31/12/24

दुनियाभर में नववर्ष 2025 का जोरदार स्वागत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में हुई जोरदार आतिशबाजी

आरएस अनेजा, नई दिल्ली।

दुनियाभर में आज साल 2024 खत्म हुआ और नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। पूरी दुनिया नए साल के स्वागत जोरदार आतिशबाजी के साथ किया गया।

दुनिया के पूर्वी कोने से नए साल का आरंभ हुआ और न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में सबसे पहले जश्न मनाया गया जहां जमकर आतिशबाजी हुई और लोग जश्न में डूबे रहे। दुनियाभर में लोग इस साल की अंतिम संध्या पर जश्न में डूबने के लिए उमड़े। आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के अलावा जापान, सिंगापुर, कोरिया, चीन, ताईवान, दुबई, इंग्लैंड, कनेडा, अमेरिका सहित अन्य देशों में जोरदार आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया गया।

Previous

छात्रा आत्महत्या मामले में ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर पलटवार, कहा “छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा है”

Next

पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रसम पगड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे।