हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ एवं विद्वत गोष्ठी का आयोजन
चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आज अकादमी भवन स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर कनेक्ट और कनेक्शन की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया और युवाओं को समाज के साथ सशक्त जुड़ाव स्थापित करने का आह्वान किया।
विद्वत संगोष्ठी के समापन अवसर पर संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो. आर.के. देसवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. आशुतोष अंगिरस तथा डॉ. जितेंद्र आर्य ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेश शर्मा को प्रथम, अतुल शर्मा को द्वितीय तथा वैभव शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मनदीप कौर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#SwamiVivekanandaJayanti #HaryanaSahityaAcademy #SanskritSpeechContest #YouthEmpowerment #VivekanandaVichargoshthi #SanskritCulture #KuldeepChandAgnihotri #PanchkulaEvents #HaryanaSanskritAcademy #CulturalHeritage #SanskritBhashan #IndianPhilosophy #SpiritualAwakening #EducationalTalk #YoungScholars #HaryanaEvents #SanskritPromotion #DahirSenAuditorium #NationalYouthDay #InspirationalQuotesIndia