Skip to Videos
  • photo-collage.png (43) (1).jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.09.01 PM.jpeg
    26/01/26 |

    रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़ 26 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखडे हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है।

    विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर से तार जाने कहे संबंध में यह देखा जाता है कि पहले तार डाली है या पहले मकान बना है अगर मकान बाद में बना है तो तार हटवाने का एस्टीमेट जमा करवाना पड़ता है

    पिछले दिनों तेज हवाएं और बरसात आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ बिजली आपूर्ति को लेकर नुकसान हुआ है और माना जा रहा है कि इसमें कम से कम सैकडों बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी इन बिजली के खंभों को ठीक कर रहे है। इसी प्रकार, ट्रांसफार्मर काफी सारे प्रभावित हुए और उनको भी ठीक किया जा रहा है। विज ने अपने अंदाज में कहा कि ‘‘वैसे मैं कहीं पर भी बिजली को रुकने नहीं देता हूं और इस संबंध में मैं खुद इसकी निगरानी रखता हू’’।

    #AnilVij #HaryanaPowerMinister #YamunanagarNews #RepublicDay2026 #HaryanaElectricity #PowerInfrastructure #HighVoltageWires #ColonySafety #SafetyFirst #PowerSupplyUpdate #TransformerRepair #ElectricPoles #WeatherDamage #AnilVijStatement #PowerGridMaintenance #HaryanaGovernment #UHBVN #DHBVN #PublicSafety #UrbanDevelopment #InfrastructurePolicy #ElectricityBoard #PowerMinisterAction #EnergySector #LocalBodyNews #SocialUpdate

  • Screenshot 2026-01-26 145848.jpg
    26/01/26 |

    पंचकूला में गणतंत्र दिवस पर बड़ा हादसा: रत्तेवाली गांव के पास बच्चों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल

    चंडीगढ़, 26 जनवरी (अभी) : पंचकूला के रत्तेवाली गांव में आज सुबह गणतंत्र दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब स्कूली बच्चों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी जैसे ही रत्तेवाली गांव के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। पिकअप में सवार कई बच्चों को गंभीर और मामूली चोटें आई हैं।

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी कोट स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, हादसे का कारण गाड़ी में आया कोई तकनीकी फॉल्ट (Technical Fault) बताया जा रहा है, जिसकी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस प्रशासन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

    #PanchkulaAccident #RattewaliNews #SchoolKidsInjured #RepublicDayTragedy #HaryanaNews #PanchkulaPolice #EmergencyUpdate #RoadSafety #SchoolVehicleSafety #BreakingNewsHaryana #MedicalEmergency #PHCKot #VillageRescue #TechnicalFault #VehicleOverturn #PrayersForKids #SafetyFirst #PanchkulaAdmin #AccidentNews

  • 26/01/26

    *यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प*

    यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प

    गणतंत्र दिवस पर अनिल विज बोले- 24 घंटे बिजली और आधुनिक परिवहन से बनेगा विकसित हरियाणा

    ऊर्जा उत्पादन से ई-बस सेवा तक, गणतंत्र दिवस मंच से अनिल विज ने दिखाई विकास की दिशा

    ‘बिजली और परिवहन आमजन की बुनियादी जरूरत’- गणतंत्र दिवस पर अनिल विज का बड़ा संदेश

    जगमग गांव से इलेक्ट्रिक बसों तक, ऊर्जा-परिवहन में हरियाणा बन रहा रोल मॉडल- अनिल विज

    यमुनानगर में गणतंत्र दिवस समारोह, अनिल विज ने ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र सहित अन्य उपलब्धियाँ रखीं

    पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को किया नमन

    गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों को 21 लाख की सौगात, 27 जनवरी की छुट्टी घोषित

    चण्डीगढ, 26 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिठाई व उपहार देने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 27 जनवरी की छुट्टïी की घोषणा की।

    अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मजबूत स्तंभ प्रदान किए। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।

    ऊर्जा मंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शिता के कारण ही आज देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत और जीवंत है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

    भारत की वैश्विक पहचान और हरियाणा का योगदान

    श्री अनिल विज ने कहा कि आज़ादी के बाद से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के मेहनती किसानों, मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों, सैनिकों और युवाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री विज ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का पहला देश बना, जिसने पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का परचम लहराया।

    उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में हरियाणा का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। राज्य ने सामाजिक-आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अम्बाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में निर्मित हो रहा भव्य स्मारक अब अंतिम चरण में है, जो आने वाली पीढिय़ों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। इस स्मारक को रोजाना 5 हजार देख सकेंगें और अनसंग हीरोज को अपनी श्रद्धाजंलि दे सकेंगें। अंबाला छावनी में हवाई अडडा भी तैयार है जिसके माध्यम से देश के लोग हवाई सेवा का उपयोग करते हुए स्मारक में अनसंग हीरोज को श्रद्धाजंलि दे सकेंगें।

    सैनिक सम्मान और शहीद परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरों की भूमि रही है। आज भी हरियाणा के युवाओं में देशसेवा का जज़्बा उतना ही प्रबल है और यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना का लगभग हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। अब तक 418 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। साथ ही अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायी सहयोग मिले।

    सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण

    श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सुशासन और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि गरीब की बेटी की शादी के लिए 71,000 रुपये शगुन राशि, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,200 रुपये मासिक पेंशन, किसानों को फसल भुगतान सीधे खातों में तथा आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

    आवास, शिक्षा और रोजगार में ऐतिहासिक पहल

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 98,860 मकान वितरित किए जा चुके हैं और 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 15,256 प्लॉट वितरित किए गए हैं, जबकि ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढऩे का अवसर मिला है। कौशल रोजगार निगम के जरिए गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

    कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास

    कृषि क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि "मेरी फसल-मेरा ब्यौरा" पोर्टल से 24 फसलों की खरीद राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में पहुंच रही है। गन्ना किसानों को 415 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 20.17 लाख किसानों को 21 किस्तों में 7,234 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है तथा देशी गाय की खरीद पर 30,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेसहारा पशुओं के पुनर्वास के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जल संरक्षण की दिशा में 152 नहर चैनलों का आधुनिकीकरण, 1,000 रिचार्ज कुओं की स्वीकृति से 8,000 एकड़ भूमि लाभान्वित होगी। इसके अलावा 158 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और 11,034 तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।

    ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिजली आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बने। एटी एंड सी लॉस 30.3 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। "म्हारा गांव-जगमग गांव" योजना के तहत 6,019 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को रखी गई। इसके अतिरिक्त पानीपत और हिसार के खेडड़़ में 800-800 मेगावाट क्षमता के नए बिजली संयंत्र प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पर 30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और अब तक 37,308 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।

    परिवहन, शहरी विकास और भविष्य का हरियाणा

    परिवहन क्षेत्र पर बोलते हुए श्री विज ने कहा कि परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक विकास का आधार है। राज्य परिवहन के बस बेड़े को 4,500 से बढ़ाकर 5,300 करने की स्वीकृति दी गई है। 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद तथा पीएम ई-बस सेवा परियोजना के तहत 10 शहरों में 450 नई ई-बसें चलाई जाएंगी।

    श्री अनिल विज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर सशक्त भारत-विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, बुजुर्गों व इत्यादि को सम्मानित किया।

    ये रहे उपस्थित

    उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व नगर निगम के मेयर मदन चौहान, वरिष्ठï भाजपा नेता रामेश्वर चौहान, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, डीआरओ तरूण सहोता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला रैडक्रॉस समिति के सचिव रणधीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, शिक्षा विभाग से राजेश पोसवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    ---------------

  • Screenshot 2026-01-26 125228.jpg
    26/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-26 123112.jpg
    26/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 26 जनवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January1 #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • CISF-1-25-1-26.jpg
    25/01/26 |

    सीआईएसएफ इंटर सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : सीआईएसएफ इकाई पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-42 में आयोजित इंटर सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट–2025 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस समारोह में इकाई के कमांडेंट श्री ललित पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री ललित पंवार ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से जवानों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा उनके भीतर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

    कमांडेंट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि हॉकी जैसे टीम खेलों से आपसी समन्वय, सहयोग और टीम भावना को बल मिलता है, जो सुरक्षा बलों के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि सीआईएसएफ न केवल देश की महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है, बल्कि अपने जवानों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व दे रही है। इस तरह के टूर्नामेंट जवानों में ऊर्जा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

    #CISF #HockeyTournament2025 #ChandigarhNews #LalitPanwar #CISF_India #SportsInForces #TeamSpirit #HockeyIndia #PhysicalFitness #Discipline #Sector42Stadium #NationalSecurity #FitnessMotivation #Sportsmanship #ChandigarhSports #CISF_Jawan #MentalHealth #HealthyCompetition #SecurityForces #UniformPride #FitIndiaMovement #HockeyLife #IndianSecurity #LeadershipSkills #AthleteLife #TeamCoordination #SportsExcellence

  • download - 2026-01-25T184128.345.jpg
    25/01/26 |

    फरीदाबाद के सेक्टर-14 में मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, खेल परिदृश्य को मिली नई पहचान

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें। यह मिनी स्टेडियम फरीदाबाद में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान करेगा।

     

    श्री विपुल गोयल ने कहा कि “यह मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सीखते हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को अपने क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, ताकि उनकी प्रतिभा किसी भी संसाधन के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं और खेल अवसंरचना का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की और भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

     

    उन्होने आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 एवं स्थानीय निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का सहयोग और सकारात्मक सोच ही किसी भी विकास कार्य को स्थायी बनाती है। उद्घाटन के पश्चात स्थानीय युवाओं एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इस मिनी स्टेडियम को बच्चों और युवाओं के लिए एक नई सौगात बताते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया। स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्टेडियम आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

    #VipulGoel #FaridabadNews #MiniStadium #SportsInfrastructure #HaryanaGovernment #YouthEmpowerment #FitIndia #KhelHaryaneKa #FaridabadDevelopment #SportsCulture #HealthAndFitness #CommunityEngagement #ViksitFaridabad #UrbanDevelopment #EmergingTalents #SportsInnovation #Sector14Faridabad #SportsLife #EmpoweringYouth #HaryanaPolitics #PublicInfrastructure #FutureChampions #SocialResponsibility #HealthyIndia #BuildingTheFuture #ResourcefulYouth #SportsPromotion #LocalAmenities #CitizenFirst

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.58.10 PM (2).jpeg

    तेज हवाओं और बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति को समय रहते बहाल किया गया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा संकट टला- अनिल विज

    सैकड़ों फीडर, खंभे और ट्रांसफार्मर प्रभावित, अधिकांश कार्य शीघ्र पूर्ण- विज

    चंडीगढ़, 25 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि 23 और 24 जनवरी के दौरान प्रदेश में आई तेज हवाओं और बारिश के कारण राज्य के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। हालांकि, बिजली निगमों के अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्परता, समर्पण और कुशल कार्यप्रणाली के चलते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत 11 केवी के 101 फीडर और 33 केवी के 2 फीडर प्रभावित हुए थे, जिन्हें अब पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के कारण 9 मीटर के 61 तथा 11 मीटर के 28 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हुए, जिन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते 86 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिनमें से अधिकांश को ठीक कर दिया गया है तथा शेष पर कार्य प्रगति पर है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 30 मिनट से लेकर अधिकतम 10 घंटे तक बाधित रही।

    श्री विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत 11 केवी के 446 फीडर और 33 केवी के 10 फीडर प्रभावित हुए थे। इसके अलावा, 9 मीटर के 691 तथा 11 मीटर के 77 बिजली खंभे तेज हवाओं की चपेट में आए, जिन्हें अब पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 422 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिनमें से अधिकांश को बहाल कर दिया गया है और कुछ पर मरम्मत कार्य जारी है। उत्तर हरियाणा के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 मिनट से लेकर अधिकतम 14 घंटे तक प्रभावित रही।

    ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद जिस तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य किया गया, वह प्रदेश की मजबूत और संवेदनशील बिजली व्यवस्था का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि आपात परिस्थितियों में भी आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो और बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।

    #AnilVij #HaryanaPower #UHBVN #DHBVN #PowerRestoration #HaryanaNews #EnergyMinister #ElectricitySupply #PublicService #WeatherUpdate #Efficiency #TeamWork #PowerCorporation #HaryanaGovernment #CitizenService #GridStability #InfrastructureMaintenance #UninterruptedPower #EmergencyServices #AdministrativeExcellence #AmbalaNews #ChandigarhUpdates #EnergySector #ResponsiveGovernance #PublicWelfare #PowerMaintenance #UtilityWorkers #CommitmentToExcellence #HaryanaDevelopment #ViksitHaryana #FastRestoration #ElectricityBoard #PowerSectorIndia #DisasterManagement #ResilientInfrastructure

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.28 PM.jpeg
    25/01/26 |

    भोंडसी RTC में मतदाता दिवस पर शपथ: रिक्रूट्स ने लिया निष्पक्ष मतदान का संकल्प; लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश।

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीरेंद्र विज, भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक, आरटीसी भोंडसी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट्स एवं प्रशिक्षकों द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने की शपथ ली गई।

    उप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, हपुसे ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। पुलिस कर्मियों को समाज के अशिक्षित एवं कमजोर वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

    इस अवसर पर जयप्रकाश, हपुसे, उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी आईआरबी, उप निरीक्षक एवं मुख्य कवायद अधिकारी कृष्ण कुमार सहित विक्रम, रीमा, अब्दुल जब्बार, प्रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन, मीना, सरगो, संगीता, दिनेश, विनोद तथा प्रथम वाहिनी आईआरबी एवं आरटीसी के पुलिस कर्मियों ने भी ईमानदारी से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की शपथ ली।

    #NationalVotersDay #RTCBhondsi #HaryanaPolice #VoterAwareness #DemocracyDay #DGP_Haryana #VirenderVij #PoliceTraining #MeraBharatMeraVote #ElectionCommission #VoterPledge #BhondsiNews #GurugramPolice #PolicingWithPurpose #FreeAndFairElection #NationalService #CivicDuty #RightToVote #PoliceAcademy #InstitutionalPride #EthicalVoting #DemocracyStrengthening #AwareCitizens #VoterInspiration #PoliceResponsibility #JaiHind #PublicSafety #DutyFirst #TrainingExcellence #LawAndOrder #ElectionIndia #IndiaVotes

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.27 PM.jpeg
    25/01/26 |

    केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल शिफ्ट करने की कार्य प्रगति की समीक्षा की

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा पचगांव चौक पर प्रस्तावित नए टोल प्लाजा के निर्माण के दौरान ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, शहरी विकास सलाहकार डी.एस. ढेसी, डीसी अजय कुमार, एसडीएम दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पचगांव चौक क्षेत्र भविष्य में विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। यहां एचएसआईआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त आरआरटीएस परियोजना के तहत ‘नमो भारत’ ट्रेन का स्टेशन भी इसी क्षेत्र में प्रस्तावित है। ऐसे में पचगांव टोल प्लाजा को शिफ्ट करना और स्थानीय निवासियों, किसानों एवं राहगीरों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आने देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक सप्ताह के भीतर ठोस और व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे, जिसके पश्चात यातायात व्यवस्था को लेकर एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री ने बैठक में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 352-डब्ल्यू के निर्माण कार्य की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे तक का मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं सड़क के उत्तरी हिस्से को मार्च के प्रथम सप्ताह तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि पहाड़ी गांव के समीप रेलवे फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है, जिसे तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

    राव इंद्रजीत सिंह ने बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण उत्पन्न हो रहे यातायात जाम पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने राठीवास बस स्टॉप पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके।

    इस अवसर पर एनएचएआई अधिकारी सफी मोहम्मद, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेवाड़ी योगेश तिलक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोहना पी.डी. कौशिक, डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    #RaoInderjit Singh #KherkiDaulaToll #GurugramNews #TollPlazaShift #PachgaonToll #InfrastructureDevelopment #HaryanaPolitics #NHAI #GurugramConnectivity #NamoBharat #RRTS #IndustrialGrowth #HSIIIDC #RoadSafety #NationalHighway #PataudiRewariHighway #TrafficManagement #ModernIndia #DevelopmentWorks #GurugramInfrastructure #NewTollPlaza #SeamlessTravel #CommuterRelief #PublicWelfare #UrbanDevelopment

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.29 PM.jpeg
    25/01/26 |

    गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज (डीएसडी) में आयोजित किया गया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला गुरुग्राम में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में सीटीएम सपना यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। माई इंडिया माई वोट थीम पर आधारित इस आयोजन में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल भी मौजूद रहे।

    सीटीएम सपना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल संविधान से प्राप्त एक सुविधा नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। मतदाता के रूप में नागरिक देश की दिशा और भविष्य निर्धारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में निरंतर सहभागिता निभाने और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि सशक्त और विकसित भारत की नींव मजबूत हो सके।

    सपना यादव ने कहा कि मतदान केवल अधिकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी भी है, जिसके माध्यम से हर नागरिक राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना ही लोकतंत्र के प्रति सच्चा सम्मान है। इस सक्रिय सहभागिता से ही देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर किया जा सकता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराएं अत्यंत सुदृढ़ और गहराई से स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने से एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्था के रूप में स्थापित किया जाना, हमारे लोकतंत्र की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारे राष्ट्रनिर्माताओं की दूरदृष्टि, प्रतिबद्धता और नागरिकों की भागीदारी में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें लोकतंत्र की भावना, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के महत्व को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सहभागिता एक मजबूत और विकसित लोकतंत्र की आधारशिला है।

    कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 75-पटौदी (एससी) के बीएलओ बलराज (बूथ संख्या 206), विधानसभा क्षेत्र 76-बादशाहपुर के बीएलओ राजेश यादव (बूथ संख्या 500), विधानसभा क्षेत्र 77-गुरुग्राम की बीएलओ संगीता देवी (बूथ संख्या 365) तथा विधानसभा क्षेत्र 78-सोहना के बीएलओ राम निवास (बूथ संख्या 95) को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र 78-सोहना के पर्यवेक्षक रोहताश, पीजीटी अंग्रेज़ी (बूथ संख्या 253 से 269) को भी निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण तथा आयोजन की थीम पर आधारित सभी ब्लॉक में स्कूल स्तर पर पोस्टर मेकिंग एवं कॉलेज स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर पुष्पा अंकित, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार, चुनाव तहसीलदार रजनीश, मेरा युवा भारत से डॉ विनीत कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ममता धवन, कॉलेज से राजनीति शास्त्र के एचओडी डॉ आरके शर्मा, डॉ रवि, डॉ ईश्वर सिंह, डॉ सुमन कटारिया, मेरा युवा भारत से शेफाली यादव, सृष्टि गर्ग, विजेता मजूमदार, रोहतास शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।

    #NationalVotersDay #GurugramNews #ElectionCommissionOfIndia #VoteForIndia #MyVoteMyFuture #DCGurugram #DemocraticRights #NationalVotersDay2026 #VoterAwareness #GurugramDiaries #ElectoralParticipation #MainBharatHoon #StrongDemocracy #VoterPledge #BLOExcellence #GurugramAdministration #YouthVoters #RightToVote #NationalPride #AwarenessDrive #DronacharyaCollege #SashaktBharat #ViksitBharat #ElectionLiteracy #PublicService #GurgaonUpdates #DutyToVote

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 2.50.45 PM.jpeg
    25/01/26 |

    वोटर्स डे के उपलक्ष्य में छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती का संदेश

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस (वोटर्स डे) के उपलक्ष्य पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 15, पंचकूला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

    कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूनम बेरवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर्स डे प्रत्येक वर्ष चुनाव आयोग की स्थापना के दिन 25 जनवरी को मनाया जाता है, जो लोकतंत्र की आधारशिला मतदान को मजबूत करने का प्रतीक है। जयबीर सिंह रंगा एवं सोहनलाल ने भी छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लाभ बताते हुए प्रेरित किया तथा कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं में मतदान के अधिकार के उपयोग के संबंध में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें भविष्य के जिम्मेवार नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।

    अंत में, सभी छात्राओं को संबंधित आधिकारिक शपथ दिलवाई गई, जिसमें उन्होंने निष्ठापूर्वक मतदान करने का संकल्प लिया।

    ‍ ‍

    श्रीमती बेरवाल ने बताया की आज विद्यालय छात्राओं का एन.एस.एस. कैंप लेक्चरर मोनिका जोशी व कविता चोपड़ा की अगुवाई में श्री गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 पंचकूला में लगाया गया जिसमें समरसता की भावना के साथ छात्राओं ने भवन में फूल मालाएं बनाई व अन्य सेवा कार्य किये।

    #NationalVotersDay #PanchkulaNews #VoterAwareness #NSSCamp #DemocraticRights #NationalVotersDay2026 #EducationFirst #YouthEmpowerment #PanchkulaDiaries #VoteForIndia #NSSIndia #SocialService #DemocraticIndia #ElectionCommission #VoterPledge #AwarenessProgram #SchoolEvents #FutureVoters #Sector15Panchkula #WomenEmpowerment #StudentLife #JanBhagidari #UnityInDiversity #SocialHarmony #Samrasta #YouthForChange #MyVoteMyRight #ElectoralLiteracy #EducationMatters

  • Photo--7.jpg
    25/01/26

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबाला में जोश: पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा करेंगी ध्वजारोहण

    जे कुमार अंबाला, 25 जनवरी 2026: अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में आज 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और एडीसी विराट सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    शहीदों को नमन और समारोह की रूपरेखा रिहर्सल से पूर्व उपायुक्त ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा तिरंगा फहराएंगी और परेड का निरीक्षण करेंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    मार्च पास्ट और सांस्कृतिक छटा परेड की कमान एचपीएस जितेश जिंदल ने संभाली। मार्च पास्ट में जिला पुलिस (पुरुष व महिला), रेलवे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने अपने कदमताल से अनुशासन का परिचय दिया। पुलिस डीएवी स्कूल के बैगपाइपर बैंड की मधुर धुनों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया:

    • देशभक्ति और जोश: ओपीएस विद्या मंदिर ने 'लहू में इक चिंगारी' पर प्रस्तुति दी।

    • लोक कला और योग: देव गुरुकुल के छात्रों ने मलखंब, सोहन लाल डीएवी ने सूर्य नमस्कार और पीकेआर जैन स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य 'धूम मची हरियाणे की' पेश किया।

    • विविधता में एकता: राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट और एसवीएम बाल भारती के विद्यार्थियों ने क्रमशः शास्त्रीय नृत्य और भांगड़ा के जरिए भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाया।

    विभागों की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति रानी ने किया। इस रिहर्सल के दौरान एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग और जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए समारोह में भागीदारी का निमंत्रण दिया।

    #RepublicDay2026 #AmbalaNews #FullDressRehearsal #Patriotism #HaryanaPolice #AmbalaCity #NationalPride #77thRepublicDay #CulturalUnity

  • 619904560_1487907479362466_175556459183622062_n.jpg
    25/01/26 |

    हर आयु वर्ग के उत्थान को संकल्पित मुख्यमंत्री सैनी- पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आमजन के हितों को समर्पित व्यक्तित्व हैं, जो हर आयु वर्ग के उत्थान को समर्पित रहते हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली और मेहनती व्यवहार से प्रदेश के पौने तीन करोड़ नागरिकों का मन जीता है, यही कारण है कि आज प्रदेश के कोने-कोने में आमजन उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहा है।

     

    सहकारिता मंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर गोहाना (सोनीपत) भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली व कार्यकर्ताओं संग केक काटा। इसके उपरांत नई सब्जी मंडी परिसर में  आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ एवं भण्डारे में शिरकत करते हुए पूर्णाहुति डाली व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य एवं व दीर्घायु की कामना की।

     

    सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की 36 बिरादरी, हर वर्ग मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहा है।  भाजपा की सबका साथ-सबका विकास विचार को प्रदेश में मजबूती से आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिन—रात आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। संत कबीर कुटीर के 24 घंटे खुले द्वार उनकी जनभावनाओं के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

     

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 217 संकल्प लिए गए, जिसमें से 56 संकल्प पूरे किए जा चुके और बाकी संकल्पों पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, जरूरतमंद के उत्थान की बात हो या लाडो, बहनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से आर्थिक संरक्षण देना, इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपने किए वायदे को जिम्मेदारी से निभाया है।

     

    डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें संस्करण को कार्यकर्ताओं संग सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से हर वर्ग को छूने व उसके उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं। वर्ष 2025 में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ-साथ स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने का काम किया। देश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास भरने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हमें युवाओं के साथ जुडक़र उन्हें आगे बढाने व उन्हें प्रेरित करने पर जोर देना चाहिए, ताकि समाज और देश आगे बढ़ सके।

     

    #NayabSaini #DrArvindSharma #HappyBirthdayNayabSaini #Gohana #HaryanaPolitics #BJPHaryana #MannKiBaat #ModiVision #HawanYagya #PublicService #SabkaSaathSabkaVikas #LadoLakshmiYojna #DevelopedIndia #ViksitBharat #Sonipat #NaibSainiBirthday #HaryanaGovernment #SocialService #JanSeva #36Biradari #NarendraModi #JaiHaryana #PoliticalNews #CMBirthdayCelebration #SuccessStory #DevelopmentGoals #YouthInspiration #SwadeshiAbhiyan #CommunityBhandara

  • 1000725312.jpg
    25/01/26

    एसडी कॉलेज में 'एआई टूल्स' पर कार्यशाला: भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से तैयार हुए विद्यार्थी

    जे कुमार अंबाला कैंट, 25 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) और करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट काउंसिल (CGPC) द्वारा कॉमर्स एसोसिएशन के सहयोग से “विद्यार्थियों के लिए एआई टूल्स” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आधुनिक दुनिया से परिचित कराना और उनके शैक्षणिक व व्यावसायिक जीवन में इसके सही उपयोग को समझाना था।

    एआई: शिक्षा और करियर का नया सारथी वाणिज्य विभाग के डॉ. दीपक मनोचा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न एआई टूल्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी एआई की मदद से अकादमिक लेखन, प्रभावशाली प्रेजेंटेशन निर्माण, जटिल डेटा विश्लेषण और करियर नियोजन को आसान बना सकते हैं। उन्होंने कुछ प्रमुख एआई प्लेटफॉर्म्स के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन भी किया।

    नवाचार और तकनीकी दक्षता पर जोर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एआई का ज्ञान अब वैकल्पिक नहीं बल्कि अनिवार्य हो गया है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सुदृढ़ करते हैं। आईआईसी के संयोजक डॉ. प्रेम सिंह ने भी विद्यार्थियों को तकनीक के रचनात्मक और नैतिक (Ethical) उपयोग के लिए प्रेरित किया।

    सफल आयोजन और समन्वय कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. आरती (IIC), डॉ. छवि किरण (CGPC) और डॉ. हीना (कॉमर्स एसोसिएशन) ने समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. नैन्सी चोपड़ा, अविनाश, प्रीति गुप्ता सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

    विभिन्न संकायों के 41 विद्यार्थियों ने इस सत्र में भाग लिया और एआई से जुड़े अपने संशयों को दूर किया। विद्यार्थियों ने माना कि यह कार्यशाला उनके लिए ज्ञानवर्धक रही और इससे उन्हें डिजिटल रूप से जागरूक होने में मदद मिली।

    #SDCollegeAmbala #AITools #ArtificialIntelligence #StudentWorkshop #DigitalIndia #InnovationInEducation #CareerGuidance #AmbalaNews #TechEducation2026 #FutureSkills

  • Screenshot 2026-01-25 141254.jpg
    25/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • 379.jpg
    25/01/26

    आज का राशिफल

    🔯 सभी 12 राशियों के लिए — परिवार, करियर, लाभ-हानि, शुभ मुहूर्त, शेयर मार्केट, लकी नंबर, शुभ रंग, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बिजनेस और मूड।

    ---

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में हल्का मतभेद, पर संवाद से समाधान।

    करियर: नए अवसर मिल सकते हैं, वरिष्ठों का सहयोग।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10 – 10:30

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म में सावधानी।

    बिजनेस: नई डील संभव, दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, थकान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: जोश के साथ हल्की चिड़चिड़ाहट।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल 🔴

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: सुखद वातावरण, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद।

    करियर: प्रमोशन या तारीफ के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 – 12:15

    शेयर मार्केट: लाभ के संकेत, लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    बिजनेस: बिक्री में वृद्धि।

    स्वास्थ्य: गला/पेट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: शांत और संतुष्ट।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद 🤍

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: किसी बात पर गलतफहमी।

    करियर: काम का दबाव बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    शुभ मुहूर्त: 11:30 – 1:00

    शेयर मार्केट: जल्दबाज़ी न करें।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में स्पष्टता जरूरी।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    ऊर्जा: कम-मध्यम।

    मूड: असमंजस।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा 🟢

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत।

    शुभ मुहूर्त: 12:20 – 1:40

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश लाभ देगा।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: पेट/छाती से जुड़ी दिक्कत।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम 🤍

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व के अवसर।

    लाभ/हानि: धन लाभ प्रबल।

    शुभ मुहूर्त: 1:45 – 3:00

    शेयर मार्केट: बड़ा निर्णय सोच-समझकर।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    स्वास्थ्य: बीपी/हृदय का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वास से भरा।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा 🟡

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: सीमित लेकिन स्थिर लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 3:15 – 4:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश शुभ।

    बिजनेस: काम धीरे लेकिन पक्का।

    स्वास्थ्य: कमर/पाचन समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर और व्यावहारिक।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी 🔵

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: इंटरव्यू/मीटिंग सफल।

    लाभ/हानि: आर्थिक संतुलन।

    शुभ मुहूर्त: 4:45 – 6:00

    शेयर मार्केट: छोटे लाभ संभव।

    बिजनेस: साझेदारी में फायदा।

    स्वास्थ्य: त्वचा/आंखों का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: प्रसन्न।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी 🌸

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: पुराने विवाद सुलझेंगे।

    करियर: गुप्त योजना सफल होगी।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 6:10 – 7:30

    शेयर मार्केट: रिस्क में फायदा, पर सीमित निवेश।

    बिजनेस: नई डील फायदेमंद।

    स्वास्थ्य: थकान, पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून 🔴

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।

    करियर: विदेश/दूरस्थ अवसर।

    लाभ/हानि: आय में बढ़ोतरी।

    शुभ मुहूर्त: 7:45 – 8:45

    शेयर मार्केट: ग्रोथ स्टॉक्स शुभ।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: उत्साही।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला 🟡

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

    करियर: बड़ा निर्णय लाभ देगा।

    लाभ/हानि: निवेश से फायदा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म में लाभ।

    बिजनेस: ठोस प्रगति।

    स्वास्थ्य: घुटने/हड्डी समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम-अच्छी।

    मूड: गंभीर और केंद्रित।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी ⚪

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों का सहयोग।

    करियर: नई सोच से सफलता।

    लाभ/हानि: तकनीक/नेटवर्क से लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 9:30 – 10:30

    शेयर मार्केट: आईटी/नवाचार सेक्टर शुभ।

    बिजनेस: ऑनलाइन काम में फायदा।

    स्वास्थ्य: तनाव कम करें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रचनात्मक।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला 🔵

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: कला/रचनात्मक क्षेत्र में सफलता।

    लाभ/हानि: खर्च अधिक, पर संतोष रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 – 12:00

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।

    बिजनेस: पुराने प्रोजेक्ट से लाभ।

    स्वास्थ्य: सर्दी/नींद से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: शांत, भावुक।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी 🟣

    ---

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #Tarot #FuturePredictions #DailyHoroscope #ButterflyEffect #PersonalGrowth #Intuition #MoonPhases #AstrologicalInsights #SpiritualJourney #Wellness #Meditation #Mindfulness #PositiveVibes #DailyAstrology #TarotReading #25012026

  • Screenshot 2026-01-24 185103.jpg
    24/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • trator.jpg
  • images (10).jpg
    24/01/26

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

    आरएस अनेजा, 24 जनवरी नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। आज डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूँ।”

    #UttarPradeshFoundationDay #UPDiwas #AmitShah #DoubleEngineSarkar #UPProgress #SanatanSanskriti #VikasitUP #InfrastructureDevelopment #GangaYamuna #UttarPradeshNews #UPDiwas2026 #YogiAdityanath #NationBuilding #CulturalHeritage #UPTransformation #UttarPradeshEstablishmentDay

  • image005EIUG.jpg
    24/01/26 |

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को पदक से नवाजा; युवाओं से 'विकसित भारत' के लक्ष्य में जुटने का किया आह्वान

    आरएस अनेजा, 24 जनवरी नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है “जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तब हमारे युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहना चाहिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।” श्री सिंह ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे उन बहादुर और समर्पित एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश भर में आयोजित मॉक ड्रिल में जन जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 24 जनवरी, 2026 को दिल्ली कैंट में आयोजित एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र की दूसरी रक्षा पंक्ति बताया जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान सशस्त्र बलों का साथ देकर असाधारण रूप से अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह पहलगाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब था। हमारे सैनिकों ने साहस और संयम से काम लिया। हमने केवल उन्हीं को निशाना बनाया और नष्ट किया जिन्होंने हमें नुकसान पहुंचाया। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि वे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत हैं।”

    रक्षा मंत्री ने युवाओं को महाभारत के अभिमन्यु के समान बताया जो किसी भी प्रकार के चक्रव्यूह में प्रवेश कर विजयी होने का ज्ञान रखते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम अब ऐसे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जहां युवाओं से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। वे राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।”

    श्री सिंह ने एनसीसी को युवाओं के विकास का एक उत्कृष्ट माध्यम बताया जो राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, “आज दुनिया भर में वीडियो गेम, फूड डिलीवरी और ऐसी ही अन्य चीजें मानव जीवन को आराम देने के लिए हैं। परेड, ड्रिल और शिविरों के माध्यम से एनसीसी आपको उस आराम क्षेत्र से बाहर निकलने में मदद करती है, जिससे कैडेट मानसिक रूप से मजबूत बनता है। इसके अलावा बच्चे कई जीवन कौशल सीखते हैं जो आपदाओं के दौरान खुद को और दूसरों को बचाने में उनकी मदद कर सकते हैं।”

    रक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी कैडेटों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करती है, और उन्हें 'ध्यान भटकने' की समस्या से उबरने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब लोग हर चीज तुरंत हासिल करना चाहते हैं, एनसीसी धैर्य, निरंतरता और एकाग्रता सिखाती है, जो जीवन की बड़ी चुनौतियों, राष्ट्र के प्रति महान जिम्मेदारियों और चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह एकाग्रता उनके जीवन के हर पहलू में झलकती है, चाहे वे सशस्त्र बलों में शामिल हों या डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासक, राजनेता आदि बनें।

    रक्षा मंत्री ने कैडेटों को जीवन में केवल एक ही लक्ष्‍य नहीं, बल्कि दूसरे विकल्‍पों के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जब केवल एक ही विकल्‍प (प्लान-ए) होता है और वह कारगर नहीं होता तो भय और निराशा उत्पन्न होती है, लेकिन अन्‍य विकल्‍प (प्लान-बी और प्लान-सी) तैयार रहने पर स्थिति नियंत्रण में आ जाती है। उन्होंने कैडेटों से कहा, “आपको हमेशा प्लान-बी के साथ तैयार रहना चाहिए और याद रखना चाहिए कि अगर आज बारिश होती है तो कल धूप जरूर निकलेगी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, 'मेरा तरीका या फिर कोई और रास्ता वाली’ सोच के बजाय 'सैन्य सोच' को हमेशा ध्यान में रखें।”

    रक्षा मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि एनसीसी के माध्यम से प्रशिक्षित कई लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडे और कैप्टन विक्रम बत्रा एनसीसी कैडेट थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मैं भी कैडेट रह चुके हैं। कई अन्य लोग एनसीसी से स्नातक होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान एनसीसी कैडेटों को रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में तैनात किया गया था। यह हर क्षेत्र में एनसीसी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका है।”

    26 जनवरी को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि यह दिन लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति देश के संकल्प को मजबूत करने का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा, “संविधान केवल एक पाठ नहीं है, बल्कि हमारे सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य अधिकारों एवं कर्तव्यों को सुदृढ़ करने का साधन है। हमें उस प्रकार का राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए जैसा हमारा संविधान हमसे चाहता है। हमें अपने संविधान को समझना चाहिए और हमें प्रदत्त कर्तव्यों और अधिकारों का निर्वाह करना चाहिए। हमारे एनसीसी कैडेट इस पूरे अभियान में ध्वजवाहक की भूमिका निभा सकते हैं।”

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए श्री सिंह ने रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस वर्ष रक्षा मंत्री पदक जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की कैडेट अर्पुन दीप कौर और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के कैडेट पाल्डेन लेपचा को प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र कर्नाटक एवं गोवा निदेशालय की पेटी ऑफिसर लीशा देजप्पा सुवर्णा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के जूनियर अंडर ऑफिसर पवन भगेल, उत्तर पूर्वी क्षेत्र निदेशालय की कॉर्पोरल राधा दोरजी और उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट प्रिंस सिंह राणा को प्रदान किए गए।

    रक्षा मंत्री ने एनसीसी की तीनों शाखाओं से चुने गए कैडेटों द्वारा प्रस्तुत किए गए शानदार 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया।

    इस कार्यक्रम का एक हिस्सा सिंधिया स्कूल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय) के एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत असाधारण बैंड प्रदर्शन भी था। श्री सिंह ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर आधारित सभी 17 निदेशालयों के कैडेटों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किए गए 'ध्वज क्षेत्र' का भी दौरा किया। उन्होंने कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा। इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और एनसीसी एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #RajnathSingh #NCCIndia #RepublicDayCamp2026 #NCCAviation #ViksitBharat2047 #OperationSindhu #YouthPower #IndianArmedForces #NationFirst #NCCCadets #DefenseNewsIndia #BraveryAward #MilitaryThinking #NationalService #RepublicDay2026 #Patriotism #Discipline #ModiGovernment #POKStrike #NCCValues

  • download - 2026-01-24T150026.174.jpg
  • Screenshot 2026-01-24 141624.jpg
    24/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • download (2).jpg
    24/01/26 |

    पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा में चूक: सरहिंद रेलवे लाइन पर धमाका, लोको पायलट घायल

    जे कुमार सरहिंद/चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर में जारी हाई अलर्ट के बीच पंजाब के सरहिंद से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शुक्रवार रात सरहिंद रेलवे स्टेशन की आउटर लाइन पर एक रहस्यमयी धमाका हुआ। यह विस्फोट उस समय हुआ जब लाइन से एक इंजन गुजर रहा था। घटना में एक लोको पायलट के घायल होने की सूचना है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

    देर से दी गई सूचना, जांच में जुटी एजेंसियां हैरानी की बात यह है कि धमाका शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे हुआ, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को इसकी सूचना लगभग दो घंटे बाद रात 11:00 बजे दी गई। सूचना मिलते ही रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ताकि धमाके में इस्तेमाल किए गए पदार्थ की प्रकृति का पता लगाया जा सके।

    अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाका रेलवे की आउटर लाइन पर हुआ था। जीआरपी ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था या शरारती तत्वों की हरकत। घायल लोको पायलट को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी सतर्कता 26 जनवरी से ठीक पहले हुए इस धमाके ने पंजाब पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    #PunjabNews #SirhindBlast #RailwaySecurity #HighAlert #RepublicDay2026 #GRP #PunjabPolice #SirhindRailwayStation #BreakingNews

  • download.jpg
    24/01/26 |

    झज्जर ने नम आँखों से दी शहीद मोहित को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गर्भवती पत्नी का करुण विलाप

    जे कुमार झज्जर, 24 जनवरी 2026: हरियाणा की मिट्टी के लाल और देश के रक्षक मोहित चौहान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव गिजाड़ोध में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान न्योछावर करने वाले मोहित को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, तिरंगा देख छलके पिता के आँसू कैप्टन सौरभ कुमार के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने गन फायर कर शहीद को अंतिम सलामी दी। जब सेना के अधिकारियों ने शहीद के पिता सतपाल चौहान को ससम्मान तिरंगा सौंपा, तो वे अपने आँसू नहीं रोक पाए। मोहित के छोटे भाई जितेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के सम्मान में युवाओं ने शहर से लेकर गांव तक विशाल बाइक रैली निकाली और 'मोहित चौहान अमर रहे' के नारों से आसमान गूँज उठा।

    गर्भवती पत्नी के दर्द ने सबकी आँखें भिगोईं एक साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे मोहित की पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल था। अंजलि ढाई महीने की गर्भवती हैं और पति के जाने के गम में वे कई बार बेसुध होकर गिर पड़ीं। उन्होंने सुबकते हुए सेना के अधिकारियों से कहा, "मैंने मोहित को ऐसा नहीं भेजा था। वे पिछली बार वादा करके गए थे कि इस बार लौटेंगे तो मुझे भी अपने साथ ले जाएंगे।" डोडा हादसे में हुए थे शहीद गौरतलब है कि 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुखद हादसे में मोहित समेत सेना के 10 जवान शहीद हो गए थे। मोहित 5 साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और अपने मिलनसार स्वभाव व बहादुरी के लिए जाने जाते थे।

    अंतिम संस्कार के समय प्रशासन की ओर से कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। पूरा गांव अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व तो महसूस कर रहा था, लेकिन खोने का गम हर चेहरे पर साफ दिख रहा था।

    #JhajjarNews #ShaheedMohitChauhan #IndianArmy #Tribute #HaryanaBravehearts #Gijarodh #ArmyMartyr #NationFirst #JhajjarPride

  • download - 2026-01-24T134840.468.jpg
    24/01/26 |

    हरियाणा पुलिस भर्ती: फिजिकल टेस्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है शारीरिक परीक्षा

    हरियाणा, 24 जनवरी (अभी) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आयोजन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ऐसी विशेषज्ञ एजेंसियों को हायर किया जाएगा जिनके पास बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, हाइट और चेस्ट मापने के अत्याधुनिक उपकरण और लॉजिस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हों। ई-टेंडर भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है, जिसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने की प्रबल संभावना है।

    भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग पूरी तैयारी में है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से चुनी गई एजेंसी ही उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक डेटा रिकॉर्ड करेगी ताकि फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे। वहीं, शारीरिक परीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस की विशेष टीमों को सौंपी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और सटीक परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर कर दी जाएगी।

    इससे पहले, आयोग ने आयु सीमा में छूट दिए जाने के बाद पंजीकरण की अंतिम तिथि को 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि यह विस्तार उन अभ्यर्थियों के लिए किया गया है जो आयु छूट का लाभ उठाना चाहते थे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे शारीरिक परीक्षा की तैयारी तेज कर दें क्योंकि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर देगा।

    #HaryanaPoliceBharti #HSSC #PoliceConstableRecruitment #HaryanaPolice2026 #ETendering #HSSCJobs #HimmatSinghHSSC #PhysicalTestUpdate #HaryanaJobs #PoliceBharti2026

  • Screenshot 2026-01-24 134011.png
    24/01/26 |

    यमुनानगर की बेटियों का कमाल: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इसरो भ्रमण के लिए चुनी गईं तीन छात्राएं

    जे कुमार यमुनानगर, 24 जनवरी 2026: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यमुनानगर की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सब्जी मंडी) में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी साझा की गई कि जिले की तीन होनहार छात्राओं का चयन इसरो (ISRO) अहमदाबाद के 'साइंस एक्सपोजर भ्रमण' के लिए हुआ है।

    इसरो जाएंगी ये तीन लाडलियां विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली ये छात्राएं 23 से 28 जनवरी तक इसरो का भ्रमण करेंगी। चयनित छात्राओं में शामिल हैं:

    1. हिमांशी: 11वीं कक्षा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर।

    2. भूमि: 12वीं कक्षा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सब्जी मंडी।

    3. राखी: 12वीं कक्षा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सब्जी मंडी।

    बेटी को परी नहीं, 'कॉन्फिडेंट' बनाएं: अशोक कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार रोहिल्ला ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को 'परी' कहकर लाड़ करने के बजाय उन्हें 'कॉन्फिडेंट' बनाने की जरूरत है। जब एक बेटी आत्मविश्वास से भरी होगी, तभी वह अपने सपनों को हकीकत में बदल पाएगी। उन्होंने समाज से बेटियों की उड़ान में सहयोग देने की अपील की।

    मिशन वात्सल्य और महिला सशक्तिकरण कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के 'मिशन वात्सल्य' के तहत बेटियों को जागरूक और सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति सदस्य सुशील गुलाटी और पूनम अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बेटियों को बस एक खुले आसमान और थोड़े से जज्बे की जरूरत है, वे अपनी मंजिल खुद तलाश लेंगी।

    इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई ने इसरो के लिए चयनित छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि जिले की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

    #NationalGirlChildDay #YamunanagarNews #ISROVisit #BetiBachaoBetiPadhao #EmpoweringGirls #ScienceExposure #HaryanaEducation #GirlPower #MissionVatsalya #Inspiration

  • Screenshot 2026-01-24 133451.png
    24/01/26 |

    जगाधरी पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर जोर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

    जे कुमार जगाधरी, 24 जनवरी 2026: पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक विशेष मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पुलिस मुख्यालय की विशेष मेडिकल टीम और सिविल हॉस्पिटल जगाधरी के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी की व्यस्तता के कारण पुलिसकर्मी अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर के दौरान कर्मियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच, छाती का एक्स-रे, टीबी और एड्स जैसे गंभीर रोगों के टेस्ट शामिल रहे। डॉक्टरों ने न केवल जांच की, बल्कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

    डीएसपी रजत गुलिया ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की सेवा बेहतर ढंग से कर सकता है। विभाग अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वेलफेयर इंस्पेक्टर श्रीमती कुसुम रानी ने बताया कि इस तरह की पहल से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। शिविर में आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच करवाई।

    इस अवसर पर मुख्यालय से कमलजीत सिंह, राजीव मिगलानी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग ने मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

    #JagadhriPolice #HealthCamp #HaryanaPolice #PoliceWelfare #MedicalCheckup #FitPolice #PublicSafety #JagadhriNews #HealthAwareness

  • download - 2026-01-24T133850.533.jpg
  • IMG-20260124-WA0003.jpg
    24/01/26 |

    चंडीगढ़ मर्डर केस: सेक्टर-40 में खूनी रंजिश का अंत, पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही पत्थर से कर दी दोस्त की हत्या

    चंडीगढ़, 24 जनवरी (अन्नू): सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-40 में गुरुवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक नामी स्कूल के सामने विवेक उर्फ शैंकी (36) की बेरहमी से की गई हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही दोस्त विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात विवेक और विनोद स्कूल के पास बैठकर साथ में शराब पी रहे थे। नशें की हालत में दोनों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई तक पहुँच गई। आरोपी विनोद ने गुस्से में आकर पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और विवेक के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण विवेक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब विवेक को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाकर वीडियोग्राफी करवाई। घायल विवेक को तत्काल सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद को दबोच लिया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि विवेक ने पहले उसके साथ मारपीट की थी, जिसका अपमान वह भूल नहीं पाया था। वह लंबे समय से विवेक से बदला लेने की फिराक में था और गुरुवार रात मौका मिलते ही उसने पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है।

    #ChandigarhCrime #MurderCase #Sector40Chandigarh #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #CrimeNews #Chandigarh

  • 65872.jpg
    24/01/26 |

    फ्रांसीसी भविष्यवक्ता मिशेल डी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणि 2026 में विश्व युद्ध, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाये

    नास्त्रेदमस की 2026 के लिए मानी जाने वाली भविष्यवाणियाँ

    नास्त्रेदमस ने सीधे “2026” नहीं लिखा, लेकिन उनकी कुछ कविताओं को विद्वान 2026 से जोड़ते हैं।

    दुनिया में बड़े राजनीतिक बदलाव

    कहा जाता है कि 2026 के आसपास:

    कई देशों में सत्ता परिवर्तन

    तानाशाही का पतन

    जनता के विद्रोह और बड़े आंदोलन

    👉 “पुरानी व्यवस्था टूटेगी और नई शक्तियाँ उभरेंगी।” महान सदियों से लोगों को हैरान और डरा रही हैं। 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणियों में

    यहाँ 2026 की भविष्यवाणियां और नास्त्रेदमस के इतिहास का पूरा विवरण दिया गया है:

    2026 के लिए प्रमुख भविष्यवाणियां

    नास्त्रेदमस की पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' (Les Prophéties) के छंदों (Quatrains) के आधार पर विशेषज्ञों ने 2026 के लिए निम्नलिखित अनुमान लगाए हैं:

    * तीसरा विश्व युद्ध (Third World War): कई व्याख्याकारों का मानना है कि 2026 के मध्य तक दुनिया एक बड़े वैश्विक संघर्ष की चपेट में आ सकती है। इसमें 'सात महीनों का महान युद्ध' और 'बुराई के कारण लोगों की मृत्यु' का जिक्र मिलता है। इसे वर्तमान रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व के तनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    * वैश्विक आर्थिक संकट: अमेरिका और ब्रिटेन जैसे शक्तिशाली देशों को भारी आर्थिक मंदी और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। इसे 'पश्चिम की रोशनी फीकी पड़ने' के रूप में व्याख्यायित किया गया है।

    * किसी बड़े नेता की मृत्यु या सत्ता परिवर्तन: एक छंद में 'बिजली की वजह से एक महान व्यक्ति की मृत्यु' का उल्लेख है। इसे किसी वैश्विक नेता की अचानक मृत्यु या तख्तापलट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    * प्राकृतिक और तकनीकी आपदाएं:

    * रहस्यमयी हमला: 'मधुमक्खियों के झुंड' जैसे किसी हमले का जिक्र है, जिसे आधुनिक समय में 'ड्रोन हमलों' या 'साइबर हमलों' से जोड़ा जा रहा है।

    * जलवायु परिवर्तन: अत्यधिक सूखा और उसके बाद विनाशकारी बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

    * आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा: कुछ व्याख्याकार मानते हैं कि 2026 वह साल होगा जब तकनीक और AI इंसानों के नियंत्रण से बाहर होने लगेंगे।

    नास्त्रेदमस का इतिहास (History of Nostradamus)

    नास्त्रेदमस का जीवन रहस्य और विद्वता से भरा था।

    विवरण जानकारी

    पूरा नाम | मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostredame) |

    जन्म 14 दिसंबर, 1503 (फ्रांस) |

    पेशा चिकित्सक (Doctor), ज्योतिषी और भविष्यवक्ता |

    प्रसिद्ध पुस्तक लेस प्रोफेटीज (1555 में प्रकाशित) |

    मृत्यु | 2 जुलाई, 1566

    प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

    * प्लेग डॉक्टर: वह मूल रूप से एक डॉक्टर थे जिन्होंने प्लेग महामारी के दौरान कई लोगों की जान बचाई, हालांकि उन्होंने इसी बीमारी में अपनी पहली पत्नी और बच्चों को खो दिया था।

    * भविष्यवाणी की शैली: उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां 'क्वाट्रेंस' (चार पंक्तियों वाली कविताओं) में लिखी थीं। उन्होंने कोड और अलग-अलग भाषाओं का उपयोग किया ताकि उन्हें उस समय के कट्टरपंथियों द्वारा प्रताड़ित न किया जाए।

    * सच हुई भविष्यवाणियां: उनके समर्थकों का दावा है कि उन्होंने लंदन की भीषण आग (1666), नेपोलियन और हिटलर का उदय, जॉन एफ. केनेडी की हत्या, और 9/11 के हमले की सटीक भविष्यवाणी की थी।

    > ध्यान दें: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बहुत ही प्रतीकात्मक और जटिल होती हैं। इनकी व्याख्या अलग-अलग लोग अपने तरीके से करते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह से वैज्ञानिक सत्य नहीं माना जा सकता ।

    नास्त्रेदमस का पूरा इतिहास

    पूरा नाम: मिशेल द नास्त्रेदाम (Michel de Nostredame)

    जन्म: 14 दिसंबर 1503, फ्रांस

    मृत्यु: 2 जुलाई 1566

    वे कौन थे?

    नास्त्रेदमस एक:

    चिकित्सक (Doctor)

    ज्योतिषी (Astrologer)

    कवि और भविष्यवक्ता (Prophet)

    वे प्लेग (महामारी) के इलाज के लिए भी प्रसिद्ध थे।

    उनकी प्रसिद्ध पुस्तक

    Les Propheties (1555)

    इसमें 1000 से ज्यादा चार-पंक्तियों की कविताएँ (Quatrains) हैं।

    इन्हीं में भविष्य की घटनाओं को प्रतीकों और रहस्यमयी भाषा में लिखा गया।

    क्यों विवादित हैं?

    भविष्यवाणियाँ बहुत धुंधली और प्रतीकात्मक हैं

    एक ही भविष्यवाणी को लोग अलग-अलग तरीके से समझते हैं

    वैज्ञानिक रूप से इन्हें सिद्ध नहीं माना जाता ।

    एक ज़रूरी सच

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियाँ:

    वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं

    बाद की घटनाओं से मिलाकर समझी जाती हैं

    ज़्यादातर बातें अनुमान और व्याख्या पर आधारित हैं ।

    एक ज़रूरी सच

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियाँ:

    वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं

    बाद की घटनाओं से मिलाकर समझी जाती हैं

    ज़्यादातर बातें अनुमान और व्याख्या पर आधारित हैं ।
    यहाँ नास्त्रेदमस की सबसे मशहूर 10 भविष्यवाणियाँ आसान और स्पष्ट हिंदी में दी जा रही हैं, जिनका ज़िक्र दुनिया में सबसे ज़्यादा होता है।

    🔮 नास्त्रेदमस की 10 सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणियाँ

    ⚠️ नोट: ये सब उनकी रहस्यमयी कविताओं की बाद की व्याख्याएँ हैं, वैज्ञानिक प्रमाण नहीं।

    1.फ्रांस के राजा की मौत

    नास्त्रेदमस ने “युवा शेर द्वारा बूढ़े शेर की आंख में भाला” लिखी पंक्ति दी।
    👉 इसे फ्रांस के राजा हेनरी द्वितीय की टूर्नामेंट में आंख में भाला लगने से मौत से जोड़ा जाता है।

    2.हिटलर का उदय

    उनकी एक कविता में “Hister” शब्द आया है।
    👉 कई लोग इसे हिटलर से जोड़ते हैं और कहते हैं कि इसमें तानाशाह और भयानक युद्ध का संकेत था।

    3. फ्रांसीसी क्रांति

    उन्होंने लिखा था कि “गरीब लोग अमीरों के खिलाफ उठ खड़े होंगे।”
    👉 इसे 1789 की फ्रांसीसी क्रांति से जोड़ा जाता है।

    4 नेपोलियन का उत्थान

    एक कविता में “एक साधारण सैनिक महान सम्राट बनेगा” जैसा अर्थ निकाला गया।
    👉 इसे नेपोलियन बोनापार्ट से जोड़ा जाता है।

    5. विश्व युद्ध

    कई चौपाइयों को:

    • प्रथम विश्व युद्ध

    • द्वितीय विश्व युद्ध
      से जोड़ा जाता है — आग, यूरोप में तबाही, लाखों मौतें।

    6. परमाणु बम और हिरोशिमा

    “आकाश से गिरती आग, नया सूर्य” जैसी पंक्तियाँ।
    👉 इसे हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु हमले से जोड़ा गया।

    7. 9/11 हमला (अमेरिका)

    “महान नए नगर में आग, आकाश से गिरते पक्षी” जैसी व्याख्या।
    👉 इसे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले से जोड़ा जाता है।

    8. महामारियाँ (प्लेग / कोविड)

    नास्त्रेदमस खुद प्लेग के डॉक्टर थे।
    👉 उनकी कई कविताओं को कोविड जैसी महामारी से जोड़ा गया।

    9. तीसरा विश्व युद्ध

    उन्होंने लिखा:
    “सात महीने लंबा महान युद्ध, लाखों मौतें।”
    👉 लोग इसे भविष्य के महायुद्ध से जोड़ते हैं।

    10.दुनिया का अंत और प्राकृतिक तबाही

    भूकंप, बाढ़, आग, गर्मी, समुद्र का उफान।
    👉 इसे जलवायु परिवर्तन और “प्रलय” से जोड़ा जाता है।

    नास्त्रेदमस का इतिहास (History of Nostradamus)

    नास्त्रेदमस का जीवन रहस्य और विद्वता से भरा था।

    विवरण जानकारी

    पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostredame)

    जन्म 14 दिसंबर, 1503 (फ्रांस)

    पेशा चिकित्सक (Doctor), ज्योतिषी और भविष्यवक्ता

    प्रसिद्ध पुस्तक लेस प्रोफेटीज (1555 में प्रकाशित)

    मृत्यु 2 जुलाई, 1566

    #Nostradamus #Prophecies #WorldWar2026 #RegimeChange #NaturalDisasters #FuturePredictions #EndTimes #18thCenturySeer #Astrology #Mysticism #ApocalypticVision #HistoricalPredictions #Futurism #Foretelling #GlobalEvents #Predictions2026 #Destiny #HistoricalFigures #PhilosophyOfFate

  • LH-4.jpg
    23/01/26 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान संत व समाज सुधारक सतगुरु राम सिंह जी महाराज की जयंती पर किया नमन

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान संत, समाज सुधारक और राष्ट्र चेतना के अग्रदूत सतगुरु राम सिंह जी महाराज की जयंती के अवसर पर पंजाब के जिला लुधियाना स्थित श्री भैणी साहिब, समराला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सतगुरु राम सिंह जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों को सामाजिक और राष्ट्रीय उत्थान का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का जीवन मानवता, नैतिकता और राष्ट्रहित पर आधारित सच्चे विकास की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजक समिति की मांग पर कहा कि आयोजक समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श के उपरांत सतगुरु राम सिंह जी महाराज के नाम पर हरियाणा सरकार चेयर स्थापित करने का कार्य करेगी।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कूका आंदोलन के दौरान देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए सभी नामधारी सिखों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी ऐसे युगदृष्टा संत थे, जिन्होंने धर्म को कर्म से, भक्ति को समाज सुधार से और अध्यात्म को राष्ट्र सेवा से जोड़ा। उन्होंने उस समय समाज को दिशा दी, जब भारत पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, सामाजिक कुरीतियां गहरी जड़ें जमा चुकी थीं और आम जन का आत्मविश्वास डगमगा रहा था। ऐसे समय में बाबा राम सिंह जी ने नामधारी आंदोलन के माध्यम से समाज को आत्मसम्मान, अनुशासन और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्चा संत वही है, जो समाज को जागृत करे, अन्याय के विरुद्ध खड़ा हो और मानवता को सर्वोपरि माने।

     

    उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी के नेतृत्व में चला कूका आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक गाथा है। 1849 के बाद पंजाब में ब्रिटिश शासन व्यवस्था के विरोध में यह आंदोलन शुरू हुआ, जो केवल आर्थिक नहीं बल्कि भारत की आत्मा को जगाने का प्रयास था। सतगुरु राम सिंह जी ने असहयोग और स्वदेशी के माध्यम से शांतिपूर्ण आज़ादी की लड़ाई का मार्ग दिखाया, जिसे बाद में महात्मा गांधी जी ने अपनाया। उन्होंने विदेशी वस्तुओं, अंग्रेजी संस्थाओं और व्यवस्थाओं का बहिष्कार कर पंचायतों की स्थापना की तथा स्वदेशी का प्रचार किया।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि बाबा राम सिंह जी का आंदोलन अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सशक्त चुनौती था। अन्याय के विरोध के कारण उन्हें रंगून निर्वासित किया गया, लेकिन उनके विचारों को कैद नहीं किया जा सका। कूका आंदोलन ने अंग्रेजों को यह अहसास कराया कि भारत उनकी सत्ता को अधिक समय तक सहन नहीं करेगा। आंदोलन को दबाने के लिए 1872 में 49 और 16 नामधारी सिखों को तोपों से शहीद किया गया। 1857 से 1947 तक नामधारी सिखों का संघर्ष जारी रहा और अंततः सभी बलिदानों से सतगुरु राम सिंह जी महाराज का आज़ादी का सपना साकार हुआ।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए नामधारी सिखों की कुर्बानियों को स्मरण करते हुए कहा था कि सतगुरु राम सिंह जी के फहराए हुए आजादी के झंडे तले नामधारी कूकों ने जो कुर्बानियां की हैं, उन पर देश सदा गर्व करेगा। हमें शहीदों के संघर्ष, त्याग और कुर्बानी से मिली आज़ादी की अमूल्य धरोहर को हमें सम्भाल कर रखना है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर कूका आंदोलन के शहीदों की याद में 24 दिसम्बर, 2014 को डाक टिकट जारी किया गया। उन्होंने सतगुरु बाबा राम सिंह जी महाराज के द्वारा चलाये गये स्वदेशी के अभियान से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान समय में भी स्वदेशी का नारा दिया है।

     

    युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है सतगुरु राम सिंह जी का जीवन - मुख्यमंत्री

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सतगुरु बाबा राम सिंह जी का जीवन युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। आधुनिकता को अपनाइए, तकनीक में आगे बढ़िए, लेकिन अपने संस्कारों और मूल्यों को कभी न छोड़िए। जीवन में सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि आपने समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दिया। बाबा जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा विकास वही है, जिसमें मानवता, नैतिकता और राष्ट्रहित समाहित हों।

     

    संत परंपरा और राष्ट्र चेतना हरियाणा सरकार की नीति का आधार- मुख्यमंत्री

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में संत परंपरा, सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि संतों के विचार केवल आयोजनों और मंचों तक सीमित न रहें, बल्कि वे हमारी नीतियों, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक आचरण का अभिन्न हिस्सा बनें। जब शासन और समाज संतों के विचारों से प्रेरित होकर आगे बढ़ते हैं, तब राष्ट्र का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम सतगुरु बाबा रामसिंह जी के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारेंगे। हम एक नशामुक्त, भेदभाव मुक्त, नैतिक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करेंगे और भारत को एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्व गुरु राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान देंगे।

     

    आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल पंजाब के लोगों को बरगलाने का काम किया – मुख्यमंत्री

     

    समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने केवल पंजाब के लोगों को बरगलाने का काम किया है। मात्र बड़ी-बड़ी बातें ही कही हैं। चार साल इन्होंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेज गति से विकास व जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। भारत निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा कि उन्होंने ध्यान रखना है कि काम करने वालों की सरकार बनानी है या बड़ी-बड़ी गलां करने वालों की। भारतीय जनता पार्टी काम करने में विश्वास रखती है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

     

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं क्रियान्वित हैं वे सभी योजनाएं पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के तहत लगभग 44 लाख लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ आयुष्मान योजना के तहत पात्र व्यक्ति का पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज सरकारी व निजी अस्पताल में किया जाता है जबकि पंजाब में इसके बिल्कुल विपरित है। यहां पर महिलाओं को 1100 रुपए देने की बात आज तक पूरी नहीं हुई और वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपये किए जाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सत गुरू राम सिंह ने नशे को रोकने का संदेश दिया है। पंजाब सरकार इससे प्रेरणा ले ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी इससे बच सके।

     

    #NayabSinghSaini #SatguruRamSinghJi #BhainiSahib #KukaMovement #NamdhariSikh #HaryanaGovernment #Spirituality #SocialReform #SwadeshiMovement #FreedomFighters #Patriotism #PunjabPolitics #BJP #NarendraModi #AmritKaal #DrugFreePunjab #ChairEstablishment #HistoricalSacrifice #SatguruRamSinghJayanti #HaryanaCM

  • download - 2026-01-23T190100.671.jpg
    23/01/26 |

    अमृतपाल सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट का निर्देश: पंजाब सरकार 7 दिनों में ले बजट सत्र में शामिल होने पर फैसला

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की बजट सत्र में शामिल होने की अर्जी पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए (NSA) के तहत बंद अमृतपाल सिंह ने 28 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की विशेष बेंच ने पंजाब सरकार और सक्षम प्राधिकारी (Home Secretary) को आदेश दिया कि वे इस प्रतिवेदन पर अगले सात कार्यदिवसों के भीतर अपना अंतिम निर्णय लें।

    इससे पहले गुरुवार को सुनवाई के दौरान खंडपीठ के एक जज, जस्टिस संजीव बेरी ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने जस्टिस अर्चना पुरी के साथ एक विशेष बेंच का गठन कर आज मामले की सुनवाई की। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि है, ऐसे में सरकार को उसकी पैरोल की अर्जी पर समयबद्ध तरीके से विचार करना चाहिए और लिए गए निर्णय की जानकारी तुरंत याचिकाकर्ता को देनी होगी।

    अमृतपाल सिंह के वकील ईमान सिंह खारा ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल को 19 लाख मतदाताओं ने चुनकर संसद भेजा है। बजट सत्र में शामिल न हो पाने के कारण वह अपने 'सांसद निधि' (MP LADS) का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते खडूर साहिब में नशे की समस्या और पिछले दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों को संसद पटल पर रखना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। फिलहाल, अब सबकी निगाहें पंजाब सरकार के आगामी फैसले पर टिकी हैं कि क्या अमृतपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच संसद जाने की अनुमति मिलती है या नहीं।

    #AmritpalSingh #PunjabHaryanaHigh Court #BudgetSession2026 #KhadoorSahibMP #PunjabNews #BreakingNews #LegalUpdate #DibrugarhJail #NSA #ParolePlea #ParliamentSession #WarisPunjabDe #HighCourtOrder #IndianPolitics #AmritpalSinghCase #JusticeUpdate #ChandigarhNews

  • download - 2026-01-23T185638.112.jpg
    23/01/26 |

    चंडीगढ़ मोटर मार्केट में भीषण आग: रिपेयर के लिए आई कई गाड़ियां जलकर राख, शरारती तत्वों की करतूत की आशंका

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : मनीमाजरा की मोटर मार्केट में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग के कार्यालय के समीप स्थित बूथ नंबर 782 और 783 के सामने खड़ी कई गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचती, तब तक कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी जीएस घुम्मन ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और अधिक फैलने से तो रोक लिया, लेकिन वहां खड़ी ऑल्टो-800, आई-20 और एक क्रिस्टा जैसी गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में अमर ट्रक बॉडी वर्कर्स के पास खड़ा एक नया ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका डैशबोर्ड और टायर जल गए हैं।

    प्राथमिक जांच के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि आग अपने आप नहीं लगी है, बल्कि किसी शरारती तत्व ने इसे जानबूझकर लगाया होगा। बूथ नंबर 777 के मैकेनिक रमेश राय के अनुसार, उनके पास हिमाचल प्रदेश से रिपेयर के लिए आई गाड़ी भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। फिलहाल, मनीमाजरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

    #ChandigarhNews #Manimajra #FireAccident #MotorMarket #ChandigarhFire #VehicleFire #CrimeUpdate #BreakingNewsChandigarh #ManimajraNews #FireBrigade #VehicleSafety #ChandigarhPolice #NightmareFire #PropertyLoss #JusticeForOwners #ArsonInvestigation

  • Screenshot 2026-01-23 175205.jpg
    23/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • CM-31-22-1-26.jpg.jpg
    23/01/26 |

    प्रदेश में बनेंगे स्मार्ट एग्रीकल्चर तथा स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों एवं उद्योगपतियों के हित में दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य में एक स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन तथा एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा, जहां किसानों एवं उद्योगपतियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

     

    मुख्यमंत्री उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की गत वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री ने आईएमटी मानेसर, बावल तथा कुंडली में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए डॉर्मिट्रीज़ तथा सिंगल रूम यूनिट्स के कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी औद्योगिक क्षेत्र में वहां कार्यरत मजदूरों के लिए आवासीय जरुरत हो, वहां संबंधित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से विचार -विमर्श कर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना तैयार करें। इससे जहां मजदूरों को उद्योग के नजदीक सस्ती आवासीय सुविधा मिलेगी, वहीं उनके कार्य में भी गुणवत्ता आएगी।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि "गुड गवर्नेंस डे" के दिन गत 25 दिसंबर, 2025 को कम से कम 50 फैक्ट्रियों वाली जिन अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के जिस पोर्टल को लांच किया गया था, उसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उद्योगपति अपनी यूनिट को उक्त पोर्टल पर रजिस्टर कर रहे हैं। इन कॉलोनियों के नियमित होने पर उद्योगपतियों को जहां विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा, वहीं अलग -अलग विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दफ़्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

     

    बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष के बजट में की गई घोषणा को मूर्त रूप देते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अलॉट (राज्य के विभिन्न इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में ) किये गए प्लॉट्स के मालिकों की लंबित समस्या का निराकरण कर दिया गया है। इन प्लॉट्स का पूरा कण्ट्रोल अब एचएसआईआईडीसी को दे दिया गया है। इसमें  इंडस्ट्रियल प्लॉट को एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर करने के मामले में "ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट", "प्रोजेक्ट कम्प्लीशन सर्टिफिकेट" आदि को प्राप्त करने में इन उद्योगों के मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राज्य सरकार के फैसले से प्रदेश के उद्योगपतियों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

     

    मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि पिछले बजट में वित्त मंत्री के नाते ईएसआईसी अस्पताल/ डिस्पेंसरी खोलने के लिए प्लॉट देने के मामले में रियायत देने की घोषणा को पूरा कर दिया गया है। अब भविष्य में एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, पंचायत तथा दूसरे सरकारी विभागों से ईएसआईसी अस्पताल/ डिस्पेंसरी खोलने के लिए जो जमीन ली जाएगी, वह 75 फीसदी सस्ती दरों पर दी जाएगी।

     

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि "हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022 -25" की अवधि एक वर्ष तक यानि दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा,  मुख्यमंत्री ने कई वर्ष पहले बनाए गए औद्योगिक क्षेत्रों, जोकि शहरी आबादी के बीच में आ गए हैं, उनमें सीवर, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसे ढांचों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

     

    मुख्यमंत्री ने सभी इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में स्टार्टअप्स को रियायती दरों पर काम करवाने की सुविधा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आईएमटी मानेसर में "एआई तथा क्वांटम कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी" तथा आईएमटी खरखौदा में "इलेक्ट्रिक व्हीकल तथा ऑटोमोटिव सेक्टर" के प्रस्तावित इन्क्यूबेशन सेंटर हेतु जमीन चिह्नित कर ली गई है। दूसरे स्थानों पर भी इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 10 नए आईएमटी बनाने, "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम", आईएमटी मानेसर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जीरो वाटर वेस्टेज इंडस्टियल एरिया" को विकसित करने, आईएमटी खरखौदा का विस्तार करने, अम्बाला में आईएमटी स्थापित करने के प्रथम चरण, महेंद्रगढ़ जिला में आईएमटी स्थापित करने, मेक इन इंडिया की तर्ज पर "मेक इन हरियाणा" कार्यक्रम बनाने, गुरुग्राम में कल्चरल सेंटर का निर्माण करने जैसी बजट की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

     

    मुख्यमंत्री ने संकल्प - पत्र की घोषणाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और सभी घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल तथा महानिदेशक श्री यश गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #HaryanaGrowth #NaibSaini #SmartAgriculture #SmartIndustrialZone #MakeInHaryana #IndustrialDevelopment #MSMEHaryana #IMTManesar #IMTKharkhoda #TextilePolicy #StartUpHaryana #IndustrialRelief #GoodGovernance #LaborWelfare #HaryanaBudget2026 #EconomicGrowth #InfrastructureDevelopment #OneDistrictOneProduct #HaryanaPolice #SustainableIndustry

  • Screenshot 2026-01-23 150828 (1).jpg
    23/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • download - 2026-01-23T122351.856.jpg
    23/01/26 |

    RTC भौंडसी: हथियारों की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग कोर्स शुरू, 27 जनवरी से करें ऑनलाइन आवेदन

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर, भौंडसी (गुरुग्राम) द्वारा आर्म्स एंड एम्युनिशन सेफ्टी ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम फरवरी और मार्च 2026 के दौरान निर्धारित विभिन्न स्लॉट्स में आयोजित होगा।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आर्म्स एंड एम्युनिशन सेफ्टी ट्रेनिंग कोर्स के कुल 8 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जो 2 से 4 फरवरी, 5 से 7 फरवरी, 9 से 11 फरवरी, 12 से 14 फरवरी, 16 से 18 फरवरी, 19 से 21 फरवरी, 23 से 25 फरवरी तथा 26 से 28 फरवरी तक संचालित किए जाएंगे। वहीं मार्च माह में इस कोर्स के कुल 4 स्लॉट रखे गए हैं, जो 5 से 7 मार्च, 9 से 11 मार्च, 12 से 14 मार्च और 16 से 18 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट में 30 प्रतिभागियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।

    इस ट्रेनिंग कोर्स का मुख्य उद्देश्य इस विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को शस्त्रों और गोला-बारूद की सरक्षा, संचालन, रख-रखाव, और जिम्मेदार उपयोग के बारे में गहन जानकारी और व्यावहारिक अन्भव प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सुरक्षा बलों, निजी सुरक्षाकर्मियों, लाइसेंसी  शस्त्रधारकों तथा उन इच्छुक नागरिकों के लिए उपयुक्त है, जो कानूनी रूप से हथियार रखते हैं या उनसे संबंधित कार्य करते हैं।

    इस प्रशिक्षण की अवधि तीन दिन की होगी। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे रहेगा, जबकि ट्रेनिंग सेशन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थ्योरी और प्रैक्टिकल मोड में संचालित किए जाएंगे। ट्रेनिंग के लिए एप्लीकेशन 27 जनवरी 2026 से सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगी। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://haryanapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।

    सभी संबंधित विभागों, सुरक्षाकर्मियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें और इस उपयोगी व महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम का अधिकतम लाभ उठाएं।

    #RTCBhondsi #ArmsSafetyTraining #HaryanaPolice #GunSafety #AmmunitionSafety #GurugramNews #SecurityTraining #SelfDefense #WeaponMaintenance #PoliceTrainingCenter #HaryanaGovernment #SafetyFirst #OnlineRegistration #ArmsLicense #SkillDevelopment #PublicSafety #HaryanaEvents #PoliceTraining

  • download - 2026-01-23T121415.734.jpg
    23/01/26 |

    अखिल भारतीय सिविल सेवा के विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल 27 जनवरी से 2 फरवरी तक

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों की विभिन्न खेलों में ट्रायल 27 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी तक खेल विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। इच्छुक महिला व पुरूष अधिकारी निर्धारित स्थान व तिथि को पहुंच कर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।

     

     एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा में कैरम, कबड्डी , शतरंज, फिजिक, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों के लिये 27 जनवरी को पुरूषों तथा 28 जनवरी को महिलाओं की सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 का ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 29 जनवरी को करनाल के करण खेल स्टेडियम में ट्रायल होगी, चेस टूर्नामेंट 29 जनवरी को पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट कम्प्लेक्स में ,फिजिक टूर्नामेंट 29 जनवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में , बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पंचकूला में तथा 2 फरवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कैरम टूर्नामेंट 2025-26 के लिए ट्रायल आयोजन आयोजन किया जाएगा।

    #CivilServicesSports #AllIndiaCivilServices #SportsTrial2026 #HaryanaSports #CivilServants #KaramTrial #KabaddiTournament #CricketTrial #ChessChampionship #BadmintonLeague #PhysiqueCompetition #HaryanaGovernment #SportsNotification #AthleticOfficers #TauDeviLalStadium #KaranStadium #ChhotuRamStadium #PalwalSports #PanchkulaSports #KarnalNews #RohtakSports

  • 07.jpeg
    23/01/26 |

    प्रदेशभर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है पांच दिवसीय सरस्वती महोत्सव

    जे कुमार पलवल, 23 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के सौजन्य से प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा पांच दिवसीय 'सरस्वती महोत्सव-2026' पलवल जिले में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह महोत्सव आज अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

    प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि इस वर्ष बोर्ड ने महोत्सव की व्यापकता को बढ़ाते हुए इसे प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

    विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक मुकाबला महोत्सव के अंतर्गत पलवल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत की अध्यक्षता में विशेष शैक्षणिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उच्चतर शिक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने निम्नलिखित श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:

    • पेंटिंग और रंगोली: छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से सरस्वती नदी और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा।

    • निबंध लेखन और क्विज: विद्यार्थियों ने सरस्वती हेरिटेज और भारतीय संस्कृति पर अपने ज्ञान का परिचय दिया।

    अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद, सत्यवान, वेदपाल, योगेंद्र और चंद्रप्रकाश शामिल थे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के कौशल को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा भी देते हैं।

    यह महोत्सव समाज को बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में हरियाणा सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

    #SaraswatiMahotsav2026 #PalwalNews #HaryanaGovernment #CulturalHeritage #BasantPanchami #StudentCompetitions #HaryanaTourism #SaraswatiRiver #EducationHaryana #HeritageIndia

  • download - 2026-01-22T195613.017.jpg
  • Bhiwani-Court.jpg
    22/01/26 |

    भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट

    हरियाणा/भिवानी, 22 जनवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के भिवानी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस सूचना के मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है और पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियाँ इस ई-मेल के स्रोत और इसकी सच्चाई का पता लगाने में जुटी हैं।


    धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि यह ई-मेल कहाँ से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर के आसपास चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।


    इस गंभीर मामले पर जानकारी साझा करते हुए एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिला कोर्ट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल और विशेषज्ञ टीमें हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। एसपी के अनुसार, जाँच के दौरान जो भी तथ्य और सबूत हाथ लगेंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    धमकी मिलते ही पूरे न्यायालय परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें डॉग स्क्वायड के साथ चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और अन्य विशेष पुलिस इकाइयां भी तैनात हैं, जो हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।



    #BhiwaniNews #BhiwaniCourt #BombThreat #SecurityAlert #HaryanaPolice #BreakingNewsHindi #CyberCrime #LawAndOrder #BhiwaniPolice #EmergencyUpdate #SafetyFirst #CourtSecurity #CrimeNewsIndia #PoliceAction #ThreatEmail #BhiwaniUpdate #HighAlert #SecurityForces #JusticeSystem #HaryanaAlert #BhiwaniCity

  • Gemini_Generated_Image_bdy3qkbdy3qkbdy3.jpg
    22/01/26 |

    सावधान! अम्बाला में तैनात पुलिसकर्मी से 25 लाख की साइबर ठगी

    कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी (अन्‍नू ): साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कानून के रखवाले भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक पुलिस जवान सोहन लाल के साथ सामने आया है, जो वर्तमान में अम्बाला जिले में कार्यरत हैं। ठगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे करीब 25.70 लाख रुपए की बड़ी रकम ठग ली। इस धोखाधड़ी की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई, जहाँ सोहन लाल की फेसबुक पर निशा अग्रवाल नाम की एक महिला से जान-पहचान हुई थी।


    फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद बातचीत का सिलसिला वॉट्सऐप तक जा पहुँचा, जहाँ आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी को फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर लाखों कमाने का लालच दिया। विश्वास जीतने के बाद ठगों ने सोहन लाल का एक फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में उन्होंने 45 हजार और 80 हजार रुपए जैसी छोटी रकम निवेश की। जब आरोपियों ने उनके फर्जी वॉलेट में मुनाफा दिखाना शुरू किया, तो सोहन लाल उनके झांसे में पूरी तरह फंस गए और उन्होंने चेक व ऑनलाइन माध्यमों से लाखों रुपए ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।



    धोखाधड़ी का यह खेल यहीं नहीं रुका। ज्यादा मुनाफे की चाह में सोहन लाल ने 22 दिसंबर को 10 लाख रुपए और फिर दिसंबर के अंत तक अपनी पत्नी के खाते से भी 6 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब उनके वॉलेट में कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए का बैलेंस दिखने लगा, तो उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही। पैसे ट्रांसफर न होने पर जब उन्होंने संपर्क किया, तो ठगों ने टैक्स के नाम पर 55 लाख रुपए की और मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उनका अकाउंट डिलीट कर दिया और अपनी सोशल मीडिया आईडी व नंबर बंद कर लिए। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


    #CyberCrime #AmbalaPolice #ForexTradingScam #OnlineFraud #StayAlert #SocialMediaScam #CyberSecurityIndia #HaryanaPolice #InvestmentFraud #MoneyLaundering #CyberSafety #FinancialFraud #FacebookScam #WhatsAppScam #PoliceNews #Kurukshetra #OnlineSafety #FraudAlert #CryptoScam #DigitalIndia #CrimeUpdate #Awareness #EconomicOffence

  • Screenshot 2026-01-22 113307.jpg
    22/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegMealPlan #HealthyEating #VegetarianRecipes #IndianFood #Healthylifestyle #DietPlan #VeggieLover #WeightLossDiet #HealthyFood #PureVeg #DailyMealPlan #FitnessMotivation #CleanEating #PlantBased #VeggieBowl #IndianCuisine #Nutrition #HealthyLiving #Foodie #HomeCooked #BalancedDiet #VegetarianIndia #HealthyRecipes #EatClean #WeightLossJourney #YummyVeg #Delicious #InstaFood #FoodGram #Wellness #BreakfastIdeas #LunchInspiration #DinnerMenu #ProteinRich #MeatFree #SatvikFood #HealthyIndia #SimpleFood #VeggieLife #FoodBlogger #GharKaKhana #TastyAndHealthy #MealPrep #Nutritionist #FitnessFood #VeganFriendly #DesiFood #HealthFirst #EatLocal #Vegetarianism

  • istockphoto-641925028-612x612.jpg
    22/01/26 |

    चंडीगढ़ में अपराध : मलोया में युवक की चाकू मारकर हत्या, ट्रिब्यून चौक पर लूट की वारदात

    चंडीगढ़, 22 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के मलोया इलाके में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ 19 वर्षीय युवक मोहित की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह शहर में इस सप्ताह कत्ल की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मोहित को चार मंजिला मकानों के पास स्थित एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक की पीठ से होता हुआ दिल तक जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    मृतक के चाचा पिंटू ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले हमलावरों ने उनके घर आकर गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल पर धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी थी, जिसमें मोहित को दुकान से बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मोहित एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता था और अपने पीछे माता-पिता, एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पार्क में यह वारदात हुई, वहाँ अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था।


    पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर मलोया गांव के ही रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।


    वहीं, मंगलवार को ही शहर के ट्रिब्यून चौक पर सरेराह लूटपाट की एक और घटना दर्ज की गई। रायपुर खुर्द के रहने वाले विकास मंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनका रास्ता रोका और उनके गले से बजरंगबली की प्रतिमा वाला सोने का लॉकेट काटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की भी तफ्तीश शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुई इन दो बड़ी वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



    #चंडीगढ़ #मलोया #मर्डर_केस #अपराध #ट्रिब्यून_चौक #ChandigarhCity #JusticeForMohit #CrimeRate #SafetyInChandigarh #LootingIncident #PGIChandigarh #PoliceAlert #TricityNews #YouthCrime #Justice #ChandigarhCrime #ChandigarhNews #MaloyaMurder #CrimeUpdate #ChandigarhPolice #BreakingNewsHindi #LootCase #LawAndOrder

  • PR2210120269O2S.jpg
    22/01/26

    स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 22 जनवरी नई दिल्ली - स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

     

    राष्ट्रपति भवन में अलबारेस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच संबंध सदियों पुराने हैं, जो व्यापार, संस्कृति और लोकतंत्र एवं बहुलवाद के साझा मूल्यों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है जिसे ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और व्यापार तथा निवेश का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी सेवाओं और रक्षा-अंतरिक्ष क्षेत्रों में स्पेन की क्षमताएं भारत की विकास प्राथमिकताओं प्राथमिकताओं को समर्थन देने में सहायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

     

    द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक होने के नाते, भारत और स्पेन को संयुक्त राष्ट्र और जी-20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए ताकि विश्व भर में शांति, समृद्धि और स्थिरता के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

     

    राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और स्पेन का एक साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों से मिलकर लड़ने के लिए हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं को मिलाकर एकजुट रूप से प्रयास करना होगा।

    द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यूरोप और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और हम अपने 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

  • download - 2026-01-21T191846.879.jpg
    21/01/26 |

    हरियाणा : 20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल पोर्टल, अनुबंध कर्मचारियों का डेटा होगा पोर्ट

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से प्राप्त निरंतर अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा स्थानांतरित (पोर्ट) किया जा सके।

     

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 फरवरी, 2026 तक एक अलग विंडो खोली जाएगी। यह विंडो  विभागों, बोर्डों और निगमों के केवल उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए होगी, जिनकी स्वीकृति अनुबंध कर्मियों की तैनाती नीति, 2022 के प्रावधानों के तहत वित्त विभाग से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। संबंधित विभाग द्वारा वित्त विभाग से प्राप्त स्वीकृति की प्रति एचकेआरएनएल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के उपरांत ही उस विभाग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।

     

    एचकेआरएनएल पोर्टल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए पुनः खोला जाएगा, जिन्हें 31 मार्च, 2022 या उससे पूर्व नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। यह कदम ऐसे कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

     

    गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 अगस्त, 2024 को जारी निर्देशों के तहत एचकेआरएनएल पोर्टल को 30 सितंबर, 2024 तक खोला गया था और सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्धारित अवधि के भीतर डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया था।

    #HKRNL #HaryanaGovernment #ContractualEmployees #JobSecurity #HaryanaKoushalRozgarNigam #ChiefSecretaryHaryana #EmploymentNews #PolicyUpdate #HaryanaServiceProtectionAct2024 #EmployeeBenefits #ChandigarhNews #GovtJobsHaryana #PortalReopening

  • H-1-21-1-26.jpg
    21/01/26 |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी श्री ओम सिंह द्वारा दायर शिकायत से संबंधित एक पुनरीक्षण मामले में सुनवाई के उपरांत विस्तृत आदेश पारित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया शिकायत बिजली कनेक्शन से जुड़े प्रकरण में अनुचित देरी, गलत एवं अत्यधिक अनुमान तैयार किए जाने तथा समयबद्ध सेवा प्रदान न किए जाने से संबंधित थी, जिसके कारण शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।

     

    आयोग ने मामले के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुए पाया कि अधीक्षण अभियंता (एसई) द्वारा की गई कार्रवाई उपयुक्त थी। अतः उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

     

    हालांकि, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) द्वारा शिकायत के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई। आयोग ने इसे अधिनियम की मंशा के विपरीत मानते हुए एक्सईएन को अंतिम चेतावनी जारी की है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी है।

     

    तत्कालीन एसडीओ द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को आयोग ने पूर्णतः संतोषजनक नहीं माना। अधिकारी से अपेक्षित विवेक एवं सतर्कता का अभाव पाया गया। हालांकि, प्रोबेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उदार दृष्टिकोण अपनाया है, किंतु भविष्य में किसी भी चूक की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

     

    वहीं, कनिष्ठ अभियंता (जेई) द्वारा निर्देशों के अनुरूप अनुमान तैयार न करने तथा समय पर संशोधित अनुमान प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए आयोग ने हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत 5,000 रुपए का जुर्माना तथा शिकायतकर्ता श्री ओम सिंह को 1,500 रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। संबंधित अधीक्षण अभियंता को वेतन से राशि की कटौती कर राज्य कोष में जमा कराने एवं क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #RightToService #HaryanaGovernment #HRTS #ElectricityConnection #HisarNews #PublicAccountability #ConsumerRights #GovernanceReform #ServiceGuaranteed #DepartmentOfPower #OmSinghCase #LegalJustice #AdministrativeAction #JEFine #CompensationToCitizens #Hissar #UHBVN #DHBVN #danikkhabar #dknews

  • download - 2026-01-21T184738.138.jpg
    21/01/26 |

    आरटीएस आयोग ने जेई पर लगाया जुर्माना, शिकायतकर्ता को क्षतिपूर्ति के दिए आदेश

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी श्री ओम सिंह द्वारा दायर शिकायत से संबंधित एक पुनरीक्षण मामले में सुनवाई के उपरांत विस्तृत आदेश पारित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया शिकायत बिजली कनेक्शन से जुड़े प्रकरण में अनुचित देरी, गलत एवं अत्यधिक अनुमान तैयार किए जाने तथा समयबद्ध सेवा प्रदान न किए जाने से संबंधित थी, जिसके कारण शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।

     

    आयोग ने मामले के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुए पाया कि अधीक्षण अभियंता (एसई) द्वारा की गई कार्रवाई उपयुक्त थी। अतः उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

     

    हालांकि, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) द्वारा शिकायत के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई। आयोग ने इसे अधिनियम की मंशा के विपरीत मानते हुए एक्सईएन को अंतिम चेतावनी जारी की है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी है।

     

    तत्कालीन एसडीओ द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को आयोग ने पूर्णतः संतोषजनक नहीं माना। अधिकारी से अपेक्षित विवेक एवं सतर्कता का अभाव पाया गया। हालांकि, प्रोबेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उदार दृष्टिकोण अपनाया है, किंतु भविष्य में किसी भी चूक की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

     

    वहीं, कनिष्ठ अभियंता (जेई) द्वारा निर्देशों के अनुरूप अनुमान तैयार न करने तथा समय पर संशोधित अनुमान प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए आयोग ने हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत 5,000 रुपए का जुर्माना तथा शिकायतकर्ता श्री ओम सिंह को 1,500 रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। संबंधित अधीक्षण अभियंता को वेतन से राशि की कटौती कर राज्य कोष में जमा कराने एवं क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • download - 2026-01-21T173428.245.jpg
    21/01/26 |

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को लोक भवन में गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोक-अनंत वास्तविकता की प्राप्ति की ओर एक यात्रा‘ का विमोचन किया।

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पुस्तक की बौद्धिक और अकादमिक दृष्टिकोण से सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर आधारित यह किताब निसंदेह उनके अद्वितीय दर्शन और उनके पवित्र छंदों के गहरे अर्थों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    राज्यपाल ने यह भी कहा कि डॉ. भल्ला ने यह पुस्तक विद्वतापूर्ण समर्पण और गहरी समझ के साथ लिखी है। उन्होंने कहा कि लेखक ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों की समकालीन संदर्भों से जोड़ते हुए अच्छी तरह से व्याख्या की है, जिससे यह पुस्तक शिक्षाविदों और आम पाठकों दोनों के लिए समान रूप से मूल्यवान बन गई है।

    #HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #BookLaunch #GuruTeghBahadurJi #SpiritualJourney #ArvinderSinghBhalla #YamunanagarNews #350thMartyrdomYear #SikhHistory #AcademicExcellence #Gurdwaras #LokBhavan #DivinePhilosophy #PhilosophyBook #HaryanaCulture

  • download - 2026-01-21T173231.634.jpg
    21/01/26 |

    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) की पीजी डिस्टेंस मोड की परीक्षाएं 28 जनवरी से

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) रोहतक ने जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली पीजी डिस्टेंस मोड (ऑनलाइन सहित) थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी।

     

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीजी डिस्टेंस मोड (ऑनलाइन सहित)- एम.ए./एम.कॉम./एम.एससी./एम.लिब चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं 28 जनवरी से, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होंगी। प्रथम सेमेस्टर (जुलाई नामांकन, एनईपी सहित) की परीक्षाएं 13 फरवरी से तथा द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2026 से आयोजित की जाएंगी।

     

    उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में होंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

    #MDUExam2026 #RohtakNews #PGExams #DistanceEducation #MDUDateSheet #HaryanaEducation #StudentAlert #HigherEducation #MDUUpdates #JanFebExams #danikkhabar #dknews

  • download (3).jpg
    21/01/26 |

    केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को इक्विटी सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी

    आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दे दी है।

    यह 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी वित्तीय सेवा विभाग द्वारा सिडबी में तीन चरणों में निवेश की जाएगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2025–26 में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश 31.03.2025 के बुक वैल्यू पर प्रति शेयर 568.65 रुपये किया जाएगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026–27 और 2027–28 में क्रमशः 1,000 करोड़ रुपये, 1,000 करोड़ रुपये की राशि संबंधित पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष की 31 मार्च की बुक वैल्यू पर निवेश की जाएगी।

    5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी निवेश के बाद वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले एमएसएमई की संख्या वित्तीय वर्ष 2025 के अंत में 76.26 लाख से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2028 के अंत तक 102 लाख (अर्थात लगभग 25.74 लाख नए एमएसएमई लाभार्थी जोड़े जाएंगे) होने की उम्‍मीद है। एमएसएमई मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों (30.09.2025 तक) के अनुसार, 6.90 करोड़ एमएसएमई (अर्थात प्रति एमएसएमई औसतन 4.37 व्यक्तियों का रोजगार सृजन) द्वारा कुल 30.16 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इस औसत को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2027–28 के अंत तक अनुमानित 25.74 लाख नए एमएसएमई लाभार्थियों के जुड़ने से लगभग 1.12 करोड़ नए रोजगार के सृजन का अनुमान है।

    निर्देशित ऋण पर विशेष ध्यान तथा आगामी पांच वर्षों में पोर्टफोलियो में अपेक्षित वृद्धि के कारण, सिडबी की बैलेंस शीट पर जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इस वृद्धि के चलते पूंजी-जोखिम भारित परिसंपत्ति अनुपात (सीआरएआर) के समान स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त, ऋण प्रवाह को बढ़ाने के उद्देश्य से सिडबी द्वारा विकसित किए जा रहे डिजिटल एवं डिजिटल रूप से सक्षम, संपार्श्विक-मुक्‍त वाले ऋण उत्पाद तथा स्टार्ट-अप्स को प्रदान किया जा रहा उद्यम ऋण भी जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में वृद्धि करेगा, जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ सीआरएआर बनाए रखने के लिए और अधिक पूंजी की आवश्यकता होगी।

    अधिदेशित (निर्धारित) स्तर से काफी ऊपर स्वस्थ सीआरएआर को बनाए रखना क्रेडिट रेटिंग की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतिरिक्त शेयर पूंजी के निवेश से स्वस्थ सीआरएआर बनाए रखने में सिडबी को लाभ होगा। इस अतिरिक्त पूंजी निवेश से सिडबी को उचित ब्याज दरों पर संसाधन जुटाने में सहायता मिलेगी, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रतिस्पर्धी लागत पर ऋण प्रवाह में वृद्धि हो सकेगी। प्रस्तावित इक्विटी पूंजी का चरणबद्ध अथवा क्रमिक निवेश अगले तीन वर्षों में उच्च दबाव परिदृश्य के अंतर्गत सीआरएआर को 10.50 प्रतिशत से ऊपर तथा पिलर-1 और पिलर-2 के अंतर्गत 14.50 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने में सिडबी को सक्षम बनाएगा।

    #UnionCabinet #EquityAssistance #SIDBI #SmallIndustries #IndianIndustries #FinancialSupport #Entrepreneurship #SmallBusinesses #EconomicGrowth #GovernmentInitiative #BusinessDevelopment #IndiaInvests #SMEFinance #IndustrialGrowth #StartupIndia #InvestmentPolicy #FinancialInclusion #GovtSupport #BusinessLoans #EmpoweringEntrepreneurs

  • images (1).jpg
    21/01/26 |

    राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा

    आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान में घूमने आ सकते हैं। उद्यान सोमवार को रखरखाव के दिन और 4 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

    अमृत उद्यान के लिए पंजीकरण और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। आगंतुक प्रवेश द्वार के बाहर बने स्वयं सेवा कियोस्क से सीधे टिकट ले सकते हैं।

    सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर शटल बस सेवा उपलब्ध होगी। शटल बसों को 'अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा' बैनर के माध्यम से पहचाना जा सकता है।

    #AmritUdyan #OpenForAll #FreeEntry #NatureLovers #VisitAmritUdyan #ExploreNature #February3rd #BotanicalGarden #PublicAccess #FamilyFun #GardenLovers #GetOutside #NaturePhotography #SustainableTourism #GreenSpaces #ReconnectWithNature #WildlifeWatching #LocalAttractions #DiscoverYourCity #CivicPride

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 14.56.33 (1).jpg
    21/01/26 |

    बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मानेसर में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों एवं उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ मनाया गया था और आज का बजट-पूर्व परामर्श उसी उत्सव की कड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि “स्टार्टअप इंडिया" केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह एक ‘रेनबो विजन’ है, जो अलग-अलग सेक्टर्स को नई संभावनाओं से जोड़ता है।

     

    उन्होंने कहा कि स्टार्टअप एक विचार है, जिसे मूर्त रूप देना होता है। यह एक छोटा बीज है, जिसे सही सहयोग मिलने पर विशाल वृक्ष बनाया जा सकता है।

     

    इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम तथा गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर तेज़ गति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चाहे सड़क और परिवहन अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का क्षेत्र हो या अन्य विकासात्मक परियोजनाएं, भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा पकड़ी है और हर क्षेत्र में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

     

    फंडिंग और तकनीकी सहयोग पर जोर

     

    मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप संस्थापकों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’, ‘फंडिंग’ और ‘तकनीकी सहयोग’ जैसे मुद्दों पर प्राप्त विचारों को नोट किया गया है। उन्होंने कहा, “आइडिया कितना भी छोटा क्यों न हो, यदि उसमें दम है, तो उसे दुनिया बदलने में समय नहीं लगता।”

     

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। इसमें हरियाणा का योगदान अग्रणी रहा है, विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर का। हरियाणा में अब 9,500 से अधिक स्टार्टअप्स हैं और राज्य इस मामले में देश में सातवें स्थान पर है। साथ ही, हरियाणा से 19 यूनिकॉर्न्स भी सामने आए हैं।

     

    हरियाणा ए.आई. मिशन, रिसर्च फंड और फंड ऑफ फंड्स का गठन

     

    मुख्यमंत्री ने बजट 2025-26 में उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। इसी दृष्टि से हरियाणा सरकार द्वारा ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए विश्व बैंक से 474 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक ए.आई. हब स्थापित किए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष से ‘हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड’ की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 2,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ भी बनाया गया है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए HSIIDC के माध्यम से प्रति स्टार्टअप 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा ‘मुख्यमंत्री कौशल सम्मान योजना’ शुरू की गई है। हरियाणा में ‘हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022’ लागू है और हाल ही में 22 स्टार्टअप्स को 1 करोड़ 14 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्टार्टअप संस्कृति केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। आगामी शैक्षणिक सत्र  से हर जिले में ‘उद्यमिता प्रतियोगिताएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें चयनित टीमों को अपने आइडिया को ‘बिजनेस मॉडल’ में बदलने के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानेसर के औद्योगिक हब होने को देखते हुए HSIIDC के सभी औद्योगिक एस्टेट्स में ‘इन्क्यूबेशन सेंटर्स’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि स्टार्टअप्स को सस्ती दरों पर कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके। HSIIDC द्वारा इसके लिए तीन IMT क्षेत्रों में भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विचार को दोहराते हुए कहा कि “रिस्क टेकिंग" अब मेनस्ट्रीम बन गई है। पहले लोग जोखिम लेने से डरते थे, लेकिन आज जोखिम न लेना ही सबसे बड़ा जोखिम माना जाता है।”

    मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है और सरकार महिला उद्यमियों को हर कदम पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स नए भारत की पहचान हैं। चाहे स्पेस सेक्टर हो या डिफेंस सेक्टर, हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने सभी से  अनुरोध किया कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर अपने सुझाव चैटबॉट के माध्यम से भेजें और जब विधानसभा में बजट 2026-27 प्रस्तुत किया जाएगा, तो उसे अवश्य सुनें।

    उन्होंने कहा कि जिनके सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे, उन्हें विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वे स्वयं साक्षी बन सकें कि सरकार ने उनके सुझावों को सम्मान दिया है।

    इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू भी उपस्थित रहे।

    बजट पूर्व संवाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्टार्टअप्स को सराहा; हरियाणा बनेगा 'एआई हब', 50 हजार युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; यूनिकॉर्न्स और महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन का ऐलान।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर में आयोजित एक विशेष 'बजट-पूर्व परामर्श' कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों और युवा उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा सरकार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की स्थापना करने जा रही है, जिसके लिए विश्व बैंक से 474 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में अत्याधुनिक ए.आई. हब बनाए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने गौरव के साथ बताया कि हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में देश में सातवें स्थान पर है और राज्य ने अब तक 19 यूनिकॉर्न्स दिए हैं। युवाओं को शोध और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 2,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ और 20 करोड़ रुपये का ‘हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड’ स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि हरियाणा के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

    स्टार्टअप संस्कृति को छोटे शहरों तक ले जाने के लिए सरकार अगले सत्र से हर जिले में ‘उद्यमिता प्रतियोगिताएं’ आयोजित करेगी, जहां चयनित बिजनेस आइडिया को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, HSIIDC के माध्यम से औद्योगिक एस्टेट्स में सस्ती दरों पर कार्यस्थल (इन्क्यूबेशन सेंटर्स) उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को अगले 8-10 दिनों में चैटबॉट के माध्यम से अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया और वादा किया कि जिनके सुझाव बजट में शामिल होंगे, उन्हें विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विशेष निमंत्रण दिया जाएगा।

    #NayabSaini #HaryanaBudget2026 #StartupIndia #HaryanaAIMission #DigitalHaryana #MakeInIndia #GurugramStartups #ManesarIndustrialHub #WomenEntrepreneurship #HaryanaYouth #ViksitBharat2047 #StartupPolicy #HSIIDC #HaryanaEconomy #SkillDevelopment #InnovationHaryana #BudgetConsultation #AIHub wth #StartupEcosystem #NewIndia #HaryanaProgress #danikkhabar #danikkhabarnews

  • download - 2026-01-21T150627.208.jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 2.57.39 PM.jpeg
    21/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNews #BreakingNews #CrimeAlert #IndiaCrime #CriminalCase #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeScene #Justice #ViralNews #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #DailyCrime #CrimeReport #SafetyFirst #CrimeFiles #STF #DailyNews #Encounter #Arrested #PoliceDepartment #CrimeBeat #PublicSafety #CrimeStory #IncidentReport #LegalNews #CurrentAffairs #Truth #CrimeAwareness #Alert #Mischief #GangsterNews #PolicePost #Justice #PoliceStation #CrimePrevention #CourtNews #SocialJustice #JudicialSystem #NewsAlert #PoliceRaid #Caught #FIR #CrimeLog #IndiaNews #LocalNews #StateCrime #MetropolitanCrime #Security #Awareness #PoliceService #Emergency #SocialMediaNews #Headline #BreakingNews #TopNews #DailyAlert #CrimeBranch #CyberCrime #InvestigationTeam #ActionReport #DistrictCrime #StateNews #IndiaCrimeUpdate #LegalSystem #PoliceUpdate #CrimeWatch #HindustanCrime #IndiaCrime #AlertIndia

  • photo-collage.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का दिग्विजय के 'डराने' वाले बयान पर प्रहार: बोले "नींद में बोलते हैं दिग्विजय, आरएसएस ने सिखाया राष्ट्रवाद"

    चंडीगढ़, 21 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान कि आरएसएस हिंदुओं और ओवैसी मुसलमान को डराते हैं, पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सो-सो कर जागते है और नींद में ही कुछ न कुछ बोलते रहते है । हिंदुओं को मजबूत करने के लिए आरएसएस ने हमेशा काम किया है। राष्ट्र और देश भक्ति ये सिर्फ आरएसएस ने ही अपने कैडर को सिखाई है। इसीलिए कहीं पर भी देश में कोई आपदा आती है तो हमारे स्वयंसेवक सबसे पहले वहां जाकर सेवा देने के लिए खड़े होते हैं।



    मंत्री अनिल विज का तंज, “सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं आता”


    वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट कि भाजपा सरकार हरियाणा के बीपीएल परिवारों के लिए सजा बन गई है जिसपर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी का भी जायज हक छीना नहीं जा सकता। बीपीएल परिवार 1.80 लाख रुपए तक की आय वालों को ही मिलता है वो अच्छी तरह जानते हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं।

  • Pic 1.jpeg

    भाजपा में प्रजातांत्रिक चुनाव, विपक्ष में 'एजेंसी' सिस्टम, "नीचे से ऊपर बनाम ऊपर से नीचे” : मंत्री अनिल विज ने समझाया भाजपा और खानदानी पार्टियों के चुनाव का बड़ा अंतर

    चंडीगढ़, 21 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा के नए अध्यक्ष चयन पर कहा कि सारे हिंदुस्तान में जितने राजनीतिक दल है उनमें से केवल भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले बूथ कमेटी बनती है, उसके बाद वार्ड बनता है, फिर जिला, फिर प्रदेश और आखिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होते है। मंत्री अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दूसरी खानदानी, पारिवारिक पार्टियों की तरह नहीं जिसमें पहले से प्रधान तय होते है। हमारा चुनाव नीचे से ऊपर जाता है जबकि विपक्षियों का ऊपर से नीचे आता है। उनमें प्रधान तय होते है, वो ही प्रदेशों के प्रमुख तय कर देते हैं, प्रदेशों के प्रमुख जिलो के प्रमुख तय कर देते हैं। जैसे एजेंसियां बांटी जाती है जिनमें कंपनी मालिक नीचे प्रदेशों के ड्रिब्यूटर बनाता है, फिर जिलों के बाकी पार्टियां भी इसी तरह हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा मानना है कि जिस पार्टी के अंदर प्रजातंत्र व लोकतंत्र नहीं वो पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों के प्रजातंत्र की रक्षा नहीं कर सकती।

  • download (1).jpg

    "राहुल गांधी की विशेषज्ञता देश जानता है कि कितने चुनाव इन्होंने हरवाए, अब वही ज्ञान बांटने आए हैं": ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 21 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की विशेषज्ञता सारा देश जनता है कि कितने चुनाव ये अपनी पार्टी को हरवा चुके है। जो ज्ञान राहुल गांधी के पास है वो अपने नीचे वाले कार्यकर्ताओं को देने आए है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये कांग्रेस का अपना मामला है इससे हमें कोई लेना देना नहीं है।

    #RahulGandhi #AnilVij #Expertise #ElectionWisdom #PoliticalCommentary #IndianPolitics #Congress #ElectionAnalysis #Leadership #PoliticalStrategies #ElectionInsights #India2024 #WisdomSharing #PoliticsToday #Elections #PoliticsInIndia #CurrentAffairs #PoliticalDebate #ElectoralHistory #PoliticalPortfolio

  • Screenshot 2026-01-21 143839.jpg
    21/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शीतकालीनआहार #स्वस्थजीवनशैली #शाकाहारीआहारचार्ट #दैनिकपोषण #स्वस्थभारत #सात्विकआहार #भारतीयभोजनयोजना #दैनिकपोषण #स्वस्थनाश्ता #लंचआइडिया #रातकेखानेकीप्रेरणा #वजनघटानेकीयात्रा #रोगरोधीखाद्यपदार्थ #पौधोंपरआधारितआहार #स्वस्थआदतें #संतुलितआहार #स्वस्थदिखनेवाला #आत्माकेलिएभोजन #स्वच्छभारतखाएं #फिटनेसभोजन #घरकाखाना #शीतकालीनव्यंजन #डिटॉक्सआहार #भारतमेंभोजनतैयारी #पोषकऔरस्वादिष्ट #स्वस्थजीवन2026 #शाकाहारीव्यंजन #दैनिकस्वास्थ्य

  • download - 2026-01-21T143505.925.jpg
    21/01/26 |

    एचएसवीपी द्वारा बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन सख्त

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने फरीदाबाद में बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी और आवंटी को समय पर कब्जा न दिए जाने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

     

    आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता द्वारा पारित अंतिम आदेशों में कहा गया है कि बिना सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित किए प्लॉट को ई-नीलामी में डालना और कब्जा प्रमाण पत्र जारी करना नियमों के विपरीत है। आयोग ने स्पष्ट किया कि “जैसा है, जहां है” नीति का अर्थ यह नहीं है कि निर्माण योग्य बुनियादी ढांचा ही उपलब्ध न हो।

     

    मामले में यह भी सामने आया कि आवंटी के खाते में गलत कब्जा तिथि दर्ज की गई, जिससे उस पर अनावश्यक शुल्क लगने की आशंका थी। आयोग ने इस तिथि को तुरंत हटाने तथा नियमों के अनुसार 5.5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कमीशन ने एचएसवीपी को निर्देश दिया कि दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

     

    कमीशन ने इस प्रकरण में आवंटी श्री शिवा रामा कृष्णा गरापाटी को 5,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं, जिसे एचएसवीपी को 15 दिनों के भीतर अदा करना होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में डालने से पहले सभी विकास कार्यों का पूरा होना अनिवार्य है।

    #HaryanaRightToService #HSVP #FaridabadNews #HaryanaGovt #TollFreeServices #PublicAccountability #PlotAuction #JusticeForAll #HaryanaNews2026 #SmartCityFaridabad #UrbanDevelopment #danikkhabar #newsupdate

  • download - 2026-01-21T134513.590.jpg
  • download - 2026-01-21T131739.165.jpg
  • Screenshot 2026-01-21 102128.png
    21/01/26 |

    नशे के खिलाफ HSNCB का बड़ा प्रहार: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े तार

    जे कुमार डबवाली/सिरसा, 21 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार के 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को दोहराते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने गांव ओढ़ा में नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

    गुप्त सूचना पर त्वरित एक्शन: यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गांव रघुआना की तरफ जा रहे हैं। ब्यूरो ने बिना समय गंवाए गांव ओढ़ा के ख्योवाली रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्धों को काबू कर लिया।

    तलाशी और बरामदगी: नियमों के अनुसार, राजपत्रित अधिकारी DSP संदीप कुमार (कालांवली) की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से 265 ग्राम हेरोइन, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू (निवासी गांव रघुआना, सिरसा) के रूप में हुई है।

    पंजाब से डबवाली तक फैला नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हेरोइन की यह खेप पंजाब के तरनतारन से मंगवाई गई थी। तस्कर इसे डबवाली और सिरसा के ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने वाले थे। थाना ओढ़ा में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की वाणिज्यिक मात्रा (Commercial Quantity) के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और पंजाब से जुड़े अन्य बड़े चेहरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    #DrugFreeHaryana #HSNCB #HeroinSeized #HaryanaPolice #SirsaNews #DabwaliNews #AntiDrugDrive #NarcoticsControl #ActionAgainstDrugs #MohitHandaIPS

  • 09.jpeg
    21/01/26 |

    सृष्टि परियोजना: गांव खिल्लूका में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता बैठक; मृत जन्म दर घटाने और एएनसी सेवाओं पर दिया जोर

    जे कुमार पलवल, 21 जनवरी 2026: 'सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज' की ओर से संचालित सृष्टि परियोजना के अंतर्गत पलवल जिले के गांव खिल्लूका में एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य केंद्र गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य और "सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन" (SBCC) रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गुणवत्ता बढ़ाना और मृत जन्म (स्टिलबर्थ) जैसी दुखद घटनाओं को रोकना था।

    गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन: संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जांच कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के महत्व को समझाया गया। विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से भविष्य की जटिलताओं को पहले ही पहचाना जा सकता है, जिससे माता और शिशु दोनों का जीवन सुरक्षित रहता है।

    अधिकारियों का मार्गदर्शन और चेतावनी: जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उपस्थित डॉ. रमेश्वरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं निशुल्क हैं। यदि कोई भी प्रसव के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करता है, तो उसकी लिखित शिकायत तुरंत दर्ज कराई जानी चाहिए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को भी घर की गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए विशेष सुझाव दिए।

    पोषण और अंतराल का महत्व: जिला आशा समन्वयक मधु ने संतुलित आहार और एल्बेंडाजोल जैसी दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ परिवार के लिए 'जन्म अंतराल' (दो बच्चों के बीच समय) के महत्व पर विशेष बल दिया।

    सरपंच और समुदाय की भागीदारी: ग्राम सरपंच श्री यह्या ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का समर्थन किया। बैठक में गांव की महिलाओं ने न केवल भाग लिया, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े अपनी शंकाओं और प्रश्नों को विशेषज्ञों के सामने रखकर उनका समाधान भी प्राप्त किया।

    #SrishtiProject #PalwalNews #MaternalHealth #ANCCare #HealthyMotherHealthyBaby #PublicHealth #AwarenessCamp #StopStillbirth #WomenEmpowerment #HaryanaHealt

  • download.png

    हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) —हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों एवं विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली  असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

     

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

     

    इन दिशा-निर्देशों के अनुसार कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।

     

    अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।

     

    यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है।

     

    राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

    #HaryanaGovernment #ExamGuidelines #SikhRights #KirpanAllowance #MangalsutraAllowed #EducationNews #ChiefSecretaryHaryana #ExamRules2026 #EqualityInExams #ReligiousFreedom #CandidateSafety #StudentRelief #HighCourtOrder #AdministrativeUpdate #HSSC #HPSC #ExaminationProtocol

  • H-2-20-1-26.jpg

    लिंगानुपात सुधारने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग सख्त: कम अनुपात वाले गांवों की होगी 'कलर मैपिंग'

    चंडीगढ़ , 20 जनवरी (अभी) -हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी जिला सिविल सर्जन अपने -अपने क्षेत्र के उन गांवों पर फोकस करें जिन गांवों में लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में काफी कम है। ऐसे गांव में अगर कोई लिंग जांच करवाने वाले असामाजिक व्यक्ति सक्रिय हैं तो उनकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में अवश्य दी जानी चाहिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह आज यहां लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित की गई "स्पेशल टॉस्क फ़ोर्स" की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी अस्पतालों , जिला एवं तहसील स्तर के सचिवालयों एवं अन्य भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मैप बना कर उन गांवों को विशेष रंग से प्रदर्शित करें जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है। इससे गांव के सभी मौजिज लोगों को अपने गांव में लिंगानुपात की दर बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

     

    उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन जिला के सिविल सर्जनों तथा पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर्स से भी बात की , जिन जिलों में लड़कियों के लिंगानुपात की दर 900 से कम है। उन्होंने गत वर्ष लिंगानुपात की जांच करने वाले संभावित ठिकानों पर रैड न करने वाले तथा बहुत कम करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलबी की और चालू माह जनवरी 2026 में अधिक से अधिक रैड करने के निर्देश दिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला सिविल सर्जनों को अवैध तौर पर एमटीपी किट बेचने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी लिंगानुपात के संतुलन बनाने में बेहतरीन योगदान देंगे उनको सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी की जाएगी।

     

    इस अवसर पर एसटीएफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    #HaryanaHealth #SaveGirlChild #BetiBachaoBetiPadhao #SexRatioImprovement #HealthDirector #PNDTAct #STFMeeting #ActionAgainstGenderSelection #MTPKitCheck #SocialReform #HaryanaGovernment #PublicHealth #GenderEquality #VilllageMapping #January2026

  • HBSE-Date-Sheet-2026-Out.jpg

    HBSE Exam Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल

    हरियाणा/भिवानी 20 जनवरी (अभी): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार और सचिव मुनीश शर्मा (IAS) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    कक्षा 9वीं के लिए मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी को हिंदी विषय से होगी, जिसके बाद क्रमशः सामाजिक विज्ञान (19 फरवरी), अंग्रेजी (21 फरवरी), गणित (23 फरवरी) और विज्ञान (25 फरवरी) की परीक्षाएं होंगी। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा 16 फरवरी को और हिंदी की 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे फिजिक्स, अकाउंट्स और इतिहास की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रथम सप्ताह में संपन्न होंगी।


    शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी।



    #HBSE #HaryanaBoard #DateSheet2026 #Class9thExams #Class11thExams #BSEH #EducationNews #HaryanaEducation #StudentAlert #ExamSchedule #BhivaniBoard #BoardExams2026

  • D-1-20-1-26.jpg
    20/01/26 |

    तंज़ानिया–हरियाणा के मध्य व्यापार एवं कृषि सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) - तंज़ानिया और हरियाणा के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा विदेश सहयोग विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ तंज़ानिया में कृषि गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार (विदेश सहयोग विभाग) पवन चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

     

    बैठक के दौरान तंज़ानिया में कृषि यंत्रों की संभावित मांग, विभिन्न क्षेत्रों के अनुरूप फसल चयन, बागवानी एवं दलहन फसलों की संभावनाएं, सिंचाई के लिए जल उपलब्धता तथा विद्युत आपूर्ति जैसे विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, खनन (माइनिंग) क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दे एवं प्रश्न भी बैठक के समक्ष रखे गए।

     

    अमनीत पी. कुमार ने व्यापारियों एवं किसानों द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों और प्रश्नों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संरचित, पारदर्शी और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि व्यापारियों और किसानों को तंज़ानिया में निवेश एवं कृषि गतिविधियों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ समयबद्ध और सटीक रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

     

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तंज़ानिया में संभावनाओं के आकलन हेतु सर्वेक्षण, फील्ड स्टडी तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारियाँ निर्धारित की जाएँगी, ताकि आगे की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। इस दिशा में सरकारी स्तर पर समन्वय स्थापित कर व्यापारियों एवं किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

     

    बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल व्यापारियों और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हरियाणा और तंज़ानिया के बीच दीर्घकालिक, मजबूत और परस्पर लाभकारी साझेदारी को भी नई गति प्राप्त होगी।

     

    बैठक में मुख्य तौर पर उद्योगपति परविंद लोहान, आशीष तायल, सुनील जैन, राकेश बेनीवाल, विजेता एस सिंह, अमन सिंह और रमेश भादू सहित अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

    #HaryanaTanzaniaTrade #AmneetPKumar #HaryanaForeignCooperation #AgricultureExport #FarmersIncome #TanzaniaInvestment #MiningTrade #InternationalPartnership #PawanChaudhary #HaryanaBusiness #AgriMachinery #GlobalTrade #EconomicGrowth #ForeignInvestment #TanzaniaAgriculture #HaryanaGovernment

  • Screenshot 2026-01-20 162922.jpg
    20/01/26 |

    गुरुग्राम: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का धावा, 100 से अधिक अवैध झुग्गियों को ढहाने की कार्रवाई शुरू

    हरियाणा,  20 जनवरी (अन्‍नू ):  हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन ने अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सेक्टर-44 स्थित कन्हई कॉलोनी के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की करीब 5 एकड़ बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बसी 100 से अधिक झुग्गियों को बुलडोजर चलया जा रहा है। नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ की देखरेख में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दोपहर बाद इस अभियान की शुरुआत की।


    पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि इन झुग्गियों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यहाँ रहने वाले कई लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर नशा तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस अवैध बस्ती के कारण क्षेत्र में अपराध ग्राफ बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इन संदिग्ध ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया।



    इस अभियान के केंद्र में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल निवासी एक कुख्यात अपराधी तपस पुरूई उर्फ टुंडा था, जिसने न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा किया था, बल्कि वहीं से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों का कारोबार भी चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, टुंडा पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और तस्करी जैसे करीब 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। डीटीपी आरएस बाठ और सुशांत लोक थाना प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इन अवैध ढांचों को ढहा दिया।


    गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जों को हटाने के लिए है, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार करने का एक बड़ा जरिया भी है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की एक विस्तृत सूची तैयार की है जो अवैध गतिविधियों के जरिए संपत्ति जुटा रहे हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रशासन का यह बुलडोजर अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


    #GurugramNews #BulldozerAction #AntiDrugDrive #HaryanaPolice #IllegalEncroachment #CrimeControl #HSVP #ZeroTolerance #DanikKhabar #Gurugram #RSBath

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 2.45.19 PM.jpeg
    20/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    "आज क्या खाएं? देखिए आज का Complete Veg Meal Plan! सरल, स्वस्थ और सुपर टेस्टी

    #vegetarianmealplan #DanikKhabar #indianfood #healthyrecipes #dailyfoodfeed #vegandiet #mealprep #shakahari #vvegrecipes #healthyindia #foodstagram #homemadefood #desikhana #weightlossdiet #plantbased #vegetarianrecipes #instafood #lunchideas #breakfastrecipes #dinnerideas #nutrition #healthylifestyle #foodbloggerindia #mealplanning #satvikfood #veganlife #whatiateforbreakfast #cleaneating #gharkakhana #easyrecipes #foodie #vegetarianism #healthyeating #dietplan #fitnessindia #veganshare #pureveg #delicious #foodphotography #cookingathome #indianvegetarian #lifestyle #mealprepideas #lowcarb #proteinrich #delhifoodie #mumbaifoodie #homechef #reelsindia #trendingfood #nutritiontips #wellbeing #yummy #foodblog #morningroutine #healthydinner #veganrecipes #shakaharibhojan #ayurvedicdiet #balanceddiet #viralshorts

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 2.07.12 PM.jpg
    20/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNews #BreakingNews #CrimeAlert #IndiaCrime #CriminalCase #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeScene #Justice #ViralNews #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #DailyCrime #CrimeReport #SafetyFirst #CrimeFiles #STF #DanikKhabar #Encounter #Arrested #PoliceDepartment #CrimeBeat #PublicSafety #CrimeStory #IncidentReport #LegalNews #CurrentAffairs #Truth #CrimeAwareness #Alert #Badmashi #GangsterNews #PoliceChauki #Insaaf #PoliceStation #CrimePrevention #CourtNews #SocialJustice #JusticeSystem #NewsAlert #PoliceRaid #Caught #FIR #CrimeLog #IndiaNews #LocalNews #StateCrime #MetroCrime #Security #Awareness #PoliceService #Emergency #SocialMediaNews #Headline #NewsFlash #TopStories #DailyAlert #CrimeBranch #CyberCrime #InvestigationTeam #ActionReport #ZillaCrime #StateNews #CrimeUpdatesIndia #LegalSystem #PoliceUpdate #Crimewatch #HindustanCrime #BharatCrime #AlertIndia

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 12.42.37 PM.jpeg
    20/01/26 |

    लुधियाना: फर्नीचर कारोबारी के घर 40 तोले सोने की बड़ी चोरी, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब, 20 जनवरी (अन्‍नू) : पंजाब के लुधियाना स्थित पॉश इलाके सराभा नगर में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्नीचर कारोबारी के घर से उनकी नेपाली नौकरानी करीब 40 तोले सोना लेकर फरार हो गई। इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें नौकरानी पार्वती के साथ उसका पति और भाई भी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है और एक विशेष टीम को वहां रवाना किया गया है।


    वारदात उस समय हुई जब कारोबारी का परिवार एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने पुराने भरोसेमंद ड्राइवर बबलू और हाल ही में काम पर रखी गई नौकरानी पार्वती को तैनात किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि पार्वती ने रात के समय ड्राइवर को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जैसे ही ड्राइवर बेहोश हुआ, पार्वती ने योजना के मुताबिक अपने पति और भाई को घर के अंदर बुला लिया और तिजोरी का ताला तोड़कर कीमती गहने समेट लिए।


    पुलिस जांच के अनुसार, पार्वती को 26 दिसंबर को ही काम पर रखा गया था। इतने कम समय में उसने चालाकी से घर की तिजोरी और कीमती सामान की लोकेशन का पता लगा लिया था। घटना वाले दिन जैसे ही उसे पता चला कि मालिक घर पर नहीं रहेंगे, उसने तुरंत अपने साथियों को तैयार रहने का संदेश भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि इस साजिश में उसके परिवार के सदस्य भी बराबर के शरीक थे।


    थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने पार्वती और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के नेपाल भागने की प्रबल संभावना है, जिसके मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।



    #LudhianaNews #PunjabPolice #SarabhaNagar #CrimeNews #TheftCase #NepalBorder #CCTVFootage #Alert #DanikKhabar #PunjabNews #Punjab #CrimeInPunjab

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 12.21.17 PM.jpg
    20/01/26 |

    चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच अब तीसरी आँख की निगरानी में: थानों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अन्‍नू) : लंबे समय के इंतजार और कई विवादों के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की 'क्राइम ब्रांच' पूरी तरह से सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है, ताकि पुलिसिया कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे और मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो।


    क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 'फर्जी मेजर' गणेश भट्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय कैमरों के अभाव में पुलिस इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए कोई ठोस डिजिटल साक्ष्य पेश नहीं कर पाई थी। अब कैमरों के लग जाने से ऐसी किसी भी घटना की सच्चाई तुरंत सामने आ सकेगी।


    देशभर के थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी अनिवार्य करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चंडीगढ़ की कई यूनिट्स में यह काम पेंडिंग था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस से सभी थानों में लगे कैमरों का पूरा रिकॉर्ड मांगा था। क्राइम ब्रांच में हालिया इंस्टॉलेशन इसी न्यायिक दबाव और सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।



    इससे पहले हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में एएसआई और कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड तक करना पड़ा था। हाई कोर्ट तक पहुंचे इस मामले ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए थे। अब नए सिस्टम के लागू होने से पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासन का दबाव रहेगा और जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा।


    #ChandigarhPolice #CrimeBranch #CCTVInstallation #PoliceTransparency #ChandigarhNews #LawAndOrder #HumanRights #SupremeCourtOrder #HighCourtUpdate #PublicSafety #PoliceAccountability #Justice #DigitalSurveillance #ChandigarhUpdate #CopsOnCamera #DanikKhabar

  • cns1PSEE.jpeg
    20/01/26 |

    नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली - नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली छाउनी में स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का दौरा किया। उनके आगमन पर सेना, नौसेना और वायु सेना विंग से चैयनित एनसीसी कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

    अपने संबोधन के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेट के रूप में अपने दिनों को याद किया और प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चैयनित होने पर कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कैडेटों के शानदार टर्नआउट सटीक ड्रिल, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की और नौसेनिक शब्दावली में इस प्रदर्शन को "ब्रावो ज़ुलु" कहा।

    युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के संवर्द्धन में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए नौसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिक रक्षा प्रयासों में लगभग 72,000 एनसीसी कैडेटों के अनुकरणीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ड्रोन संचालन और साइबर जागरूकता से संबंधित पहलों सहित  एनसीसी द्वारा अपनाए गए नए एवं नवोन्मेषी प्रशिक्षण उपायों की सराहना की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन-"भारत का युवा वैश्विक भलाई की शक्ति हैं"- का उद्धरण देते हुए नौसेना प्रमुख ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं पर अपना विश्वास व्यक्त किया। अपने सेवा अनुभवों के आधार पर उन्होंने कैडेटों को जीवन में अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने हेतु पांच सीख साझा कीं।

    उन्होंने पुनीत सागर अभियान जैसी पहलों, अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर जैसे विशेष प्रशिक्षण शिविरों, सीमैनशिप, नौकायन और याचिंग के व्यावहारिक अनुभव, जहाजों से जुड़ाव, विदेशी तैनाती और भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों एवं तटों के शैक्षिक दौरों के माध्यम से एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण को समर्थन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई।

    अपने संबोधन के अंत में एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेटों से एकता, अनुशासन और ईमानदारी के एनसीसी लोकाचार को बनाए रखने तथा राष्ट्र को समर्पित जीवन जीने का आग्रह किया।

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 17.29.55.jpeg
    20/01/26 |

    राजकीय महाविद्यालय पलवल में सरस्वती महोत्सव पर भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: पलवल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 'सरस्वती महोत्सव' के उपलक्ष्य में एक भव्य महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सभ्यता और सरस्वती नदी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से रूबरू कराना था। कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक राजू शेर सिंह और प्रखर ने सरस्वती नदी के उद्गम, उसके लुप्त होने के वैज्ञानिक कारणों और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरस्वती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

    प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा की मोनिया दूसरे और बी.ए. तृतीय वर्ष की शरीन खान तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का दबदबा रहा, जिसमें योगेश ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से पिंकी, दीपिका, कविता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायता की, बल्कि उनमें अपनी ऐतिहासिक चेतना के प्रति गौरव का भाव भी जागृत किया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

    #SaraswatiMahotsav #PalwalNews #AmbedkarCollegePalwal #StudentCompetition #IndianHeritage #SaraswatiRiver #EducationWithCulture #QuizWinners #HaryanaEducation #CulturalAwareness #CollegeEvent #HistoryOfIndia

  • download.jpg
    20/01/26 |

    शुगर मिल पलवल में गन्ना बॉन्ड संशोधन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित

    जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: दी सहकारी चीनी मिल्स पलवल की निदेशक द्विजा ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि मिल का पिराई सत्र 28 नवंबर 2025 से सुचारू रूप से चल रहा है और वर्तमान में गन्ने की पिराई का कार्य नियमित गति से जारी है।

    गन्ना आपूर्ति व्यवस्था को अधिक संतुलित और समयबद्ध बनाने के लिए मिल प्रबंधन ने किसानों को अपने गन्ना बॉन्ड में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि (संशोधन) करने का अवसर दिया है। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

    निदेशक ने स्पष्ट किया है कि:

    • जो किसान अपने गन्ना बॉन्ड की मात्रा में बदलाव करना चाहते हैं, वे कल (21 जनवरी) तक शुगर मिल के गन्ना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    • निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी।

    मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लें और भविष्य में गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें।

    #PalwalSugarMill #FarmerUpdate #HaryanaAgriculture #SugarcaneBond #PalwalNews #CooperativeSugarMill #FarmerAwareness #HaryanaFarmers #AgricultureNews

  • Screenshot 2026-01-19 194140.jpg

    एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने क्रिकेटर अदिति श्योराण को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा की उभरती युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की ओर से खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड" से नवाजा गया है। एमडीयू खेल विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। इस मौके पर एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने अदिति श्योराण को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य की अनेक बेटियों के लिए मिसाल पेश की है।

    कुलपति ने कहा कि एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई और हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.शरणजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। डाॅ.शरणजीत ने कहा कि अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। खेल विभाग निदेशक डा.शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है।

    अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की निवासी है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की है। वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर भी है। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर बीते चार वर्षों से खेल रही हैं । नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए  चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान मिल चुका है।  इंटर स्कूल स्टेट लेवल 2025 चैंपियनशिप में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लिए हैं। 2024 में यूटीसीए और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट में 46 गर्ल्स टीमों के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। आलराउंडर अदिति को उनके शानदार प्रदर्शन पर सभी मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थी। यह टूर्नामेंट एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। यह खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर अन्य खेलों में भी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती है।

    #AditiSheoran #CricketStar #SportsExcellenceAward #MDURohtak #WomenInSports #HaryanaKiBeti #RisingCricketer #BCCICricket #ChandigarhCricket #YoungAchiever #GirlPower #SportsAward2026 #FutureOfCricket #Inspiration #SonipatPride #AllRounder #WomenCricketIndia #MDUGames #StateAwardee

  • maxresdefault (2).jpg

    हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ एवं विद्वत गोष्ठी का आयोजन

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आज अकादमी भवन स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।

     

    अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर कनेक्ट और कनेक्शन की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया और युवाओं को समाज के साथ सशक्त जुड़ाव स्थापित करने का आह्वान किया।

     

    विद्वत संगोष्ठी के समापन अवसर पर संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

     

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो. आर.के. देसवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. आशुतोष अंगिरस तथा डॉ. जितेंद्र आर्य ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेश शर्मा को प्रथम, अतुल शर्मा को द्वितीय तथा वैभव शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मनदीप कौर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    #SwamiVivekanandaJayanti #HaryanaSahityaAcademy #SanskritSpeechContest #YouthEmpowerment #VivekanandaVichargoshthi #SanskritCulture #KuldeepChandAgnihotri #PanchkulaEvents #HaryanaSanskritAcademy #CulturalHeritage #SanskritBhashan #IndianPhilosophy #SpiritualAwakening #EducationalTalk #YoungScholars #HaryanaEvents #SanskritPromotion #DahirSenAuditorium #NationalYouthDay #InspirationalQuotesIndia

  • D-1-19-1-26.jpg

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान  शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है।

     

    नागपुर प्रवास के दौरान ही रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास, निर्यात और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि एमआईएचएएन जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

     

    गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बल मिलता है और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलती है।

     

    इस दौरान उनके साथ पूर्व आईजी दलबीर भारती, पूर्व चैयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद थे।

    #RanbirGangwa #NitinGadkari #InfrastructureUpdate #HaryanaDevelopment #RoadAndTransport #MIHAN #NagpurVisit #LogisticsHub #EconomicGrowth #PublicWorks #HaryanaInfrastructure #RoadHighways #IndustrialHub #ViksitBharat2026 #NagpurDiary #ModernConnectivity #EmploymentGeneration #BridgeConstruction #TransportRevolution #HaryanaPolitics #MIHANProject #GlobalStandard #StateDevelopment

  • bseh-class-9-to-12-enrollment-return-2025-featured-image.jpg

    HBSE नामांकन अपडेट: कक्षा 9वीं से 12वीं की एनरोलमेंट सूची आज से उपलब्ध; स्कूल 26 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं नि:शुल्क डाउनलोड

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से 12 वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

     इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल के मुखिया 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 

    उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि 26 जनवरी तक किसी कारणवश नामांकन ( Enrollment) सूची डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह विद्यालय प्रतिवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाते हुए नामांकन ( Enrollment) सूची प्राप्त कर सकता है।

    #HBSE #BSEH #HaryanaBoard #BhiwaniBoard #Enrollment2026 #SchoolEducationHaryana #StudentList #BoardExams2026 #HaryanaSchools #EducationUpdate #BSEHNews #HighSchoolUpdate #InterEnrollment #ExamPreparation #HaryanaStudents #SchoolLogin #BSEHWebsite #EnrollmentDownload #EducationNewsIndia #StudentRegistration2026

  • 1406198-election-commision-of-india-1-2.jpg

    भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) प्रथम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा।

     

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईडीईएम-2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन बनने जा रहा है। विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, भारत में विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और चुनावी क्षेत्र के अकादमिक और व्यावहारिक विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।

     

    उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी, 2026 को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और कार्यवाही को हरी झंडी दिखाएंगे।

     

    तीन-दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के नेताओं का पूर्ण सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के कार्य समूह की बैठकें, साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रणालियों पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से गठित कुल 36 विषयगत समूह सम्मेलन के दौरान गहन विचार-विमर्श में योगदान देंगे। इन चर्चाओं में 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।

     

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकाय के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। आयोग, भारत निर्वाचन आयोग के सभी चुनाव संबंधी सूचनाओं और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईएनईटी का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेगा।

     

    इन आयोजनों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें भारत में चुनाव कराने की व्यापकता और जटिलता के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के दो स्तंभों - मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव कराना - को मजबूत करने के लिए हाल ही में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    प्रवक्ता के अनुसार विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर प्रकाश डालने वाली वृत्तचित्र श्रृंखला "इंडिया डिसाइड्स" को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा।

    #ECI #IICDEM2026 #ElectionCommission #BharatMandapam #GlobalDemocracy #ElectionManagement #DigitalIndia #ECINET #IndiaDecides #GyaneshKumar #DemocracySummit #NewDelhiEvents #InternationalRelations #VoterAwareness #ElectionInnovation #IIT #IIM #NationalLawUniversity #GlobalElections #DemocraticValues

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 7.16.12 PM.jpeg
    19/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeBeatIndia #CrimeNews2026 #IndianPolice #LawAndOrder #BreakingCrimeNews #CrimeUpdate #DelhiCrime #HaryanaCrime #UPCrime #Investigation #PoliceAction #JabalpurHitAndRun #SonipatCrime #FatahabadMurder #CrimeReport #JusticeForVictims #PoliceRaids #CyberCrimeIndia #CrimeAlert #SafetyFirst #PublicSafety #CrimeScene #LegalAction #UnderInvestigation #CriminalJustice #ZeroTolerance #SecurityAlert #DailyCrimeUpdate #PoliceVigilance #CrimeFreeIndia #WomenSafety #LocalCrime #InterstateGang #PNDTAct #TheftAlert #AssaultCase #CrimeBranch #SpecialCell #LawEnforcement #CitizenSafety #JusticeDelayed #PoliceInvestigation #CrimePrevention #NightPatrol #Emergency112 #CrimeFiles #SocialJustice #StatePolice #PoliceNews #CrimeRecord

  • download (2).jpeg

    पश्चिम बंगाल में कानून का नहीं, ममता का राज : बीएलओ मृत्यु पर अनिल विज का हमला

    नई दिल्ली, 19 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में बीएलओ की मृत्यु के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है वहां पर कानून का राज नहीं चलता है वहां पर ममता का राज चलता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किए जा रहे है यह पूरे देश से छुपा हुआ नहीं है और ऐसी गतिविधियों से ये लोग देश के प्रजातंत्र को स्वतंत्र और आजाद नहीं रख पाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ मृत्यु की जांच जारी है और उसके तथ्य जुटाए जा रहे है तथा जो भी तथ्य सामने आयेंगे उन्हें बताया जाएगा।

    कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी: विज

    कांग्रेस द्वारा प्रदेश में नगर निगम की कमेटियां बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है ये जब भी बैठते हैं तो टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन टुकड़े जुड़ नहीं पा रहे और टूटे हुए टुकड़ों से कुछ बनाया नहीं जा सकता।

  • download - 2026-01-19T120851.047.jpg
    19/01/26 |

    करनाल के बसताड़ा टोल पर नया सिस्टम: अब बिना रुके चलती गाड़ी से कटेगा टैक्स, हटेंगे बैरियर

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के करनाल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टोल कलेक्शन की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसका ट्रायल आज करनाल के बसताड़ा (घरौंडा) टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है। इस नई तकनीक के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल देने के लिए लंबी लाइनों में लगने या बैरियर पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।

    यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-स्पीड कैमरों का उपयोग किया गया है। जैसे ही कोई वाहन हाईवे से गुजरेगा, वहां लगे सेंसर और कैमरे वाहन के FASTag और नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे और टोल की राशि सीधे लिंक किए गए खाते से कट जाएगी। खास बात यह है कि इस सिस्टम के पूरी तरह चालू होने के बाद सड़क से सभी फिजिकल टोल बूथ और बैरियर हटा दिए जाएंगे, जिससे वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से भी बिना रुके टोल पॉइंट पार कर सकेंगे।

    वर्तमान में यह पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के करनाल और गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर एक साथ चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2026 के अंत तक देशभर के प्रमुख नेशनल हाईवे को 'बैरियर फ्री' बना दिया जाए। इससे न केवल यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि टोल प्लाजा पर होने वाले प्रदूषण और शोर-शराबे में भी भारी कमी आएगी।

    #KarnalNews #BastaraTollPlaza #TollFreeIndia #MLFF #NH44 #DigitalIndia #SmartHighways #NitinGadkari #HighwayUpdate2026 #HaryanaNews #NoMoreTollLines

  • images (1).jpeg
    19/01/26 |

    भारतीय रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है

    आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - भारतीय रेलवे ने पिछले ग्यारह वर्षों में निरंतर निवेश और सुनियोजित क्रियान्वयन के माध्यम से अपनी पटरी अवसंरचना को मजबूत करने और सुरक्षा मानकों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन प्रयासों से देश भर में रेल संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय हो पाया है।

    वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, भारतीय रेलवे ने 6,851 किलोमीटर से अधिक पटरियों का नवीनीकरण किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में, 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, 2026-27 में 7,900 किलोमीटर पटरियों के नवीनीकरण की योजना है। यह परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता और सुरक्षा पर निरंतर जोर को दर्शाता है।

    रेलगाड़ियों की सुचारू आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण विस्‍तारि‍त रेल मार्ग के नवीनीकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 2024-25 में 7,161 थिक वेब स्विच और 1,704 वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए गए। 2025-26 में 8,000 से अधिक थिक वेब स्विच और 3,000 से अधिक वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए जा रहे हैं।

    पटरी की स्थिरता बनाए रखने और सवारी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक गिट्टी की मशीनीकृत गहन जांच लगातार की जा रही है। 2024-25 के दौरान 7,442 किलोमीटर पटरी की गहन जांच पूरी की गई, जबकि 2025-26 में 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरी की गहन जांच का काम जारी है।

    भारतीय रेलवे ने यंत्रीकृत रखरखाव को बढ़ावा देने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने ट्रैक मशीन बेड़े का काफी विस्तार किया है। 2014 से अब तक 1,100 से अधिक ट्रैक मशीनें खरीदी जा चुकी हैं जिससे रेलवे नेटवर्क का रखरखाव तेज और अधिक कुशल तरीके से हो सकेगा।

    रेलवे पटरी के किनारे सुरक्षा बाड़ लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि मवेशियों के कुचले जाने और पटरियों पर अनाधिकृत प्रवेश की घटनाओं को कम किया जा सके और समग्र सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। अब तक लगभग 15,000 किलोमीटर की बाड़ लगाई जा चुकी है, जिससे उन खंडों पर सुरक्षा में सुधार हुआ है जहां ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चलती हैं।

    इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारतीय रेलवे ने पटरियों के उन्नयन में उल्लेखनीय प्रगति की है। 110 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक की गति क्षमता वाली पटरियों की लंबाई 2014 में 31,445 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 40 प्रतिशत) से बढ़कर वर्तमान में 84,244 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 80 प्रतिशत) हो गई है जिससे ट्रेनों का संचालन तेज और अधिक कुशल हो गया है।

  • image0016K6V.jpg

    सरकार गोला-बारूद के निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

    आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गोला-बारूद निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने और देश को इस क्षेत्र में वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    नागपुर, महाराष्ट्र में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में मध्यम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने उस समय को याद किया जब गोला-बारूद की कमी ने देश की रक्षा तैयारियों को बाधित किया था और सरकार ने इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता को महसूस किया था।

    रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में निजी क्षेत्र के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय गोला-बारूद के निर्माण के कारण देश गोला-बारूद उत्पादन में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से 2021 में भारतीय सेना को निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पूर्णतः भारतीय गोला-बारूद मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड सौंपे जाने का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सफलतापूर्वक उपयोग किया गया, क्योंकि इसने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक प्रहार करके अपनी रणनीतिक क्षमता साबित की। उन्होंने नागास्त्र के अधिक उन्नत संस्करणों के विकास की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये हथियार देश के शत्रुओं के लिए अत्यंत घातक साबित होंगे।

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 11.27.16 AM.jpeg
    19/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शीतकालीनआहार #स्वस्थजीवनशैली #शाकाहारीआहारचार्ट #दैनिकपोषण #स्वस्थभारत #सात्विकआहार #भारतीयभोजनयोजना #दैनिकपोषण #स्वस्थनाश्ता #लंचआइडिया #रातकेखानेकीप्रेरणा #वजनघटानेकीयात्रा #रोगसंरक्षणवर्धकखाद्यपदार्थ #पौधआधारितआहार #स्वस्थआदतें #संतुलितआहार #स्वस्थनिहार #आत्माकेलिएभोजन #स्वच्छभारतखाएं #फिटनेसभोजन #घरकाखाना #शीतकालीनव्यंजन #डिटॉक्सआहार #भारतमेंभोजनतैयारी #पोषकऔरस्वादिष्ट #स्वस्थजीवन2026 #शाकाहारीव्यंजन #दैनिकस्वास्थ्य

  • download - 2026-01-19T110750.298.jpg
    19/01/26 |

    पूंडरी से चंडीगढ़ के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को अब कैथल या पिहोवा जाने से मिली राह

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा रोडवेज ने कैथल जिले के पूंडरी हल्के के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है। सोमवार को इस रूट पर बस का सफल ट्रायल किया गया। यह बस अब पूंडरी बस स्टैंड से चलकर सीधे नेशनल हाईवे 152-D (NH 152-D) के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

    इस नई सेवा के शुरू होने से पहले, पूंडरी क्षेत्र के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों को पहले या तो कैथल जाना पड़ता था या फिर ढांड के रास्ते पिहोवा जाकर चंडीगढ़ की बस पकड़नी पड़ती थी। इसमें न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा मिलने से ढांड, कौल, हाबड़ी, सिरसल और फतेहपुर जैसे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    यह बस सुबह सवा सात बजे (7:15 AM) पूंडरी से रवाना होगी, जिससे नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल से न केवल जनता को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है।

    #PundriToChandigarh #HaryanaRoadways #NH152D #BusServiceLaunch #KaithalNews #PublicTransport #TravelUpdate2026 #HaryanaNews #PundriPolitics #EaseOfTravel

  • E-4.jpg
    18/01/26 |

    वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) को मेहनतकश श्रमिकों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए एक मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश के हर श्रमिक को काम के साथ-साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( वीबी जी राम जी ) राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उसे गांवों और श्रमिकों के विकास के बिना पूरा नहीं किया सकता। उनका मानना है कि विकसित भारत का रास्ता गांवों की गलियों से होकर गुजरता है। वीबी जी राम जी  केवल रोजगार देने की योजना नहीं है बल्कि मेहनतकश लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने, उनको सम्मान देने और उनका स्वाभिमान बनाए रखने की योजना है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा की विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ’विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ को देश के सामने रखा। इसे विकसित भारत- जी राम जी कानून कहा जा रहा है। यह केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था का संपूर्ण आधुनिकीकरण है।

     

    उन्होंने कहा कि इस नए कानून के तहत रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। यही नहीं, नए कानून में राज्यों को फसल बुवाई और कटाई के समय 60 दिन के लिए काम रोकने का अधिकार भी दिया गया है। इससे श्रमिकों को इन 60 दिनों का काम तो मिलेगा ही, विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत भी 125 दिन का काम मिलेगा। इससे पूरे भारत वर्ष में एक ग्रामीण अकुशल श्रमिक की वार्षिक आय में औसतन 7 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी होगी। हरियाणा में हर श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। हरियाणा में प्रतिदिन देश में सर्वाधिक 400 रुपये की दर से न्यूनतम मजदूरी दी जाती है। इससे हर श्रमिक की वार्षिक आय कम से कम 50 हजार रुपये हो सकती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वी.बी. जी-राम-जी योजना में अब 15 दिन की जगह साप्ताहिक वेतन भुगतान की व्यवस्था की गई है, ताकि मजदूर को समय पर उसका पैसा मिल सके। ये सभी प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि अब न तो फर्जी मजदूर होंगे, न फर्जी काम होगा और न ही फर्जी भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में कार्यों की प्रकृति को भी बदला गया है और इसमें पहले से काफी अधिक कामों को जोड़ा गया है। इससे श्रमिकों को अधिक काम मिलेगा और गांवों के विकास के अधिक काम होंगे। पहले मनरेगा के तहत सीमित रोजगार दिया जाता था।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा जब शुरू हुई थी, तब हालात अलग थे। मनरेगा योजना में समय के साथ कई कमियां आ गई थीं। इनका खामियाजा सीधे श्रमिक भाइयों को भुगतना पड़ता था। श्रमिक इससे भली भांति परिचित हैं कि कहीं मशीनों ने उनका काम छीन लिया, कहीं फर्जी नामों से भुगतान हुआ और अनेकों बार मजदूरी मिलने में महीनों लग गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर देश के कई हिस्सों में भ्रष्टाचार, फर्जी जॉब कार्ड, ठेकेदारों का वर्चस्व और मजदूरों के हक की लूट हुई। सी.ए.जी. की रिपोर्टों से लेकर सामाजिक ऑडिट तक में, बार-बार यह सामने आया कि असली मजदूर काम करता रहा और जेबें औरों की भरती रहीं।

     

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के कार्यकाल और कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मनरेगा के तहत किए गए भुगतान की तुलना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि अक्तूबर 2014 से अक्तूबर 2025 तक श्रमिकों को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जबकि कांग्रेस के दस वर्षों में यह आंकड़ा दो हजार करोड़ रुपये से भी कम था। यह स्पष्ट दर्शाता है कि वर्तमान सरकार ने ज्यादा लोगों को काम दिया, ज्यादा पारदर्शिता के साथ पैसा दिया और मजदूर के सम्मान को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से श्रमिकों के अधिकार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।

             

    मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है और जी राम जी योजना पर लोगों को भ्रमित करने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के नेताओं ने मनरेगा योजना को श्रमिकों की बजाय अपनी आजीविका का साधन बना रखा था। उनके कार्यकाल में समय समय पर इस योजना का नाम बदला गया परंतु भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही देश और प्रदेश की जनता ने उसे नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के दुष्प्रचार से भ्रमित ना हो। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी श्रमिकों, गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

     

     श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार केवल वोट की राजनीति के लिए जी राम जी योजना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मनरेगा के तहत श्रमिकों के भुगतान में भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद भी पंजाब सरकार दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों का सम्मान करते हुए जी राम जी योजना लागू की है ताकि उनके खून पसीने की कमाई को कोई और ना ले सके।

     

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए योजना के श्रमिकों से संवाद किया और जी राम जी योजना के संबंध में उनके अनुभव भी लिए। श्रमिकों ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें अब 100 दिनों की बजाय 125 दिन का काम मिलेगा, जिससे अतिरिक्त रोजगार मिलने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी और जीवन स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हर्ष है कि अब 7 दिनों में उन्हें भुगतान प्राप्त होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक और जीओ टैगिंग प्रणाली से कार्य में और अधिक सुगमता और पारदर्शिता आएगी।

     

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र तभी बन सकता है जब देश का युवा, किसान, महिला और गरीब सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्रमिक मेहनतकश लोग हैं और हमारे राष्ट्र निर्माण के सहभागी हैं, खेतों में हल चलाते हैं, सड़कों और इमारतों को आकार देते हैं और उद्योगों को गति देते हैं। उनके श्रम के बिना विकास संभव नहीं है। श्रमिकों के पसीने की हर बूंद में भारत के निर्माण की कहानी छिपी है, जिसे लंबे समय तक अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी श्रमिकों को जी राम जी योजना को लेकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में श्रमिकों के हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

     

    मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जी राम जी से श्रमिकों को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि हर स्तर पर पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी ।

     

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता,  उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त और डीआरडीए पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

    #NayabSaini #VBGramG #ModiKiGuarantee #RuralEmployment #HaryanaLaborPower #DevelopedIndia2047 #ManregaTransformation #ViksitBharat #ShramevJayate #PanchkulaEvent

  • WhatsApp Image 2026-01-18 at 7.04.41 PM.jpeg
    18/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNewsIndia #18Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत

  • download - 2026-01-18T190633.992.jpg
    18/01/26 |

    19 से 23 जनवरी तक मनाया जाएगा सरस्वती महोत्सव

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व को समर्पित ‘‘सरस्वती महोत्सव’’ 19 से 23 जनवरी,2026 तक मनाने का निर्णय लिया है। सरस्वती महोत्सव न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी प्राचीन सभ्यता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। इसी कड़ी में प्रदेष के कई जिलों में कला और संस्कृति का अनोखा संगम और रंग देखने को मिलेगा। 

     

    हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को यमुनानगर के आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार, 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 जनवरी को राखी गढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनागनर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती नदी के किनारे घाटों पर स्थित दीप दान व भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 19 जनवरी से 25 जनवरी, 2026 तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।

  • 615439061_1439737124472861_2799976603513034256_n.jpg
    18/01/26 |

    मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ें - विधानसभा अध्यक्ष

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) :- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि आज एआई का युग है। युवाओं को प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ना है। बड़ों का सम्मान करना है, संस्कृति से जुडक़र और संस्कारों के साथ लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में प्रगति कर श्रेष्ठ नागरिक बनना है। खुद की तरक्की के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी योगदान करना है।


    श्री हरविन्द्र कल्याण आज करनाल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में 52 खिलाडिय़ों सहित 10वीं और 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 330 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री कल्याण ने कहा कि ये विद्यार्थी, उस समाज से हैं जिसकी पृष्ठभूमि किसानी की है। जिस मुकाम पर आज ये पहुंचे हैं उसके पीछे इनके अभिभावकों की कड़ी तपस्या भी रही है।

     

    शॉर्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं

     

    श्री कल्याण ने कहा कि मेहनत करके न केवल परिवार की चिंता करनी है बल्कि संगठित होकर आगे बढ़ना है। परिश्रम के बिना तरक्की संभव नहीं है। शार्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा समाज का गौरव है जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से एकजुट होकर क्षेत्र, समाज, प्रदेश व देश के लिए काम करने की अपील की।

    #HarvinderKalyan #HaryanaVidhanSabha #KarnalNews #YouthEmpowerment #StudentSuccess #Inspiration #SportsExcellence #HaryanaPride #ViksitBharat #EducationMatters

  • images (9).jpg

    बिजली व्यवस्था सुधारना सरकार की प्राथमिकता, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज दिल्ली में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

    बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता: विज

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों का अपग्रेडेशन उच्च पैमाने पर किया जा रहा : विज

    उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम के दौरान ही बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा चुका है इसलिए सर्दियों में अभी फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है तथा मांग और आपूर्ति में भी कोई समस्या नहीं है। श्री विज ने बताया कि राज्य में बिजली के ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों को आवश्यतानुसार अपग्रेड किया जा रहा है। इस प्रकार का अपग्रेडेशन गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च पैमाने पर किया जा रहा है।

    केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया: विज

    हरियाणा को नया कोल लिंकेज आवंटित होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि जब भी नया थर्मल प्लांट या यूनिट लगाई जाती है तो कोल ब्लॉक लेना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पानीपत और हिसार के खेदड़ में 800-800 मेगावाट की यूनिट लगाई जानी है इसलिए अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया है। इस आवंटन से हिसार के खेदड़ की नई यूनिट के कार्य में प्रगति आएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई यूनिट का भी शिलान्यास किया है जिसका कार्य प्रगति पर है।

    #AnilVij #HaryanaPowerSurplus #EnergySector #ManoharLal #PowerReforms #HaryanaElectricity #ModiKiGuarantee #ViksitHaryana #InfrastructureDevelopment #EnergyNews UninterruptedPower #PowerGridUpgrade #ElectricityForAll #SmartGridHaryana #ConsumerFirst #PowerQuality #GurugramDevelopment #FaridabadSmartCity #InfrastructureUpgrade #PowerTransmission #EnergyEfficiency #UrbanDevelopment #KhedarPowerPlant #HisarNews #ThermalPower #CoalLinkage #EnergySecurity #YamanunagarPowerPlant #PowerSelfReliance

  • download - 2026-01-18T174312.337.jpg
  • 1003206400.jpg
  • download - 2026-01-18T160821.463.jpg
    18/01/26 |

    चंडीगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से सवा किलो सोना और 1.42 करोड़ कैश बरामद, अंबाला का व्यक्ति हिरासत में

    चंडीगढ़, 18 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अधिकारी दंग रह गए। कार के भीतर से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की गई। कार सवार व्यक्ति की पहचान अंबाला निवासी जगमोहन जैन के रूप में हुई है।

    जब पुलिस ने बरामद सोने और नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक प्रमाण या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति मिलने के कारण मामला हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग या बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों और आयकर विभाग को विस्तृत जानकारी साझा कर दी है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अंतरराज्यीय तस्करों या अवैध वित्तीय सिंडिकेट से जुड़े हैं।

    #ChandigarhPolice #GoldSeized #CashRecovery #IncomeTaxRaid #HalaBusiness #CrimeNews2026 #AmbalaNews #BreakingNewsIndia #FinancialCrime #PoliceAction #danikkhabar #new

  • IMG-20260118-WA0010.jpg

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

    इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के मध्य हरियाणा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    इसके अतिरिक्त, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और अधिक गति देने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिससे प्रदेश की प्रगति को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

    इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद भी हुआ।

    ..........

  • download.jpg
    18/01/26 |

    दिल्ली-NCR में 'ट्रिपल अटैक': जहरीली हवा, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने थामी रफ्तार; GRAP-4 प्रतिबंध लागू

    जे कुमार नई दिल्ली, 18 जनवरी 2026: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम की मार और प्रदूषण के घातक स्तर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 400 के आंकड़े को पार करते हुए 'गंभीर+' श्रेणी में पहुँच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सख्त प्रतिबंधों को दोबारा प्रभावी कर दिया है। प्रदूषण के साथ-साथ उत्तर भारत इस समय सीजन के सबसे घने कोहरे की चपेट में है, जिससे पूरी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।

    कोहरे का सबसे ज्यादा असर यमुना से सटे इलाकों और बाहरी दिल्ली में देखने को मिल रहा है, जहाँ दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य दर्ज की गई है। पालम और सफदरजंग मौसम केंद्रों पर भी दृश्यता का स्तर बेहद कम रहा, जिसके कारण यातायात की रफ्तार थम गई है। घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है और दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट्स जलाकर रेंगना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

    GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है और केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। साथ ही, सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों को छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का सुझाव दिया है और लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

    #DelhiPollution #GRAP4 #DenseFog #DelhiWeather #ZeroVisibility #NCRNews #AQIUpdate #Winter2026 #ColdWave #SmogAlert #DelhiAirQuality #FoggyMorning

  • 20260117_124528.jpg
    18/01/26

    जीएमएन कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का समापन; विद्यार्थियों ने बनाया 'हरित संकल्प उपवन', लिया 'ईच वन प्लांट वन' का संकल्प

    जे कुमार अंबाला कैंट, 18 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में 'मिशन ग्रीन' एवं 'लीप, मुंबई' के सहयोग से आयोजित “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यावहारिक कदमों के लिए भी प्रेरित किया।

    कार्यशाला के अंतिम दिन जीएमएन नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष धमीजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘हरित संकल्प उपवन’ का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा व सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी रचनात्मक सोच ही भविष्य में पर्यावरण की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी।

    समापन अवसर पर आयोजित प्रमुख गतिविधियों का विवरण:

    • हरित संकल्प उपवन का भ्रमण: आमंत्रित पर्यावरणविदों ने उपवन में अपशिष्ट सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से बनाई गई पेंटिंग्स की विशेष प्रशंसा की। विशेषज्ञों ने बताया कि ये कलाकृतियां न केवल कचरा प्रबंधन का संदेश देती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

    • पौधारोपण अभियान: कॉलेज परिसर में सघन पौधारोपण किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 'ईच वन प्लांट वन' (प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए) का संकल्प लिया।

    • लीफ कंपोस्टिंग की जानकारी: विद्यार्थियों को सूखे पत्तों और जैविक कचरे से खाद बनाने (लीफ कंपोस्टिंग) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    पर्यावरणविदों ने कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब, वाईआरसी और समाजशास्त्र विभाग की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जीएमएन कॉलेज के ये प्रयास अन्य संस्थानों के लिए रोल मॉडल हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    #GMNCollegeAmbala #EnvironmentProtection #GreenCampus #SustainableDevelopment #AmbalaNews #PlantationDrive #ZeroWaste #EachOnePlantOne #GreenInitiative #HaryanaEducation

  • image001XNNR.jpg

    सालों के नुकसान के बाद पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ ने पॉजिटिव, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बोले, यह नया अध्याय है

    आरएस अनेजा, 18 जनवरी नई दिल्ली - देश की पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ (DISCOMs और पावर डिपार्टमेंट्स) ने मिलकर FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया है, जो इस सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड्स के अनबंडलिंग और कॉर्पोरेटाइजेशन के बाद से पिछले कई सालों से डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ कुल मिलाकर PAT में नुकसान बता रही थीं।

    FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव PAT, FY 2023-24 में ₹25,553 करोड़ के नुकसान और FY 2013-14 में ₹67,962 करोड़ के नुकसान की तुलना में है।

    इस पर टिप्पणी करते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए एक नया अध्याय है और यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की चिंताओं को दूर करने के लिए उठाए गए कई कदमों का नतीजा है।

    मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन के कारण संभव हुई, जैसा कि उनके शब्दों में कहा गया है कि, “भारत न केवल अपनी ग्रोथ बल्कि दुनिया की ग्रोथ को भी आगे बढ़ा रहा है, जिसमें एनर्जी सेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है”। श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार इस सेक्टर में ज़रूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है ताकि पावर सेक्टर हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था को सपोर्ट कर सके और विकसित भारत की यात्रा में अपनी भूमिका निभा सके।

  • WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.03.52 AM.jpg
    18/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegetarianMealPlan #HealthyEating #WinterDiet #HealthyLifestyle #VegDietChart #NutritionDaily #HealthyIndia #SatvikAhaar #IndianMealPlan #DailyNutrition #HealthyBreakfast #LunchIdeas #DinnerInspiration #WeightLossJourney #ImmunityBoostingFoods #PlantBasedDiet #HealthyHabits #BalancedDiet #HealthyBites #FoodForSoul #EatCleanIndia #FitnessFood #HomeCookedMeals #WinterRecipes #DetoxDiet #MealPrepIndia #NutritiousAndDelicious #HealthyLiving2026 #VegetarianRecipes #DailyWellness

  • Screenshot 2026-01-18 104254.jpg
    18/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 18 जनवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January1 #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • HVS-1-17-1-26.jpg
    17/01/26 |

    हरियाणा विधान सभा में ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का हुआ सफल समापन

    चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा विधान सभा में शनिवार को राजधानी युवा संसद संस्था के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम विधायी प्रक्रियाओं, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों से युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर राजधानी युवा संसद संस्था की सह संस्थापक एडवोकेट ईशा कपूर ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण से प्रतिभागियों को गहन मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली, जिसकी बदौलत यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण विकसित भारत के लिए युवाओं में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। वे ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

     

    कार्यक्रम के पहले सत्र में किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, कृषि से जुड़े समकालीन मुद्दों, पर्यावरणीय प्रभावों तथा उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हरियाणा राज्य पर्यावरण योजना पर चर्चा करते हुए मजबूत कृषि पद्धतियों को अपनाने और भारत में कृषि शिक्षा को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने किसानों की समस्याओं से निपटने के लिए व्यावहारिक और नवाचारी सुझाव भी प्रस्तुत किए।

     

    दूसरे सत्र में सत्तापक्ष की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों द्वारा विधेयकों की प्रस्तुति एवं उन पर संरचित संसदीय बहस की गई। इस सत्र में युवाओं की विधायी समझ, तार्किक क्षमता और संसदीय शिष्टाचार की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

    कार्यक्रम में देश के 13 राज्यों से आए 65 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस युवा संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को विधान सभा की कार्यवाही, विधायी बहस, प्रश्नोत्तर और नीति निर्माण की प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

     

    प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

     

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणा विधान सभा के संयुक्त सचिव श्री सुशांत दीप राठी और राजधानी युवा संसद संस्था की सह संस्थापक श्री जय सैनी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रथम सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार धन्या सांगवान को प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार देविशी मनहास, तृतीय पुरस्कार पलकी सिंह तथा चतुर्थ सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार नितिश ने प्राप्त किया।

    #HaryanaVidhanSabha #YouthParliament #HarvinderKalyan #Democracy #YouthDialogue #LegislativeProcess #ViksitBharat #PoliticalAwareage #HaryanaNews

  • download - 2026-01-17T184807.158.jpg
  • download - 2026-01-17T183929.035.jpg
    17/01/26 |

    प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

    हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी 4 वर्षों के भीतर वर्ष 2029 तक बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी किय़ा है। प्रदेश की पिछले 11 वर्षों की सरकार में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं, उतने पिछले 40 वर्षों में नहीं हो पाए।

    मंत्री राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम के वार्ड नंबर 18 में बादशाहपुर-दरबारीपुर रोड स्थित कबड्डी मैदान पर आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्य करवाए जा रहे हैं। खासकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगी। योजना का मूल उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति तक रोजगार और लाभ को पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत पहले की 100 दिन की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।

    #RaoNarbirSingh #BadshahpurDevelopment #HaryanaPolitics #EmploymentGuarantee #GurugramNews #NayabSaini #GoodGovernance #JiRamJiYojna #InfrastructureDevelopment #HaryanaGovernment

  • download - 2026-01-17T183632.726.jpg
    17/01/26 |

    एचईआरसी की 33वीं राज्य सलाहकार समिति की बैठक 22 जनवरी को होगी

    हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की 33वीं राज्य सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 22 जनवरी को सुबह 11:30 बजे आयोग के कॉन्फ्रेंस रूम, पंचकूला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एचईआरसी के अध्यक्ष  नन्द लाल शर्मा करेंगे। इस बैठक में आयोग के दोनों सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार, प्रदेश की सभी पावर यूटिलिटीज़ के प्रबंध निदेशक, तथा समिति के अन्य सदस्य भाग लेंगे।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सलाहकार समिति में अधिकतम 21 सदस्य होते हैं, जिनमें उद्योग, कृषि, उपभोक्ता संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व शामिल होता है। यह समिति विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत गठित एक महत्वपूर्ण सलाहकारी मंच है, जो विद्युत क्षेत्र के लिए नीति निर्धारण और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करती है।

     

    उन्होंने बताया कि 33वीं एसएसी बैठक का मुख्य फोकस हरियाणा की पावर यूटिलिटीज़ को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना रहेगा। बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि राज्य की बिजली कंपनियां किस प्रकार दक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी उन्नयन के माध्यम से वैश्विक मानकों के अनुरूप अपने संचालन को मजबूत कर सकती हैं। इसके साथ ही बैठक का एक अहम एजेंडा बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना होगा।

     

    आयोग इस पर विशेष चर्चा करेगा कि वितरण निगमों की ओर से उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्ध समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व में आयोजित SAC बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की जाएगी। इसका आकलन किया जाएगा कि उन निर्णयों को धरातल पर कितनी हद तक लागू किया गया है, किन क्षेत्रों में प्रगति हुई और किन मामलों में सुधार की आवश्यकता है। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समिति के सुझाव केवल कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो। इसके अतिरिक्त, बैठक में बिजली क्षेत्र की दीर्घकालिक रणनीति, संचालन क्षमता बढ़ाने, वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ता विश्वास मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

     

    आयोग विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करता है और नियामक व्यवस्था को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितैषी बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहता है। एचईआरसी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि उपभोक्ता उसके कार्यों के केंद्र में हैं और बिजली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सुधार उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए ही लागू किया जाएगा। 33वीं राज्य सलाहकार समिति की यह बैठक हरियाणा के पावर सेक्टर को अधिक दक्ष, उपभोक्ता-हितैषी और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    #HERC #HaryanaElectricity #PowerSectorReform #PanchkulaNews #EnergyEfficiency #ConsumerRights #NandLalSharma #HaryanaGovernment #SmartMetering #PowerSupply

  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 17.50.45 (1).jpg
    17/01/26 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 858 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि की जारी

    हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी ने समावेशी और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभार्थियों को कुल 858 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जिसमें पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों के लिए 659 करोड़ रुपये शामिल हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, ये पहलें एक समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना और पूरे राज्य में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।  

     

    पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्साहन के रूप में कुल 659 करोड़ रुपये जारी किए जारी

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को एक लाभदायक और भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसानों के बच्चे खेती से जुड़े रहें। बीज से लेकर बाजार तक—हर स्तर पर किसानों का सहयोग करने के सिद्धांत पर काम करते हुए, सरकार ने आज पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत अनुदान और प्रोत्साहन के रूप में कुल 659 करोड़ रुपये जारी किए। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फसल अवशेष न जलाने वाले 5,54,405 किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 461.75 करोड़ रुपये जारी किये गए। किसानों को प्रदान की गई 9,885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए सब्सिडी के रूप में 85.10 करोड़ रुपये, धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) अपनाने वाले 31,605 किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 75.54 करोड़ रुपये, खरीफ सीजन 2025-26 के लिए मेरी पानी – मेरी विरासत योजना के तहत 13,500 किसानों को 15.75 करोड़ रुपये जारी किये गए. इसके अलावा, भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी की खेती करने वाले 4,073 किसानों को भाव अंतर के रूप में 20 करोड़ रुपये  किये गए।

     

    दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8,63,918 लाभार्थियों को 181 करोड़ रुपये किये गए जारी

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रयासों के तहत, सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की है। इस किस्त के तहत, आज 181 करोड़ रुपये की राशि सीधे 8,63,918 पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। आज की राशि के साथ ही, इस योजना के तहत पात्र लड़कियों और महिलाओं को तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती के अवसर पर 25 सितंबर, 2025 को लॉन्च किए गए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लिकेशन में उत्साहजनक भागीदारी देखी गई है, जिसमें 31 दिसंबर, 2025 तक 9,98,650 महिलाओं ने ऐप के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से 8,63,918 को पात्र पाया गया।  

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनवरी 2026 से योजना का दायरा बढ़ाया गया है। पहले, केवल 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार ही पात्र थे। अब यह सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे अधिक बेटियों और बहनों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उन माताओं को भी योजना में शामिल गया है, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और उन्होंने कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, या निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 में ग्रेड-स्तरीय दक्षता हासिल की है, या जिनके बच्चों को गंभीर या मध्यम तीव्र कुपोषण से सफलतापूर्वक पुनर्वासित किया गया है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

     

    उन्होंने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत, प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फरवरी 2026 से, 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष राशि 1,000 रुपये सरकारी रिकरिंग डिपॉज़िट या फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। जमा की गई रकम, साथ में मिले ब्याज के साथ, मैच्योरिटी पर लाभार्थी को दी जाएगी, जिससे तुरंत मदद और लंबे समय तक फाइनेंशियल सुरक्षा दोनों मिलेंगी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के तौर 6,08,842 लाभार्थियों को 18.56 करोड़ रुपये जारी गए हैं। इस योजना के तहत, योग्य महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाता है। आज जारी की गई सब्सिडी अक्टूबर 2025 महीने की है, और नवंबर और दिसंबर 2025 की सब्सिडी की रकम जल्द ही जारी की जाएगी।

     

    इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण  एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, डॉ. साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक श्री प्रशांत पंवार और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

    #HaryanaNews #NayabSaini #FarmersWelfare #LadoLakshmiYojna #DirectBenefitTransfer #HaryanaGovernment #AgricultureSubsidy #WomenEmpowerment #DigitalHaryana

  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 3.43.56 PM (1).jpeg
    17/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNewsIndia #15Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत

  • image001W820.jpg
    17/01/26 |

    भारत में डॉल्फिन संरक्षण की नई लहर: देशव्यापी गणना के दूसरे चरण का आगाज

    आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - पिछले साल मार्च में गिर में राष्ट्रीय वन्य जीवन बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) में प्रधान मंत्री द्वारा पहले दौर की जनसंख्या अनुमान परिणाम जारी करने के बाद, और देश में डॉल्फ़िन के संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज उत्तर प्रदेश के बिजनौर से प्रोजेक्ट डॉल्फिन के तहत नदी और मुहाना डॉल्फ़िन का दूसरा रेंजवाइड अनुमान जारी किया।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पिछले वन्यजीव सप्ताह के दौरान देहरादून में डॉल्फ़िन की अखिल भारतीय आबादी के आकलन और उनके आकलन प्रोटोकॉल के दूसरे दौर की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम का समन्वय भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून द्वारा राज्य वन विभागों और भागीदार संरक्षण संगठनों डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, आरण्यक और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के सहयोग से किया जाता है।

    उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के वन कर्मचारियों के लिए एक क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला कल बिजनौर में आयोजित की गई थी, और जैसे-जैसे सर्वेक्षण आगे बढ़ेगा, मानकीकृत क्षेत्र क्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 10-15 जिलों के लिए आगे का प्रशिक्षण रुक-रुक कर आयोजित किया जाएगा।

    सर्वेक्षण तीन नावों में 26 शोधकर्ताओं के साथ शुरू हुआ, पारिस्थितिक और आवास मापदंडों को रिकॉर्ड किया गया, और पानी के नीचे ध्वनिक निगरानी के लिए हाइड्रोफोन जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया। पहले चरण में, सर्वेक्षण में बिजनौर से गंगा सागर और सिंधु नदी तक गंगा के मुख्य प्रवाह को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में, यह ब्रह्मपुत्र, गंगा की सहायक नदियों, सुंदरवन और ओडिशा को कवर करेगा।

    गंगा नदी डॉल्फ़िन के अलावा, सर्वेक्षण में सिंधु नदी डॉल्फ़िन और इरावदी डॉल्फ़िन की स्थिति के साथ-साथ आवास की स्थिति, खतरों और संबंधित संरक्षण-प्राथमिकता वाले जीवों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यह पहल भारत के नदी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साक्ष्य-आधारित संरक्षण योजना और नीति कार्रवाई का समर्थन करने के लिए मजबूत वैज्ञानिक डेटा उत्पन्न करेगी।

    पिछले राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण (2021-23) में भारत में लगभग 6,327 नदी डॉल्फ़िन दर्ज की गईं, जिनमें गंगा, यमुना, चंबल, गंडक, घाघरा, कोसी, महानंदा और ब्रह्मपुत्र प्रणालियों में गंगा नदी डॉल्फ़िन और ब्यास में सिंधु नदी डॉल्फ़िन की एक छोटी आबादी शामिल है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे बड़ी संख्या है, इसके बाद पश्चिम बंगाल और असम हैं, जो दीर्घकालिक डॉल्फ़िन संरक्षण के लिए गंगा बेसिन के महत्वपूर्ण महत्व को उजागर करते हैं।

    #DolphinConservation #NewWaveConservation #IndiaWildlife #Dolphins #Census2023 #NatureProtection #MarineConservation #SaveTheDolphins #SustainableFuture #WildlifeResearch #EcoInitiative #Biodiversity #ConservationAwareness #EnvironmentProtectors #EcoFriendlyIndia #AquaticLife #OceanHealth #WildlifePhotography #CommunityConservation

  • CM-4-17-1-26.jpg
    17/01/26

    हरियाणा और ब्रिटिश कोलंबिया के बीच मजबूत होंगे रिश्ते: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा और कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत अब साझा विकास के साझेदार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर श्री डेविड एबी के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर दोनों प्रांतों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के लिए क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी।

     

    इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार भी उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य–प्रांत स्तर का सहयोग भारत–कनाडा संबंधों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। ब्रिटिश कोलंबिया क्लीन टेक्नोलॉजी, पर्यावरण-अनुकूल नीतियों और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी है, वहीं हरियाणा भी भारत के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल है। दोनों की क्षमताएँ परस्पर पूरक हैं और इससे निवेश, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकते हैं।ब्रिटिश कोलंबिया का क्लीन टेक्नोलॉजी में अनुभव, पर्यावरण से जुड़ी नीतियाँ, इनोवेशन सेंटर्स तथा पोर्ट ऑफ वैंकुवर जैसे पैसिफिक ट्रेड गेटवे हरियाणा के लिए विशेष महत्व रखते हैं।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा - कनाडा ट्रेड, जो वर्तमान में लगभग यूएसडी 280 मिलियन है, वो निरंतर बढ़ रहा है, विशेषकर इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो कंपोनेंट्स, आईटी सर्विसेज और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में। ब्रिटिश कोलंबिया के माध्यम से हरियाणा के निर्यात को कनाडा तक ओर बढ़ाया जा सकता है।

     

    मुख्यमंत्री ने क्लीन एनर्जी और क्लाइमेट एक्शन को लेकर हरियाणा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज और ऊर्जा-कुशल औद्योगिक प्रक्रियाओं में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी के माध्यम से क्लीन टेक्नोलॉजी के पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर भी चर्चा हुई।

     

    इसके अलावा, डिजिटल और आईटी क्षेत्र में एआई आधारित समाधान, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और तकनीकी नवाचारों पर संयुक्त रूप से कार्य करने की संभावनाओं पर भी सहयोग पर चर्चा की गई। एग्री-फूड सेक्टर में वैल्यू-एडेड एग्रीकल्चर, कोल्ड-चेन, फूड सेफ्टी और निर्यात से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान का स्वागत करता है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा हरियाणा की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग तथा छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रमों के जरिए दोनों प्रांतों को लाभ होगा। साथ ही, नियमों के अनुरूप वर्कफोर्स मोबिलिटी के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

     

    उन्होंने कहा कि कई प्रमुख कनाडाई कंपनियों ने भारत और विशेष रूप से हरियाणा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। गुरुग्राम में सन लाइफ ग्लोबल सॉल्यूशंस, ब्रुकफील्ड इंडिया रीट और अन्य कनाडा - लिंक्ड कंपनियों के माध्यम से हरियाणा कनाडाई व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र बन रहा है।

     

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान कर हरियाणा और ब्रिटिश कोलंबिया के बीच एमओयू या लेटर्स ऑफ इंटेंट जैसे औपचारिक समझौतों की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ब्रिटिश कोलंबिया के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों प्रांतों को आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और साझा समृद्धि का लाभ मिल सके।

     

    हरियाणा की वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने के लिए संस्थागत ढांचा आवश्यक – पवन चौधरी

     

    मुख्यमंत्री के सलाहकार, विदेशी सहयोग विभाग, श्री पवन चौधरी ने कहा कि हरियाणा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के लिए एक सुव्यवस्थित, केंद्रित और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक साझेदारों के साथ सशक्त संस्थागत ढांचा विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, ताकि आपसी संवाद को ठोस परियोजनाओं, प्रभावी नीतिगत सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारियों में बदला जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया जैसे प्रांतों के साथ सहभागिता, हरियाणा की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी और वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को आकर्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

     

    ब्रिटिश कोलंबिया के प्रतिनिधिमंडल में भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर क्रिस कूटर; जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ मिनिस्टर रवि कहलों, इंटरगवर्नमेंटल रिलेशंस सेक्रेटेरिएट की डिप्टी मिनिस्टर लेस्ली टेरामोटो, जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ के डिप्टी मिनिस्टर श्री फाज़िल मिहलर, जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ के असिस्टेंट डिप्टी मिनिस्टर श्री विलियम होयल, ट्रेड एंड इन्वेस्ट बीसी की एक्टिंग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री जीनेट लैम, सुश्री श्रुति जोशी, आउटरीच और स्टेकहोल्डर रिलेशंस की डायरेक्टर, ऑफिस ऑफ़ द प्रीमियर; श्री प्रशांत नायर, मैनेजिंग डायरेक्टर, बीसी इंडिया ऑफिस, कैनेडियन हाई कमीशन, नई दिल्ली और श्री राजेश शर्मा, ट्रेड कमिश्नर, ब्रिटिश कोलंबिया, कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ कनाडा शामिल थे।

    #HaryanaGovernment #BritishColumbia #NayabSinghSaini #InternationalCollaboration #EconomicGrowth #GlobalTies #IndustrialCooperation #HaryanaDevelopment #DiplomaticMeet

  • H-2-17-1-26.jpg
    17/01/26 |

    हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

    चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लगभग 160 करोड़ रूपये के कई उपकरणों एवं दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई है।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने स्पेशल हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि कमेटी ने 6 ऑटोमेटेड हाई थ्रूपुट NAAT मशीन (पैथोडिटेक्ट मशीन) के लिए 4 करोड़ रुपये, टीबी मरीजों की टेस्टिंग के लिए 40 ट्रूनेट मशीनों के लिए ₹6 करोड़, सिविल अस्पतालों के लेबोरेटरी विभागों के लिए 36 ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (फाइव पार्ट) के लिए 9.79 करोड़ रुपये, सिविल अस्पतालों के ICU के लिए 1156 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप के लिए 5.22 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 26 ऑर्थोपेडिक बैटरी ऑपरेटेड कॉर्डलेस ड्रिल सिस्टम के लिए 4.64 करोड़ रुपये, जिला सिविल अस्पतालों के लिए 24 फ्लैट पैनल C-आर्म (लोअर एंड) के लिए 5.80 करोड़ रुपये, जिला सिविल अस्पतालों की हिस्टोपैथोलॉजी लैब के लिए आवश्यक 11 ग्रॉसिंग स्टेशनों के लिए 2.34 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 22 डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम के लिए 24.95 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र और अन्य सिविल जिला अस्पतालों में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 134 रेट्रोफिट डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम के लिए 14.76 करोड़ रुपये, सभी जिला सिविल अस्पतालों के नेत्र विज्ञान विभागों के लिए आवश्यक 28 ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर विद केराटोमीटर के लिए 2 करोड़ रुपये, सभी जिला सिविल अस्पतालों के लिए 100 इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक ऑपरेशन थिएटर टेबल के लिए 15.34 करोड़ रुपये और NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के लिए 33.78 करोड़ रुपये के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दिया।

     

    आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के अलावा, स्वास्थ्य सेवा वितरण को और मजबूत करने के लिए लगभग ₹30 करोड़ की महत्वपूर्ण और आवश्यक दवाओं के रेट कॉन्ट्रैक्ट को भी अंतिम रूप दिया गया है। जिन दवाओं को फाइनल किया गया है, उनमें कुत्ते के काटने के मामलों के प्रभावी मैनेजमेंट के लिए एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल है; इन्फेक्शन का इलाज करने और एक्यूट और क्रॉनिक स्थितियों को मैनेज करने के लिए दर्द निवारक दवाओं और एंटीबायोटिक्स की एक बड़ी रेंज; और रूटीन डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक प्रक्रियाओं के लिए ज़रूरी अलग-अलग मेडिकल कंज्यूमेबल्स शामिल हैं।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि उपकरणों एवं दवाओं की खरीद यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ज़रूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और बिना किसी रुकावट के उपलब्धता बनी रहे, जिससे मरीजों को समय पर और अच्छी क्वालिटी का इलाज मिल सके।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल , फ़ूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के कमिश्नर डॉ मनोज कुमार , स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #MedicalUpgrade #HealthInfrastructure #SmartHealthcare #NewIndia #GovernmentHospitals #AdvancedLifeSupport #DiagnosticTech #PublicHealth #AyushmanHaryana #MedicalEquipments #NCRDevelopment #HealthForAll

  • download.jpg
    17/01/26 |

    डिजिटल पुलिसिंग से नागरिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता और भरोसा हुआ मजबूत- डॉ. सुमिता मिश्रा

    चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्म को अपनाने से पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-हितैषी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित ये पहल न केवल नागरिकों को सशक्त बना रही हैं, बल्कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता को भी बढ़ावा दे रही है।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत विकसित डिजिटल पुलिस पोर्टल (https://digitalpolice.gov.in/) नागरिकों को एक ही मंच पर अनेक पुलिस सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। इसके माध्यम से अपराध एवं साइबर अपराध संबंधी शिकायत दर्ज करना, शिकायतों की स्थिति जानना, एफआईआर की प्रति प्राप्त करना, लापता व्यक्तियों, चोरी अथवा बरामद वाहनों तथा वांछित अपराधियों से संबंधित जानकारी हासिल करना अब सरल और सुलभ हो गया है। इसके साथ-साथ घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, किरायेदारों व कर्मचारियों के पूर्ववृत्त सत्यापन तथा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा ने पुलिस थानों के अनावश्यक चक्कर कम किए हैं।

    उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की तलाश करना, वाहन एनओसी जारी करना, निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी, घोषित अपराधियों का विवरण तथा सीईआईआर प्रणाली के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक व बरामद होने पर अनब्लॉक करने जैसी सुविधाएं नागरिक सुरक्षा की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली आंतरिक सुरक्षा और पुलिसिंग दोनों के लिए समान रूप से लाभकारी है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम ( सीसीटीएनएस) सर्च,  इंटरआपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम( आईसीजेएस), आतंकवाद मामलों की निगरानी, साइबर प्रशिक्षण मॉड्यूल और अपराध विश्लेषण उपकरणों से जांच प्रक्रिया, डेटा-आधारित पुलिसिंग और अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूती मिली है। यौन अपराध, मानव तस्करी, विदेशी अपराधी तथा नकली मुद्रा से जुड़े राष्ट्रीय डेटाबेस अपराधियों की त्वरित पहचान और प्रभावी अपराध-नियंत्रण रणनीतियों को सक्षम बना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि ये डिजिटल उपकरण हरियाणा पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की राष्ट्रीय सर्वोत्तम के अनुरूप आगे बढ़ा रहे हैं। नागरिक सेवाओं और उन्नत जांच प्लेटफार्मों का एकीकरण सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें सार्वजनिक सुविधा और मजबूत आंतरिक सुरक्षा तंत्र के बीच संतुलन बनाए रखा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि नागरिकों और पुलिस कर्मियों के बीच निरंतर क्षमता निर्माण और जागरूकता के माध्यम से हरियाणा में डिजिटल पुलिसिंग की पहल और अधिक प्रभावी सिद्ध होगी।

    #DigitalPolicing #SmartPolice #HaryanaPolice #DrSumitaMishra #CCTNS #CyberSecurity #SafeHaryana #DigitalIndia #PublicSafety #CitizenServices #ICJS #PoliceReforms #CyberCrimeAwareness #HomeDepartmentHaryana

  • Untitled-1.jpg
    17/01/26

    प्रदर्शनी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में किया जाएगा

    आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को समर्पित एक प्रदर्शनी, पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन कर रहा है।

    यह प्रदर्शनी 18 से 31 जनवरी 2026 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में होगी और सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

    पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का उद्देश्य भारत की समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला विरासत का उत्सव मनाना और उसे प्रदर्शित करना है, साथ ही कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, हितधारकों और आम जनता के सामने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनका विपणन करने के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करना है।

    इस प्रदर्शनी में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 से अधिक कारीगर भाग लेंगे। इस प्रकार यह विविध पारंपरिक कौशल और शिल्पकला का अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व करेगा। इस हाट का उद्देश्य प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाना, लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचना और स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 में विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

    यह प्रदर्शनी पारंपरिक शिल्पकलाओं की एक विस्तृत श्रृंखला, शिल्पकला के प्रत्यक्ष प्रदर्शन और सांस्कृतिक अनुभवों को प्रदर्शित करेगी जो "विश्वकर्मा का अभियान, विकसित भारत का निर्माण" की भावना को दर्शाएगी। पीएम विश्वकर्मा हाट 2026, कारीगरों को सशक्त बनाने, पारंपरिक कौशल को संरक्षित करने और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तंत्र को मजबूत करने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • image001OXOA.jpg
    17/01/26 |

    एआईआईए ने आयुर्वेद आधारित स्टार्टअप्स के लिए एमएसएमई अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 मनाया

    आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 के अवसर पर अपने स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, आयुर्वेद इनोवेशन एंड एंट्रीप्रिनियोरशिप इनक्यूबेशन सेंटर (एआईआईए- आईसीएआईएनई) के माध्यम से, नई दिल्ली परिसर में आयुर्वेद आधारित स्टार्टअप के लिए लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अवसरों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।  

    कार्यक्रम में नीति निर्माता, शिक्षाविद, स्टार्टअप समर्थक और इच्छुक उद्यमी एमएसएमई और स्टार्टअप तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद और एकीकृत स्वास्थ्य नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन सत्रों में सरकारी सहायता योजनाओं, नवाचार के लिए संस्थागत तंत्र, बौद्धिक संपदा संरक्षण, प्रमाणन और मानकीकरण आवश्यकताओं और प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप के लिए आवश्यक वित्तीय तंत्रों के बारे में बताया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार ने आयुर्वेद में नवाचार-संचालित उद्यमिता के बारे में बताया। एमएसएमई के उप निदेशक श्री सुनील कुमार ने आयुर्वेद आधारित उद्यमों से संबंधित एमएसएमई पहलों और सरकारी योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। प्रो. मंजुषा राजगोपाला ने आयुर्वेद संस्थानों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के शैक्षणिक और संस्थागत दृष्टिकोण को साझा किया।

    एमएसएमई के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने स्टार्टअप और  एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत नीति-समर्थित तंत्र विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    तकनीकी सत्रों में डीपीआईआईटी की पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुश्री संगीता नागर ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और स्टार्टअप के लिए इसके महत्व पर और सिडबी की वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री ज्योति नीरज ने स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता तंत्र और वित्तपोषण अवसरों पर विशेषज्ञ वार्ता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन एआईआईए- आईसीएआईएनई के सीईओ श्री सुजीत एरानेझथ और एमएसएमई के सहायक निदेशक श्री नवीन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    इस कार्यक्रम ने आयुर्वेद पर आधारित एक मजबूत, नवाचार-संचालित स्टार्टअप तंत्र को बढ़ावा देने की एआईआईए- आईसीएआईएनई की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। यह उद्यमिता, एमएसएमई विकास और टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल समाधानों के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है। भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा एक मेजबान संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त, एआईआईए–आईसीएआईएनई नवप्रवर्तकों को विचारों को प्रभावशाली उद्यमों में बदलने के लिए एक व्‍यवस्थित मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बना रहा है।

    इस राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर, एआईआईए आयुर्वेद में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एआईआईए– आईसीएआईएनई के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता को दोहराई और साक्ष्य-आधारित, टिकाऊ और समावेशी स्वास्थ्य समाधानों में योगदान देने वाले नए जमाने के उद्यमों का समर्थन किया।


  • Untitled-1.jpg
    17/01/26

    प्रधानमंत्री ने भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को उनकी जन्‍म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रधानमंत्री ने एक बयान में एमजीआर की बहुआयामी विरासत की सराहना करते हुए तमिलनाडु के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और तमिल संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

    प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा "एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान उत्कृष्ट है। तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका भी उतनी ही उल्लेखनीय है। हम अपने समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।"

    #PrimeMinister #BharatRatna #DrMGT #Tributes #Ramachandran #BirthAnniversary #Honors #Legacy #IndianHistory #LeadersOfIndia #NationalPride #TributeVideo #CelebratingLegends #CulturalHeritage #MemoryLane #RememberingGreatness #IndiaRemembers #IconicFigures #SaluteToService #Inspiration

  • Pic 2.jpg

    "आप एक 'लापता पार्टी' है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है": ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़ 17 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में भाजपा मंत्री पर एफआईआर व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना लापता के पोस्टर लगाने के मामले में पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये जो आम आदमी पार्टी है यह लापता पार्टी है जो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छिप जाते हैं। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर ताकि लोगों में आपस में द्वंद्व हो यह इनका खेल रहता है। समस्त आम आदमी पार्टी को माफी मांगी चाहिए और जो इस प्रकार से बेअदबी की है उसका जो सजा है वह इन्हें मिलनी चाहिए।

    #MissingParty #EmotionalPlay #AnilVij #EnergyMinister #PoliticalDrama #PublicResponse #PoliticalWildlife #EnergyPolicy #PoliticalAccountability #VoterAwareness #EmotionalIntelligence #PoliticalTruths #DebateTime #OpinionsMatter #Elections2023 #PoliticalComedy #TransparencyInPolitics #PowerDynamics #MediaInfluence

  • 11.jpeg
    17/01/26

    'झूठे वायदों' को नकार कर जनता ने चुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकास वाली राजनीति' : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 17 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय राउत के जयचंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा, दिल्ली व बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बीएमसी का चुनाव हुआ है जिसमें भाजपा जीती है क्योंकि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने झूठे वायदों की राजनीति थी उससे हटकर जो विकास की राजनीति शुरू की है जनता ने उसका असर दिखाया है। अब जहां-जहां चुनाव होंगे विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालय बंद होते जाएंगे।

    #FalsePromises #PoliticsOfDevelopment #NarendraModi #AnilVij #EnergyMinister #PublicChoice #PolicyMatters #DevelopmentGoals #Leadership #PoliticalChange #IndiaPolitics #WinterSession #ModiGovernment #GoodGovernance #Empowerment #Credibility #EconomicGrowth #TransformingIndia #VoteWisely #IndiaShining

  • download (4).jpg
    17/01/26 |

    पलवल में अवैध अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा: 20 और 21 जनवरी को खसरा नंबर-340 से हटेंगे कब्जे, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

    जे कुमार पलवल, 17 जनवरी 2026: पलवल नगर परिषद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एसडीएम पलवल ज्योति ने आगामी 20 और 21 जनवरी को शहर के खसरा नंबर-340 से अनाधिकृत कब्जे हटाने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

    एसडीएम ज्योति ने 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023' की धारा 17(1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (EO) संजय रोहिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास इस दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट की सभी शक्तियां निहित होंगी, ताकि मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या अशांति की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार होगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे कार्रवाई से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित जमीन पर किसी भी न्यायालय से 'स्टे' (स्थगन आदेश) न लगा हो। इसके साथ ही, जमीन के सीमांकन (Demarcation) का कार्य भी पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत करने को कहा गया है ताकि किसी भी कानूनी पेचीदगी से बचा जा सके।

    नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम इस अभियान को अंजाम देगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    #PalwalNews #EncroachmentDrive #SDMPalwal #LawAndOrder #PalwalAdmin #AntiEncroachment #HaryanaNews #DutyMagistrate #LegalAction

  • download (3).jpg
    17/01/26 |

    हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026: 25 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; नकल रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा बारकोड

    जे कुमार भिवानी, 17 जनवरी 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा केंद्र स्कूल या संबंधित क्षेत्र के मात्र 2 किलोमीटर के दायरे में ही बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    चेयरमैन पवन कुमार ने आंकड़ों का विवरण देते हुए बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 56,468 की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बार कुल 5,21,795 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 10वीं कक्षा के 2,78,334 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा के 2,43,461 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार एक विशेष सुरक्षा तकनीक अपनाई है, जिसके अंतर्गत सभी उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट्स) पर बारकोड अंकित होंगे। इस बारकोड प्रणाली से परीक्षा में किसी भी तरह की हेराफेरी या फर्जीवाड़े को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

    बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। नकल रोकने के लिए जहां उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वायड) की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पैनी नजर रखी जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है।

    #HaryanaBoard2026 #BSEHNews #BoardExams #Class10th12th #ExamUpdate #PawanKumar #EducationHaryana #BarcodeAnswerSheet #AntiCheatingMeasures #StudentLife #BhiwaniBoard #ExamSeason2026

  • images.jpg
    17/01/26 |

    जी-राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता; कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हुल्लाहेड़ी में किया विकास कार्यों का उद्घाटन

    जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026 : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन में भ्रम फैलाने और गुमराह करने की मास्टर बन चुकी है, जबकि देश ही नहीं अलग-अलग प्रदेशों में जनता-जर्नादन ने उनके झूठ को करारा जवाब दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन(ग्रामीण) कानून ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में न केवल पारदर्शिता लाएगा, अपितु श्रमिकों के जीवन में खुशहाली को बढाएगा।  



    सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा शुक्रवार को सोनीपत जिले के गोहाना हलके के गांव हुल्लाहेडी में  विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। योजना के सभी पात्र श्रमिकों, मेट, ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत - जी राम जी कानून देश के करोडों मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम बनने जा रहा है। मनरेगा में सरंचनात्मक खामियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने बडा बदलाव करते हुए जी राम जी कानून को मंजूरी दी है। इसके माध्यम से न केवल श्रमिकों को 100 दिन की बजाय 125 दिनों के रोजगार गारंटी मिलेगी, वहीं 15 दिन की बजाय 7 दिन में मेहनताना श्रमिक के खाते में पहुंचेगा।



    कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत - जी राम जी कानून ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने का काम करेगा, क्योंकि जल संरक्षण, ढांचागत विकास, आजीविका आधारित और आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं के साथ दायरा बढ़ाया गया है। वर्तमान कानून न केवल पात्र श्रमिक को 125 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करेगा, अपितु रबी-खरीफ सीजन में कृषि कार्यों के दौरान साल में अधिकतम 60 दिन तक तक अतिरिक्त कार्यों के लिए विराम उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को श्रमिकों की कमी नहीं होगी और श्रमिक भाईयों को अतिरिक्त कार्य उपलब्ध होगा।


    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गांव हुल्लाहेडी में एक करोड 59 लाख रुपए की राशि के आधा दर्जन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें एससी चौपाल व प्रजापत चौपाल का निर्माण, मालिएवाले तालाब के गऊघाट व चारदीवारी व विभिन्न रास्ते शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 250 एकड़ जमीन में खड़े पानी को एक सप्ताह में निकलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में लाडो लक्ष्मी योजना जैसी लाभकारी योजनाओं के पात्रों के लिए मंगलवार को कैंप लगाने व खेल स्टेडियम की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए।

    #HaryanaPolitics #DrArvindSharma #HullahediNews #G_RAM_Act #LadoLakshmiYojna #ViksitBharat #HaryanaDevelopment #AmbalaNews #LabourWelfare #GoodGovernance

  • Four-Lane-Highway.jpg
    17/01/26 |

    पीडब्ल्यूडी की सड़कें बनें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का ब्रांड: रणबीर गंगवा ने मॉडल सड़कों और सड़क चौड़ीकरण के लिए पेश किया विजन

    जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026 - हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गगंवा ने कहा कि विभाग द्वारा आज की समस्या नहीं, बल्कि आने वाले कल की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड़ सेफ्टी ऑडिट और सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।


    रणबीर गंगवा आज पंचकूला के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सडक, सुरक्षा माह (जनवरी 2026) ‘‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा‘‘ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, सभी जिलों के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, विषय विशेषज्ञ और विभिन्न एनजीओ ने भाग लिया।

    उन्होने कहा कि धुंध व खराब दृश्यता के समय वाहन चालकों को सुरक्षित रखने के लिए पिछले साल 3500 कि.मी. और इस साल 2300 कि.मी. सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई हैं। इसी तरह से स्कूल सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संकेतक, रोड़ मार्किंग और चेतावनी बोर्ड बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।



     उन्होने संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ब्लैक स्पाॅट चिंहित करके उनका निवारण करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा की  पीडब्ल्यूडी की सड़कें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का ब्रांड बने, इस उद्देश्य के लिए सभी अधिकारी मिल कर कार्य करे।

     लोक निर्माण विभाग मंत्री ने बताया कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना से होने वाली मृत्यु के मामलों में कमी लाने के उदेश्य से प्रतिवर्ष सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है। आज का यह कार्यक्रम भी इसी पहल का हिस्सा है। उन्होने कहा कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बेगुनाह लाखों लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। उन्होने कहा कि इस तरह के सडक सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई ला सकती है।
     

    रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के रखरखाव, रिपेयर, निर्माण, चौड़ाकरण व पैचवर्क के कार्य की प्रकिया युद्धस्तर पर जारी है। इस वर्ष वर्क प्रोग्राम 2025-2़6 के अंतर्गत 6608 किलो मीटर की कुल 2324 सडकों की विशेष मरम्मत के लिए 5508 करोड रूपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है जिसमें से 2229 सडकों  पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार प्रदेश में 3500 किलोमीटर सडकों को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है। 1275 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने का कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा, जबकि शेष 2225 किलोमीटर सड़कों को मार्च 2027 तक चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।



    उन्होने बताया कि प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना 2025-26 का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 21 सितंबर, 2025 को किया गया था। उन्होने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4827 करोड़ रूपये की लागत से 9410 कि.मी. लंबाई वाली 4227 सड़कों के उत्थान का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा को गड्ढा मुक्त राज्य बनाने के उदेश्य से म्हारी सड़क ऐप को आमजन को समर्पित किया है।

    रणबीर गंगवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में 50 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि वर्ष 2026-27 में लगभग 110 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है जिसें विभाग अवश्य पूर्ण करेगा।



    उन्होने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्वक सामग्री का प्रयोग करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा समय समय पर सैंपल, लैब टेस्ट के लिए भी भेजे जाते हैं और जिस भी ठेकेदार के कार्य में कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाता है। उन्होने कहा कि विभाग हरियाणा की सड़कों को देश की सबसे सुरक्षित सड़कों में बदलने के लिए तत्परता व ईमानदारी से कार्य कर रहा है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, ईआईसी अनिल दहिया, राजीव यादव, वीएस मलिक सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • download (2).jpg
    17/01/26 |

    CET नीति मामला: हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित; आयोग ने पारदर्शिता के साथ रखा अपना पक्ष - हिम्मत सिंह

    जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सीईटी (CET) नीति से जुड़े कानूनी प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अभिनव बनाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एवं अन्य पुनर्विचार याचिकाओं से संबंधित मामला माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।

    यह पूरा मामला राज्य सरकार द्वारा 05 मई 2022 को अधिसूचित की गई CET नीति से संबंधित है। इस नीति के तहत भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया था, जिसमें पहले चरण को केवल पात्रता (क्वालिफाइंग) के रूप में रखा गया था, जबकि अंतिम चयन दूसरे चरण की लिखित या कौशल परीक्षा के आधार पर तय किया जाना था।

    आयोग के अध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के समक्ष सभी आवश्यक हलफनामे और तथ्य समय पर प्रस्तुत किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही है और यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को सामाजिक-आर्थिक मानदंडों का कोई भी अनुचित लाभ न मिले।

    चयन प्रक्रिया का मुख्य आधार पूरी तरह से योग्यता और निर्धारित अंक रहे हैं। श्री हिम्मत सिंह ने दोहराया कि आयोग ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया है और अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा है।

    उन्होंने प्रदेश के अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भविष्य में भी सभी भर्तियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के दायरे में रहकर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग का प्रयास है कि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी देरी और बाधा के रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें। न्यायालय का निर्णय आने के बाद आयोग आगामी प्रक्रिया को उसी अनुरूप आगे बढ़ाएगा।

    #HSSCUpdate #CETPolicy #HaryanaJobs #HighCourtVerdict #HimmatSingh #HaryanaGovernment #EmploymentNews #TransparentRecruitment #CETExam2026 #HaryanaStaffSelectionCommission #JobAlertHaryana

  • download (1).jpg
    17/01/26 |

    पलवल: सीआइए हथीन और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच मुठभेड़; फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार पलवल, 17 जनवरी 2026: जिले के अपराध जांच ब्यूरो (सीआइए) हथीन की टीम और कुख्यात इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर उटावड़ और कोट गांव के बीच हुआ, जिसमें पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए इनामी बदमाश को काबू कर लिया।

    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने संभाला मोर्चा: इस पूरी कार्रवाई को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दीपक गुलिया के नेतृत्व वाली सीआइए टीम ने अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहीस कोटिया क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या छिपने की फिराक में है। जब पुलिस ने उसे घेरा, तो आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

    अपराधिक रिकॉर्ड और गिरफ्तारी:

    • संगीन मामले: बदमाश रहीस कोटिया पर हत्या के प्रयास, गौकशी और लूटपाट जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    • इनामी अपराधी: वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।

    • कार्रवाई: पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार (यदि आवश्यक हो) के बाद कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्य साथियों और गिरोह के ठिकानों का पता लगाया जा सके।

    #PalwalNews #PoliceEncounter #HathianCIA #CrimeUpdate #HaryanaPolice #DeepakGulia #CriminalArrested #LawAndOrder #PalwalCrime #EncounterSpecialist

  • Screenshot 2026-01-17 125556.jpg
  • download.jpg
    17/01/26

    नारनौल: पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़; आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल, SHO समेत दो पुलिसकर्मी भी चोटिल

    जे कुमार नारनौल, 17 जनवरी 2026: नारनौल में नशा तस्करी और फायरिंग के मामलों में वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई और दोनों ओर से हुई फायरिंग में मुख्य आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान सीआईए (CIA) प्रभारी और एक अन्य पुलिस जवान को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर शिवदयाल के एक अन्य साथी को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्करी और पूर्व में हुई फायरिंग की वारदातों में शामिल आरोपी शिवदयाल अपने साथी के साथ क्षेत्र में मौजूद है। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी शिवदयाल के पैर में लगी, जिसके बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

    मुठभेड़ के दौरान हुई हाथापाई और फायरिंग की स्थिति में सीआईए एसएचओ और एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद करने की बात कही है। घायल आरोपी शिवदयाल को भारी सुरक्षा के बीच नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

    #NarnaulNews #PoliceEncounter #DrugSmuggling #CrimeUpdate #HaryanaPolice #EncounterNews #NarnaulCrime #LawAndOrder #DrugFreeHaryana #CIANarnaul

  • Gemini_Generated_Image_fv0x7dfv0x7dfv0x.jpg
    17/01/26 |

    कुरुक्षेत्र: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक कर्मी से 29 लाख की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बिछाया था जाल

    कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी (अन्‍नू ): साइबर अपराधियों ने अब कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को अपना शिकार बनाते हुए उनसे करीब 29.50 लाख रुपये ठग लिए हैं। प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित कृष्ण लाल, जो पहले से ही डीमैट अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में सक्रिय थे, नवंबर महीने में गूगल पर स्टॉक मार्केट से जुड़ी कुछ जानकारी खोज रहे थे। इसी दौरान वे 'द दलाल स्ट्रीट इलाइट क्लब 55' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के संपर्क में आए, जहां से ठगी का यह खेल शुरू हुआ।



    व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने कृष्ण लाल को ऊंचे रिटर्न और बिना जोखिम वाले निवेश के झूठे सपने दिखाकर एक फर्जी मोबाइल ऐप इंस्टॉल करवाई। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में उनसे एक लाख रुपये निवेश करवाए और वॉलेट में मुनाफे के तौर पर कुछ राशि वापस भी भेजी। बढ़ते बैलेंस को देखकर कृष्ण लाल आरोपियों के झांसे में पूरी तरह आ गए और उन्होंने 18 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब साढ़े 29 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब तक काफी देर हो चुकी थी।


    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे निवेश के लिए केवल सेबी (SEBI) द्वारा अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शेयर बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, इसलिए जो कोई भी बिना रिस्क के गारंटीड मुनाफे का वादा करे, वह ठग हो सकता है। अपनी बैंक डिटेल्स, पैन कार्ड और अन्य निजी जानकारियां किसी भी अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप के साथ साझा न करें।



    #CyberCrime #KurukshetraNews #StockMarketScam #OnlineFraud #PehowaNews #InvestmentFraud #CyberSecurity #PoliceAlert #StaySafe #FinancialFraud #HaryanaNews


  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 11.53.43 AM.jpeg

    पंजाब पुलिस मुठभेड़: कबड्डी प्रमोटर हत्याकांड का मुख्य शूटर 'करन डिफॉल्टर' ढेर, कस्टडी से फरार होकर की थी पुलिस पर फायरिंग

    मोहाली, 17 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाब के न्यू चंडीगढ़ इलाके में मंगलवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी करन पाठक उर्फ 'करन डिफॉल्टर' मारा गया। यह एनकाउंटर मुल्लांपुर के पास रूरखी खाम गाँव में एयरपोर्ट रोड पर हुआ। पुलिस के अनुसार, करन ने घेराबंदी के दौरान करीब 6 से 7 गोलियाँ चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में 9 राउंड फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में करन गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने मौके पर पहुँचकर इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।



    इस नाटकीय घटनाक्रम की शुरुआत सोमवार रात को हुई जब करन पुलिस की हिरासत से भागने में सफल रहा था। बताया जा रहा है कि सीआईए की टीम उसे एक .30 बोर की पिस्टल बरामद कराने के लिए ले जा रही थी। रास्ते में धुंध के कारण पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसका फायदा उठाकर करन ने सीने में दर्द का नाटक किया। जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए बढ़े, उसने हथकड़ी से ही सिपाही जसपिंदर पर हमला कर दिया और फरार हो गया। इस हमले के बाद रात में ही पुलिस ने उसकी तलाश में मोहाली और आसपास के जिलों में भारी नाकेबंदी कर दी थी।


    करन डिफॉल्टर चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। हाल ही में उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया था। वह विदेशी गैंगस्टरों बलविंदर डॉनी और अमरजीत खब्बा के इशारे पर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। राणा बलाचौरिया की हत्या के पीछे एक लंबी साजिश थी, जिसकी रेकी अक्टूबर 2025 से ही की जा रही थी। इस मामले में पुलिस अब तक कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य शूटर पहले ही लालड़ू में हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका है।


    वर्तमान में पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि रात को कस्टडी से भागने के बाद करन को शरण देने और हथियार मुहैया कराने में किन लोगों ने मदद की। पुलिस की टीमें अब फरार शूटर आदित्य उर्फ मक्खन की तलाश में जुटी हैं। इस एनकाउंटर और कस्टडी से भागने की घटना को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।


    #PunjabPolice #Encounter #KaranDefaulter #MohaliNews #CrimeNews #KabaddiPromoterCase #PoliceEncounter #NewChandigarh #RanaBalachauria

  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 11.12.15 AM (1).jpeg

    मशहूर गायक बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: 10 करोड़ की फिरौती न देने पर जान से मारने की चेतावनी

    मोहाली, 17 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत के मशहूर गायक बी प्राक को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर गायक को जान से मारने की धमकी मिली है और उनसे 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह धमकी सीधे बी प्राक को न देकर उनके करीबी दोस्त और पंजाबी गायक दिलनूर के जरिए पहुंचाई गई है। इस घटना के बाद से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।


    पूरी घटना की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जब गायक दिलनूर के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से दो बार कॉल आए। उस वक्त उन्होंने अनजान नंबर समझकर कॉल रिसीव नहीं किया। अगले दिन यानी 6 जनवरी को फिर से एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। जैसे ही दिलनूर ने फोन उठाया, उन्हें सामने वाले की बातें संदिग्ध लगीं और उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। इसके तुरंत बाद उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग (वॉइस मैसेज) भेजी गई। इस मैसेज में बोलने वाले ने खुद की पहचान अरजू बिश्नोई के तौर पर बताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह संदेश बी प्राक तक पहुंचा दिया जाए।


    धमकी देने वाले ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो बी प्राक को इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा। धमकी में साफ तौर पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गायक दिलनूर ने बिना देरी किए एसएसपी मोहाली को इस पूरी घटना की जानकारी दी और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।


    मोहाली पुलिस अब इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। पुलिस उन विदेशी नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है जिनसे कॉल और मैसेज आए थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या वाकई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या किसी ने केवल दहशत फैलाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया है। फिलहाल, सुरक्षा के नजरिए से पुलिस काफी सतर्क है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



    #BPraak #Dilnoor #LawrenceBishnoiGang #PunjabiSinger #CrimeNews #Extortion #MohaliPolice #BollywoodNews #PunjabNews #BreakingNews

  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 11.08.02 AM.jpeg
    17/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #दैनिकआहारचार्ट #स्वस्थभोजनभारत #शाकाहारीदिवस #संतुलितपोषण #देसीआहार #पौधआधारितजीवनशैली #स्वस्थजीवन2026 #वजनप्रबंधन #भारतीयशाकाहारी #स्वच्छखाएंभारत #स्वास्थ्ययात्रा #सुबहकीदिनचर्या #स्वस्थनाश्तेकेविचार #पौष्टिकदोपहरकास्वाद #दोषमुक्तरातकास्वाद #सुपरफूड्सभारत #आयुर्वेदिकजीवनशैली #फिटनेसफूड #दैनिकस्वास्थ्य #प्रोटीनयुक्तसब्जियां #घरकापकाखाना #रोग प्रतिरोधक क्षमताबढ़ानेवाले #स्वस्थजीवनशैलीकेटिप्स #शाकाहारीव्यंजन #भोजनतैयारीकेविचार #सात्विकभोजन #सचेतभोजन #स्वस्थआदतें #दैनिकपोषणमार्गदर्शिका #danikkhabar

  • Picsart_26-01-17_10-24-53-310.jpg
    17/01/26 |

    BREAKING: मोहाली एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के हथियारे का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी 'करण डिफाल्टर' घायल

    मोहाली 17 जनवरी(अन्नू) : मोहाली पुलिस और कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मुख्य आरोपी करण डिफाल्टर के बीच आज सुबह एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करवाने के लिए मौके पर ले गई थी, जहां उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

    रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला

    पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए करण डिफाल्टर को राणा बलाचौरिया हत्याकांड से जुड़े हथियार बरामद करने के लिए मोहाली लाया गया था। जैसे ही पुलिस एयरपोर्ट रोड के पास पहुंची, आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और झड़प शुरू कर दी। खुद के बचाव में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की हत्या का भी है आरोपी

    करण डिफाल्टर एक शातिर अपराधी है। राणा बलाचौरिया की हत्या के अलावा, उसने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की भी गोली मारकर हत्या की थी। वह इस मामले में भी लंबे समय से वांटेड था। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है क्योंकि वह कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में शामिल रहा है।

    आधिकारिक जानकारी का इंतजार

    इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात की गई। मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देंगे।

    #MohaliEncounter #RanaBalachouria #KabbadiPlayer #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #KaranDefaulter #PunjabCrime

  • 6b9bee61-a0cf-4f22-ba64-19713a8e9380-1_all_113270.jpg
    17/01/26

    आज का राशिफल 17 जनवरी 2026

    🌞 आज का राशिफल – 17 जनवरी 2026 (शनिवार)

    (सभी 12 राशियों के लिए – परिवार, करियर, लाभ-हानि, शेयर मार्केट, स्वास्थ्य, शुभ मुहूर्त, मूड)

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में किसी मुद्दे पर आपकी बात मानी जाएगी। बुज़ुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, पर मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ: पुराने संपर्क से फायदा।

    हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, बीपी पर ध्यान दें।

    मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा लेकिन आत्मविश्वासी।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–11:30

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी, घर में शुभ चर्चा।

    करियर: स्थिर प्रगति, नया अवसर मिल सकता है।

    लाभ: धन आगमन के संकेत।

    हानि: आलस्य से नुकसान।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश ठीक।

    स्वास्थ्य: गला, सर्दी से बचें।

    मूड: शांत और संतुलित।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:00

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।

    करियर: मीटिंग, बातचीत से लाभ।

    लाभ: नेटवर्किंग से फायदा।

    हानि: दो काम साथ करने से भ्रम।

    शेयर मार्केट: खबरों पर आधारित ट्रेड लाभकारी।

    स्वास्थ्य: थकान, नींद पूरी करें।

    मूड: उत्साही लेकिन अस्थिर।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी, नाम मिलेगा।

    लाभ: मान-सम्मान में वृद्धि।

    हानि: भावुक निर्णय से बचें।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि सोचें।

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।

    मूड: संवेदनशील।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: आपकी भूमिका अहम रहेगी।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ: सरकारी या उच्च पद से लाभ।

    हानि: अहंकार से नुकसान।

    शेयर मार्केट: मुनाफ़ा वसूली का समय।

    स्वास्थ्य: कमर, पीठ दर्द।

    मूड: जोशीला।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटे विवाद सुलझेंगे।

    करियर: योजनाबद्ध काम से सफलता।

    लाभ: मेहनत का पूरा फल।

    हानि: ज्यादा आलोचना से संबंध खराब।

    शेयर मार्केट: टेक/फार्मा में सोच-समझकर।

    स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।

    मूड: व्यावहारिक।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–2:15

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: सामंजस्य अच्छा रहेगा।

    करियर: साझेदारी से लाभ।

    लाभ: कानूनी/समझौते में फायदा।

    हानि: निर्णय टालने से नुकसान।

    शेयर मार्केट: बैलेंस्ड पोर्टफोलियो रखें।

    स्वास्थ्य: तनाव कम करें।

    मूड: संतुलित।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:30–6:15

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गोपनीय बात साझा न करें।

    करियर: रणनीति सफल होगी।

    लाभ: अचानक धन लाभ।

    हानि: क्रोध से नुकसान।

    शेयर मार्केट: रिस्क है, सीमित निवेश।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अधिक, पर थकान।

    मूड: गहन और दृढ़।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45–9:30

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।

    करियर: विस्तार के योग।

    लाभ: विदेशी/दूरस्थ काम से फायदा।

    हानि: नियम तोड़ने से हानि।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।

    स्वास्थ्य: जांघ/घुटनों पर ध्यान।

    मूड: आशावादी।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–3:45

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: वरिष्ठों का समर्थन।

    लाभ: स्थायी लाभ।

    हानि: कठोरता से रिश्ते प्रभावित।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग/इन्फ्रा ठीक।

    स्वास्थ्य: हड्डियों का ध्यान।

    मूड: गंभीर।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–8:15

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्र जैसा सहयोग मिलेगा।

    करियर: नया आइडिया सफल।

    लाभ: टेक/नवाचार से फायदा।

    हानि: नियमों की अनदेखी।

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में अवसर।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द।

    मूड: प्रगतिशील।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:30–7:15

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

    करियर: रचनात्मक कार्य में सफलता।

    लाभ: कला/सेवा क्षेत्र से लाभ।

    हानि: भ्रम से नुकसान।

    शेयर मार्केट: भावनाओं में आकर निवेश न करें।

    स्वास्थ्य: नींद और पानी का ध्यान।

    मूड: कल्पनाशील।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–2:45

    #TodaysHoroscope #January17 #HoroscopePrediction #AstrologyUpdates #ZodiacSigns #Astrology #DailyHoroscope #Horoscope2026 #AstrologyCommunity #StarSignInsights #CosmicGuidance #HoroscopeLovers #SpiritualJourney #PlanetaryInfluence #Numerology #Tarot #MonthlyHoroscope #AstrologicalForecast #LoveHoroscope #UniverseAlignment

  • download - 2026-01-16T183007.819.jpg
    16/01/26 |

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1.37 लाख पंजीकरण, चेयरमैन ने युवाओं से अंतिम तिथि से पहले आवेदन की अपील की

    हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि अब तक कुल 1,37,533 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 78,924 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक पूरा कर फाइनल सबमिट भी कर दिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सुचारू रूप से चल रही है और तकनीकी सहायता के लिए आने वाले कॉल की संख्या बहुत कम है, जो पोर्टल की सफलता को दर्शाता है।

    नायब सरकार द्वारा नए साल के अवसर पर निकाली गई इस भर्ती में 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और विशेष रूप से जीआरपी के लिए 400 पुरुष कांस्टेबल के पद शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार सरकार ने युवाओं की सुविधा के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा करें।

    आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रक्रिया के तहत ग्रुप-सी सीईटी (CET) रजिस्ट्रेशन नंबर भरना अनिवार्य है, जिसके बाद ओटीपी के माध्यम से डेटा वेरिफाई होगा। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर के दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर, उस पर हस्ताक्षर कर पुनः साइन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी। परीक्षा की तिथियों की घोषणा आवेदनों की कुल संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र तय होने के बाद जल्द ही की जाएगी।

    #HaryanaPoliceRecruitment #HSSCHaryana #PoliceConstable2026 #HimmatSinghHSSC #HaryanaJobs #GovtJobsIndia #CETGroupC #KhakiVardi #NayabSainiSarkar #PoliceBharti #EmploymentNews #FutureConstables #NoApplicationFee #HaryanaYouth #CareerInPolice

  • V-3-16-1-26.jpg
    16/01/26 |

    2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा विधान सभा में शुक्रवार को राजधानी युवा संसद संस्था के सहयोग से दो दिवसीय ‘हरियाणा युवा संवाद’ का दूसरा संस्करण शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में 13 राज्यों से 65 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

    इस मौके पर विस अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय तक गुलामी के कठिन दौर को झेला है, जिसके दौरान हमारी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हमारे संविधान की शक्ति और देशवासियों की एकजुटता का प्रमाण है। संविधान हमें यह सिखाता है कि भारत की असली ताकत यहां के लोग हैं। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के विजन को साकार करना है।

    उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां हैं, लेकिन इन सबके बीच एक साझा लक्ष्य है- राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति। देश की विभिन्न विधानसभाओं में भले ही राज्यों की भाषाएं अलग हों, लेकिन सभी जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लिए प्रभावी और कल्याणकारी योजनाएं बनाना होता है। जनता की कठिनाइयां दूर करना व उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति असली ध्येय है।

    श्री हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं को कहा कि आज वे उसी विधान सभा भवन में बैठे हैं, जहां से प्रदेश के अनेक दिग्गज विधायकों और नेताओं ने कानून निर्माण से लेकर हरियाणा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां उपस्थित युवा भविष्य में जनप्रतिनिधि का अवसर पाकर लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे और सदन में सक्रिय व सार्थक चर्चाओं में भाग लेंगे।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की विविधता स्वाभाविक है, लेकिन युवाओं को चाहिए कि वे सकारात्मक सोच के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि समाज और देश को नई दिशा मिल सके।

    विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक विधेयक पारित किया गया है।

    दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट के अपने अनुभव साझा करते हुए श्री हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि वहां कई देशों के स्पीकर इस बात से हैरान थे कि भारत सैकड़ों भाषाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद इतनी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

    कार्यक्रम में विधायक श्रीमती पूजा चौधरी, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार श्री राम नारायण यादव, हरियाणा युवा संवाद के सह-संस्थापक श्री जय सैनी और श्रीमती ईशा कपूर ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए स्वाधीनता आंदोलन, संविधान सभा के अनुभव, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

    कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रश्नकाल आयोजित किया गया। इसके बाद दो विशेष सत्र संपन्न हुए। पहले सत्र में ‘हरियाणा का सतत विकास : औद्योगिक विस्तार पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग’ विषय पर गहन चर्चा हुई। दूसरे सत्र में औद्योगिक विस्तार की आवश्यकता, इसके समक्ष चुनौतियां और विजन 2030 की प्राप्ति हेतु आवश्यक कदम के संदर्भ में हरियाणा औद्योगिक नीति-2025 पर विस्तार से चर्चा की गई।

    2047-haryanayuvasamvad-youthparliament-harvinderkalyan-haryanavidhansabha-democraticvalues-viksitbharat2047-youthleadership-constitutionofindia-sustainabledevelopment-industrialpolicy2025-womenempowerment-rajdhaniyuvasansad-futureleaders-legislativeassembly-youthdialogue-politicalawareness-haryanagrowth-unityindiversity-viksitharyana-civicengagement

  • CM-1-16-1-26.jpg
    16/01/26 |

    संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

    हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरूषों की शिक्षाओं व उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों पर सरकारी तौर पर समारोह का आयोजन करने की शुरुआत कर समाज को सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर (संत कबीर कुटीर) आए प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री कृष्ण लाल पंवार और श्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के लिए आमंत्रित भी किया।  

    श्री नायब सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आह्वान किया।

    विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 14 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी तथा झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाॅक स्तर तक के व शेष 9 जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि समारोह सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर जिले में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो निमंत्रण पत्र वितरण और समन्वय का कार्य करेंगी।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी से विधायक श्री भगवान दास कबीर पंथी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, भाजपा नेता बन्तो कटारिया तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार श्री सुदेश कटारिया सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनेगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

    #GuruRavidassJayanti #StateLevelFunction #HaryanaGovt #NayabSinghSaini #KurukshetraEvent #SantMahapurushSamman #SocialHarmony #UmriKurukshetra #KrishanLalPanwar #KrishanBedi #SantKabirKutir #ReligiousEquality #ViksitHaryana #CulturalHeritage #SpiritualLegacy #RavidassiaCommunity #January31 #HolyCelebration #PublicEventHaryana #YouthEmpowerment

  • download - 2026-01-16T173956.551.jpg
    16/01/26 |

    हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग द्वारा डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना से संबंधित मामले का निस्तारण

    हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना से संबंधित एक प्रकरण में सभी तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया कि भिवानी निवासी सुश्री टीना द्वारा योजना के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन पर पुनर्विचार की आवश्यकता थी, क्योंकि उन्होंने CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती थीं।

    आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभाग द्वारा छात्रवृत्ति की निर्धारित राशि 8,000 रुपये समयबद्ध रूप से आवेदिका के खाते में जमा करा दी गई है। आयोग ने यह भी अवलोकन किया कि प्रकरण की प्रक्रिया के दौरान आवेदिका को अपील एवं पुनरीक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।

    हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आयोग ने प्रकरण के समग्र तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आवेदिका को 5,000 रुपये  की क्षतिपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

    आयोग ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए।

    यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

    #RightToServiceHaryana #DrAmbedkarScholarship #StudentWelfare #AdministrativeAccountability #HaryanaServiceCommission #TimeBoundJustice #EmpoweringStudents #GovernanceReform #BhiwaniNews #EducationScholarship #CitizenRights #ServiceDelivery #AccountableGovernance #StudentRights #HaryanaUpdates

  • download (2).jpg
    16/01/26 |

    फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी; डीसी की ईमेल पर आया संदेश, खाली कराया गया पूरा परिसर

    जे कुमार फतेहाबाद, 16 जनवरी 2026: फतेहाबाद के लघु सचिवालय (Mini Secretariat) को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह धमकी फतेहाबाद के उपायुक्त (DC) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें सचिवालय भवन को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है।

    प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: धमकी भरा ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे लघु सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया है। सचिवालय के सभी विभागों के कर्मचारियों और वहां मौजूद आम नागरिकों को तत्काल प्रभाव से बाहर निकालकर मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।फिलहाल सचिवालय के बाहर कर्मचारियों और लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    #FatehabadNews #BombThreat #MiniSecretariat #SecurityAlert #HaryanaPolice #FatehabadDC #EmergencyUpdate #BreakingNews

  • download (1).jpg
    16/01/26 |

    जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम 27 जनवरी को गांव बागपुर में

    जे कुमार पलवल, 16 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत जिला प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में आगामी मंगलवार, 27 जनवरी को पलवल जिले के खंड बडौली के गांव बागपुर में विशेष 'रात्रि ठहराव जनसंवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।

    प्रशासनिक अमला रहेगा मौजूद: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बागपुर में आयोजित होने वाले इस शिविर में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और जिले के सभी प्रमुख विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें अधिकारी न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि मौके पर ही उनका निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

    रात्रि ठहराव का उद्देश्य: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर महीने जिला प्रशासन किसी एक गांव में रात्रि ठहराव करता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और सरकारी सेवाओं को उनके घर तक पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें।

    सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी: उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। इन स्टॉल्स के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं, कृषि सब्सिडी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी, बल्कि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से भी मुक्ति मिलेगी।

    #PalwalNews #JanSamvad #HaryanaGovt #VillageStay #PublicGrievance #PalwalAdmin #BagpurVillage #GoodGovernance #CitizenFirst #NightStayProgram

  • Screenshot 2026-01-16 163617.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सेक्टर-38 में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बीच सड़क पर खूनी खेल से दहशत

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक 30 वर्षीय युवक की सरेआम बीच सड़क पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हमलावरों ने इस वारदात को बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।


    जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 चौक के समीप बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    सरेआम हुई इस हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस सेक्टर-38 चौक और आसपास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।



    #ChandigarhCrime #Sector38Murder #DaylightAttack #ChandigarhPolice #GMSH16 #LawAnd Order #CrimeUpdate #CityBeautiful #MurderInvestigation #PublicSafety #ChandigarhBreaking

  • Screenshot 2026-01-16 163203.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़: बेखौफ बदमाशों ने सेक्टर-21 में नामी बिल्डर के घर को बनाया निशाना, फायरिंग कर छोड़ी रंगदारी की पर्ची

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-21 का है, जहाँ एक प्रतिष्ठित बिल्डर के आवास पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना ने शहर के वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


    हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी की यह घटना वीरवार देर रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक शुक्रवार दोपहर को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बिल्डर के घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान मिले हैं।



    प्रारंभिक जांच में यह मामला सीधे तौर पर गैंगस्टरों से जुड़ा नजर आ रहा है। हमलावरों ने फायरिंग के बाद घर के परिसर में एक पर्ची (धमकी भरा नोट) भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी नामी गैंग ने बिल्डर से मोटी रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दहशत फैलाने के लिए यह हमला करवाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी विशेष गैंग के नाम का खुलासा नहीं किया है।



    चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शहर में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों और बिल्डरों में भय का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



    #ChandigarhCrime #Sector21Firing #GangsterThreat #ExtortionCall #ChandigarhPolice #BuilderTargeted #CrimeAlert #CityBeautiful #LawAndOrder #BreakingNewsChandigarh

  • Screenshot 2026-01-16 162241.jpg
    16/01/26 |

    फतेहाबाद में बम की धमकी से मचा हड़कंप: ईमेल मिलते ही लघु सचिवालय सील, बम स्क्वॉड ने एक घंटे तक खंगाला चप्पा-चप्पा

    हरियाणा\फतेहाबाद, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : फतेहाबाद के लघु सचिवालय (Mini Secretariat) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एहतियात बरतते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे सचिवालय परिसर को सील कर दिया और वहां लोगों व कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

    धमकी मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और हिसार से बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया। हिसार से पहुंची टीम ने करीब एक घंटे तक सचिवालय की हर मंजिल और कोने की सघनता से जांच की। इस दौरान परिसर में तनाव का माहौल रहा। पूरी पड़ताल के बाद जब टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर 'क्लीयरेंस' दी गई और सचिवालय को दोबारा आम जनता व कर्मचारियों के लिए खोला गया।



    फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ईमेल आईडी से मिली धमकी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिसार से आई बम स्क्वॉड की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है। एसपी ने संकेत दिया कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। ईमेल की भाषा और उसके स्रोत की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसका हरियाणा से कोई सीधा संबंध नजर नहीं आ रहा है।



    सचिवालय को दोबारा खोलने के बाद भी पुलिस बल को तैनात रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस ईमेल आईडी को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे यह संदेश भेजा गया था, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।



    #FatehabadNews #BombThreat #MiniSecretariat #HaryanaPolice #BombSquad #SiddhantJainIPS #SecurityAlert #FatehabadUpdate #CyberCrime #SafetyFirst #BreakingNewsHaryana

  • Screenshot 2026-01-16 161238.jpg
    16/01/26 |

    गन्नौर में दोस्ती शर्मसार: दवा लेने निकले युवक को दोस्त ने शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला खौफनाक राज

    हरियाणा/सोनीपत 16 जनवरी (अन्‍नू ) :   सोनीपत के गन्नौर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्ती के पवित्र रिश्ते को खून से कलंकित कर दिया गया। गांव बेगा के निवासी सोनू की उसके ही जिगरी दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने न केवल हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यमुना नदी के तट पर मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझा ली है।



    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू बीती 12 जनवरी को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह दवाई लेने जा रहा है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दो दिनों तक खुद तलाश करने के बाद, परिजनों ने गन्नौर थाना में सोनू की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।



    मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गायब होने वाले दिन सोनू को उसके दोस्त फिरोज के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने फिरोज को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानियां सुनाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया।



    आरोपी फिरोज ने स्वीकार किया कि उसने और अन्य साथियों ने सोनू के साथ शराब पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आवेश में आकर दोस्तों ने सोनू की हत्या कर दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए शव को यमुना किनारे गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पुलिस अब मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर शव को बरामद करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



    #SonepatCrime #GannaurNews #MurderMystery #BetrayalInFriendship #HaryanaPolice #CrimeBranchSuccess #YamunaRiver #BegaVillage #JusticeForSonu #LawAndOrder #SonepatNews #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-01-16 at 4.01.19 PM.jpeg

    हरियाणा सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां : मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू) — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है।

    कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। यह अधिनियम नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 1 जनवरी 2021 से लागू है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 से 1,000 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम लिया जाता है, जबकि नुकसान की स्थिति में सब्जियों व मसाला फसलों के लिए 30,000 रुपये तथा फलों के लिए 40,000 रुपये तक मुआवजा दिया जाता है।

    राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जाइका (JICA) सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की कुल लागत 2,738.40 करोड़ रुपये है, जिसमें 2,105.40 करोड़ रुपये जाइका का अंश तथा 632.90 करोड़ रुपये राज्य सरकार का हिस्सा है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट तथा पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा।

    कृषि मंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और राज्य को कृषि नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    #HorticultureHaryana #ShyamSinghRana #FarmerIncome #JICAProject #BaghwaniBima #AgriInnovation #NurseryAct2025 #SustainableFarming #CropInsurance #HaryanaAgriculture #GreenRevolution #NayabSinghSaini #FruitFarming #AgriTech2026 #FarmerWelfare #RuralDevelopment #HorticultureGrowth #ModernAgri #HaryanaFarmers #SupplyChainManagement


  • Pic 2.jpeg

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, सुने क्या बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला- पंजाब में आप सरकार इमरजेंसी जैसा माहौल बना रही:- अनिल विज

    चण्डीगढ, 16 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्रीअनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

    मंत्री अनिल विज ने आज एक्स पर (पहले टवीट) पर लिखा कि ‘‘जिस प्रकार से पंजाब में ‘पंजाब केसरी’ एक निष्पक्ष समाचार पत्र समूह तथा इससे जुड़े संस्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा भिन्न - भिन्न विभागों के माध्यम से बिना किसी आधार और बिना निर्धारित तरीकों द्वारा नाजायज हमला बोल कर परेशान किया जा रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इमरजेंसी लगा दी गई है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है’’।

    सनद रहे कि गत दिवस पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार किसी बाहरी उद्देश्य से पंजाब केसरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं को विशेष रूप से निशाना बना रही है, जिसका उद्देश्य प्रेस को भयभीत करना प्रतीत होता है।

    मंत्री अनिल विज ने इस हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल स्तंभ है और किसी भी प्रकार का दबाव, भय या प्रताड़ना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया संस्थान को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह एक प्रतिष्ठित समाचार संस्थान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने स्मरण कराया कि स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र जैसे महान पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह समूह दशकों से जनहित में कार्य कर रहा है।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही समय में बार-बार कार्रवाई की जाती है और उससे यह संदेश जाता है कि मीडिया को डराने या उसकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करे, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी को डराने या चुप कराने के लिए नहीं होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। यदि किसी संस्था के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक या कानूनी विषय है, तो उसकी जांच नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि ऐसे तरीके से जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न लगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी माहौल में विशेष रूप से यह ज़रूरी हो जाता है कि मीडिया स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर सके, क्योंकि जनता तक सही जानकारी पहुँचाना मीडिया की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गंभीर विषय को लेकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन स्वतंत्र मीडिया का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।

    मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब केसरी समूह के संबंध में किए गए टवीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष समाचार-पत्र समूह पर जिस प्रकार से पंजाब की सरकार प्रहार कर रही है, और बिना कायदे व कानूनों के छापे मार रही है और उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मा आ गई है क्योंकि इंदिरा गांधी ने भी यही किया था और इंदिरा गांधी ने भी अपने कार्यकाल में समाचार-पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। उस समय अखबारें आधी-आधी छपा करती थी और इमरजेंसी लग गई थी। इसलिए पंजाब में भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इमरजेंसी लग गई है।

    #AamAadmiParty #EmergencyInPunjab #EnergyMinister #AnilVij #PunjabPolitics #PoliticalUpdates #CurrentAffairs #IndiaNews #PunjabEmergency #GovernmentActions #ListenToAnilVij #PoliticalDiscussion #ProtestsInPunjab #CrisisInPunjab #PunjabGovernment #PoliticalLeadership #EmergencySituations #SocialIssues #PublicVoice

  • international saraswati mohotsav.jpg
    16/01/26 |

    पिहोवा में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियां तेज: 19 जनवरी से सजेगा पावन सरस्वती तीर्थ

    हरियाणा/पिहोवा, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : धर्मनगरी पिहोवा के ऐतिहासिक सरस्वती तीर्थ पर आगामी 19 जनवरी से शुरू होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026' को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। वीरवार को हरियाणा सरस्वती बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कुमार सुप्रवीण ने तीर्थ स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आध्यात्मिक उत्सव को यादगार बनाने के लिए किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

    प्रशासनिक तालमेल पर जोर: दौरे के दौरान सीईओ कुमार सुप्रवीण के साथ एसडीएम अनिल कुमार दून भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश देते हुए सुप्रवीण ने कहा कि सरस्वती तीर्थ की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी और कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं के लिए बोर्ड हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

    समयबद्ध मरम्मत और विकास कार्य: निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीर्थ स्थल पर चल रहे मरम्मत कार्यों और अन्य ढांचागत सुधारों की समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि महोत्सव शुरू होने से पहले सभी विकास कार्य और तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

    जनभागीदारी से बनेगा यादगार उत्सव: महोत्सव की सफलता को लेकर कुमार सुप्रवीण ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं है, बल्कि पिहोवा के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों के सहयोग से इसे एक जन-उत्सव बनाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय संस्थाओं से इस गौरवमयी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

    #SaraswatiMahotsav2026 #PehowaNews #HaryanaTourism #SaraswatiHeritageBoard #DivinePehowa #CulturalFestival #KumarSupraveen #HolySaraswati #HaryanaEvents #SpiritualJourney #CleanIndia #HeritageConservation

  • Untitled Project - 2026-01-16T130931.117.jpg

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई:- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला- पंजाब में आप सरकार इमरजेंसी जैसा माहौल बना रही:- अनिल विज

    विभिन्न विभागों की कार्रवाई से प्रेस की आज़ादी को कुचला और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा:- विज

    चण्डीगढ, 16 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

    विज ने आज एक्स पर (पहले टवीट) पर लिखा कि ‘‘जिस प्रकार से पंजाब में ‘पंजाब केसरी’ एक निष्पक्ष समाचार पत्र समूह तथा इससे जुड़े संस्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा भिन्न - भिन्न विभागों के माध्यम से बिना किसी आधार और बिना निर्धारित तरीकों द्वारा नाजायज हमला बोल कर परेशान किया जा रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इमरजेंसी लगा दी गई है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है’’।

    सनद रहे कि गत दिवस पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार किसी बाहरी उद्देश्य से पंजाब केसरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं को विशेष रूप से निशाना बना रही है, जिसका उद्देश्य प्रेस को भयभीत करना प्रतीत होता है।

    विज ने इस हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल स्तंभ है और किसी भी प्रकार का दबाव, भय या प्रताड़ना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया संस्थान को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह एक प्रतिष्ठित समाचार संस्थान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने स्मरण कराया कि स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र जैसे महान पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह समूह दशकों से जनहित में कार्य कर रहा है।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही समय में बार-बार कार्रवाई की जाती है और उससे यह संदेश जाता है कि मीडिया को डराने या उसकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करे, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी को डराने या चुप कराने के लिए नहीं होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। यदि किसी संस्था के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक या कानूनी विषय है, तो उसकी जांच नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि ऐसे तरीके से जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न लगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी माहौल में विशेष रूप से यह ज़रूरी हो जाता है कि मीडिया स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर सके, क्योंकि जनता तक सही जानकारी पहुँचाना मीडिया की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गंभीर विषय को लेकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन स्वतंत्र मीडिया का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।

    #AnilVij #PressFreedom #DemocracyUnderThreat #PunjabPolitics #MediaFreedom #AnilVijStatements #PunjabKesari #FreePress #FreedomOfSpeech #DemocraticValues #PoliticalCrisis #JournalismIntegrity #AAPGovernment #HaryanaMinister #NewsAlertIndia #EmergencyEchoes #ProtectMedia #IndianDemocracy #IndependentJournalism #PoliticalControversy #danikkhabar #news

  • Screenshot 2026-01-16 140746.jpg
    16/01/26 |

    हरियाणा नेशनल हाईवे 152D पर भीषण सड़क हादसा: पशु को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई कार, पटियाला के युवक की मौत

    हरियाणा, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे 152D पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गांव चिड़िया के पास एक अनियंत्रित सेंट्रो कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें एक 21 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव ककराला निवासी कुशल गोयल के रूप में हुई है।

    कीर्तन कवरेज के लिए जा रही थी टीम: मिली जानकारी के मुताबिक, पटियाला से फोटोग्राफर्स की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले में स्थित मुंडरू गांव (रींगस के पास) जा रही थी। वहां उन्हें एक तीन दिवसीय कीर्तन समारोह की वीडियो और फोटोग्राफी कवरेज करनी थी। टीम में शामिल पांचों दोस्त शुक्रवार रात करीब 2 बजे पटियाला से रवाना हुए थे, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।

    पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा: बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के जब उनकी कार गांव चिड़िया के समीप पहुंची, तो अचानक सड़क पर कोई आवारा पशु आ गया। चालक ने पशु को बचाने के लिए कार को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी संतुलन खो बैठी और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कुशल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार साथियों—भारत भूषण, शेखर, तरसेम और कर्णवीर को मामूली चोटें आई हैं।

    पुलिस कार्रवाई और जांच: दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को संभाला। मृतक कुशल गोयल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनके बयानों के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

    #CharkhiDadriNews #HighwayAccident #NH152D #PatialaPhotographer #RoadSafety #HaryanaPolice #LiveAccidentUpdate #SikarTrip #FatalCrash #StrayAnimalMenace #ChiriyaVillage #PunjabNews

  • download.png
    16/01/26

    सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026

    आरएस अनेजा, 16 जनवरी नई दिल्ली - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आधिकारिक सांख्यिकी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले रिसर्च वर्क के मामले में व्यक्तियों द्वारा किए गए असाधारण/उत्कृष्ट योगदान को पहचानने के लिए सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार की स्थापना की है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वर्ष 2000 से हर दूसरे साल 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिष्ठित भारतीय सांख्यिकीविदों को सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

    सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026 के लिए नामांकन ऑनलाइन नेशनल अवार्ड्स पोर्टल यानी https://www.awards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन/नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 है। योग्य उम्मीदवार अपना नामांकन स्वयं कर सकते हैं या संस्थानों द्वारा भी नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

    यह पुरस्कार 29 जून 2026 को सांख्यिकी दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह शामिल है। इस समारोह में, पुरस्कार विजेता से उनके काम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक सत्र लेने का भी अनुरोध किया जाएगा।

    सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026 के लिए नामांकन/आवेदन के लिए नोटिस MoSPI वेबसाइट www.mospi.gov.in पर भी उपलब्ध है।

    #SukhatmeNationalAward #StatisticsAward #Statistics2026 #DataScience #StatisticalExcellence #AwardsInStatistics #2026Awards #ResearchRecognition #AcademicAchievement #StatisticalCommunity #DataAnalysis #QuantitativeResearch #StatisticalInnovation #StatisticalHeroes #SukhatmeAward2026 #CelebrateStatistics #ExcellenceInStatistics #StatsForTheFuture #StatisticsMatters #PioneeringStatistics

  • WhatsApp Image 2026-01-16 at 10.34.29 AM.jpeg
    16/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #HealthyEating #DesiDiet #VegetarianMealPlan #CleanEating #IndianFood #HealthyLifestyle #VeggiePower #WeightLossIndia #NutritiousAndDelicious #HomemadeFood #DietChart #FitIndia #PlantBasedDiet #DesiTadka #HealthyRecipes #IndianMealPrep #DailyDiet #VegetarianLife #HealthyHabits #DesiFoodie #NutritionTips #HighProteinVeg #EatCleanIndia #FitnessMotivation #AyurvedicDiet #HealthyLiving #VeggieBowl #BalancedMeal #IndianKitchen #SwasthRaho #ProteinRich #SatvikFood #HealthyDinnerIdeas #BreakfastGoals #DesiVibe #WellnessJourney #GoodFoodGoodMood #VegetarianRecipes #HolisticHealth #MindfulEating #LocalFood #SeasonalEating #GharKaKhana #HealthyChoices #SugarFree #FiberRich #DesiHealth #FitnessGoals2026 #DailyNutrition #EatWellLiveWell #Bhiwani #Ambala #Karnal #WeatherUpdate #IndianDiet #DesiFood #HealthTips #YogaLife #FogAlert#DanikKhabar

  • IMG-20260116-WA0001.jpg
    16/01/26 |

    चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की फार्मेसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची मालिक के बेटे की जान

    चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-32 ई में स्थित 'सेवक फार्मेसी' पर वीरवार (कल) देर रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। छोटे चौक के कोने पर स्थित इस दुकान पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक्टिवा सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सीधे काउंटर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि हमले के वक्त काउंटर पर मौजूद दुकान मालिक के बेटे ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया।

    बाल-बाल बचे दुकानदार, काउंटर पर धंसी गोलियां

    प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना के समय दुकान मालिक जगदीश के बेटे तनिश काउंटर पर बैठे थे। अचानक आए हमलावरों ने दो से तीन राउंड फायर किए। गोलियां सीधे काउंटर पर जाकर लगीं, जबकि सूत्रों का कहना है कि एक गोली हथियार के चैंबर में ही फंस गई थी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

    एक्टिवा पर आए थे नकाबपोश हमलावर

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक युवक स्कूटर से उतरकर सीधे फार्मेसी के अंदर दाखिल हुआ और फायरिंग शुरू कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर ही बैकअप के लिए खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    रंगदारी का शक, पुलिस की घेराबंदी तेज

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और सेक्टर-34 थाना प्रभारी सतविंदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के रूट का पता लगाया जा सके। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

    #ChandigarhNews #CrimeAlert #Sector32 #Chandigarh #FiringIncident #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BreakingNews #CrimeInCity #SafetyFirst #DanikKhabar #ChandigarhBreaking #News #LatestNewsChandigarh #ChandigarhFiringNews

  • download.jpg
    15/01/26 |

    प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भर्ती से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध होगा।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम मशीनों की स्थापना की जा रही है।

     

    उधर , स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने हिसार के आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल /पॉलिक्लिनिक के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर नए स्वास्थ्य संस्थान निर्मित किये जाएंगे।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने  जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ये सभी कदम प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जन-हितैषी बनाने की दिशा में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

     

    #HealthHaryana #AartiSinghRao #DentistRecruitment #HealthcareGrowth #HisarNews #NewHospital #NayabSinghSaini #PublicHealth #MedicalJobs #HaryanaGovt #DentalCare #HealthInfrastructure #QualityHealthcare #GovernmentJobs2026 #HealthSectorGrowth #ViksitHaryana #CommunityHealth #MedicalServices #AffordableHealthcare #StateHealthMission

  • 1003231546.jpg
    15/01/26 |

    हरियाणा सरकार ने ठंड और वेदर कंडीशन्स को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं।

    हरियाणा सरकार ने ठंड और वेदर कंडीशन्स को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं।

    राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ठंड और मौसम की स्थिति के चलते पूर्व निर्धारित शीतकालीन अवकाश को बढ़ाकर अब 17 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। इसके अनुसार स्कूल अब 19 जनवरी 2026 को फिर से खुलेंगे। यह फैसला बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। �

    ❄️ ठंड और कोहरा बढ़ने के कारण छुट्टियाँ आगे बढ़ाई गईं। �

    🏫 स्कूल अब 19 जनवरी 2026 से खुलेंगे। �

    #Haryana #SchoolHolidays #ColdWeather #WinterSeason #HaryanaGovernment #WinterBreak #Education #SnowDay #ChillVibes #StayWarm #SchoolUpdates #KidsInTheCold #SafetyFirst #WeatherAlert #DelhiNCR #FamilyTime #LearnAtHome

  • WhatsApp Image 2026-01-15 at 6.06.22 PM.jpeg
    15/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNewsIndia #15Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत

  • WhatsApp Image 2026-01-15 at 12.15.16 PM.jpeg
    15/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #दैनिकआहारचार्ट #स्वस्थभोजनभारत #शाकाहारीदिवस #संतुलितपोषण #देसीआहार #पौधआधारितजीवनशैली #स्वस्थजीवन2026 #वजनप्रबंधन #भारतीयशाकाहारी #स्वच्छखाएंभारत #स्वास्थ्ययात्रा #सुबहकीदिनचर्या #स्वस्थनाश्तेकेविचार #पौष्टिकदोपहरकास्वाद #दोषमुक्तरातकास्वाद #सुपरफूड्सभारत #आयुर्वेदिकजीवनशैली #फिटनेसफूड #दैनिकस्वास्थ्य #प्रोटीनयुक्तसब्जियां #घरकापकाखाना #रोग प्रतिरोधक क्षमताबढ़ानेवाले #स्वस्थजीवनशैलीकेटिप्स #शाकाहारीव्यंजन #भोजनतैयारीकेविचार #सात्विकभोजन #सचेतभोजन #स्वस्थआदतें #दैनिकपोषणमार्गदर्शिका

  • PR215012026N56B.jpg

    राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

    आरएस अनेजा, 15 जनवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।


    राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र अलग-अलग दिशाओं में अपना सफर शुरू करेंगे। कुछ सरकारी या निजी क्षेत्र में सेवा करेंगे, कुछ उच्च शिक्षा या अनुसंधान करेंगे, जबकि कई अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करेंगे या शिक्षण में अपना करियर बनाएंगे। हालांकि प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग योग्यताओं और कौशलों की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ गुण हर क्षेत्र में प्रगति के लिए समान रूप से आवश्यक और सहायक होते हैं।

    राष्ट्रपति ने छात्रों को याद दिलाया कि शिक्षा केवल जीविका का साधन नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का भी साधन है। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें शिक्षा प्रदान की है, उसके प्रति वे ऋणी हैं। विकास की राह में पिछड़ चुके लोगों के उत्थान के कोशिश करना इस ऋण को चुकाने का एक तरीका हो सकता है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया है कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय गुरु नानक देव की शिक्षाओं के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है, जो दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की अधिकता से स्पष्ट है।

    उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के हित में है कि महिलाओं को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें और सभी को इसके लिए कोशिश करना चाहिए।

  • download - 2026-01-15T124248.015.jpg
    15/01/26 |

    पीजीआई चंडीगढ़ का विश्व रिकॉर्ड: 2 साल के बच्चे के मस्तिष्क से एंडोस्कोपी के जरिए निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर

    चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हरियाणा के सोनीपत निवासी महज दो साल के एक मासूम बच्चे के मस्तिष्क से दुनिया का सबसे बड़ा मेनिंजियोमा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया है। इस जटिल सर्जरी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि डॉक्टरों ने पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय पूरी तरह से उन्नत एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया, जो वैश्विक चिकित्सा इतिहास में इस उम्र के बच्चे के लिए अपनी तरह का पहला मामला है।

    सोनीपत का यह बच्चा जब अस्पताल लाया गया, तो उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसे बाईं आंख का बाहर निकलना, आंखों की हलचल बंद होना, नाक से गांठ दिखना और लगातार खर्राटे आने जैसी समस्याएं थीं। पीजीआई के डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की, तो रिपोर्ट देखकर सब हैरान रह गए। बच्चे के नाक, साइनस और आंख की कक्षा से लेकर मस्तिष्क के आधार (स्कल बेस) तक 7 सेंटीमीटर का एक विशाल ट्यूमर फैला हुआ था। बायोप्सी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि 'मेनिंजियोमा' के रूप में हुई, जो आमतौर पर वयस्कों में पाया जाता है और छोटे बच्चों में इस आकार का ट्यूमर होना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।

    सर्जरी की चुनौती ट्यूमर के विशाल आकार और बच्चे की नाजुक उम्र को लेकर थी। एंडोस्कोपी के माध्यम से नाक के रास्ते इस 7 सेंटीमीटर के ट्यूमर को निकालना एक बड़ी तकनीकी चुनौती थी, जिसे पीजीआई के न्यूरोसर्जन और उनकी टीम ने अपनी विशेषज्ञता से संभव कर दिखाया। इस सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी आंखों की रोशनी व अन्य गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। पीजीआई की इस उपलब्धि ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।

    #PGIMER #MedicalMarvel #NeuroSurgery #ChandigarhDoctors #BrainTumorSurgery #WorldRecord #MedicalScience #HaryanaNews #PGIChandigarh #EndoscopySuccess

  • download - 2026-01-15T124611.376.jpg
    15/01/26 |

    पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे AI और डेटा साइंस जैसे नए बीएससी कोर्स; खिलाड़ियों को मिलेगी ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा

    चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक बीएससी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर रेणु विग ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इन रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्तमान औद्योगिक जरूरतों और डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर करियर विकल्प मिल सकें।

    शिक्षा के साथ-साथ पीयू ने खेल जगत में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की है। कुलपति ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके लिए आधुनिक खेल सुविधाएं और नए कोचों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में, खिलाड़ियों को अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने और एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि उनके खेल अभ्यास और टूर्नामेंट्स के दौरान उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो। यूनिवर्सिटी का यह कदम खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करेगा।

    #PanjabUniversity #AI #DataScience #NEP2020 #HigherEducation #CyberSecurity #SportsQuota #ChandigarhNews #SkillDevelopment #StudentSupport #FutureOfEducation

  • army-day-1.jpg

    78वां भारतीय सेना दिवस : शौर्य की विरासत और मिसाइल शक्ति से अभेद्य होता भारत

    आरएस अनेजा, 15 जनवरी नई दिल्ली - आज भारतीय सेना दिवस उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराता है, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। यह केवल एक दिवस नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य, और समर्पण को नमन करने का अवसर है। भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।

    वर्ष 2026 में भारत अपना 78वाँ सेना दिवस मना रहा है। यह दिन 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में मनाया जाता है।

    सेना दिवस केवल एक प्रतीकात्मक दिन नहीं, बल्कि यह उस संगठन की शक्ति और प्रतिबद्धता का उत्सव है जो सीमाओं की रक्षा करता है। वर्तमान भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भारत की मिसाइल क्षमताएँ न केवल आक्रामकता का उत्तर देने में सक्षम हैं, बल्कि प्रामाणिक न्यूनतम प्रतिरोध नीति को मजबूती भी प्रदान करती हैं। जल, थल और नभ – तीनों क्षेत्रों में मिसाइलों की पहुँच और सटीकता भारत की सुरक्षा रणनीति की धुरी बन चुकी है।

    मिसाइल शक्ति पर केंद्रित सेना दिवस

    वर्ष 2026 के सेना दिवस पर देश का ध्यान उस मिसाइल शक्ति की ओर केंद्रित है, जो भारत की रणनीतिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर सैन्य प्रणाली का मूल आधार बन चुकी है।

    यह प्रमुख मिसाइलें भारत की ताकत

    भारत की रणनीतिक प्रतिरोध प्रणाली का प्रमुख आधार अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 5,000 किमी से अधिक है। इसमें MIRV तकनीक (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicles) के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्यों पर प्रहार करने की क्षमता है।

    इसका नया संस्करण, अग्नि-प्राइम, मध्यम दूरी के लिए विकसित की गई मिसाइल है जिसकी रेंज 1,000–2,000 किमी है। इसे कैनिस्टर में रखा जा सकता है, जिससे यह युद्धकालीन त्वरित तैनाती और उच्चतम उत्तरजीविता की सुविधा देती है।

    भारत और रूस के सहयोग से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भारत की अग्रणी सटीक प्रहार प्रणाली है। इसका विस्तारित संस्करण 800 किमी तक की रेंज के साथ जल्द ही सेवा में शामिल होने वाला है। यह ज़मीन, समुद्र और वायु — तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है।

    इसके अतिरिक्त, निर्भय सबसोनिक क्रूज मिसाइल भारत को दुश्मन की गहराई में स्थित कमांड सेंटरों और महत्वपूर्ण ढांचों को चुपचाप और सटीकता से निशाना बनाने की क्षमता देती है।

    सुरक्षा के लिए रूस निर्मित एस-400 मिसाईल प्रणाली का लोहा हम ऑपरेशन सिंदूर में देख चुके है।

    भारतीय सेना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

    भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी स्वैच्छिक स्थायी सेनाओं में से एक है। इसमें 12 लाख से अधिक सक्रिय और लगभग 9 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

    भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर की सुरक्षा करती है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र और गैर-ध्रुवीय इलाकों का दूसरा सबसे लंबा ग्लेशियर है।

    61वीं कैवेलरी रेजिमेंट भारत की सबसे बड़ी घुड़सवार यूनिट है। यह दुनिया की आखिरी सक्रिय बिना मशीनीकरण वाली कैवेलरी में शामिल है।

    भारतीय सेना अपने अनुशासन और युद्ध क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। विश्व में इसे अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा स्थान माना जाता है।

    भारतीय सेना का आदर्श वाक्य “Service Before Self” है। यह 1949 से अब तक बिना बदले कायम है।

    भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सबसे ज़्यादा सैनिक भेजता है। वर्तमान में 6,000 से अधिक भारतीय जवान तैनात हैं।

    भारतीय सेना सिर्फ युद्ध ही नहीं, आपदा राहत में भी अहम भूमिका निभाती है। बाढ़, भूकंप, कोरोना और चुनाव सुरक्षा में सेना आगे रहती है।

    योगेन्द्र सिंह यादव सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता हैं। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में कारगिल युद्ध में यह सम्मान पाया।

    कुछ स्पेशल फोर्स यूनिट्स की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है। उनकी संख्या, तैनाती और कमांड स्ट्रक्चर सार्वजनिक नहीं होता।

    भारतीय सेना देश में सबसे ज़्यादा स्वैच्छिक रक्तदान करती है। हर साल हजारों यूनिट रक्तदान किया जाता है।

    गोरखा सैनिक भारतीय सेना का गौरवशाली हिस्सा हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध सहित कई लड़ाइयों में बहादुरी दिखाई।

    सेना के पास प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड भी होता है। ये कुत्ते विस्फोटक खोज, ट्रैकिंग और रेस्क्यू में मदद करते हैं।

  • WhatsApp Image 2025-12-28 at 4.48.16 PM.jpeg
    14/01/26

    हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की 800 मेगावाट यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

    चंडीगढ़, 14 जनवरी - हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बिजली उत्पादन को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के हिसार जिले के खेदड़ में स्थापित किए जा रहे 800 मेगावाट क्षमता के नए बिजली विस्तार यूनिट के लिए कोल लिंकेज निर्धारित कर दी गई है। इससे राज्य में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि खेदड़, हिसार में स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के विस्तार के तहत स्थापित किए जा रहे 800 मेगावाट के नए यूनिट के लिए केंद्र सरकार की शक्ति योजना के अंतर्गत हरियाणा को कोल लिंकेज आवंटित कर दी गई है। इसके तहत शीघ्र ही राज्य को एक नया कोल ब्लॉक आवंटित किया जाएगा, जिससे इस परियोजना के लिए कोयले की नियमित और दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोल लिंकेज निर्धारित होने से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी आएगी और भविष्य में ईंधन की कमी के कारण बिजली उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि बढ़ती बिजली मांग को भी प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

    उन्होंने बताया कि हिसार के खेदड़ में पहले से संचालित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट हरियाणा की बिजली व्यवस्था की रीढ़ बन रहा है। इसके विस्तार के रूप में स्थापित किया जा रहा यह 800 मेगावाट का नया यूनिट राज्य की कुल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। इस यूनिट के चालू होने से औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि सेक्टर और घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।

    श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उपभोक्ताओं को सस्ती, सतत और निर्बाध बिजली मिल सके। केंद्र सरकार द्वारा कोल लिंकेज की स्वीकृति इस दिशा में एक अहम उपलब्धि है, जिससे राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा योजना को मजबूती मिलेगी।

    ऊर्जा मंत्री ने विश्वास जताया कि यह परियोजना न केवल बिजली आपूर्ति को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में हरियाणा ऊर्जा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा।

  • WhatsApp Image 2026-01-14 at 5.12.11 PM.jpeg
    14/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegetarianMealPlan #VegDiet #HealthyEating #PlantBased #DailyMenu #MakarSankrantiSpecial #IndianFood #HealthyLifestyle #CleanEating #VeggieRecipes #ProteinRichVeg #HomeCooked #BalancedDiet #NutritiousFood #DailyMealPlan #VeggieLover #WeightLossDiet #HealthyLunch #LightDinner #HealthyBreakfast #SattvicFood #TraditionalIndianFood #WinterDiet #GudTilSpecial #BajraKhichdi #HealthyLiving2026 #FitnessFood #MealPrep #MeatFree #VegLife #DailyNutrition #ImmunityBoosting #HealthyHeart #FreshFood #OrganicEating #EnergyBooster #NutritionTips #IndianKitchen #HomemadeFood #DesiKhaana #MindfulEating #GutHealth #ProteinSources #VegPower #DeliciousAndHealthy #DailyVlog #HealthIsWealth #SimpleFood #WinterRecipes #FoodPlanning

  • image001ZMM0.jpg

    "नए भारत का चेहरा हैं NCC कैडेट्स": सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युवाओं में भरा जोश

    आरएस अनेजा, 14 जनवरी नई दिल्ली - सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज दिल्ली कैंट में नेशनल कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप का दौरा किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हवाला देते हुए, उन्होंने युवाओं को "नए भारत का चेहरा" बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि वे देश की सबसे शक्तिशाली आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अनुशासन, उद्देश्य और प्रतिबद्धता के माध्यम से राष्ट्रीय परिवर्तन लाने में सक्षम हैं।

    COAS ने हाल के वर्षों में NCC कैडेट्स के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर को भारत के लचीलेपन के प्रदर्शन के रूप में बताया गया, जिसके दौरान 75,000 से ज़्यादा NCC कैडेट्स ने देश भर में नागरिक सुरक्षा, अस्पताल प्रबंधन, राहत सामग्री के वितरण और सामुदायिक सेवा में स्वेच्छा से भाग लिया। आधुनिकीकरण पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने कैडेट प्रशिक्षण में शामिल नए उपायों की सराहना की, जैसे ड्रोन प्रशिक्षण की शुरुआत, पुनीत सागर अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक पेड़ मां के नाम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और स्वच्छ भारत अभियान जैसी राष्ट्रीय पहलों में भागीदारी, और युवा आपदा मित्र योजना के तहत 28 राज्यों के 315 जिलों में 94,400 कैडेट्स को आपदा तैयारी प्रशिक्षण। उन्होंने यह भी बताया कि 35,000 से ज़्यादा कैडेट्स ने देश भर में सेना इकाइयों और सैन्य अस्पतालों के साथ अटैचमेंट प्रशिक्षण किया है।

    अपने समापन भाषण में, सेना प्रमुख ने इस बात पर ज़ोर दिया कि NCC सशस्त्र बलों में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण रास्ता बना हुआ है, और बताया कि इस साल 150 से ज़्यादा कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने युवाओं से विचार, प्रौद्योगिकी और चरित्र में आत्मनिर्भरता अपनाने और IIT में आर्मी सेल और भारतीय सेना इंटर्नशिप कार्यक्रम 2025-26 जैसी पहलों के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कैडेट्स से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अनुशासन के साथ मार्च करने और समर्पण के साथ सेवा करने का आग्रह करते हुए, उन्होंने कहा कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण उसके युवा ही करेंगे।

    जनरल द्विवेदी ने कैडेट्स की त्रुटिहीन उपस्थिति और अनुकरणीय आचरण के लिए उनकी सराहना की, और गार्ड ऑफ ऑनर के शानदार प्रदर्शन, द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर द्वारा बैंड प्रदर्शन, ध्वज क्षेत्र प्रस्तुति और कैडेट्स द्वारा जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने भारत की विविधता में एकता को प्रदर्शित किया। इस इवेंट के हिस्से के तौर पर, उन्होंने 'फ्लैग एरिया' का भी दौरा किया, जिसे NCC कैडेट्स ने तैयार किया था और पेश किया था। इसमें उन्होंने अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक विरासत और डेवलपमेंट की प्रगति को दिखाया, और NCC 'हॉल ऑफ फेम' भी देखा। कैडेट्स ने स्टैटिक और फंक्शनल शिप मॉडल और एयरोमॉडलिंग के ज़रिए अपनी क्रिएटिविटी और टेक्निकल काबिलियत का भी प्रदर्शन किया।

    #ChiefOfArmyStaff #ArmyVisits #NCCRepublicDay #RepublicDayCamp #2026Events #IndianArmy #NCC #MilitaryLeadership #NationalCadetCorps #Patriotism #Independence #DefenseForces #InspiringLeadership #ArmyNCC #NationalIntegration #Solidarity #CeremonialVisit #CivicEngagement #YouthEmpowerment #NextGenerationArmy

  • 1.jpg
    14/01/26 |

    "राष्ट्रीय चेतना के जीवित स्तंभ हैं हमारे पूर्व सैनिक: 10वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भावुक संबोधन"

    आरएस अनेजा, 14 जनवरी नई दिल्ली - 10वें रक्षा बल पूर्व सैनिक दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में मुख्य समारोह की शोभा बढ़ाई, जिसमें दिल्ली/एनसीआर से लगभग 2500 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

    रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और समर्पित सेवा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, उन्हें राष्ट्रीय चेतना के जीवित स्तंभ, सामूहिक साहस के प्रतीक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने उनसे अपने अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन करने; अग्निवीरों और युवा सैनिकों को सही दिशा देने; आपातकालीन स्थितियों में नागरिक प्रशासन के साथ खड़े रहने; सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने; और जमीनी स्तर पर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का आग्रह किया, जिससे भविष्य के लिए एक मजबूत भारत की नींव रखी जा सके।

    “आज, भारत तेजी से एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में, पूर्व सैनिकों का अनुभव, नेतृत्व और मूल्य देश के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। हमारे समाज, विशेष रूप से युवाओं को आपसे सीखने की जरूरत है। चाहे वह शिक्षा हो, कौशल विकास हो, आपदा प्रबंधन हो, सामुदायिक नेतृत्व हो या नवाचार का मार्ग हो, आपकी भागीदारी आने वाली पीढ़ियों पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव डाल सकती है,” राजनाथ सिंह ने उपस्थित पूर्व सैनिकों से कहा।

    रक्षा मंत्री ने उन बहादुर पूर्व सैनिकों को याद किया जो लगभग 40 साल पहले भारतीय शांति सेना (IPKF) के हिस्से के रूप में शांति स्थापना के उद्देश्यों के लिए श्रीलंका में शुरू किए गए ऑपरेशन पवन का हिस्सा थे। “ऑपरेशन के दौरान, भारतीय सेना ने असाधारण साहस का प्रदर्शन किया। कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके शौर्य, बलिदान और संघर्षों को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

    आज, पीएम मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार न केवल ऑपरेशन पवन में भाग लेने वाले शांति सैनिकों के योगदान को खुले तौर पर स्वीकार कर रही है, बल्कि हर स्तर पर उनके योगदान को मान्यता देने की प्रक्रिया में भी है। जब पीएम मोदी 2015 में श्रीलंका गए थे, तो उन्होंने IPKF स्मारक पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। अब, हम नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में भी IPKF सैनिकों के योगदान को मान्यता दे रहे हैं और उन्हें वह सम्मान दे रहे हैं जिसके वे हकदार हैं,” उन्होंने कहा।

    सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) ने बताया कि लगभग हर साल 60,000 सैनिक रिटायर होते हैं, जिससे लगभग 3.5 मिलियन पूर्व सैनिक हो जाते हैं। यह बताता है कि पूर्व सैनिकों का कल्याण एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है जिसे देश को पूरा करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पूर्व सैनिक अपने साथ बहुत सारा अनुभव, लीडरशिप क्वालिटी और कर्तव्य की गहरी भावना लाते हैं, और यह देश की सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूर्व सैनिक सम्मान और आत्म-सम्मान के साथ अपना जीवन जिएं।

    यह दिन हर साल 14 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा, OBE की विरासत और बेहतरीन सेवा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जो 1953 में इसी दिन रिटायर हुए थे।

    #ExServicemen #ArmedForcesVeteransDay #DefenceMinister #RajnathSingh #NationalConsciousness #IndianArmy #Veterans #HonoringHeroes #MilitaryAppreciation #ServiceToNation #EmotionalAddress #PillarsOfNation #IndomitableSpirit #ServiceAndSacrifice #Patriotism #VeteranSupport #CourageAndHonor #DefenseForces #VeteransDay2023

  • 6 lohri festival pic.jfif
    14/01/26

    पुलिसकर्मियों ने बहलोली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई लोहड़ी; बांटी खुशियां और रसद

    जे कुमार अम्बाला, 14 जनवरी 2026: लोहड़ी के पावन पर्व पर अम्बाला पुलिस के जवानों ने 'सेवा, सुरक्षा और सहयोग' के अपने ध्येय को सार्थक करते हुए मानवता की एक मिसाल पेश की है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, पुलिस विभाग की एक टीम ने गांव बहलोली स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया और उनके एकाकीपन को खुशियों में बदल दिया।

    उपहारों के साथ साझा किया प्यार: पुलिस कर्मचारियों ने इस अवसर पर केवल त्योहार की खुशियां ही साझा नहीं कीं, बल्कि बुजुर्गों की दैनिक जरूरतों का भी ख्याल रखा। टीम ने वृद्धाश्रम में निम्नलिखित सामग्री भेंट की:

    • पारंपरिक मिठाइयां: लोहड़ी की विशेष रेवड़ी, गज्जक और मूंगफली।

    • दैनिक उपयोग की वस्तुएं: साबुन, डेटॉल, तेल और अन्य खाद्य सामग्री।

    अपनों की कमी को किया कम: वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग, जो अक्सर त्योहारों पर अपनों की कमी महसूस करते हैं, पुलिसकर्मियों के इस अपनेपन से भावुक हो गए। बुजुर्गों ने पुलिस टीम को हृदय से आशीर्वाद दिया और कहा कि खाकी वर्दी में आए इन युवाओं ने उन्हें समाज से जुड़ाव का अहसास कराया है। आश्रम के संचालकों ने भी पुलिस के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बताया।

    पुलिस विभाग का संदेश: कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के सुख-दुख में भागीदार बनना भी है। इस पहल का उद्देश्य उन बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना था जो अपनों से दूर रह रहे हैं।

    यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि कर्तव्य की कठोरता के पीछे पुलिसकर्मियों के भीतर एक संवेदनशील हृदय भी धड़कता है, जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है।

    #AmbalaPolice #Lohri2026 #HumanityFirst #OldAgeHome #SocialService #HaryanaPolice #KhakiCommitment #LohriCelebration #SeniorCitizenCare

  • Screenshot 2026-01-14 123358.jpg
    14/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 14 जनवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January1 #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • 1000717379.jpg
    14/01/26

    एस. डी. कॉलेज में लोहड़ी की धूम; स्टाफ क्लब ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया पर्व

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 14 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एस. डी. कॉलेज), अम्बाला कैंट में लोहड़ी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कॉलेज के स्टाफ क्लब द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूरे कॉलेज परिवार ने शिरकत की, जिससे परिसर का वातावरण सौहार्द और खुशियों से सराबोर हो गया।

    प्राचार्य का संबोधन: कार्यक्रम की मुख्य शोभा कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा रहीं। उन्होंने पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डॉ. शर्मा ने सभी कर्मचारियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और नकारात्मकता को त्याग कर नई सकारात्मक ऊर्जा के स्वागत का प्रतीक है।

    सांस्कृतिक और सामूहिक भागीदारी: स्टाफ क्लब के पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कॉलेज के शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-teaching) कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ क्लब के पदाधिकारी डॉ. सतिंदर, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. निर्वैर सिंह, डॉ. जयदीप चौहान और डॉ. मोहित बिंदलिश की सक्रिय भूमिका रही।

    समारोह के दौरान सभी ने पारंपरिक गचक, रेवड़ी और मूंगफली का आनंद लिया। ढोल की थाप और लोहड़ी के लोकगीतों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस आयोजन ने कॉलेज स्टाफ के बीच टीम भावना और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने का काम किया। अंत में, सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और समाज की समृद्धि की कामना की।

    #SDCollegeAmbala #LohriCelebration2026 #StaffClub #AmbalaCantt #CulturalHeritage #TeamSpirit #LohriFestival #SDAugustFamily #AmbalaNews

  • 20260113_185235.jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.31.53 PM.jpg
    13/01/26 |

    चंडीगढ़ में लोहड़ी पर्व की धूम: पीयू से लेकर नगर निगम तक जश्न का माहौल, आसमान में छाई रंग-बिरंगी पतंगें

    चंडीगढ़, 13 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज लोहड़ी का त्यौहार पूरे पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त रौनक देखी जा रही है, जहाँ लोग मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल के लड्डू खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर रहा, जहाँ सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाई और ढोल की थाप पर भांगड़ा व गिद्दा पाकर इस दिन को यादगार बनाया। केवल शिक्षण संस्थानों में ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ नगर निगम में भी आधिकारिक रूप से उत्सव मनाया गया, जिसमें मेयर हरप्रीत कौर बबला और अन्य पार्षदों ने शामिल होकर खुशियां बांटीं।


    उत्सव के दौरान शहर के आसमान का नजारा देखने लायक था। हालांकि सुबह के वक्त घने कोहरे ने पतंगबाजों को थोड़ा निराश किया था, लेकिन दोपहर होते ही खिली धूप ने उत्साह दोगुना कर दिया और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस बार पतंगों और मिठाइयों की मांग में भारी उछाल देखा गया है। लोग न केवल पारंपरिक मिठाइयों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि आधुनिक तरीके से भी इस त्यौहार को मना रहे हैं।



    सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस बार की लोहड़ी खास रही। बदलते समय के साथ अब लोहड़ी केवल बेटों के जन्म या शादी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लोग अपनी बेटियों के जन्म पर भी उतनी ही धूमधाम से यह पर्व मना रहे हैं। गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं ने 'बोलियां' डालकर और पारंपरिक लोक नृत्य कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। हालांकि, कुछ बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने पुरानी परंपराओं को याद करते हुए कहा कि अब बच्चों का घर-घर जाकर लोहड़ी मांगना कम हो गया है, लेकिन त्यौहार का मूल उत्साह आज भी बरकरार है।

    #Lohri2026 #ChandigarhDiaries #PunjabUniversity #LohriCelebration #FestivalOfIndia #KiteFlying #LohriFestival #ChandigarhNews #PunjabiCulture

  • WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.24.01 PM.jpg

    पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का निधन, बरनाला के भदौड़ में शोक की लहर

    पंजाब, 13 जनवरी (अन्‍नू ): मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोहड़ी के पावन पर्व के बीच गायक के पिता, बूटा ढिल्लों का मंगलवार को देहांत हो गया। वे पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। लगभग 70 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने के कारण उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


    अर्जन ढिल्लों का पैतृक निवास बरनाला जिले के भदौड़ कस्बे में है, जहाँ उनके पिता के निधन की सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी कीं। इस कठिन समय में परिवार ने अपनी निजता बनाए रखी और मीडिया से दूरी बनाकर सभी रस्मों को व्यक्तिगत रूप से संपन्न किया।


    इस दुखद घड़ी में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों और अर्जन ढिल्लों के प्रशंसकों ने गहरा दुख प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है, जहाँ लोग बूटा ढिल्लों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।



     #ArjanDhillon #PunjabNews #Barnala #Bhadaur #PunjabiSinger #Tribute #RestInPeace #ArjanDhillonFatherNews #PunjabiMusicIndustry #ArjanDhillonFather #Danikkhabar

  • G-h44Q1bsAAks5V.jpg
    13/01/26 |

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशा मुक्त परिसर अभियान का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 13 जनवरी नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में नशा मुक्त कैंपस अभियान का उद्घाटन किया, जिसमें युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से बचाने और एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

    इस बात पर जोर देते हुए कि मजबूत राष्ट्रों को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता होती है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अकादमिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ऐसे संस्थान हैं जहां मूल्यों को आकार दिया जाता है, नेतृत्व का पोषण किया जाता है और राष्ट्र का भविष्य गढ़ा जाता है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय जैसा प्रमुख संस्थान मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाता है, तो यह बड़े पैमाने पर समाज को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है।

    उपराष्ट्रपति ने नशा मुक्त परिसर अभियान के तहत एक समर्पित ई-प्रतिज्ञा मंच (https://pledge.du.ac.in/home) और मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया, और देश भर के विश्वविद्यालयों के छात्रों से सक्रिय रूप से भाग लेने और नशा मुक्त परिसर के लिए प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि नशा मुक्त परिसर अभियान सभी केंद्रीय उच्च शैक्षणिक संस्थानों का एक अभिन्न अंग बन जाए।

    इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि भारत एक युवा राष्ट्र है, उपराष्ट्रपति ने मादक द्रव्यों के सेवन को न केवल एक व्यक्तिगत समस्या बल्कि एक गंभीर सामाजिक चुनौती, सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता और देश के जनसांख्यिकीय लाभांश के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रदर्शन, पारिवारिक सद्भाव, उत्पादकता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिसमें नार्को-आतंकवाद से इसका संबंध भी शामिल है।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब युवा स्वस्थ, नशा मुक्त और उद्देश्य से प्रेरित रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक नशा-मुक्त युवा कौशल हासिल करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास में सार्थक योगदान देने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित है।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल और छात्र कल्याण पर जोर देकर इस समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त कैंपस अभियान जैसी पहल सुरक्षित, समावेशी और सीखने का माहौल तैयार करके नीति की भावना के अनुरूप है।

    जागरूकता कार्यक्रमों, परामर्श तंत्र, छात्र-नेतृत्व वाली पहल और हितधारक सहयोग को एकीकृत करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब छात्र परिवर्तन के राजदूत बन जाते हैं, तो प्रभाव परिसरों से परे परिवारों और समुदायों तक फैलता है। उन्होंने छात्रों से सतर्क रहने, संकट में साथियों का समर्थन करने, मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ बोलने और उदाहरण पेश करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित थे।

  • download - 2026-01-13T141739.198.jpg

    'कुत्तों को खिलाना है तो घर ले जाएं': आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब काटने पर राज्य सरकारों को देना होगा भारी मुआवजा

    नई दिल्ली, 13 जनवरी (अभी) : देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और उससे होने वाली मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक और कड़ा रुख अपनाया है। 13 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय की जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने स्पष्ट कर दिया कि अब मानवीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अदालत ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए आदेश दिया है कि यदि किसी बच्चे या बुजुर्ग की कुत्ते के काटने से मौत होती है या वह जख्मी होता है, तो संबंधित राज्य सरकार इसके लिए उत्तरदायी होगी और उसे पीड़ित परिवार को भारी मुआवजा देना होगा।

    सुनवाई के दौरान अदालत की तल्खी उस समय और बढ़ गई जब आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले संगठनों और व्यक्तियों की जिम्मेदारी का मुद्दा उठा। जस्टिस विक्रम नाथ ने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग कुत्तों को सड़कों पर खाना खिलाते हैं, उन्हें उनकी जवाबदेही भी लेनी होगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि "एक काम करें, इन कुत्तों को अपने घर ले जाएं, उन्हें सड़कों पर आवारा भटकने के लिए क्यों छोड़ा जाता है जहाँ वे लोगों को डराते हैं और उन पर हमला करते हैं?" जब वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने इसे एक भावनात्मक मुद्दा बताया, तो बेंच ने पलटवार करते हुए कहा कि यह भावुकता केवल जानवरों के प्रति ही क्यों दिखाई देती है, इंसानों की सुरक्षा का क्या?

    उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 7 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था, जिसमें अस्पतालों, स्कूलों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया गया था। आज की सुनवाई में कोर्ट ने अधिकारियों की निष्क्रियता पर भी नाराजगी जताई और कहा कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही यह समस्या आज विकराल रूप ले चुकी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों का सुरक्षित आवाजाही का अधिकार सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की फीडिंग या पशु प्रेम को इंसानी जान की कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

    #SupremeCourtIndia #StrayDogTerror #JusticeForVictims #DogBiteCompensation #PublicSafety #StrayDogMenace #JudicialActivism #HumanRightsIndia #SafetyFirst #StateGovernmentLiability #DogBitePrevention #DelhiNCRNews #UrbanSafety #ChildSafety #LegalUpdate2026 #StrayDogLaw #Accountability #DogLoversVsSafety #IndianCourts #RightToLife #BreakingNewsIndia #CivicIssues #SafetyInPublicSpaces #DogAttackCompensation #JusticeSystem #HumanVsAnimalConflict #UrbanGovernance

  • download (2).jpg
    13/01/26 |

    पीएफआरडीए ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सुनिश्चित भुगतान के लिए रूपरेखा विकसित करने के लिए विशेषज्ञ समिति की घोषणा की

    आरएस अनेजा, 13 जनवरी नई दिल्ली - पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जिसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सुनिश्चित भुगतान के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए दिशानिर्देश और नियम तैयार करने का काम सौंपा गया है। यह कदम पीएफआरडीए अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए सेवानिवृत्ति आय की सुरक्षा को बढ़ाना है।

    इस समिति का गठन पीएफआरडीए द्वारा विकसित भारत 2047 के व्यापक दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां प्रत्येक नागरिक अपने स्वर्णिम वर्षों में सच्ची वित्तीय स्वतंत्रता और सम्मान प्राप्त करता है।

    समिति की अध्यक्षता डॉ. साहू रेगुलेटरी चैंबर्स के संस्थापक और भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एस. साहू करेंगे। 15 सदस्यीय पैनल में कानूनी, बीमांकिक, वित्त, बीमा, पूंजी बाजार और शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों का एक विविध समूह शामिल है। इसके अलावा, व्यापक विचार-विमर्श सुनिश्चित करने के लिए, समिति को फीडबैक और परामर्श के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में बाहरी विशेषज्ञों या मध्यस्थों को आमंत्रित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

    समिति को संरचित पेंशन भुगतान पर एक स्थायी सलाहकार समिति के रूप में स्थापित किया गया है। इसके प्राथमिक अधिदेश में अन्य बातों के साथ-साथ शामिल हैं:

    फ्रेमवर्क विकास: सुनिश्चित भुगतान के लिए नियम बनाना, जिसमें 30 सितंबर, 2025 के पीएफआरडीए परामर्श पत्र में हाइलाइट की गई पेंशन योजनाओं की खोज भी शामिल है।

    निर्बाध संक्रमण: संचयन चरण से अवनति (भुगतान) चरण की ओर जाने वाले ग्राहकों के लिए एक सुचारु अंत-से-अंत संक्रमण सुनिश्चित करना।

    बाजार-आधारित आश्वासन: कानूनी रूप से लागू करने योग्य और बाजार-आधारित गारंटी सुनिश्चित करने के लिए नवप्रवर्तन और निपटान अवधारणाओं पर विचार-विमर्श करना।

    परिचालन डिजाइन: प्रदाताओं के लिए लॉक-इन अवधि, निकासी सीमा, मूल्य निर्धारण तंत्र और शुल्क संरचना जैसे शब्दों को परिभाषित करना।

    जोखिम और कानूनी निरीक्षण: मजबूत जोखिम प्रबंधन (पूंजी और सॉल्वेंसी आवश्यकताएं) स्थापित करना और भुगतान के लिए कर निहितार्थ की जांच करना, जिसके लिए ग्राहक को एनपीएस आर्किटेक्चर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं होती है।

    उपभोक्ता संरक्षण: गलत बिक्री को रोकने और आश्वासन की प्रकृति और बाजार आधारित गारंटी के संबंध में ग्राहकों की अपेक्षाओं को प्रबंधित करने के लिए मानकीकृत प्रकटीकरण ढांचे का विकास करना।

  • image003PMV7.jpg
    13/01/26 |

    पीएफआरडीए ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 में एमएसएमई के लिए एनपीएस आउटरीच का आयोजन किया

    आरएस अनेजा, 13 जनवरी नई दिल्ली - पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कार्यान्वयन भागीदार 'पीडब्ल्यूसी' के सहयोग से राजकोट में आयोजित दूसरे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के बीच राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के बारे में जागरूकता निर्माण सत्र आयोजित किया।

    सम्मेलन का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वीजीआरसी कार्यक्रम लोकप्रिय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) श्रृंखला का हिस्सा है, जिसे 2003 में शुरू किया गया था और यह व्यापार सहयोग, ज्ञान विनिमय और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मंच के रूप में विकसित हुआ है। क्षेत्रीय सम्मेलन राज्य की क्षेत्रीय क्षमता का प्रदर्शन करेंगे, जमीनी स्तर के विकास का लाभ उठाएंगे और विकसित भारत @2047 और विकसित गुजरात @2047 के व्यापक दृष्टिकोण के साथ संरेखित होंगे।

  • Chandigarh school danik khabar (1).jpg
    13/01/26 |

    चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ीं

     चंडीगढ़, 13 जनवरी (अन्‍नू ) :उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और गिरते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों की छुट्टियाँ अब 17 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी हैं। प्रशासन के पिछले आदेश के अनुसार स्कूल 15 जनवरी को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की मार को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह अवधि बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस दौरान शिक्षण कार्य को सुचारू रखने के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब के स्कूलों की बात करें तो वहां फिलहाल 13 जनवरी तक ही अवकाश घोषित है और आगे विस्तार को लेकर सरकार जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेगी।



    पंजाब में मौसम विभाग ने पहली बार कड़ाके की ठंड का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिससे स्पष्ट है कि सर्दी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य का बठिंडा जिला इस समय सबसे ठंडा स्थान बनकर उभरा है, जहाँ न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यह तापमान शिमला और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 जनवरी तक इस भीषण ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे शायद सूखी ठंड और कोहरे से लोगों को कुछ राहत मिल सके।


    ठंड के इस बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आम जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुबह की सैर से बचने और घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है। उन्होंने बंद कमरों में अंगीठी जलाकर सोने की आदतों के प्रति भी आगाह किया है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का कहर जारी रहेगा।



    #ChandigarhSchoolHolidays #PunjabWeatherUpdate #ColdWaveAlert #IMDRedAlert #BathindaCold #SchoolClosed2026 #PunjabWinterNews #NorthIndiaCold #WeatherUpdateIndia #ChandigarhAdmin #FogAlertPunjab #WinterVacationsExtended #HealthAdvisoryIndia #StayWarm #HIL2026Update #LohriWeather #ColdDayAlert #ShimlaVsBathinda #WeatherForecast2026 #WinterSafetyTips #AmritsarFog #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-01-13 at 1.42.50 PM.jpeg
    13/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNewsIndia #13Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #EnforcementDirectorate #CBIProbe #JusticeForVictims #CrimeScene #IndianPolice #LawEnforcement #CyberFraudIndia #Awareness #CriminalJustice #LatestCrime #CrimePatrolIndia

  • download.jpg

    राष्ट्रपति मुर्मु व अन्य ने देशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी

    आरएस अनेजा, 13 जनवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मंगलवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं। ये पर्व भारत की समृद्ध कृषि परंपराओं तथा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से हम अन्नदाता किसानों का आभार प्रकट करते हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये पर्व सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।”

    ओम बिरला ने एक्स पर लिखा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संस्कृति और परंपराओं से जुड़े पर्व लोहड़ी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। फसल की समृद्धि, अन्न की महत्ता और किसान के परिश्रम का प्रतीक यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव को प्रकट करता है। तिल-गुड़ की मिठास, ढोल की गूंज और गिद्दा-भांगड़ा की ऊर्जा के साथ लोहड़ी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियाँ लेकर आए, यही मंगलकामना है।”

    विदेश मंत्री जॉ. एस. जयशंकर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “लोहड़ी और भोगी के पावन अवसर पर त्योहारों की बधाई। ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, मेलजोल और समृद्धि लाएं।”

  • download.jpg
    13/01/26

    पलवल: गणतंत्र दिवस पर योग की शक्ति का प्रदर्शन; सूर्य नमस्कार और म्यूजिकल योगासन बनेंगे आकर्षण का केंद्र

    जे कुमार पलवल, 13 जनवरी 2026: इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पलवल जिला एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ योगमय नजर आएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि हरियाणा योग आयोग के दिशा-निर्देशानुसार, 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में आयुष विभाग द्वारा सूर्य नमस्कार और म्यूजिकल योगासन की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने एक विस्तृत और चरणबद्ध प्रशिक्षण रूपरेखा तैयार की है।

    तैयारियों का पूरा शेड्यूल : 16-17 जनवरी: जिले के उन स्कूलों की पहचान की जाएगी जो इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। साथ ही, प्रशिक्षण देने वाले डी.पी.ई., पी.टी.आई. और योग शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी।

    17 जनवरी: जिला शिक्षा अधिकारी और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न प्रतिष्ठित योग संस्थानों (पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, योग भारती, आरोग्य भारती आदि) के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक होगी।

    18 जनवरी: ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    19 से 23 जनवरी: जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार और म्यूजिकल योगासन का सामूहिक अभ्यास करेंगे।

    24-25 जनवरी: मुख्य समारोह स्थल पर संयुक्त रिहर्सल (Joint Rehearsal) की जाएगी ताकि अंतिम प्रस्तुति में पूर्णता आए।

    आध्यात्मिक संगीत और योग का संगम: उपायुक्त ने बताया कि 26 जनवरी को ड्रम बीट और सूर्य नमस्कार मंत्रों के उच्चारण के बीच सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही, आध्यात्मिक संगीत की धुनों पर म्यूजिकल योगासन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डी.ए.वी. संस्थान और गुरुकुलों सहित अनेक संस्थाएं अपना योगदान देंगी।

    #PalwalNews #RepublicDay2026 #SuryaNamaskar #MusicalYoga #AyushDepartment #YogaCommission #FitIndia #PalwalUpdate #HealthAndWellness #26JanuaryCelebration

  • importance-of-lohri-bonfire-in-hindi.jpg
  • download - 2026-01-12T190040.377.jpg

    सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त: 1.40 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, चांदी के दाम भी ऐतिहासिक स्तर पर

    नई दिल्ली, 12 जनवरी (अभी) : भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 12 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया है।

  • Screenshot 2026-01-12 182909.jpg
    12/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegetarianMealPlan #DailyDietChart #HealthyEatingIndia #VeggieDay #BalancedNutrition #DesiDiet #PlantBasedLifestyle #HealthyLiving2026 #WeightManagement #IndianVegetarian #EatCleanIndia #WellnessJourney #MorningRoutine #HealthyBreakfastIdeas #NutritiousLunch #GuiltFreeDinner #SuperfoodsIndia #AyurvedicLiving #FitnessFood #DailyWellness #ProteinRichVeg #HomeCookedMeals #ImmunityBoosting #HealthyLifestyleTips #VegetarianRecipes #MealPrepIdeas #SatvikFood #MindfulEating #HealthyHabits #DailyNutritionGuide

  • Screenshot 2026-01-12 173700.jpg
    12/01/26 |

    चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बम की खबर से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते ही सामने आई यह बड़ी सच्चाई

    चंडीगढ़, 12 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां बम होने की सूचना फैली। खबर मिलते ही शहर की पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और ऑपरेशन सेल की टुकड़ियां सायरन बजाती हुई इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंच गईं।

    भारी पुलिस बल को देखते ही मॉल के अंदर और बाहर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, सघन तलाशी अभियान और पूरी कार्रवाई के अंत में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं थी, बल्कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए आयोजित की गई एक व्यापक 'मॉक ड्रिल' थी।

    चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल द्वारा आयोजित इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय और प्रतिक्रिया समय (Response Time) की जांच करना था। मॉल को सुरक्षा घेरे में लेते ही कमांडो की सहायता से परिसर को खाली करवाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, जिस दौरान मॉल के प्रवेश द्वार से एक डमी बम बरामद हुआ। इस पूरे सुरक्षा अभियान का नेतृत्व ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, डीएसपी चरणजीत सिंह और स्थानीय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने किया।

    सुरक्षा के इस कड़े अभ्यास में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि फायर ब्रिगेड, डायल-112 की गाड़ियाँ, मोबाइल फॉरेंसिक टीम और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी सक्रिय मोड में नजर आईं। ड्रिल के अंत में बरामद किए गए डमी बम को अत्यंत सावधानी के साथ पुलिस लाइन सेक्टर-26 के खुले मैदान में ले जाया गया और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उसे नष्ट करने का नाटक पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और यह अभ्यास उसी सतर्कता का हिस्सा था।

    #ChandigarhNews #ElanteMall #MockDrill #ChandigarhPolice #SecurityAlert #RepublicDay2026 #SafetyFirst #PublicSafety #BombSquad #ChandigarhAdministration #EmergencyPreparedness

  • download.jpg
    12/01/26 |

    राणा बलाचौरिया हत्याकांड: पंजाब पुलिस का 5 राज्यों में बड़ा ऑपरेशन, हावड़ा से दबोचे गए दो शूटर

    पंजाब, 12 जनवरी (अन्‍नू ): मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बहु-राज्यीय ऑपरेशन चलाते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है। इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों और पश्चिम बंगाल STF के साथ भी कड़ा तालमेल बिठाया।

    गिरफ्तारी के इस सिलसिले में पुलिस ने केवल शूटरों तक ही अपनी पहुंच सीमित नहीं रखी, बल्कि विदेशी हैंडलर अमर खाबे राजपूता के करीबी सहयोगी आकाश को भी शिकंजे में लिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोमवार सुबह ही इस मामले में किसी बड़े खुलासे के संकेत दिए थे, जिसके बाद दोपहर में आधिकारिक तौर पर इस गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों को अब ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जाएगा, जहां उनसे गहन पूछताछ के जरिए इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    यह खौफनाक वारदात बीते 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। हमलावरों ने बेहद शातिराना अंदाज में सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया को घेरा और अचानक शॉल से हमला करने के बाद उनके सिर में गोली मार दी। हजारों की भीड़ के सामने हुई इस हत्या ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट ने भी घटना के समय मौके पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार से जवाब तलब किया है।

    #RanaBalachauriaMurderCase #PunjabPolice #AGTF #MohaliCrime #KabaddiPlayerMurder #CrimeUpdate #PunjabCrime #JusticeForRanaBalachauria #LawAndOrder #MultiStateOperation #DanikKhabar

  • 1003206772.jpg
    12/01/26

    आज के अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #LocalSports #SportsUpdates #TodayInSports #SportsHighlights #SportsHighlights2025 #AthleteNews #GameDay #SportsBroadcast #SportsRecap #BreakingSports #DailySportsNews #LifeInSports #SportsCommunity

  • unnamed.jpg
    12/01/26

    इनेलो का युवा सम्मेलन 25 जनवरी को अम्बाला में; करन चौटाला करेंगे शिरकत

    जे कुमार अम्बाला, 12 जनवरी 2026: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा युवाओं को संगठित करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करने के लिए आगामी 25 जनवरी को अम्बाला के गांव जगौली में एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर गांव जगौली में पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    यह बैठक इनेलो नेता मलिक सिंह जगोली के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती उपस्थित रहे।

    जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि इस युवा सम्मेलन में इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी करन चौटाला मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर युवा शक्ति को जागरूक करना है।

    बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी, हल्का अध्यक्ष जंगवीर राणा, लक्की नगौली, युवा जिलाध्यक्ष रुबल छपरा और युवा हल्का अध्यक्ष संपत सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: इस बैठक में मनदीप खैरा, आजादविंदर सिंह जगोली, जसविंद्र सिंह, मौसीम खान, निर्मल लौटां, गौलडी बतौरा, प्रदीप सिंह ढिल्लों, विकास बाजवा, मिंटू शर्मा, रणजीत सिंह निहारसी, जसविंद्र निहारसी और शमशेर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #AmbalaNews #INLD #YouthConference #KaranChautala #HaryanaPolitics #AmbalaPolitics #IneloYouthWing #JagouliAmbala

  • 1003187305.jpg
    12/01/26

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लाभ देगा।

    करियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी, नेतृत्व का अवसर मिल सकता है।

    लाभ: सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता।

    हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय से नुकसान संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या तनाव हो सकता है।

    मूड: आत्मविश्वास से भरा 🔥

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

    करियर: धन से जुड़े कामों में लाभ।

    लाभ: निवेश से अच्छा रिटर्न।

    हानि: आलस्य से अवसर चूक सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 से 12:00

    शेयर मार्केट: बैंकिंग व FMCG शेयर अच्छे।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या।

    मूड: शांत और संतुलित 🙂

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: बातचीत से मतभेद सुलझेंगे।

    करियर: मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन में सफलता।

    लाभ: नए संपर्क लाभ देंगे।

    हानि: गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: 10:00 से 11:15

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: गला व सर्दी की समस्या।

    मूड: चंचल 🤔

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: नौकरी में स्थिरता।

    लाभ: पुराने निवेश से फायदा।

    हानि: भावुक निर्णय से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 1:30 से 2:30

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म ठीक।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    मूड: संवेदनशील 💭

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: उच्च अधिकारियों से प्रशंसा।

    लाभ: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।

    हानि: अहंकार से विवाद।

    शुभ मुहूर्त: 12:15 से 1:15

    शेयर मार्केट: मेटल व पावर सेक्टर शुभ।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर ध्यान रखें।

    मूड: प्रभावशाली 😎

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटी बातों पर तनाव।

    करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ: योजनाबद्ध काम सफल।

    हानि: अत्यधिक चिंता।

    शुभ मुहूर्त: 9:45 से 10:45

    शेयर मार्केट: आईटी शेयर लाभकारी।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: गैस व एसिडिटी।

    मूड: विश्लेषणात्मक 🧠

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: दांपत्य जीवन सुखद।

    करियर: साझेदारी में लाभ।

    लाभ: कला व फैशन से जुड़े कार्यों में सफलता।

    हानि: निर्णय में असमंजस।

    शुभ मुहूर्त: 11:30 से 12:30

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश करें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: कमर दर्द।

    मूड: संतुलित 😊

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।

    करियर: रिसर्च व जांच कार्य सफल।

    लाभ: अचानक धन लाभ।

    हानि: क्रोध से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 2:45 से 3:45

    शेयर मार्केट: रिस्की ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: थकान।

    मूड: गंभीर 😐

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: धार्मिक कार्यों में रुचि।

    करियर: यात्रा से लाभ।

    लाभ: शिक्षा व विदेश से जुड़े काम सफल।

    हानि: खर्च अधिक।

    शुभ मुहूर्त: 10:30 से 11:30

    शेयर मार्केट: फार्मा शेयर अच्छे।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ या कमर दर्द।

    मूड: उत्साही 🌟

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: प्रमोशन के योग।

    लाभ: स्थायी संपत्ति से फायदा।

    हानि: कठोर व्यवहार।

    शुभ मुहूर्त: 1:00 से 2:00

    शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर शुभ।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द।

    मूड: गंभीर लेकिन मजबूत 💪

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों से सहयोग।

    करियर: नई सोच से सफलता।

    लाभ: तकनीकी कार्यों में लाभ।

    हानि: नियमों की अनदेखी।

    शुभ मुहूर्त: 3:00 से 4:00

    शेयर मार्केट: टेक स्टॉक्स लाभ देंगे।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: थकावट।

    मूड: नवाचारी 🚀

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: रचनात्मक कामों में सफलता।

    लाभ: दान-पुण्य से मानसिक शांति।

    हानि: भ्रम में निर्णय।

    शुभ मुहूर्त: 9:00 से 10:00

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: एलर्जी या सर्दी।

    मूड: कल्पनाशील 🌊

    ---

  • WhatsApp Image 2026-01-11 at 6.13.03 PM.jpeg
    11/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #DainikKhabar #CrimeNews #IndiaCrime #PoliceEncounter #BreakingNewsCrime #CrimeUpdate #DelhiCrime #RewariEncounter #Gangwar #CyberFraud #DigitalArrest #CrimeBeat #LawAndOrder #PoliceAction #Homicide #CriminalInvestigation #CrimeInIndia #SafetyFirst #CrimeAlert #PatnaCrime #MumbaiDrugs #NCBIndia #UPCrime #HaryanaPolice #JusticeForVictims #CrimeScene #PoliceChase #CriminalsArrested #LegalNews #TrueCrimeIndia #BreakingNewsIndia #LatestCrimeNews #CrimeFreeIndia #PoliceRaid #GangsOfIndia #CyberCrimeAlert #CrimeReporters #Investigation #SecurityAlert #PatrolPolice #CyberSecurity #CrimePrevention #CrimeStory #PublicSafety #LocalCrime #CrimeReport #NightCrime #ArrestRecords #PoliceDepartment #CrimeWatch

  • WhatsApp Image 2026-01-11 at 12.26.35 PM.jpeg
    11/01/26 |

    जनवरी की कड़ाके की ठंड में जन्नत जैसा अहसास कराएंगी ये 5 जगहें, कम बजट में उठाएं बर्फबारी का लुत्फ

    दैनिक खबर (अन्‍नू ): आज 11 जनवरी है और उत्तर भारत सहित पूरे देश में शीतलहर का जोर है। लेकिन घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए यही वह समय है जब पहाड़ चांदी जैसी बर्फ की चादर ओढ़ लेते हैं और मैदानों में गुनगुनी धूप का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आप भी इस विंटर सीजन में घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में जहाँ आपका अनुभव यादगार रहेगा।



    1. कश्मीर: धरती का स्वर्ग 
    जनवरी के महीने में कश्मीर की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस समय गुलमर्ग और पहलगाम पूरी तरह बर्फ से ढके होते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो गुलमर्ग में स्कीइंग और गोंडोला राइड का अनुभव आपकी रूह को खुश कर देगा। डल झील के किनारे शिकारे की सवारी और 'कहवा' की चुस्की आपके सफर में चार चांद लगा देगी।


    2. औली, उत्तराखंड: स्कीइंग प्रेमियों की पहली पसंद
    अगर आप बहुत ज्यादा भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का औली सबसे बेहतरीन विकल्प है। यहाँ से नंदा देवी पर्वत का साफ नजारा दिखता है। जनवरी में यहाँ की कृत्रिम झील और बर्फ से लदी ढलानें आपको स्विट्जरलैंड जैसा अहसास कराएंगी। यहाँ होमस्टे का अनुभव आपको स्थानीय संस्कृति के और करीब ले जाएगा।



    3. जैसलमेर, राजस्थान: आप मरुस्थल का अनुभव
    अगर आपको बहुत ज्यादा ठंड पसंद नहीं है और आप मरुस्थल का अनुभव लेना चाहते हैं, तो जैसलमेर का रुख करें। जनवरी में राजस्थान की धूप बहुत सुखद होती है। 'सैम सैंड ड्यून्स' पर ऊंट की सवारी, राजस्थानी लोक संगीत और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग का अनुभव बेहद सुकून देने वाला होता है। यहाँ का 'गोल्डन फोर्ट' इतिहास प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।



    4. मनाली और सिसु: अटल टनल के पार एक नई दुनिया
    हिमाचल प्रदेश का मनाली हमेशा से पर्यटकों का पसंदीदा रहा है। लेकिन अटल टनल बनने के बाद अब आप लाहौल घाटी के 'सिसु' तक आसानी से जा सकते हैं। जनवरी में सिसु झील पूरी तरह जम जाती है, जो देखने में किसी विदेशी फिल्म के सीन जैसा लगता है। रोहतांग पास बंद होने के बावजूद सोलंग वैली में आप पैराग्लाइडिंग और स्नो स्कूटर का मजा ले सकते हैं।


    5. मुनस्यारी: कुमाऊं का छिपा हुआ रत्न
    भीड़भाड़ से दूर अगर आप पंचाचूली की पहाड़ियों को करीब से देखना चाहते हैं, तो मुनस्यारी जरूर जाएं। यहाँ की शांति और प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए खलिया टॉप एक बेहतरीन विकल्प है, जहाँ जनवरी में घुटनों तक बर्फ मिल सकती है।


    यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां:
    गर्म कपड़ों का चयन: इन दिनों तापमान शून्य से काफी नीचे जा सकता है, इसलिए थर्मल और अच्छे विंटर गियर साथ रखें।
    बुकिंग: सीजन होने के कारण होटल और रिसॉर्ट्स पहले से बुक कर लें।


    स्वास्थ्य: पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए जरूरी दवाइयां साथ रखें।


    दैनिक खबर की सलाह: अपनी यात्रा की योजना मौसम विभाग के ताजा अपडेट को देखकर ही बनाएं ताकि रास्ते में कोहरे या भारी बर्फबारी के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सके।


    #DainikKhabar #TravelIndia #WinterDestinations #JanuaryTravel #Snowfall2026 #TourismIndia #TravelGuide #Kashmir #Auli #Jaisalmer #Manali #ExploreIndia #DainikKhabar #WinterVacation2026 #TravelIndia #Snowfall #Kashmir #Gulmarg #Auli #SkiingIndia #Jaisalmer #DesertSafari #Manali #AtalTunnel #Munsiyari #Himalayas #WinterTravel #ExploreIndia #IncredibleIndia #TravelGram #NaturePhotography #Wanderlust #SnowLeopard #TravelBlogger #IndiaTourism #WinterVibes #HillStations #VacationMode #AdventureTravel #RoadTrip #WinterSpecial #ViralTravel

  • Photo(1)296F.jpeg
    11/01/26 |

    भारतीय वायु सेना और थिंक टैंकों का महामिलन: वायु सेना स्टेशन हिंडन में 57 शोधार्थियों का विशेष दौरा

    आरएस अनेजा, 11 जनवरी नई दिल्ली - प्रमुख थिंक टैंकों के 57 शोधार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रमुख अड्डे, एयर फोर्स स्टेशन हिंडन के दौरे पर एक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचा।

    प्रतिनिधिमंडल में मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (एमपी-आईडीएसए), ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ), विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ), सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीएपीएसएस), सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस), नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (एनएमएफ), इंडिया फाउंडेशन, सेंटर फॉर कंटेम्परेरी चाइना स्टडीज (सीसीसीएस), यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के शोधार्थी शामिल थे।

    इस यात्रा का उद्देश्य शोधार्थियों को भारतीय वायु सेना के कर्मियों के साथ संवाद करने, परिचालन पहलुओं को समझने और सहयोगात्मक अनुसंधान के अवसरों का पता लगाने का अवसर प्रदान करना था। हिंडन वायुसेना स्टेशन के वायु सेना प्रमुख ने विद्वानों का स्वागत किया और भारतीय वायु सेना तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

    शोधार्थियों को भारतीय वायु सेना के परिचालन संबंधी पहलुओं, जिनमें इसका इतिहास, क्षमताएं और उपलब्धियां शामिल हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को भारतीय वायु सेना के कर्मियों से बातचीत करने का अवसर भी मिला, जिन्होंने विभिन्न अभियानों पर अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा कीं। यह दौरा भारतीय वायु सेना और विचारकों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इससे अनुसंधान परियोजनाओं और अकादमिक आदान-प्रदान के माध्यम से आगे के सहयोग के लिए भी मार्ग प्रशस्त होता है।

    #IndianAirForce #ThinkTanks #ResearchVisit #AirForceStationHindon #Aviation #DefenseResearch #AerospaceInnovation #NationalSecurity #MilitaryCollaboration #ResearchInAviation #HindonAirForce #DefenseThinkTank #MilitaryInnovation #AirForceVisitors #AerospaceResearch #IndianDefense #Teamwork #FutureOfAviation #AviationResearch

  • download.jpg

    रेस्तरां में 'सर्विस चार्ज' की जबरन वसूली पर लगाम: CCPA ने 27 रेस्तरां पर की सख्त कार्रवाई

    आरएस अनेजा, 11 जनवरी नई दिल्ली - केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(47) के तहत अनुचित व्यापार प्रथाओं को अपनाने के लिए देश भर में 27 रेस्तरां के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया है ,जो सेवा शुल्क की अनिवार्य लेवी से संबंधित है।

    यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के 28 मार्च 2025 के फैसले के बाद की गई है जिसमें सेवा शुल्क लगाने के संबंध में सीसीपीए द्वारा जारी दिशानिर्देशों को बरकरार रखा गया था। न्यायालय ने माना कि रेस्तरां द्वारा अनिवार्य रूप से सेवा शुल्क वसूलना कानून के विरुद्ध है और कहा कि सभी रेस्तरां प्रतिष्ठानों को सीसीपीए के दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। न्यायालय ने यह भी पुष्टि की कि सीसीपीए कानून के अनुसार अपने दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए पूर्ण रूप से सशक्त है।

    जांच से पता चला कि कैफे ब्लू बॉटल, पटना और चाइना गेट रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड (बोरा बोरा) , मुंबई सहित कई रेस्टोरेंट, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और सीसीपीए दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए, स्वतः ही 10 प्रतिशत सेवा शुल्क वसूल रहे थे, जिसे अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा है।

    यह कार्रवाई राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर शुरू की गई थी, जिसमें सेवा शुल्क की जानबूझकर अतिरिक्त राशि दर्शाने वाले बिल भी शामिल थे। विस्तृत जांच से यह सिद्ध हुआ कि इस प्रकार की प्रथा अधिनियम की धारा 2(47) के अंतर्गत अनुचित व्यापार व्यवहार है।

    पटना स्थित कैफे ब्लू बॉटल के मामले में , सीसीपीए ने रेस्तरां को निम्नलिखित निर्देश दिए:

    • उपभोक्ता को सेवा शुल्क की पूरी राशि वापस करें

    • सेवा शुल्क लगाने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए

    • 30,000 रुपये का जुर्माना अदा करें

    मुंबई के बोरा बोरा स्थित चाइना गेट रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के मामले में , रेस्टोरेंट ने सुनवाई के दौरान सेवा शुल्क वापस कर दिया। सीसीपीए ने रेस्टोरेंट को आगे निम्नलिखित निर्देश दिए:

    • इसके सॉफ़्टवेयर-जनरेटेड बिलिंग सिस्टम को संशोधित करें ताकि जानबूझकर रूप से सेवा शुल्क या इसी तरह के किसी भी शुल्क को न जोड़ा जाए।

    • उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और अनुचित व्यापार प्रथा के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना अदा करें।

    • यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर उपलब्ध इसकी ईमेल आईडी, अधिनियम के तहत अनिवार्य रूप से उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए, हर समय सक्रिय और कार्यशील बनी रहे।

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर सेवा शुल्क लगाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर कड़ी निगरानी रख रहा है और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने और अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन न करने वाले रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जारी रखेगा।

    होटल और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार प्रथाओं की रोकथाम और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए सीसीपीए द्वारा 4 जुलाई 2022 को जारी किए गए दिशानिर्देशों में यह निर्धारित किया गया है कि :

    1. कोई भी होटल या रेस्तरां खाने के बिल में स्वचालित रूप से या जानबूझकर से सेवा शुल्क नहीं जोड़ेगा।

    2. किसी भी अन्य नाम से सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    3. उपभोक्ताओं को सेवा शुल्क का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और उन्हें स्पष्ट रूप से सूचित किया जाना चाहिए कि यह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है।

    4. सेवा शुल्क का भुगतान करने से इनकार करने पर प्रवेश या सेवाओं के प्रावधान पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

    5. बिल में सेवा शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा और इस पर जीएसटी लागू नहीं होगा।

    #Crackdown #ServiceCharge #Restaurants #CCPA #ConsumerRights #ProtectConsumers #ForcedCollection #LegalAction #RestaurantRegulation #CustomerAwareness #FoodIndustry #FairShopping #ConsumerProtection #BusinessEthics #Transparency #CCPAActions #DiningOut #CulinaryJustice #ChargeFairness #RestaurantResponsibility

  • image0012WYT.jpg
    11/01/26 |

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक

    आरएस अनेजा, 11 जनवरी नई दिल्ली - विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में आज मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न हुई।

    इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और  सभी सदस्यों का वहाँ उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात, मंत्रालय के दोनों विभागों, मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से उनके यहाँ किए जा रहे राजभाषा कार्यान्वयन कार्यों के संबंध में एक प्रस्तुति की गई, जिसमें उल्लेखित प्रगति एवं प्रयासों की समिति के सदस्यों ने सराहना की।

    मंत्री राजीव रंजन सिंह और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से  इस अवसर पर पशुपालन और डेयरी विभाग तथा मत्स्यपालन विभाग की हिंदी पत्रकाओं क्रमशः सुरभि,  मत्स्य भारती और मत्स्य कीर्ति तथा विभागीय शब्दावली का विमोचन किया ।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हिंदी एक सशक्त भाषा है और हमे अपनी हीन भावना से ऊपर उठकर सरकारी और निजी कार्यो में इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए,तभी हम उसे आगे बढ़ा पाएंगे।

  • 379.jpg
    11/01/26

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने विवाद का समाधान।

    करियर: नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

    लाभ: मान-सम्मान में वृद्धि।

    हानि: जल्दबाज़ी में फैसला नुकसान दे सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10 से 10:40

    शेयर मार्केट: सीमित निवेश, बड़े जोखिम से बचें।

    लकी नंबर: 3, 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, बीपी का ध्यान रखें।

    मूड: उत्साही लेकिन थोड़ा चिड़चिड़ा।

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

    करियर: काम में स्थिरता, बॉस से सराहना।

    लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।

    हानि: आलस्य अवसर छीन सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 10:30 से 12:00

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयरों में लाभ के योग।

    लकी नंबर: 2, 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: गला, सर्दी-खांसी से बचें।

    मूड: शांत और संतुलित।

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।

    करियर: मीटिंग, इंटरव्यू या नई डील के योग।

    लाभ: संपर्कों से फायदा।

    हानि: वाणी पर नियंत्रण न रहा तो नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 11:45 से 1:15

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, डे-ट्रेड में सावधानी।

    लकी नंबर: 5, 7

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: थकान, नींद पूरी करें।

    मूड: चंचल और बातचीत का।

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

    करियर: ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

    लाभ: घर या वाहन से जुड़ा फायदा।

    हानि: भावुक निर्णय।

    शुभ मुहूर्त: 9:30 से 11:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म सोच बेहतर।

    लकी नंबर: 2, 8

    शुभ रंग: दूधिया सफेद

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी दिक्कत।

    मूड: भावुक लेकिन स्नेही।

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: किसी शुभ समाचार की संभावना।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ: प्रमोशन या मान-सम्मान।

    हानि: अहंकार से टकराव।

    शुभ मुहूर्त: 1:00 से 2:30

    शेयर मार्केट: मेटल/पावर सेक्टर लाभ दे सकता है।

    लकी नंबर: 1, 4

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: हृदय व पीठ का ध्यान रखें।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटे मुद्दों पर बहस से बचें।

    करियर: काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन परिणाम अच्छे।

    लाभ: योजनाबद्ध कार्य से फायदा।

    हानि: अधिक सोचने से अवसर चूक सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: 10:00 से 11:30

    शेयर मार्केट: फार्मा/आईटी में सतर्क निवेश।

    लकी नंबर: 5, 8

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पाचन तंत्र कमजोर।

    मूड: गंभीर और विश्लेषणात्मक।

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: दांपत्य जीवन मधुर।

    करियर: साझेदारी से लाभ।

    लाभ: रुके काम पूरे होंगे।

    हानि: निर्णय में देरी।

    शुभ मुहूर्त: 12:15 से 1:45

    शेयर मार्केट: बैलेंस्ड पोर्टफोलियो फायदेमंद।

    लकी नंबर: 6, 9

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: कमर दर्द।

    मूड: रोमांटिक और संतुलित।

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गुप्त बात सामने आ सकती है।

    करियर: रिसर्च, पुलिस, मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ।

    लाभ: अचानक धन लाभ।

    हानि: गुस्से में नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 2:00 से 3:30

    शेयर मार्केट: रिस्की स्टॉक्स में हल्का फायदा।

    लकी नंबर: 7, 9

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर।

    मूड: रहस्यमय और तीव्र।

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या धार्मिक चर्चा।

    करियर: नई सीख, नया अवसर।

    लाभ: विदेश या दूरस्थ संपर्क से।

    हानि: लापरवाही।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 से 12:30

    शेयर मार्केट: ऑटो/ट्रैवल सेक्टर अनुकूल।

    लकी नंबर: 3, 6

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर दर्द।

    मूड: आशावादी।

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    करियर: प्रमोशन या नई भूमिका।

    लाभ: संपत्ति से जुड़ा फायदा।

    हानि: ज्यादा काम से थकान।

    शुभ मुहूर्त: 9:00 से 10:15

    शेयर मार्केट: बैंकिंग/इंफ्रा में लाभ।

    लकी नंबर: 4, 8

    शुभ रंग: स्लेटी

    स्वास्थ्य: घुटनों का ध्यान।

    मूड: गंभीर और अनुशासित।

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों का सहयोग।

    करियर: नई टेक्नोलॉजी या आइडिया से फायदा।

    लाभ: नेटवर्किंग से धन लाभ।

    हानि: नियमों की अनदेखी।

    शुभ मुहूर्त: 1:30 से 3:00

    शेयर मार्केट: आईटी/ग्रीन एनर्जी शुभ।

    लकी नंबर: 5, 7

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: नसों की समस्या।

    मूड: रचनात्मक।

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: कला, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र अनुकूल।

    लाभ: अचानक सहायता।

    हानि: भ्रम में निर्णय।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 से 12:15

    शेयर मार्केट: जल/केमिकल सेक्टर ठीक।

    लकी नंबर: 1, 2

    शुभ रंग: समुद्री हरा

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द, नींद की कमी।

    मूड: संवेदनशील और कल्पनाशील।

    #TodaysHoroscope #Horoscope1112025 #ZodiacSigns #AstrologyToday #HoroscopePrediction #AstrologyLovers #DailyHoroscope #AstrologyCommunity #ZodiacForecast #HoroscopeInsights #SpiritualGuidance #AstrologicalHelp #CosmicEnergy #StarSigns #FutureInsights #54Astrology #TarotAdvice #CelestialEvents #PersonalGrowth

  • IMG-20260111-WA0006.jpg
    11/01/26

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच ' खराब' हुई हवा, कई इलाकों में AQI 300 के पार

    नई दिल्ली 11 जनवरी (अन्नू) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। एक तरफ हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर में भी कोई खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हवा की रफ्तार सुस्त होने और दिशा बदलने के कारण शहर की वायु गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर 'बेहद खराब' और 'खराब' श्रेणी के बीच झूल रही है। शनिवार को जहां स्थिति चिंताजनक थी, वहीं रविवार सुबह इसमें आंशिक सुधार जरूर हुआ, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है।

    इलाकों के अनुसार प्रदूषण का हाल

    दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग दर्ज किया गया है। आनंद विहार (339), जहांगीरपुरी (342), आरके पुरम (334) और चांदनी चौक (332) जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, अलीपुर, आईटीओ और पंजाबी बाग जैसे क्षेत्रों में सूचकांक 200 से 300 के बीच रहा, जिसे 'खराब' माना जाता है। राहत की बात केवल आईजीआई एयरपोर्ट (T3) के पास रही, जहां एक्यूआई 199 दर्ज किया गया।

    समझिए AQI का गणित और सेहत पर असर

    वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) हमें बताता है कि हम जिस हवा में सांस ले रहे हैं, वह कितनी सुरक्षित है। इसे निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा गया है:

    • 0-50 (बेहतरीन): हवा पूरी तरह शुद्ध है।

    • 51-100 (संतोषजनक): सामान्य स्थिति।

    • 101-200 (मध्यम): फेफड़ों और दिल के मरीजों को हल्की असुविधा हो सकती है।

    • 201-300 (खराब): लंबे समय तक बाहर रहने पर सांस लेने में दिक्कत।

    • 301-400 (बेहद खराब): स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा।

    • 401-500 (गंभीर): स्वस्थ लोगों पर भी बुरा असर और बीमारों के लिए जानलेवा स्थिति।

    विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति तेज नहीं होती, तब तक प्रदूषक कणों (Pollutants) के छंटने की उम्मीद कम है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को सुबह की सैर से बचने की सलाह दी जा रही है।

    #DelhiPollution #AirQuality #DelhiWeather #AQIUpdate #PollutionAlert #HealthSafety #DelhiNews #Winter2026

  • 10896.jpg
    10/01/26 |

    ईरान में प्रदर्शन लगातार जारी

    ईरान में वर्तमान स्थिति काफी तनावपूर्ण है। जनवरी 2026 की शुरुआत से ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं, जो अब अपने दूसरे सप्ताह (लगभग 14वें दिन) में प्रवेश कर चुके हैं

    प्रदर्शनों की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ईरानी रियाल की गिरती कीमत के कारण हुई थी।

    आर्थिक मुद्दों से शुरू हुआ यह आंदोलन जल्द ही सत्ता परिवर्तन की मांगों में बदल गया। प्रदर्शनकारी 'तानाशाही मुर्दाबाद' जैसे नारे लगा रहे हैं और कई जगहों पर शाह के शासन की वापसी की मांग भी देखी गई है।

    प्रदर्शन ईरान के सभी 31 प्रांतों के 180 से अधिक शहरों में फैल चुके हैं। तेहरान, मशहद, इस्फहान और तबरीज़ जैसे बड़े शहरों में भारी हिंसा और झड़पें हो रहीं हैं । मानवाधिकार संगठनों (जैसे HRANA) के अनुसार, अब तक कम से कम 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया सरकार ने प्रदर्शनों को दबाने और सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाओं को लगभग ठप कर दिया है।

    सुरक्षा बलों की कार्रवाई: ईरान की सरकार ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) को तैनात किया है। सुरक्षा बलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के आरोप लगे हैं, जबकि सरकार इन्हें 'आतंकवादी साजिश' बता रही है

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर सख्ती की गई, तो अमेरिका 'कड़ा प्रहार' करेगा।

    मानवाधिकार प्रमुख ने मौतों पर गहरी चिंता जताई है और हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

    #IranProtests #ProtestsContinueInIran #StandWithIran #IranRevolution #HumanRights #FreedomForIran #SolidarityWithIran #IranNews #WomenOfIran #IranianVoices #ResistOppression #JusticeForIran #IranianVoicesAmplified #FightForFreedom #EndTheSilence #VoicesForChange #SupportIranianProtesters #UnityForIran #IranSocialMovements

  • Untitled Project - 2026-01-10T181722.937.jpg
    10/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeBeat #IndiaCrimeUpdate #DelhiPolice #MumbaiCrime #BreakingNewsCrime #DigitalArrest #CyberCrimeIndia #DrugSeizure #LawAndOrder #JusticeSystem #CrimeReport #NCRBIndia #UPPolice #RajasthanPolice #GangsterArrest #CrimeAlertIndia #SecurityUpdate #SafetyFirst #InvestigationReport #CyberSafety #DrugFreeIndia #PoliceAction #NationalNews #DailyCrimeUpdate #PublicSafety #CBIIndia #STFAction #IllegalArms #WomenSafety #CyberFraudAlert #LawEnforcement #DelhiCrime #JodhpurNews #MumbaiPoliceNews #CrimeNetwork #PoliceRaids #JusticeForAll #CrimeNewsToday #IndiaAlert #SafeIndia #StopCrime #CriminalInvestigation #ForensicEvidence #PoliceCrackdown #IntelligenceAlert #CyberCell #AntiDrugDrive #Patrolling #ZeroTolerance #LegalAction

  • download - 2026-01-10T175122.200.jpg

    " पंजाब मुख्यमंत्री या तो इस्तीफ़ा दें या फिर अपने से जुड़ी बेअदबी वाली वीडियो की जांच करवाएं – सुनील जाखड़

    पंजाब, 10 जनवरी (अभी) : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा अपनी वीडियो को लेकर दी गई सफ़ाई अपने आप में ही दोष स्वीकार करने जैसी प्रतीत होती है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने एक दिन के भीतर उस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर उन्हें क्लीन चिट दे दी। उन्होंने सवाल उठाया कि वही पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री से संबंधित वीडियो की एक दिन में फॉरेंसिक जांच कर उन्हें भी क्लीन चिट क्यों नहीं दे सकी।

    उन्होंने कहा कि काफ़ी समय बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस द्वारा जांच करवाई जा रही है और न ही मुख्यमंत्री स्वयं इसकी जांच के आदेश देने का साहस दिखा रहे हैं, जो अपने आप में ही इस मामले में कुछ गड़बड़ होने का संकेत देता है।

    सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चुनौती दी कि वे या तो अपने पद से इस्तीफ़ा दें या फिर अपने से जुड़ी कथित धार्मिक बेअदबी वाली वीडियो की तुरंत जांच करवाकर स्वयं को पूरी तरह निर्दोष साबित करें। उन्होंने कहा कि यदि आतिशी से संबंधित वीडियो की जांच एक दिन में हो सकती है, तो मुख्यमंत्री से संबंधित वीडियो की जांच भी निश्चित रूप से एक दिन में हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपने से जुड़ी वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाने का साहस नहीं रखते, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    जालंधर पुलिस द्वारा आतिशी के बयान वाली वीडियो की एक दिन में फॉरेंसिक जांच किए जाने की तेज़ी पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल एक ही वीडियो नहीं, बल्कि दो अन्य ऑडियो-वीडियो क्लिप भी लंबे समय से समाज में घूम रही हैं, जिनकी जांच करवाने से सरकार बच रही है।

    उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपनी सफ़ाई में यह बात भी स्वीकार की है कि उन्होंने “कुत्ते” शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने सवाल किया कि यह शब्द किस संदर्भ में इस्तेमाल किया गया, क्योंकि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधानसभा की चल रही कार्यवाही के दौरान जिनकी इज्जत की बात हो रही थी, उस संदर्भ में आतिशी के बयान को समझा जा सकता है और पार्टी नेताओं की घटिया मानसिकता का आकलन किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि एक ओर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सम्मान में विशेष विधानसभा सत्र बुला रहे हैं और दूसरी ओर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में इस तरह की निंदनीय भाषा का प्रयोग कर रही हैं।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि जहां एक ओर आतिशी की वीडियो को एक दिन में फॉरेंसिक जांच के बाद क्लीन चिट मिल जाती है, वहीं दूसरी ओर पटियाला के एसएसपी से संबंधित वह ऑडियो, जिसमें कथित तौर पर ज़िला परिषद चुनावों में हेराफेरी की योजना बनाई जा रही है, और मुख्यमंत्री से जुड़ी कथित धार्मिक बेअदबी वाली वीडियो समाज में घूम रही है। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि दोनों ऑडियो और वीडियो क्लिप की तुरंत किसी फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।

    उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी सरकार द्वारा पटियाला एसएसपी की ऑडियो की जांच को लेकर अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री को अपने से संबंधित वीडियो की जांच करवाकर स्वयं को निर्दोष साबित करने का अवसर नहीं गंवाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अब तक इन दोनों ऑडियो-वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच न करवाना अपने आप में यह साबित करता है कि ये क्लिप वास्तविक हो सकती हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में इस तरह की वीडियो का प्रसारित होना और उनके द्वारा सच्चाई स्पष्ट करने के लिए जांच न करवाना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।

    इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पंजाब का नशे का केंद्र बनते जाना और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से जवाब मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी 16 जनवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

    राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और राज्य में लगभग कोई सरकार बची ही नहीं है।

    #SunilJakhar #PunjabPolitics #BhagwantMann #Atishi #ForensicProbe #BJPvsAAP #PunjabPolice #JusticeDelay #PoliticalRow #LawAndOrderPunjab #ChandigarhProtest #SacrilegeVideoRow #CleanChitControversy

  • Screenshot 2026-01-10 164307.jpg
    10/01/26 |

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बेखौफ चोरों का तांडव: मिस्त्रियों की मौजूदगी में घर के अंदर से लाखों के जेवर पार, CCTV में कैद हुई वारदात

    चंडीगढ़,  10 जनवरी (अन्‍नू ):  चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित पिपली वाला टाउन में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 'आरे वाली गली' में एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, घर के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर वहां मौजूद थे, फिर भी चोर बड़ी ही चालाकी से पहली मंजिल पर स्थित कमरे की अलमारी खंगालकर जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया।

    पीड़ित मकान मालिक जगतार सिंह के अनुसार, चोर अलमारी में रखे सोने के झुमके, अंगूठी और चांदी की पाजेब समेत कई कीमती सामान ले उड़ा है। वारदात के समय घर में चहल-पहल थी; नीचे मिस्त्री काम कर रहे थे और छत पर किराएदार की पत्नी कपड़े सुखा रही थी। चोर ने इसी बीच खाली कमरे का फायदा उठाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए कैप पहनी हुई थी और उसे घर की बनावट की पूरी जानकारी थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि वह एक बार अंदर गया, फिर बाहर आकर स्थिति का मुआयना किया और दोबारा अंदर जाकर चोरी को अंजाम दिया।



    घटना की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि क्या इस वारदात में कोई बाहरी गिरोह शामिल है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरों का गिरोह काफी सक्रिय हो गया है, जो मोरी गेट बाजार और मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर भी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा के कारण अब पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


    #ChandigarhNews #ManimajraTheft #CrimeNews #CCTVFootage #ChandigarhPolice #TheftAlert #SecurityLapse #LocalNewsUpdate #DanikKhabar


  • Screenshot 2026-01-10 163336.jpg
    10/01/26 |

    होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा: अमृतसर जा रहे हिमाचल के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, बस से हुई सीधी भिड़ंत

    पंजाब, 10 जनवरी (अन्‍नू ) :  पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। अड्डा दोसड़का के समीप एक अनियंत्रित पंजाब रोडवेज की बस और आई-20 कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चार निवासियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों दोस्त अपने एक साथी को विदेश भेजने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उन्हें घेर लिया।

    हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह, 46 वर्षीय सुशील कुमार, 38 वर्षीय बृज कुमार और 45 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। इस भयानक एक्सीडेंट में जिस दोस्त (अमृत कुमार) को एयरपोर्ट पहुंचना था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार, रोडवेज की बस दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रही थी, तभी दोसड़का के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था। इस घटना के बाद मृतकों के गांव चललेट (दौलतपुर, हिमाचल) में शोक की लहर दौड़ गई है।

    #HoshiarpurAccident #PunjabRoadways #RoadAccidentNews #HimachalPradesh #UnaNews #SadNews #SafetyFirst #PunjabPolice #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2026-01-10 at 2.59.10 PM.jpeg
    10/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegetarianMealPlan #HealthyEating #IndianDiet #VegRecipes #CleanEating #PlantBased #Healthylifestyle #DietChart #OneDayMealPlan #शाकाहारी #HealthyFood #VegDiet #WeightLossDiet #Nutrition #DailyMealPlan #HealthyIndianFood #VeggieLover #FitnessDiet #HealthyLiving #FoodBloggerIndia #HomemadeFood #EatClean #BalancedDiet #VegetarianLife #MealPrep #HealthyBreakfast #LunchIdeas #DinnerInspiration #HighProteinVeg #DesiFood #Wellness #HealthyRecipes #FitIndia #PureVeg #DetoxDiet #MealPlanning #VeggieBowl #AyurvedicFood #ProteinRich #MindfulEating #HealthyHabits #DailyFood #VegFoodPorn #IndianVegetarian #NoMeat #FiberRich #YummyHealthy #SmartEating #NutritiousAndDelicious #HealthFirst

  • IMG-20260110-WA0011.jpg
    10/01/26 |

    चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: CTU के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई ई-बसें, बंद पड़े रूट भी होंगे बहाल

    चंडीगढ़, 10 जनवरी, (अन्नू) : चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्पष्ट किया है कि जब तक मेट्रो परियोजना धरातल पर नहीं आती, तब तक बस सेवाओं को सशक्त बनाना ही शहर के लिए सबसे व्यावहारिक समाधान है।

    ई-बसों से सुधरेगी ट्राइसिटी की कनेक्टिविटी

    प्रशासक ने जानकारी दी कि शहर के बेड़े में 25 नई इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं और जल्द ही 75 और बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इन 100 ई-बसों को मुख्य रूप से शहर के भीतर और ट्राइसिटी (पंचकुला-मोहाली) के उन रूटों पर चलाया जाएगा जो पिछले काफी समय से बंद पड़े थे। ये बसें एक बार चार्ज होने पर 215 से 220 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती हैं, जिससे स्थानीय परिवहन प्रणाली और भी सुगम हो जाएगी।

    ट्रैफिक दबाव कम करने की चुनौती

    चंडीगढ़ की सड़कों पर रोजाना पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल जैसे राज्यों से करीब डेढ़ लाख बाहरी वाहन प्रवेश करते हैं। स्थानीय वाहनों के साथ मिलकर यह संख्या ट्रैफिक की गंभीर समस्या पैदा करती है।

    राज्यपाल कटारिया के अनुसार, यदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट किफायती और प्रभावी होगा, तभी लोग निजी वाहनों के बजाय बसों का रुख करेंगे और सड़कों पर दबाव कम होगा।

    CTU के बेड़े का मौजूदा हाल

    वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के पास कुल 478 बसें हैं। इनमें से 258 बसें शहर के भीतर और 220 बसें अंतरराज्यीय (लॉन्ग रूट) मार्गों पर चल रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक:

    • डिपो-1 और 3 से 220 बसें संचालित हैं।

    • डिपो-2 से 170 और डिपो-4 से 15 बसें अपनी सेवाएं दे रही हैं।

    • 80 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही बेड़े का हिस्सा हैं।

    हालांकि, अभी भी विभाग को लगभग 140 बसों की कमी महसूस हो रही है। नई बसें मिलने के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के लिए बंद पड़े लॉन्ग रूट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा।

    बसों पर ही रहेगा फोकस:

    प्रशासन का मानना है कि मेट्रो की तुलना में बस सेवा न केवल सस्ती है बल्कि इसे लागू करना भी आसान है। नई बसों के आने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शहर के हर कोने तक सरकारी बस सेवा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

    #ChandigarhNews #CTUBuses #ElectricBus #PublicTransport #ChandigarhTraffic #EBusService #SmartCityChandigarh #TravelNews #ChandigarhAdministration

  • IMG-20260110-WA0010.jpg
    10/01/26

    बहादुरगढ़ बाल श्रम हादसा: 200 गाँवों में खाक छानने के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी अनिल

    हरियाणा, 10 जनवरी (अनु): हरियाणा रेलवे पुलिस (GRP) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी लापरवाही के चलते बहादुरगढ़ में एक मासूम बच्चे को अपना हाथ गँवाना पड़ा था। चारा काटने की मशीन में बच्चे का हाथ आने की यह दर्दनाक घटना पिछले साल अगस्त में सामने आई थी। तब से आरोपी फरार था, जिसे अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश से धर दबोचा है।

    चुनौतीपूर्ण थी जांच की डगर

    घटना के समय मासूम बच्चा इतना डरा हुआ और मानसिक सदमे में था कि वह आरोपी या उसके ठिकाने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरियाणा रेलवे पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई। इस टीम में साइबर एक्सपर्ट्स और अनुभवी पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था ताकि सुरागों की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

    200 किमी का दायरा और 200 गाँवों में तलाश

    पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के करीब 200 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच टीम ने कैथल, रोहतक, सोनीपत से लेकर यूपी के गाजियाबाद और अलीगढ़ तक के 200 से अधिक गाँवों में दबिश दी। मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद विशेषज्ञों की मौजूदगी में बच्चे के बयान फिर से दर्ज किए गए। इसके बाद शिक्षा बोर्ड के दस्तावेजों और ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड्स की मदद से आरोपी अनिल की पहचान पुख्ता की गई।

    यूपी के गौतमबुद्ध नगर से हुई गिरफ्तारी

    आरोपी अनिल पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक डेयरी में पहचान छिपाकर काम कर रहा था। अंततः तकनीकी सर्विलांस और जमीनी खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे झज्जर जिला जेल भेज दिया गया है।

    जांच टीम का सम्मान और कड़ा संदेश

    इस बेहद जटिल और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मामले को सुलझाने वाली टीम को विभाग द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो मासूमों से बाल श्रम करवाते हैं। हरियाणा पुलिस बाल शोषण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

    #HaryanaNews #Bahadurgarh #ChildLabour #GRP #HaryanaPolice #JusticeForChild #CrimeNews #Arrested #ChildRights #DanikKhabar