Skip to Videos
  • 198091_HomePage_a2d0d6b9-3e43-4b92-8a42-dc3093ca9886.jpeg

    जर्जर सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण कर त्वरित रूप से शुरू किए जाएं मरम्मत कार्य

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर झालावाड़ जिले के पीपलोदी ग्राम के सरकारी स्कूल में हुए दुखद हादसे के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने समस्त जिलों के जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कार्यकारी एजेंसी, समसा एवं आरएसआरडीसी सहित संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों, विशेष रूप से स्कूलों, अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक भवनों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य करवाए जाएं। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए, जो 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीपलोदी हादसे से हम सब दुखी हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए भवनों के निरीक्षण, मरम्मत और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। हाल ही में जिन भवनों की मरम्मत का काम किया गया है, उनकी भी जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा कमी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

    जर्जर भवनों को खाली कराकर किया जाए पुनर्वास-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्जर और उपयोग के लिए असुरक्षित पाए जाने पर भवनों को तुरंत खाली करवाया जाए और प्रभावितों का अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास किया जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कर उनके लिए अस्थायी कक्षाओं का संचालन सामुदायिक भवनों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर किया जाए। उन्होंने इसके लिए शिक्षा विभाग को तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

    जर्जर तथा नवीन भवनों के लिए किया बजटीय प्रावधान-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2024-25 में प्रदेश की राजकीय शिक्षण संस्थाओं और 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत हेतु 250 करोड़ रूपये की बजट घोषणाएं की थी। साथ ही, बजट 2025-26 में भी भवनविहीन व जर्जर विद्यालयों के नवीन भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 375 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए 28 करोड़ रूपये दे रहे हैं। साथ ही डांग, मगरा, मेवात क्षेत्र विकास योजना, एमएलए लेड, एमपी लेड और जनजाति क्षेत्र विकास योजनाओं की राशि से भी ये कार्य करवाए जा सकते हैं।

     भवनों की वार्षिक सुरक्षा ऑडिट के लिए स्थायी तंत्र हो विकसित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सरकारी भवन की वार्षिक सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य की जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर स्थायी तंत्र विकसित किया जाए, जिसमें विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियों और स्थानीय पंचायतों को भवन सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रशिक्षित किया जाए।

    आंगनबाड़ी केन्द्रों के रखरखाव पर दिया जाए विशेष ध्यान-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का अनिवार्य निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में 5 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    पीपलोदी हादसे से मन व्यथित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झालावाड़ के पीपलोदी में सरकारी विद्यालय की छत गिरने से हुआ हादसा दुखद एवं हृदय विदारक है। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चों की मृत्यु से मन व्यथित है। राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अधिकारियों और डॉक्टर्स के संपर्क में हैं तथा प्रशासन को हादसे में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।बैठक के दौरान पीपलोदी हादसे पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198114_HomePage_172bbf5b-e82c-40c0-a11b-232df1b053b1.jpeg

    भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते से राजस्थान के रत्न एवं आभूषण निर्यात को मिलेगी नई उड़ान

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने के बाद राजस्थान के रत्न एवं आभूषण उद्योग को निर्यात के क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिलने की संभावना है। इस समझौते के तहत कीमती और सस्ते आभूषणों पर लगने वाले सभी टैरिफ समाप्त कर दिए गए हैं।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री कीर स्टार्मर द्वारा लंदन में गुरुवार को हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत भारत के 99 फीसदी निर्यातों को यूके में शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को नया बल मिलेगा। राजस्थान के लिए यह विशेष रूप से लाभदायक होगा क्योंकि यहां के रत्न एवं आभूषण उत्पादकों को अब यूके में शून्य टैरिफ दर पर निर्यात करने की सुविधा मिलेगी।

    वर्तमान में भारत से कीमती धातुओं के आभूषणों के निर्यात पर 2 से 4 प्रतिशत तक का सीमा शुल्क लगता है, जबकि सस्ती धातुओं के आभूषणों पर यह शुल्क 4 प्रतिशत है। एफटीए के प्रभावी होते ही ये सभी शुल्क शून्य हो जाएंगे।

    इस समझौते से मोती, प्रीशियस एण्ड सेमी प्रीशियस स्टोन, कीमती धातु एवं कृत्रिम आभूषण आदि जिन वस्तुओं पर शुल्क समाप्त किया गया है, उनमें मोती, कीमती/अर्द्ध-कीमती पत्थर, कीमती धातुएं, कृत्रिम आभूषण आदि पर मौजूदा टैरिफ समाप्त किए गए हैं।

    टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र में लाभ

    यूके के बाजार में जीरो ड्यूटी पहुंच से राजस्थान का वस्त्र उद्योग भी लाभान्वित होगा, क्योंकि पहले यहां पर 12 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगता था। इस बदलाव से 4500-7000 करोड़ रुपये के निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी। विशेष रूप से परिधान और होम टेक्सटाइल्स क्षेत्र में भारत के पड़ोसी देशों से राजस्थान बेहतर ढंग से प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।

     मकराना और किशनगढ़ के विश्व प्रसिद्ध स्टोन एवं मार्बल उद्योग, राज्य की सीमेंट निर्माण इकाइयों एवं राजस्थानी पारंपरिक फर्नीचर और बेडिंग निर्माण इकाइयों को भी इस एफटीए से लाभ मिलेगा। 

    हस्तशिल्प के लिए बढ़ेंगी संभावनाएं

    राजस्थान की पारंपरिक पेंटिंग्स, पॉटरी और धातु शिल्प सहित हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए भी बड़ी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यूके के लक्जरी मार्केट और दक्षिण एशियाई प्रवासी समुदाय की ओर से बढ़ती मांग इसमें सहायक होगी।

    इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल पार्ट्स 

    राजस्थान की इंजीनियरिंग गुड्स को भी कम टैरिफ का लाभ मिलेगा और यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। एफटीए से स्थानीय वैल्यू एडिशन नियमों के साथ ऑटो पार्ट्स के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। होंडा का टपूकड़ा संयंत्र इस क्षेत्र में राज्य की निर्माण क्षमता को दर्शाता है, जहां से इंजन पार्ट्स और क्रैंकशाफ्ट जैसे उत्पादों का निर्यात यूके और अन्य देशों में किया जाता है।

    ‘राइजिंग राजस्थान’ पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के अनुसरण में ‘राइजिंग राजस्थान’ पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन करने जा रही है। आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव भारत और यूके सहित अन्य देशों के बीच व्यापारिक साझेदारियों को मजबूती प्रदान करेगा और यह भी प्रदर्शित करेगा कि किस प्रकार सरकार उद्योगों, बहुपक्षीय संगठनों और स्टार्टअप्स के साथ सहयोग को बढ़ावा दे रही है। यह सम्मेलन पहले किए गए एमओयू की प्रगति के साथ-साथ राजस्थान में उद्योगों के कारण आ रहे सामाजिक-आर्थिक बदलाव को भी रेखांकित करेगा। 

    भजनलाल शर्मा ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के व्यापारिक समझौतों में राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि रहता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश की वैश्विक आर्थिक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देगा।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 202209302241542148818.jpg
    26/07/25

    भारतीय रेलवे ने सीईटी परीक्षा के लिए चलाई 9 अनारक्षित वन वे परीक्षा ट्रेन

    अम्बाला छावनी 26 जुलाई : सीईटी परीक्षा को लेकर जहाँ परीक्षार्थियों को लेकर हरियाणा रोडवेज के बसें दौड़ती नजर आई वही भारतीय रेलवे भी इससे अछूता नहीं रहा, रेलवे ने भी सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा में कुल 9 स्पेशल ट्रेन चलाई, इस ट्रेनों में पहली ट्रैन चंडीगढ़ से अम्बाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर जगाधरी से सहारनपुर ट्रैन, दूसरी ट्रेन चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत ट्रैन, तीसरी ट्रेन जींद, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट से चंडीगढ़ ट्रैन समेत शामिल है। यह सभी 9 ट्रेनें 26 ओर 27 जुलाई तक वन वे परीक्षा ट्रेन है। रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें पूरी अनारक्षित रही। अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुचने के लिए परीक्षाथियों ने रोडवेज के बसों के साथ साथ रेलवे की ट्रेनों में भी सफर किया, अम्बाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे द्वारा भी इसको लेकर व्यवस्थाएं देखने को मिली |

    #railway #ambala #cet #haryana

  • Pic 1.jpg

    हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, यही हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग के स्टाफ ने जिम्मेदारी से निभाया : परिवहन मंत्री अनिल विज

    सीईटी परीक्षा कराने के लिए परिवहन विभाग का पूरा स्टाफ पूरी भावना और जिम्मेदारी से काम कर रहा है : मंत्री अनिल विज

    आज का दिन हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था, मगर परिवहन विभाग के पूरे स्टाफ ने शानदार काम किया : अनिल विज

    परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग गत रात्रि से ही काम पर लग गया था : विज


    चंडीगढ़/अंबाला 26, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे यहीं हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन बड़ा मुश्किल दिन था। लगभग 11 लाख परीक्षार्थीयों को परीक्षा देने जाना है और लगभग 13 लाख लोग बसो में यात्रा करते है, तीज त्यौहार व शनिवार-रविवार की वजह से भी आज बसों में ज्यादा भीड़ थी। मगर परिवहन विभाग का सारा स्टाफ जिनमें ड्राइवर, कंडक्टर, जीएम, अड्‌डा इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ कल रात से ही प्रबंध करने में लगे थे।

    हमने परीक्षार्थियों के लिए चलाई बसों में आम यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की और कहीं भी कोई परेशानी नहीं आई है। सभी जिलों से ठीक रिपोर्ट आई है। हमारा स्टाफ पूरी भावना से काम कर रहा है और परीक्षा खत्म होने तक पूरी कुशलता से काम किया जाएगा। सारा प्रशासन भी परीक्षा की व्यवस्था में लगा है। अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की है, पूरी सरकार परीक्षा को सफल तरीके से कराने में लगी है। उन्होंने कहा परीक्षार्थी अच्छे तरीके से परीक्षा दे इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। मेरा स्टाफ इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी भावना के साथ काम कर रहा है।


    -----------------------------

    #cet #haryana #transportharyana #anilvij

  • WhatsApp Image 2025-07-25 at 3.50.31 PM.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-07-26 at 12.09.57 PM.jpeg
    26/07/25

    सुबह 4:00 बजे से ही अंबाला कैंट बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू, रोडवेज की बेहतर व्यवस्थाओ के चलते केंद्रों तक पहुंचाने परीक्षार्थी

    अम्बाला छावनी 26 जुलाई : सीईटी परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह से ही परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केदो तक पहुंचाने की तैयारी करते देखे गए सुबह 4:00 बजे से ही अंबाला कैंट बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया था, लोगों की माने तो इस बार उन्हें अच्छी सुविधा रोडवेज के द्वारा दी जा रही है जहां पर उनके लिए एक तो मुफ्त में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया है तो दूसरी तरफ उनके रहने और खाने के लिए भी पूरी व्यवस्थाएं की गई है। इस बारे में परीक्षार्थियों ने बताया है कि आज सुबह से ही वह अपनी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए घर से चले थे और पहले तो उनके गृह जिले से लेकर उनके परीक्षा केंद्र के जिले तक के लिए उन्हें मुफ्त में बसे मिली उसके बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए भी उन्हें बस निःशुल्क मिली है। सुरक्षा को देखते हुए भी पूरे इंतजाम दिखाई दे रहे हैं परीक्षा केंद्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर ही बैरिकेडिंग की गई है|

    #haryana #cet #ambala #roadways

  • Pic(2)(2)EDIN.jpeg
    26/07/25 |

    भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज वियतनाम के डा नांग पहुंचे

    आरएस अनेजा, 26 जुलाई नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना के दक्षिण पूर्व एशिया में चल रहे ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के एक अंग के रूप में  पूर्वी बेड़े के भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन, रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (एफओसीईएफ) की कमान में वियतनाम के डा नांग में टिएन सा पोर्ट पहुंचे। जहाजों का वियतनाम पीपुल्स नेवी (वीपीएन) और वियतनाम की पीपुल्स कमेटी ने समारोहपूर्वक स्वागत किया, जो भारत-वियतनाम के गर्मजोशी भरे और बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।

    इस यात्रा के दौरान, रियर एडमिरल सुशील मेनन, सैन्य क्षेत्र 5, वियतनाम पीपुल्स आर्मी, डा नांग पीपुल्स कमेटी और नौसेना क्षेत्र 3 वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। ये मुलाकातें समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और विशेष रूप से नौसेना क्षेत्र में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेंगी।

    दोनों नौसेनाओं के कर्मी प्रोफेशनल बातचीत के व्यापक दायरे में भाग लेंगे, जिसमें परिचालन योजना चर्चा और जहाजों पर ब्रीफिंग शामिल हैं, जिनका उद्देश्य अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त, इस यात्रा में कई सामुदायिक और सांस्कृतिक आउटरीच गतिविधियाँ, दोस्ताना खेल प्रतियोगिताएँ और निर्देशित जहाज पर्यटन भी शामिल होंगे।

    यह तैनाती भारत के 'महासागर' विजन के अनुरूप है और पसंदीदा भागीदार बनने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। वियतनाम की यह यात्रा भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत में नियम-आधारित, समावेशी समुद्री व्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक और मील का पत्थर साबित होगी।

    #indiannavy #mod

  • DSC_2552.png
    26/07/25

    सीईटी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ कड़ी चेकिंग में बीच परीक्षार्थियों ने किया प्रवेश

    अम्बाला 26 जुलाई - सीईटी की लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की चेकिंग के बीच परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर प्रवेश किया। अम्बाला छावनी में 15 लोकेशन पर 19 परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने प्रवेश करते ही अपनी बायोमेट्रिक करवाई, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही, केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों के हाथ से धागे भी उतरवाने के बाद प्रवेश करवाया गया। वही दूसरी ओर परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी तरीके से करने के लिए धारा 136 के आदेश भी जारी किए गए। पहली परीक्षा शुरू होने के साथ - साथ ही दूसरी परीक्षा के परीक्षार्थी भी अपनी केंद्रों पर पहुचते हुए नजर आए।

    #ambala #cet #exam #haryana

  • 198095_HomePage_47b01729-2835-43f7-a17f-fc48b6cbd1dd.jpeg

    गैर मान्यता प्राप्त नशामुक्ति केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में शुक्रवार को जयपुर कलेक्ट्रेट  में आयोजित नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को गैर मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने औरप्रभावी कार्रवाई करने  के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में युवाओं को नशे की लत से दूर करने और दूर रखने के लिए कार्ययोजना का  क्रियान्वयन के निर्देश दिये।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वालों के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं के पास स्थित दुकानों पर तम्बाकू उत्पाद बेचने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। दवा दुकानों की जांच करने एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, तय सीमा से अधिक दवा बिक्री, बिना लाइसेंस के दवा बिक्री सहित समस्त प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ भी  प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

     जिला कलक्टर ने औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को  जिले की शत प्रतिशत दवा दुकानों  पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दुकानदारों को प्रेरित करने के निर्देश दिये। औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले दवा विक्रेताओं के खिलाफ लाइसेंस निलंबन एवं निरस्त करने की कार्रवाई की  जा रही है। कलेक्टर ने युवाओं को नशे की जद में आने से बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

    उन्होंने नशा मुक्त जयपुर अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार— प्रसार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक युवाओं को अभियान के तहत ई-शपथ लेने के लिए प्रेरित करने भी निर्देश दिये।

    जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि कोटपा अधिनियम, 2003 सिगरेट और तंबाकू से जुड़े उत्पादों पर नियंत्रण रखने के लिए बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना, तंबाकू बेचना और तंबाकू से जुड़े विज्ञापन करना मना है। कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है।  18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू एवं इससे बने नशीले पदार्थ बेचना निषेध है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष जागरूकता अभियान ऑपरेशन नॉक आउट चलाया जा रहा है।

    बैठक में जानकारी दी गई कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत नारकोटिक्स के मुकदमे के अपराधियों के विरुद्ध वित्तीय जांच करने का प्रावधान है। एक्ट के प्रावधानों के तहत इस मुकदमे के 6 साल पूर्व तक की अवधि में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों, चाहे वह परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर हो अथवा बेनामी हो, को सीज अथवा फ्रीज किया जा सकता है। एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा में बरामद मादक पदार्थों के तस्करों एवं ऐसी प्रवृत्तियों में अभ्यस्त तस्करों को एक साल तक जेल में निरुद्ध करने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आमजन मानस पोर्टल अथवा हेल्पलाइन नंबर 1933 पर ऐसे अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को जिले में बिना लाइसेंस के संचालित अवैध नशामुक्ति केन्द्रों पर प्रभावी कार्रवाई के एवं नवजीवन योजना के चिन्हित व्यक्तियों परिवारों को योजना के लाभांवित करने के लिए निर्देशित दिये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198097_HomePage_cbde0a81-9d79-4deb-87cb-92f99c189d64.jpeg

    पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश पारदर्शी और मेरिट के आधार पर हो

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ. समित शर्मा ने आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाली राजस्थान प्री वेटरिनरी टेस्ट का आयोजन पूर्ण पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैं।

    डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में इस परीक्षा के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय, (राजुवास) बीकानेर/ जोबनेर, जयपुर के संघटक पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालयों एवं संबद्ध वेटरिनरी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था, स्टाफ, आवश्यक सुविधाओं आदि की भी समीक्षा की गई। 

     डॉ. समित शर्मा ने  कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,  दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा और प्रवेश की पूरी प्रक्रिया केंद्रीकृत होगी। राज्य सरकार परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की शुचिता के बारे में बहुत गंभीर है, अगर कोई भी अप्रिय मामला कहीं भी सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान प्री वेटरिनरी टेस्ट की परीक्षा 3 अगस्त को प्रदेश के चार शहरों उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर के 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। शासन सचिव ने निर्देश दिए कि इन केंद्रों पर शुचितापूर्ण परीक्षा की  सारी माकूल व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने राजुवास प्रभारी को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले मानक संचालन प्रक्रिया जारी हो जानी चाहिए। डॉ शर्मा ने सीटों की हेराफेरी की किसी भी सम्भावित घटना को रोकने के लिए एक सेल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा डिप्लोमा कार्यक्रम के संचालनकर्ता कॉलेजों की संबद्धता तभी करें जब वे राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परिषद के सभी मानकों को पूरा करते हों।

     डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परिषद के मानदंडों पर काम करना होगा, इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं हो। 

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक सभी कॉलेजों को वेबसाइट पर बायोमीट्रिक अटेंडेंस  प्रदर्शित करनी होगी, अध्यापकों की पारदर्शी सूची प्रदर्शित करने आदि नियमों का पालन करना होगा अन्यथा कॉलेजों की असंबद्धता के लिए राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परिषद को अनुशंसा भेज दी जाएगी। उन्होंने सभी कॉलेजों को सभी प्रकार के उपकरण और औजार की उपलब्धता और उनका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि कॉलेज के संचालन में भी पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए कि पूरे सत्र का कैलेंडर पूर्व में ही तैयार करें और उसकी अनुपालना भी सुनिश्चित करें।  सत्र समय पर प्रारंभ हों और समय पर समाप्त होना भी सुनिश्चित हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198098_HomePage_b904bdfa-d09b-4449-b112-b73332142449.jpeg

    राज्य में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने की बनेगी कार्ययोजना

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    राज्य में क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने और प्राकृतिक गैस के प्रदेश में ही औद्योगिक उपयोग की कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रमुख सचिव खान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने शुक्रवार को सचिवालय में पेट्रोलियम विभाग, ऑयल इण्डिया, ओएनजीसी और कैयर्न वेदान्ता के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में तेल और गैस के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीक को अपनाने और एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 60 से 61 हजार बैरल क्रूड ऑयल और लगभग 3.2 मिलियन घन मीटर प्राकृतिक गैस का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है।

    रविकान्त ने कहा कि तेल उत्पादक कंपनियां प्रदेश के सीमेंट प्लांटों विशेषकर जैसलमेर में स्थित प्लांट्स में ग्रीन उर्जा के रुप में गैस की उपलब्धता और उपयोग की संभावनाओं को तलाशे। इससे प्रदेश में उत्पादित प्राकृतिक गैस का प्रदेश में ही औद्योगिक उपयोग हो सकेगा और इससे उत्पादक कंपनियों को यहीं पर बाजार और सीमेंट कंपनियों को सस्ती व हरित उर्जा प्राप्त हो सकेगीं। इसके लिए निदेशक पेट्रोलियम को भी समन्वय व सहयोग के निर्देश दिए।

    प्रमुख सचिव रविकान्त ने बताया कि राज्य के बाड़मेर-सांचोर बेसिन में केयर्न वेदान्ता, जैसलमेर बेसिन और बीकानेर-नागौर बेसिन में ऑयल इण्डिया और ओएनजीसी कच्चे तेल और गैस का उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों बेसिन में तेल और गैस के प्रचुर भण्डार को देखते हुए खोज और उत्पादन में नई तकनीक अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सीएसआर गतिविधियों को भी विस्तारित करने पर जोर दिया।

    कैयर्न इण्डिया की और से परियोजना निदेशक विनय माथुर, एक्स्पलोरेशन प्रमुख राजकुमार यादव, कॉरपोरेट अफेयर प्रमुख शाश्वत कुलश्रेष्ठ और राहुल दत्त माथुर ने कैयर्न की परियोजनाओं, भावी कार्यक्रमों और सीएसआर गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह से ऑयल इण्डिया के ईडी आरएफ संजय वर्मा, संजय धीरज रितुपर्ण शर्मा और पंकज मलिक ने प्रजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान प्रगति और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। ओएनजीसी के जीजीएम बेसिन मैनेजर विकास मोहन, सीजीएम तरुण कुमार और जीएम प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि ओएनजीसी द्वारा उत्पादन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है और अगस्त माह से क्रियान्वयन आरंभ हो जाएगा।

    पेट्रोलियम निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि राज्य में इन कंपनियों से गत वित्तीय वर्ष में 2688 करोड़ 91 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य मेंगत वर्ष 24.88 ​मिलियन बैरल क्रूड ऑयल   व 1250.82 मिलियन घन मीटर गैस का उत्पादन हो रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198103_HomePage_65aeb891-b665-43d9-b311-5ed035b45951.jpeg

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    सिरोही जिले के प्रभारी एवं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने मनोरमा गौलोक तीर्थ नंदगांव परिसर (केशुआ) में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम तथा हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

    इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सभी को प्रकृति से जोड़ने, उसके संरक्षण के प्रयास करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात करते हुए ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ लगाए हुए पेड़ों का संरक्षण भी अति आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ों को नही काटने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने गौशाला के वृहद परिसर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198106_HomePage_d4218f0c-3184-492d-96ff-c92978cb999f.jpeg

    शिक्षा के लिए कालीबाई के बलिदान का सदैव किया जाएगा स्मरण

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। नेशन फर्स्ट का ध्येय लेकर संवेदनशीलता के साथ देश की प्रगति में सहभागी बनकर युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग सही दिशा में कर सकते हैं।

    वासुदेव देवनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को उदयपुर जिले के रविन्द्रनाथ टैगौर महाविद्यालय सभागार में आयोजित वीर बाला कालीबाई प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज का समय नवाचारों का समय है जिसके बल पर युवा आधुनिक दौर में तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागी बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलम्बी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए विभिन्न योजनाएं प्रारम्भ की हैं। युवाओं को चाहिए कि इन योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वावलम्बी बनें और दूसरों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम बनें। चर्चित खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए देवनानी ने कहा कि युवा अधिक से अधिक संख्या में खेल से जुड़ें और अपनी ऊर्जा का उपयोग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें।

     बाबूलाल खराड़ी ने याद किया काली बाई का बलिदान—

    शिक्षा और शिक्षक को बचाने के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाने और अपनी जान देने वाली वीर बाला काली बाई के बलिदान का स्मरण करते हुए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा को लेकर अपना सर्वाच्च बलिदान देने वाली काली बाई विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

     उदयपुर जिले की 800 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित—

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र की 800 युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिले भर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी, विश्वविद्यालयों के गोल्ड मेडलिस्ट, एग्रीकल्चर, मेडिकल, फार्मेसी, एनएसएस, एनसीसी, खेलों में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198107_HomePage_4ebe4e7e-08c9-45fd-9421-5dddb338f3a3.jpeg
    26/07/25

    छोटे-छोटे प्रयास देते हैं दीर्घकालिक पर्यावरणीय सुधार में योगदान

    एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयुपर।

    पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए झूलेलाल सेवा समिति एवं सिंधी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुलाबबाग, उदयपुर में एक विशेष तुलसी पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जैसे तुलसी पौधा लगाना आदि दीर्घकालिक पर्यावरणीय सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 26/07/25 |

    आज (26 जुलाई, 2025) खेल जगत की प्रमुख खबरें

    आज (26 जुलाई, 2025) खेल जगत की प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * इंग्लैंड बनाम भारत, चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट में जो रूट ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों जैसे पोंटिंग और द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में इंग्लैंड का दबदबा रहा है और भारत की गेंदबाजी पर सवाल उठे हैं।

    * जो रूट का शतक: जो रूट ने एक और शतक जड़ा और इस मामले में अब वह केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। उन्होंने ब्रैडमैन, स्मिथ और पोंटिंग के रिकॉर्ड भी तोड़े।

    * जसप्रीत बुमराह की फिटनेस: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मैनचेस्टर में उनकी गेंदबाजी में धार और गति की कमी दिखी है।

    * ऋषभ पंत की चोट: ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट के दौरान पैर में चोट लगी है, जिससे उनकी आगे की भागीदारी पर संदेह है। चोट को गंभीर बताया जा रहा है।

    * वेदा कृष्णमूर्ति का संन्यास: भारतीय क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

    * पाकिस्तान टीम की घोषणा: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

    * शुभमन गिल की कप्तानी: चौथे टेस्ट में भारत की गेंदबाजी के खराब प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर विशेषज्ञों में मतभेद हैं।

    अन्य खेल:

    * शतरंज: हम्पी और दिव्या के बीच FIDE महिला विश्व कप का फाइनल होगा, जिससे भारत को पहली बार इसका ताज मिलेगा। दिव्या देशमुख महिला विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं।

    * बैडमिंटन: चाइना ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि 17 वर्षीय उन्नति हुड्डा का शानदार सफर समाप्त हो गया है। उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधु को भी हराया था।

    * स्क्वैश: युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वह 2010 के बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय लड़की बनी हैं।

    * फुटबॉल: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के पद के लिए खालिद जमील प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। चौंकाने वाली खबर यह है कि ज़ावी हर्नांडेज़ ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था, हालांकि वित्तीय कारणों से उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया।

    * WWE: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

  • 26/07/25 |

    आज का राशिफल 26 जुलाई 2025 है

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आप अपना काम सुचारू रूप से कर पाएंगे और आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता मिलने वाली है। खर्च पर आप नियंत्रण रख पाएंगे और सरकारी क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। सुख-साधनों की प्राप्ति से प्रसन्न होंगे।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कुछ अचानक से नए काम आ सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में आज सतर्कता बरतने की जरूरत है, अन्यथा परेशानी आ सकती है। घर-परिवार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों से कुछ दूरी थी, तो वह आज दूर हो जाएंगी। भाई-बहन हर काम में पूरा सहयोग करेंगे। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज का दिन परिवर्तन के लिए तैयार रहने का है। करियर में सुधार होगा। आपको नए विचारों और अनुभवों की खोज करने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज आपकी मानसिक चिंताएं कम होंगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

    कन्या राशि (Virgo)

    आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    तुला राशि (Libra)

    आज का दिन करियर के लिहाज से शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और नई योजनाओं पर काम होगा। इससे आमदनी बढ़ने के साथ बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी, पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आपके करियर में सुधार होगा और संतान की उन्नति होगी।

    धनु राशि (Sagittarius)

    आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। करियर में तनाव से बचाव करें। मानसिक चिंताएं रह सकती हैं और महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।

    मकर राशि (Capricorn)

    आप महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं। इस राशि के तहत जन्म लेने वाले लोग मेहनती और व्यावहारिक होते हैं। आपमें जिम्मेदारी और परंपरा की गहरी भावना होती है। जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। पार्टनर के साथ अग्रेसिव होकर कोई फैसला न लें। प्रेम, संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आपके शत्रु परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces)

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग हैं। करियर में सफलता मिलेगी। लाभकारी यात्रा हो सकती है। शिव जी को जल अर्पित करें। आज का शुभ रंग पीला है।

    यह सामान्य राशिफल है और ग्रहों की स्थिति के अनुसार इसमें व्यक्तिगत भिन्नता हो सकती है। अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार दिए गए सुझावों पर ध्यान दे सकते हैं।

  • A-1-25-7-25.jpg
    25/07/25

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह  डॉ. सुमिता मिश्रा ने की सीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

    चण्डीगढ़, 25 जुलाई (अभी) - हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने 26-27 जुलाई, 2025 को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए पंचकूला जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश जारी किए और लापरवाही के प्रति जीरो-टोलरेंस की नीति पर जोर दिया।

     

    डॉ. मिश्रा ने पुलिस को कड़ी निगरानी रखने और उम्मीदवारों तथा उनके अभिभावकों के प्रति विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए  परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुँचने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी उम्मीदवार को कठिनाई होने पर वे सहायता के लिए निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए कि उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की अड़चन आने पर उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं। उन्होंने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्पडेस्क स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

     

    उन्होंने उम्मीदवारों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फर्जी संदेशों, पत्रों या अफवाहों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा ‘‘हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पुलिस या जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।’’ गलत सूचना फैलाने या जाली दस्तावेज़ साझा करने के किसी भी प्रयास पर तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

     

    बैठक में पंचकूला की उपायुक्त सुश्री मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला जिला सीईटी 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पंचकूला, सेक्टर-5 बस स्टैंड से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने के लिए 108 से अधिक बसें तैनात की गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कालका, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी से दो पालियों में विशेष बसें भी रवाना होंगी।

     

    उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर न केवल उम्मीदवारों के लिए बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए भी मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। नकल की संभावना पर अंकुश लगाने के लिए कोचिंग सेंटर और फोटोकॉपी की दुकानें दोनों दिन बंद रहेंगी।

    बैठक के दौरान, पुलिस उपायुक्त, सुश्री सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के 44 परीक्षा केंद्रों पर 550 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए दूरबीन द्वारा छतों से निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ से बचने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन योजनाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी निजी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गलत पार्किंग से सख्ती से निपटा जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

     

    डीसीपी गुप्ता ने कहा कि ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन) और पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) वैन के माध्यम से लाउडस्पीकर से घोषणाएँ छात्रों और जनता को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। सभी पुलिस इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी तरह की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    #haryana #cetexam #reviewmeeting #homedepartment #prepration #danikkhabar #news

  • download (17).jpg
    25/07/25 |

    टीबी रोगि पंजीकरण अभियान, निजी प्रदाताओं की भागीदारी से हरियाणा टीबी-मुक्त होने की ओर अग्रसर

    चंडीगढ़ , 25 जुलाई (अभी) - हरियाणा ने सभी टीबी (क्षय रोग) रोगियों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण नया अभियान शुरू किया है। यह हरियाणा और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू ने आज आधिकारिक तौर पर इस अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर विशेष सूचना बोर्ड लगाए जाएँगे।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के टीबी रोगियों का उनके उपचार की शुरुआत में निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करती है। यह पोर्टल टीबी मरीज़ों की जानकारी के प्रबंधन के लिए भारत की राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रणाली है। यह सभी पंजीकृत टीबी मामलों के निदान, उपचार और अनुवर्ती कार्रवाई को ट्रैक करने में मदद करता है, और देश के टीबी नियंत्रण प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालाँकि, निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का डेटा कभी-कभी पंजीकृत नहीं होता है। इस नए अभियान का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को स्वास्थ्य विभाग को टीबी रोगियों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित करके इस अंतर को घटाना है।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाग लेने वाले निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता इन डिस्प्ले बोर्ड पर अपनी सुविधा का नाम लिखेंगे। इन बोर्डों पर टीबी के 10 प्रमुख लक्षण भी अंकित होंगे, जिन्हें अस्पताल में आने-जाने वाले लोग देख पाएंगे। यदि उनमें कोई लक्षण होगा तो वे अपनी टीबी की जाँच कराएँगे। इससे टीबी नोटिफिकेशन (सूचित होने वाले मामलों) बढ़ने की भी उम्मीद है।

    डॉ. राजेश राजू ने बताया कि निजी क्षेत्र के उन 'अपंजीकृत मरीज़ों' को खोजने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण के बाद, इन मरीज़ों को मुफ़्त दवा, इलाज पूरा होने तक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के तहत 1000 रुपये का मासिक भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। इससे न केवल व्यक्तिगत मरीज़ को मदद मिलती है, बल्कि टीबी के खिलाफ हमारी समग्र लड़ाई को भी बल मिलता है।

    प्रवक्ता ने बताया कि आज, अल्केमिस्ट अस्पताल और पारस अस्पताल इस सुविधा बोर्ड को प्रदर्शित करने वाले पहले निजी प्रदाता बने, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि निक्षय पोर्टल पर टीबी मरीजों की जानकारी दर्ज की जाए और आम जनता लक्षणों के प्रति जागरूक हो सके।

    #haryana #health #tb #scheme #infection #danikkhabar #news

  • IM-1-25-7-25.jpg
    25/07/25

    औद्योगिक क्षेत्रों को प्रोत्साहन के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर काम जारी - उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 25 जुलाई (अभी) - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पर आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने की नीति पर व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार उद्योग आधारित नीतिगत ढांचे को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे प्रदेश में आर्थिक प्रगति, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और सुगम व्यापार का वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

     

    राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गुरुग्राम में हरियाणा फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज निर्माण नीति, 2025 तथा हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग नीति, 2025 के ड्राफ्ट पर संबंधित क्षेत्रों के हितधारकों के साथ परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

     

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने उद्यमियों व स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक सकारात्मक पहल की है। उद्यमियों की सुविधा के लिए इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल के माध्यम से 135 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। इन सेवाओं की उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाती है ताकि समय पर उद्यमियों को विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल सके। हितधारकों के सुझाव मिलने पर इस सुविधा में समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने वेस्ट रीसाइक्लिंग नीति को लेकर कहा कि वर्तमान समय में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के थ्री आर - रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल पर फोकस करते हुए इस नीति को तैयार किया गया है ताकि विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की प्रमुख भागीदारी हो। उन्होंने बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि आपके सुझावों को अंतिम नीति में शामिल किया जाएगा, जिससे हरियाणा को अग्रणी औद्योगिक राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

     

    उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए आधुनिक, नवाचार आधारित और आत्मनिर्भर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसलिए नए-नए क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए अलग से नीतियां व विकासोन्मुखी कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

     

    #haryana #ministry #raonarbirsingh #danikkhabar #news #bjp

  • 4.jpeg

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से शाहबाद जीटी रोड पर बने या बन रहे गोदाम/वेयरहाउस के मापदंड जांचने के लिए डीसी को निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गोदाम/वेयरहाउस को जीटी रोड से दिए गए कटों के मापदंड में जांचने को कहा

    मंत्री अनिल विज ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट एक माह में देने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिंग रोड क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ मॉडल तैयार करने के निर्देश भी दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़ 25, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से शाहबाद तक नेशनल हाईवे 44 (जीटी रोड) के साथ लगती भूमि पर बने गोदाम/वेयरहाउस के निर्धारित मापदंड जांचने तथा इन तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे से दिए गए कटों की जांच के निर्देश अम्बाला उपायुक्त को दिए है। उन्होंने चार सदस्यीय कमेटी का गठित कर इस मामले में एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला से शाहबाद तक जितने भी गोदाम/वेयरहाउस बने हुए है या बनाए जा रहे हैं उनकी जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि गोदाम/वेयरहाउस निर्माण में क्या सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड या दिशा-निर्देशों की पालना की गई है। क्या गोदाम/वेयरहाउस के निर्माण में संबंधित विभाग से सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) लिया गया है या नहीं, की जांच की जाए।

    इसके अलावा, मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे-44 जीटी रोड से अलग-अलग स्थानों पर बने गोदाम/वेयरहाउस तक जाने के लिए सड़क पर दिए गए कटों की भी जांच के निर्देश दिए है। गोदाम/वेयरहाउस के लिए जो कट दिए गए हैं क्या उनके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति ली गई है या नहीं। इस पर भी जांच को मंत्री द्वारा कहा गया है।

    इन मामलों की जांच के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डीसी अम्बाला को एक चार सदस्यीय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए है। कमेटी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार, एसडीएम अम्बाला छावनी तथा नगर परिषद के ईओ को शामिल किया जाएगा। मंत्री अनिल विज ने जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिंग रोड क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में बन रही लगभग 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही है उन पर कलोवर लीफ मॉडल एक सप्ताह में तैयार करने के लिए डीसी अम्बाला को निर्देश दिए हैं।

    मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार और एसडीएम अम्बाला छावनी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड को जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही है उन्हें क्रॉस करने का कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण हर क्रॉसिंग पर जाम व दुर्घटना का खतरा संभावित रहता है। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी रिंग रोड का मौका देखकर रिपोर्ट तैयार करे कि सभी क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ का मॉडल तैयार किया जाए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश डीसी को दिए हैं।

    #anilvij #ambala #haryana

  • M-1-25-7-25.jpg
    25/07/25

    हर स्कीम को सफल बनाना हमारा उद्देश्य, जिस स्कीम में काम नहीं उसको बंद करें - केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

    चण्डीगढ़, 25 जुलाई - केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से कहा कि हमें हर स्कीम को सफल बनाना है, जिस स्कीम में कोई काम नहीं है उसको बंद करवाने के लिए लिखें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिये। किसी भी योजना में सुधार के लिये कोई सुझाव है तो उसे जरूर बतायें। योजना में संशोधन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य भी गरीबों, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। नियम-कानून जनता के भले के लिये बनाये जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं की गति तेज करें और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर दें।

    केंद्रीय मंत्री आज पानीपत में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में शामिल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर मामले को हल करने के लिए यथासंभव कदम उठाये जायें।

     

    बीएसएनएल व अन्य कंपनियों द्वारा आम जनता को दी जाने वाली सुविधाओं की हो समीक्षा

     

    केन्द्रीय मंत्री ने बैठक में बीएसएनएल अधिकारी से जानकारी मांगी, बीएसएनएल अन्य प्राईवेट कंपनियों के मुकाबले आम जनता को क्या सहयोग दे रहा है, बीएसएनएल की क्या-क्या स्कीम है। अधिकारी के जवाब से संतुष्टिड्ढ ना मिलने पर केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में इसकी पूरी विस्तार से जानकारी लेकर आएं।


    धान की सीधी बिजाई के लिए करें किसानों को जागरूक

     

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई के लिए प्रति एकड़ 4500 रूपये देने का प्रावधान किया है ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो, इसके लिए सरकार की मंशा है कि पानी की ज्यादा से ज्यादा बचत हो सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को भी कहा कि वह इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।

     

    बेरोजगार करें वीटा बूथ के लिए आवेदन

     

    केन्द्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि जो युवा बेरोजगार हैं वह स्वरोजगार के लिए वीटा बूथ खोल सकते हैं, इसके लिए उन्हें मुख्य स्थानों पर बूथ के लिए जमीन देखनी होगी।

     

    पात्र बीपीएल परिवार के नाम सूची से ना हटाएं जाए, इसकी जांच करें अधिकारी

     

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ ऐसे परिवार हैं जो बहुत गरीब हैं और वह बीपीएल के लिए पात्र हैं, उनके परिवार पहचान पत्र में गलती से कई--कई गाड़ी चढ़ाई गई हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी जांच करें और जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही भी करें और पात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची में दर्ज करें।

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए और कमेटी के सदस्यों को कहा कि वह धरातल पर जाकर इसका सर्वे करें, यदि किसी योग्य व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलता तो उसका नाम जुड़वाएं और जो गलत तरीके से स्कीम का लाभ ले रहा है उसका नाम हटवाएं।

     

    केन्द्रीय मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे यह पता चल सके स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) क्या कार्य करता है, कौन सा उत्पाद तैयार करता है, तैयार उत्पाद का क्या प्रमाणीकरण कराया जाता है। उन्होंने बनाए गए उत्पाद को बेचने के लिए पानीपत में सांझा बाजार बनाने के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए।

     

    इस अवसर पर बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, कमेटी के सदस्यों सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #haryana #delhi #minister #energyministery #scheme #project #dainkkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-07-25 at 3.47.48 PM.jpeg
  • sp sir briefing.jpeg
    25/07/25

    सीईटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम, 535 पुलिसकर्मी तैनात - एसपी

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिनांक 26 व 27 जुलाई 2025 को सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिला अम्बाला मेें इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए है। आज 25 जुलाई 2025 को एस पी अम्बाला ने परीक्षा के सम्बन्ध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना तथा परीक्षा संस्थानों पर तैनात ईन्चार्जो को ब्रीफ कर उचित दिशानिर्देश दिए।


    एस पी अम्बाला ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता बरते हुए अपने व्यवहार को अच्छा रखकर अव्वल ड्यूटी करने के दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा परीक्षा ड्यटी के दौरान किसी भी कर्मचारी की लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा।


    जानकारी देते हुए एस पी अम्बाला ने बतलाया कि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम करते हुए परीक्षा संस्थानों, मुख्य चैक-चैराहों व बस स्टैण्ड वगैरह पर 535 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इस दौरान अम्बाला पुलिस द्वारा डाॅयल-112 गाडियाँ, पीसीआर, राईडर को भी परीक्षा ड्यूटी के दौरान परीक्षार्थियों की सहायता के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए है।

    उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रांे पर पहुँचने बारे या जानकारी ना होने बारे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो तुरन्त उनकी सहायता कर सम्बन्धित केन्द्र बारे जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अम्बाला पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी परिस्थिति में डाॅयल-112 पर काॅल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

    #ambala #police #cet #dial112 #haryana

  • 1.jpeg

    गोल्ड लोन रिकवरी में गड़बड़ी के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महेशनगर पुलिस को जांच व मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कराटे स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी को पदक पहनाकर सम्मानित किया व 11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना व कार्रवाई के निर्देश दिए

    चंडीगढ़/अंबाला 25, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    छावनी प्रतापनगर से आई महिला ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने कुछ समय पूर्व एक निजी फाइनेंस कंपनी से 2.80 लाख रुपए गोल्ड लोन लिया था और इसके बदले लगभग 12 तोले सोना दिया था। उसने नियमित तौर पर किश्त कंपनी में जमाई कराई। महिला का आरोप था कि कंपनी की पूर्व मैनेजर ने उसकी किश्त कंपनी में जमा नहीं कराई और गड़बड़ी की जिस कारण कंपनी अब उससे 8 लाख रुपए मांग रही है। मंत्री अनिल विज ने मामले में महेशनगर थाना पुलिस को मामले में जांच व कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

    इसी प्रकार गोबिंदनगर निवासी महिला ने बिजली की तारों को क्षेत्र में कसवाने की मांग की जिसपर मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद एसडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री अनिल विज के समक्ष एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उन्हें अप्रैल माह से अब तक वेतन नहीं मिला है जिसपर मंत्री विज ने स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ई-रिक्शा चालकों ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि वह अपना ई-रिक्शा बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास लगाते है और सवारियां मिलने पर चलाते है। मगर कुछ लोग उन्हें नाजायज तौर पर परेशान कर रहे हैं और धमका रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में पड़ाव थाने के एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह बोह निवासी व्यक्ति ने खंभे में करंट आने, महेशनगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने व अन्य मामले आए जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    मंत्री अनिल विज ने कराटे में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी को पदक पहनाकर सम्मानित किया व 11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली गांव धनकौर निवासी खिलाड़ी पारूल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में खेलों की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध है जिसका खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप उसे 11 हजार रुपए प्रदान किया। गौरतलब है कि ने गत दिनों ऊना में संपन्न हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पारूल ने रजत पदक जीता था।

    #anilvij #ambala #currentnews

    ---------------------------------

  • 197997_HomePage_c31ac160-5bac-4d02-bd07-1cd2ad3e8e20.jpeg
    25/07/25

    उपमुख्यमंत्री ने किया जैसलमेर स्थित वॉर म्यूजियम का अवलोकन

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को अपने जैसलमेर प्रवास के दौरान परिवार सहित जैसलमेर स्थित वॉर म्यूजियम का अवलोकन किया। उन्होंने वहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बलिदान को नमन किया।

          इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वॉर म्यूजियम केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि यह मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों की अमर गाथाओं का जीवंत प्रतीक है। यहां आकर देशभक्ति, शौर्य, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्भुत अनुभव होता है।

             उन्होंने कहा कि युद्ध इतिहास में दर्शाए गए वीरता के किस्से आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह स्थल हमें यह याद दिलाता है कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, और उनका यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

             उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने वॉर म्यूजियम में प्रदर्शित युद्ध सामग्री, चित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों का भी अवलोकन किया और उसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्मारक युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

             इस दौरान जिला प्रशासन एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा वॉर म्यूजियम की विशेषताओं की जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198000_HomePage_33ae69a9-fdfe-4f03-b142-0bdb8807d556.jpeg

    जिम्बॉब्वे में अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का रखा प्रस्ताव

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    केंद्रीय वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने जिम्बाब्वे में आयोजित रामसर कॉप-15 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा है।

    भूपेंद्र यादव ने वेटलैंड कन्वेंशन की महासचिव डॉ. मुसोंड़ा मुंम्बा से मुलाकात कर उनके समक्ष सिलीसेढ़ झील के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी साझा करते हुए सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा है। रामसर स्थल के रूप में नामित होने पर सिलीसेढ झील को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता, संरक्षण प्रयासों में वृद्धि और सतत विकास तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अवसर मिलेंगे।  

       उल्लेखनीय है कि 91 रामसर स्थलों के साथ भारत में अब एशिया में सबसे अधिक रामसर साइटें हैं। हाल ही में राजस्थान के फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थल घोषित किया गया है। भारत ने वेटलैंड कन्वेंशन के समक्ष अरुणाचल प्रदेश के ग्लो लेक, बिहार के गोगाबिल लेक, गुजरात के छारी ढांड वेटलैंड रिज़र्व और गोसाबरा वेटलैंड को भी रामसर स्थलों की सूची में सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा है। रामसर साइटों की यह वृद्धि भारत की आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रामसर साइटों की संख्या में वृद्धि, अमृत धरोहर जैसी पहल और वेटलैंड शहरों की मान्यता से यह स्पष्ट है कि भारत वेटलैंड्स के संरक्षण को महत्व दे रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images1.jpg
    25/07/25

    सीईटी की लिखित परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध : डीसी अजय तोमर

    अम्बाला, 25 जुलाई - सीईटी की लिखित परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। अभ्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके है।

    यह जानकारी डीसी अजय सिंह तोमर ने चण्डीगढ़ से वीसी की अध्यक्षता कर रहे पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया को दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने परीक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को दोनों दिन दो चरणों में सीईटी की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में 15 लोकेशन पर 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं तथा सुरक्षा के चाक-चौबंद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला खजाना कार्यालय से समय अनुसार प्रश्र पत्रों को पुलिस की सुरक्षा के साथ परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और परीक्षा उपरांत इन पेपरों पर कोलैक्शन सैंटर तक पहुंचाया जाएगा।
    डीसी ने यह भी बताया कि परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। धारा 163 के आदेश भी जारी किए गए हैं जिसके तहत परीक्षा केन्द्रों के नजदीक कोचिंग सैंटर के साथ-साथ फोटोस्टेट मशीनें भी बंद रहेंगी। स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केन्द्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके साथ-साथ यहां पर मैडिकल कैंप व दिव्यंाग अभ्यार्थियों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी रहेगी। अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। शटल बस सुविधा की उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त ने इस मौके पर लोगों से भी आग्रह किया कि 26 व 27 जुलाई को बाहर यात्रा करने से परहेज करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
    इस मौके पर एडीसी महेन्द्र पाल, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम अमन कुमार,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गौस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #cet #currentnews #haryana

  • Anil Vij 1.jpg

    सामान्य यात्री अब 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में सीईटी परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में सफर कर सकेंगे : परिवहन मंत्री अनिल विज

    परिवहन मंत्री अनिल विज के सुझाव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सहमति दी : अनिल विज

    27 जुलाई को हरियाणा में तीज का त्यौहार, इस दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ करते है आवागमन : विज

    आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण : विज

    चंडीगढ़, 25 जुलाई - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों के अंदर अब आम यात्री भी सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके सुझाव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सहमति/मान लिया है क्योंकि 27 जुलाई को हरियाणा में तीज का त्यौहार है और इस त्यौहार के दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ आवागमन करते है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस बारे में उनके द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री की राय पर सहमति जता दी है। परिवहन मंत्री द्वारा लिखी गई राय के अनुसार मुख्यमंत्री सहमत हो गए हैं क्योंकि तीज-त्योहारों पर आम जनता को असुविधा न हो। इसलिए, जिन बसों का शेड्यूल और रूट सीईटी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है, उनमें आम जनता को भी अब यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

    मंत्री विज ने अपने सुझाव में मुख्यमंत्री को लिखा था कि उनकी राय में यह उचित नहीं है कि 26 और 27 जुलाई को 20% बसें पूरे हरियाणा का भार नहीं उठा सकतीं। चूँकि उस दिन तीज-त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा करते हैं, इसलिए आम जनता के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री सहमत हो गए है।

    उल्लेखनीय है कि एचएसएससी सीईटी की लिखित परीक्षा के लिए यात्रा सुविधा की व्यवस्था के संबंध में परिवहन मंत्री द्वारा एक प्रस्ताव के जवाब में पूछा गया था कि "एचएसएससी द्वारा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की जा रही सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के मद्देनजर, सभी पंजीकृत सीईटी उम्मीदवारों को राज्य भर में परीक्षा में शामिल होने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है"।

    विज के अनुसार यह भी बताया गया कि "हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 27 जुलाई, 2025 को तीज का उत्सव भी है, जो हरियाणा में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर महिलाएं, परिवार और मंदिरों में दर्शन करने के लिए यात्रा करती/करते हैं। इसलिए, आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अत: यह निर्धारित करना आवश्यक है कि आम जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए उनके धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, दिन-प्रतिदिन और अन्य पारिवारिक समारोहों आदि में शामिल होने के लिए क्या वैकल्पिक और विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि इन दिनों उन्हें किसी भी असुविधा और बाधा का सामना न करना पड़े"।

    #anilvij #haryana

  • 198037_HomePage_4c8a80cf-8792-481f-bcaa-f60fbcbcfa69.jpeg

    संसदीय कार्य मंत्री ने शुक्रवार को सुरपुरा बांध का किया अवलोकन

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    संसदीयकार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर में जलसंसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथसुरपुरा बाँध का अवलोकन किया और अधिकारियों से जल भराव क्षमता और वर्तमान जल स्तरकी जानकारी ली।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार समुचित जलापूर्ति की दिशा मेंकृत संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित परियोजनाओं केकार्य तीव्र गति से धरातल पर उतर रहे हैं। 

    जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक बढ़ाई गई जोगाराम पटेल ने कहा कि राम जल सेतुलिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और देवास परियोजना जैसी विभिन्न परियोजनाओं काकार्य पूर्ण होने पर पेयजल, कृषि एवं उद्योगों के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक के लिएबढ़ाई है, जिससे जेजेएम की लंबित परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर हर घर तक नल से जल पहुंचेगा।  

    सुरपुरा बांध पर्यटक स्थल के रूपमें होगा विकसितसंसदीय कार्य मंत्री नेअधिकारियों को बांध पर सड़क निर्माण, फैंसिंग औरलाइटिंग की व्यवस्था के लिए प्लान बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंनेसुरपुरा बांध क्षेत्र को जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने केलिए आवश्यक आधारभूत अवसंरचना के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सुरपुरा बांध पर जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित सफारीपार्क एवं प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीयलोगों को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

    जोगाराम पटेल ने आरजीएलसी फेज तृतीयके अधीक्षण अभियंता से परियोजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीयअधिकारियों को जोधपुर की भावी पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखकर स्टोरेज क्षमताबढ़ाने के लिए उम्मेद सागर पर अलग से प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए।

    संसदीय कार्य मंत्री ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की माणकलाव- दईजर- बनाड़ 37 गांवों कीपेयजल परियोजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तयसमयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस परियोजना के पूर्णहोने पर विधानसभा क्षेत्र लूणी के 13 गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चितहोगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198036_HomePage_c692cec6-9b92-49f9-b022-6721e854e33f.jpeg

    राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु ने की शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के नव नियुक्त कुलगुरु  प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने मुलाकात की।राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • image0017V0G.jpg

    आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार के लिए बेल से अनुबंध किया

    आरएस अनेजा, 25 जुलाई नई दिल्ली

    रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडारों की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

    यह अनुबंध खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के अंतर्गत है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 25 जुलाई, को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अनुबंध पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया।

    कम से कम 70 प्रतिशत स्वदेशी कंटेंट से युक्त ये अग्नि नियंत्रण रडार लड़ाकू विमानों, हमलावर हेलीकॉप्टरों और दुश्मन के ड्रोन सहित सभी प्रकार के हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे। यह वायु रक्षा रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और भारतीय सेना की परिचालन तत्परता को बढ़ाएगा, साथ ही राष्ट्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।

    यह खरीद, कंपोनेंट के विनिर्माण और कच्चे माल की आपूर्ति के माध्यम से भारतीय एमएसएमई को प्रोत्साहित करके स्वदेशी रक्षा उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #mod #army #iaf

  • download (1).jpeg

    डीआरडीओ ने उन्नत यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिज़न गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया

    आरएस अनेजा, 25 जुलाई नई दिल्ली

    देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाते हुए, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित राष्ट्रीय मुक्त क्षेत्र रेंज (एनओएआर) परीक्षण रेंज में यूएलपीजीएम-वी3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा पहले विकसित और वितरित यूएलपीजीएम -वी2 मिसाइल का उन्नत संस्करण है।

    यूएलपीजीएम-वी3 एक विशिष्ट दोहरे चैनल सीकर से सुसज्जित है जो विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों पर प्रहार कर सकता है। इसे समतल और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दागा जा सकता है। इसमें दिन-रात की क्षमता और प्रक्षेपण के बाद लक्ष्य/लक्ष्य-बिंदु अद्यतन के लिए दो-तरफ़ा डेटा लिंक है। यह मिसाइल तीन मॉड्यूलर वारहेड विकल्पों: विस्फोटक प्रतिक्रियाशील कवच (ईआरए) के साथ रोल्ड होमोजीनियस आर्मर (आरएचए) से सुसज्जित आधुनिक बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने के लिए एंटी-आर्मर; एंटी बंकर एप्लिकेशन के साथ पेनेट्रेशन-कम-ब्लास्ट वारहेड और उच्च घातकता वाले प्री-फ्रैगमेंटेशन वारहेड से सुसज्जित है।

    मिसाइल को एक यूएवी से छोड़ा गया, जिसे एक भारतीय स्टार्ट-अप - न्यूस्पेस रिसर्च टेक्नोलॉजीज, बेंगलुरु द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन कई अन्य भारतीय कंपनियों के लंबी दूरी और उच्च क्षमता वाले यूएवी के साथ यूएलपीजीएम हथियारों के एकीकरण पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। विकास सह उत्पादन साझेदार (डीसीपीपी) - अदानी डिफेंस और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, हैदराबाद) और 30 एमएसएमई/स्टार्ट-अप ने इस अनूठी परियोजना को सफल बनाने में योगदान दिया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूएलपीजीएम-वी3 प्रणाली के विकास और सफल परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और उद्योग भागीदारों, रक्षा उत्पादन कंपनियों (डीसीपीपी), एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता को इस बात का प्रमाण बताया कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों को अपनाने और उनका उत्पादन करने के लिए तैयार है।

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने टीमों, डीसीपीपी और स्टार्ट-अप्स को बधाई दी और कहा कि ऐसे हथियार का विकास समय की मांग है।

    #drdo #mod #indianarmy

    ****

  • 198002_HomePage_e238ea15-45c8-43f1-b31e-a24d44757048.jpeg

    प्रभारी मंत्री ने आमजन से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर "हरियालो राजस्थान – मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान" के अंतर्गत स्मृति वन, सीकर में हार सिंगार, गुलसरी सहित ओषधिये पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर राजस्थान को हरित बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह भावी पीढ़ी को स्वच्छ जल, वायु और जलवायु प्रदान करने का माध्यम भी हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198006_HomePage_9b57b474-31d5-4bf9-82ab-de4c93ae8038.jpeg

    प्रवासी राजस्थानियों के लिए निवेश की नई राह

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान फाउंडेशन ने ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) के सहयोग से  राजस्थान फाउंडेशन की नॉलेज सीरीज के दूसरे एपिसोड के तहत ‘राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) 2024’ पर एक विशेष वर्चुअल सत्र का आयोजन किया। यह संवाद प्रवासी राजस्थानियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें भारत सहित अमेरिका, यूएई, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, सिंगापुर, जापान जैसे देशों से प्रवासी उद्यमियों व निवेशकों ने भागीदारी की। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य प्रवासी निवेशकों को राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप निवेश प्रोत्साहन योजना RIPS 2024 के तहत मिलने वाले लाभों व प्रावधानों से अवगत कराना था। सत्र के दौरान राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, बीआईपी के आयुक्त श्री सुरेश ओला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    इस योजना के तहत किए गए निवेश पर सब्सिडी, टैक्स छूट, भूमि आवंटन में प्रोत्साहन, बिजली दरों में रियायतें और सिंगल विंडो सिस्टम जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। इनकी जानकारी प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को दी गई। सत्र में यह भी बताया गया कि इस योजना में स्टार्टअप्स, एमएसएमई, महिला व युवा उद्यमियों के लिए अतिरिक्त लाभों के साथ-साथ टेक्सटाइल, आईटी, रिन्यूएबल एनर्जी, सेरेमिक्स, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और अन्य सनराइज़ सेक्टर्स को प्राथमिकता दी गई है। यह सत्र प्रवासी राजस्थानियों के लिए निवेश के नए द्वार खोलने और उन्हें राज्य की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

    राज्य के “राजनिवेश पोर्टल” के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई। यह पोर्टल उद्योगों से जुड़ी सभी जानकारियाँ, अनुमोदन प्रक्रियाएँ और आवश्यक सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर एमओयू (MOU) के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है। इसी पहल के माध्यम से राज्य सरकार ने अब तक ₹35 लाख करोड़ मूल्य के एमओयू साइन किए हैं।

    वर्चुअल सत्र के दौरान RIPS 2024 के अंतर्गत MSME और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए गए, जिनमें पात्रता, विस्तार निवेश की शर्तें, केंद्रीय व राज्य योजनाओं के साथ समन्वय, क्लस्टर इंसेंटिव, निजी औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश, आवेदन प्रक्रिया और प्रोत्साहनों की सीमा आदि शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों के स्पष्ट और तथ्यों पर आधारित उत्तर देते हुए यह सुनिश्चित किया कि योजना निवेशकों के लिए व्यावहारिक, पारदर्शी और लचीली है, जिसमें छोटे व मध्यम उद्यमों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। BIP अधिकारियों ने प्रवासी निवेशकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि प्रवासी भारतीयों की उद्यमशीलता को स्थानीय विकास से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198008_HomePage_88da1934-3a32-4d49-ab13-ea25e9283724.jpeg

    राज्य में नगरीय निकायों के पुर्नगठन को लेकर बैठक आयोजित

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में गुरुवार को स्वायत्त शासन विभाग में नगरीय प्रशासन को और अधिक प्रभावशाली, उत्तरदायी एवं समावेशी बनाने की दिशा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में मंत्रीमण्डलीय उप समिति के सदस्य एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राज्यमंत्री वन विभाग संजय शर्मा, राज्यमंत्री सहकारिता गौतम कुमार तथा समिति के संयोजक राज्यमंत्री नगरीय विकास झाबर सिंह खर्रा द्वारा इस बैठक में जोधपुर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग की नगरीय निकायों के पुर्नगठन एवं पुर्नसीमांकन के प्रस्तावों पर समीक्षा एवं चर्चा की गई।

    मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगरीय निकायों के वार्ड सीमांकन/पुनर्गठन में विचलन के संबंध में बताया की पूर्ववर्ती सरकार के समय वर्ष 2019 में राज्य की कुल 196 नगरीय निकायों में वार्ड सीमांकन/पुनर्गठन किया गया था। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नगरीय निकायों के वार्ड सीमांकन/पुनर्गठन में 10 प्रतिशत तक के विचलन का मापदण्ड निर्धारित किया गया था। परन्तु पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदण्ड के पश्चात् भी कुल 196 नगरीय निकायों में से 128 नगरीय निकायों में मापदण्ड से बहुत ज्यादा का विचलन था, जो कि कुल नगरीय निकायों का लगभग 65 प्रतिशत है।

    उन्होंने निकायों के पुनर्गठन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा की यह प्रक्रिया न केवल नगरीय प्रशासन को अधिक संगठित और जनोन्मुखी बनाएगी, बल्कि स्थानीय शासन में पारदर्शिता, समावेशिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    राज्य सरकार डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों की निःशुल्क यात्रा कराएगी

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों का प्रसार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक अभिनव पहल की है। राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासी को राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन से जुड़े उन पांच ऐतिहासिक स्थलों-पंचतीर्थ की निःशुल्क रेल यात्रा कराएगी, जिनसे उनके महान व्यक्तित्व का साक्षात्कार होता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह योजना ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना’ की तर्ज पर संचालित की जा रही है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष और उनका संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान समाज के लिए प्रेरणापुंज है। अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक और आत्मिक उत्थान की दिशा में बाबा साहब के विचार अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार की इस योजना से अनुसूचित जाति के यात्री बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। ये पंचतीर्थ सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों की त्रिवेणी है, जो भारतीय जनमानस का मूल तत्व है। 

    यात्रा के साथ ही आवास और भोजन का व्यय भी वहन करेगी राज्य सरकार —

    इस योजना के अंतर्गत बाबा साहब की जन्मभूमि-महू (मध्यप्रदेश), दीक्षा भूमि-नागपुर (महाराष्ट्र), महापरिनिर्वाण भूमि-दिल्ली/अलीपुर, चैत्य भूमि-मुंबई, इंदू मिल-मुंबई (वर्तमान में स्मारक के रूप में विकसित) की यात्रा करायी जाएगी। इन सभी स्थलों तक यात्रियों को रेल मार्ग से पहुंचाया जाएगा। यात्रा, आवास और भोजन का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। 

    प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन

    योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए तथा उसके पास जनआधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। साथ ही, आवेदक किसी संक्रामक रोग (जैसे कोविड, टीबी) से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आवेदन के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यात्रा के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं।

    यात्रियों के चयन के लिए होगा समिति का गठन —

    योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। यदि आवेदन संख्या अधिक होती है तो यात्रियों का चयन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी या अन्य पारदर्शी माध्यम से किया जाएगा। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट व सूचना पोर्टल पर जारी की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198025_HomePage_4ecf00df-28a5-4a14-8e78-aaf394b344b3.jpeg

    खुशहाली की हुई बारिश, धन्य है राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीसलपुर बांध का पूरा भरना अत्यंत हर्ष का विषय है। यह पहली बार है जब जुलाई माह में बीसलपुर बांध का गेट खोला गया है। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के घटक नवनेरा बांध (इटावा, कोटा) का भरना भी जलापूर्ति के साथ ही कृषि कार्यों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अंचलों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना जैसी विभिन्न योजनाओं तथा इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर के माध्यम से किसान सहित सभी वर्गों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून में अच्छी बारिश होने से निर्बाध और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

    दो वर्षों तक लगातार भरा बीसलपुर —

    उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई 2025 की तारीख ने प्रदेश में नया इतिहास रचा है। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर पहुंच गई। इसके बाद गेट नंबर 10 को 1 मीटर खोल दिया गया, जिससे लगभग 6000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जुलाई में ही बीसलपुर बांध भर गया है। साथ ही, यह पहली बार है कि लगातार दो वर्षों (2024-2025) तक बीसलपुर बांध भरा है। गौरतलब है कि यह बांध परियोजना जयपुर, अजमेर एवं टोंक जिले की लगभग एक करोड़ आबादी को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करती है।

     नवनेरा बांध के तीन गेट खोले गए —

    वहीं नवनेरा बांध भी गुरुवार को पूरा भर गया। इसका लेवल 214 आरएल मीटर पहुंच गया जिसके बाद इसके गेट नंबर 11, 12 व 13 को खोल दिए गए। इससे 600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस निकासी से अपस्ट्रीम में कालीसिंध नदी के आस-पास कुंओं और भूजल के स्तर में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि बांध की कुल भराव क्षमता 226.65 मिलियन क्यूबिक मीटर है एवं बांध की वर्तमान भराव क्षमता 159.87 मिलियन क्यूबिक मीटर है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198026_HomePage_79f7ad87-e583-4789-a618-2b8c92da3d28.jpeg
    25/07/25

    टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगाए टीके

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    जयपुर जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों हेतु गत 14 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष टीकाकरण महाभियान आयोजित कर टीकाकरण से छूटे लाभार्थी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कुल 19 हजार 664 टीके लगाए गए । टीकाकरण सत्रों का जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सघन मॉनिटरिंग और सुपरविजन किया गया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) डॉ. रवि  शेखावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिले में आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन में गुरुवार को चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष टीकाकरण ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमे जयपुर प्रथम में 332  (ग्रामीण), 125 (शहरी) सेशन साइट पर और जयपुर द्वितीय में 358 (ग्रामीण), 47 (शहरी) सेशन साइट पर बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसमे जयपुर प्रथम में गर्भवती महिलाओं व  वंचित बच्चों को 11755 टीके लगाए गए व जयपुर द्वितीय में गर्भवती महिलाओं व वंचित बच्चों को 7909 टीके लगाए गए । इस प्रकार जयपुर जिले में गर्भवती महिलाओं व  वंचित बच्चों को कुल 19664 टीके लगाए गए। 

    उन्होंने बताया कि बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण उन्हें आजीवन कई बीमारियों से बचाकर रखता है। ये टीके बच्चों को 11 बीमारियों यथा पोलियो, निमोनिया, टीबी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, मेनिनजाइटिस, गलघोंटू, खसरा, रूबेला, काली खांसी, रोटा वायरस दस्त जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा की विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिभावक टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 198028_HomePage_f2df7c01-0cfc-4571-aef2-85c41ae5d44a.jpeg

    हरियालों राजस्थान अभियान में लगे पौधों की पूरी देखभाल हो

    एन.एस.बाछल, 25 जुलाई, जयपुर।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जो पौधे लगाए जाएं उनकी पूरी देखभाल हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि सारे पौधे जीवित रहें। उन्होंने पिछले साल लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल विभाग की ओर से लगाएं गए पौधों में से 70 प्रतिशत पौधे जीवित हैं।

    शिक्षा मंत्री गुरूवार शाम को कोटा सर्किट हाउस में जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को हरियाली तीज पर जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर जिले में 16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विभिन्न विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।  संबंधित विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों, विद्यालय परिसरों, खेल मैदानों, अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, संस्थानों एवं शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण कराया जाएगा।

      मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विभिन्न विभाग इस लक्ष्य के अलावा भी अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी जियोटेगिंग की जाए और उनकी देखभाल की पूरी व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग को 6 लाख 32 पौधे लगाने का लक्ष्य अलग सेदिया गया है। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों के साथ साथ सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। निजी शिक्षण संस्थानो की प्रतिनिधियों संस्थाओं से भी चर्चा कर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

      शिक्षा मंत्री ने पीडब्यूडी अधिकारियों को सड़कों के किनारे खाली जगह पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। पीएचईडी द्वारा 18 बडे हैडवर्क्स पर एक-एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही 12 सहायक अभियंताओं को प्रति अभियंता एक-एक हजार पौधे लगाने कालक्ष्य  दिया गया है। ऊर्जा विभाग द्वारा प्रति एईएन 500-500 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को सीड बॉल तैयार करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलक्टर को धुमन्तु और अर्द्ध धुमन्तु परिवारों को पट्टे देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 25/07/25 |

    आज की खेल जगत की प्रमुख खबरें जुलाई 25, 2025

    आज की खेल जगत की प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * ऋषभ पंत की चोट और वापसी: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर के बावजूद उनका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना चर्चा में है। हालांकि, वह अब विकेटकीपिंग नहीं करेंगे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस चोट के चलते पंत के अगले 6 हफ्ते के लिए बाहर होने की आशंका है, जिससे बाकी सीरीज में उनकी भागीदारी पर संशय बना हुआ है। ईशान किशन को उनके कवर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

    * इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत के 358 रनों के जवाब में अच्छी बल्लेबाजी की है। जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, हालांकि दोनों शतक से चूक गए।

    * एशिया कप 2025: एशिया कप 2025 के लिए सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। खबर है कि बीसीसीआई ने न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सहमति दे दी है, और भारत-पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने की संभावना है। यूएई में मुकाबले खेले जा सकते हैं।

    * भारत-इंग्लैंड व्हाइट बॉल सीरीज: अगले साल (2026) भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का ऐलान हो गया है, जिसमें 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

    अन्य खेल:

    * हल्क होगन का निधन: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है।

    * महिला शतरंज विश्व कप: कोनेरू हम्पी ने चीन की लेई टिंगजी को हराकर महिला शतरंज विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला दिव्या देशमुख से होगा। यह एक ऐतिहासिक ऑल-इंडियन फाइनल होगा।

    * बैडमिंटन - चाइना ओपन: 17 वर्षीय उन्नीति हुड्डा ने चाइना ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पीवी सिंधु को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

    * इंडियन सुपर लीग (ISL): अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पुष्टि की है कि इंडियन सुपर लीग इस साल होगी और अगले 10 दिनों में भारतीय टीम के नए कोच की घोषणा की जाएगी।

  • 25/07/25 |

    आज का राशिफल 25 जुलाई 2025, शुक्रवार

    मेष राशि

    आज मेष राशि के जातकों को अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से और पूर्व में किए गए काम से भी लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप अपने बिजनेस में अपनी साख का लाभ उठा पाएंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और अपने खर्चों को संतुलित रख पाएंगे। करियर में आपके काम की सराहना होगी और कोई नया अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

    वृषभ राशि

    आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन से अधिकारी प्रसन्न होंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और दोपहर के बाद आपके सभी काम धीरे-धीरे बनेंगे। कोई भी सौदा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

    मिथुन राशि

    आज चंद्रमा के शुभ योग से मिथुन राशि वालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले आज अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। वित्तीय विषयों को उचित दिशा देंगे और आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। धन संपत्ति बढ़ाने व लक्ष्य साधने में सफलता पाएंगे।

    सिंह राशि

    आज सिंह राशि वालों को करियर में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को आराम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में बहस से बचें और शांति बनाए रखें। प्रेम जीवन में धैर्य रखें। सेहत का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें।

    कन्या राशि

    आज कन्या राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेंगे, और कर्तव्य व सेवा की प्रबल भावना रहेगी।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों पर भी आज भाग्य मेहरबान रहेगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे और निजी मामले आपके पक्ष में बनेंगे। रिश्तों में ऊर्जा बनाए रखें। भावनात्मक मामलों में संतुलन रखें। प्रियजनों में स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। करियर के मामले में दिन बेहद शुभ है, आप अपने काम समय और मेहनत के साथ पूरे करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

    वृश्चिक राशि

    आज वृश्चिक राशि वालों को विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का लाभ मिलेगा। विविध उपलब्धियां बढ़ेंगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। साख और सम्मान बढ़ेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आर्थिक मामले संवरेंगे और शुभ सूचना प्राप्त होगी।

    धनु राशि

    परिवार में सीख सलाह से आगे बढ़ें। अपनों के अनुभव व सलाह का लाभ उठाएं। अहंकार व जिद न करें। परिजनों की सलाह से आगे बढ़ें।

    कुंभ राशि

    आज आप नए आइडिया खोजने और दिलचस्प लोगों से मिलने के लिए उत्सुक महसूस करेंगे। ईमानदार बातचीत आपको काम या स्कूल में काम के टिप्स सीखने में मदद करेगी। जब प्लानिंग अचानक से बदल जाए तो शांत रहें। घूमने-फिरने के लिए ब्रेक आपको स्पष्ट रखेगा। खुशियां साधारण पलों से आती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सैलरी का कुछ हिस्सा अलग रखें और ऑफिस में आपके विचार चमकेंगे।

    मीन राशि

    आज का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त होगा और विवादों से दूर रहें।

    यह सामान्य राशिफल है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता हो सकती है।

  • download (8).jpg
    24/07/25

    सीईटी-2025 परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा 26 व 27 जुलाई को आयोजित की जाने वाली सीईटी-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा सभी जिलों में पुलिस के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में लागू होगी धारा 163 बीएनएसएस

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 बीएनएसएस लगाई जाएगी। सभी जिला पुलिस प्रमुख संबंधित उपायुक्तों के साथ परीक्षा से एक दिन पहले भी परीक्षा केन्द्रों का दौरा करेंगे तथा परीक्षा के दिन स्वयं पैट्रोलिंग पर निकलेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष व बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो। इसके साथ ही जिला उपायुक्तों को परीक्षा के लिए पर्याप्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है।

    ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उचित इंतजाम

    निर्देशों में कहा गया है कि काफी परीक्षार्थी रेल व बस के माध्यम से परीक्षा से एक दिन पहले सांय को संबंधित स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो जाते हैं तथा वहां से ऑटों व टैक्सी के माध्यम से परीक्षा केन्द्र के नजदीक होटल व धर्मशालाओं के लिए जाते हैं। भीड़ के कारण होने वाली अव्यवस्था से बचने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है।

    परीक्षा से एक दिन पहले शहर में लगेंगे नाके व होगी चेकिंग

    उन्होंने निर्देश दिए कि जिला पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा के एक दिन पहले सांय से शहर में नाके लगाकर बाहर से आने वाली सभी संदिग्ध गाड़ियों को चैक करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह कार्य परीक्षा समाप्त होने तक जारी रखा जाएगा।

    पेट्रोलिंग पार्टी व राजपत्रित अधिकारी द्वारा ड्यूटी ब्रीफिंग

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटियो को चेक करने तथा सेंटरों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक संख्या में पैट्रोलिंग पार्टी लगाई जाएंगी। सभी ड्यूटियों को कम से कम राजपत्रित रैंक के अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि परीक्षा केन्द्र के अंदर केवल आधिकारिक व्यक्तियों की ही एंट्री हो। साथ ही परीक्षा हॉल्स में इंवीजिलेटर्स को भी मोबाईल/इलैक्ट्रॉनिक गैजेट रखने की अनुमति नही होगी।

    परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग व दुकानें खोलने पर रहेगा प्रतिबंध

    उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में वाहनों को पार्किंग की अनुमति नही होगी। परीक्षा के दिन केन्द्रों के आसपास मौजूद फोटोस्टेट/प्रिंटिंग की दुकानों को बंद करवाने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान जिला पुलिस द्वारा लोकल वायरलेस नेटवर्क पर ही सूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा।

    डीजीपी की अपील - कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग

    डीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर ने प्रदेशवासियों, अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा पुलिस सीईटी-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    #cetexam #haryana #news #haryanapolice #india #danikkhabar #news #updates

  • 524076467_1312511016902804_3495828240139655023_n.jpg
    24/07/25

    खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने कुरुक्षेत्र में एफसीआई गोदामों पर छापा मारा

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री श्री राजेश नागर ने आज कुरुक्षेत्र स्थित अमीन रोड पर एफसीआई के गोदामों पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान राज्यमंत्री ने अलग - अलग गोदामों में जाकर चावलों की नमी और अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया। इतना ही नहीं अलग - अलग स्टैग से चावलों के सैंपल लिए गए। इन सैम्पलों को जांच के लिए नियमानुसार लैब में भेजा जाएगा।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री श्री राजेश नागर वीरवार को जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अचानक अमीन रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम पर पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री ने एफसीआई के अधिकारियों से चावलों के स्टॉक, रख रखाव, नमी, चावलों को खराब होने से रोकने के लिए किए गए ट्रीटमेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। इस चैकिंग के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा - निर्देश भी दिए।

     

    राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एफसीआई द्वारा वर्ष 2023-24 व 24-25 के सीजन के दौरान 9 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद की थी। इस समय एफसीआई के गोदाम में लगभग 7 लाख 50 हजार चावल के कट्टे रखे हुए हैं। इन गोदामों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसलिए गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया है और चावलों के सैम्पल भी भरे गए है। इन सैम्पलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इस जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

     

    उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश में जहां - जहां भी शिकायत मिलेगी उस शिकायत के आधार पर गोदामों की चेकिंग की जाएगी। अगर कहीं भी किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। श्री नागर ने कहा कि पुराने चावलों का वितरण करने के निर्देश एफसीआई के अधिकारियों को दिए गए है। इस पुराने स्टॉक का वितरण करने के बाद आने वाले सीजन में नए चावल को रखने में दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा चावलों का सही ट्रीटमेंट करने और स्टॉक को जल्द से जल्द क्लीयर करने के निर्देश दिए गए है।

    #raid #food&supply #warehouse #haryana #minister #dainkkhabar #breakingnews

  • EM-1-24-7-25.jpg
    24/07/25 |

    विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारत की मजबूत शिक्षा प्रणाली को परिभाषित कर रही है। देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हरियाणा में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) अग्रणी भूमिका निभाएगा।

    शिक्षा मंत्री आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल किसी संस्थान की शुरुआत का उत्सव नहीं, बल्कि उसकी उपलब्धियों पर विचार करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए दिशा तय करने का अवसर है। यह विश्वविद्यालय युवाओं के भविष्य को संवारने और राष्ट्र एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सीआरएसयू शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और परंपरा का जीवंत उदाहरण है। आने वाले समय में भारत सरकार और हरियाणा सरकार जैसी शिक्षा व्यवस्था की कल्पना कर रही है, उसमें यह विश्वविद्यालय एक अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह संस्थान शोध के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाली संस्था बनकर उभरेगा। इस दौरान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की यात्रा (2014-2025) पर आधारित यूनिवर्सिटी डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति विश्वविद्यालय जनसंपर्क निदेशालय द्वारा प्रस्तुत की गई।  

    इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्य़ालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।

    #haryana #education #india #ministry #dainkkhabar #news

  • CS-1-24-7-25.jpg
  • download (6).jpg
    24/07/25

    हरियाणा में 7 आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण उपरांत नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) – हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के 7 प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण उपरांत नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। ये सभी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण उपरांत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

     

    सुश्री अंकिता पुवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह नियुक्त किया गया है।

     

    श्री अनिरुद्ध यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारनौल तथा हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड का डिप्टी सीईओ तथा उप प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

     

    श्री अभिनव सिवाच को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पिहोवा नियुक्त किया गया है।

     

    श्री आकाश शर्मा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), टोहाना नियुक्त किया गया है।

     

    सुश्री कनिका गोयल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेन्द्रगढ़ नियुक्त किया गया है।

     

    श्री योगेश सैनी को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी नियुक्त किया गया है।

     

    श्री रवि मीणा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तोशाम नियुक्त लगाया गया है।

    #haryana #india #ias #hcs #transfers #danikkhabar #officialorders #goverment

  • P-1-24-7-25.jpg
    24/07/25

    जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और जनता से जुड़े मुद्दों का प्रभावी समाधान निकालना रहा।

     

    बैठक में अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों की जिलावार समीक्षा की गई। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अमृत योजना के तहत जो भी प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, उनकी निगरानी और क्रियान्वयन में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना शहरी बुनियादी ढांचे के सुधार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए है, इसलिए इसमें देरी या कम गुणवत्ता का कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

     

    सीएम घोषणाओं पर तेज़ी से अमल के निर्देश

    बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री गंगवा ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं जनता से किए गए वादे हैं, और उनका समय पर पूरा होना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और तत्काल प्रभाव से उसमें गति लाई जाए।

     

    कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सस्ते टेंडर पर चेतावनी

    मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “अगर कोई ठेकेदार कम रेट पर टेंडर भरता है, तो इसका यह मतलब नहीं कि वह घटिया सामग्री इस्तेमाल करे। हमें अच्छा काम चाहिए। काम की मजबूती और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परियोजना में इस्तेमाल हो रहे मैटेरियल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। इसके लिए समय समय पर सैम्पल लेने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य चल रहा हो, वहां जेई खास नज़र रखे। सीमेंट, सरिया और दूसरी सामग्री उच्च क्वालिटी की होनी चाहिए।

     

    बारिश के पानी की निकासी: ज़िला वार समीक्षा

     

    मंत्री ने प्रदेश में हालिया बारिश के बाद पानी निकासी की स्थिति का भी ज़िला-वार विवरण मांगा। अधिकारियों ने बताया कि किन जिलों में कितनी बारिश हुई, और कितनी देर में पानी की निकासी हो सकी। रणबीर गंगवा ने कहा कि “जल निकासी की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। संबंधित विभागों में बेहतर तालमेल बनाकर काम किया जाए।” इस दौरान भिवानी, लोहारू, सिवानी, आदमपुर, महेंद्रगढ़, कलानौर, सांपला, महम, रानियां, कालांवाली, डबवाली में बारिश के पानी की निकासी में लगे वक्त को लेकर भी रिपोर्ट ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में निकासी और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

     

    5 हजार करोड़ से अधिक के चल रहे कार्य

     

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि इस समय प्रदेशभर में 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट चल रहे है। इन पर कुल 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है, जिनमें कई कार्य सीएम अनाउंसमेंट से जुड़े हैं। इसके अलावा 297 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट्स स्ट्रोम वॉटर के चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो और समयसीमा के भीतर इन्हें पूरा किया जाए।

     

    एमरजेंसी वर्क के लिए SOP लागू करने के निर्देश


    जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश में जनस्वास्थ्य विभाग के होने वाले आपातकालीन कार्यों  के लिए भी चर्चा की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को बनाया गया है। श्री गंगवा ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि एसओपी को हर ज़िले में भेजा जाएगा ताकि किसी भी आपदा, बारिश, सीवर ब्लॉकेज या अन्य स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। इससे कार्य कुशलता बढ़ेगी और विभाग की तत्परता बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर कार्य करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं होगा।

     

    निकाय विभाग और पीडब्ल्यूडी से तालमेल रखे

     

    बैठक में सीवरेज सिस्टम को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सीवरेज की गंदगी का निपटान सही तरीके से हो, इसके लिए स्थानीय निकाय विभाग से तालमेल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीवरेज पाइपलाइन और ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। श्री रणबीर गंगवा ने सड़कों की बार-बार खुदाई को लेकर नाराज़गी जताई और कहा कि “यह गलत प्रथा है कि पहले नई सड़क बना दी जाए और फिर कुछ ही दिनों बाद लाइन बिछाने के लिए उसे तोड़ दिया जाए। पहले से कोऑर्डिनेशन हो कि किस इलाके में सड़क निर्माण से पहले पाइपलाइन, सीवरेज या अन्य कार्य पूरे हो जाएं।”

    #india #haryana #ministers #reviewmeeting #news #updates #danikhabar #goverment

  • download (2).jpeg

    भारत और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आर्थिक और व्यापार समझौता हुआ

    आरएस अनेजा, 24 जुलाई नई दिल्ली

    भारत और यूनाइटेड किंगडम के मध्य गुरुवार आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “साझा समृद्धि की योजना” करार दिया। चेकर्स एस्टेट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुलाकात के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 

    इस दौरान पीएम मोदी ने स्टारमर के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, “यह समझौता भारतीय टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण, समुद्री खाद्य, और इंजीनियरिंग सामान को यूके में बेहतर बाजार पहुंच देगा।” 

    उन्होंने यह भी कहा कि ”भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग के लिए नए अवसर खुलेंगे, जिससे युवा, किसान, मछुआरे, और एमएसएमई लाभान्वित होंगे। दूसरी ओर, यूके के मेडिकल डिवाइस और एयरोस्पेस जैसे उत्पाद भारत में किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे।”

    पीएम मोदी ने कहा, डबल कॉन्ट्रीब्यूशन कन्वेंशन पर सहमति से टेक्नोलॉजी और फाइनेंस जैसे सेवा क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिलेगी, कारोबारी लागत कम होगी, और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। पीएम मोदी ने कहा, “यूके की अर्थव्यवस्था को भारतीय कुशल प्रतिभा का लाभ मिलेगा, जिससे दोनों देशों में निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।”

    #pm #narenderamodi #uk

  • CM-1-24-7-25.jpg
    24/07/25

    शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में अमर शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक गौरवशाली और अत्यंत भावुक कर देने वाला दिन है। हरियाणा की इस वीर भूमि पर हम एक ऐसे महान सपूत को याद कर रहे हैं, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह केवल एक प्रतिमा नहीं है, यह उस अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जो इस इलाके के जवानों की रग-रग में बसा है। शहीद अरविंद सांगवान एक ऐसे युवा थे, जिन्होंने बचपन से ही अपने अंदर देश सेवा का जज्बा पाला था। उनका जन्म झोझूकलां में हुआ और यहीं की मिट्टी ने उन्हें देशभक्ति के संस्कार दिए। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा था। अपने सपने को साकार करने के लिए किए गए अथक परिश्रम से उनका चयन भारतीय सेना में हुआ। वीर सैनिक ने 23 दिसम्बर, 2022 को लद्दाख में 'ऑप्रेशन स्नो लेपर्ड' के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक का बलिदान केवल एक व्यक्ति का बलिदान नहीं होता, यह पूरे राष्ट्र का बलिदान होता है। जब एक सैनिक शहीद होता है, तो उसका परिवार, उसका गांव, उसका राज्य और पूरा देश उस क्षति को महसूस करता है। लेकिन साथ ही, उसका बलिदान हमें यह भी सिखाता है कि कुछ चीजें जीवन से भी बढ़कर होती हैं और वे हैं- हमारा देश, हमारी संस्कृति, हमारी स्वतंत्रता। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को कभी न भूलें, उनके परिवार का सम्मान करें और उनके आदर्शों पर चलें। हमें अपने बच्चों को शहीद अरविंद सांगवान जैसे वीरों की कहानियां सुनानी चाहिए, ताकि वे भी देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात कर सकें।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शहीदों के परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। हमने उनके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। भूतपूर्व सैनिक व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण के लिए सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। शहीदों के परिवारों को वर्ष 2014 में मिलने वाली सहायता राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की है। शहीदों के परिवारों को अनुकंपा आधार पर 406 आश्रितों को सरकारी नौकरी दी है। द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों तथा विधवाओं को वर्ष 2014 में 3 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिलती थी, जिसे हमने बढ़ाकर 10 हजार रुपये मासिक किया है। 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और उनके अनाथ बच्चों तथा 1962, 1965 व 1971 की युद्ध विधवाओं को वर्ष 2014 में मिलने वाली 2 हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 6,200 रुपये मासिक किया है। युद्ध / आतंकवाद तथा अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैन्य कर्मियों को अनुग्रह अनुदान निःशक्तता के आधार पर वर्ष 2014 में मिलने वाली 15 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 35 लाख रुपये तक की है।

     

    #india #haryana #martyrs #inspiration #futuregenerations #daninikkhabar #news #ministers

  • download (1).jpeg
    24/07/25 |

    रूस का एक यात्री विमान चीन की सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त, 49 लोगों की मौत

    आरएस अनेजा, 24 जुलाई नई दिल्ली

    रूस का एक यात्री विमान चीन की सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 49 लोगों की मृत्यु हो गई। इस विमान में 43 यात्री और 6 क्रू सदस्य शामिल थे, जिनमें 5 बच्चे भी थे। बचावकर्मियों ने टिंडा से लगभग 18 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर विमान का मलबा खोज निकाला है।

    बताते है कि विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। लापता विमान अंगारा एयरलाइंस का है। स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि विमान खाबरोवस्क और ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा की ओर जा रहा था, जो चीन की सीमा के निकट स्थित है। टिंडा पहुंचने से पहले विमान रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया।

    #russia #aviation

  • AGM-2-24-7-25.jpg
    24/07/25

    राज्य सरकार आढ़तियों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा करेगी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 24 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार आढ़तियों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा करेगी। आढ़ती, किसानों के मित्र हैं और एक दूसरे के सहयोग से अपने-अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाते हैं।

    श्री राणा आज चंडीगढ़ में आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री अंशज सिंह, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन समेत अन्य अधिकारी तथा आढ़ती एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी है और सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने आढ़तियों की गेहूं की बकाया आढ़त का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया। 

    बैठक में मंडी व्यापारियों की पुरानी दुकानों का नो-ड्यूज, उनके लाइसेंस, मंडी की सफ़ाई व्यवस्था के अलावा मिलर-एसोसिएशन तथा फ्लोर-मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 

    कृषि मंत्री ने सभी व्यापारियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके पूरा किया जाए।

    #haryana #india #agriculture #minister #danikkhabar #news #goverment

  • Untitled-1.jpg

    भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरी, पूर्व सरकारों के समय नौकरी की दुकानें सजती थी : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अंबाला सदर के 47 कर्मचारियों को रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र वितरण

    ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए मैनें काफी संघर्ष किया : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    हम लोगों को खड़ा होना सिखाते हैं, झुकना नहीं : मंत्री अनिल विज

    शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ें : अनिल विज

    चंडीगढ़/अंबाला 24, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है जिस कारण काबिल लोगों इस क्षेत्र में आ रहे है। पूर्व की सरकारों में तो नौकरी की दुकानें सजती थी।

    मंत्री अनिल विज आज हरियाणा सरकार द्वारा अधिनियमित सेवा सुरक्षा कानून 2024 के अंतर्गत नगर परिषद अंबाला सदर के 47 कर्मचारियों को रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र वितरण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र पाने वाले लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों का भविष्य जहां सुरक्षित होगा, वहीं 58 वर्ष तक वह अपनी सेवाएं नगर परिषद में दे सकेगें।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने हरियाणा का इतिहास बदल दिया है, हमने हरियाणा के इतिहास को बदलने का काम किया। अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया। वह वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति कर रहे है। उन्होंने देखा है कि पहले की सरकारों में नौकरी के लिए दुकानें लगती थी, बड़ी-बड़ी राशि देकर नौकरी देने के भी आरोप लगते रहे हैं। सरकार नहीं दुकानदारी थी जहां माल बिकता था। परिवार व क्षेत्रवाद का बोलबाला था, इतना ही नहीं लोग अपने मकान या जमीनें बेचकर अपने बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए मजबूर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही इस इसपर अंकुश लगाने का काम किया। हमने पर्ची-खर्ची को बंद किया, आज जो काबिल है पढ़ा-लिखा है उसे ही नौकरी मिल रही है। इसका लाभ यह हुआ है कि जो काबिल आदमी है उसे ही नौकरी मिल रही है। सिस्टम में पारदर्शिता है। मगर जो नाकाबिल लोग सिफारिशों के आधार पर लगे हैं उन्होंने प्रदेश सरकार को आगे बढ़ने नहीं दिया।

    ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि बीते दिनों उनके आवास पर 20 से 25 युवा आए थे जिन्होंने बताया कि उन्हें नौकरी के लिए कही जाना नहीं पड़ा बिना खर्ची-पर्ची के उन्हें नौकरी मिली है। आज भाजपा सरकार के समय युवाओं को उनकी काबलियत के अनुसार सरकारी नौकरी मिली है।

    ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए मैनें काफी संघर्ष किया : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। अंग्रेजों के समय यह प्रथा चली आ रही थी। ठेकेदारी प्रथा में ठेकेदार लैबर का पैसा तक खा जाता है। उन्होंने इस प्रथा को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी और 2021 एचकेआरएन बनाकर ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया। इन लोगों का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए वर्ष 2025 में विधानसभा में बिल पारित किया गया है कि जिस भी व्यक्ति को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत 5 वर्ष का समय हो गया है, उन्हें सरकार द्वारा गांरटी देते हुए जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र देने का काम किया जा रहा है। अब इन कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कोई भी बाहर नहीं निकला सकता है, यह सरकार द्वारा दी गई गारंटी है।

    हम लोगों को खड़ा होना सिखाते हैं, झुकना नहीं : मंत्री अनिल विज

    कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रमाण पत्र पाने वाले लोगों कहा कि “हम लोगों को खड़ा होना सिखाते है झुकना नहीं”। उन्होंने कहा आज आपकी जिंदगी का बहुत बड़ा पड़ाव है जोकि आज आपकों रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र मिला है। अब आपका भविष्य सुरक्षित हुआ है तथा 58 वर्ष तक अब सेवाएं दे सकेगें।

    शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ें : अनिल विज

    ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अम्बाला छावनी नगर परिषद में काम करने वाले लोग चुनकर आए हैं। उनका नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों से अनुरोध है कि अपने शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए।

    इन कर्मचारियों को मिले प्रमाण पत्र

    प्रमाण पत्र पाने वालों में रमेश, नीलम, अजैब सिंह, कुलदीप, सुरेंद्र सिंह, हैप्पी, अनिल कुमार, नवनीत बग्गा, गौरव, अवनीश, अक्षय, सताम, दीपिका, पवन कुमार, जगीर, राजेंद्र, सुनील, दलेर सिंह, सुमित, वंदना कत्याल, रोजी भोला, आशीष गुप्ता, अतुल मेहता, नवजोत सिंह, जगतार, विजय, मलकीत, प्रदीप, रामकरण, बबू सिंह, कुलविंद्र सिंह, नरेश कुमार, कुलदीप, विरेंद्र, रमेश कुमार, जसबीर, रीतू शर्मा, कुनाल शर्मा, गुलाब, रमन शर्मा, अनुराग शर्मा, प्रवीण कुमार, हरदीप, विशाल, बलकार व प्रोमिला शामिल है।

    कार्यक्रम में यह लोग मौजूद रहे

    इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा, बीएस बिंद्रा, राजीव डिम्पल, बिजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल सहित नगर परिषद के अधिकारी व कई नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #haryana #anilvij

  • download.jfif

    103 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ राजस्थान देश में पहले पायदान पर

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में खान विभाग ने मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजस्थान पूरे देश में मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में पहले पायदान पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में अधिसूचित किए गए प्रावधानों से अब तक पूरे देश में प्रधान खनिज के 500 ब्लॉक आवंटित हुए हैं, इनमें से राजस्थान में ही देश के 20 प्रतिशत से अधिक यानी 103 ब्लॉक आवंटित हुए है। वहीं, राज्य सरकार के गत 18 माह के अल्प कार्यकाल में ही 64 ब्लॉकों का ऑक्शन हो चुका है। इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकार सभी ब्लॉक्स के शीघ्र परिचालन के लिए तत्परता से कार्य कर रही है ताकि प्रदेश में निवेश और राजस्व की वृद्धि अधिक से अधिक हो सके।

    अवैध खनन पर सख्ती, वैध खनन को प्रोत्साहन

    राज्य सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री शर्मा की मंशानुसार खान विभाग ने एक्सप्लोरेशन, डेलिनियेशन, ब्लॉक निर्माण और पारदर्शी ऑक्शन की प्रभावी योजना पर कार्य किया है। जिसके अंतर्गत मिनरल ब्लॉक्स के निस्तारण के संबंध में त्वरित निर्णय लिए जा रहे है। सरकार के गठन के तीन माह के भीतर ही (मार्च 2024 तक) 15 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से कर दी गई। वहीं, वर्ष 2024-25 में अकेले 34 ब्लॉकों की नीलामी कर एक नया कीर्तिमान हासिल किया गया। खान विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में जुलाई तक 15 ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है और 12 ब्लॉकों की प्रक्रिया जारी है। वहीं, खान विभाग ने रॉयल्टी राजस्व में एक नया रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2024-25 में रॉयल्टी राजस्व 9 हजार 228 करोड़ रहा है, जो गत वर्ष से 24 प्रतिशत अधिक है।

     

    पोस्ट-ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल का गठन

    नीलाम किए गए ब्लॉकों को जल्द परिचालन में लाने की दिशा में राज्य सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है ताकि निवेश, रोजगार और राजस्व में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि हो सके। खान विभाग ने जुलाई माह में राजस्व, वन एवं पर्यावरण, भारतीय खान ब्यूरो और स्टेट एनवायरमेंट इम्पेक्ट एसेसमेंट ऑथोरिटी (सिया) सहित संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर लाकर खनिज ब्लॉकों और प्लॉटों के परिचालन को गति देने की अभिनव पहल की है। साथ ही, विभाग ने आगामी नवंबर-दिसंबर तक 10 नई खानों को परिचालन में लाने की रणनीति भी बना ली है। प्रशासनिक अनुमतियों को तेजी से निस्तारित करने के लिए पोस्ट-ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल का गठन भी किया गया है, जो विभिन्न विभागों व स्टेकहोल्डर्स के बीच समन्वय स्थापित कर रहा है।

    राज्य सरकार के प्रयासों की केन्द्र सरकार ने की प्रशंसा

    मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में राजस्थान की उपलब्धि का कारण पारदर्शी और प्रभावी ऑक्शन प्रक्रिया है, जिसकी सराहना केन्द्र सरकार ने भी की है। भारत सरकार के खान मंत्रालय ने इस वर्ष जनवरी में कोणार्क, ओडिशा में आयोजित राज्य खनन मंत्रियों के तीसरे सम्मेलन में खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए राजस्थान को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अब तक की गई नीलामी में 77 ब्लॉकों के लिए माइनिंग लीज और 26 ब्लॉकों के लिए कंपोजिट लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से 75 लाइमस्टोन, 11 आयरन ओर, 5 बेसमेटल, 3 मैगनीज, 2 गोल्ड, 4 सिलियस अर्थ, 2 पोटाश और 1 गारनेट ब्लॉक शामिल हैं। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197912_HomePage_ce0d0324-98ce-4868-ba2d-4fae0bc66ed9.jpeg

    पर्यावरण की रक्षा मानवता की रक्षा है, खेजड़ली की चेतना युगों तक अमर रहेगी

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को जोधपुर जिले की लूणी तहसील स्थित ऐतिहासिक ग्राम खेजड़ली पहुंचकर शहीद अमृता देवी स्मारक पर 363 पर्यावरण शहीदों के स्मारक का अवलोकन किया। उन्होंने इस पावन स्थल को “पर्यावरणीय चेतना का तीर्थ” बताते हुए कहा कि यह स्थल भावी पीढ़ियों को प्राकृतिक संतुलन और संरक्षण का अमर संदेश देता है।

    राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “खेजड़ली का यह बलिदान हमें बताता है कि प्रकृति की रक्षा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कर्तव्य भी है। यह इतिहास नहीं, बल्कि एक प्रेरक ऊर्जा है, जो जलवायु संकट के दौर में मार्गदर्शक बनती है।”

    राज्यपाल बागडे ने गुरु जम्भेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में खेजड़ी के पौधे का रोपण कर नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

    राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “खेजड़ली की गाथा केवल राजस्थान का ही नहीं, सम्पूर्ण मानवता का गौरव है। यह हमें सिखाती है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।”

    इस अवसर पर राज्यपाल के साथ राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “खेजड़ली का बलिदान विश्व का पहला और सबसे बड़ा अहिंसक पर्यावरण जनांदोलन है। इस धरती ने मानव सभ्यता को सिखाया कि प्रकृति के बिना प्रगति अधूरी है।”

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (5).jpg
    24/07/25 |

    हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता की मांग की

    हिमाचल, 24 जुलाई (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से हिमाचल प्रदेश में हवाई सेवा से संबंधित विभिन्न मामलों पर शीघ्रता से कार्य करने का आग्रह किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री से विभिन्न मामलों पर चर्चा की थी।

    पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया है कि कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार के लिए राज्य सरकार लगभग 150 हैक्टयेर भूमि अधिगृहित करेगी और सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 1900 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया गया है तथा 410 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष की वैधानिक अवधि इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रही है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस परियोजना को विशेष आर्थिक सहायता के लिए वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुशंसित करने का अनुरोध किया है। 

    मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि मैसर्ज वैपकोर्स लिमिटेड द्वारा तैयार टैक्नो इकोनोमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट की समीक्षा भी भारतीय विमान पतन द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि इसमें वास्तविक लागत का आकलन अधिक है। उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में एएआई, हिमाचल प्रदेश सरकार और निजी भागीदारी से त्रिपक्षीय समझौते की संभावना तलाशने का भी अनुरोध किया। वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डे का संचालन विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) के तहत होता है जिसके लिए उड़ान संचालन के लिए न्यूनतम दृश्यता पांच किलोमीटर होनी चाहिए। उन्होंने कम दृश्यता की स्थिति में हवाई उड़ानों का सुरक्षित संचालन करने के लिए न्यूनतम दृश्यता मापदंड को वर्तमान पांच किलोमीटर से घटाकर 2.5 किलोमीटर करने के लिए विशेष वीएफआर का प्रावधान करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट हिमाचल का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है इसलिए यहां नाईट लेंडिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कुल्लू और शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा, कांगड़ा एयरपोर्ट की तर्ज पर करवाने के लिए सीआईएसएफ के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य पुलिस की तैनाती की भी मांग की। उन्होंने शिमला एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन का समय दोपहर एक बजे से बढ़ाकर सायं 4 बजे तक करने का आग्रह किया ताकि उड़ानों के संचालन के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला एयरपोर्ट पर दूसरा एप्रेन बनाने का आग्रह किया, जो एटीआर 42/600 प्रकार के विमानों को संचालित करने के लिए उपयुक्त होगा। इससे शिमला एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने और मल्टीपल फ्लाईट्स के संचालन में मदद मिलेगी। उन्होंने शिमला-धर्मशाला-शिमला मार्ग पर एलायंस एयर लिमिटेड की दैनिक उड़ानों को फिर से आरम्भ करने की मांग की। 

    #himachal #cheifminister #india #news #airport #kangra #danikkhabar

  • 197913_HomePage_f1594558-e91b-44cc-83ed-e6dba269f215.jpeg
    24/07/25

    वन राज्यमंत्री ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती पर अलवर शहर स्थित नेहरू गार्डन में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

    संजय शर्मा ने कहा कि अडिग संकल्प, निर्भीक संघर्ष और बलिदान के प्रतीक अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को हमें अपने दिलों में खोजना चाहिए। शहीद आजाद का सपना था कि देश स्वतंत्र होने के साथ देश की सामाजिक बुराइयां दूर हो, देश में भाईचारा व अमनचेन रहे, इसके लिए हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197914_HomePage_505b39e1-465f-440a-8413-2df455842ec3.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने विद्युत दुर्घटना में घायलों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव बीचगांवा पहुंचकर बुधवार प्रातः कावड़ यात्रा के दौरान हुई विद्युत दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों से मुलाकात की।  उन्होंने मृतकों के परिजन को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया तथा चिकित्सालय में भर्ती घायलों से मिलकर उनकी कुशलक्षेप पूछी तथा चिकित्सा प्रभारी अधिकारी को घायलों का मुस्तैदी से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

    संजय शर्मा ने परिजनों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घटना पर मृतकों एवं घायलों के परिजनों के साथ खडी है। उन्होंने जिला सामान्य चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी सवाईराम में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछकर चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये।

     मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता- 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुःखद दुर्घटना का पता लगते ही मुझे तुरन्त मौके पर जाने के लिए निर्देशित किया। उस समय मैं सचिवालय में स्टेट वेटलेण्ड अथॉरिटी की बैठक ले रहा था। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर मैं तुरन्त वहां से रवाना हुआ। साथ ही, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की है। 

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस विद्युत दुर्घटना में दो मृतक गोपाल पुत्र श्री लालाराम प्रजापत एवं सुरेश पुत्र कजौडी प्रजापत के परिजनों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के तहत 5-5 लाख रूपये एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । घायलों को भी मां योजना के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के लिए कनिष्ठ अभियन्ता दिनेश सिंह जाट एवं तकनीकी सहायक तृतीय सोनू की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाये जानेे पर इन दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही, विस्तृत जांच में जो भी अन्य कार्मिक दोषी पाये जाएंगे, उसके विरूद्ध भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197915_HomePage_cf63ac03-4d23-4f38-b76c-35b10e35168d.jpeg

    रामेश्वरम के लिए राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    पुरानी परंपरा है कि हर व्यक्ति को तीर्थ यात्रा जरूर करनी चाहिए। मंदिरों और तीर्थों को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसी वजह से मंदिर या तीर्थ पर जाने से हमारे मन को शांति मिलती है। शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ किए गए काम में सफलता मिलती है। नई ऊर्जा मिलती है। यह बात देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठजन तीर्थयात्रा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने रामेश्वरम-मदुरई के लिए “राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन“ को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

    देवस्थान मंत्री ने कहा कि भारतीय हिन्दू समाज में तीर्थों की असाधारण महिमा है। प्राचीन एवं मध्यकालीन समय में भारतवर्ष में तीर्थयात्राओं के माध्यम से समाज को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त हुए। तीर्थस्थल भारतवर्ष की अखण्डता के जीवंत प्रतीक हैं। भिन्न-भिन्न जातियों एवं सम्प्रदायों के अनुयायी धार्मिक भावना से अभिप्रेरित होकर पारस्परिक भेदभाव को भुलाकर तीर्थ-स्थलों की यात्रा करते हैं। इस प्रकार एक सुदृढ़ सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता की स्थापना होती है।

    776 वरिष्ठजन करेंगे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन—

    देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस ट्रेन के जरिए कुल 11 जिलों- जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनु दौसा, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली जिले के कुल 776 वरिष्ठजनों सहित 800 यात्री रामेश्वरम व मदुरई के लिए रवाना हुए हैं। जयपुर से 550 यात्री व सवाई माधोपुर से 250 यात्री सवार हुए हैं। यह ट्रेन 25 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, धनुषकोटि, ब्रह्मकुंड के दर्शन मुख्य रूप से कराएगी। इसके बाद मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के बाद ट्रेन पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

      एसी ट्रेन में वरिष्ठजनों के लिए विशेष सुविधाएं—

    कुमावत ने बताया कि यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख हेतु एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी अनुदेशक, साथ ही एक डॉक्टर व दो नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे। राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में कुल 14 कोच हैं, जिसमें 10 यात्री कोच हैं। प्रत्येक तीर्थयात्री को तुलसी माला व पटवस्त्र देकर विदा किया गया है। राजस्थान के दुर्ग, पुरासम्पदा, मंदिर, नृत्य, वाद्य, उत्सव, कला आदि वैशिष्ट्य थीम पर अलग-अलग डिब्बों को सजाया गया है। मरुधरा में सूर्योदय व सूर्यास्त की स्वर्णिम आभा को प्रदर्शित करने के लिए इसकी थीम में पीताभ केसरिया रंग को वरीयता दी गयी है। डिजाइन में राजस्थान के राजसी स्वरूप के साथ-साथ मंदिर व शुभत्व के विविध प्रतीकों व चिह्नों का भी प्रयोग किया गया है। डिजाइन में राजस्थान की पहचान बने पशु-पक्षियों को भी विशेष स्थान दिया गया है। इनमें गाय व ऊँट के अतिरिक्त रणथम्भौर के बाघ व तालछापर के कृष्णमृग को भी स्थान दिया गया है। इससे पहले देवस्थान मंत्री ने रिबन काटकर ट्रेन में तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनके लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197916_HomePage_a28304f9-67f5-45b7-9bd2-32deee0011c5.jpeg

    मुख्य सचिव ने बीकानेर हाउस में किया तीजोत्सव—2025 का विधिवत शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में बुधवार को राजस्थानी तीज उत्सव 2025 का शुभारंभ राजस्थान के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने विधिवत रूप से किया। 30 जुलाई तक चलने वाले इस साप्ताहिक तीजोत्सव में राजीविका और रूडा द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाॅल और फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।

                    मेले के शुभारंभ में श्री पंत ने बताया कि इस मेले से दिल्ली में रह रहे अप्रवासी राजस्थानियों सहित दिल्लीवासियों को भी राजस्थान की रंगारंग शैली, सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला से निर्मित उत्पाद, पारंपरिक संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थानी हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आनलाईन खरीदारी हेतु सरकार द्वारा विशेष ‘राजसखी ऐप/पोर्टल’ बनाया गया है जहां पर स्थानीय कारीगर अपने सामान को देश दुनिया में बिक्री के लिए प्रदर्शित कर सकते हैं। श्री पंत ने कहा कि राजीविका, रूडा स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं।

    आवासीय आयुक्त जोगाराम ने बताया कि ‘तीज उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का उत्सव है। यह राजस्थान की रंगारंग कला और शिल्प को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां कलाकार अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

    इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने कहा कि इस हैंडीक्राफ्ट मेले में राजीविका द्वारा उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह क्रॉफ्ट मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि राजस्थान की महिला शिल्पकारों के कौशल और रचनात्मकता का उत्सव है। यह उन्हें एक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और आजीविका को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

    अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि प्रातः 11 बजे से 9 बजे तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे। 24 जुलाई को मेंहदी रैंप वाॅक, राजस्थानी नृत्य और गायन प्रतियोगिता, 28 जुलाई को लैमन स्पून रेस, रस्साकसी और 29 जुलाई को खो-खो और टरबन टाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    मुख्य सचिव को रूमा देवी ने बांधी राखी

    उत्सव के अवलोकन के समय प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर  रूमा देवी ने मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत को राखी बांधकर तीजोत्सव एवं रक्षाबंधन की बधाई भी दी।

    राजस्थान पर्यटन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन—

                    तीजोत्सव के शुुभारंभ के उपरांत राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों ने मशक वादन, खडताल वादन, रिम भवई नृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली, चरी और घूमर नृत्य, भपंग वादन पर अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों को मनमोह लिया। उन्होंने बताया कि 27 व 28 जुलाई को भी सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

       #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    किसानों को दिए जाने वाले भूमि मुआवजे की संशोधित नीति को मंजूरी

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 400 केवी और उससे अधिक क्षमता की नवीन ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण पर पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) से प्रभावित भूमि हेतु किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की संशोधित नीति को स्वीकृति प्रदान की है।

    मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति संवेदनशील निर्णय से अब 400 केवी एवं उससे अधिक ट्रान्समिशन लाइन के निर्माण में अतिरिक्त मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने किसानों की बरसों पुरानी मांग को स्वीकार किया है जिससे भविष्य में किसानों को ट्रान्समिशन लाइनों के पथाधिकार एवं टावर क्षेत्र में उपयोग में आने वाली भूमि का समुचित मुआवजा मिल सकेगा।

    राजस्थान में 8 नवम्बर, 2024 को लागू 132 केवी या उससे ज्यादा क्षमता की नई ट्रान्समिशन लाइन के निर्माण पर पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) से प्रभावित भूमि के बदले मुआवजा नीति में 400 केवी एवं उससे अधिक वोल्टेज की ट्रान्समिशन लाइनों के लिए आंशिक संशोधन किया गया है।

    ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया कि संशोधित नीति से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ प्राप्त होगा जिससे किसानों के खेत में 400 केवी एवं उससे अधिक ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण पर होने वाले नुकसान की समुचित भरपाई हो सकेगी। इससे प्रदेश में अधिक क्षमता की ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण कार्य तीव्र गति से संपादित हो सकेंगे, जिसका लाभ प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को भी अच्छी गुणवत्ता की बिजली के रूप मे मिल सकेगा। 

    ट्रान्समिशन लाइन में पथाधिकार (आरओडब्ल्यू)—

    पथाधिकार भूमि की एक पट्टी है, जहां ट्रान्समिशन लाइन का निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव किया जाता है। ट्रान्समिशन लाइन पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) का केंद्र है। पथाधिकार उन सभी पेड़ों, संरचनाओं और निर्माण को हटाता है जो बिजली लाइनों में बाधा डालते हैं।

    इस संशोधित नीति के अनुसार इन लाइनों के टावर के आधार क्षेत्र के लिए डीएलसी दरों के अनुसार भूमि मूल्य पर पहले से देय 200 प्रतिशत के अतिरिक्त अब 200 प्रतिशत मुआवजा और दिया जायेगा। टावर का आधार क्षेत्र, भूतल पर टावर के चारों पैरों से घिरा हुआ क्षेत्र होगा, साथ ही प्रत्येक तरफ एक मीटर का अतिरिक्त विस्तार भी होगा। 

    इसके अतिरिक्त पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) कॉरिडोर के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि मूल्य का 30 प्रतिशत, नगर पालिका और अन्य सभी शहरी नियोजन क्षेत्रों के लिए भूमि मूल्य का 45 प्रतिशत एवं नगर निगमों और महानगरीय क्षेत्रों मेें भूमि मूल्य का 60 प्रतिशत मुआवजा राशि देय होगी। 

    ये संशोधित पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) मुआवजा नीति सभी कार्यान्वयन एजेन्सियों (पारेषण लाइसेंसधारी), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और सभी निजी कम्पनियों पर लागू होगी, जो कि 400 केवी ट्रान्समिशन लाइन व उससे अधिक क्षमता की ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण में संलग्न है। यह नीति अन्तः राज्यीय एवं अन्तर राज्यीय दोनों तरह की पारेषण लाइनों पर लागू होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    जोधपुर डिस्कॉम की समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने दिए महत्त्वपूर्ण निर्देश

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने डिस्कॉम की मीटर एंड  प्रोटेक्‍शन (एमएंडपी) शाखा के कार्यों की प्रगति की बुधवार को न्यू पावर हाउस में आयोजित बैठक में समीक्षा की। यह बैठक हाइब्रिड मोड (सामाजिक एवं वर्चुअल माध्यम) में सम्पन्न हुई जिसमें जोन स्तर के वरिष्ठ अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की ।

    प्रबंध निदेशक ने फीडर मॉनिटरिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए सभी 11 केवी फीडरों पर मोबाइल कम्युनिकेशन प्रणाली की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संदर्भ में ठेका प्रदाता संस्था मैसर्स रेडियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंटरनेशनल प्रा. लि. को  जुलाई माह के अंत तक समस्त लंबित कार्य पूर्ण कर विस्तृत प्रतिवेदन मुख्यालय को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

     डॉ. भंवरलाल ने  पावर ट्रांसफॉर्मर में संभावित तकनीकी विफलताओं की रोकथाम हेतु फील्ड स्तर के अभियंताओं को जीपीएस आधारित नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान दिए । साथ ही सभी 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशनों पर विद्युत आपूर्ति सूचक यंत्र (पावर इंडिकेटर) की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने एवं उक्त यंत्रों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

    बैठक में अधीनस्थ स्टोरों में वीसीबी एवं अन्य अनुमोदित सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उच्च उपभोगकर्ताओं के मीटर बॉक्सिंग कार्य को अभियानगत रूप से शीघ्र पूर्ण करने तथा लाइन लॉस में सुधार लाने के उद्देश्य से उसके नियमित विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए गए।

    प्रबंध निदेशक द्वारा वितरण प्रणाली से संबंधित सभी सुधारात्मक कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समीक्षात्मक बैठक में संबंधित अधिकारियों का मूल्यांकन कार्य निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।

     प्रबंध निदेशक ने कहा कि निगम द्वारा किए जा रहे समस्त संरचनात्मक एवं तकनीकी सुधारों का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इन प्रयासों से विद्युत व्यवधानों में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक कुशल विद्युत सेवा प्राप्त होगी। इस प्रकार निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हुए उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    कार्यग्रहण नहीं करने वाले 3 बीएलओ निलंबित

    एन.एस.बाछल, 24 जुलाई, जयपुर।

    निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने एवं बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर के झोटवाड़ा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एल. एन. बुनकर ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 बीएलओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 व धारा 13 13 (सी) (सी) की प्रदत्त शक्तियों के तहत एवं राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

     डॉ. एल. एन. बुनकर ने बताया कि अध्यापक अभिलेश योगी, शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र चौधरी, संतोष बुढ़ानिया को बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया जाकर कार्यग्रहण हेतु आदेशित किया गया था। उक्त कार्मिकों द्वारा उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर पुनः कार्यग्रहण हेतु आदेशित किया गया था, चुनाव लिपिक, संबंधित सुपरवाइजर एवं ईआरओ द्वारा कई बार दूरभाष पर निर्देशित किये जाने के बावजूद उक्त कार्मिकों द्वारा चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में, घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। जिससे निर्वाचन का कार्य बाधित हुआ है।

    डॉ. एल. एन. बुनकर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना एवं राष्ट्रीय महत्ता के कार्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एंव अनुशासनहीनता के चलते अध्यापक अभिलेश योगी, शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र चौधरी, संतोष बुढ़ानिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 24/07/25 |

    आज 24 जुलाई, 2025 को खेल जगत की कुछ प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:

    * मैनचेस्टर टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

    * यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलकर मैनचेस्टर में 51 साल का सूखा खत्म किया और इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन भी पूरे किए।

    * केएल राहुल ने ओल्ड ट्रैफर्ड पर उतरते ही दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम लिखवाया है।

    * ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी है, जिससे उनकी भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। BCCI ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है।

    * तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया है।

    * शुभमन गिल ने स्लेजिंग विवाद पर इंग्लैंड के 90 सेकंड की देरी से आने पर बयान दिया है, जबकि स्टोक्स ने कहा कि अगर किसी ने स्लेजिंग की तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

    * भारत लगातार 14वीं बार टॉस हारा है, जो एक दिलचस्प संयोग बन गया है।

    * अन्य क्रिकेट खबरें:

    * बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

    * सैयद आबिद अली का निधन हो गया है, BCCI ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    * आईपीएल 2025 से पहले कुछ खिलाड़ियों की चोटों ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है।

    शतरंज:

    * दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख महिला विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंगयी को हराया।

    बैडमिंटन:

    * चाइना ओपन: पीवी सिंधु ने मियाजाकी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। सात्विक-चिराग की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई है।

    टेनिस:

    * विंबलडन 2025:

    * इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार विंबलडन खिताब जीता है।

    * नोवाक जोकोविच ने फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

    फुटबॉल:

    * PSG ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    * बार्सिलोना ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से मार्कस रैशफोर्ड को सीजन-लॉन्ग लोन पर साइन किया है।

    अन्य खेल खबरें:

    * 114 साल की उम्र में एक रोड एक्सीडेंट में मशहूर धावक फौजा सिंह का निधन हो गया।

    * हाल ही में खेल की दुनिया में दो दिनों में दो मौतें हुई हैं, जिसमें रेसिंग ट्रैक पर 20 वर्षीय बोरजा गोमेज का निधन भी शामिल है।

    यह आज की कुछ प्रमुख खेल सुर्खियां हैं। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप खेल समाचार वेबसाइटों पर जा सकते हैं।

  • download (3).jpg
    23/07/25

    उत्तर जोन में टॉप प्रदर्शन करने पर राजकीय आईटीआई बराड़ा को किया सम्मानित

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - देश के उत्तर जोन में टॉप प्रदर्शन करने वाली राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली, अंबाला को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्किल इंडिया मिशन की 10वीं वर्षगांठ के समारोह भारत स्किल नेक्सट के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आईटीआई बराड़ा एट होम के उप-प्रधानाचार्य श्री सुलतान सिंह को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    हरियाणा के युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी।

    मंत्री ने बताया कि इस सम्मान के लिए भारतवर्ष से जोन वाइज कुल 6 आईटीआई का चयन किया गया था और जिन्हें इस मौके पर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया है। जिसमें राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली भी शामिल है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल को निखारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा युवा भी अपनी स्किल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह सम्मान राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली को कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और भारत के कार्यबल को सशक्त बनाने में इसके असाधारण योगदान और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना के अन्तर्गत प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

    #haryana #india #iti #goverment #bjp #awards #danikkhabar #news #updates

  • CM-2-23-7-25.jpg
    23/07/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीनीकृत इको-कुटीर का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक पंचकर्मा केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।

     

    इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह और कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा भी उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने यहां कालका से कलेसर तक बनाए गए नेचर ट्रेल पर ट्रैकिंग के लिए एक दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रैक हरियाणा के युवाओं को साहसिक पर्यटन की ओर आकर्षित करेगा और राज्य को एडवेंचर व नेचर टूरिज्म हब के रूप में नई पहचान दिलाने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक पर्यटन आज की युवा पीढ़ी की रुचि से जुड़ा हुआ क्षेत्र है और इससे न केवल पर्यटन का विस्तार होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

     

    पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संदेश

     

    मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्थित त्रिफला वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम पर्यटन को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और स्वास्थ्य के साथ जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं।

     

    पर्यटन बढ़ने के साथ साथ स्थानीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण को भी मिलेगा बल

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरनी क्षेत्र की भौगोलिक सुंदरता, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे प्राकृतिक पर्यटन के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाते हैं। सरकार की रणनीति इस क्षेत्र को एक समग्र इको-टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने की है, जिससे स्थानीय लोगों की भागीदारी और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

     

    उन्होंने कहा कि इन पहाड़ी क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास से जहाँ एक ओर अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का प्रयास है कि ऐसे क्षेत्रों को स्वास्थ्य पर्यटन, योग, आयुर्वेद और साहसिक गतिविधियों के केंद्र बनाकर प्रदेश में सतत पर्यटन विकास को बल दिया जाए।

     

    इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री विनीत कुमार गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #haryana #india #cm #naibsaini #danikkhabar #inaugration #hrgovt news

  • FCR-1-23-7-25.jpg
    23/07/25

    हरियाणा सचिवालय में कर्मचारी माता पिता की लिए नए क्रेच का शुभारंभ किया

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - हरियाणा की वित्त आयुक्त, राजस्व, डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़, सेक्टर-17 स्थित नए सचिवालय भवन में एक अत्याधुनिक क्रेच का उद्घाटन किया। डॉ. मिश्रा द्वारा परिकल्पित व संचालित यह महत्वपूर्ण पहल, हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, विशेषकर कामकाजी माता-पिता को उनके छोटे बच्चों के लिए एक सुरक्षित, पोषण और उत्साहवर्धक वातावरण प्रदान करके आवश्यक सहायता प्रदान करने में एक नया अध्याय जोड़ती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा के 22 जिलों में 486 क्रेच कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 10,000 बच्चे नामांकित हैं।

     

    उद्घाटन के दौरान, डॉ. मिश्रा ने आधुनिक कार्यस्थलों में ऐसी सुविधाओं के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएँ एक ऐसा वातावरण बनाने की दिशा में प्रगतिशील प्रयास हैं जहाँ हमारे कर्मचारी अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों से समझौता किए बिना पेशेवर रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा हमारे लोगों और हरियाणा के भविष्य में एक निवेश है।

     

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि नया क्रेच प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं, आकर्षक खेल सुविधाओं और सचिवालय कर्मचारियों के शिशुओं और छोटे बच्चों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित है। उद्घाटन उपरांत उन द्वारा क्रेच का दौरा भी किया गया।

     

    महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. सविता नेहरा ने एक महीने के भीतर नए सचिवालय में इस क्रेच को मूर्त रूप देने के लिए डॉ. सुमिता मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘‘हरियाणा राज्य क्रेच नीति 2022, के तहत जुलाई 2023 में अधिसूचित एक अग्रणी पहल जिसका क्रियान्वयन डॉ. सुमिता मिश्रा जोकि महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थी, के अथक प्रयासों से यह परिकल्पित और साकार हुआ है। यह राज्य भर में कामकाजी माता-पिता के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली बाल देखभाल को सुलभ, सुरक्षित और किफायती बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरा है।


    डॉ. मिश्रा ने बताया कि ‘‘हरियाणा राज्य क्रेच नीति’’ क्रेच सुविधाओं के लिए एक व्यापक ढाँचा प्रदान करती है जो बच्चों की देखभाल के लिए एक समग्र     दृष्टिकोण सुनिश्चित करती है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में प्रशिक्षित बाल देखभाल कार्यकर्ताओं द्वारा पोषित वातावरण, नियमित चिकित्सा जाँच और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वयित आयु-उपयुक्त टीकाकरण शामिल हैं।

     

    नीति में आरामदायक शयन व्यवस्था, आयु-उपयुक्त प्रोत्साहन और समग्र बाल विकास पर केंद्रित शिक्षण सामग्री, और अभिभावकों व कर्मचारियों के लिए प्रवेश कार्ड सहित कड़े सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं। इसके अलावा, यह प्रशिक्षित कर्मचारियों के लिए 1ः25 के अनुशंसित बाल-कार्यकर्ता अनुपात पर ज़ोर देती है और भोजन तथा शयन के लिए अलग-अलग कमरों के साथ-साथ खेलने और अन्य विकासात्मक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह सहित समर्पित बुनियादी ढाँचा सुनिश्चित करती है।

    #haryana #newcreche #haryana #civilsecretariat #india #danikkhabar #news

  • H-1-23-7-25.jpg

    हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है सरकार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि जनसेवा की भावना अनुरूप हरियाणा सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदत्त करते हुए हरियाणा प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सहभागी रहेगा।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आज जिला रेवाड़ी के बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुरा व बावल में आयोजित की गई जनसभाओं को संबोधित कर रही थी।

     

    आरती सिंह राव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के समान विकास की विचारधारा से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेन्द्र सिंह व पिता राव इन्द्रजीत सिंह ने बावल हलके के विकास के लिए कार्य किए हैं, उनका अनुसरण करते हुए वह भी बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दिलवाने का उनका प्रयास है, जिसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एफआरयू की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    #haryana #chandigarh #healthminister #artisinghrao #bjp #danikkhabar #news #development

  • download (2).jpg
    23/07/25

    एचएसवीपी से अब चार दिन में ले सकेंगे दस्तावेजों की प्रति, राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे आई यह सेवा

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को अब आवेदक द्वारा मांगे गए दस्तावेजों की प्रति, इसके लिए अनुरोध करने के 4 दिन के अन्दर देनी होगी। हरियाणा सरकार द्वारा इस सेवा को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, दस्तावेजों की प्रति लेने जुड़ी इस सेवा के लिए सम्बन्धित उप-अधीक्षक को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह, सम्बन्धित सम्पदा अधिकारी प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी जबकि जोनल प्रशासक प्रशासक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।

    #haryana #goverment #hsvp #updates #danikkhabar #chandigarh #news #scheme

  • 197873_HomePage_31471333-7513-48d8-bf38-8c0c4a42a4a5.jpeg

    जनजाति अञ्चल की बालिकाओं को मिले समुचित सुविधाएं

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बुधवार को राजसमंद जिले की राजकीय जनजाति बालिका महाविद्यालय छात्रावास, चंद्रदीप कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

    उन्होंने अन्य मूलभूत आवश्यकताओं जैसे मेस, भोजन की गुणवत्ता, मीनू, कक्षा-कक्षों की स्थिति, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की पूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि छात्राओं को बेहतर एवं सम्मानजनक वातावरण देना विभाग की प्राथमिकता है। साथ ही, मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने छात्राओं से अध्ययन को लेकर भी चर्चा की। 

    मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से जनजातीय छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित छात्रावास और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • AGM-1-23-7-25.jpg
    23/07/25

    हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे ताकि फ़ल एवं सब्जी उगाने वाले किसानों की उपज ख़राब न हो और वे अपनी उपज की बेहतर क़ीमत पा सकें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा की वे मुख्यमंत्री द्वारा वित्त मंत्री के तौर पर "बजट 2025 -26" में की गई सभी घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरी करें। देरी करने पर अधिकारियों से जवाब -तलबी की जाएगी।

    श्री राणा आज यहां अपने कार्यालय में बागवानी एवं अन्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आज बागवानी विभाग से जुड़ी बजट- घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। जब उन्होंने सिरसा में किन्नू फ़ल के लिए अत्याधुनिक प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने की प्रगति रिपोर्ट बारे सवाल किया तो अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए "हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ" द्वारा 3 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है और डीपीआर ( विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि हिसार और फतेहाबाद में अमरुद के लिए भी एक अत्याधुनिक प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट तथा मंडी स्थापित किये जाने की योजना है, इस बारे भी जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

    श्री श्याम सिंह राणा को बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 2000 नए हरहित स्टोर शुरू करने की घोषणा के तहत अब तक 1805 समझौते हुए हैं जिनमें 1284 स्टोर भी खोले जा चुके हैं।

    उन्होंने जब " मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना" के तहत मुआवजा राशि में वृद्धि को महंगाई के अनुसार आवधिक तौर पर सुनिश्चित करने बारे अधिकारियों से पूछा तो उनको बताया गया कि विभाग द्वारा "हॉर्टिकल्चर-पॉलिसी" बनाई जा रही है, उसी पॉलिसी में इस विषय को शामिल किया जा रहा है।

     कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाने पर बल देने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि इसके लिए सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने के लिए स्टोरेज मालिक को प्रोत्साहित किया जाए ताकि उनकी लागत कम हो और आमदनी में बढ़ोतरी हो। इस योजना के तहत किसानों / उद्यमियों के लिए 5000 मीट्रिक टन क्षमता तक के कोल्ड स्टोरेज की स्थापना हेतु विभागीय स्कीमों में 35 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है जोकि 1.68 करोड़ रुपये से लेकर 2.10 करोड़ रुपये प्रति लाभार्थी है।

    उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे किसानों को कम पानी तथा कम खाद एवं कीटनाशक से तैयार होने वाली फसलों की बिजाई के लिए प्रोत्साहित करें , इससे जहां पानी की बचत होगी वहीं कम रसायन वाले भोजन से लोगों में बीमारी भी कम फैलेगी।

    #haryana #india #danikkhabar #agriculture #minister #chandigarh #news #updates

  • 197866_HomePage_f3749612-e0e6-4d8d-bbf1-65e0c667e71d.jpeg

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल एवं एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा की भूमिका का स्मरण कराते हुए कहा कि शिक्षा केवल औपचारिक डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह समाज एवं देश के प्रति दायित्व बोध का माध्यम बने।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे तकनीकी ज्ञान को ‘रोजगार’ तक सीमित न रखें, बल्कि ‘राष्ट्र पहले’ की भावना से नवाचार, उद्यम और जनकल्याण में इसका प्रयोग करें।

    उन्होंने कहा कि नवगठित एमबीएम विश्वविद्यालय ने अल्प समय में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत स्वीकृत 20 करोड़ की राशि, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना, एआई एवं डेटा साइंस जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम, 5जी स्पेक्ट्रम लैब तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इसके उदाहरण हैं।

    राज्यपाल ने छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय की ‘विद्यादान’ परंपरा को शिक्षा के सर्वसुलभिकरण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।

    इस अवसर पर कुल 717 स्नातक (जिसमें 32 बी.आर्किटेक्चर एवं 30 एमसीए), 117 स्नातकोत्तर, 07 पीएचडी उपाधियाँ और 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

    दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने  कहा कि तकनीकी शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय उन्नति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति नवाचार की जननी है और उन्हें चाहिए कि वे केवल डिग्री तक सीमित न रहकर नवाचार करें, स्वरोजगार अपनाएं और अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें।

    दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. डॉ. अजय कुमार शर्मा ने की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Untitled-2.jpg
    23/07/25 |

    भारत में थमेगा मिग-21 विमान का सफर, अम्बाला में रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस भर चुके विमान में उड़ान  

    स्पेशल रिपोर्ट, आरएस अनेजा 23 जुलाई

    भारतीय वायुसेना की कभी रीढ़ समझे जाने वाले व 62 वर्ष सेवा अवधि के बाद लड़ाकू विमान मिग-21 का सफर आगामी 19 सितंबर 2025 को भारत में थम जाएगा। भारतीय वायुसेना से मिग-21 की अंतिम दो स्क्वाड्रन खत्म होगी जिनका स्थान स्वदेशी निर्मित तेजस एमके-1ए विमान लेंगे। मिग-21 को रिटायर करने के लिए चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर 19 सितंबर को विदाई कार्यक्रम होगा।

     

    एक समय ऐसा था जब तीसरी पीढ़ी के मिग-21 विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ थे, मगर देश में विमानों की लगातार दुर्घटनाओं के कारण इन विमानों को एनडीए सरकार के समय “फ्लाइंग कॉफिन यानि उड़ता ताबूत” तक कहा जाने लगा था। उस समय 73 वर्षीय जार्ज फर्नांडिस देश के रक्षा मंत्री थे। विमानों को लेकर उपजे इस मिथ्य को तोड़ने तथा इसे सुरक्षित साबित करने के लिए उन्होंने स्वयं मिग-21 में उड़ान भरने की तैयारी की।

     

    अगस्त 2003 में अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर मिग-21 विमानों की नंबर-3 कोबरा स्क्वाड्रन को इस कार्य के लिए चुना गया। तत्कालीन रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिस अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होंने एक अगस्त 2003 को मिग-21 विमान में उड़ान भरनी थी। एक अगस्त को प्रात: भारी बारिश हुई, मगर मौसम साफ होते ही उड़ान भरने की तैयारियां शुरू हुई। कोबरा स्क्वाड्रन से विंग कमांडर एन हरीश मिग-21 के पायलट थे। उड़ान भरने से पहले जरूरी प्रोटोकॉल पूरे किए गए इसके बाद टिवन सिटर मिग-21 विमान में विंग कमांडर एन हरीश के साथ रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने उड़ान भरी। लगभग आधे घंटे की इस उड़ान में उन्होंने जी-फोर्स को महसूस किया।

     

    उड़ान के बाद विमान सुरक्षित लैंड हुआ तो रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने उड़ान के अनुभव को साझा किया। उन्होंने तब कहा था कि “मिग-21 का टेक ऑफ, उड़ान व लैंडिंग सब कुछ एक पाठ्य पुस्तक सामान था”, उन्होंने विमान और इसे उड़ाने वाले पायलट एन हरीश की भी प्रशंसा की थी।

     

    मिग-21 लड़ाकू विमान का यह किस्सा तब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में मिग-21 विमान की नंबर तीन कोबरा स्क्वाड्रन कई वर्षों तक तैनात रही। मगर वर्ष 2020 में अम्बाला में राफेल विमान के आगमन से ठीक पहले इस स्क्वाड्रन को राजस्थान के नाल एयरबेस शिफ्ट किया गया।

     

    हर मोर्चे पर मिग-21 ने अपनी भूमिका निभाई

     

    सन् 1965 व 1971 में भारत-पाक युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक व अन्य मोर्चों पर मिग-21 ने भारतीय वायुसेना के लिए शानदार भूमिका अदा की। तीसरी पीढ़ी के इस विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन ने फरवरी 2019 में चौथी पीढ़ी के पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराकर दुनिया में सुर्खियां बटौरी थी और बेहतरीन तकनीक का उदाहरण प्रस्तुत किया था।

     

    मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक विमान था। भारत ने रूस निर्मित 800 से ज्यादा मिग-21 विमान खरीदे थे। इन्हें लगातार अपग्रेड करते हुए वायुसेना अब तक इनका इस्तेमाल कर रही है। मिग-21 बाइसन इसका उन्नत वर्जन है। वायुसेना ने वर्ष 2013 में मिग-21 के सर्विस में 50 साल पूरा होने का जश्न मनाया था।

     

     #iaf #mig21 #mod

  • download.jfif

    अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी भर्ती परीक्षाएं

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 29 से 30 जुलाई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। 

    परीक्षा कार्यक्रम—

    29 जुलाई 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर परीक्षा-2024 तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा।

    30 जुलाई 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट आईटीआई परीक्षा- 2024 आयोजित की जाएगी।

    उक्त परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।   परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से तीन दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत  प्रवेश पत्र डाउनलोड करने लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    आयोग सचिव ने बताया कि प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

    परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

    अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें।

    आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197758_HomePage_c5f90fc6-af17-44b8-8892-2291e06818a7.jpeg

    विभागीय अधिकारी पात्र किसानों को लाभान्वित करें

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने मंगलवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा पात्र कृषकों को लाभान्वित करें। 

     शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बैठक में यूरिया डाईवर्जन, कालाबाजारी, उर्वरकों का अवैध भंडारण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  फार्मपोंड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाईन,  गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी एवं कृषि यंत्र आदि डीबीटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीबीटी योजनाओं में कम प्रगति वाले जिलों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। 

    राजन विशाल ने कहा की  विभागीय अधिकारी उर्वरकों की कालाबाजारी, डाइवर्जन और अवैध भंडारण को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से उचित कारवाही करते हुए बॉर्डर इलाकों में चैक पोस्ट स्थापित कर निगरानी रखें। उर्वरकों के साथ हो रही टैगिंग को रोकें और टैगिंग करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सुसंगत नियमों के अनुसार सख्त कार्यवाही करे। जिले में आईएफएमएस पोर्टल से अधिक एवं बार-बार उर्वरक क्रय करने वाले व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें।

     उन्होंने डीएपी का उपयोग कम कर डीएपी के स्थान पर SSP+यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फ्लैक्स, बैनर, कृषक गोष्ठियों, रात्रि चौपाल, सोशल मीडिया और आकाशवाणी आदि के द्वारा जागरूक करने के लिए कहा, जिससे फसलों को कैल्शियम व  सल्फर की उपयुक्त मात्रा मिल सके। अधिकारी ये सुनिश्चित  करें कि आदान विक्रेता उर्वरकों की बिक्री पॉश  मशीनों द्वारा ही करें। 

    टैगिंग करने और निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने पर उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देशित  किया कि यूरिया व डीएपी की बिक्री कृषि पर्यवेक्षकों की देख-रेख में करवाई जाये जिससे टैगिंग व कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। 

    शासन सचिव ने कहा कि गुण नियंत्रण के तहत टैगिंग वाले मेटेरियल की सेंपलिंग ज्यादा से ज्यादा की जाये। किसानों को फसल बीमा कराने के लिए कृषक गोष्ठियों व रात्रि चौपालों द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197778_HomePage_e0ada7ce-441f-452a-bb47-f05c1666d666.jpeg

    मौसमी बीमारियों का हो प्रभावी प्रबंधनः चिकित्सा मंत्री

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में मानसून के दौरान अच्छी बारिश हो रही है। बारिश थमने के बाद मौसमी बीमारियों के प्रसार की आशंका बनी रहती है। सभी जिलों में पुख्ता तैयारियों के साथ मौसमी बीमारियों को प्रभावी प्रबंधन किया जाए। रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों के साथ-साथ जांच एवं उपचार के लिए माकूल इंतजाम हों। राज्य स्तर के साथ-साथ संभाग एवं जिला स्तर पर मौसमी बीमारियों की सघन मॉनिटरिंग हो। विभाग के अधिकारी जीवन रक्षा के उद्देश्य को सर्वोच्च रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    चिकित्सा मंत्री मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश में मौसमी बीमारियों की स्थिति एवं रोकथाम गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं यूडीआईडी कार्ड के लम्बित मामलों सहित अन्य विषयों पर भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, संयुक्त निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी वीसी के माध्यम से जुड़े। 

    राज्य स्तर से सभी जिलों पर नजर बनाए रखें—

    चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से ग्रसित रोगियों को तत्काल प्रभाव से जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने राज्य स्तर के अधिकारियों को सभी जिलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में केस ज्यादा आ रहे हैं, वहां टीमें एवं संसाधन बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित करें। मौसमी बीमारियों की जांच हेतु काम में ली जाने वाली आवश्यक किट एवं दवाओं की निर्बाध आपूर्ति के साथ पर्याप्त संख्या में बैड्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

    टीबी स्क्रीनिंग का निर्धारित लक्ष्य हासिल करें—

    गजेन्द्र सिंह खींवसर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित किए जा रहे 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा की। उन्होंने टीबी स्क्रीनिंग कार्य में गति लाते हुए निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निक्षय पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा इन्द्राज किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई तक 93 लाख 97 हजार से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में लक्ष्य के अनुरूप स्क्रीनिंग नहीं हो पाई है, वहां इस कार्य को गति दें। लाभार्थियों को निक्षय पोषण योजना के तहत उनके बैंक अकाउंट में देय राशि नियमित रूप से हस्तांतरित की जाए। बैठक में बताया गया है कि 40 हजार 815 लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही, 39 हजार 94 मरीजों को पोषण किट का वितरण भी किया गया है।

    यूडीआईडी के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें—

    चिकित्सा मंत्री ने यूडीआईडी के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में यूडीआईडी कार्ड के लिए लम्बित एवं प्राप्त नए सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की और निर्धारित आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग किए जाने के निर्देश दिए।

    जिला अस्पताल से लेकर सब-सेन्टर तक दवाओं की कमी नहीं रहे—

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल मौसमी बीमारियों की स्थिति नियंत्रण में है। सभी संबंधित अधिकारी प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ काम करते हुए जांच, दवा एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला अस्पताल से लेकर सब-सेन्टर तक दवाओं की कमी नहीं रहे। आवश्यकता होने पर स्थानीय स्तर पर नियमानुसार खरीद की जाए।

    हाई रिस्क जिलों में एन्टीलार्वा गतिविधियों पर विशेष फोकस करें—

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत मच्छर रोधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क जिलों में एन्टीलार्वा गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने रामदेवरा मेला को देखते हुए जोधपुर, जैसलमेर एवं संबंधित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित आवश्यक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

    निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों की स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। इस वर्ष मलेरिया एवं डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197783_HomePage_72890d5b-ebf5-459f-b38c-9b490a4c800b.jpeg

    राज्य सरकार हरियाली तीज के दिन करेगी सघन वृक्षारोपण

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याें को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। राज्य सरकार के दोनों बजट में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है जिससे आज प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे जिससे विकसित भारत-विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार किया जा सके।

    भजनलाल शर्मा मंगलवार को अजमेर के केकड़ी में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में हो रही अच्छी बारिश प्रदेश में धन-धान्य, खुशहाली एवं समृद्धि आने का शुभ संकेत है। हमने पिछले वर्ष यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए हरियाली तीज पर हरियालो राजस्थान की शुरूआत की और पिछले वर्ष हमने साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए। अब इस वर्ष प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाली तीज के दिन भी हम सघन वृक्षारोपण करने जा रहे हैं। 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश में 50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अभियान के तहत कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

    हमारे डेढ़ साल के कार्य पूर्ववर्ती सरकार के पूरे कार्यकाल से ज्यादा-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने केवल डेढ़ साल में ही प्रदेश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं जोकि पूर्ववर्ती सरकार के पूरे 5 साल से भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ साल में किसानों को 253 लाख मीटर से अधिक तारबंदी के लिए अनुदान दिया तथा 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए हैं। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में केवल 113 लाख मीटर तारंबदी के लिए अनुदान दिया तथा केवल 29 हजार पौंड बनवाए। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 55 पशु चिकित्सालयों का प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन हुआ। वहीं, पूर्ववर्ती सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में केवल 48 का ही क्रमोन्नयन किया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में बिजली उत्पादन क्षमता में 4 हजार 270 मेगावॉट की वृद्धि हुई जबकि पिछली सरकार के पूरे कार्यकाल में 3 हजार 948 मेगावॉट की ही वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त हमारे कार्यकाल में सार्वजनिक स्थानों पर 4 हजार 598 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जबकि पिछली सरकार ने 5 साल में 2 हजार 813 सीसीटीवी कैमरे ही लगाए।

    वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में ढाई करोड़ लोगों ने लिया भाग, 

    42 हजार जलस्रोतों की हुई सफाई-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में प्रवासियों की भागीदारी से 45 हजार गांवों में रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण हुआ। वहीं, हमने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के माध्यम से 42 हजार से ज्यादा जल स्रोतों की सफाई की तथा करीब ढाई करोड़ लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को जल में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी गंगनहर, देवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत लाखों जरूरतमंदों को मिली राहत-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में चार जातियां गरीब, महिला, युवा और किसान हैं। हमारी सरकार इनके उत्थान के लिए किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया। इस दौरान राज्य भर में शिविर आयोजित कर लाखों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई। इन शिविरों से राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, सीमाज्ञान आवेदनों, बंद रास्तों से अतिक्रमण हटाने जैसे काम पूरे हुए। उन्होंने कहा कि हम देश में अपनी तरह की पहली पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू कर 10 हजार गांवों के बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा के ऊपर लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राज्य सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर महीने में एक दिन शिविर लगाएगी जिसमें आमजन के विभिन्न कार्य स्थानीय स्तर पर ही हो सकेंगे। 

    केकड़ी में 1 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात-

    समारोह के दौरान केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने केकड़ी में लगभग 423 करोड़ रुपये से जल जीवन मिशन के तहत केकड़ी-सरवाड़ क्षेत्र के लिए जल आपूर्ति प्रणाली कार्य का शिलान्यास किया। केकड़ी विधानसभा के 157 गांवों को शुद्ध पेयजल के लिए 300 करोड़ रुपये की लागत से क्लस्टर पंपिंग सिस्टम, ओवरहेड टैंक और वितरण प्रणाली स्थापित करने के कार्यों का भी आज शिलान्यास किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने 291 करोड़ रुपये की लागत से बीसलपुर बांध पैकेज-2 के अंतर्गत बीसलपुर बांध से केकड़ी तक वर्षा जल की ट्रांसमिशन मुख्य प्रणाली और इनटेक पर इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य का भी शिलान्यास किया। बजट घोषणा 2025-26 के तहत 200 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों के निर्माण और विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में 26 सड़कों का लोकार्पण भी किया।

    युवाओं के लिए 4 लाख सरकारी नौकरी-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है। 81 हजार से अधिक पदों का परीक्षा कैलेण्डर और 26 हजार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा मन लगाकर पढ़ाई करें। हमारी सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया है। राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों को 6 हजार 800 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना में 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा 33 हजार बेटियों को स्कूटी और साढ़े दस लाख से ज्यादा साइकिलों का वितरण बालिकाओं को किया गया है।

     केकड़ी के विकास को मिलेंगे नए आयाम-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की हैं, जो इस क्षेत्र को विकास के नए शिखर पर ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामुदायिक चिकित्सालय, भिनाय की बेड क्षमता बढ़ाना, सरवाड़ में महाविद्यालय, टांटोटी को नवीन नगरपालिका का दर्जा, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, केकड़ी को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत, बांदनवाड़ा में 132 केवी जीएसएस के निर्माण के लिए भूमि आवंटन, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी औषधालय को जिला आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने सहित विभिन्न निर्णय किए गए हैं। 

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में राज्य सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत आमजन अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री एक विजन बनाकर पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार सहित हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। 

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197798_HomePage_3bcd29cc-7f28-41c5-94d4-c0e3228e933b.jpeg

    श्रद्धा, सेवा और सम्मान की यात्रा - वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    बुजुर्ग समाज का वह स्तंभ होते हैं जिनके अनुभव और ज्ञान से एक सभ्य और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जाती है।  जीवन की संध्या बेला में उन्हें मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक सुकून की अनुभूति हो सके, इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ’वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ संचालित की जा रही है जो सेवा और सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह योजना उस ’ऋण’ को चुकाने का प्रयास है जो हर पीढ़ी अपने पूर्वजों के प्रति महसूस करती है। 

    यह योजना राजस्थान के उन वरिष्ठ नागरिकों को एक बार निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करती है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और आयकरदाता नहीं है। योजना के तहत सरकार न केवल उनकी यात्रा का समस्त खर्च वहन करती है बल्कि  सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधासम्पन्न यात्रा भी सुनिश्चित करती है।

    56 हजार वरिष्ठजन को मिलेगा तीर्थयात्रा का अवसर- 

    राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप इस बार कुल 56 हजार वरिष्ठजन को तीर्थयात्रा का अवसर मिलेगा। इनमें से 50 हजार को एसी ट्रेन व 6 हजार को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत 6 जून को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025-26 का फीता काटकर शुभारंभ किया था। उन्होंने योजना के तहत प्रथम वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन‘ को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एसी ट्रेन से वरिष्ठ नागरिकों ने रामेश्वरम एवं मदुरई के तीर्थ स्थलों की यात्रा की। 23 जुलाई (बुधवार) को भी एक अन्य ट्रेन जयपुर से रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना हो रही है।

    तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन किया जा सकेगा आवेदन-

    योजना के अगले चरण के तहत देवस्थान विभाग ने फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत विभाग की वेबसाइट पर 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। जिस यात्री का चयन विगत वर्षों में हो गया और वे स्वेच्छा से यात्रा पर नहीं गए, उन्हें इस बार शामिल नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जिला स्तर पर गठित समिति पात्र लोगों का चयन करेगी। यात्रा के लिए 100 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चुने गए पात्र लोगों को यात्रा पर भेजा जाएगा। एक ट्रेन में 800 वरिष्ठ जन यात्रा कर सकेंगे।

    15 रेलमार्गों द्वारा लगभग 40 तीर्थस्थलों के हो सकेंगे दर्शन-

    इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा के माध्यम से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। वहीं रेल यात्रा के द्वारा 15 रेलमार्गों के जरिए लगभग 40 तीर्थस्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस बार स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त सिख धर्म के अन्य तीर्थ स्थलों  श्री हजूर साहिब (महाराष्ट्र) व पटना साहिब (बिहार) को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठजन हरिद्धार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेदशिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, द्वारिकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरूपति, पदमावती, कामख्या, गुवाहाटी, गंगासागर, कोलकाता, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, रामेश्वरम, मदुरई, वैष्णोदेवी, अमृतसर, वाघा बॉर्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब, श्री हजूर साहिब नांदेड़ तथा गोवा के मंदिर व अन्य स्थल चर्च आदि की यात्रा कर सकेंगे। 

    बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का भी रखा जाता है विशेष ध्यान-

    यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और सहयात्रियों के साथ गरिमामयी व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाता है। ट्रेन में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी यात्रियों के ठहरने के लिए होटल, ट्रांसपोर्ट व मंदिर दर्शन की सुविधा के साथ साथ यात्रियों के लिए सुबह-शाम के खाने व नाश्ते की व्यवस्था भी देवस्थान विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। तीर्थयात्रा के लिए ले जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों पर राजस्थानी लोक नृत्य, लोक कलाएं, तीज त्यौंहार के साथ ही राजस्थान के मंदिर, दुर्ग, अन्य पर्यटक स्थल व अभयारण्य भी दर्शाए गए हैं। इनके माध्यम से राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक मिलती है। 

    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का सबसे सकारात्मक पक्ष यह है कि यह सरकार की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सामाजिक सरोकार को दर्शाती है। राजस्थान सरकार ने इस योजना को केवल एक ‘यात्रा’ तक सीमित नहीं रखा बल्कि इसे एक भावनात्मक और आत्मिक पुनरुत्थान की प्रक्रिया बना दिया है। यह न केवल राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों का परिचायक है बल्कि सामाजिक संस्कारों और संस्कृति को भी पुनर्जीवित करती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal 

  • download (2).jpeg

    उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रक्रिया शुरू

    आरएस अनेजा, 23 जुलाई नई दिल्ली

    केंद्र सरकार ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने अपनी राजपत्र अधिसूचना एसओ3354(ई) के माध्यम से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को अधिसूचित किया है।

    भारत के निर्वाचन आयोग को अनुच्छेद 324 के अंतर्गत उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन कराने का अधिकार प्राप्त है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों, अर्थात् राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियमावली, 1974 द्वारा नियंत्रित होता है।

    तदनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति निर्वाचन, 2025 से संबंधित तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। तैयारी संबंधी गतिविधियां पूरी होने पर, उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा यथाशीघ्र की जाएगी।

    प्रमुख पूर्व-घोषणा संबंधी क्रियाकलाप, जो पहले ही शुरू हो चुके हैं, जिनमें निर्वाचक मंडल की तैयारी जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अंतिम रूप देना, सभी पूर्व उपराष्ट्रपति के निर्वाचनों पर पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना और उसका प्रसार करना है।

    #vicepresidentofindia #electioncommission

  • 12.jpg
    23/07/25

    प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 23 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने कहा है कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान है और यह हमारे युवाओं को साहस एवं दृढ़ विश्वास के साथ न्याय के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।

    “चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान है जो हमारे युवाओं को साहस और दृढ़ विश्वास के साथ न्याय के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।”

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि "लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे एक अग्रणी नेता थे जिन्होंने अटूट विश्वास के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को प्रज्वलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक उत्कृष्ट विचारक भी थे जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास करते थे।"

    #pmnarenderamodi #pm

  • download (1).jpeg
    23/07/25 |

    प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना

    आरएस अनेजा, 23 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन की यात्रा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है, जबकि मालदीव की राजकीय यात्रा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रही है।

    वहीं यात्रा पर जाने से प्रधानमंत्री मोदी ने वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेषण, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच परस्पर संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

    प्रधानमंत्री माननीय सर कीर स्टारमर के साथ मेरी मुलाकात के दौरान, हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। मैं इस यात्रा के दौरान महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं।

    इसके बाद, मैं राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव का दौरा करूंगा। इस वर्ष हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है। मैं राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं जिससे कि एक व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त विजन को आगे बढ़ाया जा सके और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारे सहयोग को सुदृढ़ बनाया जा सके।

    मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से ठोस परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा तथा हमारी पड़ोसी प्रथम नीति को बढ़ावा मिलेगा।  

    #pmnarenderamodi #india #maldiv #britain

  • download (1).jpg

    सीआईएसएफ कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की विशेष यूनिट्स के साथ बड़े पैमाने पर कर रहा प्रशिक्षण

    चंडीगढ़, 23 जुलाई (अभी) - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच अपनी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय सेना के साथ गहन संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शुरू किया है। यह बल को असामान्य और आधुनिक खतरों के खिलाफ "युद्ध के लिए तैयार" बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    इस संबंध में पंजाब एंड हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट के यूनिट कमांडर श्री ललित पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईएसएफ की युद्ध-दृढ़ता का अर्थ है अपने कर्मियों को हवाई अड्डों, परमाणु संयंत्र, सरकारी इमारतें और संसद जैसे उच्च-मूल्य और उच्च-जोखिम वाले प्रतिष्ठानों पर संकटों का त्वरित और प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए तैयार करना है। इसमें ड्रोन हमला, आतंकी हमला, अंदरूनी ख़तरे और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सटीकता और शांति के साथ संभालने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

     

    कश्मीर घाटी में सेना के साथ विशेष प्रशिक्षण

     

    श्री ललित पवार ने बताया कि पहली बार, सीआईएसएफ कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की विशिष्ट संरचनाओं में पूर्ण पैमाने पर प्रशिक्षण बैच आयोजित कर रहा है। पहले, इस तरह के अभ्यासों के लिए केवल सीमित संख्या में सीआईएसएफ जवानों को सेना में प्रशिक्षण का अवसर मिलता था। अब, सीआईएसएफ और सेना के बीच बेहतर तालमेल और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में जवानों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में रात में ऑपरेशन, जंगल युद्ध, नजदीकी मुकाबला और सहनशक्ति बढ़ाने के अभ्यास शामिल हैं।

     

    उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षण सीआईएसएफ के शहरी सुरक्षा अनुभव को और मजबूत करते हुए जवानों को जटिल इलाकों और उच्च खतरे वाले क्षेत्रों में भी काम करने के लिए तैयार करेगी। इसका लक्ष्य कर्मियों को शहरी और ग्रामीण दोनों ही परिवेशों में सशस्त्र घुसपैठ, तोड़फोड़ और बहुआयामी आतंकवादी हमलों जैसी आकस्मिकताओं से पेशेवर रूप से निपटने के लिए सुसज्जित करना है।

     

    उन्होंने आगे बताया कि इस कठिन प्रशिक्षण के लिए केवल सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम के जवानों को चुना गया है, जो सभी 369 इकाइयों में आपात स्थितियों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। केवल 35 वर्ष से कम आयु के और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानकों के अनुरूप युद्ध शारीरिक दक्षता परीक्षा (बीपीईटी) उत्तीर्ण करने वाले ही इसके लिए पात्र थे। उन्होंने बताया कि उल्लेखनीय है कि इन क्यूआरटी सदस्यों ने सेना प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले ही छह महीने का कठोर आंतरिक सीआईएसएफ प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

     

    उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ इस प्रकार के उन्नत युद्ध प्रशिक्षण को और अधिक इकाइयों तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे संवेदनशील और उच्च जोखिम वाले स्थानों से होगी। इसका उद्देश्य सभी सीआईएसएफ कर्मियों को शारीरिक, मानसिक और रणनीतिक रूप से सक्षम बनाना है ताकि वे किसी भी नए खतरे का डटकर सामना कर सके और देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित कर सकें।

    #india #indianarmy #haryana #cisf #punjab #kashmir #news #danikkhabar #latest #news

  • 23.3.jpg
    23/07/25

    Prime Minister pays tributes to Chandra Shekhar Azad on his birth anniversary

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has paid tributes to Chandra Shekhar Azad on his birth anniversary. "His role in India’s quest for freedom is deeply valued and motivates our youth to stand up for what is just, with courage and conviction", Shri Modi stated.

    In a X post, the Prime Minister said;

    “Tributes to Chandra Shekhar Azad on his birth anniversary. He epitomised unparalleled valour and grit. His role in India’s quest for freedom is deeply valued and motivates our youth to stand up for what is just, with courage and conviction."


  • 197752_HomePage_593362c6-32ce-4f2f-9cfd-66af6b3c9c7a.jpeg

    विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (स्पेशल इंटेसिव रिविजन, SIR) एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यो की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जयपुर संभाग के संभागीय आयुक्त, सभी 7 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

    नवीन महाजन ने बैठक में राजस्थान में लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, जनसंपर्क निगरानी और दस्तावेज संकलन की प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वयन के लिए जयपुर संभाग के जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के लिए निर्वाचन कर्मियों को प्रशिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।

    नवीन महाजन ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए इस बात पर बल दिया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना है।

    उन्होंने कहा कि बीएलओ को बेसिक ओरियन्टेशन देने की जरूरत है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि बीएलओ के स्तर पर ही जिज्ञासाओं का समाधान हो जाए। उन्होंने नगर निगम में वार्ड लेवल पर हेल्प डेस्क लगाने की जरूरत बताई और कहा कि हेल्प डेस्क पर संजीदा लोगों को लगाया जाए जिससे सामान्य जन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित राजनीतिक दलों से समन्वय करते हुए बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति शीघ्र करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य, मतदाताओं की संख्या, दूरी, पहुंच, सहूलियत, और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरा किया जाए।

     उल्लेखनीय है कि इस क्रम में 2 जुलाई 2025 को सभी नामित मास्टर ट्रेनर, डिप्टी डीईओ एवं पीआरओ को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। 3 से 15 जुलाई के बीच सभी बीएलओ को छोटे-छोटे बैचों में ट्रेनिंग दी गई। 16, 18 एवं 21 जुलाई 2025 को सभी जिलों से 271 मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 23.2.jpg
    23/07/25

    Prime Minister pays tributes to Lokmanya Tilak on his birth anniversary

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has paid tributes to Lokmanya Tilak on his birth anniversary. "He was a pioneering leader who played a vital role in kindling the spirit of India’s freedom movement with unwavering conviction", Shri Modi stated.

    In a X post, the Prime Minister said;

    “Remembering Lokmanya Tilak on his birth anniversary. He was a pioneering leader who played a vital role in kindling the spirit of India’s freedom movement with unwavering conviction. He was also an outstanding thinker who believed in the power of knowledge and serving others."


  • 23.1.jpg
    23/07/25

    Prime Minister wishes good health to Shri Jagdeep Dhankar

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi wished Shri Jagdeep Dhankhar good health. Shri Modi stated that Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. 

    The Prime Minister posted on X:

    “Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.

    श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

     

  • 197753_HomePage_98bf3e1a-8eb4-4011-8836-ea290019a47f.jpeg

    सीवेज लाइन डालने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और सीवेज के काम की प्लानिंग आमजन की ज़रूरतों, सुरक्षा और सुव्यवस्थित नगरीय विकास को ध्यान में रखकर की जाए । यह कहना है नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ।

    सोमवार को डीएलबी मुख्यालय के सभागार में आयोजित हुई रुडसिको की 60 वी बोर्ड बैठक की झाबर सिंह खर्रा अध्यक्षता कर रहे थे । इस बैठक में पिछली बोर्ड बैठक के कार्यों, RUIDP, RUDSICO, RAVIL द्वारा केन्द्र एवं राज्य पोषित योजना PMAY, AMRUT, की समीक्षा की गई तथा योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक कार्य करवाने के लिए निर्देश दिये गये । 

    मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की सीवेज का काम शुरू करने से पहले ही उसकी निर्माण अवधि , गुणवत्ता और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाई जाए ताकि किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि ना हो । सीवेज के इनलेट और आउटलेट के निर्माण का विशेष ध्यान रखा जाए । सीवेज ड्रेनेज परियोजना की डी.पी.आर. निर्माण के समय विशेष ध्यान रखें तथा क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी न रहे। डी.पी.आर. की शुद्धता एवं उसके क्रियान्वयन के लिए संबंधित तकनीकी अधिकारी उत्तरदायी होंगे। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को भी नोटिस जारी कर उन पर जुर्माना लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई समस्या ना आए । उन्होंने अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया, झाबर सिंह खर्रा ने कहा की लंबे समय से अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का काम लंबित होना चिंतनीय है । उन्होंने निर्देश दिए की इन आवासों के निस्तारण की प्रभावी कार्य योजना तैयार कर जल्द से जल्द आम जन के आवास के सपने को साकार किया जाए ।

    इसी के साथ ही इस बैठक में रूडसिको के दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति का भी अनुमोदन झाबर सिंह खर्रा द्वारा किया गया । सुमन शर्मा और सूर्य प्रकाश चौपड़ा को नियमानुसार रुडसिको का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197754_HomePage_5ca59d9a-7177-45a3-8446-0e9dcfed41a9.jpeg

    अति पिछड़ा वर्ग एवं गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों के लिए बैठक सम्पन्न

    एन.एस. बाछल, 23 जुलाई, जयपुर।

    शासन सचिवालय में मंगलवार को अति पिछड़ा वर्ग एवं गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए मंत्रीगण समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भाग लिया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर बनी समिति की बैठक में देवनारायण योजना की प्रगति, रोस्टर एवं विभिन्न भर्तियों में आरक्षण, आन्दोलन प्रभावितों को अनुकम्पा नियुक्ति, 5 प्रतिशत अति पिछड़ा आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल कराने सहित समस्त बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। समिति ने कार्मिक विभाग को सकारात्मक रूप से विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करने के पर विचार किया। साथ ही गुर्जर आरक्षण समिति द्वारा पिछली बैठक में सुझाए गये सातों बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी बैठक में सभी बिंदुओं के फैक्चुअल रिपोर्ट मंगवाने और उन पर चर्चा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गृह विभाग को गुर्जर आरक्षण आंदोलन संबंधित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jpg
  • 23/07/25 |

    आज 23 जुलाई 2025 की खेल जगत की खबरें

    क्रिकेट:

    * बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में हराया: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

    * IND vs ENG चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से आकाशदीप बाहर हो गए हैं, इसकी पुष्टि कप्तान शुभमन गिल ने की है। इस मैच में ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करेंगे। संजय मांजरेकर ने भी भारत की संभावित प्लेइंग 11 का चयन किया है, जिसमें करुण नायर को मौका नहीं मिला है। बेन स्टोक्स ने चौथे टेस्ट से पहले भारत को स्लेजिंग के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

    * BCCI स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल के दायरे में: खबर है कि BCCI स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल के दायरे में आ सकता है, जिससे रोजर बिन्नी को फायदा मिल सकता है और बड़े बदलाव हो सकते हैं।

    * बुमराह बनाम आर्चर: जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के 14 टेस्ट के बाद के विकेटों के आंकड़ों की तुलना की जा रही है।

    फुटबॉल:

    * PSG ने जीता UEFA चैंपियंस लीग: PSG ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    * एक स्टार फुटबॉलर की दर्दनाक मौत: एक स्टार फुटबॉलर की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी।

    टेनिस:

    * वimbledon 2025: इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार विम्बलडन खिताब जीता है। पुरुषों में, नंबर 1 सिनर ने जोकोविच के विम्बलडन जीतने के सपने को तोड़ दिया है और अब उनका मुकाबला अल्कारेज से होगा।

    अन्य खेल:

    * हॉकी एशिया कप: एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम भारत आएगी, भारत सरकार ने नरमी दिखाई है।

    * बैडमिंटन: लक्ष्य सेन चीन ओपन से बाहर हो गए हैं, जबकि एचएस प्रणय अगले दौर में पहुंच गए हैं।

    * शतरंज: मैग्नस कार्लसन को डी गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में हराया।

    * न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

    यह आज की कुछ प्रमुख खेल खबरें हैं।

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • 23/07/25 |

    आज का राशिफल 23 जुलाई 2025, बुधवार

    मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा और कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। चिकित्सा या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। कमाई में वृद्धि होगी और अटका हुआ धन भी मिल सकता है। सरकारी मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा।

    वृषभ राशि (Taurus): करियर में सफलता पाने के मौके मिलेंगे। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन किसी सहकर्मी के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।

    मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हार्डवेयर के काम से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है और बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेंगे। जिन कार्यों से आप घबराते हैं, उन्हें भी आज आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें।

    कर्क राशि (Cancer): आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक रूप से उलझन और तनाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। व्यवसाय में लेनदेन में सतर्क रहें, हालांकि कुछ लाभकारी सौदे भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा। सावन शिवरात्रि पर शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं।

    सिंह राशि (Leo): करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में रिश्तों को संभालने की जरूरत है, मतभेद हो सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें, थकान और तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी यादें ताज़ा होंगी जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।

    कन्या राशि (Virgo): आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अचानक से नए काम आ सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सतर्कता बरतें। परिवार में दिन अच्छा रहेगा, भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। किसी बड़ी चाहत के पूरे होने की संभावना है।

    तुला राशि (Libra): आज आपको किसी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शत्रु से सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं और निर्णयों को लेकर जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल और परिवार में किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन या पारिवारिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने में संकोच हो सकता है। न्यायिक अवहेलना से बचें। कार्य-व्यापार मध्यम स्तर का रहेगा।

    धनु राशि (Sagittarius): आज आप सामाजिक स्तर पर अपनी बातें खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी और मानसिक सुकून मिलेगा।

    मकर राशि (Capricorn): आज आपको उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे, खासकर निवेशकों को। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में संकोच रहेगा। न्यायिक अवहेलना से बचें। कार्य-व्यापार मध्यम स्तर का रहेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius): आज आपको मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में बार-बार निर्णय न बदलें। रोजगार की तलाश में भटकना पड़ सकता है। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह की योजना को परिजनों से सहमति मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

    मीन राशि (Pisces): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है।

    यह सामान्य राशिफल है। आपकी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते हैं।

  • 1002296155.jpg
    22/07/25 |

    बॉलीवुड की कुछ ताजा खबरें

    अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को भी शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है।

  • WhatsApp Image 2025-07-22 at 19.23.53.jpeg
    22/07/25

    पंचकूला के शहरी विकास को नई गति दे रहा है पीएमडीए, स्वच्छता, सड़कों व आधारभूत ढांचे पर फोकस

    चंडीगढ़, 22 जुलाई (अभी) – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशानिर्देशानुसार पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) शहर को स्वच्छ और सुनियोजित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्राधिकरण द्वारा ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा किया गया है, जिसके चलते मौजूदा बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या से लोगों को पूरी तरह से निजात मिली है।

    पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के मकरंद पांडुरंग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मानसून सीजन से पहले विभिन्न बैठकों के माध्यम से प्रदेशभर में ड्रेनों वे नालों की सफाई के ‌स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिसके अनुरूप प्राधिकरण ने बीते दिनों बरसाती पानी के नालों की सफाई का व्यापक अभियान चलाया और बीईएल फैक्ट्री से औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए परशुराम (अमरटेक्स) चौक तक खुला नाला साफ किया गया।

    इसके अलावा, दो प्रमुख नालों (एमडीसी से राजीव इंदिरा कॉलोनी तक तथा सेक्टर-1 से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 तक) के अवरोध हटाकर भी जल निकासी सुनिश्चित की गई है। सड़कों के किनारे पानी जमा न हो इसके लिए नियमित रूप से सड़कों की नालियों की सफाई की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि पीएमडीए के गठन के बाद से शहर में सड़कों की विशेष मरम्मत, बरसाती नालों की सफाई, हरित पट्टियों व पार्कों के रखरखाव, एसटीपी/डब्ल्यूटीपी के संचालन जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। 1 अप्रैल, 2024 के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम, पंचकूला से परिसंपत्तियां अधिग्रहित कर प्राधिकरण ने अपने कार्यों को गति दी है।

    पार्कों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण

    उन्होंने बताया कि एचएसवीपी से हस्तांतरित 11 प्रमुख पार्कों व 19 हरित पट्टियों को अपग्रेड किया जा रहा है। 13.13 करोड़ रुपये की लागत से फव्वारे, ओपन जिम, पगडंडी निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। हर्बल पार्क, सेक्टर-26 के पुनर्विकास का कार्य भी शुरू हो चुका है।

    251.17 करोड़ रुपये की स्वीकृत और 446.28 करोड़ की परियोजनाएं पाइपलाइन में

    उन्होंने बताया कि शहर की आधारभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पीएमडीए द्वारा 251.17 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से कई परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ का कार्य आवंटन भी हो चुका है। साथ ही 446.28 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सेक्टर 32 में 173 करोड़ रुपये की शूटिंग रेंज, राजीव इंदिरा कॉलोनी में 36 करोड़ रुपये की लागत से 10 एमएलडी एसटीपी, 28.50 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-5सी एमडीसी में एसटीपी और 28.78 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-7 में एसटीपी, राजीव गांधी पार्क का अपग्रेडेशन, अटल पार्क का निर्माण, तथा 150 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की स्थापना शामिल है।

    सड़कों का कायाकल्प

    उन्होंने बताया कि पीएमडीए के अधीन ली गई 47.29 किमी लंबी बाहरी सड़कों में से 25.54 किमी की 32 सड़कों की विशेष मरम्मत हेतु 31.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 21.72 किमी लंबी 28 सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 3.82 किमी की 4 सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इससे यातायात की सुगमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार आया है।

    साथ ही, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के सहयोग से ट्रैफिक जंक्शनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। पहले चरण में, सेक्टर 6/7, चंडीगढ़-कालका राजमार्ग से शुरू होकर सेक्टर 5,8,9,10 तथा 4/11 से होते हुए ज़ीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाने वाली एक सड़क की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

    वर्षा जल निकासी प्रणाली का आधुनिकीकरण

    श्री के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए शहर का संपूर्ण वर्षा जल निकासी का मास्टर प्लान तैयार करने हेतु सलाहकार की नियुक्ति कर दी गई है। पीएमडीए पंचकूला को न केवल स्वच्छता में अग्रणी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि एक आधुनिक और सुसज्जित शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प भी साकार कर रहा है।

    #haryana #india #panchkila #danikhabar #news #development #updates #developmentsworks #beautification

  • WhatsApp Image 2025-07-22 at 3.58.23 PM.jpeg
    22/07/25 |

    हरियाणा सरकार प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है - अनिल विज

    हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

    हरियाणा सरकार प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है - अनिल विज

    राज्य में जल्द ही लोगों को इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों जैसे कि चार्जिंग इत्यादि को दूर किया जाएगा - विज

    ईवी वाहनों की बिक्री, अवसरंचना इत्यादि को स्थापित करने के लिए ईवी कपंनियों के फुल पैकेज स्कीम के सुझाव को सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी - विज

    ईवी कंपनियां ईवी वाहनों के लिए अवसरंचना जैसे कि चार्जिंग स्टेशन इत्यादि के विस्तार पर बल दें- विज

    चण्डीगढ, 22 जुलाई - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में लोगों को इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों जैसे कि चार्जिंग इत्यादि को दूर किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की बिक्री, अवसरंचना इत्यादि को स्थापित करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना या स्कीम (फुल पैकेज स्कीम) को बनाने का सुझाव देती हैं तो उस पर सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में देशभर में इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माता कंपनियों जैसे कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स, एमजी मोटर्स और कीया मोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टीएल सत्यप्रकाश, परिवहन आयुक्त श्री अतुल द्धिवेदी सहित परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    ईवी कंपनियां ईवी वाहनों के लिए अवसरंचना जैसे कि चार्जिंग स्टेशन इत्यादि के विस्तार पर बल दें- विज

    परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बैठक में वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है और इसके वे चाहते है कि इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए सडकोें/राष्ट्रीय राजमार्गाें/राज्य राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए। इसके अतिरिक्त श्री विज ने प्रतिनिधियों से कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य में ईवी वाहनों की चार्जिंग को कंपनियों के द्वारा सुनिश्चित किया जाए ताकि अमुक कंपनियों के वाहन सडकों पर चल सकें। इसके संबंध में श्री विज ने गत दिनों केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा ली गई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार को उस बैठक में सुझाव दिया गया था कि आजकल लोग अपने व्यक्तिगत वाहन में लंबी-लंबी यात्राएं करते हैं और यात्रा के दौरान परिवार के लोगों को यात्रा ठहराव/रूकने के लिए एक बेहतरीन जगह जैसे कि रेस्ट हाउस होना चाहिए। जहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे कि शौचालय, रिफेर्शमेंट, बैठने की जगह इत्यादि होनी चाहिए क्योंकि आमतौर पैट्रोल पम्प में इस प्रकार की सुविधाएं नहीं होती है। अतः कपंनियां अपने स्तर पर ईवी वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं भी देना सुनिश्चित करें ताकि लोग ईवी वाहनों की तरफ आकृर्षित हों सकें।

    हरियाणा में ईवी वाहनों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा - विज

    श्री विज ने वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से आहवान करते हुए कहा कि ईवी वाहनों को बेचना ही एक लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि ईवी वाहनों के लिए एक अवसंरचना को स्थापित करना भी मूल लक्ष्य में शामिल होना चाहिए ताकि लोगों को ईवी वाहनों को रखने व चलाने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस न हो। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि वे सरकार की ओर से देश की इलैक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को आश्वास्त करते हैं कि हरियाणा में ईवी वाहनों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसलिए यदि ये ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की अवसरंचना को स्थापित करने के साथ-साथ वाहनों की बिक्री इत्यादि के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना या स्कीम (फुल पैकेज स्कीम) को बनाने का सुझाव देती हैं तो उस पर सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।

    इलैक्ट्रिक वाहनों का परपंरागत पैट्रोल व डीजल वाहनों के साथ खर्च की तुलना की जाए - विज

    श्री विज ने बैठक के दौरान प्रतिनिधियों से कहा कि इलैक्ट्रिक वाहनों का परपंरागत पैट्रोल व डीजल वाहनों के साथ खर्च की तुलना की जाए ताकि इलैक्ट्रिक वाहनों को प्रदेश में प्रोत्साहित किया जाए और लोगों को आराम व लाभ भी मिल सकें। इसके अलावा, श्री विज ने ईवी कपंनियों के प्रतिनिधियों को परामर्श देते हुए कहा कि ईवी वाहनों की अवसंरचना को स्थापित करने के लिए ईवी कंपनियां तकनीकी रूप से अध्ययन करवा सकती है और प्रयोग के तौर पर हरियाणा को चुन सकती है और इसके लिए हरियाणा सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यदि ईवी उपभोक्ता को ईवी अवसरंचना जैसे कि चार्जिंग स्टेशन इत्यादि की सुविधा राज्य में मिलेगी तो यह ‘विन-विन परिस्थिति’ बनेगी जिससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा और कपंनियों को भी लाभ प्राप्त होगा तथा कंपनियों की संवृद्धि होगी।

    बैठक के उपरांत श्री विज ने आज महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कंपनी की बीई-6, टाटा की हैरियर-ईवी, एमजी मोटर्स की एम-9, हुंडई क्रेटा ईवी की टेस्ट ड्राइव की और कीया ईवी-6 कार में बैठें और इन कारों के फीचर इत्यादि की जानकारी हासिल की तथा कपंनियों के प्रतिनिधियों को अपनी ओर से सुझाव भी दिए।

    इस बैठक में टाटा मोटर्स की तरफ से श्री यश सहगल, हंुडई की तरफ से अनिमेश कुमार, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा की तरफ से रोबिन कुमार दास, पामेला टिक्कू, एमजी की तरफ से अभिषेक मिश्रा, वरूण सूद, कीया की तरफ से कपिल बिंदल सहित अन्य प्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #haryana #danikkhabar #news #transportministry #anilvijminister #encourage #EV #pollutionfree #environment

  • download.jfif
    22/07/25 |

    हिमाचल में मंदिरों और सांस्कृतिक स्थलों का किया जा रहा आधुनिकीकरण

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, शिमला।

    प्रदेश सरकार ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों, प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण व विकास के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भाषा, कला और संस्कृति विभाग का जिम्मा सम्भाल रहे उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 550 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

    प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि प्राचीन मंदिरों, किलों और पुरातात्विक महत्त्व के स्थलों के जीर्णाेद्धार के लिए स्वीकृत की गई है। इसमें से राज्य के अधिगृहीत मंदिरों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 37 करोड़ रुपये का सहायतानुदान प्रदान किया गया है।

     श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 8 अगस्त, 2023 से सुगम दर्शन प्रणाली शुरू की गई है, जिससे प्रभावी भीड़ प्रबंधन सहित वृद्धजनों और दिव्यांगों को विशेष सुविधा प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई हैं। ऐसी व्यवस्थाएं प्रदेश के अन्य मंदिर न्यासों में भी लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रसाद योजना के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ रुपये से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता श्री ज्वालाजी और माता श्री नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

    पूजा विधि एवं मंत्रोच्चारण में शुद्धता लाने के लिए 5 से 25 फरवरी 2025 तक श्री चिंतपूर्णी मंदिर के 15 तथा माता श्री नैना देवी मंदिर के 10 पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत संकाय में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। भविष्य में अन्य मंदिर न्यासों के पुजारियों को भी चरणबद्ध तरीके से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों के अनुरक्षण के लिए 11.16 करोड़ रुपये तथा आवर्ती निधि योजना के अंतर्गत धार्मिक संस्थानों को वार्षिक पूजा-अर्चना और परिसंपत्तियों के विकास हेतु 1 करोड़ रुपये का सहायतानुदान भी स्वीकृत किया गया है। वहीं, प्रदेश के छोटे मंदिरों को मिलने वाली धूप-बत्ती सहायता राशि को वित्त वर्ष 2025-26 में दोगुना कर दिया गया है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हम आस्था के केंद्रों को केवल संरचनात्मक दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और परंपरा के रूप में संरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों को डिजिटल व व्यवस्थित बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित व प्रसारित किया जाए। इसके लिए सांस्कृतिक उत्सवों, डिजिटल प्लेटफार्मों, दस्तावेजीकरण और प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल की लोक कलाओं, पारंपरिक संगीत, शिल्प और रीति-रिवाजों को साझा किया जाएगा। इससे न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम मिलेगा, बल्कि युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति गर्व और जुड़ाव की भावना भी प्रबल होगी तथा यह साझा सांस्कृतिक संवाद देश की एकता और विविधता में अद्वितीय योगदान देगा। प्रदेश सरकार की यह पहल हिमाचल की सांस्कृतिक विविधता को सहेजने में मीलपत्थर साबित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif
    22/07/25 |

    बदलाव का प्रतीक बने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि इस विश्वविद्यालय ने युवाओं को ज्ञान प्रदान करने के 55 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का भी प्रतिबिंब है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने देश और प्रदेश को ऐसे मेधावी छात्र दिए हैं, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं और विश्वभर में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं तथा उनके जीवन की दिशा तय करने, विचारों को आकार देने और व्यक्तित्व के विकास में इस विश्वविद्यालय की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बिताए गए पल, शिक्षकों का मार्गदर्शन और मित्रों के साथ बिताया गया समय आज भी उनकेे स्मरण में जीवंत है।

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी का समय है। प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के इस युग में हमें भी समय के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम बदलाव के साथ नहीं चले, तो हम पिछड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए विश्वविद्यालय को बदलाव का एक सशक्त प्रतीक बनना चाहिए, जहां न केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को आधुनिक बनाया जाए, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणालियों में भी सुधार हो। बदलते समय के साथ विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम बनाने, बदलने और समय-समय पर उसमें नयापन लाने के लिए अपनी प्रक्रियाओं को आसान और लचीला बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बाज़ार में जिन विषयांें एवं कौशल की मांग है उनके अनुसार नए कोर्स शुरू करना और समय के अनुसार अनुपयोगी कोर्स बंद करके नए कोर्स चलाने के लचीलेपन को अपनाने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि विश्वविद्यालय से निकलने वाले युवा न केवल डिग्रीधारी हों, बल्कि वे कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम हों। इसी दिशा में आज खुल रहे पांच नए शोध केंद्र एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने इस पहल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसे बदलाव आगे भी निरंतर होते रहेंगे और विश्वविद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

    उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ का आपदा प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने वेतन से अंशदान देने के निर्णय के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197709_HomePage_bdf4d0ba-d761-4951-a857-b3ccbf9b5dd6.jpeg

    जयपुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा दो दिवसीय तीज उत्सव

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व राजेश यादव की अध्यक्षता तथा पर्यटन आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में तीज का उत्सव और अधिक भव्यता से मनाने और तीज माता की शोभायात्रा की व्यवस्थाओं की तैयारी के सम्बन्ध में सोमवार को जयपुर स्थित पर्यटन भवन में बैठक आयोजित की गई।

     प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने कहा कि 27 एवं 28 जुलाई को जयपुर में दो दिवसीय तीज उत्सव का आयोजन पहले से और अधिक भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। जिसमें राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और परम्पराएं अद्भुत व आकर्षक रूप से प्रदर्शित होंगी। तीज उत्सव में जयपुर के आम नागरिक और देशी विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने दो दिवसीय तीज उत्सव के सम्पूर्ण आयोजन की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि तीज माता के शौभायात्रा में इस बार राजस्थान की लोक कलाओं में उत्कृष्ठ रूप से पारंगत लगभग 200 लोक-कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। 

    पॉण्ड्रीक पार्क में तीज मेला—

    यादव ने बताया कि इस बार पॉण्ड्रीक पार्क में तीज मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा मेले में महिलाओं के द्वारा तैयार सामान का क्राफ्ट मार्केट लगाया जाएगा। मेले में फूड स्टाल्स् के साथ महिलाओं के लिए झूले, मेहन्दी माण्डणे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पॉण्ड्रीक पार्क में लोक कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार छोटी चौपड पर तीज माता की पूजा की जाएगी एवं कलाकारों द्वारा रोचक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।  

    वृहद प्रचार-प्रसार और ब्राण्डिंग के निर्देश —

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि जयपुर के इस अत्यंत लोक प्रिय तीज उत्सव के आयोजन का विभिन्न विभागों की वेबसाईट,पर्यटन विभाग की वेबसाईट और सोशल मीडिया प्लेटे​फॉर्म्स पर वृहद प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की कवरेज प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया इम्फलुएन्सर्स के द्वारा करवाया जाना सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार तीज उत्सव का लाइव प्रसारण जयपुर शहर में स्थित स्क्रीन्स एवं संर्पूण राजस्थान में डीओआईटी के माध्यम से प्रसारण करवाया जाएगा। 

    पर्यटन विभाग विभिन्न विभागों से करें समन्यवय—

    प्रमुख शासन सचिव ने शोभायात्रा में लवाजमा हेतु हाथी, ऊंट, घोड़े, बैल, बैण्ड, शहनाई-नगाड़ा, आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने देशी-विदेशी पर्यटकों के बैठने हेतु हिन्द होटल के टेरेस एवं निचे बरामदों में बैठने की व्यवस्था करने, वहां टेण्ट एवं वाटर प्रूफ शामियाना भी लगवाने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

    सफाई एवं सड़क की मरम्मत एवं रौशनी व्यवस्था के निर्देश—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन की ओर से बैठक में जयपुर नगर निगम (हैरिटेज) आयुक्त को ​तीज माता की सवारी मार्ग में आने वाले पेड़ो की छटाई, बिजली के तार एवं अन्य केबल तार जो की सवारी मार्ग में झूल रहे है उन्हें दुरस्त करवाने के निर्देश दिए गए। उत्सव के पूर्व आवारा पशुओं की धरपकड़ की जाने के निर्देश दिए। सवारी मार्ग पर चूने की लाइनिंग एवं जगह—जगह रंगोली बनाने का कार्य किए जाने के निर्देश दिए। नगर के मुख्य दरवाजों सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, न्यू गेट, चांदपोल गेट आदि पर विशेष रोशनी की व्यवस्था तालकटोरा एवं पालका बाग पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 

    पौण्ड्रिक पार्क मेला आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने पौण्ड्रिक पार्क मेला आयोजन स्थल पर पार्क में स्थित फव्वारों की सफाई एवं संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिए। 

    तीज माता की शोभायात्रा के दौरान बजेगी, पुलिस, जेल एवं आरएसी बैण्ड की मधुर धुन—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने पुलिस आयुक्त कार्यालय से पुलिस, जेल एवं आरएसी के बैण्ड पुलिस विभाग द्वारा तीज उत्सव हेतु उपलब्ध कराने एवं तीज उत्सव के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सवारी मार्ग के सम्पूर्ण मार्ग पर अच्छी तरह बेरीकेटिंग का कार्य किये के निर्देश दिए। 

    सवाई मान गार्ड बैण्ड वादन—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने जयपुर सिटी पैलेस के प्रशासक को तीज की सवारी हेतु पूर्व की तरह आवश्यक लवाजमा पर्यटन विभाग को उपलब्ध करवाने और शौभायात्रा के दौरान सवाई मान गार्ड बैण्ड की वादन व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। 

    विद्युत लाइन सुव्यवस्थित हो और पेयजल की हो समुचित व्यवस्था—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने जयपुर विद्युत वितरण लिमिटेड जयपुर शहर उत्तर को सवारी मार्ग में विद्युत तार व्यवस्थित करने सहित समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को सवारी के मार्ग में पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। 

     चिकित्सा एवं एम्बुलेन्स सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश—

    प्रमुख शासन सचिव ने चिकित्सा विभाग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) को दो दिवसीय तीज उत्सव के दौरान चिकित्सा वाहन मय आवश्यक दवाईयां, उपकरणों, कुशल चिकित्सक मय नर्सिंग स्टाफ की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को सवारी के शामिल होने वाले ऊंट, हाथी, घोड़े इत्यादि हेतु सुरक्षा की दृष्टि से एम्बुलेंस मय पशु चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को आपदा प्रबंधन संबंधी सेवाओं हेतु पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनातगी के निर्देश दिए। 

    ​हरियालों राजस्थान के तहत होगा पौधारोपण—

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने वन विभाग (उप वन संरक्षक) को ​हरियालो राजस्थान के तहत पॉण्ड्रीक पार्क में पौधारौपण हेतु आवश्यक मात्रा में पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197703_HomePage_b2a7d5bd-31ea-4b24-aca1-9be2516052c4.jpeg

    खान विभाग द्वारा 2504 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहित

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    खान एवं भूविज्ञान विभाग इस साल राजस्व वसूली का नया रेकार्ड कायम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। खान, भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि 16 जुलाई तक खान विभाग द्वारा 2504 करोड़ रु. से अधिक का राजस्व संग्रहित कर लिया है जो गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब सवा सौ करोड़ अधिक है। खान विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक के दौरान उन्होंने सोमवार को फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

    टी. रविकान्त सोमवार को वीसी के माध्यम से विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी तरह की छीजत नहीं होनी चाहिए वहीं पुराने बकाया राशि की वसूली के भी ठोस प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान लगाई गई शास्ती की वसूली भी सुनिश्चित हो।

    टी. रविकान्त ने कहा कि सरकार द्वारा डीएमएफटी के नए नियम जारी कर दिए हैं। राज्य और केन्द्र सरकार डीएफएफटी क्रियान्वयन को लेकर गंभीर है। फील्ड अधिकारी जिला कलक्टरों से मिलकर प्रतिनिधियों का मनोनयन करवायें वहीं सदस्य सचिव मुख्यकार्यकारी जिला परिषद से समन्वय बनाते हुए समिति की बैठक कराकर कार्यों की रुपरेखा को अंतिम रुप दे। हरियालो राजस्थान की चर्चा करते हुए उन्होंने पौधारोपण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।

    निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष राजस्व वसूली लक्ष्यों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इसे प्राप्त करने के लिए हमें अभी से ठोस रणनीति बनाकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हांलाकि गत साल की इसी अवधि की तुलना में 124. 82 करोड़ रु. की अधिक राजस्व अर्जन किया जा चुका है पर इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है।

    अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर ने हरियालो राजस्थान की प्रगति की जानकारी दी। सह—नोडल अधिकारी एमओयू संजय सक्सैना ने राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए एमओयू व रिप्स प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197712_HomePage_e349a2e8-a2f5-4914-813f-a53c4ab72218.jpeg

    सहकारी सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ राज्य के सहकारी सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में सहकारी सेक्टर को और अधिक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर पूरे मनोयोग से प्रयास करने होंगे।

    गौतम कुमार दक सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपना श्रेष्ठ योगदान दिया। सभी लोगों ने टीम भावना के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया, जिसके अच्छे परिणाम आए और कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सका। आयोजन में 90 प्रतिशत से भी अधिक भागीदारी सहकारी आन्दोलन से जुड़े लोगों की रही और कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान के सहकारी आन्दोलन का पूरे देश में एक अच्छा मैसेज गया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार सहकारी सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए पूरा सहयोग दे रही है और हमें भी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत पुरजोर प्रयास करते हुए ‘को-ऑपरेटिव बिल्ड अ बेटर वर्ल्ड’ के ध्येय वाक्य को साकार करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई की केन्द्रीय सहकारिता मंत्री की मंशा के अनुरूप राजस्थान आगामी समय में सहकारिता में देश में सर्वश्रेष्ठ होगा।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने कहा कि आयोजन के संबंध में जिसको जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसने उसे पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ निभाया। विभाग के मंत्री गौतम कुमार दक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं अपने कंधों पर लेकर दिन-रात मेहनत की, जिससे सभी को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में अभी हम देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हैं, लेकिन हमें शीर्ष स्थान पर काबिज होना है। इसके लिए हम उत्साहित हैं और गैप्स को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। राजपाल ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ और बजट घोषणा के बिन्दुओं पर हम अधिक मेहनत कर उनकी बेहतर क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197714_HomePage_e68b43eb-75a0-4347-92f6-eb6b74317c16.jpeg

    नई राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी से निवेश के खुलेंगे द्वार, रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुनियोजित नगरीय विकास की अहम भूमिका है। इससे आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलता है जिससे बुनियादी ढांचे में निरंतर सुधार आने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। इसी लक्ष्यों की प्र्राप्ति के क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक ने नई राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी का अनुमोदन किया है, जिससे राजस्थान सुनियोजित नगरीय विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सकेगा।

    राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2024 के प्रावधान ऐसी योजनाओं के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं जिनमें रहवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। जिसमें सुबह की सैर के लिए पार्क भी हो और वर्षा तथा अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण की व्यवस्था भी हो। नीति के अंतर्गत सभी योजनाओं में हरित क्षेत्र की अनिवार्यता की गई है। सभी क्षेत्रफल की आवासीय योजनाओं में एकरूपता के दृष्टिगत 7 प्रतिशत पार्क-खेल मैदान एवं 8 प्रतिशत सुविधा क्षेत्र का प्रावधान किया गया है।

    अंत्योदय की परिकल्पना होगी साकार, जरूरतमंद को मिलेगा आवास—

    जरूरतमंद को आवास जैसी बुनियादी सुविधा का लाभ सुनिश्चित हो, इस ध्येय को भी नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। नीति के अंतर्गत सभी योजनाओं में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी हेतु आरक्षित भूखण्डों का आवंटन स्थानीय निकाय के माध्यम से किये जाने का प्रावधान रखा गया है। इस प्रावधान से पात्र ईडब्ल्यूएस-एलआईजी व्यक्तियों को आवास की उपलब्धता पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही, औद्योगिक योजनाओं में श्रमिको के निवास के लिए न्यूनतम 5 प्रतिशत क्षेत्रफल के भूखण्ड का प्रावधान किया गया है। इससे श्रमिकों को औद्योगिक ईकाईयों के समीप ही आवास उपलब्ध हो सकेंगे जिससे उनको आवागमन के समय में बचत होगी और उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि भी होगी। 

    उपभोक्ताओं के अधिकारों का होगा संरक्षण

    नीति में विकासकर्ता पर जवाबदेहिता और रहवासियों के लिए सुविधायुक्त आवासों का प्रावधान शामिल किया गया है। इसके लिए योजना के पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी होने के पश्चात विकास कार्यों का रख रखाव 5 वर्ष की अवधि अथवा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को हस्तान्तरण किया जाने तक योजना के 2.5 प्रतिशत भूखण्ड रहन रखे जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, आंतरिक विकास कार्यों के रख-रखाव हेतु रख-रखाव शुल्क का प्रावधान भी किया गया है। नीति के क्रियान्वयन, निगरानी एवं समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय समिति के गठन का प्रावधान किया गया है, जिससे शहरी योजनाओं के विकास में आने वाली समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। 

    लम्बवत विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

    शहरी क्षेत्रों का निरंतर विकास भूमि की उपलब्धता को सीमित करता है। ऐसे में आवश्यक है कि बहुमंजिला योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाए। नई टाउनशिप पॉलिसी लम्बवत विकास को बढ़ावा देती है। इससे कम क्षेत्र में भी अधिक आवासों का निर्माण हो सकेगा और अधिक से अधिक लोग निवास कर सकेंगे। इसके साथ ही नीति के अंतर्गत मिश्रित भू-उपयोग योजना, समूह आवास योजना, फ्लैट आवास योजना, एकीकृत योजना (समूह आवासीय, फ्लैट आवासीय, प्लोटेड), वाणिज्यिक भू-उपयोग में आमजन की सुविधा के लिए सब सिटी सेन्टर, डिस्ट्रीक्ट सेन्टर, कम्यूनिटी सेन्टर का प्रावधान भी किया गया है। 

    आवागमन में होगी सुविधा, बन सकेंगे सेक्टर रोड्स—

    नीति में बड़े सेक्टर रोड के निर्माण के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में सेक्टर सडकों के निर्माण एवं उनके सहारे व्यावसायिक पट्टी के विकास के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की सेक्टर कॉमर्शियल पॉलिसी की तर्ज पर आपसी सहमति से भूमि अवाप्ति की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही, यह नीति सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रो की स्थापना को भी प्रोत्साहित करती है। नीति अनुसार, इन संयंत्रों की स्थापना के लिए राजस्व रिकॉर्ड में पहुंचमार्ग दर्ज होने व पहुंचमार्ग की न्यूनतम चौडाई की बाध्यता नहीं रखी गयी है। 

    इसके अतिरिक्त नीति में जलस्रोतों के संरक्षण को भी बढ़ावा दिया गया है। इसमें नदी, झील, तालाब, नहर, नाला, बरसाती नालों जैसे विभिन्न जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए इनके सहारे आवश्यक न्यूनतक बफर आरक्षित किये जाने का प्रावधान रखा गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197716_HomePage_1d7bbc71-3bc6-46fc-a735-a402a22da77b.jpeg

    देवस्थान मंत्री ने किया देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक - करी लोकमंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देवस्थान विभाग की ओर से 80 से अधिक राजकीय तथा प्रन्यास प्रबंधित शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री प्रतापेश्वर मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया। मंत्री कुमावत ने रूद्रीपाठ के उच्चारण के बीच विधि-विधान के साथ रूद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के उपरांत कुमावत ने शिवोपासना का अनुष्ठान संपन्न किया।

    इस दौरान देवस्थान विभाग के मंदिरों के पुजारियों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मंत्री कुमावत ने आरती कर चराचर जगत के कल्याण के लिए आदियोगी महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने भगवान नंदी का पूजन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अनुष्ठान का यह कार्य दो घंटे से अधिक समय तक चला। 

    अनुष्ठान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि रुद्राभिषेक से जीवन में सुख, समृद्धि, संतान सुख, धन लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज मुझे महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी द्धारा संवंत 1851 में स्थापित श्री प्रतापेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुमावत ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से प्राचीन शिव मंदिरों में प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रतनलाल योगी, निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पूनिया आदि मौजूद थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197720_HomePage_3990c089-f2ba-4b15-8183-f49de0d9d3d2.jpeg

    आंवले एवं लिसोड़े की उपयोगिता एवं महत्व से आमजन को रूबरू करवाने का प्रयास

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले के पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जयपुर जिला प्रशासन द्वारा ने वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण व संवर्धन अभियान का आगाज़ किया। जयपुर जिले के पंच गौरव में शुमार एक वनस्पति प्रजाति- लिसोड़ा एवं एक उपज- आंवले का जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभियान पर आधारित एक पुस्तिका का  विमोचन भी किया। अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में जिले में उपखण्ड स्तर पर भी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आंवले एवं लिसोड़े के पौधे लगाए गए।

    इस अभियान का लक्ष्य पंच-गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति लिसोड़ा व एक जिला-एक उपज आंवला की महत्ता, उपयोगिता एवं आवश्यकता से आमजन को परिचित करवाने एवं रोजगार की दृष्टि से जनउपयोगी बनाना है। जिला प्रशासन के इस नवाचार से जिले में सतत विकास लक्ष्य एवं हरित बजट की अवधारण को प्राप्त करने मे सहायता मिलेगी। इस अभियान से आंवला व लिसोड़ा को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। यह अभियान जिला प्रशासन की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो जिले को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर करेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197738_HomePage_fa5b32e5-1de5-45be-a56f-16664262714f.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने जलभराव क्षेत्रों में राहत कार्य में तेजी लाने के दियें निर्देश

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।

    अजमेर में हुई बरसात के बाद हुए जलभराव क्षेत्र का विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर लोक बंधु सहित अफसरों के साथ दौरा कर हालात जाने। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित अन्य क्षेत्र में भरे पानी को निकालने के लिए मड पंम्प की संख्या बढ़ाने व आनासागर से हो रही पानी निकासी के दौरान बाधित हो रहे मार्ग की पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

    वासुदेव देवनानी पहले जेएलएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और यहां भरे पानी को निकालने के लिए मड पम्प बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर सीढियों को हटाया जाए।

    इसके बाद सूचना केन्द्र चौराहे के पास आगरा गेट की तरफ आनासागर पानी निकासी के कारण रोके गए मार्ग का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि केसरबाग चोकी के पास पुलिया व पहचान शोरूम की पुलिया को ऊंचा किया जाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197740_HomePage_bf7d2b29-8d25-4bee-9a94-b1a95f03ce5e.jpeg

    हरियालो राजस्थान की ओर बढ़ता कदम

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान की पहचान लंबे समय तक एक रेगिस्तानी और जल-संकटग्रस्त राज्य के रूप में रही है, लेकिन अब इस छवि को बदलने का संकल्प मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया है। उनका नेतृत्व पर्यावरणीय चेतना को केवल नीति तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि उसे जन-आंदोलन का रूप दे रहा है। हरियाली, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास अब राजस्थान की शासन प्राथमिकताओं में शीर्ष पर हैं।

    राजस्थान का पहला ग्रीन बजट: विकास और पर्यावरण का संतुलन

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश का पहला ग्रीन बजट पेश कर एक ऐतिहासिक शुरुआत की है। इस बजट में राज्य के कुल स्कीम खर्च का 11.34 प्रतिशत, यानी 27,854 करोड़ रुपये ग्रीन ग्रोथ से जुड़ी परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल्स को हासिल करे। इसके लिए जलवायु अनुकूलन की पांच वर्षीय योजना तैयार की जा रही है और एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज की स्थापना की जाएगी, जिससे पर्यावरणीय शोध और नीति निर्माण को मजबूती मिलेगी।

    हरियालो राजस्थान अभियान: एक जनआंदोलन बना पर्यावरण मिशन

    ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाअभियान शुरू किया है। पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुआ यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े ‘मातृ वन’ और ‘स्मृति वन’ जैसी संकल्पनाएं इसे एक भावनात्मक आंदोलन बना रही हैं। हर जिले में आमजन की भागीदारी से मातृ वन बनाए जा रहे हैं, जहाँ नागरिक अपने परिजनों की स्मृति में वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस अभियान को डिजिटल रूप से ट्रैक करने के लिए ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है।

    नवीन ऊर्जा में आत्मनिर्भरता: किसान बना ऊर्जा उत्पादक

    राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 1190 मेगावाट की क्षमता वाले 592 सौर संयंत्र लगाए गए हैं। ये संयंत्र कुसुम योजना के तहत किसानों द्वारा स्वयं अथवा डेवलपर के साथ साझेदारी में स्थापित किए गए हैं, जिससे किसान अब अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बन गए हैं। इन संयंत्रों से उत्पादित बिजली महज ढाई से तीन रुपये प्रति यूनिट में डिस्कॉम्स को मिल रही है, जो थर्मल बिजली की तुलना में बेहद सस्ती और प्रदूषणरहित है। यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम है।

    जल संरक्षण में अभिनव प्रयास: कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान

    राजस्थान के परंपरागत जल-स्रोतों की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल उन प्रवासी राजस्थानियों को उनके गांवों से जोड़ रही है, जो देश-विदेश में बस चुके हैं लेकिन अपनी मातृभूमि के प्रति जुड़ाव बनाए रखना चाहते हैं। इस अभियान के तहत प्रवासी जन रिचार्ज शाफ्ट और जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण में आर्थिक और तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने वाली इन संरचनाओं के माध्यम से गिरते भूजल स्तर को सुधारने की दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं। अभियान के अंतर्गत अगले चार वर्षों में 45 हजार जल संरचनाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से हजारों पर कार्य शुरू हो चुका है।

    वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: जनभागीदारी से जल संस्कृति की पुनर्स्थापना

    5 जून से 20 जून तक चलाया गया ’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन-संवेदनशील पहल का जीवंत उदाहरण है। अभियान के दौरान राज्यभर में जल स्रोतों की साफ-सफाई, पूजन, जलाभिषेक और श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री स्वयं भी भागीदार बने। इस अभियान के तहत 3 लाख 70 हजार से अधिक कार्यक्रमों में लगभग 2 करोड़ 53 लाख लोगों ने भाग लिया। लगभग 42 हजार जलस्रोतों की सफाई और मरम्मत की गई तथा हजारों नए जल संरक्षण कार्य प्रारंभ किए गए। अभियान में जल को लेकर जन चेतना को एक सामाजिक आंदोलन का रूप मिला।

    स्थायी परिवर्तन की ओर: स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार की पहल

    राज्य सरकार ने क्लीन कुकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक लाख लाभार्थियों को निःशुल्क इंडक्शन कुकटॉप वितरित करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने के लिए ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक की व्यवस्था की जा रही है। वेस्ट टू हेल्थ पार्क्स और क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर जैसे नवाचारों से पर्यावरण संरक्षण को तकनीकी मजबूती दी जा रही है।

    हरियालो राजस्थान, भविष्य की दिशा, वर्तमान की आवश्यकता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व राजस्थान को पारंपरिक रेगिस्तान से हरित समृद्धि की ओर ले जा रहा है। यह केवल वृक्षारोपण या जल संरक्षण की पहल नहीं है, बल्कि यह समग्र दृष्टिकोण है जो पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों को जोड़ता है। आज राजस्थान सतत विकास की दिशा में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो रहा है। हर नागरिक की भागीदारी और सरकार की प्रतिबद्धता के साथ, ‘हरियालो राजस्थान’ अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि साकार होता यथार्थ है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    तीजोत्सव में परंपरागत राजस्थानी व्यंजन रहेंगे मुख्य आकर्षण

    एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

    दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में 23 जुलाई से शुरू हो रहे तीजोत्सव और हस्तशिल्प मेले में परंपरागत राजस्थानी व्यंजनों की उपलब्धता राजधानी वासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। बीएचएमएस, राजीविका और ग्रामीण गैर -कृषि विकास एजेंसी (रूडा) द्वारा लगाए जा रहे इस हैंडीक्राफ्ट मेला और फूड फेस्टिवल में इस बार परंपरागत राजस्थानी खानपान से जुड़े करीब दस स्टाल्स पर प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों की उपलब्धता रहेगी। राजस्थान के अजमेर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, जोधपुर, सीकर, झालावाड़, करौली, भरतपुर और जयपुर के कारीगरों द्वारा तैयार दाल बाटी, चूरमा, कैर सांगरी और गट्टे की सब्जी, घेवर, मूंग दाल का हलवा, दाल के वड़े, रबड़ी, कुल्फी, मालपुआ, मावा कचोरी, मिर्ची वड़ा, जलेबी, पिन्नी, मिल्क केक और भेलपुरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का राजधानी वासी भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे।

    उल्लेखनीय है कि बीकानेर हाउस में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक राजस्थानी कला- संस्कृति और खान पान को केंद्र में रखते हुए तीज मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आमजन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक नि:शुल्क भ्रमण और राजस्थानी हस्तशिल्प सामानों की खरीदारी के साथ-साथ राजस्थानी व्यंजनों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें इच्छुक प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं जिनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 22/07/25 |

    आज (22 जुलाई 2025) के खेल जगत की मुख्य खबरें

    क्रिकेट:

    * भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:

    * इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जिसमें 8 साल बाद एक गेंदबाज की वापसी हुई है।

    * जसप्रीत बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट खेलना तय है, मोहम्मद सिराज ने इसकी पुष्टि की है।

    * भारतीय टीम चोटों से जूझ रही है, नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं और अर्शदीप सिंह भी चौथे टेस्ट से बाहर हैं।

    * अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

    * हैरी ब्रूक ने कहा है कि लॉर्ड्स में भारत थोड़ा "डरा हुआ" था, जिससे इंग्लैंड को फायदा मिला।

    * पाकिस्तान क्रिकेट:

    * पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया है, सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए।

    * पीसीबी को एशिया कप रद्द होने पर काफी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

    * अन्य क्रिकेट समाचार:

    * बीसीसीआई ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल को अपने घर में टी20 विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी करने में मदद करने का फैसला किया है।

    * पूर्व भारतीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे।

    अन्य खेल:

    * फुटबॉल:

    * पीएसजी ने पहली बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    * इस स्टार फुटबॉलर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी।

    * टेनिस:

    * इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार विंबलडन खिताब जीता।

    * नोवाक जोकोविच का विंबलडन जीतने का सपना नंबर 1 सिनर ने तोड़ दिया, अब अलकराज से खिताबी जंग होगी।

    * वीनस विलियम्स और अमांडा अनिसिमोवा को यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स सूची में शामिल किया गया है।

    * शतरंज:

    * डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हराया है।

    * भारत अक्टूबर-नवंबर में 2025 शतरंज विश्व कप की मेजबानी करेगा।

    * अन्य:

    * हॉकी में वाराणसी संभाग के 32 खिलाड़ी तकनीक और पेनल्टी कॉर्नर की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

    * महिला मुक्केबाज प्रिया को रजत से संतोष करना पड़ा, रैंकिंग सीरीज में मनीषा को कांस्य पदक मिला।

    यह आज के कुछ प्रमुख खेल समाचार हैं। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप विभिन्न खेल समाचार वेबसाइटों और चैनलों को देख सकते हैं।

  • 22/07/25 |

    आज का राशिफल 22 जुलाई 2025, मंगलवार

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल और उन्नति वाला रहेगा। आपके पिछले प्रयासों का फल मिलेगा। निवेश और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसायियों को विस्तार और लाभ के कई अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जोखिम भरे कामों से बचें।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा जिससे मानसिक थकान हो सकती है। व्यापारियों को नई संभावनाएं और लाभ मिलेगा, अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। कोई पुराना परिचित सहायक बनकर सामने आ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले में दिन खर्चीला रह सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सोने-चांदी के कारोबारियों को बड़ा धन लाभ होगा। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। करियर में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज का दिन कमाई के मामले में अच्छा है, लेकिन लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। किसी शुभ काम में धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने किए गए कामों से लाभ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

    अन्य राशियों के लिए सामान्य भविष्यफल

    * सिंह: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा और पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

    * कन्या: कार्ययोजनाएं संवरेंगी और लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। आर्थिक और वाणिज्यिक मामलों में करीबी आएगी। पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी।

    * तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अधूरे काम पूरे करने का प्रयास करेंगे।

    * वृश्चिक: आपको अपनी विशिष्टता और आंतरिक शांति का अनुभव होगा, जिससे गुस्सा और निराशा दूर होगी।

    * धनु: व्यापार या खुशी के लिए यात्रा की संभावना है। आपको अपने लक्ष्य अवास्तविक लग सकते हैं, लेकिन वे वास्तविकता के करीब हैं।

    * मकर: उपलब्धि का एहसास होगा। परिवार या महिला सहयोगियों के साथ टकराव से बचें।

    * कुंभ: आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी।

    * मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। काम-कारोबार में शुभ सूचना मिलेगी और आय में जबरदस्त वृद्धि के योग हैं।

    यह सामान्य राशिफल है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता हो सकती है। अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए, आप अपने इष्टदेव का स्मरण कर सकते हैं।

  • सावन में 80 से ज्यादा शिव मंदिरों में भजन लाल सरकार करवा रही है रुद्राभिषेक

    जयपुर

    श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जयपुर स्थित श्री प्रतापेश्वर मंदिर शिव भक्ति के दिव्य अनुष्ठान का साक्षी बना। देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने यहां सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की।

    देवस्थान विभाग की ओर से राज्य भर में 80 से अधिक राजकीय व ट्रस्ट-प्रबंधित शिव मंदिरों में एक साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने त्रिपोलिया बाजार स्थित ऐतिहासिक श्री प्रतापेश्वर मंदिर में रुद्रीपाठ के मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया।

    अनुष्ठान के दौरान शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ पुजारियों ने विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराया। दो घंटे चले इस अनुष्ठान में भगवान नंदी की पूजा, शिवजी का दुग्धाभिषेक और आरती के साथ चारों दिशाएं शिवमय हो उठीं।

    मीडिया से बातचीत में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि "आज मुझे सवाई प्रताप सिंह जी द्वारा संवत् 1851 में स्थापित श्री प्रतापेश्वर मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रुद्राभिषेक से जीवन में सुख, समृद्धि, संतान सुख और मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने आगे बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा प्रत्येक सोमवार को राज्य के प्राचीन शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक आयोजित किए जाएंगे।

  • बाढ़ में फंसी जिंदगी, जेसीबी बनी भगवान

    राजस्थान के बूंदी जिले में मानो रविवार को इंसानियत और जज़्बे की परीक्षा थी… और उस परीक्षा में जीत दर्ज की जज्बे और मदद की मिसालों ने। मामला था बूंदी के दुगारी गांव का, जहां चारों तरफ फैली बाढ़ के बीच एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठी और अस्पताल पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे।

    महिला का नाम अनिता है और वह तेजाजी चौक इलाके में एक चबूतरे पर अपने दिव्यांग पति रामकिशन कहार के साथ रहती है। खुले आसमान के नीचे, बाढ़ के पानी से घिरे उस चबूतरे पर अनिता दर्द से कराह रही थी, लेकिन गांव वालों ने हार नहीं मानी।

    पड़ोस की महिलाओं सीमा और संतोष सबसे पहले मदद को आगे आईं। उन्होंने एक स्थानीय नर्स को मौके पर बुलाया, जिसने हालत गंभीर बताकर तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन बाढ़ ने रास्ते बंद कर दिए थे – अब क्या किया जाए?

    गांव वालों ने तत्काल JCB की व्यवस्था की। गर्भवती अनिता को उसी JCB में सुरक्षित बैठाकर उसे करीब चार फीट गहरे बाढ़ के पानी से होते हुए नैनवां रोड तक पहुंचाया गया।

    वहां पहले से तैयार खड़ी एंबुलेंस ने अनिता को नैनवां उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जैसे ही अस्पताल पहुंची, चिकित्सकों ने संभाला – और चंद मिनट बाद ही अनिता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। अब मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

  • WhatsApp Image 2025-07-21 at 8.51.58 PM.jpeg

    बिक्रम मजीठिया से इतनी घबराई क्यों है आम आदमी पार्टी की सरकार

    अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जिनको माझे का जरनैल भी कहा जाता है जो इस समय पटियाला जिले की की न्यू नाभा जेल में आय से अधिक सम्पत्ति केस में बंद है पंजाब सरकार इतना घबराई क्यों है इसी पर हम मंथन कर रहे है। सूत्रों के अनुसार बिक्रम मजीठिया को लेकर दिल्ली से चंडीगढ़ लगातार ही पल पल की जानकारी नाभा जेल से सरकार को भेजी जा रही है जेल के अंदर ओर बाहर हरेक की निगाह बिक्रम मजीठिया पर लगी हुई है लेकिन जेल में उनके नजदीकियों को मुलाकात का समय तक नहीं नहीं दिया जा रहा जिसको लेकर सारे पंजाब में चर्चा छिड़ी हुई है आखिर जेल ऑथोरिटी ऐसे कैसे कर सकती है जिसका जेल मैनुअल में मुलाकात के बारे में साफ लिखा हुआ है इसका खुलासा आज नाभा न्यू जेल के बाहर शिरोमणी अकाली दल के चीफ स्पोक्समैन अर्शदीप कलेर ने उनसे मुलाकात करके किया उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्यों जिनमें सुखबीर बादल ओर संसद हरसिमरत कौर बादल को मुलाकात से मना कर दिया गया है ओर आज पार्टी के पांच सीनियर नेताओं ने उनको मिलने का निवेदन जेल ऑथोरिटी को किया गया था जो रिजेक्ट कर दिया गया जिसको लेकर सरकार की घबराहट साफ झलक रही है।

    इससे पहले जब जब बिक्रम मजीठिया को उनके केस में पेश किया जाता था तो उनको पेश करने के लिए पुलिस की भारी तादाद में गाड़िया ही गाड़िया दिखाई देती है और जिस गाड़ी में मजीठिया को बिठाया जाता उसके अंदर तक पर्दे लगा दिए जाते है और कोर्ट के बाहर कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए जाते है मीडिया को तो उनके पास तो क्या गाड़ी तक नहीं फटकने दिया जाता लेकिन जिस दिन उनको नाभा जेल से लेकर आया गया तो रास्ते में जगह जगह अकाली दल के वर्करों ने सड़को पर उतर कर उनके हक में नारेबाजी की उससे जाहिर है कि घबराहट तो आएगी ही । मजीठिया के बकील दमनवीर सोबती कहते है कि मजीठिया को जेल के अंदर दो ऐसे कैदियों के साथ रखा गया है जिन पर बच्चों के कत्ल के दोष है। वही पर उनकी पत्नी गणीव कौर मजीठिया कहती है कि जो आरोप सरकार ने ढोल पीट पीट कर लगाए थे अब वह अदालत में गिरने लगे है जिस तरह शिमला के मशोबरा में एक हजार एकड़ जमीन का सरकारी तंत्र ने शोर मचाया था अब वो भी अदालत में गिर गया है अब धीरे धीरे सारे आरोप सरकार के इसी तरह गिरते चले जाएंगे क्योंकि पंजाब विजिलेंस को कुछ मिला ही नहीं है। बेशक सरकारी वकील अहम सबूत होने की बात कर रहे है लेकिन आने वाले समय में पता लगेगा कि विजिलेंस अपनी चार्जशीट में क्या पेश करती है जबकि मजीठिया के खिलाफ एन डी पी एस का जो मामला मोहाली में दर्ज किया गया था उसमें तो अभी तक सिट चार्जशीट ही नहीं पेश कर सकी जिसको लेकर मजीठिया के वकील सरकार को चैलेंज करते हुए कहते है कि यदि हिम्मत है तो कोई भी एन डी पी एस की धारा आय से अधिक संपति वाले मामले में लगाकर दिखाओ और मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो बिक्रम मजीठिया का नशे के मामले में सीधा नाम लेकर दिखाए बिना नाम लिए जो मर्जी कहते रहे।

    फिलहाल पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले पंजाबियों की नजरे इस केस पर लगी हुई कि किस तरह कोर्ट का रुख रहने वाला है और बिक्रम मजीठिया को कब तक राहत मिलेगी जा नहीं यह सरकार के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम होने वाला नहीं ।

    वही पर बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मामले में सबसे दिलचस्प बात रही जो बिक्रम मजीठिया के खिलाफ थे और एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते थे अब मजीठिया के खिलाफ मामले में उनके हक में आते दिखाई दिए जिनमें खासतौर पर सुखपाल खैरा ओर कुंवर विजय प्रताप वही कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने उनकी पत्नी गणीव कौर के घर पर विजिलेंस की करवाई की निंदा करके सरकार को कही न कही बैकफुट पर ले आई जिसके लिए सरकार ने कभी सोचा भी नहीं था कि ऑपोजिशन मजीठिया के पक्ष में इतने जोरदार ढंग के साथ मजीठिया के साथ खड़ जाएगी । वही पर बाजवा की जब वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई तो प्रताप बाजवा ने शिकायत कर पंजाब के दो मंत्रियों हरपाल चीमा ओर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ओर मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया जिसकी जांच चल रही है।

  • 21.4.jpg
    21/07/25 |

    Prime Minister condoles the the loss of lives in a tragic air crash in Dhaka

    Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the loss of lives, many of them young students, in a tragic air crash in Dhaka. He assured that India stands in solidarity with Bangladesh and is ready to extend all possible support and assistance.

    Shri Modi in post on X said:

    “Deeply shocked and saddened at the loss of lives, many of them young students, in a tragic air crash in Dhaka. Our hearts go out to the bereaved families. We pray for the swift recovery of those injured. India stands in solidarity with Bangladesh and is ready to extend all possible support and assistance.”

  • 21.3.jpg
    21/07/25 |

    Prime Minister condoles the passing of former Kerala CM Shri VS Achuthanandan

    Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the passing of former Kerala CM Shri VS Achuthanandan.

    In a post on X, he said:

    “Saddened by the passing of former Kerala CM Shri VS Achuthanandan Ji. He devoted many years of his life to public service and Kerala's progress. I recall our interactions when we both served as Chief Ministers of our respective states. My thoughts are with his family and supporters in this sad hour.”

    “കേരളത്തിന്റെ മുൻമുഖ്യമന്ത്രി ശ്രീ വി.എസ്. അച്യുതാനന്ദൻ ജിയുടെ വിയോഗത്തിൽ ദുഃഖിക്കുന്നു. ജീവിതത്തിലെ നിരവധി വർഷങ്ങൾ പൊതുസേവനത്തിനും കേരളത്തിന്റെ പുരോഗതിക്കുമായി അദ്ദേഹം 
     സമർപ്പിച്ചു. ഞങ്ങൾ രണ്ടുപേരും അതത് സംസ്ഥാനങ്ങളുടെ മുഖ്യമന്ത്രിമാരായിരുന്നപ്പോഴുള്ള ഞങ്ങളുടെ ഇടപെടലുകൾ ഞാൻ ഓർക്കുകയാണ്. ഈ ദുഃഖവേളയിൽ എന്റെ ചിന്തകൾ അദ്ദേഹത്തിന്റെ കുടുംബത്തിനും അനുയായികൾക്കും ഒപ്പമാണ്.”


  • H20250721187501.JPG
    21/07/25 |

    The Monsoon Session stands as a proud moment for the nation, a true celebration of our collective achievements: PM

    The Prime Minister Shri Narendra Modi addressed the media before the start of the Monsoon Session of 2025 at the Parliament premises today. Welcoming everyone to the Monsoon session, the Prime Minister remarked that the monsoon symbolizes innovation and renewal, highlighting that current weather conditions across the country are progressing favourably, bringing beneficial forecasts for agriculture. He noted that rainfall plays a crucial role not only in the rural economy and the nation’s overall economic structure but also in the financial well-being of every household. Shri Modi stated that, based on current information, water reservoir levels this year have tripled compared to the past ten years. This increase, he emphasized, will significantly benefit India’s economy in the coming days.

    “The current monsoon session is a moment of great pride for the nation, it represents a celebration of victory for India”, stated the Prime Minister, underlining the historic moment when the Indian tricolour flag was unfurled at the International Space Station for the first time, calling it a source of immense pride for every Indian citizen. He emphasized that this achievement has sparked new enthusiasm and excitement across the country for science, technology, and innovation. Shri Modi further noted that the entire Parliament—both Lok Sabha and Rajya Sabha—as well as the people of India are united in expressing their pride in this accomplishment. He added that this collective celebration will serve as inspiration and encouragement for India’s future space exploration missions.

    Describing the current monsoon session as a celebration of India’s victories, Shri Modi stated that the world has witnessed the strength and capability of India’s armed forces. Referring to Operation Sindoor, the Prime Minister highlighted that the Indian Army achieved its targeted objectives with 100 percent success. He emphasized that in just 22 minutes, under Operation Sindoor, India’s forces neutralized high-value targets at their own bases. He mentioned that he had announced this operation at a public event in Bihar, and the armed forces proved their mettle swiftly. Shri Modi noted growing global interest in India’s emerging “Made in India” defence capabilities, sharing that during his recent international interactions, world leaders have expressed admiration for India’s indigenously developed military equipment. He expressed confidence that as Parliament unites to celebrate this victory in one voice during the session, it will further energize and encourage India’s military strength. The Prime Minister remarked that this collective spirit will also inspire citizens and lend momentum to defence sector research, innovation, and manufacturing, creating new employment opportunities for India’s youth.

    The Prime Minister observed that this decade reflects peace and progress advancing hand-in-hand, with a continuous sense of development at every step. He highlighted that the nation has long suffered from various violent incidents, be it terrorism or Naxalism, which have persisted since independence. Remarking that the geographical spread of Naxalism and Maoism is now rapidly shrinking, Shri Modi stated that India's security forces, with renewed confidence and accelerated efforts, are progressing steadily toward the goal of completely eliminating Naxalism and Maoism. With pride, he affirmed that hundreds of districts across the country are now breathing free, having emerged from the grip of Naxal violence. The Prime Minister emphasized that India’s Constitution is triumphing over weapons and violence. He noted that former ‘Red Corridor’ areas are now visibly transforming into ‘Green Growth Zones’, signaling a promising future for the country.

    Underlining that each of these events represents moments of pride for every honourable Member of Parliament, driven by patriotism and dedication to the nation's welfare, Shri Modi emphasized that during this monsoon session of Parliament, the entire country will hear this celebration of national pride, voiced by every Member of Parliament and every political party.

    Highlighting that when their government took charge in 2014, India was part of the Fragile Five economies, the Prime Minister said that at that time, India held the 10th position in the global economic rankings, but today, India is moving rapidly toward becoming the world’s third-largest economy and is knocking on the doors of that milestone. He emphasized that 25 crore people have emerged from poverty, a transformation that has been widely recognized and appreciated by global institutions. Shri Modi noted that prior to 2014, India grappled with double-digit inflation. “Today, with inflation rates hovering around 2 percent, citizens are experiencing relief and improved ease of living. The low inflation coupled with high growth reflects a strong and steady development journey”, stated Shri Modi.

    “Initiatives like Digital India and Unified Payments Interface (UPI) are showcasing India’s emerging capabilities to the world with global recognition and interest in India’s digital ecosystem are rapidly increasing”, said the Prime Minister. He remarked that UPI has established a strong presence in the fintech domain. He emphasized that India leads the world in real-time digital transactions, recording more than any other country globally.

    Highlighting India's major achievements at a recent global summit of international organizations, Shri Modi cited the International Labour Organization (ILO), which reported that over 90 crore individuals in India are now covered under social security, a landmark accomplishment in social welfare. The Prime Minister also referenced the World Health Organization (WHO), which has declared India free of trachoma, an eye disease commonly seen during the monsoon season. He emphasized that this recognition marks a significant milestone in India's public health efforts.

    Recalling the brutal killings in Pahalgam that shocked the world and brought global attention to terrorism and its sponsors, the Prime Minister remarked that in response, representatives from most political parties and states rose above partisan interests and embarked on international outreach in service of the nation. He highlighted the success of this unified diplomatic campaign, which exposed Pakistan as a sponsor of terrorism on the global stage. Shri Modi expressed deep appreciation for the Members of Parliament and political parties who carried out this vital national initiative. He stated that their efforts created a positive environment in the country and opened the minds of the international community to India’s perspective on terrorism, noting that it is his privilege to commend all involved for this significant contribution to national interest.

    Emphasizing the power of unity and the spirit of one voice that inspires and energizes the nation, the Prime Minister said that the current monsoon session will reflect this spirit as a celebration of victory, honouring India’s military strength and national capability, and serving as a source of motivation for 140 crore citizens. Shri Modi expressed confidence that collective efforts will strengthen India’s pursuit of self-reliance in the defence sector. He urged the nation to recognize and applaud the strength of the armed forces. Addressing the public and political parties, the Prime Minister highlighted the strength that comes from unity and the impact of speaking in one voice. He called upon all Members of Parliament to advance this sentiment in Parliament. Acknowledging the diversity of political parties and their respective agendas, Shri Modi stated that while opinions may differ on party interests, there must be harmony of intent in matters of national interest. He concluded by reaffirming that this session will include several proposed bills aimed at boosting the nation’s development, empowering citizens, and strengthening India’s progress. He extended his best wishes to all Members of Parliament for productive and high-quality debates.

  • WhatsApp Image 2025-07-21 at 8.10.01 PM.jpeg

    पंजाब मुख्यमंत्री ने शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंधों पर दिया ज़ोर

    पंजाब, 21 जुलाई (अभी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपड़ा उद्योग, बागवानी, शिक्षा, खेल सामग्री, लाइट इंजीनियरिंग, साइकिल निर्माण, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

    ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवैट ने आज मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान पंजाब और ब्रिटेन के पुराने संबंधों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में पंजाबी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

    मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उपरोक्त क्षेत्रों के विकास को लेकर व्यापक समझौतों के महत्त्व को रेखांकित किया और पंजाब एवं ब्रिटेन की सरकारों के बीच एक संरचित संवाद प्रणाली विकसित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रणाली दोनों पक्षों के बीच ज्ञान और कौशल के आदान-प्रदान को और अधिक सहज बनाएगी जिससे विकास और समृद्धि को बल मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और ब्रिटेन के बीच विशेषकर सहयोग वाले क्षेत्रों में साझेदारी की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि निरंतर संवाद दोनों पक्षों के लिए लाभदायक रहेगा।

    एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि धोखेबाज वीज़ा एजेंट युवाओं का शोषण करते हैं जो उन्हें सुनहरे सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये एजेंट झूठे वादे करते हैं और गैर-कानूनी साधनों का उपयोग करते हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक और भावनात्मक संकट का सामना करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एजेंट अक्सर सब्ज़बाग दिखाकर झूठा भरोसा देते हैं, जिससे अंततः युवाओं पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है।

    मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश हाई कमिशन की ‘वीज़ा फ्रॉड से बचाव’ मुहिम और इसके व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की सराहना की, जो यू.के. के लिए सुरक्षित और वैध मार्गों की जानकारी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को सही मार्गदर्शन देकर सीधे पहुंच उपलब्ध कराती है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार है।

  • पहाड़ टूटने से दो गाड़ियां आई चपेट में , लोगों ने भागकर बचाई जान

    चंबा जिला के तीसा में भारी बारिश लगातार ताचू तबाही मचा रही है इसका एक जीता जागता उदाहरण आज चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर जसोरगढ़ जीरो पॉइंट पर देखने को मिला है जहां अचानक पहाड़ से चट्टाने टूटने के चलते एक गाड़ी पत्थरों के साथ नीचे गिर गई और एक गाड़ी सड़क के किनारे लटक गई हालांकि लोगों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई यह दोनों गाड़ियां जासौरगढ़ पंचायत के लोगों की थी जो पहाड़ी टूटने के चलते क्षतिग्रस्त हुई है हालांकि कांग्रेस के युवा नेता यशवंत सिंह खाना भी मौके पर मौजूद थे और वह भी गाड़ियों को बचाते बचाते बाल बाल बच्चे हालांकि कांग्रेस के युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से हाथ जोड़कर गुजारिश करते हुए कहा है कि इस भारी बारिश के मौसम में बिना बजह सफर न करें क्योंकि जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है उससे दिक्कत बढ़ सकती है ऐसे में लोग एहतियात बरत

    वही दूसरी और चुराह विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता यशवंत सिन्हा खन्ना ने कहा कि जब यह पत्थर गिरे हम उसे समय स्पॉट पर थे क्योंकि हमारे गांव के लोगों की गाड़ियां थी जो पहाड़ टूटने से चपेट में आई है हालांकि बड़ी मुश्किल के साथ लोगों ने भाग कर जान बचाई है ऐसे में हाथ जोड़कर अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से विनती करते हैं कि इस मौसम में कहीं भी आने जाने की सहमत ना उठाएं क्योंकि कहीं भी परेशानी हो सकती है ऐसे में एहतियात बरते ।

  • download (4).jpg
    21/07/25 |

    पंजाब मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की घोषणा की

    पंजाब, 21 जुलाई (अभी): पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश सरकार की ओर से नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजित की जाने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला को अंतिम रूप दिया।

    आज यहां अपनी सरकारी आवास पर शहीदी दिवस के अवसर पर किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 19 नवंबर से 25 नवंबर, 2025 तक अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र होगी।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि नौवें पातशाह के शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब के चारों दिशाओं से यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका समापन श्री आनंदपुर साहिब में होगा। मुख्य मंत्री ने विस्तार से बताया कि 21 नवंबर से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की ऐतिहासिक धरती से यात्रा शुरू होगी, जो पठानकोट और होशियारपुर से होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। भगवंत सिंह ने आगे बताया कि दूसरी यात्रा गुरदासपुर से निकाली जाएगी, जो बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और जालंधर से होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।

    इसी तरह मुख्य मंत्री ने कहा कि तीसरी यात्रा फिरोजपुर से निकाली जाएगी, जो मोगा और लुधियाना से होकर श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि चौथी यात्रा भी फिरोजपुर से निकाली जाएगी, जो फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, मानसा और पटियाला के ऐतिहासिक नगरों से होकर श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी के महान जीवन और दर्शन के प्रचार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में गुरु साहिब के जीवन और अद्वितीय बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो और कवि दरबार आयोजित किए जाएंगे।

    श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री ने बताया कि 23 नवंबर, 2025 को पूर्ण श्रद्धा भावना के साथ श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश होगा और 25 नवंबर, 2025 को इसका समापन होगा।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक शाम महान कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबानी कीर्तन से सराबोर करेंगे।

    #punjab #guruteghbahadurji #pbgoverment #350thmartyrdomday #danikkhabar #india #news

  • images (3).jpg

    हिमाचल में रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    हिमाचल, 21 जुलाई (अभी): राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। जो बिहार के निर्वाचक वर्तमान में अस्थायी रूप से हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं  https://voters.eci.gov.inअथवा ECINET App अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम सत्यापित कर सकते हैं।


    प्रारूप निर्वाचक नामावली 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी तथा दावे एवं आपत्तियों की अवधि 01 अगस्त से 01 सितम्बर, 2025 तक रहेगी। निर्वाचक को गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है, जैसे कि सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज आदि।



    उन्होंने बताया कि पूर्व-भरे हुए प्रपत्र डाउनलोड कर, हस्ताक्षर करके, व्हाट्सएप, ईमेल या बीएलओ के माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं। यदि कोई आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध नहीं है तो उसे दावे-आपत्ति अवधि में भी प्रस्तुत किया जा सकता है।



    निर्वाचक 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या नजदीकी निर्वाचन कार्यालय जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ECINET App  या वेबसाइट https://voters.eci.gov.inके माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की नियमित जांच कर सकते हैं ताकि उनका नाम निर्वाचक सूची में सही रूप से सम्मिलित हो सके।

    #himachal #bihar #india #eletion #voterslist #danikkhabar #goverment #news

  • download (3).jpg
    21/07/25 |

    हिमाचल प्रदेश सरकार 207.50 करोड़ रुपये से करेगी डायग्नोस्टिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण

    हिमाचल, 21 जुलाई (अभी): राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के तहत केन्द्रित पहलों से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इन प्रयासों के तहत राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं। इस पहल के तहत प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आशातीत सुधारों के लिए 606.70 करोड़ रुपये व्यय करेगी, जिनमें से 207.50 करोड़ रुपये विशेष रूप से प्रदेशभर में डायग्नोस्टिक सेवाओं को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे। 

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने डायग्नोस्टिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया है। यह कदम इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सटीक डायग्नोसिस करवाने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। 

    प्रदेश के अधिकतम चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में डायग्नोस्टिक मशीनें 15 से 20 वर्ष पुरानी हैं। यह पुरानी मशीनें चिकित्सकों को मरीजों में बीमारियों को सटीक तरह से जांचने के लिए बाधित करती हैं। चिकित्सा प्रौद्योगिकी में हुए आधुनिकीकरण के चलते वर्तमान में और अधिक प्रभावी मशीनें उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से मरीजों को सटीक एवं शीघ्र उपचार सुविधा प्रदान की जा सकती है। इन चुनौतियों पर पार पाने के लिए मुख्यमंत्री ने अस्पतलों में पुरानी मशीनों को नए आधुनिक उपकरणों से बदलने के निर्देश दिए हैं।

    राज्य सरकार के प्रस्ताव के तहत आईजीएमसी शिमला, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंडी, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा तथा एआईएमएसएस चमियाना, शिमला में हाई-रेजोल्यूशन 1.5 टेसला और 3 टेसला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, राज्य के सभी सात मेडिकल कॉलेजों में से प्रत्येक को दो अत्याधुनिक सीटी इमेजिंग मशीनें, पांच मोबाइल डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) इकाइयां, दो सीलिंग-सस्पेंडेड डीआर एक्स-रे मशीनें, कलर डॉपलर के साथ दो उच्च-स्तरीय अल्ट्रासाउंड मशीनें, एक मैमोग्राफी यूनिट और एक पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (पीएसीएस) प्रदान किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में भी एक पीएसीएस यूनिट स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक मेडिकल कॉलेज को चार पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें और एक रेडियोलॉजी वर्कस्टेशन मिलेगा, जो 3डी सॉफ्टवेयर से लैस होगा। इन अत्याधुनिक उपकरणों से स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और इन संस्थानों में मरीजों को शीघ्र, सटीक और विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं सुनिश्चित होंगी। 

    प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के अधिकतम स्वास्थ्य संस्थान डायग्नोस्टिक और सर्जिकल सुविधाओं में उपयुक्त उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव में 14 प्रमुख क्षेत्रों पर बल दिया है, जिनमें सिम्यूलेशन-आधारित प्रशिक्षण, कैंसर देखभाल, डिजिटल स्वास्थ्य और क्रिटिकल देखभाल आदि शामिल हैं।

  • images (2).jpg
  • download (2).jpg

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शिक्षकों के साथ 22 जुलाई को करेंगे संवाद

    पंजाब, 21 जुलाई (अभी): पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस 22 जुलाई को विरासत-ए-खालसा के ऑडिटोरियम में एक अनूठी पहल "शिक्षकों के साथ संवाद" का आयोजन कर रहे हैं। इसमें सिंगापुर, फिनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षित शिक्षक, स्कूल प्रमुख, केंद्रीय शिक्षक, मुख्य शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, ईटीटी शिक्षक और राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पुरस्कार विजेता शिक्षक भाग लेंगे।

    यह जानकारी आज यहां शिक्षा कोऑर्डिनेटर रिटायर्ड लैक्चरार दया सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी प्रेम कुमार मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा अपने शिक्षा मंत्री से सीधे विचार-विमर्श करने की यह अनूठी पहल रूपनगर जिले से शुरू की गई है।

    उन्होंने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री विरासत-ए-खालसा के ऑडिटोरियम में उन अध्यापकों से विचार-विमर्श करेंगे, जिन्होंने पिछले दिनों सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद में प्रशिक्षण लेकर पंजाब को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। इस विशेष कार्यक्रम में रूपनगर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त अध्यापक, प्रमुख, प्रिंसिपल, केंद्रीय मुख्य अध्यापक, मुख्य अध्यापक, ईटीटी अध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी भी भाग लेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा अपने विभाग की कार्य प्रणाली में किए गए सुधारों और शिक्षा क्रांति के तहत शुरू किए गए विकास और बुनियादी ढांचे में सुधारों के साथ सरकारी स्कूलों की बदली हुई सूरत की तस्वीर पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब कॉन्वेंट और मॉडल स्कूलों से भी बेहतर हो गए हैं और इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की एक दमदार तस्वीर देखने को मिलेगी।

    #punjab #education #india #minister #pbgovermnet #school #teachers #danikkhabar #department #news

  • 856fb5ae-78c5-4c2d-ab63-b717689bca11.jpg

    चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विद्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

    चंडीगढ़, 21 जुलाई (अभी): चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचा। छात्रों ने हुड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और उनकी आवाज उठाने की मांग करी। छात्रों ने बताया कि 10 जून को कुलपति, रजिस्टर व यूनिवर्सिटी प्रशासन के निर्देश पर छात्रों के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जबकि छात्र फीस बढ़ोतरी के विरुद्ध शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की हिंसात्मक कार्रवाई के चलते कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।

    हुड्डा ने कहा कि यह दुखद दृश्य तमाम वीडियो के जरिए पूरे देश ने देखा है। इसके तमाम साक्ष्य और वीडियो फुटेज मौजूद हैं। छात्रों ने इसके संबंध में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बावजूद इसके समझौते के 20 दिन बाद भी अब तक सिर्फ एक की ही गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपी अभी भी स्वतंत्र घूम रहे हैं। दूसरी तरफ छात्रों पर ही झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जो कि अब तक वापस नहीं ली गई। जबकि प्रशासन ने छात्रों के साथ हुए समझौते में 10 दिन के भीतर इस झूठी एफआईआर को रद्द करने की बात कही थी।

    इतना ही नहीं, सरकार के द्वारा गठित कमेटी के साथ हुए समझौते के अनुसार अब तक कुलपति की जांच के लिए भी अभी तक किसी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। ना ही उन्हें अवकाश पर भेजा गया है। जबकि समझौते में तय हुआ था कि जल्द से जल्द उन्हें छुट्टी पर भेजकर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

    हुड्डा ने कहा कि सरकार ने इतने दिन बाद भी छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया । इससे स्पष्ट है कि सरकार ने छात्रों के साथ वादाखिलाफी की है। लेकिन कांग्रेस छात्रों की तमाम मांगों का पूर्ण समर्थन करती है और उनके मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।

    #haryana #india #chandigarh #congress #studentunion #university #demands #studentpolitics #news #daninikkhabar

  • download (2).jpeg
    21/07/25

    अम्बाला में गिरा सेना का ड्रोन

    आरएस अनेजा, 21 जुलाई नई दिल्ली

    भारतीय सेना का एक ड्रोन अम्बाला में आबादी वाले इलाके में गिरने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अम्बाला शहर के धूलकोट इलाके में गिरा ड्रोन भारतीय सेना यूनिट का था। यह ड्रोन अंबाला के धूलकोट इलाके में गिर गया। बलदेव नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके संबन्ध में डायल 112 के माध्यम से उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि ड्रोन आर्मी की यूनिट का था। ड्रोन अभ्यास के दौरान रेंज से बाहर हो गया और धूलकोट गांव में गिर गया।

    #indianarmy #mod

  • ed883352-d3fb-424a-a45b-d21c9db5f5ad.jpg
  • download (1).jpg

    पंजाब में फिर से अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट

    पंजाब, 21 जुलाई (अभी): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक बार फिर से अकाली दल भाजपा गठजोड़ की वकालत की है उन्होंने यह एक न्यूज पेपर की इंटरव्यू में यह बात कही है उन्होंने कहा कि जिस तरह 1996 में अकाली दल भाजपा का गठजोड़ हुआ था अब भी वैसे ही हालात बन रहे है जिसके लिए गठजोड़ की जरूरत है क्योंकि दोनों दलों को सम्प्रदायिक सौहार्द और पंजाब की शांति के लिए साथ आना चाहिए।

    जाखड़ ने कहा है कि दोनों को पंजाब का चुनाव नहीं बल्कि लोगों का भरोसा जीतना चाहिए। पंजाब मात्र जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि यहां के लोग अपने सम्मान ओर संस्कृति को खास महत्व देते है। पगड़ी और दस्तार यहां का पहरावा नहीं बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक है यही कारण है कि हमें अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए आज सांप्रदायिक सौहार्द के शिरोमणी अकाली दल ओर भाजपा को दोनों को इक्कठे आना चाहिए ।

    उन्होंने कहा कि जैसे 1996 में आतंकवाद के बाद हालात सामान्य करने केलिए भाजपा ने अकाली दल को प्राथमिकता दी थी वैसे अब भी साथ आना चाहिए भाजपा ने कई वर्षों तक सिर्फ 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और अकाली दल को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होने दिया सिर्फ इसलिए कि पंजाब की शांति बनी रहे।

    #india #punjab #politics #bjp #akalidal #alliance #daninkkhabar #breakingnews #politicalparty #news #suniljakhar

  • download.png
  • Screenshot 2025-07-21 171149.png

    चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दो गाड़ीया हुई दुर्घटनाग्रस्त

    हिमाचल, 21 जुलाई (अभी)

    हिमाचल और पंजाब सीमा पर गरामोड़ा के पास दो गाड़ीया दुर्घटनाग्रस्त हुई है

    पहली गाड़ी महिंद्रा बलेरो का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन इस गाड़ी में कोई भी सवार मौके पर मौजूद नहीं है

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है और चालक की खोजबीन जारी है

    जबकि दूसरी कार जो की बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रही थी अचानक डिवाइडर से टकरा गई गनीमत यह रही की सवारियों को चोटे नहीं आई

    #chandigarh #manali #highway #india #accident #injury #danikkhabar #breakingnews #carcrash #himachalpardesh #goverment

  • Screenshot 2025-07-21 170406.png
    21/07/25 |

    सिरमौर में फिर टूटा नेशनल हाईवे 707, टमाटर किसान परेशान, गांवों में फंसे लोग, बारिश से हालात बेकाबू

    हिमाचल, 21 जुलाई (अभी): सिरमौर ज़िले में नेशनल हाईवे-707 एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पांवटा साहिब से शिलाई, गुम्मा होते हुए शिमला को जोड़ने वाला यह अहम मार्ग सतोन और उतरी गांव के पास भूस्खलन की चपेट में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो साफ बयां कर रहे हैं कि हालात कितने भयावह हैं।

    इस मार्ग के बंद होने से शिलाई क्षेत्र के सौ से ज्यादा गांवों का संपर्क एक बार फिर टूट गया है। सबसे ज्यादा मार टमाटर उगाने वाले किसानों पर पड़ी है, जो हर साल दिल्ली की मंडियों में अपनी फसल बेचकर घर चलाते हैं। सड़क बंद होने से अब उनकी मेहनत खेतों में ही सड़ रही है।

    न केवल किसान, बल्कि रोजाना दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, बीमारों को अस्पताल ले जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे भी इस मुसीबत का सामना कर रहे हैं। लोगों की दिनचर्या ठप हो गई है।

    वहीं, एनएच पर काम कर रही निर्माण कंपनियां सड़क खोलने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश ने राहत कार्यों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है और बीते 8 घंटे से झमाझम बारिश जारी है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं। अब सवाल यह है – कब तक सिरमौर के लोग प्राकृतिक आपदाओं और सिस्टम की सुस्ती के बीच पिसते रहेंगे?

    #himachalpardesh #hpgoverment #landslide #damage #flood #heavyrain #mountains #himachaltourism #india #danikkhabar #newsupdates

  • image001W04U.jpg
    21/07/25

    ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31 हजार टन स्टील आपूर्ति कर सेल बड़ी कंपनी बनकर उभरी

    आरएस अनेजा, 21 जुलाई नई दिल्ली

    भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), ज़ोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे ज़्यादा स्टील आपूर्ति करने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना, जो अभी निर्माणाधीन है, भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो-तरफ़ा सुरंग बनने के लिए तैयार है।

    सेल, “ज़ोजिला सुरंग परियोजना” में एक बेहद ज़रूरी पार्टनर है। सेल ने इस परियोजना में 31,000 टन से ज़्यादा स्टील दिया है, जिसमें टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल स्टील और प्लेट्स शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट के 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, और सेल लगातार स्टील सप्लाई कर रहा है, जो कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी बड़ी परियोजनाओं में सेल का योगदान देश के निर्माण में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी मेगा-परियोजनाएं सेल स्टील की गुणवत्ता और मजबूती पर हमेशा से भरोसा करती आई हैं, जो कंपनी की गुणवत्ता के प्रति समर्पण और भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।

    ज़ोजिला सुरंग 11,578 फीट की ऊँचाई पर, हिमालय के मुश्किल पहाड़ों में बनाई जा रही है। यह 30 किलोमीटर से भी अधिक लंबी सुरंग है। यह द्रास और कारगिल होते हुए, श्रीनगर और लेह के बीच, पूरे साल आवाजाही को आसान बनाएगी। यह सुरंग भारत के राष्ट्रीय अवसंरचना विकास, विशेष रूप से श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे इस इलाके में आम लोगों और सेना दोनों के लिए आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा।

    #ministryofsteel #sail #mod

  • 11.jpg
    21/07/25

    ऑपरेशन सिंदूर में महज 22 मिनट में भारतीय सेनाओं ने दुश्मनों के ठिकानों को ध्वस्त किया : प्रधानमंत्री मोदी

    आरएस अनेजा, 21 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले आज संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। मानसून सत्र में सभी का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून नवाचार और नवीनीकरण का प्रतीक है।

    प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार भारतीय तिरंगा फहराए जाने के ऐतिहासिक क्षण को रेखांकित किया और इसे प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए अपार गौरव का स्रोत बताया।

    ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय सेना ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत सफलता के साथ हासिल किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत, केवल 22 मिनट में, भारतीय सेनाओं ने दुश्मनों के महत्वपूर्ण ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पीएम ने बताया कि उन्होंने बिहार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इस ऑपरेशन की घोषणा की थी और सशस्त्र बलों ने तेज़ी से अपना पराक्रम साबित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब संसद इस सत्र के दौरान एक स्वर में इस विजय का जश्न मनाएगी, तो यह भारत की सैन्य शक्ति को और ऊर्जावान और प्रोत्साहित करेगा।

    मोदी ने बताया कि नक्सलवाद और माओवाद का भौगोलिक विस्तार अब तेज़ी से सिकुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के सुरक्षा बल नए आत्मविश्वास और त्वरित प्रयासों के साथ नक्सलवाद और माओवाद को पूरी तरह से समाप्त करने के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि 2014 में जब उनकी सरकार ने कार्यभार संभाला था तब भारत पांच नाज़ुक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि उस समय वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भारत दसवें स्थान पर था, लेकिन आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और उस मुकाम के द्वार पर दस्तक दे रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, "डिजिटल इंडिया और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जैसी पहल दुनिया के सामने भारत की उभरती क्षमताओं को प्रदर्शित कर रही हैं और वैश्विक मान्यता प्राप्त कर रही हैं। भारत की डिजिटल प्रणाली में रुचि तेज़ी से बढ़ रही है।"

    अंतरराष्ट्रीय संगठनों के हालिया वैश्विक शिखर सम्मेलन में भारत की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का हवाला दिया। आईएलओ के अनुसार, भारत में 90 करोड़ से ज़्यादा लोग अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में हैं, जो सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    राजनीतिक दलों और उनके संबंधित एजेंडों की विविधता को स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि दलीय हितों पर राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय हित के मामलों में इरादों में सामंजस्य होना चाहिए। उन्होंने सभी संसद सदस्यों को सार्थक एवं बेहतर गुणवत्ता वाली बहस के लिए शुभकामनाएं दीं।

    #pm #narenderamodi #monsoonsession

  • Untitled-1.jpg
    21/07/25

    फलाईओवर के नीचे पार्किंग बनाने मामले में अनिल विज बोले, "लोग सड़क को छोड़कर अपना काम-धंधा करें"

    अम्बाला, 21 जुलाई।
    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाने के मामले में प्रतिक्रिया दी है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग रेहडी-रिक्शा लगाकर देश को आगे बढाने का काम कर रहे हैं, ये अच्छी बात है क्योंकि वे अपने बच्चों को पालकर पढाने-लिखाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन रेहडी-रिक्शा लगाने से यातायात व रास्ते में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पिछले दिनों अंबाला शहर में सडक पर लंगर लगा हुआ था और ट्रक आया और चढ गया तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए लोग सडक को छोडकर अपना काम-धंधा करें।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #ambala
    ---------- 

  • download.jpg
    21/07/25

    हिमाचल : सिरमौर में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी ,भूस्खलन के चलते एक निजी बस मलबे में फंसी

    हिमाचल, 21 जुलाई (अभी) : हिमाचल के सिरमौर जिले में मध्य रात्रि से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जन संपर्क और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्ग भू स्खलन के चलते बंद हो चुके हैं। कई इलाकों में जन संपर्क और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

    संगड़ाह-भवाई सड़क मार्ग पर भारी मलबा गिरने से राजटा निजी बस बीच रास्ते में फंस गई। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    शिवपुर के समीप भारी मलबा सड़क पर आया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

    #himachal #hpgoverment #news #danikkhabar #sirmour #himachalpardesh #safety #landslide #heavyrain #flood #weather

  • 197667_HomePage_b02f66b4-4498-48ae-a901-68ef5a81ce47.jpeg
    21/07/25

    न्यायाधिपति की शपथ ग्रहण से पूर्व राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन में न्यायाधिपति श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन ने मुलाकात की। राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ग्रहण से पूर्व उनकी राज्यपाल बागडे से यह शिष्टाचार भेंट थी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 21.2.jpg
    21/07/25 |

    PM shares an article commending the exceptional progress of Meghalaya

    The Prime Minister Shri Narendra Modi today shared an article that highlights Meghalaya’s remarkable transformation driven by tourism, youth empowerment, women-led SHGs, initiatives like the PM Suryaghar Muft Bijli Yojana, the Vibrant Village Programme and more.

    Responding to a post by Union Finance Minister Smt Nirmala Sitharaman on X, Shri Modi said:

    “Union Finance Minister Smt. @nsitharaman highlights Meghalaya’s remarkable transformation driven by tourism, youth empowerment, women-led SHGs, initiatives like the PM Suryaghar Muft Bijli Yojana, the Vibrant Village Programme and more. With strong government support and vibrant community spirit, the state stands as a blueprint for a resilient and self-reliant India.”


  • 21.1.jpg
    21/07/25 |

    PM commends efforts to chronicle the beauty of Kutch

    Shri Venu Srinivasan and Shri Sudarshan Venu of TVS Motor Company met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi yesterday. Shri Modi commended them for the effort to chronicle the beauty of Kutch and also encourage motorcyclists to go there.

    Responding to a post by TVS Motor Company on X, Shri Modi said:

    “Glad to have met Shri Venu Srinivasan Ji and Mr. Sudarshan Venu. I commend them for the effort to chronicle the beauty of Kutch and also encourage motorcyclists to go there.”

  • download (1).jpeg

    ‘‘हमने आतंकी अड्डों को बर्बाद किया हैं, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया’’- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 21 जुलाई
    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा
    पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की टिप्पणी पर करारा जवाब दिया है।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हमने आतंकी अड्डों को बर्बाद किया हैं, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि खडगे जी कौन से मित्र के बारे में विशेष रूप से पूछना चाहते हैं, अगर वे नाम लेकर बताएंगे तो उनका भी बता देंगें’’।

  • 197661_HomePage_4f4fe477-0cd7-4203-8854-ef2b5fddf0cf.jpeg

    मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि परस्पर सद्भाव और मैत्री के भावों से संपन्न होना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और दूसरों की पीड़ा दूर करना ही महानता है। उन्होंने रोटरी जैसे संस्थानों द्वारा वंचितों और जरूतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हुए प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।

    हरिभाऊ बागडे रविवार को रोटरी क्लब के समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोटरी के मूलमंत्र “सेवा ही सर्वोपरि” की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की शासन व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ यह पूर्णतः मेल खाता है।

    उन्होंने रोटरी क्लब के नेत्र जांच शिविरों, चिकित्सा सेवाओं, रक्तदान शिविरों एवं वृक्षारोपण जैसे आयोजनों की सराहना की तथा 'विकसित भारत' और खुशहाल राजस्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा विद्यालयों में शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और सेवा कार्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के कार्य पर भी जोर दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197642_HomePage_e7926b73-cabf-46c0-961e-1570c18bfa1a.jpeg

    सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कर रही काम सरकार

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    'हरियाळो-राजस्थान' के तहत पौधारोपण कार्यक्रम जोधपुर की पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत कांकाणी में रविवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार महिला, युवा,गरीब और किसान के कल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। श्री पटेल ने कहा जनकल्याण की योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं, जिससे आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक सशक्त हुआ है।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण बलिदान की गौरवगाथा को राष्ट्र के समक्ष रखा। उन्होंने कहा मां अमृता देवी सहित 363 विश्नोई शहीदों का स्मरण कर उन्होंने खेजड़ी वृक्ष और प्रकृति रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को सम्मान दिया।

    जोगाराम पटेल ने कहा गत वर्ष मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे,इस वर्ष हर परिवार को जोड़ते हुए 11 करोड़ पौधे लगाने एवं पालने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा हमें गुरु जम्भेश्वर भगवान और मां अमृता देवी के स्मरण करते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने है।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा वृक्ष पूजन हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। उन्होंने कहा जैसे हम देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, वैसे ही वृक्षों की पूजा कर हम प्रकृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। यह परंपरा हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    ‘हर घर नल से जल’—

    जोगाराम पटेल ने कहा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और अनियमितता के कारण लूणी क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। उन्होंने कहा जेजेएम के अधूरी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर क्षेत्र के हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jpeg

    राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड़ लोगों पर विश्वास नहीं हैं - कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 21 जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड लोगों पर विश्वास नहीं हैं और न ही देश की सेना पर विश्वास है तथा न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है, उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी जी वही बात कहेंगें जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये (विपक्ष) बार-बार प्रचार कर रहे थे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की वार्ता करवाई है, जबकि प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम की वार्ता ट्रंप ने नहीं करवाई और यही बात पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने भी कहा कि वार्ता नहीं करवाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंधुओं, हमारी बात नहीं मानते हो तो पाकिस्तान की बात मान लो।

    #bjp #politics #bjpharyana #anilvij

  • 197643_HomePage_0315c21e-55e4-4f2d-8bbf-11a7761547bd.jpeg

    नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करें बचाव-राहत कार्य

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नदियों तथा बांधों के जलस्तर में हुई वृद्धि के संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ बचाव और राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया।  

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि बारिश से उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर अधिकारी अलर्ट मोड पर कार्य करते हुए त्वरित कार्यवाही करें। नदियों, तालाबों और जलाशयों के जल स्तर संबधी अपडेट लेते हुए निचले और बाढ़ संभावित इलाकों में सतत निगरानी रखी जाए। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और होमगॉर्ड्स के दल पर्याप्त संसाधनों के साथ अलर्ट रहें। उन्होंने प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया।

    हरियालो राजस्थान के तहत होगा सघन पौधारोपण—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अन्तर्गत गत वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया था। हमनें इस मानसून सीजन में भी ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसकी प्राप्ति हेतु पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हीकरण भी सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान में शिक्षा, चिकित्सा, पंचायतीराज, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए। 

     

    क्षतिग्रस्त बांधों और नहरों की स्थिति की लगातार करें निगरानी —

    मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित आमजन और पशुधन को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता और सेवाओं को सुचारू रखा जाए। जलभराव क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को पेयजल-खाद्य सामग्री सहित जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त बांधों और नहरों की स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक मरम्मत संबंधी कार्य करवाएं जाएं। 

    राहत व बचाव संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाएं—

    भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि बाढ़ग्रस्त मार्गों, पुलों और नदी-नालों जैसे स्थानों पर चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाए जाएं तथा आपदा प्रबंधन हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही, विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार निर्णय लें। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अतिवृष्टि की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। भारी बारिश, आकाशीय बिजली एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए भी पूरी तरह सतर्क रहें। बाढ़ग्रस्त मार्गों, पुलों और नदी-नालों को पार करने से बचें।

    जिलों को बाढ़ बचाव हेतु सहायता राशि जारी—

    बैठक में बताया गया कि संभाग मुख्यालय वाले जिलों को 20-20 लाख रुपए तथा अन्य जिलों को 10-10 लाख रुपए बाढ़ बचाव हेतु जारी किए जा चुके हैं। शासन सचिवालय परिसर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर नियमित रूप से संचालित है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 36 जिलों में असामान्य और 5 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। छोटे बड़े सभी बांधों की कुल भराव क्षमता लगभग 13027 एमक्यूएम है जिसमें से 67 प्रतिशत भराव हो चुका है।  

    भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी जिलों से जर्जर इमारतों, पानी के भराव वाले स्थानों तथा टूटी सड़कों व नदी नालों संबंधी विधानसभावार रिपोर्ट तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा जनित दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों के लिए सहायता राशि संवेदनशीलता के साथ शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला कलक्टर्स गांवों में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत बनने वाले रिचार्ज संरचनाओं के लिए स्थानों का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत प्रदेश में हुए जल संरक्षण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा करते हुए उनके रखरखाव और सुधार हेतु अपने सुझाव भिजवाएं। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197644_HomePage_947f274c-db03-428d-b42e-fc0579086106.jpeg
    21/07/25

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का सशक्त माध्यम

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को जोधपुर के सावित्रीबाई हर्बल पार्क में आयोजित पर्यावरण एवं जल संरक्षण संगोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और दूरदर्शी पहल बताया, जो पूरे देश में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति संकल्पित होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

    पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य—

    वासुदेव देवनानी ने “वृक्षारोपण, पर्यावरण और जल संरक्षा” विषयक संगोष्ठी में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आह्वान किया कि पेड़ लगाएं, उन्हें बचाएं, और आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण प्रदान करें।

    भारतीय संस्कृति में है पर्यावरण संरक्षण का संदेश—

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वेदों से उद्धरण देते हुए कहा –

    “माता भूमिः पुत्रोऽहम पृथिव्याः, पर्जन्यः पिता स उ नः पिपर्तु”

    अर्थात् यह भूमि हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं – यह भावना केवल भारतीय संस्कृति में देखने को मिलती है, जहां पृथ्वी को मां और वृक्षों को देवतुल्य सम्मान दिया जाता है।

    उन्होंने जोधपुर से अपने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए बताया कि यही वह शहर है जहां उनका विद्यार्थी जीवन बीता और जीवन मूल्यों की नींव पड़ी।

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य से समझें प्रकृति संरक्षण का महत्व—

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज की पीढ़ी पर्यावरण के महत्व से थोड़ा दूर हो चली है, ऐसे में यह आवश्यक है कि उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य से प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण, सिंचाई, देखभाल और पालन-पोषण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने जल संचय, जलवायु संतुलन, स्वच्छ जीवनशैली और स्थायी विकास जैसे विषयों को पर्यावरण सरंक्षण से जोड़ते हुए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता जताई।

    प्रकृति और भावी पीढ़ी दोनों को करें संरक्षित—

    इस दौरान वासुदेव देवनानी ने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में पर्यावरण-संवेदनशील आदतें अपनाएं तथा “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों को जनांदोलन का रूप दें, ताकि प्रकृति और भावी पीढ़ी दोनों को संरक्षित किया जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197645_HomePage_bfda42b8-78bd-496c-9836-caf4e6d125c9.jpeg

    विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवा पीढी की महती भूमिका

    एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में वैष्णव ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शिरकत कर समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। 

    संजय शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को मूर्त रूप प्रदान करने में हमारी युवा पीढी की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को स्किल व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर 'सबका साथ सबका विकास' की भावना से कार्य करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करना प्रेरणादायक है इससे बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव लाने में शिक्षित बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा कोई भी समाज बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित कर ही सही मायने में उन्नति कर सकता है। 

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश में विगत वर्ष में 7 करोड 35 लाख पौधे लगाए गए थे तथा इस वर्ष 10 करोड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को आमजन की सहभागिता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का उपयुक्त समय है। अतः प्रत्येक व्यक्ति न केवल पौधा लगाए, बल्कि उनकी सार-संभाल भी करें। उन्होंने समाज के बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने राजकीय पौधशाला मुंगस्का में अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Pic 2.jpg

    हिन्दुस्तान के हर आदमी को और हर स्कूल में भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है - अनिल विज

    हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए- विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 21 जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए।
     
    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तराखण्ड के बाद हरियाणा में भी श्रीमदभागवत गीता पढाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान के हर आदमी और हर स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति भी है ओर हमारा धर्म भी है और हमारी विचारधारा भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था और हरियाणा के बच्चों को यह जानने का अधिकार है कि श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता में क्या ज्ञान दिया था। इसलिए श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए।

    #anilvij #bhagwatgeeta #bjp #bjpharyana

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 1002285205.jpg

    लोकसभा में आज

    अनिल विज, अंबाला छावनी 21 जुलाई : आज 21 जुलाई, 2025 को लोकसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसमें कुल 21 बैठकें होंगी।

    इस सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है और हंगामा होने के भी आसार हैं। विपक्ष ने सरकार से 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम आतंकी हमला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावों जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन मुद्दों पर जवाब दें।

    सरकार ने संकेत दिया है कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन नियमों के तहत। इसके अलावा, संसद में नए आयकर विधेयक 2025 की संसदीय समिति की रिपोर्ट भी आज लोकसभा में पेश की जाएगी। यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा।

    सरकार कई अन्य विधेयक भी पेश कर सकती है और उन पर चर्चा करवा सकती है।

    #loksabha #india #politics #anilvij #danikkhabar #session #news

  • 21/07/25 |

    आज (21 जुलाई 2025) की खेल जगत की कुछ प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: आईसीसी ने घोषणा की है कि अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (2027, 2029 और 2031) की मेजबानी इंग्लैंड करेगा।

    * महिला क्रिकेट:

    * इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है।

    * बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।

    * वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025: भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है। जियोपॉलिटिकल चिंताओं के कारण आयोजकों ने यह फैसला लिया।

    * अन्य मैच:

    * वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (पहला टी20आई) - लाइव

    * बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (पहला टी20आई) - बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता

    * जिम्बाब्वे ट्राई-सीरीज 2025 में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया।

    * आईपीएल 2025 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीता।

    * टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होगा। नितीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

    शतरंज:

    * फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम, लास वेगास 2025: मैग्नस कार्लसन ने अर्जुन एरिगैसी और आर प्रगनानंद को हराकर तीसरे स्थान के प्लेऑफ में हिकारू नाकामुरा का सामना करेंगे।

    * एफआईडीई महिला शतरंज विश्व कप 2025: भारत ने इतिहास रचते हुए चार ग्रैंडमास्टर्स के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

    * अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई को मनाया गया।

    एथलेटिक्स:

    * एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स: भारत ने बर्लिन, जर्मनी में बैडमिंटन में अपना पहला पदक जीतकर इतिहास रचा। श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन' को बेहतर किया।

    * मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल स्पोर्ट्स मीट में 7.75 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद का खिताब जीता।

    अन्य खेल:

    * फुटबॉल: जूनियर बॉयज़ नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप अमृतसर में कल से शुरू होगी।

    * कुश्ती: भारतीय महिला पहलवान बुडापेस्ट, हंगरी में चल रहे 'पोल्याक इम्पीरे वार्गा जानोस मेमोरियल' में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

    * यूएफसी 318: हॉलोवे ने पोइरियर को हराकर बीएमएफ का खिताब बरकरार रखा।

    * महिला यूरो 2025: जर्मनी ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    * मुक्केबाजी: ओलेक्ज़ेंडर उसिक ने ड्यूबॉयस को हराकर फिर से विश्व हैवीवेट चैंपियन बने।

    कृपया ध्यान दें कि खेल की खबरें लगातार बदलती रहती हैं, और यह 21 जुलाई 2025 की सुबह तक उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं।

  • 21/07/25 |

    आज का राशिफल: 21 जुलाई 2025

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दैनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और खानपान सही रखें। नौकरीपेशा जातकों की व्यस्तता अधिक रहेगी और आपके काम की तारीफ भी होगी। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज का दिन व्यावसायिक रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और आप किसी घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा लेकिन संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। प्रॉपर्टी और किराना कारोबार से जुड़े लोगों की अच्छी कमाई हो सकती है। वाहन पर भी खर्च का योग है।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज का दिन आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और मेहनत से जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। जो कार्य पिछले कुछ दिनों से अधूरे थे, उनके आज पूर्ण होने की संभावना है। नौकरी में सहकर्मियों और मित्रों से मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी सराहना पाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी कमाई होगी, खासकर गिफ्ट और घर की साज-सज्जा से संबंधित काम करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि (Leo)

    आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। नौकरीपेशा लोग काम पर ध्यान दें, कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करें और जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें।

    कन्या राशि (Virgo)

    आज का दिन शुभ रहेगा। गौरी योग से आपको धन लाभ हो सकता है।

    तुला राशि (Libra)

    आज आपको मानसिक शांति मिल सकती है। आप पैसे जमा करने और बचाने का हुनर सीख सकते हैं। अचानक रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है। व्यापारिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज शुभ कार्यों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और संपर्क संवाद बेहतर रहेगा। बड़प्पन से काम लें और लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। लाभ एवं प्रभाव बढ़ाएंगे। नवीन अनुबंधों में सहजता बनाए रखेंगे।

    धनु राशि (Sagittarius)

    आज का दिन शुभ रहेगा। गौरी योग से आपको धन लाभ हो सकता है।

    मकर राशि (Capricorn)

    आप महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं। इस राशि के तहत जन्म लेने वाले लोग मेहनती और व्यावहारिक होते हैं। आपमें जिम्मेदारी और परंपरा की गहरी भावना होती है। पारिवारिक समस्या हल होगी और रुका हुआ काम बन जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज का दिन सुखद और लाभदायक होगा। आपको शुभ योग का लाभ मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces)

    आज का दिन शुभ रहेगा। गौरी योग से आपको धन लाभ हो सकता है।

    अस्वीकरण: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। व्यक्तिगत अनुभवों में भिन्नता हो सकती है।

  • E-2 (1).jpg

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

    चंडीगढ़, 20 जुलाई (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से देहरादून में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

    इस दौरान श्री सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सांझा की और बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन -स्टॉप सरकार बनी है।

     इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया

    #haryana #india #uttrakhand #chiefminister #courtesyvisit #news #politics #statenews #breakingnews

  • 519909898_1276871920470378_6068690942445511837_n.jpg
    20/07/25 |

    हरियाली के संकल्प के साथ चलाया वृक्षारोपण अभियान, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया नेतृत्व

    चंडीगढ़, 20 जुलाई (अभी) - हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रगति और प्रकृति के बीच संतुलन ही सतत विकास की असली पहचान है। इसी विचार को धरातल पर उतारते हुए रविवार सुबह फरीदाबाद के सेक्टर-9 बाईपास रोड स्थित ग्रीन जोन में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

     

    उन्होंने कहा “यह अभियान कोई औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारे सोच में आए उस सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है, जहाँ हम केवल विकास की दौड़ में नहीं हैं, बल्कि अब हम सस्टेनेबल डेवलपमेंट यानी ‘प्रकृति और प्रगति’ दोनों का संतुलन चाहते हैं।”

    उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ, हरित और जीवनदायी बनाए रखने की दिशा में दीर्घकालिक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। ग्रीन जोन के रूप में चिह्नित इस क्षेत्र को एक मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

     

    उन्होंने इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि “मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण को नीति-निर्माण का केंद्र बिंदु बनाया। ‘मिशन लाइफ (LiFE – Lifestyle for Environment)’ के माध्यम से उन्होंने हर नागरिक को यह प्रेरणा दी कि जब तक हम अपनी जीवनशैली को प्रकृति-अनुकूल नहीं बनाएंगे, तब तक वास्तविक पर्यावरण रक्षा संभव नहीं। ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ जैसी पहल के माध्यम से भारत ने वैश्विक नेतृत्व करते हुए सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।”

     

    विपुल गोयल ने आगे कहा कि भारत ने 450 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जो आने वाले वर्षों में दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता का परिचायक होगा। इसी तरह 500 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण और 75 शहरों में ग्रीन अर्बन मोबिलिटी योजना पर्यावरणीय नीति को जमीनी हकीकत में बदलने के उदाहरण हैं।

    #haryana #bjp #goverment #india #danikkhabar #plantation #minister #development #news #greenery

  • download (4).jpg
    20/07/25

    यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेवनगर में 22 जुलाई को किया जाएगा बिजली अदालत का आयोजन

    अंबाला, 20 जुलाई (अभी): उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर  में 22 जुलाई 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी.के. गोयल करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहंा रख सकता है।

    #haryana #india #anilvij #danikkhabar #complains #court #uhbvn #development #chandigarh #haryanagoverment

  • images.jpg

    गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्राकृतिक आपदा के लिए केंद्रीय टीम के गठन के दिए निर्देश

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश

  • image00415MB.jpg
  • download (3).jpg
    20/07/25 |

    सुलभ एवं पारदर्शी सेवायें प्रदान करने के लिए हिमाचल राजस्व विभाग में क्रांतिकारी सुधार

    हिमाचल, 20 जुलाई (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को पारदर्शी, सुविधाजनक और त्वरित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पिछले अढ़ाई वर्षों में राजस्व मामलों में बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। 

    प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश के लोगों की राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा घर-द्वार के निकट करने के लिए राज्य में उप-तहसील और तहसील स्तर पर लोक राजस्व अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2023 से जून 2025 तक विभाग ने 3,33,892 इंतकाल, 20,369 तकसीम, 36,164 निशानदेही और राजस्व रिकार्ड्स में 9,435 मामलों में दरुस्ती की है। इस पहल से भूमि मालिकों को काफी राहत मिली है।

    मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्व विभाग आधुनिक तकनीकों का भी व्यापक स्तर पर उपयोग कर रहा है। अब तक 90 प्रतिशत गांवों के नक्शे ‘भू-नक्शा पोर्टल’ पर अपलोड किए जा चुके हैं। कुल 1.44 करोड़ खसरा नंबरों में से 1.19 करोड़ के लिए यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर (भू-आधार) बनाए जा चुके हैं। साथ ही, 71 प्रतिशत खातों को आधार नंबर के साथ जोड़ा गया है और 30 प्रतिशत भूमि मालिकों की आधार सीडिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजस्व कोर्ट मामलों की फाइलिंग और प्रबंधन के साथ-साथ इंतकाल प्रक्रिया के पूर्ण डिजिटलीकरण के निर्देश भी दिए हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 में संशोधन किया गया है, जिससे सक्षम राजस्व अधिकारी ई-समन जारी कर सकेंगे। इससे समन ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से जारी किये जा सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय की बचत होगी और मामलों के निपटान में देरी नहीं होगी।

    राजस्व विभाग डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षरित किए गए जमाबंदी मॉडयूल पर भी काम कर रहा है, जिससे ‘फरद’ प्राप्त करने के लिए पटवारखाने में बार-बार जाने से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन इंतकाल मॉडयूल तैयार करने की भी योजना है जिससे इंतकाल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज होगी और इसे सीधे जमाबंदी से जोड़ा जा सकेगा।

    प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की यह डिजिटल पहल लोगों के बार-बार सरकारी कार्यालय आने की जरूरत को कम करेगी। यह कदम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण और ज़रूरतमंदों को राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    #himachal #india #politics #danikkhabar #anilvij #hpgoverment #policy #development #revenuedepartment #transport

  • 20.1.jpg
    20/07/25 |

    PM commends efforts to chronicle the beauty of Kutch and encouraging motorcyclists to go there

    Shri Venu Srinivasan and Shri Sudarshan Venu of TVS Motor Company met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi yesterday. Shri Modi commended them for the effort to chronicle the beauty of Kutch and also encourage motorcyclists to go there.

    Responding to a post by TVS Motor Company on X, Shri Modi said:

    “Glad to have met Shri Venu Srinivasan Ji and Mr. Sudarshan Venu. I commend them for the effort to chronicle the beauty of Kutch and also encourage motorcyclists to go there.”


  • download.jpg
    20/07/25 |

    हरियाणा में कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपए के कैश अवार्ड के आदेश किए पारित

    चंडीगढ़, 20 जुलाई (अभी): हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतरीन है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोचों का विशेष योगदान होता है। सरकार कोचों का पूरा मान सम्मान करती है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के 31 कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड पारित कर दिए हैं। इन्हें जल्द ही अवार्ड की राशि मिल जाएगी। अन्य कोचों और खिलाड़ियों को भी जल्द ही कैश अवार्ड दिए जाएंगे।

    खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश के कोचों का आह्वान किया है कि वो और लगन व मेहनत से खिलाड़ियों का अभ्यास करवाएं, ताकि खिलाड़ी देश के लिए और पदक जीत सकें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड की करीब 32 करोड़ रुपए की जारी राशि की है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, रजत पदक वाले को 5 करोड़ और कांस्य पदक वाले खिलाड़ी को 3 करोड रुपए का अवार्ड दिया जाता है। इसी तरह से खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा भी दिया जाता है।

    #haryana #sports #award #chandigarh #minister #danikkhabar #news #anilvij #cashprize #sportsdepartment

  • download.jfif
    20/07/25

    बांधों के निर्माण के लिए राज्य की हिस्सेदारी से 95 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दृढ़ नेतृत्व में यमुना जल समझौते के अंतर्गत प्रतिबद्धता से मिशन मोड पर कार्य किए जा रहे हैं। भजनलाल शर्मा के इस ऐतिहासिक निर्णय से शेखावाटी अंचल में जल संकट का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।  

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना बेसिन के ऊपरी भाग में स्थित रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) एवं लखवार बांध (उत्तराखण्ड) के निर्माण कार्यों के लिए राज्य की हिस्सा राशि में से 95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और तय समय सीमा में प्रदेश में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। बांधों के निर्माण से राज्य के हिस्से का जल वर्ष पर्यन्त उपलब्ध हो सकेगा।   

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल संसाधनों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता से राज्य में जल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यमुना जल परियोजना चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। इससे पेयजल और सिंचाई की स्थायी सुविधा सुनिश्चित होगी। 

    राज्य की हिस्सेदारी 215 करोड़ रुपये

    उल्लेखनीय है कि यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन प्रमुख बांधों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से वर्तमान में लखवार और रेणुकाजी बांधों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यमुना रिवर बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं की कुल लागत 11,320.46 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 215.66 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बोर्ड की मांग को ध्यान में रखते हुए 95 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति प्रदान कर राज्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है। 

    जून में हुई टास्क फोर्स की बैठक

    हथिनीकुंड बैराज से राज्य में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक 30 जून 2025 को पंचकूला में हुई थी। इसमें राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के कार्यों की सतत् निगरानी की जा रही है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में यह निर्णय प्रदेश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल को लाने के लिए हरियाणा सरकार से एमओयू किया था।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197610_HomePage_bdbaed46-c5dc-4129-b609-ab4208b81cc4.jpeg
    20/07/25

    प्रदेश सरकार सतत् एवं सर्वस्पर्शी विकास के लिए कटिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को जोधुपर के बड़ला नगर में'हरियाळो-राजस्थान' के ब्लॉक स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम एवं लोकार्पण समारोह  आयोजित हुआ। जोगाराम पटेल ने विधायक निधि से रा.उ.मा.वि. कुम्हारियानाडा में टीन शेड निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी सहित 113.70 लाख रूपये की लागत के 31 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

    एसआईटी का गठन कर पेपरलीक माफियाओं पर किया कड़ा प्रहार—

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सतत् एवं सर्वस्पर्शी विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार ने एसआईटी का गठन कर पेपरलीक माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया है। जोगाराम पटेल ने कहा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हुए, जिनमें से लगभग 3 लाख करोड़ के एमओयू का धरातल पर कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    75 हजार से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को मिली नियुक्ति—

    जोगाराम पटेल ने कहा 75 हजार से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा पुलिस उप निरीक्षक के 1 हजार पदों सहित 26 हजार पदों के लिए 2 दिन पूर्व विज्ञापन जारी किया गया है।

    2027 तक किसानों को दिन में मिलेगी बिजली—

    जोगाराम पटेल ने कहा आरडीएसएस योजना के तहत, 132 केवी के 2 और 33 केवी के एक जीएसएस का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा वर्ष 2027 तक हमारे किसान भाइयों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हरियाळो राजस्थान राज्य को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के माध्यम से हम हर व्यक्ति को प्रेरित कर रहे हैं।

    जोगाराम पटेल ने कहा यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक आंदोलन है, जो हमें प्रकृति के साथ-साथ मातृत्व के प्रति भी हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान करते हुए कहा इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं और भावी पीढ़ियों को एक हरा-भरा, सुरक्षित और सुंदर राजस्थान सौंपें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197614_HomePage_464e406d-c176-4c4d-bd06-4014c32e2d1b.jpeg
    20/07/25

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने अजमेर में ली समीक्षा बैठक

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    वन, पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शनिवार को अजमेर जिले  में समीक्षा बैठक ली। संजय शर्मा ने वन विभाग की संभाग में प्रगति की जानकारी ली। हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर तथा टाेंक जिलों में किए गए पौधारोपण से अवगत कराया गया। उन्होंने अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कहा। विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। वन विभाग की नर्सरियों में आवश्यक अनुसार पौधे उपलब्ध रहने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पंच गौरव के घटक वन डिस्टिक वन स्पेशिज के अनुसार विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित पेड़ों की प्रजाति के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इन पेड़ों को संबंधित जिले में अधिक से अधिक लगाया जाना चाहिए। हरियालो राजस्थान के माध्यम से ही इन पेड़ो को बढ़ावा दिया जाए।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में लगाए गए पेड़ों की जीवितता निर्धारित मानदंडों के अनुसार रहनी चाहिए। जीवितता प्रतिशत की जांच तृतीय पक्ष द्वारा की जाएगी। इसकी त्रिस्तरीय जांच होने से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। अधिकारियों को अधिकतम समय फिल्ड में रहना चाहिए। वनभूमि का संयुक्त सर्वे कराया जाने की आवश्यकता है। अजमेर-पुष्कर शहर के आसपास की पहाड़ियों पर अलग-अलग ऋतुओं में फलने वाले फूलों के पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इससे यहां आने वाले पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों के लिए नया आकर्षण का केन्द्र होंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विभिन्न प्रजाति के तितलियों तथा मधुमक्खियों के लिए भी आवास को बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में किया जाना चाहिए। इसके लिए अन्य विभागों से ली समन्वय स्थापित करें। घोषणा के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सक्षम स्तर से सम्पर्क करने के साथ ही पत्राचार का फोलो अप भी करें। लेपर्ड सफारी पार्क को मूर्त रूप देने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। ग्राम विकास समिति को सुदृढ़ किया जाए।

    उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला के राजस्थान क्षेत्र को हरा भरा करने के कार्यक्रम के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें। इस क्षेत्र में वृक्षारोपण, मृदा संरक्षण, छोटे चैकडेम, नदियां, एनीकट, कंटूर एवं ट्रैंच का निर्माण किया जाए। वन विभाग के गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार कर उनकी ऑनलाईन बुकिंग से राजस्व आय की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। प्राप्त राजस्व का उपयोग गेस्ट हाउस के संचालन में होगा। इसी प्रकार पुरातत्व महत्व की वन विभाग की सम्पतियों को भी चिह्नित करें।

    उन्होंने बैठक में प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यो की भी समीक्षा की। हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत किए गए कार्यो की जानकारी ली गई। उद्यमों में नियमों के अनुसार कार्य करवाने के निर्देश प्रदान किए। प्रदूषण नियन्त्रण की आवश्यकता वाले संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। साइंस पार्क स्थापना की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

    विधायक अनिता भदेल ने प्रदूषण करने वाली राजकीय संस्थानों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता बताई। फकीराखेड़ा क्षेत्र में वन भूमियों में अवैध अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। जयपुर रोड़ आईजी ऑफिस के पीछे की पहाड़ी भी अतिक्रमण से मुक्त करावें। झरनेश्वर महादेव के पास अतिक्रमण भी हटे। मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत ने खरवा, पीपलाज, रीको तथा अन्य औद्योगिक ईकाईयों के प्रदूषण के स्तर की जांच करवाने की आवश्यकता बताई। उप महापौर श्री नीरज जैन ने नौसर घाटी में वन विभाग के नाके के पास पक्के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। लीला सेवड़ी में वन भूमि पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियों संचालित की जा रही है। इन्हे रोका जाना चाहिए। अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने ग्राम विकास समितियों के कार्य में पारदर्शिता के साथ स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष रमेश सोनी के द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण युक्त रखने की बात कही गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197612_HomePage_f0470737-8942-473f-8202-871b0e4abda3.jpeg
    20/07/25

    पाँच दिवसीय "कृषक सखी/सीआरपी प्रशिक्षण" का सफल समापन

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय "कृषक सखी/सीआरपी प्रशिक्षण" का शनिवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर डॉ. बलराज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि में उपयोग होने वाले संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए प्राकृतिक खेती करने एवं प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ईश्वर लाल यादव, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खंड जयपुर ने वर्तमान में हो रही विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने एवं जहर मुक्त खाद्यान्न उत्पादन में प्राकृतिक खेती के महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निदेशक प्रसार शिक्षा श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर डॉ. एस आर ढाका ने प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक, आत्मा, जयपुर भगवान सहाय यादव ने कृषि सखियों के कार्यों एवं दायित्वो के बारे में बताया।

    सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोबनेर डॉ. सुरेश यादव ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रुद्र शिवम डेयरी भैराणा एवं कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के प्राकृतिक खेती की यूनिट का क्षेत्र भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. बनवारी लाल आसिवाल, डॉ. रामावतार शर्मा, डॉ. रोशन चौधरी, कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत आदि उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197613_HomePage_9f661512-c100-4e79-9c41-5d9ba5db1e70.jpeg
    20/07/25

    हर पौधा बना मातृभूमि और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजमेर दक्षिण में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मातृवन उद्यान में किया गया।

    संजय शर्मा ने कहा कि इस अभियान में विधायक अनिता भदेल की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार विगत वर्ष में राज्य में 7 करोड़ 35 लाख की संख्या में पौधारोपण हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आरंभ किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जब कोई व्यक्ति अपनी माँ की स्मृति में पौधा लगाता है तो वह उसके संरक्षण के प्रति भी संवेदनशील रहता है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में आमजन द्वारा  रोपित 6 करोड़ पौधों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। ये जन सहभागिता का अद्भुत उदाहरण है।

    संजय शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है। इसके दुष्परिणाम अत्यधिक गर्मी, सूखा, वर्षा में असंतुलन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है जिससे आने वाली पीढ़ियों को हरित और सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।

    विधायक भदेल ने कहा कि रिमझिम वर्षा की फुहारों के बीच आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर सहभागिता निभाई। वर्षा को इंद्र देवता का आशीर्वाद मानते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत नीम, पीपल और बरगद जैसे छायादार व पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि मातृवन में पूर्व में 2200 पौधे लगाए जा चुके हैं। उद्यान आने वाले समय में हरियाली का प्रतीक स्थल बनेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197617_HomePage_a640b79c-c263-4851-8bf2-0807da12afea.jpeg
    20/07/25

    पशुपालन मंत्री ने कहा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर में जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जोराराम कुमावत ने आमजन की समस्याओं को सुन अधिकारियों प्राथमिकता से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो। जनसुनवाई में उन्होंने बिजली, पानी, सड़क समेत विभिन्न विभागों से जुडे 40 प्रकरणों के समाधान के निर्देश दिये।  

    इस अवसर पर जोराराम कुमावत ने क्षेत्र में हो रही बरसात को लेकर भी अलर्ट रहने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने आमजन से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये कहा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 197628_HomePage_706eb63a-6fe0-4e71-806f-ed5d45ccfaba.jpeg
    20/07/25

    युवाओं के लिए रोजगार सृजन में राइजिंग राजस्थान समिट मजबूत आधार

    एन.एस. बाछल, 20 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने में समिट के निवेश प्रस्ताव उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार सृजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार सृजन के हमारे लक्ष्य की दिशा में भी यह समिट मजबूत आधार बनेगी। समिट के तहत हुए एमओयू के धरातल पर मूर्त रूप लेने से युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। 

    भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से एमओयू को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही आगामी तिमाही के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उद्योग विभाग को सभी विभागों से समन्वय कर एमओयू क्रियान्वयन की प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    आगामी तिमाही के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की समयबद्ध हो प्राप्ति —

    मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में विभागों के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए ऊर्जा, उद्योग, खनन, यूडीएच, कृषि और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों के एमओयू क्रियान्वयन की प्रगति की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी तिमाही में भी इसी प्रकार ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की प्राप्ति की जाए। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया में और तेजी लाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एविएशन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर मूर्त रूप लेने से प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । 

    भजनलाल शर्मा ने समिट के तहत हुए निवेश एमओयू की श्रेणीवार भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी तिमाही में इनकी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए सभी विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड पर कार्य करें। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 20/07/25

    आज (20 जुलाई 2025) की खेल जगत की कुछ प्रमुख खबरें

    क्रिकेट:

    * भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में काफी चर्चाएँ हो रही हैं।

    * जसप्रीत बुमराह के चौथे टेस्ट से बाहर होने की खबरें हैं, जिससे उनकी जगह कौन लेगा इस पर सवाल उठ रहे हैं।

    * अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम को चौथे टेस्ट से पहले कुछ सुझाव दिए हैं, जिसमें एक अतिरिक्त गेंदबाज खिलाने की बात शामिल है।

    * 58 रन बनाते ही रवींद्र जडेजा एक नया कीर्तिमान रच देंगे।

    * ऋषभ पंत के पास मैनचेस्टर टेस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर 1 बनने का मौका है।

    * शिखर धवन और हरभजन सिंह सहित कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने WCL (वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स) में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हटने का फैसला किया है, जिसका कारण भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव को बताया गया है।

    * इंग्लैंड महिला टीम ने भारत महिला टीम को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

    * रुतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर काउंटी चैम्पियनशिप अनुबंध से व्यक्तिगत कारणों से नाम वापस ले लिया है।

    फुटबॉल:

    * एक स्टार फुटबॉलर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जिनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी।

    * क्रिस्टियानो रोनाल्डो चैम्पियन बनने के बाद भावुक हो गए, और इस दौरान कोहली की भी चर्चा हुई।

    * PSG (पेरिस सेंट-जर्मेन) ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

    * मार्कस रैशफोर्ड मैनचेस्टर यूनाइटेड से बार्सिलोना के साथ लोन डील के करीब हैं।

    टेनिस:

    * इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार विंबलडन खिताब जीता।

    * नोवाक जोकोविच का विंबलडन जीतने का सपना नंबर 1 सिनर ने तोड़ा, अब सिनर का मुकाबला अल्कारेज से होगा।

    * जोकोविच ने विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचकर महारिकॉर्ड बनाया है।

    अन्य खेल:

    * महिला मुक्केबाज प्रिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि मनीषा ने रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता।

    * भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

    * हॉकी इंडिया ने सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया है।

    * एआईएफएफ ने इंटर काशी को आई-लीग का चैंपियन घोषित किया है।

    * भारत ने बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

    * ओलंपियन किरण पहल भारतीय ओपन एथलेटिक्स मीट में चोट से वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    यह आज की कुछ प्रमुख खेल खबरें हैं।

  • 20/07/25 |

    आज का राशिफल 20 जुलाई 2025, रविवार

    मेष राशि (Aries):

    आज आपको अपने स्वास्थ्य और खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। अधूरे काम निपटाने पड़ सकते हैं और कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

    वृषभ राशि (Taurus):

    आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और स्थिरता लेकर आएगा। व्यावसायिक रूप से लाभदायक हो सकता है। आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा और किसी घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। प्रॉपर्टी और किराना कारोबार से जुड़े लोगों की अच्छी कमाई हो सकती है। वाहन पर भी खर्च का योग है। रिश्तों में स्थायित्व और भावनात्मक सुकून का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा।

    मिथुन राशि (Gemini):

    आज शारीरिक समस्या से जूझ रहे लोगों को एक्सपर्ट की सलाह से राहत मिल सकती है। महिलाएं गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी। बच्चे आज किसी बात को लेकर जिद कर सकते हैं, उन्हें प्यार से समझाएं। आर्थिक मामलों में सहज गति से आगे बढ़ें, खर्च और निवेश बढ़े रह सकते हैं। लापरवाही न दिखाएं और बजट पर नियंत्रण रखें।

    कर्क राशि (Cancer):

    आज आपको बौद्धिक तेजी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी।

    सिंह राशि (Leo):

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। बड़े और अहम फैसलों में जल्दबाजी न करें, थोड़ा रुक कर सोच-विचार करना फायदेमंद रहेगा। समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना है। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कन्या राशि (Virgo):

    आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। संचार, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स में भी सफलता के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    तुला राशि (Libra):

    आज आपका दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio):

    आज कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और सुख प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा ताकि रिश्तों में तनाव न आए। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

    धनु राशि (Sagittarius):

    आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे।

    मकर राशि (Capricorn):

    आज व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। पुराने संपर्क सहायक होंगे और किसी पुराने क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, किसी और की गलती से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius):

    आज व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि से स्थिति को संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी के सौदों में सावधानी बरतें, धोखा मिलने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से तनाव बढ़ सकता है, संयम से काम लें। स्वास्थ्य के लिहाज से सांस संबंधी तकलीफें हो सकती हैं, धूल से बचें। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मित्रता का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। धन का अपव्यय हो सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    मीन राशि (Pisces):

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ, वाहन सुख और संपत्ति कार्यों से फायदा होगा।

    यह सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत रूप से आपकी कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभावों में अंतर हो सकता है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।

  • 19.4.jpg
    19/07/25

    Uttar Pradesh Chief Minister meets Prime Minister

    The Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri Yogi Adityanath met the Prime Minister, Shri Narendra Modi in New Delhi today.

    The Prime Minister’s Office handle posted on X:

    “Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath, met Prime Minister @narendramodi.

    @CMOfficeUP”

  • 19.3.jpg
    19/07/25

    PM lauds the enthusiastic participation of esteemed judges in the Van Mahotsav celebrations

    Prime Minister Shri Narendra Modi today lauded the enthusiastic participation of esteemed judges in the Van Mahotsav celebrations, highlighting their role in inspiring citizens towards environmental responsibility.

    The Prime Minister expressed confidence that their involvement would provide fresh momentum to the nationwide initiative, Ek Ped Maa Ke Naam, aimed at encouraging individuals to plant trees as a tribute to their mothers.

    Responding to a post by Minister of Government of Delhi-NCT, Shri Manjinder Singh Sirsa on X, Shri Modi wrote:

    “वन महोत्सव में माननीय न्यायाधीशों की भागीदारी हर किसी को प्रेरित करने वाली है। मुझे विश्वास है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को इससे एक नई गति मिलेगी। 


  • 197604_HomePage_b6b4010f-5250-488a-abc4-f0424f67ef36.jpeg
    19/07/25

    स्वास्थ्य प्रबंधन शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से जुड़े— राज्यपाल

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं के साथ समाज से जुड़े परिवेश की समझ, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता आदि की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी ही बाद में राष्ट्र के भावी कर्णधार होते हैं, इसलिए उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में  किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

     राज्यपाल बागडे शनिवार को जयपुर स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च' के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का नेक एक्रीडेशन और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षण संस्थान विद्यार्थी को केवल पाठ्य पुस्तकों के ज्ञान तक सीमित नहीं रखे बल्कि जीवन व्यवहार की शिक्षा दे। 

    उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी करके पास होने की प्रवृत्ति की बजाय अपनी समझ से परीक्षा देने की पद्धति का विकास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि विद्यार्थी बौद्धिक रूप में कितना समर्थ है।उन्होंने 'विकसित भारत' में युवाओ को महती भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। इससे पहले राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियां प्रदान की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • CM-26-19-7-25.jpg
    19/07/25

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

    चंडीगढ़, 19 जुलाई (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जुलाना में 30 करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने की घोषणा की। साथ ही, जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में माइनरों के पुनर्निर्माण से संबंधित कुल 9 कार्यों के लिए 15.71 करोड़ रुपये की घोषणा की। पेयजल व जलापूर्ति योजनाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने कुल 12 कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा की।

     

    मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने बराहकलां गांव में पशु अस्पताल भवन के लिए 31 लाख रुपये, जुलाना विधानसभा के चार गांवों- शादीपुर, रामगढ़, कर्मगढ़ और रूपगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये तथा गांव मालवी में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए 67.90 लाख रुपये की घोषणा की।

     

    उन्होंने कहा कि गांव खरैंटी में 33 केवी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जुलाना विधानसभा में स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने बुआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पार्किंग शेड के निर्माण के लिए 20.25 लाख रुपये तथा देवगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी और प्रांगण को पक्का बनाने के लिए 71.59 लाख रुपये की घोषणा की।


    चार गांवों में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

     

    मुख्यमंत्री ने बराहकलां में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने हेतु 1.25 करोड़ रुपये के अलावा, रामराय कलां में तीर्थ तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की। जुलाना विधानसभा के चार गांवों - बरारखेड़ा, नन्दगढ़, अनूपगढ़ और बराहकलां में भूमि उपलब्‍ध होने पर 2.20 करोड़ रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवगढ़ माइनर पर पुराने खालों को पक्का करने की फिजिबिलिटी चेक करवा कर इसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही, जुलाना - बड़छप्पर रोड़ पर आरसीसी की फिजिबिलिटी चेक करके इस पूरा करवाने का काम किया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव देवगढ़ का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रकबे को बीसवा और बीघे से कनाल और मरला में बदला ‌जाएगा। गांव नंदगढ़ तथा जुलाना में खेल स्टेडियमों का सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण किया जाएगा। जुलाना नगरपालिका के भवन का भी निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में सामुदायिक भवनों के लिए 5 करोड़ रुपये तथा जुलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

     

    कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 11 करोड़ 59 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

     

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री देवेंद्र अत्री, श्री रणधीर पनिहार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #delhi #haryana #india #danikkhabar #news #politics #news #chiefministers #development #projects #future

  • 41740.jpg
    19/07/25 |

    हिमाचल दूध उत्पादकों ने परिवहन सब्सिडी दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

    हिमाचल, 19 जुलाई (अभी): कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वृद्धि से कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े लगभग 6000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार, देश में दूध उत्पादकों को परिवहन सब्सिडी प्रदान करने वाली पहली सरकार है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय में वृद्धि करनेे के लिए कई पहल की हैं। हिमाचल प्रदेश दूध के लिए सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बना है। पशुपालकों से गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर जबकि भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी के लिए क्रमशः 60 रुपये, 40 रुपये, 60 रुपये और 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य भी प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी आय बढ़ाने और आजीविका बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

    उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस वर्ष सितंबर के पहले सप्ताह में कामधेनु दुग्ध समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले समारोह में शामिल होंगे।

    #himachal #india #danikkhabar #hpgoverment #ChiefMinister #SukhwinderSinghSukhu #transportsubsidy #milkassociation

  • 41734 (1).jpg
    19/07/25 |

    हिमाचल के मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए

    हिमाचल, 19 जुलाई (अभी): हिमाचल प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर और उच्च गुणवत्तायुक्त चिकित्सा उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

    शुक्रवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। इन विशेषज्ञ सर्जनों के लिए भर्ती नियमों का एक प्रस्ताव शीघ्र ही प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक सर्जरी करने के अलावा अन्य चिकित्सकों को रोबोटिक सर्जरी तकनीकों का प्रशिक्षण भी देंगे। इससे राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम तैयार होगी। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक और चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर-स्पेशलिटी में मरीजों को दिल्ली के एम्स के समान स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और संस्थान में शीघ्र ही रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू होंगी, साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में भी जल्द ही रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

    उन्होंने विभाग को चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में रोबोटिक सर्जिकल मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत करने के लिए रिक्त पद अविलंब भरने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में 100 नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी और चमियाना में जल्द ही 50 अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति भी की जाएगी। राज्य की स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी स्टाफ और अन्य सहायक कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रगति पर है। 

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये और रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीकी स्टाफ का मानदेय 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया है।

    श्री सुक्खू ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने के लिए 23 वर्षों के बाद प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश क्षमता बढ़ाने का सरकार ने निर्णय लिया है इससे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। आईजीएमसी शिमला में बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग, और बीएससी एनेस्थीसिया एंड ओटी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या 10 से बढ़ाकर 50 की गई है। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग, और बीएससी एनेस्थीसिया एंड ओटी टेक्नोलॉजी में प्रत्येक पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 18 से बढ़ाकर 50 की है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को राज्य में ही व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

    #himachalpardesh #hpgoverment #doctors #india #roboticsurgery #recruitment #medicaltreatment #health #danikkhabar #news

  • image0045EYD.jpg
    19/07/25

    डीपीई द्वारा नई दिल्ली में उद्योग 4.0 पर एक कार्यशाला का आयोजन

    आरएस अनेजा, 19 जुलाई नई दिल्ली

    भारत सरकार के वित मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) ने नई दिल्ली में उद्योग 4.0 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में ऊर्जा, बिजली, निर्माण, बुनियादी ढाँचा, दूरसंचार और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में उद्योग 4.0 तकनीकों को अपनाने और उनका विस्तार करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसमें केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और दिग्गजों ने अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यशाला का उद्घाटन लोक उद्यम विभाग के सचिव के. मोसेस चालई ने किया, जिन्होंने सामान्य प्रयोजन प्रौद्योगिकियों (जीपीटी) पर संक्षेप में चर्चा की। उन्होंने चौथी औद्योगिक क्रांति (4आईआर) को एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में "संपूर्ण सरकार" ढाँचे की तर्ज पर "संपूर्ण सीपीएसई" (डब्ल्यूओसी) दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया और सभी सीपीएसई से अपने कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डिजिटल ट्विन्स, 3डी प्रिंटिंग और 5जी-सक्षम स्मार्ट बुनियादी ढाँचे जैसे 4आईआर सक्षमकर्ताओं को एकीकृत करने में सहयोग करने का आग्रह किया।

    उन्होंने बताया कि उद्योग 4.0 को भविष्य में सीपीएसई समझौता ज्ञापन मूल्यांकन ढाँचे में शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है, और इसे शीघ्र अपनाना वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

    #ministryoffinance #dpe

  • देश में और शांगुर बाबा कितने ?

    अनिल विज अंबाला छावनी 19 जुलाई 2025

    आजकल देश में शांगुर बाबा के धर्मपरिवर्तन, हवाला, एक साधारण आदमी से अरबपति बन जाने के चर्चे सारे देश में हैं ।

    प्रश्न उठता है कि देश भर की इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही हैं । देश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ कई प्रदेशों में सख्त कानून होने के बाद भी इतना बड़ा काम कैसे हो गया । यह एक दिन में तो नहीं हो सकता । बाहर के देशों से पैसा आता रहा, इतने बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन होता रहा, सारे देशभर में नेटवर्क फैलगया परन्तु किसी को पता नहीं चला ।

    किसी व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक दबाव डालकर, धमकी देकर, या बलपूर्वक धर्म बदलने के लिए मजबूर करना अवैध है। दोखा देकर गलत बयानी, पहचान छिपाना, या झूठे वादे करके किसी को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करना भी अवैध है ।

    किसी की कमजोरी का फायदा उठाकर, आर्थिक मदद का लालच देकर, या किसी अन्य प्रकार के प्रलोभन से धर्म परिवर्तन भी गलत है ।कोई व्यक्ति अपने धर्म को छिपाकर या गलत तरीके से दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करता है और बाद में उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करता है।

    भारत में, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि "प्रचार के अधिकार" में "धर्मांतरण का अधिकार" शामिल नहीं है।

    देश में सैंकड़ों संस्थाएं हैं परंतु चाय पानी पीने, बड़े बड़े होटलों और क्लबों में जाने या राजनीति करने के अतिरिक्त इस बारे कुछ नहीं करती है । अगर नहीं जागे तो एक दिन हिन्दुस्तान हिंदुओं का देश नहीं रहा जायेगा ।

    वैसे तो भारत में गली गली मोहल्ला मोहल्ला तथा प्रदेश देश में ऐसे कई शांगुर बाबा संगठन सक्रीय हैं जैसे इसाई धर्म परिवर्तन संस्थाएं ।

    तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat)जमात-ए-इस्लामी हिंद (Jamaat-e-Islami Hind) आदि आदि ।

    केवल विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे संगठन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए भारत में कई प्रकार की गतिविधियाँ और पहलें चला रहे हैं।

    VHP विभिन्न जागरूकता अभियान चलाता है जो हिंदू समुदाय को धर्म परिवर्तन के खतरों के बारे में सूचित करते हैं। ये अभियान सामाजिक मीडिया, पोस्टर, पैम्फलेट और सार्वजनिक सभाओं के माध्यम से चलाए जाते हैं।

    RSS धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानूनी और राजनीतिक प्रयास करता है। वे ऐसे कानूनों का समर्थन करते हैं जो जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन को रोकते हैं और राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर दबाव डालते हैं। कुछ और धार्मिक स्थानों में भी धर्म परिवर्तन की बात कही जाती है

    भारत में कई राज्यों ने धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाए हैं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020' पारित किया।

    मध्य प्रदेश ने 'मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2020' पारित किया।

    गुजरात ने 'गुजरात धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2021' पारित किया।

    हिमाचल प्रदेश ने 'हिमाचल प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया

    उत्तराखंड ने 'उत्तराखंड धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया।

    कर्नाटक ने 'कर्नाटक धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया।

    हरियाणा में धर्म परिवर्तन विरुद्ध कानून, जिसे "हरियाणा धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022" के नाम से जाना जाता है ।

    में धर्म परिवर्तन विरुद्ध कानून, जिसे "हरियाणा धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, खा जाता है पारित किया ।

    परन्तु बाकी प्रदेशों के लोग, राजनेता तथा सरकारें कुंभकर्णी नींद में सो रहीं हैं । जागो क्या तब जागो गे जब सबकुछ लुट जाएगा ।

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि धर्म परिवर्तन के संबंध में कानूनी और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। भारत में धर्म परिवर्तन के लिए कुछ राज्यों में विशेष कानून हैं जो इस प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं।

    #AnilVij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #wshingur # vhp #RSS #dharamp0arivartan

  • 19.2.jpg
    19/07/25

    PM shares an article highlighting how the Yuva Spiritual Summit marks a major step in building a drug-free India

    The Prime Minister Shri Narendra Modi today shared an article that highlights how the Yuva Spiritual Summit marks a major step in building a drug-free India.

    Responding to a post by Union Minister Dr. Mansukh Mandaviya on X, Shri Modi said:

    “Union Minister Dr. @mansukhmandviya elaborates on how the Yuva Spiritual Summit marks a major step in building a drug-free India. Have a read!”


  • 19.1.jpg
    19/07/25

    PM pays tribute to the great freedom fighter Mangal Pandey on his birth anniversary

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi today paid tribute to the great freedom fighter Mangal Pandey on his birth anniversary. Shri Modi lauded Shri Pandey as country's leading warrior who challenged the British rule. 

    In a post on X, he wrote:

    “महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”


  • 197582_HomePage_3f2168c8-d534-442e-8f98-87032ff05f8c.jpeg
    19/07/25

    आमजन बारिश के मौसम में नदी एवं नालों से दूर रहें

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर की ग्राम पंचायत दुन्दाड़ा (लूणी) के पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजस्थान की मरू गंगा लूणी नदी के बहाव क्षेत्र का अवलोकन किया।

    वृद्धजन पेंशन के शत- प्रतिशत सत्यापन के दिए निर्देश -

    संसदीय कार्य मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी से पंचायत की वित्तीय स्थिति, मनरेगा योजना के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा पीएम आवास सर्वे में कोई भी पात्र वंचित नहीं रहना चाहिए।

    जोगाराम पटेल ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन की मरम्मत करवाने, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज आम रास्तों को खुलवाने, मनरेगा के तहत चारागाह विकास कार्य स्वीकृत करने और वृद्धजन पेंशन का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं -

    संसदीय कार्य मंत्री ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा मानसून का समय पौधारोपण के लिए उपयुक्त होता है, सभी ग्रामवासी अधिकाधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। जोगाराम पटेल ने कहा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

    इस दौरान जोगाराम पटेल ने नवगठित उप तहसील कार्यालय दुन्दाड़ा के लिए भवन का निरीक्षण किया और तहसीलदार लूणी को भवन की मरम्मत एवं परिसर की सफाई करवाकर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

    आईपीडी बढ़ाने एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश -

    जोगाराम पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुन्दाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा के स्टॉक की जांच में अंतर पाया गया और अस्पताल परिसर में अव्यवस्थाएं मिली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर को दूरभाष पर क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जोगाराम पटेल ने सीएचसी प्रभारी को आईपीडी बढ़ाने एवं सीएचसी में बेहतर प्रसव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    इस दौरान एक्स-रे रूम, डॉटस रूम, एनसीडी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर,जनरल ओपीडी, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, पुरूष वार्ड,महिला वार्ड, टीकाकरण कक्ष, सर्जिकल ओपीडी, पंजीकरण रजिस्टर, दवाओं के स्टॉक एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    संसदीय कार्य मंत्री ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए।

    उन्होंने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर एवं सभी वार्ड्स में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     जोगाराम पटेल ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, चिकित्सकों द्वारा इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अस्पताल के वार्डों के अवलोकन के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क दवा,नि:शुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

    बच्चों को जल भराव वाले स्थानों पर जाने से रोकें -

    जोगाराम पटेल ने लूणी नदी के बहाव का अवलोकन कर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। संसदीय कार्य मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते नदी-नालों में जल स्तर तेजी से बढ़ा है, ऐसे में लोग इन क्षेत्रों से दूर रहें और बच्चों को जल भराव वाले स्थानों पर जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी से ही हम संभावित जोखिम से बच सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197603_HomePage_33456c3b-065b-455d-a586-a90e245d3f3b.jpeg
    19/07/25

    आपातकाल में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की हुई कोशिश

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मीडिया अपनी खबरों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर देश और प्रदेश की प्रगति में उल्लेखनीय भूमिका निभाता है। साथ ही, युवाओं को प्रेरणा देकर जीवन में सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि समाचार-पत्र हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाते हैं। लेकिन आपातकाल के समय इस स्तंभ को कमजोर करने और गिराने की कोशिश की गई। उस समय मीडिया की सेंसरशिप तो की ही गई, साथ ही अनेक दिग्गज पत्रकारों को जेलों की सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया गया। 

    भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर में दैनिक भास्कर अवॉर्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा सामान्य ज्ञान के लिए पढ़ते हैं। लेकिन यह विडंबना ही है कि गत सरकार के समय उन्हें दिन-रात मेहनत करने के बावजूद नौकरी नहीं मिली। जो गिनी-चुनी भर्तियां निकलीं, वे भी पेपरलीक की भेंट चढ़ गईं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करते हुए अब तक 75 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियों का तोहफा दिया है और वर्ष 2025 में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक साथ 26 हजार से अधिक पदों के लिए विज्ञप्तियां भी निकाली गई हैं। 

    डेढ़ वर्ष में हुए पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में अधिक कार्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष में ही पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल की तुलना में कहीं अधिक विकास कार्य किए हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना जैसी विभिन्न योजनाओं तथा इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। साथ ही, प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना भी हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने की दिशा में पिछले दोनों बजटों में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया है। 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे तथा जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के अगले चरण पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के साथ ही लखपति दीदी योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से महिला सशक्तीकरण किया जा रहा है। 

    वर्ष 2014 के बाद देश में आया ऐतिहासिक परिवर्तन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से लिंगानुपात में सुधार के साथ ही स्वच्छ भारत तथा एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के जरिए पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय पहल की है। अब गरीब कल्याण की परिभाषा बदल चुकी है। केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत भेजी जाने वाली पूरी राशि हकदार तक पहुंचती है। 

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी बातों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और लोग उनका अनुसरण करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने गमले में तुलसी का बीजारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197526_HomePage_5169a71f-2f95-48e1-a4fc-4ff93765185b.jpeg

    राजस्थान बाघ संरक्षण फाउंडेशन की बैठक आयोजित

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    राज्य में बाघों के संरक्षण एवं टाइगर रिजर्व्स की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित राजस्थान बाघ संरक्षण फाउंडेशन के शासी निकाय की तृतीय बैठक शुक्रवार को अरण्य भवन में वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

    बैठक में रणथम्भौर, सरिस्का, रामगढ़ विषधारी, धौलपुर एवं मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों की वर्तमान संख्या, उनके मूवमेंट पैटर्न, मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति, निगरानी व्यवस्था में तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा बाघ संरक्षण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और भावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जैव विविधता संरक्षण एवं बाघों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी, ड्रोन सर्विलांस एवं ई-गश्त प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए टाइगर रिजर्व की निगरानी को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रात्रि प्रवास, संवाद कार्यक्रमों एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को टाइगर रिजर्व के नियमों और बाघ संरक्षण के महत्व से अवगत कराया जाए।

    पर्यटक सुविधाएं एवं ई-गवर्नेंस पर ज़ोर—

    शर्मा ने निर्देश दिए कि अभयारण्यों में आने वाले पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विभाग की वेबसाइट को अधिक आकर्षक और यूजर फ्रेंडली  बनाया जाए ताकि पर्यटकों को टिकट बुकिंग एवं अन्य सेवाएं पारदर्शी और सहज रूप से प्राप्त हो सकें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क भ्रमण कार्यक्रमों की व्यवस्था की जाए। साथ ही, अभयारण्यों से जुड़ी सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ाईकरण कार्यों को भी नियमानुसार शीघ्र पूर्ण किया जाएं।

    बैठक में बताया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए बाड़बंदी, शीघ्र मुआवजा वितरण एवं स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। वन विभाग के कार्मिकों एवं टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों के लिए जीवन बीमा भी करवाया  जा रहा है। इस दौरान अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एक करोड़ रुपये लागत के पेट्रोलिंग वाहन एवं एंटी-पोचिंग कैंप के लिए किए गए एमओयू का अनुमोदन किया गया।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही, बाघों के व्यवहार, स्वास्थ्य निगरानी, रेडियो कॉलर ट्रैकिंग एवं कॉरिडोर की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jpeg
    19/07/25

    प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 19 जुलाई नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने श्री पांडे की सराहना करते हुए उन्हें देश का अग्रणी योद्धा बताया जिन्होंने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी।

    प्रधानमंत्री ने  एक्स पर  पोस्ट में  लिखा:

    “महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”

    #pm #narenderamodi

  • download.jfif
    19/07/25

    सुगमता से मिलेगा हरित ईंधन, घटेगा कार्बन उत्सर्जन

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पानी, सड़क सहित कई क्षेत्रों में राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय किए हैं। इन निर्णयों का उद्देश्य आमजन को बुनियादी सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से सुनिश्चित करते हुए प्रदेश को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक ने प्रदेश में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति, 2025 का अनुमोदन किया है।

     इस नीति से प्रदेशभर में सुविधाजनक, विश्वसनीय, पर्यावरण-अनुकूल और लागत-प्रभावी ईंधन आपूर्ति को गति मिलेगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित गैस आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी। घरेलू उपभोक्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराने के साथ ही वाहनों के लिए संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) को प्रोत्साहन देने के क्रम में यह नीति मील का पत्थर साबित होगी। वहीं, सीएनजी के विस्तार से आमजन की हरित ईंधन तक पहुंच होगी और इससे कार्बन उत्सर्जन घटेगा। 

    पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क का होगा विस्तार, 

    स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

    इस नीति में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं जिससे पीएनजी एवं सीएनजी नेटवर्क का छोटे शहरों और नगरों में तेजी से विस्तार हो सकेगा। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, पाइपलाइन निर्माण से लेकर गैस आपूर्ति तक कई स्तरों पर रोजगार सृजन में वृद्धि होना अपेक्षित है, जिससे गैस आधारित उद्योगों पर निर्भर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र भी मज़बूत होगा। इस प्रकार यह नीति स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो गैस आधारित अर्थव्यवस्था का संकल्प लिया है उसे साकार करने में यह नीति अहम भूमिका निभाएगी।

    निरामय राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण कदम

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाखों महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्हें धुएं से भरी रसोई से निजात मिली है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति, 2025 भी सीएनजी की आमजन तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करते हुए निरामय राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में भी प्रभावी रूप से कार्य करेगी। परिवहन में सीएनजी के व्यापक उपयोग से प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आएगी और नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। साथ ही, नीति के अंतर्गत प्राकृतिक गैस के उपयोग में विस्तार से भी पर्यावरण लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।

    सरल प्रक्रिया से कंपनियों को मिलेंगी विभिन्न अनुमतियां 

    यह नीति ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को भी प्रोत्साहित करती है। इसके अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए अनुमति, भूमि आवंटन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सरल बनाया गया है। नीति के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर पर निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग, स्थानीय निकायों से संबंधित प्रकरणों हेतु नोडल अधिकारी भी होगें। प्रत्येक जिले में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट सिटी गैस कमेटी (डीसीजीसी) भी गठित होगी। साथ ही, सीजीडी पोर्टल भी विकसित किया जाएगा। यह नीति 31 मार्च 2029 तक अथवा अन्य नीति लागू होने तक प्रभावी रहेगी।

    उल्लेखनीय है कि राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट, 2024 में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनियों द्वारा राजस्थान सरकार के साथ 8 हजार 740 करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए गए थे। इस नीति से इन एमओयू का क्रियान्वयन अधिक तेजी से हो सकेगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197531_HomePage_024e7c79-2814-42b8-ba35-1f2fadb3655a.jpeg

    कृषक खेती में नवीन तकनीकों का ज्यादा से ज्यादा करें उपयोग-कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने पारंपरिक कृषि  से आगे बढ़ाकर उत्पादकता और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए नवीन कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्नान किया। उन्होंने पारंपरिक और जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि कृषक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम से कम करें, इसके लिए विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को ज्यादा से ज्यादा जागृत करें।

     डॉ. किरोडी लाल मीणा ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों की  बैठक ली। बैठक में कृषि विकास, मृदा की स्थिति, कृषि में एआई का उपयोग, कृषि यंत्रीकरण और बायोफर्टिलाइजर व पेस्टिसाइट के उपयोग पर कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। 

    कृषि में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश) का उपयोग- 

    डॉ. किरोडीलाल ने बताया कि एआई का उपयोग कर किसान बेहतर तरीके से फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग का पता लगाना, मौसम का पुर्वानुमान आदि का समय से ही पता लगा सकते हैं। एआई द्वारा फसलों के रोगों की समय पर पहचान कर किसान उचित कीटनाशकों व उर्वरकों का उपयोग कर फसल में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।

    मृदा की स्थिति- 

    बैठक में बताया कि मृदा पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। कृषि, वनस्पति एव जैव विविधता के लिए मृदा की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और बार-बार एक ही फसल उगाने से मृदा की उर्वरकता घट जाती है। मृदा की स्थिति सुधारने के लिए रासायनिक उर्वरकों की जगह किसानों को गोबर खाद, कंपोस्ट एवं वर्मीकंपोस्ट का उपयोग करना चाहिए। 

    बायोफर्टिलाइजर-

    बायोफर्टिलाइजर ऐसे जीवित सूक्ष्म जीव होते हैं जो पौधों को आवश्यक तत्व प्रदान करते हैं ये मिट्टी में मौजूदा पोषक तत्वों को घुलनशील रूप में परिवर्तित कर पौधों की जड़ों तक पहुचाते हैं। बायोफर्टिलाइजर द्वारा मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है। 

    उपग्रह छवियों के साथ फसल का मुल्यांकन-

    उपग्रह छवियों के साथ फसल मुल्यांकन प्रणाली आधुनिक कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। उपग्रह इमेज का उपयोग करके किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों को फसलों के स्वास्थ्य, विकास एवं उपज का मुल्यांकन करने में मदद मिलती है। यह प्रणाली वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करती है, जिससे किसानों को समय पर निर्णय लेने और संसाधनों को प्रभावि ढंग से उपयोग करने में मदद मिलती है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 1.jpeg

    गुरू हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह व नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं दी, पंजोखरा साहिब में विशेष समागम

    आरएस अनेजा, 19 जुलाई नई दिल्ली

    आठवीं पातशाही बाला प्रीतम श्री गुरू हरकिशन साहिब महाराज का प्रकाश पर्व आज 19 जुलाई को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरू जी के पावन स्थान दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब तथा अम्बाला छावनी में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में प्रात: बेला से ही बड़ी संख्या श्रद्धालु इस पावन अवसर पर माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं।

    गुरु महाराज के प्रकाश उत्सव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य ने इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा गुरू जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “अल्पायु में ही गुरु गद्दी संभाल कर ज्ञान, करुणा और सेवा से सिख धर्म को लोककल्याण का प्रतीक बनाने वाले गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी ने लोगों को स्वस्थ और निरोगी जीवन शैली का मार्ग दिखाया। गुरु साहिब ने मानवता को सर्वोच्च ध्येय बनाकर कुरीतियों की समाप्ति और सामाजिक सद्भाव के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। 'बाला प्रीतम’ के नाम से प्रसिद्ध सिख धर्म के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।“

    वहीं, केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व की श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    आज अम्बाला छावनी में गुरु हरकिशन साहिब के पावन स्थान गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में भी विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रात: श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए जिसके बाद कीर्तनी जत्थों ने शब्द कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। धर्म प्रचारकों ने गुरू जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा साहिब में आज अमृत संचार भी हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    #Religious #Gurudwarapanjokhrasahib #Gurudwarabanglasahib #nitingadkari #amitshah

  • 197537_HomePage_673d37bc-d325-47c3-991c-261f53228a60.jpeg

    5 करोड़ 48 लाख मतदाताओं से बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे गणना प्रारूप

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित हुआ।

    मुख्य चुनाव अधिकारी ने उद्घाटन सत्र में बताया की बिहार की तर्ज पर जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग ने संपूर्ण राष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2002 में मतदाता सूचियों के रिवीजन का कार्य हुआ था। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता  की जांच का कार्य करेंगे।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए 16 व 18 जुलाई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक संपूर्ण राजस्थान के 41 जिलों के 155 मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता में अभिवृद्धिकरण का कार्य किया जा चुका है ताकि वे उनके जिलों में जाकर वहां के अन्य मास्टर ट्रेनर्स, बीएलओ और सुपरवाइजर को उक्त कार्य हेतु प्रशिक्षित कर सके।

    उन्होंने बताया कि  इनके द्वारा प्रशिक्षित बीएलओ राजस्थान के 5 करोड़ 48 लाख मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गणना प्रारूप भरवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय राजस्थान द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों व जानकारियों से अपने आप को अपडेट रखने व सभी प्रकार के अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफ ए क्यू) की जानकारी रखने के लिए कहा है।

    संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रौनक बैरागी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में बीएलओ की भूमिका के बारे में प्रथम सत्र लिया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक जैन ने इस दौरान संवैधानिक प्रवाधान, वैधानिक प्रावधान और बीएलओ की नियुक्ति के सम्बन्ध में द्वितीस सत्र लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197553_HomePage_e3ee7253-25ea-4da4-8c84-46b197cced5e.jpeg
    19/07/25

    मंत्री ओटाराम देवासी आमजन से जुडे कार्यों को जल्द प्रारम्भ करने के दिए निर्देश

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को  सिरोही जिला परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, सिरोही से सम्बंधित गत 2 साल की राज्य बजट घोषणाओं की प्रगति, वंदे गंगा जल संरक्षण और पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल अभियानों की उपलब्धियों की समीक्षा की।

    ओटाराम देवासी ने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित परिवेदनाओं के सम्बन्ध में दी गई राहत, समाधान की समीक्षा भी की।

    ओटाराम  देवासी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से  प्रगति की समीक्षा करें। विभिन्न कार्यो को पूर्ण करने में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में सभी अधिकारी उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने, जनकल्याणकारी फैसलों का त्वरित क्रियान्वयन करने तथा प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने की दिशा में पूर्ण तत्परता से कार्य कर रही है, सभी अधिकारी  राज्य सरकार की मंशा  के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण कर दिए गए निर्देशों की सफल क्रियान्विति करें।

    उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों, विद्यालयों में शौचालयों आदि की स्थिति, राजीविका समूहों द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न विभाग से सम्बन्धित जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, उनका कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ किया जाए एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर आमजन को लाभान्वित किया जाएं।

    ओटाराम देवासी ने विभिन्न विकास कार्यों से सम्बन्धित अपेक्षित प्रस्तावों की कार्यवाही भी निर्धारित समय में पूर्ण कर भिजवाने के निर्देश दिए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्यालय से प्रेषित परिवेदनाओं में से निस्तारित परिवेदनाओ तथा लंबित परिवेदनाओं के सम्बन्धत में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197554_HomePage_4801c9cd-d2fc-416d-ae77-3860ab441522.jpeg
    19/07/25 |

    लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, राव राजेन्द्र सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर की चर्चा

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में जिले में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित जनहित से जुड़े अहम बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

    बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में अपने विभाग से संबंधित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की कार्यप्रगति एवं क्रियान्वयन से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया।

    बैठक में अधिकारियों को बिजली एवं पेयजल की निबार्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेडीए अधिकारियों को बारिश के कारण टूटी सड़कों के गुणवत्तापूर्ण पुनर्निमाण एवं मरम्मत के निर्देश दिये गए। नगर निगम के अधिकारियों को जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए।

    बैठक में जिला कलक्टर डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, नगर निगम जयपुर ग्रामीण गौरव सैनी सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम ग्रेटर एवं हेरिटेज, ऊर्जा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, रसद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197560_HomePage_41c7ba60-3da8-43b9-9cf7-3a72c3b61833.jpeg
    19/07/25

    राजस्थान की शानदार कला और संस्कृति का संग्राहलयों में डिस्प्ले हो जीवंत एवं आधुनिक

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालय राजेश यादव ने शुक्रवार को जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल अल्बर्ट हॉल, हवामहल और जन्तर मन्तर का निरीक्षण किया।

    प्रमुख शासन सचिव ने अल्बर्ट हॉल का निरीक्षण कर कहा कि राजस्थान की शानदार कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पुरा कलाकृतियों एवं वस्तुओं का आधुनिक रूप से संरक्षण कार्य किया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अल्बर्ट हॉल संग्रहालय एवं उसके स्टोर में रखी लगभग 18 हजार पुरा कलाकृतियों और सामग्री का जीवंत प्रदर्शन करने उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय की समस्त दीर्घाओं में लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संग्राहलय को भव्य रूप से पुन​र्जीवित करने के निर्देश दिए। 

    कला-पुरा सामग्री के द्वितीय चरण के संरक्षण कार्य हेतु निर्देश—

    राजेश यादव ने संग्रहालय की महत्वपूर्ण कलाकृतियों का गहनता से अवलोकन करते हुए उनके संरक्षण और उनके प्रदर्शन की भव्यता बढ़ाने के कई सुझाव दिए। उन्होंने अल्बर्ट हॉल के तहखाने, स्टोर का निरीक्षण किया और वहां पुरानी पेटिंग्स, अस्त्र शस्त्र, औजार, मूर्तियों, पुराने बर्तन और कला कृतियों  के किये जा रहे ​रेस्टोरेशन और रेजुवेनेशन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने आई.जी.एन.सी.ए., नई दिल्ली की टीम द्वारा किए जा रहे इस सम्बंध में किए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य के पश्चात स्टोर में सुरक्षित रखी हुई कला-पुरासामग्री को डिस्पले के रूप में प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने आमेर विकास एवं प्रबन्धन प्राधिकरण के अभियन्ता को कला-पुरा सामग्री के द्वितीय चरण के संरक्षण कार्य हेतु निर्देश प्रदान किए। 

    इन्फॉर्मेशन क्यू आर कोड पुनः अपडेट करवाने के निर्देश—

    प्रमुख शासन सचिव ने अल्बर्ट हॉल के संग्राहलय में राईटअप इन्फॉर्मेशन क्यू आर कोड पुनः अपडेट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां प्रदर्शित कला कृतियों और पुरा महत्व की वस्तुओं की रोचक जानकारी के साथ राईटअप इन्फॉर्मेशन क्यू आर कोड पुनः अपडेट करने के निर्देश प्रदान किए। 

    सीसीटीवी कैमरा लगाने और म्यूजियम हिस्ट्री बुक छपवाने के निर्देश

    प्रमुख शासन सचिव  ने अल्बर्ट हॉल भवन के दोनों तरफ बने बगीचों में मौसमानुसार फूलवारी लगवाने एवं गार्डन को सुसज्ज्तित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय परिसर में स्टोन बैंच लगवाने के भी निर्देश दिए। अल्बर्ट हॉल की चाबियां रखने की तिजोरी पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने  कांच के  तीन सेंसर गेट लगवाने और संग्रहालय के मुख्य द्वार के सामने पोर्च के फर्श को साफ  रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्च के फर्श पर काले धब्बें नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजियम हिस्ट्री बुक छपवाने के निर्देश दिए। 

    जीर्णोद्वार के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित—

    उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल के जीर्णोद्धार के लिर 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था।  इस जीर्णोद्धार कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 

    हवामहल के अन्दर प्रवेश रास्ते पर लगाये जाए संकेतक —

    राजेश यादव ने हवामहल का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शनी कक्ष में पर्यटकों के आकर्षण हेतु पेंटिंग या स्कल्पचर लगवाने के निर्देश  दिए। उन्होंने बड़ी चौपड़ स्थित हवामहल के ऊपरी एवं पुरोहित जी के कटले के ऊपर बनी छतरियों में पेंटिंग के कार्यों का संरक्षण करने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने बड़ी चौपड़ से चाँदी की टकसाल जाने वाली वाली सड़क पर हवामहल के अन्दर प्रवेश रास्ते के साईनेज लगवाये जाने के निर्देश दिए। जिससे पर्यटकों को सुविधा रहेगी और पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने हवामहल स्थित आयुर्वेद भवन में लगे स्कल्पचर को टफनग्लास से कवर किये जाने के निर्देश दिए। 

    जंतर-मंतर आने वाले पर्यटक पहले देखें व्याख्या केन्द्र—

    प्रमुख शासन सचिव ने जंतर-मंतर के निरीक्षण करते हुए जंतर-मंतर में सर्कुलेशन प्लान के साईनेज लगाये जाने के निर्देश दिए। जिससे जंतर-मंतर आने वाले पर्यटकों पहले व्याख्या केन्द्र (इन्टरप्रिटेशन सेन्टर) में प्रवेश मिल सके। जिससे पर्यटक व्याख्या केन्द्र पर आडियो—विडियो व्यादख्या के माध्यम से वहां लगे हुए यंत्रों की जानकारी प्राप्त करले और समझ लेवें। ताकि जब पर्यटक भौतिक रूप से यंत्रों को देखें तो उन्हें यंत्रों की कार्यप्रणाली सरलता से समझ में आ सके। उन्होंने संबंध में गाईड्स के साथ मीटिंग कर सम्पूर्ण जानकारी से अवगत करवायाने के निर्देश दिए। 

    राजेश यादव ने व्याख्या केन्द्र (इन्टरप्रिटेशन सेन्टर) में लगी एलईडी टीवी के स्थान पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान क्षेत्र (गार्डन एरिया) को अधिक आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 197561_HomePage_e7bd8791-dd07-4c56-bc0b-4902646ee57f.jpeg
    19/07/25

    9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक होगी राजस्थान रिफाइनरी

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने  बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफाइनरी में 87.9 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है उन्होंने सल्फर रिकवरी यूनिट के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। प्रमुख सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ विस्तार से प्रगति समीक्षा की। उन्हांने रिफाइनरी कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश के साथ ही रिफाइनरी व आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए भी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाएं।

     मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं रिफाइनरी क्षेत्र का दौरा कर रिफाइनरी परिसर में अधिकारियों से बैठक कर रिफाइनरी कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी की 10 प्रोसेस इकाइयों का करीब 94 से 98 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है। परियोजना क्षेत्र में करीब 87.9 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रिफाइनरी सेक्शन में एसआरयू यूनिट को अलग कर 96.9 प्रतिशत कार्य हो गया हैं वहीं पेट्रोकेमिकल सेक्शन क्षेत्र और सल्फर रिकवरी यूनिट के काम में तेजी लाने और कार्य की गुणवत्ता पर जोर दिया है।

    प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकांत ने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ ही इससे प्रदेश के औद्योगिक व आर्थिक विकास में चार चांद लग जाएंगे। एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) द्वारा पचपदरा बाड़मेर में 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक राजस्थान रिफाइनरी के काम में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि क्रूड/वैक्यूम डिस्टीलेशन यूनिट व डिलेड कॉकर यूनिट का करीब 95. 5 प्रतिशत, हाइड्रोजन जनरेशन यूनिट और डीजल हाइड्रोजन यूनिट का 98.7 प्रतिशत से अधिक और वीजीओ-एचडीटी यूनिट आदि का काम 95.3 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।

    एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निदेशक एस. भारतन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कमलाकर विखार ने रिफाइनरी के विभिन्न इकाइयों के निर्माण कार्य और मैकेनिकल कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal 

  • 197590_HomePage_da46d0b4-f7f0-435e-8e8a-da51c53f6b4f.jpeg
    19/07/25

    कोटा में जल भराव क्षेत्रों में पैदल घूमे शिक्षा मंत्री

    एन.एस. बाछल, 19 जुलाई, जयपुर।

    कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जल भराव और बाढ़ की हालत का निरीक्षण करने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले में सुकेत कस्बे के पीलिया खाल में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। मदन दिलावर ने नाले के कारण खेतों और बस्ती में पानी भर जाने के कारण अधिकारियों को नाले को चौड़ा करने के निर्देश दिए।

    शिक्षा मंत्री सुकेत के यादव मोहल्ला पहुंचे जहां गलियों में पानी भरा हुआ था। मंत्री मदन दिलावर ने भरे हुए पानी में चलकर गलियों का निरीक्षण किया और लोगों की परेशानियां सुनी। उन्होंने अधिकारियों को बंद नाले खोलने और नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कब्रिस्तान से पानी बहकर बस्ती में आने की शिकायत पर शिक्षा मंत्री ने पानी दूसरी तरफ डायवर्ट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने खैराबाद, बैरवा बस्ती, हरियाखेड़ी, रावली तथा मांडा गांव का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देश।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 06/09/25 |

    आज का राशिफल 19 जुलाई 2025

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप सोच-समझकर खर्च करेंगे, जिससे भौतिक-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, कोई काम समय से पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आपके कुछ नए विरोधी भी खड़े हो सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और मेहनत से जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी योजनाओं पर सफलतापूर्वक काम कर पाएंगे। जो कार्य पिछले कुछ दिनों से अधूरे या रुके हुए थे, उनके आज पूर्ण होने की संभावना है। नौकरी में सहकर्मियों और मित्रों से मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी सराहना पाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छी कमाई से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग गिफ्ट और घर की साज-सज्जा से संबंधित काम करते हैं, उन्हें विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces)

    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। तरक्की के रास्ते खुलेंगे और किसी दोस्त के माध्यम से आय का कोई नया स्रोत जुड़ सकता है। किसी से भी कोई वादा सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए बेवजह की भागदौड़ से बचें।

    यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणियां हैं और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इनमें भिन्नता हो सकती है।

  • GwJoMSBXQAAj37c.jpg
    19/07/25

    Prime Minister meets Swami Shakti Sharananand Saraswati Ji Maharaj in Motihari, Bihar

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi met Swami Shakti Sharananand Saraswati Ji Maharaj in Motihari, Bihar today. Shri Modi received blessings and expressed gratitude for the Maharaj Ji’s warmth, affection, and guidance.

    In a post on X, he wrote:

    “आज मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उनके व्यक्तित्व में जहां तेज और ओज का वास है, वहीं वाणी में आध्यात्मिकता रची-बसी है। महाराज जी की आत्मीयता, स्नेह और मार्गदर्शन से अभिभूत हूं!”


  • H20250718187455.JPG
    19/07/25

    We have worked on the vision of One Nation, One Gas Grid, created Pradhan Mantri Urja Ganga Pariyojana: PM

    The Prime Minister Shri Narendra Modi laid the foundation stone, inaugurated and dedicated to the nation development projects worth over Rs 5,400 crore in Durgapur, West Bengal today. Addressing the gathering, the Prime Minister remarked that Durgapur, known as a Steel City, is also a major hub of India’s labour force. He acknowledged the significant contribution to India’s development and stated that today presents an opportunity to further strengthen that role. Shri Modi  emphasized that the projects launched today will enhance connectivity in the region and boost gas-based transport and the gas-based economy and reinforce Durgapur’s identity as a Steel City. The Prime Minister added that these projects align with the vision of “Make in India, Make for the World,” and will help propel West Bengal forward. He affirmed that numerous new employment opportunities will be created for the youth of the region. He extended heartfelt congratulations to all for these development projects.

    The Prime Minister stated that the global discourse today revolves around India’s resolve to become a developed nation. He attributed this to the transformative changes underway in India, which are laying the foundation for a developed Bharat. Emphasising that a major aspect of these changes is infrastructure including social, physical, and digital, Shri Modi highlighted key achievements: over 4 crore pucca houses for the poor, crores of toilets, more than 12 crore tap water connections, thousands of kilometers of new roads and highways, new railway lines, airports in small towns, and widespread internet access reaching every village and household. He affirmed that this modern infrastructure is benefiting every state, including West Bengal. The Prime Minister also noted unprecedented progress in train connectivity in West Bengal, stating that Bengal is among the leading states operating a large number of Vande Bharat trains. He highlighted the rapid expansion of the Kolkata Metro and ongoing work on new rail lines, track doubling, and electrification. Shri Modi further mentioned that numerous railway stations are being modernized and a large number of rail overbridges are being constructed. He announced that two more railway overbridges have been inaugurated in West Bengal today, adding that all these efforts will significantly ease the lives of the people of Bengal.

    Highlighting that the region’s airport has been integrated with the UDAN scheme, Shri Modi pointed out that over 5 lakh passengers have traveled through this facility in the past year alone. He emphasized that such infrastructure not only enhances convenience but also generates employment for thousands of youth. He noted that even the production of raw materials used in these projects is creating substantial job opportunities.

    Underlining that in the past 10–11 years, India has made unprecedented progress in gas connectivity, the Prime Minister stated that LPG has reached households across the country during this decade, earning global recognition. He emphasized the government’s work on the “One Nation, One Gas Grid” vision and the launch of the Pradhan Mantri Urja Ganga Yojana. Under this initiative, gas pipelines are being laid across six eastern states, including West Bengal. Noting that the goal is to deliver affordable piped gas to industries and kitchens in these states, the Prime Minister remarked that gas availability will enable vehicles to run on CNG and industries to adopt gas-based technologies. He expressed satisfaction that Durgapur’s industrial region has now become part of the National Gas Grid. Shri Modi stated that this project will benefit industries in the area and deliver affordable piped gas to nearly 30 lakh households in West Bengal. He affirmed that this will ease the lives of millions of families, especially mothers and sisters, and generate employment for thousands.

    The Prime Minister announced that major steel and power plants in Durgapur and Raghunathpur have been upgraded with new technology, stating that an investment of approximately ₹1,500 crore has been made in these facilities. He emphasized that these plants are now more efficient and capable of competing globally. He extended special congratulations to the people of Bengal on the successful completion of these projects.

    The Prime Minister stated that whether in India’s factories or its fields, every effort is being driven by a single resolve—to make India a developed nation by 2047. He outlined the government’s path forward: empowerment through development, self-reliance through employment, and good governance through responsiveness. Shri Modi concluded by affirming that by upholding these values, West Bengal will be made a strong engine of India’s development journey.

    The Governor of West Bengal, Dr. C.V. Ananda Bose, Union Ministers Shri Hardip Singh Puri, Shri Shantanu Thakur, Dr. Sukanta Majumdar were present among other dignitaries at the event.

    Background

    Prime Minister laid the foundation stone, inaugurated and dedicated to the nation multiple development projects catering to Oil and Gas, Power, Road and Rail sectors.

    In a major boost to Oil and Gas infrastructure in the region, Prime Minister laid the foundation stone for Bharat Petroleum Corp. Ltd (BPCL) City Gas Distribution (CGD) project in Bankura and Purulia district of West Bengal worth around Rs 1,950 crore. It will provide PNG connections to households, commercial establishments and industrial customers, and provide CNG at the retail outlets and also create employment opportunities in the region.

    Prime Minister also dedicated to the nation Durgapur to Kolkata section (132 Km) of Durgapur-Haldia Natural Gas Pipeline, which has been laid as a part of ambitious Jagdishpur-Haldia and Bokaro-Dhamra Pipeline also known as Pradhan Mantri Urja Ganga (PMUG) Project.  The Durgapur to Kolkata section worth over Rs 1,190 crore is passing through the districts of Purba Bardhman, Hooghly and Nadia in West Bengal. The pipeline provided direct and indirect employment during its implementation phase and will now facilitate supply of natural gas to lakhs of households in the region.

    In line with his commitment to clean air and health security for all, Prime Minister also dedicated to the nation Retrofitting Pollution Control System-Flue Gas Desulphurization (FGD) of Durgapur Steel Thermal Power Station and Raghunathpur Thermal Power Station of Damodar Valley Corporation, worth over Rs 1,457 crore. It will benefit the region by supporting cleaner energy production and creating employment opportunities in the region.

    Boosting rail infrastructure in the region, Prime Minister also dedicated to the nation the doubling of Purulia – Kotshila Rail Line (36 KM) in Purulia worth over Rs 390 crore. It will improve rail connectivity between industries from Jamshedpur, Bokaro and Dhanbad with Ranchi and Kolkata and efficient movement of goods trains, reducing travel time and improving logistics for industries and businesses.

    Prime Minister inaugurated two road over bridges (ROBs) constructed under Setu Bharatam Programme, worth over Rs 380 crore, at Topsi and Pandabeshwar in Paschim Bardhaman. It will improve connectivity and also help in preventing accidents on Railway level crossing.


  • download (18).jpg
    18/07/25

    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय -आईटीसी होटल्स के बीच अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत

    चंडीगढ़, 18 जुलाई (अभी):  हरियाणा के रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए आईटीसी होटल्स (क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब) के साथ अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    यह एमओयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एमडीयू की ओर से कुलसचिव डा. कृष्णकांत तथा आईटीसी होटल्स की ओर से वाइस प्रेजिडेंट प्रदीप कुमार ने औपचारिक रूप से इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस उपलब्धि के साथ एमडीयू देश का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है, जो प्रतिष्ठित होटल समूह के सहयोग से इस प्रकार का व्यावसायिक डिग्री कार्यक्रम आरंभ कर रहा है।

    कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि एमडीयू की यह पहल शिक्षा-उद्योग साझेदारी में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि एमडीयू का उद्देश्य हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण, समसामयिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना रहा है और यह एमओयू उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    कुलपति ने कहा कि इस एमओयू के तहत प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान ही होटल इंडस्ट्री की वास्तविक कार्य प्रणाली से जोड़ने का अवसर मिलेगा। यह उन्हें न केवल रोजगारपरक बनाएगा, बल्कि कौशल विकास को भी नई दिशा देगा।

    #haryana #india #university #itc #itchotels #trending #chandigarh #mdu #rohtak #danikkhabar #development

  • WCD-1-18-7-25.jpg
    18/07/25

    कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से की मुलाकात

    चंडीगढ़, 18 जुलाई (अभी) - हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान  श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेक  परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

    #india #delhi #haryana #danikkhabar #financedepartment #trending #centralgoverment #chandigarh #news #minister #politics

  • AGM-2-18-7-25 (1).jpg
    18/07/25

    गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 18 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का गन्ना की बिक्री होते ही जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान का भी शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

     

    श्री राणा आज यहां विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक श्री राजनारायण कौशिक , "हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर मिल्स" के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों से नारायणगढ़  शुगर मिल से संबंधित गन्ना उत्पादकों के बकाया भुगतान के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस दिशा में यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल में गन्ना-पिराई का कार्य निरंतर चलता रहना चाहिए और किसानों के गन्ने का भुगतान भी साथ -साथ करते रहें।

     

    श्री राणा ने बैठक के बाद कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की खेती की लागत कम हो और उनकी पैदावार लगातार बढ़ती रहे। खेत की मिटटी की सेहत अच्छी रखने के लिए प्रयोगशालाओं में जांच करने के बाद किसानों को फसल की बिजाई की सलाह दी जा रही है। अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम से कम हो, इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार की रियायतें भी दी जा रही हैं।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के किसानों को परम्परागत खेती की बजाए आधुनिक अथवा विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। मत्स्य पालन और पशु पालन के क्षेत्र में भी व्यवसाय शुरू करने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    #haryana #chandigarh #farmers #danikkhabar #haryanagoverment #statenews #trending #india #policy #importantnews #news

  • images (2).jpg
    18/07/25 |

    हिमाचल के सराज क्षेत्र में कई रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 18 जुलाई (अभी): उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार से आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर दी हैं। उन्होंने कि सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य होने लगा है। 

    उन्होंने कहा कि मिनी बस सेवाओं की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि वे लंबे समय से यातायात सुविधा के अभाव से जूझ रहे थे। अब निगम की ओर से बगस्याड़, जंजैहली, छतरी, सराची, थुनाग और चियूणी चेत सहित विभिन्न दुर्गम मार्गों पर टेम्पो ट्रैवलर सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टेम्पो ट्रैवलर सेवाओं को बगस्याड़ में निगम की अन्य बस सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को जिला मुख्यालय मंडी सहित अन्य गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि परिवहन व्यवस्था सुचारू और समयबद्ध हो ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज क्षेत्र के लोगों को आपदा के बाद यातायात अवरुद्ध होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    #himachalpardesh #danikkhabar #goverment #india #hpgoverment #currentnews #great #newswebsite #breakingnews #himachaltransport

  • download (16).jpg
    18/07/25 |

    दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण होगा शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य

    हिमाचल, 18 जुलाई (अभी): राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां न्यायालयों के मुआवजे के दावों पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा समस्त सरकारी संपत्तियों सहित लोक निर्माण विभाग की सड़कों को राजस्व रिकॉर्ड में कब्जा दर्ज करने के बारे में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। 

    राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण व राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में 20 वर्ष से अधिक समय से निर्मित सरकारी संपत्तियों सहित विशेषकर लोक निर्माण विभाग की सड़कों को राजस्व रिकॉर्ड में कब्जा दर्शाने के लिए सभी उपायुक्तों एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में अगस्त, 2025 तक तुरन्त कार्रवाई करने तथा अनुपालना रिपोर्ट मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की 214 सड़कों का इंद्राज सरकार के नाम कर लिया गया है। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सड़कों का अहम योगदान है। ऐसे में सड़कों का बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित बनाने के लिए सड़कों का लोक निर्माण विभाग के अधीन होना अत्यन्त आवश्यक हो जाता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कों एवं अन्य सरकारी संपत्तियों का इंद्राज समयबद्ध सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। 

    इसके उपरान्त राजस्व मंत्री ने एचपीपीसीएल की 450 मेगावाट की शांेगटोंग जल विद्युत परियोजना से संबंधित मुद्दों पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की। 

    राजस्व मंत्री ने परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के निर्धारित लक्ष्य को दिसम्बर, 2026 से पूर्व पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि से पूर्व पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस परियोजना के नदी अपवर्तन कार्य को पूरा कर लिया गया है जबकि बैराज का कार्य अग्रिम चरण में है। 

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना में कार्यरत निजी कम्पनियों द्वारा श्रमिकों का भुगतान तथा एचपीपीसीएल द्वारा ठेकेदारों का भुगतान भी समयबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कम्पनी प्रबन्धन को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए यथा गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

    बैठक में पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड तथा एडीएचएल कम्पनी के प्रतिनिधियों ने परियोजना से संबंधित किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी उपलब्ध करवाई। 

    बैठक में समिति के सदस्य नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन, एमडी एचपीपीसीएल आबिद हुसैन सादिक, विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

    #india #politics #Danikhabar #news #himachal #breakingnews #statenews #trending #google #viral #share #govermentnews #newswebsite #administration #best

  • 41711.jpg
    18/07/25

    हिमाचल के मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर में हनुमान ध्वजा स्थापना समारोह में भाग लिया

    हिमाचल, 18 जुलाई (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वाजा स्थापना समारोह में भी भाग लिया। 

    इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखू मंदिर के प्रति प्रदेशवासियों की विशेष आस्था है। यहां भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है और प्रदेश सरकार इस मंदिर को आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रयासरत है। मंदिर परिसर में भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाने का भी कार्य प्रस्तावित है और वन संरक्षण अधिनियम से जुड़ी कुछ प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं मंे भी सुधार किया जाएगा तथा इस कार्य में पर्यावरण संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

    श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और प्रभावितों को राहत देने एवं पुनर्वास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। नेता प्रतिपक्ष भी लगातार उनके संपर्क में हैं क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा धर्मपुर, करसोग और नाचन क्षेत्रों में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान से अवगत करवाया और सहायता का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताइ कि जब केन्द्रीय गृह मंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगे तो प्रदेश को केंद्र सरकार से कुछ राहत अवश्य मिलेगी। 

    श्री सुक्खू ने कहा कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें गैर-वन भूमि पर बसाया जाएगा जबकि वन भूमि के आवंटन के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति आवश्यक होगी। सबसे पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़के बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है ताकि बागवानों को सेब, सब्जियां और अन्य फसलों को बाजार तक पहंुचाने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा जिन लोगों के घर, पशुशालाएं, मवेशी या अन्य संपत्ति नष्ट हुई है, उन्हें भी सरकार पर्याप्त मुआवजा देगी।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विश्राम गृहों में राहत शिविर बनाए गए हैं। जो लोग किराए के मकानों में रहना चाहते हैं उन्हें राज्य सरकार पांच हजार प्रतिमाह किराया सहायता राशि के रूप में प्रदान करेगी। 

    #india #politics #Danikhabar #news #currentnews #himachal #breakingnews #statenews #cmsukkhu #himachalpardesh #himachalgoverment