16/01/26

चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सेक्टर-38 में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बीच सड़क पर खूनी खेल से दहशत

चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक 30 वर्षीय युवक की सरेआम बीच सड़क पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हमलावरों ने इस वारदात को बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 चौक के समीप बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सरेआम हुई इस हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस सेक्टर-38 चौक और आसपास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।



#ChandigarhCrime #Sector38Murder #DaylightAttack #ChandigarhPolice #GMSH16 #LawAnd Order #CrimeUpdate #CityBeautiful #MurderInvestigation #PublicSafety #ChandigarhBreaking

Previous

'विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025' से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान; 125 दिन के रोजगार की गारंटी

Next

भगवान श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान की गंगा से कुरुक्षेत्र का बढ़ा आकर्षण - ऊर्जा मंत्री अनिल विज