कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना ही बड़ा पद दिया जाता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर कटाक्ष किया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी पर भी आरोप है, राहुल गांधी जी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। इसी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पार्टी का ये किरदार है। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब वह उन्हें हमेशा सीएलयू की सरकार कहते थे क्योंकि सीएलयू ही बेचे गए व सीएलयू ही बांटे गए।  

#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #raonarender #congress #haryanacongress

Previous

सीआईएसएफ ने भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की आधिकारिक संभाली जिम्मेदारी

Next

“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”, राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गई है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज