राज्यपाल के समक्ष किया लोक कला का प्रदर्शन, अलगोजा बजाने वाले कलाकार ने राज्यपाल से की मुलाकात
एन.एस. बाछल, 01 जुलाई, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राजभवन में सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री रामनाथ चौधरी ने मुलाकात की। चौधरी ने नाक से अलगोजा बजाने की राजस्थान की दुर्लभ लोक कला को सुदूर देशों तक पहुंचाया है।
उन्होंने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को अलगोजा से राजस्थान की कई लोकधुनें भी सुनाई। राज्यपाल ने उनकी इस विशिष्ट कला की सराहना की। साथ ही राज्यपाल ने लोक संगीत की साधना को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। चौधरी की लोक कला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
Previous
सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि तीन दिन बढ़ाई, अब खरीद 3 जुलाई तक, किसानों के हित में लिया गया फैसला
Next