Skip to Videos
  • Protest-1.png

    जियो फेंसिंग के विरोध मे 4 अगस्त को एक घंटे का स्वास्थ विभाग मे रहेगा वर्क सस्पेंड

    जे कुमार 3 अगस्त अम्बाला : जियो फेंसिंग के विरोध मे 4 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक घंटे का वर्क करने का आह्वान किया हुआ है लेकिन इस एक घंटे के वर्क सस्पेड के दोरान आपातकालीन सुविधाए चालू रहेगी, अम्बाला जिला के प्रधान तरनदीप सिंह ने बताया कि पूरे हरियाणा मे रविवार को मीटिंग के दोरान इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कि गई है | उन्होने बताया कि इस 1 घंटे के वर्क सस्पेंड को लेकर सिविल सर्जन को पहले ही पत्र के जरिए अवगत करवाया गया है, साथ ही तालमेल कमेटी द्वारा भी पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दी गया है |

    प्रधान तरनदीप ने बताया कि 3 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी और सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कमेटी ने मांग की है कि जियो फेंसिंग सिस्टम को तुरंत वापस लिया जाए। इस कार्य बहिष्कार से 4 अगस्त को प्रदेश के सिविल अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होने बताया कि हमारी मंशा जनता को परेशान करना बिलकुल भी नही है लेकिन उच्चअधिकारी हररोज नए से नए लेटर जारी करके कर्मचारियो को इस तरह से आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है |

    #ambala #nhmambala #healthdepartment #againstgeofencing #haryana

  • IMG-20250803-WA0020.jpg
    03/08/25

    ओस्का व इद्रीश फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बिताए सुनहरे पल

    जे कुमार 3 अगस्त अम्बाला : ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) एवं इद्रीश फाउंडेशन द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों अपना घर वृद्धाश्रम, अम्बाला छावनी का दौरा किया। विद्यार्थियों ने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनकी बातें सुनीं और उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया। मौके पर विद्यार्थियों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर बुजुर्गों का मनोरंजन किया, जिससे पूरे माहौल में खुशी और अपनत्व का संचार हुआ।

    संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने कहा कि उन्हें आज ऐसा लगा जैसे अपने बच्चे हमारे पास लौट आए हैं। वहीं एक अन्य बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा, आप लोगों के गाने सुनकर पुराने दिन याद आ गए, बहुत अच्छा लगा।

    ओस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भांकर ने इस अवसर पर कहा कि हम मानते हैं कि बुजुर्ग अनुभवों और परंपराओं के भंडार हैं, उनके साथ समय बिताना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ओस्का के सहसचिव राजिन्दर मीरवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना नहीं, बल्कि युवाओं में मानवीय संवेदनाओं और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। ये पल न केवल बुजुर्गों के लिए खास होते हैं, बल्कि युवाओं को भी जीवन के अमूल्य अनुभव सिखाते हैं।

    इद्रीश फांउडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर गीत गाए जिससे अपना घर के आंगन में हंसी गूंज उठी और गीतों की मधुर धुन से माहौल खुशनुमा हो गया। उन्होने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज में पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव और अपनत्व को मजबूत करती हैं।

    इस अवसर पर बुजुर्गों ने अपने अनुभव सांझा करने के साथ-साथ गाने और भजन भी सुनाए तथा ओस्का के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर तुषार सागर ने पुराने गानों के साथ-साथ भजन भी प्रस्तुत किये। वहीं बच्चों में सक्षम पूनिया ने गाने तथा नियति ने कविता पाठ से सबका मन मोह लिया।

    #ambala #haryana #foundation #oldagehome

  • GxVEZvnWkAAI0FZ.jpg
    03/08/25 |

    हिमाचल के राज्यपाल ने डॉ. पवनेश कुमार को एचपीपीएससी सदस्य की शपथ दिलाई

    हिमाचल, 03 अगस्त (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


    मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस अवसर पर उपस्थित रहे।


    लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी शपथ समारोह में उपस्थित थी।


    राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।


    लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, एचपीपीएससी के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्तन, लोक सेवा आयोग के सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    #himachal #oathceremony #hppsc #danikkhabar #news

  • 198920_HomePage_3698ad46-3ceb-4bdf-b0fb-8ed97160aa72.jpeg

    ऋषि-मुनियों ने देश की संस्कृति व विचारों को किया समृद्ध

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन को सार्थक और उत्कृष्ट बनाने की राह दिखाती है। इसका अनुसरण करने से जीवन कष्ट मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों और संतों ने देश की संस्कृति व विचारों को समृद्ध किया है। वे जहां भी जाते हैं अपने सुविचारों के माध्यम से समाज में भाईचारा कायम करते हैं। सनातन संस्कृति संतों के कारण ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।

    भजनलाल शर्मा शनिवार को सलूम्बर जिले के केनर ग्राम स्थित धौलागढ़ धाम में 45 दिवसीय श्रावण कुंभ महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति और आस्था केन्द्रों का निरंतर उत्थान हो रहा है। 

    राज्य सरकार जनजातीय पर्यटन सर्किट करेगी विकसित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘विकास भी और विरासत भी‘ के मूलमंत्र को आत्मसात करके प्रदेश के आस्था धामों का कायाकल्प करने का काम कर रही है। इसी दिशा में हमने बजट 2025-26 में जनजातीय आस्था के केंद्र त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृकुंडिया आदि को शामिल कर जनजातीय पर्यटन सर्किट विकसित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुष्कर अजमेर में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर तथा खाटूश्याम जी मंदिर के विकास कार्य, सालासर बालाजी, तनोट माता, करणी माता मंदिर आदि स्थानों के लिए भी सुगम परिवहन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए विशेष कैंप स्थापित कर निशुल्क भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा एवं हेल्थ डेस्क की व्यवस्था भी करवाई गई।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून में राज्य के सभी बांध पूरी तरह भर गए थे और इस वर्ष जुलाई माह में ही अधिकांश बांध भर चुके हैं। इस अच्छी बारिश से प्रदेश के किसानों का जीवन खुशहाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, युवा और महिला के उत्थान से प्रदेश और देश भी विकसित होगा। 

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक जागरूकता की जगाई अलख-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता की अलख जगाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी राजीविका के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। हमारी बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब समाज में भाईचारा रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाएं। 

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ शुरू किया। जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे तथा इस वर्ष हम 10 करोड़ पौधारोपण करेंगे। हमारा लक्ष्य पांच वर्ष में 50 करोड़ पौधे लगाने का है। 

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने अघोर पशुपति पीठ में आयोजित अतिरुद्र महायज्ञ में भाग लिया तथा साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198930_HomePage_8510c8d3-f3c9-4574-a0c0-edd5e31047bb.jpeg

    केंद्रीय वन मंत्री ने 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव शनिवार को अलवर जिला स्थित प्रताप ऑडिटोरियम से नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को बेहतर करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि के अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण हेतु क्रय किए गए नए 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) का लोकार्पण कर उन्हें हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अभिनव पहल करते हुए नगर निगम की सफाई कर्मचारी श्रीमती पूनम चावरिया से ऑटो टिपर का पूजन करवाया तथा 5 स्वच्छता सखियों को स्वच्छता किट भेंट किए एवं उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई।  

    स्वच्छ भारत मिशन सामाजिक परिवर्तन का बडा सूत्रापात—

    केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में कार्यभार संभालते ही गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत मिशन का आगाज किया था, जिसके सार्थक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं। इस अभियान की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने करते हुए कहा कि यह भारत में सामाजिक परिवर्तन का बहुत बडा सूत्रपात है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत देश में 11 करोड 65 लाख शौचालय बनाए गए तथा 4576 गांवों को ओडीएफ, 3913 गांवों को ओडीएफ प्लस, 1429 शहरों को विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्रदान किया गया है। 

    एनसीआर का सबसे साफ-सुथरा शहर बनने की दिशा में बढा अलवर—

    उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ शहर समृद्धि का मार्ग है, इसको मध्यनजर रखते हुए अलवर शहर को स्वच्छ व साफ-सुथरा शहर बनाने व एनसीआर क्षेत्र में स्वच्छता में टॉप रैंकिंग लाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि (ईपीसी फण्ड) की 4.50 करोड रूपये की राशि से नगर निगम अलवर को 50 ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी क्षमता शहर में संचालित ऑटो टिपरों से डेढ गुना अधिक है। इससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कचरे को पृथक-पृथक संग्रहण करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अलवर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 310 पायदान ऊपर चढकर 54वीं रैंक हासिल की है, जबकि विगत सर्वेक्षण में 364वें स्थान पर था। 

    स्वच्छता को संस्कार में लाने के लिए जन सहभागिता जरूरी— 

    उन्होंने कहा कि शहर के कचरा प्रबंधन में सार्वजनिक भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि घर व प्रतिष्ठान से गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक होगा तो कचरे की रिसाइकिलिंग से जैविक खाद व बायोगैस प्लांट आदि लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन या एक मेडल लेने का कार्य नहीं है बल्कि यह पूरे जीवन चलने वाला संस्कार है। उन्होंने कहा कि अब अलवर को स्वच्छता में एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में शासन व प्रशासन के साथ शहर के सामाजिक व व्यापारिक संगठनों, स्वयं सहायता संस्थाओं व आम नागरिक की जागरूकता के साथ भागीदारी की महती आवश्यकता है। इसके लिए सितम्बर-अक्टूबर माह में शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों में विभिन्न एसोसिएशनों के साथ जागरूकता, श्रमदान व प्रशिक्षण आयोजित कर इसे जन आन्दोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

    कचरा निस्तारण की दिशा में सकारात्मक प्रयास—

    उन्होंने कहा कि शहर में मेकेनाइज ट्रांसफर स्टेशन के लिए यूआईटी ने 6480 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की है, वहीं सीएनडी वेस्ट प्लांट के लिए यूआईटी द्वारा अग्यारा में 18 हजार वर्गमीटर भूमि आंवटित की गई है तथा गोलेटा में एक लाख घन मीटर से अधिक पडे लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलवर शहर का विस्तार हो रहा है इसको ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई के लिए नगर निगम क्षेत्रा के साथ-साथ यूआईटी व रीको के क्षेत्र को भी शामिल किया जाकर साफ-सफाई का टैंडर किया जा रहा है। पूर्व में 2020 में ठोस कचरे के निस्तारण हेतु जिस फर्म को ठेका दिया गया था उसने कोई काम नहीं किया, उसके टैंडर को निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा मुक्त, क्लीन सिटी व प्लास्टिक फ्री सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा, इसके लिए पुराना सूचना केंद्र व रामगढ चिन्हित किया गया है। शहर की स्वच्छता में मानकों के अनुरूप आवासीय क्षेत्रों में दिन में दो बार व वाणिज्यिक क्षेत्रों में दिन में तीन बार साफ-सफाई कार्य करना होता है। इसके लिए जिला प्रशासन शहर के कचरा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें और उसमें व्यापारिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लेवे। 

    पार्क गोद लेने में आगे आएं संस्थाएं—

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा माई सिटी माई पार्क अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत माई सिटी माई पार्क वेब पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से शहर के व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन आदि जुडकर पार्क को गोद ले सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से शहर में स्थित 166 पार्कों का कायाकल्प हो सकेगा। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा क्लीन अलवर पोर्टल प्रारम्भ किया गया है जिसमें स्वच्छता व रोड लाइट संबंधी शिकायतें की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में आमजन का सहयोग लेने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198923_HomePage_cf1ac1c3-adb6-4be6-b988-83acda1bd75a.jpeg

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किश्त जारी, बाड़मेर के 2.32 लाख किसान लाभांवित

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में वर्चुअली जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश भर के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके जरिए बाड़मेर जिले के 2.32 लाख किसान लाभांवित हुए।

    इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाने की अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। उ़द्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिली राशि किसानों की कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में राशि हस्तातंरित होने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198928_HomePage_193d12b4-cb69-4ab8-8bed-9559e05322cd.jpeg

    अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 85 सिलेंडर जप्त

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद अधिकारी की कार्रवाई लगातार जारी है। 

    राजधानी जयपुर में शनिवार को रसद विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं। यह कार्रवाई रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव द्वारा की गई।

    पहली कार्रवाई जयपुर के गजसिंहपूरा क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके से 71 घरेलू सिलेंडर, 9 कमर्शियल सिलेंडर, चार रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की। यह रिफिलिंग न केवल अवैध थी बल्कि अत्यंत खतरनाक भी, जो स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती थी।

    दूसरी कार्रवाई हसनपुरा क्षेत्र में की गई, जहां रिहायशी इलाके के भीतर ही अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पूर्णतः गैरकानूनी था और सिलेंडरों के फटने जैसी दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

     जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के गैस रिफिलिंग की जा रही थी, जो जन सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने स्पष्ट किया कि विभाग इस तरह के अवैध रैकेट को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में भी लगातार औचक निरीक्षण कर इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।

    प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग अथवा गैस सिलेंडरों के संदिग्ध उपयोग की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198940_HomePage_7ee56013-92cc-45ca-a09b-2acafb88538a.jpeg

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री शाह को प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों, विकास के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

    इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप न्यायिक व्यवस्था में आए संस्थागत सुधारों एवं आमजन में बने सकारात्मक विश्वास को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर भी उन्हें जानकारी दी।

     मुख्यमंत्री की केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से शिष्टाचार भेंट

    इससे पहले भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने राजस्थान रिफाइनरी तथा पेट्रोलियम व गैस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198929_HomePage_7a5c884f-b38f-4e8a-a0dc-74f9906991e9.jpeg

    धुनों की जुगलबंदी ने बिखेरा जादू तो भरतनाट्यम ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

    राजधानी जयपुर की सांस्कृतिक फिज़ा शनिवार की शाम सुरों, तालों और नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से सराबोर हो उठी। जवाहर कला केंद्र में डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेघ उत्सव की रंगारंग शुरुआत ने श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अदनान ग्रुप की प्रस्तुति से हुआ, जिसमें सितार, वायलिन और तबले की जुगलबंदी ने श्रोताओं को संगीत के एक नए अनुभव से जोड़ा। अदनान खान और उनके साथी कलाकारों ने राग मेघ और राग मल्हार जैसे मानसूनी रागों को फ्यूजन शैली में प्रस्तुत किया। शास्त्रीय परंपरा की गहराई और आधुनिक ध्वनियों की ऊर्जावान गति का यह संयोजन ऐसा प्रभाव उत्पन्न कर गया कि दर्शकों की तालियों ने सभागार की गूंज को स्वर लहरियों में बदल दिया। खास बात यह रही कि अदनान ग्रुप ने अपने वादन में लोक धुनों और राग आधारित प्रयोगों का ऐसा सम्मिलन किया जिसने युवा श्रोताओं को भी जोड़कर रखा।

    इसके पश्चात प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना कनक सुधाकर और उनकी नृत्यशिक्षित टीम ने "त्रिदेवी" प्रस्तुति द्वारा भूमि देवी, पार्वती देवी तथा लक्ष्मी देवी के चित्रण द्वारा नारी के सशक्त स्वरुप पर पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। भरतनाट्यम की पारंपरिक मुद्राओं, नयनाभिराम अभिनय और सौम्य गतियों के माध्यम से उन्होंने देवी के नव रूप की प्रतीकात्मकता, नायिका की शक्ति, और स्त्री के सौंदर्य को अत्यंत सजीव रूप में मंच पर उतार दिया। रस, भाव, ताल और नृत्य की शुद्धता ने दर्शकों को एक आध्यात्मिक अनुभूति करवाई, जिसे सभी ने खड़े होकर सराहा।

    इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्घाटन डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया गुहा (आईएएस) की उपस्थिति में हुआ।

    उन्होंने बताया कि "मेघ उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानसून की रचनात्मकता, सौंदर्य और सांस्कृतिक चेतना को लोक व शास्त्रीय कलाओं के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास है। यह मंच परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक बन रहा है।"

    कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (पटियाला), पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) तथा जवाहर कला केंद्र एवं राजीविका के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में समाज, प्रशासन, राजनीति, मीडिया, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।

    रविवार, 3 अगस्त को समापन अवसर पर विश्वविख्यात लोक गायक मूरलाला मारवाड़ा की कबीर व सूफी गायन प्रस्तुति होगी, जिसमें उनके स्वरों के माध्यम से आत्मिक गहराई, दर्शन की ऊंचाई और संगीत की माधुर्यता का संगम श्रोताओं को एक अनूठी अनुभूति प्रदान करेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.jpeg
    03/08/25

    इनर व्हील क्लब अंबाला डिफेंस यूनाइटेड ने गंदगी को हरियाली में बदला, किया पौधरोपण

    जे कुमार 3 अगस्त अंबाला : सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनर व्हील क्लब अंबाला डिफेंस यूनाइटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाया है। क्लब की उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर, सचिव चरणजीत कौर, कोषाध्यक्ष सुचित्रा सिंह और संपादक अनिता सिंह ने अनिल विज मार्ग का दौरा कर सड़क किनारे फैली गंदगी का जायज़ा लिया।

    उन्होंने देखा कि बंजर भूमि को पहले साफ कराया और फिर वहाँ पौधरोपण किया जाएगा। उन्होने सफाई अभियान चलाकर कूड़े को हटाया गया और लगभग 13 पौधे लगाए गए। इस पहल की आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशंसा की और क्लब को इसके लिए धन्यवाद दिया। क्लब का यह कार्य न केवल स्वच्छता का संदेश देता है, बल्कि पर्यावरण जागरूकता का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

    #innerwheelclub #plantedtrees #ambala #haryana

  • download (1).png
    03/08/25 |

    हिमाचल सहकारिता विभाग का 53 करोड़ रुपये से होगा डिजिटलीकरण

    हिमाचल, 03 अगस्त (अभी) : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा है कि प्रदेश सरकार सहकारी समितियों को डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली से जोड़ने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है। सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए विभाग में डिजिटलीकरण कार्यक्रम लागू किया गया है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।


    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता समितियों से आम लोग जुड़े हुए होते हैं और उनमें उनकी पूंजी का निवेश होता है, इसलिए समितियों के संचालन में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश मे 1,789 प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समितियों (पीएसीएस) के कंप्यूटरीकरण के लिए 53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में 22.18 करोड़ रुपये कंप्यूटरीकरण के कार्य के लिए खर्च किए जा चुके हैं।


    उन्होंने बताया कि पहले चरण में 870 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में 919 पीएसीएस को कंप्यूटरीकरण के लिए चयनित किया गया है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार की यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और आर्थिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम है। इससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी तथा समितियों का संचालन पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित होगा।


    सहकारिता विभाग ने समितियों की ऑडिट प्रक्रिया को सशक्त करने के लिए 30 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं, जो ऑडिटरों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी सहकारी समितियों का ऑडिट 30 सितंबर, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


    राज्य सरकार द्वारा 1,153 पीएसीएस को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर 300 से अधिक डिजिटल सेवाएं जैसे टेली-लॉ, टेलीमेडिसिन, पेंशन, प्रमाण पत्र, बैंकिंग सेवाएं आदि उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को गांव में ही अनेक सरकारी सेवाएं सुलभ होगी।


    प्रदेश में सहकारी समितियों मंे पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस से जोड़ा जा रहा है। इस डेटाबेस के माध्यम से समितियों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईै) आधारित निगरानी संभव होगी, जिससे प्रशासनिक निर्णय और नीति निर्माण में पारदर्शिता बढ़ेगी।


    ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारी समितियों को सक्षम, स्वावलंबी और तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक संगठन नहीं, यह जनता का विश्वास है। इनके सशक्त और पारदर्शी होने से राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    #himachal #india #digital #development #danikkhabar #news

  • देश में तेजी से फैलता बहुत बड़ा खतरा

    अनिल विज, अंबाला छावनी 3 अगस्त 2025

    भारत में कैंसर एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 2023 में भारत में कैंसर के 14 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

    धूम्रपान और तंबाकू का सेवन मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर का मुख्य कारण है। इसी तरह, शराब के अधिक सेवन से लिवर और पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

    आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग व्यायाम और पौष्टिक आहार पर कम ध्यान देते हैं। प्रसंस्कृत (processed) और फास्ट फूड का अधिक सेवन भी मोटापे और कई तरह के कैंसर को बढ़ावा दे रहा है।

    वायु और जल प्रदूषण भी कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। हवा में मौजूद हानिकारक कण फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

    कुछ प्रकार के कैंसर आनुवांशिक होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जा सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो आपको इसका खतरा ज़्यादा हो सकता है।

    वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी और सी (लिवर कैंसर) और HPV (सर्वाइकल कैंसर), भी कैंसर का कारण बन सकते हैं

    कैंसर को पूरी तरह रोकना शायद संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय करके इसके जोखिम को कम किया जा सकता है:

    * स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं:

    * नियमित व्यायाम: हर दिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और कैंसर का खतरा कम होता है।

    * पौष्टिक आहार: ताजे फल, सब्जियां, दालें और अनाज जैसे फाइबर-युक्त आहार का सेवन करें। लाल और प्रसंस्कृत मांस का सेवन कम करें।

    * तंबाकू और शराब से दूर रहें: कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है तंबाकू (धूम्रपान और चबाने वाला) और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना।

    * टीकाकरण: कुछ कैंसर से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं, जैसे HPV का टीका, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है।

    हो सके तो प्रदूषण वाले वातावरण से बचें। अगर प्रदूषण ज़्यादा है, तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

    कैंसर का जल्दी पता लगाने से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर रहा हो।

    जागरूकता फैलाना: कैंसर के बारे में जानकारी होने से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

    आप इन उपायों को अपनाकर खुद को और अपने परिवार को कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो समय पर इलाज और डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है।

  • 03/08/25 |

    आज के कुछ प्रमुख खेल समाचार

    क्रिकेट

    * भारत बनाम इंग्लैंड (पांचवां टेस्ट): ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन के खेल के अंत तक, भारत के पास 300 से अधिक रनों की बढ़त है और जीत के लिए उसे केवल 8 विकेट की जरूरत है।

    * एशिया कप 2025: एसीसी (ACC) ने घोषणा की है कि एशिया कप 2025 के मैच इस बार यूएई में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई में होगा।

    * शुभमन गिल का रिकॉर्ड: इस टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    * WCL 2025: एबी डिविलियर्स के तूफानी शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने WCL का खिताब जीत लिया है।

    फुटबॉल

    * खालिद जमील भारतीय फुटबॉल टीम के कोच बने: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय फुटबॉल टीम को खालिद जमील के रूप में एक भारतीय कोच मिला है।

    टेनिस

    * विंबलडन: कार्लोस अल्काराज को हराकर यानिक सिनर ने विंबलडन का खिताब जीत लिया है।

    अन्य खेल

    * महिला विश्व कप शतरंज: दिव्या देशमुख ने महिला विश्व कप के फाइनल में हम्पी को हराकर ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता।

  • 03/08/25 |

    आज का राशिफल 3 अगस्त 2025

    मेष

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

    वृषभ

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है। जो लोग कपड़ों, होटल या श्रृंगार से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी कमाई हो सकती है। वाहन सुख का भी योग है।

    मिथुन

    आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की ज़रूरत है। धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन अगर निवेश करेंगे तो फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।

    कर्क

    आज का दिन लाभदायक है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

    सिंह

    भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

    कन्या

    धैर्य से काम लें। नौकरी में तरक्की और सम्मान मिल सकता है। परिवार में कोई नया काम शुरू होने का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

    तुला

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

    वृश्चिक

    सफलता का योग है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा से लाभ हो सकता है, लेकिन आलस्य से बचें।

    धनु

    आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

    मकर

    आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग हैं।

    कुंभ

    वित्तीय मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। पेशेवर परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

    यह एक सामान्य राशिफल है। आपकी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं।

  • 198860_HomePage_20491464-b6e9-4d78-8c88-7fbc1035c229.jpeg

    निदेशक आशीष मोदी ने विमंदित बच्चों के साथ बिताया गुणवत्तायुक्त समय

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने शुक्रवार को जामडोली कैंपस स्थित विमंदित गृह, छात्रावास सहित विभिन्न भवनों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मूंडला स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पीठ एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया।

    आशीष मोदी ने निरीक्षण के दौरान विमंदित गृह के बालक-बालिकाओं से बातचीत करते हुए समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने बारिश में भवनों की स्थिति, जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    निदेशक ने राजकीय बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के क्लास रूम, रसोई व अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बच्चों के साथ मनोरंजक बातें की। विमंदित बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखी निदेशक को बांधी और उन्हें कविताएं भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कॉपी में पेंटिंग्स देखकर हौसला अफजाई करते हुए शाबाशी भी दी।

    आशीष मोदी ने जामडोली कैंपस में बने अनुसूचित जाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, देवनारायण बालिका छात्रावासों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बौद्धिक दिव्यांग शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, राज्य पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान, सीआरसी, अपना घर द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आदि भवनों का निरीक्षण किया। निदेशक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के साथ संवाद किया साथ ही बौद्धिक दिव्यांग गृह में भोजन भी किया।

    आशीष मोदी ने जमवा रामगढ़ के मूंडला में बनी डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198864_HomePage_08ba2038-9e53-4eea-b716-b1074313f6b8.jpeg

    जयपुर जिले में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में संचालित किया जा रहा है।

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव कातिकिथाला श्रीनिवास ने शुक्रवार को जयपुर जिले के जमवारामगढ़ के ग्राम लांगड़ियावास में स्थित ठोस अपशिष्ट आधारित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का दौरा किया। यह प्लांट राजस्थान सरकार की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत एक प्रमुख पहल है, जिसे जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट (जयपुर) लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में संचालित किया जा रहा है।

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी के निदेशक जुइकर प्रतीक चंद्रशेखर एवं आयुक्त, नगर निगम जयपुर (हेरिटेज) डॉ. निधि पटेल ने श्री श्रीनिवास को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

    श्रीनिवास ने प्लांट प्रमुख से प्लांट की कार्यप्रणाली, उपयोग लाई जा रही  नवीनतम तकनीकों, अपशिष्ट से ऊर्जा निर्माण प्रक्रिया एवं पर्यावरणीय लाभों पर  विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने संपूर्ण प्लांट का भ्रमण कर इसकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

    इस अवसर पर श्रीनिवास ने स्वायत्त शासन विभाग, नगर निगम, जयपुर एवं जिंदल समूह के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लांट इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस प्रकार सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र मिलकर शहरी चुनौतियों का सतत् समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। यह संयंत्र न केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक अहम योगदान दे रहा है।

    वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की मुख्य विशेषताएं:

    फरवरी, 2025 से संचालित इस प्लांट में प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन ठोस कचरे का प्रसंस्करण कर  प्रतिदिन 12 मेगावाट-घंटा  का विद्युत उत्पादन किया जाता है जिस से लगभग 2.5 करोड़ रूपए की आय नगर निगम को होती है । इस प्लांट से लैंडफिल में जाने वाले कचरे में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198883_HomePage_b292303c-a3bc-4f6a-9940-7766ea3331c6.jpeg

    मानसून के पश्चात हीरापुरा बस स्टैण्ड से हो बसों का संचालन शुरू

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर की वर्तमान ट्रैफिक स्थिति को तुरंत सुगम एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात संचालन हेतु भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत दीर्घकालीन कार्ययोजना के लिए गृह एवं यातायात विभाग, जेडीए, शहरी विकास एवं आवासन व स्वायत्त शासन विभाग मिलकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करें।

                  भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के प्रमुख शहरों एवं जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पुलिस एवं यातायात के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सेंस को बढ़ावा दिया जाए।

    चिन्हित बस स्टैण्डों का स्थानांतरण शीघ्र हो लागू—

                  मुख्यमंत्री ने बैठक में जयपुर शहर में वाहनों के सुगम संचालन और जाम से राहत के लिए व्यापारियों एवं आमजन से सुझाव लेकर व्यस्ततम मार्गों पर वन वे ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के चिन्हित ऑटो और बस स्टैण्ड के स्थानांतरण को शीघ्र लागू किया जाए। इसी क्रम में हीरापुरा बस टर्मिनल से मानसून के पश्चात बसों का तुरंत संचालन किया जाए। उन्होंने जयपुर के नवीन स्थानांतरित बस स्टैण्डों से यात्रियों के शहर में आवागमन के लिए जेसीटीसीएल बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जयपुर शहर में आवश्यकतानुरूप मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था हो विकसित—

                  भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग और उसकी उपयोगिता के अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने शहर में जोन आधारित ई-रिक्शा संचालन के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाते हुए जेडीए को जब्त ई-रिक्शाओं के लिए यार्ड व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

                  मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर निगरानी के लिए शहर में आधुनिक कैमरे लगाने और केन्द्रित कंट्रोल रूम बनाने के लिए राजस्थान ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट फंड से वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों की सख्त पालना कराने और उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, बढ़ती वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए भविष्य में प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर सिग्नल फ्री ट्रैफिक संचालन की कार्ययोजना बनाएं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • image003S82R.jpg

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भूपेंद्र यादव ने गुरुग्राम में 'मातृ वन' थीम-आधारित पहल के शुभारंभ की अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर भारत सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में 'मातृ वन' पहल के औपचारिक शुभारंभ की अध्यक्षता की।

    यह पहल पारिस्थितिकी संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी की प्रतीक एक हरित विरासत है। यह कार्यक्रम आज गुरुग्राम में हरियाणा वन विभाग द्वारा वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर हरियाणा उद्योग एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।

    'मातृ वन' पहल - एक थीम आधारित शहरी वन आवरण है जो प्रकृति से प्रेरित हरित प्रयासों के माध्यम से पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के किनारे अरावली पर्वतीय क्षेत्र में 750 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसकी परिकल्पना एक अद्वितीय पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक स्थल के रूप में की गई है जो जैव विविधता, जन कल्याण और शहरी स्थिरता में योगदान देगा।

    यह लक्ष्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) भागीदारों, स्थानीय निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों, बहुराष्ट्रीय निगमों (एमएनसी), स्कूली बच्चों और सरकारी संगठनों के बहु-हितधारक सहयोग के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।

    मनोहर लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कहा कि कैसे कार्बन उत्सर्जन मानव जाति के लिए सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए कार्बन कैप्चर तकनीक का उपयोग करने के अलावा उन्होंने नागरिकों को वनों की कटाई रोकने और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे वन मित्र बन सकें। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि किस प्रकार गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी कार्बन उत्सर्जन को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    उन्होंने बताया कि देश के ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी पहले ही 50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। इसके अलावा, गुरुग्राम जैसे महानगरों को हरित भवन, वन्यजीव सफारी के माध्यम से पर्यावरण-पर्यटन, थीम-आधारित जैव विविधता पार्क आदि जैसी अग्रणी पहलों में दूसरों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।

    भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 'मातृ वन' का हरित आवरण पूरे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए हृदय और फेफड़े का काम करेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार को इस वन भूमि को अरावली की स्थानीय वनस्पति प्रजातियों के वृक्षारोपण द्वारा 'मातृ वन' के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। यह परियोजना युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित आम जनता को एक स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करेगी। यादव ने कहा कि गुरुग्राम एक स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनेगा जो दूसरों के लिए एक 'आदर्श मिलेनियम सिटी' का सबसे बड़ा उदाहरण होगा।

    #ministermanoharlal #bhupinderyadav #ministryofenvironmentforestandclimatechange of India

  • 1723019955-f.jpg

    अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

    आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली

    अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा।

    राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त को एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा 5 सितम्बर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जायेगा।

    आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। प्रत्यक्ष आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क का उपयोग करके पंजीकरण करा सकते हैं।

    आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    गार्डन ट्रेल में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। पूरे सर्किट में लगाए गए क्यूआर कोड आगंतुकों को विभिन्न पौधों और डिज़ाइन विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

    इस वर्ष, आगंतुकों को एक नई विशेषता-बैबलिंग ब्रुक-देखने को मिलेगी। इस भूदृश्य क्षेत्र में शामिल हैं:

    ● झरने, फुहारे युक्‍त मूर्तिकलाएं, सीढीदार पत्थर और भूमि से ऊपर बने तालाब के साथ एक घुमावदार जलधारा

    ● आकर्षक पथों के साथ जुड़ा पंचतत्व ट्रेल्स और प्राकृतिक ध्वनि परिदृश्यों से युक्‍त एक शांत बरगद उपवन

    ● एक शांत हर्बल और प्लूमेरिया गार्डन, जिसमें मनमोहक घास के टीले और बागान हैं जो आत्मिक शांति का अनुभव प्रदान करते हैं।

    #amritudhan #rashtrapatibhavan

  • 198899_HomePage_a6c2d845-4487-46e5-906e-2ac171c9d238.jpeg

    ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अवेयरनेस बढ़ाने पर राजस्थान को दो राष्ट्रीय अवार्ड

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर हुए नीतिगत सुधारों एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन से प्रदेश में निरंतर अंगदान जैसे पुनीत कार्य को बढ़ावा मिल रहा है। अंगदान के क्षेत्र में बेहतर काम करने और इस दिशा में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के लिए राजस्थान को इमरजिंग स्टेट इन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और एक्सीलेंस इन प्रमोशन ऑफ ऑर्गन डोनेशन कैटगरी में दो राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

    नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने यह दोनों अवार्ड प्रदान किए। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान के साथ राजस्थान में अंगदान से जुड़ी चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने यह पुरस्कार ग्रहण किए।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अंगदान के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंगदान से जुड़े सभी अधिकारियों, कार्मिकों, संस्थाओं तथा इस पुनीत कार्य में उदारमन से आगे आए परिजनों को बधाई दी है।

    उन्होंने कहा है कि अंगदान जीवन का सबसे महान उपहार है। यह किसी को नया जीवन देने का एक पुण्य कार्य है। एक व्यक्ति की इच्छा और सहमति से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन, नई रोशनी और नई उम्मीद दी जा सकती है।

    उन्होंने कहा कि आज भी हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में हैं। यह इंतज़ार तभी खत्म हो सकता है जब हम सभी मिलकर अंगदान के महत्व को समझें और इसके लिए आगे आएँ। राज्य सरकार अंगदान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से अंगदान के लिए संकल्प लें।

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नवाचार कर रहा है। अंगदान की आनलाइन शपथ लेने में राजस्थान देश का अव्वल राज्य है। साथ ही, प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण से जुड़ी सुविधाओं में लगातार वांछित सुधार किया गया है। हमारा प्रयास है कि सभी मेडिकल कॉलेजों एवं इससे संबद्ध अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध हो। हर जिले में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

    चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। अंगदान एवं प्रत्यारोण की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए गाइडलाइन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। नई कमेटियों का गठन किया गया है तथा एसओपी में भी बदलाव किए गए हैं, जिनके परिणाम स्वरूप अंगदान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198897_HomePage_2fe45b3e-88b1-4412-b75d-929097e5e7fd.jpeg

    राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सा उप केन्द्र - भाटकड़ा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने किया। पशु चिकित्सा उप केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 बिन्दु सं.127 के अन्तर्गत बनाया जाकर इसका शुभारम्भ किया गया।

             इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उष्ट्र संरक्षण योजना व गौशाला अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषकों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयास एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की इस मौके पर सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में हुए नवाचार व निःशुल्क एम्बुलेंस से काश्तकारों की सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद महोदय ने 1962 मोबाईल वेटरनरी युनिट के बारे में अवगत करवाया तथा पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जानकारी दी ।  इस समारोह में विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198867_HomePage_0bb59334-1d53-46ca-a8c3-9e3453230bee.jpeg

    जिला प्रशासन ने जर्जर भवनों, वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायजा

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों, जलभराव और अन्य बारिश जनित नुकसान की स्थिति का आकलन किया।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर मुकेश कुमार मूंड ने जोरावर सिंह गेट, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, खोले के हनुमान जी, जयसिंहपुरा खोर सहित अन्य इलाकों में स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है, साथ ही प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि जनहित में प्रशासन सजग एवं सक्रिय है और आमजन से अपील करता है कि आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

    वहीं, अतिरिक्ति जिला कलक्टर जयपुर, दक्षिण श्री संतोष कुमार मीणा ने मालवीयनगर, सांगानेर, जगतपुरा इलाके में, उपखण्ड अधिकारी श्री राजेश जाखड़ ने विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन के इलाकों, उपखण्ड अधिकारी श्री अरुण शर्मा ने मानसरोवर एवं झोटवाड़ा जोन, उपखण्ड अधिकारी दीपक खटाना ने आदर्श नगर जोन एवं सिविल लाइंस जोन के इलाकों में वर्षा जनित स्थितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ संबंधित नगर निगम के उपायुक्त भी मौके पर मौजूद रहे।

    अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों एवं जलभराव वाली बस्तियों का दौरा किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा जहाँ आवश्यक हो वहाँ कीचड़ एवं जलभराव हटाने हेतु मड पंप तुरंत लगाए जाएँ। कमजोर एवं जर्जर भवनों की सूची तैयार कर वहां निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में मिट्टी के कट्टे (सैंडबैग) लगाए जाने के निर्देश दिए गए ताकि बारिश का पानी बस्तियों में प्रवेश न कर सके। नगर निकाय, पीएचईडी और आपदा प्रबंधन दल को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने को कहा गया है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने निगम, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198870_HomePage_375002af-891d-4a4e-b6ac-960a2fb5eab4.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तवीरों की हौंसला-अफजाई की

    एन.एस.बाछल, 02 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के 200 फुट रोड स्थित फ्रेंडर्स गार्डन में रक्तदान महादान फाउण्डेशन एवं श्यामा जुनेजा हॉस्पिटल में अर्चना फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

     वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पड़ने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं तथा मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

    पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश —

     मंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान महादान फाउण्डेशन के गौरव जांगिड के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने फाण्डेशन के सदस्यों को पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और धरती मां को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से टीम के सदस्य अपने जन्मदिन आदि के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित रूप से देखाभाल भी करें। साथ ही कहा कि अपने जन्मदिन पर अन्य व्यक्तियों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित कर उन्हें पौधे भेंट करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले वृहद स्तर पर पौधारोपण लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है इसमें प्रत्येक नागरिक सहभागी बनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 12.03.58 PM.jpeg
    02/08/25

    आर्य कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करता है: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार अम्बाला 2 अगस्त : अम्बाला के आर्य कालेज के सह शिक्षण और सिटी के कल्पना चावला राजकीय पोलिटेकनिक फॉर वूमैन के बीच 3 वर्षों के ओ.एम.यू. (समझौता ज्ञापन) हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य के नेतृत्व में कल्पना चावला, राजकीय पोलिटेकनिक फॉर वूमेन, अम्बाला सिटी और आर्य गर्ल्ज कॉलेज (अब आर्य कॉलेज, सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी के बीच आपसी शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग को सृदृढ़ करने हेतु तीन वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए।

    इस एम.ओ.यू के अन्तर्गत तकनीकी जानकारी और संसाधनों का आदान प्रदान, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की सुविधा, पाठ्यक्रम विकास, औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन, प्रयोगशालाओं और मशीनरी का उन्नयन, संयुक्त परियोजनाएं एवं कार्यशालाएं/सैमिनार इत्यादि शामिल रहेंगे।

    इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा कल्पना, चावला, राजकीय पोलिटेकनिक फार वूमन, अम्बाला सिटी से आए डॉ. मोनिका, टी.पी.ओ. और डॉ. बाबू राम ललका, एच.ओ.डी. पुस्तकालय और सूचना विभाग का स्वागत और अभिनन्दन किया और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे संस्थान का सदैव प्रयास रहा है कि छात्राओ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाए।

    यह एम.ओ.यू. न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसे सहयोग कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करते हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पुस्तकालय का भ्रमण करवाया। उन्होेंने कहा कि पुस्तकालय अब केवल अध्ययन केन्द्र नहीं है बल्कि यह डिजिटल सूचना और प्रौद्योगिकी कौशल के प्रशिक्षण का भी माध्यम बन चुके हैं।

    इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राएं कैटालागिंग, डिजिटलाइजेशन, रीडर सर्विस, ई-रिसोर्स प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यवहारिक अनुभव अर्जित कर रही है जो उनके भविष्य को सशक्त बनाएगा। आज पुराने एम.ओ.यू. के अंतर्गत 8 छात्राओं ने इंटर्नशिप पूर्ण की जबकि एक छात्रा एप्रेंटिसशिप कर रही है। यह समझौता आगामी वर्षों से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा तकनीकी समन्वय और छात्राओं के करियर उन्नयन की दिशा में एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

    #ambala #haryana #education #aryacollege #mou

  • 1002377426.jpg

    यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती - अनिल विज

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2025

    हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती । आदरणीय मोहन भागवत जी विश्व की सबसे बड़ी संस्था के प्रमुख हैं जो देश को परम वैभव पर पहुंचाने और लोगों में चरित्र निर्माण तथा देशभक्ति की भावना भरने के लिए सतत प्रयास कर रही है ।

    इतना बड़ा षडयंत्र बिना उस वक्त की सरकार के इशारे के बिना नहीं किया जा सकता । उस समय केंद्र में और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी

    एटीएस के एक पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया था।

     मुजावर के अनुसार, यह आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया था और इसका उद्देश्य "भगवा आतंकवाद" की थ्योरी को स्थापित करना था।

    भगवा आतंकवाद" या "हिंदू आतंकवाद" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2008 के मालेगांव बम धमाके के बाद चर्चा में आया था।

     उस समय की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की।

     कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इन शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर विवाद हुआ था। भारत में भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता भारत में तो भगवा आशीर्वाद होता है । इसी से इस देश में ज्ञान की गंगा बहती है ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे अक्सर 'संघ' के नाम से भी जाना जाता है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में की थी। शुरुआत में यह एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया, जिसकी शाखाएं देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई हैं।

    संघ अपनी दैनिक 'शाखाओं' के लिए जाना जाता है, जहाँ स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण लेते हैं।

    संघ और उससे जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करते हैं।

    संघ का उद्देश्य भारत को एक 'परम वैभवशाली' राष्ट्र बनाना है।

    स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवाभाव जैसे मूल्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

    संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है लगभग उससे जुड़े 48 प्रमुख संगठन संघ की विचारधारा से प्रेरित हो कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 5.41.04 PM.jpeg
    02/08/25

    पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीसी को मुखमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

    जे कुमार 2 अगस्त अम्बाला : पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने अम्बाला शहर से लघु सचिवालय डीसी अम्बाला को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन दिया।

    अम्बाला जिला प्रधान रमेश कुमार, जिला महासचिव सुदेश कुमार और जिला संयोजक विजय कुमार ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा 2018 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है सरकार से बातचीत के दौरान एक कमेटी का गठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया गया लेकिन सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिए किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची और संघर्ष समिति के साथ बातचीत बिना किसी ठोस कारणों के बाद बंद कर दिया।अब सरकार यूपीएस लेकर आ रही है जो की पूर्णतया कर्मचारी के हितों के साथ खिलवाड़ है कर्मचारी न ही एनपीएस चाहते हैं और ना ही यूपीएस चाहते हैं इसलिए सरकार से निवेदन है कि एनपीएस यूपीएस के साथ ओपीएस का ऑप्शन भी कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए।

    पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य उपप्रधान कमलदीप भट्टी ने कहा की सरकार को यूपीएस लाने से पहले कर्मचारियों का पक्ष भी सुनना चाहिए था।आज सभी विभागों के कर्मचारी यूपीएस के विरोध में खड़े हैं सरकार को तुरंत प्रभाव से निर्णय लेकर के पुरानी पेंशन बहाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा पेंशन बहाली संघर्ष समिति का संघर्ष जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक जारी रहेगा।इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ जो साथी पुरानी पेंशन में है वो भी विरोध में साथ आए है।

    #oldpension  #ambala  #haryana   #dc   #Chiefminister 
  • WhatsApp Image 2025-08-02 at 10.19.26 AM.jpg
    02/08/25

    डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क 2 महीने मे बांटे 700 नोटिस

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 2 अगस्त : डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव सिंगला की देख-रेख में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग की टीम घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 30 ब्लीडिंग चेकरों की टीम तैनात की है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पानी से भरे स्थानों, कूलर, टंकी, गमलों और छतों पर रखे बर्तनों की जांच कर रही है।

    डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि यह अभियान पूरी सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है ताकि डेंगू और मलेरिया जैसे मौसमी रोगों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी लारवा पाया जा रहा है, वहां संबंधित लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में ऐसी लापरवाही न करें। अभी तक विभाग द्वारा करीब 700 घरों में लारवा पाए जाने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है कि वे अपने आस-पास पानी एकत्र न होने दें, कूलर व टंकियों की नियमित सफाई करें, और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। साथ ही मच्छरदानी और रिपेलेंट का प्रयोग करने की भी सलाह दी जा रही है। डॉ. सिंगला ने आमजन से अपील की है कि वे विभाग का सहयोग करें और अपने घर तथा आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि हम डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों से सुरक्षित रह सकें।

    #ambala #denguemalaria #healthdepartment #distributednotices #haryana #news

  • 1002374213.jpg

    डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त, 2025

    हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। इस घोषणा का भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर प्रयास कर रही है।

    25% टैरिफ लगने से भारत के लगभग $86 बिलियन के वार्षिक निर्यात का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होगा।

    टैरिफ का सबसे ज्यादा असर रत्न और आभूषण, कपड़ा, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। हालांकि, कुछ उत्पादों, जैसे दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पेट्रोलियम उत्पादों को इस टैरिफ से छूट मिली है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से व्यापार में अस्थिरता आ सकती है, जिससे भारतीय व्यवसायों और उद्योगों में चिंता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह टैरिफ केवल एक दबाव रणनीति है, ताकि अमेरिका भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर सके।

    भारत सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर का अध्ययन कर रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने किसानों, व्यापारियों और MSMEs के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    भीहैरत के पास अमेरिका के खिलाफ WTO में शिकायत करने का विकल्प है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए ये टैरिफ WTO के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

    भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए इन वार्ताओं में मजबूत स्थिति में रहना चाहता है।

    सरकार जवाबी टैरिफ लगाने पर भी विचार कर रही है, जिससे अमेरिका से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ सकता है। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं

    2023 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग $190 बिलियन तक पहुंच गया, जिसमें वस्तुएं और सेवाएं दोनों शामिल हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

    * व्यापार के क्षेत्र:

    * भारत से निर्यात: भारत अमेरिका को मुख्य रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो पार्ट्स, आईटी सेवाएं और समुद्री उत्पाद (झींगा) निर्यात करता है।

  • 02/08/25 |

    आज के प्रमुख खेल समाचार

    क्रिकेट:

    * भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट: लंदन के ओवल में चल रहे 5वें टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, भारत ने इंग्लैंड को 247 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल ने एक तेज अर्धशतक लगाया।

    * मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन: इंग्लैंड की पहली पारी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिया। सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए काफी तारीफ मिल रही है।

    * जसप्रीत बुमराह को आराम: बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह को 5वें और आखिरी टेस्ट से आराम दिया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह आगामी एशिया कप में खेलेंगे या नहीं।

    * जो रूट का नया रिकॉर्ड: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने ओवल टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ गए।

    अन्य खेल:

    * विंबलडन: टेनिस में, यानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को हराकर विंबलडन का खिताब जीता। यह उनकी पहली विंबलडन जीत है।

    * महिला कुश्ती: भारतीय महिला पहलवानों ने U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं।

    * बैडमिंटन: बैडमिंटन में, भारत के लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

    * शतरंज: खेल मंत्री ने दिव्या देशमुख को 'ग्रैंडमास्टर' बनने पर सम्मानित किया, जिन्होंने हम्पी को हराकर यह खिताब जीता।

    * डूरंड कप: डूरंड कप में, क्लेटन सिल्वा के चार गोल की मदद से डायमंड हार्बर एफसी ने बीएसएफ एफसी को 8-1 से हरा दिया।

  • 02/08/25 |

    आज का राशिफल 2 अगस्त 2025

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आ सकती है और आप राजनीति में कदम बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में नए लोगों को शामिल करेंगे। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी काम बनेंगे और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।

    वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने का है। काम के नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

    मिथुन राशि: आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और जीवन का आनंद लेने के लिए सही मनोदशा में रहेंगे। प्रेम-जीवन में नई आशा की किरण दिखेगी। कमाई अच्छी होगी और अटका हुआ पैसा मिल सकता है।

    कर्क राशि: कोई अधूरी चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी समझ से काम लेना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन अच्छा जाएगा।

    सिंह राशि: आज आपको करियर और निजी जीवन में नए मौके मिलेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है और मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सकारात्मक सोच से आपकी छवि मजबूत होगी।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रोजगार में नए अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। समाज सेवा से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-साधन पाएंगे और परिवार से सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि: पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में रूटीन बनाए रखें और जोखिम लेने से बचें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में जगह बनाएंगे और सहजता से आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशि: आज आपको बड़ों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। निजी यात्रा की संभावना है, जो आपको स्फूर्ति देगी। मितभाषी बने रहें और लक्ष्य पर ध्यान दें।

    मकर राशि: आज आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है, लेकिन समय का प्रबंधन करके आप इसे संभाल लेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।

    कुंभ राशि: आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। योजनाएं आगे बढ़ेंगी और आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। धन लाभ होगा और आस्था में वृद्धि होगी।

    मीन राशि: आज का दिन आत्म-चिंतन के लिए अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में स्थिरता आएगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं, इसलिए प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करें। घर में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा।

  • sp ambala.jpg

    सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा इनाम व प्रंशसा पत्र : एसपी अम्बाला

    जे कुमार 1 अगस्त अम्बाला : सड़क दुर्घटनाएँ चिन्ता का बड़ा मुद्दा (विषय) है। सरकार द्वारा विभिन्न सड़क सुरक्षा सुधार कार्यक्रम लागू किए गए है ताकि आमजन की सड़क सुरक्षा  सुनिश्चित हो और सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकी। यह जानकारी एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने देते हुए बतलाया कि हर वर्ष वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और सड़क नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ यात्रा और यातायात जोखिम बहुत तेजी से बढ़ रहे है। सड़क यातायात दुघर्टनाएँ दुनिया भर में गम्भीर आर्थिक लागतों के साथ-साथ मृत्यु और विकलांगता का कारण बनी है।


    एसपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने, सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की आपातकालीन परिस्थिति में मदद करने वाले मददगारों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए राहवीर स्कीम चलाई है। इस राहवीर स्कीम के तहत मोटर वाहन से जुड़ी किसी गम्भीर दुर्घटना में एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने वाले  राहवीर/नेक व्यक्ति को 25 हजार रूपये की पुरस्कार राशि तथा प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बतलाया कि पूरे वर्ष के दौरान पुरस्कृत हुए राहवीरों में से उत्कृष्ठ राहवीर को राष्ट्रीय स्तर पर भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।  


    एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो जाने पर यदि समय रहते पहले घण्टे (गोल्डन आवर) में घायल व्यक्ति की मदद कर अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल करवा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते चिकित्सा उपचार नहीं मिल पाता क्योंकि लोगों मेें यह डर रहता है कि घायल व्यक्ति की सहायता करते है तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इसी दुविधा को दूर करने के लिए राहवीर स्कीम चलाई गई है जिससे लोग प्रेरित होकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों कीे तुरन्त मदद सकेगें।  

    एसपी अम्बाला ने आमजन से अपील की है कि वह सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें तथा सड़क दुर्घटना से स्वँय और दूसरों को बचाने के लिए यातायात के नियमों की पालना करें।

    #getreward #ambala #haryana #appreciationletter #roadaccident

  • Photo--1.jpg
    01/08/25

    प्रार्थियों की समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान हो सुनिश्चित- दर्शन कुमार

    जे कुमार अंबाला 1 अगस्त- समाधान शिविर को लेकर आयोजित हुई बैठक को लेकर हुई एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि वीसी के माध्यम से जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है सभी अधिकारीगण उनकी अनुपालना करते हुए लोगो की समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहें थे।


    इससे पहले चण्डीगढ से विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों के दृष्टिगत उपायुक्तों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कि गई। बैठक में जिलेंवार समाधान शिविरों समीक्षा करते हुए समाधान शिविर में आ रही शिकायतें व उनके समाधान बारें विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।


    एसडीएम दर्शन कुमार ने अवगत करवाते हुए बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिलास्तर व उपमंण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों मे अभी तक कुल 4426 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 4173 शिकायतों का निपटान करवाया जा चुका है। 50 लम्बित शिकायतें है जिनके शीघ्र निपटान हेतु संबधित विभाग को निर्देश दिए गए है। इनमें 110 रिओपन व 92 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।


    एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि आमजन की समस्याओ का जल्द और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता मे है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ पोर्टल पर अपडेट भी करें। बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों मे किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें आ रही है व उनके समाधान और इससे जूडे अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजेश खियालिया, जिला समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्टीगेटर अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।

    #ambala #haryana #news #sdm

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 9.41.49 PM.JPG
    01/08/25

    4 साल की बच्ची के लिए अटल कैंसर केयर सेंटर बना उम्मीद, बोन ट्यूमर की हुई एक्स्ट्राकॉर्पोरियल रेडियोथेरेपी

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : अम्बाला छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल चिकित्सक और ओंकोसर्जन की टीम ने एक 4 वर्षीय बच्ची में बोन ट्यूमर की पहचान की। प्रारंभिक जांचों और निदान के उपरांत बच्ची को कीमोथेरेपी दी गई। उपचार प्रक्रिया के अगले चरण में आज बच्ची की बोन ट्यूमर सर्जरी की गई, जिसमें हड्डी के प्रभावित हिस्से को निकाल कर आगे के उपचार हेतु अटल कैंसर केयर सेंटर, नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी भेजा गया।

    इस दौरान अटल कैंसर केयर सेंटर के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता और उनकी रेडियोथैरेपी टीम ने हड्डी के संक्रमित भाग को विशेष प्रक्रिया के तहत Extracorporeal Radiotherapy देकर उसमें मौजूद कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया। यह उपचार तकनीक बेहद जटिल और विशेषज्ञता मांगने वाली होती है, जिसे डॉ. गुप्ता ने पूरी कुशलता और अनुभव के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    डॉ. विकास गुप्ता कैंसर के क्षेत्र में एक अनुभवी और समर्पित विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अंबाला में कैंसर रोगियों के लिए उन्नत और सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बच्ची की स्वयं की हड्डी को ही उपचार के बाद पुनः प्रत्यारोपित करना था, जिससे वह भविष्य में सामान्य जीवन जी सके।

    नागरिक अस्पताल की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा पैंटल ने डॉ. विकास गुप्ता और पूरी चिकित्सा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “इस तरह के जटिल मामलों में जिस प्रकार हमारी टीम ने कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह संभव हो पाया है हरियाणा के माननीय ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निरंतर सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दूरदृष्टि के चलते।”

    यह प्रयास न केवल बच्ची और उसके परिवार के लिए राहत का स्रोत है, बल्कि अंबाला में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता और विशेषज्ञों की उपलब्धता को भी दर्शाता है।

    #ambala #anilvij #atalcancercarecenter #haryana #news

  • 01/08/25

    अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान की- विज

    चण्डीगढ, 1 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है और उदघाटन की तिथि निर्धारित होते ही एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडानें प्रारंभिक स्तर पर शुरू होंगी।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि ‘‘अंबाला छावनी का एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी की कृपा से बना है क्योंकि इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सेना की जमीन की आवश्यकता थी और यह जमीन केन््रदीय रक्षा मंत्री ने ही दिलवाई है। इसलिए मैंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया था कि अंबाला का एयरपोर्ट आपकी बदौलत से बना है अतः आप ही इस एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे’’।

    श्री विज ने कहा कि अंबाला के एयरपोर्ट का उदघाटन भी 15 अगस्त के आसपास करने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रक्षा मंत्री को पत्राचार किया गया है ताकि दोनों की तरफ से एक ही तिथि तय हो पाए क्योंकि इस कार्यक्रम में दोनों का उपस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैसे ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा तिथि की सहमति हो जाती है तो उस तिथि को एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा और उडान आरंभ हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट में नागरिक उडडयन के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए है तथा अंबाला छावनी में एयरपोर्ट लगभग तैयार है। श्री विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां पर रेलवे का जंक्शन है और चारों तरफ से सडकें यहां पर आती है। अंबाला छावनी की कनैक्टिविटी हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अन्य जगहों से सीधी है। अंबाला की कनैक्टिविटी अंबाला के साइंस उद्योग, जगाधरी के मैटल उद्योग, पानीपत व गुरूग्राम से आने में सीधी है इसलिए यह काफी कामयाब एयरपोर्ट रहने वाला है।

    श्री विज ने बताया कि केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री का पत्र भी उन्हें मिल चुका है कि यहां से तीन एयरलाईंस मंजूर कर दी गई है। इसके अलावा, अन्य एयरलाईंस भी अंबाला छावनी से उडान भरने के लिए स्वीकृति मांग रही है। केन्द्रीय उडडयन मंत्री के पत्र के अनुसार अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उडान शुरू की जाएगी।

    अंबाला छावनी एयरपोर्ट से कार्गों सेवा शुरू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है कि यहां के व्यापारी व प्रतिनिधिमंडल की मांग आ रही है कि अंबाला छावनी से कांर्गोे एयरलाईन भी शुरू की जाए क्योंकि अंबाला छावनी की एयर पटटी पर बडे से बडा जहाज उतर सकता है। इसलिए यहां से कार्गों एयरलाईन को शुरू किया जाए।

    इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अंबाला में साइंस उद्योग, साहा का उद्योग, अंबाला की कपडा मार्किट, हिमाचल प्रदेश का सेब इत्यादि उत्पादों को भेजने के लिए यह नजदीकी एयरपोर्ट रहेगा। अतः कांर्गो के यहां सफल होने की पूरी संभावना है और इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है जोकि अधिकृत की जा सकती है। कार्गो की कार्यवाही अभी प्रारंभिक स्तर पर है और इसके लिए श्री मनोहर लाल जी को उनके द्वारा पत्राचार किया गया है और वे इस बारे में जल्द ही केन्द्रीय मंत्री से मिलने वाले हैं।

  • 01/08/25

    ‘‘मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बकायदा एक टीम बना रहा हूं जो मेरे कार्यक्रमों को आयोजित करेगी’’- अनिल विज

    चण्डीगढ, 1 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पूरे हरियाणा के दौरे के संबंध में कहा कि ‘‘मैं जल्द ही 15 अगस्त के आसपास सारे जिलों के नए व पुराने कार्यकर्ताओं को मिलूंगा और मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बकायदा एक टीम बना रहा हूं जो मेरे कार्यक्रमों को आयोजित करेगी’’।

    श्री विज आज चण्डीगढ में उनके पूरे हरियाणा के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने बताया कि ‘‘सारे हरियाणा के प्रत्येक जिलों से कार्यकर्ता उनके पास मिलने के लिए आते रहते हैं, कि आप हमारे पास आईए, वो मुझे बुलाना चाहते हैं, और जल्द ही 15 अगस्त के आसपास सारे जिलों के नए व पुराने कार्यकर्ताओं को मिलूंगा’’। उन्होंने कहा कि मेरे समय के कई पुराने कार्यकर्ता हैं, जो मुझे मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं से भी वह मिलेंगें और क्योंकि नए कार्यकर्ताआंे के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

    ‘‘मैं हरियाणा का वरिष्ठ विधायक हूं, मैं सात बार विधानसभा चुनाव जीता हूं’’- विज

    श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं हरियाणा का वरिष्ठ विधायक हूं, मैं सात बार विधानसभा चुनाव जीता हूं और मेरे बराबर भारतीय जनता पार्टी में जीता हुआ कोई विधायक ओर नहीं है, इसलिए पार्टी के काम को आगे बढाने के लिए सारे हरियाणा का दौरा करूंगा और इस दौरान कोई भी कहीं पर कोई मिटिंग भी नहीं करूंगा’’।

    ‘‘मैं कार्यकताओं को मिलने के कार्यक्रम बनाऊंगा तथा इस संबंध में कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी’’- विज

    उन्होंने कहा कि ‘‘मैं कार्यकताओं को मिलने के कार्यक्रम बनाऊंगा तथा इस संबंध में कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी और एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं से मिला जाएगा। यदि कुछ लोगों के घर जाकर मिलना पडेगा तो उनके घर जाकर भी मैं उनसे मिलूंगा’’।

    कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से निगाह रखे हुए हैं- विज

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि ‘‘जैसे बच्चा सुबह उठकर रोने लग जाता है उसी प्रकार सूरजेवाला जी सुुबह उठकर बोलने लग जाते हैं, जबकि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह से निगाह रखे हुए हैं तथा कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए प्रयास कर रहे है।

  • 01/08/25

    देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है - अनिल विज

    चण्डीगढ, 1 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि ‘‘हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।

    श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा भगवा आतंकवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि श्री विज ने आज एक्स के माध्यम से लिखा है कि ‘‘भारत में भगवा आतंकवाद नहीं होता भगवा आशीर्वाद होता है । इस देश में ज्ञान की गंगा सदियों से भगवाधारियों ने ही बहाई है। परन्तु कांग्रेस को तो इस सबसे नफरत है। इनको तो दिन में सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि उगता हुआ सूरज भी भगवा होता है’’।

    यदि कांग्रेस को भगवा से एतराज, कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए - विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में भगवा आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा भगवा आर्शीवाद से ही बह रही है और हमारे साधू-संतों का पहनावा भी भगवा है। श्री विज ने कहा कि कांग्रेस को यदि भगवा से एतराज है तो कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वह भगवा होता है, इसलिए कांग्रेस को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए।

    कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया- विज

    श्री विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि साल 2008 में मालेगांव में हुए बस ब्लास्ट को कांग्रेस भगवा आतंकवाद का नाम दे रही है, जबकि हिन्दूस्तान मंे भगवा आतंकवाद नहीं होता है बल्कि भगवा आर्शीवाद होता है। कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 लाख लोग मरवाकर इन्होंने (कांग्रेस) पाकिस्तान बनवा दिया और उसके बाद सिंधू नदी के बंटवारे में भारत को 20 प्रतिशत और पाकिस्तान 80 प्रतिशत पानी दे दिया।

    ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है’’- विज

    उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध या अब जो भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ है या सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनमें भी हमेशा कांग्रेस ने पाकिस्तान का ही पक्ष रखा है और हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा है’’।

    भारतीय सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए - विज

    पार्लियामेंट में आपरेशन सिंदूर पर हो रही बहस में विपक्ष ने हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा जबकि हमारे सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए, उनके एयरबेस तबाह कर दिए और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया तथा पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कांग्रेस हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने वाली बातें करती है।
    -----------

  • download (32).jpg

    किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी: जमीन हड़पना और आयकर: प्रताप सिंह बाजवा

    पंजाब, 01 अगस्त (अभी): आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति में एक महत्वपूर्ण दोष को उजागर करते हुए, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को दृढ़ता से कहा कि आयकर (आईटी) निहितार्थ पूल की गई भूमि पर लागू होंगे, जिससे भूमि मालिकों पर पर्याप्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह सीधे तौर पर सरकार के इस कथन को कमजोर करता है कि नीति पूरी तरह से फायदेमंद और किसानों के अनुकूल है।

    "शहरी कृषि भूमि को आयकर अधिनियम के तहत पूंजीगत संपत्ति के रूप में स्पष्ट रूप से मान्यता प्राप्त है, जिसका अर्थ है कि इसकी बिक्री से कोई भी लाभ कराधान के अधीन है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार के तहत अधिग्रहित भूमि को इस कराधान से छूट दी गई है। चूंकि मौजूदा अधिग्रहण 1995 के कानून के तहत हो रहा है, इसलिए आयकर नियमों को तदनुसार लागू किया जाएगा।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि नगर समिति/निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत कृषि भूमि को जनसंख्या के आकार के आधार पर शहरी कृषि भूमि के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। 10,000 से 1 लाख की आबादी वाले कस्बों/शहरों के लिए, एमसी के भीतर या उससे आगे 2 किलोमीटर की भूमि को शहरी माना जाता है। 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी के लिए, सीमा 6 किलोमीटर तक फैली हुई है, और 10 लाख से अधिक आबादी के लिए, यह सीमा 8 किलोमीटर तक फैली हुई है।

    "जब भूमि के मालिक को साहूलियात प्रमाणपत्र प्राप्त होता है – लैंड पूलिंग योजना में भाग लेने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज – आयकर निहितार्थ प्रभावी हो जाएंगे। भूस्वामियों को 1 अप्रैल, 2001 तक कलेक्टर दर और उनके विशिष्ट क्षेत्र के लिए वर्तमान कलेक्टर दर के बीच अंतर पर 12.5 प्रतिशत आयकर का भुगतान करना होगा।

    बाजवा ने यह भी कहा कि सरकार लुधियाना, समराला और मोहाली जैसी नगरपालिकाओं के आसपास की भूमि का अधिग्रहण कर रही है। इसलिए, भूस्वामियों को 31 जुलाई, 2026 से पहले अपने आयकर दायित्वों का निपटान करना होगा।

    #punjab #opposition #congress #aap #danikkhabar #news #politics

  • 198802_HomePage_ddad1e7c-3b35-455d-a556-bfe5a5c979c5.jpeg

    “स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी मारवाड़ की आत्मीयता,

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।

    आगामी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह–2025 को गरिमामय, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में समारोह स्थल बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

    संसदीय कार्य मंत्री ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं—जैसे विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, मंच व बैठक योजना, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संपूर्ण स्थल की सौंदर्यात्मक साज-सज्जा—का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था अनुशासित, समन्वित और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि समारोह की गरिमा और राज्य की प्रतिष्ठा अक्षुण्ण बनी रहे।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मात्र एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, लोकतांत्रिक परंपरा और वीर बलिदानियों के अद्वितीय योगदान की स्मृति का दिन है। ऐसे आयोजन में प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति सम्मान को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होता है।

     जोगाराम पटेल ने यह भी कहा कि इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें मारवाड़ की पारंपरिक आत्मीयता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन की विविध रंग में समाहित होंगी।

    निरीक्षण के दौरान जोधपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 41853.jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आज राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा और डॉ. अंजू शर्मा भी उपस्थित थे। 

    राज्यपाल ने इस अवधि में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में आयोग के प्रयासों के लिए आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

    कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि हाल के वर्षों में आयोग ने दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी समाधानों को अपनाने के उद्देश्य से कई संस्थागत सुधार किए हैं। इन उपायों से जनता का विश्वास आयोग की कार्यप्रणाली पर और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और सुशासन को बढ़ावा देने के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।

    #himachal #goverment #ekboond #danikkhabar

  • download (31).jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल मुख्य सचिव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरे से प्रमाणीकरण सुविधा का शुभारंभ किया

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां राज्य सरकार के विभागाध्यक्षों और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईएडीआई) के साथ आधार प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने यूआईडीएआई के उप महानिदेशक धीरज सरीन और अन्य सचिवों की उपस्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चेहरे से प्रमाणीकरण का शुभारंभ किया।


    उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए डीडीटीएंडजी, डाक विभाग और स्कूल शिक्षा सहित सभी विभागों को शीघ्र सभी आधार नामांकन किट सक्रिय करने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    हिमाचल प्रदेश पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार बनाने के मामले में देश में अग्रणी है। राष्ट्रीय औसत 39 प्रतिशत है जबकि राज्य ने 56 प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। राज्य ने पिछले तीन महीनों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन के लंबित कार्यों की संख्या 5.5 लाख से घटकर 4.75 लाख पहंुच गई है। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को कवर करने के लिए स्कूलों में शिविर लगाए हैं।


    मुख्य सचिव ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लंबित मामलों को कम करने के दृष्टिगत 5 से 15 आयु वर्ग को शामिल करने के लिए निजी स्कूलों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आधार संबंधी सेवाओं को लोकप्रिय बनाने और स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।


    उन्होंने 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन को कवर करने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आधार किट तैनात करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंेस विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार नामांकन की सुविधा प्रदान करेंगे, जिससे पूर्ण कवरेज सुनिश्चित होगी।


    यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के डीडीजी, कमोडोर (आईएन) धीरज सरीन ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में आधार प्रमाणीकरण के विस्तार पर बल दिया और आधार एसडब्ल्यूआइके (समाज, कल्याण, नवाचार, ज्ञान) नियमों में नवीनतम संशोधनों का भी उल्लेख किया, जिसके तहत अब होटल, अस्पताल, ट्रैवल एजेंसी जैसी निजी इकाईयां भी राज्य के संबंधित विभाग की अनुमति के अधीन आधार आधारित प्रमाणीकरण का उपयोग कर सकेंगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आधार अद्यतनीकरण में प्रयुक्त दस्तावेज़ों के डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को विभिन्न सेवाओं के लिए लाभार्थियों का आधार आधारित प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    #himachalpardesh #danikkhabar #goverment #news

  • download (29).jpg
    01/08/25

    हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने कमाया ऐतिहासिक 315 करोड़ रुपए का लाभ

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): लंबे समय से घाटे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने इतिहास में पहली बार में 315 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक लाभ कमाया है। वित्त वर्ष 2024-25 में बोर्ड का यह लाभ इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है और यह प्रमाण है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उठाए कदमों और दूरदर्शी फैसलों ने प्रदेश को आर्थिक मजबूती की दिशा में अग्रसर किया है। यह ऐतिहासिक लाभ केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ‘नई सोच, नया हिमाचल’ की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एचपीएसईबीएल का घाटा 31 मार्च 2024 तक 3,742 करोड़ तक पहुँच गया था। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने बोर्ड में सुधारों, पारदर्शी प्रशासनिक नीतियों और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से बोर्ड को घाटे से उबारते हुए मुनाफा तक पहुंचाने में मदद की।


    सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘आर्थिक सुधार और सुशासन’ को प्राथमिकता दी है और कई घंटों तक अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए, सभी सरकारी उपक्रमों को अपने कार्यों में व्यावसायिक दक्षता लाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने को कहा। विद्युत बोर्ड ने सरकार के इस विजन को धरातल पर उतारते हुए वित्तीय अनुशासन, खर्च में कटौती और राजस्व सुधार के माध्यम से इस उपलब्धि को हासिल किया।


    राज्य सरकार की पहल पर, बोर्ड अपने कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ देने में भी सक्षम बना है। बोर्ड की वित्तीय स्थिति बेहतर होने के बाद वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय लाभ देने के लिए ग्रेच्युटी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, संशोधित पेंशन एरियर, एवं अवकाश नकदीकरण जैसे मदों के लिए 368.89 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जो पिछले वर्ष केवल 87.56 करोड़ रुपए थी। केवल 31 जुलाई 2025 तक ही इन मदों में 187.86 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जो राज्य सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एचपीएसईबीएल प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, ईमानदार प्रशासन और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी सभी सार्वजनिक उपक्रमों में सुधारात्मक कदम उठाती रहेगी, जिससे प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए जनता को सस्ती और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बोर्ड पूर्ण रुप से आत्मनिर्भर बनेगा, जिसका लाभ कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रदेश की जनता को भी होगा।


    राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में भी सुधार लाए, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में 16 राज्यों को पछाड़ कर 21वें स्थान से 5वें स्थान तक पहुंचा है, इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व, मजबूत इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता को जाता है।

    #himachal #electricityboard #profit #goverment #danikkhabar #news

  • 41846.jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष में 47,05,683 रुपये का अंशदान

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यकारी परिषद के सदस्य हरीश जनारथा ने विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 47,05,683 रुपये का चेक भेंट किया।

    मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  उन्होंने आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी ने आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 1,11,111 रुपये का चेक भेंट किया।

    मुख्यमंत्री ने इस उदार योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

    #himachal #goverment #reliffunds #donation #news #danikkhabar #best

  • download (28).jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): गिरिराज साप्ताहिक समाचार-पत्र के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा के सम्मान में आज सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।


    डॉ. राजेश शर्मा ने 9 अक्तूबर, 1995 को विभाग में उप-संपादक के रूप में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। लगभग 30 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी संपादकीय दक्षता और प्रशासनिक क्षमता से विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया। कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. शर्मा ने विभागीय प्रकाशनों को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाई और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।


    सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने डॉ. राजेश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विभाग को उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की और उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।


    अतिरिक्त निदेशक महेश पठानिया ने विभाग की ओर से डॉ. शर्मा को सम्मानित किया और उनकी विभाग के प्रति बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा की कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है जो विभाग के लिए आने वाले वर्षों तक प्रेरणादायक रहेगा।


    संयुक्त निदेशक अजय पाराशर और यू.सी. कौंडल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

    #himachal #posting #goverment #media #danikkhabar #news

  • 41840.jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल मंत्रिमंडल के हुई बैठक, शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का लिया निर्णय

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके दृष्टिगत आरक्षण रोस्टर को अन्तिम रूप प्रदान करने से पहले पिछड़े वर्ग की आबादी का सही डेटा एकत्रित करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है। 

    मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितम्बर, 2025 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया।

    प्रदेश में हाल ही में मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण हुए व्यापक क्षति के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों को किराए के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को पांच हजार रुपये प्रति माह और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से अधिकतम छः माह की अवधि के लिए किराया सहायता प्रदान की जाएगी। 

    विनिर्माण ईकाइयों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रिमंडल ने प्रत्येक डिस्टिलरी, बॉटलिंग और ब्रुअरी संयंत्रों में दो होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक संयंत्र में एक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई। एक निर्धारित अवधि के बाद अधिकारी का उसी जिले में अनिवार्य रूप से रोटेशन किया जाएगा। 

    बैठक में जिला कांगड़ा में दस लघु खनिज खदानों की नीलामी और जिला बिलासपुर में 11 खदानों की पुर्ननीलामी को मंजूरी दी गई। इससे प्रदेश के राजस्व मंे 18.82 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ-साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और इससे अवैध खनन पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 

    मंत्रिमंडल ने निःशुल्क या रियायती यात्रा सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने और उन पर निगरानी रखने के लिए, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) को पात्र लाभार्थियों को ‘हिम बस कार्ड’ जारी करने की अनुमति दी है। 

    हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामलों के निपटान की योजना-2025 के दूसरे चरण को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना एक सितंबर, 2025 से तीन महीने तक लागू रहेगी और इसका उद्देश्य लगभग 30,000 लंबित मामलों का निपटारा करना है। इस योजना में वित्त वर्ष 2020दृ21 तक के पेट्रोलियम उत्पादों पर राज्य मूल्य वर्धित कर (वैट) से संबंधित मामले भी शामिल किए जाएंगे।

    मंत्रिमंडल ने नियमित अपंजीकृत निर्माण उपकरण वाहनों को पंजीकृत करने के लिए वन टाईम लैगेसी पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस नीति के अंतर्गत वाहन मालिक एकमुश्त टैक्स और बकाया जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि जमा कर अपने वाहनों का पंजीकरण करवा सकेंगे। यह नीति अधिसूचना की तिथि से तीन माह तक लागू रहेगी। एक अनुमान के अनुसार, राज्य में ऐसे लगभग 2795 वाहन हैं जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

    बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की उन सिफारिशों को स्वीकृति दी गई, जिनका उद्देश्य खाली पड़ी सरकारी भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। समिति ने सिफारिश की है कि विभिन्न विभागों के सभी खाली सरकारी भवनों का चरणबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही एक नोडल एजेंसी नामित करने की भी सिफारिश की गई है, जो ऐसे विभागों, बोर्डों और निगमों को कार्यस्थल स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाएगी। 

    #himachal #cabinetmeeting #danikkhabar #news #statenews

  • download (26).jpg
    01/08/25 |

    हिमाचल के राजस्व मंत्री ने किसान-बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    हिमाचल, 01 अगस्त (अभी): राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां सेब उत्पादक संघ, संयुक्त किसान मंच और किसान सभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों-बागवानों के समक्ष पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    राजस्व मंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श करने और किसानों-बागवानों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों की हितैषी है और उनके हक में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं राजस्व जल्द ही किसान-बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और हर बिंदु पर गहराई से मंथन किया जाएगा।

    किसान-बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव की भूमि में जहां लोगों के जमाबंदी में नाम लिखे हैं, उस भूमि को वन भूमि न माना जाए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कई मामलों में अतिक्रमण हटाने से पहले मुकम्मल तरीके से निशानदेही की जानी चाहिए। निशानदेही और पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ही बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से न्यायालय में लंबित मामलों में किसानों-बागवानों के हितों की पैरवी करने का आग्रह किया।

    बैठक में विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं राजस्व कमलेश कुमार पंत, संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान, किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तनवर, किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव राजस्व अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास कैलाश चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    #himachal #goverment #danikkhabar #news #updates

  • 198769_HomePage_390e155f-5cde-4309-8399-b2bc4301182a.jpeg

    आमजन को पसंद आ रहे सहकारी संस्थाओं-समितियों के मिलेट आउटलेट्स

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।

    राज्य में सहकारी संस्थाओं एवं सहकारी समितियों के माध्यम से खोले जा रहे मिलेट आउटलेट्स आमजन को खूब पसंद आ रहे हैं। इन आउटलेट्स पर उपलब्ध श्री अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादों के प्रति लोगों का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। अल्प अवधि में ही प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोगुने से अधिक मिलेट आउटलेट्स खोले जा चुके हैं।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि श्री अन्न उत्पादों की आमजन तक पहुंच बढ़ाने, प्रचलन में लाने तथा सहकारिता एवं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के मिलेट उत्पादों की बिक्री से रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राज्य भर में ये मिलेट आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सहकार एवं रोजगार उत्सव के दौरान 64 मिलेट आउटलेट्स का शुभारम्भ किया गया था। उन्होंने बताया कि माह सितम्बर, 2025 तक कॉनफेड एवं जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों के माध्यम से 34 मिलेट आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इसकी तुलना में जुलाई माह के अंत तक ही 74 आउटलेट्स खोले जा चुके हैं। इनमें से 56 सहकारी उपभोक्ता भण्डार, 4 कॉनफेड, 1 महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार, 12 क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं 1 ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा खोले गए है।

    राजपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप तथा राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में ये मिलेट आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। प्रथम चरण में कॉनफेड एवं जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले गये हैं। जबकि, द्वितीय चरण में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं नवीन 8 जिलों में गठित किये जाने वाले जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों के माध्यम से श्री अन्न उत्पादों की बिक्री प्रस्तावित है। इस क्रम में विगत दिनों में ब्यावर क्रय-विक्रय सहकारी समिति, चित्तौड़गढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति, बड़ी सादड़ी क्रय-विक्रय सहकारी समिति, विकास क्रय-विक्रय सहकारी समिति (कपासन), कुम्हेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति, टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति, किसान-निवाई क्रय-विक्रय सहकारी समिति (निवाई), देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति, उनियारा क्रय-विक्रय सहकारी समिति, टोडारायसिंह क्रय-विक्रय सहकारी समिति, मालपुरा क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं डूंगरपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा मिलेट आउटलेट्स प्रारम्भ किये जा चुके हैं। जबकि, परबतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. माखुपुरा (अजमेर) द्वारा भी एक मिलेट आउटलेट प्रारम्भ किया जा चुका है।

    उल्लेखनीय है कि श्री अन्न सदियों से राजस्थान की खाद्य संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। मोटा अनाज (श्री अन्न) जैसे ज्वार, बाजरा आदि राजस्थान जैसे शुष्क एवं अर्ध शुष्क राज्य के लिए उपयुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक फसलें हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया था। इसी के दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2025-26 में श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पाद आमजन को आसानी से उपलब्ध करवाने तथा प्रचलन में लाने के लिए श्री अन्न विक्रय हेतु आउटलेट्स खोले जाने की घोषणा की थी, जिसकी अनुपालना में उक्त मिलेट आउटलेट प्रारम्भ किये जा रहे हैं। इन आउटलेट्स पर आमजन को श्री अन्न तथा श्री अन्न से बने उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। सहकारी संस्थाओं के साथ-साथ राजीविका की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मिलेट्स उत्पादों को भी इन मिलेट विक्रय केन्द्रों पर बिक्री हेतु रखा जा रहा है।

    मिलेट आउटलेट्स पर उपलब्ध उत्पादों में सावां, कुटकी, कोदो, कांगनी और छोटी कांगनी के साथ ही मिलेट मिक्स, रोस्टेड ज्वार, रोस्टेड बाजरा, रागी के बिस्किट, ओट्स बिस्किट, कुकीज, श्री अन्न का दलिया, रागी के फ्लेक्स, सावां के रोस्टेड फ्लेक्स आदि प्रमुख है। साथ ही, श्री अन्न से बने पास्ता, नूडल्स, पोहा, सूजी आदि भी लोगों को खास आकर्षित कर रहे हैं। ओट्स और रागी के कुकीज की डिमाण्ड सबसे ज्यादा है। श्री अन्न और श्री अन्न से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए उत्तम होने की वजह से आमजन को अब श्री अन्न का महत्व समझ में आ रहा है और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोग इन प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198676_HomePage_8428163d-ccfe-4ae1-8e48-8a254399e3db.jpeg

    पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 14 लाख 25 हजार राशि का अवार्ड

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक्शन प्लान 2025-26 के अनुसार माह जुलाई, 2025 में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना में रिटा तेजपाल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम मीटिंग का आयोजन किया गया।

    पल्लवी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के क्रम में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान में दिए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना में मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी आदि अपराधों के पीड़ित पक्ष द्वारा प्रस्तुत कुल 13 पर कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यगण द्वारा विचार-विमर्श पर प्रतिकर राशि बतौर अवार्ड पारित किए गए।

    उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरणों को निस्तारित करते हुए कुल 14 लाख 25 हजार रुपये की राशि का अवार्ड पारित हुआ। बैठक में अनीष दाधीच, न्यायाधीश श्रम न्यायालय क्रम सं.01, जयपुर महानगर द्वितीय, शिव कुमार, न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्रम सं. 1, जयपुर महानगर द्वितीय, देवी सहाय मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुन्तल विश्नोई सहित अन्य उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198661_HomePage_160c1205-9d17-4d68-a071-6f7ea1458f03.jpeg

    राजस्व मंडल निबंधक ने किसानों के बीच जाकर किया मोबाइल गिरदावरी प्रक्रिया का परीक्षण

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    समूचे प्रदेश में आरंभ होने जा रही ऑनलाइन गिरदावरी के लिए तैयार मोबाइल गिरदावरी ऐप का लाइव टेस्टिंग गुरुवार को की गई। इसी क्रम में राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद सहित ने अतिरिक्त निबंधक, तहसीलदार अजमेर की मौजूदगी में  किसानों के बीच जाकर ऑनलाइन गिरदावरी का फील्‍ड निरीक्षण किया।

    मंडल निबंधक महावीर प्रसाद की उपस्थिति में गुरुवार मध्‍याह्न अजमेर तहसील के बोराज गिरदावर सर्कल के कायमपुरा ग्राम स्थित कृषक अर्जुन सिंह के खेत पर लाइव टेस्टिंग की गई जिसमें खसरा क्रमांक 2828 की ऑनलाइन गिरदावरी का पटवारी स्‍तर से सफल परीक्षण हुआ। 

    किसान स्‍वयं कर सकेंगे गिरदावरी—

    समूचे राजस्थान प्रदेश में पटवारी एवं स्वयं कृषक के स्तर से भी ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए गिरदावरी की सुविधा आरंभ हो जाएगी। कृषकों द्वारा स्वयं गिरदावरी किए जाने से पूर्ण जानकारी उनकी देखरेख में पारदर्शिता से दर्ज हो जाएगी और उन्हें ऐप से जमाबंदी की प्रति डाउनलोड की भी सुविधा मिल सकेगी।

    इस हेतु राजस्व मंडल की वेबसाइट, अपना खाता पोर्टल, एसएसओ आईडी पोर्टल आदि राजकीय वेबसाइट पर भी राज किसान गिरदावरी मोबाइल एप डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है कृषि विभाग द्वारा भी अधिक से अधिक किसानों द्वारा मोबाइल एप डाउनलोड करने व स्वयं गिरदावरी करने हेतु किसानो को जागरूक किया जा रहा है।

    कृषकों से किया संवाद—

    निबंधक महावीर प्रसाद ने ऑनलाइन गिरदावरी मोबाइल के परीक्षण के दौरान कृषक जन से भी संवाद किया और उन्हें ऐप के बारे में बताया। उन्‍होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे ww.webgirdawari.rajasthan.gov.in एवं राज किसान गिरदावरी एप पर ऑनलाइन गिरदावरी सुविधा का लाभ उठाएं। इस सुविधा के तहत किसान स्वयं अपने मोबाइल पर राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर पंजीकरण करते हुए अपने खेत- खसरे की स्वयं गिरदावरी कर सकते हैं। ऑनलाइन गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से पटवारी स्तर तक को जन जागरूकता लाने की निर्देश दिए गए हैं। उन्हें एप के लाभ एवं उसके उपयोग के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से भी कृषकों को अवगत कराने को कहा गया है। ऑनलाइन गिरदावरी कार्य के लिये सरकारी स्तर से पटवारी व सर्वेयर को दायित्‍व दिया गया है।  कृषक के स्वयं के स्तर से भी मोबाइल गिरदावरी की सुविधा दिया जाना सरकार का अभिनव कदम है। खरीफ गिरदावरी के लगभग 70 लाख खसरों की किसान गिरदावरी का लक्ष्य रखा गया है।

    इस अवसर पर राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक हेमंत स्वरूप माथुर अजमेर तहसीलदार ओम सिंह लखावत, भू अभिलेख निरीक्षक सरिता इंदौरिया, बोराज पटवारी शैलेंद्र शर्मा, सहित अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। मोबाइल एप गिरदावरी का परीक्षण मंडल निदेशक (सांख्‍यिकी) बीना वर्मा एवं संयुक्त निदेशक (आईटी) सौरभ बामनिया ने भी अलग-अलग स्थान पर जाकर किया। इसी प्रकार राज्य के सभी 41 जिलों में लगभग 1100 पटवारीगण द्वारा लाइव टेस्टिंग की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198669_HomePage_4352bee2-2846-4a78-b75d-db8fc786cefb.jpeg

    ‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद और ‘उपहार’ ब्राण्ड के मसाले व मिलेट उत्पाद होंगे उपलब्ध

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) एवं भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) द्वारा ज्वाइंट वेंचर के अंतर्गत जयपुर के वैशाली नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया जाएगा। इस संबंध में दोनों सहकारी संस्थाओं के मध्य गुरूवार को सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल की मौजूदगी में एमओयू हस्ताक्षरित हुआ।

    प्रमुख शासन सचिव राजपाल के शासन सचिवालय स्थित कक्ष में हुए एमओयू पर एनसीसीएफ की ओर से स्टेड हैड श्रीमती मधु शर्मा ने तथा कॉनफेड की ओर से मैनेजर (मार्केटिंग) हनुमान अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था एनसीसीएफ एवं राज्य स्तर की सहकारी संस्था कॉनफेड के मध्य यह महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है, जिसका सीधा लाभ आमजन को होगा। स्टोर पर एनसीसीएफ के ‘जना:’ ब्राण्ड एवं कॉनफेड के ‘उपहार’ ब्राण्ड के उत्पाद प्रमुख रूप से उपलब्ध करवाये जाएंगे। विशेष रूप से ‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद एवं ‘उपहार’ ब्राण्ड के सुप्रसिद्ध मसाले व मिलेट उत्पाद स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे। आमजन को एक ही स्थान पर ये उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध हो सकेंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा तथा राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप सहकारी संस्थाओं-समितियों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले जाने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सहकार एवं रोजगार उत्सव के दौरान 64 मिलेट आउटलेट्स का शुभारम्भ किया गया था।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198666_HomePage_83b65d18-f092-4536-9867-72a6aa3b474c.jpeg

    29 अभियोगों में नकली शराब के साथ 9 अभियुक्त गिरफ्तार

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के आदेशों की अनुपालना में जिला आबकारी अधिकारी जयपुर शहर देविका तोमर के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम देते हुए 29 अभियोगों में नकली शराब के साथ 9 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। 

    सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई एवं आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल शिवकुमार चौधरी की अगुवाई में आबकारी निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला आबकारी अधिकारी, जयपुर शहर द्वारा जारी विशेष निरोधात्मक 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जयपुर शहर में आबकारी टीम जयपुर शहर द्वारा कुल अभियोग 29 दर्ज किये। जिसमें से 7 अभियोग विशेष प्रकृति के दर्ज किए गए।

    विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान दो चौपहिया वाहन 1 स्कॉर्पियो एवं 1 इनोवा क्रिस्टा तथा 1 दोपहिया वाहन के साथ 9 मुल्जिम गिरफ्तार किये। अन्य राज्य में विक्रय हेतु 11 बोतले एक कार में जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान स्कॉर्पियो से 40 पेटी नकली होलोग्राम युक्त देशी मदिरा बरामद कर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमों से पूछताछ के आधार पर 5 अन्य ठिकानों पर दबिश देकर माल जब्तराज किया तथा अन्य अभियोगों में देशी मदिरा के 3 हजार 599 पव्वे, 4 अंग्रेजी अद्दे, 20 अंग्रेजी पव्वे, 03 बीयर, 01 फ्रीज बरामद किया गया। अवैध मदिरा के विक्रय भण्डारण एवं परिवहन पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 12.39.53 PM.jpeg
    01/08/25

    अटल कैंसर केयर सेंटर में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर मरीजो को किया जागरूक

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : अटल कैंसर केयर सेंटर अंबाला में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चौहान ने ओपीडी में आए मरीजों और उनके परिजनों को फेफड़े के कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर लेकिन समय रहते पहचान लेने पर उपचार योग्य बीमारी है। इसके प्रमुख कारणों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन, प्रदूषण, रसायनों के संपर्क, और अनुवांशिक कारक शामिल हैं।

    प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को बीमारी के प्रति सजग बनाना है। नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को समय पर जानकारी, जांच और इलाज की सुविधा मिल सके। भविष्य में भी कैंसर और अन्य रोगों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

    डॉ. चौहान ने कहा कि नियमित रूप से खांसी रहना, सांस फूलना, वजन कम होना, और सीने में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत अपनी जांच करानी चाहिए ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि धूम्रपान से दूर रहना, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना इस बीमारी से बचाव में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फेफड़ा कैंसर की रोकथाम, लक्षणों की पहचान और उपचार विकल्पों के बारे में पंफलेट्स और जानकारी सामग्री भी वितरित की गई।

    #ambala #civilhospital #worldlungcancercanter #Patients #aware

  • 1.11.jpg
    01/08/25

    PM invites citizens to share ideas for Independence Day 2025 Address

    As India prepares to celebrate its 79th Independence Day, Prime Minister Shri Narendra Modi today extended an invitation to all citizens to contribute their thoughts and ideas for his address from the ramparts of the Red Fort on August 15.

    In a message shared on X, the Prime Minister said:

    “As we approach this year's Independence Day, I look forward to hearing from my fellow Indians!

    What themes or ideas would you like to see reflected in this year’s Independence Day speech? 

    Share your thoughts on the Open Forums on MyGov and the NaMo App... 

    https://www.mygov.in/group-issue/let-your-ideas-and-suggestions-be-part-pm-modis-independence-day-speech-2025/

    https://nm-4.com/MXPBRN

     

  • 198675_HomePage_396bf7b0-b343-455b-b7f4-7b74e29e7400.jpeg

    बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक मुख्यमंत्री चले पैदल

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को एक दिवसीय जैसलमेर यात्रा के दौरान रामदेवरा में बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक पैदल यात्रा की। श्री शर्मा ने इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। श्रद्धालु भी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।

    पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं (जातरूओं) ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर तथा माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पैदल यात्रा की। इस भक्तिमय माहौल में लोक कलाकार रिक्खियां गाते हुए मुख्यमंत्री के साथ-साथ चले। 

    मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव एवं डालीबाई के समाधि स्थल के किए दर्शन—

    पदयात्रा समाप्त होने पर मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि स्थल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्री शर्मा डालीबाई के समाधि स्थल भी पहुंचे तथा वहां भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित जम्मा जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया। 

    मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का किया अवलोकन—

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पैनोरमा में किए गए बाबा रामदेव के जीवन वृतांत के सुंदर चित्रण को सराहा। इसके बाद श्री शर्मा ने परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

    इस दौरान श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, बाबू सिंह राठौड सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वहीं, हैलीपेड पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198677_HomePage_a4494695-ecbf-4b9e-8281-f3ea4623832b.jpeg

    ज्ञान संपदा में भारत सर्वाधिक समृद्ध, जरूरत हैं स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाने की

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई विषय नहीं है, जिसका प्रथम लिखित प्रमाण भारतीय ग्रंथों में उपलब्ध नहीं हो। भारतीय ज्ञान संपदा सर्वाधिक समृद्ध और विपुल है। जरूरत है स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाते हुए इस संपदा का सदुपयोग करने की। 

    हरिभाऊ बागड़े गुरूवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वेदों में प्रत्येक विषय अंकित है। हजारों साल पहले अगस्त्य ऋषि ने बिजली उत्पादन के बारे में उल्लेख कर दिया था। महर्षि भारद्धाज ने विमान शास्त्र पुस्तक में विमान निर्माण का वर्णन किया। इसी पुस्तक से प्रेरित होकर महाराष्ट्र के एक इंजीनियर ने 1895 में विमान बनाया और उसे प्रायोगिक तौर पर उड़ाकर भी दिखाया था, लेकिन तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने उसे ध्वस्त कर ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ़़ऋग्वेद में खगोल शास्त्र का वर्णन मिलता है। आर्यभट्ट महान खगोल शास्त्री हुए। भास्काराचार्य ने 1150ई में बता दिया था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। इतना ही नहीं उन्होंने परिक्रमा में लगने वाले समय का सटीक आंकलन तक कर दिया था। राज्यपाल ने कहा कि भारत 1000 सालों तक आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए लड़ता रहा। इसलिए इन ग्रंथों में वर्णित तथ्यों पर शोध कार्य प्रभावित हुए। इसी का लाभ उठाकर विदेशी विद्वानों ने हमारी ही ज्ञान संपदा का उपयोग कर बहुत आविष्कार किए। 

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत वास्तुकला, साहित्य से लेकर हर क्षेत्र में समृद्ध रहा है। पाश्चात्य विद्वान मैक्समूलर ने स्वयं लिखा है कि भारत में दो पुस्तकों का रामायण और महाभारत का व्यापक प्रभाव है और यह प्रभाव कोई 500-700 सालों का नहीं हजारों सालों का है। 

    राज्यपाल ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगो तथा विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी समर्थता और सक्षमता बढ़ाने की आवश्यक है। इसके लिए बहुत तपना पड़ता है, लेकिन लोगों में सहनशीलता भी नहीं रही। उन्होंने महाराणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि सहनशीलता महाराणा सांगा से सीखनी चाहिए, जो 80 घाव खाकर भी युद्ध के लिए आतुर रहते थे।

    व्याख्यान के मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी ने कहा कि दुनिया की हर चुनौती का समाधान भारतीय ज्ञान संपदा में निहित है। भारत की इस संपदा को सोची समझी साजिश के तहत नष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के माध्यम से इसे पुनर्स्थापित करने की पहल हुई है। सफर अभी बहुल लंबा है, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से यह संभव किया जा सकता है। डॉ कोठारी ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने विषय के भारतीय इतिहास को जरूर पढ़ें और विद्यार्थियों को भी इससे अवगत कराएं। 

    विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. सुनीता मिश्रा ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। 

    कुम्भा कला भवन का लोकार्पण —

    इससे पूर्व राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महाराणा कुम्भा कला भवन का लोकार्पण किया। कुलगुरू प्रो. सुनीता मिश्रा ने अवगत कराया कि कुम्भा कला भवन में मेवाड़ की विविध कलाओं को प्रदर्शित किया गया है, ताकि विद्यार्थी यहां के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू हो सकें। राज्यपाल ने कला दीर्घा का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की तथा ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 11.44.31 AM.jpg

    कुरुक्षेत्र कार मे लगी आग - दंपति ने बचाई जान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

    जे कुमार कुरुक्षेत्र 1 अगस्त : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देर रात हादसा उस वक्त हुआ, जब कार उमरी रोड से गुजर रही थी। कार में गुरुग्राम से आए पति-पत्नी सवार थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मुश्क्त के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात गुरुग्राम से आए अनुज अपनी पत्नी के साथ कार में सेक्टर-8 के पास उमरी रोड पर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में चल रहे AC वोट से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में रोक ली और कार से उतर कर बाहर आ गए। जैसे ही चेक करने के लिए उन्होंने कार का बोनट खोला तो कार में इंजन में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार आग भड़कती देख दंपती पीछे हट गया।

    गुरुग्राम के रहने वाले अनुज ने अपने बेटे का एडमिशन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात को अपनी कार में उमरी रोड पर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में आग लग गई। हालांकि उस समय वे कार से उतर चुके थे। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर 2 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

    #kurukshetra #car #fire #fire brigade #haryana #accident

  • 198678_HomePage_b81dda44-f69a-424b-a2af-6c9d17c0de7b.jpeg

    राज्यपाल पहुंचे शिल्पग्राम, सांस्कृतिक समृद्वि की झलक देख हुए अभिभूत लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे उदयपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरूवार शाम को शिल्पग्राम पहुंचे। वहां सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखकर अभिभूत हो उठे। उन्होंने लोक कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। 

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दरम्यान अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को निहारा। उन्होंने महाराष्ट्र के लावणी नृत्य दल की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया तथा कलाकारों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके बाद शिल्पग्राम में लगी हस्तशिल्प स्टॉल्स का अवलोकन किया और बंजारा रंगमंच पर गुजरात के राठवा मेवासी नृत्य तथा राजस्थान के भपंग वादक कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखा। 

    राज्यपाल ने गोवा हट के बाहर प्रदर्शित राशियों की मूर्तिकला का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिल्पग्राम की सांस्कृतिक समृद्धि और कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की।  वहां परंपरागत लोक वाद्य बजाते कलाकारों की उपस्थिति में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान आदि ने अगवानी की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal 

  • 198685_HomePage_995c2aa7-db18-4f70-925a-bc34bcf1ae5d.jpeg
    01/08/25

    आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी के नागरिकों ने किया विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को  बांडी की टूटी दीवार को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि रामनगर स्कूल के बाहर नाला व नाली निर्माण हो ताकि सड़कों पर पानी जमा न हो। 

    उन्होंने वरूण सागर रोड स्थित आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। वहां पुलिया बनाने पर स्थानीय नागरिकों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।

         विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बांडी नदी का अवलोकन कर एडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी की टूटी दीवार तुरंत बनाई जाए। इसी तरह रामनगर स्कूल के बार नाला व नाली निर्माण भी जल्द कराया जाए ताकि सड़कों पर एवं स्कूल में पानी जमा न हो। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

    वासुदेव देवनानी ने वरूण सागर रोड़ स्थित आदित्य कॉलोनी एवं डिफेंस कॉलोनी का निरीक्षण किया। इन दोनों कॉलोनियों में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलियाओं की जगह नई एवं मजबूत पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। वासुदेव देवनानी का वहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया।

         इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि हम प्राथमिकता के साथ क्षेत्र का विकास का रहे है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पुलिया, सड़क व अन्य सार्वजनिक इमारतों को नुकसान हुआ है। इन सभी को दुरूस्त किया जा रहा है। एडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता तय कर सड़क, नाला, नाली व दीवारों की मरम्मत व नवनिर्माण किया जाए। किसी भी क्षेत्र में समस्या नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बड़ी सड़कों के साथ ही अंदरूनी सड़कों की भी मरम्मत होगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198680_HomePage_9ea4ddb0-ffd8-4ee2-ac80-f367236d4999.jpeg

    रामदेवरा में नेत्र कुंभ का आयोजन बाबा रामदेव के आदर्शों का प्रतीक

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने सामाजिक समरसता की स्थापना करने और समाज में गरीब एवं वंचित लोगों की पीड़ा दूर करने का काम किया। इस धरा पर नेत्र कुंभ का आयोजन बाबा रामदेव जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा और मानव कल्याण के उनके आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

    भजनलाल शर्मा गुरूवार को जैसलमेर के रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा सेवा जीवन में फिर से उजाले भरने जैसा पुण्य कार्य है। यह जनकल्याण और मानव सेवा की मिसाल है, जो सभी वर्गों के लिए समर्पित है। 

    बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं की आंखों की निःशुल्क जांच -

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं त्योहारों में सेवा का भाव सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेव जी के मेले के शुभ अवसर पर आंखों के इलाज के लिए महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलने वाले इस शिविर में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही, 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन उनके निवास के नजदीक चिकित्सालय में कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।

    लोगों के जीवन में उजियारा ला रही राज्य सरकार - 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय हमारी नीतियों का प्रमुख ध्येय है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए हैं। नेत्र स्वास्थ्य को लेकर हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है ताकि प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां की रोशनी फैलती रहे। प्रदेश में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी तथा नेत्र चिकित्सकों और सहायकों को नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण और अत्याधुनिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से कॉर्निया प्रत्यारोपण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों के जीवन को उजियारा मिल रहा है।

    मा योजना में प्रतिदिन 10 हजार लोगों को मिल रहा कैशलेस उपचार -

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा) के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को 25 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवा रही है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं बल्कि लाखों जिंदगियों को बचाने का एक मानवीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों को 10 करोड़ रुपए की राशि का कैशलेस उपचार मिल रहा है। साथ ही, मा वाउचर योजना लागू कर प्रतिमाह 25 हजार गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी दी जा रही है। अब तक लगभग 2 लाख 87 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत वाउचर दिए गए हैं। 

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लगभग 50 हजार भर्तियां -

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पेपरलीक जैसी घटनाओं से युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। हमारी सरकार ने डेढ़ साल में ही पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल से अधिक कार्य किए है। उन्होंने कहा कि हमनें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अब तक लगभग 24 हजार पदों पर भर्तियां की हैं और 26 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रिया में हैं। 

    राज्य सरकार आस्था धामों का कर रही विकास -

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की धरती शूरवीरों के साथ लोक देवी-देवताओं और संतों की भूमि है। राज्य सरकार आस्था धामों पर मूलभूत सुविधाओं का विकास करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 18 हजार 328 यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन, 55 ट्रेनों से 48 हजार 928 से अधिक यात्रियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों पर तथा लगभग 6 हजार श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए गए हैं। 

    प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ले रही ऐतिहासिक फैसले -

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के साथ हमारी सरकार विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। प्रदेश में सतही जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हमने राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इंदिरा गांधी नहर, गंग नहर के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए हैं जिससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ से लेकर जैसलमेर तक पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही, प्रधानमंत्री के कैच द रेन अभियान से प्रेरणा लेकर कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाया। 

     मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम —

    अभियान से प्रेरणा लेते हुए मिशन हरियालो राजस्थान शुरू किया है। इसमें हम 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। पिछले साल सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए। इस साल प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक दिन में प्रदेशभर में ढाई करोड़ पौधे लगाकर रेकार्ड बनाया गया। 

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने नेत्र कुंभ-2025 का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को अपने हाथों से चश्मा पहनाया और उनसे संवाद भी किया। साथ ही भजनलाल शर्मा ने अपनी आंखों की जांच भी करवाई। 

    कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि 33 दिन के इस शिविर में लाखों लोगों को नेत्र जांच का अवसर मिलेगा। उन्हें निःशुल्क दवाएं और चश्मे वितरित किए जाएंगे। लोगों को दृष्टि का उपहार देना बहुत बड़े पुण्य का काम है। ऐसे शिविर जन सेवा का बड़ा माध्यम हैं, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य की सौगात हैं। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif
    01/08/25

    आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों की प्राथमिक पाठशाला, नामांकन बढ़ाएं, योजनाओं का लाभ दें

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकन बढ़ाएं, बच्चों को उच्च गुणवत्ता का पोषाहार दें और जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की रिपोर्ट समय पर भेजे ताकि उनकी मरम्मत की जा सके। वासुदेव देवनानी ने कम नामांकन पर नाराजगी जातते हुए कहा कि अधिकारी फील्ड़ में जाएं ताकि प्रत्येक पात्र बालक-बालिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ा जा सकें।

         विधानसभा अध्यक्ष  ने गुरूवार को अजमेर सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक लेकर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार, नामांकन, गणवेश, निरीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार, पढ़ाई एवं नामांकन बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.03.57 AM.jpg
    01/08/25

    नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 अगस्त : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में किया गया। इस सप्ताह का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देना तथा शिशुओं के सम्पूर्ण पोषण को बढ़ावा देना है।

    कार्यक्रम में प्रसूति विभाग से डॉ. रचना बंसल और डॉ. मंजू धीमान ने गर्भवती व नवप्रसूता महिलाओं को स्तनपान के लाभ, सही समय पर स्तनपान की शुरुआत, सही पोषण तकनीक और मां व बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह शिशु को संक्रमणों से बचाता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

    पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का दिया हुआ सबसे बेहतरीन उपहार है। विश्व स्तनपान सप्ताह जैसे आयोजनों के माध्यम से हम माताओं को शिक्षित कर बेहतर समाज के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी हमेशा से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है।

    विशेषज्ञों ने महिलाओं को यह भी बताया कि मां का पहला दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है, बच्चे के लिए अमृत समान होता है। स्तनपान से न केवल शिशु का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह मां को स्तन कैंसर, ओवरी कैंसर, और मोटापे जैसे जोखिमों से भी बचाता है।

    कार्यक्रम में माताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभव सुने गए और उन्हें स्तनपान से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि मां को कम से कम छह माह तक शिशु को केवल अपना दूध पिलाना चाहिए और उसके बाद दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना चाहिए।

    #Worldbreastfeeding  #celebrated  #civilhospital     #ambala  #cantonment   #haryana
  • download.jfif
    01/08/25

    अंगदान शपथ में प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचा हनुमानगढ़

    एन.एस.बाछल, 01 अगस्त, जयुपर।

    हनुमानगढ़ जिले में अंगदान को लेकर जन-जागरूकता का अद्वितीय उदाहरण सामने आया है। गुरुवार तक राज्यभर में हुए ई-अंगदान शपथ अभियान में हनुमानगढ़ ने 8000 से अधिक शपथकर्ताओं के साथ पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान बना लिया है। यह उपलब्धि आमजन की भागीदारी और प्रशासन की सक्रियता का जीवंत प्रमाण है।

    जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अभियान में भाग लेते हुए कहा कि अंगदान मृत्यु के बाद भी जीवन देने का संकल्प है। यदि समाज में बदलाव लाना है तो हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी। गौरतलब है कि बुधवार को जिला कलेक्टर एवं एसपी ने भी अंगदान की शपथ ली थी, उससे पूर्व में जिला 12 वें स्थान पर था। 

    राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने कहा कि "अंगदान सिर्फ शपथ नहीं, बल्कि किसी के जीवन की उम्मीद है। जो आज अंगदान की शपथ लेते हैं, वे कल किसी अनजान के लिए देवदूत साबित हो सकते हैं।" उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्तर पर अधिकाधिक शपथ हेतु प्रेरणा दी।

    प्रदेश स्तर पर अब तक 72 हजार से अधिक लोग अंगदान की ई-शपथ ले चुके हैं, जिसमें हनुमानगढ़ का स्थान अब शीर्ष जिले में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक सजगता और नागरिक चेतना का परिचायक है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    यदि आप भी इस पुनीत कार्य में भागीदार बनना चाहते हैं, तो https://notto.abdm.gov.in/pledger-login पर जाकर आधार और मोबाइल OTP से ई-शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल अंगदान को एक सामान्य सामाजिक कर्तव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 01/08/25 |

    आज के प्रमुख खेल समाचार

    आज के प्रमुख खेल समाचार इस प्रकार हैं:

    क्रिकेट:

    * भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट: द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने करुण नायर के अर्धशतक की मदद से खराब शुरुआत के बाद वापसी की। करुण नायर ने 8 साल से अधिक के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाया।

    * शुभमन गिल: इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    * वर्ल्ड चैंपियंस लीग: इंडिया लीजेंड्स ने पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया।

    अन्य खेल:

    * शतरंज: दिव्या देशमुख FIDE महिला विश्व कप 2025 जीतकर ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया।

    * डूरंड कप: मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराकर मोहन बागान ने अपने डूरंड कप अभियान की शानदार शुरुआत की।

    * मैकाऊ ओपन: भारतीय शटलर तरूण मन्नेपल्ली और लक्ष्य सेन ने मैकाऊ ओपन के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

  • 01/08/25 |

    आज का राशिफल 1 अगस्त, 2025

    * मेष राशि: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता से आपको लाभ मिलेगा। सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसायियों को भी मुनाफे में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

    * वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आर्थिक लाभ संतुलित रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और बजट बनाकर चलना होगा। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    * मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों से भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

    * कर्क राशि: आपकी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। करीबी लोगों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। हालांकि, भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

    * सिंह राशि: करियर में सफलता मिलेगी और जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी मेहनत और लगन से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

    * कन्या राशि: आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक होकर निर्णय लें। दोस्तों के साथ बहस में समय बर्बाद न करें।

    * तुला राशि: प्रेम संबंधों में उत्साह और पहल दिखाने से आपके संबंध और मधुर बनेंगे। संपत्ति खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    * वृश्चिक राशि: आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

    * धनु राशि: आज आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी। दूसरे के मामलों में बेवजह न बोलें। सूझबूझ के साथ काम करने से आपको सफलता मिलेगी।

    * मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको धन लाभ का मौका मिल सकता है। आपको अपने खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा।

    * कुंभ राशि: यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज का दिन भी आपके लिए लाभकारी है। आपको पेशेवर संबंधों को महत्व देना होगा और नियमों का पालन करना होगा।

    * मीन राशि: कार्यक्षेत्र में धूर्त लोगों से सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचें। अपने रूटीन पर ध्यान दें और अप्रत्याशित स्थितियों के लिए तैयार रहें।

  • 31.9.jpg
    31/07/25

    Prime Minister condoles the passing of Smt Pramila Tai Medhe ji

    Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the passing of Smt. Pramila Tai Medhe, the Pramukh Sanchalika of the Rashtra Sevika Samiti. The Prime Minister emphasized that her exemplary life stands as a beacon of inspiration for generations to come, particularly in the pursuit of inclusive social development and empowerment of women.

    In separate posts on X, he said:

    “राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

    “राष्ट्र सेविका समितीच्या प्रमुख संचालिका राहिलेल्या आदरणीय प्रमिलाताई मेढे यांच्या देहावसानामुळे अत्यंत दुःख झाले आहे. त्यांचे संपूर्ण जीवन समाज आणि राष्ट्रसेवेला समर्पित होते. महिला सक्षमीकरणासोबतच सामाजिक कार्यांमधील त्यांच्या  अमूल्य योगदानाचे सदैव  स्मरण केले जाईल. या शोकाकुल प्रसंगी परमेश्वर त्यांच्या कुटुंबीयांना आणि चाहत्यांना बळ देवो. ओम शांती!”

  • 31.8.jpg
    31/07/25

    PM to visit Varanasi on 2nd August

    Prime Minister Shri Narendra Modi will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth around Rs 2200 crore in Varanasi, Uttar Pradesh on 2nd August at around 11 AM. He will also address the gathering on the occasion.

    The projects cater to multiple sectors, including infrastructure, education, healthcare, tourism, urban development and cultural heritage aim at achieving holistic urban transformation, cultural rejuvenation, improved connectivity, and enhanced quality of life in Varanasi.

    In line with his commitment to improve road connectivity in Varanasi, Prime Minister will inaugurate and lay the foundation stone of several key infrastructure projects. He will inaugurate the widening and strengthening of the Varanasi - Bhadohi road and Chhitauni- Shool Tankeshwar road; and Railway Overbridge at Hardattpur, to ease congestion on the Mohan Sarai - Adalpura Road. He will lay the foundation stone for comprehensive road widening and strengthening across multiple rural and urban corridors, including Dalmandi, Lahartara-Kotwa, Gangapur, Babatpur among others and Railway Overbridges at Level Crossing 22C and Khalispur Yard.

    Strengthening the power infrastructure in the region, Prime Minister will lay the foundation stone of various works under the Smart Distribution Project and undergrounding of electrical infrastructure worth over Rs 880 crore.

    In a major boost to tourism, Prime Minister will inaugurate the redevelopment of 8 riverfront Kuccha Ghats, development works at Kalika Dham, beautification of the pond and ghat at Rangildas Kutiya, Shivpur, and the restoration and water purification of Durgakund. He will lay the foundation stone for restoration work at Kardameshwar Mahadev Temple; development of Karkhiyaon, the birthplace of several freedom fighters; City Facility Centres at Sarnath, Rishi Mandvi, and Ramnagar Zones; redevelopment of Munshi Premchand’s ancestral house in Lamahi and upgradation of museum among others. He will also lay the foundation stone for development of an Urban Miyawaki Forest at Kanchanpur and for the redevelopment and beautification of Shaheed Udyan and 21 other parks.

    In addition, to preserve culturally significant water bodies, Prime Minister will lay the foundation stone for water purification and maintenance works at various kunds including Ramkund, Mandakini, Shankuldhara and others, along with the installation of four floating pujan platforms. To ensure access to potable water in rural areas, Prime Minister will also inaugurate 47 Rural Drinking Water Schemes under the Jal Jeevan Mission.

    Furthering his vision of quality education for all, Prime Minister will inaugurate the upgradation of 53 school buildings within the municipal boundary. He will also lay the foundation stone for several educational projects, including the construction of a new district library and rejuvenation of Government High Schools at Jakhini, Lalpur among others.

    In a major boost to health infrastructure, Prime Minister will inaugurate advanced medical equipment installations, including robotic surgery and CT scan facilities, at Mahamana Pandit Madan Mohan Malaviya Cancer Centre and Homi Bhabha Cancer Hospital. He will also lay the foundation stone of a Homoeopathic College and Hospital. Further, he will inaugurate an Animal Birth Control Centre and associated Dog Care Centre.

    Furthering his vision for world class sports infrastructure in Varanasi, Prime Minister will inaugurate a synthetic hockey turf at Dr. Bhimrao Ambedkar Sports Stadium. Enhancing facilities for law enforcement personnel, Prime Minister will inaugurate a 300-capacity Multipurpose Hall at Pradeshik Armed Constabulary (PAC) Ramnagar and lay the foundation stone for Quick Response Team (QRT) Barracks.

    In a significant step towards farmer welfare, Prime Minister will release the 20th instalment of PM-KISAN. An amount of more than Rs 20,500 crore will be transferred directly to the bank accounts of over 9.7 crore farmers across the country. With this release, the total disbursement under the scheme since its inception will surpass Rs 3.90 lakh crore.

    Prime Minister will also inaugurate the registration portal for various events and competitions under the Kashi Sansad Pratiyogita, including Sketching Competition, Painting Competition, Photography Competition, Khel-Kood Pratiyogita, Gyan Pratiyogita, and the Rojgar Mela. Prime Minister will also distribute more than 7,400 assistive aids to various Divyangjan and Elderly beneficiaries.


  • download (25).jpg
    31/07/25

    CISF का "प्रोजेक्ट मन": मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम

    चंडीगढ़, 31 जुलाई (अभी) - सीआईएसएफ (CISF) का 'प्रोजेक्ट मन' अब तक 75,000 से ज्यादा जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध करा चुका है। इस पहल के जरिए परामर्श सेवाएं और जरूरत के अनुसार समय पर हस्तक्षेप कर के पूरे बल का मनोबल मजबूत किया जा रहा है।

     

    आज आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) की चेयर पर्सन श्रीमती नीरजा बिडला और सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री आर. एस. भ‌ट्टी (IPS) ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। यह मानसिक स्वास्थ्य पहल नवंबर 2024 में सीआईएसएफ और एबीईटीके बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई थी।

     

    सीआईएसएफ महानिदेशक ने एबीईटी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने, परामर्श देने, जरूरत पड़ने पर इलाज से जुड़ी  सहायता देने और जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

     

    अब तक प्रोजेक्ट मन' से 75,181 सीआईएसएफ कर्मी और उनके परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही एबीईटी  ने 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया है कि वे कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान कर सकें और गंभीर मामलों को विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें। इस दो-स्तरीय व्यवस्था से जमीनी स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता को पहुँचना आसान हुआ है।

     

    संवेदनशील इकाइयों जैसे इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, संसद और दिल्ली मेट्रो में तैनात लगभग 31,000 जवानों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है, ताकि किसी भी संभावित मानसिक परेशानी को समय रहते पहचाना जा सके। इस पहल की वजह से अब अवसाद, वैवाहिक तनाव, वित्तीय परेशानी जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श और सहायता संभव हो पाई है।

     

    सीआईएसएफ महानिदेशक और श्रीमती नीरजा बिड़ला ने इस पहल की सफलता को देखते हुए, प्रोजेक्ट मन की सेवाओं को अगले वर्षों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है। इस मौके पर सीआईएसएफ महानिदेशक ने कहा कि हमारे कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक फिटनेस। यह पहल हमारी आंतरिक सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाती है और सुनिश्चित करती है कि हमारे जवान भावनात्मक  रूप से मजबूत, एकाग्र और हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे।

    #haryana #cisf #danikkhabar #project #news

  • download (24).jpg
    31/07/25

    खेल महाकुंभ का होगा भव्य आयोजन, 15000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम-खेल मंत्री गौरव गौतम

    चंडीगढ़, 31 जुलाई (अभी) - हरियाणा के खेल राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश की बेहतरीन खेल नीति व हर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर हरियाणा खेलों में देश का सिरमौर बन चुका है। देश की आबादी 150 करोड़ है, जिसमें हरियाणा की जनसंख्या महज 2 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में 60 प्रतिशत का योगदान देते हैं। इन्हीं खेलों की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में दो चरणों में खेल महाकुंभ, 2025 का 2 अगस्त से आगाज किया जा रहा है, जिसमें 26 खेलों में 15410 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यअतिथि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 2 अगस्त को शुभारंभ कर रहे हैं। पहले चरण में खेल महाकुंभ के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। प्रदेश में राज्य स्तर के इस आयोजन में पहली बार है जब खेल महाकुंभ को भव्य समारोह का रूप दिया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। 

    चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में खेल महाकुंभ के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज सिविल सचिवालय की प्रेसवर्ता में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पिछले 17 वर्षों में हुए 5 ओलंपिक खेलों में हरियाणा के किसी न किसी खिलाड़ी ने पदक जीता है। हमारे खिलाड़िय़ों ने ओलंपिक में पिछले पांच ओलंपिक खेलों में 15 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

    4 जगहों पर होगा 26 खेलों का आयोजन

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 जगहों पर 26  खेलों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल व हाकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताईक्वांडो, रोहतक में बाक्सिंग, नेटबाल व फुटबाल और सोनीपत में लान टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के 22 जिलों व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल महाकुंभ में दोनों चरणों में 2102 पदकों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। पहले चरण में 836 और दूसरे चरण में 1266 पदक, विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। दूसरे चरण के खेल अगस्त के अंतिम सप्ताह में करवाए जाएंगे।

    खेल महाकुंभ का आयोजन देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से है एक

    खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेल महाकुंभ देश में राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता से बड़ा आयोजन होना है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में लगभग 8000 खिलाड़ी भागीदारी करते हैं, जबकि खेल महाकुंभ में 15000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।   

    खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की होगी बेहतरीन व्यवस्था

    खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला खेल अधिकारियों की निगरानी में खेल महाकुंभ में शामिल होने वाले जिलों के खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष किया गया है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनके लिए खाने-पीने व किट की व्यवस्था की गई है। खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री के आदेश पर अतिरिक्त खेल निदेशक के नेतृत्व में विशेष कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी खेल सुविधा या खेलों के टेक्निकल आयोजन से संबंधित शिकायत सीधा कमेटी को दे सकता है। जिसके अनुसार लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए है प्रतिबद्ध

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारने के लिए कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, उसी तरह से प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कोच, नौकरी व मान-सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है। खिलाड़ियों के विकास के लिए हरियाणा ने वर्ष का खेल कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत 18 प्रकार के खेलों का अलग-अलग आयोजन कराया जाता है।

    विजेता खिलाड़ियों के लिए है खेल ग्रेडेशन और 3 प्रतिशत खेल आरक्षण का प्रावधान

    खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के अनुसार खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा खेल प्रमाण पत्र ग्रेडेशन बनाने का प्रावधान है, जिसके तहत सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत का खेल आरक्षण प्रदान किया जाता है।

    #haryana #khelmahakumbh #games #ministry #danikkhabar #news

  • podharopan 2.jpeg
    31/07/25

    हर्बल पार्क परिसर मे एसपी अंबाला ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : एस पी अंबाला अजीत सिंह शेखावत आकाश शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हर्बल पार्क  पहुँचे | जहाँ उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण सुरक्षा बारे जागरूक किया।

     #ambala #planted #environmentalprotection #news #spambala
    एसपी अम्बाला ने इस अवसर पर उपस्थित आकाश शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सोशॅल मीडिया व मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करने कीे सलाह दी। उन्होंने कहा कि हो सके तो इनसे दूर रहकर सिर्फ किताबों को मित्र बनाकर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा अपनाने बारे भी जोर दिया। इसी उपलक्षय में 162 पौधे लगाकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।


    एस पी अम्बाला ने पौधारोपण उपरान्त आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जहाँ वह रहता है उसके आसपास अधिक से अधिक संख्या में पेड-पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे और उनकी देखदेख कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेवारी भी निभानी होगी ताकि मानव समाज को सुन्दर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

    #

  • pic 1.jpeg
    31/07/25

    जनसंचार केवल खबरों तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: डाॅ. रोहित दत्त

    जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : आर्गेनाइजेशन फाॅर सोशल एण्ड कलचरल अवेयनैस (ओस्का) एवं इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंचार के क्षेत्र में दक्षता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर जी.एम.एन. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.रोहित दत्त ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मास कम्युनिकेशन केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को तकनीकी और नैतिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया जनचेतना का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। युवाओं को मीडिया की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समझना आवश्यक है।

    कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में जी.एम. एन. काॅलेज के जनसंचार एवं वीडियो प्राॅडक्शन के सहायक प्रवक्ता राजिन्दर मीरवाल ने पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, पीआर और कंटेंट क्रिएशन जैसे विषयों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बदलती भूमिका पर आधारित सत्र रहा। उन्होंने प्रतिभागियों को मीडिया के बदलते परिदृश्य और सोशल मीडिया की भूमिका पर गहन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीवी, रेडियो और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स ने जनसंचार के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। न्यूज प्रजेंटेशन से लेकर लाइव रिपोर्टिंग और स्टूडियो डिस्कशन तक, हर पहलू में तकनीक की भूमिका बढ़ी है।

    उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आज सिर्फ खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि विचार और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने का जरिया बन चुका है। इसके साथ ही मीडिया में फेक न्यूज, टीआरपी की दौड़ और नैतिक पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

    #ambala #masscommunication #news #gmncollege #socialchange #haryana

  • 31.7.jpg
    31/07/25

    Prime Minister Modi and UAE President His Highness Mohammed bin Zayed reaffirm commitment to deepen Compressive Strategic Partnership

    Prime Minister Narendra Modi spoke yesterday with His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, over the telephone.

    The two leaders reaffirmed their mutual commitment to further strengthening the bilateral Comprehensive Strategic Partnership between India and the UAE. They positively assessed the remarkable progress made across various sectors of bilateral cooperation and laid emphasis on further developing and deepening collaboration for the shared benefit of the peoples of both countries.

    His Highness Sheikh Mohamed warmly congratulated Prime Minister Narendra Modi on becoming the second longest-serving Prime Minister in India’s history, and wished him continued success in his service to the nation.

    The Prime Minister thanked His Highness for his gracious wishes and the affection he expressed for the people of India.

     

  • 31.6.jpg
    31/07/25

    Madhya Pradesh Chief Minister meets Prime Minister

    The Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr Mohan Yadav met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi today.

    The PMO India handle posted on X:

    “CM of Madhya Pradesh, @DrMohanYadav51, met Prime Minister @narendramodi.

    @CMMadhyaPradesh”

  • 31.5.jpg
    31/07/25

    PM pays tribute Shaheed Udham Singh on his martyrdom day

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi today paid tribute to the immortal son of Mother India, Shaheed Udham Singh on his martyrdom day.

    In a post on X, he wrote:

    “भारत माता के अमर सपूत शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी देशभक्ति और बहादुरी की गाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”

  • 31.4.jpg
    31/07/25

    Haryana Governor meets Prime Minister

    The Governor of Haryana, Prof. Ashim Kumar Ghosh, met Prime Minister Shri Narendra Modi in New Delhi today.

    The PMO India handle posted on X:

    “Governor of Haryana, Prof. Ashim Kumar Ghosh met Prime Minister @narendramodi.”

  • 31.3.jpg
    31/07/25

    PM welcomes return of Sacred Piprahwa Relics after 127 years

    Prime Minister Shri Narendra Modi today hailed the return of the sacred Piprahwa relics of Bhagwan Buddha to India after 127 long years, calling it a proud and joyous moment for the nation’s rich cultural heritage.

    In a statement reflecting the spirit of Vikas Bhi Virasat Bhi, the Prime Minister underscored the deep reverence India holds for Bhagwan Buddha’s teachings and the nation’s unwavering commitment to preserving its spiritual and historical legacy.

    In a thread post on X, Shri Modi wrote:

    “A joyous day for our cultural heritage! 

    It would make every Indian proud that the sacred Piprahwa relics of Bhagwan Buddha have come home after 127 long years. These sacred relics highlight India’s close association with Bhagwan Buddha and his noble teachings. It also illustrates our commitment to preserving and protecting different aspects of our glorious culture. #VikasBhiVirasatBhi”

    “It may be recalled that the Piprahwa relics were discovered in 1898 but were taken away from India during the colonial period. When they appeared in an international auction earlier this year, we worked to ensure they returned home. I appreciate all those who have been involved in this effort.”

     


  • 31.2.jpg
    31/07/25

    PM shares an article on PRS 2024, a Transformative Blueprint for Skill-Linked, Inclusive Education

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi today remarked that India is redefining its education system beyond enrollment to focus on real learning. Sharing an article, Shri Modi hailed the PRS 2024 which provides scientific insights into student progress and lays out a roadmap for evidence-based, district-level action to build an inclusive, skill-linked education ecosystem.

    Responding to a post on X by Union Minister Shri Jayant Chaudhury, the PMO India handle said:

    “India is redefining its education system beyond enrollment to focus on real learning. In his latest reflection, Union Minister Shri @jayantrld discusses how PRS 2024 provides scientific insights into student progress and lays out a roadmap for evidence-based, district-level action to build an inclusive, skill-linked education ecosystem.”

  • 31.1.jpg
    31/07/25

    PM shares an article explaining how the National Education Policy 2020

    Prime Minister Shri Narendra Modi today shared an article that explains how the National Education Policy 2020 has transformed Indian education by making it more holistic, inclusive and future-ready.

    Responding to a post by Ministry of Education on X, PMO India handle stated:

    “Union Minister Shri @dpradhanbjp explains how the National Education Policy 2020 has transformed Indian education by making it more holistic, inclusive and future-ready. He adds that five years later, its impact is clearly visible in the classrooms.”

     

  • WhatsApp Image 2025-07-31 at 13.16.37 (2).jpeg
    31/07/25

    केंद्रीय विद्यालय 4 मे राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन, छात्रों के लिए एक मूल्यवान अनुभव

    जे कुमार 31 जुलाई अम्बाला छावनी : छावनी के.वी. नंबर 4 में राष्ट्रीय युवा संसद की किशोर सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य अमन गुप्ता के निर्देशन में इस किशोर सभा का आयोजन किया गया । इसके संयोजकों संजय, नवीन व पूजा,रीनू ने पूरी जी जान लगाकर इस सभा को सफल बनाया। इस सभा में कक्षा नवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस सभा के आयोजन से छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं और नेतृत्व कौशल के बारे में जानने का अवसर मिला।इस आयोजन में छात्रों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपने विचार प्रस्तुत किए।

    प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद सभा में भाग लेने से छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। उनको अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है व छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं और नियमों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। युवा संसद में भाग लेने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने विचारों को प्रस्तुत करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन छात्रों के लिए एक मूल्यवान अनुभव हो सकता है।

    #ambala #kv4 #school #kendriyavidyala #parliament #haryana

  • 198528_HomePage_83434dce-f553-4591-ac0c-51df009359a3.jpeg

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री माणकचंद के निधन पर व्यक्त किया शोक

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के संरक्षक श्री माणकचंद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

     भजनलाल शर्मा ने स्व. माणकचंद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    मुख्यमंत्री ने स्व. माणकचंद के व्यक्तित्व को याद कर कहा कि उनका जीवन उच्च आदर्शों और सिद्धांतों के लिए समर्पित था। समाज में राष्ट्रीय चेतना और मूल्यों के प्रसार में उनके अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198530_HomePage_6b44f99b-4486-4eb7-8045-ee71a82c3b38.jpeg
    31/07/25

    हैंडीक्राफ्ट मेले में आर्टिजंस की 70 लाख रू. से अधिक मूल्य के उत्पादों की हुई बिक्री

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव क्राफ्ट एवं फूड मेले का बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ समापन समाप्त। इस तीजोत्सव में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए दस्तकारों, हस्तकलाकारों सहित विविध कलाओं के कलाकारों के और खानपान के स्टॅाल्स पर लगभग 70 लाख रूपये की बिक्री हुई।

        राजीविका की स्टेट प्रोजेक्ट प्रबंधक नीरू मीना ने बताया कि मेले में राजीविका के माध्यम से दिल्ली आए महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित इन कलाकारों द्वारा 47 स्टॅाल लगाए गए जिनमें हैंड ब्लॅाक बेडशीट, सूट, साड़ी, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ी, लाख की वस्तु, चमड़े से बने सामान सहित राजस्थानी व्यंजनों के स्टॅाल पर खूब बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि राजीविका के स्टॅाल्स पर लगभग 52 लाख से अधिक राशि के सामान की बिक्री हुई। 

        सरस डेयरी के आवासीय प्रबंधक सुरेश सेन ने बताया कि इस तीजोत्सव में सरस के दुग्ध उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। विभिन्न जिला दुग्ध संघों से प्राप्त मिठाईयों में अलवर का कलाकंद, बीकानेर का रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोहन पापड़ी, श्रीगंगानगर से गाय का घी, अलवर से छाछ, लस्सी और श्रीखंड ने लोगों मे अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि सरस के कांउटर पर लगभग 3 लाख रूपये की बिक्री हुई।

    रूडा के ओम प्रकाश ने बताया कि मेले में रूडा की तरफ से लगाए गए 16 राजस्थानी हस्तशिल्प और परिधानों से जुड़े स्टॅाल्स पर लगभग 16 लाख रू. से अधिक की बिक्री हुई।

     अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश ने बताया कि मेले के समापन दिवस पर बांग्लादेश की उच्चायुक्त की पत्नी शाजिया ने मेले का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थानी कला और संस्कृति के अद्भुत संगम रूपी इस मेले की प्रशंसा की।

         उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा शुभारंभ किए इस मेले का उदेश्य दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों और दिल्लीवासियों को राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन, हस्तकला परिदृश्य से अवगत करवाना था।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • anil_vij_haryana__1710868928.jpg

    विपक्ष हमारी हिन्दूस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है - कैबिनेट मंत्री अनिल विजI

    हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं - विज

    विपक्ष अब देश का विरोध करने लग गया है - विज

    अम्बाला/ चण्डीगढ, 31 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा में चल रही आपरेशन महादेव व शिवशक्ति पर बहस के दौरान विपक्ष ने सेना के भगवाकरण करने के संबंध में सवाल उठाया है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी हिन्दूस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है।

    उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरूद्वारें बनाए गए हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जाबांज सिपाही दुश्मन पर टूट पडते हैं तो बजरंग बली की जय करते हुए आगे बढते है। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं’’।

    विपक्ष देश की जितनी भी मान्यताएं, श्रद्धा व पूजा केन्द्र हैं, अब उनका विरोध करने लग गया है’’ - विज

    श्री विज ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि क्या हम अपने सैन्य आपरेशनों के नाम के पाकिस्तान की मिसाइलों के नाम पर रखें या पाकिस्तान या दूसरे देशों के नाम पर रखें! उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुदों से भटक गया है और प्रधानमंत्री जी का राजनीतिक विरोध करते-करते अब विपक्ष देश का विरोध करने लग गया है। उन्होंने कहा कि देश की जितनी भी मान्यताएं व श्रद्धा व पूजा केन्द्र हैं, अब विपक्ष उनका विरोध करने लग गया है’’।

    #anilvij #operationmahadev #parliment

  • VideoCapture_20250731-114036.jpg

    ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं’’- अनिल विज

    ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’- विज

    अम्बाला/ चण्डीगढ, 31 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज बडा ब्यान देते हुए कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं। श्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’।

    मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिनों भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों व मंत्रियांें को हलके आंबटित करने के दौरान सात बार के विधायक अनिल विज का नाम सूची से बाहर है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, जबकि बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार विधानसभा का चुनाव जीता हूं और जल्द ही मैं सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा जगह-जगह पर जाकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं। श्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’।

    #anilvij #bjp #bjpharyana

  • WhatsApp Image 2025-07-31 at 12.16.48 PM.jpeg
    31/07/25

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सम्पन्न

    जे कुमार अंबाला छावनी 31 जुलाई : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर वीरवार सुबह अम्बाला के 20 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे | परीक्षा को ध्यान मे रखकर सेंटरो के बाहर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध दिखे, यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़क पर पुलिस ने बेरिगेट लगाकर भी सेंटरो से ट्रेफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का कार्य किया |


    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत 31 जुलाई यह परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक के लिए 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं जिनमें 2304 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे 10 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए गेट 9:00 बजे बंद कर दिया गाया, जबकि दोपहर 3 बजे वाली परीक्षा के लिए गेट 2:00 बजे बंद होंगे। गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    #htet #exam #ambala #haryana #news

  • download.jfif

    राजस्थान ऊंट अधिनियम, 2015 के बनेंगे नियम

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    पशुपालन विभाग, राजस्थान ऊंट (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 2015 के नियम बनाएगा। इस संबंध में पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नियम बनाने को लेकर विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में पंचायतीराज और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भी मौजूद थे। 

    शासन सचिवालय में बुधवार को श्री कुमावत के कक्ष में हुई बैठक में नए नियम बनाने को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत ऊंट पालकों को अन्य राज्यों में ऊंट चराने, डेयरी एवं कृषि कार्य तथा पशु मेलों में ले जाना आसान होगा। अधिनियम, 2015 के लिए नए नियम के मुताबिक ऊंट के परिवहन को लेकर जिला कलेक्टर के साथ-साथ अब सक्षम अधिकारी के रूप में एसडीएम को भी अधिकृत करने पर सहमति बनी। इस बैठक में ऊंट पालन को लाभप्रद बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। 

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि अन्य राज्यों में ऊंट ले जाने को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा के बाद प्रशासनिक अनुमति देने के लिए एसडीएम को भी अधिकार देने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नई एसओपी भी जारी की जाएगी, ताकि ऊंट पालकों को अन्य राज्यों में ऊंट ले जाने में कानूनी पेचीदगियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा ऊंट पालन को और अधिक लाभप्रद बनाने के लिए आरसीडीएफ के माध्यम से ऊंटनी के दूध के विपणन को लेकर कार्ययोजना बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 1 NDPS Accused Lady Ps Ambala City.jpeg
    31/07/25

    15 ग्राम 94 मिलिग्राम हैरोइन तस्करी मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

    जे कुमार 31 जुलाई : अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू तथा नशे के दुष्परिणामों बारे आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है और साथ-साथ नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार भी किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र डेहा कालोनी अम्बाला शहर के पास से मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

     
    थाना अम्बाला शहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। जो मादक पदार्थ सहित डेहा कालोनी अम्बाला शहर से रामनगर की तरफ पैदल आएगी। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र डेहा कालोनी अम्बाला शहर रामनगर के पास से सन्दिग्ध आरोपी महिला को रोककर महिला कर्मचारी द्वारा काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम 94 मिलिग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी महिला को  हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया।

    #ambala #womanaccused #heroin #arrested #police #haryana

  • 198548_HomePage_2586277a-4d50-47c8-b228-c51496a06feb.jpeg

    मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में बारिश से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार शाम को जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगभग ढाई घण्टे सघन निरीक्षण कर बारिश से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने बी-टू बाईपास रोड़, सांगानेर, सुमेर नगर, सूरजमल सर्किल, मुहाना मंडी, चौरडिया पेट्रोल पंप पर रुककर जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढ़ों एवं ड्रेनेज सिस्टम से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

                  भजनलाल शर्मा ने बी-टू बाईपास रोड़ के पास द्रव्यवती नदी का अवलोकन किया और घने वृक्षों की छंटाई तथा नालों के फेरो कवर की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कच्ची बस्ती के लोगों एवं बच्चों से बातचीत की और अधिकारियों को निचले क्षेत्रों में जल निकासी तथा आपात स्थिति में वहां के निवासियों के लिए भोजन व पेयजल की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

                  मुख्यमंत्री ने सांगानेर स्थित कैम्प कार्यालय में लोगों से मुलाकात की और शहर के जलभराव वाले स्थानों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुहाना मंडी चौराहे पर पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को चौराहे पर सर्कल निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने महाराजा सूरजमल सर्किल व केसर नगर चौराहे पर क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत कार्यों के निर्देश दिए।

    जनता को ना हो परेशानी, प्रशासन हर समय रहे अलर्ट- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बारिश से उत्पन्न स्थिति में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए भोजन, पेयजल एवं रहने की व्यवस्थाओं के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

    भजनलाल शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सांगानेर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चौरडिया पेट्रोल पंप तिराहे पर रूककर सांगानेर थाने से चौरडिया पेट्रोल पंप और मालपुरा गेट तक बनने वाली एलिवेटेड रोड़ की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से भी फीडबैक लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198562_HomePage_a31a79e0-8fa6-4e92-b4fe-aeb96f91259a.jpeg

    राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह–2025 की तैयारियों की गहन समीक्षा

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह–2025 को गरिमामय एवं सुसंगठित रूप से आयोजित करने के लिए बुधवार को जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 

    इस अवसर पर अधिकारियों ने बरकतुल्ला खां स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

    संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सभी विभागीय प्रभारी सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था, चाहे वह सुरक्षा हो अथवा आमजन की सुविधा, में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों के बीच सतत् समन्वय सुनिश्चित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने सुरक्षा संबंधी बिंदुओं, पार्किंग व्यवस्था, अतिथियों के आगमन एवं निकास मार्ग, बेरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सभी विभागीय प्रभारियों को कार्यक्रम से संबंधित दायित्वों तथा कार्ययोजना के अनुसार कार्य को नियत समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिथियों के स्वागत-सत्कार, बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पेयजल एवं स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियों का विस्तृत आकलन किया।

    मुख्य समारोह स्थल के निरीक्षण के पश्चात जिला कलक्टर ने स्टेडियम के सभाकक्ष में तैयारियों की बैठक लेकर प्रत्येक विभाग को पूर्व में सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में 14 अगस्त को प्रस्तावित ‘एट होम’ कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा 15 अगस्त को शहीद स्मारक एवं बरकतुल्ला खां स्टेडियम में होने वाले आयोजनों की व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Photo--3.jpeg

    जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों को अपने जीवन में ढालें : सीजेएम

    जे कुमार अंबाला 31 जुलाई : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ’रोड रूल्स लाइफ टूल्स’ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही के दिशा निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ’रोड रूल्स लाइफ टूल्स’ अभियान के तहत हर्बल पार्क अम्बाला सिटी में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर रैली का आयोजन कर जागरूक किया।

    इसके अलावा इस मोके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला की और से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेमनगर, अम्बाला में प्रदर्शनी लगाकर भी लोगों को सडक़ सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया।


    इस कार्यक्रम में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण के माध्यम से स्कूल के बच्चों के साथ आस पास के लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलाया जा रहा है इसमें सभी की अहम भागीदारी जरूरी है।

    सभी उपस्थित स्कूल के बच्चों, अध्यापकों और अन्य लोगों को बताया कि आज यह प्रण लें कि वे सडक़ पर वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को इन नियमों की पालना करने बारे प्रेरित करेंगे। राष्ट्रीय व राज्य मार्ग पर वाहन की गति सीमा, शीट बेल्ट और लेन पर चलने के नियमों का भी दृढ़ता से पालन करें। सभी उपस्थित स्कूली छात्रों से आग्रह किया कि वो यातायात के नियमों का पालन पुलिस के भय से नहीं अपितु स्वयं और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों को अपने जीवन में ढालें।


    उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्रतिवर्ष सडक़ हादसों में 15 लाख लोग घायल हो जाते हैं वहीं 5 लाख लोगों की जीवन लीला समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई दुर्घटना ग्रस्त घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो उसे इनाम दिया जाएगा और अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस किसी तरह के बयान के लिए दबाव नहीं डालेगी। उन्होंने यातायात के आदेशात्मक संकेत चेतावनी वाले संकेत और सूचनात्मक संकेतों के बारे में भी विस्तार से बताया।

    इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चलाने के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन, उचित ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट आवश्यक कागजात होने जरूरी हैं। इस मौके पर अजय शंकर तिवारी, पैरालीगल वालंटियर (अधिकारमित्र ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला, स्कूल प्रिंसिपल, अध्यापक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #trafficrules #ambala #news #savelife #haryana

  • 198549_HomePage_ca4f5d48-2fd4-476d-909f-7868487b9e26.jpeg

    ऑपरेशन सिन्दूर देश की बहनों के रक्षा सूत्र की ताकत का परिचय

    एन.एस.बाछल, 31 जुलाई, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर जिले में सावन मास में मातृशक्ति द्वारा आयोजित सतरंगी लहरिया महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने मातृशक्ति का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सतरंगी लहरिया महोत्सव ने परम्परागत पहनावे के साथ उत्सव मनाने का एक अवसर प्रदान किया। वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश की महिलाएं आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार हर कदम पर मातृशक्ति के साथ है।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय नारी संयम, शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता देश की बहनों की ओर से अपने जांबाज सैनिकों की कलाई पर बांधे गए रक्षा सूत्र की परिणीति है। भारतीय संस्कृति में सावन को त्यौहारों का मास कहा जाता है। इसमें सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन त्यौहरों की खुशी को और बढ़ाएगा। सावन मास में राखी भी आती है। रक्षा बन्धन बहनों का ही त्यौहार है। आगामी रक्षा बन्धन में भी बहनें अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधेगी। महोत्सव में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के स्वावलंम्बन और स्वाभिमान से जुड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित  की गई।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बन्धन के पवित्र त्यौहार को अपनत्व से जोड़ने के लिए स्वयं के हाथ से बनी रखी बांधने का आह्वान किया है। इससे रक्षा सूत्र के साथ अपनी भावनाएं भी जुड़ जाती है। इससे भाईयों को कार्य करने की शक्ति मिली है। इस प्रकार भाई और बहन साथ मिलकर भारत को गौरवान्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही इस अभियान में अजमेर भी पीछे नहीं है। सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए यहां की बहने भी निरंतर सैनिक भाईयों की कलाई पर सलामती की प्रार्थना और शौर्य की प्रेरणा के रूप में रक्षा सूत्र बांधती आई है और बाधंती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि देश मौजूदा वक्त में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही आत्मरक्षक भी बन रहा है। इसमें सबसे महती भूमिका हमारी बहनें निभा रही है। उन्होंने कहा कि संसार नारी शक्ति के बिना शून्य है। इसमें बहनों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया। सतरंगी लहरिया महोत्सव में सावन बाजार का भी आयोजन किया गया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सतरंगी महोत्सव के माध्यम से नारी शक्ति को नई ऊर्जा मिल रही है। इससे महिलाएं परिवार को सकरात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करेगी। इनके जीवन में नवीन उत्साह का संचार होगा। महिला शक्ति सम्पूर्ण समाज को आगे ले जाने वाली शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 31/07/25 |

    आज की खेल जगत की प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:

    इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट से बेन स्टोक्स बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप कप्तानी संभालेंगे।

    ओवल टेस्ट में मौसम खलल डाल सकता है, बारिश की संभावना है।

    आईसीसी रैंकिंग में रविंद्र जडेजा वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है, जबकि ऋषभ पंत ने छलांग लगाई है।

    भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर के बीच पिच को लेकर विवाद हुआ है।

    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025:

    भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते यह मैच रद्द हो गया है। खिलाड़ियों और स्पॉन्सर के विरोध के कारण यह फैसला लिया गया है।

    एक मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने एक ओवर में 12 वाइड गेंदों सहित कुल 18 गेंदें फेंकी

    खबरें हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच भरत अरुण ने टीम का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हाथ मिलाया है।

    श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल से जुड़ी रणजी ट्रॉफी की खबरें भी सामने आई हैं।

    रविंद्र जडेजा मैनचेस्टर में शतक के बाद वर्ल्ड नंबर-1 बन गए हैं।

    सौरव गांगुली के 6 साल बाद फिर से अध्यक्ष बनने की खबरें हैं।

    टेनिस:

    * विंबलडन:

    इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार विंबलडन खिताब जीता।

    नोवाक जोकोविच का विंबलडन जीतने का सपना नंबर 1 यानिक सिनर ने तोड़ा, और अब सिनर का मुकाबला अल्कारेज से होगा।

    फुटबॉल:

    पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    अन्य खेल:

    हॉकी में तनु की हैट्रिक से वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    चेस विश्व कप फाइनल के पहले गेम में हम्पी और दिव्या के बीच कड़ा मुकाबला ड्रॉ रहा। दिव्या देशमुख ने ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता।

  • 31/07/25 |

    आज का राशिफल 31 जुलाई 2025

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ वेकेशन पर जाने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज आपको करियर में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है। वहीं, आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में थोड़ी टेंशन का माहौल बन सकता है।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज आपको अपने परिवार को समय देना होगा। लोगों से उलझने से बचें। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों की मदद से आपके काम बनेंगे।

    सिंह राशि (Leo)

    आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। यात्रा से लाभ होगा। सेहत के मामले में ध्यान दें। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा।

    कन्या राशि (Virgo)

    आज आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। मन की परेशानियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    तुला राशि (Libra)

    आज भाग्य का साथ मिलेगा और मित्रों से मदद मिलेगी। लोगों से विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    अपने खर्चों को कंट्रोल करें। अचानक लाभ का योग है। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें।

    धनु राशि (Sagittarius)

    धन लाभ का योग है। रुके हुए काम बनेंगे। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।

    मकर राशि (Capricorn)

    आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन में टेंशन ना पालें। पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरू होगा।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

    मीन राशि (Pisces)

    शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। करियर में उन्नति के लिए प्रयास बढ़ाना होगा। रिश्तों को संभालने का समय है। आपकी मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी।

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 1000819339.jpg
    30/07/25

    एम्बुलेंस ईएमटी और नर्सिंग ऑफिसर के तालमेल से सुरक्षित हुई डिलीवरी, दोनों स्वस्थ

    जे कुमार अम्बाला छावनी 30 जुलाई : अम्बाला के गाँव केसरी निवासी सोनू की 29 वर्षीय पत्नी प्रीति को रात प्रसव पीड़ा होने लगी, घर मे प्रीति की प्रसव पीड़ा बढ़ती देखकर स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल नंबर पर कॉल की गई। सूचना मिलते ही ईएमटी सुभाष एम्बुलेंस ड्राइवर से साथ गाँव केसरी पहुँचे और एम्बुलेंस में गर्भवती महिला को लेकर अम्बाला के नागरिक अस्पताल के लिए तुरंत रवाना हुई लेकिन बीच रास्ते मे महिला प्रसव पीड़ा के चलते दर्द से चिल्लाने लगी, ईएमटी ने तुरंत महिला की हालत को देखकर अस्पताल के प्रसूति विभाग में नर्सिंग ऑफिसर से सम्पर्क के साथ साथ पूरी तैयारी रखने को कहा, नर्सिंग ऑफिसर अस्पताल की एमरजेंसी के बाहर पूरी तैयारी से तैनात रहे और करीब 5 से 7 मिनट के भीतर जैसे ही एम्बुलेंस अस्पताल में पहुँची, अभी डिलीवरी एम्बुलेंस में होती उससे पहले महिला को पूरी सूझबूझ से ईएमटी और नर्सिंग ऑफिसर प्रसूति विभाग में लेकर पहुँचे।जहाँ पर डिलीवरी होने के बाद अब अस्पताल स्टाफ द्वारा जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है, लेकिन महिला की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने की वजह से डॉक्टर्स द्वारा उसे रैफर कर दिया गया। इस सुरक्षित डिलीवरी के लिए ईएमटी और नर्सिंग ऑफिसर की टीम द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। वरना यह डिलीवरी एम्बुलेंस में हो जाती।

    #civilhospital #safedelivery. # helthdepertment. #ambala. #news. #haryana. #healthminister. #nhm

  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.53.39 PM.jpeg
    30/07/25

    होलसेल सब्जी मंडी के बाहर चला नगर परिषद का पीला पंज्जा, हटाया अतिक्रमण

    जे कुमार अम्बाला छावनी 30 जुलाई : अम्बाला छावनी के लाला भगवान दास सहगल होलसेल सब्जी मंडी के बाहर पहले अतिक्रमण को नगर परिषद के टीम ने हटवाया। इस मौके पर नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार के साथ लाल कुर्ती चौकी पुलिस व होमगार्ड मुलाजिम भी मौजूद रहा।

    बतादे कि होलसेल सब्जी मंडी के बाहर हो रखे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती थी, जिस वजह से लोगो को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, जिसको देखते हुए नगर परिषद की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी।

    #ambala #municipalcouncils #outside #news #haryana

  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 11.51.54 AM.jpeg
    30/07/25

    छावनी के 12 परीक्षा केन्द्रों पर 2927 परीक्षार्थी ने दी हरियाणा अध्यापक पात्रता की लिखित परीक्षा

    जे कुमार अम्बाला छावनी 30 जुलाई : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 के तहत आज अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के 12 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलरहित एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के तहत 3709 में से 2927 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। परीक्षा का आज सफलतापूर्वक आयोजन हो गया है।


    यहां बता दें कि डीसी अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार बीते कल सीईओ जिला परिषद ने सम्बन्धित डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैंटर अधीक्षकों की बैठक लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से करवाने बारे निर्देश दिए थे।


    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत 31 जुलाई को लेवल- 2 के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी तथा इस परीक्षा के लिए 20 सैंटर बनाए गये है जिनमें 6106 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। इसी प्रकार इसी दिन यानि 31 जुलाई को लेवल-1 के तहत परीक्षा का आयोजन होगा तथा यह परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं जिनमें 2304 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे।

    #htet #ambala #exam #candidates #haryana #teacher

  • AGM-1-30-7-25.jpg
    30/07/25

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 30 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त को "प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि" की अगली किस्त जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में किसानों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , इसी कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे।

     कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 6 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में जारी होती है और प्रत्येक 4 माह में एक किस्त जारी की जाती है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमें किसानों तक लाभ सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में केवीके ( कृषि विज्ञानं केंद्र ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस बार भी केवीके की मजबूत भूमिका अपेक्षित है। यह कार्यक्रम किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने और जन जागरुकता अभियान का माध्यम भी है इसलिए कार्यक्रम एक उत्सव और एक मिशन के रूप में आयोजित होना चाहिए।

     कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से भी आह्वान किया कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने वाले कार्यक्रम से जुड़े।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से शुरू हुई उक्त योजना के तहत अब-तक जारी 19 किस्तों में देशभर के किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। अब 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

    #haryana #agriculture #ministry #news #farmers #fund #danikkhabar

  • 30.8.jpg
    30/07/25

    श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आदेश पर फर्जी वर्क स्लीप के सत्यापन की जांच मामले में तीन श्रम निरीक्षकों को किया गया निलंबित

    चण्डीगढ, 30 जुलाई- हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज द्वारा फर्जी वर्क स्लीप के सत्यापन की जांच मामले में दिए गए आदेशों के तहत जांच रिपोर्ट आने के पश्चात तीन श्रम निरीक्षकों को निलंबित किया गया है।

    इस मामले में जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात श्रम विभाग द्वारा सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सर्कल-1, सोनीपत में तैनात श्रम निरीक्षक रोशन लाल, सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सर्कल-5, फरीदाबाद में तैनात श्रम निरीक्षक धन राज और सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, बहादुगढ, जिला झज्जर में तैनात राज कुमार को निलंबित किया गया है।

    गौरतलब है कि इस मामले की जांच हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, पंचकूला के सचिव द्वारा की गई है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात श्रम विभाग द्वारा उक्त तीनों श्रम निरीक्षकों को निलंबित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, पंचकूला के सचिव से प्राप्त पत्र के अनुसार श्रम निरीक्षक धन राज, रोशन लाल और राज कुमार ने अगस्त, 2023 से मार्च, 2025 की अवधि के दौरान वास्तविक निर्माण स्थलों व श्रमिकों का सत्यापन किए बिना, फर्जी वर्क-स्लिप/प्रमाणपत्र स्वीकृत करने और राज्य के हित के प्रतिकूल गतिविधियों में संलग्न होने के लिए उत्तरदायी पाया गया है। इसलिए धन राज, रोशन लाल और राज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    -----------

  • images (4).jpg
    30/07/25

    हरियाणा सरकार ने अवैध हथियार निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए एसओपी जारी की - डॉ. सुमिता मिश्रा

    चंडीगढ़, 30 जुलाई (अभी) - हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने हथियार और गोला-बारूद के निर्माण में लगे सभी लाइसेंस प्राप्त और गैर-लाइसेंस प्राप्त कारखानों/इकाइयों के निरीक्षण और नियमितीकरण के लिए एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह एसओपी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई है।

     

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि एसओपी का प्राथमिक उद्देश्य, शस्त्र अधिनियम, 1959 (शस्त्र संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित) और शस्त्र नियम, 2016 (2022 में संशोधित) के प्रवर्तन को उसकी वास्तविक भावना में और जमीनी स्तर लागू करना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बिना लाइसेंस वाली बन्दूकों का अनियंत्रित प्रसार जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है और इसके लिए सख्त नियामक प्रक्रिया की आवश्यकता है। इस एसओपी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हथियारों का निर्माण केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा तथा कानून के दायरे में ही किया जाए।

     

    इस पहल को क्रियान्वित करने के लिए, एसओपी में प्रत्येक जिले में एक जिला-स्तरीय शस्त्र नियंत्रण समिति के गठन का प्रावधान है। इस समिति की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट करेंगे और इसमें पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), जिला अटॉर्नी और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित बैलिस्टिक क्षेत्र का एक विशेषज्ञ सदस्य शामिल होगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ये समितियाँ अगले दो महीनों के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र में सभी मौजूदा हथियार और गोला-बारूद निर्माण कारखानों/इकाइयों, चाहे वे लाइसेंस प्राप्त हों या गैर-लाइसेंस प्राप्त, का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद, निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित मासिक निरीक्षण किए जाएँगे।

     

    एसओपी के अनुसार यह अनिवार्य किया गया है कि लाइसेंस प्राप्त इकाइयों के निरीक्षण में लाइसेंस का सत्यापन, परिसर, मशीनरी, कच्चे माल, उत्पादन रिकॉर्ड और तैयार माल की गहन जाँच करना शामिल है। लाइसेंस की शर्तों का कोई भी उल्लंघना होने पर , जिसमें बन्दूकों या उनके पुर्जों का अनधिकृत निर्माण शामिल है, को तत्काल ज़ब्त किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समितियों से इन कारखानों/इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने की भी अपेक्षा की जाती है।

     

    बिना लाइसेंस वाली फैक्ट्रियों या इकाइयों के लिए, एसओपी में तत्काल कार्रवाई का प्रावधान है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि ऐसी सुविधाओं की स्थापना या संचालन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समितियों को इन मामलों को ‘‘चिन्हित अपराध’’ के अंतर्गत वर्गीकृत करने की अनुशंसा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, बिना लाइसेंस वाले विनिर्माण केंद्रों की पहचान करके उन्हें नष्ट किया जाएगा और अवैध बन्दूकों के अनधिकृत निर्माण को रोकने के सरकारी प्रयासों में नागरिक समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

     

    डॉ मिश्रा ने बताया कि एसओपी के कार्यान्वयन में पुलिस प्राधिकारी केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक या डीसीपी शस्त्र अधिनियम के मामलों को संभालने के लिए विशेषज्ञ जांचकर्ताओं का एक समर्पित प्रकोष्ठ बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। तस्करी के नेटवर्क और मार्गों पर नज़र रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और राजमार्गों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। जांच अधिकारियों को पूरी तरह से दस्तावेजीकरण समय पर एफआईआर दर्ज करना और जब्त हथियारों को निचली अदालतों में उचित तरीके से पेश करना सुनिश्चित करना होगा।

     

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए ज़िला अटॉर्नी को शस्त्र अधिनियम के तहत त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने और दोषसिद्धि व बरी होने पर मासिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक ज़िले में वरिष्ठतम उप-ज़िला अटॉर्नी, शस्त्र अधिनियम, 1959 के तहत दर्ज मामलों में दायर आरोप-पत्रों की उचित जाँच सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेगा।

     

    निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ज़िला-स्तरीय शस्त्र नियंत्रण समितियों को अपने निरीक्षणों की विस्तृत रिपोर्ट राज्य-स्तरीय समिति को प्रस्तुत करनी होगी। पहली व्यापक निरीक्षण रिपोर्ट तीन महीने के भीतर और उसके बाद मासिक रिपोर्ट प्रत्येक माह की 7 तारीख तक जमा करनी होगी।

     

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि ज़िला मजिस्ट्रेट शस्त्र अधिनियम, 1959 और उसके तहत बनाए गए नियमों के प्रभावी प्रवर्तन के लिए आवश्यक कोई भी अतिरिक्त निर्देश जारी करने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि हरियाणा सरकार अवैध हथियारों के निर्माण को जड़ से उखाड़ फेंकने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जन सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा।

    #haryana #inida #illegalweapon #haryanagoverment #homedept #police #crime #danikkhabar

  • 30.7.jpg
    30/07/25

    अब हरियाणा के सभी गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें यात्रियों को सेवाएं देंगी - अनिल विज

    चण्डीगढ, 30 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रदेशवासियों को प्रत्येक गांव में बस सुविधा मुहैया करवाने की सौगात दी है और कहा है कि राज्य के सभी गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें यात्रियों को सेवाएं देंगी।

    श्री विज ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा सभी महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    इसके अलावा, परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा के ऐसे सभी गांवों में हरियाणा रोडवेज की परिवहन सुविधा प्रारंभ की जाएगी, जहां अभी तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा नहीं पहुंच पाई है ताकि प्रदेश के प्रत्येक गांव में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें।

    उन्होंने बताया कि राज्य के सभी महाप्रबंधकों को कहा गया है कि व्यवहार्यता के अनुसार अपने संबंधित जिलों के प्रत्येक गांव में बस सेवा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जाए ताकि प्रत्येक गांव के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की सुविधा मिल सकें।

    उल्लेखनीय है कि गत दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन के महानिदेशक को निर्देश जारी किए थे कि हरियाणा के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।

    ----------

  • 1001449572.jpg

    200 एमबीपीएस की गति तथा लगभग 3000 रुपए मासिक की दर से स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 30 जुलाई, 2025

    ऐसा प्रतीत होता है कि स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की राह पर है!

    हालिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि स्टारलिंक को आवश्यक नियामक मंज़ूरी मिल गई है, जिसमें IN-SPACe मंज़ूरी भी शामिल है, जो एक बड़ी बाधा थी। हालाँकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सेवाएँ 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक शुरू हो सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स अगले तीन महीनों के भीतर संभावित रोलआउट का भी संकेत देती हैं।

    नियामक मंज़ूरी: स्टारलिंक ने भारत में परिचालन अधिकार हासिल कर लिए हैं, और IN-SPACe मंज़ूरी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    लक्षित क्षेत्र: स्टारलिंक के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है जहाँ पारंपरिक ब्रॉडबैंड बुनियादी ढाँचा सीमित है।

    प्राथमिक तौर पर भारत में लगभग 20 लाख कनेक्शनों तक सीमित हो सकती है।

    गति: 200 एमबीपीएस तक की गति प्रदान करने की उम्मीद है।

    मासिक सदस्यता योजनाओं की कीमत लगभग ₹3,000 से ₹4,200 होने का अनुमान है।

    मानक किट (हार्डवेयर) की कीमत लगभग ₹33,000 होने की उम्मीद है।

    वितरण: स्टारलिंक हार्डवेयर का वितरण भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से किया जा सकता है।

    हालाँकि आधार तैयार हो चुका है, व्यावसायिक लॉन्च से पहले कुछ और स्वीकृतियाँ और सेटअप लंबित हो सकते हैं। यह भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए, विशेष रूप से कम सेवा वाले क्षेत्रों के लिए, एक महत्वपूर्ण विकास है।

  • 4c26fac7-b9db-4f3f-96b0-0e39b8567ae91645089242972_1645090504.jpg
    30/07/25

    दुर्गा नगर डेरी प्लांट पर सीएम फ्लाइंग स्वार्ड, खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा , भरे सैंपल

    अम्बाला 30 जुलाई : अंबाला में सीएम फ्लाइंग स्वार्ड, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अम्बाला सिटी के दुर्गा नगर स्थित डेयरी के प्लांट पर छापेमारी की और 10 सुरक्षा विभाग ने वहां पर बना रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों में प्लांट में जांच करते हुए देखा कि रिहायशी इलाके में इस प्लांट से किसी भी तरह का कोई प्रदूषण हो रहा है या नहीं |

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि डेरी के मालिक को नोटिस दिया जाएगा और इनसे जवाब मांगा जाएगा कि उनके पास प्लांट चलाने के लिए प्रदूषण कंट्रोल विभाग से कोई परमिशन है तो दिखाएं अन्यथा विभाग को लिखकर उच्च अधिकारियों से परमिशन मांगी जाएगी |

    मौके पर करवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेरी प्लांट से दूध, पनीर, घी, मक्खन के सैंपल भी लिए हैं उनकी जांच के लिए भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    #cmflyingsword #ambala #raids #dairyplant #foodssafetydepartment #police #haryana

  • ambala-gpo-india-post-129041.webp
    30/07/25

    2 अगस्त को अम्बाला डाकघर में नहीं होगा कोई भी सार्वजनिक लेनदेन : प्रवर अधीक्षक

    अम्बाला छावनी 30 जुलाई : डाक विभाग को अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। यह जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर विजय कुमार ने बताते हुए कहा कि इस परिवर्तनकारी पहल के तहत, उन्नत प्रणाली को 04.08.2025 को जिला पंचकुला, यमुनानगर तथा अंबाला शहर क्षेत्र के सभी डाकघरों में, जिनमें शाखा कार्यालय भी शामिल हैं, लागू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित स्थानांतरण/ परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए, 02.08.2025 को एक नियोजित डाउनटाइम निर्धारित किया गया है। 02.08.2025 को डाकघरों में कोई भी सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नई प्रणाली सुचारू और कुशलतापूर्वक क्रियान्वित हो।

    प्रवर अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एपीटी एप्लिकेशन को उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शीघ्र सेवा वितरण और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफ़ेस, बेहतर, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक प्रचालन प्रदान करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया डाकघर संबधित अपने कार्य की योजना पहले से बना लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान हमारे साथ धैर्य रखें। आपको हुई किसी भी असुविधा के लिए हमे गहरा खेद है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि ये कदम प्रत्येक नागरिक को बेहतर, तेज़ और अधिक डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएँ प्रदान करने के हित में उठाए जा रहे हैं।

    #postal #people #ambala #haryana #news

  • ffd1d042-d08d-46b3-992f-aa3da34dd18a.jpg
    30/07/25

    HTET-2025 की इवनिंग परीक्षा को लेकर सेंटर पर पहुंचे परीक्षार्थी, जिला प्रशसन के पुरे इंतजाम

    अम्बाला, 30 जुलाई : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का 30 - 31 जुलाई को आयोजन किया जा रहा है। 30 जुलाई को इवनिंग शिफ्ट में अम्बाला कैंट ओर अम्बाला सिटी में अलग-अलग स्कूल, कॉलेजो को सेंटर बनाया गया है। जिनमे भारतीय पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय कॉलेज, मेजर आर एन कपूर डीएवी स्कूल समेत अन्य शामिल है। जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आएगा उनको परीक्षा गाइडलाइंस के मुताबिक असपने दस्तावेज पूरे रखने है। जिसमे परीक्षा सेंटर पर कलर्ड प्रिंटआउट लेकर जाना अनिवार्य है।

    साथ ही ड्रेस कोड, सेंटर पर पहुचने के समय का खास ध्यान रखना होगा। 30 जुलाई को इवनिंग परीक्षा के साथ साथ 31 जुलाई को मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट दोनों में परीक्षार्थी परीक्षा के किए पहुचेंगे।

    30 जुलाई की इवनिंग परीक्षा को लेकर सेंटर पर लिस्ट लगा दी गई है। वही सेंटर पर पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था के जिला प्रशासन के द्वारा भी इंतजाम किए गए है।

    परीक्षा में प्लास्टिक पाउच, पर्स, घड़ी, कैमरा मोबाइल फ़ोन चैन इत्यादि की अनुमति नही है जबकि मंगलसूत्र, सिंदूर की महिलाओं को अनुमति है।

    #htet #exam #news #ambala #haryana

  • download (23).jpg
    30/07/25 |

    हिमाचल के उद्योग मंत्री ने की बल्क ड्रग पार्क की उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

    हिमाचल, 30 जुलाई (अभी): उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचपीबीडीपीआईएल) की उच्च स्तरीय समिति की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर हुई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

    बैठक में बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विभिन्न निविदाकार कंपनियों द्वारा प्रस्तुत किए गए तकनीकी सवालों पर चर्चा की गई। इन सवालों में शून्य अपशिष्ट निर्वहन सुविधा युक्त सामान्य अपशिष्ट शोधन संयंत्र और खतरनाक अपशिष्ट संग्रहण सुविधा के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण और पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े मुद्दे शामिल थे। यह कंपनियां वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुई। समिति ने सभी शंकाओं का समाधान किया।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब जबकि निविदा से पूर्व की शंकाएं दूर हो गई हैं, निविदा प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उद्योग विभाग परियोजना की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रगति की नियमित निगरानी करेगा।

    उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे निविदा आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

    मुख्यमंत्री के सलाहकार (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनिल कपिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर. डी. नजीम, एचपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तिलक राज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

    #himachal #goverment #bulkdrugind #danikkhabar #inida #news

  • download.jfif

    राजीविका द्वारा "सीआरपी प्लस" नीति को दी गई आधिकारिक स्वीकृति

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् ( राजीविका) द्वारा "CRP Plus नीति" को आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह नई नीति राजस्थान के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं समुदाय आधारित संगठनों (CBOs) के सशक्तिकरण तथा विस्तार के कार्य में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरी ने बताया कि "सीआरपी प्लस नीति" का उद्देश्य  ग्रामीण इलाकों में सबल और प्रभावी सामाजिक पुनर्निर्माण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना है। सीआरपी प्लस नीति के तहत ‘विलेज सपोर्ट टीम’ को प्रतिस्थापित कर सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (CRP Plus) की नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे स्वयं सहायता समूह, ग्राम संघटन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) आदि सामुदायिक संगठनों का सशक्तिकरण सुचारू रूप से किया जा सकेगा।

    राज्य मिशन निदेशक के निर्देशानुसार इस नीति के अन्तर्गत चयनित सामुदायिक संसाधन दल (CRPs) को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे स्थानीय स्तर पर सामाजिक विकास की गतिविधियों का समुचित नेतृत्व कर सकें । इसके परिणामस्वरूप स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन जैसे समुदाय आधारित संगठनों की सशक्तीकरण की गुणवत्ता तथा पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

     "CRP Plus नीति" से ग्रामीण व्यापक स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा समुदाय आधारित विकास कार्यक्रमों की सफलता में नयी ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

    इस महत्वपूर्ण सफलता पर राज्य सरकार एवं राजीविका अपनी प्रतिबद्धता पुनः मजबूत करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। राजीविका का यह नवाचारी प्रयास राज्य सरकार के “सशक्त महिला – समृद्ध राजस्थान” के दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 41814.jpg
    30/07/25 |

    मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही हिमाचल सरकारः मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 30 जुलाई (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस संबंध में पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य विभागों ने विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति (जीरो टॉलरेंस) अपना रही है और युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नशा नेटवर्क को तोड़ने के लिए समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

    मंत्रिमंडल ने पुलिस भर्ती में अब ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक ड्रग) का डोप टेस्ट अनिवार्य करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, सभी नए सरकारी कर्मचारियों को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे ‘चिट्टा’ का सेवन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में ड्रग्स के दुरूपयोग की स्थिति नियंत्रण में है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की संख्या कुल मामलों का नौ प्रतिशत है, जो कि पंजाब के 20 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 45 मामले दर्ज किए गए हैं और नशे से जुड़े लोगों की 42.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। इसके अतिरिक्त, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता, इलाज, परामर्श, पुनर्वास आदि गतिविधियों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में कुल्लू, हमीरपुर, नूरपुर और ऊना में पुनर्वास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अब सभी जिला मुख्यालयों में ऐसे केंद्र स्थापित करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की राज्य कार्य योजना के अंतर्गत 14.95 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों और शिक्षा विभाग को भी नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए।

    #himachal #goverment #chiefminister #news #danikkhabhar #hp

  • 198433_HomePage_a82f00e6-bab8-44f7-bea4-1baa1ca5f4a7.jpeg

    ‘हरयाळो राजस्थान’ —प्रदेशभर में 6 करोड़ 81 लाख से अधिक का पौधारोपण

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में एक नई हरित क्रांति का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरयाळो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें आमजन सहित राजकीय, गैर-राजकीय संस्थान प्रदेश के सभी अंचलों में वृक्षारोपण कर रहे हैं। केवल चार महीनों के समय में ही 6 करोड़ 81 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जोकि प्रदेश का ग्रीन कवर बढ़ाने में दूरगामी कदम है। 

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति में अभिन्न अंग है। आमजन वृक्षों के संरक्षण को प्रकृति के प्रति अपना प्रमुख नैतिक कर्तव्य मानते हैं और इसकी निष्ठा से पालना भी करते हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इन्हीं मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए हरयाळो राजस्थान महाभियान का नवाचार किया है। इस महाभियान का लक्ष्य न केवल पौधे लगाना है बल्कि उसका वृक्ष के रूप में आकार लेने तक संरक्षण करना भी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ की भावना को इसमें प्रमुखता से समाहित किया गया है ताकि प्रदेशवासी जब मां के नाम पौधा लगाएं तो उसे परिवार का सदस्य मानकर देखभाल भी करें।

    मुख्यमंत्री कर रहे नियमित मॉनिटरिंग-

    मुख्यमंत्री शर्मा इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप यह अभियान सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएं और उसकी समुचित देखभाल भी करें। हर पौधे का संरक्षण और संवर्धन करना हमारा प्रमुख ध्येय होना चाहिए। गौरतलब है कि अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे पौधों की सतत मॉनिटरिंग करने के क्रम में हरयाळो राजस्थान ऐप की भी लॉन्चिंग की गई है, जिसके माध्यम से अब तक लाखों वृक्ष प्रेमियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिए जा चुके हैं।

    1 लाख 80 हजार से अधिक स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण—

    इस अभियान के परिणामस्वरूप राजस्थान के कोने-कोने में वृक्षारोपण की भावना का तेजी से प्रसार हुआ है और ऐतिहासिक जनभागीदारी भी सुनिश्चित हुई है। प्रदेश की 8 करोड़ जनता ने अपनी सहभागिता से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सम्पूर्ण प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से 29 जुलाई 2025 (लगभग 4 माह) के दौरान 6 करोड़ 81 लाख 60 हजार 999 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह वृक्षारोपण 1 लाख 80 हजार 456 स्थानों पर किया गया, जिसमें 53 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाये गए।

    गांव-ढाणी तक हुआ सघन पौधारोपण—

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पौधारोपण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए 2 करोड़ 33 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया। यह मुहिम गांव-ढाणी तक पहुंची और आमजन ने पूरी सक्रियता से पौधारोपण किया। वहीं, वन विभाग ने 1 करोड़ 76 लाख से अधिक पौधे लगाकर जैव विविधता को सहेजने में उल्लेखनीय कार्य किया। शिक्षा विभाग ने भी इस अभियान को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाते हुए 1 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधारोपण कर बच्चों में प्रकृति प्रेम और संरक्षण की भावना को जागृत किया।

    जयपुर में लगे 66 लाख से अधिक पौधे—

    जिलेवार पौधारोपण में जयपुर जिले ने 66 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उदयपुर जिले ने 33 लाख, जबकि जैसलमेर ने 32 लाख से अधिक पौधे लगाकर अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। आमजन, स्वयंसेवी संगठन और प्रदेश सरकार ने मिलकर पर्यावरणीय चेतना को जनक्रांति में बदला है।

    एक दिन में 2 करोड़ 54 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड

    मुख्यमंत्री शर्मा ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर जयपुर के मदाऊ में 27 जुलाई को राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की और आमजन से सघन वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इसके फलस्वरूप प्रदेशभर में एक दिन में 2 करोड़ 54 लाख पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। हरयाळो मिशन के तहत 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें से इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मिशन हरयाळो राजस्थान का शुभारंभ किया था। गत वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jpeg
    30/07/25 |

    गोवा शिपयार्ड ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आईसीजीएस अटल गश्ती पोत लॉन्च किया

    आरएस अनेजा, 30 जुलाई नई दिल्ली

    जहाज निर्माण में भारत की स्वदेशी समुद्री शक्ति और आत्मनिर्भरता को मजबूत करते हुए, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने गोवा के वास्को-डी-गामा में आयोजित एक समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए आईसीजीएस अटल (यार्ड 1275) फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) गश्ती पोत लॉन्च किया। यह आठ अत्याधुनिक स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए एफपीवी की श्रृंखला में छठा है।

    गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में डिज़ाइन किए गए ये गश्ती पोत 52 मीटर लंबे, 8 मीटर चौड़े और 320 टन माल ढोने की क्षमता वाले हैं। ये उच्च गति वाले पोत तटीय गश्त, द्वीप सुरक्षा मिशन और अपतटीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैयार किये गये हैं। इससे भारत की समुद्री जागरूकता और राष्ट्रीय सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ये पोत तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियान का हिस्सा भी बनेंगे।

    गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा: “आईसीजीएस अटल का शुभारंभ टीम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की अदम्य भावना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के बीच भी, जहाज निर्माण में स्वदेशीकरण, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” तटरक्षक मुख्यालय के प्रमुख आंतरिक वित्तीय सलाहकार (पीआईएफए) और मुख्य अतिथि श्री रोज़ी अग्रवाल ने मजबूत कार्यान्वयन क्षमताओं और देश की समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने  के लिए  गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की सराहना की।

    #indiannavy #mod

    ****

  • 198409_HomePage_0d69b8e7-cf26-42d6-8bed-5ef85bf615d6.jpeg

    डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण किया

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार प्रातः  चित्तोडगढ़ में गंगरार स्थित मेवाड यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विद्यार्थी कल्याण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।

    डॉ. मीणा ने  विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों की कक्षाओं का निरीक्षण  कर विद्यार्थियों से शिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति, संसाधनों व शिक्षण गुणवत्ता के सम्बंध में संवाद किया।

    शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान—

    निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने  कक्षाओं में जाकर पढ़ाए जा रहे विषय, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों की संलग्नता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

    प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन—

    डॉ. मीणा ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, अनुशासन व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, लाइब्रेरी, इंटरनेट सुविधाओं सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर हुए प्रबंधन को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

    निरीक्षण के बाद  कृषि मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि  राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है और युवाओं को तकनीकी, नवाचार आधारित व रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198421_HomePage_34a8fc17-f548-49cf-88a4-4051d8831193.jpeg
    30/07/25

    ग्लोबल टाइगर डे पर भारत की सबसे प्रतिष्ठित बाघिन को आधिकारिक श्रद्धांजलि

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    ग्लोबल टाइगर डे, 29 जुलाई के अवसर पर मंगलवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व की गौरवशाली और विश्वविख्यात बाघिन ''मछली'' (टी-16) को चिरस्थायी स्मृति देने हेतु जोगी महल गेट, रणथम्भौर पर भव्य स्मारक का अनावरण किया।

    वन राज्यमंत्री ने  ग्लोबल टाइगर डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रण्थम्भौर टाईगर रिजर्व राज्य के वन्य जीव पर्यटन मानचित्र का बड़ा सिम्बल है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। रण्थम्भौर टाईगर रिजर्व क्षेत्र को आबाद करने में बाघिन मछली (टी-16) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    उन्होंने कहा कि देश में टाईगर का यह द्वितीय स्मारक है। वन विभाग की ओर से यह स्मारक बाघिन मछली (टी-16) को सच्ची श्रद्धांजलि है। शावको के साथ मछली प्रदर्शित करता यह स्मारक न केवल उसकी विरासत को जीवंत करता है बल्कि रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों एवं त्रिनेत्र गणेश मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणास्पद झलक भी प्रस्तुत करेगा।

    उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर की सबसे प्रसिद्ध बाघिन मछली (टी-16) का जन्म 1997 में हुआ। अपने चेहरे पर मछली जैसी आकृति के कारण उसे यह नाम मिला और वर्षों तक पदम तालाब, राजबाग और मलिक तालाब जैसे झीलों वाले क्षेत्र पर नियंत्रण रखने के कारण “लेडी ऑफ द लेक्स” एवं एक विशाल मगरमच्छ को परास्त कर “क्रोकोडाइल किलर” भी कहलाई। मछली ने 5 बार शावकों को जन्म दिया और 2004-05 के शिकार संकट के समय रणथंभौर को पुनः आबाद किया। रणथंभौर की वर्तमान बाघ आबादी का एक बड़ा हिस्सा मछली के वंशजों से बना है जिनमें सुंदरी (टी-17) और ऐरोहेड (टी-84) जैसे नाम शामिल हैं। मछली की ही संतान बाघिन एसटी-2 राजमाता ने अलवर के सरिस्का को आबाद किया। 2016 में लगभग 19 वर्षों की आयु में मछली का देहांत हुआ, जो किसी जंगली बाघिन के लिए अभूतपूर्व आयु मानी जाती है।

    बाघिन मछली के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ''द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर'' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 में भारत सरकार ने मछली पर स्मारक डाक टिकट जारी कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में नवचयनित  107 वन्यजीव गाइड को प्रशिक्षण समापन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। वन्यजीव गाइड खुश बैरवा (विस्थापन श्रेणी) और उमेश सैनी (ईडीसी श्रेणी) को रणथंभौर संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लेकर हरियाली को जन आंदोलन बना रही है। यह पहल भविष्य के हरित राजस्थान की नींव बनेगी।

    खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गणेश मेले से पूर्व किला परिसर में दीवार निर्माण एवं मरम्मत व परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने बाघ विस्थापन, स्थानीय वन विकास व संरक्षण योजनाओं पर भी सार्थक सुझाव दिए।

    कार्यक्रम से पूर्व आलनपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की नवीन नर्सरी का उद्घाटन कर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विधायक जितेन्द्र गोठवाल, जिला कलक्टर कानाराम, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा सिन्दूर, अशोक और कदम के पौधे लगाए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198439_HomePage_8ce85a41-3341-46b4-bbde-aff89264150b.jpeg
    30/07/25

    पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में शीघ्र कराएं ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    जिला सहकारिता विकास कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक का आयोजन मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर मुकेश मूण्ड की अध्यक्षता में हुआ।

    बैठक में उन्होंने पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में शीघ्र ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन हेतु निर्देशित किया। पैक्स कम्पयूटराईजेशन योजनान्तर्गत चयनित पैक्स को अगस्त माह में गो एण्ड लाइव किये जाने एवं सीएससी में पंजीकृत पैक्स में आय बढ़ाने के अवसर हेतु निर्देशित भी किया गया है। म्हारो खातो म्हारो बैंक योजना के अंतर्गत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के खाते केन्द्रीय सहकारी बैंक में खुलवाने एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया। विश्व की सबसे बडी अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत कालवाड जीएसएस एवं चांदमाकलां जीएसएस में पूर्ण गोदाम को आय अर्जित करने के प्रयास करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया। जिसमें प्रबन्ध निदेशक, दि जयपुर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जयपुर (शहर/ग्रामीण), उप रजिस्ट्रार, जयपुर डेयरी, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, जिला अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, प्रतिनिधि एफसीआई, प्रतिनिधि एसडब्लूसी जिला प्रभारी राजीविका, जिला अधिकारी शिक्षा विभाग, जिला प्रबन्ध निदेशक इफको एवं कृभको उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198441_HomePage_93912626-372f-43e7-bf22-7a784c2f7447.jpeg
    30/07/25

    राजस्थानी हस्तशिल्प उत्पादों की खरीद का सुनहरा अवसर

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित हो रहे साप्ताहिक तीजोत्सव 2025 का बुधवार तक चलेगा। इस मेलें में राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों से आए दस्तकारों और हस्तकलाकारों के उत्पादों को खरीदने के लिए पूरे मेले में दर्शकों का उत्साह देखा गया।

    तीजोत्सव मेले में रूडा के संचालक ओम प्रकाश ने बताया कि रूडा और राजीविका के सहयोग से इस मेले में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सीकर के मोहम्मद अकील द्वारा बंधेज की साड़ियों के स्टाॅल लगाए हैं इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ से आए सुरेश छीपा द्वारा अकोला हैंडप्रिन्ट के उत्पाद प्रर्दशित किए गए हैं। जयपुर से आए राजेश नामा द्वारा सांगानेरी हैंड ब्लाॅक के उत्पाद तथा अभिषेक बड़जात्या ने एम्बोइडरी वर्क के उत्पाद, दीपांश और राजेन्द्र शर्मा द्वारा ज्वैलरी, वाजिद अली द्वारा लाख के कंगल एवं चूड़ियां और ऋषभ जैन क्षरा केंडल वर्क के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

    उत्सव में जोधपुर के मोहम्मद शरीफ द्वारा टार्ड एंड डाई उत्पाद, श्री लेखरात कंसारा के आर्ट मैटल वर्क, बाड़मेर से आए श्री संतोष कुमार द्वारा एपलिक वर्क के उत्पाद और श्री खेताराम चौघरी द्वारा प्रर्दशित बाड़मेरी हैंडब्लाॅक उत्पादों एवं श्री गोविंद मेघवाल द्वारा निर्मित जूतियों और श्री गोविंद मेघवाल द्वारा प्रदर्शित पटटू उत्पादों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

    रूडा के मयंक जोशी ने बताया कि इस हैंडीक्राफ्ट मेला में स्वादिष्ट राजस्थानी व्यजंनों के स्वाद के लिए भी काफी संख्या में आगंतुकों की आवाजाही देखी जा रही है। राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा, कैर-सांगरी की सब्जी, मूंग की दाल का हलवा, मलाई घेवर, मेवाड़ी कुल्फी सहित सभी व्यंजनों के स्टाॅल्स पर आंगतुक स्वाद लेते दिखाई देते हैं।

    उन्होंने बताया कि बुधवार को मेले की समाप्ति को देखते हुए तीजोत्सव में लोगों विशेषकर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 30.6.jpg
    30/07/25

    Prime Minister condoles the passing of Shri Meghnad Desai

    Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the passing of Shri Meghnad Desai, a distinguished thinker, writer and economist.

    In a post on X, he said:

    “Anguished by the passing away of Shri Meghnad Desai Ji, a distinguished thinker, writer and economist. He always remained connected to India and Indian culture. He also played a role in deepening India-UK ties. Will fondly recall our discussions, where he shared his valuable insights. Condolences to his family and friends. Om Shanti.”

  • 30.4.jpg
    30/07/25

    Rajasthan Chief Minister meets Prime Minister

    The Chief Minister of Rajasthan, Shri Bhajanlal Sharma met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi today.

    The PMO India handle posted on X:

    “CM of Rajasthan, Shri @BhajanlalBjp met Prime Minister @narendramodi.

  • 198437_HomePage_1c094462-14ac-4e16-be90-72bad0cb695b.jpeg

    नाकारा एवं सूखे बोरवेल का रिचार्ज शाफ्ट से जल पुनर्भरण

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    इस बार मानसून राज्य पर कृपा और समृद्धि बरसा रहा है लेकिन अच्छा समय खुशियां मनाने के साथ ही भविष्य के लिए अधिक चौकस और तैयार रहने की भी सीख देता है ताकि कभी मानसून हमारी जीवटता की परीक्षा ले तो हम सफलता प्राप्त करें। इसी भावना से दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार जिले में भू—जल पुनर्भरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं क्योंकि बीसलपुर का पानी आने के बावजूद जिले में सिंचाई का प्राथमिक साधन भूजल ही है। कलेक्टर  की पहल पर पंचायती राज विभाग 11 नाकारा एवं सूख चुके बोरवेल का रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से जल पुनर्भरण कार्य करवा रहा है। जिला कलक्टर ने मंगलवार को सिकंदरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंडरावा में चल रहे इस कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    जिला कलक्टर  ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘वन्दे गंगा-जल संरक्षण, जन अभियान’ के माध्यम से पानी के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने क्षेत्र को जल आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया है। उसी क्रम में पंचायती राज विभाग के माध्यम से जिले में पानी की समस्या को देखते हुए एक नई पहल की है। इसके तहत पीएचईडी के 11 नाकारा बोरवेल का चिह्नीकरण कर रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से पुनर्भरण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकंदरा ब्लॉक में 4, बसवा में 3, बांदीकुई में 2 तथा दौसा एवं महवा में एक-एक नाकारा और सूखे बोरवेल को चिह्नित कर पुनर्भरण कार्य करवाया जा रहा है।

    पर्याप्त जलग्रहण क्षेत्र में बनाए जाते हैं पुनर्भरण गड्डे—

    पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता श्री सीताराम मीना ने जल पुनर्भरण की इस तकनीक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले पुनर्भरण गड्डे बनाए जाते हैं, जो ऐसी कृत्रिम संरचना होती है जिससे पानी का जमीनी स्तर ऊंचा किया जा सकता है। पुनर्भरण गड्डों में संरचना पूर्ण होने के बाद कुओं की तरह खुली जगह नहीं होती है जिससे दुर्घटना होने का खतरा नहीं रहता है। यह गड्डे ऐसे स्थानों पर बनाये जाते हैं जहां पर्याप्त जलग्रहण क्षेत्र उपलब्ध हो, जमीन में पानी का रिसाव तेजी से हो, ट्यूबवैल, कुएं अथवा जमीन के नीचे बने स्टोरेज टैंक के पास हो तथा घाटीनुमा स्थान हो। पुनर्भरण के लिए जमीन के अन्दर पानी का तल, जमीन की सतह व इसके नीचे मिट्टी का प्रकार अति महत्वपूर्ण है। यदि सतही मिट्टी काली हो व इसके नीचे बालू मिट्टी हो तो यह पुनर्भरण के लिए उपयुक्त होती है।

    आधे से तीन मीटर व्यास के होते हैं गड्डे—

    अधिशाषी अभियंता श्री सीताराम मीना के मुताबिक पुनर्भरण गड्डे आधे से तीन मीटर व्यास के हो सकते हैं। यदि जलग्रहण क्षेत्र पर्याप्त है व जल रिसाव की दर अधिक हो तो गड्डे बड़े आकार के बनाए जाते हैं। इन गड्डों की गहराई 2 से 3 मीटर रखी जाती है। जहां तक संभव हो, गड्डों की गहराई बिखरी हुई चट्टानों तक या पोरस मिट्टी तक होनी चाहिए। गड्डों के अन्दर उल्टी फिल्टर सामग्री की तीन परत बिछायी जाती है। सबसे नीचे मोटी गिट्टी अथवा बोल्डर को एक तिहाई हिस्से में भरा जाता है, उसके बाद बारीक गिट्टी इसके दूसरे एक तिहाई हिस्से में भरी जाती है तथा इसके ऊपर तारों की बारीक जाली लगाकर शेष एक तिहाई हिस्से में मोटी रेत भर दी जाती है। गड्डों को बरसात का अत्यधिक जल आने वाले निचले स्थानों पर बनाया जाता है।

    भू जल ऊंचा करने की काफी सस्ती संरचना—

     पुनर्भरण गड्डे जमीनी जल ऊंचा करने की काफी सस्ती संरचना है। गांव या शहर के हैंडपम्प व नलकूपों का जल जहां सड़क से बहता हुआ बेकार चला जाता है वहां भी छोटे आकार के गड्डे निर्मित कर जल को बचाया जा सकता है व हैंडपम्प एवं नलकूपों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। पुनर्भरण गड्डों के जलग्रहण क्षेत्र में जीवाणु अथवा रासायनिक पदार्थ नहीं होने चाहिए तथा पुनर्भरण जल प्रदूषण मुक्त होना चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 30.3.jpg
    30/07/25

    Himachal Pradesh Governor meets Prime Minister

    The Governor of Himachal Pradesh, Shri Shiv Pratap Shukla, met Prime Minister Shri Narendra Modi in New Delhi today.

    The PMO India handle posted on X:

    “Governor of Himachal Pradesh, Shri Shiv Pratap Shukla, met PM @narendramodi.

  • 30.2.jpg
    30/07/25

    PM condoles the the loss of lives in the road accident in Deoghar, Jharkhand

    Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the loss of lives the road accident in Deoghar, Jharkhand.

    The PMO India handle in post on X said:

    “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi”

  • 198435_HomePage_26662b3f-3a50-423a-9377-cad23abd0ba2.jpeg

    राजस्थान पर्यटन के ताज में एक के बाद एक उपलब्धियों के रत्न बढ़ा रहें हैं शोभा

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की ओर से राजस्थान पर्यटन को देश दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास रंग ला रहें हैं। इसी का सुपरिणाम है कि राजस्थान पर्यटन के ताज में एक के बाद एक उपलब्धियों के रत्न जड़ित होकर शोभा बढ़ा रहें हैं।  

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने बताया कि राजस्थान के सांस्कृतिक, ग्रामीण, वन्य, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहें बेहतरीन कार्यों, बजट के द्वारा आधारभूत पर्यटन सुविधाओं के विकास सहित जयपुर में आईफा का शानदार आयोजन, भव्य तीज महोत्सव के आयोजनों से राजस्थान पर्यटन को शिखर की ओर अग्रसर करने के प्रयास निरंतर किये जा रहें हैं। पावणों की आवभगत और अपनी शाही पहचान के लिए विख्यात जयपुर को प्रतिष्ठित ट्रेवल एंड लेजर पत्रिका के रीडर्स सर्वे और वोटिंग में दुनिया के घूमने-देखने लायक टॉप-5 शहरों में शामिल कर, पांचवां स्थान मिलने के बाद अब राजस्थान पर्यटन को "सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक गंतव्य" का पुरस्कार मिला है। 

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आई क्रिएटिव माइंड्स की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर राजस्थान पर्यटन विभाग को बधाई दी है।

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया प्रचार प्रसार, पर्यटकों तथा पर्यटन विशेषज्ञों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर राजस्थान पर्यटन को "सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक गंतव्य" का पुरस्कार 26 जुलाई (शनिवार) को नई दिल्ली में आई क्रिएटिव माइंड्स द्वारा आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन एवं ट्रैवल पुरस्कार समारोह के दौरान दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक पर्यटन, अजय कुमार शर्मा द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया। 

    उल्लेखनीय है कि आई क्रिएटिव माइंड्स समूह पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में गत 25 वर्षों से कार्य कर रहा है। समूह द्वारा पर्यटन सम्मेलनों, उद्योग बैठकों, प्रदर्शनियों, देश के राज्यों, एयरलाइनों, पर्यटन विशेषज्ञों के मध्य समन्वय एवं पर्यटन पत्रिका ट्रैवल मेल के माध्यम से पर्यटन का प्रचार प्रसार किया जाता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 30.1.jpg
    30/07/25

    Prime Minister congratulates Divya Deshmukh on becoming a Grandmaster

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has congratulated Divya Deshmukh on not only winning the 2025 FIDE Women’s World Cup but also becoming a Grandmaster."Her accomplishment will motivate many people and contribute to chess becoming even more popular among the youth”, Shri Modi stated.

    The Prime Minister posted on X:

    "It’s been a phenomenal day for Indian Chess! 

    Divya Deshmukh has not only won the 2025 FIDE Women’s World Cup but also become a Grandmaster. Congratulations to her. Her accomplishment will motivate many people and contribute to chess becoming even more popular among the youth."

  • 198449_HomePage_3c21d165-32cc-41a9-8b4f-acf1c2d8d3f6.jpeg

    काम के प्रति उदासीन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करे

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य डॉ समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणा की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सक्रिय होकर काम करना होगा। डॉ शर्मा ने मंगलवार को पशुधन भवन के सभागार में आयोजित एक बैठक में काम के प्रति उदासीन अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा, अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना, डॉ प्रवीण सेन, डॉ विकास शर्मा, डॉ ओमप्रकाश बुनकर, वित्तीय सलाहकार श्री मनोज शांडिल्य तथा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिलों के लिए मनोनीत नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में डॉ शर्मा ने कहा कि काम में आने वाली समस्याओं को दूर करते हुए ही काम में तेजी लानी होगी और इसके लिए शासन के स्तर पर पूरा सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लक्ष्य को अगस्त तक पूरा कर एक सितंबर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के अनुरूप नवीन पंजीकरण शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों के प्रभारियों कोे इस दिशा में अधिक प्रयास करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

    बैठक में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सेक्स सॉर्टेड सीमन, एमवीयू कॉल सेंटर तथा चैटबॉट, उष्ट्र संरक्षण योजना, पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, निःशुल्क आरोग्य योजना, नवीन पशु चिकित्सा केंद्रों के लिए भूमि की उपलब्धता, केपीआई आधारित प्रगति आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    एमवीयू कॉल सेंटर तथा चैटबॉट पर चर्चा करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एमवीयू की सेवाएं गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रत्येक एमवीयू की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा प्रदाता फर्म के एमओयू की शर्तो का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना प्रभारी और जिला प्रभारी को काम के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। अगर कहने से सुधार नहीं हो रहा है तो कार्यवाही करें। डॉ शर्मा ने चैटबॉट के सार्थक और प्रभावी संदेश बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से इसके प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

    फील्ड में दवाइयों की आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए शासन सचिव ने कहा कि जिन दवाइयों की जरूरत फील्ड में है उन्हीं दवाइयों की खरीद होनी चाहिए। किसी कंपनी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए दवाइयों की खरीद नहीं होनी चाहिए। दवाइयों से लाभ पशुओं को मिलना चाहिए दवा कंपनी को नहीं। डॉ शर्मा ने कहा कि कई जिलों में उपकरणों का उचित रखरखाव और उपयोग तथा दवाइयों के संधारण की व्यवस्था सही नहीं है, इसके लिए निदेशालय स्तर से निगरानी और प्रबोधन बहुत आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रभारियों को महीने में एक बार अपने जिले में दौरा कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि फील्ड में कार्मिकों की उपस्थिति के लिए संबंधित अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिले के नोडल अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने विभागीय संस्थाओं में कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम करने की इच्छा शक्ति में कमी नहीं आनी चाहिए। विभाग की अच्छी और सकारात्मक छवि बनाने के लिए समन्वित और ईमानदार प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी अपना अपना योगदान दें।  

    शासन सचिव ने अधिकारियों से अनुशासन एवं समयबद्धता की पालना करते हुए निष्ठापूर्वक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहते हुए कार्य करने को कहा जिससे विभाग एक नई ऊंचाई प्राप्त कर सके।     

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198450_HomePage_e7576163-e4f6-4f20-bdec-c996c951ec74.jpeg

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने राज्य के समग्र विकास तथा विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में सार्थक चर्चा की।  उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। वहीं, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राजस्थान के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निरंतर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रभु श्री राम की प्रतिमा भी भेंट की। ये उनकी प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट थी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 30/07/25 |

    आज का राशिफल 30 जुलाई 2025

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिससे मूड थोड़ा खराब हो सकता है। अचानक से कुछ खर्च भी आ सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। सेहत के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज कार्यक्षेत्र में काम सही चलेगा और लाभ कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे और शाम को किसी मांगलिक कार्य में जा सकते हैं।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। अपनी प्रबंधन क्षमता से फायदा मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे फायदा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज आपके विभिन्न कार्य पक्ष में बनेंगे। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन संयम रखना ज़रूरी है। आप दूसरों का ख्याल रखने और उनके प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं।

    सिंह राशि (Leo)

    आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल है। नई योजनाओं को गति मिलेगी। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मां से स्नेह प्राप्त होगा। मानसिक थकान से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

    कन्या राशि (Virgo)

    आज नए संपर्क बनेंगे। अपनी परेशानियों को दुनिया के सामने जाहिर न करें। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च करने से बचें।

    तुला राशि (Libra)

    सरकारी कार्यों में मुनाफा होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने पर जोर दें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। सूझबूझ और साहस से लक्ष्यों को साधेंगे।

    धनु राशि (Sagittarius)

    आज कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा से आपको पुनरस्फूर्ति का अनुभव होगा, जो फायदेमंद साबित हो सकता है। नया काम ढूंढ रहे लोगों की कुछ नए असरदार व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

    मकर राशि (Capricorn)

    नौकरी में अच्छे कार्य के लिए आपको अपने उच्चाधिकारी से सराहना प्राप्त होगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज व्यापार में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अभी की परिस्थिति के अनुसार ये बदलाव भविष्य के लिए कम लाभकारी साबित होंगे। ऐसे में पुराने तरीके से काम करना बेहतर होगा। नौकरी करने वालों में कुछ का स्थानांतरण हो सकता है, जिससे असुविधा महसूस हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और भाइयों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें और खानपान पर ध्यान दें।

    मीन राशि (Pisces)

    कार्यक्षमता बढ़ेगी और संबंधों का लाभ उठाएंगे। लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। करियर और व्यापार में जुड़ाव बनाए रखेंगे। मित्र संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आवश्यक कार्यों पर जोर देंगे। साझा कार्यों और अनुबंधों में सक्रियता दिखाएंगे। दाम्पत्य में शुभता बनी रहेगी।

    यह सामान्य राशिफल है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता हो सकती है।

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 8.09.05 PM (1).jpeg

    "विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर में भारत की उपलब्धियां और भारत की जीत से खुश नहीं है" : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 20-20 का मैच हो रहा है : अनिल विज

    इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल हैं और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस और सहयोगी दल है : विज

    हमारी सेना ने आतंकवादी अड्डों को तबाह किया: विज

    हमारी सेना कह चुकी है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम में किसी की मध्यस्थता नहीं हुई : विज

    चंडीगढ़/पंचकूला, 29 जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने लोकसभा में आपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस के संबंध में कहा कि "विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर में भारत की उपलब्धियां और भारत की जीत से खुश नहीं है इसलिए यह लोकसभा में अपना दुखड़ा रो रहे हैं"।

    श्री विज आज यहां पंचकूला में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उल्लेखनीय है श्री विज आज पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में अपनी आंख की जांच करवाने के लिए आए थे।

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सारा देश देख रहा है कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 20-20 का मैच हो रहा है इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल बैटिंग कर रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस और सहयोगी दल है।

    हमारी सेना ने आतंकवादी अड्डों को तबाह किया : विज

    विज ने कहा कि इस बात को सारा देश जानता है कि कि बहादुरी के साथ हमारी सेना ने लड़ाई लड़ी, तकनीक के साथ हमारी सेना ने लड़ाई लड़ी, सटीक निशानेबाजी के साथ हमारी सेना ने लड़ी और हमारी सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कराए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने आतंकवादी अड्डों को तबाह किया है, एयरवेज अड्डों को तबाह किया है उनका एयर सिस्टम हमारी सेना ने तबाह किया है।

    हमारी सेना कह चुकी है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम में किसी की मध्यस्थता नहीं हुई : विज

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को हमारी सेना की सफलता हजम नहीं हो रही है इसलिए बार-बार विपक्ष इन मुद्दों को उठा रहा हैं और बार-बार इस बात को कह रहा हैं कि भारत-पाकिस्तान का युद्ध विराम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करवाया। जबकि हमारी सेना कह चुकी है कि सीजफायर में किसी की भी मध्यस्थता नहीं हुई है। हमारे प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि किसी की मध्यस्थता नहीं हुई। इसी प्रकार, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि किसी की मध्यस्थता नहीं थी। उन्होंने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि "विपक्ष हमारी सेना पर विश्वास मत करे, हमारे प्रधानमंत्री में विश्वास मत करे लेकिन पाकिस्तान विपक्ष का मित्र है इसलिए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री पर विपक्ष विश्वास करें कि किसी की भी मध्यस्थता नहीं थी"।

    विज ने कहा कि उन्होंने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सुना है जिसमें वह कह रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 32 बार सीजफायर की बात कही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास और कोई काम नहीं है सारा दिन यह गिनती करते रहते हैं कि कितनी बार ट्रंप ने कहा है कि एक बार कहा, दो बार कहा और तीन बार कहा है।

    कांग्रेस द्वारा पहलगाम हमले में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेना अच्छी बात : विज

    कांग्रेस द्वारा पहलगाम हमले में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले बच्चों को गोद ले रहे है ये अच्छी बात है। लेकिन आज तक इन्होंने (कांग्रेस) जिस चीज को गोद लिया उनको जाकर कभी पूछा भी नहीं और जब विपक्ष की सरकार थी तब उनके बारे में हाल-चाल भी नहीं जाना।

    #india #haryana #oprationsindoor #opposition #anilvij #danikkhabar #loksabha #news

  • D-2-29-7-25.jpg
    29/07/25

    हरको बैंक द्वारा ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ, गृह ऋण 7.50% से शुरू

    चंडीगढ़, 29 जुलाई (अभी) – हरको बैंक के प्रबंध निदेशक/सी.ई.ओ. डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि हरको बैंक ने अपने ग्राहकों हेतु 31 अगस्त, 2025 तक सभी प्रकार के ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ कर दिए हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को सिब्बल स्कोर के आधार पर बहुत कम ब्याज दर पर गृह ऋण 7.50 प्रतिशत, वाहन ऋण 7.75 तथा व्यक्तिगत ऋण 10 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राहक इस अवधि के दौरान बैंक की किसी भी शाखा से ऋण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। हरको बैंक सदैव जनहित में कार्य करता है।

     

    डॉ  प्रफुल्ल रंजन सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों और विकास अधिकारियों के लिए आयोजित बिजनेस मीट / वर्कशॉप-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया, उप महाप्रबंधक श्रीमती उर्वशी गुप्ता, श्रीमती सुधा शर्मा, श्री सुनील पातड, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुये। इस दौरान, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत ने सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों, विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।

     

    डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने हरको बैंक द्वारा चलाई जा रही डिपोजिट व ऋण सम्बंधी विभिन्न योजनाओं को पी.पी.टी. के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया तथा सभी अधिकारियों को सलाह दी कि वे सभी नई स्कीमों को जनता तथा बैंक हित में लागू करें।

     

    इस वर्कशॉप के दौरान सभी महाप्रबंधकों ने अपने-अपने बैंक से सम्बंधित प्रगति रिपोर्ट जिसमें डिपॉजिट, ऋण, सी.आर.ए.आर. पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सी.एस.सी., पी.एम.के.एस.के. जन औषधि केन्द्र इत्यादि की प्रस्तुति दी। सभी बैंकों की प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन उपरांत डॉ. रंजन ने सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के 31 मार्च 2026 तक के अमानती ऋणों, एन.पी.ए. वसूली इत्यादि के लक्ष्य निर्धारित किए तथा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाई गई।

     

    वर्कशॉप के दौरान, डॉ. रंजन द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्य हेतु पुरस्कार भी वितरित किये गये, जिसमें प्रथम स्थान पर भिवानी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, द्वितीय पर गुरुग्राम व तृतीय स्थान पर हिसार बैंक को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री यशवीर सिंह अहलावत, प्रबंधक हरको बैंक को किसान ऋण पोर्टल के उत्कृष्ट कार्य हेतु स्टेट नोडल अधिकारी के तौर पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

     

    इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया ने सभी महाप्रबंधकों को सम्बोधित करते हुये उन्हें अपने एन.पी.ए. कम करने व डिफाल्टरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने तथा बैंकों की अमानते बढ़ाने की हिदायत दी।

    #haryana #danikkhabar #chandigarh #banks #news

  • H-1-29-7-25.jpg
    29/07/25

    सबसे खराब लिंगानुपात वाले 5 जिलों के सीएमओ की पीएनडीटी शक्तियां ली जाएंगी वापस

    चंडीगढ़, 29 जुलाई (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

     

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें दोषी पाए गए डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करना और ऐसे सभी केंद्रों/क्लिनिकों को सील करना शामिल है, जो इस तरह के कदाचार में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे अस्पतालों और केन्द्रों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने से हटा दिया जाए तथा ऐसे केन्द्रों को दी जाने वाली अन्य सरकारी सुविधाएं भी बंद कर दी जाएं।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सभी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) और 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात के मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग लागू कर रहा है, विशेषकर जहां महिलाओं की पहले से ही एक या अधिक बेटियां हैं। पिछले सप्ताह रिवर्स ट्रैकिंग के संदिग्ध मामलों में 10 और एफआईआर दर्ज की गईं।

     

    बैठक में बताया गया कि 15 जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो छापेमारी और डेकोय ओपरेशन जैसे लगातार क्षेत्रीय अभियानों का परिणाम है। हालांकि, पांच जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, पलवल और सिरसा ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है और पिछले वर्ष की तुलना में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि पीएनडीटी अधिनियम के तहत इन पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की सभी शक्तियां वापस ले ली जाएं और पड़ोसी जिलों के सीएमओ को दे दी जाएं।

    #haryana #india #goverment #sexratio #healthdepartment #news

  • download (22).jpg
    29/07/25 |

    अभ्यास सुरक्षा चक्र: हरियाणा के पाँच जिलों में 1 अगस्त को मेगा बहु-राज्यीय आपदा तैयारी मॉक ड्रिल

    चंडीगढ़, 29 जुलाई (अभी) – हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ मिलकर 1 अगस्त, 2025 को पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल 'अभ्यास सुरक्षा चक्र' का आयोजन करेगा। यह अभ्यास हरियाणा के पाँच जिलों गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में होगा।

     

    उन्होंने बताया कि यह व्यापक आपदा प्रबंधन अभ्यास पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए 1 अगस्त, 2025 तक चार दिवसीय पहल के तहत चल रहा है, जिसका उद्देश्य भूकंप और औद्योगिक रासायनिक खतरों जैसी बड़े पैमाने की आपदाओं की स्थिति में वास्तविक समय की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का गहन मूल्यांकन और सुदृढ़ीकरण करना है। इस अभ्यास में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 18 जिलों के साथ-साथ भारतीय सेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय और दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय की भागीदारी शामिल है।

     

    उन्होंने आगे कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-एजेंसी समन्वय को मज़बूत करना, मौजूदा आपदा प्रबंधन योजनाओं को मान्य करना और प्रशासन, सशस्त्र बलों, आपातकालीन सेवाओं और सामुदायिक हितधारकों, सभी स्तरों पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को शामिल करते हुए एक एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से वास्तविक समय की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का कठोर परीक्षण करना, आपातकालीन सहायता कार्यों (ईएसएफ) को मज़बूत करना और संसाधन अंतराल की पहचान करना है।

     

    डॉ. मिश्रा ने ज़ोर देकर कहा, "यह पहल हरियाणा में आपदा लचीलेपन के लिए एक मानक स्थापित करती है और इससे सक्रिय योजना, प्रभावी समन्वय और समावेशी भागीदारी के माध्यम से वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों के प्रबंधन की राज्य की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।"

     

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह अभ्यास चरणों में होगा। 30 जुलाई को, मानेकशॉ केंद्र और विभिन्न केंद्र, राज्य और ज़िला अधिकारियों के प्रतिक्रियाकर्ताओं के साथ एक टेबल टॉप अभ्यास (टीटीईएक्स) एक साथ आयोजित किया जाएगा ताकि परिदृश्यों पर चर्चा की जा सके और घटना कार्य योजनाएँ (आईएपी) तैयार की जा सकें। यह अभ्यास 1 अगस्त को सभी प्रतिभागी जिलों में एक साथ आयोजित पूर्ण पैमाने पर मॉक अभ्यास के साथ समाप्त होगा, जिसमें प्रत्येक जिले में पाँच स्थानों पर लाइव सिमुलेशन होंगे , इनमें  एक स्कूल, सरकारी भवन, आवासीय क्षेत्र, अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र शामिल होंगे।

     

    उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को आपातकालीन संचालन केंद्रों (ईओसी) को सक्रिय करने और मॉक अभ्यास से पहले जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं, ताकि मंचन क्षेत्रों, चिकित्सा सहायता चौकियों, राहत शिविरों और सुरक्षित निकासी मार्गों का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित किया जा सके। उन्हें आपदा मित्र, रेड क्रॉस, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों को सक्रिय रूप से शामिल करने और स्थानीय हितधारकों के साथ व्यापक समन्वय करने का भी काम सौंपा गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नागरिकों के लिए सभी जोखिम भरे वास्तविक जीवन सिमुलेशन से बचा जाएगा और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के प्रशिक्षित कर्मी सभी बचाव अभियान चलाएंगे। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि 1 अगस्त को पूर्ण पैमाने पर अभ्यास के दौरान सुबह 9:00 बजे सायरन बजेगा, जिससे अभ्यास शुरू होगा और उसके बाद तत्काल निकासी प्रक्रिया शुरू होगी।

     

    अभ्यास के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में एक राज्य-स्तरीय डीब्रीफिंग और फीडबैक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यास का मूल्यांकन किया जाएगा। पर्यवेक्षक प्रदर्शन समीक्षा और स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ताकि शक्तियों, कमजोरियों और सुधार के क्षेत्रों की पहचान की जा सके, और भविष्य में संदर्भ के लिए वीडियो और तस्वीरों सहित एक व्यापक अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

    #haryana #mokdrill #trial #1august #danikkhabar #news

  • IM-1-29-7-25.jpg
    29/07/25

    उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा— वोकल फॉर लोकल से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    चंडीगढ़, 29 जुलाई (अभी) — हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए "वोकल फॉर लोकल" मंत्र को अपनाना अनिवार्य है। इसी दिशा में लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने हेतु राज्यों में उद्योग विभाग के अंतर्गत एमएसएमई निदेशालय की स्थापना की गई है।

     

     

    राव नरबीर सिंह आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित  एनआईसी केंद्र, चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एमएसएमई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

     

    औद्योगिक विकास के लिए कलस्टर आधारित अप्रोच पर जोर

     

    उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कलस्टर मॉडल के माध्यम से लघु उद्योगों को सशक्त किया जाए। केंद्र सरकार ने इसके लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें राज्यों की हिस्सेदारी व सब्सिडी प्रावधान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेवारी बनती है कि इन योजनाओं की जानकारी उद्यमियों व आमजन तक समय रहते पहुंचाई जाए।

     

    अधिकारियों का व्यवहार उद्यमी अनुकूल होना चाहिए

     

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा उद्यमी आपसे कुछ मांगने नहीं, बल्कि राज्य को देने आया है। इसलिए उसे सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज एक बार में ही तैयार कर मुख्यालय को भेजे जाएं।

     

    15-15 दिन में जिलास्तरीय उद्योग बैठकें हों: उद्योग मंत्री

     

    उद्योग मंत्री ने सभी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कॉर्डिनेटर्स (DMCs) को निर्देश दिए कि वे हर 15 दिन में अपने जिलों के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें। उन्होंने कहा कि बैठकें केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित की जाएं, और उनके आयोजन की सूचना स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से पहले से दी जाए।

     

    बैठक में उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की एक विस्तृत बुकलेट तैयार की जाए और उसे हर संबंधित हितधारक तक वितरित किया जाए।

     

    बैठक में मंत्री ने जिन योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की उनमें हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (HEEP) 2020, राज्य मिनी क्लस्टर विकास स्कीम, पदमा योजना, प्लग एंड प्ले स्कीम के अंतर्गत कलस्टर निर्माण, हरियाणा आत्मनिर्भर टैक्सटाइल पॉलिसी 2022–25, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की पीएम-एफएमई योजना शामिल है।

    #haryana #ministry #india #industries #meeting #danikkhabar #news

  • K-1-29-7-25.jpg
    29/07/25

    अब दक्षिणी हरियाणा में पैदा होगा उत्कृष्ट गुणवत्ता का आलू बीज़ : कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 29 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में आज राज्य के बागवानी विभाग और अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र (CIP) के बीच एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं इस समझौता का  मुख्य उद्देश्य दक्षिणी हरियाणा में उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज़ का उत्पादन बढ़ाना है।

     

    इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण,  "अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र" के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

     

    कृषि मंत्री ने बताया कि आज हुए एमओयू के तहत यह सहयोग प्रधानमंत्री कृषि योजना–राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत प्रस्तावित है। इसके तहत वर्ष 2025–26 में ₹4.48 करोड़ की राशि केंद्र सरकार से अनुमोदित की जा चुकी है, तथा कुल ₹18.70 करोड़ की परियोजना 4 वर्षों की अवधि में क्रियान्वित की जाएगी।

     

    श्री राणा ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य हरियाणा के दक्षिणी जिलों जैसे दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी में  आलू का ‘एरली जेनेरेशन सीड’ का उत्पादन कर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला व रोगमुक्त बीज उपलब्ध कराना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और हरियाणा आलू बीज उत्पादक राज्य के रूप में उभर सकेगा।

     

    उन्होंने बताया बागवानी विभाग द्वारा करनाल के शामगढ़ में स्थापित पो्टेटो टेक्नोलॉजी सेंटर (PTC) को इस परियोजना का क्रियान्वयन केंद्र बनाया गया है, जहाँ एआरसी तकनीक, एरोपोनिक्स यूनिट्स और कंट्रोल्ड क्लाइमेट फैसिलिटीज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

     

     कृषि मंत्री ने कहा कि "अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र" और हरियाणा सरकार के बीच यह समझौता किसानों के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह परियोजना राज्य के दक्षिणी जिलों में आलू बीज उत्पादन को नई दिशा देगी, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता का रोगमुक्त बीज उपलब्ध हो सकेगा।”

     

    उन्होंने आगे कहा, “इस परियोजना से न केवल हरियाणा आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि देश के अन्य राज्यों को भी गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के इस संयुक्त प्रयास से राज्य के किसानों को जलवायु के अनुकूल व रोगप्रतिरोधी बीज मिल सकेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश व झारखंड जैसे अन्य राज्यों तक बीज की आपूर्ति की भी संभावना बढ़ेगी।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस एमओयू से किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी, बाजार से सीधा संपर्क और बेहतर मूल्य प्राप्त होंगे, जिससे उत्पादन और आय दोनों में सुधार सुनिश्चित होगा।

    #india #haryana #farmer #potato #danikkhabar #news

  • A-1-29-7-25.jpg
  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 3.15.50 PM.jpg
    29/07/25

    अस्पताल में रोता बिलकता परिवार से बिछड़ा 3 वर्षीय बच्चा, सूझबूझ से परिवार से मिलवाया

    अम्बाला छावनी 29 जुलाई : 3 साल का बच्चा हाथ में पानी की बोतल लेकर मंगलवार की सुबह नागरिक अस्पताल के मैन गेट के पास मिला | वहां से गुजर रहे 2 व्यक्तियों ने उस बच्चे से बातचीत करने और परिवार के बारे में भी पूछना चाहा लेकिन बच्चा बिना कुछ बताये रोता बिलकता रहा | जिसके बाद वह व्यक्ति बच्चे को लेकर अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात मुलाजिम रूप राम के पास पहुंचे | मुलाजिम रूप राम में मुस्तैदी से तुरंत अस्पताल के सभी सिक्योरिटी गार्ड से सम्पर्क करते हुए बच्चे के परिवार तन तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया और करीब आधे घंटे के बाद बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया गया |

    करीब 3 वर्षीय बच्चा अम्बाला के मीठापुर का रहने वाला है पुलिस की माने तो बच्चा अपने पिता के साथ अस्पताल में कार सवार होकर आया था पिता को लगा कि बच्चा गायनी वार्ड तक खुद पहुंच जाएगा और वः खुद अस्पताल से बाहर किसी काम से चला गया| पुलिस ने परिजनों को बच्चा सौप के साथ ही उसका ध्यान रखने की सलाह दी |

    #ambala #crime #civil #hospital #child

  • 198385_HomePage_e9a8a608-211a-4249-a13f-766149872de9.jpeg

    राजस्थान आवासन मंडल की 251वीं बोर्ड बैठक आयोजित

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्थान आवासन मंडल की 251वीं बोर्ड बैठक मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई।

    बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा बुधवार नीलामी व प्रीमियम संपत्तियों की नीलामी को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को आमजन का भरोसा बताया गया। अध्यक्ष ने मिशन मोड में भूमि चिन्हांकन कर नई आवासीय योजनाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

    बैठक में नवीन मॉडल भवन विनियम-2025 को मंजूरी दी गई तथा सिटी पार्क जयपुर के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

    आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति व लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 2.47.30 PM.jpeg
    29/07/25

    एनसीबी हरियाणा ने नशे के विरुद्ध चलाया अभियान और दी चेतावनी

    अम्बाला छावनी 29 जुलाई : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ने नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस कड़ी में खटीक मंडी और बाल्मीकि बस्ती अम्बाला छावनी तथा डेहा बस्ती अम्बाला शहर में तीन अलग अलग हॉट स्पॉट पर नशे के विरूद्ध विशेष अभियान आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशों से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में ब्यूरो अम्बाला इकाई से उप निरीक्षक संदीप कुमार और सहायक उप निरीक्षक फूल कुमार ने भाग लिया।

    खटीक मंडी धर्मशाला प्रधान श्रवण कुमार की उपस्थिति में खटीक मंडी और बाल्मीकि बस्ती अम्बाला छावनी में अलग अलग दोनों स्थानों पर लोगों को एकत्रित किया गया। तीसरे स्थान पर शहर में स्थित देहा बस्ती में भी लोगों को एकत्रित कर समझाया गया। तीनों स्थानों पर मुख्यालय से आए जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि ये बस्तियां हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। नशे का व्यापार कतई स्वीकार नहीं होगा। लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसीलिए इस बस्ती में आकर लोगों को समझाने का कार्य किया जा रहा है कि नशा न केवल मनुष्य के शरीर के लिए हानिकारक है अपितु मस्तिष्क के लिए घातक है। नशा बेचकर रुपया कमाना न केवल पाप है अपितु ऐसे व्यक्ति अपने परिवार को विष पान करा रहे हैं। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित मादक पदार्थ और औषधियां रखना सेवन करना क्रय विक्रय करना अपराध है। ये अपराध न केवल दण्डीय है अपितु बहिष्कृत भी हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे की दलदल में न चला जाए। इसीलिए जागरूकता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से नमक लोटा अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से लोटे में नमक डालकर किसी प्रकार का नशा न करने और न बेचने की शपथ ली। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए कुरुक्षेत्र से अंबाला पहुंचे हुए थे और कार्यक्रम के पश्चात आगे गंतव्य की और चले गए।

    #ncb #hotspot #haryana #ambala

  • 198352_HomePage_1ea3f889-e6f4-40b5-823b-de7a8b320358.jpeg

    क्षेत्रीय विषमता दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने पिछड़े जिलों को जोड़ा विकास की मुख्यधारा से

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अंत्योदय के विचारों को समाहित करते हुए आशान्वित जिला और आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की शुरूआत की। इससे अंतिम पायदान के व्यक्ति को राहत प्रदान की जा रही है और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समावेशन को संस्थागत रूप देने और सुशासन को कार्यसंस्कृति का सबसे प्रमुख हिस्सा बनाने पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 

    भजनलाल शर्मा सोमवार को एचसीएम रीपा में राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में क्षेत्रीय विषमताएं दूर कर पिछड़े जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए जनवरी 2018 में आशान्वित जिला कार्यक्रम प्रारंभ किया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित जिलों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे जैसे पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बारां, जैसलमेर, धौलपुर, करौली और सिरोही जिलों को इसमें सम्मिलित किया गया। वहीं वर्ष 2023 में प्रारम्भ हुए आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में राजस्थान के 27 ब्लॉकों को भी शामिल किया गया।

    नागरिकों का सामाजिक समावेशन हो रहा सुनिश्चित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों और ब्लॉक्स ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न मानकों पर अच्छी प्रगति की है। ये कार्यक्रम जिला और ब्लॉक्स को समग्र विकास की प्रक्रिया में ला रहे हैं। इससे नागरिकों की आर्थिक समृद्धि और उनका सामाजिक समावेशन सुनिश्चित हो रहा है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के तहत देशभर में सुशासन, समावेशी विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जुलाई से सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया, जिसे अभूतपूर्व सफलता मिली है। 

    गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना से विकास को मिल रही गति-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछड़े जिलों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले से एक ब्लॉक का चयन किया गया है। प्रदेशभर में कुल 41 आकांक्षी ब्लॉकों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देकर उन्हें विकसित ब्लॉकों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया गया है।

    राज्य सरकार की योजनाओं के केन्द्र में अंत्योदय-

    मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना, गोविंद गुरु जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनका सामाजिक और आर्थिक उत्थान करते हुए अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रहे हैं। 

    विकास का प्रमुख आधार बनेगा विजन डॉक्यूमेंट- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास तथा समावेशी प्रगति को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान/2047’ विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट में भविष्य की जनसंख्या के अनुरूप दीर्घकालीन योजनाओं को समाहित किया जा रहा है। यह विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाएगा।

    ‘हरियालो राजस्थान’ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने हरियालो राजस्थान महाअभियान की पहल की है। यह पहल जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के पावन पर्व पर प्रदेशभर में ढ़ाई करोड़ पौधारोपण कर रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष राज्य सरकार ने 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा स्थापित 6 प्रमुख संकेतकों की संतृप्ति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों एवं 23 ब्लॉकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया। उन्होंने 6 प्रमुख संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति वाले जिले करौली को स्वर्ण पदक तथा 4 प्रमुख संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति वाले 4 जिलों बारां, धौलपुर, जैसलमेर एवं सिरोही को कांस्य पदक से सम्मानित किया। साथ ही आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत 6 प्रमुख संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति वाले 3 ब्लॉकों जायल (नागौर), रानी (पाली) और खैरवाड़ा (उदयपुर) को स्वर्ण पदक के साथ ही शेष ब्लॉकों को रजत, कांस्य एवं ताम्रपत्र श्रेणी में पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान सात तत्कालीन जिला कलेक्टर्स को भी सम्मानित किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198359_Image_ca70ab27-d745-4aaf-b105-a9631b5ec116.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने महादेव मंदिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि की कि कामना

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने श्रावण मास के पवित्र सोमवार के अवसर पर देव स्थान विभाग की ओर से प्रदेश भर में आयोजित रूद्धाभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को अलवर शहर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की। 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में पवित्र श्रावण मास का विशेष स्थान है। इस माह में भक्ति और बारिश का सुन्दर संयोग रहता है। भक्ति से आध्यात्मिक व बारिश से भौतिक खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का न केवल चहुंमुखी विकास हो रहा है, बल्कि हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की परम्परा के तहत देव स्थान विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा के लिए रूद्धाभिषेक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज व रेलगाडी के माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा कराई जा रही है। साथ ही मंदिरों में सेवा करने वाले पुजारियों की भोग व सेवा राशि में वृद्धि की है। 

    श्रृद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर किए दर्शन-

    मंत्री संजय शर्मा ने सादगी का परिचय देते हुए मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए आए हुए श्रृद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना व दर्शन किए। मंत्री के सादगी भरे व्यवहार से वहां मौजूद श्रृद्धालुओं ने कहा कि मंत्री संजय शर्मा का व्यवहार वीआईपी कल्चर से दूर सादगी भरा है और यह राजनीति में सुचिता का संदेश देता है। महंत पं. जितेंद्र खेड़ापति ने विधि विधान से मंत्री शर्मा को पूजा-अर्चना कराई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198360_HomePage_ec331f1c-71bd-4305-a316-abc44114569c.jpeg

    गोसेवा एम्बुलेंस का विधि विधान से पूजन कर किया शुभारम्भ

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान से प्रेरित हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत सोमवार को अलवर में सनातन गोसेवा धाम एवं कृषि उपज मंडी परिसर में सामाजिक संगठन व व्यापारिक संगठन एवं आम नागरिकों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया। 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड मां के नाम अभियान’ अब जन-जन का आन्दोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले वन विभाग पेड़ लगाने के लिए आमजन को पौधे वितरित करता था, किन्तु प्रधानमंत्री जी के इस अभियान से आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आई है और अब आमजन खुद पेड़ खरीदकर अपने पूवर्जों के नाम से न केवल पेड़ लगा रहे हैं, बल्कि इसको भारत सरकार के माई भारत पोर्टल पर अपलोड भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष राजस्थान से 6 करोड़ आम लोगों ने इस पोर्टल पर अपने फोटो अपलोड किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अभियान से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विगत वर्ष मिले सवा तीन करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर प्रदेश में 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाए गए। इस वर्ष हरियाली तीज से शुरू किए गए अभियान में प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और हरियाली तीज के अवसर पर एक ही दिन में ढाई करोड से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे आमजन के सहयोग से लगाए जाएंगे। 

    उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेशवासी एक पेड़ अपनी मां के नाम के साथ-साथ अपने पूवर्जों के नाम भी लगाए तथा अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों व प्रकृति को पर्यावरण संरक्षण का उपहार देवे। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे लगाए जा रहे हैं सही एक वर्ष उपरान्त इनका जन्मदिन भी मनाए ताकि इनका संरक्षण हो सके। 

    गोसेवा एम्बुलेंस का विधि विधान से पूजन कर सेवा के लिए किया रवाना-

    मंत्री संजय शर्मा ने भवानी तोप स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में सनातन गोसेवा धाम गोशाला में गोसेवकों की स्मृति में भामाशाह रामचंद्र नितिन अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई गोसेवा एम्बुलेंस का विधि विधान से पूजन कर उसे खुद चलाकर गोसेवा के लिए समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस के साथ सगुन के तौर पर बछड़े का भी पूजन किया। उन्होंने गोसेवा धाम में गोमाता को गुड़ खिलाया। उन्होंने इस दौरान गोशाला परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए जा रहे पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।

    कृषि उपज मंडी परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए 251 पौधे- 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर कृषि उपज मंडी परिसर में ‘एक पेड मां के नाम अभियान’ के तहत व्यापारी व पल्लेदारों के साथ 251 पौधे लगाए गए। कृषि उपजन मंडी समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री शर्मा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कराकर कृषक कल्याण फीस को कम कराने में सहयोग करने पर आभार जताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • orthopaedic-transformed.png
    29/07/25

    सिविल अस्पताल में जटिल कुल्हे का ऑपरेशन, 5 माह से बिस्तर पर पड़े मरीज को खड़ा किया

    अम्बाला छावनी, 29 जुलाई : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी एक बार फिर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का उदाहरण बना। पटियाला जिले के घनौर निवासी 45 वर्षीय रविंदर कुमार, जो एक सड़क दुर्घटना के बाद पिछले 5 माह से चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें अब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल की देखरेख में नई जिंदगी मिली है।

    रविंदर कुमार ने बताया कि 5 महीने पहले ऑफिस से घर लौटते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी, जिससे उनके कुल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्होंने पहले पटियाला के एक निजी अस्पताल में 24 दिन और फिर रोपड़ के निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक उपचार कराया, जिसमें लाखों रुपये खर्च हो गए लेकिन ऑपरेशन असफल रहा और उन्हें तीन महीने के बेड रेस्ट की सलाह दे दी गई।

    परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रविंदर कुमार के भाई उन्हें नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी लेकर आए। यहां डॉ. अश्वनी मोदगिल ने सभी जांचें करने के बाद मरीज को 15 दिन पहले भर्ती किया और आधुनिक तकनीक की सहायता से जाली डालकर कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के कुछ ही दिनों में मरीज अपने पैरों पर खड़ा होने लगा, जो परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

    डॉ. मोदगिल ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की मदद से सफल हो पाया। उन्होंने इसके लिए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का विशेष धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से नागरिक अस्पताल में उन्नत मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस उपलब्धि में सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल का भी पूर्ण सहयोग रहा, जिनके सतत मार्गदर्शन में अस्पताल की सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

    पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने कहा : नागरिक अस्पताल में आज हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन करने की क्षमता और संसाधन हैं। डॉ. अश्वनी मोदगिल जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी और आधुनिक तकनीक की सहायता से नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क दी जा रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर आम नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज मिल सके।

    #ambala #haryana #civilhospital #ortho #surgery ortho

  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 12.36.07 PM.jpg
    29/07/25

    नाग पंचमी के पावन अवसर पर अंबाला के मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    अम्बाला, 29 जुलाई : नाग पंचमी के पावन पर्व पर अंबाला के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों ने भगवन शिव के साथ नाग देवता की पूजा अर्चना की।

    श्रद्धालुओं ने दूध, दूर्वा, कुशा, फूल, चंदन व अक्षत से नाग देवता का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अम्बाला के प्रसिद्ध मंदिर जैसे प्रसिद्ध प्रचीन कैलाश हाथीखाना मंदिर, काली बाड़ी माता मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

    महिलाओं व बच्चों ने भी इस पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नाग पंचमी का यह पर्व सनातन परंपराओं में विशेष महत्व रखता है और इसे श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में बाधाएं दूर होती हैं और कल्याण होता है।

    #ambala #haryana #sanatandharam #nagpanchami #dharam #hindu

  • image003YHYT.jpg

    मौसम विज्ञान के लिए नए वैज्ञानिक उपकरण और डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ

    आरएस अनेजा, 29 जुलाई नई दिल्ली

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु-अनुकूल और वैज्ञानिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा विकसित नए वैज्ञानिक उपकरण और डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने विज्ञान-संचालित सेवाओं के प्रति गहन जन सहभागिता और व्यापक जागरूकता का आह्वान किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक में मंत्रालय के कामकाज, इसकी पहुंच और लोगों के जीवन पर इसके वास्तविक प्रभाव से उल्लेखनीय बदलाव आया है।

    डॉ. सिंह ने कहा कि विज्ञान और नवाचार पारिस्थितिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ ही आगामी दशकों में भारत के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हम उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां एक सामान्य उपयोगकर्ता भी अपने मोबाइल फोन पर लाइव मौसम अलर्ट, चक्रवात संबंधी चेतावनी, वायु गुणवत्ता अपडेट और समुद्री पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह मिशन मोड में काम करने वाली सरकार और एक ऐसे मंत्रालय के कार्य परिणाम हैं, जिसने स्वयं को नागरिक सेवा केंद्रित संस्थान के रूप में ढ़ाल लिया है।"

    इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के विभिन्न संस्थानों द्वारा विकसित 14 प्रमुख उत्पादों और पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इनमें वर्षा निगरानी और फसल-मौसम कैलेंडर, भारत पूर्वानुमान प्रणाली - विस्तारित अवधि पूर्वानुमान (भारतएफएस-ईआरपी) जैसी उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणालियां, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वर्षा डेटासेट, अद्यतन तरंग एटलस और समुद्र तल चार्ट, वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणालियां, समुद्री जैव विविधता रिपोर्ट और चार भारतीय शहरों के भूकंपीय सूक्ष्म क्षेत्रीकरण अध्ययन शामिल हैं।

    इस मौके पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा निर्मित "लाइफ सेविंग इम्पैक्ट" नाम की एक नई डाक्यूमेंटरी (वृत्तचित्र) भी रिलीज़ की गई।

    #ministryofearthsciences

  • 198361_HomePage_423d68aa-f976-4d86-b5e7-93592310fb9f.jpeg

    तीजोत्सव में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुएं और परिधान बने आकर्षण का केन्द्र

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान के प्रसिद्ध हरियाली तीज त्यौहार के अवसर पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे साप्ताहिक तीजोत्सव में राजस्थानी व्यंजनों, हस्तशिल्प वस्तुओं और परिधानों के स्टाॅल्स ने सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

    तीजोत्सव में रूडा के ओमप्रकाश ने बताया कि रूडा और राजीविका के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अचंलों से आए हस्तकलाकारों ने अपनी हस्तकला से निर्मित उत्पादों यथा हेडब्लाॅक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त फूड स्टाॅल्स पर भी दर्षकों ने राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचैड़ी, घेवर, कैर-सांगरी की सब्जी आदि व्यंजनों का स्वाद लिया।

    पांरपरिक खेल प्रतियोगिताएं—

    दर्शकों के मनोरंजन के लिए 30 जुलाई तक चलने वाले इस तीजोत्सव में सोमवार को पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आगंतुकों ने भी हिस्सा लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की दो टीमें तैयार की गई जिसमें दोनों ओर से प्रत्येक वर्ग के 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  

    महिला वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व सुश्री मेघा और डाॅं. मंजीत कौर ने किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व गगनदीप सिंह और आशीष शर्मा ने किया। इसी प्रकार एक अन्य खेल आयोजन लेमन-स्पून प्रतिस्पर्धा में विजेताओं दीपा, अग्रिमा ओर सिद्धी को पुरस्कृत किया गया।

    दोनों खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओम प्रकाश, संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना और अतिरिक्त निदेशक शर्मिला गुप्ता ने पुरस्कृत किया। उत्सव को और अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा राज्य के प्रसिद्ध नृत्य और गायन प्रस्तुतियों प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198362_HomePage_4a8898ee-2860-4331-9aee-6596024bef16.jpeg
    29/07/25

    राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा भवन निर्माण के हितधारकों के लिए कार्यशाला आयोजित

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) द्वारा सोमवार को भवन निर्माण के हितधारकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेन्ट्रल फॉर एक्सीलेंस फॉर रेवेन्यू रिसर्च एंड एनालिसिस के सभागार में हुआ, जिसमें आरएसपीसीबी अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर उपस्थित रहे। कार्यशाला में भवन कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन के दौरान होने वाली पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के उपायों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गये। डॉ. सुरपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि पर्यावरण, विकास और स्थिरता को साथ लेकर चलना मंडल का प्रमुख कार्य है। इस दिशा में विभिन्न हितधारकों को ध्यान में रखते हुए कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना एवं संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा करना है। 

    अध्यक्ष, आरएसपीसीबी ने बताया कि मंडल माननीय मुख्यमंत्री की भावना और निर्देश के अनुक्रम में राजस्थान में "ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस" की दिशा में अपनी सार्थक भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करते हुए निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सहयोग प्रदान कर रही है। इसी के तहत मंडल भी उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान महत्व दिया जाता है।

    कार्यशाला में रजनीश जैन, अतुल शर्मा, डॉ. शिवराज ढाका व डॉ. संदीप श्रीवास्तव जैसे विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए। सभी उपस्थित संगठन के पदाधिकारीगण तथा बिल्डर्स के प्रतिनिधिगण ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्ड़ल द्वारा बिल्डर्स और विभाग के मध्य किए गए संवाद कार्यक्रम की सराहना की तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में इसकी आवश्यकता पर बल दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Gw8aRRnXsAAN846 (1).jpeg
    29/07/25

    प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी

    आरएस अनेजा, 29 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी है।

    मोदी ने कहा, "कोनेरू हम्पी ने भी चैंपियनशिप के दौरान जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासोंके लिए शुभकामनाएं।"

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    “दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का एक ऐतिहासिक फाइनल!

    युवा दिव्या देशमुख के 2025 में फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर गर्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई, जो कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

    कोनेरू हम्पी ने भी पूरे चैंपियनशिप में जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया है।

    दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

    #narendramodi #DivyaDeshmukh05 #humpy_koneru

  • 198366_HomePage_9fbf1a8a-5afe-4976-bceb-9cb5934c6654.jpeg

    जैसलमेर जिले की 15 और गौशालाओं की जांच करेगी एसीबी

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    जिला स्तरीय एवं गोपालन विभाग की जांच में अपात्र पाई गई जैसलमेर जिले की 15 और गौशालाओं की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जांच की जाएगी। गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने इस संबंध में सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर प्रथम चरण में 12 गौशालाओं में अनियमितता की जांच जिला स्तरीय कमेटी व गोपालन विभाग की टीम द्वारा की गई। दो अलग-अलग जांचों में इन 12 गौशालाओं में अनियमितता की पुष्टि के बाद मामला एसीबी को सौंपा गया। एसीबी की जांच में उक्त गौशालाओं में गलत तरीके से अनुदान प्राप्त करने की पुष्टि होने के बाद उनकी अनुदान राशि पर रोक लगा दी गई। 

    इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर जैसलमेर जिले की 15 और गौशालाओं की विभागीय स्तर पर जांच के बाद गड़बड़ी सामने आने पर उनकी जांच भी अब एसीबी से करवाने का गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने निर्देश दिया है। गोपालन मंत्री कुमावत ने बताया कि गौवंश की संख्या गलत दर्शाकर भुगतान उठाने के मामले सामने आने के बाद कुल 27 गौशालाओं को अनुदान के लिए अपात्र घोषित कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी अन्य गौशाला में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। जैसलमेर जिले की 27 गौशालाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद गोपालन विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपए की बचत की है।

    पशुपालन विभाग की ली समीक्षा बैठक-

     गोपालन विभाग के बाद पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली।  इस दौरान उन्होंने पशु परिचर भर्ती जल्दी करवाने, वर्ष 2025-26 के लिए मंगला पशुधन बीमा योजना के तहत नए पंजीकरण कराने, मोबाइल वेटनरी यूनिट के बेहतर संचालन, नए वेटेनरी कॉलेज खोलने, पशुधन निरीक्षक के डिप्लोमा कॉलेज खोलने के लिए केबिनेट सब कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198386_HomePage_ba32b461-5a95-4466-9090-654bf6f6376c.jpeg

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल एवं सी.आर. पाटिल से की मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात के दौरान राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

    भजनलाल शर्मा ने कृषि भवन में शिवराज चौहान के साथ बैठक के दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि क्षेत्र, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राजस्थान को इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना के तहत 4384 करोड़ रुपये जारी करने पर केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया। 

    कृषि भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से राजस्थान में केन्द्रीय सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर ‘कृषि पर्यवेक्षकों’ की व्यवस्था करने, राज्य की बेहतर मूंगफली किस्मों के प्रोत्साहन हेतु अधिसूचित करने एवं राज्य में उत्पादित होने वाले अरंडी के तेल के संवर्धन के लिए आग्रह किया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को ‘पर ड्रॉप-मोर क्रॉप’, डिग्गी निर्माण और खेतों में तारबंदी से संबंधित योजनाओं के साथ ही जयपुर के बस्सी में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की भी जानकारी दी।  

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण योजना के तहत राजस्थान में बहुत शानदार कार्य हुआ है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रस्तावित आवासों के सर्वे के सत्यापन का कार्य पूरा होते ही अतिरिक्त मकानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ ही राजस्थान में पीएम-जनमन योजना के तहत भी आवासों का निर्माण करवाया जाएगा और कुल 7.46 लाख मकान बनाए जाएंगे।

    केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

    इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अंतरराज्यीय प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा की अतिरिक्त प्रसारण क्षमता के उपयोग हेतु आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण के लिए केन्द्रीय सहयोग का आग्रह किया। भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री से जयपुर के मेट्रो फेज-2 एवं ई-बस सेवा के त्वरित क्रियान्वयन के लिए भी केन्द्रीय सहायता के लिए अनुरोध किया।

    केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से उनके राजकीय आवास पर भेंट की। भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को राजस्थान में जल जीवन मिशन तथा राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे राज्य में सिंचाई और पीने के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने श्री पाटिल को बताया कि इस मानसून में राजस्थान में अच्छी बारिश होने से प्रदेश के जलाशय समय पूर्व भर चुके हैं तथा कर्मभूमि से मातृभूमि एवं वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के माध्यम से राज्य के भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198381_HomePage_b0635a90-38db-454c-a96c-a11c2a9850b1.jpeg

    कर्मभूमि से मातृभूमि और वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के नजर आने लगे सार्थक परिणाम

    एन.एस.बाछल, 29 जुलाई, जयपुर।

    इस मानसून में प्रदेशभर में हो रही अच्छी वर्षा से बांध और जलाशय लबालब होकर छलकने लगे हैं। अब तक राज्य के कुल 226 बांध पूरी तरह भर गए हैं या ओवरफ्लो हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अच्छी बारिश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली का शुभ संकेत है। इस बारिश से प्रदेश में चारों तरफ हरियाली छा गई है और खेतों में फसलें लहलहा रही हैं। जल स्त्रोतों की भराव स्थिति से किसानों सहित सभी वर्गों में उत्साह है। 

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान तथा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के सार्थक परिणाम अब नजर आने लगे हैं। बारिश का अतिरिक्त पानी कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत बने रिचार्ज शाफ्ट और जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से जमीन में जा रहा है और भूजल का पुनर्भरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से अगले चार वर्षों में 45 हजार जल संरचनाएं बनाई जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेशभर में चलाए गए वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और संचयन के कार्यों से भी वर्षा जल संग्रहण में मदद मिल रही है। इसके तहत जलाशयों की मरम्मत, सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाना, बांध क्षेत्रों में श्रमदान, पौधारोपण, जल संग्रहण और जल संरक्षण संरचनाओं सम्बंधित कार्य किए गए। इन प्रयासों से वर्षा जल सीधे जलाशयों में पहुंच रहा है।

    भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वर्षाकाल में विशेष सावधानी बरतें। भारी बारिश, आकाशीय बिजली एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। साथ ही, नदी-नालों के बहाव क्षेत्रों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें तथा जल भराव वाले मार्गों व पुलों को पार करने से बचें।

    मानसून के अभी 2 माह शेष, अब तक 87.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज —

    उल्लेखनीय है कि राज्य में 1 जून से 28 जुलाई, 2025 तक 369.79 एमएम वर्षा दर्ज हुई है। यह इस समय अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 196.79 एमएम से 87.91 प्रतिशत अधिक है। राज्य में मानसून काल में सामान्य वर्षा औसतन 424.71 एमएम मानी जाती है। इस प्रकार, अब तक 87.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज हो चुकी है जबकि मानसून काल 30 सितम्बर तक माना जाता है। यह इस वर्ष बेहतर जल संग्रहण की स्थिति को भी दर्शाता है। प्रदेश में इस मानसून में सबसे अधिक वर्षा 1261 मिमी कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र में दर्ज हुई। 

    बांधों में 75.33 प्रतिशत जल संग्रहित —

    राज्य के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कुल 693 बांधों की पूर्ण भराव क्षमता 13026.511 एमक्यूएम है। इसमें से वर्तमान में 9813.162 एमक्यूएम जल संग्रहित है। यह कुल पूर्ण भराव क्षमता का 75.33 प्रतिशत है। बांधों में 15 जून से 28 जुलाई, 2025 तक 4167.89 एमक्यूएम (32 प्रतिशत) जल की आवक हुई है। राज्य के 23 वृहद बांधों में कुल पूर्ण भराव क्षमता 8196.754 एमक्यूएम है, जिनमें अभी 6896.52 एमक्यूएम (84.14 प्रतिशत) जल संग्रहित है। वहीं 670 मध्यम व लघु बांधों में 4829.756 एमक्यूएम पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले 2916.64 एमक्यूएम (60.39 प्रतिशत) जल भरा हुआ है। 

    टोंक स्थित बीसलपुर बांध के सोमवार को 6 गेट खोले गए।  पहली बार यह  बांध जुलाई माह में ही ओवरफ्लो हुआ है। वहीं, कोटा स्थित नवनेरा बांध के 13 गेट खोले गए हैं। ईसरदा बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी वर्षा होने से जल प्रवाह शुरू हो गया है। आगामी समय में बीसलपुर से ईसरदा में जल संग्रहित किया जाएगा। साथ ही, कई बांध भी पूर्ण भराव क्षमता पर आ गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 29/07/25 |

    आज का राशिफल (29 जुलाई 2025)

    मेष राशि

    आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा और विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। आयात-निर्यात या धातु से संबंधित काम करने वालों की कमाई में वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में कागजात की जांच अच्छे से करें। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

    वृषभ राशि

    आज का दिन आपके कामकाज और करियर के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक प्रयासों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कमाई में वृद्धि होगी। लंबी अवधि के निवेश पर विचार कर सकते हैं। किराना और वस्त्रों के कारोबारियों को विशेष लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। सुख-साधनों की प्राप्ति पर धन खर्च हो सकता है।

    मिथुन राशि

    आज आपको घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी प्रोजेक्ट कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय से पूरा हो जाएगा।

    कर्क राशि

    आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में संयमित होकर काम करना होगा। अतिउत्साह और जल्दबाजी में काम खराब हो सकता है। आज आपका खर्च भी बढ़ा रहेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। छोटी अवधि के निवेश से बचें। किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे लोगों को सफलता मिलने का प्रबल योग है।

    सिंह राशि

    आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामले में समय अनुकूल रहेगा और आपको सफलता भी मिल सकती है। भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और परिवार के साथ कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा। नौकरी करने वालों की प्रगति होगी और धन के मामले में भी लाभ मिल सकता है।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी होगी।

    तुला राशि

    आज खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए समझदारी से समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है, लेकिन समस्याओं का समझदारी से सामना करना होगा।

    कुंभ राशि

    आज आपको ऑफिशियल असाइनमेंट को लेकर कमिटेड रहना होगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव रिलेशनशिप से जुड़े सभी मामले हल कर लें। ऐसे बड़े निवेशों से बचें जो रिस्क भरे हों। सेहत को भी देखभाल की जरूरत होगी। आज आपके पास पैसा आ सकता है, लेकिन तेज स्पीड से बाइक चलाने से बचें।

    यह एक सामान्य राशिफल है। अपनी सटीक जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • 41787.jpg
    28/07/25 |

    हिमाचल के राज्यपाल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

    हिमाचल , 28 जुलाई (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। शिव प्रताप शुक्ल ने इस दौरान ज़िला चंबा के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    उपायुक्त एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति मुकेश रेपसवाल ने राज्यपाल को शॉल-टोपी एवं चंबा की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धातु शिल्प कलाकृति चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। 

    राज्यपाल की  उपस्थिति में ज़िला में रिस्पांसिबल टूरिज्म के अंतर्गत निशुल्क परामर्श सेवाएं तथा प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए ज़िला प्रशासन तथा आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया। 

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    #himachal #india #mela #danikkhabar #news #hp

  • download (19).jpg

    हिमाचल प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत

    हिमाचल, 28 जुलाई (अभी): जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। यह मामला 29 जुलाई, 2025 को न्यायमूर्ति जेके महेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचिबद्ध है।

    प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार बीबीएमबी की सभी परियोजनाओं से ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए निरंतर निरंतर गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह लड़ाई पिछले 14 वर्षों से लड़ रही है। यह बकाया नवम्बर 1966 से या संबंधित परियोजनाओं के चालू होने की तिथि से 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के आधार पर मांगा गया है। 

    प्रवक्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 27 सितम्बर, 2011 के ऐतिहासिक निर्णय के उपरांत केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बीबीएमबी को 1 नवम्बर, 2011 से हिमाचल को 7.19 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर मंत्रालय ने नवम्बर, 1966 से अक्तूबर, 2011 तक की ऊर्जा बकाया की विस्तृत रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य को बीबीएमबी परियोजनाओं से कुल 13,066 मीलियन यूनिट बिजली प्राप्त करने का हकदार है, जिसकी वसूली पंजाब और हरियाणा से 60ः40 के अनुपात में होनी है। 

    उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व में दिए गए निर्णय के बावजूद भारत के अटॉर्नी जनरल और ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऊर्जा भुगतान की विधि को लेकर अब तक कोई स्पष्ट प्रस्तुति नहीं दी गई है। इसके चलते मामला बार-बार तकनीकी और प्रक्रियात्मक कारणों से टलता जा रहा है। 

    #himachal #goverment #electricity #bbmb #danikkhabar #news #court

  • तीज पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के साथ छात्राओं को पारंपरिक झूले झुलाए

    अम्बाला, 28 जुलाई। अम्बाला में आज राज्य स्तरीय तीज उत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मौजूद रहे।

    समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री अनिल विज तीज के अवसर पर छात्राओं को पारम्परिक झूला झुलाया और तीज की शुभकामनाएं दी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने समारोह में में तीज की सभी को शुभकामनाए दी और सम्बोधन दिया।

    समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा विभाग की 51 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी गई जबकि परिवहन विभाग की 4 करोड रूपए से अधिक की योजनाओं का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लाडो सखी योजना और डिजिटल ईको सिस्टम का शुभारंभ भी किया।

    #anilvij #bjpharyana #news #bjp

  • 198334_HomePage_ac244153-15fb-4af7-b60a-1824d036f3eb.jpeg

    'खेलो इण्डिया- बढ़ाओ इण्डिया' की दिशा में अभिनव कदम

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए युवाओं का खेलों से जुड़ना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि खेलों से समाज में सामाजिक समरसता और राष्‍ट्रीय एकता का विकास होता है। खेलों से जुड़ने पर युवा के सपनों को नई उड़ान मिलती है और युवाओं में हार - जीत के साथ उनके हौसलों को नया सम्‍बल मिलता है।

    विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को रेनवाल मांझी रोड पर नवनिर्मित राजस्‍थान यूनाईटेड फुटबॉल क्‍लब में आवासीय फुटबॉल अकादमी का फीता काटकर उद्घाटन किया। वासुदेव देवनानी ने अकादमी भवन का अवलोकन किया। दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्‍भ किया और फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान में फुटबॉल खेल के क्षेत्र में यह अकादमी मील का पत्‍थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिए नारे 'खेलो इंडिया - बढाओ इंडिया' को साकार करने के लिए अकादमी का निर्माण सराहनीय कदम है। देवनानी ने खेलों के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में युवा नहीं बल्कि नये भारत का सुनहरा भविष्‍य दौडता है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि फुटबॉल पुराना खेल है। प्रदेश के खिलाडी ऊर्जावान है। वासुदेव देवनानी ने  खिलाडियों का आव्‍हान किया कि वे भारत और राजस्‍थान को खेल के क्षेत्र में अग्रहणी बनाये। श्री देवनानी ने कहा कि खेलों को बढावा देने के लिए राजस्‍थान सरकार हर स्‍तर पर सहयोग के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि फुटबॉल में भी भारत ख्‍याति प्राप्‍त कर सकता है। इसके लिए हमे प्रतिभाओं को तलाशना और तरासना होगा। इस क्षेत्र में नये खिलाडी तैयार करने में अकादमी का महत्‍वपूर्ण योगदान हो सकेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198331_HomePage_78c8ec73-241c-48e9-977b-7eccc2875bdc.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब, महिला, युवा और किसान का हो रहा कल्याण

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से भी इन वर्गों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनसुनवाई सरकार की जवाबदेही का आधार बन रही है एवं आमजन अपनी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण से बेहद संतुष्ट हैं। 


    भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की। उन्होंने इस दौरान आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना तथा अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अधिकारी उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण करें।  

    लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर होगी सख्त कार्यवाही

    भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आई महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित विभिन्न लोगो की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों को जल्द से जल्द राहत दी जाए। साथ ही, प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए परिवादियों को इसके बारे में सूचित भी किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

    समस्याओं का अंतिम समाधान जनसुनवाई

    जनसुनवाई में बड़ी संख्या में परिवादी अपनी अनेक समस्याओं के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थित हुए। कोई परिवादी मुख्यमंत्री से इलाज हेतु सहायता मांगने आया, तो कोई परिवादी अपनी पेंशन से जुड़ा मामला लेकर उपस्थित हुआ। किसी फरियादी ने जमीन से संबंधित मामले को लेकर सहायता मांगी तो किसी ने नियमों में राहत के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को व्यक्तिशः सुनकर कुछ मामलों में मुख्यमंत्री सहायता कोष से फरियादी को राहत दी तो कुछ में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पीड़ित का निःशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए। कुछ मामलों का निस्तारण जिला प्रशासन स्तर पर कराने के निर्देश दिए तो कुछ में अधिकारियों को मुख्यालय स्तर पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

    मनीष का होगा कैंसर का निःशुल्क इलाज

    जनसुनवाई में आए सोहन लाल ने बताया कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित उनके पुत्र मनीष का पिछले कई महीनों से इलाज चल रहा है। दिहाड़ी मजदूरी से जीविका का निर्वहन कर रहे सोहन लाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अपने बेटे के इलाज में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर की। इस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनीष का तुरंत निःशुल्क इलाज कराने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से अब मनीष का कैंसर का निःशुल्क इलाज हो सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198328_HomePage_f57ad07e-1eb0-40e2-ad94-459edd6e485c.jpeg

    व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में राज्य सरकार सभी संभव प्रयास कर रही है । नवाचारों एवं तकनीक के प्रयोग से यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी दिशा में सोमवार को परिवहन भवन में प्रेमचंद बैरवा ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश में संचालित सार्वजनिक सेवा के वाहनों की रीयल टाइम निगरानी एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन यानों जैसे यात्री बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब वाहन एवं केंद्र या राज्य सरकार द्वारा आदेशित वाहन श्रेणी वाहनों के अवैध सञ्चालन, ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत रुट सञ्चालन के नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    लाइव लोकेशन ट्रैकिंग एवं पैनिक बटन से बढ़ेगी यात्री सुरक्षा 

    इस सिस्टम के तहत प्रत्येक सार्वजनिक सेवा वाहन में जीपीएस आधारित डिवाइस लगाकर कमांड एवं कण्ट्रोल सेंटर द्वारा वाहन की लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। प्रशासनिक निगरानी के लिए इसमें उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से वाहन की गति, रुट, स्टॉपेज एवं डिवाइस की कार्यशीलता जैसी जानकारियाँ रियल टाइम में प्राप्त होती है। इसके इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम के तहत संचालित पैनिक बटन से यात्रियों को आपात स्थिति में स्टेट ईआरएसएस (112) द्वारा त्वरित सहायता प्रदान की जा सकेगी। 

    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यह पहल विशेष रूप से महिलाओं एवं अन्य संवेदनशील यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। प्रदेश में लगभग 2.5 लाख सार्वजनिक सेवा वाहनों पर यह डिवाइस एवं पैनिक बटन लगाए जाएंगे। वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 892 बसों में AIS -140 मानक की VLT  डिवाइस एवं पैनिक बटन लगाकर VLTS सिस्टम को एक्टिवेट किया जा चुका है। 

    तकनीक की मदद से होगा यातायात नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन 

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विभाग की ई-डिटेक्शन एप्लीकेशन एवं हाइपोथेकेशन रिमूवल मॉड्यूल का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में E-Detection System को लागू किया जा रहा है।

    ई-डिटेक्शन एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की स्वचालित निगरानी की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की सूचना टोल प्लाज़ा द्वारा ई-डिटेक्शन एप्लीकेशन पर नियमित रूप से अपलोड की जाएगी। इसके लिए NHAI के 145 और MoRTH के 13 टोल प्लाजा को ऑनबोर्ड किया गया है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले जिन वाहनों के दस्तावेज वैध नही पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध स्वतः चालान जारी कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में ट्रांसपोर्ट श्रेणी के चालान जारी किये जायेंगे, जिसके बाद नॉन-ट्रांसपोर्ट श्रेणी के वाहनों को भी इसमें शामिल किया जायेगा। शत प्रतिशत डिजिटल प्रणाली होने से यातायात नियमों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। 

    उन्होंने कहा कि हाइपोथेकेशन रिमूवल मॉड्यूल के द्वारा वाहनों के फर्जी हाइपोथेकेशन रिमूवल पर रोक लगेगी एवं वाहन स्वामी को घर बैठे हाइपोथेकेशन रिमूवल की सुविधा मिल जाएगी। वाहन स्वामी द्वारा अपने वाहन का ऋण चुकाने पर बैंक से प्राप्त होने वाली एनओसी एवं हाइपोथेकेशन की प्रकिया को आसान किया जा सकेगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198256_HomePage_b4daaf02-9edd-4786-bdd7-d0f7b789d11e.jpeg

    राज्यपाल ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने झुंझुनूं में रविवार को बृज स्मृति प्रन्यास द्वारा आयोजित ‘माधव सेवा सम्मान-2025’ में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।

    उन्होंने इस दौरान कहा कि झुंझुनूं जिले की धरती वीरों और शहीदों की धरती है। यहां हर गांव में वीर और शहीद मिलेंगे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में संकोच नहीं किया। उन्होंने आपातकाल में किए गए अत्याचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपातकाल जैसी स्थिति आगे नहीं आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने देश की सेनाओं में झुंझुनूं जिले के युवाओं के योगदान की भी सराहना की। 

    इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की मशाल जलाए रखी। कार्यक्रम को आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक एवं एकात्म मानव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बृज स्मृति प्रन्यास की विद्या अग्रवाल भी मंच पर रहीं।  राज्यपाल बागडे ने कार्यक्रम के बाद पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मोरवाल व आत्माराम जांगिड़ ने किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • nhm.jpg
    28/07/25

    जियो फेंसिंग ऐप के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताई नराजगी

    अम्बाला 28 जुलाई : जियो फेंसिंग ऐप के विरोध में अम्बाला के स्वास्थ्य कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया, कर्मचारी नेता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी, कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आहवान पर जियो फेसिंग आधारित हाजरी के विरोध में पूरे राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

    यूनियन जिला प्रधान तरनदीप ने बताया कि सरकार द्वारा थोपे गए ये तुगलकी फरमान का सभी अधिकारी एवं कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध कर रहा है, कर्मचारी नेता ने बताया कि अधिकारी - कर्मचारी के इस विरोध प्रदर्शन में आम जनता को किसी भी प्रकार से किसी भी असुविधा का सामना नही करना पड़ा, हमारी सरकार से एक ही अपील है कि वह अधिकारियों - कर्मचारियों पर यह जियो फेंसिंग ऐप जबरदस्ती न थोपे और यदि कर्मचारियों की बात न सुनी गई तो कर्मचारी ने किसी बड़ा आंदोलन को करने से पीछे नही हटेंगे।

    #ambala # nhm #haryana #Geofencing #union

  • 198287_HomePage_fc8d3c8f-367a-4396-999a-ee25e6748134.jpeg

    जनहित की, गरीबों की और सार्वजनिक हित की योजनाओं में विलंब नहीं हो

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशीलता रखते हुए ईमानदारी रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वर्गीज कुरियन की चर्चा करते हुए कहा कि देश में  "श्वेत क्रांति के जनक" के रूप में उन्होंने भारत के डेयरी उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उन्हीं की तरह नव चयनित अधिकारियों को अपना, राष्ट्र और समाज का नाम रौशन करने पर जोर दिया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जनहित की, गरीबों की और सार्वजनिक हित की योजनाओं में कभी विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसमें सबने मिलकर प्रयास किया, उसी से यह मुकाम हमें मिला है।

    हरिभाऊ बागडे रविवार को 'संकल्प' जन कल्याण शिक्षा ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2025 के नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों के अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक में चयनित अधिकारियों पर राष्ट्र विकास की महती जिम्मेदारी होती है। वे जहां भी काम करें, अपनी संवेदनशीलता, ईमानदारी और कार्यकुशलता की वहां छाप छोड़ें।

    राज्यपाल ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा प्रशासनिक सेवा में आने वाले देश के अधिकारियों को सरकारी मशीनरी का 'स्टील फ्रेम आफ इण्डिया' कहने की चर्चा करते हुए कहा कि यह उपमा उन्होंने इसलिए दी थी कि वे फौलादी ईरादा रखकर जन सेवा के लिए कार्य करेंगे तभी देश उत्तरोतर विकास की ओर आगे बढ़ सकेगा।

    राज्यपाल ने कहा कि देश में 2014 में जहां बिजली का उत्पादन 2.6 गिगावाट होता था, वह बढ़कर अब 110 गिगावाट हो गया है। गरीबी रेखा से 25 करोड़ लोग ऊपर उठे हैं। राष्ट्रीय महामामार्ग में भी एक हजार किलोमीटर से अधिक बढत हुई है। उन्होंने अधिकारियों से बगैर शर्त सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से निष्ठा और नैतिकता को कर्तव्य मानने हुए और इसमें किन्तु परन्तु नहीं रखे जाने पर जोर दिया। 

    उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों का विश्वास जीतने और उसे बनाये रखते हुए मेहनत, नवाचार और समर्पण से प्रशासनिक मशीनरी को नई गति और दिशा देने पर जोर दिया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198326_HomePage_f2c88b51-a96a-40b0-a1cf-997b29274916.jpeg

    42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण कर हरित जयपुर की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से हरियाली तीज के अवसर पर जयपुर जिला प्रशासन ने एक ही दिन में पौधारोपण का रिकॉर्ड कायम किया है। जयपुर के मदाऊ स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 76वें वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण किया।

    वहीं, जयपुर जिला प्रशासन द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत संपूर्ण जयपुर जिले में एक ही दिन में आवंटित लक्ष्य (21 लाख पौधारोपण) के दोगुना से भी अधिक 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण कर प्रदेश के 41 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मिशन हरियालो राजस्थान का शुभारंभ किया था।

    उप वन संरक्षक श्री वी. केतन कुमार ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत पूरे जिले में कुल 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण किये गए। प्रभावी कार्ययोजना एवं नियमित मॉनिटरिंग के चलते टीम जिला प्रशासन के प्रयास रंग लाए एवं राजकीय विभागों, निकायों, निगमों ने सहयोग, समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की पेश मिसाल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जयपुर में हरियाली तीज के अवसर पर पौधारोपण को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जन भागीदारी से वन महोत्सव जन महोत्सव में तब्दील हो गया, माधोराजपुरा सहित अन्य उपखण्डों में ग्रामीण लोक गीतों पर थिरकते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

    उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सर्वाधिक 14 लाख 58 हजार 454 पौधारोपण किये गए, वहीं, वन विभाग द्वारा जयपुर में 2 लाख 55 हजार 218, प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा 5 लाख 2 हजार 229, श्रम विभाग द्वारा 84 हजार 250, रक्षा विभाग द्वारा 2 हजार 80, मनरेगा के तहत 6 लाख 38 हजार 973, उद्यानिकी विभाग द्वारा 17 हजार 609, पशुपालन विभाग द्वारा 3 हजार 403, खनिज विभाग द्वारा 11 हजार से अधिक पौधारोपण किये गए।

    वी. केतन कुमार ने बताया कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत जयपुर जिले में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम द्वारा 3 हजार 200, आईसीडीएस द्वारा 3 हजार 583, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 16 हजार 160, कृषि विभाग द्वारा 44 हजार 417, स्थानीय स्वशासन विभाग द्वारा 2 लाख 90 हजार 928, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 हजार 595, आयुर्वेद विभाग द्वारा 401, वाटरशेड विभाग द्वारा 5 हजार से अधिक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम द्वारा 2 हजार 164 पौधारोपण किये गए।

    उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में परिवहन विभाग द्वारा 5 हजार, राजस्व विभाग द्वारा 51 हजार 419, पुलिस विभाग द्वारा 1 हजार 270, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 लाख 12 हजार 456, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हजार 541, सार्वजनिक निमार्ण विभाग द्वारा 1 लाख 39 हजार 476, सिंचाई विभाग द्वारा 2 हजार 120, जल संसाधन विभाग द्वारा 9 हजार 805, उद्योग विभाग द्वारा 19 हजार 548, शहरी विकास विभाग द्वारा 61 हजार 708, कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 100, शहरी विकास एवं आवासन विभाग द्वारा 59 हजार 549, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 1 हजार 901, नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा 2 लाख 7 हजार 217, नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा 1 लाख 5 हजार 635 सहित अन्य विभागों के द्वारा 18 हजार से अधिक पौधारोपण किये गए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198295_HomePage_e95a0e48-0a41-408f-8eeb-47c8503b6ffc.jpeg

    हरियाली तीज के अवसर पर जयपुर को मिली खनिज उद्यान की सौगात

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    हरियाली तीज के अवसर पर वन महोत्सव के तहत हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत जिला परिषद जयपुर,पंचायत समिति जोबनेर,ग्राम पंचायत बस्सी झांझड़ा तथा खान एवं भू विज्ञान विभाग जयपुर के तत्वाधान में राजस्थान स्मॉल माइंस सजा पत्थर रिलीज होल्डर एसोसिएशन एवं राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के द्वारा ग्राम बामनियावास पंचायत बस्सी जाजड़ा तहसील जोबनेर में 11 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस भूमि जयपुर खनिज उद्यान के रूप में वृक्षारोपण द्वारा विकसित करने हेतु खान विभाग जयपुर, जिला परिषद जयपुर, पंचायत बस्सी झाझड़ा, राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन एवं  राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए आपस में साझा किया गया। इस भूमि को राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन एवं राजस्थान स्टोन क्रेशर संगठन के द्वारा विकसित किया जाएगा एवं 7 वर्ष तक उसकी साज संभाल की जाएगी। उसके पश्चात पंचायत को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

    इस तरह का किसी संगठन द्वारा दीक्षित किया जाने वाला राज्य में पहला खनिज उद्यान होगा। इसको विकसित करने की जिम्मेदारी जिला परिषद के सहयोग से समस्त सदस्यों की होगी।इस कार्यक्रम जिला परिषद के प्रतिनिधि श्री फिरोज खान विकास अधिकारी, तारा चंद विकास अधिकारी जोबनेर, सरपंच ग्राम पंचायत बस्सी झांझड़ा, खनिज विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • कैंट निकलसन रोड पर गली में हुआ जबरदस्त शार्ट सर्किट, सूझबूझ से टला हादसा

    अम्बाला छावनी 28 जुलाई : अम्बाला छावनी के निकलसन रोड पर वार्ड पार्षद और बिजली विभाग के कर्मियों की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए बिजली कर्मी वार्ड 27 से पार्षद शिवा काकरान के साथ निकलसन रोड पर पहुँचे। जांच करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर शॉट हो गया है सहित के लोगो की दिक्कत को देखते हुए मोके पर एक स्टैंड बाये ट्रांसफार्मर ट्राली से मोके पर मंगवाया गया लेकिन जैसी ही उससे क्षेत्र की लाइन जोड़ी तो गली में जबरदस्त शॉर्ट सर्किट हो गया। गनीमत रही कि मोके पर मौजूद बिजली कर्मियों ने सप्लाई बंद करके क्षेत्र की सप्लाई को दूसरी लाइन से जुड़कर सुचारू रूप से चलाया ओर अब गली में हुए शॉट सर्किट के फॉल्ट को दूर किया जा रहा है।

    #ambala #shortcircuit #NicholsonRoad #haryana

  • WhatsApp Image 2025-07-28 at 12.08.20 PM.jpg
    28/07/25

    हेपेटाइटिस जैसे गंभीर बीमारी को समय पर इलाज से रोके जा सकता है : पूजा पैंटल

    अम्बाला छावनी, 28 जुलाई : नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमओ डॉक्टर पूजा पैंटल की देखरेख में ओपीडी के प्रथम तल पर आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

    इस वर्ष वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे की थीम "Hepatitis: Let's Break In Down" रही, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम में मरीजों की स्क्रीनिंग भी की गई, ताकि संभावित मामलों की समय पर पहचान कर उनका उचित इलाज किया जा सके।

    कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस जैसे गंभीर लेकिन जागरूकता और समय पर इलाज से रोके जा सकने वाले रोग के बारे में शिक्षित करना था। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने हेपेटाइटिस की विभिन्न प्रकारों – ए, बी, सी, डी और ई के बारे में जानकारी दी और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

    पीएमओ डॉक्टर पूजा पैंटल ने बताया कि हेपेटाइटिस एक जानलेवा बीमारी बन सकती है यदि इसका समय पर निदान और इलाज न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं और टीकाकरण को प्राथमिकता दें, विशेषकर हेपेटाइटिस बी के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता, सुरक्षित रक्त संक्रमण और जिम्मेदार जीवनशैली से इस बीमारी से बचाव संभव है।

    इस कार्यक्रम में डॉक्टर नीनू गांधी ने हेपेटाइटिस के संक्रमण के कारणों, लक्षणों और इलाज के आधुनिक तरीकों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों में इस बीमारी के लक्षण देर से नजर आते हैं, इसलिए जागरूकता ही इसकी रोकथाम की कुंजी है। डॉक्टर संजीव गोयल और डॉक्टर मनोज मंगला ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों को नियमित चेकअप और सावधानी बरतने की सलाह दी।

    कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीडी नर्स रीना ने किया, जिन्होंने उपस्थित लोगों को बीमारी की गंभीरता से अवगत कराते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया।

    #health #hepatitis #ambala #haryana

  • 198299_HomePage_147f7db5-83f7-4fc1-8ade-cfb6a7b0bc23.jpeg

    आने वाली पीढ़ी के लिए हमें प्रकृति को हमें सहेजना है

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    ''एक पेड़ मां के नाम'' राष्ट्रव्यापी अभियान में सशक्त भागीदारी निभाते हुए प्रदेश स्तरीय हरियालो राजस्थान मिशन में रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर कोटा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। सहकारिता राज्य मंत्री मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिला प्रभारी मंत्री गौतम दक ने आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को सहजने और अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान में भागीदारी निभाते हुए परिसर में पौधारोपण किया। झालावाड़ के मनोहरथाना में विद्यालय की छत ढहने की घटना में मृतक बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

     कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रभारी सचिव मंजू राजपाल, जिला कलेक्टर   पीयूष समारिया, राकेश जैन, कोटा सरस डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ एवं अन्य   अधिकारियों एवं आमजन ने भी पौधारोपण किया। 

    गौतम कुमार  दक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान आज देश की हरित चेतना का प्रतीक बन गया है। इसी प्रेरणा से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 'हरियालो राजस्थान' की शुरुआत कर हर व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया है। पिछले वर्ष इस मिशन में निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाना प्रदेशवासियों की जागरूकता का प्रमाण है। इस वर्ष 10 करोड़ पौधों के लक्ष्य है, इसको प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक पौधों की देखरेख और संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी माने। 

    कोटा दक्षिण विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान केवल नारा नहीं बल्कि संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश है। यह अभियान लोगों को प्रकृति और मातृभाव दोनों से जोड़ता है, जिससे हर वर्ग में पौधारोपण के प्रति आत्मीयता बढ़ी है। 

    डिजिटल तकनीक से 'हरियालो राजस्थान' अभियान को  ट्रैक करने के लिए ''हरियालो राजस्थान'' मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से विभागीय प्रगति, स्थानवार पौधारोपण, और सहभागी संस्थाओं की गतिविधियों को अपलोड कर पारदर्शिता, निगरानी और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा रही है।

    वन मित्रों को उपकरण किट, ड्रोन से बीजारोपण—

    कार्यक्रम के दौरान वन मित्रों को उपकरण किट प्रदान की गई ताकि वे अपने कार्य को अधिक दक्षता से कर सकें। साथ ही कोटा में ‘पंच गौरव’  के तहत चिन्हित  खैर के बीजों का बीजारोपण ड्रोन द्वारा कर पारंपरिक वन संपदा के संरक्षण और कृषि नवाचार को प्रोत्साहन दिया गया।

    डीएफओ अनुराग भटनागर ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय वन महोत्सव में कनवास स्थित गोपाल पक्षी विहार वेटलैंड का प्रतिनिधित्व डीएफओ अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव द्वारा किया गया है, जो कोटा के लिए गर्व की बात है।

     समारोह में डीएफओ मुकुन्दरा, एस. मुथु, एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसीएफ अनिरुद्ध सुखवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    विधानसभा अध्यक्ष ने की निवास पर जनसुनवाई

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार एवं रविवार को अपने निवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। वासुदेव देवनानी ने सभी समस्याएं सुनकर हाथों-हाथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

         विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव वासुदेव देवनानी ने अपने निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, एडीए, पुलिस और नगर निगम से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई। आमजन ने बिजली जाने, अघोषित कटौती और मेंटिनेंस नहीं होने जैसी समस्याएं रखीं। श्री देवनानी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम और टाटा पावर को निर्देश दिए कि इन परिवेदनाओं की सुनवाई कर आमजन को राहत दी जाए। इसी तरह बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने संबंधी शिकायतों पर अजमेर नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण और सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।

         वासुदेव देवनानी ने उन्हें निर्देश दिए कि जहां ज्यादा समस्या है, वहां तुरंत पेचवर्क किया जाए। शेष सड़कों पर बारिश रूकते ही पेचवर्क, मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाए। इसी तरह पेयजल से संबंधित शिकायतों पर जलदाय विभाग को निर्देशित किया गया। आमजन ने पुलिस, नगर निगम एवं एडीए से संंबंधित शिकायतें भी दी। विभागों को निर्देश दिए गए कि इन समस्याओं को समयबद्ध निराकरण हो।

         राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने महामंत्री करण यादव के नेतृत्व में वासुदेव देवनानी का अभिनंदन किया। इसी तरह एआरजी सिटी के निवासियों ने ट्रांसफार्मर लगवाने पर वासुदेव देवनानी का आभार जताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198302_HomePage_e748e6d3-9280-4a0d-a952-f4071d855415.jpeg

    केबिनेट मंत्री ने रानीवाला विद्यालय में निर्मित हॉल का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, युवा मामले और खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्दमिता तथा सैनिक कल्याण विभाग मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को कोटपुतली के ग्राम सरुण्ड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीवाला में अपने पूर्व संसदीय कार्यकाल में सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से स्वीकृत 6 लाख की राशि से बने सभागार (हॉल) का फीता काट कर लोकार्पण किया.

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राठौड़ ने कोटपूतली क्षेत्र के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए यहां विकास कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा.

    राठौड़ ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास सदैव बेहतर शिक्षा और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु अवसर प्रदान करना है. विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक ज्ञान अर्जन करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास कर देश सेवा में सहभागी बनना चाहिए.

    विशिष्ट अतिथि जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह ने विद्यालय में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर बल दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की.

    विद्यालयों में भामाशाह के रूप में दिए गए योगदान के लिए महेंद्र कुमार मीणा एवं अध्यापक रणवीर सिंह को सम्मानित किया गया तथा स्कूल में समर्पण के लिए पंचायत सहायक रविंद्र कुमार को सम्मानित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • image0013I23.jpg

    कश्मीर घाटी में रेल लाइन के रख-रखाव में आधुनिक मशीनों का हो रहा इस्तेमाल

    आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून माह में चिनाब और अंजी पुलों के साथ उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का उद्घाटन किया। यह कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच संपर्क स्थापित करने में एक ऐतिहासिक औ प्रमुख उपलब्धि है।

    कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी इस मार्ग पर परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गई है। नई रेलगाड़ी सेवाओं के अलावा, इस लाइन के शुरू होने से कश्मीर घाटी में रेल पटरियों के रख-रखाव की क्षमता में बुनियादी बदलाव आया है। रेलवे लिंक ने कश्मीर घाटी में रेल लाइन के रखरखाव वाली मशीनों की आवाजाही को सक्षम बनाया है।

    पहले रेल लाइनों का मानवीय रखरखाव के विपरीत, अब रखरखाव आधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। इससे रेल लाइन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ट्रैक मशीनों की तैनाती में वृद्धि: कश्मीर घाटी में रेलवे लाइनों की रखरखाव गतिविधियों को मजबूत करने के लिए, मशीनों की तैनाती को निम्नानुसार बढ़ाया गया है। जून 2025 की शुरुआत से एक टैम्पिंग मशीन तैनात की गई है। यह मशीन रेल पटरियों के उचित प्रकार से एक सीध में रखने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पटरियों के नीचे पत्थर के टुकड़े भरती है। इसने अब तक घाटी में लगभग 88 किलोमीटर रेलवे पटरियों के नीचे पत्थर के टुकड़े भरे हैं। इससे गिट्टी की गद्दी में सुधार हुआ है और इससे रेल यात्रा सुगम होगी।

    #railway #ministryofrailway #jammukashmir #kashmir

  • image001F8WY.jpg

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वडोदरा, गुजरात स्थित एल्सटॉम के सावली संयंत्र का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वडोदरा, गुजरात स्थित एल्सटॉम के सावली संयंत्र का दौरा किया, जो भारत में रेलवे वाहनों के निर्माण का एक प्रमुख केन्‍द्र है। उन्होंने सावली संयंत्र में एल्सटॉम के संचालन की समीक्षा की और रखरखाव प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन किया।

    उन्होंने प्रत्येक ऑर्डर के लिए विशिष्‍ट व्‍यवसाय की जरूरतों को तैयार करने की एल्सटॉम की कार्यप्रणाली की सराहना की - एक ऐसा नवाचार जिसका भारतीय रेलवे अनुसरण कर सकता है - और एक रचनात्मक एवं सहयोगात्मक ढाँचे के माध्यम से गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

    सावली इकाई ने जर्मनी, मिस्र, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील सहित कई देशों को 3,800 से ज़्यादा बोगियों का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, साथ ही वियना, ऑस्ट्रिया को 4,000 से ज़्यादा फ्लैटपैक (मॉड्यूल) भी उपलब्ध कराए हैं। मनेजा इकाई ने विभिन्न वैश्विक परियोजनाओं को 5,000 से ज़्यादा संचालन शक्ति प्रणालियाँ निर्यात करके महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    भारत वर्तमान में 27 अंतर्राष्ट्रीय सिग्नलिंग परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भर में 40 अतिरिक्त परियोजनाओं को सहायता प्रदान कर रहा है। बैंगलोर का डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर दुनिया भर में 120 से अधिक परियोजनाओं में सहयोग करके नवाचार को बढ़ावा दे रहा है, और आईओटी, एआई ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा का उपयोग करके अगली पीढ़ी की सिग्नलिंग पर ध्यान केन्‍द्रित कर रहा है।

    #indianrailways #railministry #ashwanivashnav

  • image0C46A.jpeg
    28/07/25 |

    भारत-सिंगापुर के मध्य जोधपुर में शुरू होगा एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र

    आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली

    भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण, एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025, आज जोधपुर में शुरू होगा जोकि 04 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। इस अभ्यास में 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड की 42 सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट भाग लेंगी।

    यह अभ्यास एक टेबल टॉप अभ्यास और कंप्यूटर-आधारित युद्धाभ्यास के रूप में होगा। इसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ करना है। इसका समापन भारतीय सेना द्वारा उपकरणों के प्रदर्शन के साथ होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना है। इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत होगा।

    उद्घाटन समारोह में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अर्जुन गणपति भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे जबकि 42वीं सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट के बटालियन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल खिव झी यूंग सिंगापुर के पक्ष का नेतृत्व करेंगे। 340वीं (I) मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर प्रीतम और 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड के कमांडर कर्नल वोंग ज़ेंग यू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    42 सिंगापुर बख्तरबंद रेजिमेंट द्वारा भारतीय टुकड़ी को रेजिमेंटल ध्वज का प्रतीकात्मक हस्तांतरण भी किया जाएगा। यह अभ्यास की अवधि में भारतीय गठन को कमान के औपचारिक हस्तांतरण का प्रतीक होगा।

    एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा तथा सामरिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देगा।

    #mod #indianarmy #singaporearmy

  • Screenshot_2025-07-28-10-08-01-43_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6.jpg

    पंजाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अकाली नेता की तस्वीर लगाई भाजपा नेताओं के साथ, सरकार बनाने की इच्छा

    विशेष संवाददाता पंजाब, 28 जुलाई

    अकाली भाजपा के नेता समझौता करे न करे लेकिन वर्करों ने लगता है पंजाब में अपना बिगुल बजा दिया है और जिसकी शुरुआत अब पंजाब के फाजिल्का से हो गई है यहां पर भाजपा के वर्करों ने नेताओं के साथ मिलकर पंजाब के स्वर्गीय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ लगा दी है जिसकी चर्चा सारे प्रदेश में हो रही है कि अब भाजपा ओर अकाली दल के कार्यकर्ताओ में वह जोश दिखाई देने लगा है जो कभी 2022 से पहले आम आदमी पार्टी ओर 2017 से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में था और नेताओं को छोड़ अब कार्यकर्ताओं ने पहले से ही गठबंधन करना शुरू कर दिया है और कह भी रहे है कि प्रकाश सिंह बादल की फोटो उनके दिल पर छपी हुई है बादल के समय पंजाब ओर उनके इलाकों का जितना विकास हुआ वो आज तक कोई करवा नहीं पाया और जितना प्यार उनसे मिला वो आज तक किसी से नहीं मिला इसलिए हम बड़े बादल साहिब को आज के हालात में याद कर रहे है अब समझौता पार्टी हाइकमान ने करना है लेकिन हमने अपनी भावनाएं बता दी है कि पंजाब का कार्यकर्ता क्या चाहता है।

    अब लगने लगा है कि भाजपा का कार्यकर्ता एक ओर ऑपोजिशन झेलने के मूड में नहीं बल्कि वह सरकार में आना चाहता है क्योंकि पिछले दस सालों से कार्यकर्ता ऑपोजिशन में ही है बेशक पंजाब के नेताओं ने केंद्र से बड़ी बड़ी सुरक्षा ली हुई है जो अंदरखाते गठबंधन का किसके इशारे पर विरोध कर रहे है लेकिन अब कार्यकर्ताओं की भावनाएं सामने आने लगी है जो आने वाले समय में ओर ज्यादा उग्र हो जाएंगी।

    #punjab #bjp #akalidal #politics #coalition #goverment #danikkhabar #news

  • 198263_HomePage_306cc819-7da6-4ab4-8966-4e30b8b098c8.jpeg

    जोधपुर की आत्मा में रचा-बसा है ‘सर साठे रूंख रहे तो भी सस्तो जान’ का भाव

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    हरियाली तीज के शुभ अवसर पर रविवार को ‘हरियालो राजस्थान’ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत जोधपुर जिले में 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव–2025 मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अतुल भंसाली , राजस्व व उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। 

    शपथ ग्रहण एवं प्रेरणास्पद संदेश

    जिला प्रभारी सचिव श्री दिनेश कुमार ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन की सामूहिक शपथ दिलाई। 

    विधायक अतुल भंसाली ने जोधपुर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक परिवेश में पर्यावरण चेतना की परंपरा ‘सर साठे रूंख रहे तो भी सस्तो जान’ को रेखांकित करते हुए अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 'हरियालो राजस्थान' को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ‘अमृता देवी मार्ग’ को स्मारक के रूप में विकसित करने की सहमति दी है तथा शीघ्र ही वहां अमृता देवी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

    उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान—

     पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिये ग्राम पंचायत सोईन्तरा (शेरगढ़) के सरपंच गोविंद सिंह (एक दिन में 7003 पौधारोपण), ग्राम पंचायत सालावास (लूणी) के सरपंच ओमाराम पटेल (गडाईनाडी में वृक्ष कुंज निर्माण), ग्राम पंचायत बनाड़ (मंडोर) की सरपंच सुआदेवी (अमृत सरोवर के पास बागवानी गार्डन निर्माण) , समाजसेवी राधेश्याम रंगा (अपनी 40 बीघा भूमि पर 33,000 पौधे लगाने) एवं नर्सरी लॉक्सवेल (मंडोर) के तकनीशियन श्यामलाल का दो वर्षों में 1.50 लाख पौधों के विकास- वितरण हेतु सम्मानित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198286_HomePage_b409075a-918d-44db-9042-0b62935fe30f.jpeg

    उप मुख्यमंत्री ने छोटी चौपड़ पर तीज माता की सवारी की पहली बार महाआरती की

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    महिलाओं के रंग बिरंगे तीज त्यौहार के अवसर पर  पर्यटन विभाग की ओर से जयपुर में 27 एवं 28 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव-2025 के अवसर पर पहले दिन रविवार को पारम्परिक तीज माता की सवारी निकाली गई। इस पारम्परिक तीज महोत्सव में तीज माता की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, आम नागरिक, देशी-विदेशी पर्यटक शामिल हुए।

    छोटी चौपड़ पर बड़े मंच पर तीज माता की सवारी की पहली बार भव्य महाआरती की गई। दिया कुमारी ने यहां महाआरती की। 

    तीज माता की भव्य शोभायात्रा ने सभी को किया आकर्षित—

    तीज माता की भव्य और शाही शोभायात्रा जनानी ड्यौड़ी, सिटी पैलेस, त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर छोटी चौपड़, चौगान स्टेडियम होते हुए तालटोरा  पौंड्रिक पार्क तक पहुंची।

    छोटी चौपड़ पर तीज माता की शानदार शोभायात्रा में राजस्थानी झांकियाँ, घोड़े-बग्घियाँ, सजे धजे हाथी, ऊंट, बैल, बैण्ड, शहनाई-नगाड़े से सुसज्जित शाही लवाजमा के साथ नारी शक्ति और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। 

    लोक कलाओं में निपुण लगभग 200 कलाकारों ने राजस्थान की रंगबिरंगी संस्कृति को किया साकार—

    तीज माता की शोभायात्रा की शुरुआत में श्री बनवारीलाल जाट की कच्छी घोड़ी की झांकी दिखाई दी। इसके पश्चात शेखावाटी क्षेत्र के गैर नृत्य की झांकी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। बहुरुपिया कलाकार ने श्री नारद, श्री कृष्ण, श्री शंकर भोले जैसे अपने बहुरूपों से मोहित किया। अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध श्री पूरणनाथ सपेरा ने अपनी मधुर स्वर लहरी से एवं कालबेलिया नृयंगानाओं ने अपनी मोहक नृत्य कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चरी नृत्य, हेला ख्याल की शानदार प्रस्तुतियों की झाकियों के बाद जयपुर के अंतराष्ट्रीय कठपुतली कलाकार राजू भाट ने अपनी अंगुलियों की धुन पर कठपुतलियों का नर्तन करवाया। 

     नागौर जिले के तेजपाल नागौरी के दल ने कच्छी घोड़ी और बांक्या वादन से समा बांध दिया। ध्वज वाहकों की हाथियों की शाही सवारी, ताल से ताल मिला गीत को बैंड वादकों को दल ने मधुर स्वरलहरियों से सभी मन्त्रमुग्ध कर दिया। लाल कपड़े से सजे हुए बैल, बैल गाड़ी चालक भी लाल कपड़ों में उसके पीछे ऊंटों की कतार, जिन पर पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा पहने हुए और तलवार के साथ मूछों को भी तान कर चल रहे थे, जो राजस्थान की रणबांकुरी  संस्कृति को शान से पेश करती है। मोर डांस और बड़ा नंगारा नाद करता सुनाई दिया। शाही घोड़ों की सवारी और फिर शाही बग्गियां और इसके बाद  सजे धजे हाथियों की लंबी कतार दिखाई दी और फिर वो क्षण आया, जब तीज माता की भव्य सवारी त्रिपोलिया गेट से अवतरित होती दिखाई। सबसे पहले लाल बग्घी, बैंड टोली और तीज माता की सवारी आई। त्रिपोलिया के दोनों ओर खचखच दर्शकों ने तीज माता के जयकारे लगाये। 

    भव्य रूप से आयोजित तीज उत्सव और तीज माता की अद्भुत शोभायात्रा में राजस्थान की लोक कलाओं में निपुण लगभग 200 कलाकारों ने राजस्थान की रंगबिरंगी संस्कृति को साकार साकार कर दिया। लोक-कलाकार ने अपनी कलाओं के प्रदर्शन से जयपुर वासियों सहित यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकोंं को राजस्थान की शानदार कला संस्कृति से परिचित करवाया। 

    महिलाओं की झाँकी— 

    तीज माता की सवारी के दौरान महिलाओं की झाँखी सभी के लिए प्रमुख आकर्षित करने वाली रही। रंग बिरंगी लहरिया साडिया पहनकर माथे पर कलश रखकर नाचती गाती महिलाओं की झांकी ने राजस्थान की अद्भुत संस्कृति को साकार कर दिया।

     महिला पुरोहितों ने किया पूजन—

    तीज माता की सवारी के दौरान तीज माता का पूजन महिला पुरोहितों  के द्वारा किया गया। लोक उमंगो से ओतप्रोत इस अनोखे रंगीले तीज उत्सव का विभिन्न मीडिया चैनलों से सजीव प्रसारण करने साथ ही  राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से डीओआईटी की मदद पूरे राज्य में लगभग 200 स्क्रीन पर दिखाया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198297_HomePage_0510e5c6-ed69-42fe-a904-2f44e7fa2c42.jpeg

    घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का किया पर्दाफाश

    एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय, जिला रसद अधिकारी के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के शक्ति नगर, गजसिंहपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया। जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 80 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये, साथ ही रिफिलिंग मोटर एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 28/07/25 |

    आज (28 जुलाई 2025) की खेल जगत की प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * भारत-इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने और पारी की हार का खतरा होने के बावजूद, भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल (103), रवींद्र जडेजा (107 नाबाद) और वाशिंगटन सुंदर (101 नाबाद) के शतकों की बदौलत शानदार वापसी की। यह ड्रॉ भारत के लिए जीत से कम नहीं माना जा रहा है।

    * स्टोक्स का ऑफर और विवाद: मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी घंटे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा ड्रॉ के ऑफर को जडेजा और सुंदर ने ठुकरा दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस पर भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड पर निशाना साधा है।

    * शुभमन गिल ने बनाए रिकॉर्ड: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 35 साल बाद किसी भारतीय ने मैनचेस्टर में शतक जड़ा है।

    * ऋषभ पंत सीरीज से बाहर: ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण सीरीज के अगले मैच से बाहर हो गए हैं।

    * एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान: एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान भिड़ंत की भी तारीख तय हो गई है।

    * वेदा कृष्णमूर्ति का संन्यास: भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

    * जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सवाल: मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में धार न दिखने के बाद उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।

    अन्य खेल:

    * फिडे महिला विश्व कप: फिडे महिला शतरंज विश्व कप के फाइनल में कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ हो गई है। दिव्या देशमुख महिला विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

    * बैडमिंटन: 17 साल की उन्नति हुड्डा ने चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में पीवी सिंधु को हराया है।

  • 28/07/25 |

    आज का राशिफल 28 जुलाई 2025 सोमवार

    * मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं, विशेष रूप से पुराने निवेश से। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

    * वृषभ राशि: आज घरेलू सुख थोड़ा प्रभावित हो सकता है और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। सोच-समझकर निवेश करें, जल्दबाजी से बचें।

    * मिथुन राशि: आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापारिक संबंध मध्यम रहेंगे, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है।

    * कर्क राशि: वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता की बात मानना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है और निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि धन हानि के संकेत हैं।

    * सिंह राशि: आज का दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ विवाद से बचने के लिए सोच-विचार कर बात करें। रात को सोने से पहले डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा।

    * कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में थोड़ी समस्या आ सकती है, लेकिन परिवार में मांगलिक माहौल रहेगा। व्यापारिक समस्याएं हल होंगी। प्रकृति के करीब रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

    * तुला राशि: अचानक धन लाभ की संभावना है और रिश्तों में सुधार होगा। स्ट्रेंथ वर्कआउट हड्डियों को मजबूती देगा। वर्क मैनेजमेंट में थोड़े बदलाव की जरूरत हो सकती है।

    * वृश्चिक राशि: आज ज्यादा खर्च से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। धनधान्य में वृद्धि होगी।

    * धनु राशि: यात्रा करने से अभी बचना चाहिए। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन संबंधी समस्या हल होगी।

    * मकर राशि: आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन संबंधी समस्या हल होगी। आप महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं।

    * कुंभ राशि: वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और धन की वर्षा हो सकती है।

    * मीन राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। मानसिक अशांति और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आय की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

    यह एक सामान्य अवलोकन है। आपके व्यक्तिगत जन्म विवरण के अनुसार सटीक राशिफल के लिए किसी ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर होगा।

    क्या आप अपनी किसी विशिष्ट राशि के बारे में और जानना चाहेंगे?

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 198189_HomePage_b5dc118d-eaec-491f-a0cd-8f446a6c5dbf.jpeg

    देश को स्वतंत्र कराने में घुमंतु जातियों का महत्वपूर्ण योगदान

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में घुमंतु जातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमारा लक्ष्य है जिसे पूरा करने के लिए सरकार ऐसे सभी वर्गों के विकास एवं मुख्य धारा में लाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

    पंचायती राज मंत्री शनिवार को भरतपुर जिला स्थित बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित घुमंतू जातियों के परिवारों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाड़िया लौहार का संकल्प देश कैसे भूल सकता है। इनका योगदान देश की स्वतंत्रता, अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में घुमंतू जातियों के योद्धाओं को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया, लेकिन सरकार अब इनके उत्थान एवं विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 32 प्रकार की घुमंतू जातियों को चिन्हित कर घुमंतू प्रमाण पत्र बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक घुमंतु परिवार को आवासीय पट्टा ग्रामीण क्षेत्रों में दिए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया गया है। इससे प्रत्येक घुमंतु परिवार को आवासीय पट्टा एवं मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि घुमंतु परिवारों की पीढियां बदल गई हैं, पूर्वजों ने जो त्याग बलिदान किया अब हमारा कर्तव्य कि उनके युवाओं को शिक्षा प्रदान कर मुख्य धारा में लाएं और आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर अच्छे नागरिक बनाएं। उन्होंने घुमंतु परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों को पट्टे देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुर्नवास किये बिना घुमंतु परिवारों को हटाया नहीं जा सकता इसके लिए माननीय न्यायालय द्वारा निर्देश दिए हुए हैं। नगरीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की समस्या निराकरण के लिए वे नगरीय विकास मंत्री से वार्ता कर उनकी बात पहुंचाएंगे।

    उन्होंने सभी घुमंतु परिवारों को घुमंतू प्रमाण-पत्र प्राप्त करने, मतदाता सूची में नाम लिखवाने तथा सभी बच्चों को विद्यालय भेजने का आव्हान किया। इस अवसर पर विभिन्न जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा भरतपुर एवं डीग जिले के घुमंतु परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198197_HomePage_531fc3f2-084c-47f8-a33f-94a0e60b233f.jpeg

    पीपलोदी हादसे की नहीं हो पुनरावृति, यह सुनिश्चित करेगी सरकार

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री एवं राजसमंद जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि झालावाड़ जिले के पीपलोदी ग्राम में स्थित एक सरकारी विद्यालय की छत गिरने की हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को विचलित कर दिया है। इस दुखद हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह उनके साथ पूरी तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिए हैं। घायल बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की विशेष टीम को निर्देशित किया गया है ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

    सरकार ने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्यभर में सरकारी भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। सभी जिलों में स्कूलों, अस्पतालों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञों की एक समिति गठित कर पांच दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। हाल ही में जिन भवनों की मरम्मत कराई गई है, उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जर्जर एवं असुरक्षित भवनों को तुरंत खाली करवाकर सुरक्षित वैकल्पिक स्थानों पर पुनर्वास और शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में भवनविहीन और जर्जर विद्यालयों के लिए 250 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 के बजट में नवीन भवन निर्माण एवं मरम्मत के लिए 375 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को मरम्मत कार्यों हेतु 3-3 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत के लिए डांग, मगरा एवं मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के तहत राशि सीमा को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही, अब विधायकगण अपने एमएलए-लैड फंड का 20 प्रतिशत तक भाग किसी भी योजना के तहत निर्मित स्कूलों, आंगनबाड़ियों और अन्य राजकीय भवनों की मरम्मत में उपयोग कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल एमएलए-लैड से निर्मित भवनों तक ही सीमित थी।

    इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025-26 के बजट में 5000 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सभी आंगनबाड़ी भवनों के अनिवार्य निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जा रही है। सरकार द्वारा सभी सरकारी भवनों की वार्षिक सुरक्षा ऑडिट को अनिवार्य करते हुए इसके लिए एक स्थायी तंत्र एवं विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। साथ ही, स्कूल प्रबंधन समितियों एवं पंचायतों को प्रशिक्षण देकर भवनों की देखरेख में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198196_HomePage_dc5d99b1-dadd-4118-a1a4-5d8ac9f4db08.jpeg

    फ्लेगशिप योजनाओं को समय पर क्रियान्वित कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाएं

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री तथा बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमात ने अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप फ्लेगशिप योजनाओं की प्राथमिकता से प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री शनिवार को यहां जिला कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में विधायक आदूराम मेघवाल और रविन्द्र भाटी सहित जिला कलक्टर टीना डाबी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित की अधिक महत्व वाली योजनाओं को फ्लेगशिप के रूप में चिह्नित कर प्राथमिकता पर रखा है, ताकि उनकी समय पर क्रियान्विति हो और आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ मिले। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी इनकी निरन्तर प्रभावी मॉनिटरिंग करें, समय पर भुगतान प्रक्रिया पूर्ण कराएं और हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं।

    प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सभी पात्र परिवारों की ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत एवं ब्लॉकवार गहन मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के अभाव में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गिवअप अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 100 प्रतिशत कवरेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुसुम योजनाओं के विभिन्न कंपोनेंट की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, लाडो योजना, स्कूटी वितरण सहित विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि क्रियान्वयन में कहीं कोई समस्या आती हो तो उसे तुरंत उच्च स्तर पर अवगत कराएं।

    असुरक्षित भवनों को चिह्नित कर सुरक्षा दृष्टिकोण से उचित कदम उठाएं—

    जिला प्रभारी मंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं अन्य राजकीय भवनों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असुरक्षित भवनों का निरीक्षण कराकर चिह्नित कराएं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में बच्चों को नहीं बिठाएं। उन्होंने जल संसाधन विभाग को बांधों का रिसाव आदि की स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

    पौधारोपण अभियान एवं वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा—

    प्रभारी मंत्री ने ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान के अन्तर्गत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को जिले में आयोजित होने वाले विशेष पौधारोपण अभियान एवं जिला स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और लक्ष्यों के अनुरूप पौधारोपण करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पेड़ बन सके। उन्होंने पौधारोपण का ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल ऐप पर जियो टेग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198239_HomePage_bbb5bf46-d366-4a7d-b9bf-5a6b49d0e46d.jpeg

    'आत्मनिर्भर भारत' का सबसे बड़ा आधार 'वोकल फॉर लोकल'

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम की 124वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। 

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश इससे गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि हमारा 'इन्स्पायर-मानक' अभियान बच्चों के इनोवेशन को बढ़ावा देने का अभियान है। इसमें हर स्कूल से पांच बच्चों का चयन किया जाता है। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। अब तक इससे लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में स्पेस स्टार्ट-अप्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान 'विकास भी-विरासत भी' के पथ पर तेजी से अग्रसर—

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' एवं 'विकास भी-विरासत भी' के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में हमारी सरकार ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को लोकल से लेकर ग्लोबल तक नई पहचान दिलाने के लिए पंच गौरव कार्यक्रम की पहल की है, जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हमारी सरकार प्रदेश की समृद्ध-सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में राजस्थान के ऐतिहासिक किलों का उल्लेख करना प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।  

     श्री मोदी ने कहा कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हैरिटेज साईट्स के रूप में मान्यता दी है। इनमें से ग्यारह किले महाराष्ट्र में और एक किला तमिलनाडु में है। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। सल्हेर का किला वो है, जहां मुगलों की हार हुई। शिवनेरी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ, ऐसा किला है जिसे दुश्मन भेद नहीं सके। उन्होंने कहा कि देश के और हिस्सों में भी ऐसे ही अद्भुत किले हैं, जिन्होंने आक्रमण झेले लेकिन आत्मसम्मान को कभी झुकने नहीं दिया। राजस्थान में चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर और जैसलमेर के किले विश्व प्रसिद्ध हैं। 

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 के विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है और 'आत्मनिर्भर भारत' का सबसे बड़ा आधार है, 'वोकल फॉर लोकल'। यह हमारा संकल्प होना चाहिए कि जो चीजें भारत में बनी हों, जिसे बनाने में किसी भारतीय का पसीना बहा हो, वही खरीदें और वही बेचें । उन्होंने कहा कि 7 अगस्त, 1905 को एक और क्रांति की शुरुआत हुई थी। स्वदेशी आंदोलन ने स्थानीय उत्पादों और खासकर हैण्डलूम को एक नई ऊर्जा दी थी। इसकी स्मृति में देश हर साल 7 अगस्त को 'नेशनल हैण्डलूम डे' मनाता है। इस साल 7 अगस्त को 'नेशनल हैण्डलूम डे' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। आजादी की लड़ाई के समय जैसे  खादी ने आजादी के आंदोलन को नई ताकत दी थी, वैसे ही आज जब देश, विकसित भारत बनने के लिए कदम बढ़ा रहा है तो टैक्सटाइल सेक्टर, देश की ताकत बन रहा है। आज भारत में 3000 से ज्यादा टैक्सटाइल स्टार्ट-अप्स सक्रिय हैं।

    श्री मोदी ने कहा कि हमारे त्योहार और परम्पराएं हमारी संस्कृति का बहुत बड़ा आधार है और अपने वर्तमान और इतिहास को डॉक्यूमेंट करते रहना हमारी संस्कृति की जीवंतता का एक महत्वपूर्ण पक्ष है। भारत सरकार ने इस वर्ष के बजट में 'ज्ञान भारतम् मिशन' की ऐतिहासिक पहल की है। इस मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। उन्होंने 'खेलो भारत नीति— 2025' की सराहना की। साथ ही उन्होंने 'स्वच्छ भारत मिशन' का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक जन-आंदोलन बन चुका है। हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण ने इस भावना को और बढ़ाया है। इस साल देश के 4500 से ज्यादा शहर और कस्बे इससे जुड़े और 15 करोड़ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।

    प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों और संस्थाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आमजन से आह्वान किया कि वे इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198211_HomePage_575b1f65-cfa0-4954-8f1b-4cdbc4b77357.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमजन तक पहुंचा विकास कार्यों का लाभ

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    अलवर जिला प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने आज कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता कर जिले में राज्य सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, हरियालो राजस्थान अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा में अर्जित प्रगति की विस्तार से चर्चा की।

    राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां— 

    उन्होंने बताया कि रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना) हेतु जनवरी 2024 में एमओयू एवं दिसम्बर 2024 में एमओए हस्ताक्षरित किए गए, 12 हजार करोड रूपये के कार्यादेश जारी किए गए, ताजेवाला हैड, हरियाणा से आवंटित यमुना जल के उपयोग हेतु एमओयू, डीपीआर बनाने का कार्य प्रगतिरत है, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में 35 लाख करोड रूपये के एमओयू किए, 4 लाख करोड रूपये से अधिक के निवेश पर कार्य प्रारंभ किए गए, विद्युत उत्पादन क्षमता में 4270 मेगावाट की वृद्धि की गई, 400 केवी के 2220 केवी के 2 एवं 132 केवी के 26 जीएसएस स्थापित किए गए, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जानी प्रारम्भ किया गया, पीएम कुसुम के तहत 1500 मेगावाट के संयंत्र कार्यशील, 1.50 लाख कृषि कनेक्शन जारी किए गए, सडकों हेतु 21650 करोड रूपये व्यय कर 30381 किमी सडकों का विकास किया गया, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गत वर्षाकाल में 7.22 करोड पौधे रोपित किए गए, खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 22 लाख अपात्र लोगों के नाम हटाए गए, 50.46 लाख पात्र लोगों के नाम जोडे गए, किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों को 6845 करोड रूपये की राशि हस्तांतरित की गई, 34575 करोड रूपये के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किए गए, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना तथा मा वाउचर योजना का क्रियान्वयन किया गया, लाडो प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ, 12 मार्च 2025 से देय 1 लाख रूपये की राशि बढाकर 1.50 लाख रूपये किए गए, श्री अन्नपूर्णा रसोईयों में मोटा अनाज शामिल, राजकीय अनुदान राशि 17 रूपये से बढाकर 22 रूपये प्रति भोजन थाली की गई, आरटीई के तहत 2 लाख से अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया तथा निजी विद्यालयों को 907 करोड रूपये फीस का पुनर्भरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 8.72 लाख महिलाएं लाभांवित तथा देय राशि 5 हजार रूपये से बढाकर 6500 रूपये, 10.51 लाख साइकिलों का स्कूली छात्राओं को वितरण, 17 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 9.24 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनाई गई।

    इसी प्रकार 76 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई, विभिन्न संवर्गों के 1.88 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है, 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, 37 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अंतर्गत 32 हजार 907 स्कूटियों का वितरण किया गया, वर्ष 2024-25 में 125 रूपये बोनस तथा वर्ष 2025-26 में 150 रूपये बोनस पर गेहूं खरीद की गई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 3764 करोड रूपये के बीमा क्लेम वितरित किए गए, एक लाख रूपये तक ब्याज मुक्त ऋण के लिए राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना प्रारम्भ की गई, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 8.95 लाख पशुपालकों के 20.30 लाख पशुओं का पंजीकरण कर 6.67 लाख पॉलिसी जारी की गई, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 12.69 लाख परिवारों को नल से जल आपूर्ति कराई गई, 3 हजार नए नलकूप तथा 4819 नये हैण्डपम्प स्थापित किए गए तथा 3.67 लाख खराब पाए गए हैण्डपम्प पुनः चालू किए गए, राजस्व न्यायालयों द्वारा 2.88 लाख परिवादों का निस्तारण किया गया, 8562 चिकित्सा संस्थानों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तन किया गया, 536 मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से 48 लाख पशुओं का उपचार कर 11.50 लाख पशुपालकों को लाभांवित कराया गया तथा 16 नवीन नीतियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रोत्साहन किया गया। 

    राज्य सरकार का डेढ साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल—  

    उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने डेढ वर्ष के कार्यालय में द्वारा जिले में सडकों के निर्माण पर 219 करोड रूपये व्यय किए गए, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 389.99 करोड रूपये व्यय किए गए। वर्तमान सरकार द्वारा राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को बैंक के माध्यम से 3972.10 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 2533.52 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा 930.94 करोड रूपये का अल्पकालीन ऋण दिया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 1787.34 करोड रूपये का ऋण दिया। वर्तमान सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना में 98274 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित करवाया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 209344 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। वर्तमान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत जिले के 1449 लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई गई, विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 2928 लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई गई। वर्तमान सरकार द्वारा जिले में फार्म पौण्ड (खेत तलाई) योजना में 182 फार्म पौण्ड की स्वीकृति दी गई है, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 247 फार्म पौण्ड की स्वीकृति दी गई। वर्तमान सरकार द्वारा खेतों पर तारबंदी योजना के अंतर्गत 3.97 लाख मीटर तार बंदी कार्य किया गया है, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 1.13 लाख मीटर तारबंदी कार्य किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा कृषकों को पाइपलाइन के अंतर्गत 164 कार्य किए गए है, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 743 कार्य किए गए। वर्तमान सरकार द्वारा महिला कृषकों को निःशुल्क बीज प्रदान करने के लिए 1.29 लाख मिनीकिट का वितरण किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 1.52 लाख मिनीकिट का वितरण किया। वर्तमान सरकार द्वारा कुसुम योजना ए के तहत 3 एलओए किए गए तथा कुसुम योजना सी के तहत 10 एलओए किए गए, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में कुसुम योजना ए व सी के तहत शून्य एलओए किए गए। वर्तमान सरकार द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 918 स्कूटियों का वितरण किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 907 स्कूटी वितरित की गई। वर्तमान सरकार द्वारा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 183 बालिकाओं को स्कूटी वितरित की गई, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 399 स्कूटी वितरित की गई। वर्तमान सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को 10240 साइकिल का वितरण किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 75510 साइकिल वितरित की गई। वर्तमान सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को 815 टेबलेट व लैपटॉप का वितरण किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 3330 टेबलेट व लैपटॉप का वितरण किया। वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं में उद्यमिता विकसित करने के लिए 16513 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 9944 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया। वर्तमान सरकार द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण योजना के तहत 3903 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए, वहीं  विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में शून्य कार्ड वितरित किए। वर्तमान सरकार द्वारा 262 सौर पम्प सेट की स्थापना की गई, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 334 सौर पम्प सेट लगाए। वर्तमान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर 116 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 377 कैमरे लगाए। वर्तमान सरकार द्वारा 9 गांवों को सडकों से जोडा गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 6 गांवों को सडकों से जोडा। वर्तमान सरकार द्वारा मिसिंग लिंक सडकों के 47.68 किमी निर्माण कार्य किये गए, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 238.82 किमी के कार्य किए गए। वर्तमान सरकार द्वारा नवीन राजस्व ग्रामों के सृजन के तहत 1 राजस्व ग्राम का सृजन किया गया, वहीं विगत सरकार द्वारा 5 वर्ष में 22 राजस्व ग्रामों का सृजन किया गया।

     

    हरियालो राजस्थान अभियान बना जनआंदोलन, जिले में 30 लाख पौधारोपण का लक्ष्य—

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाअभियान शुरू किया है। पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को डिजिटल रूप से ट्रैक करने के लिए ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है। जिला स्तर पर विभागीय अधिकारी हरियाली तीज पर लगाए जाने वाले 10 लाख पौधे व अभियान के तहत लगाए जाने वाले शेष पौधारोपण कराने के साथ-साथ खुदवाए गए गड्ढे व लगाए गए पौधे की जियो टैगिंग कराकर हरियालो राजस्थान के एप पर फोटो अपलोड करेंगे। इसी कड़ी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिलेभर में 30 लाख पौधें लगाए जाने का लक्ष्य हैं तथा  जिले में हरियाली तीज के सुअवसर पर 27 जुलाई को एक दिन में वृहद स्तर पर 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

    वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान— 

    उन्होंने बताया कि 5 जून से 20 जून तक चलाया गया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन-संवेदनशील पहल का जीवंत उदाहरण है। अभियान के दौरान राज्यभर में जल स्रोतों की साफ-सफाई, पूजन, जलाभिषेक और श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री स्वयं भी भागीदार बने। अभियान में जल को लेकर जन चेतना को एक सामाजिक आंदोलन का रूप मिला। जिले में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की सहभागिता से जल संरक्षण एवं पौधारोपण की 6869 गतिविधियां आयोजित कराई गई।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा बना आमजन के संभल का आधार—

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा-निर्देशन में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत में 291 शिविरों का आयोजन किया गया। अन्त्योदय पखवाडे के तहत आयोजित शिविरों में 18 विभागों के 75 व्यक्तिगत लाभ और सार्वजनिक विकास की योजनाओं और सेवाओं का पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198213_HomePage_0366bc91-9868-4aa6-8c16-ed6f03a1d083.jpeg

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने उर्वरक फैक्ट्री का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, हमीरगढ़ स्थित ओसवाल फासकेम इंडिया लिमिटेड (सिंगल सुपर फॉस्फेट) फैक्ट्री एवं पालड़ी स्थित प्रस्तावित कृषि उपज मंडी स्थल का निरीक्षण किया।

    श्री विशाल ने समृद्धि केंद्र पर यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक आदानों की उपलब्धता, स्टॉक एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होंने पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान कर त्वरित सत्यापन किया। इसके साथ ही उन्होंने उर्वरकों के साथ की जा रही टैगिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित कृषि उपज मंडी स्थल का दौरा किया और वहां हो रही अवैध माइनिंग पर संज्ञान लेते हुए मंडी कर्मचारियों से चर्चा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    श्री राजन विशाल ने हमीरगढ़ स्थित ओसवाल फासकेम इंडिया लिमिटेड कंपनी का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने फैक्ट्री में निर्मित उर्वरकों की उत्पादन प्रक्रिया, प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने फैक्ट्री में उपलब्ध स्टॉक का भी अवलोकन किया।

    शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उर्वरक विनिर्माताओं एवं विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का समय-समय पर निरीक्षण करें और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करें। साथ ही टैगिंग करने वाले एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (18).jpg
    27/07/25 |

    हिमाचल के पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर स्थानीय निवासी खुश

    हिमाचल,27 जुलाई (अभी): जिला चंबा के पांगी उप-मंडल को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल बनाने की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के लोग अपनी पारंपरिक कृषि पद्धतियों का संरक्षण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

    पांगी घाटी के धनवास निवासी राज कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग इस निर्णय का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस निर्णय से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। वर्तमान राज्य सरकार क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सरकार के इस सराहनीय निर्णय से अब लोगों का रूझान अब अपने गांवों की तरफ बढ़ेगा और इससे लोगों का पलायन रूकेगा। 

    इस अधिसूचना के जारी होने से क्षेत्र के किसानों में आशा की एक नई किरण जगी है और कई किसानों ने प्राकृतिक कृषि पद्धति को अपनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में घाटी में लगभग 2,244 किसान परिवार सक्रिय रूप से रसायन-मुक्त खेती कर रहे हैं और सरकार अब कृषि, बागवानी और अन्य कृषि क्षेत्रों को कवर करते हुए 2,920 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को शत प्रतिशत प्राकृतिक खेती में बदलने की योजना बना रही है।

    स्थानीय किसानों का कहना है कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। प्राकृतिक खेती पद्धति से मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है और शून्य लागत कृषि पद्धति होने से किसानों को आशातीत लाभ मिलता है। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती उप-मंडल बनाने से क्षेत्र में पैदा होने वाले उत्पादों को एक अलग पहचान मिलेगी और बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। पुंटो गांव की शीला देवी और सुनीता कुमारी का कहना है कि वे साधन संपन्न नहीं हैं, इसलिए वे अपने उद्यम स्थापित नहीं कर सकते हैं। यहां लोगों के पास छोटे-छोटे खेत हैं, जिस पर वे रसायन मुक्त कृषि पद्धति को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। 

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर कृषि विभाग ने किसानों को प्रशिक्षण, सहयोग और क्षमता निर्माण प्रदान करने के उद्देश्य से एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। यह योजना चरणबद्ध और विकेन्द्रीकृत तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में गांव स्तर पर योजना निर्माण, आवश्यकताओं का आकलन और किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

    #himachal #india #farming #agriculture #danikkhabar #citizen #news

  • 198214_HomePage_bf10722e-ccfc-48a1-a733-84421d3a676e.jpeg

    संवेदना के साथ सेवा कर रही भजनलाल सरकार

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा 1.5 वर्ष के कार्यकाल में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों, जनहितैषी कार्यों, नीतियों, उपलब्धियों तथा  बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति को लेकर चर्चा की।

    प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार संवेदना के साथ  सेवा कर रही है। हमारी सरकार ने अपने 1.5 वर्ष के कार्यकाल में अपने जन हितैषी निर्णयों से अभूतपूर्व कार्य किए हैं। हमारी सरकार योजनाओं के क्रियान्विति व अपने नीति—निर्णयों से जनकल्याणकारी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जन सेवा की भावना से काम कर रही है। महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों का कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनता के अधिकारों के संरक्षण के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं। हमारी सरकार जनकल्याण को ही शासन का मूल मानकर अपनी नीतियों, निर्णय से प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है।

    मिशन हरियालो राजस्थान को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अभियान के माध्यम से एक पर्यावरणीय चेतना व जन आंदोलन का काम किया है। हरियाली, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास हमारी सरकार की प्रार्थनाओं में शीर्ष पर है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 'वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान' के माध्यम से जल स्रोतों व जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन के साथ-साथ जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने का काम किया है। इसी के साथ हमारी सरकार कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों से पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने झालावाड़ में हुई दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  झालावाड़ जिले के पीपलोदी ग्राम के राजकीय विद्यालय में हुई हृदय विदारक घटना को संज्ञान में लेते हुए जीर्ण-क्षीर्ण, मरम्मत योग्य राजकीय संस्थानों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत संबंधी कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने डांग, मगरा, मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के तहत इन संस्थानों और भवनों की मरम्मत हेतु अनुमत राशि को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। इसी प्रकार अब विधायक भी स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत किसी भी योजना से निर्मित राजकीय संस्थानों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत संबंधी कार्यों के लिए अपने वार्षिक आवंटन की 20 प्रतिशत राशि की अनुशंसा कर सकेंगे। पहले एमएलए-लेड में निर्मित भवनों की मरम्मत का कार्य ही इस कोष से करवाया जा सकता था।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में संपूर्ण प्रदेश में लगाए गए पंडित दीनदयाल  उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों में आमजन के वर्षों से अटके काम मौके पर ही हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में राजस्व विभाग में 56948 सीमाज्ञान, 130872 नामांतरण, 26670 सहमति विभाजन, 7743 पत्थरगढ़ी, 7710 कुर्रेजात रिपोर्ट और 28392 रास्तों से संबंधित परिवादों का समाधान हुआ है। इसी के साथ अन्य विभागों से जुड़े हुई विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों की जानकारी भी दी गई और समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर सुशासन की मिसाल कायम की है। हमारे सरकार रोजगार क्षेत्र में नियमित काम कर रही है।

    उन्होंने बताया कि हमारी सरकार फॉर्म पौंड, खेतों पर तारबंदी, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी, बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि, नवीनीकरणीय उर्जा परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन, कुसुम योजना अंतर्गत एलओए, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण, राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण, सड़कों से जोड़े गए गांव, मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण, नवीन राजस्व ग्रामों का सृजन, विद्यार्थियों को टैबलेट/ लैपटॉप वितरण, स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल वितरण, कौशल प्रशिक्षण, स्वामित्व कार्ड वितरण, सोलर पंप सेटों की स्थापना, महिला कृषकों को  नि: शुल्क बीज मिनिकिट वितरण, डिग्गी निर्माण, केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा अल्पकालीन ऋण, वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत मकान स्वीकृत, स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभ, घरेलू पाइपलाइन कुकिंग कनेक्शन, सड़कों के निर्माण पर व्यय और राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण दिलवाने में हमारी सरकार जनकल्याणकारी साबित हुई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Pic 1.jpeg

    जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन, ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 11 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    अंबाला 27, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन है और ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत है।

    कैबिनेट मंत्री विज आज टिंबर मार्केट स्थित श्री दिगम्बर जैन अहिंसा बैजनाथ धर्मशाला में जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी की ओर से किया गया था।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि फैलोशिप क्लब द्वारा लड़कियों का विवाह कराकर बहुत बड़ा काम किया गया है। विवाह में बेटियों को जो आवश्यक सामान था वो दिया गया है। उन्होंने कहा यह अच्छा प्रयास है जोकि आगे भी चलता रहना चाहिए जितनी क्षमता हो जितनी ताकत हो समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा समाज कल्याण क्षेत्र में जैन फैलोशिप क्लब की हमेशा रूचि व योगदान रहा है। उन्होंने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत कर रहे सभी जोड़ों को बधाई दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष साहिल जैन के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।

    #anilvij #ambala
    --------------------------------------------

  • 198215_HomePage_6a24f93b-5ccd-4f3b-8213-6642a64a74cb.jpeg

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों से राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों से राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश है। शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहा हरियालो राजस्थान अभियान राजस्थान में हरित समृद्धि को साकार कर रहा है।

     प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को जिला मुख्यालय के नजदीक ग्रीन लंग्स, रतननगर में मिशन हरियालो राजस्थान अंतर्गत वन महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाली पर्यावरण की सबसे बड़ी देन है और इसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह केवल वृक्षारोपण या जल संरक्षण की पहल नहीं है, बल्कि यह समग्र दृष्टिकोण है जो पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों को जोड़ता है। हम सभी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं व उनके संरक्षण का संकल्प लें।

    उन्होंने कहा कि जिलेभर में अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। हम सभी इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं तथा राजस्थान को हरा—भरा प्रदेश बनाएं।

    विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हमारी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन कदम उठाएं हैं। हरियालो राजस्थान अभियान भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करेगा।

    पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्म्भूषण देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सराहा जा रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान को हरा—भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने की दिशा में आयोजित हो रहा हरियालो राजस्थान अभियान प्रदेश में हरित क्रांति की मिसाल बन रहा है।

    प्रभारी सचिव व पर्यटन आयुक्त   रूक्मणि रियार  ने हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत आयोजित हो रही गतिविधियों से अवगत करवाया।

    जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत पौधरोपण व प्रगति से अवगत करवाया।

    डीसीएफ वीरेन्द्र कृष्णिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।  

    इस अवसर पर बसंत शर्मा व निकिता गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, प्रभारी सचिव रूक्मणि रियार, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198216_HomePage_c7e6a641-3138-4c41-b35e-3197124254da.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई निगम के अफसरों की क्लास, बोले अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि अजमेर शहर को इन्दौर की तर्ज पर साफ व सुन्दर बनाने की कार्ययोजना पर काम करें। शहर में बंद पड़े नालों को खोलने का काम तुरंत शुरू किया जाए। सड़कों और सीवरेज का काम भी साथ चलता रहा। होटलों के सर्वे और स्टे हटने के बावजूद कार्यवाही नहीं करने वाले अफसरों की जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी बैठक ली। उन्होंने कामकाज में लापरवाही और देरी से आने पर अफसरों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि अफसर निष्ठापूर्वक काम करें, शहर का हित सर्वोपरि है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को इन्दौर की तर्ज पर साफ व सुन्दर बनाने की योजना तैयार कर काम करें। कचरा निस्तारण के लिए स्थायी योजना बनाई जाए।

    उन्होंने शहर के विभिन्न नालों को खोलने, आनासागर से निकासी के वैकल्पिक मार्ग तैयार करने एवं सड़कों व सीवरेज सुधार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मित्तल अस्पताल व रीजनल कॉलेज के पास सिनेवल्र्ड से केसर स्वीट्स एवं पंचोली चौराह क्षेत्र में पानी निकासी के लिए नाला व नाली खोलें एवं नए निर्माण के प्रस्ताव पर काम करें। इसी तरह आनासागर पुरानी चौपाटी के पास से मास्टर अकादमी होते हुए नाला खोलने पर त्वरित गति से काम किया जाए।

    इसी तरह बजरंगगढ़ केसर बाग चौकी, मेडिकल कॉलेज के बाहर, टीबी अस्पताल के सामने गुड्डन का ढाबा की ओर, इंडिया मोटर सर्किल, मार्टिण्डल ब्रिज, मोती विहार, राधा विहार, गणपति नगर, सागर विहार, वन विहार, गुलमोहर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में नाला व नालियों को खोला जाए। नए प्रस्ताव तैयार हों। इसी तरह आनासागर का पानी चौरसियावास, माकड़वाली व कायड़ की ओर डाइवर्ट करने की योजना पर भी काम हो।

    उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम ने होटलों का सर्वे अधूरा क्यों छोड़ा, स्टे हटने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं की। इस पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्यवाही की जाए। सर्वे जल्द पूरा हो। होटलों को तीन श्रेणियों में बांटा जाए। इसके तहत पूर्णतः अवैध, रिहायशी नक्शे में व्यावसायिक गतिविधि एवं दो मंजिला अनुमति पर ज्यादा मंजिलों के निर्माण की श्रेणी हो। उसी अनुसार कार्यवाही की जाए। नगर निगम क्षेत्र में जीर्ण-शीर्ण भवनों पर तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही हो। वरूण सागर का कैचमेंट क्षेत्र बढाया जाए। चौरसियावास तालाब का अतिरिक्त पानी माकड़वाली तालाब की ओर डाइवर्ट किया जाए। पुलिस लाइन क्षेत्र में घोड़ों की रपट नाला खोला जाए।

    उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में अवैध रूप से बनी मीट की दुकानें बंद की जाएं। वेडिंग और नॉन वेडिंग जोन की कड़ाई से पालना हो। नगर निगम क्षेत्र के उद्यानों की सारसंभाल की जाए। अधिकारियों को शहर की सड़कों, होटल व उद्यानों की पूर्ण जानकारी का रिकॉर्ड रखने के लिए निर्देशित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 20250727_125549.jpg

    कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की - परिवहन मंत्री अनिल विज

    सभी के उच्च सार्थक भावना भागेदारी के साथ सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है - अनिल विज

    सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिनों की चार शिफटों में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना/आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व - विज

    परीक्षार्थियों के खिले बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थांएं हैं दुरूस्त- विज

    परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर किया उत्साहबर्धन, स्टाफ सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात

    ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था’’- विज

    बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता- विज

    विज ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

    चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कॉमन एंटेªस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है क्योंकि सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिनों की चार शिफटों में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना/आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व था। सीईटी परीक्षा आयोजित करवाने के लिए श्री विज ने सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात चालकों की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साहबर्धन भी किया। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि परीक्षार्थियों के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं।

    मंत्री विज आज सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर अंबाला छावनी के बस अडडे पर निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था’’- विज

    परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है और इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षार्थियों के अलावा आम यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है और मैंने स्वयं परीक्षार्थियों से बात की है और परीक्षार्थियों के खिलें हुए चेहरे बता रहे हैं कि वे हमारी परिवहन व्यवस्थाओं से पूरी तरह से सतुंष्ट है’’।

    बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता- विज

    विज ने कहा कि ‘‘मैंने अपने परिवहन विभाग के स्टाफ से भी बात की है क्योंकि बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का स्टाफ सुबह 5 बजे से अपनी डयूटी पर तैनात है और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सीईटी परीक्षा को सफल तरीके से आयोजित करवाने में अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं’’। परिवहन मंत्री ने बताया कि सी प्रकार, सभी आईएएस अधिकारी, सभी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी व परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है ताकि सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाए और सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रही है।

    ‘‘उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है’’- विज

    पहली बार किसी सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने को लेकर एक उत्सव की तरह यह सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि यदि मन के कुण्ठा है तो कोई दिवाली के दिये नहीं जला सकता है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है’’।

    परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर किया उत्साहबर्धन, स्टाफ सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात

    इससे पहले, श्री विज ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित परिवहन विभाग के स्टाफ कर्मचारियों व परीक्षार्थियों से बातचीत भी की। अंबाला छावनी बस अडडे पर पहुंचे परिवहन मंत्री ने वहां पर उपस्थित बसों के चालकों से बातचीत की, जिस पर वहां पर उपस्थित एक चालक ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात हैं, इस बात को सुनकर परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने चालकों की डयूटी के निर्वहन के प्रति तालियां बजाकर व पीठ थपथपा कर उनका उत्साहबर्धन किया और उन्हें शबासी दी।

    परिवहन मंत्री ने बस में चढकर परीक्षार्थियों से परिवहन सेवाओं के संबंध में की बातचीत

    इसी प्रकार, श्री विज ने इसके उपरांत एक बस में चढकर परीक्षार्थियों से बातचीत की और उनकी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की, जिस पर परीक्षार्थियांे ने परिवहन सेवाओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्हें परिवहन सेवा मिलने के चलते परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। ऐसे ही, श्री विज के द्वारा परीक्षार्थियों से बसों के संचालन व स्टाफ की डयूटी के बारे में भी परीक्षार्थियों से पूछा गया, जिस पर परीक्षार्थियों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार कोई दिक्कत नहीं हुई और सभी प्रकार से संतुष्टजनक रहा है।

    श्री विज ने अंबाला छावनी में अन्य व्यवस्थाओं के बारे में किया निरीक्षण

    इसके उपरांत श्री विज ने अंबाला छवनी के बस अडडे के रिसेप्शन पर जाकर भी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया और सभी प्रकार से सतुंष्ट पाया। ऐसे ही, बस अडडे पर जनसेवा रोटी बैंक का भी परिवहन मंत्री ने निरीक्षण किया और पाया कि परीक्षार्थियों और आम जन को पांच रूपए में भोजन की व्यवस्था की गई जिससे परीक्षार्थियों व आम जन को लाभ मिला है।

    इस मौके पर अंबाछा छावनी के एसडीएम विनेश, जीएस रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी अंबाला कैट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #anilvij #cet #haryana

    -------------

  • 8.jpg
    27/07/25

    सीईटी परीक्षा दूसरे दिन अम्बाला पहुंचे परीक्षार्थियों में दिखा काफी उत्साह

    अम्बाला छावनी 27 जुलाई : सीईटी परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा देने अम्बाला पहुंचे परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों की चेकिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा | परीक्षा केन्द्रो तक पहुंचने के लिए पुलिस व्यवस्था के भी अच्छे बंदोबस्त देखने को मिले, चौक-चोकराहो पर पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखी | परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते भी उतरवाकर चेकिंग की गई, वही हाथ में पहने धागे, बैंड, रुमाल, पैन कोई भी इस तरह की चीज सेण्टर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया |

    परीक्षार्थियों ने बातचीत के दौरान बताया कि इस बार रोडवेज परिवहन की व्यवस्थाएं अच्छी रही, अपने घरो से परीक्षा सेंटर तक पहुंचने के लिए किसी भी तह की कोई दिक्कत नहीं हुई, उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रहे थे, अब परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचने है अपना बेस्ट प्रोफोमेंस देंगे और पेपर क्रेक करेंगे, वही जिला प्रशासनिक अधिकारी ने भी केंद्रों पर पहुंचकर सारी व्यवस्थाओ का निरिक्ष्ण किया और जरुरी दिशा - निर्देश भी दिए |

    #haryana #cet #ambala #roadways

  • IMG-20250727-WA0019.jpg

    ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्र दर्शन भी करवाते हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देशवासियों को मन की बात के माध्यम से ‘हम क्या थे, क्या हैं, और कहां जाना हैं’, के बारे में बताते हैं’’ - अनिल विज

    प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है - विज

    प्रधानमंत्री के अनुसार स्वच्छता में सांझी भागेदारी से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं- विज

    ‘‘मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा (मन की बात) कार्यक्रम नहीं हो सकता’’- विज

    विज ने आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के ऐपीसोड नंबर-124 को सुना

    अम्बाला/चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार अपने देश के लोगों के साथ ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्र दर्शन भी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम क्या थे, क्या हैं, और कहां जाना हैं’, इसके बारे में बताते हैं’’।

    मंत्री विज आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के ऐपीसोड नंबर-124 को अपने साथियों/कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है - विज

    मंत्री विज ने बताया कि आज के ऐपीसोड में भी प्रधानमंत्री ने बहुत सी महत्वपूर्ण बातेें बताई है। आज उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में खुदी राम बोस के बलिदान की बात की है। इसी प्रकार, हमारी धरोहर पाण्डुलिपियों की डिजीटलाईजेशन करके सहेजने की बात की है। देश को आगे ले जाने का मूलमंत्र ‘वोकल फोर लोकल’ के बारे में बताया है क्योंकि देश तभी तरक्की करेगा जब हम स्थानीय चीजों को अपनाएंगें। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश में बने हुए सामान को अपनाएंगें, उन सामान का उत्पादन करेंगें और प्रयोग करेंगें तो स्वभाविक तौर पर देश आगे जाएगा। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है।

    प्रधानमंत्री के अनुसार स्वच्छता में सांझी भागेदारी से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं- विज

    उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वच्छता की भी बात की है और बताया है कि जब तक स्वच्छता में सांझी भागेदारी नहीं होगी, तब तक पूरी तरह से लक्ष्य प्राप्त नहीं किए जा सकते। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में क्या तरक्की हुई है और भविष्य में क्या-क्या होने जा रहा है, के बारे में प्रधानमंत्री जी ने बताया है।

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबंध में श्री विज ने कहा कि मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

    इस मौके पर कपिल विज, परवेश शर्मा, आरती सहगल, कमल अरोड़ा, गौरव सोनी, बत्रा, अभिषेक गुप्ता, विजेंदर नागर, रमेश कौशल, सुमेश, जतिंदर बंसल, लक्ष्मण चोपड़ा, विवेक जैन, राजेश अग्रवाल, मन्नी सिंह, विपिन खाना, धीरज डांग, दीपक भसीन भी उपस्थित थे।

    #anilvij #mannkibaat #narenderamodi

    ---------------

  • Untitled-2-copy-33.jpg

    उत्तराखण्ड हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

    उत्तराखण्ड 27 जुलाई : हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़ अचानक इतनी बड़ी की भगदड़ मच गई। हरिद्वार पुलिस की माने तो इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगो के मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही मोके पर पहुचकर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँची ओर लोगो की मदद में जुट गई है।

    अधिकारियों के अनुसार हादसा मनसा देवी मंदिर के वाले मार्ग के पास हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक भीड़ की वजह से यह दर्दनाक हादसा बनाया जा रहा है।

    उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचाने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मोके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यो में जुटे हुए है।

    गढ़वाल के मंडल आयुक्त ने जानकारी दी कि वे खुद अभी घटनास्थल के लिए निकल चुके है और मामले की पूरी रिपोर्ट का इंतजार है फिलहाल, घायल लोगो को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है और राहत - बचाव कार्य जारी है।

    #uttarakhand #Tragic accident #Haridwar #Mansa Devi temple

  • 27/07/25 |

    आज 27 जुलाई 2025 की प्रमुख खेल खबरें

    क्रिकेट:

    * एशिया कप 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल तय हो गया है और भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

    * भारत बनाम इंग्लैंड (चौथा टेस्ट): इंग्लैंड में चल रहे चौथे टेस्ट में भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। बेन स्टोक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए शतक जड़ा है।

    * शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए सभी एशियाई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है और टॉप बल्लेबाज बन गए हैं।

    * जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सवाल: गेंदबाजी कोच ने कुलदीप को 'वर्ल्ड क्लास बॉलर' बताया है, वहीं बुमराह की फिटनेस और धार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    फुटबॉल:

    * पीएसजी ने जीता चैंपियंस लीग: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। फाइनल में उन्होंने इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    * रोनाल्डो के छलके आंसू: चैंपियंस लीग जीतने के बाद रोनाल्डो के आंसू छलके, जिसकी चर्चा में कोहली भी आए।

    * मेसी निलंबित: मेजर लीग सॉकर में लियोनेल मेसी को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।

    * चेल्सी बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड (फ्रेंडली मैच): लिवरपूल एसी मिलान के खिलाफ हांगकांग में प्री-सीजन फ्रेंडली में हार गया।

    बैडमिंटन:

    * उन्नीति हुडा का बड़ा उलटफेर: 17 साल की उन्नीति हुडा ने चीन ओपन में पी.वी. सिंधु को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

    * सात्विक-चिराग की हार: चीन ओपन में भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए हैं।

    शतरंज:

    * महिला विश्व कप फाइनल: फिडे महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की कोनेरू हम्पी का मुकाबला दिव्या देशमुख से होगा। दिव्या देशमुख फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी हैं। पहला गेम ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

    अन्य खेल:

    * अनहत सिंह ने जीता कांस्य पदक: स्क्वैश में भारत की अनहत सिंह ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है, जो देश का 15 वर्षों में पहला है।

    * डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार हल्क होगन का निधन: 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार हल्क होगन का निधन हो गया है।

    * तैक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक: निहाल और अखिलेश ने एशियाई जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

    यह आज की कुछ प्रमुख खेल खबरें हैं। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप खेल समाचार वेबसाइटों या चैनलों पर जा सकते हैं।

  • images (1).jpg
    26/07/25 |

    हिमाचल : स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने केे लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि

    हिमाचल, 26 जुलाई (अभी): प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के दृष्टिगत में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य संस्थानों में बड़े स्तर पर तकनीकी कर्मचारियों की रिक्तियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 7180 रुपये बढ़ाकर 17820 रुपये से 25000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियन का मानदेय लगभग दोगुना कर दिया गया है। अब इन्हें भी प्रति माह 25000 रुपये मानदेय मिलेगा, जो पहले 13100 रुपये था, इनके मानदेय में 11,900 रुपये की बढ़ौतरी की गई है।

    राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में ऑपरेशन थियेटर सहायकों के 382 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 226 पद रिक्त हैं, जबकि रेडियोग्राफर एवं एक्स-रे तकनीशियनों के 282 स्वीकृत पदों में से 129 पद रिक्त हैं। कम मानदेय के कारण तकनीकी विशेषज्ञ सरकारी सेवा में आने से हिचकते हैं, जिससे अस्पतालों में स्टाफ की कमी बनी रहती है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस विषय को गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी स्टाफ को बेहतर मानदेय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से मिलती रहें। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे प्रदेश मंत्रिमंडल में मंजूरी प्रदान की।

    प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग को वर्षों से खाली पड़े पदों को भरने में मदद मिलेगी। तकनीकी स्टाफ अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में डायग्नोस्टिक सेवाओं का अहम हिस्सा होते हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। इस निर्णय के भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आयंेगे।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए प्रशिक्षण सीटें बहुत कम थीं। अब राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में तकनीशियन कोर्स की सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।

    #himachal #healthdepartment #goverment #increment #danikkhabar #news

  • 41776.jpg
    26/07/25 |

    आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को 3 करोड़ रुपये का चेक दिया

    हिमाचल, 26 जुलाई (अभी): इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज तीन करोड़ रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में भेंट किया। 

    मुख्यमंत्री ने इस उदार सहायता के लिए आईबीसीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनराशि संरक्षण रिज़र्व की प्रबंधन योजना तैयार करने, प्रबंधन समिति के गठन और संबंधित हितधारकों के क्षमता निर्माण जैसी प्रारंभिक संरक्षण गतिविधियों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग सामुदायिक भागीदारी से चलने वाले वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के माध्यम से आजीविका के अवसर भी सृजित करेगा।

    त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुए के उच्च-घनत्व वाले आवास स्थलों में से एक है। यह हिमालयी और ट्रांस-हिमालयी वनस्पतियों और जीवों की एक समृद्ध विविधता का भी आश्रय है, जिसमें तिब्बती भेड़िया, कियांग, भराल, आइबेक्स, तिब्बती अर्गली जैसी प्रजातियां और रोज़ फ़िंच, तिब्बती कौवे और पीली-चोंच वाले चफ़ जैसे पक्षी शामिल हैं। यह रिज़र्व चराप नाले के जलग्रहण क्षेत्र में आता है और किब्बर व चंद्रताल वन्यजीव अभयारण्यों को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण वन्यजीव गलियारे के रूप में कार्य करेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि त्साराप-चू अब देश का सबसे बड़ा संरक्षण रिज़र्व है। इस रिज़र्व से इको-टूरिज्म, प्राकृतिक फोटोग्राफी, कैंपिंग और वन्यजीव अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को भी आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे। इस रिज़र्व का प्रबंधन एक संरक्षण रिज़र्व प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे ताकि समावेशी और समुदाय-आधारित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके और पारिस्थितिक लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के साथ जोड़ा जा सके।

    आईबीसीए, 96 रेंज और नॉन-रेंज देशों का एक गठबंधन है, जो दुनिया भर में बाघ, शेर, तेंदुए और हिम तेंदुए सहित सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों और उनके आवासों के संरक्षण पर केंद्रित है। इस गठबंधन ने हिमाचल प्रदेश जैसे उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क को मजबूत और विस्तारित करने में विशेष रुचि दिखाई है।

    #himachal #danikkhabar #india #3crore #goverment #news

  • p-4.jpeg
    26/07/25

    सीईटी लिखित परीक्षा को लेकर डीसी -एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, जांची वास्तविकताएं

    अम्बाला छावनी 26 जुलाई : कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की लिखित परीक्षा को लेकर डीसी अजय सिंह तोमर व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वास्तविकताएं जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सैंटरों के बाहर बायोमेट्रिक अटेंडेंस बारे, सैंटर सुपरवाइजर से कितने परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं, परीक्षा के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही, इसके अलावा सैंटरों में लगे जैमर व सीसीटीवी कैमरे ठीक प्रकार से क्रियान्वित है उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों से भी परीक्षा के दृष्टिगत कोई परेशानी तो नहीं है, उस बारे भी जाना।

    डीसी अजय सिंह तोमर ने सीईटी की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कल्पना चावला (महिला) अम्बाला शहर, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अम्बाला शहर, राजकीय कॉलेज अम्बाला छावनी, फारूखा खालसा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अम्बाला छावनी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्किट स्कूलों में बने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित सैंटर सुपरवाइजर से परीक्षा से सम्बन्धित जानकारी हासिल की। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में भी जाकर व्यवस्थाएं देखी।
    डीसी ने बताया कि सीईटी की लिखित परीक्षा के तहत आज व कल दो-दो चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था के साथ-साथ वॉलिंटियर्स भी तैनात किए गए हैं।

    एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में 19 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही सीईटी की लिखित परीक्षा के तहत पुलिस द्वारा सभी प्रबंध किए हुए हैं। सभी संबंधित ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शिता तरीके से करवाने बारे निर्देश भी दिए हुए हैं। इसके साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था के तहत भी प्रबंध किए गये हैं ताकि आमजन के साथ-साथ अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
    डीसी ने बताया कि अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में 2 चरणों में परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया। उन्होनें बताया कि प्रथम चरण के तहत 4616 अभ्यार्थियों में से 2991 अभ्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इसी प्रकार दूसरे चरण में 4514 अभ्यार्थियों में से 2949 अभ्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

    #harayana #ambala #cet

  • WhatsApp Image 2025-07-26 at 5.46.07 PM.jpeg
    26/07/25

    युवा अपनी भारतीय संस्कृति जानें और धारण कर उसका महत्व पहचानें : अनुपमा आर्य

    अम्बाला छावनी 26 जुलाई : आर्य कॉलेज, सह शिक्षण, अम्बाला छावनी के प्रांगण में महिला प्रकोष्ठ और करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव को बड़ी उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है जिससे युवा अपनी भारतीय संस्कृति जानें और धारण कर उसका महत्व पहचानें। इस अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति के साथ तीज उत्सव मनाया गया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि यह त्योहार संसार और प्रकृति का मिलन दर्शाता है और हमें प्रकृति संरक्षण के लिए संदेश देता है। मनुष्य को अपने पौराणिक तीज त्योहारों का महत्व समझकर अपनी अगली पीढ़ी को सिखाना है। उन्होंने कहा कि तीज के कई रूप हैं जैसे हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज। हरियाली तीज सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। तीज के अवसर पर महिलाएं मेहंदी, हरी-हरी चूड़ियां पहन कर इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाती हैं। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने हरी-हरी चूड़ियां सभी स्टाफ सदस्यों को पहनाई तथा छात्राओं द्वारा लगाई गई विभिन्न व्यंजनों की स्टाल का भी लुत्फ उठाया। इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना भी है। इस अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ ब्यूटी के स्टाफ और छात्राओं ने संयुक्त रूप से आयोजन में भाग लिया। छात्राओं ने स्टाफ सदस्यों को मेहंदी लगाई। छात्राओं ने सावन के गीत गाए एवं नृत्य किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अंजु बाल एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. सरिता चौधरी व योगिता की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

    #teej #haryana #aryacollage #ambala

  • download (1).jpeg

    "राजस्थान में स्कूल भवन गिरने की घटना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा नोटिस जारी"

    आरएस अनेजा, 26 जुलाई नई दिल्ली

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रेस तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रकाशित समाचार, जिसमें राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल के भवन का एक हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मृत्यु होने, 9 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने तथा कई बच्चों के मलबे में दबकर घायल होने से संबन्धित समाचार का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें से कई बच्चे कथित रूप से अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हैं।

    आयोग ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, जिला कलेक्टर, झालावाड़ एवं पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ को आज दिनांक 26.07.2025 को नोटिस जारी कर 03 दिनों में पूरे मामले की जांच एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
     

    #ministryoftribalaffairs

  • download.jpeg

    सीईटीए के चलते ब्रिटेन को निर्यात में 70% वृद्धि के अनुमान के साथ भारत का समुद्री खाद्य उद्योग नई ऊचांइयों पर

    आरएस अनेजा, 26 जुलाई नई दिल्ली

    4 जुलाई 2025 को व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर दस्तखत के साथ भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों ने एक अहम पड़ाव हासिल किया। इस समझौते को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर की मौजूदगी में औपचारिक रूप दिया गया और भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।

    सीईटीए 99% टैरिफ लाइनों पर बिना किसी शुल्क के पहुँच प्रदान करता है और प्रमुख सेवा क्षेत्रों के अवसर भी खोलता है। खासकर, समुद्री क्षेत्र के लिए, यह समझौता समुद्री खाद्य उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला पर आयात शुल्क भी हटाता है, जिससे ब्रिटेन के बाजार में भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है। इससे विशेष रूप से झींगा, फ्रोजन मछली और मूल्यवर्धित समुद्री उत्पादों के निर्यात को लाभ होने की उम्मीद है, जिससे कपड़ा, चमड़ा और रत्न एवं आभूषण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के साथ-साथ भारत के प्रमुख समुद्री खाद्य गंतव्यों में से एक में, उसकी मौजूदगी बढ़ेगी।

    भारत द्वारा ब्रिटेन को किए जाने वाले प्रमुख समुद्री खाद्य निर्यातों में मौजूदा वक्त में वन्नामेई झींगा (लिटोपेनियस वन्नामेई), फ्रोजन स्क्विड, झींगा मछली, फ्रोजन पॉम्फ्रेट और ब्लैक टाइगर झींगा शामिल हैं। इन सभी को सीईटीए की शुल्क-मुक्त पहुँच के तहत और अधिक बाजार की हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है।

    भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत, यूके टैरिफ अनुसूची श्रेणियों 'ए' के अंतर्गत आने वाली सभी मछलियां और मत्स्य पालन वस्तुओं को अब समझौते के लागू होने की तिथि से 100% शुल्क-मुक्त पहुँच प्राप्त होगी।

    एचएस कोड 03: मछली, क्रस्टेशियन, मोलस्क और अन्य जलीय अकशेरुकी (जैसे, झींगा, ट्यूना, मैकेरल, सार्डिन, स्क्विड, केकड़ा, कटलफिश, फ्रोजन पॉम्फ्रेट, लॉबस्टर)

    एचएस कोड 05: मूंगा, कौड़ी, आर्टेमिया, आदि।

    एचएस कोड 15: मछली के तेल और समुद्री वसा

    एचएस कोड 1603/1604/1605: तैयार या संरक्षित समुद्री भोजन, कैवियार, अर्क और रस

    एचएस कोड 23: मछली का भोजन, मछली और झींगा का चारा, और पशु चारे में प्रयुक्त अवशेष

    एचएस कोड 95: मछली पकड़ने का सामान (छड़, हुक, रील, आदि)

    इन उत्पादों पर पहले 0% से 21.5% तक का शुल्क लगता था, जो अब हटा दिया गया है। इससे ब्रिटेन के बाजार में लागत प्रतिस्पर्धात्मकता में काफी सुधार हुआ है। हालाँकि, एचएस 1601 (सॉसेज और इसी तरह की वस्तुएं) के तहत आने वाले उत्पाद स्टेजिंग श्रेणी 'यू' के तहत आते हैं और उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती है।

    2024-25 में भारत का कुल समुद्री खाद्य निर्यात 7.38 अरब डॉलर (60,523 करोड़ रुपए) तक पहुँच गया, जो 1.78 मिलियन मीट्रिक टन के बराबर था। 4.88 अरब डॉलर की आय और 66% हिस्सेदारी के साथ फ्रोजन झींगा सबसे बड़ा निर्यात बना रहा। विशेष रूप से यूके को समुद्री निर्यात 104 मिलियन डॉलर (879 करोड़ रुपए) का था, जिसमें अकेले फ्रोजन झींगा का योगदान 80 मिलियन डॉलर (77%) था। हालाँकि, यूके के 5.4 अरब डॉलर के समुद्री खाद्य आयात बाजार में, भारत की हिस्सेदारी महज़ 2.25% है। अब सीईटीए लागू होने के साथ, उद्योग जगत का अनुमान है कि आने वाले सालों में ब्रिटेन को समुद्री निर्यात में 70% की वृद्धि होगी।

    #india #britain

  • Pic 1.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का अम्बाला छावनी विधानसभा के हर बूथ पर प्रसारण होगा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अंबाला 26, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम अम्बाला छावनी विधानसभा के बूथों पर प्रसारण होगा और विधानसभा के बूथ नंबर अनुसार सरल ऐप पर इन कार्यक्रमों को अपलोड करना है।

    मंत्री अनिल विज आज मन की बात कार्यक्रम को लेकर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को अपने आवास पर संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 27 जुलाई को प्रसारित होगा, जिसे हर बूथ स्तर पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के दिल में बसते हैं। उनकी मन की बात, देशवासी सुनते हैं और आत्मसात भी करते हैं। यह सौभाग्य का विषय है कि मन की बात के 124वें एपिसोड का प्रसारण 27 जुलाई को होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह मन की बात कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें। मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है।

    इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता, नरेश शर्मा, आरती सहगल, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, पार्षद रेणु चौहान, पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #mankibaat #narenderamodi

  • 1002323935.jpg
    26/07/25

    हरियाणा विधानसभा गठन के 9 महीने बाद भी सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं

    एडवोकेट हेमंत कुमार, 26 जुलाई 2025 चंडीगढ़ 

    गत 24 जुलाई  को मौजूदा 15वीं हरियाणा विधानसभा के गठन को  नौ महीने पूरे हो गए हालांकि आज तक सदन में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) का महत्वपूर्ण पद रिक्त है. यह इसलिए भी अत्यंत  आश्चर्यजनक है क्योंकि  प्रदेश वि.स.  के गत  छ: दशकों के  इतिहास में पहली बार सदन में किसी  विपक्षी दल के तीन दर्जन से ऊपर विधायक हैं.

     पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट  के एडवोकेट और विधायी मामलों के जानकार   हेमंत कुमार  ने बताया कि चूँकि वर्तमान 15वीं हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सी.एल.पी.) के 37 सदस्यों (विधायकों ) द्वारा सदन में अपना  नेता नहीं चुना गया है जिस कारण  विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण  द्वारा उस चुने जाने वाले नेता   को सदन के नेता  प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाना भी लंबित है.  उन्होंने  बताया कि हालांकि वर्ष 1982 में छठी हरियाणा वि.स. में भी तत्कालीन लोकदल-भाजपा गठबंधन ने  37 सीटें ( 31 लोकदल और 6 भाजपा) जबकि  कांग्रेस ने  36 सीटें जीती थी जिसके बाद प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल जी.डी. तपासे ने हालांकि लोकदल-भाजपा के नेता देवी लाल की बजाये एक   विवादास्पद निर्णय लेकर कांग्रेस के भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी थी जिसके फलस्वरूप लोकदल-भाजपा  गठबंधन के कई विधायक पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल होकर सरकार में मंत्री और चेयरमैन  सरीखे  पदों  पर नियुक्त हो गए थे जिससे विपक्षी गठबंधन की मूल संख्या 37 से कम हो गई थी.  वैसे भी तब देश में दल-बदल विरोधी कानून नहीं था एवं विधायक बिना रोक-टोक के  दल-बदल कर एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने के लिए पूर्णतया स्वतंत्र थे. उस समय हालांकि   लोकदल की चन्द्रावती तत्कालीन हरियाणा वि.स. में नेता प्रतिपक्ष रही  थी.

    हेमंत ने बताया कि  हालांकि हरियाणा में पंजाब की तर्ज पर नेता प्रतिपक्ष हेतु विशेष कानून  तो नहीं बनाया गया है परन्तु हरियाणा विधान सभा (सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन ) अधिनियम, 1975 की धारा 2 (डी) में सदन के नेता प्रतिपक्ष को परिभाषित किया गया है जिसका अर्थ है सदन का वह सदस्य जिसे इस पद हेतु स्पीकर  द्वारा मान्यता प्रदान की गई हो. यही नहीं उक्त 1975  कानून की धारा 4  में सदन में नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्तों और अन्य सुविधाओं हेतु विशेष उल्लेख किया गया है एवं इस पद पर आसीन पदाधिकारी का दर्जा हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के समकक्ष होता है. इस प्रकार से हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद एक वैधानिक पद‌‌ है. यहाँ तक कि नेता प्रतिपक्ष के वेतन -भत्तों आदि पर इनकम टैक्स (आयकर) का भुगतान भी प्रदेश के सरकारी खजाने से  किया जाता है.

    हेमंत ने बताया कि  मार्च 2021 में  हरियाणा विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन सम्बन्धी नियमावली   में नियम संख्या  2 में संशोधन कर  प्रतिपक्ष के नेता को परिभाषित किया गया था जिससे अभिप्राय है सदन में ऐसे बड़े विधायक दल का नेता जिसके सदस्यों की संख्या सरकार का गठन करने वाले दल/दलों को छोड़कर सबसे अधिक हो तथा कम से कम सदन की गणपूर्ति की संख्या ( जो हरियाणा वि.स. में 10 है)  के बराबर संख्या हो तथा विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा यथा मान्यता प्राप्त हो.  

     अब चूँकि गत  नौ महीने से वर्तमान हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं है, तो इससे नेता प्रतिपक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री के समकक्ष)  के वेतन-भत्तों एवं अन्य सुविधाओं आदि  होने वाला व्यय (खर्चा)  न होने से प्रदेश के सरकारी खजाने में कुछ बचत अवश्य हुई है. प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री पर प्रतिमाह होने वाला कुल व्यय करीब तीन से चार लाख रुपये  के बीच पड़ता है. नेता प्रतिपक्ष को  राजधानी चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के सामान  एक  सरकारी आवास भी मिलता है. सनद रहे कि पिछली 14वीं हरियाणा वि.स. में नेता प्रतिपक्ष रहे  भूपेंद्र हुड्डा ने आज तक उन्हें सेक्टर 7 चंडीगढ़ में  आबंटित सरकारी कोठी खाली  नहीं की है.  

     इसी बीच हेमंत ने बताया कि   मौजूदा 15वीं हरियाणा विधानसभा के गठन के पिछले नौ महीनों में सर्वप्रथम गत वर्ष नवम्बर,2024 में जब  हरियाणा मानवधिकार आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति का मामला आया था, जिसके लिए कानून में प्रस्तावित  चयन समिति  में हालांकि मुख्यमंत्री के अलावा  वि.स. में नेता प्रतिपक्ष के शामिल होने का भी प्रावधान है परन्तु चूँकि कानून में ऐसा उल्लेख भी  है कि आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति केवल इस कारण से अविधिमान्य (गैर-कानूनी)  नहीं होगी क्योंकि उपरोक्त चयन कमेटी में कोई रिक्ति है, इसलिए तब तो हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने से  कोई समस्या नहीं आई थी. हालांकि दो माह पूर्व  मई महीने में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के चयन हेतू समिति की बैठक में भूपेंद्र हुड्डा बतौर नेता प्रतिपक्ष नहीं सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि में शामिल हुए थे चूँकि ऐसा कानूनन आवश्यक था. 


    #haryana #vidhansabha #leaderopposition #anilvij #article #bjp #congress #danikkhabar

  • 198078_HomePage_663a5c93-65d9-4a7b-9b03-3c103dd0f236.jpeg

    गुरू ही जीवन का मार्ग प्रशस्त कर हमारा उत्थान करता है – राज्यवर्धन राठौड़

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए गुरु की तलाश होती है, गुरू ही जीवन का मार्ग प्रशस्त कर हमारा उत्थान करता है। भारत को मजबूत करने के लिए अनुशासन, आत्म बल और ज्ञान की जरूरत है जो कि गुरु शिष्य परंपरा से आएगा।

    कर्नल राठौड़ भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर-प्रांत द्वारा कोटपूतली जिले में आयोजित ‘व्यास पूजा उत्सव-2025’ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। आयोजन में गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय शिक्षा पद्धति की गरिमा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि गुरु और शिष्य के बीच की आत्मिक कड़ी ही हमारी शिक्षा व्यवस्था की असली नींव है। उन्होंने पारंपरिक भारतीय शिक्षा मूल्यों की ओर लौटने पर बल दिया।

    कर्नल राठौड़ ने कहा कि देश में खुशहाली लाने के लिए सरकार के टूरिज्म, हेल्थ, एजुकेशन, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी के तहत योजनाएं बना रही है ताकि प्रदेश के व्यापारियों को आगे बढ़ने का मंच मिले। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले प्रदेश के लोगों के लिए राज्य में आर्थिक माहौल को मजबूत करने के लिए कई नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने व्यवसाय करना आसान व सस्ता किया है। साथ ही, राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए और अभी तक लगभग 3 से 3.50 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर एक आईटी ढांचा तैयार कर रहा है ताकि सिंगल विंडो क्लीयरेंस को कारगर बना सके।

    कर्नल राठौड़ ने बताया कि विभाग द्वारा एक मोबाइल एप भी बनाया गया है जहां निवेशक अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं और पहली बार पॉलिसी के तहत डायरेक्ट लैंड एलॉटमेंट किया गया है जहां निवेशकों को नीलामी में नहीं जाना पड़ा। उन्होंने रिप्स-2024 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत तकरीबन 1 हजार करोड़ सब्सिडी में दिए हैं इससे रोजगार भी उत्पन्न होगा और सुविधाओं में विस्तार भी मिलेगा। 

    उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ओडीओपी के तहत क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं जिससे की बुनियादी सुविधाएं मिलें। स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाना ही राज्य सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कारगिल युद्ध के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान के अनेक शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है, हम सभी यदि हमारी सोच को मजबूत करें और देश के लिए योगदान दें तो हम भी देश की रक्षा में हिस्सेदारी निभा सकते हैं।

    मुख्य वक्ता बी.आर. शंकरानंद, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल ने कहा कि गुरु-शिष्य संबंध भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि सत्य के प्रति निष्ठा मजबूत करने के लिए अपने जीवन को उत्थान की और ले जाना चाहिए, जिसमें गुरु की आवश्कता अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान पर जोर देते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198082_HomePage_6c7a4d26-4a8c-4514-ba0e-338cabd936ea.jpeg

    बांग्लादेश उच्चायोग की वरिष्ठ अधिकारी ने किया तीज मेले का अवलोकन

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 30 जुलाई तक चलने वाले साप्ताहिक तीजोत्सव— 2025 में राजीविका और रूडा संस्थाओं के माध्यम से आए हस्त कलाकारो द्वारा निर्मित हस्त उत्पादों ने धूम मचाई हुई है। इन उत्पादों को खरीदने के लिए दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक विशेषकर महिलाएं आकर इन स्टॅाल्स पर अपनी पंसदीदा खरीदारी कर रही हैं।

    शुक्रवार को बांग्लादेश उच्चायोग वरिष्ठ अधिकारी सुश्री सामिया इसरत रोनी ने शिल्प मेले और खाद्य उत्सव का दौरा किया। नई दिल्ली में राजस्थान की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने सुश्री रोनी का अभिनंदन करते हुए उन्हें राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प को दर्शाती एक स्मारिका प्रेषित की।

    उन्होंने सुश्री इसरत रोनी को मेले के सभी स्टॅाल्स का अवलोकन करवाते हुए तीजोत्सव की थीम और तीज की परंपरा के साथ ही राजस्थानी संस्कृति में इसके महत्व से परिचित कराया।

    तीजोत्सव मेले के अवलोकन के उपरांत सुश्री रोनी ने मेले में राजस्थानी हस्तशिल्प कलाकारों और कारीगरों से उत्पादों की बनाने की विधि और उसके उपयोग की पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने सभी हस्तकलाकारों से उनकी कला की प्रषंसा कर उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

    सप्ताहांत पर होगें विशेष कार्यक्रम—

    तीजोत्सव में सप्ताह के अंअन्तिम दिनों में दर्शकों और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान पर्यटन द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। लगभग 2 घंटे चलने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लोक कलाकार अपनी संगीतमय प्रस्तुति प्रस्तुत करेगे। इसके अतिरिक्त तीज त्योहार की सबसे विशेष तीज सवारी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों महिलाएं विभिन्न रंगीन परिधानों में तीज सवारी के रूप में तीज माता की आराधना करेंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198088_HomePage_cce7aab0-88ea-4733-820e-1ddba753bdaf.jpeg

    गांधी वाटिका में क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाने के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक श्री पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक श्री नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें।

    प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल / कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क पर कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाये जाने के लिए प्रेरित कराने हेतु भी निर्देश दिए। 

    राजेश यादव ने म्यूजियम में हिन्दी ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित गाँधी जी से जुड़ी सामग्री की बुकलेट छपवाने और इस संग्राहालय के सम्बन्ध में डिजिटल जानकारी अन्य पर्यटक स्थलों पर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिए।

    प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में लाईब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाने और रेफरेन्स लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाने निर्देश दिए। 

    प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चालू किया जाने एवं उपलब्ध जगहों को यथोचित किराये के साथ संस्थानों को उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal