Skip to Videos
  • Untitled-1.jpg
    11/10/25 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 11 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख का जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था।

    प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से नानाजी देशमुख की गहरी प्रेरणा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेपी के प्रति नानाजी की श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण जनता पार्टी के महामंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान साझा किए गए उनके एक संदेश में परिलक्षित होता है।

    उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि महान नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक थे। उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था। नानाजी देशमुख लोकनायक जेपी से बहुत प्रेरित थे। जेपी के प्रति उनकी श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण जनता पार्टी के महामंत्री रहते हुए उनके द्वारा दिए गए इस संदेश में देखा जा सकता है।

    #pmo #narenderamodi #goi

  • G24pgoDXoAAp0a9.jpeg
    11/10/25 |

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण पर समीक्षा बैठक करी

    आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए भारत सरकार और एनसीटी दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, प्राधिकरणों द्वारा की गई अनुपालन कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक के दौरान पर्यावरण, वन और वन्यजीव, एनसीटी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित थे।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), नीति आयोग और दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपायों की प्रगति पर प्रस्तुति दी। यादव ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण पहलों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन तथा सभी एजेंसियों और हितधारकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

    यादव ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाल श्रेणी और 17 श्रेणियों के प्रदूषणकारी उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) की स्थापना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इन उद्योगों में समयबद्ध तरीके से ओसीईएमएस स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    यादव ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की पराली के प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा की।

    #airpollution #delhincrpollution #MinistryofEnvironmentForest andClimateChangeofIndia

    Ministry of Environment, Forest and Climate Change of India

  • download.jpeg
    11/10/25 |

    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरलाइंस कंपनियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने आज घरेलू एयरलाइंस कंपिनयों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सुरक्षा और यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए उनके परिचालन और तकनीकी प्रदर्शन का आकलन किया गया।

    बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागरिक उड्डयन महानिदेशक श्री फैज अहमद किदवई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में अधिकांश एयरलाइंस कंपनियों जैसे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, एलायंस एयर, फ्लाई91, फ्लाईबिग और इंडियावन एयर ने भाग लिया। साथ ही सुरक्षा से जुड़े मामलों और यात्री शिकायतों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट सहित अपने प्रदर्शन के आंकड़े प्रस्तुत किए।

    मंत्री राममोहन नायडू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया और एयरलाइंस कंपनियों से यात्री सुविधा और सेवा गुणवत्ता में बेहतर कार्य पद्धति को अपनाने का आग्रह किया। प्रत्येक एयरलाइंस कंपनी के साथ उनके परिचालन में आने वाली बाधाओं की पहचान करने तथा चुनौतियों का समाधान करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान मंत्री राममोहन नायडू ने एयरलाइंस कंपनियों  को संवदेनशील रहने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान सभी क्षेत्रों में हवाई किराए तर्कसंगत रहें।

    एयरलाइंस कंपिनयों ने आश्वासन दिया कि यात्री सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और बताया कि त्यौहार के समय मांग को पूरा करने के लिए उच्च यातायात वाले मार्गों पर अतिरिक्त उड़ान और सीटों की क्षमता बढ़ा दी गई है।

    मंत्री ने डीजीसीए की टैरिफ निगरानी इकाई को हवाई किरायों पर कड़ी निगरानी रखने और एयरलाइंस कंपनियों द्वारा घोषित टैरिफ रेंज का अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

    #aviationminister #aviation #indianairlines #flightsindia #indianairtariff

  • Nitin Gadkari Sonipat.png
  • Presidentpic5061020251WHO.jpeg
  • image001S4Z5.jpg
  • download (2).jpeg
  • download (1).jpeg
  • download.jpeg
  • 557628410_1364886478330881_280800777606380130_n.jpg

    नए अपराधिक कानूनों के आधार पर अब जो एफआईआर दर्ज होगी उसका निपटान कर मिलेगा 3 साल में न्याय : अमित शाह

    चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता में एक धारणा बनी थी कि कई सालों तक न्याय नहीं मिलने वाला है। इन नए अपराधिक कानूनों के आधार पर जो भी एफआईआर वर्ष 2026 में दर्ज होगी, उसका पूरा निपटान 3 साल के अंदर कर दिया जाएगा और न्याय सुनिश्चित होगा। पहले जो कानून थे उन्हें अंग्रेजों ने बनाया था। उनका उद्देश्य अपने शासन को बरकरार रखना था। कानून बनाने का उद्देश्य भारत की जनता का कल्याण करना नहीं था। 1947 में अंग्रेजों से आजादी तो मिली, लेकिन देश के लोगों को अंग्रेजी कानूनों से मुक्ति नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता को लागू करके नए युग का उदय किया है।



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में तीन नए कानूनों पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और नए कानूनों से आए सकारात्मक परिणामों को जाना। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने 825 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, उन्होंने गृह विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर तैयार पुस्तिका का भी विमोचन किया।



    उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को इन कानूनों में दंड की जगह न्याय, गरीब से गरीब नागरिक को सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में सवाल था कि परिणाम क्या आएंगे। प्रदर्शनी देखोगे तो मालूम पड़ेगा कि 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजा गया है। जो अपराधी बॉड नहीं भर सकते थे, सालों जेल में रहते थे। अब नए कानून में एक तिहाई सजा होने पर जेल खुद उनकी सजा माफ करवाने की अर्जी लगाएगी।


    उन्होंंने कहा कि पुराने कानूनों में केवल 40 प्रतिशत को ही न्याय मिल पाता था। नए कानूनों के लागू होने के बाद 80 फीसदी मामले न्याय तक पहुंच रहे हैं। अब पुलिस तथ्य जुटाने पर काम कर रही है, जिस कारण से न्याय की दर पहले से दोगुना हुई है। सरकार इसमें कई प्रावधान लेकर आई हैं, इनमें सिटीजन, डिग्निटी व कानून को शामिल किया है। अब पुलिस डंडे की जगह डाटा जुटाने पर काम कर रही है, थर्ड डिग्री की जग साइंटिफिक तथ्यों को इकट्ठा करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनों के माध्यम से पुलिस, जेल, न्यायपालिका, अभियोजन और फोरेंसिक सभी पांचों को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कानून बनाया गया है। सभी बिंदुओं की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कर दी गई है। सात साल से ज्यादा के अपराधों में फोरेंसिक जांच को सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, डिजिटल अपराध और समय सीमा का निर्धारण भी जोड़ा गया है। अब एक जगह पर पुलिस, न्याय और प्रॉसिक्यूशन को इकट्ठा किया गया है।



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ट्राइल इन एबसेंसिया का प्रावधान किया है। जो अपराधी अपराध के बाद देश छोडक़र भागे जाते हैं, अब नए कानून में इनके खिलाफ अनुपस्थिति में भी ट्रायल चलेगा और उसे सजा तक लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तारिख पे तारिख के जुमले खत्म होंगे और तीन साल में न्याय मिलना तय होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71 प्रतिशत चार्जशीट का चालान 60 दिनों हो पेश किया जा चुका है, जिसके लिए 90 दिन का समय निर्धारित था। इसके लिए पुलिस, कोर्ट से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, एडवोकेट्स, लोक अभियोजनाओं के लोगों को ट्रेनिंग दी गई।



    365 सामानों पर घटाई जीएसटी की दरें, नागरिक करें स्वदेशी की खरीद



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में 365 सामानों में जीएसटी की दरों को कम किया है, जो देशवासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। देश के हर घर, हर उपभोक्ता ने यह तय करना है कि रोजाना प्रयोग की चीजों के लिए स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मंत्र महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में दिया था, तब अंग्रेजों को इसका सामना करना पड़ा था। देश के लोगों ने इसको अपनाया और हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगों से हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचाने का काम किया है और वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।



    कुरुक्षेत्र की भूमि से धर्म और सत्य की जीत का मिला संदेश



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस भूमि ने सिद्ध किया कि विजय हमेशा धर्म की होती है, सत्य की होती है, अधर्म और असत्य की नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मातृशक्ति  देश की सुरक्षा के लिए सेना और सीएपीएफ में सबसे ज्यादा अपने लाल भेज रही है। यहां सरस्वती के तट पर वेद उपनिषदों की रचना हुई। यह वहीं हरियाणा की भूमि है। मैं इस भूमि को प्रणाम करता हूं।



    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह  राणा, लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री श्री कृष्ण बेदी,  स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, सांसद श्री नवीन जिंदल और श्री कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

    #AmitShah #NewCriminalLaws #BharatiyaNyayaSanhita #KurukshetraEvent #JusticeIn3Years #LegalReforms #NayabSinghSaini #DigitalJustice #CrimeJustice #ForensicInvestigation #TrialInAbsentia #Swadeshi #IndianEconomy

  • images.jpeg
  • image0023JWS.png

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

    #gandhijayanti #mahatmagandhi #InternationalDayofNonViolence

  • PIC1VNHA.jpeg
  • HQ-Integrated-Defence-Staff.webp
  • image002XNZ1.jpg
  • download (5).jpeg
  • download (3).jpeg
  • download (2).jpeg
  • OIP (1).jpeg
  • download.jpg

    बिहार चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने 470 अधिकारियों की तैनाती का लिया निर्णय

    चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार विधानसभा के आगामी आम चुनाव और जम्मू-कश्मीर (बड़गाम और नगरोटा), राजस्थान (अंतरा), झारखंड (घाटशिला), तेलंगाना (जुबली हिल्स), पंजाब (तरनतारन), मिजोरम (दम्पा) और ओडिशा (नुआपाड़ा) में होने वाले उपचुनावों के लिए विभिन्न राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य, पुलिस और व्यय) के रूप में कार्यरत 470 अधिकारियों (320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएस आदि) को तैनात करने का निर्णय लिया है।

    भारत निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा प्रदत्त पूर्ण शक्तियों तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनावों के संचालन पर नजर रखने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात करता है।

     

    उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक अपनी नियुक्ति से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आयोग के अधीक्षण, नियंत्रण और अनुशासन में कार्य करते हैं। पर्यवेक्षकों को चुनावों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अंततः हमारी लोकतांत्रिक राजनीति का आधार है। वे आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं और समय-समय पर और आवश्यकतानुसार आयोग को रिपोर्ट करते रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक न केवल स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव कराने के अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करने में आयोग की मदद करते हैं, बल्कि मतदाताओं की जागरूकता और चुनावों में उनकी भागीदारी बढ़ाने में भी योगदान देते हैं।

     उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों का मुख्य उद्देश्य सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना और ठोस एवं प्रभावी सिफारिशें तैयार करना है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में अपनी वरिष्ठता और लंबे अनुभव के कारण सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता करते हैं। वे क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के कुशल और प्रभावी प्रबंधन की भी देखरेख करते हैं। व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति उम्मीदवारों द्वारा किए गए चुनाव व्यय पर नज़र रखने के लिए की जाती है।

    #ElectionCommissionOfIndia #ECI #CentralObservers #BiharElections #ByPolls #FairElections #ElectionDuty #IAS #IPS #IRS #ElectoralIntegrity #Democracy #HaryanaCEO

  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 16.39.12_9b1957af.jpg
  • Gemini_Generated_Image_rmdj49rmdj49rmdj.png

    दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां शाम 6 बजे

    “दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार

    https://www.danikkhabar.com

    रोजाना सुनिए

    प्रातः 10 बजे

    सायं: 6 बजे

    #आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार

  • Pic 3.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-26 at 12.45.31_39e8de3a.jpg
  • images.jpeg
  • download (2).jpeg
  • image002S4EU.jpg
  • download.jpeg
  • Untitled-1.jpg
  • download (3).jpeg
  • download (2).jpg
    23/09/25 |

    एनएचआरसी ने दिल्ली के आईएचबीएएस में नवजात शिशु की मौत पर संज्ञान लिया

    नई दिल्ली, 23 सितम्बर (अभी): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि एक बेसहारा मरीज़ के बच्चे की सरकारी मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीएएस) के शौचालय में प्रसव के बाद सुविधाओं के अभाव में मृत्यु हो गई। उसे न्यायालय के आदेश के बाद 7 सितंबर, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल के कर्मचारियों को गर्भनाल काटने के लिए क्लैंप लगाने में भी काफ़ी समय लगा। उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से नजदीक के स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

    आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी यदि सत्य है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके दो सप्ताह में इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

    10 सितंबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारी ने पुष्टि की है कि आईएचबीएएस में प्रसव के लिए आवश्यक सुविधाओं के अभाव के बावजूद गर्भवती महिला को वहां भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अब उसका उपचार दूसरे सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

    #NHRC #HumanRights #IHBA #NewbornDeath #HealthcareViolation #DelhiGovernment #MedicalNegligence #RightToHealth #HumanRightsCommission #JusticeForInfant

  • G1g2l2iWcAAcJY_.jpeg
  • G1gAEXpWQAA412t.jpeg
  • image002LALA.jpg
  • G1cmEr4XwAAsrrR.jpeg
  • Screenshot 2025-09-22 120556.png
    22/09/25 |

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    नई दिल्ली, 22 सितम्बर (अभी): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। श्री मोदी ने कहा, "जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।"

    प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

    आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आता है। जय माता दी!”

    #Navratri #GSTBachayFestival #Swadeshi #DevelopedIndia #SelfReliantIndia #JaiMataDi #Navratri2025 #PMNarendraModi

  • images (1).jpg

    शारदीय नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा विधि और मंत्र

    चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अभी): आज शक्ति की साधना का पहला दिन देवी दुर्गा के मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आगमन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आएगा। नवरात्रि का यह महापर्व आज से शुरू होकर 1 अक्टूबर को महा नवमी तक चलेगा, जिसके बाद 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा।

    आज नवरात्रि के पहले दिन, भक्त कलश स्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान कर रहे हैं। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं। आज का दिन शुक्ल योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुरू हुआ, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ है।

    शुभ मुहूर्त महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ‘ट्रस्ट’ लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय के अनुसार, प्रतिपदा तिथि आज सुबह से लेकर रात 01:19 बजे तक है। वहीं, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 11:25 बजे तक है, जिसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

    कलश स्थापना का समय आज कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम तक है। हालांकि, सबसे उत्तम समय अभिजीत मुहूर्त है, जो दिन में 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

    यह नवरात्रि सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और नई आशाएं लेकर आए।

    #Navratri2025 #SharadNavratri #MaaShailputri #DurgaPuja #IndianFestivals #Hinduism #Ghatsthapana #Spirituality #FestiveSeason #JaiMataDi

  • download.jpeg
  • download.jpeg
  • Pic 1.jpeg
  • images.png

    ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिशानिर्देशों में किया संशोधन

    चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत ईवीएम मतपत्रों के डिज़ाइन और मुद्रण हेतु मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।

     

    उन्होंने बताया कि यह पहल चुनाव प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए पिछले 6 महीनों में ईसीआई द्वारा पहले ही की जा चुकी 28 पहलों के अनुरूप है। अब से, ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन छपी होंगी और बेहतर दृश्यता के लिए उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा।

     

    श्री ए.श्रीनिवास ने बताया कि उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में मुद्रित किए जाएँगे और स्पष्टता के लिए फ़ॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड में होगा। एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और फ़ॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएँगे ताकि आसानी से पढ़ा जा सके।

     

    उन्होंने बताया कि ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित किए जाएँगे। विधानसभा चुनावों के लिए, निर्दिष्ट आरजीबी मान वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा। आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।

    #EVM #ECI #ElectionReforms #VoterAwareness #ASrinivas #HaryanaElections #BallotPaper #IndianElections #VoteSmart #BiharElections

  • Cabinet_Minister_Anil_Vij_and_Rahul_Gandhi_1741174309.jpg

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है: अनिल विज

    झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है : अनिल विज

    चंडीगढ़, 19 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि "दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है और यही संदेश हमारे शास्त्रों में दिया गया और ऋषियों ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के जेन-जी को की गई अपील की, वे वोट चोरी के मामले में आगे आए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बात को साधारण शब्दों में भी कह सकते थे लेकिन वह कभी हाइड्रोजन बम कहते हैं कभी एटम बम कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह पहले राजनेता देखें है जो अपने ही देश में हाइड्रोजन और एटम बम फेंकने की बात कह रहे है। 

    #AnilVij #RahulGandhi #IndianPolitics #TruthVsLies #HaryanaGovernment #PoliticalStatement #IndianYouth #Bharat #Leadership #MediaInteraction

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 12.25.19_97fff7fa.jpg

    देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के कानून को लाकर बहुत अच्छा कदम उठाया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं : विज

    चंडीगढ़ 19 सितंबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आगामी 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग नियम लागू होने के संबंध में कहा है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में यह बहुत अच्छा कदम उठाया है क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं और वह धनराशि कहां लग रही है और जो कंपनियां यह धनराशि कमा रही है वह कहां लगा रही हैं?

    केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

    #AnilVij #OnlineGaming #HaryanaGovernment #GamingRules #ConsumerProtection #GamblingAddiction #YouthWelfare #DigitalIndia #GovernmentRegulation #ProtectingFamilies

  • download (1).jpeg
  • CM-27-17-9-25.jpg

    रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन

    चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

     

    उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

     

    नमो वन के उद्घाटन अवसर पर  राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #NamoVan #Rohtak #JP_Nadda #NayabSinghSaini #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlantation #MiyawakiForest #SwachhBharat #DevelopedIndia

  • Pic 2.jpeg
  • download (84).jpeg

    हिमाचल : एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक हुई

    हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति का गठन हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों के समाधान के लिए किया गया है। 

    बैठक के दौरान, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, ब्यास नदी की सफाई और उपयोगिता स्थानांतरण, कचरा डंपिंग साइट आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से निपटने और आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। 

     विक्रमादित्य सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इनकी राज्य में पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन परियोजनाओं के समय पर निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

    लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और वर्तमान मानसून के मौसम में अप्रत्याशित वर्षा से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए एनएचएआई/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों को स्थानीय लोगों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन, उद्योग और लोक निर्माण आर.डी. नजीम, सचिव जेएसवी राखिल काहलों, विशेष सचिव लोक निर्माण हरबंस सिंह ब्रसकोन, एचपीपीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता (एनएच), ए.के. कुशवाहा, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कर्नल अजय बरगोटी, आरओ, एनएचएआई और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

     

    #VikramadityaSingh #HimachalPradesh #PWD #NHAI #Infrastructure #RoadSafety #MonsoonDamage #HimachalTourism #DevelopmentWorks #PublicWorks

  • WhatsApp Image 2025-09-17 at 11.19.47 AM.jpeg
    17/09/25 |

    आज प्रातः के मुख्य समाचार

    आज प्रातः के मुख्य समाचार: 17 सितम्बर 2025

    ताजा समाचार रोजाना:

    08 AM

    12 NOON

    04 PM

    08 PM

  • 202509173512578.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति व अन्य का आभार व्यक्त किया

    आरएस अनेजा, 17 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया है।

    उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा, "140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपका दृष्टिकोण और विचार हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।"

    इसी प्रकार उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य का धन्यवाद व्यक्त किया।

  • image002G5AQ.jpg
  • Gemini_Generated_Image_cqfebjcqfebjcqfe.png

    सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि

    चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो।

     

    उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

    #SubhashChandraBoseAward #DisasterManagement #AapdaPrabandhanPuraskar #NDMAIndia #Awards2026 #IndianGovernment #DisasterHeroes #ApplyNow

  • G04znbSWwAAS4Gc.jpeg
  • j5aeh7u_income-tax-return-file_625x300_06_August_25.webp

    इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख अब बढ़कर हुई 16 सितम्बर

    आयकर विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितम्बर तक अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देर रात जारी सर्कुलर में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले अंतिम तारीख 15 सितम्बर तय की गई थी।

    गौरतलब है कि मई महीने में भी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी थी। अब इसे एक दिन और आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले से उन करदाताओं को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे।

    विभाग का कहना है कि करदाताओं की सुविधा और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही करदाताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर लें, ताकि पोर्टल पर अत्यधिक दबाव न पड़े और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

    #date #filing #incometaxreturns #extended

  • download (79).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज--‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया’’

    ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज



    चण्डीगढ, 15 सितंबर- चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी मंे लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’।



    श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के पंजाब में बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।



    ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज



    कांग्रेस ने सिग्नेचर अभियान शुरू किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तथा इनके कुछ लोगों में मूक सहमति हुई है कि तमाम प्रजातांत्रिक संस्थाओं को परेशान किया जाए। ईडी और सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता बोलते हैं और कोर्ट के फैसलों के ऊपर भी कांग्रेस के नेता बोलते हैं। वहीं, चुनाव आयोग की अपनी एक प्रक्रिया है, आयोग मतदाताओं का रिवीजन करता है और इस दौरान गलतियां रह सकती है और रहती भी है जिसके लिए समय दिया जाता है, कि एक महीना के अंदर दुरूस्त करवाया जा सकता है और गलत बनने पर कटवाया भी जा सकता है। फिर भी यदि तकलीफ है तो कांग्रेस को वोटें न मिलने की है और इस तकलीफ को कोई दूर नहीं कर सकता है’’।

    ##AnilVij #RahulGandhi #HaryanaPolitics #IndianPolitics #FloodRelief #Congress #BJP #PoliticalStatement #Democracy #ElectoralReforms

  • photo-collage.png (17).jpg

    वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, सम्पतियों का डाटा ऑनलाईन होने से होगा समाधान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबकों मानना चाहिए। इस बारे में सम्पतियों का पंजीकरण एक पोर्टल के माध्यम से हो रहा है जिससे बहुत समस्या का समाधान हो जाएगा तथा यह भी पता चल पाएगा कि किस-किस समय पर किस-किस के पास कौन-कौन सी संम्पतियां है और कब से है। यह डाटा ऑनलाईन होने से काम आसान हो जाएगा।

    ##AnilVij #SupremeCourt #WaqfBill #OnlinePortal #LandRecords #Justice #HaryanaGovernment #PropertyRegistration #LegalReform #Transparency

  • 1002676120.jpg
  • a.jpeg

    हिंदी दिवस पर विशेष ………अनिल विज

    #hindikavita #language #poetry #hindiwriting #vishvahindidiwas #hindipoem #hindustan #motherlanguageday #hindisahitya #indian #hindinama #love #sahitya #hindipoet #poet #follow #nationallanguage #shayri #mothertounge #hindidiwas

  • download (72).jpeg
    13/09/25 |

    जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 6 महीने की समय सीमा की तय

    नई दिल्ली, 13 सितंबर (अभी) : न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने और नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों और निचली अदालतों को आदेश दिया है कि वे जमानत और अग्रिम जमानत की याचिकाओं का निपटारा तीन से छह महीने के भीतर करें। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को सालों तक लंबित नहीं रखा जा सकता।

    इस फैसले से उन हजारों विचाराधीन कैदियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अपनी जमानत याचिकाओं पर फैसले का इंतजार करते हुए महीनों और कभी-कभी सालों तक जेल में बिताते हैं। कोर्ट ने कहा कि न्याय में देरी, न्याय से इनकार के समान है और ऐसे में इन अर्जियों का त्वरित निपटारा आवश्यक है।

    अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि, अग्रिम जमानत याचिकाओं के लिए पहले निचली अदालत में जाना उचित है, लेकिन यह निर्देश अदालतों पर अनावश्यक बोझ कम करने और मामलों के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए है। अधिवक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि यह न्याय प्रणाली में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस आदेश के बाद, उम्मीद है कि जमानत मामलों में लगने वाले समय में कमी आएगी और त्वरित न्याय की अवधारणा को बल मिलेगा।

    #SCCOrder #BailMatters #AnticipatoryBail #SupremeCourtIndia #SixMonthDeadline

  • images (9).jpeg
    13/09/25 |

    सामान्य से 7% अधिक बारिश के साथ मानसून 15 सितंबर से शुरू करेगा वापसी

    नई दिल्ली, 13 सितंबर (अभी): भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम हिस्से से लौटना शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

    मानसून की यात्रा:

    • केरल में आगमन: आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है।

    • पूरे देश में विस्तार: सामान्यतः 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

    • वापसी की शुरुआत: 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू होती है।

    • पूरे देश से वापसी: 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है।

    इस साल मानसून 8 जुलाई की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले ही पूरे देश में फैल गया था, जो 2020 के बाद सबसे जल्दी हुआ। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था। इस बार मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन था।

    देश में अब तक कुल 836.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 778.6 मिमी से 7% अधिक है। मई में, आईएमडी ने अनुमान लगाया था कि जून-सितंबर के दौरान 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत की तुलना में 106% बारिश होने की संभावना है। 50 साल के औसत के 96% से 104% के बीच की बारिश को सामान्य माना जाता है।

    मानसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह देश की लगभग 42% आबादी की आजीविका का आधार है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 18.2% का योगदान देता है। इसके अलावा, यह पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक जलाशयों को भरने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    #monsoon #return #weatherforcast #india #delhi #indianmonsoon #IMD #rainfall4

  • logo.jpg
  • download (1).jpeg
  • download.jpeg
  • image004AHFJ.jpg
  • PResidentpic2120920258XQY.jpeg
  • download.jpeg
  • logo.jpg
  • 1002650796.jpg
    12/09/25 |

    बिहार के बाद सारे देश में SIR की तैयारी

    'SIR' शब्द का उपयोग 'Special Intensive Revision' (विशेष गहन पुनरीक्षण) के लिए किया जाता है, जो भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा देश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया जाने वाला एक अभियान है। यह कोई शैक्षणिक पाठ्यक्रम नहीं है।

    बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल हैं और अयोग्य मतदाताओं को हटा दिया गया है।

    बिहार के अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए समय-समय पर SIR अभियान चलाए जाते हैं, खासकर बड़े चुनावों से पहले।

    SIR Electoral Roll क्या है और के Bihar Elections लिए क्यों जरूरी?

    यह वीडियो बिहार चुनावों के संदर्भ में SIR प्रक्रिया के बारे में बताता है।

    #AfterBihar #SIRPreparations #NationalAwareness #EducationReform #IndiaEducation #StudentEngagement #FutureLeaders #CareerOpportunities #SkillDevelopment #YouthEmpowerment #SIRInitiative #GovernmentPrograms #EducationalEquity #InnovativeLearning #InspiringChange #CommunalGrowth #EducationalOpportunities #BuildingFutures #TogetherWeRise

  • I.jpg
  • download (1).jpeg
  • logo.jpg
  • G0YCIQ0bkAEBrP0.jpg
    09/09/25 |

    17 सितंबर को प्रधानमंत्री ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8 वें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे

    नई दिल्ली, 09 सितंबर (अभी): केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ होने जा रहा है।


    उन्होंने बताया कि इसी दिन से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत की जा रही है, जो 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने समस्त देशवासियों से यह आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में इस जागरूकता अभियान का हिस्सा अवश्य बनें।

    अपनी एक्स पर किए गए पोस्ट पर श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा :
     
    "माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से 17 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ होने जा रहा है।

    इसी दिन से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत होगी, जो 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस वर्ष का प्रमुख उद्देश्य एवं थीम निम्नलिखित हैं–

    मोटापा घटाने पर ज़ोर देते हुए चीनी और तेल का सीमित सेवन
    प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) – “पोषण भी, पढ़ाई भी”
    * शिशु एवं छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां (IYCF)
    * पोषण और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की भागीदारी (Men-streaming)
    * स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा (Vocal for Local)

    इसके साथ-साथ, देशभर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन हेतु विशेष पंजीकरण मुहिम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, CHC आदि में 75,000 हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहाँ विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

    #PM #'Swasth #Nari, #Sashakt #Parivar #Abhiyaan' #inaugration

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 19.45.33_8cd21e30.jpg

    प्रधानमंत्री ने गुरदासपुर में बैठक में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और नुकसान आकलन किया

    नई दिल्ली, 09 सितंबर (अभी): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर 2025 को पंजाब का दौरा किया और पंजाब के प्रभावित इलाकों में बादल फटने और भारी बारिश से आई बाढ़ की स्थिति और उससे हुए नुकसान की समीक्षा की।

    प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की और पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन भी किया।

    प्रधानमंत्री ने राज्य आपदा राहत कोष में पहले से मौजूद 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। एसडीआरएफ और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।

    प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र और उसके लोगों की सहायता के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसमें पीएम आवास योजना के अंतर्गत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, पीएमएनआरएफ के माध्यम से राहत प्रदान करना और पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करना जैसे उपाय शामिल होंगे।

    कृषि समुदाय को सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझते हुए, विशेष रूप से उन किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पास वर्तमान में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। जिन बोरवेल में गाद भर गई है या जो बह गए हैं, उनके नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार के विशिष्ट प्रस्ताव के अनुसार, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत परियोजना आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी।

    डीज़ल से चलने वाले बोरवेल के लिए, सौर पैनलों के लिए एमएनआरई के साथ अनुकूलन और प्रति बूंद अधिक फसल दिशानिर्देशों के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

    प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के अंतर्गत, ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पात्र परिवारों को घरों के पुनर्निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तुत "विशेष परियोजना" के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

    पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सरकारी स्कूलों को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार को दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सहायक जानकारी प्रदान करनी होगी।

    जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब में जल संचयन हेतु पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षतिग्रस्त पुनर्भरण संरचनाओं की मरम्मत और अतिरिक्त जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना होगा। इन प्रयासों से वर्षा जल संचयन में वृद्धि होगी और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित होगी।

    केंद्र सरकार ने नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए पंजाब का दौरा करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भी भेजे हैं, और उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

    प्रधानमंत्री ने पंजाब के उन परिवारों से भी भेंट की जो आपदाओं और बाढ़ से प्रभावित हुए थे। उन्होंने उन सभी लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की जिन्होंने इस आपदा को झेला है और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

    #PM #reviews #flood #situation #damage #meeting #Gurdaspur #punjab #india

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.27.20_9670e49c.jpg

    ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’ - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है, पार्टी में प्रवेश के दौरान ही सेवा के बारे में पढा दिया जाता है’’- अनिल विज

    आने वाली 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें - विज

    चंडीगढ़, 09 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है क्योंकि जिस प्रकार से बच्चा के पैदा होने पर दाई गुडती देती है, उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने पर सेवा करने के संबंध में पढा दिया जाता है’।

    श्री विज आज पंचकूला में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया जाएगा और 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगें। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी का जन्मदिवस है इसलिए 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सघन सेवा के कार्यांे को करने के लिए पार्टी द्वारा इकटठे बैठकर बताया जाएगा कि किस-किस प्रकार से कार्यों को आयोजित करना है।

    उन्होंने कहा कि सेवा का क्षेत्र बहुत ही ज्यादा बडा है और सेवा के क्षेत्र में जितना चाहे, उतना कार्य किया जा सकता है। इसके तहत रक्तदान शिविर लगाना, पौधारोपण करना, शिक्षा के संबंध में कोई प्रकल्प आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से जन्मदिन के दौरान केक के ऊपर एक या दो वर्ष पूरे होने पर मोमवती रखी जाती है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर 75 की इकाई को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगें।

    प्रधानमंत्री जी का 75वां जन्मदिन है और इसलिए 75 पौधे लगाए जाएं या अन्य प्रकार की गतिविधियां की जाए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही, बल्कि वे पूरे विश्व में एक ब्रांड बन चुके हैं। श्री मोदी जी के जन्मदिन को मनाने के लिए 75 के आंकडे को मानक बनाया गया है और जो भी कार्य किया जाए वह 75 को सामने रखकर किया जाए।

    #anilvij #minister #haryana #sevapakhwada #pm #narindermodi #birthday

  • download.jpeg
  • Pic 2.jpg
  • logo.jpg
  • logo.jpg
  • images (1).jpeg
    06/09/25 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से टेलीफोन पर बात की

    आरएस अनेजा, 6 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

    दोनों नेताओं ने आर्थिक, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। नेताओं ने क्षितिज 2047 रोडमैप, हिंद-प्रशांत रोडमैप और रक्षा औद्योगिक रोडमैप के अनुरूप भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

    उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के हालिया प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया और भारत में राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करने के लिए उत्सुकता व्यक्त की।

    दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संपर्क में बने रहने और मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

    #pmo #narenderamodi #indiafrance #francepresident

  • download.jpeg

    सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती

    आरएस अनेजा, 06 सितम्बर नई दिल्ली - केन्द्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय में वस्तु एवं सेवा कर (GST) में व्यापक कमी की घोषणा की है, जिससे सहकारी संस्थाओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों सहित 10 करोड़ से अधिक डेयरी किसानों को सीधा लाभ होगा।

    ये सुधार सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाएंगे, उनके उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएंगे, उनके उत्पादों की माँग और उनकी आय बढ़ाएंगे। यह ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देगा, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सहकारिताओं को प्रोत्साहित करेगा और लाखों परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुएँ किफायती रूप से उपलब्ध कराएगा। जीएसटी दर में कटौती खेती और पशुपालन में लगी सहकारिताओं को लाभ पहुँचाएगी, टिकाऊ खेती की प्रथाओं को बढ़ावा देगी और छोटे किसानों तथा किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सीधा लाभ देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाये गये #NextGenGST रिफार्म का पूरे दुग्ध सहकारी क्षेत्र ने स्वागत किया है, जिसमें अमूल जैसे सबसे बड़े सहकारी ब्रांड भी शामिल हैं।

    दुग्ध क्षेत्र में किसानों और उपभोक्ताओं को वस्तु सेवा कर में सीधे राहत दी गई है। दूध और पनीर, चाहे ब्रांडेड हों या बिना ब्रांड के, को जीएसटी से मुक्त किया गया है। मक्खन, घी और ऐसे ही अन्य उत्पादों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। लोहे, स्टील और एल्युमिनियम से बने दूध के कनस्तरों पर भी जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

    इन उपायों से दुग्ध उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे, दुग्ध किसानों को सीधी राहत मिलेगी और विशेषकर दूध प्रसंस्करण में लगी महिला-नेतृत्व वाली ग्रामीण उद्यमशीलता तथा स्वयं सहायता समूह (SHGs) को मजबूती मिलेगी। किफायती दुग्ध उत्पाद घर-घर में आवश्यक प्रोटीन और वसा स्रोत उपलब्ध कराएंगे और दुग्ध सहकारिताओं की आय बढ़ाएँगे।

    खाद्य प्रसंस्करण और घरेलू वस्तुओं में बड़ी राहत दी गई है। चीज़, नमकीन, मक्खन और पास्ता पर जीएसटी 12% या 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। जैम, जेली, खमीर, भुजिया और फलों का गूदा/जूस आधारित पेय पदार्थ अब 5% जीएसटी पर आएंगे। चॉकलेट, कॉर्न फ्लेक्स, आइसक्रीम, पेस्ट्री, केक, बिस्किट और कॉफी पर भी जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

    कम जीएसटी से खाद्य पदार्थों पर घरेलू खर्च घटेगा, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में माँग बढ़ेगी और खाद्य प्रसंस्करण एवं दुग्ध सहकारिताओं की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। इससे खाद्य प्रसंस्करण और दुग्ध प्रसंस्करण सहकारिताएँ तथा निजी डेयरियाँ मजबूत होंगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पैकिंग पेपर, डिब्बे और पेटियों (crates) पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे सहकारिताओं और खाद्य उत्पादकों के लिए लॉजिस्टिक्स और पैकेजिंग लागत कम होगी।

    कृषि यंत्र क्षेत्र में, 1800 सीसी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे ट्रैक्टर अधिक किफायती होंगे और इसका लाभ केवल फसल उत्पादक किसानों को ही नहीं बल्कि पशुपालन और मिश्रित खेती करने वालों को भी मिलेगा, क्योंकि इनका उपयोग चारे की खेती, चारे के परिवहन और कृषि उत्पाद प्रबंधन में किया जा सकता है। ट्रैक्टर के टायर, ट्यूब, हाइड्रोलिक पंप और अन्य अनेक पुर्जों पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया है, जिससे लागत और घटेगी और सहकारिताओं को सीधा लाभ होगा।

    उर्वरक क्षेत्र में, अमोनिया, सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल जैसे प्रमुख कच्चे माल पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे उल्टा कर ढांचा सुधरेगा, उर्वरक कंपनियों की इनपुट लागत घटेगी, किसानों के लिए कीमतें बढ़ने से रुकेंगी और बुवाई के समय पर किफायती उर्वरक उपलब्ध होंगे। इसका सीधा लाभ सहकारिताओं को होगा।

    #gst #pmo #goi

  • Presidentpic605092025YIAP.jpeg
    05/09/25 |

    राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

    आरएस अनेजा, 5 सितम्बर नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

    सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भोजन, वस्त्र और आवास की तरह ही, शिक्षा भी व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। संवेदनशील शिक्षक बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाने का काम करते हैं। उन्होंने एक शिक्षिका के रूप में अपने समय को याद करते हुए उस समय को अपने जीवन का एक अत्यंत सार्थक काल-खंड बताया।

    राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सक्षम बनाती है। कमजोर से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चे भी शिक्षा के बल पर प्रगति के आसमान को छू सकते हैं। बच्चों की उड़ान को शक्ति देने में स्नेही एवं निष्ठावान शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यही है कि उनके विद्यार्थी उन्हें आजीवन याद रखें और परिवार, समाज तथा  देश के लिए सराहनीय योगदान दें।

    राष्ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण एक शिक्षक का प्राथमिक कर्तव्य है। नैतिक आचरण करने वाले संवेदनशील, जिम्मेदार और समर्पित विद्यार्थी, उन विद्यार्थियों से बेहतर होते हैं जो केवल प्रतिस्पर्धा, किताबी-ज्ञान और स्वार्थ में रुचि रखते हैं। एक अच्छे शिक्षक में भावना और बुद्धि, दोनों ही पक्ष प्रबल होते हैं। भावनाओं और बुद्धि के समन्वय का प्रभाव विद्यार्थियों पर भी पड़ता है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाना चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा में निवेश करके, हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में एक अमूल्य निवेश करते हैं।

    #presidentofindia #shikshakdiwas

  • Amitabh-Prasad.jpg
    05/09/25 |

    सिंगापुर में 16वीं भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह बैठक आयोजित

    आरएस अनेजा, 5 सितम्बर नई दिल्ली - 16वीं भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह की बैठक सिंगापुर में हुई। इसकी सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), रक्षा मंत्रालय, भारत अमिताभ प्रसाद और निदेशक, नीति कार्यालय, रक्षा मंत्रालय, सिंगापुर कर्नल डैक्सन याप ने की।

    बैठक में पिछले रक्षा मंत्रियों की वार्ता और विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। इसने रक्षा संबंधी दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने और बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के संपूर्ण क्षेत्र को शामिल करने वाली पहलों की गति को तेज़ करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

    यह विचार-विमर्श भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर नवीनतम संयुक्त वक्तव्य द्वारा निर्देशित था, जिसे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनके सिंगापुरी समकक्ष श्री लॉरेंस वोंग के बीच बैठक के बाद जारी किया गया था।

    दोनों पक्षों ने चल रहे रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों, विशेष रूप से प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, उद्योग एवं प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में, को बढ़ाने के उपायों की पहचान की। सह-अध्यक्षों ने सहयोग के उभरते क्षेत्रों और वैश्विक साझा हितों से संबंधित मुद्दों की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर भी प्रकाश डाला।

    वर्ष 2025 में भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, दोनों सह-अध्यक्षों ने रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। यह बैठक भारत की एक्ट ईस्ट नीति की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है, जिसमें सिंगापुर ने आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संपर्क विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    बैठक के दौरान, संयुक्त सचिव ने उप-सचिव नीति बी.जी. फ्रेडरिक चू से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चांगी नौसैनिक अड्डे पर सूचना संलयन केंद्र और आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के साइबर सुरक्षा एवं सूचना उत्कृष्टता केंद्र का भी दौरा किया।

    #india #singaport #mod

  • CNSVisitsNHMC(5)PGNO.jpg
    04/09/25 |

    नौसेना प्रमुख ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 4 सितम्बर नई दिल्ली - नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) का दौरा किया। उनके इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का व्यापक दौरा, प्रमुख नौसैन्य प्रदर्शनियों और विरासत कलाकृतियों का अवलोकन, निर्माण प्रगति की समीक्षा, परियोजना हितधारकों के साथ संवाद तथा वरुण नौसेना परिसर का भ्रमण शामिल था।

    नौसेना प्रमुख ने लोथल स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल का भी दौरा किया, जिससे भारतीय नौसेना के देश की समृद्ध समुद्री विरासत से जुड़ाव की पुष्टि हुई।

    लोथल स्थित एनएमएचसी एक ऐतिहासिक परियोजना है, जिसे पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा गुजरात सरकार के सहयोग और भारतीय नौसेना के योगदान से विकसित किया जा रहा है। यह संग्रहालय 400 एकड़ में फैला हुआ है और विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालयों में से एक होगा। इस परियोजना का उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और इसकी नौसैन्य विकास गाथा को प्रदर्शित करना है, जिसमें भारतीय नौसेना के विकास को समर्पित एक गैलरी भी शामिल है। नौसेना प्रमुख को इस यात्रा के दौरान, युद्धपोत निशंक, आईएल-38 एसडी समुद्री टोही विमान, यूएच-3एच सहित नौसेना के अन्य हेलीकॉप्टर, डेक पर तैनात लड़ाकू विमान सी हैरियर और एके-176 जीएम, 4.5 इंच जीएम तथा जेडआईएफ 101 एसएएम लांचर जैसी नौसेना की विभिन्न कलाकृतियों का भ्रमण कराया गया। प्रदर्शन पर रखी गई भारी कलाकृतियों में मिसाइल मॉडल (पी-21, ब्रह्मोस), इंजन मॉडल (आईसीई, जीटी), अंडरवाटर चैरियट तथा सी ईगल मिसाइल प्रणाली शामिल हैं।

    #mod #indiannavy

  • 1718789829-3352.jpg

    मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत, जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई

    आरएस अनेजा, 04 सितम्बर नई दिल्ली - जीएसटी को वास्तव में एक "अच्छा और सरल कर" बनाने और अर्थव्यवस्था के हर सेक्‍टर को सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, 3 सितंबर 2025 को आयोजित अपनी 56वीं बैठक में जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित नवीनतम जीएसटी सुधारों के तहत मत्स्य पालन सेक्‍टर को एक बड़ा प्रोत्‍साहन मिला है। मत्स्य पालन सेक्‍टर में कर दरों के महत्वपूर्ण विवेकीकरण से प्रचालन लागत में कमी लाने, घरेलू और निर्यात बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलेगी और देश में अपनी आजीविका के लिए मछली पकड़ने और जलीय कृषि पर निर्भर लाखों मछली किसानों और अन्य हितधारकों को प्रत्‍यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा।

    संशोधित संरचना के तहत, मछली के तेल, मछली के अर्क और तैयार या संरक्षित मछली और झींगा उत्पादों पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मूल्यवर्धित समुद्री भोजन अधिक किफायती हो जाएगा और भारत के समुद्री खाद्य निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ जाएगी। जलीय कृषि कार्यों और हैचरी के लिए आवश्यक डीजल इंजन, पंप, एरेटर और स्प्रिंकलर पर अब पहले के 12 से 18 प्रतिशत के बजाय केवल 5 प्रतिशत जीएसटी दर लागू होगी, जिससे मछली किसानों के लिए प्रचालन लागत में अत्‍यधिक कमी आएगी। तालाब की तैयारी और जल गुणवत्ता प्रबंधन में उपयोग किए जाने वाले अमोनिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे महत्वपूर्ण रसायनों पर भी पहले के 12 से 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर लगाया जाएगा, जिससे चारे, तालाब की कंडीशनिंग और खेत-स्तरीय कार्यप्रणालियों की लागत में कमी आएगी। मछली पकड़ने की छड़ों, टैकल, लैंडिंग नेट, बटरफ्लाई नेट और गियर पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे मनोरंजक/खेल मछली पकड़ने के साथ-साथ छोटे स्‍तर पर जलीय कृषि और कैप्चर फिशरी करने वाले किसानों को भी लाभ होगा। इससे आवश्यक गियर अधिक किफायती होंगे, इनपुट लागत कम होगी और इस क्षेत्र में आजीविका को सहारा मिलेगा। इस निर्णय से प्रसंस्करण इकाइयों को और राहत मिलेगी, क्योंकि खाद्य और कृषि-प्रसंस्करण, जिसमें समुद्री भोजन भी शामिल है, में जॉब वर्क सेवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जैविक खाद बनाने और पर्यावरण के अनुकूल तालाब प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कम्पोस्टिंग मशीनों पर अब 5 प्रतिशत कर लगेगा, जिससे स्थायी जलीय कृषि कार्य प्रणालियों को बढ़ावा मिलेगा।

    #gst #narenderamodi #pmo

  • 1002608137.jpg
    04/09/25 |

    GST की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी । नरेंद्र मोदी इज ग्रेट ।

    #GST #आर्थिकविकास #निवेश #डिमांड #देशकीअर्थव्यवस्था #मोदीजी #नरेंद्रमोदी #इकोनॉमिकग्रोथ #भारतकीविकास #बजट2023 #विकास #उद्योग #वित्तीयस्वादन #केंद्रसरकार #प्रगति #मौके #GSTबदलाव #मोदीगवर्नमेंट #एग्रीकल्चर #स्टार्टअप

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • 1002599635.jpg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली और राहुल गांधी तथा तेजस्वी बजाए ताली, नहीं चलेगा नहीं चलेगा - अनिल विज, हरियाणा, मंत्री

    #प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदी #मांकोगाली #राहुलगांधी #तेजस्वीबजाएताली #अनिलविज #हरियाणा #मंत्री #संPolitical #BharatiyaJanataParty #CongressParty #HaryanaPolitics #IndianPolitics #PoliticalDebate #ViralVideo #SocialMediaTrends #HindiNews #DesiPolitics #CurrentAffairs #IndiaNews

    #RJD

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • Gz0XT3UaQAAX4Oa.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 02 सितम्बर नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्‍टम को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 'सेमीकॉन इंडिया-2025' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश-विदेश के सेमीकंडक्टर उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उनके सहयोगियों की उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न देशों से आए विशिष्ट अतिथियों, स्टार्ट-अप से जुड़े उद्यमियों और देश भर के विभिन्न राज्यों से आए युवा छात्रों का स्वागत किया।

    मोदी ने कहा कि वे कल रात ही जापान और चीन की अपनी यात्रा से लौटे हैं और आज आकांक्षाओं और आत्मविश्वास से परिपूर्ण यशोभूमि के इस परिसर में दर्शकों के बीच उपस्थित हैं। हमेशा से स्वाभाविक और सर्वविदित प्रौद्योगिकी के प्रति अपने जुनून का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में अपनी जापान यात्रा के दौरान, उन्हें जापानी प्रधानमंत्री श्री शिगेरु इशिबा के साथ टोक्यो इलेक्ट्रॉन कारखाने का दौरा करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि उस कंपनी के सीईओ आज दर्शकों के बीच उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के प्रति उनका झुकाव उन्हें बार-बार ऐसे लोगों के बीच लाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दर्शकों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता का अनुभव हो रहा है।

    दुनिया भर के 40 से 50 देशों के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति को देखते हुए, श्री मोदी ने कहा कि भारत की नवाचार और युवा शक्ति भी इस कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से उपस्थित है। उन्होंने कहा कि यह अनूठा संयोजन एक स्पष्ट संदेश देता है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत में विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने सेमीकॉन इंडिया में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

    #pmo #narenderamodi #semiconductor

  • image001TY4I.jpg
    02/09/25 |

    गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

    आरएस अनेजा, 2 सितम्बर नई दिल्ली

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने अमरनाथजी यात्रा, 2025 को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

    अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य में सभी सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

    #amitshah #jammukashmir

  • Picture1XFHB.jpeg
    02/09/25 |

    एयर मार्शल संजीव घुरटिया एवीएसएम वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभाला

    आरएस अनेजा, 2 सितम्बर नई दिल्ली

    एयर मार्शल संजीव घुरटिया एवीएसएम वीएसएम ने वायु सेना मुख्यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल ने उन सशस्त्र बलों के जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

    एयर मार्शल संजीव घुराटिया एवीएसएम वीएसएम ने वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग शाखा में सितंबर 1988 में कमीशन प्राप्त किया था। वे प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, एयर फ़ोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बेंगलुरु और एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज, बेंगलुरु के पूर्व छात्र हैं। एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में वे जीईसी, जबलपुर, बिट्स पिलानी और मद्रास विश्वविद्यालय के भी पूर्व छात्र हैं और उन्होंने भोपाल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वे रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी, लंदन, एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के फेलो हैं। वे आईएसओ 45,000 (ओएच एंड एसएमएस) के लीड ऑडिटर और सोसाइटी ऑफ़ फ़्लाइट टेस्ट इंजीनियर्स, अमरीका के एसोसिएट सदस्य हैं।

    वायु सेना अधिकारी ने अपने 37 वर्षों के शानदार करियर में वायुसेना और विदेश में संयुक्त राष्ट्र मिशन में कई महत्‍वपूर्ण कमान और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभालने से पहले वे मुख्यालय एमसी में वरिष्ठ मेंटेनेंस स्टाफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

    उनकी विशिष्ट सेवा के लिए वायु सेना अधिकारी को राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2016 में 'विशिष्ट सेवा पदक' और 2025 में 'अति विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र मिशन कांगो में सेवा करते हुए उन्हें संयुक्त राष्ट्र के फोर्स कमांडर द्वारा भी प्रशंसा मिली।

    #iaf #mod

  • IMG_0285BDNM.jpeg
    02/09/25 |

    भारतीय सैन्य टुकड़ी भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2025 के लिए रवाना हुई

    आरएस अनेजा, 02 सितम्बर नई दिल्ली

    भारतीय सेना की एक टुकड़ी 14 सितंबर 2025 तक होने वाले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए अलास्का, अमेरिका के लिए रवाना हो गई है।

    मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के कर्मियों से युक्त भारतीय दल, संयुक्त राज्य अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की आर्कटिक वोल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की पहली बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट "बॉबकैट्स" के सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगी।

    दो सप्ताह तक, सैनिक सामरिक अभ्यासों का अभ्यास करेंगे, जिसमें हेलीबोर्न ऑपरेशन, निगरानी संसाधनों और मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग, रॉक क्राफ्ट, पर्वतीय युद्ध, हताहतों को निकालना, लड़ाकू चिकित्सा सहायता और तोपखाने, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत उपयोग शामिल होगा।

    इसके अतिरिक्त, दोनों सेनाओं के विषय-वस्तु विशेषज्ञ यूएएस और काउंटर-यूएएस संचालन, सूचना युद्ध, संचार और रसद जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर कार्य समूह का संचालन करेंगे।

    यह अभ्यास संयुक्त रूप से योजनाबद्ध और क्रियान्वित सामरिक युद्धाभ्यास के साथ संपन्न होगा, जिसमें लाइव-फायर अभ्यास से लेकर उच्च ऊंचाई वाले युद्ध परिदृश्य शामिल होंगे, तथा इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए क्षमताओं में सुधार करना और बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए तैयारी को मजबूत करना होगा।

    #mod #army #iaf #alaska #america

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • download (37).jpeg

    बिहार एसआईआर 2025 में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया संपन्न, बड़ी संख्या में आवेदन

    चंडीगढ़, 01 सितंबर (अभी) – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार एसआईआर 2025 के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 1 सितम्बर को संपन्न हुई। इस अवधि में विभिन्न राजनीतिक दलों और मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने एवं हटाने के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की गईं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनीतिक दलों की ओर से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 813 बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जिनके माध्यम से 25 दावे नाम जोड़ने हेतु और 119 आपत्तियां नाम हटाने हेतु प्राप्त हुई हैं। इन पर अभी निस्तारण शेष है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को सीधे तौर पर कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

     

    वहीं, मतदाताओं की ओर से सीधे प्राप्त दावों में 36 हजार 475 दावे नाम जोड़ने के लिए तथा 2 लाख 17 हजार 49 आपत्तियां नाम हटाने के लिए दर्ज हुई हैं। इनमें से 40 हजार 630 का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से कुल 16 लाख 56 हजार 886 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 91 हजार 462 का निस्तारण किया गया है।

     

    उल्लेखनीय है कि नियमों के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निस्तारण संबंधित ईआरओ या एईआरओ द्वारा पात्रता की जांच के उपरांत ही किया जाएगा तथा सात दिन की अनिवार्य नोटिस अवधि पूर्ण होने से पहले निस्तारण नहीं किया जाएगा। 1 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप सूची में किसी भी नाम को बिना उचित जांच और सुनवाई के हटाया नहीं जा सकता। सम्मिलित या हटाए गए नामों की सूची कारण सहित जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को सूची से संबंधित कोई आपत्ति है तो वह अपने दावे के साथ आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर सकता है।

    #haryana #election#commission #news #danikkhabar #bihar #election

  • FB_IMG_1756713239296.jpg
    01/09/25 |

    प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की, कई मुद्दों पर चर्चा की

    आरएस अनेजा, 01 सितंबर नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

    दोनों नेताओं ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में घनिष्ठता पर संतोष व्यक्त किया।

    दोनों नेताओं ने यूक्रेन से जुड़े हाल ही के घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए हाल ही में की गई पहलों के प्रति अपने समर्थन को दोहराते हुए संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने तथा एक स्थायी शांति समझौते की आवश्यकता पर बल दिया।

    दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

    #pmo #narenderamodi #russia

  • sco-summit-_1756689414.webp
    01/09/25 |

    प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए

    आरएस अनेजा, 1 सितंबर नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितम्‍बर 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। शिखर सम्मेलन में एससीओ विकास रणनीति, वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद-निरोध, शांति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग तथा स्‍थायी विकास पर उपयोगी चर्चा हुई।

    शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने एससीओ ढांचे के अंतर्गत सहयोग को मज़बूत करने के भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस संबंध में, उन्होंने कहा कि भारत तीन स्तंभों - सुरक्षा, संपर्क और अवसर - के तहत व्यापक कार्य करना चाहता है। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति और समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ के खिलाफ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सदस्य देशों की मज़बूत एकजुटता के लिए धन्यवाद देते हुए, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आतंकवाद से निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए और समूह से आग्रह किया कि वह सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराएं।

    विकास को बढ़ावा देने और विश्वास निर्माण में कनेक्टिविटी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत चाबहार बंदरगाह और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसी परियोजनाओं का पुरज़ोर समर्थन करता है। उन्होंने स्टार्ट-अप, नवाचार, युवा सशक्तिकरण और साझा विरासत के क्षेत्रों में अवसरों की भी चर्चा की, जिन्हें एससीओ के अंतर्गत आगे बढ़ाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों के बीच बेहतर संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए समूह के भीतर एक सभ्यतागत संवाद मंच शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

    प्रधानमंत्री ने समूह के सुधारोन्मुखी एजेंडे के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस संबंध में, उन्होंने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर सुरक्षा से निपटने के लिए केन्‍द्रों की स्थापना का स्वागत किया। उन्होंने समूह से संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार के लिए भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन यहाँ [Link] पर देखा जा सकता है।

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने एससीओ की अगली अध्यक्षता संभालने पर किर्गिज़स्तान को भी बधाई दी। शिखर सम्मेलन के समापन पर, एससीओ सदस्य देशों ने तियानजिन घोषणा को अपनाया।

    #sco #pmo #india #china #russia

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • Rally 1.jpeg

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", कान पकड़ कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव देश से माफी मांगे : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    यह प्रधानमंत्री जी की मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई: कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ नारे लगाए व जुलूस निकाला


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जब तक सारे देश से कान पकड़कर माफी नहीं मांगते तब देश संघर्ष करता रहेगा।

    मंत्री अनिल विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी खिलाफ बड़ी संख्या में अम्बाला छावनी में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश किसी भी हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यह उनकी (प्रधानमंत्री) मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई। राहुल गांधी ने चुप रहते हुए इसपर अपनी सहमति की मोहर लगा दी। इसलिए यह देश तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कान पकड़कर देश से माफी नहीं मांगते। सारे देश से राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को माफी मांगी चाहिए तब तक जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी के लिए सरेआम मंच से गालियां दी गई। यह गालियां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से दी गई। गाली किसी ने भी दी हो, मगर दायित्व दोनों नेताओं का था जिनका मंच था और जिन्होंने रैली करनी थी। मंत्री अनिल विज ने कहा यह देश किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेगा, यह हिंदुस्तान की हर मां व महिला का अपमान है। हैरानी तब होती है कि आज तक एक भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, एक भी कांग्रेस नेता ने निंदा नहीं की। इसका मतलब साफ है कि गालियां निकालने वालों को चुप रहकर सहमति दी जा रही है। मगर यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में आज दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजारों में जुलूस निकाला। मंत्री अनिल विज के साथ कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” व “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ जोकि सदर बाजार चौक, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार होते हुए वापस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर भाजपा नेता सोम चोपड़ा, बलविंद्र शाहपुर, संजीव सोनी, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, रामबाबू यादव, राजू बाली, रमन छतवाल, आरती सहगल के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #bjp #congress #rjd #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana

  • Pic 2.jpeg

    जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई, आज कश्मीर की डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स हो रही है : मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मन की बात” कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों व प्रगति का साक्षात्कार देश को कराते हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड को सुना


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई है और कश्मीरियों को गले से लगाया है।

    मंत्री अनिल विज आज प्रात: अम्बाला छावनी के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर गलती की थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हटाकर खत्म किया। प्रधानमंत्री जी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, चाहे वो कश्मीर में क्रिकेट मैच हो या कश्मीर की डल झील पर वॉटर स्पोर्टस हुए हो। मन की बात एपिसोड में इसका जिक्र करने से खिलाड़ियों का मनोबल उन्होंने उठाया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं। वो हर महीने देश की उपलब्धियों और किस-किस क्षेत्र में देश ने प्रगति की है उससे देश का साक्षात्कार कराते हैं। आज मन की बात के 125वें एपिसोड में इस बार जो बरसाती आपदा आई है उसके प्रति उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की है। उसके साथ-साथ उन्होंने उन जवानों, अधिकारियों, संस्थाओं व लोगों को सराहा है जिन्होंने आगे बढ़कर लोगों की सहायता की है। लोगों की सराहना करने से और लोगों में भी समाज सेवी कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है।

    प्रधानमंत्री जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने व घरों में भी सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी योजनाएं है। सरकार 1.80 लाख से कम आए वालों को दो किलोवॉट तक का कनेक्शन लगाने के लिए 1.10 लाख रुपए सब्सिडी देती है। सौर एनर्जी को अधिक से अधिक बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एपिसोड के जरिए लोगों से सुझाव भी मांगते है और उन्हें करोड़ों लोग अपने सुझाव भेजते हैं।

    इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव वालिया, जसवंत जैन, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, प्रेम राणा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, तरूण सेठी, डा. हरप्रकाश शर्मा, एडवोकेट दलीप मित्तल, विनीत जैन, गोपी सहगल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #maankibaat #narenderamodi #pmo #bjp #bjpharyana #anilvij

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • image001ONRL.jpg

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में मोबाइल उपकरणों के लिए भारत में प्रथम टैंपर्ड ग्लास उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश के प्रथम टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण कारखाने का नोएडा में उद्घाटन किया । यह टेम्पर्ड ग्लास मोबाइल उपकरणों में काम आयेगा। यह कारखाना ऑप्टीमस इलेक्ट्रॉनिक्स ने यूसए के कॉर्निंग इंकॉर्पोरेटेड की साझेदारी में लगाया है । इसमें उच्च गुणवत्ता के टैंपर्ड ग्लास का उत्पादन दुनिया भर में प्रचलित ब्रांड “इंजीनियर्ड बाय कॉर्निंग” के अंतर्गत किया जाएगा।

    उत्पादों की आपूर्ति घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही बाजारों में की जाएगी। इस अवसर पर कहा टैंपर्ड ग्लास दरअसल मोबाइल फ़ोन का महत्वपूर्ण अंग है और इसका घरेलू उत्पादान मेक इन इंडिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि की सफलता के लिए लंबी छलांग है। उन्होंने बताया कि भारत एक-एक करके मोबाइल फ़ोन, हरेक कलपुर्जे का विनिर्माण करता जा रहा है। इनमें चिप्स, कवर ग्लास, लैपटॉप एवं सर्वर के उपादान आदि शामिल हैं।

    उनके अनुसार इन घरेलू विनिर्माण सुविधाओं के बूते हमरास देश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बन जाएगा । मंत्री महोदय ने यह भी बताया कि जल्द ही भारत में निर्मित यानी मेड इन इंडिया चिप भी बाज़ार में आएगा। वह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी । 

    #ministryofelectronicsandinformationtechnology

  • H20250830189943.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मियागी प्रान्त के सेंडाई में सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ मियागी प्रान्त के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने सेंडाई में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (टीईएल मियागी) का दौरा किया।

    इस दौरान मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके जारी एवं नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। संयंत्र के दौरे से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

    मोदी के सेंडाई दौरे ने भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरण एवं प्रौद्योगिकी में जापान की ताकत के बीच पूरकता को उजागर किया। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने, जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर सहयोग ज्ञापन के साथ-साथ भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी और आर्थिक सुरक्षा संवाद के तहत वर्तमान सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा की इस संयुक्त यात्रा ने भारत और जापान के बीच मज़बूत, लचीली और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाएँ विकसित करने के साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए जापान के प्रधानमंत्री इशिबा का आभार व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में जापान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की।

    प्रधानमंत्री इशिबा ने सेंडाई में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया। इस अवसर पर मियागी प्रान्त के गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #pmo #narendermodi #pmjapanvisit

  • Samarak 1.jpeg

    आजादी की लड़ाई के पहले शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर में होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

    अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में निर्माण को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्मारक का निर्माण पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

    अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की याद में 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शहीद स्मारक


    चंडीगढ़/अम्बाला, 29 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।

    बैठक के उपरांत मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन कर सकते है लेकिन इसका सही उत्तर प्रधानमंत्री कार्यालय दे सकता है। जैसे समय आएगा हम अपनी तरफ से पुरजोर अनुरोध करेंगे और उनका (प्रधानमंत्री कार्यालय) फैसला होगा तो वह शहीद स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे।

    मुख्य सचिव ने कहा सरकार का यह प्रयास है कि इस परियोजना को हरियाणा के बड़ी परियोजना के तौर पर विकसित करें। उन्होंने कहा शहीद स्मारक की देश में शौहरत व मशहूरी हो ताकि देश व विदेश से पर्यटक यहां इसे देखने आ सके। मुख्य सचिव ने परियोजना के कार्यस्तर की जानकारी देते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य तय किया गया है ताकि एक नवंबर को इसका उद्धाटन किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। शहीद स्मारक देश में अपने आप में एक अनूठा प्रोजेक्ट है क्योंकि वह देश में काफी जगह घूमे है ऐसा प्रोजेक्ट उन्होंने भारत में कहीं नहीं देखा है।  

    बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई

    इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शहीद स्मारक में प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में प्रदर्शित करने, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना, मेमोरियल टॉवर के टॉप पर स्काई कैफे बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन बिंदुओं को भी अमलीजामा पहनाया जा सके।

    निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    बैठक में तय किया गया कि शहीद स्मारक में निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर दो बजे शहीद स्मारक में बैठक कर समीक्षा करेगी। समिति में डीसी अम्बाला के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ, शहीद स्मारक के निदेशक और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया।

    बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सूचना व जनसंपर्क विभाग के आयुक्त व सचिव अमित अग्रवाल व महानिदेशक केएम पांडुरंग, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनिल कुमार दहिया और अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर ने स्मारक परिसर पर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया।

    #haryana #shahidsamarak #anilvij #pmo

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
    29/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 29 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    1. व्हाइट हाउस के सहयोगी ने भारत द्वारा तेल खरीद को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया

    2. यूक्रेन ने युद्धविराम वार्ता के बीच अमेरिका में नया दूत नियुक्त किया

    3. जूरी ने सैंडविच मामले में पूर्व अधिकारी पर अभियोग लगाने से इनकार कर दिया

    4. जेईई टॉपर्स के लिए आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली शीर्ष विकल्प

    5. HTET 2025 के नतीजे अगले हफ्ते, बायोमेट्रिक फेल होने पर रोक

    6. यूपीएससी ने एनडीए, एनए 2 परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी की

    7. इतिहास कांग्रेस ने विकृत इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की आलोचना की

    8. आंध्र प्रदेश के 55 छात्रावास छात्रों को शीर्ष कॉलेजों में सीटें मिलीं

    9. अमेरिकी स्कूल पर हमले में दो बच्चे और हमलावर की मौत

    10. मोदी और शी की 7 साल बाद चीन में मुलाकात की संभावना

    11. शाहरुख, दीपिका पर खराब कार मामले में मामला दर्ज

    12. डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में हस्तक्षेप के मुद्दे पर अमेरिकी दूत को तलब किया

    13. वित्त मंत्रालय ने अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव के जोखिमों की ओर इशारा किया

    14. केरल ने दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य कानून लागू किया

    15. मेटा ने प्रो-एआई उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए कैलिफ़ोर्निया पीएसी लॉन्च किया

    16. कैबिनेट ने ₹12,000 करोड़ से अधिक की चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी

    17. सरकार ने शुल्क मुक्त कपास आयात की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

    18. सीबीआई और एफबीआई ने 40 मिलियन डॉलर के साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

    19. यूएसडीए ने कपास शुल्क समाप्त करने के भारत के कदम का स्वागत किया

    20. जन धन योजना के आज 11 सफल वर्ष पूरे

    21. हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

    22. त्रिपुरा में 100% रेलवे विद्युतीकरण पूरा, जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी

    23. अरुणाचल के पूर्वी कामेंग में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया

    24. जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सेना के अभियान में दो आतंकवादी मारे गए

    25. असम ने अंतर-धार्मिक भूमि हस्तांतरण के लिए सरकारी अनुमोदन अनिवार्य किया

    इतिहास

    1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

    1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

    1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।

    1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

    1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

    1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

    1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

    2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

    2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

    2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

    2003 -

    कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

    इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

    2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।

    2008-

    तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

    झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

    2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये

    #news

  • download (1).jpeg
    28/08/25 |

    सैन्य चिकित्सा में उपलब्धि, एएलएलवाई प्रणाली से पहली रोबोटिक कस्टम लेजर मोतियाबिंद सर्जरी हुई

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    सैन्य चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) 28 अगस्त, 2025 को अत्याधुनिक एएलएलवाई अडैप्टिव मोतियाबिंद उपचार प्रणाली का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी करने वाला भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया।

    यह उपलब्धि नेत्र रोग विभाग की पहली फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (एफएलएसीएस) के साथ रोबोटिक, ब्लेडलेस और कंप्यूटर-निर्देशित नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सफल प्रवेश का प्रतीक है।

    यह सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा ने एक 61 वर्षीय रोगी पर की। यद्यपी पारंपरिक सर्जरी अब भी प्रभावी है, एफएलएसीएस एक प्रमुख प्रौद्योगिकिय प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि फेमटोसेकंड लेज़र सर्जरी के महत्वपूर्ण चरणों, जैसे कॉर्निया चीरा, कैप्सूलोटॉमी और मोतियाबिंद विखंडन को माइक्रोन-स्तर की सटीकता के साथ स्वचालित करता है।

    एएचआरआर में इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समेकन सशस्त्र बलों की अपने कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के मार्गदर्शन में, एएचआरआर में नेत्र विज्ञान विभाग आंखों की देखभाल में नैदानिक ​​उत्कृष्टता और नवोन्मेषण की अपनी विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

    #mod

  • GzaMFSCXUAA7FgF.jpeg
    28/08/25 |

    जन-धन योजना के पूरे हुए 11 साल, पीएम मोदी बोले- इसने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी​

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है।

    उन्‍होंने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को नया रूप दिया है। मोदी ने कहा कि पीएमजेडीवाई ने लोगों का सम्मान बढ़ाया है और अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन की सुविधा पहुंचाकर अपनी नियति स्वयं लिखने की शक्ति दी है।

    उन्होंने कहा "जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने यही हासिल किया। इसने लोगों की गरिमा बढ़ाई और उन्हें अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी।"

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतिम पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ जाता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना आज ही के दिन शुरू की गई थी। यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसमें देश के सभी परिवारों के व्यापक वित्तीय समावेशन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण शामिल है। इस योजना में प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन सुविधा तक पहुंच के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच की परिकल्पना की गई है।

    ##11YearsOfJanDhan #pmo #narenderamodi

  • download (1).jpeg
    28/08/25 |

    भारतीय सेनाओं का बहुपक्षीय 'ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास ' आज से मिस्र में शुरू

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    सशस्त्र बलों और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के 700 से अधिक सशस्त्र बलों का 10 सितंबर 2025 तक चलने वाला बहुपक्षीय अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' आज से मिस्र में प्रारंभ हो गया है। इस युद्ध अभ्यास में 43 देश भाग ले रहे हैं।

    भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास में तीनों सेनाओं द्वारा लाइव फायरिंग से भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त योजना, निर्णय लेने और परिचालन समन्वय को बेहतर बनाने के लिए कमांड पोस्ट अभ्यास। तीनों सेनाओं द्वारा आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लघु प्रशिक्षण अभ्यास। समकालीन सैन्य अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों पर विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ बातचीत आदि शामिल है।

    इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, साथ ही मित्र देशों के साथ संयुक्तता, अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाती है।

    ब्राइट स्टार अभ्यास, मिस्र द्वारा अमेरिका के साथ मिलकर वर्ष 1980 से आयोजित एक बहुपक्षीय अभ्यास है और इस क्षेत्र में सबसे बड़े त्रि-सेवा बहुपक्षीय अभ्यासों में से एक है। यह अभ्यास प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है जिसका पिछला अभ्यास वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें भारत सहित कई देशों ने अपने सैनिकों के साथ भाग लिया था।

    #mod #brightstar2025exercise

  • download.jpeg
    28/08/25 |

    डीजीआर दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए विशिष्ट रोजगार मेले का आयोजन करेगा

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) आगामी 29 अगस्त को पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए दिल्ली छावनी में एक रोज़गार मेले का आयोजन कर रहा है जिससे कि पूर्व सैनिकों को नागरिक कार्यबल में शामिल होने के लिए सशक्त बनाया जा सके और सहायता प्रदान की जा सके। ईएसएम और नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण अभी खुला हुआ है और निःशुल्क है।

    मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण वेबसाइट पर भी किए जा सकते हैं जोकि  www.esmhire.com है। यह पहल सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी नियोक्ताओं से कनेक्ट करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगी। पंजीकरण के माध्यम से नियोक्ताओं को मिशन के लिए तैयार, कुशल पेशेवरों के एक समूह तक नि:शुल्क पहुंच प्राप्त होगी।

    नियोक्ता रोजगार मेले के दौरान पहले से चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन की योजना बना सकते हैं। अपने वार्षिक कैलेंडर के एक हिस्से के रूप में डीजीआर वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे भारत में 18 रोज़गार मेले के आयोजित कर रहा है, जिनमें से तीन दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में पहले ही सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में मौके पर ही भर्ती के साथ-साथ नियोक्ताओं के लिए चयनित उम्मीदवारों से जुड़ने के अवसर भी शामिल होंगे। पंजीकरण के लिए लिंक डीजीआर की वेबसाइट ( www.dgrindia.gov.in ) पर भी उपलब्ध है।

    #mod

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
    28/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश के कारण 28 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

    राजस्थान में दो महिलाएं और उनकी बेटियां उस समय बह गईं जब उनकी कार बाढ़ वाले पुल पर फंस गई।

    तेलंगाना में भारी बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और छोटी-छोटी नदियां उफान पर हैं।

    अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि "दुनिया हमेशा बदलती रहती है।"

    कॉलेजियम में न्यायमूर्ति नागरत्ना की असहमति के बावजूद न्यायमूर्ति पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    डोनाल्ड ट्रम्प पुनर्विकास और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वाशिंगटन, डीसी के केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।

    तूफान काजीकी के कारण हनोई और आसपास के कई प्रांतों में भयंकर बाढ़ आ गई है, तथा सात लोगों की मौत हो गई है।

    अमेरिका और रूस कथित तौर पर एक ऊर्जा समझौते पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प भारत के तेल व्यापार पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

    "हबूब" नामक विशाल धूल भरी आंधी धूल और रेत की तीव्र दीवारें होती हैं, जो प्रायः कई मील चौड़ी और हजारों फीट ऊंची होती हैं, जो आंधी के दौरान दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में फैल जाती हैं।

    ईरान को प्रतिबंधों के "स्नैपबैक" का सामना करना पड़ रहा है, जिसका अर्थ है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर पहले हटाए गए अंतर्राष्ट्रीय दंडों को शीघ्र ही पुनः लागू किया जा सकता है।

    अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत ने शीर्ष 40 देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिशों को तेज किया.

    मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन कर पाएंगे मनोज जरांगे, पुलिस ने शर्तों के साथ दी मंजूरी.

    कैबिनेट ने पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और 31 मार्च 2030 तक विस्तार को दी मंजूरी.

    महाराष्ट्र : 20 साल बाद राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'शिवतीर्थ' में किए गणपति बप्पा के दर्शन.

    जीएसटी काउंसिल 31 अक्टूबर तक कॉम्पेनसेशन सेस को हटाने पर कर सकती है चर्चा

    वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या हुई 33, सरकार ने किया हर संभव मदद का ऐलान

    ट्रंप टैरिफ का असर, 0.4-0.5 प्रतिशत के बीच घट सकती है अमेरिकी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

    ट्रंप युद्ध मध्यस्ता के दावे पर बरकरार, टैरिफ पर कायम रहने के बीच पीएम मोदी को बताया शानदार इंसान

    इस्लामाबाद की प्राकृतिक संसाधनों पर पकड़, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा

    पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही गरीबी, आईएमएफ के पैकेज भी साबित हो रहे नाकाफी

    यमन के जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई का प्रयास जारी

    इतिहास

    1986 - भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।

    1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।

    1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

    1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

    2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

    2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

    2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

    2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

    प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

    अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

    2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

    2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

    #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 4.14.34 PM.jpeg
  • Picsart_25-08-27_14-59-46-913 (2)~2.jpg
    27/08/25 |

    आज से भारत पर अमरीका के 50% टैरिफ का असर और उसका तोड़

    अमरीका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसके भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। इस टैरिफ का असर और भारत द्वारा इसका मुकाबला करने के संभावित तरीकों को समझना ज़रूरी है।

    50% टैरिफ का असर

    निर्यात में कमी:

    यह टैरिफ भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाज़ार में 50% तक महंगा बना देगा, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो जाएगी। इससे भारत के उन क्षेत्रों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित होगा, जो अमेरिका को बड़े पैमाने पर सामान भेजते हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे भारत के लगभग 60.2 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ सकता है।

    सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्र:

    जिन क्षेत्रों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ने की आशंका है, उनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये वे क्षेत्र हैं जो बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार देते हैं।

    रोज़गार पर असर:

    इन क्षेत्रों में निर्यात घटने से रोज़गार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर, छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को भारी नुकसान हो सकता है, जो अक्सर इन क्षेत्रों में काम करते हैं।

    प्रतिस्पर्धा का नुकसान:

    अमेरिका के लिए भारत से आयातित सामान महंगा होने से चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे देशों को फायदा हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी आयातक अब इन देशों की ओर रुख कर सकते हैं।

    व्यापार संतुलन:

    अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है, यानी भारत अमेरिका को ज़्यादा सामान बेचता है। टैरिफ से यह संतुलन बिगड़ सकता है।

    टैरिफ का मुकाबला करने के लिए भारत का तोड़

    वैकल्पिक बाज़ारों की तलाश:

    भारत को अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए नए बाज़ारों की तलाश करनी चाहिए। जापान, चीन और यूरोपीय देशों जैसे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार संबंधों को मज़बूत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    घरेलू उद्योगों को बढ़ावा:

    सरकार को उन उद्योगों को समर्थन देने के लिए नीतियां बनानी चाहिए, जो टैरिफ से प्रभावित हुए हैं। इसमें व्यापार वित्त, ऋण की उपलब्धता और घरेलू स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं।

    जीएसटी और एसईज़ेड में सुधार:

    कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के लिए जीएसटी में बदलाव और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में सुधार से निर्यातकों को लागत कम करने में मदद मिल सकती है।

    कूटनीतिक और व्यापारिक बातचीत:

    भारत को अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा है कि कुछ मामलों पर समझौता नहीं किया जाएगा, जैसे कि किसानों और छोटे उत्पादकों के हित। रूस से तेल आयात के मुद्दे पर भी कूटनीतिक स्तर पर समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए।

    विनिर्माण और गुणवत्ता पर ध्यान: भारत को 'मेक इन इंडिया' और 'ब्रांड इंडिया' जैसी पहल को बढ़ावा देते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत दुनिया के अन्य देशों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।

    डिजिटल और सर्विस निर्यात:

    टैरिफ का सबसे कम असर आईटी, बैंक और रियल एस्टेट जैसे सर्विस सेक्टर पर होगा। भारत को इन क्षेत्रों में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और डिजिटल और सर्विस निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए।

    यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि अमेरिका का यह कदम भारत के लिए चुनौती ज़रूर है, लेकिन यह भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को और भी मज़बूत और विविध बनाने का अवसर भी दे सकता है।

  • GzRM9srbIAEnxFq.jpg

    गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: कृषि मंत्री शिवराज चौहान

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली

    केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत आज गेहूं और चावल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है, लेकिन उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत घटाना भी उतना ही जरूरी है ताकि खेती लाभकारी बन सके।

    वे ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित '64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

    चौहान ने गोष्ठी की शुरुआत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के शताब्दी वर्ष का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश में खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने किसानों की मेहनत को नमन करते हुए कहा कि किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिकों के शोध के बल पर भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत कृषि राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

    कृषि मंत्री ने बताया कि बीते 10-11 वर्षों में गेहूं का उत्पादन 86.5 मिलियन टन से बढ़कर 117.5 मिलियन टन हो गया है, जो लगभग 44 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उल्लेखनीय है, लेकिन अभी भी हमें प्रति हेक्टेयर उत्पादन को वैश्विक औसत के बराबर लाने की दिशा में काम करना होगा। श्री चौहान ने कहा कि गेहूं और चावल का पर्याप्त उत्पादन हो चुका है, लेकिन अब दलहन और तिलहन की उत्पादकता बढ़ाना समय की मांग है ताकि आयात पर निर्भरता घटे। उन्होंने कहा कि जौ जैसे परंपरागत अनाज का औषधीय महत्व है और इसके प्रोत्साहन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

    #shivrajsinghchauhan #agricultureminister

  • download.jpg

    प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

    ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

    आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!


    #pmo #ganpatiutsav

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
    27/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    भारतीय नौसेना ने दो नीलगिरि श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को नौसेना में शामिल किया

    अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लागू करने के लिए मसौदा नोटिस जारी किया

    प्रधानमंत्री मोदी ने सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा का शुभारंभ किया

    'अस्पताल निर्माण घोटाले' में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर ED ने मारा छापा

    जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई

    शोधकर्ताओं को राजस्थान के एक गाँव में जुरासिक युग का दुर्लभ जीवाश्म मिला

    गाजा अस्पताल पर दोहरे इज़रायली हमले की व्यापक निंदा

    ट्रंप के टैरिफ दबाव के बीच शी जिनपिंग अगले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन की मेजबानी करेंगे

    ऑस्ट्रेलिया ने यहूदी विरोधी आगजनी हमलों के लिए ईरान को दोषी ठहराया, अपने राजदूत को निष्कासित किया

    ट्रम्प ने कहा, अमेरिका चीन से 600,000 छात्रों को प्रवेश की अनुमति देगा

    एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

    प्रीमियर लीग: लिवरपूल के न्गुमोहा ने न्यूकैसल के खिलाफ आखिरी क्षणों में गोल करके शानदार शुरुआत की

    नेमार को फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम से बाहर रखा गया

    भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई; सेंसेक्स में 849 अंक और निफ्टी में 255 अंक की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि थी।

    केवल एफएमसीजी क्षेत्र ही बढ़त (+0.91%) के साथ बंद हुआ, जबकि रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक सूचकांक में बड़ी गिरावट रही।

    नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार के कारण ग्रासिम इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 2 ट्रिलियन रुपये के करीब पहुंच गया है।

    इलेक्ट्रिक वाहन ट्रैक्शन मोटर्स के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के तहत प्रमाणन प्राप्त करने के बाद सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के शेयरों में वृद्धि हुई।

    इतिहास

    1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

    1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

    1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

    1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

    1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

    1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

    1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

    भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

    2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

    2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।

    2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

    झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

    2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।

    2013 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

    #news

  • download.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 26 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव के उल्लास के बीच, भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साझा लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है।

    मोदी ने कहा कि आज से भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात 100 देशों को किया जाएगा। उन्होंने देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण की शुरुआत की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत-जापान मैत्री को एक नया आयाम देगा। उन्होंने भारत के सभी नागरिकों, जापान और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन को हार्दिक बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि उन्हें मारुति सुजुकी इंडिया के लिए ओसामु सुजुकी द्वारा देखे गए विजन के व्यापक विस्तार को देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां प्रभावी रूप से मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का सबसे महत्वपूर्ण घटक बैटरी है और कुछ साल पहले तक भारत में बैटरियां पूरी तरह से आयातित होती थीं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन कई चुनौतियों का ठोस समाधान पेश करते हैं।

    मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे प्रयासों के माध्यम से भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता के लिए एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने विनिर्माण क्षेत्र को कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक गलियारे विकसित किए जा रहे हैं और साथ ही देश भर में प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों के निर्माताओं को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

    #pmo #narenderamodi #gujrat

  • image001X9X6.png

    भारत ने बेंगलुरु में 6जी मानकीकरण पर पहली बार 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क बैठक की मेजबानी की

    आरएस अनेजा, 26 अगस्त नई दिल्ली

    भारत और वैश्विक दूरसंचार समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कार्य समूह की बैठकों–आरएएन1 से आरएएन5 का शुभारंभ 25 अगस्त से व्हाइटफ़ील्ड, बेंगलुरु में हुआ। संचार मंत्रालय के दूरसंचार के विभाग के सहयोग और दूरसंचार मानक विकास सोसाइटी, भारत द्वारा आयोजित इन बैठकों में 3जीपीपी रिलीज-20 के अंतर्गत 6जी मानकीकरण पर प्रथम बार चर्चा की गई। साथ ही रिलीज-19 विनिर्देशों को अंतिम रूप दिया गया, जो 5जी एडवांस्ड के विकास को आगे बढ़ाएगा। ये बैठकें 29 अगस्त, 2025 तक जारी रहेंगी।

    टीएसडीएसआई ने बेंगलुरु में 3जीपीपी आरएएन कार्य समूह की बैठक आयोजित की

    बेंगलुरु में टीएसडीएसआई की 3जीपीपी आरएएन कार्य समूह की बैठक के आयोजन में दूरसंचार विभाग ने पूर्ण संस्थागत और वित्तीय सहायता प्रदान की है और यह वैश्विक संचार प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दूरसंचार विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल इन बैठकों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। यह पहल 6जी विज़न में सरकार की निरंतर भागीदारी का संकेत देती है।

    टीएसडीएसआई भारत का मान्यता प्राप्त मानक विकास संगठन (एसडीओ) है और तीसरी पीढ़ी की भागीदारी परियोजना (3जीपीपी) के सात संगठनात्मक भागीदारों में से एक है, जो 5जी और 6जी सहित मोबाइल संचार प्रौद्योगिकियों के लिए विनिर्देश विकसित करने के लिए उत्‍तरदायी वैश्विक निकाय है। 3जीपीपी विनिर्देश वैश्विक मोबाइल नेटवर्क का आधार बनाते हैं और इन विचार-विमर्शों में भारत की सक्रिय भागीदारी भविष्य की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को आकार देने में देश की बढ़ती इच्छा को और मजबूत करेगी।

    बेंगलुरु में आयोजित बैठकों में 50 से ज़्यादा देशों के 1,500 से ज़्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 3जीपीपी के व्यक्तिगत सदस्य, प्रमुख दूरसंचार कंपनियां, अनुसंधान संस्थान और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। यह किसी भी 3जीपीपी कार्य समूह की बैठक में अब तक की सबसे ज़्यादा भागीदारी है, जो इन विचार-विमर्शों के महत्व और 5जी से 6जी तक के विकास को आकार देने में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है।

    बेंगलुरु की बैठकें भारतीय हितधारकों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। पहली बार, भारत में वैश्विक 3जीपीपी चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे घरेलू शोधकर्ताओं, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को स्थानीय स्तर पर भाग लेने, प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की बाधाओं के बिना सार्थक योगदान करने का अवसर मिलेगा। यह समावेशी मंच भारतीय संगठनों को वास्तविक समय में वैश्विक विकास के साथ सामंजस्‍य बिठाने और 6जी  मानकीकरण प्रयासों में योगदान करने के लिए सशक्त बनाएगा।

    3जीपीपी को भारत में लाना वैश्विक मानक-निर्धारण गतिशीलता में बदलाव का संकेत है, जहां भारत जैसे उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी, तेज़ी से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन से उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलने, घरेलू नवाचार को बढ़ावा मिलने और वैश्विक दूरसंचार मानक इकोसिस्‍टम में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में भारत की स्थिति सुदृढ़ होने की आशा है।

    #ministryofcommunications #6g

  • download (26).jpeg

    भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए

    हिमाचल, 26 अगस्त (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष 2026 से कैलाश पर्वत, गंग रेनपोछे और मानसरोवर झील की तीर्थयात्रा जारी रखने और इसके विस्तार पर भी सहमत हुए हैं।

    हिमाचल सरकार शिपकी-ला (किन्नौर) के माध्यम से चीन के साथ व्यापार बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी, जो हाल ही में भारत की यात्रा पर थे, ने विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक की। दोनों मंत्रियों ने इस बैठक में भारत और चीन के बीच व्यापार फिर शुरू करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।

    यह सफलता ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण संभव हुई है जिन्होंने केंद्र सरकार से ऐतिहासिक भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग बहाल करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से चीन के साथ इस मामले को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप व्यापार फिर से शुरू करने पर आम सहमति बनी है। राज्य सरकार कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अब केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाएगी। 

    केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि भारत सरकार ने तीनों निर्दिष्ट बिंदुओं शिपकी-ला (हिमाचल प्रदेश), लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम) से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए चीन के साथ चर्चा शुरू कर दी है, जो कोविड-19 महामारी के कारण 2020 से बंद था। 

    मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि शिपकी-ला, जो कभी प्रसिद्ध सिल्क रूट का हिस्सा था और जिसे वर्ष 1994 के भारत-चीन द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमा व्यापार बिन्दु के रूप में औपचारिक रूप दिया गया था, ने ट्रांस हिमालयी आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

    व्यापार के अतिरिक्त, राज्य सरकार को शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर शुरू करने के संबंध में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र को भेजे पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला है कि गरटोक होते हुए दार्चेन और मानसरोवर को जोड़ने वाला शिपकी-ला मार्ग तिब्बत की तरफ से तुलनात्मक रूप से छोटा है। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर और पूह होते हुए शिपकी-ला तक पहले से ही सड़क मार्ग मौजूद है, जिससे यात्रा के लिए आवश्यक आधार शिविर और सहायक बुनियादी ढांचा विकसित करना संभव हो गया है।

    केंद्रीय विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में बताया है कि पांच साल के अंतराल के बाद लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू हो गई है। शिपकी-ला को एक अतिरिक्त मार्ग के रूप में जोड़ने की पहल भी कामयाब हुई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि पारंपरिक सीमा व्यापार पुनः स्थापित होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।

    मुख्यमंत्री ने चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में राज्य की इन प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

    #himachal #danikkhabar #news #India-China #bordertrade #Shipki-La-pass

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 18_11_2021-award_22216980.jpg
    25/08/25 |

    खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) वर्ष 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित करता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य 15-29 वर्ष की आयु के बीच युवाओं को राष्ट्रीय विकास या सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

    युवाओं को समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय विकास और/या सामाजिक सेवा के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है।

    राष्ट्रीय युवा पुरस्कार आमतौर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:

    1. व्यक्तिगत श्रेणी

    2. संगठन श्रेणी

    प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों की संख्या सामान्यतः व्यक्तिगत श्रेणी के लिए 20 और संगठनात्मक श्रेणी के लिए पाँच से अधिक नहीं होगी। हालाँकि, योग्य मामले में, स्वीकृतकर्ता प्राधिकारी के विवेकानुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।

    व्यक्तियों को दिए जाने वाले पुरस्कार में एक पदक , एक प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल होगी। स्वैच्छिक युवा संगठनों को दिए जाने वाले पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल होगी ।

    राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 2024 के लिए नामांकन https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ाई जा रही है। विस्तृत दिशानिर्देश और पात्रता मानदंड पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

    जिन व्यक्तियों/संगठनों ने स्वास्थ्य, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षणिक उत्कृष्टता, और स्मार्ट लर्निंग जैसे विकास गतिविधियों और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए पहचान योग्य उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें 30 सितंबर, 2025 तक केवल पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से अपना नामांकन प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

    #nationalyouthawards

  • images.jpg

    किसी प्रधानमंत्री, मंत्री और मुख्यमंत्री का जेल से सरकार चलाना देश के लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है : गृहमंत्री अमित शाह

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में 130वें संविधान संशोधन विधेयक सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्पष्ट रूप से मानना है कि देश में कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हो, वे जेल में रहकर सरकार नहीं चला सकते। 130वें संविधान संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारत सरकार के मंत्री या राज्य सरकार के मंत्री किसी भी गंभीर आरोप में अगर गिरफ्तार होते हैं और 30 दिन तक उन्हें ज़मानत नहीं मिलती है तो उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे अपने आप कानूनन पदमुक्त हो जाएंगे। शाह ने कहा कि संसद में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार कोई भी विधेयक या संविधान संशोधन लाए, उसे सदन के सामने रखने में विपक्ष का कोई विरोध नहीं होना चाहिए।

    अमित शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं यह स्पष्ट कर दिया था कि इस संविधान संसोधन को दोनों सदनों की संयुक्त संसदीय समिति को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए और जब इस पर मतदान हो तो सब दल इस पर अपना मत दे सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि सरकार के किसी भी विधेयक या संविधान संशोधन को सदन में पेश न होने देना और विपक्ष का इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की संसद के दोनों सदन बहस और चर्चा के लिए हैं न कि शोरगुल और हंगामे के लिए। गृह मंत्री ने कहा कि बिल को पेश न होने देने की यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है और विपक्ष को देश की जनता के सामने इसका जवाब देना होगा।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह बिल सिर्फ विपक्ष के लिए ही नहीं बल्कि हमारे मुख्यमंत्रियों के लिए भी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह कहकर कि सरकार के लोगों के खिलाफ FIR नहीं होती है, जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 30 दिन तक जमानत का प्रावधान किया गया है और अगर फर्जी केस होगा तो देश की अदालतें आंखें मूंद कर नहीं बैठेंगी। श्री शाह ने कहा कि किसी भी केस में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को जमानत देने का अधिकार है और अगर ज़मानत नहीं मिलती है तो पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने पूछा कि क्या कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या मंत्री जेल में रह कर सरकार चला सकता है। क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए शोभनीय है। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन के बाद ज़मानत मिल जाती है तो वे फिर शपथ ले सकते हैं।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जेल में डालने का प्रावधान हमारी सरकार ने नहीं बनाया वह सालों से चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि 130वें संविधान संशोधन में गंभीर अपराध की व्याख्या की गई है कि जहां 5 साल से अधिक सज़ा का प्रावधान है वहां पद छोड़ना होगा। जिन पर भ्रष्टाचार या 5 साल से अधिक सज़ा वाले अपराध के आरोप हैं, ऐसे मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल में बैठकर सरकार चलाएं, यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत के जनप्रतिनिधित्व कानून में प्रावधान है कि किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को दो साल या अधिक की सज़ा होती है तो वह सांसद के रूप में अपने स्थान से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरल ग्राउंड तय करने के लिए यह कानून आज़ादी के समय से बना हुआ है। श्री शाह ने कहा कि कई लोगों की सदस्यता समाप्त हुई और तुरंत रिवाइव भी हुई।

    अमित शाह ने कहा कि आज़ादी से अब तक कई नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर जेल गए। लेकिन अब यह ट्रेंड शुरू हुआ है कि जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। तमिलनाडु के कुछ मंत्रियों, दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के सचिव, DGP, मुख्य सचिव इनके पास आदेश लेने के लिए जेल में जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर चिंता और चर्चा होनी चाहिए।

    #amitshah #homeministerindia

  • एयर-मार्शल-आशुतोष-दीक्षित.jpg
    25/08/25 |

    एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख थाईलैंड में रक्षा प्रमुखों के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 26 से 28 अगस्त, 2025 तक अपनी थाईलैंड यात्रा के दौरान वार्षिक रक्षा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और रॉयल थाई सशस्त्र बल संयुक्त रूप इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं।

    यह सम्मेलन एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के रक्षा प्रमुखों को एक मंच पर लाता है ताकि उभरती क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगात्मक ढांचों एवं सैन्य संबंधों को मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जा सके। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध, साइबर सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

    सम्मेलन के दौरान, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अपने समकक्षों के साथ संयुक्त तैयारी, अंतर-संचालन और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे जिससे साझा सुरक्षा चिंताओं का निराकरण किया जा सके। उनकी यह यात्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचों को मज़बूत करने, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और एक स्थिर, नियम-आधारित एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

    #iaf #mod

  • download.jpg
    25/08/25 |

    रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    रक्षा मंत्री राजनाथ ने 25 अगस्त, 2025 को राजस्थान के जोधपुर में रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन के दौरान कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूर्ण समर्थन दिया, जो इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि नागरिक, विशेषकर युवा, अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहें, तो देश किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है और मजबूत बन सकता है।

    रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह और दृढ़ संकल्प की सराहना की। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का करारा जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों को सटीकता के साथ हासिल किया। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता, उन्होंने कहा कि जहां पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों के धर्म के आधार पर उनकी हत्या की, वहीं भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादियों को शरण देने वालों को उनके कृत्‍य के आधार पर खात्‍मा किया। उन्होंने इस ऑपरेशन को नए भारत की पहचान बताया।

    रक्षा एवं खेल अकादमी जैसी पहलों के महत्व के बारे में बताते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए रक्षा, शिक्षा और खेल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, "शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है जबकि रक्षा से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुण एक सैनिक के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने एक खिलाड़ी के लिए। रक्षा, शिक्षा और खेल के इस संगम से निकले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।" उन्होंने नागरिकों से एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया जो ज्ञान, संस्कृति और शक्ति के मामले में दुनिया में अग्रणी हो।

    रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा में राज्य के सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में चर्चा करते हुए, इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में जवानों के अनुपात में अधिकारी नहीं बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने में योगदान देने का आग्रह किया।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समारोह की अध्यक्षता की तथा इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    #operationsindoor #rajnathsingh #mod

  • 8af2e012-b623-4c99-b3f5-f544b61d0158.jpeg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता जो सदैव जनता के दिलों में रहते हैं : द ग्रेट खली

    चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर WWE के पूर्व रेस्लर द ग्रेट खली ने मुलाकात की। मंत्री अनिल विज ने खली का अपने आवास पर स्वागत करते हुए उनसे चर्चा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपना बड़ा भाई एवं आदर्श मानने वाले खली ने कहा कि वह जब भी मंत्री अनिल विज से मिलते है तो उनमें और ऊर्जा का संचार हो जाता है। वह उनके कार्य करने की शैली से बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता है जोकि सदैव जनता के दिलों में रहते हैं। आज उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला जिससे वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।

    वहीं, मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज से खली ने चर्चा की और उनका हालचाल जाना।

    #anilvij #thegreatkhali

  • download (1).jpeg
    25/08/25 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम लगभग 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

    विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 65 किलोमीटर महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 37 किलोमीटर कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर बेचराजी-रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन शामिल है। इस ब्रॉड-गेज क्षमता के बढ़ने से, ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और अधिक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। इससे क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा, कटोसन रोड और साबरमती के बीच यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से धार्मिक स्थलों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध होगी और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। बेचराजी से कार-लोडेड मालगाड़ी सेवा से राज्य के औद्योगिक केंद्रों में संपर्क बढ़ेगा, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा और रोजगार के अवसर उत्‍पन्‍न होंगे।

    कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। वे अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन वाले वाहन अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। इन पहलों से इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, परिवहन दक्षता में सुधार होगा और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।

    इसके अलावा वह अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।

    ***

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • download (2).jpeg
    23/08/25 |

    उपभोक्ता प्राधिकरण ने भ्रामक मोटापा घटाने वाले विज्ञापनों के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्प्टिंग प्रक्रिया/मशीन के उपयोग के माध्यम से मोटापा घटाने और स्लिमिंग उपचार के संबंध में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    इससे पहले, सीसीपीए ने कूलस्कल्प्टिंग उपचारों पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए काया लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कंपनी के विज्ञापनों में दावा किया गया था कि "काया का नॉन-सर्जिकल फैट रिडक्शन" और "काया कूलस्कल्प्टिंग से आसानी से वजन घटाता है"। विज्ञापनों पहले और बाद की भ्रामक तस्वीरें भी दिखाई गई थी, जो पूरे शरीर में भारी मात्रा में फैट कम होने का संकेत दे रही थीं। ये दावे वास्तविक अमेरिकी-एफडीए अनुमोदन से परे थे और इस प्रक्रिया को वजन घटाने के उपचार के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। काया लिमिटेड ने सीसीपीए के आदेश का अनुपालन किया है और जुर्माना राशि जमा कर दी है।

    वीएलसीसी लिमिटेड का मामला सीसीपीए के संज्ञान में एक शिकायत और स्लिमिंग एवं सौंदर्य क्षेत्र में विज्ञापनों की निगरानी के माध्यम से आया। जांच करने पर पाया गया कि वीएलसीसी एक ही सत्र में भारी वजन घटाने और इंच कम करने का अतिशयोक्तिपूर्ण दावा कर रही थी, जो कूलस्कल्पटिंग मशीन को दी गई वास्तविक स्वीकृति से कहीं अधिक था, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे थे।

    जांच से पता चला कि कुछ कथित दावे इस प्रकार किए गए जिनमें “एक सत्र में 600 ग्राम और 7 सेमी तक वजन कम करना”, “एक सत्र में 1 साइज़ स्थायी रूप से कम करना”, “एक घंटे में एक साइज तक कम करना”, "वीएलसीसी लेकर आया है एक अभूतपूर्व मोटापा घटाने वाला उपचार", "लिपोलेजर से एक सत्र में ही 6 सेमी और 400 ग्राम वजन कम करना" आदि शामिल थे।

    ऐसे विज्ञापनों से उपभोक्ताओं के बीच गलत धारणा बनी कि कूलस्कल्प्टिंग स्थायी और महत्वपूर्ण वजन घटाने की गारंटी है। वास्तव में, यह प्रक्रिया केवल शरीर के कुछ विशिष्ट भागों में मौजूद वसा में कमी के लिए तथा केवल 30 या उससे कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले व्यक्तियों के लिए ही स्वीकृत है।

    यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्पटिंग मशीन के संबंध में सीसीपीए ने पाया कि यह वजन घटाने का उपचार नहीं है, यूएस-एफडीए को प्रस्तुत किए गए नैदानिक ​​परीक्षणों में कॉकेशियन, हिस्पैनिक और अफ्रीकी अमेरिकी जातीयता के केवल 57 प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें कोई भारतीय या एशियाई प्रतिनिधित्व नहीं था, यूएस-एफडीए ने भारत में कूलस्कल्पटिंग के उपयोग के लिए कोई विशेष अनुमोदन नहीं दिया है, इन महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए, वीएलसीसी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का उल्लंघन करके उपभोक्ताओं को भ्रमित किया, 3 लाख रुपये के आर्थिक जुर्माने के अलावा, सीसीपीए ने निर्देश दिया है कि वीएलसीसी को अपने भविष्य के सभी विज्ञापनों में निम्नलिखित का सख्ती से पालन करना होगा।

    #ministryofconsumeraffairsfoodandpublicdistribution

    #ccpa

  • image001B8TK.jpg
    23/08/25 |

    कोविड-19 महामारी ने सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है : अमित अग्रवाल

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने “मेडिकल-टेक नवाचारों के लिए अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्किंग का लाभ उठाना” सत्र की अध्यक्षता की। यह दो दिवसीय दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय बैठक “सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार: रिसर्च प्लेटफॉर्म पर अच्छे प्रथाओं का आदान-प्रदान” के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

    सत्र में भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिमोर-लेस्ते की सरकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणालियों को मजबूत करने, अच्छे प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। बैठक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया स्वास्थ्य अनुसंधान (रिसर्च) प्लेटफॉर्म के लिए क्षेत्रीय प्रवर्तक का हिस्सा है

    सत्र को संबोधित करते हुए, औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि "स्वास्थ्य की कोई सीमा नहीं होती"। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने लचीली और मज़बूत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियाँ बनाने के लिए सीमाओं के पार विभिन्न क्षेत्रों के बीच सरकारी विभागों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है।

    सचिव ने कुशल मानव पूंजी के विकास में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) के योगदान पर भी प्रकाश डाला। चिकित्सा उपकरणों पर विशेष पाठ्यक्रम अब सात एनआईपीईआर में चलाए जा रहे हैं, और इन्हें विदेशी नागरिकों के लिए भी खोल दिया गया है।

    #ministryofchemicalsandfertilizers

  • GzAbawEWMAAPwtg.jpeg

    भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है: प्रधानमंत्री

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत 140 करोड़ भारतीयों के कौशल और प्रतिभा से प्रेरित होकर अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। इससे युवाओं, निजी क्षेत्र और स्टार्टअप्स को नई संभावनाओं की तलाश करने और भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहन मिला है।

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में देश अंतरिक्ष क्षेत्र में और भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। श्री मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की उपलब्धियों के बारे में MyGovIndia के X थ्रेड पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा;

     “140 करोड़ भारतीयों के कौशल से प्रेरित होकर, हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। और, हम इससे भी आगे बढ़ेंगे।

    #nationalspaceday #pmo #isro

  • download (1).jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 सितंबर को यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।

    भारत को एक वैश्विक सेमीकंडक्टर पावरहाउस के रूप में स्थापित करने की अपनी विरासत पर कायम रहते हुए, सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण में, शीर्ष वैश्विक नेता, सेमीकंडक्टर उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी और छात्र सहित प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।

    सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को तेज़ रफ्तार मिल रही है। अब तक, भारत सरकार ने रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें उच्च-मात्रा निर्माण इकाइयाँ (फैब्स), 3डी हिटरोजीनस पैकेजिंग, कंपाउंड सेमीकंडक्टर (सिलिकॉन कार्बाइड-एसआईसी सहित), और आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण (एएसएटी) शामिल हैं। ये परियोजनाएँ वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

    सेमीकंडक्टर को एक आधारभूत उद्योग के रूप में मान्यता देते हुए, सरकार 280 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों और 72 स्टार्ट-अप्स को अत्याधुनिक डिज़ाइन उपकरण प्रदान करके, अनुसंधान, नवाचार और डिज़ाइन को भी बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा, डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना के तहत 23 स्टार्ट-अप्स को भी मंजूरी दी गई है, जिससे भारतीय नवप्रवर्तकों को अहम प्रयोगों पर काम करने में मदद मिलेगी।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने कहा, "सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला से करीब 350 प्रदर्शक भाग लेंगे, जिनमें 6 अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज बैठक, 4 देशों के मंडप, 9 राज्यों की भागीदारी और 15,000 से अधिक संभावित आगंतुक शामिल होंगे। इस प्रकार यह प्रदर्शनी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मंच प्रदान करेगी।"

    #pmo

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • download (7).jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गया में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ज्ञान और मोक्ष की पावन नगरी गया जी को नमन किया और विष्णुपद मंदिर की गौरवशाली भूमि से सभी का अभिवादन किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि गया जी की भूमि आध्यात्मिकता और शांति की धरती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये वो पवित्र धरती है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा, ‘’गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्राचीन और बेहद समृद्ध है।" यह देखते हुए कि इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि इस शहर को केवल "गया" नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक "गया जी" कहा जाए, प्रधानमंत्री ने इस भावना का सम्मान करने के लिए बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केंद्र और बिहार में उनकी सरकारें लगातार गया जी के तीव्र विकास के लिए काम कर रही हैं।

    इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि आज, गया जी की पवित्र धरती से, एक ही दिन में 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शहरी विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये पहल बिहार की औद्योगिक क्षमता को मज़बूत करेंगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेंगी तथा इन परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज एक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ बिहार के लोगों को अब कैंसर के इलाज के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिल गई है।

    #pmo #narenderamodi #bihar

  • Untitled-1.jpg

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना हमारा लक्ष्य

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    चंद्रमा पर सफलतापूर्वक 23 अगस्त 2023 को उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर मनाने की घोषणा की थी। आज भारत में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है।

    विक्रम लैंडर की सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। 23 अगस्त 2023 को, भारत ने चंद्र ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। ​​भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्र सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। विक्रम लैंडर ने चंद्र सतह का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर भी तैनात किया था।

    इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम आने वाले वर्षों में मानव जाति के लिए लाभकारी होंगे। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के उपलक्ष्य में, हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (एनएसपीडी) मनाया जा रहा है।

    वर्ष 2025 का विषय “आर्यभट्ट से गगनयान : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ” जो भारत की खगोलशास्त्रीय विरासत से लेकर आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान (गगनयान) तक की यात्रा को दर्शाता है।

    भारत की अंतरिक्ष में उड़ान लगातार बढ़ रही है और इसी वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहुंचे जोकि यहां पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

    भारत के आने वाले अपेक्षित अंतरिक्ष मिशन

    2025 – गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, इस मिशन के तहत 3 लोगों के दल को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, यह मिशन पृथ्वी से 300-400 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा और सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। इसके अलावा 2035 तक एक क्रियाशील भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है तथा 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय चालक दल भेजना भारत का लक्ष्य है।

    #isro #gaganyan #nationalspaceday

  • 1002518210.jpg
    22/08/25 |

    प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025" पारित

    भारत की संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने के लिए "प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025" पारित किया है। इस विधेयक का उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करना और इसके साथ जुड़े जोखिमों को कम करना है।

    इस बिल के तहत रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध: यह विधेयक ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाता है, जिनमें कौशल-आधारित खेल (जैसे पोकर और रम्मी) और चांस-आधारित खेल (जैसे ऑनलाइन लॉटरी और सट्टेबाजी) दोनों शामिल हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे खेल लत, वित्तीय नुकसान और संबंधित आत्महत्याओं का कारण बन रहे हैं।

    इस बिल में ई-स्पोर्ट्स (प्रतिस्पर्धी वीडियो गेम) और सोशल गेम्स (बिना पैसे वाले) को बढ़ावा देता है। इसे खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसके लिए दिशानिर्देश और मानक विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक गेमिंग हब बनाना है।

    पैसे वाले ऑनलाइन खेलों के विज्ञापनों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और वित्तीय संस्थानों को पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन को संसाधित करने से रोक दिया गया है।

    विधेयक के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। पैसे वाले ऑनलाइन गेम को बढ़ावा देने या चलाने पर ₹1 करोड़ तक का जुर्माना और तीन साल तक की जेल हो सकती है।

    इस बिल के लिए एक केंद्रीय नियामक निकाय की स्थापना का प्रस्ताव है जो ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र की देखरेख करेगा, जिसमें खेलों का पंजीकरण और वर्गीकरण शामिल होगा।

    इस विधेयक का उद्देश्य समाज को, विशेषकर युवाओं को, ऑनलाइन गेमिंग के नकारात्मक प्रभावों से बचाना है, जबकि साथ ही स्वस्थ और रचनात्मक गेमिंग संस्कृति को बढ़ावा देना है।

  • download (3).jpeg

    भारतीय रेलवे रिकॉर्ड 380 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन करेगा

    आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय रेलवे ने 2025 के लिए 380 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स (फेरों) की घोषणा की है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इस कदम का उद्देश्य त्योहार के मौसम में श्रद्धालुओं और यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2023 में कुल 305 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन किया था जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 358 हो गई।

    महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी त्योहारी यात्रा मांग को देखते हुए मध्य रेलवे सबसे अधिक 296 सेवाएं संचालित करेगा। पश्चिम रेलवे 56, कोंकण रेलवे (केआरसीएल) 6, और दक्षिण पश्चिम रेलवे 22 गणपति स्पेशल फेरों का संचालन करेगा।

    कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के पड़ाव कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकामा रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल में बनाए गए हैं।

    गणपति पूजा 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी। त्योहारी भीड़ को पूरा करने के लिए, गणपति स्पेशल ट्रेनें 11 अगस्त 2025 से चल रही हैं, और जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, सेवाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

    स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत कार्यक्रम आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है।

    भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर त्योहारों के दौरान जब मांग अत्यधिक बढ़ जाती है।

    #indianrailways #festivalspecialtrains

  • images.jpeg
    22/08/25 |

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की

    आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई।

    नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

    राष्ट्रपति मैक्रों ने वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाजा की स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

    दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और 2026 को 'नवाचार वर्ष' के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई।

    राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए भी समर्थन व्यक्त किया।

    दोनों नेताओं ने सभी मुद्दों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

    #pmo #narenderamodi #france

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • download.jpeg
    21/08/25 |

    “ब्रेकिंग बैरियर्स फ़ेलोशिप” के माध्यम से योग्य युवा पेशेवरों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा

    आरएस अनेजा, 21 अगस्त नई दिल्ली

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने निपमैन फाउंडेशन और यंग लीडर्स फॉर एक्टिव सिटिजनशिप (वाईएलएसी )  के साथ एक समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए।

    इस साझेदारी के अंतर्गत “ब्रेकिंग बैरियर्स फ़ेलोशिप” की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से योग्य युवा पेशेवरों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा ताकि नीतिगत सहयोग, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को सुदृढ़ किया जा सके तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके।

    फ़ेलोशिप के प्रमुख उद्देश्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की कार्यक्षमता को विशेषज्ञ पेशेवर सहयोग से बढ़ाना, फ़ेलोज़ को मार्गदर्शन, सरकारी अनुभव और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना, नीतिनिर्माण प्रक्रिया में नई दृष्टि और नवाचार को बढ़ावा देना, यह साझेदारी एक वर्ष के लिए मान्य रहेगी, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।

    इसमें पारदर्शिता, मेरिट-आधारित चयन, तिमाही रिपोर्टिंग और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। फ़ेलोशिप के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं इसके साझेदार संगठन युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने और दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी शासन को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को पुनः पुष्ट करते हैं।

    #ministryofsocialjusticeandempowerment

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • PIC1(8)LYHR.jpeg

    भारतीय तटरक्षक बल के अगली पीढ़ी के चौथे अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण की शुरुआत

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित किए जा रहे छह अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोतों (एनजीओपीवी) की श्रृंखला में चौथे जहाज यार्ड 16404 हेतु इस्पात काटने का समारोह 20 अगस्त, 2025 को मुंबई में आयोजित हुआ।

    स्वदेशी तकनीक से अभिकल्पित, विकसित एवं निर्मित ये 117 मीटर लंबे जहाज 23 नॉट तक की गति से चल सकते हैं और इनकी परिचालन सीमा 5,000 समुद्री मील है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली, रिमोट पायलटेड ड्रोन, इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम और एकीकृत प्लेटफार्म प्रबंधन प्रणाली सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों से लैस अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत भारत के विशाल समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए भारतीय तटरक्षक की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे।

    इसमें 11 अधिकारियों और 110 कर्मियों के रहने की क्षमता भी होगी। 20 दिसंबर, 2023 को ‘खरीदें (भारतीय-आईडीडीएम)’ श्रेणी के तहत अनुबंधित अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत परियोजना सरकार के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।

    #mod #indiannavy

  • PIC2(8)QXZV.jpeg
    20/08/25 |

    आईसीजी और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक हनोई में आयोजित हुई

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और वियतनाम तटरक्षक बल (VCG) के बीच छठी उच्च-स्तरीय बैठक (HLM) 20 अगस्त, 2025 को हनोई, वियतनाम में तटरक्षक सहयोग पर 2015 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत आयोजित की गई।

    इस बैठक में समुद्री खोज और बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया।

    बैठक की सह-अध्यक्षता अतिरिक्त महानिदेशक, ICG आनंद प्रकाश बडोला और VCG के उप कमांडेंट, मेजर जनरल वु ट्रुंग किएन ने की। दोनों पक्षों ने हाल के पोत दौरों और पेशेवर आदान-प्रदान की समीक्षा की, साथ ही अंतर-संचालन को मजबूत करने के लिए संयुक्त पहल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडलों ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए समन्वित SAR संचालन और संयुक्त प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र के महत्व पर भी जोर दिया।

    नियमित संस्थागत संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और पोत यात्राओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, दोनों तटरक्षकों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह के आयोजन आपसी विश्वास और परिचालन तालमेल को बढ़ावा देते हैं। बैठक में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मित्रता और सहयोग की भावना से मिलकर काम करने के उनके साझा संकल्प को प्रतिबिंबित किया गया।

    #icg #vcg #mod

  • images.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11 बजे बिहार के गया में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:15 बजे कोलकाता में नवनिर्मित खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमान बंदर तक मेट्रो की सवारी करेंगे और वापस आएंगे। इसके अतिरिक्त, वह कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।

    #pmo #narenderamodi #bihar #westbengal

  • download.jpeg
    20/08/25 |

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

    वांग यी ने प्रधानमंत्री मोदी को तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का संदेश और निमंत्रण दिया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक के बारे में अपने सकारात्मक मूल्यांकन को भी साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।

    प्रधानमंत्री ने सीमा पर शांति बनाए रखने के महत्व पर बल दिया और सीमा प्रश्न के निष्पक्ष, तर्कसंगत और आपसी रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए भारत की वचनबद्धता दोहराई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष कजान में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया। ये संबंध आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता से निर्देशित हैं। इसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी शामिल है।

    प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति षी चिनफिंग को धन्यवाद दिया और अपनी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि वह तियानजिन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

    प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और चीन के बीच स्थिर, आशा के अनुरूप और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति तथा समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    #pmo #narenderamodi #china

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • download (2).jpeg
    19/08/25 |

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

    आरएस अनेजा, 19 अगस्त नई दिल्ली

    यूएई में आगामी माह 9 सितंबर 2025 को प्रारंभ होने जा रहे एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है जबकि उपकप्तान शुभमन गिल होंगे।

    प्रतियोगिता के लिए टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

    आज मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की।

    #bcci #cricket

  • image001NWMQ.jpg

    इस बार कचरा मुक्त रही अमरनाथ यात्रा 2025

    आरएस अनेजा, 19 अगस्त नई दिल्ली

    अमरनाथ यात्रा कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कठिन सफर में, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ मिलकर, वैज्ञानिक विधि से कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक-मुक्त प्रणालियों पर ज़ोर दिया ताकि लैंडफिल से मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा सुनिश्चित की जा सके। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप, तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छ, स्वास्थ्यकर और प्लास्टिक-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई व्यापक पहलों को लागू किया गया।

    जम्मू-कश्मीर आवास एवं शहरी विकास विभाग के अनुसार, यह पहल एक सुनियोजित कार्ययोजना द्वारा संचालित थी और स्वच्छता अधिकारियों, ट्यूलिप प्रशिक्षुओं और आवास केंद्रों, लंगर स्थलों और यात्रा शिविरों में तैनात स्वयंसेवकों के बीच निर्बाध समन्वय के माध्यम से क्रियान्वित की गई। इन कर्मियों ने कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा दिया, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित किया और स्वच्छता एवं सफाई के बारे में जागरूकता फैलाई। क्यूआर-कोड वाले शौचालयों के माध्यम से स्वच्छता सुविधाओं पर तत्क्षण में प्रतिक्रिया प्राप्त की गई, वहीं दूसरी ओर सशक्त अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों और व्यापक जागरूकता अभियानों ने तीर्थयात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 11.67 मीट्रिक टन कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें 3.67 मीट्रिक टन सूखा कचरा और 7.83 मीट्रिक टन गीला कचरा शामिल है, जिसका शत-प्रतिशत प्रसंस्करण किया जाता है। खाद बनाने और रिसाइकलिंग के साथ, जम्मू के लंगरों और आवास केंद्रों से गीले कचरे को 3 जैविक अपशिष्ट खाद बनाने वालों में संसाधित किया जाता है, प्रत्येक की क्षमता 1 टन है। सूखा कचरा पास के एमआरएफ में पहुंच जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कुछ भी बिना छांटे या बिना उपचारित हुए लैंडफिल में न जाए। यात्रा के दौरान, कचरे को निर्दिष्ट कूड़ेदानों की एक सुव्यवस्थित प्रणाली के माध्यम से एकत्र किया जाता है।

    इसमें यात्रा मार्ग पर सूखे  कचरे के लिए नीला और गीले कचरे के लिए हरा कूड़ेदान सहित स्थापित किए गए 1,016 दोहरे कूड़ेदान स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सैनिटरी कचरे के संग्रह के लिए महिला शौचालयों के पास अलग-अलग डिब्बे रखे गए। यात्रा मार्ग पर चौबीसों घंटे स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर लगभग 1,300 सफाई मित्र तैनात किए गए थे। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि पवित्र तीर्थयात्रा पर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों की सहायता के लिए सभी आवश्यक स्वच्छता प्रोटोकॉल लागू रहे।

    एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक (एसयूपी) की रोकथाम के लिए एक साहसिक कदम उठाते हुए, लंगरों में इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। 30 से अधिक कियोस्क के जरिए 15,000 से ज्यादा जूट और कपड़े के थैले बांटे गए, जिससे यात्रियों से टिकाऊ विकल्पों को अपनाने का आग्रह किया गया।

    प्लास्टिक लाओ, ठेला ले जाओ और बिन इट, विन इट जैसे इंटरैक्टिव कार्यक्रमों ने जागरूकता सत्रों को मनोरंजन में बदल दिया, जिससे कचरे को अलग करना और कपड़े के थैलों को अपनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी बन गया। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध संदेश एक व्यापक आईईसी अभियान के जरिए पहुंचाया गया, जिसमें रणनीतिक संकेत, नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार शामिल थे।


    #amarnathyatra #mohua

  • download (15).jpeg

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सिखों के धार्मिक प्रतीकों पर सुरक्षा एजेंसियों को एडवाइजरी जारी किए जाने की माँग की

    पंजाब, 18 अगस्त (अभी) : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिख धर्म से जुड़े प्रतीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और राज्य सरकारों को एक एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में, वड़िंग ने हाल ही में हुई कुछ घटनाओं का हवाला दिया, जहाँ कुछ सिख श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थलों में प्रवेश करने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उनके पास सिख धर्म से जुड़े पाँच पवित्र प्रतीकों में से एक 'कृपाण' है।

    इस संबंध में, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष रूप से लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने आए पंजाब के एक गुरसिख सरपंच को 'वीआईपी निमंत्रण पत्र' होने के बावजूद अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

    पत्र में, उन्होंने लिखा है कि यह अत्यंत दुःख की बात है कि पंजाब के नाभा के एक गुरसिख सरपंच को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए वीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि यह समझने योग्य है कि सुरक्षाकर्मियों ने सिख धर्म की आस्था के मामलों के बारे में अज्ञानता के कारण ऐसा किया होगा, जिसमें पाँच आस्था प्रतीकों में से एक 'कृपाण' भी शामिल है।

    वड़िंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों की आस्था से जुड़े मामलों के बारे में सुरक्षाकर्मियों में जागरूकता पैदा करना सरकार और अधिकारियों का कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ऐसे अति-आधुनिक लोगों को ऐसे गंभीर मामलों के प्रति संवेदनशील होने की ज़रूरत है, अन्यथा वे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाएँगे।

    इस बीच, उन्होंने राजस्थान की एक अन्य घटना का भी हवाला दिया, जहाँ एक गुरसिख लड़की को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से रोक दिया गया, क्योंकि उसके पास भी 'कृपाण' थी।

    #punjab #congress #amitshah #rajawaring #leaders #security #temples #danikkhabar

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 534741626_1391547829092100_4319104502009152577_n.jpg

    रक्तदान केवल रक्त नहीं, यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम जिला के गांव बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित रक्तदान अभियान 2025 का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल मानव जीवन को बचाने का कार्य है, बल्कि यह एक प्रकार की राष्ट्र सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को केवल एक दान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल रक्त नहीं दे रहा होता, बल्कि किसी के जीवन को बचाने और समाज में मानवता की ज्योति जलाने का महान कार्य कर रहा होता है।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने ई-रक्तकोष तैयार किया है, जिसमें रक्त से संबंधित सभी जानकारियों का एक महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर रक्त को आसानी से और शीघ्रता से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

    रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी संतोष दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस सार्थक अभियान के अंतर्गत  22 से 25 अगस्त तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से अधिक ब्लड डोनेशन यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।

    कार्यक्रम में पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोशल सर्विस विंग की चैयरपर्सन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी संतोष एवं ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक ब्रह्मकुमारी आशा तथा सोशल सर्विस विंग के उप चैयरपर्सन ब्रहमकुमार प्रेम सिंह एवं सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ प्रताप मिड्ढा की उपस्थिति रही।

    #haryana #jpnadda #danikkhabar #blooddonation #news

  • download (9).jpeg

    हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार का आधार और मार्गदर्शन का स्रोत, उन्हें अकेलेपन का शिकार न होने दें : डॉ वीरेंद्र कुमार

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है, जहाँ माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा करना परिवार के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक एवं नैतिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अपनी नई पीढ़ी के साथ जो भावनात्मक जुड़ाव होता है, वह केवल और केवल भारतीय संस्कृति में ही संभव है।

    केंद्रीय मंत्री आज गुरुग्राम के बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्मकुमारी के दिल्ली जोन के तत्वावधान में आयोजित संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज समाज के लिए यह आवश्यक है कि हम बुजुर्गों से ज्ञान और अनुभव प्राप्त करें, साथ ही उन्हें अकेलेपन का शिकार न होने दें। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को एक सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्मकुमारी संस्था के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अन्य संस्थानों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे मंत्रालय की इस सार्थक पहल में सहभागी बनेंगे।

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त “वरिष्ठ योजना” के अंतर्गत बुजुर्गों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के साथ-साथ एक समर्पित हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी कठिनाइयों का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरिमा के साथ जीवनयापन करना प्रत्येक मानव का अधिकार है। इसी ध्येय के साथ मंत्रालय द्वारा देश के प्रत्येक आवश्यकता वाले जिले में ओल्ड ऐज होम खोलने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    #haryana #danikkhabar #news #bjp #minister

  • download (7).jpeg

    हरियाणा के राज्यपाल ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री ला गणेशन जी का चेन्नई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

     

     अपने शोक संदेश में, राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि श्री ला गणेशन जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरा उनसे दीर्घकालिक और आत्मीय जुड़ाव था, और मैंने उनमें हमेशा एक महान व्यक्तित्व का दर्शन किया।

     

    उन्होंने कहा, ‘‘श्री ला गणेशन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित थे और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए अथक प्रयास करते रहे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईष्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे!’’

    #haryana #nagaland #governor #demise #danikkhabar #sadnews

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • Pic(3)(2)3HE1.jpeg
    16/08/25 |

    भारतीय नौसेना के जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेने श्रीलंका पहुँचे

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा (निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और आईएनएस ज्योति (फ्लीट टैंकर) श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (एसएलआईएनईएक्स-25) के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे।

    एसएलआईएनईएक्स एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसने दो दशकों में दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया है। एसएलआईएनईएक्स का उद्देश्य संयुक्त रूप से बहुआयामी समुद्री संचालन के साथ इंटरऑपरेबिलिटी, समुद्री सहयोग को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

    एसएलआईएनईएक्स समुद्री अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच गहन सहभागिता का उदाहरण है, जिसने भारत की पहल ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक व समग्र उन्नति) की नीति के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया है।

    #indiannavy #mod

  • Pic(3)PassexInNaples19YV.jpeg
    16/08/25 |

    आईएनएस तमाल ने नेपल्स, इटली का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल रूस में कमीशनिंग के बाद भारत लौटते समय नेपल्स, इटली पहुँचा। यह यात्रा 2023 में 'रणनीतिक साझेदारी' के रूप में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों के प्रगाढ़ होने को रेखांकित करती है। यह रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी में विस्तारित सहयोग पर केंद्रित है, और इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और संयुक्त कौशल को बढ़ाना है।

    आईएनएस तमाल ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, इतालवी नौसेना के लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, आईटीएस ट्राइस्टे के साथ एक पैसेज अभ्यास (पासेक्स) में भाग लिया। पासेक्स के दौरान संयुक्त अभियानों में संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास और उड़ान संचालन शामिल थे।

    बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कार्यक्रमों में पेशेवर और द्विपक्षीय गतिविधियाँ शामिल हैं। इनमें नेपल्स में नागरिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे, वरिष्ठ इतालवी नौसेना अधिकारियों के साथ चर्चा और भारत-इटली संबंधों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

    आईएनएस तमाल ने आज 15 अगस्त 2025 को नेपल्स में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

    आईएनएस तमाल का बंदरगाह प्रवास इस बात का संकेत है कि भारत इटली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है और यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को मजबूत करता है। यह दोनों नौसेनाओं को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर भी प्रदान करता है।

    #mod #instamal

  • download (3).jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

    “सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

    “अटल जी का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करता हूँ। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवा भावना सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

    #pmo #narenderamodi #atalbiharivajpayee

  • Pic(2)(2)V4SO.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 13.02.34.jpeg

    प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हमारी डबल इंजन सरकार विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही - अनिल विज

    मंत्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया, अपना शुभ संदेश दिया, देशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

    ऊर्जा मंत्री ने ज्ञात-अज्ञात शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

    मंत्री अनिल विज ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप राशि देने और 16 अगस्त को स्कूलों में छुटटी की घोषणा की

    चण्डीगढ/यमुनानगर, 15 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही हैं।

    मंत्री अनिल विज आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के उपरांत उपस्थित स्वतंत्रता सेनानीगण, उनके परिजन, बुजुर्गों व बच्चों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आए हुए जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसके लिए मंत्री अनिल विज ने 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप अपने स्वैच्छिक कोष से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस राशि से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मिठाई और गिफ्ट प्रदान की जाए। उन्होंने 16 अगस्त की स्कूलों में छुटटी की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन वीर सैनिकों को नमन किया जो सीमाओं पर तिरंगे की शान बनाए रखने के लिए दिन-रात डटे हुए हैं।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया - विज

    उन्होंने कहा कि आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। जब-जब दुश्मन ने हमारी अस्मिता को चुनौती दी, हमारे वीर जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हमारी आत्मा को झकझोर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि ‘‘भारत अब चुप नहीं बैठेगा’’।

    अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है - विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक, 410 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। नौजवानों को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया हैं, साथ ही रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय भी बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि 10 मई 1857 को अम्बाला से उठी आजादी की चिंगारी ने पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगा दी। उसी गौरवशाली स्मृति को संजोने के लिए अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है।

    भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर- विज

    उन्होंने कहा कि आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत के रूप में भी उभर रहा है और 11 वर्ष पहले 14वें स्थान पर रही हमारी अर्थव्यवस्था आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। पिछले 11 वर्षों में देश में हुए क्रांतिकारी बदलाव प्रधानमंत्री के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाएं जैसी पहलों ने करोड़ों भारतीयों को सम्मान, बराबरी और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है। ऐतिहासिक फैसलों ने देश को नई दिशा दी है। भगवान श्री राम लला मंदिर निर्माण, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, और अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत में शामिल करना, देश की एकता और सम्मान के प्रतीक हैं।

    ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली देने की सफल योजना लागू- विज

    उन्होंने कहा कि गरीब और आमजन के जीवन स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता हैै। ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से मुफ्त यात्रा, श्रमिकों को वित्तीय सहायता, किसानों को बोनस और मुआवजा जैसे कदम हमारी प्रतिबद्धता के साक्षी हैं। बिना पर्ची-बिना खर्ची के अब तक 1 लाख 80 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, अनुबंध कर्मचारियों को सुरक्षा मिली है और योगयुक्त-नशामुक्त अभियान से लाखों युवाओं को नई दिशा दी गई है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव इंडोर जिम, खेल नर्सरी और योगशालाएं बनाई जा रही हैं। हरियाणा आज ओलंपिक विजेताओं को देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है।

    ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी- विज

    श्री विज ने कहा कि किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद, आबियाने की समाप्ति, 20 साल से शामलात भूमि पर काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक, 15 हजार 465 करोड़ रूपए का फसल मुआवजा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 7,000 करोड़ रूपए का सीधा लाभ पहुंचाना हमारे अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण हैं। महिलाओं के लिए ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। एक-तिहाई राशन डिपो, अटल किसान मजदूर कैंटीन और वीटा बिक्री केंद्र महिलाओं को सौंपे गए हैं तथा 131 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैैं। इसके अलावा, 500 रूपए में गरीब महिलाओं को गैस सिलेण्डर मुहैया करवाकर सस्ती गैस योजना से लाखों रसोई रोशन हुई हैं और पंचायतों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

    सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को दिया अधिकार - विज

    श्री विज ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को अधिकार दिया है और पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए की गई। गरीब परिवारों के लिए हैप्पी योजना से रोडवेज बसों में सालाना 1,000 कि.मी. मुफ्त यात्रा, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से बेटियों की शादी पर 71 हजार तक की सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना से 1 लाख 47 हजार मकान उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 256 और 58 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 884 प्लॉट दिए गए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना से 22 लाख लोगों को 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है।

    स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया- विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने बाधा पैदा करने वाले नियम खत्म कर, 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन की हैं और सभी स्वीकृतियां 12 दिन में देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें खरखौदा में मारुति सुजुकी का देश का सबसे बड़ा प्लांट युवाओं के लिए हजारों रोजगार लाएगा। व्यापारियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना से खुदरा विक्रेताओं को न्यूनतम मासिक पेंशन की सुविधा मिल रही है।

    अंबाला छावनी में बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार, जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी - विज

    उन्होंने कहा कि वन महोत्सव और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। गांवों में ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, 2 हजार 88 अमृत सरोवर और भूजल रिचार्ज जैसी परियोजनाएं क्रियान्वित की हैं। फरीदाबाद व करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, जबकि पीएम ई-बस सेवा के तहत 7 शहरों के लिए 450 बसें स्वीकृत हैं। हिसार का महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हरियाणा का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर औद्योगिक व आर्थिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है, जहां से हाल ही में श्री राम लला अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं शुरू हुईं। इसी प्रकार, हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए अंबाला छावनी में भी बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार है और जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी।

    ऊर्जा मंत्री की अपील- हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे

    श्री विज ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम संकल्प लें कि हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे, और आने वाले कल के लिए सशक्त, आत्मनिर्भर, विश्व में अग्रणी भारत की नींव रखेंगे क्योंकि यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में, विशेषतौर पर अधिकारियों/कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को अपने योगदान देने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

    इससे पूर्व, श्री विज ने जगाधरी पुलिस लाईन में जाकर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजंलि अर्पित की। यमुनानगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में श्री विज ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर सम्मानित भी किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।

    इस मौके पर यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपडा, भाजपा नेता कपिल विज, जिला प्रशासन के अधिकारी, जाने-माने नेतागण, गणमान्य व्यक्तिगण भी उपस्थित थे।

    #anilvij #independenceday #bjpharyana #bjp #yamunanagar #ambala

  • देश के विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया - अनिल विज

    हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया, आज कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है? - विज  

    कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और मां भारती के टुकडे करवा दिए - विज

    राहुल गांधी जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं? - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का पूरे देश के 140 करोड लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
     
    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिन्दुस्तान का विभाजन आज ही के दिन हुआ और कई परिवारों को विभाजन का दंश जख्म दे रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाजन के दंश का दर्द केवल उन करोडों विस्थापित लोगों व उस समय विभाजन के कारण मारे गए 10 लाख लोगों के परिवारों और शहीदों के परिवारों को ही नहीं होना चाहिए बल्कि ये सारे देश के 140 करोड़ लोगों को इसका दर्द होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा किया गया और बंटवारा भी धर्म के आधार पर किया गया। हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया गया। जबकि आज कांग्रेस वाले उछल-उछल कर कहते हैं कि हम धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

    विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता कहां गई थी जब कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उस समय कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया कि हम भारत मां को बंटने नहीं देंगें। चाहे आजादी की लडाई ओर भी लडनी पडती जबकि एक रहने के लिए लडाई ओर लडनी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेसियों ने मां भारती के टुकडे करवा दिए जिसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

    राहुल गांधी के वकील द्वारा कोर्ट में बताया गया कि राहुल गांधी को जान का खतरा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है जबकि राहुल जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं। इसमें यह जांच का विषय है कि राहुल गांधी गलत बोल रहे हैं या उनका वकील गलत बोल रहा है।

    #anilvij #rahulgandhi #bjp #congress

  • Pic 1.jpeg

    ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’ - अनिल विज

    तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान, इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का किया गया आह्वान - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा और मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’।

    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा 15 अगस्त को विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए जारी की गई तीन अलग-अलग सूचियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    उन्होंने कहा कि नाम चाहे दूसरी या तीसरी सूची में आया लेकिन अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा, तो मैं जाउंगा। जबकि यमुनानगर तो हमारा पड़ोसी जिला है और मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं।

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान हैं तथा इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना होना आवश्यक है ताकि प्रगति के पथ पर सभी का भरपूर सहयोग रहें। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है। 


    #anilvij #harghartiranga

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
  • CM-5-12-8-25-E.jpg

    मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी

    चंडीगढ़, 12 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश भर में एकता के संदेश को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना और भाईचारे के बंधन को मज़बूत करना है। यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जब हमारी बेटियाँ किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस  को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह दृढ़ संकल्प है कि जो कोई भी भारत को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत करेगा, उसे हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा उचित जवाब दिया जाएगा। आज का भारत एक ‘नया भारत’ है जो मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद राष्ट्र 15 अगस्त को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

     

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘भारत माता’ के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के देशभक्तिपूर्ण नारे गूंज उठे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, मीडिया छात्र संघ के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    #india #haryana #tirangayatra #kashmir #lalchownk #danikkhabar #news

  • image001YX2K.jpg

    डीपीआईआईटी ने ज़ेप्टो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने 'ज़ेप्टो नोवा' इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन और विस्तार देने के लिए ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    इस सहयोग का उद्देश्य छह महीने के एकाग्र कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप्स की खोज और उनका मार्गदर्शन करना है। यह कार्यक्रम हार्डवेयर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, पैकेजिंग और दीर्घकालिक विनिर्माण के क्षेत्रों में तकनीक विकसित करने वाले स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेगा। वे ज़ेप्टो के वितरण और डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग करके प्रोटोटाइप से बाजार तक के लिए तैयार समाधानों का विकास कर सकेंगे।

    यह साझेदारी विशेषज्ञों के नेतृत्व में होने वाली कार्यशालाओं और स्टार्टअप इंडिया सहयोग के माध्यम से महिलाओं की मुख्य भूमिका वाले और टियर दो/तीन के स्टार्टअप्स पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें मार्गदर्शन और क्षमता निर्माण के संबंध में सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त ज़ेप्टो अपनी आपूर्ति श्रृंखला में 100 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स को जोड़ेगा जिससे उन्हें उत्पादों को प्रदर्शित करने, बाजार तक पहुंच प्राप्त करने और अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए मंच मिलेगा।

    डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने इस अवसर पर कहा कि यूनिकॉर्न का समर्थन स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है जो उन्हें सफल उद्यमों की यात्रा के बारे में जानकर सीखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अनुकूल परिवेश में योगदान देना यूनिकॉर्न के लिए न केवल एक अवसर है बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। स्टार्टअप्स के विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाज़ार तक पहुंच उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण कारक बनी हुई है।

    समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल और ज़ेप्टो के सह-संस्थापक श्री कैवल्य वोहरा ने हस्ताक्षर किए।

    ज़ेप्टो के सह-संस्थापक श्री कैवल्य वोहरा ने कहा कि डीपीआईआईटी के साथ साझेदारी ज़ेप्टो नोवा कार्यक्रम के माध्यम से विनिर्माण के बेहतर भविष्य को साकार करने में स्टार्टअप्स की सहायता करेगी।

    #ministryofcommerceandindustry #

  • download (1).jpeg

    प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य से जुड़ी ऐतिहासिक पहल पर लेख साझा किया

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य से जुड़ी ऐतिहासिक पहल पर आज केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का एक लेख साझा किया है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है:

    “भारत का राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन आनुवंशिक विकार से निपटने से लेकर समानता और सम्मान सुनिश्चित करने तक जन स्वास्थ्य में एक नए युग का सूत्रपात करता है।

    केंद्रीय मंत्री @JPNadda ने 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त भारत के लक्ष्य से जुड़ी इस ऐतिहासिक पहल पर लेख लिखा है, उनके विचारों को अवश्य पढ़ा जाना चाहिए!”

    #pmo #narenderamodi #jpnadda #unionhealthminister

  • WhatsAppImage2025-08-11at13.36.47_03ced9b9MLK9.jpg
    12/08/25 |

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

    इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जहाँ जनरल स्टुअर्ट ने भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी से औपचारिक मुलाकात हुई।

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख को भारत की सुरक्षा की दृष्टि से, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना में प्रौद्योगिकी अपनाने के संबंध में हाल में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात की, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार शामिल थे। इस यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलियाई सेना के रेजिमेंटल सार्जेंट मेजर ने साउथ ब्लॉक में भारतीय सेना के सूबेदार मेजर से मुलाकात की और सभी रैंकों के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा दिया।

    जनरल स्टुअर्ट आगरा जाकर 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड का दौरा करेंगे और सभी रैंकों के साथ बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में मुख्य भाषण देने के लिए नई दिल्ली लौटने से पहले प्रतिष्ठित ताजमहल भी देखेंगे।

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख 13 और 14 अगस्त को पुणे जाएँगे, जहाँ वे दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ से बातचीत करेंगे और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला का दौरा करेंगे। वे कैडेटों को नेतृत्व, संयुक्त प्रशिक्षण और सहयोग पर संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वे अन्य रक्षा सहयोग कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

    यह उच्च स्तरीय यात्रा मजबूत और बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की पुष्टि करती है और एक स्थिर, सुरक्षित और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

    #mod #indianarmy #australianarmy

  • (3)FilephotoofUdaygiriZVAK.jpeg
    12/08/25 |

    भारतीय नौसेना में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल होंगे

    आरएस अनेजा, 12 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को दो अत्याधुनिक फ्रंटलाइन फ्रिगेट, उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

    ऐसा पहली बार होगा, जब दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्डों के, दो प्रमुख सतही लड़ाकू जहाजों को, एक ही समय में विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जा रहा है।

    यह आयोजन भारत के तेजी से होते नौसैनिक आधुनिकीकरण और कई शिपयार्डों से परिष्कृत युद्धपोतों की आपूर्ति करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।

    यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल की कामयाबी को दर्शाती है। प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट्स का दूसरा जहाज, उदयगिरि, मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा बनाया गया है, जबकि हिमगिरि, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा बनाए जा रहे पी17ए जहाजों में से पहला है।

    भारतीय नौसेना के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के तौर पर, उदयगिरि नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया 100वाँ जहाज है।

    स्टेल्दी, बहुमुखी और स्वदेशी

    उदयगिरि और हिमगिरि पहले के डिज़ाइनों की तुलना में एक बड़ा पीढ़ीगत बदलाव दर्शाते हैं। करीब 6,700 टन विस्थापन वाले पी17ए फ्रिगेट, अपने पूर्ववर्ती शिवालिक-श्रेणी के फ्रिगेट से करीब पाँच प्रतिशत बड़े हैं और फिर भी इनका आकार अधिक सुडौल है, और इनका रडार क्रॉस सेक्शन कम है।

    ये संयुक्त डीजल या गैस (सीओडीओजी) प्रणोदन संयंत्रों द्वारा संचालित होते हैं, जिनमें डीजल इंजन और गैस टर्बाइन लगे होते हैं, जो कंट्रोलेबल-पिच प्रोपेलर चलाते हैं और एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) के ज़रिए प्रबंधित होते हैं। हथियारों के इस समूह में सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, 76 मिमी एमआर गन और 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन संयोजन सिस्टम और एंटी-सबमरीन/अंडरवाटर वेपन सिस्टम शामिल है।

    दोनों जहाज 200 से ज़्यादा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का परिणाम हैं, जो करीब 4,000 प्रत्यक्ष और 10,000 से ज़्यादा अप्रत्यक्ष रोज़गार प्रदान करते हैं।

    #indiannavy #mod

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • GxxHls9aIAAwtdo (1).jpeg

    उत्तराखंड के धराली में कितनी बर्बादी, ईसरो ने सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया

    आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली

    इसरो/एनआरएससी ने उत्तराखंड के धराली और हरसिल में गत 5 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ का आकलन करने के लिए कार्टोसैट-2एस डेटा का उपयोग किया है।

    उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों में डूबी हुई इमारतें, फैला हुआ मलबा (लगभग 20 हेक्टेयर) और नदी के बदले हुए रास्ते दिखाई दे रहे हैं, जो ज़मीन पर बचाव दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और हरसिल गाँवों में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने मलबे से लदी धाराएं बहा दी थी। अचानक आई बाढ़ ने घरों, इमारतों, पुलों और सड़कों को बहाकर ले लिया और कई लोगों की जान ले ली।

    राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी)/इसरो ने भारत के कार्टोसैट-2एस उपग्रहों के अति उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले उपग्रह चित्रों का उपयोग करके क्षति का त्वरित आंकलन किया। सात अगस्त (घटना के बाद) के उपग्रह चित्रों और उपलब्ध बादल-रहित पूर्व-घटना आँकड़ों (13.06.2024) के तुलनात्मक विश्लेषण से विनाश की सीमा और गंभीरता का पता चला।

    इनमें मुख्य निष्कर्षों में शामिल हैं:

    धाराओं के चौड़े चैनल, नदी की आकृति में बदलाव और मानव जीवन एवं बुनियादी ढाँचे को हुए नुकसान के साथ अचानक बाढ़ के संकेत।

    खीरगाड और भागीरथी नदी के संगम पर, धराली गाँव (लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र, लगभग 750 मीटर x लगभग 450 मीटर) में तलछट और मलबे का पंखे के आकार का जमाव।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कई इमारतों का आंशिक/पूर्ण विनाश और गायब होना, संभवतः तीव्र कीचड़ के बहाव और मलबे में डूब गए या बह गए।

    धराली गाँव में कई इमारतें कीचड़/मलबे में डूबी हुई प्रतीत होती हैं।

    उपग्रह चित्रों से चल रहे खोज और बचाव कार्यों में फंसे हुए लोगों तक पहुँचने और अलग-थलग पड़े क्षेत्र से संपर्क बहाल करने में मदद मिलेगी।

    यह घटना हिमालयी बस्तियों की आपदाओं के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर करती है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।

    #ISRO #Uttarakhand #FlashFlood #DisasterResponse

  • download (1).jpeg

    विकास मंत्रालय ने 45.31 करोड़ रुपये की मंगोलदोई-मज़िकुची सड़क परियोजना को मंजूरी दी

    आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली

    उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) ने असम में किमी 11+000 से किमी 26+200 तक मंगोलदोई-मजीकुची सड़क के निर्माण के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी, जिसकी लंबाई 15 किलोमीटर है और लागत 45.31 करोड़ रुपये है।

    यह परियोजना पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - सड़क के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी।

    परियोजना की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

    • यह सड़क मंगलदोई के दरांग जिला मुख्यालय और उदलगुड़ी जिला उपखंड मुख्यालय भेरगांव के बीच सीधा संपर्क होगा।

    • इससे मंगलदोई और भेरगांव के बीच की दूरी 7.2 किलोमीटर कम हो जाएगी।

    • इससे देओमोर्नोई कॉलेज सहित 7 शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच में सुधार होगा।

    • यह सड़क पथुरीघाट कृषक शहीद स्मारक और खोतोरा सत्र, ऐतिहासिक लखीमपुर पुखुरी, रामगांव पुखुरी आदि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।

    उल्लेखनीय है कि एनईएसआईडीएस (सड़कें) पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) का एक प्रमुख घटक है, जिसे भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, एनईएसआईडीएस की निगरानी और पर्यवेक्षण संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

    उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय चार प्रमुख योजनाओं- पीएम-डिवाइन योजना, उत्तर-पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - सड़कें, उत्तर पूर्व विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) - ओटीआरआई और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की योजनाएं- के माध्यम से क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    #ministryofdevelopmentofnortheasternregion

  • PIC1(7)4T38.jpeg
    08/08/25 |

    सीडीएस अनिल चौहान ने साइबरस्पेस और एम्फीबियस ऑपरेशंस के लिए संयुक्त सिद्धांतों के संस्करण जारी किए

    आरएस अनेजा, 08 अगस्त नई दिल्ली

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की बैठक के दौरान साइबरस्पेस ऑपरेशंस और एम्फीबियस ऑपरेशंस के लिए संयुक्त सिद्धांतों के सार्वजनिक संस्करणों को औपचारिक रूप से जारी किया।

    इन सिद्धांतों का सार्वजनिक होना संयुक्त युद्ध-लड़ने की अवधारणाओं की दृश्यता, पहुंच और व्यापक प्रसार को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साइबरस्पेस संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत राष्ट्रीय साइबरस्पेस हितों की रक्षा, आक्रामक और रक्षात्मक साइबर क्षमताओं को एकीकृत करने और तीनों सेनाओं में समन्वित संचालन को सक्षम बनाने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह खतरे-सूचित योजना, दृढ़ता निर्माण, वास्तविक समय में खुफिया एकीकरण और संयुक्त साइबर क्षमताओं के विकास पर बल देता है।

    जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत, समुद्री, वायु और थल सेनाओं को एकीकृत करके जल-थल अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की रूपरेखा को परिभाषित करता है। यह तट पर अभियानों को प्रभावित करने के लिए अंतर-संचालनीयता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और संयुक्त बल प्रयोग पर बल देता है।

    सीडीएस ने सैन्य अंतरिक्ष अभियान, विशेष बल अभियान, हवाई/हेलीबोर्न अभियान, एकीकृत रसद, बहु-क्षेत्रीय अभियान जैसे युद्ध के समकालीन और विशिष्ट क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए कई नए सिद्धांतों/प्राथमिकताओं का विकास शुरू किया है। ये सिद्धांत हितधारकों और नीति निर्माताओं को संयुक्त सैन्य अभियानों की प्रभावी योजना और सुचारू क्रियान्वयन के लिए एक साझा शब्दावली और दिशानिर्देश प्रदान करेंगे। संयुक्त सिद्धांतों को https://ids.nic.in/content/doctrines पर देखा जा सकता है 

    #cds #mod

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • download.jpeg

    एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : मंत्री अनिल विज

    पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज

    किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : विज


    चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसवाईएल मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल दिल्ली में कहा कि हरियाणा के उनके साथ कोई लड़ाई नहीं है परंतु उनके पास पानी नहीं है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हाल ही में हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर मीटिंग अच्छे वातावरण में हुई है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी डेट है, पहले भी फैसला हरियाणा के हक में आया था और अभी उम्मीद है कि फैसला हरियाणा के हक में ही आएगा, फैसले को लागू करना चाहिए।

    किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पंजाब में से किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न तो हमारी सरकार कर सकती है न पंजाब की सरकार कर सकती है। इसके लिए बाकायदा कई ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। उन्होंने जो फैसला दिया वही पानी हरियाणा मांग रहा है और इस पानी पर हरियाणा का हक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अनेकों बार हरियाणा के पक्ष में फैसले दिए है और पंजाब  सरकार को ये स्वीकार कर लेना चाहिए।

    पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज

    पंजाब सरकार ने पहले अपनी विधानसभा बुलाकर समझौते को एक तरफ रद्द कर दिया था, जो जमीन एक्वायर की हुई थी जिसके पैसे हरियाणा सरकार ने दिए थे उन्होंने वह डी-नोटिफाई कर दिया। इसी से इन लोगों की नीयत का पता चलता है और वह पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाना है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं।

    #syl #anilvij #haryana #punjab #

  • Pic 2.jpg

    ट्रम्प टैरिफ पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे”

    प्रधानमंत्री डटकर मुकाबला कर रहे हैं ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो : कैबिनेट मंत्री अनिल विज


    चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लगने पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 50% जो टैरिफ लगाया गया, उसका क्या समाधान करना है, प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं और नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा है ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।

    #anilvij #americatraiff #pmo #donaldtrump

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • WhatsApp Image 2025-08-06 at 17.02.24_8bb3c601.jpg

    ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है - अनिल विज

    ‘‘एसवाईएल मुददे को लेकर उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’- विज

    पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है - विज

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद किया, सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है - विज

    चण्डीगढ, 6 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने एसवाईएल के मुददे को लेकर कहा कि ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है और बैठक का फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा एसवाईएल के संबंध में हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि ‘‘मैंने हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के एसवाईएल पर दिए गए ब्यानों को पढा है, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एसवाईएल की बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। इसी प्रकार, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इतिहास में पहली बार कहा है कि यह बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। उन्होंने कहा कि अब इस बैठक के संबंध में फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है और सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी हरियाणा के हक में फैसला दे रखा है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’।

    श्री विज ने कहा कि पहले पंजाब ने एसवाईएल के लेकर अधिगृहित की गई जमीन की डीनोटिफिकेशन किया। इसके अलावा, कोर्ट के आदेशों के आने के बावजूद पंजाब ने हरियाणा के लोगांे के लिए व प्यासें खेतों के लिए पानी नहीं आने दिया। हालांकि पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि शायद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

    सिंधू नदी के पानी को लाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं, उसका ज्यादा हिस्सा हमें मिलना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस ने पाकिस्तान प्रेम की वजह से हमेशा से ही पाकिस्तान के हक की बात की है और तत्कालीन कांग्रेस के समय में सिंधू का ज्यादा पानी पाकिस्तान को दे दिया गया लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद कर दिया हैं और सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है।

    इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पानी देने के लिए कई आयोग बने हैं, और जस्टिस रेडडी का भी एक आयोग बना था, इन आयोगों का ही फैसला है और इन फैसलों के तहत ही पानी मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर हुए फैसले के तहत ही पानी मिलना चाहिए और वहीं पानी हरियाणा द्वारा मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक पार्टिंयों, प्रदेशों इत्यादि में विवाद होता है तो उसका निर्धारण माननीय सुप्रीम कोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए।

    #india #haryana #punjab #IndusWatersTreaty #anilvij #minister #danikkhabar #news

  • download (7).jpeg

    भारतीय डाक का उन्नत डाक प्रौद्योगिकी में देशव्यापी परिवर्तन

    आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय डाक ने आईटी 2.0 के अंतर्गत अपने डिजिटल परिवर्तन में उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (एपीटी) एप्लिकेशन का व्यापक राष्ट्रव्यापी बदलाव किया है। यह बदलाव तेज़, स्मार्ट और ग्राहक-केंद्रित डाक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    शहरी, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में फैले 1.64 लाख से अधिक डाकघरों में हुए इस परिवर्तन की जटिलता को देखते हुए पहले दिन 4 अगस्‍त, 2025 को कामकाज धीमी गति से चला। हालांकि, तकनीकी टीम ने चौबीसों घंटे काम किया और 5 अगस्‍त, 2025 को कामकाज सुचारू रूप से चलने लगा।

    विभाग ने इस परिवर्तन की चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए परिचालन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित सहायता दल और रीयल-टाइम निगरानी प्रणालियां पहले ही स्थापित कर दी थी। उन्‍नत डाक प्रौद्योगिकी प्रणाली अब लेनदेन की गति, डिजिटल भुगतान एकीकरण, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव में उल्लेखनीय सुधार ला रही है। 5 अगस्‍त, 2025 को पूरे देश में इस नई एप्लिकेशन के माध्यम से 20 लाख से अधिक पोस्‍ट बुक किए गए और 25 लाख से अधिक पोस्‍ट वितरित किए गए।

    भारतीय डाक विभाग निर्बाध सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग कार्य-निष्पादन पर कड़ी नज़र रख रहा है। सुचारू एवं कुशल परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए विभाग सभी आवश्यक उपाय कर रहा है। इस महत्वपूर्ण डिजिटल उन्नयन के दौरान नागरिकों के धैर्य और सहयोग के लिए भी विभाग उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

    #departmentoftelecommunications #postal

  • GxphDSIawAA6z6-.jpeg
    06/08/25 |

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 6 अगस्त नई दिल्ली

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में चर्चा भी हुई। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री विभिन्न पहलुओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन हासिल कर चुके हैं।

    #pmo #pmnarenderamodi #cmoharyana

  • download (6).jpeg

    कोई न कोई व्यापारिक घराना राहुल गांधी को को स्पांसर कर रहा है तभी यह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 06 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा है।

    राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अमेरिका की जो दोस्ती है केवल अदानी को बचाने के लिए किया जा रहा है ताकि विदेशों में चलने वाले मुकदमो से बचाए जा सके जिस पर मंत्री अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन नहीं हो अदानी का नाम न लेते हो।

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि देश के कुछ बड़े व्यापारिक घरानों के कहने से यह कैंपेन चलाई जा रही है। कोई ना कोई व्यापारिक घराना इनको स्पॉन्सर कर रहा है इसलिए वह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं।

    #anilvij #congress #bjp

  • images.jpeg

    अमेरिका टैरिफ लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार बात कर रही है”

    अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 06 अगस्त नई दिल्ली

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की बात कही है। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर पर हमारी सरकार और अमेरिका की सरकार के साथ बात चल रही है। देश के हित में जो फैसले होंगे उम्मीद है सरकार वो करवाने में कामयाब होगी।

    अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

    आगामी विधानसभा सत्र पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं। ये वहां पर जाएं बैठें और बोलें अच्छी बात है।

    #india #america #americatraiff #congress #bjp #bjpharyana

  • download (3).jpeg
    06/08/25 |

    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की सामरिक युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 67,000 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की

    आरएस अनेजा, 6 अगस्त नई दिल्ली

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 67,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    भारतीय सेना के इस्तेमाल हेतु बीएमपी के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद के उद्देश्य से आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई। इससे बीएमपी की रात्रिकालीन युद्धक क्षमता में वृद्धि होगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को अधिक गतिशीलता तथा रणनीतिक लाभ मिलेगा।

    भारतीय नौसेना हेतु कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद तथा बराक-1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के उन्नयन के लिए एओएन प्रदान किया गया। कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट की खरीद से भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियानों में खतरों का पता लगाने, वर्गीकृत करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता प्राप्त होगी।

    भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों की खरीद और सक्षम/स्पाइडर हथियार प्रणाली के उन्नयन हेतु एओएन को मंजूरी दी गई। इन रडार की खरीद से पर्वतीय क्षेत्र में सीमाओं के पार हवाई निगरानी क्षमता बढ़ेगी। एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली के साथ एकीकरण के लिए सक्षम/स्पाइडर प्रणाली के उन्नयन से वायु रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

    तीनों सेनाओं के लिए मध्यम ऊंचाई वाले दीर्घकालिक (एमएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) की खरीद हेतु भी एओएन प्रदान किया गया। प्रस्तावित एमएएलई आरपीए कई पेलोड एवं हथियार ले जा सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाले मिशनों के लिए लंबी दूरी पर कार्य कर सकते हैं। इनसे सशस्त्र बलों की चौबीसों घंटे निगरानी और युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

    इसके अतिरिक्त, परिषद ने सी-17 और सी-130जे बेड़े के रखरखाव के लिए एओएन तथा एस-400 लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध को भी मंजूरी दी है।

    #mod #rajnathsingh

  • 1000392715Q7V7.jpg
    06/08/25 |

    महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन चंद्र नारायण सिंह के परिवार ने गढ़वाल राइफल्स को वीरता पदक प्रदान किए

    आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली

    गढ़वाल राइफल्स की द्वितीय बटालियन के वीर अधिकारी कैप्टन चंद्र नारायण सिंह, महावीर चक्र (मरणोपरांत) की 60वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आज धर्मशाला में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, कैप्टन ने 1965 के भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस वीर योद्धा के परिवार ने उनकी चिरस्थायी विरासत को श्रद्धांजलि स्वरूप गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट को उनके शौर्य और अन्य सेवा पदक प्रदान किए।

    एक भावुक क्षण में, दिवंगत अधिकारी के भाई सुखदेव सिंह ने रेजिमेंट को महावीर चक्र (एमवीसी) और अन्य सेवा पदक प्रदान किए। गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल और अंडमान एवं निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के कमांडर- इन- चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा ने रेजिमेंट की ओर से यह पदक ग्रहण किए। इस समारोह में रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और सेवारत सैन्यकर्मियों के साथ- साथ अन्य सैन्य कर्मियों ने भी भाग लिया।

    अपने संबोधन में, लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा ने कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें वीरता, नेतृत्व और देशभक्ति का सच्चा प्रतीक बताया। उन्होंने रेजिमेंट को पदक प्रदान करने के लिए उनके परिवार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अधिकारी की विरासत भारतीय सैनिकों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी असाधारण बहादुरी और नेतृत्व के लिए मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 7 जुलाई 1939 को शिकारपुर, गढ़वाल (उत्तर प्रदेश) में जन्मे, कैप्टन चंद्र नारायण सिंह मुख्यालय 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड से जुड़े थे, जब 5 अगस्त 1965 को ब्रिगेड के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में 100 से अधिक दुश्मन घुसपैठियों की रिपोर्ट सामने आई। खतरे की पुष्टि करने के लिए, उन्होंने 4000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक गश्ती दल का नेतृत्व किया।

    क्षेत्र में तलाश अभियान चलाते  समय, उनकी टीम दुश्मन की भारी गोलीबारी और ग्रेनेड हमलों की चपेट में आ गई। संख्या में कम होने के बावजूद निडर टीम ने रात में हमला शुरू करने का फैसला किया, इस दौरान उनकी छोटी टीम ने छह दुश्मन सैनिकों को बेअसर कर दिया और कई अन्य को घायल कर दिया। जवाबी हमले के दौरान दुश्मन की गोली सिर में लगने से घायल होने के बाद भी कैप्टन सिंह ने नेतृत्व जारी रखा और सेना को पीछे करने से इनकार कर दिया, अंततः कर्तव्य पथ पर चलते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

    अपने अद्वितीय साहस, वीरता और मिशन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए, कैप्टन चंद्र नारायण सिंह को मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

    वीर जवानों के परिजनों द्वारा प्रदान किए गए पदकों को उत्तराखंड के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय में संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा। ये पदक कैप्टन सिंह की वीरता के प्रति एक अमिट श्रद्धांजलि और भारतीय सेना के जवानों की निस्वार्थ सेवा की याद दिलाएंगे। शहीदों के परिवारों द्वारा किए गए ऐसे नेक कार्यों का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि ये सुनिश्चित करते हैं कि सर्वोच्च बलिदान की विरासत राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित रहे।

    #mod

  • PR105082025TR0N.jpeg
    06/08/25 |

    भारत की राष्ट्रपति ने फिलीपींस के राष्ट्रपति की मेज़बानी की

    आरएस अनेजा, 06 अगस्त नई दिल्ली

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति श्री फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया।

    राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच दीर्घकालिक मित्रता है जो सभ्यतागत संपर्कों, ऐतिहासिक संबंधों और साझा मूल्यों पर आधारित है।

    राष्ट्रपति महोदया को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हमारे व्यापक सहयोग में निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, फलता-फूलता व्यापार और वाणिज्य, समुद्री क्षेत्र सहित मज़बूत रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य सेवा और औषधि क्षेत्र में सहयोग, कृषि, डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने से हमारे बहुआयामी सहयोग को और बल मिलेगा।

    राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-फिलीपींस की साझेदारी न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि का आधार भी है। फिलीपींस भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारे दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने अगले वर्ष आसियान अध्यक्ष के रूप में फिलीपींस के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

    राष्ट्रपति ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन के लिए फिलीपींस सरकार का भी धन्यवाद किया।

    राष्ट्रपति ने फिलीपींस के साथ विकास सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का कार्यान्वयन भी शामिल है, जिनका उद्देश्य स्थानीय समुदायों के दैनिक जीवन को सीधे लाभ पहुंचाना है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के समुद्री क्षेत्र में, विशेष रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव के क्षेत्र में, समान हित और चिंताएं हैं और साझेदार के रूप में, हम इन क्षेत्रों में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

    दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव के साथ हो रही यह यात्रा भारत और फिलीपींस के बीच एक मजबूत साझेदारी बनाने में मदद करेगी।

    #presidentofindia #presidentofphilippines

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • image001VXMY.png
    05/08/25 |

    प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के अधिक पंजीकरण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया

    आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल, परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा मायगव के सहयोग से 2018 से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है, को “एक महीने में किसी नागरिक सहभागिता मंच पर सबसे अधिक लोगों के पंजीकरण” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता मायगव प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम के 8वें संस्करण के दौरान प्राप्त 3.53 करोड़ वैध पंजीकरणों की अभूतपूर्व उपलब्धि का उत्सव मनाती है।

    परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित एवं संचालित एक ऐसा अनूठा वैश्विक मंच है, जहां वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हैं। यह पहल परीक्षा के मौसम को सकारात्मकता, तैयारी और उद्देश्यपूर्ण शिक्षा के उत्सव में बदल देती है, जिससे परीक्षाएं तनाव के बजाय प्रोत्साहन का एक अवसर बन जाती हैं।

    नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान; केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे तथा सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद; स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार; मायगव के सीईओ श्री नंद कुमारम; और शिक्षा तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारक भी उपस्थित थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक श्री ऋषि नाथ ने इस रिकॉर्ड को मान्य और घोषित किया।

    इस अवसर पर बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, तनाव को सीखने के उत्सव में बदलकर परीक्षा पे चर्चा को परीक्षाओं के प्रति एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है। प्रधान ने बताया कि 2025 में पीपीसी के 8वें संस्करण को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 21 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। उन्होंने आगे कहा कि पीपीसी 2025 में हुई भारी भागीदारी को समग्र एवं समावेशी शिक्षा के प्रति देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

    #pmmodi #parikshapecharcha

  • download (2).jpeg
    05/08/25 |

    संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र नई दिल्ली में पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का होगी

    आरएस अनेजा, 5 अगस्त नई दिल्ली

    संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्‍लयूएस) अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 अगस्त, 2025 को मानेकशॉ केंद्र, दिल्ली कैंट में पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला (एटीएलएस) का शुभारंभ करेगा।

    इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 'भविष्य के युद्धक्षेत्र पर प्रभुत्व' विषय पर उद्घाटन व्याख्यान देंगे। यह व्‍याख्‍यानमाला युद्ध के उभरते चरित्र, तकनीकी परिवर्तनों और तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धी रणनीतिक वातावरण में निर्बाध संयुक्त बल एकीकरण की अनिवार्यता पर विचार-विमर्श के लिए माहौल तैयार करेगा।

    इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 'मानव-मानव रहित टीमिंग' पर 'जनरल बिपिन रावत पेपर' का विमोचन होगा। इसमें भारत के पहले सीडीएस को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनकी दूरदर्शिता, संयुक्त प्रयास, सैन्य आधुनिकीकरण और एकीकृत सिद्धांतों पर चर्चा को आकार देती रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व द्वारा विभिन्न विषयों पर संबोधन भी दिए जाएंगे। इनमें एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख द्वारा 'भविष्य के युद्ध में भारतीय विरासत की रणनीति को आत्मसात करना' और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख द्वारा 'तीनों सेनाओं में सुधारों की तत्‍काल आवश्‍यकता' शामिल हैं।

    #mod #indianarmy #cds

  • download (1).jpeg
    05/08/25 |

    पर्वतारोहण अभियान दल ने पैंगोंग त्सो क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की

    आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली

    देश के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थानों जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस) पहलगाम; नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी, और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों वाले एक संयुक्त अभियान दल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पैंगोंग त्सो क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों माउंट मेराग-III (6,480 मीटर) तथा माउंट कांगजू कांगड़ी (6710 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है।

    इस अभियान को जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह द्वारा जुलाई, 2025 को सोनमर्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उन्होंने ही तीनों राष्ट्रीय संस्थानों के एक अनुभवी दल का नेतृत्व किया। इस दल में शामिल पर्वतरोही हैं:

    सब मेजर/ऑनरी लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) रफीक अहमद मलिक (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)

     हवलदार सज्जाद हुसैन (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)

     एनके भरत सिंह (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)

     हवलदार/एनए योगेश (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस)

     सब मेजर हजारी लाल (एनआईएम)

     नायब सूबेदार भूपिंदर सिंह (एनआईएम)

    रॉबिन गुरुंग (एचएमआई)

    जुबिन राय (एचएमआई)

     

    इस दल ने विषम मौसम की परिस्थितियों एवं अत्यधिक ऊंचाई की चुनौतियों के बीच अनुकरणीय साहस, तन्मयता और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए भारतीय पर्वतारोहण इतिहास में एक मानक स्थापित किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल हमारे देश के पर्वतारोहियों की अदम्य भावना व सहनशक्ति का प्रतीक है, बल्कि साहसिक खेलों और अत्यधिक ऊंचाई वाले अभियानों में भारत की बढ़ती हुई क्षमता का गौरवपूर्ण प्रमाण भी है।

    #mod #mountaineeringexpedition

  • download.jpeg
    05/08/25 |

    आरएस अनेजा, 05 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 6 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन जाकर उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम लगभग साढ़े छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    यह प्रधानमंत्री के आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित शासन के दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। कर्तव्य भवन-3, जिसका उद्घाटन किया जा रहा है, सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन का एक हिस्सा है। यह कई आगामी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट भवनों में से पहला है जिसका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और चुस्त शासन को सक्षम बनाना है।

    यह परियोजना सरकार के व्यापक प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का प्रतीक है। मंत्रालयों को एक साथ स्थापित करके और अत्याधुनिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को अपनाकर, साझा केंद्रीय सचिवालय अंतर-मंत्रालयी समन्वय में सुधार लाएगा, नीति कार्यान्वयन में तेजी लाएगा और एक उत्तरदायी प्रशासनिक इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देगा।

    वर्तमान में, कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों से काम करते हैं, जो अब संरचनात्मक रूप से पुरानी और अक्षम हो चुकी हैं। इन नए भवनों की मरम्मत और रखरखाव की लागत कम होगी, उत्पादकता बढ़ेगी, कर्मचारियों के हितों में सुधार होगा और समग्र सेवा वितरण में सुधार होगा।

    कर्तव्य भवन-03 को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। यह एक अत्याधुनिक कार्यालय परिसर होगा जो लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें दो बेसमेंट और सात मंजिलें (भूतल+6 मंजिल) होंगी। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे।

    यह नया भवन आधुनिक प्रशासनिक ढांचे का प्रतीक होगा जिसमें आईटी-समर्थित और सुरक्षित कार्यस्थल, आईडी कार्ड-आधारित प्रवेश नियंत्रण, एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और एक केंद्रीकृत कमांड सिस्टम शामिल होगा। यह स्थायित्व में भी अग्रणी होगा, और डबल-ग्लेज्‍ड अग्रभाग, रूफटॉप सोलर, सोलर वॉटर हीटिंग, उन्नत एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) सिस्टम और वर्षा जल संचयन के साथ जीआरआईएचए-4 रेटिंग प्राप्त करने का लक्ष्य रखेगा। यह सुविधा जीरो-डिस्‍चार्ज अपशिष्ट प्रबंधन, आंतरिक ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों और रिसाइकल की गई निर्माण सामग्री के व्यापक इस्‍तेमाल के माध्यम से पर्यावरण-जागरूकता को बढ़ावा देगी।

    जीरो-डिस्‍चार्ज कैम्‍पस के रूप में, कर्तव्य भवन पानी की जरूरतों के एक बड़े हिस्से को पूरा करने के लिए अपशिष्ट जल का उपचार और पुन: उपयोग करता है। इस भवन में चिनाई और फ़र्श के ब्लॉकों में रिसाइकल की गई निर्माण सामग्री और मलबे का उपयोग किया जाता है, ऊपरी मिट्टी के उपयोग और संरचनात्मक भार को कम करने के लिए वजन में हल्के और शुष्‍क विभाजन किए गए हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक आंतरिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी शामिल है।

    इस इमारत को 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत के लिए तैयार किया गया है। इमारत को ठंडा रखने और बाहरी ध्‍वनि प्रदूषण को कम करने के लिए इसमें कांच की विशेष खिड़कियां लगाई गई हैं। ऊर्जा की बचत करने वाली एलईडी लाइटें, जरूरत न होने पर लाइटें बंद करने वाले सेंसर, बिजली बचाने वाली स्मार्ट लिफ्टें और बिजली के उपयोग को प्रबंधित करने की एक उन्नत प्रणाली, ये सभी ऊर्जा संरक्षण में मददगार साबित होंगे।

    कर्तव्य भवन-03 की छत पर लगे सौर पैनल हर साल 5.34 लाख यूनिट से अधिक बिजली पैदा करेंगे। सौर वॉटर हीटर प्रतिदिन गर्म पानी की जरूरत का एक चौथाई से अधिक हिस्सा पूरा करेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध होंगे।

    #pmo #kartvyabhawan #newdelhi

  • Untitled-1.jpg
  • PTI08-03-2025-000448B-0_1754242023496_1754242035930.jpg
    04/08/25 |

    भारत ने इंग्लैंड से रोमांचक मुकाबले में जीता 5वा टेस्ट सीरिज बराबर

    आरएस अनेजा, 4 अगस्त नई दिल्ली

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरिज 2-2 से ड्रा हो गई है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने 6 रन से जीत हासिल कर ली है।

    मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पंजा खोलेकर अहम योगदान दिया। यह मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। मुकाबले में कई बार बाजी पलटी। चौथे दिन के 2 सेशन तक मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में था और फिर तीसरे सेशन में बाजी पटली और मैच भारत की झोली में आ गया। बाकी काम चौथे दिन के तीसरे सेशन में आई बारिश ने किया। बारिश के कारण चौथा दिन जल्दी समाप्त कर दिया। बारिश आने तक इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की भारत और 4 विकेट की दरकार थी।

    पांचवें दिन की शुरुआत में मोहम्मद सिराज ने भारत को 2 विकेट दिलाकर उम्मीद जगाई। फिर प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट अपने नाम कर टीम इंडिया की उम्मीदों को चार चांद लगा दिए। अब यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट दरकार थी, जिसे मोहम्मद सिराज ने लेकर जीत भारत के खाते में डाल दी।

    यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज थी। गिल ने पहली सीरीज में ही कमाल करते हुए क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है।

    गौरतलब है कि भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा था। रन चेज के लिए उतरी इंग्लैंड टीम शुरुआत में काफी सहज नजर आई। लेकिन जैसे-जैसे मैच अंत के करीब गया, वैसे-वैसे टीम इंडिया ने शिकंजा कसा और अंत में जीत अपने नाम कर ली।

    #cricket #bcci #ecb #icc

  • download (3).jpeg

    ट्राई ने लेह शहर और लेह, नुब्रा घाटी और पैंगोंग तक नेटवर्क गुणवत्ता का आंकलन किया

    आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून 2025 के दौरान व्यापक शहर/राजमार्ग मार्गों को शामिल करते हुए जम्मू-कश्मीर लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) निष्कर्ष जारी किए।

    ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की देखरेख में आयोजित ड्राइव परीक्षणों को शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और उच्च गति वाले गलियारों जैसे विविध उपयोग वातावरणों में वास्तविक दुनिया के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को पकड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

    ट्राई की टीमों ने 10 जून 2025 से 12 जून 2025 के बीच 41.3 किलोमीटर सिटी ड्राइव टेस्ट, 302 किलोमीटर हाईवे ड्राइव टेस्ट, 5 हॉटस्पॉट लोकेशन और 2 किलोमीटर वॉक टेस्ट के माध्यम से विस्तृत परीक्षण किए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थे, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। आईडीटी के निष्कर्षों से सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को पहले ही अवगत करा दिया गया है।

    #trai #india #leh

  • WhatsApp Image 2025-08-04 at 2.23.14 PM.jpeg

    पंजाब की लैंड पूलिंग पालिसी के विरोध में किसान संगठन आगे आए

    विशेष संवाददाता पंजाब, 04 अगस्त:

    पंजाब में लैंड पूलिंग की नीति को लेकर चारों तरफ विरोध होना शुरू हो चुका है जिसके लिए किसान संगठन ओर राजनीतिक पार्टियों विरोध में उतर आई है और किसान संगठनों में एकता की बात चलने लगी है वही किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल ने साफ कर दिया है कि किसान संगठन किसी भी तरह से राज्य सरकार के झांसे में नहीं आने वाले उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुराने बयान भी याद करवाए कि किस तरह मुख्यमंत्री कहते होते थे कि यदि कोई नेता आपके पास आता है तो उसको आप सवाल पूछो ओर वही पर डला तो डला होता है कही से चला होता है।

    इसके साथ ही सात अगस्त को लुधियाना जिले के जोधा कस्बे में एक बड़ी रैली संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक करने जा रहा है जिसमें हजारों किसान लैंड पूलिंग नीति का विरोध करने के लिए रैली में पहुंचेंगे वही पर राज्य सरकार कोई न कोई चाल चलकर अपने लोगों को बुलाकर किसान दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर सकती है इस नीति को लेकर कि लोग खुश है लेकिन जब तक यह रद्द नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

    #india #punjab #farmersorganization #news #goverment #danikkhabar #protest #punjablandpoolingpolicy

  • GxfsQuyWAAAq-mz.jpeg

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

    आरएस अनेजा, 04 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।

    एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

    "श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।"

    #pmmodi #pmo

  • 1002389744.jpg

    तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड गया - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’ - विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’।

    गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज ने आज एक्स पर लिखा है किः- ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम्ब का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो दो कार्ड हैं तो इनके कार्यकर्ताओं के तो 100 - 100 कार्ड बने हुए होंगे। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी नेता फर्जी मतदाताओं की पैरवी कर रहे हैं’’।

    #anilvij #rahulgandhi #tejasviyadav #bjp #bjpharyana

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • 1002385001.jpg

    कश्मीर फाइल्स' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023) में नर्गिस दत्त अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय एकता) श्रेणी में मिला।

    कश्मीर फाइल्स' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023) में नर्गिस दत्त अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय एकता) श्रेणी में मिला। इसके अलावा, फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

    फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को कश्मीरी हिंदुओं और आतंकवाद के पीड़ितों को समर्पित किया। हालांकि, इस पुरस्कार को लेकर कुछ विवाद भी हुए, क्योंकि कुछ नेताओं और आलोचकों ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए इसकी आलोचना की।

  • ss1.jpeg
    03/08/25 |

    शहीदी स्मारक में आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाते हुए सराहा

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक की आर्ट गैलरी में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम की प्रतिमा को नमन किया

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी का मुआयना किया और कलाकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की

    शहीदी स्मारक में शेष कार्य जल्द पूरा करने के लिए जल्द विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक स्मारक में होगी : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया


    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जीटी रोड पर सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया तथा आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को तालियां बजाते हुए खूब सराहा।

     
    मंत्री अनिल विज ने कहा स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों का इतिहास यहां जीवंत होगा। उन्होंने स्मारक में बनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया। स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों का मुआयना करते हुए मंत्री अनिल विज ने यहां विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किए जा रहे इतिहास के बारे में बारिकी से जानकारी ली। मंत्री अनिल विज ने सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट वर्क से संबंधित कार्यो की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्ट म्यूजियम के वर्चुअल थिएटर में 40 लोगों को एक साथ ऊपर ले जाने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाई गई है जोकि हिंदुस्तान में अपनी तरह की पहली लिफ्ट है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकंडा आर्ट वर्क की तालियां बजाते हुए सराहना की

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने म्यूजियम में सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी को दिखा जिसे देखते ही उन्होंने कलाकारों द्वारा तैयार इस कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए सरकंडा आर्ट का प्रयोग किया गया है जोकि अपने आप में देखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से अन्य गैलरियां भी तैयार की जा रही है जोकि जल्द पूरी होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को इस कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

    जल्द विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक स्मारक में होगी : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जल्द ही इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की यहां पर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि स्मारक से जुड़े शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा सके। उन्होनें बताया कि स्मारक में 270 डिग्री प्रोजैक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से लोग कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे।

    मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर स्काई कैफे खोलने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर हम स्काई कैफे खोला जाए जहां लोग बैठकर पूरे अम्बाला छावनी व आसपास क्षेत्र को देख सकें। उन्होंने कहा यहां दूरबीन भी लगाई जाए ताकि लोग दूर तक यहां से व्यू ले सके। मंत्री अनिल विज ने बताया कि शहीद स्मारक में पांच अलग-अलग प्वाइंट पर गुम्बद बनाए गए है जोकि एक सेल्फी प्वाइंट होंगे।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने वीडियो के माध्यम से शहीद स्मारक की प्रेजेंटेशन देखी

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर वीडियो फ्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मारक में प्रस्तुत इतिहास व आर्ट वर्क के कार्य को देखा। उन्होंने वीडियो में दिखाए गए इतिहास मंर कुछ और अंश भी जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होनें कहा कि जहां-जहां आजादी की लड़ाई के लिए सघंर्ष हुआ उस तमाम विवरण को भी इसमें दर्शाया जाए। इस मौके पर यह भी कहा कि इस स्मारक को तैयार करने में इतिहासकारों के साथ-साथ अन्य ने जो अहम भूमिका निभाई है उनके नामों से संबंधित दो बोर्ड भी यहां पर लगवाए।

    अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री विज ने अधिकारियों को शहीदी स्मारक के समक्ष का क्षेत्र प्लेन कर यहां रैलिंग लगाने, स्मारक में विभिन्न स्थानों पर और लाइट्स लगाने, खाली पड़े स्थान पर आकर्षक पौधे लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्यो बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि 1857 में हिन्दुस्तान का जो नक्शा था, वह चाहते हैं कि उसे भी तैयार रखे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम बता सकें कि हिन्दुस्तान कैसा था।

     
    इस मौके पर उनके साथ शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी राम बाबू यादव, संजीव अत्री, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, बलित नागपाल, जसबीर जस्सी, गौरव सैनी, अशोक ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #shahidisamarakambala @haryana #ambala #history

  • देश में तेजी से फैलता बहुत बड़ा खतरा

    अनिल विज, अंबाला छावनी 3 अगस्त 2025

    भारत में कैंसर एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 2023 में भारत में कैंसर के 14 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

    धूम्रपान और तंबाकू का सेवन मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर का मुख्य कारण है। इसी तरह, शराब के अधिक सेवन से लिवर और पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

    आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग व्यायाम और पौष्टिक आहार पर कम ध्यान देते हैं। प्रसंस्कृत (processed) और फास्ट फूड का अधिक सेवन भी मोटापे और कई तरह के कैंसर को बढ़ावा दे रहा है।

    वायु और जल प्रदूषण भी कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। हवा में मौजूद हानिकारक कण फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

    कुछ प्रकार के कैंसर आनुवांशिक होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जा सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो आपको इसका खतरा ज़्यादा हो सकता है।

    वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी और सी (लिवर कैंसर) और HPV (सर्वाइकल कैंसर), भी कैंसर का कारण बन सकते हैं

    कैंसर को पूरी तरह रोकना शायद संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय करके इसके जोखिम को कम किया जा सकता है:

    * स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं:

    * नियमित व्यायाम: हर दिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और कैंसर का खतरा कम होता है।

    * पौष्टिक आहार: ताजे फल, सब्जियां, दालें और अनाज जैसे फाइबर-युक्त आहार का सेवन करें। लाल और प्रसंस्कृत मांस का सेवन कम करें।

    * तंबाकू और शराब से दूर रहें: कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है तंबाकू (धूम्रपान और चबाने वाला) और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना।

    * टीकाकरण: कुछ कैंसर से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं, जैसे HPV का टीका, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है।

    हो सके तो प्रदूषण वाले वातावरण से बचें। अगर प्रदूषण ज़्यादा है, तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

    कैंसर का जल्दी पता लगाने से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर रहा हो।

    जागरूकता फैलाना: कैंसर के बारे में जानकारी होने से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

    आप इन उपायों को अपनाकर खुद को और अपने परिवार को कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो समय पर इलाज और डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है।

  • image003S82R.jpg

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भूपेंद्र यादव ने गुरुग्राम में 'मातृ वन' थीम-आधारित पहल के शुभारंभ की अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर भारत सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में 'मातृ वन' पहल के औपचारिक शुभारंभ की अध्यक्षता की।

    यह पहल पारिस्थितिकी संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी की प्रतीक एक हरित विरासत है। यह कार्यक्रम आज गुरुग्राम में हरियाणा वन विभाग द्वारा वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर हरियाणा उद्योग एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।

    'मातृ वन' पहल - एक थीम आधारित शहरी वन आवरण है जो प्रकृति से प्रेरित हरित प्रयासों के माध्यम से पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के किनारे अरावली पर्वतीय क्षेत्र में 750 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसकी परिकल्पना एक अद्वितीय पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक स्थल के रूप में की गई है जो जैव विविधता, जन कल्याण और शहरी स्थिरता में योगदान देगा।

    यह लक्ष्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) भागीदारों, स्थानीय निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों, बहुराष्ट्रीय निगमों (एमएनसी), स्कूली बच्चों और सरकारी संगठनों के बहु-हितधारक सहयोग के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।

    मनोहर लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कहा कि कैसे कार्बन उत्सर्जन मानव जाति के लिए सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए कार्बन कैप्चर तकनीक का उपयोग करने के अलावा उन्होंने नागरिकों को वनों की कटाई रोकने और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे वन मित्र बन सकें। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि किस प्रकार गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी कार्बन उत्सर्जन को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    उन्होंने बताया कि देश के ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी पहले ही 50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। इसके अलावा, गुरुग्राम जैसे महानगरों को हरित भवन, वन्यजीव सफारी के माध्यम से पर्यावरण-पर्यटन, थीम-आधारित जैव विविधता पार्क आदि जैसी अग्रणी पहलों में दूसरों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।

    भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 'मातृ वन' का हरित आवरण पूरे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए हृदय और फेफड़े का काम करेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार को इस वन भूमि को अरावली की स्थानीय वनस्पति प्रजातियों के वृक्षारोपण द्वारा 'मातृ वन' के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। यह परियोजना युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित आम जनता को एक स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करेगी। यादव ने कहा कि गुरुग्राम एक स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनेगा जो दूसरों के लिए एक 'आदर्श मिलेनियम सिटी' का सबसे बड़ा उदाहरण होगा।

    #ministermanoharlal #bhupinderyadav #ministryofenvironmentforestandclimatechange of India

  • 1723019955-f.jpg

    अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

    आरएस अनेजा, 02 अगस्त नई दिल्ली

    अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा।

    राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त को एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा 5 सितम्बर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जायेगा।

    आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। प्रत्यक्ष आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क का उपयोग करके पंजीकरण करा सकते हैं।

    आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    गार्डन ट्रेल में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। पूरे सर्किट में लगाए गए क्यूआर कोड आगंतुकों को विभिन्न पौधों और डिज़ाइन विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

    इस वर्ष, आगंतुकों को एक नई विशेषता-बैबलिंग ब्रुक-देखने को मिलेगी। इस भूदृश्य क्षेत्र में शामिल हैं:

    ● झरने, फुहारे युक्‍त मूर्तिकलाएं, सीढीदार पत्थर और भूमि से ऊपर बने तालाब के साथ एक घुमावदार जलधारा

    ● आकर्षक पथों के साथ जुड़ा पंचतत्व ट्रेल्स और प्राकृतिक ध्वनि परिदृश्यों से युक्‍त एक शांत बरगद उपवन

    ● एक शांत हर्बल और प्लूमेरिया गार्डन, जिसमें मनमोहक घास के टीले और बागान हैं जो आत्मिक शांति का अनुभव प्रदान करते हैं।

    #amritudhan #rashtrapatibhavan

  • 1002377426.jpg

    यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती - अनिल विज

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2025

    हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती । आदरणीय मोहन भागवत जी विश्व की सबसे बड़ी संस्था के प्रमुख हैं जो देश को परम वैभव पर पहुंचाने और लोगों में चरित्र निर्माण तथा देशभक्ति की भावना भरने के लिए सतत प्रयास कर रही है ।

    इतना बड़ा षडयंत्र बिना उस वक्त की सरकार के इशारे के बिना नहीं किया जा सकता । उस समय केंद्र में और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी

    एटीएस के एक पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया था।

     मुजावर के अनुसार, यह आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया था और इसका उद्देश्य "भगवा आतंकवाद" की थ्योरी को स्थापित करना था।

    भगवा आतंकवाद" या "हिंदू आतंकवाद" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2008 के मालेगांव बम धमाके के बाद चर्चा में आया था।

     उस समय की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की।

     कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इन शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर विवाद हुआ था। भारत में भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता भारत में तो भगवा आशीर्वाद होता है । इसी से इस देश में ज्ञान की गंगा बहती है ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे अक्सर 'संघ' के नाम से भी जाना जाता है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में की थी। शुरुआत में यह एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया, जिसकी शाखाएं देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई हैं।

    संघ अपनी दैनिक 'शाखाओं' के लिए जाना जाता है, जहाँ स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण लेते हैं।

    संघ और उससे जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करते हैं।

    संघ का उद्देश्य भारत को एक 'परम वैभवशाली' राष्ट्र बनाना है।

    स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवाभाव जैसे मूल्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

    संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है लगभग उससे जुड़े 48 प्रमुख संगठन संघ की विचारधारा से प्रेरित हो कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।

  • 1002374213.jpg

    डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त, 2025

    हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। इस घोषणा का भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर प्रयास कर रही है।

    25% टैरिफ लगने से भारत के लगभग $86 बिलियन के वार्षिक निर्यात का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होगा।

    टैरिफ का सबसे ज्यादा असर रत्न और आभूषण, कपड़ा, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। हालांकि, कुछ उत्पादों, जैसे दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पेट्रोलियम उत्पादों को इस टैरिफ से छूट मिली है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से व्यापार में अस्थिरता आ सकती है, जिससे भारतीय व्यवसायों और उद्योगों में चिंता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह टैरिफ केवल एक दबाव रणनीति है, ताकि अमेरिका भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर सके।

    भारत सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर का अध्ययन कर रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने किसानों, व्यापारियों और MSMEs के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    भीहैरत के पास अमेरिका के खिलाफ WTO में शिकायत करने का विकल्प है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए ये टैरिफ WTO के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

    भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए इन वार्ताओं में मजबूत स्थिति में रहना चाहता है।

    सरकार जवाबी टैरिफ लगाने पर भी विचार कर रही है, जिससे अमेरिका से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ सकता है। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं

    2023 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग $190 बिलियन तक पहुंच गया, जिसमें वस्तुएं और सेवाएं दोनों शामिल हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

    * व्यापार के क्षेत्र:

    * भारत से निर्यात: भारत अमेरिका को मुख्य रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो पार्ट्स, आईटी सेवाएं और समुद्री उत्पाद (झींगा) निर्यात करता है।