13/08/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 13 अगस्त नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर जली हुई नकदी मिलने के बाद, वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए यह समिति गठित की गई है

केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 4.12 करोड़ घर आवंटित किए हैं

तेलंगाना भाजपा की राज्य इकाई हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगी

खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक अस्थायी रूप से स्थगित

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के दावों को खारिज किया, बिहार से दस्तावेज़ और अपडेट साझा किए

पंजाब सरकार ने 65,000 एकड़ जमीन अधिग्रहण के उद्देश्य से भूमि पूलिंग नीति वापस ली

एनआईटी सिक्किम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और ‘हर घर तिरंगा’ के लिए समर्थन का आग्रह किया

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। पीड़ितों; मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा”

आधार फेस ऑथेंटिकेशन ने 200 करोड़ लेनदेन का आंकड़ा पार किया

जैव ईंधन और हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने से भारत ऊर्जा निर्यातक देश बन सकता है - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुखों ने नई दिल्ली में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने गाजा में छह पत्रकारों की हत्या करने वाले इजराइली हमले की निंदा की

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, यूक्रेन के भविष्य के बारे में निर्णय यूक्रेनी लोगों द्वारा लिए जाने चाहिए

भारत की नम्रता बत्रा विश्व खेल 2025 में चीन की मेंग्यू चेन का सामना करेंगी

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग 24 अगस्त को अमेरिका का दौरा करेंगे

अमेरिका और चीन 10 नवंबर तक व्यापार युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हुए

कोलंबो: केलानिया विश्वविद्यालय ने भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से पहली वास्तुशास्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रमुख एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार; जापान में अवकाश

पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद कच्चे तेल में 0.6% से अधिक की वृद्धि

इतिहास

1784 - भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।

1892 - अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913 - इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1951 - भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

1956 - राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।

1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।

थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।

1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।

2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।

ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।

2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

2015 - इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए

#news

Previous

आज 13 अगस्त 2025 का राशिफल

Next

हरियाणा के मुख्य सचिव ने की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 18 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा