Skip to Videos
  • photo-collage.png.png
    05/10/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

    जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर -  लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एसजीएफआई हरियाणा राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025, में  शानदार प्रदर्शन करके  3 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लेकर आठ पदक प्राप्त किए । रेयांश कश्यप ने 2 स्वर्ण  व 1 कांस्य  पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया। राहुल सभरवाल ने 1 स्वर्ण  व 1 रजत  पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ। मानवी गुप्ता  ने 2 रजत व  प्रिंस गुप्ता  ने 1 रजत  पदक जीता तथा देवांश मेहंदीरत्ता  ने चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

    इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।जिसका आयोजन जिला शिक्षा विभाग रोहतक द्वारा , दिनांक 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2025 तक किया गया। जिसमें अंबाला जिले के 34 विद्यार्थियों ने 29 पदक प्राप्त किए तथा लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 8 पदक प्राप्त किए  ।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सभी विजेताओं , प्रतिभागियों तथा कोच राजेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यार्थी न केवल पदक प्राप्त करते हैं अपितु उनका चयन  राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है। विद्यालय को इन जय विद्यार्थियों पर गर्व है । साथ ही उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #ambala #News #sports #lordmahavirschool

  • download (1).jpeg
  • images.jpeg
  • download.jpg
    04/10/25 |

    हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 367.42 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

    चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 367.42 करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

     

    'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 53789 किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 735398. 93 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

     

    विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 219510.74 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 590657.46 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ खरीद सीजन 2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है।

     

    विभाग ने अब तक 348132.68 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 175166.98 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 67357.78 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।

     

    #KharifProcurement #HaryanaFarmers #MSPPayment #PaddyProcurement #DirectBenefitTransfer #MeriFasalMeraByora #HAFED #HaryanaGovernment #AgriculturalMarketing

  • download.jpg
    04/10/25 |

    सूरजकुंड दीवाली मेला की मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम

    चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (अभी) -  हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में   चल रहे दीवाली मेला में दूसरे दिन मुख्य चौपाल पर स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के सामूहिक नृत्य व गायन और एकल नृत्य ने मंच पर खूब रंग जमाया।

     

    दीवाली के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन में 7 अक्टूबर तक द्वितीय सूरजकुंड दीवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में मुख्य चौपाल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां लोक कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा रोजाना प्रस्तुत की जाएंगी। इसी कड़ी में आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति और परांपरागत वेशभूषा के साथ के साथ एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इन विद्यार्थियों द्वारा इन बेटियों ने खूबर पढ़ईयो रे... और तीन रंगों का लहराये ये तिरंगा... आदि लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य और गायन के साथ एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्टाफ सदस्य व दर्शक रहे।

    #SurajkundDiwaliMela #Faridabad #CulturalShow #HaryanaTourism #DiwaliMela2025 #StudentTalent #AatmanirbharBharat #SwadeshiMela #HaryanaCulture #NaibSinghSaini

  • images (2).jpeg
    04/10/25 |

    दिवाली पर मिलेगी अम्बाला ओर पानीपत के लोगों को नई इलेक्ट्रॉनिक बसो की सोगात

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को दिवाली से पहले एक बड़ी सौगात देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने पानीपत और अंबाला में नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पानीपत में 10 से अधिक और अंबाला में 5 इलेक्ट्रिक बसों को सेवा में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर, किफायती और पर्यावरण हितैषी यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

    अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों को आधुनिक व आरामदायक परिवहन का विकल्प मिलेगा। यात्रियों को इन बसों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें आरामदायक सीटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था शामिल होगी। खास बात यह है कि इन बसों का संचालन शहर और आसपास के प्रमुख रूटों पर किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन बसों के संचालन से डीजल और सीएनजी पर निर्भरता घटेगी और ईंधन खर्च में भी बड़ी बचत होगी। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह से बैटरी से संचालित होंगी और इन्हें चार्जिंग स्टेशनों पर नियमित रूप से ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

    #ambala #News #roadways

  • images (1).jpg
    04/10/25 |

    स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय मे 2683 लोगों को मिल लाभ

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय, अंबाला छावनी और सभी स्वास्थ्य इकाइयों धुरी, चंडीगढ़, शिमला, कालका, भटिंडा और उपमंडल सहारनपुर में व्यापक स्तर पर मनाया गया। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के देखरेख में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य गतिविधियों जैसे टीकाकरण, सर्जरी, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, मधुमेह जांच, एनीमिया जांच, रक्तचाप जांच, स्क्रीनिंग, पोषण कार्यक्रम, परामर्श, निदान, टीकाकरण खुराक, निगरानी और उपचार, व्यक्तिगत जांच और रोगियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

    अभियान के अंतर्गत कुल 2683 लोग लाभान्वित हुए, जिसमें 1776 महिलाएं और 907 पुरुष शामिल है। अभियान के दौरान 9 प्रमुख शल्यक्रियाएँ, 13 लघु शल्यक्रियाएँ, 2 नए कैंसर के मामले पाए गए और उपचार प्रारंभ हुआ व 05 नवजात शिशुओं का जन्म भी हुआ। इस पखवाड़े के दौरान अम्बाला मण्डल में 33 स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों का उत्साह बढ़ाना था।

    #ambala #news #northern-railway-divisional #healthywomenstrongfamily

  • download.png
    04/10/25 |

    दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, अम्बाला मे भी होगा तरीन का ठहराव

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। त्योहारों के सीजन में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री वाराणसी, धनबाद और पटना तक का सफर आसानी से कर सकेंगे। इन ट्रेनों का स्टॉपेज अंबाला रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे अंबाला और आसपास के जिलों के यात्रियों को त्योहारों पर बड़ी राहत मिलेगी।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दीपावली और छठ पूजा के दौरान हर साल यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। सामान्य ट्रेनों में सीटें महीनों पहले ही फुल हो जाती हैं। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़–पटना स्पेशल ट्रेन पहले ही पूरी तरह फुल हो चुकी है, वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन से यात्री वाराणसी और धनबाद तक की यात्रा कर सकेंगे।

    अंबाला रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से हजारों यात्रियों को फायदा होगा। त्योहारों पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले अधिकांश यात्री अंबाला से ही ट्रेनों में सवार होते हैं। रेलवे ने इस मौके पर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, यात्रियों को समय पर जानकारी देने के लिए हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम आरक्षण कर यात्रा की योजना बनाएं। भीड़भाड़ के समय बिना टिकट यात्रा से बचें और स्टेशन पर बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। रेलवे ने यह भी भरोसा दिलाया है कि त्योहारों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से लागू की जाएंगी, ताकि यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।

    त्योहारों पर चलने वाली ये विशेष ट्रेनें चंडीगढ़, अंबाला, पटना, वाराणसी और धनबाद के यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या के आधार पर और भी विशेष ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है।

    #ambala #railway #drm #twospecialtrains

  • IMG_20251003_203541_708.jpg
    04/10/25 |

    अम्बाला छावनी स्टेशन पर के प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया 

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर  बच्ची को जन्म दिया  जच्चा व बच्चा दोनों को सिविल अस्पताल में  दाखिल करवाया दिया गया | गाड़ी संख्या 12470 जम्मू- कानपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में जम्मू से शाहजहांपुर तक  जाने के लिए यात्रा कर रहे थे  यात्रा के दौरान  महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई |

    रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और डॉक्टरों की टीम की मदद से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर  महिला ने  एक नन्ही बच्ची को  जन्म दिया ए एस आई हंसराज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल ज्योति दीक्षित के साथ संबंधित कोच की ओर दौड़ लगाई  और उन्होंने देखा कि  महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है स्थिति नाजुक होने के कारण उन्होंने हेल्पलाइन 112 पर कॉल करते हुए एम्बुलेंस के लिए सूचना दी |

     
    महिला यात्री पूजा जो अपने पति विनोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और छोटी बेटी के साथ जम्मू से शाहजहांपुर जाने के लिए   यात्रा कर रहे थे  बच्ची को जन्म देने के पश्चात  जच्चा व बच्चा दोनों को इलाज के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया  जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा  व बच्चा दोनों की  स्थिति स्थिर है |

    #ambala #news #railwaystation #womanbirth #babygirl

  • WhatsApp Image 2025-10-03 at 18.32.10.jpeg
    04/10/25 |

    किसान पराली जलाने की बजाय उसका वैकल्पिक करें उपयोग : डीसी

    जे कुमार, पलवल, 4 अक्तूबर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला के किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल की कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण फैलता है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा प्रदूषण स्तर बढ़ने से सांस और आंखों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पराली जलाने पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। किसी भी किसान या व्यक्ति द्वारा पराली जलाए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना एवं दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसके तहत 5 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक जुर्माना, एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है तथा अगले दो वर्षों तक एमएसपी पर फसल बेचने पर रोक लग सकती है।


    उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि पराली जलाने की बजाय उसका वैकल्पिक उपयोग करें जैसे - पशु चारे के रूप में उपयोग, कम्पोस्ट बनाने, बायो सीएनजी उत्पादन, हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसी कृषि मशीनों का प्रयोग कर पराली प्रबंधन किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा ग्राम स्तर पर पर्यावरण मित्रों और कृषि अधिकारियों की टीम किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

    जिला प्रशासन ने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कहीं पराली जलाने की घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 01275-254060 पर दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।


    उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही व लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी कोई किसान पराली जलाता है तो उसे ऐसा करने से रोकें और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराए। यदि कोई खेत में पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना सहित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।

    #palwal #news #farmers #dc

  • Arms accused manish kumar cia ngh ps szd.jpeg
    04/10/25 |

    थाना शहजादपुर क्षेत्र से अवैध देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौन्द सहित आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 02 अक्तूबर 2025 को थाना शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष कुमार निवासी गाँव सालवन थाना असंध जिला करनाल वर्तमान पता गाँव बड़ागाँव थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला को देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौंद सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    02 अक्तूबर 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी थाना शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर के पास से गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर से संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौंद बरामद किए। आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी गाँव सालवन थाना असंध जिला करनाल वर्तमान पता गाँव बड़ागाँव थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना शहजादपुर में मामला दर्ज किया।

    #ambala #narayangarh #cia #crime #police

  • WhatsApp Image 2025-10-03 at 14.06.17.jpeg
    04/10/25 |

    अंतर-जिला युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीएमएन कॉलेज का नाम हुआ रोशन

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के यूथ रेड क्रॉस (YRC) के छात्रों ने 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2025 तक वृंदावन में आयोजित अंतर-जिला युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।


    कॉलेज को प्राप्त उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं: श्रेष्ठ एंकर एवं संसाधन व्यक्ति: डॉ. अनीश कुमार (जी.एम.एन. कॉलेज), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
    नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, समूहगान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार
    श्रेष्ठ अभिनेता: सपना (जी.एम.एन. कॉलेज), कॉलेज परिवार इन शानदार उपलब्धियों पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है। साथ ही, छात्रों का मार्गदर्शन और सहयोग करने के लिए वाई.आर.सी. संयोजक डॉ. राकेश तथा डॉ. अनीश कुमार के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया जाता है। यह उपलब्धि एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि जी.एम.एन. कॉलेज अपने विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    #ambala #News #gmncollege #interdistrictyouth

  • 257dfd65-18fb-4182-a0d7-7b643c51338d.jpg
    04/10/25 |

    13 से 17 अक्तूबर तक होंगी अम्बाला जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं :डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सौजन्य से जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन अंबाला द्वारा 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2025 तक पंचायत भवन, अंबाला शहर में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद का यह मंच बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं और सृजनात्मक गुणों को सामने लाने तथा उन्हें निखारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेंगा। अपनी प्रतिभाओं के दम पर बच्चों को मण्डल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेंगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं के द्वारा कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।


    डीसी ने जिले के सभी स्कूलों व बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपने प्रतिभा और सृजनात्मकता गुणों के द्वारा एक नई पहचान बनाकर जीवन में आगे बढ सकें।


    जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन द्वारा जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

    इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें व प्रतिभागी आगे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगें। वहीं, मण्डल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने  वाले प्रतिभागी व टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी।


    इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया/मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग, मौके पर स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, थाली पूजन/कलश सजावट, फन गेम (लडक़े व लड़कियां), रंगोली, हैंड राइटिंग (हिंदी व अंग्रेजी) तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी जिला स्तर पर करवाई जाएंगी। इन स्पर्धाओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

    #ambala #News #dc

  • P--1.jpg
    04/10/25 |

    महिला आयोग हरियाणा के विश्वविद्यालयों व स्कूलों में पॉश/पोक्सो एक्ट की दे रहा है जानकारी : चेयरपर्सन रेणू भाटिया

    जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों, पॉश/पोक्सो एक्ट एवं साईबर क्राइम बारे जागरूकता के दृष्टिगत कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (महिला) अम्बाला शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट दीपा सिंह विशेष तौर पर मौजूद रही। इससे पहले चेयरपर्सन का यहां  पहुंचने पर कालेज प्राचार्य मनीष कुमार व अन्य स्टाफगण सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।


    हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने इस मौके पर उपस्थित कालेज की छात्राओं को महिला आयोग की महत्वता बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिला आयोग द्वारा पूरे हरियाणा के कालेजों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके पॉश/पोक्सो एक्ट एवं साईबर क्राइम से सम्बन्धित जानकारी दी जा रही है ताकि महिलाओं के साथ-साथ लड़कियां भी जागरूक हो सके।

    उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि अपराध होने से पहले उससे बचा जा सके। उन्होंने इस दौरान पॉश (कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की रोकथाम) और पोक्सो (बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा) अधिकारों के महत्व बारे विस्तार से जानकारी दी।


    चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि महिलाओं को सुरिक्षत कार्य वातावरण देना हर संस्थान की जिम्मेदारी है। पॉश अधिनियम के तहत हर कार्य स्थल पर आतरिंक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन अनिवार्य है ताकि किसी भी प्रकार के यौन उत्पीडऩ की शिकायत को तुरंत व निष्पक्ष तरीके से निपटाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है। पोक्सो अधिनियम के तहत भी उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अवगत करवाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। चेयरपर्सन ने इस मौके पर यह भी कहा कि आयोग द्वारा जो कार्यक्रम किए जा रहे हैं, उससे जागरूकता भी आई है और क्राइम में भी कमी आई है।


    उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि यदि हम महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से सम्बन्धित उन्हें जानकारी दें तो निसंदेह इससे वह जागरूक होंगी, आज के कार्यक्रम को किए जाने का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में हरियाणा राज्य महिला आयोग में चेयरपर्सन का पद ग्रहण किया था और उनके पास कई वर्ष पुराने मामले भी आए हैं, उन्होंने सभी केसों में स्वयं मोनिटरिंग की है, कुछ केस कोर्ट तक, कुछ केसों को आपसी सुलह से व कुछ केसों को आपसी समन्वय बनाकर उनका निवारण भी करवाया है और पीडि़तों को न्याय दिलवाने का काम किया है। उन्होने यह भी कहा कि यदि किसी केस में महिलाओं या लड़कियों के साथ कुछ गल्त होता है और आयोग के पास शिकायत पहुंचती है तो आयोग द्वारा नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है।


    इस मौके पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता दीपा सिंह ने पॉश /पोक्सो एक्ट के बारे में उपस्थित छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने बताया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध बेहद ही संदेनशील मुद्दे हैं। यदि किसी के साथ यौन अपराध होता है तो इस एक्ट के तहत कानून में कड़ी सजा का प्रावधान है।

    इस अवसर पर साईबर एक्सर्पट बबीत भाटिया व पुलिस विभाग से आए इंस्पैक्टर ने साइबर अपराध से बचाव बारे सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साईबर अपराध से बचाव बारे जागरूकता बेहद आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति को आप अपना ओटीपी न दें तथा अपने बैंक अकाउंट से सम्बन्धित जानकारी भी साझा न करें।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ किसी कारणवश साईबर से सम्बन्धित घटना हो जाती है तो वह साईबर सैल में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होने यह भी बताया कि आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है उस बारे सभी विद्यार्थी जागरूक होकर अन्य को भी इस बारे जागरूक करें, यही कार्यक्रम को किए जाने का मुख्य उद्देश्य है।


    इस मौके पर कालेज प्राचार्य मनीष कुमार ने महिला आयोग द्वारा यहां पर आयोजित कार्यक्रम किए जाने के लिए आयेाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग द्वारा आज यहां पर जो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, उससे निसंदेह छात्राओं में जागरूकता आएगी और हम ऐसे अपराधों से बचाव कर सकेंगे।


    इस मौके पर प्रोटैक्शन ऑफिसर अरविंदजीत कौर, प्रिंसीपल मनीष कुमार, प्रो0 मनीष भारद्वाज, सब इंस्पैक्टर बलविन्द्र के साथ-साथ कालेज का स्टाफगण व विद्यार्थिगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #womenscommission #posh/pocso-act #chairperson-renubhatia

  • 557628410_1364886478330881_280800777606380130_n.jpg

    नए अपराधिक कानूनों के आधार पर अब जो एफआईआर दर्ज होगी उसका निपटान कर मिलेगा 3 साल में न्याय : अमित शाह

    चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता में एक धारणा बनी थी कि कई सालों तक न्याय नहीं मिलने वाला है। इन नए अपराधिक कानूनों के आधार पर जो भी एफआईआर वर्ष 2026 में दर्ज होगी, उसका पूरा निपटान 3 साल के अंदर कर दिया जाएगा और न्याय सुनिश्चित होगा। पहले जो कानून थे उन्हें अंग्रेजों ने बनाया था। उनका उद्देश्य अपने शासन को बरकरार रखना था। कानून बनाने का उद्देश्य भारत की जनता का कल्याण करना नहीं था। 1947 में अंग्रेजों से आजादी तो मिली, लेकिन देश के लोगों को अंग्रेजी कानूनों से मुक्ति नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता को लागू करके नए युग का उदय किया है।



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में तीन नए कानूनों पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और नए कानूनों से आए सकारात्मक परिणामों को जाना। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने 825 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, उन्होंने गृह विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर तैयार पुस्तिका का भी विमोचन किया।



    उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को इन कानूनों में दंड की जगह न्याय, गरीब से गरीब नागरिक को सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में सवाल था कि परिणाम क्या आएंगे। प्रदर्शनी देखोगे तो मालूम पड़ेगा कि 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजा गया है। जो अपराधी बॉड नहीं भर सकते थे, सालों जेल में रहते थे। अब नए कानून में एक तिहाई सजा होने पर जेल खुद उनकी सजा माफ करवाने की अर्जी लगाएगी।


    उन्होंंने कहा कि पुराने कानूनों में केवल 40 प्रतिशत को ही न्याय मिल पाता था। नए कानूनों के लागू होने के बाद 80 फीसदी मामले न्याय तक पहुंच रहे हैं। अब पुलिस तथ्य जुटाने पर काम कर रही है, जिस कारण से न्याय की दर पहले से दोगुना हुई है। सरकार इसमें कई प्रावधान लेकर आई हैं, इनमें सिटीजन, डिग्निटी व कानून को शामिल किया है। अब पुलिस डंडे की जगह डाटा जुटाने पर काम कर रही है, थर्ड डिग्री की जग साइंटिफिक तथ्यों को इकट्ठा करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनों के माध्यम से पुलिस, जेल, न्यायपालिका, अभियोजन और फोरेंसिक सभी पांचों को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कानून बनाया गया है। सभी बिंदुओं की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कर दी गई है। सात साल से ज्यादा के अपराधों में फोरेंसिक जांच को सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, डिजिटल अपराध और समय सीमा का निर्धारण भी जोड़ा गया है। अब एक जगह पर पुलिस, न्याय और प्रॉसिक्यूशन को इकट्ठा किया गया है।



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ट्राइल इन एबसेंसिया का प्रावधान किया है। जो अपराधी अपराध के बाद देश छोडक़र भागे जाते हैं, अब नए कानून में इनके खिलाफ अनुपस्थिति में भी ट्रायल चलेगा और उसे सजा तक लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तारिख पे तारिख के जुमले खत्म होंगे और तीन साल में न्याय मिलना तय होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71 प्रतिशत चार्जशीट का चालान 60 दिनों हो पेश किया जा चुका है, जिसके लिए 90 दिन का समय निर्धारित था। इसके लिए पुलिस, कोर्ट से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, एडवोकेट्स, लोक अभियोजनाओं के लोगों को ट्रेनिंग दी गई।



    365 सामानों पर घटाई जीएसटी की दरें, नागरिक करें स्वदेशी की खरीद



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में 365 सामानों में जीएसटी की दरों को कम किया है, जो देशवासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। देश के हर घर, हर उपभोक्ता ने यह तय करना है कि रोजाना प्रयोग की चीजों के लिए स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मंत्र महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में दिया था, तब अंग्रेजों को इसका सामना करना पड़ा था। देश के लोगों ने इसको अपनाया और हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगों से हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचाने का काम किया है और वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।



    कुरुक्षेत्र की भूमि से धर्म और सत्य की जीत का मिला संदेश



    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस भूमि ने सिद्ध किया कि विजय हमेशा धर्म की होती है, सत्य की होती है, अधर्म और असत्य की नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मातृशक्ति  देश की सुरक्षा के लिए सेना और सीएपीएफ में सबसे ज्यादा अपने लाल भेज रही है। यहां सरस्वती के तट पर वेद उपनिषदों की रचना हुई। यह वहीं हरियाणा की भूमि है। मैं इस भूमि को प्रणाम करता हूं।



    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह  राणा, लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री श्री कृष्ण बेदी,  स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, सांसद श्री नवीन जिंदल और श्री कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

    #AmitShah #NewCriminalLaws #BharatiyaNyayaSanhita #KurukshetraEvent #JusticeIn3Years #LegalReforms #NayabSinghSaini #DigitalJustice #CrimeJustice #ForensicInvestigation #TrialInAbsentia #Swadeshi #IndianEconomy

  • Pic 1.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-10-03 at 11.52.25.jpeg
    03/10/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एक सप्ताहीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

    जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एक सप्ताहीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग आधारित कौशलों से परिचित कराने एवं उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
    पहले दिन के कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सत्र 1 में एमएसएमई योजनाओं (MSME Schemes) पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुश्री मीनू धिमान, सहायक निदेशक, एमएसएमई ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु उपलब्ध अवसरों एवं स्टार्टअप्स के लिए सहायता तंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    सत्र 2 में "डिजिटल मार्केटिंग का परिचय एवं नवीनतम रुझान" विषय पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग की आधुनिक तकनीकों, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, एवं वर्तमान उद्योग आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। सत्र 3 में "बिज़नेस फोरकास्टिंग यूज़िंग ए.आई" विषय पर व्याख्यान हुआ, जिसे डॉ. राकेश कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) किस प्रकार व्यापारिक निर्णय लेने, भविष्य की मांग के अनुमान और रणनीतिक योजना में सहायक सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री कमलप्रीत कौर द्वारा किया गया।  इस अवसर पर डॉ. भारती सुजान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को नयी संभावनाओं और करियर के अवसरों से जोड़ते हैं।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशलों की भी आवश्यकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सप्ताह भर चलने वाले इन सत्रों में भाग लें और अधिकतम लाभ प्राप्त करें। पूरे दिवस के सत्रों का संकलन डॉ. दिशा अरोड़ा द्वारा किया |

    #ambala #news #gandhi-memorial-national-college #skill-development-programme

  • images (1).jpg
    03/10/25 |

    अक्तूबर माह को मनाया जाएगा साइबर क्राइम जागरूकता माह - एसपी

    जे कुमार, केथल 3 अक्तूबर - अक्टूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है। एसपी उपासना ने जिले के लोगों को आगाह करते हुए बताया कि साइबर अपराधी अब बैंक अधिकारियों या कस्टमर केयर प्रतिनिधियों के रूप में खुद को प्रस्तुत कर क्रेडिट कार्ड धारकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ठग लोगों को कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देते हैं और वित्तीय जानकारी चोरी कर लेते हैं।



    उन्होंने बताया कि ठग सबसे पहले बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से बात कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे पीड़ितों से कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी, जन्मतिथि जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं। कई मामलों में ठग लिंक या फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस भी हासिल कर लेते हैं। एक बार जानकारी मिलते ही ठग कुछ ही मिनटों में खातों से पैसे निकाल लेते हैं या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।

    #news #cybercrime #jagrukta #sppolice

  • WhatsApp Image 2025-10-02 at 11.20.43 AM.jpeg
    03/10/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने किया गांधी अध्ययन केंद्र का दौरा

    जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने गांधी अध्ययन केंद्र का दौरा किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी के आदर्शों और जीवन मूल्यों की याद दिलाती है। हमें उनके दिखाए हुए सत्य, अहिंसा और सरलता के मार्ग पर चलने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने छात्रों को गांधीजी की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।



    गांधी अध्ययन केंद्र में कॉलेज के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. धरमवीर सैनी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके सत्य एवं अहिंसा पर आधारित संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



    दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार के लिए किए गए प्रयासों को गहराई से समझा। इस अवसर पर प्रो. श्याम रहेजा, प्रो. गीती बिंद्रा, प्रो. राजिंदर मीरवाल तथा एनएसएस स्वयंसेवक हर्षित लंबा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    #nssunits #gmncollege #visitgandhistudycentre #ambala

  • 18.jpeg
    03/10/25 |

    हरियाणा सरकार की योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का किया अनोखा प्रयास

    जे कुमार, पलवल 3 अक्तूबर - हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष कार्यक्रमों के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भजन मंडलियों ने लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान ग्रामीण समुदायों को राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, जैसे किसान समर्थन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास है। विभाग तथा सूचीबद्ध भजन पार्टी ने लोकगीतों, भजनों के माध्यम से लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाने का कार्य किया।


    जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह जागरूकता अभियान गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया गया।

    उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए लोकगीतों, भजनों और रागनियों का सहारा लिया गया। इन गीतों के माध्यम से लोगों को ‘हर घर गृहणी’ योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ‘लखपति दीदी’ योजना, परिवार पहचान पत्र से घर बैठे योजनाओं का लाभ, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ और किसानों की 240 फसलों की एमएसपी पर खरीद के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही युवाओं और शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, बिना पर्ची-खर्ची के मेरिट आधारित भर्ती और समाधान शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं के निवारण जैसे प्रयासों को भी रोचक और सरल अंदाज में बताया गया। भजन पार्टियों ने भजनों के जरिए ग्रामीणों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के बारे में भी जागरूक किया।

    इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2100 प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में विभाग की धर्मवीर सिंह भजन पार्टी ने गांव ततारपुर, महीपाल भजन पार्टी ने ग्वाल नगला, सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर भजन पार्टी ने गांव काशीपुर, चतर सिंह भजन पार्टी ने फिरोजपुर राजपूत, विरेंद्र सिंह भजन पार्टी ने मोहन नगर तथा दिनेश भजन पार्टी ने कृष्णा कॉलोनी पलवल में कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को योजनाओं से अवगत करवाया।

    #palwal #News #a-unique-effort

  • Photo--3.jpg
    03/10/25 |

    डाइट मोहड़ा अम्बाला के द्वारा विद्यालयों में सेवा पखवाड़ा का हुआ सफलता संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा एवं डाइट प्राचार्या व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल के कुशल मार्गदर्शन में और सभी छह ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से दिनांक 17 सितंबर 2025 से विद्यालय, खंड एवं जिला स्तर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत करवाई गई सभी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।


    सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और हरियाणवी विरासत पर पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता को विद्यालय, खंड एवं जिला स्तर पर तथा बच्चों की स्वास्थ्य जांच, व्यावसायिक शिक्षा, नियमित रूप से अनुपस्थित बच्चों को मुख्य धारा में लाना, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्कूल बाल संसद, हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता और एकल उपयोग प्लास्टिक पर साइकिल रैली इत्यादि का संचालन विद्यालय स्तर पर करवाया गया।


    कार्यक्रम का संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए.पी.सी. हरजिंदर सिंह व पूजा शर्मा एवं डाइट मोहडा से प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, रविंद्र पाल कौर, नीरज ढाका और डॉ. विवेक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

    #ambala #News #service-fortnight #successfully #organised #schoolsdiet

  • Photo--2.jpeg
    03/10/25 |

    अंबाला में निकाली शांति मार्च, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिखाई हरी झंडी

    जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में अंबाला में शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने हरी झंडी दिखाकर शांति मार्च को रवाना किया। शांति, सद्भावना और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित इस मार्च में अध्यापक, अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर, तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    प्रतिभागियों ने गांधी के आदर्शों सत्य, अहिंसा एवं नैतिक मूल्यों का प्रचार करते हुए समाज में शांति तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

    #ambala #News #shantimarch #peace-march #chiefjudicial #magistrate #flaggedoff

  • WhatsApp Image 2025-10-01 at 3.05.20 PM.jpeg
    03/10/25 |

    नेतृत्व की नई शुरुआत: आर्य कॉलेज की प्रो डॉ. अंजू ने प्राचार्या पदभार किया ग्रहण

    जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - आर्य कॉलेज अम्बाला कैंट में प्रोo डॉ.अनुपमा आर्य की सेवानिवृति के उपरांत प्राचार्य पद का गरिमापूर्ण उत्तरदायित्व प्रो। डॉ.  अंजू बाला ने स्वीकार किया।
    कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा प्रो। डॉ. अंजू का सम्मान स्वागत किया गया।


    इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉo इंदरदेव गुप्ता, महासचिव डॉo विवेकशील मल्होत्रा तथा कोषाध्यक्ष श्री ओ. पी सिंघल ने प्राचार्य डॉo अंजू को पुष्पगुच्छ भेट कर हार्दिक अभिनन्दन किया एवं शुभकामनाएँ दीं।  इस अवसर पर डॉo इंदरदेव गुप्ता  ने  अपने वक्तव्य में प्राचार्य डॉo अंजू के अनुभव एवं योगदान की सरहाना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय निश्चित्त ही नई ऊँचाइयों  को छुएगा।


    डॉo विवेकशील मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा डॉo अंजू  के आने से शिक्षण व्यवस्था में नविन ऊर्जा का संचार होगा। हम उनके अनुभव और मार्गदर्शन से महाविद्यालय  के सर्वांगीण विकास की उपेक्षा करते हैं।  हम महाविद्यालय  को ऊँचाइयों  तक ले जाने के लिए सदैव उनके सहयोगी रहेंगे तथा तत्परता से उनके निर्णयों में उनका साथ देंगे। कोषाध्यक्ष ओ. पी सिंघल ने अवसर को विशेष बताते हुए महाविद्यालय  के उज्जवल भविष्य की कामना की।


     प्राचार्य डॉo अंजू बाला ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे संस्था की शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की परम्परा को आगे बढ़ाने के  लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
    महाविद्यालय  के  सभी स्टाफ़  सदस्यों ने प्राचार्य का हार्दिक अभिनन्दन व पुष्पगुच्छ व  स्मृतिचिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया। प्राध्यपकों   ने अपने शब्दों द्वारा प्राचार्य के नेतृत्व में संस्था  के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उसके अनुभव व सरल व्यक्तित्व की सरहाना की। इस अवसर पर विधार्थियों ने भी अपनी नई  प्राचार्य के प्रति उत्साह व  स्नेह प्रकट करते हुए केक कटवाया और उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। माहौल आत्मीयता, उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक  सदस्य उपस्थित रहे । और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। 

    #ambala #News #aryacollege

  • photo-collage.png (19).jpg

    विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रेलवे कालोनी, तोपखाना बाजार, दशहरा ग्राउंड और शास्त्री कालोनी में दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की

    चंडीगढ़/अम्बाला, 2 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी में भिन्न-भिन्न जगहों पर दशहरा पर्व में शामिल होकर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने विजयदशमी पर्व की उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सारे देश में विजयदशमी पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नौ दिन जो रामलीला चलती है वह हमारी जीवन पद्धति का सार है। रामलीला में जो एक-एक घटना दिखाई जाती है वह हमारे जीवन को सार्थक करती है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर रेलवे रोड (नाचघर) दशहरा कमेटी व श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना दशहरा कमेटी को 5-5 लाख रूपए देने की तथा श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार रामलीला कमेटी को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। इससे पहले दशहर उत्सव में विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यअतिथि को फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।

    ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि बारिश के बावजूद दशहरा पर्व पर लोगों का उत्साह देखने ही बन रहा है, यही हमारी परम्परा है, यही हमारी शिक्षाएं हैं तथा हम अपने महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर कईं जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया गया और भव्य आतिशबाजी से रावण पर भगवान राम की जीत का जश्न भी मनाया गया।

    उन्होंने कहा कि पिछले कईं दशकों से यहां पर दशहरा पर्व मनाने का काम किया जा रहा है। बरसात के बावजूद यहां पर लोगों का इतनी संख्या में डटकर रहना उनकी धार्मिक भावना को दर्शाता है। उन्होंने विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक है बताते हुए सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

    इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, श्रीराम लीला कमेटी बजाजा बाजार से संजीव जिंदल, कैलाश धीर, संदीप जिन्दल, दीपक शर्मा, प्रदीप जी, सनातन धर्म रेलवे कालोनी नाचघर अम्बाला छावनी से प्रदीप शर्मा, प्रमोद लक्की, विनोद कुमार राय, संजय कुमार, नीरज शर्मा, बृजमोहन, शास्त्री कालोनी परिवार वेलफेयर रजिडेंट सोसाइटी से कपिल विज, विपिन खन्ना, विवेक जैन, अरविंद, बलित नागपाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #AnilVij #DussehraCelebrations #AmbalaCantt #Vijayadashami #FestivalOfVictory #EnergyMinisterHaryana #RamLeela #CulturalHeritage #GrantAnnouncement #HaryanaPolitics #GoodOverEvil #AmbalaNews

  • download (4).png
    02/10/25 |

    अम्बाला मे इन अवेध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गांव साहा, सब तहसील साहा तथा जिला अम्बाला में लगभग  2.5 एकड़ (खसरा न0 102//13 मिनी, 18, 19 मिनी)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।

    मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, गुरजीन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता तथा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं।

    अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #News #townplaning

  • WhatsApp Image 2025-10-01 at 15.33.10.jpeg
    02/10/25 |

    पलवल जिले में सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर हुआ स्वच्छता कार्यक्रम

    जे कुमार, पलवल 2 अक्तूबर - स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पलवल जिले में स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन एनजीएफ 90.4 एफएम द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें हर दिन कम से कम एक घंटा श्रमदान जरूर करना चाहिए, चाहे वह अपने घर पर अथवा कार्य स्थल पर हो या स्कूल और कॉलेज, किसी सार्वजनिक स्थान पर हो।


    इस अवसर पर एनजीएफ रेडियो टीम के अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भी इस अभियान में अपना श्रमदान किया गया। रेडियो जिंगल्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने एफएम रेडियो के द्वारा जिले के नागरिकों को जागरूकता संदेश दिया।

    कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर ने इस अभियान को सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताया और रोज एक घंटा श्रमदान करने का आह्वान किया। रेडियो निदेशक दीप्ति शाह ने इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर रेडियो टीम से योगिता शर्मा, जितेश पोसवाल, संदीप कुमार, नीतू डागर, भारत और सृष्टि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    #palwal #news #

  • pkr_01.10.jpg
    02/10/25 |

    पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने आयोजित किया एक दिवसीय स्वच्छता शिविर

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान असेंबली में लक्ष्य गीत गाकर एवं स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता शिविर का उद्घाटन किया‌। वॉलिंटियर्स एवं स्कूल के सभी छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली एवं प्रण किया कि वह 1 साल में 100 घंटे स्वच्छता के प्रति समर्पित करेंगे एवं न‌ तो गंदगी खुद फैलाएंगे न ही अपने आसपास किसी भी व्यक्ति को फैलाने देंगे। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स एवं स्कूल के सभी छात्रों ने मानव लड़ी बनाकर प्रण लिया कि हम अपने समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे एवं व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पर्यावरण स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान देंगे।

    एनएसएस वॉलिंटियर्स ने कक्षा 2, 3 के विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं उन्हें हाथ धोने का तरीका एवं फायदे समझाएं। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स ने  स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया ताकि सभी छात्रों में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हो और हमारा वातावरण भी स्वच्छ एवं सुंदर बने।

    शिविर के दूसरे चरण में वॉलिंटियर्स ने अपनी कक्षाओं एवं ग्राउंड एवं अलमारी की सफाई की और स्वच्छता अभियान चलाया एवं इसके पश्चात पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग में हिस्सा लेकर सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाएं। 

    इस दौरान प्रधानाचार्य नीरू शर्मा ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साह वर्धन किया । स्कूल मैनेजमेंट ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए एनएसएस शिविर और स्कूल के सभी छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता, ब्लॉक की स्वच्छता, शहर की स्वच्छता किसी और पर निर्भर नहीं है बल्कि हम सब स्वयं इसके लिए जिम्मेदार है।

    अगर सभी व्यक्ति स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करेंगे तो हमारा देश एक स्वच्छ और सुंदर देश बनकर प्रगति के पथ पर हमेशा  आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज के नौजवान ही कल का भविष्य है इसीलिए एनएसएस वॉलिंटियर्स को इस तरह के गतिविधियों  में भाग लेना चाहिए ताकि हमारा देश हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर रहे।

    #ambala #News #pkrjainschool #cleanliness camp

  • WhatsApp Image 2025-10-01 at 12.43.24 PM.jpg
    02/10/25 |

    जीएमएन स्कूल के बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँचवीं का विषय “गांधी जयंती” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा उनके आदर्शों को रोचक और प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।

    वहीं कक्षा चौथी का विषय “दशहरा” रहा, जिसमें बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी सभा आनंद और उत्साह से सराबोर हो गई तथा उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।

      साथ ही अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया।

    #ambala #News #dussehra #schoolchildren

  • sewa pakhwara (1).jpeg
    02/10/25 |

    सेवा पखवाड़ा के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओ को किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना अम्बाला छावनी में सेवा समिति हाई स्कूल अम्बाला छावनी में शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

    डाॅयल-112 एप्प बारे शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है।

    पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।

    #ambala #news #sewapakhwada

  • WhatsApp Image 2025-09-30 at 4.21.01 PM.jpeg
    02/10/25 |

    जी एम एन कॉलेज अम्बाला ने ग्राम खुड्डा कला में किया एक दिवसीय शिविर का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुद्दा कलां में आयोजित किया  गया।



    इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एनएसएस छात्रों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना रहा। शिविर में छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसी पहल शामिल रही। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।



    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विश्वास है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही गांव के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।



    शिविर के आयोजक एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि इन एस एस वोलेंटियरस ने ग्रमीणों  को स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक किया साथ ही किस प्रकार से स्वच्छता हमे लिए आवश्यक है यह भी बताया। शिविर के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षित लंबा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

    #ambala #News #gmncollege

  • ravan-1.jpg
    02/10/25 |

    अंबाला में दशहरे पर्व की धूम, विभिन्न स्थलों पर होगा रावण दहन

    जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - विजयादशमी का पर्व इस बार भी अंबाला में धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दशहरे पर्व के आयोजन किए जाएंगे, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

    अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार स्थित दशहरा मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन होगा। यहां पर तैयार किए गए विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही राम बाग रोड स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन किया जाएगा, जहां आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

    इसी तरह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में भी दशहरे का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। यहां बच्चों और युवाओं में रावण दहन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

    दशहरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन समितियों ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम करेंगे।

    इसके अलावा छावनी के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, धार्मिक झांकियां और आतिशबाजी का भी विशेष आकर्षण रहेगा।

    दशहरा पर्व पर हर आयु वर्ग के लोग उत्साह से भाग लेते हैं। बच्चों को जहां आतिशबाजी और रावण के पुतले के दहन का इंतजार रहता है, वहीं बुजुर्ग इस पर्व को श्रीराम की आदर्श जीवन शैली से जोड़कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश मानते हैं। इस प्रकार विजयादशमी का पर्व अंबाला में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा।

    #ambala #news #ravan #dussehra

    #celebrations

  • WhatsApp Image 2025-10-01 at 17.21.24 (1).jpeg
  • 0.jpeg
  • download (2).jpeg
    01/10/25 |

    चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

    चंडीगढ़, 01 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि हमारे लोकतंत्र प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होता है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा—निर्देशों के अनुसार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेवारी इसे अपने-अपने राज्यों में करवाना होती है। इसी कड़ी में हरियाणा में लोकसभा- विधानसभा चुनावों के दौरान निर्धारित समय-सीमा में चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले राज्य की 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

     

    उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1961 की धारा 29 क के प्रावधानों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत सभी राजनैतिक दलों को वार्षिक लेखापरीक्षित खाते और चुनावी व्यय रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।

     

    उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के 11 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (RUPP) जिन्होंने दिसंबर 2018 तक पंजीकरण कराया था, ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के लेखापरीक्षित खाते निर्धारित तिथियों के भीतर प्रस्तुत नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, उक्त दलों ने चुनाव लड़ने के बावजूद व्यय रिपोर्ट समय पर दाखिल नहीं की है। चुनाव खर्च का ब्यौरा विधानसभा चुनाव के मामले में 75 दिन और लोकसभा चुनावों के मामलों में 90 दिन के अंदर—अंदर देना होता है।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन दलों को 13 अक्टूबर 2025 तक आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्हें 16 अक्टूबर को इन दलों को सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ और अभिवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा कार्यालय, 30-बेज बिल्डिंग, तृतीय तल, सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ – 180017 में समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

     

    श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पास गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में पंजीकृत पार्टियों में आदर्श जनता सेवा पार्टी, करनाल, आपकी अपनी अधिकार पार्टी, फरीदाबाद, आरक्षण विरोधी पार्टी, फरीदाबाद, अम्बेडकर समाज विकास पार्टी, यमुनानगर, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य), पानीपत, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी, सोनीपत, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी, करनाल, राष्ट्रीय सहारा पार्टी, गुड़गांव, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस, चरखी दादरी, सर्व जन समाज पार्टी (नंद किशोर चावला), हिसार तथा टोला पार्टी, पलवल शामिल हैं।

    #ECIHaryana #ElectionExpenditure #PoliticalParties #RUPP #UnrecognizedParties #ElectionCompliance #TransparencyInElections #RepresentationOfPeopleAct #ASrinivas #HaryanaElections #ElectoralAccountability

  • D-1-30-9-25.jpg
    30/09/25 |

    प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर हुई बैठक, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की अध्यक्षता

    चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मंत्री आज यहां सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित पुनर्गठन उप-समिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कमेटी में बतौर सदस्य के रूप में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

    बैठक के बाद प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अब तक पुनर्गठन उप-समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 11 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं।

    इस कड़ी में समिति ने गांव खुंगा (उपमंडल उचाना) को उपमंडल जींद में और गांव खानपुर रोरण (तहसील पिहोवा) में करने बारे मंजूरी हेतू प्रदेश सरकार को सिफारिश भेजी है।

    मंत्री श्री पंवार ने कहा कि नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से अधिक आबादी और 80,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। समिति ने उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे।

    नए जिले बनाने के लिए आए प्रस्तावों में असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना शामिल हैं।

    बैठक में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा,  राजस्व विभागे के विशेष सचिव श्री कमलेश कुमार भादू व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #HaryanaGovt #AdministrativeReforms #DistrictReorganization #NewDistricts #SubDivision #HaryanaCabinet #KrishanLalPanwar #MahipalDhanda #ShyamSinghRana #DevelopmentInHaryana #MinMaxGovernance

  • download (1).jpeg
    30/09/25 |

    हरियाणा की मंडियों से अब तक 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई

    चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से  279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 48838.72 मीट्रिक टन धान का उठान भी मंडियों/खरीद केंद्रों से हो चुका है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर के लगभग 28599 किसान भाइयों से धान की खरीद की गई है। यह सभी किसान 'मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल' पर पंजीकृत हैं।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की विभिन्न मंडियों में इस बार अब तक कुल 408182.41 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

     

    खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है। विभाग ने अब तक 169427.82 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 82785.87 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 27289.18 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।   

     

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद 22 सितंबर 2025 से आरम्भ हो हुई है। हरियाणा में अगर जिलेवार धान की बात करें तो अब तक धान की सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है।

     

    कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 140592.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और अब तक 113085.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। जिले की मंडियों में कुल 10298 पोर्टल पंजीकृत किसानों से 113085.78 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिले की मंडियों से अब तक 41210.06 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।   

     

    हरियाणा की मंडियों/खरीद केंद्रों में धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।

    #PaddyProcurement #Kharif2025 #HaryanaFarmers #MSP #RiceProcurement #MeriFasalMeraByora #KurukshetraPaddy #HaryanaAgriculture #FoodSupplyDept #HAFED

  • download.jpeg
    30/09/25 |

    प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

    चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आई.ए.एस. अधिकारी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

     

    इसके अतिरिक्त, सरकार ने एच.सी.एस. अधिकारी तथा वित्त विभाग में उप सचिव डॉ. इंद्र जीत की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने का लिया है।

    #HaryanaBureaucracy #IASPosting #HCSOfficer #PrabhjotSingh #Inderjeet #AdministrativeReshuffle #RevenueDept #TechnicalEducation #ChandigarhAdmin

  • download.png
    30/09/25 |

    हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 13,000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस

    चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों को 13,000 रुपये का ब्याज मुक्त फैस्टीवल एडवांस देने का निर्णय लिया है। फैस्टीवल एडवांस लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 14 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन करना होगा।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी दायित्व है, ने इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया है।

     

    यह अग्रिम राशि स्थायी एवं अस्थायी, दोनों प्रकार के नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी, बशर्ते उनके अगले दस माह तक सेवा में बने रहने की संभावना हो। अस्थायी कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि एक स्थायी कर्मचारी की जमानत पर ही स्वीकृत की जाएगी। अग्रिम संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया जाएगा और यह राशि दस समान मासिक किस्तों में वापस ली जाएगी। स्वीकृत राशि 17 अक्टूबर, 2025 तक आहरित एवं वितरित की जानी आवश्यक है।

     

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्क-चार्ज स्टाफ, आकस्मिक वेतन भोगी कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों और अनुबंधित कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। यह सुविधा ऐसे कर्मचारियों को भी नहीं मिलेगी जो निलंबित हैं या जिनके विरुद्ध हरियाणा सिविल सेवा (शिकायत एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के अंतर्गत कार्यवाही लंबित है। मूल विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों को भी अग्रिम राशि प्रदान नहीं की जानी चाहिए जो किसी अन्य सरकारी विभाग, निगम या स्थानीय निकाय आदि में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

     

    इसके अतिरिक्त, यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं तो फेस्टिवल एडवांस  केवल एक को ही दिया जाएगा। यदि किसी अयोग्य कर्मचारी को अग्रिम स्वीकृत किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी पर होगी और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अग्रिम का दुरुपयोग करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी से 10 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा।

     

    वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अग्रिम की वसूली का विस्तृत हिसाब-किताब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा रखा जाए। प्रतिमाह महालेखाकार, हरियाणा (लेखा एवं हकदारी), चंडीगढ़ के कार्यालय से इसका मिलान किया जाए। इस संबंध में किए गए व्यय की सूचना सभी विभागाध्यक्षों द्वारा नवंबर 2025 के अंत तक वित्त विभाग (वेज़ एंड मीन्स ब्रांच) को निर्धारित प्रपत्र में भेजी जानी आवश्यक है।

    #HaryanaGovt #FestivalAdvance #ClassIVEmployees #InterestFreeLoan #DiwaliAdvance #EmployeeBenefit #FinanceDepartmentHaryana #AnuragRastogi #GovernmentScheme #HaryanaNews

  • pic.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-30 at 4.27.38 PM.jpeg
    30/09/25 |

    अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार में 2 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव : अजय बवेजा

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार क्षेत्र में हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, इसको लेकर आज तोपखाना बाजार मे एक महत्वपूर्ण बेठक हुई | जिसमे कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अन्य सदस्य भी मोजूद रहे ।

    बैठक के दौरान दशहरा मैदान तोपखाना बाजार में की जा रही सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा ताकि बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की महत्ता को सही ढंग से दर्शाया जा सके।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, रोशनी और खासकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों को दहन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

    अजय बवेजा ने बताया कि इस वर्ष, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। आयोजन की सुरक्षा दृष्टि से तोपखाना पुलिस ने अपनी ड्यूटी और सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर और इसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

    पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने अम्बाला छावनी और आस-पास के क्षेत्रों की आम जनता से इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आवेदन किया है। उन्होंने कहा, "यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आप सभी की उपस्थिति ही इस आयोजन की वास्तविक शोभा है। मैं सभी निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने परिवार के साथ आएं और इस उत्सव का हिस्सा बनें।

  • WhatsApp Image 2025-09-30 at 5.11.26 PM.jpg
    30/09/25 |

    दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर छावनी के प्रमुख मंदिरों मे रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर, अम्बाला छावनी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह तड़के से ही मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। इस शुभ दिन पर माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए लोगों में अद्भुत उत्साह और आस्था का माहौल देखा गया।

    विशेष रूप से, काली बाड़ी माता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर हिल रोड अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुर्गा अष्टमी को महाअष्टमी के रूप में भी मनाया जाता है, जो नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। भक्तों ने कलश स्थापना की पूजा की, कन्या पूजन किया और देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की।

    सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, मंदिर समितियों ने स्वयंसेवकों की एक टीम तैनात की थी, जिन्होंने भक्तों को कतारों में व्यवस्थित करने और दर्शन सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न हो सके। मंदिरों के बाहर फल, फूल, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें भी खूब सजी थीं।

    #ambala #News #mandir #durga-ashtami

  • Photo-10.jpg
    30/09/25 |

    शिक्षा विभाग अम्बाला की ई-पत्रिका निपुण पथ का डीसी ने किया विमोचन

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला में निपुण हरियाणा मिशन को गति देने के उद्देश्य  से उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा डीसी कार्यालय में निपुण टीम अंबाला की द्विमासिक ई-पत्रिका निपुण पथ का डिजिटल विमोचन किया गया। उन्होंने व्हाट्सअप और ई-मेल के माध्यम से इस ई-पत्रिका को जिले के सभी अधिकारियों के साथ सांझा किया।

    उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला अम्बाला की निपुण टीम को ई-पत्रिका निपुण पथ के शुभारम्भ पर बधाई देते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, डीपीसी प्रमोद राणा और उनकी समस्त निपुण टीम के द्वारा ई-पत्रिका को शुरू करने के इस प्रयास से निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम को अंबाला ही नहीं अपितू प्रदेश के बच्चे-बच्चे तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

    जिससे जल्दी ही जिला और प्रदेश के बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने की संभावना बढ़ेगी। वहीं इस पत्रिका के कागज़ रहित होने से यह पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।
    उपायुक्त ने ई-पत्रिका निपुण पथ निपुण हरियाणा मिशन की सराहना करते हुए इसे आगे भी निरंरता में जारी रखने बारे कहा और कहा कि इस पत्रिका में किसी भी स्कूल की बैस्ट प्रैक्टिस के साथ-साथ जिन बच्चों ने परिश्रम करते हुए शिक्षा में बेहतर उपलब्धि हासिल की है उसका भी लेख इसमें सम्मिलत करें ताकि अन्य बच्चों को भी उससे प्रेरणा मिल सकेगी।

    उन्होंने इस पत्रिका को तैयार करने वाले सभी सदस्यों व शिक्षा विभाग को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए सराहना भी की। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने इस अवसर पर बताया कि ई-पत्रिका निपुण पथ निपुण हरियाणा मिशन से जुड़े अधिकारियों, अध्यापकों, मेंटरों, बच्चों और उनके अभिभावकों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी जहाँ पर ये सब लोग निपुण हरियाणा मिशन के सफल क्रियान्वन के लिए न केवल अपनी भूमिका को पहचान पाएंगे बल्कि जिले में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी अपनी रणनीतियाँ भी सांझी कर पाएंगे।

    यह ई-पत्रिका दूसरी और तीसरी कक्षाओं के बच्चों के लिए भी उनकी निपुण यात्रा के अनुभवों को प्रकट करने में मददगार होगी और उन अनुभवों से अन्य बच्चें भी लाभान्वित हो पाएंगे। बता दें कि राज्य में अंबाला ऐसा पहला जिला है जहां ई-पत्रिका के माध्यम से निपुण हरियाणा मिशन को बल देने की सोच को मूर्त रूप दिया गया है।


    ई-पत्रिका के डिजिटल विमोचन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने इस ई-पत्रिका की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निपुण राज्य कार्यक्रम क्रियान्वन इकाई के अम्बाला प्रभारी उदयन सान्याल, जिला एफ0एल0 एन0 समन्वयक मनोज कुमार, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मोहड़ा के पी0जी0टी0 डॉ0 शिवा अग्रवाल व डॉ0 धीरज वालिया तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाला छावनी के बी0सी0ए0 कोर्स के दो विद्यार्थियों भावना व गर्व सिंगला को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने ई-पत्रिका निपुण पथ के डिजिटल विमोचन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उपायुक्त अजय सिंह तोमर का धन्यवाद किया।

    #ambala #News #dc #education

  • WhatsApp Image 2025-09-30 at 2.33.55 PM.jpeg
    30/09/25 |

    अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाया गया संत नरेश नाथ का जन्मोत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला सिद्ध मंडल के संस्थापक गुरुदेव संत नरेश नाथ महाराज का जन्मोत्सव आज बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और गुरु महाराज को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ जयकारों की गूंज से हुआ मंदिर के सेवादार एवी सिंह ने बताया कि हम गुरु महाराज के दिखाए मार्गदर्शन पर ही चलते हुए हर वर्ष यह भंडारा लगाते है उन्होंने ने बताया अंबाला सिद्ध मंडल के संस्थापक संत नरेश नाथ कुछ समय पहले अपना दुनियावी चोला छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे, लेकिन आज भी श्रद्धालुओं व शिष्यों का मानना है कि वह उनके समक्ष है।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरु महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और मानवता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। इसी कारण हर वर्ष उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

    जन्मोत्सव समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति-भाव और आनंद से सराबोर यह माहौल देर तक बना रहा।

    भंडारे के पश्चात दुर्गा नगर मंदिर, बाबा बालक नाथ जी में सायं आरती के उपरांत केक काटने की रस्म अदा की गई। वहीं देर शाम अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जलेबी के भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    इस मौके पर एवी सिंह, गुरबख्श सिंह, मोहनजीत सिंह, सुनीता रानी, शिवांगी, हरविंदर कोर, खेमचंद,हरप्रीत सिंह, दौलत सिंह, जगदीश बेदी, आदि मौजूद रहे।

    #ambala #news #santnareshnath

  • Pic 2.jpeg
  • download.jpeg
  • 1002774178.jpg

    कांग्रेस का भूपिंदर सिंह हुड्डा को पुनः नेता प्रतिपक्ष तथा राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाना एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है ।

    यह एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण फैसला है — इसके पीछे कई राजनीतिक-रणनीतिक अर्थ हो सकते हैं, और इसकी प्रतिक्रिया कई स्तरों पर हो सकती है4

    तथ्य की पुष्टि

    हरियाणा कांग्रेस में खबर है कि

    • राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष (PCC अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।

    • भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition / CLP नेता) बनाया गया है।

    ये नियुक्तियाँ लंबे समय की चर्चाओं और इंतजार के बाद हुई हैं।

    “एक्शन” — निर्णय के रणनीतिक पहलू

    इन निर्णयों का कांग्रेस के लिए क्या मतलब हो सकता है, और पार्टी किस उद्देश्य से ऐसा कर रही होगी:

    1. संगठन को मजबूत करना
      — प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल नेता का पद दोनों लंबे समय रिक्त थे या विवाद में थे, जो संगठन में एक नेतृत्व-विकेंद्रता या कमजोरी का संकेत देता था। अब इन्हें भरकर पार्टी अंदरूनी एकता दिखाना चाहती है।
      — इससे पार्टी को कार्यकर्ताओं को नियंत्रण और दिशा देने में मदद मिलेगी।

    2. राजनैतिक समीकरण बनाना / बदलना
      — हरियाणा में जाट, दलित, ओबीसी जैसे सामाजिक समीकरण राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण हैं। खबरों में यह भी कहा गया है कि इस नियुक्ति के पीछे “जाट–दलित समीकरण में बदलाव” की रणनीति शामिल हो सकती है।
      — पुराने “जोड़ी फार्मूले” (जैसे कि एक पद जाट का, एक दलित का) को तोड़ने की कोशिश हो सकती है ताकि नए गठजोड़ बन सकें।

    3. नियुक्ति के पीछे संतुलन
      — खबरों के अनुसार, राव नरेंद्र सिंह का नाम कई समीकरणों को मध्य में रखते हुए लिया गया — अलग-अलग गुटों को साथ में लेकर चलने की कोशिश।
      — यह दर्शाता है कि उच्च नेतृत्व (हाईकमान) ने यह देखा है कि सिर्फ एक गुट को आगे बढ़ाना पार्टी के लिए लाभदायक नहीं होगा।


      — विपक्ष के नेता की भूमिका वालों को तय कर देना एक स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस विधानसभा में सक्रिय होना चाहती है।

    “रिएक्शन” — प्रतिद्वंद्वियों, जनता और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया

    1. भाजपा / सत्ताधारी दल की प्रतिक्रिया
      — विपक्ष की हल्की-सी कमजोरी को बड़े मुद्दे की तरह पेश कर सकते हैं, जैसे “कांग्रेस में संगठन विखराव है” या “नाम अनुपयुक्त हैं” आदि।
      — विशेष रूप से अगर नियुक्तियां विवादित हुई हों, तो इसे मीडिया में मुद्दा बनाया जा सकता है।

    2. पार्टी कार्यकर्ताओं / स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया
      — जो लोग नाम नहीं पाए, वे निराश हो सकते हैं; “किसका दबाव ज्यादा था?” “किस गुट को किन्हें पीछे छोड़ा गया?” जैसे सवाल उठेंगे।
      — यदि गुटों में असंतोष हो तो यह आगे पदाधिकारियों या संगठन स्तर पर टूटने की संभावना भी लाएगा।

    3. जनता / मतदाता की धारणा
      — यदि जनता को यह लगे कि नियुक्तियाँ सिर्फ अंदरूनी सौदेबाजी की गई हैं, तो इसका नकारात्मक असर हो सकता है।
      — लेकिन यदि नए अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जनता-सम्मिलित कार्यक्रमों, जन संवाद, विकास मुद्दों पर सक्रिय रहे, तो यह एक सकारात्मक चमक भी दे सकती है।

    4. मीडिया और राजनीतिक विश्लेषक
      — विश्लेषक इस बात पर ध्यान देंगे कि क्या यह बदलाव सिर्फ “चेहरे बदलने” का प्रयोग है या वास्तव में कांग्रेस की रणनीति में नई दिशा है।
      — “कांग्रेस की नई राह?”, “क्या इससे असर पड़ेगा आगामी चुनावों में?” जैसे विश्लेषण सामने आएंगे

  • H-1-29-9-25.jpg
  • W-1-29-9-25.jpg
    30/09/25 |

    महिलाओं को पॉश अधिनियम और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा: महिला आयोग अध्यक्ष

    चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेणु भाटिया ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को पॉश एक्ट और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।

     

    श्रीमती रेणु भाटिया ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। इससे पहले, उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए 15 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

     

    उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को अगले एक महीने के भीतर स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों में पॉश अधिनियम के तहत आंतरिक समितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इन समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम और संपर्क नंबर एक बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि ऐसी समितियाँ गठित नहीं की जाती हैं, तो नियमानुसार 50,000 रुपये का जुर्माना और तीन साल तक की कैद का प्रावधान है। जहाँ भी 10 से अधिक महिलाएँ कार्यरत हैं, वहाँ ऐसी समिति का गठन अनिवार्य है।

     

    श्रीमती रेणु भाटिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में महिला आयोग ने जहाँ भी कार्यक्रम आयोजित किए हैं, वहाँ उस क्षेत्र की स्व-रोजगार प्राप्त महिलाओं से चर्चा की गई है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाता है।

     

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को महिलाओं की रुचि के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग महिला आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और उन्हें सशक्त बनाएं।

     

    श्रीमती रेणु भाटिया ने सभी विभागों को महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सूची और प्रत्येक योजना के लाभार्थियों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इन लाभार्थियों के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग महिलाओं को बुनाई क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करे।

    #HaryanaWomenCommission #RenuBhatia #POSHAct #CyberSafety #WomenEmpowerment #InternalCommittees #SexualHarassmentPrevention #SelfEmploymentWomen #SkillDevelopment

  • WhatsApp Image 2025-09-29 at 15.56.20_0829b5d5.jpg
    30/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार के द्वारा आयोजित अंबाला में खेलो महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक प्राप्त किए। सभी जिलों के 1100 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 'नौवीं क 'के आर्यन ने स्विमिंग में रजत पदक प्राप्त किया, कक्षा 'नौवीं क 'की दिव्याश्री व कक्षा 'आठवीं न' की सुनैना ने  जिमनास्टिक में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 

     इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने  विद्यार्थियों व अध्यापिका मर्यादा को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसी प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों को खेलने के प्रति प्रेरित करती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास , अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती है।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

    #ambala #sports #lordmahavirschool #students

  • Photo--12.jpeg
    30/09/25 |

    राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रति किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैवलर वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम मुलाना तथा ग्राम हेमामजरा में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सचिन कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर्स यशपाल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीडि़त मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

    #national #haryana #state #legal #services #authority

    शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएँ।

    #ambala #news #

  • Photo--14.jpg
    30/09/25 |

    धान खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अम्बाला शहर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने धान खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अम्बाला शहर का निरीक्षण करते हुए यहां की वास्तविकताएं जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित एंजैसियों को निर्देश दिए कि जहां मंडी में धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चले वहीं लिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू डा. राजीव मौजूद रहे।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निरीक्षण के दौरान धान की ढेरी पर जाकर उसकी नमी को भी चैक किया और सम्बन्धित अधिकारियों से अभी तक मंडी में धान की कितनी आवक आ चुकी है, कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है उसकी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि किसानों व आढ़तियों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

    उन्होंने यहां पर गेट पास की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आढ़तियों से जानकारी ली कि धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल व राजेश बंसल से भी बातचीत करते हुए धान खरीद कार्य की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए वे बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। मंडी में जहां धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए वहीं उसकी लिफ्टिंग भी तेजी से होनी चाहिए।

    उन्होंने एसडीएम को भी कहा कि वे मंडी में समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि मंडी में धान खरीद कार्य के तहत कोई भी कार्य करना है तो उसे तुरंत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ अटल मजदूर कंटीन भी क्रियान्वित की गई है।


    उपायुक्त ने निरीक्षण के  दौरान किसानों से भी आग्रह किया कि वे रोस्टर के अनुसार अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंचे। धान की जो नमी है वह 17 प्रतिशत है, इसके तहत ही वे अपनी फसलों को सुखाकर लाएं ताकि मंडी में धान खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। सम्बन्धित अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को बताया कि मंडी में सभी कार्य सुचारू रूप से जारी हैं।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएफएससी अपार तिवारी, सुपरवाईजर राज कुमार, राईस मिल एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, आढ़ती गौरव गुप्ता के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #dc #news #

  • Photo--21.jpg
    30/09/25 |

    पराली प्रबंधन के तहत उपायुक्त एवं सम्बन्धित अधिकारियों से हुई समीक्षा बेठक

    जे कुमार, अम्बाला, 30 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए पराली प्रबंधन के तहत किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा चण्डीगढ़ से वीसी के माध्यम से पराली प्रबंधन के तहत उपायुक्तों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से जिलों में किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीसी के दौरान मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तर, उपमंडल स्तर व ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की हुई है। इसके साथ-साथ पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है और उन्हें सरकार द्वारा पराली प्रबंधन करने बारे कृषि यंत्रों की जानकारी के साथ-साथ पराली प्रबंधन के तहत पराली का खेतों में सही निस्तारण हो, इसके लिए प्रति एकड़ 1200 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली जानकारी दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 639 ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के कर्मचारियों की डयूटी लगाकर पूरी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पराली प्रबंधन हेतू कृषि यंत्रों की जानकारी ले सकता है।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने सुनिश्चित होने चाहिए। सम्बन्धित जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है वे फिल्ड में सतर्क रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते हुए कार्य करें। उन्होंने बैठक के क्रम में यह भी बताया कि पराली न जले इसको लेकर भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान हैं। इतना ही नहीं यदि कोई पंजीकृत किसान है और वह इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करते हुए आगामी दो वर्षो तक मंडियों मे उसकी फसल की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी।

    इसके साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्व्ति है उससे भी वह वंचित रहेगा। उन्होनें यह भी बताया कि किसान कै डिट कार्ड को भी निरस्त करने के लिए भी लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर जिस पंजीकृत किसान का मुआवजा है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा।


    उपायुक्त ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि यंत्रों के माध्यम से ही पराली का प्रबधंन करें। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कृषि यंत्र उपलब्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह नहीं चाहता कि कोई भी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रहें। उन्होनें यह भी बताया कि पराली जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मानव जीवन पर भी इसका दूष्प्रभाव पड़ता हैं। खेतों में फसलों के अवशेष जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है तथा जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते हैं।


    बॉक्स:- उपायुक्त ने सम्बन्धित चारों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भी पराली प्रबंधन को लेकर उपमंडल  स्तर पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस बारे अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करना है ताकि जिले में पराली जलाने की घटनाएं न हों।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम विनेश कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ जसविन्द्र सैनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय प्रबधंक अजय सिंह के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #reviewmeeting #news #deputycommissioner #officials #regarding

  • WhatsApp Image 2025-09-29 at 15.58.41.jpeg
  • download.jpg
    29/09/25 |

    हरियाणा की मंडियों से अब तक ख़रीदा गया 187743.49 मीट्रिक टन धान

    चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) - खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से 187743.49 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 25000 मीट्रिक टन धान का उठान भी मंडियों/खरीद केंद्रों से हो चुका है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर के लगभग 20147 किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    यह सभी किसान 'मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल' पर पंजीकृत किसान हैं। हरियाणा की मंडियों में अब तक कुल 317881.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

     

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद 22 सितंबर 2025 से आरम्भ हो चुकी है। अब तक सबसे अधिक धान खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है। कुरुक्षेत्र में 82760.48 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कुरुक्षेत्र में अब तक 113582.72 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

     

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला जिले की मंडियों में 67660.73 मीट्रिक टन धान की आवक हुई और कुल 45605.76 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसी प्रकार यमुनानगर जिले की मंडियों में अब तक 42301.91 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और कुल 22942.57 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। मंडियों/खरीद केंद्रों से धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।

    #KharifProcurement #PaddyProcurement #HaryanaFarmers #MeriFasalMeraByora #MSP #KurukshetraPaddy #AmbalaProcurement #YamunanagarRice #HaryanaAgriculture

  • CM-2-29-9-25.jpg
  • CS-1-29-9-25.jpg
  • download.png
    29/09/25 |

    पंचकूला के यूएचबीवीएन उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 30 सितम्बर को

    चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूएचबीवीएन सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 30 सितम्बर, 2025 को पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

    बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

    #UHBVN #ElectricitySupply #ConsumerGrievance #CGRF #Panchkula #ElectricityComplaints #HaryanaPower #Discom #BillingIssues #PowerSupply #Herc #UHBVNCircleForum

  • download.jpg

    टी.बी. मुक्त अभियान में राज्य सरकार तेजी और प्रभावी ढंग से कर रही कार्य: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2030 तक टी.बी. (क्षय रोग) को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार तेजी और प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में अब तक किए गए प्रयास उल्लेखनीय हैं और प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक राज्यभर में 4 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 95 हजार का एक्स-रे परीक्षण किया गया। इन जांचों के उपरांत 57 हजार मरीजों में टी.बी. के मामले नोटिफाई हुए हैं। उन्होंने कहा कि टी.बी. रोगियों को सरकार द्वारा मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाती है और साथ ही उन्हें पोषण के लिए प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। इस दिशा में अब तक 131 करोड़ रुपये सीधे मरीजों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जा चुके हैं।

     

    आरती सिंह राव ने आगे बताया कि निरोगी हरियाणा स्कीम के तहत 94 लाख लाभार्थियों की जांच की गई है, जिसके दौरान 5.50 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 27 लाख क्लेमों के एवज में 3,000 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है। वहीं, चिरायु योजना के तहत 9.50 लाख क्लेमों पर 1,300 करोड़ रुपये का व्यय वहन किया गया है।

     

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जहां पहले राज्य का स्थान 10वें पायदान पर था, वहीं अब यह सुधार कर 5वें स्थान पर आ गया है।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का प्रमाण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2030 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा।

    #HaryanaHealth #TBEradication #EndTB2030 #HealthMinisterHaryana #AartiSinghRao #NirogiHaryana #AyushmanBharat #ChirayuYojana #DBTForTB #AnemiaMuktBharat #PublicHealth

  • download.jpg
  • IMG_20250912_101315.jpg
    29/09/25 |

    फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनरर्ज एसोसिएशन की त्रिमासिक बैठक सम्पन्न

    जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनरर्ज एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई | जिसमें सैंकड़ों हरियाणा के पेंशनराें ने भाग लिया। यह बैठक प्रधान बलदेव राज आनन्द की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित पेंशनरों द्वारा अपनी निम्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया |


    आयुष्मान कार्ड: सरकार द्वारा 2012 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों का डाटा सीएससी सेंटर में भेज दिया गया है। उस रिकॉर्ड अनुसार पेंशनरों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। परन्तु 2012 से पूर्व पेंशनरों का रिकॉर्ड अभी तक सीएससी में प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण उनके आयुष्मान  कार्ड नहीं बनाए जा रहे। जबकि सरकार के द्वारा  80ध्2024ध्म्गजण् कंजमक 7 रनदम 2024 के माध्यम से नोटिफिकेशन पहले ही जारी की हुई हैं।

    आयुष्मान कार्ड जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल दर्शाए गए हैं, वे आयुष्मान कार्ड को मान्यता नहीं दे रहे और उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। सरकार से अनुरोध है कि इन आयुष्मान कार्डों  का पूर्ण रूप से लागू किया जाए। आयु वर्ग क्रमशः 65, 70 और 75 वर्ष होने पर मूल वेतन में अन्य राज्यों की भांति क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

    एल. टी. सी.व मेडिकल की सुविधा फैमिली पैंशनरर्ज को भी दी जाए। बैंकों द्वारा ब्याज की दर कम कर दी गई है जिसके कारण पेंशनरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अतः इसके साथ यह भी मांग की गई कि कम्यूटेशन में कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में की जाए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ द्वारा जो भी फैसले पेशनरों के हक में दिए जाते हैं उन्हें शीघ्र अति शीघ्र जनरलाईज किया जाए।


    इस सभा में हरियाणा के लगभग 100 पेंशनर्ज मौजूद थे। समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से अनुरोध है कि हमारी यह मांग काफी समय से लंबित हैं। कृपया इन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इस बैठक में साधु सिंह, सुदर्शन शर्मा, गुलशन कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, गुरमेल सिंह, एससी कुमार, जयराम दास,एस.गुलाटी, वीना रानी, उषा दूबे, जगजीत कौर, कर्म सिंह, शांति देवी, शकुंतला देवी,  बृजमोहन, अजय बक्शी, जीवन प्रकाश, कान्ता रानी, किरण बाला, हरपाल सिंह, रिटायर्ड बीडीपीओ प्रताप सिंह, मोहन लाल, रमेश प्रभाकर कुलवन्त सिंह, भूपेन्द्र कुमार, श्याम लाल, जगजीत  कौर, कमलेश कुमारी, सावित्री देवी आदि प्रमुख हैं।

    #ambala #news #meeting #ederationsenior #citizens #pensionersassociation

  • 1000789651.jpg
    29/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज की एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा लघु फिल्म की स्क्रीनिंग

    जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाइयों द्वारा सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (एसएचजी) पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में आत्मनिर्भरता, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास में एसएचजी की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।

    इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एसएचजी के महत्व से परिचित कराना तथा उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना था। कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आत्मनिर्भरता के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया।

    इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा—“सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स ग्रामीण और शहरी समाज में परिवर्तन के महत्वपूर्ण साधन हैं। ये न केवल महिलाओं और युवाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।

    शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ें। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज और इसकी सभी एन.एस.एस. इकाइयाँ निरंतर विद्यार्थियों एवं समाज को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।

     

    एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक आचरण तथा दूसरों की मदद करने की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे सदैव समाज सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहें।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षिता लाम्बा एवं गीती बिंद्रा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

    #ambala #News #gmncollege

  • 9.jpeg
  • 3.jpg
    29/09/25 |

    नशे के विरुद्ध अभियान- नशा मुक्त समाज का हो निर्माण

    जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - नशामुक्त हरियाणा जहां दूध दही का खाना के नारे के साथ हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो एक शहर से दूसरे शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशानिर्देशों से नमक लोटा अभियान गांव गांव में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध एक आंदोलन प्रान्त का विशेष अभियान बन गया है।

    नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा से नशे के विरुद्ध अभियान में लगे हुए हैं। वे आज अम्बाला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचे।

    महाविद्यालय की प्राचार्या सुमन सिरोही की अध्यक्षता और डॉ. शिवानी की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 110 वां जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसमें 135 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता बलदेव, ममता सैनी आदि उपस्थित रहे।

    ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराते हुए कहा कि नशे की चुनौती विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। इस समस्या को समूल नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सहभागी करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने बताया कि यद्यपि हरियाणा में नशा तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। 2023 में 3823 अभियोगों में 6615 और 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5969 नशा तस्करों को कारागार तक भेजा गया है।

    इस वर्ष 17 सितम्बर 2025 में 2614 अभियोग अंकित किए गए हैं और 4605 अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। तथापि जागरूकता कार्यक्रम अति आवश्यक हैं। प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध गुप्त सूचना के लिए 1933 उपलब्ध है। कार्यक्रम के समापन पर शपथ ग्रहण करवाई। प्राचार्या सुमन सिरोही ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा और ब्यूरो का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय प्रयास हैं।

    #ambala #News #police #haryana

  • Photo--5.jpg
  • OIP.jpeg
  • Pic.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-28 at 16.20.32.jpeg
  • 1 (1).jpg
    28/09/25 |

    भगवान परशुराम मंदिर पिपली बाजार में नवरात्रों पर विशेष पूजा एवं हवन यज्ञ का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 28 सितम्बर - अंबाला शहर के पिपली बाजार स्थित भगवान परशुराम मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रत्येक दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंदिर परिसर में मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर हर समय भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।


    इस बारे में जानकारी देते हुए पंडित पंकज डिमरी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन नियमित रूप से होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आस्था, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध और पवित्र हो गया |


    इस अवसर पर प्रधान दविंदर शर्मा, महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, अनु, प्रेमलता, गीता रानी और संध्या रानी सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने हवन में आहुति डालकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

    #ambala #news #haryana #pooja

  • 10.jpeg
    28/09/25 |

    जिला पलवल में धान खरीद को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, लिया जायजा

    जे कुमार, पलवल 28 सितम्बर - खरीफ फसलों की खरीद को लेकर को पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

    उपायुक्त ने खरीफ फसल 2025 की खरीद की तैयारियों के संबंध में कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित मंडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद समय पर और पारदर्शी तरीके से हो, साथ ही गेट पास विंडो पर प्रॉपर तरीके से काटे जाएं।

    इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। गेट पास पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। उपायुक्त ने सभी खरीद केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों को फसल बेचने के लिए गेट पास देने की सुविधा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से खरीद करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक अनाज मंडी पर एक प्रशासनिक अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो खरीद उठान और अन्य गतिविधियों की सीधी निगरानी करेंगे।

    उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना और उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी धान की फसल को सुखा कर ही मंडियों में लाए ताकि फसल का उचित दाम मिल सके। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वह धान की कटाई के बाद खेत में अवशेषों को न जलाए, इससे खेतो की शक्ति तो घटती ही है, वहीं प्रदूषण को भी बढ़ावा मिलता है।


    बैठक में एसडीएम बलीना, नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जैनव खातून, डीएमईओ मनोज दहिया, मार्किट कमेटी हसनपुर के सचिव नरबीर, होडल मार्किट कमेटी सचिव विद्या सागर सहित मिलर्स, मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #mandi #news #haryana

  • images.jpeg
    28/09/25 |

    पराली व फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए किया टीमों का गठन : उपायुक्त

    जे कुमार, पलवल, 28 सितम्बर - उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला में पराली व फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को शून्य करने के लिए जिला स्तरीय, खंड स्तरीय, उपमंडल स्तरीय व ग्राम स्तरीय टीम का गठन किया गया है। ग्राम स्तरीय टीमें जिले में गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रही हैं। यदि कोई किसान पराली जलायेगा तो उस पर दो एकड़ तक 5 हजार, 5 एकड़ तक 15 हजार व उससे ऊपर 30 हजार रुपये तक जुर्माना करने, एफआईआर दर्ज करने व किसान के रकबे की रेड एंट्री करके दो सत्र तक एम.एस.पी. पर फसल नहीं खरीदने की जानकारी टीमें दे रही हैं।

    यही टीमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तहत जिला और दूसरे राज्यों से आए  बेलरों  द्वारा धान की पराली की गांठे बनवाने और धान के अवशेषों को कल्टीवेटर, रोटावेटर व हेरो आदि से मिट्टी में मिलाकर व गांठें बनाकर उसका प्रबंधन करने पर विभाग द्वारा दी जा रही 1200/- रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि लेने की भी अपील कर रही है।


    फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को वितरित की गई 1.84 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : उप-कृषि निदेशक डा. बाबू लाल ने बताया कि पलवल के करीब 2478 किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पिछले साल लगभग 18 हजार एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाया था और उन किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कुल 1.84 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि कृषि विभाग द्वारा दी गई थी।

    जिला में इस बार फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है और सभी पंजीकृत किसानों को इस बार 1200/- रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पलवल जिले में इस बार 1.16 लाख एकड़ धान का रकबा है जिसमें 1509, मुच्छल व बासमती आदि मुख्य किस्में शामिल है।

    #palwal #news #praali #haryana

  • download (1).png
    28/09/25 |

    पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 28 सितम्बर - पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक सुदर्शन टावर, अंबाला कैंट में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी कुमार ने की। बैठक विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक, अंबाला कैंट कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें बैंक के सर्किल हेड श्री विकास गुप्ता और उनके स्टाफ ने भाग लिया।



    बैठक में पेंशनरों तथा उनके परिजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। गुप्ता ने बताया कि इच्छुक पेंशनर और उनके बच्चे बैंक में फुल टाइम या पार्ट टाइम सेवा से जुड़ सकते हैं। बैंक स्टाफ ने उपस्थित सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग, पेंशन खाता सुविधाओं और अन्य विशेष सेवाओं से भी अवगत कराया।



    इस अवसर पर बैंक की ओर से उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया तथा मेडल भेंट किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि सभी लाभार्थियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द लागू की जाए। इसके साथ ही मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी करने और पंजाब सरकार की तर्ज पर पेंशनरों को आयु 65, 70, 75 और 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5%, 10%, 15% और 20% की अतिरिक्त वृद्धि दिए जाने की भी मांग रखी गई।



    बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया, जिनमें फूल कुमार, पूर्व एसपी राजेंद्र कौशिक, पूर्व प्रधान तरसेम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार सेठी, सुदर्शन कुमार, बिजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, रणधीर सिंह, रणजीत सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह राणा, मदन राणा (कैशियर), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, राम जुवारी, देशराज, जसवंत सिंह और घनश्याम आदि प्रमुख रहे। बैठक का समापन आपसी सामंजस्य और पेंशनरों की एकजुटता के संदेश के साथ किया गया।


    #ambala #news #police #haryana

  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 16.39.12_9b1957af.jpg
  • Pic 3.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-27 at 17.15.42_9bc71751.jpg
    27/09/25 |

    साहित्यकार समाज सुधार में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं, इसलिए उन्हें आगे आना जरूरी है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    कवित्री अनुपमा आर्य ने अपने काव्य संग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” माध्यम से बहुत बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है : मंत्री अनिल विज

    कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन किया

    चंडीगढ़/अम्बाला, 27 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी सरकार के नियम समाज को नहीं बदल सकते आज तक जितने भी बदलाव हुए वह लोगों ने किए। इसके लिए हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि समाज की जो समस्याएं है वह हल की जा सके और साहित्यकार समाज सुधार में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। ईंट सीमेंट की इमारतों से शहर नहीं बसते। सामाजिक तानाबाना जरूरी है। वह साहित्यकारों से आह्वान करते हैं कि वह समाज सुधार के लिए आगे आए और लोगों को ठीक रास्ते पर लेकर जाए। आदमी मनुष्य तो जन्म से बन जाता है, मगर मनुष्य से इंसान बनना जरूरी है।

    श्री विज आज अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में प्राचार्य एवं कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह काव्यसंग्रह कैबिनेट मंत्री अनिल विज और अनुपमा आर्य के परिवार पर लिखी गई है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अनुपमा आर्य ने काव्य संग्रह का विमोचन किया है और इसका जो शीर्षक है उसे साहित्यकार ने बहुत सारी बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है।

    उन्होंने कहा कि काव्यसंग्रह के माध्यम से अनुपमा आर्य से बहुत कुछ बाते कहने की कोशिश की। अनुपमा के पिता किशनलाल वर्मा एक बेहतरीन मंच संचालक थे।

    ”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनीति में आने के बारे नहीं सोचा था और उन्हें केवल समाज कल्याण के कार्य करने का शोक था। उन्होंने कल्याण भारती व अन्य संस्थाएं बनाई जिसमें वह सक्रिय तौर पर शामिल होते थे। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मगर वह ऐसी लोगों की संगत में रहे जिस कारण उन्हें शुरू से ही काम करने का शोक था। मेरे साथ वहीं हुआ …”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”।

    काम करने वाले की सराहना आवश्य होनी चाहिए : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनुपमा आर्य जी ने जो कविताएं उनपर लिखी हैं यह उनके लिए एक खुराक की तरह हैं। एक आदमी यदि काम करता जा रहा है और कोई उसको सराह नहीं रहा तो नकारात्मकता हावी हो जाती है। मगर अनुपमा जैसी कवित्री कविताओं के माध्यम से सकारात्मकता का जोश भर देती हैं। यदि कोई ठीक काम कर रहा है तो उसकी सराहना अवश्य होनी चाहिए। उन्हें जो भी विभाग मिले उन्होंने इसी सिद्धांत से काम किया कि गलत कार्य करने वाले को सजा देते हैं तो अच्छा काम करने वाले की पीठ भी थपथपाते हैं। हम सभी लोगों को काम करना सिखाते हैं।

    कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कविताएं फूलों पर लिखी जाती है कांटों पर नहीं और वह जीवन में उबड़-खाबड़ रास्तों से कांटों के जंगल से निकले है जोकि वह खुद जानते हैं। इसलिए उनके जैसे व्यक्ति पर कविता लिखना कठिन कार्य रहा होगा। उन्होंने कहा कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता। पहले साहित्य का लोग पढ़ा करते थे, मगर आज जीवन रूखा हो गया है। सकारात्मकता व नकारात्मकता जीवन में दो तत्व है, मगर जीवन पर नकारात्मकता हावी होती जा रही है। टीवी पर आज नकारात्मकता ही दिखाई देती है। यदि सकारात्मकता बढ़ती है तो आदमी परमानंद में रहता है और इसमें साहित्य का तड़का लग जाए बहुत अच्छा होगा।

    कवित्री अनुपमा आर्य ने काव्यसंग्रह बारे जानकारी दी

    इस अवसर पर आर्य गर्ल्स कालेज की प्राचार्य व कवित्री डा. अनुपमा आर्य ने मुख्य अतिथि अनिल विज का स्वागत करते हुए कहा कि जो उन्होंने पुस्तक लिखी है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने पुस्तक के माध्यम से अपने पिता कृष्ण लाल वर्मा, बेटे के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जीवन आधारित वर्णन इस पुस्तक में प्रदर्शित किया है। इसके साथ-साथ अन्य कवियों ने भी डा. अनुपमा द्वारा रचित पुस्तक की सराहना की।

    शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की तारीफ में कविता पढ़ी

    इस अवसर पर विशेष रूप से आए शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की शान में कविता भी पढ़ी। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली को सराहा और सभी को इससे प्रेरणा लेने को कहा।

    इस अवसर पर गुलशन राय, सतीश चंद पराशर, संजीव वालिया, संजीव सोनी, इंद्रदेव गुप्ता, ए.डी. गांधी, डा. अशोक, डा. हुकम, प्रेम महिन्द्रु जी, सीमा महिन्द्रु, शोभा धवन, सविता बजाज, डा. नीरज पराशर, सीमा वालिया, दीपक भसीन, डा. जोगिन्द्र, मनजीत, एम.के.दत्ता, डा. के.डी शर्मा, डा. कामदेव झा, सुभाष बंसल, राम बाबु यादव, बी.एस. बिन्द्रा, रवि बुद्धिराजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #AnilVij #HaryanaMinister #EnergyMinister #LabourMinister #AnupamaArya #RangrezMereAlfazoKe #PoetryCollection #LiteraryEvent #SocialReform #AmbalaCantt #AmbalaNews #PoetryLaunch #Inspiration #LiteratureAndSociety #ManushyaSeInsaan #KalyanBharti #HindiLiterature

  • WhatsApp Image 2025-09-27 at 2.23.49 PM.jpeg
    27/09/25 |

    नगर परिषद अम्बाला वार्ड 26 में शून्य अपशिष्ट अभियान के तहत होगी डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड 26 को शून्य अपशिष्ट (Zero Waste) वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह नगर परिषद की ओर से वार्ड 26 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दी गई।

    इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, परिषद एमई, जेई, वार्ड सुपरवाइजर और परिषद कर्मचारियों के साथ-साथ एमसी नरेश धवन और गिरीश टंडन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द डिकंपोस्ट यूनिट को चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद वार्ड से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार होगी, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि वार्डवासियों को भी भविष्य में इसका फायदा होगा।

    परिषद अधिकारियों ने बताया कि इस यूनिट से तैयार खाद को पार्कों, पौधारोपण और अन्य स्थानों पर प्रयोग किया जाएगा। इससे न केवल कचरे की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में भी मदद मिलेगी।

    इस अवसर पर मौजूद स्थानीय प्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से अपील की कि वे जगह-जगह कचरा फेंकने की आदत को छोड़ें और घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें, ताकि डिकंपोस्ट यूनिट सही ढंग से कार्य कर सके।

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाए गए इस कदम से वार्ड 26 को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। परिषद के अधिकारी और पार्षदों ने लोगों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ वार्ड का आधार है।

  • image 2.jpeg
    27/09/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी में एन.एस.एस. प्रकोष्ठों द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को अपने जीवन का मार्गदर्शन सिद्धांत बनाने का संकल्प लिया।



    कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा: “भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि छात्र जीवन से ही हम सब ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को अपनाते हैं, तो एक सशक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का निर्माण निश्चित है। हमें केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कर्मों से यह दिखाना होगा कि हम एक जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक हैं। यह संकल्प तभी सार्थक होगा जब हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में इन मूल्यों को आत्मसात करें।



    एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक आचरण की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की राह दिखाते हैं।



    इस अवसर पर एन.एस.एस. के अन्य सक्रिय सदस्य श्याम रहेजा, गीती बिंद्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा हर्षिता लाम्बा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पालन करेंगे और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

    #ambala #news #gmncollege

  • WhatsApp Image 2025-09-27 at 12.31.43 PM.jpeg
    27/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की कराटे महाकुंभ में शानदार उपलब्धि

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के न केवल विद्यार्थियों बल्कि कराटे अध्यापिका मिस  शिवानी ने स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 में  स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2025 को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकुला में हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।

    इस महाकुंभ में लगभग 10,000 खिलाड़ियों ने 17 खेलों में भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कराटे खेल में चार इवेंट्स (इंडिविजुअल काता, इंडिविजुअल कुमिते, टीम काता और टीम कुमिते) आयोजित किए गए।

    जिला करनाल से 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीते। गर्व की बात है कि इनमें से 3 पदक लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। मान्या जैन (कक्षा XII – नॉन मेडिकल ‘न) ने इंडिविजुअल काता इवेंट में स्वर्ण पदक व इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया । पुलकित  जैन (कक्षा XI – नॉन मेडिकल ‘न') ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय भागीदारी दिखाई।

    विद्यालय की कराटे अध्यापिका मिस शिवानी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने न केवल अपने मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया वल्कि उन्होंने स्वयं  भी इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान की। कराटे अध्यापिका और विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा “हमारे विद्यार्थियों और कराटे अध्यापिका ने राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में जिस समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम है । हमें विश्वास है कि हमारे छात्र-छात्राएँ आगे भी इसी प्रकार ऊँचाइयों को छुएँगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे ।

    #lordmahavirjainpublicschool #students #excellent #performanc #karate #mahakumbh

  • accused karan cia2 ps cantt.jpeg
    27/09/25 |

    सीआईए 2 ने चोरी के मामले मे आरोपी किया गिरफ्तार, सामान बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।

    इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 25 सितम्बर 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण निवासी वशिष्ट नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पंकज कुमार निवासी आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी ने 09 सितम्बर को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09 सितम्बर के दौरान अज्ञात आरोपी ने आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी नजदीक पटेल पार्क अम्बाला से टुटियाँ  व अन्य सामान चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की है।    

    #ambala #news #cia2

  • download.png
    27/09/25 |

    अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महिलाओ/आमजन को किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत जिला रैड क्रास सोसायटी अम्बाला टीम ने जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार बारे पूर्ण जानकारी दी।

    जिला रैड क्रास सोसायटी टीम अम्बाला के प्रोग्राम आफिसर मनोज सैणी, डा0 किरण आंगरा, अंजू कश्यप ने प्राथमिक चिकित्सा उपचार विशेषकर  सीपीआर, हड्डी टूटफूट, रक्त बहाव, फ्रैक्चर इत्यादि बारे बरीकी से जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को  जागरूक किया।


    प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र गाँव काठेमाजरा में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

    डाॅयल-112 एप्प बारे छा़त्र/छात्राओं/शिक्षकांें/महिलाओं/आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।



    इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने थाना क्षेत्र गाँव सांरगपुर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई।

    उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा। ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया और पुलिसकर्मियों व अन्य को भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होनंे कहा  कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।


    कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।

    #ambala #news #spambala #dial 112

  • WhatsApp Image 2025-09-26 at 15.33.45.jpeg
    27/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज अम्बाला में विश्व शांति दिवस वीडियो प्रस्तुति का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एन.एस.एस. सेल्स के तत्वावधान में विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "शांति का संदेश" विषय पर एक प्रेरणादायी वीडियो प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसे राज विद्या केंद्र के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुलजार सिंह ,हिमांशु चौहान, अनिल कुमार तथा बलराम धीमान वलियन्टर के तौर पर शामिल रहे।



    कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि आज के युग में जब जीवन की गति तीव्र हो गई है और तनाव हर स्तर पर हावी है, ऐसे में आंतरिक शांति का महत्व और भी बढ़ जाता है।



    वीडियो प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता श्री प्रेम रावत के विचारों पर आधारित रही। श्री रावत ने अपने संदेश में इस बात पर बल दिया कि सच्ची शांति बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि भीतर की सजगता, आत्मज्ञान और संतुलन से प्राप्त होती है।

    उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने भीतर शांति का अनुभव कर ले, तो समाज और राष्ट्र में स्वतः शांति स्थापित हो सकती है। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक संदेश को सुना और महसूस किया कि यह केवल सैद्धांतिक बातें नहीं, बल्कि जीवन में अपनाए जाने योग्य व्यावहारिक मूल्य हैं।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि श्री प्रेम रावत का संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे सहिष्णुता, करुणा और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहयोग करें।

    कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल जी ने आयोजन के लिए कॉलेज एनएसएस टीम की  सराहना की.  उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का संतुलित विकास करना है, जिसमें शांति और मानवीय संवेदनाएँ विशेष स्थान रखती हैं।



    इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पिंकी गुप्ता एवं डॉ.  चंद्रपाल पूनिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और शांति की जीवंत पाठशाला है।

    #worldpeaceday #videopresentation #successfully #gmncollege #ambala

  • barandbench_2021-09_b9d7cf55-9b8c-4367-b275-6908eba599c6_virtual_hearing1.jpg
    27/09/25 |

    29 सितम्बर को महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला मे टेलीफोन अदालत क आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11  बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।

    इस अदालत मे उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।


    इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा - टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :- पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।


    शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया: -
    उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।

    #generalmanage #telecom #organized #telephonecourt #districtambala

  • Gemini_Generated_Image_rmdj49rmdj49rmdj.png

    दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां शाम 6 बजे

    “दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार

    https://www.danikkhabar.com

    रोजाना सुनिए

    प्रातः 10 बजे

    सायं: 6 बजे

    #आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार

  • Pic 2.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-26 at 2.07.22 PM.jpeg
    26/09/25 |

    जीएमएन विद्यालय में नवरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जी एम एन पब्लिक विद्यालय में किंडरगार्टन प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात बच्चों ने गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मंच पर मां दुर्गा के नौ रूपों  का रूप धारण किए बच्चों ने नवरात्रि पर्व का सांस्कृतिक महत्व प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु घई  ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से भी जोड़ते हैं। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा की।

    #ambala #news #school #navratri

  • p-7.jpeg
    26/09/25 |

    ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ हुए बैठक

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी एल एस ए) प्रवीण  के मार्गदर्शन में जिला ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालसा द्वारा चलाई गयी नयी योजना नयी दिशा नयी उड़ान के तत्वधान में (जुवेनाइल एक्ट) बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में चर्चा की गयी और निर्धारित निर्देश भी दिए गए।


    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में विधिक ज्ञान एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है।

    प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो अथवा पेंटिंग विधिक या सामाजिक विषयों से संबंधित बना सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां निर्धारित तिथि तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय या ईमेल पते पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


    उन्होंने ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बढ़-चढक़र इस प्रतियोगिता में भाग लें एवं विधिक जागरूकता को समाज में फैलाने में सहभागी बनें।


    न्यायिक अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में भी इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु व अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के कार्यालय में संपर्क करें अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 पर संपर्क करें। इस बैठक में पुलिस विभाग से, सेंट्रल जेल अम्बाला से तथा जिला शिक्षा विभाग से सुपरिन्टेन्डेन्ट ने भाग लिया |

    #ambala #news #meeting #officers #employees

  • p-9.jpg
    26/09/25 |

    समाधान शिविरों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितए दिए जरूरी निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि संबंधित विभाग समाधान शिविरों के जरियें प्राप्त होने वाली लोगो की शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ.साथ जिस भी विभाग से संबंधी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समयबद्ध होकर जल्द समाधान करें।


    नगराधीश शुक्रवार को अंबाला शहर स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहें थे। इससें पहलें चण्डीगढ़ से वीसी के माध्यम से समाधान शिविरों के दृष्टिगत आमजन की समस्याओं के त्वरित व संतोषपूर्ण समाधान को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने वीसी में अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4533 शिकायतें प्राप्त हुई हैए जिनमें से 4270 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इसके साथ विभिन्न विभागों से जूडी 48 शिकायतें लम्बित है। इन लम्बित शिकायतों का जल्द निपटान सुनिचित किया जाएगा। वीसी में जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए है उनकी शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी।


    नगराधीश ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाधान शिविरों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का सभी प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। लोगो की समस्याओं से जूडे कोई भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाएं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध होकर समाधान करवाएं।


    उन्होंने समीक्षा के क्रम में लम्बित शिकायतों बारे जानकारी लेते हुए कहा कि संबंधित विभाग लम्बित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें। इसकें साथ आयोजित समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन्हें मौके पर निपटाने का पूरा प्रयास करें। यदि किसी कारण तत्काल समाधान नही होता है तो उसे भी समयबद्धपूर्वक निपटान करें।

    आमजन की समस्याओं का संतोषपूर्ण समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु अनेको योजनाएं चलाई गई हैए उन सबकी जानकारी भी आमजन तक पंहुचाई जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सकें। इस मौके पर डीएसपी रमेश कुमार क्रीड से रजत के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #meeting #review

  • p-5.jpg
    26/09/25 |

    पराली प्रबधंन पर डीसी ने की सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि पराली प्रबधंन के तहत विभाग द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं, वहंी साथ ही साथ पराली का कृषि यंत्रों के माध्यम से सही तरीके से खेतों में ही निस्तारण करने पर प्रति एकड़ 1200 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। किसान पराली न जलाएं बल्कि कृषि यंत्रों का उपयोग करके पराली का निस्तारण करें। उपायुक्त पराली प्रबधंन विषय को लेकर आज अपने कार्यालय में सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहें थे।

    इससे पहले दिल्ली से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षको व अन्य सम्बधिंत अधिकारियों से पराली प्रबधंन के तहत जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पराली जलाने की घटनाएं जिले में न हो इसके लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की हुई हैं। विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पराली जलने से होने वाले दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों में भी गतिविधियां करवाकर पराली प्रबधंन को लेकर जागरूक किया जा रहा हैं।

    उन्होनें बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबधंन के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध करवाकर किसानों को दिए जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि विभाग के पास 1495 सुपर सीडर व 70 के करीब बेलर उपलब्ध हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बताया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर किसी भी कार्य दिवस पर कृषि यंत्रों से सम्बधिंत जानकारी ली जा सकती हैं। इसके अलावा यदि कहीं पर पराली जलने की घटना होती है तो उसकी सूचना भी दी जा सकती हैं।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने यह भी बताया कि पराली न जले इसको लेकर भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान हैं। इतना ही नहीं यदि कोई पंजीकृत किसान है और वह इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करते हुए आगामी दो वर्षो तक मंडियों मे उसकी फसल की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी।

    इसके साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्व्ति है उससे भी वह वंचित रहेगा। उन्होनें यह भी बताया कि किसान कै डिट कार्ड को भी निरस्त करने के लिए भी लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर जिस पंजीकृत किसान का मुआवजा है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि यंत्रों के माध्यम से ही पराली का प्रबधंन करें। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कृषि यंत्र उपलब्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह नहीं चाहता कि कोई भी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रहें।

    उन्होनें यह भी बताया कि पराली जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मानव जीवन पर भी इसका दूष्प्रभाव पड़ता हैं। खेतों में फसलों के अवशेष जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है तथा जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी किसान पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


    बॉक्स:- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दिल्ली से आयोजित वीसी के माध्यम से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन को बताया कि जिला अम्बाला में पराली जलाने की घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। उन्होनें बताया कि पराली प्रबधंन के तहत किसानों को जागरूक करने का किया गया है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई है जो कि फिल्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखकर कार्य करेगी। उन्होनें यह भी कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत आगामी सभी कार्यो को किया जाएगा।


    इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ जसविन्द्र सैनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय प्रबधंक अजय सिंह, डीएमईयू डॉ राजीव, सहायक कृषि अभियन्ता, डीआईओ परमजीत कौर के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #dc #meeting #concerned #department #stubble #management #ambala

  • Photo from Arti Sharma.jpg
    26/09/25 |

    हरियाणा के 97 ऐडिड कॉलेजों के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन संग मांगों को लेकर दिया धरना

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन, एचआरए, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के एडेड कॉलेजों में लगभग 4700 पद स्वीकृत है जिनमें से लगभग 3000 शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत है, जिन्हें 95% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। सनातन धर्म कॉलेज आजादी से पहले से अस्तित्व में हैं। पिछले एक दशक से कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ में सरकार व विभाग के उदासीन रवैये को लेकर संघर्षरत हैं।

    कर्मचारियों की प्रमुख मांगे : एसीपी का लाभ, संशोधित मकान किराया भत्ता, 01.01.2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ग्रैच्युटी का लाभ, सेवा नियम 2006 व लीव रूल्स 2002 में संशोधन, मेडिकल, आकस्मिक अवकाश के दिशा-निर्देश, सीसीएल और टेकओवर आदि।

    इन सभी माँगों को लेकर शिक्षक और गैर शिक्षक यूनियन लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रख रही है। एक्स ग्रेसिया पॉलिसी, लीयन, दूसरे शनिवार की छूटी, मेडिकल, महिला स्टाफ की 25 छुटियां आदि फाइलों पर माननीय मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद भी विभाग द्वारा पत्र जारी नहीं किया गया। ये मांगों की फाइलें विभागीय टेबलों पर वर्षों से दबकर रह जाती हैं।

    एक तरफ राज्य सरकार बड़े-बड़े मंचों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करती है, दूसरी तरफ कार्यरत कर्मचारी महीनों तक अपनी सैलरी के लिए तरसते रहते हैं। यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है, बल्कि कॉलेजों के कामकाज और शैक्षणिक माहौल पर भी असर डाल रही है।

    इस धरने प्रदर्शन में प्रधान हेमचंद, राम कुमार, डॉ राजेश फोर, डॉ सतबीर, डॉ नितिन, डॉ सुमीत, डॉ मोहित, डॉ तेजिंदर, डॉ दिव्या जैन, डॉ सरयू, आरती शर्मा, चंद्रावती, जंग बहादुर, जे पी तिवारी, मनप्रीत सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

    कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर जल्द ही बकाया वेतन और अन्य लाभ भत्तों को जारी नहीं किया गया तो मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे।

    #ambala #academic #nonacademic #staff #97-aided-colleges #haryana

  • 28.jpeg
    26/09/25 |

    राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन

    जे कुमार, पलवल 26 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में टूलकिट वितरण समारोह एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाज और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।


    समारोह में आईटीआई के 19 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित टूलकिट वितरित की गई। ये टूलकिट्स विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक कार्यक्षेत्र में सक्षम बनाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम साबित होंगी।


    इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल से विधायक एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी तथा नवनियुक्त मार्केट कमेटी पलवल के अध्यक्ष पंकज विरमानी ने शिरकत की। इस अवसर पर रतन देवी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं।

    मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी का प्रधानाचार्य जिले सिंह और कैप्टन उदय सिंह एनसीसी अधिकारी ने शॉल पहनाकर एवं मूमेंटो देकर स्वागत और अभिवादन किया। वहीं पंकज विरमानी नवनियुक्त चेयरमैन और गणमान्य व्यक्तियों का फूल मालाओं एवं मूवमेंटो देकर स्वागत किया।


    पंकज विरमानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टूलकिट वितरण जैसी योजनाएं सरकार और संस्थान की दूरदर्शिता को दर्शाती हैं, जिनसे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं।

    #palwal #news #toolkit-distribution

  • IMG-20250925-WA0072.jpg
    26/09/25 |

    अंबाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत अंबाला में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 आज बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन कैबिनेट सचिव के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसे कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला और इद्रीश फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

    यह विशेष श्रमदान कार्यक्रम सुबह 8 बजे भगत सिंह मार्केट (जनता स्वीट्स के पास, कैपिटल सिनेमा के सामने) से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ :

    नागरिकों ने श्रमदान कर गंदगी वाले स्थलों को साफ किया। बच्चों और युवाओं ने जनजागरूकता संदेश दिए। गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छ स्थलों में बदलने की पहल। जन-नेतृत्व वाली स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष जोर।

    इद्रीश फ़ाउंडेशन की संस्थापिका नेहा परवीन ने कहा आज अंबाला ने यह साबित कर दिया कि जब जनता और प्रशासन एक साथ आते हैं तो स्वच्छता केवल नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन जाती है। प्रधानमंत्री का ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश हर नागरिक को प्रेरित कर रहा है।

    कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के प्रतिनिधियों ने कहा स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आज का आयोजन इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।


    #ambala #news #swachhata-hi-seva-abhiyan

  • photo-8.jpeg
    26/09/25 |

    जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी को करवाया ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गांव पंजोखरा साहिब, तहसील अम्बाला छावनी तथा जिला अम्बाला में लगभग  0.65 एकड़ (खसरा न0 112//27 उपद)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।

    मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार  रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र तथा एस0एच0ओ0 इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं |

    इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #news #illegalcolony #districttownplanner

  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 2.41.56 PM.jpeg
    26/09/25 |

    आर्य महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य का 36 वर्षों के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य इस महाविद्यालय की प्राचार्या होने के साथ यहां की छात्रा भी रही हैं।

    उन्होंने 6 वर्ष यहां से शिक्षा प्राप्त की तथा अपने समय में एम.ए., राजनीति विज्ञान में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया। तत्पश्चात् डॉ. अनुपमा आर्य ने राजनीति विज्ञान विभाग में 28 वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी तथा महाविद्यालय के उच्चतम पद (प्राचार्या) को 7 वर्षों तक सुशोभित किया तथा महाविद्यालय को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।

    प्राचार्या ने अपने कार्यकाल में कई गोल्ड मैडलिस्ट भी दिए। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग ने प्राचार्या डॉ. अनुपमा का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी कड़ी में डॉ. गुरमीत ने बताया कि प्राचार्या महोदया जितनी अच्छी विद्ववती हैं, उससे कई ज्यादा एक अच्छी इंसान हैं।

    उनके जीवन में प्राचार्या का अतुलनीय योगदान रहा है। प्राचार्या ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इस महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, विशाल, अरविन्द तथा मिस संध्या उपस्थित रहे।

  • Photo--16.jpeg
    26/09/25 |

    अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला प्रवीण के मार्गदर्शन में  एस .ए. जैन कॉलेज, अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरू जस्सी, एडवोकेट, डीएलएसए अंबाला की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद रहीं।

    शिविर के दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

    उन्होंने विशेष रूप से बताया कि डीएलएसए अंबाला किस प्रकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता है।


    उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। शिविर में प्रतिभागियों ने विधिक नियमों और योजनाओं के प्रति रूचि दिखाते हुए सवाल भी पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।

    मिस सरु जस्सी ने कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएँ।

    #ambala #news #legalliteracycamp

  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 18.26.50.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 8.31.02 PM.jpeg

    खेल महाकुम्भ-2025 अम्बाला में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष ने लिया भाग

    जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 ओपन कैटेगरी (पुरूष व महिला) आयोजन 26 सितम्बर तक स्वीमिंग जिम्नास्टिक खेलों में जिला अम्बाला में आयोजित करवाया जा रहा है। खेल महाकुम्भ-2025 में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष भाग लिया है।

    खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाउि़यों का ठहराव खालसा स्कूल, अम्बाला छावनी तथा पुरूष खिलाड़ियों का ठहराव एस0सी0 हाॅस्टल, अम्बाला छावनी में किया गया है। स्वीमिंग प्रतियोगिता आल वैदर स्वीमिंग पूल तथा जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता जिम्नास्टिक हाॅल तथा रिदमिक प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय, अम्बाला छावनी में आयोजित करवाई जा रही है।

    इस अवसर रामस्वरूप शर्मा, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, अम्बाला, राज रानी, जिला खेल अधिकारी, कैथल, नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी, हिसार कुसुम, हैण्डबाल प्रषिक्षक, पुर्णिमा, बैडमिन्टन प्रषिक्षक, अरूणकांत, सुभाष शर्मा, सेवानिवृत उपनिदेषक खेल, के0पी0 सिंह, प्रिन्सीपल खालसा स्कूल, राजिन्द्र, प्रिन्सीपल मियां माजरा तथा खेल विभाग के अन्य प्रषिक्षक व समस्त स्टाफ भी मौजूद थे।

    #ambala #news #sports #khelmahakhumbh

  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 9.30.10 AM (1).jpeg
    25/09/25 |

    ब्रह्मकुमारीज समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में डॉ. अनुपमा आर्य, प्राचार्या को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से प्रो. शिव पांडेमणि, डायरेक्टर वेल्यू एडुकेशन प्रोग्राम, आर.ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमार जय कुमार, अस्सिटेंट डायरेक्टर वेल्यू प्रोग्राम ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमारी बहन भाग्य लक्ष्मी, ब्रह्मकुमारी बहन शैली, अम्बाला छावनी महाविद्यालय में पधारे और उन्होंने डॉ. अनुपमा आर्य को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आर्य के दीर्घकालीन शिक्षण योगदान, विद्यार्थियों के प्रति उनके मागदर्शन और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि माउंट आबू जाना मेरे जीवन का एक अद््भुत अनुभव था। यह मेरा पहला अवसर था जब मैं वहां गई और वहां जो शांति, स्थिरता और आत्मीयता का अनुभव हुआ वह शब्दों में ब्यान करना कठिन है।

    आज की इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में जहां हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव, अपेक्षाओं और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है, वहां अंतर्मन की शांति ही सबसे बड़ा सुख बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मकुमारीज जैसे संस्थान समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, जो आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।

    #ambala #News #aryacollege

  • images.jpeg
    25/09/25 |

    27 सितंबर तक खोली गई है वन टाइम सेटलमेंट योजना-2025 : डीसी

    जे कुमार, पलवल 25 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 27 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट योजना 2025 के अंतर्गत आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा सभी पंजीकृत करदाताओं के लिए खोली गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतिम चरण में व्यापक जागरूकता व त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पलवल स्थित विभागीय कार्यालय 24 से 27 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त (शाम 7 बजे तक) खुले रहेंगे।

    उन्होंने करदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे ओटीएस-2025 के अंतर्गत अपने लंबित देयों का निपटान करने के लिए इन अंतिम चार दिनों का जरूर लाभ उठाएं। त्वरित मार्गदर्शन और स्थल पर ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क पूर्णत: कार्यशील है।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ओटीएस देवीलाल पार्क के सामने 01 सिविल लाइन में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय पलवल में अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तक सामान्य कार्यालय समय शाम 7 बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

    #onetime #settlement #scheme2025 #openedtill #dc

  • NGH--1.jpg
    25/09/25 |

    धान खरीद का जायजा लेने नारायणगढ़ पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर

    जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत की, किसानों एवं आढतियों ने खरीद व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।


    इस अवसर पर मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से अब तक हुई धान की आमद और खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की।


    मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसी भी किसान को दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस बार 1 अक्टूबर से प्रस्तावित खरीद को पहले ही 22 सितंबर से शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा को भी चैक किया।


    उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडी में आने वाले किसानों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो। राज्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता व निष्पक्षता बरती जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें।


    राज्य मंत्री श्री राजेश नागर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं भरेड़ी और बेरखेड़ी खरीद केंद्रों पर कुल 48,343 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है, जबकि 17,493 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां ग्रेड-ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसकी खरीद एमएसपी 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है। मंडी में 17 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद की जा रही है।

    इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धान खरीद को लेकर मण्ड़ीयों में व्यापक प्रबंध किये गये है और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पहले ही सम्बंधित अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भी डयूटी लगाई गई है।


    गौरतलब है कि पिछले वर्ष नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं अन्य खरीद केंद्रों पर कुल 8,33,543 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, डीएफसी अपार तिवारी, मार्किट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा, हैफड अधिकारियों सहित किसान और आढ़ती मौजूद रहे।

    #ambala #news #anajmandi #narayangarh

  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 13.32.36.jpeg
    25/09/25 |

    डिजिटल अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, युवाओं में साइबर सुरक्षा की जागरूकता पर निर्भर करती है।" – डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला कैंट में आज अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से “युवाओं में साइबर सुरक्षा फॉर टीन्स और भारत की अर्थव्यवस्था” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।



    इस अवसर पर आईएसएसी फाउंडेशन के साइबर क्राइम इंटरवेंशन ऑफिसर एवं एलनिनो इंटरनेशनल प्री स्कूल के निदेशक डॉ. गौरव खन्ना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों तथा उनके भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों पर विद्यार्थियों को मूल्यवान जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता को गहराई से समझा।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा: “आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास का भी अभिन्न अंग है। भारत तीव्र गति से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और इस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं का जागरूक और सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे व्याख्यान न केवल छात्रों को अद्यतन जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। कॉलेज प्रशासन सदैव प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को समकालीन एवं व्यावहारिक विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त हो।



    उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज की प्राध्यापिका एवं कार्यक्रम की संयोजक मिस गीति बिंद्रा को प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त बधाई दी । कार्यक्रम के व्याख्यान को चलचित्र की रूप में संरक्षित करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार एवम दृश्य उत्पादन विभाग के विद्यार्थियों ने किया।


    #ambala #news gmncollege #haryana

  • download (2).jpeg
    25/09/25 |

    हरियाणा में एक आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार

    चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) –हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति/तबादला आदेश जारी किए हैं।

     

    आईएएस अधिकारी श्री प्रशांत पंवार,   जो वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें  नागरिक सूचना संसाधन विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार  सौंपा गया है।

     

    इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन), श्री जय प्रकाश को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    #HaryanaGovernment #IAS #HCS #OfficerTransfer #PrashantPanwar #JayPrakash #CRID #Antyodaya #Bureaucracy #HaryanaNews

  • download (1).jpeg

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

    चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) - जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के दो शोधकर्ताओं डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया हैं। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सेवियर द्वारा किए गए विषय-वार बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण का परिणाम है।

    कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा, “यह उपलब्धि हमारे प्राध्यापकों के उच्च-गुणवत्ता वाले शोध और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है। यह हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करेगा।”

    डॉ. योगेंद्र आर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है जिनके पास इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके 70 पत्र प्रकाशित हुए हैं।

    डॉ. दीपांश शर्मा, लाइफ साइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है, जिनके पास माइक्रोबायोलॉजी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने 65 से अधिक शोध पत्र और आठ पुस्तकें प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशकों के साथ प्रकाशित की हैं।

    #JCBoseUniversity #YMCA #StanfordUniversity #Top2PercentScientists #DeepanshSharma #YogendraArya #ResearchExcellence

  • CS-1-24-9-25.jpg

    हरियाणा में 100 से अधिक मंडियों में खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद  शुरू

    चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ दलहन और तिलहन खरीद की तैयारियों एवं उत्पादन की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा 100 से अधिक मंडियों में खरीद का शेड्यूल तय किया गया है और फसलवार मंडियों को नामित किया गया है।

     

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मूंग की खरीद 23 सितम्बर से 15 नवम्बर तक 38 मंडियों में की जाएगी। अरहर की खरीद दिसम्बर में 22 मंडियों और उड़द की खरीद 10 मंडियों में होगी। मूंगफली की खरीद 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 7 मंडियों में होगी, जबकि तिल की खरीद दिसंबर में 27 मंडियों में की जाएगी। सोयाबीन और रामतिल या काला तिल की खरीद अक्टूबर-नवम्बर में क्रमशः 7 और 2 मंडियों में होगी।

     

    समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय पर खरीद पर बल देते हुए कहा कि मंडियों में पर्याप्त भंडारण सुविधाएं और बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मूंग का क्षेत्रफल 2024-25 के 1.09 लाख एकड़ से बढ़कर 2025-26 में 1.47 लाख एकड़ हो गया है। पैदावार भी 300 किलोग्राम प्रति एकड़ से बढ़कर 400 किलोग्राम प्रति एकड़ तक पहुंच गई है। इसके परिणामस्वरूप मूंग का उत्पादन 32,715 मीट्रिक टन से बढ़कर 58,717 मीट्रिक टन तक होने का अनुमान है। अरहर एवं उड़द में भी क्षेत्रफल और उत्पादकता दोनों में सुधार हुआ है। वहीं तिल की खेती 800 एकड़ से बढ़कर 2,116 एकड़ तक पहुंच गई है और उत्पादन लगभग 446 मीट्रिक टन तक पहुंचने की संभावना है।

     

    बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, कृषि निदेशक श्री राजनारायण कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    #HaryanaGovernment #KharifProcurement #AnuragRastogi #CropProcurement #MSP #FarmerWelfare #AgricultureHaryana #MungDal #Tilhan #FoodSupply #HaryanaFarmers

  • Pic 4.jpeg
  • p-11.jpg
    24/09/25 |

    जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा एवं डीपीसी ज्योति सबरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी ब्लॉक शहजादपुर अम्बाला के प्रांगण में किया गया।


    कक्षा 6 से 8 के स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा की नंदिनी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी की रितिका ने द्वितीय, पीएम श्री राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगाला के दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 9 से 12 स्तर में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की शिवानी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केसरी के चेतन कुमार ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ माजरा की ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या दीपा कौशिक ने की। संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व श्रीमती सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ए.पी.सी पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छठी से 12वीं कक्षा तक के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति को भी जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करवाने  में डाइट मोहडा के प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, श्रीमती रविंद्र पाल कौर और डॉ. विवेक शर्मा का सहयोग रहा।

    #ambala #News #education

  • download (1).png

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने से जहां मन को उत्साह मिलता है वहीं नई उर्जा मिलती हैं। खेल गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

    यह अभिव्यक्ति डीसी ने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रम कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। इससे पहले डीसी का यहां पहुंचने पर श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने श्रम कल्याण विभाग द्वारा श्रम ईकाईयों में कार्यरत श्रमिकों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं। उन्होनें कहा कि बचपन में हम सब खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते है और आज यहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जो प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है वह काफी सराहनीय हैं।

    उन्होनें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए पे्ररित भी किया। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि श्रम कल्याण विभाग द्वारा जहां उनके उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई है वही वे खेल कूद प्रतियागिता में भी भाग लेकर आगे बढ़ सकें इसके लिए खेल कूद प्रतियागिताओं का भी आयोजन किया जाता हैं।

    हर वर्ष श्रम विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन कोरोना काल के बाद यह प्रतियागिताएं नहीं हो सकी थी। लगभग 5 वर्ष के बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा हैं, जिसमें खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग लेते है और आज दूबारा से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ है। उन्होनें सभी खिलाडिय़ों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ खेलते हुए इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन भी करवाएं।


    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यअतिथि द्वारा दीपशिखा प्रज्जवलित करके किया गया, वहीं बैलटोम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली तथा जीवी स्टूडियो एफडीए नृत्य नेशन द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति पेश की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के तहत शपथ भी दिलवाई गई।

    प्रतियोगिता के तहत डीसी के समक्ष पलवल व हिसार के बीच रस्साकस्सी की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पलवल की टीम ने विजय हासिल की। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने डीसी को स्मृति चिन्ह व शॉल भेटकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया।


    श्रम विभाग के सहायक लेबर कमीश्रर प्रदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 6 जोन के तहत औद्योगिक ईकाईयों मे काम करने वाले श्रमिक भाग ले रहें हैं। इन प्रतियोगितओं में कुल 42 टीमें शामिल है। जिसमें महिला व पुरूष दोनों शामिल हैं। प्रतियोगिताओ के तहत एथिलिट, रस्साकस्सी, दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।


    इस मौके पर श्रम विभाग के हैड क्वार्टर से लेबर कमीश्रर विश्वप्रीत हुड्डा, पंचकूला से डिप्टी लेबर कमीश्रर नवीन शर्मा, सहायक लेबर कमीश्नर प्रदीप कुमार, असीस्टेंट डॉयरेक्टर लेबर विवेक बत्तरा, श्रम विभाग से सुरेन्द्र कौर के साथ-साथ विभाग के अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

    #dc #ambala #news

  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 13.55.42.jpeg
  • download.png
    24/09/25 |

    तोपखाना में रामलीला मंचन मे सीता स्वयंवर प्रसंग ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - तोपखाना बाज़ार स्थित श्री रामलीला नाटक समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत गत रात्रि “सीता स्वयंवर” प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर कर दिया।

    कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा, समाजसेवी जसविंदर बबलू एवं गुरप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ-साथ पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा, धर्मेंद्र साहू, नरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

    रामलीला मंचन में “सीता स्वयंवर” प्रसंग का जीवंत चित्रण किया गया। इस दृश्य में दर्शाया गया कि कैसे महाराज जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह हेतु एक कठिन शर्त रखी थी — जो शिवजी के भारी धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वरण कर सकेगा। कई राजाओं और बलशाली योद्धाओं के असफल प्रयासों के बाद श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह दो टुकड़ों में टूट गया। इस भावपूर्ण दृश्य के मंचन पर सारा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

    दर्शकों ने इस धार्मिक प्रसंग का गहन आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए यह मंचन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों से जुड़ने का माध्यम बना। समाज की ओर से यह संदेश दिया गया कि रामायण केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि जीवन के लिए मार्गदर्शक है।

    मुख्य अतिथियों ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने रामलीला कलाकारों की प्रतिबद्धता और समर्पण की प्रशंसा की।

    समाज ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में रामायण के अन्य प्रसंगों का मंचन भी जारी रहेगा। साथ ही, दशहरा पर्व का भव्य आयोजन तोपखाना बाज़ार स्थित दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें रावण दहन सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया |

    #ambala #News #topkhanabazar #ramlila

  • 1.jpeg
  • sewa  pakhwara rs steelage cantt.jpeg
    24/09/25 |

    अम्बाला पुलिस ने विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जागरूकता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी मे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड  नारायणगढ़ व प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र सिविल अस्पताल, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व आरएस स्टीलेज प्राईवेट लि0 औद्योगिक क्षेत्र अम्बाला छावनी में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

    डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।



    इसी तरह प्रबन्धक थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में जण्डली मार्किट व सैक्टर-8 अम्बाला शहर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।

    #ambalapolice #launched #awareness #campaign specialsevapakhwada #News

  • 02.jpeg
    24/09/25 |

    आईटीआई पलवल में ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जे कुमार, ambala 24 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जिले सिंह और एनसीसी कैप्टन उदय सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


    कार्यक्रम ग्रुप आईटीआई अनुदेशक (कार्यवाहक) राजेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि संस्थान के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी गर्व का विषय है।

    ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों, विजेताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों की सराहना भी की। संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    #ambala #News #palwal #itigroupdance

  • download.jpeg
    24/09/25 |

    25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का होगा शुभारंभ : डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए 25 सितंबर को एक महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होने जा रही है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप का पंचकूला से शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन पलवल सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। पलवल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।


    यह होगी योजना के लिए आवश्यक पात्रता
    डीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।


    योजना के दायरे से यह रहेंगे बाहर
    उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित महिला के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांग पैशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार के लिए वित्तीय सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीडि़त महिला/लडक़ी को वित्तीय सहायता, अविवाहित महिला को वित्तीय सहायता, पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।


    यह रहेंगे आवश्यक दस्तावेज
    डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया कि महिला के पास हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जो कि आधार से लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, अगर महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल का कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि बेरोजगार हो), महिला/परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 सितंबर से आरंभ हो रही है। जिला, उपमंडल और खंड में लगने वाले शिविरों में इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवा लें।

    #deendayalladolaxmiyojanaapp #launched #palwal #news #haryana #dc

  • p-5.jpeg
    24/09/25 |

    राष्ट्रीय व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम माजरी तथा ग्राम धनकौर में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता मिस सारू जस्सी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स मिस कोमल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।


    शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।

    आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।

    #ambala #news #awareness #national #haryana #legalservicesauthority

  • p-1.jpg
    24/09/25 |

    खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पम्प का किया औचक निरीक्षण

    जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने अम्बाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण करते हुए नोजल के माध्यम से पम्प पर पेट्रोल के पैमाने को चैक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। यहां बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सडक़ मार्ग के माध्यम से दिल्ली से वापिस चण्डीगढ़ आ रहे थे।


    खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने म्बाला चण्डीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें इस दौरान पेट्रोल पम्प पर मशीनों पर लगी नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा को चैक किया। उन्होनें इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 14 नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा/पैमाने को चेक किया गया हैं। पेट्रोल पम्प पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

    उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पर जो सुविधाएं व आवश्यक हिदायते होती है वह सही पाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पम्प द्वारा ठीक कार्य किया जा रहा हैं। इसके अलावा उन्होनें पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालायों की व्यवस्था के साथ-साथ अग्रि शमन यंत्रों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पम्प सभी हिदायतों की पालना करें ताकि उपभोक्ताओं को गणवत्ता युक्त व सही पैमाने में पेट्रोल इत्यादि मिल सकें। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत सभी गतिविधियां ठीक हो, इसी के तहत आज यहां पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेगें। इस मौके पर मापतोल विभाग के इन्स्पेक्टर दलीप कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत मौजूद करें।

    #ambala #News #petrolpump #cheking

  • p-2.jpg

    आयुष विभाग अंबाला द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा में मनाया 10वां आयुर्वेद दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - आयुष विभाग अंबाला द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा में 10वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।


    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। नि:शुल्क आयुर्वेदिक व्याख्यान में डॉ. समिधा शर्मा (एम.डी. आयुर्वेद) ने जन-जन के लिए आयुर्वेद और पृथ्वी के लिए समाधान विषय पर सरल भाषा में विचार प्रस्तुत किए और आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।


    मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच के प्रतिनिधि गुरमीत, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास बेघल ने भी ग्रामवासियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रेरित किया। योग विशेषज्ञ संदीप मालिक ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया।


    कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण सहभागिता की सराहना की। हिमालया ड्रग कंपनी के प्रबंधक हनी मल्होत्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं कंपनी की ओर से जलपान व उपहारों की व्यवस्था की।


    मंच संचालन का कार्य योग सहायक दपिंदरजीत कौर ने कुशलता से निभाया। शिविर पूर्व योग कक्षा का संचालन सोनिया शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने शिविर में सक्रिय सहयोग भी प्रदान किया। गांव के गणमान्य नागरिकों अर्जुन, ज्योति, ममता, सुमन, जगीरो आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयुर्वेद से संबंधित रोचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आयुष अंबाला की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।


    कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं औषधि वितरण की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 350 ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्हें टॉनिक एवं बलवर्धक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।


    इस शिविर में डॉ. दर्शन (आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर), नितिन (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), राजेश (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), जयप्रकाश (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट) ने दवाओं का वितरण किया। सनी एवं रजनी (पार्ट टाइम वर्कर्स) ने श्रमदान कर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

    समारोह में कुल 250 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनके लिए हिमालया कंपनी एवं आयुष अंबाला की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. समिधा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयुर्वेद को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
    इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली है, जो व्यक्ति और पर्यावरण दोनों के लिए कल्याणकारी है।

    #ambala #news #10thayurvedaday #celebrated #ayushdepartment #ayushman #arogyamandir #bara

  • ndps accused kamal kumar ps parao cia2.jpg
    23/09/25 |

    थाना पडाव क्षेत्र से सीआईए 2 ने 18 ग्राम हैरोइन व कार सहित आरोपी काबू

    जे कुमार अम्बाला 23 सितम्बर - थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को 18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने  बतलाया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज अम्बाला छावनी से प्रताप फैक्टरी की तरफ कार में सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा।

    सूचना उपरान्त सीआईए-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा के पास कार में सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 18 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया गया।

    #ambala #news #police #ciastaff

  • ARMS ACCUSED NITESH KUMAR PS NGH CIA1.jpeg
    23/09/25 |

    थाना नारायणगढ क्षेत्र से अवैध हथियार देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह
    शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गाँव गधौली नजदीक मारकंडा पुल के पास से अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मे सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    इस मामले में जानकारी देते हुए सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, जो आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ से सढौरा की तरफ जाएगा। सूचना उपरान्त सीआईए-1 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए गाँव गधौली नजदीक मारकंडा के पास से नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद बरामद किए। आरोपी की पहचान नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया।

    #ambala #news #spambala #police

  • IMG20250922162530.jpg
    23/09/25 |

    डीसी पलवल ने सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    जे कुमार, पलवल 23 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग पलवल के विश्राम ग्रह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला में सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चला रखी है। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इन योजनाओं को लेकर मॉनिटरिंग भी की जाती है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में चलाई जा रही योजनाओं के बारे मेें संबंधित विभाग के अधिकारी को विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई नागरिक उससे संबंधित योजना के लाभ से वंचित है तो उससे वह लाभ दिलवाने में संबंधित अधिकारी द्वारा सहयोग किया जाए। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलवाना सुनिश्चित करें।


    इस मौके पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सीएम विंडो, जन संवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निवारण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बलीना, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, व नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, सिविल सर्जन डा. सतिंद्र वशिष्ठ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal deputycommissioner #reviewmeeting #officials #regarding #theschemesbeingrun #government

  • sewa pakhwara traffic staff a city.jpeg
    23/09/25 |

    अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया और पुलिसकर्मियों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।

     

    इसी कड़ी में प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत थाना अम्बाला शहर क्षेत्र बस स्टैण्ड पर महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

    डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।



    इसी तरह प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में अग्रसेन चैक अम्बाला शहर में आॅटो चालकों/रोडवेज वर्कशाप कर्मचारियों/आमजन व प्रबन्धक थाना शहजादपुर ने थाना क्षेत्र गाँव कक्कड़ माजरा, धनाना, रसीदपुर, अनाजमण्डी में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।



    कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।

    #ambala #news #police #sewapakhvada

  • WhatsApp Image 2025-09-23 at 13.39.41_a93a48c7.jpg

    युवा योद्धा सम्मेलन: सिरसा में जेजेपी ने भरी हुंकार, युवाओं को एकजुट करने का आह्वान

    सिरसा, 23 सितंबर (अभी) — जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज सिरसा में आयोजित 'युवा योद्धा सम्मेलन' में शामिल हुए। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

    डॉ. अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि जेजेपी हमेशा से युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और जोश ही किसी भी संगठन को आगे ले जा सकता है।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि युवा ही भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए। उन्होंने जेजेपी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए किए गए कामों, जैसे 75% रोजगार आरक्षण और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हमेशा युवाओं को अवसर दिए हैं और भविष्य में भी देती रहेगी।

    #YuvaYodhaSammelan #JJP #DushyantChautala #AjaySinghChautala #Sirsa #HaryanaPolitics #YouthEmpowerment #YouthInPolitics #Haryana #JannayakJantaParty

  • WhatsApp Image 2025-09-23 at 14.13.35_0ca310f3.jpg
    23/09/25 |

    माता मनसा देवी मेले में कानूनी जागरूकता स्टॉल का आयोजन

    पंचकूला, 23 सितंबर (अभी) — हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HALSA) के निर्देश और वेद प्रकाश सिरोही, उप जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पंचकूला की देखरेख में, माता मनसा देवी मेले में एक विशेष कानूनी जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। इस पहल का उद्देश्य भक्तों और आम जनता को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और HALSA की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करना है।

    स्टॉल का समन्वय सुश्री अपर्णा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, DLSA, पंचकूला द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर पैनल अधिवक्ता, अर्ध-विधिक स्वयंसेवक (PLV), और DLSA के कर्मचारी तैनात हैं, जो लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    जागरूकता फैलाने के लिए, पंचकूला के राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्टॉल पर आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कानूनी सहायता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

    स्टॉल पर NALSA और HALSA की योजनाओं पर आधारित पैम्फलेट और पुस्तिकाएँ निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इनमें महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अत्याचार के पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

    सुश्री भारद्वाज ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोग अपनी कानूनी समस्याओं पर भी सलाह ले रहे हैं। पैनल अधिवक्ता उन्हें उचित कानूनी उपायों और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। मध्यस्थता के लाभों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लोग लंबी अदालती प्रक्रियाओं के बिना ही अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा सकें।

    यह पहल कानून और जनता के बीच की दूरी को कम करने के HALSA और DLSA के प्रयासों का हिस्सा है। माता मनसा देवी मेले जैसे सार्वजनिक आयोजनों में स्टॉल लगाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्याय, समानता और सशक्तिकरण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।

    #LegalAid #Haryana #HALSA #DLSA #MansadeviMela #LegalAwareness #CommunityOutreach #FreeLegalServices #AccessToJustice #Panchkula #WomensRights

  • p-11.jpeg
    23/09/25 |

    राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से करवाया जागरूक

    जे कुमार, अंबाला 23 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैवलर वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम बेहबलपुर तथा ग्राम लखनौर साहिब में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।


    इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सचिन कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर्स जगमाल सिंह ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।


    शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।

    #awareness #publicity #ambala #national-haryana-state-legal-services

  • download (4).jpeg
    23/09/25 |

    अम्बाला उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार 29 सितम्बर को

    जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11  बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।

    इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।
    इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा कि टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।


    शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया - उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।

    #ambala #news #lokadalat #haryana

  • p-8.jpg
    23/09/25 |

    आईटीआई अंबाला शहर में सेवा पखवाड़े  के तहत  हुए कई कार्यक्रम का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में आज सेवा पखवाड़े  के तहत  निम्न अनुसार कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य वनिता सिंधु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर द्वारा बताया गया कि आज भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी में (16), निबंध प्रतियोगिता में (33) एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में (17) छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया |

    आई टी आई अंबाला शहर में स्टाफ सदस्य एवं छात्रों द्वारा मिलकर सफाई अभियान किया गया और आईटीआई में छात्रों को करियर काउंसलिंग सेशन मुकेश कुमार अनुदेशक व हरीश वर्मा अनुदेशक द्वारा कंडक्ट किया गया । इसके अलावा 29 छात्रों द्वारा उद्यमिता/व्यवसाय/स्टार्टअप विचार प्रतियोगिता में भाग लिया गया और उक्त सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी  माई भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए ।


    मिशन एडमिशन के तहत दिनेश सिंह राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 172 रिक्त पद के प्रति आज कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 4 छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी सीट्स मौके पर ही कंफर्म की एडमिशन की स्थिति आज इस प्रकार है, कुल सीटों की संख्या 1188 है। जिनमें से कुल आवेदन प्राप्त - 6, कुल प्रवेश - 2, आज तक भरी गई कुल सीटें - 1018, आज तक खाली सीटें - 170 हैं।

  • IMG-20250922-WA0066.jpg
    23/09/25 |

    नारायणगढ़ अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, 171 किसानों को पास किए जारी

    जे कुमार, नारायणगढ़, 23 सितंबर - अनाज मंडी नारायणगढ़ में आज से धान की सरकारी खरीद कार्य का शुभारंभ हुआ। खरीद कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा, खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारी तथा आढ़ती मदन चानना, ओमप्रकाश चानना सहित अन्य आढ़ती उपस्थित रहे।

    डॉ. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री ने पहले नवरात्रि पर ही धान की खरीद शुरू करवा कर किसानों को तोहफा दिया है, जबकि सामान्यतः धान खरीद सीजन 1 अक्तूबर से आरंभ होता है। यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और पारदर्शिता व सुगमता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था हो इस बारे में पहले ही सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

    मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं खरीद केन्द्र भरेड़ी व बेरखेड़ी में धान की आमद शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन शाम तक 171 किसानों के 7,883 क्विंटल धान के गेट पास ऑनलाइन माध्यम से जारी हुए है।

    उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बिजली-पानी की बेहतर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, साथ ही अटल कैंटीन भी खोली गई है। सचिव अखिलेश शर्मा ने यह भी बताया कि मंडी में 17% नमी तक धान की खरीद की जाएगी।  यहां ग्रेड ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसका एमएसपी ₹2,389 प्रति क्विंटल है।

    #government #procurement #narayangarh #grain-market

  • IMG_20250923_092836_476.jpg
    23/09/25 |

    मेरी सहेली कार्यक्रम के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा को समर्पित किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खासतौर पर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, "प्रोजेक्ट सहेली", और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था, ताकि वे अपनी रेल यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।


    इस नाटक का मंचन आकाश शर्मा रंगमंच द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूलों और इड्रिश फाउंडेशन से आईं 20 छात्राओं ने भाग लिया और दर्शकों को यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है। नाटक में दिखाया गया कि एक अकेली महिला यात्री किन-किन परिस्थितियों से गुजर सकती है और रेलवे सुरक्षा बल कैसे उनकी सहायता के लिए तत्पर रहती है।


    कार्यक्रम का संचालन व पर्यवेक्षण रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी रविंद्र सिंह  द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में अंबाला रेलवे सुरक्षा बल टीम ने पूरी सक्रियता के साथ आयोजन को सफल बनाया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने न केवल यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर और "मेरी सहेली" परियोजना के बारे में जानकारी दी, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास से यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया।
    "मेरी सहेली" प्रोजेक्ट विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत  रेलवे सुरक्षा बल की महिला अधिकारीगण ट्रेन में चढ़ने से लेकर गंतव्य तक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। यह पहल अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।


    इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचकिचाहट के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें और अपने आस-पास किसी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करें।


    इस जागरूकता कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रेलवे न केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने का माध्यम है, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है |

    #ambala #news #railwaystation #awarness

  • IMG_20250923_092853_296.jpg
  • images (3).jpg
    22/09/25 |

    23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने 23 सितम्बर को प्रदेश में ‘हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सभी जिलों में जनसभाएँ, समारोह, गोष्ठियां आदि आयोजित करके देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडलायुक्तों और उपयुक्तों लिखे एक पत्र में निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों तथा युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल युद्ध के योद्धाओं को भी आदरपूर्वक आमंत्रित किया जाए।

     

    #HaryanaMartyrdomDay #HaryanaGovernment #MartyrsOfIndia #TributeToMartyrs #ShahidiDiwas #IndianArmy #FreedomFighters #KargilWarriors #RespectAndRemembrance #HaryanaVeerDiwas

  • WhatsApp Image 2025-09-22 at 2.37.31 PM.jpeg
    22/09/25 |

    कस्तूरबा कॉलोनी अम्बाला में 16 लाख से नई सड़क का शुभारंभ

    अम्बाला, 22 सितम्बर (जे कुमार): कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बाला के वार्ड नम्बर 26 कस्तूरबा कॉलोनी में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारंभ आज विधिवत किया गया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल के महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सरदार बीएस बिन्द्रा और सुभाष शर्मा की मौजूदगी में वार्ड के पार्षद नरेश धवन ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गिरीश टंडन, वार्ड प्रधान रविन्द्र बग्गा, कॉलोनी के प्रधान जैन साहब, बूथ प्रधान प्रवेश टंडन, देव राज ठाकुर, मनमोहन सिंह, कंवल नरूला, महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका विग, इंदु चोपड़ा, राकेश धवन, धीरज धवन, डॉ. एसपी आहूजा, अमित कोहली, टीटू आनंद और बृजमोहन विग सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    इस अवसर पर पार्षद नरेश धवन ने जानकारी देते हुए कहा कि कस्तूरबा कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेलनी पड़ रही थी। सड़क खराब होने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विशेष रुचि लेते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति दी, जिसके तहत 16 लाख रुपये की लागत से इस नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और कॉलोनी में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड के अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्षद ने कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    #ambala #News #mc #newroad #kasturbacolony

  • WhatsApp Image 2025-09-22 at 2.23.11 PM.jpeg
    22/09/25 |

    तोपखाना बाजार अम्बाला में श्रीराम लीला महोत्सव मे हुआ भगवान श्रीराम जन्म पर भव्य आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला के तोपखाना बाजार में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार श्रीराम लीला का भव्य आयोजन धूमधाम से शुरू हो चुका है। श्रीराम लीला नाटक समाज कमेटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत करता है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम लीला का आयोजन 1961 से लेकर 1987 तक निरंतर किया गया था। उसके बाद कुछ वर्षों तक यह परंपरा रुकी रही, लेकिन वर्ष 2021 से इसे पुनः आरंभ कर लगातार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस वर्ष श्री रामलीला का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा द्वारा किया गया | स्थानीय स्तर पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का भी कार्य करता है।

    गत रात्रि हुए मंचन में श्रीराम जन्म की कथा को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया। मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंबाला महिला थाना प्रबंधक सतविंदर कौर, हरियाणा शाक्य समाज महिला अध्यक्ष राजदुलारी शाक्य और अमन कुमार ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने मंच पर आकर श्रीराम जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नाटक समाज कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

    श्रीराम लीला नाटक समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगा। विभिन्न तिथियों पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 24 सितम्बर को विशाल श्रीराम भारत निकाला जाएगा, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल होंगे। साथ ही, हर वर्ष की भांति इस बार भी 2 अक्टूबर 2025 को तोपखाना दशहरा ग्राउंड में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन का आयोजन कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा।

    आयोजन समिति ने बताया कि इस बार की रामलीला विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। आधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम के साथ-साथ मंचन में नए दृश्यों और कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करें और रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें।

    तोपखाना बाजार में आयोजित यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और संस्कृति को संजोने की अमूल्य परंपरा भी है। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

    #ambala #news #ramlila #topkhanabazar

  • IMG-20250922-WA0045.jpg
  • WhatsApp Image 2025-09-22 at 2.25.59 PM.jpeg
    22/09/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा बीसी बाजार क्षेत्र मे इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 22 सितम्बर - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बीसी बाजार वार्ड नम्बर 32, स्टाफ रोड स्थित कैपिटल चौक से आर्य गर्ल्स कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य आरंभ किया गया।

    इस कार्य का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अंशुमन गर्ग ने की। इस अवसर पर सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, निशांत, नितिन, बिट्टू शर्मा, बूथ प्रधान शिव, रजनीश, राजन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज की प्राथमिकता हमेशा जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। इसी सोच के तहत इस कार्य की स्वीकृति दी गई और अब यहां इंटरलॉकिंग टाइलों के लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होगी। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी जल्द ही सुधार और निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

    अजय बवेजा ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैंटोनमेंट बोर्ड का धन्यवाद किया।

    #ambala #news #

  • p-6.jpg
    22/09/25 |

    सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार: गांवों में सांस्कृतिक व भजन पार्टियां सक्रिय

    जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला में शुरू किए गए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक व भजन पार्टियों द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।


    इस दौरान विभागीय सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पार्टियों ने गीत के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।


    कार्यक्रमों में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई जानकारी को सराहा और कहा कि इस प्रकार की पहल से योजनाओं की जानकारी आसान व सरल भाषा में आमजन तक पहुचती है। ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे अब अधिक जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगे।


    इस दौरान सांस्कृतिक व भजन पार्टियों के कलाकारों ने नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सभी को संकल्पित किया। महिलाओं को विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना को पारदर्शी, बिना भ्रष्टाचार व निष्पक्षता के साथ पहुंचाने का कार्य कर रही है।


    जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कमार ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 02 अक्टूबर तक चला जा रहा है, जिसके तहत ये सूचीबद्ध भजन पार्टियां जिला के गांवों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे सके। इसके अलावा अभियान के तहत लोगों को जल बचाओ, पौधारोपण करने तथा नशे से दूर रहने जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा ताकि लोग इन अभियानों से जुड़कर समाज व प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे सके।

    #ambala #news #haryana #dprooffice

  • 0.jpeg
  • 222852_HomePage_0780758e-6f1d-4dc4-91b1-1f1518cc8340.jpeg

    अजमेर के विकास को लगे पंख - विधानसभा अध्यक्ष

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लायंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं।

    वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से अजमेर का एक नया ही रूप सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लायंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों रुपये के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 11.jpeg
    22/09/25 |

    पलवल जिला की ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 22 सितम्बर -डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन में पलवल की काशीपुर, लाड़ीयाका, राजूपुर, हरफली, डकोरा, असावटा, गोहपुर आदि पंचायत में पखवाड़े अनुसार सचिवालय, पंचायत घर व सामुहिक स्थानो की साफ सफाई की गई वहां पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।


    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी खंड समन्वयको चेतराम, सुनिल कुमार, रोनक, कैलाश, राजेन्द्र, प्रवीण कुमार के द्वारा अपने अपने ब्लॉकों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चौपाल, ग्राम सचिवालय, स्कूल, व्यायामशाला आदि बनाने उपरांत हमें सौप दिए जाते है। हमें इनके उपयोग के साथ-साथ इनकी अच्छी तरह साफ-सफाई और देखभाल भी करनी चाहिए, जिस तरह आज हमने इनकी साफ-सफाई की है प्रतिदिन इसी तरह देखभाल करनी चाहिए।


    #palwal #dc #news

  • ग्रेटर-नोएडा-में-दो-घरों-पर-चोरी-का-हमला-सोने-चांदी.jpg
    22/09/25 |

    थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।

    इसी कड़ी में थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरीक सिहं उर्फ बन्टी निवासी गाँव कुरली बटौली थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता सतीश कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी बलदेव नगर थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला नें शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 जुलाई को उसके गोदाम से कुलर की मोटरे, इन्वर्टर पंखें, स्टैपलाईजर इत्यादि चोरी किए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।  

    #ambala #news #police

  • P-15.jpg
    22/09/25 |

    दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एसीएस हेल्थ व एसीएस सेवा ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - हरियाणा सरकार आगामी 25 सितंबर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज सेवा विभाग की एसीएस जी अनुपम तथा स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं सम्बधित जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अम्बाला की तरफ से डीसी अजय सिंह तोमर ने इस संबंध में की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी।


    डीसी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिला अंबाला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। उन्होनें कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होगें।


    डीसी ने वीसी के उपरान्त सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत कार्य करने हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी प्रदान करके उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना है।

    यह योजना 25 सितंबर 2025 से पूरे हरियाणा में लागू होगी। योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा की यह पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है।



    योजना के लिए कौन होंगी पात्र
    इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो। उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो। वह स्वयं या उसके पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में विवाहित हुई है) आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार में कितनी भी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। हालांकि, यदि कोई महिला पहले से ही कुछ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।



    पंजीकरण प्रक्रिया
    पंजीकरण डीडीएलएलवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इसे गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और ऐप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक कार्यात्मक कैमरा वाला मोबाइल फोन आवश्यक होगा। ऐप में लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।


    पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी

    * हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
    * आधार आईडी (स्वयं और सभी परिवार के सदस्यों की)
    * यदि विवाहित हैं, तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों की आधार आईडी
    * बिजली कनेक्शन नंबर
    * एचकेआरएन नंबर (यदि बेरोजगार हैं और एचकेआरएन में पंजीकृत हैं)
    * आपके/परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले सभी वाहनों का पंजीकरण नंबर
    * स्वयं के नाम का एक सक्रिय बैंक खाता
    * लाइव फोटो जो ऐप के माध्यम से लिया जाएगा
    अगर किसी महिला के पास पंजीकरण के समय कुछ दस्तावेज़ नहीं हैं, तो वे मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क पर जा सकती हैं। ऐप में एक ऐसी सुविधा भी है जो ज़रूरी दस्तावेज़ या प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने हेतु संबंधित पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगी।
    आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को एक पंजीकरण आईडी प्राप्त होगी, जो एसएमएस और वाटसऐप के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। आवेदकों को उनकी पात्रता की स्थिति के बारे में 15 दिनों के भीतर सूचित किया जाएगा।
    बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, जिला कल्याण अधिकारी शीश पाल माहला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट व अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #dc #camp

  • P-1.jpg
    22/09/25 |

    धान की खरीद को लेकर डीसी अम्बाला ने ली मीटिंग, दिए निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि 22 सिंतबर से जिले की 15 मंडियों में धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा, इसको ध्यान में रखते हुए सभी मंडियों में धान खरीद के कार्य के तहत सभी आवश्यक प्रबंध होने सुनिश्चित होने चाहिए। किसानों व आढ़तियों को धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। डी सी को धान खरीद कार्य के तहत एसडीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएफएससी, डीएम हैफेड व संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों से धान खरीद कार्य के तहत जो-जो व्यवस्थाएं की गई डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में पिछले वर्ष 6 लाख 6 हजार एमटी धान की खरीद की गई थी। उन्होनें कहा कि इस वर्ष भी इतनी ही आवक आने की सम्भावना हैं। इसके साथ-साथ धान खरीद कार्य के तहत लगभग 200 मिलरस ने अपना पंजीकरण करवाया था।


    डीसी ने धान खरीद कार्य के तहत सभी मंण्डियों में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था, मेन गेट पर डीवीआर लगवाना, बिजली की व्यवस्था, इलैक्ट्रिकल झरने की व्यवस्था, अटल किसान मजूदर कैन्टिन की व्यवस्था, सडक़ों के पेच वर्क सम्बधी व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं बारे सम्बध्ंिात अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मंडी में किसानों व आढतियों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए, वहीं किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि मंडियों में धान प्रबधंन के तहत बोर्ड भी चस्पा करवाएं और किसानों की सुविधा के हैल्प डेस्क भी होने चाहिए।

    उन्होंने इस मौके पर आढती एसोसिएशन व राईस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे भी धान खरीद कार्य से संबंधित कोई सुझाव या अन्य कोई समस्या है उस बारे भी जाना। उन्होंने कहा कि सम्बध्ंिात एजेन्सी बेहतर समन्वय बनाकर धान खरीद कार्य को करवाएं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मंडियों में धान खरीद कार्य के तहत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होगीं।


    इस मौके पर डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि धान खरीद कार्य के तहत शेड्यूल के अुनसार ही किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि 17 प्रतिशत से कम नमी मात्रा वाली ही धान मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि उनकी फसल खरीदने में कोई परेशानी न आए।

    उन्होनें यह भी पंजीकृत किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से फसल खरीद की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होनें यह भी कहा कि गेट पास के तहत किसान पोर्टल के माध्यम से अपने घर से ही गेट पास की सुविधा ले सकता है। उपायुक्त ने सम्बधिंत एसडीएम को भी कहा कि धान खरीद कार्य के तहत वह भी मंडियों का निरीक्षण करें।


    इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, डीएम हैफेड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू राजीव, डीएफएससी अपार तिवारी, कार्यकारी अभियन्ता विपणन बोर्ड नवीन श्योरण, आढती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, राईस मिलरस एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, आढती गौरव गुप्ता के साथ-साथ सचिव दलेल सिंह, कविता नरवाल के साथ-साथ अन्य आढ़तीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #dc

  • VideoCapture_20250921-182234.jpg
  • Pic 2.jpeg
  • download (3).jpeg
    21/09/25 |

    डीसी पलवल जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 25 सितम्बर को गांव गदपुरी के राप्रावि में करेंगे रात्रि ठहराव

    जे कुमार, पलवल 21 सितम्बर - हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार 25 सितम्बर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के गांव गदपुरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने जिला के खंड पृथला के लोगों से अपील की है कि वे 25 सितंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं।

    उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

    #ambala #News #palwal #district #administrativeofficers

  • jharkhand-govt-prohibits-gutkha-pan-masala-for-a-year.webp

    जिला में तंबाकू व निकोटिन वाले गुटखा, पान, मसाला पर एक साल के लिए रहेगा प्रतिबंध : डीसी

    जे कुमार, पलवल 21 सितम्बर - सरकार की ओर से जिला में तंबाकू व निकोटिन युक्त गुटखा व पान-मसाला के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर आगामी एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इसकी अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार हरियाणा राज्य में आगामी एक वर्ष के लिए किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन वाले पदार्थों जैसे गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण व वितरण पर बैन लगाया गया है।

    खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत निर्मित खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के विनियम 2.3.4 के अनुसार किसी खाद्य उत्पाद के संघटकों के रूप में तंबाकू, व निकोटिन के उपयोग पर विभाग द्वारा सितंबर 2024 में एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया था जिसे अब आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि विभाग से प्राप्त पत्र के अनुसार राज्य के किसी भी भाग में अब गुटखा, पान-मसाला में तंबाकू व निकोटिन का पाया जाना कानूनी अपराध है। कोई भी खाद्य कारोबारी उपरोक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करता है तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    #banongutkhapaanmasala #containing #news #tobacconicotine #districtoneyear #dc

  • cyber accused chetan and sanjay ps cyber crime.jpeg
    21/09/25 |

    डिजीटल अरैस्ट मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार,  70 हजार रूपये व दो मोबाइल किए बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने 19 सितम्बर को कार्यवाही करते आरोपी चेतन अंजना निवासी बामनपती थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन वर्तमान पता एलोन कालोनी आर डी गार्डन मैडीकल कालेज के पास थाना चिमनीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश व संजय अंजना निवासी गाँव हिंगोनिया थाना राघवी जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।

    कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी चेतन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व आरोपी संजय का 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी चेतन से 24 हजार, आरोपी संजय से 46 हजार रूपये व दो मोबाइल बरामद किए गए है। मामले में अनुसंधान जारी है।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।



    एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।


    #ambala #news #spambala  

  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 14.43.32.jpeg
  • sewar pakhwara school lal kurti.jpeg
    21/09/25 |

    सेवा पखवाड़ा के तहत एसएचओ पड़ाव ने कैन्टोनमेन्ट स्कूल मे बच्चों को किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक थाना पड़ाव निरीक्षक धर्मबीर सिहँ ने थाना पड़ाव क्षेत्र कैन्टोनमेन्ट स्कूल लालकुर्ती अम्बाला छावनी में पर्यावरण की सुरक्षा हेतू पौधारोपण किया व बच्चों/शिक्ष्कों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।

    प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में ब्रह्मकुमारी आश्रम नारायणगढ़ में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।



    इसी तरह प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर में छात्राओं/शिक्षकों को, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व कपड़ा मार्किट अम्बाला शहर में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।

    उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।


    कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।

    #ambala #news #seva-pakhwada #children-aware

  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 4.35.36 PM.jpeg
    21/09/25 |

    पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन समारोह का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग एवं इन्नरव्हील अम्बाला के संयुक्त तत्वाधान द्वारा 16 से 20 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन किया गया।  समापन समारोह में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुण सीखें। इन सबका प्रदर्शन एक शो के माध्यम से किया | जिसमें छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से टाइलस को तोडा तथा आग के गोले को भी पार किया। तथा इसी तरह  शो में छात्र -छात्राओं  ने अपना कौशल दिखाया।

     इस अवसर पर मुख्याथिति डॉ. नीता खेड़ा, स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर हरियाणा ने छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण को सराहा और कहा कि फौज के साथ -साथ हर भारतीय का कर्त्तव्य बनता है कि वह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले। यह प्रशिक्षण आज की समय की मांग है। वैसे तो भारतीय संस्कृत में रानी लक्ष्मी बाई भी जो एक कुशल योद्धा थी ऐसी वीरांगनाओ को पूर्ण रूप से  जीवित करने का ये उचित माध्यम है।

    इस प्रशिक्षण के पश्चात हम अपनी रक्षा स्वयं करने में समर्थ हो सकते है। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में श्री मंजू नन्दरा रहे। इन्नरव्हील अध्यक्ष सुशीला मलिक ने अपनी टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं  को जागरूक किया। यह निरंतर महाविद्यालय में हर वर्ष इसी तरह के कार्यशाला के लिए अपना सहयोग देती रहती हैं।

    वर्कशॉप के समापन के दौरान प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं  को आत्मरक्षा के कौशल को जरूर सीखना चाहिए। शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं  को आत्मरक्षा के गुण सिखने के लिए जागरूक किया।

    डॉ. अनीता गोदारा जी ने भी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खतरों से बचने के लिए शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक बल से भी मजबूत बनना चाहिए। डॉ. पंकज धांगड़ ने कहा कि  आत्मरक्षा के कौशल का अभ्यास कर हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते है।

    कार्यशाला के प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने पांच  दिनों में  छात्राओं  को बहुत कठिन कौशल  का प्रशिक्षण दिया और कार्यशाला को सफल बनाया।  इस कार्यक्रम में अतिथिगण डॉ. जयदेव शर्मा, प्राचार्य मेजर आर.एन.कपूर, डी.ए.वी. स्कूल तथा अन्य सभी अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बी.ए.  फाइनल की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, हरमन, साक्षी, पायल ने भी सहयोग दिया।

    #closingceremony #fiveday #selfdefense #workshop #ambala #news

  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 12.04.55 PM.jpeg
    21/09/25 |

    अम्बाला में अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट का 23 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जाएगा आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला में फिर एक बार अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट कुलबीर सिंह रावत की याद में करवाने का फैसला लिया गया जिस की मेजबानी मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला कैंट के द्वारा किया जा रहा है यह टूर्नामेंट रॉबर्ट पवेलियन में दिनांक 23.09.25 से 25.09.25 तक करवाया जाएगा |

    जिस में पूरे अम्बाला से 9 टीम्स पार्टिसिपेट कर रही हैं इस में सभी मैच लीग कम नोक आउट बेसिक पर खेले जाएंगे । और यह सभी मैच स्पार्टन स्पोर्ट्स कंपनी जालंधर की बनी स्पार्टन फुटबॉल से खेले जाएंगे ।क्यों कि स्पार्टन स्पोर्ट्स ने हमे फ्री ऑफ कॉस्ट फुटबॉल दी हैं।

    साथ ही हमे जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के प्रधान श्री बी एस बिंद्रा जी और जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के सचिव श्री अरविंद कुमार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।और सब से बड़ा हमारे मंत्री जी श्री अनिल विज जी भी चाहते हैं कि बच्चों के टूर्नामेंट जीतने हो अच्छा है और उन का सपना है कि वो अम्बाला की फुटबॉल को दुबारा उसी ऊंचाइयों पर देखना चाहते हैं तो उन के आशिर्वाद से यह हमारा एक प्रयास है।की ज्यादा से ज्यादा मैच बच्चों को खेलने को मिले ।और साथ ही सभी अम्बाला के फुटबॉल प्रेमी भी इस टूर्नामेंट में हमारा सहयोग कर रहे हैं।

    इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 5100 रुपए तथा रनरअप को 3100 रुपए तथा दोनों टीमों को मेडल और ट्रॉफी दी जाएगी।और रोज हर मैच से एक एक बेस्ट प्लेयर निकाला जाएगा जिसे वाटर बोतल दी जाएगी साथ ही रोज हर मैच खेलने वाली टीम्स को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।

    इस टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम्स हैं मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला , के . एफ ए फुटबॉल एकेडमी , केंद्रीय विद्यालय संगठन , सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अम्बाला सिटी , एम एम इंटरनेशनल स्कूल A (सद्दोपुर) , एम एम इंटरनेशनल स्कूल B (सद्दोपुर) , बी जी एस फुटबॉल एकेडमी अम्बाला सिटी , द एस डी विद्या स्कूल , डी ए वी रिवर साइड ।यह टूर्नामेंट जो बच्चे मिक्की मॉडल स्कूल से पास आउट हो चुके हैं सभी मिल कर करवा रहे हैं।और यह एक अच्छा प्रयाश है।

    #ambala #footballassocation #news #under-15boys #footballtournament

  • DSC_4599.JPG
  • 2.jpeg
  • IMG_20250919_194642_793.jpg
    20/09/25 |

    स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत अम्बाला मण्डल में किया गया सामुदायिक दौड़ का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, अम्बाला मण्डल खेल संघ ने  एक वॉकर्यान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजकर 30 मिनट  ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला कैंट से शुरू हुना और इसमें अम्बाला मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


    वॉकर्यान का नेतृत्व मण्डल रेल प्रबंधक अंबाला,  विनोद भाटिया द्वारा किया गया। बॉकयॉन के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक,  डी. एम. मीणा, मंडल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह और सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। वॉकर्यान का उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और "स्वच्छ एवं हरित भारत" के मिशन को मजबूत करना है।

    #ambala #drm #railway #news

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 14.30.58.jpeg
    20/09/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा ब्रेन ड्रेन विषय पर हुई सफल चर्चा

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा आज “ब्रेन ड्रेन” जैसे विचारोत्तेजक विषय पर एक पैनल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में कुल 50 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ब्रेन ड्रेन के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

    पैनल में मानसी, पलक, उत्कर्ष और सैशा (सभी जी.एम.एन. कॉलेज के छात्र और युवा वक्ता क्लब के सदस्य) शामिल रहे। इन्होंने अपने विचार रखते हुए बताया कि कैसे कुशल पेशेवरों का अन्य देशों की ओर पलायन न केवल राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, बल्कि सामाजिक ढाँचे और शासन व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करता है। इस चर्चा का कुशल संचालन दशमीत (क्लब के एक अन्य सक्रिय सदस्य) ने किया।

    चर्चा ने युवा मस्तिष्कों को विविध दृष्टिकोण साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों को निरंतर अपनी वक्तृत्व कला और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समकालीन और महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए युवा वक्ता क्लब की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का सफल समन्वय मेहक तलवार (युवा वक्ता क्लब की संयोजक) तथा यश्वी शर्मा (सह-संयोजक) के मार्गदर्शन में किया गया।

    #gmncolleges #youngspeakersclub #news #successful #discussion

  • IMG_20250919_194055_326.jpg
    20/09/25 |

    एनआरएमयू अंबाला मंडल द्वारा  शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए  रेल कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया 

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - एन०आर०एम०यू० अम्बाला की तीनों शाखाओं ने पठानकोट के शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए तथा रेलवे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन डीआरएम  कार्यालय अम्बाला के गेट पर दोपहर 12 बजे किया। इस प्रदर्शन में डॉ० निर्मल सिंह मंडल मंत्री ,एन०आर०एम०यू०, हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष , एन०आर०एम०यू० और सुर्रदर कुमार गुर्जर , केंद्रीय उपाध्यक्ष एन०आर०एम०यू०  शमशेर सिंह , शाखा अध्यक्ष अम्बाला मेन  अनिल कुमार ,शाखा अध्यक्ष  डीआरएम काम्प्लेक्स  शिव दर्शन दत्ता , शाखा अध्यक्ष  सी एंड डब्ल्यू  विनोद कुमार राय , शाखा सचिव अम्बाला मेन  पवन कुमार , शाखा   सचिव डीआरएम  काम्प्लेक्स शाखा   विवेक नागपाल , शाखा सचिव  सी एंड डब्ल्यू  शाखा  मंडल और शाखा पदाधिकारी एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता तथा रेल कर्मचारी शामिल हुए ।


    इस प्रदर्शन का निर्णय 28 अगस्त 2025 को आयोजित  एआईआरएफ  की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सभी संबद्ध यूनियनों के नेता शामिल हुए थे। उपस्थित रेल कर्मचारियों को मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष, शाखा सचिव ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल मंत्री जी ने बताया यह आंदोलन पूरे देश में रेलवे यूनियनों की सभी शाखाओं में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, 19 सितम्बर का दिन पठानकोट के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है जो 1968 की हड़ताल में शहीद हुए थे।

    प्रदर्शन का मुख्य उ‌द्देश्य 8वीं वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी, बोनस को 7वें वेतन आयोग के अनुसार न दे कर अभी तक छठे वेतन आयोग के अनुसार दिया जाना और कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करना था।


    प्रदर्शन में उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्देः बढ़ती ठेकेदारी, कर्मचारियों के लिए विषम कार्य परिस्थितियां, सुरक्षा उपायों की कमी, कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सेवा संबंधी समस्याएं, जैसे पदोन्नति में देरी, कार्य के अधिक घंटे, आदि । इस प्रदर्शन में लगभग 300 कर्मचारियों के भाग लिया।

    #ambala #railwayunion #news #nrmu #ambaladivision #railway #employees

  • download (1).png
    20/09/25 |

    गांव मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को डीसी अजय सिंह तोमर ने तुरंत प्रभाव से किया निलम्बित

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने हरियाणा पंचायती राज हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (1)(बी) के तहत खण्ड अम्बाला प्रथम की ग्राम पंचायत मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को जांच से सम्बन्धित रिकार्ड प्रस्तुत ना करने बारे, नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ना लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने के मामले में  तुरन्त प्रभाव से सरपंच पद से निलंिबत करने के आदेश दिए हैं और एक्ट की धारा 51 (2) के तहत ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही/बैठक में भाग न लेने बारे आदेश देते हुए ग्राम पंचायत की जो भी चल अचल सम्पत्ति/ राशि रिकार्ड आदि को बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के निर्देश दिए हैं।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहड़ा की सरपंच कमलजीत कौर के खिलाफ गांव के ही संदीप कुमार, जसविन्द्र सिंह व अन्य ने लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक शिकायत दी थी जिसकी जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा की गई है। जांच करने पर सरपंच के खिलाफ नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ने लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व सरपंच द्वारा जांच से सम्बन्धित कोई रिकार्ड प्रस्तुत न करने के आरोप लगे हैं।


    इसी प्रकार गांव मोहड़ा के ही गुरजिन्द्र सिंह व अन्य ने भी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अम्बाला छावनी को भी गांव मोहडा के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच द्वारा जांच हेतू पंचायत का रिकार्ड जांच अधिकारी को प्रस्तुत न करने बारे, सरपंच द्वारा प्रथम दृष्टि से पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने बारे व उसके खिलाफ पंचायत का रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर बारे  आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों मामलों के तहत जांच उपरांत गांव मोहडा की सरपंच को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया है।


    बॉक्स: डीसी ने यह भी बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(3) (ई) के तहत नियमित जांच के लिए एसडीएम अंबाला शहर को नियुक्त किया गया है। यदि संरपच कमलजीत कौर इन दोनों मामलों में कुछ कहना एवं अपना पक्ष रखना चाहती है तो वह आदेश मिलने के 10 दिन के भीतर अपना लिखित उतर सीधे जांच अधिकारी को प्रस्तुत कर सकती है अन्यथा जांच अधिकारी एकपक्षीय कार्यवाही करने में सक्षम होगें।

  • download.jpeg
    20/09/25 |

    25 सितम्बर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितम्बर 2025 को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय स्वंतत्रता को मजबूत करके और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी समग्र भलाई और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिले, और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

    दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2100/- प्रति माह लाभ दिया जायेगा। यह लाभ बैंको के माध्यम से डी0बी0टी0 के तहत वितरित किया जायेगा। इस योजना के परियोजन के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने दी।


    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति महिला होगी तथा जिसकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए व ऐसे परिवार से सम्बन्धित हो जिसकी सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक ना हो।

    जो महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित है जिसका पति हरियाणा का निवासी है और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहा है वह महिला इस योजना की पात्र है। यदि कोई महिला सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जातियां, पिछडा वर्ग कल्याण तथा अन्तोदय (सेवा) विभाग से किसी अन्य प्रकार की सहायता प्राप्त कर रही है जैसा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और निराश्रित महिला को वितीय सहायता, दिव्यांग वितीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा, कश्मीरी परिवासी परिवारों को वितीय सहायता, हरियाणा बौना भत्ता, एसिड अटैक वितीय सहायता, अविवाहित वितीय सहायता का लाभ प्राप्त करने उपरान्त दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती। हालांकि इस योजना के तहत लाभ, चरण तीन और चार कैंसर रोगियों के लिए वितीय सहायता दुर्लभ रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को वितीय सहायता, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीडि़त व्यक्ति या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किसी अन्य ऐसी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ के अतिरिक्त भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया जा सकता है।
    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां यह भी लिखा जाता है कि यदि कोई महिला किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान अथवा अनुबंध के तहत कोई वितीय सहायता / जॉब कर रही है तो वह भी इस योजना की पात्र नहीं है।

    #dayalladolaxmiyojana #launchedforwomen -#stateharyana

  • download.png
    20/09/25 |

    सरकारी स्कूल राम बाग रोड अम्बाला में 'पखवाड़ा सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - अम्बाला के सरकारी स्कूल राम बाग रोड में ‘पखवाड़ा सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर इद्रीश फाउंडेशन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ नेहा परवीन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

    सुश्री नेहा परवीन ने छात्रों को “स्कूली जीवन में नशा मुक्ति” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बच्चों को जीवन में सकारात्मक दिशा चुनने की प्रेरणा दी। बच्चों को स्टोरी टेलिंग (कहानी सुनाने की शैली) के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और अंत में सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलवाया गया।

    इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रीता देवी, कार्यक्रम की आयोजक तृषला मैडम तथा अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

    सेवा पखवाड़ा के तहत अंबाला पुलिस भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना तथा डायल-112 एप और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की जानकारी छात्राओं और कामकाजी महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है।

    इद्रीश फाउंडेशन ने यह आश्वासन दिया कि संस्था समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियानों से बच्चों और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।

    ambala #news #govtschool #police

  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 1.19.14 PM.jpeg
    20/09/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के संयम खरबंदा का क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

    जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र संयम खरबंदा ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है। एसजीएफआई द्वारा 17 सितंबर को एम एम सद्दोपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था ;जिसमें विद्यालय के छात्र संयम खरबंदा ने अंबाला-2 की ओर से प्रतिभागिता दर्ज कराई ।

    इस मैच में सफलता प्राप्त कर संयम खरबंदा ने अपना स्थान राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नामांकित करवा लिया है जो कि 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी ।यह सफलता छात्र के कठोर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। इस उपलब्धि पर छात्र के परिवार, शिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    क्रिकेट के राज्य स्तर पर संयम खरबंदा का चयनित होना विद्यालय की प्राचार्या रुचि शर्मा के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने संयम और उसके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सदैव संयम के सफल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराए। इस सफलता से छात्र के परिवार और विद्यालय में उत्साह का माहौल है। छात्र का सपना अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का है, और हम सभी उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।

    #ambala #news #lordmahavirpublicschool

  • Pic 2.jpeg
  • G1NttpRXAAAaUxU.jpeg
    20/09/25 |

    हरियाणा के राज्यपाल ने करनाल में पीएचसी का किया दौरा

    चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को करनाल जिला के खरकाली गांव (मधुबन) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।

     

    राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार शाम गांव खरकाली की पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डिस्पेंसरी के ओपीडी रजिस्टर और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। पीएचसी में इलाज के लिए आए टीबी मरीजों से बात की और दो मरीजों को पोषण किट भी वितरित की। होम्योपैथी डॉक्टर से प्रारंभिक स्तर पर रोगी का इलाज करने के तरीके और टीबी रोगियों को अच्छे ढंग से इलाज करने को कहा। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में रखी दवाओं व डीप-फ्रिजर के तापमान को भी जांचा। पीएचसी के सब-सेंटर में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कक्ष, प्रसवोत्तर वार्ड, आयुष कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, पट्टी व टीकाकरण कक्ष, पुरूष वार्ड का भी दौरा किया।

    #HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #PHC #Karnal #Healthcare #RuralHealth #PublicHealth #TBFreeHaryana #HealthServices #CommunityHealth

  • download (2).jpeg

    टीबी मुक्त नगर निगमों पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा को टीबी मुक्त करने के अभियान के तहत पंचकूला में स्वाथ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  की अध्यक्षता में तपेदिक (टीबी) मुक्त नगर निगमों पर एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीबी मुक्त नगर निगमों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।

    इस कार्यशाला में 22 विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में टीबी से जुड़े कलंक (स्टिग्मा) को खत्म करने पर जोर दिया ताकि संदिग्ध मरीज़ बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आकर अपनी जांच करा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नए रोगियों के बारे में सूचित करने और उन्हें निक्षय मित्र पहल के तहत पोषण किट प्रदान करने को नैतिक कर्तव्य बताया। उन्होंने 200 रोगियों को गोद लेने की घोषणा की और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक पोषण किट प्रदान करने की पेशकश भी की। उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न स्टॉलों का भी दौरा किया और हैंड हेल्डएक्स-रे के माध्यम से अपनी टीबी की जांच करवाई।

    पंचकूला के पार्षद श्री जय कौशिक ने भी एआई ऐप 'कफ अगेंस्ट टीबी' के माध्यम से अपनी जांच कराई। उपमहानिदेशक टीबी, डॉ.उर्वशी सिंह, ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया और इस पहल के लिए हरियाणा राज्य टीबी सेल की सराहना की, क्योंकि हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है।

    महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) डॉ. कुलदीप सिंह ने टीबी के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी से अपील की कि वे अन्य दान के बजाय निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की मदद करें।

    स्वास्थ्य सेवा निदेशक (टीबी), डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने टीबी मुक्त वार्डों के महत्व पर मुख्य संबोधन दिया और सभी प्रतिभागियों से टीबी उन्मूलन की लड़ाई में योद्धा के रूप में काम करने का आग्रह किया।

    राज्य टीबीअधिकारी, डॉ. राजेश राजू ने बताया कि राज्य पहले से ही टीबीमुक्त पंचायतों के लिए काम कर रहा है, लेकिन अब हमें नगर निगमों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीबी केवल गरीबों की बीमारी नहीं है, यह किसी को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति समाप्त होने के अगले दिन ही हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की थी।

    #TBMuktHaryana #TBElimination #TBFreeIndia #HealthForAll #Panchkula #KulbhushanGoyal #NikshayMitra #CommunityHealth #PublicHealth

  • photo-collage.png (18).jpg

    राज्यस्तरीय खो-खो और तलवारबाजी खेलों का आयोजन पानीपत में 24 से 26 सितंबर तक

    चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पानीपत शहर में आगामी  24 सितंबर से 26 सितंबर तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस शहर के शिवाजी स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिताएं और आर्य कन्या महाविद्यालय में तलवारबाजी के मुकाबले होंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें लडक़े और लड़कियां दोनों शामिल हैं।

    #Panipat #StateLevel #KheloMahakumbh #HaryanaSports #Fencing #KhoKho #SportsCompetition #YouthInSports #PanipatSports

  • images.jpeg
    20/09/25 |

    डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत आवेदन आमंत्रित

    चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग द्वारा संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025 - 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्र - छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन पत्र 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/  पर जमा कर सकते हैं।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी एवं अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्र - छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।           

                        

    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्र - छात्राओं द्वारा पास की गई कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड एवं अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    #AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents #SocialJustice #StudentWelfare

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 7.19.40 PM.jpeg
    19/09/25 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महेश नगर मंडल ने किया "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितंबर - विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार महेश नगर मंडल की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया पार्क में "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 पेड़ लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एरिया से प्रमुख समाजसेवी गोपी सहगल, सुभाष धीमान, सुभाष मित्तल, अखिल गुप्ता और मगन रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

    सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक विजेंद्र चौहान और सहसंयोजक पुनीत सरपाल, फकीर चंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन पर्यावरण, स्वच्छता और समाजसेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

    मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, मनोज पार्षद जसवीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सहगल, पार्षद शाम अरोड़ा, सोमनाथ, भोली बिंद्रा, रेनू चौहान, रमन छतवाल, भूपेश शर्मा, रश्मि वर्मा, नरेश शर्मा, आरती सहगल, नीरज शर्मा, नेहा पुरी, सुरेंद्र कौर, रंजू वर्मा और अंजली वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान और सफाई अभियान जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    #ambala #news #haryana #bjpambala

  • download (95).jpeg
    19/09/25 |

    पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने और जन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश

    चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन संपर्क प्रयासों को तेज करें तथा नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी कानून प्रवर्तन की नींव जनता के विश्वास पर टिकी है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर से लेकर डीएसपी तक, हर पुलिस अधिकारी को नागरिकों की चिंताओं से गहराई से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय समुदायों के साथ अधिक संपर्क से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों जैसे मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।

     

    सामुदायिक उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निवासियों के साथ खुला संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सक्रियता से सुनना पुलिस कर्मियों की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग मॉडल अपनाने का आह्वान किया, जहां त्वरित शिकायत निवारण राज्य में कानून प्रवर्तन कार्यों की रीढ़ बने।

     

    प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पुलिस आयुक्तों, महानिरीक्षकों, डीसीपी, पुलिस अधीक्षकों और सहायक आयुक्तों/पुलिस उपाधीक्षकों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

     

    उन्होंने निर्देशों में अधिकारियों को स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए गांवों में अनिवार्य रात्रि प्रवास सहित नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अन्य सरकारी विभागों से संबंधित किसी भी शिकायत को त्वरित समाधान के लिए उपायुक्तों या संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत भेजा जाना चाहिए। अधिकारियों को स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हरियाणा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) एप्लिकेशन के माध्यम से विस्तृत रात्रि विश्राम रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।

     

    नागरिक-पुलिस संपर्क को औपचारिक बनाने के लिए सभी अधिकारियों को सार्वजनिक बैठकों के लिए निश्चित कार्यालय समय निर्धारित करना होगा। उन्हें शिकायतें सुनने और उनका पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहना होगा।

     

    उन्होंने बताया कि निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अधिकारी गृह विभाग को द्वि-साप्ताहिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह पहल हरियाणा की अधिक उत्तरदायी और समुदाय-उन्मुख पुलिस व्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो नागरिक कल्याण को प्राथमिकता देती है, जवाबदेही को मजबूत करती है, और प्रत्यक्ष सहभागिता के माध्यम से जनता का विश्वास बढ़ाती है।

    #HaryanaPolice #NayabSinghSaini #CommunityPolicing #PublicGrievance #PoliceReforms #CitizenEngagement #HaryanaGovernment #LawEnforcement #Accountability #DrugFreeHaryana

  • download (1).png
    19/09/25 |

    एमएसएमई विभाग द्वारा अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए हुआ एक वर्कशाप का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - एमएसएमई विभाग द्वारा शुक्रवार को किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकें, इसके लिए एचईईपी पोलिसी 2025 के तहत क्रियान्वित योजनाओं को प्रेजैटेंशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।


    पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर एमएसएमई विभाग द्वारा यहां पर आयोजित वर्कशाप की सराहना करते हुए कहा कि उद्यमियो और एमएसएमई के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद आवश्यक है ताकि उद्यमियों को विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे जानकारी मिल सके और उद्यमियों की जो भी समस्याएं है उनको विभाग जानकार उनका निवारण कर सके।

    उन्होने कहा कि अम्बाला के लिए बडे ही गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 10 आईएमटी के लिए स्वीकृति मंजूर की है जिसमें अम्बाला जिले के लिए 02 आईएटी शामिल हैं जिनमें अम्बाला शहर व नारायणगढ़ शामिल हैं। आईएमटी के इस कार्य के लिए उन्होने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि इससे निसंदेह जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से अम्बाला जिले का विकास भी होगा।

    उन्होने कहा कि आईएमटी के लिए पहले चरण के तहत अम्बाला शहर में 1470 एकड़ भूमि व नारायणगढ़ में 2300 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर ली गई है।
    पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुडे उद्यमियों को आगे बढऩे के लिए दो चीजों की बेहद आवश्यकता होती है जिसमें फाईनैंसियल स्पॉट दूसरा सोशल स्पॉट रहती है। आप अपने व्यवहार व नियत से इस क्षेत्र में आगे बढक़र कार्य कर रहे हैं।

    प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर उद्यमियों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हुई है वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज ग्रोथ करती है निसंदेह उससे देश की प्रगति भी होती है। अम्बाला के अंदर उद्यमी आगे बढऩा चाहते है उन्हें बेहतर वातावरण देने की जरूरत है। एमएसएमई विभाग इन उद्यमियों को ईज ऑफ डूईंग बिजनस का माहौल प्रदान करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करे। अम्बाला हाईवे पर स्थित है और यह कईं हाईवे से जुड़ा हुआ है। व्यापार का हब है, अम्बाला शहर मिक्सी उद्योग से तथा अम्बाला छावनी साईंस उद्योग के नाम से प्रसिद्ध है।



    इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि उद्यमी जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह अपनी मेहनत के बल पर पहुंचे है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को कहा कि वे एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है उसका लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें। जैसे-जैसे आपका विकास होगा प्रदेश का भी विकास होगा। रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।

    प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं को भी समझती है और उनका निवारण करने के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे इस सैशन में जो भी विभाग की योजनाएं बताई जा रही है उसे ध्यान से सुनें। यहां पर एक्सपर्ट भी मौजूद हैं, जो भी उनकी औद्योगिक क्षेत्र से जुडी समस्याएं या सुझाव है उस बारे जरूर चर्चा करें।

    उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो चलाई हुई है जिस पर उद्योग स्थापित करने के लिए जो भी आवश्यक हिदायतें होती है उस बारे जानकारी उपलब्ध है। उद्यमियों को और राहत मिल सके इसके लिए सिंगल पोर्टल पर भी चर्चा की जा रही है ताकि वाटर कनैक्शन, बिजली कनैक्शन से सम्बन्धित जो भी कार्य है वह भी तीव्रता से हो सके। प्रदेश सरकार उद्यमियों के उथान के लिए प्रतिबद्ध है।


    इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने बारे उद्यमियों को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने इंट्रस्ट सबसीडी स्कीम, एसईएमई एक्सचेंज स्कीम, इलैक्ट्रीसिटी डयूटी एग्जम्शन, वाटर कन्वरसेशन स्कीम, उपकरण खरीदने संबधी स्कीम के साथ-साथ अन्य स्कीमों के बारे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस वर्कशाप को किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की हैं उस बारे उद्यमियों को जागरूक करके इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि ने किंगफिशर पर्यटन स्थल के प्रांगण में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


    इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल, डीआरपी मनन कालड़ा, एमएसई विभाग से मयूर, अचिंत्य, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, गौरव गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुडे उद्यमीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    ambala #News #haryana #dc #meeting

  • download (94).jpeg
    19/09/25 |

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ाई

    चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2025 कर दिया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाए हैं। इग्नू में विभिन्न प्रकार के डिग्री एवं डिप्लोमा में दाखिले अभी चल रहे हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

     

    उन्होंने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम रेगुलर मोड में दाखिला ले रखा है, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह उनके करियर विकल्पों को बढ़ाने में मदद करेगा और उन्हें दो - दो विषयों का गहरा ज्ञान दिलवाने में मददगार होगा।

     

    क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2025 तक द्वितीय और तृतीय वर्ष में अपना री - रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उन्हें 200 रुपये लेट फीस का भुगतान करके 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। इग्नू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थी अपने एंड्रॉइड फोन या कंप्यूटर के माध्यम से https://ignouadmission.samarth.edu.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे अपने नज़दीकी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

    #IGNOU #Admission2025 #HigherEducation #DistanceLearning #EducationForAll #LastDateExtended #DrDharmpal #CareerGoals #ReRegistration #OnlineAdmission

  • images.png

    ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिशानिर्देशों में किया संशोधन

    चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत ईवीएम मतपत्रों के डिज़ाइन और मुद्रण हेतु मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।

     

    उन्होंने बताया कि यह पहल चुनाव प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए पिछले 6 महीनों में ईसीआई द्वारा पहले ही की जा चुकी 28 पहलों के अनुरूप है। अब से, ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन छपी होंगी और बेहतर दृश्यता के लिए उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा।

     

    श्री ए.श्रीनिवास ने बताया कि उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में मुद्रित किए जाएँगे और स्पष्टता के लिए फ़ॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड में होगा। एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और फ़ॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएँगे ताकि आसानी से पढ़ा जा सके।

     

    उन्होंने बताया कि ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित किए जाएँगे। विधानसभा चुनावों के लिए, निर्दिष्ट आरजीबी मान वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा। आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।

    #EVM #ECI #ElectionReforms #VoterAwareness #ASrinivas #HaryanaElections #BallotPaper #IndianElections #VoteSmart #BiharElections

  • Photo--10.jpg
    19/09/25 |

    उपायुक्त कार्यालय अम्बाला के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

    जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग व एसडीएम दर्शन कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


    बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली समस्याओं बारें, किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें व लम्बित शिकायतें है इस बारें विस्तार से जानकारी ली और लोगों की समस्याओं के प्रभावी रूप से समाधान करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ जिस विभाग की जूडी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समबद्धता से जल्द समाधान करवाएं।


    इससे पूर्व समाधान शिविर के दृष्टिगत चण्डीगढ से वीसी के जरिये उपायुक्तों एवं सम्बंधित अधिकारियों की राजस्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    वीसी के दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला के आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4523 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 4247 शिकायतों का समाधान किया गया है और 169 शिकायतें लम्बित हैं। 107 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।

    उन्होंने कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी अनुपालना के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द लम्बित शिकायतों का निपटान कि जाएगा।
    बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी वीसी में निर्देश मिलें है उनकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें पंहुचती है उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाएं।

    समाधान शिविर जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास को ओर मजबूत बनाती है। इसलिए सभी अधिकारी लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरजोर कार्य करें।


    इस मौके डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, जिला समाज कल्याण से सतीश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #haryana #dc #meeting

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 14.34.22.jpeg
    19/09/25 |

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब नगर परिषद, अम्बाला सदर ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।


    यह सम्मान “स्वच्छ अम्बाला, हरित अम्बाला” अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसमें डॉ. दत्त के निरंतर प्रयासों को मान्यता दी गई। उन्होंने न केवल संस्थान बल्कि समाज में भी स्वच्छता, पर्यावरण-जागरूकता और सतत विकास की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने छात्रों, संकाय सदस्यों और नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित अम्बाला के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।


    डॉ. दत्त की पहलें नियमित शैक्षणिक दायित्वों से कहीं आगे जाती हैं | उन्होंने सदैव नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दिया है, जिससे जी.एम.एन. कॉलेज सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र बना है। उनके गतिशील मार्गदर्शन ने न केवल संस्थान की छवि को ऊँचाई प्रदान की है, बल्कि स्वच्छता और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी सार्थक योगदान दिया है।


    नगर परिषद से यह सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. दत्त ने आभार व्यक्त किया और स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मिशन को उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएँ।


    पूरे जी.एम.एन. कॉलेज परिवार ने डॉ. रोहित दत्त को इस योग्य सम्मान पर हार्दिक बधाई दी और इसे संस्थान की गौरवशाली परंपरा में एक और उपलब्धि के रूप में देखा। यह पुरस्कार केवल डॉ. दत्त का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कॉलेज समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है।

    #ambala #news #haryana #gmncollege

  • download.png
    19/09/25 |

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर आर्य कॉलेज मे कार्यशाला का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - हैल्थ एडवायजरी कमेटी आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी एवं आई,एम.ए. गुलाबी पंख, अम्बाला छावनी के सयुंक्त तत्त्वाधान से कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता‘‘ रहा।

    इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने गुलाबी पंख के सभी डॉक्टरों को पौधे देकर स्वागत किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं के पास जब डॉक्टर्स स्वयं पहुंच रहे हैं तो बीमारियां रहित समाज की स्थापना अवश्य होगी। आज का युवा मानसिक परेशानी, आँखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, इसलिए इस तरह की कार्यशाला का होना बहुत महत्व रखता है।

    कार्यक्रम की प्रारंभ में डॉ. सुमन गर्ग, को-ऑर्डिनेटर, गुलाबी पंख ने आई.एम.ए. के उद्देश्य एवं  कार्यशैली के बारे में बताया। इसके पश्चात् डॉ. व रूचि मित्तल ने आँखों की सेहत एवं डिजिटल डिटॉक्स के बारे में अपना वक्तव्य रखा एवं छात्राओं को कैसे अपनी आँखे स्क्रीन से बचानी हैं और रोकथाम के बारे में भी अवगत करवाया।

    इसके बाद डॉ. व  अनु जैन ने मानसिक तनाव को कैसे पहचाने, कैसे बचाव रखें के बारे में अवगत करवाया कि मनोरोग सबसे पहले ठीक करना चाहिए एवं डॉक्टर के पास जाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। इसके पश्चात तीसरे वक्ता  का व्याख्यान डॉ. यामिनी का रहा जिन्होंने स्किन केयर के बारे में छात्राओं को बताया कि धूप से कैसे बचें एवं अपनी स्किन को कैसे सही रखें।

    इस कार्यक्रम में डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. रूपम नान्दरा इत्यादि भी मौजूद रहे। इसके पश्चात डॉ. सुमन एवं डॉ. अनीता गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं भविष्य में ऐसे व्याख्यान जो छात्राओं के मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के हित में होते हैं, रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।

    इस कार्यक्रम में लगभग 100  छात्र-छात्राओं एवं हेल्थ कमेटी  के मेंबर्स  डॉ. अनीता गोदारा,  डॉ. सरिता चौधरी,  डॉ. रेखा वासु, डॉ. पंकज, डॉ. सुमन बाला, डॉ. अमनदीप मक्कड़ एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा द्वारा किया गया।


    #workshop #aryacollege #health-awareness #ambala

  • Cabinet_Minister_Anil_Vij_and_Rahul_Gandhi_1741174309.jpg

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है: अनिल विज

    झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है : अनिल विज

    चंडीगढ़, 19 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि "दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है और यही संदेश हमारे शास्त्रों में दिया गया और ऋषियों ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के जेन-जी को की गई अपील की, वे वोट चोरी के मामले में आगे आए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बात को साधारण शब्दों में भी कह सकते थे लेकिन वह कभी हाइड्रोजन बम कहते हैं कभी एटम बम कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह पहले राजनेता देखें है जो अपने ही देश में हाइड्रोजन और एटम बम फेंकने की बात कह रहे है। 

    #AnilVij #RahulGandhi #IndianPolitics #TruthVsLies #HaryanaGovernment #PoliticalStatement #IndianYouth #Bharat #Leadership #MediaInteraction

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 12.25.19_97fff7fa.jpg

    देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के कानून को लाकर बहुत अच्छा कदम उठाया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं : विज

    चंडीगढ़ 19 सितंबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आगामी 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग नियम लागू होने के संबंध में कहा है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में यह बहुत अच्छा कदम उठाया है क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं और वह धनराशि कहां लग रही है और जो कंपनियां यह धनराशि कमा रही है वह कहां लगा रही हैं?

    केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

    #AnilVij #OnlineGaming #HaryanaGovernment #GamingRules #ConsumerProtection #GamblingAddiction #YouthWelfare #DigitalIndia #GovernmentRegulation #ProtectingFamilies

  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 01.04.55.jpeg
    19/09/25 |

    रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत - ऋतु घई

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - जी.एम. एन पब्लिक विद्यालय में संकल्प योगा अकैडमी की डायरेक्टर एकता डांग की ओर से एक विशेष योगा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के शिक्षकगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    योग विशेषज्ञ ने अध्यापकों को तनावमुक्त रहने के विभिन्न उपाय बताए और उन्हें सरल योगासन एवं प्राणायाम की विधियाँ सिखाईं। इस अवसर पर शिक्षकों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योगाभ्यास से मन एकाग्र होता है, तनाव दूर होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने एकता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योग सत्र अध्यापकों  के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनसे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बनता है।

    #ambala #news #gmnpublicschool #yoga  

  • WhatsApp Image 2025-09-17 at 14.55.54.jpg
    19/09/25 |

    जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में किया अव्वल स्थान प्राप्त

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी के राजनीतिक विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में आकार कॉलेज और शहर के लिए स्वर्णिम इतिहास रचा है।

    धर्मेंद्र कुमार ने कुल 406 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है । छात्रा शिवांगी शर्मा  ने 398 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। वही छात्रा अंकुर  ने 391 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया है और छात्रा  रूशल ने 390 अंकों के साथ  आठवे स्थान पर रहीं।

    इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने कॉलेज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले सभी विद्यार्थियों  का महाविद्यालय में अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्यार्थी ही हमारा स्वाभिमान है जिनकी कुशलता के आधार पर महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और समाज के लिए एक प्रेरणा और आदर्श का रूप बन रहा है।

    डॉ दत्त ने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक  विषयों को कॉलेज प्रांगण में संचारित कर रहा है, जिससे विद्यार्थी उच्च स्तर पर रोजगार प्राप्त करके अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्यों और उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए एक आदर्श समाज के निर्माण और राष्ट्रीय उन्नति में अपनी सहभागिता स्थापित कर सके ।

    उन्होंने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डा. गुरदेव सिंह, महासचिव अजय अग्रवाल, जी.एम.एन. ट्रस्ट के अध्यक्ष जसवंत जैन और प्रबंधन सोसायटी के अन्य सदस्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है, जो प्रतिभा को पोषित करता है और जीवन को बदलता है।इस अनूठी उपलब्धि के लिए प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष डा. एस. एस. नैन, डा. राकेश कुमार, डा. कृष्ण पूनिया, डा. सरोज बाला, डा. तृप्ति शर्मा और लवप्रीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आप सभी के प्रयासों और प्रगाढ़ लग्न का परिणाम है।

    #ambala #news #gmncollege #students #kurukshetra #university

  • download.jpeg
    19/09/25 |

    गोरखपुर-डोमिंगढ़ और गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने के चलते  134 रेल गाड़ियां होगी प्रभावित 

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - रेलवे द्वारा गोरखपुर - डोमिंगढ़के बीच तीसरी लाइन बिछाई  जाएगी वहीं गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर  रेल ट्रैक को डबल किया जा रहा है  जिसके कारण  इस रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली 134 रेल गाड़ियां प्रभावित होगी  गाड़ियों के रद्द होने और रूट बदलने के कारण  रेल यात्रियों को  त्योहारों के सीजन में भारी परेशानी से गुजरना पड़ेगा 


    इस रेल मार्ग पर  रेल कार्य के चलते  अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है | गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर एक्सप्रेस  26 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर- न्यू  जलपाईगुड़ी 24 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर- बठिंडा एक्सप्रेस  21 नंबर से 27 सितंबर तक रद्द कर दी गई है |
    गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा -गोरखपुर में सितंबर से 28 सितंबर तक रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12587 गोरखपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15098 जम्मू तवी -भागलपुर एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12588 जम्मू- तवी गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05049 छपरा -अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05050 अमृतसर- छपरा एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी | इन गाड़ियों के अतिरिक्त अंबाला से होकर गुजरने वाली सकई रेल गाड़ियों को रूट बदलकर चलाया जाएगा |

    #134trains #affectedlaying #railwayline #gorakhpurgonda #railway-route

  • p-14.jpg
    19/09/25 |

    चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों को लेकर हुई समीक्षा बेठक

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर, उपन्यायवादी बलराज सिंह मौजूद रहे।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए उन्हें कहा कि इन केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं, कोर्ट में लंबी डेट न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाना है।

    इसी प्रकार उन्होंने एस.सी. एस.टी. केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी जंग बहादुर,  डीएसपी जेल डॉ राजीव, डीएसपी विजय कुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।

    #reviewmeeting #regarding #identified #crimes #sc/stactcases

  • ITICITY3.jpg
    19/09/25 |

    अम्बाला पुलिस ने सेवा पखवाड़े के तहत छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत महिला सुरक्षा बारे जागरूकता अभियान चला कर प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे छात्राओं/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।

     
     
    प्रबन्धक थाना महिला अम्बाला शहर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साइबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।


     
    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।

  • accused sandeep ps parao.jpeg
    19/09/25 |

    थाना पड़ाव क्षेत्र से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त व ट्रक सहित आरोपी काबू

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक लवली ढाबा मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए लवली ढाबा मोहड़ा अम्बाला छावनी से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा के पास ट्रक को खड़ा करके मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा दिल्ली-अमृतसर हाइवे अम्बाला छावनी के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 08 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जाँच गहनता से की जाएगी।              

    #ambala #news #police #paraothana      

  • WhatsApp Image 2025-09-18 at 1.08.22 PM.jpeg
    19/09/25 |

    मानवता की सेवा में समर्पित कार्य को लेकर डीसी ने किया सम्मानित

    जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - पंजाब और हरियाणा में आई भीषण बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही। ऐसे पुण्य कार्य के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की टीम ने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।

    टीम द्वारा बड़े स्तर पर लंगर वितरण, राहत कार्यों के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करना तथा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

    इन सेवाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर जी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हमें सम्मानित किया गया, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सेवा भाव ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत को हमारी संस्था आगे भी निभाती रहेगी।

    #ambala #news #dc #service-of-humanity

  • download (89).jpeg
    18/09/25 |

    पेंशन की गणना हेतु हरियाणा सरकार ने दी एक नोशनल इंक्रीमेंट

    चंडीगढ़, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अपने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन की गणना के उद्देश्य से एक नोशनल इंक्रीमेंट देने का निर्णय लिया है, जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं, बशर्ते उन्होंने संतोषजनक कार्य एवं आचरण के साथ एक वर्ष की अनिवार्य सेवाकाल अवधि पूरी कर ली हो।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 20 फरवरी, 2025 के आदेश (भारतीय संघ बनाम एम सिद्धराज) और केन्द्र सरकार द्वारा 20 मई, 2025 को जारी ज्ञापन की पालना में लिया गया है। जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों में खास तौर पर वर्णित है, यह वेतनवृद्धि केवल पेंशन की गणना के लिए ही देय होगी और अन्य पेंशन लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट या कम्यूटेशन पर लागू नहीं होगी।

     

    यह लाभ हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2008 के तहत उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 30 जून, 2006 से 30 जून, 2015 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है। इसके अतिरिक्त, यह लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2016 के तहत 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है।

     

    एक वेतनवृद्धि देकर बढ़ी हुई पेंशन मई 2023 से देय होगी। 30 अप्रैल, 2023 से पूर्व कोई भी एरियर या बकाया देय नहीं होगा। जो कर्मचारी न्यायालय चले गए थे और उनके अनुकूल निर्णय आया, उन्हें न्यायालय के निर्णय के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन प्रदान की जाएगी। जिन मामलों में उच्च न्यायालय में अपील लंबित है, अंतिम लाभ न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।

     

    जो कर्मचारी छह महीने या इससे अधिक लेकिन एक वर्ष से कम सेवा पूरी करने के बाद 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह मामला अभी भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। राज्य सरकार ने इन मामलों में एसएलपी दायर की हैं और कई मामलों में अंतरिम स्थगन आदेश लागू है।

     

    पेंशन का एरियर 1 मई, 2023 से देय होगा। पूर्व में किए गए अतिरिक्त भुगतान, जिसमें अवमानना कार्यवाही के तहत भुगतान शामिल है, अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन वसूली योग्य नहीं होंगे। सभी सबंधित विभागों और अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति को आवश्यकतानुसार माननीय न्यायालयों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

    #HaryanaGovt #Pension #AnuragRastogi #EmployeeWelfare #SupremeCourtRuling #NodalIncrement #RetirementBenefits #HaryanaCivilServices #FinanceDepartment #Pensioners

  • images (12).jpeg
    18/09/25 |

    करदाताओं के लिए सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका

    पंजाब, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने छोटे करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वैट, सीएसटी सहित सात अधिनियमों के अंतर्गत बकाया कर राशि के निपटान के लिए “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” लागू की है। यह योजना 27 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत आज तक 97,039 करदाताओं ने लाभ उठाते हुए 712.88 करोड़ रुपये के बकाया कर का निपटान किया है।

    विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना 30 जून 2017 तक की अवधि के लिए बकाया राशि पर लागू होगी। इसके अंतर्गत सात अधिनियम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 (2003 का 6), केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम, 1956 (1956 का केंद्रीय अधिनियम 74),  हरियाणा सुख-साधन कर अधिनियम, 2007 (2007 का 23),  हरियाणा मनोरंजन शुल्क अधिनियम, 1955 (1955 का पंजाब अधिनियम का 16),  हरियाणा साधारण विक्रय कर अधिनियम 1973 (1973 का अधिनियम का 20), हरियाणा स्थानीय क्षेत्र विकास कर अधिनियम, 2000 (2000 का 13) तथा हरियाणा स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2008 (2008 का 8)  शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत करदाताओं को बड़ी राहत देकर बकाया ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ कर दिया गया है। योजना के तहत दस लाख रुपये तक के बकाया पर 1 लाख रुपये की मानक छूट और शेष बकाया पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।  दस लाख से अधिक और दस करोड़ रुपये तक के बकाया पर 50 प्रतिशत की छूट रहेगी।  इसी तरह से दस करोड़ रुपये से अधिक के मामलों में केवल मूल बकाया कर ही देना होगा, जबकि ब्याज और जुर्माना 100 प्रतिशत माफ रहेगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि करदाता चाहें तो निपटान राशि को दो समान किस्तों में भी अदा कर सकते हैं और इन किश्तों पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

     प्रदेश सरकार ने राज्य के करदाताओं से अपील की है कि वे इस “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का अधिकतम लाभ उठाकर निर्धारित समय अवधि से पूर्व अपने बकाया कर का निपटान अवश्य कर लें।

    #HaryanaTaxScheme #OTS2025 #OneTimeSettlement #VAT #CST #TaxRelief #HaryanaGovt #TaxpayerBenefit #FinancialRelief #TaxSettlement

  • Photo-19.jpeg
    18/09/25 |

    सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों को किया नशे के प्रति जागरूक स का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों के लिए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व उनसे बचने के लिए हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन किया गया इस कैंप में सिविल हॉस्पिटल से डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर सीजेएम प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    प्रवीण ने कैंप में मौजूद बंदियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और ये भी बताया कि नशे से न केवल शरीर खराब होता है बल्कि घर परिवार बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है और भविष्य में इन सबसे दूर रहने और अच्छा जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।

    #ambala #news #centerjail #haryana #sevapakhwada #centraljailambala

  • MixCollage-18-Sep-2025-02-40-PM-4127.jpg

    स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 3525 मरीजों ने करवाई अपनी जांच

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के निर्देशानुसार "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और अस्पताल की सभी ओपीडी में इसका प्रभावी रूप से संचालन किया गया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रचना बंसल, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर मंजू धीमान, डॉक्टर शीलकान्त पजनी, डॉक्टर संजीव गोयल, डॉक्टर अश्वनी मोदगिल, डॉक्टर रिधि गर्ग, डॉक्टर सुधीर, डॉक्टर अमिता, डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉक्टर खुशबू, सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी स्टाफ रीना, टीकाकरण स्टाफ मनीषा, आईसीटीसी से हिमानी, तनु, संदीप समेत अन्य स्टाफ मोजूद रहा।

    इस विशेष अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांच, परामर्श, पोषण, टीकाकरण तथा मातृत्व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड, कैल्शियम तथा आयरन स्तर की जांचें शामिल रहीं। इसके साथ ही, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

    इस अवसर पर अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिला और बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैनर, पोस्टर एवं सूचना-पट्ट लगाए गए, जिनमें स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, प्रसव पूर्व देखभाल, स्तनपान, स्वच्छता तथा माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।

    कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डॉक्टर नीनू गांधी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, एक महिला जब स्वस्थ होती है, तभी वह अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकती है। मातृत्व स्वास्थ्य न केवल मां के लिए, बल्कि पूरे परिवार की सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाएं देने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।

    स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ-साथ महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। आशा कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में टीबी रोग के मरीजो को निक्षेय मित्र योजना के तहत राशन की किट भी वितरित की गई। डॉ. नीनू गांधी ने अंत में कहा, यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार को केंद्र में रखता है। हमें यह समझना होगा कि जब महिलाएं जागरूक और स्वस्थ होंगी, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा।

    #ambala #news #healthdepartment #swasthyanarisashaktparivar

  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 6.54.14 AM (1).jpeg
    18/09/25 |

    हिन्दी केवल भाषा नहीं, हमारी आत्मा है: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में हिंदी विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस (हिन्दी पखवाड़ा) के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का सुंदर आयोजन किया गया। इस नाटक का विषय ‘‘हिन्दी हमारी पहचान’’ रहा जो विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गर्व और जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।

    नाटक में छात्राओं ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हिन्दी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्म गौरव का प्रतीक भी है। प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे आज युवा पीढ़ी हिंदी को नजर अंदाज कर विदेशी भाषाओं की ओर आकर्षित हो रही है, जबकि हिंदी में भी आधुनिक विज्ञान, तकनीक और साहित्य की अपना संभावनाएं हैं।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु हमारी आत्मा है। यह हमारी सोच, संस्कृति और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। आने वाली पीढी को हिंदी से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। हिंदी हमारी भाषा हो, शिक्षा हमारी शक्ति हो, चरित्र हो ईमानदारी से बना तभी देश की सच्ची प्रगति होगी।

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा व को-कनवीनर हिंदी विभाग से ममता भटनागर रहीं जिन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदी शिक्षा से बुद्धि पनपे, हिंदी चरित्र से मन बने तभी सुंदर राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    #aryacollege #news #ambala #haryana

  • Photo-29.jpg
    18/09/25 |

    मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर डीसी कार्यालय मे संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।


    उन्होने बैठक में सी एम अनाउंसमेंट के तहत मार्कण्डेय रिवर ब्रिज निर्माण कार्य, रैनोवेशन ऑफ पौंड, शहर नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य बारे,  कंस्ट्रक्शन ऑफ मुलाना बस स्टैंड, ओपन एयर थियेटर इन बाल भवन, नाला ब्रिज अंबाला छावनी, रिंग रोड, पार्क व व्यामशालाए इत्यादि कार्यो बारे जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ सीएम अनाउसमैंट से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम विंडो व समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।


    बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #dc #news #chiefminister #review

  • Photo-22.jpg
    18/09/25 |

    विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2026 से युवाओं को मिलेगा राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर:- अर्शदीप

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।


    प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। शीर्ष 10000 विजेताओं को मुफ्त माई भारत उपहार मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वैबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।


    उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार सांझा करने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और सामूहिक दृष्टिकोण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अंबाला जिले के सभी युवाओं से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और विकसित भारत के  निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

    #ambala #news #nationbuilding #developedindia

  • IMG_20250917_200806_154.jpg
    18/09/25 |

    अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - उत्तर रेलवे के निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अम्बाला छावनी में, मण्डल रेल प्रबंधक  विनोद भाटिया, अपर मण्डल रेल प्रबंधक,  देवी सिंह मीणा तथा समस्त विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन कर के किया गया।


    स्वच्छता ही सेवा में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों के दौरान जिसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का रूपांतरण, कठिन और गंदे स्थानों की पहचान की जाएगी, उनका मानचित्रण किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से उन्हें साफ किया जाएगा। स्वच्छ सार्वजनिक स्थानः प्रतिष्ठानों/संस्थानों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों की सामान्य सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरः निवारक स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एकल खिड़की शिविर, स्वच्छ हरित उत्सवः पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव, वकालतः स्वच्छ सुजल गांव, अपशिष्ट कूड़े से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फूड, आरआरआर केंद्र आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

    इस वर्ष, 25 सितम्बर को एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्र की स्वच्छता के लिए नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अंत में यह स्वच्छोत्सव 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस अभियान के साथ समाप्त होगा |


    #swachhata-hi-seva-2025 #ambala #campaign #ambaladivision

  • untitled-design-(14).webp
    18/09/25 |

    सीआईबी आरपीएफ अम्बाला नेशराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा 

    जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर  सीआईबी आरपीएफ की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए  दो व्यक्तियों पर शक होने पर तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की  गई पकड़े गए दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया 


           अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-4  सीआईबी आरपीएफ की की टीम  लुधियाना  साइड अंबाला कैंट स्टेशन पर लगे हुए स्टेशन बोर्ड के पास  खड़े दो युवकों को देख  आरपीएफ को  उन पर शक हुआ आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा  वहां खड़े दोनों व्यक्तियों के पास पहुंच पूछताछ की गई  पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अजय प्रसाद पुत्र प्रसाद महतो निवासी समस्तीपुर बिहार  ,दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पुत्र सुरेंद्र राय निवासी समस्तीपुर बिहार बताया  दोनों के पास  ट्रॉली बैग और हाथों में भी बैग थे |

    आरपीएफने शक होने पर जब  अजय के बैक को खुलवाया तो उसके पास से  27 बोतल  बरामद की गई  जो कि उसने ट्रॉली बैग और  दूसरे बैग मेंछुपा रखी थी  वही   राजेश के पास से भी आरपीएफ की टीम को  दो अलग-अलग  जगह से 23 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई  दोनों आरोपियों से पकड़ी गई शराब हरियाणा में बेचने के लिए बनाई गई थी  आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को  अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी अंबाला छावनी के हवाले कर दिया  जीआरपी ने पकड़ी की शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ  आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई  |

    #ambala #news #rpf #railwaystation

  • Pic 1.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-09-17 at 13.33.07-2.jpeg
    18/09/25 |

    लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन मे एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन

    जे कुमार, 18 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला छावनी के लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को ब्राइट पब्लिक स्कूल, बारा गाँव में एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।



    इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम : विधिक प्रावधानों के विशेष सन्दर्भ में विषय पर जागरूक करना था।

    इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रधान विकास बेहगल ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु भारतीय कानूनों एवं बाल अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।



    इस कार्यक्रम में ब्राइट पब्लिक स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति अपनी समझ को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का सफल संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा किया गया।



    इस आउटरीच कैम्प के माध्यम से जी.एम.एन. कॉलेज एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 ने पुनः यह सिद्ध किया कि संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

  • AGM-1-17-9-25.jpg
    17/09/25 |

    देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम् योगदान है, इनके कारण ही राष्ट्र विकास की राह पर दौड़ता है। वे आज यमुनानगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

    श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पसीने से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा।

     

    उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।

     

    कार्यक्रम के तहत यमुना नगर जिले में 6 प्रमुख लेबर-चौकों पर लड्डू वितरित किए गए। आई.टी.आई. चौक यमुनानगर पर मेयर श्रीमती सुमन बहमनी एवं श्रम निरीक्षक श्रीमती किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा एवं सहायक श्रम आयुक्त श्री रोशन लाल उपस्थित रहे। झंडा चौक जगाधरी में पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल गुज्जर एवं सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती अंजली मौजूद रहीं।

     

    साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह एवं सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती उषा अरोड़ा शामिल हुए, वहीं लेबर चौक छछरौली में जिला उप प्रधान श्री रामपाल एवं श्रम निरीक्षक श्री बलिन्द्र कुमार मौजूद रहे।

     

    इस अवसर पर श्रमिकों को लड्डू, चाय एवं जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्रम विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में ई.एस.आई. विभाग द्वारा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

    #LabourWelfare #HaryanaGovt #Yamunanagar #ShamSinghRana #WorkersRights #LabourDay

  • CM-27-17-9-25.jpg

    रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन

    चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

     

    उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

     

    नमो वन के उद्घाटन अवसर पर  राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #NamoVan #Rohtak #JP_Nadda #NayabSinghSaini #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlantation #MiyawakiForest #SwachhBharat #DevelopedIndia

  • download (8).png
    17/09/25 |

    नगर निगमों के आयुक्त महानगरीय विकास प्राधिकरणों के पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित

    चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के आयुक्तों को संबंधित महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है।

     

    इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

     

    नगर निगम मानेसर के आयुक्त को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-2 नामित किया गया है। महानगरीय विकास प्राधिकरणों में वर्तमान में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद पर यथावत कार्यरत रहेंगे।

    #HaryanaGovt #UrbanDevelopment #Gurugram #Faridabad #Sonipat #Panchkula #Hisar #Manesar #AnuragRastogi #HaryanaBureaucracy

  • download (87).jpeg
    17/09/25 |

    विशेष कार्यक्रम : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को समर्पित विशेष अभियान

    चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है।

     

    वन मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वन विभाग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत ‘एक पेड़ हजारों सांसों का सहारा, आज लगाओ कल बचाओ’ नारे को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे। ये पार्क प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हरियाणा की जनता की ओर से एक अनूठा उपहार होंगे। इन वनों और पार्कों के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।

     

    उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी न केवल अपने कार्यालयों बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी श्रमदान करेंगे और समाज को स्वच्छता का संदेश देंगे।

     

    उन्होंने बताया कि स्वच्छता और हरियाली का यह संदेश केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आमजन तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा चार विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई हैं। ये वैन क्रमवार रूप से प्रदेश के सभी सर्कल और जिलों में चलाई जाएंगी। नार्थ सर्कल में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला जिलों में प्रत्येक स्थान पर तीन-तीन दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार सेंट्रल सर्कल में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भी वैन तीन-तीन दिन तक सक्रिय रहेगी। साउथ सर्कल के अंतर्गत फरीदाबाद, नूंह व रेवाड़ी जिलों में तीन-तीन दिन तक तथा पलवल, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ जिलों में दो-दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, वेस्ट सर्कल में जींद, सिरसा व भिवानी जिलों में तीन-तीन दिन और फतेहाबाद, हिसार व चरखी दादरी जिलों में दो-दो दिन यह अभियान चलाया जाएगा। इन वैन के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

     

    राव नरबीर सिंह ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और स्वच्छता अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर श्रमदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश को प्रेरित करें।

     

    उन्होंने कहा कि विशेष कार्यक्रम के दौरान वन विभाग स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा, ताकि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज के छोटे-छोटे बच्चे भी इस दिशा में सोचेंगे और कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और हरा भरा बन सकेगा।

     

    राव नरबीर ने कहा कि यह विशेष कार्यक्रम केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी का आह्वान है। यदि सभी लोग मिलकर एक पेड़ लगाने और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बना लें तो पर्यावरण संरक्षण कोई दूर का सपना नहीं बल्कि निकट भविष्य की सच्चाई होगा।

    #HaryanaEnvironment #GreenHaryana #OneTreeForMother #CleanHaryana #NamoVan #SwachhataAbhiyan #RaoNarbirSingh #ForestDepartment #YouthForEnvironment #Sustainability

  • download.png
    17/09/25 |

    नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी मैदान के साथ लगते पॉइंट पर आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

    इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद की चेयरमैन स्वर्ण कौर, वाइस चेयरमैन ललता प्रसाद, वार्ड पार्षद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (अर्बन) की अधिकारी सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनवाड़ी वर्कर्स और जीएमएन कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नगर परिषद टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाया।

    स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया, जबकि नगर परिषद कार्यालय को जीरो वेस्ट ऑफिस के रूप में चुना गया। यह कदम अम्बाला को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    कार्यक्रम के समापन पर तुलसी के पौधे वितरित किए गए ताकि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही एनएसएस छात्रों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नगर परिषद लगातार शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान अम्बाला नगर परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    #ambala #municipalcouncil #launched #cleanliness #swachhutsavswachhataseva2025

  • vaishno-devi-temple-history.jpg
    17/09/25 |

    माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

    जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - अर्धकुँवारी मार्ग पर हाल ही में हुई भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते करीब तीन हफ्तों से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। तीन सप्ताह से यात्रा बंद होने के कारण लाखों भक्तों को माँ के दर्शन से वंचित रहना पड़ा था। अब मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के बाद कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। वहीं, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग पर फिसलन रोकने और यात्री प्रबंधन को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों से ठीक पहले यात्रा का दोबारा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और हर्ष का विषय है।

    नवरात्रों में देशभर से लाखों भक्त माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें। माँ वैष्णो देवी यात्रा के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा शुरू करने लगे हैं।

    #matavaishnodevi #yatra #reopened #devotees #today

  • 3.jpeg
  • Pic 2.jpeg
  • download (84).jpeg

    हिमाचल : एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक हुई

    हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति का गठन हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों के समाधान के लिए किया गया है। 

    बैठक के दौरान, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, ब्यास नदी की सफाई और उपयोगिता स्थानांतरण, कचरा डंपिंग साइट आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से निपटने और आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। 

     विक्रमादित्य सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इनकी राज्य में पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन परियोजनाओं के समय पर निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

    लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और वर्तमान मानसून के मौसम में अप्रत्याशित वर्षा से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए एनएचएआई/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों को स्थानीय लोगों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन, उद्योग और लोक निर्माण आर.डी. नजीम, सचिव जेएसवी राखिल काहलों, विशेष सचिव लोक निर्माण हरबंस सिंह ब्रसकोन, एचपीपीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता (एनएच), ए.के. कुशवाहा, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कर्नल अजय बरगोटी, आरओ, एनएचएआई और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

     

    #VikramadityaSingh #HimachalPradesh #PWD #NHAI #Infrastructure #RoadSafety #MonsoonDamage #HimachalTourism #DevelopmentWorks #PublicWorks

  • 42406.jpg
    17/09/25 |

    हिमाचल राज्यपाल ने यात्री सेवा दिवस समारोह में भाग लिया

    हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह के तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने सहित बुनियादी ढांचे के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।

    इस अवसर पर, राज्यपाल ने वनों एवं उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहल की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वनीकरण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों दोनों के कल्याण के लिए आवश्यक है।

    कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बेरवा, गग्गल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


    #ShivPratapShukla #GaggalAirport #Kangra #HimachalPradesh #TreePlantation #EnvironmentalProtection #GreenInitiative #SustainableLiving #AviationInfrastructure #HarbalGarden

  • VideoCapture_20250917-111303.jpg