कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल
कुरुक्षेत्र 1 जनवरी (अभी) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल, मानविक का इरादा ओलंपिक में पदक हासिल करने का, मंत्री कृष्ण बेदी ने विजेताओं को सम्मानित कर रिफ्रेशमेंट के लिए 21000 रुपये सहर्ष दिए
कुरुक्षेत्र: उम्र भले ही कम हो कद छोटा हो लेकिन इरादे तो आसमान की बुलंदियों को छूने के हैं दरअसल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो सब जूनियर इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने उपरांत मानविक का इरादा ओलंपिक में पदक हासिल करने का है वही मंत्री कृष्ण बेदी भी विजेताओं की उपलब्धि से गदगद दिखे तथा उनको सम्मानित कर रिफ्रेशमेंट के लिए 21000 रुपये खुशी खुशी दिए
मानविक का कहना है कि उसने ताइक्वांडो नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल किया है उसका लक्ष्य ओलंपिक खेलने का है वही उसके कोच सागर वर्मा ने बताया कि मानविक की उपलब्धि से प्रदेश सरकार उसे ₹200000 नकद पुरस्कार देगी मंत्री कृष्ण बेदी कहते हैं कि शाहाबाद महिला हॉकी के हब के साथ-साथ ताईकमांडो के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान हासिल करता जा रहा है उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से मानविक व अन्य विजेताओं को बधाई दी