Skip to Videos
  • PIC2(8)QXZV.jpeg
    20/08/25 |

    आईसीजी और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक हनोई में आयोजित हुई

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और वियतनाम तटरक्षक बल (VCG) के बीच छठी उच्च-स्तरीय बैठक (HLM) 20 अगस्त, 2025 को हनोई, वियतनाम में तटरक्षक सहयोग पर 2015 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत आयोजित की गई।

    इस बैठक में समुद्री खोज और बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया।

    बैठक की सह-अध्यक्षता अतिरिक्त महानिदेशक, ICG आनंद प्रकाश बडोला और VCG के उप कमांडेंट, मेजर जनरल वु ट्रुंग किएन ने की। दोनों पक्षों ने हाल के पोत दौरों और पेशेवर आदान-प्रदान की समीक्षा की, साथ ही अंतर-संचालन को मजबूत करने के लिए संयुक्त पहल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडलों ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए समन्वित SAR संचालन और संयुक्त प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र के महत्व पर भी जोर दिया।

    नियमित संस्थागत संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और पोत यात्राओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, दोनों तटरक्षकों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह के आयोजन आपसी विश्वास और परिचालन तालमेल को बढ़ावा देते हैं। बैठक में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मित्रता और सहयोग की भावना से मिलकर काम करने के उनके साझा संकल्प को प्रतिबिंबित किया गया।

    #icg #vcg #mod

  • download.jpg
    20/08/25 |

    कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर में 21 अगस्त को किया जाएगा बिजली अदालत का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला, 20 अगस्त :- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर, बिहाईंड रॉयल पैलेस अम्बाला शहर  में 21 अगस्त को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहा रख सकता है।

    #electricitycourt #organized #executiveengineeroffice

    #jasmeetnagar #ambala #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 2.00.48 PM.jpeg
    20/08/25 |

    एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, पोस्टर प्रतियोगिता मे मनीश प्रथम

    जे कुमार, अम्बाला छावनी’ 20 अगस्त : - आर्य कॉलेज सह शिक्षा अंबाला छावनी में एंटी रैगिंग सेल द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह का आरंभ किया गया। सप्ताह के प्रथम दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रैगिंग तथा उसके दुषपरिणामों के विषय में बताया गया।

    कार्यक्रम के प्रथम दिन प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्राओं को रैगिंग के विषय में बताते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और कानून में इसकी कठोर सजाएं हैं। कार्यक्रम प्रभारियों डॉ. शचि शुक्ला तथा डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने भी छात्राओं को सतर्क रहने तथा उनके साथ किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में एंटी रैगिंग सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

    उल्लेखनीय है की इस सप्ताह का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के निर्देशानुसार किया जाता है। कार्यक्रम के आगामी दिनों में छात्रों के लिए एंटी रैगिंग विषय पर विभिन्न गतिविधियों जैसे कि निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाना आदि का आयोजन किया गया तथा उनमें से विजयी रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    छात्राओं को एंटी रैगिंग विषय पर सुझाव, विचार सांझा करने का अवसर दिया गया। समापन समारोह में सभी छात्र-छात्राओं ने रैगिंग न करने और उसका विरोध करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नए-नए छात्रों को एंटी रैगिंग कानूनों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक होता है ताकि कॉलेज परिसर में उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का अनुभव हो सके। यह कार्यक्रम एंटी रैगिंग सेल के प्रभारी डॉ. शचि शुक्ला तथा डॉ. अमनदीप मक्कड़ की देखरेख में सम्पन हुआ।


    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम मे पहला पुरस्कार मनीशा बी.ए, दूसरा पुरस्कार आयुशी बी. कॉम, तीसरा पुरस्कार  सिमरन चौहान बी. कॉम | वही
    नारा लेखन प्रतियोगिता के परिणाम मे पहला पुरस्कार  गुरजीत कौर बी.ए., दूसरा पुरस्कार  प्रियंका बी.ए., तीसरा पुरस्कार मुस्कान बी.ए. को मिला |

    #variouscompetitions #anti-raggingweek #ambala #postercompetition #aryacollege

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 2.15.53 PM (1).jpeg
    20/08/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 20 अगस्त :-छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर द्वारा ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के लिए खुला था और इसमें उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।



    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र तथा फूड एवं ईटरी व्यवसाय के सफल उद्यमी पीयूष राजपूत को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने उद्यमिता के अनुभव सांझा करते हुए छात्रों को नए व्यावसायिक विचार विकसित करने तथा उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।



    जी.एम.एन. इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर की संयोजक डा. प्रवीण कौर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और छात्रों को नए विचारों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान की ओर से उन्हें पूरा सहयोग एवं सराहना प्रदान की जाएगी।



    इस अवसर पर डा. गीता कौशिक के साथ-साथ स्टार्टअप सेंटर क्लब की सदस्याएँ यशवी शर्मा, हर्षिता एवं महिमा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में उद्यमिता के क्षेत्र को अपनाने के लिए नए उत्साह का संचार हुआ।

    #orientation #programme #gandhimemorialnational #ambala #college #haryana

  • images.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11 बजे बिहार के गया में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:15 बजे कोलकाता में नवनिर्मित खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमान बंदर तक मेट्रो की सवारी करेंगे और वापस आएंगे। इसके अतिरिक्त, वह कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।

    #pmo #narenderamodi #bihar #westbengal

  • IMG-20250820-WA0045.jpg
    20/08/25 |

    सामाजिक कार्य और वॉलंटियरिंग केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि यह युवाओं को नई दिशा भी है : नेहा परवीन

    जे कुमार, अंबाला छावनी 20 अगस्त :- सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को युवा परिवर्तन की ओर: सामाजिक कार्य, वॉलंटियरिंग एवं इंटर्नशिप (कौशल, प्रमाणपत्र एवं करियर विकास) विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर 127 विद्यार्थी और 20 से अधिक वॉलंटियर्स सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    मुख्य वक्ता इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा – “सामाजिक कार्य और वॉलंटियरिंग केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि यह युवाओं के लिए कौशल, प्रमाणपत्र और करियर विकास की नई दिशा भी है। हर छात्र को जीवन में कम-से-कम एक बार समाज सेवा से अवश्य जुड़ना चाहिए।”

    इद्रीश फाउंडेशन की टीम से जिया, राजा, निखिल, दीपांशु, पायल, प्राची, लक्षय, सचिन और मेहक विशेष रूप से मौजूद रहे और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

    कॉलेज की ओर से कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. छवि किरण ने कहा – “ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।”

    शिक्षिका मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को वॉलंटियरिंग से टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता सीखने का अवसर मिलता है। वहीं प्रीति गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कार्य और इंटर्नशिप युवाओं को किताबों से परे वास्तविक जीवन का अनुभव देती है।

    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आलका मैम ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा – “युवाओं की समाज सेवा ही भविष्य का उज्जवल मार्ग है। शिक्षा का असली उद्देश्य तभी पूरा होता है जब छात्र समाज के लिए उपयोगी बनें।”

    कार्यक्रम के दौरान एस.डी. कॉलेज और इद्रीश फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों और वॉलंटियरिंग कार्यक्रमों का संचालन मिलकर करेंगी।


    #ambala #haryana #sdcollege #socialwork #socialservice #Idrishfoundation

  • download.jpeg
    20/08/25 |

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

    वांग यी ने प्रधानमंत्री मोदी को तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का संदेश और निमंत्रण दिया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक के बारे में अपने सकारात्मक मूल्यांकन को भी साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।

    प्रधानमंत्री ने सीमा पर शांति बनाए रखने के महत्व पर बल दिया और सीमा प्रश्न के निष्पक्ष, तर्कसंगत और आपसी रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए भारत की वचनबद्धता दोहराई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष कजान में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया। ये संबंध आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता से निर्देशित हैं। इसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी शामिल है।

    प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति षी चिनफिंग को धन्यवाद दिया और अपनी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि वह तियानजिन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

    प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और चीन के बीच स्थिर, आशा के अनुरूप और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति तथा समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    #pmo #narenderamodi #china

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 2.17.12 PM.jpg
    20/08/25 |

    आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भारतीय ज्ञान एवं परंपरा के उच्चतम प्रतिमान : डा. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 20 अगस्त :- जी.एम.एन कॉलेज, अंबाला कैंट हिंदी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को याद करते हुए कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध एवं उज्ज्जवल परंपरा से परिचित करवाने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

     कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया  कि आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ गायक है | भारतीय योग ,साहित्य इतिहास ,मूल्य,अनुशासन  अन्य देशों में दुर्लभ है |प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत है|  विद्यार्थियों ने अपने भाषण में भारतीय योग, गुरु शिष्य परंपरा ,वेदों के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए |

    प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व बंधुत्व की वाहक है | सर्व के हित की कामना भारतीय ज्ञान परंपरा ही करती है|  आज विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक चरित्रों के द्वारा अपनी बात को रखा | भौतिकवाद के युग में विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ना भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रमुख देन है |

    विद्यार्थियों ने अपने भाषण में बताया कि उच्च आचरण, शास्त्र सम्मत जीवन जीना ,नीति की पगडंडियों पर चलना व्यक्ति के व्यक्तित्व को परिष्कृत करता है |जहां गुरु शिष्य परंपरा की बात करते विद्यार्थियों ने रामचरितमानस, महाभारत से उदाहरण प्रस्तुत कर अपनी बात को जोर देखकर रखा वही योग की विभिन्न क्रियाओं को विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से स्पष्ट किया | इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. रितु गुप्ता वर्तमान रही |भाषण प्रतियोगिता में डॉ. राजेंद्र देशवाल, प्रो.प्रियंका , प्रो. हर्षिता , प्रो.मीरवाल की विशेष भूमिका रही।


    #ambala #gmncollege #indianknowledge #haryana

  • 210115_HomePage_b48e03bc-d8ad-49a2-ba3f-25f30f206293.jpeg

    इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूहों में चलेंगी नहरें

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूहों में नहरें चलेंगी। इस संबंध में किसानों की मांग से विधायकों द्वारा अवगत करवाने पर जल संसाधन मंत्री ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है। अभी इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में 28 मई 2025 से 3 में से 1 समूह में नहरों का रेगुलेशन संचालित कर सिंचाई पानी दिया जा रहा है। बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है।

     बांधों की सुरक्षा की दृष्टि से बीबीएमबी के द्वारा बांधों से लगभग 75000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। 18 अगस्त 2025 को हुई बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक में प्रस्तुत वर्षा के पूर्वानुमानों के मध्यनजर बांधों से निकासी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। पंजाब द्वारा हरिके हैड के अपस्ट्रीम के बंधों की सुरक्षा के मद्देनजर हरिके हैड पर 690.90 से घटाकर पौंड लेवल 688.30 फीट किया हुआ है, जो और कम किया जा सकता है।

     इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र से विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला एवं चन्द बिश्नोई, किसान प्रतिनिधि द्वारा खरीफ फसलों के लिये पानी की आवश्यक्ता एवं गर्म मौसम का हवाला देते हुए कृषकों की खरीफ फसल हेतु इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाकर पानी दिये जाने की मांग जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से की गई। जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों की मांग पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।

     इस पर क्षेत्र के कृषकों की खरीफ फसल के लिए पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय लिया गया है। व्यर्थ बहकर पाकिस्तान जाने वाले पानी एवं पंजाब में नदियों के तटबंधों की सुरक्षा को दृष्टिगत रख राज्य सरकार द्वारा पंजाब सरकार से बातचीत कर इन्दिरा गांधी नहर परियोजना हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चितता की जायेगी। राज्य सरकार क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई पानी की आवश्यकता के अनुरुप पानी उपलब्ध करवाये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210107_HomePage_bb4f2e08-84f2-4a16-ac6e-56f918d1acbd.jpeg

    पर्यावरण और कृषि समन्वय को लेकर हुआ ऐतिहासिक निर्णय

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदूषण नियंत्रण , कृषि क्षेत्र में उपचारित जल (ट्रीटेड वॉटर) के उपयोग तथा अंतर–मंत्रालयी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

    बैठक के बाद मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नरेश पाल गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि देश की लिक्विड डिस्चार्ज पॉलिसी के अंतर्गत 65 प्रतिशत उपचारित जल का उपयोग सिंचाई के लिए अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यह दिशा-निर्देश नीति का अभिन्न अंग बनाया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

    यह निर्णय पर्यावरणीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम पर्यावरण और कृषि के समन्वय को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय सिद्ध होगा

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    महिला सुरक्षा की दिशा में बालिकाओ एवं महिलाओं को जागरूक करना है लक्ष्य

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा के प्रति प्रभावी जागरूक, आमजन को जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सात दिवसीय अभियान 20 अगस्त से चलाया जायेगा। 

    ‘‘सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’-

     महिला जागरूक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ 20 अगस्त को पुलिस महानिदेशक, श्री राजीव शर्मा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में प्रातः 09ः30 करेंगे। 

    पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक अपने निवासरत क्षेत्रों के आसपास वॉक एवं टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जानकारी देते हुये जागरूक करेंगे। साथ ही, उन्हें राजकॉप सिटीजन एप के नीड हेल्प के बारे में भी जानकारी देंगे। उनके निवास स्थान, कार्य स्थल, आसपास के क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें व नियम/कानून उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

    अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी महिला पुलिस अधिकारी महिला अधिकारों के कानून के बारे में जागरूक करेंगी। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने एवं बोलने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वे सशक्त बन सके। अलग-अलग क्षेत्रों में आम बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा वॉरियर्स बनायेंगे ताकि आम महिला अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके एवं पुलिस उनकी सुरक्षा एवं समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सके। 

    अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑटोरिक्शा, मिनी बस चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिन्ह्रित स्थानों पर कैम्प लगाकर वैरिफिकेशन किया जायेगा। इसी के साथ-साथ जोमेटो/अमेजन आदि के डिलीवरी ब्वॉय के भी चरित्र सत्यापन किया जावेगा जिसमे निजी निवासों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रहेगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री ने कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को मंजूरी देने पर जताया आभार

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है और हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के निर्माण से प्रदेश में न केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अपेक्षित गति भी मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 1 हजार 507 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

    इस ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे में यात्रियों की विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी। परियोजना के अनुसार यहां ए-321 श्रेणी के विमानों का संचालन किया जाएगा। वहीं, 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो व्यस्त समय के दौरान 1000 यात्रियों (पीएचपी) को संभालने में सक्षम होगा और जिसकी प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख (एमपीपीए) होगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • banner-02.jpg
    20/08/25 |

    महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में 25 को होगी प्रथम काउंसलिंग : कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा

    जे कुमार, करनाल 20 अगस्त :- महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एडमिशन के लिए प्रथम काउंसलिंग 25 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो कि 12 बजे तक चलेंगी।

    महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स के लिए 25 अगस्त को विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की प्रथम फिजिकल वेरीफिकेशन होंगी, इसी दिन 12 बजकर 30 मिनट पर मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट जारी होगी। बागवानी महाविद्यालय अंजनथली करनाल में 94 सीटों के लिए एडमिशन होंगे जबकि बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला के लिए 23 सीटों पर एडमिशन किए जाएगे।

    कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट mhu.ac.inे या फिर विश्वविद्यालय में आकर प्राप्त की जा सकती है। जो भी विद्यार्थी एमएचयू में एडमिशन लेना चाहते है तो विद्यार्थी अपने पूरे कागजात साथ लेकर आए ताकि उन्हें एडमिशन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो।

    उन्होंने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में केवल वे ही विद्यार्थी शामिल हो सकते है, जिन्होंने चौ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा दी हो ओर विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के लिए आवेदन किया हो।

    #karnal #firstcounseling #maharanaprataphorticulture #university #news

  • 210114_HomePage_b937df0d-410d-4a02-a81c-baa635a64ac0.jpeg

    सेक्स सोर्टेड सीमन योजना अंतर्गत इस साल 10 लाख डोज सीमन का करेंगे वितरण

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत पर गौशाला खुले। राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं को सहयोग करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कुमावत मंगलवार को बीकानेर जिला परिषद सभागार में जिले के सभी गौशाला संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने गौशाला संचालकों की समस्याओं को सुना और ज्यादातर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

    कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पीपीपी मोड गो अभयारण्य बनाना चाहती है। कोई संस्था या भामाशाह इसमें आगे आना चाहे तो उनका स्वागत है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पशुओं में लंपी रोग को लेकर गायों में वैक्सीनेशन करवाएं ताकि ये रोग पशुओं में फिर से ना आए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में लंपी को लेकर वैक्सीनेशन कर दिया गया है।

    पशुपालन एवं गोपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि सेक्स सोर्टेड सीमन योजना अंतर्गत इस साल राज्य सरकार 10 लाख डोज का वितरण करेगी। पिछले साल 2 लाख डोज का वितरण किया गया था। इस सीमन की खास बात ये कि इससे बछड़ी पैदा होने की संभावना 90 फीसदी होती है। खास बात ये भी कि केन्द्र सरकार बाजार में 1200 रु. में मिलने वाला यह सीमन 275 रू. में राज्य सरकार को और राज्य सरकार इसमें 75 फीसदी सब्सिडी देकर मात्र 70 रू में किसानों को उपलब्ध करवा रही है।

    कुमावत ने कहा कि सरकार नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत देशी गायों की नस्ल को बढ़ावा दे रही है।ब्राजील की गिर गाय प्रतिदिन 40-50 लीटर दूध का उत्पादन करती है जबकि भारतीय गिर गाय 10-15 लीटर दूध देती है। लिहाजा ब्राजील की गिर नस्ल का 2380 डोज सीमन भारत सरकार से मंगवाया गया था। अब और भी डिमांड भारत सरकार से की गई है जो भविष्य में हमें उपलब्ध होगा।

    जिले में 26 मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुओं का हो रहा निशुल्क इलाज

    कुमावत ने कहा कि मोबाइल वेटरनरी यूनिट अंतर्गत राज्य में 536 गाड़ियां  और बीकानेर जिले में 26 मोबाइल गाड़ियां शुरू की गई है। जिसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और मुफ्त दवाई रहती हैं। 1962 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति बीमार पशु के इलाज के लिए इसे घर बुला सकता है जो निशुल्क इलाज करेगी। यह सेवा अब गौशालाओं के लिए भी शुरू कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि आमजन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत पशुओं का बीमा करवाएं ताकि पशु की मृत्यु पर 40 हजार का क्लेम ले सकें। गौशालाओं में मृत पशुओं के निस्तारण को लेकर उन्होंने कहा कि गांव से 4-5 किलोमीटर दूर सिवायचक भूमि इसके लिए आरक्षित की जा सकती है जहां पशुओं को गड्ढा खोदकर डालने की व्यवस्था की जा सकती है।

    इससे पूर्व चंपालाल गेदर ने कहा कि पशुपालन मंत्री खुद गोपालक है पशुपालकों और गौशाला संचालकों की समस्याओं को अच्छे से समझते हैं। लिहाजा मौके पर ही गौशाला संचालकों की ज्यादातर समस्याओं का निस्तारण कर दिया। सुमन छाजेड़ ने कहा कि गौशाला संचालकों की समस्याओं को जिस तरह से पशुपालन मंत्री ने ध्यान से सुना और मौके पर ही निस्तारण किया, इसके लिए हम इनके आभारी हैं। डेयरी एमडी श्री बाबूलाल बिश्नोई ने गौशाला संचालकों को सरस डेयरी से जुड़ने हेतु आह्वान किया।

    राज्य गौशाला संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल सिंह नीमराणा ने गौशालाओं की समस्याओं और सुझावों को लेकर अपनी बात रखी। गौशाला संचालकों ने भी अपनी समस्याएं पशुपालन मंत्री को बताई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बिरमा राम, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ लाल चंद शर्मा समेत जिले भर की गौशाला संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन गोपाल नाथावत ने किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210122_HomePage_2a480f65-416c-473f-bb95-ace68049dd2b.jpeg

    मुख्यमंत्री की लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की।

                    भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर प्रदेश में विकासोन्मुखी कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। साथ ही, भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आज कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को स्वीकृति मिलने पर श्री बिरला को बधाई भी दी।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से भेंट की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने जयपुर में लैंग्वेज लैब स्थापित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक भाषा दक्षता प्राप्त होगी और उनके लिए रोजगार के नए द्वार भी खुल सकेंगे।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा भी की। श्री शर्मा ने श्री प्रधान से वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रदेश को वित्तीय अनुदान शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

                    भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की तैयारियों, आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा प्रदेश में खेलों के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर श्री मांडविया ने राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सपने साकार करने की दिशा में मील का पत्थर बताया।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

                    भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे।

                    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के सिविल सेवकों से संबंधित एवं कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा भी की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210058_HomePage_75912017-b597-44d1-bc15-a81879594b30.jpeg

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों पर की समीक्षा

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    संविधान द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रदत्त सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों के राज्य में क्रियान्वयन की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना एवं सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर ने मंगलवार को समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कार्मिक विभाग के सचिव श्री कृष्णकांत पाठक ने आयोग द्वारा मांगी गई सूचना एवं जानकारी को बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के जरिए  बताया। इस दौरान योजना, उद्योग, स्वायत्त शासन, वित्त, सहकारिता, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, कर्मचारी चयन आयोग, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    पाठक ने विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग की पिछले वर्षों की बैकलॉग पदों की संख्या के बारे में बताया। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्मिकों के बैकलॉग को भरने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमोशन, रोस्टर, सेवा मामलों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 9.38.16 AM.jpg

    डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, करीब 700 लोगों को थमाए गए नोटिस

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 20 अगस्त : बरसात के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीमों द्वारा लगातार कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर घर-घर डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। यह पूरा अभियान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव सिंगला की देखरेख में चल रहा है।

    अब तक की जांच के दौरान कई घरों व अन्य स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से लगभग 700 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई केवल लोगों को जागरूक करने और सतर्क करने के उद्देश्य से की जा रही है ताकि वे समय रहते साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें और डेंगू-चिकनगुनिया के प्रकोप से बच सकें।

    डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि लोग अक्सर कूलरों, पानी की टंकियों, गमलों और छत पर रखे बर्तनों में जमा पानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जहां डेंगू के मच्छर तेजी से पनपते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदलें, टंकियों को ढककर रखें और आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, तो बड़ी हद तक बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।

    स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में निरीक्षण और सख्त किया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों पर आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    #healthdepartment #alert #dengue-chikungunya #notices700people #ambala #haryana

  • 210075_HomePage_a69feab2-8ca1-4681-a791-4f0698817355.jpeg

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का फोलोअप व समुचित उपचार के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। राज्य स्तर से प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साप्ताहिक बैठक लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, परिवार नियोजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मिशन निदेशक ने प्रदेश में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार जांच सेवाएं उपलब्ध करवाने में परिवहन के लिए 104 जननी एक्सप्रेस के सदुपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप करें ताकि उनका आगामी उपचार प्रबंधन समुचित हो सके। साथ ही, उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का समय पर शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को आगामी 15 दिवस में आवश्यक प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एनीमिक महिलाओं के लिए फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नियमानुसार कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं को यह इंजेक्शन लगाए जाएं।

    मातृ मृत्यु के कारणों की समीक्षा आवश्यक—

    डॉ. यादव ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि मेटरनल डेथ सर्विलांस एंड रेस्पांस के तहत गहन समीक्षा किया जाना आवश्यक है ताकि मातृ मृत्यु के कारणों का पता लगाया सके। इससे समय रहते उन कारणों का समुचित प्रबंधन कर भविष्य में होने वाली मृत्यु को रोका जा सकेगा।

    आशा क्लेम फॉर्म सबमिशन की समीक्षा करें—

    मिशन निदेशक ने कहा कि प्रदेश में 54 हजार से अधिक आशा सहयोगिनी कार्यरत हैं जो गांव-ढाणी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी व मोबिलाइजेशन में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है। उन्होंने आशा द्वारा उनके किए गए कार्यों के आधार पर सबमिट किए जाने वाले मासिक क्लेम फॉर्म के सबमिशन की समीक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो आशाएं अपने क्लेम फॉर्म सबमिट नहीं करती हैं या कार्य नहीं कर पा रही हैं, उनके लिए ब्लॉक या सेक्टर स्तर पर नियमत रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करें। इसी से समग्र रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सूचकांकों में सुधार परिलक्षित हो पाएगा।

    अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी. शुभमंगला ने गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन, गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच करवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रसव पूर्व चार जांच के डेटा को भी समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी इलाकों में संस्थागत प्रसव पर विशेष फोकस करने तथा संस्थागत प्रसव के मामले में कम प्रगति वाले वाले क्षेत्रों में अधिक प्रयास व सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210070_HomePage_c692cfa0-ed6e-4604-9a0a-f07745f06831.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हुआ पार

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रेरणादायी नेतृत्व में राजस्थान ने ‘हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान’ को एक जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रदेश में इस मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हासिल हो चुका है, मानसून अभी विदा नहीं हुआ है, पौधारोपण जारी है जिससे उम्मीद की जा सकती है कि उपलब्धि ऐतिहासिक होगी। यह अभियान राजस्थान को हरियाली से आच्छादित करने की ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    हरियाली की नई क्रांति—

    राज्य सरकार ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया था। अब तक 10 करोड़ 21 लाख 22 हजार 351 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें व्यक्तिगत वृक्षारोपण संख्या 37 लाख 51 हजार 534 और ब्लॉक स्तर वृक्षारोपण संख्या 9 करोड़ 83 लाख 70 हजार 817 रही। पिछले साल भी इस अभियान के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। इस बार शिक्षा विभाग, वन विभाग, आरडीपीआर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

    एक दिन में बना रिकॉर्ड—

    27 जुलाई, 2025 को हरियाली तीज पर आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर मात्र एक दिन में 2 करोड़ 50 लाख पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

    पाँच साल में 50 करोड़ पौधों का लक्ष्य—

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत पाँच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान से भी जोड़ा गया है। 

    2 हजार वृक्ष मित्र तैयार होंगे—

    राज्य सरकार वृक्ष मित्र योजना भी चला रही है। 200 पौधे लगाने वाले को वृक्ष मित्र का दर्जा दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में 2 हजार वृक्ष मित्र बनाए जा रहे हैं जिन्हें मानदेय भी मिलेगा। इसके साथ ही हर जिले में आमजन की सहभागिता से मातृ वन विकसित किए जा रहे हैं। लोग जन्मदिवस, सालगिरह या स्मृति स्वरूप पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ रहे हैं।

    पौधों की क्षेत्रीय अनुकूलता पर जोर—

    राज्य सरकार पौधों का अधिकतम सर्वाइवल सुनिश्चित करने के लिए जलवायु और मिट्टी की अनुकूलता को प्राथमिकता दे रही है। इससे पौधों के जीवित रहने और वृक्ष बनने की संभावना अधिक बढ़ी है।

    जियो टैगिंग से हो रही निगरानी—

    अभियान की पारदर्शिता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए हरियालो राजस्थान मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग की जा रही है, ताकि उसकी सुरक्षा और संवर्धन पर सतत निगरानी रखी जा सके।

    जनआंदोलन बन रहा है अभियान—

    राज्य सरकार के प्रयास से यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन बन गया है। नदियों और तालाबों के किनारों, औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास, विद्यालयों, अस्पतालों तथा नगरीय क्षेत्रों में पौधारोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान आमजन से सीधा जुड़ रहा है।

    हरित भविष्य की ओर कदम—

    पौधे को लगाने से लेकर उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प भजनलाल शर्मा की पर्यावरणीय सोच को दर्शाता है। यह पहल राजस्थान को हरित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210078_HomePage_60028908-ab4d-4ceb-a30a-535e6e0284e4.jpeg

    बटरफ्लाई स्टोरी के जरिए दिया जैव विविधता संरक्षण का संदेश

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान की पारंपरिक धरोहर, सामुदायिक जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को केंद्र में रखकर मंगलवार को ‘जैव विविधता एवं संरक्षकता- पारिस्थितिक मनोविज्ञान एवं स्वास्थ्य मॉनिटरिंग की समझ’ पर जयपुर के एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। 

    रणबंका बालाजी ट्रस्ट (जोधपुर) और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (भीलवाड़ा) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में ट्रस्ट के कार्तिकेय सिंह राठोर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में जैव विविधता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट विभिन्न स्तरों पर संस्थाओं एवं सरकार के साथ मिलकर जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका और प्राकृतिक संसाधनों को सुदृढ़ बनाया जा सके।

    सुप्रसिद्ध नेचुरलिस्ट और बटरफ्लाई मैन ऑफ उत्तराखंड पीटर स्मेटासेक ने बटरफ्लाई स्टोरी के जरिए जैव विविधता की संवेदनशीलता और उसमें छिपी पारिस्थितिकीय कहानियों को जीवंत किया। उन्होंने कहा कि तितलियाँ और छोटे जीव हमें यह सिखाते हैं कि हर छोटा बदलाव पूरी पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। जैव विविधता को समझे बिना संरक्षण अधूरा है।

    कार्यशाला में श्वेता सिंह राठोर, निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रणबंका बालाजी ट्रस्ट ने प्राकृतिक संसाधनों जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास ही इन संसाधनों के सतत विकास, संरक्षण और उपयोग की कुंजी है।

    कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, अभय कुमार ने कहा कि भूजल पुनर्भरण और कॉमन्स का प्रभावी प्रबंधन राजस्थान की सतत प्रगति के लिए निर्णायक है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्थानीय ज्ञान और परंपराओं को जोड़कर काम करना होगा। 

    इस अवसर पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने ग्रामीण आजीविका की चुनौतियों, शुष्क परिदृश्य में जैव विविधता की भूमिका, तथा पारिस्थितिकी और अर्थशास्त्र के अंतर्संबंध पर विचार साझा किए। उन्होंने कार्यशाला को राजस्थान में विकास के साथ पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों का शमन करने एवं सतत प्रबंधन पर समृद्ध संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना। सहभागी संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में राज्य के पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यशाला में जल संसाधन विभाग, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम लिमिटेड, वाटरशेड एवं मृदा संरक्षण, रेन मैटर फाउंडेशन, दसरा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस, प्रदान, उरमूल एसपीजीवीएस, सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान सिहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210074_HomePage_d45eaa67-20cf-48cf-ab71-7d251701a856.jpeg

    मार्च में शुरू होगा कार्डियक टॉवर— आयुष्मान टॉवर में होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    प्रदेशवासियों को आगामी समय में विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। इसके लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में निर्माणाधीन आयुष्मान टॉवर के काम को गति दी जाएगी और हाई एण्ड सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसी प्रकार कार्डियक टॉवर का काम जल्द पूरा करते हुए इसे आगामी 30 मार्च से शुरू किया जाएगा। साथ ही, सवाई मानसिंह अस्पताल में आपातकालीन इकाई का विस्तार करते हुए इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में हर माह समीक्षा बैठक होगी। 

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगवालर को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में दिशा—निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयुष्मान टॉवर, कार्डियक टॉवर एवं आपातकालीन इकाई के विस्तार कार्यों की गहन समीक्षा की और इन सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं हो। हमारा लक्ष्य इन सुविधाओं को सिर्फ जल्द शुरू करना ही नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के लोगों को इनका पूरा लाभ मिले और इनका निर्माण हाई एण्ड टेक्नोलॉजी और सभी सुविधाओं के साथ हो। 

    गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि आयुष्मान टॉवर की प्लानिंग में रही खामियों को चिन्हित करने के बाद अब राज्य सरकार ने इसे पूर्ण करने के लिए आवश्यक वित्तीय प्रबंधन किया है। अधिकारी यह ध्यान रखें कि इसके कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहे। इसको विश्वस्तरीय रूप देने के लिए आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों की राय एवं सेवाएं लें। इस भवन में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर बनाए रखने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन पर विशेष रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में किसी भी स्तर पर कोई बाधा या वित्तीय समस्याएं हो तो तुरंत अवगत कराएं। 

    चिकित्सा मंत्री ने कार्डियक टावर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसके भवन का कार्य पूरा करने के साथ ही उपकरणों की खरीद एवं इंस्टॉलेशन का काम भी जल्द पूरा करें। यह सुनिश्चित करें कि आगामी 30 मार्च से इसे प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहे आपातकालीन इकाई विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान इमरजेंसी इकाई अस्पताल में आने वाले मरीज भार को देखते हुए काफी छोटी है। इसका विस्तार करने के साथ ही इसे अत्याधुनिक एवं रोगियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए ताकि आपातकालीन स्थितियों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। 

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि आयुष्मान टॉवर को विश्व स्तरीय रूप देने के लिए इसमें उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर विचार—विमर्श चल रहा है। साथ ही, इसका प्रबंधन भी बेहतरीन हो, इसके लिए विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है ताकि इसका संचालन प्रारंभ होने के बाद किसी तरह की समस्याएं नहीं आएं। उन्होंने कार्डियक टॉवर एवं आपातकालीन इकाई की प्रगति से भी अवगत कराया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    अब नहीं चलेगा 'नो करंट' — एफआरटी व्यवस्था में सुधार के लिए जयपुर डिस्कॉम ने की पहल

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    जयपुर डिस्कॉम ने फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम (एफआरटी सेवा) के प्रभावी एवं बेहतर संचालन के लिए नई पहल की है। निगम ने इस व्यवस्था में सुधार के लिए कई प्रयास किए हैं। जिनसे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल पाएंगी और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण संभव होगा।

    सेवा प्रदाता द्वारा नियुक्त कार्मिकों का सत्यापन —

    डिस्कॉम प्रबंधन के निर्देश पर एफआरटी सेवा प्रदाता द्वारा नियुक्त कार्मिकों का आधार आधारित सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सर्किलवार कमेटी गठित की गईं हैं। इन समितियों ने जयपुर शहर एवं जिला सर्किल को छोड़कर शेष सभी 14 सर्किलों में कार्मिकों के दस्तावेज के वेरीफिकेशन का प्रथम चरण का कार्य पूरा कर भी लिया है। इस प्रक्रिया में सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा नियुक्त करीब 3 हजार कार्मिकों के दस्तावेज की जांच कर ली गई है। जयपुर शहर एवं जयपुर जिले के चारों सर्किलों के लिए यह प्रक्रिया तीन-चार दिन में पूर्ण हो जाएगी।

    इसके माध्यम से कार्यरत लाइनमैन कार्मिकों एवं ड्राइवरों की योग्यता का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित होगा। पूर्व में यह शिकायत सामने आती थी कि एफआरटी वाहनों में निर्धारित संख्या में कार्मिक मौजूद नहीं रहते। इस शिकायत के आधार पर 8 जुलाई को डिस्कॉम के सभी सर्किलों में पहली बार एक साथ एफआरटी वाहनों की आकस्मिक जांच की गई थी, जिसमें सेफ्टी टूल्स, जीपीएस, स्मार्ट फोन नहीं होने के साथ ही कई वाहनों में कार्मिक निर्धारित संख्या में नहीं मिले थे। जिस पर 13 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। अब वेरीफिकेशन के बाद इस समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम के सभी 18 सर्किलों के 232 सब डिविजनों में 340 एफआरटी वाहन संचालित हैं। जिसके माध्यम से सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की ‘नो करेंट‘ से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है। एफआरटी के लिए जयपुर डिस्कॉम ने नया कार्यादेश दिया है। जिसके माध्यम से जल्द ही सेवा प्रदाता फर्म द्वारा कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। 

    अब एचटी लाइन से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान —

    एफआरटी सेवा के लिए पहले जो टेंडर किए जाते थे, उसमें सिर्फ एलटी लाइनों से जुड़ी उपभोक्ताओं की नो करेंट संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से होता था। पहली बार इसमें 11 केवी हाई ट्रांसमिशन (एचटी) से जुड़ी शिकायतों को भी सम्मिलित किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और एचटी लाइनों से जुड़ी शिकायतों का भी इस माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। 

    कॉल सेंटर एवं एफआरटी को किया पृथक् —

    दो घंटे से अधिक समय तक कंप्लेन को अटैंड नहीं किए जाने की स्थिति में एफआरटी सेवा प्रदाता कंपनी पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। अब तक कॉल सेंटर एवं फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम की गतिविधि एक ही सेवा प्रदाता के माध्यम से संचालित होती थीं। इस व्यवस्था के कारण समाधान नहीं होने के बावजूद शिकायत बंद करने (फॉल्स क्लोजर) जैसी शिकायतें सामने आती थीं। जिससे कि पेनल्टी से बचा जा सके। ऐसे में डिस्कॉम प्रबंधन ने कॉल सेंटर तथा एफआरटी के लिए अलग-अलग टेंडर किए और इस बार दोनों कार्यों का जिम्मा पृथक-पृथक सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से दोनों के अलग-अलग मॉड्यूल विकसित किए गए हैं। इससे फॉल्स क्लोजर तथा शिकायत का निवारण नहीं करने पर पेनल्टी से बचने की समस्या दूर हों सकेंगी।

    प्रत्येक एफआरटी में अतिरिक्त लाइनमैन, आए नए वाहन —

    पूर्व में जहां प्रत्येक एफआरटी में एक लाइनमैन, दो हैल्पर तथा एक ड्राइवर के रूप में चार कार्मिक रहते थे। इस बार एचटी लाइनों के लिए एक अतिरिक्त लाइनमैन की व्यवस्था की गई है। इससे शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायता मिलेगी। तीन साल से पुराने वाहन नहीं होने शर्त होने की वजह से सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिन पर टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर, आईवीआरएस नम्बर दर्शाने जरूरी किए गए हैं। साथ ही इस सेवा के निशुल्क होने की जानकारी भी वाहनों पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि उपभोक्ता को यह जानकारी रहे कि यह सेवा निशुल्क है।   इन प्रयासों एवं बदलाव से एफआरटी व्यवस्था में सुधार आने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलने की निगम को उम्मीद है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 20/08/25 |

    आज 29, अगस्त का rqshiphal

    मेष (Aries)

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।

    वृषभ (Taurus)

    आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है, जो फायदेमंद साबित हो सकती है।

    मिथुन (Gemini)

    आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। किसी भी बहस या विवाद में न पड़ें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

    कर्क (Cancer)

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    सिंह (Leo)

    आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।

    कन्या (Virgo)

    आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेवजह की खरीदारी से बचें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    तुला (Libra)

    आज आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ गलतफहमी को दूर करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे हल कर लेंगे।

    वृश्चिक (Scorpio)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

    धनु (Sagittarius)

    आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।

    मकर (Capricorn)

    आज आप थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं। अपने मन को शांत रखने के लिए ध्यान या योग करें। काम में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।

    कुंभ (Aquarius)

    आज आपके लिए नए अवसर खुलेंगे। आपकी रचनात्मकता और कलात्मकता में वृद्धि होगी। कोई नया कौशल सीखने का अच्छा समय है।

    मीन (Pisces)

    आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।

    यह एक सामान्य राशिफल है। अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों के लिए किसी ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर होगा।

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • download (2).jpeg
    19/08/25 |

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

    आरएस अनेजा, 19 अगस्त नई दिल्ली

    यूएई में आगामी माह 9 सितंबर 2025 को प्रारंभ होने जा रहे एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है जबकि उपकप्तान शुभमन गिल होंगे।

    प्रतियोगिता के लिए टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

    आज मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की।

    #bcci #cricket

  • p-4.JPG
    19/08/25 |

    जिला नगर योजनाकार के दस्ते मे अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल को किया पूर्णतया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला, 19 अगस्त :- जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया नारायणगढ़ के गांव लाहा, तहसील नारायणगढ़ तथा जिला अम्बाला में लगभग  1.48 एकड़ (खसरा न0 38//8, 13)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, नेत्रपाल (पटवारी) तथा एसएचओ इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #districttownplanner #ambala #news #illegal colonies

  • image001NWMQ.jpg

    इस बार कचरा मुक्त रही अमरनाथ यात्रा 2025

    आरएस अनेजा, 19 अगस्त नई दिल्ली

    अमरनाथ यात्रा कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कठिन सफर में, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ मिलकर, वैज्ञानिक विधि से कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक-मुक्त प्रणालियों पर ज़ोर दिया ताकि लैंडफिल से मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा सुनिश्चित की जा सके। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप, तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छ, स्वास्थ्यकर और प्लास्टिक-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई व्यापक पहलों को लागू किया गया।

    जम्मू-कश्मीर आवास एवं शहरी विकास विभाग के अनुसार, यह पहल एक सुनियोजित कार्ययोजना द्वारा संचालित थी और स्वच्छता अधिकारियों, ट्यूलिप प्रशिक्षुओं और आवास केंद्रों, लंगर स्थलों और यात्रा शिविरों में तैनात स्वयंसेवकों के बीच निर्बाध समन्वय के माध्यम से क्रियान्वित की गई। इन कर्मियों ने कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा दिया, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित किया और स्वच्छता एवं सफाई के बारे में जागरूकता फैलाई। क्यूआर-कोड वाले शौचालयों के माध्यम से स्वच्छता सुविधाओं पर तत्क्षण में प्रतिक्रिया प्राप्त की गई, वहीं दूसरी ओर सशक्त अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों और व्यापक जागरूकता अभियानों ने तीर्थयात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 11.67 मीट्रिक टन कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें 3.67 मीट्रिक टन सूखा कचरा और 7.83 मीट्रिक टन गीला कचरा शामिल है, जिसका शत-प्रतिशत प्रसंस्करण किया जाता है। खाद बनाने और रिसाइकलिंग के साथ, जम्मू के लंगरों और आवास केंद्रों से गीले कचरे को 3 जैविक अपशिष्ट खाद बनाने वालों में संसाधित किया जाता है, प्रत्येक की क्षमता 1 टन है। सूखा कचरा पास के एमआरएफ में पहुंच जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कुछ भी बिना छांटे या बिना उपचारित हुए लैंडफिल में न जाए। यात्रा के दौरान, कचरे को निर्दिष्ट कूड़ेदानों की एक सुव्यवस्थित प्रणाली के माध्यम से एकत्र किया जाता है।

    इसमें यात्रा मार्ग पर सूखे  कचरे के लिए नीला और गीले कचरे के लिए हरा कूड़ेदान सहित स्थापित किए गए 1,016 दोहरे कूड़ेदान स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सैनिटरी कचरे के संग्रह के लिए महिला शौचालयों के पास अलग-अलग डिब्बे रखे गए। यात्रा मार्ग पर चौबीसों घंटे स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर लगभग 1,300 सफाई मित्र तैनात किए गए थे। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि पवित्र तीर्थयात्रा पर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों की सहायता के लिए सभी आवश्यक स्वच्छता प्रोटोकॉल लागू रहे।

    एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक (एसयूपी) की रोकथाम के लिए एक साहसिक कदम उठाते हुए, लंगरों में इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। 30 से अधिक कियोस्क के जरिए 15,000 से ज्यादा जूट और कपड़े के थैले बांटे गए, जिससे यात्रियों से टिकाऊ विकल्पों को अपनाने का आग्रह किया गया।

    प्लास्टिक लाओ, ठेला ले जाओ और बिन इट, विन इट जैसे इंटरैक्टिव कार्यक्रमों ने जागरूकता सत्रों को मनोरंजन में बदल दिया, जिससे कचरे को अलग करना और कपड़े के थैलों को अपनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी बन गया। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध संदेश एक व्यापक आईईसी अभियान के जरिए पहुंचाया गया, जिसमें रणनीतिक संकेत, नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार शामिल थे।


    #amarnathyatra #mohua

  • H-1-19-8-25.jpg

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एमटीपी मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग को किया मजबूत , 43 एफआईआर दर्ज

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार, हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज यहाँ स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज़ करने पर ध्यान फ़ोकस किया गया।

     

    बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के निरंतर प्रयासों के चलते राज्य में 1 जनवरी से 18 अगस्त, 2025 तक लिंगानुपात 905 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 899 था।

     

    बैठक के दौरान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  इसमें दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने के भी नर्देश दिए गए। 


    उन्होंने कहा कि हरियाणा सभी चिकित्सीय गर्भपात (एमटीपी) और 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात के मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग लागू कर रहा है, खासकर उन मामलों में जहाँ महिलाओं की पहले से ही एक या अधिक बेटियाँ हैं। रिवर्स ट्रैकिंग मामलों में कुल 43 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 3 एफआईआर प्रक्रियाधीन हैं। कुल 38 निजी अस्पतालों/क्लिनिकों को संदिग्ध अवैध गर्भपात के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।


    इसके अलावा,  स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम ने नरेला से आकर सोनीपत में एमटीपी किट की आपूर्ति करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को भी सोनीपत में गिरफ्तार किया गया है। राज्य की टीम द्वारा अब 12 सप्ताह से अधिक समय के गर्भपात के मामलों की 1182 और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) की रिवर्स ट्रैकिंग भी शुरू करेगा।

     

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलों के सीएमओ को पुलिस के साथ सक्रिय समन्वय के साथ-साथ सभी कानूनी सहायता प्रदान की जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन सभी मामलों को अदालतों में उनके तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाया जा सके और दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को स्टाफिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और इन मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सीएमओ के पास कानूनी मैनपावर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


    पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और लिंग निर्धारण और अवैध गर्भपात में शामिल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आरोपियों के फोन रिकॉर्ड और लोकेशन हिस्ट्री का पता लगा रहे हैं।

     

    श्री सुधीर राजपाल ने उन गर्भवती महिलाओं से जुड़ी सहेलियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जहाँ लड़कियों का गर्भपात हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि क्या गर्भपात किया गया भ्रूण लड़की का था और किसी भी अवैधता के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

     

    #haryana #healthdepartment #reversetracking #news #danikkhabar

  • p-2.jpeg
    19/08/25 |

    बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या, नाबालिग की शादी गैरकानूनी है : सचिव प्रवीण

    जे कुमार, अम्बाला, 19 अगस्त : अम्बाला के एस. ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना रहा ।

    इस कैंप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने सिरकत की तथा कैंप में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बताया कि नशे के सेवन से न केवल स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है, बल्कि व्यक्ति का सामाजिक और भावनात्मक विकास भी बाधित होता है। नशा जैसे घातक पदार्थ के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तक हो सकती है। नशा छोडऩे के लिए परिवार, समाज व हेल्पलाइन (1933, 14446) का सहयोग लें।


    उन्होनें यह भी बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है। भारत में बाल विवाह के मामलों की संख्या घटी है, फिर भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसकी घटनाएं अधिक सामने आती हैं। कानून के अनुसार लडक़ी की उम्र शादी के समय 18 वर्ष और लडक़े की 21 वर्ष होनी चाहिए, नाबालिग की शादी गैरकानूनी है। इस कैंप में बालकों की सुरक्षा के लिए एक्ट की जानकारी दी गई।

    बच्चों को बताया गया कि यौन शोषण के मामलों में शिकायत दर्ज कराने हेतु एक्ट के तहत सख्त प्रावधान हैं। ऐसे मामलों में पीडित की गोपनीयता और पुनर्वास, साथ ही दोषियों को उचित दंड दिलाने के लिए विशेष अदालतें और प्रक्रिया का पालन किया जाता है। शिविर में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की सामूहिक शपथ ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की कि वे इन समस्याओं के खिलाफ सामाजिक एकजुटता दिखाएं और बच्चों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन देने हेतु अपना सहयोग दें।

    सचिव प्रवीण ने बताया कि किसी भी कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर 0171.2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 से सम्पर्क कर सकते हैं या फिर किसी भी कार्यदिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर भी कानूनी सहायता, परामर्श ले सकते हैं। इस कैंप में अधिवक्ता साहिल आर्य, पैरा लीगल वालंटियर मिस बिम्पी रेखी तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

    #childmarriage #serioussocialproblem, #marriage #illegal #news #haryana #ambala

  • download (5).png
    19/08/25 |

    हरियाणा सरकार ने जीपीएफ अग्रिम या निकासी पर जारी किए निर्देश

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासकीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि सेवानिवृत्ति से पहले, अंतिम छह महीनों की सेवा अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जीपीएफ अग्रिम (एडवांस) की स्वीकृति न दी जाए।ये निर्देश सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व 12 महीनों में स्वीकृत किए गए अग्रिम या निकासी की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रपत्रों में दर्ज और प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रमाणित की जानी चाहिए।

     

    इसके अलावा, अंतिम भुगतान का मामला प्रधान महालेखाकार के कार्यालय को भेजने के बाद, यदि किसी अपवादात्मक परिस्थिति में अग्रिम स्वीकृत किया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत आधिकारिक ईमेल या अन्य औपचारिक माध्यम से दी जानी चाहिए ताकि भुगतान में आवश्यक समायोजन किया जा सके।

     

    पत्र के अनुसार, वित्त विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ प्रशासनिक विभाग और डीडीओ, जीपीएफ अंतिम भुगतान मामलों को प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के कार्यालय को भेजने के बाद भी वसूली योग्य या गैर-वसूली योग्य अग्रिम स्वीकृत कर रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में यह भी पाया गया है कि जीपीएफ अंतिम भुगतान से जुड़े पीएफ-09 और पीएफ-10 प्रपत्रों में अग्रिम या निकासी से संबंधित अनिवार्य विवरण, विशेषकर सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व 12 महीनों की अवधि से जुड़े विवरण, सही प्रकार से नहीं भरे जा रहे हैं और न ही प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रमाणित किए जा रहे हैं।

     

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की चूक से भुगतान में गड़बड़ी और अधिक भुगतान की संभावना बढ़ जाती है, जिससे राज्य को वित्तीय हानि हो सकती है। पत्र में कहा गया है कि जीपीएफ अंतिम भुगतान के मामलों का “ऑनलाइन सबमिशन” केवल ’’ऑनलाइन डायरी मैनेजमेंट सिस्टम (ओडीएमएस)’’ के माध्यम से किया जाता है, जबकि अग्रिम और आहरण से संबंधित कार्य सरकार के ’’ई-बिलिंग पोर्टल (T&A)/NIC’’ पर किए जाते हैं। इन दोनों पोर्टल के बीच डेटा इंटीग्रेशन न होने और कुछ डीडीओ द्वारा, दिए गए निर्देशों का पालन न करने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है।

     

    राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीर मानते हुए सभी खजाना अधिकारियों और डीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वे हरियाणा सिविल सेवा (जीपीएफ) नियम, 2016 का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

    #haryana #goverment #danikkhabar #news

  • 535186829_1305847427565323_7940556952626656012_n.jpg
  • CS-1-19-8-25.jpg
    19/08/25 |

    हरियाणा के मुख्य सचिव ने किया खाद्यान्न खरीद सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने केन्द्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा शुरू की गई व्यापक सुधार पहलों की सराहना करते हुए कहा कि देश के व्यापक खाद्य खरीद कार्यों की दक्षता बढ़ाने में इन सुधारों की अहम भूमिका है।

     

    केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा खरीद सुधारों पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, रस्तोगी ने कहा कि खरीद प्रक्रिया एक बड़ा काम है, जिसके लिए निरंतर नवाचार और व्यवस्थित सुधार की आवश्यकता है।

     

    श्री रस्तोगी ने खास तौर पर, किसानों की फसल खरीद के लिए सीधे बैंक भुगतान सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की अभूतपूर्व पहल की प्रशंसा करते हुए इसे कृषि नीति में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने इस प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया है। अब किसान खरीद केंद्रों पर अपनी उपज जमा कर सकते हैं और उपज गोदामों में पहुँचने तक अपने खातों में सीधे भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि इस सुव्यवस्थित दृष्टिकोण से पारंपरिक बाधाएं दूर हुई हैं तथा किसानों और सरकारी एजेंसियों के बीच विश्वास बढ़ा है।

     

    मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने 1990 के दशक में उपायुक्त, एडीसी और एसडीएम के रूप में अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव का हवाला देते हुए, दशकों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय किसानों को भुगतान में देरी और मनमानी कटौती की चिंता लगी रहती थी। लेकिन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के कार्यान्वयन के साथ, इन दीर्घकालिक चुनौतियों का काफी हद तक समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले आढ़तियों द्वारा किए जाने वाले भुगतान में कई तरह की दिक्कतें आती थीं। लेकिन अब आधिकारिक भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी हैं।

     

    श्री रस्तोगी ने कहा कि देशभर में बड़े पैमाने पर खरीद कार्यों को देखते हुए, चुनौतियाँ अपरिहार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज से पाँच या दस साल बाद भी नए मुद्दे सामने आ सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मज़बूत नीतिगत ढाँचे और समय पर हस्तक्षेप करके निरंतर सुधार के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सफल कृषि सुधारों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच निरंतर सहयोग के साथ-साथ कृषक समुदायों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

     

    केन्द्र सरकार और एफसीआई, दोनों को उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए बधाई देते हुए, श्री रस्तोगी ने आगामी सुधारों के प्रति गहरी आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य की पहलों से खरीद प्रक्रियाओं को और मज़बूत मिलेगी। साथ ही, इससे हरियाणा और देश भर के किसानों को सीधे तौर पर बेहतर लाभ मिलेगा।

     

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश ने कहा कि हालांकि हरियाणा में देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, फिर भी गेहूँ और चावल उत्पादन में यह दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जिससे यहां के किसानों की कड़ी मेहनत और लचीलेपन का पता चलता है।

     

    इस अवसर पर एफसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #haryana #news #chiefsectrary #danikkhabar #goverment

  • photo-collage.png (10).jpg
  • 209987_HomePage_24feae2a-9bf6-4286-ab12-f4ba60189d83.jpeg

    शहरी क्षेत्र में पर्याप्त नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सुनियोजित विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिससे प्रदेश के सुदृढ़ बुनियादी ढांचे को गति मिली है। उन्होंने अधिकारियों को नगरीय विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य पर फोकस करने के निर्देश दिए जिससे जनता को समय से इनका लाभ मिले।

    भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए। इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं आवास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    हाउसिंग बोर्ड अपनी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड अपनी संपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ताओं की जरूरत एवं वर्तमान प्रचलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करें ताकि बोर्ड के राजस्व में वृद्धि हो सके। साथ ही, हाउसिंग बोर्ड निजी डेवलेपरर्स से प्रतिस्पर्धा करते हुए आमजन को गुणवत्तायुक्त आवास उचित मूल्य में उपलब्ध करवाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउसिंग बोर्ड अपनी संपत्तियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करे, परियोजनाओं में नवाचार लाए और इनके विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी शामिल करे ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा इनका लाभ मिल सके।

    द्रव्यवती नदी का करें सौंदर्यकरण-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में द्रव्यवती नदी के दोनों ओर से अतिक्रमण को प्राथमिकता के साथ हटाया जाए, इस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से उन्नयन किया जाए ताकि आमजन के साथ ही पर्यटक भी इसका लाभ उठा सकें। उन्हांने कहा कि द्रव्यवती नदी पर पौधारोपण के कार्य में भी गति लाई जाए। बैठक में बताया गया कि जयपुर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आमजन की सुगम आवाजाही के लिए रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। साथ ही, अपेक्स सर्किल पर एलिवेटेड रोड़ के निर्माण की डीपीआर के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है। 

    शहरी विकास से जुडे़ प्रोजेक्टस को चरणबद्व करें पूरा- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं जैसे सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क, लोक परिवहन हेतु  विस्तृत मोबिलिटी प्लान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना शुरु की जाएगी जिससे प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव का प्रबंधन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न लंबित बजटीय घोषणाओं के एनआईटी, टेण्डर, वर्क ऑर्डर तथा डीपीआर बनाने सहित विभिन्न कार्यों को तय समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टस को चरणबद्व पूरा करें। साथ ही, हर चरण पर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। 

    बजट घोषणाओं के भूमि आवंटन में लाएं तेजी-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अम्बाबाडी एवं विद्याधर नगर (टोडी मोड़ तक) मेट्रो संचालित की जाएगी। अधिकारी इसके काम में गति लाएं ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो। उन्होंने जोधपुर के बड़ली में आवासीय योजना लाने तथा भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के गठन के संबंध में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 की सभी बजट घोषणाओं में जल्द से जल्द भूमि आवंटित कर कार्य शुरू किया जाए। साथ ही, अधिकारी योजनाओं की अनुमानित लागत के आधार पर योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। 

    उन्होंने बजट की विभिन्न घोषणाओं के अंतर्गत बाड़मेर, धौलपुर, फुलेरा सहित अन्य शहरों की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं चौड़ाईकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में भीम-राजसमंद ड्रेनेज सिस्टम, सूरजगढ़-झुंझुंनू में सीवरेज लाईन, दौसा शहर मे सीवरेज मास्टर प्लान, तारानगर-चुरु, नगर व सीकरी-डीग में ड्रेनेज के प्रस्तावित कार्यां की समीक्षा भी की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सीवरेज कार्य भी समयबद्ध रूप से करवाए जाएं ताकि आमजन को बेहतर यातायात एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    भजनलाल शर्मा ने अलवर, पाली, भीलवाड़ा, दौसा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में निर्मित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन शीघ्र प्रारम्भ करने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सहभागिता से इस संबंध में एक सेमिनार भी आयोजित  करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने बैठक में शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा को मजबूती देने तथा ई-बसों के सुगम संचालन हेतु मॉडर्न शेल्टर कम चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 5.06.21 PM.jpg
    19/08/25 |

    अंबाला छावनी में गैस चोरी का बड़ा खुलासा : 116 सिलेंडर बरामद, एजेंसी की भूमिका पर उठे सवाल

    जे कुमार, अंबाला छावनी 19 अगस्त : छावनी के बी.डी. फ्लोर मिल के पीछे मंगलवार को पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में घरेलू गैस चोरी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान टीम ने 116 घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर और 4 पंप सेट बरामद किए, जिनका उपयोग अवैध तरीके से सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था। मौके से पुलिस ने एक आरोपी सुरिंदर पुत्र अत्तर सिंह (निवासी बैंक कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि ये गैस सिलेंडर कमर्शियल उपभोक्ताओं को ऊँचे दामों पर बेचे जाते थे। इससे न केवल सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इतने बड़े स्तर पर हो रहा यह अवैध कारोबार गंभीर चिंता का विषय है।

    पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बरामद सिलेंडरों में अधिकांश भारत गैस कंपनी के हैं। इससे संदेह पैदा होता है कि एजेंसी या उसके कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर एक स्थान पर इकट्ठे नहीं हो सकते। फिलहाल एजेंसी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह अवैध रूप से गैस का भंडारण और रिफिलिंग किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सैकड़ों लोगों की जान पर संकट आ सकता था। समय रहते पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है।

    #ambala #116cylinders #recovered #news #foodsupplydepartment #haryana

  • 210027_HomePage_c57f83e8-586e-407d-9f56-c2a86f457bd6.jpeg

    समरस और समर्थ समाज के निर्माण के लिए अनुसूचित जाति का उत्थान जरूरी

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अनुसूचित आयोग की मंशा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाना है, ताकि समरस और समर्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है।

    किशोर मकवाना ने मंगलवार को शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात कही। इस दौरान सदस्यगण वड्डेपल्ली रामचंदर एवं श्री लवकुश कुमार साथ रहे। आयोग ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष किशोर मकवाना और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार 17.08 प्रतिशत यानी कुल 1 करोड़ 22 लाख लोग अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि अनुसूचित जाति से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ इस वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों में और गति लाई जाएगी। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने आयोग द्वारा चाही गई जानकारी को पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए विस्तार से बताया।उन्होंने संक्षेप में विभिन्न विभागों को अनुसूचित जाति के लिए आवंटित बजट और व्यय का लेखा जोखा दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति के विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, हॉस्टल्स, छात्रवृति, एट्रोसिटी एक्ट सम्बंधी भुगतान सहित अन्य विषयों पर विस्तार से बताया।

    आयोग के सचिव जी. श्रीनिवास, संयुक्त सचिव एच. काम सुआनथांग, डीआईजी (पुलिस) सनमीत कौर और निदेशक कौशल कुमार ने अधिकारियों से योजनाओं से जुड़ी अन्य जानकारियां भी ली और बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने खास तौर पर शिक्षा, पेयजल, राजस्व, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रवृति, छात्रावासों से जुड़ी योजनाओं के विषय में अधिक जोर देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आयोग को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी आश्वस्त किया। 

    बैठक में स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला, कौशल एवं उद्यमिता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, गृह, पुलिस, न्याय, योजना एवं सांख्यिकी, सहकारिता, नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, कृषि एवं उद्यानिकी, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के उच्चाधिकारियों ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं और लाभान्वितों की जानकारी पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 04.jpg

    सिविल सर्जन कार्यालय में हुई पीसी पीएनडीटी की मासिक बैठक

    जे कुमार, पलवल 19 अगस्त : जिला सलाहकार समिति पीसी पीएनडीटी की मासिक बैठक सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट एप्रोप्रियेट अथॉरिटी पलवल डा. जयंत आहूजा, नोडल ऑफिसर डॉ. संजय शर्मा द्वारा की गई। बैठक में नागरिक अस्पताल पलवल की गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका तंवर, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ सरफराज, बाल रोग चिकित्सक डॉ. वासुदेव, एडीए पलवल ब्रिज मोहन, एनजीओ से डा. पिंकी, पलवल डोनर कलब से अल्पना मित्तल मौजूद रहे।


    बैठक में ओल्ड जी.टी. रोड पर बाबरी मोड के पास होडल में स्थित मेडीस्कैन डायग्नोसिस में एमबीबीएस एमडी डा. वेंकट स्वरूप रवि का पीएनडीटी के अंतर्गत नाम जोड़ने बारे, सत्य साईं संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केस एंड रिसर्च बघौला (मातृ) में पीएनडीटी के अंतर्गत एमबीबीएस एमडी (पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी), डॉ. अनूप सिंह, डा. वाघमारे, एमबीबीएस डीएनबी स्वप्ना उत्तमराव और एमबीबीएस एमडी (ओबीजी) डॉ. ज्योति चौहान के नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। पुन्हाना चौक के पास होडल में स्थित संपत नर्सिंग होम में पीएनडीटी के अंतर्गत एमबीबीएस डीजीओ डॉ. राहुल गायकवाड का नाम जोड़ने, अमर हॉस्पिटल मदर चाइल्ड केयर एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर होडल में पीएनडीटी के तहत डॉ. रश्मि ठाकुर का नाम हटाने और एमबीबीएस एमएस डॉ. माधवी सिंह का नाम जोड़ने बारे तथा वरदान नर्सिंग होम पलवल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। गुरु नानक अस्पताल पलवल में पीएनडीटी के अंतर्गत डा. पंकज सिंघल का नाम हटाने और एमडी रेडियो डॉ राजीव कुमार को यूएसजी स्क्रीनिंग के लिए उनका नाम जोड़ने व तालाब चौक हसनपुर में स्थित पाहिल अल्ट्रासाउंड सेंटर के बंद होने के कारण यूएसजी मशीन को बाय बैक करने बारे विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में बीआरसी हथीन अल्ट्रासाउंड उटावड़ रोड में पीएनडीटी के अंतर्गत डॉ. नितिन यादव का नाम हटाने और रश्मि का यूएसजी स्क्रीनिंग समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बदलने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। न्यू मेवात अल्ट्रासाउंड सेंटर हथीन रोड उटावड़ में सोनोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। प्राइड्स फीटल मेडिसिन सेंटर रसूलपुर रोड पलवल में डा. ज्योति सहरावत की यूएसजी स्क्रीनिंग के समय में परिवर्तन के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। न्यू सोहना रोड पलवल पर स्थित चौहान अल्ट्रासाउंड का 5 दिन वर्किंग 24*7 व बुधवार को पूरा दिन 3:30 बजे से 6:30 बजे तक को छोडक़र यूएसजी स्क्रीनिंग के समय में परिवर्तन करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। एसडीएच होडल में 4 सी-आरएस प्रोब के उत्तल प्रोब में परिवर्तन की सूचना के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। नागरिक अस्पताल पलवल में पीएनडीटी के अंतर्गत एमबीबीएस डीजीओ डा. ललित कुमार का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ।


    सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने पीएनडीटी नोडल अधिकारी डा. संजय शर्मा को निर्देश दिए कि वे सभी प्राइवेट अस्पताल/क्लीनिक/सरकारी अस्पताल के यूएसजी सेंटर का नियमित निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करें। यदि किसी अस्पताल व क्लीनिक या यूएसजी सेंटर के कार्य में पीएनडीटी की हिदायतों के अनुसार कार्य नहीं होता हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

    #monthlymeeting #pcpndt #civilsurgeonoffice #palwal #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 1.13.39 PM.jpeg
    19/08/25 |

    धरती मां की सुरक्षा हमारा परमोधर्म : डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 19 अगस्त : आर्य कॉलेज के इको क्लब एवं इन्नरव्हील क्लब, अम्बाला के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य तथा प्रधान इन्नरव्हील सुशीला मलिक, सैक्रेटरी रमन गुलाटी, डॉ. संतोष धमीजा, पी.पी. शशि जैन, पी.पी. डॉ. भारती बंधु, एडीटर नीलम ठकराल ने लगभग 40 पौधे लगाए | जिसमें इलायची, कपूर, तेज पत्ता, अजवायन, पत्थर चट्टा, कढ़ी पत्ता, तुलसी, आम, आंवला, नीम, पलाश, शीशम इत्यादि के पौधे शामिल हैं।

    इस अवसर पर डॉ. कंवल कृष्ण, सेवानिवृत प्रोफेसर, एम.डी.यू. रोहतक, गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। सुशीला मलिक ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि धरती रूपी मां का ध्यान रखना हमारा धर्म है। धरती मां हमें फल-फूल देकर पालती है इसलिए हमें पौधे लगाकर जीवन को बचाना है।

    इसी के साथ-साथ सैल्फ डिफेंस की टेनिंग हेतु 10 छात्राओं की वर्कशॉप के लिए धनराशि भी दी गई। छात्राएं हर वर्ष इन्नरव्हील अम्बाला की तरफ से सैल्फ डिफेंस टेनिंग पिछले 5-6 साल से लगातार कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा एवं डॉ. सरिता चौधरी की देखरेख में हुआ।


    #protection #motherearth #ambala #haryana #news

  • 209990_HomePage_1e791161-2fe3-4fe3-975f-c6b20d529600.jpeg

    जोधपुर-दिल्ली रूट के यात्रियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    जोधपुर-दिल्ली रेल मार्ग के यात्रियों के लिए जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंटकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में यह विशेष आग्रह किया गया कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से प्रस्थान करे और उसी दिन शाम को दिल्ली से वापसी की व्यवस्था हो, ताकि यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके और समय की बचत हो।

    गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा रखा गया यह सुझाव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है। इसके लागू होने पर जोधपुर व जयपुर सहित अनेक जिलों को राजधानी दिल्ली से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क प्राप्त होगा। इससे न केवल आमजन के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी महत्वपूर्ण गति मिलेगी।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि निकट भविष्य में इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209991_HomePage_3e77843b-1eb4-4a72-8930-a0c56b843c71.jpeg

    कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    नई दिल्ली में सोमवार को राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान में ग्रामीण विकास और कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. मीणा ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सड़कों के आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा महवा (दौसा) में NH-21 एवं NH-921 को लिंक करने के लिए (महवा-मंडावर से राजगढ़ तक) बाईपास निर्माण कार्य का सर्वे के कार्य का आग्रह करते हुए कहा कि इसमें मीन भगवान मंदिर ठेकड़ा के समीप से ग्राम पंचायत समलेटी, ठेकड़ा व अन्य पंचायतों से बाईपास निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण हेतु प्राधिकृत किया जा रहा है। डॉ. मीना ने कहा कि इस बाईपास से क्षेत्र के किसानों और आम जनता को आ रही समस्याओं का सकारात्मक समाधान मिलेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209993_HomePage_94818168-b573-4a89-bb0c-7ed0296707df.jpeg

    देश के लिए पढ़ें और स्‍वाभिमान के साथ रहें

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कहा है कि देश के लिए पढें और स्‍वाभिमान के साथ देश के लिए जिएं। उन्‍होंने बच्‍चों को पांच-डी का फार्मूला बताते हुए कहा कि डेकोरम (मर्यादा) और डिसिप्‍लीन (अनुशासन) में रहकर लक्ष्‍य के प्रति (डिवोशन) समर्पण भाव से (डेटरमिनेशन) प्रतिबद्ध रहेंगे तो पांचवां-डी डवलपमेन्‍ट यानि विकास को कोई नहीं रोक सकता। वासुदेव देवनानी ने बच्‍चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन और अभिभावकों व शिक्षकों का सम्‍मान करने के लिए कहा।

    वासुदेव देवनानी ने केसर काजू कतली की लॉंचिंग की  - वासुदेव देवनानी  सोमवार को आरसीडीएफ सरस संकुल, जयपुर के सभागार में सरस क्विज, भीलवाडा डेयरी के नव उत्‍पाद केसर काजू कतली की लॉंचिंग और सुमेरपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्‍मान समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। वासुदेव देवनानी, डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत और आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज ने  समारोह का शुभारम्‍भ किया। इस मौके पर वासुदेव देवनानी ने सुमेरपुर के विभिन्‍न विद्यालयों के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त करने वाले 99 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, भगवद गीता की प्रति और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया।  

     एआई की इर्न्‍फोमेशन का विश्‍लेषण अवश्‍य करें - वासुदेव देवनानी ने कहा कि एकाग्रता, कर्मठता व ईमानदारी के साथ परिश्रम करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्‍होंने कहा कि जीवन में सफलता की पृष्‍ठ भूमि में माता-पिता, शिक्षक, परिवार और समाज की प्रेरणा का महत्‍वूपर्ण योगदान को सदैव याद रखना चाहिए। विश्‍लेषण करने का स्‍वभाव न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने का महत्‍वपूर्ण आधार होता है। श्री देवनानी ने कहा कि एआई से इर्न्‍फोमेशन अवश्‍य लें लेकिन उसका विश्‍लेषण करके भावना के साथ तौलकर ही निर्णय लें, एआई में इमोशन नहीं होता है।

     गीता और रामायण जरूर पढें - वासुदेव देवनानी ने कहा कि आत्‍म विश्‍वास और संवेदनशीलता के साथ सकारात्‍मक सोच हर कदम पर सफलता दिलाता है। कर्म की प्रेरणा और निराशा के भाव से बचने के लिए और श्रेष्‍ठ नागरिक बनने के लिए गीता और रामायण को आवश्‍यक रूप से पढें। गीता का ग्‍यारहवें अध्‍याय को अपने जीवन में उतारे। भारत विज्ञान की दृष्टि से पुरातन काल से ही सर्वोपरि रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि टेरिफ से मुकाबला करने के लिए हमें स्‍वदेशी वस्‍तुओं का उपयोग करना होगा।

     जयपुर भ्रमण बच्‍चों के लिए प्रेरणादायी - डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डेयरी लगातार नवाचार करके गुणवत्‍ता युक्‍त उत्‍पाद ला रहें है जिससे संघ निरन्‍तर लाभ में चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि सुमेरपुर विधान सभा के प्रतिभावान बच्‍चों को जयपुर भ्रमण के तहत विधान सभा दर्शन का भी प्रेरणादायी अवसर मिला है। कुमावत ने बच्‍चों से अपने गांव का नाम रोशन करने और विकसित भारत में योगदान देने का आव्‍हान किया।

     आरसीडीएफ ने 47 वर्षों का रिकार्ड तोडा - आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि डेयरी संघ 27000 बूथों के माध्‍यम से विक्रय करके निरन्‍तर लाभ में चल रहा है। संघ द्वारा शीघ्र ही बायोगैस प्‍लांट का निर्माण भी किया जावेगा। संघ द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी अभियान के तहत दस हजार से अधिक सैम्‍पल लेकर शुद्ध दूध के अभियान को चलाया जा रहा है। श्रीमती भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ ने इस वर्ष गत 47 वर्षों के रिकॉर्ड को तोडते हुए चार सौ करोड रूपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है।  

     इस अवसर पर आयोजित सरस क्विज प्रतियोगिता में सुमेरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्‍चों ने भाग लेकर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्‍ठ दस बच्‍चों को स्‍मार्ट वॉच प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।    

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot 2025-08-19 144141.png

    अम्बाला मे फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का स्वास्थ्य विभाग ने किया भंडाफोड़

    जे कुमार, 19 अगस्त अंबाला : जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला के साहा इलाके में चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान केंद्र से लगभग 23 युवकों को रेस्क्यू किया गया।

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध केंद्र की जानकारी उन्हें गुप्त सूचना के माध्यम से प्राप्त हुई थी। छापेमारी के दौरान यहां मौजूद युवकों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) करवाया गया। रेस्क्यू किए गए सभी युवकों के परिजनों को इस बारे में सूचना दी जाएगी और उन्हें परिजनों के हवाले किया जाएगा।

    डॉ. मुकेश, डिप्टी सीएमओ, अंबाला ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है कि आखिर यह अवैध नशा मुक्ति केंद्र कौन चला रहा था और यहां युवकों को किस तरह रखा गया था। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और मान्यता के इस प्रकार का केंद्र संचालित करना गैरकानूनी है और इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह के अवैध केंद्रों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और समय-समय पर उनकी जांच भी की जाएगी।

    स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी स्थान पर इस प्रकार के अवैध केंद्रों की जानकारी मिलती है तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    #healthdepartment #fakede-addiction #centre #ambala #haryana

  • images.jpg
    19/08/25 |

    भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवा बंद, आदेश हुए जारी

    जे कुमार भिवानी 19 अगस्त : हरियाणा प्रशासन ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। माना जा रहा है कि हाल ही में चर्चित मनीषा केस को लेकर क्षेत्र में बढ़ते तनाव और माहौल को शांत रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ा जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं। आदेश के तहत मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवा और डोंगल से चलने वाली डेटा सेवाओं पर रोक लगाई गई है। हालांकि वॉइस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी ताकि लोगों की आवश्यक संचार व्यवस्था प्रभावित न हो।

    प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति सामान्य होते ही इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

    #bhiwani #Internetserviceclosed #charkhidadri #ordersissued #haryana #news

  • 03.JPG
    19/08/25 |

    समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का तीव्रता से होता है समाधान : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

    जे कुमार, पलवल, 19 अगस्त : हरियाणा सरकार द्वारा हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए काफी सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की शिकायतों का तीव्रता से समाधान करवाया जाता है। इन शिविरों का आमजन को पूरा लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का हल करवाना चाहिए। यह जानकारी डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |

    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनकर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाते हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करते हैं। हर शुक्रवार को समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतें लंबित नहीं रखी जाएं उनका प्राथमिकता से समाधान करवाकर पोर्टल पर अपडेट जरूर करें।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समाधान शिविर में रेलवे रोड पर जलभराव से संबंधित शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह फुलवाड़ी गांव में भी जलभराव की समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, बिजली निगम, राशन कार्ड बनवाने, पेंशन और पुलिस से संबंधित शिकायतें आई। इन शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर निवारण करवाने के निर्देश दिए।

    वहीं डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार कक्ष में तकनीकी व अन्य कार्यों के चलते आगामी एक महीना तक जिला स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन जिला सचिवालय के तृतीय तल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी अनिल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #news #samadhancamp #people #haryana

  • 19/08/25 |

    आज 19, अगस्त, 2025 का राशिफल

    आज 19, अगस्त, 2025 का राशिफल

    मेष (Aries)

    आज आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो उसे पूरी लगन से निभाएँ। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें। विद्यार्थी खेलकूद से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

    वृष (Taurus)

    आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के मनमाने व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

    मिथुन (Gemini)

    किसी यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और पैतृक संपत्ति के बंटवारे पर भी आपकी सहमति हो सकती है। दोस्तों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

    कर्क (Cancer)

    आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

    सिंह (Leo)

    आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ी कोई योजना आपको बेहतर लाभ देगी। किसी के साथ साझेदारी करने पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में नयापन आएगा।

    कन्या (Virgo)

    आज आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन अपने धन का खास ख्याल रखें। निराशाजनक खबर मिलने पर भी धैर्य रखें। भक्ति में आपका मन लगेगा और चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

    तुला (Libra)

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके कामों में कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें आप भाई-बहनों की मदद से दूर करेंगे। जल्दबाजी करने की आदत से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

    वृश्चिक (Scorpio)

    आपके मन में कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। मौज-मस्ती के मूड में रहने से आप अपने कामों को टाल सकते हैं, लेकिन यह लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती है।

    धनु (Sagittarius)

    आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आप थका हुआ और परेशान महसूस कर सकते हैं। अपने साथी पर ध्यान दें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। कुछ शत्रुओं से सावधान रहें, जो आपकी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं।

    मकर (Capricorn)

    आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। परिवार के बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है।

    कुंभ (Aquarius)

    आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें। वाहन की अचानक खराबी से धन खर्च बढ़ सकता है।

    मीन (Pisces)

    आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी अजनबी पर आँख बंद करके भरोसा न करें। संतान आपसे पढ़ाई को लेकर बात कर सकती है, उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें।

  • download (14).jpeg

    पंजाब डूब रहा है- असल में और प्रशासनिक रूप से, 'आप' ने पंजाबियों को भगवान भरोसे छोड़ा: प्रताप सिंह बाजवा

    पंजाब, 18 अगस्त (अभी): पंजाब के कई हिस्सों में बिगड़ते बाढ़ संकट के बीच, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला किया, जिसमें बढ़ती मानवीय आपदा के सामने घोर प्रशासनिक विफलता और पूरी तरह से लापरवाही का आरोप लगाया।

    बाजवा ने सरकार की 'शर्मनाक निष्क्रियता' के लिए उसकी आलोचना की और कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बांधों से अंधाधुंध पानी छोड़े जाने से हजारों एकड़ उपजाऊ खेत जलमग्न हो गए हैं. उन्होंने कहा कि कम से कम छह जिलों- होशियारपुर, कपूरथला, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है, जहां नदियों का जलस्तर बढ़ने और तटबंध टूटने से अनगिनत जिंदगियों, घरों और फसलों पर तत्काल खतरा मंडरा रहा है।

    बाजवा ने कहा, "यह सरकार लोगों की पूरी तरह से विफल रही है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। बचाव प्रयास व्यावहारिक रूप से मौजूद नहीं हैं। त्वरित, निर्णायक कार्रवाई करने के बजाय, प्रशासन कहीं नहीं दिख रहा है, हताश स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी से लड़ने के लिए छोड़ रहा है।

    बाजवा ने जोर देकर कहा कि सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ बाढ़ प्रवण क्षेत्रों को साल दर साल नजरअंदाज किया जाता है, जो प्रशासनिक उपेक्षा का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने तर्क दिया कि आवर्ती तबाही से योजना की कमी, पड़ोसी राज्यों के साथ खराब समन्वय और पुरानी बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों का पता चलता है - आगे उनके दावे को रेखांकित करते हुए कि सरकार की विफलता संकट के लिए केंद्रीय है।

    उन्होंने कहा, ''आप सरकार 2023 की बाढ़ से सबक लेने में स्पष्ट रूप से विफल रही है, जिससे पूरे राज्य में व्यापक तबाही हुई। इसने भविष्य के जोखिमों को कम करने के लिए सबसे बुनियादी उपाय भी नहीं किए हैं - जैसे कि जल निकासी प्रणालियों को साफ करना या तटबंधों को मजबूत करना, "बाजवा ने कहा। उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों को उन्नत करने और मानसून की तैयारी करने के बजाय सरकार ने आत्मसंतोष चुना. नतीजतन, पंजाब के लोग, खासकर इसके किसान, एक बार फिर इस उदासीनता की कीमत चुका रहे हैं।

    जवाबदेही की मांग करते हुए, बाजवा ने जोर देकर कहा कि पंजाब की बाढ़ निरंतर सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष परिणाम है - नियंत्रण से परे प्राकृतिक आपदाएं नहीं। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि केवल प्रभावी शासन ही ऐसी त्रासदियों को जारी रखने से रोक सकता है

    #punjab #congress #leader #politics #aap #goverment #danikkhabar #news

  • CM-9-18-8-25.jpg
    18/08/25 |

    मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

    प्रत्येक सेंटर में तीन खेलों की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक 2036 के संबंध में खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने, खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का खेल महाशक्ति राज्य है और इस स्थिति को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जाएंगी। स्टेडियमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, कोच की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा। एक्सीलेंस सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    इस अवसर पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शायन, खेल विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल तथा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति श्री अशोक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #haryana #missionolympics2036 #danikkhabar #news #goverment

  • download (15).jpeg

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सिखों के धार्मिक प्रतीकों पर सुरक्षा एजेंसियों को एडवाइजरी जारी किए जाने की माँग की

    पंजाब, 18 अगस्त (अभी) : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिख धर्म से जुड़े प्रतीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और राज्य सरकारों को एक एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में, वड़िंग ने हाल ही में हुई कुछ घटनाओं का हवाला दिया, जहाँ कुछ सिख श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थलों में प्रवेश करने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उनके पास सिख धर्म से जुड़े पाँच पवित्र प्रतीकों में से एक 'कृपाण' है।

    इस संबंध में, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष रूप से लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने आए पंजाब के एक गुरसिख सरपंच को 'वीआईपी निमंत्रण पत्र' होने के बावजूद अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

    पत्र में, उन्होंने लिखा है कि यह अत्यंत दुःख की बात है कि पंजाब के नाभा के एक गुरसिख सरपंच को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए वीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि यह समझने योग्य है कि सुरक्षाकर्मियों ने सिख धर्म की आस्था के मामलों के बारे में अज्ञानता के कारण ऐसा किया होगा, जिसमें पाँच आस्था प्रतीकों में से एक 'कृपाण' भी शामिल है।

    वड़िंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों की आस्था से जुड़े मामलों के बारे में सुरक्षाकर्मियों में जागरूकता पैदा करना सरकार और अधिकारियों का कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ऐसे अति-आधुनिक लोगों को ऐसे गंभीर मामलों के प्रति संवेदनशील होने की ज़रूरत है, अन्यथा वे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाएँगे।

    इस बीच, उन्होंने राजस्थान की एक अन्य घटना का भी हवाला दिया, जहाँ एक गुरसिख लड़की को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से रोक दिया गया, क्योंकि उसके पास भी 'कृपाण' थी।

    #punjab #congress #amitshah #rajawaring #leaders #security #temples #danikkhabar

  • 209944_HomePage_8b27fd2d-ec2a-4e86-859e-57b6758e072e.jpeg

    उपमुख्यमंत्री ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण: बच्चों के भविष्य को संवारने पर जोर

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने आज राजसमंद जिले के प्रवास के दौरान कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोप जी की भागल गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उनका यह दौरा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण, स्वच्छता, शिक्षण गतिविधियों और केंद्र के बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया था।

    ​निरीक्षण के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, शैक्षणिक सामग्री और खेल-कूद की सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और बड़े ही आनंद से उनसे कविताएं सुनी और बात भी की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी कविताएं सुनाईं। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि बच्चों को पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के कामकाज की सराहना की और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। 

    ​इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बच्चे को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण युक्त वातावरण मिलना चाहिए, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की नींव रखता है।

    ​उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी बच्चा सुविधाओं से वंचित न रहे। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें यह सुनिश्चित करना है कि वे इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।”

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शुरुआती वर्षों में ही ऐसा वातावरण मिले, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सर्वोत्तम हो सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • photo-collage.png (9).jpg
    18/08/25 |

    हरियाणा सरकार का कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, हड़ताल की अवधि को माना अर्जित अवकाश

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने साल 2023 में हड़ताल पर गए लिपिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। अब इस हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश (लीव ऑफ दी काइंड ड्यू) माना जाएगा। साथ ही, हड़ताल अवधि का न तो वेतन काटा जाएगा और न ही इस अवधि को सेवा में बाधा (ब्रेक इन सर्विस) के रूप में नहीं माना जाएगा।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी है, द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि हड़ताल पर जाने से पूर्व अर्जित अथवा संचित ‘अर्जित अवकाश’ को सर्वप्रथम समायोजित किया जाएगा, इसके पश्चात ‘हाफ पे लीव’ जाएगा। अर्जित अवकाश और ‘हाफ पे लीव’ की कटौती के बाद भी यदि हड़ताल अवधि शेष रहती है तो अग्रिम अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसे संबंधित लिपिकों के भविष्य में अर्जित होने वाले अवकाश खाते से समायोजित किया जाएगा।

     

    पत्र में कहा गया है कि यह छूट केवल एक बार की विशेष व्यवस्था के तौर दी जा रही है और इसे भविष्य में मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा। ये निर्देश केवल कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों, खास तौर पर लिपिकों पर लागू होंगे, जिन्होंने उस विशेष हड़ताल में भाग लिया था। ये निर्देश अन्य किसी भी मामले में लागू नहीं होंगे। तदनुसार, विभागों में कार्यरत एसएएस कैडर से सत्यापन के उपरांत वेतन जारी किया जा सकता है।

     

    इस सम्बन्ध में सभी प्रशासकीय सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) और खजाना अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    #haryana #goverment #strikeperiod #earnedleave #danikkhabar #news

  • download (12).jpeg
    18/08/25 |

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। यह उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं।

     

    इग्नू करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र करनाल (हरियाणा) राज्य के 16 जिलों में फैले 32 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से हरियाणा के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आसपास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इग्नू उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है जो पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग या आईटीआई जैसे तकनीकी कोर्स कर रहे हैं और साथ-साथ स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी करना चाहते हैं। पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। वे इग्नू से साथ-साथ स्नातक और डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इग्नू की ओपन और डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली विद्यार्थियों को यह सुविधा देती है कि वे अपने समय के अनुसार पढ़ाई करें, जिससे नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वे इग्नू की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकें। इच्छुक छात्र बी.ए. एम., बी.कॉम.एफ., बी.एससी.एम. जैसे स्नातक कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। ऐसा करने से तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को दो-दो क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाएं और दो विषयों का ज्ञान प्राप्त होगा।

    #haryana # danikkhabar #news #entrance #ignou

  • CM-6-18-8-25.jpg
    18/08/25 |

    अग्रोहा को मिलेगी विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार द्वारा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप विकसित किया जा रहा है। इसके तहत अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जहां खुदाई से प्राप्त पुरावशेषों को संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें एक ज्ञानवर्धक और आकर्षक अनुभव भी प्रदान करेगा।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के विकास की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, श्री असीम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रोहा, महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थल है। इसके विकास से यह न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभरेगा।

     

    अग्रोहा विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि हिसार-अग्रोहा मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए, जिसमें अग्रोहा को एकीकृत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की विस्तृत रणनीति शामिल हो। साथ ही, अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के आसपास स्थित टीलों की जियो टैगिंग कर उस क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र  घोषित किया जाए, ताकि इन टीलों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि अग्रोहा में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। खुदाई से पूर्व संभावित क्षेत्रों की ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कराया गया, जिसके आधार पर उत्खनन आरंभ किया गया। अब तक खुदाई से प्राप्त अवशेषों से यह पता लगता है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत के ऐतिहासिक परिदृश्य को एक नई पहचान देगा।

     

    बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रण, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री और हिसार के उपायुक्त श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #world #archaeologicalmap #haryana #govt. #bjp #danikkhabar

  • download (11).jpeg
    18/08/25 |

    पंचकूला बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 19 अगस्त को

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की समस्याएं 19 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर - 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में सुनीं जाएंगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

    विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि की शिकायतें सुनीं जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

    #haryana #uhbvn #complaints #redressal #danikkhabar #news

  • Photo--1.jpg
    18/08/25 |

    अधिकारी अपने विभागो से संबंधित लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे : सीईओ

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : सीईओ जिला परिषद सोमवार को डीसी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याए रखी । इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने समाधान शिविर में आए लोगो की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने विभागा से संबंधित लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें।


    उन्होंने कहा कि डीसी अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आम लोगो की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से समाधान करने के दृष्टिगत अंबाला में जिलास्तर एवं उपमंण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक जगह मौजूद रह कर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करते हैं। यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक आयोजित किए जाते है।

    इस दौरान समाधान शिविर में आम नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित को स्पष्ट किया कि आमजन कि समस्याओं को गम्भीरता से ले और इस कार्य में बिना किसी लापरवाही अथवा देरी के जल्द समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओं बिजली विभाग वैभव, जेई लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ के साथ- साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #haryana #solvetheproblems #departments

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 2.21.42 PM.jpeg
    18/08/25 |

    आर्य कॉलेज मे 7 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी आर्य कॉलेज में भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के संस्थापक महान अंतरीक्ष विज्ञानी डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सात दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपना दूसरा राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस 23 अगस्त को मनाएगा और चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 की चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंंिडंग पूरी की थी।

    इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन,, एक्सपर्ट टॉक, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरीक्ष सप्ताह में रूचि दिखाई।

    कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस को मनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत चंद्रमा पर दक्षिणी धु्रवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बना।

    कम्प्यूटर विभाग से प्रो. शीनम ने बताया कि विक्रम लैंडर के लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति रखा गया। इस कार्यक्रम के आयोजन से छात्र अंतरीक्ष में हो रही गतिविधियों से अवगत हुए।

    #ambala #haryana #news #aryacollege #workshop

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 1.47.09 PM.jpeg
    18/08/25 |

    जल संरक्षण जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे हर्षदीप कौर रही प्रथम

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट द्वारा एपीईएक्स SDG चैंपियन 2025–26 पहल के अंतर्गत प्रबंधन विभाग एवं एसडीजी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में "जल संरक्षण जागरूकता" विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक रूप से अपनी सोच व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।



    प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 15 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वयं सामग्री लाकर मौके पर ही पोस्टर बनाए। पोस्टरों का मूल्यांकन मौलिकता, रचनात्मकता एवं विषय से संबंधितता के आधार पर किया गया। इस प्रतियोगिता का न्याय मूल्यांकन डॉ. रवनीत कौर द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए उनके संदेशों को प्रभावशाली बताया। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार हर्षदीप कौर, द्वितीय पुरस्कार रोज़ी, तृतीय पुरस्कार सिमरन कौर, सांत्वना पुरस्कार नेहा गुप्ता रहे |



    इस कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. भारती विज (SDG संयोजक एवं गतिविधि समन्वयक) तथा डॉ. अमिता (एपीईएक्स SDG समन्वयक) द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी एवं आयोजन की सराहना की। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 6 – स्वच्छ जल और स्वच्छता की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन डॉ. भारती विज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    #ambala #haryana #gmncollege #postermaking competition #waterconservationawareness

  • images.jfif

    हथकरघा उत्पाद खरीद कर अपनी स्टोरी हैशटैब #MyHandloom MyPride और #MyProduct MyPride के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिनों देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इससे पहले भी उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान से देश के दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत और अब तक उपेक्षित रहे हस्तशिल्पियों और हथकरघा बुनकरों को व्यापक मंच उपलब्ध करवाया था।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हथकरघा उत्पाद खरीदने तथा हैशटैग  #MyHandloom MyPride और #MyProduct MyPride  का उपयोग कर सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी साझा कर इसके प्रति अपना समर्थन दर्शाने हेतु प्रोत्साहित किया है। इस अभियान का उद्देश्य भारत की हथकरघा विरासत के प्रति संम्मान बढ़ाना , साथ ही कारीगरों के लिए बाजार पहुंच और आय के अवसरों में सुधार करना है।

    केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि हथकरघा हमारे देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण आजीविका का एक अभिन्न अंग है, जिससे 35 लाख से ज्यादा लोग सीधे जुड़े हुए हैं और इन हथकरघा बुनकरों और संबद्ध कामगारों में 70 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएँ होने के कारण यह महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। भारत की हथकरघा परम्परा न केवल हमारी कारीगरी की उत्कृष्टता का प्रमाण है बल्कि सांस्कृतिक गौरव और आर्थिक लचीलेपन का भी गहरा प्रतीक है। 

    स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस दिवस का उद्देश्य बड़े स्तर पर आम जनता के बीच हथकरघा उद्योग के महत्व तथा देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना, हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों की आय में वृद्धि करना तथा विशेष रूप से उनके गौरव को बढ़ाना है।

    गिरिराज सिंह ने बताया कि आमजन का छोटा सा प्रयास, समर्थन और प्रोत्साहन हमारे बुनकरों की आजीविका सुनिश्चित करने और उनमें गर्व की भावना विकसित करने में बड़ा कदम साबित होगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • IMG-20250817-WA0055.jpg
    18/08/25 |

    इद्रीश फाउंडेशन द्वारा रचनात्मक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, डीएवी असंध विजेता व केवी-4 उपविजेता

    जे कुमार, 18 अगस्त अंबाला छावनी : इद्रीश फाउंडेशन के तत्वावधान में कोहाट बिरादरी धर्मशाला, कच्चा बाज़ार (एरिया-2 प्रोजेक्ट ईवनिंग क्लास, अंबाला छावनी) में रचनात्मक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और स्केचिंग में भाग लिया।

    प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि केवी नंबर 4 ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। विजेता विद्यालय को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

    इस कार्यक्रम में बीडी स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केवी-4, जैन स्कूल, डीएवी करनाल, सरकारी विद्यालयों सहित माँ की पाठशाला और इद्रीश फाउंडेशन के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता और मेहनत वाकई काबिले तारीफ है। सभी प्रतिभागी विजेता हैं क्योंकि उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया।

    जय कुमार (सेवा शक्ति सोसायटी) ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है अन्य निर्णायकों ने भी बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि हर बच्चे के अंदर छिपी कला को पहचानने और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    इस मौके पर विशेष सहयोगियों में राजेश, मेहक, नीलिमा, पुनीत, पायल, दीपांशु, अभिषेक, अंजली, प्राची उदय एवं एनजीओ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इद्रीश फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था आगे भी बच्चों की शिक्षा और हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।

    #ambala #news #creativecompetition #idrishfoundationorganized #haryana

  • 18/08/25 |

    आज 18 अगस्त 2025 का राशिफल

    :* मेष राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

    * वृषभ राशि: आज आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें।

    * मिथुन राशि: आज आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

    * कर्क राशि: आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, लेकिन प्रेम जीवन में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। परिवार का कोई मुद्दा तनाव दे सकता है।

    * सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अपनी खूबियों और कमियों पर ध्यान देने का अच्छा दिन है। सेहत का ध्यान रखें।

    * कन्या राशि: आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी बात-विवाद में न पड़ें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

    * तुला राशि: आज आपकी दिनचर्या बेहतर रहेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

    * वृश्चिक राशि: जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें। सामाजिक सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    * धनु राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

    * मकर राशि: आज आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे। आपके व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

    * कुंभ राशि: आज आप काम के प्रति बहुत समर्पित रहेंगे और सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में साथी से अच्छा सहयोग मिलेगा।

    * मीन राशि: आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन बाहर के खाने से बचें।

  • 209911_HomePage_ba619dee-eb16-457c-901b-87914f72fa55.jpeg

    जयपुर में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को श्री गोविंददेव जी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भजनलाल शर्मा ने शोभायात्रा के रथ में विराजमान जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेव जी के चित्रस्वरूप की पूजा अर्चना एवं आरती कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर में पहुंचने पर महंत ने उनका स्वागत किया। भजनलाल शर्मा ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान गोविंददेव जी के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    उल्लेखनीय है कि श्री गोविंददेव जी मंदिर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन धूम-धाम से नंदोत्सव मनाया जाता है और शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में विभिन्न मनमोहक झांकियां शामिल की जाती है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209902_HomePage_6d042002-168f-44c5-a890-92093d824f59.jpeg

    चरित्र, समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है शिक्षा

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा  अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित श्रद्धेय श्री जयदेव पाठक जन्म शताब्दी समारोह में कहा कि श्रद्धेय जयदेव पाठक के साथ उनका बहुत लंबा सफर रहा, वे उनके आदर्श है। शिक्षक संघ में कार्य करते हुए उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने हमेशा स्वयं पर कम से कम खर्चा करते हुए, बहुत मित्तव्ययता से रहते हुए समाज को अधिक से अधिक देने का प्रयास किया। 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि उन्हीं के दिए संस्कारों के कारण जीवन यात्रा में वे ऊंचाइयों तक पहुंच सके हैं। श्री पाठक का जीवन राष्ट्र उत्थान को समर्पित रहा। वे समाज के आदर्श हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। वे जीवन में स्वयं के प्रति बहुत कठोर थे लेकिन लोगों के लिए वे स्नेह और प्रेम की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा की शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह बालक के चरित्र निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

    वासुदेव देवनानी ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विशाल संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को मन में रखते हुए बालक को शिक्षा के साथ नैतिकता, ईमानदारी और चरित्र का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से पाठक जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आव्हान करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती और श्रद्धेय जयदेव पाठक के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

     प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन की रीति- नीति, कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों कर्तव्य बोध संगोष्ठी, नववर्ष कार्यक्रम, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, गुरु वंदन कार्यक्रम, विमर्श कार्यशाला, संभाग विकास वर्ग एवं आगामी कार्यक्रमों  की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राजस्थान के  50 जिलों एवं 400 उपशाखाओ  के  सभी विद्यालयों  में 1 सितंबर 2025 को मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम  आयोजित कर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से संबंधित पांच संकल्प दिलाएगा। संपूर्ण देश में यह कार्यक्रम 5 लाख से अधिक विद्यालयों में होगा। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है। 

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवप्रसाद अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती ने श्रद्धेय जयदेव पाठक के जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद 1942 में वे अंग्रेजो के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोजन कभी मिला तो कर लिया नहीं तो चने चबाकर समय गुजारा, कभी सोने को जगह नहीं मिली तो रेल्वे प्लेट फार्म पर ही सो गए लेकिन देशभक्ति की चिंगारी को बुझने नहीं दिया। उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ को राज्य का सबसे बड़ा और प्रभावी संघठन बनाया। राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण और अपने लिए कुछ न लेने का उत्कृष्ट उदाहरण पाठक जी में ही देखा जा सकता है। अपने श्रेष्ठ और कर्म मय जीवन से अनगिनत कार्यकर्ताओ को प्रेरणा देकर उस महापुरुष ने उनके जीवन को संस्कारित कर दिया। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विमल प्रसाद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर  ने गुरु के महत्व को गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय, दोहे से प्रारंभ कर बताया कि पाठक जी ने राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, विश्व शांति, वसुधैव कुटुंबकम्, समाज के कल्याण, शिक्षको और विद्यार्थियों के हित के लिए अपना तन, मन, धन सब कुछ अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि हमे व्यक्ति की पूजा नहीं, बल्कि उसके गुणों की पूजा करनी चाहिए, पाठक जी जैसे महापुरुषों के सद्गुणों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य की सिद्धि के लिए उपकरणों का महत्व नहीं है, बल्कि व्यक्ति की साधना ही उसे परिणाम तक पहुंचाती हैं। अपने मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध करके व्यष्टि, सृष्टि, समष्टि और परमेष्ठी चारो का एक दूसरे के साथ समन्वय कर व्यक्ति अपना सर्वांग विकास कर परम् वैभव की स्थिति तक पहुंच सकता है।  उन्होंने श्रद्धेय जयदेव जी पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा की पाठक जी के जीवन से हमें सदैव विद्यार्थी हित, त्याग, मितव्ययता, पद प्रशंसा सम्मान का त्याग, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की दशा एवं दिशा दोनों को बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और यह शताब्दी भारतवर्ष की होगी ,इस यज्ञ में अपना योगदान कर सकता है। उसकी सोच, व्यवहार एवं कर्म श्रेष्ठतम होने चाहिए क्योंकि समाज उसका अनुसरण करता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209900_HomePage_9335f735-5261-4297-86be-55c74dc6be9c.jpeg

    जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचे, विकास कार्य समयबद्ध पूरे हों

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहनता से समीक्षा की।

    योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरे किए जाएँ, पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।

    पीडब्ल्यूडी कार्यों पर सख्त निर्देश

    उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी से जुड़ी शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से कार्य नहीं करने वाले लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय  आधिकारिक फील्ड में रहकर स्वयं मॉनिटरिंग करें।

    उन्होंने बताया कि सेवा ऐप को शीघ्र ही आमजन के लिए खोला जाएगा साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रैंडम रूप से जिले की 51 सड़कों की चयनित छात्रों से सगुनी यात्रा के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवाई गई। इसमें 45 सड़के उत्तम व 6 सड़के मध्यम गुणवत्ता वाली पाई गई।

    बजट घोषणाएँ समय पर लागू हों

    उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भीलवाड़ा जिले से जुड़ी शेष रही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाए। उन्होंने कॉरपोरेट और कंपनियों को अपनी सीएसआर राशि को जनहित के कार्यों में खर्च करने का भी आह्वान किया।

    आंगनबाड़ी और पर्यटन विकास पर जोर

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ। इसके लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित करें कि वे आंगनबाड़ियों में मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य शुरू करें। 

    पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जिले के पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। आसींद के देवनारायण मंदिर सहित 20 अन्य मंदिर व आस्था केंद्रों के विकास हेतु प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत 48 करोड़ की राशि से शीघ्र ही कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

    प्रशासनिक पारदर्शिता और संवाद पर बल

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिलान्यास एवं उद्घाटन संबंधी सूचनाएँ समय पर जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाई जाएँ तथा आमजन से सीधा संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209899_HomePage_fcc6ebe8-f25f-40e4-b08f-42a1011e2f95.jpeg

    राज्यपाल ने आदिवासियों के बच्चों के बीच केक काटकर उन्हें खिलाया

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपना जन्म दिन आदिवासी लोगों के साथ मिल—बैठकर मनाया। अपने जन्म दिन की पूर्व सांझ वह सलूम्बर जिले के ग्राम बरोड़ा पहुंचे थे। रात्रि विश्राम भी उन्होंने आदिवासी गांव में ही किया। उन्होंने रात्रि में लोगों के साथ चौपाल की। खाट पर बैठकर जनजातीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान जनजातीय समुदाय राज्यपाल को अपने बीच पाकर अभिभूत हो गया। बच्चों ने राज्यपाल के पास पहुंचकर उन्हें अपने सृजन कर्म से अवगत कराया। राज्यपाल ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनको प्रेरक कहानियां सुनाई।

    राज्यपाल ने जन्म दिन की सुबह, रविवार को बरोड़ा के आदिवासी समुदाय की समस्याओं, शिक्षा की स्थिति के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने भील समाज और उनकी परम्पराओं के संरक्षण पर भी स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने जन्म दिन पर आदिवासी गांव में वृक्षारोपण भी किया। 

    राज्यपाल बाद में गांव के एकलव्य मॉडल स्कूल पहुंचे। वहां आदिवासी बच्चों के बीच उन्होंने जन्म दिन का केक काटकर सबसे पहले उन्हें ही उसे खिलाया। बच्चों के साथ उन्होंने मिल—बैठकर खूब बातें की।आदिवासी समुदाय के बच्चों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों से उन्होंने मेवाड़ की वीर धरती, महाराणा प्रताप और भीलों की सहायता से युद्ध करने की कहानियां सुनाई।

    राज्यपाल बागडे ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं से आदिवासियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थी संवाद में चेक वितरण किया और आदिवासी उत्पादों के अधिकाधिक विपणन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सभी मिलकर कार्य करें। आदिवासी समुदाय की शत—प्रतिशत शिक्षा के लिए उन्होंने हर संभव सहयोग करने और उन्हें प्रेरित कर पढ़ाने, योजनाओं से लाभान्वित करने का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209903_HomePage_fc930168-77a1-4853-aaf3-cc0d43eeebab.jpeg

    समावेशी शिक्षा के तहत 34 दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरणों का वितरण

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत रविवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, डाईट परिसर में विशेष आवश्यकता वाले 34 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह उपकरण एलिम्को (एएलआईएमसीओ), कानपुर से प्राप्त हुए, जिन्हें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वयं बच्चों को सौंपा।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे सामर्थ्य में किसी से कम नहीं हैं। उनमें कई विशिष्ट खूबियां होती हैं और इतिहास साक्षी है कि विशेष योग्यता वाले जनों ने सृष्टि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह छात्र देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान अत्यंत आवश्यक है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आत्मनिर्भर भारत के लिए कृतसंकल्पित हैं। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति की सामर्थ्य के अनुसार सेवा करें और मानवता का परिचय दें। यह सभी लोगों की परीक्षा है कि किस प्रकार से जरूरतमंद की मदद कर हम ईश्वर द्वारा दिए गए मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पॉलिथिन का प्रयोग न करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रत्येक छात्र के साथ खड़ी है उन्होंने कहा राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के उद्देश्य के साथ पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम में कुल 3,54,987 रुपये लागत के उपकरण वितरित किए गए। इनमें 02 बैट्री ऑपरेटेड मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01 सी.पी. चेयर विद कमोड, 12 टी.एल.एम. किट, 03 ट्राईसाइकिल, 02 विजुअली इम्पेयर्ड किट, 07 व्हील चेयर, 03 रोलैटर, 01 ब्रेल किट तथा 05 उपकरण (केएएफओ, एएफओ, बीटीई) शामिल रहे।

    इस अवसर पर भामाशाह रेखा जैन एवं शिक्षा सहकारी समिति के संचालक दिनेश मीणा द्वारा बच्चों को 52 जोड़ी जूते एवं स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को 16 पोशाक वितरित की गई। विद्यार्थियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए छतरियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड निर्माण एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं, जिसकी शिक्षा मंत्री ने सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्रा श्रद्धा मालव ने शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो विशेष मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया है, उसके माध्यम से वह शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देंगी।

    कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209919_HomePage_07228306-de0f-4106-b607-405081197e27.jpeg

    सांगलिया में 100 बेड का बनने वाले बाबा बंशीदास अस्पताल का किया शिलान्यास

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी ने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा और सनातन धर्म को मजबूत करने में बिताया। उन्होंने उनके गुरू लाल दास बाबा जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समाज और धर्म के प्रति योगदान अत्यधिक प्रेरणादायक है। उपमुख्यमंत्री रविवार को सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के सांगलिया में 100 बेड का बनने वाले बाबा बंशीदास अस्पताल का शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सांगलिया धूणी में बाबा खींवादास जी महाराज की धूणी के दर्शन कर पीठाधीश्वर ओमदासजी महाराज का आशीर्वाद लिया।

     उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की आज हम बाबा खींवादास जी की पुण्यतिथि पर एक अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके योगदान को सम्मानित करने का एक तरीका है और उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। उनके गुरु लाल दास जी महाराज ने 1945 में शिक्षा, चिकित्सा के लिए सकारात्मक प्रयास किये। उन्होंने बताया कि उस जमाने में चार व पांच स्कूल खुलवाकर समाज को दिए और एक औषधालय भी खुलवाया और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते बाबा खींवादावस जी महाराज ने अपनी साधना का जो हिस्सा है वह शिक्षा को हथियार बनाकर समाज को जागृत करने में किया।

     उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने भजनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाज को जागृत किया और समाज में एक नई ऊर्जा दी। 

    बाबा बंशीदास के नाम पर यह अस्पताल निश्चित रूप से समाज के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी समाज सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। सांगलिया धूणी, जो बाबा सांगाजी द्वारा 350 वर्ष पहले स्थापित की गई थी, आज न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि यह समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर कर सामने आई है। इस संस्था ने सदैव मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है और इसके कार्यों ने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सांगलिया धूणी के संस्थापक बाबा सांगाजी ने हमेशा यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वह है जो बिना किसी स्वार्थ के, जन-जन के कल्याण के लिए की जाए। उनका उद्देश्य था कि समाज में शांति, समृद्धि और सौहार्द बढ़े, यह संदेश आज भी सभी धर्म, जाति और समुदायों के बीच फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल इस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। यह अस्पताल सांगलिया धूणी के जन सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यहां उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जायेगी, जिससे हर व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।

     उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने समाज में नशा मुक्ति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की स्थापना की। उनका जीवन आध्यात्मिक चमत्कारों और मानवता के लिए किए गए कार्यों का अनुपम उदाहरण है। उनका विश्वास था कि सच्चा धर्म वही है जो मानवता की सेवा करता है और दूसरों के लिए जीता है। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी, स्थानीय समुदाय और सरकार के साथ मिलकर इस अस्पताल के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा की प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से संबंध रखता हो।

     कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सांगलिया धाम ने 557 वर्षों से धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सांगलिया धाम ने हमेशा छुआछूत को मिटाने, गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। अब यहां पर स्कूली शिक्षा, गौ सेवा, उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

     समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहत्तर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी। धोद विधायक गोर्वधन वर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209905_HomePage_f0d13ff8-dc43-425e-9738-6b77e38a27c4.jpeg

    उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम राजेश चन्द्र भीमवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

    इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में राजेश चंद्र भीमवाल सहित कोषागार, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया यह सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर दक्षता, कौशल और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी प्रशासन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही सुशासन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सभी सम्मानित कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा से कार्य करते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209916_HomePage_1c39128b-6bdb-4536-a2c2-21d6d529562c.jpeg

    देश के लिए शहीद होना गर्व की बात हैं

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को सीकर जिले के लोसल क्षेत्र के शाहपुरा गांव में शहीद आइटीबीपी जवान सुभाष चंद्र बेरवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने शहीद सुभाष चंद बेरवाल के अद्वितीय योगदान और उनके बलिदान को याद किया, जो न केवल शाहपुरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

    मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने शहीद सुभाष चंद्र बेरवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शहीद वीरांगना सरला देवी, पिता कालूराम बेरवाल व शहीद के परिजनों से मुलाकात की। कार्यक्रम में सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान की वीरांगना सरला देवी और उनके परिजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

    उपमुख्यमंत्री डॉक्टर बैरवा ने कहा कि रक्षा करते हुए जवान सुभाष चंद्र शहीद हुए हैं, इनकी शहादत को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होना शहीद के परिवार और गांव के साथ ही पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है और इस प्रकार के सम्मानित कार्यक्रम समाज में एकजुटता और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने गांववासियों कि शाहपुरा में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने एवं रोड़वेज की बसें चलाने सहित अन्य सभी मांगों को पूरा करने का राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जायेगा।

    कार्यक्रम में राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने  कहा कि देश की सरहद पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवान को एक देवता की भांति पूजा जाना चाहिए ताकि आने वाली युवा पीढ़ी के दिल में भी देश प्रेम की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है, अपने बच्चों को पढाने लिखाने का काम करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर में शहीद विरांगनाओं के लिए छात्रावास सुविधा देने के साथ ही शहीद के बच्चों को छात्रवृति भी दी जा रही है। कार्यक्रम में धोद विधायक गोर्वधन वर्मा, पूर्व सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती ने भी अपना उद्बोधन दिया।

    शहीद की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा शहीद के सम्मान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते हुए 341 यूनिट रक्तदान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Nasha mukt Abhiyaan program Photo.jpg
    18/08/25 |

    एनडीपीएस सेल टीम लगातार नाश मुक्त अभियान चलाकर आमजन को कर रही जागरूक

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : नशा मुक्त अभियान के तहत अंबाला शहर  व अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन पर तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। एनडीपीएस सेल टीम इंचार्ज एसआई अजय कुमार व एएसआई रणदीप के नेतृत्व में टीम ने नौजवानों को नशा न करने के प्रति प्रेरित किया।

    इस नशा मुक्त अभियान के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबर (1933) और तथा मानस पोर्टल की विशेष जानकारी दी जा रही है।  पोर्टल के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर उनका इलाज करवा जा सकता हैं और नशा बेचने वालों की सूचना देकर उनके खिलाफ कार्यवाही करवा सकते हैं।



    पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत हमारी टीमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशा के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हमारा समाज पूरी तरह से नशा मुक्त हो और हमारे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। हमारी टीमें इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।



    पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत हमारा उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित कर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है । उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करना है ताकि हमारे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें l उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कठोर कार्यवाही की जा सके l


    #ndpscellteam #ambala #news #freecampaign #publicaware #haryana

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 11.12.26 PM.jpg

    लालकुर्ती बाजार में भगवान श्रीकृष्ण का फूल डोल, झांकियों और भजनों से गूंजा पूरा क्षेत्र

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का फूल डोल बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से निकाला गया। जन्माष्टमी के अगले दिन आयोजित होने वाला यह फूल डोल लालकुर्ती क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।

    सुंदर-सुंदर झांकियों, बाजों और भक्ति गीतों के साथ फूल डोल मंदिर से निकलकर लालकुर्ती बाजार की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए और भजनों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा।

    फूल डोल यात्रा का समापन पुनः सनातन धर्म शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। समापन अवसर पर मंदिर सभा के पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आतिशबाजी के रंग-बिरंगे नज़ारों ने रात को और भी खुशनुमा बना दिया।

    सभा के प्रधान महेंद्र सिंह रैना ने इस धार्मिक कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई और समस्त लालकुर्ती बाजारवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह परंपरा वर्षों से जीवित है और आने वाले समय में इसे और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

    धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई। चौकी इंचार्ज ने स्वयं पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

    यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और अगले वर्ष फिर से इस परंपरा का हिस्सा बनने की कामना की।

    #ambala haryana #news #lordkrishna #lalkurtibazar

  • download (10).jpeg
    17/08/25 |

    शुद्ध मतदाता सूचियाँ लोकतंत्र को मज़बूत बनाती हैं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि चुनाव आयोग संसद और विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों की मतदाता सूची तैयार करने के प्रत्येक चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी और  उनकों त्रुटियों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान करता है, क्योंकि शुद्ध मतदाता सूचियाँ लोकतंत्र को मज़बूत बनाती हैं।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत में चुनाव प्रणाली कानून द्वारा परिकल्पित बहुस्तरीय विकेन्द्रीकृत संरचना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के आधार पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), जो एसडीएम स्तर के अधिकारी होते हैं, बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की सहायता से निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) मतदाता सूची तैयार करते हैं और उन्हें अंतिम रूप देते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, उसकी डिजिटल और प्रकाशित भौतिक प्रतियाँ सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाती हैं और साथ ही उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की (ECI) की वेबसाइट पर भी डाल दी जाती हैं,ताकि कोई भी इसका अवलोकन कर सके।

     

    आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले, मतदाताओं और राजनीतिक दलों के पास दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने के लिए पूरे एक महीने का समय दिया जाता है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अपील की एक द्वि-स्तरीय प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें पहली अपील जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास और दूसरी अपील प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास की जा सकती है।

     

    उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ राजनीतिक दलों और उनके बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलएएस) द्वारा सही  समय पर मतदाता सूचियों की जांच नहीं की गई और यदि कोई त्रुटि थी, तो उसे एसडीएम/ईआरओ, डीईओ या सीईओ के संज्ञान में नहीं लाया गया। कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति मतदाता सूचियों में त्रुटियों के बारे में अब मुद्दे उठा रहे हैं, जिनमें पूर्व में तैयार की गई मतदाता सूचियाँ भी शामिल हैं। यदि ये मुद्दे सही समय पर सही माध्यमों से उठाए गए होते, तो संबंधित एसडीएम/ईआरओ को चुनावों से पहले, यदि वास्तविक गलतियाँ होतीं, तो उन्हें सुधारने में मदद मिलती।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों और किसी भी मतदाता द्वारा मतदाता सूची की जाँच का स्वागत करता है। इससे एसडीएम/ईआरओ को त्रुटियों को दूर करने और मतदाता सूची को शुद्ध करने में मदद मिलेगी, जो हमेशा से चुनाव आयोग का उद्देश्य रहा है।

     

    #haryana #voterlist #electioncommission #danikkhabar #news

  • 533397348_1317422900037618_1264126533379910875_n.jpg
    17/08/25 |

    क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा का स्थापना दिवस

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दृष्टिहीन व्यक्ति संसाधनों के अभाव के बीच हौंसले व जज्बे के साथ लक्ष्य तय कर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इनके लिए शारीरिक बाधाएं कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने ऐच्छिक कोष से एसोसिएशन को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

    विधानसभा अध्यक्ष आज करनाल में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा के 8वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    श्री हरविंद्र कल्याण ने इस अवसर पर दृष्टिहीन खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा कि 14 साल बाद एसोसिएशन की ओर से करनाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दिव्यांगों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन किया है।

    #haryana #cricketassociation #blind #danikkhabar #news

  • CM-10-H.jpg
    17/08/25 |

    हिप्सा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र किया भेंट

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) — होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA) ने रविवार को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र भेंट किया।

     

    यह प्रमाणपत्र हिप्सा की अध्यक्ष सुश्री कांथि डी. सुरेश और ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (GI-PKL) के संस्थापक श्री कार्तिक डम्मू द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

     

    यह प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित सबसे बड़े कबड्डी के आयोजन के लिए दिया गया है। इस आयोजन में खिलाड़ियों के अलावा अन्य  युवाओं और खेल प्रेमियों की अभूतपूर्व भागीदारी रही थी, जिसने इस पारंपरिक भारतीय खेल के लिए एक नया वैश्विक मानदंड स्थापित किया।

     

    ज्ञात रहे कि पिछले दिनों पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हुए छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कबड्डी मैच की शुरुआत कर किया था। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया था कि हरियाणा के खिलाड़ी वर्ष 2036 ओलंपिक में भारत के लिए सर्वाधिक पदक जीतेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएँगे। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा का लक्ष्य है कि हर गाँव से एक ऐसा खिलाड़ी तैयार हो जो विश्व मंच पर भारतीय तिरंगा फहराए।

     

    हिप्सा अध्यक्ष सुश्री कांथि डी. सुरेश ने बताया कि वर्ष अप्रैल 2025 में, हिप्सा ने सफलतापूर्वक ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (GI-PKL) का आयोजन किया था जिसमें यूरोप, अफ्रीका और एशिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रवासी भारतीय समुदाय को कबड्डी के माध्यम से एकजुट किया।

    उन्होंने कहा कि हिप्सा भारतीय खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने, राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने और वैश्विक भारतीय समुदाय को खेलों के माध्यम से जोड़ने की अपनी पहल को आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहेगा।

    #haryana #guinnessrecord #hipsa #kabaddi #danikkhabar #news

  • 534741626_1391547829092100_4319104502009152577_n.jpg

    रक्तदान केवल रक्त नहीं, यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम जिला के गांव बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित रक्तदान अभियान 2025 का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल मानव जीवन को बचाने का कार्य है, बल्कि यह एक प्रकार की राष्ट्र सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को केवल एक दान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल रक्त नहीं दे रहा होता, बल्कि किसी के जीवन को बचाने और समाज में मानवता की ज्योति जलाने का महान कार्य कर रहा होता है।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने ई-रक्तकोष तैयार किया है, जिसमें रक्त से संबंधित सभी जानकारियों का एक महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर रक्त को आसानी से और शीघ्रता से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

    रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी संतोष दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस सार्थक अभियान के अंतर्गत  22 से 25 अगस्त तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से अधिक ब्लड डोनेशन यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।

    कार्यक्रम में पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोशल सर्विस विंग की चैयरपर्सन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी संतोष एवं ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक ब्रह्मकुमारी आशा तथा सोशल सर्विस विंग के उप चैयरपर्सन ब्रहमकुमार प्रेम सिंह एवं सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ प्रताप मिड्ढा की उपस्थिति रही।

    #haryana #jpnadda #danikkhabar #blooddonation #news

  • download (9).jpeg

    हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार का आधार और मार्गदर्शन का स्रोत, उन्हें अकेलेपन का शिकार न होने दें : डॉ वीरेंद्र कुमार

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है, जहाँ माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा करना परिवार के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक एवं नैतिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अपनी नई पीढ़ी के साथ जो भावनात्मक जुड़ाव होता है, वह केवल और केवल भारतीय संस्कृति में ही संभव है।

    केंद्रीय मंत्री आज गुरुग्राम के बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्मकुमारी के दिल्ली जोन के तत्वावधान में आयोजित संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज समाज के लिए यह आवश्यक है कि हम बुजुर्गों से ज्ञान और अनुभव प्राप्त करें, साथ ही उन्हें अकेलेपन का शिकार न होने दें। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को एक सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्मकुमारी संस्था के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अन्य संस्थानों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे मंत्रालय की इस सार्थक पहल में सहभागी बनेंगे।

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त “वरिष्ठ योजना” के अंतर्गत बुजुर्गों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के साथ-साथ एक समर्पित हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी कठिनाइयों का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरिमा के साथ जीवनयापन करना प्रत्येक मानव का अधिकार है। इसी ध्येय के साथ मंत्रालय द्वारा देश के प्रत्येक आवश्यकता वाले जिले में ओल्ड ऐज होम खोलने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    #haryana #danikkhabar #news #bjp #minister

  • download (7).jpeg

    हरियाणा के राज्यपाल ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री ला गणेशन जी का चेन्नई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

     

     अपने शोक संदेश में, राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि श्री ला गणेशन जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरा उनसे दीर्घकालिक और आत्मीय जुड़ाव था, और मैंने उनमें हमेशा एक महान व्यक्तित्व का दर्शन किया।

     

    उन्होंने कहा, ‘‘श्री ला गणेशन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित थे और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए अथक प्रयास करते रहे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईष्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे!’’

    #haryana #nagaland #governor #demise #danikkhabar #sadnews

  • download.jfif

    राज्यपाल को जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने फोन कर दी बधाई

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: से ही विशिष्ट जनों ने फोन कर उन्हें बधाई और स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे आदि ने भी व्यक्तिश: फोन कर राज्यपाल बागडे को जन्मदिन की बधाई और मंगलकामनाएं दी। इन सबने राज्यपाल बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।

    राज्यपाल बागडे ने अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयां और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विशिष्ट जनों, गणमान्य जनों और आम जन का प्यार और सद्भाव ही उनके जीवन की प्रेरणा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Yamuna-river-overflowing-at-Hathnikund-Barrage-730x430.webp
    17/08/25 |

    यमुना का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक पार, हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले; दिल्ली समेत कई जिलों में अलर्ट

    जे कुमार 17 अगस्त यमुनानगर : पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के चलते हरियाणा की नदियां उफान पर हैं। इसका सीधा असर यमुना नदी पर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर पहली बार 1 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया, जिसके चलते बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

    बैराज से छोड़ा गया पानी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुना नगर जिलों में बाढ़ नियंत्रण विभाग व आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क मोड पर हैं। बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

    हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद निचले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव दल और नावों को तैयार स्थिति में रखा है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    #yamuna #waterlevel #crosses1lakhcusecs #ambala #haryana

  • टूंडला गूगा माड़ी में वार्षिक मेले का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के गाँव टूंडला स्थित गूगा माड़ी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेले का आयोजन टूंडला गूगा माड़ी कमेटी द्वारा बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। यह मेला लगातार तीन दिनों तक चला और रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के बीच इसका समापन हुआ।

    मेले के दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुँचकर गूगा माड़ी पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले का वातावरण धार्मिक भक्ति, लोक संस्कृति और भाईचारे से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गूगा माड़ी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

    टूंडला गूगा माड़ी कमेटी ने मेले की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की। श्रद्धालुओं के लिए पानी, सुरक्षा, चिकित्सा और सफाई जैसी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मेले में ग्रामीणों के साथ-साथ शहर और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

    मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन और लोकगीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मेले में स्थापित मेलों की दुकानों पर भी काफी रौनक देखने को मिली, जहाँ बच्चों और बड़ों ने खूब खरीदारी की। झूले, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

    मेले के आखिरी दिन रविवार को श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही गूगा माड़ी पर माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मेले को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।

    गाँव टूंडला में आयोजित यह वार्षिक मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि गूगा माड़ी पर माथा टेकने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    अंतिम दिन के साथ मेले का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मेले का आनंद लिया और अगले वर्ष फिर से इस आयोजन का हिस्सा बनने का संकल्प लिया।

  • 17/08/25 |

    आज 17 अगस्त 2025 का राशिफल

    मेष (Aries)

    आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रह सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी भी काम में बड़ा जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

    वृषभ (Taurus)

    आज जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें। प्रेमी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। आपकी कुशलता और प्रतिभा आपको मुश्किल से मुश्किल काम में भी सफलता दिलाएगी। घरेलू विवादों से दूर रहें, इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।

    मिथुन (Gemini)

    आज आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा और नए संपर्क बनेंगे। मानसिक तनाव कम होगा और आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।

    कर्क (Cancer)

    आज आपके लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा का योग बन सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

    सिंह (Leo)

    आज किसी को भी उधार पैसा न दें, इससे विवाद हो सकता है। आज आपको कोई अच्छा अवसर या मान-सम्मान मिल सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है।

    कन्या (Virgo)

    आज मन की चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। यह दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है, इसलिए अपने खर्चों पर ध्यान दें।

    तुला (Libra)

    परिवार से संबंधित काम बनेंगे। आपका मन उत्साहित रहेगा। प्रेम और रिश्तों में एक नयापन महसूस होगा।

    वृश्चिक (Scorpio)

    आज दोस्तों के साथ किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपको मान-सम्मान मिलेगा।

    धनु (Sagittarius)

    आज आपके खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे और मन की चिंता दूर होगी।

    मकर (Capricorn)

    आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति समर्पण से लाभ मिलेगा।

    कुंभ (Aquarius)

    भूमि, भवन और वाहन खरीदने का समय है। हालांकि, गृह कलह की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    मीन (Pisces)

    आज आपको धन लाभ का योग है। आप किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आपका पराक्रम रंग लाएगा।

  • 750x450_295498-doctors-9.webp

    स्वस्थ हरियाणा की ओर एक और नायाब कदम, 48 नए मेडिकल ऑफिसर नियुक्त

    जे कुमार, 17 अगस्त : हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 48 नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की है। यह कदम प्रदेश की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द अपने-अपने स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियुक्तियों से लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

    जानकारी के अनुसार 26 डॉक्टरों को राज्य के विभिन्न सिविल अस्पतालों में तैनात किया गया है। वहीं शेष डॉक्टरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट्स तथा सब डिविजनल अस्पतालों में नियुक्त किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह कदम अत्यंत कारगर साबित होगा।

    स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों से आपातकालीन सेवाओं, प्रसूति एवं शिशु देखभाल, सामान्य बीमारियों के उपचार तथा विशेषज्ञ सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार होगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

    स्वस्थ हरियाणा मिशन के तहत सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने में जुटी है। इन नियुक्तियों के साथ प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है।

    #healthdepartment #haryana #civilhospital #news #newmedicalofficers

  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 11.18.56 AM.jpeg

    अम्बाला छावनी में गोशाला मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भक्तो की भारी भीड़ ने टेका माथा

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को राम बाग रोड स्थित गोशाला मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

    कार्यक्रम के दौरान मंदिर में सजाई गई आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप, रासलीला और माखन चोरी की झांकियों को श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से सराहा। देर रात तक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान के दर्शन करते रहे।

    गोशाला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार विशेष रूप से मंदिर को विद्युत सज्जा और पुष्प सजावट से सजाया गया था। आयोजन में भक्तों के लिए प्रसाद और भजन संध्या की भी व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।

    कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों में खोए नजर आए।

    #krishnajanmashtami #celebrated #haryana #news #ambalacantonment

  • download.jfif

    उदयपुर स्कूल हादसे पर सख्त शिक्षा विभाग, एईएन-जेईएन तुरंत निलंबित

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर के कोटड़ा थाना इलाके के पाथरपाड़ी गांव स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे पर त्वरित सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने कार्य में प्रथम दृष्टिता लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह (मूल पद तृतीय श्रेणी अध्यापक) और संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गयी है। साथ ही संवेदक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच चलने तक निलंबित एईएन का कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला उदयपुर रहेगा।

    विभाग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है। घटना पर उच्च स्तरीय जांच भी चल रही है। कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है जबकि संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट, कार्यालय ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल, कोटड़ा जिला उदयपुर की अनुबंध की सेवाएं राजकार्य में लापरवाही के चलते तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्य की संवदेक मैसर्स दिव्यांशी एन्टरप्राईजेज द्वारा किए गए निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए संवेदक फर्म के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    घटना के संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन विद्यालय का छज्जा गिरने से भवन के पास से गुजर रही एक बालिका की मौत हो गयी और अन्य बालिका घायल हो गयी है। दोनों विद्यालय की छात्राएं नहीं हैं। निर्माणाधीन भवन में विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय अन्यत्र संचालित है। हादसा गुणवत्ता में कमी के चलते नहीं बल्कि कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही के चलते घटित हुआ है। छज्जे में लिंटा भराई ठीक से न करने और शटरिंग समय से पूर्व हटाने की वजह से हादसा घटित हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209893_HomePage_a9fb9896-7650-476f-9de9-b49ec971fb22.jpeg

    राज्यपाल ने आदिवासी गांव बरोड़ा में की रात्रि चौपाल, शिक्षा से ही गरीबी दूर होगी

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को सलूंबर जिले के ग्राम बरोड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान आदिवासी लोगों से आत्मीय संवाद किया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उनका अभिनंदन करते हुए लोक नृत्य प्रस्तुत किए।  राज्यपाल ने खाट पर बैठकर मेवाड़ के प्रसिद्ध गवरी नृत्य को देखा। उन्होंने भील समाज किस तरह से नाट्य नृत्यानुष्ठान करते है उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। बाद में उन्होंने खाट पर बैठकर ही लाभार्थियों से संवाद किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजना का लाभ ले।

    राज्यपाल ने जनजातीय लोगों से आत्मीयता से चार पाई पर बैठकर बातचीत की, उन्हें सुना और अधिकारियों को उनके कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। 

    बरोड़ा गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्यपाल बागडे ने कहा कि मेवाड़ की धरती वीरों की धरती है आदिवासी समाज ने महाराणा प्रताप को मुगलों के साथ युद्ध में बहुत सहायता की। उन्होंने कहा कि समाज के इन महान लोगों के योगदान को हमें भूलना नहीं है। राणा प्रताप आज भी हमारे दिल मे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सतत उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। इसलिए अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देवें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे और उच्च शिक्षा से पहले शादी नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कहावत है पूत सिखावे पालने, यहां जब पालने में बच्चा होता है तब से सीखना प्रारंभ कर देता है। अच्छी शिक्षा के लिए सरकार ने आवासीय छात्रावास भी बनाएं हैं, उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और यहां के बच्चे बड़े उच्च अधिकारी बनें। गरीबी दूर करनी है तो केवल शिक्षा से दूर हो सकती है इसलिए बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे।  

    उन्होंने कहा कि आप किसी से कम नहीं हैं, स्वयं को किसी से कम नहीं आंके। आप भी पढ़ाई के माध्यम से उच्च पदों तक पहुँच सकते हैं। उन्होंने आमजन से नशे और अन्य प्रकार के व्यसन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब और आदिवासी समुदाय के लोग मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे। आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के माध्यम से उच्च स्तर की शिक्षा निःशुल्क मुहैया करवाई जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    आरजीएचएस में अनियमितता पर चिकित्सा विभाग का सख्त एक्शन

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। योजना में अस्पताल, फार्मेसी स्टोर एवं कार्मिकों की ओर से की गई अनियमितताओं के विरूद्ध राज्य सरकार सख्त एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में 3 फार्मेसी स्टोर एवं एक अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही 5 विभागों के 473 कार्मिकों तथा 8 एलौपैथिक डॉक्टर व 2 आयुर्वेदिक चिकित्सकों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं 2 चिकित्सकों सहित 12 कार्मिकों को योजना में विभिन्न अनियमितताओं पर निलंबित किया गया है।  

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गयात्री राठौड़ ने बताया कि विगत काफी समय से राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम में विभिन्न हितधारकों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अनियमितता करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इनकी शिकायतों की गहनता के साथ जांच की गई। साथ ही, वित्त विभाग की ओर से आडिट करवाई गई। ऑडिट में सामने आए तथ्यों के आधार पर चूरू के शिवम ड्रग स्टोर, सीकर के गुरू कृपा अस्पताल व न्यू ​इंडिया मेडिकल स्टोर तथा नागौर में नागौर कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड मूण्डवा की दुकान संख्या 3 के संचालकों एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    फर्जी दवा पर्चियां बनाईं, दवाओं की जगह दूसरा सामान लिया—

    राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि कार्रवाई के क्रम में आरजीएचएस में अनियमितता पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम एवं आयुर्वेद विभाग को उनके 473 कार्मिकों के खिलाफ एक्शन लेने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। इन कार्मिकों के खिलाफ दवाओं की जगह फार्मेसी स्टोर से अन्य सामान लेने, पंचकर्म शिरोधारा आदि का अनावश्यक उपयोग करने, मेडिकल स्टोर से मिलीभगत कर फर्जी दवा पर्चा बनाने की शिकायतें उजागर हुई हैं। 

    खुद की जगह रिश्तेदारों का कराया इलाज—

    इसी प्रकार वाणिज्यिक कर विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के 12 कार्मिकों को निलंबित किया गया है। इन कार्मिकों ने पत्नी के नाम पर किराएदार, शादीशुदा पुत्री, स्वयं की जगह अपने भाई, बहन या पुत्री तथा बच्चे के नाम पर ​उसके मित्र का उपचार कराने की शिकायतें सामने आई हैं। जिन दो आयुर्वेदिक चिकित्सको के खिलाफ कार्रवाई हेतु लिखा गया है, वे बिना जांच के ​ही दवाएं लिख रहे थे। इसी प्रकार जिन 8 एलोपैथिक चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है, वे अनावश्यक दवाएं लिखने के साथ ही फर्जी प्रिसक्रिप्शन बना रहे थे। 

    विगत दिनों चिकित्सा मंत्री ने दिए थे सख्ती बरतने के निर्देश—

    उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आरजीएचएस योजना के संचालन का जिम्मा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था। उसके बाद चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने योजना में अनियमितता एवं धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों, फार्मेसी स्टोर एवं अन्य हितधारकों के विरूद्ध सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही, उन्होंने योजना के प्रभावी संचालन के लिए स्कीम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, वित्तीय सुदृढ़ता एवं संस्थागत पुनर्गठन के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा था। उन्होंने ​कहा था कि योजना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। 

     जल्द होगा एंटी फ्रॉड सेल का गठन—

    उल्लेखनीय है कि योजना के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से एक प्रभावी गाइडलाइन एवं एसओपी तैयार की जा रही है। फुल प्रूफ सिस्टम विकसित करने के साथ ही एक एंटी फ्रॉड यूनिट का गठन किया जा रहा है, इस यूनिट में आईटी, क्लेम ऑडिट, मेडिकल ऑडिट व निगरानी के विशेषज्ञ सम्मिलित किए जाएंगे। साथ ही योजना से जुड़े परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए ग्रिवांस रिडरेसल सेल भी गठित की जाएगी। राज्य स्तर पर केंद्रीकृत शिकायत समाधान केंद्र की स्थापना की जाएगी। शिकायत निस्तारण की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की जाएगी। जिला स्तर पर भी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

    ई—प्री स्क्रिप्शन, ई—बिलिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग—

    संदिग्ध डॉक्टरों, फार्मेसियों और अस्पतालों की पहचान कर कड़ी निगरानी की जा रही है। फर्जी पर्ची या बिल पाए जाने पर संबंधित लाभार्थी की सदस्यता का स्थगन या निरस्तीकरण भी किया जा रहा है। तकनीकी माध्यम से ई—प्री स्क्रिप्शन और ई—बिलिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे कदम उठाए गए हैं। नियमित आडिट एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है। दोषी पाए जाने वाले अस्पतालों एवं फार्मेसी स्टोर को भविष्य में योजना से हटाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    आवासन मण्डल जल्द लाँच करेगा नई आवासीय योजना

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान आवासन मण्डल राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में इसी माह प्रदेश के विभिन्न जिलों— पनेरियों की मादड़ी जिला उदयपुर, अटरू जिला बारां, नैनवा जिला बूंदी और बाड़ी रोड़ धौलपुर में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ईडब्लूएस, एलआईजी और मध्यम आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना शुरू करेगा जिसकी तैयारी चल रही है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और “ विकसित राजस्थान ” की परिकल्पना को साकार करते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लाई जा रही योजनाएं अपने आवास का सपना देख रहे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

    इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर, हरित क्षेत्र, सामुदायिक भवन, पार्किंग और जल-संरक्षण जैसे प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे नागरिकों को संपूर्ण और संतुलित जीवनशैली प्राप्त हो सके।

    आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के अपने आवास के सपने को साकार करने के लिये निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य सरकार की मंशानुसार प्रदेश के हर नागरिक को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराया जाए जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209897_HomePage_d80e0c6d-2f8f-41a3-bc81-f652293dad6c.jpeg

    मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन -प्रदेश की खुशहाली की कामना की

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार रात्रि को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में सपत्नीक दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित श्री श्री गिरिधारी दाऊजी, श्री श्री राधा मदनमोहन एवं श्री श्री गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। भजनलाल शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मिले। परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • IMG104908.jpg

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर गांव चताण में 40 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

    जे कुमार, 16 अगस्त अम्बाला : 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर व बारिशों की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए  विश्वास फाउंडेशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व श्री कृष्णा गऊ सेवा ग्रुप बतौड़ जिला पंचकूला ने मिलकर गांव चताण, शहजादपुर जिला अम्बाला के कम्युनिटी सेंटर के हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2 बजे तक चला। ब्लड बैंक होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ जिला मोहाली की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की दखरेख में 40 यूनिटस रक्त एकत्रित किया।

    विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन गांव चताण के सरपंच सतीश सैनी द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने किरणपाल, सुरेंदर, राज कुमार, हरवीन्द्र व आशु का सहयोग अति सराहनीय रहा।

    शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्यामसुंदर साहनी, रणधीर सिंह, सत्य भूषण खुराना ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

    #ambala #haryana #villagers #blooddonated #79thindependenceday #news

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 15.05.44_b1887fd7.jpg
  • 209884_HomePage_207b3cca-17a0-495d-8ed4-3bccb79f5b5a.jpeg

    मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत रत्न स्व. वाजपेयी ने दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत निर्णयों के माध्यम से देश के चहुंमुखी विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ओजस्वी वक्ता और कुशल राजनेता के रूप में सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209883_HomePage_8e6a9a27-e84b-4c09-ad79-ac5209d8ae19.jpeg

    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने गुलाबी नगर के गुलाबी सदन, भवन की समृद्ध स्थापत्य कला की प्रशंसा की

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शनिवार को यहां विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। 

    विधायिका की चुनौतियों और प्रभावी भूमिका पर चर्चा-

    दोनों अध्यक्षों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायिका की चुनौतियां और उसकी प्रभावी भूमिका पर चर्चा की।  वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विशेषताओं,नवाचारों, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस प्रक्रिया,पारदर्शी कार्यशैली की जानकारी दी।

    विधानसभा के नवाचारों की सराहना -

    सतीश महाना ने राजस्थान विधानसभा भवन की अनूठी स्थापत्य संरचना, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली और यहां विकसित की गई आधुनिक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न नवाचारो का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभा स्थित विधानसभा संग्रहालय (म्यूजियम) का भी दौरा किया और वहाँ प्रदर्शित संसदीय धरोहर, संविधानिक इतिहास एवं राजस्थान की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा से संबंधित दुर्लभ दस्तावेज़ों की सराहना की।

    लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अनुभव साझा करना आवश्यक-

    वासुदेव देवनानी और सतीश महाना ने विधानसभाओं से संबंधित संसदीय कार्य प्रणालियों पर आधारित अनुभव साझा किये। दोनों अध्यक्षों ने माना कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए एक-दूसरे के अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओ के आपसी सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए विधान मंडलों के अध्यक्षो के अनुभवों को साझा करने बल दिया।

    भारतीय समृद्ध परंपराओं को दिया जा रहा है बढ़ावा-

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना को बताया कि राजस्थान विधानसभा में भारतीय नव वर्ष के अनुसार वार्षिक डायरी का प्रकाशन किया गया है। विधानसभा में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया गया है। विधानसभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में राजस्थान के महापुरुषों और विभिन्न क्रांतियों से संबंधित जानकारियों तथा संवैधानिक दीर्घा के नवाचार भी समावेशित किये गये है। वासुदेव देवनानी ने सतीश महान को क्लब का अवलोकन करते हुए बताया की क्लब के विभिन्न सभागारों का नामकरण  भारतीय शब्दों पर किया गया है।

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना का किया सम्मान-

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा दुपट्टा व शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया। v देवनानी ने सतीश महाना के सम्मान में उन्हें दोपहर भोज भी दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • p-8.jpg

    ब्रहकुमारीज का प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इस पर वह कार्य भी कर रहे हैं : शिवानी दीदी

    जे कुमार, 16 अगस्त अम्बाला : जन्मअष्टमी के  पावन पर्व पर ब्रहकुमारीज द्वारा कंच घर अम्बाला शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि एवं कैथल से न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का यहां पहुंचने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने ब्रहकुमारीज द्वारा यहां पर जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम किए जाने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि पूरे भारत में पूजनीय भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उस समय जन्म लिया, जब समाज में बुराइयां थी और विरोधाभास था। उन्होंने मानव के रूप में जन्म लिया और मानव बनकर महान व्यक्तित्व के साथ जीया जा सकता है उस बारे भी हम सभी को रास्ता दिखाया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अपरम्पार है। उन्हें कई नामों से जाना जाता है, जैसे नंन्द लाला, गोपाल, लड्डू गोपाल व इत्यादि है। बाल रूप में उन्होंने अपने प्यार से बृज वासियों को बांधा, ब्रृज में अपनी लीलाओं से खुशियां बांटी। इसके साथ-साथ महाभारत में भी उन्होंने अर्जुन को गीता का संदेश दिया। उन द्वारा दिए गए उपदेश हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रीमद्भगवद गीता मे जीवन का सार हैं।

    उन्होनें कहा कि इस पावन अवसर पर मुझे यहां पर आने का मौका मिला, इसके लिए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। जिला प्रशासन द्वारा आपको जो भी सहयोग चाहिए होगा, वो आपको उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश की। जिसकी उपायुक्त के साथ-साथ उपस्थित सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपायुक्त ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।


    इस मौके पर न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने भी उपस्थित सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और सभी के जीवन में खुशियां हो, इसके लिए प्रभु से कामना की।
    इस अवसर पर शिवानी दीदी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए उनका यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार पावन पर्व है और यहां पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। भारत सोने की चिडिय़ा का देश रहा है और ब्रहकुमारीज का यह प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इसलिए वे कार्य भी कर रहे हैं।

    उन्होनें भी अपने सम्बोधन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अभिमान रूपी मटकी को टोडक़र ज्ञान रूपी मक्खन प्राप्त करना हैं और इसके लिए हमेशा मुस्कुराहट अपने चेहरे पर रखनी हैं। भगवान श्री कृष्ण की विशेषताओं को अपने जीवन मे धारण करना है और ऐसा करके हम सहजता से जो भी समस्या जीवन में आती है उससे हम आसानी से निकल सकते हैं।

    उन्होनें यह भी बताया कि ब्रहकुमारीज 140 देशों मे कार्यरत हैं और 24 व 25 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अम्बाला शहर में भी 24 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि वे भी इस कार्यक्रम में आकर हमें अनुगृहित करें। इस अवसर पर दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि को भगवान श्री कृष्ण का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्रहकुमारीज के अन्य सदस्यगण व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

    #brahmakumaris #ambala #haryana #news #indiatheworldleaderonceagain

  • Pic(3)(2)3HE1.jpeg
    16/08/25 |

    भारतीय नौसेना के जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेने श्रीलंका पहुँचे

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा (निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और आईएनएस ज्योति (फ्लीट टैंकर) श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (एसएलआईएनईएक्स-25) के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे।

    एसएलआईएनईएक्स एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसने दो दशकों में दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया है। एसएलआईएनईएक्स का उद्देश्य संयुक्त रूप से बहुआयामी समुद्री संचालन के साथ इंटरऑपरेबिलिटी, समुद्री सहयोग को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

    एसएलआईएनईएक्स समुद्री अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच गहन सहभागिता का उदाहरण है, जिसने भारत की पहल ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक व समग्र उन्नति) की नीति के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया है।

    #indiannavy #mod

  • Pic(3)PassexInNaples19YV.jpeg
    16/08/25 |

    आईएनएस तमाल ने नेपल्स, इटली का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल रूस में कमीशनिंग के बाद भारत लौटते समय नेपल्स, इटली पहुँचा। यह यात्रा 2023 में 'रणनीतिक साझेदारी' के रूप में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों के प्रगाढ़ होने को रेखांकित करती है। यह रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी में विस्तारित सहयोग पर केंद्रित है, और इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और संयुक्त कौशल को बढ़ाना है।

    आईएनएस तमाल ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, इतालवी नौसेना के लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, आईटीएस ट्राइस्टे के साथ एक पैसेज अभ्यास (पासेक्स) में भाग लिया। पासेक्स के दौरान संयुक्त अभियानों में संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास और उड़ान संचालन शामिल थे।

    बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कार्यक्रमों में पेशेवर और द्विपक्षीय गतिविधियाँ शामिल हैं। इनमें नेपल्स में नागरिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे, वरिष्ठ इतालवी नौसेना अधिकारियों के साथ चर्चा और भारत-इटली संबंधों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

    आईएनएस तमाल ने आज 15 अगस्त 2025 को नेपल्स में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

    आईएनएस तमाल का बंदरगाह प्रवास इस बात का संकेत है कि भारत इटली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है और यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को मजबूत करता है। यह दोनों नौसेनाओं को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर भी प्रदान करता है।

    #mod #instamal

  • download (3).jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

    “सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

    “अटल जी का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करता हूँ। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवा भावना सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

    #pmo #narenderamodi #atalbiharivajpayee

  • 209876_HomePage_3cd9b4b2-59fd-4c7e-91a3-f9b002e0c587.jpeg

    राज्यपाल से विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने की शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने मुलाकात की। कुलगुरु बनने के बाद प्रो. पांडेय की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक   "भारत बोध और भक्ति कविता" पुस्तक की प्रति भी भेंट की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 12.46.55 PM.jpg

    कुरुक्षेत्र मे स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरी खदान में, बच्चों की मची चीख-पुकार

    जे कुमार, 16 अगस्त कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में देर रात स्कूल बस के ड्राइवर की तबीयत खराब होने से ड्राइवर के बेहोश हो गया जिसके चलते स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। हादसे के दोरान बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के वक्त 2 बच्चे घटनास्थल के पास ही खेल रहे थे।

    देर रात एक निजी स्कूल की बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों को महिला थाने के पास से लेकर 100 फुटा रोड से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रही थी। जैसे बस BR चौक के पास पहुंची तो बस चला रह ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया।

    ड्राइवर के बेहोश होते ही बस पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। इससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को बाहर निकालकर डायल-112 को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए ड्राइवर को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

    घटनास्थल के पास 2 छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बस को अपनी तरफ आते देखा तो दोनों घर की भाग गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल के पास 2 छोटे खेल रहे थे। बस को अपनी तरफ आते देख दोनों बच्चे अपने घर की तरफ भाग गए। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    #kurukshetra #schoolbus #outofcontrol #children #news

  • 1660821212-5657.jpg

    कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर बिरला मंदिर में भक्तों का लगा ताँता

    जे कुमार, 16 अगस्त कुरुक्षेत्र : देशभर के मंदिरों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है जन्माष्टमी के पर्व पर कुरुक्षेत्र के मंदिरों को  सजाया गया है दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु  भगवान कान्हा को झूले में झुलाया जा रहा है कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर बिरला मंदिर में भक्तों का ताँता हुआ है 

    आज देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बिरला मंदिर  में भी जन्माष्टमी का पर्व  धूमधाम से मनाया जा रहा है।   देश भर से श्रद्धालु  मंदिर में पहुंच रहे हैं और भगवान श्री कृष्ण को झूला झुला रहे हैं, माथा टेक रहे हैं  

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिरों से लेकर घरों तक है श्रद्धालुओं की खूब धूम, 

    भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाने वाल जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद ही खास  है।  वैसे  तो भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से कर्म के संदेश की भूमि के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब धूम है और श्रद्धालुओं में भगवान श्री कृष्ण के आगमन को लेकर उत्साह है। 

    जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। यह त्यौहार भाद्रपद माह  के दिन मनाया जाता है। पांच हजार साल पहले आज ही के दिन आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था तभी से यह धार्मिक त्योहार मनाया जा रहा है।

    #historictemple #kurukshetra #birlamandir #news

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 12.06.44 PM.jpg

    कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के मंदिरो मे भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत नज़ारा

    जे कुमार, अम्बाला 16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अम्बाला के सभी मंदिरों में भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल गोपाल रूप का दर्शन कर पूजन-अर्चन में शामिल हुए। भक्तों ने पारंपरिक रूप से झूला झुलाकर लड्डू गोपाल का स्वागत किया और पूरे दिन भक्ति-रस में डूबे रहे।

    अम्बाला छावनी के प्रमुख मंदिरों – सनातन धर्म मंदिर लालकुर्ती बाजार, सनातन धर्म मंदिर हिल रोड, रेस कोर्स राधाकृष्ण मंदिर, बांके बिहारी लाल मंदिर महेश नगर, गोशाला रामबाग रोड सहित अन्य मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। शाम को विशेष झांकियों का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, बलराम व अन्य पात्रों के रूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित किया और सभी ने भाव-विभोर होकर दर्शन किए।

    मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे उत्साह से "हरे कृष्ण-हरे राम" का संकीर्तन कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। रात्रि में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर दही-हांडी और रासलीला का मंचन भी किया गया।

    भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए। मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल व स्वयंसेवकों की तैनाती से भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस प्रकार अम्बाला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से मंदिरों और श्रद्धालुओं का वातावरण उल्लासमय हो उठा।

    #ambala #haryana #krishnajanmashtami #temples #news

  • download.jfif

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और निष्काम कर्म के आदर्श दर्शन को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया।  हरिभाऊ बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    उदयपुर स्कूल हादसे में एईएन-जेईएन तुरंत निलंबित

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर के कोटड़ा थाना इलाके के पाथरपाड़ी गांव स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे पर त्वरित सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने कार्य में प्रथम दृष्टिता लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह (मूल पद तृतीय श्रेणी अध्यापक) और संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गयी है। साथ ही संवेदक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच चलने तक निलंबित एईएन का कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला उदयपुर रहेगा।

    विभाग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है। घटना पर उच्च स्तरीय जांच भी चल रही है। कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है जबकि संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट, कार्यालय ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल, कोटड़ा जिला उदयपुर की अनुबंध की सेवाएं राजकार्य में लापरवाही के चलते तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्य की संवदेक मैसर्स दिव्यांशी एन्टरप्राईजेज द्वारा किए गए निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए संवेदक फर्म के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    घटना के संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन विद्यालय का छज्जा गिरने से भवन के पास से गुजर रही एक बालिका की मौत हो गयी और अन्य बालिका घायल हो गयी है। दोनों विद्यालय की छात्राएं नहीं हैं। निर्माणाधीन भवन में विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय अन्यत्र संचालित है। हादसा गुणवत्ता में कमी के चलते नहीं बल्कि कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही के चलते घटित हुआ है। छज्जे में लिंटा भराई ठीक से न करने और शटरिंग समय से पूर्व हटाने की वजह से हादसा घटित हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209789_HomePage_2e37e4c6-acaf-45d2-ab33-3ff59979caed.jpeg

    79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस पर ध्वजारोहण किया। भजनलाल शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर नितेश कंवर के नेतृत्व में आरएसी की प्रथम बटालियन जोधपुर की एक कम्पनी की टुकड़ी ने सलामी दी। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जोशी, अतुल भंसाली, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • CM-32-15-8-25-E.jpg
    15/08/25 |

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा राजभवन में आयोजित हुआ ‘एट होम’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 15 अगस्त (अभी) - 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल श्री प्रो. अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष व हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही।

     हरियाणा राजभवन के सभागार में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ व समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा और विधायक श्री जगमोहन आनंद मौजूद रहे।

    इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्ति मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के.सिंह, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहरा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #haryana #chandigarh #athomeprogram #cm #governor #danikkhabar #new

  • 1000697582.jpg

    देशभक्ति के रंग में रंगा जी.एम.एन कॉलेज - 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के जी.एम.एन कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के उपरांत एन.सी.सी. कैडेट्स ने एक अनुशासित और प्रभावशाली एन.सी.सी. परेड का प्रदर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने ओजस्वी संबोधन में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराया और कहा कि जी.एम.एन कॉलेज न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल्कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    उन्होने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जी. एम. एन. कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्या डाॅ. डाॅली स्मिता एवं डाॅ. वंदना गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा एन. सी. सी. कैडेट्स ने रैगिंग के खिलाफ रहने की शपथ भी ली, जिसकी अध्यक्षता डॉ. मंजीत कौर द्वारा की गई । इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स की रैंक सेरेमनी भी आयोजित की गई जिनमें गर्ल्स विंग में एस.यू.ओ. अवनीत कौर, यू.ओ. भूमिका, सर्जेंट सिमरन, सी.पी.एल. सिमरन कौर, एल/सी.पी.एल योगिता शर्मा तथा बॉयज विंग में एस.यू.ओ. बृजेश, ए.यू.ओ. सुमित, यू.ओ. अमनदीप सिंह, सी.एस.एम. गगन, सी.क्यू.एम.एस. आदर्श प्रदान किये गए। एन.सी.सी. कैडेट्स को रैंक चिन्ह प्राचार्य डॉ रोहित दत्त, ए. एन. ओ. कप्तान डॉ. एस. एस. नैन , सी. टी. ओ डॉ तृप्ति शर्मा ने पहनाकर सम्मानित किया।

    प्राचार्य ने कैडेट्स की सराहना की तथा भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाए भी प्रदान की । डॉ एस एस नैन, ए. एन. ओ. बाॅयज विंग ने सभी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया तथा गर्ल्स विंग की सी.टी.ओ. डॉ. तृप्ति शर्मा ने कैडेट्स के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम को समृद्ध बनाते हुए जी. एम. एन. कॉलेज एवं जी. एम. एन. कॉलेज आॅफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की धुनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करना हम सभी का कर्तव्य है।

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत 15 अगस्त को आजादी के दिन महाविद्यालय में भौतिकी विभाग द्वारा मनाए जा रहे "अंतरिक्ष सप्ताह" के अंतर्गत भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडे ने "चंद्रयान-3 मिशन" विषय पर विद्यार्थियों को एक विशेष व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. नियति ने अपने विशेष व्याख्यान में "भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी" विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अमित और डाॅ. मंजीत कौर ने किया ।

    #ambala #haryana #news #gmncollege #79thindependenceday

  • Pic(2)(2)V4SO.jpeg
  • 55.jpeg
    15/08/25 |

    पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में हुआ सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

    जे कुमार, 15 अगस्त पलवल : राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (हालसा) के द्वारा निर्धारित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के अंतर्गत शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल एडवोकेट और चंद्रप्रकाश चौहान एडवोकेट ने लोगों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं और उनके कानून में अधिकारों के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया की कानून संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के फोन नंबर या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के फ्रंट ऑफिस में आकर कानून संबंधित जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

    इन स्कीमों के तहत डालसा सेक्रेटरी मुख्य दंडाधिकारी न्यायाधीश मेनका सिंह के निर्देशानुसार अनुसार पैनल एडवोकेट महिपाल बघेल एवं एडवोकेट चंद्रप्रकाश चौहान द्वारा शिविर का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी गई।

    #social #awareness #camp #palwal #news

  • Photo--5.JPG

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सुनी जाती है : राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने आकाश में गुब्बारे छोडक़र स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों, आपातकालीन व हिन्दी आदोंलन में भाग लेने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया।


    महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने संदेश में कहा कि आपको स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष रूप से बधाई देता हूं। 79 साल पहले वर्ष 1947 में आज के दिन हर भारतवासी का आजादी पाने का सपना साकार हुआ था। यह दिन उन अनगिनत शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें यह आजादी दिलाई। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करता हूं।


    आज हर साल की तरह ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है।
    आज हम उन राष्ट्र निर्माताओं, सीमा प्रहरी सैनिकों, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसानों, मेहनतकश कामगारों के प्रति भी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बना दिया है।


    हरियाणावासियों को गर्व है कि हमने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता आन्दोलन की पहली चिंगारी 8 मई 1857 को यहां अंबाला से ही फूटी थी। उन सेनानियों की याद में यहां ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक‘ 538 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।


    हरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की।
    हमारा कत्र्तव्य है कि हम शहीदों के परिवारों का सहारा बनें। मुझे खुशी है कि इस दिशा में हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है।


    आज आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन भी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सुनी जाती है। आज हमारा देश अपनी उन्नत तकनीक के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि हम सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन भी पूरे कर रहे हैं।


    हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने हमारी स्वदेशी तकनीक और हथियारों की ताकत देखी है। यही नहीं, हमारी सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के गुनाहगारों को उनकी करनी की सजा भी दी है।
    भारत की इस गौरवपूर्ण विकास यात्रा में हर कदम पर हर भारतीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन हरियाणा के लोग विशेष बधाई के पात्र हैं कि आपने अपनी मेहनत से इस छोटे से राज्य को देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।


    आपने अपनी प्रगतिशील सोच, प्रतिभा और मेहनत के बलबूते बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, औद्योगिक उत्पादन, विदेशी निवेश, शिक्षा, खेल, कृषि, परिवहन आदि हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है। अन्न उत्पादन में हरियाणा का अग्रणी स्थान है। देश की सडक़ों पर दौडऩे वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। हरियाणा में देश के 52 प्रतिशत ट्रैक्टरों का निर्माण होता है।


    आज जब हम आजादी का पर्व मना रहे हैं तो मुझे खुशी है कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। प्रदेश में हर सरकारी योजना एवं कार्यक्रम को 100 से अधिक पोर्टल व ऐप के माध्यम से पारदर्शी किया गया है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है।


    प्रदेश में नहरों, सडक़ों व रेलमार्गों का मजबूत जाल बिछा है, उद्योग धंधे फल-फूल रहे हैं, मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है, अनेक ओवर ब्रिज व पलाई ओवर बन चुके हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उच्चकोटि के संस्थान खुल चुके हैं।
    खेल के क्षेत्र में हरियाणा ओलम्पिक और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों का राज्य है।


    एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते हरियाणा में विकास व प्रगति का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
    इस कृषि प्रधान राज्य ने उद्योग और व्यापार के फलने-फूलने के अनुकूल माहौल बनाया है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। भौतिक विकास के दौर में हमने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखा है।


    प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक जिस विकसित भारत की कल्पना की है हरियाणा उसे साकार करने की दिशा में कई मंजिलें तय कर चुका है। मैं इन उपलब्धियों के लिए हरियाणा के उद्यमियों, कर्मठ किसानों और श्रमिकों को बधाई देता हूं।
    इस ऐतिहासिक दिवस पर जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तो आइये देश के नव-निर्माण के लिए मिलकर काम करने की शपथ लें। इस पावन अवसर पर मैं एक बार फिर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही हरियाणा के कर्मठ लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।


    इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष का भी जिला प्रशासन की ओर से अभिनंदन किया गया। मंच संचालन की भूमिका ज्योति रानी व डा. सुखबीर ने बखूबी निभाई।

    #ambala #haryana #dynamic #leadership #primeminister #narendramodi #india #globalplatforms #governor #news

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 1.33.44 PM.jpg

    स्वराज्य शब्द का सबसे पहले प्रयोग स्वामी दयानन्द ने किया: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार 15 अगस्त अम्बाला छावनी : आर्य कॉलेज (सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी की एन.सी.सी. और एन.एस.एस. यूनिट के अंतर्गत 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि राहुल आनंद शर्मा, आई.डी.ई.एस. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.), कैंटोनमैंट बोर्ड, अम्बाला छावनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिल कर राष्ट्रगान गाया तथा एन.सी.सी. की छात्राओं द्वारा सलामी दी गई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. अंजु बाटला, प्रबंधक समिति के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता, नवीन शर्मा, डॉ. विवेकशील मल्होत्रा, ओ.पी. सिंगल द्वारा मुख्यातिथि राहुल आनंद शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया तथा प्रो. अंजु बाटला द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा संदेश प्रेषित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र के गौरव, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। इस दिन हम सब असंख्य वीर सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत का उपहार दिया। हमारे आर्य कॉलेज की स्थापना भी उन्हीं राष्ट्रीयवादी और समाज सुधारक मूल्यों की नींव पर हुई थी। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने सत्य, स्वराज्य, और शिक्षा को जीवन का आधार माना। प्राचार्या महोदया ने कहा कि स्वामी दयानन्द जी ने ही सबसे पहले स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया था। आज यही मूल्य हमें आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। हमारा संस्थान केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और समाज सेवा का महाविद्यालय है और उन्होंने पुनः सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता ने कहा कि आज हम जिस भारत में है उसे प्राप्त करने में शहीदों का लहू समाया है और उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘‘लगेंगे हर वर्ष मेले शहीदों की चिताओं पर’’ इन शब्दों को सुनकर आज भी हमारे जवान अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं और उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि राहुल आनंद शर्मा द्वारा अपने संबोधन में वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि स्वामी दयानंद ने वेदों की तरफ लौटने के लिए कहा था जिसमें कि हमारा गौरवशाली इतिहास समाहित है।

    उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। विवेकशील मल्होत्रा ने कहा कि बलिदान की भावना के कारण ही आज हम स्वतंत्र रूप से जी सकते हैं, और बोल सकते हैं। आजादी का मतलब पराधीनता से मुक्ति नहीं बल्कि आज भी भ्रष्टाचार से लड़ना है और शिक्षा और समानता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए तथा कोमल., बी.ए. प्रथम, मुस्कान, बी.ए. तृतीय, आंचल बी.कॉम तृतीय और तनिष्का ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रो. ममता भटनागर ने कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सिल्वी अग्रवाल द्वारा किया गया।

    इस राष्ट्रीय पर्व में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. पंकज धांगड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के माननीय सदस्य नवीन शर्मा, डॉ. विवेकशील मल्होत्रा, ओ.पी. सिंगल, शोभा धवन, सविता बजाज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एन.एस.एस. यूनिट द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमनदीप मक्कड़, डॉ. अनु वर्मा और डॉ. पंकज धांगड़ की देखरेख में हुआ।

    #swarajya #ambala #swamidayanand #haryana #aryacollege #news

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 10.03.17 AM.jpeg

    शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का जीएमएन स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस का दिया संदेश

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के जीएमएन स्कूल परिसर में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    इस अवसर पर कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों के प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों के हृदय में देशप्रेम की भावना जागृत कर दी।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या ऋतु घई ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्ष की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहने और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया। पूरा आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    #gmnschool #independenceday #ambala #news #haryana

  • 209791_HomePage_21e8fd51-88de-4caa-be90-7af50f23fcfd.jpeg

    मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उच्च अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209759_HomePage_71c39fe9-72ac-45b6-9338-0d597170ac89.jpeg

    विभाजन की पीड़ा को याद कर विधानसभा अध्यक्ष के छलके आंसू

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    देश की आजादी के समय विभाजन की विभीषिका, सिंध के लोगों का बड़ी संख्या में पलायन, अपना घर, जमीन, धन और सब कुछ छोड़ना, राह में लूटपाट, बलात्कार, सामूहिक हत्याएं और फिर एक नए शहर में शरणार्थी जैसा जीवन, जिन्दगी को फिर से शुरू करना, पाई-पाई को मोहताज होना, बिस्किट, कपड़े, सब्जी बेचना, ठेला लगाना, पढ़ना, पढ़ाना और न जाने कितने संघर्ष। यह तस्वीर है भारत के विभाजन की, जो तस्वीरों, प्रदर्शनी में फिर सामने आई। यह यादें अभी तक इतनी मार्मिक हैं कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी खुद पर काबू नहीं रख पाए और बोलते-बोलते गला रूंध गया, आंखें छलक आई। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग भी रो पड़े। दिन विभाजन विभीषिका को याद करने का था और मौजूद हर शख्स के सामने पुरानी तस्वीरें उभर आईं।

         विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरूवार को राजकीय संग्रहालय, अजमेर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुए अत्याचार और इसका मुकाबला करती जिजीविषा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि विभाजन भौगोलिक भाग पर नहीं होकर संस्कृति और सामाजिक आत्मा का हुआ था। उस समय बंगाल, पंजाब तथा सिंध प्रान्त विभाजन से सर्वाधिक प्रभावित हुए थे। बंगाल और पंजाब का कुछ भाग भारत में रहा। सिंध तो पूरा ही अलग हो गया। यह विभाजन भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर सांस्कृतिक और सामाजिक आत्मा का हुआ था। तत्कालीन नेताओं ने नेतृत्व प्राप्ति की चाह से विभाजन कराया। इसके लिए दोषी व्यक्तियों को समाज को हमेशा याद रखना चाहिए।

         उन्होंने कहा कि अपने इतिहास को भूलने वाली संस्कृति नष्ट हो जाती है। इतिहास नई पीढ़ी लिए मार्ग निर्धारक होता है। विभाजन की पीड़ा को भी नई पीढ़ी को बताया जाना आवश्यक है। तभी उन्हें अहसास होगा कि आज की पीढ़ी की उपलब्धि पुरानी पीढ़ी के पुरूषार्थ का फल है। उस पीढ़ी ने सनातन की रक्षा के लिए भारत का चुनाव किया गया था। उन्होंने अत्याचार सहे। हिन्दुओं की लाशों से भरी हुई रेलें भेजी गई।

         उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की। यह उस समय मारे गए व्यक्तियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अखण्ड भारत अवश्य बनेगा। राष्ट्रगान में गाए जाने वाले शब्द हमें इसके लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजकीय संग्रहालय में भारत विभाजन की गैलेरी निर्मित की जाएगी। इससे आगन्तुकों को उस समय हुए अत्याचारों की जानकारी मिलेगी। संग्रहालय के लिए राज्य सरकार के द्वारा 5 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरम्भ होगा। इसके लिए व्यक्ति सुझाव भी दे सकते हैं।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिन्ध में अपना घर, दुकान, जमीन, धन और पूरी संस्कृति को छोड़ कर जब हम नए शहरों में बसे तो हमारे पास कुछ नहीं था। हम जमींदार से शरणार्थी बन गए थे। लेकिन हमने हार नहीं मानी। सिंधी पुरूषार्थी कौम है, हमने काम किया और तरक्की की। आज देश की अर्थव्यवस्था में सिंधी समाज का बड़ा योगदान है। हम सर्वाधिक इनकम टैक्स देने वाले समाज से हैं। हमने सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर काम किया है। सनातन की रक्षा के लिए हम सदा काम करते रहेंगे।

         रमेश सोनी ने कहा कि सिन्धी समाज ने विभाजन की वेदना को भोगा है। उस समय के नेताओं ने नक्शे के टुकड़े नहीं किए, सिंध की सभ्यता पर प्रतिघात किया। जीवन रक्षा के लिए जन्म स्थान और सभ्यता छोड़नी पड़ी। लाखों व्यक्ति मारे गए। पुरूषार्थी व्यक्ति अर्श से फर्श पर आ गए। उस हदय विदारक दृश्य से नई पीढ़ी को भी रूबरू करवाया जाना चाहिए।

         विरम देव सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन करने से लाखों जानें गई। उस समय के नेताओं का स्वार्थ इसके लिए जिम्मेदार है, नरसंहार हुआ। वर्तमान राष्ट्रवादी सरकारें विभाजन विभीषिका दिवस के माध्यम से नई पीढ़ी को उस समय के अत्याचारों को बता रही हैं। मनरेगा लोकपाल श्री सुरेश सिन्धी ने कहा कि भारत का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था। जमींदार और सेठ अगले दिन गुब्बारे बेच रहे थे।

    कार्यक्रम में उस समय की विभीषिका के गवाह रहे व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

         विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने  विभाजन के बाद संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता विभाजन के बाद अजमेर आए तो परिवार के पास कुछ नहीं था। यहां छोटे-मोटे काम कर स्वयं को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक पैसे में बिस्किट बेचे, दो पैसे में चवले बेचे, किस तरह पढ़े, सुभाष उद्यान की लाइट के नीचे बैठ कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी की। किस तरह जीवन संघर्षों से हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के संघर्ष को याद रख उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209757_HomePage_e44b845a-9c31-426b-b060-396043631a17.jpeg

    उपमुख्यमंत्री ने रेवासा धाम में किये दर्शन, श्रीमद् भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को सीकर जिले के रेवासा धाम में आयोजित 9 दिवसीय 'सियपिय मिलन समारोह महोत्सव' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और रेवासा धाम के पूर्व पीठाधीश्वर डॉ. राघवाचार्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने इसके पश्चात श्रीमद् भागवत कथा स्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रख्यात कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय द्वारा संगीतमय श्लोकों के माध्यम से प्रस्तुत श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209755_HomePage_ae37bbd7-0539-4543-a4f3-8eef06ce5c0b.jpeg

    जल, थल और नभ में लहराता राष्ट्रप्रेम

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से संपूर्ण राज्य में 1 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का आरंभ हुआ। यह अभियान अब अपनी शुरुआती सफलता से बढ़कर राष्ट्र प्रेम का महा उत्सव बन गया जिसने नगर से लेकर गांव की गलियों तक, विद्यालय से लेकर नदी की धाराओं तक, हर कोने को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

    राष्ट्र ध्वज केवल कपड़े का ताना-बाना नहीं, यह त्याग, साहस और बलिदान की जीवित गाथा है। उसी गाथा को जनमानस तक पहुँचाने के लिए  प्रतापगढ़ जिले में प्रभात फेरियाँ गूंजी, विद्यालयों में तिरंगे की आकृतियाँ सजी, सड़कों पर तिरंगा यात्राएं निकली और शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित हुई। कहीं सफाई अभियान चला, कहीं हस्ताक्षर संकल्प ने लोगों को जागरूक किया। 

    आदिवासी अंचल में नदी के बीच गूंजा भारत माता की जय का जयघोष—

    इन सभी आयोजनों में सबसे अनुपम रहा प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट का नाव रैली आयोजन। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जब शांत नदी पर सूर्य की किरणें सुनहरी छटा बिखेर रही थी तभी तिरंगे से सजी नावों का कारवाँ आगे बढ़ा। जलधारा पर लहराते त्रिवर्ण, मानो आकाश और धरती को जोड़ रहे हों। हर ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के स्वर गूंज उठे। रैली में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया और  जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य सहित लगभग 350 ग्रामवासियों ने भाग लिया। 

    जिले में नगरों की सड़कों से लेकर दुर्गम क्षेत्र तक यह अभियान एक जागरण बन गया। कहीं बच्चों की रंगोलियों में तिरंगे के रंग खिले, कहीं श्रमदान से स्वच्छता का संदेश गूंजा। पंचायत समिति परिसरों में हुए हस्ताक्षर अभियान ने आमजन को जिम्मेदारी का बोध करवाया। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बलिदानों को नमन किया गया।

    जलधारा में चलती नावें राष्ट्र के सतत विकास का प्रतीक बनी, वहीं, उन पर लहराता तिरंगा अमर स्वतंत्रता का प्रतीक बना जिसके लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। हर घर तिरंगा अभियान ने जनभागीदारी की शक्ति को प्रमाणित किया है तथा यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्र और समाज की उन्नति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से संभव है। वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बने।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209752_HomePage_29a2d815-dac6-4f51-9758-2ebc2d05f686.jpeg

    आरएसपीसीबी ने किया ई-वेस्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने ई-अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जागरुकता एवं क्षमता विकास हेतु गुरुवार को झालाना स्थित मंडल परिसर सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (इपीआर) और ई-कचरा प्रसंस्करण क्षमता की गणना" था। कार्यशाला में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जैसे रीसायकलर्स, रिफर्विशर्स एवं ई-कचरा पुनर्चक्रण उ‌द्योग में रुचि रखने वाले उ‌द्यमियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उ‌द्घाटन मंडल के सदस्य सचिव एस पी सिंह ने किया। सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के वैज्ञानिक पुनः उपयोग, रीसाइ​कल और रीफर्बिशिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, चक्रीय अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे उ‌द्योगों द्वारा उत्पन्न पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को नियंत्रित किया जा सके।

    मेसर्स अडाटे ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लिमिटेड के श्री अभिमन्यु अजय मेहरा ने विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व की नीति एवं कार्यप्रणाली और ई-कचरा प्रसंस्करण क्षमता की गणना को विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त, श्री अरविंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि ई-अपशिष्ट का स्थायी निपटान आवश्यक है, क्योंकि इसमें भारी धातुएं और विषैले रसायन होते हैं, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209764_HomePage_fab2a76c-e9f5-45ae-881d-946dd0418182.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने वीरांगनाओं का किया सम्‍मान, तिरंगा मात्र कपड़ा नहीं हमारी आत्‍मा है

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि देश के लिए लाखों वीरों ने बलिदान दिया। देश सुरक्षित रहें इसके लिए देश के प्रत्‍येक नागरिक को अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन करना है। विदेशी वस्‍तुओं का उपयोग ना करें। देशी वस्‍तुओं का जीवन में प्रयोग करें। देश की प्रगति के लिए यह आवश्‍यक है।

    वासुदेव देवनानी गुरूवार को यहां कॉन्स्टि्टयूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान में समाचार प्‍लस चैनल द्वारा सिन्‍दूर वतन के नाम कार्यक्रम में वीरांगनाओं का सम्‍मान करने के बाद समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने मंच से उतरकर वीरांगनाओं के पास पहुँचकर उन्‍हें सम्‍मानित किया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि वीरों को वे नमन करते है। देश के राजनैतिक‍ नेतृत्‍व ने पहली बार भारतीय सेना को दुश्‍मन को खत्‍म करने के हर सम्‍भव कदम उठाने के लिए पूरी तरह से निर्णय लेने के लिए जिम्‍मेदारी दी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का सम्‍मान करें। सेना के देश सेवा के कार्यों पर किसी तरह का प्रश्‍न चिन्‍ह ना लगाए। यह देश मजबूत है। देश में सन 2014 में उदय हुए बदलाव के सूर्य ने सिद्ध कर दिया कि 21वीं शताब्‍दी भारत की है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सेना ने सिन्‍दूर का बदला ले लिया है। हमें कुर्बानियों और त्‍याग का सम्‍मान करना है। विश्‍व के अनेक देशों का षडयंत्र भारत को कमजोर करने के लिए चल रहा है। भारत की मजबूती के लिए प्रत्‍येक व्‍यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। भारत की भूमि को प्रणाम करों जहां भारत के लोग चैन की निन्‍द ले सकते है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति देश के लिए कुछ करने का धैय अपने आचरण में लाए। देश के प्रति अश्रद्धा का निर्माण ना हो, इसका हम सभी को पूरा ध्‍यान रखना होगा। श्री देवनानी ने कहा कि समाचार प्‍लस समाचार के अलावा भी समाज को बहुत कुछ देता है। 

    इस अवसर पर उप मुख्‍यमंत्री प्रेम चन्‍द बैरवा ने समारोह में देशभक्ति गीत गाया। उन्‍होंने कहा कि सिन्‍दूर की ताकत ने आतंकवाद का खात्‍मा कर दिया है। शहीदों के परिजनों का भी राष्‍ट्र की सेवा में अमूल्‍य योगदान है। हमें हमारे प्रेरणादायक इतिहास को याद रखना है। राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्‍यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने भी समारोह को सम्‍बोधित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209770_HomePage_de0368f0-3954-4ce8-bb1a-bdaaffeaa06a.jpeg

    स्वायत्त शासन मंत्री ने 4 करोड़ रुपए की लागत से बने शेखावाटी पार्क का लोकार्पण किया

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को नगर विकास न्यास, सीकर द्वारा ग्राम गोकुलपुरा में 3 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शेखावाटी पार्क का लोकार्पण किया। 

    झाबर सिंह खर्रा ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि यह पार्क ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए व्यायाम, मनोरंजन और सामाजिक मेल-जोल का प्रमुख केंद्र बनेगा। सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण और रखरखाव में जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

    झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले, ओपन जिम, भ्रमण पथ, बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइटिंग और फल—फूल वाले पौधों, वृक्षों की व्यवस्था की गई है। यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आसपास के गांवों से आने वाले आगंतुकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

    झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा देना है ताकि लोगों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से पार्क की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

    जिला कलेक्टर श्री मुकुल शर्मा ने कहा कि झाबर सिंह खर्रा की यह सौगात सीकरवासियों के लिए लाभकारी होगी और इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यह आमजन का पार्क है और इसके संरक्षण से सभी को इसका लाभ मिलेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • photo-collage.png (8).jpg
  • Ambala Cantt--3.jpeg
  • 1.jpeg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यमुनानगर में जोरदार स्वागत, लोग मिलने व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़े

    यमुनानगर, 15 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जनता के दिल में रहते है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन देखने को मिला।

    आज 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर उनके चाहने वालों ने अपने आवास पर कार्यक्रम रखे जहां मंत्री अनिल विज पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे और एक समय तो ऐसा आ गया जब उनके साथ सेलफी या फोटो खिंचाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।

    मंत्री अनिल विज ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए उनके साथ फोटो खिंचाई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

    मंत्री अनिल विज का आज यमुनानगर की मेयर सुमन बेहमनी, भाजपा करे पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंधी, वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल, भाजपा पार्षद भानू राणा ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया जहां बड़ी संख्या में कार्यक्रम व आमजन मौजूद रहा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में भाजपा नेता राकेश त्यागी के निवास पर भी पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित कई पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #yamunanagar

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 13.02.34.jpeg

    प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हमारी डबल इंजन सरकार विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही - अनिल विज

    मंत्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया, अपना शुभ संदेश दिया, देशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

    ऊर्जा मंत्री ने ज्ञात-अज्ञात शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

    मंत्री अनिल विज ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप राशि देने और 16 अगस्त को स्कूलों में छुटटी की घोषणा की

    चण्डीगढ/यमुनानगर, 15 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही हैं।

    मंत्री अनिल विज आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के उपरांत उपस्थित स्वतंत्रता सेनानीगण, उनके परिजन, बुजुर्गों व बच्चों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आए हुए जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसके लिए मंत्री अनिल विज ने 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप अपने स्वैच्छिक कोष से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस राशि से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मिठाई और गिफ्ट प्रदान की जाए। उन्होंने 16 अगस्त की स्कूलों में छुटटी की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन वीर सैनिकों को नमन किया जो सीमाओं पर तिरंगे की शान बनाए रखने के लिए दिन-रात डटे हुए हैं।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया - विज

    उन्होंने कहा कि आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। जब-जब दुश्मन ने हमारी अस्मिता को चुनौती दी, हमारे वीर जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हमारी आत्मा को झकझोर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि ‘‘भारत अब चुप नहीं बैठेगा’’।

    अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है - विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक, 410 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। नौजवानों को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया हैं, साथ ही रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय भी बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि 10 मई 1857 को अम्बाला से उठी आजादी की चिंगारी ने पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगा दी। उसी गौरवशाली स्मृति को संजोने के लिए अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है।

    भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर- विज

    उन्होंने कहा कि आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत के रूप में भी उभर रहा है और 11 वर्ष पहले 14वें स्थान पर रही हमारी अर्थव्यवस्था आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। पिछले 11 वर्षों में देश में हुए क्रांतिकारी बदलाव प्रधानमंत्री के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाएं जैसी पहलों ने करोड़ों भारतीयों को सम्मान, बराबरी और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है। ऐतिहासिक फैसलों ने देश को नई दिशा दी है। भगवान श्री राम लला मंदिर निर्माण, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, और अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत में शामिल करना, देश की एकता और सम्मान के प्रतीक हैं।

    ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली देने की सफल योजना लागू- विज

    उन्होंने कहा कि गरीब और आमजन के जीवन स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता हैै। ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से मुफ्त यात्रा, श्रमिकों को वित्तीय सहायता, किसानों को बोनस और मुआवजा जैसे कदम हमारी प्रतिबद्धता के साक्षी हैं। बिना पर्ची-बिना खर्ची के अब तक 1 लाख 80 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, अनुबंध कर्मचारियों को सुरक्षा मिली है और योगयुक्त-नशामुक्त अभियान से लाखों युवाओं को नई दिशा दी गई है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव इंडोर जिम, खेल नर्सरी और योगशालाएं बनाई जा रही हैं। हरियाणा आज ओलंपिक विजेताओं को देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है।

    ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी- विज

    श्री विज ने कहा कि किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद, आबियाने की समाप्ति, 20 साल से शामलात भूमि पर काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक, 15 हजार 465 करोड़ रूपए का फसल मुआवजा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 7,000 करोड़ रूपए का सीधा लाभ पहुंचाना हमारे अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण हैं। महिलाओं के लिए ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। एक-तिहाई राशन डिपो, अटल किसान मजदूर कैंटीन और वीटा बिक्री केंद्र महिलाओं को सौंपे गए हैं तथा 131 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैैं। इसके अलावा, 500 रूपए में गरीब महिलाओं को गैस सिलेण्डर मुहैया करवाकर सस्ती गैस योजना से लाखों रसोई रोशन हुई हैं और पंचायतों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

    सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को दिया अधिकार - विज

    श्री विज ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को अधिकार दिया है और पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए की गई। गरीब परिवारों के लिए हैप्पी योजना से रोडवेज बसों में सालाना 1,000 कि.मी. मुफ्त यात्रा, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से बेटियों की शादी पर 71 हजार तक की सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना से 1 लाख 47 हजार मकान उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 256 और 58 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 884 प्लॉट दिए गए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना से 22 लाख लोगों को 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है।

    स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया- विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने बाधा पैदा करने वाले नियम खत्म कर, 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन की हैं और सभी स्वीकृतियां 12 दिन में देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें खरखौदा में मारुति सुजुकी का देश का सबसे बड़ा प्लांट युवाओं के लिए हजारों रोजगार लाएगा। व्यापारियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना से खुदरा विक्रेताओं को न्यूनतम मासिक पेंशन की सुविधा मिल रही है।

    अंबाला छावनी में बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार, जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी - विज

    उन्होंने कहा कि वन महोत्सव और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। गांवों में ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, 2 हजार 88 अमृत सरोवर और भूजल रिचार्ज जैसी परियोजनाएं क्रियान्वित की हैं। फरीदाबाद व करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, जबकि पीएम ई-बस सेवा के तहत 7 शहरों के लिए 450 बसें स्वीकृत हैं। हिसार का महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हरियाणा का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर औद्योगिक व आर्थिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है, जहां से हाल ही में श्री राम लला अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं शुरू हुईं। इसी प्रकार, हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए अंबाला छावनी में भी बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार है और जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी।

    ऊर्जा मंत्री की अपील- हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे

    श्री विज ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम संकल्प लें कि हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे, और आने वाले कल के लिए सशक्त, आत्मनिर्भर, विश्व में अग्रणी भारत की नींव रखेंगे क्योंकि यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में, विशेषतौर पर अधिकारियों/कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को अपने योगदान देने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

    इससे पूर्व, श्री विज ने जगाधरी पुलिस लाईन में जाकर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजंलि अर्पित की। यमुनानगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में श्री विज ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर सम्मानित भी किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।

    इस मौके पर यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपडा, भाजपा नेता कपिल विज, जिला प्रशासन के अधिकारी, जाने-माने नेतागण, गणमान्य व्यक्तिगण भी उपस्थित थे।

    #anilvij #independenceday #bjpharyana #bjp #yamunanagar #ambala

  • 209678_HomePage_ffbd6119-1f6b-4e34-a5c4-e56057f5200c.jpeg

    भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नागरिकों की जरूरी सुविधाओं में हो विस्तार

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर शहर के निवासियों की मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के लिए जारी विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भरतपुर शहर की आबादी और क्षेत्र के निरंतर विस्तार को देखते हुए जिला प्रशासन भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप जन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना बनाकर काम करें। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय में भरतपुर शहर के विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य गेट के जीर्णोद्धार के साथ ही नया एंट्री प्लाजा बनाने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाए, जिससे आने वाले पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भरतपुर विकास प्राधिकरण को शहर में फेज-1 के तहत पांच प्रमुख चौराहों के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रमुख तिराहों एवं चौराहों के सौन्दर्यीकरण को बढ़ाने के लिए स्थानीय पहचान के अनुरूप विशिष्ट मूर्तियां स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों के फेज-1 में घना रोड व शीशम तिराहा रोड को ट्रैफ़िक की आवश्यकता के अनुसार विस्तार देकर ग्रीन रोड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने शीशम तिराहे से हीरादास चौराहे तक, चांदपोल गेट से आरबीएम तक, आरबीएम से रीको ऑफिस तक, रेड क्रॉस से रेलवे स्टेशन तक, मानसिंह सर्किल से इकराम मोड़ तक, गणेश मंदिर से 13 नंबर स्कीम तक, चावंड से 13 नंबर स्कीम तक, बिजली घर चौराहे से सारस होटल तक, अनाह गेट से चारभुजा तक होने वाले रोड़ एवं डिवाइडर निर्माण, चौड़ाईकरण सहित फुटपाथ निर्माण, लाइट और यूटिलिटी डक विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

    भजनलाल शर्मा ने भरतपुर कलेक्टरेट, नगर निगम, अनाज मंडी, सरसों मंडी, जनाना अस्पताल, बस स्टैण्ड, बस डिपो के स्थानांतरण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जसवंत प्रदर्शनी मेला स्थल की कार्ययोजना बनाकर पुराने हैरिटेज के रखरखाव एवं विकास कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहर के कॉलेज ग्राउंड में ट्रैक शीघ्र तैयार करने सहित फुटबॉल प्रैक्टिस सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुजान गंगा में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा। 

    मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को भरतपुर शहर के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर भूमिगत केबल कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में मंदिर श्री बिहारी जी, लक्ष्मण जी, गंगा मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के पुनरुद्धार कार्य करने एवं जनसुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की दृष्टि से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइकिल ट्रैक, पार्किंग एवं अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। 

    भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भरतपुर शहर के प्रमुख लिंक सड़कों पर विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने भरतपुर के मास्टर ड्रेनेज फेज-1 के कार्यों को पूर्ण गंभीरता से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो को बॉटनिकल पार्क, सैनिक स्कूल हेतु स्थान चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने झील का बाड़ा कैलादेवी मंदिर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीडीए अपने सीमाक्षेत्र की सम्पूर्ण लैंड बैंक तैयार करे। साथ ही, उन्होंने नगर निगम को सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • देश के विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया - अनिल विज

    हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया, आज कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है? - विज  

    कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और मां भारती के टुकडे करवा दिए - विज

    राहुल गांधी जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं? - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का पूरे देश के 140 करोड लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
     
    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिन्दुस्तान का विभाजन आज ही के दिन हुआ और कई परिवारों को विभाजन का दंश जख्म दे रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाजन के दंश का दर्द केवल उन करोडों विस्थापित लोगों व उस समय विभाजन के कारण मारे गए 10 लाख लोगों के परिवारों और शहीदों के परिवारों को ही नहीं होना चाहिए बल्कि ये सारे देश के 140 करोड़ लोगों को इसका दर्द होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा किया गया और बंटवारा भी धर्म के आधार पर किया गया। हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया गया। जबकि आज कांग्रेस वाले उछल-उछल कर कहते हैं कि हम धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

    विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता कहां गई थी जब कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उस समय कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया कि हम भारत मां को बंटने नहीं देंगें। चाहे आजादी की लडाई ओर भी लडनी पडती जबकि एक रहने के लिए लडाई ओर लडनी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेसियों ने मां भारती के टुकडे करवा दिए जिसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

    राहुल गांधी के वकील द्वारा कोर्ट में बताया गया कि राहुल गांधी को जान का खतरा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है जबकि राहुल जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं। इसमें यह जांच का विषय है कि राहुल गांधी गलत बोल रहे हैं या उनका वकील गलत बोल रहा है।

    #anilvij #rahulgandhi #bjp #congress

  • Pic 1.jpeg

    ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’ - अनिल विज

    तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान, इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का किया गया आह्वान - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा और मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’।

    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा 15 अगस्त को विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए जारी की गई तीन अलग-अलग सूचियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    उन्होंने कहा कि नाम चाहे दूसरी या तीसरी सूची में आया लेकिन अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा, तो मैं जाउंगा। जबकि यमुनानगर तो हमारा पड़ोसी जिला है और मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं।

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान हैं तथा इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना होना आवश्यक है ताकि प्रगति के पथ पर सभी का भरपूर सहयोग रहें। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है। 


    #anilvij #harghartiranga

  • 209639_HomePage_bf5f7b40-4ae0-452a-a370-f854a008f79e.jpeg

    तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय लूणी में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के नेतृत्व में बुधवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की उमंग और एकता के संदेश से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज जब देश आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बंधकर देश की सुरक्षा, प्रगति और गौरव में सहभागी बने।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हम सबको अपने अतीत से जोड़ने और भविष्य के लिए प्रेरणा देने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

    जोगाराम पटेल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं और हमें हमारे कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।

    नागरिकों ने रैली में बढ़-चढ़ कर लिया भाग—

    इस विशाल रैली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति गीतों की धुनों पर तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया। रैली में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हर वर्ग ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष और वन्दे मातरम् के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।संसदीय कार्य मंत्री ने सभी प्रतिभागियों नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209640_HomePage_379eeb77-f82f-4e7e-a18c-e2f6f197fa05.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने तिरंगा रैली में दिया राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलवर जिला स्थित परशुराम सर्किल से निकाली गई दुपहिया वाहन रैली को केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री संजय शर्मा रैली में तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर सम्मिलित शामिल हुए। 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने एवं जन-जन को राष्ट्रीय पर्व के समारोह से जोड़ने के उद्देश्य से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जन सहभागिता से तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, तिरंगा शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, और विविधता का प्रतीक है और हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इस सम्मान को बनाए रखे। इस दौरान वन राज्यमंत्री शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209641_HomePage_c07f4fee-04a2-40a9-b94e-88bcfe2603b2.jpeg

    घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध और पर्याप्त बिजली हो सुनिश्चित

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को विद्युत उत्पादन में क्रमिक रूप से निरंतर वृद्धि करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में बढ़ती हुई आबादी को पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है और राज्य सरकार वर्ष 2027 तक दिन के समय में किसानों को बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऊर्जा विभाग की वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अक्षय ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी रबी सीजन में किसानों के लिए पीक डिमांड अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के विशेष निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।  

    उत्पादन इकाइयों का समयानुसार रख-रखाव करें सुनिश्चित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का समयानुसार रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत, देखभाल एवं उपयोग संबंधी प्रक्रिया में सुधार करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं। श्री शर्मा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कृषि कनेक्शन को शीघ्र जारी करने के लिए भी विशेष रूप से निर्देशित किया।

    गांव-ढाणी तक बिजली की उपलब्धता हो रही सुनिश्चित-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विद्युत तंत्र का सुदृढ़ीकरण करते हुए 30/11 के जीएसएस का निर्माण कर रही है, ताकि गांव-ढाणी तक बिजली सुगमता से उपलब्ध हो सके। जिन क्षेत्रों में जीएसएस के लिए भूमि अनुपलब्धता का विषय सामने आया हो, वहां जन सहभागिता से भूमि प्राप्त करने पर कार्य किया जाए। उन्होंने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर संयत्र की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

    राजस्व बढ़ाने, छीजत रोकने के लिए करें विशेष प्रयास-

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने और ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रब्यूशन में छीजत को प्रभावी रूप से रोकने के लिए भी निर्देशित किया। श्री शर्मा ने कहा कि खराब मीटर की स्थिति में कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जो कार्मिक राजकीय कार्य में लापरवाह हैं, उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।

    भजनलाल शर्मा ने प्रस्तावित पम्प स्टोरेज योजनाओं, संचालित कोयला, गैस और जल विद्युत परियोजनाओं तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209659_HomePage_ca722160-d1a4-4304-80a8-5674c8f477dc.jpeg

    सेंट्रलाइज सिस्टम से मेरिट के आधार पर होंगे वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान के समस्त वेटरीनरी कॉलेजों में इस बार सेंट्रलाइज काउंसलिंग के जरिए ही प्रवेश लिए जाएंगे। इस संबंध में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मंत्री कुमावत ने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत न आए इसके लिए नई एसओपी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में सत्र-2025-26 के लिए बी.वी. एससी एंड ए.एच., एम.वी. एससी तथा पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए इस बार नई एसओपी के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके तहत नीट अथवा आरपीवीटी क्वालिफाइड छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निश्चित कट ऑफ के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसओपी की पालना के लिए बीकानेर और जोबनेर पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अन्य अधिकारियों की एक सात सदस्यीय सेंट्रल एडमिशन काउंसलिंग कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट वेटरीनरी कॉलेजों में उक्त पाठयक्रमों में पारदर्शी तरीके से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। यह कमेटी प्रदेश में नए सत्र के लिए करीब 1200 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाएगी। श्री कुमावत ने बताया कि इस बार काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो मॉप अप राउंड के जरिए प्रवेश लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर बार काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

    कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार वेटरीनरी कॉलेजों में जीरो टॉलरेंस फॅार करप्शन की नीति अपनाते हुए प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेटरीनरी साइंस में गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अति आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गलत तरीके से प्रवेश देने वाली किसी भी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।

    इस अवसर पर पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जारी एसओपी का विमोचन भी किया गया।

    आरपीवीटी का रिजल्ट 25 अगस्त को- 

    बी.वी. एससी एंड ए.एच. डिग्री कोर्स के लिए आरपीवीटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद सितंबर माह में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार 3 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1200 सीटों के लिए 9670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से आरपीवीटी के जरिए करीब 800 व नीट परीक्षा से 400 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। 

    चार नए वेटरीनरी कॉलेज खोलने को लेकर हुई चर्चा -

    बैठक में बजट घोषणा के तहत भरतपुर, सिरोही, कोटा में प्रस्तावित वेटरीनरी कॉलेज को लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही जोधपुर में नवनिर्मित वेटरीनरी कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि चूंकि जोधपुर के नए वेटरीनरी कॉलेज में इसी सत्र में प्रवेश दिया जाना है अतः जोधपुर कॉलेज से जिस भी फैकल्टी का तबादला हुआ है उनका तबादला अविलंब निरस्त किया जाकर उन्हें वापस जोधपुर भेजा जाए। उन्होंने राजूवास व जोबनेर के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ श्रीगंगानगर की टांटिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश दिए।

    बैठक में शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन डॉ. समित शर्मा ने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी होगी एवं किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पात्र योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना आवश्यक है।  यदि किसी वेटरनरी कॉलेज द्वारा राज्य सरकार एवं वेटरिनरी काउंसिल आफ इंडिया के निर्देशों की पालना नहीं की जाएगी तो उनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209659_HomePage_ca722160-d1a4-4304-80a8-5674c8f477dc.jpeg

    राजस्थान के नगर निकायों को स्वच्छता की रेस में तेज़ी लाने के निर्देश — टॉप 5 में लाने का लक्ष्य

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    स्वच्छ भारत मिशन (MOHUA) के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने बुधवार को प्रदेश के स्वच्छता प्रयासों को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नगर निकायों के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए”, और सभी नगर निकायों से अपेक्षा की कि वे मिशन के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

    बैठक में 240 नगर निकायों के साथ-साथ 79 नए निकायों को मिशन में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों की समीक्षा के दौरान डूंगरपुर की रैंकिंग में गिरावट पर विशेष चर्चा हुई। संयुक्त सचिव ने स्पष्ट किया कि डूंगरपुर को हर पैरामीटर का गहन विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने होंगे, अन्यथा SSL (स्वच्छता स्कोर लिस्ट) से बाहर होने का खतरा है।

    स्वच्छ वार्ड रैंकिंग पर भी विशेष चर्चा हुई। शासन सचिव रवि जैन ने निर्देश दिए कि हर नगर निकाय न केवल अपने सभी वार्डों को स्वच्छ बनाए, बल्कि प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्यों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन से सम्मानित करे। साथ ही, हर निकाय को “नो डंपिंग सिटी” घोषित करने का संकल्प लेना चाहिए।

    जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज क्षेत्र के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 (दिसंबर से आरंभ) की तैयारियों पर विशेष बल दिया गया। शासन सचिव ने उदयपुर, जयपुर और डूंगरपुर को आगामी सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 5 में स्थान दिलाने का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209656_HomePage_6f990f6b-c373-4e5f-9990-2bc94ca7e7d3.jpeg

    डीएलबी मुख्यालय पर कार्मिकों ने तिरंगा लहरा कर ली स्वच्छता की शपथ

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से 2 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है । इस 15 दिवसीय जनआंदोलन ने स्वच्छता के साथ देशभक्ति का माहौल बनाते हुए सामुदायिक स्थानों, जल स्रोतों, सार्वजनिक शौचालयों और गलियों की सफाई कर नई चमक दी जाएगी ।

    अभियान के तीन चरण – 2 से 8 अगस्त तक जनजागरूकता व सामुदायिक भागीदारी, 9 से 12 अगस्त तक विद्यालय स्तर पर देशभक्ति व स्वच्छता गतिविधियां, 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा सजावट, सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को निदेशालय स्थानीय निकाय (डीएलबी) मुख्यालय में भी देशभक्ति और स्वच्छता का अनोखा संगम देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्व से तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया और स्वच्छता को जीवन का संकल्प बनाने की शपथ ली।

    कार्यक्रम के दौरान विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने संदेश दिया कि स्वच्छ भारत और सशक्त भारत, दोनों का सपना जनसहभागिता से ही साकार होगा, स्वच्छता और देशभक्ति, दोनों ही विकसित राष्ट्र के निर्माण के अभिन्न स्तंभ हैं।

    शासन सचिव रवि जैन ने अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया की इस अभियान के तहत  महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वार्ड-वार्ड जाकर नागरिकों को गीला-सूखा कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि जयपुर के करीब जोबनेर में 95% नागरिक अब कचरा अलग करना शुरू कर चुके हैं। 

    अभियान के दौरान कई ऐतिहासिक व स्थानीय जल स्रोतों एवं सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई कर स्वच्छ किया जा रहा है । इको-फ्रेंडली राखियों के माध्यम से रक्षाबंधन को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम से जोड़ा गया। इसी के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार के लिए  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा #ShadesOfUdaipur और अन्य अभियानों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफार्मों पर स्वच्छता व देशभक्ति का संदेश फैलाया गया । 

    इस अभियान के दौरान न केवल सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं, बल्कि नागरिकों में यह भाव जागृत हुआ कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं, बच्चों, युवाओं, सफाई मित्रों, शिक्षक-छात्र समुदाय और प्रशासनिक निकायों की सक्रिय सहभागिता ने इसे एक जन-जन का महाअभियान बना दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209646_HomePage_f7faee51-6158-451f-878b-7da500aa8bdb.jpeg

    डिजिटल क्रांति के युग से कदमताल करे शिक्षा बोर्ड

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में मंत्रालायिक कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नाम देश के प्रतिष्ठित शिक्षा बोर्डों में शामिल है। बोर्ड की विद्यार्थी संख्या बहुत बड़ी है। बोर्ड की कार्यप्रणाली भी बहुत अच्छी है। अब वक्त है कि इसे एक सोपान और बढ़ा कर पूर्णतः डिजिटाइज किया जाए ताकि शिक्षक, विद्यार्थी, स्कूल और कर्मचारी सभी को फायदा मिल सके। बोर्ड की समस्त प्रक्रिया  ऑनलाइन होने से स्कूल और विद्यार्थी को अपने काम के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर अजमेर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि बोर्ड कर्मचारी दर्पण पोर्टल जैसे शुरूआत भी करें ताकि शिक्षा विभाग की शाला दर्शन और शाला दर्पण जैसे पोर्टल की तरह कार्मिक से संबंधित समस्त डेटा ऑनलाइन हो सके। इससे कर्मचारियों का प्रमोशन व अन्य कामकाज आसान हो जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज डिजिटल क्रांति का युग है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी अपने आपको अपडेट कर अपने कामकाज को पूर्णतः डिजिटल मोड अपनाना चाहिए। बोर्ड कर्मचारी दर्पण पोर्टल बनाए, जिस पर कर्मचारियों से संबंधित समस्त डेटा उपलब्ध हो। इसी तरह विद्यार्थियों और स्कूलों से संबंधित समस्त आवेदन और कामकाज भी ऑनलाइन हो और उसे एक ही दिन में संबंधित प्रमाण-पत्र दे दिया जाए।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का महत्व आज राजस्थान के हर परिवार में है। बोर्ड का दसवीं का प्रमाण-पत्र जन्मतिथि का अधिकारिक दस्तावेज है। बोर्ड की परिक्षा विद्यार्थी के जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल है। हमें इस महत्व और इसकी शुचिता को बनाए रखना है। उन्होंने कार्मिक का आह्वान किया कि वे अपनी पूरी शक्ति के साथ बोर्ड के मान को इसी तरह बनाए रखें और उसे उच्चतम स्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बोर्ड को अपने कामकाज, पाठ्यक्रम और परीक्षा पद्धति को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ढालना होगा। शिक्षा और संस्कार निर्माण में बोर्ड की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

    बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बोर्ड अपनी पूरी क्षमता के साथ विद्यार्थी हित में काम कर रहा है। आगामी दिनों में इसे और अधिक पारदर्शी व विद्यार्थी हितैषी बनाया जाएगा। कर्मचारी संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं महामंत्री श्री करण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा बोर्ड के कार्मिक सैदव विद्यार्थी हित में प्रयत्नशील हैं। उन्होंने वासुदेव देवनानी को विश्वास दिलाया कि वे लगातार बोर्ड के उन्नयन के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209653_HomePage_d5e63a3b-fe98-4d35-ad27-03ff7676404c.jpeg

    जर्नी ऑफ सिंधीस लाइव शो का हुआ आयोजन — सिंधी समाज ने झेली विभाजन की पीड़ा

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं सिंधी शिक्षा विकास समिति अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं नाट्य कार्यक्रम जर्नी ऑफ़ सिंधीस का आयोजन बुधवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया।

    सिंधी शिक्षा विकास समिति के महासचिव घनश्याम भगत ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल प्रेसिडेंट विश्व सिंधी सेवा संगठन के राजू विजय मनवाणी रहे। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य मनीष देवनानी, सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य हासो दादलानी ने अपने विचार व्यक्त किए।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज के लिए संघर्ष एक परम्परा रही है। इसी संघर्ष से सफलता को प्राप्त करना प्रत्येक सिंधी व्यक्ति के जीवन का भाग है। इस दौरान सामने आने वाली चुनौतियों से मुकाबला कर स्वयं को स्थापित करने की कला इस समाज में है। विभाजन की सबसे ज्यादा पीड़ा इसी समाज ने झेली है। इसको याद करके आज भी उस समय के लोगों की आंखे नम हो जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे अनुभव किया। इसी के परिणामस्वरूप विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है। ताकि नई पीढ़ी को विभाजन के दर्द की अनुभूति हो व उनमें राष्ट्रीय भक्ति की भावना ओतप्रोत हो।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज सदैव ही कर्मशील और मेहनती रहा है। यह मेहनत राष्ट्रहित में समर्पित रही है। देश के प्रति प्रेम के भाव ने ही हेमु कालाणी को अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। आज भी सिंधी समाज राष्ट्र के लिए सर्वाधिक समर्पण करने के लिए तत्पर है।

    उन्होंने कहा कि समय के साथ अजमेर में भी आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। गुलामी के प्रतीकों के नाम बदलकर उनका भारतीयकरण किया गया है। फॉयसागर का नाम वरुण सागर कर दिया गया है। किंग एडवर्ड मेमोरियल को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्रांति गृह के नाम से जाना जा रहा है। होटल खादिम अब होटल अजयमेरू है।

    सांस्कृतिक संध्या में देवांश एंटरटेनमेंट के सुप्रसिद्ध कलाकार मोहित शेवानी और टीम द्वारा विभाजन विभीषिका पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। इसके अंतर्गत इस प्रस्तुति में 1947 के विभाजन के दौरान सिंधी समाज को झेलनी पड़ी कठिनाइयों, विस्थापन के दर्द, संघर्ष की दास्तान तथा स्वतंत्र भारत के राष्ट्र निर्माण और विकास में सिंधी समाज के अमूल्य योगदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम में स्वामी  सर्वानंद विद्यालय, हरि सुंदर बालिका विद्यालय के बच्चों ने देश  भक्ति नृत्य पेश किया। लोकगायक घनश्याम भगत ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-13 at 3.50.08 PM.jpg
    13/08/25 |

    जी.एम.एन कॉलेज में रैगिंग विरोधी पोस्टर प्रतियोगिता का हुआआयोजन


    जीएमएन कॉलेज, अंबाला कैंट के रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ ने 13 अगस्त 2025 को रैगिंग के हानिकारक प्रभावों के बारे में छात्रों में जागरूकता फैलाने और एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक परिसर वातावरण को बढ़ावा देने के लिए  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
    रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मंजीत कौर  ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना और रैगिंग जैसी अमानवीय एवं अवैध गतिविधियों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना है। विभिन्न विभागों के छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग  लिया और रैगिंग के विरुद्ध कड़े संदेश देने वाले प्रभावशाली पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पोस्टरों में "रैगिंग को ना कहें", "सम्मान ही सच्ची परंपरा है" और "रैगिंग एक अपराध है" जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया।
      रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ के सदस्य श्री बृजेश कुमार, डॉ. एस.के. पांडे और डॉ. अमिता ने अपनी महती भूमिका निभाई। डॉ. रवनीत कौर और डॉ. सरोज बाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें रैगिंग मुक्त परिसर का राजदूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

    #gmncollege #ambala #haryana #postercompetition #news

  • photo 3 ngh.jpg
    13/08/25 |

    एनसीसी प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 के 50 कैडेट्स का हुआ राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ मे चयन

    जे कुमार, नारायणगढ़, 13 अगस्त : राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में कर्नल समित नवानी, कमांडिंग ऑफिसर, 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला कैंट के दिशानिर्देशन एवं रेणु ऋषि, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की अध्यक्षता तथा प्रभारी  डॉ देवेंद्र ढींगरा की उपस्थिति में एनसीसी प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 के कैडेट्स का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया 1600 मीटर दौड़, पुश अप, चिन अप एवं स्टल से शुरू करके अंत में लिखित परीक्षा से समाप्त की गई।


    चयन प्रक्रिया में लगभग 50 से ज्यादा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    चयन प्रक्रिया का आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ सतीश कुमार की देखरेख में किया गया। 2 हरियाणा बटालियन से सूबेदार फतेह बहादुर सिंह एवं हवलदार बिजेंद्रा कुमार ने चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित किया।

    #narayangarh #ambala #haryana #ncc #news

  • photo 1 ngh.jpg
    13/08/25 |

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम शिवजीत भारती ने दिलाई शपथ

    जे कुमार, नारायणगढ़, 13 अगस्त : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम एसडीएम शिवजीत भारती के नेतृत्व में हुआ | इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।


    शपथ के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा आज हम एकजुट होकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल अपने समुदाय, परिवार और मित्रों को, बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है। आओ, मिलकर अपने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी।


           एसडीएम शिवजीत भारती ने इस अवसर पर कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधा डालती है। हमें जागरूकता और दृढ़ संकल्प के साथ इस बुराई को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।

         
    इस अवसर पर सिंचाई विभाग की एसडीओं शिखा बंसल, स्टैनों नवीन सैनी, रीडर जसविन्द्र सिंह, दीपक, कालीचरण, जसबीर सिंह, नरेन्द्र धारी, राजकुमार, रविन्द्र कुमार, सरताज, भूषण, नीलम, सुमन, संतोष रानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नशा मुक्त भारत की शपथ ली।        

    #haryana #ambala #news #drugfreeindiacampaign

  • 58.jpg
    13/08/25 |

    रोजगार कार्यालय पलवल में 67 प्रार्थियों में से 35 को कंपनियों ने किया शॉट लिस्ट

    जे कुमार, पलवल, 13 अगस्त : जिला रोजगार कार्यालय पलवल में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में बॉयोमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एस्को कास्टिंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, स्वेगी फूड डिलीवरी, सुमिरिको रबड़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों ने भाग लिया।

    रोजगार मेले में कुल 67 प्रार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 35 प्रार्थियों को निजी औद्योगिक इकाइयों द्वारा शॉट लिस्ट किया गया। जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले भविष्य में और भी लगाए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

    #haryana #palwal #palwalemployment #news

  • 21.JPG

    देश और राज्य के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : खेल मंत्री गौरव गौतम

    जे कुमार, पलवल, 13 अगस्त : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में कुम्हार / प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को गांव में निर्धारित स्थान पर मिट्टी की खुदाई करने से संबंधित अधिकार पत्र वितरित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि पात्र व्यक्तियों को अधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं मंत्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को उपस्थित लोगों के साथ देखते हुए पात्र लोगों को बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचने मंत्री गौरव गौतम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिवादन किया गया।


    इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई यह पहल काफी सराहनीय है तथा सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला कुम्हार / प्रजापति समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश वर्ग को सम्मान मिले, उसे ताकत मिले और उसकी प्रगति के नए रास्ते खुलें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए कामगारों और मेहनतकश वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे है। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है पंक्ति की अंतिम लाइन में खड़े लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान की तर्ज पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुम्हार / प्रजापति समुदाय के सभी पात्रों को यह प्रमान पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार व डीडीपीओ उपमा अरोड़ा समेत काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।

    #haryana #news #palwal #prajapati

  • download.jpeg

    कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है - कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन बना रही है - अनिल विज

    वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है - विज

    पाकिस्तान के नेता गीदडभभकी ब्यानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदडभभकियों में नहीं आना वाला है - विज


    चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदडभभकी ब्यानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदडभभकियों में नहीं आना वाला है।

    मंत्री अनिल विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस के 11 सालों बाद राज्य में बनाए गए संगठन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मण्डल के चुनाव होते है, फिर जिले के चुनाव होते हैं और फिर प्रदेश के चुनाव होते है और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते हैै। लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगें।

    पाकिस्तान की ओर से सिंधू के पानी के संबंध में दिए जाने वाले ब्यानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदडभभकियों में भारत नहीं आने वाला है। श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है क्योंकि वहां पर खाने-पीने को नहीं हैं, महंगाई बहुत ही ज्यादा है तथा अन्य कई मसलें पाकिस्तान में लगातार चल रहे है। इन मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेता अपनी कुर्सी को बचाए रखने और अपनी जनता को शांत करने के लिए इस प्रकार के ब्यान दे रहे है।
    इसी  प्रकार, आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खटटे किए है और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए होश में लाया गया है।

    #anilvij #bjp #congress #operationsindoor

  • Pic 1.jpeg

    देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति की धुनों पर झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे - कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है, सारे देश को तिरंगामय करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय - मंत्री अनिल विज

    तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके कैबिनेट मंत्री अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए

    अम्बाला छावनी के बाजारों में मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, अलग-अलग बाजारों में यात्रा का स्वागत हुआ


    अम्बाला/चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हमारी पार्टी ने सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वह देश भक्ति की धुनों में झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे।

    अनिल विज आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।  

    समूचा शहर तिरंगामय हुआ, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

    अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर लोग जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई जोकि रेलवे रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई।

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।

    यात्रा में यह मौजूद रहे

    तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री फणिद्रनाथ शर्मा, नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर, उपप्रधान ललता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, डिम्पल गुप्ता, आरती सहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, रामबाबू यादव, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, बिल्लू राणा, बलकेश वत्स, सुभाष शर्मा, रमेश सैनी, रणधीर सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल, श्याम सुंदर अरोड़ा, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे। 

    #anilvij #bjpharyana #bjp #tirangayatra

  • 209616_HomePage_3159787b-14f4-4f7d-af86-9536fab62763.jpeg

    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने बुधवार को विभिन्न बजट घोषणाओं अंतर्गत किये गये निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा की।

    सचिवालय के समिति कक्ष में हुई बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विशेष योग्यजन निदेशालय एवं बाल अधिकारिता विभाग में विभिन्न बजट घोषणाओं अंतर्गत किये गये निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों से प्रोजेक्ट्स की बिंदुवार प्रगति जानी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    अरोड़ा ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी कार्य तय समयावधि में पूर्ण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने भवनों के परिसर में फलदार पेड़ पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड सहित अन्य कार्यकारी एजेंसीज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी, आयुक्त विशेष योग्यजन केसरलाल मीना, वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक दिलबाग सिंह, सुंडाराम मीना, रीना शर्मा, मुख्य अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) सुनील गुप्ता, बलराम मीना सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209618_HomePage_a4fd1f11-61f4-4475-bfc8-e22436df73bb.jpeg

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक ने कार्मिकों को दिलाई नशा ना करने की शपथ

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर फ्लैगशिप अभियान के तहत बुधवार को मुख्यालय स्थित सभी कार्मिकों को नशा ना करने की शपथ दिलाई।

    आशीष मोदी ने अंबेडकर भवन के प्रांगण में शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा, चाहे शराब का हो, तंबाकू का या किसी अन्य मादक पदार्थ का, यह हमारे स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य—तीनों को बर्बाद करता है। यह एक धीमा ज़हर है, जो हमारी सोचने-समझने की शक्ति को कम करता है और जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि नशे से मिलने वाली थोड़ी-सी खुशी, जीवन भर का दुख दे सकती है। इसलिए, हमें खुद को और अपने आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करना होगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 से 31 अगस्त, 2025 तक मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में फ्लैगशिप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा भौतिक और ऑनलाइन माध्यम से 3 करोड़ लोगों तक पहुँच बनाना है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में भी जिला स्तर पर छात्रों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए शैक्षणिक संस्थानों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ऑनलाइन प्रतिज्ञा का आयोजन किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209582_HomePage_078c9ec1-e861-42b2-90de-fc8e5137731e.jpeg

    उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित हुई बैठक

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई जिसमें महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त समग्र शिक्षा अनुपमा जोरवाल, निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मालावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थिति हुए। 

    बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा निम्नानुसार निर्देश प्रदान किये गएः-

    1. समसा द्वारा माह जून में किये गये सर्वे / तकमीने अनुसार समसा के द्वारा  6,012 आंगनबाड़ी केंद्रों  की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करवाये जावे। इस बाबत प्रथम चरण में उपलब्ध बजट 50 करोड़ से 3033 केंद्रों की मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। 

    2. इसके साथ ही शिक्षा विभाग समसा के द्वारा ही आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों के तकमीने अनुसार 2365 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने अगले 4 महीनों में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के कार्य को निष्पादित करने के निर्देश दिए। 

    3. उक्त कार्य को सुगमता से करवाये जाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से समसा (शिक्षा विभाग) में जेईएन/एईएन की प्रतिनियुक्ति अथवा अतिरिक्त प्रभार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    4. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के मुख्यालय में तत्काल प्रभाव से एसई/जेईएन/एईएन की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए।

    5. वेदान्ता फाउंडेशन (नन्दघर ) की स्टेट हेड को निर्देश दिए गए कि विभाग द्वारा जुलाई महीने में उपनिदेशक कार्यालयों से प्राप्त सूचना अनुसार मरम्मत की आवश्यकता वाले 10497 आंगनबाड़ी केंद्रों में मरम्मत कार्य करवाते हुए नन्दघर के रूप में विकसित किये जाने हेतु कार्रवाई की जाए।  

    6. आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत एवं वहां अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृत कराने के लिए उप मुख्यमंत्री महोदया की तरफ़ से विधायकगण को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

    7. जिला कलेक्टर्स को भी इसी प्रकार पत्र लिखने के निर्देश दिए गए कि जिलों में सीएसआर, डीएमएफटी, एसडीआरएफ फण्ड, सीएसआर से 4141 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत/नवीन निर्माण का कार्य करवाया जाए एवं प्रथक से बजट आवंटन हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

    8. हुडको के प्रतिनिधि ने सीएसआर के तहत कुछ आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत/ नवीन निर्माण का कार्य करवाये जाने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किये गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209566_HomePage_16b4bd81-9bdf-4e63-98dd-4962ffecf802.jpeg

    तरलीकृत प्राकृतिक गैस सस्ता, टिकाउ, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर विकल्प

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्र सरकार के उपक्रम गेल इंडिया और राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस द्वारा नीमराना में लंबी दूरी के वाहनों के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस एलएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गैल के कार्यकारी निदेशक श्री कपिल कुमार जैन ने कहा कि परिवहन में स्वच्छ और हरित उर्जा के साथ ही ईंधन के अधिक ठोस विकल्प के रुप में एलएनजी बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि गैल इण्डिया और आरएसजीएल द्वारा नीमराना में एलएनजी स्टेशन की स्थापना ट्रांसपोर्टरों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

    कपिल जैन ने कहा कि साझाकरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन भी सरकार की हरित उर्जा को बढ़ावा देने और परिवहन ईंधन के रुप में एलएनजी के आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी लाभकारी होने की जानकारी पहुंचाने के लिए किया गया है।

    कमलजीत सिंह ने कहा कि ट्रकों सहित लंबी दूरी के भारी परिवहन साधनों के लिए एलएनजी तकनीक और इसके लाभ खासतौर से कम लागत, कम उत्सर्जन और परिचालन दक्षता के लिए एलएनजी बेहतर विकल्प है। उन्होंने उपस्थित ट्रांसपोर्टरों को विस्तार से जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

    राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराना में एलएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एलएनजी स्टेशन की स्थापना का काम शुरु कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित स्टेक होल्डर्स को बेहतर और सस्ते विकल्प के रुप में एलएनजी अपनाने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर गेल की ओर से जयंत खुराना, आरएसजीएल से विवेक रंजन, दीप्तांशु पारीक, अतुल शुक्ला, नीमराना एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक सहित क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने हिस्सा लिया।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209568_HomePage_38b5b5fd-45b8-4fc3-93f2-593d65e79376.jpeg

    आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा, ज्ञान, भाषा व संस्कार की अहम भूमिका

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    राजस्‍थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमृत महोत्सव सफलता का उत्सव है। बीते 75 वर्षों में इस महाविद्यालय ने ऐसे अनेक विद्यार्थियों को दिशा व उद्देश्य प्रदान किए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जिले व महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में आयोजित अमृत महोत्सव उद्घाटन समारोह एवं विधायक निधि से कंप्यूटर कक्ष एवं स्मार्ट कक्षा के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने ने कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में तकनीकी ज्ञान, शिक्षा, भाषा एवं संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समय किसी के लिए रुकता नहीं, जो विद्यार्थी समय के महत्व को समझता है, वही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

    विधायक मद से निर्मित कंप्यूटर कक्ष व स्मार्ट कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्थानीय विधायक अशोक कोठारी द्वारा विधायक मद से जारी 15 लाख की राशि से निर्मित कंप्यूटर कक्ष व स्मार्ट कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष व स्मार्ट कक्षा कक्ष का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक से शिक्षा जरूरी है इसमें यह स्मार्ट कक्षा-कक्ष अहम व उपयोगी साबित होंगे।

    पांच 'डी' के माध्यम से जीवन मूल्यों का महत्व समझाया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने पांच 'डी' के माध्यम से जीवन मूल्यों का महत्व समझाया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जीवन में मर्यादा का पालन, अनुशासन, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण रखेंगे तो जीवन का विकास होगा।

    स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर दिया जोर - विधानसभा अध्यक्ष ने विदेशी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक श्री अशोक कोठारी ने कहा कि विधायक मद से जारी राशि ज्यादा से ज्यादा जन कल्याणकारी कार्यों में उपयोग हो यही उनकी प्राथमिकता है।

    प्राचार्य संतोष आनंद ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक श्री कश्मीर भट्ट ने दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209570_HomePage_eb740ce3-6a22-4d98-bfc6-fe0180fab024.jpeg

    ग्रामवासियों को जंगल से जोड़ें, तभी रहेगा पारिस्थितिकी संतुलन

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित और सुरक्षित रखने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है। इसलिए ग्रामवासियों को जंगल से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। ग्रामवासी अपने आसपास के जंगल से जुड़े तो लोगों की पर्यावरण के प्रति आत्मीयता बढ़ेगी और जंगल की सुरक्षा भी स्वतः ही हो जाएगी।

    संजय शर्मा मंगलवार को उदयपुर जिले के प्रवास के दौरान जिला परिषद सभागार में विभागीय योजनाओं की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर नमित मेहता ने संजय शर्मा का स्वागत किया। 

    वन मंत्री ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत उदयपुर में प्रस्तावित डिजिटल प्लानिटोरियम की प्रगति की भी जानकारी ली। 

    पेड़ लगाए, सेल्फी लें और पाएं सर्टिफिकेट—

    वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए हरयाळो राजस्थान पोर्टल पर सेल्फी और सर्टिफिकेट सुविधा जोड़ी गई है। आमजन पौधारोपण करके पोर्टल पर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल से डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के निर्देश दिए।

     

    प्रशासनिक निगरानी में कराएं जांच, तय करें जिम्मेदारी—

    संजय शर्मा ने सज्जनगढ़ लॉयन सफारी के कार्य की जानकारी ली। इसमें अधिकारियों ने बताया कि लॉयन सफारी के लिए 2200 मीटर की फेसिंग की जानी है, उसमें से 1900 मीटर काम हो चुका है। 

    अमरख महादेव लेपर्ड सफारी के काम में लाएं गति—

    वन मंत्री संजय शर्मा ने बजट घोषणा अमरख महादेव लेपर्ड सफारी की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने पर फोकस है। विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209581_HomePage_8a6e3e5a-7a71-40c9-bd2e-b89c13dfaef4.jpeg

    वैश्विक पटल पर राजस्थान की बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में बन रही पहचान

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान अपनी भौगोलिक स्थिति, खनिज सम्पदा ऊर्जा क्षमता और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण वैश्विक पटल पर बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में नई पहचान बना रहा है। राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत राज्य में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए। इनके धरातल पर मूर्त रूप लेने से प्रदेश में बुनियादी ढ़ांचे का विकास होने के साथ ही वृहद् स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। 

    भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों की ग्राउंड ब्रेकिंग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट केवल एक आयोजन ही नहीं, बल्कि राज्य की सतत् विकास प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में प्रदेश के विकास को नई गति देना है। 

    भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों में लाए तेजी—

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमओयू से संबंधित भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों में भी तेजी लाते हुए सभी एमओयू को समयबद्ध रूप से धरातल पर मूर्तरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा चाही गई लोकेशन पर जमीन उपलब्ध ना होने की स्थिति में उन्हें आस-पास के क्षेत्र में वैकल्पिक जमीन दिखाई जाए। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए हर एक निवेश एमओयू महत्वपूर्ण है। जिलों में स्थानीय स्तर पर होने वाले कम राशि के एमओयू के क्रियान्वयन से कई लोगों को रोजगार मिलता है और ऐसे छोटे निवेश मिलकर बड़े निवेश का आधार बनते हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि ऐसे एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि निवेशकों से लगातार संपर्क में रहते हुए समय-समय पर कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक भी करें।

    खनन और पर्यटन क्षेत्र राजस्थान के विकास का इंजन—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन और पर्यटन क्षेत्र राजस्थान के विकास का इंजन है। हमें इन क्षेत्रों में प्रगति की और अधिक संभावनाओं को तलाशना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिसम्बर माह में होने वाली राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव से पहले खनन, पेट्रोकेमिकल और पर्यटन को लेकर प्री-समिटों का आयोजन किया जाए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में जमीन में मौजूद खनिज पदार्थों का पता लगाने के लिए व्यापक सर्वे करवाया जाए। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन सेक्टर में भी राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में महल, किले, हवेलियों की भव्यता और गौरवशाली इतिहास को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां हमारी धरोहर हैं और उनका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि इन हवेलियों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर पर्यटन क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

     दिसम्बर माह में होगा राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव—

    बैठक में राजधानी जयपुर में दिसम्बर माह में प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कॉन्क्लेव में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान हुए एमओयू की क्रियान्विति से प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक परिदृश्य में आए बदलावों के बारे में निवेशकों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय, गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट और मल्टीलेटरल आधार पर निवेश साझेदारी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉन्क्लेव में युवा, महिला और किसानों पर आधारित सत्रों का भी विशेष रूप से आयोजन किया जाए। साथ ही एक जिला एक उत्पाद संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209584_HomePage_0c31c4c4-30a8-406f-a8da-a70bcf5c62a4.jpeg

    क्लाउड सीडिंग द्वारा जल संकट दूर करना हमारी प्राथमिकता

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा के अथक प्रयास से मंगलवार को जवमारामगढ़ बांध के इलाके में ड्रोन से कृत्रिम बारिश करवाने की कार्यवाही शुरु की गई।

    विज्ञान, आधुनिक तकनीक तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अद्भुत समन्वय के क्लाउड सीडिंग के माध्यम से करवाई जा रही कृत्रिम वर्षा को देखने के लिए भीड़ अनुमान से अधिक आई। भीड़ को कम करके ड्रोन को उड़ाने का प्रयास भी किया गया परन्तु भीड़ अधिक होने से नेटवर्क जाम हो गया, जिससे जीपीएस सिंगल लॉस होने से ड्रोन ऑटो लैंडिंग मोड में आ जाने के कारण लेंड हो गया। भीड़ कम हो जाने के बाद कृषि मंत्री के सामने ड्रोन द्वारा 400 फीट की हाइट तक डेमो सफलतापूर्वक दिया गया।

    कृत्रिम बारिश के लिए वैज्ञानिकों की टीम जयपुर में है जो लगातार अपने स्तर पर ड्रोन से कृत्रिम बारिश का परीक्षण कर रहे हैं। रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश के प्रयोग के शुभारंभ पर कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसने हजारों की तादात में लोगों ने भाग लिया है। 

    डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा कि इस क्लाउड सीडिंग का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ झील को पुनर्जीवित करना, जल संकट को कम करना और क्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र संतुलन बहाल करना है। यह एक अनुसंधान एवं विकास आधारित पायलट प्रोजेक्ट है, जिसमें आधुनिक ड्रोन बेस्ड क्लाउड सीडिंग तकनीक और एआई का उपयोग कर वर्षा को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा दिया जायेगा। 

    भारत में पहली बार ड्रोन बेस्ड क्लाउड सीडिंग की जा रही है। इसमें ‘हाइड्रो ट्रेस’ नाम का एआई पावर्ड प्लेट फॉर्म इस्तेमाल हो रहा है, जो रियल टाइम डेटा, सेटेलाइट इमेजिंग और सेंसर नेटवर्क की मदद से सही समय और सही बादलों को टारगेट करता है। यह 30 दिनों तक चलने वाला पायलट मिशन है। 

    उन्होंने बताया कि ड्रोन बेस्ड क्लाउड सीडिंग में ड्रोन को बादलों के पास भेजा जाता है, जहां यह सोडियम क्लोराइड या अन्य सुरक्षित सीडिंग ऐजेंट्स छोड़ता है। इससे बादलों में मौजूद नमी के कण आपस में मिलकर पानी की बूंदों में बदल जाते हैं और बारिश होती है। यह मिशन 12 अगस्त से शुरु होकर लगभग 60 दिनों तक चलेगा शुरुआती प्रभाव हमें तुरंत बारिश के रूप में दिखेगा, लेकिन लंबे समय में इसका असर झील के जल स्तर, भुमिगत जल भंडार और कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। 

    कृषि मंत्री ने बताया कि यह तकनीक बिल्कुल सुरक्षित है और इसमें इस्तेमाल होने वाले एजेंट्स, बहुत कम मात्रा में और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रयोग किये जाते हैं। यह मानव, पशु तथा फसलों के लिए हानिकारक नहीं हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट के दौरान भी पर्यावरणीय प्रभाव का अध्ययन किया जायेगा।

     डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा कि यह रामगढ़ में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया जा रहा है। अगर यह सफल होता है तो हम देश और प्रदेश के अन्य सूखा प्रभावित इलाकों में भी इसे लागू कर सकते हैं, जिससे जल संकट कम होगा और कृषि को स्थायी पानी का स्रोत मिलेगा। इस प्रोजेक्ट द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, फसलों की पैदावार बढ़ेगी और सूखे का असर कम होगा। साथ ही भूमिगत जल भी रिचार्ज होगा जिससे लंबे समय तक फायदा रहेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209587_HomePage_c281e5df-7a02-4da4-8412-af85250b39c4.jpeg

    राज्यपाल ने सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। शिक्षा से ही जीवन में विकास के अवसर मिलते हैं। उन्होंने स्वच्छता कार्मिकों के साथ बैठकर उनसे संवाद किया। उनके साथ भोजन किया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा किए गए प्रयासों से सफाई में नगर निगम ग्रेटर 173 से 16 वें स्थान पर आ गया है। यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ही है, भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और खुले में शौच से मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज में हर छोटा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है। स्वच्छता योद्धाओं ने गलियों, गांवों, और शहरों को स्वच्छ बनाने में दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने सभी की सराहना की। उन्होंने इसी तर्ज पर "हर घर तिरंगा अभियान" चलाने का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209601_HomePage_391de33a-aae7-408e-bf14-ba68ddad57df.jpeg

    एचआईवी—एड्स के प्रति जागरूकता के लिए आईईसी अभियान का शुभारम्भ

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ओटीएस स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित रेड रिबन क्लब के सदस्यों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इंटेंसिफाइड आईईसी कैम्पेन का शुभारंभ किया गया। साथ ही, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य रोचक प्रस्तुतियों के द्वारा एचआईवी— एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश युवाओं को दिया गया।

    इस अवसर पर राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक शाहीन अली खान ने कहा कि देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले, इसी उद्देश्य से प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंटेंसिफाइड आईईसी कैम्पेन का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विशेषकर युवाओं तक, एचआईवी/एड्स की जानकारी पहुंचाने के लिए जांच व परामर्श की सुविधा एवं कैंप का आयोजन, फ्लेश मॉब, रैली, डोर-टू-डोर कैम्पेन, सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता सत्रों का आयोजन, ग्राम स्तर पर मीटिंग के साथ कला जत्था गतिविधियां, सोशल मीडिया पर जागरूकता संदेश के साथ ही साथ राजकीय अस्पतालों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 2 माह तक चलेगा। 

    संयुक्त निदेशक, आईईसी डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि युवाओं को एचआईवी एवं यौन व प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी हेतु राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लबों की स्थापना कर समग्र शिक्षा के लिए उनका क्षमतावर्धन किया है। आज 755 रेड रिबन क्लबों के माध्यम से महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एचआईवी की जानकारी से लाभान्वित किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी एचआईवी से संबधित सही जानकारी युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप नि:शुल्क व गोपनीयता के साथ एचआईवी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से नाको एड्स एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं या राष्ट्रीय एड्स हेल्पलाइन 1097 पर कॉल कर सकते हैं। 

     संयुक्त निदेशक, टीआई सुनील कुमार ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और देश के समग्र विकास में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन यह तब ही हो सकता है, जब वह निरोगी रहे। विभिन्न संक्रमणों से बचाव की जानकारी रखें, चाहे वह संक्रमण नशे के इंजेक्शन से हो या फिर शारीरिक सम्पर्क से। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209592_HomePage_2324c6fd-c4a1-4b66-8d7b-553ea5133cbd.jpeg

    स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, विदेशी छोड़े तभी मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत एक श्रम आधारित अर्थव्यवस्था है। हमारे युवा पूरे विश्व में अपनी स्किल्स के लिए पहचान रखते हैं। आज समय आ गया है कि हम स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाएं और बढ़ावा दें। विदेशी वस्तुओं का उपयोग घटाएं। भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक भारतीय को अपना योगदान देना होगा।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर नगर निगम द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता मेले में भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की जरूरत है कि हम स्वदेशी को बढ़ावा दें। भारत का प्रत्येक नागरिक ठान ले तो स्वदेशी उत्पादों के सहारे हमारी घरेलू अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम इन्दौर और सूरत की तरह शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इस कार्य में शहर के लोगों को भी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेला स्थल पर लगाई गई स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देशी उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उपस्थित आमजन से आह्वान किया कि ऐसे देशभक्ति और स्वच्छता संबंधी आयोजनों से जुड़कर स्वदेशी अपनाएं, राष्ट्रीय पर्व की भावना को आत्मसात करें और अपने शहर, देश एवं समाज में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाएं। स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की विशेष भूमिका है। इन समूहों के उत्पादों की यहां प्रदर्शनी लगाई गई है। इन उत्पादों को खरीद कर हम स्वदेशी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह उत्कृष्ट प्रयास है। इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

    अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नागरिकों में देशप्रेम और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की अलख जगाना है। तिरंगा मेला, रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व का उत्साह प्रदर्शित हुआ है। इससे स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम द्वारा आनासागर रीजनल चौपाटी पर एसएचजी की महिलाओं के द्वारा प्रर्दशनी, तिरंगा मेला, तिरंगा रैली एवं लाईव म्यूजिक कन्सर्ट आदि का आयोजन किए गए। नगर निगम द्वारा अभियान के दौरान किए गए कार्यों की प्रदर्शनी, रंगोली, कर्मचारियों द्वारा लाइव कंसर्ट, घूमर एवं चरी नृत्य, स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किए गए। इनमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही नगर निगम अजमेर के दोनों भवनों एवं मेला स्थल पर स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 1002456922.jpg

    हरियाणा में कांग्रेस ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने संगठन की घोषणा की

    हाल ही में, कांग्रेस ने हरियाणा में 11 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने संगठन की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस घोषणा को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद है।

    यह कदम कई वर्षों से चली आ रही गुटबाजी को समाप्त करने का भी प्रयास है, जिसके कारण हरियाणा में कांग्रेस का संगठन लंबे समय से कमजोर था। ऐसा माना जा रहा है कि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेताओं को अधिक जगह मिली है, जबकि कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जैसे अन्य गुटों के समर्थकों को भी कुछ जिलों में अध्यक्ष पद दिए गए हैं।

    पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस साल (2025) को "संगठन सृजन पर्व" के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, और इसी के तहत हरियाणा में भी संगठन को खड़ा करने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके और एक मजबूत संगठन बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

    #haryana #congress #election

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • CS-1-12-8-25.jpg
    12/08/25

    हरियाणा के मुख्य सचिव ने की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 18 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज प्रशासनिक सचिवों के साथ 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक मंे नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, कृषि एवं किसान कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य तथा ऊर्जा विभागों से जुड़ी, 21,548 करोड़ रुपये से अधिक की 18 परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

     

    मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के कार्यान्यन में अगर कोई बाधा है तो उसे तत्परता से दूर करें। इसके अलावा, समय-समय पर परियोजनाओं की निगरानी करें ताकि इनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक विकास का एक नया दौर शुरू होगा और आमजन के जीवन में एक सार्थक बदलाव आएगा।

     

    बैठक में बताया गया कि ऊर्जा क्षेत्र में, विभिन्न जिलों में 8197 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में डीएचबीवीएन के मारुति और आईडीसी सब-डिवीजन में मौजूदा 11 केवी फीडर लाइन के नवीनीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। साउथ सिटी और कादिपुर सब-डिवीज़न में भी 11 केवी फीडर लाइनों के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, आरडीएसएस योजना के तहत रेवाड़ी जिले में घाटा कम करने से जुड़े कार्य और डीएचबीवीएनएल के विभिन्न सर्कलों में 33 केवी सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा, दीर्घकालीन क्षमता-वृद्धि के लिए यमुनानगर स्थित दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में 1x800 मेगावाट अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल यूनिट की स्थापना भी की जा रही है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी। 

     

    उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा 8469 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें ग्लोबल सिटी परियोजना, आईएमटी खरखौदा, आईएमटी सोहना, ईएमसी सोहना और एकीकृत मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब शामिल हैं। इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद उत्तर भारत में एक प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में हरियाणा की स्थिति मजबूत होगी, निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे।

     

    हिसार में 1205 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वर्ण जयंती एकीकृत विमानन हब का 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। हवाई अड्डा भवनों और संबद्ध अवसंरचना कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिनमें कई घटक पूर्ण हो चुके हैं। इनमें 33 केवी एयरपोर्ट सब-स्टेशन, एयरसाइड बाउंड्री वॉल, सुरक्षा लाइटों के साथ परिधि सड़क, 12 आरसीसी वॉच टावर, अस्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सुविधा तथा मौजूदा टर्मिनल का विस्तार कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, फेज-2 के लिए जल आपूर्ति प्रणाली का कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा होने की सम्भावना है।

     

    बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए एचएसआईआईडीसी द्वारा जल्द टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

     

    पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 215 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें आधुनिक पशु फार्म, पोल्ट्री शेड, चारा भंडार का निर्माण और हिसार के लुवास में एक पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना शामिल है।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अन्तर्गत 2962 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। पिंजौर में सेब, फल एवं सब्जी मंडी का कार्य 31 अक्तूबर, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय आतिथ्य प्रबंधन संस्थान और करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय परिसर कार्य भी तेजी से चल रहा है।

     

    #haryana #chiefsectrary #news #goverment #project #development

  • download (1).jpg
    12/08/25

    हरियाणा में शुरू होगा एग्रीस्टैक सेल, तेज़ होगी डिजिटल फसल सर्वे और किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा की वित्तायुक्त ( राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यहां विभागीय अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकार की एग्रीस्टैक पहल के व्यापक क्रियान्वयन की योजना साझा की। इस योजना के अंतर्गत एग्रीस्टैक सेल का गठन किया जाएगा, जो इस पहल की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि डेटा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में डिजिटल फसल सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही किसान रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, जिससे राज्य के सभी किसानों का सटीक डेटाबेस उपलब्ध होगा। एग्रीस्टैक पहल के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।

    बैठक में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुख्य ज्ञान अधिकारी एवं सलाहकार, श्री राजीव चावला ने एग्रीस्टैक को भारतीय कृषि में परिवर्तन लाने वाला राष्ट्रीय कार्यक्रम बताया। उन्होंने बताया कि यह तीन प्रमुख डिजिटल घटकों किसान रजिस्ट्री, भूमि खंडों का जियो-रेफरेंसिंग, डिजिटल फसल सर्वे (DCS) पर आधारित है।

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वित्तीय सहायता से हरियाणा को किसानों के पूर्ण पंजीकरण पर अधिकतम 216 करोड़ रुपये और 80 प्रतिशत से अधिक गांवों में डिजिटल फसल सर्वे पूरा करने पर 50 करोड़ रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि राज्य में कृषि के डिजिटल रूपांतरण को तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि एग्रीस्टैक पहल से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पीएम-किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए जल्द ही किसान आईडी अनिवार्य होगी। डिजिटल फसल सर्वे के आंकड़े फसल बीमा दावों के निपटारे, प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के लाभ, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुरक्षा, उर्वरक वितरण और आपदा राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।

    #haryana #india #danikkhabar #farmers #digital #goverment #news

  • T-1-12-8-25.jpg
    12/08/25

    हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://archaeology.haryana.gov.in/ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट प्रदेश की पुरातात्विक विरासत व सांस्कृतिक समृद्धता को देश-दुनिया के सामने पहुंचाने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

    मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहल विरासत संरक्षण में तकनीक के सफल समावेशन का प्रतीक है, जो पारदर्शिता, शिक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वेबसाइट हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने इस दौरान  विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

     इस अवसर पर विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव, श्रीमती कला रामचंद्रन, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    अधिकारियों ने वेबसाइट की जानकारी देते हुए बताया कि यह वेबसाइट हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को डिजिटल माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने का एक व्यापक मंच है। इसमें राज्य संरक्षित स्मारक, पुरातात्विक स्थल, संग्रहालय, खुदाई और शोध प्रकाशनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। साथ ही विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की ताजा अपडेट भी दी जाएगी

    #india #haryana #minister #danikkhabar #link #news

  • CM-5-12-8-25-E.jpg

    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश भर में एकता के संदेश को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना और भाईचारे के बंधन को मज़बूत करना है। यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जब हमारी बेटियाँ किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस  को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह दृढ़ संकल्प है कि जो कोई भी भारत को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत करेगा, उसे हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा उचित जवाब दिया जाएगा। आज का भारत एक ‘नया भारत’ है जो मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद राष्ट्र 15 अगस्त को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

     

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘भारत माता’ के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के देशभक्तिपूर्ण नारे गूंज उठे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, मीडिया छात्र संघ के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    #india #haryana #tirangayatra #kashmir #lalchownk #danikkhabar #news

  • download.jpeg
    12/08/25

    हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं।

     

    सहकारिता विभाग और कार्मिक (नियुक्ति) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रस्तावित हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी श्री विजयेंद्र कुमार को हरियाणा सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

     

    श्री दुष्मंता कुमार बेहरा को हरियाणा के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक तथा सचिव कार्यभार भी रहेगा।

    #haryana #ias #transfer #goverment #danikkhabar #news

  • 209526_HomePage_87d632ac-ebc0-4e67-b0e8-5c2edd9502ac.jpeg

    मानव साहस और दृढ संकल्प की महान कहानी है भारत का स्वतंत्रता संग्राम

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    भारत की आजादी की अमर गाथा को दिल छू लेने वाले शब्दों में संजोती पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का मंगलवार को यहां सिविल लाईन्स स्थित राजकीय निवास पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विमोचन किया। जोगाराम पटेल ने पुस्तक की लेखिका एवं एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. (स्वायत्त) महावि‌द्यालय, जयपुर में इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ.श्वेता शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम मानव साहस और दृढ संकल्प की महान कहानी है। उन्होंने कहा कि यह संग्राम स्वतंत्रता की भावना, एकता की शक्ति और अमूल्य बलिदान की गाथा है। यह संग्राम उस संघर्ष की कहानी है, जिसमें साधारण लोगों ने डटकर मातृभूमि को आजाद करने के सपने को साकार किया। श्री पटेल ने कहा कि इण्डियाज नेशनल मूवमेंट पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मरणीय यात्रा है।

    पुस्तक की लेखिका डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि यह रचना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 के विभाजन तक की प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों और बलिदानों को सरल, जीवंत और प्रेरक शब्दों में पिरोती है। इस पुस्तक का उ‌द्देश्य पाठकों-विशेषकर युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति गर्व, आज़ादी की कीमत का एहसास और राष्ट्र के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • image001YX2K.jpg

    डीपीआईआईटी ने ज़ेप्टो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने 'ज़ेप्टो नोवा' इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन और विस्तार देने के लिए ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    इस सहयोग का उद्देश्य छह महीने के एकाग्र कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप्स की खोज और उनका मार्गदर्शन करना है। यह कार्यक्रम हार्डवेयर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, पैकेजिंग और दीर्घकालिक विनिर्माण के क्षेत्रों में तकनीक विकसित करने वाले स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेगा। वे ज़ेप्टो के वितरण और डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग करके प्रोटोटाइप से बाजार तक के लिए तैयार समाधानों का विकास कर सकेंगे।

    यह साझेदारी विशेषज्ञों के नेतृत्व में होने वाली कार्यशालाओं और स्टार्टअप इंडिया सहयोग के माध्यम से महिलाओं की मुख्य भूमिका वाले और टियर दो/तीन के स्टार्टअप्स पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें मार्गदर्शन और क्षमता निर्माण के संबंध में सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त ज़ेप्टो अपनी आपूर्ति श्रृंखला में 100 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स को जोड़ेगा जिससे उन्हें उत्पादों को प्रदर्शित करने, बाजार तक पहुंच प्राप्त करने और अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए मंच मिलेगा।

    डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने इस अवसर पर कहा कि यूनिकॉर्न का समर्थन स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है जो उन्हें सफल उद्यमों की यात्रा के बारे में जानकर सीखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अनुकूल परिवेश में योगदान देना यूनिकॉर्न के लिए न केवल एक अवसर है बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। स्टार्टअप्स के विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाज़ार तक पहुंच उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण कारक बनी हुई है।

    समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल और ज़ेप्टो के सह-संस्थापक श्री कैवल्य वोहरा ने हस्ताक्षर किए।

    ज़ेप्टो के सह-संस्थापक श्री कैवल्य वोहरा ने कहा कि डीपीआईआईटी के साथ साझेदारी ज़ेप्टो नोवा कार्यक्रम के माध्यम से विनिर्माण के बेहतर भविष्य को साकार करने में स्टार्टअप्स की सहायता करेगी।

    #ministryofcommerceandindustry #

  • download (1).jpeg

    प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य से जुड़ी ऐतिहासिक पहल पर लेख साझा किया

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य से जुड़ी ऐतिहासिक पहल पर आज केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का एक लेख साझा किया है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है:

    “भारत का राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन आनुवंशिक विकार से निपटने से लेकर समानता और सम्मान सुनिश्चित करने तक जन स्वास्थ्य में एक नए युग का सूत्रपात करता है।

    केंद्रीय मंत्री @JPNadda ने 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त भारत के लक्ष्य से जुड़ी इस ऐतिहासिक पहल पर लेख लिखा है, उनके विचारों को अवश्य पढ़ा जाना चाहिए!”

    #pmo #narenderamodi #jpnadda #unionhealthminister

  • WhatsAppImage2025-08-11at13.36.47_03ced9b9MLK9.jpg
    12/08/25 |

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

    इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जहाँ जनरल स्टुअर्ट ने भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी से औपचारिक मुलाकात हुई।

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख को भारत की सुरक्षा की दृष्टि से, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना में प्रौद्योगिकी अपनाने के संबंध में हाल में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात की, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार शामिल थे। इस यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलियाई सेना के रेजिमेंटल सार्जेंट मेजर ने साउथ ब्लॉक में भारतीय सेना के सूबेदार मेजर से मुलाकात की और सभी रैंकों के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा दिया।

    जनरल स्टुअर्ट आगरा जाकर 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड का दौरा करेंगे और सभी रैंकों के साथ बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में मुख्य भाषण देने के लिए नई दिल्ली लौटने से पहले प्रतिष्ठित ताजमहल भी देखेंगे।

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख 13 और 14 अगस्त को पुणे जाएँगे, जहाँ वे दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ से बातचीत करेंगे और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला का दौरा करेंगे। वे कैडेटों को नेतृत्व, संयुक्त प्रशिक्षण और सहयोग पर संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वे अन्य रक्षा सहयोग कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

    यह उच्च स्तरीय यात्रा मजबूत और बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की पुष्टि करती है और एक स्थिर, सुरक्षित और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

    #mod #indianarmy #australianarmy

  • (3)FilephotoofUdaygiriZVAK.jpeg
    12/08/25 |

    भारतीय नौसेना में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल होंगे

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को दो अत्याधुनिक फ्रंटलाइन फ्रिगेट, उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

    ऐसा पहली बार होगा, जब दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्डों के, दो प्रमुख सतही लड़ाकू जहाजों को, एक ही समय में विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जा रहा है।

    यह आयोजन भारत के तेजी से होते नौसैनिक आधुनिकीकरण और कई शिपयार्डों से परिष्कृत युद्धपोतों की आपूर्ति करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।

    यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल की कामयाबी को दर्शाती है। प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट्स का दूसरा जहाज, उदयगिरि, मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा बनाया गया है, जबकि हिमगिरि, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा बनाए जा रहे पी17ए जहाजों में से पहला है।

    भारतीय नौसेना के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के तौर पर, उदयगिरि नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया 100वाँ जहाज है।

    स्टेल्दी, बहुमुखी और स्वदेशी

    उदयगिरि और हिमगिरि पहले के डिज़ाइनों की तुलना में एक बड़ा पीढ़ीगत बदलाव दर्शाते हैं। करीब 6,700 टन विस्थापन वाले पी17ए फ्रिगेट, अपने पूर्ववर्ती शिवालिक-श्रेणी के फ्रिगेट से करीब पाँच प्रतिशत बड़े हैं और फिर भी इनका आकार अधिक सुडौल है, और इनका रडार क्रॉस सेक्शन कम है।

    ये संयुक्त डीजल या गैस (सीओडीओजी) प्रणोदन संयंत्रों द्वारा संचालित होते हैं, जिनमें डीजल इंजन और गैस टर्बाइन लगे होते हैं, जो कंट्रोलेबल-पिच प्रोपेलर चलाते हैं और एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) के ज़रिए प्रबंधित होते हैं। हथियारों के इस समूह में सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, 76 मिमी एमआर गन और 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन संयोजन सिस्टम और एंटी-सबमरीन/अंडरवाटर वेपन सिस्टम शामिल है।

    दोनों जहाज 200 से ज़्यादा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का परिणाम हैं, जो करीब 4,000 प्रत्यक्ष और 10,000 से ज़्यादा अप्रत्यक्ष रोज़गार प्रदान करते हैं।

    #indiannavy #mod

  • 209495_HomePage_100e3143-79c1-4401-be71-a92de8f2ac9a.jpeg

    डबल इंजन की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ले रही लगातार निर्णय

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान भारत की आत्मा है। हमारी डबल इंजन की सरकार राजस्थान में किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैतथा कृषि का रोड़ मैप बनाते हुए वैज्ञानिक पद्धति को प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा कृषक हित में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि में वृद्धि, किसानों को दिन में बिजली जैसी सौगातों से किसानों को राहत मिली है।

    शिवराज सिंह चौहान सोमवार को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा क्लेम भुगतान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि है तथा देश की सुरक्षा करते हुए यहां के सैंकड़ों जवानों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों के आकाओं के अड्डे नष्ट कर दिये और उन्हें खंडहर में परिवर्तित कर दिया।

    केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, परन्तु बाढ़, सूखा, पाले जैसी प्राकृतिक आपदाओं से उनकी फसलें नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में फसल खराबा होने पर गांव अथवा व्यक्तिगत किसान को मुआवजा नहीं मिल पाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक किसान को भी अपनी फसल के मुआवजेकी पूरी राशि सीधे उसके खाते में मिलती है।

    नकली बीज, खाद तथा पेस्टिसाइड के खिलाफ बनेगा नया कानून

    केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। यूरिया, डीएपी, खाद, बीज सहित सभी कृषिगत संसाधनों पर केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। फसलों की लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़करएमएसपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नकली बीज, नकली खाद तथा नकली पेस्टिसाइड के खिलाफ नया कानून भी बनाया जाएगा। साथ ही, विकसित कृषि संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत वैज्ञानिकों द्वारा गांवों में जाकर किसानों को बीज, खाद तथा उर्वरकों संबंधित जानकारी दी जाएगी।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा दूसरों को भी इसके लिएप्रेरित करने की आमजन को शपथ दिलाई।

    किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा - मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी देश तभी प्रगति करता है, जब वह आत्मनिर्भर होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा है तथा हमारी किसान हितैषी सरकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पॉलिसी जारी

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 7 करोड़ 4 लाख फसल बीमा पॉलिसी की जा चुकी हैं जो गत सरकार के शुरुआती 2 वर्षों से लगभग 4 गुना अधिक हैं।साथ ही, 1 करोड़ 48 लाख किसानों को फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण की दिशा में भूमि अभिलेख को राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल से जोड़ना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क बीमा, 54 लाख पशुओं को उपचार, सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड से 45 हजार से अधिक गोपालकों कोे ऋण, 75 लाख से अधिक किसानों को 42 हजार 131 करोड़ रुपये के अल्पकालिक ब्याजमुक्त फसली ऋण, 9 हजार 205 पीएम किसान समृद्धि केंद्रकी स्थापना जैसे निर्णयलिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, जिससे अन्नदाता किसान ऊर्जादाता भी बन सकेगा।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषक हित में हो रहे उल्लेखनीय कार्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए यमुना जल समझौता किया तथा इसका धरातलीय सर्वे भी प्रारंभ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों के लिए ना कोई नीति थी और ना ही नीयत। लेकिन आज किसान कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में पहुंचती है।प्रधानमंत्री ने हाल ही में किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि देशभर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की, साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषक कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा किएमएसपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ ही वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है।

    केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही एमएसपी में निरंतर वृद्धि की जा रही है। साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3 हजार की राशि की वृद्धि कर इसे 9 हजार कर दिया है।कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में बड़े निर्णय किए हैं। शेखावाटी में यमुना का पानी लाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। 

    इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान तथा मुख्यमंत्री शर्मा ने बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चैक भी वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर में 34 लाख 48 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया। इसमें प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान भी शामिल हैं, जिन्हें 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया गया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209504_HomePage_e38c2a30-d67c-42be-a588-de02c6c73a2f.jpeg

    जिला कलक्टर के निर्देश पर 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिले की 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य किसानों के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता तथा मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन की स्थिति का आकलन करना था।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यूरिया, डीएपी एवं एसएसपी जैसे प्रमुख उर्वरकों की मांग, आपूर्ति, वितरण और शेष स्टॉक का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, मांग एवं आपूर्ति से जुड़े अभिलेख, समिति की बिक्री पर्चियां और भंडारण की स्थिति का भी गहन परीक्षण किया। विशेष रूप से यह देखा गया कि किसानों को उर्वरक वितरण में कोई अनावश्यक विलंब या कमी न हो और निर्धारित दरों पर ही बिक्री हो रही हो।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखें, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, स्टॉक की स्थिति की दैनिक मॉनिटरिंग कर किसी भी कमी की स्थिति में तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

    डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन किसानों के हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और यदि किसी भी समिति में अनियमितता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारियों ने मौके पर किसानों से भी बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें आवश्यक उर्वरक समय पर और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रहे हैं या नहीं। किसानों ने अपने सुझाव और समस्याएं भी अधिकारियों के साथ साझा कीं, जिनका समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

    निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी जानकारियों एवं अवलोकनों को निर्धारित प्रारूप में संकलित कर जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट में आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के सुझाव भी शामिल किए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209508_HomePage_35b26bd8-27f9-4fef-ba79-1e7aab21f576.jpeg

    उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने टीटीएफ मुंबई 2025 का उद्घाटन किया

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को मुंबई के  जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) मुंबई का उद्घाटन किया। उन्होंने राजस्थान को विश्व और राष्ट्रीय पर्यटन के आकर्षक केन्द्र  बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए इस अवसर में उद्यमियों, टूर एंड ट्रेवलर्स व अन्य हितधारकों को साझेदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

    इस कार्यक्रम में राज्स के  पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव और  पर्यटन उद्योग के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

    अग्रणी यात्रा व्यापार शो आयोजक फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड ने पिछले तीन दशकों से टीटीएफ, ओटीएम और बीएलटीएम यात्रा व्यापार शो नेटवर्क में राजस्थान पर्यटन की निरंतर भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। यह मंच दुर्गा पूजा, दीपावली और सर्दियों की छुट्टियों के मौसम से पहले आयोजित किए जाते हैं, राजस्थान पर्यटन और इसके हितधारकों को भारतीय यात्रा और पर्यटन उद्योग के साथ जुड़ने और विपणन करने का अवसर प्रदान करते हैं।

    उपमुख्यमंत्री  ने  कहा कि राज्य में इको-टूरिज्म के लिए व्यापक संभावनाएं हैं, जिसमें 3 राष्ट्रीय उद्यान, 26 वन्यजीव अभयारण्य, 5 टाइगर रिजर्व और 36 संरक्षण रिजर्व शामिल हैं। सरकार की प्रमुख पहलों में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), कृषि-पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और विरासत, जनजातीय क्षेत्रों और वेलनेस पर केंद्रित नए पर्यटन सर्किट का निर्माण शामिल है।

    राजस्थान पर्यटन नीति— 2025 निवेश को आकर्षित करने और राज्य को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए होटल सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन प्रदान करती है। हाल ही में पर्यटन परियोजनाओं के लिए 1,37,000 करोड़ रुपये कक 1,600 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर  हस्ताक्षर किए गये हैं  जो बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और विरासत संरक्षण को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं। यह नीति पर्यटन इकाइयों के लिए पंजीकरण को सरल बनाती है और दिसंबर, 2025 में होने वाले राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों के माध्यम से घरेलू और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करती है।

    फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान की भागीदारी इसके समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पेशकशों के आधार पर भारत के अग्रणी पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209512_HomePage_a7a966d2-ebba-4670-98b7-d314f36d4f1a.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष को राखी बांधने उमड़ी महिलाएं, मातृशक्ति भारत की शक्ति

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    भाई-बहन के स्नेह, पारिवारिक सशक्तिकरण और मातृशक्ति की रक्षा के पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सोमवार को अजमेर में सैकड़ों महिलाओं की भीड़ विधानसभा अध्यक्ष को राखी बांधने उमड़ी। मातृशक्ति ने उन्हें तिलक लगा कर राखी बांधी। वासुदेव देवनानी ने मातृशक्ति की रक्षा का वचन दिया। उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी भी भेंट की। इस अवसर पर महिलाओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

    अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति, माताओं, बहनों, बेटियों, अधिकारियों और समाजसेवा से जुड़े संगठनों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत वह राष्ट्र है जहां सदियों से मातृशक्ति को पूजनीय माना जाता है। सनातन संस्कृति और देश के हजारों साल पुराने इतिहास में मातृशक्ति का विशेष उल्लेख और योगदान रहा है। सनातन संस्कृति में होने वाला कोई भी कार्य, अनुष्ठान और आयोजन बिना मातृशक्ति के पूरा नही होता। देश की मातृशक्ति ने सदैव पूरी शक्ति के साथ हर कार्य में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई है। देश का इतिहास वीरांगनाओं, विदूषी और अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं के इतिहास से भरा पड़ा है। देश की यह सनातन परम्परा सदियों से हमारी पीढ़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करती आई है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश का इतिहास ही नहीं वर्तमान और भविष्य भी महिलाओं के सहयोग के बिना अधूरा है। आज भारत की महिलाओं ने राजनीति, खेल, शिक्षा, विज्ञान, विदेश सेवा, पत्रकारिता और सेना सहित हर क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाया है। हमारी मातृशक्ति की शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। भारत की महिलाएं हर दौर में सबसे आगे रही हैं। सनातन संस्कृति में उनका योगदान पूरे देश और विश्व के लिए प्रेरणास्पद है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने मातृशक्ति का आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध परम्परा का निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ियों को संस्कार दें। मातृशक्ति अपने पुत्र-पुत्रियों, भाई, पति आदि को सनातन संस्कृति के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करें। उन्हें संस्कारवान और देश का सुयोग्य नागरिक बनाएं। एक संस्कारवान सुयोग्य नागरिक ही एक सशक्त युवाओं, संस्कारवान युवाओं को तैयार करना मातृशक्ति का सबसे बड़ा योगदान है। राष्ट्र सदैव मातृशक्ति का ऋणी रहेगा।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष को राखी बांधी। उनके दोनों हाथों में हजारों की संख्या में राखी बांधी गई। वासुदेव देवनानी ने महिलाओं को उपहार के साथ वचन दिया कि वे सदैव उनकी रक्षा और शहर की तरक्की के लिए काम करते रहेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209496_HomePage_577e7438-bb9b-4f4e-a671-72d160a46a18.jpeg

    सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्व जागरण के लिए कार्य हो

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को पाथेय भवन में 'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ का विमोचन किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर समाज परिवर्तन के लिए प्रस्तुत पंच सूत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्व जागरण से ही राष्ट्रोत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि मां भारती का परम वैभव ही हम सभी का ध्येय होना चाहिए। उन्होंने देश के सर्वांगीण विकास और वैभव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

    हरिभाऊ बागडे ने पाथेय भवन में हिन्दुस्तान प्रकाशन संस्था और पाथेय कण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ के प्रकाशन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारे जीवन जीने का ढंग है। निरंतर होने वाले परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए जीवन में आगे बढ़ना ही संस्कृति है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद को केन्द्र में रखकर कार्य करने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि 'व्यष्टि नहीं समष्टि' के अंतर्गत सभी सामाजिक समरसता और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें। उन्होंने आजादी आंदोलन से लेकर विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महत्वपूर्ण अवदान की चर्चा करते हुए संघ की 'राष्ट्र प्रथम' की सोच से सबको जुड़ने पर जोर दिया। 

    इससे पहले राजस्थान के क्षेत्र संघ चालक डॉ. रमेश चन्द्र अग्रवाल ने संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित 'राष्ट्रोत्थान' ग्रन्थ और पंच संकल्प सूत्रों की विस्तार से विवेचना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देश भर में किए जाने वाले आयोजनों और आम जन को राष्ट्रीयता से जोड़े जाने का आह्वान किया। हिन्दुस्तान समाचार के रमेश पतंगे और हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्डेय ने भी विचार रखे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209511_HomePage_014f4461-49dd-4dc0-b26e-92fa2a7ad6ee.jpeg

    प्रदेश की पहली सैक्स सोर्टेड सीमन लैब का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र भारत सरकार देश के किसानों व पशुपालकों की आय बढाने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में राजस्थान में  डबल इंजन  सरकार भी सभी वर्गों खासकर पशुपालकों के हित में नवाचार कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। इस दिशा में जयपुर जिले के बस्सी में प्रदेश की पहली सैक्स सोर्टेड सीमन लैब के रूप में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

    यह बात पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आरसीडीएफ सभागार में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद के सहयोग से आरसीडीएफ के बस्सी स्थित फ्रोजन सीमेन बैंक में स्थापित सेक्स सॉर्टेड सीमेन लैब के उदघाटन अवसर पर कही।  जोराराम   कुमावत ने बटन दबाकर इस लैब का वर्चुअली उद्घाटन किया।

     जोराराम कुमावत ने कहा कि देश के विकास में गुजरातियों का अहम योगदान है, अमूल डेयरी ने देश के पशुपालकों को समृद्धि के नए अवसर प्रदान किए। हम सौभाग्यशाली हैं हमें प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री के रूप में श्री अमित शाह जैसे सेवाभावी गुजराती मिले हैं। सौभाग्य से एनडीडीबी के चैयरमैन डॉ. मीनेश शाह भी गुजराती हैं, ऐसी स्थिति में हम प्रदेश के पशुपालकों के हित में इनके जरिए और भी कल्याणकारी योजनाएं लाएंगे।

    सैक्स सोर्टेड सीमन से होगा नस्ल सुधार — शाह

    एनडीडीबी अध्यक्ष श्री मीनेश शाह ने कहा कि आरसीडीएफ का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है, जिसका परिणाम है कि  राजस्थान में एक अत्याधुनिक सेक्स-सॉर्टेड सीमेन उत्पादन इकाई का शुभारंभ हुआ है। यह इकाई पशुपालन की गुणवत्ता बढ़ाने, नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि लाने में अहम भूमिका निभाएगी।  इस इकाई में प्रतिवर्ष 10 लाख डोज़ सीमेन का उत्पादन किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य के पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता का सीमेन समय पर और उचित मूल्य पर मिले। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पशु भारत में हैं।  ये पशु मीथेन गैस उत्सर्जित करते हैं, इस उत्सर्जन को कम करने के  लिए एनडीडीबी निरंतर कार्य कर रहा है। इसी दिशा में नवाचार करते हुए गोबर फर्टिलाइजर से फ्यूल बनाकर गोबर की वैल्यूएशन बढ़ाने में सफलता हासिल की है जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है।

    त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर —

    कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड , राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड  और एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज  ने बस्सी सीमेन स्टेशन  प्रबंधन और संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य राजस्थान में पशु कृत्रिम गर्भाधान के लिए पारंपरिक और सेक्स-सॉर्टेड सीमेन डोज का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाना है। आरसीडीएफ ने बस्सी सीमेन स्टेशन का प्रबंधन 10 वर्षों के लिए एनडीएस को सौंपा है, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। इसके तहत एनडीएस प्रति वर्ष लगभग 10 लाख सेक्स-सॉर्टेड सीमेन डोज का उत्पादन करेगा और आरएलडीबी व आरसीडीएफ की मांग को प्राथमिकता देगा। स्टेशन से प्राप्त लाभ को आरसीडीएफ और एनडीएस के बीच 50-50 प्रतिशत के अनुपात में साझा किया जाएगा। सीमेन डोज के मूल्य निर्धारण में सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के लिए ₹239 प्रति डोज, स्वदेशी पारंपरिक सीमेन के लिए ₹22 तथा आयातित नस्ल के सीमेन के लिए ₹30 प्रति डोज निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त डोज को अन्य एजेंसियों को बाजार मूल्य पर बेचा जा सकेगा।

    सरस के तहत होगी सीमेन की ब्रांडिंग—

    स्टेशन के समुचित संचालन और निगरानी के लिए आरसीडीएफ के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में एक प्रबंधन समिति गठित की जाएगी, जिसमें एनडीडीबी, एनडीएस एवं आरएलडीबी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीमेन की ब्रांडिंग राजस्थान तथा अन्य राज्यों में सरस ब्रांड के अंतर्गत की जाएगी। यह पहल राज्य में उन्नत एवं वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने, दूध उत्पादन में वृद्धि लाने और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे राजस्थान के ग्रामीण अर्थतंत्र को मजबूती मिलेगी और पशुधन विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

    पशुधन प्रबंधन की गुणवत्ता में आएगा सुधार — डॉ. समित

    पशुपालन एवं गोपालन शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम सब मिलकर एक ऐसा अध्याय शुरू कर रहे हैं, जो न केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि पशुधन प्रबंधन की गुणवत्ता को भी एक नई ऊँचाई तक ले जाएगा जिससे भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकेगा।

    आज नई सोच और नई दिशा की शुरुआत : एमडी आरसीडीएफ

    आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने कहा कि आरसीडीएफ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव का दिन है। हमने केवल एक तकनीकी इकाई शुरू नहीं की है, बल्कि एक नई सोच और नई दिशा की शुरुआत की है। बस्सी सीमेन स्टेशन अब केवल सीमेन उत्पादन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यह प्रशिक्षण, जागरूकता और पशुपालकों के लिए एक समर्पित संसाधन केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति 2.0 में लगातार नवाचार किया जा रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पीडीसीए 2.0 लॉन्च किया था जिससे दूर-दराज पशुपालकों को हमसे जुड़ने का ऑनलाइन मौका मिला हैं। उन्होंने कहा कि इस एमओयू से 90 प्रतिशत बछड़ियों का जन्म सुनिश्चित होगा, जिससे राज्य की दुग्ध उत्पादन में क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में गोवर्धन योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा है जिसमें किसानों से गोबर खरीद कर बायोगैस एवं फर्टिलाइजर बनाया जाएगा,  जिसका उपयोग पेट्रोल पंप के माध्यम से फ्यूल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्सी सीमेन स्टेशन के शुभारंभ से वह दिन दूर नही जब राज्य में दूध की नदियां बहेंगी।

    बांसवाड़ा डेयरी के लिए 8 करोड़ का ऋण स्वीकृत —

    कार्यक्रम के दौरान एनडीडीबी की ओर बांसवाड़ा में डेयरी प्लांट की स्थापना के लिए 8 करोड़ रुपए के ऋण की स्वीकृति का पत्र चैयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने जिला दुग्ध संघ, बांसवाड़ा के अध्यक्ष श्री विजेंग भाई पाटीदार को सौंपा।

    हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली—

    इससे पहले मुख्य अतिथि श्री जोराराम कुमावत व अन्य अतिथियों ने सरस संकुल सभागार में “हर घर तिरंगा, हर घर सरस” बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली सरस संकुल से ओटीएस होती हुई जवाहर सर्किल का चक्कर लगा कर वापस सरस संकुल पर संम्पन्न हुई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209516_HomePage_c063f377-0377-4470-80ac-0bf324133010.jpeg

    पीड़ितों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान

    एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

    पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पीड़ित मनुष्यों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। उनका आशीर्वाद ईश्वर के प्रसाद स्वरूप है। इसलिए पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

    राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार को उदयपुर के अंबामाता में सुंदरसिंह भण्डारी राजकीय चिकित्सालय में सीएसआर के तहत टेक फायरफ्लाई प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से प्रदान की गई एम्बुलेंस के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मेवाड़ भामाशाह की धरती है। यहां आज भी ऐसे कई दानदाता हैं, जो पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर हैं। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अंबामाता अस्पताल के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए पूर्व में कई काम किए गए। हाल ही राज्य सरकार ने भी इसके लिए बजट स्वीकृत किया है। इसके अलावा कई भामाशाह भी अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों व परिजनों को संबंधित कक्ष आदि के बारे में जानकारी देने और उन्हें वहां तक पहुंचाने में मदद के लिए स्काउट-गाइड, एनसीसी स्वयंसेवक आदि का सहयोग लिए जाने का आरएनटी प्राचार्य डॉ. माथुर को सुझाव दिया।

    अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल जैन सहित अन्य ने बताया कि उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचन्द जैन द्वारा चिकित्सालय के उन्नयन हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसे बजट घोषणा में सम्मिलित करते हुए आधुनिक उपकरण हेतु 3.5 करोड़ रूपए व सिविल कार्य के लिए 1.5 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए हैं। साथ ही उन्होंने अस्पताल के सामने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के खाली पड़े भवन को अस्पताल को आवंटित करानेका आग्रह किया ताकि अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने प्रशासनिक स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया।

    गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ उदयपुर के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।

    उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, साथ ही सामाजिक-सांस्कृतिक उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा कर सुझाव दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 12.02.jpg
    12/08/25

    PM Modi speaks with President Zelenskyy

    Prime Minister Shri Narendra Modi had a telephone conversation today with the President of Ukraine, H.E. Mr Volodymyr Zelenskyy. 

    President Zelenskyy shared his views on the recent developments related to Ukraine.

    Prime Minister thanked President Zelenskyy and reaffirmed India’s steadfast and consistent position for peaceful settlement of the conflict and support for efforts aimed at earliest restoration of peace. PM reiterated India’s commitment to extend all possible support in this regard.

    The leaders also reviewed progress in the India-Ukraine bilateral partnership and discussed ways to further enhance cooperation in areas of mutual interest. 

    They agreed to remain in touch.

  • 12.01.jpg
    12/08/25

    Prime Minister condoles loss of lives due to an accident in Pune, Maharashtra

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to an accident in Pune, Maharashtra. Shri Modi also wished speedy recovery for those injured in the accident.

    The Prime Minister announced an ex-gratia from PMNRF of Rs. 2 lakh to the next of kin of each deceased and Rs. 50,000 for those injured. 

    The Prime Minister’s Office posted on X;

    “Saddened by the loss of lives due to an accident in Pune, Maharashtra. Condolences to those who have lost their loved ones in the mishap. May the injured recover soon.

    An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”

    महाराष्ट्रात पुणे येथे झालेल्या अपघातातील जीवितहानीमुळे दुःख झाले आहे. या दुर्घटनेत आपले जिवलग गमावलेल्या सर्वांप्रति शोकसंवेदना. जखमी लवकर बरे होवोत अशी प्रार्थना.

    पंतप्रधान राष्ट्रीय मदत निधी-PMNRF मधून मृतांच्या कुटुंबियांना प्रत्येकी 2 लाख रुपये दिले जातील. जखमींना प्रत्येकी 50 हजार रुपये दिले जातील: पंतप्रधान @narendramodi


  • H20250811188738.JPG
    12/08/25

    Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurates newly constructed flats for Members of Parliament in New Delhi

    Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated 184 newly constructed Type-VII Multi-Storey Flats for Members of Parliament at Baba Kharak Singh Marg, New Delhi today. Addressing the gathering on the occasion, the Prime Minister said that recently he had inaugurated the Common Central Secretariat, known as Kartavya Bhavan, at Kartavya Path and today, he had the opportunity to inaugurate a newly constructed residential complex for Members of Parliament. He highlighted the four towers of the complex—Krishna, Godavari, Kosi, and Hooghly—named after four great rivers of India, remarking that these rivers, which give life to millions, will now inspire a new stream of joy in the lives of public representatives. He added that the tradition of naming rivers binds the nation in a thread of unity.  Shri Modi stated that the new complex will enhance the ease of living for MPs in Delhi. He noted that the availability of government housing for MPs in Delhi will now increase. The Prime Minister extended congratulations to all Members of Parliament and  also commended the engineers and shramjeevis involved in the construction of the flats, appreciating their dedication and hard work in completing the project.

    Prime Minister shared that he had the opportunity to visit a sample flat from the newly constructed residential complex for Members of Parliament. He noted that he has also had occasions to observe the condition of older MP residences. Shri Modi remarked that the old accommodations often suffered from neglect and deterioration,  highlighting the frequent difficulties faced by MPs due to the poor condition of their previous residences. He stated that the new housing will free MPs from such challenges upon entering their new homes. The Prime Minister emphasized that when MPs are free from personal housing issues, they will be able to devote their time and energy more effectively to resolving public concerns.

    Acknowledging the challenges faced by first-time elected MPs in securing housing in Delhi, Shri Modi stated that the newly constructed buildings will help eliminate these difficulties. He informed that over 180 MPs will reside together in these multi-storey buildings and underscored the significant economic dimension of the new housing initiative. Recalling the inauguration of Kartavya Bhavan, the Prime Minister noted that several ministries were operating from rented buildings, incurring nearly ₹1,500 crore in annual rent, describing it as a direct waste of public funds. Similarly, he highlighted that the lack of adequate MP housing also led to increased government expenditure. Shri Modi pointed out that despite the shortage of MP residences, not a single new housing unit was constructed for Lok Sabha MPs between 2004 and 2014. He stated that post-2014, our government undertook this task as a mission and including the newly inaugurated flats, approximately 350 MP residences have been constructed since 2014. The Prime Minister remarked that with the completion of these residences, public money is now being saved.

    “21st-century India is as eager for development as it is sensitive to its responsibilities”, exclaimed the Prime Minister, remarking that while the nation builds Kartavya Path and Kartavya Bhavan, it simultaneously fulfills its duty of delivering piped water to millions of citizens. He added that as the country completes new housing for its MPs, it also facilitates homeownership for 4 crore poor families through the PM Awas Yojana. Shri Modi emphasized that while the nation constructs a new Parliament building, it is also establishing hundreds of new medical colleges. He affirmed that the benefits of these initiatives are reaching every section of society.

    Expressing satisfaction that the newly constructed MP residences have incorporated key elements of sustainable development, Shri Modi  stated that this initiative aligns with the nation’s pro-environment and future-safe approach. The Prime Minister highlighted the inclusion of solar-enabled infrastructure in the housing complex. He further noted that India is consistently advancing its vision of sustainable development, as reflected in its achievements and new records in solar energy.

    Prime Minister made several appeals to Members of Parliament during the inauguration of the new residential complex. He noted that MPs from various states and regions of the country will now reside together, and their presence should symbolize the spirit of ‘Ek Bharat, Shreshtha Bharat’. Shri Modi encouraged collective celebrations of regional festivals within the complex to enhance its cultural vibrancy. He suggested inviting constituents to participate in these events, fostering greater public engagement. The Prime Minister urged MPs to teach and learn words from each other’s regional languages, promoting linguistic harmony. He emphasized that sustainability and cleanliness should be defining features of the complex, and this commitment must be shared by all. He added that not just the residences, but the entire premises should be maintained in a clean and hygienic manner.

    Prime Minister concluded by expressing hope that all Members of Parliament will work together as a team and the collective efforts will serve as a role model for the nation. He also urged the ministry and housing committee to organise Swacchata competitions between various residential complexes of MPs. With this resolve, he once again extended his congratulations to all MPs.

    Lok Sabha Speaker Shri Om Birla, Union Ministers and Members of Parliament were present among other dignitaries at the event. 

    Background

    On this occasion of inauguration of 184 newly constructed Type-VII Multi-Storey Flats for Members of Parliament at Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Prime Minister planted a Sindoor sapling at the residential premise. The Prime Minister also interacted with shramjeevis on this occasion. 

    The complex is designed to be self-sufficient and is equipped with a full range of modern amenities to address the functional needs of the members of the Parliament. Incorporating green technology, the project adheres to the standards of the GRIHA 3-star rating and complies with the National Building Code (NBC) 2016. These environmentally sustainable features are expected to contribute to energy conservation, renewable energy generation, and effective waste management. The use of advanced construction technology—specifically, monolithic concrete with aluminum shuttering—enabled timely completion of the project while ensuring structural durability. The complex is also Divyang-friendly, demonstrating a commitment to inclusive design.

    The development of the project was necessitated due to shortage of adequate housing for Members of Parliament. Owing to the limited availability of land, there has been a sustained emphasis on vertical housing developments aimed at optimizing land use and minimizing maintenance costs.

    Each residential unit offers approximately 5,000 square feet of carpet area, providing ample space for both residential and official functions. The inclusion of dedicated areas for offices, staff accommodation, and a community center will support members of Parliament in fulfilling their responsibilities as public representatives.

    All buildings within the complex are constructed to be earthquake-resistant, in accordance with modern structural design norms. A comprehensive and robust security system has been implemented to ensure the safety of all residents.

     

  • 12/08/25 |

    आज 12 अगस्त 2025 का राशिफल

    * मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और वरिष्ठ आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।

    * वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए आय के नए स्रोत पर ध्यान देने वाला रहेगा। किसी अजनबी से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचें। बजट बनाकर चलें तो भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे।

    * मिथुन राशि: आज आपको पहले से चले आ रहे विवाद से छुटकारा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उद्योग-धंधों में आश्चर्यजनक लाभ की संभावना है।

    * कर्क राशि: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।

    * सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपने करीबियों की मदद से उन्हें हल कर लेंगे।

    * कन्या राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।

    * तुला राशि: अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विचारों में शीघ्र परिवर्तन के कारण किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो सकती है।

    * वृश्चिक राशि: आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर जिद्दीपन छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो समस्याओं का निराकरण होगा।

    * धनु राशि: करियर मिला-जुला रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

    * मकर राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

    * कुंभ राशि: आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। घरेलू मामलों में धैर्य रखें।

    * मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे।

    ध्यान दें: यह एक सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत और सटीक जानकारी के लिए आप किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं।

  • download (56).jpg
    11/08/25

    मीटर खराबी की शिकायत मामले में आयोग ने अधिकारी पर लगाया जुर्माना

    चंडीगढ़, 11 अगस्त (अभी) - हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने बिजली विभाग, अंबाला कैंट के एक DO- cum -CA के विरुद्ध एक शिकायत के मामले में आदेश जारी किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया की शिकायतकर्ता ने मीटर में खराबी तथा बिल में गलत MDI खपत दर्ज होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। विभाग द्वारा 30 दिसंबर 2024 को प्रयोगशाला जांच में मीटर में खराबी की पुष्टि हो जाने के बाद भी, बिल समायोजन में सरचार्ज को शामिल नहीं किया गया और यह समायोजन केवल आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद ही किया गया। इस लापरवाही के कारण शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े और अनावश्यक उत्पीड़न सहना पड़ा।

    आयोग ने इस मामले को घोर लापरवाही मानते हुए, संबंधित अधिकारी पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाने और शिकायतकर्ता को तीन हजार रुपए का मुआवज़ा प्रदान करने का आदेश दिया है। यह राशि संबधित के अगस्त 2025 के वेतन से काटकर जमा/भुगतान की जाएगी।

    इसके अतिरिक्त, संबंधित एसडीओ को निर्देश दिया गया है कि बिल में शेष विसंगति पर शिकायतकर्ता से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि 19 हजार 254 रुपए का संशोधित बिल सही है और इस संबंध में 13 अगस्त 2025 तक आयोग को रिपोर्ट भेजें।

    #india #haryana #news #servicecommission #fine #danikkhabar

  • 209472_HomePage_581ad9d3-aed2-42df-8652-bc5bb53c9d2b.jpeg

    ‘सहकार से समृद्धि’ की पहलों को क्रियान्वित करने में राजस्थान का अच्छा प्रदर्शन

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक कपिल मीना ने कहा कि राजस्थान ‘सहकार से समृद्धि’ की पहलों को क्रियान्वित करने में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सहकारिता से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं, अत: हमें इन संभावनाओं को पहचान कर और अधिक बेहतर करने की आवश्यकता है।

          

    कपिल मीना सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 एवं ‘सहकार से समृद्धि’ के की पहलों की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट के बिन्दु पर चर्चा करते हुए गैप्स को दूर करने और ऑन सिस्टम ऑडिट कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैक्स को गो-लाइव करने के कार्य में तेजी लाई जाए तथा गो-लाइव और डे-एंड के बीच के अंतर को दूर किया जाए। श्री मीना ने एआरडीबी और आरसीएस कार्यालयों के कम्प्यूटराइजेशन कार्य को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

           

    राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन बहुराज्यीय सहकारी संस्थाओं की सदस्यता के बिन्दु पर चर्चा करते हुए कपिल मीना ने बताया कि भारतीय बीज सहकारी समिति लि. की सदस्यता के मामले में राजस्थान राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को बधाई दी तथा एनसीओएल एवं एसीईएल की सदस्यता भी अधिकाधिक समितियों को दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आ रही समस्याओं से सहकारिता मंत्रालय को अवगत करवाएं, जिससे उनका समाधान किया जा सके। श्री मीना ने एम-पैक्स गठन में लक्ष्य की तुलना में तीन गुना से भी अधिक वृद्धि के लिए भी अधिकारियों की सराहना की। साथ ही, डेयरी सहकारी समितियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन की दिशा में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने निष्क्रिय समितियों के अवसायन की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए।

        

    कपिल मीना ने कहा कि विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत निर्मित हो रहे गोदामों के लिए हायरिंग एश्योरेंस सुनिश्चित हो, इसके लिए एनसीसीएफ और नैफेड से समन्वय रखा जाए। निर्माणाधीन गोदामों का कार्य 30 सितम्बर तक पूरा किया जाए। साथ ही, गोदामों के रंग, डिजाइन एवं लोगो आदि में एकरूपता हो। अधिकारियों ने बताया कि अब तक वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत 36 गोदामों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत सभी गोदामों की वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 24 गोदामों का लोकार्पण किया जा चुका है। अब तक 97 गोदामों के लिए हायरिंग एश्योरेंस प्राप्त हो चुकी है।

          

    कपिल मीना ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक पैक्स का प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में उन्नयन किया जाए। जिन व्यवस्थापकों के पास लाइसेंस प्राप्त करने हेतु डिप्लोमा नहीं है, उन्हें प्रोत्साहित कर डिप्लोमा करवाया जाए। पैक्स पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने हेतु निर्देश जारी किए जाएं। जिन पैक्स का कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में उन्नयन हो चुका है, उन्हें एक्टिव किया जाए। नगरीय और उपनगरीय क्षेत्रों के पैक्स के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में उन्नयन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों की उपादेयता होनी चाहिए। इन गतिविधियों में प्रशिक्षण और क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रमों को शामिल किया जाए। कपिल मीना ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सहकारी समितियों के लिए सोलर पैनल्स अनुमत हैं, अतरू उन्हें इसके लिए आवेदन करवाया जाए।

          

    इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 41 हजार 400 से अधिक सहकारी समितियां हैं, जिनके 1.14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। राज्य में सहकारी समितियों की सदस्यता और अधिक बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारी क्षेत्र में मिलेट आउटलेट्स खोलने और बाइक राइड सेवा शुरू करने जैसे नवाचार किये गए हैं, जिनका अच्छा रिस्पॉंस देखने को मिल रहा है। श्री मीना ने इन प्रयासों की सराहना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209466_HomePage_684dd2cb-10da-4f8f-9150-f16697d17b78.jpeg

    सहयोग, समन्वय और सामंजस्य से धरातल पर साकार होंगे शत-प्रतिशत एमओयू

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि राइजिंग राजस्थान के तहत पर्यटन क्षेत्र में हुए सभी एमओयू की शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। सोमवार को होटल गणगौर में आयोजित एक कार्यक्रम में बैठक में निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निवेशकों से एमओयू के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर चर्चा की एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

    उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उनके हर निवेश को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन न केवल जिले की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश और देश के पर्यटन मानचित्र पर जयपुर को एक और मजबूत पहचान देगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन वन-टू-वन फॉलोअप करेगा और विभागीय समन्वय से हर समस्या का त्वरित समाधान होगा, ताकि कोई भी निवेश कागज़ों में अटका न रहे और समय पर धरातल पर उतरे।

    संवाद कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि जयपुर में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, चाहे वह लक्ज़री होटल व रिसॉर्ट हों, ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट, फिल्म शूटिंग लोकेशन, एडवेंचर और डेजर्ट टूरिज्म या फिर पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े अनुभवात्मक पर्यटन उत्पाद। इन सभी क्षेत्रों में निवेश, स्थानीय रोजगार सृजन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के ठहराव और खर्च को भी बढ़ाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में व्यापक वृद्धि होगी।

    उन्होंने कहा कि जयपुर, अपनी अनूठी स्थापत्य कला, ऐतिहासिक किलों, महलों, हवेलियों, संग्रहालयों और सांस्कृतिक धरोहर के कारण विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान रखता है। यहां का आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर-मंतर और गलियों में बसी परंपरागत कला-कृतियां हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। ऐसे में पर्यटन क्षेत्र में निवेश केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और वैश्विक स्तर पर जयपुर की प्रतिष्ठा को और ऊंचा करने का अवसर भी है।

    पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सभी एमओयू की सफल क्रियान्वति के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से अब तक 1600 करोड़ रुपये के 11 बड़े एमओयू सफलतापूर्वक लागू हो चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट के तहत जयपुर जिले में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 69 हजार 133 करोड़ रुपये के कुल 332 करार हुए थे, जिनसे 80 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होंगे। इनमें होटल क्षेत्र में 25 हजार 222 करोड़ रुपये के 169 करार, रिसॉर्ट क्षेत्र में 16 हजार 371 करोड़ रुपये के 90, एडवेंचर टूरिज्म में 1 हजार 373 करोड़ रुपये के 21, ईको टूरिज्म में 166 करोड़ रुपये के 8, फिल्म सिटी एवं फिल्म शूटिंग क्षेत्र में 3 हजार 570 करोड़ रुपये के 8 और अन्य संबंधित क्षेत्रों में 19 हजार 409 करोड़ रुपये के 39 करार शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209433_HomePage_72b9492e-6b70-4451-a89c-8c66dadc462f.jpeg

    जन आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे सुराज का केन्द्र बिंदु

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के उच्च मापदंडो के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण ही हमारे सुराज का केन्द्र बिंदु है। 

    भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवादी से व्यक्तिशः मिलकर उनकी परिवेदनाओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    अधिकारी समस्याओं का समय से करें निस्तारण, फॉलोअप की दें नियमित सूचना 

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवेदना का समय से निस्तारण किया जाए। साथ ही, अधिकारी जनता से जुड़े कामों को पूरी जिम्मेदारी से करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनका फॉलोअप सुनिश्चित करने और परिवादियों को सूचित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरते, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 

    भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। अपनी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण से आमजन संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री द्वारा जनसुनवाई में गरीब, किसान, महिला और युवा की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया गया। साथ ही, दिव्यांग और बुजुर्ग सहित हर जरूरतमंद की परिवेदनाओं का निस्तारण कर उन्हें राहत दी गई।


    जगदीश करेंगे निःशुल्क धार्मिक यात्रा, मुख्यमंत्री का जताया आभार

    जनसुनवाई में बीकानेर से आए विशेष योग्यजन जगदीश प्रसाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें धार्मिक स्थलों की यात्रा करनी है, परन्तु आर्थिक तंगी के कारण वे अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जगदीश को धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जाए। जगदीश ने अपनी समस्या के मौके पर ही निस्तारण से खुश होकर श्री शर्मा का आभार जताया। 

    भजनलाल शर्मा ने इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, गृह, राजस्व, सिंचाई, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राष्ट्र स्तरीय डीबीटी कार्यक्रम होगा आयोजित

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी स्तर पर किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक का भी वितरण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान के द्वारा राज्य में लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी। 

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत राज्य सरकार के कार्यकाल में (जुलाई 2025 तक) कुल 148 लाख पात्र फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 3 हजार 912.53 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    TTF ट्रेवल एंड टूरिज़म फेयर 2025, कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    TTF ट्रेवल एंड टूरिज़म फेयर, भारत के यात्रा उद्योग के लिए एक प्रमुख प्रदर्शनी, 11-13 अगस्त 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 11 अगस्त को करेंगी। उपमुख्यमंत्री रविवार दोपहर 3.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची जहाँ उन्हें और प्रमुख सचिव राजेश यादव को मुंबई में राजस्थान टूरिज्म की जॉइंट डायरेक्टर सीमा यादव ने रिसीव किया ।

    कार्यक्रम की मुख्य बातें—

    - तिथि: 11-13 अगस्त 2025

    - स्थान: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई

    - उद्घाटन: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 11 अगस्त को

    - पर्यटन विभाग का प्रतिनिधित्व: प्रमुख सचिव राजेश यादव, अतिरिक्त निदेशक पवन जैन और संयुक्त निदेशक सीमा यादव करेंगे।

    TTF ट्रेवल एंड टूरिज़म फेयर एक वार्षिक प्रदर्शनी है जो उद्योग पेशेवरों, ट्रेवल एजेंटों, होटेलियर्स, पर्यटन बोर्डों और अन्य हितधारकों को यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में नवीनतम रुझान, उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक साथ लाती है। इस कार्यक्रम में नेटवर्किंग के अवसर, उद्योग के नेताओं, प्रदर्शकों और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ जुड़ने के अवसर मिलेंगे इसके अतिरिक्त नवीनतम यात्रा रुझान, डिजिटल नवाचारों और गंतव्य विपणन रणनीतियों पर अपडेट मिलेगी। भारतीय बाजार के लिए अनुकूलित यात्रा पैकेजों की विस्तृत श्रृंखला का अन्वेषण भी किया जा सकेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209421_HomePage_d772f685-bcf9-4a97-ac11-bab7341ae3f9.jpeg

    मुख्य सचिव ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर सफाई व्यवस्था एवं वार्डों में दी जा रही सुविधाओं को परखा

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    मुख्य सचिव सुधांशु पंत रविवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने केवलादेव नेशनल पार्क, लोहागढ किला, सीएफसीडी के विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने आकस्मिक रूप से आरबीएम अस्पताल पहुंच कर विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था एवं रोगियों को दी जा रही सुविधाओं को भी परखा। 

    केवलादेव अभ्यारण्य का भ्रमण-

    उन्होंने सुबह केवलादेव नेशनल पार्क का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायज लिया तथा गंभीर नदी से आए पानी से झीलों के भर जाने से जैव विविधता के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अभ्यारण्य में स्थित केवलादेव मंदिर के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा व्यू पॉइंट से अभ्यारण्य की जैव विविधता को निहारा। उन्होंने घना के गेट पर अधिकारियों से चर्चा कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया व निदेशक घना मानससिंह ने केवलादेव में सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना के बारे में बताया। 

    आरबीएम अस्पताल की व्यवस्था को परखा-

    मुख्य सचिव ने आरबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया जहां नव निर्मित ब्लॉक के बारे में जानकारी ली तथा शीघ्र ही उद्घाटन करने का बात कही। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों के हाल-चाल जाने। उन्होंने हड्डी वार्ड में गुलाल कुंड निवासी रोगी पप्पू के हाल-चाल जानकर चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पप्पू के पैर में फैक्चर का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने नदबई निवासी प्रेम कुमार से भी मिलकर हाल-चाल जाने, प्रेम कुमार के घुटने में इंफेक्शन होने के कारण अस्पताल के वार्ड में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने दुर्घटना में घायल कानपुर निवासी बाबूलाल से भी मिलकर कुशलक्षेम पूंछी तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती नदबई के ग्राम रौंणीजा निवासी 5 वर्षीय बालिका तन्वी के हाथ में फैक्चर होने पर इलाज के बारे में तन्वी की मां श्रीमती रमा से जानकारी लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रहे सुविधाओं के बारे में चर्चा की तथा चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

     उन्होंने अस्पताल में विभिन्न वार्डों एवं शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए और बेहतर सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले रागियों एवं तीमारदारों को सफाई का वातावरण मिले यह सुनिष्चित किया जाये। उन्होंने निःशुल्क दवा योजना के काउंटर पर जाकर रोगियों को दी जा रही निःशुल्क दवाओं की जानकारी ली तथा स्टॉक में रखी हुई दवाओं की श्रेणियां का निरीक्षण कर प्रतिदिन निशुल्क दवा वितरण संधारण व्यवस्था का जायाजा लिया। उन्होंने कहा कि दवाओं की उपलब्धता निरंतर बनाए रखें, किसी भी मरीज को दवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करें। 

    सीएफसीडी के कार्य को गति दें-

    मुख्य सचिव ने जघीना गेट के पास सीएफसीडी के प्रगतिरत कार्य का जायजा लिया तथा बरसात के दौरान पानी निकासी निरंतर बनाए रखते हुए बरसात के तुरंत बाद कार्य को पूर्ण गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएफसीडी का निर्माण पूर्ण होने पर शहर में पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो इस सोच के साथ कार्य को समयावधि में पूरा करायें। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पानी भराव की समस्या को देखते हुए वर्तमान में पानी निकासी पर विशेष फोकस करे तथा उसके बाद कार्य को गति दें ताकि आने वाले समय में पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

    लोहागढ किले के विकास कार्यों का जायजा लिया-

    मुख्य सचिव ने लोहागढ़ किले में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कनिष्क कटारिया से प्रगति की जानकारी लेकर विस्तृत प्लान के अनुसार बिहारी जी परिक्रमा पथ, किले में स्थित पार्कों, ऐतिहासिक स्मारकों के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिहारी जी परिक्रमा मार्ग के लिए बीडीए द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे बिहारी जी मंदिर पहुंचकर मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य एवं श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा ऐतिहासिक मंदिर पर सभी कार्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करने के निर्देश दिए।

    मुख्यसचिव ने ऐतिहासिक गंगा मंदिर का भी निरीक्षण किया जहां नगर निगम द्वारा आम रास्ते का चौड़ाईकरण, देवस्थान विभाग द्वारा सौंदर्यकरण कार्य एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे कराया जाए भरतपुर ऐतिहासिक नगर है इसमें विकास के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं जिससे आने वाले समय में भरतपुर हर क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी रहे। उन्होंने पर्यटन महत्व के कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बजट घोषणाओं के तहत प्रगतिरत अथवा प्रस्तावित सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए जिससे कि जन भावनाओं के अनुरूप कार्यों को गुणवत्ता से समय पर पूरा कराया जा सके। उन्होंने सर्किट हाउस में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत अशोक का पौधा भी लगाया।

    जिला कलक्टर कमर चौधरी ने शहर के विकास कार्यों, बजट घोषणाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन महत्व के कार्यों, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209425_HomePage_421f2ae1-818f-4758-8b7d-9e2cbaff7b25.jpeg

    द्वारका स्थित पवित्र नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधानसभा अध्यक्ष ने की सबके कल्याण की कामना

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को सपरिवार द्वारका में स्थित पवित्र नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त किया।

    नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्रद्धालुओं के लिए आस्था, आध्यात्मिक शांति और दिव्य शक्ति का अद्वितीय केंद्र माना जाता है। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री देवनानी ने समस्त प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।

    इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि भगवान महादेव की असीम कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और समृद्धि का संचार हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209419_HomePage_d83b4656-a180-4a33-8962-3804b12c49d7.jpeg

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंशनर्स के लिए अहम निर्णय

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुलभ एवं सुचारू संचालन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायती योजना-2021 में संशोधन किया है। 

    वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के अन्तर्गत वर्तमान में आउटडोर चिकित्सा सुविधा में दवाइयों के लिए निर्धारित 50 हजार रुपए प्रतिवर्ष एवं जांचों के लिए 5 हजार रुपए की निर्धारित सीमा में वृद्धि के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं उसके अधीन राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेन्सी को शक्तियां प्रदान की गई हैं।

     इसके तहत ओपीडी दवाइयों के लिए निर्धारित सीमा में 2 लाख रुपए तक के विस्तार के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के अतिरिक्त सीईओ या संयुक्त सीईओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत), 2 लाख से 7 लाख रुपए तक के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को प्राधिकृत किया गया है। वहीं 7 लाख रुपए से अधिक के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (प्रशासनिक विभाग) को प्राधिकृत किया गया है।

    इसी तरह चिकित्सा जांचों के लिए निर्धारित 5 हजार रुपए की सीमा को बढ़ाने के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राधिकृत है। उल्लेखनीय है कि निर्धारित सीमा राशि में वृद्धि के लिए पहले यह शक्तियां वित्त विभाग के अधीन थी। जिन्हें अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।

    मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पेंशनर्स को अपने मेडिकल जरूरतों के मामले में ओपीडी दवाइयों एवं चिकित्सा जांचों की सीमा राशि में शिथिलता प्राप्त करने के लिए अब आवेदन करना और सरल होगा। पेंशनर्स को इसके लिए आरजीएचएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209424_HomePage_ba71e8c3-035e-4690-8a8b-ca67b9006d7d.jpeg

    अहमदाबाद में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

    एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आज अहमदाबाद के शाहिबाग स्थित तेरापंथ सभा भवन में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान युवा मंच एवं राजस्थान सांस्कृतिक मंच द्वारा किया गया।

    समारोह में राजस्थान प्रांत के प्रवासी सर्व समाज के गणमान्य प्रतिनिधि, अग्रणी नेता, विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखजन उपस्थित रहे और दोनों विधानसभा अध्यक्षों का पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत-सत्कार किया।

    नगर निगम अहमदाबाद की महापौर प्रतिभाबेन जैन ने स्वागत भाषण में नगरवासियों को स्वच्छता अभियान में अहमदाबाद की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने आगामी श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी और गणेश प्रतिमा भेंट कर अध्यक्ष महोदय का अभिनंदन किया।

    अपने संबोधन में वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान गुजरात प्रवास में प्रथम ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना, द्वारकाधीश के दर्शन और गिर यात्रा का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों राज्य भाईचारे, सौहार्द और विकास के साझे मूल्यों के प्रतीक हैं, और दोनों राज्यों के नागरिक ‘दूध में शक्कर’ की तरह मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

    गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी ने इस अवसर पर वासुदेव देवनानी का स्वागत करते हुए कहा कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने यहां बसे राजस्थानी समाज से मिलने का समय निकाला, यह उनके आत्मीयता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से दोनों राज्यों के विकास में मिलकर योगदान देने का आग्रह किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 11/08/25 |

    आज 11 अगस्त 2025 का राशिफल का राशिफल

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, खासकर काम के मामले में। हालांकि, आपको मन को शांत रखने और नकारात्मक विचारों से बचने की सलाह दी जाती है। प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति औसत रहेगी, और आपकी आय में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। काली वस्तुओं का दान करने से आपको मदद मिल सकती है।

    वृषभ राशि (Taurus)

    कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। अपने और अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कोई भी नया व्यावसायिक जोखिम न लें। प्रेम और संतान के लिए दिन अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपकी मेहनत का फल मिलेगा। गुरु और शुक्र की युति आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर लेकर आ सकती है। कोई बाहरी यात्रा भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको निवेश का फायदा मिल सकता है।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज आपके घर में धार्मिक माहौल रहेगा और पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। दूसरों की दयालुता का फायदा उठाने से बचें और लोगों की नीयत को देखकर व्यवहार करें।

    सिंह राशि (Leo)

    आज कारोबार में स्थिति बेहतर होगी और आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगेगी और आप धन निवेश का फायदा उठा पाएंगे। धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें।

    कन्या राशि (Virgo)

    काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे नई संभावनाएं मिलेंगी। आप व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेंगे, जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। किसी तरह की खुशखबरी भी मिल सकती है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

    तुला राशि (Libra)

    आज आपको अच्छा मुनाफा होगा और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। किसी चाहत के पूरे होने से आपका मन आनंदित रहेगा। किसी भी खर्चीले काम में हाथ डालने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज आपको घर के लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। काम में जल्दबाजी न करें। बेवजह के विवादों से बचें। आज आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं।

    धनु राशि (Sagittarius)

    आज आपको पदोन्नति मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी को बिना लिखा-पढ़ी के उधार न दें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

    मकर राशि (Capricorn)

    आपके लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता और कामयाबी मिलेगी। पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। नौकरी में भी दिन अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज आप हर मोर्चे पर बेहतर रहेंगे और काम में पहल करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और रचनात्मक कामों में बेहतर रहेंगे। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces)

    आज आपके व्यवसाय को आगे ले जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। आमदनी के हिसाब से ही खर्च करें और जरूरत से ज्यादा पैसों का लेन-देन न करें।

  • HSSC-2-10-8-25.jpg
    10/08/25

    HSSC फॉरेस्ट रेंजर एवं डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर के लिए PMT एवं PET आज से

    चंडीगढ़, 10 अगस्त (अभी) – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के विज्ञापन संख्या 09/2024 (ग्रुप 7) फॉरेस्ट रेंजर एवं विज्ञापन संख्या 11/2024 (ग्रुप 45) डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) व शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन 11 अगस्त से होगा।

     

    PMT ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 3, पंचकूला तथा PET जल्ला पुलिस बैरियर/नाका, पंचकूला में होगा। अभ्यर्थियों को प्रातः 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है, विलंब पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

     

    PMT में ऊँचाई  जैसे मानकों की जाँच होगी, जबकि PET में दौड़ व अन्य निर्धारित परीक्षण होंगे। प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड व वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि लाना आवश्यक है। मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

     

    रविवार को आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा व सुविधा प्रबंध की समीक्षा की और अधिकारियों को निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर पहुँचने व दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की।

    #haryana #hssc #chandigarh #forestranger #danikkhabar #news

  • download (53).jpg
  • D-1-10-8-25.jpg
    10/08/25

    आईएएस राजेश जोगपाल  ‘कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड’ से हुए सम्मानित

    चंडीगढ़, 10 अगस्त (अभी) – हरियाणा के सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार श्री राजेश जोगपाल, आईएएस को अर्बन सस्टेनेबिलिटी में नवाचारी शासन हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित दूसरे सस्टेनेबल एग्रीकल्चर समिट एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान प्रदान किया गया।

     

    सस्टेनेबिलिटी मैटर्स और इंडियाग्री द्वारा आयोजित, तथा ग्रे मैटर्स कम्युनिकेशंस द्वारा पार्टनर किए गए इस सम्मेलन में देशभर से कृषि क्षेत्र के नेता, नवाचारकर्ता और परिवर्तनकारी व्यक्तित्व एकत्र हुए और जलवायु-स्मार्ट खेती के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।

     

    इस वर्ष का विषय “कृषि 2047: क्लाइमेट-रेडी फार्मिंग, फ्यूचर-रेडी भारत” था, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न के अनुरूप जलवायु-सहिष्णु, टिकाऊ और भविष्य-उन्मुख कृषि प्रणाली के निर्माण की दिशा को दर्शाता है।

     

    यह पुरस्कार श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, डॉ. रामदास आठवले, माननीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भारत सरकार, श्री प्रवेश साहिब सिंह, माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, एवं जल, दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

     

    सम्मान प्राप्त करने उपरांत  श्री राजेश जोगपाल  ने कहा कि यह पुरस्कार हरियाणा सहकारिता आंदोलन के सामूहिक प्रयासों की पहचान है, जो नवाचार, जनभागीदारी और शासन सुधारों के माध्यम से अर्बन सस्टेनेबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है। हमें जलवायु-सहिष्णु और समावेशी विकास की दिशा में कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सहकारिता को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि लोगों को आत्मनिर्भर बनने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके।

    #india #haryana #ias #award #community #socialimpact #danikkhabar #news

  • H20250810188694.JPG
    10/08/25

    Today, India is the fastest-growing major economy in the world: PM

    Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated the Yellow Line of Bangalore Metro worth around Rs 7,160 crore and laid the foundation stone of Bangalore Metro Phase-3 project worth over Rs 15,610 crore in Bengaluru, Karnataka today. He also flagged off three Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station, Bengaluru. Addressing the gathering on the occasion, he remarked that upon setting foot on the land of Karnataka, he felt a sense of belonging. Highlighting the richness of Karnataka’s culture, the affection of its people, and the sweetness of the Kannada language, which deeply touches the heart, Shri Modi began by paying respects at the feet of Bengaluru’s presiding deity, Annamma Thayi. Recalling that centuries ago, Nadaprabhu Kempegowda laid the foundation of Bengaluru city, the Prime Minister noted that Kempegowda envisioned a city rooted in tradition while also reaching new heights of progress. “Bengaluru has always lived that spirit and preserved it and today, Bengaluru is realizing that very dream”, stated the PM.

    “Today, Bengaluru is emerging as a city that has become a symbol of New India's rise”, stated Shri Modi, describing it as a city whose soul embodies philosophical wisdom, and whose actions reflect technological expertise. He highlighted that Bengaluru is a city which has proudly placed India on the global IT map, crediting the success story of Bengaluru to the hard work and talent of its people.

    “In the 21st century, urban planning and urban infrastructure are critical needs for our cities”, emphasised the Prime Minister, stating that cities like Bengaluru must be prepared for the future. He highlighted that in recent years, the Government of India has launched projects worth thousands of crores for Bengaluru and today, this campaign is gaining new momentum. Shri Modi inaugurated the Bangalore Metro Yellow Line and laid the foundation stone for Metro Phase-Three. He also flagged off three new Vande Bharat trains connecting different parts of the country.  He added that the commencement of Vande Bharat service between Bengaluru and Belagavi will boost trade and tourism in Belagavi. Additionally, Vande Bharat Express trains were launched between Nagpur and Pune, and between Shri Mata Vaishno Devi Katra and Amritsar. The Prime Minister noted that these services will benefit lakhs of devotees and promote tourism. He congratulated the people of Bengaluru, Karnataka, and the entire nation for these projects and the new Vande Bharat trains.

    Mentioning that this is his first visit to Bengaluru following Operation Sindoor, Shri Modi highlighted the success of Indian forces in Operation Sindoor, noting their capability to destroy terrorist hideouts deep across the border. He emphasized India’s strength in forcing Pakistan, who came to defend the terrorists, to its knees within hours. “The entire world has witnessed this new face of New India”, remarked the Prime Minister, attributing the success of Operation Sindoor to the power of technology and the strength of Make in India in the defence sector. He acknowledged the significant contribution of the youth of Bengaluru and Karnataka in this achievement, and extended his congratulations to all for their role in this success.

    Noting that Bengaluru is now recognized alongside major global cities, the Prime Minister emphasized that India must not only compete globally but also lead. He remarked that progress will come only when our cities are smart, fast, and efficient, underscoring the government’s strong focus on completing modern infrastructure projects. Shri Modi announced the commencement of the Yellow Line of Bangalore Metro from RV Road to Bommasandra, which will connect several key areas of Bengaluru.  He noted that travel time between Basavanagudi and Electronic City will now be significantly reduced. This, he said, will enhance ease of living and ease of working for lakhs of people.

    The Prime Minister announced that alongside the inauguration of the Yellow Line, the foundation stone for Bangalore Metro’s Phase Three —namely, the Orange Line—has also been laid. He stated that once operational, the Orange Line, in conjunction with the Yellow Line, will facilitate daily travel for 25 lakh passengers. This, he said, will empower Bengaluru’s transport system and elevate it to new heights. Shri Modi further remarked that Bangalore Metro has introduced a new model for public infrastructure development in the country. He highlighted that companies like Infosys Foundation, Biocon, and Delta Electronics have provided part-funding for several key metro stations. He praised this innovative use of CSR as a source of inspiration and extended congratulations to the corporate sector for their contribution.

    “India is currently the fastest-growing major economy in the world. In the past eleven years, India’s economy has risen from the 10th position to the top five globally, and is rapidly progressing toward becoming one of the top three economies”, highlighted Shri Modi. He attributed this momentum to the spirit of “Reform, Perform and Transform,” driven by clear intent and honest efforts. Reflecting on infrastructure growth, the Prime Minister recalled that in 2014, metro services were limited to just five cities. Today, he added, metro networks span over 1,000 kilometers across 24 cities, making India the third-largest metro network globally. Shri Modi also pointed out that prior to 2014, only about 20,000 kilometers of railway routes had been electrified. In the last eleven years alone, more than 40,000 kilometers of railway routes have been electrified, marking a significant leap in sustainable transport development.

    Emphasising that India’s achievements are soaring not just on land but also in the skies, the Prime Minister highlighted that in 2014, India had only 74 airports, and today, the number has increased to over 160. He also pointed out the remarkable progress in waterway infrastructure stating that in 2014, only three national waterways were operational; this number has now risen to thirty.

    Discussing the significant leap made by India in the health and education sectors, Shri Modi highlighted that until 2014, the country had only 7 AIIMS and 387 medical colleges, while today, 22 AIIMS and 704 medical colleges are serving the people. The Prime Minister stated that in the past 11 years, over one lakh new medical seats have been added across the country. He emphasized the impact of this expansion, noting how middle-class children have greatly benefited from the increased opportunities. Shri Modi further highlighted that in the last 11 years, the number of IITs has increased from 16 to 23, IIITs from 9 to 25, and IIMs from 13 to 21. He stated that today, students have access to significantly more opportunities in higher education.

    Affirming that today as the nation progresses rapidly, the lives of the poor and marginalized are transforming at the same pace, the Prime Minister  highlighted that under the Pradhan Mantri Awas Yojana, over 4 crore pucca houses have been provided. He announced that the government is now set to construct 3 crore more houses. Shri Modi remarked that in just 11 years, more than 12 crore toilets have been built across the country. He emphasized that this initiative has granted dignity, cleanliness, and safety to crores of mothers and sisters.

    “The rapid pace of development in the country is strongly driven by India’s economic growth”, underlined Shri Modi, highlighting that before 2014, India’s total exports had reached only $468 billion whereas today, that figure has risen to $824 billion. The Prime Minister remarked that earlier, India used to import mobile phones, but now, the country is among the top five exporters of mobile handsets. He noted that Bengaluru has played a significant role in this transformation. Shri Modi further highlighted that before 2014, India’s electronics exports stood at approximately $6 billion, which has now increased to nearly $38 billion.

    Highlighting that eleven years ago, India’s automobile exports stood at approximately $16 billion, the Prime Minister cited that today, that figure has more than doubled, making India the fourth-largest automobile exporter globally. He stated that these achievements strengthen the resolve of Aatmanirbhar Bharat and affirmed that together, the nation will move forward and build a  developed India.

    “The journey to a Viksit Bharat will move forward hand in hand with Digital India”, exclaimed Shri Modi, noting that through initiatives like the India AI Mission, India is advancing toward global AI leadership. He added that the Semiconductor Mission is also gaining momentum, and India will soon have its own Made-in-India chip. The Prime Minister stated that India has become a global example of low-cost, high-tech space missions. He emphasized that India is progressing in all areas of futuristic technology, and the most remarkable aspect of this advancement is the empowerment of the poor. Pointing out that digitization has now reached every village in the country, the Prime Minister said through UPI, India accounts for over 50% of the world’s real-time transactions. He remarked that technology is helping bridge the gap between government and citizens, mentioning that today, over 2,200 government services are available on mobile platforms. He added that through the UMANG app, citizens can complete government tasks from home, while with DigiLocker, the hassle of managing government certificates has been eliminated. The Prime Minister stated that India is now investing in technologies like AI-powered threat detection. He emphasized that the goal is to ensure the benefits of the digital revolution reach the last person in society. He acknowledged that Bengaluru is actively contributing to this national effort.

    “Our next big priority should be becoming self-reliant in technology”, declared the Prime Minister, highlighting that Indian tech companies have made a mark globally, developing software and products for the entire world. He stressed that it is now time to prioritize India’s own needs more strongly and must accelerate the development of new products, especially as software and apps are now being used across every domain. Shri Modi stated that it is essential for India to reach new heights in this space. Calling for focused efforts to lead in emerging fields, the Prime Minister stressed the need to strengthen Bengaluru and Karnataka’s presence in Make in India and the manufacturing sector. He urged that India’s products must adhere to the Zero Defect, Zero Effect standard, meaning they should be flawless in quality and have no negative impact on the environment. He expressed confidence that Karnataka’s talent will lead the vision of Aatmanirbhar Bharat.

    Shri Modi stated that whether it is the central government or state governments, all are committed to serving the people, emphasizing the need for collaborative efforts to improve the lives of citizens. He highlighted that a key responsibility in this direction is the implementation of new reforms. The Prime Minister noted that over the past decade, the central government has consistently advanced reforms. As an example, he cited the passage of the Jan Vishwas Bill to decriminalize laws, and announced that Jan Vishwas 2.0 is also being introduced. He encouraged state governments to identify laws with unnecessary criminal provisions and work toward eliminating them. Shri Modi mentioned the Mission Karmayogi initiative, aimed at providing competency-based training to government employees. He suggested that states can adopt this learning framework for their officials as well. Highlighting the focus on the Aspirational Districts Programme and the Aspirational Block Programme, the Prime Minister urged states to similarly identify regions that require special attention. He concluded by calling for continuous reform efforts at the state level, expressing confidence that these joint initiatives will take Karnataka to new heights of development and affirmed that together, we will fulfill the vision of Viksit Bharat.

    Governor of Karnataka, Shri Thaawarchand Gehlot, Chief Minister of Karnataka, Shri Siddaramaiah, Union Ministers Shri Manohar Lal, Shri H.D. Kumaraswamy, Shri Ashwini Vaishnaw, Shri V. Somanna, Sushri Shobha Karandlaje were present among other dignitaries at the event.

    Background

    Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated the Yellow line from RV Road (Ragigudda) to Bommasandra of Bangalore Metro Phase-2 project having a route length of over 19 km with 16 stations worth around Rs 7,160 crore. With the opening of this yellow line, the operational metro network in Bengaluru will increase to over 96 km serving a large population in the region.

    Prime Minister also laid the foundation stone of Bangalore Metro Phase-3 project worth over Rs 15,610 crore. The total route length of the project will be more than 44 km with 31 elevated stations. This infrastructure project will address the growing transportation needs of the city catering to residential, industrial, commercial and educational areas.

    Prime Minister also flagged off 3 Vande Bharat Express trains from Bengaluru. It includes trains from Bengaluru to Belagavi, Amritsar to Sri Mata Vaishno Devi Katra and Nagpur (Ajni) to Pune. These high-speed trains will significantly enhance regional connectivity, reduce travel time and provide a world-class travel experience to the passengers.

     

  • 31.7.jpg
    10/08/25

    PM to inaugurate newly constructed flats for Members of Parliament in New Delhi

    Prime Minister Shri Narendra Modi will inaugurate 184 newly constructed Type-VII Multi-Storey Flats for Members of Parliament at Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, at around 10 AM on 11 August 2025.

    On this occasion, Prime Minister will plant a Sindoor sapling at the residential premise. The Prime Minister will also interact with sramajeevis on this occasion. He will also address the gathering.

    The complex is designed to be self-sufficient and is equipped with a full range of modern amenities to address the functional needs of the members of the Parliament. Incorporating green technology, the project adheres to the standards of the GRIHA 3-star rating and complies with the National Building Code (NBC) 2016. These environmentally sustainable features are expected to contribute to energy conservation, renewable energy generation, and effective waste management. The use of advanced construction technology—specifically, monolithic concrete with aluminum shuttering—enabled timely completion of the project while ensuring structural durability. The complex is also Divyang-friendly, demonstrating a commitment to inclusive design.

    The development of the project was necessitated due to shortage of adequate housing for Members of Parliament. Owing to the limited availability of land, there has been a sustained emphasis on vertical housing developments aimed at optimizing land use and minimizing maintenance costs.

    Each residential unit offers approximately 5,000 square feet of carpet area, providing ample space for both residential and official functions. The inclusion of dedicated areas for offices, staff accommodation, and a community center will support members of Parliament in fulfilling their responsibilities as public representatives.

    All buildings within the complex are constructed to be earthquake-resistant, in accordance with modern structural design norms. A comprehensive and robust security system has been implemented to ensure the safety of all residents.

     

  • download (51).jpg
    10/08/25 |

    फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों के लिए 20 अगस्त तक किसान ऑनलाईन करें आवेदन

    चंडीगढ़, 10 अगस्त (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में आरकेवीआई स्कीम के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमे किसान स्ट्रा-बेलर, हे-रेक, एसएमएस, हेप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रा-चोपर, मल्चर, शर्ब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिर्वसीब्ल एमबी प्लो, जीरो ड्रील, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर), ट्रैक्टर ड्रान टैडर मशीन, कॉप-रीपर पर 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल "एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन" पर 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि किसान द्वारा जिस कृषि यंत्र पर आवेदन किया जा रहा है। उस यंत्र पर किसान ने किसी भी स्कीम के तहत पिछले 3 वर्षों में अनुदान का लाभ न लिया हो। एक किसान अधिकतम 4 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उसे अनुदान का लाभ एक ही मशीन पर दिया जाएगा। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान का रबी 2025 व खरीफ 2024 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय दस्तावेज जैसे परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, वैलिड ट्रैक्टर आरसी, स्वयं घोषणा पत्र, अपलोड करने होगें। लक्ष्यों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।

    #india #haryana #chandigarh #farmers #agriculture #danikkhabar #news

  • Gx9upH8XIAIWW79.jpg

    प्रताप सिंह बाजवा ने ऑकलैंड के मेयर से पंजाब आईटी विकास और नए अवसरों पर चर्चा की

    पंजाब, 10 अगस्त (अभी):

    न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा पर, पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ऑकलैंड के मेयर वेन ब्राउन से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा की कि पंजाब सूचना प्रौद्योगिकी जैसे उच्च मूल्य वाले उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में खुद को कैसे स्थापित कर सकता है।

    बाजवा ने पंजाब की ताकत पर प्रकाश डाला - जिसमें कुशल युवा, मौजूदा बुनियादी ढांचे, और मोहाली और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं - जबकि यह भी जानना चाहते हैं कि ऑकलैंड जैसे शहरों ने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण कैसे किया है।

    चर्चाओं में प्रतिभा विनिमय, सीमा पार व्यापार साझेदारी और उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान में संभावित सहयोग शामिल थे। बाजवा ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य में सरकार बनाती है, तो नीतियों को आकार देने में इस तरह की सीख महत्वपूर्ण होगी, जिसका उद्देश्य कृषि के लिए समर्थन बनाए रखते हुए स्थायी, उच्च वेतन वाली नौकरियां पैदा करना है।

    उन्होंने कहा, ''पंजाब का भविष्य हमारी कृषि विरासत को संरक्षित करने और नए आर्थिक रास्ते खोलने दोनों में निहित है। वैश्विक शहरों के साथ जुड़कर, हम ऐसे मॉडल सीख सकते हैं जिन्हें हमारी अपनी ताकत के अनुकूल बनाया जा सकता है।

    इस साल की शुरुआत में भारत का दौरा करने वाले मेयर ब्राउन ने न्यूजीलैंड और पंजाब के बीच व्यावहारिक संबंधों की खोज में रुचि व्यक्त की। दोनों पक्ष आगे की चर्चा और सहयोग के लिए रास्ते खुले रखने पर सहमत हुए।न्यूजीलैंड में बाजवा की बैठकें विदेशों में पंजाब की क्षमता को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं, जबकि ऐसे विचार एकत्र किए जा रहे हैं जो राज्य के लिए दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि को आकार दे सकते हैं

    #punjab #congress #leaderopposition #politics #tour #danikkhabar #news

  • Gx6PFMnWUAEWFSX.jpeg
    10/08/25

    प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक भागीदारी की सराहना की

    आरएस अनेजा, 10 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "हर घर तिरंगा" अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह देशभक्ति की उस गहरी भावना का प्रतीक है जो भारत के लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी तस्वीरें और सेल्फी harghartiranga.com पर साझा करते रहें।

    हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक भागीदारी के बारे में संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

    "पूरे भारत में #HarGharTiranga अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी देखकर खुशी हुई। यह उस गहरी देशभक्ति की भावना का प्रमाण है जो हमारे लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। harghartiranga.com पर फ़ोटो और सेल्फ़ी साझा करते रहें।"

    #harghartiranga #pmo #narenderamodi

  • download (1).jfif

    ‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन को स्वीकृति, ई-नाम पोर्टल पर कृषि जिंसों की बिक्री को मिलेगा प्रोत्साहन

    एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।

    राज्य सरकार ने किसानों को पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से कृषि जिंसों की बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने के लिए संचालित ‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलेगा जो ई-नाम पोर्टल के माध्यम से बिक्री करते हुए ई-पेमेंट (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) प्रणाली से भुगतान प्राप्त करते हैं। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कृषि विपणन विभाग द्वारा भिजवाए गए प्रस्ताव के अनुसार अब उन्हीं किसानों को उपहार कूपन जारी किया जाएगा, जिनकी जिंसों की बिक्री ई-नाम पोर्टल पर दर्ज हुई हो और उसका भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से प्राप्त किया गया हो। योजना के वर्तमान स्वरूप में देखा जा रहा था कि ई-नाम पर कृषि जिंस के विक्रय पर्चियों पर जारी कूपन की तुलना में ई-पेमेंट पर जारी कूपन की संख्या काफी कम है। अब केवल ई-पेमेंट पर ही उपहार कूपन जारी किए जाने से ई-नाम पोर्टल पर बिक्री के साथ-साथ किसान और व्यापारी तत्काल एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए प्रेरित होंगे। 

    संशोधित योजना में ई-पेमेंट से प्राप्त कृषि उपज विक्रय की प्रति 10 हजार रूपये की राशि एवं इसके गुणकों में उपहार कूपन ई-नाम सॉफ्टवेयर द्वारा जारी किए जा सकेंगे। प्रत्येक 6 माह में मंडी स्तर पर ड्रॉ निकालकर 50,000 रूपये का प्रथम पुरस्कार 30,000 रूपये का द्वितीय पुरस्कार और 20,000 रूपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    यूरिया का सभी जिलों में पारदर्शितापूर्ण वितरण

    एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।

    कृषि विभाग की ओर से यूरिया की दैनिक उपलब्धता की समीक्षा कर कम उपलब्धता एवं अधिक खपत वाले जिलों को चिन्हित करते हुए सभी जिलों में प्राथमिकता से पूर्ण पारदर्शिता से वितरण किया जा रहा है। 

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरन्तर केन्द्र सरकार से समन्वय कर प्रदेश में मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करवाई जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 1 लाख 70 हजार मैट्रिक टन (एम.टी.) यूरिया सभी जिलों में उपलब्ध है। श्री गंगानगर जिलें में सबसे अधिक 18777 एम.टी. जोधपुर में 12971, टोंक में 11900, नागौर में 8851 एवं बारां में 8583 एम.टी. यूरिया का स्टॅाक उपलब्ध है। कम उपलब्धता वाले जिलों में आगामी 3-4 दिवस में यूरिया की आपूर्ति हेतु कार्यवाही की जा चुकी है।

    उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से यूरिया एवं डीएपी का राज्यों को माहवार व कम्पनीवार आंवटन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आंवटन एवं जिलों की मांग के अनुसार जिलेवार आपूर्ति योजना तैयार कर उर्वरकों का वितरण कराया जाता है। 

    अप्रेल से अगस्त तक केन्द्र से स्वीकृत 8.82 लाख एम.टी. यूरिया के विरुद्व 6.97 एम.टी. की आपूर्ति एवं आपूर्ति जारी

     

    राजन विशाल ने बताया कि खरीफ में अप्रेल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 8.82 लाख मै.टन यूरिया के विरूद्ध अब तक 6.97 लाख मै.टन की आपूर्ति कराई जा चुकी है एवं माह अगस्त की शेष अवधि में 1.85 लाख मै.टन यूरिया की आपूर्ति हेतु आपूर्तिकर्त्ता फर्मों को शत-प्रतिशत आपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया है।

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी द्वारा अवगत कराया कि कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिशानुसार संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित करने, उर्वरकों का समान रुप से वितरण कराने व उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं के विरुद्व कार्यवाही हेतु समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

    आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल ने बताया कि गत 3 वर्षो में खरीफ सीजन के माह अप्रेल से अगस्त तक यूरिया की औसत खपत 9.39 लाख मै.टन रही है। खरीफ 2025 में अप्रेल से अब तक यूरिया की कुल मांग 6.88 मांग लाख मै.टन के विरुद्व राज्य में प्रारम्भिक स्टॅॅाक सहित 9.56 लाख एम.टी. यूरिया की उपलब्धता हो चुकी है एवं निरंतर आपूर्ति जारी है। 

     उन्होने बताया कि खरीफ 2025 में अप्रैल से अगस्त तक केंद्र सरकार द्वारा आवंटित 4.75 लाख मै.टन डीएपी के विरूद्ध अब तक 2.73 लाख मै.टन की आपूर्ति हो चुकी है। डीएपी के वैकल्पिक उर्वरक एनपीके की 1.23 लाख मै.टन व एसएसपी 1.60 लाख मै.टन की अभी तक आपूर्ति हो चुकी है एवं माह अगस्त की शेष अवधि में 1.18 लाख मै.टन डीएपी की राज्य में आपूर्ति कराई जा रही है।

    गत वर्ष की तुलना में 16.12 लाख हैक्टेयर में अधिक बुवाई

     आयुक्त कृषि ने बताया कि इस वर्ष प्री-मानसून एवं मानसून के दौरान लगातार वर्षा होने के कारण कृषकों द्वारा यूरिया की निरन्तर मांग की जा रही है। इस वर्ष राज्य में गत वर्ष की तुलना में 16.12 लाख हैक्टेयर अधिक बुवाई हुई है, जिसमें विशेषकर मक्का 6 प्रतिशत, धान 15 प्रतिशत एवं कपास 25 प्रतिशत की अधिक बुवाई हुई है, जिसके कारण यूरिया की मांग अधिक है।

    विभाग द्वारा राज्य के कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर कार्यवाही की जा रही है। खरीफ 2025 में कालाबजारी, टैगिंग जमाखोरी, डायर्वजन तथा गैर कृषि कार्य में उपयोग की रोकथाम हेतु राज्य के 39 आदान विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित एवं 9 निरस्त किये गये, 65 स्थानों पर उर्वरकों की जब्ती की गई। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लघंन किये जाने के फलस्वरूप उर्वरक विनिर्माताओं व विक्रेताओं के विरूद्ध 44 एफ.आई.आर. दर्ज की गई। राज्य के उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियााणा एवं पंजाब राज्यों से लगती सीमाओं के सीमावर्ती जिलों में चौक पोस्ट स्थापित की जाकर यूरिया डायर्वजन रोकने हेतु नियमित निगरानी की जा रही है। 

    साथ ही प्लाईवुड,रेजिन, डेफ, पोलिमर्स निर्माण इकाईयों के यहां यूरिया के गैर कृषि कार्यो के उपयोग की आंशका के कारण राज्य स्तर पर टीमों का गठन किया जाकर छापेमारी की गई, जिसमें 11 स्थानों पर कार्यवाही करते हुये 621.8 मै.टन यूरिया जब्त किया गया एवं नीम कोटेड यूरिया पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध 4 एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209412_HomePage_a7aa4710-e113-4206-af2e-8ecd5a03c326.jpeg

    छात्राओं और वीरांगनाओं सहित प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र

    एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीरागंनाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहनों एवं स्कूल-कॉलेज छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाया। 

    मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार का हमारी संस्कृति में बहुत महत्व है। यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। हमारे ऐसे त्यौहारों में समरसता एवं एकरूपता का संदेश निहित होता है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा और विरासत को आगे बढ़ाने में बहनों का अहम योगदान है। बहनें परिवार में विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए उसे संजोने एवं संस्कारित करने की जिम्मेदारी निभाती है। इसलिए हमारी संस्कृति में बहनों का स्थान सर्वाेपरि होता है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर छोटी एवं बड़ी बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद मुझे मिला है। यह मेरे लिए अभेद्य सुरक्षा कवच है।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य क्षेत्रों के साथ ही सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भी देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने स्वच्छता, लिंगानुपात, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अभियान चलाकर देशभर में जन-जागरूकता की अलख जगाई। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों से आह्वान किया कि वे पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही सामाजिक कार्यों से भी जुड़ें और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित भाई-बहनों को उनका लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे ही समाज में बदलाव आएगा। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-बहनों के शिक्षित एवं सशक्त होने से ही देश और प्रदेश उत्कृष्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश की नारियों ने अपने महान कार्याें से इतिहास रचा है, उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे भी जीवन में साहसिक रूप से कार्य करते हुए अपने सपनों को पूरा करें। 

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों से संवाद किया और उन्हें सम्मानस्वरूप उपहार भेंट किए। इस दौरान चिकित्सा, कानून व्यवस्था एवं न्याय सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नारी शक्ति ने राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

    मुख्यमंत्री ने किया वीरांगनाओं का विशेष सम्मान, नन्हीं बहनों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीरांगना बहनों से राखी बंधवाई और उनका विशेष सम्मान किया। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज संस्थान की चन्द्रकला दीदी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा को रक्षासूत्र बांधा। वहीं, स्कूलों में पढ़ने वाली बहनों ने जब अपने नन्हें हाथों से भजनलाल शर्मा को राखी बांधी तो उन्होंने उनके सिर पर हाथ रखकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209415_HomePage_bf19740e-c3e1-492e-afb3-34f176a839a1.jpeg

    रक्षाबंधन पर दिया कुमारी ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी

    एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।

    भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के राजकीय आवास पर उनको उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्नेहपूर्वक रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव बताते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • 10/08/25 |

    आज का राशिफल 10 अगस्त 2025

    मेष राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। परिवार और दोस्तों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। कारोबार में भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज का दिन आर्थिक दृष्टि से संतुलित रहेगा। कमाई अच्छी होगी और आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि, धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

    मिथुन राशि (Gemini)

    आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप वाहन या अन्य सुख-साधनों पर खर्च कर सकते हैं। जो लोग निर्माण या आयात-निर्यात से जुड़े हैं, उन्हें लाभ हो सकता है। यात्रा पर भी धन खर्च होने की संभावना है।

    कर्क राशि (Cancer)

    आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में काम थोड़ा धीमा रहेगा, लेकिन बाद में तेजी आएगी। परिवार से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने के लिए भी दिन अच्छा है।

    सिंह राशि (Leo)

    आज आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

    कन्या राशि (Virgo)

    आपके लिए आज का दिन करियर और कारोबार के मामले में बहुत शुभ है। आपकी मेहनत और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश से भी आपको लाभ हो सकता है।

    तुला राशि (Libra)

    आज आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप सहज भाव से आगे बढ़ेंगे और सभी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। कामकाज पर ध्यान केंद्रित रखें, इससे आपको फायदा होगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज आपकी आय में वृद्धि होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। किसी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

    धनु राशि (Sagittarius)

    नौकरीपेशा लोगों को आज तरक्की मिलने की संभावना है। नए काम करने के मौके मिलेंगे और आपका दिन अच्छा बीतेगा।

    मकर राशि (Capricorn)

    रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज आपके लिए आधुनिक और नए विचारों पर काम करने का दिन है। पेशेवर मामलों में विवेक से काम लें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी यह एक अच्छा समय है।

    मीन राशि (Pisces)

    आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है।

    आज के राशिफल के बारे में आपका कोई और सवाल है?

  • p-4.jpg
    09/08/25 |

    लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस ने किया केन्द्रीय कारागार का अवलोकन, देखी व्यवस्थाए

    जे कुमार, 9 अगस्त अंबाला : लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस हरिपाल वर्मा ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला का दौरा किया और बंदियों व कै दियों को जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसका भी अवलोकन किया। इससे पहले केन्द्रीय कारागार अम्बाला में पहुंचने पर जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा ने जस्टिस हरिपाल वर्मा का अभिन्नदन किया।

    लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस हरिपाल वर्मा ने केन्द्रीय कारागार का अवलोकन करने से पहले जेल अधीक्षक से यहां पर कितने बंदी व कैदी है उन्हें क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले महिला वार्ड में जाकर महिला बंदी व कैदियों से बातचीत की और उन्हें जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही है उस बारे भी जाना।

    इस दौरान उन्होंने यहां पर बंदीयों व कैदियों के लिए स्थापित लाईबे्ररी व छोटे बच्चों के लिए जो क्रेच की व्यवस्था की गई उसका जायजा लिया और यह सुविधा उपलब्ध करवाएं जाने पर जेल प्रशासन की प्रंशसा की। इसके उपरान्त उन्होनें अन्य बंदियों व कैदियों से भी बातचीत की और उन्हें कानूनी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उस बारे भी जाना।


    निरीक्षण के क्रम में लोकायुक्त ने बंदियों व कैदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के तहत रसोई घर का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के बारे भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि मैन्यू के अनुसार बदल-बदल कर यहां पर बंदियो व कैदियों के लिए भोजन बनाया जाता हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं यहां पर उपलब्ध हैं। इसके बाद उन्होनें बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण किया, यहां पर बंदियों व कैदियों द्वारा जो उत्पाद तैयार किए गए थे, उसकी जमकर सराहना की और वहां से खाद्य पदार्थो की दो टोकरियां खरीदकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।


    जेल अधीक्षक ने लोकायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि जेल प्रशासन द्वारा नियमानुसार कैदियों व बंदियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जाते हैं। कैदियों व बंदियों को कानूनी सुविधा मुहैया करवाने के दृष्टिगत यहां पर डीएलएसए द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं।

    #ambala #centraljail #lokayuktaharyanajustice #news #haryana