अनिल विज के प्रयास से सेहत का उपहार : आयुष योगशाला में लाठी के साथ 'एडवांस स्ट्रेचिंग' से फिट हो रहे योग साधक - देखे वीडियो

चंडीगढ़, 17 दिसम्बर - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क के पास स्थापित आयूष योगशाला आज हजारों लोगों के वरदान साबित हो रही है। महिला-पुरूष योग साधाक इस योगशाला में स्वास्थ्य लाभ हासिल करते हुए अपने जीवन को बेहतर बना रही है।

 

योगाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि आयुष योगशाला में विभिन्न योग आसनों के साथ योग कक्षाओं में लाठी के साथ एडवांस स्ट्रेचिंग,  योग साधकों से करवाई जा रही है। एडवांस स्ट्रेचिंग के उपरांत योग साधकों ने अपने शरीर में काफी हल्कापन महसूस किया एवम् प्राणायाम, ध्यान के उपरांत साधकों ने गहन शांति का अनुभव किया।

 

उन्होंने बताया योगशाला में रोजना योग की कक्षाएं निरंतर चल रही है। योग कक्षाएं सुबह 5 से 6 बजे, 6 से 7 बजे, 11 बजे से 12 बजे और शाम 4  बजे से 5 बजे तक चलती हैं। उन्होंने बताया कि योग साधक यहां बेहतर योग अभ्यास करते है जिससे उनका फिटनेस स्तर बेहतर हो रहा है।

 

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से पूर्व में सुभाष पार्क के साथ योगशाला का निर्माण किया गया था। इस योगशाला में हजारों योगसाधक फिटनेस हासिल कर रहे हैं। योगशाला उनके लिए एक वरदान साबित हो रही है।

#anilvij #yoga #heath #fitness

Previous

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला, रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कलसन होंगे हाईकोर्ट के नए जज

Next

हरियाणा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना’ को अभियान के रूप में विस्तारित किया जाएगा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज