'खेलो इण्डिया- बढ़ाओ इण्डिया' की दिशा में अभिनव कदम
एन.एस.बाछल, 28 जुलाई, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए युवाओं का खेलों से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों से समाज में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का विकास होता है। खेलों से जुड़ने पर युवा के सपनों को नई उड़ान मिलती है और युवाओं में हार - जीत के साथ उनके हौसलों को नया सम्बल मिलता है।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को रेनवाल मांझी रोड पर नवनिर्मित राजस्थान यूनाईटेड फुटबॉल क्लब में आवासीय फुटबॉल अकादमी का फीता काटकर उद्घाटन किया। वासुदेव देवनानी ने अकादमी भवन का अवलोकन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया और फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान में फुटबॉल खेल के क्षेत्र में यह अकादमी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिए नारे 'खेलो इंडिया - बढाओ इंडिया' को साकार करने के लिए अकादमी का निर्माण सराहनीय कदम है। देवनानी ने खेलों के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में युवा नहीं बल्कि नये भारत का सुनहरा भविष्य दौडता है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि फुटबॉल पुराना खेल है। प्रदेश के खिलाडी ऊर्जावान है। वासुदेव देवनानी ने खिलाडियों का आव्हान किया कि वे भारत और राजस्थान को खेल के क्षेत्र में अग्रहणी बनाये। श्री देवनानी ने कहा कि खेलों को बढावा देने के लिए राजस्थान सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में भी भारत ख्याति प्राप्त कर सकता है। इसके लिए हमे प्रतिभाओं को तलाशना और तरासना होगा। इस क्षेत्र में नये खिलाडी तैयार करने में अकादमी का महत्वपूर्ण योगदान हो सकेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal