Skip to Videos
  • mock drill 3.jpeg
    17/09/25 |

    एसपी अम्बाला के निर्देशानुसार पर किया गया अम्बाला कोर्ट परिसर मे माॅक ड्रिल का अभ्यास

    जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला के नेतृत्व में किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अन्जाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व बम्ब इत्यादि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहँुचकर आमजन की सुरक्षा करने के लिए पुलिस के जवानों द्वारा कोर्ट परिसर अम्बाला शहर में माॅक ड्रिल का अभ्यास किया गया।


    कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर अम्बाला में एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसमें कोई भी सन्दिग्ध वस्तु हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरन्त मौके पर पहँुचे और कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के उस क्षेत्र को खाली करवाकर जवानो को तैनात किया।

    इसके साथ-2 अम्बाला पुलिस के उच्चाधिकारिया को सूचित कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला, फायर ब्रिगेड अम्बाला, एम्बुलैन्स को सूचना दी गई कि आमजन की सुरक्षा के लिए तुरन्त मौके पर पहुँचे। सूचना मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार के नेतृत्व मे प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर व चैंकी प्रभारी रोशन लाल बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला बम्ब निरोधक सामान के साथ, मौके पर पहुँचे।

    बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला के जवानो ने लावारिस सामान को कब्जे में लेकर बम्ब निरोधक सामान के साथ बम्ब को निष्क्रय करने का अभ्यास किया। एसपी अम्बाला ने आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थ्तिि से निपटने को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, ए0वी0टी0 सैल, सभी पुलिस चैकी इन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए नाकाबन्दी करें।

    जिससे अपराधों की रोकथाम कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके व किसी भी संदिग्ध वस्तु आदि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुँचे जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु नजर आए तो उसकी सूचना तुरन्त नजदीक पुलिस थाना या कंट्रोल रूम डाॅयल-112 पर दें।

    #ambala #spambala #news #mockdrill #ambalacourt

  • images.jpeg
    17/09/25 |

    बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम अम्बाला के संबध में हुई एक बैठक

    जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम के संबध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला व सम्बन्धित मौजूद रहे।


    बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम को रोकने को लेकर जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण के बारे लोगों को जागरूक करें और साथ ही जहां पर यदि बाल श्रम जैसी गतिविधियां पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।

    इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने भी कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे आमजन को जागरूक करें। बाल संरक्षण अधिकार के बारे जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो हिदायतें जारी की गई है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने चाहिए।

    मंत्रालय द्वारा जो एसओपी जारी हुई है उसकी रूपरेखा बारे सभी को जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता ने भी बैठक के दौरान बताया कि डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के तहत बाल अधिकार संरक्षण एंव अन्य कार्यक्रमों बारे समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है।


    इस मौके पर श्रम विभाग से एएलसी प्रदीप कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता, सीडब्लयूसी चेयरपर्सन रंजिता, सदस्य रेखा शर्मा, खुशपाल, रजनी देवी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #

  • WhatsApp Image 2025-09-16 at 14.39.16.jpeg
    17/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज मे फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान किया गया आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विभाग, इको क्लब और एसडीजी क्लब द्वारा किया गया था। अंबाला के जिला कृषि विभाग से विशेषज्ञ अंजलि राणा और डॉक्टर सिमरन जस्ट ने बेहतर मिट्टी स्वास्थ्य और कम पर्यावरण प्रदूषण के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों पर चर्चा की।

    उन्होंने हरियाणा में प्रभावी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकारी योजनाएं और सब्सिडी और जैव उर्वरकों  के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य ने धान-गेहूं फसल प्रणाली में गेहूं की पैदावार और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।

    डॉक्टर कुलदीप यादव (वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष) ने समन्वय किया और संसाधन व्यक्तियों का धन्यवाद किया । डॉक्टर शिखा जग्गी और डॉक्टर मीनू राठी संयोजक और सह-संयोजक थे। इस अवसर पर डॉक्टर अमिता और डॉक्टर दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

    #ambala #gmncollege #news

  • download (83).jpeg
    16/09/25 |

    सूक्ष्म पोषक तत्वों और कीट प्रबंधन के अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कपास की खेती के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को कपास की खेती हेतु सूक्ष्म पोषक तत्व एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए किसानों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

     

    योजना का उद्देश्य कपास की फसल में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करना तथा कीट प्रबंधन द्वारा फसल को सुरक्षित रखना है। सभी कपास उत्पादक किसान निर्धारित तिथि तक आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    #CottonFarming #HaryanaAgriculture #FarmerSubsidy #IntegratedPestManagement #AgriHaryana

  • download (82).jpeg
    16/09/25 |

    एमडीयू में 17 सितम्बर से शुरू होगी सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक का परिसर 17 सितम्बर से खेलों की ऊर्जा और उत्साह से गूंजेगा, जब यहां यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (बॉयज) का भव्य आगाज होगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देश के साथ-साथ विदेश से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारत और विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 60 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा और जलकौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फॉरेन जोन से खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा और खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा।

    #MDURohtak #CBSE #SwimmingChampionship #NationalLevel #SportsInHaryana #InternationalSports #UniversityCampusSchool #SwimmingCompetition

  • 546570338_1334040678083900_7838063264960103947_n.jpg
  • download (81).jpeg
    16/09/25 |

    सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड परीक्षा सितम्बर -2025 के प्रवेश-पत्र आज से लाईव

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) -  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितम्बर-2025 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने हेतु स्वयंपाठी/ मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम/ रजिस्ट्रेशन नम्बर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड.(नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा हेतु सभी सम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0, पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे सम्बन्धित संस्था से सम्पर्क करें।

    इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा।

    उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षा के परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र के विवरणों को जांच ले यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व एवं सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थी 19 सितम्बर, 2025 तक वांछित दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में आकर शुद्धि अवश्य करवा लें। इसके उपरांत फोटो व हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जायेगी। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ तो वह बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करें तदोपरांत ही अनुक्रमांक जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे/अन्य के स्थान पर परीक्षा में प्रविष्ट होना/परीक्षा देना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाओं का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि संस्था/कॉलेज  के प्राचार्य/मुखिया इस बात के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे कि ऐसे सभी छात्र-अध्यापक जो निर्धारित विनियम/नियमों अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं, उनके अनुक्रमांक जारी न किए जाए। ऐसे मामलों के छात्र-अध्यापकों के अनुक्रमांक कॉलेज/संस्था के मुखिया द्वारा रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा शुरू होने से पूर्व हर अवस्था में वापिस भेजे जाने हैं।

    #HBSE #BhiwaniBoard #HaryanaExams #AdmitCard #CompartmentExam #DLED #BSEH #ExamUpdate #HaryanaEducation #BhiwaniBoardExams

  • download (80).jpeg
    16/09/25 |

    डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन 31 जनवरी, 2026 तक किए जा सकेंगे। योजना का लाभ वहीं विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन करने के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।

    #AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents

  • H-1-16-9-25.jpg

    विभागीय कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए नजर आए विकासात्मक परिवर्तन : स्वास्थ्य मंत्री

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री  आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी जिला के विभागीय अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। विभागीय कार्यों की प्रगति बारे समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए रेवाड़ी जिला में विकासात्मक परिवर्तन नजर आना चाहिए।

     स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को  रेवाड़ी में इस जिला से जुड़े विकास कार्यों व जनहितकारी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थी। बैठक में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल से विधायक डा.कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वे रामपुरा गांव की बेटी हैं जोकि रेवाड़ी जिला में है, ऐसे में रेवाड़ी जिला उनकी जन्म व कर्म भूमि होने पर वे इस जिला के उत्थान के लिए पूरी तरह से सदैव सजग हैं और रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकासात्मक स्वरूप के साथ रेवाड़ी जिला नजर आए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बैठक में शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को शहरी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका को प्रभावी रूप से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया।

    स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर तैयार एजेंडे में शामिल सड़कों के सुधारीकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम अब खत्म हो गया है, ऐसे में अब जिला की सभी सडक़ों की मरम्मत की जाए व नई सड़कों का निर्माण कार्य भी यथाशीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क  निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने शहर की नई आबादी में जलभराव की समस्या के उचित समाधान बारे जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को रेजांगला पार्क क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में अधिकारियों को सही से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं को तय समय सीमा में देना सुनिश्चित करें। शहर के नाई वाली फ्लाईओवर के पास रामपुरा रोड पर होने वाले अतिक्रमण का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए तथा चौक का सौंदर्यीकरण करने को भी कहा गया।

     वहीं मसानी बैराज को लेकर हुई समीक्षा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि मसानी बैराज में साफ पानी आए और बैराज में एसटीपी का गंदा पानी न जाए।

     आरती सिंह राव ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सतर्क है। उन्होंने बताया कि डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां मुहैया करवा दी गई है। साथ ही फोगिंग करवाने के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है।

    #RewariDevelopment #AartiSinghRao #HaryanaGovernment #HealthMinisterHaryana #UrbanSanitation #RoadsOfRewari #FamilyID #CleanHaryana #MasaniBarrage #DiseasePrevention #PublicWorks

  • Gemini_Generated_Image_cqfebjcqfebjcqfe.png

    सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो।

     

    उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

    #SubhashChandraBoseAward #DisasterManagement #AapdaPrabandhanPuraskar #NDMAIndia #Awards2026 #IndianGovernment #DisasterHeroes #ApplyNow

  • Photo--7.jpg
    16/09/25 |

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने  इस मौके पर कार्यक्रम की सहारना करते हुए छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया। जिला स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में कुल 59 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया |

    जिसमें राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर की भावना ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होली की छवि ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल थम्बड की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोगन राईटिंग मे कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

    जिसमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब की मन्नत ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेडरी स्कूल भूरेवाला की शिखा ने द्वितीय तथा राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीसी बाजार की गौरी ने तृतीय स्थन प्राप्त किया।


    इसी प्रकार आईडिया प्रतियोगिता में भी कुल कुल 54 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया जिसमें राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल समलेहडी की सयंम ने प्रथम, राजकीय गल्र्ज कालेज शहजदपुर की भावना ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट से रोजी  तृतीय स्थान पर रहे ।


    इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा ने नगराधीश को आईटीआई अम्बाला शहर में विद्यार्थियों के लिए जो कोर्स एवं गतिविधियां चलाई हुई हैं उस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी स्कूल कॉलेज,आईं टी आई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मौके पर अनुदेशक सुरिंदर पाल सिंह, आशु सैनी, जितेन्द्र कुमार, दीपक गोयल , धर्म सिंह ,मंदीप कौर के साथ-साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #districtlevel #entrepreneurship #government #industrial #training #institute

  • Photo--4.jpeg
    16/09/25 |

    बाल सुधार गृह अम्बाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला कंचन माही के निर्दंेशानुसार प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नई दिशा, नई उड़ान योजना के अंतर्गत, बाल सुधार गृह, अंबाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य बालकों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जुविनाईल को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों (जैसे किकिशोरन्याय अधिनियम), शिक्षा के अवसरों, नशा विरोधी उपायों तथा पुनर्वास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

    पैनल अधिवक्ता मिस सरू जस्सी ने जुविनाईनलों को समाज की मुख्यधारा में पुन: जोडऩे के लिए प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि विधिक सेवाएं सदैव उनके साथ हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। ऐसे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य अवलोकन गृह में रह रहे बच्चों को एक नई दिशा और नई उड़ान देने की पहल करना है, ताकि वे अपने भविष्य का निर्माण सशक्त और सकारात्मक तरीके से कर सकें।

    मिस सरु जस्सी ने जुवेनाइल को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संपर्क करने बारे भी अवगत करवाया और साथ ही हेल्पलाइन नंबर 01712532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।

    #awarenesscamp #juvenile #justice #home #ambala

  • Photo--1.jpg
    16/09/25 |

    डीसी अम्बाला ने राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर की समीक्षा

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ई-क्षतिपूर्ति  पोर्टल, जमाबंदी, इंतकाल, सरकारी देयों की वसूली, जमा बंदिया, कोर्ट केसिस, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर समीक्षा की।

    उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत वैरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर बैठक लें ताकि सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कोर्ट केसों की लम्बित विषय पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो विषय हैं, उनमें तेजी लाएं। उन्होंने सरकारी देयों की वसूली, इंतकाल, जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, ततीमा अपडेशन, स्टाम्प रिकवरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उस बारे समीक्षा करते हुए सभी कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जमा बंदी विषय पर भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तीव्रता से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पैंडसी नहीं होनी चाहिए।


    बैठक के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों वर्षा के चलते जहां फसलें खराब हो गई थी वहीं कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सम्बन्धित अधिकारी वैरिफिकेशन का कार्य करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।


    इसी प्रकार डीसी ने सम्बन्धित बीडीपीओज की एक बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ करवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद के तहत भी जो कार्य किए जा रहे हैं या किए जाने है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


      इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य, नायब तहसीलदार सुनील पंवार,  अमित वर्मा, आलमगीर, संजीव अत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #dc #ambala #news #reviewedmatters #revenuedepartment

  • EC-1-16-9-25.jpg

    मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां 30 सितम्बर तक अपने बीएलए नियुक्त करें: सीईओ ए श्रीनिवास

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने प्रदेश की सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि वें अपनी. अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट 30 सितम्बर, 2025 तक नियुक्त करें और इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य के सभी जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भिजवाना सुनिश्चित करें।

     

    श्री ए श्रीनिवास आज यहां मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन को लेकर बुलाई गई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

     

    उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग दिशा निर्देशानुसार सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने.अपने राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन से पूर्व का कार्य कर रहे है। हरियाणा में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग 23 वर्षों बाद हो रहा है। वर्तमान मतदाता सूची को वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान किया जाएगा यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में   पंजीकृत है तो उसे कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि उसे बीएलओ द्वारा नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म भरकर देना होगा।

     

    बीएलए (बूथ लेवल एजैन्ट) त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। सभी राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करने के लिए अपने अधिकृत पदाधिकारियों की सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पहुचाना सुनिश्चित करे।

     

    श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार केवल भारत के नागरिक को ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अधिकार है दूसरे देश के नागरिक भारत में मतदाता नहीं बन सकते। उन्होंने बताया कि हरियाणा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विधानसभा चुनाव 2024 से पहले किया गया था ।

     

    उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करना जरूरी है। क्योकि बीएलए को अपने मतदान केंद्र की पूरी जानकारी रहती है। उसे ये भी पता रहता है कि किसने 18 वर्ष की आयु पूरी की है और किस मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तथा कौन व्यक्ति स्थाई रूप से आवास छोड़कर बाहर स्थांतरित हो चुका है। यह जानकारी बीएलओ के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने में अति महत्वपूर्ण होती है।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बात से भी अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग सभी राज्यों के मतदाताओं का डाटा सर्चएवेल मोड़ पर लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सभी राज्यों का यह कार्य पूरा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के मतदात पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता के नाम का सर्च कर सकता है।

     

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हेमा शर्मा, सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार लोहान, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील भौरियां के अलावा श्री तलविन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री सतीश सेठी, सीपीआईएम, श्री रणधीर सिंह, जननायक जनता पार्टी, डा0 सत्यव्रत,  इंडियन नेशनल  लोकदल, श्री रामस्वरूप, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि    राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

     

    वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है। जो कि भूलवश दिनांक 16.09.2025 को वितरित समाचार पत्रों में 20 अक्तूबर प्रकाशित हो गया है। अतः हरियाणा में उक्त दोनो वर्ष  की मतदाता सूचियों के मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है।

    #HaryanaElections #VoterListRevision #BoothLevelAgents #CleanVoterList #ECI #ASrinivas #HaryanaPolitics #VoterAwareness #IndianElections #VoterRegistration

  • WhatsApp Image 2025-09-16 at 2.39.49 PM.jpeg
    16/09/25 |

    आर्य कॉलेज मे 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि समय रहते व किसी भी स्थिति में अपना बचाव कर सकें।

    उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा खुद को या दूसरों को किसी भी हमले या खतरे से बचाने के लिए उचित बल का प्रयोग करने का अधिकार सभी को है। इसलिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है।

    शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि यदि कोई आप पर हमला करता है तो अपनी जान बचाने के लिए बल प्रयोग करना आत्मरक्षा है। आत्मरक्षा का अधिकार व्यक्ति को खतरों से बचाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।

    उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा, स्पोर्ट्स कुडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा अध्यक्ष हैं और भारतीय कराटे टीम के कोच और एशियाई कराटे महासंघ के एशियाई रेफ्री व जज भी रहे हैं।

    इस अवसर पर मिस्टर हेमंत ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा आत्मरक्षा के लिए जागरूक होने की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्कशॉप में लगभग 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का सफल संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, मुसकान, हरमान के सहयोग से हुआ।

    #aryacollege #news #ambala #selfdefense #workshop

  • CM-3-16-9-25.jpg
    16/09/25 |

    हरियाणा सरकार की नई पहल एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ और नॉन - सीओ2 पाथवेज़ रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया। यह कदम हरियाणा के सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के लागू होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और प्रदेश के नागरिकों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

     

    मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में आयोजित स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में ऐसी पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य पर्यावरण योजना केवल एक या दो विभागों का काम नहीं है। इस योजना के लिए कई विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और प्रगति की निगरानी का काम करेगी।

     

    उन्होंने कहा कि आज पेड़ काटे जा रहे हैं, जंगल सीमित हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है और उसका दुष्परिणाम मानव जाति पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य पर्यावरण योजना भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरी-भरी धरती सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक योजना लागू की है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं, जो वाह-वाही लूटने के लिए डंपिंग ग्राउंड पर खड़े होकर कचरे को साफ करने की बातें करते थे। लेकिन कचरा कभी साफ नहीं हुआ बल्कि उन्होंने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया, ये भी एक प्रकार का प्रदूषण ही है, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कचरे के निपटान की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं और कचरे का निरंतर निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के शहरों में हर रोज 5,600 टन ठोस कचरा पैदा हो जाता है। इसमें से 77 प्रतिशत का निपटान तो हो रहा है, लेकिन अभी भी 23 प्रतिशत कचरे का प्रबंधन करना बाकी है। इसके समाधान के लिए पूरे राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रदेश में 42 ई-वेस्ट रीसाइक्लर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में, हम हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वायु प्रदूषण जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर 3600 करोड़ रुपये की लागत के 'क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' की शुरूआत की है। इसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए सब्सिडी दी जाएगी। डीजल के जनरेटर के स्थान पर गैस से चलने वाले जनरेटर, गैस बायलर और एडवांस मॉनिटरिंग उपकरणों के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर पहले ही काम शुरू किया हुआ है। सिटी बस सेवा के लिए 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 50 बसें मिल चुकी हैं तथा 105 बसें और मिल जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पूरे राज्य में 370 से अधिक ई.वी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण पराली जलाना भी रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों को जागरूक किया गया है और उन्हें पराली प्रबंधन के लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। इसके फलस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2016 से अब तक 90 प्रतिशत की कमी आई है।

     

    इसके अलावा, जल प्रदूषण को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाएं गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, प्रदूषित पानी को साफ करके फिर से उपयोग करने लायक बनाया जा रहा है। इस समय राज्य में कुल सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता 2,343 एम.एल. डी. है। इसका 74 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। सरकार का लक्ष्य सभी डिस्चार्ज पॉइंट्स को सीवरेज नेटवर्क से जोड़कर इस क्षमता को शत-प्रतिशत करने का है।

     

    उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के मसानी बैराज में बरसाती पानी के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी भी इकट्ठा होता है। इस पानी को साफ करके खेती और अन्य कामों में लाया जाता है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।

     

    मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है, इसलिए स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी पानी बचाने, पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लें।

     

    पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण आज सबसे गंभीर मुद्दा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विशेषकर एनसीआर क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गिना जाता है।

     

    उन्होंने कहा कि केवल कागजी योजनाओं और औपचारिक बैठकों से समस्या का समाधान नहीं होगा। नीतियों को धरातल पर उतारना और समाज को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कचरे के सेग्रीगेशन की है।

     

    पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार, विभाग, एनजीओ और आम जनता सबको मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। केवल सरकारी दबाव से बदलाव सीमित समय तक ही संभव है, लेकिन जब आम आदमी खुद यह समझेगा कि उसका जीवन और स्वास्थ्य खतरे में है, तभी असली सुधार होगा।

     

    ##HaryanaEnvironmentPlan #SustainableHaryana #CleanHaryana #ZeroCarbonHaryana #GreenHaryana #HaryanaGovt #NaibSinghSaini #CleanAirProject #EWasteManagement #SolidWasteManagement #StopStubbleBurning #WaterConservation #ProtectEnvironment

  • IMG-20250916-WA0038.jpg
  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 11.03.27.jpeg
    16/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रबलीन कौर (डीन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग), श्याम रहेजा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) तथा डॉ. भारती सुजान (विभागाध्यक्ष, बिजनेस एवं मैनेजमेंट विभाग) द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों के संकाय सदस्यों का भी विद्यार्थियों से परिचय कराया गया।



    नवप्रवेशी छात्रों को जोड़ने के लिए कमलप्रीत कौर ने विभिन्न संवादात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और टीम भावना का संचार हुआ। डॉ. कुंडू ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नियमों और विनियमों की जानकारी दी, वहीं डॉ. ज्योति सोरौत ने एनईपी नीति पर चर्चा की l डॉ. उपिन्दर कौर ने बच्चों को ERP प्लेटफ़ॉर्म के बारे में समझाया।


    इसके पश्चात यशवी शर्मा, हर्षिता, महिमा, डॉ. शुभम और भारती शर्मा के नेतृत्व में कैंपस भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रशासनिक ब्लॉक, विभिन्न विभागों तथा कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसके उपरांत संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    #orientatio #program #gmncollege #ambalacantt

  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 9.55.45 AM.jpeg
    16/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते अनेक मेडल

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'दूसरा जोनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 'में अनेक मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन 14 सितंबर, 2025 को पंचकूला में किया गया।

    जिसमें अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के विभिन्न विद्यालय के 206 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया और चार विद्यार्थियों ने विभिन्न पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ओपन हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप के लिए भी हो गया।

    इस चैंपियनशिप में मानवी कक्षा ग्यारहवीं व रेयांश कश्यप कक्षा पांचवीं के छात्र  ने 2 स्वर्ण पदक  प्राप्त किया ,प्रिंस गुप्ता कक्षा नौवीं के छात्र ने  2 रजत व कक्षा पांचवीं के देवांश मेहंदीरत्ता ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किये।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ  देते हुए कहा कि उन्हें आशा है विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे,साथ ही  स्केटिंग कोच राजेश को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है ।

    #students #lordmahaveerjainpublicschool #medals #rollerskating #championship

  • p-11.jpg
    16/09/25 |

    डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन ने मनाया इंजीनियर दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन द्वारा किंगफिशर पर्यटन स्थल अंबाला में इंजीनियर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह एसोसिएशन सन 1912 में गठित की गई है जिसमे लगभग 17 विभागों के जेई और एसडीओ शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्रगान से करने के पश्चात् भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, जिनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंजीनियरस डे मनाया जाता है।

    एम विश्वेश्वरैया का इंजीनियरिंग में बहुत बड़ा योगदान है उनकी अध्यक्षता में मैसूर में कृष्णा डैम की स्थापना की गई थी हैदराबाद शहर में चीफ डिजाइनर रहते हुए शहर को बाढ़ से बचाने के लिए किए गए कार्यों में उनकी अहम भूमिका थी। राष्ट्र के विकास में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्य एवं योगदान के कारण ही उन्हें पूरे संसार मे फादर ऑफ इंजीनियर का सम्मान दिया गया तथा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में सिंचाई विभाग, बी एंड आर, पंचायती राज विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, नगर निगम विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, एचएसवीपी, मत्स्य तथा अन्य कई विभागों के जेई व एसडीओ गण उपस्थित रहे। एम विश्वेश्वरैया के किये गये कार्यों की भांति अंबाला में भी बाढ़ राहत कार्य करने में इन सभी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा | इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी से जनरल सेक्रेटरी संदीप गुलिया जी ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को आगे भी इसी तरह आपस में मिल जुल कर रहने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वासन दिया की जल्द ही हम सब सरकार द्वारा पे स्केल तथा अपनी अन्य मांगों को पूरा करवाया जाएगा | अम्बाला ज़ोन द्वारा समय समय पर सामाजिक भलाई के कार्य किए करते हैं साल में एक बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।


    इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया था इसलिए कार्यक्रम से पहले सदस्यों ने सिविल अस्पताल अंबाला में जाकर रक्तदान एवं अपने अपने कार्यालय में पौधारोपण किया। जिसमे ललित पंचायती राज से और जगदीप बी एण्ड आर से अग्रणी रहे। आज के इस कार्यक्रम में कैलाश पंचकूला जिला प्रधान, संदीप करनाल जिला प्रधान, जितेंद्र जिला प्रधान झज्जर और राज्य कार्यकारणी से प्रदीप हुड़ा स्टेट कैशियर आरएस मलिक रिटायर्ड एक्सएन मौजूद रहे।


    कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक बतरा, वाईस वरिष्ठ उप प्रधान, सुखबीर सिंह उप प्रधान, साहिल खेरा सलाहकार, आशीष सैनी कैसियर, भिवानी राणा, जिला सचिव जगदीप की अहम भूमिका रही।

    #diplomaengineers #association #haryana #ambalazone #celebrated #engineersday

  • 1-708.jpg
    16/09/25 |

    17 सितम्बर को पंचायत भवन में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत कैम्प आयोजन

    जे कुमार अम्बाला, 16 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला डॉ राकेश सहल ने बताया कि 17 सितम्बर को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ ही परिवार और समाज की सशक्त नींव हैं।

    उन्होनें बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय समय पर जांच एवं उपचार के लिए पे्ररित करना हैं। उन्होनें बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जोकि स्वास्थ्य चिकित्सा सम्बधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करेंगे।

    उन्होनें यह भी बताया कि इस दौरान निशुल्क जांच शिविर जिसमें गर्भवती महिलाओं व किशोरियों और वृद्ध महिलाओं की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य सम्बधी परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार एवं आयरन फोलिक एसिट संबंधी जानकारी दी जाएगी।

    इसके साथ-साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छता बारे तथा परिवार नियोजन एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर भी परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा निशुल्क एक्स-रे की सुविधा भी दी जाएगी तथा टीबी और फेफड़ों की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी सेंटरों पर भी ऐसे निशुल्क कैम्प लगाकर आमजन को स्वास्थ्य सम्बधी जानकारी भी दी जाएगी।

    #panchayatbhawan #theswasthnari #sashaktnari #campaign #ambala

  • download (5).png
    16/09/25 |

    एसपी अम्बाला द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर किया  सम्मानित

    जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - एसपी अम्बाला के निर्देशों अनुसार पंजाब राज्य में आई बाढ को देखते हुये सभी प्रबन्धक थाना जिला अम्बाला को तुरन्त राहत कार्यो बारे दिये गये निर्देशों का पालना करते हुये प्रबन्धक थाना महेशनगर एसएचओ जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा थाना महेशनगर क्षेत्राधिकार में टाँगरी नदी का जल स्तर बढने पर स्थानिय कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी भर जाने से आई बाढ में अपने कर्तव्य का पुर्णं रुप से निवाह करते हुये अपनी जान जोखिम में डालकर  अपनी टीम के साथ पानी में ढुबे घरों से लोगों जिनमें बुजुर्गों , महिलायों, बच्चों को सुरक्षित स्थना पर लाया गया । लागों को प्रबन्धक थाना द्वारा हर प्रकार की राहत सामग्री खाना, पानी व वस्त्र उपलब्ध करवाया गया । एसएचओ थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा किये गये सरहानीय राहत कार्य को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अम्बाला द्वारा प्रबन्धक थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों को प्रसंशा-पत्र देकर सम्मानित किया गाया ।

    ·      

    इसी कड़ी मे थाना नन्गल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा रात को बहादुरी से अपने कर्तव्य का निर्हवन करते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये थाना नग्गल के क्षेत्राधिकार के गांव डडियान व लोहगढ के बीच तेज पानी के बहाव में ट्रक पलट जाने के कारण पानी में फसे हुये ट्रक ड्राईवर को अपनी जान पर खेलकर तेज बहते पानी से बाहर निकालकर ड्राईवर की जान बचाई । सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा अपनी सुझ बुझ व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार तत्तपरता से कार्य करते हुये तेज बहते पानी में फसे ट्रक ड्राईवर की जान बचाने के बहादुरी भरे कार्य को देखते हुये एसपी अम्बाला द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

    थाना बलदेव नगर में तैनात सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार द्वारा प्रेम नगर अम्बाला शहर में स्थित विशाल मेगा मॉर्ट में लगी भीषण आग में राहत कार्य करते हुये लोगों को आग वाले क्षेत्र से दुर करके सुरक्षित किया तथा अपनी जान पर खेलकर भीषण आग में जल रहे विशाल मेगा मॉर्ट की छत पर लगे हमारे देश के राष्ट्रीय सम्मान तिरगां झण्डा को आग से बचाने के लिये दस फुट की दिवार से कुदकर हमारे देश के गौरव को सुरक्षित निकाल कर बहादुरी व सराहना का कार्य किया गया। एसपी अम्बाला द्वारा अनिल कुमार को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया

    #spambala #news #ambala #honoredpolicepersonnel #excellentwork #certificatesappreciation

  • j5aeh7u_income-tax-return-file_625x300_06_August_25.webp

    इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख अब बढ़कर हुई 16 सितम्बर

    आयकर विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितम्बर तक अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देर रात जारी सर्कुलर में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले अंतिम तारीख 15 सितम्बर तय की गई थी।

    गौरतलब है कि मई महीने में भी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी थी। अब इसे एक दिन और आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले से उन करदाताओं को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे।

    विभाग का कहना है कि करदाताओं की सुविधा और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही करदाताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर लें, ताकि पोर्टल पर अत्यधिक दबाव न पड़े और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

    #date #filing #incometaxreturns #extended

  • 1844c3d0-14fd-43e4-8a5d-721bc04f0684.jpeg

    शास्त्री मण्डल अम्बाला ने सेवा पखवाड़ा को लेकर बेठक मे बनाई रूपरेखा

    जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - कैबिनेट मंत्री अनिल विज व भाजपा नेता कपिल विज के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यालय में सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना की अध्यक्षता में शास्त्री मंडल की बैठक संपन्न हुई |

    जिसमें सेवा पखवाड़ा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के विषयों पर चर्चा की गई । भाजपा शास्त्री मंडल इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य चेकअप शिविर,पौधारोपण कार्यक्रम व अन्य सेवा प्रकल्पो का आयोजन करेगा |

    इससे पहले इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के बारे कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 13 सितंबर को विस्तार से जानकारी व महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए थे इस अवसर पर जिला कार्यकारणी सदस्य प्रमोद शर्मा (लक्की), शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, संयोजक व सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना, सह संयोजक व महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष रवि वर्मा, नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक भसीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पाटिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, पार्षद गौरव सैनी, शशी लौंगिया, बलविंदर पाल सिंह, बी.सी.मोर्चा अध्यक्ष अमन दीप, शक्ति प्रमुख ओम प्रकाश सखूजा, ज्ञान सिंह, वार्ड प्रधान राजेंद्र अरोड़ा, रमेश सैनी, स्वर्ण सिंह, मास्टर अविनाश सीनियर नेता व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे l

    #shastrimandal #ambala #meeting #regarding-seva-pakhwada

  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 6.18.53 PM (1) (1).jpg
  • download (4).png

    गांव सिंगवाला मे स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी टीम मे झोलछाप डॉक्टर क्लीनिक पर की कारवाई

    जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - सिविल सर्जन के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग अम्बाला द्वारा गाँव सिंगावाला में नकली झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा तथा डॉ. ऋषिपाल ने अपनी टीम के साथ किया। यह कार्रवाई दशमेश क्लीनिक पर की गई, जहाँ पर बिना किसी मान्यता व मेडिकल डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर मनजीत सिंह लोगों का इलाज कर रहा था।

    जांच के दौरान टीम को मोके से एमटीपी किट्स भी बरामद की गईं। यह किट्स अवैध तरीके से गर्भपात कराने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, जिनका बिना विशेषज्ञ की देखरेख में उपयोग करना महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा है। मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल सभी किट्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से सीधा खिलवाड़ भी करती हैं। विभाग की ओर से कहा गया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित धाराओं के तहत पुलिस मामले को आगे बढ़ाएगी।

    डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा ने बताया कि नकली झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गांव सिंगावाला में आज जो करवाई की गई है उसकी उन्हें सूचना मिली थी उसी के आधार पर यह करवाई की गई है। डॉक्टर मुकेश ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा के लिए हमेशा मान्यता प्राप्त चिकित्सक और पंजीकृत अस्पतालों का ही सहारा लें। यदि कहीं भी झोलाछाप डॉक्टर के बारे में जानकारी हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को सूचित करें।

    सिविल सर्जन राकेश सहल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती रहेगी। यह कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, मानक और पारदर्शी बनाया जा सके।

    #healthdepartment #pndtteam #actionagainst #quackdoctorclinic #ambala

  • download (79).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज--‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया’’

    ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज



    चण्डीगढ, 15 सितंबर- चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी मंे लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’।



    श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के पंजाब में बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।



    ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज



    कांग्रेस ने सिग्नेचर अभियान शुरू किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तथा इनके कुछ लोगों में मूक सहमति हुई है कि तमाम प्रजातांत्रिक संस्थाओं को परेशान किया जाए। ईडी और सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता बोलते हैं और कोर्ट के फैसलों के ऊपर भी कांग्रेस के नेता बोलते हैं। वहीं, चुनाव आयोग की अपनी एक प्रक्रिया है, आयोग मतदाताओं का रिवीजन करता है और इस दौरान गलतियां रह सकती है और रहती भी है जिसके लिए समय दिया जाता है, कि एक महीना के अंदर दुरूस्त करवाया जा सकता है और गलत बनने पर कटवाया भी जा सकता है। फिर भी यदि तकलीफ है तो कांग्रेस को वोटें न मिलने की है और इस तकलीफ को कोई दूर नहीं कर सकता है’’।

    ##AnilVij #RahulGandhi #HaryanaPolitics #IndianPolitics #FloodRelief #Congress #BJP #PoliticalStatement #Democracy #ElectoralReforms

  • photo-collage.png (17).jpg

    वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, सम्पतियों का डाटा ऑनलाईन होने से होगा समाधान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबकों मानना चाहिए। इस बारे में सम्पतियों का पंजीकरण एक पोर्टल के माध्यम से हो रहा है जिससे बहुत समस्या का समाधान हो जाएगा तथा यह भी पता चल पाएगा कि किस-किस समय पर किस-किस के पास कौन-कौन सी संम्पतियां है और कब से है। यह डाटा ऑनलाईन होने से काम आसान हो जाएगा।

    ##AnilVij #SupremeCourt #WaqfBill #OnlinePortal #LandRecords #Justice #HaryanaGovernment #PropertyRegistration #LegalReform #Transparency

  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 6.18.53 PM (1).jpg
  • U-2-15-9-25.jpg
    15/09/25 |

    फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर में ठोस कचरा प्रबंधन की बनेगी नई योजनाएं, अलग से तैयार होंगे आरएफपी

    चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा—निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विशेषकर फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर शहरों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की योजनाओं को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन शहरों के लिए शेष हरियाणा की अपेक्षा अलग से प्रस्ताव अनुरोध दस्तावेज (आरएफपी) तैयार किए जाएंगे।

     

    श्री गोयल आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में देशभर के ठोस कचरा प्रबंधन में कार्यरत 42 एजेंसियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

     

    “हरियाणा में मिलेगा नया अनुभव”— विपुल गोयल

     

    बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि एजेंसियों ने भले ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में कार्य करने का अनुभव हो, लेकिन हरियाणा में सफल निविदा प्रक्रिया के बाद उन्हें राज्य सरकार के साथ काम करने का एक अलग और सकारात्मक अनुभव मिलेगा।

     

    भुगतान में नहीं होगी कोई देरी

     

    शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि परियोजनाओं के तहत किसी भी प्रकार की अदायगी में देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर एजेंसियों के साथ हैंड होल्डिंग कर खड़ी रहेगी और उनके द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को भी आगामी आरएफपी में शामिल किया जाएगा।

     

    बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, महानिदेशक श्री पंकज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    ##SwachhBharatMission #SolidWasteManagement #HaryanaGovernment #VipulGoyal #Faridabad #Gurugram #Manesar #CleanCities #UrbanDevelopment #WasteManagement

  • download (78).jpeg
    15/09/25 |

    सीआईएसएफ ने Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया

    चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी) - केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया है। यह विस्तार सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है।

    पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय सीआईएसएफ यूनिट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से श्रीमती प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और श्रीमती सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए।

    प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआईएसएफ और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक सीआईएसएफ  कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13  सीआईएसएफ सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं/चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल/इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मन के लाभों को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य पर बने नकारात्मक दृष्टिकोण को कम करना, समय पर सहायता प्राप्त की आदत को प्रोत्साहित करना, भावनात्मक मजबूती और चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाना, दूरस्थ या संवेदनशील स्थानों पर भी देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना और अनुपस्थिति, थकान और दीर्घकालिक मानसिक समस्याओं को कम करने में मदद करना शामिल है। इस अवसर पर श्री राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ भी मौजूद रहे।

    ##CISF #Mpower #MentalHealth #ProjectMan #AdityaBirlaEducationTrust #MOU #EmployeeWelfare #MentalWellbeing #SecurityForces #HealthForAll

  • CS-2-15-9-25.jpg
  • a.jpeg

    हिंदी दिवस पर विशेष ………अनिल विज

    #hindikavita #language #poetry #hindiwriting #vishvahindidiwas #hindipoem #hindustan #motherlanguageday #hindisahitya #indian #hindinama #love #sahitya #hindipoet #poet #follow #nationallanguage #shayri #mothertounge #hindidiwas

  • IMG_20250912_133722437.jpg
    15/09/25 |

    यमुनानगर शहर के मुख्य मार्गाें में बनाए जाएंगे साइकिल ट्रैक - महाबीर प्रसाद

    जे कुमार, यमुनानगर 15 सितम्बर - नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गाें में साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। साथ ही सड़कों को सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे फुटपाथ व डिवाइडर सुंदर बनाए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। वह शहर के विकास कार्यों में तीव्रता लाने को लेकर अभियंता शाखा के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

    बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों, शहर के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, समेत विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में अपना कार्य करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरकर विकास कार्यों में तेजी लाए। हर कार्य की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

    निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सबसे पहले सभी कार्यकारी अभियंता, निगम अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान ने नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट 52.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम, दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ की लागत से शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड के सौंदर्यीकरण, कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शैड, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में छह करोड़ 13 लाख की लागत से पार्क बनाने, बाड़ी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे 12.87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाए जाने, नगर निगम कार्यालय के नए भवन समेत विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का 30 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। दिव्य नगर योजना के तहत तीन मार्गाें के सौंदर्यीकरण का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। 12.87 लाख से बनाए जाने वाले रिवर फ्रंट के लिए आठ फर्म आई थी। निगम कार्यालय के नए भवन का फंड रिलीज करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। सॉयल टेस्ट के सैंपल लेकर लैब भेजे गए है। नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार एलईडी लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है |

    बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अभियंता शाखा अधिकारियों को शहर के मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले शहर के तीन मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाए। शहर के अंदर जो पीडब्ल्यूडी के मार्ग है। उनके किनारे भी पक्के साइकिल ट्रैक बनाने का कार्य किया जाए।

    उन्होंने सभी अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे फील्ड में रहकर निगम क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अभियंता अपने क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का डाटा तैयार करें। कौन सा कार्य कितने प्रतिशत हो चुका है, कब तक वह पूरा होगा।

    इसकी जानकारी उपलब्ध कराए। मौके पर विशेष अधिकारी सफाई अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता दलचंद शर्मा, निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, दीपक, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दहिया, राकेश जून आदि मौजूद रहे।


    #bicycle #tracks #mainroads #yamunanagarcity

  • NDPS Accused Vijay PS Punjokra Sahib CIA NGH.jpg
    15/09/25 |

    जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे |

    अभियान के दौरान थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र ओम शक्ति कोल्ड स्टोर नजदीक गाँव पटवी से नशा तस्करी के मामले में 13 सितम्बर 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय कुमार उर्फ मोटा निवासी जलबेहडा अम्बाला हाल पता गाँव बिसौली थाना हण्डेसरा जिला मोहाली पंजाब को 159 किलो 795 ग्राम चूरापोस्त व गाड़ी सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 5 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    सीआईए-नारायणगढ़ के उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र से मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र ओम शक्ति कोल्ड स्टोर गाँव पटवी के पास से सन्दिग्ध वाहन को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर 159 किलो 795 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।

    आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ मोटा निवासी जलबेहडा जिला अम्बाला हाल पता गाँव बिसौली थाना हण्डेसरा जिला मोहाली पंजाब के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पंजोखरा साहिब में मामला दर्ज किया गया।

    #ambala #police #crime #accusedarrested #poppyhusk

  • 11.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा की बैठक संपन्न

    अम्बाला, 14 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

    बैठक में गत दिवस शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक पर चर्चा की गई, इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा में अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में मेडिकल चेकअप कैम्प लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 लोगों का पूरी बॉडी का चेकअप मुफ्त किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 75 पेड़ लगाकर नमो वन बनाया जाएगा। प्रत्येक बुथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 सितम्बर को मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी लेबर चौक पर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रत्येक बुथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनको पुष्पांजलि करके उनको नमन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

  • CM-11-14-9-25-E.jpg
    14/09/25 |

    सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

    चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्थानीय सैनी शिक्षण संस्थान के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण की भावना से किए जा रहे सराहनीय योगदान के लिए संस्थान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान ने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाते हुए गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 10 मई, 1941 को इसी शहर की एक चौपाल में सैनी प्राथमिक विद्यालय से संस्थान की शुरुआत हुई थी और महात्मा ज्योतिबा फुले के "कर्म ही पूजा है" के संदेश पर चलते हुए आज 75 वर्ष बाद समाज ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

     

    इस अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा सदन का उद्घाटन और सैनी पब्लिक स्कूल के नए भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया और कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बालिका शिक्षा, विधवा विवाह और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर आवाज़ उठाई।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, संत श्री लिखमीदास जी, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार के सामाजिक क्रांतिकारी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा और चंडीगढ़ में रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद सैनी भी इसी समाज की देन हैं। सैनी समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में भी बड़ा योगदान रहा है। इस समाज ने आज़ाद हिंद फौज के सिपाही सरदार मेहंगा सिंह सैनी, अजीत सिंह सैनी और हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया गया है। स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, टैबलेट वितरण और ई-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को अमल में लाते हुए छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन, छात्रवृत्ति और स्वच्छता जैसी सुविधाओं में वृद्धि की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों की स्थापना, बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशल की शिक्षा प्रदान करना, कौशल विकास कार्यक्रमों को स्कूल स्तर से जोड़ना और उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के सभी 22 जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं और 5,000 से अधिक स्कूलों को वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं, लगभग 40,000 कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं और 1,201 आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ अनेक छात्रवृत्ति योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 534 बच्चों ने आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। शिक्षा के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को सशक्त बनाया जा सकता है।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक स्कूल फीस से छूट दी गई है, साथ ही ऐसे परिवारों की बेटियों की कॉलेज और विश्वविद्यालय की फीस भी माफ कर दी गई है।

     

    ##EducationReform #HaryanaGovernment #NayabSinghSaini #DigitalEducation #BetiBachaoBetiPadhao #SkillDevelopment #EducationForAll

  • 546500029_1308057634009690_7166029587140765260_n.jpg
    14/09/25 |

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में नए फायर स्टेशन का भूमि पूजन किया

    चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 में बनने वाले अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में पहुँचने पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।

     

    इस अवसर पर खेल मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर-2 में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आग से संबंधित घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। किए गए वादों को निरंतर पूरा किया जा रहा है।

     

    श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास हो रहा है। पलवल को स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में पलवल देश के विकसित और स्वच्छ शहरों में अग्रणी भूमिका निभाता नज़र आएगा।

     

    खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवलवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान से जुड़ें और अपने घर की तरह शहर को भी स्वच्छ रखें।

    ##Palwal #FireStation #InfrastructureDevelopment #GauravGautam #UrbanDevelopment #HaryanaGovernment #SwachhBharat #CommunitySafety #NarendraModi #NayabSinghSaini

  • G-1-14-9-25.jpg
    14/09/25 |

    छठा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इंडोनेशिया के बाली में भव्य गीता महाआरती के साथ संपन्न हुआ

    चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का एक नया अध्याय जोड़ा है। इसके साथ ही, इंडोनेशिया और भारत के बीच नए संबंध भी बने हैं। इन सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए, इंडोनेशिया के राज्यपाल द्वारा कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

     

    गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय (दक्षिणी क्षेत्र) की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल और सीजीआई बाली डॉ. शशांक विक्रम ने छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में पवित्र ग्रंथ गीता पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया से आए युवा कलाकारों ने पद्मश्री इंद्र उदयना के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शाम को भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस समापन समारोह से पहले, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बाली के राज्यपाल आई वायन कोस्टर को उनके निवास स्थान पर पवित्र ग्रंथ गीता भेंट की।

     

    गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने इंडोनेशिया सरकार और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और गीता संस्थान के तत्वावधान में इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह न केवल एक महोत्सव था, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम भी था। इसके साथ ही भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर संबंधों की एक नई शुरुआत हुई है।

    इस महोत्सव के समापन समारोह में इंडोनेशिया के युवाओं ने वैश्विक गीता पाठ के दौरान संस्कृत में गीता के 12वें अध्याय का बेहतरीन पाठ प्रस्तुत कर सभी को चकित कर दिया। इस महोत्सव के समापन पर विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं ने समुद्र तट पर पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती में भाग लिया।

     

    कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी: डॉ. अरविंद शर्मा

     

    हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंडोनेशिया की धरती से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेंगे। इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान अनेक उपलब्धियां देखने को मिलीं। इस महोत्सव के दौरान, बाली, इंडोनेशिया से कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र बनाने के आए प्रस्ताव को सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने सूचीबद्ध गौशालाओं को 80 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। वर्ष 2014 से इस सरकार ने गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन और कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस महोत्सव में भाग लिया और इस महोत्सव के हर पल को यादगार बनाया। भारत सरकार का विदेश मंत्रालय पहली बार 40 देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाएगा और कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के 23 से अधिक विद्वानों को तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें सचिव (दक्षिणी क्षेत्र) डॉ. नीना मल्होत्रा ​​और संयुक्त सचिव भी शामिल थे, बाली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लिया।

     

    कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों से 23 विद्वान पहुंचेंगे

     

    विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिणी क्षेत्र) डॉ. नीना मल्होत्रा ​​ने बताया कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय की ओर से विभिन्न देशों से 23 विद्वान पहुँचेंगे। इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय 40 देशों में कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करेगा।

     

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में, बाली की सीनेटर डॉ. आई. गुस्ती नगुराह आर्य और पद्मश्री इंद्र उदयना को राज्य सरकार और केडीबी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया, चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस निगरानी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    ##InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #Bali #CulturalExchange #IndiaIndonesia #GitaManishi #Mahabharata #SpiritualJourney #ArvindSharma #GitaPath

  • 546856207_1350624049763508_5294483172496030960_n.jpg
    14/09/25 |

    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

    चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल स्थित भाजपा कार्यालय 'करण कमल' में सेवा पखवाड़ा के संबंध में एक बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान उनका शहरी विकास विभाग 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाएगा। इसके तहत शहरों में सफाई अभियान चलाए जाएँगे और कुछ जगहों पर विधायक और जनप्रतिनिधि स्वयं पहल करेंगे।

     

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। इसके साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। इस पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। ये कार्यक्रम जिला स्तर, विधानसभा स्तर और ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएँगे।

     

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 15 दिनों में 17 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इनमें रक्तदान शिविर, 'एक पेड़ माँ के नाम', बुद्धिजीवियों की बैठकें, जीएसटी पर व्यापारियों का सम्मेलन और साहित्य वितरण शामिल हैं। इस दौरान कई बड़े त्यौहार भी आ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि त्यौहारों के साथ-साथ सभी लोग इस सेवा पखवाड़ा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

     

    एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला चरण 94 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केवल 6 प्रतिशत काम बाकी है। पिछले वर्ष इस योजना का दूसरा चरण भी शुरू हुआ। इसके तहत देश भर में 3 करोड़ घर बनाए जाने हैं। इनमें से 1 करोड़ घर शहरी क्षेत्रों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएँगे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    #SevaPakhwada #ManoharLal #PMNarendraModi #SwachhataHiSeva #UrbanDevelopment #Karnal #BJP #HousingForAll #PMYojana #CommunityService

  • compition.gif
    14/09/25 |

    इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 : युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

    जे कुमार, पलवल 14 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी केवल  SIDH पोर्टल ( www.skillindiadigital.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।


    चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर 2025, ताइपेई) और विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर 2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके उपरांत अक्टूबर 2025 में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडिया स्किल्स) फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त 2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे, जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होगी।


    जिला स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर (इंडिया स्किल्स कंपटीशन) पर प्रथम स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 3 लाख रुपये और तृतीय स्थान को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वर्ल्ड स्किल्स एशिया कंपटीशन और वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल कंपटीशन के लिए पुरस्कार राशि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 7.5 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान को 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2004 या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि 13 विशेष स्किल्स/ट्रेड्स जैसे डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेक्ट्रोनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, वॉटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के लिए प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2001 या उसके बाद होना चाहिए।


    प्रतियोगिता में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके पास किसी भी योग्यतानुसार संबंधित जॉब रोल या ट्रेड्स में कौशल हो। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी के पास हरियाणा राज्य का पीपीपी आईडी होना अनिवार्य है। देशभर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान और बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 में कुल 63 कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

    इसमें निर्माण एवं भवन प्रौद्योगिकी, क्रिएटिव आर्ट्स एवं फैशन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। निर्माण क्षेत्र में ब्रिक्लेइंग, कारपेंट्री, टाइल वर्क, पेंटिंग, प्लंबिंग, रेफ्रिजरेशन, रूफिंग और वॉटर टेक्नोलॉजी जैसी स्किल्स शामिल हैं। वहीं क्रिएटिव आर्ट्स एंड फैशन में फैशन टेक्नोलॉजी, फ्लोरल डिजाइन और ग्राफिक डिजाइन जैसी विधाओं पर प्रतियोगिता होगी। आईसीटी सेक्टर में क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी और वेब टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जबकि विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में सीएनसी मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल रोबोटिक्स जैसी स्किल्स पर जोर रहेगा।


    इसके अलावा ऑटोमोबाइल रिपेयर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और सामाजिक सेवाओं में बेकरी, कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस और सोशल केयर भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी और स्किल इंडिया मिशन को गति देगी।

    #indiaskillscompetition2025 #youth #opportunity #showcase #talent #globalplatform

  • download (76).jpeg
  • 20250914_114031.jpg
    14/09/25 |

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, रक्तदान करके ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 14 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है तथा रक्तदान करके ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है। संत निरंकारी मिशन धर्म के साथ-साथ सामाजिक कार्य में आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने यह अभिव्यक्ति रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउडेंशन के सौजन्य से अंबाला छावनी में संत निरंकारी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि अपने संबोधन में कहे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर स्वच्ेछा से रक्तदान करने वाले रक्तदताओं से बातचीत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया और कहा कि रक्तदान करके आप दूसरों को भी इस दान के लिए पे्ररित कर रहें है, जोकि काफी सराहनीय हैं। संत निरंकारी मिशन में मैं अक्सर आता रहता हूं और देखता हूं कि संत निरंकारी मिशन धर्म के साथ साथ सामाजिक कार्यो में रूचि रखते हुए समाज क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है वह काबिले तारिफ हैं। संत निरंकारी मिशन हर वर्ष यहां पर रक्तदान शिविर लगाता है। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा महादान हैं। उन्होनें कहा कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है लेकिन रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है, इसलिए एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके हम बीमार व्यक्ति या दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अमूल्य जिंन्दगियों को बचा सकते हैं। उन्होनें इस मौके पर संत निरकारी मिशन की गतिविधियों एवं विस्तार के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

    इस मौके पर संत निरंकारी मिशन अम्बाला छावनी ब्रांच के इंन्जार्ज नवतेज सेठी व सेवादल संचालक सतीश सेठी ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर अभिन्नदन किया और बताया कि आज आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया हैं। रक्तदान को लेकर मिशन से जुडे लोगों में उत्साह एवं जोश है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के लिए सहयोग देने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद भी किया।

    इस मौके पर संत निरंकारी मिशन अम्बाला छावनी ब्रांच के इंन्जार्ज नवतेज सेठी, सेवादल संचालक सतीश सेठी, श्री पीपी सिंह ज्ञान प्रचारक, मिशन से विजय कुमार, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, पे्रम राणा, विपिन खन्ना अनिल बहल के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।

  • download (75).jpeg
  • download (73).jpg
    14/09/25 |

    यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए : केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना

    चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को सिंचाई  विभाग के अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिला में हथनीकुंड बैराज का निरीक्षण कर वहां पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण यमुना नदी के तटबंधों के आस-पास कई स्थानों पर भूमि कटाव एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा एवं हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगी।

    राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि अधिक वर्षा के कारण जिनका फसल या संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं मंत्रियों की ड्यूटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई है और इसी क्रम में वे यमुनानगर पहुंचे हैं ताकि प्रत्यक्ष रूप से स्थिति का आंकलन कर प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को जाना जा सके।

    राज्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री एवं मुआवजा पहुंचाया जाए और जिन क्षेत्रों में भूमि कटाव हुआ है वहां स्थायी समाधान हेतु ठोस योजना बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें मिलकर इस मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

     राज्य मंत्री ने गांव नत्थनपुर के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी साथ थे।

    #FloodRelief #YamunaNagar #VSomanna #HaryanaFloods #Monsoon2025 #HathinikundBarrage #FarmerWelfare #InfrastructureDevelopment #WaterResources #PMNarendraModi

  • download (3).png
    14/09/25 |

    आत्मा ही सनातन सत्य है, देह इसका धाम है : महाराज

    जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी0) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के के छठे दिन के प्रवचन का शुभारंभ गोपी गीत से किया। महाराज ने भगवान कृष्ण व गोपियों के भावात्मक सानिध्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मा ही सनातन सत्य है, देह इसका धाम है। अतः इस दिव्य धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस कलुषित करने वाले भावों से बचकर ही प्रभु का अनुराग पाया जा सकता है, आत्मा ही कल्पवृक्ष एवं कामधेनु है।

    भगवान के वंृदावन गमन और राधा- कृष्ण की आलौकिक लीलाओं का वर्णन किया। उद्धव प्रसंग पर अमृतवर्षा करने हुए महाराज ने कहा कि उद्धव प्रसंग पर अमृतवर्षा करते हुए महाराज ने कहा कि उद्धव ने गोपियों को निगुर्ण ब्रह्म एवं योग का उपदेश देना चाहा। लेकिन गोपियां ज्ञानमार्ग की बजाय प्रेममार्ग को पसंद करती थी। वे भगवान् से एकनिष्ठ प्रेम में दृढ़ विश्व प्रकट करती हैं।

    महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से गोैरक्षा की बात कहीं क्योंकि गाय को नष्ट करने से वेद, ब्राह्मण, तपस्या और यज्ञ स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं। राजा परीक्षित द्वारा श्री सूत जी से पूछे गए प्रश्नों का माध्यम से महाराज ने श्रोताओं की इच्छाओं को शांत किया। श्रीमद्भगवत में भगवान के कर्मयोग को कर्मसन्यास से भी श्रेष्ठ बताया है। जीव का निष्काम भाव से अपने कर्तव्य कापालन करना चाहिए। सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण रूकमिणी विवाह हुआ । चारों और मंगल गीत गाए।

    कथा पंडाल महाराज को प्रो. तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, बृज मोहन गोयल, राकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, माया राम बंसल, संजय मल्होत्रा, विद्यालय प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह और मन्दिर पुजारियों ने पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया। मंच संचालन लक्ष्मी नारायण खन्ना ने श्रोताओं से अनुरोध किया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के एक दिन शेष हंै।

    #soul #eternaltruth #thebody #Maharaj #news #sdmandir #ambala

  • 134564654.jpeg
    14/09/25 |

    यमुनानगर शहर में अवैध रूप से लगाए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को निगम ने हटाया

    जे कुमार, यमुनानगर 14 सितम्बर - शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। निगम की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड व बैनरों को हटवाया। यह होर्डिंग, बोर्ड व बैनर शहर की सुंदरता को भंग कर रहे थे।

    नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्स हटाने के लिए निगम अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। निगम की इन टीमों ने शनिवार को रेलवे रोड, जगाधरी रोड, गोविंदपुरी मार्ग व अन्य सड़कों के डिवाइडरों, चौकों, स्ट्रीट लाइट के पोल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए। निगम कर्मियों ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर में बिना निगम की अनुमति लिए अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए थे, जो अवैध हैं। निगमायुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होग व फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा।

    #corporation #removed #hoardingsflexboards #installed #illegally

  • img-5645455454.jpeg
    14/09/25 |

    यमुनानगर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने जांची शहर की सफाई व्यवस्था, गंदगी कराई साफ

    जे कुमार, यमुनानगर 14 सितम्बर - अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने शहर के मुख्य मार्गाें व नगर निगम के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था जांची। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व विनोद बेनीवाल के साथ विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमित कचरा उठान के निर्देश दिए।

    वहीं, बागवानी शाखा के अधिकारियों को सड़कों की सुंदरता के लिए डिवाइडरों पर लगे पेड़ पौधों की ट्रिमिंग कराकर उसके अवशेष का तुरंत उठान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर शहर की सफाई व्यवस्था जांचने निकले।

    सबसे पहले अतिरिक्त निगम आयुक्त ने गोविंदपुरी रोड का जायजा लिया। यहां निगम की बागवानी शाखा द्वारा डिवाइडर पर लगे पौधों की ट्रिमिंग व उगे घास की सफाई कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान डिवाइडर के किनारे पेड़ पौधों के पत्ते, टहनियां व अन्य कचरा पड़ा मिला। जिससे आमजन को मार्ग से निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बागवानी शाखा के अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर सड़क किनारे से पौधों के अवशेष व कचरा साफ कराया। इसके बाद उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के साथ कई वार्डों और सेक्टर 17 के एमआरएफ सेंटर का जायजा लिया। यहां उन्होंने कचरे को व्यवस्थित तरीके से करने और उसका उठान कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने प्रेम कॉलोनी का जायजा लिया। यहां सार्वजनिक स्थान पर सीएंडडी वेस्ट पड़ा मिला। उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों को तुरंत उसका उठान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए। सभी कर्मचारी व अधिकारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। हर वार्ड में नियमित सफाई हो। सफाई के बाद सभी स्थानों से कचरा साफ किया जाए।

    उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जहां भी गंदगी, सीएंडडी वेस्ट, ईंट, पत्थर, रोडे व अन्य कचरा नजर आए, उसे तुरंत साफ कराए। इस अभियान में शहरवासी भी निगम का सहयोग करें। घरों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित कर निगम के वाहनों में ही डाले। कचरा इधर उधर न फेंका।


    #yamunanagar #inspected #cleanliness #garbagecleaned

  • chess photo3.jpg
    14/09/25 |

    नशे से दूर रहने के लिए किया गया अम्बाला पुलिस पब्लिक चेस चैंपियनशिप का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दो दिवसीय ऑपरेशन मैदान नशे के विरुद्ध एक अभियान चेस चैंपियनशिप कार्यक्रम का एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने शुभारंभ किया | कार्यक्रम से वर्ग को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील कि गई| यह कार्यक्रम पुलिस DAV पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में पहली बार अंबाला पुलिस पब्लिक चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।


    चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में किया गया, एसपी अम्बाला का इस कार्यकम में पहुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल डॉक्टर विकास कोहली ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नशे के विरुद्ध इस कार्यक्रम के आयोजन लिए पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि अंबाला पुलिस की ये पहल निश्चित ही युवाओं को नई ऊर्जा देगी l



    इस प्रतियोगिता में  लगभग 300 से अधिक बालक-बालिकाएँ शतरंज के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। इसे तीन वर्गों – अंडर-13, अंडर-17 एवं ओपन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहले दिन 3 राउंड और दूसरे दिन 4 राउंड (टेंटेटिव) करवाए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा l

    spambala #champiyanship #news #ambala #chesschampionship

  • WhatsApp Image 2025-09-13 at 13.26.57.jpeg
    14/09/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया

    जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का गौरवपूर्ण आयोजन किया। यह एक बौद्धिक रूप से प्रेरक कार्यक्रम था जिसका आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा के प्रायोजन में किया गया।
    दिन की शुरुआत उत्साह से भरे माहौल में हुई क्योंकि 7 प्रतिष्ठित संस्थानों की 12 टीमों ने स्क्रीनिंग राउंड में भाग लिया।

    प्रतिभागियों में डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला शहर, एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट, गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, एस.ए. जैन कॉलेज, अंबाला शहर, जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट और गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, शहजादपुर शामिल थे।

    कड़ी जाँच के बाद, 8 प्रतिभाशाली टीमों ने मुख्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, एस.ए. जैन कॉलेज, अंबाला शहर, जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट, और गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, शहजादपुर। क्विज़ में रोमांचक राउंड, विचारोत्तेजक प्रश्न और तीव्र बुद्धि व वैज्ञानिक ज्ञान का जीवंत प्रदर्शन हुआ।


    प्रतियोगिता का संचालन क्विज़ मास्टर डॉ. शिखा जग्गी ने कुशलतापूर्वक किया, जिनकी आकर्षक शैली ने दर्शकों को बांधे रखा, जबकि डॉ. मीनू राठी के सहज संचालन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। परिणाम जिन्होंने इतिहास रच दिया इनमे कॉलेज की स्थिति प्रथम स्थान: जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट, द्वितीय स्थान: गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, तीसरा स्थान: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, चौथा स्थान: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर
    पाँचवाँ स्थान: कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला शहर   ये पाँचों टीमें अब वैज्ञानिक भावना की मशाल को आगे बढ़ाते हुए, क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।


    इस आयोजन की सफलता सम्मानित संकाय सदस्यों: डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. एस. के. पांडे, डॉ. दीपक, अर्चना, राजिंदर मीरवाल, रीतिका राय, जसमिता हांडा और महक तलवार की समर्पित उपस्थिति और सहयोग से संभव हुई, जिनके सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ।


    जैसे ही कार्यक्रम का समापन हुआ, प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने विचारोत्तेजक शब्दों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान के वास्तविक सार पर ज़ोर देते हुए कहा: विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं और आविष्कारों के बारे में नहीं है; यह हमारे आसपास की दुनिया के बारे में सोचने और प्रश्न करने का एक तरीका है। इस तरह की प्रतियोगिताएँ जिज्ञासा जगाती हैं और युवा मन को नवाचार और रचनात्मकता के साथ वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की, प्रतिभागियों की सराहना की और छात्रों से समाज की प्रगति के लिए अपनी वैज्ञानिक योग्यता को निखारने का आग्रह किया। उनके संबोधन ने श्रोताओं को प्रेरित किया और कार्यक्रम को एक शानदार सफलता दिलाई।

    #gmncollege #hoisted #flag #districtlevel #sciencequiz #competition #ambala

  • download (2).png
    14/09/25 |

    टेलेंट शो केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्म अभिव्यक्ति का उत्सव: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में यूथ क्लब के द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा अन्वेषण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी, कविता व भाषण, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का सुंदर आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भी इसी कॉलेज की छात्रा रही हूं और आज इसी संस्थान की प्राचार्या के रूप में आप सब से संवाद कर रही हूं।

    अपने विद्यार्थी जीवन में मैंने भी टेलेंट शो में भाग लिया और कई पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हीं अनुभवों ने मुझे आत्मविश्वास दिया और आज मैं उसी प्रेरणा से इस पद पर पहुंची हूं। आप सभी छात्र-छात्राएं इस मंच को केवल प्रतियोगिता न समझें, बल्कि से अपनी प्रतिभा प्रदर्शन, आत्मविश्वास निर्माण और आत्मखोज का अवसर मानें। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, आत्म अभिव्यक्ति का उत्सव है। मेहनत और लग्न से निखरी प्रतिभा ही भविष्य का निर्माण करती है।

    यूथ क्लब कनवीनर डॉ. शचि शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अनमोल कला छिपी होती हैै। टेलेंट शो सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने का अवसर है।
    टेलेंट शो के द्वितीय दिन म्यूजिक इन्स्ट्रूमेंटल, गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य रहीं,

    विशिष्ट अतिथि के पद को स्वर्णलता शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्षा राजनीतिक विभाग तथा डॉ. शशी धमीजा, पूर्व प्राध्यापिका, हिन्दी विभाग ने सुशोभित किया। डॉ. शशी धमीजा ने आर्य कॉलेज के सहशिक्षा संस्था होने पर तथा जोशपूर्ण गतिविधियों के लिए बधाई दी। डॉ. स्वर्णलता शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


    इस अवसर पर प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अमनदीप मक्कड़, सिल्वी अग्रवाल तथा शीनम चुघ, मिमिक्री व मोनोएक्टिंग में डॉ. रेखा बसु तथा विशाल, कविता तथा भाषण प्रतियोगिता में ममता भटनागर व मिस जेसिका तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉ. सुमन बाला व मिस योगिता ने निभाई |

    इसी श्रृंखला में द्वितीय दिवस म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनु वर्मा, गायन प्रतियोगिता में डॉ. शचि शुक्ला, श्री यश तथा नृत्व में डॉ. प्रगति शर्मा रहीं। यह कार्यक्रम यूथ क्लब के प्रभारियों डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. सुमन बाला, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. अनु वर्मा, ममता भटनागर, मिस योगिता तथा मिस जेसिका के सहयोग द्वारा तथा अन्य प्राध्यापिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    #telentshow #aryacollege #ambala #news

  • IMG-20250913-WA0019.jpg
    13/09/25 |

    लोक अदालत अम्बाला में विभिन्न प्रकार के 19,192 मामलों का हुआ आपसी निपटारा

    जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जिला न्यायालय अम्बाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला की देखरेख में संपन्न हुआ। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 19,192 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया।

    इसके अतिरिक्त, पक्षकारों के बीच हुए समझौतों से ₹2,13,94,650/- (दो करोड़ तेरह लाख चौरानवे हजार छह सौ पचास रुपये) की उल्लेखनीय राशि का सेटलमेंट भी हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पक्षकारों ने लोक अदालत की प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे सस्ता, सरल और त्वरित न्याय का सशक्त माध्यम बताया।

    प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला द्वारा जनता से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित मामलों के त्वरित समाधान हेतु लोक अदालत का लाभ उठाएं। इससे न की समय की बचत होती है बल्कि पैसों की भी बचत होती है |

    #ambala #news #lokadalat

  • download (1).png
    13/09/25 |

    प्रदेश में भारी वर्षा के चलते सडक़ों के सुधार कार्य के तहत हुई समीक्षा

    कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से बीते दिनों प्रदेश में भारी वर्षा के चलते सडक़ों के सुधार कार्य के तहत समीक्षा करते हुए सड़कों को दुरूस्त करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    वीसी की अध्यक्षता करते हुए मुख्यंमत्री ने सम्बन्धित विभागों से जिनमें लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मार्किटिंग बोर्ड व अन्य सम्बन्धित विभागों के तहत कहां-कहां पर सड़के खराब हुई है उसकी विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर उक्त सड़कों को ठीक करना सुनिश्चित करें।

    यहां बता दें कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं जगहों पर सडक़ों पर गड्ढे पड़ गए थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सम्बन्धित एंजैसियों को यह भी कहा कि जहंा पर यदि बरसाती पानी को निकालने के लिए कटाव किया गया है, उस जगह पर पैरलर पाईप या अन्य व्यवस्था करें ताकि आगे यहां पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग जहां-जहां पर भी उनकी सडक़ें खराब हुई है उसे ठीक करे ताकि राहगीर व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पडे।


    उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में जहां-जहां पर जल भराव के चलते सड़कों पर गड्ढे हुए थे उन्हें दुरूस्त करने की दिशा मे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत आगामी कार्यों में तेजी लाई जाएगी।


    वीसी के उपरांत डीसी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि जहां पर भी सड़कों पर गड्ढे हैं उन गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरना सुनिश्चित करें। इस कार्य को बेहतर समन्वय से करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


    इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवनीत श्योराण, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक, एनएचएआई से पुलकित, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी कैलाश के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #news #dc #cmharyana

  • 05.jpeg
    13/09/25 |

    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला में चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

    जे कुमार, पलवल 13 सितम्बर - जिला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने स्वच्छता ही से सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में स्वयं जुड़ने के साथ अधिक से अधिक लोगों को भी इससे जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी यह पखवाड़ा जिला में पूर्ण रूप से सफल होगा।


    जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में जिले के सभी पंचायतों को पॉलिीिन मुक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा गांवों की फिरनी, सामुदायिक भवन, चौपाल, पार्क और जोहड़ों की सफाई आदि के कार्य किए जाएंगे।

     उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गांव में स्वयं जाकर स्वच्छता मुहीम को चलाएंगे और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इस पखवाड़े से जोड़ेंगे, ताकि यह स्वच्छता पखवाड़ा मात्र न रहकर दैनिक दिनचर्या बन जाए। इसमें प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता में अपना योगदान दें । आमजनों को चाहिए कि वे पॉलिथीन को छोडक़र जूट के बैग का इस्तेमाल करें। पॉलिथीन आज हमारी स्वच्छता के लिए एक अभिशाप बन चुकी है।

    इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली समस्याएं पैदा होती है। इस कार्यक्रम में पंचायत विभाग, एनआरएलएम, पब्लिक हेल्थ और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

    उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए 27 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह इस पखवाड़े में पूर्ण रूप से जुडक़र इससे सफल बनाएंगे।

    #swachhatapakhwada #district #palwal

  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 5.06.54 PM.jpeg
    13/09/25 |

    ज्ञान दान कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों को करियर के प्रति किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जिले के विभिन्न राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में ज्ञान दान दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को करियर के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें यह बताना कि वह भविष्य में किस प्रकार अपना भविष्य बना सकते है।

    गारमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा की प्राचार्य मंजू बाला ने बताया कि स्कूल में ज्ञान दान दिवस कार्यक्रम करियर काउंसलिंग/ कैरियर व व्यवसाय परामर्श/ कैरियर फ़ेयर की तरह ही मनाया गया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े फ़ैसले लेने में मदद करना, उन्हें अपने कौशल, रुचियों, व्यक्तित्व और मूल्यों का पता लगाने में मदद करना, अपने करियर के लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए योजना बनाने में मदद करना है।

    स्कूल में विद्यालयों में कैरियर काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच वार्तालाप/ बातचीत सुनिश्चित करने एवं ज्ञान दान दिवस - करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी प्रमुखों को सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। करियर काउंसलिंग में, काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच बातचीत हुई। इसके अलावा काउंसलर, विद्यार्थियों को कई तरह के आकलन, गतिविधियां और परियोजनाएं से अवगत करवाया।

    #ambala #News #schools #gyaandaan

  • 1000236541.jpg
    13/09/25 |

    एक नई दुनिया युवाओं की फाउंडेशन ने टाँगरी बांध पर लोगों को बांटा खाद्यय सामग्री

    जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - अम्बाला के टाँगरी नदी मे आए पानी से बाढ़ जैसी आपदा का सामना कर रहा था। इस कठिनाई भरे समय में, जब लोगों के चेहरों पर चिंता और निराशा का साया था, एक नई दुनिया युवाओं की फाउंडेशन ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है।

    फाउंडेशन के निदेशक पीयूष यादव और रुकसार ने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं, जिसमें तीरपाल, कपड़े, सूखा राशन, जरूरत की चीजें, जैसे सैनिटरी नैपकिन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान शामिल थे।

    इस राहत कार्य में गूंज फाउंडेशन, अमोली सोसायटी फॉर वूमेन, एडेन्ट संस्था और NSS NSUT West Cell का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने दिल से काम किया। डाक्टर एस डी शर्मा, आशु कुमार सिंह, अरीश, रश्मि रावत, तान्या, आरती, मंजीत, राहुल, सुमित और अन्य स्वयंसेवकों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया।

    #ambala #news #tangririver #foundation

  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.27.26.jpeg
    13/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज में टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जीएमएन कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनियां के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



    कार्यक्रम में स्नातक एवम स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में डांस, सिंगिंग और प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स शामिल थीं।


    डांस प्रतियोगिता में डॉ. अमिता, डॉ. नेहा अग्रवाल, मिस प्रियंका वर्मा और मिस गीति बिंद्रा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रथम पुरस्कार स्नेहा रावत (बी कॉम ऑनर्स प्रथम), द्वितीय पुरस्कार दिव्यंजली (बी बी ए प्रथम (जी))एवम कुलजोत (बी बी ए)तथा तृतीय पुरस्कार महक (बी ए प्रथम) को मिला।



    सिंगिंग प्रतियोगिता में मिस भारती शर्मा, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. गीता कौशिक, मिस शिवानी सोनी और मिस चेतना पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गायन का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम पुरस्कार खुशी (एम कॉम प्रथम), द्वितीय पुरस्कार श्रेयशी (बी कॉम प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कुलजोत (बी बी ए (एस एफ आई))को मिला।



    प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स प्रतियोगिता में डॉ. चंदर पाल, मिस्टर तरुणबीर सिंह, डॉ. शुभम कुमार और मिस निकांशी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्र बजाने की प्रतिभा दिखाई। इसमें  वेस्टर्न प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स में प्रथम पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम)।प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स (इंडियन) में प्रथम कुलजोत सिंह (बी बी ए (एस एफ)), द्वितीय पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कार्तिक (बी सी ए (ए आई) प्रथम ) को मिला।



    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा, " प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गांधी मेमोरियल नैशनल कॉलेज, अंबाला कैंट सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि यहाँ अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करने का अवसर मिले। यह प्रतियोगिताएँ केवल मंच पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्म–अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन भी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के अंदर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सृजनशीलता का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।



    आज के प्रतिस्पर्धी युग में अकादमिक ज्ञान के साथ–साथ सांस्कृतिक मूल्यों और संवाद कौशल का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जी.एम.एन. कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक ऐसा समग्र वातावरण प्रदान करना है, जो उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाए। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मक सोच के बल पर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे, बल्कि भविष्य में राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी सार्थक योगदान देंगे।



    सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सी.पी. पुनिया ने आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।


    मंच संचालन का कार्य कॉलेज में सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुपमा सिहाग एवम डॉ अमित ने किया  तथा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डीन युथ एंड क्लचर अफ़ेयर डॉ चंद्रपाल पूनिया एवम डॉ मंजीत कौर किया।  इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    कॉलेज के जनसंचार की तृतीया वर्ष की छात्रा रमणी, द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल बी सी ए प्रथम वर्ष के छात्र रितेश ने टैलेंट सर्च कम्पटीशन में फोटोग्राफी का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर समस्त टीचिंग एवम नॉन टचिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

    #students #contribute #talenthardwork #creativethinking #gmncollege #ambala

  • Photo--2.jpg
    12/09/25 |

    2 माह मे अम्बाला में आयोजित समाधान शिविरों में 72 शिकायतों का समाधान

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने शुक्रवार को चण्डीगढ से वीसी के जरिये समाधान शिविर को लेकर उपायुक्तो एवं संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त आमजन की समस्याएं/शिकायतों बारें विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    आयुक्त एवं सचिव ने आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से समाधान करना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलास्तर के साथ-साथ उपमण्डल स्तर पर आयोजित हो रहें समाधान शिविरों पर भी विशेष रूप से फोकस रखें और प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संतोषपूर्ण समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने जिस विभागों से संबंधित लम्बित शिकायतें है उस बारें भी जानकारी ली और जल्द से जल्द उनके निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी प्रार्थियो की समस्याओं को गम्भीरता से ले और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ उन्हें पोर्टल पर भी अपडेट करें।


    वीसी में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने गत दो माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों में 138 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 72 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 62 शिकायतें लम्बित व 4 शिकायतें रिजेेक्टेड की श्रेणी में शामिल है। उन्होंने कहा लम्बित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत को लेकर एक शिकायत पर जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त कर दिया गया है। जिसकी एटीआर आज अपलोड कर दी जाएगी।


    नगराधीश ने वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए लम्बित शिकायतों बारें विस्तार से जानकारी ली और उनके जल्द समाधान हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से संबंधी जो भी शिकायतें लम्बित है उन्हें जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें।

    इसकें साथ-साथ शिविरों में आमजन को सरकार की योजनाओं बारें भी जानकारी दी जाएं ताकि लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, डीआईओ परमजीत, एआईपीआरओ अजीत सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #complaints #resolved #resolution #camps #organized #ambala

  • Photo--1.jpg
    12/09/25 |

    डाइट मोहड़ा, अम्बाला के द्वारा हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशानुसार व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा/ दिवस से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय, डेरी फार्म, अम्बाला कैंट के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाइट प्राचार्य अंबाला सुधीर कालड़ा व डाइट प्रवक्ता डॉ पवन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। सुधीर कालड़ा ने सभी को हिंदी दिवस की अग्रिम बधाई दी तथा हिंदी भाषा के महत्व से अवगत करवाया।


    जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा/दिवस प्रतियोगिताओं में जिला अम्बाला के सभी 6 खंडों के लगभग 126 विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन वर्गों- कक्षा 4 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे काव्य पाठन, चित्र देखकर कविता लिखना, चित्र देखकर कहानी लिखना, व्याकरण प्रश्नोत्तरी, भाषण, स्वरचित कहानी लेखन, नारा लेखन, निबंध लेखन आदि में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने अपने कला की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल द्वारा पूर्ण सहयोग और निष्पक्षता से अपना कार्य किया।


    डी डी ओ इंचार्ज अमरीक सिंह ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा डायट प्रवक्ता डॉ साधना ने  विजेता विद्यार्थियों के साथ-2 सभी प्रतिभागियों का अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से मनोबल भी बढ़ाया। सुधीर कालड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में डाइट प्रवक्ता डॉ पवन कुमार, डॉ साधना, डॉ धीरज वालिया, अजय कौशल, मनु अबरोल और डॉ विवेक ने तथा राजकीय उच्च विद्यालय डेरी फार्म के स्टाफ अनिल, सुनीता, हरप्रीत कौर, पूजा, दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    #districtlevel #hindi #fortnight #competitions #dietmohra #ambala

  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.14.28_a1421f4d.jpg
    12/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने अंबाला स्थित बिहारी धर्मशाला में 37वीं और 16वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर एवं सीनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।

    इस चैंपियनशिप  में पूरे हरियाणा से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पूम्से वर्ग की कई रोमांचक स्पर्धाएँ देखने को मिलीं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

    तवलीन कौर (कक्षा VI) ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। लावण्या(कक्षा V ) ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस अवसर पर कहा हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।

    #ambala #lordmahavirjainpublicschool #news

  • pic-5.JPG
    12/09/25 |

    आर्य समाज की 150वीं जयंती पर आर्य सांस्कृतिक सम्पदा अम्बाला का हुआ शुभारंभ

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में आर्य समाज की 150वीं जयंती उत्सव पर आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का शुभारंभ करते हुए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा धर्माचार्य मनोज शास्त्री, मुख्य अतिथि डी.पी. असीजा (सेवानिवृत प्राचार्य सोहन लाल डी.ए.वी. कालेज अम्बाला शहर) और विशिष्ट अतिथियों शोभा धवन, डॉ. कामदेव झा, डॉ. आर.के. चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर्य समाज धर्म, पंथ, मजहब या सम्प्रदाय नहीं है, यह एक वैचारिक क्रांति हैं। ये सार्वभौमिक और सार्वकालिक है। इसके नियम सभी के लिए हैं और आर्य समाज की संस्कृति हमारे लिए धरोहर है और इसमें निहित महर्षि दयानन्द के सत्य, शिक्षा, समानता और समाज सेवा का सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है।

    उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश में महर्षि दयानन्द ने सर्वप्रथम स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया और बताया कि स्वामी दयानन्द का विचार है श्रद्धा के आधार पर कुछ भी स्वीकार न करें, तर्कशील के आधार पर निर्णय लें और हम इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिस पर सम्पूर्ण मानव जाति का अधिकार है।

    आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का यह शुभारम्भ महाविद्यालय और समाज के आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता की दिशा में भी प्रेरक भूमिका निभाएगा। धर्माचार्य मनोज शास्त्री ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आर्य समाज एक विचार का नाम है। कोई धर्म या मत नहीं है और संसार का उपकार करना ही इस समाज का उद्देश्य है। अगर आप अपना पूर्ण विकास करना चाहते हो तो आप सभी को आत्मिक सामाजिक, शारीरिक उन्नति करनी पड़ेगी।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. असीजा ने कहा कि आर्य समाज ऐसी विचारधारा है, जो स्वतन्त्र है और तर्क करने के लिए हमेशा तैयार है। डॉ. कामदेव झा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हवन से ही हमारा कल्याण संभव है और बताया कि प्रश्नोपनिषद मे प्रतिक्षण सांस लेना और छोड़ना हवन है। इस अवसर पर डॉ. आर.के. चौहान ने अपने विचारों के द्वारा यज्ञ के महत्व को बताया।

    इसके पश्चात् कृतज्ञता ज्ञापन सत्र में एलुमनाई सुनीला विग, कमलेश शर्मा, सविता बजाज, और डॉ. राजिन्द्रा मलिक और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं, परिषदों और  सोसायटी से आए हुए गणमान्य अथितियों कृतज्ञता ज्ञापन स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

    पुस्तक विमोचन सत्र में शोभा धवन, पैट्रन के करकमलों द्वारा हवन पुस्तिका ‘‘आर्य आलोक’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय में स्थापित आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का उद्घाटन धर्माचार्य मनोज शास्त्री द्वारा गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें सभी सम्मिलित हुए। इस धरोहर में आर्य समाज महापुरूषों की दृष्टि में महर्षि दयानंद के विषय में आर्य समाज के नियम, आर्य समाज की मान्यताएं और स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रमुख ग्रन्थों का उल्लेख प्रदर्शित किया गया।

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी ऋषि भोज में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमनीत, डॉ. पंकज, डॉ. प्रिया शर्मा और ममता भटनागर की देखरेख में हुअ। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों, परिषदों व सोसायटी के सदस्यों और महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक उपस्थित रहे।

    #arya #culturalheritage #ambala #150thanniversary #aryasamaj

  • 547197860_1324681652348567_5358864702142039060_n.jpg
    12/09/25 |

    गुरुग्राम की तीन ताइक्वांडो बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया: मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 12 सितंबर (अभी) - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने आज सिविल लाइन्स, गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में गुरुग्राम की अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात की और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।

     

    मंत्री महोदय ने कहा कि ये तीनों बहनें अपनी कड़ी मेहनत, लगन और जुनून से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। ये न केवल एथलीट हैं, बल्कि हरियाणा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के सपने का साकार रूप भी हैं।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यही कारण है कि हरियाणा की खेल नीति को पूरे देश में आदर्श माना जाता है।

     

    मंत्री महोदय ने आगे कहा कि सरकार जहाँ खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करती है, वहीं इन खिलाड़ियों के बड़े सपनों को साकार करने में समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय अनुभव, उपकरण, पोषण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है। उन्होंने औद्योगिक घरानों, व्यावसायिक संगठनों, सामाजिक समूहों, परोपकारी लोगों और आम जनता से हरियाणा की इन बेटियों के लिए एक ताकत बनने की अपील की। ​​उन्होंने उनसे उनके संघर्ष में सहयोग करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन और समर्थन के माध्यम से योगदान देने का आग्रह किया।

    #Taekwondosisters #Gurugram #India #international #haryana #minister

  • D-1-12-9-25.jpg
    12/09/25 |

    21वीं सदी में विश्व शांति के लिए गीता का संदेश महत्वपूर्ण: पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

    चंडीगढ़, 12 सितंबर (अभी) – हरियाणा के धरोहर एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में गीता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगर दुनिया भर के लोग गीता के संदेश को आत्मसात कर लें, तो सभी विवाद समाप्त हो जाएँगे और विश्व सद्भाव और भाईचारे के साथ एक परिवार के रूप में एकजुट हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गीता भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

     

    डॉ. शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में, इंडोनेशिया के बाली में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए। बाली स्थित प्रांतीय विधानमंडल में उनका और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया तथा पवित्र गीता को विधानमंडल में स्थापित किया गया।

     

    मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के गीता के शाश्वत संदेश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की पहल वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने की थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान हरियाणा सरकार, स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में, इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गीता एक शाश्वत ग्रंथ है जो निर्बलों को शक्ति प्रदान करती है, असहायों को सहारा देती है और पराजितों को बल व साहस प्रदान करती है। विभिन्न देशों के बुद्धिजीवियों ने भी माना है कि 21वीं सदी की अनेक समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में निहित है।

     

    डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में, हरियाणा सरकार स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को एक मेगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। कृष्ण सर्किट को चिन्हित करते हुए, महाभारत युद्ध से संबंधित 134 स्थलों को 175 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जहाँ आगंतुकों को महाभारत के विभिन्न पहलुओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, जिससे दुनिया आसानी से गीता के ज्ञान को समझ सकेगी।

     

    बाली से आए प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र में उनके लिए भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर डॉ. शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और सकारात्मक कदम उठाएंगे। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के अधिकारी, बाली स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बाली समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

     

    #haryana #minister #danikkhabar #news #Gita #worldpeace #21stcentury

  • Screenshot 2025-09-12 133846.png

    कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल मे स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र 12 सितम्बर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कुरुक्षेत्र अचानक सिविल अस्पताल में छापा मारा वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टाफ से भी बातचीत की, महिला टॉयलेट को लेकर अधिकारियों को लगाई लताड़ ,महिला टॉयलेट का बंद दरवाजा सुरक्षा कर्मियों से तुड़वाया |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अचानक से कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पहुंची जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां पर आए हुए मरीजों से भी बातचीत की और जाना कि यहां के डॉक्टर के द्वारा किस प्रकार से मरीजों के साथ डील की जा रही है। उन्होंने मेडिकल स्टोर शौचालय सहित कई चीजों को लेकर जांच की है जिसमें कई खामियां मिलीं और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बोला गया है।

    मीडिया से बात करते हुए आरती राव ने कहा कि मैं यहां पर स्पेशल जांच करने के लिए पहुंची हूं यहां पर मैं मरीजों से बातचीत की सफाई की व्यवस्था भी अच्छी सफाई की व्यवस्था ठीक है हालांकि अस्पताल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है इसलिए कहीं पर मलबा पड़ा हुआ है मैंने पीएमओ से इसके बारे में बोल दिया है कि इसको जल्दी साफ करवाए और जल्द ही मैं इसकी तस्वीर मंगाऊंगी की यह साफ हुआ है या नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर के भी मैंने जांच की है यहां पर करीब 40 प्रकार की दवाइयां है जो कुछ कमी है उनको आने वाले समय में पूरा किया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवाई ना खरीदनी पड़े।

    #healthminister #artirao #inspected #kurukshetra #civilhospital

  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 00.40.56.jpeg
    12/09/25 |

    जीएमएन विद्यालय में बच्चों को बताया हिंदी दिवस का महत्व

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - जीएमएन विद्यालय में को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

    इसके बाद विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद जैसी विविध गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने मिलकर हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और एकता की पहचान है।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ऋतु घई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया तथा सभी को हिंदी के प्रयोग पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।

    #importanceofhindiday #children #gmnschool

  • img-4567456454 (1).jpeg
    12/09/25 |

    अंबाला रोड पर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार के काटे चालान

    जे कुमार, यमुनानगर 12 सितम्बर - सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर विशेष अधिकारी (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) के मार्गदर्शन में सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, एसआई सचिन कांबोज की टीम ने अंबाला रोड पर जगाधरी बस स्टैंड से लेकर रक्षक विहार नाके तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

    नगर निगम की टीम ने पहले जगाधरी बस स्टैंड के अंदर सफाई व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस स्टैंड में गंदगी फैली मिली। जिस पर संबंधित ठेकेदार का चालान किया गया। इसके बाद अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। जिस भी दुकानदार को सामान सड़क पर मिला। उसे उठाकर नगर निगम के वाहन में डालकर जब्त किया गया।

    निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, स्टॉल व अन्य सामान भी उठाकर जब्त किया। अभियान के दौरान चार दुकानदारों के पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर चालान किए गए। जिस दुकान के बाहर कचरा मिला, उसे साफ कराया गया। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को दीवार के साथ सटाकर लगवाया गया।

    अभियान के दौरान विशेष अधिकारी अनिल यादव ने सभी दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने, खुले में कचरा न डालने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। जिस दुकानदार का सामान दुकान के बाहर सड़क पर मिला, उसे उठवाकर अंदर रखवाया गया।

    निगम अधिकारियों ने सभी दुकानों में डस्टबिन भी जांचे। जिस दुकान में डस्टबिन नहीं मिला, उन्हें कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए। विशेष अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर नगर निगम प्रयास कर रहा है।

    यमुनानगर-जगाधरी हम सबका शहर है। इसे सुंदर, साफ, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी शहरवासी सहयोग करें। वह खुद शहर के मौजिज लोगों, दुकानदारों व अन्य से बातचीत कर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए समझा रहे है। डोर टू डोर हर बाजार में जाकर दुकानदारों को भी समझाया जा रहा है। लेकिन अब नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस भी दुकानदार का सामान बाहर मिलेगा, उसे जब्त किया जाएगा।

    पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर चालान किया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग अलग करके निगम के वाहनों में डाले। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। बाजार से सामान लेने जाते समय कपड़े के थैले का प्रयोग करें। पॉलिथीन जहां पानी निकासी में बाधक है, वहीं, पर्यावरण प्रदूषण के साथ लोगों को बीमार करती है। इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल न करें।

    #corporation #launched #antiencroachment #driveon #ambalaroad #challan

  • 005.jpeg
    12/09/25 |

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के लिए गांवों में लगाए जाएंगे कैम्प - डीसी पार्थ गुप्ता

    जे कुमार, यमुनानगर 12 सितम्बर - डीसी पार्थ गुप्ता ने कैम्प कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के 270 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा 1 करोड़ 35 लाख रुपये के चैक वितरित किए जाएंगे।


    डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि देशभर में चल रहे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देशवासियों को स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि  इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।

    उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत प्रति किलोवाट रूफटॉप सोलर लगवाने पर 30,000 रुपये सब्सिडी प्रदान की जाती है, 2 किलो वाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलो वाट या अधिक वाट के सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस स्कीम को और बढ़ावा देते हुए केन्द्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी देने का फैसला लिया है।


    उन्होंने बताया कि जिले में मॉडल सोलर विलेज के तहत जिन गांवों की 5,000 हजार की आबादी वाले क्षेत्र है, उन 6 गांवों को लिया गया है जिसमें दामला, गधौली, जठलाना, कलावड़, खारवन, प्रतापनगर शामिल है।


    इस अवसर पर एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, यूएचबीवीएन व्यासपुर के कार्यकारी अभियंता जगमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    #camps #pmsuryaghar #freeelectricity #dc yamunanagar

  • download (1).png
    12/09/25 |

    भक्त सच्चा हो तो विपरित परिस्थितियां भी भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती : श्रीराम मुद्रगल शास्त्री

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी.) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चैथे दिन पर अमृतवर्षा करते हुए श्रीराम मुद्रगल शास्त्री प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि यादि भक्त सच्चा हो तो विपरित परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती ।

    कथाविस्तार में उन्होने बताया कि भगवत कृपा प्राप्ति के लिए भगवन्नाम एक अमोघ साधन है। पापी दुरात्मा अजामिल ने नारायण नाम के उच्चारण मात्र से भगवतकृपा अनुभव कर कालान्तर में विष्णुलोक प्राप्त किया । श्रीमद्भागवत में भगवान यह बताते है कि मेैं अजन्मा होते हुए भी प्रकट हो जाता हूं। प्रकट होना और अन्तर्धान होना- दोनों ही मेरी अलोैकिक लीलाएं हैं। जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान के अवतार ग्रहण प्रयोजन है-धर्म की स्थापना करने और अधर्म का नाश करना। माता देवकी और वासुदेव के घर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ।

    माता देवकी ने कहा-विश्वात्मन शंख,चक्र, गदा और पदम की शोभा से युक्त इसे चार भुजाओं वाले अपने अलौकिक दिव्य रूप को अब छिपा लीजिए। तब भगवान ने माता-पिता के देखते-देखते अपनी माया से तत्काल शिशु का रूप धारण किया। भगवान का वासुदेव द्वारा नन्द बाबा के घर जाना और वहां पर श्रीकृष्ण के जन्म पर सभी का खुश होना। मंगल गीत गाना।

    कथा पंडाल महाराज को सभा प्रधान प्रो. तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, विन्दलस कैलाश मल्होत्रा, सहायक सचिव संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना, बृज मोहन गोयल, माया राम बंसल, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।

    #ambala #sdmandir #shrirammudragalshastri

  • accused mandeep and lovepree singh cia1 ps ambala city.jpg
    12/09/25 |

    सीआईए-1 ने 2 बाइक चोर किए काबू, 8 मोटरसाईकिल बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी मनदीप सिंह निवासी गाँव मरदोसाहिब थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला व लवप्रीतसिंह उर्फ लवली निवासी गाँव सकराहो थाना नग्गल जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था।

    रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर चोरीशुदा 8 बाइक बरामद की गई है। कोर्ट के आदेशानुसार आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    मामले में जानकारी देते हुए सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता साहिल निवासी काजीवाड़ा अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 22 मई 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 मई 2025 को अज्ञात आरोपी ने कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के पास से उसकी बाइक चोरी की है।

    इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 बाइक बरामद की है।

    #cia-1 #arrested #recovered #motorcycles

  • WhatsApp Image 2025-09-11 at 12.43.50.jpeg
    12/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज के इतिहास विभाग ने ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों का किया दौरा

    जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - इतिहास विभाग, जी.एम.एन कॉलेज अंबाला कैंट तथा एसडीजी क्लब, जी.एम.एन कॉलेज,अंबाला कैंट द्वारा अपेक्स एस डी जी चैंपियन, 2025 के  तत्वावधान में अंबाला कैंट के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया गया।

    इस साप्ताहिक दौरे के दौरान इतिहास विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा  अंबाला कैंट के होली रेडीमेड चर्च, सेंट पॉल चर्च,सरदार पटेल पार्क, मां अंबा देवी मंदिर, पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा एवं अन्य विभिन्न स्थलों का दौरा किया गया।

    इस दौरान विद्यार्थियों ने इन सभी स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को जाना तथा इन ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास के बारे में विस्तार से जाना। इतिहास के विद्यार्थियों के द्वारा अंबाला क्रिश्चियन सिमेट्री के बारे में जाना गया।

    विद्यार्थियों ने जाना कि यह कब्रिस्तान 1844 के आसपास ब्रिटिश के द्वारा बनवाया गया था। यह कब्रिस्तान 20 से 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर लगभग 20000 ग्रेव्यार्ड्स है। यह ग्रेवयार्ड  1857 की क्रांति से लेकर फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के सोल्जर, ऑफिसर्स और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कब्रगाह यही पर है। इस कबरिस्तान में यूरोपियन कला के बारे में विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना।

    इसके अलावा विद्यार्थी अपने प्रवक्ता,डॉ धर्मवीर सैनी के साथ सरदार पटेल पार्क में गए और वहां पर सरदार पटेल पार्क के बारे में विस्तार से जाना।विद्यार्थियों के द्वारा मां अंबा देवी मंदिर का भी दौरा किया गया।

    कॉलेज प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त ने इतिहास विभाग को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक विजिट से विद्यार्थियों के अंदर इतिहास के प्रति समझ पैदा होती है तथा विद्यार्थी प्रैक्टिकल रूप से इतिहास के बारे में अच्छे से जान सकते हैं तथा उसको अपने जीवन में प्रैक्टिकल रूप से उतार सकते हैं। इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग  के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

    #ambala #news #gmncoolege #history-department

  • Pic 3.jpeg
  • Photo--4.jpeg
    11/09/25 |

    अग्रिवीर योजना के तहत अम्बाला मे 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भर्ती रैली हुई मीटिंग

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - अग्रिवीर योजना के तहत 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक होने वाली भर्ती रैली को लेकर एसडीएम विनेश कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कर्नल वी.के. पांडे के बीच वीरवार को एसडीएम कार्यालय अम्बाला छावनी में मीटिंग हुई।

    इस मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम विनेश कुमार ने की। इस मौके पर कर्नल वी.के पांडे ने एसडीएम विनेश कुमार को भर्ती रैली के बारे में बताते हुए कहा कि इस भर्ती में हरियाणा के 6 जिले जिनमें अम्बाला, कैथल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल शामिल हैं। इन जिलों से अग्रिवीर रैली में पुरूष उम्मीदवार शामिल होंगे।

    हरियाणा व हिमाचल सहित केन्द्र शासित दिल्ली से महिला उम्मीदवार अग्रिवीर रैली में शामिल होंगी। इस भर्ती का जिम्मा आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) अम्बाला के पास है । उन्होने यह भी बताया कि यह भर्ती 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक की जाएगी। दिनांक 8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक 5 दिन पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिन महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

    उन्होने इस अग्रिवीर भर्ती रैली 2025-26 के सफल आयोजन हेतू एसडीएम विनेश कुमार से खडग़ा स्टेडियम में भर्ती स्थल पर सभी विभागों से सुविधाएं उपलब्ध करवाने बारे विचार-विमर्श किया।
    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि अग्रिवीर भर्ती को लेकर उन्हें जिला प्रशासन का  पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों की डयूटी सुनिश्चित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रियाएं या सुविधाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आज यह मीटिंग बुलाई गई है।

    जिसमें उम्मीदवार की वैरिफिकेशन, मैडिकल टैस्ट, बायोमैट्रिक, आधार व अन्य दस्तावेजों की वैरिफिकेशन भी जाएगी। उन्होंने वाटर टैंक के लिए म्यूनसीपल्टी व स्वास्थ्य विभाग, टायलेट के एमसी सदर, कम्पयूटर विद इंटरनेट के लिए एनआईसी, आधार डाटा वैरिफिकेशन के लिए क्रिड विभाग, लैब टैक्नीशियन के लिए डीआईओ, बस सेवा के लिए रोडवेज विभाग, ला एंड आर्डर व मैटल डिटैक्टर के लिए पुलिस विभाग की डयूटी लगाई है।

    इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस व्यवस्था के लिए आल ओवर इंचार्ज एसएचओ अम्बाला कैंट होंगे। डाक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग, बैरीगेटिंग, टैंट, लाईट व अन्य सुविधाओं के लिए पीडब्लयूडी विभाग की डयूटी लगाते हुए कहा कि खेल विभाग से भी एक कर्मचारी डयूटी स्थल पर मौजूद रहेगा। इस सारी भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी नगर परिषद के ईओ होंगे।


    इस मौके पर सुबेदार मेजर किशोर चंद्रा, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, जिला खेल विभाग से प्रवीन कुमार, बीईओ मोनिका, पीएमओ डा. पूजा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #recruitmentrally #meeting #ambala #agriveeryojana

  • download.png
    11/09/25 |

    जेसीआई अम्बाला के सैंपलिंग डिस्ट्रीब्यूशन की शानदार सफलता, 200 पौधों बांटे

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जेसीआई अम्बाला ने अपने जेसी सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित पांचवें प्रोजेक्ट सैंपलिंग डिस्ट्रीब्यूशन को एक शानदार सफलता के साथ संपन्न किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता को समर्पित एक महत्वपूर्ण कदम थी।

    इस परियोजना का उद्देश्य आम जनता के बीच पौधे वितरित करके एक हरित भविष्य के बीज बोना था, जिसका संदेश था - "एक पेड़ लगाएं और अपने जीवन में एक नया दोस्त जोड़ें"। यह अभियान इस बात की याद दिलाने के लिए था कि हर पौधा हमारा एक ऐसा मित्र है जो हमें ऑक्सीजन, छाया और शांति प्रदान करता है।

    इस कार्यक्रम की सफलता में मुख्य अतिथि जेएफपी तुषार मित्तल जी (PZP, ज़ोन-1 एवं पास्ट प्रेसिडेंट, जेसीआई अंबाला) और जेसीआई सेन. अंकुश गुप्ता जी (PEVP, जेसीआई इंडिया एवं पास्ट प्रेसिडेंट, जेसीआई अंबाला) के मार्गदर्शन और उपस्थिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    जेसीआई अंबाला के अध्यक्ष जेएफएम विभु अरोड़ा ने इस सफलता के लिए सभी सदस्यों, अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी शार्दुल जैन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जेसी धृति अग्रवाल (डेब्यू) और जेसी अभिनव अग्रवाल के अथक परिश्रम की सराहना की। साथ ही, जेसी सप्ताह के कन्वीनर जेएफएम रोहित जैन और माननीय सचिव जेसी एचजीएफ विपिन शर्मा के योगदान को भी रेखांकित किया।

    उन्होंने लेडी जेसीस की टीम रिदम के सभी सदस्यों - जेसी सोनिया गोयल (चेयरपर्सन), जेसीआरटी प्रियंका बहल (IPCP), जेसीआरटी पूजा महेंद्रू (सचिव), जेसीआरटी दिव्या शर्मा (PRO), जेसीआरटी रितिका शर्मा (क्रिएटिव हेड), जेसीआरटी गीतांजलि जैन (पास्ट चेयरपर्सन), जेसीआरटी दीपक्षी अरोरा(फर्स्ट लेडी) और सभी लेडी जेसीस के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

    इसके अलावा, जेसी अभिनव अग्रवाल (मालिक, परसराम इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड) का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पौधों के गमलों के प्रायोजन से इस पहल को सुंदर रूप देने में मदद की।

    अध्यक्ष विभु अरोड़ा ने एक व्यक्तिगत आभार भी जताया और कहा कि इस परियोजना की नींव उनके पिता एवं पूर्व सदस्य जेसी मधुशील अरोड़ा जी के प्रयासों से पड़ी, जिन्होंने प्यार से 200 पौधों को तैयार किया और इकट्ठा किया, जिससे यह सपना साकार हो सका।

    जेसीआई अंबाला के इस प्रयास ने न केवल 200 नए पौधे लगाकर पर्यावरण में योगदान दिया, बल्कि समाज में जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश भी फैलाया। संगठन इसी तरह के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    #fifthproject #jcweek jciambala #sampling-distribution

  • Photo--2.jpg
    11/09/25 |

    समाधान शिविर अम्बाला का हुआ आयोजन, लोगो की सुनी गई समस्याएं

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आम नागरिकों की समस्याओं का अविलम्ब व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित इसी ध्येय के साथ कार्य करें।

    नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियो को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।


    नगराधीश ने कहा कि डीसी अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरो मे विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एक स्थान पर मौजूद रहकर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते है।

    इस मौके पर समाधान शिविर मे कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनको नगराधीश द्वारा संबंधित विभाग को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, क्रिड विभाग से गौरव अहुजा, समाज कल्याण से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #solutioncamp #ambala #peoples #problems

  • Photo--1.jpg
    11/09/25 |

    17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की जाएगी विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम : डीसी

    जे कुमार , अम्बाला 11 सितम्बर - चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओं, हैप्पी कार्ड, समाधान शिविर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के साथ-साथ अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक के तहत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


    बैठक की अध्यक्षता करते हुए चण्डीगढ़ मुख्यालय से उच्च अधिकारियों ने इन विषयों पर सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए इन योजनाओं पर तीव्रता से कार्य करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी अजय सिंह तोमर ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होने चाहिए।

    डीसी ने कहा कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हेा गई थी जिसके चलते खेतों में पानी के साथ-साथ अन्य नुकसान भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है। सम्बन्धित प्रार्थी इस पोर्टल पर अपने नुकसान का पंजीकरण करवा सकता है ताकि नियमानुसार वैरिफिकेशन करवाकर प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत भी कहा कि इस योजना बारे सम्बन्धित विभाग आमजन को जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक लेाग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठा सकें।

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के तहत जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, सम्बन्धित विभाग उन आवेदनों पर तीव्रता से कार्रवाई करे ताकि योजना अनुरूप सम्बन्धित प्रार्थी को योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ आमजन को और सुगमता से मिले इस दिशा में हमें बेहतर समन्वय बनाते हुए  कार्य करने हैं।


    बैठक के क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम किए जाएंगे। सम्बन्धित विभाग जिनकी भी जिम्मेवारी तय की गई है वे इस कार्य को करवाना सुनिश्चित करवाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता कार्य को करवाएं।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, आरटीए सुशील कुमार, सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शशिकांत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल, डीआईओ परमजीत, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता कृष्ण भुक्कल के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

    #various #activities #programs #ambala #swachhtapakhwada

  • WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.07.59.jpg
    11/09/25 |

    जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के प्रति किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डोली स्मिता के मार्गदर्शन में हुआ। इसका मकसद नर्सिंग छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रमा रानी, पुनीत कौर एवं समस्त नर्सिंग विभाग उपस्थित थे।


    इस मौके पर अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ. प्रीति को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने आत्महत्या के कारणों, संकेतों और रोकने के तरीकों के बारे में आसान भाषा में समझाया। डॉ. प्रीति ने बताया कि मानसिक समस्याओं को जल्दी पहचानना, काउंसलिंग देना और नर्सिंग कर्मियों का लोगों की मदद करना कितना जरूरी है।


    छात्रों ने इस सत्र में खूब हिस्सा लिया। उन्होंने सवाल पूछे और मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम ने उनकी जानकारी बढ़ाई और उन्हें मानसिक परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी। अंत में मिसेज ज्योति कुमारी ने धन्यवाद दिया। उन्होंने डॉ. डोली स्मिता के आयोजन और डॉ. प्रीति की उपयोगी सलाह की तारीफ की।

    #awareness #news #ambala #gmnnursingcollege

  • download (3).png
    11/09/25 |

    12 सितंबर को जिला अंबाला के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में मनाया जाएगा ज्ञानदान दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जिला शिक्षा अधिकारी अम्बाला सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान दान दिवस कार्यक्रम करियर काउंसलिंग/ कैरियर व व्यवसाय परामर्श/ कैरियर फ़ेयर की तरह ही मनाया जायेगा। आगामी दिनांक 12 सितम्बर को सुबह 9 बजे जिले के सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में ज्ञान दान दिवस मनाया जायेगा।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े फ़ैसले लेने में मदद करना, उन्हें अपने कौशल, रुचियों, व्यक्तित्व और मूल्यों का पता लगाने में मदद करना, अपने करियर के लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए योजना बनाने में मदद करना है।

    जिले के सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में कैरियर काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच वार्तालाप/ बातचीत सुनिश्चित करने एवं ज्ञान दान दिवस - करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी प्रमुखों को सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। करियर काउंसलिंग में, काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच बातचीत होगी।

    इसके अलावा काउंसलर, विद्यार्थियों को कई तरह के आकलन, गतिविधियां और परियोजनाएं से अवगत करवाएंगे। इस कार्यकृम के जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया की सभी सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों को विशेष तोर पर इस दिन कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति भी सुनिश्चित करने बारे एवम ज्ञान दान दिवस के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करें करने बारे सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।

    जिला शिक्षा अधिकारी अम्बाला सुरेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर सभी विद्यालयों में करियर चार्ट लगाने बारे, सभी विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए प्राथना सभा के लिए में प्रतिदिन दो नये शब्द अर्थ के साथ अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ में, सामान्य ज्ञान के प्रश्न-उत्तर एव सुविचार इत्यादि भी भेजे जाते हैं।

    विद्यार्थियों की सुविधा हेतु एवं विभाग के नियमानुसार सुझाव एवं शिकायत पेटी लगवाने बारे एवं इस हेतु समय-समय पर कार्यवाही दर्ज करने हेतु, तंबाकू फ्री स्कूल, विद्यालय प्रागंण, कक्षा-कक्ष, लैब, शोचालय, पीने के पानी इत्यादि सभी की सफाई हेतु भी समय-समय पर सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए जाते रहें हैं।

    #ambala #news #gyandaandiwas #celebrated #government

  • WhatsApp Image 2025-09-11 at 10.21.42 AM.jpeg
    11/09/25 |

    बीएसएनएल के 'आज़ादी प्लान' ने अंबाला में मचाया धमाल : प्रधान महाप्रबंधक

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा शुरू किया गया आजादी प्लान ग्राहकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय साबित हुआ है। यह जानकारी प्रधान महाप्रबंधक कृष्ण बिहारी मीना ने दी |

    प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना मूल रूप से अगस्त 2025 (1 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक) के लिए शुरू की गई थी, जिसमें केवल 1 रुपये के प्रथम रिचार्ज (एफआरसी) पर अद्भुत आॅफर दिया गया था। ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए इस योजना को 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। बीएसएनएल अंबाला के व्यवसाय क्षेत्र (बीए) को इस योजना से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। अंबाला क्षेत्र ने अगस्त माह में इस प्लान में लगभग 8000 और सितंबर माह में 978 नए ग्राहक जोड़े हैं।

    प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि अंबाला व्यवसाय क्षेत्र के सभी इलाकों अंबाला छावनी, अंबाला शहर, अंबाला ग्रामीण, बराड़ा, यमुनानगर, जगाधरी और कालका में विशेष सिम बिक्री मेलों का आयोजन किया गया, जिनका ग्राहकों ने जबरदस्त स्वागत किया। इस योजना का व्यापक प्रचार बीएसएनएल कर्मचारियों द्वारा किया गया। योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह को देखते हुए अंबाला बीए के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)—अंबाला छावनी, अंबाला शहर, कालका, बराड़ा, यमुनानगर, सदौरा, नारायणगढ़ और छछरौली—रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों सहित सभी दिन खुले रहे।

    प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना 15 सितंबर, 2025 तक सभी संभावित ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस अविश्वसनीय आॅफर में केवल 1 रुपये के एफआरसी पर प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। बीएसएनएल इस योजना का प्रचार करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रहा है और विभिन्न कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर रहा है। ताकि छात्र-छात्राएं भी इसका पूरा लाभ उठा सकें।

    उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में अंबाला में जलभराव की स्थिति रही। लेकिन अंबाला में बीएसएनएल की सेवाएं निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्तो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हमें खुशी है कि लोग बीएसएनएल की सेवाओं में अपना विश्वास जता रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओ को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ही सदा ही तत्पर है।

    #bsnlsazadiplan #sensation #ambala #chiefgeneralmanager

  • WhatsApp Image 2025-09-10 at 3.55.49 AM.jpg
    11/09/25 |

    परमेशवर की परम दिव्य भक्ति किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता - श्रीराम मुद्रगल शास्त्री

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी0) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन पर अमृतवर्षा करते हुए श्रीराम मुद्रगल शास्त्री महाराज वृन्दावन वाले ने सूत ने शोैनकादि ऋषियों के पूछे प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा श्रीमद्भागवत का भक्ति,ज्ञान व वैराग्य को स्थापित करने के लिए ही प्रकट हुआ है।

    वेद रूपी वृक्ष का फल ही श्रीमद्भागवत है। भगवत भक्ति के बिना जीव का जीवन अधूरा है। भगवान के साथ हमारा संबंध सेवा का संबंध है। परमेश्वर परम भोक्ता है और हम सारे जीव उसके सेवक हैं। परमेशवर की परम दिव्य भक्ति किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता।

    शास्त्री ने अमृत वर्षा करते हुए कहा- धर्म का फल मोक्ष है जिसकी सार्थकता अर्थ प्राप्ति में नहीं हैं बल्कि अर्थ केवल धर्म के लिए ही है। भगवान के अवतार का वर्णन करते हुए पूज्या देवी जी कहा- भगवान के जो चैबीस अवतार हैं वे जीवात्मा व परमात्मा के भेद को समाप्त कर मोक्षदायक की भूमिका निभाने के लिए ही इस पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।

    शास्त्री बताया कि संत कृपा के बिना भगवत प्राप्ति सभंव नहीं । भगवान कपिल ने माता देवहुती के पूछने पर कहा कि अगर आप भगवत प्राप्ति चाहती हैं तो वैष्णव संत की शरणागति करो। भगवान ने कहा कि जो अनन्य भाव से मेरी भक्ति करता है जो समस्त संसार के सुखों को त्यागकर मुझे पकड़े रहता है मेरे आश्रय में रहकर मेरी ही कथाओं को सुनता व कहता है वहीं साधु व संत है। सतं सगंति के बिना कल्याण संभव नहीं।

    परीक्षित ने शुकदेव से प्रश्न किया कि भगवान देवताओं का उद्धार करते है और दैत्यों का ही वध करते है। कथा पंडाल महाराज को प्रो.तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, माया राम बंसल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज श्री को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।

    #lordshriram #news #mudragalshastri #ambala

  • WhatsApp Image 2025-09-10 at 13.03.21.jpg
    11/09/25 |

    जीमएन कॉलेज अम्बाला मे युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में युवा रेड क्रॉस (वाईआरसी) सोसाइटी का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को युवा रेड क्रॉस के उद्देश्यों, गतिविधियों और महत्व से अवगत कराना था।

    कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और वाईआरसी संयोजक डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वाईआरसी की भूमिका को मानवीय मूल्यों और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया।

    ओरिएंटेशन कार्यक्रम में वाईआरसी के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें युवा रेड क्रॉस का इतिहास, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, महत्वपूर्ण दिवसों का उत्सव और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि युवा रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो युवाओं में सेवा और करुणा की भावना का संचार करता है।

    इस कार्यक्रम में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न साझा किए और भविष्य में वाईआरसी की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की उत्सुकता व्यक्त की।

    यह ओरिएंटेशन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें रेड क्रॉस के सिद्धांतों को अपनाने और समाज की भलाई के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    #youth #redcrosssociety #gmncollege #ambala

  • p-1.jpg
  • WhatsApp Image 2025-09-10 at 13.18.28.jpeg
    10/09/25 |

    जीमएन कॉलेज अम्बाला मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की लीगल लिटरेसी सेल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला एवं इदरीश फाउंडेशन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (10 सितम्बर 2025) पर बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया।



    लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सुश्री नेहा प्रवीण (इदरीश फाउंडेशन) एवं डीएलएसए अधिकारियों ने बच्चों के अधिकारों तथा विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।


    कॉलेज की प्राचार्य ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच विधिक साक्षरता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन करने हेतु डॉ. भारती विज (संयोजक) ने डीएलएसए अंबाला एवं इदरीश फाउंडेशन की टीम का धन्यवाद किया |


    #international #literacyday #celebrated #gmncollege #ambala

  • NGH-5.jpg
  • download (2).png
    10/09/25 |

    कार्यकारी अभियंता कार्यालय अम्बाला के जसमीत नगर में 11 सितम्बर को बिजली अदालत का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर, बिहाईंड रॉयल पैलेस अम्बाला शहर  में 11 सितम्बर 2025 को प्रातः: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहाँ रख सकता है।

    #electricitycourt #jasmeetnagar #executive-engineer-office #ambala

  • 545997906_1350225603131345_5909250401313814611_n.jpg
    10/09/25 |

    खरीफ फसल की खरीद के लिए खाद्य मंत्री राजेश नागर ने की बैठक

    चंडीगढ़, 10 सितंबर (अभी) - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी खरीफ खरीद सीजन की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए।

     

    उन्होंने बताया कि हरियाणा में आगामी कुछ दिनों में खरीफ खरीद सीजन आरंभ होगा। भारत सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के लिए निर्धारित किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल के अनुसार तथा राज्य सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान फसलों की खरीद हेतु राज्य की मंडियों में तैयारियां चल रही हैं।

     

    मंत्री श्री नागर ने आज मंडियों की तैयारियों, खरीद एजेंसियों के साथ विभाग अधिकारियों के समन्वय को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी अधिसूचित मंडियों का निरिक्षण फसल आने से पहले करें। इसके साथ ही मंडियों में सफाई, पीने के पानी, शौचालय, बिजली, लाइटिंग तथा बैठने की व्यवस्था का जायज़ा लें।

     

    श्री नागर ने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि मंडियों में मज़दूर (हमाल, आढ़तियों) एवं टोलक मशीनों (इलेक्ट्रॉनिक कांटा) उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, हैफेड, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित करें और हर मंडी में तैयारियां की समीक्षा करें। इसके अलावा हर मंडी में एजेंसी की ड्यूटी एवं ज़िम्मेदारी तय कर सूचीबद्ध करें। उन्होंने धान में नमी संबंधित जानकारी किसानों को पहले से दिए जाने की बात कही। इसके साथ ही मंडियों में क्वालिटी टेस्टिंग काउंटर स्थापित किये जाने और सही तौल के लिए भी निर्देश दिए।

     

    उन्होंने खरीदे गए धान को 72 घंटे में उठान कराने, 72 घंटे में डीबीटी ट्रांसफर करने सहित सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक द्वारा मंडियों के औचक निरीक्षण करने एवं दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश, महानिदेशक अंशज सिंह, सभी जिलों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    #haryana #khareef #agriculture #news #danikkhabar #anilnagar #minister

  • download (66).jpeg
    10/09/25 |

    आईएएस पंकज अग्रवाल होंगे सोनीपत जिले के प्रभारी

    चंडीगढ़, 10 सितंबर (अभी) – हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त सोनीपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

     

    प्रभारी अधिकारी को तिमाही रिपोर्ट मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन सेल को भेजनी होगी, जिसमें 25 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति, अपराधों व जघन्य अपराधों की स्थिति, सतर्कता संबंधी मामले, सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं की डिलीवरी व्यवस्था तथा स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा शामिल होगी।

     

    इसके अतिरिक्त, वे सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संवाद करेंगे तथा समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

    #ias #haryana #sonipat #PrincipalSecretary

  • E-1 (4).jpg
    10/09/25 |

    मेगा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें अधिकारी, प्रशासनिक सचिव स्वयं करें निगरानी

    चंडीगढ़, 10 सितंबर (अभी) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही मेगा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें और संबंधित प्रशासनिक सचिव स्वयं निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री आज यहां प्रदेश में चल रही 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

    बैठक में जानकारी दी गई कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने, पानी की समुचित आपूर्ति और सिंचाई दक्षता में सुधार करने हेतु मेगा परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। दादूपुर से हमीदा हेड तक नई समानांतर लाइन चैनल (पीएलसी) और डब्ल्यूजेसी का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य गैर-मानसून अवधि के दौरान हथिनीकुंड बैराज से होने वाले रिसाव के नुकसान को कम करना है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। साथ ही, डब्ल्यूजेसी ब्रांच (75.25 किमी) तक ऑग्मेंटेशन नहर का पुनर्निर्माण 383 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार, पीडी ब्रांच (मुनक से खुबडु हेड) की लाइनिंग और रीमॉडलिंग का कार्य भी लगभग 256 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अलावा, गुरूग्राम वाटर सप्लाई परियोजना का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा। इसके तहत चैनल की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता में किया जाए सुधार

    मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, ताकि लोगों को पानी का उपयोग करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। साथ ही, औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रीटेड पानी के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जाए, जिससे ताजे पानी की बचत हो सके। इसके अलावा, ट्रीटेड पानी का सिंचाई के लिए भी निरंतर उपयोग किया जाए।

    चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के तहत क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज,  पंजुपुर, यमुनानगर की भी प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बिना देरी जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को पूरा किया जाए।  

    #Officers #megaprojects #stipulated #timeperiod #Administrative #Secretary

  • 03 (1).jpg
    10/09/25 |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सुनीं जन समस्याएं

    चंडीगढ़, 10 सितंबर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

     

    भिवानी से आए प्रतिनिधिमंडल ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 नई सीटों को स्वीकृति प्रदान करने एवं इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करवाने के निर्णय हेतु स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम प्रदेश के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे स्थानीय विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

     

    इसके अलावा विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों की मांगें स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं। इनमें जोहड़, पंचायत भवन एवं धर्मशालाओं का निर्माण अथवा मरम्मत, खेल स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण तथा खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाने जैसे विषय प्रमुख रहे।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने ग्रामीण प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और ग्रामीण अंचलों में विकास की गति को और अधिक तीव्र करना है।

    #haryana #jansamasya #artisinghrao #minister #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 17.45.20_5fff3ea0.jpg
    10/09/25 |

    सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    चंडीगढ़, 10 सितंबर (अभी): प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। गौमाता घर में होने पर सकारात्मक ऊर्जा उत्तपन्न होती है। भाजपा सरकार गौवंश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। इसलिए गौशालाओं के बजट में कई गुणा वृद्धि की गई है। सरकार का प्रयास है कोई भी गौवंश सड़कों पर बेसहारा और भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में तोशाम हलके की 14 गौशालाओं को चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि के चेक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम में उपायुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं के सहयोग के लिए चारे की व्यवस्था हेतु ये अनुदान राशि दे रही है। गौवंश को बचाने के लिए आमजन का भी सहयोग जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहर मुक्त खेती के लिए सरकार की योजना के अनुसार देशी गाय की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी घर की जरूरत के अनुसार ऑर्गेनिक खेती जरूर करें जिसमें गाय के गौबर व गौमूत्र से बनी खाद डालें जिससे बीमारियों से बचा जा सके।

    कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने श्री शिव मुनी गौशाला जितवानवास को तीन लाख 78 हजार 450, श्री बाबा धुनीवाला गौ सेवा ट्रस्ट दिनोद को 8 लाख 89 हजार 650, श्री खाटू श्याम गौशाला सेवा समिति संडवा को 22 लाख 11 हजार 750, श्री बाबा दिलसुख गौशाला कैरू को 8 लाख 43 हजार 300, श्री राधा कृष्ण गौशाला ट्रस्ट ढाणीमाहू को 4 लाख दो हजार 300, जय श्री श्याम गौशाला पिंजोखरा को 12 लाख 42 हजार, बाबा मुंगीपा गौ सेवा ट्रस्ट तोशाम को 9 लाख 45 हजार, श्री शिव गौशाला धर्मार्थ समिति दुल्हेड़ी को 4 लाख 68 हजार 900, महंत नोमीनाथ खेती गऊ सेवा पर्यावरण सुधता समिति बुशान को 3 लाख 21 हजार 750, मां दुर्गा भवानी गौशाला ट्रस्ट लोहानी को दो लाख 15 हजार 550, बाबा पंचवीर गौशाला संस्था बापौडा को 13 लाख 81 हजार 50, जय बाबा रामदास गौशाला सागवान को 2 लाख 59 हजार 200, यदुवंशी गौशाला सेवा समिति लोहानी को दो लाख 46 हजार 600 और पंचवीर श्री बाबा थडेशरी गौ सेवा धाम बजीना को 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चेक सौंपे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम क्षेत्र की 14 गौशालाओं के चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

    कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का कार्यक्रम में पहुंचने पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ सुनील शर्मा, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सुनील भारीवास,सरपंच राजेश तंवर आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    इस दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

    इस मौके पर अमर सिंह हालुवास, रामप्रताप शर्मा, दिलबाग नीमड़ी, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, चैयरमैन सुखबीर पंघाल, कुलदीप मनसरवास, राजेंद्र जाखड़, जेपी हसानियां, सज्जन संडवा, औमपाल पंघाल, भूपेंद्र पिलानियां, डॉ सौरभ छाबड़ा, डॉ सुरेश सांगवान, राजेश दहिया, धर्मपाल, एक्सईएन नवीन देशवाल,मनीष देशवाल, अमन दीप, एसडीओ चेतन, राजकुमार जांगड़ा, सतनारायण शर्मा, जयसिंह वाल्मीकि,रमेश पंघाल, अक्षय भारीवास, सुभाष बापोड़ा,महेंद्र नंबरदार,कुलबीर धायल , सरपंच मुकेश कटवार, किरण ढिल्लो,वासु शर्मा, भोलू पूर्व पार्षद,सुरेश लाठर, पवन बीडीसी,सरपंच कृष्ण सण्डवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    #haryana #news #danikkhabar #gaushala #shrutichoudhry #minister

  • I.jpg
  • download (1).png
    10/09/25 |

    श्रीमद्भागवत द्वारा ही भक्ति , ज्ञान व वैराग्य की प्राप्ति संभव है - मुद्रगल शास्त्री महाराज

    जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी0) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन पर अमृतवर्षा करते हुए श्रीराम मुद्रगल शास्त्री महाराज वृन्दावन वाले ने परमसत्य का ध्यान करने की बात कहीं है। जो इस दृश्यमान जगत का जन्म ,पालन व संहार करने वाला है, वही परमसत्य है, परमसत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सत्य के साथ किया गया कर्म ही भगवान है।

    महाराज ने कथा ज्ञानयज्ञ पर प्रकाश डालते हुए कहा श्रीमद्भागवत ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जिसका आज तक न तो कोई पार पा सका, न पार पा सकेगा। गहरे उतरकर इसका अध्ययन-मनन करने पर नित्य नए-नए विलक्षण भाव प्रकट होते हैं। यह कालरूपी सर्प के मुख का गा्रस होने से बचाता है।

    कथा विस्तार में उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत द्वारा ही भक्ति , ज्ञान व वैराग्य की प्राप्ति संभव है। इस कथा के प्रताप से ही व्यस्नकारी धुंधकारी की प्रेतयोनि से मुक्ति संभव हो पाई है। श्रीमद्भागवत एक पका हुआ फल है जिस पर शुक नाम के तोते का मुख लगा है इसलिए वो अमृत के समान है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को भागवत रस का पान तब तक करता चाहिए जब तक शरीर में प्राणों का संचार हो रहा हो।

    कथा पंडाल महाराज को प्रो. तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, माया राम बंसल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज श्री को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।

    #sdmandir #shrimadbhagwat #ambala #news

  • Screenshot 2025-09-10 094215.png
    10/09/25 |

    असीम एसोसिएशन अम्बाला की नई कार्यकारिणी 2025-28 का हुआ गठन

    जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - असीम एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2025-28 के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुकूल वातावरण में हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश कुमार और सहायक अधिकारी राकेश लांबा की देखरेख में हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

    चुनाव परिणाम के अनुसार जतिंदर सहगल और विक्रम चौधरी को संयुक्त प्रधान चुना गया। वहीं, नवनीत मित्तल को उपाध्यक्ष, उमाकांत को महासचिव, मुकेश चोपड़ा को कोषाध्यक्ष और गुरकिरपाल सिंह को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सौरभ नागपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजत जैन को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, मजबूती और विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने इस विश्वास को व्यक्त किया कि नई टीम एसोसिएशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी।

    चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। सभी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

    चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि असीम एसोसिएशन हमेशा से सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रही है। यह नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगी।

    #newexecutivecommittee #aseemassociation #news

  • Photo Crime review meeting IGP Ambala 2.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-08 at 13.47.19.jpeg
    10/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज अम्बाला में कॉर्पोरेट जल जिम्मेदारी केस स्टडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विभाग और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कॉर्पोरेट जल जिम्मेदारी केस स्टडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराना रहा।



    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। आज जिस तेजी से जल संसाधन घट रहे हैं, ऐसे में युवाओं की भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि हमारे विद्यार्थी जल संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे पर गहन अध्ययन कर रहे हैं और कॉर्पोरेट जगत की पहल को समझकर समाज के सामने नए समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं।

    कॉलेज ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को न केवल शैक्षणिक दृष्टि से सक्षम बनाता है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी को समझें तथा जल संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँ, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

    इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी की व्यवहारिक समझ प्रदान की, जो उन्हें भविष्य में सतत विकास के दूत बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।
    इस प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों की जल संरक्षण पहल पर विस्तृत केस स्टडी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों में न केवल जल संरक्षण के वैज्ञानिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर प्रकाश डाला |

    बल्कि यह भी बताया कि किस प्रकार कंपनियाँ जल प्रबंधन नीतियों और तकनीकों के माध्यम से स्थायी विकास में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप यादव ने समन्वयक के रूप में किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मीनू राठी, डॉ. शिखा जग्गी और डॉ. अमिता ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की शोधपरक दृष्टि और प्रस्तुति कौशल की सराहना की।


    #gmncollege #news #ambala #water-responsibility

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 17.45.38_27a58b42.jpg
    09/09/25 |

    पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे नए चैनल: सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी): महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि अब की बार मानसून की बारिश प्राकृतिक आपदा के रूप में आई है। जिला भिवानी के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार पानी निकासी को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पूरा शासन और प्रशासन संसाधनों के साथ में जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में जुटा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए अलग से नए चैनल भी बनाए जाएंगे और और भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए परियोजना पर काम किया जाएगा।

    सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव सागवान में जल भराव का जायजा लेने के दौरान तोशाम के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते ड्रेन ओवर फ्लो हो गई हैं और ड्रेनों के टूटने का कारण भी अत्यधिक बारिश रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पानी निकासी को लेकर फील्ड में उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं तोशाम क्षेत्र के गांवों में जलभराव को गंभीर हैं तथा निरंतर उनसे जानकारी ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों और आमजन को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। फसलों में हुए नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके अलावा मकान या पशु और नुकसान के लिए सरकार द्वारा राशि निर्धारित की गई है। जलभराव खत्म होते ही संबंधित विभागों द्वारा सर्वे करवाया जाएगा और प्रभावित लोगों के आवेदन लेकर उनको सहायता राशि प्रदान कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

    श्रुति चौधरी ने कहा कि बारिश के पानी निकासी के लिए अलग से चैनल बनाए जाएंगे इसके साथ-साथ भविष्य के मद्देनजर परियोजनाएं तैयार कर उन पर काम किया जाएगा ताकि आने वाले समय में लोगों को जल भराव की समस्या का सामना ना करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि आपदा का समय राजनीतिक बातें करने का नहीं होता। आपदा के दौरान आपस में मिलकर समस्या का हल निकालना और आपदा का सामना करने का होता है।

    #New #channels #water #drainage #Haryana

  • download (63).jpeg
    09/09/25 |

    हरियाणा सरकार ने "ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स" के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) - हरियाणा के गृह विभाग ने जनहित की रक्षा और वित्तीय अखंडता को बनाए रखने के लिए आज "ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स" के बढ़ते चलन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। ये प्लेटफॉर्म अपने उपयोगकर्ताओं को ऐसे व्यापार/समझौते करने का अवसर प्रदान करते हैं जिनमें भुगतान अंतर्निहित घटना के घटित होने या न होने के हाँ/ना प्रस्ताव के परिणाम पर निर्भर करता है, जिसने राज्य और केंद्र दोनों अधिकारियों की गंभीर चिंता को जन्म दिया है।

    गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि यह परामर्श भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक विस्तृत पत्र के बाद जारी किया गया है, जिसमें ऐसे प्लेटफॉर्म्स से जुड़े जोखिमों और कानूनी अस्पष्टताओं पर प्रकाश डाला गया है।

    सेबी के अध्यक्ष श्री तुहिन कांता पांडे ने राज्य सरकार को लिखे एक पत्र में चेतावनी दी है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर "मुनाफा", "स्टॉप लॉस" और "ट्रेडिंग" जैसी वित्तीय शब्दावली का उपयोग करके वैध निवेश सेवाओं की नकल करते हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं को यह विश्वास हो जाता है कि वे विनियमित प्रतिभूति व्यापार में संलग्न हैं। "ये प्लेटफॉर्म निवेश के समान दिखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सेबी के पत्र में कहा गया है, "ये प्लेटफ़ॉर्म, प्रतिभूतियों के व्यापार से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल करके वैधता का झूठा आभास पैदा कर रहे हैं।"

    डॉ. मिश्रा ने ज़ोर देकर कहा कि ये प्लेटफ़ॉर्म भले ही अभिनव लगें, लेकिन ये संभावित रूप से कानूनी और नियामक ढाँचों की सीमाओं से बाहर काम कर रहे हैं। उन्होंने अनियमित व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द का हवाला देते हुए कहा, "इन प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिभूतियों का कोई भी व्यापार, अगर कारोबार किए गए विचार प्रतिभूतियों के रूप में योग्य हैं, तो अवैध है और अवैध व्यापार के समान है।"

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिदेशक सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 के तहत उचित कार्रवाई करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के प्रासंगिक प्रावधानों पर विचार करने का निर्देश दिया है। ये कानून उन संस्थाओं पर मुकदमा चलाने का कानूनी आधार प्रदान करते हैं जो अवैध प्रतिभूति व्यापार सहित अनधिकृत वित्तीय गतिविधियों में संलग्न हैं।

    उन्होंने बताया कि सेबी ने आगे स्पष्ट किया है कि विचार-व्यापार उसके नियामक दायरे में नहीं आता है, क्योंकि जिन उपकरणों का व्यापार किया जाता है वे वर्गीकृत नहीं हैं। परिणामस्वरूप, ऐसे प्लेटफ़ॉर्म में भाग लेने वाले निवेशकों को विनियमित बाज़ारों में आमतौर पर उपलब्ध किसी भी निवेशक सुरक्षा तंत्र द्वारा सुरक्षा नहीं मिलती है। सेबी की सलाह में चेतावनी दी गई है, "निवेशकों और प्रतिभागियों को पता होना चाहिए कि प्रतिभूति बाज़ार के दायरे में कोई भी निवेशक सुरक्षा तंत्र ऐसे निवेश या भागीदारी के लिए उपलब्ध नहीं होगा।"

    वित्त मंत्रालय ने भी ऐसी गतिविधियों को प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम, 1956, विशेष रूप से धारा 13, 16, 17 और 19 के उल्लंघन के रूप में वर्गीकृत किया है। ये उल्लंघन संज्ञेय अपराध हैं और 2023 में लागू की गई नई आपराधिक संहिताओं के तहत इनकी जाँच की जा सकती है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत दंड भी शामिल है।

    #Haryana #Government #warning against #OpinionTrading #Platforms #danikkhabar #news

  • download (62).jpeg
    09/09/25 |

    हरियाणा : सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तीन उप-अधीक्षक पदोन्नत

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग मुख्यालय में कार्यरत तीन उप-अधीक्षकों को अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

    पदोन्नत अधिकारियों में स्थापना शाखा की श्रीमती सुनीता पांचाल, प्रेस फेसीलिटी सहायक शाखा के श्री कुलदीप राठी तथा लेखा शाखा के श्री सुनील कुमार शामिल हैं।

    #Haryana #DeputySuperintendents #PublicRelations #promoted #danikkhabar #news

  • D-1-9-9-25.jpg
    09/09/25 |

    प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) - हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकासात्मक गतिविधियों को गति देना तथा जनभागीदारी को बढ़ाना है।

     

    इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने चण्डीगढ़ स्थित पंचायत भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

     

    बैठक के उपरांत श्री पंवार ने जानकारी दी कि सरकार का यह कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जिनमें वृक्षारोपण अभियान, नालों की सफाई, सौर ऊर्जा लाइटिंग की स्थापना व मरमत, तालाबों की सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्मार्ट गांवों के सरपंचों को सम्मानित भी किया जाएगा।

     

    पंचायत मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा में समावेशी व सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

     

    बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री डी.के. बेहरा,  ग्रामीण विकास के निदेशक श्री राहुल नरवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #SevaPakhwada #celebrated #grampanchayats #state #haryana #danikkhabar #news

  • download (61).jpeg
    09/09/25 |

    करनाल की परियोजना अधिकारी पर लगाया जुर्माना, लंबित प्रकरणों पर आयोग का रुख सख्त

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) - हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने करनाल जिले से संबंधित एक शिकायत पर निर्णय सुनाया। शिकायत में कहा गया था कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग ने आवेदन को संसाधित करने और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अग्रेषित करने में अनुचित विलंब किया। इस कारण निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतकर्ता को लाभ उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रकरण को अंतिम तिथि तक निपटाने के बजाय, फाइल को देरी से जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजा गया।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों की समीक्षा के बाद आयोग ने निर्णय दिया कि इस विलंब के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग (जिला करनाल) जिम्मेदार हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, करनाल पर इस देरी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।

    अधिकारी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण अस्वीकार्य मानते हुए, आयोग ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग को दोषी ठहराया और उन पर एक हजार रुपये का सांकेतिक दंड लगाया है। यह राशि उनके वेतन से काटकर राज्य कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके साथ ही, आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, करनाल को निर्देशित किया है कि जिले में लंबित सभी मामलों का निस्तारण बिना किसी और विलंब के सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में प्रमाण पत्र 6 अक्टूबर 2025 तक आयोग को भेजा जाए कि 30 जून 2025 से पूर्व दायर कोई भी प्रकरण विभाग में लंबित नहीं है।

    साथ ही संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक आवेदन की स्थिति सरल पोर्टल पर वास्तविक समय (रियल टाइम) में अद्यतन की जाए, ताकि आवेदक अपने मामलों की प्रगति को देख सकें और अपीलीय प्राधिकरणों के समक्ष अनावश्यक अपीलें न हों। आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा हेतु पर्याप्त आंतरिक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए और अधिकारियों को आरटीएस मानकों के पालन के प्रति उत्तरदायी बनाया जाए।

    #haryana #Fine #imposed #Karnal's #projectofficer #danikkhabar #news

  • download (60).jpeg
    09/09/25 |

    परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चलाई जा रही कई परियोजनाओं के पूरा होने में हो रहे विलम्ब को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी परियोजनाओं की प्रशासनिक सचिवों के स्तर पर गहन समीक्षा की जाए।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग का दायित्व भी है, ने इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को एक पत्र जारी किया है।

     

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों या संस्थाओं की ’चल रही परियोजनाओं एवं मध्यस्थता मामलों’ की व्यापक समीक्षा करें। साथ ही, विभागों को अधूरी अथवा लंबित परियोजनाओं का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भेजने को कहा गया है, जिसमें ’वित्तीय प्रभाव, विलंब के कारण, जवाबदेही तथा शीघ्र पूर्णता के लिए उपाय’ स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएँ। ’लंबित बजट घोषणाओं’ और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

     

    एक अन्य पत्र में विभागों से कहा गया है कि वे ’निर्माण कार्यों से संबंधित सभी लंबित मध्यस्थता मामलों’ का ब्यौरा भी प्रस्तुत करें। इसमें परियोजना का विवरण, ठेकेदार या एजेंसी का नाम, वित्तीय दायित्व, गत तीन वर्षों में हुए मध्यस्थता निर्णय एवं उनका राज्य पर वित्तीय प्रभाव सम्मिलित होगा। प्रत्येक विभाग को प्रशासनिक सचिव द्वारा अनुमोदित एक ’संक्षिप्त टिप्पणी’ भी संलग्न करनी होगी, जिसमें विषय की गंभीरता, संभावित त्रुटियाँ, मुख्य चिंताएँ एवं ’आगे की कार्ययोजना’ का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए।

     

    इस उद्देश्य के लिए इंजीनियर-इन-चीफ की एक समिति भी गठित की गई है, जो इन मामलों की समीक्षा कर उचित सिफारिशें देगी ताकि राज्य को अनावश्यक विलंब और वित्तीय दायित्वों से बचाया जा सके।

     

    #Haryana #ChiefMinister #strict #delayprojects #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.27.20_9670e49c.jpg

    ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’ - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है, पार्टी में प्रवेश के दौरान ही सेवा के बारे में पढा दिया जाता है’’- अनिल विज

    आने वाली 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें - विज

    चंडीगढ़, 09 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है क्योंकि जिस प्रकार से बच्चा के पैदा होने पर दाई गुडती देती है, उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने पर सेवा करने के संबंध में पढा दिया जाता है’।

    श्री विज आज पंचकूला में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया जाएगा और 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी का जन्मदिवस है इसलिए 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा के कार्यांे को करने के लिए पार्टी द्वारा इकटठे बैठकर बताया जाएगा कि किस-किस प्रकार से कार्यों को आयोजित करना है।

    उन्होंने कहा कि सेवा का क्षेत्र बहुत ही ज्यादा बडा है और सेवा के क्षेत्र में जितना चाहे, उतना कार्य किया जा सकता है। इसके तहत रक्तदान शिविर लगाना, पौधारोपण करना, शिक्षा के संबंध में कोई प्रकल्प आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से जन्मदिन के दौरान केक के ऊपर एक या दो वर्ष पूरे होने पर मोमवती रखी जाती है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर 75 की इकाई को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगें।

    प्रधानमंत्री जी का 75वां जन्मदिन है और इसलिए 75 पौधे लगाए जाएं या अन्य प्रकार की गतिविधियां की जाए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही, बल्कि वे पूरे विश्व में एक ब्रांड बन चुके हैं। श्री मोदी जी के जन्मदिन को मनाने के लिए 75 के आंकडे को मानक बनाया गया है और जो भी कार्य किया जाए वह 75 को सामने रखकर किया जाए।

    #anilvij #minister #haryana #sevapakhwada #pm #narindermodi #birthday

  • Screenshot 2025-09-09 153001.png
    09/09/25 |

    अम्बाला सिटी प्रेम नगर के विशाल मेगा वार्ट मे लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

    जे कुमार, अंबाला सिटी, 9 सितम्बर : शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते मार्ट में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा बताया जा रहा है। मार्ट में रखा कपड़ा, ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

    दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

    #hugefire #ambalacity #ambalacity

  • download.png
    09/09/25 |

    18 पुराणों में सर्वश्रेष्ठ श्रीमद्भागवत गीता ही है : - श्रीराम मुद्रगल शास्त्री

    जे कुमार, अम्बाला 9 सितम्बर - भागवत महापुराण कथा, जो श्री सनातन धर्म मन्दिर हिल रोड अंबाला छावनी में हो रही है। इस कथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस पर अमृतवर्षा करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान श्रीराम मुद्रगल शास्त्री ने कहा- श्रीमद्भागवत बहुत ही आलोैकिक, विचित्र व प्रासादिक ग्रंथ है जिसमें जीव मात्र के उद्धार के लिए तीन राजमार्गों में से पहला वेैदिक प्रस्थान (उपनिषद), दूसरा प्रस्थान दार्शनिक ( ब्रह्मसूत्र), और तीसरा स्मार्त प्रस्थान (भगवद्गीता), हैं।

    भगवद्गीता श्लोक होते हुए भी भगवान की वाणी के रूप में मंत्र हैं। उपनिषद् पात्र मनुष्यों के काम की विषयवस्तु है, ब्रह्मसूत्र विद्वानों के काम की चीज है जबकि भगवद्गीता सभी जीवों के लिए अति उपयोगी विषय वस्तु है। इसीलिए श्रीमद्भागवद गीता विश्व साहित्य में अद्वितीय विलक्षण गुणों से संपत्र स्वयं श्री जगदीश्वर की वाणी है जिसके श्रवण मात्र से जीवात्मा आवागमन के चक्र से हमेशा के लिए मुक्ति पा लेती है।

    महाराज ने कहा- श्रीमद्भागवत एक दिव्य ग्रंथ है। संन्यासी के लिए यह वैराग्य की पराकाष्ठा है और साधारण संसारी के लिए अपूर्व सहायक व पथ -प्रदर्शक है। जो संसार के त्रिविध तापों से मुक्ति पाने के लिए एक अमोघ औषध हैै। 18 पुराणों में सर्वश्रेष्ठ श्रीमद्भागवत गीता ही है।

    श्रीमद्भागवत के श्रवण से भगवान का स्वरूप, सामथ्र्य तथा स्वभाव कैसा है, पता चलता है। कथा स्थल पर श्री सनातन धर्म सभा के ओर से सभा प्रधान प्रो तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कैलाश मल्होत्रा, माया राम बंसल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, बृज मोहन गोयल, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्या ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।

    श्री लक्ष्मी नारायण खन्ना ने सभी धर्मप्रमियों को कल से ठीक 3ः30 बजे कथा पंडाल में पधारने का आग्रह किया ताकि महाराज श्री के प्रवचनों को भरपूर लाभ प्राप्त किया जा सके।

    #ambala #news #sdmandir #shrimad-bhagwat-geeta

  • WhatsApp Image 2025-09-08 at 2.07.52 PM.jpeg
    09/09/25 |

    पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार विकल्प होना चाहिए - डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 9 सितम्बर - आर्य कॉलेज, सह शिक्षा के प्रांगण में गृह विज्ञान विभाग एवं स्वरोजगार प्रकोष्ठ तथा जे.सी.आई. फोरम, अम्बाला इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में जे.सी.आई. विक-2005 के तहत एवं स्कील डिवेल्पमेंट के अंतर्गत एक दिवसीय केक बेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके तहत श्रीमति जसविन्द्र कौर द्वारा छात्र और छात्राओं को केक बनाने की प्रक्रिया बताई गई तथा सबको स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने जे.सी.आई. अध्यक्ष राधिका मदान एवं उनकी पूरी टीम को इस कार्यशाला हेतु बधाई दी एवं छात्राओं को कुकिंग में अपना स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या ने जे.सी.आई. मैम्बर्स की तारीफ की और इस तरह के नेक कार्य छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दिया।

    इस कार्यक्रम के अगले भाग में जे.सी.आई. फोरम ने अपने सभी प्रोजेक्ट को सांझा किया और स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी कि किस तरह आप कॉलेज के साथ-साथ अपनी कमाई का साधन घर से ही शुरू कर सकें। इस कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष योगिता एवं स्वरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अनीता गोदारा एवं डॉ. सरिता चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

    इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राएं एवं जे.सी.आई. से 20 सदस्यों की टीम शामिल रहीं जिसमें राधिका मदान, नैनसी मेहता, संजना सैनी, मोनिका विग, अनु परूथी, एवं सभी जे.सी.आई. गणमान्य उपस्थित रहे। मोनिका मेहता व मेहता ने छात्राओं को स्वरोजगार के लिए संबोधन दिया।

    #self-employment #studies #ambala #news #aryacollege

  • WhatsApp Image 2025-09-08 at 14.53.59.jpeg
    09/09/25 |

    जी.एम.एन. अम्बाला कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रोफेशनल एथिक्स पर सेमिनार

    जे कुमार, अम्बाला 9 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा “प्रोफेशनल एथिक्स” विषय पर एक सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दलबीर सिंह (I.O.B.) तथा डॉ. अजय डोगरा (सी.ए. एवं सहायक प्राध्यापक, चितकारा यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष राममूर्ति सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।



    कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष राममूर्ति द्वारा औपचारिक स्वागत भाषण से किया गया। सेमिनार में दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक नैतिकता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार प्रोफेशनल एथिक्स कार्यक्षेत्र में सफलता और विश्वास की नींव है।



    डॉ. अजय डोगरा ने अपने संबोधन में व्यवसायिक जगत की चुनौतियों, शिक्षा में नैतिक मूल्यों, सेवाओं की गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि तथा प्रभावी नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि नैतिकता के बिना किसी भी व्यवसाय का दीर्घकालिक स्थायित्व संभव नहीं है।



    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल के साथ यदि नैतिक मूल्य जुड़ जाएँ तो ही वास्तविक सफलता प्राप्त होती है। प्रोफेशनल एथिक्स न केवल कार्यक्षेत्र में विश्वास पैदा करता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन का हिस्सा बनाएं।



    अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए राममूर्ति ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यार्थियों ने भी सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।


    #ambala #gmncollege #news #seminar

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 12.23.13 PM.jpeg

    100 टीबी मरीजों को इन्नर व्हील क्लब अम्बाला ने नागरिक अस्पताल मे बांटा राशन

    जे कुमार, अम्बाला, 9 सितम्बर - सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के आदेशों पर तथा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीमा की देखरेख में आज नागरिक अस्पताल अंबाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 टीबी मरीजों को इनर व्हील क्लब ऑफ अंबाला के सहयोग से राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को न केवल उपचार से जोड़ना बल्कि उन्हें पोषण सहयोग उपलब्ध करवाना भी रहा, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

    नागरिक अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल मुख्य रूप से मौजूद रहीं। अस्पताल की ओर से डॉ. नीनू गांधी, डॉ. हरमनप्रीत सिंह, डॉ. निरुपमा, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हरीश कुमार तथा पीपीएम मीना देवी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ अंबाला की ओर से प्रेजिडेंट सुशील मलिक, सेकेटरी रमन गुलाटी, एडिटर नीलम ठुकराल, शारदा जोशी, नील कमल खेड़ा और सविता विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से टीबी मरीजों को प्रोत्साहित किया और उन्हें नियमित दवाई लेने का महत्व समझाया।

    कार्यक्रम की थीम “पक्के इलाज का पक्का वादा – डॉट्स” रही। इस मौके पर मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते इसका इलाज समय पर और नियमित रूप से किया जाए। मरीजों को जानकारी दी गई कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी बनी रहे, बुखार आता हो, रात में पसीना आता हो, भूख न लगती हो और वजन घट रहा हो तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।

    डॉ. पूजा पेंटल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार और समाज मिलकर काम कर रहे हैं। पोषण और सही समय पर दवाई लेना टीबी से जंग जीतने के लिए बेहद जरूरी है। इनर व्हील क्लब की ओर से मरीजों को राशन उपलब्ध करवाना एक सराहनीय कदम है, जिससे मरीजों को पोषण मिलेगा और उनका इलाज भी सफल होगा।

    कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर “टीबी को जड़ से खत्म करने” का संकल्प लिया और शपथ ग्रहण की। यह संदेश दिया गया कि समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए ताकि देश से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

    #ambala #news #innerwheelclub #civilhospital

  • 03.jpg
    09/09/25 |

    हरियाणा प्रतिनिधिमंडल कृषि को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक अंतर्दृष्टि के साथ लौटा

    चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभी) : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में हरियाणा के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 3-5 सितंबर, 2025 को नीदरलैंड और फ्रांस की अपनी सफल शैक्षिक यात्रा पूरी की। 2 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा के कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण हेतु उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक बागवानी विधियों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझानों का अध्ययन करना था।

    प्रतिनिधिमंडल ने 3 सितंबर को नीदरलैंड के नाल्डविज्क में एक नीलामी कार्यक्रम के साथ शुरुआत की, जहाँ मंत्री राणा ने पुष्प विशेषज्ञों के साथ स्थायी प्रथाओं, कीट-प्रतिरोधी किस्मों और निर्यात रणनीतियों पर बातचीत की और हरियाणा के किसानों के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। 4 सितंबर को, उन्होंने आल्समीर स्थित रॉयल फ्लोराहॉलैंड नीलामी केंद्र का दौरा किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा पुष्प बाजार है, जो 128 एकड़ में फैला है और जहाँ प्रतिदिन 20 लाख फूलों का प्रसंस्करण होता है। उत्पादक किसानों द्वारा संचालित यह सहकारी संस्था, प्रतिदिन 100-200 मिलियन यूरो के लेन-देन की सुविधा प्रदान करती है और 11,469 फूलों और 11,764 पौधों की किस्मों का व्यापार करती है।

    टीम ने ऊर्जा-कुशल ग्रीनहाउसों का पता लगाया जो सालाना 12 अरब फूल पैदा करते हैं और पौध संरक्षण का अध्ययन करने के लिए केउकेनहॉफ गार्डन्स का दौरा किया। 5 सितंबर को, वे पेरिस से रुंगिस तक ट्रेन से गए और रुंगिस इंटरनेशनल मार्केट, जो 580 एकड़ में फैला एक थोक खाद्य केंद्र है, का दौरा किया। 2017 में शुरू किया गया "पवेलियन ऑर्गेनिक", 32 जैविक उत्पाद प्रदान करता है, जो फ्रांस के 6% जैविक कृषि भूमि (2.8 मिलियन हेक्टेयर) को सहारा देता है, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

    मंत्री राणा ने फ्रांसीसी व्यापारियों के साथ आपूर्ति श्रृंखलाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की और किसानों की आय और उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरियाणा में भी इसी तरह की प्रणालियों को अपनाने की योजना बनाई। उन्होंने कुंडली में भारत के सबसे बड़े बागवानी केंद्र के चल रहे विकास पर प्रकाश डाला, जो 544 एकड़ में फैला है और जिसका बजट ₹2,595 करोड़ है और 45% पूरा हो चुका है। यह केंद्र 50 लाख वर्ग फुट में फैला होगा, सालाना 20 लाख टन उपज का प्रबंधन करेगा और इसमें 14,907 कारें, 3,305 ट्रक, 17 नीलामी/व्यापार शेड और 13 आधुनिक इमारतें शामिल होंगी।

    राणा ने इस यात्रा को हरियाणा की कृषि के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव बताया, जिसमें आल्समीर और रंगिस से सीखे गए सबक किसानों को वैश्विक मानकों तक पहुँचाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में सहायक होंगे।

    #Haryana #delegation #returns #global #insights #boost #agriculture

  • download (55).jpeg
    08/09/25 |

    हरियाणा का ERSS-112 उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ जन सुरक्षा के एक आदर्श के रूप में उभरा

    चंडीगढ़, 08 सितंबर (अभी) – 12 जुलाई, 2021 को अपनी शुरुआत के बाद से, हरियाणा की आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS-112) ने 2.50 करोड़ से अधिक कॉलों को संभाला है, 51.95 लाख मामलों में सेवाएँ प्रेषित की हैं, आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को 2021 के 24.18 मिनट से घटाकर 2025 में केवल 12.45 मिनट कर दिया है, और 91.63% की प्रभावशाली नागरिक संतुष्टि दर हासिल की है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि इन उपलब्धियों ने ERSS-112 को राज्य में जन सुरक्षा की आधारशिला के रूप में मजबूती से स्थापित किया है।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि ERSS-112 सभी प्रमुख आपातकालीन नंबरों को एक एकीकृत प्रणाली में एकीकृत करता है। यह तकनीक-संचालित प्लेटफ़ॉर्म पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, यातायात, साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन और बाल हेल्पलाइन जैसी कई आपातकालीन हेल्पलाइनों को एकीकृत करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस एकीकरण ने भ्रम को दूर किया है और विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय को सक्षम बनाया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि संकटग्रस्त नागरिकों को समय पर और प्रभावी सहायता मिले।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह प्रणाली एक आधुनिक केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संचालित होती है, जिसमें 180 संचार अधिकारी और 125 डिस्पैच अधिकारी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहते हैं। 1,727 जीपीएस-सक्षम आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों (ईआरवी) का एक बेड़ा संसाधनों की त्वरित तैनाती सुनिश्चित करता है। नागरिक-केंद्रित पहल के तहत, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) द्वारा शुरू की गई सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार हेतु पायलट योजना के तहत पाँच निजी एम्बुलेंस को भी एकीकृत किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी वित्तीय बाधा के समय पर चिकित्सा सुविधा मिले।

    डॉ. मिश्रा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हरियाणा 112 की वृद्धि निरंतर और प्रभावशाली रही है। वार्षिक कॉल की संख्या 2021-22 में 54.44 लाख से बढ़कर 2024-25 में 69.26 लाख हो गई है, जो जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। इसी प्रकार, डिस्पैच इवेंट लगभग तीन गुना बढ़ गए हैं, जो 2021-22 में 7.22 लाख से बढ़कर 2024-25 में 19.60 लाख हो गए हैं।

    उन्होंने बताया कि ERSS-112 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में भारी सुधार रहा है। औसत प्रतिक्रिया समय लगभग आधा रह गया है—2021 में 24.18 मिनट से घटकर 2025 में 12.45 मिनट हो गया है। नागरिक संतुष्टि स्तर भी उतना ही उल्लेखनीय है, जहाँ 91.63% से अधिक कॉल करने वालों ने प्राप्त सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की है। ये आँकड़े प्रणाली की विश्वसनीयता, दक्षता और प्रभावशीलता को रेखांकित करते हैं।

    हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार के माध्यम से ERSS-112 को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्मार्ट तकनीकों और आईसीटी समाधानों का लाभ उठाकर, राज्य ने यह सुनिश्चित किया है कि आपातकालीन प्रतिक्रिया तेज़, अधिक समन्वित और नागरिक-अनुकूल हो। डॉ. मिश्रा ने कहा, "हरियाणा 112 एक सुरक्षित, उत्तरदायी और तकनीक-संचालित आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली के निर्माण में एक अग्रणी कदम है। नागरिकों का बढ़ता विश्वास, प्रतिक्रिया समय में निरंतर सुधार और उच्च संतुष्टि स्तर, जन सुरक्षा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। हरियाणा ने वास्तव में दूसरों के लिए अनुकरणीय मानदंड स्थापित किया है।"

    हरियाणा सरकार का लक्ष्य एम्बुलेंस एकीकरण का और विस्तार करना, अंतर-एजेंसी समन्वय को मज़बूत करना और सक्रिय आपातकालीन प्रबंधन के लिए एआई-संचालित पूर्वानुमान उपकरण पेश करना है। हमारा लक्ष्य हरियाणा 112 को न केवल राज्य-स्तरीय सफलता, बल्कि नागरिक-केंद्रित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों का एक वैश्विक मॉडल बनाना है।

    #Haryana #ERSS-112 #Emerges #Model #PublicSafety #Remarkable #Achievements

  • photo-collage.png (14).jpg
    08/09/25 |

    पानी निकासी के लिए पूरी ताकत से जुटे अधिकारी, पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है कि हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की व अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां तय की

    बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी प्रबंधों का जायजा लिया व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

    चंडीगढ़/अम्बाला, 08 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से कल रविवार 7 सितम्बर को अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी को लेकर उद्योगपतियों ने मुलाकात की थी। मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा जोर-शोर से शाम को पानी निकासी का काम प्रारंभ कर दिया गया था। मगर कुछ लोगों द्वारा बाधा डाले जाने के कारण पानी निकासी के पाइपों को तोड़ दिया गया था व अन्य सामान को भी नुक्सान पहुंचाया गया था जिस वजह से काम को रोकना पड़ा था।

    आज प्रात: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्कुलर जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक दोपहर 12:00 बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई। बैठक में अम्बाला उपायुक्त अजय तोमर के अलावा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अब तक कहां-कहां अत्याधिक पानी आने से जलभराव है उसकी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने इन क्षेत्रों में पानी निकासी के क्या-क्या इंतजाम किए गए इसकी भी जानकारी ली। उनके (मंत्री अनिल विज) पूछने पर अधिकारियों ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री एरिया से पहले की जा रही पानी निकासी को कुछ तत्वों द्वारा रूकवा दिया गया था। इसपर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी खड़ा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में पानी जाए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी की योजना तैयार की। पानी निकासी के लिए मौके पर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग एकजुटता से इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी के कार्य में जुट जाए।

    पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के उपरांत मंत्री अनिल विज इंडस्ट्रियल एरिया मौके पर भी गए जहां उन्होंने पानी निकासी कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उद्योगपतियों से बातचीत की तथा शीघ्र पानी निकासी के दिशा-निर्देश दिए।

    हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है कि हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान जल भराव के दृष्टिगत प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि जलभराव के तहत दो कार्य बेहद जरूरी होते है, जिसमें एक तो तुरन्त कार्य करते हुए राहत देना और दूसरा बाद में उस कार्य के लिए स्थाई समाधान हेतु कार्य करना होता है। उन्होंने कहा हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सारे अपने हैं।

    एनएचएआई के प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने मंत्री अनिल विज को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के सामने सड़क पर जो पानी है उसे निकालने का काम किया जा रहा है जिसे जल्द निकाल दिया जाएगा। जलभराव यहां न हो इसके लिए आसपास क्षेत्रों में सर्वे टीम भी लगाई गई है ताकि आगे की रूप रेखा बनाते हुए परियोजना तैयार की जाएगी।

    टांगरी नदी को गहरा करने से फायदा हुआ : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को यह भी कहा कि टांगरी नदी को गहरा करने का फायदा यह हुआ है कि टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से अधिक होने के बावजूद भी अम्बाला छावनी के शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति कम रही। उन्होनें कहा भविष्य में यहां से जो भी मिट्टी उठाई जाएगी, उस वाहन पर जीपीएस होना सुनिश्चित होना चाहिए।

    यह लोग मौजूद रहे

    बैठक के दौरान अम्बाला छावनी एसडीएम विनेश कुमार, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, अधीक्षक अभियन्ता मनीष शर्मा, प्रोजैक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, अधीक्षक अभियन्ता अरविंद रोहिल्ला, अधीक्षक अभियन्ता विनय बरनवाल, कार्यकारी अभियन्ता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियन्ता बलदेव सिंह, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियन्ता कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियन्ता संदीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपायुक्त ललता प्रसाद सहित भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, बिजेन्द्र चौहान, हर्ष बिंद्रा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बीएस बिन्द्रा व अन्य मौजूद रहे।

    #india #haryana #anilvij #minister #flood #officials #ambalacantt

  • download.jpeg
  • Pic 2.jpg
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 9.34.27 PM.jpeg
    08/09/25 |

    एस.डी सभा अम्बाला छावनी में पितृ उद्धार श्रीभद भागवत कथा हेतू निकाली कलश यात्रा

    जे कुमार, अम्बाला 8 सितम्बर - श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्री सनातन धर्म मन्दिर, हिल रोड, अम्बाला छावनी में होने जा रही है इस आध्यात्मिक आयोजन का आकर्षण श्रीराम मुदगल शास्त्री जी के मुखारबिंद से सनातन धर्म मन्दिर, हिल रोड के प्रांगण में 8 सिंतम्बर से 14 सिंतम्बर तक दोपहर 3ः30 बजे से सांय 6ः30 बजे तक श्रीमद भागवत कथा पर अमृतवर्षा रूपी व्याख्यान होंगे।

    पूज्य शास्त्री जी के जीवन का ध्येय है कि भागवत कथा जीवन बने, जीविका नहीं तथा ज्ञान, भक्ति व वैराग्य से जीवमात्र के जीवन में समन्वय,संयम और सुमिरन के माध्यम के द्वारा जगदीश्वर से साक्षात्कार संभव हो सके।

    इस पावन आयोजन का शुभारंभ 108 कलशों के साथ गरिमापूर्ण वेशभूषा धारण किए महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के बाजारों व सड़कों से होती हुई आयोजन स्थल पर ही पूर्ण हुई। कलश यात्रा में भगवान वेदव्यास की सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाई गई झांकी, ब्रास- बैंड, भजन-मण्डली, ध्वजवाहक, सभा द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अन्य संस्थाओं से सभी कर्मचारियों के साथ -साथ सभा सदस्य व श्रद्धालुजन शामिल हुए।

    कलश यात्रा का बाजारों में फूलों व जलपान के साथ स्वागत किया गया तथा श्री सनातन धर्म सभा के ओर से सभा प्रधान प्रो तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, अचलेश शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय मल्होैत्रा प्रधनाचार्य एवं समस्त स्टाफ तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने नगरवासियों को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पधार कर धर्मलाभ पाने हेतु भावपूर्ण निमंत्रण दिया। कलश यात्रा के अंत में कथा स्थल पर 108 कलशों को स्थापित किया गया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।

    #kalashyatra #sdsabhaambalacantt #news

  • 30729d88-7fb5-48cb-8d7f-01c69721f8ba.jpeg
    08/09/25 |

    हरियाणा राज्य कूड़ो प्रतियोगिता में एम.एम.आई.एस. सादोपुर के कूडो खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम किया रोशन

    जे कुमार, अम्बाला 8 सितम्बर - एम.एम.आई.एस. सादोपुर के कूडो चैंपियंस ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित 6वीं हरियाणा स्टेट कूडो ट्रेनिंग सेमिनार एवं जापानी मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर अम्बाला जिले को ओवरऑल द्वितीय ट्रॉफी दिलाई।

    इस प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला छावनी स्थित बैडमिंटन हॉल, सुभाष पार्क के निकट किया गया, जिसमें हरियाणा के 15 जिलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रेवाड़ी ने प्रथम स्थान, अंबाला ने द्वितीय स्थान और यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रितीका ओबेरॉय, जो हरियाणा स्टेट कूडो टीम की ब्रांड एंबेसडर एवं ओबेरॉय स्टेशनर्स अंबाला की मालिक हैं, ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

    सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं का चयन हरियाणा राज्य टीम में हुआ है, जो आगामी कूडो नेशनल चैंपियनशिप, फेडरेशन कप तथा 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता (अक्टूबर माह) में भाग लेंगे। टीम का प्रस्थान 22 अक्टूबर को अंबाला छावनी से होगा तथा वापसी 31 अक्टूबर को होगी।

    स्कूल प्राचार्य डॉ. निशा शर्मा एवं एम.एम.आई.एस. सादोपुर प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक, रenshi हेमंत शर्मा ने विश्वास जताया कि अम्बाला के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में अधिकतम पदक जीतकर राज्य, जिले और एम.एम.आई.एस. सादोपुर का गौरव बढ़ाएँगे।

  • Photo--4.jpg
    08/09/25 |

    ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 16 अम्बाला ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

    जे कुमार, अम्बाला, 8 सितम्बर - ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 16 ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के सम्मानार्थ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके शिवानी दीदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत परम शिक्षक शिव परमात्मा के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई।


        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने शिरकत करते हुए कहा कि हमारे समाज में शिक्षकों का स्थान बहुत ही सम्मानीय और सर्वोपरी माना गया, क्योंकि विकसित समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका हमेशा से अहम रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के श्रेष्ठ संकल्पों के प्रकंपन से समाज हमेशा से ही लाभान्वित महसूस करता है ।


        विशिष्ट अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने टीचर शब्द के कई अर्थ बताएं जैसे शिक्षक, मानव, श्रेष्ठ कर्म करने वाला आदि। इसके साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की सराहना की और सभी टीचर्स को कहा कि अपने जीवन में अध्यात्म को भी जगह दे। हम टॉप टीचर तो हैं, लेकिन अपने जीवन में अगर अध्यात्म को अपनाएंगे, तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बन जाएगा।


        मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने कहा कि शिक्षक दिवस विशेष अवसर है। यह दिवस हमें शिक्षक के महत्व को समझने और उनका सम्मान करने का अवसर देता है। जिसने भी हमें ज्ञान दिया है, चाहे वह केवल एक अक्षर ही क्यों न हो, वह हमारे लिए गुरु के समान है। शिक्षक विद्यार्थियों को श्रेष्ठ ज्ञान देकर जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें सदैव उनके प्रति श्रद्धा और आभार की भावना रखनी चाहिए।


          सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने सभी आमंत्रित शिक्षकों को कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया वह राजयोग द्वारा सबको गहन शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम में 20 स्कूल के प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल और लगभग 200 टीचर्स पधारे। जिनमें कुछ मुख्य गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर, बलाना, पुलिस डी ए वी, मुरलीधर डी ए वी, सोहन लाल स्कूल, ओ पी एस, तुलसी पब्लिक, अंबाला पब्लिक आदि स्कूल शामिल रहे। मौके पर उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाओं को ईश्वरीय सौगात के साथ सम्मानित किया गया। मंच संचालन आरती बहन ने किया।

    #ambala #news #honoredteachers #brahmakumarisdivineuniversity

  • download (1).png
    08/09/25 |

    श्री गुरु हरगोविंद साहिब सेवा सोसायटी तथा इद्रीश फाउंडेशन अम्बाला के संयुक्त प्रयास से लगाया नि:शुल्क कैम्प

    जे कुमार, अम्बाला 8 सितम्बर - श्री गुरु हरगोविंद साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा मंजी साहिब तथा इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक नि:शुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ परवीन कुमार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) वा सुदर्शन सिंह सहगल (HSGMC एवं इंडियन रोलर टीम) नें किया।

    विशेष अतिथि के रूप मे टी.पी. सिंह पूर्व कार्यकारी सदस्य HSGMC एवं अध्यक्ष श्री गुरु हरगोविंद साहिब सेवा सोसायटी, तथा चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. कुलविंदर, डॉ. सरोज और डॉ. मोहन उपस्थित रहे।

    समाज सेवा से जुड़े मनजीत सिंह, भूपेंदर सिंह, हनी सहगल, मनप्रीत सिंह सोसाइटी चेयरमैन, जगजीत कौर, शहानी कौर, एम.सी. जसवीर सिंह (महेश नगर), गुरुद्वारा गोविंद नगर कमेटी समूह, भवनीत कौर (रोटरैक्ट क्लब एसडी कॉलेज), री-क्रिएट अर्थ और इद्रीश फाउंडेशन टीम ने भी सक्रिय योगदान दिया।

    सेवा के मुख्य आयाम इस शिविर में लोगों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की गईं | जिसमे नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं दवाइयों का वितरण, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स का वितरण करना रहा | इसी के साथ लंगर सेवा के अंतर्गत लगभग 1000 लोगों तक भोजन पहुँचाया गया। वहीं मेडिकल कैंप मे 200 के करीब लोगो को स्वाथ्य सेवा दी गई ।

    आयोजकों इद्रीश फाउंडेशन कहना है कि इस सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक चिकित्सा सुविधा, महिला स्वास्थ्य जागरूकता और भोजन की सेवा पहुँचाना है। साथ ही, युवाओं को सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना भी इस आयोजन का एक अहम हिस्सा रहा। इद्रीश फाउंडेशन व उनकी टीम ने बढ़ चढ़कर सभी आए पेशेंट को समझाया और उन्हें जागरूक किया इसी कड़ी में फाउंडर नेहा परवीन ने वहां मौजूद सभी अतिथि गणों को धन्यवाद कहा, इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

    #ambala #news #medicalcamp #tangririverarea #Idrishfoundationambala

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.44.31.jpeg
    08/09/25 |

    शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं : डॉ. डोली स्मिता

    जे कुमार अम्बाला 8 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डोली स्मिता के नेतृत्व में सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसीपल और विद्यार्थियों ने केक काटकर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया |



    समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने से हुई। प्राचार्या और विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटकर शिक्षक दिवस का उत्सव मनाया, जिससे समारोह का वातावरण उल्लास और आनंद से भर उठा।



    मंच पर संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. डोली स्मिता ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने शिक्षकगण के समर्पण, धैर्य और सतत प्रयासों की सराहना की तथा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।



    कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों और निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिससे समारोह का वातावरण और अधिक भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण हो गया।


    #teachers #realbuilders #society #ambala

  • Crime review meeting photo.jpeg
    06/09/25 |

    एसपी अम्बाला ने क्राइम रिव्यू मीटिंग के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 6 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने आज 6 सितम्बर को पुलिस ऑफिसर इन्स्टीट्यूट अम्बाला शहर में आपराधिक वारदातों तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, सभी निरीक्षक सीआईए, एन्टी नारकोटिक सैल, सभी शाखा प्रभारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला की गोष्ठी बुलाई।

    गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निष्पक्ष रहते हुए मेहनत, लगन, सच्चीनिष्ठा तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।



    क्राइम रिव्यू मीटिंग के दौरान एसपी ने अपराधियों, सूदखोरों, बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर कड़ा शिंकजा कसने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसपी अम्बाला ने गोष्ठी के दौरान कहा कि चोरी/लूटपाट/हत्या/फायरिंग व अन्य किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदातों के तुरन्त बाद कंट्रोल रूम को सूचना देकर सीलिंग प्लान के तहत नाकांबदी करते हुए अपराधियों को काबू करें।

    उन्होंने कहा कि नाकांबदी केवल खानापूर्ति ना होकर आवारा किस्म के लड़कों/संदिग्ध व्यक्तियों, बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को सख्ती से चैक किया जाकर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी प्रबन्धक थाना व ट्रैफिक इन्चार्ज को ड्रंक एण्ड ड्राईव अभियान चलाकर अधिक से अधिक चालान करने बारे निर्देश दिए ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। डयूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और बच्चों/महिला/बुजुर्गाे व आमजन के साथ नाकाबंदी के दौरान अच्छा व्यवहार करे।


     
    एसपी अम्बाला ने अपराधों की रोकथाम हेतू आदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों, शराब तस्करी व अन्य अपराधों पर रोक लगाकर ठोस/सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा वांछित, अतिवांछित, पी0ओ0/बेल जम्परों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला कर उन्हें काबू जाए। स्थानीय एवम विशेष अधिनियम के अन्तर्गत नशाखोरी का अवैध धन्धा करने वालों, सट्टा खाई करने वालों तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। एक से अधिक मामलों में वांछित अपराधियों की जमानत रद्द करवाई जाए। दंबग लोगों पर कड़ी निगरानी रखने व उचित कार्यवाही करने के भी आदेश दिए।


    एसपी अम्बाला ने कहा कि शिकायकर्ता की थाना में शिकायत प्राप्त होने पर उसका इन्द्राज करके रसीद दी जाए तथा उचित कार्यवाही करते हुए परिवादी को इन्साफ दिलाया जाए। उन्होंने लम्बित मामलों व शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटान करने तथा महिला विरूद्ध अपराधों पर तुरन्त कार्यवाही करने बारे भी उचित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।


    एसपी अम्बाला ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कम से कम समय में ट्रामा सैन्टर में भर्ती करवा कर घायल की जान बचाने के लिए सभी ईआरवी, पीसीआर को आदेश दिए है। उन्होंने सभी प्रबन्धक थाना को सप्ताह में तीन रात थाना में बिताने तथा रात्रि के लिए थाना में उचित पुलिस बल रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि अम्बालावासियों को अच्छा माहौल देना ही उनकी प्राथमिकता है।

    #sp #ambala #instructions #crime #review #meeting

  • CM-3-6-9-25.jpg
    06/09/25 |

    हरियाणा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा

    चंडीगढ़, 06 सितंबर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में "सेवा पखवाड़ा" मनाया जाएगा। इस दौरान अनेक जनसेवा कार्यक्रम, कल्याणकारी योजनाएं, स्वच्छता अभियान और केंद्र व राज्य सरकार के अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

     

    मुख्यमंत्री ने आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रीगण भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए और कार्यक्रमों के संबंध में अपने सुझाव साझा किए।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए नई-नई योजनाएँ और परियोजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ आज देश की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर सेवा पखवाड़ा के दौरान लोगों में सेवा की भावना को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाना होगा।

     

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग पखवाड़े की पूरी तैयारी कर लें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन करेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा, जबकि अन्य विभाग स्वच्छता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

     

    उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, प्लास्टिक मुक्त अभियान और वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।

     

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेवा पखवाड़े के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित करें ताकि उनके संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके और इन आयोजनों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

     

    उन्होंने कहा कि कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और ऐसी परियोजनाओं की सूची तैयार की जानी चाहिए ताकि सेवा पखवाड़े के दौरान उन्हें लोगों को समर्पित किया जा सके।

     

    उन्होंने आगे कहा कि चूँकि सेवा पखवाड़ा दो सप्ताह से अधिक समय तक चलेगा, इसलिए प्रत्येक विभाग प्रत्येक जिले में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करे। इसके साथ ही, सभी विभाग सामूहिक रूप से पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित करें। पखवाड़े का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देना है, इसलिए सभी आयोजनों में जनकल्याण और जनसेवा सर्वोपरि होनी चाहिए।

     

    #SevaPakhwada #celebrated #Haryana #danikkhabar #news #goverment

  • G-1-6-9-25.jpg

    पंजाब में बारिश से प्रभावित लोगों के लिए हिसार से राहत ट्रक भेजे गए

    चंडीगढ़, 06 सितंबर (अभी) – पंजाब में भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए आज हिसार से राहत सामग्री से भरे दस ट्रक रवाना किए गए। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आवश्यक सामग्री से भरे राहत ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

     

    उन्होंने बताया कि ये खेप पंजाब के अमृतसर (ग्रामीण) और तरनतारन क्षेत्रों में ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई जाएगी। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, टेंट/तिरपाल, दवाइयाँ और अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।

     

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा के लोग पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही पंजाब के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की थी। अब, हरियाणा के विभिन्न जिलों से अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, लुधियाना, जगराओं, मोगा, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, रोपड़, बटाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बरनाला, मलेरकोटला और संगरूर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।

    #Relief #trucks #Hisar #rainaffected #people #Punjab #danikkhabar

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 10.04.01 AM.jpeg
    06/09/25 |

    ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करते हैं - ऋतु घई

    जे कुमार, अम्बाला 6 सितम्बर - अम्बाला के जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने हमारे प्रेरणास्त्रोत: शिक्षक विषय पर एक भव्य और प्रेरणादायी कक्षा असेंबली का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने कविताओं, नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से विद्यालय जीवन में शिक्षकों की महत्ता को सजीव रूप से प्रस्तुत किया।

    उनकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विशेष आकर्षण रहा कक्षा 10 के विद्यार्थियों का अभिनय, जिसमें उन्होंने स्वयं को शिक्षक के रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। इस नाट्य प्रस्तुति ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षक केवल ज्ञानदाता ही नहीं, बल्कि जीवनपथ के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी हैं। छात्रों द्वारा सभी शिक्षिकाओं का व्यक्तिगत सम्मान किया जाना कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण रहा।

    प्रधानाचार्या ऋतु घई ने छात्रों की रचनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करते हैं तथा शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं।

    #suchevents #develop #leadership #ambala #skillsstudents

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 11.07.30.jpeg
    06/09/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में शिक्षकों को ईआरपी प्रणाली पर प्रशिक्षण

    जे कुमार, अम्बाला 6 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज में ईआरपी समिति की पहल पर शिक्षकों को ईआरपी (एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली और एलएमएस (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जोड़ना तथा उन्हें ईआरपी और एलएमएस के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था।



    इस प्रशिक्षण सत्र का मार्गदर्शन ईआरपी कमेटी की शिक्षिका संयोजकों उपिंदर कौर, डॉ. अंशु चौधरी, सुजाता गोयल, डॉ. दिशा अरोड़ा एवं श्री शाश्वत ने किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को ईआरपी एवं एलएमएस के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली तथा उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



    विशेष रूप से शिक्षकों को ईआरपी प्रणाली में उपस्थिति दर्ज करने और अवकाश आवेदन की प्रक्रिया पर बल दिया गया। इसके साथ ही एलएमएस (मूडल प्लेटफ़ॉर्म) के माध्यम से छात्रों द्वारा असाइनमेंट जमा करने, ऑनलाइन टेस्ट देने एवं अन्य शिक्षण-सहायक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की विधियों को भी समझाया गया।


    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस तकनीकी-संपन्न पहल की सराहना करते हुए कहा, इस प्रकार की टेक्नो-सेवी पहलों से न केवल शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह संस्थान को डिजिटल युग की दिशा में और सशक्त बनाएगा।



    कॉलेज प्रशासन द्वारा इस प्रयास की सराहना की गई और यह अपेक्षा की गई कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की डिजिटल दक्षता में वृद्धि होगी तथा शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं और अधिक सुगम व पारदर्शी बनेंगी।

    #gmncollege #ambala #teachers #trained #erpsystem

  • IMG-20250905-WA0173.jpg

    इद्रीश फ़ाउंडेशन अम्बाला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुँची सेनेटरी पैड्स की मदद

    जे कुमार, अम्बाला 6 सितम्बर - इद्रीश फ़ाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित टांगरी क्षेत्र के एकता विहार मेन चौक से सेनेटरी पैड्स वितरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के पहले चरण में 200 परिवारों तक सेनेटरी पैड्स पहुँचाए गए।

    इस मुहिम में री-क्रिएट अर्थ, रोट्रैक्ट क्लब एस.डी. कॉलेज, रोटरैक्ट क्लब ऑफ अंबाला यूथ सेंट्रल तथा इद्रीश फ़ाउंडेशन के वॉलंटियर्स गुरदीप सिंह, नीलिमा, दीपांशु, सचिन, दीपिका, अंजलि और चाहत ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    यह पहल बाढ़ प्रभावित महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए की गई। मौके पर प्रबंधन टीम से मेहक ने बताया कि ऐसे समय में भोजन और अन्य राहत सामग्री तो पहुँच रही है, लेकिन महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साफ कपड़े और पैड्स न मिलने के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक महिलाओं तक यह मदद पहुँच सके।

    इसी दौरान नीलिमा ने जानकारी दी कि हाल ही में पजोक्हरा साहिब और रेड क्रॉस के साथ मिलकर रोटी सेवा चलाई गई थी। उस दौरान यह महसूस हुआ कि महिलाओं को बेसिक मेंस्ट्रुअल हाइजीन अवेयरनेस और सहायता की बेहद ज़रूरत है, जिसके बाद यह पहल शुरू की गई।

    अभियान की अगली कड़ी में इद्रीश फ़ाउंडेशन इमरजेंसी मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएगा, जिसमें पैरासिटामोल, ओआरएस, बेसिक दवाइयाँ, एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट, बैंडेज-कॉटन, डिटॉल/सैवलॉन, डिजिटल थर्मामीटर, मच्छररोधी क्रीम/पैच, हैंड सैनिटाइज़र, फेस मास्क और सेनेटरी पैड्स शामिल होंगे। साथ ही ज़रूरतमंदों को तिरपाल जैसी अन्य सामग्री भी दी जाएगी।

    फ़ाउंडर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए री-क्रिएट अर्थ की मनिषा जी को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा मनिषा भले ही अंबाला से बाहर थीं, लेकिन उन्होंने यहाँ की जनता को इस संकट में याद रखा और हमारी इस राहत मुहिम को सहयोग दिया।इद्रीश फ़ाउंडेशन ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में यह राहत कार्य और भी बड़े स्तर पर जारी रहेंगे।

    #Idrishfoundation #ambala #sanitarypads #women #floodaffectedareas

  • Untitled-2.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने की मुलाकात

    आरएस अनेजा, 06 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने अपने परिवार के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री अनिल विज को पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के सुपुत्र मनीष सिंगला ने ओडिशा से लाए गए भगवान श्री जगन्नाथ जी का चित्र भी भेंट किया।

    #bjp #anilvij #profganeshilal

  • CM-23-5-9-25-E.jpg
    05/09/25 |

    मेट्रो सेवा उपलब्धता में भारत नंबर वन बनने की ओर अग्रसर - केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल

    चंडीगढ़, 05 सितंबर (अभी) – केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मेट्रो सेवाओं का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। 2014 में, 5 शहरों में केवल 248 किलोमीटर तक मेट्रो सेवाएँ उपलब्ध थीं। आज, यह नेटवर्क 24 शहरों में 1,066 किलोमीटर तक फैल गया है, और 970 किलोमीटर अतिरिक्त मेट्रो सेवा पाइपलाइन में है। पूरा होने पर, भारत मेट्रो सेवा उपलब्धता के मामले में दुनिया का नंबर एक देश बन जाएगा।

    श्री मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और पटौदी विधायक बिमला चौधरी भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने लोगों को शिक्षक दिवस, ओणम और ईद की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, सेक्टर 44 में नई मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।

    मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर लगभग 5,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें 27 स्टेशन होंगे और यह नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ेगा।

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों को सुविधा और बेहतर आवागमन प्रदान करने के लिए मेट्रो सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश भर में जहाँ भी मेट्रो कनेक्टिविटी की आवश्यकता होगी, शहरी विकास मंत्रालय समय पर अनुमोदन और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा। इस परियोजना के लिए गुरुग्राम और एनसीआर के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर परिवहन सुविधाओं से समय और धन दोनों की बचत होगी।

    केंद्रीय मंत्री ने जनता को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक नागरिक को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया है कि गुरुग्राम राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने में अनुकरणीय योगदान देगा। उन्होंने हाल ही में जीएसटी स्लैब को दो श्रेणियों में तर्कसंगत बनाने के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल का गुरुग्राम आगमन पर स्वागत किया और शहर को नई मेट्रो परियोजना की सौगात देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम सब मिलकर एक बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा कर रहे हैं। इस मेट्रो सेवा से यातायात की भीड़ कम होगी, यात्रा का समय बचेगा, प्रदूषण कम होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे प्रत्येक नागरिक को लाभ होगा। सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर मेट्रो स्टेशनों की रणनीतिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों में पूरी होने वाली यह परियोजना गुरुग्राम को एक नई पहचान देगी।

    शहर के तेज़ी से विकास पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम भारत के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों में से एक बन गया है, जहाँ प्रमुख आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप और ऑटोमोबाइल कंपनियाँ स्थित हैं। यहाँ 250 से ज़्यादा फॉर्च्यून 500 कंपनियाँ स्थित हैं, और हरियाणा की 19 यूनिकॉर्न कंपनियों में से ज़्यादातर यहीं स्थित हैं। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया से लाखों लोग रोज़गार, व्यवसाय और अवसरों की तलाश में गुरुग्राम आते हैं। कभी एक छोटा सा गाँव रहा यह शहर आज दुनिया भर में मिलेनियम सिटी के नाम से जाना जाता है। चंडीगढ़ और मुंबई के बाद, गुरुग्राम अब भारत में प्रति व्यक्ति आय के मामले में तीसरे स्थान पर है।

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में हरियाणा प्रगति की ओर अग्रसर है। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट है। मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार देखी है, जिसने कार्यसंस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे राज्य का संतुलित विकास है और हम गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने इस अवसर को शहर के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 27 एलिवेटेड स्टेशनों वाला 28.5 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर पुराने और नए गुरुग्राम को साइबर सिटी, उद्योग विहार, रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए दैनिक यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी और शहर को एक आधुनिक परिवहन नेटवर्क मिलेगा।

    #India #moves #towards #becoming #number #one #metro #service

  • download (51).jpeg
    05/09/25 |

    हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को शस्त्र लाइसेंस अस्वीकृति के कारण दर्ज करने के निर्देश दिए

    चंडीगढ़, 05 सितंबर (अभी) – हरियाणा सरकार ने हथियार लाइसेंस से संबंधित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि हथियार लाइसेंस प्रदान करने, नवीनीकरण या विस्तार के लिए आवेदनों को अस्वीकार करने के कारणों को लिखित रूप में दर्ज करके आवेदकों को सूचित किया जाए।

    डॉ. मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 14 के तहत लाइसेंसिंग प्राधिकारियों को किसी भी इनकार के लिए लिखित में कारण दर्ज करना और आवेदक द्वारा मांगे जाने पर उसे उपलब्ध कराना आवश्यक है, सिवाय उन मामलों को छोड़कर जहां ऐसे कारणों का खुलासा करना सार्वजनिक हित में न हो।

    उन्होंने सभी लाइसेंसिंग प्राधिकारियों को शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, ऐसे मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अस्वीकृतियों और अस्वीकारों पर आवधिक रिपोर्ट समीक्षा के लिए सरकार को भेजी जानी है।

    #Haryana #Govt #directs #officials #record #reasons #rejection #armslicence

  • photo 1 to 9 ngh.jpg
    05/09/25 |

    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने गांव संगरानी का दौरा कर रूण नदी से हुए भूमि कटाव का लिया जायजा

    अम्बाला/ नारायणगढ़, 5 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को गांव संगरानी का दौरा किया और रूण नदी से गांव के पास हुए कटाव का जायजा लेने के साथ ही वहां पर करवाये जा रहे टैम्परेरी स्टड (रेत के बैग) लगाने के कार्य का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंंने सरपंच व ग्रामवासियों से भी बातचीत की और कहा कि इस स्थान पर स्टेनिंग पत्थरों की दीवार बनवाने के कार्य में ग्रामीण सहयोग करें जिससे कि नदी के किनारे भूमि कटाव की स्थाई तौर पर प्रबंध हो सके।


    एसडीएम शिवजीत भारती ने उपायुक्त को बताया कि जिस दिन इस नदी में उक्त स्थान पर कटाव हुआ था, उस दिन ग्रामीणों को सर्तक कर दिया गया था और सिंचाई विभाग को निर्देश देकर यहां पर रेत के कट्टे लगाकर रोकथाम का कार्य शुरू करवाया गया था।


    डीसी ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग की एसडीओं शिखा बंसल से नदी में इस समय चल रहे पानी के बहाव और जिस दिन कटाव हुआ था, उसके बारे में जानकारी ली। एसडीओं ने बताया कि इस समय नदी में लगभग 1200 क्यूसिक पानी प्रवाहित हो रहा है तथा 1 सितम्बर को जब कटाव हुआ था तो उस समय 36 हजार क्यूसिक पानी था।


               इससे पूर्व डीसी अजय सिंह तोमर ने लघु सचिवालय के कान्फ्रेस हॉल में उपमण्डल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पिछले कुछ दिनों में रुक-रुक कर हुई वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों एवं नदियों से हुए भूमि कटाव की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


    उन्होंने पीडबल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता से उपमण्डल की सडक़ों एवं पुलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वर्षा से जिन सडक़ों में गढ्ढे हो गये है, उन्हें भरने का कार्य करें जिससे कि कोई दुर्घटना न हो, इसी प्रकार उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी से भी सडक़ों के हालात की जानकारी लेकर जो सडक़े पानी से खराब हुई है, उन्हे ठीक करवाने एवं गढ्ढों को भरवाने के निर्देश दिये।


    उन्होंंने एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिये कि शहजादपुर में फ्लाई ओवर के पास और पतरेहड़ी आदि में जहां भी एनएचएआई की रोड़ के कारण पानी का जमाव या पानी की निकासी में बाधा आती है, उसकी निकासी से सम्बंधित जो भी प्रबंध है वे करवाये जाएं। उन्होंने नगरपालिका सचिव व बीडीपीओज को निर्देश दिए कि वर्षा के उपरांत जल-जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु फॉगिंग करवाई जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

     जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए कि वे पानी की गुणवत्ता की जांच कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। बिजली निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि वर्षा के दौरान बिजली की सप्लाई से करंट आदि लगने की कोई घटना न हो इस ओर विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए व ढीली पड़ी तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।


    एसएमओं को निर्देश दिए कि लोगों को वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से सचेत किया जाए और स्वास्थ्य कैम्प भी लगाये जाए। नायब तहसीलदार व बीडीपीओज को निर्देश दिये कि वे पटवारियों व ग्राम सचिवों के माध्यम से लोगों को ई-क्षति पोर्टल के बारे में जानकारी दें और नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें ताकि इसे सरकार को भेजा जा सके।


    उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों में व महिला एवं बाल विकास अधिकारी आंगनवाड़ी केन्द्रों में यह देखें कि पानी का जमाव न हो और पुरानी बिल्डिंग में बच्चों को न बैठाया जाए ताकि किसी हादसे की संभावना न रहे। सिंचाई विभाग को मारकंडा, बेगना तथा रूण नदी से भूमि कटाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने और प्रबंध करने के निर्देश दिए।


    उन्होंने कहा कि वर्षा एवं नदियों में उफान आने की स्थिति में प्रशासन की पहली प्राथमिकता जन-जीवन की सुरक्षा है। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड स्टाफ गांवों में तैनात रहे और बाढ़, जलभराव जैसी स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को उपलब्ध करवाए।

    इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती ने उपमण्डल नारायणगढ़ में पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत किया और उपमण्डल में बारिश एवं नदियों के तेज बहाव से बने हालात की विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि गत दिवस सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे हालात की समीक्षा की गई है तथा उन्हें यह भी निर्देशित किया गया है कि वर्षा एवं वर्षा उपरांत कौन-कौन से कदम उठाने हैं ताकि जलजनित बीमारियों का खतरा न बढ़े और लोग सामान्य जीवन जी सकें।


     एसडीएम ने बताया कि बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ एवं जलभराव से निपटने के लिए नारायणगढ़ तहसील कार्यालय में फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो  24 × 7 | कार्यरत है। इसका हेल्पलाइन नंबर 01734-284002 है। कोई भी नागरिक बाढ़, जलभराव या अन्य आपात स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क कर प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सकता है।


    इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, डीएसपी सूरज चावला, नायब तहसीलदार संजीव अत्री, बीडीपीओं जोगेश कुमार नारायणगढ़ व शबनम रेलन शहजादपुर, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग अनिल चौहान, पीडबूल्यडी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा, नगरपालिका सचिव मोहित कुमार, बिजली निगम के एसडीओं विकास बंसल, सिंचाई विभाग की एसडीओं शिखा बंसल, पीडबल्यूडी विभाग के एसडीओं वीरेन्द्र, एसीओ दलबीर सिहं, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओं अर्जुन सिंह, कृषि विभाग के एसडीओं डॉ. नरेश, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #deputycommissioner #villagesangarani #runriver #landerosion #ambala #dc

  • download.png
    05/09/25 |

    जे कुमार, अम्बाला 5 सितम्बर :- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर  में 9 सितम्बर 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहंा रख सकता है।

    #electricitycourt #superintendent #engineer #uhbvn #officebaldevnagar

  • WhatsApp Image 2025-09-05 at 2.17.51 PM.jpeg
    05/09/25 |

    आजादी की पहली लडाई शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को जल्द पुरा करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक आयोजित

    जे कुमार अम्बाला 5 सितम्बर - लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनिल कुमार दहिया ने कहा कि अजादी की पहली लडाई शहीद स्मारक हरियाणा सरकार का बड़ा ही महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है। संबंधित एजेंसी एवं विभाग आपसी समन्वय के साथ शहीद स्मारक निर्माण कार्यो में अत्यधिक तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पुरा करवाना सुनिश्चित करें।

    इंजीनियर इन चीफ लोक निर्माण विभाग आज आजादी की पहली लडाई शहीद स्मारक अंबाला छावनी के मिटिंग हॉल में निर्माण कार्यो को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे।

    इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक में हुए निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डा0 कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, आर्कीटेक्ट रेनू खन्ना, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहें।


    इंजीनियर इन चीफ लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार दहिया ने बैठक में भू-तल, प्रथम तल, द्वितीय तल पर व अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि जहां भी अंतिम चरण के जो लम्बित कार्य है उन्हें जल्द से जल्द पुरा करवाना सुनिश्चित करे।

    इस दौरान उन्होंने विनायल फलोरिंग, आर्ट वर्क, गैलरी, डाक्यूमैंटरी, माईक्रो टोपिंग, मैपिंग इत्यादि कार्यों की जानकारी ली और इनमें जो भी शेष कार्य है उन्हें तीव्रता से करवाने के निर्देश दिए।


    बता दें कि इस मौके पर आजादी की पहली लड़ाई शहीद स्मारक के जल्द निर्माण को लेकर पिछले शुक्रवार को ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें हरियाणा के मुख्य सचिव व अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

    इस बैठक में शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर चार सदसीय समिति का गठन कर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे ताकि 1857 की क्रांति पर आधारित आजादी की पहली लड़ाई शहीद स्मारक के इस प्रोजैक्ट का जल्द उदघाटन करवाया जा सके।


    इस मौके पर लोक निर्माण विभाग से एसडीओ रोहताश, जेई संदीप, नीरज शर्मा, एंजैसी से प्रोजैक्ट इंजिनियर आबिद, प्रोजैक्ट मैनेजर प्रवीन चौधरी के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #reviewmeeting #constructionwork #firstwar #independencemartyrmemorial #soon #ambala

  • Photo--1.jpg
    05/09/25 |

    अम्बाला मे जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की डीसी ने ली समीक्षा बैठक

    जे कुमार, अम्बाला, 5 सितम्बर: - डीसी अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय में जिले में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र लाठर, डीआरओ राजेश ख्यालिया व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इसके साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुडे।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने समीक्षा बैठक के तहत जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, एनएचएआई व अन्य सम्बन्धित विभागों के तहत जो कार्य किए जा रहे है उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारीश न होने के कारण अब स्थिति सामान्य है और नदियों का जल स्तर भी नीचे आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्षा के चलते जहंा पर सडकों पर गड्ढे व अन्य क्षति हुई है उसके तहत लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई सडकों पर गड्ढों को भरवाना सुनिश्चित करवाएं और सडक की मरम्मत का कार्य करवाएं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ था वहां पर पीने के पानी की टैस्टिंग करवांए और जल घरों के माध्यम से जो पानी की आपूर्ति है उसमें उचित मात्रा में क्लोरीन डलवाएं।

    इसके साथ-साथ नगर निगम, नगर परिषद जल भराव वाले क्षेत्रों में जाह ंसे पानी निकल चुका है साफ-सफाई व्यवस्था करवाएं और फोगिंग भी करवाएं। सीईओ जिला परिषद और डीआरओ को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूष्प से शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट बनवाएं । उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सचिव व पटवारी फिल्ड में सचेत रहें। गांव मे जाकर खेतों में जो पानी भरा है या अन्य जो भी नुकसान है उसका आंकलन करें ताकि जब भी क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाता है उसकी रिपोर्ट प्रभावित किसानों के माध्यम से भिजवाई जा सके।

    उन्होंने यह भी कहा कि बीडीपीओ का अहम योगदान होता है, इसलिए गांवों मे जहां पर भी जल भराव है उस पानी को निकलवाना सुनिश्चित करवाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता से जल भराव के चलते किन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी अब क्या स्थिति है, उस बारे जानकारी ली।  यदि कहीं पर बिजली की समस्या है तो उस कार्य को प्राथमिकता से करवाएं।

    उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लोग जल भराव से प्रभावित लोगों के लिए  जिला प्रशासन द्वारा धर्मशालाओं में आश्रय दिया गया है। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है।


    इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक, तहसीलदार आदित्य रंगा के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #dc #waterlogging #review meeting

  • sfv.png
    05/09/25 |

    बच्चों को क़ानूनी जागरूकता जरूरी - सुमित्रा कादियान

    जे कुमार, यमुनानगर 5 सितम्बर : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला बाल संरक्षण इकाई की और से लीगल लिटरसी क्लब के स्कूली शिक्षकों को एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से जागरूक किया कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सी जे एम् सुमित्रा कादियान ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दी कार्यशाला के दौरन मुख्यातिथि ने जिला बाल संरक्षण इकाई की एक संक्षिप्त बुकलेट का अनावरण किया जिसमे बच्चों से सम्बन्धित कानूनों का विवरण दिया गया है |

    कार्यशाला के दौरान प्राधिकरण के लीगल एक्सपर्ट वी पी एस सिद्धू ने कहा एक शिक्षक विद्यार्थी को जीवन जीने की कला सिखाता है किसी भी छात्र के उज्जवल भविष्य और कामयाबी में जितनी भूमिका माता-पिता की होती है, उससे कही ज्यादा शिक्षकों की होती है शिक्षक का विद्यार्थी के जीवन में उसे सही मार्गदर्शन से उसके विकास में विशेष योगदान होता |

    कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने कहा आज के समय में बच्चों को केवल स्कूली शिक्षा ही नहीं क़ानूनी जानकारी भी होनी चाहिए बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी जिनमे जीवन जीने, संरक्षण, विकास, सहभागिता शामिल है बच्चों को हेल्प लाइन जिनमे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , पुलिस हेल्प लाइन 112 की जांनकारी होनी चाहिए सभी को किशोर न्याय और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकरी दी गई ये दोनों अधिनियम बच्चों के संरक्षण के लिए बेहद एहम है |

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सी जे एम् सुमित्रा कादियान ने कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों को बताया की विधिक सेवा प्राधिकरण स्कूली बच्चों को लीगल लिटरसी से जोड़ रहा है छात्र कानूनी सहायता की आवश्यकता वाले लोगों व कानूनी सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न निकायों के बीच पूल का कार्य कर सकते हैं। बच्चों को जागरुक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है |

    बच्चों में कानूनी जागरूकता व साक्षरता फैलाने के लिए लीगल लिटरेसी क्लब बेहद ही उपयोगी होते है । इसके माध्यम से छात्र कानून की जानकारी ले सकेंगे। शिक्षक और जिला बाल संरक्षण इकाई इसमें बेहद एहम कड़ी का काम कर रहे है हर विद्यालय में कानून, मूलभूत कर्तव्यों व कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में बच्चों को जानकारी मिले,स्कूली बच्चों को बाल अधिकार बाल विवाह निषेद जैसे विषयों की जानकरी बेहद जरूरी है मोके पर संरक्षण अधिकारी आँचल त्यागी, मुनीश कुमार, मुकेश कंसल, गुरप्रीत सिंह, पल्वी, निशा, विशु, विशेष मौजूद रहे |

    #yamunanagar #children #legalawareness

  • download.jpeg

    पंडित बी.डी. शर्मा हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय रोहतक में यूजी/पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए होगी सीईटी परीक्षा

    जे कुमार, पलवल, 5 सितम्बर - जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पंडित बी.डी. शर्मा हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय रोहतक में यूजी/पीजी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए रविवार 7 सितंबर को आयोजित की जाने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला में बनाए गए | परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

    जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेश में जिला में स्थापित किए गए परीक्षा केंद (राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मंडकोला) के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।


    जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों के तहत जिला में स्थापित परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन के साथ-साथ फोटो स्टेट मशीनों, जेरॉक्स मशीनों, फैक्स मशीनों, डुप्लीकेटिंग मशीनों और अन्य संचार गतिविधियों के संचालन।

    परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू जैसे (सिखों द्वारा धार्मिक प्रतीक के रूप में प्रयोग की जाने वाली कृपाण को छोड़कर) हथियारों को ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

    यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों तथा सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। यदि कोई व्यक्ति इन आदेश के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत दंड का भागी होगा।

  • WhatsApp Image 2025-09-05 at 11.38.55 AM.jpeg
    05/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में मनाया शिक्षक दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 5 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या व अन्य अध्यापिकाओं से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी अध्यापिकाओं को फूल मालाएँ पहना कर , कार्ड भेंट कर, मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं की भूमिका निभाकर कक्षाएँ संचालित कीं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।

    विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं के लिए सरप्राइज़ गेम्स आयोजित किए, जिनमें अध्यापिकाओं  ने बड़े उत्साह से भाग लिया। अध्यापिकाओं ने भी अपनी स्मृतियाँ और अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि – शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव शिक्षक ही रखते हैं।

    अंत में विद्यार्थियों ने अपनी  अध्यापिकाओं को धन्यवाद देते हुए उनके मार्गदर्शन में सदैव आगे बढ़ने का संकल्प लिया और  विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा – धन्यवाद गुरुजन, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।

    #teachersday #celebrated #ambala #lordmahaveerjainpublicschool

  • download (1).jpeg

    ‘‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है’’- ऊर्जा अनिल विज

    ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था’’- अनिल विज

    ममता बैनर्जी का भाजपा के विधायकों को अपने तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवाना प्रजातंत्र के खिलाफ- विज

    तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है - विज

    चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था तो ऐसे ही अब ममता बैनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है’’। श्री विज ने कहा कि ‘ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है’’।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कोलकता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था में शासन प्रणाली को अंगीकार किया गया है, लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दलों में प्रजातंत्र नहीं हैं और न हीं वे दल प्रजातंत्र को बर्दाश्त करते हैं। जबकि चुने हुए विधायकों को विधानसभा में अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु तानाशाही प्रवृति के लोग इसको बर्दाश्त नहीं रख सकते हैं और ऐसे विधायकों की बात को सुनना नहीं चाहते हैं।

    अनिल विज ने कहा कि ऐसे ही, ममता बैनर्जी ने भाजपा के विधायकों को मार्शलों के द्वारा विधानसभा से बाहर फिंकवाया हैं जोकि प्रजातंत्र के विरूद्ध है। उसी प्रकार, जब भूपेन्द्र सिंह हुडा हरियाणा के मुख्यमंत्री होते थे, तब मुझे भी कई बार विधानसभा से बाहर उठाकर फिंकवाया हैं और आज हुडा का हाल देख लो आज खुडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है

    #anilvij #bhupinderhooda #congress #bjp #mamtabanerjee #westbengal

  • Pic 1.jpeg

    बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। श्री विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झण्डा लहरा चुका है।

    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री ने आरजेडी नेता लालू यादव को समझाते हुए कहा कि ‘‘बिहार में क्या करना है क्या नहीं करना, यह आरजेडी से पूछ कर नहीं करना है। क्योंकि जो तुम्हें (लालू यादव) आता है कि चारा कैसे खाना है, नौकरियां देने के लिए जमीन कैसे अधियानी है, आईसीआरटीसी का घोटाला कैसे करना है और आरजेडी/लालू यादव से ये सब हमने नहीं सिखना है और न ही लोगों को सिखने देना है’’।

    बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं - विज

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मां को कांग्रेस-आरजेडी ने अपने मंचों से गालियां दिलवाने को जो काम किया गया है उसके लिए बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #rjd #narenderamodi

  • U-1-4-9-25.jpg
    04/09/25 |

    हरियाणा ने रोहतक की छह गौशालाओं को चारा सहायता के लिए 1.45 करोड़ रुपये जारी किए

    चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने गोवंश संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की सभी पंजीकृत गोशालाओं को चारा सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष अनुदान योजना शुरू की है।

    इसी के तहत, मंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित यूटी गेस्ट हाउस में रोहतक जिले की छह गौशालाओं के लिए 1.45 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए।

    श्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठन भी आवारा पशुओं की देखभाल के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा गौ सेवा आयोग के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है और सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिनमें से कई पहले से ही सराहनीय कार्य कर रही हैं।

    मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने मानसून के मौसम में भी मवेशियों के लिए चारे की कमी न हो, इसके लिए व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन को आवश्यक एहतियाती दिशा-निर्देश जारी किए हैं और वह स्वयं समय-समय पर जिला उपायुक्तों के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

    श्री को चेक वितरित किये गये। गौशाला खिड़वाली, श्री. हरियाणा पिंजरा गौशाला गोरखनाथ तीर्थ, लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ, जन सेवा संस्थान, श्री. वैश्य व्यायामशाला एवीएम गौशाला, और श्री। बाबा मस्तनाथ पीड़ित बीमार लावारिस गौशाला, बोहर।

    #Haryana #releases #Rs1.45crore #assistance #sixcowl #shelters #Rohtak

  • p-13.jpg
    04/09/25 |

    जलभराव के दृष्टिगत से अम्बाला शहर व छावनी के कई क्षेत्रों का डीसी ने आला अधिकारियों से साथ किया दौरा, दिए दिशा-निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 4 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने जलभराव के दृष्टिगत अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के कई क्षेत्रों का दौरान करते हुए जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमिश्रर विरेन्द्र लाठर, एडीसी महिन्द्र पाल, एसडीएम अम्बला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, डीआरओ राजेश खियालिया, एएमसी दीपक सूरा व अन्य सम्बधिंत विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दो दिनों से वर्षा के चलते व पहाड़ी क्षेत्रों से पानी आने के कारण टांगरी नदी, घग्गर नदी व मारंकण्डा नदी का जल स्तर बढ गया था। रात को 10 बजे के करीब टांगरी नदी का जल स्तर 43 हजार क्यूसिक हो गया था जो कि काफी ज्यादा था।

    इसके चलते टांगरी नदी का पानी ओवर-फलो होकर निचले क्षेत्रों व इन्डस्ट्रीयल एरिया में आ गया हैं। इन्डस्ट्रीयल एरिया की बात करें तो यहां पर अभी भी 6 से 8 फुट पानी खड़ा हैं। रैजिडेशियल एरिया में भी पानी है। पंचकूला व मोरनी में बारिश न होने के कारण टांगरी नदी का जल स्तर कम हुआ है। शाम तक जल स्तर और कम होने की सम्भावना हैं।

    उन्होनें यह भी बताया कि इन्डस्ट्रीय एरिया में जो लोग रहते है और वहां पर जो लेबर है उसे रैस्कयू करने काम भी किया गया हैं। एचएसआईडीसी के एक्सईएन को यहां पर लगाया गया हैं। इन्डस्ट्रीयल एरिया के प्रधान से भी आग्रह किया गया है कि जो भी उनकी लेबर है उन्हें रैस्क्यू करने के लिए जो भी सहायता है वह उपलब्ध करवाई जाएगी।

    इसके साथ-साथ इन्डस्ट्रीयल एरिया में पम्प लगाकर भी पानी निकालने का काम किया जा रहा हैं। जिस प्रकार से बारिश रूकी हुई है और पहाड़ी क्षेत्रों से भी पानी नहीं आ रहा है तो शाम तक नदियों का जल स्तर भी कम हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एतिहात के तौर पर सभी प्रबधं किए हुए हैं।


    डीसी ने यह भी बताया कि घग्गर नदी का जलस्तर भी रात को बढ गया था, जिसके चलते कुछ निचले क्षेत्रों मे पानी आ गया था और इसके अलावा नेशनल हाइवे 152 डी पर भी थोड़ा पानी आया था। उन्होनें आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुआयना भी किया है। घग्गर का जलस्तर खतरनाक स्तर से एक फुट कम हो गया है और उम्मीद है कि यह जल स्तर और नीचे आएगा।

    उन्होनें कहा कि जैसे जैसे जल स्तर कम हो रहा है और जहां पर जल भराव हुआ था, वह पानी वापिस घग्गर नदी में चला जाएगा। उन्होनें यह भी बताया कि भारी वर्षा के चलते लोगों के घरों में भी घुसा है, घरों का नुकसान भी हुआ है लेकिन अभी तक किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं। प्रशासन के अधिकारी व अन्य सम्बध्ंिात विभाग के अधिकारी फील्ड में रहकर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कार्य कर रहे हैं। जन प्रतिनिधियों का भी इस कार्य में बेहतर सहयोग मिल रहा हैं।


    बॉक्स:- डीसी ने जलभराव के दृष्टिगत आज घग्गर नदी, टांगरी नदी व शम्भू बॉर्डर के पास बरसाती पानी की निकासी के दृष्टिगत लगे गेट, लोहगढ़ मानकपुर रोड के नजदीक जलभराव का, अम्बाला-हिसार नेशनल हाईवे  152डी पर डडियाना के पास, अम्बाला चण्डीगढ़ नेशनल हाईवे पर धूलकोट पॉवर हाउस, शाहपुर-कोटकच्छवा के पास, इन्डस्ट्रीयल एरिया व अन्य स्थानों का जायजा लिया। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ व जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जो लोग जलभराव के चलते फसे हुए है उन्हें रैसक्यू करने का काम किया जा रहा हैं। राजस्व विभाग व निजी बोट के माध्यम से रेसक्यू किया जा रहा हैं।
    इस मौके पर डीआरओ राजेश खियालिया, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह, कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल के साथ-साथ अन्य सम्बध्ंिात विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #dc #ambala #tangririver #waterlogging

  • G-1-4-9-25 (1).jpg
    04/09/25 |

    वर्षा प्रभावित सड़कों की मरम्मत और पुलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करें

    चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को राज्य में हाल ही में हुई लगातार बारिश से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के संबंध में सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त सड़कों पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री गंगवा ने कहा कि सड़कों पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत भरवाया जाए। जहां तत्काल मरम्मत संभव न हो, वहां पहले चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

    श्री रणबीर गंगवा ने आज चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग की एक आपात बैठक ली और राज्य से गुजरने वाली सभी सड़कों की वर्तमान स्थिति के बारे में रिपोर्ट ली।

    बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि किन ज़िलों में पुलों और सड़कों पर बारिश का असर ज़्यादा है। ज़िलेवार रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने पुल-पुलियों के नियमित निरीक्षण पर भी ज़ोर दिया। हालाँकि अभी राज्य भर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन भारी बारिश और जल निकासी के बाद स्थितियाँ बदल सकती हैं। इसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने विभाग को सतर्क रहने और हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

    अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए

    श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था किसी भी तरह प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जहाँ भी सड़क पर जलभराव की समस्या हो, वहाँ पुलिया बनाने जैसे स्थायी समाधान किए जाएँ ताकि हर साल होने वाली इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो सके। इसके साथ ही, सभी पुलों और पुलियों का निरीक्षण किया जाए। अगर कोई पुल खतरनाक हो जाता है, तो तुरंत मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए। पुलों पर बारिश के प्रभाव के बारे में श्री गंगवा ने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और अधिकारी सतर्क रहें।

    क्षेत्रीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारी और जेई/एसडीओ फील्ड में तैनात रहेंगे और अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी बेलदारों की ड्यूटी लगा दी गई है। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में मौजूद रहें और समय-समय पर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अधिकारी अपना मोबाइल फोन हमेशा चालू रखें और जनता की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लें।

    बारिश के बाद की स्थिति के लिए पहले से तैयारी करें

    यदि बाढ़ या तेज पानी के बहाव के कारण कोई सड़क बह जाती है, तो उसकी तुरंत मरम्मत के विकल्प तलाशे जाएं और यदि गड्ढे हैं, तो संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और जेई उन्हें जेसीबी मशीनों की मदद से ठीक करवाएं ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री गंगवा ने अधिकारियों को आगाह किया कि बारिश थमने के बाद यातायात के दबाव के कारण सड़कों की हालत और खराब हो सकती है। ऐसे में विभाग पहले से ही मैपिंग तैयार कर ले कि किन सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मरम्मत कार्य में तेजी लाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है ताकि बारिश के बाद जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    #Focus #repairing #rain-affected #roads #ensuring #safety #bridges #haryana #danikkhabar

  • download (47).jpeg
    04/09/25 |

    हरियाणा सरकार ने नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की

    चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षित जनशक्ति जुटाने के उद्देश्य से एक व्यापक पहल शुरू की है, जिसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को नागरिक सुरक्षा सेवाओं में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    इस पहल के बारे में विस्तार से बताते हुए, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने नागरिक सुरक्षा बुनियादी ढाँचे के पुनरुद्धार के राष्ट्रीय अभियान के साथ इसके संरेखण पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, "यह पहल आपात स्थितियों के दौरान हमारे देश की तैयारी और प्रथम प्रतिक्रिया क्षमता को काफ़ी मज़बूत करेगी।"

    नागरिक सुरक्षा लामबंदी के लिए त्रि-आयामी रणनीति

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने एक व्यापक तीन-सूत्री रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की है जिसे राज्य सरकार नागरिक सुरक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए तत्काल लागू करेगी। इसके पहले चरण में सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान नागरिक सुरक्षा सेवाओं के महत्व और भागीदारी के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालेगा।

    जागरूकता अभियान के बाद, एक स्वैच्छिक नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार इच्छुक कर्मचारियों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करेगी। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की पेशेवर विशेषज्ञता और कौशल का लाभ उठाना है।

    कर्मचारी-हितैषी कदम उठाते हुए, सरकार उन कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश भी प्रदान करेगी जिन्हें नागरिक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करने या प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। यह प्रावधान किसी कर्मचारी के नियमित कार्य-सूची या लाभों पर नकारात्मक प्रभाव डाले बिना बाधाओं को दूर करने और व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है।

    डॉ. मिश्रा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकारी कर्मचारियों की संगठनात्मक और तकनीकी विशेषज्ञता को एकीकृत करने से प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के दौरान राज्य की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा, "एक मज़बूत और प्रभावी नागरिक सुरक्षा ढाँचे के निर्माण में उनका प्रशासनिक अनुभव एक महत्वपूर्ण संसाधन है।"

    #HaryanaGovt #launches #initiative #boost #civildefence #preparedness #danikkhabar #news

  • download (46).jpeg
  • download (45).jpeg

    हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए

    चंडीगढ़, 04 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री के निपटान के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त का भी कार्यभार संभाल रहे हैं, ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए, ऐसी अधिशेष और अनुपयोगी सामग्री को समय रहते अनुपयोगी घोषित करना और तदनुसार उसका निपटान करना आवश्यक है। इस प्रयोजन के लिए, सरकार की नीतियों और दिशानिर्देशों के अनुसार, आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय या संबंधित उपायुक्त को आवश्यक मांग-पत्र भेजा जाना चाहिए। सामग्री को अनुपयोगी घोषित करने और उसके निपटान की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है।

    निपटान हेतु लंबित अधिशेष या अनुपयोगी सरकारी सामग्री का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में आपूर्ति एवं निपटान निदेशालय, हरियाणा को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इस जानकारी में सामग्री का प्रकार, खरीद का वर्ष, मात्रा, खरीद मूल्य, वर्तमान स्थिति और अन्य टिप्पणियाँ स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। इस पत्र के जारी होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए, जिसके बाद नियमित तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए। इन निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के ध्यान में लाया जाना चाहिए और इनका तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में बड़ी मात्रा में अतिरिक्त, अनुपयोगी और अप्रचलित सामग्री पड़ी है। ऐसी सामग्री को लंबे समय तक रखने से न केवल मूल्यवान भंडारण स्थान अवरुद्ध होता है, बल्कि संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, सार्वजनिक धन भी अनावश्यक रूप से अवरुद्ध रहता है, जिसका उपयोग अन्यथा अधिक उत्पादक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता था।

    #haryanagovt #departments #dispose #unusable #material #immediately #danikkhabar #news

  • VideoCapture_20250904-125920.jpg

    जीएसटी की दरों/स्लैब बदलाव से बहुत ज्यादा सकारात्मक नतीजे सामने निकलकर आएंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जीएसटी की दरों कम करने व स्लैब बदलाव के निर्णय से सभी वर्गों को फायदा होगा : अनिल विज

    प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों में बदलाव करके विकास के पहिए को रॉकेट की स्पीड से गति देने का काम किया : विज

    अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति देने के लिए श्री विज ने एक्स पर लिखा : "नरेंद्र मोदी इज ग्रेट"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 4 सितंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दरों में कमी करने और स्लैब बदलाव पर लिए गए निर्णय से बहुत ज्यादा सकारात्मक नतीजे सामने निकलकर आएंगे और इस निर्णय से सभी वर्गों को फायदा होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों में बदलाव करके विकास के पहिए को रॉकेट की स्पीड से गति देने का काम किया है। 

    मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा जीएसटी की दरों में कमी और स्लैब में हुए बदलाब के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उधर, विज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके लिखा कि "जीएसटी की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी। नरेंद्र मोदी इज ग्रेट"।

    उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों को सरल करने के साथ साथ कम करके विकास का पहिया रॉकेट की स्पीड से चला दिया है। 

    मंत्री अनिल विज ने अर्थव्यवस्था के चक्र के संबंध में कहा कि "यह चक्र होता है अगर दाम कम होंगे तो लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे, यदि खरीदारी ज्यादा होगी तो ज्यादा मांग भी बढ़ेगी, यदि ज्यादा मांग बढ़ेगी तो ओर ज्यादा कारखाने खुलेंगे, कारखाने ज्यादा खुलेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा तो वह अपनी आय से दोबारा बाजार से खरीदारी करेंगे और फिर दोबारा से मांग बढ़ेगी"।  

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का पहिया तेजी से चला दिया है। 

    #anilvij #gst #pmo #narenderamodi

  • pic_1_inside.jpg

    नेत्रदान पखवाड़ा अम्बाला : "नेत्रदान जिंदगी को रोशनी" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम

    जे कुमार, अम्बाला 4 सितम्बर - स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे 40वें नेत्रदान पखवाड़े के 11वें दिन "नेत्रदान जिंदगी को रोशनी" थीम पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर लोगों को संदेश दिया गया कि मृत्यु के बाद भी उनकी आंखें किसी दूसरे जरूरतमंद को रोशनी दे सकती हैं। कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को आंखों की प्राथमिक देखभाल के साथ-साथ काला मोतिया जैसी गंभीर बीमारी के बारे में भी जानकारी दी।

    विशेषज्ञों ने बताया कि काला मोतिया (ग्लूकोमा) दृष्टिहीनता का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। इसे "साइलेंट थीफ ऑफ विजन" यानी दृष्टि का मौन चोर भी कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे आंखों की नसों को प्रभावित कर व्यक्ति को अंधकार की स्थिति तक पहुंचा देता है।

    कई बार इसके लक्षण सामान्य दिखाई देते हैं जैसे आंखों में तेज दर्द, सिर दर्द, बार-बार चश्मे का नंबर बदलना या जलते बल्ब के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरे दिखना। ऐसे में तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे नेत्रदान के संकल्प के साथ-साथ आंखों की नियमित जांच करवाते रहें और समाज में नेत्रदान को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग दें।

    #eyedonation #ambala #awareness #health

  • images (1).jpeg

    भ्रूण लिंग जांच जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त को लेकर जागरूकता की जरूरत : सिविल सर्जन

    जे कुमार, अम्बाला, 4 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला में जिले में घटते लिंगानुपात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बालिकाओं के जन्म को उत्सव की तरह मनाएँ और उन्हें जीवन तथा शिक्षा का समान अधिकार दें।

    स्वास्थ्य विभाग यह अपील करता है कि समाज में बालिका के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।


    नवजात बालिका का जन्म खुशी और गर्व का विषय है। बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। परिवार और समाज मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाएँ। सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, लाड़ली योजना आदि का लाभ हर बेटी तक पहुँचाया जाए।


    स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से आह्वान किया कि- बेटियों को बचाना और संवारना सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर लिंगानुपात सुधारने में अपनी भूमिका निभाएँ।

    #ambala #news #healthdepartment #sexratio

  • C-1-3-9-25.jpg
    03/09/25 |

    चीनी की बोरियों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की जाएगी, प्रत्येक बोरी का एक विशिष्ट नंबर होगा

    चंडीगढ़, 03 सितंबर (अभी) – थर्मल पावर प्लांटों को गन्ने के अवशेष (बैगैस) से बने पैलेट्स की आपूर्ति के लिए हरियाणा की सात सहकारी चीनी मिलों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में प्लांट स्थापित किए जाएँगे। चीनी महासंघ जल्द ही इस पहल के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार करेगा। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के निर्देशों पर अमल करते हुए, सहकारी चीनी मिलें चीनी की बोरियों पर ऑनलाइन मार्किंग भी सुनिश्चित करेंगी। प्रत्येक बोरी पर एक विशिष्ट सीरियल नंबर, बैच नंबर, उत्पादन विवरण और भरने की तिथि अंकित होगी, जिससे प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

    सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को चीनी महासंघ और सहकारी चीनी मिलों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव (सहकारिता) श्री विजयेंद्र कुमार, चीनी महासंघ के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह और सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे। अधिकारियों ने महासंघ और सहकारी चीनी मिलों के कामकाज के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सहकारी चीनी मिलों में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने 2024-25 सीज़न के दौरान 303.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और किसानों को ₹1,210 करोड़ जारी करने की सराहना की। आगामी 2025-26 सीज़न के लिए 343 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक मिलों में 60 प्रतिशत रखरखाव का काम पूरा हो चुका है।

    डॉ. शर्मा ने बताया कि करनाल, गोहाना, सोनीपत, जींद, पलवल, महम और कैथल की सहकारी चीनी मिलों में पीपीपी मोड पर बैगास से पैलेट्स बनाने के प्लांट लगाए जाएँगे, जिनका व्यापक रूप से ताप विद्युत संयंत्रों में उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पानीपत चीनी मिल में ₹150 करोड़ की लागत से एक सहकारी इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसकी निविदा प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी।

    गन्ने की खेती के घटते रकबे पर चिंता व्यक्त करते हुए, डॉ. शर्मा ने सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों से मिलें और पिछले पाँच वर्षों में गन्ने की खेती से दूर हुए किसानों को फिर से जोड़ें। उन्होंने मिल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए। घाटे को कम करने के लिए, उन्होंने मिलों में बिजली उत्पादन बढ़ाने और राजस्व बढ़ाने के अन्य उपायों पर भी ज़ोर दिया। आगे चलकर, सहकारी चीनी मिलों के लिए निविदाएँ एक समान नियमों के तहत संयुक्त रूप से जारी की जाएँगी।

    सहकारिता मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गन्ना उत्पादकों की श्रम संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के लिए सब्सिडी पर कटाई मशीनें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

    #Online #monitoring #sugarbags #started #unique #danikkhabar #news #haryana

  • DG-1 (1).jpg
    03/09/25 |

    पंचकूला शहर में वर्षा जल की त्वरित निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्रवाई

    चंडीगढ़, 03 सितंबर (अभी) - पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री के. मकरंद पांडुरंग ने आज पंचकूला शहर की विभिन्न सड़कों और प्रमुख गोलचक्करों का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने भारी बारिश के कारण हुए जलभराव से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर-2 स्थित शहीद संदीप सांखला चौक पर चल रहे जल निकासी कार्यों का भी जायजा लिया।

    बुधवार को हुई लगातार बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए पीएमडीए की टीमें कई स्थानों पर सड़कों और गलियों से कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

    पीएमडीए की टीम ने गुरुद्वारा कोहनी साहिब के पास अंडरपास में बारिश के पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की और उसे मात्र 30 मिनट में पूरी तरह से साफ़ कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों, दोनों को काफी राहत मिली।

    सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा जल के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य वर्षा जल सीवर लाइनों की नियमित सफाई के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएमडीए का उद्देश्य पंचकूला शहर में जलभराव को समाप्त करना और निवासियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है। समन्वय में काम करते हुए, पीएमडीए की टीमें मानसून के दौरान समय पर राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    निरीक्षण के दौरान पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री विनय कुमार, मुख्य अभियंता श्री सुनील कुंडू, विशेषज्ञ (इंफ्रा इंजीनियरिंग) श्री अमर सिंह, कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    #haryana #news #danikkhabar #drainage #action #rainwater

  • WhatsApp Image 2025-09-03 at 12.50.10 PM (1).jpg
    03/09/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड सीईओ संग मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने जलभराव का किया निरीक्षण

    जे कुमार , अम्बाला 3 सितम्बर – लगातार हो रही भारी वर्षा और उससे उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या को देखते हुए अजय बवेजा ने कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), सहायक अभियंता (एई) एवं स्वच्छता निरीक्षकों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तुरंत नालियों की सफाई, पंपिंग सेट लगाने और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    अजय बवेजा ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है, लेकिन कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इस स्थिति पर काबू पाने के लिए सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पंप हाउस पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

    उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें और सफाई में सहयोग करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत बोर्ड प्रशासन या स्थानीय पार्षदों को दें ताकि समय पर मदद मिल सके।

    अजय बवेजा ने भरोसा दिलाया कि कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और वर्षा के कारण उत्पन्न किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

    इसी के साथ तोपखाना बाजार में स्थित एक दुकान पर शॉर्ट सर्किट की सूचना मिलते ही उपाध्यक्ष अजय बवेजा तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुकान के मालिक को आश्वस्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी समय रहते स्थिति को नियंत्रित करने पर राहत की सांस ली।

  • 1002600439.jpg
    03/09/25 |

    हरियाणा के पावर मंत्री अनिल विज ने हिसार में आज 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की जान जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि इसमें एक जेई को निलंबित कर दिया गया है

    #हरियाणा #अनिलविज #हिसार #पावरमंत्री #11KV #दुःख #जेई #सुरक्षा #हादसा #शोक #निलंबन #ऊर्जा #सामाजिकजिम्मेदारी #नागरिकजीवन #समाचार #रेमेम्बरिंग #त्रासदी #जिन्दगी #सुरक्षा措施

  • WhatsApp Image 2025-09-02 at 5.14.19 PM.jpg
    02/09/25 |

    अम्बाला मे 3 दिवसीय ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला आरंभ

    जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - अपनी विशाल भव्यता के लिए जाना जाने वाला पूरे उत्तरी भारत का सुप्रसिद्ध 3 दिवसीय वामन द्वादशी मेला 2 सितंबर यानि आज से आरंभ हो गया है। यह मेला श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) अंबाला शहर द्वारा लगातार पिछले लगभग 125 वर्षों से निरंतर आयोजित करती आ रही है। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने दी।

    उन्होंने बताया कि 2 सिंतबर को सुबह 7:30 बजे हवन यज्ञ के साथ मेले की शुरूआत हुई और नवरंग राय सरोवर के पास बड़े ठाकुरद्वारा से ठाकुर जी का स्वरूप पहला हिंडोला, दूसरा राधा कृष्ण मंदिर से, दो हिंडोले कलाल माजरी से तथा पांचवा हिंडोला नोहरियां मंदिर से विशाल शोभा यात्रा के साथ पुरानी अनाज मंडी सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान किए गए।

    जहां पर तीन दिन तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेंगे। पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में धार्मिक भजनों की धुन पर विभिन्न कलाकार वामन भगवान का गुणगान करेंगे।

    #historical #vamandwadashifair #ambala #news

  • Photo--1.jpg
    02/09/25 |

    नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है -दर्शन कुमार

    जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - एसडीएम दर्शन कुमार व नगराधीश अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक मे उन्होंने जिलें में नशे पर रोक लगाने के दृष्टिगत किए जा रहें कार्यो बारे विस्तार से जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज ही वास्तव में स्वस्थ और समृद्ध समाज की पहचान है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही जीती जा सकती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और इसमें आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित करें।


    उन्होंने संबंधित से बैठक में रखे गए एजेंण्डो पर विस्तार से चर्चा करते हुए नशामुक्ति केन्द्रो व उनका निरीक्षण करने बारें, ड्रग कंट्रोलर द्वारा मेडिकल स्टोरज पर की गई चैकिंग बारे, पुलिस विभाग से नशे पर रोक को लेकर की गई धरपकड एवं कार्रवाई अथवा मामलों बारे जानकारी ली और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, खेल व अन्य संबंधित विभागों से नशे के दुष्प्रभावो बारे आमजन को जागरूक करने के लिए किए जाए रहें कार्यो की जानकारी ली और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।


    उन्होंने कहा कि नशे जैसी गम्भीर समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य  करना होगा और इसके साथ-साथ इसमें आमजन विशेषकर युवाओं की सहभागिता होना भी बेहद जरूरी है। नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ इसमें आमजन की भी सक्रीय भागीदारी बेहद आवश्यक है।


    उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए कि समय-समय पर मेडिकल स्टोरों की नियमित चैकिंग करें। यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पाई जाती है तो नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और चैकिंग अभियान चलाएं। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए।

    उन्होंने कहा कि अवैध रूप से नशे की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लाए। उन्होंने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और आईटीआई जैसे संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग या अन्य प्रतियोगिता व कार्यक्रमों के माध्यम से से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।


    इस मौके पर एसीयूटी रवि कनवरिया, डीएसपी विरेन्द्र, जिला न्यायवादी जेबी सिंह, जिला ड्रग कंट्रोलर हैमन्त ग्रोवर, डीएसपी जेल यश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #addiction #family&society

  • download.png
    02/09/25 |

    योग से मिलती है ऊर्जा, संतुलन और सकारात्मक सोच — डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं योगा क्लब द्वारा ईशा योगा फ़ाउंडेशन, कोयंबटूर के सहयोग से एक विशेष योग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र में कॉलेज के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के साथ-साथ कई आमंत्रित अतिथियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।



    कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जो ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने बताया कि योगाभ्यास केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन दर्शन है, जो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्तर पर मजबूत बनाता है।
    ईशा फाउंडेशन के अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का गहन प्रशिक्षण दिया।

    उन्होंने समझाया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, रक्त संचार सुधरता है और मानसिक एकाग्रता भी मजबूत होती है। सत्र के दौरान तनाव कम करने और मानसिक स्पष्टता लाने वाली विशेष ध्यान तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है। आज की व्यस्त दिनचर्या में तनाव और असंतुलन एक बड़ी चुनौती है।

    ऐसे में योग का नियमित अभ्यास सभी के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाता है। हम ईशा फाउंडेशन के आभारी हैं जिन्होंने हमारे कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित कर हमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव कराया।



    कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। उनका कहना था कि योगाभ्यास ने उन्हें न केवल शारीरिक रूप से स्फूर्तिवान बनाया, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान किया। कई प्रतिभागियों ने इस प्रकार के सत्र नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।



    कॉलेज प्रशासन ने घोषणा की कि आने वाले समय में योग, स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके साथ ही, कॉलेज ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में छात्रों के लिए विशेष योग कार्यशालाएँ और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    #gmncollege #news #ambala #yoga

  • WhatsApp Image 2025-09-02 at 10.02.41 AM.jpeg
    02/09/25 |

    जीमएन कॉलेज मे राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और नाको एड्स ऐप को लेकर जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - रेड रिबन क्लब (आरआरसी) ने यूथ रेड क्रॉस और इको क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और नाको एड्स ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित सहायता, जानकारी और सेवाएँ प्रदान करने में इन संसाधनों के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

    इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को इन संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें अपने नेटवर्क के साथ इस जानकारी को सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

    डॉ. शिखा जग्गी ने राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और नाको एड्स ऐप पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी विशेषताओं, लाभों और उपयोग पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने एक संवादात्मक सत्र में भाग लिया, जहाँ उन्होंने परामर्श, परीक्षण और रेफरल सहायता सहित हेल्पलाइन की सेवाओं के बारे में जाना।

    डॉ. मीनू राठी ने बताया कि राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर एचआईवी/एड्स से प्रभावित व्यक्तियों को गोपनीय सहायता, परामर्श और रेफरल सेवाएँ प्रदान करता है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों से बातचीत की और बताया कि हेल्पलाइन और ऐप दोनों ही एचआईवी/एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए जागरूकता, रोकथाम और सहायता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

    इको क्लब के संयोजक डॉ. कुलदीप यादव ने जानकारीपूर्ण सत्र की सराहना की। यह प्रचार सत्र राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और नाको एड्स ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा। इस सत्र में लगभग 60 छात्रों ने भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया था।

    इस सत्र ने प्रतिभागियों को इन संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान की और उन्हें अपने नेटवर्क के साथ इस जानकारी को सांझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। रेड रिबन क्लब व्यापक दर्शकों तक पहुँचने के लिए विभिन्न माध्यमों से इन संसाधनों का प्रचार जारी रखने की योजना बना रहा है।

    #nationaltoll-free #helplinenumber #nacoaids #gmncollege #ambala

  • images.jpeg
    02/09/25 |

    चंडीगढ़ में आज स्कूल बंद, भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी

    जे कुमार, चंडीगढ़ 2 सितम्बर - चंडीगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सभी स्कूलों को बंद किए है। मोहाली में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और आईटीआई/पॉलीटेक्निक मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे।

    चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक ट्वीट में कहा गया है, विपरीत मौसम की स्थिति को देखते हुए UT चंडीगढ़ के सभी स्कूल शैक्षणिक कार्यों के लिए 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के अधिकांश मार्गों और व्यस्त चौराहों पर जलभराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई है।

    #chandigarh #alart #heavyrain #news #schoolclosed

  • 937190-73484-zlwhyoykfg-1510388122.jpg
    02/09/25 |

    जाम से मिलेगी निजात, पानीपत में ऑड-ईवन स्कीम का 7 दिन का ट्रायल शुरू

    जे कुमार, पानीपत 2 सितम्बर - पानीपत शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है | इस पहल को ‘ऑड-ईवन स्कीम नाम दिया गया है. जिसके तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहर में विशेष प्रबंध किए गए है |

    पानीपत शहर में ऑड-ईवन स्कीम का 7 दिन का ट्रायल शुरू किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि इस प्रयोग से अच्छे परिणाम सामने आते हैं और जनता का सहयोग मिलता है, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा. जिन वाहन चालकों ने नियम का पालन नहीं किया उनके चालान भी काटे गए.

    इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त बनाना, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आमजन को सहज एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है. यह योजना आने वाले समय में पानीपत शहर की तस्वीर बदल सकती है |

    डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है |

     यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या बहुत ज्यादा है, और यह ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी था. इस योजना को आज से ही लागू कर दिया गया है |

    यह योजना ऑड नंबर के वाहन एक दिन और ईवन नंबर के वाहन दूसरे दिन चलेंगे, यह प्रक्रिया इसी तरह चलती रहेगी.  यह योजना अभी एक हफ्ते के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है. इसके परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा |

    जो वाहन बिना नंबर के चल रहे हैं या जिन्होंने नगर निगम द्वारा दिया गया यूनिक नंबर स्टिकर नहीं लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान काटे जाएंगे |

     शुरुआती दिनों में लोगों को इस नियम के बारे में समझाया जा रहा है और फिलहाल चालान नहीं काटे जा रहे हैं. वही ट्रैफिक जाम की समस्या डीएसपी सैनी का मानना है कि इस योजना से ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी |

    Relief from traffic jam, 7 day trial of odd-even scheme begins in Panipat

  • G-1-1-9-25.jpg

    राज्यपाल ने 5 टीबी रोगियों को ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में अपनाया

    चंडीगढ़, 01 सितंबर (अभी) - हरियाणा के  राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत 5 टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करके गोद लिया। इस कार्यक्रम में राज्य टीबी अधिकारी डॉ  राजेश राजू और डब्ल्यूएचओ के नोमिनी डॉ  सुखवंत ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रहे टीबी अभियान की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया।

    राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा राजभवन में ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में पंजीकरण करवाया और 5 टीबी रोगियों को गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा को टीबी मुक्त अभियान में हर प्रकार की सहायता के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान में साथ  आने और टीबी रोगियों व उनके परिवारों को इस बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में समर्थन देने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहायता कार्यक्रम -‘निक्षय मित्र‘ को 9 सितंबर, 2022 को  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू द्वारा ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान‘ के तहत लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य टीबी के इलाज के दौरान पोषण, जांच और व्यावसायिक सहायता के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करके टीबी रोगियों के इलाज के परिणामों में सुधार करना है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस पहल की शुरूआत 17 सितंबर, 2022 को की गई थी। प्रथम चरण में हरियाणा प्रदेश के लगभग 2200 गांव टीबी मुक्त हो चुके हैं। इसी प्रकार समस्त हरियाणा को टीबी मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।

    #haryana #governor #danikkhabar #health #news #aseemghosh #nikshaymitras

  • download (37).jpeg

    बिहार एसआईआर 2025 में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया संपन्न, बड़ी संख्या में आवेदन

    चंडीगढ़, 01 सितंबर (अभी) – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार एसआईआर 2025 के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 1 सितम्बर को संपन्न हुई। इस अवधि में विभिन्न राजनीतिक दलों और मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने एवं हटाने के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की गईं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनीतिक दलों की ओर से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 813 बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जिनके माध्यम से 25 दावे नाम जोड़ने हेतु और 119 आपत्तियां नाम हटाने हेतु प्राप्त हुई हैं। इन पर अभी निस्तारण शेष है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को सीधे तौर पर कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

     

    वहीं, मतदाताओं की ओर से सीधे प्राप्त दावों में 36 हजार 475 दावे नाम जोड़ने के लिए तथा 2 लाख 17 हजार 49 आपत्तियां नाम हटाने के लिए दर्ज हुई हैं। इनमें से 40 हजार 630 का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से कुल 16 लाख 56 हजार 886 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 91 हजार 462 का निस्तारण किया गया है।

     

    उल्लेखनीय है कि नियमों के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निस्तारण संबंधित ईआरओ या एईआरओ द्वारा पात्रता की जांच के उपरांत ही किया जाएगा तथा सात दिन की अनिवार्य नोटिस अवधि पूर्ण होने से पहले निस्तारण नहीं किया जाएगा। 1 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप सूची में किसी भी नाम को बिना उचित जांच और सुनवाई के हटाया नहीं जा सकता। सम्मिलित या हटाए गए नामों की सूची कारण सहित जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को सूची से संबंधित कोई आपत्ति है तो वह अपने दावे के साथ आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर सकता है।

    #haryana #election#commission #news #danikkhabar #bihar #election

  • download (36).jpeg

    रेवाड़ी जिले में 6 स्वास्थ्य परियोजनाओं का कार्य शुरू

    चंडीगढ़, 01 सितंबर (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.93 करोड़ रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्रों (SHCs) और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई (BPHU) के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

     

    जाटूसाना ब्लॉक के चौकी नं. 2 गांव, डहिना ब्लॉक के मौतला कलां गांव और नाहड़ ब्लॉक के लूखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही, नाहड़ ब्लॉक के कोसली गांव में एक ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई का निर्माण किया जा रहा है। नाहड़ ब्लॉक के नहरूगढ़ (गामड़ी) गांव और डहिना ब्लॉक के धावना गांव में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं।

     

    परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए। नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई बनने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।”

     

    उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य एक मजबूत समाज की नींव है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेवाड़ी जिले की जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।”

     

    ये परियोजनाएं राज्य सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा हैं जिसके तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। नई स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल ग्रामीण और शहरी जनता को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगी।

    #haryana #development #news #artisinghrao #heathdept. #danikkhabar

  • download (2).png
    01/09/25 |

    जगतगुरु उदासीनाचार्य चंद्र महाराज की 531 वी. जयंती महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 1 सितम्बर - जगतगुरु उदासीनाचार्य चंद्र महाराज की 531 वी. जयंती महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मार्कंडेय ऋषि उदासीन आश्रम (हरियाली अंबाला) में मनाया गया |

    आश्रम संचलकता महंत जयंती दास उदासीन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ चेला महंत गुरजीत सिंह उर्फ ज्ञान मुनि ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में चंद्र महाराज का बड़ा योगदान रहा है। जिसे कभी सनातन धर्म के लोग भूल नहीं सकते हैं। गुरु परंपरा का जिक्र करते इसके पालन पर जोर दिया।

    भगवान चंद्र की पूजा अरदास कर समाज के जनकल्याण की कामना की। भगवान श्री चंद्र जी के विग्रह का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। आरती करके भोग लगाया गया। हवन-पूजन भी किया गया। संकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसको हजारों भक्तों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया

    पंडित नितेश शर्मा द्वारा हवन पूजन किया गया उपस्थित भक्तगण सरबजीत सिंह, प्रधान नीरज चौहान तांडवाल , राजकुमार , राजेश गर्ग , अशोक गर्ग , जिले सिंह , विकाश कुमार , जसवंत राणा , सेवक सिंह , सोनू राणा , राहुल राणा मोनू , कर्म वीर किट्टू , शीशपल राणा, सतपाल राणा , राजा राम , संजय प्रकाश , गुरमीत जाट , प्रहलाद शर्मा आदि मोजूद रहे |

    # celebration #news #ambala #dharam

  • WhatsApp Image 2025-09-01 at 3.57.23 PM.jpg

    हरियाणा राज्य कूड़ो जैपनीज मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अंबाला की टीम रही दूसरे स्थान पर

    जे कुमार, अम्बाला 1 सितम्बर - हरियाणा राज्य कूड़ो जैपनीज मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स की 6 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्थानीय बैडमिंटन हॉल अंबाला छावनी में जिलेबखेलबाधिकारी राजवीर सिंह रंगा के सहयोग से सकुशल सम्पन्न हुई | इस प्रतियोगिता में हरियाणा के कई जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुना नगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, जिंद, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी नूह, पलवल फरीदाबाद, चरखी-दादरी से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया |

    प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी रेवाड़ी की टीम ने द्वितीय ट्रॉफी अंबाला जिले की टीम ने व तृतीय स्थान यमुनानगर किन्तीम ने हासिल किया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आदरणीय अनिल विज जी व्यस्तता व अचानक तबियत बिगड़ने किंवजह से नहीं आ सके तो प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि हरियाणा कुडो की ब्रांड एंबेसडर कृतिका ओबेरॉय द्वारा किया गया जो कि ओबेरॉय सर्विस स्टेशन की ऑनर है |

    अंबाला किन्तीम में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रनीत, हरिधान , चिराग ,श्रेयसी ,रूठवा अनिरुद, पारुल , काशवी,अलीशा चौधरी,कायनात गिरी, अवनी , सहजवीर सिंह , सीरत, परिधि, सिद्दक सिंह सिद्धू , रक्षित सिंगला, रुदानी, इसी तरह रजत पदक विजेता खिलाड़ी मे श्रेया, हितेश नरवाल, जसमीत सिंह, वरदान शर्मा, शिवांश, एस वी ऋषिक,हिमांक गौर,रघुवंश रहे | इसी प्रकार कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी मे जैसलीन हंस,रियानदीप सिंह, आदि ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले का राज्य का नाम रोशन करेंगे |

    #ambalateam #stoodsecond #news #sportscompetition

  • unnamed.jpg
    01/09/25 |

    जीमएन कॉलेज मे एचआईवी/एड्स की रोकथाम के बारे में निकली जागरूकता रैली

    जे कुमार, अम्बाला 1 सितम्बर - रेड रिबन क्लब (आरआरसी) ने यूथ रेड क्रॉस और इको क्लब के सहयोग से एचआईवी/एड्स की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को एचआईवी/एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सुरक्षित व्यवहार, जाँच और सहायता के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

    डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना, कलंक को कम करना और समुदाय में निवारक उपायों को प्रोत्साहित करना है। 80 से अधिक छात्र और संकाय सदस्य जागरूकता संदेशों वाले प्लेकार्ड और बैनर लेकर रैली में शामिल हुए।

    प्रतिभागियों ने नारे लगाए और सुरक्षित यौन व्यवहार, नियमित जाँच और एचआईवी/एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सहायता के महत्व पर ज़ोर देने वाले संदेश लिए। वाईआरसी के संयोजक डॉ. राकेश कुमार ने शीघ्र पहचान और उपचार के लिए नियमित जाँच और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

    आरआरसी की संयोजिका डॉ. मीनू राठी ने बताया कि इस रैली ने सामुदायिक सहभागिता, शिक्षा और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया, जिससे एचआईवी/एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति कलंक को कम करने और उनके लिए एक सहायक वातावरण को बढ़ावा देने में मदद मिली। डॉ. शिखा जग्गी, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. धर्मवीर सैनी, डॉ. एस.के. पांडे, डॉ. नेहा अग्रवाल आदि कई संकाय सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया। समुदाय की सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण जनभागीदारी के साथ, एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली एक शानदार सफलता रही।

    इस आयोजन ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन एवं समझ की संस्कृति को बढ़ावा देने में योगदान दिया। रेड रिबन क्लब इस गति को बनाए रखने और चल रहे जागरूकता प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का आयोजन जारी रखने की योजना बना रहा है।

    #awarenessrally #hiv #aids gmncollege #news #ambala

  • 1622146703_28metgbrainnewalipur1_7c.jpg
    01/09/25 |

    सितम्बर की शुरुवात हुई झमाझम बारिश से, अंबाला का मौसम सुहाना

    जे कुमार, अम्बाला 1 सितम्बर - सितम्बर माह की शुरुआत के साथ ही मानसून का असर एक बार फिर से जोर पकड़ता नजर आ रहा है। तड़के सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे अम्बाला को तरबतर कर दिया। लगातार हो रही बरसात ने मौसम को सुहावना बना दिया है और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश की बूंदों ने जहां सड़कों और गलियों में ठंडक भर दी, वहीं लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता फिलहाल प्रदेश में बनी हुई है और आने वाले कुछ दिनों तक बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश की वजह से अंबाला में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिला। वहीं, ठंडी हवाओं और बारिश की बूंदों ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया।

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर के शुरुआती हफ्तों में मानसून का असर यूं ही देखने को मिलेगा। बारिश के चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे मौसम और भी सुहाना होगा। फिलहाल शहरवासी मानसून की इस अप्रत्याशित मेहरबानी का आनंद ले रहे हैं।

    #september #heavyrain #ambala's #weather #news

  • 15.jpeg
  • photo 5.jpeg
  • 05.jpeg
    01/09/25 |

    पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया गया 11वां स्थापना दिवस

    जे कुमार, पलवल 1 सितम्बर - पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल की ओर से समिति का 11वां स्थापना दिवस जिला सचिवालय के नजदीक गुर्जर धर्मशाला में मनाया गया, जिसमें कर्नल ए.एस रणधावा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान, स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर, पूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करने सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।


    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कर्नल ए.एस. रणधावा ने सभी को 11वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल सैनिकों और आश्रितों के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

    उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

    उन्होंने इस अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।


    इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल, उपाध्यक्ष कैप्टन भरत पाल, जनरल सचिव पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह, सचिव वासुदेव रावत, रणबीर, नरेंद्र शर्मा, ललित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ex-servicemanwelfarecommittee #celebrated #11thfoundationday #palwal #news #haryana

  • Jci 3.jpeg

    ‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है’’- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    ‘‘समाज के ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’- अनिल विज

    ‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’- विज

    जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है - विज

    विज ने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की


    अम्बाला/चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’।  श्री विज ने कहा कि ‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’।

    मंत्री अनिल विज ने यह विचार गत देर सायं अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था जिले की ऐसी पहली संस्था है जो लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है। इस मौके पर उन्होंने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रूपए देने की भी घोषणा की। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन भी किया।

    जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की ओर बढ रही हैं - विज

    मंत्री विज ने इस मौके पर जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज कार्यक्रम में 90 प्रतिभागियों का पंजीकरण होना काबिले तारीफ है। संस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए काबिलियत और अवसर प्राप्त होना बेहद जरूरी है और इस कार्य को यह संस्था बखूबी कर रही हैं। यहां पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच मिला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी काबिल व्यक्ति को उसकी प्रतिभा दिखाने का अवसर न मिले तो वह आगे नहीं बढ पाता, लेकिन यह संस्था ऐसे लोगों के आगे बढने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। सेवा के क्षेत्र में कई कंपनियां बनी हुई हैं। सेवा उसी को कहते है जो निस्वार्थ करते है और यह संस्था इस कार्य को कर रही हैं। समाज के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पर्यावरण, जरूरतमंद बच्चों को पढाना आदि शामिल हैं। सरकार तो इस क्षेत्र में कार्य कर रही है अन्य को भी इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था इस क्षेत्र में स्वयं कार्य करते हुए अन्य को भी प्रेरित कर रही है और आज उन्होंने जो बुकलेट जारी की है उसके तहत समाज क्षेत्र में किए जाने वाले अन्य प्रकल्प शामिल हैं।

    सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है - विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज से हम जाने अनजाने में बहुत कुछ लेते है, समाज का हमारे उपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, जेआईसी संस्था इस कार्य को बखूबी कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शहर को सुन्दर बनाने के लिए लगा दिया है, शहर के लोग नई नई ऊंचाइयों को छुए इसके लिए यहां पर अनगिनत विकास कार्यों को करवाने का काम किया है, जिसमें सुभाष पार्क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है, इसलिए हमें नकारात्मक उर्जा से दूर रहना और सकारात्मक उर्जा के साथ रहकर अपने शहर को और सुन्दर व विकसित बनाना हैं।

    ‘‘मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की’’ - विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि संस्था द्वारा यहां पर जो कार्यक्रम करवाया जा रहा है, वर्ष 1996 से पहले यह स्थान बहुत गंन्दा स्थान हुआ करता था। सारे शहर का कूड़ा करर्कट यहां पर गिरा करता था, गन्दगी की डिग्गी होती थी, दिन के समय में भी यहंा से निकलने में डर लगता था, उन्होनें यह भी कहा कि उस समय की सत्ताधारी पार्टीयों ने इस स्थान पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए यहां पर प्लाट काटने की कोशिश की, मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की। उन्होनें यह भी बताया कि उस समय के मुख्यमंत्री चौ0 बंसी लाल ने इस पार्क के निर्माण के लिए 30 लाख रूपए दिए थे, जिससे यहां पर चार दिवारी व मिट्टी डलवाई गई। लोगों के सहयोग से यहां पर पहले सैर करने के लिए फुटपाथ बनाया गया और फिर पेड पौधे व बैच लगवाए गए। उन्होनें कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद उन्होनें यहां पर करोड़ों रूपए के कार्य करवाए है, जिससे इस पार्क की भव्यता बढी है। आज इस पार्क की भव्यता इतनी बडी है कि टूरिस्ट कम्पनियों ने इसे अपने स्पॉट पर अंकित किया है। स्कूली बच्चे यहां पर आकर पिकनिक मनाते है वही दूरदराज से लोग यहां पर आकर इस पार्क की भव्यता का आनंद उठा रहेें हैं।

    ‘‘संस्था इसी प्रकार से लोगों में सेवा भाव की ज्योत जलाती रहे’’- विज

    कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इसी प्रकार सेवा भाव के कार्य करते रहें, लोगों के अन्दर सेवा भाव की ज्योत जलाते रहें। इसके लिए जो भी सहायता एवं कार्य की आवश्यकता होगी उसे करवाने का काम किया जाएगा। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों बारे कैबिनेट मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि अंबाला के सुपर डांसर ने स्थानीय 100 नृत्कों को अपने कौशल, रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जो युवा नेताओं को सशक्त बनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के जेसीआई के मिशन के अनुरूप था। हमारे पास 5-10 वर्ष और 10-16 वर्ष की आयु की दो श्रेणियां हैं। इस कार्यक्रक्रम में विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और अंबाला की समृद्ध प्रतिभा को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को स्तब्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता, परियोजना सलाहकार डॉ पारूल गुप्ता, परियोजना निदेशक बलविन्द्र सिंह ओबेरॉय, गुरप्रीत कौर, जेसी अमन जैन, सृष्टि जैन, जेसी ऋषि कपूर, पूजा कपूर, जेसी आरटी शीना खट्टर, जेसी एचजीएफ पंकज खट्टर, शिवानी अग्रवाल व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

    #anilvij #bjp #jciambala

  • Rally 1.jpeg

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", कान पकड़ कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव देश से माफी मांगे : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    यह प्रधानमंत्री जी की मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई: कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ नारे लगाए व जुलूस निकाला


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जब तक सारे देश से कान पकड़कर माफी नहीं मांगते तब देश संघर्ष करता रहेगा।

    मंत्री अनिल विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी खिलाफ बड़ी संख्या में अम्बाला छावनी में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश किसी भी हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यह उनकी (प्रधानमंत्री) मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई। राहुल गांधी ने चुप रहते हुए इसपर अपनी सहमति की मोहर लगा दी। इसलिए यह देश तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कान पकड़कर देश से माफी नहीं मांगते। सारे देश से राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को माफी मांगी चाहिए तब तक जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी के लिए सरेआम मंच से गालियां दी गई। यह गालियां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से दी गई। गाली किसी ने भी दी हो, मगर दायित्व दोनों नेताओं का था जिनका मंच था और जिन्होंने रैली करनी थी। मंत्री अनिल विज ने कहा यह देश किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेगा, यह हिंदुस्तान की हर मां व महिला का अपमान है। हैरानी तब होती है कि आज तक एक भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, एक भी कांग्रेस नेता ने निंदा नहीं की। इसका मतलब साफ है कि गालियां निकालने वालों को चुप रहकर सहमति दी जा रही है। मगर यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में आज दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजारों में जुलूस निकाला। मंत्री अनिल विज के साथ कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” व “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ जोकि सदर बाजार चौक, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार होते हुए वापस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर भाजपा नेता सोम चोपड़ा, बलविंद्र शाहपुर, संजीव सोनी, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, रामबाबू यादव, राजू बाली, रमन छतवाल, आरती सहगल के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #bjp #congress #rjd #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana

  • Pic 2.jpeg

    जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई, आज कश्मीर की डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स हो रही है : मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मन की बात” कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों व प्रगति का साक्षात्कार देश को कराते हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड को सुना


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई है और कश्मीरियों को गले से लगाया है।

    मंत्री अनिल विज आज प्रात: अम्बाला छावनी के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर गलती की थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हटाकर खत्म किया। प्रधानमंत्री जी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, चाहे वो कश्मीर में क्रिकेट मैच हो या कश्मीर की डल झील पर वॉटर स्पोर्टस हुए हो। मन की बात एपिसोड में इसका जिक्र करने से खिलाड़ियों का मनोबल उन्होंने उठाया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं। वो हर महीने देश की उपलब्धियों और किस-किस क्षेत्र में देश ने प्रगति की है उससे देश का साक्षात्कार कराते हैं। आज मन की बात के 125वें एपिसोड में इस बार जो बरसाती आपदा आई है उसके प्रति उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की है। उसके साथ-साथ उन्होंने उन जवानों, अधिकारियों, संस्थाओं व लोगों को सराहा है जिन्होंने आगे बढ़कर लोगों की सहायता की है। लोगों की सराहना करने से और लोगों में भी समाज सेवी कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है।

    प्रधानमंत्री जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने व घरों में भी सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी योजनाएं है। सरकार 1.80 लाख से कम आए वालों को दो किलोवॉट तक का कनेक्शन लगाने के लिए 1.10 लाख रुपए सब्सिडी देती है। सौर एनर्जी को अधिक से अधिक बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एपिसोड के जरिए लोगों से सुझाव भी मांगते है और उन्हें करोड़ों लोग अपने सुझाव भेजते हैं।

    इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव वालिया, जसवंत जैन, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, प्रेम राणा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, तरूण सेठी, डा. हरप्रकाश शर्मा, एडवोकेट दलीप मित्तल, विनीत जैन, गोपी सहगल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #maankibaat #narenderamodi #pmo #bjp #bjpharyana #anilvij

  • WhatsApp Image 2025-08-30 at 14.33.57_707b319d.jpg
    30/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में विद्यार्थियों द्वारा विशेष गतिविधि ऊर्जा का आयोजन

    जे कुमार,अम्बाला 30 अगस्त - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को पांचवीं व छठी कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा विशेष गतिविधि ऊर्जा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ णमोकार मंत्र के द्वारा किया गया। इस गतिविधि में पांचवी और छठ कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    तत्पश्चात पांचवी म के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत गाया जिसने संपूर्ण सभागार में मधुरता का संचार कर दिया। कक्षा छठी के छात्रों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया।वहीं छठी के छात्रों ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत कर सभी के हृदय में देशभक्ति के जब्बे को जगा दिया । कक्षा पांचवी के छात्रों ने स्वतंत्रता से जुड़े तथ्य प्रस्तुत कर सबको स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई। पांचवी छात्रों ने विविधता में एकता पर प्रस्तुति दे राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया। कक्षा छठी ल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने कार्यक्रम में ऊर्जा और आकर्षण जोड़ दिया।

    सम्पूर्ण समारोह ने न केवल देशभक्ति का उत्साह जगाया बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत कर हृदय में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों में देशभक्ति व ईश्वर भक्ति बहुत ही आवश्यक है। यह दोनों उन्हें नकारात्मक पथ से हटाकर सकारात्मकता से जोड़ती है ।

    सकारात्मकता हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है । यह हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करती हैं और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है और इस कार्यक्रम का लक्ष्य भी यही है कि हम विद्यार्थियों को जीवन के नए पथ की ओर अग्रसर करें। साथ ही उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा अभिभावक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया ।

    #ambala #news #lordmahavirjainschool #program

  • Gosewa 1.jpeg

    बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2014 से अब तक 413 करोड़ रुपए अनुदान के स्वरूप दिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हमारा गौमाता के प्रति जो सम्मान है, उसी सम्मान के तहत हमें आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रामबाग गऊशाला समिति को 20. 77 लाख व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3.11 लाख राशि के चैक वितरित किए

    चंडीगढ़/अम्बाला, 30 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अभी तक हरियाणा में 413 करोड़ रूपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की गई है।

    इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज रामबाग गऊशाला समिति अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रूपए व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को आज इन राशि के चैक वितरित किए।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत लोग अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। हमारा गौमाता के प्रति जो सम्मान है, उसी सम्मान के तहत हमें आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी है।

    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढौतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम किया है, मकसद यही है कि कोई भी गौवंश आवारा सडक़ पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी भी सराहना की और कहा कि इस कार्य को वे इसी सेवाभाव के साथ करते रहें। उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सडक पर नहीं होगा। यह प्रोजैक्ट समाज के होते हैं, इसलिए हम सबका भी दायित्व बनता है कि हम भी इस कार्य में आगे आकर अपनी भूमिका निभाएं।

    गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री अनिल विज व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

    इस मौके पर गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जब भी गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष कोई भी बात रखी है उसे सह स्वीकार किया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष जो भी बात रखी जाती है वह भी स्वीकार हुई है जिसके लिए वह उनका दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं।

    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन, प्रेम सागर जैन, सुधीर बिंदलस, रमेश बंसल, राकेश कंसल, देवेन्द्र सिंगला, राजिन्द्र वाही, ओम प्रकाश ग्रोवर व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली से देवी राम शर्मा, दीपांशु अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, तरसेम शर्मा, शशि शर्मा, सीमा मेहता के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #gosewa #anilvij #haryanabjp #gosewayog

  • Lado.jpeg

    हरियाणा सरकार सभी वर्गों का सम्मान करते हुए नित्य नई योजनाएं लागू कर इतिहास रच रही है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जल्द एप्लीकेशन लांच होगी जोकि एप्पल और गुगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है : मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 30 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी वर्गों का सम्मान करते हुए नित्य नई योजनाएं लागू कर इतिहास रच रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से किया जाएगा तथा ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे उसे पूरा करने का काम किया है। इसी कड़ी में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए एक एप्लीकेशन लॉंच होगी जोकि एप्पल और गुगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास स्मार्ट फोन है उसके माध्यम से वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। वैरिफिकेशन उपरांत सम्बन्धित पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

    उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ हरियाणा की विवाहित और अविवाहित महिला जिनकी आयु 25 सितंबर 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण के तहत जिनकी वार्षिक आय एक लाख रूपए तक है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके तहत लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे चरण में जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है उन्हें इन योजना का लाभ मिलेगा।

    चित्रकार की मंत्री अनिल विज ने प्रशंसा की, स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपए प्रदान किए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कालोनी स्थित निवास स्थान पर कैथल से आई चित्रकार विदुशी तिवारी ने कैबिनेट मंत्री को उनका एक चित्र भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुशी तिवारी द्वारा तैयार किए गए चित्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की और 21 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। विदुशी तिवारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह 70 से अधिक निजी रेस्तरां में विभिन्न थीम पर जिसमें हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों की संस्कृति शामिल है उससे सम्बन्धित चित्र तैयार किए हैं।

    #ladolaxmiyojna #anilvij #bjp #bjpharyana

  • ex1.jpg
    30/08/25 |

    एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

    जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त - एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधान अश्वनी कुमार ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


    उपस्थित सदस्यों ने सरकार के समक्ष पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए विभिन्न मांगें रखीं। इनमें सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार सुविधा, पेंशन की कम्प्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष 8 माह करना, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3,000 रुपए करना और पेंशनरों को विकलांग भत्ता देने की मांग शामिल थी। इस अवसर पर विकास गुप्ता, सर्कल हेड, एचडीएफसी बैंक अम्बाला कैंट, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और बैंक में कैंडिडेट हायरिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


    बैठक में फूल कुमार रिटायर्ड एसपी, टेचन राज, वीरेन्द्र कुमार, रिटायर्ड डीएसपी राजेन्द्र कौशिक पूर्व प्रधान, तरसेम कुमार, गुलजार सिंह, दर्शन कुमार, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, तेजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी चन्द, रणधीर सिंह सेवानिवृत निरीक्षक, जगन्नाथ, राजपाल सिंह राणा, मदन सिंह राणा, यशपाल सिंह राणा, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश, इकबाल सिंह, देशराज सिंह और कुलदीप चन्द सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी ने पेंशनरों के कल्याण और हितों के लिए एकजुटता दिखाई।

    #monthlymeeting #expoliceofficers #news #socialwelfareassociation #ambala #concluded

  • 09.jpg
    30/08/25 |

    स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी करके शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दें योगदान : आयुक्त मनीषा शर्मा

    जे कुमार, पलवल, 30 अगस्त :- स्वच्छता अभियान के तहत जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने शहर के वार्ड 13 सहित अन्य जगहों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद द्वारा पलवल शहर में लगे अवैध होर्डिंग भी हटाए गए और दुकानों पर जाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक को बंद करने के लिए दुकानदारों से अपील भी की।


    जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने आमजन से स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम द्वारा शहर के वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

    उन्होंने निरीक्षण के दौरान आमजन को कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डालने का आह्वान करते हुए गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग बॉक्स में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर चस्पा करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान देने की अपील भी की।

    #palwal #cityclean #beautiful #cleanliness #campaign #commissioner #news

  • Photo--17.jpg
    30/08/25 |

    बाल संरक्षण एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त - जिला बाल संरक्षण यूनिट अम्बाला के तत्वावधान में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) के सदस्य अनिल कुमार लाठर व श्याम शुक्ला की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय के सभागार में बाल अधिकार संरक्षण एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


    एचएससीपीसीआर आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों व स्टेकहोल्डर्स से बाल संरक्षण के दृष्टिगत स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत किए जा रहें कार्यो बारें विस्तार से जानकारी हासिल की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, आरटीए सुशील कुमार उपस्थित रहें।


    हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों द्वारा बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर विशेष चर्चा करते हुए स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था, वाहन फिटनेस व उनमें लगे कमरें, चालक लाईसेंस व पुलिस वैरिफिकेशन, अग्निशमन यंत्र, बसों में फस्र्ट-एड किट सुनिश्चित करना, इमरजेंसी डोर, बस टायरों की स्थिति तथा बस स्टाफ की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु प्रशिक्षण जैसे बाल सुरक्षा हेतु अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की और स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत निर्धारित मापदण्डों एवं कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी को जिले में किस स्तर पर लागू किया जा रहा है, इस विषय पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की और रिपोर्ट को पूरी तरह संतोषजनक पाए जाने के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों व सहायकों की समय-समय पर रिफ्रैस ट्रेनिंग भी करवाई जाए और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए कि आपातकालीन समय में वो किन-किन तरह से बच्चों को सुरिक्षत बाहर निकाल सकते हैं।


    उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण व सुरक्षा को लेकर सभी हितधारकों को अपनी जिम्मेदारी को गभीरता एवं पुरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों के संरक्षण हेतु चल रहे कार्यक्रमों व गतिविधयों बारे जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चो की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता मे है सभी अधिकारी एवं हितधारक इसी ध्येय को ध्यान मे रखते हुए कार्य करना सुनिश्च्ति करें। इस कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही एवं कौताही न बरती जाएं। यदि कहीं किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसे भी आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें।


    उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्कूलो में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कि जाए तथा इसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से रोड सेफ्टी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी बारें स्कूली बच्चों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने संबंधित अधिकारी को समय-समय पर स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चैकिंग अभियान चलाने बारे और वाहन चालकों व कन्डक्टरों को इस से जुडे प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीपीओ मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता रानी, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा एवं सदस्य रेखा शर्मा व खुशपाल सिंह, रजनी देवी, वाहन निरीक्षक अनिल सैनी, रोबिन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #reviewmeeting #childprotection and #safe #school #vehiclepolicy #news

  • WhatsApp Image 2025-08-30 at 9.31.48 AM.jpg
    30/08/25 |

    जीमएन पब्लिक स्कूल अम्बाला मे ध्यान सेमीनार का हुआ सफल आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 30 अगस्त : जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी में सहज योग के सौजन्य से एक ध्यान सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को ध्यान की विधि और इसके लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई।

    उसके बाद सहज योग की टीम ने ध्यान की प्रक्रिया को समझाया और सभी को ध्यान करने की विधि सिखाई। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि और उत्साह के साथ ध्यान किया। इस दौरान शिक्षकों ने भी भाग लिया और सकारात्मक अनुभव साझा किए।

    सेमिनार में बताया गया कि नियमित ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। बच्चों को जीवन में संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ध्यान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने सहज योग की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

    #ambala #news #school #gmncollege #yoga

  • EM-1-29-8-25.jpg
    29/08/25 |

    प्रदेश सरकार के प्रयास से सरकारी स्कूलों के नतीजे हैं सुधरे; शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पानीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जन सुनवाई में आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया।

    मंत्री ने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी के लिए हर सप्ताह विभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। मंत्री श्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मकसद जनता को राहत देना और शासन-प्रशासन को जनता की पहुंच तक लाना है।

    जन सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री ने बिजली, पानी, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना ंऔर अधिकारियों को शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

     

     जनसुवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  उन्होंनेे कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकारी स्कूलों में अब आधारभूत ढांचे, अध्यापकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों में नतीजे कमजोर होने की वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की ओर भेजने को मजबूर होते थे, लेकिन अब सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हुआ है कि कई स्थानों पर विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। मंत्री ढांडा ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं ताकि बच्चों को बेहतर और किफायती शिक्षा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

     

    #haryana #goverment #news #danikkhabar #education

  • 539815260_1313871143429618_3025955488271913643_n.jpg
    29/08/25 |

    गुरुग्राम में विकसित होगा पहला मॉडल सेक्टर: उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में कम से कम एक सेक्टर को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाए। इस सेक्टर में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, ड्रेनेज और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों तथा यह मॉडल सेक्टर के सभी मानकों को पूरा करे।

     

    उद्योग मंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए।

     

    उन्होंने बैठक में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जल निकासी, खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़ने, सीएंडडी वेस्ट उठान, ड्रेनेज सफाई और सड़कों की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतला माता रोड पर बरसात के दौरान और बाद में पानी भरने की समस्या बनी रहती है, ऐसे में अधिकारी तुरंत जांच कर समाधान करें। साथ ही उन्होंने ड्रेनेज सफाई कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और आगामी मानसून से पहले सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

     

    राव नरबीर सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने और वहां की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और एक सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोधित पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिले।

    #haryana #modelsector #developement #Gurugram #minister

  • Samarak 1.jpeg

    आजादी की लड़ाई के पहले शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर में होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

    अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में निर्माण को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्मारक का निर्माण पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

    अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की याद में 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शहीद स्मारक


    चंडीगढ़/अम्बाला, 29 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।

    बैठक के उपरांत मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन कर सकते है लेकिन इसका सही उत्तर प्रधानमंत्री कार्यालय दे सकता है। जैसे समय आएगा हम अपनी तरफ से पुरजोर अनुरोध करेंगे और उनका (प्रधानमंत्री कार्यालय) फैसला होगा तो वह शहीद स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे।

    मुख्य सचिव ने कहा सरकार का यह प्रयास है कि इस परियोजना को हरियाणा के बड़ी परियोजना के तौर पर विकसित करें। उन्होंने कहा शहीद स्मारक की देश में शौहरत व मशहूरी हो ताकि देश व विदेश से पर्यटक यहां इसे देखने आ सके। मुख्य सचिव ने परियोजना के कार्यस्तर की जानकारी देते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य तय किया गया है ताकि एक नवंबर को इसका उद्धाटन किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। शहीद स्मारक देश में अपने आप में एक अनूठा प्रोजेक्ट है क्योंकि वह देश में काफी जगह घूमे है ऐसा प्रोजेक्ट उन्होंने भारत में कहीं नहीं देखा है।  

    बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई

    इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शहीद स्मारक में प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में प्रदर्शित करने, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना, मेमोरियल टॉवर के टॉप पर स्काई कैफे बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन बिंदुओं को भी अमलीजामा पहनाया जा सके।

    निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    बैठक में तय किया गया कि शहीद स्मारक में निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर दो बजे शहीद स्मारक में बैठक कर समीक्षा करेगी। समिति में डीसी अम्बाला के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ, शहीद स्मारक के निदेशक और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया।

    बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सूचना व जनसंपर्क विभाग के आयुक्त व सचिव अमित अग्रवाल व महानिदेशक केएम पांडुरंग, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनिल कुमार दहिया और अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर ने स्मारक परिसर पर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया।

    #haryana #shahidsamarak #anilvij #pmo

  • images (4).jpeg
    29/08/25 |

    यूएचबीवीएन पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 01,10,15 और 29 सितम्बर को

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

     

    बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 01,10,15 और 29 सितम्बर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों तथा वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

    #haryana #consumer #grievance #redressalforum #uhbvn #panchkulazone

  • IMG_1395.JPG
    29/08/25 |

    अम्बाला मण्डल में अपराध नियंत्रण व नशा मुक्त अभियान की समीक्षा हेतु गोष्ठी : पुलिस महानिरीक्षक

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त :- पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल पंकज नैन, भा.पु.से. की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिला अम्बाला, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, समस्त सीआईए प्रभारी तथा एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी, नश मुक्त टीमें शामिल हुई।

    इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में अम्बाला मण्डल के सभी सुरक्षा प्रभारियों ने अपने-अपने सुरक्षा एजेन्टों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में भाग लिया । की और गोष्ठी में अपराध नियंत्रण व नशा मुक्त अभियान से संबंधित प्रगति की समीक्षा करके आवश्यक निर्देश जारी किए गए ।

    नशा मुक्त अभियान की उपलब्धियां : - नशा मुक्ति अभियान टीमों द्वारा 624 गांवों का दौरा किया गया | जिसमे 358 नशा करने वालों की पहचान की गई, जिनमें से 288 व्यक्तियों का इलाज प्रारम्भ करवाया गया। 82 नशा बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। 528 नशा मुक्त गांवों का निरीक्षण किया गया।  84 गांव पुनः नशे की लत में पाए गए । 66 गांवों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कुल 10,024 लोगों ने इन गतिविधियों में सहभागिता की। 36 नशा मुक्ति केन्द्रों की जांच की गई। जिनमें 02 अवैध रुप से चल रहे नशा मुक्ति केन्द्रो के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

    अपराध नियंत्रण के प्रयास :- अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाएँ एकत्रित करने हेतु थाना स्तर पर कुल 4038 ‘पुलिस मित्र’ बनाए गए हैं । जनकी सहायता से अब तक 34 केसों को सफल बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें ताकि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    इसके साथ साथ 34 पुलिसकर्मी पदोन्नत – पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज ने दी शुभकामनाएँ आज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अंबाला रेंज के 34 पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया। इनमें 04 ऑनरेरी निरीक्षक, 23 उप-निरीक्षक तथा 07 सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुशासित सेवा को मान्यता देते हुए प्रदान की गई है।

    इन अधिकारियों ने अपनी दीर्घकालीन सेवा अवधि में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

    इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। आशा है कि सभी अधिकारी भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

    #seminar #reviewcrimecontrol #drugfree #campaign #ambaladivision inspectorgeneral #police

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 1.53.41 PM.jpeg
    29/08/25 |

    तन-मन स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद आवश्यक : डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त : - आर्य कॉलेज, सह शिक्षा, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग एवं महानिदेशक उच्चतर शिक्षा हरियाणा पंचकूला के तत्वावधान में 3 दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन खेल दिवस मनाया गया |

    जिसके अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा डी.जी.एच.ई. के गुगल मीट द्वारा छात्रों ने सामूहिक रूप से कार्यशाला में प्रतिभागिता की व उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद के महत्व को सांझा किया गया।

    इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्रों को ज्यादा से ज्यादा खेलकूद में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि तन-मन दोनों से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत लाभप्रद है। इसलिए शान्त मन के लिए खेलकूद का बहुत महत्व है।

    इस कार्यक्रम में कनवीनर डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके उत्कृष्ट देशभक्ति एवं उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने अवगत करवाया कि इस दिन राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के कोचों को खेल पुरस्कार दिया जाता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि खेल जीवन को जीने का सही तरीका सिखाता है।

    स्पोर्ट्स कमेटी मैम्बर डॉ. अनीता गोदारा ने बताया कि सम्पूर्ण विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। इसी के साथ मैम्बर डॉ. पंकज डांगर ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस कार्यक्रम में लगभग 81 छात्राओं और 15 शिक्षकों ने भाग लिया। साथ ही साथ रैडक्रॉस का ओरिएंटेशन भी किया गया।

    #ambala #news #aryacollege #sports #body #mindhealthy

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 1.25.34 PM.jpeg
    29/08/25 |

    रेड रिबन क्लब अम्बाला ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का करवाया आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त : रेड रिबन क्लब (आरआरसी) ने यूथ रेड क्रॉस और इको क्लब के सहयोग से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों में सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था।

    इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्साही छात्रों और कलाकारों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिए। इस प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था।

    यह पहल सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी/एड्स की रोकथाम के महत्व पर ज़ोर देने हेतु प्रतिभागी छात्रों में कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स जागरूकता, कलंक में कमी और सुरक्षित प्रथाओं को बढ़ावा देने के बारे में रचनात्मक सोचने के लिए प्रोत्साहित करना था।

    प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने छात्रों को उनके कलात्मक कौशल के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें समाज के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने की सलाह दी। कला और नारों का लाभ उठाकर, प्रतियोगिता ने व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और सार्थक बातचीत को प्रेरित करने की कोशिश की।

    जजों के एक पैनल: डॉ मीनू राठी, संयोजक, आरआरसी, डॉ शिखा जग्गी, डॉ कुलदीप यादव और डॉ राकेश कुमार ने रचनात्मकता, प्रासंगिकता, प्रभाव और समग्र अपील के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। प्रत्येक श्रेणी (पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग) में शीर्ष तीन विजेताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता एक शानदार सफलता थी, जिसमें प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन किया।

    इस आयोजन ने न केवल कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान किया, बल्कि एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सहानुभूति एवं समझ की संस्कृति को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया। रेड रिबन क्लब  ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


    #ambala #news #haryana #gmncollege #redribbonclub #ambala #postermaking #sloganwritingcompetition

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 12.55.25 PM.jpg
    29/08/25 |

    अंबाला के बीसी बाजार बाल्मीकि कॉलोनी में 5 लाख की लागत से मुख्य नाले का निर्माण कार्य शुरू

    जे कुमार , अम्बाला, 29 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला छावनी के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक ओर अहम कदम उठाया गया। इसी क्रम में भाजपा सदर मंडल के महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, आशीष अग्रवाल एवं उपप्रधान सुभाष शर्मा की उपस्थिति में वार्ड 32 की पार्षद निधि गर्ग द्वारा बी.सी. बाजार स्थित बाल्मीकि कॉलोनी में मेन नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    इस नाले के निर्माण पर लगभग 5 लाख रुपये की लागत आएगी। नाला बाल्मीकि कॉलोनी से लेकर विश्वकर्मा गेट तक बनाया जाएगा, जिससे लंबे समय से कॉलोनीवासियों को हो रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर पार्षद निधि गर्ग ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण पूरा होने के बाद इसे आरसीसी लेंटर से कवर किया जाएगा, ताकि रास्ता सुरक्षित रहे और स्वच्छता बनी रहे।

    भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज सदैव जनता की सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से शहर में बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी विकास कार्य इसी प्रकार प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।

    स्थानीय निवासियों ने नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ऊर्जा मंत्री अनिल विज व स्थानीय पार्षद का आभार जताया। लोगों ने कहा कि इस नाले के बनने से उन्हें बरसात के दिनों में भारी राहत मिलेगी और स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा इस अवसर पर अंशुम गर्ग, राजिंदर, राजन, शिव जी, शशि भूषण, ममता, उषा, पूनम, अनीता, राधा, अनिता वैश, रजनी, मानसी, रवि, कल्लू, बिल्ला, खेमा आदि उपस्थित रहे।

    #construction #maindrain #balmikicolony #ambala #news #haryana #bcbazar

  • 1001176746.jpg
    29/08/25 |

    रक्त कोष में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा तत्पर : बिजेंद्र सोरोत

    जे कुमार पलवल 29 अगस्त - नागरिक अस्पताल पलवल के रक्त कोष के आह्वान पर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल के अध्यक्ष डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत के मार्गदर्शन में नागरिक अस्पताल पलवल के रक्तकोष में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |

    जिसमें प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे 35 प्रशिक्षुओं ने अपना रक्तदान किया। शिविर में सचिव बिजेंद्र सौरोत ने रक्तदानियों को बैज लगाकर और प्रमाण-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

    रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह, अल्पना भारती मित्तल, अंकित सौरोत, रामचंद्र का पूरा सहयोग रहा। शिविर में लेखाकार अंजली भयाना, सुरेश कुमार, ज्ञानवती, सोमेश भी उपस्थित रहे।

    #redcrosssociety #blood #bloodbank #news #haryana #palwal

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 5.01.01 PM (2).jpeg

    देश की दो पार्टियां (कांग्रेस एवं आरजेडी), जिनके अपने दामन पर भ्रष्टचार, चोरी, घोटालों के अनेकों आरोप हैं, ये वोट चोरी का मुददा बनाकर यात्राएं निकाल रहे हैं - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    बिहार के लोग जानते हैं कि ये (कां्रग्रेस एवं आरजेडी) किस लिए शोर मचा रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता चुनाव में इनको सबक सिखाएगी - अनिल विज

    कांग्रेस की घोटालों की सूची काफी लंबी है - विज

    कांग्रेस और आरजेडी को अपने दामन को भी देखना चाहिए - विज

    चंडीगढ़, 28 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजकल देश की दो पार्टियां (कांग्रेस एवं आरजेडी), जिनके अपने दामन पर भ्रष्टचार, चोरी, घोटालों के अनेकों आरोप हैं, ये वोट चोरी का मुददा बनाकर यात्राएं निकाल रहे हैं। ये ऐसे हो गया जैसे कि चोर मचाए शोर। उन्होंने कहा कि बिहार से सारे विश्व को ज्ञान का संदेश दिया गया है। वहां के लोग काफी ज्ञाता है, बिहार के लोग जानते हैं कि ये (कां्रग्रेस एवं आरजेडी) किस लिए शोर मचा रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। कांग्रेस ने सत्ता संभाल ली और अभी लोग आजादी के जश्न में झूम ही रहे थे कि 1948 में कांग्रेस ने जीप घोटाला कर दिया। उस समय 2000 जीपें खरीदी गई थी उसका घोटाला हुआ था। उसके बाद बोफोर्स घोटाला हुआ, 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला हुआ, अगस्टा हैलीकाप्टर डील का घोटाला भी हुआ। यही नहीं कारगिल की विधवाओं के लिए महाराष्ट्र में बनाई गई सोसायटी में भी घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोटालों की सूची काफी लंबी है। उसी प्रकार से आरजेडी का चारा घोटाला, जॉब फॉर लैण्ड घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला इत्यादि है। कांग्रेस और आरजेडी को अपने दामन को भी देखना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, यदि प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में कोई त्रुटि रह जाती है तो चुनाव आयोग उसके लिए समय देता है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर संज्ञान भी ले लिया है। केवल लोगों को गुमराह करने के लिए और सुबह उठकर सबको गाली देने के लिए कांग्रेस और आरजेडी के नेता, जिनके खुद के दामन पर भ्रष्टाचार के इतने दाग हैं, कि हिन्दूस्तान की डेमोक्रेसी भी इनके सामने शर्माती है और आने वाले चुनावों में इन दोनों पार्टियों को यह चीज बहुत ही महंगी पडेगी।

    #anilvij #bjp #rjd #congress

  • c6ae6eb8-9d77-4e44-a637-e5c277787ad5.jpeg
    28/08/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, शिव कुमार बने एचईआरसी के नए सदस्य

    चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नव-नियुक्त सदस्य शिव कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा, सदस्य (विधि) मुकेश गर्ग, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल चन्द्र शेखर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीपीएन) के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) के प्रबंध निदेशक जे. गणेशनन, नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा की निदेशक प्रियंका सोनी, विद्युत लोकपाल आर.के. खन्ना, एचईआरसी के उपनिदेशक मीडिया प्रदीप मलिक सहित बिजली निगमों के वरिष्ठ अधिकारी एवं नव-नियुक्त सदस्य शिव कुमार के परिजन मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि एचईआरसी में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य होते हैं। एक सदस्य का पद रिक्त था, जिस पर आज नई नियुक्ति होने से आयोग का कोरम पूरा हो गया है।

    हरियाणा बिजली सुधार अधिनियम, 1997 के तहत 16 अगस्त 1998 को एचईआरसी की स्थापना हुई थी और 17 अगस्त 1998 से आयोग ने विधिवत कार्य करना आरंभ किया था।

    गौरतलब है कि उड़ीसा के बाद हरियाणा दूसरा राज्य था जिसने बिजली बोर्डों का पुनर्गठन कर वितरण, प्रसारण और उत्पादन क्षेत्रों को अलग-अलग किया तथा उनके नियमन हेतु एचईआरसी का गठन किया। बाद में जून 2003 में विद्युत अधिनियम, 2003 लागू होने के बाद से आयोग प्रदेश में विद्युत अधिनियम, 2003 की अनुपालना सुनिश्चित करवा रहा है।

    बता दें कि शिव कुमार का हरियाणा के कैथल ज़िले के गाँव आहूँ में जन्म और पालन-पोषण हुआ। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. और एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की।

    सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट के रूप में सेवा प्रारंभ की तथा 14 वर्षों तक सीआईएसएफ में कार्य किया और वरिष्ठ कमांडेंट के पद तक पहुँचे। इसी अवधि में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में उपनिदेशक के पद पर तीन वर्ष तक कार्य किया।

    सन् 2006 से लेकर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) में चयन होने तक टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के साथ कार्य किया। टीपीडीडीएल में कानूनी, प्रवर्तन एवं सतर्कता विभागों में सेवा दी।

    अपने गाँव के इतिहास पर गहन शोध कर ‘अहुन गाँव का इतिहास’ नामक पुस्तक लिखी, जिसमें ऋग्वेद से लेकर पुराणों और महाभारत तक की जड़ों को जोड़ते हुए गाँव के आधुनिक काल तक के विकास का विवरण प्रस्तुत किया।

    #anilvij #herc

  • CM-3-28-8-25-E.jpg
    28/08/25 |

    हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला, हर महीने मिलेगी 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक ओर वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

     

    योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

     

    योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक होगा। योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं नामतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवारों को वित्तीय सहायता, बौने के लिए भत्ता योजना, एसिड अटैक पीड़ित महिला और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, विधवा और अविवाहित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, पदम पुरस्कार सम्मानित के लिए हरियाणा गौरव सम्मान सहायता, जिनमें आवेदिकाओं को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

     

    मंत्रिमंडल में निर्णय लिया गया कि स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों, सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों और हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल से पीड़ित जिन आवेदिकाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। जिस दिन कोई आविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी प्रकार, लाभार्थी महिला जैसे ही 60 वर्ष आयु की होगी, वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। इस योजना के पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

     

    आगामी दिनों में योजना की गजट नोटिफिकेशन करने के साथ-साथ एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिस पर पात्र महिला अपना पंजीकरण करेगी। हर संभावित पात्र महिला को एसएमएस भी जाएगा कि इस योजना के लिए आप पात्र हैं, ऐप पर आवेदन करें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।

    #haryana #cabinetmeeting #news #danikkhabar #minister

  • rotary1.jpg
    28/08/25 |

    रोटरी क्लब अंबाला शहर ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    जे कुमार, अम्‍बाला 28  अगस्‍त : आज के वातावरण को देखते हुए और समाज के प्रति अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए रोटरी क्लब अंबाला शहर के सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड स्थित पैलेस हवेली होटल में एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल (डिम्पी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



    आधुनिक युग में परिवहन के साधनों और अन्य कारणों से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है और प्रकृति में भी काफी बदलाव आया है। पेड़ों का महत्व आज पहले से अधिक समझा जा रहा है। इसी उद्देश्य से सरकार के साथ-साथ रोटरी क्लब ने भी अपना दायित्व निभाते हुए यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।



    क्लब के सदस्यों ने छायादार, फलदार और फूलों वाले अनेक वृक्षों और पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल ने रोटरी क्लब के इस कदम को क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इस परियोजना से समाज में पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश जाएगा।


    कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रोटेरियन सचिव विजय मल्होत्रा, रोटेरियन अश्विनी साहनी, रोटेरियन अनिल टंडन, रोटेरियन रवि गुप्ता, रोटेरियन प्रवीण पांडा, रोटेरियन राजकुमार अग्रवाल, रोटेरियन दविंदर गुप्ता, रोटेरियन बलराम शर्मा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शैलेश दीवान आदि गणमान्य उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट के अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया तथा मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल को एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

    #rotaryclub #ambalacity #news #ambala #treeplantationprogram

  • HSSC.jpg
    28/08/25 |

    सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी को एचएसएससी चेयरमैन ने किया सम्मानित

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बुधवार को  पंचकुला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)-2025 के सफल संचालन में असाधारण योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार  देकर सम्मानित किया।

    सम्मानित कर्मचारियों में सोनीपत के स्पेशल पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार और पवन कुमार, ईएसआई पद पर कार्यरत ऋषिपाल, पंचकूला में क्लर्क पद पर कार्यरत अमित कुमारी तथा रोहतक रोडवेज में क्लर्क पद पर कार्यरत सतीश कुमार शामिल हैं। इन सभी को परीक्षा के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

    चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है,  उन्होंने अपने निरीक्षण दौर के दौरान व्यक्तिगत रूप से कार्य करते हुए देखा था। उसी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान कर इन्हें विशेष रूप से चयनित किया गया।

    उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने CET परीक्षा के दौरान बेहतरीन प्रबंधन करने वाले प्रत्येक जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी प्रशंसा पत्र जारी किए हैं। साथ ही, आयोग ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सुझाव दिया है कि वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य किया है, प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित करें।

    श्री हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि शीघ्र ही आयोग  HSSC स्टाफ के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगा, जिन्होंने CET परीक्षा की प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

    चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा, CET जैसी बड़ी परीक्षा का सफल आयोजन टीम भावना, मेहनत और ईमानदारी से ही संभव हो पाता है। परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में इन कर्मचारियों ने अपनी भूमिका अत्यंत निष्ठा और दक्षता से निभाई, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

    इस अवसर पर आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

    #haryana #hssc #chairmen #news #danikkhabar #chandigarh

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 3.57.39 PM.jpeg

    रेलवे रोड पर 10.71 लाख से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज डालने का काम शुरू, गंदगी से मिलेगी निजात

    जे कुमार, अम्बाला, 28 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के मार्गदर्शन में आज भाजपा शास्त्री मंडल के प्रधान प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में आज रेलवे रोड स्थित खालसा बेकरी वाले नाले को अंडरग्राउंड करते हुए यहां स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष विपिन खन्ना और पार्षद शशि लोंगिया ने नारियल फोड़कर कार्य की विधिवत शुरुआत की।

    लगभग 10.71 लाख रुपये की लागत से लगभग 200 मीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जा रही है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुचारु ड्रेनेज व्यवस्था मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य को लेकर जाहिर करते हुए कहा कि अब खुले नालों से होने वाली गंदगी, रुकावट और ब्लॉकेज की समस्या से निजात मिलेगी।

    इस मौके पर शास्त्री मंडल महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, वार्ड प्रधान राजेन्द्र अरोड़ा, डॉ. अनिल लोंगिया, एस.सी. मोर्चा प्रधान महेन्द्र सिंह बडोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, बूथ प्रधान अशोक रॉय, सतप्रकाश, विक्रम बिट्टू, अमरजीत अब्बू, मनोज शर्मा, ज्योति, पंकज, रीतू पांडे, लोकेश गुप्ता, जस्सी, वालिया, दिनेश कुमार समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए मंत्री अनिल विज और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगी।

    #ambala #bjp #worklaying #stormwater #drainage #railwayroad #news

  • download (31).jpeg
    28/08/25 |

    11 सितम्बर को सूरजकुंड में होगी उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) - उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आगामी 11 सितम्बर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में होगी। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

     

    श्री रस्तोगी ने बताया कि इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल तथा मुख्य सचिव शिरकत करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं।

     

    बैठक उपरान्त मंडलायुक्त श्री संजय जून ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

    #haryana #soorajkund #meeting #northernregional #council danikkhabar #news

  • IMG_14656.JPG
    28/08/25 |

    लुप्त होते वाद्ययंत्रों का अनुसंधान है भारतीय ज्ञान परंपरा : डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े लुप्त होते पारंपरिक वाद्ययंत्रों को पुनर्जीवित करने तथा विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



    इस अवसर पर स्पिक मैके से जुड़े सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पंडित सलील भट्ट, जिन्होंने अपनी अद्वितीय कला के माध्यम से वीणा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। उनकी वीणा के मधुर स्वर और भावपूर्ण रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को संगीत की गहराइयों में डुबो दिया।



    पंडित भट्ट के साथ संगति में प्रसिद्ध तबला वादक कौशिक कुनवर ने ताल और लय का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने संपूर्ण वातावरण को और भी संगीतमय बना दिया।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संगीत और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों को समझने और गर्व महसूस करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को अद्वितीय बताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।



    कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. मंजीत कौर द्वारा किया गया। उन्होंने कलाकारों का हार्दिक स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस संगीतमय अनुभव से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इन क्षणों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार के बी ए प्रथम वर्ष के छात्र रागव एवं बी ए तृतीय वर्ष के छात्र निखिल ने किया।



    कार्यक्रम का समापन सामूहिक जुगलबंदी के साथ हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि संगीत तभी संपूर्ण होता है, जब परंपरा और आधुनिकता एक साथ चलें।

    #research #musicalinstruments #ambala #news #indianknowledgetradition #gmncollege

  • download.png

    हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी ई-टिकट सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द ही यात्रियों को ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आगामी दो सप्ताह के भीतर यूपीआई और डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड विकसित किए जाएं।

    इस निर्णय से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब बसों में सफर करने वाले लोगों को खुले पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। साथ ही, इससे प्रदेश सरकार के "डिजिटलाइजेशन" अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली लागू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था समय पर पूरी तरह से लागू की जाए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

    यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम हरियाणा रोडवेज के लिए एक आधुनिक बदलाव साबित होगा। डिजिटल टिकटिंग से जहां भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी, वहीं सरकार को राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

    रोडवेज विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री बस में सवार होते ही कंडक्टर द्वारा उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से खासकर युवा और कामकाजी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा।

    #e-ticket #haryanaroadwaysbuses #haryana #passengers #news #anil vij #minister

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 8.00.53 AM.jpeg

    पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय मजदूर संघ अम्बाला ने किया पौधरोपण

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने की। संघ के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनका नियमित रूप से संरक्षण करना चाहिए।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल पौधरोपण तक ही सीमित न रहें बल्कि पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वनों की कटाई रोकना और पेड़ों की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।

    भारतीय मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण अभियान समाज में हर व्यक्ति को जोड़ने वाला एक ऐसा प्रयास है, जिससे न केवल हमें स्वच्छ हवा मिलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

    पौधरोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर “पेड़ न काटने और हर वर्ष पौधे लगाने” का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #bharatiyamazdoorsangh #ambala #news #plantedtrees #environmentalprotection

  • D-1-27-8-25.jpg
    27/08/25 |

    कालजयी साहित्य समाज का मार्गदर्शक होता है: डॉ. चंद्र त्रिखा

    चंडीगढ़ , 27 अगस्त (अभी) -- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र  त्रिखा तथा हिंदी व हरियाणवी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने आज पंचकूला के अकादमी भवन में जाने-माने साहित्यकार एवं यायावर छायाकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' तथा वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सैनी की पुस्तक 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा' तथा डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित एवं जयभगवान सैनी द्वारा हरियाणवी में अनुवाद किया गया कहानी संग्रह 'बसंत आण की उम्मीद' का विमोचन किया।

     

     विमोचन के बाद उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने दोनों लेखकों को बधाई दी तथा कहा कि एक अच्छा साहित्यकार समाज का दुख -दर्द अपना दुख- दर्द समझ कर कागज पर उतारता है। हर्ष- उल्लास, समाज के यथार्थ को कालजयी रचनाओं का रूप देकर समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आजकल साहित्य की करीब हर विधा में खूब लिखा जा रहा है, लेकिन प्रभावशाली व असरदार साहित्य कम लिखा जा रहा है। साहित्यकारों का दायित्व बनता है कि वे जो लिखें, असरदार लिखें ताकि समाज में बेहतरीन बदलाव आ सके।

     

     निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने दोनों लेखकों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उम्मीद है कि ये पुस्तकें पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अच्छा साहित्य बेहतरीन समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुस्तकें सच्चे मित्र की तरह साथ निभाती हैं तो अनुभवी गुरु की तरह मार्गदर्शन का काम भी करती हैं, जीना सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज जब -जब  रास्ता भटकता है तो साहित्यकार ही समाज को सही दिशा देता है, इसलिए साहित्यकार सम्मान का हकदार होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज को जोड़ने का  काम करती हैं, हमें तनावमुक्त करती हैं, हमें ज्ञानवान बनाती हैं।

     

    साहित्यकार ओमप्रकाश कादयान व जयभगवान सैनी ने अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में बताया

     

    आज जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है उनमें पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' समीक्षा पर केन्द्रित है जबकि 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा'  वीर सैनिकों के जीवन पर आधारित है तथा 'बसंत आण की उम्मीद' में लोक जीवन की यथार्थ कहानियां हैं।

    #haryana #sahityaakademi #books #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 4.14.34 PM.jpeg
  • Photo--1.jpg
    27/08/25 |

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा बाल संरक्षण योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार, प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में आज स्थानीय सरकारी स्कूल, नग्गल में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम में बच्चों एवं समाज को बाल संरक्षण एवं सहयोग से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे दृ फॉस्टर केयर स्कीम, स्पॉन्सरशिप स्कीम, मिशन वात्सल्य योजना, ‘हरि-हर‘ (हरियाणा सरकार की पहल, परित्यक्त एवं समर्पित बच्चों हेतु) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम में पेंशन विभाग एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और उन्होंने योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।


    इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को बाल संरक्षण एवं सहयोग संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वंचित बच्चों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी ने बताया की अधिक जानकारी के लिए या किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142-9991112660 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    #districtlegalservicesauthority #ambala #organised #awareness #childprotectionschemes

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 13.51.10 (1).jpg
    27/08/25 |

    इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट यमुनानगर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

    जे कुमार, यमुनानगर 27 अगस्त : इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट (ईईएफ ट्रस्ट) की ओर से कैंप स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना और तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों की जानकारी देना था।


    विशेषज्ञों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” के संदेश के तहत सकारात्मक सोच अपनाने, भावनाओं को अभिव्यक्त करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
    ईईएफ ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं पर शैक्षणिक दबाव, करियर चुनौतियां और सामाजिक प्रतिस्पर्धा का गहरा असर पड़ रहा है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं।


    विद्यालय के प्राचार्य सूरज भान ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के साथ एक ओपन इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर डिम्पल आनंद, सुधाकर मौर्य, डॉ. नेहा अरोड़ा, विश्वास, लेक्चरर देवेंद्र शर्मा, अदिति, शिवन्या, भावना, डिम्पी, अंजलि और आरजू मौजूद रहे।

    #awarenessprogram #mentalhealth #news #yamunanagar #emotionalenlightenmentfoundation

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 13.33.14_be377392.jpg
    27/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में छात्रों को बैंकिंग सेमिनार मे किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉमर्स विभाग की ओर से बैंकिंग पर डिजिटल पेमेंट्स चेंजिंग द वे -इंडिया पेज़ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय साक्षरता और भविष्य में वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।

    सेमिनार का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने और बैंकिंग से संबंधित अपने सभी संदेहों को दूर करने का आग्रह किया।

    इस सेमिनार के मुख्य वक्ता कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के ही कॉमर्स विभाग के छात्र रहे; जिसमें भूवी बक्शी, तन्वी धीमान, जानवी वर्मा अनन्या, सानिया, गरिमा पाठक रितिका, रितेश, मयंक, सक्षम और नंदिनी ने प्रमुख रूप से भूमिका निभाई। इन सभी छात्रों का मार्गदर्शन कॉमर्स विभाग की अध्यापिकाओं विनीता दुग्गल और मीनाक्षी ऑबराय ने किया। उन्होंने छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं |

    उन्होंने बचत खाते के महत्व और इसे खोलने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। ऋण और उसके प्रकार छात्रों को विभिन्न प्रकार के ऋण जैसे शिक्षा ऋण, गृह ऋण आदि के बारे में बताया गया। डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking): UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग NEFT, RTGS ,QR ccode, AEPS जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाओं के उपयोग और उनकी सुरक्षा के बारे में पीपीटी प्रदर्शन कर, व्यावहारिक रूप से भी ज्ञान दिया गया। छात्रों ने स्वयं बहुत से चेक्स और डिपॉजिट फॉर्म्स भरे।

    साथ ही साथ छात्रों को भविष्य के लिए निवेश करने के विभिन्न तरीकों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट आदि की जानकारी दी गई।सेमिनार के दौरान, छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया और मुख्य वक्ता से कई प्रश्न पूछे और साथ ही साथ वक्ता के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बहुत ही उत्साह से उत्तर भी दिया। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों और अपने पैसों को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

    सेमिनार के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने कॉमर्स विभाग के इस सेमिनार को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक बताया और सराहना करते हुए कहा कि यह सेमिनार छात्रों को वित्तीय रूप से अधिक जिम्मेदार और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रा आने वाले समय में स्वयं और अपने अभिभावकों को हर तरह की धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।

    #students #bankingseminar #ambala #news #lordmahavirjainpublicschool

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 11.56.51 AM.jpeg
    27/08/25 |

    जीएमएन विद्यालय अम्बाला में भारत विकास परिषद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : जी एम एन विद्यालय में भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह तथा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अभिनंदन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गुरुजनों ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कविताओं, गीतों और नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा तथा गणपति बप्पा की महत्ता को अभिव्यक्त किया। मंच पर गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सुरजीत कौर, ममता और अनु कौशिक को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका तथा कक्षा दसवीं की आरजू, जैस्मिन और आरोही को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया l

    प्रधानाचार्या ऋतु घई ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु और छात्र का संबंध जीवन के निर्माण की आधारशिला है। साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के संदेश सद्बुद्धि और ज्ञान का प्रकाश फैलाना पर बल दिया। अंत में गणपति की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।

  • photo-collage.png.jpg
    27/08/25 |

    अम्बाला के शहीदी स्मारक का सिविल वर्क 90 प्रतिशत पूरा, शेष कार्य तेजी से पूरा करे : डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक व छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का डीसी अम्बाला अजय सिंह तोमर ने  जायजा लिया। दोनों जगहों पर उन्होंने कार्यो की प्रगति बारे जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहें।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की रूप रेखा बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेन्सी के प्रतिनिधियों से यहां पर सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट एण्ड एक्सीबीट के तहत कितना कार्य हो चुका है, मेमोरियल टॉवर से संबंधित पैनल बारे, म्यूजियम में चलने वाली कितनी फिल्में तैयार हो चुकी है और इन सभी कार्यों को कितनी समय अवधि के तहत पूरा कर लिया जाएगा उसकी भी विस्तार से जानकारी ली।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहीदी स्मारक एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इस परियोजना के तहत सभी कार्य समय रहते होने चाहिए। उन्होंने मेमोरियल टॉवर के साथ-साथ यहां पर बनाई गई गैलरियों का भी अवलोकन किया और इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि सिविल वर्क से सम्बधिंत यहां पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को भी तीव्रता से किया जाएगा।

    इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने भी उपायुक्त को स्मारक से सम्बधिंत आर्ट वर्क एवं गैलरियो की रूप रेखा बारे जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के नाम से जानने वाले इस स्मारक में 270 डिग्री प्रोजेक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से पर्यटन कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेगा।

    डीसी ने स्वयं लिफ्ट के माध्यम से 12वीं मंजिल पर जाकर मेमोरियल टावर के नजदीक लगने वाले पैनल से सम्बंधित कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो स्काई कैफे से संबंधित विषय पर भी जानकारी ली। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ जो कार्य शेष बचे है उन्हें तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का भी निरीक्षण किया और यहां पर भी घरेलू हवाई अड्डे से सम्बधिंत जो कार्य किए जा चूके है उस बारे भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

    कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल ने घरेलू हवाई अड्डे से संबंधित किए गए कार्यों बारे जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले तमाम कार्य पूरे कर लिए गए है इसके साथ-साथ यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण जिसमें एक्स-रे मशीन, लगेज मशीन, हैंडबैग मशीन इत्यादि के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपकरणों का सिक्योरिटी स्टाफ ने निरीक्षण भी कर लिया है। यात्रियों के लिए यहां पर रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह के साथ-साथ एजेन्सी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #civilwork #martyr'smemorial #ambala #dc #90percentcomplete #ambala #haryana #news

  • 06.JPG
    27/08/25 |

    28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता

    जे कुमार, पलवल 27 अगस्त : जिला में नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |

    इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन को लेकर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला में चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप(सीनियर वर्ग) का भव्य आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इतने बड़े आयोजन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

    इस प्रतियोगिता में देशभर से आने वाले खिलाडिय़ों के रहने, खाने और आयोजन स्थल तक आने जाने समेत सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली का सुचारू रूप से संचालन व बेहतर और उचित ढंग से पार्किंग प्रबंध करना संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैले इसके लिए जरूरी जगहों पर डस्टबिन का प्रबंध भी करवाना सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भव्य प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खिलाडिय़ों के लिए एंबुलेंस और चिकित्सक टीम की आयोजन स्थल पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि इतने बड़े इवेंट को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी अपने स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दें। वहीं आयोजन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। इसके अलावा उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया कि उनके जिला में इतने बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, डीएसपी अनिल कुमार नगराधीश अप्रतिम सिंह, नेशनल नेटबॉल विकास समिति एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #news #nationalcompetition #haryana #palwal