अंबाला: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी हेतु दूसरा भौतिक सत्यापन 20 जनवरी से; अनाज मंडियों में होगी मशीनों की जांच
अम्बाला, 17 जनवरी (अभी) : सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना में अनुदान पर दिये जाने वाले कृषि यंत्रो का दूसरा भौतिक सत्यापन किया जाना है । इसके दृष्टिगत जिला अम्बाला के किसानों को अवगत करवाया जाता है कि जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन योजना वर्ष 2025-26 के दौरान सी0आर0एम0 स्कीम के तहत व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन किया था तथा जिन किसानो का भौतिक सत्यापन दिनांक 02.12.2025, 03.12.2025 व 04.12.2025 तथा दिनांक 12.12.2025, 13.12.2025 तथा 14.12.2025 को हुआ था ।
उन किसानो का निदेशालय के निर्देशानुसार दिनांक 20.01.2026 को (इन-सीटू के कृषि यंत्र - सुपर सीडर) व दिनांक 21.01.2026 को (एक्स-सीटू के कृषि यंत्रो - स्ट्रॉ बेलर, हे रेक ) तथा दिनांक 22.01.2026 को स्वचालित रिपर कम बाइंडर, पेड्डी स्ट्रॉ चॉपर श्रेडर मलचर, ट्रैक्टर माऊँटेड लोडर बिना ट्रैक्टर, ट्रैक्टर चालित टेड्डर इत्यादि मशीनों का दूसरा भौतिक सत्यापन किया जाएगा ।
उन्होने बताया कि इस कार्य के तहत अम्बाला जिले के ब्लॉक अम्बाला-वन व ब्लॉक अम्बाला द्वितीय के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी, अम्बाला सिटी सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक, ब्लॉक बराड़ा व ब्लॉक साहा के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी, मुलाना मे सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा ब्लॉक नारायणगढ़ व ब्लॉक शहजादपुर के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी, शहजादपुर सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे विभागीय मोबाइल एप से किया जाएगा। आवेदक अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन स्वयं उपस्थित होकर उपरोक्त तिथियों पर करवाना सुनिश्चित करें।
#AmbalaFarmers #AgricultureSubsidy #HaryanaNews #CRM2026 #FarmerAlert #AgricultureMachinery