Skip to Videos
  • p-2.jpeg
    27/01/26 |

    बाल विवाह पर अम्बाला डीसी का सख्त रुख: बोले—दोषियों को होगी उम्रकैद, मैरिज पैलेस और सरपंच रखें पैनी नजर

    अम्बाला, 27 जनवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह की गतिविधि में सलिप्त मामले में कड़ी सजा का भी प्रावधान है। बाल विवाह को रोकने के लिए सम्बधिंत विभाग बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जिले में बाल विवाह की गतिविधि न हो। उपायुक्त मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बधिंत विभागों से इस विषय के तहत जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा की। उन्होनें कहा कि बाल विवाह के मामले में यदि कोई कम आयु वर्ग का पाया जाता है तो नियमानुसार दो साल की सजा का प्रावधान है और यदि इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा लग जाती है तो उम्र कैद की सजा का प्रावधान हैं। उपायुक्त ने बाल विवाह को रोकने के दृष्टिगत स्कूलों व अन्य जगहों पर व्यापक प्रचार प्रसार करने के बारे निर्देश दिए। साथ ही स्लम एरिया में भी शेडयूल अनुसार आउटरिंच कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को इस विषय बारे जागरूक करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के तहत मैरिज पैलेस के प्रतिनिधि भी इस बात का ध्यान रखे कि कही पर भी बाल विवाह की गतिविधि न हो। बाल विवाह से सम्बधिंत यदि कोई भी सूचना है तो हैल्पलाईन नम्बर 112, 181 व 1098 पर दी जा सकती है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खण्ड एवं विकास पंचायत अधिकारी को भी निर्देश दिए कि सभी गांवों में भी सरपंचों के माध्यम से इस गतिविधि पर नजर रखे।महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी बाल विवाह के रोकने के दृष्टिगत अपने विभाग के तहत भी महिलाओं एवं विशेषकर लड़कियों को जागरूक करे।  मकसद बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है और इसके लिए हम सबकों इसके लिए कार्य करना हैं।  


    बैठक में संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविन्दजीत कौर, महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रणजीता मेहता, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ममता, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, इंस्पेक्टर सुनीता ढाका, जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #StopChildMarriage #AmbalaAdministration #DCAmbaya #ChildRights #HaryanaPolice #POCSOAct #SocialAwareness #VillageDevelopment #WomenEmpowerment #ChildSafety #NoToChildMarriage #LegalAction #ChildLine1098 #HaryanaGovt #ZeroTolerance #AmbalaNews #SocialReform #ProtectOurChildren #SafeChildhood #NariShakti

  • download - 2026-01-27T180441.911.jpg
    27/01/26 |

    अम्बाला नगर निगम चुनाव: मतदाता सूचियों के लिए वीआईसीसी केंद्र स्थापित, दावे व आपत्तियां आमंत्रित

    अम्बाला, 27 जनवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बाला के चुनाव के दृष्टिगत नगर निगम अम्बाला की वार्ड वार मतदाता सूचियों के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतू मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी) स्थापित किए गए है।


    उपायुक्त ने बताया कि इन केन्द्रों पर प्राप्त होने वाले दावों व आपत्तियों का निपटारा सम्बधिंत संशोधित प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार तथा हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र पर दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सुपरवाईजर व सहायक अधिकारियों की अस्थाई तौर पर नियुक्ति की गई है। ताकि इस सम्बधं में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    उपायुक्त नगर निगम क्षेत्र के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूचियों की जांच कर समय रहते सम्बधिंत मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी) पर पहुंच कर दावे व आपत्तियां दर्ज करवाएं ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित अपडेट किया जा सकें।


    मतदाता सूचना एवं सग्रह केन्द्र (वीआईसीसी)स्थानों में अम्बाला शहर के राजकीय मीडिल स्कूल देवी नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, धूलकोट पॉवर स्टेशन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, वीटा मिल्क प्लांट, नगर निगम कार्यालय, कस्तुरबा गांधी स्कू ल नाहन हाउस नजदीक 4 नम्बर चौंकी, डीएवी गल्र्ज स्कूल कांजीवाड़ा, एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जीआरएसडी स्कूल घेल रोड, राजकीय विद्यालय कलाल माजरा, कम्यूनिटी सैन्टर सैक्टर 1, राजकीय प्राईमरी स्कूल जंडली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पे्रम नगर, एसवी मीडल स्कूल मोती नगर, राजकीय मीडल विद्यालय नसीरपुर, उपायुक्त कार्यालय, सामुदायिक भवन सैक्टर-8, राजकीय मीडल स्कूल जंडली व सूर्या स्कूल जलबेड़ा रोड शामिल है।

    #AmbalaMC #ElectionUpdate #VoterList #AmbalaNews #HaryanaElectionCommission #VICC #CivicPolls2026 #VoterAwareness #LocalGovernance #AmbalaCity #VoterRegistration #DemocraticProcess #AjaySinghTomar #HaryanaPolitics #MunicipalCorporationElection #VotePower #UpdateVoterID #AmbalaAdministration #CleanElectoralRoll #UrbanLocalBodies

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 4.28.30 PM.jpeg

    प्री-बजट कंसलटेशन बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अहम सुझाव-सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और ई-वाहनों को बढ़ावा

    लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल, बजट से पहले सभी हितधारकों से सुझाव- अनिल विज

    हाइवे पर आधुनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का दिया सुझाव- ऊर्जा मंत्री

    ‘हम इस मिट्टी की पार्टी हैं, कांग्रेस अपने अंतिम दौर में’- विज

    चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट से पूर्व सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने की परंपरा एक सशक्त और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचायक है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा जा सके। इस दिशा में आज श्री विज द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का बजटीय प्रावधान तथा इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव दिया गया है।

    अनिल विज आज पंचकूला में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसदों एवं विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सुझावों में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, जिसमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम सहित निजी स्कूल, कॉलेज एवं गौशालाएं शामिल हैं, की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा है। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी कमी आएगी और हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर होगा।

    इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन का रुझान पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के किनारे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए, जहां वाहन चार्जिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था हो, जिससे परिवारों को यात्रा के दौरान सुविधा मिले।

    विज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में लोगों से संवाद कर बजट संबंधी सुझाव ले रहे हैं और इसी कड़ी में सभी सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष के सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया था, किंतु विपक्ष का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था, जबकि पहले ऐसी बैठकों में विपक्ष भाग लेता रहा है।

    कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान न मिलने से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और उसका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर होता जा रहा है।

    राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि अंग्रेज और मुगल इसलिए चले गए क्योंकि वे विदेशी थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी इस देश की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है और इसी धरती पर जन्मी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्कृति, राष्ट्रभाव और विचारधारा को आगे लेकर चल रही है। कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक विदेशी अधिकारी ए.ओ. ह्यूम द्वारा अंग्रेजों के साथ तालमेल के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विदेशी दलों के जाने की बात है तो कांग्रेस जाएगी, भाजपा नहीं, क्योंकि भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और आगे बढ़ती रहेगी।

    #AnilVij #HaryanaBudget2026 #SolarEnergyHaryana #ElectricVehicles #GreenHaryana #PreBudgetMeeting #NayabSaini #BJP #CleanEnergy #HighwayChargingStations #HaryanaPolitics #ViksitBharat #DesiParty #Nationalism #EnergyMinister #PublicWelfare #ChandigarhNews #BudgetSuggestions #EcoFriendly #PoliticalWarfare #danikkhabar #daniknews

  • Screenshot 2026-01-27 160048.jpg
    27/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • CM-6-27-1-26.jpg
  • download (1).jpg
    27/01/26

    देशव्यापी बैंक हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर सड़कों पर कर्मचारी, बैंकिंग सेवाएं ठप

    जे कुमार नई दिल्ली/चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: अपनी लंबित मांगों को लेकर आज देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के कारण आज बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    मुख्य मांग: 5-डे वर्किंग वीक हड़ताल का मुख्य केंद्र 'हफ्ते में 5 दिन काम' की मांग है। यूनियन नेताओं का कहना है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी अधिसूचना (Notification) जारी नहीं की है। कर्मचारियों का तर्क है कि वे इसके बदले रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, फिर भी सरकार इस फाइल को अटकाए हुए है।

    हड़ताल का असर और जनता की परेशानी लगातार तीन दिन की छुट्टियों (चौथा शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस) के बाद आज बैंक खुलने थे, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं पर ताले लटके रहे। इससे:

    • नकद लेनदेन: बैंकों में कैश जमा और निकासी पूरी तरह ठप रही।

    • चेक क्लीयरेंस: करोड़ों रुपये के चेक क्लीयरेंस के लिए अटक गए।

    • एटीएम सेवाएं: कई शहरों में कैश की कमी के चलते एटीएम ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।

    बड़ी चेतावनी: मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 5-डे वर्किंग और अन्य पेंशन संबंधी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में वे 'अनिश्चितकालीन हड़ताल' जैसा बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

    हालांकि, राहत की बात यह रही कि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और नेट बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं, जिससे कुछ हद तक ऑनलाइन लेनदेन संभव हो पाया। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक इस हड़ताल से बाहर रहे और वहां सामान्य कामकाज हुआ।

    #BankStrike2026 #UFBU #5DayBanking #BankEmployees #PublicServiceDisruption #BankingNews #FinanceUpdate #IndiaStrike

  • download - 2026-01-27T142902.249.jpg
    27/01/26 |

    हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला

    चंडीगढ़, 27 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और एक आईआरपीएस अधिकारी के स्थानांतरण एव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

     

    सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, को गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इसके अलावा, उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

     

    गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

     

    अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे, को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव तथा वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

     

    साकेत कुमार, जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हरियाणा, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत थे, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

     

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा नगर निगम आयुक्त, पंचकूला राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

     

    आईआरपीएस अधिकारी विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी लगाया गया है।

     

    #HaryanaIASLog #AdministrativeShuffle #HaryanaGovernment #IASTransfer #SudhirRajpal #SumitaMishra #ArunGupta #ChandigarhNews #HaryanaPolice #HomeDepartment #FinanceDepartment #PublicService #HaryanaAdministration #BreakingNewsHaryana #PMDA #HSSC #Haryananews #daniknews #danikkhabar

  • Screenshot 2026-01-27 134502.png

    अंबाला छावनी सैन्य क्षेत्र में दुखद घटना: कार्यालय में फंदे से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव

    जे कुमार अंबाला छावनी, 27 जनवरी 2026: हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित सैन्य क्षेत्र से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उल्लास के बीच, यहाँ तैनात एक अग्निवीर जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके कार्यालय में फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे सैन्य परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    सेना के अधिकारियों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है और जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। देश की सेवा में तैनात एक युवा सैनिक के इस आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

    #AmbalaCantt #ArmyNews #Agniveer #TragicIncident #HaryanaNews #MilitaryArea #BreakingNews #Investigation

  • dav school city.jpg
    27/01/26 |

    अंबाला: डीएवी मॉडल टाउन में 51 कुंडीय हवन के साथ नशा-मुक्त भारत का संकल्प

    अंबाला, 27 जनवरी (अन्‍नू ): अंबाला सिटी के मॉडल टाउन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक भव्य 51 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम 'नशा-मुक्त भारत अभियान' के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की बुराइयों से बचाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


    इस विशेष अभियान की शुरुआत डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी की प्रेरणा से की गई है। यज्ञ के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। इस धार्मिक अनुष्ठान के जरिए विद्यालय प्रबंधन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया, बल्कि विद्यार्थियों के मन में समाज कल्याण और नशे के विरुद्ध मजबूत संकल्प की भावना भी जगाई।


    हवन के पश्चात छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और वक्ताओं ने अपने संबोधन में नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनते हैं। पूरा परिसर 'नशा-मुक्त राष्ट्र' के नारों और मंत्रों की गूंज से भक्तिमय और ऊर्जावान नजर आया।



    #AmbalaNews #DAVPublicSchool #DrugFreeIndia #VasantPanchmi #HavanYagya #NashaMuktBharat #AmbalaUpdate #YouthEmpowerment #SpiritualGrowth #DAVCMC #HealthyLifestyle

  • 50.jpg
    27/01/26 |

    पलवल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

    पलवल, 27 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा), पलवल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डालसा सचिव हरीश गोयल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों के परिवारों और आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना था।

    समारोह के दौरान हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) द्वारा संचालित 'वीर परिवार सहायता योजना' पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित जनों को बताया गया कि यह योजना देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को समर्पित है। इसके माध्यम से शहीदों के परिजनों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं, कल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक कानूनी सहायता का लाभ एक ही मंच पर प्रदान किया जाता है।

    विधिक विशेषज्ञों ने बताया कि समाज का कोई भी नागरिक जो पात्र है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल, कृष्ण शर्मा, रचना और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार ने कानून की बारीकियों से लोगों को अवगत कराया। पैरा लीगल वॉलंटियर सुंदरलाल सैनी ने भी शहीद परिवारों को सम्मान प्रदान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल को स्टेडियम में मौजूद नागरिकों ने खूब सराहा, क्योंकि इससे न केवल शहीद परिवारों को संबल मिला, बल्कि आमजन को भी मुफ्त कानूनी मदद की प्रक्रिया समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

    #DLHAPalwal #LegalAwareness #VeerParivarYojana #PalwalNews #RepublicDay2026 #FreeLegalAid #IndianArmyFamilies #JusticeForAll #HaryanaLegalServices

  • download.jpg
    27/01/26 |

    -रात्रि ठहराव में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर करेंगे निवारण

    जे कुमार बडौली/पलवल, 27 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत आज शाम पलवल जिले के खंड बडौली के गांव बागपुर में जिला प्रशासन की ओर से विशेष 'रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम' का आयोजन होने जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित जिला स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी आज शाम 5 बजे से ग्रामीणों के बीच मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात गांव में ही गुजारेंगे। इस दौरान ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत या गांव की सामूहिक समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर माह एक गांव में ऐसा शिविर लगाया जाता है। सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकारी लाभ तुरंत मिल सके। डॉ. वशिष्ठ ने बागपुर और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसंवाद के दौरान आई किसी भी शिकायत में लापरवाही न बरती जाए और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    #PalwalNews #JanSamvad #NightStayProgram #HaryanaGovernment #PublicGrievances #BagpurVillage #DCVashisth #AdministrationAtDoorstep #Antyodaya #VillageDevelopment

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 379.jpg
    27/01/26 |

    आज का राशिफल

    🌞 मेष राशि (Aries)

    परिवार: घर में किसी पुराने मुद्दे का समाधान होगा।

    करियर: अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग, अनावश्यक खर्च से बचें।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में फायदा, नया सौदा लाभ देगा।

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से लाभ, जल्दबाज़ी न करें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव, पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।

    मूड: उत्साही और आत्मविश्वासी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 – 10:30

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल

    ---

    🌸 वृषभ राशि (Taurus)

    परिवार: परिवार में सुख-शांति, किसी शुभ समाचार की संभावना।

    करियर: रुके काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: धन स्थिति सुधरेगी।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    स्वास्थ्य: गला/जुकाम से बचें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: शांत और संतुलित।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 – 12:00

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    🌼 मिथुन राशि (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    करियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत बनेंगे।

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा, सोच-समझकर निवेश।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम करें।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: चंचल लेकिन सकारात्मक।

    शुभ मुहूर्त: 12:30 – 1:45

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ---

    🌺 कर्क राशि (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: प्रमोशन या प्रशंसा के योग।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।

    बिजनेस: रियल एस्टेट/खानपान में फायदा।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयरों में निवेश बेहतर।

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: भावुक लेकिन खुश।

    शुभ मुहूर्त: 2:15 – 3:30

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    ---

    🌻 सिंह राशि (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ।

    बिजनेस: बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    शेयर मार्केट: तेजी के संकेत।

    स्वास्थ्य: कमर/पीठ दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: जोशीला।

    शुभ मुहूर्त: 3:45 – 5:00

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    🌷 कन्या राशि (Virgo)

    परिवार: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा।

    करियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    बिजनेस: अकाउंटिंग/आईटी में लाभ।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश करें।

    स्वास्थ्य: स्किन/एलर्जी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 – 9:15

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    🌹 तुला राशि (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: टीमवर्क से सफलता।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलेगा।

    बिजनेस: पार्टनर से लाभ।

    शेयर मार्केट: मुनाफा वसूली का समय।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक और खुश।

    शुभ मुहूर्त: 5:15 – 6:30

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

    परिवार: किसी बात पर मतभेद संभव।

    करियर: गोपनीय कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    बिजनेस: रिस्क से बचें।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, सतर्क रहें।

    स्वास्थ्य: थकान/नींद की कमी।

    ऊर्जा: कम से मध्यम।

    मूड: गंभीर।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 – 12:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मरून

    ---

    🌠 धनु राशि (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा का योग।

    करियर: नई शुरुआत के संकेत।

    लाभ/हानि: भाग्य साथ देगा।

    बिजनेस: विदेशी संपर्क से लाभ।

    शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आशावादी।

    शुभ मुहूर्त: 1:00 – 2:15

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला

    ---

    🐐 मकर राशि (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

    लाभ/हानि: आय स्थिर रहेगी।

    बिजनेस: सरकारी कामों में लाभ।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर और व्यावहारिक।

    शुभ मुहूर्त: 7:30 – 8:30

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी

    ---

    🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

    परिवार: मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: नए आइडिया सफल होंगे।

    लाभ/हानि: टेक्नोलॉजी से लाभ।

    बिजनेस: स्टार्टअप/ऑनलाइन कार्य शुभ।

    शेयर मार्केट: आईटी/एनर्जी सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: आंखों में जलन।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रचनात्मक।

    शुभ मुहूर्त: 4:00 – 5:00

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    ---

    🐟 मीन राशि (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग।

    करियर: कला/क्रिएटिव फील्ड में सफलता।

    लाभ/हानि: आय बढ़ेगी।

    बिजनेस: सौंदर्य/कपड़ा व्यापार में लाभ।

    शेयर मार्केट: मुनाफा संभव, लालच न करें।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द/थकान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक और शांत।

    शुभ मुहूर्त: 6:30 – 7:30

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #AstroInsights #PlanetaryTransitions #CosmicGuidance #AstrologyToday #HoroscopeReading #ZodiacPredictions #AstrologyLovers #FutureInsights #CelestialEvents #SpiritualGuidance #AstrologyCommunity #PersonalGrowth #Tarot #WellnessJourney #SignsAndSymbols

    ---

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 2.41.23 AM.jpeg
    27/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • WhatsApp Image 2026-01-27 at 2.44.03 AM.jpeg
    27/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • Screenshot 2026-01-26 180534.jpg
    26/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • Screenshot 2026-01-26 172330.jpg
    26/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • photo-collage.png (43) (1).jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.09.01 PM.jpeg
    26/01/26 |

    रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़ 26 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखडे हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है।

    विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर से तार जाने कहे संबंध में यह देखा जाता है कि पहले तार डाली है या पहले मकान बना है अगर मकान बाद में बना है तो तार हटवाने का एस्टीमेट जमा करवाना पड़ता है

    पिछले दिनों तेज हवाएं और बरसात आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ बिजली आपूर्ति को लेकर नुकसान हुआ है और माना जा रहा है कि इसमें कम से कम सैकडों बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी इन बिजली के खंभों को ठीक कर रहे है। इसी प्रकार, ट्रांसफार्मर काफी सारे प्रभावित हुए और उनको भी ठीक किया जा रहा है। विज ने अपने अंदाज में कहा कि ‘‘वैसे मैं कहीं पर भी बिजली को रुकने नहीं देता हूं और इस संबंध में मैं खुद इसकी निगरानी रखता हू’’।

    #AnilVij #HaryanaPowerMinister #YamunanagarNews #RepublicDay2026 #HaryanaElectricity #PowerInfrastructure #HighVoltageWires #ColonySafety #SafetyFirst #PowerSupplyUpdate #TransformerRepair #ElectricPoles #WeatherDamage #AnilVijStatement #PowerGridMaintenance #HaryanaGovernment #UHBVN #DHBVN #PublicSafety #UrbanDevelopment #InfrastructurePolicy #ElectricityBoard #PowerMinisterAction #EnergySector #LocalBodyNews #SocialUpdate

  • photo-collage.jpg

    यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प

    गणतंत्र दिवस पर अनिल विज बोले- 24 घंटे बिजली और आधुनिक परिवहन से बनेगा विकसित हरियाणा

    ऊर्जा उत्पादन से ई-बस सेवा तक, गणतंत्र दिवस मंच से अनिल विज ने दिखाई विकास की दिशा

    ‘बिजली और परिवहन आमजन की बुनियादी जरूरत’- गणतंत्र दिवस पर अनिल विज का बड़ा संदेश

    जगमग गांव से इलेक्ट्रिक बसों तक, ऊर्जा-परिवहन में हरियाणा बन रहा रोल मॉडल- अनिल विज

    यमुनानगर में गणतंत्र दिवस समारोह, अनिल विज ने ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र सहित अन्य उपलब्धियाँ रखीं

    पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को किया नमन

    गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों को 21 लाख की सौगात, 27 जनवरी की छुट्टी घोषित

    चण्डीगढ, 26 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिठाई व उपहार देने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 27 जनवरी की छुट्टïी की घोषणा की।

    अपने प्रेरणादायी संबोधन में अनिल विज ने कहा कि आज का दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मजबूत स्तंभ प्रदान किए। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।

    ऊर्जा मंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शिता के कारण ही आज देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत और जीवंत है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

    भारत की वैश्विक पहचान और हरियाणा का योगदान

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज़ादी के बाद से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के मेहनती किसानों, मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों, सैनिकों और युवाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री विज ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का पहला देश बना, जिसने पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का परचम लहराया।

    उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में हरियाणा का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। राज्य ने सामाजिक-आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अम्बाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में निर्मित हो रहा भव्य स्मारक अब अंतिम चरण में है, जो आने वाली पीढिय़ों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। इस स्मारक को रोजाना 5 हजार देख सकेंगें और अनसंग हीरोज को अपनी श्रद्धाजंलि दे सकेंगें। अंबाला छावनी में हवाई अडडा भी तैयार है जिसके माध्यम से देश के लोग हवाई सेवा का उपयोग करते हुए स्मारक में अनसंग हीरोज को श्रद्धाजंलि दे सकेंगें।

    सैनिक सम्मान और शहीद परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरों की भूमि रही है। आज भी हरियाणा के युवाओं में देशसेवा का जज़्बा उतना ही प्रबल है और यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना का लगभग हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। अब तक 418 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। साथ ही अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायी सहयोग मिले।

    सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सुशासन और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि गरीब की बेटी की शादी के लिए 71,000 रुपये शगुन राशि, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,200 रुपये मासिक पेंशन, किसानों को फसल भुगतान सीधे खातों में तथा आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

    आवास, शिक्षा और रोजगार में ऐतिहासिक पहल

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 98,860 मकान वितरित किए जा चुके हैं और 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 15,256 प्लॉट वितरित किए गए हैं, जबकि ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढऩे का अवसर मिला है। कौशल रोजगार निगम के जरिए गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

    कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास

    कृषि क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि "मेरी फसल-मेरा ब्यौरा" पोर्टल से 24 फसलों की खरीद राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में पहुंच रही है। गन्ना किसानों को 415 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 20.17 लाख किसानों को 21 किस्तों में 7,234 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है तथा देशी गाय की खरीद पर 30,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेसहारा पशुओं के पुनर्वास के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जल संरक्षण की दिशा में 152 नहर चैनलों का आधुनिकीकरण, 1,000 रिचार्ज कुओं की स्वीकृति से 8,000 एकड़ भूमि लाभान्वित होगी। इसके अलावा 158 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और 11,034 तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।

    ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिजली आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बने। एटी एंड सी लॉस 30.3 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। "म्हारा गांव-जगमग गांव" योजना के तहत 6,019 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को रखी गई। इसके अतिरिक्त पानीपत और हिसार के खेडड़़ में 800-800 मेगावाट क्षमता के नए बिजली संयंत्र प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पर 30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और अब तक 37,308 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।

    परिवहन, शहरी विकास और भविष्य का हरियाणा

    परिवहन क्षेत्र पर बोलते हुए श्री विज ने कहा कि परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक विकास का आधार है। राज्य परिवहन के बस बेड़े को 4,500 से बढ़ाकर 5,300 करने की स्वीकृति दी गई है। 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद तथा पीएम ई-बस सेवा परियोजना के तहत 10 शहरों में 450 नई ई-बसें चलाई जाएंगी।

    अनिल विज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर सशक्त भारत-विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, बुजुर्गों व इत्यादि को सम्मानित किया।

    ये रहे उपस्थित

    उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व नगर निगम के मेयर मदन चौहान, वरिष्ठï भाजपा नेता रामेश्वर चौहान, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, डीआरओ तरूण सहोता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला रैडक्रॉस समिति के सचिव रणधीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, शिक्षा विभाग से राजेश पोसवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    ---------------

  • Screenshot 2026-01-26 145848.jpg
    26/01/26 |

    पंचकूला में गणतंत्र दिवस पर बड़ा हादसा: रत्तेवाली गांव के पास बच्चों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल

    चंडीगढ़, 26 जनवरी (अभी) : पंचकूला के रत्तेवाली गांव में आज सुबह गणतंत्र दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब स्कूली बच्चों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी जैसे ही रत्तेवाली गांव के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। पिकअप में सवार कई बच्चों को गंभीर और मामूली चोटें आई हैं।

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी कोट स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, हादसे का कारण गाड़ी में आया कोई तकनीकी फॉल्ट (Technical Fault) बताया जा रहा है, जिसकी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस प्रशासन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

    #PanchkulaAccident #RattewaliNews #SchoolKidsInjured #RepublicDayTragedy #HaryanaNews #PanchkulaPolice #EmergencyUpdate #RoadSafety #SchoolVehicleSafety #BreakingNewsHaryana #MedicalEmergency #PHCKot #VillageRescue #TechnicalFault #VehicleOverturn #PrayersForKids #SafetyFirst #PanchkulaAdmin #AccidentNews

  • 26/01/26

    *यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प*

    यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प

    गणतंत्र दिवस पर अनिल विज बोले- 24 घंटे बिजली और आधुनिक परिवहन से बनेगा विकसित हरियाणा

    ऊर्जा उत्पादन से ई-बस सेवा तक, गणतंत्र दिवस मंच से अनिल विज ने दिखाई विकास की दिशा

    ‘बिजली और परिवहन आमजन की बुनियादी जरूरत’- गणतंत्र दिवस पर अनिल विज का बड़ा संदेश

    जगमग गांव से इलेक्ट्रिक बसों तक, ऊर्जा-परिवहन में हरियाणा बन रहा रोल मॉडल- अनिल विज

    यमुनानगर में गणतंत्र दिवस समारोह, अनिल विज ने ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र सहित अन्य उपलब्धियाँ रखीं

    पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को किया नमन

    गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों को 21 लाख की सौगात, 27 जनवरी की छुट्टी घोषित

    चण्डीगढ, 26 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिठाई व उपहार देने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 27 जनवरी की छुट्टïी की घोषणा की।

    अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मजबूत स्तंभ प्रदान किए। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।

    ऊर्जा मंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शिता के कारण ही आज देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत और जीवंत है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

    भारत की वैश्विक पहचान और हरियाणा का योगदान

    श्री अनिल विज ने कहा कि आज़ादी के बाद से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के मेहनती किसानों, मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों, सैनिकों और युवाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री विज ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का पहला देश बना, जिसने पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का परचम लहराया।

    उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में हरियाणा का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। राज्य ने सामाजिक-आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अम्बाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में निर्मित हो रहा भव्य स्मारक अब अंतिम चरण में है, जो आने वाली पीढिय़ों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। इस स्मारक को रोजाना 5 हजार देख सकेंगें और अनसंग हीरोज को अपनी श्रद्धाजंलि दे सकेंगें। अंबाला छावनी में हवाई अडडा भी तैयार है जिसके माध्यम से देश के लोग हवाई सेवा का उपयोग करते हुए स्मारक में अनसंग हीरोज को श्रद्धाजंलि दे सकेंगें।

    सैनिक सम्मान और शहीद परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरों की भूमि रही है। आज भी हरियाणा के युवाओं में देशसेवा का जज़्बा उतना ही प्रबल है और यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना का लगभग हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। अब तक 418 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। साथ ही अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायी सहयोग मिले।

    सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण

    श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सुशासन और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि गरीब की बेटी की शादी के लिए 71,000 रुपये शगुन राशि, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,200 रुपये मासिक पेंशन, किसानों को फसल भुगतान सीधे खातों में तथा आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

    आवास, शिक्षा और रोजगार में ऐतिहासिक पहल

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 98,860 मकान वितरित किए जा चुके हैं और 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 15,256 प्लॉट वितरित किए गए हैं, जबकि ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढऩे का अवसर मिला है। कौशल रोजगार निगम के जरिए गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

    कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास

    कृषि क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि "मेरी फसल-मेरा ब्यौरा" पोर्टल से 24 फसलों की खरीद राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में पहुंच रही है। गन्ना किसानों को 415 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 20.17 लाख किसानों को 21 किस्तों में 7,234 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है तथा देशी गाय की खरीद पर 30,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेसहारा पशुओं के पुनर्वास के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जल संरक्षण की दिशा में 152 नहर चैनलों का आधुनिकीकरण, 1,000 रिचार्ज कुओं की स्वीकृति से 8,000 एकड़ भूमि लाभान्वित होगी। इसके अलावा 158 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और 11,034 तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।

    ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिजली आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बने। एटी एंड सी लॉस 30.3 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। "म्हारा गांव-जगमग गांव" योजना के तहत 6,019 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को रखी गई। इसके अतिरिक्त पानीपत और हिसार के खेडड़़ में 800-800 मेगावाट क्षमता के नए बिजली संयंत्र प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पर 30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और अब तक 37,308 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।

    परिवहन, शहरी विकास और भविष्य का हरियाणा

    परिवहन क्षेत्र पर बोलते हुए श्री विज ने कहा कि परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक विकास का आधार है। राज्य परिवहन के बस बेड़े को 4,500 से बढ़ाकर 5,300 करने की स्वीकृति दी गई है। 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद तथा पीएम ई-बस सेवा परियोजना के तहत 10 शहरों में 450 नई ई-बसें चलाई जाएंगी।

    श्री अनिल विज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर सशक्त भारत-विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, बुजुर्गों व इत्यादि को सम्मानित किया।

    ये रहे उपस्थित

    उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व नगर निगम के मेयर मदन चौहान, वरिष्ठï भाजपा नेता रामेश्वर चौहान, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, डीआरओ तरूण सहोता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला रैडक्रॉस समिति के सचिव रणधीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, शिक्षा विभाग से राजेश पोसवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    ---------------

  • Screenshot 2026-01-26 132331.jpg
    26/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • Screenshot 2026-01-26 125228.jpg
    26/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-26 123112.jpg
    26/01/26

    प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 26 जनवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    #NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January1 #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 379.jpg
    26/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    • परिवार: घर में सुखद वातावरण, किसी पुराने विवाद का अंत

    • करियर: अधिकारियों से सहयोग, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है

    • लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, खर्च पर नियंत्रण रखें

    • बिजनेस: नई डील फायदेमंद

    • शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव, सोच-समझकर निवेश

    • स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव

    • ऊर्जा: अच्छी

    • मूड: आत्मविश्वासी

    • लकी नंबर: 1

    • शुभ रंग: लाल

    • शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 – 10:30

    ♉ वृषभ (Taurus)

    • परिवार: माता-पिता का सहयोग

    • करियर: प्रमोशन या तारीफ मिलने के योग

    • लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत

    • बिजनेस: पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर

    • शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा

    • स्वास्थ्य: गला/पेट हल्का कमजोर

    • ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: शांत

    • लकी नंबर: 6

    • शुभ रंग: सफेद

    • शुभ मुहूर्त: 11:00 – 12:20

    ♊ मिथुन (Gemini)

    • परिवार: भाई-बहनों से लाभ

    • करियर: इंटरव्यू/मीटिंग सफल

    • लाभ/हानि: आकस्मिक लाभ

    • बिजनेस: ऑनलाइन/कम्युनिकेशन से फायदा

    • शेयर मार्केट: तेजी के संकेत

    • स्वास्थ्य: तनाव से बचें

    • ऊर्जा: अच्छी

    • मूड: उत्साही

    • लकी नंबर: 5

    • शुभ रंग: हरा

    • शुभ मुहूर्त: 10:45 – 12:00

    ♋ कर्क (Cancer)

    • परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा

    • करियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी

    • लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है

    • बिजनेस: साझेदारी में सावधानी

    • शेयर मार्केट: जल्दबाजी में निवेश न करें

    • स्वास्थ्य: नींद की कमी

    • ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: भावुक

    • लकी नंबर: 2

    • शुभ रंग: दूधिया सफेद

    • शुभ मुहूर्त: 1:30 – 2:30

    ♌ सिंह (Leo)

    • परिवार: सम्मान बढ़ेगा

    • करियर: नेतृत्व का अवसर

    • लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव

    • बिजनेस: विस्तार की योजना सफल

    • शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश लाभदायक

    • स्वास्थ्य: हृदय/बीपी पर ध्यान

    • ऊर्जा: बहुत अच्छी

    • मूड: जोशीला

    • लकी नंबर: 9

    • शुभ रंग: सुनहरा

    • शुभ मुहूर्त: 12:15 – 1:15

    ♍ कन्या (Virgo)

    • परिवार: किसी की चिंता रहेगी

    • करियर: काम का दबाव

    • लाभ/हानि: लाभ धीरे-धीरे

    • बिजनेस: अकाउंट/मैनेजमेंट से फायदा

    • शेयर मार्केट: सोच-समझकर कदम

    • स्वास्थ्य: पेट/त्वचा समस्या

    • ऊर्जा: कम

    • मूड: गंभीर

    • लकी नंबर: 5

    • शुभ रंग: आसमानी

    • शुभ मुहूर्त: 3:00 – 4:00

    ♎ तुला (Libra)

    • परिवार: रिश्तों में मधुरता

    • करियर: नई नौकरी/ऑफर के योग

    • लाभ/हानि: आय में बढ़ोतरी

    • बिजनेस: पार्टनरशिप फायदेमंद

    • शेयर मार्केट: मुनाफा संभव

    • स्वास्थ्य: कमर/कंधे दर्द

    • ऊर्जा: अच्छी

    • मूड: खुश

    • लकी नंबर: 6

    • शुभ रंग: गुलाबी

    • शुभ मुहूर्त: 11:30 – 12:30

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    • परिवार: बहस से बचें

    • करियर: गुप्त शत्रु सक्रिय

    • लाभ/हानि: धन हानि की आशंका

    • बिजनेस: जोखिम न लें

    • शेयर मार्केट: आज निवेश टालें

    • स्वास्थ्य: रक्तचाप/तनाव

    • ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: चिड़चिड़ा

    • लकी नंबर: 8

    • शुभ रंग: मरून

    • शुभ मुहूर्त: 4:15 – 5:00

    ♐ धनु (Sagittarius)

    • परिवार: यात्रा/मिलन का योग

    • करियर: विदेश/दूर स्थान से लाभ

    • लाभ/हानि: भाग्य साथ देगा

    • बिजनेस: नई शुरुआत शुभ

    • शेयर मार्केट: तेजी संभव

    • स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द

    • ऊर्जा: अच्छी

    • मूड: आशावादी

    • लकी नंबर: 3

    • शुभ रंग: पीला

    • शुभ मुहूर्त: 9:30 – 10:15

    ♑ मकर (Capricorn)

    • परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

    • करियर: बॉस से सराहना

    • लाभ/हानि: स्थिर लाभ

    • बिजनेस: सरकारी कार्यों में सफलता

    • शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर बेहतर

    • स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द

    • ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: व्यावहारिक

    • लकी नंबर: 4

    • शुभ रंग: नीला

    • शुभ मुहूर्त: 1:00 – 2:00

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    • परिवार: मित्रों का सहयोग

    • करियर: नई टेक्नोलॉजी से फायदा

    • लाभ/हानि: अचानक लाभ

    • बिजनेस: इनोवेशन से कमाई

    • शेयर मार्केट: रिस्क लेकर लाभ

    • स्वास्थ्य: नसों/टखनों में दर्द

    • ऊर्जा: बहुत अच्छी

    • मूड: रचनात्मक

    • लकी नंबर: 7

    • शुभ रंग: बैंगनी

    • शुभ मुहूर्त: 10:00 – 11:00

    ♓ मीन (Pisces)

    • परिवार: धार्मिक/आध्यात्मिक माहौल

    • करियर: मेहनत रंग लाएगी

    • लाभ/हानि: सीमित लाभ

    • बिजनेस: कला/क्रिएटिव काम में फायदा

    • शेयर मार्केट: स्थिर स्थिति

    • स्वास्थ्य: पैरों/नींद की समस्या

    • ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: शांत, भावुक

    • लकी नंबर: 2

    • शुभ रंग: हल्का पीला

    • शुभ मुहूर्त: 2:45 – 3:45

    #TodaysHoroscope #26012026 #HoroscopeReading #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologicalInsights #SpiritualGuidance #FutureForecast #CosmicPredictions #AstrologyObsessed #HoroscopeLovers #ZodiacPredictions #TodayWithAstrology #AstrologyToday #SelfDiscovery #MysticalMoments #HoroscopeVideo #UniverseGuides

  • CISF-1-25-1-26.jpg
    25/01/26 |

    सीआईएसएफ इंटर सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : सीआईएसएफ इकाई पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-42 में आयोजित इंटर सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट–2025 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस समारोह में इकाई के कमांडेंट श्री ललित पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री ललित पंवार ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से जवानों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा उनके भीतर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

    कमांडेंट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि हॉकी जैसे टीम खेलों से आपसी समन्वय, सहयोग और टीम भावना को बल मिलता है, जो सुरक्षा बलों के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि सीआईएसएफ न केवल देश की महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है, बल्कि अपने जवानों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व दे रही है। इस तरह के टूर्नामेंट जवानों में ऊर्जा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

    #CISF #HockeyTournament2025 #ChandigarhNews #LalitPanwar #CISF_India #SportsInForces #TeamSpirit #HockeyIndia #PhysicalFitness #Discipline #Sector42Stadium #NationalSecurity #FitnessMotivation #Sportsmanship #ChandigarhSports #CISF_Jawan #MentalHealth #HealthyCompetition #SecurityForces #UniformPride #FitIndiaMovement #HockeyLife #IndianSecurity #LeadershipSkills #AthleteLife #TeamCoordination #SportsExcellence

  • download - 2026-01-25T184128.345.jpg
    25/01/26 |

    फरीदाबाद के सेक्टर-14 में मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, खेल परिदृश्य को मिली नई पहचान

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें। यह मिनी स्टेडियम फरीदाबाद में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान करेगा।

     

    श्री विपुल गोयल ने कहा कि “यह मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सीखते हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को अपने क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, ताकि उनकी प्रतिभा किसी भी संसाधन के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं और खेल अवसंरचना का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की और भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

     

    उन्होने आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 एवं स्थानीय निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का सहयोग और सकारात्मक सोच ही किसी भी विकास कार्य को स्थायी बनाती है। उद्घाटन के पश्चात स्थानीय युवाओं एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इस मिनी स्टेडियम को बच्चों और युवाओं के लिए एक नई सौगात बताते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया। स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्टेडियम आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

    #VipulGoel #FaridabadNews #MiniStadium #SportsInfrastructure #HaryanaGovernment #YouthEmpowerment #FitIndia #KhelHaryaneKa #FaridabadDevelopment #SportsCulture #HealthAndFitness #CommunityEngagement #ViksitFaridabad #UrbanDevelopment #EmergingTalents #SportsInnovation #Sector14Faridabad #SportsLife #EmpoweringYouth #HaryanaPolitics #PublicInfrastructure #FutureChampions #SocialResponsibility #HealthyIndia #BuildingTheFuture #ResourcefulYouth #SportsPromotion #LocalAmenities #CitizenFirst

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.58.10 PM (2).jpeg

    तेज हवाओं और बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति को समय रहते बहाल किया गया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा संकट टला- अनिल विज

    सैकड़ों फीडर, खंभे और ट्रांसफार्मर प्रभावित, अधिकांश कार्य शीघ्र पूर्ण- विज

    चंडीगढ़, 25 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि 23 और 24 जनवरी के दौरान प्रदेश में आई तेज हवाओं और बारिश के कारण राज्य के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। हालांकि, बिजली निगमों के अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्परता, समर्पण और कुशल कार्यप्रणाली के चलते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत 11 केवी के 101 फीडर और 33 केवी के 2 फीडर प्रभावित हुए थे, जिन्हें अब पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के कारण 9 मीटर के 61 तथा 11 मीटर के 28 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हुए, जिन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते 86 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिनमें से अधिकांश को ठीक कर दिया गया है तथा शेष पर कार्य प्रगति पर है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 30 मिनट से लेकर अधिकतम 10 घंटे तक बाधित रही।

    श्री विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत 11 केवी के 446 फीडर और 33 केवी के 10 फीडर प्रभावित हुए थे। इसके अलावा, 9 मीटर के 691 तथा 11 मीटर के 77 बिजली खंभे तेज हवाओं की चपेट में आए, जिन्हें अब पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 422 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिनमें से अधिकांश को बहाल कर दिया गया है और कुछ पर मरम्मत कार्य जारी है। उत्तर हरियाणा के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 मिनट से लेकर अधिकतम 14 घंटे तक प्रभावित रही।

    ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद जिस तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य किया गया, वह प्रदेश की मजबूत और संवेदनशील बिजली व्यवस्था का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि आपात परिस्थितियों में भी आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो और बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।

    #AnilVij #HaryanaPower #UHBVN #DHBVN #PowerRestoration #HaryanaNews #EnergyMinister #ElectricitySupply #PublicService #WeatherUpdate #Efficiency #TeamWork #PowerCorporation #HaryanaGovernment #CitizenService #GridStability #InfrastructureMaintenance #UninterruptedPower #EmergencyServices #AdministrativeExcellence #AmbalaNews #ChandigarhUpdates #EnergySector #ResponsiveGovernance #PublicWelfare #PowerMaintenance #UtilityWorkers #CommitmentToExcellence #HaryanaDevelopment #ViksitHaryana #FastRestoration #ElectricityBoard #PowerSectorIndia #DisasterManagement #ResilientInfrastructure

  • Screenshot 2026-01-25 174823.jpg
    25/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़2026 #एंटरटेनमेंटअपडेट #लेटेस्टबॉलीवुड #सिनेमान्यूज़ #बॉलीवुडगॉसिप #मूवीअलर्ट #ट्रेंडिंगएंटरटेनमेंट #फिल्मइंडस्ट्री #सेलेबलाइफ #बॉलीवुडबज़ #बॉक्सऑफिसकलेक्शन #न्यूमूवीटीज़र #बॉलीवुडट्रेंडिंग #वायरलन्यूज़ #सिनेमैटोग्राफी #आर्टिस्टस्पॉटलाइट #स्ट्रीमिंगनाउ #अपकमिंगमूवीज़ #वेबसीरीज़ #स्क्रीनअपडेट #डिजिटलएंटरटेनमेंट #पॉपकल्चर #बॉलीट्रेंड्स #फिल्मफेस्टिवल #रेडकार्पेट #एंटरटेनमेंटन्यूज़इंडिया #बिहाइंडदसीन्स #ओटीटीरिलीज़ #बॉलीवर्ल्ड #एक्शनमूवीज़ #बॉलीवुडप्रीमियर #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमैराथन #बॉलीफैंस #लेटेस्टरिलीज़ #स्टारपावर #इंडीसिनेमा #बॉलीफैशन #म्यूजिकवीडियो #सिनेमालाइफ #शोबिज़ #डेलीडोज़ऑफबॉली #ग्लैमरवर्ल्ड #डायरेक्टरस्पेशल #ट्रेलरलॉन्च #सिनेमेनिया #एक्टिंगलाइफ #फिल्मप्रमोशन #इंडियनसिनेमा #मीडियाबज़

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.28 PM.jpeg
    25/01/26 |

    भोंडसी RTC में मतदाता दिवस पर शपथ: रिक्रूट्स ने लिया निष्पक्ष मतदान का संकल्प; लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश।

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीरेंद्र विज, भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक, आरटीसी भोंडसी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट्स एवं प्रशिक्षकों द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने की शपथ ली गई।

    उप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, हपुसे ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। पुलिस कर्मियों को समाज के अशिक्षित एवं कमजोर वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

    इस अवसर पर जयप्रकाश, हपुसे, उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी आईआरबी, उप निरीक्षक एवं मुख्य कवायद अधिकारी कृष्ण कुमार सहित विक्रम, रीमा, अब्दुल जब्बार, प्रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन, मीना, सरगो, संगीता, दिनेश, विनोद तथा प्रथम वाहिनी आईआरबी एवं आरटीसी के पुलिस कर्मियों ने भी ईमानदारी से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की शपथ ली।

    #NationalVotersDay #RTCBhondsi #HaryanaPolice #VoterAwareness #DemocracyDay #DGP_Haryana #VirenderVij #PoliceTraining #MeraBharatMeraVote #ElectionCommission #VoterPledge #BhondsiNews #GurugramPolice #PolicingWithPurpose #FreeAndFairElection #NationalService #CivicDuty #RightToVote #PoliceAcademy #InstitutionalPride #EthicalVoting #DemocracyStrengthening #AwareCitizens #VoterInspiration #PoliceResponsibility #JaiHind #PublicSafety #DutyFirst #TrainingExcellence #LawAndOrder #ElectionIndia #IndiaVotes

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.27 PM.jpeg
    25/01/26 |

    केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल शिफ्ट करने की कार्य प्रगति की समीक्षा की

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा पचगांव चौक पर प्रस्तावित नए टोल प्लाजा के निर्माण के दौरान ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, शहरी विकास सलाहकार डी.एस. ढेसी, डीसी अजय कुमार, एसडीएम दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पचगांव चौक क्षेत्र भविष्य में विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। यहां एचएसआईआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त आरआरटीएस परियोजना के तहत ‘नमो भारत’ ट्रेन का स्टेशन भी इसी क्षेत्र में प्रस्तावित है। ऐसे में पचगांव टोल प्लाजा को शिफ्ट करना और स्थानीय निवासियों, किसानों एवं राहगीरों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आने देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक सप्ताह के भीतर ठोस और व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे, जिसके पश्चात यातायात व्यवस्था को लेकर एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री ने बैठक में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 352-डब्ल्यू के निर्माण कार्य की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे तक का मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं सड़क के उत्तरी हिस्से को मार्च के प्रथम सप्ताह तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि पहाड़ी गांव के समीप रेलवे फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है, जिसे तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

    राव इंद्रजीत सिंह ने बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण उत्पन्न हो रहे यातायात जाम पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने राठीवास बस स्टॉप पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके।

    इस अवसर पर एनएचएआई अधिकारी सफी मोहम्मद, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेवाड़ी योगेश तिलक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोहना पी.डी. कौशिक, डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    #RaoInderjit Singh #KherkiDaulaToll #GurugramNews #TollPlazaShift #PachgaonToll #InfrastructureDevelopment #HaryanaPolitics #NHAI #GurugramConnectivity #NamoBharat #RRTS #IndustrialGrowth #HSIIIDC #RoadSafety #NationalHighway #PataudiRewariHighway #TrafficManagement #ModernIndia #DevelopmentWorks #GurugramInfrastructure #NewTollPlaza #SeamlessTravel #CommuterRelief #PublicWelfare #UrbanDevelopment

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.31.29 PM.jpeg
    25/01/26 |

    गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज (डीएसडी) में आयोजित किया गया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला गुरुग्राम में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में सीटीएम सपना यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। माई इंडिया माई वोट थीम पर आधारित इस आयोजन में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल भी मौजूद रहे।

    सीटीएम सपना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल संविधान से प्राप्त एक सुविधा नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। मतदाता के रूप में नागरिक देश की दिशा और भविष्य निर्धारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में निरंतर सहभागिता निभाने और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि सशक्त और विकसित भारत की नींव मजबूत हो सके।

    सपना यादव ने कहा कि मतदान केवल अधिकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी भी है, जिसके माध्यम से हर नागरिक राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना ही लोकतंत्र के प्रति सच्चा सम्मान है। इस सक्रिय सहभागिता से ही देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर किया जा सकता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराएं अत्यंत सुदृढ़ और गहराई से स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने से एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्था के रूप में स्थापित किया जाना, हमारे लोकतंत्र की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारे राष्ट्रनिर्माताओं की दूरदृष्टि, प्रतिबद्धता और नागरिकों की भागीदारी में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें लोकतंत्र की भावना, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के महत्व को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सहभागिता एक मजबूत और विकसित लोकतंत्र की आधारशिला है।

    कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 75-पटौदी (एससी) के बीएलओ बलराज (बूथ संख्या 206), विधानसभा क्षेत्र 76-बादशाहपुर के बीएलओ राजेश यादव (बूथ संख्या 500), विधानसभा क्षेत्र 77-गुरुग्राम की बीएलओ संगीता देवी (बूथ संख्या 365) तथा विधानसभा क्षेत्र 78-सोहना के बीएलओ राम निवास (बूथ संख्या 95) को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र 78-सोहना के पर्यवेक्षक रोहताश, पीजीटी अंग्रेज़ी (बूथ संख्या 253 से 269) को भी निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण तथा आयोजन की थीम पर आधारित सभी ब्लॉक में स्कूल स्तर पर पोस्टर मेकिंग एवं कॉलेज स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर पुष्पा अंकित, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार, चुनाव तहसीलदार रजनीश, मेरा युवा भारत से डॉ विनीत कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ममता धवन, कॉलेज से राजनीति शास्त्र के एचओडी डॉ आरके शर्मा, डॉ रवि, डॉ ईश्वर सिंह, डॉ सुमन कटारिया, मेरा युवा भारत से शेफाली यादव, सृष्टि गर्ग, विजेता मजूमदार, रोहतास शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।

    #NationalVotersDay #GurugramNews #ElectionCommissionOfIndia #VoteForIndia #MyVoteMyFuture #DCGurugram #DemocraticRights #NationalVotersDay2026 #VoterAwareness #GurugramDiaries #ElectoralParticipation #MainBharatHoon #StrongDemocracy #VoterPledge #BLOExcellence #GurugramAdministration #YouthVoters #RightToVote #NationalPride #AwarenessDrive #DronacharyaCollege #SashaktBharat #ViksitBharat #ElectionLiteracy #PublicService #GurgaonUpdates #DutyToVote

  • WhatsApp Image 2026-01-25 at 2.50.45 PM.jpeg
    25/01/26 |

    वोटर्स डे के उपलक्ष्य में छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती का संदेश

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस (वोटर्स डे) के उपलक्ष्य पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 15, पंचकूला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

    कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूनम बेरवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर्स डे प्रत्येक वर्ष चुनाव आयोग की स्थापना के दिन 25 जनवरी को मनाया जाता है, जो लोकतंत्र की आधारशिला मतदान को मजबूत करने का प्रतीक है। जयबीर सिंह रंगा एवं सोहनलाल ने भी छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लाभ बताते हुए प्रेरित किया तथा कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं में मतदान के अधिकार के उपयोग के संबंध में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें भविष्य के जिम्मेवार नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।

    अंत में, सभी छात्राओं को संबंधित आधिकारिक शपथ दिलवाई गई, जिसमें उन्होंने निष्ठापूर्वक मतदान करने का संकल्प लिया।

    ‍ ‍

    श्रीमती बेरवाल ने बताया की आज विद्यालय छात्राओं का एन.एस.एस. कैंप लेक्चरर मोनिका जोशी व कविता चोपड़ा की अगुवाई में श्री गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 पंचकूला में लगाया गया जिसमें समरसता की भावना के साथ छात्राओं ने भवन में फूल मालाएं बनाई व अन्य सेवा कार्य किये।

    #NationalVotersDay #PanchkulaNews #VoterAwareness #NSSCamp #DemocraticRights #NationalVotersDay2026 #EducationFirst #YouthEmpowerment #PanchkulaDiaries #VoteForIndia #NSSIndia #SocialService #DemocraticIndia #ElectionCommission #VoterPledge #AwarenessProgram #SchoolEvents #FutureVoters #Sector15Panchkula #WomenEmpowerment #StudentLife #JanBhagidari #UnityInDiversity #SocialHarmony #Samrasta #YouthForChange #MyVoteMyRight #ElectoralLiteracy #EducationMatters

  • Photo--7.jpg
    25/01/26

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबाला में जोश: पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा करेंगी ध्वजारोहण

    जे कुमार अंबाला, 25 जनवरी 2026: अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में आज 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और एडीसी विराट सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    शहीदों को नमन और समारोह की रूपरेखा रिहर्सल से पूर्व उपायुक्त ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा तिरंगा फहराएंगी और परेड का निरीक्षण करेंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    मार्च पास्ट और सांस्कृतिक छटा परेड की कमान एचपीएस जितेश जिंदल ने संभाली। मार्च पास्ट में जिला पुलिस (पुरुष व महिला), रेलवे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने अपने कदमताल से अनुशासन का परिचय दिया। पुलिस डीएवी स्कूल के बैगपाइपर बैंड की मधुर धुनों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया:

    • देशभक्ति और जोश: ओपीएस विद्या मंदिर ने 'लहू में इक चिंगारी' पर प्रस्तुति दी।

    • लोक कला और योग: देव गुरुकुल के छात्रों ने मलखंब, सोहन लाल डीएवी ने सूर्य नमस्कार और पीकेआर जैन स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य 'धूम मची हरियाणे की' पेश किया।

    • विविधता में एकता: राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट और एसवीएम बाल भारती के विद्यार्थियों ने क्रमशः शास्त्रीय नृत्य और भांगड़ा के जरिए भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाया।

    विभागों की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति रानी ने किया। इस रिहर्सल के दौरान एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग और जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए समारोह में भागीदारी का निमंत्रण दिया।

    #RepublicDay2026 #AmbalaNews #FullDressRehearsal #Patriotism #HaryanaPolice #AmbalaCity #NationalPride #77thRepublicDay #CulturalUnity

  • 619904560_1487907479362466_175556459183622062_n.jpg
    25/01/26 |

    हर आयु वर्ग के उत्थान को संकल्पित मुख्यमंत्री सैनी- पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

    चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आमजन के हितों को समर्पित व्यक्तित्व हैं, जो हर आयु वर्ग के उत्थान को समर्पित रहते हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली और मेहनती व्यवहार से प्रदेश के पौने तीन करोड़ नागरिकों का मन जीता है, यही कारण है कि आज प्रदेश के कोने-कोने में आमजन उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहा है।

     

    सहकारिता मंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर गोहाना (सोनीपत) भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली व कार्यकर्ताओं संग केक काटा। इसके उपरांत नई सब्जी मंडी परिसर में  आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ एवं भण्डारे में शिरकत करते हुए पूर्णाहुति डाली व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य एवं व दीर्घायु की कामना की।

     

    सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की 36 बिरादरी, हर वर्ग मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहा है।  भाजपा की सबका साथ-सबका विकास विचार को प्रदेश में मजबूती से आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिन—रात आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। संत कबीर कुटीर के 24 घंटे खुले द्वार उनकी जनभावनाओं के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

     

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 217 संकल्प लिए गए, जिसमें से 56 संकल्प पूरे किए जा चुके और बाकी संकल्पों पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, जरूरतमंद के उत्थान की बात हो या लाडो, बहनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से आर्थिक संरक्षण देना, इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपने किए वायदे को जिम्मेदारी से निभाया है।

     

    डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें संस्करण को कार्यकर्ताओं संग सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से हर वर्ग को छूने व उसके उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं। वर्ष 2025 में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ-साथ स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने का काम किया। देश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास भरने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हमें युवाओं के साथ जुडक़र उन्हें आगे बढाने व उन्हें प्रेरित करने पर जोर देना चाहिए, ताकि समाज और देश आगे बढ़ सके।

     

    #NayabSaini #DrArvindSharma #HappyBirthdayNayabSaini #Gohana #HaryanaPolitics #BJPHaryana #MannKiBaat #ModiVision #HawanYagya #PublicService #SabkaSaathSabkaVikas #LadoLakshmiYojna #DevelopedIndia #ViksitBharat #Sonipat #NaibSainiBirthday #HaryanaGovernment #SocialService #JanSeva #36Biradari #NarendraModi #JaiHaryana #PoliticalNews #CMBirthdayCelebration #SuccessStory #DevelopmentGoals #YouthInspiration #SwadeshiAbhiyan #CommunityBhandara

  • Photo--20.jpg
    25/01/26 |

    अंबाला में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह: 'मेरा भारत, मेरा वोट' थीम के साथ लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प

    जे कुमार अंबाला कैंट, 25 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (SD College) में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं आयुक्त ए. श्रीनिवास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर और अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीतू के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाई और कॉलेज प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    मतदान राष्ट्र सेवा का पहला कदम: ए. श्रीनिवास मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जिसकी स्मृति में 2011 से यह दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने इस वर्ष की थीम "मेरा भारत, मेरा वोट" पर जोर देते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति परम कर्तव्य है। उन्होंने डेटा साझा करते हुए बताया कि हरियाणा में वर्तमान में 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार 86 मतदाता हैं, जिनमें इस वर्ष रिकॉर्ड 8 लाख 829 नए मतदाता जुड़े हैं।

    पारदर्शिता और रिकॉर्ड कीर्तिमान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीतू ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रदेश के सभी 20,629 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की गई। पारदर्शिता का आलम यह रहा कि पहली बार राज्य के किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान (Re-polling) करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें।

    शपथ ग्रहण और सम्मान कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को लोकतंत्र की रक्षा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने नए मतदाताओं को उनके वोटर आईडी कार्ड वितरित किए। साथ ही, निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से नन्ही बच्ची अदिति अग्रवाल की प्रस्तुति और 'कलाधारा ग्रुप' के नुक्कड़ नाटक ने सबका ध्यान खींचा।

    इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, एसडी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा, जेसीओ अपूर्व और चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक और निर्वाचन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

    #NationalVotersDay #MeraBharatMeraVote #HaryanaElectionCommission #AmbalaNews #VoterAwareness #DemocracyDay #VoteIndia #YouthPower #SDCollegeAmbala

  • 1000725312.jpg
    25/01/26

    एसडी कॉलेज में 'एआई टूल्स' पर कार्यशाला: भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से तैयार हुए विद्यार्थी

    जे कुमार अंबाला कैंट, 25 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) और करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट काउंसिल (CGPC) द्वारा कॉमर्स एसोसिएशन के सहयोग से “विद्यार्थियों के लिए एआई टूल्स” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आधुनिक दुनिया से परिचित कराना और उनके शैक्षणिक व व्यावसायिक जीवन में इसके सही उपयोग को समझाना था।

    एआई: शिक्षा और करियर का नया सारथी वाणिज्य विभाग के डॉ. दीपक मनोचा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न एआई टूल्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी एआई की मदद से अकादमिक लेखन, प्रभावशाली प्रेजेंटेशन निर्माण, जटिल डेटा विश्लेषण और करियर नियोजन को आसान बना सकते हैं। उन्होंने कुछ प्रमुख एआई प्लेटफॉर्म्स के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन भी किया।

    नवाचार और तकनीकी दक्षता पर जोर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एआई का ज्ञान अब वैकल्पिक नहीं बल्कि अनिवार्य हो गया है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सुदृढ़ करते हैं। आईआईसी के संयोजक डॉ. प्रेम सिंह ने भी विद्यार्थियों को तकनीक के रचनात्मक और नैतिक (Ethical) उपयोग के लिए प्रेरित किया।

    सफल आयोजन और समन्वय कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. आरती (IIC), डॉ. छवि किरण (CGPC) और डॉ. हीना (कॉमर्स एसोसिएशन) ने समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. नैन्सी चोपड़ा, अविनाश, प्रीति गुप्ता सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

    विभिन्न संकायों के 41 विद्यार्थियों ने इस सत्र में भाग लिया और एआई से जुड़े अपने संशयों को दूर किया। विद्यार्थियों ने माना कि यह कार्यशाला उनके लिए ज्ञानवर्धक रही और इससे उन्हें डिजिटल रूप से जागरूक होने में मदद मिली।

    #SDCollegeAmbala #AITools #ArtificialIntelligence #StudentWorkshop #DigitalIndia #InnovationInEducation #CareerGuidance #AmbalaNews #TechEducation2026 #FutureSkills

  • PHOTO-2026-01-24-13-23-58.jpg
    25/01/26 |

    आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 'मूक चुनाव' का आयोजन: युवाओं को सिखाया लोकतंत्र का महत्व

    जे कुमार अंबाला छावनी, 25 जनवरी 2026: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग और स्वीप (SVEEP) सेल द्वारा एक विशेष 'मूक इलेक्शन' (Mock Election) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया से रूबरू कराना और उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

    सही चुनाव से मजबूत होगा लोकतंत्र: डॉ. अंजू बाला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत नागरिक के मत के सही उपयोग में निहित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मताधिकार का प्रयोग पूरी सूझ-बूझ के साथ करना चाहिए, क्योंकि एक योग्य प्रतिनिधि का चुनाव ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने युवाओं से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

    मतदान जागरूकता और निर्वाचन आयोग की पहल राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वर्ष 2011 में 25 जनवरी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में घोषित किया था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म या किसी भी बाहरी प्रलोभन से मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए।

    विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सीखी चुनावी प्रक्रिया मूक चुनाव के इस व्यावहारिक सत्र में लगभग 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें मतदान केंद्र की कार्यप्रणाली और वोट डालने के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, विशाल, अरविंद और संध्या चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका की याद दिलाई।

    #NationalVotersDay #AryaCollegeAmbala #SVEEP #DemocracyPower #VoterAwareness #ElectionCommissionOfIndia #AmbalaNews #YouthInPolitics #ResponsibleCitizen #VoteIndia

  • Screenshot 2026-01-25 141254.jpg
    25/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • Screenshot 2026-01-25 110617.jpg
    25/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #भारतमौसम #आईएमडीअपडेट #मौसमपूर्वानुमान #शीतकालीन2026 #शीतकालीनलहर #कोहरेकीअलर्ट #बारिशकीअलर्ट #पश्चिमीविक्षोभ #उत्तरभारतमौसम #जलवायुपरिवर्तन #मौसमसमाचार #दिल्लीकाकोहरा #पंजाबमौसम #हरियाणाम #हिमाचलहिमपात #कश्मीरहिमपात #मौसमरिपोर्ट #आईएमडीअलर्ट #सुरक्षितरहें #शीतकालीनमाहौल #जनवरीमौसम #भारतमेंबारिश #कोहरेवालीसुबह #शीतकालीनझटका #मौसमकेप्रतिजागरूकता #भारतीयजलवायु #तापमानमेंगिरावट #हिमपातकीअलर्ट #मानसूनअपडेट #मौसमविज्ञान #दैनिकमौसम #मौसमचेतावनी #दृश्यताअलर्ट #शीतकालीनअपडेट #बारिशकादिन #धुंधऔरकोहरा #ठंडीहवा #मौसमपरिवर्तन #हिमालयीमौसम #उत्तराखंडहिमपात #भारतमौसमअलर्ट #आसमानदेखभाल #बादलोंवालाआसमान #तूफानदेखभाल #भारतमौसमअपडेट #भारतीयशीतकालीन #प्रकृतिअलर्ट #वायुमंडल #पालाअलर्ट #मौसमपूर्वानुमान #जनवरी2026 #घनाकोहरा #हल्कीबारिश #आजकामौसम #साप्ताहिकपूर्वानुमान #भारतजलवायुपरिवर्तन #आईएमडीइंडिया #मौसमनिगरानी #गंभीरमौसम #जलवायुअलर्ट

  • 379.jpg
    25/01/26

    आज का राशिफल

    🔯 सभी 12 राशियों के लिए — परिवार, करियर, लाभ-हानि, शुभ मुहूर्त, शेयर मार्केट, लकी नंबर, शुभ रंग, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बिजनेस और मूड।

    ---

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में हल्का मतभेद, पर संवाद से समाधान।

    करियर: नए अवसर मिल सकते हैं, वरिष्ठों का सहयोग।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10 – 10:30

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म में सावधानी।

    बिजनेस: नई डील संभव, दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, थकान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: जोश के साथ हल्की चिड़चिड़ाहट।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल 🔴

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: सुखद वातावरण, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद।

    करियर: प्रमोशन या तारीफ के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 – 12:15

    शेयर मार्केट: लाभ के संकेत, लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    बिजनेस: बिक्री में वृद्धि।

    स्वास्थ्य: गला/पेट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: शांत और संतुष्ट।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद 🤍

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: किसी बात पर गलतफहमी।

    करियर: काम का दबाव बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    शुभ मुहूर्त: 11:30 – 1:00

    शेयर मार्केट: जल्दबाज़ी न करें।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में स्पष्टता जरूरी।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    ऊर्जा: कम-मध्यम।

    मूड: असमंजस।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा 🟢

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत।

    शुभ मुहूर्त: 12:20 – 1:40

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश लाभ देगा।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: पेट/छाती से जुड़ी दिक्कत।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम 🤍

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व के अवसर।

    लाभ/हानि: धन लाभ प्रबल।

    शुभ मुहूर्त: 1:45 – 3:00

    शेयर मार्केट: बड़ा निर्णय सोच-समझकर।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    स्वास्थ्य: बीपी/हृदय का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वास से भरा।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा 🟡

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: सीमित लेकिन स्थिर लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 3:15 – 4:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश शुभ।

    बिजनेस: काम धीरे लेकिन पक्का।

    स्वास्थ्य: कमर/पाचन समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर और व्यावहारिक।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी 🔵

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: इंटरव्यू/मीटिंग सफल।

    लाभ/हानि: आर्थिक संतुलन।

    शुभ मुहूर्त: 4:45 – 6:00

    शेयर मार्केट: छोटे लाभ संभव।

    बिजनेस: साझेदारी में फायदा।

    स्वास्थ्य: त्वचा/आंखों का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: प्रसन्न।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी 🌸

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: पुराने विवाद सुलझेंगे।

    करियर: गुप्त योजना सफल होगी।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 6:10 – 7:30

    शेयर मार्केट: रिस्क में फायदा, पर सीमित निवेश।

    बिजनेस: नई डील फायदेमंद।

    स्वास्थ्य: थकान, पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून 🔴

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।

    करियर: विदेश/दूरस्थ अवसर।

    लाभ/हानि: आय में बढ़ोतरी।

    शुभ मुहूर्त: 7:45 – 8:45

    शेयर मार्केट: ग्रोथ स्टॉक्स शुभ।

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: उत्साही।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला 🟡

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

    करियर: बड़ा निर्णय लाभ देगा।

    लाभ/हानि: निवेश से फायदा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म में लाभ।

    बिजनेस: ठोस प्रगति।

    स्वास्थ्य: घुटने/हड्डी समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम-अच्छी।

    मूड: गंभीर और केंद्रित।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी ⚪

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों का सहयोग।

    करियर: नई सोच से सफलता।

    लाभ/हानि: तकनीक/नेटवर्क से लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 9:30 – 10:30

    शेयर मार्केट: आईटी/नवाचार सेक्टर शुभ।

    बिजनेस: ऑनलाइन काम में फायदा।

    स्वास्थ्य: तनाव कम करें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रचनात्मक।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला 🔵

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: कला/रचनात्मक क्षेत्र में सफलता।

    लाभ/हानि: खर्च अधिक, पर संतोष रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 – 12:00

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।

    बिजनेस: पुराने प्रोजेक्ट से लाभ।

    स्वास्थ्य: सर्दी/नींद से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: शांत, भावुक।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी 🟣

    ---

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #Tarot #FuturePredictions #DailyHoroscope #ButterflyEffect #PersonalGrowth #Intuition #MoonPhases #AstrologicalInsights #SpiritualJourney #Wellness #Meditation #Mindfulness #PositiveVibes #DailyAstrology #TarotReading #25012026

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • Screenshot 2026-01-24 185103.jpg
    24/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • trator.jpg
  • 69990.jpg
    24/01/26 |

    भारत में मौसम का कहर

    #ExtremeWeather #India #ClimateChange #SevereWeather #IndianMonsoon #WeatherPatterns #NaturalDisasters #WeatherAlert #Rainfall #Heatwave #StormDamage #Floods #SocietalImpact #WeatherForecast #SafetyFirst #EnvironmentalAwareness #CrisisResponse #ClimateAction #DisasterPreparedness #WeatherEvent

  • Screenshot 2026-01-24 165809.jpg
    24/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • photo-collage.jpg

    स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता अनिवार्य, एक भी स्तंभ कमजोर हुआ तो लोकतंत्र डगमगाएगा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    पत्रकार सरकार और समाज के बीच सेतु, सीसीटीवी की तरह हर गतिविधि पर रखनी होगी पैनी नजर - अनिल विज

    डिजिटल युग में सच की जिम्मेदारी और भी बढ़ी, फेक न्यूज लोकतंत्र के लिए खतरा - विज

    पत्रकारों के कल्याण के लिए अनिल विज का बड़ा ऐलान, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन को 31 लाख की सहायता

    पंजाब में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार, देशभर में होनी चाहिए निंदा - विज

    पत्रकारों के हित में हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, पेंशन से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक कई योजनाएं लागू - विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 24 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारों की स्वतंत्रता अति आवश्यक है क्योंकि लोकतंत्र के चार स्तंभों (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया/प्रैस) में से एक स्तंभ भी कमजोर होगा तो लोकतंत्र डगमगा जाएगा। श्री विज ने कहा कि स्वतंत्र लोकतंत्र तभी रह सकता है, जब पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें क्योंकि आज के युग में पत्रकार सीसीटीवी की तरह होने चाहिए और समाज की हर गतिविधि को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने हेतू एक सेतू की तरह कार्य करें। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि मीडिया जगत में कार्य करने वाले पत्रकारों को डिजीटल/तकनीक का भी सटीक रूप से प्रयोग करना चाहिए ताकि सच दुनिया को बताया जा सकें।

    मंत्री अनिल विज आज अंबाला के किंगफिशर पर्यटन स्थल मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य-अतिथि उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन की गतिविधियों एवं पत्रकारों के कल्याण हेतू 31 लाख रूपए की राशि अपने ऐच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

    मीडिया समाज के दर्पण के रूप में अपना काम करता है- विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है तथा सरकार व जनता के बीच मीडिया एक मजबूत कड़ी होता है, जो जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में चार स्तंब होते है जिनमें विधायिका, कार्य पालिका, न्याय पालिका और मीडिया/प्रैस होती है तथा मीडिया/प्रैस का विधायिका, कार्य पालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने का दायित्व मीडिया/प्रैस का होता है क्योकि मीडिया समाज के दर्पण के रूप में अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल तक पत्रकारिता का मुख्य उदेश्य सामजिक दायित्व को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना रहा है।

    आज की पत्रकारिता में डिजीटल क्रंाति की गति ने नए पहिए लगा दिए- विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समय के अनुसार मीडिया जगत में आधुनिकता का संलग्न हुआ है और डिजीटल क्रांति ने मीडिया को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता में डिजीटल क्रंाति की गति ने नए पहिए लगा दिए हैं। आज हम डिजीटल क्रांति से जुडक़र ब्रेकिंग न्यूज में जी रहे हैं और इंटरनेट और स्मार्टफोन ने पत्रकारिता को ड्राइंग रूम से निकालकर हर इंसान की हथेली में पहंुचा दिया है क्योंकि कही पर भी यदि कोई घटना होती है तो वह अब मोह्ल्ले या शहर में ना रहकर देश और विदेश में सैकेंडों लोगों तक पहुंच जाती है और यह सब डिजीटल क्रांति की देन है। श्री विज ने कहा कि समाज की हर गतिविधि पर फोक्स रखने के लिए मीडिया का दायित्व रहता है मीडिया को अपने दायित्व को बड़ी सहजता और सटीकता से निभाना होगा क्योंकि फेक न्यूज, पेड न्यूज और क्लिकबेट पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल खडे कर रहे हैं।

    पत्रकारों को नए तकनीक/आविष्कारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा- विज

    मंत्री विज ने कहा कि उनका मानना है कि आज दुनिया में जो भी नए आविष्कार हो रहे हैं हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और नई तकनीक को सीखना होगा। उन्होने कहा कि आज यहां पत्रकारिता जगत में युवाओं को लाने पर बल दिया गया है लेकिन उनके अनुसार इस कार्य में ओर भी आवश्यकता है जिस प्रकार विभागों में कार्य की दक्षता बेहतर हो, उसके लिए प्रशिक्षण दिया जाता है, उसी प्रकार जर्नलिस्म के क्षेत्र में भी इसे करने की जरूरत है यानि जिनका जर्नलिस्म में तकनीक अपनाने के साथ-साथ अन्य अनुभव है उनके द्वारा नई तकनीक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देना जरूरी है और ऐसा होने से पत्रकारिता ओर सशक्त होगी।

    पंजाब सरकार द्वारा प्रैस की स्वतंत्रता पर किए गए निदंनीय हमले, देशभर में हो निंदा- विज

    ऊर्जा मंत्री ने अखबार के बिना सरकार और सरकार के बिना अखबार के बारे बताते हुए कहा कि कईं बार सरकारें भी अपने कर्त्तव्य से भटक जाती है जैसा कि हमने एमरजैंसी में देखा है। हाल ही में पंजाब में आप पार्टी की सरकार द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर जो प्रहार किया गया है सारे देश को उसकी निंदा करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी मीडिया हाउस पर ऐसा प्रहार करने से पहले कईं बारे सोचे। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार ने पत्रकारों के साथ जो खिलवाड़ किया है वह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी।

    पत्रकारों के हितों के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध- विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं जिसमें 15 हजार रूपए पैंशन देना, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 4000 किलोमीटर की निशुल्क बस यात्रा तथा एक्सीडैंट पोलिसी के तहत सहायता देना अन्य शामिल हैं। उन्होने ये भी कहा कि जिस प्रकार सरकार के पास विभागों के लिए बजट हेड होता है उसी प्रकार पत्रकारों के लिए अलग बजट हेड भी होना चाहिए।

    पत्रकारों की मांगों को पूरा करने के लिए बुलाई बैठक

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में पहले की तरह दो सीटें आरक्षित होने, ग्रीन बसों में यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा वातानुकूलित बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वीकृति होने बारे मांग रखी गई। जिस पर मंत्री ने कहा कि यह तीनों मांगे उनके परिवहन विभाग से जुड़ी हैं। श्री विज ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन तीनों मांगों पर उन्होने अपने विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित करने के आदेश दे दिए हैं और इन तीनों मांगो को विचार-विमर्श के बारे पूरा करने का काम किया जाएगा।

    पत्रकारों को दी पोलिसी व दिए पुरस्कार

    मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को एक्सीडैंट पोलिसी के तहत पोलिसी प्रमाण पत्र के साथ-साथ पत्रकारों को दिए जाने वाले उत्कृष्ट पुस्कार भी देकर प्रोत्साहित किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर श्री अनिल विज ने एसोसिएशन के पत्रकारों के साथ-साथ अन्य सभी पत्रकारो को कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

    बैंकिंग प्रणाली से जीवन हुआ सुगम

    बैंकिग प्रणाली से आज जीवन सुगम हो गया है। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होने बैंक में नौकरी की है और जब वे बैंक में थे उनकी ब्रांच में 150 कर्मचारी होते थे। कम्पयूटर आने की जब बात हुई तो ऐसे लगा कि अब कर्मचारियों की संख्या कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं था। अगर अब देखें तो बैंकिग प्रणाली से जीवन सुगम हुआ है। घर बैठकर बिजली का बिल या अन्य बिलों का भुगतान किया जा सकता है।

    इस मौके पर मीडिया वैलविंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व द ट्रिब्यून हिन्दी के संपादक नरेश कौशल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

    ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने ऊर्जा मंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि यह एसोएिशन चार साल पहले गठित की गई थी। आज इस एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी उत्तर भारत, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मु एवं कश्मीर में भी हैं। लगभग 1280 पत्रकारों को एक्सीडैंट पोलिसी के तहत सहायता की गई है तथा 351 पत्रकारों के टर्म इंश्योरैंस के तहत पंजीकरण भी किया गया है। कार्यक्रम में नए पत्रकारों को जोडने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न तरह के पुरस्कारों से नवाजते हुए प्रोत्साहित भी किया गया है।

    द ट्रिब्यून के मुख्य संपादक नरेश कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पत्रकारों के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज को अभिभावक की संज्ञा दी। उन्होने इस मौके पर अपना पत्रकारिता से सम्बन्धित अनुभव भी सांझा किए।

    इस अवसर पर मीडिया वैलविंग एसोएिशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी, प्रधान राजीव ऋषि, कोषाध्यक्ष्य तरूण कपूर, संगठन सचिव मेवा सिंह, नरेश उप्पल, सुरेन्द्र मेहता के साथ-साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण व प्रदेशभर से आए हुए पत्रकार उपस्थित रहे।

    -----------

  • images (10).jpg
    24/01/26

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

    आरएस अनेजा, 24 जनवरी नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। आज डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूँ।”

    #UttarPradeshFoundationDay #UPDiwas #AmitShah #DoubleEngineSarkar #UPProgress #SanatanSanskriti #VikasitUP #InfrastructureDevelopment #GangaYamuna #UttarPradeshNews #UPDiwas2026 #YogiAdityanath #NationBuilding #CulturalHeritage #UPTransformation #UttarPradeshEstablishmentDay

  • image005EIUG.jpg
    24/01/26 |

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को पदक से नवाजा; युवाओं से 'विकसित भारत' के लक्ष्य में जुटने का किया आह्वान

    आरएस अनेजा, 24 जनवरी नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है “जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तब हमारे युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहना चाहिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।” श्री सिंह ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे उन बहादुर और समर्पित एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश भर में आयोजित मॉक ड्रिल में जन जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 24 जनवरी, 2026 को दिल्ली कैंट में आयोजित एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र की दूसरी रक्षा पंक्ति बताया जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान सशस्त्र बलों का साथ देकर असाधारण रूप से अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह पहलगाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब था। हमारे सैनिकों ने साहस और संयम से काम लिया। हमने केवल उन्हीं को निशाना बनाया और नष्ट किया जिन्होंने हमें नुकसान पहुंचाया। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि वे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत हैं।”

    रक्षा मंत्री ने युवाओं को महाभारत के अभिमन्यु के समान बताया जो किसी भी प्रकार के चक्रव्यूह में प्रवेश कर विजयी होने का ज्ञान रखते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम अब ऐसे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जहां युवाओं से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। वे राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।”

    श्री सिंह ने एनसीसी को युवाओं के विकास का एक उत्कृष्ट माध्यम बताया जो राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, “आज दुनिया भर में वीडियो गेम, फूड डिलीवरी और ऐसी ही अन्य चीजें मानव जीवन को आराम देने के लिए हैं। परेड, ड्रिल और शिविरों के माध्यम से एनसीसी आपको उस आराम क्षेत्र से बाहर निकलने में मदद करती है, जिससे कैडेट मानसिक रूप से मजबूत बनता है। इसके अलावा बच्चे कई जीवन कौशल सीखते हैं जो आपदाओं के दौरान खुद को और दूसरों को बचाने में उनकी मदद कर सकते हैं।”

    रक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी कैडेटों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करती है, और उन्हें 'ध्यान भटकने' की समस्या से उबरने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब लोग हर चीज तुरंत हासिल करना चाहते हैं, एनसीसी धैर्य, निरंतरता और एकाग्रता सिखाती है, जो जीवन की बड़ी चुनौतियों, राष्ट्र के प्रति महान जिम्मेदारियों और चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह एकाग्रता उनके जीवन के हर पहलू में झलकती है, चाहे वे सशस्त्र बलों में शामिल हों या डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासक, राजनेता आदि बनें।

    रक्षा मंत्री ने कैडेटों को जीवन में केवल एक ही लक्ष्‍य नहीं, बल्कि दूसरे विकल्‍पों के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जब केवल एक ही विकल्‍प (प्लान-ए) होता है और वह कारगर नहीं होता तो भय और निराशा उत्पन्न होती है, लेकिन अन्‍य विकल्‍प (प्लान-बी और प्लान-सी) तैयार रहने पर स्थिति नियंत्रण में आ जाती है। उन्होंने कैडेटों से कहा, “आपको हमेशा प्लान-बी के साथ तैयार रहना चाहिए और याद रखना चाहिए कि अगर आज बारिश होती है तो कल धूप जरूर निकलेगी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, 'मेरा तरीका या फिर कोई और रास्ता वाली’ सोच के बजाय 'सैन्य सोच' को हमेशा ध्यान में रखें।”

    रक्षा मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि एनसीसी के माध्यम से प्रशिक्षित कई लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडे और कैप्टन विक्रम बत्रा एनसीसी कैडेट थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मैं भी कैडेट रह चुके हैं। कई अन्य लोग एनसीसी से स्नातक होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान एनसीसी कैडेटों को रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में तैनात किया गया था। यह हर क्षेत्र में एनसीसी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका है।”

    26 जनवरी को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि यह दिन लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति देश के संकल्प को मजबूत करने का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा, “संविधान केवल एक पाठ नहीं है, बल्कि हमारे सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य अधिकारों एवं कर्तव्यों को सुदृढ़ करने का साधन है। हमें उस प्रकार का राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए जैसा हमारा संविधान हमसे चाहता है। हमें अपने संविधान को समझना चाहिए और हमें प्रदत्त कर्तव्यों और अधिकारों का निर्वाह करना चाहिए। हमारे एनसीसी कैडेट इस पूरे अभियान में ध्वजवाहक की भूमिका निभा सकते हैं।”

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए श्री सिंह ने रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस वर्ष रक्षा मंत्री पदक जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की कैडेट अर्पुन दीप कौर और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के कैडेट पाल्डेन लेपचा को प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र कर्नाटक एवं गोवा निदेशालय की पेटी ऑफिसर लीशा देजप्पा सुवर्णा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के जूनियर अंडर ऑफिसर पवन भगेल, उत्तर पूर्वी क्षेत्र निदेशालय की कॉर्पोरल राधा दोरजी और उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट प्रिंस सिंह राणा को प्रदान किए गए।

    रक्षा मंत्री ने एनसीसी की तीनों शाखाओं से चुने गए कैडेटों द्वारा प्रस्तुत किए गए शानदार 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया।

    इस कार्यक्रम का एक हिस्सा सिंधिया स्कूल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय) के एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत असाधारण बैंड प्रदर्शन भी था। श्री सिंह ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर आधारित सभी 17 निदेशालयों के कैडेटों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किए गए 'ध्वज क्षेत्र' का भी दौरा किया। उन्होंने कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा। इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और एनसीसी एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #RajnathSingh #NCCIndia #RepublicDayCamp2026 #NCCAviation #ViksitBharat2047 #OperationSindhu #YouthPower #IndianArmedForces #NationFirst #NCCCadets #DefenseNewsIndia #BraveryAward #MilitaryThinking #NationalService #RepublicDay2026 #Patriotism #Discipline #ModiGovernment #POKStrike #NCCValues

  • download - 2026-01-24T150026.174.jpg
  • 1000724766 (1).jpg
    24/01/26 |

    एसडी कॉलेज में सरस्वती महोत्सव की धूम: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने उकेरी ज्ञान और कला की अनुपम छटा

    जे कुमार अंबाला कैंट, 24 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), कॉमर्स एसोसिएशन और होम साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 'सरस्वती महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए गए इस उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसने पूरे परिसर को रचनात्मक रंगों से सराबोर कर दिया।

    रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का संगम प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने माँ सरस्वती के स्वरूप, ज्ञान के प्रतीक और भारतीय परंपराओं को अपनी कला के माध्यम से जमीन पर जीवंत कर दिया। निर्णायक मंडल ने नवाचार, रंगों के संतुलन और स्वच्छता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कृतियों का चयन किया।

    विजेता प्रतिभागी: प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में अंशिता, गरिमा और खुशी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुचि, श्रेया, सिमरन और वंशिका की टीम दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान शुभी, खुशी शर्मा और खुशी गांधी की टीम ने हासिल किया, जबकि कीर्ति और रिया की टीम चौथे स्थान पर रही। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

    सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक आयोजन जरूरी: डॉ. अलका शर्मा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सौंदर्यबोध विकसित करते हैं। उन्होंने एनएसएस के माध्यम से सेवा और अनुशासन के मूल्यों को अपनाने पर भी जोर दिया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. आरती और डॉ. गिरधर गोपाल के मार्गदर्शन में हुआ। कॉमर्स एसोसिएशन की संयोजिका डॉ. हीना और होम साइंस एसोसिएशन की संयोजिका डॉ. याशना बावा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पूरी व्यवस्था को संभाला।

    #SDCollegeAmbala #SaraswatiMahotsav2026 #RangoliCompetition #NSSIndia #StudentCreativity #AmbalaCantt #CulturalHeritage #SkillAndArt #WomenEmpowerment #CampusLife

  • Screenshot 2026-01-24 141624.jpg
    24/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • download (2).jpg
    24/01/26 |

    पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा में चूक: सरहिंद रेलवे लाइन पर धमाका, लोको पायलट घायल

    जे कुमार सरहिंद/चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर में जारी हाई अलर्ट के बीच पंजाब के सरहिंद से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शुक्रवार रात सरहिंद रेलवे स्टेशन की आउटर लाइन पर एक रहस्यमयी धमाका हुआ। यह विस्फोट उस समय हुआ जब लाइन से एक इंजन गुजर रहा था। घटना में एक लोको पायलट के घायल होने की सूचना है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

    देर से दी गई सूचना, जांच में जुटी एजेंसियां हैरानी की बात यह है कि धमाका शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे हुआ, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को इसकी सूचना लगभग दो घंटे बाद रात 11:00 बजे दी गई। सूचना मिलते ही रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ताकि धमाके में इस्तेमाल किए गए पदार्थ की प्रकृति का पता लगाया जा सके।

    अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाका रेलवे की आउटर लाइन पर हुआ था। जीआरपी ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था या शरारती तत्वों की हरकत। घायल लोको पायलट को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी सतर्कता 26 जनवरी से ठीक पहले हुए इस धमाके ने पंजाब पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    #PunjabNews #SirhindBlast #RailwaySecurity #HighAlert #RepublicDay2026 #GRP #PunjabPolice #SirhindRailwayStation #BreakingNews

  • download.jpg
    24/01/26 |

    झज्जर ने नम आँखों से दी शहीद मोहित को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गर्भवती पत्नी का करुण विलाप

    जे कुमार झज्जर, 24 जनवरी 2026: हरियाणा की मिट्टी के लाल और देश के रक्षक मोहित चौहान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव गिजाड़ोध में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान न्योछावर करने वाले मोहित को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, तिरंगा देख छलके पिता के आँसू कैप्टन सौरभ कुमार के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने गन फायर कर शहीद को अंतिम सलामी दी। जब सेना के अधिकारियों ने शहीद के पिता सतपाल चौहान को ससम्मान तिरंगा सौंपा, तो वे अपने आँसू नहीं रोक पाए। मोहित के छोटे भाई जितेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के सम्मान में युवाओं ने शहर से लेकर गांव तक विशाल बाइक रैली निकाली और 'मोहित चौहान अमर रहे' के नारों से आसमान गूँज उठा।

    गर्भवती पत्नी के दर्द ने सबकी आँखें भिगोईं एक साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे मोहित की पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल था। अंजलि ढाई महीने की गर्भवती हैं और पति के जाने के गम में वे कई बार बेसुध होकर गिर पड़ीं। उन्होंने सुबकते हुए सेना के अधिकारियों से कहा, "मैंने मोहित को ऐसा नहीं भेजा था। वे पिछली बार वादा करके गए थे कि इस बार लौटेंगे तो मुझे भी अपने साथ ले जाएंगे।" डोडा हादसे में हुए थे शहीद गौरतलब है कि 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुखद हादसे में मोहित समेत सेना के 10 जवान शहीद हो गए थे। मोहित 5 साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और अपने मिलनसार स्वभाव व बहादुरी के लिए जाने जाते थे।

    अंतिम संस्कार के समय प्रशासन की ओर से कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। पूरा गांव अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व तो महसूस कर रहा था, लेकिन खोने का गम हर चेहरे पर साफ दिख रहा था।

    #JhajjarNews #ShaheedMohitChauhan #IndianArmy #Tribute #HaryanaBravehearts #Gijarodh #ArmyMartyr #NationFirst #JhajjarPride

  • download - 2026-01-24T134840.468.jpg
    24/01/26 |

    हरियाणा पुलिस भर्ती: फिजिकल टेस्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है शारीरिक परीक्षा

    हरियाणा, 24 जनवरी (अभी) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आयोजन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ऐसी विशेषज्ञ एजेंसियों को हायर किया जाएगा जिनके पास बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, हाइट और चेस्ट मापने के अत्याधुनिक उपकरण और लॉजिस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हों। ई-टेंडर भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है, जिसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने की प्रबल संभावना है।

    भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग पूरी तैयारी में है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से चुनी गई एजेंसी ही उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक डेटा रिकॉर्ड करेगी ताकि फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे। वहीं, शारीरिक परीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस की विशेष टीमों को सौंपी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और सटीक परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर कर दी जाएगी।

    इससे पहले, आयोग ने आयु सीमा में छूट दिए जाने के बाद पंजीकरण की अंतिम तिथि को 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि यह विस्तार उन अभ्यर्थियों के लिए किया गया है जो आयु छूट का लाभ उठाना चाहते थे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे शारीरिक परीक्षा की तैयारी तेज कर दें क्योंकि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर देगा।

    #HaryanaPoliceBharti #HSSC #PoliceConstableRecruitment #HaryanaPolice2026 #ETendering #HSSCJobs #HimmatSinghHSSC #PhysicalTestUpdate #HaryanaJobs #PoliceBharti2026

  • Screenshot 2026-01-24 134011.png
    24/01/26 |

    यमुनानगर की बेटियों का कमाल: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इसरो भ्रमण के लिए चुनी गईं तीन छात्राएं

    जे कुमार यमुनानगर, 24 जनवरी 2026: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यमुनानगर की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सब्जी मंडी) में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी साझा की गई कि जिले की तीन होनहार छात्राओं का चयन इसरो (ISRO) अहमदाबाद के 'साइंस एक्सपोजर भ्रमण' के लिए हुआ है।

    इसरो जाएंगी ये तीन लाडलियां विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली ये छात्राएं 23 से 28 जनवरी तक इसरो का भ्रमण करेंगी। चयनित छात्राओं में शामिल हैं:

    1. हिमांशी: 11वीं कक्षा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर।

    2. भूमि: 12वीं कक्षा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सब्जी मंडी।

    3. राखी: 12वीं कक्षा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सब्जी मंडी।

    बेटी को परी नहीं, 'कॉन्फिडेंट' बनाएं: अशोक कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार रोहिल्ला ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को 'परी' कहकर लाड़ करने के बजाय उन्हें 'कॉन्फिडेंट' बनाने की जरूरत है। जब एक बेटी आत्मविश्वास से भरी होगी, तभी वह अपने सपनों को हकीकत में बदल पाएगी। उन्होंने समाज से बेटियों की उड़ान में सहयोग देने की अपील की।

    मिशन वात्सल्य और महिला सशक्तिकरण कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के 'मिशन वात्सल्य' के तहत बेटियों को जागरूक और सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति सदस्य सुशील गुलाटी और पूनम अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बेटियों को बस एक खुले आसमान और थोड़े से जज्बे की जरूरत है, वे अपनी मंजिल खुद तलाश लेंगी।

    इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई ने इसरो के लिए चयनित छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि जिले की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

    #NationalGirlChildDay #YamunanagarNews #ISROVisit #BetiBachaoBetiPadhao #EmpoweringGirls #ScienceExposure #HaryanaEducation #GirlPower #MissionVatsalya #Inspiration

  • Screenshot 2026-01-24 133451.png
    24/01/26 |

    जगाधरी पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर जोर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

    जे कुमार जगाधरी, 24 जनवरी 2026: पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक विशेष मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पुलिस मुख्यालय की विशेष मेडिकल टीम और सिविल हॉस्पिटल जगाधरी के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी की व्यस्तता के कारण पुलिसकर्मी अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर के दौरान कर्मियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच, छाती का एक्स-रे, टीबी और एड्स जैसे गंभीर रोगों के टेस्ट शामिल रहे। डॉक्टरों ने न केवल जांच की, बल्कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

    डीएसपी रजत गुलिया ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की सेवा बेहतर ढंग से कर सकता है। विभाग अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वेलफेयर इंस्पेक्टर श्रीमती कुसुम रानी ने बताया कि इस तरह की पहल से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। शिविर में आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच करवाई।

    इस अवसर पर मुख्यालय से कमलजीत सिंह, राजीव मिगलानी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग ने मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

    #JagadhriPolice #HealthCamp #HaryanaPolice #PoliceWelfare #MedicalCheckup #FitPolice #PublicSafety #JagadhriNews #HealthAwareness

  • download - 2026-01-24T133850.533.jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 8.08.19 PM.jpeg
    24/01/26 |

    हिल रोड स्थित सनातन धर्म स्कूल में वसंत उत्सव की धूम: नन्हे बच्चों की 'दादा जी की छड़ी' प्रस्तुति ने जीता दिल

    जे कुमार अंबाला कैंट, 24 जनवरी 2026: हिल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज 'वसंत उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वसंत के उल्लास को जीवंत कर दिया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति का प्रदर्शन किया। जहाँ एक ओर हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य ने क्षेत्रीय लोक कला की छटा बिखेरी, वहीं 'विभिन्नता में एकता' नृत्य ने राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। विशेष रूप से छोटे बच्चों द्वारा 'दादा जी की छड़ी' गीत पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियाँ बटोरीं। पंजाबी गिद्दे और भांगड़े की थाप पर पूरा परिसर झूम उठा, जिसे देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।

    महाभारत प्रसंग और नारी सशक्तिकरण उत्सव का एक मुख्य आकर्षण 'महाभारत' के प्रसंग का मंचन रहा। इस नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में नारी सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया, जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

    प्रतिभा निखारने का मंच: मुख्य अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद मल्होत्रा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर प्रधान प्रो. तारा चंद गुप्ता, महासचिव श्री सुधीर बिंदलास, राकेश गुप्ता, सुशील गोयल, बृज मोहन गोयल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

    #SDSchoolAmbala #VasantUtsav #SaraswatiPuja #AmbalaCanttNews #SchoolFunction #CulturalUnity #BhangraAndGidda #WomenEmpowerment #StudentExcellence #AmbalaNews

  • 1000725190.jpg
    24/01/26 |

    एसडी कॉलेज में 'स्किल आइडेंटिफिकेशन गैप' पर विशेष सत्र: विद्यार्थियों को सिखाया उद्योग की जरूरतों को भांपना

    जे कुमार अंबाला कैंट, 24 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में विद्यार्थियों की व्यावसायिक क्षमता निखारने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल ने मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए “स्किल आइडेंटिफिकेशन गैप” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि उनकी वर्तमान योग्यता और आधुनिक उद्योग (Industry) की मांगों के बीच क्या अंतर है और उसे कैसे भरा जा सकता है।

    आत्म-मूल्यांकन और कौशल विकास पर जोर कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को आत्म-मूल्यांकन की बारीकियां सिखाईं। उन्हें बताया गया कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है, बल्कि रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए व्यावसायिक कौशल (Professional Skills) और सॉफ्ट स्किल्स का होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को करियर की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

    प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा का संदेश कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं की पहचान करने और उन्हें सशक्त बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे बदलते समय के साथ अपनी प्रतिभा को अपडेट करते रहें ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

    विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

    • डॉ. छवि किरण (संयोजिका, करियर गाइडेंस सेल): उन्होंने बताया कि अपने भीतर के 'स्किल गैप' को पहचानना सफल करियर नियोजन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

    • डॉ. नैन्सी चोपड़ा (संयोजिका, मैनेजमेंट एसोसिएशन): उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की अपेक्षाओं (Industry Expectations) को समझने पर विशेष ध्यान दें।

    इस सत्र में बी.कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। छात्रों ने माना कि इस कार्यक्रम से उन्हें अपने करियर पथ को चुनने में काफी स्पष्टता मिली है।

    #SDCollegeAmbala #SkillDevelopment #CareerGuidance #CommerceStudents #AmbalaNews #SkillGap #HigherEducation #PlacementCell #SelfAssessment #FutureSkills

  • IMG_20260124_114455.jpg
    24/01/26 |

    अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र में सनसनी: जर्जर बंगले में कुछ समय से छिपकर रह रहा था किशोर, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    अंबाला, 24 जनवरी (अन्नू): अंबाला छावनी के उच्च सुरक्षा वाले सैन्य क्षेत्र (मॉल रोड) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ स्थित बंगला नंबर 101, जो लंबे समय से जर्जर हालत में था, उसमें एक 15 वर्षीय किशोर पिछले एक साल से गुप्त रूप से रह रहा था। शुक्रवार को वंदे मातरम् दल और पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर किशोर का रेस्क्यू किया। इस घटना के बाद सेना की खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैं।

    छत की स्लैब पर बना रखा था ठिकाना

    जानकारी के अनुसार, वंदे मातरम् दल की टीम सुबह करीब 11 बजे बीसी बाजार चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह के साथ बंगले में दाखिल हुई। सघन तलाशी के दौरान टीम को एक कमरे की छत पर बनी सीमेंट की स्लैब पर वह किशोर सोता हुआ मिला। टीम ने उसे प्यार से जगाकर नीचे उतारा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस को किशोर की तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध दस्तावेज़ या सामान बरामद नहीं हुआ है।

    रात के अंधेरे में निकलता था बाहर

    रेस्क्यू टीम ने खुलासा किया कि किशोर बहुत ही शातिर तरीके से वहां रह रहा था। वह दिन भर बंगले के अंदर ही छिपा रहता और रात 9 बजे बाहर निकलता था। वह मॉल रोड से होते हुए गोल चक्कर तक जाता और वहां दुकानों व होटलों से मांगकर अपना पेट भरता था। रात करीब 1 बजे वह वापस अपने सुरक्षित ठिकाने (कोठी) में लौट आता था। अंधेरे के कारण लंबे समय तक किसी को भी उसकी मौजूदगी का आभास नहीं हुआ।

    दीवारों पर लिखे नंबरों ने बढ़ाई चिंता

    तलाशी के दौरान टीम को दीवारों पर 2 से 24 तक कुछ अंक और मुख्य दरवाजे के पास कुछ मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण खुफिया एजेंसियों ने इन नंबरों को अपने रिकॉर्ड में ले लिया है और अब इनकी गहनता से जांच की जा रही है। वंदे मातरम् दल ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र की रेकी कर रहे थे, जिसके बाद ही इस सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया जा सका।

    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का साल भर तक रहना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल किशोर को संरक्षण में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, फिर भी एहतियात के तौर पर हर पहलू की जांच की जा रही है।

    #AmbalaCantt #ArmyArea #SecurityBreach #AmbalaNews #VandeMataramDal #IntelligenceAlert #HaryanaNews

  • IMG-20260124-WA0003.jpg
    24/01/26 |

    चंडीगढ़ मर्डर केस: सेक्टर-40 में खूनी रंजिश का अंत, पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही पत्थर से कर दी दोस्त की हत्या

    चंडीगढ़, 24 जनवरी (अन्नू): सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-40 में गुरुवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक नामी स्कूल के सामने विवेक उर्फ शैंकी (36) की बेरहमी से की गई हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही दोस्त विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात विवेक और विनोद स्कूल के पास बैठकर साथ में शराब पी रहे थे। नशें की हालत में दोनों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई तक पहुँच गई। आरोपी विनोद ने गुस्से में आकर पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और विवेक के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण विवेक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब विवेक को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाकर वीडियोग्राफी करवाई। घायल विवेक को तत्काल सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद को दबोच लिया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि विवेक ने पहले उसके साथ मारपीट की थी, जिसका अपमान वह भूल नहीं पाया था। वह लंबे समय से विवेक से बदला लेने की फिराक में था और गुरुवार रात मौका मिलते ही उसने पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है।

    #ChandigarhCrime #MurderCase #Sector40Chandigarh #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #CrimeNews #Chandigarh

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • IMG-20260124-WA0000.jpg
    24/01/26 |

    हरियाणा में मौसम का तांडव: पश्चिमी विक्षोभ से कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि, रेड अलर्ट जारी

    हरियाणा, 24 जनवरी (अन्नू) : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने तापमान के गणित को पूरी तरह बदल दिया है। जहां न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री की भारी गिरावट आई है, जिससे दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।

    शुक्रवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में बादलों की सघनता इतनी अधिक थी कि सुबह 10 बजे तक अंधेरा छाया रहा। मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे बुरा असर सिरसा, भिवानी और फरीदाबाद में देखने को मिला, जहाँ भारी ओलावृष्टि ने रबी की फसलों (गेहूं, सरसों और चना) को काफी नुकसान पहुँचाया है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जिन इलाकों में सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, वहां फसलों को फायदा भी पहुंचेगा।

    यमुनानगर जिले में कुदरत का सबसे रौद्र रूप देखने को मिला। यहाँ करीब 20 एमएम बारिश और भीषण तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमादलपुर में एक फैक्ट्री की 110 फीट ऊंची चिमनी गिर गई और रादौर में बिजली की लाइनों पर लोहे के शेड जा गिरे। इस तबाही में जिले के लगभग 200 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर के एक बड़े हिस्से में घंटों बिजली गुल रही।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैथल (गुहला), कुरुक्षेत्र (पिहोवा, शाहबाद) और अंबाला में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद, 27-28 जनवरी को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा।

    #HaryanaWeather #WesternDisturbance #RainAlert #FarmerNews #WinterUpdate #IMDAlert #Haryananews #Yamunanagar #Hisar #Haryana #Ambala

  • 65872.jpg
    24/01/26 |

    फ्रांसीसी भविष्यवक्ता मिशेल डी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणि 2026 में विश्व युद्ध, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाये

    नास्त्रेदमस की 2026 के लिए मानी जाने वाली भविष्यवाणियाँ

    नास्त्रेदमस ने सीधे “2026” नहीं लिखा, लेकिन उनकी कुछ कविताओं को विद्वान 2026 से जोड़ते हैं।

    दुनिया में बड़े राजनीतिक बदलाव

    कहा जाता है कि 2026 के आसपास:

    कई देशों में सत्ता परिवर्तन

    तानाशाही का पतन

    जनता के विद्रोह और बड़े आंदोलन

    👉 “पुरानी व्यवस्था टूटेगी और नई शक्तियाँ उभरेंगी।” महान सदियों से लोगों को हैरान और डरा रही हैं। 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणियों में

    यहाँ 2026 की भविष्यवाणियां और नास्त्रेदमस के इतिहास का पूरा विवरण दिया गया है:

    2026 के लिए प्रमुख भविष्यवाणियां

    नास्त्रेदमस की पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' (Les Prophéties) के छंदों (Quatrains) के आधार पर विशेषज्ञों ने 2026 के लिए निम्नलिखित अनुमान लगाए हैं:

    * तीसरा विश्व युद्ध (Third World War): कई व्याख्याकारों का मानना है कि 2026 के मध्य तक दुनिया एक बड़े वैश्विक संघर्ष की चपेट में आ सकती है। इसमें 'सात महीनों का महान युद्ध' और 'बुराई के कारण लोगों की मृत्यु' का जिक्र मिलता है। इसे वर्तमान रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व के तनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    * वैश्विक आर्थिक संकट: अमेरिका और ब्रिटेन जैसे शक्तिशाली देशों को भारी आर्थिक मंदी और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। इसे 'पश्चिम की रोशनी फीकी पड़ने' के रूप में व्याख्यायित किया गया है।

    * किसी बड़े नेता की मृत्यु या सत्ता परिवर्तन: एक छंद में 'बिजली की वजह से एक महान व्यक्ति की मृत्यु' का उल्लेख है। इसे किसी वैश्विक नेता की अचानक मृत्यु या तख्तापलट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    * प्राकृतिक और तकनीकी आपदाएं:

    * रहस्यमयी हमला: 'मधुमक्खियों के झुंड' जैसे किसी हमले का जिक्र है, जिसे आधुनिक समय में 'ड्रोन हमलों' या 'साइबर हमलों' से जोड़ा जा रहा है।

    * जलवायु परिवर्तन: अत्यधिक सूखा और उसके बाद विनाशकारी बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

    * आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा: कुछ व्याख्याकार मानते हैं कि 2026 वह साल होगा जब तकनीक और AI इंसानों के नियंत्रण से बाहर होने लगेंगे।

    नास्त्रेदमस का इतिहास (History of Nostradamus)

    नास्त्रेदमस का जीवन रहस्य और विद्वता से भरा था।

    विवरण जानकारी

    पूरा नाम | मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostredame) |

    जन्म 14 दिसंबर, 1503 (फ्रांस) |

    पेशा चिकित्सक (Doctor), ज्योतिषी और भविष्यवक्ता |

    प्रसिद्ध पुस्तक लेस प्रोफेटीज (1555 में प्रकाशित) |

    मृत्यु | 2 जुलाई, 1566

    प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

    * प्लेग डॉक्टर: वह मूल रूप से एक डॉक्टर थे जिन्होंने प्लेग महामारी के दौरान कई लोगों की जान बचाई, हालांकि उन्होंने इसी बीमारी में अपनी पहली पत्नी और बच्चों को खो दिया था।

    * भविष्यवाणी की शैली: उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां 'क्वाट्रेंस' (चार पंक्तियों वाली कविताओं) में लिखी थीं। उन्होंने कोड और अलग-अलग भाषाओं का उपयोग किया ताकि उन्हें उस समय के कट्टरपंथियों द्वारा प्रताड़ित न किया जाए।

    * सच हुई भविष्यवाणियां: उनके समर्थकों का दावा है कि उन्होंने लंदन की भीषण आग (1666), नेपोलियन और हिटलर का उदय, जॉन एफ. केनेडी की हत्या, और 9/11 के हमले की सटीक भविष्यवाणी की थी।

    > ध्यान दें: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बहुत ही प्रतीकात्मक और जटिल होती हैं। इनकी व्याख्या अलग-अलग लोग अपने तरीके से करते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह से वैज्ञानिक सत्य नहीं माना जा सकता ।

    नास्त्रेदमस का पूरा इतिहास

    पूरा नाम: मिशेल द नास्त्रेदाम (Michel de Nostredame)

    जन्म: 14 दिसंबर 1503, फ्रांस

    मृत्यु: 2 जुलाई 1566

    वे कौन थे?

    नास्त्रेदमस एक:

    चिकित्सक (Doctor)

    ज्योतिषी (Astrologer)

    कवि और भविष्यवक्ता (Prophet)

    वे प्लेग (महामारी) के इलाज के लिए भी प्रसिद्ध थे।

    उनकी प्रसिद्ध पुस्तक

    Les Propheties (1555)

    इसमें 1000 से ज्यादा चार-पंक्तियों की कविताएँ (Quatrains) हैं।

    इन्हीं में भविष्य की घटनाओं को प्रतीकों और रहस्यमयी भाषा में लिखा गया।

    क्यों विवादित हैं?

    भविष्यवाणियाँ बहुत धुंधली और प्रतीकात्मक हैं

    एक ही भविष्यवाणी को लोग अलग-अलग तरीके से समझते हैं

    वैज्ञानिक रूप से इन्हें सिद्ध नहीं माना जाता ।

    एक ज़रूरी सच

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियाँ:

    वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं

    बाद की घटनाओं से मिलाकर समझी जाती हैं

    ज़्यादातर बातें अनुमान और व्याख्या पर आधारित हैं ।

    एक ज़रूरी सच

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियाँ:

    वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं

    बाद की घटनाओं से मिलाकर समझी जाती हैं

    ज़्यादातर बातें अनुमान और व्याख्या पर आधारित हैं ।
    यहाँ नास्त्रेदमस की सबसे मशहूर 10 भविष्यवाणियाँ आसान और स्पष्ट हिंदी में दी जा रही हैं, जिनका ज़िक्र दुनिया में सबसे ज़्यादा होता है।

    🔮 नास्त्रेदमस की 10 सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणियाँ

    ⚠️ नोट: ये सब उनकी रहस्यमयी कविताओं की बाद की व्याख्याएँ हैं, वैज्ञानिक प्रमाण नहीं।

    1.फ्रांस के राजा की मौत

    नास्त्रेदमस ने “युवा शेर द्वारा बूढ़े शेर की आंख में भाला” लिखी पंक्ति दी।
    👉 इसे फ्रांस के राजा हेनरी द्वितीय की टूर्नामेंट में आंख में भाला लगने से मौत से जोड़ा जाता है।

    2.हिटलर का उदय

    उनकी एक कविता में “Hister” शब्द आया है।
    👉 कई लोग इसे हिटलर से जोड़ते हैं और कहते हैं कि इसमें तानाशाह और भयानक युद्ध का संकेत था।

    3. फ्रांसीसी क्रांति

    उन्होंने लिखा था कि “गरीब लोग अमीरों के खिलाफ उठ खड़े होंगे।”
    👉 इसे 1789 की फ्रांसीसी क्रांति से जोड़ा जाता है।

    4 नेपोलियन का उत्थान

    एक कविता में “एक साधारण सैनिक महान सम्राट बनेगा” जैसा अर्थ निकाला गया।
    👉 इसे नेपोलियन बोनापार्ट से जोड़ा जाता है।

    5. विश्व युद्ध

    कई चौपाइयों को:

    • प्रथम विश्व युद्ध

    • द्वितीय विश्व युद्ध
      से जोड़ा जाता है — आग, यूरोप में तबाही, लाखों मौतें।

    6. परमाणु बम और हिरोशिमा

    “आकाश से गिरती आग, नया सूर्य” जैसी पंक्तियाँ।
    👉 इसे हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु हमले से जोड़ा गया।

    7. 9/11 हमला (अमेरिका)

    “महान नए नगर में आग, आकाश से गिरते पक्षी” जैसी व्याख्या।
    👉 इसे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले से जोड़ा जाता है।

    8. महामारियाँ (प्लेग / कोविड)

    नास्त्रेदमस खुद प्लेग के डॉक्टर थे।
    👉 उनकी कई कविताओं को कोविड जैसी महामारी से जोड़ा गया।

    9. तीसरा विश्व युद्ध

    उन्होंने लिखा:
    “सात महीने लंबा महान युद्ध, लाखों मौतें।”
    👉 लोग इसे भविष्य के महायुद्ध से जोड़ते हैं।

    10.दुनिया का अंत और प्राकृतिक तबाही

    भूकंप, बाढ़, आग, गर्मी, समुद्र का उफान।
    👉 इसे जलवायु परिवर्तन और “प्रलय” से जोड़ा जाता है।

    नास्त्रेदमस का इतिहास (History of Nostradamus)

    नास्त्रेदमस का जीवन रहस्य और विद्वता से भरा था।

    विवरण जानकारी

    पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostredame)

    जन्म 14 दिसंबर, 1503 (फ्रांस)

    पेशा चिकित्सक (Doctor), ज्योतिषी और भविष्यवक्ता

    प्रसिद्ध पुस्तक लेस प्रोफेटीज (1555 में प्रकाशित)

    मृत्यु 2 जुलाई, 1566

    #Nostradamus #Prophecies #WorldWar2026 #RegimeChange #NaturalDisasters #FuturePredictions #EndTimes #18thCenturySeer #Astrology #Mysticism #ApocalypticVision #HistoricalPredictions #Futurism #Foretelling #GlobalEvents #Predictions2026 #Destiny #HistoricalFigures #PhilosophyOfFate

  • 0f5d52ff-176a-4bc0-b6b3-1ad505f50f36-1_all_54.jpg
    24/01/26 |

    आज जा राशिफल

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।

    करियर: ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी, अधिकारी प्रभावित होंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग, लेकिन खर्च भी रहेगा।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव।

    बिजनेस: नई डील फायदेमंद रहेगी।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, बीपी से बचें।

    ऊर्जा: अच्छी रहेगी।

    मूड: आत्मविश्वास से भरपूर।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 – 10:30

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: लाल

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: पारिवारिक सुख मिलेगा, बुजुर्गों का सहयोग।

    करियर: रुके काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: गला, सर्दी से बचें।

    ऊर्जा: सामान्य से बेहतर।

    मूड: शांत और संतुलित।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 – 12:00

    लकी नंबर

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।

    करियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ।

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग से लाभ संभव।

    बिजनेस: पार्टनरशिप में फायदा।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: कभी खुश, कभी बेचैन।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 1:45

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    करियर: प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय बढ़ेगी।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर।

    बिजनेस: नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:15

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: लीडरशिप का मौका मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन आगमन के योग।

    शेयर मार्केट: जोखिम से लाभ संभव।

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल।

    स्वास्थ्य: पीठ/आंखों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: जोशीला और पॉजिटिव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:20

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: काम का दबाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: फिलहाल रुकना बेहतर।

    बिजनेस: पेमेंट अटक सकती है।

    स्वास्थ्य: थकान, नींद की कमी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 – 6:45

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♎ तुला राशि

    परिवार: रिश्तों में मधुरता आएगी।

    करियर: नई नौकरी या ऑफर के योग।

    लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत।

    शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।

    बिजनेस: साझेदारी से फायदा।

    स्वास्थ्य: त्वचा या एलर्जी।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: रोमांटिक और खुश।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:00

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: किसी बात को लेकर चिंता।

    करियर: गुप्त शत्रुओं से सावधान।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च।

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।

    बिजनेस: धीमी प्रगति।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, तनाव।

    ऊर्जा: कम।

    मूड: चिड़चिड़ा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    ---

    ♐ धनु राशि

    परिवार: धार्मिक या शुभ कार्य।

    करियर: विदेश/यात्रा के योग।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलेगा।

    शेयर मार्केट: मुनाफा संभव।

    बिजनेस: बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: फिटनेस में सुधार।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: उत्साही।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:15

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर राशि

    परिवार: संतान से सुख।

    करियर: बॉस का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिरता।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर लाभ देंगे।

    बिजनेस: नई रणनीति सफल।

    स्वास्थ्य: घुटनों/कमर का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: व्यावहारिक।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 – 7:00

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    ---

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: मित्रों से सहयोग।

    करियर: टेक/क्रिएटिव क्षेत्र में लाभ।

    लाभ/हानि: आमदनी के नए स्रोत।

    शेयर मार्केट: नई कंपनी में निवेश शुभ।

    बिजनेस: ऑनलाइन कार्य से फायदा।

    स्वास्थ्य: आंखों, नसों का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: क्रिएटिव।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:30 – 4:30

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: बैंगनी

    ---

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: मनचाही सफलता।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश।

    बिजनेस: नया काम शुरू करने का अच्छा दिन।

    स्वास्थ्य: जल अधिक पिएं, थकान।

    ऊर्जा: सामान्य से अच्छी।

    मूड: शांत और आध्यात्मिक।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:00 – 8:00

    लकी न 6

    #TodaysHoroscope #HoroscopeJanuary2026 #AstrologyInsights #ZodiacPredictions #DailyHoroscope #AstrologicalForecast #SunSignHoroscopes #StarSigns #HoroscopeReading #AstroDaily #12ZodiacSigns #CelestialGuidance #AstrologyLovers #HoroscopeCommunity #ZodiacLife #PsychicAdvice #DailyAstrology #FuturePredictions #JanuaryHoroscopes #2026Horoscope tv

  • LH-4.jpg
    23/01/26 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान संत व समाज सुधारक सतगुरु राम सिंह जी महाराज की जयंती पर किया नमन

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान संत, समाज सुधारक और राष्ट्र चेतना के अग्रदूत सतगुरु राम सिंह जी महाराज की जयंती के अवसर पर पंजाब के जिला लुधियाना स्थित श्री भैणी साहिब, समराला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सतगुरु राम सिंह जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों को सामाजिक और राष्ट्रीय उत्थान का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का जीवन मानवता, नैतिकता और राष्ट्रहित पर आधारित सच्चे विकास की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजक समिति की मांग पर कहा कि आयोजक समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श के उपरांत सतगुरु राम सिंह जी महाराज के नाम पर हरियाणा सरकार चेयर स्थापित करने का कार्य करेगी।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कूका आंदोलन के दौरान देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए सभी नामधारी सिखों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी ऐसे युगदृष्टा संत थे, जिन्होंने धर्म को कर्म से, भक्ति को समाज सुधार से और अध्यात्म को राष्ट्र सेवा से जोड़ा। उन्होंने उस समय समाज को दिशा दी, जब भारत पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, सामाजिक कुरीतियां गहरी जड़ें जमा चुकी थीं और आम जन का आत्मविश्वास डगमगा रहा था। ऐसे समय में बाबा राम सिंह जी ने नामधारी आंदोलन के माध्यम से समाज को आत्मसम्मान, अनुशासन और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्चा संत वही है, जो समाज को जागृत करे, अन्याय के विरुद्ध खड़ा हो और मानवता को सर्वोपरि माने।

     

    उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी के नेतृत्व में चला कूका आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक गाथा है। 1849 के बाद पंजाब में ब्रिटिश शासन व्यवस्था के विरोध में यह आंदोलन शुरू हुआ, जो केवल आर्थिक नहीं बल्कि भारत की आत्मा को जगाने का प्रयास था। सतगुरु राम सिंह जी ने असहयोग और स्वदेशी के माध्यम से शांतिपूर्ण आज़ादी की लड़ाई का मार्ग दिखाया, जिसे बाद में महात्मा गांधी जी ने अपनाया। उन्होंने विदेशी वस्तुओं, अंग्रेजी संस्थाओं और व्यवस्थाओं का बहिष्कार कर पंचायतों की स्थापना की तथा स्वदेशी का प्रचार किया।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि बाबा राम सिंह जी का आंदोलन अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सशक्त चुनौती था। अन्याय के विरोध के कारण उन्हें रंगून निर्वासित किया गया, लेकिन उनके विचारों को कैद नहीं किया जा सका। कूका आंदोलन ने अंग्रेजों को यह अहसास कराया कि भारत उनकी सत्ता को अधिक समय तक सहन नहीं करेगा। आंदोलन को दबाने के लिए 1872 में 49 और 16 नामधारी सिखों को तोपों से शहीद किया गया। 1857 से 1947 तक नामधारी सिखों का संघर्ष जारी रहा और अंततः सभी बलिदानों से सतगुरु राम सिंह जी महाराज का आज़ादी का सपना साकार हुआ।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए नामधारी सिखों की कुर्बानियों को स्मरण करते हुए कहा था कि सतगुरु राम सिंह जी के फहराए हुए आजादी के झंडे तले नामधारी कूकों ने जो कुर्बानियां की हैं, उन पर देश सदा गर्व करेगा। हमें शहीदों के संघर्ष, त्याग और कुर्बानी से मिली आज़ादी की अमूल्य धरोहर को हमें सम्भाल कर रखना है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर कूका आंदोलन के शहीदों की याद में 24 दिसम्बर, 2014 को डाक टिकट जारी किया गया। उन्होंने सतगुरु बाबा राम सिंह जी महाराज के द्वारा चलाये गये स्वदेशी के अभियान से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान समय में भी स्वदेशी का नारा दिया है।

     

    युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है सतगुरु राम सिंह जी का जीवन - मुख्यमंत्री

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सतगुरु बाबा राम सिंह जी का जीवन युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। आधुनिकता को अपनाइए, तकनीक में आगे बढ़िए, लेकिन अपने संस्कारों और मूल्यों को कभी न छोड़िए। जीवन में सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि आपने समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दिया। बाबा जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा विकास वही है, जिसमें मानवता, नैतिकता और राष्ट्रहित समाहित हों।

     

    संत परंपरा और राष्ट्र चेतना हरियाणा सरकार की नीति का आधार- मुख्यमंत्री

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में संत परंपरा, सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि संतों के विचार केवल आयोजनों और मंचों तक सीमित न रहें, बल्कि वे हमारी नीतियों, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक आचरण का अभिन्न हिस्सा बनें। जब शासन और समाज संतों के विचारों से प्रेरित होकर आगे बढ़ते हैं, तब राष्ट्र का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम सतगुरु बाबा रामसिंह जी के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारेंगे। हम एक नशामुक्त, भेदभाव मुक्त, नैतिक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करेंगे और भारत को एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्व गुरु राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान देंगे।

     

    आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल पंजाब के लोगों को बरगलाने का काम किया – मुख्यमंत्री

     

    समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने केवल पंजाब के लोगों को बरगलाने का काम किया है। मात्र बड़ी-बड़ी बातें ही कही हैं। चार साल इन्होंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेज गति से विकास व जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। भारत निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा कि उन्होंने ध्यान रखना है कि काम करने वालों की सरकार बनानी है या बड़ी-बड़ी गलां करने वालों की। भारतीय जनता पार्टी काम करने में विश्वास रखती है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

     

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं क्रियान्वित हैं वे सभी योजनाएं पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के तहत लगभग 44 लाख लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ आयुष्मान योजना के तहत पात्र व्यक्ति का पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज सरकारी व निजी अस्पताल में किया जाता है जबकि पंजाब में इसके बिल्कुल विपरित है। यहां पर महिलाओं को 1100 रुपए देने की बात आज तक पूरी नहीं हुई और वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपये किए जाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सत गुरू राम सिंह ने नशे को रोकने का संदेश दिया है। पंजाब सरकार इससे प्रेरणा ले ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी इससे बच सके।

     

    #NayabSinghSaini #SatguruRamSinghJi #BhainiSahib #KukaMovement #NamdhariSikh #HaryanaGovernment #Spirituality #SocialReform #SwadeshiMovement #FreedomFighters #Patriotism #PunjabPolitics #BJP #NarendraModi #AmritKaal #DrugFreePunjab #ChairEstablishment #HistoricalSacrifice #SatguruRamSinghJayanti #HaryanaCM

  • download - 2026-01-23T190100.671.jpg
    23/01/26 |

    अमृतपाल सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट का निर्देश: पंजाब सरकार 7 दिनों में ले बजट सत्र में शामिल होने पर फैसला

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की बजट सत्र में शामिल होने की अर्जी पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए (NSA) के तहत बंद अमृतपाल सिंह ने 28 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की विशेष बेंच ने पंजाब सरकार और सक्षम प्राधिकारी (Home Secretary) को आदेश दिया कि वे इस प्रतिवेदन पर अगले सात कार्यदिवसों के भीतर अपना अंतिम निर्णय लें।

    इससे पहले गुरुवार को सुनवाई के दौरान खंडपीठ के एक जज, जस्टिस संजीव बेरी ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने जस्टिस अर्चना पुरी के साथ एक विशेष बेंच का गठन कर आज मामले की सुनवाई की। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि है, ऐसे में सरकार को उसकी पैरोल की अर्जी पर समयबद्ध तरीके से विचार करना चाहिए और लिए गए निर्णय की जानकारी तुरंत याचिकाकर्ता को देनी होगी।

    अमृतपाल सिंह के वकील ईमान सिंह खारा ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल को 19 लाख मतदाताओं ने चुनकर संसद भेजा है। बजट सत्र में शामिल न हो पाने के कारण वह अपने 'सांसद निधि' (MP LADS) का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते खडूर साहिब में नशे की समस्या और पिछले दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों को संसद पटल पर रखना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। फिलहाल, अब सबकी निगाहें पंजाब सरकार के आगामी फैसले पर टिकी हैं कि क्या अमृतपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच संसद जाने की अनुमति मिलती है या नहीं।

    #AmritpalSingh #PunjabHaryanaHigh Court #BudgetSession2026 #KhadoorSahibMP #PunjabNews #BreakingNews #LegalUpdate #DibrugarhJail #NSA #ParolePlea #ParliamentSession #WarisPunjabDe #HighCourtOrder #IndianPolitics #AmritpalSinghCase #JusticeUpdate #ChandigarhNews

  • download - 2026-01-23T185638.112.jpg
    23/01/26 |

    चंडीगढ़ मोटर मार्केट में भीषण आग: रिपेयर के लिए आई कई गाड़ियां जलकर राख, शरारती तत्वों की करतूत की आशंका

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : मनीमाजरा की मोटर मार्केट में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग के कार्यालय के समीप स्थित बूथ नंबर 782 और 783 के सामने खड़ी कई गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचती, तब तक कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी जीएस घुम्मन ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और अधिक फैलने से तो रोक लिया, लेकिन वहां खड़ी ऑल्टो-800, आई-20 और एक क्रिस्टा जैसी गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में अमर ट्रक बॉडी वर्कर्स के पास खड़ा एक नया ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका डैशबोर्ड और टायर जल गए हैं।

    प्राथमिक जांच के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि आग अपने आप नहीं लगी है, बल्कि किसी शरारती तत्व ने इसे जानबूझकर लगाया होगा। बूथ नंबर 777 के मैकेनिक रमेश राय के अनुसार, उनके पास हिमाचल प्रदेश से रिपेयर के लिए आई गाड़ी भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। फिलहाल, मनीमाजरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

    #ChandigarhNews #Manimajra #FireAccident #MotorMarket #ChandigarhFire #VehicleFire #CrimeUpdate #BreakingNewsChandigarh #ManimajraNews #FireBrigade #VehicleSafety #ChandigarhPolice #NightmareFire #PropertyLoss #JusticeForOwners #ArsonInvestigation

  • Screenshot 2026-01-23 175205.jpg
    23/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #अपराधअलर्ट #भारतअपराध #आपराधिकमामला #कानूनव्यवस्था #पुलिसकार्रवाई #अपराधस्थल #न्याय #वायरलन्यूज़ #जांच #ताज़ाखबरें #समाचारअपडेट #दैनिकअपराध #अपराधरिपोर्ट #सुरक्षासर्वोपरि #अपराधफाइलें #एसटीएफ #दैनिकसमाचार #मुठभेड़ #गिरफ्तार #पुलिसविभाग #अपराधबीट #जनसुरक्षा #अपराधकहानी #घटनारिपोर्ट #कानूनीसमाचार #समसामयिकमामले #सत्य #अपराधजागरूकता #अलर्ट #शरारत #गैंगस्टरसमाचार #पुलिसचौकी #न्याय #पुलिसस्टेशन #अपराधरोकथाम #अदालतीसमाचार #सामाजिकन्याय #न्यायिकप्रणाली #समाचारअलर्ट #पुलिसछापा #पकड़ाग #एफआईआर #अपराधलॉग #भारतसमाचार #स्थानीयसमाचार #राज्यअपराध #महानगरअपराध #सुरक्षा #जागरूकता #पुलिससेवा #आपातकालीन #सोशलमीडियासमाचार #शीर्षक #ब्रेकिंगन्यूज़ #शीर्षसमाचार #दैनिकअलर्ट #अपराधशाखा #साइबरअपराध #जांचटीम #कार्रवाईरिपोर्ट #जिलाअपराध #राज्यसमाचार #भारतअपराधअपडेट #कानूनीव्यवस्था #पुलिसअपडेट #अपराधन निगरानी #हिंदुस्तानअपराध #भारतअपराध #अलर्टइंडिया

  • CM-31-22-1-26.jpg.jpg
    23/01/26 |

    प्रदेश में बनेंगे स्मार्ट एग्रीकल्चर तथा स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों एवं उद्योगपतियों के हित में दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य में एक स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन तथा एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा, जहां किसानों एवं उद्योगपतियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

     

    मुख्यमंत्री उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की गत वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री ने आईएमटी मानेसर, बावल तथा कुंडली में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए डॉर्मिट्रीज़ तथा सिंगल रूम यूनिट्स के कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी औद्योगिक क्षेत्र में वहां कार्यरत मजदूरों के लिए आवासीय जरुरत हो, वहां संबंधित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से विचार -विमर्श कर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना तैयार करें। इससे जहां मजदूरों को उद्योग के नजदीक सस्ती आवासीय सुविधा मिलेगी, वहीं उनके कार्य में भी गुणवत्ता आएगी।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि "गुड गवर्नेंस डे" के दिन गत 25 दिसंबर, 2025 को कम से कम 50 फैक्ट्रियों वाली जिन अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के जिस पोर्टल को लांच किया गया था, उसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उद्योगपति अपनी यूनिट को उक्त पोर्टल पर रजिस्टर कर रहे हैं। इन कॉलोनियों के नियमित होने पर उद्योगपतियों को जहां विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा, वहीं अलग -अलग विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दफ़्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

     

    बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष के बजट में की गई घोषणा को मूर्त रूप देते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अलॉट (राज्य के विभिन्न इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में ) किये गए प्लॉट्स के मालिकों की लंबित समस्या का निराकरण कर दिया गया है। इन प्लॉट्स का पूरा कण्ट्रोल अब एचएसआईआईडीसी को दे दिया गया है। इसमें  इंडस्ट्रियल प्लॉट को एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर करने के मामले में "ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट", "प्रोजेक्ट कम्प्लीशन सर्टिफिकेट" आदि को प्राप्त करने में इन उद्योगों के मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राज्य सरकार के फैसले से प्रदेश के उद्योगपतियों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

     

    मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि पिछले बजट में वित्त मंत्री के नाते ईएसआईसी अस्पताल/ डिस्पेंसरी खोलने के लिए प्लॉट देने के मामले में रियायत देने की घोषणा को पूरा कर दिया गया है। अब भविष्य में एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, पंचायत तथा दूसरे सरकारी विभागों से ईएसआईसी अस्पताल/ डिस्पेंसरी खोलने के लिए जो जमीन ली जाएगी, वह 75 फीसदी सस्ती दरों पर दी जाएगी।

     

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि "हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022 -25" की अवधि एक वर्ष तक यानि दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा,  मुख्यमंत्री ने कई वर्ष पहले बनाए गए औद्योगिक क्षेत्रों, जोकि शहरी आबादी के बीच में आ गए हैं, उनमें सीवर, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसे ढांचों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

     

    मुख्यमंत्री ने सभी इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में स्टार्टअप्स को रियायती दरों पर काम करवाने की सुविधा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आईएमटी मानेसर में "एआई तथा क्वांटम कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी" तथा आईएमटी खरखौदा में "इलेक्ट्रिक व्हीकल तथा ऑटोमोटिव सेक्टर" के प्रस्तावित इन्क्यूबेशन सेंटर हेतु जमीन चिह्नित कर ली गई है। दूसरे स्थानों पर भी इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 10 नए आईएमटी बनाने, "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम", आईएमटी मानेसर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जीरो वाटर वेस्टेज इंडस्टियल एरिया" को विकसित करने, आईएमटी खरखौदा का विस्तार करने, अम्बाला में आईएमटी स्थापित करने के प्रथम चरण, महेंद्रगढ़ जिला में आईएमटी स्थापित करने, मेक इन इंडिया की तर्ज पर "मेक इन हरियाणा" कार्यक्रम बनाने, गुरुग्राम में कल्चरल सेंटर का निर्माण करने जैसी बजट की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

     

    मुख्यमंत्री ने संकल्प - पत्र की घोषणाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और सभी घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल तथा महानिदेशक श्री यश गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #HaryanaGrowth #NaibSaini #SmartAgriculture #SmartIndustrialZone #MakeInHaryana #IndustrialDevelopment #MSMEHaryana #IMTManesar #IMTKharkhoda #TextilePolicy #StartUpHaryana #IndustrialRelief #GoodGovernance #LaborWelfare #HaryanaBudget2026 #EconomicGrowth #InfrastructureDevelopment #OneDistrictOneProduct #HaryanaPolice #SustainableIndustry

  • Screenshot 2026-01-23 150828 (1).jpg
    23/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शाकाहारीव्यंजन #भारतीयभोजन #स्वस्थजीवनशैली #आहारयोजना #शाकाहारीप्रेमी #वजनघटानेकीआहार #स्वस्थभोजन #शुद्धशाकाहारी #दैनिकभोजनयोजना #फिटनेसप्रेरणा #स्वच्छभोजन #पौधआधारित #वेजीबाउल #भारतीयव्यंजन #पोषण #स्वस्थजीवन #फूडी #घरकाखाना #संतुलितआहार #शाकाहारीभारत #स्वस्थव्यंजन #स्वच्छखाएं #वजनघटानेकीयात्रा #स्वादिष्टशाकाहारी #स्वादिष्ट #इंस्टाफूड #फूडग्राम #स्वास्थ्य #नाश्तेकेविचार #लंचप्रेरणा #रातकेखानेकामेनू #प्रोटीनयुक्त #मांसाहारी #सात्विकभोजन #स्वस्थभारत #सरलभोजन #शाकाहारीजीवन #फूडब्लॉगर #घरकाखाना #स्वादिष्टऔरस्वस्थ #भोजनतैयारी #पोषणविशेषज्ञ #फिटनेसफूड #शाकाहारीअनुकूल #देसीभोजन #स्वास्थ्यसर्वोपरि #स्थानीयखाएं #शाकाहार

  • PR2210120269O2S.jpg

    "बारिश और तेज हवाओं के बीच नहीं डिगा जज्बा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा को सैन्य अंदाज में किया नमन"

    "नेता जी को समर्पित सबसे सुंदर 'सुभाष पार्क' में गूंजा 'नेताजी अमर रहें' का नारा, मंत्री अनिल विज ने जयंती पर बांटे लड्‌डू"

    नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया नमन


    अम्बाला/चंडीगढ़, 23 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिन (पराक्रम दिवस) के अवसर पर अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’ कर ‘नेता जी अमर रहे’ के नारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगाए।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन है और उनके नाम से हमने यहां अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि आज हम हर वर्ष की तरह, जब से यह पार्क बना है, जब से यहां नेता जी विराजमान है हम हर वर्ष यहां अपने श्रद्धा सुमन प्रस्तुत करने के लिए आते हैं।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

    कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को नमन किया और बाद में सभी को जन्मदिन के मौके पर लड्‌डू बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, ऊर्जा मंत्री की बदौलत नया रूप पार्क को मिला

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से नेता सुभाष चंद्र बोस को समर्पित हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क यहां पर बनाया गया है जोकि 17 एकड़ में फैला है, जहां रोज हजारों लोग आकर नेताजी के जीवन से प्रेरित होते हैं। इस पार्क को मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्थापित किया गया था। यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार है, जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।    

    #SpiritRemainsUndeterred #EnergyMinister #AnilVij #Netaji #Tribute #SubhashPark #MilitaryStyle #RainyDay #StrongWinds #IndianHeritage #PayingHomage #Leadership #Courage #Inspiration #PublicService #NationalPride #WeatheringTheStorm #Memorial #HistoricalTribute #VeteranRespect

  • download - 2026-01-23T122351.856.jpg
    23/01/26 |

    RTC भौंडसी: हथियारों की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग कोर्स शुरू, 27 जनवरी से करें ऑनलाइन आवेदन

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर, भौंडसी (गुरुग्राम) द्वारा आर्म्स एंड एम्युनिशन सेफ्टी ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम फरवरी और मार्च 2026 के दौरान निर्धारित विभिन्न स्लॉट्स में आयोजित होगा।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आर्म्स एंड एम्युनिशन सेफ्टी ट्रेनिंग कोर्स के कुल 8 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जो 2 से 4 फरवरी, 5 से 7 फरवरी, 9 से 11 फरवरी, 12 से 14 फरवरी, 16 से 18 फरवरी, 19 से 21 फरवरी, 23 से 25 फरवरी तथा 26 से 28 फरवरी तक संचालित किए जाएंगे। वहीं मार्च माह में इस कोर्स के कुल 4 स्लॉट रखे गए हैं, जो 5 से 7 मार्च, 9 से 11 मार्च, 12 से 14 मार्च और 16 से 18 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट में 30 प्रतिभागियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।

    इस ट्रेनिंग कोर्स का मुख्य उद्देश्य इस विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को शस्त्रों और गोला-बारूद की सरक्षा, संचालन, रख-रखाव, और जिम्मेदार उपयोग के बारे में गहन जानकारी और व्यावहारिक अन्भव प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सुरक्षा बलों, निजी सुरक्षाकर्मियों, लाइसेंसी  शस्त्रधारकों तथा उन इच्छुक नागरिकों के लिए उपयुक्त है, जो कानूनी रूप से हथियार रखते हैं या उनसे संबंधित कार्य करते हैं।

    इस प्रशिक्षण की अवधि तीन दिन की होगी। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे रहेगा, जबकि ट्रेनिंग सेशन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थ्योरी और प्रैक्टिकल मोड में संचालित किए जाएंगे। ट्रेनिंग के लिए एप्लीकेशन 27 जनवरी 2026 से सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगी। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://haryanapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।

    सभी संबंधित विभागों, सुरक्षाकर्मियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें और इस उपयोगी व महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम का अधिकतम लाभ उठाएं।

    #RTCBhondsi #ArmsSafetyTraining #HaryanaPolice #GunSafety #AmmunitionSafety #GurugramNews #SecurityTraining #SelfDefense #WeaponMaintenance #PoliceTrainingCenter #HaryanaGovernment #SafetyFirst #OnlineRegistration #ArmsLicense #SkillDevelopment #PublicSafety #HaryanaEvents #PoliceTraining

  • download - 2026-01-23T121415.734.jpg
    23/01/26 |

    अखिल भारतीय सिविल सेवा के विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल 27 जनवरी से 2 फरवरी तक

    चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी) : अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों की विभिन्न खेलों में ट्रायल 27 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी तक खेल विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। इच्छुक महिला व पुरूष अधिकारी निर्धारित स्थान व तिथि को पहुंच कर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।

     

     एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा में कैरम, कबड्डी , शतरंज, फिजिक, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों के लिये 27 जनवरी को पुरूषों तथा 28 जनवरी को महिलाओं की सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 का ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 29 जनवरी को करनाल के करण खेल स्टेडियम में ट्रायल होगी, चेस टूर्नामेंट 29 जनवरी को पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट कम्प्लेक्स में ,फिजिक टूर्नामेंट 29 जनवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में , बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पंचकूला में तथा 2 फरवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कैरम टूर्नामेंट 2025-26 के लिए ट्रायल आयोजन आयोजन किया जाएगा।

    #CivilServicesSports #AllIndiaCivilServices #SportsTrial2026 #HaryanaSports #CivilServants #KaramTrial #KabaddiTournament #CricketTrial #ChessChampionship #BadmintonLeague #PhysiqueCompetition #HaryanaGovernment #SportsNotification #AthleticOfficers #TauDeviLalStadium #KaranStadium #ChhotuRamStadium #PalwalSports #PanchkulaSports #KarnalNews #RohtakSports

  • download - 2026-01-23T120444.408.jpg
    23/01/26 |

    अंबाला जेल लोक अदालत में 7 बंदियों की रिहाई: सीजेएम प्रवीण की अध्यक्षता में 5 मुकदमों का हुआ त्वरित निपटारा

    अम्बाला, 23 जनवरी (अभी) : अंबाला स्थित केंद्रीय कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) प्रवीण की अध्यक्षता में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री कंचन माही के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अदालत में कुल 6 मुकदमों की सुनवाई की गई, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निपटारा करते हुए 7 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा करने के आदेश जारी किए गए।

    सीजेएम प्रवीण ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि छोटे अपराधों में बंद कैदियों को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता को जागरूक करते हुए कहा कि बिजली और पानी जैसे सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित विवादों को भी एडीआर सेंटर स्थित स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142, 9991112660 या नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #AmbalaNews #JailLokAdalat #LegalAid #DLSAAmbala #Justice #PrisonReform #NALSA #HaryanaJudiciary #SpeedyJustice #LegalAwareness #CJMAmbala #AmbalaJail #PublicService #LegalHelp

  • 07.jpeg
    23/01/26 |

    प्रदेशभर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है पांच दिवसीय सरस्वती महोत्सव

    जे कुमार पलवल, 23 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के सौजन्य से प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा पांच दिवसीय 'सरस्वती महोत्सव-2026' पलवल जिले में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह महोत्सव आज अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

    प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि इस वर्ष बोर्ड ने महोत्सव की व्यापकता को बढ़ाते हुए इसे प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

    विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक मुकाबला महोत्सव के अंतर्गत पलवल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत की अध्यक्षता में विशेष शैक्षणिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उच्चतर शिक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने निम्नलिखित श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:

    • पेंटिंग और रंगोली: छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से सरस्वती नदी और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा।

    • निबंध लेखन और क्विज: विद्यार्थियों ने सरस्वती हेरिटेज और भारतीय संस्कृति पर अपने ज्ञान का परिचय दिया।

    अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद, सत्यवान, वेदपाल, योगेंद्र और चंद्रप्रकाश शामिल थे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के कौशल को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा भी देते हैं।

    यह महोत्सव समाज को बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में हरियाणा सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

    #SaraswatiMahotsav2026 #PalwalNews #HaryanaGovernment #CulturalHeritage #BasantPanchami #StudentCompetitions #HaryanaTourism #SaraswatiRiver #EducationHaryana #HeritageIndia

  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 15.59.10.jpeg
    23/01/26 |

    जीएमएन कॉलेज में कंप्यूटर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र: प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने दिए सफलता के मंत्र

    जे कुमार अंबाला कैंट, 23 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में बीसीए और एमसीए के विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु एक विशेष 'करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग, सीआरसी, लैंग्वेज लैब और करियर गाइडेंस सेल के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।

    तकनीकी ज्ञान के साथ सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी: डॉ. रोहित दत्त कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को आधुनिक बाजार की मांग से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में डिग्री के साथ-साथ तकनीकी दक्षता और बेहतर संप्रेषण कौशल (Communication Skills) का होना अनिवार्य है। डॉ. दत्त ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे सत्र उनके व्यक्तित्व विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

    विशेषज्ञ टिप्स और इंडस्ट्री ट्रेंड्स प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुश्री कमलप्रीत कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने रिज़्यूमे लेखन (Resume Writing), साक्षात्कार (Interview) की रणनीतियों और आईटी सेक्टर की वर्तमान प्रवृत्तियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे एक विद्यार्थी खुद को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप ढाल सकता है।

    संवादात्मक सत्र से दूर हुई जिज्ञासाएं यह सत्र पूरी तरह संवादात्मक रहा, जहां विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप, करियर विकल्प और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन ने न केवल छात्रों के करियर पथ को स्पष्ट किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की। कॉलेज की इस पहल को विद्यार्थियों की रोजगार योग्यता (Employability) को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    #GMNCollege #CareerCounseling #PlacementCell #BCA #MCA #AmbalaCantt #JobReady #ITCareers #HigherEducation #FutureLeaders #StudentSuccess

  • download.jpg

    अंबाला में मौसम का यू-टर्न: देर रात से भारी बारिश और तेज हवाओं का तांडव, हाड़ कंपाने वाली ठंड की हुई वापसी

    जे कुमार अंबाला, 23 जनवरी 2026: अंबाला और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से खिली सुनहरी धूप के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। देर रात से हो रही तेज बारिश और बर्फीली हवाओं ने अंबालावासियों को दोबारा ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। जहां लोग सर्दी के जाने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं इस अचानक हुए बदलाव ने ठंड के तेवर फिर से तीखे कर दिए हैं।

    धूप ने दी थी राहत, बारिश ने बढ़ाई आफत पिछले एक हफ्ते से लगातार निकल रही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। लोगों ने गर्म कपड़े पैक करना शुरू कर दिया था और ऐसा लग रहा था कि इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक दे देगी। लेकिन गुरुवार देर रात से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर हो रही बरसात और साथ में चली तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    जनजीवन हुआ प्रभावित इस बेमौसम बारिश और अचानक बढ़ी ठंड का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। वहीं, बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग सुबह की सैर के लिए निकलते थे, उन्हें भी बारिश के कारण घरों में ही दुबकना पड़ा।

    खेती पर मिश्रित प्रभाव कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन यदि हवाओं के साथ ओलावृष्टि होती है, तो सरसों और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।

    अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण आगामी 24 से 48 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उचित इंतजाम करने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के बाद कोहरे का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

    #AmbalaWeather #RainInAmbala #ColdWave #HaryanaWeather #WeatherUpdate #Winter2026 #AmbalaNews #RainAlert #ClimateChange

  • images.jpg
    23/01/26 |

    अंबाला में बसंत पंचमी की धूम: मंदिरों में गूँजी माँ शारदे की वंदना, पीले रंगों के उल्लास में सराबोर हुए श्रद्धालु

    जे कुमार अंबाला, 23 जनवरी 2026: विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना का पर्व 'बसंत पंचमी' आज जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक इस पावन अवसर पर मंदिरों और शिक्षण संस्थानों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का तांता लगा रहा।

    पीतांबर रंग में रंगा शहर बसंत पंचमी के अवसर पर आज चारों ओर पीला रंग छाया रहा। श्रद्धालुओं ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पीले वस्त्र धारण किए और घरों व मंदिरों में विशेष रूप से केसरिया मीठे चावलों का भोग लगाया। अंबाला के प्राचीन मंदिरों में सुबह विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति और ज्ञान के प्रसार की कामना की गई।

    माँ सरस्वती की विशेष पूजा और वंदना शहर के प्रमुख मंदिरों में माँ सरस्वती की प्रतिमा को पीले फूलों और सुंदर वस्त्रों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर माँ शारदे से 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' (अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने) का आशीर्वाद माँगा। इस दौरान वातावरण माँ सरस्वती की आरती और वंदना की मधुर ध्वनियों से भक्तिमय बना रहा।

    शिक्षण संस्थानों में 'अक्षर अभ्यास' विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी बसंत पंचमी का विशेष महत्व देखा गया। कई परिवारों ने आज के शुभ दिन अपने नन्हे बच्चों का 'अक्षर अभ्यास' (लिखने की शुरुआत) कराया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरस्वती नदी के ऐतिहासिक महत्व और वसंत ऋतु के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक पहलुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूलों में पतंगबाजी और गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

    सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक धार्मिक जानकारों के अनुसार, बसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान की पूजा का उत्सव है। आज के दिन ही ऋतुराज वसंत का औपचारिक आगमन माना जाता है, जो प्रकृति में नवजीवन और चेतना का संचार करता है। शाम के समय भी मंदिरों में विशेष संकीर्तन और दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम जारी रहे, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    #BasantPanchami2026 #SaraswatiPuja #AmbalaCity #VasantPanchami #HinduFestival #KnowledgeAndWisdom #CultureOfIndia #AmbalaNews #BasantUtsav

  • download - 2026-01-23T120032.889.jpg

    अंबाला: साहा बाईपास पर सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, NH-344 का हिस्सा बंद; भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

    अम्बाला, 23 जनवरी (अभी) : लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक ने सूचित किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-73 (नया 344) के साहा बाईपास वाले हिस्से में सड़क के सुदृढीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। यह कार्य 23 जनवरी, शुक्रवार से किलोमीटर 4.308 से 7.186 के बीच प्रभावी होगा, जिसके चलते इस मार्ग को अस्थाई तौर पर कुछ दिनों के लिए सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, साहा चौक पंचकूला और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक बेहद व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन होता है। भारी यातायात के दबाव के कारण सड़क के इस हिस्से को दुरुस्त करना अनिवार्य हो गया था ताकि भविष्य में वाहन चालकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

    कार्य की अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं। पंचकूला की ओर से साहा आने वाले वाहन चालकों को अब पंचकूला हाईवे से होते हुए जगाधरी कट का उपयोग करना होगा और वहां से कालपी के रास्ते साहा पहुंचना होगा। इसी प्रकार, साहा से पंचकूला की ओर जाने वाले यात्रियों को भी इसी निर्धारित मार्ग यानी जगाधरी कट से होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करना होगा। कार्यकारी अभियंता ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

    #AmbalaTraffic #SahaBypass #NH344 #RoadUpdate #HaryanaNews #TrafficAlert #RouteDivert #RoadWork #PublicNotice #AmbalaPolice #SahaNews #HighwayUpdate

  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 13.07.11.jpeg
    23/01/26 |

    आर्य कॉलेज में सरस्वती महोत्सव: मनप्रीत कौर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, संगीत विभाग ने मां शारदे की वंदना से बिखेरी आध्यात्मिक आभा

    जे कुमार अंबाला छावनी, 23 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के निर्देशानुसार आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के संगीत विभाग द्वारा सरस्वती महोत्सव 2026 का गौरवमयी आयोजन किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत सरस्वती वंदना गायन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की मधुर वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संगीत विभाग से डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. अनु वर्मा और यश भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने अपने संबोधन में कहा कि मां सरस्वती मात्र ज्ञान की देवी ही नहीं बल्कि उन्हें स्वर तथा कला की देवी भी माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष वसंत पंचमी पर छात्र और विद्वान माता सरस्वती की पूजा कर ज्ञान का वरदान मांगते हैं।

    डॉ. शचि शुक्ला ने वसंत पंचमी को ज्ञान प्राप्ति और देवी के आशीर्वाद के उत्सव के रूप में परिभाषित किया, वहीं डॉ. अनु वर्मा ने मां सरस्वती के सौम्य रूप को आध्यात्मिकता और पवित्रता का प्रतीक बताया। यश भारद्वाज ने इस महोत्सव को सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। निबंध प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने विचारों को कलमबद्ध किया।

    प्रतियोगिता के परिणामों में बी.ए. प्रथम वर्ष की मनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बी.ए. तृतीय वर्ष की प्राची को द्वितीय और इसी कक्षा की गीता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्या ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज बौद्धिक रूप से समृद्ध होता है और विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच व सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।

    #AryaCollegeAmbala #SaraswatiMahotsav2026 #EssayWriting #SaraswatiVandana #AmbalaNews #HaryanaSaraswatiHeritage #VasantPanchami #StudentExcellence #CulturalProgram #AmbalaCantt #KnowledgeIsPower

  • 57630.jpg
    23/01/26 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है आज का भारत के मौसम का हाल

    🇮🇳 आज का राष्ट्रीय तथा प्रमुख शहर मौसम (IMD अपडेट)

    🌡️ आज के तापमान (कुछ प्रमुख शहर)

    दिल्ली: लगभग 25.6 °C, धुंध/हैज़ स्थिति (Visibility कम)

    कोलकाता: ~17.8 °C, हल्का हेज़/हैज़

    हैदराबाद: ~25.0 °C, साफ मौसम

    अहमदाबाद: ~27.0 °C, स्मोक/फॉग के संकेत

    पुणे: ~28.0 °C, बादल

    📌 अधिकांश उत्तर भारत में धुंध/कोहरा और शीतलहर/कोल्ड डे स्थितियाँ जारी हैं, विशेषकर सुबह-शाम के समय विज़िबिलिटी कम रह सकती है।

    ---

    🌦️ इस सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (IMD)

    ☁️ उत्तर भारत में मौसम की स्थिति

    घने कोहरे/धुंध की संभावना: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ तथा आसपास के इलाकों में रात/सुबह घना कोहरा बना रह सकता है (विशेष रूप से 24–26 जनवरी के आस-पास)।

    कोल्ड डे शर्तें: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के स्थानों पर ठंड अधिक रहने के संकेत हैं।

    बारिश/हल्की वर्षा: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 23 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्का से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    🌧️ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

    इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है, जिससे थंडरस्टॉर्म, गरज, मध्यम वर्षा व कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है (विशेषकर 22–24 जनवरी के आसपास)।

    ---

    🏙️ शहरवार मौसम पर विशेष ध्यान

    🌆 दिल्ली

    तापमान: दिन ~25–26 °C, रात में काफी ठंड

    विज़िबिलिटी: सुबह/शाम कोहरा संभव

    वादल/बारिश: हल्की वर्षा या हल्के मौसम बदलाव के अवसर

    निष्कर्ष: ठंडी सुबहें और विज़िबिलिटी कम रहेगी; संक्रमणकालीन मौसम

    🌇 चंडीगढ़

    तापमान: ठंडी रातें; दिन के तापमान में थोड़ा उतार

    कोहरा: सुबह और रात को घने कोहरे की संभावना

    बारिश: 23 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा

    निष्कर्ष: मौसम थोड़ा बदलता रहेगा लेकिन ठंडा प्रभाव जारी

    🏙️ अंबाला

    तापमान: रात में ठंड, दिन के तापमान सामान्य

    कोहरा/धुंध: सुबह-शाम कोहरा बना रह सकता है

    वर्षा: हल्की वर्षा के अवसर कम हैं; मौसम सामान्य सी में परिवर्तनशील

    🏔️ शिमला

    तापमान: काफी ठंड; उत्तर भारत के पहाड़ी भागों में मौसम ठंडा

    बर्फबारी: हाल ही में पहली बर्फबारी दर्ज हुई जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

    निष्कर्ष: बर्फबारी और शीतलहर का प्रभाव आने वाले दिनों में बना रह सकता है

    ---

    🌁 कोहरा / धुंध (विशेष ध्यान)

    घना से बहुत घना कोहरा: उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह-शाम विज़िबिलिटी गिरने की संभावना जारी है।

    यह कोहरा सर्द हवाओं के कारण और निचले तापमान के कारण बना रहता है।

    ट्रैफिक, ट्रेनें और विमान सेवाओं पर असर हो सकता है — IMD सलाह देती है कि सुबह/शाम में सावधानी बरतें।

    📌 मुख्य चेतावनियाँ

    ✔️ ७ से १० दिनों तक: सुबह/शाम कोहरा विज़िबिलिटी कम कर सकता है।

    ✔️ घटती विज़िबिलिटी: विशेषकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में।

    ✔️ बारिश/ओले: 23–24 जनवरी के बीच कुछ हल्की-मीटीड वर्षा/गरज भरे मौसम की संभावना।

    ✔️ शिमला/पहाड़ों में बर्फबारी: हाल ही में हुई बर्फबारी से तापमान नीचे है।

    ---

    #DailyKhabar #WeatherForecast #IndiaWeather #WeatherUpdate #DailyWeather #ForecastIndia #ClimateReport #WeatherNews #IncredibleIndia #IndiaToday #WeatherAroundUs #IndiaForecast #Meteorology #WeatherAlert #SunnyDays #RainySeason #WeatherLookout #IndiaWeatherUpdate #Environment #WeatherWatch

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 379.jpg
    23/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, संयम रखें।

    करियर: अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नया कार्य सौंपा जा सकता है।

    बिज़नेस: पुराने क्लाइंट से लाभ, नई डील फाइनल हो सकती है।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिल सकता है, पर खर्च भी बढ़ेगा।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा, लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।

    स्वास्थ्य: सिर दर्द, थकान संभव।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा लेकिन आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:10 – 10:30

    लकी नंबर: 3, 9

    शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: घर में सुख-शांति, किसी शुभ समाचार की संभावना।

    करियर: पदोन्नति या तारीफ मिल सकती है।

    बिज़नेस: मुनाफे में वृद्धि, निवेश के नए अवसर।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग, FMCG में लाभ संभव।

    स्वास्थ्य: गला, सर्दी से सावधान।

    ऊर्जा: अच्छी 🔋🔋🔋🔋

    मूड: खुश और संतुलित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:15

    लकी नंबर: 6, 8

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।

    करियर: इंटरव्यू, मीटिंग में सफलता।

    बिज़नेस: मार्केटिंग व मीडिया से लाभ।

    लाभ/हानि: छोटे लाभ, बड़े फैसले टालें।

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग में सावधानी जरूरी।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: उत्साही लेकिन बेचैन

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 – 11:40

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

    करियर: स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी।

    बिज़नेस: रियल एस्टेट, होटल से लाभ।

    लाभ/हानि: वाहन या संपत्ति पर खर्च।

    शेयर मार्केट: मेटल/इन्फ्रा में फायदा।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधित समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी 🔋🔋🔋🔋

    मूड: भावुक लेकिन संतुष्ट

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:00

    लकी नंबर: 2, 7

    शुभ रंग: क्रीम

    ---

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

    बिज़नेस: बड़ा ऑर्डर या नया पार्टनर।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग प्रबल।

    शेयर मार्केट: ऑटो, पावर सेक्टर लाभकारी।

    स्वास्थ्य: BP, हृदय का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी 🔋🔋🔋🔋🔋

    मूड: जोशीला और आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 – 9:30

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: छोटी बातों पर तनाव।

    करियर: मेहनत ज्यादा, परिणाम धीरे।

    बिज़नेस: अकाउंट, एजुकेशन में लाभ।

    लाभ/हानि: खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    शेयर मार्केट: निवेश से पहले रिसर्च जरूरी।

    स्वास्थ्य: गैस, माइग्रेन।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: गंभीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 – 2:15

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♎ तुला राशि

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: प्रमोशन या नई नौकरी की खबर।

    बिज़नेस: फैशन, आर्ट, रियल एस्टेट में लाभ।

    लाभ/हानि: आर्थिक संतुलन बेहतर।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली का सही समय।

    स्वास्थ्य: त्वचा, आंखों की समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी 🔋🔋🔋🔋

    मूड: रोमांटिक और खुश

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:00

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: किसी पुराने विवाद का समाधान।

    करियर: गुप्त शत्रु सक्रिय, सतर्क रहें।

    बिज़नेस: पार्टनरशिप में सावधानी।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ।

    शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।

    स्वास्थ्य: लो BP, थकावट।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: रहस्यमय और गंभीर

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    ---

    ♐ धनु राशि

    परिवार: यात्रा का योग।

    करियर: विदेशी या ऑनलाइन कार्य से लाभ।

    बिज़नेस: आयात-निर्यात, शिक्षा क्षेत्र अच्छा।

    लाभ/हानि: धन वृद्धि।

    शेयर मार्केट: टेक, फार्मा लाभकारी।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर दर्द।

    ऊर्जा: अच्छी 🔋🔋🔋🔋

    मूड: आशावादी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 – 10:30

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर राशि

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    करियर: बड़े अधिकारी से मुलाकात लाभदायक।

    बिज़नेस: निर्माण, मशीनरी में फायदा।

    लाभ/हानि: स्थायी आय के योग।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश अच्छा।

    स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:15 – 4:00

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नेवी ब्लू

    ---

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: मित्रों से सहयोग।

    करियर: इनोवेशन से लाभ।

    बिज़नेस: स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी में फायदा।

    लाभ/हानि: नए स्रोत से आय।

    शेयर मार्केट: IT, ग्रीन एनर्जी में लाभ।

    स्वास्थ्य: नींद की समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी 🔋🔋🔋🔋

    मूड: क्रिएटिव

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 – 6:15

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: बैंगनी

    ---

    ♓ मीन राशि

    परिवार: धार्मिक कार्य में मन लगेगा।

    करियर: नई शुरुआत शुभ।

    बिज़नेस: ब्यूटी, दवा, जल-संबंधी कार्य में लाभ।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने के योग।

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश शुभ।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द, एलर्जी।

    ऊर्जा: मध्यम 🔋🔋🔋

    मूड: शांत और आध्यात्मिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:45 – 8:30

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    ---

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #WeeklyHoroscope #DailyHoroscope #AstrologyReading #HoroscopeToday #FutureInsights #Tarot #SpiritualGuidance #AstrologicalPredictions #LoveHoroscope #PersonalGrowth #ZodiacChart #Numerology #LifeAdvice #Mystic #CosmicEnergy #Fate

  • download - 2026-01-22T195613.017.jpg
  • Pic.jpeg

    बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण को मिली रफ्तार, टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    बैंक स्क्वेयर में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए नगर परिषद अम्बाला सदर ने ऑक्शन प्रक्रिया भी शुरू की : मंत्री अनिल विज

    द्वितीय चरण में बैंक स्क्वेयर में बनेगा ऑडिटोरियम, रूफ टॉप पर फूड कोर्ट होंगे : अनिल विज

    बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा जिसमें 32 बैंकों को शिफ्ट होंगे


    अम्बाला/चंडीगढ़, 22 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण के कार्य के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोशन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा बन चुके 55 शोरूम में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।


    गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण निर्माण हेतु  64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। वहीं बैंक स्क्वेयर में पहले चरण का निर्माण कार्य अब अंतिम चरणों में है।  

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है। पहले चरण में बने 55 शोरूम में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए नगर परिषद द्वारा ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जिसके तहत जल्द यहां बैंकों को शिफ्ट किया जा सके।


    द्वितीय चरण में चार मंजिला बिल्डिंग में होंगे कई शोरूम

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि बैंक स्क्वेयर में द्वितीय चरण के तहत पिछली तरफ बनने वाली चार मंजिला बिल्डिंग में 45 शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पहले और दूसरे चरण में कुल 100 शोरूम का निर्माण हो रहा है।  

    प्रथम चरण में बने बैंक स्क्वेयर में यह कार्य हुए

    - बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण के तहत बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा होगी।

    - बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं होगी।

    - तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां होगी।

    - दूसरी मंजिल पर 18 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी।

    - तीसरी मंजिल पर 16 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी।

    - इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं होगी।

    द्वितीय चरण में बन बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे

    - द्वितीय चरण में बनने वाले बैंक स्क्वेयर भवन के प्रथम तल पर 12 शोरूम होंगे इसी तरह द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 16 शोरूम होंगे।

    - तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट बनाए जाएंगे।

    - इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।

    ----------------------------------

  • Pic 1.jpeg

    देशभक्ति और परंपरा का संगम : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में सुभाष पार्क में मनाई जाएगी नेताजी की जयंती और फिर बसंत पंचमी पर पतंगो से सजेगा आसमान

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व समाज सेवी संजीव वालिया अम्बाला छावनी में ध्वजारोहण करेंगे

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिए गए अह्म फैसले

    चंडीगढ़/अम्बाला, 22 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई फैसले लिए गए।

    बैठक में तय किया गया कि 23 जनवरी शुक्रवार को नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी का जन्मदिवस अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में प्रात: 11 बजे मनाया जाएगा। इस दौरान मंत्री अनिल विज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सुभाष पार्क में पहुंचने का आह्वान किया गया।

    वहीं इस कार्यक्रम के उपरांत 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।

    गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता संजीव वालिया ध्वजारोहण करेंगे

    भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संजीव वालिया ध्वजारोहण करेंगे। पार्टी द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी सुभाष पार्क के समक्ष ध्वजारोहण किया जाएगा।

    इसके अलावा बैठक में अम्बाला छावनी के विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता ओम सहगल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, ललता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा, राजीव गुप्ता डिम्पल, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, हर्ष बिंद्रा, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, फकीरचंद सैनी, भरत कोछड़, बलित नागपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    #NetajiBirthAnniversary #SubhashPark #EnergyMinisterAnilVij #BasantPanchami #KiteFlying #Patriotism #IndianCulture #Celebration #KitesInTheSky #HonoringNetaji #FestiveVibes #CulturalHeritage #LocalEvents #CommunityCelebration #MemorialEvent #SpringFestivals #TraditionalCelebration #WindAndKites #UnityInDiversity

  • 7b763f6e-27a4-4233-9d9f-ec3fb7c785ab.jpg
    22/01/26 |

    जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा का उत्सव: जैन मिलन महावीर सोसाइटी ने जरूरतमंद छात्राओं को बांटे स्वेटर और जूते

    जे कुमार अंबाला छावनी, 22 जनवरी 2026: मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए जैन मिलन महावीर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा बुधवार, 21 जनवरी को जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोसाइटी ने विद्यालय की जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर और जूते वितरित किए।

    समाज कल्याण में अग्रणी भूमिका: मंच का संचालन करते हुए स्कूल अध्यापिका श्रीमती ऋतु जैन ने बताया कि यह सोसाइटी वर्ष 2025-26 से सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है। गौशाला में चारा वितरण, मंदिरों में महाआरती, सांस्कृतिक आयोजन, निर्वाण लाडू अर्पण और पौधारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से संस्था समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है।

    शिक्षा ही है सबसे बड़ा उपहार: सोसाइटी के प्रधान श्री नितिन जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा शिक्षा एक ऐसा बहुमूल्य उपहार है जो आपको समाज में एक विशिष्ट पहचान दिला सकता है। आप सभी कड़ी मेहनत करें ताकि न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभा सकें।"

    कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर जैन मिलन महावीर सोसाइटी के सचिव श्री दीपक जैन, अतिरिक्त सचिव श्री अनुज जैन, श्री दिगंबर जैन सभा के महामंत्री श्री विजय कुमार जैन, श्री एस.के. जैन, श्री मनोज जैन, श्री राजेश जैन, श्री मनीष जैन और श्री ललित जैन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    विद्यालय ने जताया आभार: कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सोसाइटी के प्रधान श्री नितिन जैन और उनके साथ आए सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से समाज कल्याण के इन अतुलनीय कार्यों की सराहना की गई, जो विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

    #JainSchoolAmbala #SocialService #JainMilanSociety #AmbalaCanttNews #Philanthropy #EducationFirst #WinterRelief #StudentWelfare #CommunityService #JainSociety

  • P--1.jpg
    22/01/26 |

    अंबाला में समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निपटान के दिए निर्देश

    जे कुमार अंबाला, 22 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की जन-कल्याणकारी पहल के तहत आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (CTM) अभिषेक गर्ग ने की, जहां उन्होंने जिले के विभिन्न कोनों से आए नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

    नगराधीश ने शिविर में आए प्रत्येक प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को मार्क किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें ताकि जनता को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

    आज के समाधान शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (PPP) में त्रुटियों को ठीक करने, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित विवादों, पेंशन विभाग की रुकी हुई सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। नगराधीश ने इन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।

    अभिषेक गर्ग ने जानकारी दी कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में अंबाला जिले में जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय और उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालयों में नियमित रूप से इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #SamadhanShivira #PublicGrievance #HaryanaGovernment #AmbalaAdministration #JanSunwai #FamilyID #PropertyID #CitizenService #Governance

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 12.43.26.jpeg
    22/01/26 |

    आर्य कॉलेज में सरस्वती महोत्सव: निबंध और पेंटिंग के जरिए विद्यार्थियों ने बिखेरे ज्ञान और कला के रंग

    जे कुमार अंबाला छावनी, 22 जनवरी 2026: सरकार के निर्देशानुसार मनाए जा रहे 'सरस्वती महोत्सव' की कड़ी में आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के हिंदी और संस्कृत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के प्रति अपनी श्रद्धा और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में ज्ञान, विवेक और संस्कारों को समाहित करने का एक पावन अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मां सरस्वती हमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देतीं, बल्कि सही और गलत के बीच भेद करने की बुद्धि भी प्रदान करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी ज्ञान के इसी प्रकाश से स्वयं का और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल करेंगे।

    श्रीमती सोनिया शास्त्री के कुशल संचालन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमती ममता भटनागर द्वारा निभाई गई। निबंध प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष की राधिका दूसरे और इसी कक्षा की कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी तूलिका से सुंदर रंग उकेरे, जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की साधना दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।

    कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को सरस्वती नदी के ऐतिहासिक महत्व और इस दिन के आध्यात्मिक पहलुओं से भी विस्तार से अवगत कराया। विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता ने इस महोत्सव को बेहद खास बना दिया। कॉलेज प्रशासन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #AryaCollegeAmbala #SaraswatiMahotsav #EssayCompetition #PaintingCompetition #AmbalaNews #VedicCulture #KnowledgeAndWisdom #StudentSuccess #HaryanaEducation #CulturalHeritage #AmbalaCantt #ArtAndLiterature

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 2.30.22 PM.jpeg
    22/01/26 |

    एसडी कॉलेज में 'उच्च शिक्षा का महत्व' विषय पर व्याख्यान: डॉ. अमनदीप कौर ने विद्यार्थियों को बताया सफलता का मंत्र

    जे कुमार अंबाला कैंट, 22 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने और उन्हें शैक्षणिक संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से 'उच्च शिक्षा के महत्व' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता (रिसोर्स पर्सन) के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अमनदीप कौर ने शिरकत की, जिन्होंने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।

    डॉ. अमनदीप कौर ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आज के प्रतिस्पर्धी और ज्ञान-आधारित युग में उच्च शिक्षा केवल एक डिग्री हासिल करना नहीं है। यह नवाचार (Innovation), आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking) और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (Post Graduation), शोध (Research), विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने उच्च शिक्षा के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले करियर के बड़े अवसरों की ओर भी छात्रों का ध्यान आकर्षित किया।

    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा ही वह मार्ग है जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाता है और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए ऐसे अकादमिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

    व्याख्यान के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जहाँ विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं डॉ. कौर के समक्ष रखीं। डॉ. कौर ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास व निरंतर अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    #SDCollegeAmbala #HigherEducation #CareerGuidance #AmbalaNews #EducationalLecture #StudentSuccess #LeadershipSkills #AcademicGrowth #FutureReady #SDCNews

  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 1.48.16 PM.jpeg
    22/01/26 |

    जी.एम.एन. स्कूल में वसंत पंचमी की धूम: नन्हे छात्रों ने सरस्वती वंदना और मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

    जे कुमार अंबाला कैंट, 22 जनवरी 2026: जी.एम.एन. स्कूल में आज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर कक्षा प्रथम के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का अत्यंत गरिमामय आयोजन किया गया। पीले परिधानों और उत्साह से भरे इन छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। नन्हे विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए सुंदर कविताएं सुनाईं और प्रभावशाली भाषण दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर संगीत और मनमोहक नृत्य ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्ति और आनंद के वातावरण से सराबोर कर दिया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या ने नन्हे कलाकारों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, विद्या और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का पर्व है। उन्होंने बच्चों को जीवन में परिश्रमी, संस्कारवान और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से उन शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन छोटे बच्चों को इतनी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इसने बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

    #GMNSchool #VasantPanchami #SaraswatiPuja #AmbalaSchoolNews #KidsPerformance #CulturalEvent #EducationAndCulture #StudentActivity #AmbalaCantt #SpringFestival

  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 2.17.15 PM.jpg
    22/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #BollywoodNews2026 #LatestEntertainment #BtownUpdate #BollywoodBuzz #CinemaToday #MovieReleases #BoxOfficeIndia #CelebrityGossip #BollywoodFlash #Jan22Entertainment #NewMovieAlert #FilmCityDiaries #BtownCelebs #BollywoodTrends #TrendingMovies2026 #OTTUpdates #MusicLaunch #BollywoodFashion #GlamourWorld #CineNews #BollywoodExclusive #MovieTeaser #TrailerLaunch #DailyEntertainment #StarCasts #BehindTheScenes #FilmIndustryIndia #BtownGossips #PopCulture #BollywoodPremiere #CinematicUpdate #FilmyDuniya #RedCarpet #BollywoodStar #EntertainmentHeadlines #MovieReview #BtownDiaries #ViralBollywood #UpcomingMovies #WebSeriesUpdate #BollywoodCuisine #FilmFestivals #StardomIndia #ActingCareer #CinemaLovers #DailyBtown #FilmNewsToday #SuperstarsIndia #ShowbizNews #BollywoodLife

  • WhatsApp Image 2026-01-22 at 1.04.35 PM.jpeg
    22/01/26 |

    अंबाला छावनी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    अम्बाला, 22 जनवरी (अन्‍नू ): अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जीआरपी द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    आज जीआरपी की टीम ने आर पी एफ के साथ मिलकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की बारीकी से जांच की। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ स्टेशन पर आने वाले पार्सलों को भी खंगाला गया। इसके अलावा स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राज कुमार के अनुसार, गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है। स्टेशन पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

    #AmbalaCanttRailwayStation #RepublicDaySecurity #HighAlert #GRPIndia #RPFAlert #AmbalaNews #RailwaySafety #SecurityChecks #IndianRailways #26January2026 #Vigilance #SafeTravel #PunjabRailway #HaryanaPolice #AmbalaUpdate #TerrorAlert #PublicSafety #DogSquad #TrainSecurity #AmbalaDiaries #RailwayProtection #StationSecurity #CrimePrevention #RepublicDayPrep #LawAndOrder #TravelSafety #RailwayPolice

  • Bhiwani-Court.jpg
    22/01/26 |

    भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट

    हरियाणा/भिवानी, 22 जनवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के भिवानी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस सूचना के मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है और पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियाँ इस ई-मेल के स्रोत और इसकी सच्चाई का पता लगाने में जुटी हैं।


    धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि यह ई-मेल कहाँ से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर के आसपास चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।


    इस गंभीर मामले पर जानकारी साझा करते हुए एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिला कोर्ट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल और विशेषज्ञ टीमें हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। एसपी के अनुसार, जाँच के दौरान जो भी तथ्य और सबूत हाथ लगेंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    धमकी मिलते ही पूरे न्यायालय परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें डॉग स्क्वायड के साथ चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और अन्य विशेष पुलिस इकाइयां भी तैनात हैं, जो हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।



    #BhiwaniNews #BhiwaniCourt #BombThreat #SecurityAlert #HaryanaPolice #BreakingNewsHindi #CyberCrime #LawAndOrder #BhiwaniPolice #EmergencyUpdate #SafetyFirst #CourtSecurity #CrimeNewsIndia #PoliceAction #ThreatEmail #BhiwaniUpdate #HighAlert #SecurityForces #JusticeSystem #HaryanaAlert #BhiwaniCity

  • Untitled Project (1).jpg
    22/01/26 |

    अंबाला: 400 साल पुराने ऐतिहासिक 'रानी का तालाब' का बदलेगा स्वरूप, लगभग 38 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    अम्बाला, 22 जनवरी (अन्‍नू ): अंबाला छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) ने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक 'रानी का तालाब' को नया रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इस धरोहर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण के लिए बोर्ड द्वारा ई-निविदा (E-Tender) जारी कर दी गई है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा ने जानकारी दी कि इस आगामी परियोजना के अंतर्गत तालाब में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा और पत्थरों की पिचिंग सहित कई अन्य सजावटी कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों पर लगभग 37.93 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसके लिए इच्छुक पक्ष 4 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


    लगभग चार शताब्दियों पुराना यह तालाब अपने आप में बेहद समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। माना जाता है कि छछरौली रियासत के राजा रणजीत सिंह की रानी यहाँ प्रतिदिन शाही स्नान के लिए आती थीं और समीप बने शिव मंदिर व ज्ञासी माता मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करती थीं। आज भी यह स्थान न केवल अंबाला बल्कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। महाशिवरात्रि सहित अन्य विशेष अवसरों पर यहाँ भक्तों का भारी जमावड़ा रहता है, जो अपनी मनोकामनाएं लेकर यहाँ मत्था टेकने पहुँचते हैं।


    प्रशासन की योजना इस स्थल को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की है। इसके तहत यहाँ न केवल मूलभूत नागरिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, बल्कि तालाब को एक झील का स्वरूप देकर भविष्य में नौकायान (Boating) की सुविधा भी शुरू करने की योजना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना है। परियोजना की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर भी साझा की गई है।


    "रानी का तालाब मंदिर विशेष आस्था का केंद्र है जोकि पर्यावरण संरक्षित है, इसलिए इस जगह के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य की योजना तैयार की गई थी। इस पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।" — राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।



    #AmbalaNews #RaniKaTalab #AmbalaCanttBoard #HeritageConservation #HaryanaTourism #HistoricIndia #AncientTemples #AmbalaDevelopment #SmartCityAmbala #TourismIndia #SpiritualIndia #HistoricalLandmarks #BeautificationProject #RainWaterHarvesting

  • Gemini_Generated_Image_bdy3qkbdy3qkbdy3.jpg
    22/01/26 |

    सावधान! अम्बाला में तैनात पुलिसकर्मी से 25 लाख की साइबर ठगी

    कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी (अन्‍नू ): साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कानून के रखवाले भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक पुलिस जवान सोहन लाल के साथ सामने आया है, जो वर्तमान में अम्बाला जिले में कार्यरत हैं। ठगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे करीब 25.70 लाख रुपए की बड़ी रकम ठग ली। इस धोखाधड़ी की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई, जहाँ सोहन लाल की फेसबुक पर निशा अग्रवाल नाम की एक महिला से जान-पहचान हुई थी।


    फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद बातचीत का सिलसिला वॉट्सऐप तक जा पहुँचा, जहाँ आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी को फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर लाखों कमाने का लालच दिया। विश्वास जीतने के बाद ठगों ने सोहन लाल का एक फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में उन्होंने 45 हजार और 80 हजार रुपए जैसी छोटी रकम निवेश की। जब आरोपियों ने उनके फर्जी वॉलेट में मुनाफा दिखाना शुरू किया, तो सोहन लाल उनके झांसे में पूरी तरह फंस गए और उन्होंने चेक व ऑनलाइन माध्यमों से लाखों रुपए ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।



    धोखाधड़ी का यह खेल यहीं नहीं रुका। ज्यादा मुनाफे की चाह में सोहन लाल ने 22 दिसंबर को 10 लाख रुपए और फिर दिसंबर के अंत तक अपनी पत्नी के खाते से भी 6 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब उनके वॉलेट में कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए का बैलेंस दिखने लगा, तो उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही। पैसे ट्रांसफर न होने पर जब उन्होंने संपर्क किया, तो ठगों ने टैक्स के नाम पर 55 लाख रुपए की और मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उनका अकाउंट डिलीट कर दिया और अपनी सोशल मीडिया आईडी व नंबर बंद कर लिए। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


    #CyberCrime #AmbalaPolice #ForexTradingScam #OnlineFraud #StayAlert #SocialMediaScam #CyberSecurityIndia #HaryanaPolice #InvestmentFraud #MoneyLaundering #CyberSafety #FinancialFraud #FacebookScam #WhatsAppScam #PoliceNews #Kurukshetra #OnlineSafety #FraudAlert #CryptoScam #DigitalIndia #CrimeUpdate #Awareness #EconomicOffence

  • Screenshot 2026-01-22 113738.jpg
    22/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #IMDWeatherUpdate #IndiaWeatherToday #WeatherNewsIndia #RainAlert #Snowfall2026 #DelhiWeather #Winter2026 #WesternDisturbance #IMDAlert #MausamVigyan #NorthIndiaWeather #TodayWeatherReport #RainInDelhi #KashmirSnowfall #HimachalSnow #PunjabWeather #HaryanaWeather #UPWeather #RajasthanRain #WeatherForecastIndia #ClimateUpdate #ColdWaveAlert #FoggyMorning #WeatherWarning #IndianMeteorologicalDepartment #WeeklyWeather #SkyMet #WinterRain #HailstormAlert #WeatherUpdateHindi #Jan22Weather #CurrentWeather #TemperatureDrop #RainyDay #SnowyHills #WeatherStation #ClimateNews #StaySafe #MonsoonUpdate2026 #WeatherTracking #Atmosphere #NatureNews #FogAlert #Thunderstorm #GharMeRahein #WeatherJournalism #IndiaNews #DailyWeather #SnowLovers #MausamSamachar

  • Screenshot 2026-01-22 113307.jpg
    22/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegMealPlan #HealthyEating #VegetarianRecipes #IndianFood #Healthylifestyle #DietPlan #VeggieLover #WeightLossDiet #HealthyFood #PureVeg #DailyMealPlan #FitnessMotivation #CleanEating #PlantBased #VeggieBowl #IndianCuisine #Nutrition #HealthyLiving #Foodie #HomeCooked #BalancedDiet #VegetarianIndia #HealthyRecipes #EatClean #WeightLossJourney #YummyVeg #Delicious #InstaFood #FoodGram #Wellness #BreakfastIdeas #LunchInspiration #DinnerMenu #ProteinRich #MeatFree #SatvikFood #HealthyIndia #SimpleFood #VeggieLife #FoodBlogger #GharKaKhana #TastyAndHealthy #MealPrep #Nutritionist #FitnessFood #VeganFriendly #DesiFood #HealthFirst #EatLocal #Vegetarianism

  • istockphoto-641925028-612x612.jpg
    22/01/26 |

    चंडीगढ़ में अपराध : मलोया में युवक की चाकू मारकर हत्या, ट्रिब्यून चौक पर लूट की वारदात

    चंडीगढ़, 22 जनवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के मलोया इलाके में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ 19 वर्षीय युवक मोहित की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह शहर में इस सप्ताह कत्ल की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मोहित को चार मंजिला मकानों के पास स्थित एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक की पीठ से होता हुआ दिल तक जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    मृतक के चाचा पिंटू ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले हमलावरों ने उनके घर आकर गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल पर धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी थी, जिसमें मोहित को दुकान से बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मोहित एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता था और अपने पीछे माता-पिता, एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पार्क में यह वारदात हुई, वहाँ अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था।


    पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर मलोया गांव के ही रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।


    वहीं, मंगलवार को ही शहर के ट्रिब्यून चौक पर सरेराह लूटपाट की एक और घटना दर्ज की गई। रायपुर खुर्द के रहने वाले विकास मंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनका रास्ता रोका और उनके गले से बजरंगबली की प्रतिमा वाला सोने का लॉकेट काटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की भी तफ्तीश शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुई इन दो बड़ी वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



    #चंडीगढ़ #मलोया #मर्डर_केस #अपराध #ट्रिब्यून_चौक #ChandigarhCity #JusticeForMohit #CrimeRate #SafetyInChandigarh #LootingIncident #PGIChandigarh #PoliceAlert #TricityNews #YouthCrime #Justice #ChandigarhCrime #ChandigarhNews #MaloyaMurder #CrimeUpdate #ChandigarhPolice #BreakingNewsHindi #LootCase #LawAndOrder

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 11.24.20 PM.jpg
    22/01/26 |

    अंबाला: अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप, निर्माण कार्य के दौरान गिरकर मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

    अम्बाला, 22 जनवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के अंबाला शहर स्थित सेक्टर-8 में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान बिहार निवासी एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के मूल निवासी हरी लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने या दौरा पड़ने की वजह से वह संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    मरीज की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के परिजनों और बेटे ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि जब हरी लाल को अस्पताल लाया गया, तब उसकी धड़कनें चल रही थीं, लेकिन समय पर डॉक्टर के उपलब्ध न होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। इसी नाराजगी के चलते परिजनों ने अस्पताल में घंटों हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।


    दूसरी ओर, चिकित्सा अधिकारियों ने परिजनों के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, वह पहले ही दम तोड़ चुका था। विवाद बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सेक्टर-9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



    #AmbalaNews #HaryanaPolice #MedicalNegligence #AmbalaCity #LaborerDeath #BiharNews #HospitalHungama #CrimeNews #अंबाला #हरियाणा #AmbalaHospital #AccidentNews #CivilHospitalAmbala #KatiharNews #LaborRights #BreakingNewsAmbala #HospitalProtest #HaryanaNewsUpdate

  • PR2210120269O2S.jpg
    22/01/26

    स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 22 जनवरी नई दिल्ली - स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

     

    राष्ट्रपति भवन में अलबारेस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच संबंध सदियों पुराने हैं, जो व्यापार, संस्कृति और लोकतंत्र एवं बहुलवाद के साझा मूल्यों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है जिसे ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और व्यापार तथा निवेश का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी सेवाओं और रक्षा-अंतरिक्ष क्षेत्रों में स्पेन की क्षमताएं भारत की विकास प्राथमिकताओं प्राथमिकताओं को समर्थन देने में सहायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

     

    द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक होने के नाते, भारत और स्पेन को संयुक्त राष्ट्र और जी-20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए ताकि विश्व भर में शांति, समृद्धि और स्थिरता के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

     

    राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और स्पेन का एक साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों से मिलकर लड़ने के लिए हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं को मिलाकर एकजुट रूप से प्रयास करना होगा।

    द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यूरोप और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और हम अपने 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

  • 379.jpg
    22/01/26 |

    आज का राशिफल

    🌞 मेष राशि (Aries)

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी बड़े से सलाह लाभदायक।

    करियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ: रुका धन मिलने के संकेत।

    हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, उतार-चढ़ाव रहेगा।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, थकान संभव।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी

    मूड: आत्मविश्वास भरा 🔥

    ---

    🌙 वृषभ राशि (Taurus)

    परिवार: पारिवारिक माहौल सुखद, शुभ समाचार मिल सकता है।

    करियर: प्रमोशन या तारीफ के योग।

    लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    हानि: आलस्य अवसर छीन सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 10:45 से 12:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश लाभकारी।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: गला/पेट संबंधित दिक्कत।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: शांत और संतुष्ट 🌸

    ---

    🌬 मिथुन राशि (Gemini)

    परिवार: मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।

    करियर: मीटिंग व संपर्क से लाभ।

    लाभ: नए स्रोत बनेंगे।

    हानि: गलतफहमी से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:45

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग में सतर्क रहें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव, नींद की कमी।

    ऊर्जा: सामान्य

    मूड: चंचल 😄

    ---

    🌊 कर्क राशि (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा।

    लाभ: प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा लाभ।

    हानि: भावुक निर्णय नुकसान दे सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 2:00 से 3:15

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: सीने/पेट से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: संवेदनशील 💭

    ---

    🔥 सिंह राशि (Leo)

    परिवार: घर में खुशी का माहौल।

    करियर: नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

    लाभ: मान-सम्मान व धन वृद्धि।

    हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 3:30 से 4:45

    शेयर मार्केट: लाभ की संभावना।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: हृदय, पीठ का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: उच्च

    मूड: जोशीला 👑

    ---

    🌾 कन्या राशि (Virgo)

    परिवार: बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ: रुके काम पूरे होंगे।

    हानि: छोटी लापरवाही नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 5:00 से 6:15

    शेयर मार्केट: विश्लेषण के बाद ही निवेश।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।

    ऊर्जा: सामान्य

    मूड: व्यावहारिक 📘

    ---

    ⚖ तुला राशि (Libra)

    परिवार: दांपत्य जीवन मधुर।

    करियर: नई साझेदारी फायदेमंद।

    लाभ: सौंदर्य, कला, व्यापार से लाभ।

    हानि: उधार देने से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 6:30 से 7:30

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश करें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: कमर दर्द।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: रोमांटिक 🌹

    ---

    🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

    परिवार: पुराने विवाद सुलझेंगे।

    करियर: गुप्त शत्रुओं से सावधान।

    लाभ: रिसर्च व निवेश से लाभ।

    हानि: क्रोध नुकसान देगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:00

    शेयर मार्केट: जोखिम भरा दिन।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मरून

    स्वास्थ्य: रक्तचाप, थकान।

    ऊर्जा: तीव्र

    मूड: रहस्यमयी 🦂

    ---

    🏹 धनु राशि (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या मांगलिक चर्चा।

    करियर: नई नौकरी/प्रोजेक्ट संकेत।

    लाभ: भाग्य साथ देगा।

    हानि: जल्दबाज़ी से हानि।

    शुभ मुहूर्त: 9:30 से 10:45

    शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।

    ऊर्जा: उच्च

    मूड: आशावादी 🌈

    ---

    🐐 मकर राशि (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    करियर: बॉस का भरोसा मिलेगा।

    लाभ: स्थिर आय।

    हानि: कोर्ट-कचहरी से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 11:00 से 12:15

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर में लाभ।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: स्लेटी

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: गंभीर 🏔

    ---

    🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

    परिवार: मित्रों से सहयोग।

    करियर: इनोवेशन से सफलता।

    लाभ: टेक्नोलॉजी/नेटवर्क से लाभ।

    हानि: भावनात्मक खर्च।

    शुभ मुहूर्त: 12:30 से 1:30

    शेयर मार्केट: नए सेक्टर में लाभ।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: नसों से जुड़ी समस्या।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: क्रिएटिव ⚡

    ---

    🌸 मीन राशि (Pisces)

    परिवार: घर में शांति।

    करियर: कला, शिक्षा, अध्यात्म से लाभ।

    लाभ: मान-सम्मान।

    हानि: भ्रम में निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: 2:15 से 3:30

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें।

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द, आलस्य।

    ऊर्जा: कम से मध्यम

    मूड: भावुक 🌙

    ---

    #todayshoroscope #horoscope #astrology #zodiac #dailyhoroscope #tarot #forecasts #astroupdate #horoscopes #astrologytips #cosmicguidance #celestialevents #star_signs #mystical #spiritualgrowth #destiny #2026horoscope #planetaryalignment #astrologypredictions

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • download - 2026-01-21T191846.879.jpg
    21/01/26 |

    हरियाणा : 20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल पोर्टल, अनुबंध कर्मचारियों का डेटा होगा पोर्ट

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से प्राप्त निरंतर अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा स्थानांतरित (पोर्ट) किया जा सके।

     

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 फरवरी, 2026 तक एक अलग विंडो खोली जाएगी। यह विंडो  विभागों, बोर्डों और निगमों के केवल उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए होगी, जिनकी स्वीकृति अनुबंध कर्मियों की तैनाती नीति, 2022 के प्रावधानों के तहत वित्त विभाग से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। संबंधित विभाग द्वारा वित्त विभाग से प्राप्त स्वीकृति की प्रति एचकेआरएनएल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के उपरांत ही उस विभाग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।

     

    एचकेआरएनएल पोर्टल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए पुनः खोला जाएगा, जिन्हें 31 मार्च, 2022 या उससे पूर्व नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। यह कदम ऐसे कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

     

    गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 अगस्त, 2024 को जारी निर्देशों के तहत एचकेआरएनएल पोर्टल को 30 सितंबर, 2024 तक खोला गया था और सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्धारित अवधि के भीतर डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया था।

    #HKRNL #HaryanaGovernment #ContractualEmployees #JobSecurity #HaryanaKoushalRozgarNigam #ChiefSecretaryHaryana #EmploymentNews #PolicyUpdate #HaryanaServiceProtectionAct2024 #EmployeeBenefits #ChandigarhNews #GovtJobsHaryana #PortalReopening

  • H-1-21-1-26.jpg
    21/01/26 |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी श्री ओम सिंह द्वारा दायर शिकायत से संबंधित एक पुनरीक्षण मामले में सुनवाई के उपरांत विस्तृत आदेश पारित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया शिकायत बिजली कनेक्शन से जुड़े प्रकरण में अनुचित देरी, गलत एवं अत्यधिक अनुमान तैयार किए जाने तथा समयबद्ध सेवा प्रदान न किए जाने से संबंधित थी, जिसके कारण शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।

     

    आयोग ने मामले के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुए पाया कि अधीक्षण अभियंता (एसई) द्वारा की गई कार्रवाई उपयुक्त थी। अतः उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

     

    हालांकि, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) द्वारा शिकायत के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई। आयोग ने इसे अधिनियम की मंशा के विपरीत मानते हुए एक्सईएन को अंतिम चेतावनी जारी की है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी है।

     

    तत्कालीन एसडीओ द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को आयोग ने पूर्णतः संतोषजनक नहीं माना। अधिकारी से अपेक्षित विवेक एवं सतर्कता का अभाव पाया गया। हालांकि, प्रोबेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उदार दृष्टिकोण अपनाया है, किंतु भविष्य में किसी भी चूक की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

     

    वहीं, कनिष्ठ अभियंता (जेई) द्वारा निर्देशों के अनुरूप अनुमान तैयार न करने तथा समय पर संशोधित अनुमान प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए आयोग ने हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत 5,000 रुपए का जुर्माना तथा शिकायतकर्ता श्री ओम सिंह को 1,500 रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। संबंधित अधीक्षण अभियंता को वेतन से राशि की कटौती कर राज्य कोष में जमा कराने एवं क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #RightToService #HaryanaGovernment #HRTS #ElectricityConnection #HisarNews #PublicAccountability #ConsumerRights #GovernanceReform #ServiceGuaranteed #DepartmentOfPower #OmSinghCase #LegalJustice #AdministrativeAction #JEFine #CompensationToCitizens #Hissar #UHBVN #DHBVN #danikkhabar #dknews

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 6.07.35 PM.jpeg
    21/01/26 |

    अंबाला छावनी बोर्ड में अजय बावेजा का कार्यकाल बढ़ा; कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से विकास की रफ्तार रहेगी जारी, अजय बवेजा ने मंत्री अनिल विज का किया आभार व्यक्त

    जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने एक अहम गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए अंबाला छावनी बोर्ड (Cantonment Board) के मनोनीत सदस्य अजय बावेजा के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए विस्तार दे दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन छावनी बोर्डों का कार्यकाल 10 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा था, उन्हें अब 11 फरवरी 2026 से अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

    अनिल विज के विश्वासपात्र और विकास के पर्याय अजय बावेजा को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बेहद करीबी और भरोसेमंद सिपाही माना जाता है। उन्होंने वर्ष 2017 से 2021 तक बोर्ड के उपाध्यक्ष (Vice President) के रूप में शानदार सेवाएं दीं। मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्रालय के भरोसे के चलते उनके कार्यकाल को समय-समय पर विस्तार मिलता रहा है, जो अब 2026-27 तक जारी रहेगा। कार्यकाल विस्तार की सूचना मिलते ही अजय बावेजा ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

    शिक्षा और छोटे व्यापारियों के लिए क्रांतिकारी कदम बावेजा ने मंत्री अनिल विज के 'विकास मॉडल' को छावनी की गलियों तक पहुँचाया है। उनके प्रयासों से 'वात्सल्य' स्पेशल स्कूल का कायाकल्प हुआ और छावनी के स्कूलों को 10वीं तक अपग्रेड कर स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा दी गई। छोटे व्यापारियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने तोपखाना बाजार में एक भव्य 'रेहड़ी मार्केट' का निर्माण कराया, जहाँ 70-80 रेहड़ी संचालकों के लिए पानी, बिजली और छत जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

    स्वच्छता में अंबाला कैंट ने गाड़े झंडे अजय बावेजा के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार रही है। कभी 40वें-50वें पायदान पर रहने वाला अंबाला छावनी बोर्ड आज देश के टॉप-10 बोर्डों में शुमार है। घर-घर कूड़ा उठाने की प्रभावी व्यवस्था, आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और सड़कों के सुदृढ़ीकरण ने शहर की तस्वीर बदल दी है।

    शुभकामनाओं का लगा तांता कार्यकाल विस्तार की खबर मिलते ही अजय बावेजा के कार्यालय पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। बावेजा ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंबाला छावनी बोर्ड को स्वच्छता और विकास के मामले में देश का नंबर-1 बोर्ड बनाना है।

    #AmbalaCantt #CantonmentBoard #AjayBaweja #AnilVij #DefenceMinistry #DevelopmentNews #AmbalaNews #SwachhBharat #EducationFirst #LocalLeaders #HaryanaPolitics

  • download - 2026-01-21T184738.138.jpg
    21/01/26 |

    आरटीएस आयोग ने जेई पर लगाया जुर्माना, शिकायतकर्ता को क्षतिपूर्ति के दिए आदेश

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी श्री ओम सिंह द्वारा दायर शिकायत से संबंधित एक पुनरीक्षण मामले में सुनवाई के उपरांत विस्तृत आदेश पारित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया शिकायत बिजली कनेक्शन से जुड़े प्रकरण में अनुचित देरी, गलत एवं अत्यधिक अनुमान तैयार किए जाने तथा समयबद्ध सेवा प्रदान न किए जाने से संबंधित थी, जिसके कारण शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।

     

    आयोग ने मामले के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुए पाया कि अधीक्षण अभियंता (एसई) द्वारा की गई कार्रवाई उपयुक्त थी। अतः उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

     

    हालांकि, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) द्वारा शिकायत के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई। आयोग ने इसे अधिनियम की मंशा के विपरीत मानते हुए एक्सईएन को अंतिम चेतावनी जारी की है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी है।

     

    तत्कालीन एसडीओ द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को आयोग ने पूर्णतः संतोषजनक नहीं माना। अधिकारी से अपेक्षित विवेक एवं सतर्कता का अभाव पाया गया। हालांकि, प्रोबेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उदार दृष्टिकोण अपनाया है, किंतु भविष्य में किसी भी चूक की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

     

    वहीं, कनिष्ठ अभियंता (जेई) द्वारा निर्देशों के अनुरूप अनुमान तैयार न करने तथा समय पर संशोधित अनुमान प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए आयोग ने हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत 5,000 रुपए का जुर्माना तथा शिकायतकर्ता श्री ओम सिंह को 1,500 रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। संबंधित अधीक्षण अभियंता को वेतन से राशि की कटौती कर राज्य कोष में जमा कराने एवं क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • download - 2026-01-21T173428.245.jpg
    21/01/26 |

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को लोक भवन में गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोक-अनंत वास्तविकता की प्राप्ति की ओर एक यात्रा‘ का विमोचन किया।

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पुस्तक की बौद्धिक और अकादमिक दृष्टिकोण से सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर आधारित यह किताब निसंदेह उनके अद्वितीय दर्शन और उनके पवित्र छंदों के गहरे अर्थों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    राज्यपाल ने यह भी कहा कि डॉ. भल्ला ने यह पुस्तक विद्वतापूर्ण समर्पण और गहरी समझ के साथ लिखी है। उन्होंने कहा कि लेखक ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों की समकालीन संदर्भों से जोड़ते हुए अच्छी तरह से व्याख्या की है, जिससे यह पुस्तक शिक्षाविदों और आम पाठकों दोनों के लिए समान रूप से मूल्यवान बन गई है।

    #HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #BookLaunch #GuruTeghBahadurJi #SpiritualJourney #ArvinderSinghBhalla #YamunanagarNews #350thMartyrdomYear #SikhHistory #AcademicExcellence #Gurdwaras #LokBhavan #DivinePhilosophy #PhilosophyBook #HaryanaCulture

  • download - 2026-01-21T173231.634.jpg
    21/01/26 |

    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) की पीजी डिस्टेंस मोड की परीक्षाएं 28 जनवरी से

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) रोहतक ने जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली पीजी डिस्टेंस मोड (ऑनलाइन सहित) थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी।

     

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीजी डिस्टेंस मोड (ऑनलाइन सहित)- एम.ए./एम.कॉम./एम.एससी./एम.लिब चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं 28 जनवरी से, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होंगी। प्रथम सेमेस्टर (जुलाई नामांकन, एनईपी सहित) की परीक्षाएं 13 फरवरी से तथा द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2026 से आयोजित की जाएंगी।

     

    उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में होंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

    #MDUExam2026 #RohtakNews #PGExams #DistanceEducation #MDUDateSheet #HaryanaEducation #StudentAlert #HigherEducation #MDUUpdates #JanFebExams #danikkhabar #dknews

  • download (3).jpg
    21/01/26 |

    केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को इक्विटी सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी

    आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दे दी है।

    यह 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी वित्तीय सेवा विभाग द्वारा सिडबी में तीन चरणों में निवेश की जाएगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2025–26 में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश 31.03.2025 के बुक वैल्यू पर प्रति शेयर 568.65 रुपये किया जाएगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026–27 और 2027–28 में क्रमशः 1,000 करोड़ रुपये, 1,000 करोड़ रुपये की राशि संबंधित पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष की 31 मार्च की बुक वैल्यू पर निवेश की जाएगी।

    5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी निवेश के बाद वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले एमएसएमई की संख्या वित्तीय वर्ष 2025 के अंत में 76.26 लाख से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2028 के अंत तक 102 लाख (अर्थात लगभग 25.74 लाख नए एमएसएमई लाभार्थी जोड़े जाएंगे) होने की उम्‍मीद है। एमएसएमई मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों (30.09.2025 तक) के अनुसार, 6.90 करोड़ एमएसएमई (अर्थात प्रति एमएसएमई औसतन 4.37 व्यक्तियों का रोजगार सृजन) द्वारा कुल 30.16 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इस औसत को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2027–28 के अंत तक अनुमानित 25.74 लाख नए एमएसएमई लाभार्थियों के जुड़ने से लगभग 1.12 करोड़ नए रोजगार के सृजन का अनुमान है।

    निर्देशित ऋण पर विशेष ध्यान तथा आगामी पांच वर्षों में पोर्टफोलियो में अपेक्षित वृद्धि के कारण, सिडबी की बैलेंस शीट पर जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इस वृद्धि के चलते पूंजी-जोखिम भारित परिसंपत्ति अनुपात (सीआरएआर) के समान स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त, ऋण प्रवाह को बढ़ाने के उद्देश्य से सिडबी द्वारा विकसित किए जा रहे डिजिटल एवं डिजिटल रूप से सक्षम, संपार्श्विक-मुक्‍त वाले ऋण उत्पाद तथा स्टार्ट-अप्स को प्रदान किया जा रहा उद्यम ऋण भी जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में वृद्धि करेगा, जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ सीआरएआर बनाए रखने के लिए और अधिक पूंजी की आवश्यकता होगी।

    अधिदेशित (निर्धारित) स्तर से काफी ऊपर स्वस्थ सीआरएआर को बनाए रखना क्रेडिट रेटिंग की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतिरिक्त शेयर पूंजी के निवेश से स्वस्थ सीआरएआर बनाए रखने में सिडबी को लाभ होगा। इस अतिरिक्त पूंजी निवेश से सिडबी को उचित ब्याज दरों पर संसाधन जुटाने में सहायता मिलेगी, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रतिस्पर्धी लागत पर ऋण प्रवाह में वृद्धि हो सकेगी। प्रस्तावित इक्विटी पूंजी का चरणबद्ध अथवा क्रमिक निवेश अगले तीन वर्षों में उच्च दबाव परिदृश्य के अंतर्गत सीआरएआर को 10.50 प्रतिशत से ऊपर तथा पिलर-1 और पिलर-2 के अंतर्गत 14.50 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने में सिडबी को सक्षम बनाएगा।

    #UnionCabinet #EquityAssistance #SIDBI #SmallIndustries #IndianIndustries #FinancialSupport #Entrepreneurship #SmallBusinesses #EconomicGrowth #GovernmentInitiative #BusinessDevelopment #IndiaInvests #SMEFinance #IndustrialGrowth #StartupIndia #InvestmentPolicy #FinancialInclusion #GovtSupport #BusinessLoans #EmpoweringEntrepreneurs

  • images (1).jpg
    21/01/26 |

    राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा

    आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान में घूमने आ सकते हैं। उद्यान सोमवार को रखरखाव के दिन और 4 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

    अमृत उद्यान के लिए पंजीकरण और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। आगंतुक प्रवेश द्वार के बाहर बने स्वयं सेवा कियोस्क से सीधे टिकट ले सकते हैं।

    सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर शटल बस सेवा उपलब्ध होगी। शटल बसों को 'अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा' बैनर के माध्यम से पहचाना जा सकता है।

    #AmritUdyan #OpenForAll #FreeEntry #NatureLovers #VisitAmritUdyan #ExploreNature #February3rd #BotanicalGarden #PublicAccess #FamilyFun #GardenLovers #GetOutside #NaturePhotography #SustainableTourism #GreenSpaces #ReconnectWithNature #WildlifeWatching #LocalAttractions #DiscoverYourCity #CivicPride

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 14.56.33 (1).jpg
    21/01/26 |

    बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मानेसर में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों एवं उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ मनाया गया था और आज का बजट-पूर्व परामर्श उसी उत्सव की कड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि “स्टार्टअप इंडिया" केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह एक ‘रेनबो विजन’ है, जो अलग-अलग सेक्टर्स को नई संभावनाओं से जोड़ता है।

     

    उन्होंने कहा कि स्टार्टअप एक विचार है, जिसे मूर्त रूप देना होता है। यह एक छोटा बीज है, जिसे सही सहयोग मिलने पर विशाल वृक्ष बनाया जा सकता है।

     

    इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम तथा गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर तेज़ गति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चाहे सड़क और परिवहन अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का क्षेत्र हो या अन्य विकासात्मक परियोजनाएं, भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा पकड़ी है और हर क्षेत्र में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

     

    फंडिंग और तकनीकी सहयोग पर जोर

     

    मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप संस्थापकों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’, ‘फंडिंग’ और ‘तकनीकी सहयोग’ जैसे मुद्दों पर प्राप्त विचारों को नोट किया गया है। उन्होंने कहा, “आइडिया कितना भी छोटा क्यों न हो, यदि उसमें दम है, तो उसे दुनिया बदलने में समय नहीं लगता।”

     

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। इसमें हरियाणा का योगदान अग्रणी रहा है, विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर का। हरियाणा में अब 9,500 से अधिक स्टार्टअप्स हैं और राज्य इस मामले में देश में सातवें स्थान पर है। साथ ही, हरियाणा से 19 यूनिकॉर्न्स भी सामने आए हैं।

     

    हरियाणा ए.आई. मिशन, रिसर्च फंड और फंड ऑफ फंड्स का गठन

     

    मुख्यमंत्री ने बजट 2025-26 में उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। इसी दृष्टि से हरियाणा सरकार द्वारा ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए विश्व बैंक से 474 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक ए.आई. हब स्थापित किए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष से ‘हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड’ की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 2,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ भी बनाया गया है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए HSIIDC के माध्यम से प्रति स्टार्टअप 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा ‘मुख्यमंत्री कौशल सम्मान योजना’ शुरू की गई है। हरियाणा में ‘हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022’ लागू है और हाल ही में 22 स्टार्टअप्स को 1 करोड़ 14 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्टार्टअप संस्कृति केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। आगामी शैक्षणिक सत्र  से हर जिले में ‘उद्यमिता प्रतियोगिताएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें चयनित टीमों को अपने आइडिया को ‘बिजनेस मॉडल’ में बदलने के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानेसर के औद्योगिक हब होने को देखते हुए HSIIDC के सभी औद्योगिक एस्टेट्स में ‘इन्क्यूबेशन सेंटर्स’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि स्टार्टअप्स को सस्ती दरों पर कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके। HSIIDC द्वारा इसके लिए तीन IMT क्षेत्रों में भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विचार को दोहराते हुए कहा कि “रिस्क टेकिंग" अब मेनस्ट्रीम बन गई है। पहले लोग जोखिम लेने से डरते थे, लेकिन आज जोखिम न लेना ही सबसे बड़ा जोखिम माना जाता है।”

    मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है और सरकार महिला उद्यमियों को हर कदम पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स नए भारत की पहचान हैं। चाहे स्पेस सेक्टर हो या डिफेंस सेक्टर, हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने सभी से  अनुरोध किया कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर अपने सुझाव चैटबॉट के माध्यम से भेजें और जब विधानसभा में बजट 2026-27 प्रस्तुत किया जाएगा, तो उसे अवश्य सुनें।

    उन्होंने कहा कि जिनके सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे, उन्हें विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वे स्वयं साक्षी बन सकें कि सरकार ने उनके सुझावों को सम्मान दिया है।

    इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू भी उपस्थित रहे।

    बजट पूर्व संवाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्टार्टअप्स को सराहा; हरियाणा बनेगा 'एआई हब', 50 हजार युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; यूनिकॉर्न्स और महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन का ऐलान।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर में आयोजित एक विशेष 'बजट-पूर्व परामर्श' कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों और युवा उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा सरकार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की स्थापना करने जा रही है, जिसके लिए विश्व बैंक से 474 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में अत्याधुनिक ए.आई. हब बनाए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने गौरव के साथ बताया कि हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में देश में सातवें स्थान पर है और राज्य ने अब तक 19 यूनिकॉर्न्स दिए हैं। युवाओं को शोध और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 2,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ और 20 करोड़ रुपये का ‘हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड’ स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि हरियाणा के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

    स्टार्टअप संस्कृति को छोटे शहरों तक ले जाने के लिए सरकार अगले सत्र से हर जिले में ‘उद्यमिता प्रतियोगिताएं’ आयोजित करेगी, जहां चयनित बिजनेस आइडिया को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, HSIIDC के माध्यम से औद्योगिक एस्टेट्स में सस्ती दरों पर कार्यस्थल (इन्क्यूबेशन सेंटर्स) उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को अगले 8-10 दिनों में चैटबॉट के माध्यम से अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया और वादा किया कि जिनके सुझाव बजट में शामिल होंगे, उन्हें विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विशेष निमंत्रण दिया जाएगा।

    #NayabSaini #HaryanaBudget2026 #StartupIndia #HaryanaAIMission #DigitalHaryana #MakeInIndia #GurugramStartups #ManesarIndustrialHub #WomenEntrepreneurship #HaryanaYouth #ViksitBharat2047 #StartupPolicy #HSIIDC #HaryanaEconomy #SkillDevelopment #InnovationHaryana #BudgetConsultation #AIHub wth #StartupEcosystem #NewIndia #HaryanaProgress #danikkhabar #danikkhabarnews

  • download - 2026-01-21T150627.208.jpg
  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 2.57.39 PM.jpeg
    21/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNews #BreakingNews #CrimeAlert #IndiaCrime #CriminalCase #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeScene #Justice #ViralNews #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #DailyCrime #CrimeReport #SafetyFirst #CrimeFiles #STF #DailyNews #Encounter #Arrested #PoliceDepartment #CrimeBeat #PublicSafety #CrimeStory #IncidentReport #LegalNews #CurrentAffairs #Truth #CrimeAwareness #Alert #Mischief #GangsterNews #PolicePost #Justice #PoliceStation #CrimePrevention #CourtNews #SocialJustice #JudicialSystem #NewsAlert #PoliceRaid #Caught #FIR #CrimeLog #IndiaNews #LocalNews #StateCrime #MetropolitanCrime #Security #Awareness #PoliceService #Emergency #SocialMediaNews #Headline #BreakingNews #TopNews #DailyAlert #CrimeBranch #CyberCrime #InvestigationTeam #ActionReport #DistrictCrime #StateNews #IndiaCrimeUpdate #LegalSystem #PoliceUpdate #CrimeWatch #HindustanCrime #IndiaCrime #AlertIndia

  • photo-collage.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का दिग्विजय के 'डराने' वाले बयान पर प्रहार: बोले "नींद में बोलते हैं दिग्विजय, आरएसएस ने सिखाया राष्ट्रवाद"

    चंडीगढ़, 21 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान कि आरएसएस हिंदुओं और ओवैसी मुसलमान को डराते हैं, पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सो-सो कर जागते है और नींद में ही कुछ न कुछ बोलते रहते है । हिंदुओं को मजबूत करने के लिए आरएसएस ने हमेशा काम किया है। राष्ट्र और देश भक्ति ये सिर्फ आरएसएस ने ही अपने कैडर को सिखाई है। इसीलिए कहीं पर भी देश में कोई आपदा आती है तो हमारे स्वयंसेवक सबसे पहले वहां जाकर सेवा देने के लिए खड़े होते हैं।



    मंत्री अनिल विज का तंज, “सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं आता”


    वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट कि भाजपा सरकार हरियाणा के बीपीएल परिवारों के लिए सजा बन गई है जिसपर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी का भी जायज हक छीना नहीं जा सकता। बीपीएल परिवार 1.80 लाख रुपए तक की आय वालों को ही मिलता है वो अच्छी तरह जानते हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं।

  • Pic 1.jpeg

    भाजपा में प्रजातांत्रिक चुनाव, विपक्ष में 'एजेंसी' सिस्टम, "नीचे से ऊपर बनाम ऊपर से नीचे” : मंत्री अनिल विज ने समझाया भाजपा और खानदानी पार्टियों के चुनाव का बड़ा अंतर

    चंडीगढ़, 21 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा के नए अध्यक्ष चयन पर कहा कि सारे हिंदुस्तान में जितने राजनीतिक दल है उनमें से केवल भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले बूथ कमेटी बनती है, उसके बाद वार्ड बनता है, फिर जिला, फिर प्रदेश और आखिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होते है। मंत्री अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दूसरी खानदानी, पारिवारिक पार्टियों की तरह नहीं जिसमें पहले से प्रधान तय होते है। हमारा चुनाव नीचे से ऊपर जाता है जबकि विपक्षियों का ऊपर से नीचे आता है। उनमें प्रधान तय होते है, वो ही प्रदेशों के प्रमुख तय कर देते हैं, प्रदेशों के प्रमुख जिलो के प्रमुख तय कर देते हैं। जैसे एजेंसियां बांटी जाती है जिनमें कंपनी मालिक नीचे प्रदेशों के ड्रिब्यूटर बनाता है, फिर जिलों के बाकी पार्टियां भी इसी तरह हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा मानना है कि जिस पार्टी के अंदर प्रजातंत्र व लोकतंत्र नहीं वो पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों के प्रजातंत्र की रक्षा नहीं कर सकती।

  • download (1).jpg

    "राहुल गांधी की विशेषज्ञता देश जानता है कि कितने चुनाव इन्होंने हरवाए, अब वही ज्ञान बांटने आए हैं": ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 21 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की विशेषज्ञता सारा देश जनता है कि कितने चुनाव ये अपनी पार्टी को हरवा चुके है। जो ज्ञान राहुल गांधी के पास है वो अपने नीचे वाले कार्यकर्ताओं को देने आए है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये कांग्रेस का अपना मामला है इससे हमें कोई लेना देना नहीं है।

    #RahulGandhi #AnilVij #Expertise #ElectionWisdom #PoliticalCommentary #IndianPolitics #Congress #ElectionAnalysis #Leadership #PoliticalStrategies #ElectionInsights #India2024 #WisdomSharing #PoliticsToday #Elections #PoliticsInIndia #CurrentAffairs #PoliticalDebate #ElectoralHistory #PoliticalPortfolio

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 2.36.54 PM.jpeg
    21/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटअपडेट #अक्षयकुमार #साइनानेहवालबायोपिक #बॉलीवुडगॉसिप #सेलिब्रिटीन्यूज़ #लेटेस्टरिलीज़ #बॉक्सऑफिसइंडिया #स्टारटॉक #मूवीबफ्स #बॉलीअपडेट #ट्रेंडिंगनाउ #ग्लैमरवर्ल्ड #कास्टिंगकॉल्स #आगामीफिल्में #बॉलीवुडस्टाइल #एक्टरलाइफ #बॉलीबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #एंटरटेनमेंटडेली #पैपराज़ी #रेडकार्पेट #बॉलीवाइब्स #मूवीप्रीमियर #ओटीटीरिलीज़ #नेटफ्लिक्सइंडिया #प्राइमवीडियो #सिनेमाअपडेट #बॉलीट्रेंड्स #फेमसस्टार्स #बॉलीलवर #इंस्टाबॉली #बिहाइंडदसीन्स #फिल्मप्रमोशन #स्टारइंटरव्यू #एंटरटेनमेंटटुनाइट #बॉलीस्क्वायर #पेज3न्यूज़ #शोबिज़ #मसालान्यूज़ #बॉलीगपशप #लेटेस्टअपडेट्स #वायरलवीडियो #सेलिब्रिटीस्टाइल #मूवीमस्ती #सिनेफाइल #बॉलीवुड2026 #फिल्मन्यूज #स्टारस्टडेड #बिगस्क्रीन

  • Screenshot 2026-01-21 143839.jpg
    21/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शीतकालीनआहार #स्वस्थजीवनशैली #शाकाहारीआहारचार्ट #दैनिकपोषण #स्वस्थभारत #सात्विकआहार #भारतीयभोजनयोजना #दैनिकपोषण #स्वस्थनाश्ता #लंचआइडिया #रातकेखानेकीप्रेरणा #वजनघटानेकीयात्रा #रोगरोधीखाद्यपदार्थ #पौधोंपरआधारितआहार #स्वस्थआदतें #संतुलितआहार #स्वस्थदिखनेवाला #आत्माकेलिएभोजन #स्वच्छभारतखाएं #फिटनेसभोजन #घरकाखाना #शीतकालीनव्यंजन #डिटॉक्सआहार #भारतमेंभोजनतैयारी #पोषकऔरस्वादिष्ट #स्वस्थजीवन2026 #शाकाहारीव्यंजन #दैनिकस्वास्थ्य

  • download - 2026-01-21T143505.925.jpg
    21/01/26 |

    एचएसवीपी द्वारा बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन सख्त

    चंडीगढ़, 21 जनवरी (अभी) : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने फरीदाबाद में बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी और आवंटी को समय पर कब्जा न दिए जाने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

     

    आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता द्वारा पारित अंतिम आदेशों में कहा गया है कि बिना सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित किए प्लॉट को ई-नीलामी में डालना और कब्जा प्रमाण पत्र जारी करना नियमों के विपरीत है। आयोग ने स्पष्ट किया कि “जैसा है, जहां है” नीति का अर्थ यह नहीं है कि निर्माण योग्य बुनियादी ढांचा ही उपलब्ध न हो।

     

    मामले में यह भी सामने आया कि आवंटी के खाते में गलत कब्जा तिथि दर्ज की गई, जिससे उस पर अनावश्यक शुल्क लगने की आशंका थी। आयोग ने इस तिथि को तुरंत हटाने तथा नियमों के अनुसार 5.5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कमीशन ने एचएसवीपी को निर्देश दिया कि दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

     

    कमीशन ने इस प्रकरण में आवंटी श्री शिवा रामा कृष्णा गरापाटी को 5,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं, जिसे एचएसवीपी को 15 दिनों के भीतर अदा करना होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में डालने से पहले सभी विकास कार्यों का पूरा होना अनिवार्य है।

    #HaryanaRightToService #HSVP #FaridabadNews #HaryanaGovt #TollFreeServices #PublicAccountability #PlotAuction #JusticeForAll #HaryanaNews2026 #SmartCityFaridabad #UrbanDevelopment #danikkhabar #newsupdate

  • download - 2026-01-21T134513.590.jpg
  • download - 2026-01-21T131739.165.jpg
  • download.jpg

    विकसित भारत @2047: ड्राफ्ट नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 के साथ ऊर्जा क्रांति का आगाज़

    आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली - बिजली मंत्रालय ने एक नई "ड्राफ्ट नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी (NEP) 2026" जारी करने की घोषणा की है। ड्राफ्ट NEP 2026 का मकसद विकसित भारत @2047 के विज़न को पूरा करने के लिए पावर सेक्टर को बदलना है। यह पॉलिसी, फाइनल होने के बाद, मौजूदा NEP की जगह लेगी जिसे 2005 में नोटिफाई किया गया था।

    पहली नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी, जिसे फरवरी 2005 में नोटिफाई किया गया था, उसने पावर सेक्टर की बुनियादी चुनौतियों का समाधान किया था, जिसमें डिमांड-सप्लाई में कमी, बिजली तक सीमित पहुंच और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल थे। तब से, भारत के पावर सेक्टर में ज़बरदस्त प्रगति हुई है। स्थापित उत्पादन क्षमता चार गुना बढ़ गई है जिसमें प्राइवेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भागीदारी है; मार्च 2021 तक सभी घरों में बिजली पहुंच गई थी; दिसंबर 2013 में एक एकीकृत राष्ट्रीय ग्रिड चालू हो गया; और 2024-25 में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 1,460 kWh तक पहुंच गई। पावर मार्केट और एक्सचेंज ने पूरे देश में बिजली खरीद में लचीलापन और दक्षता में सुधार किया है।

    इन उपलब्धियों के बावजूद, कुछ चुनौतियाँ बनी हुई हैं, खासकर डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में जैसे कि भारी जमा नुकसान और बकाया कर्ज। कई सेगमेंट में टैरिफ लागत के हिसाब से नहीं हैं, और उच्च क्रॉस-सब्सिडी के कारण औद्योगिक टैरिफ बढ़ गए हैं, जिससे भारतीय उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर बुरा असर पड़ा है।

    इस पृष्ठभूमि में, ड्राफ्ट NEP 2026 ने महत्वाकांक्षी लेकिन ज़रूरी लक्ष्य तय किए हैं। पॉलिसी का लक्ष्य 2030 तक प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 2,000 kWh और 2047 तक 4,000 kWh से ज़्यादा करना है। यह भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं के भी अनुरूप है, जिसमें 2030 तक 2005 के स्तर से 45 प्रतिशत कम उत्सर्जन तीव्रता और 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करना शामिल है, जिसके लिए कम कार्बन ऊर्जा मार्गों की ओर निर्णायक बदलाव की आवश्यकता है।

    #DevelopedIndia2047 #EnergyRevolution #DraftNationalElectricityPolicy #NationalElectricityPolicy2026 #SustainableEnergy #CleanEnergyFuture #GreenIndia #InnovativeEnergySolutions #EnergyTransition #RenewableResources #PowerSectorReform #SmartGrid #ElectricityAccess #FutureOfEnergy #CleanEnergyIndia #ElectrifyingIndia #EmpoweringCommunities #IndiaEnergyPolicy #EnergyForAll

  • 6 Accused lady Ps Panjokhra Sahib.jfif
    21/01/26 |

    शातिर 'लुटेरी दुल्हन' पंजाब से गिरफ्तार, शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    जे कुमार अंबाला, 21 जनवरी 2026: शादियों के नाम पर भोले-भाले युवकों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ अंबाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पंजोखरा साहिब के अंतर्गत पटवी चौकी पुलिस ने गिरोह की मुख्य आरोपी महिला, जिसे 'लुटेरी दुल्हन' के नाम से जाना जा रहा है, को पंजाब के धुरी (जनता नगर) से गिरफ्तार कर लिया है।

    पटवी चौकी प्रभारी SI भंवर सिंह ने बताया कि ठगी का यह मामला 9 मार्च 2025 को सामने आया था, जब गांव जटवाड़ निवासी तेजिंदर सिंह ने पंजोखरा साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से इस गिरोह के पीछे थी। गिरोह के 7 सदस्य पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार चल रही थी।

    पुलिस जांच में इस गिरोह के काम करने के तरीके का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर ऐसे कुंवारे लड़कों की जानकारी जुटाते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी। बिचौलिया बनकर ये लोग परिवार से संपर्क करते और शादी पक्की करवाते थे। शादी के कुछ दिन बाद, दुल्हन 'फेरा' डालने के बहाने मायके जाने की बात कहती और ससुराल पक्ष द्वारा दिए गए कीमती गहने, नकदी व शगुन के पैसे समेट कर फरार हो जाती थी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद पूरा गिरोह अपने मोबाइल बंद कर ठिकाने बदल लेता था।

    अब तक की जांच में पुलिस को आरोपी महिला द्वारा की गई तीन शादियों के पुख्ता रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि ठगी का यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस गिरोह ने अब तक कुल कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और लूटे गए गहने व नकदी कहाँ छिपाए गए हैं।

    #AmbalaPolice #LuteriDulhan #FraudAlert #HaryanaPolice #CrimeNewsAmbala #PunjabNews #WeddingFraud #PanjokhraSahib #PatviPolice #AmbalaNews #CrimeUpdate #SafetyFirst

  • WhatsApp Image 2026-01-21 at 10.40.22 AM.jpg
    21/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #IndiaWeather #IMDUpdate #WeatherForecast #Winter2026 #ColdWave #FogAlert #RainAlert #WesternDisturbance #NorthIndiaWeather #ClimateChange #WeatherNews #DelhiFog #PunjabWeather #HaryanaWeather #HimachalSnowfall #KashmirSnow #WeatherReport #IMDAlert #StaySafe #WinterVibes #JanuaryWeather #RainInIndia #FoggyMorning #ColdSnap #WeatherAware #IndianClimate #TemperatureDrop #SnowAlert #MonsoonUpdate #Meteorology #DailyWeather #WeatherWarning #VisibilityAlert #WinterUpdate #RainyDay #MistAndFog #ColdWind #SeasonChange #HimalayanWeather #UttarakhandSnow #WeatherAlertIndia #SkyWatch #CloudySky #StormWatch #WeatherUpdateIndia #IndianWinter #NatureAlert #Atmosphere #FrostAlert #WeatherForecasting #January2026 #DenseFog #LightRain #WeatherToday #WeeklyForecast #IndiaClimateChange #IMDIndia #WeatherMonitoring #SevereWeather #ClimateAlert

  • chandigarh winter weather dk.jpg

    पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: आज घने कोहरे का साया, कल से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    पंजाब, 21 जनवरी (अन्‍नू ):  पंजाब के कई हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज यानी 21 जनवरी को राज्य के सात प्रमुख जिलों—अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। फिलहाल अमृतसर और बठिंडा जैसे क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भाखड़ा डैम में 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमृतसर 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा।


    21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस मौसमी बदलाव के कारण गुरुवार (22 जनवरी) से 23 जनवरी के बीच पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में 'यलो अलर्ट' जारी किया है, क्योंकि बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। खास तौर पर पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे सीमावर्ती जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।


    आने वाले तीन दिनों के विस्तृत पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 22 जनवरी को लुधियाना, पटियाला, मोहाली और जालंधर सहित कई जिलों में बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। 23 जनवरी को मौसम की तीव्रता और बढ़ सकती है, जहां कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान फाजिल्का और फरीदकोट जैसे दक्षिणी जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 24 जनवरी तक उत्तर पंजाब के कुछ चुनिंदा स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।


    तापमान के उतार-चढ़ाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। इसके पश्चात, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जाएगी, जिससे रातें थोड़ी कम सर्द होंगी। हालांकि, बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।



    #PunjabWeather #WeatherUpdate #ChandigarhNews #RainAlert #FogAlert #WesternDisturbance #PunjabRain #WinterUpdate #DanikKhabar

  • Screenshot 2026-01-21 102128.png
    21/01/26 |

    नशे के खिलाफ HSNCB का बड़ा प्रहार: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े तार

    जे कुमार डबवाली/सिरसा, 21 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार के 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को दोहराते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने गांव ओढ़ा में नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

    गुप्त सूचना पर त्वरित एक्शन: यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गांव रघुआना की तरफ जा रहे हैं। ब्यूरो ने बिना समय गंवाए गांव ओढ़ा के ख्योवाली रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्धों को काबू कर लिया।

    तलाशी और बरामदगी: नियमों के अनुसार, राजपत्रित अधिकारी DSP संदीप कुमार (कालांवली) की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से 265 ग्राम हेरोइन, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू (निवासी गांव रघुआना, सिरसा) के रूप में हुई है।

    पंजाब से डबवाली तक फैला नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हेरोइन की यह खेप पंजाब के तरनतारन से मंगवाई गई थी। तस्कर इसे डबवाली और सिरसा के ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने वाले थे। थाना ओढ़ा में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की वाणिज्यिक मात्रा (Commercial Quantity) के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और पंजाब से जुड़े अन्य बड़े चेहरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    #DrugFreeHaryana #HSNCB #HeroinSeized #HaryanaPolice #SirsaNews #DabwaliNews #AntiDrugDrive #NarcoticsControl #ActionAgainstDrugs #MohitHandaIPS

  • 09.jpeg
    21/01/26 |

    सृष्टि परियोजना: गांव खिल्लूका में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता बैठक; मृत जन्म दर घटाने और एएनसी सेवाओं पर दिया जोर

    जे कुमार पलवल, 21 जनवरी 2026: 'सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज' की ओर से संचालित सृष्टि परियोजना के अंतर्गत पलवल जिले के गांव खिल्लूका में एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य केंद्र गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य और "सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन" (SBCC) रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गुणवत्ता बढ़ाना और मृत जन्म (स्टिलबर्थ) जैसी दुखद घटनाओं को रोकना था।

    गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन: संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जांच कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के महत्व को समझाया गया। विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से भविष्य की जटिलताओं को पहले ही पहचाना जा सकता है, जिससे माता और शिशु दोनों का जीवन सुरक्षित रहता है।

    अधिकारियों का मार्गदर्शन और चेतावनी: जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उपस्थित डॉ. रमेश्वरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं निशुल्क हैं। यदि कोई भी प्रसव के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करता है, तो उसकी लिखित शिकायत तुरंत दर्ज कराई जानी चाहिए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को भी घर की गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए विशेष सुझाव दिए।

    पोषण और अंतराल का महत्व: जिला आशा समन्वयक मधु ने संतुलित आहार और एल्बेंडाजोल जैसी दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ परिवार के लिए 'जन्म अंतराल' (दो बच्चों के बीच समय) के महत्व पर विशेष बल दिया।

    सरपंच और समुदाय की भागीदारी: ग्राम सरपंच श्री यह्या ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का समर्थन किया। बैठक में गांव की महिलाओं ने न केवल भाग लिया, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े अपनी शंकाओं और प्रश्नों को विशेषज्ञों के सामने रखकर उनका समाधान भी प्राप्त किया।

    #SrishtiProject #PalwalNews #MaternalHealth #ANCCare #HealthyMotherHealthyBaby #PublicHealth #AwarenessCamp #StopStillbirth #WomenEmpowerment #HaryanaHealt

  • 1000722422.jpg
    21/01/26 |

    सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट में “वन मिनट सेल्फ इंट्रोडक्शन ड्रिल” का प्रभावी एवं सफल आयोजन

    जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज), अंबाला कैंट के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक विशेष “वन मिनट सेल्फ इंट्रोडक्शन ड्रिल” का आयोजन किया गया। 20 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य में होने वाले साक्षात्कार (Интерव्यू), समूह चर्चा और व्यावसायिक संप्रेषण (Professional Communication) के लिए तैयार करना था।

    कौशल विकास पर जोर: इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल 60 सेकंड में अपना संक्षिप्त, स्पष्ट और प्रभावशाली परिचय देने का अभ्यास कराया गया। इस ड्रिल ने छात्रों को न केवल यह सिखाया कि कम समय में अपनी बात कैसे रखनी है, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज, समय प्रबंधन और अभिव्यक्ति की स्पष्टता को भी बेहतर बनाया।

    विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर और कार्यक्रम की संयोजक प्रीति गुप्ता ने विद्यार्थियों को आत्म-परिचय प्रस्तुत करने की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सामान्य तौर पर होने वाली गलतियों और उनमें सुधार के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की कन्वीनर डॉ. छवि किरण ने जोर देकर कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ आत्म-प्रस्तुतीकरण का कौशल होना अनिवार्य है।

    प्राचार्या द्वारा सराहना: कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कौशल-विकास कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस ड्रिल से उन्हें साक्षात्कार के प्रति अपनी झिझक दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में काफी मदद मिली है।

    #SDCollegeAmbala #SelfIntroduction #PersonalityDevelopment #CareerGuidance #SoftSkills #AmbalaNews #PlacementCell #StudentSuccess #CommunicationSkills #FutureLeaders #SDCNews

  • Photo--10.jpg
    21/01/26 |

    राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में कल लगेगा 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला'; देश की नामी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

    जे कुमार अंबाला शहर, 21 जनवरी 2026: युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अंबाला शहर के परिसर में कल, 22 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला' (PMNAM) का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां शिरकत करेंगी।

    मेले में मुख्य रूप से M/s Swaraj Engine (मोहाली), M/s HMM Infra (अंबाला), M/s Supreme Industries (लालड़ू), M/s JCBL (लालड़ू) और M/s Disha Enterprises (दिल्ली) जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, आर.ए.सी., इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन और एमएमवी सहित विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के अभ्यर्थियों का चयन शिक्षुता (Apprenticeship) और रोजगार के लिए करेंगी।

    प्रधानाचार्य ने अंबाला और आसपास के संस्थानों से वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में पास-आउट हुए छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ रिज्यूम, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर इस मेले में भाग ले सकते हैं।

    संस्थान में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन: रोजगार मेले की तैयारियों के बीच, प्रधानाचार्य दिनेश राणा के नेतृत्व में संस्थान में सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाए गए। 20 जनवरी को 'आरआरसी' के अंतर्गत एचआईवी (HIV) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नगर निगम की टीम के सहयोग से 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

    #AmbalaCityITI #ApprenticeshipMela #JobFair2026 #PMNAM #ITIJobs #SkillIndia #AmbalaNews #SwachhBharat #HIVAwareness #TechnicalEducation #EmploymentNews

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 11.45.53 AM.jpeg
    21/01/26 |

    जीएमएन कॉलेज में दो दिवसीय बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न: विद्यार्थियों ने सीखे निवेश और बाजार के गुर

    जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज के प्रबंधन विभाग द्वारा 'आदित्य बिड़ला कैपिटल' और 'नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स' (एनआईएसएम) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) प्रशिक्षण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीबीए, बीकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक वित्तीय बाजार की बारीकियों को समझा।

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुसार रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान विषय विशेषज्ञों ने निवेश के विभिन्न विकल्पों, वित्तीय बाजारों की कार्यप्रणाली, करियर के नए अवसरों और उद्योग की नवीन प्रवृत्तियों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त की, बल्कि व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद किया।

    कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. गुरुदेव सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और प्रबंधन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच ऐसा तालमेल विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य-जगत की आवश्यकताओं से जोड़ता है। इस अवसर पर मेधा फाउंडेशन के श्री रजत के मार्गदर्शन और प्रभावी समन्वय की भी विशेष सराहना की गई, जिनके सहयोग से कार्यशाला अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई।

    समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कौशल-विकास और करियर-उन्मुख कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    #GMNCollege #BFSIWorkshop #AdityaBirlaCapital #NISM #FinancialLiteracy #ManagementStudents #AmbalaNews #CareerDevelopment #BankingAndInsurance #SkillIndia #GMNPlacementCell

  • download.jpg
    21/01/26 |

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा कल अंबाला में सुनेंगे जनता की फरियाद; पंचायत भवन में होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक

    जे कुमार अंबाला, 21 जनवरी 2026: अंबाला जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन कल, 22 जनवरी को किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 02 बजे अंबाला शहर के पंचायत भवन स्थित सभागार में आयोजित होगी।

    नगराधीश (CTM) अभिषेक गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण (भवन व सड़कें) विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य:

    • लंबित शिकायतों का निपटारा: बैठक में पिछले समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और मौके पर ही उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    • विभागीय समन्वय: विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण अटके हुए जनहित के मामलों पर चर्चा होगी।

    • सीधा संवाद: कैबिनेट मंत्री जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

    प्रशासनिक स्तर पर बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगराधीश ने संबंधित सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में पूरी तैयारी और संबंधित रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहें ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा सके।

    #AmbalaNews #RanbirGangwa #PublicGrievance #HaryanaGovernment #AmbalaAdmin #PanchayatBhawan #PublicMeeting #DistrictGrievanceCommittee #HaryanaPolitics #JanSunwai

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 13.05.11.jpeg
    21/01/26 |

    आर्य कॉलेज में सरस्वती महोत्सव की धूम: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंजलि पंवार ने मारी बाजी

    जे कुमार अंबाला छावनी, 21 जनवरी 2026: सरकार के निर्देशानुसार मनाए जा रहे "सरस्वती महोत्सव" के अंतर्गत आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz Competition) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्राचीन भारतीय सभ्यता से जुड़ी अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अपने संदेश के माध्यम से इस सरकारी मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि "सरस्वती महोत्सव" जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी जड़ों और देश की गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए राजनीति शास्त्र विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

    ऋग्वेद और सरस्वती नदी का महत्व: राजनीति विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरस्वती नदी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऋग्वेद के अनुसार, वैदिक काल में सरस्वती नदी आर्यों की मातृभूमि थी। यहीं पर महान वैदिक मंत्रों और ज्ञान का उदय हुआ। हजारों वर्षों तक यह नदी हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे क्षेत्रों को सींचती रही है। यह भारतीय ज्ञान और सभ्यता की वह नींव है, जो आज भी हमारी आध्यात्मिकता में रची-बसी है।

    प्रतियोगिता के परिणाम: कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि पंवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन मिस्टर अरविंद यादव की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. गुरमीत कौर ने निभाई, जबकि कार्यक्रम के दौरान मिस संध्या भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    #AryaCollegeAmbala #SaraswatiMahotsav #QuizCompetition #AmbalaNews #VedicCulture #SaraswatiRiver #StudentAchievement #EducationWithValues #HaryanaCulture #AcademicExcellence

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 379.jpg
    21/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान।

    करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।

    लाभ: नए संपर्क बनेंगे, भविष्य में फायदा।

    हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    स्वास्थ्य: सिर दर्द, थकान।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: उत्साही लेकिन चिड़चिड़ा।

    लकी नंबर: 3, 9

    शुभ रंग: लाल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 से 11:00 बजे

    ---

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: सुख-शांति, माता का सहयोग मिलेगा।

    करियर: धन संबंधी मामलों में सफलता।

    लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।

    हानि: आलस्य अवसर छीन सकता है।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।

    स्वास्थ्य: गले या वजन से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: स्थिर और शांत।

    लकी नंबर: 6, 2

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:15 से 12:00 बजे

    ---

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।

    करियर: इंटरव्यू, मीटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ।

    लाभ: नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

    हानि: गलतफहमी से नुकसान।

    शेयर मार्केट: टेक/कम्युनिकेशन शेयर ठीक।

    स्वास्थ्य: अनिद्रा, गैस।

    ऊर्जा: तेज।

    मूड: चंचल और क्रिएटिव।

    लकी नंबर: 5, 7

    शुभ रंग: हरा

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे

    ---

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: बॉस का भरोसा मिलेगा।

    लाभ: प्रॉपर्टी या वाहन से लाभ।

    हानि: भावुक होकर निर्णय नुकसान देगा।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।

    स्वास्थ्य: सीने, पेट से जुड़ी दिक्कत।

    ऊर्जा: सामान्य।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    लकी नंबर: 2, 4

    शुभ रंग: क्रीम

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:45 से 3:00 बजे

    ---

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: प्रमोशन या प्रशंसा के योग।

    लाभ: नेतृत्व से लाभ।

    हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली सही रहेगी।

    स्वास्थ्य: आंखों या पीठ में दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    लकी नंबर: 1, 8

    शुभ रंग: सुनहरा

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:15 से 4:15 बजे

    ---

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ: नौकरी में स्थिरता।

    हानि: अधिक सोच तनाव देगा।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश।

    स्वास्थ्य: पेट, स्किन से जुड़ी परेशानी।

    ऊर्जा: मध्यम।

    मूड: गंभीर और केंद्रित।

    लकी नंबर: 5, 6

    शुभ रंग: आसमानी

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:30 से 5:30 बजे

    ---

    ♎ तुला राशि

    परिवार: जीवनसाथी से सहयोग।

    करियर: साझेदारी में लाभ।

    लाभ: रुके काम बनेंगे।

    हानि: कानूनी मामलों में सावधानी।

    शेयर मार्केट: फैशन/लक्ज़री सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: कमर दर्द, थकान।

    ऊर्जा: संतुलित।

    मूड: रोमांटिक और संतुलित।

    लकी नंबर: 6, 9

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:45 से 6:45 बजे

    ---

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: गुप्त बात सामने आ सकती है।

    करियर: रिसर्च, पुलिस, बैंकिंग में सफलता।

    लाभ: अचानक धन लाभ।

    हानि: झगड़े से बचें।

    शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, गुप्त रोगों में सावधानी।

    ऊर्जा: तेज।

    मूड: गंभीर और रहस्यमय।

    लकी नंबर: 4, 8

    शुभ रंग: मैरून

    शुभ मुहूर्त: शाम 7:00 से 8:00 बजे

    ---

    ♐ धनु राशि

    परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।

    करियर: शिक्षा, विदेश, कानून से जुड़े काम सफल।

    लाभ: भाग्य का साथ।

    हानि: लापरवाही नुकसान देगी।

    शेयर मार्केट: मिड-कैप शेयर ठीक।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर दर्द।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी।

    मूड: आशावादी।

    लकी नंबर: 3, 12

    शुभ रंग: पीला

    शुभ मुहूर्त: शाम 8:15 से 9:15 बजे

    ---

    ♑ मकर राशि

    परिवार: बुजुर्गों से सलाह लाभकारी।

    करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी, पद में वृद्धि के संकेत।

    लाभ: स्थायी आय में वृद्धि।

    हानि: कोर्ट-कचहरी से बचें।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग/इंफ्रा शेयर अच्छे।

    स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द।

    ऊर्जा: स्थिर।

    मूड: गंभीर और व्यावहारिक।

    लकी नंबर: 10, 4

    शुभ रंग: स्लेटी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 9:30 बजे

    ---

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: दोस्तों से मिलना होगा।

    करियर: नए आइडिया सफल होंगे।

    लाभ: सोशल नेटवर्क से फायदा।

    हानि: भावनात्मक निर्णय से हानि।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी शेयर ठीक।

    स्वास्थ्य: नसों की कमजोरी, थकान।

    ऊर्जा: अच्छी।

    मूड: स्वतंत्र और क्रिएटिव।

    लकी नंबर: 11, 7

    शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 से 12:15 बजे

    ---

    ♓ मीन राशि

    परिवार: धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

    करियर: कला, संगीत, चिकित्सा में लाभ।

    लाभ: छुपा हुआ अवसर मिलेगा।

    हानि: धोखे से सावधान।

    शेयर मार्केट: सट्टा नुकसान देगा।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी, पैरों में दर्द।

    ऊर्जा: कम-मध्यम।

    मूड: भावुक और कल्पनाशील।

    लकी नंबर: 7, 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:00 बजे

    ---

    #TodaysHoroscope #Horoscope21012026 #Astrology #ZodiacSigns #FutureForecast #CelestialInsights #AstrologyCommunity #AstrologicalReading #SolarEclipse #MoonPhases #PlanetsInMotion #HoroscopePredictions #DailyTarot #AstroGuidance #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstroWisdom #HoroscopeLovers #StarSigns

  • download.png

    हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) —हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों एवं विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली  असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

     

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

     

    इन दिशा-निर्देशों के अनुसार कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।

     

    अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।

     

    यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है।

     

    राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

    #HaryanaGovernment #ExamGuidelines #SikhRights #KirpanAllowance #MangalsutraAllowed #EducationNews #ChiefSecretaryHaryana #ExamRules2026 #EqualityInExams #ReligiousFreedom #CandidateSafety #StudentRelief #HighCourtOrder #AdministrativeUpdate #HSSC #HPSC #ExaminationProtocol

  • H-2-20-1-26.jpg

    लिंगानुपात सुधारने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग सख्त: कम अनुपात वाले गांवों की होगी 'कलर मैपिंग'

    चंडीगढ़ , 20 जनवरी (अभी) -हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी जिला सिविल सर्जन अपने -अपने क्षेत्र के उन गांवों पर फोकस करें जिन गांवों में लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में काफी कम है। ऐसे गांव में अगर कोई लिंग जांच करवाने वाले असामाजिक व्यक्ति सक्रिय हैं तो उनकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में अवश्य दी जानी चाहिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह आज यहां लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित की गई "स्पेशल टॉस्क फ़ोर्स" की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी अस्पतालों , जिला एवं तहसील स्तर के सचिवालयों एवं अन्य भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मैप बना कर उन गांवों को विशेष रंग से प्रदर्शित करें जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है। इससे गांव के सभी मौजिज लोगों को अपने गांव में लिंगानुपात की दर बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

     

    उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन जिला के सिविल सर्जनों तथा पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर्स से भी बात की , जिन जिलों में लड़कियों के लिंगानुपात की दर 900 से कम है। उन्होंने गत वर्ष लिंगानुपात की जांच करने वाले संभावित ठिकानों पर रैड न करने वाले तथा बहुत कम करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलबी की और चालू माह जनवरी 2026 में अधिक से अधिक रैड करने के निर्देश दिए।

     

    डॉ कुलदीप सिंह ने जिला सिविल सर्जनों को अवैध तौर पर एमटीपी किट बेचने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी लिंगानुपात के संतुलन बनाने में बेहतरीन योगदान देंगे उनको सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी की जाएगी।

     

    इस अवसर पर एसटीएफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    #HaryanaHealth #SaveGirlChild #BetiBachaoBetiPadhao #SexRatioImprovement #HealthDirector #PNDTAct #STFMeeting #ActionAgainstGenderSelection #MTPKitCheck #SocialReform #HaryanaGovernment #PublicHealth #GenderEquality #VilllageMapping #January2026

  • HBSE-Date-Sheet-2026-Out.jpg

    HBSE Exam Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल

    हरियाणा/भिवानी 20 जनवरी (अभी): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार और सचिव मुनीश शर्मा (IAS) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    कक्षा 9वीं के लिए मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी को हिंदी विषय से होगी, जिसके बाद क्रमशः सामाजिक विज्ञान (19 फरवरी), अंग्रेजी (21 फरवरी), गणित (23 फरवरी) और विज्ञान (25 फरवरी) की परीक्षाएं होंगी। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा 16 फरवरी को और हिंदी की 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे फिजिक्स, अकाउंट्स और इतिहास की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रथम सप्ताह में संपन्न होंगी।


    शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी।



    #HBSE #HaryanaBoard #DateSheet2026 #Class9thExams #Class11thExams #BSEH #EducationNews #HaryanaEducation #StudentAlert #ExamSchedule #BhivaniBoard #BoardExams2026

  • Photo--2 (2).jpg
    20/01/26 |

    अंबाला: साहा और मुलाना क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

    अंबाला, 20 जनवरी (अभी) : जिला नगर योजनाकार (DTP) अंबाला के दस्ते द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग की टीम ने अर्बन एरिया साहा के अंतर्गत आने वाले गांव कालपी और गांव नाहवनी में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

    यह कार्रवाई गांव कालपी (खसरा नंबर 41//3 मिनी, 4/1/2 मिनी) और गांव नाहवनी (खसरा नंबर 46//11 मिनी, 20/1, 20/2, 21/3, 47//15, 16, 17, 24/1) में की गई। लगभग 0.5 एकड़ और 4.5 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही इन कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों के जाल को विभाग ने पूर्ण रूप से तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता गुरजिंदर और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

    मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने जनता से अपील की है कि वे भू-मालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का दावा कर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि इन अवैध कॉलोनियों में न तो प्लॉट खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

    #AmbalaNews #DTPAmbala #AntiEncroachment #IllegalColony #SahaNews #Mullana #DemolitionDrive #HaryanaGovernment #Awareness #PropertyAlert #UrbanDevelopment

  • Photo--6 (1).jpg
    20/01/26 |

    अम्बाला: राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को राह-वीर बनने के लिए किया गया प्रेरित

    अंबाला 20, जनवरी (अभी)- राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्रों को सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान मानवता और जिम्मेदारी की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने हेतु आज अम्बाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेम नगर, अंबाला शहर में राह-वीर (नेक इंसान) योजना पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अंबाला सुशील कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राह-वीर योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में अधिसूचित की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन आवर के भीतर पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है।


    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है, जिसमें यदि घायल व्यक्ति को शीघ्र नजदीकी अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से राह-वीर योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन के उपरांत प्रत्येक राह-वीर को 25 हजार रूपयें की राशि पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।


    उन्होंने कहा कि पहले लोगों में यह डर रहता था कि दुर्घटना पीडि़त की सहायता करने पर उन्हें कानूनी कार्यवाही में उलझना पड़ सकता है, लेकिन अब यह भय पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। राह-वीर को कानूनी कार्यवाही का हिस्सा तभी बनाया जाएगा जब वह स्वयं अपनी सहमति देगा। उन्होंने कहा  कि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करना हर व्यक्ति का दायित्व बनता है। निसंदेह समय पर उपचार मिलने से निश्चित रूप से घायल व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। जबकि अंबाला जिले में 112 सेवा के अंतर्गत 34 आपातकालीन वाहन 24 गुणा 7 कार्यरत हैं, फिर भी आम नागरिकों की त्वरित मदद अत्यंत महत्वपूर्ण है, 112 पर तुरंत सूचना देकर, घायल को नजदीकी चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाकर या यदि कोई प्रशिक्षित हो तो प्राथमिक उपचार देकर एक राह-वीर दुर्घटना पीडि़तों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।


    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राह-वीर बनने, आपात परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से सहायता करने तथा मानव जीवन की रक्षा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

    #RoadSafetyMonth #RahVeerScheme #GoodSamaritan #AmbalaNews #GoldenHour #SaveLives #HaryanaPolice #DistrictTransportOffice #HumanityFirst #RoadSafetyAwareness #AmbalaCity #EmergencyResponse #112Haryana #NationBuilding #SelflessService

  • D-1-20-1-26.jpg
    20/01/26 |

    तंज़ानिया–हरियाणा के मध्य व्यापार एवं कृषि सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) - तंज़ानिया और हरियाणा के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा विदेश सहयोग विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ तंज़ानिया में कृषि गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार (विदेश सहयोग विभाग) पवन चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

     

    बैठक के दौरान तंज़ानिया में कृषि यंत्रों की संभावित मांग, विभिन्न क्षेत्रों के अनुरूप फसल चयन, बागवानी एवं दलहन फसलों की संभावनाएं, सिंचाई के लिए जल उपलब्धता तथा विद्युत आपूर्ति जैसे विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, खनन (माइनिंग) क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दे एवं प्रश्न भी बैठक के समक्ष रखे गए।

     

    अमनीत पी. कुमार ने व्यापारियों एवं किसानों द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों और प्रश्नों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संरचित, पारदर्शी और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि व्यापारियों और किसानों को तंज़ानिया में निवेश एवं कृषि गतिविधियों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ समयबद्ध और सटीक रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

     

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तंज़ानिया में संभावनाओं के आकलन हेतु सर्वेक्षण, फील्ड स्टडी तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारियाँ निर्धारित की जाएँगी, ताकि आगे की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। इस दिशा में सरकारी स्तर पर समन्वय स्थापित कर व्यापारियों एवं किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

     

    बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल व्यापारियों और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हरियाणा और तंज़ानिया के बीच दीर्घकालिक, मजबूत और परस्पर लाभकारी साझेदारी को भी नई गति प्राप्त होगी।

     

    बैठक में मुख्य तौर पर उद्योगपति परविंद लोहान, आशीष तायल, सुनील जैन, राकेश बेनीवाल, विजेता एस सिंह, अमन सिंह और रमेश भादू सहित अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

    #HaryanaTanzaniaTrade #AmneetPKumar #HaryanaForeignCooperation #AgricultureExport #FarmersIncome #TanzaniaInvestment #MiningTrade #InternationalPartnership #PawanChaudhary #HaryanaBusiness #AgriMachinery #GlobalTrade #EconomicGrowth #ForeignInvestment #TanzaniaAgriculture #HaryanaGovernment

  • Screenshot 2026-01-20 162922.jpg
    20/01/26 |

    गुरुग्राम: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का धावा, 100 से अधिक अवैध झुग्गियों को ढहाने की कार्रवाई शुरू

    हरियाणा,  20 जनवरी (अन्‍नू ):  हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन ने अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सेक्टर-44 स्थित कन्हई कॉलोनी के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की करीब 5 एकड़ बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बसी 100 से अधिक झुग्गियों को बुलडोजर चलया जा रहा है। नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ की देखरेख में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दोपहर बाद इस अभियान की शुरुआत की।


    पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि इन झुग्गियों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यहाँ रहने वाले कई लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर नशा तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस अवैध बस्ती के कारण क्षेत्र में अपराध ग्राफ बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इन संदिग्ध ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया।



    इस अभियान के केंद्र में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल निवासी एक कुख्यात अपराधी तपस पुरूई उर्फ टुंडा था, जिसने न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा किया था, बल्कि वहीं से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों का कारोबार भी चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, टुंडा पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और तस्करी जैसे करीब 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। डीटीपी आरएस बाठ और सुशांत लोक थाना प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इन अवैध ढांचों को ढहा दिया।


    गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जों को हटाने के लिए है, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार करने का एक बड़ा जरिया भी है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की एक विस्तृत सूची तैयार की है जो अवैध गतिविधियों के जरिए संपत्ति जुटा रहे हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रशासन का यह बुलडोजर अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


    #GurugramNews #BulldozerAction #AntiDrugDrive #HaryanaPolice #IllegalEncroachment #CrimeControl #HSVP #ZeroTolerance #DanikKhabar #Gurugram #RSBath

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 2.45.19 PM.jpeg
    20/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    "आज क्या खाएं? देखिए आज का Complete Veg Meal Plan! सरल, स्वस्थ और सुपर टेस्टी

    #vegetarianmealplan #DanikKhabar #indianfood #healthyrecipes #dailyfoodfeed #vegandiet #mealprep #shakahari #vvegrecipes #healthyindia #foodstagram #homemadefood #desikhana #weightlossdiet #plantbased #vegetarianrecipes #instafood #lunchideas #breakfastrecipes #dinnerideas #nutrition #healthylifestyle #foodbloggerindia #mealplanning #satvikfood #veganlife #whatiateforbreakfast #cleaneating #gharkakhana #easyrecipes #foodie #vegetarianism #healthyeating #dietplan #fitnessindia #veganshare #pureveg #delicious #foodphotography #cookingathome #indianvegetarian #lifestyle #mealprepideas #lowcarb #proteinrich #delhifoodie #mumbaifoodie #homechef #reelsindia #trendingfood #nutritiontips #wellbeing #yummy #foodblog #morningroutine #healthydinner #veganrecipes #shakaharibhojan #ayurvedicdiet #balanceddiet #viralshorts

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 2.07.12 PM.jpg
    20/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNews #BreakingNews #CrimeAlert #IndiaCrime #CriminalCase #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeScene #Justice #ViralNews #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #DailyCrime #CrimeReport #SafetyFirst #CrimeFiles #STF #DanikKhabar #Encounter #Arrested #PoliceDepartment #CrimeBeat #PublicSafety #CrimeStory #IncidentReport #LegalNews #CurrentAffairs #Truth #CrimeAwareness #Alert #Badmashi #GangsterNews #PoliceChauki #Insaaf #PoliceStation #CrimePrevention #CourtNews #SocialJustice #JusticeSystem #NewsAlert #PoliceRaid #Caught #FIR #CrimeLog #IndiaNews #LocalNews #StateCrime #MetroCrime #Security #Awareness #PoliceService #Emergency #SocialMediaNews #Headline #NewsFlash #TopStories #DailyAlert #CrimeBranch #CyberCrime #InvestigationTeam #ActionReport #ZillaCrime #StateNews #CrimeUpdatesIndia #LegalSystem #PoliceUpdate #Crimewatch #HindustanCrime #BharatCrime #AlertIndia

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 12.42.37 PM.jpeg
    20/01/26 |

    लुधियाना: फर्नीचर कारोबारी के घर 40 तोले सोने की बड़ी चोरी, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब, 20 जनवरी (अन्‍नू) : पंजाब के लुधियाना स्थित पॉश इलाके सराभा नगर में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्नीचर कारोबारी के घर से उनकी नेपाली नौकरानी करीब 40 तोले सोना लेकर फरार हो गई। इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें नौकरानी पार्वती के साथ उसका पति और भाई भी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है और एक विशेष टीम को वहां रवाना किया गया है।


    वारदात उस समय हुई जब कारोबारी का परिवार एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने पुराने भरोसेमंद ड्राइवर बबलू और हाल ही में काम पर रखी गई नौकरानी पार्वती को तैनात किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि पार्वती ने रात के समय ड्राइवर को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जैसे ही ड्राइवर बेहोश हुआ, पार्वती ने योजना के मुताबिक अपने पति और भाई को घर के अंदर बुला लिया और तिजोरी का ताला तोड़कर कीमती गहने समेट लिए।


    पुलिस जांच के अनुसार, पार्वती को 26 दिसंबर को ही काम पर रखा गया था। इतने कम समय में उसने चालाकी से घर की तिजोरी और कीमती सामान की लोकेशन का पता लगा लिया था। घटना वाले दिन जैसे ही उसे पता चला कि मालिक घर पर नहीं रहेंगे, उसने तुरंत अपने साथियों को तैयार रहने का संदेश भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि इस साजिश में उसके परिवार के सदस्य भी बराबर के शरीक थे।


    थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने पार्वती और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के नेपाल भागने की प्रबल संभावना है, जिसके मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।



    #LudhianaNews #PunjabPolice #SarabhaNagar #CrimeNews #TheftCase #NepalBorder #CCTVFootage #Alert #DanikKhabar #PunjabNews #Punjab #CrimeInPunjab

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 12.21.17 PM.jpg
    20/01/26 |

    चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच अब तीसरी आँख की निगरानी में: थानों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

    चंडीगढ़, 20 जनवरी (अन्‍नू) : लंबे समय के इंतजार और कई विवादों के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की 'क्राइम ब्रांच' पूरी तरह से सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है, ताकि पुलिसिया कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे और मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो।


    क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 'फर्जी मेजर' गणेश भट्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय कैमरों के अभाव में पुलिस इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए कोई ठोस डिजिटल साक्ष्य पेश नहीं कर पाई थी। अब कैमरों के लग जाने से ऐसी किसी भी घटना की सच्चाई तुरंत सामने आ सकेगी।


    देशभर के थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी अनिवार्य करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चंडीगढ़ की कई यूनिट्स में यह काम पेंडिंग था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस से सभी थानों में लगे कैमरों का पूरा रिकॉर्ड मांगा था। क्राइम ब्रांच में हालिया इंस्टॉलेशन इसी न्यायिक दबाव और सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।



    इससे पहले हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में एएसआई और कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड तक करना पड़ा था। हाई कोर्ट तक पहुंचे इस मामले ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए थे। अब नए सिस्टम के लागू होने से पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासन का दबाव रहेगा और जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा।


    #ChandigarhPolice #CrimeBranch #CCTVInstallation #PoliceTransparency #ChandigarhNews #LawAndOrder #HumanRights #SupremeCourtOrder #HighCourtUpdate #PublicSafety #PoliceAccountability #Justice #DigitalSurveillance #ChandigarhUpdate #CopsOnCamera #DanikKhabar

  • unnamed.jpg
    20/01/26 |

    25 जनवरी को इनेलो का युवा सम्मेलन जगोली में: करन चौटाला करेंगे शिरकत, गुरविंदर खेड़ी ने दी जानकारी

    जे कुमार अंबाला, 20 जनवरी 2026: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा युवाओं को एकजुट करने और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए जिला अंबाला के गांव जगोली में आगामी 25 जनवरी को एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज इनेलो पदाधिकारियों ने अंबाला युवा प्रभारी गुरविंदर खेड़ी की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता आयोजित की।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुरविंदर खेड़ी ने बताया कि 25 जनवरी को जगोली में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय युवा प्रभारी करन चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ती रही है। इसी कड़ी में 06 फरवरी को नरवाना में एक राज्यव्यापी आंदोलन रखा गया है। अंबाला के युवाओं को इस आंदोलन के लिए लामबंद करने और उन्हें न्योता देने के लिए करन चौटाला विशेष रूप से जगोली पहुंच रहे हैं।

    इस मौके पर प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी, लाली भानोखेड़ी, चरनजीत सिंह मौहड़ी, रूबल छपरा, समृत बरौली, और आजादविंदर सिंह जगोली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जगोली का यह सम्मेलन जिला अंबाला की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।

    #INLD #KaranChautala #AbhayChautala #AmbalaNews #YouthConference #GurwinderKheri #HaryanaPolitics #JagoliEvent #INLDHaryana #StudentPower #PoliticalUpdate

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 11.43.09 AM.jpg
    20/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #BollywoodNews #EntertainmentUpdate #AkshayKumar #SainaNehwalBiopic #BollywoodGossip #CelebrityNews #LatestReleases #BoxOfficeIndia #StarTalk #MovieBuffs #BollyUpdate #TrendingNow #GlamourWorld #CastingCalls #UpcomingMovies #BollywoodStyle #ActorLife #BollyBuzz #FilmIndustry #EntertainmentDaily #Paparazzi #RedCarpet #BollyVibes #MoviePremiere #OTTReleases #NetflixIndia #PrimeVideo #CinemaUpdate #BollyTrends #FamousStars #BollyLover #InstaBolly #BehindTheScenes #FilmPromotion #StarInterviews #EntertainmentTonight #BollySquare #Page3News #Showbiz #MasalaNews #BollyGupShup #LatestUpdates #ViralVideos #CelebrityStyle #MovieMasti #CinePhile #Bollywood2026 #FilmNews #StarStudded #BigScreen

  • cns1PSEE.jpeg
    20/01/26 |

    नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली - नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली छाउनी में स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का दौरा किया। उनके आगमन पर सेना, नौसेना और वायु सेना विंग से चैयनित एनसीसी कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

    अपने संबोधन के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेट के रूप में अपने दिनों को याद किया और प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चैयनित होने पर कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कैडेटों के शानदार टर्नआउट सटीक ड्रिल, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की और नौसेनिक शब्दावली में इस प्रदर्शन को "ब्रावो ज़ुलु" कहा।

    युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के संवर्द्धन में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए नौसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिक रक्षा प्रयासों में लगभग 72,000 एनसीसी कैडेटों के अनुकरणीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ड्रोन संचालन और साइबर जागरूकता से संबंधित पहलों सहित  एनसीसी द्वारा अपनाए गए नए एवं नवोन्मेषी प्रशिक्षण उपायों की सराहना की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन-"भारत का युवा वैश्विक भलाई की शक्ति हैं"- का उद्धरण देते हुए नौसेना प्रमुख ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं पर अपना विश्वास व्यक्त किया। अपने सेवा अनुभवों के आधार पर उन्होंने कैडेटों को जीवन में अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने हेतु पांच सीख साझा कीं।

    उन्होंने पुनीत सागर अभियान जैसी पहलों, अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर जैसे विशेष प्रशिक्षण शिविरों, सीमैनशिप, नौकायन और याचिंग के व्यावहारिक अनुभव, जहाजों से जुड़ाव, विदेशी तैनाती और भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों एवं तटों के शैक्षिक दौरों के माध्यम से एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण को समर्थन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई।

    अपने संबोधन के अंत में एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेटों से एकता, अनुशासन और ईमानदारी के एनसीसी लोकाचार को बनाए रखने तथा राष्ट्र को समर्पित जीवन जीने का आग्रह किया।

  • 94e11807-85d4-4fc8-bf7d-8c4c0aff58c8.jpg
    20/01/26 |

    अम्बाला नगर निगम में 'एरिया सभाओं' का गठन: नागरिक अब सीधे बनेंगे विकास में हिस्सेदार

     अम्बाला, 20 जनवरी (अन्‍नू): अम्बाला के प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम, अम्बाला ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा नगर पालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत शहर में एरिया सभाओं (Area Sabhas) का गठन कर दिया गया है।

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय प्रशासन और सेवाओं के वितरण में आम जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करना है। सरकार का मानना है कि एरिया सभाओं के माध्यम से स्थानीय निवासी अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप और सुझाव दे सकेंगे।

    कार्यालय आदेश क्रमांक MCA/CMC/2026/4456 (दिनांक 16/01/2026) के तहत यह गठन प्रक्रिया पूरी की गई है। नगर निगम ने जनसाधारण की सुविधा के लिए एरिया सभाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी, उनके सदस्यों की सूची और नियमों का विवरण निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://mcambala.gov.in पर अपलोड कर दिया है।

    एरिया सभाओं के पास क्या शक्तियां होंगी और वे किन कार्यों का निर्वहन करेंगी, इसका पूरा ब्यौरा 'हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम, 2008' में स्पष्ट किया गया है। स्थानीय निवासी इस अधिनियम को निगम की वेबसाइट से डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं, ताकि वे अपनी भूमिका के प्रति जागरूक हो सकें।

    #AmbalaMunicipalCorporation #AreaSabha #CitizenParticipation #AmbalaNews #HaryanaGovernment #UrbanDevelopment #CivicServices #PublicAwareness #LocalGovernance #DigitalIndia #AmbalaCity #GovernanceReform #Transparency #CivicEngagement #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 17.29.55.jpeg
    20/01/26 |

    राजकीय महाविद्यालय पलवल में सरस्वती महोत्सव पर भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: पलवल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 'सरस्वती महोत्सव' के उपलक्ष्य में एक भव्य महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सभ्यता और सरस्वती नदी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से रूबरू कराना था। कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक राजू शेर सिंह और प्रखर ने सरस्वती नदी के उद्गम, उसके लुप्त होने के वैज्ञानिक कारणों और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरस्वती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

    प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा की मोनिया दूसरे और बी.ए. तृतीय वर्ष की शरीन खान तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का दबदबा रहा, जिसमें योगेश ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से पिंकी, दीपिका, कविता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायता की, बल्कि उनमें अपनी ऐतिहासिक चेतना के प्रति गौरव का भाव भी जागृत किया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

    #SaraswatiMahotsav #PalwalNews #AmbedkarCollegePalwal #StudentCompetition #IndianHeritage #SaraswatiRiver #EducationWithCulture #QuizWinners #HaryanaEducation #CulturalAwareness #CollegeEvent #HistoryOfIndia

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • download.jpg
    20/01/26 |

    शुगर मिल पलवल में गन्ना बॉन्ड संशोधन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित

    जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: दी सहकारी चीनी मिल्स पलवल की निदेशक द्विजा ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि मिल का पिराई सत्र 28 नवंबर 2025 से सुचारू रूप से चल रहा है और वर्तमान में गन्ने की पिराई का कार्य नियमित गति से जारी है।

    गन्ना आपूर्ति व्यवस्था को अधिक संतुलित और समयबद्ध बनाने के लिए मिल प्रबंधन ने किसानों को अपने गन्ना बॉन्ड में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि (संशोधन) करने का अवसर दिया है। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

    निदेशक ने स्पष्ट किया है कि:

    • जो किसान अपने गन्ना बॉन्ड की मात्रा में बदलाव करना चाहते हैं, वे कल (21 जनवरी) तक शुगर मिल के गन्ना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    • निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी।

    मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लें और भविष्य में गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें।

    #PalwalSugarMill #FarmerUpdate #HaryanaAgriculture #SugarcaneBond #PalwalNews #CooperativeSugarMill #FarmerAwareness #HaryanaFarmers #AgricultureNews

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 3.26.06 PM.jpeg
    20/01/26 |

    जीएमएन कॉलेज की बड़ी उपलब्धि: बीबीए की दो छात्राओं का ₹6.5 लाख के पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट

    जे कुमार अंबाला कैंट, 20 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज के बीबीए विभाग के लिए प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत एक शानदार कामयाबी के साथ हुई है। कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं, पालक और सैजल का चयन गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित कंपनी 'कोरिज़ो एजुटेक' (Corizo Edutech) में हुआ है। कंपनी द्वारा दोनों छात्राओं को ₹6.5 लाख प्रति वर्ष का आकर्षक वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। कॉलेज प्रबंधन ने भी इस सफलता को संस्थान के सशक्त प्लेसमेंट सिस्टम और कौशल विकास प्रशिक्षण की जीत बताया।

    प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुश्री कमलप्रीत कौर ने बताया कि कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। लैंग्वेज लैब और पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के माध्यम से विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल्स को निखारा जाता है, जिसका लाभ आज इन छात्राओं को मिला है। बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज के साथ डॉ. रवनीत और डॉ. अमिता ने भी पालक और सैजल की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनी है। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल ने भविष्य में और अधिक नामी कंपनियों को कैंपस में आमंत्रित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

    #GMNCollegeAmbala #CampusPlacement #BBASuccess #CareerGrowth #AmbalaNews #PlacementDrive #StudentAchievement #HigherEducation #GurgaonJobs #EducationToEmployment

  • unnamed (1).jpg
    20/01/26 |

    राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: एसडी कॉलेज में नवाचार और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान; डॉ. आरती के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर

    जे कुमार अंबाला छावनी, 20 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के उपलक्ष्य में उद्यमिता एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक युग की स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार (इनोवेशन) और उद्यमिता के महत्व से रूबरू कराना था, ताकि वे भविष्य में केवल नौकरी चाहने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।

    व्याख्यान के दौरान विशेषज्ञों ने स्टार्टअप की मूल अवधारणा से लेकर उसके विभिन्न चरणों—जैसे आइडिया जनरेशन, फंडिंग और स्केलिंग—पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक छोटा सा नवाचारी विचार भी देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सबसे सशक्त मार्ग है।

    इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरती के कुशल मार्गदर्शन और संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया, जिससे सत्र काफी संवादात्मक रहा।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. छवि और उद्यमिता एवं विकास प्रकोष्ठ की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में कॉलेज प्रशासन ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने और उनके भीतर छिपे उद्यमी को जगाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

    #NationalStartupDay #SDCollegeAmbala #EntrepreneurshipCell #StartupIndia #Innovation #AmbalaNews #ViksitBharat #SkillDevelopment #StudentEntrepreneur #SDCNews #AmbalaCantt

  • 1003244371.jpg
    20/01/26 |

    आज का सारे भारत का मौसम का हाल

    🌍 समग्र मौसम स्थिति – आज (20 Jan 2026)

    ❄️ उत्तर भारत (दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार)

    कोहरा (Dense Fog): पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार में सुबह-शाम घना या बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, दृश्यता काफी कम होगी।

    ठंड / शीतलहर: तापमान अभी भी कम है, ठंड का असर बना हुआ है और हमलों में ठंड कम होने के संकेत नहीं हैं।

    जलभराव/किसी तरह का बड़ा वादल या बारिश का अलर्ट नहीं आज सुबह तक।

    ⛰️ हिमालयी क्षेत्र

    पश्चिमी हिमालय (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल) में हिमपात / बर्फबारी के आसार हैं 22-23 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर।

    🌦️ दक्षिण/पश्चिम/पूर्व भारत

    दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों (मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलौर) में आज कोई भारी बारिश का अलर्ट नहीं है और मौसम सामान्य है।

    पूर्वी भारत (कोलकाता): हल्का कोहरा/हैज़ और कुछ हिस्सों में ठंड के लक्षण संभव।

    ---

    🌡️ प्रमुख शहरों का तापमान (आज का अनुमान)

    उत्तर भारत

    शहर न्यूनतम अधिकतम स्थिति

    🏙️ दिल्ली लगभग 5–10°C (कोहरा, ठंडी सुबह) ~ 20–22°C धुंध एवं ठंड

    🏙️ गुरुग्राम ठंड एवं कोहरा — कोहरा, ठंडी सुबह

    🏙️ लखनऊ ~ 6–10°C ~ 19–22°C कोहरा, ठंड

    🏙️ अमृतसर ~ 2–3°C (बहुत ठंड) ~ 10–15°C कोहरा व शीतलहर

    सेंट्रल/दक्षिण भारत

    शहर अनुमानित तापमान स्थिति

    🌆 मुंबई ~ 24–28°C सामान्य

    🌆 हैदराबाद ~ 22–25°C सामान्य

    🌆 चेन्नई ~ 25–29°C सामान्य मौसम

    🌆 कोलकाता ~ 20–23°C हल्का कोहरा / हैज़

    ---

    ⏳ इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान (IMD outlook)

    ☁️ 21–23 जनवरी

    कोहरे के हालात जारी: पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह-शाम घना कोहरा जारी रह सकता है, दृश्यता कम रहेगी।

    ठंड में राहत नहीं: शीतलहर का प्रभाव मंद-मंद बना रहेगा, सुबह-शाम ठंड का एहसास अधिक रहेगा।

    🌧️ 22–25 जनवरी

    बारिश/वादल का असर संभव: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ के आसपास हल्की बारिश/वादल गतिविधि के संकेत हैं।

    🕶️ दूसरे हिस्सों में

    दक्षिण भारत और मध्य भारत में मौसम सामान्य, बदलाव की कोई अलर्ट चेतावनी नहीं है।

    ---

    ⚠️ मुख्य सावधानियाँ

    ✔️ सुबह-शाम कोहरे की वजह से ड्राइविंग में विशेष सावधानी रखें।

    ✔️ बुज़ुर्गों व बच्चों को सर्दी से बचाव व गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

    ✔️ हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ट्रैवल अलर्ट ध्यान रखें।

    ---

    #TodaysWeather #WeatherReport #IndiaWeather #WeatherUpdates #ForecastIndia #IndianClimate #WeatherForIndia #WeatherInIndia #RajastanWeather #MaharashtraWeather #BengaluruWeather #DelhiWeather #ChennaiWeather #KeralaWeather #PuneWeather #WeatherAlert #ClimateReport #WeatherToday #IndiaMeteorology

  • WhatsApp Image 2026-01-20 at 10.11.11 AM.jpg
    20/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #WeatherUpdate #IMD #WeatherForecast #IndiaWeather #RainAlert #ColdWave #Winter2026 #FogAlert #DelhiWeather #Rainfall #ClimateChange #WeatherNews #Heatwave #Monsoon #Snowfall #Skymet #WeatherAlertIndia #TemperatureRise #CycloneWatch #StormWarning #IMDUpdate #DailyWeather #WeeklyForecast #Atmosphere #Visibility #NorthIndiaCold #HimalayanSnow #RainyDay #Thunderstorm #WeatherReport #SunnyDay #CloudySky #Humidity #WindSpeed #AQI #PollutionUpdate #SeasonalWeather #FarmingWeather #FarmersAlert #SatelliteImage #Meteorology #ScienceNews #GlobalWarming #NatureUpdate #EnvironmentNews #WinterVibes #JanuaryWeather #StaySafe #Outdoors #TravelAlert

  • 1003187305.jpg
    20/01/26 |

    आज का राशिफल

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में आपकी बात मानी जाएगी, बुज़ुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन निर्णय सही रहेंगे।

    लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।

    हानि: जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में सावधानी, लॉन्ग टर्म ठीक।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: आत्मविश्वास से भरा 🔥

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: घरेलू माहौल शांत रहेगा।

    करियर: वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ़ मिल सकती है।

    लाभ: स्थिर आय के योग।

    हानि: फिजूल खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश के लिए दिन अच्छा।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी दिक्कत।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: संतुलित 😊

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ: संपर्कों से फायदा।

    हानि: बोलचाल में संयम रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30

    शेयर मार्केट: तेज़ उतार-चढ़ाव, रिस्क न लें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    ऊर्जा: तेज़

    मूड: चंचल 😄

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    करियर: काम में स्थिरता आएगी।

    लाभ: पुराने निवेश से फायदा।

    हानि: भावुक होकर निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30

    शेयर मार्केट: मुनाफा वसूली ठीक।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम।

    ऊर्जा: सामान्य

    मूड: संवेदनशील 🌊

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: घर में आपका नेतृत्व रहेगा।

    करियर: प्रमोशन/सम्मान के योग।

    लाभ: बड़ा अवसर मिल सकता है।

    हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30

    शेयर मार्केट: मजबूत शेयरों में लाभ।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: BP पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी

    मूड: जोशीला 👑

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: मेहनत का फल देर से मिलेगा।

    लाभ: सीमित लेकिन स्थिर।

    हानि: अधिक आलोचना से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30

    शेयर मार्केट: एनालिसिस के बाद ही निवेश।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: हल्का हरा

    स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: गंभीर 🤔

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: साझेदारी से लाभ।

    लाभ: नए कॉन्ट्रैक्ट संभव।

    हानि: निर्णय टालने से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30

    शेयर मार्केट: संतुलित लाभ।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: कमर दर्द।

    ऊर्जा: ठीक

    मूड: रोमांटिक 💕

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: गुप्त बातें बाहर न जाएँ, सावधानी रखें।

    करियर: रणनीति सफल होगी।

    लाभ: अचानक लाभ के योग।

    हानि: विवाद से दूर रहें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30

    शेयर मार्केट: जोखिम भरा, सोच-समझकर।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: तनाव।

    ऊर्जा: तीव्र

    मूड: रहस्यमय 🦂

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।

    करियर: नई दिशा मिलेगी।

    लाभ: शिक्षा/विदेश से लाभ।

    हानि: अधूरा काम न छोड़ें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30

    शेयर मार्केट: मीडियम टर्म अच्छा।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।

    ऊर्जा: उत्साही

    मूड: आशावादी 🌞

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: अनुशासन बना रहेगा।

    करियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ: आय में धीरे-धीरे वृद्धि।

    हानि: जल्द लाभ की सोच न रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर ठीक।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।

    ऊर्जा: स्थिर

    मूड: व्यावहारिक 🧱

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों जैसा माहौल।

    करियर: इनोवेशन से फायदा।

    लाभ: टेक/नेटवर्किंग से लाभ।

    हानि: नियम तोड़ने से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30

    शेयर मार्केट: टेक स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: आंखों की थकान।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: स्वतंत्र 🌀

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: रचनात्मक काम सफल।

    लाभ: कला/सेवा से लाभ।

    हानि: भ्रम में निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00

    शेयर मार्केट: कन्फर्मेशन के बाद निवेश।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: थकान।

    ऊर्जा: हल्की

    मूड: भावुक 🌊

    #TodaysHoroscope #Horoscope212026 #AstrologyDaily #ZodiacWisdom #DailyHoroscope #AstrologicalForecast #Futurescape #CelestialGuidance #SignsAndSymbols #ZodiacInsights #AstrologyLovers #DailyZodiac #PersonalHoroscope #MercuryRising #AstroVibes #CosmicEnergy #ManifestingDestiny #TarotAndTarot #AstroAwakening

  • P--2.jpg
    19/01/26 |

    अम्बाला: 'समाधान शिविर' में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं; पेंशन, राशन कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश

    अम्बाला, 19 जनवरी (अभी) : उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


    नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं एक सराहनीय पहल हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है।

    समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।


    उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को वीसी के जरियें चण्डीगढ से समाधान शिविरों को लेकर सभी उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रहीं है। ताकि समाधान शिविरों को ओर प्रभावी बनाया जा सकें।
    इस दौरान समाधान शिविर में आनन्दपुर जलबेडा से निर्मल दास अपनी वृद्धावस्था पेंशन को लेकर, दुर्गा नगर से खूशबू व सैक्टर-07 से रविंद ने राशन कार्ड से संबंधी समस्या को नगराधीश के समक्ष रखा, ऐसे ही बलदेव नगर से बबीता ने परिवार पहचान पत्र में नाम कटवाने से संबंधी समस्या रखी व न्यू विवेक विहार से सोमदत्त ने फैमिली आईडी में पता बदलवाने की समस्या को रखा।

    नन्हेडा से बलबीर सिंह केंसर रोगी पेंशन से संबंधी समस्या को लेकर पहुंचेा, जग्गी कॉलोनी से तमन्ना शर्मा पार्ट आईडी बनवाने को लेकर व अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। नगराधीश ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


    इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, पुलिस इंस्पैक्टर राकेश मणी, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, जेई लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से रितु के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #SamadhanShivir #AmbalaNews #HaryanaGovernment #PublicGrievance #CitizenFirst #FamilyID #OldAgePension #RationCard #LocalGovernance #QuickRedressal #AmbalaDC #SocialJustice #HaryanaUpdate #CitizenService #GovernanceReform #PublicWelfare #DistrictAmbala #EffectiveGovernance #PeoplePower #AdministrativeAction

  • UHBVN-Logo (1).jpg
    19/01/26 |

    बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: अम्बाला शहर में कल लगेगा 'खुला दरबार'; बलदेव नगर स्थित UHBVN कार्यालय में सुबह 11 बजे से अपनी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे उपभोक्ता

    अम्बाला, 19 जनवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कल, 20 जनवरी 2026 को एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता (SE) कार्यालय में आयोजित होगा।

    समय और स्थान: यह बैठक बलदेव नगर स्थित अजीत पेट्रोल पंप के पास स्थित UHBVN कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।

    शिकायतों का समाधान: इस दौरान शहर का कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से जुड़ी समस्याएँ जैसे— बिलिंग में गड़बड़ी, मीटर की खराबी, वोल्टेज की समस्या या नए कनेक्शन में आ रही देरी— के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकता है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी इन शिकायतों को सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।

    #AmbalaNews #UHBVN #ElectricityUpdate #PublicGrievance #AmbalaCity #PowerSupply #HaryanaGovernment #ConsumerRights #BaldevNagar #PowerAlert

  • Screenshot 2026-01-19 194140.jpg

    एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने क्रिकेटर अदिति श्योराण को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा की उभरती युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की ओर से खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड" से नवाजा गया है। एमडीयू खेल विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। इस मौके पर एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने अदिति श्योराण को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य की अनेक बेटियों के लिए मिसाल पेश की है।

    कुलपति ने कहा कि एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई और हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.शरणजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। डाॅ.शरणजीत ने कहा कि अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। खेल विभाग निदेशक डा.शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है।

    अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की निवासी है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की है। वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर भी है। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर बीते चार वर्षों से खेल रही हैं । नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए  चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान मिल चुका है।  इंटर स्कूल स्टेट लेवल 2025 चैंपियनशिप में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लिए हैं। 2024 में यूटीसीए और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट में 46 गर्ल्स टीमों के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। आलराउंडर अदिति को उनके शानदार प्रदर्शन पर सभी मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थी। यह टूर्नामेंट एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। यह खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर अन्य खेलों में भी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती है।

    #AditiSheoran #CricketStar #SportsExcellenceAward #MDURohtak #WomenInSports #HaryanaKiBeti #RisingCricketer #BCCICricket #ChandigarhCricket #YoungAchiever #GirlPower #SportsAward2026 #FutureOfCricket #Inspiration #SonipatPride #AllRounder #WomenCricketIndia #MDUGames #StateAwardee

  • maxresdefault (2).jpg

    हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ एवं विद्वत गोष्ठी का आयोजन

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आज अकादमी भवन स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।

     

    अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर कनेक्ट और कनेक्शन की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया और युवाओं को समाज के साथ सशक्त जुड़ाव स्थापित करने का आह्वान किया।

     

    विद्वत संगोष्ठी के समापन अवसर पर संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

     

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो. आर.के. देसवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. आशुतोष अंगिरस तथा डॉ. जितेंद्र आर्य ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेश शर्मा को प्रथम, अतुल शर्मा को द्वितीय तथा वैभव शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मनदीप कौर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    #SwamiVivekanandaJayanti #HaryanaSahityaAcademy #SanskritSpeechContest #YouthEmpowerment #VivekanandaVichargoshthi #SanskritCulture #KuldeepChandAgnihotri #PanchkulaEvents #HaryanaSanskritAcademy #CulturalHeritage #SanskritBhashan #IndianPhilosophy #SpiritualAwakening #EducationalTalk #YoungScholars #HaryanaEvents #SanskritPromotion #DahirSenAuditorium #NationalYouthDay #InspirationalQuotesIndia

  • D-1-19-1-26.jpg

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान  शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है।

     

    नागपुर प्रवास के दौरान ही रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास, निर्यात और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि एमआईएचएएन जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

     

    गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बल मिलता है और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलती है।

     

    इस दौरान उनके साथ पूर्व आईजी दलबीर भारती, पूर्व चैयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद थे।

    #RanbirGangwa #NitinGadkari #InfrastructureUpdate #HaryanaDevelopment #RoadAndTransport #MIHAN #NagpurVisit #LogisticsHub #EconomicGrowth #PublicWorks #HaryanaInfrastructure #RoadHighways #IndustrialHub #ViksitBharat2026 #NagpurDiary #ModernConnectivity #EmploymentGeneration #BridgeConstruction #TransportRevolution #HaryanaPolitics #MIHANProject #GlobalStandard #StateDevelopment

  • bseh-class-9-to-12-enrollment-return-2025-featured-image.jpg

    HBSE नामांकन अपडेट: कक्षा 9वीं से 12वीं की एनरोलमेंट सूची आज से उपलब्ध; स्कूल 26 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं नि:शुल्क डाउनलोड

    चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से 12 वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

     इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल के मुखिया 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 

    उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि 26 जनवरी तक किसी कारणवश नामांकन ( Enrollment) सूची डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह विद्यालय प्रतिवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाते हुए नामांकन ( Enrollment) सूची प्राप्त कर सकता है।

    #HBSE #BSEH #HaryanaBoard #BhiwaniBoard #Enrollment2026 #SchoolEducationHaryana #StudentList #BoardExams2026 #HaryanaSchools #EducationUpdate #BSEHNews #HighSchoolUpdate #InterEnrollment #ExamPreparation #HaryanaStudents #SchoolLogin #BSEHWebsite #EnrollmentDownload #EducationNewsIndia #StudentRegistration2026

  • 1406198-election-commision-of-india-1-2.jpg

    भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) प्रथम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा।

     

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईडीईएम-2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन बनने जा रहा है। विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, भारत में विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और चुनावी क्षेत्र के अकादमिक और व्यावहारिक विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।

     

    उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी, 2026 को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और कार्यवाही को हरी झंडी दिखाएंगे।

     

    तीन-दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के नेताओं का पूर्ण सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के कार्य समूह की बैठकें, साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रणालियों पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से गठित कुल 36 विषयगत समूह सम्मेलन के दौरान गहन विचार-विमर्श में योगदान देंगे। इन चर्चाओं में 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।

     

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकाय के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। आयोग, भारत निर्वाचन आयोग के सभी चुनाव संबंधी सूचनाओं और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईएनईटी का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेगा।

     

    इन आयोजनों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें भारत में चुनाव कराने की व्यापकता और जटिलता के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के दो स्तंभों - मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव कराना - को मजबूत करने के लिए हाल ही में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    प्रवक्ता के अनुसार विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर प्रकाश डालने वाली वृत्तचित्र श्रृंखला "इंडिया डिसाइड्स" को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा।

    #ECI #IICDEM2026 #ElectionCommission #BharatMandapam #GlobalDemocracy #ElectionManagement #DigitalIndia #ECINET #IndiaDecides #GyaneshKumar #DemocracySummit #NewDelhiEvents #InternationalRelations #VoterAwareness #ElectionInnovation #IIT #IIM #NationalLawUniversity #GlobalElections #DemocraticValues

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 7.16.12 PM.jpeg
    19/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeBeatIndia #CrimeNews2026 #IndianPolice #LawAndOrder #BreakingCrimeNews #CrimeUpdate #DelhiCrime #HaryanaCrime #UPCrime #Investigation #PoliceAction #JabalpurHitAndRun #SonipatCrime #FatahabadMurder #CrimeReport #JusticeForVictims #PoliceRaids #CyberCrimeIndia #CrimeAlert #SafetyFirst #PublicSafety #CrimeScene #LegalAction #UnderInvestigation #CriminalJustice #ZeroTolerance #SecurityAlert #DailyCrimeUpdate #PoliceVigilance #CrimeFreeIndia #WomenSafety #LocalCrime #InterstateGang #PNDTAct #TheftAlert #AssaultCase #CrimeBranch #SpecialCell #LawEnforcement #CitizenSafety #JusticeDelayed #PoliceInvestigation #CrimePrevention #NightPatrol #Emergency112 #CrimeFiles #SocialJustice #StatePolice #PoliceNews #CrimeRecord

  • download (2).jpeg

    पश्चिम बंगाल में कानून का नहीं, ममता का राज : बीएलओ मृत्यु पर अनिल विज का हमला

    नई दिल्ली, 19 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में बीएलओ की मृत्यु के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है वहां पर कानून का राज नहीं चलता है वहां पर ममता का राज चलता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किए जा रहे है यह पूरे देश से छुपा हुआ नहीं है और ऐसी गतिविधियों से ये लोग देश के प्रजातंत्र को स्वतंत्र और आजाद नहीं रख पाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ मृत्यु की जांच जारी है और उसके तथ्य जुटाए जा रहे है तथा जो भी तथ्य सामने आयेंगे उन्हें बताया जाएगा।

    कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी: विज

    कांग्रेस द्वारा प्रदेश में नगर निगम की कमेटियां बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है ये जब भी बैठते हैं तो टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन टुकड़े जुड़ नहीं पा रहे और टूटे हुए टुकड़ों से कुछ बनाया नहीं जा सकता।

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 4.23.15 PM.jpeg
    19/01/26 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #BollywoodNews2026 #EntertainmentUpdate #LatestBollywood #CinemaNews #BollywoodGossip #MovieAlert #TrendingEntertainment #FilmIndustry #CelebLife #BollywoodBuzz #BoxOfficeCollection #NewMovieTeaser #BollywoodTrending #ViralNews #Cinematography #ArtistSpotlight #StreamingNow #UpcomingMovies #WebSeries #ScreenUpdate #DigitalEntertainment #PopCulture #BollyTrends #FilmFestival #RedCarpet #EntertainmentNewsIndia #BehindTheScenes #OTTRelease #BollyWorld #ActionMovies #BollywoodPremiere #CelebrityStyle #MovieMarathon #BollyFans #LatestReleases #StarPower #IndieCinema #BollyFashion #MusicVideo #CinemaLife #Showbiz #DailyDoseOfBolly #GlamourWorld #DirectorSpecial #TrailerLaunch #Cinemania #ActingLife #FilmPromotions #IndianCinema #MediaBuzz

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 1.06.33 PM.jpeg
    19/01/26 |

    अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन जारी

    हरियाणा/अंबाला 19 जनवरी (अन्‍नू ) : सोनीपत और फतेहाबाद के बाद अब अंबाला के चार प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनट पर स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया। इस खबर के फैलते ही स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।


    सर्च ऑपरेशन और स्कूलों की पहचान: धमकी की सूचना मिलते ही अंबाला पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन में संबंधित स्कूलों को खाली करवाया गया और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल, अंबाला कैंट स्थित पुलिस डीएवी रिवरसाइड और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 को यह धमकी भरी मेल मिली है। पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ स्कूलों के कोने-कोने की तलाशी ले रही हैं।


    अभिभावकों में अफरा-तफरी: जैसे ही स्कूल ग्रुप्स और सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को इसकी सूचना मिली, वे घबराकर स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी है और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



    साइबर सेल जांच में जुटी: पुलिस के अनुसार साइबर सेल की टीम उस मेल आईडी की बारीकी से जांच कर रही है जिससे यह संदेश भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिसका उद्देश्य शहर में डर फैलाना है। फिलहाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सर्च ऑपरेशन पूरा होने तक स्कूलों को बाहरी लोगों के लिए बंद रखा गया है।


    #AmbalaNews #SchoolBombThreat #AmbalaPolice #BreakingNewsHaryana #SchoolSafety #CyberCrime #SAJainSchool #PoliceDAV #EmergencyAlert #ParentsSafety #SecuritySearch #DanikKhabar #Ambala

  • download - 2026-01-19T120851.047.jpg
    19/01/26 |

    करनाल के बसताड़ा टोल पर नया सिस्टम: अब बिना रुके चलती गाड़ी से कटेगा टैक्स, हटेंगे बैरियर

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के करनाल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टोल कलेक्शन की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसका ट्रायल आज करनाल के बसताड़ा (घरौंडा) टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है। इस नई तकनीक के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल देने के लिए लंबी लाइनों में लगने या बैरियर पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।

    यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-स्पीड कैमरों का उपयोग किया गया है। जैसे ही कोई वाहन हाईवे से गुजरेगा, वहां लगे सेंसर और कैमरे वाहन के FASTag और नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे और टोल की राशि सीधे लिंक किए गए खाते से कट जाएगी। खास बात यह है कि इस सिस्टम के पूरी तरह चालू होने के बाद सड़क से सभी फिजिकल टोल बूथ और बैरियर हटा दिए जाएंगे, जिससे वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से भी बिना रुके टोल पॉइंट पार कर सकेंगे।

    वर्तमान में यह पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के करनाल और गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर एक साथ चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2026 के अंत तक देशभर के प्रमुख नेशनल हाईवे को 'बैरियर फ्री' बना दिया जाए। इससे न केवल यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि टोल प्लाजा पर होने वाले प्रदूषण और शोर-शराबे में भी भारी कमी आएगी।

    #KarnalNews #BastaraTollPlaza #TollFreeIndia #MLFF #NH44 #DigitalIndia #SmartHighways #NitinGadkari #HighwayUpdate2026 #HaryanaNews #NoMoreTollLines

  • images (1).jpeg
    19/01/26 |

    भारतीय रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है

    आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - भारतीय रेलवे ने पिछले ग्यारह वर्षों में निरंतर निवेश और सुनियोजित क्रियान्वयन के माध्यम से अपनी पटरी अवसंरचना को मजबूत करने और सुरक्षा मानकों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन प्रयासों से देश भर में रेल संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय हो पाया है।

    वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, भारतीय रेलवे ने 6,851 किलोमीटर से अधिक पटरियों का नवीनीकरण किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में, 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, 2026-27 में 7,900 किलोमीटर पटरियों के नवीनीकरण की योजना है। यह परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता और सुरक्षा पर निरंतर जोर को दर्शाता है।

    रेलगाड़ियों की सुचारू आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण विस्‍तारि‍त रेल मार्ग के नवीनीकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 2024-25 में 7,161 थिक वेब स्विच और 1,704 वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए गए। 2025-26 में 8,000 से अधिक थिक वेब स्विच और 3,000 से अधिक वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए जा रहे हैं।

    पटरी की स्थिरता बनाए रखने और सवारी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक गिट्टी की मशीनीकृत गहन जांच लगातार की जा रही है। 2024-25 के दौरान 7,442 किलोमीटर पटरी की गहन जांच पूरी की गई, जबकि 2025-26 में 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरी की गहन जांच का काम जारी है।

    भारतीय रेलवे ने यंत्रीकृत रखरखाव को बढ़ावा देने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने ट्रैक मशीन बेड़े का काफी विस्तार किया है। 2014 से अब तक 1,100 से अधिक ट्रैक मशीनें खरीदी जा चुकी हैं जिससे रेलवे नेटवर्क का रखरखाव तेज और अधिक कुशल तरीके से हो सकेगा।

    रेलवे पटरी के किनारे सुरक्षा बाड़ लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि मवेशियों के कुचले जाने और पटरियों पर अनाधिकृत प्रवेश की घटनाओं को कम किया जा सके और समग्र सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। अब तक लगभग 15,000 किलोमीटर की बाड़ लगाई जा चुकी है, जिससे उन खंडों पर सुरक्षा में सुधार हुआ है जहां ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चलती हैं।

    इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारतीय रेलवे ने पटरियों के उन्नयन में उल्लेखनीय प्रगति की है। 110 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक की गति क्षमता वाली पटरियों की लंबाई 2014 में 31,445 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 40 प्रतिशत) से बढ़कर वर्तमान में 84,244 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 80 प्रतिशत) हो गई है जिससे ट्रेनों का संचालन तेज और अधिक कुशल हो गया है।

  • image0016K6V.jpg

    सरकार गोला-बारूद के निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

    आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गोला-बारूद निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने और देश को इस क्षेत्र में वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    नागपुर, महाराष्ट्र में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में मध्यम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने उस समय को याद किया जब गोला-बारूद की कमी ने देश की रक्षा तैयारियों को बाधित किया था और सरकार ने इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता को महसूस किया था।

    रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में निजी क्षेत्र के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय गोला-बारूद के निर्माण के कारण देश गोला-बारूद उत्पादन में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से 2021 में भारतीय सेना को निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पूर्णतः भारतीय गोला-बारूद मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड सौंपे जाने का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सफलतापूर्वक उपयोग किया गया, क्योंकि इसने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक प्रहार करके अपनी रणनीतिक क्षमता साबित की। उन्होंने नागास्त्र के अधिक उन्नत संस्करणों के विकास की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये हथियार देश के शत्रुओं के लिए अत्यंत घातक साबित होंगे।

  • WhatsApp Image 2026-01-19 at 11.27.16 AM.jpeg
    19/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शीतकालीनआहार #स्वस्थजीवनशैली #शाकाहारीआहारचार्ट #दैनिकपोषण #स्वस्थभारत #सात्विकआहार #भारतीयभोजनयोजना #दैनिकपोषण #स्वस्थनाश्ता #लंचआइडिया #रातकेखानेकीप्रेरणा #वजनघटानेकीयात्रा #रोगसंरक्षणवर्धकखाद्यपदार्थ #पौधआधारितआहार #स्वस्थआदतें #संतुलितआहार #स्वस्थनिहार #आत्माकेलिएभोजन #स्वच्छभारतखाएं #फिटनेसभोजन #घरकाखाना #शीतकालीनव्यंजन #डिटॉक्सआहार #भारतमेंभोजनतैयारी #पोषकऔरस्वादिष्ट #स्वस्थजीवन2026 #शाकाहारीव्यंजन #दैनिकस्वास्थ्य

  • download - 2026-01-19T110750.298.jpg
    19/01/26 |

    पूंडरी से चंडीगढ़ के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को अब कैथल या पिहोवा जाने से मिली राह

    हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा रोडवेज ने कैथल जिले के पूंडरी हल्के के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है। सोमवार को इस रूट पर बस का सफल ट्रायल किया गया। यह बस अब पूंडरी बस स्टैंड से चलकर सीधे नेशनल हाईवे 152-D (NH 152-D) के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

    इस नई सेवा के शुरू होने से पहले, पूंडरी क्षेत्र के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों को पहले या तो कैथल जाना पड़ता था या फिर ढांड के रास्ते पिहोवा जाकर चंडीगढ़ की बस पकड़नी पड़ती थी। इसमें न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा मिलने से ढांड, कौल, हाबड़ी, सिरसल और फतेहपुर जैसे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    यह बस सुबह सवा सात बजे (7:15 AM) पूंडरी से रवाना होगी, जिससे नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल से न केवल जनता को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है।

    #PundriToChandigarh #HaryanaRoadways #NH152D #BusServiceLaunch #KaithalNews #PublicTransport #TravelUpdate2026 #HaryanaNews #PundriPolitics #EaseOfTravel

  • earthquack.jpg
  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • 39853.jpg
    19/01/26 |

    आज का सारे भारत के मौसम का हाल (19 जनवरी 2026)

    आज का मौसम (19 जनवरी 2026)

    🔎 देशभर का मौसम (IMD के ताजा आंकड़े अनुसार)

    (सभी शहरों के वर्तमान हाल का सारांश — IMD वेबसाइट डेटा)

    शहर/क्षेत्र मौसम तापमान लगभग

    दिल्ली स्मोक/कोहरा (Fog) ~22 °C

    मुम्बई स्मोक/कोहरा ~24 °C

    बेंगलुरु साफ/मुख्यतः साफ ~26–26.4 °C

    चेन्नई साफ ~25–29 °C

    हैदराबाद साफ ~22–30 °C

    कोलकाता धुंध/हल्का कोहरा ~22–24 °C

    अहमदाबाद धुंध/कोहरा ~21–24 °C

    पुणे साफ ~21–26.6 °C

    📌 टिप्पणी: उत्तर भारत के मैदानों में सुबह-सुबह घना कोहरा और दृश्यता कम होना आम है — विशेषकर दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि में।

    ---

    🌡️ आज के मौसम की मुख्य स्थिति

    ✅ कोहरा / धुंध:

    उत्तरी भारत (दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब) में घना से बहुत घना कोहरा सुबह-शाम में बनी रहने की संभावना है।

    दृश्यता कम रह सकती है — यात्रा करते समय सावधानी जरूरी।

    ✅ ठंड/शीतलहर:

    कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है, जिससे ठंड का असर बढ़ा है।

    ✅ पश्चिमी विक्षोभ / बर्फबारी:

    हिमालयी क्षेत्रों (उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फ़बारी और बारिश की संभावना है।

    ---

    📅 इस सप्ताह (आगे के 3–7 दिन) मौसम पूर्वानुमान

    🌫️ घना कोहरा जारी रहने की संभावना

    IMD के अनुसार

    उत्तर भारत (UP, Haryana, Punjab, Delhi): सुबह-शाम घना कोहरा बनी रहने का अनुमान है — कई जगह बहुत घना भी होगा।

    पूर्वी भारत (Bihar, बंगाल): भी कोहरे के काले निशान बने रह सकते हैं, विशेषकर सुबह में।

    👉 कोहरा मुख्य रूप से सुबह-शाम में दृश्यता कम करता है और सड़क/रेल/हवाई मार्ग को प्रभावित कर सकता है।

    ---

    🌡️ तापमान प्रक्षेपण (संक्षेप)

    📍 उत्तर भारत:

    रात में ठंड कड़ी — न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे।

    दिन में हल्की धूप लेकिन ठंड बरकरार।

    📍 दक्षिण/पूर्व तथा पश्चिम भारत:

    तापमान हल्का से मध्यम गर्म — अधिकतम 20-30 °C के बीच।

    ---

    ⚠️ IMD की सुरक्षा सलाह

    ✔ सुबह-शाम को कोहरे में यात्रा सावधानी से करें — धीमी गति और फॉग लाइट्स का उपयोग करें।

    ✔ ठंड से बचें — गर्म कपड़े पहनें, आयुर्विज्ञान सलाह पर गौर करें।

    ✔ हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यात्रा और सड़क हालात अव्यवस्थित हो सकते हैं।

    ---

  • 379.jpg
    19/01/26 |

    आज का राशिफल 19 जनवरी 2025

    🌞 आज का विस्तृत राशिफल (सभी 12 राशियाँ) un

    ♈ मेष राशि

    परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी बुजुर्ग से मार्गदर्शन।

    करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में।

    लाभ: सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता।

    हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: जोशीला लेकिन चिड़चिड़ा

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: रिश्तों में मधुरता, कोई शुभ समाचार।

    करियर: प्रमोशन/नई जिम्मेदारी के संकेत।

    लाभ: धन लाभ, रुका पैसा मिल सकता है।

    हानि: आलस्य से अवसर हाथ से निकल सकता है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: गले व पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: शांत और संतुलित

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।

    करियर: मीटिंग, इंटरव्यू या नई डील सफल।

    लाभ: संपर्कों से फायदा।

    हानि: दस्तावेज़ी गलती से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 12:00

    शेयर मार्केट: तेज़ मूवमेंट, रिस्क से बचें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव व नींद की कमी।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: चंचल

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: घर में भावनात्मक सहयोग।

    करियर: बॉस से प्रशंसा, काम स्थिर।

    लाभ: संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ।

    हानि: भावुक निर्णय नुकसानदेह।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश अनुकूल।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: सीने/पेट का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।

    लाभ: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

    हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 10:00

    शेयर मार्केट: पुराने निवेश से लाभ।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर/हृदय का ध्यान।

    ऊर्जा: बहुत अच्छी

    मूड: आत्मविश्वासी

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: छोटे विवाद सुलझेंगे।

    करियर: नई योजना सफल।

    लाभ: नौकरी व व्यापार में प्रगति।

    हानि: अधिक सोच से मानसिक थकान।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पेट व त्वचा।

    ऊर्जा: मध्यम से अच्छी

    मूड: व्यावहारिक

    ♎ तुला राशि

    परिवार: रिश्तों में संतुलन।

    करियर: पार्टनरशिप में लाभ।

    लाभ: कला/मीडिया/डिज़ाइन से फायदा।

    हानि: निर्णय में देरी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली का योग।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: कमर/किडनी का ध्यान।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: रोमांटिक और सौम्य

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।

    करियर: रिसर्च, पुलिस, जांच क्षेत्र में लाभ।

    लाभ: अचानक धन लाभ।

    हानि: विवादों से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30

    शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: रक्तचाप, गुप्त रोगों का ध्यान।

    ऊर्जा: तीव्र

    मूड: गंभीर

    ♐ धनु राशि

    परिवार: धार्मिक/यात्रा योग।

    करियर: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ा लाभ।

    लाभ: भाग्य का साथ।

    हानि: लापरवाही से आर्थिक नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00

    शेयर मार्केट: स्थिर निवेश बेहतर।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।

    ऊर्जा: अच्छी

    मूड: आशावादी

    ♑ मकर राशि

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    करियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ: प्रमोशन/बिज़नेस ग्रोथ।

    हानि: काम का अत्यधिक बोझ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 से 4:30

    शेयर मार्केट: धीरे-धीरे लाभ।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: हड्डी व जोड़ों का ध्यान।

    ऊर्जा: स्थिर

    मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: मित्रों से सहयोग।

    करियर: टेक्नोलॉजी/नवाचार में सफलता।

    लाभ: नए प्रोजेक्ट से आय।

    हानि: जल्दबाज़ी में निवेश नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: नसों/नींद की समस्या।

    ऊर्जा: मध्यम

    मूड: रचनात्मक

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    करियर: कला, संगीत, आध्यात्म से लाभ।

    लाभ: रुका काम पूरा।

    हानि: भ्रम में निर्णय।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30

    शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर चुनें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का नीला

    स्वास्थ्य: पैरों व पानी की कमी।

    ऊर्जा: कोमल लेकिन सकारात्मक

    मूड: संवेदनशील

    #TodaysHoroscope #January192025 #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReadings #DailyHoroscope #AstroGuidance #CelestialInsights #FateAndFortune #AstrologyLovers #ZodiacPredictions #HoroscopeToday #CosmicEnergy #TarotInsights #AstrologicalTides #FutureForecast #SpiritualJourney #Divination #InnerWisdom

  • E-4.jpg
    18/01/26 |

    वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) को मेहनतकश श्रमिकों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए एक मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश के हर श्रमिक को काम के साथ-साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( वीबी जी राम जी ) राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उसे गांवों और श्रमिकों के विकास के बिना पूरा नहीं किया सकता। उनका मानना है कि विकसित भारत का रास्ता गांवों की गलियों से होकर गुजरता है। वीबी जी राम जी  केवल रोजगार देने की योजना नहीं है बल्कि मेहनतकश लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने, उनको सम्मान देने और उनका स्वाभिमान बनाए रखने की योजना है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा की विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ’विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ को देश के सामने रखा। इसे विकसित भारत- जी राम जी कानून कहा जा रहा है। यह केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था का संपूर्ण आधुनिकीकरण है।

     

    उन्होंने कहा कि इस नए कानून के तहत रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। यही नहीं, नए कानून में राज्यों को फसल बुवाई और कटाई के समय 60 दिन के लिए काम रोकने का अधिकार भी दिया गया है। इससे श्रमिकों को इन 60 दिनों का काम तो मिलेगा ही, विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत भी 125 दिन का काम मिलेगा। इससे पूरे भारत वर्ष में एक ग्रामीण अकुशल श्रमिक की वार्षिक आय में औसतन 7 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी होगी। हरियाणा में हर श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। हरियाणा में प्रतिदिन देश में सर्वाधिक 400 रुपये की दर से न्यूनतम मजदूरी दी जाती है। इससे हर श्रमिक की वार्षिक आय कम से कम 50 हजार रुपये हो सकती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वी.बी. जी-राम-जी योजना में अब 15 दिन की जगह साप्ताहिक वेतन भुगतान की व्यवस्था की गई है, ताकि मजदूर को समय पर उसका पैसा मिल सके। ये सभी प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि अब न तो फर्जी मजदूर होंगे, न फर्जी काम होगा और न ही फर्जी भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में कार्यों की प्रकृति को भी बदला गया है और इसमें पहले से काफी अधिक कामों को जोड़ा गया है। इससे श्रमिकों को अधिक काम मिलेगा और गांवों के विकास के अधिक काम होंगे। पहले मनरेगा के तहत सीमित रोजगार दिया जाता था।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा जब शुरू हुई थी, तब हालात अलग थे। मनरेगा योजना में समय के साथ कई कमियां आ गई थीं। इनका खामियाजा सीधे श्रमिक भाइयों को भुगतना पड़ता था। श्रमिक इससे भली भांति परिचित हैं कि कहीं मशीनों ने उनका काम छीन लिया, कहीं फर्जी नामों से भुगतान हुआ और अनेकों बार मजदूरी मिलने में महीनों लग गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर देश के कई हिस्सों में भ्रष्टाचार, फर्जी जॉब कार्ड, ठेकेदारों का वर्चस्व और मजदूरों के हक की लूट हुई। सी.ए.जी. की रिपोर्टों से लेकर सामाजिक ऑडिट तक में, बार-बार यह सामने आया कि असली मजदूर काम करता रहा और जेबें औरों की भरती रहीं।

     

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के कार्यकाल और कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मनरेगा के तहत किए गए भुगतान की तुलना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि अक्तूबर 2014 से अक्तूबर 2025 तक श्रमिकों को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जबकि कांग्रेस के दस वर्षों में यह आंकड़ा दो हजार करोड़ रुपये से भी कम था। यह स्पष्ट दर्शाता है कि वर्तमान सरकार ने ज्यादा लोगों को काम दिया, ज्यादा पारदर्शिता के साथ पैसा दिया और मजदूर के सम्मान को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से श्रमिकों के अधिकार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।

             

    मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है और जी राम जी योजना पर लोगों को भ्रमित करने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के नेताओं ने मनरेगा योजना को श्रमिकों की बजाय अपनी आजीविका का साधन बना रखा था। उनके कार्यकाल में समय समय पर इस योजना का नाम बदला गया परंतु भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही देश और प्रदेश की जनता ने उसे नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के दुष्प्रचार से भ्रमित ना हो। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी श्रमिकों, गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

     

     श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार केवल वोट की राजनीति के लिए जी राम जी योजना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मनरेगा के तहत श्रमिकों के भुगतान में भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद भी पंजाब सरकार दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों का सम्मान करते हुए जी राम जी योजना लागू की है ताकि उनके खून पसीने की कमाई को कोई और ना ले सके।

     

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए योजना के श्रमिकों से संवाद किया और जी राम जी योजना के संबंध में उनके अनुभव भी लिए। श्रमिकों ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें अब 100 दिनों की बजाय 125 दिन का काम मिलेगा, जिससे अतिरिक्त रोजगार मिलने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी और जीवन स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हर्ष है कि अब 7 दिनों में उन्हें भुगतान प्राप्त होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक और जीओ टैगिंग प्रणाली से कार्य में और अधिक सुगमता और पारदर्शिता आएगी।

     

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र तभी बन सकता है जब देश का युवा, किसान, महिला और गरीब सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्रमिक मेहनतकश लोग हैं और हमारे राष्ट्र निर्माण के सहभागी हैं, खेतों में हल चलाते हैं, सड़कों और इमारतों को आकार देते हैं और उद्योगों को गति देते हैं। उनके श्रम के बिना विकास संभव नहीं है। श्रमिकों के पसीने की हर बूंद में भारत के निर्माण की कहानी छिपी है, जिसे लंबे समय तक अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी श्रमिकों को जी राम जी योजना को लेकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में श्रमिकों के हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

     

    मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जी राम जी से श्रमिकों को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि हर स्तर पर पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी ।

     

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता,  उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त और डीआरडीए पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

    #NayabSaini #VBGramG #ModiKiGuarantee #RuralEmployment #HaryanaLaborPower #DevelopedIndia2047 #ManregaTransformation #ViksitBharat #ShramevJayate #PanchkulaEvent

  • WhatsApp Image 2026-01-18 at 7.04.41 PM.jpeg
    18/01/26 |

    भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )

    #CrimeNewsIndia #18Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत

  • download - 2026-01-18T190633.992.jpg
    18/01/26 |

    19 से 23 जनवरी तक मनाया जाएगा सरस्वती महोत्सव

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व को समर्पित ‘‘सरस्वती महोत्सव’’ 19 से 23 जनवरी,2026 तक मनाने का निर्णय लिया है। सरस्वती महोत्सव न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी प्राचीन सभ्यता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। इसी कड़ी में प्रदेष के कई जिलों में कला और संस्कृति का अनोखा संगम और रंग देखने को मिलेगा। 

     

    हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को यमुनानगर के आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार, 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 जनवरी को राखी गढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनागनर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती नदी के किनारे घाटों पर स्थित दीप दान व भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 19 जनवरी से 25 जनवरी, 2026 तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।

  • 615439061_1439737124472861_2799976603513034256_n.jpg
    18/01/26 |

    मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ें - विधानसभा अध्यक्ष

    हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) :- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि आज एआई का युग है। युवाओं को प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ना है। बड़ों का सम्मान करना है, संस्कृति से जुडक़र और संस्कारों के साथ लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में प्रगति कर श्रेष्ठ नागरिक बनना है। खुद की तरक्की के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी योगदान करना है।


    श्री हरविन्द्र कल्याण आज करनाल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में 52 खिलाडिय़ों सहित 10वीं और 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 330 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री कल्याण ने कहा कि ये विद्यार्थी, उस समाज से हैं जिसकी पृष्ठभूमि किसानी की है। जिस मुकाम पर आज ये पहुंचे हैं उसके पीछे इनके अभिभावकों की कड़ी तपस्या भी रही है।

     

    शॉर्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं

     

    श्री कल्याण ने कहा कि मेहनत करके न केवल परिवार की चिंता करनी है बल्कि संगठित होकर आगे बढ़ना है। परिश्रम के बिना तरक्की संभव नहीं है। शार्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा समाज का गौरव है जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से एकजुट होकर क्षेत्र, समाज, प्रदेश व देश के लिए काम करने की अपील की।

    #HarvinderKalyan #HaryanaVidhanSabha #KarnalNews #YouthEmpowerment #StudentSuccess #Inspiration #SportsExcellence #HaryanaPride #ViksitBharat #EducationMatters

  • images (9).jpg

    बिजली व्यवस्था सुधारना सरकार की प्राथमिकता, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज दिल्ली में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

    बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता: विज

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों का अपग्रेडेशन उच्च पैमाने पर किया जा रहा : विज

    उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम के दौरान ही बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा चुका है इसलिए सर्दियों में अभी फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है तथा मांग और आपूर्ति में भी कोई समस्या नहीं है। श्री विज ने बताया कि राज्य में बिजली के ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों को आवश्यतानुसार अपग्रेड किया जा रहा है। इस प्रकार का अपग्रेडेशन गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च पैमाने पर किया जा रहा है।

    केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया: विज

    हरियाणा को नया कोल लिंकेज आवंटित होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि जब भी नया थर्मल प्लांट या यूनिट लगाई जाती है तो कोल ब्लॉक लेना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पानीपत और हिसार के खेदड़ में 800-800 मेगावाट की यूनिट लगाई जानी है इसलिए अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया है। इस आवंटन से हिसार के खेदड़ की नई यूनिट के कार्य में प्रगति आएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई यूनिट का भी शिलान्यास किया है जिसका कार्य प्रगति पर है।

    #AnilVij #HaryanaPowerSurplus #EnergySector #ManoharLal #PowerReforms #HaryanaElectricity #ModiKiGuarantee #ViksitHaryana #InfrastructureDevelopment #EnergyNews UninterruptedPower #PowerGridUpgrade #ElectricityForAll #SmartGridHaryana #ConsumerFirst #PowerQuality #GurugramDevelopment #FaridabadSmartCity #InfrastructureUpgrade #PowerTransmission #EnergyEfficiency #UrbanDevelopment #KhedarPowerPlant #HisarNews #ThermalPower #CoalLinkage #EnergySecurity #YamanunagarPowerPlant #PowerSelfReliance

  • download - 2026-01-18T174312.337.jpg
  • 1003206400.jpg
  • download - 2026-01-18T160821.463.jpg
    18/01/26 |

    चंडीगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से सवा किलो सोना और 1.42 करोड़ कैश बरामद, अंबाला का व्यक्ति हिरासत में

    चंडीगढ़, 18 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अधिकारी दंग रह गए। कार के भीतर से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की गई। कार सवार व्यक्ति की पहचान अंबाला निवासी जगमोहन जैन के रूप में हुई है।

    जब पुलिस ने बरामद सोने और नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक प्रमाण या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति मिलने के कारण मामला हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग या बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों और आयकर विभाग को विस्तृत जानकारी साझा कर दी है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अंतरराज्यीय तस्करों या अवैध वित्तीय सिंडिकेट से जुड़े हैं।

    #ChandigarhPolice #GoldSeized #CashRecovery #IncomeTaxRaid #HalaBusiness #CrimeNews2026 #AmbalaNews #BreakingNewsIndia #FinancialCrime #PoliceAction #danikkhabar #new

  • IMG-20260118-WA0010.jpg

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

    इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के मध्य हरियाणा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    इसके अतिरिक्त, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और अधिक गति देने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिससे प्रदेश की प्रगति को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

    इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद भी हुआ।

    ..........

  • Screenshot 2026-01-18 124646.png
    18/01/26 |

    खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए फारुका खालसा स्कूल की नई पहल: 'फारुका फुटबॉल क्लब' का शुभारंभ और जर्सी का भव्य अनावरण

    जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: अंबाला के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फारुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने स्वयं के 'फारुका फुटबॉल क्लब' की शुरुआत की है। स्कूल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान क्लब की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया। इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने के लिए स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

    इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री राजिंदर विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूल के खिलाड़ियों के साथ मिलकर फुटबॉल क्लब की नई जर्सी का अनावरण किया। जर्सी का डिजाइन आधुनिक और ऊर्जावान है, जो टीम की नई पहचान को दर्शाता है।

    मुख्य अतिथि राजिंदर विज ने अपने संबोधन में स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 'फारुका फुटबॉल क्लब' के माध्यम से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच मिलेगा और वे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व शहर का नाम रोशन करेंगे।

    स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को फुटबॉल की पेशेवर ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें विभिन्न जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। जर्सी अनावरण के दौरान स्कूल के खेल शिक्षक, स्टाफ सदस्य और फुटबॉल टीम के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    #FarookaKhalsaSchool #FarookaFootballClub #AmbalaSports #FootballJerseyUnveiling #RajinderVij #AmbalaNews #SchoolSports #FootballLife #YouthSports #AmbalaCantt

  • b0019588-b91f-4719-90b1-0228251a045b.jpg
    18/01/26 |

    सफाई मजदूर संघ अंबाला छावनी का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न: प्रवीण कुमार चुने गए नए अध्यक्ष

    जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबंधित सफाई मजदूर संघ, नगर परिषद अंबाला छावनी का द्विवार्षिक अधिवेशन आज स्थानीय कुमार धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की मजबूती और सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें प्रवीण कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधान जयपाल और जिला अध्यक्ष अरुण जोशी (भारतीय मजदूर संघ) ने की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हवा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंच का संचालन जिला मंत्री कंवरपाल ने कुशलतापूर्वक किया।

    समारोह में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश कार्यालय सचिव तरसेम सिंह, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह संधू और नगर परिषद के पार्षद शिवा व गौरव सैनी ने भी भाग लिया। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया।

    नवनियुक्त कार्यकारिणी का विवरण: अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से चुनी गई टीम में प्रवीण कुमार को प्रधान, रूपेंद्र को सचिव और जगमाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर देवेंदर व सूरज (उप-प्रधान), सुरेश कुमार (कोषाध्यक्ष), करण (सह-कोषाध्यक्ष), गौरव (सह-सचिव), सुनील (प्रेस सचिव), बलजीत सिंह संधू (सलाहकार) और कंवरपाल को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया। कुलविंदर और देवी दयाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

    अंत में, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ अपने पद की शपथ ली और कर्मचारियों के हक की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ने का आश्वासन दिया।

    #BMSHaryana #SafaiMazdoorSangh #AmbalaCanttNews #TradeUnion #AmbalaNews #EmployeeWelfare #BMSAmbala #SewaShakti #LabourRights #AmbalaNagarParishad

  • download.jpg
    18/01/26 |

    दिल्ली-NCR में 'ट्रिपल अटैक': जहरीली हवा, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने थामी रफ्तार; GRAP-4 प्रतिबंध लागू

    जे कुमार नई दिल्ली, 18 जनवरी 2026: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम की मार और प्रदूषण के घातक स्तर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 400 के आंकड़े को पार करते हुए 'गंभीर+' श्रेणी में पहुँच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सख्त प्रतिबंधों को दोबारा प्रभावी कर दिया है। प्रदूषण के साथ-साथ उत्तर भारत इस समय सीजन के सबसे घने कोहरे की चपेट में है, जिससे पूरी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।

    कोहरे का सबसे ज्यादा असर यमुना से सटे इलाकों और बाहरी दिल्ली में देखने को मिल रहा है, जहाँ दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य दर्ज की गई है। पालम और सफदरजंग मौसम केंद्रों पर भी दृश्यता का स्तर बेहद कम रहा, जिसके कारण यातायात की रफ्तार थम गई है। घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है और दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट्स जलाकर रेंगना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

    GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है और केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। साथ ही, सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों को छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का सुझाव दिया है और लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

    #DelhiPollution #GRAP4 #DenseFog #DelhiWeather #ZeroVisibility #NCRNews #AQIUpdate #Winter2026 #ColdWave #SmogAlert #DelhiAirQuality #FoggyMorning

  • 20260117_124528.jpg
    18/01/26

    जीएमएन कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का समापन; विद्यार्थियों ने बनाया 'हरित संकल्प उपवन', लिया 'ईच वन प्लांट वन' का संकल्प

    जे कुमार अंबाला कैंट, 18 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में 'मिशन ग्रीन' एवं 'लीप, मुंबई' के सहयोग से आयोजित “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यावहारिक कदमों के लिए भी प्रेरित किया।

    कार्यशाला के अंतिम दिन जीएमएन नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष धमीजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘हरित संकल्प उपवन’ का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा व सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी रचनात्मक सोच ही भविष्य में पर्यावरण की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी।

    समापन अवसर पर आयोजित प्रमुख गतिविधियों का विवरण:

    • हरित संकल्प उपवन का भ्रमण: आमंत्रित पर्यावरणविदों ने उपवन में अपशिष्ट सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से बनाई गई पेंटिंग्स की विशेष प्रशंसा की। विशेषज्ञों ने बताया कि ये कलाकृतियां न केवल कचरा प्रबंधन का संदेश देती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

    • पौधारोपण अभियान: कॉलेज परिसर में सघन पौधारोपण किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 'ईच वन प्लांट वन' (प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए) का संकल्प लिया।

    • लीफ कंपोस्टिंग की जानकारी: विद्यार्थियों को सूखे पत्तों और जैविक कचरे से खाद बनाने (लीफ कंपोस्टिंग) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    पर्यावरणविदों ने कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब, वाईआरसी और समाजशास्त्र विभाग की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जीएमएन कॉलेज के ये प्रयास अन्य संस्थानों के लिए रोल मॉडल हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    #GMNCollegeAmbala #EnvironmentProtection #GreenCampus #SustainableDevelopment #AmbalaNews #PlantationDrive #ZeroWaste #EachOnePlantOne #GreenInitiative #HaryanaEducation

  • unnamed.jpg
    18/01/26 |

    सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षा को मिला प्रोत्साहन: अर्चना गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ने 105 विद्यार्थियों को बांटी ₹5.01 लाख की छात्रवृत्ति

    जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एस.डी. कॉलेज), अंबाला छावनी में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व और प्रोत्साहन की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। कॉलेज परिसर में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह में स्व. श्रीमती अर्चना गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना के तहत 105 मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों को कुल 5 लाख 1 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि के चेक वितरित किए गए।

    इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक सपनों को पंख देने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. शर्मा ने छात्रवृत्ति पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    स्व. श्रीमती अर्चना गुप्ता मेमोरियल स्कॉलरशिप ट्रस्ट द्वारा संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मदद करना है, जो आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शिक्षा को सशक्त बनाने और मेधावी युवाओं की प्रतिभा को तराशने की दिशा में ट्रस्ट का यह प्रयास कॉलेज प्रशासन और समाज के लिए सराहनीय है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रेनु शर्मा और प्रो. अमनदीप कौर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक सौंपते हुए उनके शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रशासन ने अर्चना गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इस तरह के परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में मदद मिलती रहेगी।

    #SDCollegeAmbala #ScholarshipDistribution #EducationEmpowerment #StudentSupport #AmbalaNews #AcademicExcellence #SDCNews #ArchanaGuptaMemorial #EducationFirst #AmbalaCantt

  • WhatsApp Image 2026-01-17 at 1.59.49 PM.jpeg
    18/01/26 |

    GMN पब्लिक स्कूल में SEWA कार्यक्रम का आयोजन: विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री, सीखा मानवता का पाठ

    जे कुमार अंबाला, 18 जनवरी 2026: अंबाला स्थित GMN पब्लिक स्कूल में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SEWA (Social Empowerment through Work Education and Action) कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए जरूरतमंद वर्गों की सहायता की।

    कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चाय, बिस्कुट, गर्म वस्त्र और घर में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। कड़ाके की ठंड के बीच इस सहायता को पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष के भाव दिखाई दिए।

    शिक्षा और सेवा का संगम: विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में सेवा भाव होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा भावना से किया गया एक छोटा सा प्रयास भी समाज में बड़े और सकारात्मक बदलाव की नींव रख सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन के हर मोड़ पर दयालुता और सहयोग की भावना को बनाए रखें।

    सीखे मानवीय मूल्य: इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व को समझा, बल्कि यह भी अनुभव किया कि सच्ची शिक्षा वही है जो हमें दूसरों के दुख को समझने और उसे दूर करने के लिए प्रेरित करे। विद्यालय प्रशासन की इस पहल की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी काफी सराहना की है।

    #GMNPublicSchool #SEWAProgram #SocialService #EducationWithValues #HelpingHands #StudentInitiative #AmbalaNews #HumanityFirst #SocialResponsibility #SchoolEvents

  • image001XNNR.jpg

    सालों के नुकसान के बाद पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ ने पॉजिटिव, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बोले, यह नया अध्याय है

    आरएस अनेजा, 18 जनवरी नई दिल्ली - देश की पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ (DISCOMs और पावर डिपार्टमेंट्स) ने मिलकर FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया है, जो इस सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड्स के अनबंडलिंग और कॉर्पोरेटाइजेशन के बाद से पिछले कई सालों से डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ कुल मिलाकर PAT में नुकसान बता रही थीं।

    FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव PAT, FY 2023-24 में ₹25,553 करोड़ के नुकसान और FY 2013-14 में ₹67,962 करोड़ के नुकसान की तुलना में है।

    इस पर टिप्पणी करते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए एक नया अध्याय है और यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की चिंताओं को दूर करने के लिए उठाए गए कई कदमों का नतीजा है।

    मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन के कारण संभव हुई, जैसा कि उनके शब्दों में कहा गया है कि, “भारत न केवल अपनी ग्रोथ बल्कि दुनिया की ग्रोथ को भी आगे बढ़ा रहा है, जिसमें एनर्जी सेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है”। श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार इस सेक्टर में ज़रूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है ताकि पावर सेक्टर हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था को सपोर्ट कर सके और विकसित भारत की यात्रा में अपनी भूमिका निभा सके।

  • WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.03.52 AM.jpg
    18/01/26 |

    आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान

    #VegetarianMealPlan #HealthyEating #WinterDiet #HealthyLifestyle #VegDietChart #NutritionDaily #HealthyIndia #SatvikAhaar #IndianMealPlan #DailyNutrition #HealthyBreakfast #LunchIdeas #DinnerInspiration #WeightLossJourney #ImmunityBoostingFoods #PlantBasedDiet #HealthyHabits #BalancedDiet #HealthyBites #FoodForSoul #EatCleanIndia #FitnessFood #HomeCookedMeals #WinterRecipes #DetoxDiet #MealPrepIndia #NutritiousAndDelicious #HealthyLiving2026 #VegetarianRecipes #DailyWellness

  • WhatsApp Image 2026-01-18 at 10.59.16 AM.jpeg
    18/01/26 |

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम

    #IMDUpdate2026 #IndiaWeatherToday #WeatherForecastIndia #ColdWave2026 #WinterWeather #RainAlert #SnowfallIndia #MonsoonUpdate #HeatwaveWatch #ClimateChangeIndia #WeatherUpdateIndia #IMDAlert #DelhiWeather #MumbaiWeather #HimachalSnow #SkymetWeather #IndianWinter #FogAlert #TemperatureDrop #WeatherNewsIndia #HimalayanWeather #RainfallPrediction #StormAlert #WeatherTrends #DailyWeatherIndia #WeeklyWeatherForecast #IMDPrediction #SevereWeather #WeatherPhotographyIndia #NatureIndia #SkyWatchIndia #AgricultureWeather #FarmersAlert #TravelWeatherIndia #StaySafeIndia #WeatherReport #ClimateActionIndia #AtmosphereIndia #SatelliteImagery #LocalWeatherIndia #StateWeatherUpdate #CentralIndiaWeather #NorthIndiaCold #SouthIndiaRain #EastIndiaWeather #WestIndiaWeather #CurrentWeatherIndia #IndiaClimate #WeatherSafety #SeasonalUpdatesIndia