आईटीआई पलवल में शिक्षुता व रोजगार मेला: 54 छात्र शॉर्टलिस्ट, 2 को मौके पर मिला जॉब ऑफर
जे कुमार पलवल, 26 अगस्त 2026 : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में युवाओं को रोजगार व शिक्षुता (Apprenticeship) के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस मेले में पृथला और फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में कुल 82 आईटीआई पास विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार व योग्यता परीक्षण के बाद 54 छात्रों को अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, वहीं 2 योग्य विद्यार्थियों को मौके पर ही रोजगार प्रदान किया गया।
संस्थान की प्राथमिकता : आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को उनके कौशल के अनुसार सही मंच प्रदान करना संस्थान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
#PalwalNews #HaryanaNews #ITIPalwal #JobFair #Apprenticeship #SkillIndia #HaryanaPolice #PalwalUpdate
Previous
पानीपत में सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन: लघु सचिवालय का घेराव , कई विभागों में ठप रहा कामकाज
Next