प्रतापनगर: हथनीकुंड बैराज में मॉकड्रिल के दौरान सेना की मोटरबोट खराब; 3 जवान तैरकर निकले, 1 लापता
जे कुमार प्रतापनगर (यमुनानगर) : यमुनानगर जिले के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित हथनीकुंड बैराज पर आपदा प्रबंधन अभ्यास (मॉकड्रिल) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के जवानों द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोटरबोट बंद हो गई, जिसके बाद नदी के तेज बहाव में 1 जवान लापता हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बचाव और राहत कार्यों का पूर्वाभ्यास करने के लिए सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें हथनीकुंड बैराज के पास अभ्यास कर रही थीं। इसी दौरान 4 जवानों को लेकर जा रही एक मोटरबोट के इंजन में अचानक खराबी आ गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया।
बहाव में बहे जवान:
स्थिति को भांपते हुए बोट में सवार जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। इनमें से 3 जवान तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन 1 जवान गहरे पानी और तेज करंट की चपेट में आकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। लापता जवान को ढूँढने के लिए बैराज के डाउनस्ट्रीम इलाके में बोट्स और गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
#YamunanagarNews #PratapNagar #HathnikundBarrage #IndianArmy #MockdrillAccident #SearchOperation #BreakingNews #HaryanaNews
Previous
गुरुग्राम: RTI की अनदेखी पड़ी भारी; राज्य सूचना आयोग ने DTP बाठ पर लगाया ₹25,000 का जुर्माना
Next