ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पर आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पहुंच कर परिजनों को ढांडस बंधाया।

इस मौके पर उन्होंने वाई पुरन कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इसके पश्चात, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे आज यहां परिजनों के दुख में शामिल होने के लिए आए है।

उल्लेखनीय है कि श्री विज ने वाई पुरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनित पी कुमार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके अलावा, श्री विज आज अमनित पी कुमार के भाई, दोनों बेटियों और वाई पुरन कुमार के भाईयों सहित अन्य परिजनों से भी मिले और उनके दुख में शामिल हुए।

........

Previous

“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”, राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गई है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष