16/08/25

भारतीय नौसेना के जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेने श्रीलंका पहुँचे

आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा (निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और आईएनएस ज्योति (फ्लीट टैंकर) श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (एसएलआईएनईएक्स-25) के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे।

एसएलआईएनईएक्स एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसने दो दशकों में दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया है। एसएलआईएनईएक्स का उद्देश्य संयुक्त रूप से बहुआयामी समुद्री संचालन के साथ इंटरऑपरेबिलिटी, समुद्री सहयोग को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

एसएलआईएनईएक्स समुद्री अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच गहन सहभागिता का उदाहरण है, जिसने भारत की पहल ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक व समग्र उन्नति) की नीति के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया है।

#indiannavy #mod

Previous

ब्रहकुमारीज का प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इस पर वह कार्य भी कर रहे हैं : शिवानी दीदी

Next

आईएनएस तमाल ने नेपल्स, इटली का दौरा किया