महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश का नाम करें रोशन - सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 02 फरवरी, भोपाल।

सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा अनूठा एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 135 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये “आटा-चक्की” मशीनें उपलब्ध कराई गईं। ये सभी ऐसी महिलाएँ हैं जो अभावों में अपने परिवार के साथ जिंदगी बसर कर रहीं हैं। मंत्री कुशवाह ने सीएसआर फंड से “आटा-चक्की” मशीनें उपलब्ध कराईं हैं। रविवार को पुराने रेलवे स्टेशन जीवाजीगंज परिसर ग्वालियर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए भारत व समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया है। इसी भावना के साथ आज ग्वालियर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने “आटा चक्की” मशीनें लेने आईं महिलाओं का आह्वान किया कि आप सब आत्मनिर्भर बनकर देश को मजबूत करें, जिससे प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप अपना देश विश्वभर का नेतृत्व करे। मंत्री कुशवाह ने महिलाओं से यह भी कहा कि यदि परिवार में कोई नशा करता हो तो उसे नशे से दूर करने की पहल भी करें।

जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि मंत्री कुशवाह ने आटा चक्की उपलब्ध कराकर जरूरतमंद महिलाएँ को नई ताकत देने का काम किया है। निश्चित ही इससे महिलायें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगीं। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा सीएसआर मद से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। अभय चौधरी ने भी जनकल्याण व जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निरंतर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व सभापति राकेश माहौर सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स नई दिल्ली में प्रारंभ

Next

आदेश अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच सप्ताह: 2 फरवरी से महिलाओं के लिए विशेष पहल