राष्ट्रपति ने माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए
आरएस अनेजा, 7 अक्टूबर नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।
माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। यह योजना 1969 में महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान शुरू की गई थी।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करते हुए उत्सव मनाता है।
Previous
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांची गुजरान में इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन
Next