18/08/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी' का आरोप बेबुनियाद हैं. राहुल गांधी 7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगे

पीएम मोदी ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के नए सेक्शन और UER-II का उद्घाटन किया

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक सफल मिशन के बाद दिल्ली लौट आए हैं, इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया, वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं

भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का बैठक का स्वागत किया है, कहा है कि बातचीत शांति का रास्ता खोल सकती है

जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई, कई गांवों का संपर्क टूट गया है, किश्तवाड़ में पिछले चार दिनों से राहत और बचाव कार्य जारी है

रविवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां ब्रुकलिन के एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की उस मांग को मानने से इनकार कर दिया है, जो अलास्का बैठक के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी

बाढ़ के कारण पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हैं,अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कई गांव पानी में बह गए, राहत अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया

कनाडाई एयरलाइन्स "एयर कनाडा" ने 10,000 से ज्यादा फ्लाइट अटेंडेंट के हड़ताल पर जाने के कारण अपनी उड़ानें रोक दी हैं, इसके कारण 600 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने खुलासा किया है कि 2008 के पर्थ टेस्ट में उन्हें नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था

जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि वह एशिया कप में खेलने के लिए तैयार हैं

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पुनर्निर्माणकर्ता माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कोच बॉब सिम्पसन का निधन हो गया है

सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब एशिया कप टीम में शामिल हो सकते हैं,

सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है

इतिहास

1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना

1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की

1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत

1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया

1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की

1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना

1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति

1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई

1999 - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत

2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा

2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया

2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा

2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की

2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया

2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत

#news

Previous

एनडीपीएस सेल टीम लगातार नाश मुक्त अभियान चलाकर आमजन को कर रही जागरूक

Next

लालकुर्ती बाजार में भगवान श्रीकृष्ण का फूल डोल, झांकियों और भजनों से गूंजा पूरा क्षेत्र