प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी
आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि उनका उत्साह और समर्पण अनुकरणीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
आज एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस "शानदार उपलब्धि। वैशाली रमेशबाबू को बधाई। उनका उत्साह और समर्पण अनुकरणीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
गौरतलब है कि भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने सोमवार को पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंगयी के खिलाफ अपना अंतिम गेम ड्रॉ खेलकर FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट जीत लिया है। यह उनकी इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट को दो बार जीता है।
Previous
सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि
Next