डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण किया
एन.एस.बाछल, 30 जुलाई, जयपुर।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार प्रातः चित्तोडगढ़ में गंगरार स्थित मेवाड यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विद्यार्थी कल्याण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
डॉ. मीणा ने विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों की कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति, संसाधनों व शिक्षण गुणवत्ता के सम्बंध में संवाद किया।
शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान—
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने कक्षाओं में जाकर पढ़ाए जा रहे विषय, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों की संलग्नता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन—
डॉ. मीणा ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, अनुशासन व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, लाइब्रेरी, इंटरनेट सुविधाओं सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर हुए प्रबंधन को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के बाद कृषि मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है और युवाओं को तकनीकी, नवाचार आधारित व रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal