Skip to Videos
  • CM-10-7-1-25.jpg
    07/01/25

    मुख्यमंत्री ने गौ सेवा सम्मान समारोह में की शिरकत, समारोह में गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की जारी

    चंडीगढ़,7 जनवरी (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में गोवंश के संरक्षण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि प्रदेशभर में गौ-चरान की जितनी भूमि है, उसे चिह्नित किया जाएगा और इस भूमि को जो पंचायतें ठेके पर देती हैं, अब उस पैसे का उपयोग गौशालाओं की गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जाएगा।

  • Ggq_-gyWoAA0puY.jpeg
  • GgsBXpzbIAAwz_M.jpeg
  • 1001153237.jpg
  • 06/01/25

    हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़ 6 जनवरी (अभी): हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • CM-11-6-1-25.jpg
    06/01/25

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संयुक्त अध्यक्षता में लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक हुई आयोजित

    चंडीगढ़, 6 जनवरी (अभी) : केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। समिति का गठन यमुनानगर जिले के लोहगढ़ में बनने वाले विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के विकास की देखरेख के लिए किया गया है

  • 06/01/25

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, 9 जवान हुए शहीद; कई घायल

    6 जनवरी (अभी) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया।

  • 06/01/25

    प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लोहारू छात्रा सुसाइड केस में की सीबीआई जांच की मांग

    चंडीगढ़, 6 जनवरी (अभी) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भिवानी जिले के लोहारू में कॉलेज की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज जांच करवाने की मांग की है।

  • CM-3-6-1-25.jpg
    06/01/25

    गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 6 जनवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

  • download.jpeg
  • Screenshot_20250106_141548_Gallery.jpg
  • Untitled-1.jpg
  • 12.jpeg
  • b3dbfe74-19a1-4b0a-bb64-f4a481c7eafe.jpeg
    05/01/25

    सैनी शिक्षा प्रसार समिति, सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का किया गया आयोजन

    चंडीगढ़ , 5 जनवरी (अभी) - सैनी शिक्षा प्रसार समिति,  सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा इस्लामनगर रामपुर मनिहारन स्थित मंडपम पैलेस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में  स्वागत व अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह  में पहुंचने पर उपस्थित  लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया। 

  • AGM-1-4-1-25.jpg
    04/01/25

    गन्ने की फसल को बढ़ाने के लिए गन्ने को बोने व काटने की मशीनों पर किसानों को उपलब्ध करवाया जाए अनुदान - कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 04 जनवरी (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय प्री बजट की बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि गन्ने की फसल को बढ़ाने के लिए गन्ने को बोने व काटने की मशीने किसानों को अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाए ताकि धान की जगह गन्ने की फसल उगाई जाए और पानी को भी बचाया जा सकें। 

  • CM-18-4-1-25-E.jpg
    04/01/25

    हरियाणा को स्टार्टअप्स के लिए एक अग्रणी हब के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 04 जनवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को स्टार्टअप्स के लिए एक अग्रणी हब के रूप में स्थापित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा स्टार्टअप्स का एक प्रमुख केंद्र बने, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं और सरकार का ध्येय है कि मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत देशभर में हरियाणा की एक अनूठी पहचान बने, जो न केवल आर्थिक विकास का माध्यम बने, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार भी खोले। 

  • C-7-4-1-25 (1).jpg
    04/01/25

    नववर्ष के अवसर पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया भोज का आयोजन

    चंडीगढ़, 04 जनवरी (अभी) नववर्ष के अवसर पर शनिवार को हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हरियाणा निवास में दोपहर भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी और सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

  • 04/01/25

    पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, इसराना खंड के बीडीपीओ सहित पांच अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर दिए सस्पेंड करने के निर्देश

    चंडीगढ़, 4 जनवरी (अभी) - प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार ने अपनी स्वयं की इसराना (पानीपत) विधानसभा के क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले लोहे के बेंच, हैंडपंप और वाटर कूलर में किए गए घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर इसराना के बीडीपीओ सहित लेखाकार, सहायक और दो (कनिष्ठ अभियंता)जेई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

  • CM-3-3-1-25.jpg
    03/01/25

    सावित्री बाई फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़,03 जनवरी (अभी)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।

  • 02/01/25

    ‘आप’ सरकार ने किसानों के हित में मौजूद केंद्र की योजनाओं को लागू होने से रोका – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    दिल्ली 2 जनवरी (अभी): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को चिटठ्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली के किसानों की हालत पर दुख और चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं। आपने कभी भी दिल्ली के किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए हैं।

  • 02/01/25

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के खिलाड़ियों की माताओं को किया सम्मानित

    चंडीगढ़, 2 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रीड़ा भारती की हरियाणा प्रांतीय ईकाई की ओर से पैरालंपिक व ओलंपिक खेलों में पदक विजेता तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों की माताओं के सम्मान में आयोजित वीर माता जीजा बाई प्रांत स्तरीय सम्मान समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया।

  • Places-to-Visit-in-Himachal-Pradesh-for-Snowfall-750x430.jpg
  • CM-2-2-1-25-E.jpg
    02/01/25

    मुख्यमंत्री ने राज्य के आगामी बजट को लेकर इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों से की पूर्व बजट परामर्श बैठक

    चंडीगढ़, 2 जनवरी (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक उन्नति में औद्योगिक संस्थानों का सहयोग हरियाणा की समृद्धि एवं प्रगति के लिए समावेशी दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दोहराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प है उसमें हरियाणा की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

  • image001KN3Y.jpg
    01/01/25

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसका कुल बजट ₹69,515.71 करोड़ है: श्री शिवराज सिंह चौहान

    दिल्ली, 1 जनवरी (अभी) : केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान   ने प्रेसवार्ता कर केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हमारे देश की जनता की जिन्दगी में नये साल में खुशियां व समृद्वि आये और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को हम पूरा कर पायें।

  • 01/01/25

    नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर परिसर में की पूजा अर्चना

    चंडीगढ़, 1 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ नव वर्ष के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।

  • 01/01/25

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल

    कुरुक्षेत्र 1 जनवरी (अभी) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल, मानविक का इरादा ओलंपिक में पदक हासिल करने का, मंत्री कृष्ण बेदी ने विजेताओं को सम्मानित कर रिफ्रेशमेंट के लिए 21000 रुपये सहर्ष दिए

  • 01/01/25

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण

    चंडीगढ़,1 जनवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण किया।

  • Pic 1.jpeg
  • AP12_31_2024_000115B.jpg
  • images.jpg
    31/12/24

    पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रसम पगड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे।

    चंडीगढ़, 31 दिसंबर (अभी) - सिरसा के चौटाला गांव में आज हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस भव्य आयोजन में हजारों लोगों ने पहुंचकर हरियाणा के इस लौह पुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

  • D-1-31-12-24 (1).jpg
    31/12/24

    लोहारू में दलित बेटी की आत्महत्या के दोषियों पर कार्रवाई कर रही पुलिस : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी

    चंडीगढ़, 31 दिसंबर (अभी) - लोहारू के एक कॉलेज में पढ़ने वाली दलित बेटी की आत्महत्या के  मामले में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि बेटी के आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले में ट्वीट किए जाने पर कहा कि ट्वीट करने वाले दोषियों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात करें। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस दोषियों की धरपकड़ के लिए तत्परता से काम कर रही है।

  • 31/12/24

    मुख्य सचिव ने की 5758 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की 11 परियोजनाओं की समीक्षा

    चंडीगढ़, 31 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने पांच प्रमुख विभागों-कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और ऊर्जा विभाग की, 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 11 बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। प्रदेश में 5758 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की इन परियोजनाओं के पूरा होने पर बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और नागरिकों को सेवाओं की डिलीवरी में भी सुधार होगा।

  • Pic.jpeg
  • GgES1eoXwAAx1tU.jpeg
  • Pic 2.jpeg
  • VG.jpg
    30/12/24

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने की विभाग की प्रगति की समीक्षा

    चंडीगढ़,30 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गिरदावरी के काम में तेजी लाएं तथा राज्य के विभिन्न जिलों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का आकलन करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्य में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा प्रणाली को तत्काल उन्नत करने तथा उसे बेहतर बनाने का भी आह्वान किया। 


  • 22.jpeg
  • 30/12/24

    प्रगति डैशबोर्ड में हरियाणा पहले स्थान पर

    चंडीगढ़,30 दिसंबर (अभी) - हरियाणा ने पिछले 39 महीनों में लगातार 29 बार प्रगति डैशबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो जून 2021 से राज्य पुलिस बल की निरंतर उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Untitled-1.jpg
  • Untitled-1.jpg
  • Pic.jpeg
  • 1001101009.jpg
    29/12/24

    श्रीमद् भगवद् गीता हमारा अमूल्य ग्रंथ है, जीवन के किस मुकाम पर हमें क्या करना और क्या नहीं करना इस बारे गीता में उसका विवरण है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    धर्म तीन शब्दों से बना है, ध का मतलब धारण, र का मतलब रास्ता और म का मतलब मोक्ष हैं। ऐसा रास्ता जो मोक्ष को दिलाने का काम करें, वहीं धर्म हैं : मंत्री अनिल विज 

    परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहें हैं : अनिल विज

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला शहर में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित दिव्य गीता सत्संग महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि श्रद्धालुओं को संबोधित किया

    चंडीगढ़/अंबाला, 29 दिसंबर-  महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं का काफी संख्या में पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बतौर मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने शिकरत की।


    दिव्य गीता सत्संग के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में भाग लेकर अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।

     
    इस मौके पर ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जीवन को सार्थक करने के लिए श्रीमद् भगवद् गीता में जो अध्याय एवं श्लोकों का विवरण किया गया हैं, उसे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने प्रसंगों एवं भक्ति गीतों से यहां पर बताया है। उन्होंने कहा प्रभु की विशेष कृपा यहां पर हुई है कि पिछले कुछ दिनों से परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्धिय में अमृत वर्षा हो रही हैं। श्री भगवद् गीता हमारा अमूल्य ग्रंथ है जिन्दगी के किसी भी मुकाम पर हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है इस बारे श्रीमद् भगवद् गीता के अध्याय एवं श£ोकों में उसका विवरण है। हर प्रश्र का उत्तर श्रीमद् भगवद् गीता में हैं। श्रीमद् भगवद् गीता का जितना भी हम ज्ञान हासिल करेंगे एवं उनके श£ोकों को अपने जीवन में उतारेंगे उससे हमारा जीवन सफलता की ओर बढेगा। ईश्वर सबको ज्ञान देना चाहते है, उसके लिए हमें अपने मन से बुरे विचारों को त्याग कर अच्छे विचारों को धारण करना हैं। धर्म तीन शब्दों से बना है- ध का मतलब धारण, र का मतलब रास्ता व म का मतलब मोक्ष हैं। ऐसा रास्ता जो मोक्ष को दिलाने का काम करें, वहीं धर्म हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहें हैं।  

     
    श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान भगवान श्री कृष्ण द्वारा समूची मानवता को दिया गया एक वरदान है गीता में ही विश्व की हर समस्या का समाधान निहित है।


    इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने कहा कि हर परेशानी का हल श्रीमद् भगवद् गीता में निहित हैं। गीता का कोई भी अध्याय एवं श£ोक को धारण कर लें एवं उसे पढे, उससे हमें जहां ज्ञान के आनन्द की अनुभूति होती हैं वहीं जीवन की हर समस्या का हल गीता में निहित हैं। उन्होनें कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक आने वाली हर समस्या, कठिनाई का हल श्रीमद् भगवद् गीता में बताया गया हैं। उन्होनें यह भी कहा कि परम श्रदेय स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्धिय में जीओ गीता के माध्यम से रेल में, रसोई में, जेल, हर जन तक गीता का ज्ञान पहुंचे इस दिशा में कार्य किए जा रहें हैं। उन्होनें इस मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को यह भी आहवान किया कि वे युवा पीढी को भी श्रीमद् भगवद् गीता के बारे में बताए ताकि वे भी श्रीमद् भगवद् गीता में बताए गए श£ोकों को जीवन में धारण करते हुए अपने जीवन को सफलता की ओर ले जा सकें।

     
    इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में गीता के उपदेशों का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में कर्म, भक्ति और ज्ञान के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा गीता के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के सभी कष्टों का समाधान प्राप्त कर सकता है और सच्ची शांति एवं आनंद का अनुभव कर सकता है। श्रीमद् भगवद् गीता सृष्टि का अमूल्य ग्रंथ हैं। जब भी जीवन में कोई द्वविधा आएं हमें कहा जाना है क्या करना है उस बारे गीता को पढकर अपनी समस्या का हल किया जा सकता हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानान्नद महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी को अपने जीवन रूपी रथ का सारथी बना लेना चाहिए। महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण को अपना सारथी बनाकर युद्ध से जीत हासिल की थी। श्रीमद् भगवद् गीता में कर्म करते हुए बताया गया है कि मेरा कर्म बधंन का सेतू न बने बल्कि मोक्ष का मार्ग बने। श्रीमद् भगवद् गीता अद्भत गं्रथ है, इस अद्भुत ग्रंथ में माध्यम से हम अपने जीवन को निर्मल बना सकते हैं। उन्होनें भक्ति गीत से वो अपना काम करें तू अपना काम किया करें, मन छोड़ जग की चिंता बस प्रभु का नाम लिया कर से सभी को भक्तिमय का संदेश दिया।

    इस अवसर पर जीओ गीता के संरक्षक प्रमोद वालिया, मनोहर लाल सचदेवा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, सुशील अग्रवाल, एडिशनल एडवोकेट जनरल बृ्रजेश, जिला करनाल के भाजपा अध्यक्ष ब्रृजभूषण गुप्ता, कार्यकारी अभियन्ता सुखबीर सिंह, राजन सपरा, राजू चावला, केवल चावला, हैप्पी चावला, जगदीश सचदेवा, जीओ गीता महिला मंडल की प्रधान कीर्ति ग्रोवर, दीक्षा बतरा, कामिनी बब्बर, संजीव सपड़ा, हरीश मुंजाल एवं योगेश चावला सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


    -------------------------------------------------------------

  • Screenshot_2024-12-29-18-13-13-34_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6.jpg
    29/12/24

    हरियाणा कैबिनेट सब कमेटी ने तय किए नये जिले बनाने के नियम

    चंडीगढ़, 29 दिसंबर (अभी)- हरियाणा की कैबिनेट सब कमेटी ने फैसला लिया है कि राज्य में नये जिले, उपमंडल, उप तहसील और नई तहसीलें बनाने के लिए जिला उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी है। इसके अलावा, ब्लाॅक समिति के प्रस्ताव, संबंधित विधानसभा के विधायक का प्रस्ताव और नगर पालिका अथवा नगर निगम का प्रस्ताव भी इसके लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

  • IMG-20241229-WA0027.jpg
    29/12/24

    चौटाला जी ने जनहित में बड़े दिल की राजनीति की: पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर

    चंडीगढ़ 29 दिसंबर (अभी) : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हिमाचल से लोकसभा सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर उनके गांव चौटाला में जाकर उन्हें पार्टी, परिवार व प्रदेश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

  • 1001099787.jpg
    29/12/24

    राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    अगर जगह तय नहीं हुई है इसलिए उनका संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है" - अनिल विज

    "इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो" - विज

    "मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कार्रवाई करेगी" - विज

  • CM-3-28-12-24.jpg
    28/12/24

    हरियाणा कैबिनेट ने केंद्रीय सशस्त्र बलों और सीएपीएफ के शहीदों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी

    चंडीगढ़, 28 दिसंबर(अभी) : हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक से पहले हरियाणा मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया

  • 26/12/24

    कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम पर सिर्फ राजनीति की, सदन में महत्वर्पूण बिलों को आने से कांग्रेस ने हंगामा कर रोका : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी

    चंडीगढ़, 26 दिसंबर (अभी) - राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। जिसके चलते कांग्रेस सांसदों ने संसद में तीन दिनों तक प्रदर्शन किया तथा सदन के आवश्यक कार्रवाई को होने में बाधा डाली।

  • 26/12/24

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

    चंडीगढ़, 26 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘वीर बाल  दिवस’ के अवसर पर लोगों से गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को साहिबजादों की तरह साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व सिखाएं और उनके जीवन में इन मूल्यों को शामिल करें। यही उनके अद्वितीय बलिदान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • 20482c76-8c81-4367-b5c2-9f82f571b054.jpg
    25/12/24

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति और वंचितों तक ईमानदारी के साथ पहुंचे : राज्य मंत्री गौरव गौतम

    चंडीगढ़, 25 दिसंबर (अभी) - आज सोनीपत में उद्यमिता एवं खेल कानून विधायी विभाग के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करके नमन किया।

  • 25/12/24

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    चंडीगढ़, 25 दिसंबर (अभी) - भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को जन सेवा के माध्यम से सुशासन का संदेश दिया। 


  • 25/12/24

    महिला, किसान, युवा उत्थान को समर्पित अभियान का आगाज करेंगे सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

    चंडीगढ़, 25 दिसम्बर (अभी) - सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीरवार को गोहाना में महिला, किसान और युवाओं की आत्मनिर्भरता को समर्पित जिला स्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान का उद्घाटन करेंगे।

  • WhatsApp Image 2024-12-24 at 6.30.40 PM.jpg
    24/12/24

    हरियाणा में कचरे से बिजली और सौर ऊर्जा पर नई पहल : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 24 दिसंबर (अभी)– हरियाणा सरकार ने कचरे से बिजली बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में आधुनिक संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों के माध्यम से कचरे को ऊर्जा में बदला जाएगा। यह कदम जिलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ बिजली उत्पादन में भी योगदान देगा।

  • 23/12/24

    प्रविंद्र सिंह चाैहान बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल

    हरियाणा के वरिष्ठ एडवोकेट जनरल प्रविंद्र सिंह चौहान को तुरंत प्रभाव से हरियाणा का एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया गया है।

  • Minister-H.jpeg
    23/12/24

    भाजपा ने हमेशा बाबा साहब का किया सम्मान, कांग्रेस की सरकार ने 1947 के बाद बाबा साहब को भारत रत्न देने तक की बात भी नहीं की- विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार

    चंडीगढ़, 23 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत संविधान के निर्माता रहे हैं। बीजेपी सरकार ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद कांग्रेस की सरकारें रहीं मगर उन्होंने कभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न न तो दिया न कभी बात की।

  • 23/12/24

    इंद्री विधानसभा क्षेत्र को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    23, दिसंबर 2024 (अभी) -  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए लगभग 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

  • media 2.jpeg
  • Pic 2.jpeg
  • 20241223_111834.jpg
    23/12/24

    ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने मीडिया वैल बीइंग एसोसिएशन की अम्बाला इकाई के गठन पर एसोसिएशन सदस्यों को शुभकामनाएं दी

    अम्बाला/चंडीगढ़, 23 दिसम्बर।

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने मीडिया वैल बीइंग एसोसिएशन अम्बाला इकाई के गठन पर एसोसिएशन सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एसोसिएशन के अम्बल के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान राजीव ऋषि और महासचिव चंद्र मोहन मेहंदीरत्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान एसोसिएशन सदस्यों ने मंत्री श्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

  • VP-H.jpeg
    22/12/24

    उपराष्ट्रपति सहित कई बड़े नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि।

    भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ शनिवार को जिला सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म, चौटाला में पहुंचकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • IMG-20241221-WA0028.jpg
    21/12/24

    ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज सिरसा में पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी

    सिरसा/चंडीगढ़, 21 दिसम्बर

    हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सिरसा के तेजाखेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

    इससे पहले उन्होंने "पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन को दुखदाई खबर बताया और कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला बहुत अच्छे प्रशासक थे और वह कई बार मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की स्मरण शक्ति बहुत अच्छी थी। चौटाला जी जिसको एक बार मिल लेते थे उसको दोबारा नाम लेकर बुलाया करते थे। उन्होंने कहा कि चौटाला जी की राजनीति में बहुत अच्छी भूमिका रही"।

  • 20/12/24

    किसान आंदोलन पर बोले डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, बातचीत से निकलेगा समाधान

    20 दिसंबर (अभी) : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है

  • WhatsApp Image 2024-12-20 at 5.38.31 PM.jpeg
    20/12/24

    विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंत्री ने की जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता

    चंडीगढ़, 20 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले विधानसभा सत्र में विधेयक पारित किया है जिसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में लाल डोरे के बाहर तालाब या फिरनी की जमीन से अलग जमीन पर 100 से 500 गज 20 वर्ष पुराना मकान बना हुआ है तो सरकार द्वारा कलैक्टर रेट पर मकान धारकों को मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है।

  • 20/12/24

    पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया शोक

    चंडीगढ़ 20 दिसंबर  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल है। हरियाणा की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

  • 1.jpeg
  • CM-14-19-12-24-E.jpg
    19/12/24

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली में की बड़ी घोषणाएं

    19 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हल्का वासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी को जल्द ही उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। 

  • 19/12/24

    हिसार जिला के गांव धांसू, बुगाना तथा धिकताना में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा धन्यवादी दौरा , गांव के लोगो की सुनी समस्याएं

    19 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार जिला के गांव धांसू, बुगाना तथा धिकताना में धन्यवादी दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनकी निदान की दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

  • CS-1-19-12-24.jpg
    19/12/24

    मुख्य सचिव ने ‘समाधान शिविर‘ के माध्यम से जवाबदेह शासन पर दिया बल

    19 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने जन शिकायतों को शीघ्र और निर्धारित समय-सीमा के भीतर हल करने के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दृष्टिकोण से प्रेरित प्रमुख पहल ‘समाधान शिविर’ की प्रगति की समीक्षा की।

  • Untitled-1.jpg
  • 20241218_201838.jpg
    18/12/24

    समाज सेवी संस्थाए नदी के मीठे पानी की तरह है जो इस हाथ लेती और उस हाथ देती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    आरएस अनेजा, अम्बाला 18 दिसम्बर।

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि समाज सेवी संस्थाए नदी के मीठे पानी की तरह है जो इस हाथ लेती और उस हाथ देती है

    श्री विज आज देर शाम अंबाला में दैनिक जागरण समाचार-पत्र द्वारा आयोजित किए गए समाजसेवी संस्थाओं की उत्कृष्ट सेवाओं हेतू सम्मान-समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दैनिक जागरण और संस्थाओं के समाज सेवा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।

  • CM-7-18-12-24-E.jpg
    18/12/24

    मुख्यमंत्री ने कालकावासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

    18 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालका विधानसभा क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नानकपुर में 132 केवी एवं 66 केवी सब-स्टेशन, नानकपुर में खुहवाला वाली नदी पर पुल तथा गांव नाला डखरोग में बेरघाटी नदी पर पुल का निर्माण शामिल है।

  • CS-1-18-12-24.jpg
    18/12/24

    हरियाणा में हुआ 710 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) का कम्प्यूटरीकरण

    चंडीगढ़, 18 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने प्रदेश में 710 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम से न केवल इन समितियों की दक्षता में सुधार होगा, बल्कि भ्रष्टाचार से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने डिजिटल फ्रेमवर्क में निर्बाध बदलाव सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का भी आह्वान किया।

  • D-1-18-12-24.jpg
    18/12/24

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

    चंडीगढ़, 18 दिसंबर (अभी)  - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों को किसी भी कीमत पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

  • FCS-1-17-12-24.jpg

    प्रदेश के डिपुओं के बाहर लगेंगे हेल्पलाइन नंबर, उपभोक्ताओं की शिकायतें होंगी रिकॉर्ड - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजेश नागर

    17 दिसंबर (अभी) - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के सभी डिपुओं के बाहर हेल्पलाइन नंबर लगाए जाएँ ताकि उपभोक्ता कोई भी परेशानी होने पर अपनी बात हेल्पलाइन नंबर पर कह सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता द्वारा हेल्पलाइन फ़ोन नंबर पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए ताकि इस बात का ट्रैक रखा जा सके कि क्या शिकायत थी और उस पर क्या कारवाई की गई है। डिपुओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात वे पहले ही कह चुके हैं।

  • Pic 1.jpeg
  • Pic 1.jpeg
    16/12/24

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिव्यांग की 14 दिनों में जन्मतिथि वेरीफाई नहीं करने वाले सामाजिक, न्याय व अधिकारिकता विभाग के इन्वेस्टिगेटर को सस्पेंड किया

    शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, बोले “जनता कैंप में तारीख पर तारीख नहीं, बल्कि इंसाफ होगा”

    सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली से मंत्री अनिल विज नाराज, एक्सईएन को फटकार, जल्द विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनता कैंप में आज अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना

    अम्बाला/चंडीगढ़, 16 दिसम्बर

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनता कैंप के दौरान दिव्यांग की पेंशन लगाने में देरी एवं लापरवाही करने वाले सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के इन्वेस्टिगेटर अवतार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

    अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने के लिए हर सोमवार लगाए जाने वाले जनता कैंप के दौरान श्री विज आज तलख तेवर में दिखे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों में देरी करने पर मौके पर मौजूद विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाई तथा कार्यों को अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बिजली, नगर परिषद व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से वह नाखुश दिखे और उन्होंने संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता कैंप के दौरान सैकड़ों शिकायतें कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुनी और अधिकारियों को सख्त लहजे में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि “इन शिकायतों का उनके अगले कैंप से पहले निवारण होना चाहिए, नहीं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे।”

    आज जनता कैंप के दौरान अम्बाला के एडीसी डा. ब्रह्मजीत सिंह, डीएसपी सुरेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, रवि सहगल, बलकेश वत्स एवं अन्य मौजूद रहे।

    जनता कैंप में तारीख पर तारीख नहीं, बल्कि इंसाफ होगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    जनता कैंप में दिव्यांग ने उसकी पेंशन से संबंधित कार्रवाई सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिकता विभाग द्वारा नहीं करने की शिकायत दी। विकलांग ने मंत्री अनिल विज को बताया कि वह बीते दो दिसंबर को जनता कैंप में पेश हुआ था और उन्होंने विभाग को उसकी समस्या जल्द हल करने के निर्देश दिए थे, मगर विभाग द्वारा दो सप्ताह में उसकी जन्मतिथि तक को वेरीफाई नहीं किया गया। इसपर खफा हुआ मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही विभाग के इन्वेटीगेटर अवतार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि प्रार्थी को पैंशन के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे थे और यह तो वहीं बात हुई तारीख पे तारीख, इंसाफ नहीं मिला जज साहब, मेरे यहां ऐसा नहीं होगा।

    सिंचाई विभाग के अधिकारी को फटकार, जल्द विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए

    जनता कैंप के दौरान खोजकीपुर एवं रामपुर सरसेहड़ी के निवासियों ने काज-वे एवं टांगरी बंधे को लेकर समस्या बताई जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही मौजूद विभाग के एक्सईएन से टेंडरों को लेकर जानकारी मांगी। टेंडर अलॉट करने में हो रही देरी पर उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार, महेशनगर ड्रेन को सिंचाई विभाग के क्षेत्र में पक्का नहीं किए जाने को लेकर भी उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ड्रेन का कुछ हिस्सा सिंचाई विभाग की ओर से पक्का बनाया जाना है तो इसमें देरी क्यों की जा रही है।

    सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर श्रम मंत्री अनिल विज सख्त, श्रम विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

    श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष जनता कैंप में सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि वह डोर-टू-डोर ठेकेदार के पास काम करते है, मगर उन्हें तीन माह का वेतन नहीं मिला। इस पर श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में जांच और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिसके भी खिलाफ कार्रवाई बनती है उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।

    इसी प्रकार, अम्बाला शहर में एक दुकान पर काम करने वाले युवक ने बताया कि वह डेढ़ वर्ष से शोरूम पर काम कर रहा है, मगर उसे तनख्वाह नहीं दी गई है। इस मामले में भी उन्होंने श्रम विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस से जुड़े अलग-अलग मामलों में उन्होंने आईजी अम्बाला की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

    जनता कैप के दौरान कच्चा बाजार से आए प्रार्थी ने अपने घर मे हुई चोरी की शिकायत के मामले में कार्रवाई न होने बारे मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री अनिल विज ने कैंट एसएचओ को इस मामले में अगले सप्ताह तक कार्रवाई के निर्देश दिए। खोजकीपुर प्रभु प्रेम कालोनी से आए प्रार्थी ने बिजली के खम्बे से सम्बन्धित शिकायत रखी इस मामले में ऊर्जा मंत्री ने दो कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकारी अभिंयता को दोबारा से मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए।

    महेशनगर टांगरी बांध के निकट से आए एक परिवार ने उसके पिता की सडक़ दुर्घटना के मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने पर मंत्री अनिल विज को शिकायत दी जिस पर उन्होंने डीएसपी को पुन: जांच करने के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार, धोखाधडी के एक मामले में व हत्या के एक मामले में आरोपियों की गिरफतारी न होने पर ऊर्जा मंत्री ने आईजी अम्बाला को शिकायत मार्क करते हुए एसआईटी बनाने के निर्देश दिए। शाहपुर से आए एक प्रार्थी ने अवैध कब्जा हटवाने बारे, सुभाष पार्क के पास नाले की सफाई न होने बारे, खतौली में पानी की पाईप लाईन बिछवाए जाने बारे, पालम विहार से आए एक युवक ने उसके प्लाट के नजदीक ट्रांसफार्मर लगवाए जाने बारे, पूजा विहार से आई एक प्रार्थी ने टयूबल के कनैक्शन लगवाने बारे व अन्य प्रार्थियों ने अपनी-अपनी शिकायतें लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से मंत्री के समक्ष रखते हुए इनका समाधान करने की गुहार लगाई। मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

    किसानों को रेल नहीं रोकनी चाहिए : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    वहीं जनता कैंप में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनता कैंप में पेंशन के मामले को हल कर करने के निर्देश दिए थे, मगर विभागीय स्टाफ 15 दिन में जन्म तारीख तक वैरीफाई नहीं कर पाया। इस मामले में एक कर्मी को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा सफाई कर्मियों को तीन माह से तनख्वाह नहीं मिलने पर भी उन्होंने श्रम विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि किसानों रेल नहीं रोकनी चाहिए क्योंकि उससे जनता परेशान होती है। शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, मगर देश को बंद करना ठीक नहीं है।

    ---------------------------

  • Pic.jpeg
    16/12/24

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में सीवरेज साफ करने वाली कम्बाईन हाई प्रैशर जैटिंग-कम-सक्शन हाईड्रोलिक मशीन का किया उद्घाटन

    इस मशीन में जैटिंग टेंक की क्षमता 6500 लीटर तथा सक्शन टैंक की 3500 लीटर की है क्षमता - अनिल विज

    ये नई तकनीक की मशीन जेटिंग और सक्शन दोनों काम करेगी - विज

    अंबाला/चण्डीगढ, 16 दिसंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जनता की सुविधा को देखते हुए सीवरेज साफ करने वाली कम्बाईन हाई प्रैशर जैटिंग-कम-सक्शन हाईड्रोलिक मशीन का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अंबाला छावनी में उद्घाटन कर अंबाला छावनी की जनता को समर्पित की। लगभग 46.50 लाख रूपए की कीमत की इस मशीन में जैटिंग टेंक की क्षमता 6500 लीटर तथा सक्शन टैंक की 3500 लीटर की क्षमता है।

    इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ये नई तकनीक की मशीन जेटिंग और सक्शन दोनों काम करेगी। उन्होंने बताया कि इसके छोटे आकार की वजह से छोटी गलियों में भी जाकर आसानी से सफाई कर सकती है।

    इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये गाड़ी अंबाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सीवरेज से जुड़ी समस्या का जड़ से निवारण करेगी। अनिल विज ने कहा कि पहले जेटिंग और सक्शन दोनों मशीनें अलग-अलग हुआ करती थीं लेकिन इस बार इन दोनों का कॉम्बिनेशन अंबाला छावनी के सीवरेज को साफ करेगा और ये छोटी गलियों में भी जाकर सीवरेज को साफ करने में सक्षम रहेगी।

    उन्होंने बताया कि इस मशीन से अंबाला सदर के क्षेत्र में सीवरेज सफाई की जाएगी तथा यह मशीन 10 हजार लीटर तक की सफाई करने में सक्षम है जिसमंे से जैटिंग टेंक की क्षमता 6500 लीटर तथा सक्शन टैंक की 3500 लीटर की क्षमता है और इस मशीन का 2200 पीएसआई का प्रैशर है।

    विज ने बताया कि उनके द्वारा इसी प्रकार की एक ओर मशीन नगर परिषद को खरीदने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि अब पूरे अंबाला छावनी में कलरहेडी तक सीवरेज डालने का काम चल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा के परिवहन मंत्री और अंबाला छावनी से सातवीं बार विधायक अनिल विज हर सोमवार को अंबाला छावनी की जनता के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाते है, पिछले लगभग तीन बार से सीवरेज और नाले की सफाई की भारी समस्या सामने आ रही थी, जिसे देखते हुए मंत्री अनिल विज ने आज जनता दरबार लगाने से पहले सीवरेज साफ करने वाली गाड़ी का उद्घाटन किया।

    ---------------

  • IMG-20241215-WA0030.jpg
    15/12/24

    मजबूत समाज से ही मजबूत देश बनता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 15 दिसम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज का आज देर शाम खुखरैन भवन में खुखरैन सभा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सभा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंत्री अनिल विज ने इस दौरान सभा द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनका उत्साह बढ़ते हुए कहा कि मजबूत समाज से ही मजबूत देश बनता है। खुखरैन सभा द्वारा आयोजित किया जा रहे कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हैं।

  • Pic 2.jpeg
    15/12/24

    अम्बाला छावनी की जनता को मैं नमन करता हूं जिसने मुझे सातवीं बार विधायक बनाया : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    “मैं जनता को बताना चाहता हूं कि जनता मुझे वोट देकर जिताती है तो मैं उनकी वोट को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा” : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    विकास में आ रही बाधाओं को दूर किया, अब रिंग रोड तक फैलेगी अम्बाला छावनी जो नगर से महानगर बनेगा : मंत्री अनिल विज

    यादव सभा द्वारा आयोजित यादव परिवार मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़कर रखते है : अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 15 दिसम्बर

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी की जनता को नमन करते हैं जिसने उन्हें सातवीं विधायक बनाया, वो जहां भी जाते हैं लोग उनसे बार-बार जीतने का राज पूछते हैं और वह यहीं जवाब देते हैं कि “यह सवाल मेरी जनता से जाकर पूछो, वहीं बताएगी कि जिसने मुझे सात बार विधायक बनाया है”।

    श्री विज आज 12 क्रास रोड पर श्री यादव सभा की ओर से आयोजित यादव परिवार मिलन समारोह में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसा, छल, कपट का इस्तेमाल होता है उसके बावजूद भी अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें जिताया है। वह अपनी पूरी ताकत लगाकर अम्बाला की जनता को दे सके ऐसा वह सोचते हैं।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड के दौरान यादव सभा ने समाज सेवा में अच्छा कार्य किया और इस दौरान उनको भी कोविड हो गया था, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें जवाब तक दे दिया था। भगवान की कृपा से वह वापस बचकर आए और खराब सेहत होने के बावजूद भी वह घर आराम करने के लिए नहीं बैठे, ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर उन्होंने काम किया तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया क्योंकि उन्होंने जनता से वोट ली है और जनता को वोट का हिसाब देना है।

    रिंग रोड तक फैलेगी अम्बाला छावनी, नगर से महानगर बनेगी : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही रेलवे लाइन पर नन्हेड़ा फ्लाईओवर को चालू करवाया। इसी प्रकार उन्होंने शाहपुर में रेलवे अंडर पास बनवाया जबकि घसीटपुर में रेलवे अंडर पास बन रहा है जबकि जल्द ही मच्छौंडा में रेलवे ओवर ब्रिज भी बनेगा। पहले कई इलाके रेलवे लाइनों की वजह से अम्बाला छावनी से कटे हुए थे मगर अब इन बाधाओं को उन्होंने रेलवे फ्लाइओवर व अंडरपास बनाकर दूर कर दी है। अब अम्बाला छावनी रिंग रोड तक फैलेगा और अम्बाला छावनी नगर से महानगर बन जाएगा। उनका प्रयास है कि वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के और सेक्टर भी अम्बाला छावनी में ला सके। उन्होंने अम्बाला से दिल्ली वाया शामली एक्सप्रेस हाईवे मंजूर करवाया जिसपर तेजी से काम चल रहा है। वह जनता को बताना चाहते हैं कि जनता यदि उन्हें वोट देकर जिताती है तो वह उनकी वोट को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

    जिस विभाग का मंत्री बना उसी विभाग का लाभ अम्बाला छावनी की जनता को दिलाया : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह जिस विभाग के मंत्री बने उसी का लाभ उन्होंने छावनी की जनता को दिलवाया। बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने सिविल अस्पताल व कैंसर अस्पताल बनाया। अस्पताल में आज प्रतिदिन तीन हजार से भी ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अभी उन्होंने चुनाव जीतते ही सिविल अस्पताल के समक्ष फुट ओवर ब्रिज युक्त एस्केलेटर लगवाया ताकि दुर्घटना न हो। वह खेल मंत्री बने तो उन्होंने फुटबाल स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल बनाकर दिया। जब वह शहर स्थानीय निकाय मंत्री थे तो उन्होंने बैंक स्क्वेयर बनवाया।

    25 वर्ष से बंद पड़ी लोकल बस सेवा को पुन: प्रारंभ कराया : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने उन्हें इस बार परिवहन मंत्री बनाया और परिवहन मंत्री बनते ही अम्बाला छावनी में 25 वर्ष से बंद पड़ी लोकल बस सेवा को प्रारंभ किया। आज कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी, बोह, बब्याल, नन्हेड़ा, चंदपुरी व अन्य क्षेत्रों के निवासियों के लिए लोकल बस सेवा चल रही है। सभी बसें सुभाष पार्क पर रूककर जाती है ताकि दूर-दराज के लोग भी यहां पार्क तक पहुंच सके।

    आज समाज को जोड़कर रखने की आवश्यकता : मंत्री अनिल विज

    यादव सभा द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़कर रखते हैं और देश, समाज, अपनी बिरादरी के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी होती है। अम्बाला छावनी की यादव सभा को वह जानते हैं और समाज हित के हर कार्यक्रम में वह बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को जोड़कर रखने की आवश्यकता है। विभिन्न विदेशी ताकतें हमारे इस प्यार व एकता तो समय-समय पर तोड़ने की कोशिश करती है। हम इकट्‌ठे है तो हम मजबूत है, हम मजबूत है तो देश मजबूत है और हमारी मजबूती से देश की मजबूती बनती है।

    “मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तोए…”

    यादव सभा द्वारा यादव धर्मशाला निर्माण को लेकर मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तोए, तेरा तुझको सौपता, क्या लागे है मोए”। श्री विज ने मेरा कुछ नहीं, यदि आपने मुझे किसी की सहायता करने के काबिल बनाया तो ही वह आपकी मदद कर पा रहे हैं। यादव समाज से एक बच्चा एनडीए में शामिल हुआ तथा दूसरा जोकि एमडी बना उनको सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समाज में कार्य करने वाले अन्य लोगों को भी सभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रकार सम्मानित करने से बच्चों व अन्य लोगों में बेहतर कार्य करने की भावना पैदा होगी। यह सकारात्मकता की सोच है, समाज को बनाने के लिए यह आवश्यक है। कोई गलत कार्य करता है तो हमारे संविधान में उसे सजा देना लिखा है, मगर अच्छा कार्य करने वाले को क्या ईनाम देना चाहिए यह किसी किताब में नहीं लिखा है। ठीक कार्य करने वाले का उत्साहवर्धन जरूरी है।

    वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यादव सभा अम्बाला की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सभा की ओर से उन्हें पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्हें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अतुल यादव, सभा प्रधान बलवंत यादव, अमर यादव, श्याम बाबू यादव, राम बाबू यादव सहित बड़ी संख्या में यादव सभा से सदस्य मौजूद रहे।

    -----------------------------------

  • 20241213_153243.jpg
    13/12/24

    आमजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी, लोगों के न कटवाएं चक्कर- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषण के जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा जुर्माना जमा न करवाने पर दिए जिम्मेवार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचें हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    आरएस अनेजा, कैथल 13 दिसंबर

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन, एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आमजन की शिकायतों पर अधिकारी समय रहते कार्रवाई करें, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़ें। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन करें। शिकायतों को ज्यादा समय तक लंबित न रखें, पीड़ित व्यक्ति के दर्द को समझते हुए उसे जल्द न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। आमजन की शिकायत निवारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को आईटीआई के हाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस बैठक में 13 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें 9 नई तथा 4 पुरानी शिकायतें शामिल थी। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया तथा छह शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

    पहली शिकायत गांव खुशहाल माजरा निवासी सुनीता की जमीन से संबंधित थी। उसकी शिकायत पर डीटीपी ने मंत्री विज को बताया कि मौके पर बनाए गए सभी निर्माण गिरा दिए गए हैं। इसके साथ-साथ उसका सीएलयू भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी पक्ष द्वारा संबंधित जमीन पर घुसने न देने की शिकायत की तो मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सुरक्षा मुहैया करवाए जाने के निर्देश दिए। इस शिकायत का मौके पर समाधान कर दिया गया।

    दूसरी शिकायत में भगत सिंह कालोनी निवासी महावीर ने भगत सिंह कालोनी व डिफेंस कालोनी से गुजर रही ग्योंग ड्रेन में पिछले काफी समय से गंदा पानी छोड़ने से संबंधित शिकायत की थी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन की सफाई करवाए जाने की जानकारी दी। इसी बीच मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से पूछा कि आपने इस में क्या कार्रवाई की तो इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि विभाग ने संबंधित विभागों पर जुर्माना करते हुए नोटिस जारी किए हैं। इन विभिन्न विभागों पर 20 लाख रुपये जुर्माना किया गया है, जिसे 15 दिन में जमा करवाया जाना था। इसे अब तक जमा नहीं करवाया। मंत्री ने इस मामले में संबंधित विभागों के जिम्मेवार अधिकारियों पर एक्ट के प्रावधान अनुसार एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस शिकायत का मौके पर ही निपटान कर दिया गया।

    तीसरी पुरानी शिकायत पर गांव धर्मपुरा की पंचायत द्वारा गांव में सबमर्सीबल पंप लगवाए जाने व पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई। जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में सबमर्सीबल पंप लगा दिया गया है। इसकी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस शिकायत को लंबित रखा गया।

    चौथी शिकायत में गांव संगरौली निवासी विक्रम सिंह ने पीएमईजीपी के तहत लिए गए पांच लाख रुपये के लोन पर सब्सिडी न दिए जाने की शिकायत की। जिस पर एलडीएम ने बताया कि यह राशि शिकायतकर्ता के खाते में जमा करवा दी गई है। ब्याज की गणना के लिए बैंक आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस पर इस शिकायत का मौके पर ही निपटान कर दिया गया।

    नई शिकायतों में पहले मामले में बलराज नगर निवासी चतरा ने बताया कि उसने एक प्लाट खरीदने का इकरारनामा किया था। प्लाट बेचने वाले पक्ष ने न तो उसके प्लाट की रजिस्टरी करवाई और न ही उसके ब्याने की राशि वापस की। इस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है।

    अगली शिकायत में रोहेड़ा निवासी भीम सिंह ने बताया कि उसके घर में 12 अगस्त 2024 को गहने व नकदी चोरी हो गई थी। चोरी करने वाला उसके ही गांव का रहने वाला है। इसकी उसके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एसआईटी गठित करके कार्रवाई की जाए। यदि पूर्व के जांच अधिकारी की कोई लापरवाही मिले तो उस पर भी कार्रवाई की जाए। यह मामला भी लंबित है।

    अगली शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दो लोगों ने संबंध बनाए। उसने कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से विस्तार से जानकारी हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तथ्यों की पड़ताल की गई है। अभी मामले की जांच जारी है। मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पीडि़ता की बात को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। इस शिकायत को भी अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है।

    अगली शिकायत में डिफेंस कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह ने उसके घर के पास से गुजर रही बिजली की तारों को हटाने की मांग की। इस पर एक्सईएन बिजली निगम ने बताया कि तारों को हटवा दिया गया है। इस शिकायत का मौके पर ही निपटान कर दिया गया।

    एक अन्य शिकायत में कपिल नगर मायापुरी कालोनी निवासी अनिल कुमार ने कहा कि उनकी कालोनी में सीवरेज, पेयजल व पक्की गलियों की व्यवस्था की मांग की। इस पर मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार का फैसला है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा हर व्यक्ति को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जब कहा कि इसके लिए बजट का अभाव है। इस पर मंत्री ने कहा कि आस-पास के जिलों से बजट का पता करवाएं और हर हाल में लोगों को पेयजल मुहैया करवाया जाए। इस शिकायत का भी मौके पर निपटान कर दिया गया।

    इसी प्रकार से नई शिकायतों में जीवन रक्षक दल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार व राजू डोहर ने कहा कि करनाल रोड पर मूंदड़ी नहर का जो पुल है,वहां पर ग्रिल व दीवार निकाली जाए। वहां हादसों का डर रहता है। अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह जनता से जुड़ा अहम मामला है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पुल के ऊपर ग्रिल लगाए जाने सहित अन्य आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं। इस शिकायत का मौके पर ही निपटान कर दिया गया है।

    अगली शिकायत में सीवन निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि चार साल पहले सीवन में गली निर्माण के कारण उसके साथ-साथ कई घरों की नींव में दरारें आ गई थीं। जिससे उसका मकान कभी भी गिर सकता है। उसने घर बनाने के लिए मुआवजे की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि यह गंभीर मामला है। जिस अधिकारी की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है, जांच कर इस नुकसान की हर हाल में भरपाई करवाई जाए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है।

    इसी प्रकार से कक्योर निवासी रामफल ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उसकी 13 एकड़ जमीन से छह एकड़ जमीन दूसरे लोगों के नाम दर्ज करवा दी गई। इस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस रिकॉर्ड को दुरुस्त कर दिया गया है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह ठीक है कि रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिया गया लेकिन उस सीएससी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिसने यह जमीन दूसरे व्यक्ति के रिकॉर्ड में दर्ज कर दी। साथ ही एसडीएम कैथल को जांच के निर्देश दिए। यह मामला लंबित रखा गया है।

    नई शिकायतों में अंतिम शिकायत में सीवन निवासी कृष्णा ने कहा कि उसके पति की मौत के बाद बैंक कर्मचारी उसके खाते में जमा राशि नहीं दे रहे। इस पर एलडीएम ने बताया कि कानूनी तौर पर वारिश के हस्ताक्षर के बाद तुरंत यह राशि जारी कर दी जाएगी। इस पर इस शिकायत का मौके पर ही निपटान कर दिया गया।

    इसके बाद मंत्री विज ने मौके पर आए लोगों की एक-एक कर शिकायत सुनीं और उपायुक्त को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों पर सुनवाई कर लोगों को राहत दी जाए।

    मीडिया से बातचीत में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज की बैठक में जितनी शिकायतें आई हैं, उसमें सभी में कार्रवाई की है। अधिकारियों को कहा गया है कि कौशिश करनी चाहिए कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई न करें, बल्कि लोगों को असली में राहत देने का काम करें। हाईटेंशन तारों को हटाने के सवाल पर विज ने कहा कि उन्होंने पहली ही बैठक में अधिकारियों को कह दिया है कि यदि विभाग की कमी से किसी का नुकसान होता है तो उसके लिए नियम बनाए जाएं और संबंधित व्यक्तियों को मुआवजा दिया जाए। पूरे प्रदेश में जितने भी ट्रांसफार्मर हैं, यदि व अंडरलोड हैं तो उन्हें अपग्रेड किया जाए।

    किसानों के मुद्दे पर विज ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने किसानों के मुद्दे पर समिति बना रखी है। वन नेशन वन इलेक्शन पर विज ने कहा कि यह देश को आगे ले जाने वाला फैसला है। इसे देश की आजादी के तुरंत बाद लागू करना चाहिए था। जो सरकारें बनीं, उनके एजेंडे में यह बात नहीं थी। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी सोच के तहत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का फैसला लिया है। बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में व्यवधान हैं। इसीलिए एक साथ चुनाव अच्छा कदम है। देश के 140 करोड़ लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता ने घर बैठा दिया है।

    इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, विधायक देवेंद्र हंस, डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, आदित्य भारद्वाज, सुरेश संधु, श्याम बंसल, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, हरपाल शर्मा, राम सिंह क्योड़क के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • 20241213_151258.jpg
    13/12/24

    ‘‘विपक्ष बौखला गया है और वह अपनी जिम्मेदारी वाली भूमिका अदा नहीं कर पा रहा है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    आरएस अनेजा/चंडीगढ़/नई दिल्ली, 13 दिसंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष बौखला गया है और वह अपनी जिम्मेदारी वाली भूमिका अदा नहीं कर पा रहा है, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में गांधी परिवार के जॉर्ज सोरस के साथ संबंधों की आवाज उठाई गई है तो एक सिद्धांत के तहत उससे बड़ी बात को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘‘जैसा कि सामने आ रहा है उससे मेरा तो यह भी मानना है कि यह लोग (विपक्ष) विदेशियों के हाथों खेल रहे हैं और हो सकता है कि ये वाली डिक्टेशन भी वहीं से आ रही हो’’।

    श्री विज आज कैथल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा विपक्ष द्वारा उपराष्ट्रपति के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आज से पहले कभी नहीं कहा कि उपराष्ट्रपति या राज्यसभा के अध्यक्ष पक्षपात करते हैं क्योंकि यह सारी बातें एक योजनाबद्ध तरीके से कही जा रही है’’।

    ‘‘किसानों से लगातार भाजपा के मंत्रियों ने आकर बात की है’’ - विज

    किसानों के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘किसानों से लगातार भाजपा के मंत्रियों ने आकर बात की है अब चूंकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने समिति बना रखी है अब वह बात कर रही है’’।

    ‘‘देश के 140 करोड लोगों को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का स्वागत करना चाहिए’’- विज

    ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ देश को बहुत ही आगे ले जाने वाला निर्णय है जबकि यह निर्णय आजाद होने के तुरंत बाद लिया जाना चाहिए था लेकिन जो सरकारंे बनी उनके एजेंडे में यह मुद्दे नहीं थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी सोच के तहत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। देश में बार-बार चुनाव होने और आचारसंहिता लगने से बार-बार विकास कार्य रुकते हैं। अभी पहले लोकसभा का चुनाव हुआ तब काम रुके हुए थे, फिर विधानसभा का चुनाव हुआ पब्लिक के सारे काम रूके थे। फिर महाराष्ट्र का चुनाव हुआ और जब दिल्ली का चुनाव आने वाला है। इससे सारा साल सिर्फ और सिर्फ चुनाव चलते रहते हैं विकास का काम कोई नहीं हो पाता है इसलिए यह बहुत ही अच्छा कदम है और देश के 140 करोड लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए’’।

    ‘‘जनता जानती है या अनिल भी जानता था कि बीजेपी की सरकार आएगी’’- विज

    हुड्डा पिता-पुत्र द्वारा कहा गया है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फील्ड में उतरेंगे, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ठीक है लग रहे 5 साल तक, कुछ भी करें लेकिन लोगों ने घर बिठा दिया। जबकि यह रोज रात को सीएम बनाकर सोते थे, डिपार्टमेंट बांटकर सोते थे यहां तक की अधिकारियों को जिले भी बांट दिए थे व डिपार्टमेंट भी बांट दिए थे। परंतु जनता जनार्दन है जनता जानती है या अनिल भी जानता था कि बीजेपी की सरकार आएगी’’।

    ‘‘जितनी मेरी समझ और जानकारी है उसके तहत वे (बीएस हुडडा) जरूर जेल की हवा खाएंगे’’- विज

    हुड्डा की असली जगह जेल में है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल यह सही है क्योंकि जो उनके ऊपर कोर्ट के मामले चल रहे हैं मैंने उनका थोड़ा-बहुत अध्ययन किया हुआ है और जितनी मेरी समझ और जानकारी है उसके तहत वे जरूर जेल की हवा खाएंगे। अब कब खाएंगे कितनी खाएंगे, कहां खाएंगे इसका फैसला माननीय अदालत करेगी’’।

    बिजली विभाग की वजह से होने वाले नुकसान के संबंध में नियम बनाए जाएंगें- विज

    बिजली विभाग में फील्ड के कर्मचारी क्लैरीकल कार्य कर रहे हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में इस प्रकार की कोई बात नहीं थी मैं इस पर जरूर गौर करूंगा’’। हाई टेंशन की तारों की वजह से होने वाली मौतों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने पहली ही मीटिंग में कहा था कि डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई होनी चाहिए और इस बारे में नियम बनाये जाने चाहिए। मैंने पहली ही मीटिंग में यह आदेश दिए हैं’’।

    ‘‘हाई टेंशन तारों के नीचे कालोनियां कट जाना भी एक बहुत ही गंभीर मुद्दा’’- विज

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ‘‘पूरे राज्य के जितने भी ट्रांसफार्मर हैं उनकी क्षमता और लोड कितना है अगर अंडर लोड है तो उनको अपग्रेड करने के आदेश उनके द्वारा दिए गए हैं। इसी प्रकार, जो तारे लगी हुई है व उनकी क्षमता कितनी है, को अपग्रेड करने के संबंध में भी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और यह एक बड़ा काम है जिस पर समय लगेगा’’। हाई टेंशन तारों के नीचे कालोलिनयों के कट जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हाई टेंशन तारों के नीचे कालोनियां कट जाना भी एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और कालोनी काटने वाले व्यक्ति लोगों को फंसा कर अपने आप को निकाल लेते हैं और फिर वहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में भी सोचा जाएगा और कोई ना कोई निर्णय लिया जाएगा’’।

    समिति की बैठक में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर की कार्यवाही- विज

    उन्होंने कहा कि ‘‘जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान आज जितनी भी शिकायतें आई हैं हमने उन पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि लोगों को बाहर कम घूमना पड़े और लोगों को बार-बार न्याय न मांगना पड़े। उन्होंने कहा कि मैं अधिकारियों को कहना चाहूंगा कि जब आपके पास शिकायत आ गई है और वह शिकायत पर किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जा रही है तो ऐसे नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि लोगों को तारीख पर तारीख ने मिलें बल्कि इंसाफ होना चाहिए’’।

    20 लाख रुपए जुर्माना न दिए जाने के संबंध में आई शिकायत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘इस संबंध में कानून है हम कानून के साथ चलेंगे। प्रदूषण डिपार्टमेंट का काम है किसी भी नियम का क्रियान्वयन करवाना। इस मामले में केवल कार्रवाई से कार्य नहीं होगा और उन्होंने चालान कर दिया और 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा दिया है। जबकि ना जुर्माना दिया गया है और ना ही कोई कार्रवाई की गई है। कानून में प्रावधान है कि उसकी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए’’।

    मीटिंग हाल के बाहर रूके हुए लोगों से मिले ऊर्जा मंत्री, दिए निर्देश

    आज की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान मिलने वाले लोगों का बाहर तांता लगा हुआ था, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘मैंने आते ही कह दिया कि जितने भी लोग बाहर हैं मैं उन सबसे मिलूंगा’’। समिति की बैठक के उपरांत श्री विज ने मीटिंग हाल के बाहर रोके हुए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के संबंध में संबंधित को निर्देश दिए।

    -------------—

  • Pic 1.jpeg
    03/12/24

    गुडगुडिया नाले पर अधूरे पड़े पुलों और मल्टीलेवल कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने के कार्य को जल्द पूरा करें अधिकारी : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

    पहले अनजान कारणों से रोके गए थे निर्माण कार्य जिन्हें अब शुरू करवाया गया है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कबाड़ी बाजार और 12 क्रास रोड पर गुडगुडिया नाले को चौड़ा कर पुल बनाए जा रहे हैं : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी में मल्टीलेवल कार पार्किंग में लिफ्ट, गुडगुडिया नाले के ऊपर कबाड़ी बाजार व 12 क्रास रोड पर पुल बनाने का कार्य का निरीक्षण किया

  • 02/12/24

    जनता कैंप में ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने पेंशन नहीं लगने पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, बोले “फरियादी पर मुझे ही तरस आ रहा जो पेंशन नहीं लगने पर यहां तक पहुंचा है”

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चोरी के मामलों में कार्रवाई नहीं करने पर हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज को बदलने के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लालकुर्ती से आए परिवार को बदमाश द्वारा लगातार धमकियां देने व कार्रवाई नहीं होने पर पड़ाव थाने के एसएचओ को लगाई कड़ी फटकार, कहा “मैं अम्बाला छावनी में गुंडागर्दी चलने नहीं दूंगा”

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कालेज छात्राओं की सुरक्षा के लिए अम्बाला से मुलाना तक छात्राओं के लिए अलग से पिंक बस चलाने के निर्देश रोडवेज जीएम को दिए

  • ‘‘देश की आर्थिक हालत ने लगातार सुधार किया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी अर्थव्यवस्था बहुत ही तेजी से आगे बढ रही हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘‘असामाजिक तत्वों को पकडने का लगातार काम किया जा रहा है और सरकार अपना काम कर रही है’’ - अनिल विज

    ‘‘ये सामान्य बात है कि जब हुडडा साहब नेता प्रतिपक्ष नहीं रहें हैं तो कोठी खाली कर रहे हैं’’- विज

    जमाना आगे जा रहा है, ये (कांग्रेस) देश को पीछे लेकर जाना चाहते हैं – विज

    किसान बताए कि क्या इन्होंने दिल्ली से इजाजत ले ली है – विज

    विज का फिल्म एक्टर से तुलना कर हुडडा पर तंज

    अधिकारियों को निर्देश- शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए – विज

  • 01/12/24

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बोह में रामजी दास कालोनी के सैकड़ों निवासियों को अब मिलेगी चौबीस घंटे बिजली की निरंतर आपूर्ति

    ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से कालोनी में नया ट्रांसफार्मर, खंभे व तारें लगाकर बदली गई सप्लाई लाइन

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर क्षेत्र के वार्ड प्रधान के नेतृत्व में आए दर्जनों निवासियों ने जताया आभार

  • कांग्रेस झूठ बोलने यूनिवर्सिटी है जिसमें चैप्टर है कि जब हार जाओं तो ईवीएम को लेकर रोना है, यह तो अपने स्लेबस के मुताबिक चल रहे हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    आएस अनेजा, चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के एक बार फिर से हरियाणा में 14 विधानसभा में ईवीएम हैक करने का आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस की झूठ बोलने की यूनिवर्सिटी में चैप्टर है कि जब हार जाओं तो ईवीएम को लेकर रोना है, यह तो अपने स्लेबस के मुताबिक चल रहे हैं। उन्होंने कहा जब भी कांग्रेस हारती है तो ईवीएम को लेकर रोती है।

  • 25/11/24

    Anil Vij