हरियाणा पुलिस भर्ती: आवेदन का अंतिम अवसर कल, 31 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा पोर्टल

हरियाणा, 30 जनवरी (अन्‍नू ): हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खबर है। 5,500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। अब तक 3 लाख से अधिक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साफ कर दिया है कि कल रात 11:59 बजे के बाद आवेदन का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन्होंने अभी तक फॉर्म फाइनल सबमिट नहीं किया है, वे तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।


सरकार ने इस बार 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और जीआरपी के लिए 400 पदों सहित कुल 5,500 रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ग्रुप-सी सीईटी नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद ओटीपी के जरिए लॉग-इन कर योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे।


फॉर्म भरने के अंतिम चरण में अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अपनी फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करने के बाद, पूरे आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना अनिवार्य है। इस प्रिंट आउट के हर पन्ने पर हस्ताक्षर करने और तारीख लिखने के बाद उसे पुनः पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा। समय रहते इस औपचारिकता को पूरा करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।


#HaryanaPoliceDeadline #HSSCRecruitment #LastDateAlert #HaryanaGovtJobs #PoliceBharti2026 #HSSCUpdate #JobOpportunity #ApplyNow #HaryanaYouth #CareerAlert

Previous

बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का धमाका करने वाली 'धुरंधर' OTT पर हुई रिलीज

Next

कुरुक्षेत्र: भाखड़ा नहर में मां और बेटे के शव बरामद, दो महीने में खत्म हुआ पूरा परिवार; अब बेटी की तलाश जारी