावा भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बलकेश वत्स, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, सुभाष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

    #AnilVij #PMSuryaGharYojana #SolarEnergy #AmbalaCantt #FreeElectricityScheme #GreenEnergy #Haryana #DanikKhabar #Ambala #Haryana

  • CS-5-7-11-25-E.jpg
    07/11/25 |

    ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा-यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा

    चंडीगढ़, 07 नवम्बर (अभी) - राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव आज पूरे हरियाणा में पूरी गरिमा और शालीनता से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    श्री रस्तोगी ने कहा कि अपने ही देश में पराधीनता की पीड़ा कितनी कष्टदायी होती है, इसकी कल्पना ही बड़ी मुश्किल है। सन 1857 में स्वतंत्रता के पहले संग्राम का बिगुल बजा और प्रबुद्ध नागरिकों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ बोलना शुरू किया।

    उन्होंने कहा कि गीत-संगीत, की हमारे देश में एक लम्बी परम्परा रही है। ऐसा ही एक गीत है-वंदे मातरम्। इस अमर गीत ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों से ग्रस्त और त्रस्त जनमानस को उद्वेलित कर जन-जन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की, राष्ट्रीय चेतना को स्वर प्रदान किया और भारत के स्वाधीनता संग्राम को दिशा दी।

    उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की आराधना है, हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा है।

    मुख्य सचिव ने कहा कि जो देश-प्रदेश अपने इतिहास को याद नहीं रखते, उनका अस्तित्व भी ज्यादा समय तक नहीं रहता। इसलिए हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास को, इसकी अमूल्य धरोहर को निरंतर स्मरण रखना है। हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के दिखलाए मार्ग पर चलना है।

    उन्होंने कहा कि इस अवसर पर इस अमर गीत के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें उनके जीवन के जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और इससे कुछ न कुछ सीखकर जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय गीत को हिन्दी में भी उच्चारण किया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ गाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ भी गाया गया।

    इससे पूर्व, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गीत का चित्र भेंट किया।

    कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री रजनीकांथन, मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पी.सी. मीणा, खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक श्रीमती प्रियंका सोनी और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव श्री सम्वर्तक सिंह खंगवाल समेत हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

    #VandeMataram150 #HaryanaCelebrates #NationalSong #AnuragRastogi #VandeMataram #IndianHistory #Chandigarh #Haryana

  • download (1).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज : "देशभक्त आरएसएस की 'रोशनी' से डरकर 'आंखें मूंद' लेती है कांग्रेस, ठीक वैसे ही जैसे उल्लू"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 02 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत करे हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह “उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती है” जिस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं।

    #bjp #bjpharyana #anilvij #congress #malikaarjunkhadge #rss

  • photo-collage.png (6).jpg
    28/10/25 |

    सीआईएसएफ ने भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की आधिकारिक संभाली जिम्मेदारी

    हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी): भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) करेगी। सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल का भाखड़ा बांध परियोजना (बीडीपी), नंगल में एक आधिकारिक अधिष्ठापन समारोह हुआ।

     

    इस अवसर पर श्री नवज्योति गोगोई, महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी खंड), श्री एम. के. यादव, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी क्षेत्र-II) तथा श्री मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सहित सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल के कमांडेंट श्री प्रतीक रघुवंशी उपस्थित रहे। यह समारोह बांध की सुरक्षा को राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने का प्रतीक बना।

     

    भाखड़ा बांध, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित एक विशाल कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी ऊंचाई 226 मीटर और लंबाई 518 मीटर है। यह बांध गोबिंद सागर जलाशय का निर्माण करता है, जो 168 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और 9.34 बिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता रखता है।

     

    सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भाखड़ा बांध की सुरक्षा संबंधित राज्य पुलिस बलों द्वारा बीबीएमबी की देखरेख में की जा रही थी। किन्तु तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मई 2025 में 296 सशस्त्र कर्मियों वाली सीआईएसएफ की एक समर्पित इकाई की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की थी।

     

    उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अब भाखड़ा बांध के मुख्य दीवारों, जलद्वारों, बिजलीघरों, नियंत्रण कक्षों तथा प्रवेश द्वारों की निगरानी एवं सुरक्षा का दायित्व संभालेगी।

     

    राज्य पुलिस बलों को बीबीएमबी की समग्र सुरक्षा व्यवस्था में सहायक भूमिका में रखा गया है ताकि समन्वित सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित हो सके।

     

    उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ की तैनाती से भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है और यह कदम भारत की जल, ऊर्जा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

    #BhakraDam #CISF #NationalSecurity #BhakraBeasManagementBoard #InfrastructureSecurity #SecurityHandover #HimachalPradesh #WaterSecurity #CISFDeployment

  • कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना ही बड़ा पद दिया जाता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर कटाक्ष किया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी पर भी आरोप है, राहुल गांधी जी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। इसी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पार्टी का ये किरदार है। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब वह उन्हें हमेशा सीएलयू की सरकार कहते थे क्योंकि सीएलयू ही बेचे गए व सीएलयू ही बांटे गए।  

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #raonarender #congress #haryanacongress

  • download.jpeg

    “जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”, राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गई है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।

    दरअसल, दीपावली पर एक मिठाई की दुकान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मिठाई बनाने को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इसीलिए वह कोई नया कारोबार ढूंढ रहे हैं। वो कई जगह जा-जाकर देख रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी वो फिट नहीं बैठ रहे हैं क्योंकि “जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”। इसलिए वो कई तरह के काम कर-करके प्रेक्टिस कर रहे हैं।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #rahulgandhi #diwali

  • IMG-20251011-WA0028.jpg
  • G3.jpg
    09/10/25 |

    महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, संरक्षण और भावनात्मक विकास को आकार देकर उनका समग्र कल्याण सुनिश्चित करना होगा। महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध है। जब माताएँ सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित होती हैं, तो बच्चों का कल्याण भी सुनिश्चित होता है।

    राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष आज हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में जिला बाल कल्याण अधिकारियों के साथ परिषद् के कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहरा व राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    राज्यपाल ने कहा कि संस्थागत प्रणालियों को मजबूत करने के लिए मजबूत निगरानी, जिला समन्वय और पारदर्शी शासन जरूरी है। इसके साथ ही परिषद् के आउटरीच और निवारक कार्यों में समुदायों, युवाओं, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय प्रशासन को अधिक शामिल करना है। इसके अलावा, विशेष रूप से कमजोर बच्चों और देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देना है।

    उन्होंनें कहा कि परिषद ने गोद लेने, आश्रय गृहों, कोचिंग और बाल भवन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हाल के वर्षों में अपनी पहुँच का विस्तार किया है। यह हरियाणा में हर साल बड़ी संख्या में बच्चों के जीवन को प्रभावित करती है। यह एक ऐसी ज़िम्मेदारी है जिसे हमें निरंतर सतर्कता, नवाचार और करुणा के साथ निभाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि अल्पकालिक कार्य योजनाएँ बनाएँ, प्रशिक्षण को सुदृढ़ बनाएँ, परिणामों पर बारीकी से नज़र रखें और बच्चों के सर्वाेत्तम हित को हमेशा मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में रखें।

    हरियाणा का भविष्य बच्चों के स्वास्थ्य, खुशहाली और शिक्षा पर निर्भर - लेडी गवर्नर मित्रा घोष

    लेडी गवर्नर एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती मित्रा घोष ने कहा कि परिषद ने राज्य भर में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज के सबसे कमज़ोर तबके तक पहुँचकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें। राज्य के प्रत्येक बच्चे के उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य सुनिश्चित करने लिए मिशन के तहत कार्य करे। हरियाणा का भविष्य उसके बच्चों के स्वास्थ्य, खुशहाली और शिक्षा पर निर्भर करता है।  

    परिषद् न केवल बच्चों के लिए बल्कि युवाओं और महिलाओं के कार्यक्रमों का कर रही है सफल संचालन - सुमन सैनी

    हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि परिषद् न केवल बच्चों के लिए, बल्कि युवाओं और महिलाओं के लिए भी अनेक सार्थक एवं योजनाबद्ध कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रही है। विशेष रूप से, बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया अत्यंत व्यवस्थित, पारदर्शी और विधिक मानकों के अनुरूप संपन्न की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वह संस्था है जो देश और विदेश में बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया संपन्न करती है। अब तक परिषद् द्वारा कुल 704 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, जिनमें से 528 बच्चों को देश में तथा 176 बच्चों को विदेशों में गोद दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद् द्वारा अंबाला जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक में लघु बाल भवन की स्थापना करना एक प्रशंसनीय पहल है। थोड़े से दिनों के भीतर ही इस संस्थान में लगभग 600 बच्चों ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश लिया है, जो परिषद् की प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। परिषद् भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत करती रहेगी।

    इस अवसर पर बैठक में अधिकारियों ने परिषद के चल रहे कार्याे और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बैठक में जिला बाल कल्याण अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए.

    #ChildWelfare #HaryanaRajBhavan #AsimKumarGhosh #ChildProtection #WomenEmpowerment #ChildAdoption #HaryanaCouncil #SushmaGupta #EmotionalDevelopment #MitraGhosh

  • download.jpg

    'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता' अभियान के तहत 1503 मामलों का किया गया निपटारा

    चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (अभी) - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के सहयोग से पूरे भारत में 90 दिनों तक "राष्ट्र के लिए मध्यस्थता" अभियान चलाया गया है और इसी के तहत हरियाणा के जिला न्यायालयों में लंबित विभिन्न श्रेणियों के 1503 मामलों का निपटारा किया गया।

     इसके अतिरिक्त प्रदेश के पुलिस थानों, बिजली निगमों, वाणिज्यिक विवादों आदि के 3880 मामलों का निपटारा मुकदमे-पूर्व चरण में मध्यस्थता के माध्यम से किया गया है।

    इस अभियान में वादियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और आम जनता की उल्लेखनीय भागीदारी होनी है। इस पहल को पूरे भारत में सभी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों (SLSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSA) के समन्वय से क्रियान्वित किया गया है।

    हरियाणा में यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य संरक्षक, मुख्य न्यायाधीश शील नागू और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष, न्यायमूर्ति लिसा गिल के नेतृत्व में चलाया गया। सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों ने विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से मध्यस्थता बैठकें, जागरूकता शिविर और जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं।

    इस अभियान के दौरान संख्या में वाहन दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक मामले, वाणिज्यिक विवाद, आपराधिक मामले, ऋण वसूली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंसिंग मामले और सिविल विवाद मामले आपसी समझ के माध्यम से सुलझाए गए।

    #MediationForNation #NALSA #LegalAid #HaryanaJustice #ADRCampaign #MCPC #DisputeResolution #MediationSuccess #LegalServices #PeacefulSettlement

  • CS-1-24-9-25.jpg

    हरियाणा में 100 से अधिक मंडियों में खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद  शुरू

    चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ दलहन और तिलहन खरीद की तैयारियों एवं उत्पादन की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा 100 से अधिक मंडियों में खरीद का शेड्यूल तय किया गया है और फसलवार मंडियों को नामित किया गया है।

     

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मूंग की खरीद 23 सितम्बर से 15 नवम्बर तक 38 मंडियों में की जाएगी। अरहर की खरीद दिसम्बर में 22 मंडियों और उड़द की खरीद 10 मंडियों में होगी। मूंगफली की खरीद 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 7 मंडियों में होगी, जबकि तिल की खरीद दिसंबर में 27 मंडियों में की जाएगी। सोयाबीन और रामतिल या काला तिल की खरीद अक्टूबर-नवम्बर में क्रमशः 7 और 2 मंडियों में होगी।

     

    समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय पर खरीद पर बल देते हुए कहा कि मंडियों में पर्याप्त भंडारण सुविधाएं और बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मूंग का क्षेत्रफल 2024-25 के 1.09 लाख एकड़ से बढ़कर 2025-26 में 1.47 लाख एकड़ हो गया है। पैदावार भी 300 किलोग्राम प्रति एकड़ से बढ़कर 400 किलोग्राम प्रति एकड़ तक पहुंच गई है। इसके परिणामस्वरूप मूंग का उत्पादन 32,715 मीट्रिक टन से बढ़कर 58,717 मीट्रिक टन तक होने का अनुमान है। अरहर एवं उड़द में भी क्षेत्रफल और उत्पादकता दोनों में सुधार हुआ है। वहीं तिल की खेती 800 एकड़ से बढ़कर 2,116 एकड़ तक पहुंच गई है और उत्पादन लगभग 446 मीट्रिक टन तक पहुंचने की संभावना है।

     

    बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, कृषि निदेशक श्री राजनारायण कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    #HaryanaGovernment #KharifProcurement #AnuragRastogi #CropProcurement #MSP #FarmerWelfare #AgricultureHaryana #MungDal #Tilhan #FoodSupply #HaryanaFarmers

  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 6.18.53 PM (1).jpg
  • download (45).jpeg

    हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए

    चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री के निपटान के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त का भी कार्यभार संभाल रहे हैं, ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए, ऐसी अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री को समय रहते अनुपयोगी घोषित करना और तदनुसार उसका निपटान करना आवश्यक है। इस प्रयोजन के लिए, सरकार की नीतियों और दिशानिर्देशों के अनुसार, आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय या संबंधित उपायुक्त को आवश्यक मांग-पत्र भेजा जाना चाहिए। सामग्री को अनुपयोगी घोषित करने और उसके निपटान की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है।

    निपटान हेतु लंबित अधिशेष या अनुपयोगी सरकारी सामग्री का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में आपूर्ति एवं निपटान निदेशालय, हरियाणा को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इस जानकारी में सामग्री का प्रकार, खरीद का वर्ष, मात्रा, खरीद मूल्य, वर्तमान स्थिति और अन्य टिप्पणियाँ स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। इस पत्र के जारी होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए, जिसके बाद नियमित तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए। इन निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के ध्यान में लाया जाना चाहिए और इनका तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में बड़ी मात्रा में अतिरिक्त, अनुपयोगी और अप्रचलित सामग्री पड़ी है। ऐसी सामग्री को लंबे समय तक रखने से न केवल मूल्यवान भंडारण स्थान अवरुद्ध होता है, बल्कि संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, सार्वजनिक धन भी अनावश्यक रूप से अवरुद्ध रहता है, जिसका उपयोग अन्यथा अधिक उत्पादक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता था।

    #haryanagovt #departments #dispose #unusable #material #immediately #danikkhabar #news

  • 1002603854.jpg
    03/09/25 |

    पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल जीत हासिल की

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

    हरियाणा के मंत्री व एबीवीपी पूर्व नेता अनिल विज इस जीत पर गौरव वीर सोहल को यह चुनाव को जीतने के लिए मुबारक दी है। वह 1970 - 1972 मे एबीवीपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं।

    यह जीत ABVP कर्मठ कार्यकर्ता लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में PU के छात्र संघ चुनावों में अन्य छात्र संगठनों का दबदबा रहा था।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भारत का एक प्रमुख छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 9 जुलाई, 1949 को हुई थी। यह विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है, जिसके लाखों सदस्य हैं। एबीवीपी का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है, और इसका मानना है कि "छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है"। इसका नारा "ज्ञान, शील और एकता, परिषद की विशेषता" है।

    एबीवीपी एक ऐसा संगठन है जो छात्रों की समस्याओं के निवारण के साथ-साथ राष्ट्रहित के लिए भी काम करता है।

    यह शिक्षा से जुड़ी समस्याओं जैसे कि बुनियादी ढाँचे, शिक्षकों की कमी और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता है।

    इसका लक्ष्य छात्रों में राष्ट्रवादी सोच और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

    :यह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित करने का कार्य करता है।

    एबीवीपी के कार्यकर्ता अक्सर सामाजिक सेवा के कार्यों में भी भाग लेते हैं, जैसे कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना।

    #GauravVeerSohal #ABVP #PunjabUniversity #StudentElections #PresidentialVictory #CampusNews #ElectionResults #ABVPWin #Leadership #StudentPolitics #YouthPower #EducationalReform #SurveMasterEFlashes #PeerSupport #FutureLeaders #VoteForChange #PunjabPolitics #EmpoweringStudents #VictoryCelebration