Skip to Videos
  • Inner-Bhopal060725030840.jpg

    रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 03 फरवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात में रण ऑफ कच्छ का 'रण उत्सव' आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भव्य 'रण उत्सव' में सहभागिता कर विश्व स्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' में 'रण उत्सव' की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, मध्यप्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा और किसान भी लाभान्वित होंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भुज में स्थित 'स्मृति वन', जो भूकंप पीड़ितों की स्मृतियों को सहेजता है, वह संवेदना और संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ भोपाल में भी यूनियन कार्बाइड त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में एक समर्पित संग्रहालय विकसित करने की भी योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही नए भारत की सशक्त पहचान है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 45151.jpg
    03/02/26 |

    वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 03 फरवरी, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 प्रतिशत तक करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य का वन क्षेत्र 29.5 प्रतिशत है, जिसे योजनाबद्ध और सतत तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या बनकर उभरी है और इसके प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 16,376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हिमाच्छादित, बंजर या पर्वतीय क्षेत्र है, जहां पौधारोपण संभव नहीं है, इसलिए वन विभाग को प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए उपयुक्त संभावित क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए और उसके अनुसार चरणबद्ध पौधारोपण योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने देशी प्रजातियों, फलदार पौधों और औषधीय महत्व वाले पौधों के रोपण पर भी बल दिया।

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विभाग को केवल नए जंगलों के विस्तार पर ही नहीं बल्कि मौजूदा वनों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, साथ ही वन संरक्षण की दिशा में स्थानीय लोगों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘राजीव गांधी वन संवर्धन योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 924.9 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस पहल में कुल 285 महिला मंडल, 70 युवक मंडल, 59 स्वयं सहायता समूह और 13 समुदाय आधारित संगठनों ने सक्रिय योगदान दिया। योजना के अंतर्गत सरकार इन समूहों को दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, साथ ही पौधों की सर्ववाइवल दर के आधार पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ग्रामीण स्तर पर इस योजना को लक्षित समूहों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 3,376 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष 1,624 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 45152.jpg
    03/02/26 |

    फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल का नवीनीकरण-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 03 फरवरी, शिमला।

    सीएम ने विभाग को दिए प्रोविजनल पंजीकरण करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ

     मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम-स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम-स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्रोविजनल पंजीकरण प्रदान करने को कहा, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहे।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत ‘पर्यटन से स्वरोजगार’ अर्जित करने के लिए होम-स्टे योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में भी पर्यटन क्षेत्र का अधिक योगदान है इसलिए वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ा कर इसमें शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिकतम छह कमरे की सुविधा का होम-स्टे पंजीकृत किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि होम-स्टे संचालन से पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मकान मालिकों को घर पर ही अच्छी कमाई प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसने से होम-स्टे मालिकों की कमाई और भी बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक स्थानीय व्यंजनों को काफी पंसद करते हैं तथा उन्हें घर जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गांव में बने पुरातन शैली के घर पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने होम-स्टे योजना के तहत ब्याज अनुदान योजना शुरू की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आय के साधन भी बढ़ा सकें। इस योजना में होम-स्टे संचालन के लिए शहरी, ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र में ब्याज अनुदान राशि क्रमशः 3, 4 व 5 प्रतिशत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ब्याज अनुदान, टर्म लोन पर पर्यटन इकाई बनाने अथवा विस्तार करने या अपग्रेड करने के लिए प्रदान किया जाता है।

    बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस.बाली वर्चुअल माध्यम से जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा निदेशक पर्यटन विभाग विवेक भाटिया शिमला में उपस्थित थे।      

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • IGP SCB VISIT PHOTO 3.jfif
    03/02/26 |

    आईजीपी राज्य अपराध शाखा(एच )राकेश कुमार आर्य ने जिला अंबाला में कानून व्यवस्था बारे की समीक्षा

    जे कुमार अम्बाला, 3 फरवरी 2026: पुलिस महानिरीक्षक (राज्य अपराध शाखा) राकेश कुमार आर्य और अम्बाला मण्डल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने आज जिला अम्बाला का विशेष दौरा किया। अम्बाला पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिला पुलिस की कानून व्यवस्था, ड्रिल अभ्यास और अपराध नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा करना था।

    पुलिस ड्रिल और अभ्यास पर बल आईजी राकेश कुमार आर्य ने अम्बाला पुलिस लाइन ग्राउंड में विभिन्न पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस ड्रिल और निरंतर अभ्यास की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अभ्यास ही जवानों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाता है। निरीक्षण के दौरान जवानों से टियर गैस (आंसू गैस) और एंटी रायट गन का फायर अभ्यास भी करवाया गया। अम्बाला पुलिस की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक बेहतरीन कार्य किया है।

    तकनीक और सीसीटीवी पर जोर कंपनियों के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान दौर तकनीक का है, इसलिए अपराधों को सुलझाने में टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने जिले के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर विशेष जोर दिया, ताकि अपराधियों की पहचान और धरपकड़ जल्द सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी और रात्रि गश्त को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

    सामाजिक सरोकार और अनुशासन बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर भी चर्चा हुई। आईजी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी मेहनत से बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का अनुशासन, कार्यकुशलता और जनता के साथ बेहतर समन्वय ही एक सुरक्षित समाज की आधारशिला है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की बात भी कही गई ताकि उनका मनोबल बना रहे।

    #AmbalaPolice #HaryanaPolice #LawAndOrder #PoliceDrill #SafetyFirst #CrimeControl #IGVisit #CCTVAwareness #PoliceTraining #AmbalaNews

  • 25.jpg
    03/02/26 |

    39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव: पर्यटकों की सुविधा के लिए लॉन्च हुआ 'मेला साथी' ऐप

    जे कुमार पलवल, 03 फरवरी 2026: फरीदाबाद के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से हरियाणा पर्यटन विभाग ने एक अनूठी पहल की है। पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की मदद के लिए 'मेला साथी' ऐप लॉन्च किया गया है, जो पर्यटकों के लिए एक डिजिटल गाइड की भूमिका निभाएगा।

    उल्लेखनीय है कि इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ 31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा किया गया था। 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं। भीड़भाड़ और बड़े क्षेत्र में फैले मेले में अपनी पसंद के स्टॉल या स्थान को ढूंढना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। इसी समस्या के समाधान हेतु 'मेला साथी' ऐप को तैयार किया गया है, जिसे पर्यटक आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस ऐप के माध्यम से पर्यटकों को मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी। इसमें शिल्पकारों और कलाकारों का परिचय, विभिन्न स्टॉलों की सटीक लोकेशन, प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय सारणी, खानपान (फूड कोर्ट) जोन, पार्किंग की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह डिजिटल कदम न केवल पर्यटकों का समय बचाएगा, बल्कि उन्हें मेले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का बेहतर अनुभव लेने में भी मदद करेगा।

    #SurajkundMela2026 #MelaSathiApp #SurajkundInternationalCraftsMela #FaridabadNews #HaryanaTourism #AtmanirbharBharat #DigitalIndia #CraftsMela #TravelConvenience #PalwalUpdate

  • 09.jpg
    03/02/26 |

    राजकीय महाविद्यालय पलवल में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: छात्राओं ने सीखे कराटे के गुर

    जे कुमार पलवल, 03 फरवरी 2026: महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय पलवल में सात दिवसीय आत्मरक्षा (Self-Defense) कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य तरुण सैनी के दिशा-निर्देशन में महिला सेल द्वारा आयोजित किया गया।

    व्यावहारिक प्रशिक्षण और आत्मविश्वास पर जोर महिला सेल की सदस्य निशा रानी की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कराटे प्रशिक्षक भारती ने छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न रक्षात्मक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान न केवल शारीरिक मजबूती, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने के गुर भी सिखाए गए।

    सुरक्षित समाज की ओर एक कदम समारोह के समापन पर प्राचार्य तरुण सैनी ने महिला सेल के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में सुरक्षा की भावना पैदा करते हैं और उन्हें समाज में निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

    इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से वंदना भारद्वाज, डॉ. अनिता मिश्रा, सरिता देवी, डॉ. दीपिका और सविता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई।

    #PalwalNews #SelfDefense #WomenEmpowerment #KarateTraining #GovernmentCollegePalwal #SafetyFirst #GirlPower #PhysicalFitness #HaryanaEducation #SkillDevelopment

  • 1001066507.jpg
    03/02/26 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में “बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर विधिक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार अंबाला कैंट, 3 फरवरी 2026: जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट की लीगल लिटरेसी सेल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला के सहयोग से “बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के कानूनी, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना था।

    कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विवाह निषेध अधिकारी श्री अजय शंकर तिवारी (PLV) के विशेष सहयोग से किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह से संबंधित सख्त कानूनों और इसमें शामिल होने वाले पक्षों के लिए निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ एक गंभीर खिलवाड़ भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह को रोकने और एक सजग समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करें। उन्होंने लीगल लिटरेसी सेल और DLSA, अंबाला के प्रयासों को सराहते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और विधिक जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    #GMNCollege #AmbalaCantt #ChildMarriageFreeIndia #LegalAwareness #DLSAAmbala #SocialJustice #YouthPower #LegalLiteracy #AwarenessCampaign #ChildRights #HaryanaEducation

  • 161572.jpg
    03/02/26 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है आज के अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #DailyNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #LocalSports #SportsNews #SportsUpdate #SportsHighlights #TodayInSports #March2023 #ESPN #NewsToday #BreakingNews #GameHighlights #SportsReport #AthleteNews #CompetitiveSports #LiveSports #SportsCommunity

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 160672.jpg
    03/02/26 |

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 03 फरवरी, 2026 के प्रात: 10 बजे के मुख्य समाचार

    #DailyNews #NewsHeadlines #February2026 #BreakingNews #CurrentEvents #MorningNews #TopStories #StayInformed #LatestUpdates #NewsSummary #February3 #NewsToday #InTheKnow #NewsDigest #DailyBriefing #PressBriefing #TrendingNews #ImportantUpdates #NewsReport #TimelyNews

  • 116289.jpg
    03/02/26

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में आपकी बात को महत्व मिलेगा, किसी पुराने विवाद का समाधान।

    करियर: काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम आपके पक्ष में।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ के योग, खर्च भी साथ-साथ।

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में सावधानी, लॉन्ग टर्म ठीक।

    बिज़नेस: नई डील की शुरुआत संभव।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान—नींद पूरी करें।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।

    मूड: थोड़ा उतावला लेकिन आत्मविश्वासी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:30

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: सुखद वातावरण, बुजुर्गों का आशीर्वाद।

    करियर: स्थिर प्रगति, वरिष्ठों से सहयोग।

    लाभ/हानि: धन संचय के योग।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।

    बिज़नेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: गला/पेट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: शांत और संतुलित।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12–1

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफ़ेद

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: संवाद से गलतफहमी दूर होगी।

    करियर: मीटिंग/प्रेज़ेंटेशन सफल।

    लाभ/हानि: छोटे लाभ, बड़े फैसले टालें।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव—जल्दबाज़ी न करें।

    बिज़नेस: मार्केटिंग से फायदा।

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: सामान्य।

    मूड: चंचल लेकिन रचनात्मक।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10–11

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: काम में स्थिरता, प्रशंसा संभव।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें।

    बिज़नेस: साझेदारी में स्पष्टता रखें।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर/नींद पर ध्यान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: संवेदनशील।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5–6

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: नेतृत्व आपकी ओर, निर्णय मान्य होंगे।

    करियर: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।

    लाभ/हानि: लाभ के अच्छे योग।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    बिज़नेस: विस्तार की योजना बनेगी।

    स्वास्थ्य: पीठ/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वास से भरा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11–12

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटी बातों पर बहस से बचें।

    करियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ/हानि: संतुलन बना रहेगा।

    शेयर मार्केट: विश्लेषण के बाद ही कदम।

    बिज़नेस: कागज़ी काम सधेगा।

    स्वास्थ्य: पाचन सुधारें।

    ऊर्जा: ठीक।

    मूड: व्यावहारिक।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2–3

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: सामंजस्य बना रहेगा।

    करियर: टीमवर्क से सफलता।

    लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत।

    शेयर मार्केट: मुनाफ़ावसूली ठीक।

    बिज़नेस: नए संपर्क बनेंगे।

    स्वास्थ्य: त्वचा/एलर्जी से सावधान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: संतुलित और खुश।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–9

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गहरी बातचीत से रिश्ते मजबूत।

    करियर: गुप्त प्रयास सफल होंगे।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: रिस्क सीमित रखें।

    बिज़नेस: रणनीति बदलने का दिन।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा में उतार-चढ़ाव।

    मूड: गंभीर।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6–7

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: मरून

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा/मुलाक़ात का योग।

    करियर: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: आय में बढ़ोतरी।

    शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।

    बिज़नेस: विस्तार लाभदायक।

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: ऊर्जावान।

    मूड: आशावादी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9–10

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: अनुशासन से सफलता।

    लाभ/हानि: स्थिर लाभ।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित सेक्टर चुनें।

    बिज़नेस: धैर्य रखें।

    स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर लेकिन केंद्रित।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1–2

    लकी नंबर: 10 | शुभ रंग: स्लेटी

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों जैसा माहौल।

    करियर: इनोवेशन से पहचान।

    लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम।

    शेयर मार्केट: टेक/नवाचार क्षेत्र ठीक।

    बिज़नेस: नए आइडिया काम आएंगे।

    स्वास्थ्य: आंखों/नींद का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: स्वतंत्र।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4–5

    लकी नंबर: 11 | शुभ रंग: नीला

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक संतोष।

    करियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: खर्च पर नियंत्रण रखें।

    शेयर मार्केट: स्पष्टता आने तक रुकें।

    बिज़नेस: भरोसेमंद साझेदारी।

    स्वास्थ्य: पैरों/जल-तत्व का ध्यान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: कल्पनाशील और शांत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7–8

    लकी नंबर: 12 | शुभ रंग: बैंगनी

    -#TodaysHoroscope #Horoscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #GainsLoss #StockMarket #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #Astrology #Zodiac #FulfilYourDreams #PositiveVibes #FinancialWisdom

  • CM-24-2-2-26-E.jpg
    02/02/26 |

    पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के ‘स्वर-सूर्य’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा, 02 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित जसराज जी भारतीय शास्त्रीय संगीत के ऐसे ‘स्वर-सूर्य’ थे, जिनकी आभा ने न केवल देश बल्कि पूरे विश्व को आलोकित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

    मुख्यमंत्री सोमवार को पद्म विभूषण, पद्मश्री एवं संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज जी की 96वीं जयंती के अवसर पर जिला फतेहाबाद के गांव पीली मंदौरी में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पंडित जसराज जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा शहीद स्मारक पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस समारोह में आने से पहले आज सुबह उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से हुई है और उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा वासियों को राम-राम भेजी है और पंडित जसराज जी को श्रद्धांजलि दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस पावन मंच से पंडित जसराज जी जैसी महान विभूति को नमन करते हैं और उस पुण्य भूमि तथा उस पावन कोख को भी प्रणाम करते हैं, जिसने संसार को ऐसा अनमोल रत्न प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि पंडित जसराज जी की जयंती के साथ-साथ आज पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की चौथी वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस फाउंडेशन की नींव वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई थी। यह संस्था पंडित जसराज जी की शास्त्रीय संगीत विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रशंसनीय कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने मधुरा जसराज, दुर्गा जसराज तथा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के समर्पण की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जसराज जी केवल एक महान कलाकार नहीं थे, बल्कि स्वयं में एक जीवंत संस्था थे। वर्ष 1930 में इसी गांव पीली मंदौरी के एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में जन्मे पंडित जसराज जी ने अल्पायु में ही पिता का साया खो दिया, किंतु विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी साधना को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। अपने बड़े भाई पंडित मणिराम जी के सानिध्य में उन्होंने कठोर तपस्या की, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जसराज जी ने गांव पीली मंदौरी की मिट्टी की सुगंध को अपनी साधना और स्वर-तपस्या के माध्यम से सात समंदर पार तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज जी की साधना का ही परिणाम था कि हरियाणा के खेत-खलिहानों में जन्मे सुर अंटार्कटिका की बर्फीली ठंड तक भारतीय संगीत की ऊष्मा पहुंचाने में सफल रहे। वे सातों महाद्वीपों में अपनी गायकी का परचम लहराने वाले पहले भारतीय कलाकार बने, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मां सरस्वती पंडित जसराज जी के कंठ में विराजमान थीं। कठिन परिश्रम, अनुशासन और आजीवन साधना के बल पर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित कर दिया। विश्वभर में उन्होंने भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा का प्रचार-प्रसार किया और अपने अतुलनीय योगदान के लिए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत हुए।

    हरियाणा की मिट्टी से उपजी अमर संगीत परंपरा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती स्वयं संगीत से ओत-प्रोत है। यहां किसान के पसीने, लोक मेलों की रौनक और युवाओं के कदमों में स्वाभाविक लय देखने को मिलती है। फाग, धमाल और राग-रागनियों की समृद्ध परंपरा आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज जी जैसे तपस्वी कलाकारों के प्रभाव से ही प्रदेश में आसावरी, धनासरी, बिलावल और भैरवी जैसे रागों के नाम पर गांवों के नामकरण हुए हैं।

    संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। इसी सोच के साथ राज्य सरकार द्वारा पंडित लखमी चंद जी की स्मृति में विश्वविद्यालय की स्थापना, कुरुक्षेत्र में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पंडित जसराज जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं। 28 जनवरी, 2023 को की गई घोषणाओं के अनुरूप गांव पीली मंदौरी में उनके नाम पर दो भव्य प्रवेश द्वार, पार्क एवं व्यायामशाला का निर्माण किया गया है। उनके पिता स्वर्गीय श्री मोती राम जी के नाम पर पुस्तकालय का निर्माण अंतिम चरण में है तथा गांव के तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।

    नवोदित कलाकारों को मिल रहा है प्रोत्साहन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आज कला, संस्कृति और साहित्य सृजन के लिए अनुकूल वातावरण है। कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रोहतक स्थित पंडित लखमी चंद राजकीय प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय तथा कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में नवोदित कलाकारों को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और साम्प्रदायिक सद्भाव है। यह सांझी विरासत सह-अस्तित्व और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संगीत और स्वर अमर हैं। पंडित जसराज जी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित न हों, लेकिन जब तक सृष्टि में ‘ओम’ का नाद गूंजता रहेगा, उनके सुर सदैव जीवित रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया समाज और क्षेत्र का विकास: पूर्व विधायक दुड़ाराम

    समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री दुड़ाराम ने कहा कि पंडित जसराज जी इस क्षेत्र का गौरव हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया। राज्य सरकार द्वारा ऐसे राज्य स्तरीय आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष  फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी मांगें रखीं। क्षेत्र की सेमग्रस्त भूमि की समस्या के स्थायी समाधान करने, हिसार- घग्गर ड्रेन को मजबूत करने, भट्टू उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने तथा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खेत-खलिहानों तक पहुंच के लिए रास्तों के निर्माण कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने पंडित जसराज जी की जयंती फतेहाबाद जिले में मनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    दुर्गा जसराज ने जताया सरकार का आभार

    पंडित जसराज जी की पुत्री एवं पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी सुश्री दुर्गा जसराज ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से उनके पिता की संगीत साधना और विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

    अनूप जलोटा की संगीतमय प्रस्तुति से भावविभोर हुआ जनसमूह

    समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध भजन एवं शास्त्रीय गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मधुर गायकी पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा और श्रोताओं ने देर तक उनकी प्रस्तुति का आनंद लिया।

    मुख्यमंत्री ने भट्टू व पीली मंदौरी के लिए विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भट्टू मंडी में नई आईटीआई की स्थापना, गांव पीली मंदौरी में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी बिजली सब स्टेशन के निर्माण, 40 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय भवन के पुनर्निर्माण तथा गांव पीली मंदौरी में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपालों के निर्माण हेतु 11-11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भट्टू कला उप तहसील को तहसील का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि उसकी व्यावहारिकता का आकलन किया जा सके।

     

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी दुर्गा जसराज द्वारा रखी गई सभी उचित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने पंडित जसराज जी के पिता स्वर्गीय श्री मोती राम जी के नाम पर निर्मित पुस्तकालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने और विस्तारीकरण के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा एवं राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने भी पुस्तकालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए 11-11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

    #PanditJasraj #NayabSinghSaini #IndianClassicalMusic #PiliMandori #HaryanaGovernment #SangeetMartand #ClassicalMusic #FatehabadNews #CulturalHeritage #NarendraModi #PanditJasrajFoundation #MusicLegend #HaryanaCulture #BhajanSamrat #AnupJalota #PrideOfHaryana #StateEvent #SpiritualMusic #MusicalLegacy #Tribute #ArtAndCulture #GovernmentOfHaryana #BhattuKalan #VillageDevelopment #CulturalPreservation

  • GRNR-1-2-2-26.jpg
    02/02/26 |

    हरियाणा लोक भवन में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलिंटियर्स को किया सम्मानित

    हरियाणा, 02 फरवरी (अभी) : राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज उन बेहतरीन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स और नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) वॉलिंटियर्स को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

     उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सिर्फ़ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह देश की युवा शक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का एक शक्तिशाली प्रतीक था। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद थीं।

    आज यहां लोक भवन में आयोजित  कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. घोष ने गणतंत्र दिवस परेड को भारत की विविधता में एकता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय संकल्प की सर्वोच्च अभिव्यक्ति बताया।

    उन्होंने कहा कि परेड के लिए चयन हेतु असाधारण समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और अनुकरणीय प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। उन्होंने कैडेट्स और वॉलिंटियर्स को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘आप में से हर एक ने हरियाणा का सम्मान बढ़ाया है और भारत के राष्ट्रीय गौरव में योगदान दिया है।‘‘

    राज्यपाल प्रो. घोष ने अनुशासित, आत्मविश्वावासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में एनसीसी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संगठन युवाओं में नेतृत्व के गुण, साहस और देशभक्ति की गहरी भावना पैदा करता है, उन्हें न केवल ज़रूरत के समय देश की सेवा करने के लिए तैयार करता है, बल्कि शांति और प्रगति के समय भी उदाहरण पेश करके नेतृत्व करने के लिए तैयार करता है।

    राज्यपाल ने नेशनल सर्विस स्कीम के वॉलंटियर्स के निःस्वार्थ योगदान की भी सराहना की, और कहा कि उनका काम सामाजिक जिम्मेदारी की सच्ची भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक जुड़ाव, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की पहलों के माध्यम से, एनएसएस वॉलिंटियर्स समाज के नैतिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपका काम हमें याद दिलाता है कि सच्चा राष्ट्र निर्माण साथी नागरिकों की सेवा से शुरू होता है।‘‘

    इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राज्यपाल के सचिव श्री डीके बेहेरा, ब्रिगेडियर राजीव कपूर, एसएम ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न, ब्रिगेडियर रोहित सहगल, ग्रुप कैप्टन इकबाल सिंह जोहल, लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर वशिष्ठ, उच्च शिक्षा के महानिदेशक श्री एस नारायणन, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव शर्मा, कर्नल नितेश सिंह, डॉ. अजीत सिंह, संयुक्त निदेशक, एनसीसी, उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा, डॉ. दिनेश कुमार जी, राज्य एनएसएस अधिकारी, उच्च शिक्षा हरियाणा और एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों के माता-पिता शामिल थे।

    #NCC #NSS #RepublicDay2026 #GovernorHaryana #AsimKumarGhosh #NCCIndia #NSSIndia #KartavyaPath #NationalPride #YouthPower #HaryanaNews #RepublicDayParade #UnityAndDiscipline #NationBuilding #ProudMoment #SocialService #Leadership #Patriotism #StateHonour #NSSVolunteers #NCCInspiration #YouthEmpowerment #NationalServiceScheme #NationalCadetCorps #HaryanaCadets #ServiceAboveSelf

  • H-1-2-2-26.jpg
    02/02/26 |

    हरियाणा: अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट और महिला स्वास्थ्य सेवाओं पर डॉ. सुमिता मिश्रा के कड़े निर्देश

    हरियाणा, 02 फरवरी (अभी) : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज विभाग के कामकाज की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और राज्य के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

     

    समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. मिश्रा ने देश के अलग-अलग हिस्सों के अस्पतालों से हाल ही में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अस्पताल-सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को अस्पतालों में बिजली की वायरिंग, पावर पैनल और अन्य बिजली के उपकरणों का व्यापक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आग से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने और मरीजों, उनके साथ आए लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिजली प्रणालियों का नियमित सुरक्षा ऑडिट, निवारक जांच और समय पर रखरखाव अनिवार्य किया गया।

     

     डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के नवीनीकरण के लिए आवश्यक धनराशि प्रदान की जाएगी, जिसमें बुनियादी ढांचे, सुरक्षा तंत्र और रोगी देखभाल सुविधाओं को उन्नत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

     

    डॉ. मिश्रा ने सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अस्पताल के कचरे के अलगाव, संग्रह और वैज्ञानिक निपटान के लिए निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरों को रोकने के लिए नियमित निगरानी, उचित दस्तावेज़ीकरण और अधिकृत बायोमेडिकल कचरा निपटान एजेंसियों के साथ आपसी  समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, और चेतावनी दी कि कचरा प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    रोगी कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिया कि अस्पताल कल्याण कोष का उपयोग पारदर्शी रूप से और सख्ती से उसके इच्छित उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को फंड के उपयोग के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) तैयार करने और उनका पालन करने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि उक्त फंड का खर्च से सीधे मरीजों को लाभ पहुंचना चाहिए और सभी अधिकारी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने में योगदान दे।

     

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य नीतियों को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक व्यापक और समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, जो मातृत्व और किशोर देखभाल से परे हो। उन्होंने महिलाओं के लिए समग्र कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए सभी उम्र की महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें निवारक देखभाल, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं शामिल हैं।

     

    उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, एनीमिया और ऑस्टियोपोरोसिस के लिए स्क्रीनिंग और निवारक देखभाल को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि रजोनिवृत्ति प्रबंधन और परामर्श सेवाओं को महिला स्वास्थ्य देखभाल का अभिन्न अंग बनाया जाए।

     

    डॉ. मिश्रा ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया और जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता उत्पादों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वच्छता प्रथाओं को नियमित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में एकीकृत करने का आह्वान किया।

    #HaryanaHealth #DrSumita Mishra #HealthCareIndia #HospitalSafety #FireSafetyAudit #WomenHealth #PublicHealth #HaryanaGovernment #MedicalUpdate #CancerScreening #HygieneMatters #BiomedicalWaste #PatientCare #HealthInfrastructure #SafeHospitals #WomenWellness #CervicalCancerAwareness #MenstrualHygiene #MedicalAudit #HealthyHaryana #GovtHospitals #HealthcareQuality #PreventiveHealthcare

  • download - 2026-02-02T191316.880.jpg
    02/02/26 |

    झज्जर: छेड़खानी मामले में सजा होने पर गंगड़वा सरपंच बर्खास्त; डीसी ने किया पदमुक्त

    हरियाणा, 02 फरवरी (अभी) : हरियाणा के झज्जर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने खंड बादली के गांव गंगड़वा के सरपंच जितेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई सरपंच को एक महिला से छेड़खानी के मामले में जिला अदालत द्वारा दोषी ठहराते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अमल में लाई गई है। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद अब गांव की पंचायत का प्रभार बहुमत वाले पंच को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बादली की रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि जितेंद्र कुमार पर चल रहे आपराधिक मामले में जिला न्यायालय झज्जर ने उन्हें गंभीर धाराओं के तहत दोषी करार दिया है। कानून के मुताबिक, किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि को सजा होने पर वह पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाता है। इसी आधार पर डीसी ने अधिनियम की धारा 175 और धारा 51(3) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें बर्खास्त करने के आदेश पारित किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नैतिक अधमता और आपराधिक दोषसिद्धि के चलते सार्वजनिक पद की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कदम अनिवार्य था।

    डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सरपंच को पदमुक्त करने के साथ-साथ बीडीपीओ बादली को यह निर्देश भी जारी किए हैं कि ग्राम पंचायत की चल-अचल संपत्ति, सरकारी रिकॉर्ड और उपलब्ध धनराशि को अधिनियम की धारा 51(6) के प्रावधानों के तहत सुरक्षित किया जाए। यह सारा कार्यभार गांव के उसी पंच को सौंपा जाएगा जिसके पास पंचायत के अन्य सदस्यों का बहुमत होगा, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। इस फैसले के बाद डीआईपीआरओ विभाग ने सूचना जारी कर दी है और प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

    #JhajjarNews #HaryanaPanchayatiRaj #JhajjarPolice #SarpanchDismissed #LegalAction #HaryanaGovernment #PanchayatElection #JusticeServed #WomenSafety #BadliNews #JhajjarDC #HaryanaNews #PanchayatAct1994 #CrimeNewsHaryana #JhajjarUpdate #LocalGovernment #SocialJustice #LawAndOrder #AdministrativeAction #HaryanaPolitics #VillageDevelopment #PanchayatSystem #JhajjarCity #ZeroTolerance #LegalUpdate #PublicOffice #IntegrityInPolitics #WomenEmpowerment #HaryanaAdministration

  • photo-collage.png (47).jpg
    02/02/26 |

    अंबाला: एस.ए. जैन कॉलेज में 5 दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर शुरू; युवाओं को मिला आपदा प्रबंधन का पाठ।

    अम्बाला, 02 फरवरी (अभी) : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा हरियाणा के संयोजन व उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अंबाला के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय जिला स्तरीय  यूथ रेडक्रॉस  प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एस ए  जैन कॉलेज अंबाला शहर में प्रिंसिपल आभा बंसल द्वारा दीप प्रज्वलित कर व रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर किया गया।


    उन्होंने बताया कि इस शिवर में युवाओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों बारे जानकारी देकर रेडक्रॉस के साथ जोड़ा जाता है। कैंप डायरेक्टर मनोज कुमार सैनी ने बताया कि सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी विजयलक्ष्मी के निर्देशन शिवर में विभिन्न विभागों से वक्ता प्राकृतिक आपदा,  सडक़ सुरक्षा यातायात नियम, मानसिक स्वास्थ्य,  समाजिक सुरक्षा, विशेष पर जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के सफलता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । युवा देश की तरक्की का आधार है युवा ग्रामीण स्तर पर जाकर किसी भी योजना को सफलता का रूप देते हैं।


    नागरिक सुरक्षा विभाग से संजीव कुमार प्लाटून कमांडर की टीम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा से पहले वह बाद में घरों में प्रयोग कर अपनी वह दूसरों की जान बचाने के  तकनीक प्रेक्टिकल कर सिखाया । आग की दुर्घटना के समय अग्निशमन यंत्र का प्रयोग सिखाया।


    प्रिंसिपल आभा बंसल ने रेडक्रॉस का धन्यवाद किया कि उन्होंने एस ए जैन कॉलेज  को  जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए यह स्थान चुना। प्रतिभागियों के लिए जिला रेडक्रॉस द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की गई। कैंप में रजत सिंगला, डॉक्टर राजपाल भुल्लर ,ममता सैनी, हरविंदर सिंह गर्ग , मंजू , शैली, मलिका, डॉक्टर राकेश कुमार, संदीप कुमार, पूनम रानी, भूमिका मेहता, नताशा कौशल, डॉ निशा शर्मा, रमन सिंह काउंसलर मौजूद रहे।

    #RedCross #YouthRedCross #AmbalaNews #HaryanaRedCross #YouthEmpowerment #DisasterManagement #FirstAidTraining #SAJainCollege #SocialService #HumanityFirst #JeanHenryDunant #CivilDefence #RoadSafety #MentalHealthAwareness #YouthCamp2026 #AmbalaAdmin #HaryanaGovernment #VolunteerWork #EmergencyResponse #FireSafety #StudentLife #LeadershipTraining #SkillDevelopment #CommunityService #PublicSafety

  • Photo--1 (4).jpg
    02/02/26 |

    समाधान शिविर: एसडीएम ने सुनीं जन-समस्याएं, पीपीपी और पेंशन संबंधी शिकायतों के तुरंत निपटान के निर्देश

    अम्बाला, 02 फरवरी (अभी) : एसडीएम दर्शन कुमार ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सभी समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समाधान हेतू तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


    एसडीएम ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय व उपमंडल स्तर पर सम्बन्धित एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ लोगों की समस्याओं का निपटान करें।


    इस दौरान समाधान शिविर में अधिकांश शिकायतें परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित जिनमें जन्म तिथि, नाम, फैमिली इन्कम इत्यादि व आधार कार्ड को लेकर, राशन कार्ड बनवाने को लेकर, पैंशन से सम्बन्धित व अन्य शिकायतें शामिल हैं। एसडीएम ने इन सभी शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

    #SamadhanShivir #PublicGrievance #JanSunwai #SDM #HaryanaGovernance #CitizenFirst #FamilyID #PanchkulaNews #Administration #GoodGovernance #SDMDarshanKumar #DeputyCommissioner #LocalNews #SocialImpact #JanSewa #AdministrativeAction #Awareness #PanchkulaAdmin #HaryanaNewsToday #SamadhanShivir2026

  • images (14).jpg
    02/02/26 |

    हिमाचल : होम-स्टे पोर्टल लॉन्च, फायर एनओसी की बाधा खत्म, अब होटलों को मिलेगा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन

    हिमाचल, 02 फरवरी (अभी) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम-स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम-स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्रोविजनल पंजीकरण प्रदान करने को कहा, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहे।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत ‘पर्यटन से स्वरोजगार’ अर्जित करने के लिए होम-स्टे योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में भी पर्यटन क्षेत्र का अधिक योगदान है इसलिए वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ा कर इसमें शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिकतम छह कमरे की सुविधा का होम-स्टे पंजीकृत किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि होम-स्टे संचालन से पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मकान मालिकों को घर पर ही अच्छी कमाई प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसने से होम-स्टे मालिकों की कमाई और भी बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक स्थानीय व्यंजनों को काफी पंसद करते हैं तथा उन्हें घर जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गांव में बने पुरातन शैली के घर पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने होम-स्टे योजना के तहत ब्याज अनुदान योजना शुरू की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आय के साधन भी बढ़ा सकें। इस योजना में होम-स्टे संचालन के लिए शहरी, ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र में ब्याज अनुदान राशि क्रमशः 3, 4 व 5 प्रतिशत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ब्याज अनुदान, टर्म लोन पर पर्यटन इकाई बनाने अथवा विस्तार करने या अपग्रेड करने के लिए प्रदान किया जाता है।

    बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस.बाली वर्चुअल माध्यम से जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा निदेशक पर्यटन विभाग विवेक भाटिया शिमला में उपस्थित थे। 

    #HimachalTourism #CMO_Himachal #HomeStayPortal #EaseOfBusiness #ShimlaNews #TourismSector #SelfEmployment #HimachalPradesh #TravelHimalayas #GreenTourism

  • 45151.jpg
    02/02/26 |

    हिमाचल वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप: मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 02 फरवरी (अभी) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 प्रतिशत तक करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य का वन क्षेत्र 29.5 प्रतिशत है, जिसे योजनाबद्ध और सतत तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या बनकर उभरी है और इसके प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 16,376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हिमाच्छादित, बंजर या पर्वतीय क्षेत्र है, जहां पौधारोपण संभव नहीं है, इसलिए वन विभाग को प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए उपयुक्त संभावित क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए और उसके अनुसार चरणबद्ध पौधारोपण योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने देशी प्रजातियों, फलदार पौधों और औषधीय महत्व वाले पौधों के रोपण पर भी बल दिया।

    श्री सुक्खू ने कहा कि विभाग को केवल नए जंगलों के विस्तार पर ही नहीं बल्कि मौजूदा वनों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, साथ ही वन संरक्षण की दिशा में स्थानीय लोगों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘राजीव गांधी वन संवर्धन योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 924.9 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस पहल में कुल 285 महिला मंडल, 70 युवक मंडल, 59 स्वयं सहायता समूह और 13 समुदाय आधारित संगठनों ने सक्रिय योगदान दिया। योजना के अंतर्गत सरकार इन समूहों को दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, साथ ही पौधों की सर्ववाइवल दर के आधार पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ग्रामीण स्तर पर इस योजना को लक्षित समूहों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 3,376 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष 1,624 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, पीसीसीएफ (हॉफ) संजय सूद तथा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #ForestConservation #GreenHimachal #GlobalWarming #ClimateAction #RajivGandhiVanSamvardhanYojna #SustainableDevelopment #TreePlantation2026 #HimachalTourism #ForestryIndia #EnvironmentalProtection #ViksitHimachal #EcoFriendly #MedicinalPlants #CommunityParticipation #WomenEmpowerment #YouthInAction #HimalayanEcology #NatureConservation #GreenIndiaMission #HimachalNews #PlantATree #Afforestation #Biodiversity

  • image0012NXM.jpg
    02/02/26 |

    SAIL और RITES ने डीजल लोकोमोटिव लीजिंग और रखरखाव के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    दिल्ली, 02 फरवरी (अभी) : देश की महारत्न और सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने संयंत्रों और खानों में लॉजिस्टिक्स और परिचालन दक्षता को मजबूत करने के लिए नवरत्न उपक्रम राइट्स लिमिटेड (RITES) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

    सेल (SAIL) अपने संयंत्रों और खदानों के परिसर के भीतर एक समर्पित 'मिनी रेल नेटवर्क' संचालित करता है ताकि कच्चे माल की आवक, इन-प्रोसेस ट्रांसफर और तैयार उत्पादों के आउट-बाउण्ड बिना रुकावट परिवहन को सुनिश्चित किया जा सके। अपने डीजल लोकोमोटिव बेड़े के प्रभावी रखरखाव, जिसमें वेट-लीज्ड (Wet Leased) लोकोमोटिव भी शामिल हैं, परिचालन को बनाए रखने और भविष्य की क्षमता विस्तार एवं विकास की योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    चूँकि भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की ओर अपनी संक्रमण गति को तेज कर रहा है, राइट्स (RITES) डीजल लोकोमोटिव संचालन और रखरखाव में मूल्यवान विशेषज्ञता प्रदान करना जारी रखे हुए है, जो सेल के डीजल बेड़े को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। भारतीय रेलवे की सुविधाओं, स्पेयर पार्ट्स और कुशल जनशक्ति के पूल की पहुंच के साथ, राइट्स सेल की परिचालन आवश्यकताओं का को लागू करने और इसके नेटवर्क में विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

    यह सहयोग दोनों संगठनों को अपनी मुख्य दक्षताओं पर ध्यान केंद्रित करने, लागत को अनुकूलित करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में योगदान देने में सक्षम बनाएगा। इस समझौता ज्ञापन पर, सेल की ओर से कार्यपालक  निदेशक (प्रचालन) श्री पी.के. बैसाखिया और राइट्स की ओर से कार्यपालक निदेशक (तकनीकी सेवाएं) श्री संदीप जैन ने सेल और राइट्स के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

    #SAIL #RITES #LogisticsIndia #SteelIndustry #IndianRailways #MoU #BusinessUpdate #Maharatna #Navratna #OperationalEfficiency #MakeInIndia #SupplyChain #IndustrialGrowth #DieselLocomotive #Sustainability #CarbonFootprint #IndianEconomy #InfrastructureDevelopment #SteelProduction #MiningIndia #StrategicPartnership #LogisticsSolutions #Reliability #CostOptimization #PublicSector #RailwayExpertise #SAILIndia #RITESLtd #FutureGrowth #AtmanirbharBharat #EngineeringExcellence

  • download - 2026-02-02T165128.480.jpg
  • download - 2026-02-02T155206.778.jpg
    02/02/26 |

    पशु-मेला कुरुक्षेत्र में पशुपालन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी : पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 02 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आगामी 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में लगने वाले मेला एवं प्रदर्शनी में पशुपालन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि पशुपालक  उत्तम नस्लों के पशु रखें तथा वैज्ञानिक विधि से उनका पालन करें ताकि वो कम लागत में अधिक से अधिक आमदनी कर सकें।

     

    श्री राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाने वाली 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में उत्कृष्ट नस्लों के लगभग 1500 पशु 53 विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे। पशुपालकों के प्रोत्साहन हेतु सर्वश्रेष्ठ पशुओं के मालिकों को लगभग 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

     

    उन्होंने बताया कि इस विशाल आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 1,00,000 पशुपालक, किसान, पशुपालन व्यवसाय से जुड़े उद्यमी तथा वैज्ञानिक भाग लेंगे। प्रदेश की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी के लिए प्रतिदिन 200 बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। ये विशेष बसें प्रदेश के कोने-कोने से प्रदर्शनी देखने के इच्छुक पशुपालकों तथा दर्शकों को इस मेले में लेकर आएंगी तथा वापस उनके गाँव/शहर में छोड़ कर आएंगी। प्रदर्शनी देखने आने वाले पशुपालकों, किसानों के लिए भोजन की मुफ्त व्यवस्था की गई है।

     

    पशुपालन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि प्रदेश के लोग इसका लाभ उठा सकें। निजी क्षेत्र की कंपनियां भी पशुपालन से संबंधित अपने उत्पादों व तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में एक अनूठे रैम्प-शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें श्रेष्ठ नस्लों के शानदार पशु रैम्प पर चल कर अपनी छटा बिखेरेंगे।प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस पशु मेले का शुभारंभ 6 फरवरी को हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। मेले के दूसरे दिन 7 फरवरी को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 8 फरवरी  को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा इस पशु प्रदर्शनी के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि इस मेले में पशुपालकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के नामी कलाकार जैसे महावीर गुड्डू, आजाद खाण्डा आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।

    #KurukshetraPashuMela #HaryanaAnimalFair #ShyamSinghRana #NayabSinghSaini #AnimalHusbandryIndia #LivestockExhibition2026 #DairyFarmingIndia #WhiteRevolution #HaryanaAgriculture #FarmersOfIndia #PashuMela2026 #ModernFarming #CattleShow #RampWalkAnimals #IndianCattleNationsPride #DairyExhibition #KurukshetraEvents #ViksitBharatAgriculture #RuralEmpowerment #AgriTech2026 #LivestockOwners

  • download - 2026-02-02T155018.984.jpg
    02/02/26 |

    पशु-पक्षियों के संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी- पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 02 फरवरी (अभी) : हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पशु-पक्षियों का आदिकाल से हमारे जीवन में विशेष महत्व रहा है। देवी-देवताओं का भी पशु-पक्षियों से गहरा संबंध रहा है, जो हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इनके संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

     

    वे आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वन मंत्री ने 2 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रथम हरियाणा पक्षी उत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन किया तथा उत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों के कैलेंडर का लोकार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

     

    राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम के शीर्ष वाक्य “आर्द्रभूमियां और पारंपरिक ज्ञान-प्रकृति एवं संस्कृति का उत्सव” की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में सुल्तानपुर (गुरुग्राम) और भिंडावास (झज्जर) दो प्रमुख वेटलैंड हैं, जहां हर वर्ष हजारों प्रवासी पक्षी विभिन्न देशों से आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई थीं, लेकिन सरकार का प्रयास है कि वेटलैंड्स पर आने वाले पक्षियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर वर्ष अधिक संख्या में प्रवासी पक्षी यहां आएं।

     

    उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के बसई, चंदू तथा आसपास के तीन-चार गांवों में हजारों एकड़ भूमि पर जलभराव रहता है। इनमें से 200-300 एकड़ क्षेत्र में झील विकसित कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में बदला जा सकता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोग भ्रमण के लिए आ सकेंगे और क्षेत्र को पॉलिथीन व प्लास्टिक से भी निजात मिलेगी।

     

    वन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में सिंगल-यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के निर्माण पर वर्ष 2013 से प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद इनका प्रयोग हो रहा है। इस कानून की सफलता जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

     

    उन्होंने बताया कि पॉलिथीन जलाने से जहरीली गैसें निकलती हैं, जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं, जबकि जमीन में दबाने पर इसे गलने में लगभग 450 वर्ष लग जाते हैं। साथ ही यह शहरों की सीवरेज लाइनों की जल निकासी को भी प्रभावित करती है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य पॉलिथीन-मुक्त हरियाणा बनाना है, जिसके लिए जन-सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 40 प्रतिशत प्रदूषण पॉलिथीन के प्रयोग से होता है।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा वेटलैंड अथॉरिटी और तालाब प्राधिकरण का गठन किया गया है लेकिन ये अभी तक अपने लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर पाए हैं। जोहड़ों और तालाबों के जल को स्वच्छ बनाने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

     

    इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) विवेक सक्सेना ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 1975 में हुई थी। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, इसी संदेश को देने के लिए हर वर्ष नई थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “आर्द्रभूमियां और पारंपरिक ज्ञान-प्रकृति एवं   संस्कृति का उत्सव” रखी गई है।

     

    कार्यक्रम में विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रधान मुख्य संरक्षक विनीत कुमार गर्ग और के.सी. मीणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

    #WorldWetlandsDay2026 #HaryanaBirdFestival #RaoNarbirSingh #EnvironmentMinister #SaveWetlands #BirdWatchingIndia #PolytheneFreeHaryana #NatureConservation #EcoFriendlyHaryana #SultanpurNationalPark #BhindawasWildLifeSanctuary #GurugramTourism #BasaiWetland #PlasticFreeIndia #PanchkulaEvents #BiodiversityIndia #MigratoryBirds #GreenHaryana #SustainableFuture #CleanWaterBodies

  • Photo--3.jpg
    02/02/26 |

    एस.ए. जैन कॉलेज में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आगाज

    जे कुमार अम्बाला, 02 फरवरी 2026: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के तत्वावधान और उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन में आज से पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। अंबाला शहर स्थित एस.ए. जैन कॉलेज में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन प्रिंसिपल आभा बंसल ने दीप प्रज्वलित कर और रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

    युवाओं को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा का प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन युवाओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों और इसके गौरवमयी इतिहास से अवगत कराया गया। कैंप डायरेक्टर मनोज कुमार सैनी ने बताया कि सचिव विजयलक्ष्मी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक आपदा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा देश की प्रगति का आधार हैं और ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में उनकी भूमिका निर्णायक होती है।

    प्राकृतिक आपदा और अग्नि सुरक्षा का व्यावहारिक ज्ञान नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) के प्लाटून कमांडर संजीव कुमार और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने घर में मौजूद साधारण वस्तुओं का उपयोग कर आपदा के समय जान बचाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसका भी सफल 'प्रैक्टिकल' अभ्यास कराया गया।

    पौष्टिक आहार और प्रबंधन प्रिंसिपल आभा बंसल ने इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए एस.ए. जैन कॉलेज को चुनने पर रेडक्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों के लिए जिला रेडक्रॉस द्वारा पौष्टिक आहार की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर रजत सिंगला, डॉ. राजपाल भुल्लर, ममता सैनी, हरविंदर सिंह गर्ग और डॉ. निशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के काउंसलर और शिक्षक मौजूद रहे। यह शिविर आगामी चार दिनों तक युवाओं को विभिन्न जीवन रक्षक कौशलों में पारंगत करने का कार्य जारी रखेगा।

    #RedCrossAmbala #YouthRedCross #DisasterManagement #RoadSafety #AmbalaNews #SAJainCollege #SocialService #SkillDevelopment #YouthEmpowerment #HaryanaRedCross

  • Second-Edition-of-Tri-Services-Future-Warfare-Course-Concludes-at-Manekshaw-Centre-New-Delhi.jpg
  • TN5-Bhopal010226071650.jpg

    महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश का नाम करें रोशन - सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 02 फरवरी, भोपाल।

    सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा अनूठा एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 135 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये “आटा-चक्की” मशीनें उपलब्ध कराई गईं। ये सभी ऐसी महिलाएँ हैं जो अभावों में अपने परिवार के साथ जिंदगी बसर कर रहीं हैं। मंत्री कुशवाह ने सीएसआर फंड से “आटा-चक्की” मशीनें उपलब्ध कराईं हैं। रविवार को पुराने रेलवे स्टेशन जीवाजीगंज परिसर ग्वालियर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए भारत व समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया है। इसी भावना के साथ आज ग्वालियर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने “आटा चक्की” मशीनें लेने आईं महिलाओं का आह्वान किया कि आप सब आत्मनिर्भर बनकर देश को मजबूत करें, जिससे प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप अपना देश विश्वभर का नेतृत्व करे। मंत्री कुशवाह ने महिलाओं से यह भी कहा कि यदि परिवार में कोई नशा करता हो तो उसे नशे से दूर करने की पहल भी करें।

    जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि मंत्री कुशवाह ने आटा चक्की उपलब्ध कराकर जरूरतमंद महिलाएँ को नई ताकत देने का काम किया है। निश्चित ही इससे महिलायें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगीं। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा सीएसआर मद से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। अभय चौधरी ने भी जनकल्याण व जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निरंतर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व सभापति राकेश माहौर सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download (2).jpg
    02/02/26

    आदेश अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच सप्ताह: 2 फरवरी से महिलाओं के लिए विशेष पहल

    जे कुमार अम्बाला (मोहड़ी), 2 फरवरी 2026: महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज से 'कैंसर जांच सप्ताह' का शुभारंभ हुआ है। 7 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का आयोजन अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समय रहते इसकी पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है।

    स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्षा डॉ. सतवंत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क पैप स्मीयर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पैप स्मीयर एक ऐसी महत्वपूर्ण जांच है जिसके माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान संभव हो पाती है। नियमित जांच और समय पर डॉक्टरी सलाह से महिलाओं में कैंसर से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जांच सप्ताह के दौरान अस्पताल के बाह्य रोग विभाग (OPD) में सभी संबंधित सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और समय पर की गई जांच सबसे प्रभावी हथियार हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आदेश अस्पताल ने यह सराहनीय कदम उठाया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बन सकें।

    #AadeshHospital #CervicalCancerAwareness #WomenHealth #FreeHealthCamp #MohriAmbala #PapSmearTest #CancerPrevention #HealthFirst #MedicalExcellence #AmbalaUpdate #HealthcareHaryana

  • IMG-20260201-WA0265.jpg
    02/02/26 |

    सिरसा में चिकित्सा क्रांति: चौधरी ऑर्थोपेडिक अस्पताल में रोबोटिक मशीन से घुटना प्रत्यारोपण शुरू, 20 दिनों में चलने लगेगा मरीज

    जे कुमार सिरसा, 2 फरवरी 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में जिला सिरसा के लिए रविवार का दिन एक बड़ी उपलब्धि लेकर आया। शहर के प्रसिद्ध चौधरी ऑर्थोपेडिक एवं जनरल अस्पताल में अब एडवांस रोबोटिक तकनीक से घुटने बदलने की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल के नए भवन के लोकार्पण और 5 हजार से अधिक सफल सर्जरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह के दौरान इस अत्याधुनिक मशीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित वॉकथॉन को बाबा ब्रह्मदास महाराज, ब्रह्मकुमारीज से बहन बिंदू और नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    अस्पताल के संचालक डॉ. वाई.के. चौधरी ने अपने 25 वर्षों के सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 2001 में सरकारी नौकरी छोड़कर सेवा भावना के साथ इस अस्पताल की नींव रखी थी। आज यह अस्पताल प्रदेश का एकमात्र ऐसा केंद्र बन गया है जहां एक वर्ष में सर्वाधिक घुटनों की सफल सर्जरी की गई है। उन्होंने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई रोबोटिक मशीन न केवल समय बचाएगी बल्कि मरीजों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होगी।

    रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक चौधरी ने इस तकनीक की खूबियां बताते हुए कहा कि यह सिरसा की पहली ऐसी एडवांस मशीन है जिसकी कमान पूरी तरह सर्जन के हाथ में रहती है और इसे कभी भी नियंत्रित किया जा सकता है। सामान्य सर्जरी में जहां रिकवरी में 3 महीने लगते हैं, वहीं रोबोटिक मशीन से घुटना बदलवाने के बाद मरीज मात्र 15 से 20 दिनों में सामान्य कामकाज शुरू कर सकता है। इस प्रक्रिया में खून का नुकसान न के बराबर होता है और सर्जरी में मात्र आधा घंटा लगता है। मरीज को तीन दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।

    समारोह में पहुंचे डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीसीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने चिकित्सकों को उनकी सेवा भावना के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वे मरीज भी मौजूद रहे जो पहले ही यहाँ से उपचार करवा चुके हैं। हाकम सिंह, बलकौर सिंह और सुनीता सहित अनेक मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बड़े शहरों और देसी दवाओं से थकने के बाद डॉ. अभिषेक चौधरी उनके लिए उम्मीद की किरण बने। अब वे बिना किसी सहारे के 2 किलोमीटर तक पैदल चल सकते हैं और पूरी तरह तंदुरुस्त महसूस कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर चिकित्सा, सामाजिक और राजनीतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

    #SirsaNews #ChaudharyHospital #RoboticSurgery #KneeReplacement #HealthcareRevolution #DrYKChaudhary #MedicalAdvancement #HaryanaHealth #RecoveryFast #SirsaUpdate

  • IMG-20260130-WA0025.jpg
    02/02/26 |

    एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: कला के माध्यम से उकेरे गए जैन दर्शन के सांस्कृतिक मूल्य

    जे कुमार अंबाला शहर, 2 फरवरी 2026: एस. ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए “जैन प्रतीक: मूल्यों के साथ कला” विषय पर एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री आत्मा वल्लभ जैन समिति के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम श्री आत्मानंद जैन गुरुकुल पंजाब एजुकेशनल सोसायटी की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

    सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 165 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अहिंसा हस्त, ओम, स्वस्तिक और कमल जैसे पावन जैन प्रतीकों को अत्यंत सुंदरता और श्रद्धा के साथ कागज पर उतारा। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, बल्कि शांति, अहिंसा, सौहार्द और आत्मसंयम जैसे गहरे आध्यात्मिक सिद्धांतों के प्रति अपनी समझ को भी व्यक्त किया। पूरे परिसर का वातावरण रंगों और सृजनात्मकता के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की खुशबू से सराबोर नजर आया।

    प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के लिए एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें रश्मि जैन, सुनिधि जैन, निधि जैन और दीपिका जैन शामिल रहीं। वरिष्ठ वर्ग में पलक सैनी, प्रांशी जैन, भाव्यांशी, इंदुजा धीमान और हितेश शर्मा ने अपनी कला का लोहा मनवाया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में अनिका गुप्ता, मिष्टी, रियांश माहोरी और नंदिका जैन विजेता घोषित किए गए।

    विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, प्रबंधक रितेश जैन, वित्त सचिव सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रेणु गहलावत ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

    #SAJainSchool #AmbalaNews #PosterMaking #JainValues #ArtAndCulture #100YearsCelebration #CreativeStudents #AmbalaEvents #ValuesThroughArt #SchoolNews

  • download (1).jpg

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप: 4.6 तीव्रता के झटकों से कांपी घाटी

    जे कुमार श्रीनगर, 2 फरवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले और आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिसका केंद्र बारामूला के पास जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

    भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इनका असर पूरी कश्मीर घाटी में देखा गया। श्रीनगर, पट्टन, सोपोर और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे घरों के बर्तन और खिड़कियां हिलने लगीं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या बड़ी संपत्ति की क्षति की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का अधिकांश हिस्सा भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone) IV और V में आता है, जो इसे भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बनाता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

    #BaramullaEarthquake #KashmirNews #EarthquakeToday #JammuKashmir #Srinagar #SafetyAlert #Pattan #NaturalDisaster #KashmirValley #BreakingNews

  • WhatsApp Image 2026-02-01 at 10.21.50 PM.jpeg

    केसीएल डे 8: आशु मलिक और हिमांशु का शानदार प्रदर्शन, हिसार हीरोज़ ने करनाल किंग्स का विजय रथ रोका

    जे कुमार अम्बाला, 2 फरवरी 2026: कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) के आठवें दिन कबड्डी के मैदान पर जबरदस्त रोमांच और उलटफेर देखने को मिला। दिन के सबसे बड़े मुकाबले में हिसार हीरोज़ ने लीग की अब तक की अजेय टीम करनाल किंग्स को हराकर तहलका मचा दिया, वहीं दूसरे मैच में रोहतक रॉयल्स ने गुरुग्राम गुरुस पर एकतरफा जीत दर्ज की।

    हिसार हीरोज़ और करनाल किंग्स के बीच हुआ मुकाबला सांस रोक देने वाला रहा। हिसार की टीम ने मैच की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की और स्टार रेडर आशु मलिक की बदौलत मैच के शुरुआती 3 मिनट 33 सेकंड में ही करनाल को ऑल-आउट कर 9–1 की बढ़त बना ली। हालांकि, करनाल किंग्स के सुरेंद्र गिल ने पलटवार करते हुए मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया और हाफटाइम तक करनाल 25–23 से आगे था। एक समय पर हिसार की टीम 24–33 से पिछड़ रही थी, लेकिन अंत में सुरजीत नरवाल के टैकल्स और आशु मलिक की सधी हुई रेडिंग ने मैच का पासा पलट दिया। आखिरी रेड में आशु मलिक ने अंक हासिल कर हिसार को 41–39 से ऐतिहासिक जीत दिलाई। आशु मलिक को 'रेडर ऑफ द मैच' और आशीष मलिक को 'डिफेंडर ऑफ द मैच' चुना गया।

    दिन के दूसरे मैच में रोहतक रॉयल्स का दबदबा देखने को मिला। रोहतक ने गुरुग्राम गुरुस के खिलाफ शुरुआत से ही पकड़ मजबूत रखी और पहले 10 मिनट में ही बढ़त बना ली। हिमांशु के नेतृत्व में रोहतक की डिफेंस ने गुरुग्राम के रेडर्स को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। हाफटाइम तक 24–12 से आगे चल रही रोहतक की टीम ने दूसरे हाफ में भी नियंत्रण बनाए रखा और 44–32 के अंतर से मैच जीत लिया। गुरुग्राम के मंदीप को 'बेस्ट रेडर' और रोहतक के हिमांशु को 'बेस्ट डिफेंडर' का खिताब मिला।

    इस जीत के साथ हिसार हीरोज़ और रोहतक रॉयल्स ने लीग टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आशु मलिक के आक्रमण और हिमांशु की डिफेंसिव रणनीति ने इस दिन को केसीएल के सबसे यादगार दिनों में से एक बना दिया। दर्शकों को अब अगले दौर के मुकाबलों में इसी तरह के कड़े संघर्ष की उम्मीद है।

    #KCL2026 #KabaddiChampionsLeague #HisarHeroes #RohtakRoyals #AshuMalik #HimanshuKabaddi #ProKabaddiVibes #SportsNews #KabaddiDay8 #ThrillingMatch

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 116289.jpg
    02/02/26 |

    आज का राशिफल

    ज़रूर 🙏
    आज का दिनांक: 2 फ़रवरी 2026 (सोमवार)
    नीचे सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी बुज़ुर्ग की सलाह लाभदायक।
    करियर: नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों का साथ।
    लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, अनावश्यक खर्च से बचें।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:30
    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म में सावधानी।
    लक्की नंबर: 1
    शुभ रंग: लाल
    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिज़नेस: पार्टनर से बातचीत फायदेमंद।
    मूड: आत्मविश्वासी

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: सुख-शांति, पारिवारिक कार्यक्रम।
    करियर: स्थिर प्रगति, मेहनत रंग लाएगी।
    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
    शुभ मुहूर्त: 11:00–12:00
    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।
    लक्की नंबर: 6
    शुभ रंग: सफ़ेद
    स्वास्थ्य: अच्छा
    ऊर्जा: अच्छी
    बिज़नेस: बिक्री में बढ़ोतरी।
    मूड: प्रसन्न

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: मतभेद से बचें, संवाद रखें।
    करियर: मीटिंग/प्रेज़ेंटेशन सफल।
    लाभ/हानि: आय-व्यय संतुलित।
    शुभ मुहूर्त: 10:45–11:30
    शेयर मार्केट: खबरों पर नज़र रखें।
    लक्की नंबर: 5
    शुभ रंग: हरा
    स्वास्थ्य: गले/सर्दी का ध्यान।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिज़नेस: नए संपर्क बनेंगे।
    मूड: चंचल

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
    करियर: काम का दबाव, पर परिणाम अच्छे।
    लाभ/हानि: अचानक खर्च।
    शुभ मुहूर्त: 1:00–2:15
    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म ठीक।
    लक्की नंबर: 2
    शुभ रंग: सफ़ेद
    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या।
    ऊर्जा: कम-मध्यम
    बिज़नेस: धैर्य रखें।
    मूड: संवेदनशील

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।
    करियर: नेतृत्व का मौका।
    लाभ/हानि: लाभ के संकेत।
    शुभ मुहूर्त: 12:15–1:15
    शेयर मार्केट: तेज़ी का लाभ लें।
    लक्की नंबर: 9
    शुभ रंग: सुनहरा
    स्वास्थ्य: अच्छा
    ऊर्जा: उच्च
    बिज़नेस: नई डील संभव।
    मूड: उत्साही

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: छोटी बातों पर तनाव न लें।
    करियर: योजना बनाकर काम करें।
    लाभ/हानि: सामान्य।
    शुभ मुहूर्त: 9:30–10:15
    शेयर मार्केट: रिस्क न लें।
    लक्की नंबर: 4
    शुभ रंग: नीला
    स्वास्थ्य: पाचन पर ध्यान।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिज़नेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।
    मूड: व्यावहारिक

    ♎ तुला राशि

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।
    करियर: सहयोग से सफलता।
    लाभ/हानि: लाभ के अवसर।
    शुभ मुहूर्त: 2:30–3:30
    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश।
    लक्की नंबर: 7
    शुभ रंग: गुलाबी
    स्वास्थ्य: अच्छा
    ऊर्जा: अच्छी
    बिज़नेस: साझेदारी लाभकारी।
    मूड: संतुलित

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: गोपनीय बातें बाहर न करें।
    करियर: मेहनत ज़्यादा, परिणाम देर से।
    लाभ/हानि: जोखिम से हानि।
    शुभ मुहूर्त: 3:45–4:30
    शेयर मार्केट: आज दूरी रखें।
    लक्की नंबर: 8
    शुभ रंग: मैरून
    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
    ऊर्जा: कम
    बिज़नेस: धैर्य ज़रूरी।
    मूड: गंभीर

    ♐ धनु राशि

    परिवार: खुशी का माहौल।
    करियर: यात्रा/सीख से लाभ।
    लाभ/हानि: धन आगमन।
    शुभ मुहूर्त: 11:30–12:30
    शेयर मार्केट: मुनाफ़ा वसूली ठीक।
    लक्की नंबर: 3
    शुभ रंग: पीला
    स्वास्थ्य: अच्छा
    ऊर्जा: उच्च
    बिज़नेस: विस्तार के योग।
    मूड: आशावादी

    ♑ मकर राशि

    परिवार: ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
    करियर: स्थिरता और सम्मान।
    लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ।
    शुभ मुहूर्त: 10:00–11:00
    शेयर मार्केट: सुरक्षित स्टॉक्स।
    लक्की नंबर: 10
    शुभ रंग: भूरा
    स्वास्थ्य: हड्डियों/घुटनों का ध्यान।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिज़नेस: योजना सफल।
    मूड: गंभीर

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: मित्रों का सहयोग।
    करियर: नई सोच से सफलता।
    लाभ/हानि: लाभ के संकेत।
    शुभ मुहूर्त: 1:30–2:30
    शेयर मार्केट: टेक/नवाचार क्षेत्र ठीक।
    लक्की नंबर: 11
    शुभ रंग: आसमानी
    स्वास्थ्य: सामान्य
    ऊर्जा: अच्छी
    बिज़नेस: नए प्रयोग लाभ देंगे।
    मूड: रचनात्मक

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव।
    करियर: ध्यान भटकने से बचें।
    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
    शुभ मुहूर्त: 4:00–5:00
    शेयर मार्केट: सोच-समझकर कदम।
    लक्की नंबर: 12
    शुभ रंग: बैंगनी
    स्वास्थ्य: नींद पूरी करें।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिज़नेस: धैर्य रखें।
    मूड: कल्पनाशील

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #GainsLoss #StockMarket #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #PositiveVibes #ZodiacSigns #Astrology #FinancialForecast #WellnessJourney #LifeAdvice

  • photo-collage.png (46).jpg
    01/02/26 |

    सूरजकुंड मेला 2026: 'मेला साथी' ऐप बनेगा पर्यटकों का डिजिटल गाइड; गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

    चंडीगढ़, 01 फरवरी (अभी) : सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला घूमने आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से ‘मेला साथी’ ऐप का शुभारंभ किया गया है। इस ‘मेला साथी’ ऐप के जरिए पर्यटकों को मेले से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इससे देश-विदेश से मेले में पहली बार अपने वाले पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मेला साथी ऐप के जरिये पर्यटकों को स्टॉलों की लोकेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय, कलाकारों और शिल्पकारों का परिचय, खान-पान जोन, पार्किंग व्यवस्था, आपात सेवाएं और अन्य सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

    सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में पर्यटकों को लुभा रहे आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स

    39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला इस बार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ-साथ भव्य और रचनात्मक सेल्फी पॉइंट्स के कारण खासा चर्चा में है। देश-विदेश से आए पर्यटक यहां न केवल पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कलाओं और व्यंजनां का आनंद ले रहे हैं, बल्कि खूबसूरती से डिजाइन किए गए सेल्फी पॉइंट्स पर तस्वीरें खिंचवाकर यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

    इस वर्ष मेले की थीम राज्यों के रूप में उत्तर प्रदेश और मेघालय को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। उत्तर प्रदेश की झलक दिखाने वाले सेल्फी पॉइंट्स में उसकी ऐतिहासिक वास्तुकला, भव्य पारंपरिक द्वार और सांस्कृतिक प्रतीकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं मेघालय की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक हट्स को प्राकृतिक परिवेश के साथ दर्शाया गया है, जो पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। इन स्थानों पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है, जो परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

    #SurajkundMela2026 #MelaSathiApp #HaryanaTourism #SelfiePoint #UttarPradeshTourism #MeghalayaTourism #Handicrafts #DigitalIndia #TravelGuide #SurajkundInternationalCraftsMela #FaridabadEvents #IncredibleIndia #ArtAndCulture #MobileApp #TouristFacilities #MelaVibes #ThemeState #GlobalCrafts #WeekendGateaway #FaridabadDiaries

  • download - 2026-02-01T183628.434.jpg
    01/02/26 |

    हरियाणा प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले और अपग्रेड किए जा रहे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 01 फरवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं तथा अपग्रेड किये जा रहे हैं। सरकार ने हाल ही में 2 नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण करने तथा दूसरे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इन सभी पर करीब 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि रेवाड़ी जिला के गांव लिसान तथा गांव करावरा मानकपुरा में एक -एक राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की स्वीकृति दी गई है, इनमें प्रत्येक पर 50 लाख से 60 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है।

    इसके अलावा, यमुनानगर जिला के रादौर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है जिस पर लगभग 36.39  करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ जिला के गांव नांगल सिरोही में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खोलने को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पर करीब 17.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी।  

    आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #HaryanaGovernment #HealthInfrastructure #RadaurNews #Yamunanagar #RewariUpdate #Mahendragarh #PublicHealth #AyurvedaIndia #MedicalFacility #HealthcareRevolution #HaryanaDevelopment #HealthyHaryana #HospitalUpgrade #NewClinics #ViksitHaryana #AayushNews #CommunityHealth #MedicalRelief #GovtOfHaryana #SocialWelfare #QualityHealthcare #WellnessIndia

  • Pic 4.jpeg

    "मन चंगा तो कठौती में गंगा": ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर दिया गर्व से काम करने का संदेश

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर किया “समानता और एकजुटता” का आह्वान

    मंत्री अनिल विज ने घसीटपुर व 12 क्रास रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में टेका माथा व आर्शीवाद प्राप्त किया

    अम्बाला/चंडीगढ़, 01 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ हमारे पास बैठे बिठाए आ जाएगा तथा हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें, यहीं गुरूजी का संदेश हैं।

    मंत्री अनिल विज आज संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिर में माथा टेकने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरू रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का हमारे समाज व सभ्यता के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई तरीकों से समाज को एक करने का काम किया है। वैसे तो गुरू रविदास जी जुतियां गाठने का काम करते थे, लेकिन गर्व से करते थे। यहीं सीख एवं उपदेश है कि हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें। उस समय भक्तियुग का समय था और उन्होंने सारे शास्त्रों का मूल मंत्र दिया “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। यदि मन ठीक है तो सबकुछ तेरे पास बैठे बिठाए आएगा यह बहुत बड़ा संदेश संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने दिया। रविदास जी ने समानता का भी संदेश दिया जोकि बहुत बड़ा संदेश है जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है कि हम सब एक रहकर देश को आगे ले जाने का काम करें।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज गुरू रविदास जयंती के अवसर पर गांव घसीटपुर स्थित रविदास मंदिर व 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकते हुए माथा टेका व आर्शीवाद लिया। इस दौरान मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को सम्मान का प्रतिक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।

    वहीं मंत्री अनिल विज ने 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर धर्मशाला के लिए एक लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर नगर परिषद् के उप-प्रधान ललता प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा व रवि बुद्धिराजा के अलावा मास्टर अविनाश, कुलबीर सिंह, पिंका, राम चरण, रमेश कुमार,पवन कुमार, जगीर सिंह, शिवराम, राम दास, सुनील नंदरिया, अजय गुप्ता, डॉ मोगिया, आशीष अग्रवाल, सचिन बुद्धिराजा, दीपक भसीन के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

    #Mindfulness #PureMind #Ganges #EnergyMinister #AnilVij #SantRavidasJayanti #CulturalPride #SpiritualJourney #HolisticLiving #DivineEnergy #RavidasJayanti #PositiveVibes #PrideInWork #Inspiration #Motivation #FaithAndBelief #InnerPeace #SpiritualWisdom #CommunitySpirit

  • 1(1)(2)6YZL.jpg

    भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया

    आरएस अनेजा, 1 फरवरी नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 फरवरी, 2026) अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्‍करण 2026 के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया।

    राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे) उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। उद्यान सोमवार को बंद रहेगा, क्योंकि यह रखरखाव का दिन है, और होली के कारण 4 मार्च को भी बंद रहेगा।

    अमृत ​​उद्यान निम्नलिखित दिनों में विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा:

    • 3 मार्च – रक्षा कर्मियों के लिए

    • 5 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए

    • 10 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए

    • 13 मार्च – दिव्यांगजनों के लिए

    उद्यान में प्रवेश और बुकिंग निःशुल्क है। ऑनलाइन बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, इस वर्ष मौके पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। आगंतुक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसलिए, आगंतुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्लॉट पहले से ही ऑनलाइन बुक कर लें। उन्हें टिकट में उल्लिखित समय-सीमा और अन्य निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी विशेष दिन के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएगी।

    सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के चौराहे के पास स्थित है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केन्‍द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी। केन्‍द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अंतिम शटल बस सेवा शाम 4:00 बजे होगी।

    आगंतुकों के लिए मार्ग बाल वाटिका - पल्मेरिया गार्डन - बरगद गार्डन - बोन्साई गार्डन - कलकल बहती धारा - केंद्रीय लॉन - लंबा गार्डन - गोलाकार गार्डन होगा।

    ट्यूलिप और विभिन्न प्रकार के गुलाबों के अलावा, इस वर्ष आगंतुक कलकल बहती धारा - झरनों वाली एक जलधारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पथों वाला बरगद उद्यान देख सकेंगे।

    आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं। सार्वजनिक मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पीने का पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा/चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    #PresidentOfIndia #AmritUdyan #InaugurationCeremony #CulturalEvent #IndianHeritage #GardenInauguration #NatureLovers #SustainableGardening #Biodiversity #EcoFriendly #IndiaCelebrates #PublicCeremony #IndianPride #GreenInitiatives #PresidentialVisit #CommunityEngagement #TourismInIndia #CivicCeremony #InspireIndia

    अमृत ​​उद्यान के अलावा, लोग सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार) राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन का संग्रहालय भी जा सकते हैं। वे प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाएं।

  • download (1).jpg
    01/02/26 |

    जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां: कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी को, एडमिट कार्ड जारी

    जे कुमार अम्बाला, 1 फरवरी 2026: पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कौलां, जिला अम्बाला में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी।

    परीक्षा का समय और प्रवेश पत्र परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि किसी छात्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे सीधे विद्यालय कार्यालय से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

    छात्रों के लिए निर्देश विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम आधा घंटा पूर्व पहुंचें और अपने साथ वैध प्रवेश पत्र व आधार कार्ड अवश्य लाएं। यह परीक्षा समानतर प्रवेश (Lateral Entry) योजना के तहत आयोजित की जा रही है, जो मेधावी छात्रों को नवोदय विद्यालय की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

    #JNVKaulan #NavodayaAdmission2026 #AmbalaNews #JNVEntranceExam #EducationHaryana #Class9Admission #Class11Admission #NVSUpdate #StudentAlert

  • download.jpg
    01/02/26 |

    नारायणगढ़: पैरा लीगल वालंटियर पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 फरवरी तक का है समय

    जे कुमार अम्बाला/नारायणगढ़, 31 जनवरी 2026: उपमंडल विधिक सेवा समिति नारायणगढ़ द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिए पैरा लीगल वालंटियर (PLV) का नया पैनल गठित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं समिति के चेयरपर्सन माननीय चितेश गुप्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह पैनल अस्थायी आधार पर तैयार किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार सेवाएं देने के लिए बुलाया जाएगा।

    इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। इस सामाजिक जिम्मेदारी के लिए समाजसेवी, पूर्व सैनिक, नंबरदार और किसी भी एनजीओ के सदस्य आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन पत्र 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक न्यायिक परिसर नारायणगढ़ के फ्रंट ऑफिस में ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। चयन की प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। स्पष्ट किया गया है कि चयनित वालंटियर्स को कोई निश्चित वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के निर्देशानुसार उनके कार्य के आधार पर मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए न्यायिक परिसर के फ्रंट ऑफिस में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

    छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए आत्म-रक्षा कार्यशाला का आयोजन

    इसी कड़ी में महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए एक सप्ताह की विशेष आत्म-रक्षा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को दैनिक जीवन में संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार करना है। प्रो. रेनु कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। यह कार्यशाला छात्राओं में आत्मविश्वास भरने और उन्हें अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #NaraingarhNews #LegalServices #PLVRecruitment #SelfDefenseWorkshop #WomenEmpowerment #AmbalaUpdate #LegalAwareness #SafetyFirst #CareerOpportunity #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2026-01-30 at 15.42.02.jpeg
    01/02/26 |

    आर्य कॉलेज का सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर: समाज सेवा और जागरूकता की अनूठी पहल

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 1 फरवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के शुरुआती चार दिन शिक्षा, सेवा और कौशल विकास के नाम रहे। इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को न केवल सामाजिक चुनौतियों से रूबरू कराया गया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

    चुनौतियों का समाधान और सेवा की भावना शिविर के दूसरे दिन डॉ. सिल्वी ने बेरोजगारी, गरीबी और नशीले पदार्थों जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा से मिलने वाली संतुष्टि बेमिसाल होती है। उन्होंने छात्रों को सदैव समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में सिविल अस्पताल के डॉ. जोगिन्द्र सिंह ने एच.आई.वी. एड्स की रोकथाम और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

    स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश तीसरे दिन की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें डॉ. सरिता ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी। इसके बाद एन.एस.एस. यूनिट ने अपने गोद लिए हुए गांव 'टुण्डली' का दौरा किया। वहां स्वयंसेविकाओं ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के खतरों के प्रति सचेत भी किया। इसके पश्चात छात्रों ने पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

    डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा शिविर के चौथे दिन योगाभ्यास के साथ नई ऊर्जा का संचार किया गया। मेजर आर.एन. कपूर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. जयदेव शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने वर्तमान युग की सबसे बड़ी जरूरत 'साइबर सुरक्षा' और 'डिजिटल साक्षरता' पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के दौर में डेटा और गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखना एक अनिवार्य कौशल है। इस सत्र में 'नो फायर कुकिंग' जैसी रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में सिमरन चौहान, गीता धीमान, प्रियंका और अंजलि जैसी छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।

    #NSSCamp #AryaCollegeAmbala #SocialService #GreenAmbala #CyberSecurity #YogaForLife #CleanIndia #YouthEmpowerment #AmbalaNews #DigitalLiteracy

  • WhatsApp Image 2026-01-31 at 18.17.29.jpeg
    01/02/26 |

    लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने किया पलवल जिला कारागार का निरीक्षण

    जे कुमार पलवल, 1 फरवरी 2026: हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने शनिवार को जिला कारागार पलवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद बंदियों और कैदियों को दी जा रही मूलभूत, कानूनी और मानवीय सुविधाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करना था। जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक संजीव पातल ने लोकायुक्त का स्वागत किया, जिसके बाद जस्टिस वर्मा ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और भोजन की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान लोकायुक्त ने जेल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और कैदियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, रहने की व्यवस्था और उन्हें मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में फीडबैक लिया। जस्टिस वर्मा ने विशेष रूप से जेल की रसोई का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने भोजन पकाने की प्रक्रिया, स्वच्छता के मानकों और परोसे जाने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता जांची। जेल अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि कैदियों के लिए निर्धारित मैन्यू के अनुसार संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जाता है।

    निरीक्षण के समापन पर जस्टिस हरिपाल वर्मा ने जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुधार की दिशा में कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि कारागार में अनुशासन के साथ-साथ मानवाधिकारों का भी पूर्ण सम्मान हो। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक दिनेश यादव सहित अन्य जेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #PalwalJail #HaryanaLokayukta #PrisonReform #HumanRights #PalwalNews #JailInspection #JusticeHariPalVerma #LawAndOrder #HaryanaPolice

  • WhatsApp Image 2026-01-31 at 7.20.02 PM.jpg
    01/02/26 |

    जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को होटल एल्पाइन प्लाज़ा में दी गई भावभीनी विदाई

    जे कुमार अंबाला, 1 फरवरी 2026: जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए शहर के प्रतिष्ठित होटल एल्पाइन प्लाज़ा में एक भव्य और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के स्कूली सफर की सुनहरी यादों को ताजा करना और उन्हें उनके जीवन के नए पड़ाव की ओर पूरे उत्साह के साथ विदा करना था।

    समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समां बांध दिया। कनिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'टाइटल राउंड' रहा, जिसमें मिस जैस्मिन को उनके शानदार व्यक्तित्व के लिए सम्मानित किया गया और श्री ऋषभ को 'मिस्टर जी.एम.एन.' की विशेष उपाधि से नवाजा गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों को उनके भविष्य की मंगलकामना के रूप में स्मृति-चिह्न और उपहार भी भेंट किए गए।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु घई ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और खुद पर विश्वास ही वह चाबी है जिससे सफलता के द्वार खुलते हैं। उन्होंने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि वे जहां भी जाएं, विद्यालय से मिले संस्कारों और मर्यादा की गरिमा को सदैव बनाए रखें। सकारात्मक सोच के संदेश के साथ प्रधानाचार्या ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

    यह समारोह छात्रों के लिए न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि विद्यालय और शिक्षकों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण संबंधों को भी उजागर कर गया। विदाई की इन भावनात्मक घड़ियों को छात्रों ने अपनी यादों में संजो लिया।

    #GMNPublicSchool #Farewell2026 #Class10Farewell #AlpinePlaza #SchoolLife #AmbalaEvents #BrightFuture #EducationHaryana #MemorableMoments

  • guru2.jpg
    01/02/26 |

    गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया गुरु रविदास जी का 649 जन्म दिवस

    जे कुमार अंबाला, 1 फरवरी 2026: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर बहबलपुर में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित इस जयंती समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास मंदिर कमेटी द्वारा भव्य नगर कीर्तन और प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका विद्या केंद्र सेवा समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समिति की ओर से लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया था।

    धार्मिक दीवान के दौरान निशाना वाली हरप्रीत सिंह बुड्डा दल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास जी की पावन जीवन गाथा और उनके द्वारा दी गई क्रांतिकारी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद समिति के सदस्यों ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को निहाल कर दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास जी के समतामूलक विचार, सामाजिक न्याय और करुणा का संदेश आज की वैश्विक परिस्थितियों में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज से भेदभाव को मिटाया जा सकता है।

    संस्था के अध्यक्ष ज्ञानी बाबा ठाकुर सिंह के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए समिति के सदस्यों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी समारोह में सभा की प्रधान बीबी भूपेंद्र कौर, सचिव डॉ. महान सिंह, बलजीत सिंह, इकबाल सिंह और जगतार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर समिति ने सभी नागरिकों से गुरु रविदास जी के आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में भाईचारा व सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की।

    #GuruRavidassJayanti #AmbalaNews #Bahbalpur #SpiritualIndia #SocialEquality #Nagarkirtan #HaryanaReligiousEvents #SaintRavidass #CommunalHarmony

  • DSC_0277.JPG
    01/02/26 |

    विकसित भारत 2047: मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प है: प्रोफेसर (डॉ ) राम पाल सैनी

    जे कुमार अंबाला कैंट, 1 फरवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन.), अंबाला कैंट के स्नातकोत्तर एवं शोध विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बहु-विषय संगोष्ठी का आज भव्य समापन हुआ। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी का मुख्य विषय 'विकसित भारत 2047 के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक मार्ग' रहा। इस आयोजन में देशभर के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने समावेशी और सतत राष्ट्र-निर्माण की रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

    समापन दिवस की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने संगोष्ठी के अकादमिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मंच उच्च शिक्षण संस्थानों को नीति-निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का कार्य करते हैं। प्रथम सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. राकेश कुमार ने डिजिटल परिवर्तन और भविष्य के कौशल विकास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में तकनीकी नवाचार और शासन व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से आईं डॉ. वंदना गर्ग ने अकादमिक शोध को सामाजिक सरोकारों और व्यावहारिक समाधानों से जोड़ने का आह्वान किया।

    संगोष्ठी के विभिन्न तकनीकी सत्रों में पर्यावरण, सतत विकास और हरित प्रौद्योगिकी जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने कार्बन क्रेडिट तंत्र के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक संतुलन के बीच समन्वय पर विशेष जानकारी दी। अन्य सत्रों में शोधार्थियों ने शिक्षा सुधार, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला कि समावेशी विकास के लिए नीतिगत सुधारों और सामाजिक संरचनाओं के बीच बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है।

    समापन सत्र के मुख्य अतिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी रहे। उन्होंने युवा शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शोध का असली मूल्य उसके सामाजिक प्रभाव और नीति-निर्माण में उपयोगिता से तय होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों को सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन का संयोजन डॉ. चंद्रपाल पूनिया और समन्वय डॉ. नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। अंत में डॉ. के.के. पुनिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

    #GMNCollege #AmbalaCantt #ViksitBharat2047 #NationalSeminar #ICSSR #EducationMinistry #SustainableDevelopment #AcademicResearch #HigherEducationHaryana

  • IMG_9519.jpeg
    01/02/26 |

    डी.ए.वी. हाई स्कूल अंबाला कैंट में दसवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई: गुरिंदर बने मिस्टर डी.ए.वी., चावी को मिस डी.ए.वी. का खिताब

    जे कुमार अंबाला कैंट, 1 फरवरी 2026: डी.ए.वी. हाई स्कूल, अंबाला कैंट के परिसर में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कनिष्ठ छात्रों ने अपने वरिष्ठों के सम्मान में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण खुशियों और उमंग से सराबोर हो गया।

    समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा दी गई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। जूनियर छात्रों ने गीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के माध्यम से अपने सीनियर साथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कक्षा दसवीं के छात्रों ने भी विद्यालय में बिताए अपने वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया, जिससे कई पल बेहद भावनात्मक हो गए। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से केक काटा गया और शिक्षकों व छात्रों ने मिलकर विभिन्न खेलों का आनंद लिया।

    इस विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार और उपाधियां रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर गुरिंदर को 'मिस्टर डी.ए.वी. हाई' और चावी को 'मिस डी.ए.वी. हाई' के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही लवप्रीत सिंह को 'सर्वश्रेष्ठ परिधान', सुश्री हिमाक्षी को 'सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व' तथा दिव्या को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इन घोषणाओं के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन के हर मोड़ पर अनुशासन, परिश्रम और विद्यालय से प्राप्त नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थी जीवन के ये संस्कार ही भविष्य में एक बेहतर नागरिक बनने में सहायक होंगे।

    #AmbalaCantt #DAVHighSchool #Farewell2026 #StudentLife #SchoolEvents #AmbalaNews #BestStudentAward #FutureLeaders #EmotionalFarewell #EducationHaryana

  • download.jfif

    श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये श्रम कंट्रोल रूम सतत रूप से कार्यरत

    एन.एस.बाछल, 01 फरवरी, भोपाल।

    श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की श्रम संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। श्रमिक अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1800 233 8888 पर दर्ज करा सकते हैं।

    राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम में 30 जनवरी 2026 तक कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 86 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 29 शिकायतें वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं। प्रक्रियाधीन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित जिलों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    श्रम कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों में प्रमुख रूप से मजदूरी का भुगतान न्यूनतम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति, निलंबन एवं सेवा शर्तों से संबंधित विवाद, कार्य समय, साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम से संबंधित शिकायतें, महिला श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र एवं संविदा श्रमिकों से संबंधित मुद्दे, श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित श्रम कल्याण मंडल, भवन एवं अन्य न्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल इत्यादि से संबंधित मुद्दे तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं शिकायतें शामिल हैं।

    उप श्रमायुक्त आशीष पालीवाल ने बताया है कि श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर संबंधित श्रम कानूनों के अंतर्गत समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। शासन की मंशा है कि श्रमिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिये त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जाए। श्रमिकों से अपील है कि वे अपनी श्रम संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम का उपयोग करें तथा शिकायत दर्ज करते समय पूर्ण एवं सही जानकारी उपक्षब्ध कराएं, जिससे शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal310126060850.jpg

    बकरी पालन व जीरो वेस्टेज मॉडल है बेहतर - राज्य मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 फरवरी, भोपाल।

    पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने धार जिले की तहसील धमरपुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुंदरैल स्थित गोटवाला फार्म का भ्रमण किया। यह मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी बकरी पालन एवं प्रजनन केंद्र इकाई है। बकरी पालन के क्षेत्र में फार्म के संस्थापक दीपक पाटीदार को भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। राज्यमंत्री पटेल ने पाटीदार द्वारा संचालित उन्नत नस्लों की इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने सिरोही, सोजत, बीटल, करौली, बरबरी सहित अन्य नस्लों की गुणवत्ता, प्रजनन प्रणाली एवं प्रबंधन मॉडल की जानकारी प्राप्त की। साथ ही फार्म पर विकसित जीरो वेस्टेज मॉडल का भी निरीक्षण किया, जिसमें बकरी के मल से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन सहित संसाधनों के समुचित उपयोग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

    मंत्री श्री पटेल ने संस्थापक दीपक पाटीदार से प्रदेश में बकरी पालन की संभावनाओं, इसके विस्तार, उद्यमिता विकास तथा शासन एवं उद्यमियों के संयुक्त सहयोग से पीपीपी मॉडल विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने शिव नर्सरी का भी भ्रमण किया, जहां संस्थापक शिवजी पाटीदार द्वारा नर्सरी की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यहां पर टमाटर, मिर्च, पपीता, तरबूज सहित विभिन्न फसलों की जा रही खेती का भी अवलोकन किया। ग्राम पंचायत द्वारा विकसित पशु बाजार में गिर नस्ल की उन्नत गायों का अवलोकन कर राज्यमंत्री पटेल ने पंचायत एवं व्यापारी बंधुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दीपक पाटीदार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बकरी पालन एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.एस. सिसोदिया सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal310126081659.jpg

    "मनोदर्पण" से संवरेंगे मन, नई पीढ़ी होगी सशक्त - डॉ. संजय गोयल

    एन.एस.बाछल, 01 फरवरी, भोपाल।

    एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “मनोदर्पण” के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में किया गया। यह कार्यशाला एनसीईआरटी द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जा रही श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, जहाँ यह राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई।

    डॉ. संजय गोयल ने कहा कि "मनोदर्पण" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन को समझने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने की एक प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षण सत्र के पहले दिन ही सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी तथा कक्षा 6वीं एवं 9वीं के विद्यार्थियों को प्रथम दिवस ही साइकिल प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सतत प्रयासों से प्रदेश में GER में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, नामांकन दर बढ़ी है तथा ड्रॉपआउट रेट में लगातार कमी आई है।

    डॉ. गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में संचालित “उमंग कार्यक्रम” भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो मनोदर्पण के उद्देश्यों के अनुरूप है और जिसका क्रियान्वयन प्रदेश के सभी विद्यालयों में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है।

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल के प्राचार्य डॉ. एस.के. गुप्ता तथा पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रो. पालीवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal310126081209.jpg

    व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र प्रेम का भाव भी जगाते हैं खेल - राज्यपाल मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 01 फरवरी, भोपाल।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि खेल, संकल्प सिखाता है। खेलों से हम प्रयास करना सिखते हैं। निरंतर अभ्यास हमे उत्कृष्टता का दृष्टिकोण प्रदान करता है। खेल ही हमे हार-जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं। हमारे जीवन मूल्य विकसित करते हैं। सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। खेल भावना हर व्यक्ति को परस्पर जोड़ती है। खेल ही हम सबमें राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का भाव जगाते हैं।

    राज्यपाल पटेल खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संभागवार विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया और बधाई दी। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद थे।

    प्रदेश देश का 'स्पोर्ट्स पावरहाउस' बनकर उभरा

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि खेल का मैदान, केवल हार-जीत का स्थान नहीं होता, वह चरित्र निर्माण की कार्यशाला भी होता है। खेल हमें सिखाते हैं कि मैदान पर कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता, कोई ऊंच-नीच नहीं होती। वहां केवल एक खिलाड़ी होता है और उसका तय लक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को खेलों के मामले में शांत राज्य माना जाता था, लेकिन आज हमारा प्रदेश देश का 'स्पोर्ट्स पावरहाउस' बनकर उभरा है। 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' के आयोजनों ने प्रतिभाओं को गांव की गलियों से खोजकर राष्ट्रीय मंच पर लाया है। राज्यपाल पटेल ने पारम्परिक खेलों और प्रदेशभर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

    मध्यप्रदेश की धरती ने खेलों में दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से निकले खिलाड़ी आज केवल भोपाल या इंदौर का नाम नहीं, बल्कि पेरिस से लेकर लॉस एंजिल्स तक भारत का तिरंगा फहराने की क्षमता रखते हैं। हमारी शूटिंग रेंज हो, वाटर स्पोर्ट्स अकादमी हो या घुड़सवारी का मैदान, आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदेश के युवाओं के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल ‘मलखम्ब’ हमारी सांस्कृतिक और खेल विरासत का शानदान उदाहरण है। मध्यप्रदेश की धरती ने इस खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

    सरकार की प्राथमिकता “खेल-खिलाड़ी और खेल का मैदान” : मंत्री श्री सारंग

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की प्राथमिकता “खेल-खिलाड़ी और खेल का मैदान” है। प्रदेश सरकार इसी प्राथमिकता के आधार पर कार्य भी कर रही है। उन्होंने बताया कि 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' में 13 से 20 जनवरी तक विकासखंड एवं जिला स्तर तक और 21 से 25 जनवरी तक संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें एक लाख से अधिक खिलाडियों की सहभागिता रही। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, रीवा एवं सागर में 27 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें 15 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तर पर 723 स्वर्ण, 723 रजत और 895 कास्य पदक विजेताओं को 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार रूपये पुरस्कार राशि दी जा रही है। कुल 2341 पदक विजेताओं को लगभग 4 करोड़ की राशि वितरित की गई।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल का समारोह में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के संभागवार विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने इंदौर संभाग को प्रथम, भोपाल संभाग को द्वितीय और जबलपुर संभाग को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले खेल विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी और स्वयंसेवकों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, संचालक राकेश गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन विवेक प्रसाद सागर, निर्णायक गण एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 116289.jpg
    01/02/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिले एमएमगा, वरिष्ठों का आशीर्वाद लाभ देगा।

    कैरियर: कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ, जल्दबाज़ी से नुकसान संभव।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक दोबारा जुड़ सकते हैं।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान, पानी अधिक पिएँ।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: थोड़ा उतावला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:30

    लक्की नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा, बॉस प्रसन्न रहेंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा दिन।

    स्वास्थ्य: गला/जुकाम से सावधानी।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: स्थिर और खुश

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12–1

    लक्की नंबर: 6

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: बातचीत से गलतफहमी दूर होगी।

    कैरियर: मीटिंग/प्रेज़ेंटेशन सफल।

    लाभ/हानि: छोटे लाभ के योग।

    बिजनेस: मार्केटिंग से फायदा।

    शेयर मार्केट: तेज़ी-धीमी दोनों, सतर्क रहें।

    स्वास्थ्य: नींद पूरी करें।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: चंचल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11–12

    लक्की नंबर: 5

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: धैर्य रखें, जल्द परिणाम नहीं।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    बिजनेस: साझेदारी सोच-समझकर।

    शेयर मार्केट: आज दूरी रखें।

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी दिक्कत।

    ऊर्जा: कम

    मूड: भावुक

    शुभ मुहूर्त: शाम 4–5

    लक्की नंबर: 2

    शुभ रंग: सफ़ेद

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर: नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    शेयर मार्केट: लाभ संभव, पर लालच न करें।

    स्वास्थ्य: BP/तनाव पर ध्यान।

    ऊर्जा: उच्च

    मूड: आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10–11

    लक्की नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    कैरियर: काम की तारीफ होगी।

    लाभ/हानि: संतुलित दिन।

    बिजनेस: दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर।

    स्वास्थ्य: पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2–3

    लक्की नंबर: 4

    शुभ रंग: हल्का हरा

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    कैरियर: सहकर्मियों से सहयोग।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत।

    बिजनेस: पार्टनरशिप लाभकारी।

    शेयर मार्केट: सीमित लाभ।

    स्वास्थ्य: कमर/पीठ दर्द।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: संतुलित

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9–10

    लक्की नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: थोड़ी नोकझोंक संभव।

    कैरियर: गुप्त शत्रु सक्रिय, सतर्क रहें।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    बिजनेस: जोखिम न लें।

    शेयर मार्केट: नुकसान की आशंका।

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: गंभीर

    शुभ मुहूर्त: शाम 6–7

    लक्की नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: प्रमोशन/प्रशंसा के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ।

    बिजनेस: नई योजना सफल।

    शेयर मार्केट: लाभ के योग।

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी

    मूड: उत्साही

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8–9

    लक्की नंबर: 8

    शुभ रंग: बैंगनी

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: बड़ों की सलाह फायदेमंद।

    कैरियर: स्थिर प्रगति।

    लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ।

    बिजनेस: पुराने काम पूरे होंगे।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित रणनीति अपनाएँ।

    स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: गंभीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1–2

    लक्की नंबर: 10

    शुभ रंग: भूरा

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों से खुशी मिलेगी।

    कैरियर: नए आइडिया सफल।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    बिजनेस: टेक/ऑनलाइन कार्य लाभदायक।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश।

    स्वास्थ्य: आंखों/थकान।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: शाम 5–6

    लक्की नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक संतोष।

    कैरियर: धैर्य से काम लें।

    लाभ/हानि: खर्च और आय बराबर।

    बिजनेस: कला/रचनात्मक क्षेत्र में लाभ।

    शेयर मार्केट: आज जोखिम न लें।

    स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम।

    ऊर्जा: कम

    मूड: शांत

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7–8

    लक्की नंबर: 12

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ✨ आज का सामान्य उपाय:

    सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ आदित्याय नमः” का 11 बार जाप करें।

    #TodaysHoroscope #02012026 #Horoscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #StockMarket #GainsLoss #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #Astrology #Fortune #Wealth #SpiritualGuidance

  • Screenshot 2026-02-01 103115.jpg
    01/02/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 01 फरवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #February #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery #VerifiedNews #FactCheck #IndependentJournalism #MediaMatters #CitizenJournalist #GroundReporting #NewsXclusive #InDepthAnalysis #PressFreedom #DigitalMedia #NewsTracker #MediaHouse #TruthOnly #PublicInterest #JournalistLife #BreakingUpdate #Spotlight #Narrative #Reportage #Broadcasting #ModernIndia #HeritageWatch #TravelTrends2026 #FoodTech #CulturalExchange #ArtAndCraft #MindfulLiving #FashionForward #DiversityInIndia #VocalForLocal #ArtNews #ExploreBharat #FestivalsOfIndia #LivingStandard #UrbanLiving #CreativeIndia #LocalArtisans #IndianHeritage #LifeIn2026 #StyleTrends #ParliamentSession #GovernanceFirst #PolicyUpdate #ModiSarkar #Election2026 #StatePolitics #CabinetDecisions #PublicPolicy #LawAndOrder #NationalSecurity #CitizenVoice #PoliticalAnalysis #PoliticalNews #SupremeCourtIndia #LegislativeUpdate #DemocracyWatch #SocialJustice #AdministrativeReform #GovernmentNews #LegalAwareness

  • Screenshot 2026-02-01 003011 (1).jpg
    01/02/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #HealthyLiving2026 #VegetarianDiet #HealthyEating #IndianDietPlan #HealthWellness #WeightLossJourney #ProteinRich #CleanEating #FitnessGoals #DietChart #HealthyLifestyle #VeggiePower #MealPrep #NutritionFirst #DailyDiet #HealthyHabits #FitIndia #PlantBased #WellnessJourney #WeightLossDiet #HealthyFoodPorn #IndianFoodie #HealthyBreakfast #LunchIdeas #DinnerInspiration #MindfulEating #GutHealth #ImmunityBoost #ZeroWasteCooking #SeasonalFruits #Superfoods #HealthTips #YogaLife #HolisticHealth #FreshAndHealthy #VegetarianRecipes #DetoxDay #SelfCare2026 #HealthyRecipes #NutritiousAndDelicious #LowCarbVeg #FitnessMotivation #StayFit #GreenEating #ActiveLife #FoodAsMedicine #EatWellLiveWell #HealthFirst #BalancedMeal #MorningRoutine

  • Screenshot 2026-02-01 003304 (1).jpg
    01/02/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #WeatherUpdate #IMDAlert #RainInIndia #Snowfall2026 #FebruaryWeather #WinterRain #NorthIndiaWeather #DelhiRain #HimachalSnow #ClimateChange #IndianWeather #MausamVibhag #FogAlert #ColdWaveUpdate #SelfieWithSnow #RainyMorning #WeatherForecast #NatureIndia #StaySafe #UmbrellaSeason #HillsCalling #WinterEnding #MonsoonMission #GlobalWarming #SkyWatch #StormWatch #WeatherNews #FebruaryHeat #SpringVibes #FebruaryTrends #February2026 #IndiaDaily #Agromet #FarmerAdvisory #CycloneWatch #WeatherVibes #CloudyDays #SunriseIndia #SunsetVibes #NatureLover #TravelIndia #OutdoorLife #HealthUpdate #WinterHealth #SkinCareWinter #EnvironmentProtection #EarthUpdate #LatestNewsIndia #ViralWeather #TrendingNow

  • Screenshot 2026-02-01 010114.jpg
    01/02/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNews #Cricket2026 #IndVsPak #U19WorldCup #TeamIndia #IshanKishan #ArshdeepSingh #AustralianOpen #ElenaRybakina #DjokovicVsAlcaraz #TennisFinal #WPL2026 #DelhiCapitals #UPWarriorz #T20WorldCupPrep #AsianGames2026 #CommonwealthGames2026 #SportsBudget #VocalForLocalSports #HaryanaThunders #ProWrestlingLeague #ISL2026 #IndianFootball #HockeyIndia #FIHProLeague #ShootingLeague #KheloIndia #NationalSports #LocalSportsUpdate #FitnessGoals #AthleticsIndia #BadmintonIndia #IndiaOpen2026 #MumbaiMarathon #ChessIndia #Grandmaster #NeerajChopra #TokyoToParis #OlympicDreams #MilanCortina2026 #WinterOlympics #SportsBusiness #SportsTech #TrainingHard #YouthSports #VillageKhel #KabaddiLover #KushtiLife #SportsMotivation #IndiaAt2047 #ChampionVibes

  • download - 2026-02-01T001534.072.jpg
    01/02/26 |

    रोटरी डिस्ट्रिक्ट की वार्षिक जिला कॉन्फ्रेंस ‘अभ्युदय’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने गुरुग्राम के सेक्टर-64 स्थित औरेना कन्वेंशन सेंटर में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 द्वारा आयोजित वार्षिक जिला सम्मेलन ‘अभ्युदय’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने सेवा, एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

    राज्यपाल ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल का मूल मंत्र ‘यूनाइट फॉर गुड’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण, करुणा और निस्वार्थ सेवा की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति इस बात से आंकी जाती है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितना पहुंच रहा है। यदि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग पीछे रह जाते हैं, तो विकास अधूरा रह जाता है।

    सम्मेलन के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों के अंतर्गत राज्यपाल ने 1000 बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं। इससे बालिकाओं की स्कूल तक पहुंच सुगम होगी और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रह सकेगी। इसके अतिरिक्त नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के  बच्चों को लगभग 200 मेटा ग्लासेस प्रदान किए गए, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनकी पढ़ाई, पढ़ने-लिखने और दैनिक गतिविधियों में सहायता करेंगे।

    राज्यपाल ने ‘लास्ट माइल डेवलपमेंट’ की अवधारणा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समान अवसरों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रोटेरियनों से आह्वान किया कि वे अपनी नेतृत्व क्षमता, संसाधनों और सेवा भावना का उपयोग कर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं।

    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रविंद्र गुगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3011 के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, हरियाणा, पलवल, रोहतक सहित अनेक क्षेत्रों में 135 से अधिक रोटरी क्लब कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त 235 से अधिक इंटरैक्ट क्लब स्कूल स्तर पर तथा 75 से 100 रोट्रैक्ट क्लब कॉलेज स्तर पर युवाओं को सामाजिक सेवा गतिविधियों से जोड़ रहे हैं। ये क्लब शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, मातृत्व एवं स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास और दिव्यांगजन सहायता जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रकल्प चला रहे हैं।

    सम्मेलन स्थल पर विभिन्न क्लबों की उपलब्धियों, परियोजनाओं और सामाजिक प्रभाव को डिजिटल स्क्रीन, प्रदर्शनी और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को रोटरी के व्यापक सेवा कार्यों की जानकारी मिली।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. डी.एस. राणा चेयरमैन, सर गंगा राम हॉस्पिटल ट्रस्ट को निःस्वार्थ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए,

    सिविल सेवा में टी.सी. गुप्ता, मुख्य आयुक्त, हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन को पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के लिए,

    तथा मीडिया क्षेत्र में अमिश देवगन मैनेजिंग एडिटर, न्यूज़18 इंडिया को जिम्मेदार और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

    #GurugramNews #RotaryInternational #Abhyuday2026 #GovernorHaryana #WomenEmpowerment #SocialService #InclusiveDevelopment #AmishDevgan #TCGupta #RotaryDistrict3011 #EducationForAll #TechForGood

  • Awareness program photo 1.jfif
    31/01/26 |

    अम्बाला पुलिस की अनूठी पहल: 'पुलिस की पाठशाला' में छात्राओं ने सीखी आत्म-सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा की तकनीक

    अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से अम्बाला पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार, थाना बलदेव नगर के अंतर्गत आने वाले प्रेमनगर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'पुलिस की पाठशाला' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को न केवल शारीरिक सुरक्षा बल्कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक गुर भी सिखाए।

    सेफ सिटी टीम की उप-निरीक्षक रेणु बाला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि आज के दौर में सजगता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्म-सुरक्षा (Self-Defense) की विभिन्न तकनीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही, वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड के खतरों से आगाह करते हुए उनसे सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए। छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

    कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण 'डायल-112' ऐप और इसकी 'ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस' की जानकारी रही। पुलिस टीम ने बताया कि जब भी कोई महिला या छात्रा अकेले सफर कर रही हो, तो वह इस सेवा का लाभ उठाकर अपनी पूरी यात्रा को पुलिस की निगरानी में रख सकती है। इसमें पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा यात्रा के दौरान समय-समय पर कॉल करके सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए मौके पर ही स्कूल के स्टाफ और छात्राओं के मोबाइल में 'डायल-112' ऐप डाउनलोड करवाई गई।

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य कामकाजी महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। 'पुलिस की पाठशाला' जैसी पहलों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हो रही है, जिससे महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस की मदद ले सकें।

    #AmbalaPolice #SafeCity #WomenSafety #Dial112 #CyberSecurity #PoliceKiPathshala #HaryanaPolice #SelfDefense #RoadSafety #DigitalIndia #PublicAwareness #danikkhabar

  • download - 2026-01-31T175731.963.jpg
  • download (11).png
    31/01/26 |

    अंबाला में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु 'बिजली अदालत' का विशेष आयोजन

    अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने अंबाला शहर के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग द्वारा आगामी 2 फरवरी 2026 को बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में 'बिजली अदालत' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यालय बलदेव नगर में अजीत पेट्रोल पंप के समीप स्थित है, जहाँ सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी।

    इस विशेष अदालत के दौरान उपभोक्ता अपने बिजली बिलों में त्रुटि, मीटर रीडिंग से जुड़ी समस्याएं, नए कनेक्शन के लिए आवेदन में देरी या वोल्टेज संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना और एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। अधीक्षक अभियंता की देखरेख में आयोजित होने वाली इस अदालत में क्षेत्र के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि तकनीकी और प्रशासनिक मामलों को तुरंत सुलझाया जा सके।

    यूएचबीवीएन ने अंबाला शहर के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें।

    #AmbalaNews #UHBVN #BijliAdalat #ElectricityUpdate #ConsumerAwareness #HaryanaPower #UtilityNews #PublicWelfare #AmbalaCity

  • p-2 (1).jpeg
    31/01/26 |

    संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती की उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

    अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन जहां जहां से गुजरा वहां पर श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरू का आर्शीवाद प्राप्त किया।


    डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा के प्रधान बंटी कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। नगर कीर्तन ने लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर इसका सफलता पूर्वक आयोजन भी करवाया है। उन्होनें इस मौके पर यह भी बताया कि संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी के समतामूलक विचार, सामाजिक न्याय व करूणा का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की शिक्षाएं सर्व समाज के लिए हैं एवं उनकी शिक्षाओं एवं आदर्शों को अपने जीवन में धारण करके अपना जीवन को पुण्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संत महापुरूषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाकर उनका सम्मान करने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आज गांव उमरी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की हैं।


    नगर कीर्तन मोतीनगर श्री गुरू रविदास मंन्दिर से शुरू होकर कचैहरी चौक, मानव चौक, जलबेड़ा रोड, डीडब्लयूएस कॉलोनी, सिंघावाला, बादशाही बाग, सोनिया कॉलोनी, रणजीत नगर से होते हुए वापिस श्री गुरू रविदास मन्दिर में आकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान संगतों में उत्साह एवं खुशी देखी गई तथा सर्व समाज के लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर इसकी भव्यता को बढ़ाने का काम किया हैं।


    इस अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा के प्रधान बंटी कुमार, उप प्रधान बंसी लाल, चेयरमैन राजपाल सूबेदार, कोषाध्यक्ष भीमराय, ऑडिटर संजीव कुमार, सचिव संदीप राठौर के साथ-साथ श्रद्धालु मौजूद रहेेंगे।

    #GuruRavidasJayanti #AmbalaNews #SantRavidas649 #NagarKirtan #SocialEquality #HaryanaGovernment #NayabSaini #DalitEmpowerment #SpiritualIndia #AmbedkarSabha #AmbalaEvents

  • CM-7-31-1-26.jpg
    31/01/26 |

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन

    चंडीगढ़, 31 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आत्मनिर्भरता की भावना से जोड़ रहा है। यह मेला ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त आधार प्रदान करते हुए स्थानीय शिल्प, कला और कारीगरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस वर्ष ‘लोकल टू ग्लोबल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत की पहचान’ थीम पर आधारित यह मेला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन को धरातल पर उतारने का प्रयास है, जिसमें हर कारीगर के हुनर को सम्मान और बाजार दोनों मिलें।

     

    मुख्यमंत्री शनिवार को उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले के उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नगर, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक भी उपस्थित थे। 

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का विशेष रूप से स्वागत करते हुए कहा कि इस मेले में आने से देश-विदेश के शिल्पकारों को नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम कला और शिल्प के उस महाकुंभ के साक्षी बनने जा रहे हैं, जिसकी न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में विशेष पहचान है।

     

    मुख्यमंत्री ने विदेशी मेहमानों का हरियाणा की धरा पर स्वागत करते हुए कहा कि सूरजकुंड शिल्प मेला हमारी प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। आज हम यहां उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जो पिछले 38 वर्षों से भारतीय लोक कला और संस्कृति को जीवित रखे हुए है।

     

    उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है। इसमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना, अपनी विरासत को सहेजना और उसे दुनिया के सामने शान से प्रस्तुत करना भी शामिल हैं। सूरजकुंड मेला इसी 'आत्मनिर्भरता' का जीता-जागता उदाहरण है। यहां मिट्टी के बर्तनों से लेकर हाथ से बुने हुए कपड़े तक, हर एक वस्तु में भारत की आत्मा बसती है। इस मेले के असली नायक हमारे शिल्पकार हैं।

     

    शिल्पकारों की कला से दिखी 'अतुल्य भारत' की झलक

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आए हैं। चाहे वह पूर्वोत्तर भारत की बांस की कारीगरी हो, दक्षिण की सिल्क साड़ियां हों, पश्चिम की रंग-बिरंगी कढ़ाई हो या उत्तर भारत की लकड़ी की नक्काशी हो, पूरा 'अतुल्य भारत' आज यहां सूरजकुंड में सिमट आया है। उन्होंने कहा कि इस बार सहयोगी और भागीदार राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश और मेघालय की विशेष उपस्थिति है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय पटल पर मित्र देश मिस्र की भागीदारी इस मेले को सही मायने में अंतर्राष्ट्रीय बनाती है। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान ही है, जो देशों के बीच की दूरियों को मिटाता है और दिलों को जोड़ता है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पर्यटन विकास का एक ऐसा इंजन है जो रोजगार के सबसे अधिक अवसर पैदा करता है। सूरजकुंड मेला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। अगले 15 दिनों तक, यानी 15 फरवरी तक, यहां लाखों पर्यटकों के आने से न केवल शिल्पकारों को बाजार मिलेगा, बल्कि स्थानीय टैक्सी चालकों, होटल व्यवसायियों और छोटे दुकानदारों को भी रोजगार मिलेगा। जब यहां आए पर्यटक कोई वस्तु खरीदते हैं, तो वे केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते, बल्कि एक शिल्पकार की कला का सम्मान करते हैं और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को सिद्ध करते हैं।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह के मंच प्रदान किए जाते हैं। इस शिल्प मेले के अलावा जिला स्तर पर सरस मेले लगाए जाते हैं, जिनमें शिल्पकारों और बुनकरों को अपनी शिल्पों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। यहीं पर हर साल दीपावली मेले का आयोजन भी किया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव और कुरुक्षेत्र में भी हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर भी भव्य सरस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के शिल्पकार शामिल होते हैं। सरकार ने माटी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 'माटी कला बोर्ड' का गठन किया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय में भी परंपरागत शिल्पों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

     

    शिल्पकार कला को और अधिक निखारने के लिए आधुनिक तकनीक का करें प्रयोग

     

    मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपनी कला को और अधिक निखारने के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग करें। यह आधुनिक तकनीक का ही कमाल है कि दूर-दराज में बैठा एक शिल्पी आज ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म से अपने उत्पादों को दुनिया के किसी भी कोने में बेच सकता है। इसी तरह से शिल्पकार हस्त उत्पादों की डिजाइनिंग में भी आधुनिक तकनीक का प्रयोग करें।

     

    उन्होंने कहा कि सभ्यताएं समागम और सहयोग से ही समृद्ध होती हैं। इसलिए, इस दिशा में दुनिया के दूसरे सभी देशों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेले का आगे और भी विस्तार हो जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में देश साथ आएं। देश और विदेशों से आए कलाकार और पर्यटक हरियाणा के अतिथि सत्कार की एक सुखद अनुभूति लेकर जाएंगे। यह अनुभूति उन्हें बार-बार हरियाणा आने के लिए प्रेरित करेगी।

     

    39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में 50 से अधिक देशों के 700 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि और डेलीगेट्स ले रहे हिस्सा - डॉ. अरविंद शर्मा

     

    हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1987 से शुरू हुआ यह मेला आज देश-विदेश में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, शिल्प और कला की एक सशक्त पहचान बन चुका है। सूरजकुंड मेला ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन का सशक्त मंच बनकर स्वदेशी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प में हरियाणा का विशेष योगदान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां 44 देशों ने मेले में भागीदारी की थी, वहीं इस वर्ष 50 से अधिक देशों के 700 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि और डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष का पार्टनर नेशन मिस्र (इजिप्ट) है, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और सुदृढ़ करेगा। यह मेला कलाकारों और शिल्पकारों को न केवल अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच देता है, बल्कि उन्हें अधिक राजस्व अर्जित करने और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।

     

    उन्होंने बताया कि हरियाणा में ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर है, जिनमें 7000 वर्ष पुरानी सभ्यता वाली राखीगढ़ी विश्व स्तर पर प्रदेश की पहचान को सुदृढ़ करती है।

     

    इस अवसर पर विधायक श्री दिनेश अदलखा, श्री सतीश फ़ागना, श्री तेजपाल तंवर, श्री मूलचंद शर्मा, श्री रणधीर पणिहार, श्रीमती कृष्णा गहलोत, विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, फरीदाबाद के उपायुक्त श्री आयुष सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    #SurajkundMela2026 #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #NayabSaini #HaryanaTourism #GlobalCrafts #IncredibleIndia #EgyptInIndia #MeghalayaTourism #HandicraftsFair #FaridabadEvents

  • IMG-20260131-WA0013.jpg
    31/01/26 |

    कनाडा से आई हृदयविदारक खबर: 5 फरवरी को घर लौटने की थी तैयारी, मोगा के 26 वर्षीय सुखजिंदर की हार्ट अटैक से मौत

    पंजाब/लुधियाना 31 जनवरी(अन्‍नू) : सुनहरे भविष्य का सपना लेकर सात समंदर पार कनाडा गए पंजाब के युवाओं के लिए पिछला कुछ समय बेहद दर्दनाक साबित हुआ है। मोगा जिले के गांव तखानवद के रहने वाले 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह की कनाडा के ब्रैम्पटन में दिल का दौरा पड़ने से दुखद मृत्यु हो गई। सुखजिंदर तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और संघर्ष के लंबे दौर के बाद उसे कुछ ही दिन पहले वर्क परमिट हासिल हुआ था।

    सुखजिंदर के घर लौटने की तैयारियां जोरों पर थीं। पूर्व फौजी पिता कैप्टन रेशम सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने 5 फरवरी की टिकट बुक करवा ली थी और फोन पर अपनी मां से आखिरी बार बात करते हुए घर आने का वादा किया था। हालांकि, होनी को कुछ और ही मंजूर था; अचानक तबीयत बिगड़ने पर सुखजिंदर अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुखजिंदर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    #CanadaDiaries #PunjabNews #Tragedy #HeartAttack #Moga #Ludhiana #PunjabiYouth #Brampton #Calgary #ImmigrationNews #BreakingNews #SadDemise

  • IMG-20260131-WA0012.jpg

    करनाल: पश्चिमी यमुना नहर में मिले शव की हुई पहचान, चंडीगढ़ का ज्वेलरी कारोबारी निकला मृतक

    करनाल/चंडीगढ़, 31 जनवरी(अन्‍नू) : हरियाणा के करनाल में कैथल रोड के समीप पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुए अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है, जो पेशे से ज्वेलरी कारोबारी थे। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

    श्याम सुंदर बीते 20 जनवरी से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे। परिजनों के अनुसार, वे अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे, जिसके कारण उनसे संपर्क साधना असंभव हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यापार में हुए भारी घाटे के कारण वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

    नहर से बरामद शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को मृतक की जेब से एक पर्स मिला, जिसमें ₹45,500 की नकदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आईसीआईसीआई बैंक के तीन क्रेडिट कार्ड सुरक्षित थे। रामनगर थाना पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बैंक से संपर्क किया और क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड के जरिए परिजनों का मोबाइल नंबर हासिल किया, जिससे इस दुखद मामले का खुलासा हो सका।

    मृतक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर अपने पीछे दो बच्चे और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हालांकि, परिजनों ने उन्हें खुशमिजाज व्यक्तित्व का धनी बताया, लेकिन पुलिस की थ्योरी बिजनेस लॉस की ओर इशारा कर रही है। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आर्थिक तंगी के चलते आत्मघाती कदम उठाने का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

    #KarnalNews #ChandigarhJeweller #CrimeUpdate #HaryanaPolice #MissingFound #WesternYamunaCanal #BusinessLoss #BreakingNews #Sector37Chandigarh #KarnalDiaries

  • L-Bhopal300126021249.jpg

    संविदाकर्मियों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार का दायित्व - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 31 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संविदाकर्मियों के श्रम और विश्वास पर ही राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल हो रही है। संविदाकर्मियों की भूमिका हनुमान जी के समान है। आपके श्रम और साझेदारी ने ही शासन-प्रशासन की व्यवस्था बनाई रखी है। संविदाकर्मी अनुबंध से अवश्य आते हैं, किन्तु व्यवस्थाओं के प्रबंधन में विराट भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं हों या शिक्षा, पंचायत, नगरीय निकाय या तकनीकी सेवाएं मैदानी स्तर पर सर्वे, मॉनीटरिंग और क्रियान्वयन में संविदा भाई-बहन हर जगह व्यवस्था के भरोसेमंद स्तंभ बनकर खड़े हैं। संविदाकर्मियों ने जिस निष्ठा से काम किया है, उसने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा पद से बड़ी है। संविदाकर्मी राज्य सरकार का कार्यबल ही नहीं, हमारा आत्मबल भी हैं। भारतीय मजदूर संघ के 'देश के हित में करेंगे काम' के वाक्य को हमारे साथी चरितार्थ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीटी नगर दशहरा मैदान में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के 'संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भारत माता और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पुष्प वर्षा कर और बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी सरकार संविदा कर्मियों के अधिकारों के लिए सदैव सकारात्मक भाव के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मियों के सेवा सुधार, पारिश्रमिक सुधार, कार्य परिस्थिति और भविष्य के सुधारों पर पहले भी सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, भविष्य में भी उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। हमारी सरकार संविदा कर्मियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी मुद्दों का समाधान निकालेगी। संविदा कर्मचारियों के लिए जो भी निर्णय हो सकते हैं, उससे अधिक करने का प्रयास करेंगे। नियम, न्याय और वित्तीय संतुलन के दायरे में रहते हुए संविदाकर्मियों की कठिनाइयों का हल निकाला जाएगा। मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ समन्वय करते हुए सभी कठिनाइयों का समाधान इस प्रकार किया जाएगा, जिससे संविदाकर्मियों का सम्मान और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हों। संविदाकर्मियों की उचित मांगों पर राज्य सरकार संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ उनका सहयोग करेगी।

    संविदाकर्मियों की मांगों पर रखा जायेगा पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • 10 वर्ष से अधिक अनुभवी संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर संविलियन की अभी तक 50 प्रतिशत पदों के लिए प्रक्रिया जारी है, इस दिशा में आगे और काम किया जाएगा।

    • सामान्य प्रशासन विभाग संविदा नीति-2023 के अंतर्गत सभी कंडिकाओं का केंद्र और राज्य पोषित परियोजनाओं में अक्षरश: क्रियान्वयन किया जाएगा। राज्य शासन के निगम मंडल इसे लागू करेंगे।

    • संविदा नीति-2023 के अंतर्गत सभी विभागों में संविदा कर्मियों के लिए एनपीएस, ग्रेज्युटी, स्वास्थ्य बीमा लाभ, अनुकंपा नियुक्ति के लिए केंद्र पोषित-राज्य पोषित समस्त योजनाओं-परियोजनाओं में एक साथ क्रियान्वयन तथा संविदा कर्मियों के लिए प्रावधान सीसीए रूल 1965, 1966 को पूर्णत: लागू करने के संबंध में नीतिगत निर्णय कराया जाएगा।

    • विभिन्न विभागों, योजना, परियोजना में पदस्थ संविदा कर्मचारियों की विसंगतिपूर्ण समकक्षता के निर्धारण के लिए अभ्यावेदनों का निराकरण, संविदा के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा समय-सीमा में किया जाएगा।

    • कृषि विभाग की आत्मा योजना, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्रों में संविदा नीति-2023 के तहत समकक्षता का निर्धारण किया जाएगा।

    सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुलदीप सिंह गुर्जर, दिनेश सिंह तोमर, गोविंद श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी तथा संयुक्त संघर्ष मंच के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। दिनेश तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच में प्रदेश के 34 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारी हित में निरंतर कार्य कर रही है। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों की मांगों को समझा है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से पधारे संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal300126062440.jpg

    मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध पहुंच रही है पेरिस और लंदन- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 31 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुष्प केवल प्रकृति की नहीं हमारे भावों की भी सुंदर और सशक्त अभिव्यक्ति हैं। जन्म से लेकर जीवन के हर मंगल अवसर तक पुष्प हमारे भावों को अभिव्यक्त करते हैं। वर्तमान में यही पुष्प किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और निर्यात क्षमता को मजबूत बनाने का माध्यम बन रहे हैं। गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश, देश में पुष्प उत्पादन में अग्रणी राज्य है। मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध पेरिस और लंदन तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के गुलाब उद्यान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव की अवधि तीन दिन करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1 में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों, नर्सरी संचालकों तथा पुष्प प्रेमियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभाग के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश में उद्यानिकी गतिविधियों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे।

    पुष्प उत्पादन से किसानों की बढ़ रही है नकद आय

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव के माध्यम से किसानों को व्यवसायिक स्तर पर फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य के किसान पुष्प उत्पादन से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इस आयोजन में पुष्प उत्पादक किसान, नर्सरी संचालक और खरीदार तीनों एक स्थान पर जुटे हैं। किसानों को बाजार की संभावनाओं और फूलों की खेती की जानकारी प्रदान की जा रही है। फूलों के माध्यम से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। प्रदेश में फूलों की खेती का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश के किसान, फूल नहीं अपने मन का भाव दूसरे स्थानों पर भेजते हैं। प्रदेश के 40 हजार किसान पुष्प उत्पादन से जुड़े हैं और 45 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फूलों का उत्पादन हो रहा है। हर साल लाखों टन फूल गुजरात, महाराष्ट्र सहित विदेशों में भी भेजे जा रहें है। राज्य सरकार किसानों को पुष्प उत्पादन के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और अनुदान में सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश का दूसरा सर्वाधिक पुष्प उत्पादक राज्य है। वर्ष 2021-22 तक राज्य में फूलों की खेती का रकबा 37 हजार हैक्टेयर था, जो अब बढ़कर 44 हजार हैक्टेयर हो चुका है। प्रदेश का पुष्प उत्पादन 86 लाख टन हो गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सोयाबीन किसानों को भावांतर राशि अंतरित की जा रही है। किसानों को गेहूं का 2600 रुपए प्रति क्विंटल भाव दिया जा रहा है। संभव है कि वर्ष 2026 में किसानों को 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव मिले, वर्ष 2030 तक गेहूं का मूल्य 3000 रूप्ये प्रति क्विंटल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी किसानों के हितों से समझौता नहीं किया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें उद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य उत्पादन जैसे सभी क्षेत्रों की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि कल्याण वर्ष में राज्य सरकार अलग-अलग 16 विभागों को एक साथ जोड़कर कार्य कर रही है। सिंचाई कृषि का आधार है, राज्य के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए पर्याप्त अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्यान्न उद्यम योजना (पीएमएफएमई) के माध्यम से हितग्राहियों को 45 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। किसानों को पॉली, सेडनेट हाउस स्थापित करने में भी अनुदान दिया जा रहा है।

    कृषि में प्रगति के लिए उद्यानिकी का विशेष महत्व : मंत्री कुशवाहा

    उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में उद्यानिकी विभाग लगातार नवाचारी कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी में किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ उपस्थित हैं। किसान भाई इस प्रदर्शनी का लाभ उठाएं और अपनी आय बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहभागी बनें। आयुक्त उद्यानिकी अरविंद दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। कृषि में प्रगति के लिए उद्यानिकी का विशेष महत्व है। किसानों को औद्योगिक स्तर पर उपयोग किए जाने वाले फूलों की खेती की तकनीक से अवगत कराया जा रहा है। किसान भाइयों की आय बढ़ाने के लिए विभाग ने आगामी 3 वर्षों का रोडमैप तैयार किया है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व सांसद के.पी. यादव, कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल, सचिव उद्यानिकी जॉन किंग्सले एआर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश से आए किसान एवं नर्सरी संचालक उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • IMG-20260131-WA0011.jpg
    31/01/26 |

    चंडीगढ़ सेवक फार्मेसी फायरिंग मामला: पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, आरोपी राहुल बिष्ट के 'रेव पार्टी' कनेक्शन से हड़कंप

    चंडीगढ़, 31 जनवरी(अन्‍नू) : सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर हुई गोलीबारी की जांच अब पुलिस महकमे के भीतर तक पहुंच गई है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी राहुल बिष्ट के साथ संदिग्ध संबंध पाए जाने पर पुलिसकर्मी अविनाश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के घेरे में कई अन्य पुलिसकर्मी भी हैं, हालांकि विभाग ने अभी उनके नामों को गोपनीय रखा है।

    हैरान करने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी राहुल बिष्ट शहर के कुछ सरकारी डॉक्टरों के लिए रेव पार्टियां आयोजित करता था। चर्चा है कि ये पार्टियां शहर के प्रमुख क्लबों और बाहरी इलाकों में होती थीं। हालांकि, क्राइम ब्रांच ने अभी तक उन डॉक्टरों और क्लबों की पहचान उजागर नहीं की है, जो इन अवैध गतिविधियों का हिस्सा थे। यह मामला पहले थाना-34 में दर्ज था, लेकिन राहुल की गिरफ्तारी के बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।

    इस पूरे घटनाक्रम ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और पूर्व के 'फर्जी मेजर' केस की यादें ताजा कर दी हैं। उस वक्त भी पुलिस अधिकारियों से साठगांठ की बातें उठी थीं, लेकिन चार्जशीट में वे तथ्य गायब मिले। वर्तमान में भी पुलिस की 'वाहवाही' और 'ठोस कार्रवाई' के बीच का अंतर चर्चा का विषय बना हुआ है, विशेषकर तब जब एसपी क्राइम ने शूटरों की गिरफ्तारी की जानकारी तो दी, लेकिन रेव पार्टी सिंडिकेट पर चुप्पी साधे रखी।

    वहीं, विभाग के भीतर ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी घमासान मचा है। पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए किए गए तबादलों के आदेशों को उनके जाते ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लाइन हाजिर हुआ अविनाश ऑपरेशन सेल में तैनात था, जबकि उसका तबादला काफी समय पहले हो चुका था। आरोप है कि कई थाना प्रभारियों और शाखा प्रमुखों ने अपने चहेते कर्मियों को नियमों को ताक पर रखकर 'डीडीआर' के जरिए वापस बुला लिया है।

    पुलिस महकमे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पूर्व डीजीपी के सख्त अनुशासन वाले आदेश अब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी ने डीसीसी में लूट के आरोपियों की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर सख्त संदेश दिया था, लेकिन वर्तमान में 'डीडीआर कल्चर' की वापसी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।

    #ChandigarhPolice #CrimeBranch #FiringCase #CorruptionInUniform #RahulBisht #DrugNexus #ChandigarhNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #RevPartyScandal

  • IMG-20260131-WA0010.jpg
    31/01/26 |

    चंडीगढ़ में बम की धमकियों के बीच सुरक्षा घेरा सख्त: CCPCR ने जारी की नई सेफ्टी एडवाइजरी

    चंडीगढ़, 31 जनवरी(अन्‍नू) : शहर के लगभग 30 स्कूलों और पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकियों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब तक इन धमकी भरे संदेशों के पीछे के असली मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई हैं, लेकिन बढ़ते साइबर खतरों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए 'चंडीगढ़ कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स' (CCPCR) ने एक व्यापक सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है।

    CCPCR की ओर से जारी इस एडवाइजरी में स्कूलों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल परिसरों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वेरिफिकेशन के बाद ही होना चाहिए। विशेष रूप से वार्षिक समारोहों और बड़े कार्यक्रमों के दौरान मेटल डिटेक्टर जैसे उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध ईमेल, फिशिंग लिंक या कॉल की सूचना तुरंत पुलिस और साइबर सेल को देने पर जोर दिया गया है।

    आयोग ने स्कूल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की ट्रेनिंग पर भी विशेष फोकस किया है। एडवाइजरी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के नियमित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना घबराए 'भीड़ नियंत्रण' और 'त्वरित कार्रवाई' सुनिश्चित करना है।

    अभिभावकों और छात्रों के बीच घबराहट को रोकने के लिए सीसीपीसीआर ने स्कूलों को एक स्पष्ट 'कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल' बनाने का सुझाव दिया है। आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ एक सजग प्रदेश है और बच्चों के लिए भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का तुरंत खंडन करें।

    उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को 30 स्कूलों को निशाना बनाकर भेजे गए धमकी भरे संदेशों में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया था, जिसके कारण व्यापक तलाशी अभियान चलाना पड़ा था। इसके अगले ही दिन उच्च सुरक्षा वाले सचिवालय को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। चूंकि यह वही स्थान है जहां अतीत में गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए प्रशासन अब साइबर सुरक्षा और फिजिकल सुरक्षा दोनों मोर्चों पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

    #ChandigarhNews #SchoolSafety #CCPCR #CyberSecurity #Alert #ChandigarhPolice #SafetyAdvisory #PublicSafety #Awareness #EducationFirst

  • IMG-20260131-WA0009.jpg

    क्रॉस-बॉर्डर ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश: एनसीबी और पंजाब पुलिस ने दबोचे 5 तस्कर

    चंडीगढ़/मोहाली, 31 जनवरी(अन्‍नू) : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चंडीगढ़ जोनल यूनिट और पंजाब पुलिस ने एक साझा अभियान चलाकर सीमा पार से चल रहे हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। दो दिनों तक चले इस सघन सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा एजेंसियों ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 150 ग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है।

    एनसीबी को खुफिया जानकारी मिली थी कि ट्राइसिटी के खरड़ और मोहाली इलाकों में नशे की खेप बड़े पैमाने पर खपाई जा रही है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए 30 जनवरी को टीमों ने मोहाली से लेकर सरहदी जिले तरनतारन तक 10 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े पांच महत्वपूर्ण ऑपरेटिव्स को दबोच लिया गया, जबकि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की तलाश के लिए अभी भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

    इस पूरे ऑपरेशन की सबसे खास बात इसकी ‘पैन टू पोर्ट-बॉर्डर’ (Pan to Port-Border) रणनीति रही। एजेंसियों ने इस बार पारंपरिक तरीके के बजाय इंटेलिजेंस-आधारित नया फार्मूला अपनाया। जांच की शुरुआत सड़क स्तर पर नशा बेचने वाले छोटे पेडलरों से की गई, जो केवल 1-2 ग्राम की मात्रा बेच रहे थे। उनसे मिली कड़ी के आधार पर जांच दल ने मिड-लेवल सप्लायरों पर शिकंजा कसा और अंत में 100 ग्राम से अधिक की खेप रखने वाले मुख्य किंगपिन तक पहुँचने में सफलता पाई।

    पूछताछ के दौरान पकड़े गए बड़े तस्कर ने खुलासा किया कि इस पूरे काले कारोबार की जड़ें भारत-पाक सीमा (Indo-Pak Border) से जुड़ी हुई हैं। हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से सटी सीमा के जरिए तरनतारन जिले में प्रवेश करती थी और फिर वहां से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों और ट्राइसिटी में सप्लाई की जाती थी। अब जांच एजेंसियों का अगला निशाना इस नेटवर्क के पीछे छिपे मुख्य फाइनेंसर और बॉर्डर पार बैठे हैंडलर हैं, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय चेन को जड़ से उखाड़ा जा सके।

    #DrugFreeIndia #NCBIndia #PunjabPolice #AntiDrugDrive #BorderSecurity #DrugTrafficking #TarnTaran #PoliceAction #BreakingNews #SayNoToDrugs #TricityNews

  • 45131.jpg
    31/01/26 |

    ग्राम उत्थान और किसान हितैषी है राज्य सरकार की नीतियां- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 31 जनवरी, शिमला।

    हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

     हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार रामपुर से किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। 

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और इसके दृष्टिगत राज्य सरकार की नीतियां और कार्यक्रम किसान  केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, इसलिए सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए दूध और प्राकृतिक खेती से उगाए गए कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। इसके अलावा, गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केंद्रों तक स्वयं दूध की आपूर्ति करने के लिए उन्हें 2 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी भी दी जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • TN5-Bhopal300126100905.jpg

    मध्यप्रदेश ऐसे विकास पथ पर, जहां नीति, पूंजी और मानव संसाधन मिलकर कर रहे काम

    एन.एस.बाछल, 31 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार का मूल दायित्व जनकल्याण के साथ ऐसी विकास नीतियां तैयार करना है, जिनका अधिकतम लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मध्यप्रदेश में अधिकाधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाले उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार और औद्योगिक संगठनो के सहयोग से मध्यप्रदेश आज एक ऐसे विकास पथ पर बढ़ रहा है, जहां नीति, पूंजी और मानव संसाधन - तीनों एक ही दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने के मामले में आज देश में तीसरे स्थान पर है। यहां किए गए औद्योगिक नवाचार देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन रहे हैं। सबके सहयोग से आने वाले वर्षों में हमारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अग्रणी राज्य बनेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में निजी मीडिया समूह के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया है। इस वर्ष कृषि-आधारित उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों को आधुनिक समय की मांग के अनुरूप खाद्य प्रसंस्करण से जोड़कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मीडिया समूह के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन किया गया। समूह द्वारा मुख्यमंत्री को टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज पेपर के 25 मार्च 1965 को प्रकाशित अंक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह तारीख मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन्म तिथि है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ ही प्रदेश का औद्योगिक विकास भी सरकार की प्राथमिकता है। नये उद्योगों की स्थापना से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, वहीं युवाओं को रोजगार मिलने से घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। यही हमारा लक्ष्य है और इसे हासिल करने के लिए हम प्राण-प्रण से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को स्थापना को सरल बनाने के लिए हमने 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की हैं। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को कार्य व्यवहार में शामिल किया गया है। हमारी कोशिश है कि सरकार खुद हर कदम पर निवेशकों के साथ खड़ी दिखाई दे। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए हम ऐसे निवेशकों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स चेंजमेकर्स ऑफ मध्यप्रदेश 2.0’ कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित एक 'कॉफी टेबल बुक' का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों सहित 15 नव उद्यमियों को सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्मानित उद्योगपतियों ने न केवल मध्यप्रदेश में निवेश किया है, बल्कि यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। शिक्षा और चिकित्सा जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में इनका योगदान प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बना रहा है। समाज के ऐसे चेंजमेकर्स ही मध्यप्रदेश 2.0 की वास्तविक पहचान हैं।

    इन उद्योगपतियों का हुआ सम्मान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहिल ग्रुप के विपिन कंधारी, नाना भाई ज्वेलर्स के केतन सोनी, प्रेस्टीज ग्रुप के डॉ. दाविश जैन, अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मयंक भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी की डॉ. दीप्ती हाडा, मिलेनियम इंफ्रा के अरूण मिश्रा, सार्थक सिंगापुर के राधेश्याम गुप्ता, गरिमा ग्रुप ऑफ स्कूल के संतोष बागोरा, आईएसबीए इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के राजन मित्तल, सैफायर वेंचर्स के अब्दुल ताहिर, लजीज हकीम के मोहम्मद हुसैन, सागर ग्रुप के सुधीर अग्रवाल, गेस्ट्रोकेयर के संजय कुमार, शालिगराम डेवलपर्स के देवेन्द्र चौकसे तथा कृष्णा होम्स के मयंक कपूर को चेंजमेकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • image0016WXT.jpg

    सीएआरए ने गुवाहाटी में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की

    आरएस अनेजा, 31 जनवरी नई दिल्ली - भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय के तहत केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) ने गुवाहाटी, असम में "विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के गैर-संस्थागत पुनर्वास को बढ़ावा देना" विषय पर एक क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की।

    पूरे दिन चलने वाली परामर्श बैठक में 122 हितधारकों ने भाग लिया, जिनमें राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसियां (एसएआरए), विशेष गोद लेने एजेंसियां (एसएए), जिला बाल संरक्षण इकाइयां (डीसीपीयू), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य पेशेवर, बाल संरक्षण कार्यकर्ता और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गोद लेने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे। बड़ी संख्या में भागीदारी ने यह दर्शाया कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए गोद लेने और पुनर्वास तंत्र को मजबूत करने के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता बढ़ रही है।

    कार्यशाला की शुरुआत सीएआरए की पहलों का अवलोकन प्रस्तुत करते हुए हुई, जिनका उद्देश्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा देना है, इसके बाद एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को सफलतापूर्वक अपनाने की कहानियाँ दिखाई गईं। कार्यक्रम में आगे, प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों ने बच्चों को अपनाने और गैर-संस्थागत देखभाल को सुगम बनाने में वर्तमान चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और अपनाये जा रहे अभिनव दृष्टिकोणों पर अपने अनुभव साझा किए।

    #CARA #GuwahatiWorkshop #RegionalConsultation #ChildrenWithDisabilities #Rehabilitation #InclusionMatters #DisabilityAwareness #Empowerment #StrengtheningCommunities #SpecialNeedsSupport #Advocacy #CollaborativeEfforts #SocialImpact #ParentingSupport #ChildRehabilitation #CommunityDevelopment #Accessibility #SupportForDisabilities #BuildingFutures

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 116289.jpg
    31/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत होगी, समाधान निकलेगा।

    करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन बॉस आपके प्रयास देखेंगे।

    लाभ/हानि: मेहनत के अनुसार लाभ, जल्दबाज़ी से हानि संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिर दर्द या थकान हो सकती है।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से फायदा।

    मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा

    उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएँ।

    ---

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:15

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश ठीक रहेगा।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: गला या सर्दी की समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: बिक्री में बढ़ोतरी।

    मूड: शांत और खुश

    उपाय: माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

    ---

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    करियर: इंटरव्यू या मीटिंग सफल।

    लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 से 12:00

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव भरा दिन।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: नए संपर्क बनेंगे।

    मूड: उत्साहित

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ।

    ---

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

    करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:15

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।

    ऊर्जा: सामान्य

    बिजनेस: पार्टनरशिप में लाभ।

    मूड: भावुक

    उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ।

    ---

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: प्रमोशन या प्रशंसा संभव।

    लाभ/हानि: अच्छा धन लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 9:30

    शेयर मार्केट: मुनाफा हो सकता है।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर।

    ऊर्जा: उच्च

    बिजनेस: बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    मूड: आत्मविश्वासी

    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

    ---

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: छोटी बातों पर विवाद से बचें।

    करियर: ध्यान से काम करें, गलती न करें।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 2:30

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निर्णय लें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: हल्का हरा

    स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।

    ऊर्जा: कम

    बिजनेस: पुराने काम पूरे होंगे।

    मूड: थोड़ा तनावग्रस्त

    उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएँ।

    ---

    ♎ तुला राशि

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    करियर: टीमवर्क से सफलता।

    लाभ/हानि: लाभ की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:00

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश करें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: पीठ दर्द।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: नई डील फाइनल।

    मूड: रोमांटिक

    उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ।

    ---

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: गुप्त बातें बाहर न जाने दें।

    करियर: मेहनत का फल देर से मिलेगा।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:00

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: जोखिम भरा निर्णय टालें।

    मूड: गंभीर

    उपाय: शिव जी का रुद्राभिषेक करें।

    ---

    ♐ धनु राशि

    परिवार: खुशखबरी मिल सकती है।

    करियर: नई दिशा मिलेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00

    शेयर मार्केट: लाभ के योग।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: फिटनेस अच्छी।

    ऊर्जा: ऊँची

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल।

    मूड: सकारात्मक

    उपाय: केले के पेड़ में जल दें।

    ---

    ♑ मकर राशि

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: धैर्य रखें, सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: सीमित लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 से 4:00

    शेयर मार्केट: कम जोखिम वाला निवेश।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द।

    ऊर्जा: सामान्य

    बिजनेस: स्थिरता बनी रहेगी।

    मूड: गंभीर

    उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएँ।

    ---

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: मित्रों जैसा माहौल रहेगा।

    करियर: इनोवेटिव आइडिया सफल।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:00

    शेयर मार्केट: टेक सेक्टर में लाभ।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: मानसिक थकान।

    ऊर्जा: अच्छी

    बिजनेस: ऑनलाइन काम में फायदा।

    मूड: क्रिएटिव

    उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

    ---

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: कला/क्रिएटिव क्षेत्र में लाभ।

    लाभ/हानि: खर्च पर नियंत्रण रखें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:00

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    ऊर्जा: मध्यम

    बिजनेस: पुराने प्रोजेक्ट से फायदा।

    मूड: भावुक लेकिन संतुष्ट

    उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    ---

    #TodaysHoroscope #Family #Career #ProfitLoss #AuspiciousTime #Gains #LossStockMarket #LuckyNumber #LuckyColor #Health #Energy #Business #Mood #Remedies #Astrology #Wealth #Success #Wellness #PositiveVibes #LifeGuide #HoroscopeInsights

  • Screenshot 2026-01-31 025018.jpg
    31/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-31 033436.jpg
    31/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • Screenshot 2026-01-31 025855.jpg
    31/01/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNewsIndia #SportsUpdateToday #Jan31Sports #InternationalSports #NationalGames2026 #HaryanaSports #LocalSportsNews #CricketUpdates #FootballNews #HockeyIndia #TennisTournament #AthleticsUpdate #OlympicPrep2026 #SportsHeadlines #GameDayIndia #IndianCricketTeam #ISL2026 #IPLUpdates #SportsBreakingNews #KheloIndia #RegionalSports #SportsJournalism #BhiwaniBoxing #AmbalaSports #SportingEvents #LiveScoreIndia #MatchDay #SportsLeagues #GlobalSports #AthleteLife #SportsAwards #FitnessInSports #WrestlingIndia #BadmintonLeague #शतरंजटूर्नामेंट #खेलफोटोग्राफी #भारतीयएथलीट #चैंपियनमाइंडसेट #खेलजगत #रोजानाखेलकीखुशियां #खेलकवरेज #ग्रामीणखेल #राज्यस्तरीयखेल #खेलरुझान #पदकसंख्या #खेलप्रदर्शन #युवाखेल #खेलविश्लेषण #खेलप्रशंसाकिंदा #जीतकेपल

  • WhatsApp Image 2026-01-30 at 7.00.07 PM.jpg

    निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दृ परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

    हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें, रोडवेज बेड़े का विस्तार- अनिल विज

    डिजिटल ट्रैकिंग से बदलेगी रोडवेज की तस्वीर, बस अड्डों पर लगेंगी एयरपोर्ट जैसी स्क्रीन और विकसित हो रहा मोबाइल एंेप - विज

    अब बसों की हर चाल पर रहेगी नजर, रूट से भटकी बसें होंगी तुरंत ट्रैक, परिवहन व्यवस्था होगी पूरी तरह स्मार्ट- विज

  • WhatsApp Image 2026-01-30 at 7.09.47 PM.jpeg

    सिरसा कष्ट निवारण समिति बैठक में 15 में से 11 शिकायतों का निपटारा, दो अधिकारी निलंबित – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई: जन स्वास्थ्य कार्यकारी अभियंता और डीएफओ निलंबित, आपराधिक केस दर्ज – विज

    बिजली, जनसमस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही पर त्वरित फैसले, जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिकता – अनिल विज

    कांग्रेस को विकास और राम दोनों से परेशानी’, जीडीपी बढ़ने पर भी किया कटाक्ष – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

  • WhatsApp Image 2026-01-30 at 7.21.15 PM.jpg
    30/01/26 |

    बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का धमाका करने वाली 'धुरंधर' OTT पर हुई रिलीज

    बॉलीवुड, 30 जनवरी (अन्‍नू ): रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने 30 जनवरी 2026 की रात को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी स्ट्रीम किया गया है। लेकिन जैसे ही फैंस ने इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना शुरू किया, उनकी खुशी नाराजगी में बदल गई। दर्शकों का दावा है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए वर्जन में फिल्म के कई अहम हिस्सों पर कैंची चलाई गई है और गाली-गलौज वाले डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है। फैंस इस बात से खफा हैं कि एक 18+ रेटिंग वाले प्लेटफॉर्म पर फिल्म को अनसेंसर्ड रिलीज करने के बजाय काट-छांट के साथ पेश किया गया है।



    रिपोर्ट्स के अनुसार, सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई 'धुरंधर' की कुल अवधि 3 घंटे 34 मिनट थी, जबकि ओटीटी पर उपलब्ध वर्जन महज 3 घंटे 25 मिनट का है। लगभग 10 मिनट के इस कट और सेंसर किए गए डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस का तर्क है कि वे ओटीटी पर फिल्म का मूल और बिना किसी काट-छांट वाला स्वरूप देखना चाहते थे। कई यूजर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया को टैग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है और 'मूड खराब' करने जैसे कमेंट्स किए हैं।


    बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है। महज 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 56 दिनों के भीतर भारत में करीब 835 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1,344 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। घरेलू बाजार में इसकी कुल आय 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म की भारी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके अगले भाग यानी 'धुरंधर 2' की तैयारी भी कर ली है, जो इसी साल 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।



    #Dhurandhar #RanveerSingh #NetflixIndia #DhurandharOnOTT #Censorship #BoxOfficeRecord #Dhurandhar2 #BollywoodNews #TrendingNow #OTTRelease

  • photo-collage.png (3).jpg

    हरियाणा पुलिस भर्ती: आवेदन का अंतिम अवसर कल, 31 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा पोर्टल

    हरियाणा, 30 जनवरी (अन्‍नू ): हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खबर है। 5,500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। अब तक 3 लाख से अधिक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साफ कर दिया है कि कल रात 11:59 बजे के बाद आवेदन का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन्होंने अभी तक फॉर्म फाइनल सबमिट नहीं किया है, वे तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।


    सरकार ने इस बार 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और जीआरपी के लिए 400 पदों सहित कुल 5,500 रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ग्रुप-सी सीईटी नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद ओटीपी के जरिए लॉग-इन कर योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे।


    फॉर्म भरने के अंतिम चरण में अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अपनी फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करने के बाद, पूरे आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना अनिवार्य है। इस प्रिंट आउट के हर पन्ने पर हस्ताक्षर करने और तारीख लिखने के बाद उसे पुनः पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा। समय रहते इस औपचारिकता को पूरा करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।


    #HaryanaPoliceDeadline #HSSCRecruitment #LastDateAlert #HaryanaGovtJobs #PoliceBharti2026 #HSSCUpdate #JobOpportunity #ApplyNow #HaryanaYouth #CareerAlert

  • photo-collage.png (2).jpg

    कुरुक्षेत्र: भाखड़ा नहर में मां और बेटे के शव बरामद, दो महीने में खत्म हुआ पूरा परिवार; अब बेटी की तलाश जारी

    कुरुक्षेत्र/हरियाणा,  30 जनवरी (अन्‍नू ):  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां नरवाना ब्रांच नहर से लापता मां मीना देवी (35) का शव बरामद कर लिया गया है। इससे पहले कल उनके 6 वर्षीय बेटे एकम का शव भी ज्योतिसर गांव के पास नहर से मिला था। अब बचाव दल और गोताखोर उनकी 8 साल की बेटी दिव्या की तलाश में जुटे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि पिछले दो महीनों के भीतर इस परिवार के सभी सदस्य काल के गाल में समा गए हैं।



    अंबाला के कांवला गांव की रहने वाली मीना देवी 23 जनवरी की सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ अचानक घर से निकल गई थीं। जब वे शाम तक वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला, तो परिजनों ने अंबाला पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मीना के देवर रोहित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी भाभी को बच्चों के साथ बाहर जाते देखा था, लेकिन उन्हें लगा कि वे बाजार जा रही हैं। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो सूचना मिली कि उन्हें नहर की तरफ जाते देखा गया है।


    इस दुखद घटना की जड़ें पिछले साल की दिवाली से जुड़ी हैं। पुलिस जांच के अनुसार, मीना के पति रवि कुमार ने करीब दो महीने पहले दिवाली के दिन घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद से ही मीना मानसिक रूप से काफी तनाव में थीं और परेशान चल रही थीं। माना जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।



    फिलहाल, इस्माइलाबाद के डल्ला माजरा के पास से मीना का शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ज्योतिसर से लेकर करनाल के मुनक तक नहर में गहन तलाशी अभियान चला रही है ताकि बेटी दिव्या का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक घटना के सही कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है।


    #HaryanaNews #Kurukshetra #Ambala #CrimeNews #HaryanaPolice #Tragedy #LocalNews #LatestNews #HindiNews #CrimeNews #FlashNews #Update #Investigation #NewsAlert #IncredibleHaryana #DailyNewsUpdate

  • H-1-30-1-26.jpg
    30/01/26 |

    राज्य सरकार का मुख्य फ़ोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आगामी समय में राज्य सरकार का मुख्य फ़ोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा। कैंसर की जांच करने से संबंधित टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएंगी।  

     

    स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रही थी।

     

    आरती सिंह राव ने कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कैंसर रोगियों और एक सहायक को कैंसर-उपचार के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही स्टेज-3 और स्टेज-4 के कैंसर रोगियों को  ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। कैंसर उपचार को और सशक्त बनाने के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अटल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें मैमोग्राफी, सीटी सिम्युलेटर और लिनियर एक्सेलेरेटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। यह केंद्र हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी समग्र कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहा है।

     

     उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। जहां वित्त वर्ष 2014-15 में स्वास्थ्य बजट ₹2,646 करोड़ था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में इसे बढ़ाकर ₹9,942 करोड़ कर दिया गया है, जो कि 275 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 746 मेडिकल ऑफिसर्स और 845 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 346 मेडिकल ऑफिसर्स और 154 विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच जिलों में एमआरआई (MRI) स्कैन की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पानीपत और कुरुक्षेत्र के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और शेष 9 जिलों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं।


    स्वास्थ्य मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों में सीनियर सिटीजन कॉर्नर और फिजियोथेरेपी यूनिट्स कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च को कम करने के लिए 17 अक्टूबर 2024 से  हरियाणा के निवासियों को मुफ्त डायलिसिस सेवा प्रदान की जा रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।

     

    एक अन्य सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में प्रसूत और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी जिला अस्पतालों में अलग और अत्याधुनिक मदर एन्ड चाइल्ड हैल्थ (MCH) विंग स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य का लक्ष्य सभी जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक अलग MCH विंग स्थापित करना है ताकि प्रजनन, मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के पूरे परिप्रेक्ष्य को एक ही छत के नीचे कवर करते हुए गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। पंचकूला में इस विंग का निर्माण पूरा हो चुका है, पानीपत में कार्य अंतिम चरण में है, जबकि फरीदाबाद और सोनीपत में निर्माण कार्य सितंबर 2025 से शुरू किया गया है। पलवल, सिरसा और कैथल के लिए ₹20 करोड़ प्रति इस विंग की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य में तेजी से काम किया जा रहा है  जिसके कारण प्रदेश में एनीमिया की दर 59 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत हो गई है और राष्ट्रीय रैंकिंग में हरियाणा 5वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत राज्य के 22 जिलों के सभी सिविल अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

     

    खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चंडीगढ़ और करनाल में फूड टेस्टिंग लैब्स कार्यरत हैं, जबकि 5 "मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब" विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं। साथ ही अंबाला, करनाल, हिसार और गुरुग्राम में स्वच्छ और सुरक्षित स्ट्रीट फूड हब विकसित किए जा रहे हैं।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य एक मजबूत, जन-केंद्रित और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करना है, जिससे प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और बिना आर्थिक बोझ के उपलब्ध हो सकें।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक दवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #CancerFreeHaryana #AnemiaMuktBharat #HealthBudget #MedicalJobs #PublicHealth #HaryanaGovernment #MedicalInfrastructure #CancerCare #AyurvedicMedicine #MotherAndChildHealth #JanAushadhi #HealthServices

  • WhatsApp Image 2026-01-30 at 5.06.56 PM.jpeg
    30/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • images (12).jpg
    30/01/26 |

    ई-नीलामी से पूर्व विकास कार्य पूर्ण करना आवश्यक: राइट टू सर्विस कमीशन

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अभी) : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने सेक्टर 77 फरीदाबाद में एचएसवीपी द्वारा किए गए एक ई-नीलामी प्रकरण की समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट किया है कि किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में शामिल करने से पूर्व सभी आवश्यक विकास कार्यों का पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया आवंटियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निहित रूप से आवश्यक है।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आम नागरिक सरकार पर विश्वास कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते हैं। ऐसे में यह अपेक्षित है कि संबंधित विभाग द्वारा सभी आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे आवंटी बिना किसी असुविधा के निर्माण कार्य आरंभ कर सकें।

    मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने यह भी संज्ञान लिया कि आवंटन पत्र की शर्तों के अनुरूप, समय पर कब्जा न दिए जाने की स्थिति में देय ब्याज का भुगतान विलंब से किया गया। आयोग के हस्तक्षेप के पश्चात इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। आयोग ने एस्टेट ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि आवंटी को देय विलंबित ब्याज का भुगतान किया जाए, कब्जे की तिथि में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा वसूली गई एक्सटेंशन फीस नियमानुसार वापस की जाए। इस संबंध में अनुपालना रिपोर्ट 05 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    ई-नीलामी से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित प्लॉट को “क्लियर” दर्शाया गया था, जबकि उसके सामने की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में थी। आयोग ने इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर और अधिक सावधानी एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया है। इस संपूर्ण प्रकरण की जानकारी हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के संज्ञान में भी लाई गई है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

    आयोग ने प्रभावित आवंटी श्री मनोज वशिष्ठ को हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के प्रावधानों के तहत 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा प्रदान करने के आदेश दिए हैं, जिसका भुगतान एचएसवीपी द्वारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। साथ ही, विभाग को यह स्वतंत्रता दी गई है कि नियमानुसार यह राशि संबंधित अधिकारियों से वसूल की जा सके।

    राइट टू सर्विस कमीशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में एचएसवीपी द्वारा ई-नीलामी प्रक्रिया में सभी विकास कार्यों को पूर्ण करने के उपरांत ही नीलामी की जाएगी तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    #RightToServiceHaryana #HSVP #FaridabadNews #PublicGrievance #RealEstateReform #HaryanaGovt #PlotAuction #CitizenRights #AdministrativeJustice #GoodGovernance #PropertyNews #HSVPFaridabad #JusticeForAll #Transparency #ServiceGuaranty #HaryanaRightToServiceCommission #ConsumerProtection #UrbanDevelopment #MainNews #RuleOfLaw

  • download - 2026-01-30T155542.871.jpg
    30/01/26 |

    20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में जिन एचसीएस अधिकारियों को यह लाभ दिया है, उनमें श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती कमल प्रीत कौर, श्री अमित कुमार-I, श्री प्रदीप कुमार-II, डॉ. सुशील कुमार, श्रीमती अनु, श्रीमती निशु नी नम्रता सिंगल, श्री विराट, श्री विवेक चौधरी, श्री दलबीर सिंह, श्री अश्वनी मलिक, श्री नरेंद्र पाल मलिक, श्रीमती शालिनी चेतल, श्रीमती पूजा चांवरिया, श्री सतीश कुमार, श्री त्रिलोक चंद, श्री विवेक कालिया, श्री अजय चोपड़ा, श्री मनोज खत्री और श्री गौरव कुमार शामिल हैं।

    #HCSOfficers #HaryanaGovernment #AdministrativeUpdate #SalaryHike #PromotionNews #SuperTimeScale #AnuragRastogi #ChiefSecretaryHaryana #HaryanaBureaucracy #CivilServices #Governance #OfficialOrders #PublicAdministration #EmployeeWelfare #HCSPromotion #HarynaNews #AmbalaNews #Chandigarh #AdministrativeReform #GovernmentNotification

  • download (1).jpg
    30/01/26 |

    इग्नू एडमिशन अलर्ट: 31 जनवरी तक कराएं नए दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन, क्षेत्रीय निदेशक ने दी अहम जानकारी

    जे कुमार पलवल, 30 जनवरी 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नए दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। यह अवसर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध सभी कोर्सों के लिए खुला है।

    दाखिले की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. धर्मपाल ने कहा कि नामांकन से पहले प्रत्येक छात्र को अपनी एबीसी आईडी के माध्यम से एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है। नए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आवेदन करते समय क्षेत्रीय केंद्र करनाल के लिए कोड-10 का चयन करना होगा। इसके साथ ही जो छात्र पहले से ही इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं, वे अपने अगले वर्ष या सेमेस्टर के लिए 31 जनवरी तक onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    इग्नू वर्तमान में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों सहित कुल 350 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है। इनमें बीए, बीकॉम, बीबीए जैसे सामान्य पाठ्यक्रमों के अलावा एमएससी (होम साइंस, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान), लाइब्रेरी साइंस और जनसंचार जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी शामिल हैं। क्षेत्रीय निदेशक ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    #IGNOU #Admission2026 #DistanceLearning #HigherEducation #IgnouRegistration #StudentUpdate #PalwalNews #CareerGuide #EducationAlert #HaryanNews

  • Awareness program photo.jfif
    30/01/26 |

    अम्बाला पुलिस का गांव-गांव जागरूकता अभियान: नशा मुक्त समाज और सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

    जे कुमार अम्बाला, 30 जनवरी 2026: अम्बाला पुलिस द्वारा समाज को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को एनडीपीएस सैल की टीम ने थाना शहजादपुर क्षेत्र के गाँव बनौदी में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ एनडीपीएस सैल की टीम ने युवाओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जीवन में कभी भी नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई। टीम ने जोर दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के पतन का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की दलदल से बचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़े रखना है।

    धुंध में सावधानी बरतने की अपील सर्दियों के मौसम को देखते हुए पुलिस टीम ने यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुलिस ने अपील की कि:

    • वाहन चालक कभी भी नशा करके गाड़ी न चलाएं।

    • दोपहिया वाहन चालक अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।

    • धुंध के दौरान वाहनों की हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स का सही उपयोग करें।

    नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर पुलिस अधीक्षक अम्बाला के सख्त निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी थानों में नशे की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचने या खरीदने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    #AmbalaPolice #AntiDrugDrive #RoadSafety #SayNoToDrugs #SafeHaryana #NDPSCell #PublicAwareness #VillageSafety #ZeroTolerance #AmbalaUpdate

  • सड़क सुरक्षा शपथ फोटो 1.jfif
    30/01/26

    एसपी अंबाला ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, बोले—"70% मौतें हेलमेट न पहनने के कारण"

    जे कुमार अंबाला शहर, 30 जनवरी 2026: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अंबाला पुलिस और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज मुरलीधर डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अजीत सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्वयं मोर्चा संभालते हुए युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का संदेश दिया।

    सैकड़ों विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों में से 70 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालकों ने केवल हेलमेट न पहनने के कारण अपनी जान गवाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क पर बरती गई एक छोटी सी सावधानी न केवल चालक की जान बचाती है, बल्कि उसके पूरे परिवार की खुशियों को भी सुरक्षित रखती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन किसी कानूनी डर से नहीं, बल्कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर करें।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सामूहिक शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग रोकने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने (Underage Driving) जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजेश मक्कड़ ने जानकारी दी कि आज अंबाला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक साथ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। एस.ए. जैन विजय वल्लभ स्कूल में एएसपी उत्तम सिंह, के.पी.ए.के. महाविद्यालय में आरटीए सुशील कुमार, जी.आर.एस.डी. स्कूल में डीएसपी वरिन्दर शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूरी ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर डी.ए.वी. संस्था से चोपड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #RoadSafetyAmbala #SarakSuraksha #AmbalaPolice #HelmetSavesLife #SafetyFirst #NationalRoadSafetyMonth #TrafficRules #YouthAwareness #AmbalaCityNews

  • download.jpg
    30/01/26 |

    गुरू रविदास जयंती पर अम्बाला शहर में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा: मोती नगर से होगा शुभारंभ

    अम्बाला, 30 जनवरी 2026: संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अम्बाला शहर के मोती नगर से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    सभा के प्रधान बंटी कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि शोभायात्रा शुक्रवार को मोती नगर गुरुद्वारा से शुरू होगी। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों—मानव चौक, डीडब्ल्यूएस कॉलोनी, सोनिया कॉलोनी, रणजीत नगर और महावीर नगर से होते हुए वापस मोती नगर गुरुद्वारा में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी की शिक्षाएं किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरे सर्व समाज के लिए हैं, और उनके आदर्शों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

    प्रधान बंटी कुमार ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी सराहना की, जो महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाकर उन्हें उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने सर्व समाज से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाएं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभा के उप प्रधान बंसी लाल, कोषाध्यक्ष भीमराय, चेयरमैन राजपाल, सचिव संदीप राठौर और ऑडिटर संजीव कुमार सहित पूरी टीम जुटी हुई है।

    #GuruRavidassJayanti #AmbalaCity #ShobhaYatra #AmbedkarSabha #SpiritualHaryana #UnityInDiversity #AmbalaNews #SaintRavidass #SocialHarmony

  • P--2.jpg
    30/01/26 |

    समाधान शिविरों की शिकायतों पर एसडीएम सख्त: प्राथमिकता के आधार पर निपटान और पोर्टल अपडेट के निर्देश

    जे कुमार अम्बाला, 30 जनवरी 2026: एसडीएम दर्शन कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के लिए जिला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और संतोषपूर्ण समाधान को लेकर संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    बैठक से पूर्व चण्डीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समाधान शिविरों की प्रगति पर चर्चा की गई। वीसी के तुरंत बाद एसडीएम दर्शन कुमार ने स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों का जायजा लिया। इस दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग, संयुक्त आयुक्त नगर निगम पुनित और डीएसपी सुरेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के बाद उन्हें तुरंत पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है ताकि रिपोर्ट पारदर्शी बनी रहे। विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने उन विभागों की सूची भी ली जहाँ मामले लंबित हैं। इसके साथ ही, एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को जागरूक करें ताकि पात्र लोग उनका लाभ उठा सकें।

    बैठक में डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता बिजली हरिश गोयल, पुलिस इन्स्पेक्टर राकेश मणि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही त्वरित समाधान करना है।

    #AmbalaNews #SamadhanShivir #Administration #PublicGrievance #HaryanaGovernment #QuickSolution #AmbalaUpdate #GoodGovernance #PublicService

  • 11.jpeg
    30/01/26 |

    गुदराना में मातृ स्वास्थ्य की पाठशाला: सुरक्षित मातृत्व के लिए महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

    जे कुमार होडल (पलवल), 30 जनवरी 2026: औरंगाबाद ब्लॉक के गांव गुदराना में आज 'सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन' (SBCC) बैठक के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष संदेश दिया गया। सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज (SAS) और स्वास्थ्य विभाग के साझा सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।

    सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं को गर्भावस्था का शीघ्र पंजीकरण करवाने, नियमित एएनसी (ANC) जांच और सही पोषण के महत्व के बारे में समझाया गया। साथ ही, अल्ट्रासाउंड जांच, टीडी इंजेक्शन, सोने की सही स्थिति और भ्रूण की गतिविधियों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की गई।

    विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण सलाह

    सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रणय ने महिलाओं को आगाह किया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के प्रसव पीड़ा बढ़ाने वाली दवाइयां या ऑक्सीटोसिन का उपयोग कतई न करें, क्योंकि यह मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। डॉ. पंकज ने सीएचसी औरंगाबाद में उपलब्ध मुफ्त और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वहाँ उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का भी विशेष उपचार किया जाता है। उन्होंने महिलाओं को किसी भी स्तर पर होने वाली अवैध वसूली की सूचना तुरंत विभाग को देने की सलाह दी।

    आशा फैसिलिटेटर ने 'अनन्य स्तनपान' पर जोर देते हुए बताया कि नवजात शिशु के लिए जन्म के पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही अनिवार्य है। जिला परिषद सदस्य उमेश और गांव के सरपंच ने एसएएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे निजी अस्पतालों के बजाय सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. वर्षा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

    #PalwalNews #MaternalHealth #SafeMotherhood #HealthAwareness #HodalNews #HealthyBaby #GovernmentHealthcare #WomenWellness #SBCCMeeting #AurangabadBlock

  • 05.jpg
    30/01/26 |

    पलवल में सूर्य नमस्कार की धूम: स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू हुआ अभियान अब बना जन-आंदोलन

    जे कुमार पलवल, 30 जनवरी 2026: हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान' जिले में पूरी भव्यता के साथ संचालित किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में पलवल के स्कूलों, गांवों और व्यायामशालाओं में योग की गूँज सुनाई दे रही है।

    धतीर के स्कूलों में योग का सफल आयोजन अभियान की इसी कड़ी में आज गांव धतीर स्थित सी.एस.ए. मेमोरियल पब्लिक स्कूल और के. आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। आयुष योग सहायक योगाचार्य कृष्ण भारद्वाज ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास कराया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों से अवगत कराया।

    प्रेरणादायक स्लोगन के साथ 'स्वस्थ हरियाणा' का संकल्प इस वर्ष हरियाणा योग आयोग ने योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए दो विशेष संदेश जारी किए हैं:

    1. "सूर्य नमस्कार से होगा कमाल - हरियाणा बने स्वस्थ और खुशहाल"

    2. "हर दिन योग, हर दिन नई शुरुआत - हरियाणा में लाएं स्वर्णिम प्रभात"

    नियमित निगरानी और मार्गदर्शन अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीन गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. योगेश यादव द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। डॉ. संजीव कुमार ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह एक संपूर्ण व्यायाम है जो शरीर को ऊर्जावान और रोगमुक्त रखता है। आयुष विभाग के योग सहायक और इंस्ट्रक्टर प्रतिदिन व्यायामशालाओं और औषधालयों में आमजन को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    #PalwalNews #YogaHaryana #SuryaNamaskar2026 #HealthyHaryana #AyushDepartment #YogaForLife #StudentWellness #DhatirVillage #FitnessMotivation

  • IMG-20260130-WA0008.jpg

    हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अन्नू) :हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

    डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे।

    डी. सुरेश, जो वर्तमान में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर, तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

    थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शाश्वत सांगवान को जयदीप कुमार के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन डायरेक्टर लगाया गया है।

    जयदीप कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर के कार्यभार से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

    #HaryanaNews #IAS #TransferPostings #HaryanaGovernment #Bureaucracy #DrRajaSekharVundru #ShashwatSangwan #Chandigarh #AdministrativeUpdates #BreakingNews

  • photo-collage.png (1).jpg
    30/01/26 |

    चंडीगढ़: स्कूलों को मिली बम की धमकी का अमेरिका से निकला कनेक्शन

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अन्‍नू ):  चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की हालिया धमकी ने एक बार फिर यादें ताजा कर दी हैं। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि 30 स्कूलों को भेजे गए इस धमकी भरे संदेश का सीधा संबंध अमेरिका से है।

    तकनीकी टीम ने पाया है कि ईमेल का आईपी एड्रेस और सर्वर अमेरिका का है। पुलिस का मानना है कि इस बार भी धमकी देने का तरीका और लहजा ठीक वैसा ही है जैसा पिछले दिनों जिला अदालत को भेजे गए संदेशों में देखा गया था। जांच का कांटा एक बार फिर गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर घूम रहा है, क्योंकि पहले की तरह इस बार भी विदेशी धरती का इस्तेमाल कर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।



    इस बार अपराधियों ने 22 निजी और 8 सरकारी स्कूलों को एक साथ निशाना बनाने की साजिश रची। सभी स्कूलों को एक ही जीमेल आईडी से संदेश भेजा गया, जिसमें दोपहर 1:11 बजे धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल की भाषा बेहद भड़काऊ थी, जिसमें राष्ट्रगान को बंद करने और धार्मिक नारों का जिक्र करते हुए "चंडीगढ़ खालिस्तान है" जैसी बातें लिखी गई थीं। पुलिस के अनुसार, पिछली बार जिला अदालत और अन्य संस्थानों को आउटलुक के जरिए संदेश भेजे गए थे, लेकिन इस बार जीमेल का इस्तेमाल हुआ है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और गूगल से आरोपी का पूरा डेटा साझा करने को कहा है।



    धमकी के बाद शहर के स्कूलों में सुरक्षा का घेरा पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिया गया है। एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेश पर हर स्कूल के बाहर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। बीट बॉक्स के जवानों को सुबह से ही स्कूलों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ को सतर्क रहने के साथ-साथ यह भी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।



    पुलिस ने अभिभावकों और जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। हालांकि यह मामला पिछले धमकियों की तरह ही केवल दहशत फैलाने की एक चाल लग रहा है, लेकिन प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है और साइबर सेल की टीमें लगातार उस अमेरिकी लिंक को ट्रैक करने में जुटी हैं, जहाँ से यह नफरत भरा और डरावना संदेश जनरेट किया गया था।



    #ChandigarhNews #SchoolThreat #SecurityAlert #CyberCell #ChandigarhPolice #BreakingNews #USAConnection #HighAlert #ChandigarhSchools

  • Screenshot 2026-01-30 134339.jpg

    सावधान! फर्जी ट्रैफिक चालान भेजकर लूट रहा था गिरोह: चंडीगढ़ पुलिस ने यूपी से दबोचे दो जालसाज, पाकिस्तानी कनेक्शन का शक

    चंडीगढ़, 30 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ शहर में साइबर ठगी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसके तार सीमाओं के पार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका है। चंडीगढ़ साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से शैलेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को फर्जी ट्रैफिक चालान के मैसेज भेजकर उनके बैंक खातों में सेंध लगाते थे। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विदेशी धरती से डिजिटल ठगी का खेल रच रहा है।


    पकड़े गए आरोपियों की कहानी काफी चौंकाने वाली है। पुलिस को उन्होंने बताया कि वे केवल 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं और बेरोजगारी के कारण पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। इसी बीच उनके पास व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लिंक आया, जिसमें घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था। उन्हें बताया गया कि हर मैसेज भेजने पर उन्हें 15 पैसे का कमीशन मिलेगा। गरीबी और मजबूरी के कारण दोनों इस दलदल में फंस गए और पिछले चार महीनों से सैकड़ों लोगों को ठगी वाले लिंक भेज रहे थे। ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ओपन सोर्स वेबसाइट्स से आम जनता के नंबर चोरी करते थे।



    इस गिरोह का भंडाफोड़ बेहद दिलचस्प तरीके से हुआ। ठगों ने अनजाने में चंडीगढ़ के ही एक डीएसपी (DSP) के मोबाइल नंबर पर फर्जी चालान का मैसेज भेज दिया। जब अधिकारी ने अपने ड्राइवर से चालान के बारे में पूछा, तो पता चला कि गाड़ी का कोई चालान कटा ही नहीं था। शक होने पर उन्होंने तुरंत साइबर सेल को इसकी जानकारी दी। डीएसपी वेंकटेश की देखरेख और साइबर सेल इंचार्ज इरम रिजवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें बांदा से धर दबोचा।



    पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू इस ठगी के पीछे मौजूद विदेशी हैंडलर्स की पहचान करना है। चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके चालान का भुगतान न करें और केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।



    #CyberCrime #ChandigarhPolice #CyberSecurity #FakeChallan #TrafficPolice #FraudAlert #OnlineScam #CyberCell

  • Screenshot 2026-01-30 133603.jpg
    30/01/26 |

    जालंधर: कांग्रेस नेता और फिटनेस प्रेमी मनु वड़िंग का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    जालंधर/पंजाब, 30 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेहद करीबी माने जाने वाले मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का शुक्रवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। महज 48 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह देने वाले मनु वड़िंग को तड़के करीब 4 बजे अचानक 'साइलेंट अटैक' आया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगा, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।



    मनु वड़िंग न केवल राजनीति में एक सक्रिय चेहरा थे, बल्कि रियल एस्टेट के कारोबार में भी उनकी गहरी पैठ थी। वे जालंधर के वड़िंग क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे और लंबे समय से जनसेवा में जुटे थे। उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद के रूप में शहर की सेवा कर चुकी हैं। इस दुखद घटना के बाद उनके निवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।


    मनु वड़िंग की मृत्यु ने हर किसी को इसलिए भी हैरान कर दिया है क्योंकि वे अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग रहते थे। उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा जिम और व्यायाम को समर्पित था। हैरानी की बात यह है कि निधन से महज एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो साझा किया था, जिसमें वे युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक और प्रेरित कर रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि हमेशा फिट दिखने वाले इस नेता का सफर इतनी जल्दी और इस तरह समाप्त हो जाएगा।

    मनु वड़िंग का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार दोपहर को दीप नगर स्थित रामबाग श्मशानघाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम विदाई में पंजाब के कई बड़े राजनेताओं और गणमान्य हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।


    #JalandharNews #PunjabCongress #ManuWarring #RIP #FitnessInspiration #HealthAlert #CongressLeader #JalandharPolitics

  • download (2).jfif

    आर्थिक ताकत के रूप में उभरी भारत की पहचान प्रशंसनीय - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है। आज प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण समावेशी विकास के महत्व पर बल देता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सर्वेक्षण को समावेशी विकास का प्रतीक बताया है, जिसमें किसानों, एमएसएमई, युवाओं के लिए रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में 7.4% ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट (सकल घरेलू उत्पाद) एवं 7.3% ग्रास वेल्यू एडेड (सकल मूल्य वर्धित) वृद्धि दर के साथ भारत विश्व में लगातार चौथे वर्ष सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत की यह पहचान विश्व स्तर पर बनी है, जो प्रशंसनीय है।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक सर्वेक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक ताकत के रूप में उभरने की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और विकसित भारत के संकल्प की अभिव्यक्ति है, जिसमें हर भारतीय का कठोर श्रम, समर्पण भावना और सक्रिय सहभागिता शामिल है। उल्लेखनीय है कि आर्थिक सर्वेक्षण भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस (सुधारों की गति) की एक व्यापक तस्वीर पेश करता है, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बावजूद निरंतर प्रगति को दर्शाता है। आर्थिक सर्वेक्षण मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे, निरंतर विकास की गति और राष्ट्र निर्माण में नवाचार, उद्यमिता एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तार लेती भूमिका को उजागर करता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download (1).jfif
    30/01/26 |

    प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चित-डॉ. एस. पी. कत्याल

    एन.एस.बाछल, 30 जनवरी, शिमला।

    राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इससे उचित मूल्य की दुकानों में पॉइन्ट ऑफ सेल मशीनों के काम में दिक्कत आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार, राज्य खाद्यान्न आयोग, और जिला प्रशासन ने मिलकर समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।

    डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध है, जिनमें जनजातीय और बर्फ से ढके क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में लाभार्थियों को मार्च महीने तक का राशन पहले ही दे दिया है। 

    उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर महीने राशन दिया जाता है और बर्फबारी के कारण वितरण प्रभावित हुआ है, वहां बैकलॉग वितरण विकल्प लागू करने की सिफारिश की गई है। इससे जैसे ही बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होगी, राशन वितरण फिर से आसानी से शुरू हो जाएगा।

    डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत पहचान करें और रिपोर्ट भेजें, विशेषकर जिन क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की समस्या है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर बैकलॉग विकल्प तुरंत लागू किया जाए, ताकि लोगों को राशन समय पर मिल सके।

    उन्होंने कहा कि राज्य खाद्यान्न आयोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif
    30/01/26 |

    हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 जनवरी, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कैंसर केयर सेंटर में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 11 नए विशेषज्ञ विभाग स्थापित किए जाएंगे। 

    कैंसर केयर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पेन पैलिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायने ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग स्थापित किए जाएंगे और ये विभाग कैंसर रोगियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस केंद्र की स्थापना से राज्य में एक मजबूत उपचार प्रणाली विकसित होगी। राज्य मेें कैंसर के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रणालीगत स्क्रीनिंग, रोकथाम, निगरानी, रिकॉर्डिंग और समय पर जांच की तत्काल आवश्यकता अनुभव की गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर उच्च स्तरीय कैंसर देखभाल संस्थानों के परस्पर विकास और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। रोकथाम, प्रारंभिक जांच और व्यापक मरीज समर्थन पर विशेष ध्यान के साथ, राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में राज्य कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

    कुल 264 बिस्तरों की क्षमता वाला यह केंद्र विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए समर्पित होगा। इसमें क्लिनिकल लैब, आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) फ़ार्मेसी, इमरजेंसी वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन ओपीडी और रजिस्ट्रेशन सेवाएं होंगी। कैंसर संस्थान के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार पर्याप्त और योग्य मेडिकल, पैरामेडिकल और सहायक कर्मचारियों की व्यवस्था करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली के कायाकल्प के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पुराने मशीनरी और उपकरणों को बदलकर विश्वस्तरीय मशीनरी और सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक कैंसर दर पर चिंता व्यक्त करतेे हुए कहा कि उच्च स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना से प्रदेश के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सुनिश्चित होंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • TN5-Bhopal290126075813.jpg

    प्राकृतिक खेती में रीवा का नाम रोशन करने में किसान आगे आयें-उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 30 जनवरी, भोपाल।

    उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती में रीवा का नाम रोशन करने में किसान आगे आयें। स्वयं एवं परिवार के स्वास्थ्य के साथ जमीन के स्वास्थ्य के लिये प्राकृतिक खेती को अपनायें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ग्राम पंचायत मरहा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 37.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन (अटल सेवा सदन) का लोकार्पण किया। उन्होंने मरहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि किसान भाई बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का भ्रमण करें। वहां प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केन्द्र में प्राकृतिक खेती के गुर सीखें। अपनी कृषि भूमि में से कुछ भाग में इसे अवश्य अपनाये, इससे आने वाली पीढ़ी को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बसामन मामा के प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केन्द्र की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गत वर्षों में रीवा के अपने भ्रमण के दौरान प्रस्तुत धरती माता की पुकार नाटिका के मंथन को गंभीरता से देखा था और अपेक्षा की थी कि किसान प्राकृतिक खेती अपनायें। रीवा जिले में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये गये हैं। बसामन मामा, हिनौती गौधाम व हरिहरपुर में प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण केन्द्रों में आसपास के किसानों को लाभ मिलेगा।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिले में एक लाख गौ के आश्रय के लिये संरक्षण गौवंश वन्य विहार बनाये जायेंगे ताकि गौसंरक्षण से प्राकृतिक खेती को जोड़कर किसानों को समृद्ध किया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal290126083300.jpeg

    मध्यप्रदेश के कारीगरों की दिल्ली हाट में सहभागिता

    एन.एस.बाछल, 30 जनवरी, भोपाल।

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के पाँच पारंपरिक कारीगर 31 जनवरी 2026 तक दिल्ली हाट, नई दिल्ली में आयोजित शिल्प एवं हस्तकला प्रदर्शनी में सहभागिता कर रहे हैं। यह सहभागिता भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है तथा राज्य नोडल विभाग हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय, भोपाल द्वारा समन्वित की जा रही है।

    मध्यप्रदेश से चयनित ये पाँच कारीगर प्रदेश की जीवंत एवं समृद्ध शिल्प परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे उत्पादों में इंदौर के पारंपरिक चमड़े के खिलौने, सीहोर के लकड़ी के खिलौने, पारंपरिक लकड़ी की नक्काशीदार मूर्तियाँ, बेतूल की डोकरा (घंटी धातु) कला तथा चमड़े से निर्मित परिधान एवं एसेसरीज़ शामिल हैं। ये सभी शिल्प पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक दक्षता, सांस्कृतिक विरासत एवं क्षेत्रीय पहचान को प्रतिबिंबित करते हैं।

    कारीगरों का संक्षिप्त परिचय

    जितेंद्र, बेतूल (म.प्र.) से डोकरा (घंटी धातु) कारीगर हैं, जो पीढ़ियों से अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक हस्त ढलाई धातु शिल्प से जुड़े हुए हैं। उनकी कृतियाँ स्थानीय संस्कृति में निहित पारंपरिक शिल्प कौशल को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से उनके शिल्प को राष्ट्रीय पहचान एवं बेहतर विपणन अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

    केदारनाथ साहू, शहडोल जिले के परंपरागत लकड़ी शिल्पकार हैं। उनकी कारीगरी पारंपरिक शिल्प कौशल को आधुनिक डिज़ाइन दृष्टिकोण के साथ संयोजित करती है, जिससे आकर्षक एवं समकालीन लकड़ी की कलाकृतियाँ निर्मित होती हैं। योजना के माध्यम से उन्हें व्यापक बाजार पहुँच एवं नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

    प्रकाश, पारंपरिक खिलौना निर्माता हैं, जो विशिष्ट शैली के चमड़े जैसे दिखने वाले खिलौनों का निर्माण करते हैं। ये खिलौने क्रूरता-मुक्त सामग्रियों से बनाए जाते हैं, जबकि पारंपरिक तकनीक, बारीकी एवं फिनिश को पूर्णतः संरक्षित रखा गया है। दिव्यांगता के बावजूद उनकी निरंतर साधना एवं समर्पण प्रेरणास्पद है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से उनके उत्पादों को व्यापक बाजार एवं पहचान मिल रही है।

    विनोद कुमार शर्मा एवं श्रीमती सविता शर्मा, सीहोर जिले के पारंपरिक लकड़ी के खिलौना निर्माता हैं। लकड़ी के खिलौने सीहोर जिले का ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) हैं। इनके द्वारा निर्मित खिलौने सरल आकृतियों, चमकीले रंगों एवं समय-परीक्षित निर्माण विधियों के माध्यम से बच्चों एवं वयस्कों दोनों कोआकर्षित करते हैं। योजना के माध्यम से इन्हें व्यापक विपणन मंच उपलब्ध हो रहे हैं।

    सनी स्वामी, इंदौर के मोची कारीगर हैं, जिन्होंने पारंपरिक रूप से चमड़े के जूते बनाने से अपने कार्य की शुरुआत की। वर्तमान में वे चमड़े के परिधान एवं एसेसरीज़ जैसे जैकेट, लैपटॉप स्लीव, हैंडबैग एवं क्लच का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उन्हें एक लाख का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उनके व्यवसाय का विस्तार संभव हुआ। योजना के विपणन सहयोग से वे नए बाजारों तक पहुँच बना रहे हैं।

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से इन कारीगरों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, बल्कि प्रत्यक्ष विपणन, बाजार संपर्क एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 116289.jpg
    30/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान।
    कैरियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी, बॉस प्रभावित होंगे।
    लाभ/हानि: धन लाभ के योग, लेकिन जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00
    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव, लॉन्ग टर्म ठीक।
    लकी नंबर: 9
    शुभ रंग: लाल
    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान संभव।
    ऊर्जा: उच्च
    बिजनेस: नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
    मूड: जोशीला 🔥

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
    कैरियर: स्थिर प्रगति, सहकर्मियों का साथ।
    लाभ/हानि: खर्च अधिक, बचत पर ध्यान दें।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:30
    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।
    लकी नंबर: 6
    शुभ रंग: सफेद
    स्वास्थ्य: गले या पाचन से जुड़ी समस्या।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिजनेस: पुराने ग्राहक फायदा देंगे।
    मूड: शांत 😊

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: किसी रिश्तेदार से खुशखबरी।
    कैरियर: इंटरव्यू, मीटिंग में सफलता।
    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 12:00
    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग से लाभ।
    लकी नंबर: 5
    शुभ रंग: हरा
    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
    ऊर्जा: अच्छी
    बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है।
    मूड: उत्साहित 😄

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
    कैरियर: धैर्य से काम लें, परिणाम मिलेंगे।
    लाभ/हानि: आय सामान्य, खर्च नियंत्रित।
    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30
    शेयर मार्केट: जोखिम न लें।
    लकी नंबर: 2
    शुभ रंग: क्रीम
    स्वास्थ्य: नींद की कमी।
    ऊर्जा: कम
    बिजनेस: धीमी लेकिन स्थिर प्रगति।
    मूड: भावुक 🌊

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
    कैरियर: प्रमोशन या प्रशंसा के योग।
    लाभ/हानि: अच्छा आर्थिक लाभ।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 से 1:00
    शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।
    लकी नंबर: 1
    शुभ रंग: सुनहरा
    स्वास्थ्य: फिटनेस अच्छी।
    ऊर्जा: बहुत उच्च
    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल।
    मूड: आत्मविश्वासी 👑

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: घर में अनुशासन बना रहेगा।
    कैरियर: काम का दबाव लेकिन सफलता मिलेगी।
    लाभ/हानि: मेहनत के अनुसार लाभ।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30
    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश।
    लकी नंबर: 7
    शुभ रंग: नीला
    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिजनेस: अकाउंटिंग/पेपरवर्क लाभ देगा।
    मूड: व्यावहारिक 🧠

    ♎ तुला राशि

    परिवार: जीवनसाथी से सहयोग।
    कैरियर: साझेदारी में लाभ।
    लाभ/हानि: आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:30
    शेयर मार्केट: स्थिर रिटर्न।
    लकी नंबर: 8
    शुभ रंग: गुलाबी
    स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव।
    ऊर्जा: अच्छी
    बिजनेस: पार्टनरशिप फायदेमंद।
    मूड: संतुलित ⚖️

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: घर में किसी विषय पर चर्चा।
    कैरियर: गुप्त योजना सफल होगी।
    लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत।
    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30
    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश।
    लकी नंबर: 4
    शुभ रंग: मैरून
    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर ध्यान रखें।
    ऊर्जा: तीव्र
    बिजनेस: बड़ा सौदा संभव।
    मूड: गंभीर 😐

    ♐ धनु राशि

    परिवार: यात्रा या मेहमान का योग।
    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी।
    लाभ/हानि: आय बढ़ेगी।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 10:00
    शेयर मार्केट: विदेशी बाजार से जुड़े शेयर लाभ देंगे।
    लकी नंबर: 3
    शुभ रंग: पीला
    स्वास्थ्य: अच्छा।
    ऊर्जा: उच्च
    बिजनेस: विस्तार के योग।
    मूड: आशावादी 🌟

    ♑ मकर राशि

    परिवार: परिवार में स्थिरता।
    कैरियर: मेहनत रंग लाएगी।
    लाभ/हानि: धन धीरे-धीरे बढ़ेगा।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30
    शेयर मार्केट: लंबी अवधि का निवेश सही।
    लकी नंबर: 10
    शुभ रंग: भूरा
    स्वास्थ्य: हड्डियों का ध्यान रखें।
    ऊर्जा: मध्यम
    बिजनेस: प्रबंधन से लाभ।
    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट 🙂

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: दोस्तों जैसा माहौल।
    कैरियर: नए आइडिया सराहे जाएंगे।
    लाभ/हानि: अनपेक्षित लाभ।
    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:15
    शेयर मार्केट: टेक/इननोवेशन शेयर लाभ देंगे।
    लकी नंबर: 11
    शुभ रंग: बैंगनी
    स्वास्थ्य: आंखों की थकान।
    ऊर्जा: अच्छी
    बिजनेस: ऑनलाइन काम में सफलता।
    मूड: रचनात्मक ✨

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
    कैरियर: कला/क्रिएटिव क्षेत्र में सफलता।
    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:45 से 9:00
    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, सतर्क रहें।
    लकी नंबर: 12
    शुभ रंग: आसमानी
    स्वास्थ्य: थकावट महसूस होगी।
    ऊर्जा: कम
    बिजनेस: धैर्य से लाभ।
    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #DailyHoroscope #Zodiac #AstrologyReadings #StarSigns #FuturePredictions #AstrologicalAdvice #LifeGuidance #CelestialInsights # HoroscopeToday #CosmicEnergy #AstrologicalTips #Predictions #ZodiacForecast #FutureInsights #JanuaryHoroscope #HoroscopeOfTheDay #2026Astrology

  • Screenshot 2026-01-30 012524.jpg
    30/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-30 012224.jpg
    30/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • Screenshot 2026-01-30 011758.jpg
    30/01/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNewsIndia #SportsUpdateToday #Jan30Sports #InternationalSports #NationalGames2026 #HaryanaSports #LocalSportsNews #CricketUpdates #FootballNews #HockeyIndia #TennisTournament #AthleticsUpdate #OlympicPrep2026 #SportsHeadlines #GameDayIndia #IndianCricketTeam #ISL2026 #IPLUpdates #SportsBreakingNews #KheloIndia #RegionalSports #SportsJournalism #BhiwaniBoxing #AmbalaSports #SportingEvents #LiveScoreIndia #MatchDay #SportsLeagues #GlobalSports #AthleteLife #SportsAwards #FitnessInSports #WrestlingIndia #BadmintonLeague #शतरंजटूर्नामेंट #खेलफोटोग्राफी #भारतीयएथलीट #चैंपियनमाइंडसेट #खेलजगत #रोजानाखेलकीखुशियां #खेलकवरेज #ग्रामीणखेल #राज्यस्तरीयखेल #खेलरुझान #पदकसंख्या #खेलप्रदर्शन #युवाखेल #खेलविश्लेषण #खेलप्रशंसाकिंदा #जीतकेपल

  • Photo--20.jpg
    30/01/26 |

    अंबाला: गांव ढकौला में प्रशासनिक रात्रि ठहराव, एसडीएम ने मौके पर निपटाईं ग्रामीणों की समस्याएं

    अम्बाला, 30 जनवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत ढकौला, खण्ड साहा अंबाला में रात्रि ठहराव का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार ने गांव ढकौला के साथ-साथ अन्य आस-पास से आए ग्रामीणो की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


    इससे पहले गांव ढकौला सरपंच प्रतिनिधि एवं नंबरदार देवेन्द्र सिंह ने एसडीएम विनेश कुमार का यहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन मार्किट कमेटी मुलाना जैसमेर सिंह राणा, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन सचिन लाम्बा, साहा मंडल अध्यक्ष संजीव सैनी व जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व विधानसभा संयोजक सतीश मेहता उपस्थित रहें।


    रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए जिसमें सम्बन्धित कर्मचारियों ने गांववासियों को अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिनका ग्रामीणों ने भरपुर लाभ उठाया।


    इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ने गांव की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसडीएम के समक्ष रखा। जिनमें गांव में बरसाती व बाहरी पानी की समस्या और गाँव में एक ओर सफाईकर्मी की नियुक्ति करवाने बारें समस्याएं एवं मांगों को रखा। इसके साथ-साथ गांव वासियों व अन्य द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनमें गांव ढकौला से नीलम कुमारी ने राशन कार्ड बनवाने संबधी समस्या रखी, साहा से राकेश कुमार ने फैमिली आईडी में इन्कम वैरिफिकेशन, दर्शनी देवी ने राशन कार्ड कट जाने की समस्या, गांव ढकौला से रीतू गोयल, सुलोचना, पूजा, बबली व रेखा ने गांव में नाली की साफ-सफाई व कचरे के उठान बारे समस्या को एसडीएम के समक्ष रखा, साहा से सतीश कुमार ने वृद्धावस्था पैंशन रुकने व पैंशन को दोबारा शुरू करवाने बारे, सोना देवी ने बिजली बिल माफ करवाने को लेकर व अंगुरी ने पैंशन बनवाने को लेकर, ऐसे ही जसविन्द्र सिंह ने सिविल अस्पताल में ईलाज से सम्बन्धित समस्या, सुखबीरी ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने व राशन कार्ड बनवाने को लेकर, जरनैल सिंह व प्रदीप ने छत व मकान की मरम्मत बारे, साहा से उषा रानी व ढकौला से सुदेश रानी ने कच्चे मकान को पक्का बनवाने बारे, इसके साथ वृद्धावस्था पैंशन बनवाने बारे प्रेमी देवी ने अपनी समस्या रखी, इसके अलावा अन्य ग्रामवासियों ने मौखिक व लिखित रूप में अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। जिसपर एसडीएम विनेश कुमार ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


    इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि ठहरांव कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन का गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रभावी एवं सार्थक पहल है, जिससे ग्राम वासियों को प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलती है।



    कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने सरकार की योजनाओं से संबंधी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर जानकारी ली और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग अपने विभागों से संबंधी लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित कि गई  जन कल्याणकारी योजनाओं बारें लोगों को जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर सरपंच ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



    इस मौके पर चेयरमैन मार्किट कमेटी मुलाना जैसमेर सिंह राणा,  सीएम विंडो एमीनेट पर्सन सचिन लाम्बा, सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह, साहा मंडल अध्यक्ष संजीव सैनी व जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व विधानसभा संयोजक सतीश मेहता, नायब तहसीलदार, पुलिस विभाग से एसएचओ कर्मवीर, पंचायत सैक्रेटरी सचिन कुमार, डा. अभिषेक शर्मा, फार्मासिस्ट विजय कुमार, पंचायती राज से ललित कौशल, निर्मल के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


    #NightStayProgram #AmbalaNews #HaryanaGovernment #VillageDevelopment #PublicGrievance #SahaBlock #SDMAmbala #DistrictAdministration #JanKalyan #FamilyID #RationCard #AyushCamp #RuralDevelopment #PublicService #HaryanaAdministration #CitizenFirst #CommunityOutreach #SocialWelfare #AjaySinghTomar #GovernmentAtDoorstep

  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 5.47.58 PM.jpg
    29/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #BollywoodNews #EntertainmentNews #LatestUpdates #BollywoodBuzz #TrendingNow #MovieNews #StarTalk #B-Town #CelebStyle #BoxOfficeIndia #NewRelease #TrailerLaunch #BollywoodGossip #UpcomingMovies #ViralVideo #Paparazzi #CelebrityLife #BollyUpdate #CinemaLover #GlamourWorld #FilmIndustry #TopNews #MovieReview #InsideStories #BehindTheScenes #StreamingNow #OTTNews #BollyStyle #RedCarpet #DailyUpdates #TrendingNews #PopCulture #ExclusiveNews #StarCast #PremiereNight #Cinephile #ActingLife #DirectorCut #BollyMemes #InstaBollywood #Fandom #danikkhabar #ScreenTime #ProductionNews #AwardSeason #Showbiz #MediaNews #Spotlight #ArtistUpdate #LifestyleNews #EntertainmentWorld

  • download - 2026-01-29T173921.154.jpg
    29/01/26 |

    HP Budget 2026-27: सरकार ने बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव, 10 फरवरी तक भेजें अपनी राय

    हिमाचल, 29 जनवरी (अभी) : वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। 

    उन्होंने कहा  कि जन केन्द्रित, सहभागितापूर्ण और समाज में विभिन्न हितधारकों के विचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बजट तैयार करने के लिए आम जनता, उद्योग, व्यापार और किसान संघों से वर्ष 2026-27 बजट के लिए सुझाव आमंत्रित हैं। सुझाव प्राप्त करने के लिए वित्त विभाग की वैबसाइट पर एक वैबपोर्टल आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता, उद्योग, ट्रेड और किसान संघों, अन्य हितधारकों और संस्थानों से अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया है। 

    यह सुझाव 10 फरवरी, 2026 तक इनकहमजपकमंण्ीच/हउंपसण्बवउ पर ई-मेल द्वारा या प्रधान सचिव (वित्त), हिमाचल प्रदेश सरकार, कमरा नम्बर ए-216, आर्मजडेल भवन हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला को पत्र द्वारा भेजे जा सकते हैं। ये सुझाव किसी भी मुद्दे, जिसमें संसाधन बढ़ाने, व्यय नियंत्रण शामिल हों और वार्षिक बजट वर्ष 2026-27 के अन्य बजटीय मुद्दों पर दिए जा सकते हैं।

    नए हस्तक्षेप अथवा योजनाएं जिनसे आम जनता को सेवाएं प्रदान करने में सुधार हो या गरीब लोग लाभान्वित हों, ऐसी गतिविधियां जिससे आम जनता के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो तथा स्वरोजगार व रोजगार के लिए नई योजनाओं एवं कार्यक्रमों के दृष्टिगत भी सुझाव दिए जा सकते हैं।

    #HPBudget2026 #HimachalPradesh #BudgetSuggestions #PublicParticipation #EconomicGrowth #StateFinance #JanBhagidari #Shimla #HimachalGovt #FiscalPolicy #SustainableDevelopment #Budget2026 #Governance #PublicPolicy

  • download (10).png
    29/01/26 |

    हिमाचल प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

    हिमाचल, 29 जनवरी (अभी) : राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इससे उचित मूल्य की दुकानों में पॉइन्ट ऑफ सेल मशीनों के काम में दिक्कत आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार, राज्य खाद्यान्न आयोग, और जिला प्रशासन ने मिलकर समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।

    डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध है, जिनमें जनजातीय और बर्फ से ढके क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में लाभार्थियों को मार्च महीने तक का राशन पहले ही दे दिया है। 

    उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर महीने राशन दिया जाता है और बर्फबारी के कारण वितरण प्रभावित हुआ है, वहां बैकलॉग वितरण विकल्प लागू करने की सिफारिश की गई है। इससे जैसे ही बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होगी, राशन वितरण फिर से आसानी से शुरू हो जाएगा।

    डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत पहचान करें और रिपोर्ट भेजें, विशेषकर जिन क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की समस्या है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर बैकलॉग विकल्प तुरंत लागू किया जाए, ताकि लोगों को राशन समय पर मिल सके।

    उन्होंने कहा कि राज्य खाद्यान्न आयोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

    #FoodCommission #HaryanaNews #DrSPKatyal #RationSupply #PublicDistributionSystem #HaryanaGovernment #WelfareScheme #SnowfallRelief #BeneficiarySupport #FoodSecurity #DigitalIndia #InternetRestoration #EssentialServices #AdministrativeEfficiency #TribalDevelopment #JanKalyan

  • Screenshot 2026-01-29 172916.jpg
    29/01/26 |

    जींद से भंभेवा के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ऐतिहासिक ट्रायल शुरू

    हरियाणा, 29 जनवरी (अभी) : हरियाणा का जींद जिला भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का जींद से भंभेवा के बीच सफल ट्रायल शुरू हो गया है। यह परीक्षण न केवल हरियाणा के लिए गौरव की बात है, बल्कि भारत के 'हरित ऊर्जा मिशन' (Green Energy Mission) की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

    हाइड्रोजन ट्रेन का पहला औपचारिक ट्रायल जींद रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ, जो जींद सिटी और पांडु पिंडरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए सोनीपत रेलवे लाइन पर स्थित गांव भंभेवा पहुंचा। इस ऐतिहासिक परीक्षण के दौरान सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाइड्रोजन गैस की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रेन को कड़े सुरक्षा पहरे में रखा गया है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हर पल इसकी निगरानी कर रही है। ट्रेन के इंजन में ईंधन के तौर पर विशेष रूप से मंगवाई गई शुद्ध हाइड्रोजन गैस का उपयोग किया गया है।

    इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी फ्यूल सेल तकनीक है। पारंपरिक ट्रेनों की तरह यह डीजल या बिजली के तारों पर निर्भर नहीं है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच होने वाली रासायनिक प्रक्रिया से बिजली पैदा होती है, जिससे ट्रेन के मोटर चलते हैं। इस प्रक्रिया में धुएं के बजाय केवल पानी और भाप उत्सर्जित होते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण शून्य रहता है। एक किलोग्राम हाइड्रोजन लगभग 4.5 लीटर डीजल के बराबर ऊर्जा प्रदान करती है, जो इसे बेहद किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है।

    हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी और रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ईंधन की खपत और सुरक्षा मानकों का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं। इन परीक्षणों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यदि यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहता है, तो जींद-भंभेवा और आगे सोनीपत रूट पर इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    #HydrogenTrain #IndianRailways #JindNews #GreenEnergy #HaryanaPolice #ZeroEmission #MakeInIndia #EcoFriendly #RailwayTrial #JindToBhambhewa #HydrogenFuelCell #FutureOfTransport #CleanEnergy #IndianRailwaysTrial #Sustainability

  • Photo--9.jpg
    29/01/26 |

    अंबाला: समाधान शिविर में जनता की समस्याओं पर कड़ा एक्शन, नगराधीश अभिषेक गर्ग ने दिए समयबद्ध निपटान के निर्देश

    अंबाला, 29 जनवरी (अन्‍नू ) : आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हरियाणा सरकार की पहल के तहत आज अंबाला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (City Magistrate) अभिषेक गर्ग ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न कोनों से आए नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके निपटारे के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

    समाधान शिविर में मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें शामिल हैं:

    • परिवार पहचान पत्र (PPP): नाम में सुधार, डेटा त्रुटियों को ठीक करना और आय (Income) वेरिफिकेशन से संबंधित मामले।

    • प्रॉपर्टी आईडी: संपत्ति पहचान पत्र में तकनीकी खामियों और सुधार की मांग।

    • समाज कल्याण: राशन कार्ड बनवाने और पेंशन संबंधी रुकावटों का समाधान।

    • राजस्व मामले: भूमि और अन्य प्रशासनिक कार्य।

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल बिठाएं ताकि लोगों को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने हर शिकायत को संबंधित विभाग को मार्क करते हुए उसे एक निश्चित समय सीमा (Time-bound) के भीतर हल करने की हिदायत दी।

    उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंबाला जिले में हर कार्य दिवस पर जिला स्तर (उपायुक्त कार्यालय) और उपमंडल स्तर (SDM कार्यालय) पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नागरिक अपनी किसी भी सरकारी कार्य से जुड़ी शिकायत लेकर यहां पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #SamadhanShivir #HaryanaGovernment #PublicGrievance #AmbalaAdministration #CitizenFirst #PPPUpdate #PropertyID #SocialWelfare #GoodGovernance #AmbalaUpdate

  • download - 2026-01-29T171727.252.jpg
    29/01/26 |

    6 से 8 फरवरी तक राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा

    हरियाणा, 29 जनवरी (अभी) : हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 06 फरवरी से 08 फरवरी,2026 तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे।

     

    पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है।

     

    उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से आग्रह करें कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्रा भैंस, देसी नस्ल की गायें (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, साही, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल), हिसार डेल नस्ल, बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे।

     

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पशु मालिकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फसल चेक तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.58.42 PM.jpg
    29/01/26 |

    चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए दफ्तर, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    चंडीगढ़ 29 जनवरी (अन्‍नू ) : राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट (सचिवालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियात के तौर पर दोनों राज्यों के सचिवालयों को खाली करा लिया गया है।


     धमकी की सूचना मिलते ही CISF, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं। सचिवालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उन्हें तुरंत अपने दफ्तर छोड़कर सुरक्षित बाहर निकलने के निर्देश दिए। कर्मचारी कतारों में अपने कार्यालयों से बाहर निकलते देखे गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


    गौरतलब है कि बीते कल भी चंडीगढ़ के कई नामी कॉन्वेंट स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। लगातार दूसरे दिन सरकारी इमारतों को निशाना बनाने की इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन धमकियों के पीछे वही शरारती तत्व हैं जिन्होंने स्कूलों को मेल किया था।


    #ChandigarhNews #SecretariatBombThreat #PunjabSecretariat #HaryanaSecretariat #SecurityAlert #BreakingNewsChandigarh #HighAlert #SecurityScan #CISF #ChandigarhPolice #SafetyFirst #DanikKhabar


  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.07.33 PM.jpg

    चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का दबदबा: सौरभ जोशी चुने गए नए मेयर, कांग्रेस और आप की राहें जुदा होने का मिला सीधा फायदा

    चंडीगढ़ 29 जनवरी (अन्‍नू ) : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। वीरवार को हुए घमासान मुकाबले के बाद भाजपा के सौरभ जोशी शहर के नए मेयर निर्वाचित हुए हैं। निगम सदन में इस बार मतदान की प्रक्रिया हाथ उठाकर संपन्न कराई गई, जिसमें समीकरण पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आए।



    मेयर चुनाव की शुरुआत प्रिजाइडिंग अफसर रमणीक बेदी की देखरेख में हुई। चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन (कांग्रेस और आप) की दरार साफ नजर आई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया, जिससे भाजपा की जीत पहले ही तय मानी जाने लगी थी। मतदान के दौरान सौरभ जोशी को कुल 18 वोट मिले, जबकि विपक्षी खेमे में बिखराव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस पार्षदों ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया।



     सबसे अंत में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के लिए वोटिंग हुई, जिन्हें 11 वोट प्राप्त हुए। दिलचस्प बात यह रही कि बगावती तेवर दिखाने वाले आप पार्षद रामचंद्र यादव ने अंततः अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार ढींगरा को वोट दिया। चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली के आरोपों से बचा जा सके।


    मेयर पद के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया। भाजपा के जसमनप्रीत सिंह नए सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए, वहीं सुमन देवी ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की। चुनाव से ठीक पहले रामचंद्र यादव द्वारा अपना नाम वापस लेने से भाजपा की जीत की राह और भी आसान हो गई। इस क्लीन स्वीप के साथ चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत हो गया है।


    #ChandigarhMayorElection #SaurabhJoshi #BJPWin #ChandigarhPolitics #NagarNigam #BreakingNewsChandigarh #PoliticalUpdate #ChandigarhCorporation #MayorElection2026 #BJPVictory

  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.57.24 PM.jpeg
    29/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • photo-collage.png (44).jpg
  • download - 2026-01-29T155829.279.jpg
    29/01/26 |

    प्रकृति की रक्षा कानूनी एवं सामाजिक दोनों रूप से आवश्यक- नवदीप सिंह विर्क

    हरियाणा, 29 जनवरी (अभी) : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने डायल 112 भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ए डी जी पी श्री नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए सिर्फ कानूनी ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना होगा। उन्होने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जिसके एक तरफ प्राचीनतम पहाड़ी अरावली है तो वहीं दूसरी तरफ शिवालिक है। इसलिए इन दोनो के मध्य में बसे हरियाणा के नागरिक समाज को शुद्ध हवा और पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि साईबर युग में अनुसंधान कार्यों में तकनीक का प्रयोग ना सिर्फ समय की बचत है बल्कि त्वरित न्याय की गारंटी है। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का गठन एक महत्वाकांक्षी पहल है और इसको आधुनिक बनाने के लिए सभी थानों में कम्प्यूटर उपलब्ध कराया गया है। शीघ्र ही सभी आई ओ को टैब देने का भी प्रस्ताव है। उन्होने यह भी कहा कि अनुसंधान कार्यों में नई तकनीक का प्रयोग बढ़ाना होगा।

    स्वागत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि 26 जून 2022 को हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का गठन किया गया। जिसके अंतर्गत हरियाणा के 22 जिलों में प्रवर्तन ब्यूरो के 22 थाने कार्यरत हैं। गठन के समय से ही यह ब्यूरो हरियाणा राज्य को प्राकृतिक संसाधनों के समेकेतिक प्रयोग के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए समाज को व्यापक रूप से जागृत कर रहा है।

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ए डी जी पी डायल 112 हरदीप सिंह दून ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर पुलिस विभाग को नई दृष्टि देने का एक प्रयास है। उन्होने कहा कि प्रवर्तन ब्यूरो नियमित रूप से अपने सघन अभियानो से महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

    प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन तीन विशेषज्ञ हुए रूबरू। भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि कानून की जवाबदेही से प्रकृति के अधिकार पर संवाद का समय आ गया है। उन्होने कोविड-19 के संक्रमण काल का संदर्भ याद दिलाते हुए कहा कि हम सबने देखा कि जीवन रक्षा की संजीवनी प्रकृति की गोद में ही है।

    उप जिला न्यायवादी प्रवीण कुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ता शहरीकरण कानून के अनुरूप होना चाहिए। प्रवर्तन ब्यूरो का दायित्व है कि हम सरकार के नियमों की अनदेखी ना होने दे।

    पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो चण्डीगढ़ से आए दीपक बजाज ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण की रफतार बढ़ी है। नए भारतीय कानूनों को लागू करने में हरियाणा पुलिस ने अग्रणी भूमिका निभाई है। अब प्रवर्तन ब्यूरो के माध्मय से हरियाणा पुलिस का नया रूप सामने आया है।

    दोपहर बाद मानसिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर में डॉ. लिजू ने मानसिक स्वास्थ्य को पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अनिवार्य बताया। उन्होने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में बढ़ते आपराधिक प्रवृति की वजह से निरंतर कार्य का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए पुलिस बल के सभी सदस्यों का स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहना महत्ती आवश्यकता है। उन्होने खानपान और जीवन जीने की आदतों को ठीक रखने पर जोर दिया।

    राज्य स्तरीय समारोह के उद्घाटन अवसर पर सामूहिक रूप से ए डी जी पी श्री नवदीप सिंह विर्क, ए डी जी पी हरदीप सिंह दून, आई जी कुलदीप सिंह, डी आई जी मनबीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया एवं सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बुधवार को पंचकूला जोन के 11 जिलों के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जीन्द, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा थाना प्रबन्धक सहित सभी 150 अनुसंधान अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

    बृहस्पतिवार को गुरूग्राम जोन के सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, नारनौल, गुरूग्राम, रेवाड़ी, नूंह, चरखी-दादरी, पलवल, फरीदाबाद से 150 से अधिक अनुसंधान अधिकारी शिरकत करेंगे। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में पहली बार आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

    #HaryanaPolice #NavdeepSinghVirk #HSEB #HaryanaEnforcementBureau #PoliceTraining #Dial112 #NatureProtection #DigitalInvestigation #ModernPolicing #PanchkulaNews #CyberCrimeTech #EnvironmentalSafety #LawEnforcement #MentalHealthMatters #HaryanaGovt #CitizenSafety #PoliceAdhunikikaran

  • download - 2026-01-29T151519.984.jpg
    29/01/26 |

    कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    हरियाणा, 29 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें तथा उनकी गरिमा सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" कल 30 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर उनको नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति गहरा प्यार और करुणा थी। उनका मानना था कि कुष्ठ रोग न तो कोई अभिशाप है और न ही कोई पाप, बल्कि यह एक आम बीमारी है। इसलिए, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सेवाग्राम आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सेवा की, उनके घावों की देखभाल की, और उनके साथ रहे, ताकि समाज यह समझ सके कि हमें बीमारी से लड़ना है, रोगी से नहीं।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" वर्ष 2017 से हर साल राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। हर साल, भारत सरकार इस अभियान के लिए एक खास थीम तय करती है। वर्ष 2026 की थीम है "भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें।"

     

    उन्होंने कहा, "कुष्ठ रोग के बारे में सही जानकारी की कमी के कारण, समाज में इस बीमारी के बारे में कई गलतफहमियां अभी भी मौजूद हैं। इन गलतफहमियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने के लिए, "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान (SLAC)" 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकना है।

     

     आरती सिंह राव ने आगे कहा कि कुष्ठ रोग एक आम बीमारी है जो बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम) के कारण होती है, जो मुख्य रूप से त्वचा और नसों को प्रभावित करती है। यह सबसे कम संक्रामक बीमारियों में से एक है - यह आम सर्दी और खांसी से भी कम संक्रामक है। यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, चाहे वे पुरुष हों या महिला। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है और विकलांगता का कारण बन सकती है। हालांकि, अगर इलाज समय पर शुरू हो जाए, तो संक्रमण के फैलने को रोका जा सकता है।

     

    उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य जीवन जी सकता है। अगर शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। यह बीमारी 6 से 12 महीने के इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाती है। हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त इलाज उपलब्ध है। पिछले 10 सालों में, राज्य में कुष्ठ रोग से प्रभावित 4,371 लोगों ने इलाज पूरा कर लिया है और वे अपने परिवारों के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं। जिस तरह राज्य चेचक-मुक्त और पोलियो-मुक्त हो गया है, उसी तरह आने वाले सालों में हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य है।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने  जनता से अपील की है कि वे कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें, इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव खत्म करें, और यह सुनिश्चित करें कि उनके साथ सम्मान से पेश आया जाए।

     

     हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक  डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता संदिग्ध मामलों की जल्द पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करते हैं। त्वचा पर हल्के पीले, लाल या तांबे के रंग के धब्बे जिनमें सुन्नपन हो, वे कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है। अगर आपको अपने आस-पास किसी में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखें, तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र ले जाएं। जो व्यक्ति अधिकारियों को किसी संदिग्ध मामले के बारे में सूचित करता है और बाद में उसकी पुष्टि हो जाती है, उसे ₹250 का नकद प्रोत्साहन दिया जाता है।

     

    डॉ. मनीष बंसल ने आगे बताया कि वर्तमान में, हरियाणा में 338 कुष्ठ रोगी इलाज करवा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश पड़ोसी राज्यों के हैं। सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में कुष्ठ रोग की दवाएं मुफ्त में दी जाती हैं। इसके अलावा, जरूरत के अनुसार माइक्रो सेलुलर रबर (MCR) के जूते, सहायक दवाएं, कैलिपर्स, बैसाखी और सेल्फ-केयर किट भी मुफ्त में दिए जाते हैं।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #LeprosyAwareness #SparshCampaign #HealthHaryana #EndStigma #MahatmaGandhi #LeprosyFreeHaryana #PublicHealth #AntiLeprosyDay #DrManishBansal #MedicalUpdate #SocialInclusion #HealthyIndia

  • TN5-Bhopal280126100437.jpg

    आईईएचई, भोपाल में परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी (AAS) पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 29 जनवरी, भोपाल।

    उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा "परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी (AAS): तकनीक एवं अनुप्रयोग" विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य शोधार्थियों एवं शिक्षकों को AAS की सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। यह कार्यशाला डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल संचालक उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल के निर्देशन एवं डॉ. ज्योति सक्सेना विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

    कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों का स्वागत हुआ। कार्यशाला के संयोजक डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी (AAS) के पर्यावरण विश्लेषण, औद्योगिक उपयोग एवं अनुसंधान में महत्व पर प्रकाश डाला।

    मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. संध्या मोखले, वैज्ञानिक, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी), भोपाल ने प्रदूषण नियंत्रण एवं गुणवत्ता विश्लेषण में AAS की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस कार्यशाला से अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रायोगिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अभिनव प्रयासों के साथ-साथ संस्थान की शोध आधारित शिक्षा को भी रेखांकित किया. UGC प्रभारी डॉ मनीष शर्मा द्वारा अपने संबोधन में शोध हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई. किया गया।

    तकनीकी सत्र में स्वर्ण सिंह, टेरिटरी मैनेजर, जेना एनालिटिक्स, नई दिल्ली द्वारा परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी में आधुनिक उपकरणों एवं नवीन तकनीकों पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात AAS मशीन पर हैंड्स-ऑन प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को उपकरण संचालन, नमूना विश्लेषण एवं डेटा व्याख्या का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. पुष्पा एम. रावतानी आयोजन सचिव द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि चौहान सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र द्वारा किया गया।

    कार्यशाला में 30 शिक्षकों और शोध छात्रों द्वारा उत्साहपूर्ण सहभागिता की गई, जिससे प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं व्यावहारिक दक्षता में वृद्धि होगी। आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अंजली आचार्य, डॉ संध्या त्रिवेदी, डॉ अखिलेश शेंडे, डॉ गीता वर्मा, सतीश पिपलौदे, अमर प्रकाश पांडेय, गेस्ट फ़ैकल्टी डॉ अंकिता शर्मा, डॉ. ज्योति रघुवंशी, डॉ पल्लवी गुप्ता सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download.jfif

    बेहतर शिक्षा से सशक्त हो रहा प्रदेश के बच्चों का भविष्य - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 29 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चे राष्ट्र की पूंजी हैं। इनका भविष्य संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है। बेहतर शिक्षा के लिए मजबूत अधोसंरचनाओं और कुशल मानव प्रबंधन पर हम प्रदेश के बच्चों का भविष्य बेहतर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मूल संकल्प है कि प्रदेश के स्कूल जाने योग्य हर विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो। इसी संकल्प की पूर्ति के लिए हमने प्रदेश में गुरुकुल शिक्षा पद्धति से प्रेरणा लेकर अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत की है। अब तक प्रदेश में 369 नए सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबको अनिवार्य रूप से शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। इस अधिनियम के अंतर्गत हमने अब तक प्रदेश के 8.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों की समुचित शिक्षा के लिए सभी स्थायी प्रबंध और पुख्ता शिक्षण व्यस्थाएं सुनिश्चित कर दिए हैं। बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए हम कोई कमी नहीं करेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Photo3K59S.jpeg
    29/01/26 |

    लद्दाख के आसमान को मिली नई उड़ान: लेह एयर फ़ोर्स स्टेशन पर आधुनिक नागरिक विमानन बुनियादी ढांचे का आगाज़

    आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली - केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर एयर मार्शल जेएस मान की उपस्थिति में एयर फ़ोर्स स्टेशन लेह में नागर विमानन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से एक परियोजना का उद्घाटन किया।

    यह उद्घाटन लद्दाख में नागर विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सिविल प्रशासन एवं क्षेत्र के विकास में शामिल सभी एजेंसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग की भावना को परिपुष्ट बनाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बेहद चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्र और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड समय में उन्नयन किया गया है।

    विकसित किया गया बुनियादी ढांचा विमानों की जमीनी आवाजाही को आसान बनाने के साथ-साथ नागरिक उड़ानों के प्रस्थान को तेज करेगा। इन सुधारों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

    बेहतर वायु संपर्क लेह क्षेत्र में पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा देने के साथ-साथ  आर्थिक अवसरों का सृजन करेगा और स्थानीय आजीविका का समर्थन करेगा। साथ ही, बेहतर सुविधाएं निवासियों और आगंतुकों दोनों के लिए अधिक विश्वसनीय हवाई सेवाएं सुनिश्चित करेंगी, जबकि मानवीय सहायता और आपदा राहत आवश्यकताओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षेत्र की क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

    यह विकास लद्दाख के दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास में सार्थक योगदान देगा।

  • download - 2026-01-29T121522.851.jpg
    29/01/26 |

    कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से शुरू होगी नेशनल खो-खो चैंपियनशिप, 24 राज्यों के 1500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    हरियाणा, 29 जनवरी (अभी) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक थीम पार्क में आगामी 31 जनवरी से 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। साल 2012 में गुरुग्राम में हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के बाद यह पहला मौका है जब हरियाणा इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 4 फरवरी तक चलने वाली इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1500 उभरते खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर यादव ने बताया कि इस बार का मुख्य लक्ष्य खो-खो को साल 2030 के ओलंपिक खेलों में शामिल करवाना है। उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मेगा इवेंट का भव्य उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। वहीं, समापन समारोह और प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण लाल पंवार, खेल मंत्री गौरव गौतम और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

    #Kurukshetra #KhoKhoNational #NationalChampionship #HaryanaSports #KhoKho #Olympic2030 #SportsIndia #ManoharLalKhattar #NayabSaini #YouthSports #SubJuniorNational #ThemeParkKurukshetra #IndianSports #KhoKhoIndia #HaryanaTourism #FutureOlympians #KhelIndia

  • images (11).jpg
    29/01/26 |

    अंबाला: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का आज होगा समाधान; कार्यकारी अभियंता करेंगे सुनवाई

    चंडीगढ़, 29 जनवरी (अभी) : अंबाला शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज राहत भरी खबर है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा उपभोक्ताओं की पेंडिंग शिकायतों को सुलझाने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आज, 29 जनवरी 2026 को सुबह दोपहर 01:00 बजे तक कार्यकारी अभियंता के बलदेव नगर स्थित कार्यालय में होगी। डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की अध्यक्षता स्वयं कार्यकारी अभियंता करेंगे।

    इस बैठक में विशेष रूप से उन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनका समाधान उपमंडल अधिकारी (SDO) स्तर पर नहीं हो सका है। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस फोरम में केवल वे उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिनका वित्तीय विवाद 50,000 रुपये तक सीमित है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं के मामले पहले से ही किसी न्यायालय या ट्रिब्यूनल में विचाराधीन हैं, या जिनकी शिकायत दो वर्ष से अधिक पुरानी है, उन्हें इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बिजली चोरी से संबंधित धाराओं (126, 135 आदि) के मामलों की सुनवाई भी इस फोरम में वर्जित रखी गई है।

    #AmbalaNews #UHBVN #ElectricityBill #ConsumerGrievance #HaryanaNews #AmbalaCity #PowerSupply #PublicNotice #danikkhabar news

  • 1 Accused Abhishek Kumar Ps Baldev Nagar.jfif
    29/01/26

    अम्बाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सेठी नगर से लैपटॉप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार अम्बाला, 29 जनवरी 2026: अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सफलता हासिल हुई है। थाना बलदेव नगर पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है।

    क्या था मामला? शिकायतकर्ता अजय, निवासी सेठी नगर (कालका चौक, अम्बाला शहर) ने 26 जनवरी 2026 को थाना बलदेव नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गणतंत्र दिवस के दिन सेठी नगर इलाके में अज्ञात आरोपी ने उनकी स्कूटी से लैपटॉप चोरी कर लिया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी प्रबंधक थाना बलदेव नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 जनवरी 2026 को आरोपी अभिषेक (निवासी डेहा कॉलोनी, अम्बाला शहर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्ती जारी रहेगी ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    #AmbalaPolice #CrimeUpdate #TheftSolved #BaldevNagar #LaptopTheft #AmbalaCity #LawAndOrder #PoliceAction #HaryanaPolice

  • Screenshot 2026-01-29 111350.png
    29/01/26 |

    अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सुल्तानविंड लूट कांड का 72 घंटे में खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

    जे कुमार अमृतसर, 29 जनवरी 2026: अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में एक सुनार की दुकान पर हुई सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने मात्र तीन दिनों के भीतर सुलझा लिया है। पूरी तरह से 'ब्लाइंड केस' होने के बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के दम पर तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

    घटना का विवरण और पुलिस कार्रवाई 21 जनवरी की देर शाम, स्वर्णकार राकेश कुमार की दुकान पर चार अज्ञात हमलावर दाखिल हुए थे और ढलाई के लिए रखा भारी मात्रा में सोना लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर ADCP जगजीत सिंह वालिया, ADCP जसरूप कौर और ACP अनुभव जैन के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

    बरामदगी और गिरफ्तारियां ADCP जगजीत सिंह वालिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन—भूपिंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से:

    • 152 ग्राम सोना

    • 4 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गौरतलब है कि दुकान से लगभग 290 ग्राम सोना लूटा गया था, जिसकी शेष रिकवरी के प्रयास जारी हैं।

    मास्टरमाइंड की तलाश और सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस जांच में राजदीप सिंह नाम के युवक पर इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड होने का शक जताया जा रहा है। घटना के समय दुकान के भीतर घुसने वाले तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    ADCP वालिया ने कहा कि यह सफलता पुलिस टीम की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और संदिग्ध इलाकों में नाकाबंदी सख्त कर दी गई है।

    #AmritsarPolice #SultanwindRobbery #CrimeNewsPunjab #GoldHeistSolved #PunjabPolice #LawAndOrder #AmritsarNews #QuickAction #PoliceSuccess

  • IMG-20260127-WA0451(1).jpg
    29/01/26

    संत बाबा ब्रह्मदास ने दिया देश के सबसे युवा कोच दीपक कंबोज को आशीर्वाद: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर्स अवार्ड मिलने पर दी शुभकामनाएं

    जे कुमार सिरसा, 29 जनवरी 2026: बाबा भुमन शाह डेरा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने देश के सबसे युवा कोच दीपक कंबोज को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होने के बाद दीपक कंबोज बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जहाँ संत बाबा ब्रह्मदास ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल जगत में उनके योगदान की सराहना की।

    संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि मात्र 23 साल की आयु में दीपक कंबोज ने जो मुकाम हासिल किया है, वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की एक मिसाल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में जहाँ युवा नशे की दलदल में फंस रहे हैं, वहीं दीपक कंबोज जैसे कर्मठ युवा उन्हें खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं। बाबा ने आह्वान किया कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को खेलों का चयन करना चाहिए ताकि देश का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा हो सके।

    ऐतिहासिक उपलब्धियों का सफर दीपक कंबोज को यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के साथ उनकी असाधारण सफलता के लिए दिया गया है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए:

    • एशिया कप की जीत: पहली बार एशिया कप का खिताब।

    • त्रिकोणीय श्रृंखला: बांग्लादेश में आयोजित सीरीज में शानदार प्रदर्शन।

    • विदेशी धरती पर विजय: श्रीलंका में ऑक्सीजन कप, थाईलैंड कप और मलेशिया कप की जीत।

    • वर्ल्ड रिकॉर्ड: यूएई के शारजाह स्टेडियम में विश्व की सबसे बड़ी दिव्यांग प्रीमियर लीग (DPL) में टीम का नेतृत्व।

    दीपक कंबोज की सबसे बड़ी विशेषता उन खिलाड़ियों को तराशना रही जिनके हाथ या पांव नहीं थे, लेकिन दीपक के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को हराकर देश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। दीपक के इस प्रयास ने न केवल खेल जगत बल्कि सामाजिक स्तर पर भी दिव्यांग खिलाड़ियों के मनोबल को एक नई ऊंचाई दी है।

    #DeepakKamboj #YoungestCoach #IndiaBookOfRecords #DivyangCricket #BabaBhumanShah #SaintBlessings #Inspiration #SportsNews #SayNoToDrugs #ProudIndia

  • 07.jpeg
    29/01/26 |

    अंतर-जिला स्तरीय प्रदर्शनी में फरीदाबाद, नूंह और पलवल के छात्रों ने दिखाए नवाचारी मॉडल

    जे कुमार पलवल, 29 जनवरी 2026: डॉ. बी. आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में आज विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, हरियाणा के सौजन्य से भव्य 'अन्तर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। इस बौद्धिक समागम में फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों की मेधावी टीमों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनी के दौरान भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा कम्प्यूटर विज्ञान विषयों से संबंधित अत्याधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। अनुभवी जजों और मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए इन मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. रामनिवास यादव उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अन्य महाविद्यालयों से आए टीम इंचार्जों व निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिससे छात्रों को अपनी वैज्ञानिक सोच को एक बड़ा मंच प्रदान करने का अवसर मिला।

    #PalwalNews #ScienceExhibition #AmbedkarCollege #StudentInnovation #ScienceAndTech #HaryanaEducation #Faridabad #Nuh #ScientificTemper #FutureScientists

  • IMG-20260127-WA0375.jpg
    29/01/26 |

    नृत्य संस्कृति की आत्मा और समाज का दर्पण: चतरगढ़ पट्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    जे कुमार सिरसा, 29 जनवरी 2026: चतरगढ़ पट्टी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की जीवंत छटा बिखेरी।

    स्वामी रमेश साहुवाला ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति ही हमारी असली पहचान है और नृत्य इसकी आत्मा है। उन्होंने जोर दिया कि सांस्कृतिक एकता ही हमारी वास्तविक शक्ति है, जो समाज को समरसता के सूत्र में बांधती है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना, कलाओं का विकास करना और देश की गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण करना है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष बजाज ने लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रेम चंद गोयल, कश्मीर कम्बोज और संदीप चौधरी एडवोकेट ने भी अपने विचार साझा किए। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका नीलम एवं कुसुम ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

    प्रतिभाशाली बच्चे हुए सम्मानित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे कलाकारों को पुरस्कृत किया गया:

    • हर्षिता: प्रथम स्थान

    • हिमांशी: द्वितीय स्थान

    • काव्यांश: तृतीय स्थान

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को गोल्ड मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया, वहीं संचालिका कुसुम और नीलम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मदन लाल गोयल, पूजा, रीतू, सुषमा, मधु और आरती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #SirsaNews #CulturalEvent #IndianCulture #LionsClubAmbala #UnityInDiversity #SocialService #TraditionalDance #CommunityUpdate #StudentHonored

  • WhatsApp Image 2026-01-28 at 14.10.24.jpeg
    29/01/26 |

    आर्य कॉलेज में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आगाज: 'नॉट मी बट यू' के संकल्प के साथ जुटेंगे स्वयंसेवक

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 29 जनवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए एन.एस.एस. के मूल मंत्र "नॉट मी बट यू" (स्वयं से पहले आप) के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि शिविर का वास्तविक लाभ तभी है जब विद्यार्थी आपसी सहयोग की भावना के साथ मिल-जुलकर कार्य करना सीखें।

    शिविर के प्रथम दिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पहले सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. अनीता गोदारा ने युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने रेखांकित किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों की मुख्य जड़ भी है। दूसरे सत्र में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को बताया कि शिविर का मुख्य लक्ष्य समाज की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना और दूसरों के प्रति संवेदनशील बनना है।

    तीसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के गीतों से पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में सरोबार कर दिया। इस दौरान छात्रों ने एन.एस.एस. क्लैप और पावर क्लैप का अभ्यास कर अपने आत्मविश्वास और जोश का प्रदर्शन किया। दिन का समापन आगामी सात दिनों की कार्ययोजना और कार्यक्रमों के परिचय के साथ हुआ।

    #AryaCollegeAmbala #NSSCamp #SocialService #YouthPower #SayNoToDrugs #AmbalaNews #EducationWithValue #NotMeButYou #StudentEmpowerment

  • download.jfif

    मध्यप्रदेश में 43 हजार हैक्टेयर में हो रही है फूलों की खेती

    एन.एस.बाछल, 29 जनवरी, भोपाल।

    मध्यप्रदेश देश का प्रमुख पुष्प उत्पादक राज्य है। प्रदेश में 43 हजार 611 हैक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती की जा रही है। प्रदेश में पुष्प उत्पादन में इंदौर जिला प्रथम स्थान पर है। इंदौर जिले में 4 हजार 826 हैक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती की जा रही है। रतलाम द्वितीय स्थान पर है। इसमें 4 हजार 511 हैक्टेयर में फूलों की खेती की जा रही है तथा तृतीय स्थान उज्जैन जिले का है। इसमें 3 हजार 670 हैक्टेयर क्षेत्र में पुष्प उत्पादन किया जा रहा है।

    प्रदेश के लघु-सीमांत किसानों की आय को दोगुना करने में उद्यानिकी फसलों में फूलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य शासन का प्रयास भी फूलों के उत्पादन को व्यावसायिक स्वरूप प्रदान करना है। भोपाल में 30 जनवरी, 2026 को राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश में पुष्प उत्पादक कृषकों के साथ-साथ अन्य कृषकों को भी उन सफल पुष्प उत्पादकों से मिलवाना है, जिन्होंने फूलों के उत्पादन से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।

    मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जरबेरा, लिली, कार्नेशन एवं आर्किड फूलों का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश में चौथे स्थान पर सतना जिले में 2 हजार 541 हैक्टेयर तथा पाँचवे स्थान पर छिंदवाड़ा जिले में 2 हजार 44 हैक्टेयर में फूलों की खेती की जा रही है। प्रदेश में फूलों का औसत उत्पादन 11.19 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। फूलों की किस्मों के आधार पर इंदौर गुलाब उत्पादन में, रतलाम गेंदा उत्पादन में, उज्जैन सेवंती उत्पादन में तथा सिंगरौली ग्लेदुलास के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 8.26.19 AM.jpeg
    29/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • 116289.jpg
    29/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों से तारीफ।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने के योग, जल्दबाज़ी में खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:45

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव, लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।

    बिजनेस: नया ऑर्डर/डील संभव।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, ब्लड प्रेशर पर ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी रहेगी।

    मूड: उत्साहित

    लकी नंबर: 1, 9

    शुभ रंग: लाल

    ♉ वृषभ

    परिवार: बुज़ुर्गों का सहयोग मिलेगा, घर का माहौल सुखद।

    करियर: स्थिर प्रगति, प्रमोशन की चर्चा।

    लाभ/हानि: धन संचय का दिन, अनावश्यक उधार न दें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयरों में निवेश शुभ।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: गला, शुगर, वजन पर ध्यान।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।

    मूड: संतुलित

    लकी नंबर: 2, 6

    शुभ रंग: सफेद, क्रीम

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहनों से बातचीत फायदेमंद।

    करियर: इंटरव्यू, मीटिंग, मीडिया/आईटी वालों के लिए शुभ।

    लाभ/हानि: नए स्रोत से आय, पर खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 12:00

    शेयर मार्केट: टेक/कम्युनिकेशन शेयर लाभ दे सकते हैं।

    बिजनेस: ऑनलाइन या ट्रैवल से लाभ।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी, आंखों पर असर।

    ऊर्जा: तेज।

    मूड: चंचल

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ♋ कर्क

    परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा, मातृ पक्ष से लाभ।

    करियर: कार्यस्थल पर बदलाव संभव, धैर्य रखें।

    लाभ/हानि: घर/वाहन पर खर्च।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:15

    शेयर मार्केट: रिस्क से बचें, होल्ड करना बेहतर।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में सावधानी।

    स्वास्थ्य: पेट, एसिडिटी, तनाव।

    ऊर्जा: थोड़ी कम।

    मूड: संवेदनशील

    लकी नंबर: 2, 7

    शुभ रंग: सफेद, आसमानी

    ♌ सिंह

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा, शुभ समाचार।

    करियर: लीडरशिप रोल मिलेगा।

    लाभ/हानि: बड़े लाभ के योग, टैक्स/कागज़ात संभालें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 से 12:45

    शेयर मार्केट: बैंकिंग/पावर सेक्टर में फायदा।

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल।

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वासी

    लकी नंबर: 1, 8

    शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी

    ♍ कन्या

    परिवार: छोटे विवाद सुलझेंगे।

    करियर: काम का दबाव बढ़ेगा पर परिणाम अच्छा।

    लाभ/हानि: रुका भुगतान मिलेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर ट्रेड करें।

    बिजनेस: अकाउंट/हेल्थ/एजुकेशन क्षेत्र लाभकारी।

    स्वास्थ्य: पेट, स्किन एलर्जी।

    ऊर्जा: सामान्य।

    मूड: व्यावहारिक

    लकी नंबर: 5, 3

    शुभ रंग: हल्का हरा

    ♎ तुला

    परिवार: दांपत्य जीवन में मधुरता।

    करियर: नई डील, कॉन्ट्रैक्ट संभव।

    लाभ/हानि: संतुलित दिन, कर्ज से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:15 से 2:30

    शेयर मार्केट: फाइनेंस/रियल एस्टेट शेयर ठीक।

    बिजनेस: साझेदारी से लाभ।

    स्वास्थ्य: कमर, हार्मोनल समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी, नीला

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: गुप्त बात सामने आ सकती है।

    करियर: रिसर्च, पुलिस, मेडिकल क्षेत्र वालों के लिए लाभ।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30

    शेयर मार्केट: कम रिस्क में फायदा।

    बिजनेस: नई रणनीति सफल।

    स्वास्थ्य: गुप्त रोग, तनाव।

    ऊर्जा: तीव्र।

    मूड: रहस्यमय

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून, गहरा लाल

    ♐ धनु

    परिवार: यात्रा या मांगलिक चर्चा।

    करियर: विदेश/दूर स्थान से अवसर।

    लाभ/हानि: शिक्षा, ट्रेनिंग पर खर्च।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45 से 10:15

    शेयर मार्केट: फार्मा/ट्रैवल शेयर लाभकारी।

    बिजनेस: एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट में लाभ।

    स्वास्थ्य: जांघ, मोटापा।

    ऊर्जा: ऊँची।

    मूड: आशावादी

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    ♑ मकर

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    करियर: प्रमोशन या नई पोस्टिंग के योग।

    लाभ/हानि: स्थिर आय, बचत बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:45

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    बिजनेस: कंस्ट्रक्शन/मैन्युफैक्चरिंग लाभ।

    स्वास्थ्य: घुटने, जोड़ों में दर्द।

    ऊर्जा: मजबूत।

    मूड: गंभीर

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: स्लेटी, नेवी ब्लू

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: इनोवेशन/टेक्नोलॉजी से फायदा।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:15 से 6:45

    शेयर मार्केट: स्टार्टअप/टेक शेयर ठीक।

    बिजनेस: नया आइडिया सफल।

    स्वास्थ्य: नसें, ब्लड सर्कुलेशन।

    ऊर्जा: तेज।

    मूड: अलग हटकर

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: नीला

    ♓ मीन

    परिवार: आध्यात्मिक माहौल, मन को शांति।

    करियर: क्रिएटिव, मेडिकल, मीडिया वालों को लाभ।

    लाभ/हानि: दान-पुण्य पर खर्च।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश बेहतर।

    बिजनेस: कला/हेल्थ से जुड़ा कार्य लाभकारी।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द, नींद की समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: भावुक

    लकी नंबर: 7, 12

    शुभ रंग: बैंगनी, समुद्री हरा

    फॉर्मेट में भी तैयार कर

    #TodaysHoroscope #Horoscope29012026 #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologicalReading # HoroscopeToday #LoveHoroscope #CareerHoroscope #SpiritualGuidance #FuturePredictions #AstrologyLovers #CosmicInsights #Mindfulness #TarotReading #AstroCommunity #CelestialAdvice #HoroscopeForecast #LuckyNumbers #AstrologyInsights

  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 7.59.21 AM.jpeg
    29/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • WhatsApp Image 2026-01-29 at 8.26.39 AM.jpeg
    29/01/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNewsIndia #SportsUpdateToday #Jan24Sports #InternationalSports #NationalGames2026 #HaryanaSports #LocalSportsNews #CricketUpdates #FootballNews #HockeyIndia #TennisTournament #AthleticsUpdate #OlympicPrep2026 #SportsHeadlines #GameDayIndia #IndianCricketTeam #ISL2026 #IPLUpdates #SportsBreakingNews #KheloIndia #RegionalSports #SportsJournalism #BhiwaniBoxing #AmbalaSports #SportingEvents #LiveScoreIndia #MatchDay #SportsLeagues #GlobalSports #AthleteLife #SportsAwards #FitnessInSports #WrestlingIndia #BadmintonLeague #शतरंजटूर्नामेंट #खेलफोटोग्राफी #भारतीयएथलीट #चैंपियनमाइंडसेट #खेलजगत #रोजानाखेलकीखुशियां #खेलकवरेज #ग्रामीणखेल #राज्यस्तरीयखेल #खेलरुझान #पदकसंख्या #खेलप्रदर्शन #युवाखेल #खेलविश्लेषण #खेलप्रशंसाकिंदा #जीतकेपल

  • WhatsApp Image 2026-01-28 at 7.49.14 PM.jpeg
    28/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • CM-12-28-1-26-E.jpg
    28/01/26 |

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की चौथी बैठक

    हरियाणा, 28 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जैविक कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि प्रमाणीकरण के बाद किसानों को अपनी फसलों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।

    मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण (एचकेकेपी) की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर और मुख्यमंत्री के कार्यवाहक उप-मंत्री वीरेंद्र बधखालसा उपस्थित थे।

    बैठक के बाद, मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मत्स्य पालन विभाग की 'मत्स्य पालन विकास पर कार्य समूह की रिपोर्ट' नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को जैविक और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करें। प्रथम चरण के रूप में, उन्होंने एक प्रायोगिक परियोजना के तहत लगभग 5,000 एकड़ में फैले एक "स्मार्ट कृषि क्षेत्र" को विकसित करने का निर्देश दिया। इस क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए और उन्हें आश्वस्त किया जाना चाहिए कि उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि इस तरह की उपज आमतौर पर उच्च मूल्य प्राप्त करती है, लेकिन आय में किसी भी प्रकार की हानि होने पर राज्य सरकार किसानों को मुआवजा देगी।

    उन्होंने प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए एक प्रयोगशाला की शीघ्र स्थापना का निर्देश दिया ताकि प्रमाणित फसलों के लिए बेहतर बाजार मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। सतत कृषि पद्धतियों पर जोर देते हुए, उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित स्मार्ट कृषि क्षेत्र में प्रभावी जल प्रबंधन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को अपनाने को कहा। उन्होंने फसलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के विकास के लिए भी निर्देश जारी किए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों के बीच ज्ञान और नीतिगत पहलों का प्रसार करने के लिए ब्लॉक स्तर तक किसान बैठकों, कार्यशालाओं, सेमिनारों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का एक कार्यक्रम तैयार करें। इन अभियानों के दौरान, किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए।

    श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कई पहलों पर विस्तृत चर्चा की, जिनमें पायलट सहकारी कृषि क्लस्टर, उन्नत जल निकासी तकनीकों का उपयोग, पीएम-कुसुम योजना के तहत फीडरों का सौर ऊर्जा से उपचार, फसल विविधीकरण, संयुक्त डेयरी परियोजनाएं, झींगा पालन, बकरी और भेड़ पालन को बढ़ावा देना और खरीफ मौसम में तिलहन और दालों की खेती को प्रोत्साहन देना शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अधिक योजनाओं को महिला-केंद्रित बनाने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  श्री विजयेंद्र कुमार, प्रधान सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्री डी. सुरेश, प्रधान सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, श्री पंकज अग्रवाल, प्रधान सचिव, पशुपालन विभाग।  मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार उपस्थित थे।  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, श्री राज नारायण कौशिक और  बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #NayabSaini #HaryanaGovernment #OrganicFarming #NaturalFarming #FarmerWelfare #SmartAgriculture #AgricultureInnovation #SustainableFarming #Panchkula #HaryanaNews #MughalLab #KisanKalyan #AgriculturalCertification #MicroIrrigation #ViksitHaryana #Annadata #PMKusum #FarmerSupport #AgriTech #NaturalProducts

  • 2021_1$2021013014254314683_2_photogallery_large.jpeg
    28/01/26 |

    गणतंत्र दिवस 2026: ‘बीटिंग रिट्रीट’ के दौरान विजय चौक में गूंजेंगी मनमोहक भारतीय धुनें

    आरएस अनेजा, 28 जनवरी नई दिल्ली - प्रतिष्ठित विजय चौक 29 जनवरी 2026 को होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान मधुर भारतीय धुनों से गूंजने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    यह समारोह 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में मनाए जा रहे समारोहों के समापन का प्रतीक होगा। भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड प्रतिष्ठित दर्शक-दीर्घा के समक्ष मनमोहक और जोशीली धुनें प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा आम नागरिक उपस्थित होंगे।

    समारोह की शुरुआत संयुक्‍त बैंड द्वारा ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड द्वारा ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली जुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ तथा ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ की प्रस्तुति देंगे।

    भारतीय वायु सेना के बैंड द्वारा ‘ब्रेव वॉरियर’, ‘ट्विलाइट’, ‘अलर्ट’ और ‘फ़्लाइंग स्‍टार’ धुनें प्रस्तुत की जाएंगी, जबकि भारतीय नौसेना का बैंड ‘नमस्‍ते’, ‘सागर पवन’, ‘मातृभूमि’, ‘तेजस्‍वी’ और ‘जय भारती’ की प्रस्तुति देगा। इसके पश्चात भारतीय थल सेना का बैंड ‘विजयी भारत’, ‘आरम्‍भ है, प्रचंड है’, ‘ऐ वतन, ऐ वतन’, ‘आनन्‍द मठ’, ‘सुगम्‍य भारत’ तथा ‘सितारे हिन्‍द’ की मधुर धुनें प्रस्तुत करेगा।

    इसके उपरांत संयुक्‍त बैंड्स द्वारा ‘भारत के शान’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ की धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। अंत में बुगलरों द्वारा सदाबहार और सर्वप्रिय धुन ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की प्रस्तुति के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

    समारोह के प्रधान कंडक्टर स्क्वाड्रन लीडर लेइमापोकपम रुपचंद्र सिंह होंगे। भारतीय थल सेना बैंड के कंडक्टर सूबेदार मेजर प्रकाश जोशी होंगे, जबकि भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बैंड के कंडक्टर क्रमशः एम. एंटनी, एमसीपीओ (एमयूएस) II तथा वारंट अधिकारी अशोक कुमार होंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड कंडक्टर इंस्‍पेक्‍टर चेतराम होंगे। पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड सूबेदार एस.पी. चौरसिया के निर्देशन में प्रस्तुति देगा, जबकि बुगलर्स सूबेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रस्तुति देंगे।

    इस वर्ष के समारोह के लिए विजय चौक पर बैठने के लिए बनाए गए एंक्‍लोज़र्स के नाम भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें बाँसुरी, डमरू, एकतारा, इसराज, मृदंगम्, नगाड़ा, पखावज, संतूर, सारंगी, सारिंदा, सरोद, शहनाई, सितार, सुरबहार, तबला और वीणा शामिल हैं।

  • Screenshot 2026-01-28 180014.jpg
    28/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 28 जनवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • photo-collage.png (1).png

    अम्बाला छावनी को मिलेगी बड़ी सौगातें : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर, नाइट फूड स्ट्रीट और फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का निरीक्षण किया

    अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में शोरूमों की जानकारी लेने के लिए रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों लोग

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नाइट फूड स्ट्रीट का निरीक्षण करते हुए वाटरप्रूफ छतरियां लगाने व ओपन सिटिंग एरिया बेहतर बनाने के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया, करोड़ों की लागत बनी बिल्डिंग



    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के तीन बड़े प्रोजेक्टों अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर, नाइट फूड स्ट्रीट और फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिए।  



    इस दौरान श्री विज ने कहा अम्बाला छावनी की जनता की सुविधा हेतु इन तीन बड़े प्रोजेक्टों पर निर्माण कार्य चल रहा है जोकि अंतिम चरणों में है। इनके पूरा होते ही जनता को इसका लाभ मिलगा और तीनों प्रोजेक्ट छावनी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। गौरतलब है कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर, नाइट फूड स्ट्रीट और फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का निर्माण कार्य करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है जोकि अपने निर्माण के अंतिम चरणों में है।

    अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में शोरूमों की जानकारी लेने के लिए रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों लोग

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में पहले चरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि यहां शिफ्ट होने वाले बैंकों यहां अपना कामकाज प्रारंभ कर सकेंगे। इस दौरान मंत्री विज ने बताया कि लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण का कार्य पूरा होने वाला है जबकि दूसरे चरण के कार्य के टेंडर भी आगामी दिनों में जल्द अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंकों के यहां पर शिफ्ट होने से बाजारों में भीड़ भाड कम होगी तथा एक ही छत के नीचे लोगों को बैंकिंग सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच व अन्य जन सुविधाओं में इजाफा किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण का कार्य मार्च माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में बन रहे भवन में 44 शोरूम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और पहले चरण का कार्य अंतिम चरणों में है। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बैंक स्क्वेयर में शोरूम की स्थिति की जानकारी लेने के लिए रोजाना आ रहे हैं।

    गौरतलब है कि प्रथम चरण के कार्य के तहत तीन मंजिला भवन में कुल 44 शोरूम बनकर तैयार है जिसमें पहले फ्लोर में 17 शोरूम, दूसरे फ्लोर में 14 और तीसरे फ्लोर में 13 शोरूम है। इसी प्रकार यहां लोगों की सुविधाओं के लिए चार अलग-अलग लिफ्ट है। बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर 317 कारों को एक साथ करने के लिए पार्किंग सुविधा है। यहां 70 किलो लीटर प्रतिदिन का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) है।

    इसी प्रकार द्वितीय चरण में बनने वाले भवन में कुल 54 शोरूम बनेंगे जिनमें पहले फ्लोर पर 17 शोरूम, दूसरे फ्लोर पर 17 और तृतीय फ्लोर पर 20 शोरूम होंगे। यहां 5 लिफ्ट होगी जबकि 450 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता का आडिटोरियम भी बनेगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की तरफ से द्वितीय चरण निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नाइट फूड स्ट्रीट का निरीक्षण करते हुए वाटरप्रूफ छतरियां लगाने व ओपन सिटिंग एरिया बेहतर बनाने के निर्देश दिए

    जगाधरी रोड पर नाइट फूड स्ट्रीट में निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को यहां सुविधाओं में और इजाफा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ ओपन स्पेस में लोगों के बैठने के लिए टेबल व कुर्सियां लगाने के साथ-साथ यहां वॉटर प्रूफ छतरी भी लगाई जाए ताकि यहां लोग बैठकर लजीज व्यंजनों का आनंद ले सके। इसके अलावा यहां सुंदर लाइटें व बैठने के लिए अन्य प्रबंध किए जाए। उन्होंने दुकानों के आगे शेल्फ बनाने व अन्य दिशा-निर्देश दिए।

    गौरतलब है कि लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से नगर परिषद द्वारा नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण किया जा रहा है। यहां 60 दुकानें बन चुकी है जिनमें 40 वेज व 20 नॉन वेज दुकानें होगी। बेहतरीन व्यंजन लोगों को मिले इसके लिए दुकानों को अलॉट करने की प्रक्रिया भी नगर परिषद द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

    पूरी मार्केट वातानुकूलित होगी तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ पार्किंग सुविधा भी होगी। मार्केट की डेकोरेशन व ब्यूटीफिकेशन की जाएगी ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर का फ्लोर एवं अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। यहां ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा जिससे दुकानों से निकलने वाले वेस्ट खाद्य पदार्थों एवं पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट करने के बाद नाले में फेंका जाएगा।

    ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया

    वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण की प्रगति रिपोर्ट जानी। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य आगामी कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री अनिल विज ने बिल्डिंग परिसर का मुआयना करते हुए स्टाफ सुविधाओं का जायजा लिया तथा इसके साथ बन रहे रेजिडेंस ब्लॉक का भी निरीक्षण किया।

    गौरतलब है कि लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला फायर ब्रिगेड कार्यालय की मुख्य बिल्डिंग और 5 मंजिला रेजिडेंस ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय की तीन मंजिला मुख्य बिल्डिंग में 15 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा होगी जबकि कार्यालय में कई कमरे होंगे। इसी प्रकार इसके ठीक साथ स्टाफ के लिए बन रहे पांच मंजिला रेजिडेंस ब्लॉक में थ्री-बीएचके के 10 फ्लैट होंगे।

  • W-1-28-1-26.jpg
    28/01/26 |

    कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी बजट को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    चंडीगढ़, 28 जनवरी (अभी) : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अगामी बजट को लेकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों, बजट के उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

     

    श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों से दिसंबर महीने तक खर्च हुए बजट की पूरी जानकारी ली और यह भी समीक्षा की कि अभी जो बजट शेष बचा है, उसका सही और प्रभावी तरीके से कैसे उपयोग किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य यह है कि हर रुपये का उपयोग जनता के हित में हो और कोई भी राशि छूट न जाए।

     

    उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो नया बजट आने वाला है, उसका नियोजन पहले से ही ठीक तरह से किया जाए, ताकि सिंचाई परियोजनाओं, नहरों की मरम्मत, जल संरक्षण और किसानों से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। सभी योजनाएं जमीन पर दिखाई देनी चाहिए, सिर्फ कागजों में सीमित नहीं रहनी चाहिए। श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कार्य करें। यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

    सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभाग किसानों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो, सिंचाई सुविधाएं मजबूत हों और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने, फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति देखने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के भी निर्देश दिए।

     

    इस अवसर पर विभाग के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    #ShrutiChaudhary #HaryanaIrrigation #WaterResources #FarmersWelfare #HaryanaBudget2026 #CanalMaintenance #WaterManagement #IrrigationDepartment #HaryanaGovernment #AgriculturalGrowth #PublicService #GovernanceUpdate #PolicyReview #RuralDevelopment #WaterConservation #HaryanaNews #AdministrativeAction #StrategicPlanning #FieldInspection #FutureProjects

  • CM-2-28-1-26.jpg
    28/01/26 |

    हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

    हरियाणा, 28 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

     

    बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चौथी परियोजना के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत कार्यों की लागत लगभग 127.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई।

     

    मंज़ूर की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर में नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रणाली प्रदान करने के लिए निविदा और अंबाला शहर नगर निगम में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई का काम शामिल है, जिसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और शहरी स्वच्छता में सुधार करना है। इसके अलावा, बैठक में गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित शेष कार्यों को भी मंज़ूरी दी गई।

     

    बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने और सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव और आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय डॉ. साकेत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #CMNayabSaini #HaryanaDevelopment #HPWCMeeting #UrbanInfrastructure #FaridabadNews #AmbalaCleanliness #GurugramDevelopment #ShitalaMataMandir #PublicWelfare #GovernmentSavings #VipulGoel #HaryanaGovernance #UrbanLocalBodies #SmartCityIndia #InfrastructureProject #TransparencyInGovernance #ChandigarhNews #ModernHaryana #CitizenServices #BudgetEfficiency

  • download - 2026-01-28T162145.361.jpg
    28/01/26 |

    जीटी रोड पर ढाबों में जल संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण नियमों का कड़ाई से पालन जरूरी: पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह

    हरियाणा, 28 जनवरी (अभी) : हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने जीटी रोड, विशेषकर मुरथल क्षेत्र के ढाबा संचालकों से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण एवं पुनः उपयोग (री-यूज) को सुनिश्चित करने के लिए सभी ढाबों में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं सीटीपी (कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना अनिवार्य है।

     

    श्री राव नरबीर सिंह आज विधायक श्री देवेंद्र कादियान के नेतृत्व में आए मुरथल के ढाबा मालिकों के साथ बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जो ढाबा संचालक बिना सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के ढाबा चला रहे हैं, उन्हें नगर निगम से संबंधित टैक्स एवं अन्य वैधानिक शुल्क से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने होंगे। वहीं, जिन ढाबों के पास सीएलयू स्वीकृत है, उन्हें भी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा।

     

    पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों की सुरक्षा और कानून के तहत सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव श्री योगेश कुमार को निर्देश दिए कि इस विषय में बोर्ड के चेयरमैन से शीघ्र बातचीत कर समग्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

     

    बैठक के दौरान मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि एनजीटी एवं अन्य संबंधित संस्थानों द्वारा निरीक्षण के दौरान जब किसी ढाबे के विरुद्ध क्लोजर आदेश जारी किया जाता है, तो ढाबे के निर्माण की तिथि से लेकर निरीक्षण की तिथि तक की अवधि के आधार पर जुर्माने की गणना की जाती है। इस पर मंत्री ने कहा कि सभी संचालक समय रहते नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

     

    उन्होंने ढाबा संचालकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से पर्यावरण हितैषी उपाय अपनाएं और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मुरथल क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

    #RaoNarbirSingh #MurthalDhabas #EnvironmentProtection #HaryanaNews #NGTGuidelines #CPCB #WaterConservation #STP #HaryanaPollutionBoard #CLU #EnvironmentalHealth #GreenHaryana #SustainableBusiness #PollutionControl #HaryanaGovernment #LawAndOrder #CleanIndia #EcoFriendly #InfrastructureDevelopment #PublicSafety

  • download.jfif

    विकास, विश्वास और दूरदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    एन.एस.बाछल, 28 जनवरी, भोपाल।

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि शासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। सत्ता में रहकर यदि जनता के कार्य न किए जाएँ, तो सत्ता का कोई औचित्य नहीं रह जाता। यही भावना वर्तमान राज्य सरकार के प्रत्येक निर्णय की आधारशिला है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति, राज्य सरकार के 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी बजट दृष्टि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, सड़क कनेक्टिविटी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि बीते 2 वर्षों में प्रदेश ने विकास का नया अध्याय लिखा है। इस अवधि में रोजगार सृजन, ग्रामीण एवं शहरी कनेक्टिविटी, शिक्षा ढांचे के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के व्यापक विकास तथा बुनियादी अधोसंरचना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जनता के विश्वास की शक्ति से आगे बढ़ रही है।

    आगामी बजट, जनभागीदारी और दूरदर्शिता पर आधारित

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अधिक परिणाम वाले बजट ढांचे की दिशा में कार्य कर रही है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पर आधारित विकास का रोडमैप बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में रोलिंग बजट प्रणाली लागू करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं को लचीला और परिणाम-केंद्रित बनाया जा सके। साथ ही, जनता से सुझाव लेकर उन्हें बजट प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जा रहा है।

    केंद्र के साथ प्रभावी समन्वय

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जानकारी दी कि वे हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्री-बजट बैठक में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश की विकास आवश्यकताओं को मजबूती से रखा। विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ/कुंभ आयोजन से जुड़े पूंजीगत विकास कार्यों के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये के प्रावधान का विषय प्रमुखता से उठाया गया।

    विकसित भारत@2047 में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का “विकसित भारत@2047” का संकल्प देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला है। मध्यप्रदेश इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    स्वास्थ्य, सिंचाई और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदली है। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया जा रहा है और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान सिद्ध हुई है, जिससे लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। सिंचाई के क्षेत्र में योजनाबद्ध विस्तार से खेतों तक पानी पहुँचा है, कृषि उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में सुधार हुआ है। वहीं सड़क और कनेक्टिविटी विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। शिक्षा और बच्चों से संवाद सरकार की प्राथमिकतता। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

    कर व्यवस्था पर स्पष्ट संदेश

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्पष्ट किया कि जनता से लिया गया कर जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाता है। सरकार का हर निर्णय जनहित केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 45120.jpg
    28/01/26 |

    मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट की

    एन.एस.बाछल, 28 जनवरी, शिमला।

    छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये किए गए स्वीकृत

     मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बैठक में राज्य में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

    केंद्रीय मंत्री ने सीआरआईएफ के अंतर्गत छैलादृनेरीपुलदृयशवंत नगरदृओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की, इससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को व्यापक लाभ मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने शिमलादृमटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य की राजधानी को 8 जिलों सहित पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है। उन्होंने क्षेत्र की पर्वतीय भौगोलिक स्थिति और भू-वैज्ञानिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शिमला से शालाघाट तथा भगेड़ से हमीरपुर तक अधिक से अधिक संख्या में सुरंगों के निर्माण का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैकेज-4 के अन्तर्गत फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, जिसमें चीलबाहल स्थित हमीरपुर बाईपास के छोर से भंगबार तक का हिस्सा तथा नया उत्तरी हमीरपुर बाईपास शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत मानसून के कारण चीलबाहल से पक्का भरोह खंड में विभिन्न स्थानों पर भारी क्षति पहुंची है और पिछले पांच से छह वर्षों में इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं किया गया। यह सड़क विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहंुचने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनएच-03 के चिलबाहल से पक्का भरोह खंड को विकास एवं रखरखाव कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) को सौंपने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा 38.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की भी अनुरोध किया।

    केंद्रीय मंत्री ने इस राशि को मंजूरी प्रदान करते हुए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2026-01-28 at 3.30.46 PM.jpeg
    28/01/26 |

    आर्य कॉलेज में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आगाज: 'नॉट मी बट यू' के संकल्प के साथ जुटेंगे स्वयंसेवक

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 28 जनवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए एन.एस.एस. के मूल मंत्र “नॉट मी बट यू” (स्वयं से पहले आप) के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि शिविर का वास्तविक लाभ तभी है जब विद्यार्थी आपसी सहयोग की भावना के साथ मिल-जुलकर कार्य करना सीखें।

    नशा मुक्ति और नि:स्वार्थ सेवा पर बल शिविर के प्रथम दिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई:

    • नशा मुक्त युवा: पहले सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. अनीता गोदारा ने युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने रेखांकित किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों की मुख्य जड़ भी है।

    • समाज सेवा का उद्देश्य: दूसरे सत्र में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को बताया कि शिविर का मुख्य लक्ष्य समाज की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्साहवर्धन शिविर के तीसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के गीतों से पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में सरोबार कर दिया। इस दौरान छात्रों ने एन.एस.एस. क्लैप और पावर क्लैप का अभ्यास कर अपने आत्मविश्वास और जोश का प्रदर्शन किया। दिन का समापन आगामी सात दिनों की कार्ययोजना और कार्यक्रमों के परिचय के साथ हुआ।

    #AryaCollegeAmbala #NSSCamp #SocialService #YouthPower #SayNoToDrugs #AmbalaNews #EducationWithValue #NotMeButYou #StudentEmpowerment

  • download (6).jpg
    28/01/26 |

    BSNL उपभोक्ताओं के लिए राहत: अम्बाला में कल सजेगी 'टेलीफोन अदालत', मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

    जे कुमार अम्बाला, 28 जनवरी 2026: अम्बाला दूरसंचार जिले के उपभोक्ताओं के लिए अपनी संचार सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का सुनहरा अवसर है। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा कल, 29 जनवरी 2026 (वीरवार) को महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में 'टेलीफोन अदालत' एवं 'खुला दरबार' का आयोजन किया जा रहा है।

    यह आयोजन सुबह 11:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक (GM) दूरसंचार जिला, अम्बाला में होगा। इसकी अध्यक्षता स्वयं महाप्रबंधक करेंगे, जो उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

    इस अदालत में मुख्य रूप से 31 दिसंबर 2025 तक जारी किए गए भारी बिलों या गलत बिलिंग के विवादों पर सुनवाई होगी। इसके अलावा टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाओं में आ रही तकनीकी दिक्कतें तथा नया कनेक्शन लगने में हो रही देरी जैसे मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। हालांकि, वैसी शिकायतें जिन पर पहले की अदालतों में निर्णय लिया जा चुका है या जो मामले किसी न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों और संपर्क नंबर के साथ सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) के पास जमा करवा सकते हैं। शिकायत व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में दी जा सकती है या डाक द्वारा भेजी जा सकती है। लिफाफे पर 'टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार' लिखना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0171-2601070 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #BSNLAmbala #TelephoneAdalat #CustomerGrievance #TelecomNews #AmbalaUpdate #ConsumerAwareness #DigitalIndia #BroadbandIssues

  • TN5-Bhopal270126050931.jpg

    प्रदेश में बिजली की मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति की जाएगी सुनिश्चित - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 28 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिजली का महत्व शरीर में प्राणों की समान है। जैसे समस्त गतिविधियों के संचालन के लिए शरीर में प्राण आवश्यक है, वैसे ही किसी भी राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए पर्याप्त विद्युत उपलब्धता आवश्यक है। प्रदेश में 60 हजार करोड़ रूपए की लागत से 4 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन के लिए हुए समझौते प्रदेश के स्थाई विकास का आधार बनेंगे। इससे प्रदेश में कुल विद्युत उपलब्धता में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ बिजली की मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति संभव होगी। डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (डीबीएफओओ) मॉडल पर स्थापित होने वाले इन नए विद्युत संयंत्रों से लगभग 8 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में 4 हजार मेगावॉट बिजली के पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने अनुबंध के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले तथा टोरेंट पॉवर लिमिटेड के जिगिश मेहता, अदानी पॉवर लिमिटेड के एस.बी. खिलया तथा हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स के रतुल पुरी के बीच पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट का आदान-प्रदान हुआ। यह नए पॉवर हाउस अनूपपुर में स्थापित होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग समूह के प्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग मित्र नीतियों, सशक्त अधोसंरचना और सुशासन आधारित व्यवस्था के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश देश -विदेश के निवेशकों और औद्योगिक समूहों के लिए पहली प्राथमिकता बनता जा रहा है। विद्युत उत्पादन में भूमि-जल- पर्यावरण-कोयला- रेलवे लाइन आदि का बेहतर समन्वय आवश्यक है। इन सब आधारों पर मध्यप्रदेश उपयुक्त है। प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश को मिला पीएम मित्र पार्क विकास के नए आयाम और रोजगार के भरपूर अवसर प्रदान करेगा। प्रदेश में वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इससे उद्यमिता, स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योगों को विशेष महत्व दे रही है। प्रदेश में उद्योग समूहों की गतिविधियों के विस्तार के लिए पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान हैं।

    एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने राज्य में स्थापित किए जाने वाले नए विद्युत संयंत्रों से डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (डीबीएफओओ) के तहत विद्युत दर आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से 3200 मेगावाट बिजली खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। इसमें बिजली खरीद के ग्रीन शू विकल्प के तहत अतिरिक्त 800 मेगावॉट की बिजली खरीद का विकल्प भी शामिल था। इसके अनुसार मेसर्स हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावॉट, मेसर्स टोरेंट पॉवर लिमिटेड को 1600 मेगावॉट तथा मेसर्स अदानी पॉवर लिमिटेड को 800 मेगावॉट व ग्रीन्शू विकल्प के अंतर्गत अतिरिक्त 800 मेगावॉट क्षमता आवंटित की गई है। टोरेंट द्वारा 24 हजार करोड़ रुपए, अडाणी पॉवर द्वारा 24 हजार करोड़ रुपए तथा हिन्दुस्थन थर्मल द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इन सभी क्षमताओं के लिये विद्युत आपूर्ति अनुबंध संबंधित चयनित विकासकों द्वारा गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल्स के साथ किए गए हैं। इन विद्युत आपूर्ति अनुबंधों के अंतर्गत वर्ष 2030 से विद्युत आपूर्ति होना संभावित है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Gemini_Generated_Image_gieyh3gieyh3giey.jpg
    28/01/26 |

    अंबाला: खड़ी स्कूटी से लैपटॉप चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की करतूत

    अम्बाला, 28 जनवरी (अन्‍नू ): अंबाला के बलदेव नगर इलाके में चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी स्कूटी से लैपटॉप उड़ा ले गया। घटना दोपहर करीब 2:40 बजे की है, जब पीड़ित अजय ने अपनी एक्टिवा को घर के बाहर पार्क किया था। महज कुछ ही पलों के भीतर शातिर चोर ने हाथ साफ कर दिया। जब अजय वापस लौटे, तो उन्हें स्कूटी पर रखा बैग गायब मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


    चोरी की यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटी के पास आता है और बैग उठाकर तेजी से फरार हो जाता है। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए लैपटॉप की बाजार में कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। हालांकि, आर्थिक नुकसान से ज्यादा चिंता का विषय लैपटॉप में मौजूद वह डेटा है, जिसमें उनके व्यापार से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज और बिजनेस ट्रांजेक्शन का विवरण शामिल था।



    घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस ने अजय की शिकायत पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है और हुलिए के मिलान के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    #Ambala #AmbalaNews #CrimeUpdate #CCTVFootage #TheftAlert #BaldevNagar #HaryanaPolice #LaptopTheft #BusinessSecurity #SafetyFirst #CrimeScene #AmbalaCity #LocalNews #StaySafe #TheftCase #Awareness #PoliceInvestigation #DailyNews #HaryanaCrime


  • download (3).jpg
    28/01/26 |

    अम्बाला छावनी में खुलेगा बुक-बैंक: अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

    जे कुमार अम्बाला, 28 जनवरी 2026: जिला प्रशासन और बाल कल्याण परिषद की ओर से अम्बाला छावनी में झुग्गी-झोंपड़ी और अनाश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में लघु बाल भवन में एक 'बुक-बैंक' की स्थापना की जा रही है।

    जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पहले से ही ओपन शेल्टर होम जैसी परियोजनाएं चल रही हैं, जहाँ बच्चों को कौशल विकास और खेलों के साथ-साथ शिक्षा दी जा रही है। अब इस बुक-बैंक के जरिए इन बच्चों की शैक्षणिक नींव को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

    आप भी बन सकते हैं इस नेक कार्य का हिस्सा प्रशासन ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रखी पुरानी या नई उपयोगी पुस्तकें इस बुक-बैंक को दान करें। आप निम्नलिखित प्रकार की पुस्तकें दे सकते हैं:

    • एनसीईआरटी (NCERT) की कक्षावार पाठ्य पुस्तकें।

    • महान विभूतियों की जीवनियाँ और देशभक्ति पर आधारित साहित्य।

    • नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायक कहानियों की किताबें।

    • मनोरंजन और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें।

    कहाँ जमा कराएं पुस्तकें? इच्छुक दानदाता अपनी पुस्तकें लघु बाल भवन, रेलवे मार्ग (रुक्मणी देवी हॉल के पास), अम्बाला छावनी में जमा करवा सकते हैं। आपका एक छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन सकता है।

    #AmbalaCantt #BookBank #ChildWelfare #DonateBooks #EducationForAll #SocialImpact #AmbalaCity #SupportUnderprivileged #FutureOfIndia

  • images (1).jpg
    28/01/26 |

    अम्बाला शहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: कल लगेगा 'शिकायत निवारण फोरम', जानें नियम और समय

    जे कुमार अम्बाला, 28 जनवरी 2026: यदि आप अम्बाला शहर के बिजली उपभोक्ता हैं और लंबे समय से बिलिंग या अन्य तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा कल, 29 जनवरी 2026 को एक विशेष शिकायत निवारण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

    समय और स्थान यह बैठक अम्बाला शहर के जसमीत नगर (बलदेव नगर) स्थित कार्यकारी अभियंता (XEN) कार्यालय (मकान नंबर 37) में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    कौन उठा सकता है लाभ? डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम मुख्य रूप से उन समस्याओं पर सुनवाई करेगा जिनका समाधान उपमंडल अधिकारी (SDO) स्तर पर नहीं हो पाया है। हालांकि, फोरम ने कुछ विशेष शर्तें तय की हैं:

    • वित्तीय सीमा: केवल वे उपभोक्ता अपनी शिकायत ला सकते हैं जिनका बिल या वित्तीय विवाद ₹50,000 तक का है।

    • पेंडिंग केस: वे समस्याएं जो SDO कार्यालय में अटकी हुई हैं, उन्हें यहां प्राथमिकता दी जाएगी।

    ये मामले नहीं सुने जाएंगे फोरम ने स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित श्रेणियों की शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा:

    • ₹50,000 से अधिक का वित्तीय विवाद।

    • ऐसे मामले जो पहले से ही किसी न्यायालय, ट्रिब्यूनल या अन्य फोरम में विचाराधीन हैं।

    • दो वर्ष से अधिक पुरानी शिकायतें।

    • बिजली चोरी (Electricity Act की धारा 126, 135 आदि) से संबंधित मामले।

    उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं।

    #AmbalaCity #UHBVN #ElectricityBill #GrievanceRedressal #PowerUpdate #AmbalaNews #ConsumerRights #UtilityHelp

  • photo-collage.png (1).jpg
    28/01/26 |

    चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    चंडीगढ़, 28 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के शिक्षा जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के करीब 26 सरकारी और निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस सूचना के मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई और आनन-फानन में कई स्कूलों ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


    एसएसपी कंवरदीप कौर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे तक कुल 26 स्कूलों में धमकी भरे संदेश मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम अब तक 10 स्कूलों की पूरी तरह से जांच कर चुकी है, जहां फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस थाना सेक्टर-17 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और इसे भेजने वाले के मूल स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि शरारती तत्वों को जल्द पकड़ा जा सके।


    इसी बीच, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों और अभिभावकों के लिए एक आधिकारिक परामर्श जारी किया है। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की हिदायत दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुलिस या उच्च अधिकारियों की ओर से कोई पुख्ता निर्देश न मिले, तब तक स्कूलों को बंद करने या छुट्टी करने की जल्दबाजी न की जाए। विभाग का मानना है कि बिना ठोस जानकारी के छुट्टी करने से जनता और बच्चों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम पैदा हो सकता है।


    शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध संदेश या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस बल पूरे शहर में सक्रिय है और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


    #Chandigarh #SchoolAlert #BombThreat #SecurityCheck #ChandigarhPolice #EducationDepartment #SafetyFirst #Chandigarh #SchoolAlert #BombThreat #SecurityCheck #ChandigarhPolice #EducationDepartment #SafetyFirst #CityBeautiful #BreakingNews #SchoolSafety #PoliceAlert #PublicSafety #TricityNews #ChandigarhUpdate

  • download (2).jpg
    28/01/26 |

    जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम 29 जनवरी को गांव कुलेना में

    जे कुमार बडौली/पलवल, 28 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की 'प्रशासन आपके द्वार' पहल को आगे बढ़ाते हुए कल, बृहस्पतिवार 29 जनवरी को खंड बडौली के गांव कुलेना में भव्य 'रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। गांव के परशुराम भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।

    शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और जिले के सभी विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि अधिकारी पूरी रात गांव में ही रुकेंगे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, बिजली-पानी या पुलिस से संबंधित शिकायतों को विस्तार से रखने का समय मिलेगा। प्रशासन का लक्ष्य इन समस्याओं का मौके पर ही प्राथमिकता के साथ निवारण करना है।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार का उद्देश्य शासन को जनता के करीब लाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं के बारे में बताया जा सके। पात्र व्यक्तियों के विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए जाएंगे और गांव के सामूहिक विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

    उपायुक्त ने कुलेना और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे भारी संख्या में परशुराम भवन पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तैयारी के साथ आएं ताकि जनता को किसी भी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

    #PalwalNews #JanSamvad #NightStayProgram #KulenaVillage #AdministrationAtDoorstep #DCHarishVashisth #PublicGrievances #HaryanaGovernment #Antyodaya #VillageDevelopment

  • download (1).jpg
    28/01/26 |

    02 से 06 फरवरी तक आयोजित होगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह : जिला रोजगार अधिकारी

    जे कुमार पलवल, 28 जनवरी 2026: युवाओं और छात्र-छात्राओं को सही करियर चुनने और रोजगार के आधुनिक अवसरों से रूबरू कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने जानकारी दी कि 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिले में 'व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह' मनाया जाएगा।

    इस मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में विशेषज्ञों द्वारा सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। पलवल, होडल और हथीन के रोजगार कार्यालयों में करियर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां युवा सीधे विशेषज्ञों से मिलकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार करियर विकल्पों पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अक्सर सही जानकारी के अभाव में युवा सही दिशा नहीं चुन पाते, ऐसे में यह सप्ताह उन्हें करियर के नए आयामों, कौशल विकास योजनाओं और बाजार की मांग के अनुरूप व्यवसायों की जानकारी देने में सहायक सिद्ध होगा। यदि आप भी अपने करियर को लेकर किसी उलझन में हैं, तो नजदीकी रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस विशेष आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

    #PalwalNews #CareerGuidance #EmploymentOffice #YouthEmpowerment #VocationalGuidance #CareerExhibition #SkillIndia #JobOpportunities #Hathin #Hodal

  • unnamed.jpg
    28/01/26 |

    एसडी कॉलेज में 'किकस्टार्ट विद कैनवा' कार्यशाला: छात्रों ने सीखे डिजिटल डिजाइनिंग के गुर

    जे कुमार अंबाला कैंट, 28 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी एसोसिएशन ने गणित एसोसिएशन के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला “किकस्टार्ट विद कैनवा” का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल युग की मांग के अनुसार रचनात्मक और तकनीकी कौशलों में निपुण बनाना था।

    डिजिटल कौशल से सशक्त हुए विद्यार्थी कार्यशाला के दौरान कुल 28 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और कैनवा (Canva) जैसे शक्तिशाली डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। सत्र के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित रहे:

    • रचनात्मक अभ्यास: विद्यार्थियों को पोस्टर निर्माण, प्रेजेंटेशन डिजाइन, इन्फोग्राफिक्स और प्रमाणपत्र तैयार करने का लाइव डेमो दिया गया।

    • तकनीकी बारीकियां: संसाधन व्यक्ति (Resource Person) सुश्री गरिमा सुदान ने लेआउट डिजाइन, रंग संयोजन (Color Palette) और फोंट चयन जैसी बारिकियों को सरल भाषा में समझाया।

    • व्यावसायिक उपयोग: छात्रों को बताया गया कि कैसे ये कौशल उनके भविष्य के करियर और शोध कार्यों में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

    अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है; तकनीकी आत्मनिर्भरता छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. आरती ने जोर दिया कि आईटी और गणित जैसे विषयों का समन्वय छात्रों की तार्किक और रचनात्मक सोच को मजबूती प्रदान करता है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी गुप्ता, सुश्री गरिमा सुदान और सुश्री यशप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी बताया।

    #SDCollegeAmbala #CanvaWorkshop #DigitalSkills #GraphicDesign #StudentEmpowerment #TechEducation #CreativeLearning #AmbalaCantt #FutureReady

  • download.jfif

    मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 28 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पारम्परिक और आधुनिक दोनों प्रकार के खेलों की समद्ध परम्परा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स केवल एक स्पर्धा नहीं है, खेल महोत्सव है और यह महोत्सव हमारी उसी समृद्ध परम्परा का एक रिवीजन है। जब किसी मैदान में कोई खिलाड़ी अपना पसीना बहाता है, दौड़ता है, भागता है, परिश्रम करता है, तो उस मैदान में खिलाड़ी नहीं देश का सुनहरा भविष्य दौड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल सदियों से हमारा मान हैं, भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। हमें कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिली, अब ओलिम्पिक की तैयारी है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 के विधिवत् शुभारंभ की घोषणा की। बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं भोपाल शहर के नागरिकों के भारी जोश, उत्साह और उमंग से भरे वातावरण में खेलो एमपी यूथ गेम्स का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद सभी से अपने मोबाइल टार्च से रौशनी कराकर और भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगवाकर सबकी सामूहिक सहभागिता में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स - 2026 के शुभारंभ अवसर पर अपनी परफॉर्मेंस देने भोपाल आए पद्मश्री अवार्डी, सूफी गायक एवं लोक संगीतकार कैलाश खेर को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत-अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में 'मैदान से मैडल तक' नामक एक विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें खेलों से भविष्य बनाने में खिलाड़ियों के संघर्ष, परिश्रम और निष्ठा को प्रदर्शित किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार परम्परागत खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। पहली बार कबड्डी, खो-खो, मलखम्भ, पिठ्ठी, रस्साकशी जैसे पारम्परिक ग्राम्य खेलों के अलावा थ्रो बॉल और क्रिकेट भी खेलो एमपी यूथ गेम्स में शामिल किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेलों के जरिए स्पोर्टस टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं प्रदेश को स्पोर्टस हब बनाने के लिए राज्य सरकार भोपाल के नाथू बरखेड़ा में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की लागत से इंटरनेशनल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण करा रही है। यह इंटरनेशनल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स बनने के बाद हमारा भोपाल झीलों के शहर के उपनाम सहित 'खेलों के शहर' के नाम से भी जाना जाएगा।

    खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के वीडियो शुभकामना संदेश का प्रसारण भी किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री श्री मंडाविया ने कहा कि बेहद कम समय में करीब एक लाख खिलाड़ियों को खेलो एमपी यूथ गेम्स से जोड़ा गया है। यह केवल मध्यप्रदेश में ही संभव है। उन्होंने कहा कि यह गेम्स विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और खेल विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विकास और कल्याण की जो धारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहाई है, वही धारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बहा रहे हैं। प्रदेश के गांव से लेकर शहर, शहर से लेकर खेत, खेत से लेकर खलिहान, युवा से लेकर महिला, महिला से लेकर मजदूर, मजदूर से लेकर किसान हर क्षेत्र में विकास और कल्याण की स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वर्ष 2047 तक यदि देश को विकसित करना है तो हमें अपने युवाओं को सही दिशा देनी होगी। यदि हम इस देश को सही दिशा दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है युवाओं को शिक्षा और खेल से जोड़ना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि खेलोगे तो खिलोगे। यह बिल्कुल सत्य है। खेलों से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार इसी भावना को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। देश में यह पहली बार हो रहा है कि हम सभी प्रकार के खेल संगठनों के सहयोग ये यह बड़ा आयोजन सम्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो यूथ गेम्स में प्रदेश के लगभग एक लाख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हम प्रदेश के हर विधानसभा में एक खेल परिसर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले खेलों में मध्यप्रदेश का स्थान 16-17 वें पायदान में रहता था। बीते दो वर्षों में ही हमारा मध्यप्रदेश खेलों के मामले में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। यही हमारी सबसे बेहतर और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत करके प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान का उन्नयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रदेश को खेलों में देश में नम्बर वन बनाना चाहते हैं। इसमें हम खिलाड़ियों और खेल संगठनों का भी सहयोग लेंगे।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, रविन्द्र यति, ओलिम्पिक महासंघ के महामंत्री दिग्विजय सिंह, आशीष अग्रवाल, हॉकी ओलिम्पियन विवेक सागर, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव खेल मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। गेम्स के प्रारंभ पर प्रदेश के नौ संभागों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई।

    समारोह का सबसे मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध सूफी गायक और लोक संगीतकार कैलाश खेर की लाइव भव्य संगीतमय प्रस्तुति रही। उनकी सशक्त आवाज़, लोक-संगीत की आत्मा और ऊर्जा से भरपूर गायन से पूरा तात्या टोपे स्टेडियम संगीतमय उल्लास और रोमांच से गूंज उठा। इसके साथ ही रोमांचक एरोबिक डांस ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलो एमपी यूथ गेम्स के शुभारंभ अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Screenshot 2026-01-28 150302.jpg
    28/01/26 |

    पंजाब: डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की दिनदहाड़े हत्या; गैंगस्टर ने ली कत्ल की जिम्मेदारी

    पंजाब, 28 जनवरी (अन्‍नू ): पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में बुधवार की सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी की गोलियों से हत्या कर दी गई। यह वारदात सुबह करीब 8 बजे हुई, जब रणबीर सिंह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोल रहे थे। घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनके सिर में कई गोलियां लगीं।



    गंभीर रूप से घायल रणबीर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।



    इस सनसनीखेज हत्याकांड के कुछ ही देर बाद गैंगस्टर जीवन फौजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि रणबीर सिंह बेदी उसके निशाने पर थे क्योंकि उनके कारण उसके साथियों को कानूनी परेशानियों और जेल का सामना करना पड़ा था। उसने यह भी चेतावनी दी कि जिन लोगों को उसने पहले फोन किया था और जिन्होंने उसकी बात नहीं मानी, उनका अंजाम भी बुरा होगा।



    पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रणबीर सिंह बेदी लंबे समय से अपराधियों के निशाने पर थे। पिछले साल 23 अक्टूबर को भी उनके स्टोर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी और उन्हें लगातार फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। फिलहाल, पुलिस बाजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिवार के बयान दर्ज कर रही है ताकि इस साजिश की जड़ों तक पहुंचा जा सके और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।



    #PunjabNews #Gurdaspur #CrimeNews #DeraBabaNanak #LawAndOrder #HindiNews #PunjabPolice

  • images (1).jpg
    28/01/26 |

    गुरुग्राम में 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल के बाद मची अफरा-तफरी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

    हरियाणा, 28 जनवरी (अन्‍नू ) : हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के 13 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। यह धमकी सुबह लगभग 7 बजे उस समय मिली जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे या अपनी कक्षाओं में दाखिल हो चुके थे। जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने इन ईमेल को देखा, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तत्काल संदेश भेजकर बच्चों को वापस ले जाने या स्कूल न भेजने की अपील की गई, जिसके बाद स्कूल परिसरों के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    धमकी की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS), डॉग स्क्वायड और SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। कुंसकपालन, हेरिटेज, मानव रचना और शिव नादर जैसे प्रमुख स्कूलों में कमांडो और जांच टीमों ने कमरों, शौचालयों, खेल के मैदानों और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि, घंटों चले इस सघन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। एसीपी विकास कौशिक ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में यह एक 'हॉक्स कॉल' (झूठी धमकी) प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य केवल दहशत फैलाना था।

    साइबर क्राइम की टीमें अब उस ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस की जांच कर रही हैं, जिससे ये संदेश भेजे गए थे। पुलिस का कहना है कि सभी स्कूलों को एक ही स्रोत से ईमेल आए हैं, जिसके पीछे की साजिश का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि गुरुग्राम के अलावा चंडीगढ़ के भी करीब 26 स्कूलों को आज इसी तरह की धमकी मिली है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    #GurugramSchoolThreat #BombScare #GurgaonNews #SchoolSafety #BreakingNewsHaryana #PoliceSearch #CyberCrimeIndia #HoaxCall #ParentsAlert #SafetyFirst #GurugramPolice #EmergencyResponse #PublicSafety #HaryanaAlert #BreakingNews

  • images.jpg

    हरियाणा प्री-बजट मीटिंग: विपक्ष के न पहुंचने पर अनिल विज का तंज— "शायद इन्हें बजट की समझ ही नहीं"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा प्री-बजट मीटिंग में विपक्ष के किसी प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने के मामले को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार ने बहुत प्रजातांत्रिक तरीके से बजट बनाने के लिए प्री-बजट मीटिंगों का दौर शुरू किया है, जिसमें सभी विधायक व सांसदों को बुलाया गया था। मगर विपक्ष में से कोई भी नहीं आया। उन्होंने कहा मुझे लगता है या विपक्ष को बजट आता नहीं या बजट बारे इन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    #HaryanaBudget2026 #AnilVij #PreBudgetMeeting #HaryanaPolitics #OppositionExposed #AmbalaNews #VikasKiBaat #Democracy

  • anil-vij-rahul-gandhi.jpg

    "कांग्रेस को चढ़ गया है मनरेगा का भूत, इन्हें 'विकास' और 'राम' दोनों से तकलीफ": अनिल विज का राहुल गांधी पर करारा प्रहार

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - वीबी-जी राम जी (मनरेगा) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि देश को फिर से राजा महाराजाओं में धकेला जा रहा है पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को मनरेगा का भूत चिमड़ गया है। स्कीमें दुरुस्त की जाती है, नाम भी बदले जाता है लेकिन कांग्रेस को स्कीम से दिक्कत नहीं बल्कि नाम के दो शब्दों से दिक्कत है। जिनमें पहला शब्द विकास उससे कांग्रेस को तकलीफ है क्योंकि कांग्रेस ने कभी विकास किया ही नहीं। पचास साल इनका राज रहा, न ढांचागत सुविधा दी न ही यह गरीबी मिटा सके। दूसरा इनको कष्ट है राम से राम जी से इनको पूरी जिंदगी कष्ट रहेगा क्योंकि कण कण में भगवान श्रीराम बसते है श्री राम से इनको तकलीफ है। इन्होंने वहां पर प्रभु राम का मंदिर नहीं बना सके और राहुल गांधी आज तक वहां दर्शन करने तक नहीं गए।

    #AnilVij #RahulGandhi #VBGRAMJI #MNREGA #PoliticalWarOfWords #HaryanaPolitics #CongressVsBJP #VikasAndRam #AmbalaNews

  • Screenshot 2026-01-28 132910.jpg

    पंजाब मुख्यमंत्री के एसवाईएल बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले “हम भी हरि के प्रदेश से है जो सबको साथ लेकर चलने का संदेश देते हैं”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - पंजाब मुख्यमंत्री के एसवाईएल बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले “हम भी हरि के प्रदेश से है जो सबको साथ लेकर चलने का संदेश देते हैं”

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एसवाईएल को लेकर बयान कि हम कन्हैया के वंशज है जो दुश्मनों को भी पानी पिलाते है, हरियाणा तो फिर भी हमारा दोस्त है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवंत मान के मुंह से यह अच्छी बात निकली है और हम भी “हरि” के प्रदेश से है और “हरि” सबको साथ लेकर चलने का संदेश देते है।

    #SYLDispute #AnilVij #BhagwantMann #HaryanaVsPunjab #WaterCrisis #PoliticsToday #HaryanaNews #AmbalaUpdate #HariYanviPride

  • Screenshot 2026-01-28 132910.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर अपने और प्रदेश की तरफ से दुख जताया व श्रद्धासुमन अर्पित किए

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे में निधन होने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है, आज सुबह जब ये सूचना मिली तो पूरे देश में शोक की लहर है।

    आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपनी और हरियाणा की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किए है।

    #AnilVij #AjitPawar #Condolences #MaharashtraNews #HaryanaGovernment #BreakingNews #NationInMourning #AmbalaUpdate

  • Screenshot 2026-01-28 123428.jpg
    28/01/26 |

    मोरनी हिल्स में अनियंत्रित थार खाई में गिरी: पंचकूला के 21 वर्षीय युवक की मौत, तीन दोस्त गंभीर घायल

    हरियाणा, 28 जनवरी (अभी) : हरियाणा के पंचकूला में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरनी की पहाड़ियों में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक अनियंत्रित महिंद्रा थार गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। यह दुखद घटना पंचकूला-मोरनी मुख्य मार्ग पर मांधना गांव के पास घटित हुई, जिसमें 21 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी युवकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो मोरनी की पहाड़ियों की सैर के लिए निकले थे।

    स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की आवाज सुनते ही तत्परता दिखाई और तुरंत पुलिस को सूचित करने के साथ-साथ खुद ही खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी 21 वर्षीय अभिषेक खत्री के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पंचकूला के हरमिलाप नगर का रहने वाला विवेक, मोहाली का आयुष ठाकुर और ललित शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार थी या कोई तकनीकी खराबी।

    #MorniHills #PanchkulaNews #TharAccident #RoadSafety #TragedyInMorni #HaryanaNews #MandhanaVillage #BreakingNewsHaryana #AccidentAlert #HillStationSafety #RescueOperation #PanchkulaUpdate #MohaliYouth #SafeDriving #MorniRoadAccident

  • Screenshot_20260128_110902_Instagram.jpg
  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    28/01/26 |

    आज 28 जनवरी का इतिहास

    आज 28 जनवरी का इतिहास

    1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।

    1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

    1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

    1878 - 'येल डेली न्यूज़' युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।

    अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

    1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

    1909 -

    क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

    सेना के प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष के.एस. करियप्पा का जन्म।

    1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।

    1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़े भारतीय मुस्लिम और नेशनल मुस्लिम मूवमेंट के संस्थापक रहमत अली चौधरी ने देश में मुस्लिम बहुल राज्याें के संघ का नाम पाकिस्तान सुझाया।

    1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

    1939 - आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।

    1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर क़ब्ज़ा किया।

    1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

    1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

    1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।

    1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

    1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

    1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

    1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

    25वें अंतरिक्ष यान (51एल)- चैलेंजर 10 में उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया।

    1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।

    1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

    1998 - 'राजीव गांधी हत्याकांड' में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

    1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

    2000 - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

    2002 - झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गये।

    पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

    2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।

    2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

    2006 - फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

    2008- निजी क्षेत्र की कंपनी 'जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड' का लाभ बढ़ा।

    थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

    2010- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।

    बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।

    2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

  • 379.jpg
    28/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मुद्दे का समाधान होगा।

    करियर: ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी, बॉस आपसे प्रभावित होंगे।

    लाभ/हानि: रुका धन मिल सकता है, अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा, जल्दबाजी में निवेश न करें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान संभव, पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: अच्छी रहेगी।

    बिजनेस: नई डील पर चर्चा हो सकती है।

    मूड: आत्मविश्वास से भरा।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में सुख-शांति, किसी शुभ समाचार के संकेत।

    करियर: प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात आगे बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 से 12:20

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश से लाभ।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: गला/पेट संबंधित हल्की परेशानी।

    ऊर्जा: संतुलित।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    मूड: शांत और संतुष्ट।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    करियर: नई योजना बनेगी, इंटरव्यू/मीटिंग सफल।

    लाभ/हानि: छोटे लाभ, खर्च भी रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 2:45

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेड में सावधानी।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: नींद पूरी करें।

    ऊर्जा: मध्यम।

    बिजनेस: ऑनलाइन या कम्युनिकेशन से लाभ।

    मूड: उत्सुक लेकिन थोड़ा अस्थिर।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: घर में भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: रुके काम पूरे होंगे।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 से 12:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम करें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    बिजनेस: पार्टनर से लाभ।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: परिवार में आपकी बात मानी जाएगी।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव, अहंकार से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45 से 9:45

    शेयर मार्केट: जोखिम से लाभ हो सकता है।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: हृदय/ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    बिजनेस: नई शुरुआत के योग।

    मूड: जोशीला।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा।

    करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: संतुलित स्थिति।

    शुभ मुहूर्त: 2:00 से 3:15

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पेट और कमर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: सामान्य।

    बिजनेस: अकाउंट/दस्तावेज से जुड़ा लाभ।

    मूड: व्यावहारिक।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: 11:30 से 12:45

    शेयर मार्केट: स्थिर शेयरों में लाभ।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: स्किन/एलर्जी से सावधानी।

    ऊर्जा: अच्छी।

    बिजनेस: साझेदारी फायदेमंद।

    मूड: रोमांटिक और संतुलित।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गुप्त बातें सामने आ सकती हैं।

    करियर: रिसर्च/गोपनीय कार्य में सफलता।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 3:30 से 4:30

    शेयर मार्केट: अचानक उतार-चढ़ाव, सतर्क रहें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: ब्लड/हार्मोन का ध्यान।

    ऊर्जा: तीव्र।

    बिजनेस: जोखिम भरा फैसला सोचकर लें।

    मूड: गंभीर।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या मेहमान आने के योग।

    करियर: विदेश/दूर स्थान से अवसर।

    लाभ/हानि: अच्छा आर्थिक दिन।

    शुभ मुहूर्त: 9:30 से 10:30

    शेयर मार्केट: विदेशी या टेक सेक्टर शुभ।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    मूड: आशावादी।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    करियर: प्रमोशन या नई पोस्टिंग संभव।

    लाभ/हानि: स्थायी लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 12:15 से 1:15

    शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर/बैंकिंग शुभ।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी

    स्वास्थ्य: घुटनों/हड्डियों का ध्यान।

    ऊर्जा: स्थिर।

    बिजनेस: सरकारी काम से लाभ।

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों जैसा पारिवारिक माहौल।

    करियर: टेक्नोलॉजी/नवाचार से लाभ।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: 4:00 से 5:00

    शेयर मार्केट: नए सेक्टर में अवसर।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: आंखों/नींद का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    बिजनेस: ऑनलाइन कार्य से फायदा।

    मूड: क्रिएटिव।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

    करियर: कला/मीडिया/शिक्षा क्षेत्र शुभ।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 10:00 से 11:15

    शेयर मार्केट: भावनाओं में आकर निवेश न करें।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: पैरों/जल तत्व से जुड़ी समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम।

    बिजनेस: रचनात्मक कार्य से लाभ।

    मूड: भावुक और कल्पनाशील।

    ---

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #28012026 #ZodiacSigns #DailyHoroscope #Astrologer #WeekendVibes #AstrologyLovers #StarsAlign #ManifestingDreams #HoroscopeReading #CosmicInsights #PositiveVibes #AstrologicalForecast #TarotReading #SpiritualGuidance #CelestialEvents #AstrologyCommunity #UniversalEnergy

  • Screenshot 2026-01-28 025215.jpg
    28/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-28 015748.jpg
    28/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • Screenshot 2026-01-28 022110.jpg
    28/01/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNewsIndia #SportsUpdateToday #Jan25Sports #InternationalSports #NationalGames2026 #HaryanaSports #LocalSportsNews #CricketUpdates #FootballNews #HockeyIndia #TennisTournament #AthleticsUpdate #OlympicPrep2026 #SportsHeadlines #GameDayIndia #IndianCricketTeam #ISL2026 #IPLUpdates #SportsBreakingNews #KheloIndia #RegionalSports #SportsJournalism #BhiwaniBoxing #AmbalaSports #SportingEvents #LiveScoreIndia #MatchDay #SportsLeagues #GlobalSports #AthleteLife #SportsAwards #FitnessInSports #WrestlingIndia #BadmintonLeague #शतरंजटूर्नामेंट #खेलफोटोग्राफी #भारतीयएथलीट #चैंपियनमाइंडसेट #खेलजगत #रोजानाखेलकीखुशियां #खेलकवरेज #ग्रामीणखेल #राज्यस्तरीयखेल #खेलरुझान #पदकसंख्या #खेलप्रदर्शन #युवाखेल #खेलविश्लेषण #खेलप्रशंसाकिंदा #जीतकेपल

  • Screenshot 2026-01-27 175637.jpg
    27/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 27 जनवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • image0027RTZ.jpg
    27/01/26

    ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्वदेशी प्रणालियां भारत की परिचालन तत्परता को मजबूत कर रही हैं: रक्षा मंत्री

    आरएस अनेजा, 27 जनवरी नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि स्वदेशी प्रणालियां भारत की परिचालन तत्परता को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सोच बन चुकी आत्मनिर्भरता को हासिल करने में डीआरडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। 77वें गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डीआरडीओ के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों और तकनीकी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धक्षेत्र में डीआरडीओ की तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया और स्वदेशीकरण के प्रयासों के आधार पर रक्षा क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    आज के प्रौद्योगिकी युग में अग्रणी बने रहने के लिए रक्षा मंत्री ने अनुसंधान एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से नवीन और त्वरित सोच अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने जोखिम लेने से न डरने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है। आज जो भी तकनीक नई है, वह 4-5 वर्षों में अप्रासंगिक हो सकती है। इसलिए, आज के समय में, विशेष रूप से युद्धक्षेत्र में, हमें 'योग्यतम की उत्तरजीविता' के सिद्धांत को नहीं, बल्कि सबसे तेज के जीवित रहने के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि जो देश तेजी से सोचता है, निर्णय लेता है और प्रौद्योगिकी को लागू करता है, वही आगे रहता है।

     

    श्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ से उन क्षेत्रों से आगे बढ़ने का आग्रह किया जहां निजी क्षेत्र पहले ही अपनी क्षमताएं विकसित कर चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन के भीतर एक अलग विंग का गठन किया जाए जो उन क्षेत्रों में जोखिम उठाए जहां सफलता की संभावना कम लगती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि सफलता प्राप्त होती है, तो यह ऐतिहासिक होगी।

     

    रक्षा मंत्री ने शोध और प्रोटोटाइप, प्रोटोटाइप से परीक्षण और परीक्षण से तैनाती के बीच के समय को कम करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में समय पर शामिल करना हमारे प्रदर्शन का सबसे बड़ा मापदंड होना चाहिए। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ आमतौर पर डिजाइन और प्रोटोटाइप पर ध्यान केंद्रित करता है जबकि उत्पादन उद्योगों की भूमिका है, और इस अंतर को पाटना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मॉडलों के अनुरूप सह-विकास की रणनीति अपनाई जा सकती है, जिसमें उद्योग को शुरुआती चरणों से लेकर डिजाइन और उत्पादन तक सक्रिय रूप से शामिल किया जाता है।

     

    श्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उपक्रमों के साथ गहन सहयोग स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने तेजस जैसे हल्के लड़ाकू विमान का उदाहरण देते हुए बताया कि यह डीआरडीओ और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच ज्ञान साझा करने की मिसाल है और एक बड़ी उपलब्धि के रूप में उभरा है। ऐसी कई और उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए डीआरडीओ का अकादमिक जगत और अन्य क्षेत्रों के साथ मिलकर सहयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का समर्थन तभी सार्थक होगा जब डीआरडीओ एकाधिकारवादी अनुसंधान एवं विकास मॉडल से हटकर एक सहयोगात्मक इकोसिस्टम की ओर बढ़े और सार्वजनिक क्षेत्र, निजी उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और अकादमिक जगत के साथ सहयोग करे। तभी हम 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बड़े कदम उठा पाएंगे।

    रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सरकार के आत्मनिर्भरता प्रयासों के कारण आज रक्षा निर्यात, बढ़कर लगभग 24,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में यह 1,000 करोड़ रुपये से भी कम था। उन्होंने इसे और बढ़ाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश ने 2029-30 तक 50,000 करोड़ रुपए का रक्षा निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीआरडीओ को अपने सिस्टम के डिजाइन चरण से ही निर्यात बाजारों पर विचार करना चाहिए, विशेष रूप से ड्रोन, रडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और गोला-बारूद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। निर्यात पर ध्यान केंद्रित करने से लागत की वसूली होती है, वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ती है और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरडीओ 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    श्री राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को डीआरडीओ की असली ताकत बताते हुए, उन्हें सीखने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा, उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपने और यह आश्वासन देने की बात कही कि उनके विचारों को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में असफलताएं होती हैं और हमें उनसे सीखना चाहिए।

     

    यह कार्यक्रम डीआरडीओ द्वारा समर्पित वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था जिनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ता और उत्कृष्टता देश की रक्षा क्षमताओं की मजबूत नींव का निर्माण करती है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ पुरस्कार योजना 2024 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इन पुरस्कारों में शामिल हैं:

     

    • डॉ. भगवंतम प्रौद्योगिकी नेतृत्व पुरस्कार 2024, हैदराबाद स्थित एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी के निदेशक श्री बी.वी. पापराव को प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें अग्नि मिसाइलों से संबंधित विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, विकास और प्रदर्शन में प्रयोगशाला की वैज्ञानिक टीमों का सफल नेतृत्व करने और भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए अनूठी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया है।

     

    • डॉ. नागचौधरी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024, चेन्नई स्थित सीवीआरडीई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. बालागुरु वी को एमबीटी अर्जुन एमके-1 और भारतीय लाइट टैंक 'जोरावर' जैसे प्रतिष्ठित रक्षा प्लेटफार्मों को साकार करने में उनके असाधारण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

     

    तीन सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक उत्कृष्टता पुरस्कार और दो सर्वश्रेष्ठ तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पद्म श्री डॉ. जी. चंद्रमौली (आकाश के पूर्व परियोजना निदेशक) और पद्म श्री डॉ. प्रह्लाद राम राव (आकाश के पहले परियोजना निदेशक) द्वारा सह-लिखित पुस्तक 'द अनप्रेसिडेंटेड सक्‍सेस स्‍टोरी ऑफ द फर्स्‍ट इंडिजिनियस सुपरसोनिक मल्‍टी-टारगेट सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्‍टम-आकाश’ का विमोचन भी किया गया। यह संगठन की अनुसंधान उत्कृष्टता, विकासात्मक क्षमता और रणनीतिक दूरदृष्टि को दर्शाती है। यह पुस्तक मिसाइल प्रणाली की अवधारणा से लेकर परिचालन सफलता तक की प्रेरणादायक यात्रा का वर्णन करती है। आकाश, डीआरडीओ की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और आत्मनिर्भर भारत की भावना का एक सशक्त प्रतीक है।

    #AatmanirbharBharat #DRDO #RajnathSingh #DefenceExport #MakeInIndia #OperationSindoor #DefenceInnovation #ViksitBharat2047 #StrategicPartnership #IndigenousTechnology #AgniMissiles #TejasLCA #ZorawarTank #HypersonicMissile #DefenceNews #IndianArmy #AakashMissile #SelfReliantIndia #DRDOAwards2024 #NationalSecurity

  • WhatsAppImage2026-01-27at5.53.31PMJXM4.jpeg
    27/01/26 |

    भारत-EU समझौता विकसित भारत की नींव: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    आरएस अनेजा, 27 जनवरी नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। भारत के लिए महत्वपूर्ण कृषि उत्पाद—जैसे चाय, कॉफी, मसाले, टेबल अंगूर, खीरा और अचार वाली खीरा, सूखे प्याज, मीठा मक्का, चुनिंदा फल-सब्जियां और प्रोसेस्ड फूड—को इस समझौते से बड़ा लाभ होगा। प्रमुख क्षेत्रों में आपसी संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए यह समझौता निर्यात वृद्धि को घरेलू प्राथमिकताओं के साथ संतुलित करता है और दोनों पक्षों के किसान समुदायों के लिए लाभ सुनिश्चित करता है। भारतीय कृषि के लिए यह एक बड़ा कदम है और देश के किसान समुदाय को बधाई है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ स्वयं आगे नहीं बढ़ रहा है, बल्कि पूरी दुनिया को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। यह समझौता भारतीय किसानों, कृषि उत्पादों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। भारत की कृषि शक्ति आज विश्व के सामने है—भारत चावल उत्पादन में पहले स्थान पर पहुंच चुका है और हमारी कृषि विकास दर ने हरित क्रांति के दौर को भी पीछे छोड़ दिया है।

    फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर विस्तार से बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच हुआ यह समझौता कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात और निवेश के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इससे भारतीय कृषि उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में बेहतर पहुंच मिलेगी, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरगामी कदम है।

    चौहान ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। घटिया पेस्टिसाइड और नकली बीज किसानों की कमर तोड़ देते हैं, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी दिशा में सरकार एक सख्त पेस्टिसाइड अधिनियम और नया बीज अधिनियम लाने जा रही है, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण इनपुट और सुरक्षित भविष्य मिल सके।

    उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजगारयुक्त, गरीबी मुक्त और स्वावलंबी गांवों का निर्माण आवश्यक है। इसी संकल्प के तहत ‘विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम’ देश में लागू किया जा रहा है, जिससे गांव संपूर्ण विकसित ग्राम के रूप में उभर सकेंगे और ग्रामीण भारत विकास की मुख्यधारा में मजबूती से खड़ा होगा।

    #ShivrajSinghChouhan #IndiaEUFTA #AgricultureRevolution #FarmerWelfare #FreeTradeAgreement #MakeInIndia #AgriExport #AtmanirbharKrishi #DevelopedIndia #RuralEconomy #NewIndia #GlobalTrade #PesticideBill #SeedAct #GramVikas #GreenRevolution2 #ViksitBharat #EconomicGrowth #IndianFarmers #GlobalLeadership

  • Awareness program2.jfif
    27/01/26 |

    पुलिस की पाठशाला: अम्बाला में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, दुर्गाशक्ति टीम ने डाउनलोड करवाई डायल-112 ऐप

    अम्बाला, 27 जनवरी (अभी) : महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम की दिशा में अम्बाला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'पुलिस की पाठशाला' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए 27 जनवरी 2026 को दुर्गाशक्ति टीम अम्बाला शहर की उप-निरीक्षक रेणु बाला और उनकी टीम ने अम्बाला छावनी स्थित सीसल कॉन्वेंट और भारतीय पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने छात्राओं को आधुनिक तकनीकी सुरक्षा उपकरणों और कानूनों के बारे में जागरूक किया।

    दुर्गाशक्ति टीम ने छात्राओं को विशेष रूप से 'ट्रिप मॉनिटरिंग' और 'डायल-112' ऐप के महत्व के बारे में समझाया। टीम ने न केवल इसके फायदों की जानकारी दी, बल्कि मौके पर ही छात्राओं के मोबाइल में डायल-112 ऐप डाउनलोड करवाकर उसे चलाने का तरीका भी सिखाया। उप-निरीक्षक रेणु बाला ने बताया कि यह ऐप संकट के समय महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जिससे तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में बताया गया, जो अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बेहद कारगर है।

    इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए और अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य गांवों और कस्बों से आने वाली छात्राओं तथा कामकाजी महिलाओं के मन से असुरक्षा का भाव मिटाना है। अम्बाला पुलिस इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जागरूक कर रही है ताकि जिले में अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके।

    #AmbalaPolice #DurgaShakti #WomenSafety #Dial112 #TripMonitoring #CyberSecurity #PoliceKiPathshala #SafetyFirst #HaryanaPolice #AmbalaNews #DigitalIndia #SafeAmbala #WomenEmpowerment #TrafficAwareness #CrimePrevention

  • p-2.jpeg
    27/01/26 |

    बाल विवाह पर अम्बाला डीसी का सख्त रुख: बोले—दोषियों को होगी उम्रकैद, मैरिज पैलेस और सरपंच रखें पैनी नजर

    अम्बाला, 27 जनवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह की गतिविधि में सलिप्त मामले में कड़ी सजा का भी प्रावधान है। बाल विवाह को रोकने के लिए सम्बधिंत विभाग बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जिले में बाल विवाह की गतिविधि न हो। उपायुक्त मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बधिंत विभागों से इस विषय के तहत जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा की। उन्होनें कहा कि बाल विवाह के मामले में यदि कोई कम आयु वर्ग का पाया जाता है तो नियमानुसार दो साल की सजा का प्रावधान है और यदि इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा लग जाती है तो उम्र कैद की सजा का प्रावधान हैं। उपायुक्त ने बाल विवाह को रोकने के दृष्टिगत स्कूलों व अन्य जगहों पर व्यापक प्रचार प्रसार करने के बारे निर्देश दिए। साथ ही स्लम एरिया में भी शेडयूल अनुसार आउटरिंच कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को इस विषय बारे जागरूक करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के तहत मैरिज पैलेस के प्रतिनिधि भी इस बात का ध्यान रखे कि कही पर भी बाल विवाह की गतिविधि न हो। बाल विवाह से सम्बधिंत यदि कोई भी सूचना है तो हैल्पलाईन नम्बर 112, 181 व 1098 पर दी जा सकती है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खण्ड एवं विकास पंचायत अधिकारी को भी निर्देश दिए कि सभी गांवों में भी सरपंचों के माध्यम से इस गतिविधि पर नजर रखे।महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी बाल विवाह के रोकने के दृष्टिगत अपने विभाग के तहत भी महिलाओं एवं विशेषकर लड़कियों को जागरूक करे।  मकसद बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है और इसके लिए हम सबकों इसके लिए कार्य करना हैं।  


    बैठक में संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविन्दजीत कौर, महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रणजीता मेहता, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ममता, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, इंस्पेक्टर सुनीता ढाका, जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #StopChildMarriage #AmbalaAdministration #DCAmbaya #ChildRights #HaryanaPolice #POCSOAct #SocialAwareness #VillageDevelopment #WomenEmpowerment #ChildSafety #NoToChildMarriage #LegalAction #ChildLine1098 #HaryanaGovt #ZeroTolerance #AmbalaNews #SocialReform #ProtectOurChildren #SafeChildhood #NariShakti

  • download - 2026-01-27T180441.911.jpg
    27/01/26 |

    अम्बाला नगर निगम चुनाव: मतदाता सूचियों के लिए वीआईसीसी केंद्र स्थापित, दावे व आपत्तियां आमंत्रित

    अम्बाला, 27 जनवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बाला के चुनाव के दृष्टिगत नगर निगम अम्बाला की वार्ड वार मतदाता सूचियों के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतू मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी) स्थापित किए गए है।


    उपायुक्त ने बताया कि इन केन्द्रों पर प्राप्त होने वाले दावों व आपत्तियों का निपटारा सम्बधिंत संशोधित प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार तथा हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र पर दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सुपरवाईजर व सहायक अधिकारियों की अस्थाई तौर पर नियुक्ति की गई है। ताकि इस सम्बधं में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    उपायुक्त नगर निगम क्षेत्र के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूचियों की जांच कर समय रहते सम्बधिंत मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी) पर पहुंच कर दावे व आपत्तियां दर्ज करवाएं ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित अपडेट किया जा सकें।


    मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी)स्थानों में अम्बाला शहर के राजकीय मीडिल स्कूल देवी नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, धूलकोट पॉवर स्टेशन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, वीटा मिल्क प्लांट, नगर निगम कार्यालय, कस्तुरबा गांधी स्कू ल नाहन हाउस नजदीक 4 नम्बर चौंकी, डीएवी गल्र्ज स्कूल कांजीवाड़ा, एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जीआरएसडी स्कूल घेल रोड, राजकीय विद्यालय कलाल माजरा, कम्यूनिटी सैन्टर सैक्टर 1, राजकीय प्राईमरी स्कूल जंडली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पे्रम नगर, एसवी मीडल स्कूल मोती नगर, राजकीय मीडल विद्यालय नसीरपुर, उपायुक्त कार्यालय, सामुदायिक भवन सैक्टर-8, राजकीय मीडल स्कूल जंडली व सूर्या स्कूल जलबेड़ा रोड शामिल है।

    #AmbalaMC #ElectionUpdate #VoterList #AmbalaNews #HaryanaElectionCommission #VICC #CivicPolls2026 #VoterAwareness #LocalGovernance #AmbalaCity #VoterRegistration #DemocraticProcess #AjaySinghTomar #HaryanaPolitics #MunicipalCorporationElection #VotePower #UpdateVoterID #AmbalaAdministration #CleanElectoralRoll #UrbanLocalBodies

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 4.28.30 PM.jpeg

    प्री-बजट कंसलटेशन बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अहम सुझाव-सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और ई-वाहनों को बढ़ावा

    लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल, बजट से पहले सभी हितधारकों से सुझाव- अनिल विज

    हाइवे पर आधुनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का दिया सुझाव- ऊर्जा मंत्री

    ‘हम इस मिट्टी की पार्टी हैं, कांग्रेस अपने अंतिम दौर में’- विज

    चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट से पूर्व सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने की परंपरा एक सशक्त और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचायक है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा जा सके। इस दिशा में आज श्री विज द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का बजटीय प्रावधान तथा इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव दिया गया है।

    अनिल विज आज पंचकूला में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसदों एवं विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सुझावों में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, जिसमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम सहित निजी स्कूल, कॉलेज एवं गौशालाएं शामिल हैं, की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा है। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी कमी आएगी और हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर होगा।

    इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन का रुझान पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के किनारे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए, जहां वाहन चार्जिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था हो, जिससे परिवारों को यात्रा के दौरान सुविधा मिले।

    विज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में लोगों से संवाद कर बजट संबंधी सुझाव ले रहे हैं और इसी कड़ी में सभी सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष के सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया था, किंतु विपक्ष का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था, जबकि पहले ऐसी बैठकों में विपक्ष भाग लेता रहा है।

    कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान न मिलने से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और उसका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर होता जा रहा है।

    राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि अंग्रेज और मुगल इसलिए चले गए क्योंकि वे विदेशी थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी इस देश की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है और इसी धरती पर जन्मी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्कृति, राष्ट्रभाव और विचारधारा को आगे लेकर चल रही है। कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक विदेशी अधिकारी ए.ओ. ह्यूम द्वारा अंग्रेजों के साथ तालमेल के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विदेशी दलों के जाने की बात है तो कांग्रेस जाएगी, भाजपा नहीं, क्योंकि भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और आगे बढ़ती रहेगी।

    #AnilVij #HaryanaBudget2026 #SolarEnergyHaryana #ElectricVehicles #GreenHaryana #PreBudgetMeeting #NayabSaini #BJP #CleanEnergy #HighwayChargingStations #HaryanaPolitics #ViksitBharat #DesiParty #Nationalism #EnergyMinister #PublicWelfare #ChandigarhNews #BudgetSuggestions #EcoFriendly #PoliticalWarfare #danikkhabar #daniknews

  • Screenshot 2026-01-27 160048.jpg
    27/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • CM-6-27-1-26.jpg
  • download (1).jpg
    27/01/26

    देशव्यापी बैंक हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर सड़कों पर कर्मचारी, बैंकिंग सेवाएं ठप

    जे कुमार नई दिल्ली/चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: अपनी लंबित मांगों को लेकर आज देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के कारण आज बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    मुख्य मांग: 5-डे वर्किंग वीक हड़ताल का मुख्य केंद्र 'हफ्ते में 5 दिन काम' की मांग है। यूनियन नेताओं का कहना है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी अधिसूचना (Notification) जारी नहीं की है। कर्मचारियों का तर्क है कि वे इसके बदले रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, फिर भी सरकार इस फाइल को अटकाए हुए है।

    हड़ताल का असर और जनता की परेशानी लगातार तीन दिन की छुट्टियों (चौथा शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस) के बाद आज बैंक खुलने थे, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं पर ताले लटके रहे। इससे:

    • नकद लेनदेन: बैंकों में कैश जमा और निकासी पूरी तरह ठप रही।

    • चेक क्लीयरेंस: करोड़ों रुपये के चेक क्लीयरेंस के लिए अटक गए।

    • एटीएम सेवाएं: कई शहरों में कैश की कमी के चलते एटीएम ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।

    बड़ी चेतावनी: मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 5-डे वर्किंग और अन्य पेंशन संबंधी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में वे 'अनिश्चितकालीन हड़ताल' जैसा बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

    हालांकि, राहत की बात यह रही कि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और नेट बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं, जिससे कुछ हद तक ऑनलाइन लेनदेन संभव हो पाया। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक इस हड़ताल से बाहर रहे और वहां सामान्य कामकाज हुआ।

    #BankStrike2026 #UFBU #5DayBanking #BankEmployees #PublicServiceDisruption #BankingNews #FinanceUpdate #IndiaStrike

  • download - 2026-01-27T142902.249.jpg
    27/01/26 |

    हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला

    चंडीगढ़, 27 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और एक आईआरपीएस अधिकारी के स्थानांतरण एव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

     

    सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, को गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इसके अलावा, उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

     

    गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

     

    अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे, को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव तथा वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

     

    साकेत कुमार, जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हरियाणा, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत थे, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

     

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा नगर निगम आयुक्त, पंचकूला राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

     

    आईआरपीएस अधिकारी विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी लगाया गया है।

     

    #HaryanaIASLog #AdministrativeShuffle #HaryanaGovernment #IASTransfer #SudhirRajpal #SumitaMishra #ArunGupta #ChandigarhNews #HaryanaPolice #HomeDepartment #FinanceDepartment #PublicService #HaryanaAdministration #BreakingNewsHaryana #PMDA #HSSC #Haryananews #daniknews #danikkhabar

  • Screenshot 2026-01-27 134502.png

    अंबाला छावनी सैन्य क्षेत्र में दुखद घटना: कार्यालय में फंदे से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव

    जे कुमार अंबाला छावनी, 27 जनवरी 2026: हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित सैन्य क्षेत्र से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उल्लास के बीच, यहाँ तैनात एक अग्निवीर जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके कार्यालय में फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे सैन्य परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    सेना के अधिकारियों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है और जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। देश की सेवा में तैनात एक युवा सैनिक के इस आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

    #AmbalaCantt #ArmyNews #Agniveer #TragicIncident #HaryanaNews #MilitaryArea #BreakingNews #Investigation

  • dav school city.jpg
    27/01/26 |

    अंबाला: डीएवी मॉडल टाउन में 51 कुंडीय हवन के साथ नशा-मुक्त भारत का संकल्प

    अंबाला, 27 जनवरी (अन्‍नू ): अंबाला सिटी के मॉडल टाउन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक भव्य 51 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम 'नशा-मुक्त भारत अभियान' के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की बुराइयों से बचाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


    इस विशेष अभियान की शुरुआत डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी की प्रेरणा से की गई है। यज्ञ के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। इस धार्मिक अनुष्ठान के जरिए विद्यालय प्रबंधन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया, बल्कि विद्यार्थियों के मन में समाज कल्याण और नशे के विरुद्ध मजबूत संकल्प की भावना भी जगाई।


    हवन के पश्चात छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और वक्ताओं ने अपने संबोधन में नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनते हैं। पूरा परिसर 'नशा-मुक्त राष्ट्र' के नारों और मंत्रों की गूंज से भक्तिमय और ऊर्जावान नजर आया।



    #AmbalaNews #DAVPublicSchool #DrugFreeIndia #VasantPanchmi #HavanYagya #NashaMuktBharat #AmbalaUpdate #YouthEmpowerment #SpiritualGrowth #DAVCMC #HealthyLifestyle

  • TN5-Bhopal260126075636.jpg

    जी राम जी कानून के क्रियान्वयन से बनेगी गांव की समग्र विकास की बेहतर कार्ययोजना- प्रभारी मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 27 जनवरी, भोपाल।

    उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि विकसित भारत जी राम जी बिल गांव की समग्र विकास की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का आधार बनेगा। इसके जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी भारत के निर्माण का स्वप्न भी पूरा होगा। जी राम जी के माध्यम से ग्राम पंचायतें गांव के विकास के लिए कार्य का स्वनिर्धारण कर स्वयं इसका क्रियान्वयन भी करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वावलंबी ग्राम और स्वावलंबी मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करना आवश्यक है। प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए और ग्रामवासियों एवं कृषकों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विकसित एवं स्वावलंबी भारत के संकल्प का आह्वान किया और जी राम जी कानून के लाभ भी बताए।

    प्रभारी मंत्री परमार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व के मनरेगा योजना को संशोधित कर नवीन रूप में और सशक्त बनाया गया है। यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा। साथ ही पारदर्शी तरीके से श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान प्राप्त होगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। इसमें 100 दिवस के स्थान पर 125 दिन काम देने का प्रावधान है। इसके अलावा अब स्थायी स्ट्रक्चर निर्माण के कार्य को भी जोड़ा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को इसके लिए बजट पारित करने का अधिकार भी मिलेगा। ग्राम सभा कार्यों की कार्ययोजना भी स्वयं तैयार करेगी।

    सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा यह कानून लाया गया। लोकसभा से पारित होने के उपरांत आगामी एक अप्रैल से इसका क्रियान्वयन आरंभ हो जाएगा। सांसद ने जी राम जी बिल के संबंध में व्याप्त भ्रांति और भ्रम का समाधान करते हुए बताया कि इसके लागू होने के बाद फर्जी मस्टर रोल की प्रवृत्ति से निजात मिलेगी। सात दिवस में हितग्राही के खाते में मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित होगा और आवेदन देने के 15 दिवस में काम न मिलने पर बेराजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी है। सांसद ने गरीब कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यों का जिक्र करते हुए कृषक, श्रमिक और महिला वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।

    पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं व विकास कार्यों का लाभ आम नागरिकों को आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पन्ना विधानसभा के प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। पन्ना नगर में प्रस्तावित रिंग रोड की सौगात मिलने पर लक्ष्मीपुर को भी इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र में अम्हाई एवं बिल्हा रोड तथा चाचई बांध की सौगात भी प्रदान की गई है। लक्ष्मीपुर में विद्युत सबस्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन किया गया है। पन्ना-पहाड़ीखेरा सड़क निर्माण के उपरांत अब मझगवां और चित्रकूट तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है। पहाड़ीखेरा क्षेत्र में सूखे की समस्या से निजात के लिए इसे केन बेतवा लिंक परियोजना के सर्वे में जोड़ा गया है। विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन स्कीम के जरिए प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलेगा। 35 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवन लक्ष्मीपुर का भी विधायक द्वारा उल्लेख किया गया। उन्होंने आगामी दिवस में कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास के निर्माण तथा विद्यार्थियों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। स्थानीय विधायक ने प्रभारी मंत्री के समक्ष विधि एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालय खोलने की भी मांग रखी। इस अवसर पर सरपंच नीलम राय एवं कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की उपस्थित में 4000 मेगावाट के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होंगे हस्ताक्षरित

    एन.एस.बाछल, 27 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में 4 हजार मेगावॉट बिजली के पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट हस्ताक्षरित होंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि नये पॉवर हाउस अनूपपुर में स्थापित होंगे। मध्यप्रदेश में नई विद्युत परियोजना स्थापित होने पर 60 हजार करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष निवेश और 3000 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।

    मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2030-31 में विद्युत की मांग लगभग 27 हजार मेगावाट होने की संभावना है। चार हजार मेगावाट क्षमता के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होने से विद्युत की मांग की शतप्रतिशत सप्लाई संभव होगी।

    एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) ने मध्यप्रदेश राज्य में स्थापित किए जाने वाले नए विद्युत संयंत्रों से डीबीएफओओ (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) के तहत विद्युत् दर आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया (टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव  बिडिंग ) के माध्यम से 3200 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की थी, जिसमें ग्रीनशू विकल्प के तहत अतिरिक्त 800 मेगावाट की खरीद का विकल्प भी शामिल था।

    इसके अनुसार मेसर्स हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावॉट, मेसर्स टोरेंट पॉवर लिमिटेड को 1600 मेगावॉट तथा मेसर्स अदानी पॉवर लिमिटेड को 800 मेगावॉट व ग्रीन्शू विकल्प के अंतर्गत अतिरिक्त 800 मेगावॉट क्षमता आवंटित की गई है। इन सभी क्षमताओं के लिये विद्युत आपूर्ति अनुबंध (PSA)संबंधित चयनित विकासकों द्वारा गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल्स (SPV)के साथ किए गए हैं। इन विद्युत आपूर्ति अनुबंधों के अंतर्गत वर्ष 2030 से विद्युत आपूर्ति होना संभावित है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 50.jpg
    27/01/26 |

    पलवल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

    पलवल, 27 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा), पलवल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डालसा सचिव हरीश गोयल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों के परिवारों और आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना था।

    समारोह के दौरान हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) द्वारा संचालित 'वीर परिवार सहायता योजना' पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित जनों को बताया गया कि यह योजना देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को समर्पित है। इसके माध्यम से शहीदों के परिजनों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं, कल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक कानूनी सहायता का लाभ एक ही मंच पर प्रदान किया जाता है।

    विधिक विशेषज्ञों ने बताया कि समाज का कोई भी नागरिक जो पात्र है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल, कृष्ण शर्मा, रचना और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार ने कानून की बारीकियों से लोगों को अवगत कराया। पैरा लीगल वॉलंटियर सुंदरलाल सैनी ने भी शहीद परिवारों को सम्मान प्रदान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल को स्टेडियम में मौजूद नागरिकों ने खूब सराहा, क्योंकि इससे न केवल शहीद परिवारों को संबल मिला, बल्कि आमजन को भी मुफ्त कानूनी मदद की प्रक्रिया समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

    #DLHAPalwal #LegalAwareness #VeerParivarYojana #PalwalNews #RepublicDay2026 #FreeLegalAid #IndianArmyFamilies #JusticeForAll #HaryanaLegalServices

  • download.jpg
    27/01/26 |

    -रात्रि ठहराव में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर करेंगे निवारण

    जे कुमार बडौली/पलवल, 27 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत आज शाम पलवल जिले के खंड बडौली के गांव बागपुर में जिला प्रशासन की ओर से विशेष 'रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम' का आयोजन होने जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित जिला स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी आज शाम 5 बजे से ग्रामीणों के बीच मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात गांव में ही गुजारेंगे। इस दौरान ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत या गांव की सामूहिक समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर माह एक गांव में ऐसा शिविर लगाया जाता है। सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकारी लाभ तुरंत मिल सके। डॉ. वशिष्ठ ने बागपुर और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसंवाद के दौरान आई किसी भी शिकायत में लापरवाही न बरती जाए और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    #PalwalNews #JanSamvad #NightStayProgram #HaryanaGovernment #PublicGrievances #BagpurVillage #DCVashisth #AdministrationAtDoorstep #Antyodaya #VillageDevelopment

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 379.jpg
    27/01/26 |

    आज का राशिफल

    🌞 मेष राशि (Aries)

    परिवार: घर में किसी पुराने मुद्दे का समाधान होगा।

    करियर: अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग, अनावश्यक खर्च से बचें।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में फायदा, नया सौदा लाभ देगा।

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से लाभ, जल्दबाज़ी न करें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव, पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।

    मूड: उत्साही और आत्मविश्वासी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 – 10:30

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल

    ---

    🌸 वृषभ राशि (Taurus)

    परिवार: परिवार में सुख-शांति, किसी शुभ समाचार की संभावना।

    करियर: रुके काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: धन स्थिति सुधरेगी।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    स्वास्थ्य: गला/जुकाम से बचें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: शांत और संतुलित।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 – 12:00

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    🌼 मिथुन राशि (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    करियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत बनेंगे।

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा, सोच-समझकर निवेश।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम करें।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: चंचल लेकिन सकारात्मक।

    शुभ मुहूर्त: 12:30 – 1:45

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ---

    🌺 कर्क राशि (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: प्रमोशन या प्रशंसा के योग।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।

    बिजनेस: रियल एस्टेट/खानपान में फायदा।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयरों में निवेश बेहतर।

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: भावुक लेकिन खुश।

    शुभ मुहूर्त: 2:15 – 3:30

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    ---

    🌻 सिंह राशि (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ।

    बिजनेस: बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    शेयर मार्केट: तेजी के संकेत।

    स्वास्थ्य: कमर/पीठ दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: जोशीला।

    शुभ मुहूर्त: 3:45 – 5:00

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    🌷 कन्या राशि (Virgo)

    परिवार: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा।

    करियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    बिजनेस: अकाउंटिंग/आईटी में लाभ।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश करें।

    स्वास्थ्य: स्किन/एलर्जी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 – 9:15

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    🌹 तुला राशि (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: टीमवर्क से सफलता।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलेगा।

    बिजनेस: पार्टनर से लाभ।

    शेयर मार्केट: मुनाफा वसूली का समय।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक और खुश।

    शुभ मुहूर्त: 5:15 – 6:30

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

    परिवार: किसी बात पर मतभेद संभव।

    करियर: गोपनीय कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    बिजनेस: रिस्क से बचें।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, सतर्क रहें।

    स्वास्थ्य: थकान/नींद की कमी।

    ऊर्जा: कम से मध्यम।

    मूड: गंभीर।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 – 12:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मरून

    ---

    🌠 धनु राशि (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा का योग।

    करियर: नई शुरुआत के संकेत।

    लाभ/हानि: भाग्य साथ देगा।

    बिजनेस: विदेशी संपर्क से लाभ।

    शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आशावादी।

    शुभ मुहूर्त: 1:00 – 2:15

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला

    ---

    🐐 मकर राशि (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

    लाभ/हानि: आय स्थिर रहेगी।

    बिजनेस: सरकारी कामों में लाभ।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर और व्यावहारिक।

    शुभ मुहूर्त: 7:30 – 8:30

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी

    ---

    🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

    परिवार: मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: नए आइडिया सफल होंगे।

    लाभ/हानि: टेक्नोलॉजी से लाभ।

    बिजनेस: स्टार्टअप/ऑनलाइन कार्य शुभ।

    शेयर मार्केट: आईटी/एनर्जी सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: आंखों में जलन।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रचनात्मक।

    शुभ मुहूर्त: 4:00 – 5:00

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    ---

    🐟 मीन राशि (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग।

    करियर: कला/क्रिएटिव फील्ड में सफलता।

    लाभ/हानि: आय बढ़ेगी।

    बिजनेस: सौंदर्य/कपड़ा व्यापार में लाभ।

    शेयर मार्केट: मुनाफा संभव, लालच न करें।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द/थकान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक और शांत।

    शुभ मुहूर्त: 6:30 – 7:30

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #AstroInsights #PlanetaryTransitions #CosmicGuidance #AstrologyToday #HoroscopeReading #ZodiacPredictions #AstrologyLovers #FutureInsights #CelestialEvents #SpiritualGuidance #AstrologyCommunity #PersonalGrowth #Tarot #WellnessJourney #SignsAndSymbols

    ---

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 2.41.23 AM.jpeg
    27/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 2.44.03 AM.jpeg
    27/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 2.43.05 AM.jpeg
    27/01/26 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNewsIndia #SportsUpdateToday #Jan25Sports #InternationalSports #NationalGames2026 #HaryanaSports #LocalSportsNews #CricketUpdates #FootballNews #HockeyIndia #TennisTournament #AthleticsUpdate #OlympicPrep2026 #SportsHeadlines #GameDayIndia #IndianCricketTeam #ISL2026 #IPLUpdates #SportsBreakingNews #KheloIndia #RegionalSports #SportsJournalism #BhiwaniBoxing #AmbalaSports #SportingEvents #LiveScoreIndia #MatchDay #SportsLeagues #GlobalSports #AthleteLife #SportsAwards #FitnessInSports #WrestlingIndia #BadmintonLeague #शतरंजटूर्नामेंट #खेलफोटोग्राफी #भारतीयएथलीट #चैंपियनमाइंडसेट #खेलजगत #रोजानाखेलकीखुशियां #खेलकवरेज #ग्रामीणखेल #राज्यस्तरीयखेल #खेलरुझान #पदकसंख्या #खेलप्रदर्शन #युवाखेल #खेलविश्लेषण #खेलप्रशंसाकिंदा #जीतकेपल

  • TN5-Bhopal250126091621.jpg

    सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने वाला समाज है पाटीदार समाज : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 26 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को में महाकाल की नगरी अवंतिका से प्रणाम करता है। कार्यक्रम में पधारे सभी पाटीदार समाज के बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन है। भारत को एकता और अखंडता, किसी संयोग से नहीं मिली, यह सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अगाध समर्पण का परिणाम है। वर्ष 1947 में जब भारत को आज़ादी मिली, तब देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था। यह एक अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण समय था। ऐसे में सरदार पटेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के रूप में जो दृढ़ संकल्प और राजनीतिक कौशल दिखाया, वह इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। उन्होंने सभी को जोड़ कर संगठित भारत का निर्माण किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन के प्रांतीय कार्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भूमिपूजन सिर्फ भवन निर्माण का नहीं है अपितु मजबूत इच्छाशक्ति, एकजुटता और उज्जवल भविष्य की नींव है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करके सरदार पटेल की स्मृति को अमर कर दिया है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करना सौभाग्य की बात है। पाटीदार समाज सरदार पटेल के आदर्शो पर चलने वाला समाज है। पाटीदार समाज खेती से लेकर उद्योग, व्यापार, शिक्षा, राजनीति से लेकर सामाजिक सेवा तक हर क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान रखता है और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि बाबा श्री महाकाल के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से कार्यालय का भूमिपूजन हो रहा है। कार्यालय में रोजगार सृजन के कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी दानदाताओं को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद ने भी संबोधन कर आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत , शांतिलाल गामी, राजेश धाकड़,संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी एवं हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


    #DrMohanYadav #SardarPatel #Ujjain #PatidarSamaj #IronManOfIndia #EkBharatShreshthaBharat #MadhyaPradesh #BhoomiPujan #BabaMahakal #SocialUnity #NationalIntegrity #PatidarConvention

  • TN5-Bhopal250126094113.jpg

    माँ नर्मदा लोक बनने से श्रद्धालुओं की संख्या और रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 26 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित नर्मदा जयंती एवं नर्मदा लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी के माध्यम से नर्मदापुरम जिले को 38 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 3 विकास कार्यों की सौगात दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा लोक बनने से नर्मदापुरम जिले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नर्मदा मैया मध्यप्रदेश की मां है। मां नर्मदा प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का केंद्र है। मां नर्मदा के आर्शीवाद से मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट बना है साथ ही उनकी कृपा से बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य बनकर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने घाटों और तीर्थों को संरक्षण दिया और लोक कल्याण के कार्य किए। उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप प्रदेश के कई मंदिरों में लोकों का निर्माण, धार्मिक कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां नर्मदा जयंती की मंगलकामनाएं सभी श्रद्धालुओं को दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी के माध्यम से 21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नर्मदा लोक का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नर्मदापुरम में नर्मदा मैया की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। नर्मदा लोक अंतर्गत सेठानी घाट,पर्यटन घाट और कोरी घाट पर सीढ़ियों का नवीनीकरण होगा। घाटों पर आकर्षक प्रवेश द्वार, वॉच टावर्स का निर्माण होगा और यात्रियों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग, वस्त्र बदलने के लिए कियोस्क की स्थापना भी होगी। 15 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी के लिए मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना योजना के तहत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित 40 फीट ऊंचे त्रिशूल और मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया।


    #NarmadaJayanti #DrMohanYadav #NarmadaLok #Narmadapuram #MadhyaPradesh #VikasBhiVirasatBhi #SpiritualTourism #DevelopmentProjects #MaaNarmada #CulturalHeritage #NarmadaGhats #SethaniGhat

  • L-Bhopal250126062347.jpg

    मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित ऑडिटोरियम ‘’नादबृम्ह कंवेंशन सेंटर’’ का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 26 जनवरी, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज में नवनिर्मित आडिटोरियम ‘’नादबृम्हा कन्वेंशन सेंटर’’ का लोकार्पण किया। ऑडिटोरियम में 1400 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा यहां 08 अतिरिक्त हॉल है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद यह क्षेत्र शहर का काफी महत्वपूर्ण भाग बन चुका है। मेडिकल कॉलेज द्वारा 25 वर्षों से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही है। यहां से अध्ययन कर निकले डॉक्टर्स देश विदेश में उज्जैन का नाम रोशन कर रहे है। प्रदेश का पहला प्रायवेट मेडिकल कॉलेज बनने का गौरव इसे प्राप्त है। राज्य शासन द्वारा तेज गति से प्रदेश में मेडिकल संस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है। डॉक्टर्स हमारे अमूल्य जीवन की रक्षा करते है। इसी लिए वे ईश्वर के समान होते है। मुख्यमंत्री ने उक्त ऑडिटोरियम की अपनी ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जो बच्चे प्रतिभाशाली हैं, लेकिन वे मेडिकल की पढाई की फीस नहीं दे सकते, उन्हें शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डल ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए हमने राहवीर योजन प्रारंभ की है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने कहा कि इस कॉलेज से उनका आत्मीय लगाव है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ वी.के महाडिक और चेयरमेन डॉ. सुधीर गवारीकर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एल्युमनी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. गौतम भागवत और आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिंद शिरालकर उपस्थित थे।

    डॉ. गवारिकर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के साथ-साथ पूरे प्रदेश का पहला निजी मेडिकल कॉलेज है। स्व. दीप चंद गार्डी ने इसका प्रस्ताव रखा था। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में पढे विद्यार्थी आज देश विदेश में फैले है। यह कंवेंशन सेंटर कांफ्रेंस और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन में बहुत उपयोगी होगा। आने वाले समय में वृद्धजनों के लिए कॉलेज में जिरियाट्रिक डे केयर सेंटर प्रारंभ किया जाएगा।

    अतिथियों द्वारा इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की स्मारिका का विमोचन और एआई डॉक्टर का उद्घाटन किया। साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

    उल्लेखनीय है कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यहां 03 दिवसीय रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2001 से लेकर 2025 तक महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी और वर्तमान में अध्यनरत विद्यार्थियों का मिलन समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का समापन सोमवार 26 जनवरी को होगा।

    कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि टाटा मेमोरियल केंसर हॉस्पिटल मुम्बई के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष उपस्थित थे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, संजय अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    #DrMohanYadav #Ujjain #RDGardiMedicalCollege #SilverJubilee #NadBramhaConventionCenter #MedicalEducation #MadhyaPradesh #HealthCare #DoctorsDay #AlumniMeet #DigitalHealth #SilverJubileeCelebration


  • TN5-Bhopal250126070300.jpg

    मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया प्रदर्शनियों का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 26 जनवरी, भोपाल।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश जनसंपर्क और केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा रविवार को लोकभवन में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनियों का फीता खोलकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया और सराहना की। प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पाइंट में फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना भी मौजूद थे।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लोकभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ परिसर में “राजभवन से लोकभवन” विषय पर लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने लोकभवन के ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक और प्रशासनिक सफर की रचनात्मक प्रस्तुति के लिए विभाग की सराहना की और अधिकारियों को बधाई दी। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के स्थापना से अब तक के सभी राज्यपालों के चित्र, उनके कार्यकाल और शपथ हस्ताक्षर पत्र दिखाए गए है।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरों भोपाल द्वारा आयोजित केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरों भोपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के व्यक्तित्व एवं कृतत्व और आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई है। विकास प्रदर्शनी के तहत समृद्धि का मंत्र : आत्मनिर्भर भारत के तहत “वीबी-जी रामजी योजना” थीम पर आधारित आकर्षक एवं सूचनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की विकास यात्रा से परिचित कराएगी। इसी प्रकार स्वतंत्रता का मंत्र “वंदे मातरम्” थीम पर आधारित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गीत की ऐतिहासिक यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका को विस्तार से बताया गया है।

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, केन्द्रीय संचार ब्यूरों के निदेशक मनीष गौतम, उप निदेशक शारिक नूर, सहायक निदेशक पराग मांदले, अजय प्रकाश उपाध्याय और लोकभवन, दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    #RepublicDay #MadhyaPradesh #Bhopal #GovernorMangubhaiPatel #LokBhavan #Exhibition #PublicRelationsMP #CBCBhopal #BirsaMunda #VandeMataram #AtmanirbharBharat #ViksitBharat

  • Screenshot 2026-01-26 180534.jpg
    26/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • Screenshot 2026-01-26 172330.jpg
    26/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • photo-collage.png (43) (1).jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.09.01 PM.jpeg
    26/01/26 |

    रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़ 26 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखडे हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है।

    विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर से तार जाने कहे संबंध में यह देखा जाता है कि पहले तार डाली है या पहले मकान बना है अगर मकान बाद में बना है तो तार हटवाने का एस्टीमेट जमा करवाना पड़ता है

    पिछले दिनों तेज हवाएं और बरसात आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ बिजली आपूर्ति को लेकर नुकसान हुआ है और माना जा रहा है कि इसमें कम से कम सैकडों बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी इन बिजली के खंभों को ठीक कर रहे है। इसी प्रकार, ट्रांसफार्मर काफी सारे प्रभावित हुए और उनको भी ठीक किया जा रहा है। विज ने अपने अंदाज में कहा कि ‘‘वैसे मैं कहीं पर भी बिजली को रुकने नहीं देता हूं और इस संबंध में मैं खुद इसकी निगरानी रखता हू’’।

    #AnilVij #HaryanaPowerMinister #YamunanagarNews #RepublicDay2026 #HaryanaElectricity #PowerInfrastructure #HighVoltageWires #ColonySafety #SafetyFirst #PowerSupplyUpdate #TransformerRepair #ElectricPoles #WeatherDamage #AnilVijStatement #PowerGridMaintenance #HaryanaGovernment #UHBVN #DHBVN #PublicSafety #UrbanDevelopment #InfrastructurePolicy #ElectricityBoard #PowerMinisterAction #EnergySector #LocalBodyNews #SocialUpdate