बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की होगी बैठक- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

संबंधित अधीक्षक अभियंताओं से बिजली डिफाल्टर रिकवरी के संबंध में ली जाएगी रिपोर्ट - अनिल विज


चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें संबंधित अधीक्षक अभियंताओं से रिकवरी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।



श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा विभाग की बकाया राशि 7700 करोड की रिकवरी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।



उन्होंने कहा कि बिजली डिफाल्टरों का यह तथ्य जब उनके सामने आया तो उसी समय ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली गई थी, जिसमें प्रत्येक जिलें की रिकवरी के बारे में जानकारी के तहत संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब अमुक अधिकारियों की रैकिंग भी रिकवरी के अनुसार तय की जाएगी। श्री विज ने बताया कि इस बारे में जल्द ही अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और रिकवरी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।

##AnilVij #ElectricityDepartment #PowerBillRecovery #HaryanaGovernment #EnergySector #DefaultRecovery #EnergyMinister

Previous

इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख अब बढ़कर हुई 16 सितम्बर

Next

हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए