कांग्रेस टूट-फूट की पार्टी, देश से हो रहा सफाया, भाजपा की जीत का कारवां जारी - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ 26 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि कांग्रेस अब टूटी-फूटी पार्टी है और सारे देश से इसका सफाया होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, दिल्ली, बिहार जीतने के बाद महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव जीते हैं और अब बंगाल जीतेंगे। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह जीत का कारवां लगातार चलता ही जा रहा है और यह आगे भी चलता ही रहेगा क्योंकि कांग्रेस हारती जा रही है और कांग्रेस हारती ही रहेगी।

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार - “मुगल-अंग्रेज विदेशी थे, भाजपा इसी मिट्टी की पार्टी है”

विज ने राहुल गांधी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने को लेकर कहा कि राहुल गांधी जी यहां पर प्रशिक्षण देने आए हैं लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जानकारी केवल चुनाव हरवाने की है और वह सारे चुनाव हरवाने का ही सभी को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी ने एक बहुत ही गलत बात कही है जिसको हर हिंदुस्तानी को उसकी निंदा करनी चाहिए। राहुल गांधी जी ने कहा कि जैसे मुगल चले गए, जैसे अंग्रेज चले गए वैसे ही भारतीय जनता पार्टी भी चली जाएगी, इस पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए हुए कहा कि वह तो विदेशी थे जबकि हम तो देसी हैं और इसी देश में हमारा जन्म हुआ, इसी देश में हमारी भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि हम इस देश के संस्कृति को आगे लेकर चल रहे हैं राष्ट्रीय भावना को आगे लेकर चल रहे हैं। जबकि विदेशी तो कांग्रेस हैं और कांग्रेस का जन्म एक अंग्रेज अधिकारी 1885 में ए.ओ हयूम ने किया था। अगर राहुल गांधी यह कहते हैं कि वह बाहर चले गए तो तुम भी बाहर चले जाओगे और यहां पर केवल भाजपा का ही राज रहेगा।

#AnilVij #RahulGandhi #CongressFreeIndia #BJPHaryana #NarendraModi #PoliticalWar #Yamunanagar #RepublicDay2026 #ModiMagic #IndianPolitics #BJPWins #CongressCrisis #Nationalism #DesiVsVideshi #AOHume #HistoryOfCongress #PoliticalRoast #HaryanaPolitics #VictoryMarch #BJPRaj #BengalElections #BMCElections #SaffronWave #Patriotism #IndianCulture #PoliticalDebate #VijayRath #ElectionTraining #RahulGandhiStatement #VijResponse #NationalPride #CongressDefeat #ModiWave #PoliticalCounter

Previous

आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

Next

रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज