01/07/25

राजनीति में भी कई ताड़का व मारीच है जो हर धार्मिक काम में किसी न किसी तरह व्यावधान डालते हैं : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला, 01 जुलाई।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश करे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश में सुर और असुर हमेशा रहे हैं, सुर जो धर्म को मानते हैं, धार्मिक काम करते है व धर्म को जानते है। असुर वह जो उनके धार्मिक कार्यों में व्यावधान डालते हैं। उन्होंने कहा यह पहले भी होता था। ऋषि मुनी जब हवन करते थे तब ताड़का व अन्य राक्षस उसमें हडिडया डालते थे। आज हमारी राजनीति में भी कई ताड़का व मारीच है जो हर धार्मिक काम में किसी न किसी तरीके से व्यावधान डालते हैं।

---------------------------------

Previous

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी

Next

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अवसर, अपात्र अभ्यर्थी भी विथड्रॉ करें फॉर्म अन्यथा होगी कार्यवाही