प्रदेश में धान घोटाले में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

करनाल 17 नवम्बर - करनाल में आज पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में धान घोटाले में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल में रुके और उन्होंने बताया कि दिल्ली में हरियाणा का ट्रेड फेयर था , हमारी गनौर में हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बन रही है उसे देखने गए थे 2026 जून में तैयार होने की संभावना है और करनाल में महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी अंडर कंस्ट्रक्शन चल रही है ये भी जल्द बन कर तैयार जो जाएगी , जल्द जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ।

वहीं कृषि मंत्री ने धान घोटाले पर बोले कि जो भी गड़बड़ी करेगा उसे पर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी उसमें चाहे अधिकारी ही क्यों ना हो या फिर राइस मिलर क्यों ना हो , प्रदेश में जिस भी जिले में घोटाले होते है सभी जगह वरिवीक्षण हो रही है कोई बचेगा नहीं सब पकड़ के दायरे में आयेगे , कोई भी राजनीतिक हो बड़ा अधिकारी हो कोई छोड़ा हो जो भी गुणगार है कोई भी बख्शा नहीं जायेगा ।

आतंकी हमले पर मंत्री बोले सरकार इस मामले में छानबीन कर रही है जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी , जो भी इस मामले में शामिल होगा सब दायरे में होंगे कोई बख्शा नहीं जाएगा ।

यूरिया की दिक्कत पर मंत्री बोले हमने इसे मेरी फसल मेरा ब्योरा से जोड़ दिया है ये खेत के लिए है खाद सरकार इस पर सब्सिडी भी दे रही है ये उसे मिलना चाहिए जिसका खुद का खेत हो हमने ऑनलाइन कर दिया है किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी , जिसका खेत उसका खाद ।

25 नवंबर को को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में पहुंच रहे हैं उनके स्वागत के लिए तैयारी भी की जा रही है ।

#agricultureminister #haryanagoverment #haryana #karnal

Previous

सिरसा के किसानों ने मिसाल कायम की: रिकॉर्ड 85% धान कटाई, जागरूकता अभियान सफल

Next

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए