30/12/24

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा "CET में बहुत से बदलाव होंगे, CET नोटिफिकेशन जनवरी में पक्का आ जायेगा"

आरएस अनेजा, नई दिल्ली/चंडीगढ़ :

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह की प्रैस वार्ता के दौरान कहा कि हम एक साल का लेखा जोखा रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमने 36 हजार युवाओं का रिकमेंडेशन किया है। इस पूरे साल में हमने 56830 युवाओं का रिकमेंडेशन किया है। 88000 युवाओं का पीएमटी करवाया। 56 दिनों में 28 परिक्षाएं ली। उन्होंने बताया कि 24000 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित हुआ। अगले साल से हम भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर लाएंगे। लोगों की ग्रिवेंस के नंबर कम हुए हैं। हम जल्द ही ग्रिवेंस पॉर्टल लाएंगे। हम समाधान शिविर भी लगाएंगे हम कोशिश करेंगे की लोगों के मसलों सुलझा लिया जाए। ताकी हर मामले को लिए कोर्ट जाने की जरुरत न पड़े। वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी वेंटीग लिस्ट जनवरी में पूरी कर देंगे। अगले साल से एग्जाम कैलेंडर आएगा और समाधान शिविर लगेंगे और पोर्टल जारी होगा। उन्होंने यह भी बताया कि CET में बहुत से बदलाव होंगे। CET नोटिफिकेशन जनवरी में पक्का आ जायेगा। JBT रिजल्ट जल्दी आएगा जनवरी में DV होगा। ग्रुप डी वेटिंग और TGT वेटिंग जनवरी में कर देंगें।

Previous

प्रगति डैशबोर्ड में हरियाणा पहले स्थान पर

Next

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बताया हरियाणा में अब तक 41 लाख नए सदस्य बने