प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 06 जुलाई नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।"
गौरतलब है कि अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश से ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है। अभी भी 27 लोग लापता हैं। खोज और बचाव दल लापता लोगों की नावों और हेलीकॉप्टरों के माध्यम से तलाश कर रहे हैं।
Previous
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Next