नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम शिवजीत भारती ने दिलाई शपथ
जे कुमार, नारायणगढ़, 13 अगस्त : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम एसडीएम शिवजीत भारती के नेतृत्व में हुआ | इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
शपथ के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा आज हम एकजुट होकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल अपने समुदाय, परिवार और मित्रों को, बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है। आओ, मिलकर अपने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी।
एसडीएम शिवजीत भारती ने इस अवसर पर कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधा डालती है। हमें जागरूकता और दृढ़ संकल्प के साथ इस बुराई को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग की एसडीओं शिखा बंसल, स्टैनों नवीन सैनी, रीडर जसविन्द्र सिंह, दीपक, कालीचरण, जसबीर सिंह, नरेन्द्र धारी, राजकुमार, रविन्द्र कुमार, सरताज, भूषण, नीलम, सुमन, संतोष रानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नशा मुक्त भारत की शपथ ली।
#haryana #ambala #news #drugfreeindiacampaign