अंबाला छावनी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अम्बाला, 22 जनवरी (अन्नू ): अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जीआरपी द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आज जीआरपी की टीम ने आर पी एफ के साथ मिलकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की बारीकी से जांच की। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ स्टेशन पर आने वाले पार्सलों को भी खंगाला गया। इसके अलावा स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राज कुमार के अनुसार, गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है। स्टेशन पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
#AmbalaCanttRailwayStation #RepublicDaySecurity #HighAlert #GRPIndia #RPFAlert #AmbalaNews #RailwaySafety #SecurityChecks #IndianRailways #26January2026 #Vigilance #SafeTravel #PunjabRailway #HaryanaPolice #AmbalaUpdate #TerrorAlert #PublicSafety #DogSquad #TrainSecurity #AmbalaDiaries #RailwayProtection #StationSecurity #CrimePrevention #RepublicDayPrep #LawAndOrder #TravelSafety #RailwayPolice