Skip to Videos
- . |
- Modi |
- अम्बाला छावनी |
- अध्याय 3 |
- अध्याय 2 |
- भागवद गीता |
- अध्याय 1 |
- हिंदू |
- भोजशाला |
- UNO |
- #कैरियर |
- TMC |
- चीन |
- रूस |
- अहमदाबाद |
- आप |
- बंगाल |
- भाजपा |
- Big Breaking |
- चुनाव आयोग |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-
10/09/26 |पंचकूला: कालका-पिंजौर के जंगलों में खैर तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 34 पेड़ काटने पर FIR, वन विभाग का राखा भी शक के घेरे में
पंचकूला, 10 सितंबर (अन्नू): पंचकूला जिले के पिंजौर-कालका क्षेत्र में पर्यावरण को बेरहमी से नुकसान पहुंचाने वाले एक बड़े लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वन रेंज अधिकारी कालका की शिकायत और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना पिंजौर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
तस्करों का यह गिरोह पिंजौर के जंगलों के अलावा एचएमटी, आसरेवाली, छछरौली और कलेसर के जंगलों में भी खैर के कीमती पेड़ों की अवैध कटाई की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर; कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस, जानें मुख्य बिंदु:
संदिग्ध कार देख सतर्क हुई वन विभाग की टीम: वन विभाग को सूचना मिली थी कि खोलमोला गांव के पास आर-71 सी-9 जंगल से गुजरने वाले कौना लिंक रोड पर एक संदिग्ध सुनहरे (गोल्डन) रंग की सेंट्रो कार खड़ी है। सूचना पर नानकपुर ब्लॉक इंचार्ज वन दरोगा सुमित सिंह और वन रक्षक सचिन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम को देखकर चालक कार तेजी से भगा ले गया।
जंगल के अंदर मिले 34 कटे हुए खैर के पेड़: मौके की बारीकी से जांच करने पर सड़क से करीब 1 से 1.5 किलोमीटर अंदर जंगल में 26 खैर के वृक्ष कटे हुए मिले। वहीं दूसरी तरफ 8 और खैर के पेड़ कटे पाए गए। तस्करों ने पेड़ों को काटकर उनके लट्ठे (सौरा) बनाकर सड़क के पास ला रखे थे। वन विभाग ने इस संबंध में पहले ही फॉरेस्ट ऑफेन्स रिपोर्ट (FOR) दर्ज कर ली थी।
दिहाड़ी पर गिरोह चला रहा था मुख्य आरोपी मैहदा: मुखबिर तंत्र और गाड़ी की जांच में सामने आया कि सेंट्रो कार मैहदा (पुत्र बरकत, निवासी: नगली) द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। मैहदा ने दिहाड़ी पर कई लोगों को अवैध कटाई के लिए जंगल में उतारा हुआ था।
वन विभाग के राखा (वॉचमैन) की मिलीभगत का संदेह: शिकायत में कहा गया है कि बिना स्थानीय मदद के जंगल के इतना अंदर जाकर पेड़ों को काटना और छीलना संभव नहीं है। जांच के दौरान वन विभाग द्वारा रेकी के लिए लगाए गए राखा (वॉचमैन) बाबू राम (पुत्र हरी राम, निवासी: कौना) और कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ है।
कॉल डिटेल से खुलेंगे कई सफेदपोशों के राज: वन विभाग ने पुलिस से सभी संदिग्धों की कॉल डिटेल निकालने की मांग की है। आरोपियों में से कई पर पहले भी अवैध कटाई के मामले दर्ज हैं जो अदालत में विचाराधीन हैं।
#PanchkulaNews #PinjoreNews #KalkaForest #WoodSmuggling #KhairTreeSmuggling #HaryanaPolice #HaryanaForestDepartment #DanikKhabar #BreakingNews
-
10/09/26 |सोनीपत: जहरीली स्प्रे निगलने से युवक की मौत मामले में 2.5 महीने बाद FIR; कोर्ट के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने दर्ज किया केस
सोनीपत, 10 सितंबर (अन्नू): सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में जमीन के विवाद और कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली स्प्रे निगलने वाले युवक दिनेश की मौत के करीब ढाई महीने बाद आखिरकार एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मृतक के भाई प्रवेश कुमार ने एसडीजीएम (SDJM) खरखौदा की कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था।
अदालत के आदेश पर 9 सितंबर को खरखौदा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पत्नी को बंधक बनाने व प्रताड़ना से परेशान था मृतक; जानें मामले के मुख्य बिंदु:
जमीन विवाद में दबाव बनाने का आरोप: मृतक के भाई प्रवेश के अनुसार, दिनेश की पत्नी प्रीति और प्रवेश की पत्नी मीना ने पैतृक जमीन को लेकर आरोपी संदीप के खिलाफ झज्जर कोर्ट में सिविल केस दर्ज कराया हुआ है। आरोप है कि केस वापस लेने के लिए ससुराल पक्ष के लोग दिनेश व प्रीति पर लगातार दबाव बना रहे थे।
पत्नी को बस स्टैंड से अगवा कर बनाया बंधक: शिकायत के मुताबिक, 9 जून को आरोपी प्रीति को रोहतक के न्यू बस स्टैंड से जबरन ले गए और एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा। इस संबंध में रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर (FIR No. 0136) भी दर्ज कराई गई थी।
20 जून को निगला स्प्रे, इलाज के दौरान मौत: लगातार प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर दिनेश ने 20 जून की शाम घास मारने वाला जहरीला स्प्रे निगल लिया। परिजनों ने उसे खरखौदा अस्पताल से पीजीआईएमएस (PGIMS) रोहतक भर्ती कराया, जहां 21 जून की रात उसकी मौत हो गई।
मौत से पहले दिए बयान पर कार्रवाई न करने का आरोप: शिकायतकर्ता का दावा है कि मौत से पहले 21 जून को पीजीआईएमएस में हेड कॉन्स्टेबल विकास कुमार के सामने दिनेश ने बयान देकर प्रताड़ना के तथ्य बताए थे। इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज न कर सिर्फ डीडी (DD) एंट्री की।
पुलिस अधिकारियों पर धमकाने का आरोप: प्रवेश ने आरोप लगाया कि कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस कर्मचारियों और थाना अधिकारी ने उल्टा उसी पर केस दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद उसने डीजीपी, एसपी, सीएम विंडो और एनएचआरसी (NHRC) तक गुहार लगाई।
कोर्ट के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई FIR: कहीं सुनवाई न होने पर परिजनों ने SDJM खरखौदा की अदालत में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 175(3) के तहत इस्तगासा दायर कर बयान, पोस्टमार्टम व मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित करने की मांग की। अदालत के रुख के बाद 9 सितंबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
#SonipatNews #KharkhodaNews #SonipatPolice #BNSS #HaryanaNews #CourtOrder #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा में मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा: हिसार 38.5°C के साथ सबसे गर्म; 11-12 सितंबर को 14 जिलों में बारिश के आसार
अंबाला, 10 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में मानसून की सुस्ती और लगातार चल रही पश्चिमी शुष्क हवाओं ने एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C और न्यूनतम तापमान में 1.0°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं।
हालाँकि, मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से मानसूनी हवाएं राज्य में फिर से सक्रिय होने जा रही हैं, जिससे बारिश की संभावना है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
11 जिलों में पारा 35°C के पार, भिवानी में रात सबसे ठंडी; जानें मौसम के मुख्य बिंदु:
हिसार रहा सबसे गर्म शहर: बुधवार को हिसार 38.5°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक (37.1°C), नूंह (37.5°C), भिवानी (37.0°C), चरखी दादरी (37.0°C) और गुरुग्राम (36.3°C) समेत 11 जिलों में पारा 35°C के पार पहुंच गया।
रातों के तापमान में भी उछाल: राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 1.0°C का इजाफा हुआ है। कुरुक्षेत्र (27.3°C), भिवानी (27.2°C), अंबाला (27.2°C), नूंह (27.2°C) और फरीदाबाद (27.1°C) में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 23.0°C रिकॉर्ड हुआ।
11 और 12 सितंबर को बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से मानसून की ट्रफ लाइन और नमी वाली हवाएं सक्रिय होंगी। 11 व 12 सितंबर को उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के 14 जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
गर्मी से मिलेगी राहत: बारिश की गतिविधियों से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
#HaryanaWeather #HaryanaRain #WeatherUpdate #HisarHot #HaryanaMonsoon #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |हरियाणा: डिजिटल पोर्टल और इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग से मजबूत होगा खेल तंत्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हरियाणा , 09 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में खेलों को अधिक संगठित और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रदेश के पूरे खेल तंत्र को एकीकृत डिजिटल मंच से जोड़ने के लिए राज्य खेल पोर्टल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर की खेल अवसंरचना की व्यापक मैपिंग, साझा राज्य खेल कैलेंडर और जमीनी स्तर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए टैलेंट-पाथवे फ्रेमवर्क विकसित किया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य खेल प्रशासनिक समिति की पहली बैठक में ये निर्णय लिए गए।
बैठक में मौजूदा खेल सुविधाओं के अधिकतम उपयोग पर भी खास जोर दिया गया। स्कूल-कॉलेजों, पंचायतों और शहरी निकायों में उपलब्ध खेल सुविधाओं को साझा उपयोग व्यवस्था के तहत लाकर संस्थागत समय के बाद मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों और खेल क्लबों को इनके उपयोग का अवसर दिया जाएगा।
खेल विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार ने बताया कि प्रस्तावित राज्य खेल पोर्टल प्रदेश के खेल तंत्र का एकीकृत डिजिटल मंच होगा। इस पर खेल सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों, प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों, प्रशिक्षकों, खेल उपकरणों, खिलाड़ियों तथा उनकी उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। खेल अवसंरचना से जुड़े सभी विभाग, बोर्ड और निगम नोडल अधिकारी नामित करेंगे, जो पोर्टल पर सूचना को नियमित रूप से अपडेट रखेंगे।
प्रदेशभर में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, विश्वविद्यालयों और अन्य एजेंसियों के अधीन उपलब्ध खेल सुविधाओं की व्यापक मैपिंग कर एक आधारभूत डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे खेल सुविधाओं में मौजूद कमियों की पहचान करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और भविष्य की खेल अवसंरचना के विकास के लिए अधिक वैज्ञानिक योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं, टूर्नामेंटों, प्रशिक्षण शिविरों और अन्य खेल गतिविधियों को शामिल करते हुए समेकित राज्य खेल कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इससे प्रतियोगिताओं की तिथियों में अनावश्यक टकराव से बचने, खेल सुविधाओं और संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा खिलाड़ियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके व्यवस्थित विकास के लिए टैलेंट-पाथवे फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। स्कूल और पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं एवं प्रतिभा पहचान से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर के केंद्रों के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए आवश्यक प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हो सकें।
खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाए जा रहे प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, पुरस्कार, खेल उपकरण, आहार तथा परिवहन एवं अन्य सहायता की अधिक समन्वित निगरानी राज्य खेल पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। साथ ही, खेल अवसंरचना में सुरक्षा और मानकों के अनुपालन को भी मजबूत किया जाएगा। खेल मैदानों, स्टेडियमों, स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, फ्लड-लाइटिंग व्यवस्था, दर्शक दीर्घाओं और खेल उपकरणों की सुरक्षा जांच कम से कम हर छह माह में सुनिश्चित की जाएगी तथा इसकी निगरानी पोर्टल से जोड़ी जाएगी।
राज्य सरकार खेलों को अधिक समावेशी और व्यापक बनाने पर भी विशेष ध्यान देगी। महिला खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित खेल सुविधाओं, महिला प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा बेहतर आवासीय एवं परिवहन सहायता को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण युवाओं के लिए पंचायत स्तर के खेल मैदानों और ग्रामीण खेल गतिविधियों के अधिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रमुख खेल सुविधाओं की सुगम्यता की समीक्षा कर बाधारहित अवसंरचना और अनुकूलित खेल उपकरणों पर जोर दिया जाएगा। जिला स्तर पर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षकों की उपलब्धता और खिलाड़ियों की भागीदारी का आकलन कर अपेक्षाकृत कम सुविधाओं वाले जिलों और खंडों की पहचान की जाएगी।
खेल प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो-स्तरीय व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य खेल प्रशासनिक समिति समग्र नीतिगत दिशा और रणनीतिक निगरानी प्रदान करेगी, जबकि राज्य खेल कार्यकारी समिति प्रशासनिक समिति के निर्णयों के क्रियान्वयन, विभागों के बीच समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन का काम करेगी।
बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
-
09/09/26 |हरियाणा : 24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं
हरियाणा , 09 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक प्रात: 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी। बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षकों तथा आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वर्स की नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
-
09/09/26 |जाखल: म्योंद कलां स्कूल में नशे के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम; SP निकिता खट्टर बोलीं- प्रतिभा को सही दिशा मिले तो विद्यार्थी रच सकते हैं इतिहास
फतेहाबाद, 9 सितंबर (अन्नू): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, म्योंद कलां में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधन समिति व विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नृत्य व गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
गलत संगत से बचें और साइबर अपराधों के प्रति रहें सतर्क; जानें SP निकिता खट्टर के संबोधन के मुख्य बिंदु:
नशे से दूर रहकर संवारें भविष्य: पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य दोनों को तबाह कर देता है। इसकी शुरुआत अक्सर गलत संगति से होती है, इसलिए युवाओं को अपने दोस्तों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
नशामुक्त समाज सामूहिक जिम्मेदारी: उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। परिवार, शिक्षक और युवाओं के सहयोग से ही एक नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
प्रतिभा को पहचानकर करें मेहनत: एसपी ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष हुनर होता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं।
साइबर सुरक्षा के दिए महत्वपूर्ण टिप्स: इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर देते हुए एसपी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना ओटीपी, पासवर्ड या निजी दस्तावेज किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।
यह हस्तियां रही मौजूद: कार्यक्रम में डीएसपी नर सिंह, जाखल थाना प्रभारी निरीक्षक बलराज, स्कूल प्राचार्य गुरलाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद राम सहित पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
#FatehabadNews #JakhalNews #SPNikitaKhattar #DrugAwareness #HaryanaPolice #CyberSecurity #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |फरीदाबाद: पन्हेड़ा कलां में फ्री शराब देने से मना करने पर ठेके पर गुंडागर्दी; 12 से ज्यादा युवकों ने सेल्समैनों को लाठी-डंडों से पीटा
फरीदाबाद, 9 सितंबर (अन्नू): फरीदाबाद जिले के पन्हेड़ा कलां गांव स्थित शराब के ठेके पर मुफ्त में शराब देने से मना करने पर दबंग युवकों द्वारा खूनी खेल खेलने का मामला सामने आया है। मुफ्त में शराब न देने से नाराज दो युवकों ने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर ठेके के दो सेल्समैनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
इस हिंसक मारपीट में दोनों सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर पर 14 टांके आए हैं। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
फ्री शराब मांगने पर शुरू हुआ विवाद, साथियों संग बोला धावा; जानें मुख्य बिंदु:
फ्री शराब न देने पर दी धमकी: शराब ठेके के मालिक राजेश ने बताया कि उनके ठेके पर सुरेंद्र और सानू बतौर सेल्समैन काम करते हैं। मंगलवार रात गांव के ही दो युवक शराब लेने पहुंचे और खुद को स्थानीय बताकर मुफ्त में शराब की बोतल मांगने लगे। सेल्समैनों द्वारा बिना पैसों के शराब देने से साफ मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए चले गए।
दर्जनभर साथियों के साथ किया हमला: कुछ ही देर बाद दोनों आरोपी अपने साथ 12 से अधिक युवकों को लेकर वापस पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने आते ही सेल्समैन सानू और सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिर पर आए 14 टांके: लाठी-डंडों के वार से सानू का सिर फट गया, जिसे इलाज के दौरान 14 टांके लगाने पड़े। बीच-बचाव करने आए दूसरे सेल्समैन सुरेंद्र को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा।
पुलिस की जांच व बयान: छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि शराब की पूरी कीमत न देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवकों ने साथियों को बुलाकर मारपीट की। पुलिस को शिकायत मिल गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
#FaridabadNews #FaridabadPolice #ChhainsaPolice #LiquorVendAttack #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री
हरियाणा , 09 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और लोगों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ राज्य स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों का लाभ हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, उद्यमियों और उद्योगों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्किल, रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग से हरियाणा के विकास को नई गति दी जा सकती है।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव अजय कुमार, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती हिना बिंदलिश सहित ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल से जुड़े प्रतिनिधि एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने तथा दोनों पक्षों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग को और अधिक मजबूत करने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
यूनिवर्सिटी और इनोवेशन में सहयोग पर विशेष जोर
बैठक में हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेकर हरियाणा में इनोवेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री-एकेडमिया पार्टनरशिप को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रिसर्च एवं इनोवेशन हब तथा नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
हरियाणा के युवाओं को वैश्विक स्किल से जोड़ने की पहल
बैठक में हरियाणा के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्किल प्रदान करने और उन्हें वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों तथा हरियाणा के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्किल यूनिवर्सिटीज के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। दोनों पक्षों ने उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्किल ट्रेनिंग, आधुनिक पाठ्यक्रम, अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण, प्रमाणन और रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा के युवाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया में हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाएं
बैठक में कृषि के क्षेत्र में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। प्रिसिजन एग्रीकल्चर, पानी की बचत वाली खेती, क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर, मिट्टी की सेहत, फार्म मैकेनाइजेशन, डेयरी टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन और एग्री इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।
ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी में सहयोग
ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी, बैटरी स्टोरेज, रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट-टू-एनर्जी और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और ऑस्ट्रेलिया की तकनीकी विशेषज्ञता को साथ लाकर क्लीन एनर्जी और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के क्षेत्र में नई परियोजनाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
निवेश और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा
बैठक में ऑटोमोबाइल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीटेक, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्था, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहा इनोवेशन इकोसिस्टम ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
स्पोर्ट्स और टूरिज्म में भी सहयोग की संभावनाएं
बैठक में स्पोर्ट्स साइंस, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, एथलीट डेवलपमेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया।
-
09/09/26 |रेवाड़ी: धारूहेड़ा निसार हत्याकांड में बड़ा खुलासा; चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, शव छुपाने वाले कपड़ा व्यापारी सहित अन्य आरोपी बेनकाब
रेवाड़ी, 9 सितंबर (अन्नू): रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में हुए चर्चित मॉब लिंचिंग/मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बॉस रोड पर 6 सितंबर की सुबह चोरी के शक में पकड़े गए निसार/नासिर की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए शव को डेयरी के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सैय्यद कॉलोनी निवासी कपड़े के व्यापारी योगेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है।
पशुओं को दफनाने वाली जगह चुना शव; जानें डीएसपी संजीव बल्हारा द्वारा साझा किए गए मुख्य बिंदु:
चोरी के शक में की बेरहमी से पिटाई: डीएसपी (DSP) हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा ने बताया कि 6 सितंबर सुबह करीब 5 बजे निसार (निवासी: गांव दमदमा, खैरथल-अलवर, राजस्थान) को चोरी के शक में पकड़ा गया था। डेयरी संचालक के दो बेटों और उनके साथियों के अलावा कॉलोनी के कई लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बदबू से बचने के लिए डेयरी में दफनाया शव: हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने गांव भटसाना स्थित अरुण उर्फ मन्नू की डेयरी को चुना। आरोपियों का मानना था कि डेयरी में मवेशियों के दफनाए जाने के कारण अगर बदबू भी आएगी तो किसी को शक नहीं होगा। उन्होंने शव को 3 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया।
नौकरों ने खोला राज, 15 घंटे बाद हुआ खुलासा: डेयरी में काम करने वाले नौकरों के जरिए पुलिस को वारदात की गुप्त सूचना मिली। रविवार (6 सितंबर) देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया।
मृतक के पिता की शिकायत पर FIR: मृतक की पहचान के बाद उसके पिता जमील की शिकायत पर 4 नामजद (डेयरी संचालक के दो बेटों सहित) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
बाकी आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा: धारूहेड़ा थाना प्रभारी (SHO) फूल कुमार की टीम ने कपड़े के दुकानदार योगेश को दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोस्त के फोन करने पर वह मौके पर पहुंचा था। पुलिस अन्य नामजद व पिटाई में शामिल कॉलोनीवासियों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
#RewariNews #DharuheraMurder #RewariPolice #MobLynchingCase #HaryanaPolice #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |आईटीआई की एससीवीटी ट्रेड्स में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तिथि 19 सितंबर तक बढ़ी
हरियाणा , 09 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। यह दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर नए ऑनलाइन आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान स्तर पर होने वाली यह दाखिला प्रक्रिया नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगी तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाना होगा। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में स्वयं उपस्थित होना होगा और मौके पर ही दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी।
अभ्यर्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इस एससीवीटी दाखिले के आधार पर पूर्व में एनसीवीटी में लिया गया दाखिला रद्द नहीं किया जाएगा। सत्र 2026-27 की विवरण पुस्तिका में वर्णित अन्य सभी नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी।#ITIHARYANA #haryana #goverment #Danikkhabar #news
-
09/09/26 |हरियाणा में ऊंची इमारतों की आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग खरीदेगा 90 और 104 मीटर की लेडर, 11 सितंबर को बैठक
हरियाणा , 09 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार का अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय राज्य में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक आधुनिक तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से 90 मीटर के दो और 104 मीटर के दो एरियल लेडर प्लेटफॉर्म (Aerial Ladder Platforms) की खरीद करने जा रहा है। इस प्रस्तावित खरीद के संबंध में तकनीकी मापदंडों, पात्रता मानदंड, वारंटी, डिलीवरी शेड्यूल और व्यावसायिक प्रावधानों पर भारतीय व विदेशी निर्माताओं, अधिकृत प्रतिनिधियों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए निदेशालय एक प्री-एनआईटी (Pre-NIT) और मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित करने जा रहा है।
यह परामर्श बैठक 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक हितधारकों को 10 सितंबर, 2026 को शाम 05:30 बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अपने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आवेदक संस्था के नाम, प्रतिनिधि का नाम व पद, ईमेल आईडी और संपर्क नंबर के साथ तकनीकी ईमेल technical-dfs@hry.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक केवल आगामी टेंडर दस्तावेज को अंतिम रूप देने तथा उद्योग से सुझाव और जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह स्वयं में कोई टेंडर, ईओआई (EoI) या चयन प्रक्रिया नहीं है और न ही इसमें भाग लेने वाले किसी भी हितधारक को भविष्य की खरीद प्रक्रिया में कोई विशेष अधिकार प्रदान किया जाएगा।
#Firedepartment #haryanagovt #upgrade #haryana #danikkhabar #newsupdate
-
09/09/26 |हांसी: पारिवारिक विवाद में सालों पर फायरिंग करने वाला जीजा और भाई गिरफ्तार; CIA-1 ने 1 घंटे में दबोचा
हांसी, 9 सितंबर (अन्नू): हांसी शहर के न्यू मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर सालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस के सीआईए-1 (CIA-1) स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर जीजा और उसके भाई दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
कहासुनी के बाद चलाई गोली, दूसरा फायर हुआ मिस; जानें DSP अक्षय कुमार द्वारा साझा किए गए मुख्य बिंदु:
कहासुनी के बाद की फायरिंग: डीएसपी (DSP) अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे न्यू मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपी बारू ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल से गोली चला दी।
दूसरी गोली चोक होने से बची जान: पहली गोली चलाने के बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन हथियार में गोली फंसने के कारण फायर नहीं हो सका। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
मौके से मिले खाली खोल व कारतूस: सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राइम (FSL) टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खाली खोल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद कर जांच में शामिल किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान: सीआईए-1 की टीम ने एक घंटे में घेराबंदी कर दोनों भाइयों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बारू और नरेश (निवासी: गांव बास, हाल निवासी: मॉडल टाउन, हांसी) के रूप में हुई है।
थाना शहर में केस दर्ज: आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध हथियार के स्रोत (सप्लाई नेटवर्क) के संबंध में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
#HansiNews #HansiPolice #CIA1Hansi #CrimeNews #HaryanaPolice #HansiFiringCase #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |फतेहाबाद: 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत MM B.Ed कॉलेज में सेमिनार; 2 पीड़ितों का आयुर्वेद व होम्योपैथी से शुरू कराया इलाज
फतेहाबाद, 9 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत जागरूकता और पुनर्वास गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक सुंदर लाल के नेतृत्व में पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने एम.एम. बी.एड. कॉलेज फतेहाबाद के सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई।
अस्पताल पहुंचे अधिकारी, 2 नए पीड़ितों को इलाज से जोड़ा; जानें अभियान के मुख्य बिंदु:
युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान: सेमिनार में युवाओं को समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि परिवार, शिक्षा और करियर को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे खुद नशे से दूर रहकर आसपास के लोगों को जागरूक करने में पुलिस का सहयोग करें।
नागरिक अस्पताल में जाना पीड़ितों का हाल: कॉलेज में सेमिनार के बाद नशा मुक्ति टीम नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंची, जहां उपचाराधीन नशा प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके इलाज की प्रगति की जानकारी ली। टीम ने उन्हें चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
2 नए पीड़ितों की काउंसलिंग और आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक उपचार: अभियान के तहत शहर में चलाए गए विशेष संपर्क कार्यक्रम के दौरान दो नए नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें उपचार से जोड़ा तथा आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराईं।
आमजन से पुलिस की अपील: फतेहाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय पुलिस की नशा मुक्ति टीम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उपचार व काउंसलिंग से जोड़ें।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #OperationJeevanJyoti #DrugFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |फतेहाबाद: खाराखेड़ी के पास ₹7.47 लाख की लूट का 43 घंटे में पर्दाफाश; मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, 9 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे “अपराध मुक्त फतेहाबाद” अभियान के तहत सीआईए (CIA) फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव खाराखेड़ी के पास सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर 7 लाख 47 हजार रुपये लूटने की सनसनीखेज वारदात का महज 43 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है।
मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है।
जेल में हुई थी जान-पहचान, बाहर आकर रची साजिश; जानें एएसपी दिव्यांशी सिंगला द्वारा साझा किए गए मुख्य बिंदु:
5 सितंबर की शाम हुई थी वारदात: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती दिव्यांशी सिंगला (IPS) ने बताया कि 5 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे खाराखेड़ी-सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर नकदी लूटने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता संदीप कुमार (निवासी: आदमपुर, हिसार) की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
हिसार के टुडे होटल में रची गई साजिश: जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता का एक रिश्तेदार पूर्व में आपराधिक मामले में हिसार जेल में बंद था, जहां उसकी अन्य आरोपियों से पहचान हुई थी। करीब 25 दिन पहले जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ हिसार के 'टुडे होटल' में बैठक कर लूट का पूरा प्लान तैयार किया।
फायरिंग कर लूटे थे ₹7.47 लाख: 5 सितंबर को जब पीड़ित नकदी लेकर जा रहा था, तो आरोपियों ने रेकी कर कार से उसकी गाड़ी का पीछा किया और सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर गाड़ी रुकवाई व 7.47 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
न्यायालय में होगी शिनाख्त परेड (TIP): एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों की टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (TIP) करवाई जाएगी, जिसके चलते फिलहाल उनके नाम व पहचान सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
हथियार व शेष राशि की बरामदगी बाकी: रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार, शेष लूटी गई राशि और अन्य संभावित मददगारों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #CIATeam #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |पलवल: राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेगा अवैध अतिक्रमण; उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गठित किया संयुक्त कार्यबल
जे कुमार पलवल, 9 सितंबर 2026 : राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों और यातायात जाम पर अंकुश लगाने के लिए पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने NH-19, KMP और KGP एक्सप्रेसवे गलियारों के आसपास अवैध निर्माण, अनधिकृत अहातों, अवैध ढाबों, कटिंग और पार्किंग को हटाने के लिए एक 'संयुक्त कार्यबल' (Joint Task Force) का गठन किया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कटिंग और अवैध पार्किंग से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गठित कार्यबल में पुलिस, DHBVN, HSIIDC, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आबकारी व RTA विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो SDM की देखरेख में काम करेंगे।
टीम को 3 दिन के भीतर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशानुसार, अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने, अनधिकृत प्रतिष्ठानों को सील करने, बिजली-पानी के कनेक्शन काटने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबों और शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द करने की तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
#PalwalNews #HaryanaNews #NH19 #KMPExpressway #KGPExpressway #EncroachmentDrive #DistrictAdministration #BreakingNews
-

कल से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिनों का मेगा ब्लॉक: 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द, 54 शॉर्ट टर्मिनेट, अम्बाला रेलमार्ग होगा प्रभावित
आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसमे 442 ट्रैन रद्द , 54 शार्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट,4 डाईवर्टर्टेड की जाएंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म एवं ठहराव में किए जाएंगे आवश्यक बदलाव
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) के शेष गर्डरों की लॉन्चिंग तथा पुराने FOB के गर्डरों को हटाने का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर विभिन्न रेल लाइनों पर चरणबद्ध तरीके से कुल 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा—
10 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म नंबर 5), लाइन नंबर 7 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म नंबर 6) पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म नंबर 3) एवं लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म नंबर 4) पर ब्लॉक रहेगा।*
04 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 1 (प्लेटफॉर्म नंबर 2), लाइन नंबर 2 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 3 (प्लेटफॉर्म नंबर 2) पर ब्लॉक रहेगा।
इन ब्लॉकों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 12 ट्रेनों के कुल 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द किये जाएंगे, 06 ट्रेनों के कुल *54 ट्रिप्स को निर्धारित समयावधि में अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट व 02 ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप्स को डाईवर्ट किया जाएगा।
अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन
ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 तथा 20989/20990 के संचालन में निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में से संबंधित सेवाओं को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 20989 को अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वापसी में अम्बाला कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं–अमृतसर-लालकुआं) के संचालन में भी निर्धारित तिथियों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। इन ट्रेनों को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला–सरहिंद–सानेहवाल मार्ग से संचालित किया जाएगा I
यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ठहराव
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 तथा 14631/14632 सहित अन्य निर्धारित ट्रेनें शामिल हैं।
ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी किया जाएगा अस्थायी बदलाव
ब्लॉक के विभिन्न चरणों के दौरान चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। प्रथम चरण (10 से 21 सितंबर) में 20 ट्रेनों, दूसरे चरण (22 सितंबर से 03 अक्टूबर) में 17 ट्रेनों तथा तीसरे चरण (04 से 15 अक्टूबर) में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म/बर्थिंग में बदलाव किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय, ठहराव एवं प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना, अनाउंसमेंट, NTES एवं रेल मदद (139) के माध्यमों से अवश्य जांच लें।
-
09/09/26 |सोनीपत: राई तहसील का गिरदावर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB की टीम ने बिछाया जाल
सोनीपत, 9 सितंबर (अन्नू): सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। ACB यूनिट सोनीपत ने राई तहसील में तैनात गिरदावर राजेश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी गिरदावर ने पीड़ित से जमीन की तकसीम, इंतकाल (दाखिल-खारिज) और कब्जा दिलाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
जाल बिछाकर दबोचा; ACB टीम कर रही गहन पूछताछ:
रिश्वत की रकम सहित पकड़ा: पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही गिरदावर राजेश ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज: आरोपी गिरदावर राजेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगे की कार्रवाई जारी:
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तार गिरदावर से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके।
#SonipatNews #ACB #AntiCorruptionBureau #RaiTehsil #CorruptionFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
09/09/26 |गुरुग्राम: डेढ़ लाख के लेन-देन में PG संचालक की माथे में गोली मारकर हत्या; रिटायर्ड फौजी पर वारदात का आरोप
गुरुग्राम, 9 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-14 आचार्यपुरी में डेढ़ लाख रुपये के उधारी के लेन-देन को लेकर एक पीजी (PG) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रिटायर्ड फौजी मंगलवार शाम को उधार दिए पैसे वापस मांगने पहुंचा था।
जब पीजी संचालक ने रकम चुकाने के लिए 8 दिन की मोहलत मांगी, तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने परिजनों के सामने ही उसके माथे में गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई।
कमरे में परिजनों के सामने चलाई गोली; CIA टीम आरोपी की तलाश में जुटी:
लेन-देन के विवाद में हत्या: मृतक की पहचान सेक्टर-14 आचार्यपुरी निवासी हेमंत कौशिक (35) के रूप में हुई है, जो पीजी चलाने के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग/किराए का काम करते थे। वारदात के वक्त उनकी पत्नी, तीनों बच्चे और एक दोस्त मेहरबान कमरे में ही मौजूद थे।
टेबल पर पिस्टल रखकर मांगी रकम: प्रत्यक्षदर्शी दोस्त मेहरबान के अनुसार, आरोपी अमरजीत (निवासी: भिवानी, रिटायर्ड फौजी) मंगलवार शाम करीब 7 बजे हेमंत के घर पहुंचा और आते ही टेबल पर पिस्टल रख दी। हेमंत ने 2 महीने पहले उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे।
20% ब्याज का दबाव और 8 दिन की मोहलत: आरोपी इस रकम पर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहा था। हेमंत ने असमर्थता जताते हुए 8 दिन का समय मांगा, लेकिन बहस के दौरान अमरजीत ने आपा खो दिया और हेमंत के माथे में गोली मार दी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम:
गोली लगते ही हेमंत लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
SHO का बयान व पुलिस जांच:
सेक्टर-14 थाना SHO अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के विवाद के चलते गोली चलाने की बात सामने आई है। भिवानी निवासी आरोपी अमरजीत को दबोचने के लिए सीआईए (CIA) की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#GurugramNews #GurugramPolice #PGOwnerMurder #CrimeNews #HaryanaPolice #GurugramCrime #DanikKhabar #BreakingNews
-

रोहतक: मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे जली हालत में मिला युवक का शव; दिल्ली से ओला ड्राइवर को लाकर की गई हत्या
रोहतक, 9 सितंबर (अन्नू): रोहतक जिले के गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव जली हुई हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात मृतक के परिजनों ने शवगृह (डेड हाउस) पहुंचकर शव की पहचान 32 वर्षीय शेर मोहम्मद के रूप में की।
मृतक मूल रूप से गांव जमालपुर (जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली में ओला (Ola) कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार दोपहर सवारी लेकर निकला था चालक; जानिए वारदात से जुड़ी मुख्य बातें:
रविवार से था लापता: परिजनों के अनुसार, शेर मोहम्मद की ऑल्टो गाड़ी रविवार को ऑनलाइन बुक हुई थी। रविवार दोपहर वह सवारी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा बार-बार संपर्क करने पर भी उसका फोन लगातार बंद आ रहा था।
मौके से मिले सबूतों से हुई पहचान: मदीना गांव में जहां शव मिला, उससे करीब 50 कदम दूर मिट्टी में एक जला हुआ पहचान पत्र मिला, जिस पर शेर मोहम्मद का नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा मौके से एक जला हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
परिजनों ने की शिनाख्त: सूचना मिलते ही देर रात थाना बहुअकबरपुर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शवगृह में जाकर शेर मोहम्मद की पहचान की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
परिवार का इकलौता सहारा था मृतक: परिजनों ने बताया कि शेर मोहम्मद पिछले एक साल से ओला में गाड़ी चला रहा था, इससे पहले वह एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस चालक था। उसकी मौत के बाद उसके दो बेटों और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।
बहुअकबरपुर पुलिस कर रही जांच: थाना बहुअकबरपुर पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली से गाड़ी कहां के लिए बुक हुई थी और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
#RohtakNews #MadinaRohtak #RohtakPolice #OlaDriver #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

दिल्ली: सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में मुठभेड़; रोहिणी में भाऊ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली
दिल्ली, 9 सितंबर (अन्नू): सोनीपत के नाहरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच रोहिणी सेक्टर-24 में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
रंगदारी न देने पर की थी हत्या, 9वीं फेल निकला आरोपी नितिक; जानें मुठभेड़ व मामले के मुख्य बिंदु:
रोहिणी सेक्टर-24 में हुई मुठभेड़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेला हत्याकांड से जुड़े शूटर रोहिणी इलाके में छिपे हैं। पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: पकड़े गए आरोपियों में नितिक (21 वर्ष, निवासी: जौली गांव, सोनीपत), एक नाबालिग (सोनीपत) और दीपक (निवासी: चरखी दादरी) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 3 अवैध पिस्टल बरामद की हैं।
3 सितंबर को नरेला में हुई थी हत्या: प्रमोद 3 सितंबर को दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर मौजूद थे, जहां ताबड़तोड़ 16 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। रंगदारी की रकम न देने पर 'भाऊ गैंग' ने इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
बुलेट प्रूफ गाड़ी में चल रहे थे प्रमोद: सोनीपत के नाहरी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले प्रमोद को पिछले कुछ समय से लगातार रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। जान के खतरे को देखते हुए वे दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करने लगे थे।
गरीबी के कारण छूटी थी नितिक की पढ़ाई: पकड़ा गया 21 वर्षीय आरोपी नितिक परिवार का इकलौता बेटा है। 2017 में पिता की मौत के बाद 17 हजार रुपये फीस न भर पाने के कारण उसने 9वीं में पढ़ाई छोड़ दी थी। गोहाना में आपराधिक तत्वों के संपर्क में आने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतरा, जिस पर पहले भी खेड़ा-खेड़ी फायरिंग का मामला दर्ज है।
#DelhiPolice #RohiniEncounter #PramodMurderCase #SonipatNews #BhauGang #DelhiCrime #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा: मानसून सुस्त पड़ते ही चढ़ने लगा पारा; हिसार 38.3°C के साथ सबसे गर्म, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी
हरियाणा/मौसम,9 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। हवा के बदलते रुख और दिन में खिली तेज धूप के कारण प्रदेश भर में दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से उछाल आया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 से अधिक प्रमुख शहरों में अधिकतम पारा 35°C को पार कर गया है। उमस और बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों व पशुपालकों के लिए विशेष मौसम एडवाइजरी जारी की है।
फसलों की देखभाल और मौसम के ताजा आंकड़े:
मौसम एडवाइजरी और फसलों की सुरक्षा:
सिंचाई व कीटनाशक: छिटपुट बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल फसलों में सिंचाई रोकने और आसमान साफ होने पर ही दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
कपास/नरमा की देखभाल: अधिक नमी के कारण सफेद मक्खी और गुलाबी सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है। हमला बढ़ने पर साफ मौसम में फ्लोनिकामिड या अफिडोपायरोपेन का छिड़काव करें।
धान की फसल: जड़ घुन के प्रकोप पर नजर रखें। यूरिया का छिड़काव केवल शाम के समय करें और इसे कीटनाशकों के साथ न मिलाएं।
पशुधन व पोल्ट्री शेड: शेड में उचित वेंटिलेशन और पंखों का प्रबंध करें। पशुओं को साफ पानी दें और दैनिक खुराक में 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक तथा मिनरल मिक्सचर जरूर मिलाएं।
तापमान का पूरा ब्योरा:
सबसे गर्म शहर: हिसार 38.3°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
अन्य शहरों का अधिकतम पारा: रोहतक में 36.4°C, चरखी दादरी व सिरसा में 36.0°C, गुरुग्राम में 35.6°C और भिवानी में 35.5°C दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान: सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0°C दर्ज हुआ। वहीं नूंह व सिरसा में 26.7°C, कुरुक्षेत्र में 26.4°C, अंबाला में 26.3°C और हिसार में 25.2°C रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #AgricultureAdvisory #HisarWeather #HaryanaFarmers #IMDHaryana #DanikKhabar #BreakingNews
-
08/09/26 |रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा: परिवहन मंत्री अनिल विज
जल्द भरे जाएंगे 700 परिचालकों के पद, 2072 नियमित परिचालकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा: अनिल विज
चालक-परिचालकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में नियुक्त होगा नोडल अधिकारी: अनिल विज
आठ घंटे की ड्यूटी के बाद मिलेगा ओवरटाइम, रोडवेज की समय-सारिणी में भी जल्द होगा बदलाव: अनिल विज
गर्मी-सर्दी की वर्दी और जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी: विज
चण्डीगढ़, 8 सितंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के साथ आज सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।
श्री विज ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ड्यूटी के दौरान मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा चालक-परिचालकों के साथ झगड़ा एवं मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर ’’प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।’’ यदि चालक या परिचालक के साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो वे इसकी सूचना अपने संबंधित नोडल अधिकारी को देंगे। इसके बाद ऐसे मामलों को संबंधित प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निपटाया जाएगा।
श्री विज आज चण्डीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अतुल कुमार, राज्य परिवहन के निदेशक श्री धीरेन्द्र खटगड़ा, वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री हितेश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
’’80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति’’- विज
श्री विज ने कहा कि हमारे यहां बैठक होने के साथ ही मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि ओवरटाइम, बोनस आदि मांगों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ’’आज की बैठक में लगभग 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बनी है।’’ परिचालकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग के संबंध में निर्णय लिया गया कि पड़ोसी राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर मामला सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, लिपिकों की तर्ज पर परिचालकों को तीन वेतन वृद्धियां देने के संबंध में भी मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। पदोन्नति के अवसरों के संबंध में श्री विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होना आवश्यक है।
700 परिचालकों की जल्द होगी भर्ती, 2072 नियमित पदों के लिए प्रक्रिया शुरू- विज
चालक एवं परिचालक के रिक्त पदों पर नई भर्ती की मांग के संबंध में श्री विज ने कहा कि ’’जल्द ही 700 परिचालकों के पद भरे जाएंगे।’’ वहीं, ’’2072 नियमित परिचालकों की नियुक्ति’’ के लिए प्रस्ताव हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने हेतु मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए मामला भेजा गया है। इसके अलावा, श्री विज ने अधिकारियों को जल्द से जल्द ’’700 परिचालकों की पदोन्नति’’ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चालकों को हैवी पे ग्रेड देने तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करने से संबंधित मामलों का पुनः अध्ययन कर उन्हें सरकार एवं वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
बैठक में चालक, परिचालक, उप-निरीक्षक, निरीक्षक एवं कर्मशाला कर्मचारियों को पूर्व की भांति अर्जित अवकाश देने की मांग पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, वर्ष 2018 में कर्मशाला में भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने के मामले पर पुनः विचार-विमर्श कर इसे वित्त विभाग एवं सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार, कर्मचारियों को पूर्व की भांति कैलेंडर हॉलिडे देने, एचकेआरएन के तहत नियुक्त परिचालकों एवं हेल्परों तथा पार्ट-2 के तहत लगे हेल्परों को नियमित करने के संबंध में भी श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
’हरियाणा रोडवेज की समय-सारिणी में जल्द होगा बदलाव’ - विज
विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’हरियाणा रोडवेज की बसों की समय-सारिणी में जल्द बदलाव किया जाए और कोई भी निजी बस हरियाणा रोडवेज की बस से कुछ समय पहले न चले।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और उन्हें परिवहन बेड़े में शामिल करने के संबंध में भी चर्चा की गई है तथा अधिकारियों को इस दिशा में आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में अधीक्षक के पद के लिए अनुभव की अवधि को ’’12 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष’’ करने, सहायकों के पदों की संख्या बढ़ाकर लिपिकों की पदोन्नति करने तथा अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन मांगों से संबंधित मामले रेशनलाइजेशन कमीशन को भेजे जाएंगे।
चालकों एवं परिचालकों को आठ घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम देने के संबंध में सहमति बनी। परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद नियमानुसार ओवरटाइम दिया जाए।’’ इसी प्रकार, कर्मचारियों की पोस्टिंग आदि का भी रेशनलाइजेशन किया जाएगा।
’रात्रि ठहराव, बोनस और अन्य मांगों पर भी हुई चर्चा’ - विज
श्री विज ने बताया कि चालक एवं परिचालकों को रात्रि ठहराव देने तथा 25 दिन के भुगतान से संबंधित शक्तियां संबंधित महाप्रबंधकों को देने का मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर ’’एक माह के वेतन के बराबर बोनस’’ देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा। बैठक में एक्स-ग्रेशिया नीति, जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एचआरईसी आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
’वर्दी एवं जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी’ - विज
बैठक में वर्दी भत्ता, जूता भत्ता एवं धुलाई भत्ता देने की मांग पर भी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्दी भत्ते के तहत ’’गर्मी की वर्दी के लिए 1,350 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा सर्दी की वर्दी के लिए 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,780 रुपये’’ करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसी प्रकार, ’’जूता भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,600 रुपये’’ करने का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और मामला अब वित्त विभाग के पास है।
बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से राज्य प्रधान अशोक खोखर, राज्य महासचिव सुनील शर्मा, राज्य प्रधान पवन साहरण, चंद्र सोलंकी, कर्मवीर नरवाल, निशान सिंह, दिनेश, नीरज शर्मा, विजय, अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
--------
-

MLA होस्टल चंडीगढ़ डिस्पेंसरी तथा अंबाला एवं करनाल अस्पतालों में जल्द लगेंगी अल्ट्रासॉउन्ड मशीन
हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी के साथ-साथ अंबाला शहर और करनाल जिले के नागरिक अस्पतालों के लिए नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदने की मंजूरी प्रदान की है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर और सटीक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज और डायग्नोसिस के लिए महंगे निजी सेंटरों पर निर्भर न रहना पड़े।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक उच्च श्रेणी की अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन की खरीद और इसे पूरी तरह से चालू करने पर लगभग 81 लाख रुपये की लागत आएगी। एमएलए हॉस्टल की यह डिस्पेंसरी इसलिए भी खास है क्योंकि यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक और उनके परिजनों के अलावा चंडीगढ़ में कार्यरत हरियाणा सरकार के हजारों कर्मचारी अपना इलाज करवाते हैं। डिस्पेंसरी में नई तकनीक से लैस मशीन लगने से इन सभी को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा अपने परिसर में ही मिल जाएगी।
वीआईपी व्यवस्था के साथ-साथ आम जनमानस को राहत देने के लिए सरकार ने अंबाला शहर और करनाल जिला के नागरिक अस्पतालों में भी नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने की स्वीकृति दी है। इन दोनों प्रमुख जिला अस्पतालों में हर रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। अक्सर सीमित संसाधनों के कारण सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट झेलनी पड़ती थी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, जल्द ही इन दोनों स्थानों पर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी, जिससे स्थानीय और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों लोगों को समय पर जांच की सुविधा मिलेगी और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
-
08/09/26 |खेलों की अनदेखी के दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए”
अम्बाला, 08 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हरियाणा में खेलों को बढ़ावा नहीं देने के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते है, लेकिन सच्चाई खुद उसका जवाब दे देती है।
मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने राज मे क्या किया जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार में अम्बाला में ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाकर दिया, जिम्नास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल बनाकर दिए। मंत्री विज ने तंज कसा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए ।”
--------------------------
-
08/09/26 |हरियाणा: वित्तीय ठगी रोकने को 31 बैंकों में MuleHunter.AI लागू, PACL के ₹3,864 करोड़ रिफंड
हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। साथ ही, वित्तीय जागरूकता, निवेशक संरक्षण और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी के बदलते स्वरूप, उभरते साइबर खतरों तथा तकनीक आधारित सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि पीएसीएल लिमिटेड मामले में 36 लाख से अधिक निवेशकों को कुल 3,864 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है।
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनियमित वित्तीय गतिविधियों से संबंधित शिकायतों और बाजार खुफिया सूचनाओं के लिए महत्वपूर्ण ‘सचेत’ पोर्टल का 25 जून, 2026 को नया संस्करण शुरू किया गया है। यह पोर्टल अब 13 राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है तथा इसमें दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुगम्यता सुविधाओं और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाने वाला ट्यूटोरियल वीडियो भी जोड़ा गया है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘सचेत’ पोर्टल के संबंध में आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति ने हरियाणा से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी जैसे उभरते खतरों पर भी चर्चा हुई। इसमें युवाओं को नकली गेमिंग पुरस्कारों का लालच देकर ठगी करने तथा माता-पिता के बैंक खातों से जुड़े भुगतान माध्यमों के दुरुपयोग के मामलों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
तकनीक आधारित उपायों के तहत भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा विकसित ‘म्यूलहंटर डॉट एआई’ के बारे में जानकारी दी गई, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के माध्यम से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले ‘म्यूल अकाउंट’ की पहचान करने में मदद करता है। यह प्रणाली 31 प्रमुख बैंकों में लागू की जा चुकी है।
समिति को यह भी बताया गया कि हरियाणा में वित्तीय सेवाओं, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 हजार से अधिक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आरबीआई ने वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर ‘आरबीआई टॉक्स: पैसा टू पॉलिसी’ पॉडकास्ट श्रृंखला भी शुरू की है।
बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जन-जागरूकता, सूचना साझाकरण, संस्थागत समन्वय और आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग पर बल दिया गया।
HaryanaNews #AnuragRastogi #RBI #FinancialFraud #CyberSecurity #SachetPortal #MuleHunterAI #CyberCrime #OnlineGamingFraud #DanikKhabar
-
08/09/26 |रोहतक: सुपवा विश्वविद्यालय में बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर अरविंद के. ने छात्रों को सिखाए कैमरा, लाइट व फ्रेमिंग के गुर
जे कुमार रोहतक, 8 सितंबर 2026 : हरियाणा के रोहतक स्थित दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में सोमवार को बॉलीवुड के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर अरविंद के. ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मास्टरक्लास और वर्कशॉप का संचालन किया। फिल्म एवं टेलीविजन संकाय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सिनेमेटोग्राफी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को फिल्म निर्माण की बारीक तकनीकी और व्यावहारिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराना था।
वर्कशॉप के दौरान 'गंगाजल' और 'धीना' जैसी चर्चित हिंदी फिल्मों में अपनी बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए सराहे गए अरविंद के. ने विद्यार्थियों को कैमरे के सही उपयोग, लाइटिंग और सीन स्ट्रक्चरिंग के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
"कैमरा केवल रिकॉर्डिंग का जरिया नहीं, भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है":
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अरविंद के. ने कहा कि सिनेमेटोग्राफी किसी भी फिल्म की आत्मा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैमरा महज एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि यह कहानी और मानवीय संवेदनाओं को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। एक सही कैमरा एंगल, लेंस का चयन, फ्रेमिंग और लाइटिंग का संतुलन किसी भी सामान्य दृश्य के प्रभाव को असाधारण बना सकता है।
प्राकृतिक और कृत्रिम रोशनी का संतुलन तथा प्रैक्टिकल सेशन:
प्रैक्टिकल सत्र में छात्रों को वाइड शॉट, मिड शॉट, क्लोज-अप और विविध कैमरा मूवमेंट्स का अभ्यास करवाया गया। अरविंद के. ने लाइटिंग को फिल्म मेकिंग का आधार बताते हुए सीमित संसाधनों में भी प्राकृतिक व कृत्रिम रोशनी के जरिए प्रभावशाली दृश्य तैयार करने की कला सिखाई।
सत्र के अंत में छात्रों ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर, कलर कॉम्बिनेशन और कैमरा तकनीकों को लेकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका सिनेमेटोग्राफर ने जवाब दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार अभ्यास करने और आसपास की दुनिया को एक 'सिनेमैटिक नजरिए' से देखने की सलाह दी।
#DLCSUPVA #RohtakNews #ArvindK #BollywoodCinematographer #FilmmakingWorkshop #Cinematography #HaryanaEducation #BreakingNews #HaryanaNews
-
08/09/26 |हरियाणा: अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा नियम, 2025 के तहत पात्र अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अब वेब पोर्टल पर पात्र अनुबंध कर्मचारियों का पंजीकरण 30 सितंबर, 2026 तक किया जा सकेगा। पंजीकरण के बाद आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) द्वारा आवेदनों का सत्यापन 15 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित विभागाध्यक्ष डीडीओ से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 31 अक्टूबर, 2026 तक पूरा करेंगे।
समय-सीमा बढ़ाने का उद्देश्य पात्र अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से पूरा करना है।
सरकार ने सभी पात्र अनुबंध कर्मचारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करने को कहा है। संबंधित डीडीओ और विभागाध्यक्षों को भी समयबद्ध तरीके से सत्यापन सुनिश्चित करने तथा संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं
#HaryanaNews #ContractEmployees #HKRN #RegistrationDeadline #HaryanaGovernment #EmployeesUpdate #HaryanaJobs #DanikKhabar
-
08/09/26 |बल्लभगढ़: मुख्य बाजार की 4 दुकानों में भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख,
जे कुमार बल्लभगढ़ , 8 सितंबर 2026 : हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित मुख्य बाजार में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सबसे पहले एक पेंट की दुकान में लगी और उसमें रखे कैमिकल व पेंट के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। इसके बाद पास में स्थित दो कपड़ों की दुकानों और एक अन्य दुकान में भी आग फैल गई।
आग इतनी भयावह थी कि दुकानों की इमारतें और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान ऊपर बने मकान में फंसे दो लोगों ने पड़ोस की इमारत/मस्जिद की ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। बाजार की संकरी गलियों और अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। इसके अलावा, एक दुकान का शटर न खुलने पर जेसीबी मशीन बुलाकर उसे तोड़ा गया और पानी की बौछारें डालकर काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि या व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
#BallabhgarhNews #FaridabadNews #HaryanaNews #FireAccident #BreakingNews #HaryanaUpdates #FireDepartment
-
08/09/26 |डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: हरियाणा सरकार बांटेगी 5 लाख टैबलेट और फ्री डाटा सिम
जे कुमार चंडीगढ़, 8 सितंबर 2026 : हरियाणा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट डाटा सिम प्रदान करेगी।
सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित 'हाई पावर्ड परचेज कमेटी' (HPPC) की बैठक में मुख्यमंत्री ने 5 लाख डाटा सिम कार्डों की खरीद को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार विद्यार्थियों को दक्ष बनाने और ऑनलाइन लर्निंग को निर्बाध जारी रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
सटीक निगरानी और सुरक्षित इस्तेमाल:
सरकार द्वारा दिए जा रहे इन टैबलेट्स को एक 'लाइब्रेरी मॉडल' के तहत विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा, जिसे 12वीं पास करने के बाद वापस स्कूल प्रशासन को जमा कराना होगा। टैबलेट्स में सुरक्षा के विशेष सॉफ्टवेयर भी लोड किए जा रहे हैं, ताकि छात्र इसका उपयोग केवल अपनी पढ़ाई, वीडियो लेक्चर्स और मॉक टेस्ट के लिए ही कर सकें।
इस उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुल ₹90 करोड़ से अधिक के विकास एवं सेवा कार्यों को भी हरी झंडी दिखाई गई।
#HaryanaGovt #NayabSinghSaini #eAdhigamYojana #DigitalEducation #HaryanaEducation #FreeTabletScheme #HaryanaNews #BreakingNews
-
08/09/26 |रोहतक: मदीना गांव में ड्रग कंट्रोलर टीम की बड़ी रेड; 2 मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाएं, शो-कॉज नोटिस जारी
रोहतक, 8 सितंबर (अन्नू): नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने रोहतक जिले के गांव मदीना में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव के दो मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी की, जहां बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।
विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक को जब्त कर लिया है और उन्हें कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस थमा दिया है।
नशे के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं दवाएं; जानें कार्रवाई से जुड़ी मुख्य बातें:
संयुक्त टीम ने मारी रेड: ड्रग कंट्रोल विभाग की इस विशेष रेड में रोहतक पुलिस के अलावा अन्य जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने गांव मदीना स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर एक साथ दबिश दी।
प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद: जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों से ऐसी दवाइयां पाई गईं, जिनका उपयोग लोग नशे के विकल्प के रूप में कर रहे थे। हालांकि ये दवाएं सीधे नारकोटिक्स श्रेणी में नहीं आतीं, लेकिन बिना डॉक्टर की पर्ची (Prescription) के इन्हें बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
शो-कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस: अधिकारियों ने मौके पर मिली सभी प्रतिबंधित दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
भविष्य में भी जारी रहेगी सख्ती: ड्रग कंट्रोलर टीम ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की पैनी नजर है। आने वाले दिनों में भी जिले भर के मेडिकल स्टोरों पर इस तरह की औचक छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#RohtakNews #DrugController #MedicalStoreRaid #RohtakPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
08/09/26 |अंबाला: महेशनगर में सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर दबोचे; CIA-2 ने बरामद की लॉकेट और बाइक
अंबाला, 8 सितंबर (अन्नू): अंबाला पुलिस द्वारा स्नैचिंग, चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 (CIA-2) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महेशनगर थाना क्षेत्र में प्रकाश डेयरी के पास हुई सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया सोने का लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
प्रकाश डेयरी के पास की थी वारदात; जानिए कार्रवाई का पूरा ब्योरा:
शिकायत का विवरण: मूल रूप से बिहार (पूर्णिया) के निवासी और वर्तमान में दयालबाग रोड (महेशनगर, अंबाला छावनी) में रह रहे प्रवीण कुमार ने 2 सितंबर 2026 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रकाश डेयरी के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपटा और फरार हो गए।
CIA-2 को सौंपी गई थी जांच: मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 टीम को सौंपी गई। सीआईए-2 प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुनील कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित सिंह (निवासी: गांव मनरेहड़ी, अंबाला छावनी) और दीपक कुमार (निवासी: गांव रौलो रामपुर, पोस्ट ऑफिस सरसेहड़ी, अंबाला छावनी) के रूप में हुई है।
अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #AmbalaCantt #MaheshNagar #CIATeam #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
08/09/26 |करनाल: असंध में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से 9 मुकदमों का आरोपी संदीप घायल
करनाल, 8 सितंबर (अन्नू): करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जबाला के पास नहर की पटरी पर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पेट्रोलिंग के दौरान हुआ सामना; जानिए मुठभेड़ से जुड़ी मुख्य बातें:
संदिग्ध अवस्था में देखकर घेरा: असंध के डीएसपी गोरखपाल राणा के मुताबिक, सोमवार रात असंध पुलिस टीम नहर के पास गश्त (पेट्रोलिंग) पर थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस भागने लगा।
चेतावनी के बाद पुलिस पर दागीं गोलियां: पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया और हथियार डालने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली बदमाश की टांग में जा लगी।
हिसार का रहने वाला है आरोपी: पकड़ा गया बदमाश हिसार निवासी संदीप है। प्राथमिक जांच के अनुसार, वह असंध क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था।
पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले: डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से ही स्नेचिंग (झपटमारी) समेत 9 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
FSL टीम ने शुरू की जांच, रिमांड पर लेगी पुलिस: सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक (FSL) टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य साथियों का सुराग मिल सके।
#KarnalNews #AssandhEncounter #KarnalPolice #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, आज से घटेगी सक्रियता; पश्चिमी हवाओं से चढ़ा पारा, हिसार रहा सबसे गर्म
हरियाणा/मौसम, 8 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।
12 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
कम दबाव का क्षेत्र बना वजह; जानें मौसम के ताजा आंकड़े:
मौसम प्रणाली का असर: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसूनी टर्फ रेखा वर्तमान में श्री गंगानगर, नारनौल, देहरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हुई हैं।
2.7°C तक बढ़ा औसतन तापमान: मौसम केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 2.7°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हिसार रहा सबसे गर्म शहर: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 38.3°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6°C अधिक है।
अन्य जिलों का हाल: भिवानी में 36.5°C, चरखी दादरी में 36.3°C, सिरसा में 35.9°C और फरीदाबाद-पलवल में 35.4°C तापमान दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान का ब्योरा: राज्य में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.2°C की मामूली गिरावट रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 22.8°C दर्ज किया गया।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #MonsoonUpdate #ChandiGarhIMD #HisarWeather #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |हरियाणा : नए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने भवन में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध परीक्षा केन्द्र स्थापना फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित निर्धारित तिथि 30 सितंबर, 2026 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आगे बताया कि आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है। विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय में 16 सी०सी०टी०वी० कैमरों (13 कमरों में , 01 कन्ट्रोल रूप/केन्द्र अधीक्षक के कमरे में व 02 विद्यालय परिसर को कवर करने में) की व्यवस्था होनी आवश्यक है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए डेस्क होने अनिवार्य होंगे।
धूपड़ ने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र हेतु कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000 रूपये परीक्षा केन्द्र स्थापना शुल्क एवं 3000 रूपये निरीक्षण शुल्क जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
-
07/09/26 |युवा शक्ति हरियाणा के विकास और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को सही दिशा देना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा युवा मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला स्थित पंचकमल प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अक्षित दहिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के बीच संगठन की पहुंच को और मजबूत करेगा।
युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के निर्माता
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास, नई तकनीक, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। हरियाणा के युवा खेल, शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्टार्टअप और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाओं और स्वरोजगार के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। युवाओं की प्रतिभा को अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने की अपार क्षमता है। युवा शक्ति को संगठन की शक्ति और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाकर ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
हर बूथ पर युवाओं से संवाद का आह्वान
मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ तक पहुंचकर युवाओं से संवाद करें और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक सोच से जोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को ऐसे युवाओं तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी राजनीति से दूर हैं। लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देश और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। नशे के खिलाफ जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देना, डिजिटल माध्यमों पर सकारात्मक संवाद और सामाजिक सेवा जैसे विषयों को युवा मोर्चा अपने अभियानों का हिस्सा बनाए।
सेवा और संगठन भाजपा की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहता है। सेवा और संगठन भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपनी पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों से नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भी बनानी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया से कहा कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में पूरी मजबूती के साथ सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। पार्टी की कार्यसंस्कृति में पद का अर्थ है— अधिक सेवा, अधिक परिश्रम और अधिक जिम्मेदारी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि साधारण परिवार से आने वाला मेहनती कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता, परिश्रम और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
07/09/26 |नूह: कलयुगी पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; मां ने 2 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत
जे कुमार 7 सितम्बर 2026 नूह : हरियाणा के नूह (मेवात) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह और गृह क्लेश से तंग आकर एक मां ने अपनी ममता को दरकिनार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में डूबने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते महिला मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। घटना के समय उसने अपने दोनों छोटे बच्चों को गोद में लिया और गांव के पास स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब छलांग लगाने की आवाज सुनी और शोर मचाया, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
बच्चों को नहीं बचाया जा सका:
ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद महिला को तो कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल (मांडीखेड़ा) भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
#NuhNews #MewatNews #HaryanaNews #CrimeNews #NuhUpdates #BreakingNews #HaryanaPolice
-
07/09/26 |रोहतक: कलियुगी बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या; वारदात के बाद आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
जे कुमार 7 सितम्बर 2026 : रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में ममता को शर्मसार करने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया और उसका गला घोंट दिया। महिला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मकान का दरवाजा छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच:
पड़ोसियों और परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई (PGIMS) भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तलाश की जा रही है।
#RohtakNews #HaryanaCrime #RohtakPolice #CrimeNews #HaryanaNews #RohtakUpdates #BreakingNews
-
07/09/26 |कुरुक्षेत्र: शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा; सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत
कुरुक्षेत्र, 7 सितंबर (अन्नू): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के बीचों-बीच बिना किसी रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान रावा गांव निवासी सुदेश कुमार (63) के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री का काम करते थे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।
काम से लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया केस:
काम खत्म कर घर लौट रहे थे बुजुर्ग: मृतक के बेटे बलजीत सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, उनके पिता सुदेश कुमार रात को काम खत्म करने के बाद शाहाबाद से अपनी बाइक पर गांव रावा लौट रहे थे।
बिना इंडिकेटर सड़क पर खड़ी थी ट्रॉली: रावा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी रोककर टायर की हवा चेक कर रहा था। ट्रॉली पर न तो कोई इंडिकेटर चालू था और न ही रिफ्लेक्टर लगा हुआ था।
अंधेरे में नहीं लगा अंदाजा: अंधेरा होने और कोई संकेतक न होने के कारण सुदेश कुमार को खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो पाया और उनकी बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शाहाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ट्रैक्टर नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज: थाना शाहाबाद के एसएचओ (SHO) जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
#KurukshetraNews #ShahabadNews #RoadAccident #KurukshetraPolice #HaryanaPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |कैथल: बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या के बाद महंत दूजपुरी का गांव निकाला; बाबा महेश पुरी को सौंपी गई गद्दी
कैथल, 7 सितंबर (अन्नू): कैथल जिले के प्रसिद्ध गांव बाबा लदाना स्थित 'बाबा राजपुरी डेरे' में साधु शिव शंकर पुरी की हत्या और महंत दूजपुरी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत कर आरोपी महंत दूजपुरी का गांव में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया है।
संभवतः हरियाणा प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला है, जहां हत्या के आरोपी किसी महंत को ग्रामीणों द्वारा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ 'गांव निकाला' दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बाबा महेश पुरी को डेरे की नई महंत गद्दी सौंपी है।
परंपरा अनुसार महेश पुरी बने नए महंत, सीआईए और पुलिस ने आरोपी महंत को दबोचा:
सम्मानपूर्वक दी गई गद्दी: सोमवार को पूरा गांव डेरा परिसर में एकत्रित हुआ। परंपरा के अनुसार, गांव कमालपुर स्थित डेरे से लाए गए बाबा महेश पुरी को पूरे मान-सम्मान के साथ गद्दी पर बैठाया गया और श्रद्धालुओं ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिलेभर के मंदिरों व डेरों से साधु समाज के लोग मौजूद रहे।
बनाई गई प्रबंधन कमेटी: डेरे की व्यवस्थाओं, पशुओं, फसलों तथा आय और व्यय का पारदर्शी हिसाब-किताब रखने के लिए ग्रामीणों की एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।
2004 में आया था आरोपी दूजपुरी: ग्रामीणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया दूजपुरी वर्ष 2004 में डेरे के तत्कालीन महंत ओमपुरी का चेला बना था और 2012 में उसे गद्दी दी गई थी।
सिगरेट उठाने पर की थी निर्मम हत्या: जांच में खुलासा हुआ कि साधु शिव शंकर पुरी द्वारा सिगरेट उठाने जैसी मामूली बात पर मुख्य महंत दूजपुरी ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विश्राम गृह से मिले शव पर चोटों के निशान थे और बाल उखाड़े गए थे।
5 लोग गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी: धार्मिक स्थल पर हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद सीआईए (CIA), एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महंत दूजपुरी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
#KaithalNews #BabaLadanaDera #HaryanaPolice #KaithalPolice #DeraBabaRajpuri #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |गुरुग्राम: सीट कवर कंपनी में मामूली कहासुनी पर युवती की गर्दन में घोपी कैंची, दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्नू): गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक सीट कवर बनाने वाली कंपनी में मामूली विवाद के बाद युवती की कैंची घोंपकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी सहकर्मी को पुलिस ने सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है।
कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; थप्पड़ मारने पर कैंची से किया जानलेवा हमला:
वैदिक अस्पताल से मिली थी सूचना: 5 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-37 स्थित 'NDR Auto Components Pvt. Ltd.' में विवाद के दौरान चोट लगने से एक युवती की मौत हो गई है। कादीपुर स्थित वैदिक अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने मृतका (25 वर्षीय शिवानी) के मेडिकल दस्तावेज हासिल किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता की शिकायत पर केस दर्ज: 6 सितंबर को मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 13 जुलाई से इस कंपनी में काम कर रही थी। 5 सितंबर को कंपनी के ही कर्मचारी असलम मियां के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी असलम मियां गिरफ्तार: शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां (उम्र 35 वर्ष, निवासी: मोतिहारी, बिहार) को सेक्टर-37 इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सीट कवर की कटिंग को लेकर उसकी शिवानी से कहासुनी हो गई थी। बहस के दौरान शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने शिवानी की गर्दन में कैंची घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची बरामद कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#GurugramNews #GurugramPolice #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |गुरुग्राम: अरावली की पहाड़ियों में अचानक हुआ लैंडस्लाइड; भारी बारिश के कारण दरका पहाड़, बाल-बाल बचे पर्यटक
गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्नू): अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लेपर्ड ट्रेल पर बड़ा हादसा होने से टल गया। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य मार्ग के पास अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा।
पहाड़ खिसकने से भारी मात्रा में मिट्टी, बड़े पत्थर और पेड़-पौधों का मलबा सीधे मुख्य सड़क के किनारे तक पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि मलबा चलती गाड़ियों पर नहीं गिरा, जिससे जान-माल का नुकसान होने से बच गया।
वीकेंड पर उमड़ी थी भीड़, चालकों की सूझबूझ से बची जानें:
वाहनों को तुरंत पीछे रोका: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लैंडस्लाइड हुआ उस समय सड़क से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। पहाड़ से गड़गड़ाहट की आवाज सुनते ही चालकों ने समझदारी दिखाते हुए वाहनों को काफी पीछे ही रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: वीकेंड होने के कारण दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग लेपर्ड ट्रेल पहुंचे थे। वहां मौजूद पर्यटकों ने पहाड़ दरकने की पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अधिकारियों ने लिया संज्ञान: वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से मिट्टी धंसने के कारण पत्थर खिसक कर नीचे आए हैं।
यात्रियों के लिए एडवाइजरी: प्रशासन ने पर्यटकों व आमजन से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर जाने से बचें। खासकर सुबह और देर शाम के समय इन रास्तों पर यात्रा न करने तथा वाहनों की रफ्तार धीमी रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
#GurugramNews #LeopardTrail #Landslide #AravaliHills #GurugramAdmin #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार में भीषण आग; कूदकर बची सवारों की जान
गुरुग्राम/नई दिल्ली, 7 सितंबर (अन्नू): गुरुग्राम से सटी दिल्ली सीमा पर द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित शिवमूर्ति के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन चलती कार में हुए इस अग्निकांड से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
शॉर्ट सर्किट की आशंका; देखते ही देखते लोहे के ढांचे में बदली कार:
बोनट से निकला धुआं: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने गुरुग्राम से एनएच-48 के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर प्रवेश किया ही था कि अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक के गाड़ी किनारे रोकने से पहले ही इंजन से तेज लपटें उठने लगीं।
शॉर्ट सर्किट बना कारण: प्राथमिक रूप से हादसे का कारण कार की इलेक्ट्रिकल वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि सवारों को केवल बाहर निकलने का समय मिला और उनका सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू: सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटों से एक्सप्रेसवे की सेफ्टी वॉल पर लगी फाइबर शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार: व्यस्त एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। दमकल टीम द्वारा आग बुझाने और क्रेन से जली कार को हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
#GurugramNews #DwarkaExpressway #CarFire #DelhiTraffic #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |गुरुग्राम: ट्रायल के बहाने अलॉय व्हील लगवाकर फरार हुआ युवक; सोशल मीडिया पर इनाम की घोषणा के बाद समझौते को तैयार परिजन
गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्नू): गुरुग्राम के सेक्टर-12A स्थित ऑटोमोबाइल मार्केट से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां 'सिद्धदाता टायर्स' दुकान पर एक युवक अपनी काले रंग की हुंडई वरना (Verna) कार में महंगे अलॉय व्हील डलवाने के बाद ट्रायल के बहाने कारिंदे को धमकी देकर फरार हो गया।
हालांकि, दुकान मालिक द्वारा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर डालकर ₹5,000 के इनाम की घोषणा करने के बाद आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे और गलती मानते हुए पूरा भुगतान करने पर सहमत हो गए हैं।
ट्रायल के बहाने कर्मचारी को उतारा, फिर सोशल मीडिया ने दिखाई ताकत:
ट्रायल के बहाने धोखाधड़ी: 30 अगस्त को वसंत विहार (दिल्ली) निवासी एक युवक अपनी वरना कार लेकर दुकान पर आया। अलॉय व्हील फिट होने के बाद उसने परफॉर्मेंस चेक करने के लिए ट्रायल की बात कही। सुरक्षा के लिहाज से दुकान मालिक दीपक चौधरी ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया।
कर्मचारी को दी धमकी: रास्ते में आरोपी ने कर्मचारी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर जबरन कार से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया।
इनाम का वीडियो हुआ वायरल: दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पहचान बताने वाले को ₹5,000 नकद इनाम देने का ऐलान किया। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।
आपसी सहमति से समझौता: वीडियो वायरल होने के बाद दबाव में आए आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पीड़ित दुकानदार से माफी मांगी और करीब ₹1,20,000 की पूरी पेमेंट चुकाने की बात कही।
पेमेंट मिलने पर वापस लेंगे केस: दुकान मालिक दीपक चौधरी ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पूरी बकाया रकम मिलने के बाद वे पुलिस शिकायत वापस ले लेंगे।
#GurugramNews #GurugramPolice #AutoMarket #SocialMediaViral #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
07/09/26 |भिवानी: 3 अलग-अलग घरों में निकली मॉनिटर लिजर्ड (गोह); गो रक्षा दल ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
भिवानी, 7 सितंबर (अन्नू): भिवानी जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों के घरों में मॉनिटर लिजर्ड (गोह) घुस आई। घटनाएं गांव कालुवास, महम गेट और सेक्टर-13 स्थित सरकारी स्कूल के पास की हैं।
गोह निकलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद गो रक्षा दल भिवानी के सदस्य कुकी परमार मौके पर पहुंचे और तीनों जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें खुले वातावरण में छोड़ दिया।
स्टोर रूम से लेकर रसोई तक पहुंचीं मॉनिटर लिजर्ड; ऐसे हुआ रेस्क्यू:
गांव कालुवास (3.5 फीट लंबी गोह): गांव कालुवास निवासी एक व्यक्ति के घर के स्टोर रूम में करीब साढ़े 3 फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड छिपकर बैठ गई थी। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया।
सेक्टर-13 (रसोई में घुसी गोह): सेक्टर-13 स्थित सरकारी स्कूल के पास एक मकान की रसोई में करीब डेढ़ फीट लंबी गोह दिखाई दी, जिसे टीम ने सुरक्षित पकड़कर बाहर छोड़ दिया।
महम गेट (कमरे में मिली गोह): महम गेट स्थित एक मकान के कमरे में भी डेढ़ फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड निकली, जिसे बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।
गोह में नहीं होता जहर, डरें नहीं: गो रक्षा दल के सदस्य कुकी परमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मॉनिटर लिजर्ड (गोह) में जहर नहीं होता, इसलिए इससे घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से जीवों को न मारने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
#BhiwaniNews #BhiwaniPolice #WildlifeRescue #MonitorLizard #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |पंचकूला: देर रात चेकिंग में 3 अंडरएज युवकों की बाइक का ₹18 हजार का चालान; बिना हेलमेट ट्रिपलिंग पर बाइक इंपाउंड
पंचकूला, 6 सितंबर (अन्नू): पंचकूला में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में देर रात थाना सेक्टर-14 पुलिस टीम ने सेक्टर-12A स्थित हरिहर मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन नाबालिग युवकों को बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करते हुए दबोच लिया।
आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए ₹18,000 का चालान कर बाइक को इंपाउंड कर दिया है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; DCP पंचकूला की सख्त हिदायत:
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े नाबालिग: थाना सेक्टर-14 प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात सेक्टर-12A हरिहर मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। जांच करने पर पाया गया कि तीनों अंडरएज/नाबालिग थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
₹18,000 का चालान व बाइक इंपाउंड: वाहन से जुड़े जरूरी कागजात न मिलने पर पुलिस ने ₹18,000 का चालान काटा और बाइक को इंपाउंड कर सेक्टर-14 थाने में खड़ा करवा दिया।
अभिभावकों की भी बड़ी जिम्मेदारी- DCP अदिति सिंह: पंचकूला डीसीपी (IPS) अदिति सिंह ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल उनके लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
अभिभावकों से अपील: डीसीपी ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी सूरत में वाहन न चलाने दें और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस की यह फील्ड चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
#PanchkulaNews #PanchkulaPolice #TrafficRules #RoadSafety #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |झज्जर: सहवाग स्कूल के पास झाड़ियों में मिले शवों का मामला; डबल मर्डर केस में राजस्थान का आरोपी कपिल गिरफ्तार
झज्जर, 6 सितंबर (अन्नू): झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के सामने झाड़ियों में मिले कामिल और उसके साथी इरशाद उर्फ भोलू के चर्चित डबल मर्डर केस में झज्जर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर झज्जर पुलिस ने मामले में वांछित एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल (निवासी: बोरिंग बरड़ौद, जिला अलवर, राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
6 जुलाई को मिले थे शव; डीजल चोरी में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था विवाद:
झाड़ियों में मिले थे शव: 6 जुलाई की सुबह झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर झाड़ियों से मुजफ्फरनगर (यूपी) के जौला गांव निवासी कामिल और उसके मुंशी/ड्राइवर इरशाद उर्फ भोलू के शव मिले थे। शरीर पर चोट के निशान थे और पोस्टमार्टम में गोली मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश: जांच में खुलासा हुआ कि दोनों की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शवों को सहवाग स्कूल के पास झाड़ियों में फेंका गया था और उन्हें जलाने का प्रयास भी किया गया था।
डीजल चोरी का नेटवर्क बनी हत्या की वजह: पुलिस जांच के अनुसार, मृतक लंबे समय से अवैध डीजल चोरी के नेटवर्क से जुड़े थे। कारोबार में पैसों और हिस्सेदारी के विवाद को लेकर ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। कामिल नीमराणा में पीजी और प्रॉपर्टी का काम भी करता था।
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां: मामले में पुलिस पहले ही सतीश (निवासी: किर्ठल, बागपत) और विक्रम उर्फ लंबू (निवासी: देहमी, अलवर) को गिरफ्तार कर चुकी है।
6 दिन के रिमांड पर आरोपी कपिल: डीसीपी झज्जर धारणा यादव के मार्गदर्शन में एसआई मोहित की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को दबोचा। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन और अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।
#JhajjarNews #JhajjarPolice #HaryanaPolice #DoubleMurder #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |फतेहाबाद: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार; जेवर और मोबाइल हड़पने पर महिला ने खाया था जहर
फतेहाबाद, 6 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद शहर की बस अड्डा चौकी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयालकी (फतेहाबाद) निवासी दलिप कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
जेवरात और मोबाइल नहीं लौटाने से परेशान होकर उठाया था खौफनाक कदम:
11 अगस्त की घटना: बस अड्डा चौकी प्रभारी PSI सुमित के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को हंस कॉलोनी निवासी कविता नामक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत के चलते उसे फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल से MAMC अग्रोहा रेफर किया गया था।
मृतक के बयान में खुलासा: अग्रोहा में इलाज के दौरान महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी दीपक उसके सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन ले गया था और बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं लौटा रहा था। इसी मानसिक तनाव और झगड़े के चलते उसने जहर खा लिया।
इलाज के दौरान मौत, BNS की धारा 108 में केस: इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। अस्पताल से मिले रुक्का, एमएलआर और महिला के दिए गए बयानों के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में 14 अगस्त 2026 को केस (FIR No. 350, धारा 108 BNS - आत्महत्या के लिए उकसाना) दर्ज किया गया।
आरोपी अरेस्ट, जांच जारी: मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी दलिप कुमार उर्फ दीपक को दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #HaryanaPolice #AbetmentToSuicide #BNS108 #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |हिसार की राजगुरु मार्केट में भीषण आग: तेलियन पुल के पास अनिल स्कूल ड्रेस की ऊपरी मंजिलों में भड़की लपटें, बड़ा हादसा टला
हिसार, 6 सितंबर (अन्नू): हिसार राजगुरु मार्केट स्थित तेलियन पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 'अनिल स्कूल ड्रेस' की तीसरी और चौथी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान के ऊपरी हिस्सों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दुकान के आसपास खड़े वाहनों को हटवाया ताकि दमकल गाड़ियों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए। रविवार का दिन होने के कारण दोपहर के समय बाजार में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लगातार होते रहे धमाके, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
आग लगने के दौरान दुकान के अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें आती रहीं। अग्रणी अग्निशामक (लीडिंग फायरमैन) सज्जन कुमार लांबा ने बताया कि सूचना मिलते ही दो अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 5 गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फायर अफसर के मुताबिक, दुकान में भारी मात्रा में कपड़ा और पॉलिथीन भरा हुआ था, जो पिघलकर दमकलकर्मियों पर भी गिर रहा था। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने आग को नीचे की मंजिलों तक फैलने से रोक लिया। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा स्कूल ड्रेस का बड़ा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया है।
बाजार में मची अफरा-तफरी, एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे
घटना के दौरान मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि राजगुरु मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में 1,500 से अधिक दुकानें व शोरूम हैं, जहां बहुमंजिला निर्माण और तंग रास्तों के कारण अक्सर आवाजाही में दिक्कत आती है। गनीमत रही कि रविवार के चलते आसपास की ज्यादातर दुकानें बंद थीं, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था।
#HisarNews #RajguruMarket #HisarFireIncident #HisarPolice #FireBrigade #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |फतेहाबाद: 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत पुलिस का एक्शन; नुक्कड़ सभाओं से चालकों को किया जागरूक, पीड़ितों की काउंसलिंग जारी
फतेहाबाद, 6 सितंबर (अन्नू): नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए फतेहाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत जिले भर में व्यापक जागरूकता और नशा-मुक्ति अभियान चलाया। फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन और चालकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया, वहीं नशा पीड़ितों को नियमित इलाज के लिए प्रेरित किया।
टैक्सी चालकों को दिया संदेश, नागरिक अस्पताल में पीड़ितों की सामूहिक काउंसलिंग:
शहर में नुक्कड़ सभाएं: एसआई सुंदर लाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने पपीहा पार्क और डाकखाना क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी।
टैक्सी स्टैंड पर जागरूकता: पुरानी अनाज मंडी स्थित टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों को खुद नशे से दूर रहने और अपने आसपास के युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
नागरिक अस्पताल में काउंसलिंग: पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में उपचाराधीन नशा पीड़ितों की सामूहिक काउंसलिंग की और उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज जारी रखकर सामान्य जीवन में लौटने की सीख दी।
टोहाना में RMP डॉक्टरों व केमिस्टों संग बैठक: टोहाना में एएसआई सज्जन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सरकारी अस्पताल में डॉ. कुणाल वर्मा की अध्यक्षता में केमिस्ट शॉप संचालकों और आरएमपी (RMP) डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसमें मेडिकल वेस्ट निस्तारण, सिरिंज-नीडल के सुरक्षित रखरखाव और नशीली दवाओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने पर चर्चा हुई।
गांव मधुबन में घर-घर पहुंचे अफसर: टोहाना टीम ने अस्पताल में 12 मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं और गांव मधुबन में नशा पीड़ितों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का जायजा लिया।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #OperationJeevanJyoti #DrugFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |करनाल: आईपीएस करन गोयल ने संभाला नए पुलिस अधीक्षक का पदभार; अपराधियों पर रहेगा जीरो टॉलरेंस
करनाल, 6 सितंबर (अन्नू): करनाल जिले की पुलिस व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है। नव-नियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) करन गोयल (IPS) ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। जिला सचिवालय पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया, जिसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व आईपीएस करन गोयल डीसीपी वेस्ट (गुरुग्राम) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कड़े निर्देश; ये रहेंगी मुख्य प्राथमिकताएं:
क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर सर्वोच्च प्राथमिकता: कार्यभार संभालते ही एसपी करन गोयल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर शिकंजा कसना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।
अवैध कारोबार और नशे पर होगी सख्त कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस की ओर से ठोस और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जन-शिकायतों का त्वरित समाधान: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर जन-सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आपराधिक वारदातों का त्वरित खुलासा करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद: इस अवसर पर एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय संदीप सिंह, डीएसपी सिटी राजीव कुमार, डीएसपी महावीर सिंह, डीएसपी गोरखपाल और डीएसपी सतीश कुमार गौतम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
#KarnalNews #KarnalPolice #HaryanaPolice #KaranGoyalIPS #KarnalSP #DanikKhabar #BreakingNews
-

दिल्ली-गुरुग्राम मेट्रो में मोबाइल चिपकाकर रील बनाने वालों की खैर नहीं; DMRC ने जारी की सख्त एडवाइजरी
नई दिल्ली/गुरुग्राम, 6 सितंबर (अन्नू): दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन (गुरुग्राम से समयपुर बादली) पर कंटेंट क्रिएटर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स द्वारा जानलेवा स्टंट कर रील बनाने का मामला सामने आया है। मेट्रो के शीशों पर सक्शन कप या टेप की मदद से स्मार्टफोन चिपकाकर वीडियो शूट करने के बढ़ते चलन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सख्त रुख अपनाया है।
DMRC ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मेट्रो परिसर को स्टंट जोन बनाने वालों के खिलाफ मेट्रो अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्या है यह खतरनाक रील चैलेंज और क्यों बढ़ी DMRC की चिंता:
कैसे बनाया जाता है वीडियो: इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे इस चैलेंज में ट्रेन के रुकते ही उसके अंदरूनी या बाहरी शीशे पर सक्शन कप से महंगा फोन चिपका दिया जाता है। ट्रेन चलने पर प्लेटफॉर्म व टनल का घूमता हुआ शॉट रिकॉर्ड होता है, जबकि इंफ्लुएंसर प्लेटफॉर्म पर दौड़ते या डांस करते नजर आते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा: DMRC के अनुसार चलती ट्रेन से फोन छूटकर गिरने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। साथ ही मेट्रो के टेक्निकल उपकरणों व ट्रैक को भी नुकसान पहुंच सकता है।
गुरुग्राम-बादली कॉरिडोर पर पैनी नजर: यलो लाइन पर रोजाना लाखों कॉरपोरेट कर्मचारी सफर करते हैं। सबसे ज्यादा मामले इसी लाइन पर सामने आने के कारण गुरुग्राम समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
CISF गश्त और CCTV से निगरानी: प्लेटफॉर्म पर सीआईएसएफ (CISF) और मेट्रो सुरक्षाकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।
सह-यात्रियों से अपील: DMRC ने आम यात्रियों से अपील की है कि ऐसी कोई भी खतरनाक गतिविधि दिखने पर तुरंत कोच के इंटरकॉम के जरिए ट्रेन ऑपरेटर या नजदीकी सुरक्षाकर्मियों को सूचित करें।
#DelhiMetro #DMRC #YellowLine #InstagramReels #GurugramNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
06/09/26 |पानीपत में खूंखार बंदरों का तांडव: युवती के सिर पर कूदकर तोड़ा दांत
पानीपत, 6 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत में आवारा और आक्रामक बंदरों का खौफ चरम पर पहुंच गया है। ताजा मामले में एक बंदर ने छत पर मौजूद युवती के सिर पर अचानक छलांग लगा दी। इस हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई और उसका एक दांत टूट गया।
हद तो तब हो गई जब घबराई युवती खुद को बचाने के लिए भागकर अपने कमरे में घुसी, लेकिन आक्रामक बंदर ने उसका पीछा करते हुए कमरे तक पीछा किया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
प्रशासन की नाकामी :
आक्रामक हमले में युवती घायल: छत पर अचानक हुए हमले से युवती घबरा गई और बचाव के दौरान हाथापाई में उसका एक दांत टूट गया। बंदर के हिंसक रवैये से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
नागरिकों में भारी आक्रोश: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आए दिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इन खूंखार बंदरों का शिकार हो रहे हैं। पानीपत में आए दिन बंदरों के काटने व झपटने की घटनाएं दर्ज हो रही हैं, लेकिन नगर निगम आंखें मूंदकर बैठा है।
ठोस कार्रवाई की मांग: शहरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कोई ठोस योजना तुरंत लागू नहीं की, तो वे सडकों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
#PanipatNews #PanipatMC #PanipatPolice #MonkeyTerror #HaryanaNews #DainikKhabar #BreakingNews
-

पंचकूला: सम्मन तामील कराने पहुंचे होमगार्ड जवान पर हमला; आरोपी ने ईंट से किया वार, हाथापाई में फाड़ी वर्दी
जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले में कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोर्ट से जारी सम्मन की तामीली कराने गए होमगार्ड जवान पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया और हाथापाई के दौरान जवान की वर्दी फाड़ दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम अदालती आदेशों के तहत संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने आरोपी के ठिकाने पर पहुंची थी। जैसे ही जवान ने उसे सम्मन देने का प्रयास किया, आरोपी आपा खो बैठा और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते उसने पास पड़ी ईंट उठाकर जवान पर हमला कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी।
आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई:
हाथापाई के दौरान होमगार्ड जवान की वर्दी भी फट गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित जवान के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा और मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
#PanchkulaNews #HaryanaPolice #CrimeNews #PanchkulaUpdates #HaryanaNews #PoliceUnderAttack #BreakingNews
-
06/09/26 |कुरुक्षेत्र: लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार; पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
जे कुमार 6 सितम्बर 2026 कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड से एक सुरक्षात्मक एवं गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया एक बंदी पुलिस पहरे के बावजूद चकमा देकर फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और जेल महकमे में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बंदी को बीमारी या चोट के चलते जिला जेल से इलाज के लिए अस्पताल के विशेष कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वार्ड के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात था, लेकिन तड़के मौका पाकर वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर वहां से रफूचक्कर हो गया। जब तैनात पुलिसकर्मियों को उसके गायब होने का पता चला तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी:
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें मौके पर पहुंचीं और अस्पताल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। कुरुक्षेत्र शहर और जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#KurukshetraNews #KurukshetraPolice #LNJPGovernmentHospital #HaryanaNews #CrimeNews #KurukshetraUpdates #BreakingNews
-
06/09/26 |रोहतक: नारनौल-अंबाला 152D हाईवे पर भीषण हादसा; पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत
रोहतक, 6 सितंबर (अन्नू): रोहतक में नारनौल-अंबाला 152D नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोहर (पाना भोपाना) निवासी कृष्ण के रूप में हुई है, जो पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड थे।
सूचना मिलने के तुरंत बाद कलानौर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे कृष्ण; पिकअप चालक पर एफआईआर दर्ज:
ड्यूटी पर जाते समय हादसा: मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।
तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर: जब कृष्ण 152D हाईवे पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई: कलानौर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
#RohtakNews #Highway152D #RoadAccident #RohtakPolice #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-

पंचकूला: बाइक से सोलन जा रहे दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत; कालका-शिमला हाईवे पर हुआ हादसा
जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाले कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
#PanchkulaNews #RoadAccident #PanchkulaUpdates #KalkaShimlaHighway #Solan #HaryanaNews #BreakingNews #TrafficSafety
-
05/09/26 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री
हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।
इस बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी तथा आरती सिंह राव एवं राज्यमंत्री गौरव गौतम भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यमंत्री श्री राजेश नागर भी बैठक में जुड़े।
बैठक में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग तथा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों, उनकी तैयारियों और प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिलावार तैयारियों, कार्यक्रमों के समन्वय तथा अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, लाभार्थियों तक पहुंचेगा अभियान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित परियोजनाओं तथा हरियाणा की प्रमुख विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 17 सितंबर की शाम प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों एवं आमजन के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाए और उनके घरों पर दीया जलाकर उनके अनुभवों को सामने लाया जाए। जिला प्रशासन द्वारा इन कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाए तथा संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा इनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों में सेमिनार आयोजित किए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर विकास यात्रा से संबंधित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाए तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।
हर जिले में बने लाभार्थियों की सूची, कोई पात्र व्यक्ति न छूटे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के दौरान कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए। मंत्रीगण, विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी इस जनजागरण अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय, व्यायामशालाओं, किसानों के लिए किए गए कार्यों, सड़कों, एक्सप्रेस वे तथा अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं को भी चिन्हित किया जाए, ताकि इन विकास कार्यों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि चित्रकला, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए। सरकारी एवं निजी दोनों स्कूलों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
17 सितंबर से शुरू होगा महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना है।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जनता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे तथा प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास, आभार और देश के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के प्रतीक के रूप में दीया जलाएंगे।
बच्चों की प्रतिभा से दिखेगा विकसित भारत का सपना
17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना और सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। श्रेष्ठ चित्रों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाला विशेष प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों में देश में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ नामक 25 से 30 मिनट का संगीतमय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसे गांव-गांव तक ले जाया जाएगा और 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थानों पर इसके विशेष मंचन किए जाएंगे।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष उत्सव, लाभार्थियों की जुबानी सामने आएगी बदलाव की कहानी
25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा तथा माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के अनुभवों को ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से सामने लाया जाएगा। देशभर के लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियों के छोटे वीडियो एवं रील तैयार कर विकास की वास्तविक तस्वीर लोगों के अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
‘सेवा सेतु’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, लाडो लक्ष्मी योजना का भी होगा विस्तार
अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर विशेष ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को भी प्रमुखता से जोड़ा जाए, ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब परिवार की वार्षिक आय की पात्रता सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये की जाएगी। इस विस्तार के बाद प्रदेश में लगभग 17 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। 1 नवंबर से पात्र लाभार्थियों को योजना की राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
90 विधानसभा क्षेत्रों की 180 लोकेशन पर होगा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 180 लोकेशन पर समाज सेवा की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधायक तथा समाज के ऊर्जावान एवं सक्रिय लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इसके माध्यम से नागरिकों से कम से कम 25 मिनट समाज सेवा के लिए देने का आह्वान किया जाएगा। रक्तदान, पौधरोपण, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से सेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विश्व के 25 देशों में सूर्योदय के साथ जुड़ेगा हरियाणा, यज्ञ में होगी सहभागिता
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विश्व के 25 देशों, जहां सूर्योदय का समय अलग-अलग है, विदेशों में रह रहे हरियाणा के लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इन देशों में सूर्योदय के अवसर पर यज्ञ आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हरियाणा के लोग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए हरियाणा के लोगों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा। इस पहल के माध्यम से सेवा, संस्कार और विकसित भारत के संकल्प को वैश्विक स्तर पर हरियाणा की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में हरियाणा के युवा इनोवेटर्स दिखाएंगे प्रतिभा
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र, गुजरात, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता सहित पांच प्रमुख केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। हरियाणा की भागीदारी दिल्ली केंद्र पर होगी, जहां आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं को शामिल किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान हरियाणा के स्टार्टअप्स एवं युवा इनोवेटर्स द्वारा विकसित किए गए नवाचारों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें उनके उत्पादों और तकनीकी समाधानों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। यह पहल हरियाणा के युवाओं की नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें देश की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगी।
‘सेवा ज्योति’ से विकसित भारत का संकल्प
अभियान के तहत हर जिले और गांव से ‘सेवा ज्योति’ यानी संकल्प मशाल यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें युवा, नागरिक और कार्यकर्ता एक साथ शामिल होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लेंगे। यात्रा के दौरान 60 से अधिक स्थानों पर जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। संकल्प मशाल यात्राओं के समापन अवसर पर 750 प्रमुख जिलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
देश की सांस्कृतिक विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रमुख शहरों में ‘ह्यूमन रंगोली’ के माध्यम से भारत की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा प्राकृतिक सामग्री से विशाल ‘भारत मंडल’ तैयार कर संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’
एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ होगा। इस अवसर पर पंचायत से लेकर संसद तक के लगभग 1.25 लाख जनप्रतिनिधि एक साथ जुटेंगे।
हरियाणा में भी इस ऐतिहासिक आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ जोड़ा जाएगा, जिनमें प्रदेश की सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों से लेकर देश तक विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी भारती, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और अपने-अपने जिलों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी सांझा की।
-
05/09/26 |हरियाणा : शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया।
सम्मानित शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, पदक, शॉल तथा दो-दो अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान की गई।
इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, विवेक और संस्कार भी प्रदान करता है - राज्यपाल
समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय, शिक्षा व्यवस्था और हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को बधाई देने का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को स्वीकार करने और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है। इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थी कुछ ही क्षणों में दुनिया भर की जानकारी प्राप्त कर सकता है, लेकिन जानकारी और ज्ञान में अंतर है तथा ज्ञान और विवेक में भी अंतर है। तकनीक सूचना दे सकती है, लेकिन शिक्षक विवेक प्रदान करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तर दे सकती है, लेकिन शिक्षक सही प्रश्न पूछना सिखाता है। राज्यपाल ने कहा कि तकनीक के इस युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
शिक्षा का उद्देश्य केवल सफल व्यक्ति नहीं, अच्छा इंसान बनाना भी है
राज्यपाल ने कहा कि आज के शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा परिणाम देना नहीं है। शिक्षक को ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का भी निर्माण करना है। उसे विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है।
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई बच्चा आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा की दौड़ में पीछे न रह जाए। विशेष रूप से बेटियों को समान अवसर प्रदान करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल यह तय करना नहीं होना चाहिए कि बच्चा भविष्य में क्या बनेगा, बल्कि इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह कैसा मनुष्य बनेगा। हमें ऐसे डॉक्टर चाहिए जिनमें सेवा की भावना हो, ऐसे वैज्ञानिक चाहिए जो मानवता के हित में कार्य करें, ऐसे अधिकारी चाहिए जो न्याय और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें, ऐसे उद्यमी चाहिए जो रोजगार के अवसर पैदा करें और ऐसे नागरिक चाहिए जो देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदार हों।
विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, जीवन के लिए तैयार करें - राज्यपाल
राज्यपाल ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए तैयार न करें, बल्कि उन्हें जीवन के लिए तैयार करें। उन्हें केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनने के लिए तैयार करें। उन्हें केवल उत्तर न दें, बल्कि प्रश्न पूछना भी सिखाएं, क्योंकि प्रश्न करने वाला विद्यार्थी ही भविष्य का शोधकर्ता और नवप्रवर्तक बनता है।
2047 के विकसित भारत की नींव आज की कक्षाओं में रखी जा रही है
राज्यपाल ने वर्ष 2047 के विकसित भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आज की कक्षाओं में रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज किसी विद्यालय में पढ़ रहा बच्चा कल वैज्ञानिक बन सकता है, कोई बेटी देश की महान प्रशासक बन सकती है और कोई विद्यार्थी खिलाड़ी, चिकित्सक अथवा शिक्षक के रूप में देश की सेवा कर सकता है। उस भविष्य की मजबूत नींव आज शिक्षक रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य संसद में जितना आकार लेता है, उतना ही विद्यालय की कक्षाओं में भी आकार लेता है और उस भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण वास्तुकार शिक्षक है।
सम्मान नई जिम्मेदारी की शुरुआत
राज्यपाल ने विशेष रूप से सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। आज राज्य ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दी है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव अन्य शिक्षकों के साथ साझा करें, नई पीढ़ी के शिक्षकों का मार्गदर्शन करें, अपने विद्यालयों को और बेहतर बनाने में योगदान दें तथा विद्यार्थियों में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का भी विकास करें।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग केप्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेंद्र कुमार, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनीता मलिक, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
-
05/09/26 |सिरसा के लांस नायक सुखचैन सिंह राजौरी में शहीद: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख कुत्ताबढ़ में पसरा मातम
हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ में शनिवार का दिन बेहद गमगीन और गर्व से भरा रहा, जब जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुखचैन सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कुत्ताबढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'भारत माता की जय' और 'सुखचैन सिंह अमर रहे' के गगनभेदी नारों के बीच नम आंखों से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम नमन किया गया।
शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह की शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि सुखचैन सिंह को ठीक 10 दिन बाद छुट्टी लेकर अपने घर आना था। उनका 5 वर्षीय मासूम बेटा अपने पिता के घर लौटने और उनके साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा था, लेकिन पिता के छुट्टियों में मुस्कुराते हुए लौटने के बजाय उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिजनों और ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा।
#SirsaNews #LanceNaikSukhchainSingh #Martyr #KuttaBadh #HaryanaNews #Rajouri #IndianArmy #DanikKhabar
-
05/09/26 |नारनौल: दो ट्रालों की भीषण भिड़ंत के बाद डीजल टैंक फटा, आग लगने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे
जे कुमार 5 सितम्बर 2026 नारनौल : नारनौल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रालों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में डीजल टैंक फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि टकराते ही एक ट्राले का डीजल टैंक धमाके के साथ फट गया और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए। चालक और परिचालक वाहनों के भीतर ही फंस गए थे, जिन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू:
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हादसे के चलते सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
#NarnaulNews #RoadAccident #NarnaulUpdates #HaryanaNews #BreakingNews #TrafficAlert #HaryanaPolice
-
05/09/26 |हरियाणा: 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर शिकंजा; एनसीआर के 14 जिलों से हटेंगे 96,000 वाहन
जे कुमार 5 सितम्बर 2026 चंडीगढ़/गुरुग्राम : हरियाणा के एनसीआर (NCR) क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नवीनतम आंकड़ों और एनजीटी के सख्त निर्देशों के तहत राज्य के 14 एनसीआर जिलों से ऐसे करीब 96,000 पुराने वाहनों को सड़कों से बाहर करने की योजना तैयार की गई है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों की समयसीमा (Life Span) पूरी हो चुकी है। ऐसे में इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाएगा। वाहन मालिकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैप केंद्रों पर जमा कराएं या फिर एनसीआर से बाहर के गैर-प्रतिबंधित जिलों के लिए एनओसी (NOC) प्राप्त कर लें।
चेकिंग अभियान और जब्ती की कार्रवाई:
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक और पलवल सहित अन्य एनसीआर जिलों में पुलिस और आरटीए (RTA) की टीमों को विशेष जांच के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर दौड़ते पाए जाने वाले 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को तुरंत जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण सुरक्षा और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग बंद करें और ई-वाहनों (EVs) तथा नए बीएस-6 (BS-VI) मानकों वाले वाहनों को प्राथमिकता दें।
#HaryanaNews #NCRPollution #VehicleScrapping #DieselVehiclesBan #HaryanaTraffic #RTAHaryana #NGTDirectives #BreakingNews
-
05/09/26 |फतेहाबाद: एंटी नारकोटिक सेल का एक्शन; नागपुर-हांसपुर कैंची चौक के पास 18.74 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
फतेहाबाद, 5 सितंबर (अन्नू): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद की टीम ने नागपुर-हांसपुर कैंची चौक के पास मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को 18.74 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुशाल उर्फ शालु पुत्र बलबीर सिंह (निवासी वार्ड नंबर 1, शक्ति नगर, हाल निवासी बैनीवाल कॉलोनी, हांसपुर रोड, फतेहाबाद) के रूप में हुई है।
गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना; पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा था आरोपी:
बाईपास पर गश्त के दौरान मिला सुराग: एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप-निरीक्षक वेद पाल ने बताया कि 4 सितंबर को सहायक उप-निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहाबाद-रतिया रोड बाईपास क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दुशाल हेरोइन बेचने की फिराक में कैंची चौक के पास खड़ा है।
पुलिस को देख भागने का प्रयास: सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी पुलिस की गाड़ी देखते ही तेज कदमों से नागपुर रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही घेरकर काबू कर लिया।
18.74 ग्राम हेरोइन बरामद: नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 18.74 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
शहर थाने में केस दर्ज: पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में FIR No. 392 (दिनांक 04.09.2026, धारा 21b-61-85 NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #AntiNarcoticCell #DanikKhabar #BreakingNews
-

हिमाचल: सोलन के भरे बाजार में कालका के युवक की चाकू घोंपकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश
पंचकूला/सोलन, 5 सितंबर (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पंचकूला (हरियाणा) के कालका निवासी 24 वर्षीय युवक अमन की बीच बाजार चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
वारदात के समय आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टैक्सी चालक था मृतक; एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा:
कौन था मृतक: मृतक की पहचान हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका निवासी अमन (24) के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक था।
भरे बाजार में ताबड़तोड़ वार: शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे सोलन के चौक बाजार में अमन की बहस मंथन और अंकुश नाम के दो युवकों से हो गई। बहस के दौरान मंथन ने चाकू निकालकर अमन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमलावर भी हुए घायल: अमन ने अपनी रक्षा के लिए विरोध किया, जिसमें हमलावर मंथन की उंगली कट गई और बीच-बचाव कर रहे दूसरे आरोपी अंकुश को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद: पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले भी अमन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
पुलिस की कार्रवाई: सोलन के एसपी टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के बाद दोनों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां से पुलिस उनकी रिमांड मांगेगी। फिलहाल हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
#KalkaNews #PanchkulaNews #SolanNews #CrimeNews #HaryanaNews #HimachalPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
05/09/26 |फरीदाबाद: ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश; ₹1 लाख की रंगदारी लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार
फरीदाबाद, 5 सितंबर (अन्नू): ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से हनीट्रैप और अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को पीड़ित से ₹1 लाख की रंगदारी (उगाही) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी महिला को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
किराएदार बनकर आई, फिर तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मांगे ₹2 लाख:
मकान मालिक को बनाया शिकार: ओल्ड फरीदाबाद की बुध कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला अपने परिवार के साथ उनके मकान में किराए पर रह रही थी। आरोप है कि किराएदार महिला ने किसी बहाने से उसके पति को अपने जाल में फंसाया और उनकी गुप्त तस्वीरें व वीडियो बना लिए।
तस्वीरें वायरल करने की धमकी: फोटो और वीडियो बनाने के बाद आरोपी महिला पीड़ित को उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी।
₹1 लाख लेते रंगे हाथों अरेस्ट: बुधवार को आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के पति को ₹2 लाख की रकम देने के लिए सेक्टर-28 स्थित एक रेस्तरां में बुलाया था।
पुलिस की ट्रैप कार्रवाई: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और रेस्तरां में शिकायतकर्ता के पति से ₹1 लाख कैश लेते समय आरोपी महिला को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#FaridabadNews #FaridabadPolice #HaryanaPolice #Honeytrap #Blackmailing #DanikKhabar #BreakingNews
-
05/09/26 |फरीदाबाद: मृत गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी रोके जाने पर हंगामा; गो रक्षा दल ने लगाया चमड़ी बेचने का आरोप, चालक बोला- श्मशान घाट ले जा रहा था
फरीदाबाद, 5 सितंबर (अन्नू): सेक्टर-19 स्थित बड़खल रोड पर देर रात उस समय भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई, जब गो रक्षा दल के सदस्यों ने चार मृत संरक्षित पशुओं (गोवंश) को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया। गाड़ी में मृत पशु होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
गो रक्षा दल के आरोप बनाम चालक का दावा; पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच:
गो रक्षा दल का आरोप: गो रक्षा दल के सदस्य राम ने आरोप लगाया कि इन मृत गोवंश को एक गोशाला से लाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि मृत पशुओं की चमड़ी उतारकर अवैध रूप से बेचने का धंधा चलाया जा रहा है, इसी आशंका के आधार पर गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दी गई।
पिकअप चालक का पक्ष: पिकअप चालक राजू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पशुओं को किसी अवैध काम के लिए नहीं, बल्कि उनका अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशु श्मशान घाट ले जा रहा था। चालक ने मौके पर पशु परिवहन से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।
पुलिस की कार्रवाई: फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और अनुमतियों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#FaridabadNews #HaryanaPolice #FaridabadPolice #GauRakshaDal #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम पर CBI का देशभर में बड़ा क्रैकडाउन: 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी, हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 5 सितंबर (अन्नू): देश में पांव पसार रहे डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोहों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद सीबीआई ने 20 राज्यों में 89 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की इस कार्रवाई में बैंकिंग दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज और खाते-संबंधी अहम सुराग जब्त किए गए हैं।
करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा और हरियाणा कनेक्शन:
3 प्रमुख मामलों में भारी ठगी:
BITS पिलानी मामला: पीड़िता को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ₹7.67 करोड़ ठगे गए।
गुजरात मामला: पीड़ित को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ₹19.24 करोड़ की ठगी की गई।
कर्नाटक मामला: पीड़ित को 1 महीने तक डिजिटल हिरासत में रखकर ₹15.45 करोड़ ऐंठे गए।
हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:
आकाश (निवासी हरियाणा): आरोपी के खाते में ₹1.95 करोड़ की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसे उसने उसी दिन अन्य खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की।
राजा कर्माकर (कोलकाता): इसके फर्म के खाते में ₹1.5 करोड़ की ठगी की राशि प्राप्त हुई थी।
ज्योति रानी: इसके खाते में ठगी की राशि क्रेडिट हुई, जिसे इसने कैश में निकालकर और अन्य खातों में भेजकर पैसों का सुराग मिटाने का प्रयास किया।
आगे की कार्रवाई: सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बाकी फरार नेटवर्क और मास्टरमाइंड्स की तलाश जारी है।
#CBIRaid #OperationChakraVI #DigitalArrest #CyberCrime #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
05/09/26 |रेवाड़ी: जन्माटष्टमी पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर मंदिर में चली गोलियां; 4 राउंड हवाई फायरिंग से मची भगदड़
रेवाड़ी, 5 सितंबर (अन्नू): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में आधी रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दही-हांडी तोड़ने के विवाद में ताबड़तोड़ 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शनिवार को होने वाले भंडारे को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर चलाई गोलियां; गांव की गुटबाजी से जुड़ा मामला:
दही-हांडी प्रतियोगिता के दौरान विवाद: जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण और दही-हांडी (मटकी फोड़ने) का कार्यक्रम चल रहा था। रात को जैसे ही मटकी फोड़ने के लिए लाइट बंद की गई और गांव के युवक ऊपर चढ़ने लगे, तभी गांव के ही प्रमोद ने पड़ोसी गांव मांढिया निवासी अपने साथियों (संजीत, चीकू और सोले) के साथ मिलकर गोलियां चला दीं।
खुद मटकी तोड़ना चाहते थे आरोपी: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद अपने बाहरी साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। इसी होड़ में उसने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी।
पुलिस की कार्रवाई: सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और मंदिर कमेटी की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में तनाव और गुटबाजी: ग्रामीणों के अनुसार गांव के दोनों मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इस घटना को गांव में बढ़ रही आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
#RewariNews #RewariPolice #HaryanaNews #DahiHandiFiring #JanmashtamiControversy #DanikKhabar #BreakingNews
-
05/09/26 |हांसी: नेशनल हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर राख
हांसी, 5 सितंबर (अन्नू): हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां के पास शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार की चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि डैशबोर्ड से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत समझदारी दिखाई और गाड़ी सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
डैशबोर्ड से निकला धुआं, बोनट खोलने से पहले उठीं लपटें
जानकारी के अनुसार, बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे अपनी कार से मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे ढाणा कलां के पास पहुंचे, कार के डैशबोर्ड से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। राकेश ने तुरंत गाड़ी रोककर बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट लॉक होने के कारण नहीं खुला और कुछ ही सेकंड में इंजन से उठी आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कारण स्पष्ट नहीं
हादसे के वक्त कार में राकेश अकेले ही सवार थे। उन्होंने तुरंत डायल-112 और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ऑपरेटर राहुल और सुनील कुमार की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#HansiNews #BhiwaniNews #CarFire #HaryanaNews #NationalHighway #FireBrigade #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा मौसम अपडेट: आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट; 7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
हरियाणा/मौसम, 5 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक जैसे पश्चिमी व मध्य जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान: 7 सितंबर तक रहेगी झमाझम बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून टर्फ रेखा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
बीते 24 घंटों का हाल: पंचकूला में सर्वाधिक 99 mm बारिश, गुरुग्राम में जलभराव
शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। पंचकूला में सर्वाधिक 99.0 mm और यमुनानगर में 57.5 mm बारिश हुई। गुरुग्राम में महज एक घंटे में 36 mm (कुल 44.5 mm) बारिश के चलते नेशनल हाईवे-48 पर डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लग गया।
तापमान में आई गिरावट, किसानों के लिए सलाह
कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण दिन के औसत तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि:
बारिश का दौर थमने तक फसलों में सिंचाई और किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव रोक दें।
खेतों में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
8 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।
अगस्त में 3 साल में सबसे कम बारिश, कई जिलों में सूखे जैसे हालात
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अगस्त महीने में सामान्य (146.1 mm) के मुकाबले केवल 135.4 mm बारिश हुई, जो पिछले 3 सालों में सबसे कम है। हालांकि नूंह (+25%), भिवानी (+41%), और गुरुग्राम (+17%) में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं करनाल (-68%), जींद (-51%), और कैथल (-49%) जैसे जिलों में बारिश की भारी कमी बनी हुई है।
#HaryanaWeather #HaryanaRain #WeatherAlert #HaryanaNews #Monsoon2026 #DanikKhabar #BreakingNews
-
04/09/26 |पंचकूला में कल आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह: हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2026 को पंचकूला में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। यह राज्य स्तरीय समारोह शनिवार सुबह 9:45 बजे पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के दौरान प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंचकूला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस राज्य स्तरीय समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार और कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
#TeachersDay #Panchkula #GovernorHaryana #NayabSinghSaini #HaryanaNews #EducationDepartment #DanikKhabar
-
04/09/26 |हरियाणा में 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा द्वारा दी गई।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए निदेशालय के राज्य एनसीसी/एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार राज्यभर में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय का कार्य संभालेंगे।
इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के लिए जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने संबंधित जिलों के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में समाज सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि वे जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने सभी नवनियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य करें और अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकार का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।
#Sevasankalpabhiyan #modi #pmmodi #haryanagoverment #bjp #seva #danikkhabar #news
-

-
04/09/26 |अंबाला रेंज के 64 पुलिसकर्मियों के लिए गौरव का दिन, पदोन्नति से बढ़ा सम्मान
आरएस अनेजा, 4 सितंबर अम्बाला - अंबाला रेंज के 64 पुलिस कर्मचारियों के लिए आज का दिन गौरव एवं हर्ष का रहा। पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज पंकज नैन द्वारा 63 पुलिस कर्मचारियों को ईएचसी/एचसी से ईएएसआई तथा एक पुलिस कर्मचारी को ईएसआई से ऑनरेरी इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।
इनमें जिला अम्बाला के 29, जिला कुरुक्षेत्र के 29 तथा जिला यमुनानगर के 6 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को उनकी दीर्घ, एवं समर्पित सेवा के उपरांत पदोन्नति प्रदान की गई है।
जिला अम्बाला
ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत अधिकारी
1. ईएसआई हरि कृष्ण
ईएचसी/एचसी से ईएएसआई के पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मी
1. ईएचसी रमेश चंद
2. ईएचसी बलदेव सिंह
3. एचसी राजेश कुमार
4. ईएचसी सुरेश कुमार
5. ईएचसी सलीम मोहम्मद
6. ईएचसी प्रवीण कुमार
7. एचसी मनमोहन
8. ईएचसी जय सिंह
9. ईएचसी राजेश कुमार
10. एचसी विनोद कुमार
11. ईएचसी राजबीर
12. ईएचसी संजीव कुमार
13. ईएचसी मनजीत सिंह
14. ईएचसी सुरेंद्र सिंह
15. ईएचसी सुनील कुमार
16. ईएचसी धर्म चंद
17. एचसी प्रदीप सिंह
18. एचसी तरसेम लाल
19. ईएचसी कमलजीत सिंह
20. ईएचसी सुरिंदर सिंह
21. ईएचसी सतपाल सिंह
22. ईएचसी संजीव कुमार
23. ईएचसी जसविंदर सिंह
24. ईएचसी जसबीर सिंह
25. ईएचसी वीरेंद्र कुमार
26. ईएचसी अमन कुमार
27. ईएचसी सुभाष चंद
28. ईएचसी बलविंदर सिंह
जिला कुरुक्षेत्र
1. ईएचसी राजेश कुमार
2. ईएचसी नरेश कुमार
3. एचसी बलदेव कुमार
4. ईएचसी सुरेंद्र कुमार
5. एचसी लाभ सिंह
6. एचसी जसविंदर सिंह
7. एचसी अनिल कुमार
8. एचसी कर्मबीर
9. ईएचसी छतरपाल
10. एचसी बलजिंदर सिंह
11. एचसी सर्वजीत सिंह
12. एचसी राकेश कुमार
13. ईएचसी सुनील कुमार
14. एचसी भोपाल सिंह
15. ईएचसी राजिंदर कुमार
16. एचसी शिशपाल
17. एचसी पवन कुमार
18. एचसी प्रदीप कुमार
19. ईएचसी जसबीर सिंह
20. ईएचसी सुशील कुमार
21. ईएचसी बलिंदर सिंह
22. ईएचसी जोगिंदर पाल
23. ईएचसी रमेश कुमार
24. ईएचसी मलकीत सिंह
25. ईएचसी विनोद कुमार
26. ईएचसी कर्मबीर
27. ईएचसी सतिंदर पाल सिंह
28. ईएचसी कृष्ण कुमार
29. एचसी विक्रम सिंह
जिला यमुनानगर
1. ईएचसी नरेश कुमार
2. ईएचसी मोहम्मद सलीम
3. ईएचसी दीपक
4. ईएचसी संजय
5. एचसी चरण सिंह
6. ईएचसी प्रदीप कुमार
-
04/09/26 |हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू: 12, 13, 26 और 27 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, 30 सितंबर तक जमा होंगे फॉर्म
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के तहत हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026' की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा 3 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से हटाना नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े पर रोक लगाते हुए पात्र मतदाताओं के विवरण को अपडेट करना है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी मण्डल आयुक्तों, रोल पर्यवेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्तों को व्यापक प्रचार-प्रसार और व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सितंबर माह में चार विशेष अभियान तिथियां घोषित की गई हैं। आगामी 12, 13, 26 और 27 सितंबर (शनिवार एवं रविवार) को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को इन विशेष दिवसों पर बूथों की औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं का रिकॉर्ड पुरानी वोटर लिस्ट से मेल नहीं खाएगा, उन्हें अपनी जन्म तिथि के अनुसार निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नियमों के अनुसार, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को तय 12 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को स्वयं का और अपने माता या पिता में से किसी एक का मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं, 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों के लिए स्वयं के साथ-साथ माता और पिता दोनों के वैध दस्तावेज जमा कराना अनिवार्य किया गया है; माता-पिता के विदेशी नागरिक होने की स्थिति में जन्म के समय का वैध वीजा व पासपोर्ट देना होगा। इसके अलावा, विदेश में जन्मे भारतीय नागरिकों को भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र और नागरिकता प्राप्त व्यक्तियों को नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 (Form-6) तथा नाम, पते या किसी अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 (Form-8) भरना होगा। नागरिक 30 सितंबर 2026 तक ये फॉर्म भरकर अपने संबंधित बीएलओ या निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) के पास जमा करवा सकते हैं।
#HaryanaElections #ECI #VoterListRevision #SIR2026 #ChiefElectoralOfficerHaryana #VoterRegistration #HaryanaNews #DanikKhabar
-

डेराबस्सी में फ्लैट के नाम पर पंचकूला निवासी से 9.42 लाख की ठगी, कंपनी निदेशक के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में डेराबस्सी (मोहाली) स्थित एक प्रोजेक्ट में फ्लैट देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9.42 लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिंजौर थाना पुलिस ने दिल्ली स्थित 'स्टैंडर्ड इंफ्राकैप सर्विसेज लिमिटेड' के निदेशक गौरव जिंदल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंजौर निवासी पीड़ित हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली स्थित कंपनी के निदेशकों गौरव जिंदल, मधु और रामगोपाल जिंदल ने उनके पिंजौर स्थित कार्यालय में संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें डेराबस्सी में अपने 'इथिरिया हाइट्स' नामक प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर हरप्रीत ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच विभिन्न किस्तों के माध्यम से कुल 15.72 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में जमा करा दिए, जिसकी बाकायदा रसीद भी उन्हें 6 मार्च 2025 को सौंपी गई थी।
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने निर्माण कार्य और कब्जे को लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अप्रैल 2026 में फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि यह प्रोजेक्ट पीड़ित की सहमति के बिना ही 'कैस्केड बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक जनप्रीत सिंह कोहली को बेच दिया गया है। जब पीड़ित मोहाली स्थित नए बिल्डर के कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि प्रोजेक्ट का नाम बदलकर 'द रेजिमेंट' कर दिया गया है और अब यह केवल रक्षा कर्मियों के लिए ही आरक्षित है।
प्रोजेक्ट में फ्लैट न मिलने पर जब हरप्रीत ने अपने पूरे पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बार-बार चक्कर कटवाने के बाद केवल 6.30 लाख रुपये ही लौटाए और शेष 9.42 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जून 2026 में जब पीड़ित ने बकाया रकम मांगी, तो आरोपियों ने पिंजौर के स्थानीय बदमाशों से उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दिलवाईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#PanchkulaNews #PinjorePolice #FraudCase #DeraBassi #PropertyFraud #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
04/09/26 |फतेहाबाद: ज्योति कॉन्वेंट स्कूल खूंबर नागपुर में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान; विद्यार्थियों को राहवीर योजना और डायल 112 की दी जानकारी
फतेहाबाद, 4 सितंबर (अन्नू): विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने खूंबर नागपुर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने, आपातकालीन सेवा डायल 112 और राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य
थाना यातायात फतेहाबाद के मुख्य सिपाही राजेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखने, ओवरस्पीडिंग व गलत दिशा में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
डायल 112 और राहवीर योजना से कराया अवगत
डायल 112 सेवा: विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, सड़क दुर्घटना या पुलिस सहायता की तुरंत आवश्यकता होने पर निसंकोच डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
राहवीर योजना: घायल व्यक्तियों की मदद के लिए चलाई जा रही 'राहवीर योजना' की जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करें और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचित करें।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
#FatehabadNews #TrafficAwareness #HaryanaPolice #RoadSafety #Dial112 #RahveerYojana #DanikKhabar #BreakingNews
-
04/09/26 |टोहाना: 2 किलो 714 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी उमेश उर्फ छोटा गिरफ्तार; मोटरसाइकिल जब्त
फतेहाबाद, 4 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद जिले के टोहाना में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर टोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 किलो 714 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामदगी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी उमेश उर्फ छोटा पुत्र रामनारायण (निवासी जमालपुर शेखा) को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
नाकाबंदी के दौरान 2 सितंबर को पकड़ा गया था पहला आरोपी
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने बताया कि उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चन्दड़ कलां रोड, भोडी कैंची के पास नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नरेश को 2 किलो 714 ग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी के पास से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
इस संबंध में थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 177 (दिनांक 02.09.2026) के तहत धारा 15B-61-85 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सप्लायर और मुख्य आरोपी उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#TohanaNews #FatehabadNews #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #AntiDrugCampaign #DanikKhabar #BreakingNews
-
04/09/26 |कुरुक्षेत्र: प्रेमी जोड़े के सुसाइड मामले में नया मोड़; घटना से 1 दिन पहले संदिग्ध महिला से मिले थे वीरेन, CCTV फुटेज आई सामने
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादीशुदा गर्लफ्रेंड शिल्पा के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले वीरेन मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में वीरेन अपनी गर्लफ्रेंड शिल्पा से नहीं, बल्कि गांधी नगर निवासी एक अन्य संदिग्ध महिला के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इसी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना से ठीक एक दिन पहले स्कूटी पर मिलने आई थी महिला
सामने आए वीडियो के अनुसार, यह मुलाकात 1 सितंबर दोपहर करीब सवा एक बजे की है। महिला अपनी स्कूटी पर आती है और वीरेन को फोन करके बुलाती है। वीरेन के बाहर आने पर सड़क किनारे ही दोनों के बीच लगभग 3 मिनट तक बातचीत होती है। बातचीत के दौरान महिला ने वीरेन को थप्पड़ मारने का प्रयास भी किया, जिससे बचने के लिए वीरेन पीछे हट जाता है। इसके बाद वीरेन अपनी बाइक लेकर महिला के साथ चला जाता है।
झांसा रोड की पार्किंग में 2 सितंबर को क्या हुआ था?
2 सितंबर को वीरेन और शिल्पा झांसा रोड स्थित पार्किंग में पहुंचे थे, जहाँ वह संदिग्ध महिला भी आई थी। तीनों के बीच हुए तीखे झगड़े के बाद वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुसाइड के तुरंत बाद बने पहले वीडियो में वीरेन उसी महिला की तरफ इशारा करते हुए उस पर गंभीर आरोप लगा रहा था कि "इसी के चक्कर में दवाई खाई है"। वहीं, बेसुध पड़ी शिल्पा के पास खड़ी वह महिला वीडियो बनाने वाले से यह कहकर अपना पल्ला झाड़ती दिखी कि वह वीरेन को नहीं जानती और उसका अपना परिवार है।
पुलिस जांच और खुलासा जल्द
वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में संदिग्ध महिला की भूमिका और थप्पड़ मारने की कोशिश का जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, वीरेन का इस महिला के साथ भी कनेक्शन था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा करेगी।
#KurukshetraNews #HaryanaNews #KurukshetraCrime #SuicideCase #CCTVFootage #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |रोहतक: SUPVA में बॉलीवुड एक्टर मेघ पंत ले रहे एक्टिंग वर्कशॉप; छात्रों को सिखा रहे अभिनय और ऑडिशन के गुर
जे कुमार 3 सितम्बर 2026 रोहतक : पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के फिल्म एंड टेलीविजन विभाग (FTV) में इन दिनों एक्टिंग कोर्स के छात्रों को बॉलीवुड की व्यावहारिक बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है। एक्टिंग बैच 2019 के कोर्स वर्क के तहत आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता मेघ पंत छात्रों को अभिनय के गुर सिखा रहे हैं।
भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे से प्रशिक्षित मेघ पंत ‘नो स्मॉकिंग’, ‘शंघाई’ और ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। कार्यशाला के दौरान वे छात्रों को कैमरे के सामने आत्मविश्वास बनाए रखने, संवादों के भावनात्मक प्रभाव को समझने और किरदार की मानसिकता में उतरने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
केवल संवाद रटना ही अभिनय नहीं:
बॉलीवुड एक्टर मेघ पंत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा अभिनय केवल डायलॉग याद कर लेना नहीं है, बल्कि किरदार की परिस्थितियों, बॉडी लैंग्वेज और वॉयस मॉड्यूलेशन को सही ढंग से प्रस्तुत करना है। वर्कशॉप में छात्रों से खुशी, गुस्सा, डर और प्यार जैसे भावों को अलग-अलग परिस्थितियों में पेश करने का अभ्यास करवाया गया, जिसके बाद प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन पर फीडबैक भी दिया गया।
इंडस्ट्री की चुनौतियों और ऑडिशन पर सलाह:
सत्र के दौरान छात्रों ने फिल्म इंडस्ट्री की कार्यशैली और ऑडिशन की चुनौतियों को लेकर कई सवाल पूछे। मेघ पंत ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों से कहा कि फिल्म जगत में टैलेंट के साथ अनुशासन, धैर्य और लगातार सीखने की ललक बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होकर हर ऑडिशन से सीखने की प्रेरणा दी। विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस प्रशिक्षण को अपने करियर के लिए बेहद उपयोगी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।
#RohtakNews #SUPVA #ActingWorkshop #MeghPant #Bollywood #RohtakUpdates #HaryanaNews #FTV #ActingSchool
-
03/09/26 |हिसार: 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल रिट्ज कार जब्त — SP सिद्धान्त जैन
हिसार, 3 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 9 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त सिल्वर रंग की रिट्ज कार को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान:
विकास: पुत्र विष्णु, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर
रोहित: पुत्र राजाराम, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी ने बताया कि एएसआई (ASI) शिवचरण की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साउथ बाईपास, घोड़ा फार्म के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 9.110 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज; रिमांड पर लेगी पुलिस
मामले में थाना सदर हिसार में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(B)/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लायर चेन, नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
"नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी": SP सिद्धान्त जैन
हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
#HisarNews #HisarPolice #AntiNarcoticCell #NDPSAct #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |हिसार: एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर मोहब्बतपुर स्कूल में जागरूकता शिविर; नशे से दूरी और सुरक्षित सोशल मीडिया के टिप्स दिए
हिसार, 3 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस की टीम ने गांव मोहब्बतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक किया।
नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को करता है बर्बाद
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके करियर, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर देता है। पुलिस ने विद्यार्थियों से नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया और सलाह दी कि वे अपने खाली समय का उपयोग पढ़ाई, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करें।
साइबर सुरक्षा के अहम टिप्स: ओटीपी और निजी जानकारी न करें साझा
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी। पुलिस ने प्रमुख सुरक्षा टिप्स साझा किए:
अनजान रिक्वेस्ट से बचें: सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
गोपनीयता बनाए रखें: अपनी निजी तस्वीरें, मोबाइल नंबर, पासवर्ड या ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें।
फर्जी लिंक से सावधान: सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर्स और लुभावने संदेशों से दूरी बनाएं।
साइबर फ्रॉड की तुरंत दें सूचना: किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।
"बच्चे देश का भविष्य, उन्हें नशे व साइबर अपराधों से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी": एसपी सिद्धान्त जैन
हिसार के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि बच्चे और युवा देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें नशे के दलदल और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
#HisarNews #HisarPolice #CyberCrimeAwareness #DrugFreeIndia #AdampurNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |हिसार: पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी
हिसार, 3 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के हिसार शहर के प्रताप नगर में पार्किंग के मामूली विवाद में पड़ोसी द्वारा पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात के स्थान से ही आरोपी पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया था।
बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने घायल मोहित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके। घायल मोहित का हिसार के सीएमसी (CMC) अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानिए क्या था पूरा विवाद?
ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी हटाने की बात: आरोपी जगदीप ने अपने घर के लिए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। रास्ता साफ करवाने के लिए उसने मोहित के घर की घंटी बजाई। मोहित की पत्नी ने बाहर आकर कहा कि घर के सदस्य बाहर हैं, वह चाबी दे देती हैं ताकि वह गाड़ी थोड़ा साइड कर ले।
बहस और हाथापाई: आरोप है कि जगदीप ने खुद गाड़ी हटाने से मना कर दिया और मोहित को ही बुलाने की जिद की। जब मोहित वहां पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।
घर से लाकर घोंपा चाकू: इसके बाद मोहित चाबी लेकर अपनी कार हटाने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा, तभी जगदीप अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और सीधे मोहित के पेट में घोंप दिया। हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
#HisarNews #HisarCrime #HaryanaPolice #HisarUpdate #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

-
03/09/26 |हालसा ने न्याय तक पहुँच को बेहतर बनाने और दिव्यांग लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायता के लिए दो बड़ी पहल शुरू की
हरियाणा , 03 सितंबर (अभिकान्त) : न्याय को अधिक सुलभ, समावेशी और नागरिकों के हितार्थ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने आज दो बड़ी पहल शुरू की। “न्याय मित्र- न्याय आपके द्वार” तथा न्याय और दिव्यांग लोगों (जिनमें दिव्यांग कैदी भी शामिल हैं) की शिकायतों के समाधान, कानूनी सहायता और सुरक्षा के लिए एक मानक संचालक प्रक्रिया (एस0ओ0पी0)। ये दोनों पहल नागरिकों तक कानूनी सेवाएँ पहुँचाकर और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए संस्थागत प्रणाली को मजबूत करके “न्याय सभी के लिए” के दृष्टिकोण के प्रति हालसा की प्रतिबद्धता को दोहराती हैं।
“न्याय मित्र- न्याय आपके द्वार” के तहत, न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने चार मोबाइल कानूनी सेवाएं वैनों को हरी झंडी दिखाई। इन्हें कानूनी सेवा संस्थानों के विस्तार के तौर पर तैयार किया गया है ताकि न्याय की पहुँच अंतिम छोर तक हो सके। ये गाड़ियाँ पूरे राज्य में तय “जस्टिस सर्किट” के जरिए मोबाइल कानूनी सेवा क्लीनिक के तौर पर काम करेंगी। दूर-दराज और मुश्किल पहुँच वाले ग्रामीण इलाकों, विकास खंडों, औद्योगिक क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मोबाइल कानूनी सेवाएं वैन नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मुकदमें से पहले की सलाह, पीड़ित मुआवजा दावों में मदद, ऐ0डी0आर0 सेवाएँ, टेली-लॉँ परामर्श और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद देंगी। वे कानूनी जागरूकता और कानूनी साक्षरता से जुड़ी गतिविधियाँ भी करेंगी, खासकर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य कमजोर वर्गों के लिए। मोबाइल टीमों को पैनल अधिवक्ता, परा-विधिक स्वयंसेवक और अन्य हितधारकों का सहयोग मिलेगा, ताकि प्रभावी सहायता और फॉलो-अप (अनुसरण) सुनिश्चित किया जा सके।
इसी मौके पर, न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने दिव्यांग लोगों (जिनमें दिव्यांग कैदी भी शामिल हैं) के लिए शिकायत निवारण, कानूनी सहायता और सुरक्षा के लिए एक मानक संचालक प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) का शुभारम्भ किया। इसका उद्देश्य दुर्व्यवहार, हिंसा और शोषण से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एक समान, सुलभ, अधिकारों पर आधारित और जवाबदेह निकाय बनाना है। यह एस0ओ0पी0 “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016” की धारा 7 को व्यावहारिक रूप देती है और यह सुनिश्चित करती है कि ऐसी शिकायतों को निजी, आपसी या पारिवारिक झगड़ों के तौर पर मामूली न आंका जाए, बल्कि उन्हें कानूनी अधिकारों से जुड़े मामलों के तौर पर देखा जाए। इसमें मुफ्त और समय पर कानूनी सहायता, संस्थागत तालमेल और लगातार कानूनी जागरूकता व क्षमता-निर्माण पर जोर दिया गया है।
इस एस0ओ0पी0 की एक मुख्य विशेषता दिव्यांग लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए जिला-स्तरीय कोर टीम (केन्द्रीय समूह) का गठन है। इस टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव और जिला प्रशासन, पुलिस, जेल, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, साथ ही दिव्यांग अधिकारों के विशेषज्ञ, सरकारी अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता और परा-विधिक स्वयंसेवक भी होंगे। यह कोर टीम शिकायत निवारण, कानूनी सहायता, जागरूकता, जेल के दौरे, सुलभता और सुरक्षा उपायों की निगरानी, और पुनर्वास व समाज में फिर से शामिल करने जैसे कामों में मदद करेगी।
शिकायत पीड़ित व्यक्ति, देखभाल करने वालों, प्रतिनिधियों, एन0जी0ओ0 या दुर्व्यवहार या शोषण की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा सकती है, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण स्वयं भी मामले का संज्ञान ले सकते हैं। शिकायतों को केवल औपचारिकता की कमी, दस्तावेजों की कमी या बातचीत में बाधाओं के कारण खारिज नहीं किया जा सकता है, और किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस एस0ओ0पी0 में दिव्यांग कैदियों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं, जैसे दिव्यांगता की पहचान, जेल कानूनी सहायता क्लीनिक को मजबूत करना, सुलभ जेल अवसंरचना, उचित चिकित्सा देखभाल और सहायक उपकरण, नियमित कानूनी सलाह और प्रतिनिधित्व, समय-समय पर जेल के दौरे, सुलभ बातचीत और उचित व्यवस्था।
इसमें न्यायाधीशों, पैनल अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, जेल कर्मचारियों और परा-विधिक स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित लोगों को संवेदनशील बनाने और उनकी क्षमता बढ़ाने की भी परिकल्पना की गई है, साथ ही कानूनी सेवा संस्थानों, पुलिस, जेल प्रशासन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विभागों और दिव्यांग अधिकार संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया है।
इन दो पहलों की शुरुआत, हालसा की एक अहम संस्थागत प्रतिबद्धता को दिखाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी, जानकारी की कमी या विकलांगता न्याय पाने में रुकावट न बनें। जहाँ “न्याय मित्र” का मकसद नागरिकों तक सीधे कानूनी सेवाएँ पहुँचाना है, वहीं अधिकारों पर आधारित एस0ओ0पी0 विकलांग लोगों के लिए सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करता है।
न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने सभी संबंधित लोगों से मिलकर ऐसा माहौल बनाने की अपील की, जिसमें हर नागरिक और हर विकलांग व्यक्ति की बात सुनी जाए, उन्हें सुरक्षा मिले और वे सशक्त हों, ताकि “न्याय सभी के लिए” के दृष्टिकोण एवं उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा सके।
-
03/09/26 |सोनीपत: KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; ईको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल
सोनीपत, 3 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (बड़ेपुरा गांव) से 12 मजदूर एक ईको गाड़ी में सवार होकर झज्जर बाजरे की कटाई के लिए जा रहे थे। खरखौदा में आईएमटी (IMT) के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ईको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ड्राइवर और आगे बैठे दो मजदूरों ने गंवाई जान
हादसे के समय आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी की पिछली सीटों पर बैठे 9 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
3 गंभीर घायलों को रोहतक PGI रेफर किया गया
हादसे में घायल मजदूरों की पहचान नेवाराम, प्रमोद, संजीव, महेंद्र पाल, फातिलाल, हरिशंकर, खुशाली, छोटू और विवेक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया है।
अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस KMP एक्सप्रेसवे और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।
#SonipatNews #KMPExpressway #RoadAccident #SonipatAccident #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |यमुनानगर: जगाधरी में जमानत पर आए मनचले की हैवानियत; घर में घुसकर महिला की चाकू गोदकर हत्या
यमुनानगर, 3 सितंबर (अन्नू): यमुनानगर के जगाधरी स्थित बूड़िया चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेढ़ साल पहले छेड़छाड़ के मामले में आरोपी साजन ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही 24 वर्षीय पीड़िता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसके दो मासूम बच्चे (9 माह की बेटी और 4 साल का बेटा) और देवर पास में ही थे। पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।
जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुसी, आरोपी ने पीछा कर गले पर किए ताबड़तोड़ वार
परिजनों के अनुसार, आरोपी साजन जबरन महिला के घर में घुस आया और चाकू से हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए भागकर पड़ोस के मकान में घुसी, लेकिन हैवान साजन उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। उसने पड़ोसी के घर के भीतर ही महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसके गले पर गहरा कट लगा दिया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
डीएसपी और पुलिस टीम ने संभाला मौका, फोरेंसिक जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव मिगलानी और जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र वालिया पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चाकू के कम से कम चार गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: मारपीट की FIR के बाद भी 2 महीने तक नहीं पकड़ा आरोपी
घटना से परिजनों में भारी रोष है। परिजनों का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी साजन ने पीड़िता के पति के साथ भी मारपीट की थी। एसपी के आदेश पर साजन के खिलाफ धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज हुआ था, लेकिन बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर दो महीने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही आरोपी को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का समय मिला और आखिर में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
#YamunanagarNews #JagadhriCrime #HaryanaPolice #CrimeNews #Yamunanagar #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |यमुनानगर: पुलिस और वन्य जीव विभाग की बड़ी कार्रवाई; लावारिस बैग से बरामद किए 32 दुर्लभ कछुए
यमुनानगर, 3 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और वन्य जीव विभाग ने संयुक्त रूप से वन्य जीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक लावारिस बैग से 32 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं।
वन्य जीव विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ईएचसी गुरदीप को बाइक सवार एक युवक पर संदेह हुआ जो एक बैग ले जा रहा था। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आनंद मार्केट निवासी आयुष सैनी बताया। हालांकि, पूछताछ के दौरान ही आरोपी आयुष सैनी पुलिस को चकमा देकर अपनी मोटरसाइकिल और बैग मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
बैग में मिले 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल
पुलिस टीम ने जब मौके पर छोड़े गए बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 32 दुर्लभ कछुए मिले। इनमें 22 'इंडियन स्टार टॉरटोइज' (Indian Star Tortoise) और 10 'ब्लैक पॉन्ड टर्टल' (Black Pond Turtle) शामिल हैं। ये दोनों ही प्रजातियां वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत अति-संरक्षित श्रेणी में आती हैं और इनका शिकार या तस्करी पूरी तरह से गैर-कानूनी है।
कलेसर वन्य जीव विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में लिया; आरोपी पर FIR दर्ज
घटना की सूचना तुरंत वन्य जीव विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कलेसर वन्य जीव विभाग से वन्य जीव संरक्षक संजीव कुमार और सुमीत कुमार मौके पर पहुंचे और नियमानुसार कछुओं को अपने कब्जे में लिया।
इस संबंध में थाना सिटी यमुनानगर में फरार आरोपी आयुष सैनी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं (2, 9, 39, 42, 44, 49B, 50, 51 और 57) के तहत मामला दर्ज (FIR) कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
#YamunanagarNews #WildlifeProtection #HaryanaPolice #KalesarNationalPark #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

जगाधरी: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल की बेटियों का जलवा; जीते 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक
भोपाल के बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीआईएससीई (CISCE) की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक (3 स्वर्ण और 5 रजत) अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
श्रेणीवार पदक विजेताओं का प्रदर्शन
अंडर-14 वर्ग: रिदमिक पेयर इवेंट में मनसीरत कौर और राधिका की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग: वर्णिका ने शानदार खेल दिखाते हुए आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक और ट्रेडिशनल इवेंट में 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं, आर्टिस्टिक पेयर में उनकी जोड़ीदार जाह्ववी ने भी 1 स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-19 वर्ग: आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में हशमन कौर और पावनी सिंह की जोड़ी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
जाह्ववी और वर्णिका का SGFI के लिए हुआ चयन
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी जाह्ववी और वर्णिका का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए भी हुआ है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल प्रांगण पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विजेताओं का जोरदार स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#YamunanagarNews #JagadhriNews #NationalYogaChampionship #StThomasSchool #SGFI #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |कुरुक्षेत्र: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से ₹2 लाख लूटने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र (पिहोवा) में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य एवं ठेकेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया से ₹2 लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-2 (CIA-2) की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिद्वार से गिरफ्तार कर ला रही थी पुलिस, रास्ते में पुलिसकर्मियों पर किया हमला
सीआईए-2 इंचार्ज मनदीप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी अभिषेक को उसके दो अन्य साथियों—आशीष और अंकित—के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुरुक्षेत्र ला रही थी। देर रात लाडवा रोड पर कड़ामी गांव के पास आरोपी अभिषेक ने शौच (Urgent toilet) के बहाने गाड़ी रुकवाई। जब दो पुलिसकर्मी उसे बाहर ले गए, तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने का प्रयास किया। चेतावनी देने के बाद भी जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा।
मजदूरी देने जा रहे ठेकेदार को रोककर की थी लूटपाट
घटना के अनुसार, ठेकेदार सतपाल सिंह मंगलवार शाम अपने कारीगरों को मजदूरी बांटने के लिए बाइक पर ₹2 लाख लेकर निकले थे। गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास बाइक सवार तीनों बदमाशों ने उन्हें रोका, धक्का देकर ₹2 लाख से भरा बैग छीना और फरार हो गए। पिहोवा सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपी थी।
आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज; लूट की रकम बरामदगी के प्रयास जारी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों—अभिषेक, आशीष और अंकित—के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूट की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक व अन्य साधनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
#KurukshetraNews #PehowaNews #HaryanaPolice #EncounterNews #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून; पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार
हरियाणा/मौसम, 3 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों (6 सितंबर तक) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दरअसल, मध्य प्रदेश में बने एक नए चक्रवातीय सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के कारण मानसूनी हवाएं हरियाणा की तरफ खिंच रही हैं। इसके चलते राज्य में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के मिलन से मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग का अलर्ट और जिलावार पूर्वानुमान
यलो अलर्ट वाले जिले: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हल्की से मध्यम बारिश: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दक्षिण-पूर्वी हरियाणा: 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियों में और इजाफा होने के आसार हैं।
तापमान का हाल: हिसार सबसे गर्म, पलवल में रातें सबसे ठंडी
मानसून की सुस्ती के कारण पिछले दिनों तापमान में इजाफा दर्ज किया गया था। हिसार 37.1°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि पलवल में न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। इसके अलावा अंबाला में 34.1°C, करनाल में 34.2°C और गुरुग्राम में 32.0°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।
अगस्त में सामान्य से 7% कम बरसा पानी; 3 साल में सबसे कम बारिश
अगस्त महीने में हरियाणा में औसतन 146.1 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम है। मानसून सीजन (1 जून से 31 अगस्त) में अब तक कुल 283.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (349.9 मिमी) से काफी कम है।
अधिशेष बारिश वाले जिले: भिवानी (+41%), पलवल (+26%), नूंह (+25%) और गुरुग्राम (+17%)।
भारी कमी वाले जिले: करनाल (-68%), जींद (-51%), कैथल (-49%) और अंबाला (-37%)।
#HaryanaWeather #HaryanaRain #MonsoonUpdate #IMDAlert #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दागीं 10 गोलियां
सोनीपत, 3 सितंबर (अन्नू): सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां नाहरी गांव (सोनीपत) निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, प्रमोद को पिछले कई दिनों से लगातार रंगदारी (Extortion) के लिए धमकी भरे फोन आ रहे थे। धमकियों के चलते वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और अपने दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आवाजाही कर रहे थे। नाहरी गांव में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस और बैंक्वेट हॉल है, जिसे उनका छोटा भाई मुकुल संभालता है।
सुबह 7 बजे जिम के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बाकनेर, नरेला स्थित 'द जिम' के बाहर हुई। प्रमोद जैसे ही जिम में प्रवेश करने लगे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।
आक्रोशित भाई डेडबॉडी के सामने धरने पर बैठा; एनकाउंटर की मांग
हत्या की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित मृतक के भाई मुकुल डेडबॉडी के सामने ही धरने पर बैठ गए और शव उठाने से इनकार कर दिया। मुकुल ने आरोपियों के एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर उपजे तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी परिजनों को समझाने और शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#SonipatNews #NarelaCrime #DelhiPolice #SonipatPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
03/09/26 |केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त : उपायुक्त
जे कुमार 3 सितम्बर 2026 पलवल : केएमपी (कुंडली-मानसर-पालवल) और केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त (DC) डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश जारी किए हैं।
डीसी के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने पुलिस और परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मापदंडों की जांच कर तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।
सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रहेगा शिकंजा:
अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) को एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर पर विशेष गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सड़क किनारे बिना अनुमति के खड़े रहने वाले ट्रकों, ट्रेलरों और अन्य भारी वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा ओवरलोडिंग, बिना लाइट गाड़ी चलाने और अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के तुरंत चालान काटे जाएंगे। पुलिस संवेदनशील इलाकों और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर यातायात प्रबंधन के लिए जरूरी सुधार भी लागू करेगी।
#PalwalNews #KMPExpressway #KGPExpressway #RoadSafety #HaryanaPolice #PalwalUpdates #HaryanaNews #TrafficRules
-
02/09/26 |'महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार' की घोषणा: सुरक्षित कार्यस्थल व सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, 20 सितंबर अंतिम तिथि
हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार' पहल शुरू की है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों को जेंडर-संवेदनशील बनाना, पॉश (POSH) अधिनियम (2013) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, रोजगार और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा बाल देखभाल, लचीली कार्य शैली और शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय पहचान और प्रोत्साहन योजना के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 5 विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 पुरस्कार दिए जाएंगे। इन 5 श्रेणियों में सरकारी विभाग/बोर्ड/निगम/आयोग व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्त निकाय/निजी कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), शिक्षण संस्थान/अस्पताल/सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान तथा गैर-सरकारी संगठन (NGOs) शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए 4.75 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है और हर श्रेणी में 5-5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सरकार ने इच्छुक एवं पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि केवल आधिकारिक पोर्टल https://wcdhry.gov.in/ के माध्यम से उपलब्ध पोर्टल' पर ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे तथा अधूरे या गलत प्रारूप में जमा किए गए आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म, मूल्यांकन ढांचा, पात्रता मानदंड, दिशा-निर्देश और नियम व शर्तें उपलब्ध हैं।
-
02/09/26 |SGST संग्रह में देश भर में हरियाणा अव्वल: चालू वित्त वर्ष में 29% की रिकॉर्ड वृद्धि, अगस्त में जुटाया 4,982 करोड़ का राजस्व
हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इस अवधि में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 16 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस माह राज्य को एसजीएसटी (समायोजन के बाद) से 4,982 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अगस्त माह में यह संग्रह 4,119 करोड़ रुपये था। इस प्रकार अगस्त 2026 में एसजीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक है।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कुल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। यह संख्या देश के कुल जीएसटी करदाताओं की 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद देश के कुल जीएसटी संग्रह (एसजीएसटी+सीजीएसटी+आईजीएसटी) में हरियाणा का योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में वैट/सीएसटी संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में वैट/सीएसटी से 5,768 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 5,067 करोड़ रुपये था। इस प्रकार वैट/सीएसटी संग्रह में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
#gst #haryana #danikkhabar #update #haryana news #breakingnews #haryanagoverment
-

IMA के आह्वान के बावजूद हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना की सेवाएं रहीं निर्बाध, अस्पतालों में दर्ज हुए 3,511 से अधिक दावे
हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा 31 अगस्त की रात से 1 सितंबर की रात तक योजना के तहत सेवाएं रोकने के आह्वान के बावजूद प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को इलाज लेने में किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं हुई।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए), हरियाणा से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने ही 1,314 से अधिक दावे पेश किए। सरकारी अस्पतालों के दावों को भी शामिल करने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 3,511 से अधिक दावे पेश किए गए। यह संख्या योजना के तहत रोजाना पेश होने वाले करीब 3,441 दावों के औसत से भी अधिक है। इससे साफ है कि आईएमए के आह्वान का प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज लेने वाले मरीजों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।
अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क में रहा स्वास्थ्य प्राधिकरण:
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूरे मामले पर लगातार नजर रखी। जिला स्तर पर अधिकारियों, जिला क्रियान्वयन प्रबंधकों और सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया। सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को कहा गया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को प्राथमिकता देते हुए इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखें। अस्पतालों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी पात्र मरीज को योजना के तहत इलाज लेने में अनावश्यक परेशानी न हो।
एसएचए के अनुसार, इस अवधि में किसी पात्र मरीज को इलाज से मना करने या आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। अस्पतालों से मिले जवाब और इस दौरान पेश किए गए दावों की संख्या से भी स्पष्ट है कि लाभार्थियों को योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहीं।
12 हजार करोड़ रुपये के बकाये की खबर को बताया भ्रामक
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कुछ समाचार पत्रों में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के 12,000 करोड़ रुपये के बकाये से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक रूप से सही नहीं बताया है। एसएचए ने कहा कि इस तरह की जानकारी से लाभार्थियों और आम लोगों में अनावश्यक भ्रम पैदा होता है। योजना के तहत भुगतान और दावों की वास्तविक स्थिति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांची जाती है। प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें और केवल सही तथा आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
इलाज से मना करने की शिकायत पर होगी जांच:
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी की ओर से यह शिकायत मिलती है कि 31 अगस्त या 1 सितंबर को किसी सूचीबद्ध अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने से मना किया, तो उस मामले की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाएगी।
एसएचए शिकायतों और अस्पतालों से मिली जानकारी की समीक्षा करेगा। यदि जांच में किसी अस्पताल द्वारा पात्र लाभार्थी को योजना के तहत इलाज देने से मना करने या जानबूझकर इलाज में रुकावट डालने की बात सही पाई जाती है, तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
लाभार्थियों से इलाज जारी रखने की अपील:
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सभी पात्र परिवारों को भरोसा दिलाया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज जारी रख सकते हैं। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी अफवाह, अपुष्ट सूचना या भ्रामक खबर से प्रभावित न हों।
हरियाणा सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के पात्र नागरिकों को समय पर, आसानी से और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र लाभार्थियों को इलाज लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों और सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
#AyushmanBharat #HaryanaHealth #IMACall #HaryanaNews #Healthcare #DanikKhabar
-
02/09/26 |हरियाणा ने जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) संशोधन अधिनियम 2024 को अपनाया
हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : पर्यावरण से जुडे कामकाज को बेहतर बनाने और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस (कारोबार में आसानी) को बढावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, हरियाणा राज्य ने जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को अपनाया है। इसके साथ ही, राज्य में लागू जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) अधिनियम 1974 में किए गए संशोधनों को प्रभावी बना दिया गया है।
अवगत करवाया जाता है कि जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) अधिनियम, 1974 को जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रण करने, तथा पानी की शुद्धता बनाए रखने या उसे बहाल करने के मकसद से लागू किया गया था।
जल (प्रदूषण निवारण और निर्यंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 कई महत्वपूर्ण सुधार लाता है। इनका मकसद नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाना, जुर्माने को तर्कसंगत बनाना और आपसी भरोसे पर आधारित अनुपालन व्यवस्था को बढावा देना है। इसके साथ ही पर्यावरण की प्रभावी सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।
राज्य सरकार ने यह कदम ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस, नियमों को सरल बनाने और अनुपालन के बोझ को कम करने की नीति के तहत उठाया है। साथ ही, जल संसाधनों की सुरक्षा और तय पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के मूल उद्देष्य को भी बनाए रखा गया है।
हरियाणा द्वारा संशोधित प्रावधानों को अपनाने से जल अधिनियम के दायरे में आने वाले उद्योगों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक अधिक कुशल नियामक व्यवस्था बनने की उम्मीद है। ये सुधार अनावष्यक प्रकियात्मक बोझ को कम करने, खुद से नियमों का पालन करने को बढावा देने और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे, और इन सबके बावजूद जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
संशोधित ढाचें में कुछ छोटे उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई की जगह मौद्रिक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, बिना मंज़ूरी के यूनिट चलाने जैसे गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी। संशोधनों में यूनिट स्थापित करने और चलाने की मंज़ूरी देने, उसे अस्वीकार करने और रद्द करने के लिए एकसमान दिशानिर्देश; नियमों के उल्लंघन से निपटने के लिए न्याय निर्णयन प्रक्रिया के जरिए एक व्यवस्थित तंत्र; और नियायक ढांचे के तहत जवाबदेही में सुधार के प्रावधान भी शामिल हैं।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में संशोधित प्रावधानों को लागू करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा। बोर्ड संशोधित कानूनी ढांचे और लागू पर्यावरण मानकों के अनुसार निगरानी, निरीक्षण और प्रर्वतन की गतिविधियां जारी रखेगा।
राज्य सरकार का हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्थानीय निकार्यों और संबंधित पक्षों से आग्रह है कि वे संशोधित प्रावधानों का पालन करें और राज्य की नदियों व जल निकायों को स्वच्छ रखने के लिए टिकाऊ तौर-तरीके अपनाएं।
#HaryanaGovernment #WaterAct2024 #EaseOfDoingBusiness #PollutionControl #HaryanaNews #HSPCB #EnvironmentNews #DanikKhabar
-
02/09/26 |हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के किए तबादले, आदेश जारी
हरियाणा , 02 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से बुधवार, 2 सितंबर 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 6 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां व अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
प्रमुख आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां:
अनिरुद्ध यादव (IAS: 2023): जो अब तक नारनौल के नगराधीश (SDO Civil) और हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट के डिप्टी एमडी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोनू भट्ट (IAS: 2021) का प्रभार संभाला है।
अदिति सिंघानिया (IAS: 2024): जो गुरुग्राम में बतौर ए.सी. (U.T.) तैनात थीं, उन्हें अब एलेनहाबाद का नया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने Paras Bhagoria (HCS) का स्थान लिया है।
राहुल कनवारिया (IAS: 2024): अंबाला में ए.सी. (U.T.) के पद पर तैनात रहे राहुल कनवारिया को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने गुरविंदर सिंह (HCS) की जगह यह प्रभार संभाला है।
रुहानी (IAS: 2024): रेवाड़ी में ए.सी. (U.T.) के रूप में सेवाएं दे रहीं रुहानी को फिरोजपुर झिरका का नया SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लक्ष्मी नारायण (HCS) का स्थान लिया है।
सुमन यादव (IAS: 2024): यमुनानगर में ए.सी. (U.T.) के पद पर तैनात सुमन यादव को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने रमित यादव (HCS) का प्रभार लिया है।
योगेश दिलहोर (IAS: 2024): सोनीपत में ए.सी. (U.T.) के रूप में कार्यरत योगेश दिलहोर को डबवाली का नया SDO (Civil) नियुक्त किया गया है। उन्होंने वेद प्रकाश (HCS) की जगह ली है।
प्रमुख एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले:
विजेंद्र हुड्डा (HCS: 2013): चरखी दादरी के सीईओ जिला परिषद और सीईओ डीआरडीए के पद पर कार्यरत विजेंद्र हुड्डा को अब उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ चरखी दादरी का जिला नगर आयुक्त (District Municipal Commissioner) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हरबीर सिंह (HCS) के कार्यभार कोRelieve किया है।
वेद प्रकाश (HCS: 2016): डबवाली से स्थानांतरित कर हिसार नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner Municipal Corporation) नियुक्त किया गया है।
लक्ष्मी नारायण (HCS: 2019): फिरोजपुर झिरका से तबादला कर नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नलहर का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।
रमित यादव (HCS: 2020): उचाना कलां से स्थानांतरित कर गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
गुरविंदर सिंह (HCS: 2023): पेहोवा से तबादला कर नारनौल का नया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। उन्होंने अनिरुद्ध यादव (IAS) का स्थान लिया है।
पारस भागोरिया (HCS: 2023): एलेनहाबाद से स्थानांतरित कर करनाल नगर निगम का संयुक्त आयुक्त (Joint Commissioner) नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से जारी इन आदेशों के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
#HaryanaGovernment #IAS_HCS_Transfer #Bureaucracy #AdministrativeReshuffle #HaryanaNews #DanikKhabar
-

सोलन: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सेब से लदी पिकअप पलटी; सड़क पर बिखरीं पेटियां, यातायात प्रभावित
सोलन, 2 सितंबर (अन्नू): चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर हिमाचल प्रदेश के सोलन में शमलेच के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सोलन से पिंजौर की तरफ सेब लेकर जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को गंभीर चोट आई।
हाईवे पर फैलीं सेब की पेटियां, पुलिस ने खुलवाया जाम
पिकअप पलटने के कारण सेब से भरी पेटियां बीच सड़क पर बिखर गईं, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई और यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी पेटियों को एक तरफ हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है शमलेच, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शमलेच का यह क्षेत्र अब हादसों का 'ब्लैक स्पॉट' बनता जा रहा है, जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि महज दो दिन पहले भी इसी स्थान पर लकड़ी से भरा एक ट्रक पलट गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाईवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर करने की मांग की है।
#SolanNews #ShimlaHighway #HimachalPradesh #RoadAccident #Solan #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |करनाल: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई; 1.5 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
करनाल, 2 सितंबर (अन्नू): करनाल जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सेल इंचार्ज उप-निरीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान नुसरत (पत्नी मोहम्मद मंजूर), मूल निवासी गांव पूर्णिया (थाना सिरसी, बिहार) और हाल किरायेदार मकान चरण कांत, गली नंबर-1, दुर्गा कॉलोनी (करनाल) के रूप में हुई है।
कब्जे से 1.525 किलो गांजा बरामद; NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदेह के आधार पर महिला को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 1 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ की बरामदगी के आधार पर थाना सेक्टर-32/33 करनाल में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
शौक पूरे करने और जल्दी अमीर बनने के लिए शुरू की तस्करी
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला अपने शौक पूरे करने और जल्दी अमीर बनने की चाह में गांजा बेचने के अवैध धंधे में उतरी थी।
रिमांड पर लेकर नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी पुलिस
पुलिस आरोपी महिला को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान महिला से गांजे की सप्लाई के मुख्य स्रोत (Source) और इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। करनाल पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#KarnalNews #KarnalPolice #AntiNarcoticsCell #NDPSAct #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |करनाल: दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; CIA-3 ने बरामद किया चोरी का सामान
करनाल, 2 सितंबर (अन्नू): करनाल जिला पुलिस द्वारा चोरी व सेंधमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सीआईए-3 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक अजेय सागवान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों—नबी (पुत्र बलविंद्र), नीरज (पुत्र धीरा) और तोहित (पुत्र अजेय), निवासी डेहा बस्ती, चांद सराय (करनाल) को गिरफ्तार किया है।
3 किलो तांबे का बुरादा और 54 पीतल के बुश बरामद
अनुसंधान अधिकारी एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को डेहा बस्ती से काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सबमर्सिबल मोटर के 54 पीतल के बुश तथा करीब 3 किलोग्राम तांबे का बुरादा बरामद किया गया है।
मेरठ रोड पर स्थित इंजीनियरिंग वर्क्स की दुकान में दिया था वारदात को अंजाम
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि थाना शहर करनाल में कश्मीर सिंह (निवासी करनाल) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, मेरठ रोड पर घोड़ा चौक के पास स्थित उनकी 'कश्मीर सिंह इंजीनियरिंग वर्क्स' नामक दुकान का शटर तोड़कर 28 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने तांबे का बुरादा, सबमर्सिबल मोटर के बुश और गल्ले से नकदी चोरी कर ली थी।
अदालत ने आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है। करनाल पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#KarnalNews #KarnalPolice #CIANews #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |आईटीआई भोडियाखेड़ा में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित; फतेहाबाद पुलिस ने नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता, काउंसलिंग, उपचार एवं फॉलोअप अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम ने आईटीआई कॉलेज भोडियाखेड़ा परिसर में एक नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।
सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
नशा मुक्ति टीम के उप-निरीक्षक सुंदर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देती है। इसलिए प्रभावित व्यक्ति का समय पर काउंसलिंग व सही इलाज पाना बेहद जरूरी है।
अस्पताल पहुंचकर जाना नशा पीड़ितों का हाल, 3 नए मरीजों को दी गई दवाइयां
सेमिनार के बाद पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का दौरा कर वहां उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें नियमित इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा टीम ने फतेहाबाद शहर के 3 नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की और उन्हें उपचार के लिए आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाईं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#FatehabadNews #DrugFreeFatehabad #HaryanaPolice #Fatehabad #AwarenessDrive #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |पंचकूला: बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में PCB चिप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग; 5 शहरों की 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
पंचकूला, 2 सितंबर (अन्नू): पंचकूला जिले के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) की चिप बनाने वाली कंपनी 'ICL (आइसीएल)' के प्लांट नंबर 1 और 2 में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुतायत में होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते दोनों प्लांटों को अपनी चपेट में ले लिया।
5 शहरों से पहुंचीं 15 दमकल गाड़ियां, बड़ा हादसा टला
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला कंट्रोल रूम से पंचकूला सूचना भेजी गई, जिसके बाद पंचकूला, डेराबस्सी, चंडीगढ़ और नारायणगढ़ से दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फैक्ट्री मालिक रजनीश गर्ग का करोड़ों का सामान और मशीनरी जलकर राख
जिस ICL कंपनी में यह हादसा हुआ, उसके प्लांट नंबर 1 और 2 एक ही मालिक रजनीश गर्ग के हैं। कंपनी में PCB चिप का निर्माण होता था, जहां काफी महंगी मशीनें और कच्चा माल रखा हुआ था। शुरुआती आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में दोनों प्लांट खाक हो गए हैं और फैक्ट्री मालिक को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
#PanchkulaNews #FireAccident #Barwala #HaryanaNews #Panchkula #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |फतेहाबाद: शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन के बिस्तर में घुसा बेहद जहरीला 'कॉमन करैत' सांप, स्नेकमैन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्नू): हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मोहम्मदपुर सोतर गांव के पास स्थित शराब ठेके पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन शिवम दूबे रात को अपने बिस्तर पर सो रहे थे, तभी उनकी पीठ पर कुछ टकराने और रेंगने जैसा महसूस हुआ। खुजली होने पर जब शिवम ने हाथ लगाया तो उन्हें रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। उठकर देखने पर उनके होश उड़ गए—बिस्तर में एक बेहद जहरीला सांप बैठा था।
बहादुरी से काम लेकर ठेकेदार को किया फोन, काउंटर पर चढ़कर बचाई जान
सांप को देखते ही शिवम घबराए जरूर, लेकिन उन्होंने बिना शोर मचाए और बिना किसी हलचल के खुद को संभाला। वे तुरंत वहां से भागकर काउंटर पर चढ़ गए और अपने मोबाइल से ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। ठेकेदार ने बिना देरी किए स्नेकमैन पवन जोगपाल को मौके पर बुलाया।
स्नेकमैन ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, जंगलों में छोड़ा
सूचना मिलते ही पहुंचे स्नेकमैन पवन जोगपाल ने कड़ी मशक्कत के बाद बिस्तर में छिपे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद सेल्समैन और ठेकेदार ने राहत की सांस ली।
एक्सपर्ट बोले: देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में शामिल है 'कॉमन करैत'
स्नेक एक्सपर्ट पवन जोगपाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप 'कॉमन करैत' (Common Krait) है, जो भारत की 4 सबसे खतरनाक और जहरीली सांपों की प्रजातियों में से एक है। यह सांप अक्सर रात के समय सक्रिय होता है और गर्मी या शिकार की तलाश में इंसानों के बिस्तर तक पहुंच जाता है। इसका काटना जानलेवा हो सकता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।
#FatehabadNews #SnakeRescue #HaryanaNews #CommonKrait #Fatehabad #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |गुरुग्राम: RTI की अनदेखी पड़ी भारी; राज्य सूचना आयोग ने DTP बाठ पर लगाया ₹25,000 का जुर्माना
जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गुरुग्राम : हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई (RTI) आवेदनों को ठंडे बस्ते में डालने और मांगी गई जानकारियां न देने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने सुनवाई के दौरान गुरुग्राम के जिला नगर योजनाकार (DTP Enforcement) अमित बाठ को दोषी पाते हुए उन पर ₹25,000 का अधिकतम जुर्माना ठोक दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक आवेदक ने डीटीपी कार्यालय से अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आवेदक ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया।
आयोग की सख्त टिप्पणी:
आयोग की सुनवाई के दौरान जन सूचना अधिकारी (DTP अमित बाठ) न तो संतोषजनक जवाब दे सके और न ही जानकारी न देने की कोई ठोस वजह बता पाए। इस पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा आरटीआई कानून की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयोग ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अधिकारी के मासिक वेतन से जुर्माने की राशि काटकर सरकारी खजाने में जमा कराई जाए। साथ ही आवेदक को तुरंत पूरी और सटीक जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई से आरटीआई मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
#GurugramNews #RTIAct #StateInformationCommission #GurugramDTP #AdministrativeAction #HaryanaNews #BreakingNews #GurugramUpdates
-
02/09/26 |प्रतापनगर: हथनीकुंड बैराज में मॉकड्रिल के दौरान सेना की मोटरबोट खराब; 3 जवान तैरकर निकले, 1 लापता
जे कुमार प्रतापनगर (यमुनानगर) : यमुनानगर जिले के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित हथनीकुंड बैराज पर आपदा प्रबंधन अभ्यास (मॉकड्रिल) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के जवानों द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोटरबोट बंद हो गई, जिसके बाद नदी के तेज बहाव में 1 जवान लापता हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बचाव और राहत कार्यों का पूर्वाभ्यास करने के लिए सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें हथनीकुंड बैराज के पास अभ्यास कर रही थीं। इसी दौरान 4 जवानों को लेकर जा रही एक मोटरबोट के इंजन में अचानक खराबी आ गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया।
बहाव में बहे जवान:
स्थिति को भांपते हुए बोट में सवार जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। इनमें से 3 जवान तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन 1 जवान गहरे पानी और तेज करंट की चपेट में आकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। लापता जवान को ढूँढने के लिए बैराज के डाउनस्ट्रीम इलाके में बोट्स और गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
#YamunanagarNews #PratapNagar #HathnikundBarrage #IndianArmy #MockdrillAccident #SearchOperation #BreakingNews #HaryanaNews
-
02/09/26 |गन्नौर: लापरवाही और बैठकों से अनुपस्थिति पर बड़ी कार्रवाई; तहसीलदार ललिता तत्काल प्रभाव से निलंबित
जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गन्नौर/सोनीपत : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में तैनात तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ललिता के खिलाफ समाधान शिविरों, सीएम विंडो पर आने वाली जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने और उपायुक्त (DC) द्वारा बुलाई जाने वाली समीक्षा बैठकों से लगातार गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। डीसी सोनीपत द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर सरकार को निलंबन की सिफारिश भेजी गई थी।
भिवानी अटैच और चार्जशीट के निर्देश:
निलंबन आदेश के तहत ललिता को भिवानी उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने डीसी सोनीपत को हरियाणा सिविल सर्विसेज नियमों के तहत उनके खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर विभागीय जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
#SonipatNews #Gannaur #TehsildarSuspended #HaryanaGovernment #Bhiwani #BreakingNews #HaryanaNews #AdministrativeAction
-
02/09/26 |फतेहाबाद: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पहला चरण संपन्न; 797 संस्थानों के 1.22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
फतेहाबाद, 2 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं हाईवे, करनाल) के आदेशानुसार फतेहाबाद में 'Road Safety Quiz Competition 2026-27' के प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) के दिशा-निर्देशन और डीएसपी ट्रैफिक जय सिंह (HPS) की निगरानी में 31 अगस्त 2026 को यह प्रतियोगिता करवाई गई। यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि जिले के 786 सरकारी व निजी स्कूलों, 8 कॉलेजों, 2 आईटीआई और 1 पॉलिटेक्निक सहित कुल 797 शैक्षणिक संस्थानों के 1,22,860 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।
4 श्रेणियों में आयोजित हुई परीक्षा; परखा गया सड़क सुरक्षा का ज्ञान
छात्रों के शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को 4 श्रेणियों में बांटा गया था—कक्षा 3 से 5, 6 से 8, 9 से 12 और कॉलेज स्तर। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नशे में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा प्रतियोगिता का दूसरा चरण
प्रथम चरण में प्रत्येक संस्थान की चारों श्रेणियों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। इन विजेताओं के बीच आगामी निर्धारित तिथि पर ब्लॉक स्तर (द्वितीय चरण) की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
"यातायात नियमों का करें सम्मान, सुरक्षित रहे हर इंसान"
फतेहाबाद पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस का मानना है कि कम उम्र से ही बच्चों को जागरूक करने से उनमें सुरक्षित सड़क व्यवहार की आदत विकसित होती है, जिससे वे अपने अभिभावकों को भी जागरूक कर सकते हैं।
#FatehabadNews #HaryanaPolice #RoadSafetyQuiz #RoadSafety #Fatehabad #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |हिसार: शहर में हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद; पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ
हिसार, 2 सितंबर (अन्नू): हिसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत और भय का माहौल पैदा करने के मामलों का हिसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए (CIA) हिसार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुश, मोंटी उर्फ सरबटा और खुशवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
थाना शहर और HTM में दर्ज थे केस, कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड
पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) ने बताया कि हवाई फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना शहर और थाना एचटीएम (HTM) में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान फायरिंग के मुख्य कारणों, इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों की बरामदगी और इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
पकड़े गए आरोपियों का है पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं:
मोंटी उर्फ सरबटा: आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े सहित 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खुशवंत: इसके खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अंकुश: इसके खिलाफ सिरसा जिले में स्नैचिंग (झपटमारी) का 1 मामला दर्ज है।
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं: एसपी
एसपी सिद्धान्त जैन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #CrimeNews #CIAHisar #DanikKhabar #BreakingNews
-
02/09/26 |हिसार: पुलिस का ज़िलेभर में विशेष पैदल गश्त अभियान; एसपी बोले- 'पुलिस-जन संवाद होगा मजबूत
हिसार, 2 सितंबर (अन्नू): हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार 1 सितंबर को हिसार पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जगाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना रहा।
अपराध की रोकथाम और त्वरित पुलिसिंग पर जोर
एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि निरंतर पैदल गश्त से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है। इससे पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशील बिंदुओं की सीधी जानकारी मिलती है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना है।
नागरिकों से सहयोग की अपील, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
एसपी हिसार ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून हाथ में न लेने का आग्रह किया।
#HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #FootPatrolling #CrimePrevention #DanikKhabar #BreakingNews
-
01/09/26 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- कानून हाथ में लेना किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं
पीएम मोदी के नेतृत्व में 7.8% जीडीपी वृद्धि बड़ी उपलब्धि: मंत्री अनिल विज
मॉनसून सत्र में कांग्रेस के हंगामे पर विज ने साधा निशाना,कहा- प्रदर्शनों से कानूनी कार्रवाई नहीं रुकती
चंडीगढ़, 01 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मॉनसून सत्र की समाप्ति के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसा कैरेक्टर मिला हुआ है, जो कानून को हाथ में लेना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा और कानूनी कार्रवाई होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों और राजनीतिक दबाव के जरिए कानूनी कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता।
मंत्री विज का यह बयान हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों, नारेबाजी और हंगामे के संदर्भ में आया। उन्होंने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक मंच पर जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस लगातार व्यवधान पैदा करने का प्रयास करती रही।
कांग्रेस को हाईकमान से अराजकता फैलाने का काम मिला
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर प्रदेश और देश में राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस को अपनी हाईकमान से अराजकता और गड़बड़ी फैलाने का काम मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी बच्चों को तो कभी बुजुर्गों को बहकाने का प्रयास करती है।
विज के मुताबिक, विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून और व्यवस्था की सीमाओं को पार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं करेगी।
कानून से ऊपर कोई नहीं
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कानून और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान भी करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल कानून की सीमा पार करता है तो संबंधित एजेंसियां और प्रशासन अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया को आंदोलन या प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित करने की कोशिश उचित नहीं है। उनके अनुसार, राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन असहमति जताने के लिए निर्धारित संवैधानिक और कानूनी रास्तों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
मोदी नेतृत्व में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार
राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमले के साथ ही मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने देश की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल और ओजस्वी नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि केवल सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, सामर्थ्य और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
उनके मुताबिक, पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया है। विज ने कहा कि भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में पहले से अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।
आत्मनिर्भर भारत को मिली नई दिशा
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के साथ बुनियादी ढांचे के विस्तार ने देश में आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत केवल दुनिया के लिए एक बड़ा बाजार बनने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उत्पादन, निवेश और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को उन्होंने आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला बताया।
हरियाणा को भी मिल रहा विकास का लाभ
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी विकास और निवेश के नए अवसरों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में और मजबूत स्थान दिलाने के प्रयास जारी हैं। विज के मुताबिक, मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ तभी सार्थक है, जब उसके परिणाम रोजगार, निवेश और आम लोगों के जीवन में दिखाई दें।
GDP वृद्धि को बताया बदलते भारत की तस्वीर
मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का तेज आर्थिक विकास देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रभाव और सम्मान को भी बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के साथ भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में भारत आर्थिक विकास, रोजगार, निवेश और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
इस तरह मॉनसून सत्र के बाद विज के बयान में एक ओर जहां कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक तेवर नजर आए, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और देश की आर्थिक प्रगति को लेकर उनका भरोसा स्पष्ट दिखाई दिया।
-----------------
-
01/09/26 |रोहतक: SUPVA में 11 सितंबर से शुरू होगा छात्रों का म्यूजिक वीडियो शूट; 1 महीने में पूरे होंगे 8 प्रोजेक्ट्स
जे कुमार रोहतक, 01 सितंबर 2026 : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकेल्टी के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2022-23 बैच के 5वें सेमेस्टर के पेंडिंग म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए 11 सितंबर से 12 अक्टूबर तक का 1 महीने का विस्तृत शूटिंग शेड्यूल जारी किया है।
फैकेल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टी.पी. ने बताया कि कुछ कारणों से अटके इन प्रोजेक्ट्स के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य के निर्देशों के बाद अब बिना किसी रुकावट के लगातार शूटिंग कराने का फैसला लिया गया है।
छात्र संभालेंगे पूरी कमान:
इस एक महीने की अवधि के दौरान कुल 8 म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और ऑडियोग्राफी के छात्रों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। छात्र ही एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर और ऑडियोग्राफर के रूप में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
यूनिवर्सिटी स्तर पर पुख्ता इंतजाम:
प्रोजेक्ट्स को बिना किसी देरी के पूरा करने के लिए यूनिवर्सिटी ने कैमरे, लाइट्स, जनरेटर सहित यूनिट मैनेजर, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट और कारपेंटर आदि का अग्रिम प्रबंध कर लिया है। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के कोर्स वर्क में अब किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में 2018 बैच की डिग्री संपन्न कराने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन अन्य लंबित बैचों के शेड्यूल को भी तेजी से दुरुस्त कर रहा है।
#RohtakNews #DLCSUPVA #SUPVARohtak #FTVFaculty #MusicVideoShoot #HaryanaEducation #RohtakUpdates #UniversityNews
-
01/09/26 |हिसार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; एसपी बोले- महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस
हिसार, 1 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशों पर महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ हिसार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन हिसार की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 20 अगस्त 2026 को अपनी माता के साथ थाने पहुंची थी, जिसके बाद महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग करवाई गई और बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया।
आरोपी रोहित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
मामले की जांच करते हुए LASI लाजवती की पुलिस टीम ने आरोपी रोहित (पुत्र रामकुमार) को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति: एसपी
एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में हिसार पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #ZeroTolerance #WomenSafety #DanikKhabar #BreakingNews
-
01/09/26 |हिसार: पुलिस का 'ड्रग्स फ्री अभियान' जारी; अंबेडकर कॉलोनी व विकास नगर में 19 नशा पीड़ितों को दिलाई दवाई और काउंसलिंग
हिसार, 1 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 1 सितंबर को थाना शहर हिसार क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी और विकास नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
19 पीड़ितों का इलाज, 3 नए नशा पीड़ितों की हुई पहचान
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न केवल तस्करी से जुड़ी जानकारियां जुटाईं, बल्कि नशा पीड़ितों की मदद भी की:
नए मरीजों की पहचान: क्षेत्र में 3 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई।
डोर-टू-डोर आयुर्वेदिक दवा वितरण: 12 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।
अस्पताल में उपचार व काउंसलिंग: 2 मरीजों को पहली बार और 5 मरीजों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार ले जाकर आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयां दिलाई गईं। साथ ही उनके ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग करवाई गई।
"नशे से दूर रहना ही सुरक्षित जीवन की पहली सीढ़ी"
एसपी सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नशे की लत पूरे परिवार को प्रभावित करती है, इसलिए पीड़ित को छुपाने के बजाय उसका समय पर इलाज और काउंसलिंग करवाना ही सही रास्ता है।
#HisarNews #HaryanaPolice #NashaMuktHaryana #Hisar #DanikKhabar #BreakingNews
-
01/09/26 |महेंद्रगढ़: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.90 लाख की साइबर ठगी, केस दर्ज
महेंद्रगढ़, 1 सितंबर (अन्नू): महेंद्रगढ़ जिले के गांव भूषण कलां निवासी रिटायर्ड शिक्षिका मंजू देवी के साथ साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। 31 जुलाई 2026 को पीड़िता के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को अधिकारी बताकर पेंशन के लिए 'जीवन प्रमाण पत्र' अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने वॉट्सएप पर एक APK फाइल भेजी, जिसे इंस्टॉल करते ही पीड़िता ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और एसबीआई खाते की जानकारी उसमें भर दी। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़िता का मोबाइल हैंग होने लगा।
नाम पर नया क्रेडिट कार्ड जारी कर निकाले 1.90 लाख रुपये
13 अगस्त को फोनपे (PhonePe) की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जांचने पर पीड़िता को 4 संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जिसमें कुल 1,90,087 रुपये डेबिट हो चुके थे। पीड़िता ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। 17 अगस्त को एसबीआई शाखा पहुंचने पर खुलासा हुआ कि उनके बैंक खाते के बजाय उनके नाम पर जालसाजी से जारी करवाए गए नए क्रेडिट कार्ड्स से ये ट्रांजेक्शन किए गए थे।
साइबर थाना नारनौल में केस दर्ज, जांच जारी
नोडल साइबर क्राइम थाना पंचकूला से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर अब साइबर थाना नारनौल ने बीएनएस (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और फोनपे/बैंक से मिले इनपुट के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने और उन्हें ट्रेस करने में जुटी है।
#MahendragarhNews #CyberCrime #HaryanaPolice #CyberFraud #NarnaulNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
01/09/26 |फतेहाबाद: पुरानी रंजिश में युवक पर गाड़ी चढ़ाकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, CCTV फुटेज आया सामने
फतेहाबाद, 1 सितंबर (अन्नू): फतेहाबाद की अनाज मंडी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। भोडिया खेड़ा निवासी अमित कुमार अपनी बाइक से काम के सिलसिले में फतेहाबाद आया था। इसी दौरान एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) गाड़ी ने उसकी बाइक का पीछा कर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गिरते ही गाड़ी से चंद्रपाल, हितेश और दो अन्य युवक हाथों में डंडे व हथियार लेकर उतरे और अमित पर अंधाधुंध हमला कर दिया। पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।
पंचायत में फैसले के बाद भी कर रहे थे रेकी
अस्पताल में भर्ती अमित ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनका आरोपी पक्ष के साथ पारिवारिक रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसका गांव की पंचायत में सामाजिक स्तर पर निपटारा हो चुका था। आरोप है कि फैसले के बावजूद आरोपी लगातार उसकी रेकी (निगरानी) कर रहे थे और सोमवार को मौका पाते ही अनाज मंडी में उस पर हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस का बयान: पुरानी रंजिश में हुई वारदात, होगी सख्त कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। पीड़ित के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#FatehabadNews #HaryanaNews #CrimeNews #FatehabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
01/09/26 |यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर हादसा: एयरफोर्स की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 अधिकारी घायल
यमुनानगर, 1 सितंबर (अन्नू): यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर कैल बाईपास के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हो गए। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार चार लोग चंडीगढ़ कमांड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में कैल बाईपास के पास एक गाड़ी खराब होने के कारण लगे जाम की वजह से उन्होंने अपनी कार साइड में रोकी हुई थी।
पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची गाड़ी
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी डिवाइडर को पार कर सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस कर रही जांच, थाने में लिखित शिकायत का इंतजार
मौके पर पहुंचे एसआई परमजोत सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय थाना छप्पर और जगाधरी सदर थाना प्रभारियों का कहना है कि एक्सीडेंट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा एयरफोर्स के जवान गाड़ी को अपने साथ ले गए हैं।
#YamunanagarNews #HaryanaNews #AirForce #RoadAccident #YamunanagarPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा में 2 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, मानसून की वापसी से मिलेगी उमस से राहत; कई जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा/मौसम, 1 सितंबर (अन्नू): हरियाणा में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण उमस और तेज धूप के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। प्रदेश में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जबकि 3 और 4 सितंबर को यह पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत और सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
आज 9 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान का हाल: हिसार रहा सबसे गर्म, गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी
प्रदेश में औसतन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.6°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हिसार 38.1°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा फरीदाबाद में 36.1°C और बालसमंद में 37.1°C पारा दर्ज किया गया। वहीं रात के समय सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 23.0°C और भिवानी में 24.0°C रिकॉर्ड किया गया।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #IMDAlert #HaryanaRain #MonsoonUpdate #DainikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |‘हुड्डा साहब, पहले शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भड़कती रहती है, इसलिए बात सुन नहीं पाते’: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
‘हुड्डा साहब को अपने समय की याद नहीं’, बोले अनिल विज- ‘हमें विधानसभा के बाहर तक निकाल देते थे’
चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘हुडडा साहब कुछ दिनों से देख रहा हूं, पहले आप शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भडकती रहती है इसलिए आप बात सुन नहीं पाते’’।
मंत्री अनिल विज आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने एक अन्य अन्य मुददे पर कहा कि मुझे लगता है कि हुडडा साहब को मेमोरी लोस हो गया है इनको अपने समय का याद नहीं आ रहा है कि गेट कहां तक था, ये हमें बाहर के गेट से भी बाहर निकाल देते थे और पानी भी पीने नहीं देते थे। बाहर जाकर सचिवालय के सामने जाकर हमें बैठना पडता था। श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं गवाह हूं, मेरा विटनेस रिकार्ड कर लो, मैं विधानसभा में शपथ लेकर सच कहता हूं, कि ये हमें निकालकर बाहर ले जाते थे’’।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मेरे मन में आ रहा है कि उस पुलिस वाले के साथ इंसाफ कैसे होगा जिसको इन्होंने कोनी मारी’’।
-
31/08/26 |समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के खिलाफ सरकार, जरूरत पड़ी तो उच्चतर अदालतों का रुख करेगी: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को पब्लिक कर दिया जाए ताकि संबंधित हितधारक भी इस बारे में अपनी राय रख सकें : विज
चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज राज्य के गुरूग्राम-नूंह में बिजली वितरण को लेकर देने वाले सामानंतर लाईसेंस के संबंध में स्पष्ट किया कि सामानतंर लाईसेंस को लेकर राज्य सरकार ने पहले भी विरोध किया है और अब एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट आ गई है, और हम अब भी विरोध कर रहे हैं और विरोध करेंगें। मंत्री विज ने यह भी कहा कि इस मामले में यदि उच्चतर अदालतों/कोर्टों में जाना पडेगा तो हम/सरकार वहां भी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज यहां बिजली विभाग से संबंधित लगाए गए एक प्रश्न के संबंध में उठाए गए सामानतंर बिजली वितरण लाईसेंस मुददे पर सरकार का रूख स्पष्ट कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा बिजली नियामक आयोग केन्द्र सरकार के कानून के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। यह आयोग बिजली वितरण के संबंध में लाईसेंस दे सकता है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार से उत्तर मांगा तो मैंने और मेरे पूरे स्टाफ ने हर बिन्दू पर विरोध किया है। श्री विज ने यह भी बताया कि इस बारे में एक ओपन इयरिंग भी रखी गई थी जिसमें विभिन्न हितधारक शामिल हुए और सरकार ने भी अपना रूख व्यक्त करते हुए सामानांतर लाईसेंस देने का विरोध किया। इसके बाद, आयोग ने एक तीन सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया और कमेटी ने यह सिफारिश की कि बिजली वितरण किया जा सकता है।
मंत्री विज ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट आने पर सरकार/हमने उसके प्रत्येक बिन्दू पर विरोध किया है और सरकार ने अपना जवाब भेजा है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 सितंबर को इस मामले में की सुनवाई होनी है इसलिए वे चाहते हैं कि इस एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को पब्लिक कर दिया जाए ताकि संबंधित हितधारक भी इस बारे में अपनी राय रख सकें।
--------------
-
31/08/26 |हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
वित्त वर्ष 2025-26 में 40,918.30 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी गई; 7250 गांवों में से 6,105 को 24 घंटे बिजली आपूर्ति
तूफान के कारण 37892 टूटे बिजली के खम्भों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थोडे ही समय में ठीक किया- विज
चंडीगढ़, 31 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिजली व्यवस्था से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रदेश में बिजली आपूर्ति, गांवों में 24 घंटे बिजली तथा विभाग में मानव संसाधन की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के कुल 95 शहरी क्षेत्रों’’ में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इनमें 55 उपमंडल (डीएचवीपीएन क्षेत्र) तथा 40 उपमंडल (यूएचबीवीएन क्षेत्र) शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश की बिजली की कुल वार्षिक खरीद लागत 40,918.30 करोड़ रुपये रही। इस अवधि में राज्य के भीतर उत्पादित/प्राप्त बिजली 2,13,013.29 लाख यूनिट तथा राज्य के बाहर से प्राप्त बिजली 5,55,604.30 लाख यूनिट रही। इस प्रकार कुल 7,68,617.59 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई।
6,105 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति - विज
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना’’ के तहत प्रदेश के गांवों को चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में लाया जा रहा है। प्रदेश के कुल 7,250 गांवों में से 6,105 गांवों यानी 84.2 प्रतिशत गांवों में पहले से ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि 1,145 गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि शेष गांवों को भी चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में लाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा फीडरों के लोड को निर्धारित सीमा के भीतर लाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 55 शहरी क्षेत्रों तथा 2686 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जबकि 980 गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 40 शहरी क्षेत्र तथा 3419 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जबकि 165 गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
बिजली विभाग में 27,746 नियमित कर्मचारी कार्यरत - विज
मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में बताया कि ऊर्जा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कुल 53,289 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 27,746 पदों पर नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं तथा 25,543 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि नियमित कर्मचारियों के अतिरिक्त 15,362 कर्मचारी एचकेआरएनएल/हारट्रोन/कॉन्ट्रैक्टर/पार्ट-टाइम व सीधे आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं। इससे बिजली वितरण एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में विभाग को अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है।उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग में श्रेणी-ए के मंजूर पदों की संख्या 1209, कार्यरत पद 1021 तथा रिक्त पदों की संख्या 188 है। इसी प्रकार, श्रेणी-बी के मंजूर पदों की संख्या 1436, कार्यरत पद 1130 तथा रिक्त पदों की संख्या 306 है। इसी तरह, श्रेणी-सी के मंजूर पदों की संख्या 47717, कार्यरत पद 24654 तथा रिक्त पदों की संख्या 23036 है। इसी प्रकार, श्रेणी-डी के मंजूर पदों की संख्या 2927, कार्यरत पद 941 तथा रिक्त पदों की संख्या 1986 है।
तूफान के कारण 37892 टूटे बिजली के खम्भों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थोडे ही समय में ठीक किया- विज
उन्होंने कहा कि हालांकि यह सही है कि सिरसा के गांवों में मई, 2026 से जुलाई, 2026 के दौरान बिजली बाधित हुई है, क्योंकि इस दौरान कई तूफान आएं हैं जिसके कारण से 37892 बिजली कें खम्भे टूटकर गिरे थे। उन्होंने बिजली के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उन सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इन टूटे हुए बिजली के खम्भों को थोंडे ही समय में ठीक किया। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि जिन गांवो में 16 घंटे बिजली दी जा रही है उन गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए बिजली विभाग का स्टाफ लगातार प्रयत्नशील है और जब यह गांव 24 घंटे बिजली लेने के लिए तय शर्तें पूरी कर लेंगें तब इन गांवों में 24 घंटे बिजली देना आरंभ कर दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति - विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई जाए। बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, फीडरों के सुदृढ़ीकरण और चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
.........................
-
31/08/26 |पिहोवा के पास हाईवे पर चलती कार में लगी आग: भाई-बहन ने कार से कूदकर बचाई जान, गाड़ी जलकर राख
कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त (अन्नू): हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर पिहोवा के पास अरुणाय गांव के मोड़ पर एक चलती स्कोडा स्लाविया कार में अचानक भीषण आग लग गई। जुरासी कलां निवासी हरमन सिंह अपनी बहन के साथ निगदू (करनाल) से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी उनकी बहन चला रही थीं। अरुणाय मोड़ के पास पहुंचते ही बोनट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
समय रहते बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा
बोनट से लपटें उठती देख कार चला रही युवती ने तुरंत गाड़ी रोक दी। भाई-बहन बिना कोई देरी किए तुरंत कार से बाहर निकल आए, जिससे दोनों की जान सुरक्षित बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
कार से बाहर निकलने के कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
#KurukshetraNews #PehowaNews #HaryanaNews #CarFire #Highway152 #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |करनाल में रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का प्रथम चरण संपन्न: 2.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
करनाल, 31 अगस्त (अन्नू): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं हाइवे, हरियाणा) के दिशा-निर्देशानुसार 31 अगस्त 2026 को पूरे प्रदेश में प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण (स्कूल/कॉलेज स्तर) का आयोजन किया गया। करनाल में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजरानिया के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
चार स्तरों में विभाजित थी प्रतियोगिता
विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को चार भागों में बांटा गया था:
लेवल-1: कक्षा 3 से 5
लेवल-2: कक्षा 6 से 8
लेवल-3: कक्षा 9 से 12
लेवल-4: कॉलेज, आईटीआई (ITI) एवं पॉलिटेक्निक संस्थान
जिला करनाल में इन चारों स्तरों के लिए कुल 2,60,500 प्रश्नपत्र वितरित किए गए, जिनमें सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन और सुरक्षित वाहन संचालन से जुड़े सवाल पूछे गए थे।
पुलिस टीमों ने किया निरीक्षण
प्रतियोगिता को निष्पक्ष व सुचारू रूप से कराने के लिए डीएसपी ट्रैफिक महावीर सिंह, थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल, उप निरीक्षक बलदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार और सहायक उप निरीक्षक अमरीक सिंह की टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
#KarnalNews #HaryanaPolice #RoadSafety #TrafficAwareness #KarnalPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, 31 अगस्त (अन्नू): पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'अपराध मुक्त फतेहाबाद' अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर भारत और विदेश में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भट्टू कलां में देवीलाल पार्क के पास 'रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टी एवं सोलर' के कार्यालय पर छापेमारी कर सिरसा निवासी रजनीश और पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। मौके से 31 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 9 चार्जर, 3 आरसी और 1 एसबीआई एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।
Zyntra App के जरिए बनाते थे QR कोड और खातों का नेटवर्क
सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि आरोपी 'Zyntra App' के माध्यम से लोगों को अधिक रिटर्न का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों का मुख्य काम ऐप पर बैंक खाते लिंक करना, QR कोड तैयार करना और ठगी की रकम को आगे अन्य खातों में भेजना था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुराग भाम्भु और संदीप भाम्भु की योजना पर काम कर रहे थे।
साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज, नेटवर्क की पड़ताल जारी
आरोपी साइबर ठगी और ऑनलाइन कारोबार से जुड़े वैध दस्तावेज, लाइसेंस या क्लाइंट एग्रीमेंट पेश नहीं कर सके। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जब्त उपकरणों के आधार पर गिरोह के पूरे नेटवर्क और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
#FatehabadNews #CyberCrime #HaryanaPolice #CyberFraud #FatehabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |(यूएचबीवीएनएल) द्वारा लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल अपने खर्च पर पीसीसी पोल के साथ बदले जाएंगे - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक पीसीसी पोल से बदले जाएंगे: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) द्वारा अपने खर्च पर पीसीसी पोल के साथ बदले जायेंगें। हालाँकि, निगम के निर्देशों के अनुसार, रेल पोलों को निगम के खर्च पर नहीं बदला जाता है।
मंत्री अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुलदेहरा तथा ठसका मीरांजी गांवों के अंदर कोई एचटी/एलटी लोहे के पोल नहीं लगे हुए हैं। हालाँकि, इन गांवों के बाहरी क्षेत्र में 11 केवी कृषि फीडरों पर 107 लोहे के पोलों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 रेल पोल हैं। इसके साथ ही, 2014 से इन गांवों में लोहे के पोल से करंट लगने के कारण किसी भी जनहानि की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि शेष 91 लोहे के पोलों को निगम द्वारा जनवरी, 2027 तक पीसीसी पोलों से बदल दिया जाएगा।
-
31/08/26 |फतेहाबाद पुलिस के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त: एसपी निकिता खट्टर ने दी शुभकामनाएं, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
फतेहाबाद, 31 अगस्त (अन्नू): फतेहाबाद के पुलिस लाइन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, ने अपने संदेश के माध्यम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
विभाग में अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के बाद तीन कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई:
निरीक्षक फूल सिंह
निरीक्षक हरिकिशन
सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जगसीर सिंह
"सेवा भाव जीवनभर बना रहता है" – एसपी
एसपी निकिता खट्टर ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति प्रक्रिया का एक पड़ाव है, लेकिन समाज सेवा की भावना वर्दी में हो या बिना वर्दी के, हमेशा बनी रहती है। समारोह में डीएसपी जगदीश सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#FatehabadNews #HaryanaPolice #FatehabadPolice #RetirementCeremony #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |पानीपत: बीमार मां की मदद करने वाले बैंक कर्मी को साइबर ठगों ने फंसाया, सवा लाख की धोखाधड़ी के बाद 4 खाते फ्रीज, पीड़ित का परिवार दहशत में
पानीपत, 31 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के पानीपत (अशोक विहार कॉलोनी) में HDFC बैंक के कर्मी दानिश को तीन युवकों की मदद करना भारी पड़ गया। फरवरी 2026 में कॉलोनी निवासी सुहैल, रेहान और उवेश ने दानिश के पास पहुंचकर अपनी मां के गंभीर रूप से बीमार होने का बताया। उन्होंने बैंकिंग समस्या का हवाला देते हुए तुरंत नकद पैसे की जरूरत जताई। दानिश ने मानवता के नाते अपने विभिन्न क्रेडिट कार्ड खातों से 1.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
खाते में साइबर फ्रॉड की रकम भेजी, 4 क्रेडिट कार्ड फ्रीज
युवकों ने दानिश के क्रेडिट कार्ड का 1.25 लाख रुपये का भुगतान उसके खाते में ऑनलाइन करवा दिया। लेकिन इसके दो दिन बाद ही दानिश के एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के चार क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि राजस्थान पुलिस ने उनके खातों में आए पैसों को साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का बताते हुए फ्रीज करवा दिया है, जिससे दानिश खुद साइबर अपराधियों की सूची में आ गया।
रकम मांगने पर मारपीट और किडनैपिंग की धमकी, परिवार घर में कैद
धोखाधड़ी का पता चलने पर जब दानिश ने आरोपियों से बात की, तो आरोपियों और उनके परिजनों ने उसे जान से मारने और किडनैप करने की धमकी दी। 19 जून को दानिश ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Window) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत का पता चलते ही आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और अब उनके घर के बाहर संदिग्ध लोग बाइकों पर चक्कर काट रहे हैं, जिससे दानिश और उनका परिवार दहशत में घर के अंदर कैद होने को मजबूर है।
पुलिस का बयान: जांच जारी
थाना पुलिस का कहना है कि सीएम विंडो से शिकायत प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच में मामला साइबर फ्रॉड का पाया गया है और इस संबंध में राजस्थान पुलिस से संपर्क साधकर आगामी जांच की जा रही है।
#PanipatNews #HaryanaNews #CyberCrime #HaryanaPolice #PanipatPolice #CyberFraud #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |करनाल: इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
करनाल, 31 अगस्त (अन्नू): करनाल जिले के इंद्री में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर की झाल (रेगुलेटर) में एक युवक का शव फंसा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की सूचना पर पुलिस तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को झाल से बाहर निकाला।
यमुनानगर से लापता युवक होने की आशंका
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे यमुनानगर के एक परिवार का फोन आया था, जिन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले 4-5 दिनों से लापता है और उसने नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की आशंका के आधार पर गोताखोरों की टीम करनाल से लेकर इंद्री तक नहर में तलाश कर रही थी, जिसके बाद शव इंद्री की झाल में अटका हुआ मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों के आने का इंतजार
मामले की जांच कर रहे अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त प्रक्रिया के लिए भिजवा दिया है। यमुनानगर से आ रहे परिवार के सदस्यों द्वारा पहचान किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव लापता युवक का है या किसी अन्य का। यदि शव की पहचान हो जाती है तो पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा नियम अनुसार शवगृह में सुरक्षित रखवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#KarnalNews #IndriNews #HaryanaNews #YamunanagarNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |गुरुग्राम: पालतू बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में 12 फीट गहरे बेसमेंट में गिरी महिला, आईसीयू में भर्ती
गुरुग्राम, 31 अगस्त (अन्नू): गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित सेक्टर-25 में रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाटिका सिटी प्वाइंट सोसाइटी के पास स्थित पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली 33 वर्षीय नीलम अपनी पालतू बिल्ली को पकड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर पीजी के 12 फीट गहरे बेसमेंट में जा गिरीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, सिर और पैरों में गंभीर चोटें
सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर नीलम को बेसमेंट से बाहर निकाला। गिरने के कारण नीलम की कमर, सिर के पिछले हिस्से और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर के बल न गिरने की वजह से वह बड़ी अनहोनी से बच गईं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
निवासियों ने की सुरक्षा ग्रिल बढ़ाने की मांग
हादसे के बाद पीजी में रहने वाले लोगों ने बेसमेंट के आसपास लगी ग्रिल की ऊंचाई बढ़ाने और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही किसी की लापरवाही की बात सामने आई है, इसलिए कोई आपराधिक जांच शुरू नहीं की गई है।
#GurugramNews #HaryanaNews #AccidentNews #GurugramFireBrigade #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |फरीदाबाद में मंदिर के पास पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सिर पर चोट के निशान मिले, जांच में जुटी पुलिस
फरीदाबाद, 31 अगस्त (अन्नू): फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में मंदिर के पीछे आगरा नहर किनारे जंगल में 55 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से इसी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का काम करते थे। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
सराय एसीपी संदीप मोर ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक पुजारी के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत सिर की चोट के कारण हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।
मामले की गहनता से जांच जारी
पुलिस टीम घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
#FaridabadNews #HaryanaNews #CrimeNews #FaridabadPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
31/08/26 |सोनीपत: शॉर्ट सर्किट से बाजार में भीषण आग; 6 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
जे कुमार 31 अगस्त 2026 सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत शहर के एक कमर्शियल इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। दुकान से उठते धुएं और तेज लपटों को देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक सूखी हवा और दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की 5 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका।
इस हादसे में गनीमत यह रही कि घटना देर रात हुई, जिससे दुकानों में कोई मौजूद नहीं था और बड़ी जनहानि होने से टल गई। हालांकि, दुकान मालिकों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम फिलहाल नुकसान का आकलन करने और आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है।
#SonipatNews #HaryanaNews #SonipatFire #FireAccident #SonipatUpdate #BreakingNews #HaryanaPolice
-
31/08/26 |नारनौल: खड़ी मोटरसाइकिल में घुसा 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा; स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जे कुमार 31 अगस्त 2026 नारनौल (हरियाणा) : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में एक विशालकाय जहरीला कोबरा सांप घुस गया। बाइक सवार जब अपनी गाड़ी के पास पहुंचा, तो उसे इंजन और साइड कवर के बीच एक फुफकारता हुआ काला नाग दिखाई दिया। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को सावधान किया।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक के भीतर सांप गहरे हिस्से में छिपकर बैठ गया था, जिससे उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ/स्नेक कैचर को दी गई।
मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने आधुनिक उपकरणों की मदद से काफी सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाइक के पुर्जों को बिना नुकसान पहुंचाए और सांप को चोट से बचाते हुए करीब 6 फुट लंबे नाग को पकड़कर जार (प्लास्टिक डिब्बे) में सुरक्षित बंद किया गया। बाद में टीम ने उस कोबरा को दूर निर्जन जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
#NarnaulNews #HaryanaNews #SnakeRescue #KingCobra #Mahendragarh #WildLife #BreakingNews #HaryanaUpdates
-
30/08/26 |कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी 6 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : कैथल में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देसी पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये आरोपी इन हथियारों के जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इस कार्रवाई को सीआईए-1, सीआईए कलायत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों ने अंजाम दिया है।
इस संबंध में डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूरी सफलता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पहले मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नरड़ बस अड्डा के पास से आरोपी जीतू (निवासी जनकपुरी कॉलोनी, कैथल) को काबू किया, जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। दूसरे मामले में सीआईए-1 टीम ने एनएच-152 से गांव प्यौदा जाने वाली सड़क से आरोपी गुरदेव (निवासी गांव कोयल, जिला जींद, हाल किरायेदार शुगर मिल कॉलोनी, कैथल) को 315 बोर के देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
तीसरे मामले में सीआईए-1 की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी सुशील उर्फ रौन्नी (निवासी गांव नीमवाला) को काबू किया, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। चौथे मामले में सीआईए कलायत टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र से बाइक सवार आरोपी रेलु (निवासी गांव खरक पांडवा) को पकड़ा और जांच के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। पांचवें मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने सेक्टर-18 कैथल स्थित पार्क में दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार (निवासी सुभाष नगर, कैथल) को काबू किया, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। छठे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम ने गांव कलायत से बालू की तरफ जाने वाली सड़क पर जम्मू कटरा पुल के नीचे दबिश दी और आरोपी गुरमीत (निवासी गांव बालू, हाल राजनगर कॉलोनी, कैथल) को 315 बोर के एक अवैध देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KaithalNews #HaryanaPolice #IllegalWeapons #CrimeNews #CIAKaithal #DanikKhabar
-
30/08/26 |विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली और प्रेरणादायक है। कठिन से कठिन हालात में भी इस समाज के लोगों ने अपनी अटूट मेहनत, समृद्ध कला, अनुपम संस्कृति और अपने स्वाभिमान को सदैव जीवित रखा है।
जब भी हम भारत के इतिहास और इसके स्वर्णिम अतीत को देखते हैं, तो विमुक्त और घुमंतू समाज के शूरवीरों और महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में चमकता दिखाई देता है। भाई मक्खन शाह लबाना जी, जिन्होंने सच्चे गुरु की पहचान कराकर पूरी दुनिया को सही मार्ग दिखाया। भाई लखी शाह बंजारा जी एवं भाई निगाहिया जी, जिन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन शरीर का अपने घर में अंतिम संस्कार कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। योद्धा भाई जैता जी, जो कि चांदनी चौक से गुरु साहिब का पावन शीश आनंदपुर साहिब पहुंचाकर 'गुरु का बेटा' कहलाए।
मुख्यमंत्री रविवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित हरियाणा व पंजाब की समस्त घुमंतू जातिय़ों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकलीगर व बंजारा समाज के हुनरमंद वीरों ने मुगलों के खिलाफ युद्ध में अचूक अस्त्र-शस्त्र बनाकर खालसा फौज को ताकत दी। भामाशाह और बंजारा समाज के नायक, जिन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान संग्राम में रसद-सामग्री पहुंचाकर देश की रक्षा की। ये सभी हमारे राष्ट्र के असली हीरो हैं।
उन्होंने कहा कि वीरता आपको अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। इसी राष्ट्रभक्ति के बल पर आपने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम कर दिया था। इसी से बोखलाकर अंग्रेजों ने 1871 में 'क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट' नाम का काला कानून बनाकर आपके देशभक्त समाज को जन्मजात अपराधी घोषित करने का घिनौना पाप किया।
आजादी के बाद 31 अगस्त, 1952 को यह कलंक हमेशा के लिए मिटा, इसीलिए इस ऐतिहासिक दिन को हम 'विमुक्ति दिवस' के रूप में मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि केवल विमुक्ति दिवस मनाने भर से काम नहीं चलने वाला। आपको वह सब मिलना चाहिए जो अंग्रेजों ने आपसे छीना था। आजादी के बाद लंबे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने समाज की सुध नहीं ली और मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, तो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मूलमंत्र दिया। हमारी डबल इंजन सरकार इसी भावना से गरीब कल्याण के काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत हरियाणा में 1.60 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए। करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतू परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जो उनके सुरक्षित भविष्य की नींव है।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत सहायता राशि 30,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये की गई, जिससे 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये की मदद मिली।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे 15 लाख से अधिक बहनों को लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों के विवाह हेतु 3.85 लाख परिवारों को 1,523 करोड़ रुपये की शगुन राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री ने घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, वे बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षा ही वह ताकत है जो आने वाली पीढ़ियों का भाग्य बदल सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी व स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दे रही है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि आप जमकर पढ़िए, हुनर सीखिए, खेलों में आगे बढ़िए और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कीजिए। आप सभी प्रतिनिधि सरकार की इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज का हर व्यक्ति सशक्त बन सके। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह देसुजोदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय डीएनटी कल्याण संगठन, सतनाम सिंह संधू, हरियाणा के चेयरमैन व हरियाणा घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा व अन्य गणमान्य लोगू मौजूद रहे।
-
30/08/26 |भिवानी में रामायण-महाभारत प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित, 23 स्कूलों के 575 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : भिवानी की सामाजिक संस्था श्री श्याम प्रीत मंडल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय हालुवास गेट स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय रामायण-महाभारत आधारित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा प्रश्न पत्र का विमोचन कर किया गया।
प्रश्न पत्र का विमोचन हनुमान जोहरी धाम के महंत चरण दास, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजयकिशन अग्रवाल, समाजसेवी नरेश गर्ग ढिगावा वाले, विशाल टेलर से प्रवीण कुमार, रामदेव तायल, लिटिल हार्ट्स स्कूल के डायरेक्टर पवन गोयल, भावना गोयल, वैश्य कॉलेज के प्रिंसिपल संजय गोयल, विजय बंसल लालवासिया, विहिप जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल और ट्रस्ट प्रधान मनोज भरतवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।
महंत वेदनाथ सहित सभी अतिथियों ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। परीक्षा संयोजक गौरव भाटी ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 23 विद्यालयों के 575 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज भरतवाल ने जानकारी दी कि यह परीक्षा पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित की गई। महासचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी सनातन संस्कृति और संस्कारों का संचार करना है।
इस परीक्षा का परिणाम आगामी 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा, जिसके बाद विजेता विद्यार्थियों को ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन में राजीव शर्मा, ललित मामुका, आशीष, संकेत, अजीत और डॉ. नवीन सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
#BhiwaniNews #ShriShyamPreetMandalTrust #RamayanMahabharatQuiz #LittleHeartsPublicSchool #SanatanCulture #DanikKhabar
-
30/08/26 |रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.91 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य नशा सप्लायर तरसेम उर्फ सामी काबू
फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्नू): थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सामी (पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी तमासपुरा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
नंगल रोड से हेरोइन के साथ पकड़ा गया था पहला आरोपी
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत में पुलिस टीम ने नंगल रोड (ब्राह्मणवाला चौकी के पास) से मंगत सिंह उर्फ मंगा (निवासी नंगल) को मोटरसाइकिल समेत काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिस पर 21 जुलाई 2026 को थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और गहन जांच के आधार पर हेरोइन की मुख्य सप्लाई करने वाले तरसेम सिंह उर्फ सामी का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
#FatehabadNews #RatyaNews #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |अंकित हत्याकांड में भुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक और सह-आरोपी करण उर्फ कोना काबू, अब तक 6 गिरफ्तार
फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्नू): जिलेभर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भुना पुलिस ने अंकित हत्याकांड में एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियोग संख्या 173 (दिनांक 10.06.2025) के तहत वांछित सह-आरोपी करण उर्फ जयकरण उर्फ कोना (निवासी वार्ड नंबर 7, भुना) को काबू किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने अंकित पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।
मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार
थाना भुना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब करण उर्फ कोना की गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उसकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा सके।
आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
#BhunaNews #FatehabadNews #HaryanaPolice #AnkitMurderCase #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |करनाल: नीलोखेड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दर्जी की मौत, सुसाइड की आशंका
करनाल, 30 अगस्त (अन्नू): करनाल जिले के नीलोखेड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सुसाइड की आशंका, मृतक नीलोखेड़ी का रहने वाला था
मृतक की पहचान नीलोखेड़ी निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम करते थे। हादसे के समय सतनाम सिंह नीलोखेड़ी के पास रेलवे किलोमीटर नंबर 139 के नजदीक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। जीआरपी के एएसआई गुरुदेव के अनुसार, अंबाला कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर मृतक का शरीर से अलग हुआ आधा सिर मिला, जिससे पुलिस प्रारंभिक तौर पर सुसाइड की आशंका जता रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा कुरुक्षेत्र
जीआरपी ने मौके से शव के हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
#KarnalNews #Nilokheri #RailwayAccident #GRP #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत
यमुनानगर, 30 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के यमुनानगर स्थित कैल गांव के पास कचरा प्लांट के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से भिड़ गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पिकअप की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत
कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू पिकअप ने कार के आगे चल रही स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार भंभौली गांव निवासी पदम प्रकाश (पुत्र रोशन लाल) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पिकअप भी पुलिया के पास पलट गई। घायल पदम प्रकाश को उनके भाई और डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
हादसे में कार चालक दीपक (निवासी कान्हड़ी कलां) बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक की पहचान अमित निवासी चौपड़ा गार्डन (जगाधरी) के रूप में की। सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने दीपक के बयान और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#YamunanagarNews #HaryanaNews #RoadAccident #JagadhriNews #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में भीषण आग: चपेट में आईं 5 दुकानें, लाखों का सामान जलकर राख
सोनीपत, 30 अगस्त (अन्नू): सोनीपत शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र कच्चे क्वार्टर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। एक दुकान से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण अग्निकांड के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल ने पाया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे पूरे बाजार में फैलने से रोक लिया।
मेयर ने लिया स्थिति का जायजा, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पुलिस टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के सटीक कारणों और हुए कुल नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।
#SonipatNews #HaryanaNews #SonipatMarketFire #KaccheQuarter #FireAccidents #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |रेवाड़ी के शक्ति नगर में दोस्त ने ही दोस्त को चाकू से गोदा: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी, 30 अगस्त (अन्नू): रेवाड़ी के मोहल्ला शक्ति नगर में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोविंद (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल (कैलाली जिला) का निवासी था और सेक्टर-18 स्थित एक पीजी में रसोइया का काम करता था। गोविंद रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर अपने ही गांव के निवासी दोस्त विक्रम भूल के कमरे पर शराब पार्टी करने आया था। देर रात शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विक्रम ने चाकू निकालकर गोविंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में वारदात, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विक्रम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के अनुसार, गोविंद उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था और घटना की रात शराब के नशे में उसने अभद्र हरकत की, जिससे गुस्सा होकर उसने हमला किया। बीच-बचाव करने आई विक्रम की पत्नी भी चाकू लगने से घायल हो गई। मकान मालिक नितीश कुमार ने लहूलुहान अवस्था में गोविंद को देखा और पुलिस को सूचित किया। गंभीर हालत में गोविंद को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मकान मालिक नितीश कुमार के बयान के आधार पर आरोपी विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी विक्रम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक गोविंद दो बच्चों का पिता था और उसका परिवार नेपाल में ही रहता है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#RewariNews #HaryanaNews #CrimeNews #RewariPolice #MurderCase #DanikKhabar #BreakingNews
-

पंचकूला पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला रोता हुआ 6 वर्षीय मासूम, पंजाब के बलटाना के पास मिला था लावारिस
पंचकूला, 30 अगस्त (अन्नू): पंजाब के हरमिलाप नगर (बलटाना) के पास करीब 6 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में रोता और घबराया हुआ मिला। वहां से गुजर रहे एक युवक और युवती ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित थाना सेक्टर-14, पंचकूला पहुंचाया। पुलिस ने तुरंत मामला संज्ञान में लेते हुए बच्चे को संभाला और उसके परिजनों की खोजबीन शुरू की।
व्हाट्सऐप ग्रुपों और त्वरित प्रयासों से मिला सुराग
पंचकूला पुलिस ने बिना समय गंवाए बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में शेयर की और पहचान जुटाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू किए। कुछ ही समय में पुलिस टीम को बच्चे के परिजनों का पता लगाने में सफलता मिल गई। इसके बाद आवश्यक पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मासूम को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार, पुलिस कमिश्नर ने की अपील
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस और मदद करने वाले युवाओं का दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने अनुसार कि बिछड़े हुए लोगों, विशेषकर बच्चों को उनके परिवार से मिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई लावारिस या परेशान बच्चा दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#PanchkulaNews #PanchkulaPolice #HaryanaPolice #LostAndFound #ChildSafety #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी: नशा पीड़ितों को घर जाकर उपलब्ध करवाई आयुर्वेदिक दवाई
हिसार, 30 अगस्त (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने गांव महलसरा, सदलपुर, मोठसरा, खैरमपुर, अग्रोहा और असरावा पहुंचकर ग्रामीणों, सरपंचों तथा नशा पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
4 नशा पीड़ितों को घर जाकर दी गई आयुर्वेदिक दवा
अभियान के दौरान गांव असरावा, महलसरा, सदलपुर, अग्रोहा और हिसार क्षेत्र के कुल 04 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। नशा मुक्ति टीम ने परिजनों को भी उपचार के दौरान पूर्ण सहयोग करने और पीड़ितों को इस लत से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के बारे में जानकारी भी जुटाई गई।
पुलिस अधीक्षक की ग्रामीणों से सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें और तस्करी की सूचना पुलिस को दें। हिसार पुलिस का संकल्प जिले के युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है।
#HisarNews #HaryanaPolice #HisarPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #DanikKhabar #BreakingNews
-
30/08/26 |रेवाड़ी के भाड़ावास रोड पर युवक पर जानलेवा हमला: CIA ने सात आरोपियों को धर दबोचा, रंजिश के चलते दी थी वारदात को अंजाम
रेवाड़ी, 30 अगस्त (अन्नू): रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित आत्मप्रकाश अस्पताल के पास 28 अगस्त की रात एक युवक पर पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। न्यू आदर्श नगर निवासी पीड़ित मनीष के अनुसार, जब वह बाइक से घर जा रहा था, तब पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी से उतरे युवकों में से विक्रम भान ने मनीष की कनपटी पर पिस्टल तान दी, जबकि अन्य आरोपियों ने रॉड व डंडों से उस पर हमला कर दिया। पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को आते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुरानी रंजिश में वारदात, CIA ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि मनीष के छोटे भाई के साथ हुई पुरानी कहासुनी की रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जांच सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी। सीआईए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रम भान, हैप्पी, दीपांशु उर्फ मैसी, विपिन, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से कई का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है।
हथियार व गाड़ी बरामदगी के प्रयास जारी, एसपी की सख्त चेतावनी
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी, पिस्टल, रॉड व अन्य सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
#RewariNews #HaryanaPolice #RewariPolice #CrimeNews #CIARewari #BreakingNews #DanikKhabar
-
30/08/26 |यमुनानगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत: आरोपी चालक फरार
यमुनानगर, 30 अगस्त (अन्नू): यमुनानगर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में सढ़ौरा-बिलासपुर रोड पर गांव मारवा कलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रणजीत गार्डन (ससौली रोड) निवासी फोटोग्राफर पवन कुमार अपने छोटे भाई संजीव कुमार के साथ दौसड़का से फोटोग्राफी का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव मारवा कलां के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में आकर उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
छोटे भाई के सामने तड़पता रहा घायल, कार छोड़ भागा चालक
टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पवन कुमार बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी से उतरा, लेकिन पवन को तड़पता देख तुरंत अपनी कार से सढ़ौरा की तरफ फरार हो गया। संजीव अपने घायल भाई को तड़पता देख बेहद असहाय नजर आया और उसने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस
घायल पवन को पहले सीएचसी व्यासपुर और फिर नागरिक अस्पताल जगाधरी व एमएलजीएच यमुनानगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और संजीव के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#YamunanagarNews #HaryanaNews #RoadAccident #JagadhriNews #HitAndRun #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा में मानसून ब्रेक से बढ़ी उमस और गर्मी: हिसार 38.7°C के साथ सबसे गर्म, 1 सितंबर से बारिश के आसार
हरियाणा/मौसम, 30 अगस्त (अन्नू): हरियाणा में मानसून की सुस्ती के चलते तेज धूप और उमस का दौर फिर से लौट आया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा के हिमालय की तराई में खिसकने के कारण राज्य में मानसूनी गतिविधियां थम गई हैं। प्रदेश के 13 जिलों—हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, नूंह, पलवल, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम में दिन का तापमान 35°C के पार पहुंच गया है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं।
दिन का औसतन तापमान बढ़ा, हिसार रहा सबसे गर्म
मानसूनी ब्रेक के चलते प्रदेश भर में दिन के औसत तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को हिसार 38.7°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि भिवानी में पारा 38.0°C तक पहुंच गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ व रोहतक में 36.9°C और फरीदाबाद में 36.7°C तापमान दर्ज हुआ। दूसरी ओर, भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह सबसे ठंडी रात वाला शहर रहा, जबकि अंबाला में रात का पारा 28.5°C दर्ज हुआ।
1 से 3 सितंबर के बीच बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि, 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव होने से राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 2 और 3 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #WeatherUpdate #IMD #HisarNews #MonsoonUpdate #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |हरियाणा में अनोखी पहल: अब आम जनता भी खा सकेगी 'जेल की रोटी', अंबाला सेंट्रल जेल से होगी शुरुआत
हरियाणा , 29 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा जेल विभाग ने आम जनता के लिए एक नई और अनोखी पहल शुरू करने का फैसला किया है। अब कैदियों द्वारा बनाया गया शुद्ध और पौष्टिक खाना जेल की कैंटीन और कैफे सेंटर के ज़रिए आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस खास खाने के पैकेट का नाम "जेल की रोटी" रखा गया है।
इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले अंबाला सेंट्रल जेल में शुरू किया जा रहा है। यहाँ नागरिक जेल के बाहर बनी कैंटीन में इस भोजन का आनंद ले सकेंगे। शुरुआती चरण के बाद इस योजना का विस्तार करते हुए इसे होम डिलीवरी के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया जाएगा। अंबाला में इस योजना के सफल होने के बाद इसे राज्य भर की अन्य जेलों की कैंटीनों में भी शुरू किया जाएगा।
जेल मैनुअल के अनुसार इस थाली में 200 ग्राम आटा, 50 ग्राम चावल, दो तरह की सब्जियां, दाल और दही शामिल होगी। इस गुणवत्तापूर्ण और मिलावट-मुक्त भोजन के लिए आम जनता को कोई व्यावसायिक कीमत नहीं चुकानी होगी, बल्कि उन्हें केवल लागत का 10 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा। इस पहल का मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि कैदियों को रोजगार से जोड़ना, उन्हें खाना पकाने का हुनर सिखाना और उनके पुनर्वास के लिए फंड जुटाना है ताकि वे रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें।
#HaryanaNews #AmbalaCentralJel #JailKiRoti #HaryanaPrisonDepartment #Flipkart #DanikKhabar
-
29/08/26 |SIR 2026: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दिया एक और मौका, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
हरियाणा , 29 अगस्त (अभिकान्त) : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीख़ों में फिर से बदलाव किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक दाख़िल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर तक करना होगा।
संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख़ों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है।
यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। अभी तक कुल 87262 फॉर्म नंबर-6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं ।
मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है ।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक अपने BLO/ERO/AERO कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET App पर Book a Call सुविधा अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
#HaryanaNews #ElectionCommission #VoterList #SIR2026 #HaryanaElections #DanikKhabar #ChiefElectoralOfficer
-
29/08/26 |करनाल में सबमर्सिबल मोटर चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: 4 हजार की नकदी और बाइक बरामद
करनाल, 29 अगस्त (अन्नू): करनाल पुलिस करनाल द्वारा चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंजपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम ने गांव रसूलपुर में हुई सबमर्सिबल मोटर चोरी का खुलासा करते हुए गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रसूलपुर निवासी 4 आरोपी काबू, नकदी व बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय (पुत्र सुनील), प्रवीण (पुत्र धर्मा), राहुल (पुत्र रामकरण) और वंश (पुत्र जसमेर) के रूप में हुई है, जो सभी गांव रसूलपुर के ही निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बेचकर मिली 4 हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
रेकी कर रात के समय अंजाम दी थी वारदात
अनुसंधान अधिकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने गांव रसूलपुर में घेर में लगी सबमर्सिबल मोटर चोरी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिन के समय घटनास्थल की रेकी की और रात को मौका मिलते ही चोरी को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी, पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। करनाल पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चोरी और अन्य अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#KarnalNews #HaryanaPolice #KarnalPolice #CrimeNews #Kunjpura #BreakingNews #DanikKhabar
-
29/08/26 |राष्ट्रीय खेल दिवस पर फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खिलाड़ियों के बीच पहुंचीं एसपी निकिता खट्टर, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया हौसला
फतेहाबाद, 29 अगस्त (अन्नू): राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर का हॉकी खिलाड़ियों ने स्टिक से ब्रिज बनाकर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। एसपी ने मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और इसके बाद स्वयं हॉकी स्टिक से गेंद को हिट कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद और मार्गदर्शन
प्रतियोगिता के दौरान एसपी निकिता खट्टर ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से उनके अभ्यास, खेल रुचि और भविष्य के लक्ष्यों पर आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल प्रतिस्पर्धा का स्थान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है, जहां व्यक्ति अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और संघर्ष करना सीखता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य रखने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
'एक घंटा खेल के मैदान में' और नशामुक्त जीवन का आह्वान
युवाओं को संबोधित करते हुए एसपी ने प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के मैदान को देने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल मैदान में लगाएं। उन्होंने कहा कि "हाथों में नशा नहीं, खेल का सामान हो; आंखों में निराशा नहीं, लक्ष्य का सपना हो"—यही सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आयोजकों द्वारा सम्मान और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों और खेल विभाग द्वारा एसपी निकिता खट्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राजवाला, एईओ अनूप सिंह, थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय, चौकी प्रभारी राधेश्याम, प्राचार्या अनिता रानी, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गोदारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
#FatehabadNews #HaryanaPolice #NikitaKhattarIPS #NationalSportsDay #MajorDhyanChand #SayNoToDrugs #HaryanaNews #DanikKhabar
-
29/08/26 |फरीदाबाद के सारण गांव में संपत्ति विवाद में खूनी वारदात: छोटे भाई ने बड़े भाई पर चलाई गोली, हालत गंभीर
फरीदाबाद, 29 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सारण गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान छोटे भाई तुषार ने अपने बड़े भाई अभिषेक पर अचानक तीन राउंड फायरिंग कर दी।
वारदात के बाद आरोपी फरार, अस्पताल में भर्ती घायल
गोलीबारी की यह वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास घटित हुई। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच और आरोपी की तलाश जारी
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपी तुषार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
#FaridabadNews #HaryanaNews #SaranVillage #CrimeNews #BreakingNews #DanikKhabar #FaridabadPolice
-
29/08/26 |गुरुग्राम के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में दो तेंदुओं का आतंक: पशुओं के शिकार के बाद ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार
गुरुग्राम, 29 अगस्त (अन्नू): गुरुग्राम जिले में अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसे मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में इन दिनों दो तेंदुओं के आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। अरावली की पहाड़ियों से सटे इस क्षेत्र में तेंदुए रात के समय झाड़ियों से निकलकर गांव की ओर आ रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
पशुओं पर हमले और किसानों पर पड़ता असर
गांव में गाय चराने वाले लाला नामक ग्रामीण ने बताया कि तेंदुए उनके घर के पास से दो बछियों और एक बछड़े को शिकार बनाकर ले जा चुके हैं। इस आतंक का सबसे ज्यादा असर किसानों और पशुपालकों पर पड़ रहा है। शाम ढलते ही खेतों की ओर जाने वाले रास्ते सूने हो जाते हैं और किसान अंधेरा होने से पहले ही अपने घरों को लौटने पर मजबूर हैं।
पशुपालकों का रातभर पहरा
तेंदुओं के डर से पशुपालक रातभर जागकर अपने पशुओं की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को बांधने वाले स्थानों के पास रातभर निगरानी रखी जाती है, ताकि आहट होते ही सतर्क हुआ जा सके। अरावली के करीब रहने वाले परिवारों के लिए पशुपालन करना भी अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
वन विभाग और प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि आज पशु निशाने पर हैं तो कल किसी इंसान की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तत्काल टीम तैनात कर तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ा जाए और गांव के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए।
#GurugramNews #HaryanaNews #LeopardTerror #MohammadpurGurjar #AravaliHills #WildlifeDepartment #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |फतेहाबाद: अपराध जांच शाखा रतिया का नशा तस्करों पर शिकंजा; 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त के साथ प्रगट सिंह गिरफ्तार
रतिया/फतेहाबाद, 29 अगस्त (अन्नू): नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध जांच शाखा रतिया की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त के साथ रंगे हाथ काबू किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रगट सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (निवासी गांव तामसपुरा, जिला फतेहाबाद) के रूप में हुई है।
गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना; ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी:
गुप्त सूचना पर रेड: अपराध जांच शाखा रतिया प्रभारी उप-निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गांव रत्ताखेड़ा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी प्रगट सिंह तामसपुरा-हड़ोली रोड पर नहर पुल के पास डोडा पोस्त बेचने की फिराक में खड़ा है।
भागने की कोशिश की नाकाम: पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी वापस तामसपुरा गांव की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया।
थैले से बरामदगी: नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के हाथ में मौजूद थैले से 1 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज: पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में FIR No. 197 (दिनांक 28.08.2026, धारा 15B-61-85 NDPS ACT) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
#FatehabadNews #RatiyaNews #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |हिसार: नशा तस्करों की अवैध कमाई पर पुलिस का प्रहार; 8.85 लाख की संपत्ति फ्रीज, ट्रैक्टर और बाइक जब्त
हिसार, 29 अगस्त (अन्नू): नशे के काले कारोबार के खिलाफ हिसार पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 68 के तहत नशा तस्कर अजय की लगभग ₹8.85 लाख की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है।
यह मामला थाना आजाद नगर में दर्ज FIR No. 267 (दिनांक 22.05.2026, धारा 21(B) NDPS Act) से जुड़ा है, जिसमें आरोपी अजय (निवासी रावत खेड़ा, हिसार) को 6 ग्राम 520 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
फ्रीज की गई संपत्तियों का ब्योरा और SP हिसार का संदेश:
फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण:
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर (HR-20BD-4595): अनुमानित कीमत ₹8,00,000
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR-20BC-3542): अनुमानित कीमत ₹85,000
कुल फ्रीज संपत्ति: ₹8,85,000 (आठ लाख पचासी हजार रुपये)
हिसार पुलिस का त्रिपक्षीय प्रहार: SP हिसार ने स्पष्ट किया कि पुलिस नशे के खिलाफ तीन स्तरों पर काम कर रही है—नशे की बरामदगी, तस्करों की गिरफ्तारी और नशा बेचकर बनाई गई काली कमाई/संपत्ति को फ्रीज व जब्त करना।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई: पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि नशे के व्यापार से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें और गुप्त सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएं।
#HisarNews #HisarPolice #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #NDPSAct #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |गुरुग्राम: मौलसरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा; JCB की टक्कर से TCS इंजीनियर की मौत, चालक फरार
गुरुग्राम, 29 अगस्त (अन्नू): साइबर सिटी स्थित मौलसरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर तुषार कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। तुषार साइबर सिटी स्थित TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) कंपनी में कार्यरत थे।
वह रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से सेक्टर-37D स्थित रामप्रस्थ सोसाइटी में अपने ताऊ के घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार JCB ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
गर्दन टूटने से मौके पर ही बिगड़ी हालत; आरोपी चालक की तलाश जारी:
कौन थे मृतक: तुषार मूल रूप से शांति नगर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और गुरुग्राम में अपने ताऊ के घर रहकर नौकरी करते थे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत: टक्कर इतनी भीषण थी कि तुषार की गर्दन टूट गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के नारायणा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी चालक फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी JCB चालक मौके से गाड़ी छोड़कर/लेकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही DLF फेज-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 281 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
#GurugramNews #RoadAccident #CyberCity #GurugramPolice #TCSEngineer #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |सोनीपत: गन्नौर के सनपेड़ा गांव में मातम; यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे
सोनीपत, 29 अगस्त (अन्नू): सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सनपेड़ा में शनिवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। गांव के दो सगे भाई यमुना नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में डूब गए।
सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में दोनों किशोरों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
साथ गए तीसरे साथी ने दी सूचना; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:
कौन हैं पीड़ित: यमुना में डूबे किशोरों की पहचान 15 वर्षीय सत्यम और 17 वर्षीय शिवम (निवासी गांव सनपेड़ा) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई शनिवार सुबह यमुना घाट पर नहाने गए थे।
अचानक तेज बहाव में बहे: नहाने के दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों भाई गहरे पानी की तरफ चले गए और देखते ही देखते नदी में समा गए।
तीसरे साथी ने मचाया शोर: दोनों भाइयों के साथ गांव का ही एक अन्य किशोर प्रिंस भी घाट पर मौजूद था। हादसा होते ही प्रिंस ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया।
सर्च ऑपरेशन जारी: प्रशासनिक टीमें और गोताखोर यमुना नदी और आसपास के तटीय इलाकों में दोनों भाइयों की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों और पूरे गांव में गहरा शोक और चिंता बनी हुई है।
#SonipatNews #Gannaur #YamunaRiver #SonipatPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
29/08/26 |गुरुग्राम: खाली गोदाम में मिला कैब चालक का शव; कार की फैन बेल्ट से फंदा लगाकर की आत्महत्या
जे कुमार गुरुग्राम, 29 अगस्त 2026 : हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बादशाहपुर-टिकली रोड पर बने एक सुनसान व खाली गोदाम में कैब चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सुखबीर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के भौंडसी स्थित स्नेह विहार कॉलोनी में अपने परिवार (पत्नी और दो छोटे बच्चों) के साथ रह रहा था।
पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा की गई प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुखबीर अपनी कार लेकर अकेले ही उस खाली गोदाम में पहुंचा था। उसने अपनी कार की फैन बेल्ट निकालकर छत के हुक से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। फंदा लगाने के कुछ देर बाद अत्यधिक वजन के कारण बेल्ट टूट गई, जिससे उसका शव फर्श पर आ गिरा।
परिजनों में कोहराम, जांच जारी:
सुखबीर परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था और उसने करीब तीन महीने पहले ही नई कैब खरीदी थी। परिजनों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताई थी, हालांकि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटने (Asphyxia) को बताया गया है।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों और किसी मानसिक तनाव का पता लगाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल (CDR) खंगाल रही है।
#GurugramNews #GurgaonUpdate #HaryanaPolice #CabDriver #CrimeUpdate #BreakingNews
-
29/08/26 |हिसार: ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर बिंदू उर्फ मिंटू मोडासिया गिरफ्तार; रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग को करता था हथियार सप्लाई
हिसार/चूरू, 29 अगस्त (अन्नू): गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर राजस्थान और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हिसार से ₹25,000 के इनामी बदमाश बिंदू उर्फ मिंटू मोडासिया को गिरफ्तार किया है।
आरोपी मूल रूप से भिवानी के बहल का रहने वाला है और उस पर हत्या, मकोका (MCOCA) व रंगदारी समेत कुल 33 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मकोका में पैरोल पर आकर सप्लाई किए हथियार; विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क की जांच:
चूरू फायरिंग कांड से जुड़ा कनेक्शन: 14 मई को चूरू के रेलवे घूमचक्कर के पास कारोबारी सुनील प्रजापत के घर पर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण के नाम से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए नकाबपोश शूटरों ने फायरिंग की थी।
हथियार सप्लाई का आरोप: जांच में सामने आया कि आरोपी मिंटू मोडासिया ने ही मुख्य शूटर हरदीप सिंह और रोहित को अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
पैरोल पर बाहर आकर कर रहा था अपराध: मिंटू मोडासिया मकोका के तहत मेडिकल ग्राउंड पर पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। पैरोल के दौरान भी वह लगातार अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के संपर्क में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस रिमांड पर आरोपी: हिसार से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान हथियारों के नेटवर्क और विदेश में बैठे गैंगस्टरों को व्यापारियों की जानकारी भेजने वाले स्थानीय मुखबिरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
#HisarNews #ChuruNews #HaryanaPolice #RajasthanPolice #GangsterRohitGodara #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा में मानसून की ब्रेक: 3 जिलों में हल्की बारिश के आसार, हिसार 38.7°C के साथ सबसे गर्म; 1 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
हरियाणा/मौसम, 29 अगस्त (अन्नू): हरियाणा में मानसूनी ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने से बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश के 3 उत्तरी जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में ही छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत बाकी 19 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
बारिश न होने और उमस बढ़ने के कारण हिसार में अधिकतम तापमान 38.7°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। 1 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।
तापमान का हाल और किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:
तापमान का हाल:
सबसे गर्म स्थान: हिसार में पारा 38.7°C (सामान्य से 3°C अधिक), भिवानी में 37.5°C और नूंह में 37.0°C रहा।
सबसे ठंडी रात: यमुनानगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.6°C रिकॉर्ड किया गया।
किसानों के लिए कृषि एडवाइजरी:
सिंचाई व छिड़काव रोकें: अगले 3-4 दिनों के मौसम बदलाव को देखते हुए फसलों में सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल स्थगित रखें।
कीट-रोग से बचाव: उच्च आर्द्रता के कारण कपास में सफेद मक्खी, गुलाबी सुंडी और धान में जड़ सूंडी (Root Weevil) के प्रकोप की नियमित निगरानी करें।
पशुधन देखभाल: उमस से बचाने के लिए शेड में वेंटिलेशन और पंखों का प्रबंध करें। पशुओं के भोजन में 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक मिलाएं।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #MonsoonUpdate #IMDAlert #FarmerAdvisory #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |सोनीपत में रक्षाबंधन पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी छापेमारी, मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप; घेवर और दूध के सैंपल लिए
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों में मिलावटखोरी पर लगाम कसने के उद्देश्य से सोनीपत में फूड सेफ्टी विभाग ने शुक्रवार को अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस औचक निरीक्षण से मिठाई विक्रेताओं और दुकानदारों में भारी हड़कंप मच गया, और कार्रवाई के डर से कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाई की दुकानों से दूध और मावे से बनी कई वैरायटी के सैंपल एकत्र किए। चूंकि रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में 'घेवर' की मांग सबसे अधिक होती है, इसलिए विशेष रूप से दूध और मावे से तैयार किए जा रहे घेवर के नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
सैंपलिंग के साथ-साथ अधिकारियों ने दुकानों के भीतर साफ-सफाई के मानकों, खाद्य लाइसेंस (FSSAI लाइसेंस) और खाद्य सामग्री के स्टोरेज (भंडारण) की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया। विभाग का यह सख्त रुख यह सुनिश्चित करने के लिए था कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की अस्वच्छ या मिलावटी सामग्री न परोसी जाए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ इस तरह की औचक जांच और छापेमारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि त्योहारी खुशियों में जहर घोलने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।
#Sonipat #adulterators #Ghevarsamplescollected #FoodSafetyDepartment #raid #Danikkhabar
-
28/08/26 |भिवानी में अनूठी पहल: 'प्रयास एक कोशिश' संगठन ने रक्षाबंधन पर पौधों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : भिवानी में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत 'प्रयास एक कोशिश' सामाजिक संगठन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अनूठी पहल करते हुए लोहारू के मुक्तिधाम और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पौधों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी, डॉ. उमेद जांगिड़ और पार्षद अजय शर्मा ने बताया कि उनका संगठन पिछले लगभग 10 वर्षों से रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधकर उनके बचाव का संकल्प लेने का यह अभियान चला रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पौधे हमारे जीवन का आधार और सुरक्षा कवच हैं, इसलिए यह हमारा दायित्व है कि हम केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों को पूरा पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करें। उनके इस अभियान को अब व्यापक पहचान मिल रही है, और इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार भी 'वृक्षाबंधन' कार्यक्रम चलाकर आमजन को प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर एसएसजे फाउंडेशन से डॉ. अनिल जोशी और रिंकू कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश शर्मा, जागेराम और मनोज सिंघल ने विशेष सहयोग दिया।
#BhiwaniNews #Loharu #EnvironmentalProtection #RakshaBandhan #Vrikshabandhan #PrayasEkKoshish #DanikKhabar # #HaryanaNews
-

दिल्ली-NCR: ED की वाटिका लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई; प्रमोटर अनिल भल्ला समेत निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी, ₹33 करोड़ की संपत्ति जब्त
गुरुग्राम/दिल्ली, 28 अगस्त (अन्नू): प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने real estate कंपनी M/s वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशकों से जुड़े दिल्ली-NCR स्थित 7 आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज कई FIRs के आधार पर शुरू की गई ECIR के तहत की गई है। FIR में खरीदारों को झांसा देकर रिहायशी प्लॉटों का पजेशन न देने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
14 साल बाद भी नहीं सौंपे प्लॉट; ₹33 करोड़ की संपत्ति व लक्जरी गाड़ियां जब्त:
आरोपियों के नाम: ED की जांच M/s वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशकों—अनिल भल्ला, गौतम भल्ला, गौरव भल्ला और अन्य के खिलाफ चल रही है।
'वाटिका इंडिया नेक्स्ट' प्रोजेक्ट में घपला: जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 से 2012 के बीच पीड़ितों से लगभग ₹260.30 करोड़ रुपये एडवांस लिए गए थे। इसके बदले में केवल ₹120 करोड़ रुपये मूल्य के प्लॉट डिलीवर किए गए। बाकी प्लॉट 14 साल बीत जाने के बाद भी नहीं दिए गए।
बिना सहमति बेचे 14 प्लॉट: आरोपियों ने पीड़ित कंपनी की बिना सहमति के उसी प्रोजेक्ट के 14 प्लॉट चोरी-छिपे तीसरी पार्टी (Third Party) को बेच दिए।
जब्ती और कुर्की: छापेमारी में प्रॉपर्टी से जुड़े अहम दस्तावेज, ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट, टैली (Tally) डेटा और फंड ट्रांसफर के रिकॉर्ड जब्त किए गए। इसके अलावा 3 लक्जरी गाड़ियां, आभूषण और बैंक अकाउंट्स/सिक्योरिटीज मिलाकर कुल ₹33 करोड़ की संपत्ति जब्त व फ्रीज की गई है।
#EDRaid #VatikaGroup #DelhiNCRNews #GurugramNews #MoneyLaundering #PMLA #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |फतेहाबाद: 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत अस्पताल पहुंची पुलिस; नशा पीड़ितों को दी हिम्मत, नर्सिंग स्टाफ से भी मांगी मदद
फतेहाबाद, 28 अगस्त (अन्नू): नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत लगातार जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सब-इंस्पेक्टर (SI) सुंदर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचकर वहां उपचाराधीन नशा पीड़ितों से सीधे संवाद किया।
पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें चिकित्सकों द्वारा बताए गए इलाज और परामर्श को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
दृढ़ इच्छाशक्ति से नशा छोड़ना संभव; समाज और नर्सिंग स्टाफ से सहयोग की अपील:
इलाज और परिवार का सहयोग जरूरी: पुलिस टीम ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सही डॉक्टरी देखभाल और परिवार के सहयोग से नशे की दलदल से पूरी तरह बाहर निकला जा सकता है। नशा पीड़ितों को अपने भविष्य और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी गई।
नर्सिंग स्टाफ को अभियान से जोड़ा: अस्पताल में ट्रेनिंग ले रहे नर्सिंग स्टाफ को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ से अपील की कि वे मरीजों की देखरेख के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाएं और इस सामाजिक लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सामूहिक भागीदारी पर जोर: फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जंग केवल पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सांझा जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से बचाने और पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #OperationJeevanJyoti #DrugFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |फतेहाबाद: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6.19 ग्राम हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद, 28 अगस्त (अन्नू): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गांव बड़ोपल के पास धारनियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 6.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
भागने की कोशिश में बंद हुई बाइक; तलाशी में पकड़ी गई हेरोइन:
आरोपियों की पहचान: पकड़े गए युवकों की पहचान अमरदीप उर्फ पवन थापन (निवासी सदलपुर) और विजय (निवासी खारा खेड़ी) के रूप में हुई है।
पुलिस को देखकर मोड़ने लगे मोटरसाइकिल: बड़ोपल पुलिस चौकी की टीम धारनियां रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर आ रहे दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की नीयत से बाइक वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अचानक बंद हो गई और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज: नियमानुसार ली गई तलाशी में आरोपी अमरदीप के कब्जे से 6.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मुकदमा (FIR No. 340) दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया गया है।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #DrugFreeHaryana #NDPSAct #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |फतेहाबाद: परशुराम चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर टोका तो भड़की महिला चालक; होमगार्ड जवान का छीना मोबाइल
फतेहाबाद, 28 अगस्त (अन्नू): फतेहाबाद के भगवान परशुराम चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड जवान से महिला कार चालक द्वारा मोबाइल छीनने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला ने यह कदम तब उठाया, जब जवान यातायात नियमों के उल्लंघन पर उसकी गाड़ी की ऑनलाइन डिटेल अपने मोबाइल में दर्ज कर रहा था।
हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य होमगार्ड जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को समझाया और स्थिति को शांत कराया।
इशारा अनदेखा कर बीच चौक में घुसाई कार; चेतावनी देकर छोड़ा:
नियम उल्लंघन पर रोकी कार: हिसार की ओर से आ रही होंडा कार की महिला चालक ने होमगार्ड बलदेव के जेब्रा क्रॉसिंग से पीछे रुकने के इशारे की अनदेखी की और कार को चौक के बीच में निकालने का प्रयास किया।
ऑनलाइन डिटेल दर्ज करते समय छीना मोबाइल: होमगार्ड बलदेव ने कार रुकवाकर चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जब बलदेव ने चालान व ऑनलाइन डिटेल के लिए गाड़ी का नंबर मोबाइल में दर्ज करना शुरू किया, तो महिला कार से बाहर आई और जवान के हाथ से मोबाइल छीनकर वापस गाड़ी में बैठ गई।
साथी जवानों ने संभाली स्थिति: चौक पर तैनात अन्य होमगार्ड जवानों ने तुरंत गाड़ी को किनारे करवाया और महिला को पुलिस कार्रवाई का हवाला देकर शांत कराया। सहकर्मियों के समझाने के बाद महिला ने मोबाइल वापस लौटाया, जिसके बाद उसे सख्त चेतावनी देकर जाने दिया गया।
#FatehabadNews #FatehabadPolice #TrafficRules #HaryanaPolice #RoadSafety #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |हिसार: नशा मुक्ति के लिए हिसार पुलिस की अनूठी पहल; घर-घर पहुंचकर पीड़ितों को दे रही दवा और परामर्श
हिसार, 28 अगस्त (अन्नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) के नेतृत्व में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान अब केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर एक संवेदनशील पहल का रूप ले चुका है। हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं का हाथ थामकर उन्हें इलाज और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सीधे उनके घर तक पहुंच रही है।
इसी कड़ी में टीम ने थाना आजाद नगर व अर्बन एस्टेट के अंतर्गत गांव सातरोड खुर्द और कैमरी रोड स्थित माल कॉलोनी में विशेष परामर्श व उपचार शिविर चलाया।
घर-घर जाकर दिया इलाज; नशा पीड़ितों को अपराधी नहीं, मरीज समझने की अपील:
14 पीड़ितों का कराया गया इलाज: अभियान के तहत टीम ने 3 नए नशा पीड़ितों की पहचान की। नागरिक अस्पताल हिसार के माध्यम से तथा घर-घर पहुंचकर कुल 14 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाएं व परामर्श उपलब्ध कराया गया।
तस्करों पर नजर, पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता: पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों की गुप्त जानकारी भी जुटाई।
परिवारों और समाज से अपील: हिसार पुलिस ने अपील की है कि नशा पीड़ित को समाज से अलग-थलग करने या छिपाने के बजाय उसे इलाज और सहयोग देकर मुख्यधारा में लाएं।
“नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल तस्करों तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में फंसे हर व्यक्ति को इलाज और सम्मानजनक जीवन मिले। एक युवक का नशा छोड़ना पूरे परिवार का भविष्य बचाता है।”
— सिद्धान्त जैन, SP हिसार
#HisarNews #HisarPolice #DrugFreeHisar #NashaMuktHaryana #SiddhantJainIPS #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-

-
28/08/26 |हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले, घरौंडा और लाडवा के एसडीएम बदले
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के अंतर्गत घरौंडा और लाडवा के एसडीएम (सब डिविजनल ऑफिसर, सिविल) भी बदले गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020) को अब लाडवा का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जहां वे अनुभव मेहता का स्थान लेंगे। वहीं, 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी अनुभव मेहता, जो अब तक लाडवा के एसडीएम और करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, को अब घरौंडा का नया एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा, उनके पास कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) का अतिरिक्त प्रभार भी पहले की तरह बना रहेगा।
इसके साथ ही, पंचकूला के एसडीएम चंद्रकांत कटारिया (एचसीएस 2020) को दोहरी जिम्मेदारी सौंपते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह मन्नत राणा (एचसीएस 2023) को पंचकूला का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
#HaryanaAdministration #HCSOfficers #TransferAndPosting #Chandigarh #Gharaunda #Ladwa #Panchkula #DainikKhabar
-
28/08/26 |पानीपत जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन: हजारों बहनों ने बांधी भाइयों को राखी, जेल प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : देशभर के साथ-साथ पानीपत के जिला कारागार में भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया, जहां सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना लेकर पहुंची हजारों बहनों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा जेल के अंदर किसी भी बंदी के साथ भेदभाव न हो, इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से ही एक जैसी राखियां, मिठाइयां और तिलक की सामग्री का प्रबंध किया गया था [cite: ].
पानीपत जेल के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जिन कैदियों की बहनें किसी कारणवश नहीं पहुंच सकीं, उनकी सूनी कलाई पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखी बांधी, वहीं महिला बंदियों से मिलने पहुंचे भाइयों को भी अंदर जाकर राखी बंधवाने की विशेष अनुमति दी गई थी कैदियों को त्योहार पर घर से दूर होने की कमी महसूस न हो, इसके लिए जिला कारागार प्रशासन की ओर से विशेष भोजन और खीर का इंतजाम भी किया गया था [cite: ].
#PanipatJail #RakshaBandhan #PanipatNews #BrahmaKumaris #JailAdministration #DanikKhabar
-
28/08/26 |गुरुग्राम: पुराने सिविल अस्पताल के पास बेकाबू हाइड्रा मशीन ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर; हालत नाजुक, चालक गिरफ्तार
गुरुग्राम, 28 अगस्त (अन्नू): गुरुग्राम में पुराने सिविल अस्पताल के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार और बेकाबू हाइड्रा मशीन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिलीवरी बॉय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भाग रहे आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
ऑर्डर डिलीवर कर लौट रहा था पीड़ित; अस्पताल में हालत गंभीर:
पीड़ित की पहचान: गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है और वर्तमान में गुरुग्राम के राजीव नगर में किराए पर रहता है। मंजीत 'फ्लिपकार्ट 10 मिनट ग्रोसरी' में बतौर डिलीवरी बॉय कार्यरत है।
देर रात हुआ हादसा: घटना देर रात करीब 11 बजे की है। मंजीत ग्राहक का सामान डिलीवर करके अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह पुराने सिविल अस्पताल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार हाइड्रा मशीन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल: हादसे के बाद खून से लथपथ मंजीत को सिटी थाना पुलिस और राहगीरों की मदद से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
चालक हिरासत में, सुरक्षा की मांग: सिटी थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद एकत्र हुए साथी डिलीवरी पार्टनरों ने देर रात भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोष जताते हुए मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
#GurugramNews #GurugramAccident #GurugramPolice #FlipkartDelivery #RoadSafety #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |फरीदाबाद: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल चालक की मौत; शव सड़क पर रख परिजनों का हंगामा, आरोपी की मांग को लेकर लगाया जाम
फरीदाबाद, 28 अगस्त (अन्नू): फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए 38 वर्षीय मियाज मोहम्मद की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मियाज को रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद करीब 150 से अधिक लोगों ने शव को हाईवे और खेड़ी पुल थाने के बाहर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो ने छीना परिवार का सहारा; जानिए पूरा मामला:
गलत दिशा से आई कार ने मारी टक्कर: मियाज के दोस्त राकेश ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे मियाज अपनी बाइक से दोस्त से मिलने जा रहे थे। पदम नगर से करीब 1 किलोमीटर दूर पहुंचते ही सामने से गलत दिशा (Wrong Side) में आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजन: परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हादसे के बाद से आरोपी चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने या उसे पकड़ने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए।
परिवार का इकलौता कमाने वाला था मियाज: पदम नगर निवासी मियाज पेशे से ड्राइवर थे और परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी, माता-पिता और दो छोटे बच्चे रह गए हैं, जिनके सामने अब जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम: खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और गुप्तचर टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने हाईवे से शव हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
#FaridabadNews #FaridabadPolice #RoadAccident #HaryanaNews #KheriPul #Miyaz #DanikKhabar #BreakingNews
-
28/08/26 |सोनीपत: धनाना गांव की कुटिया में बाबा और उनके साथी पर जानलेवा हमला; नशा देने से मना करने पर वारदात
सोनीपत, 28 अगस्त (अन्नू): सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव धनाना में स्थित बाबा सीता राम कुटिया में रह रहे साधु और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुटिया में आए एक युवक ने पहले बाबा से नशा (सुलफा) मांगा। बाबा द्वारा नशा देने से इनकार करने पर आरोपी अपने 5-6 साथियों के साथ लौटा और लाठी-डंडों से मारपीट की।
घटना में घायल बाबा और उनके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद गोहाना सरकारी अस्पताल से बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया है। बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
30 साल से कुटिया में रह रहे हैं बाबा; बीच-बचाव करने आए साथी की भी पिटाई:
नशा मांगने पर मना करने से गुस्साया युवक: धनाना गांव निवासी भगवानदास ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से 'बाबा सीता राम कुटिया' में रह रहे हैं। 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे वे अपने साथी राजेंद्र शर्मा के साथ कुटिया में मौजूद थे। इसी दौरान गांव का प्रिंस नाम का युवक आया और सुलफा मांगने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए चला गया।
लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला: थोड़ी देर बाद प्रिंस अपने 5-6 दोस्तों के साथ वापस आया। आरोपियों ने कुटिया में रखे डंडे और लाठियां उठाकर बाबा भगवानदास की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए राजेंद्र शर्मा को भी रोककर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
MLR में दर्ज हुई गंभीर चोटें: डॉक्टरों के अनुसार बाबा भगवानदास के शरीर पर 3 तथा राजेंद्र शर्मा के शरीर पर 4 गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं। राजेंद्र को ऑर्थोपेडिक और डेंटल सर्जन की राय के लिए भेजा गया है।
BNS के तहत मामला दर्ज: बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
#SonipatNews #GohanaNews #SonipatPolice #HaryanaCrime #BPSKhanpurKalan #DanikKhabar #BreakingNews
-

हरियाणा में मानसून पड़ा धीमा: गर्मी और उमस बढ़ी; आज सिर्फ 3 जिलों में बारिश के आसार
हरियाणा/मौसम, 28 अगस्त (अन्नू): प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसमें हिसार 38.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ सहित शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अगले 4-5 दिन कमजोर रहेगा मानसून; धान के इलाकों में चिंताजनक स्थिति:
मानसून ट्रफ खिसकने से घटेगी बारिश: मानसून ट्रफ रेखा के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
1 जून से अब तक 14% कम बारिश: 1 जून से 26 अगस्त तक प्रदेश में 257.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत (299.9 मिमी) से 14% कम है। हालांकि, केवल अगस्त महीने की बात करें तो 109.9 मिमी बारिश के साथ यह सामान्य से 14% अधिक रही है।
7 जिले 'रेड जोन' में शामिल: अगस्त के दौरान धान बहुल इलाकों में बारिश का भारी सूखा देखने को मिला है। करनाल में सामान्य से 51%, अंबाला में 51%, कैथल में 49%, सिरसा में 47%, पंचकूला में 44%, रोहतक में 36% और जींद में 27% से 52% तक कम बारिश हुई है।
भिवानी में सबसे ज्यादा बरसात: इसके विपरीत, भिवानी जिले में सामान्य से 117% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं फतेहाबाद में 50%, कुरुक्षेत्र में 19%, पलवल में 17% और चरखी दादरी में 11% अधिक बारिश हुई है।
#HaryanaWeather #HaryanaNews #IMDAlert #MonsoonUpdate #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार
हरियाणा , 27 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए गए अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एचकेआरएन के माध्यम से सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में तैनात कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है शायद इनकी वर्तमान अनुबंध अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही थी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सभी विभागों, बोर्डों, निगमों आदि में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों पर लागू होगा।
#HaryanaGovt #HKRN #ContractEmployees #HaryanaNews #AnuragRastogi #GovernmentUpdates #DanikKhabar
-
27/08/26 |हरियाणा: 10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश और विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज एक माह में होंगे अपलोड
हरियाणा , 27 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की अन्तिम तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।
बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालय मुखिया 31 अगस्त, 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर कक्षा दसवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा नौवीं का रिपोर्ट कार्ड व दसवीं कक्षा की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी./टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी./टी.सी. अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में दाखिला लेने हेतु कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, कक्षा ग्यारहवीं का रिपोर्ट कार्ड व बारहवीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी./टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी./टी.सी. अपलोड करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय ऐसे सभी विद्यार्थियों के माता-पिता से नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी प्राप्त कर अपलोड करें। शपथ-पत्र का नमूना बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-
27/08/26 |NHRC ने मीडिया रिपोर्टों पर लिया स्वतः संज्ञान, हरियाणा सरकार और पुलिस से 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के पानीपत स्थित सरकारी अस्पताल में 16 अगस्त 2026 को एक नैदानिक परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की शिकार हुई 57 वर्षीय महिला की मृत्यु से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। 18 अगस्त 2026 को रोहतक स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
आयोग ने माना है कि यदि समाचार में उल्लिखित तथ्य सत्य हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। अतः आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पानीपत के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
19 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर रूप से बीमार रोगी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। खबरों के मुताबिक, सीटी स्कैन कक्ष के अंदर मशीन ऑपरेटर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि वह इस घटना का खुलासा किसी से नहीं करेगी।
-
27/08/26 |हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिया दूसरा अवसर
हरियाणा , 27 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व 10 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरीफिकेशन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी।
उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अर्थात जिनका परीक्षा परिणाम RLV( Result late due to verification) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 30 व 31 अगस्त, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दूसरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी शेष है, उन सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
-
27/08/26 |हिसार में पत्नी की हत्या कर 4 महीने से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कैमरामैन की सतर्कता से खुला राज
हिसार, 27 अगस्त (अभिकान्त) : हिसार के सेक्टर-13 स्थित संत नगर में घरेलू कलह के चलते पत्नी सोनिया की बेरहमी से हत्या करने के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी सौरभ आनंद को सिविल लाइन थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की 7 विशेष टीमों को लगातार चकमा दे रहा यह शातिर आरोपी पहचान उजागर होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
क्या था पूरा मामला और हत्या की वजह? मृतका सोनिया की शादी वर्ष 2016 में आरोपी सौरभ आनंद के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार घरेलू क्लेश और विवाद चल रहा था। घटना से करीब तीन महीने पहले भी आरोपी ने सोनिया का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को आरोपी अचानक घर से गायब हो गया था, जिसकी शिकायत सोनिया ने पुलिस में दर्ज कराई थी। हालांकि, शाम को वह वापस लौट आया था, लेकिन अगले ही दिन यानी 1 मई 2026 को सोनिया का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके पास ही खून से सनी हुई प्रेस भी पड़ी थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया था कि इसी प्रेस से वार करके जीजा ने सोनिया की निर्मम हत्या की है।
4 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस और कानून की गिरफ्त से बचने के लिए पूरी तरह से डिजिटल डिटॉक्स और अंडरग्राउंड मोड में चला गया था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने अपना पूरा हुलिया बदल लिया था और तकनीकी सर्विलांस से पूरी तरह दूर रहा। फरारी के इन चार महीनों के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुल 8 शहरों में शरण ली। वह लगातार रेवाड़ी, चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, उज्जैन, हरिद्वार, मथुरा और अयोध्या जैसे धार्मिक व प्रमुख शहरों में छिपता फिरता रहा। इस दौरान वह खाने और रहने के लिए मुख्य रूप से मंदिरों और गुरुद्वारों का इस्तेमाल करता था, जहां पहचान पत्र की गहन जांच से आसानी से बचा जा सकता था।
चाय की दुकान पर कैमरामैन की नजर से हुआ पर्दाफाश गिरफ्तारी से बचने की तमाम कोशिशें आखिरकार 26 अगस्त को नाकाम हो गईं। आरोपी भेष बदलकर हिसार के मॉडल टाउन इलाके के पास एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। संयोगवश वहां से गुजर रहे एक कैमरामैन की नजर उस पर पड़ी। कैमरामैन पहले से आरोपी को अच्छी तरह जानता था, इसलिए उसने शक होने पर उसे उसके नाम से पुकारा। अपनी पहचान उजागर होते देख घबराकर आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन सतर्क कैमरामैन ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी पीएसआई कर्मजीत की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को तेजी से पूरा किया जा सके।
#HisarNews #CrimeNews #HaryanaPolice #Arested #DomesticViolence #DanikKhabar #HaryanaCrime
-
27/08/26 |स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
चंडीगढ़ , 27 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े अपराधों की जानकारी देने के लिए जिलास्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शिक्षकों, स्कूल प्राचार्यों, बीईओ , डीईओ तथा स्कूलों में गठित पोक्सो समितियों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों, शिकायत प्राप्त होने पर की जाने वाली तत्काल कार्रवाई तथा मामले की रिपोर्टिंग प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आयोग के संज्ञान में आए मामलों की जांच के दौरान यह पाया गया कि पोक्सो अधिनियम से संबंधित कई मामलों में विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों में पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों एवं उनकी अनुपालना के संबंध में पर्याप्त समझ का अभाव है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। यह पहल स्कूलों को पोक्सो से जुड़े अपराधों के प्रति अधिक सजग और संवेदनशील बनाने के साथ-साथ बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को पोक्सो के प्रावधानों की पर्याप्त जानकारी होना बेहद जरूरी है। इससे स्कूल में इस प्रकार की शिकायत सामने आने पर संबंधित लोग यह समझ सकेंगे कि तत्काल क्या कदम उठाए जाने हैं और मामले की सूचना किन सक्षम अधिकारियों अथवा संबंधित एजेंसियों को दी जानी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कैथल जिले से की गई है। इसके बाद अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-
27/08/26 |गुरुग्राम: डोमिनोज चलाने वाली 'जुबिलेंट फूडवर्क्स' में ₹3.28 लाख का गबन; सीनियर असिस्टेंट मैनेजर पर FIR
गुरुग्राम, 27 अगस्त (अन्नू): देशभर में 'डोमिनोज पिज्जा' का संचालन करने वाली प्रसिद्ध फूड कंपनी 'जुबिलेंट फूडवर्क्स' में लाखों रुपये के वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग के सहायक प्रबंधक अभिषेक चौहान की शिकायत पर न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में 3.28 लाख रुपये के गबन की एफआईआर दर्ज की गई है।
गबन का आरोप कंपनी के सेक्टर-7 स्थित डोमिनोज आउटलेट पर कार्यरत 'सीनियर असिस्टेंट गेस्ट डिलाइट मैनेजर' वेद प्रकाश (निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा) पर लगा है।
ऑडिट में पकड़ी गई चोरी, नोटिस मिलते ही फोन बंद कर फरार हुआ आरोपी:
दैनिक नकद बिक्री का दिया गया था जिम्मा: आरोपी 1 अगस्त 2023 से कंपनी में कार्यरत था। वरिष्ठ पद पर होने के कारण उसे रोजाना ग्राहकों से मिलने वाले कैश को संभालने और उसे बैंक खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
आंतरिक ऑडिट में खुलासा: कंपनी की ऑडिट टीम ने जब बैंक जमा पर्चियों और रोजाना के वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान किया, तो ₹3,28,613 का हिसाब गायब मिला। जांच में पाया गया कि आरोपी ने यह नकद राशि बैंक में जमा कराने के बजाय अपने निजी इस्तेमाल में ले ली।
कंपनी से बर्खास्त, पुलिस जांच शुरू: विसंगति सामने आने पर 15 जनवरी 2026 को आरोपी को 'कारण बताओ नोटिस' दिया गया, जिसके बाद वह फोन बंद कर फरार हो गया। आंतरिक जांच के बाद कंपनी ने 28 जनवरी 2026 को उसे नौकरी से टर्मिनेट कर दिया।
न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
#GurugramNews #GurugramPolice #CrimeNews #DominosIndia #JubilantFoodWorks #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |नारनौल: घाटाशेर गांव में खूनी संघर्ष; कार के शीशे तोड़े जाने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने चाचा को मारीं 4 गोलियां
नारनौल, 27 अगस्त (अन्नू): नारनौल क्षेत्र के गांव घाटाशेर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कार के शीशे तोड़े जाने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अतर सिंह नाम के व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अतर सिंह को 4 गोलियां लगी हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही डायल 112 और निजामपुर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घायल को तुरंत नारनौल के अस्पताल में भर्ती कराया।
गाड़ी तोड़े जाने से शुरू हुआ विवाद; 7 मुकदमों का आरोपी है हिस्ट्रीशीटर:
कहासुनी के बाद तोड़े कार के शीशे: पुलिस जांच के अनुसार, विकास उर्फ बब्लू की कार में सवार होकर आए विकास उर्फ घाटा, सचिन और उनके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने बब्लू की कार के शीशे तोड़ दिए।
विरोध करने पहुंचे चाचा पर चलाईं गोलियां: अपने भतीजे बब्लू की कार तोड़े जाने की सूचना पर अतर सिंह विरोध जताने विकास उर्फ घाटा के घर के बाहर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, जिसके बाद आरोपी विकास घाटा घर से अवैध हथियार निकाल लाया और अतर सिंह पर 4 गोलियां दाग दीं।
निजामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ घाटा के खिलाफ निजामपुर पुलिस स्टेशन में पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके का चिह्नित हिस्ट्रीशीटर है।
निजामपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है।
#NarnaulNews #MahendergarhNews #HaryanaPolice #NizampurPolice #CrimeNews #Historysheeter #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |हिसार: 1 घंटे में मिला लापता 7 साल का यशु; पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 10 किमी दूर से सकुशल किया बरामद
हिसार, 27 अगस्त (अन्नू): महावीर कॉलोनी से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे यशु राज को हिसार पुलिस ने मुस्तैदी और तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल करते हुए महज 1 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार के निर्देशों पर 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
10 किलोमीटर दूर से मिला बच्चा; परिजनों ने जताया पुलिस का आभार:
CCTV फुटेज से मिली सफलता: 12 क्वार्टर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने बच्चे को करीब 10 किलोमीटर दूर से सुरक्षित खोज निकाला।
परिजनों के सुपुर्द किया मासूम: पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना: बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और हिसार पुलिस की तत्परता व त्वरित कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद किया।
#HisarNews #HisarPolice #OperationMuskaan #HaryanaPolice #HisarCrime #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |झज्जर: सिलानी के पास ड्रेन-8 में मिला महिला का शव; अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी गिरफ्तार
झज्जर, 27 अगस्त (अन्नू): झज्जर पुलिस ने गांव सिलानी के पास ड्रेन नंबर-8 के पास मिले महिला के शव से जुड़े 'ब्लाइंड मर्डर केस' का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है। डीसीपी धारना ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, मृतका सुशीला (निवासी राजस्थान) आरोपी संदीप के साथ राजस्थान के नीमराना में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों नीमराना की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विवाद के बाद की हत्या; 24 अगस्त को हुई थी मृतका की पहचान:
30 जून को हुआ था झगड़ा: 30 जून को किसी बात पर हुए विवाद के दौरान आरोपी संदीप ने डंडे से सुशीला के सिर पर हमला कर दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
2 जुलाई को ठिकाने लगाया शव: हत्या के बाद आरोपी 2 जुलाई को शव को गाड़ी में रखकर झज्जर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिलानी के पास ड्रेन नंबर-8 के किनारे फेंककर फरार हो गया था।
पहचान के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस: पुलिस ने अज्ञात शव मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 24 अगस्त को मृतका की पहचान सुशीला के रूप में हुई, जिसके बाद कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप को दबोच लिया।
गाड़ी व डंडा बरामदगी के लिए रिमांड: पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और डंडे की बरामदगी की जाएगी।
#JhajjarNews #JhajjarPolice #HaryanaCrime #BlindMurderSolved #DCPDharna #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |हांसी: 6 एकड़ में कट रही अवैध कॉलोनी पर चला DTP का पीला पंजा; नेशनल हाईवे पर बने होटल पर भी कार्रवाई
हांसी, 27 अगस्त (अन्नू): अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) विभाग ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ढाणी-राजू रोड पर लगभग 6 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बनाई गई सड़कों व अन्य कच्चे-पक्के ढांचों को जेसीबी (JCB) की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान डीटीपी कार्यालय की फील्ड इंस्पेक्टर सपना, अन्य कर्मचारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट (नगर परिषद ME) जयवीर सिंह और पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा।
दोबारा किया जा रहा था निर्माण; हाईवे किनारे स्थित होटल पर भी गिरी गाज:
पहले भी हो चुकी थी तोड़फोड़: फील्ड इंस्पेक्टर सपना ने बताया कि इस अवैध कॉलोनी में कुछ समय पहले भी डिमोलिशन ड्राइव चलाई गई थी। इसके बावजूद भू-माफियाओं द्वारा दोबारा सड़कें बनाने और निर्माण का काम शुरू कर दिया गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
हिसार-हांसी नेशनल हाईवे पर कार्रवाई: अवैध कॉलोनी के अलावा डीटीपी विभाग की टीम ने हिसार-हांसी नेशनल हाईवे (NH) किनारे स्थित एक होटल पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय कार्रवाई की।
विभाग की चेतावनी और अपील: फील्ड इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि हाईवे किनारे ढाबा या होटल चलाने के लिए विभागीय नियमों का पालन अनिवार्य है। सही दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन के बाद ही मंजूरी दी जाती है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई फंसाने से पहले प्लॉट या कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर कर लें।
#HansiNews #HisarNews #DTPHisar #HaryanaNews #DemolitionDrive #IllegalColony #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |रोहतक: होटल में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या; प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
जे कुमार रोहतक, 27 अगस्त 2026 : हरियाणा के रोहतक जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। घटना की भनक लगते ही होटल स्टाफ और पुलिस में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती रोहतक स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लेकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में आकर युवक ने युवती का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।
अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा आरोपी:
हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और होटल स्टाफ को संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवती मृत पड़ी थी और युवक अचेत अवस्था में था।
पुलिस ने तुरंत युवक को रोहतक पीजीआई (PGI) में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#RohtakNews #HaryanaNews #RohtakUpdate #CrimeNews #HaryanaPolice #RohtakCrime #BreakingNews
-
27/08/26 |शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या; जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18-20 राउंड फायरिंग
जे कुमार शामली, 27 अगस्त 2026 : उत्तर प्रदेश के शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक दुस्साहसिक वारदात में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक, अभिनेता और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से बंतीखेड़ा (शामली) के निवासी और सोनीपत में रह रहे 35 वर्षीय अंकित बालियान शाम करीब 7 बजे आर्यपुरी नाला पटरी स्थित एक जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 18 से 20 राउंड फायरिंग की। सिर और पेट में कई गोलियां लगने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चुनावी रंजिश और जांच का दायरा:
अंकित बालियान अपने लोकप्रिय गानों के साथ-साथ आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में राजनीतिक और पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
सड़क पर परिजनों के भारी विरोध के बीच पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।
#ShamliNews #AnkitBaliyan #HaryanviSinger #UPPolice #ShamliUpdate #CrimeNews #UPNews
-
27/08/26 |हिसार: SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने बालसमंद नहर में कूदकर की आत्महत्या; पातन माइनर से मिला शव
हिसार, 27 अगस्त (अन्नू): हिसार शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर 40 वर्षीय विनय ने बालसमंद नहर में कूदकर जान दे दी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने नहर में छलांग लगाई थी, जिसके बाद बुधवार दोपहर पातन गांव के पास माइनर से उनका शव बरामद हुआ।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शादीशुदा विनय अपने पीछे पत्नी शालू, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
दुकानदार को सौंपी थी कार की चाबी; राहगीर के फोन से परिजनों को मिली सूचना:
क्रेटा कार छोड़कर नहर में कूदे: आजाद नगर (औद्योगिक क्षेत्र) स्थित SBI शाखा में तैनात विनय मंगलवार रात 2 बजे अपनी क्रेटा कार लेकर कैमरी रोड स्थित बालसमंद नहर पहुंचे। वहां पास के एक दुकानदार को कार की चाबी सौंपने के बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी।
राहगीर ने दी सूचना: बुधवार सुबह नहर की पटरी पर पड़े कपड़े और मोबाइल को देखकर एक राहगीर ने हालिया कॉल पर फोन किया, तब जाकर परिजनों और पुलिस को घटना का पता चला।
पानी कम कराकर चला सर्च ऑपरेशन: पुलिस ने नहर का पानी कम करवाकर 5 गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद पातन गांव के पास माइनर से शव बरामद हुआ।
आखिरी फोन कॉल बनी संदिग्ध: पत्नी शालू ने बताया कि रात को मोबाइल पर किसी की कॉल आने के बाद ही विनय बिना कुछ बताए घर से निकले थे। परिजनों ने कॉल डिटेल की जांच कर मामले की तह तक जाने की मांग की है।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के अनुसार, पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) खंगालने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
#HisarNews #HisarPolice #HaryanaNews #SBI #CrimeNews #Bal SamandNahar #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |गोहाना: फर्जी NOC मामले में हरियाणवी इन्फ्लुएंसर बसंत जांगड़ा गिरफ्तार; साथी अंकुर के साथ भेजा जेल
सोनीपत (गोहाना), 27 अगस्त (अन्नू): गोहाना की कृष्णा कॉलोनी स्थित 270 वर्ग गज की अनअप्रूव्ड जमीन की फर्जी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) बनवाने और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी के जरिए ₹60,000 के लेन-देन के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 31 लाख से अधिक सब्सक्राइबर वाले हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बसंत जांगड़ा और उनके साथी अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सुभाष चंद के अनुसार, गोहाना नगर परिषद द्वारा 4 जून 2026 को दी गई शिकायत और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
₹60 हजार का लेन-देन, मोबाइल व रसीद जब्त; सफाई कर्मचारी की जमानत याचिका लंबित:
अनअप्रूव्ड जमीन पर फर्जी NOC का खेल: कृष्णा कॉलोनी (ड्रेन नंबर-6 के पास) की 270 वर्ग गज जमीन ज्योति नामक महिला के नाम पर थी। जमीन अनअप्रूव्ड होने के कारण सामान्य नियम से NOC नहीं बन सकती थी। आरोप है कि बसंत और अंकुर ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रवि के संपर्क से फर्जी NOC तैयार करवाई।
रिश्वत और ऑनलाइन लेन-देन: मामले में ₹60 हजार के लेन-देन की बात सामने आई है, जिसमें से ₹45 हजार की फर्जी रसीद दी गई और ₹15 हजार सफाई कर्मचारी रवि के खाते में ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने OTP प्रक्रिया और लेन-देन में इस्तेमाल मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
जेल भेजे गए आरोपी: 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सफाई कर्मचारी रवि की अग्रिम जमानत याचिका फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
कौन हैं बसंत जांगड़ा: सोनीपत निवासी बसंत जांगड़ा यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जाने-माने प्रैंक व कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर हैं। यूट्यूब पर उनके 3.1 मिलियन (31 लाख) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
#SonipatNews #GohanaNews #BasantJangra #HaryanaNews #HaryanaInfluencer #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |फतेहाबाद: 6.84 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने बाइक की जब्त
फतेहाबाद, 27 अगस्त (अन्नू): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस की हांसपुर चौकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों की मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरपाल सिंह उर्फ चीमा (निवासी गांव भगवानपुर हिंगना, जिला मानसा, पंजाब) और कुलविन्द्र सिंह उर्फ कुलरी (निवासी गांव चोटिया, जिला मानसा, पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
रात के अंधेरे में भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा:
गश्त के दौरान मिली सफलता: हांसपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आजाद सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की रात पुलिस टीम गश्त के दौरान फतेहाबाद-हांसपुर मार्ग से गांव नक्टा की ओर जा रही थी।
भागने के प्रयास में बंद हुई बाइक: गांव नक्टा के पास सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे दोनों युवकों ने पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक बंद हो गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज: नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना सदर फतेहाबाद में 25 अगस्त 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21B-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लाए थे और फतेहाबाद इलाके में किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
#FatehabadNews #PunjabCrime #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #HanspurPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
27/08/26 |भट्टू कलां: .30 बोर पिस्टल व कारतूस बरामदगी मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने भेजा जेल
भट्टू कलां (फतेहाबाद), 27 अगस्त (अन्नू): अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए .30 बोर अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में सह-आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि (पुत्र जगदीश, निवासी ढिगसरा) को काबू किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी अमन कुमार को अवैध हथियार सहित पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बनगांव-ढिंगसरा मार्ग पर हुई थी बरामदगी:
गश्त के दौरान पकड़ा गया था मुख्य आरोपी: थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक वीरसिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव ढिंगसरा के पास आरोपी अमन कुमार को रोककर तलाशी ली थी, जिससे .30 बोर का अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला: बरामदगी के बाद थाना भट्टू कलां में 20 अगस्त 2026 को धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच में खुली सह-आरोपी की संलिप्तता: मामले की गहन जांच के दौरान अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क में ढिगसरा निवासी रविन्द्र उर्फ रवि का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
#FatehabadNews #BhattuKalan #HaryanaPolice #ArmsAct #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

-
26/08/26 |कुरुक्षेत्र: लाडवा-पिपली मार्ग पर दर्दनाक हादसा; सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बेकरी संचालक की मौत, पत्नी गंभीर
कुरुक्षेत्र (लाडवा), 26 अगस्त (अन्नू): लाडवा क्षेत्र में निवारसी गांव के पास रात के समय सड़क पर बिना किसी रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बड़े हादसे का कारण बन गई। लाडवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार उमरी निवासी 45 वर्षीय बेकरी संचालक गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिंद्र उर्फ बलविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों के अनुसार, गुरप्रीत अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रिश्तेदारी से वापस अपने गांव उमरी लौट रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों मनकीरत (17) और जसकीरत (15) को छोड़ गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी और पुलिस की कार्रवाई:
ट्रॉली पर नहीं था कोई सिग्नल: प्रत्यक्षदर्शी वंश (निवासी लाडवा) ने पुलिस को बताया कि मुख्य सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही उस पर कोई रिफ्लेक्टर या संकेतक लगा हुआ था।
अस्पताल में मृत घोषित, पत्नी रेफर: टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी लाडवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी बलविंद्र कौर को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया है।
चालक फरार, वाहन जब्त: हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
#KurukshetraNews #LadwaNews #RoadAccident #HaryanaNews #LNJPHospital #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
-

-
26/08/26 |पंचकूला: पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर नृशंस हत्या; डायरी में लिखा- 'मुझे मारने वाला मेरा पति है'
पंचकूला, 26 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के पिंजौर (पंचकूला) में रौनक होटल के सामने वाली गली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बुटीक चलाने वाली महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रतपुर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कौर के रूप में हुई है।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला हाथ में एक डायरी लिए दुकान के बाहर गली में तड़पती मिली। स्थानीय लोगों और एक बाइक सवार की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला का गला पूरी तरह कटा हुआ था।
डायरी में सुसाइड नोट जैसी चीख और CCTV फुटेज से खुलासे:
डायरी में दर्ज मिला सनसनीखेज बयान: मृतका के पास मिली डायरी में लिखा मिला— "मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।" बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति व ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था।
CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध: घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता और कुछ देर बाद बाहर निकलकर शटर बंद करता दिखाई दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र कौर ने खुद शटर खोलकर बाहर निकल मदद की गुहार लगाई थी।
पुलिस ने शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डायरी के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
#PanchkulaNews #PinjoreNews #HaryanaCrime #MurderInvestigation #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
26/08/26 |आईटीआई पलवल में शिक्षुता व रोजगार मेला: 54 छात्र शॉर्टलिस्ट, 2 को मौके पर मिला जॉब ऑफर
जे कुमार पलवल, 26 अगस्त 2026 : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में युवाओं को रोजगार व शिक्षुता (Apprenticeship) के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस मेले में पृथला और फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में कुल 82 आईटीआई पास विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार व योग्यता परीक्षण के बाद 54 छात्रों को अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, वहीं 2 योग्य विद्यार्थियों को मौके पर ही रोजगार प्रदान किया गया।
संस्थान की प्राथमिकता : आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को उनके कौशल के अनुसार सही मंच प्रदान करना संस्थान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
#PalwalNews #HaryanaNews #ITIPalwal #JobFair #Apprenticeship #SkillIndia #HaryanaPolice #PalwalUpdate
-
26/08/26 |'कपड़ों की आजादी के साथ धर्म-परंपरा भी जरूरी, राहुल गांधी पारसी वो भारतीय संस्कृति क्या जाने': कृति सेनन विवाद में मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज
अम्बाला, 26 अगस्त - अभिनेत्री कृति सेनन अपने पहनावे को लेकर ट्रोल होने के बाद उनके बयान का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन किया जिसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत में महिलाओं को कपड़े पहनने की आजादी है लेकिन हमें अपने धर्म और परंपराओं का भी सम्मान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के बंधन का त्यौहार है और उस समय क्या यूनिफार्म होनी चाहिए इसके बारे भारत की सभी बहनें जानती है। वहीं मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो पारसी हैं उसे भारत के धर्म, संस्कृति और संस्कार का क्या पता है।
-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सांसद ओवैसी पर पलटवार, बोले “कोर्ट के फैसले को निजी व्याख्या से देखेंगे तो कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलेगी”
अम्बाला, 26 अगस्त - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि स्कूल में हिजाब नहीं पहन सकते जिसपर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ये इस्लाम पर हमला है इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ओवैसी जी हर बात का बिना सोचे समझे विरोध करते हैं, यह कोर्ट का फैसला है, कोर्ट के फैसले को सबको स्वीकार करना चाहिए कोर्ट के फैसले को अगर सभी लोग अपनी-अपनी व्याख्या से देखें तो देश में कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलाई जा सकेगी”।
“ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस और भाजपा पर बयान दिया कि "वे मनुस्मृति चाहते थे, अंबेडकर का संविधान नहीं" जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी भड़काने वाली बातें करते है, वो सुबह उठकर आते हैं और किसी न किसी चौक व मंच पर खड़े होकर हमारी सनातन संस्कृति का विरोध करते है”। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कुछ बाते हैं शायद ठीक न हो, मगर बहुत सारी बातें ठीक है, उसमें शासन व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, राजा कैसा होना चाहिए, कर कैसे लगाया जाना चाहिए। मंत्री विज ने कहा कि “ओवैसी पहले पढ़ तो लें और पढ़कर बताएं कि ये पंक्ति गलत है, सारी मनुस्मृति को गलत कहना ये सनातन का अपमान है”।
-

”एक देश एक चुनाव बहुत अच्छी सोच है, जाति-धर्म से ऊपर उठकर समर्थन करें सभी” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 26 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान कि ‘एक देश, एक चुनाव' एक हवाई कल्पना है पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एक देश एक चुनाव बहुत अच्छी सोच है”, क्योंकि आज के समय पूरा साल कोई न कोई चुनाव चलते रहते हैं और देश का सारा ध्यान बाकि मुद्दों से हटकर चुनावी नारों, चुनावी रैलियों, चुनावी भाषणों तक सिमट कर रह जाता है जिससे देश की प्रगति रूकती है तथा अन्य मुद्दों पर सोचने का ध्यान नहीं जाता। मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक देश एक चुनाव अच्छी सोच है जिससे पैसा बचता है, कितने कर्मियों जिनकी चुनावी ड्यूटियां लगती है उनकी ड्यूटियां बचती है, इसलिए धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए।
-
26/08/26 |अग्निवीर का पहला बैच आने से पहले हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी, पूर्व सैनिकों के कोटे का मांगा ब्योरा
हरियाणा , 26 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत अपनी सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं (पूर्व अग्निवीरों) के पुनर्वास और सरकारी नौकरियों में समायोजन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अग्निवीर योजना का पहला बैच सेवानिवृत्त होकर वापस आने से पहले, सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी भर्ती कोटे के तहत आरक्षित पदों की उपलब्धता का पूरा विवरण जुटाना शुरू कर दिया है।
हरियाणा सरकार ने पहले ही मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी नीति के तहत अब प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट किया जा रहा है कि विभिन्न विभागों में कौन-कौन से पद रिक्त हैं और उनमें पूर्व सैनिकों के लिए कितना कोटा आरक्षित है।
सामान्य प्रशासन विभाग की मानव संसाधन-2 शाखा द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों को आधिकारिक निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकार के निर्देशों के अनुसार, जिन पदों पर पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों की भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से की जानी है, उन सभी श्रेणियों के पदों का डेटा तैयार किया जा रहा है।
विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रोफार्मा में निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध कराएं:
पद का नाम एवं आरक्षण प्रतिशत
पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध संभावित रिक्तियों की कुल संख्या
इसमें अनारक्षित (UR), वंचित अनुसूचित जाति (DSC), अन्य अनुसूचित जाति (OSC), पिछड़ा वर्ग (BC-A, BC-B) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अंतर्गत आरक्षित पदों की स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
आगामी महीनों में किस माह के दौरान भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है, इसकी पूरी रूपरेखा देनी होगी।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक (Forest Guard), जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, वन्यजीव गार्ड और फायर ऑपरेटर सह चालक जैसे विशेष पदों पर 20 प्रतिशत तक क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अलावा ग्रुप-सी के अन्य सामान्य पदों पर 5% और कौशल विशेषज्ञता से जुड़े ग्रुप-बी पदों पर 1% आरक्षण दिया गया है। इन भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और कौशल परीक्षा से राहत दी गई है, हालांकि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
#HaryanaGovernment #Agniveer #ExServicemen #HSSC #HPSC #HaryanaNews #ChandigarhNews #DanikKhabar
-
26/08/26 |शाहबाद: मिरी पीरी अस्पताल के लिए एसजीपीसी ने जारी किए 2.50 करोड़ रुपये
जे कुमार शाहबाद, 26 अगस्त 2026 : अंबाला-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित शाहबाद में 'मिरी पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 2.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस बजट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को रियायती दरों पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस राशि से अस्पताल के सुपर-स्पेशियलिटी विभागों को अपग्रेड किया जाएगा और नए मेडिकल उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
संस्थान का विकास व जनसेवा:
एसजीपीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि मिरी पीरी अस्पताल इस क्षेत्र में लंबे समय से सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज कर रहा है। नए फंड से आपातकालीन (Emergency) और आईसीयू (ICU) सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय व दूर-दराज से आने वाले मरीजों को चंडीगढ़ या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एसजीपीसी के इस फैसले पर स्थानीय निवासियों व सिख संगतों ने आभार व्यक्त किया है।
#ShahbadNews #KurukshetraNews #SGPC #MiriPiriHospital #HaryanaNews #HealthNews #ShahbadUpdate
-
26/08/26 |फरीदाबाद: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई; रिश्वत लेता ईटीओ और ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार
जे कुमार फरीदाबाद, 26 अगस्त 2026 : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ (Excise and Taxation Officer) और उनके निजी चालक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से संबंधित विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यापारी/ट्रांसपोर्टर ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि ईटीओ द्वारा उनके वाहनों को सुचारू रूप से गुजरने देने और भारी-भरकम जुर्माना न लगाने के एवज में अवैध वसूली (रिश्वत) की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
रंगे हाथों धर दबोचा:
विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद रेडिंग टीम का गठन किया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर भेजा गया। जैसे ही ईटीओ के निर्देश पर ड्राइवर ने रिश्वत की रकम हासिल की, आसपास मौजूद विजिलेंस टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।
हाथ धुलवाने पर केमिकल का रंग आने से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।
#FaridabadNews #HaryanaNews #VigilanceAction #AntiCorruptionBureau #FaridabadUpdate #HaryanaPolice #FaridabadCrime