Skip to Videos
  • accused nikhil rakesh and sachi ps cantt.jpeg
    04/11/25 |

    अंबाला छावनी में फिरौती, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    अम्बाला, 04 नवम्बर, 2025: अम्बाला पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना अम्बाला छावनी में दर्ज फिरौती मांगने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के एक संगीन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता अमित (ग्राउंड फ्लोर, नजदीक आईसीएफ कोचिंग सेंटर, अम्बाला छावनी) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 अक्तूबर 2025 को आरोपी सचिन और उसके अन्य साथियों ने उनकी लाइब्रेरी में आकर तोड़फोड़ की, मारपीट की, फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नवम्बर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया |निखिल (निवासी बीसी बाजार बाल्मीकि बस्ती, अम्बाला छावनी) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राकेश राठी (निवासी नजदीक परी होटल, अम्बाला छावनी) - एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

    इसके पश्चात, 02 नवम्बर 2025 को पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी सचिन (निवासी तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी) को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई कर रही है ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।

    #ambala #News #threeaccused #arrested #extortionvandalism

  • accused    nabi husan ps bngr                                       1.jpeg
    04/11/25 |

    बलदेव नगर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक और बाइक बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

    01 नवम्बर 2025 को चौकी प्रभारी अमन राणा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नबी हसन (निवासी डीएवी स्कूल के पास करधान रोड, अम्बाला छावनी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    चोरी की वारदात और बरामदगी:

    यह गिरफ्तारी उस शिकायत के आधार पर की गई थी, जो शिकायतकर्ता श्री अजय सिंह (निवासी हीरा नगर, अम्बाला शहर) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना बलदेव नगर में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 01 नवम्बर 2025 को फेडरल बैंक के सामने, मॉडल टाउन, अम्बाला शहर से अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    गिरफ्तार आरोपी नबी हसन से अजय सिंह की चोरी हुई मोटरसाइकिल तो बरामद की ही गई है, साथ ही पुलिस ने इसके अतिरिक्त चोरी के एक अन्य मामले में भी चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है।

    अम्बाला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है और अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी है।

  • download (1).jpg
    04/11/25 |

    नारायणगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में आज पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

    इंस्पेक्टर/एसएचओ ललित शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएसआई नेहा सिंगला, सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, एएसआई निर्मल, तथा हेड कांस्टेबल पिंकी व सिपाही रेखा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

    डिजिटल सुरक्षा पर जोर : पीएसआई नेहा सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी।

    उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी। नेहा सिंगला ने कहा कि जागरूक रहना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है, और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार व समाज को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

    एसएचओ की अपील : एसएचओ ललित शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि युवा वर्ग में कानून की जानकारी और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और एक अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    #ambala #News #police #awareness #campaign #narayangarh #sanskriti-school

  • download.jpg
    04/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में 'Clicks to Creativity' कार्यशाला आयोजित, AI और ICT टूल्स का प्रशिक्षण

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला कैंट के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज “From Clicks to Creativity: Innovation Through ICT” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

    इस कार्यशाला का संचालन तनवीर सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, Spoken Tutorial (EduPyramids) एवं SINE, IIT Bombay, द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी के अनिवार्य कौशल— Critical Thinking, Creativity, Collaboration और Communication— के महत्व से अवगत कराया। सिंह ने विस्तार से समझाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का उपयोग कर शिक्षण और अधिगम (Learning) को अधिक सृजनात्मक एवं प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

    उन्नत ICT और AI टूल्स का सीधा अनुभव:

    कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कई उन्नत ICT और AI टूल्स का प्रत्यक्ष अनुभव (Hands-on Experience) कराया गया। इनमें प्रमुख रूप से Gemini Canvas, Adobe Firefly, Gamma.app, Mixo और Napkin जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। सिंह ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, उत्पादकता और सहभागिता को नए स्तर तक ले जा सकते हैं।

    तकनीक को सृजन के लिए उपयोग करें:

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि "इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाती हैं, बल्कि उनमें नवाचार और सृजनशीलता की भावना भी जागृत करती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे विद्यार्थी तकनीक को केवल उपयोग न करें, बल्कि उससे कुछ नया सृजित करना सीखें।"

    कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उपिंदर कौर ने कार्यशाला के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उद्योग और शिक्षा के बीच एक मजबूत पुल बनाने में सहायक होते हैं।

    इस कार्यशाला में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। विभाग से डॉ. नीलम और डॉ. सुरजीत ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। यह कार्यशाला छात्रों और शिक्षकों के मन में डिजिटल नवाचार की नई सोच और ऊर्जा का संचार करने में अत्यंत सफल रही।

    #ambala #news #gmncollege #workshop-training #ict-tools #clicks-to-creativity

  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 11.42.44 AM.jpeg
    04/11/25 |

    गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आयोजित: जीएमएन पब्लिक स्कूल में गूंजा शबद-कीर्तन

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवंबर - गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जी एम एन पब्लिक स्कूल, अम्बाला छावनी में एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समारोह में विद्यालय परिवार ने गुरु जी के जीवन आदर्शों को स्मरण किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मंत्र “एक ओंकार सतनाम” के उच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।

    गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रदर्शन : विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शबद-कीर्तन, भजन, और गुरु जी की साखियों के माध्यम से उनके जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाट्य रूपांतरण और कविताओं का केंद्रबिंदु गुरु नानक देव जी के मूल संदेश— “नाम जपो (ईश्वर का ध्यान), किरत करो (ईमानदारी से काम), वंड छको (बांटकर खाओ)”— रहे, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को गहराई से छुआ।

    सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग : विद्यालय की प्राचार्या ऋतु घई ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा “गुरु नानक देव जी ने हमें सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके उपदेश मानवता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।” “गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज में भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

    संपूर्ण विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

    #ambala #gmnpublicschool #news #Shabad-Kirtan

  • unnamed.jpg
    04/11/25 |

    सनातन धर्म कॉलेज में 'निःशस्त्रीकरण सप्ताह' पर विशेष वार्ता आयोजित, छात्रों को दी गई अहम जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - सनातन धर्म महाविद्यालय (एसडी कॉलेज) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा निःशस्त्रीकरण सप्ताह के उपलक्ष्य में "निःशस्त्रीकरण" विषय पर एक विशेष वार्ता (Special Talk) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस विषय की गहराई से जानकारी देना था।

    कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कोमल सिंह चौहान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने निःशस्त्रीकरण (Disarmament) की अवधारणा को विस्तार से समझाया, जो शस्त्रों की कमी, सीमा निर्धारण और अंततः उन्मूलन से संबंधित है। डॉ. चौहान ने निःशस्त्रीकरण के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला और वर्तमान समय में वैश्विक तनाव, पर्यावरण खतरों और हथियारों की होड़ के बीच इसकी अत्यधिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

    सम्पूर्ण कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक नीलम के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्राध्यापक डॉ. चिमन लाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और निःशस्त्रीकरण की वैश्विक आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य के लिए हथियारों की अनावश्यक दौड़ को रोकना अपरिहार्य है।

    कार्यक्रम के अंत में, लगभग 100 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और निःशस्त्रीकरण के संबंध में अपने विचारों और जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने इस महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

    #ambala #news #sanatandharmacollege #special-talk

  • CM-30-3-11-25.jpg

    श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए  सर्वदलीय बैठक का हुआ आयोजन

    चंडीगढ़, 04 नवम्बर (अभी) — नौवें सिख गुरु एवं हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री कृष्ण जमालपुर, इनेलो के गुरविंदर धमीजा, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री ब्रज शर्मा, आम आदमी पार्टी से श्री सुशील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

    बैठक में सभी नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के  सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की श्रृंखला में अन्य कार्यक्रमों को शामिल करने के साथ-साथ सभी कार्यक्रमों को मर्यादापूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के सुझाव दिए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किया गया, जिसमें सभी दलों के नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया और हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया।

    बैठक में बताया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के इस भव्य आयोजन के दौरान प्रदेश में चार प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी। पहली यात्रा सिरसा के रोड़ी से 8 नवंबर को आरंभ होगी। सभी ने सर्वसम्मति से यह सुझाव दिया कि जहां-जहां गुरु साहिबान के चरण पड़े, वहां से यात्रा गुजरे।


    इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जन को भी यात्राओं से जोड़ा जाये। बैठक में आये एक महत्वपूर्ण सुझाव पर सहमति जताते हुए कहा गया कि 350 कन्याओं द्वारा मुख्य कार्यक्रम में गुरु कीर्तन किया जायेगा।  

    बैठक में डॉ प्रभलीन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।  


    उन्होंने बताया कि श्री  गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस  समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

    श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का हरियाणा की भूमि से गहरा जुड़ाव रहा है। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने हरियाणा की भूमि को पवित्र किया और सत्य, सहनशीलता और निर्भयता का शाश्वत संदेश दिया। इन स्थानों पर स्थित पवित्र गुरुद्वारे, उनके आशीर्वाद और शिक्षाओं की हमें याद दिलाते हैं।

    सभी दलों ने एकमत से श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके 350वें शहीदी वर्ष को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया।


    #GuruTeghBahadurSahib #350thShaheediDiwas #SarvadaliyaBaithak #HaryanaCM #NaibSinghSaini #BhupinderSinghHooda #AllPartyMeet #SikhGuru #HaryanaEvents #TirbuteToGuruSahib

  • CM-28-3-11-25-E.jpg
    03/11/25 |

    60वें हरियाणा दिवस के समापन पर मुख्यमंत्री बोले - हरियाणा विकास, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बना

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 59 वर्षों की विकास यात्रा इस बात की गवाही देती है कि हरियाणा ने  सम्पन्नता और खुशहाली तक का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है।

     

    उन्होने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम हरियाणा को इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्क्लूसिव ग्रोथ की तरफ ले जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है हरियाणा का संतुलित विकास। चाहे वह शहर हो या गांव, गरीब हो या अमीर, हर किसी को विकास का लाभ मिले।

     

    मुख्यमंत्री सोमवार को यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में 60वें हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी के समापन समारोह  में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि तीन दिनों तक चले इस उत्सव में हमने अपने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को न केवल देखा, बल्कि महसूस भी किया। हमारे कलाकारों ने लोक गीतों और नृत्यों के माध्यम से हरियाणा की जीवंत परंपराओं को प्रस्तुत किया।

     

              इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले कलाकारों को  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह हरियाणा की आत्मा का उत्सव है। विद्यार्थियों ने नवाचार और तकनीकी प्रदर्शनियों के जरिए राज्य के भविष्य की झलक दिखाई। इन सबने इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बना दिया और हमारी संस्कृति और लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया और इस उत्सव को यादगार बना दिया।

     

              उन्होने कहा कि इस बार का नवंबर उत्सवों का माह बन गया है। पिछले तीन दिन पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की धूम रही है। दो दिन बाद ही 5 नवंबर को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी 15 नवंबर से शुरू हो रहा है और 5 दिसंबर तक चलेगा।  21 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मैं इन सब पर्वो की आप सबको अग्रिम रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी माह हिंद की चादर नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को उनके शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में होगा। नवंबर माह हमारे लिए आध्यात्मिकता की तरंगों में सराबोर होने का समय है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश के क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत है। लेकिन आज देश की जी.डी.पी. में प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बड़े राज्यों में सर्वाधिक, लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये है, जबकि 1966 में यह मात्र 343 रुपये थी। उस समय प्रदेश का निर्यात मात्र 4 करोड़ 50 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। प्रति व्यक्ति जी.एस.टी. संग्रहण में भी हम बड़े राज्यों में अग्रणी हैं। विश्व की 250 फॉर्च्यून-500 कंपनियों के कार्यालय हरियाणा में स्थित हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद एम.एस.पी. पर की जाती है। गन्ने का भाव सर्वाधिक 415 रुपये प्रति क्विंटल है। इसी प्रकार हमने सर्वाधिक सामाजिक पेंशन 3 हजार 200 रुपये मासिक की है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के आभारी हैं, जिनकी प्रतिभा और परिश्रम से हरियाणा आज खा‌द्यान्न उत्पादन में अग्रणी है। वर्ष 1966 में खाद्यान्न उत्पादन लगभग 26 लाख टन था, जो अब 206 लाख टन हो गया है। पशुपालन की बात करें तो हरियाणा अपनी मुर्रा भैंसों और साहीवाल गायों से दूध-दही की नदियां बहाने वाला प्रदेश है। वर्ष 1966 में प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के साधन नाममात्र थे। वहां अब हर गांव पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है। अब   गांव व ढाणी भी  बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं, राज्य के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरें व अन्य साधन उपलब्ध हैं।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उ‌द्योगों का बड़ा केन्द्र है। इसका श्रेय हमारे उद्योगपतियों और श्रमिकों को जाता है। हमारे इंजीनियर और योजनाकार सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने यहां बहुत ही उत्तम व अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। आज प्रदेश में चमचमाते चौड़े राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, रेलमार्ग व मैट्रो रेल का जाल बिछा है। उन पर बने अनेक ओवरब्रिज व फ्लाई ओवर जनता का जीवन सुगम बना रहे हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आधुनिक शिक्षा के हर संकाय और विषय की शिक्षा देने के लिए अनेक विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं, जहां दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ने आते हैं। खेलों में भी हमारे युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की हमारी नीति की देश भर में चर्चा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है।

     

    #HaryanaDiwas #HaryanaAt60 #NaibSinghSaini #HaryanaGrowth #InfrastructureDevelopment #InnovationInHaryana #InclusiveGrowth #CulturalFest #Kurukshetra #GeetaMahotsav #PMModiInHaryana #EconomicGrowth

  • download (1).jpeg
    03/11/25 |

    हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने औसत बिलिंग मामले में उपभोक्ता को 5 हजार रुपये  मुआवज़ा देने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) – हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने एक उपभोक्ता को पाँच वर्ष से अधिक समय तक औसत आधार पर बिल जारी किए जाने के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा है कि यह अत्यंत खेदजनक है कि इतने लंबे समय तक उपभोक्ता को वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल नहीं दिया गया और यह मामला निगमों की समीक्षा प्रणाली से बचा रहा।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि इस प्रकार की शिकायतों पर पूर्व में भी अनेक बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आयोग ने अपने पूर्व आदेश में दोनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस प्रकार के लंबे समय तक औसत बिल जारी होने वाले मामलों में राहत या वसूली नीति तैयार करने के निर्देश दिए थे।

    आयोग ने टिप्पणी की कि जब पर्याप्त निगरानी और प्रणाली उपलब्ध हैं, तब भी उपभोक्ताओं को वर्षों तक औसत बिल पर चार्ज करना निगम की साख को धूमिल करता है। आयोग ने यह भी माना कि उपभोक्ता वास्तविक खपत के आधार पर भुगतान करने का उत्तरदायी है, किंतु वर्षों तक नियमित बिल मिलने के बाद एक साथ भारी राशि का बिल जारी करना अनुचित है।

    प्रकरण के तथ्यों के अनुसार, उपभोक्ता के अंतिम रीडिंग वास्तविक खपत पर आधारित हैं, जिनका भुगतान उसे करना होगा। हालांकि, लैब रिपोर्ट में मीटर के जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया गया है, जिस पर आयोग ने टिप्पणी करने से परहेज़ किया और कहा कि यह तकनीकी मामला निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि उपभोक्ता इस निष्कर्ष से असहमत है, तो वह नियमों के अनुसार उचित मंच पर अपील कर सकता है।

    आयोग ने यह माना कि उपभोक्ता को एकमुश्त भारी बिल जारी किया जाना अनुचित और उपभोक्ता के प्रति अन्यायपूर्ण है। एसजीआरए द्वारा शिकायतकर्ता को पहले केवल एक  हजार रुपये का मुआवज़ा दिया गया था, जिसे आयोग ने अपर्याप्त माना।

     

    अतः, आयोग ने उपभोक्ता को 5 हजार रुपये  (अधिनियम के अंतर्गत अधिकतम सीमा) का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। साथ ही, आयोग ने निर्देश दिया कि यह राशि संबंधित दोषी अधिकारियों से जांच के बाद वसूल की जाए।

    #HaryanaRTSCommission #ElectricityBillingScam #AverageBilling #ConsumerRights #UHBVN #DHBVN #BillingIrregularities #Accountability #ConsumerCompensation #RightToService

  • 1000485922.jpg
    03/11/25 |

    खरीफ फसल क्षति और अव्यवस्था पर इनेलो का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आज अम्बाला में किसानों की समस्याओं और खरीफ फसलों में हुए भारी नुकसान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो के प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और महासचिव शीशपाल जंधेड़ी ने प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिरकत की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की। इनेलो के कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर काली पट्टियाँ बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

    फसल खराबे और सरकारी विफलता के आरोप : इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि जुलाई-सितंबर महीनों में औसत से अत्यधिक बारिश और जलभराव की निकासी व बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को समय पर क्रियान्वित न करने के कारण पूरे हरियाणा में खरीफ की फसलों को बहुत भारी नुकसान हुआ है।

    • नुकसान का आंकड़ा: उन्होंने बताया कि 12 जिलों में अत्यधिक नुकसान हुआ है, जिससे लगभग साढ़े 4 लाख किसानों की लगभग 19 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं।

    • सरकारी मशीनरी पर आरोप: नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी बाढ़ नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम रही, जिस कारण प्रदेश के लगभग 6000 गाँव प्रभावित हुए हैं।

    मंडियों में किसानों का शोषण :

    इनेलो ने खरीद प्रक्रिया में किसानों के शोषण का मुद्दा भी उठाया:

    • धान: नमी के नाम पर किसानों से ₹300 से ₹400 प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है।

    • बाजरा: भावांतर योजना के तहत समर्थन मूल्य और बाज़ारी भाव में ₹700 से ₹800 प्रति क्विंटल का अंतर आ रहा है, जबकि किसानों को केवल ₹600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।

    • कपास: खरीद में भी गुणवत्ता के नाम पर कटौती की जा रही है।

    मुआवजे की मांग : इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर खराबे का सही आकलन करके किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा न दिए जाने पर भी चिंता जताई और सरकार से विशेष मॉनिटरिंग करके मुआवजे का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

    इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, ओंकार सिंह, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, अंकुर चौधरी, जंगवीर राणा, लक्की नगोली,आजादविंदर सिंह जगोली,जिला संयोजक अकरम खान, इंद्रजीत सिंह बलाना,बलविंदर बेरपुरा, जसविंद्र सकराहों, कार्यालय सचिव हनी शर्मा बलाना, तेजपाल शर्मा, शमशेर फजैलपुर, सोमनाथ बोह, रुबी बबयाल, जगदीश बुड्ढाखेड़ा,सूभाष,अमर अरोड़ा, पूर्व सरपंच गोल्डी बतौरा, उजागर, गोरव, जतिंद्र धूरकड़ा, गुरजीत शर्मा, अजय विर्क, रिंकू जटवाड़ , सुरजीत मंसुरपुर, शमशेर मोहड़ा, मनदीप खैरा, बृजभूषण, राजू जंधेड़ी , कुलबीर सौंटा,अंग्रेज खैरा, संजू जैतपुरा, दर्शन जंधेड़ी, सुरेंद्र कलावड़ सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

    #ambala #News #inld-protests #over-kharif-crop

  • Phoyo--9.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जन शिकायतें, प्राथमिकता से हल के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित 'समाधान शिविर' में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समय रहते निदान हो सके।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो रहे हैं, जहाँ वे सुगमता से अपनी समस्याओं को रखकर उनका निवारण करवा रहे हैं।

    शिविर के दौरान उपायुक्त ने यहाँ पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनकर, तुरंत संबंधित अधिकारियों को शिकायतें मार्क कीं और उनका निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

    प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूती : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान हो सके।

    शिविर में आई प्रमुख शिकायतें :

    समाधान शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं:

    • राशन कार्ड: गाँव पतरेहड़ी की लाभो देवी ने राशन कार्ड बनवाने की समस्या रखी।

    • पहचान दस्तावेज़: कमल विहार निवासी राम सिंह ने अपने पुत्र की वोट बनवाने, जंडली निवासी राहुल ने माइग्रेशन एवं परिवार पहचान पत्र में धर्मपत्नी का नाम जोड़ने, और जनसूई निवासी नरेंद्र कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने की समस्या बताई।

    • भूमि विवाद: बराड़ा के गाँव राजोखेड़ी निवासी प्रेमचंद व उनकी धर्मपत्नी चरखी देवी ने भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायत प्रस्तुत की।

    • पेंशन एवं लाइसेंस: एक प्रार्थी ने आर्म लाइसेंस बनवाने और कुछ अन्य ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर समस्या रखी।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी या कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #ambala #dcambala #news #public-grievances

  • Phoyo--10.jpg
    03/11/25 |

    अंबाला में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने DLCC की बैठक में अधिकारियों को त्वरित निपटान के निर्देश दिए

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लियरेंस कमेटी (DLCC) की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित पड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की और उनके त्वरित निपटान के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बैठक में रखे गए 12 विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जिन भी संबंधित विभागों के पास आवेदन लम्बित पड़े हैं, वे उन सभी आवेदनों की औपचारिकताएं तुरंत पूरी करवाकर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    त्वरित कार्रवाई और रिपोर्ट अपडेट करने पर जोर : उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की।

    नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लम्बित केसों और फाइलों पर तेजी से कार्य करें और उनका निपटान करके अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी मामलों को तय समय सीमा में निपटाएं, किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस मौके पर संयुक्त आयुक्त जिला उद्योग केंद्र सनीता, डीआरओ राजेश ख्यालिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशीकांत शर्मा, एक्सईएन बिजली हरीश कुमार, माईन्स विभाग से रिंकु कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #magistrate #ambala-city #quick-disposal

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 15.37.29_a17ee7a1.jpg
    03/11/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर, 2025: लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की टीमों के बीच अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए |

    जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी शक्ति, उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरा मैदान बच्चों की ऊर्जा, तालियों की गूंज और जयघोष से जीवंत हो उठा, जो खेल भावना के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा, खेलों से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि टीम वर्क, धैर्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। असली जीत प्रयास करने में है। यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही और इसने विद्यार्थियों में खेल भावना, सहयोग तथा अनुशासन की भावना का विकास किया।

    #ambala #News #lordmahavirschool #inter-class #tug-of-war-competition

  • images.jpg
    03/11/25 |

    हरियाणा में अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण

    जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (HSCFDC) ने अनुसूचित जाति (SC) के पुरुष और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। निगम द्वारा ड्रोन इमेजिन और इन्फॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) के माध्यम से युवाओं को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पंचकुला के जिला प्रबन्धक जगरूप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए आधुनिक कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खोलने का प्रयास है।

    पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ :

    इस ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशिक्षु व्यक्तियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

    • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष के बीच।

    • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।

    • पारिवारिक आय: परिवार पहचान पत्र (PPP) में परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।

    आवेदन प्रक्रिया :

    इच्छुक और पात्र पुरुष व महिला अभ्यर्थी अपने निम्निलिखित दस्तावेजों के साथ जिला प्रबन्धक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्लॉट नं0 199, इण्डस्ट्रियल ऐरिया फेस-1, पंचकुला में पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं:

    1. आधार कार्ड

    2. परिवार पहचान पत्र (PPP)

    3. 10वीं की मार्कशीट

    4. जाति प्रमाण पत्र

    5. 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो

    अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षु व्यक्ति निगम के दूरभाष नं0 0172-2991227 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह योजना अनुसूचित जाति के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    #ambala #news #free-drone-pilot-training #scheduled-caste

  • c0d35824-8f8e-44c4-8d5d-536650f7ee0c_1730098517972.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : बाल कल्याण परिषद अम्बाला द्वारा आगामी बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

    बाल कल्याण परिषद अधिकारी विश्वास मलिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम 6 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बाल कल्याण परिषद ने सभी संबंधित स्कूलों और बच्चों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

    #ambala #News #cultural-programme #prize-distribution-ceremony

  • download.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में दो दिवसीय 'जिला युवा महोत्सव' शुरू, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - युवा कल का भविष्य हैं तथा जीवन में उन्होंने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसके तहत उन्हें कड़ी मेहनत करके उसे हासिल करना है। जिला युवा महोत्सव एक ऐसा मंच होता है जहां से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह एक बेहतर प्लेटफार्म होता है। उपायुक्त ने यह अभिव्यक्ति जिला प्रशासन तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।

    इससे पहले उन्होने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपशिखा प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का आईटीआई अम्बाला शहर के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफगण ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। इसलिए युवा अपने कौशल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जीवन में आगे बढ़ें। उन्होने कहा कि आज युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने में युवाओं का भी अहम योगदान होगा।

    उन्होने युवाओ से आहवान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर जीवन में आगे बढें। उन्होने विभाग द्वारा यहां पर आयोजित जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम की भी सराहना की और यहां पर हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत जो प्रस्तुतियां पेश की गई, उसकी भी सराहना की।


    इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया ने भी मुख्य अतिथि के साथ-साथ अन्य का यहां पर स्वागत करते हुए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि युवाओ ने यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो प्रस्तुति पेश की है वह बेहद ही उम्दा है। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की झलक साफ देखने को मिल रही है। उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वे नशे जैसी कुरूतियों से दूर रहें। उन्होने कहा कि जिला युवा महोत्सव में यहां पर प्रतिभागियो का भाग लेना दर्शाता है कि वे हर क्षेत्र में आगे हैं।

     
    इस अवसर पर आईटीआई अम्बाला शहर के कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सौजन्य एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा यहां पर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अम्बाला जिले के विभिन्न आईटीआई, कालेजों व स्कूलों के  विद्यार्थी भाग ले रहे है। यहां पर समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र तथा समूह के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं शामिल है।

    आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के तौर पर डा. हेमंत कपिल, मनजीत कौर व अमित गुप्ता ने भूमिका निभाई।


    इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश राणा, उप प्रधानाचार्य विनिता संधु, उप प्रधानाचार्य यशपाल ढांडा, उप प्रधानाचार्य सुल्तान, उप प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह, आईटीआई से दीपक गोयल, धर्म सिंह, सतीश, जय नारायण, मनोज के साथ-साथ अन्य स्टाफगण, गणमान्य लोग व विद्यार्थिगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #haryana #district-youth-festival

  • download.jpeg
    03/11/25 |

    ग्रुप-डी उम्मीदवारों की होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा सत्यापन

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत ग्रुप-डी, कॉमन कैडर पदों के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने का फैसला किया है।

    यह कदम भर्ती प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमेबाजी से बचने के लिए उठाया जा रहा है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से नव चयनित ग्रुप-डी कर्मचारियों की जरूरी जानकारी तुरंत देने का अनुरोध किया है।

    इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्त, पंचकूला से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवारों का विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेजें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

    इससे पहले, चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से संबंधित मंडला आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देशों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। तत्पश्चात इन उम्मीदवारों के पोस्टिंग ऑर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए।

    #HSSCBioMetric #HSSCGROUPD #GroupDRecruitment #HSSCVerification #CommonCadre #JobVerification #HaryanaJobs #HSSCNHiring #RecruitmentProcess #BiometricVerification

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 09.25.49.jpeg
    03/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में कंप्यूटर एप्लिकेशन और मैनेजमेंट विभाग ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज) के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग एवं बिज़नेस एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'आरंभ' शीर्षक से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच एक परिचयात्मक और मैत्रीपूर्ण मिलन समारोह के रूप में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से सहजता से परिचित कराना और उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नवागंतुकों से परिचय किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों के बारे में महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को उनके नए आरंभ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार - इस उत्साह और मनोरंजन से भरे आयोजन में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया |

    श्रेणी विजेता विभाग मिस फ्रेशर श्रेया BCA, मिस्टर फ्रेशर गौरव MBA, मिस चार्मिंगतनवी MBA, मिस्टर हैंडसम कुलजोत BBA, मिस पर्सनैलिटी जसप्रीत MBA, मिस्टर पर्सनैलिटी आशुतोष MBA, मिस बेस्ट ड्रेसखुशी BCA, मिस्टर बेस्ट ड्रेसविग्यान BBA, उत्साह, मनोरंजन और सौहार्द से परिपूर्ण यह आयोजन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

    #ambala #gmncollege #news #department-of-computer

  • images (1).jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा विशेष सभा आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) परिचालन परिमंडल अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आज अम्बाला में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।

    यह सभा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (CGRF) द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरपर्सन योगराज ने की। यह बैठक अम्बाला स्थित अधीक्षक अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली।

    स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान : - इस सभा का मुख्य उद्देश्य उन सभी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटान करना था, जिनका समाधान स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से संपर्क करने के बाद भी नहीं हो पा रहा था। इन शिकायतों में मुख्य रूप से अत्यधिक बिल, मीटर संबंधी विवाद, वोल्टेज की समस्याएँ या सेवाओं में देरी जैसी मुद्दे शामिल थे।

    अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि इस प्रकार की सभाएँ उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और निगम की सेवाओं में पारदर्शिता लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के फोरम का लाभ उठाएँ।

    #ambala #News #haeyana #UHBVN

  • bus.jpg

    परिवहन मंत्री अनिल विज का “ग्रीन तोहफा” : अम्बाला में पांच और नई एसी ई-बसें, कुल 15 बसों से अब लोकल सफर बनेगा कूल और ग्रीन

    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में पर्यावरण के अनुकूल लोकल/शहरी बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए अम्बाला में पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल रुट पर शामिल किया गया है। इससे पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें थी, अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर इनकी संख्या 15 हो गई है जोकि पर्यावरण के अनुकूल बेहतर एवं सकारात्मक कदम है।

    परिवहन मंत्री विज ने कहा कि लोकल/शहरी बस सेवा को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए पांच और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अम्बाला रोडवेज डिपो को मिल चुकी है और इनका संचालन लोकल रुट पर किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। परिवहन मंत्री विज ने कहा कि ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित है। महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े इसके लिए अम्बाला में लोकल बस रुट पर आधुनिक 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी।

    गौरतलब है कि इस समय लोकल परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 25 बसों का संचालन परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें अब इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या 15 हो गई है।

    यात्रियों के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू : मंत्री अनिल विज

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने व बसों की इंतजार में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अम्बाला छावनी में नगर परिषद द्वारा 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने के अलावा लाइट व पंखे की व्यवस्था युक्त है। बस क्यू शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम आफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध रोड, बब्याल, दलीपगढ़ व बोह में बनाए जा रहे हैं।

    परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुन: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा

    परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुन: प्रारंभ किया जा सका है। मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ परिवहन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर पांच जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।

    अम्बाला में इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा

    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट
    अम्बाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – डिफेंस कालोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राहम्ण माजरा
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा  

    #anilvij #transportministerharyana #haryanagoverment #ebuses #enviroment #greenenergy #electricbuses #haryanaroadways #bjp #bjpharayna #bjpambala #localbus

  • download (2).png
    03/11/25 |

    हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए  प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके।

    राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं।

    श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765 रुपये प्रतिदिन और 96 रुपये प्रति घंटा वेतन मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये प्रतिमाह, 900 रुपये प्रतिदिन और 113 रुपये प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये प्रतिमाह, 927 रुपये प्रतिदिन और 116 रुपये प्रति घंटा दिया जाएगा। 

    श्रेणी-2 जिलों में लेवल-1 के लिए 17,550 रुपये प्रतिमाह, 675 रुपये प्रतिदिन और 84 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 के लिए 21,000 रुपये प्रतिमाह, 808 रुपये प्रतिदिन और 101 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये प्रतिमाह, 835 रुपये प्रतिदिन और 104 रुपये प्रति घंटा वेतन निर्धारित किया गया है।

    श्रेणी-3 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह, 625 प्रतिदिन और 78 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये प्रतिमाह, 762 रुपये प्रतिदिन और 95 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये प्रतिमाह, 787 प्रतिदिन और 98 प्रति घंटा वेतन मिलेगा।

    #HaryanaSalaryHike #PartTimeEmployees #DailyWageWorkers #वेतनसंशोधन #HaryanaGovt #AnuragRastogi #कर्मचारीहित #MinimumWages #RevisedSalary2025

  • Screenshot 2025-11-03 134539.png
    03/11/25 |

    हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक जारी: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो रहा मंथन

    चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी): हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सोमवार, 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में जारी है। इस बैठक में राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं और कई अहम नीतिगत मामलों और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

    बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस दौरान पीएम द्वारा उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

    कैबिनेट में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

    बैठक में आम जनता से जुड़े किसानों, कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले दिनों लिए गए जनहित के फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर भी मंथन किया जा रहा है।

    आगामी विधानसभा सत्र के लिए विधायी एजेंडा पर भी चर्चा की जा सकती है, जिसमें महत्वपूर्ण अध्यादेशों या विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है।

    #HaryanaCabinetMeeting #NayabSinghSaini #CabinetDecisions #PMModiInKurukshetra #HaryanaDevelopment #HaryanaPolitics #VikasProposals

  • CM-12-2-11-25.jpg
    02/11/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा में आयोजित 78वें निरंकारी संत समागम में की शिरकत

    चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी) — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निरंकारी संत समागम में रविवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। इस मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता, मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैलाया है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है।

     

    उन्होंने समालखा में आयोजित 78 वें निरंकारी संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को हृदय की गहराइयों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से सेवा भाव का संवाहक रहा है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में हम अक्सर बाहरी जगत को सुधारने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने भीतर ही झांकना भूल जाते हैं। यहां आयोजित इस संत समागम में आत्म मंथन करने का जो अवसर मिला है , यह हम सबको निरंकार के और निकट लाता है। आत्ममंथन का अर्थ है कि अपने अंतर्मन में उतरकर यह देखना कि मैं वही कर रहा हूं जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए और हम सबके भीतर करुणा, दया और प्रेम जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन हमें सिखाता है कि ईश्वर हमारे भीतर ही निवास करता है।

         

    निरंकारी मिशन समाज सेवा में भी अग्रणी

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन केवल आध्यात्मिकता तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है। मिशन के द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान, शिक्षा में सहायता, नशे की रोकथाम और आपदा प्रबंधन के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि सच्चा सेवक वही है जो दूसरों के लिए जीता है। मिशन ने इस बार आत्ममंथन के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जन कल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां भी आरंभ की है, जो की आत्ममंथन का ही विस्तार है क्योंकि जब मानव स्वयं में सुधार लाता है तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव हो पाता है। बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर हरदेव जी, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में इस मिशन ने विश्व भर में यह संदेश फैलाया है कि पहले मनुष्य बनो यानी प्रेम, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन की मूल भावना बनाएं।

     

    निरंकारी संत समागम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना  इत्यादि भी उपस्थित रहे।

    #NirankariSamagam #NaibSinghSaini #Samaikha #NirankariMission #ManavEkta #AtmMantran #SamajSeva #SantSamagam #HaryanaCM

  • download (1).png
    02/11/25 |

    बरवाला को मिला नगर परिषद का दर्जा, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना

    हरियाणा, 02 नवम्बर (अभी) -  हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया है। यह अधिसूचना हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 2ए(2) के अंतर्गत जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार हिसार जिला के बरवाला को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया है।

     

    जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस निर्णय को बरवाला की जनता के लंबे समय से चले आ रहे सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत थॆ। इस संबंध में उन्होंने निकाय विभाग को पत्र भी लिखा था और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनज़र इसकी मांग की थी। आज वह प्रयास सफल हुए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से बरवाला में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अब बरवाला में सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी सुविधाओं का विस्तार और बेहतर प्रबंधन पहले से भी तेज और ज्यादा सुनिश्चित होगा।

     

    श्री गंगवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री जी की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बरवाला की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा।

    #BarwalaNagarParishad #Hisar #HaryanaDevelopment #RanbirGangwa #NagarParishadBarwala #HaryanaGovtDecision

  • download.png
  • Pic 1.jpg

    बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में अखिलेश यादव को दूल्हें याद आ रहे हैं, क्या ये दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं : अनिल विज

    चंडीगढ़, 2 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे है और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं है पर करारा जवाब दिया है।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार जी को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है। हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।

    #anilvij #akhileshyadav #bjp #bjpharyana #samajvadiparty #biharelection2025

  • download (1).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज : "देशभक्त आरएसएस की 'रोशनी' से डरकर 'आंखें मूंद' लेती है कांग्रेस, ठीक वैसे ही जैसे उल्लू"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 02 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत करे हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह “उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती है” जिस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं।

    #bjp #bjpharyana #anilvij #congress #malikaarjunkhadge #rss

  • unnamed.jpg
    02/11/25 |

    इनेलो द्वारा 3 नवंबर को प्रदर्शन कर उपायुक्त को दिया जाएगा ज्ञापन:- प्रकाश भारती

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई है। आज इनेलो जिला कार्यालय अम्बाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

    प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य:

    राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती ने बैठक में घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है:

    • जल निकासी: अभी तक खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं की गई है।

    • खाद की कमी: किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और उन्हें खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।

    • फसल खरीद: फसलों को सरकार द्वारा तय रेट (एमएसपी) से भी कम रेट पर खरीदा जा रहा है।

    अम्बाला में प्रदर्शन का शेड्यूल:

    जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने बताया कि जिला अम्बाला के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 3 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे इनेलो जिला कार्यालय (नजदीक कचहरी चौक) पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद वे एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त महोदय को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।

    इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, तेजपाल शर्मा, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, लक्की नगोली, जंगवीर राणा, जसविंद्र सकराहों, किसान प्रकोष्ठ हल्का अध्यक्ष निर्मल लौटां, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलजिंदर सदौंपुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • download (2) (1).jpg
    02/11/25 |

    केन्द्रीय विद्यालय-2 अंबाला छावनी में 1000 छात्र/शिक्षकों को हेल्पलाइन 1930 बारे किया गया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, साइबर टीम ने आज केन्द्रीय विद्यालय-2, अम्बाला छावनी में एक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1000 छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक उपायों की विशेष जानकारी दी गई।

    बचने के लिए महत्वपूर्ण उपाय : साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, साइबर क्राइम सहायक उप निरीक्षक फकीर चंद और उनकी टीम तथा साइबर विशेषज्ञ श्री बबित कौशल ने उपस्थित लोगों को निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सचेत किया |

    • निजी जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर बैंक खाता, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ओटीपी (OTP) जैसी कोई भी जानकारी साझा न करें।

    • टू-स्टेप वेरिफिकेशन: फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं।

    • सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने फेसबुक/इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखें।

    • धोखाधड़ी से बचाव: लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर सांझा न करें।

    • अन्य खतरों पर चेतावनी: डिजिटल अरेस्ट, फेक शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी और नशे से दूर रहने बारे भी जानकारी दी गई।

    तत्काल शिकायत दर्ज कराएं :- पुलिस टीम ने कहा कि साइबर जागरूकता ही हम सभी का बचाव है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर, नागरिक तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके या वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों और आमजन से स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

    #ambala #News #awarness #kv2 #helpline-1930

  • download (4).jpg
    02/11/25 |

    हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख लाडो के खाते में पहुँचे 2100 रुपये, आय बढ़ने पर बंद होंगी सुविधाएं

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 5.22 लाख पात्र महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की गई है। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पारिवारिक सहयोग के उद्देश्य से दी गई है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है। जैसे ही लाभार्थी की आय बढ़ेगी या वह सरकारी मानदंडों से बाहर होगी, तो योजना की सुविधाएं स्वतः बंद हो जाएंगी।

    लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर दी गई थी और खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह योजना पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके।

    महिलाओं ने मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके दैनिक खर्चों और आवश्यक जरूरतों में बड़ी राहत प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की टीम लगातार पात्र महिलाओं से संपर्क में है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए।

    #ambala #news #laadoyojna #haryana #income-increases

  • download (2).jpg
    02/11/25 |

    श्रम अधिकार अभियान: DLSA अंबाला 1 महीने तक श्रमिकों को कार्यस्थल पर अधिकारों और सुरक्षा के प्रति करेगा जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अंबाला के निर्देशानुसार, जिले में श्रमिक सुरक्षा एवं अधिकार अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत, श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह तक (1 नवम्बर से 30 नवम्बर) तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    डीएलएसए अंबाला के सचिव प्रवीण ने बताया कि यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न औद्योगिक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की होगी, जो श्रमिकों के कार्यस्थलों पर जाकर सीधे उनसे संवाद स्थापित करेंगे।

    जागरूकता के मुख्य विषय:

    पीएलवी द्वारा श्रमिकों को जिन प्रमुख विषयों पर जानकारी दी जाएगी, वे हैं:

    • श्रम कानूनों और उनके लाभ।

    • कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय

    • विधिक सहायता योजनाओं (Free Legal Aid) का लाभ।

    • उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार

    चिन्हित क्षेत्रों में कार्यक्रम : अभियान के तहत अंबाला शहर, अंबाला कैंट, नारायणगढ़, बाड़ी, साहा, मुल्लाना, बराड़ा और शहजादपुर सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यस्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएलवी नियत तिथियों पर सक्रिय रहेंगे और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगे।

    डीएलएसए सचिव ने सभी पीएलवीज को निर्देश दिए हैं कि वे उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहाँ श्रमिकों की संख्या अधिक है या जहाँ नए श्रमिक कार्यरत हैं, ताकि अधिकतम श्रमिक इस अभियान का लाभ उठा सकें और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें।

    #ambala #News #workplace #labour-rights-campaign

  • P--13.jpeg
    02/11/25 |

    अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अंबाला के गाँव सोंड़ा में 1.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला, 02 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (District Town Planner - DTP) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला के गाँव सोंड़ा, तहसील व जिला अम्बाला में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 1.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 59//9/3, 12, 13 मिन, 18 मिन) पर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और नींवों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

    यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा थी। कार्रवाई के दौरान, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, तथा एस.एच.ओ. इन्फोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

    आमजन को चेतावनी :- मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे भूमालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा आश्वासन देकर प्लाट बेच रहे हैं।

    उन्होंने आमजन को चेताया कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा न मिले।

    #ambala #news #illegal-colony #major-action-against

  • kite.jpeg
    02/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 'मादक पदार्थ विरोधी रैली' का भव्य आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज), अम्बाला कैंट में आज युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य मादक पदार्थ विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी क्लब और यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

    रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशीली दवाओं से मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान:

    रैली को यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के अधिकारी डॉ. राकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों को जागरूक किया।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस रैली के आयोजन को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, "हमें अपने युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। हमारे युवा एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें, इसके लिए हमें एक मजबूत अभियान चलाने की आवश्यकता है।

    डॉ. राकेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरोज और प्रो. सज्जन भी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #gmncollege #grand-anti-drug-rally

  • download (1).jpg
    02/11/25 |

    अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर फोकस

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

    मुख्य जागरूकता बिंदु:

    • नशे से बचाव: युवाओं को नशे के दूर रहने के दुष्प्रभाव बताए गए।

    • महिला सुरक्षा: महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, और 'गुड टच/बैड टच' के बारे में बारीकी से समझाया गया।

    • डिजिटल सुरक्षा: मोबाइल, साइबर अपराधों से बचाव, और मोबाइल फोन का उचित उपयोग करने की जानकारी दी गई।

    • यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

    विभिन्न थानों की सक्रिय भागीदारी:

    • थाना मुलाना की टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना में छात्रों और शिक्षकों को आत्मसुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूक किया।

    • थाना शहजादपुर, थाना पड़ाव और थाना साहा की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (रामपुर छपरा, सरकारी स्कूल साहा) में छात्रों को मोबाइल, नशा और साइबर क्राइम बारे जागरूक किया।

    • प्रबंधक महिला थाना अम्बाला शहर की टीम ने झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को नशे से दूर रहने और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

    • पीपी नं01 अम्बाला शहर की टीम ने जीआरएसडी स्कूल अम्बाला शहर के छात्रों को नशा न करने बारे जागरूक किया।

    सुरक्षा एप्प्स और हेल्पलाइन:

    जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के लिए डायल 112 एप्प और दुर्गाशक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी दी गई, और कई लोगों को मौके पर ही एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके अलावा, नागरिकों को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

    • नशे की सूचना के लिए: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508

    • साइबर अपराध की सूचना के लिए: 1930

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और डायल 112 एप्प तथा ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।

    #ambala #spambala #police #awareness #drug-prevention #campaign #cyber-security

  • download.jpg
    02/11/25 |

    तनेजा पब्लिक स्कूल अम्बाला समग्र विकास के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - तनेजा पब्लिक स्कूल ने ग्रेड III से XI के छात्रों के लिए पंजोखरा साहिब, विरासत-ए-खालसा, जंगल कैंप और मैकडॉनल्ड्स के लिए एक समृद्ध शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सीखने, रोमांच और सांस्कृतिक अन्वेषण का एक आदर्श मिश्रण थी, जिसने छात्रों के बीच कला-एकीकृत और अनुभवात्मक शिक्षा की भावना को बढ़ावा दिया। छात्रों के साथ उनके शिक्षक - रजनी, चित्रा, शाहीन, चिंकल, अभिषेक शर्मा और रीना भी थे |

    जिन्होंने सभी के लिए एक सुरक्षित, निर्देशित और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समझ को और विकसित करने के लिए, किंडरगार्टन के छात्रों ने विनम्रता और एकजुटता के मूल्यों को सीखते हुए, अपने संबंधित कक्षा शिक्षकों के साथ पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया। यह यात्रा एक व्यापक शैक्षिक अनुभव के रूप में कार्य करती है, जो शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा को एकीकृत करती है, जो समग्र छात्र विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    प्रिंसिपल शालू भसीन ने ऐसे सार्थक सीखने के अवसर पैदा करने के प्रयासों के लिए शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और छात्रों को कक्षा से परे सीखना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

    #ambala #news #tanejapublicschool #cultural

  • hero-img.png
    01/11/25 |

    हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 11 से 13 नवंबर तक अंबाला और पंचकूला में, ट्रायल 2 नवंबर से शुरू

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवम्बर - खेल विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अम्बाला, रामस्वरूप, ने बताया कि ये प्रतियोगिताएँ 11 नवम्बर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक जिला अम्बाला तथा पंचकूला में आयोजित की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ :- इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ 11 नवम्बर 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ (नारायणगढ़) में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में एथलैटिक्स, बास्केटबाल, हैण्डबाल, बैडमिन्टन, वॉलीबाल तथा तैराकी खेल शामिल होंगे।

    ट्रायल की तिथि और संपर्क सूत्र : - राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 02 नवम्बर 2025 से 04 नवम्बर 2025 तक लिए जाएंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने-अपने खेल के प्रशिक्षकों से संपर्क कर ट्रायल दे सकते हैं।

    खेलप्रशिक्षक का नाम और पदसंपर्क नंबर :- एथलैटिक्स डॉ.प्रवीण कुमार, एथलैटिक्स कोच 9812353007, बास्केटबाल सतीशकुमार, बास्केटबाल कोच 9899608369 हैण्डबाल रमनदीप / श्रीमती कुसुम9729974843 / 1196890340 बैडमिन्टन श्रीमती पूर्णिमा, बैडमिन्टन कोच 9017575765 वॉलीबाल रमेश कुमार शर्मा, वॉलीबाल कोच 1023401101 तैराकी रामसत्ता शर्मा (कोई संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं)

    #state-level #sports-competitions #panchkula-trials #haryana #ambala

  • images.jpg
    01/11/25 |

    खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती का दूसरा चरण 13 और 14 नवम्बर को, एडमिट कार्ड जारी

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 1 नवम्बर :- भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़बर है। अग्निवीर महिला सेना पुलिस (Agniveer Women Military Police) भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अम्बाला कैंट में 13 नवम्बर और 14 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

    इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की केवल वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं, जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा (CBE) में शॉर्टलिस्ट हुई हैं।

    एडमिट कार्ड जारी, यहाँ करें डाउनलोड : - अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 31 अक्टूबर 2025 को ही जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।

    आवश्यक निर्देश :- सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे तुरंत अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके और वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। यह भर्ती सेना में सेवा देने की इच्छुक महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

    #ambala #agniveer-mahila #army-police #recruitment #kharga-sports #admitcards-released

  • two-kudo-fighters-fighting-on-260nw-331139675.webp
    01/11/25 |

    कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लौटे अम्बाला के जांबाज खिलाड़ियों का आज स्थानीय अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और जोशपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा का भी लोगों ने हार्दिक अभिनंदन किया।

    सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने जीता गोल्ड :- अम्बाला के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी प्रनीत सकलानी (5 वर्ष), जो वायु रक्षा आर्मी स्कूल के छात्र हैं, ने राष्ट्रीय तथा अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अम्बाला का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

    इसी प्रकार, अवनी (8 वर्ष), जो एम.एम.आई.एम. सादोपुर की छात्रा हैं, ने भी अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंबाला की शान बढ़ाई। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने स्वयं मंच पर पदक पहनाकर सम्मानित किया।

    विश्व स्तर पर भी देश को मिला कांस्य :- इस गौरवशाली प्रदर्शन में हरियाणा टीम की खिलाड़ी अंशु कुमारी ने विश्व कूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का नाम ऊँचा किया।

    मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि वे इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जल्द ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज और माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद दिलवाने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हरियाणा की कूडो टीम और भी शानदार प्रदर्शन करेगी और देश के लिए मेडल जीतना जारी रखेगी।

    #ambala #railway-station #winning #goldmedals

  • download (1) (1).jpg
    01/11/25 |

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाणा दिवस: अम्बाला में सांस्कृतिक उत्सव आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास व भव्य तरीके से मनाने का काम किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहें। इस अवसर पर पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को अपना शुभ संदेश दिया व जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
    पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। पंचायत भवन के प्रांगण में पलवल से आए कलाकारों ने ढोल नगाड़े, बीन से हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इसके साथ-साथ हरियाणा दिवस पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला से संबंधित अनूठी चित्रकला का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों ने यहां पर लगाई गई चित्रकला से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्म को भी दिखाया गया।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित करने का काम किया गया। जिला प्रशासन द्वारा फोल्क ग्रूप गीत में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थियों द्वारा पहला स्थान, पीकेआर जैन वाटिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर ने दूसरा तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इसी प्रकार फोल्क ग्रुप डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी अम्बाला छावनी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, पीएम श्री राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थी अनुज प्रिंस ने पहला, राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थी हरमन कश्यप ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर अम्बाला शहर के विद्यार्थी महेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    इन सभी विद्यार्थियों को नकद राशि से सम्बंधित चेक  देकर प्रोत्साहित भी किया। कलाकार गौरव घाघरी द्वारा हरियाणवी गीत के  साथ-साथ देश भक्ति गीत व अन्य गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी और जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग अम्बाला के कलाकार लव कुमार ने भी हरियाणवी गीतों के साथ-साथ हरियाणा किस प्रकार हर क्षेत्र में तेजी से बढ रहा है उस पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भी भव्य अभिनंदन किया गया।

    #ambala #news #haryanaday #

  • Pic 1.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भाजपा कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से चुने 'शक्ति प्रमुख'

    अम्बाला/चंडीगढ़, 01 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें अम्बाला छावनी के सभी वार्डों और गांवों में शक्ति प्रमुखों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को संगठन हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, बीएस बिंद्रा, बलविंद्र सिंह, विपिन्न खन्ना, राजीव गुप्ता, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।

    ग्रामीण मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा ग्रामीण मंडल के अधीन वार्ड नंबर 1 से सचिन धीमान व रविंद्र सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 से दीपक बख्शी को चुना गया, वार्ड नंबर 3 से प्रेम कुमार को, वार्ड नंबर 4 से अमरनाथ को, वार्ड नंबर 5 से डिम्पल राणा को, वार्ड नंबर 6 से उम्मेद सिंह को, वार्ड नंबर 7 से ओमप्रकाश भट्‌ट को शक्ति प्रमुख चुना गया है। इसी प्रकार ग्रामीण मंडल के अधीन गांव जनैतपुर, टुंडली, मंडोर व खतौली से उद्यम सिंह को, पंजोखरा साहिब से वीरेंद्र सिंह को, गांव गरनाला, बरनाला व धनकौर से गुरविंद्र सिंह को, ब्राह्मण माजरा से अनिल शर्मा को और गांव बाड़ा से गुरप्रीत सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    महेशनगर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा महेशनगर मंडल के अधीन वार्ड नंबर 8 में मोंटी नागरा को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 से राजीव जैन व नीरज शर्मा को, वार्ड नंबर 10 से महेंद्र नागरा को, वार्ड नंबर 22 से रोहताश को, वार्ड नंबर 13 से गुरविंद्र सिंह को, वार्ड नंबर 14 से अजय महाजन को, वार्ड नंबर 15 से महेश गुप्ता व सुनील चोपड़ा को, वार्ड नंबर 16 से विनीत गुप्ता को, वार्ड नंबर 17 से टीटू बंसल व अतुल जैन को तथा वार्ड नंबर 18 से विनय भूटानी को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    शास्त्री मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा शास्त्री मंडल के अधीन वार्ड नंबर 19 से सुधीर (डिम्पी) को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार 20 नंबर से स्वर्ण सिंह को, वार्ड नंबर 21 से त्रिलोचन सिंह को, वार्ड नंबर 22 से जंग बहादुर को, वार्ड नंबर 23 से श्रवण कुमार को तथा वार्ड नंबर 31 से ओमप्रकाश सुखीजा को शक्ति प्रमुख चुना गया। शास्त्री मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 6 से राजन गोसाई, वार्ड नंबर 7 से सन्नी तुली तथा वार्ड नंबर 8 से नीलम शर्मा को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    सदर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    इसी प्रकार भाजपा सदर मंडल के अधीन आने वाले वार्ड नंबर 24 से विजय धीमान को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया जबकि वार्ड नंबर 25 से विकास सोनकर को, वार्ड नंबर 26 से रविंद्र बग्गा को, वार्ड नंबर 27 से करण अग्रवाल को, वार्ड नंबर 28 से ओमप्रकाश धीर को, वार्ड नंबर 29 से आशीष जायसवाल को, वार्ड नंबर 30 से राजू बिंद्रा को तथा वार्ड नंबर 32 से सुभाष शर्मा को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सदर मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 1 से ललित कुमार को शक्ति प्रमुख चुना गया जबकि वार्ड नंबर 2 से राज कुमार राजा को, वार्ड नंबर 3 से अजय बवेजा को, वार्ड नंबर 4 से राजू बाली को तथा वार्ड नंबर 5 से अनुज यादव को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया।

    #bjpharyana #bjp #bjpambala #anilvij #shaktiparmukh

  • images.png
    01/11/25 |

    एनएचएम महिला एमपीएचडब्ल्यू मांगो को लेकर सिविल सर्जन ऑफिस पर 6 नवंबर को करेगी रोष प्रदर्शन : शर्मिला देवी

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर एम पी एच डब्ल्यू एसोसिएशन ने आगामी छ नवंबर को पूरे हरियाणा प्रदेश में सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की जूम मीटिंग के बाद जारी विज्ञप्ति के बाद एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी महासचिव सहदेव आर्य,उप प्रधान सुदेश रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एन एच एम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी वर्ष 1998 से आमजन की सेवा कर रही है लेकिन सरकार द्वारा इनकी आधारभूत मांगो को अनदेखा किया जा रहा है बार बार पत्राचार एवं मांगो पर सहमति के बावजूद कर्मचारी शोषण का शिकार है माननीय उच्चतम न्यायालय के समान काम समान वेतन के आदेशों के बावजूद कर्मचारिका नाममात्र वेतन पर कार्य करने को मजबूर है , उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता,एवं MCH ALLOWANCE, तथा यहां तक की सेवानिवृत्ति पर भी कोई सम्मानजनक राशि का प्रावधान नहीं किया गया है जो कि बेहद चिंतनीय विषय है ।

    एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तमाम लंबित मांगो को लेकर प्रदेश भर में आगामी छः नवंबर को सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदया हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, सरकार द्वारा फिर भी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो एसोसिएशन तुरंत मीटिंग बुलाते हुए आगामी रणनीति बनाते हुए ,कड़े फैसले लेने को बाध्य होगी।

    एसोसिएशन की मांगे

    1. Nhm एवं अर्बन पीएचसी में कार्यरत महिला एम पी एच डब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान FPL 6,(4200 )ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।

    2. नियमित MPHW (Female) की भांति NHM में कार्यरत कर्मियों को भी MCH Allowance, DRESS Allowance और FTA Allowance दिया जाए।

    3. एन एच एम में कार्यरत महिला MPHW को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जाए।4. रिटायरमेंट बेनिफिट एवं ग्रेजुएटी का लाभ प्रदान किया जाए।

    #nhm #ambala #civilsurgeonoffice #womenmphws #demands

  • 556457928_1215427220604273_2468230034917337065_n-1080x675.jpg
    01/11/25 |

    उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 : संस्कृत के नवोदय का प्रतीक बनेगा यह आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा श्री दीवान कृष्णकिशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,अम्बाला छावनी में पहली बार उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 का आयोजन 3 से 5 नवम्बर तक किया जाएगा।

    यह तीन दिवसीय आयोजन संस्कृत भाषा, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर लाने का उद्देश्य रखता है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगभग 500 छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 3 नवम्बर को 10.30 बजे सनातन धर्म के सभागार में होगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी,मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.मदनमोहन झा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा और सम्मानित अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन त्रिपाठी सारस्वत अतिथि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो रामसलाही द्विवेदी शामिल रहेंगे। समापन समारोह 5 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

    युवमहोत्सव में संस्कृत वार्ता लेखन, संस्कृतलघु चलचित्र निर्माण, संगणक-संस्कृत, संस्कृत अनुवाद प्रतियोगिता और संस्कृत ब्लॉग जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। सांस्कृतिक खंड में एकल एवं समूह गीत, संस्कृत समूह नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनसे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और लोक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मल्लयुद्ध और दौड़ स्पर्धाएँ भी होंगी।

    कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कियह युवमहोत्सव संस्कृत के नवजागरण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि युवा संस्कृत को परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़कर देखें।उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियाँ संस्कृत भाषा में आयोजित की जाएँगी तथा सांस्कृतिक संध्या में संस्कृत संगीत प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण होंगी।

    यह आयोजन संस्कृत के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा और युवाओं में यह विश्वास जगाएगा कि संस्कृत केवल अतीत की भाषा नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक भविष्य की धड़कन है।

    #ambala #news #youthfestival #sdcollege

  • lado_lakshmi_yojana_haryana.webp
    01/11/25 |

    आज से हरियाणा में पात्र महिलाओं को मिलेगी लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आज से राज्य की पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त जारी की जा रही है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

    राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। योजना के तहत हर पात्र महिला को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सके और सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं का पंजीकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब उनकी पहली किस्त जारी की जा रही है। जिन लाभार्थियों का पंजीकरण अभी अधूरा है, उन्हें भी शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है ताकि वे अगली किस्त का लाभ ले सकें।

    अधिकारियों के अनुसार, पहली किस्त 2100 रुपये की है और आगे चलकर यह योजना चरणबद्ध रूप में विस्तारित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “लाडो लक्ष्मी योजना” महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। सरकार ने सभी जिलों में विशेष हेल्पडेस्क भी बनाए हैं ताकि पात्र महिलाएं आसानी से अपनी जानकारी सत्यापित कर सकें और किसी भी समस्या का समाधान पा सकें।

    #ambala #News #lado-laxmi-yojana #eligible-women

  • download (2).jpg
    01/11/25 |

    देवउठनी एकादशी पर प्रभात फेरी और पूजा-अर्चना के साथ हुई मांगलिक कार्यों की शुरुआत

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शहर में भक्तों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विष्णु के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा में शामिल हुईं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

    लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में तुलसी विवाह की रस्म भी विधिवत तरीके से निभाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

    मंदिर के पंडित देव प्रताप पाठक ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इस दिन से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के साथ विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और अन्य शुभ कार्यों का शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो गया है।

    पंडित पाठक ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और तुलसी विवाह करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सौहार्द बढ़ता है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। देवउठनी एकादशी का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन में नये आरंभ और मंगलता का संदेश भी देता है।

    #ambala #devuthani #ekadashi #functions #News

  • downloaddfb.jpg
    01/11/25 |

    हरियाणा में रजिस्ट्री प्रक्रिया अब ऑनलाइन, खत्म होगी लंबी कतारों की परेशानी

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - अब जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों को तहसीलों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एक नवंबर से हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की सभी तहसीलों में पारदर्शिता और सुविधा के नए युग की शुरुआत हो गई है।

    यह जानकारी एसडीएम विनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार पूरे कर लिए गए हैं और अब लोग घर बैठे या ई-दिशा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    एसडीएम ने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता के समय और पैसे दोनों की बचत करेगी। पहले लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि दलालों की सक्रियता भी बढ़ जाती थी। अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही तहसील कार्यालय आना आवश्यक होगा, जबकि बाकी सभी औपचारिकताएं डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेंगी।

    विनेश कुमार ने आगे कहा कि इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी तहसील कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया गया है ताकि सिस्टम सुचारू रूप से चल सके। विभाग ने तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त कर लिया है, जिससे अब किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाएं और रजिस्ट्री से संबंधित किसी भी सहायता के लिए ई-दिशा केंद्र या संबंधित तहसील के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    प्रशासन का दावा है कि इस नई प्रणाली से पारदर्शिता में वृद्धि होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं भी कम होंगी। साथ ही, रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण से सरकारी डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम हरियाणा को “ई-गवर्नेंस” की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिससे आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा और भरोसा दोनों मिलेंगे।

    #ambala #registration-process #haryana-now-online #news

  • download (5).jpeg

    हरियाणा में कांग्रेस हर माह जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करेगी

    चंडीगढ़, 1 नवंबर (अभी): कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपने कमजोर पड़ चुके संगठन को धार देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए हर महीने जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

    इस नई व्यवस्था के तहत, हरियाणा कांग्रेस की पहली रिव्यू मीटिंग 3 नवंबर को चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को अपने पिछले महीने के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा और साथ ही अगले महीने की कार्ययोजना भी बतानी पड़ेगी।

    कांग्रेस नेतृत्व का यह कदम राज्य में पार्टी की जमीन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर नेताओं की जवाबदेही तय करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

    #HaryanaCongress #CongressReview #DistrictPresident #OrganizationalChange #MallaikarjunKharge #PoliticalNews

  • Screenshot 2025-11-01 143114.png
    01/11/25 |

    DGP के निर्देश पर अमल : बस स्टैंड के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 'नशे के खिलाफ' ली शपथ

    हरियाणा, 01 नवंबर (अभी): हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देशों के तहत, फतेहाबाद पुलिस ने नशाखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    थाना में जाखल और फतेहाबाद बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को बुलाया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। इस शपथ के तहत, संचालकों ने यह वादा किया कि वे नशे से जुड़े किसी भी गैर-कानूनी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।

    पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों की बिक्री के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग की जाने वाली दवाइयाँ बिना प्रिस्क्रिप्शन के न बेची जाएं और स्थानीय क्षेत्रों में अवैध नशीली दवाओं के प्रवाह को रोका जा सके।

    #DGP_OPSingh #FatehabadPolice #DrugFreeHaryana #MedicalStorePledge #NashaMukt #LawEnforcement

  • CM-31-31-10-25.jpg
  • AGM-1-31-10-25.jpg
  • download (3).jpeg
    31/10/25 |

    39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक, स्टॉल आवंटन 1 दिसंबर से शुरू

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस सिलसिले में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. शालीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के आलाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गतिविधि प्रमुखों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

     

    बैठक में आगामी मेले की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति, बुनियादी ढांचे के सुधार कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, कलाकारों एवं शिल्पकारों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

     

    डॉ. शालीन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारी कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि मेला-2026 का आयोजन और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। अतः इसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।

     

    उन्होंने बताया कि इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक विदेशी देशों के कलाकार और शिल्पकार भी भाग लेंगे, जिससे यह मेला सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मित्रता का मंच बनेगा। साथ ही, पर्यटकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

     

    डॉ. शालीन ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए विविध आकर्षण तैयार किए जाएंगे, जिनमें थीम स्टेट की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, व्यंजन गलियां, हैंडीक्राफ्ट बाजार और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    #SurajkundMela2026 #SurajkundInternationalCraftsMela #HaryanaTourism #Shaleen #CulturalHeritage #Handicrafts #GlobalCrafts #ThemeState #Faridabad #ArtAndCulture

  • download (2).jpeg
    31/10/25 |

    गुरुग्राम के पंचगाव में टोल प्लाजा और मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की समीक्षा बैठक

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम में पंचगांव चौक पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी पंचगांव के पास टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में स्थानीय ग्रामीणों के सुगम आवागमन और प्रमुख मार्गों पर उनकी सीधी कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा के लिए चिन्हित स्थल का नक्शा भी देखा।

     

    उन्होंने बताया कि सहरावन और पंचगांव के बीच चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिया कि इन आपत्तियों पर विचार करते हुए उनके निवारण या वैकल्पिक स्थान की दिशा में आगे बढ़ा जाए। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस विषय में विस्तृत खाका तैयार कर जल्द ही उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि केंद्रीय स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की जा सके।

     

    मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था आवश्यक

     

    बैठक में राव ने कहा कि मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्व जिला प्रशासन और एनएचएआई वाहनों के सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुग्राम–पटौदी–रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (352डी) के निर्माण पूरा होने के बाद ही फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात दबाव कम होगा और जनता को असुविधा से राहत मिलेगी।

     

    राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विकास योजना का उद्देश्य तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल निर्माण या ढांचे तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें लोगों की सुविधा और क्षेत्र की सुरक्षा का समुचित समावेश होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी परियोजना पर निर्णय लेने से पहले ग्रामीणों की आवश्यकताओं, यातायात की सहजता और भविष्य में क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार पर उसके प्रभाव का संतुलित मूल्यांकन किया जाए।

  • download.png
    31/10/25 |

    यूएचबीवीएन पंचकूला जोन CGRF की कार्यवाही 3, 10, 17 और 24 नवंबर को मुख्यालय में होगी।

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही आगामी 3, 10, 17 और 24 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित मुख्यालय विद्युत सदन में की जाएगी। मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। 

     

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।         

     

    उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 

    #UHBVNCGRF #ConsumerGrievance #PanchkulaZone #BijliShikayat #ElectricityDisputes #HaryanaConsumers #VidyutSadan #Kurushetra #Ambala #Kaithal #Yamunanagar

  • download (1).jpeg
    31/10/25 |

    स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि साफ़ और स्वच्छ वातावरण न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अस्पतालों की समग्र कार्यप्रणाली और सेवा गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है कि हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और मानक सुविधाओं वाले सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ मिले। इस दिशा में गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने आगामी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष, शौचालय और प्रतीक्षा कक्षों की नियमित सफाई हो।

    अस्पताल परिसर में कहीं भी गंदगी या कूड़ा-कचरा न जमा हो। जैव-चिकित्सीय कचरा (Biomedical Waste) निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार समय पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सफाई अभियान की मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए। इस अभियान की फोटो भी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आरती सिंह राव ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को "मरीज-हितैषी" और "स्वच्छ" बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और कर्मचारियों का सहयोग करें।

    #HaryanaHealth #CleanHospitals #AartiSinghRao #SwachhSwasthya #BiomedicalWaste #HealthCampaign #CleanlinessDrive #PublicHealth #QualityCare #HaryanaGovt

  • download.jpeg

    भारत चुनाव आयोग ने अंतरराज्यीय सीमा तैयारियों की समीक्षा की

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अंतर-राज्यीय सीमाओं से संबंधित मुद्दों पर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं गृह विभाग के प्रधान सचिव सहित गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार एवं उससे सटे पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की, ताकि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतर्राज्यीय और नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हथियार, असामाजिक तत्व, शराब, नशीले पदार्थ और मुफ्त उपहारों सहित लोगों, सामग्री और धन की आवाजाही पर नज़र रखी जा सके।

    बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन-मुक्त चुनाव कराने के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने हेतु आपसी समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया। आयोग ने मतदान के दिन मतदाताओं के लिए सुखद और सुचारू अनुभव सुनिश्चित करने हेतु मतदाता-सुविधा निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को बिहार विधानसभा 2025 के आम चुनाव को शांतिपूर्ण और प्रलोभन-मुक्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि आयोग ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों व पुलिस महानिदेशकों तथा सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक को बिहार से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने और अंतरराज्यीय नाकों पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सहित केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव से पहले प्रयासों को तेज करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकतम जब्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #BiharElections2025 #ElectionCommission #InterStateCoordination #BorderSecurity #LawAndOrder #ElectionIntegrity #KnowYourBoundary #FreeAndFairElections #EnforcementAgencies #CEO_Haryana

  • CM-1-31-10-25.jpg
    31/10/25 |

    सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फतेहाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की और उन्होंने स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

     

    एमएम कॉलेज मैदान तक आयोजित दौड़ में लगभग 30 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा शहर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से गूंज उठा। इस  अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

     

    राष्ट्रीय एकता दिवस – देश की अखण्डता का प्रतीक

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को याद करते हुए सभी हरियाणा वासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

     

    रन फॉर यूनिटी’ – राष्ट्र को जोड़ने का प्रतीकात्मक यज्ञ

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन का प्रतीक है। हरियाणा के सभी जिलों में लाखों नागरिक इस राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण अनुशासित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से होता है। यह दौड़ हमें सहनशीलता, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संकल्प को सरदार पटेल ने आजादी के बाद शुरू किया था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसे आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर एक बार फिर देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरदार पटेल की भावना के अनुरूप था, एक राष्ट्र, एक संविधान, एक तिरंगा। मुख्यमंत्री ने इस कदम को भारत की एकता को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह उस ‘अखंड भारत’ की भावना का प्रतीक है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था।

     

    फतेहाबाद की जनता में दिखा जोश और देशभक्ति का जज़्बा

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फतेहाबाद में कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग इस बात का प्रमाण हैं कि सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर नागरिक के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी असली ताकत है। अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां होने के बावजूद हम सब भारतीय हैं। तन अनेक हैं, पर मन एक है। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को देश की एकता और अखण्डता की मशाल थामनी होगी।

     

    सरदार पटेल – राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्चे अर्थों में ‘भारत की एकता का निर्माता’ कहा जा सकता है। आज़ादी के बाद गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से आज का भारत मजबूत और एकजुट है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश की एकता सर्वोपरि है।

     

    हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस (1 नवंबर) की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अपनी मेहनत, समर्पण और एकजुटता के बल पर देशभर में उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में शौर्य, परिश्रम और एकता की खुशबू है। इसी भावना से आगे बढ़ना ही सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।

     

    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुड़ा राम, आईजी श्री पंकज नैन, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, एसपी श्री सिद्धांत जैन, चेयरमैन श्री भारत भूषण मिढ़ा, श्री सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुमन खीचड़, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अनुराग ढालिया, एसडीएम श्री आकाश शर्मा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी उपस्थित थे।

    #RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #Fatehabad #EkBharatShreshthaBharat #HaryanaVikas #NationalUnity #Article370 #HaryanaDiwas

  • download (2).png
    31/10/25 |

    आर्य कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' और जागरूकता रैली

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एन.एस.एस. यूनिट के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए 'रन फॉर यूनिटी' रैली निकाली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

    राष्ट्रीय एकता हमारी असली ताकत: प्राचार्या

    रैली की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को एकजुट रहने, अपने अधिकारों के लिए दृढ़ रहने और सबसे महत्वपूर्ण, भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रो. (डॉ.) बाला ने जोर देकर कहा कि "राष्ट्रीय एकता ही हमारी असली ताकत है", और इस ताकत को अक्षुण्ण बनाए रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    विविधता में सद्भाव का संदेश:

    एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए कहा कि इसका लक्ष्य देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता ही सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्थिर वातावरण तैयार करती है।

    रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्रीमती कमलेश गोयल, प्रो. शीनम चुघ, प्रो. जैसिका और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना का संचार किया।

    #ambala #news #run-for-unity #sardar-patel-jayanti #arya-college #awareness-rally

  • download (1).png
    31/10/25 |

    अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीआईए ने नशा तस्कर चरस सहित किया गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर  जीआरपी सीआईए द्वारा  नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए  अभियान चलाया हुआ है  जीआरपी की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए  अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर से  नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले नशा तस्कर को चरस सहित गिरफ्तार किया |


    जीआरपी सीआईए टीम के द्वारा  गत दिवस शाम को नशा तस्करी करने वाले  नशा तस्करों को पकड़ने के लिए  स्पेशल अभियान चलाया हुआ था  इसी अभियान के तहत  पुलिस की टीम  अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित घर के पास  चेकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली  सूचना के आधार पर  जीआरपी के उच्च अधिकारियों को  सूचित करते हुए टीम का गठन किया गया |

      पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में  प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर सहारनपुर साइड  बैठे हुए नशा तस्कर को पकड़ने के लिए  पहुंच गई  और आरोपी को पकड़ने के लिए  घेराबंदी करते हुए  पूछताछ शुरू की गई और मौका स्थल पर ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर को  बुलाकर  उनके सामने पुलिस की टीम में  उसकी तलाशी  तलाशी के दौरान  उसके पास से  थैले में से 1 किलो  152 ग्राम चरस बरामद की गई जो कि वह अपने साथ  हिमाचल से लेकर  आया था और  उसकी डिलीवरी देने के लिए गाड़ी का  इंतजार कर रहा था |

    पकड़े गए आरोपों की पहचान मोहन सिंह पुत्र दर्शन सिंह  निवासी  तलूना तहसील उन्नी कुल्लू  (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है आरोपी के खिलाफ जीआरपी अंबाला छावनी ने  20-  बी एनडीपीएस एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया गया  पकड़े गए आरोपी को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंबाला शहर अदालत में पेश किया गया  जहां पर उससे पूछताछ के लिए  जीआरपी सीआईए द्वारा  5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया |

    #ambala #News #grp-cia #drug-smuggler #railway-station

  • IMG_20251030_200352_859.jpg
    31/10/25 |

    बाल तस्करी के लिए ले जाये जा रहे बच्चों को कैंट स्टेशन पर किया रेस्क्यू

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - जिला युवा विकास संगठन अंबाला को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलाइंस से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12407 करमभूमि एक्सप्रेस से बच्चों को पंजाब  ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला युवा विकास संगठन अंबाला के संगठन प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तुरंत बच्चो को रेस्क्यू बारे निर्देश दिए अजय तिवारी द्वारा तुरंत सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा, आरपीएफ अंबाला कैंट , जीआरपी अंबाला कैंट तथा ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच अंबाला को सूचित किया। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 7 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।


    प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात जिला युवा विकास संगठन अंबाला की टीम ने बच्चों की बातचीत शुरू की ताकि उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके।


    डीडीआर और मेडिकल प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति अंबाला की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने विचार-विमर्श के बाद आदेश दिया कि इन बच्चों को देखभाल और संरक्षण हेतु शेल्टर होम, अंबाला में भेजा जाए।


    संगठन प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया की सूचना मिलते ही हमने टीम के साथ मिलकर बच्चो को रेस्क्यू किया व बच्चो के परिवारजनों की तलाश की जा रही व बच्चो से भी बातचीत की जा रही है  ताकि दोसियो पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाए।


    वर्तमान में जिला युवा विकास संगठन अंबाला द्वारा बच्चों के परिवार की तलाश की जा रही है  इनमे से कुछ बच्चे बिहार, पश्चिम बंगाल  और कुछ बच्चे उत्तर प्रदेश के है और पुलिस द्वारा भी परिजनों का पता लगाया जा रहा है।इस रेस्क्यू अभियान में आरपीएफ से इस्पेक्टर रविन्द्र सिंह व टीम जीआरपी से एस एच ओ हरीश कुमार व टीम व ए एच टी यू  स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई नरेन्द्र कुमार  जिला युवा विकास संगठन से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय तिवारी टीम मेम्बर  हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह इस रेस्क्यू अभियान में मौजूद रहे।

    #ambala #railwaystation #news #child-trafficking #rescued

  • 1726132120-5752.webp
    31/10/25 |

    दिसंबर से फरवरी तक गाड़ियां रहेगी कैंसिल, सर्दी के दिनों में बढ़ेंगे यात्रियों की मुश्किलें

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - भारतीय रेलवे द्वारा  सर्दियों के दिनों में कोहरे के पढ़ने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली 16 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है  रेड की गई रेलगाड़िया अंबाला कैंट स्टेशन से  होकर निकलती है इन गाड़ियों से रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं गाड़ियों के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को  सर्दियों के दिनों में भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा |

    रेलवे द्वारा यह फैसला इन दिनों में  ज्यादा धुंध होने के कारण  लिया गया है  भारी धुंध के चलते लंबी दूरी की रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट  हो जाती है  वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी  रेलवे यह कदम हर साल उठना है  1 दिसंबर से लेकर  25 फरवरी तक  रेलगाड़ी को रद्द किया जा रहा है |

    रद्द की गई गाड़ियां :- गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम  जम्मू तवी एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12208 जम्मू तवी काठगोदाम एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14681 दिल्ली -जालंधर सुपर फास्ट ,गाड़ी संख्या 14682  जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट  ,गाड़ी संख्या 12317 अमृतसर -कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या  12357 अमृतसर- कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ,  गाड़ी संख्या 14523 अंबाला -बरौनी  ,गाड़ी संख्या 14524 ब्राउनी -अंबाला ,गाड़ी संख्या 14605जम्मू -ऋषिकेश एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14606 ऋषिकेश -जम्मू तवी एक्सप्रेस  गाड़ी संख्या  14615 अमृतसर- लाल कुआं एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14616 लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14617 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट  ,गाड़ी संख्या 14618 पूर्णिया कोर्ट -अमृतसर रद्द रहेंगे |

    #ambala #ambalarailmandal #traincancelled #news

  • Pic 2.jpeg

    “प्रधानमंत्री पद नहीं, राष्ट्र सर्वाेपरि“, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते त्यागा था प्रधानमंत्री का पद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक त्यागपुरूष थे और उनकी सोच में देश सबसे पहले, फिर पार्टी तथा बाद में स्वयं था। इसी विचारधारा के चलते लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पद को हंसते-हंसते त्याग दिया था।



    उन्होंने बताया कि साल 1946 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव हुए उसमें तय था कि जो प्रधान बनेगा वहीं कल देश का प्रधानमंत्री भी बनेगा। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस कमेटियां थी जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में डाले गए व 3 वोटें अन्य को डाली गई। जवाहरलाल नेहरू को एक वोट तक नहीं मिली, फिर भी महात्मा गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं और आप पद पर अपना दावा छोड़ दें, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया।  



    विज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह कर सम्मानित भी किया गया।



    उन्होंने कहा कि आज एकता यात्रा हिस्सा लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती है, उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है और आज जो हिंदुस्तान हमारे सामने है यह उनकी बदौलत है। हम आजाद हो गए, लेकिन देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था और उस समय लगभग 562 रियासतें थी। देश की पहली सरकार में सरदार पटेल जी को उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने इन रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया और कहीं भी बल प्रयोग नहीं करना पड़ा और सभी रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल कराया। जम्मू-कश्मीर का विलय करने में भी दिक्कतें आई जिसे जवाहर लाल नेहरू जी ने संभाला हुआ था, लेकिन उसके बाद क्या-क्या कठिनाईयां आई, यह आज हमारे सामने है।

     

    जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज स्थिति कुछ ओर होती, हम नई ऊंचाइयों को छू चुके होते- मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्लेषक कहते हैं कि नेहरू की जगह सरदार पटेल हमारे पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज देश की स्थिति कुछ ओर होती व आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता। मगर सरदार पटेल तब पार्टी से बंधे थे और पार्टी ने जो दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया। संघीय ढांचें में आईएएस व आईपीएस सेवाओं की सोच भी पटेल जी की थी जिसका उन्होंने निर्माण किया ताकि देश को अच्छे प्रकार से संचालित किया जा सके। वह अच्छे प्रशासक के साथ-साथ देशभक्त भी थे। उनकी आर्थिक नीतियां देश को आगे बढ़ाने के लिए थी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया मगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, उनको भारत रतन भी 41 वर्ष बाद दिया गया जबकि उनसे पहले कई प्रधानमंत्रियों ने खुद ही भारत रतन ले लिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है - विज



    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज दिल्ली में नेताओं की बड़ी-बड़ी समाधियां है मगर सरदार पटेल के लिए इनको एक इंच जमीन नहीं मिली जहां सरदार पटेल की स्मृति बनाई जा सके। मगर भाजपा सरकार ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हमारी पार्टी सम्मान करना जानती है। दिल्ली के प्रधानमंत्रियों के लिए बने म्यूजियम में एक ही प्रधानमंत्री की यादगार थी, मगर हमारी सरकार आने के बाद सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। हमारे लिए देश महत्व रखता है। हमने सबको बराबर का सम्मान दिया। सरदार पटेल के दिल्ली के निवास की भी किसी ने सुध नहीं ली, मगर हमारी सरकार ने उसको भी संजोकर रखने के लिए एक यादगार स्थान बनाकर दिया ताकि लोग जाए और उन्हें नमन कर सकें। सरदार पटेल का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है - विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सरदार पटेल का कहना था कि देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है और उसी फार्मूले पर चलते हुए नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया। आज बड़ी-बड़ी ताकतें व देश नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हैं। सबसे बड़ी ताकत अमेरिका मानी जाती है जिसके राष्ट्रपति ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी महान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कितना आगे बड़ा दिया और वो 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए वो कब के विकसित राष्ट्र बन गए, मगर हम आज भी विकासशील देश है। विकसित और विकासशील देश में यह अंतर होता है कि विकसित देश अपने नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं दे चुका होता है जबकि विकासशील देशों में मूलभूत ढांचा चाहिए होता है।  



    विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प किया है कि वह देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक नागरिकों की मूलभूत जो-जो जरूरतें है वो पूरी करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उन्होंने तीन तलाक खत्म किया व राम मंदिर जिसके लिए हजारों साल से संघर्ष हो रहा था वो राम मंदिर उन्होंने बनाकर दिया। इसलिए देश विश्वास करता है कि यदि मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाऊंगा तो विकसित भारत बनेगा और इसके लिए एनडीए की सरकारें काम कर रही है। हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिन-रात इसी सपने को पूरा करने में लगे है। वो भी हरियाणा में आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं ताकि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा किया जा सके।  

    ऊर्जा मंत्री ने पद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना व स्वयं तिरंगा थाम पद यात्रा में हुए शामिल

    इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में हिस्सा लिया। मंत्री विज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं तिरंगा थामकर वह यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान हैडकांस्टेबल गुरदेव सिंह द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों-आपस में प्रेम करो’’ पर आधारित गीत गाया गया जिसकी मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की व जवान की पीठ थपथपाई।



    इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, कार्यकारी खेल अधिकारी राम स्वरूप, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी रमेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, मदन लाल शर्मा, बी.एस. बिन्द्रा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, प्रेम राणा, डा. नवीन गुलाटी, अरूण कांत शर्मा, डा. पूजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #bjpharyana #runforunity ##SardarVallabhbhaiPatel #IronManOfIndia #AnilVij ##NationFirst #SelflessLeader ##HaryanaMinister ##FirstPMPost

  • accused Ajay, Rajinder or virendar ps Ngh cia ngh.jpeg
    31/10/25 |

    थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व गाड़ी बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र सिहँ उर्फ निशु निवासी गाँव फूल कलां थाना सिटी रूप नगर जिला रूपनगर पंजाब, अजय कुमार निवासी गाँव सलोला थाना शहजादपुर जिला अम्बाला वर्तमान पता बालाजी नगर गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब व राजिन्द्र सिहँ उर्फ राजू निवासी गाँव कोटला निहंग थाना सिटी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब वर्तमान पता कृष्णा कालोनी नजदीक अजीत सिहँ एकैडमी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



      इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता प्रतीक निवासी जग्गी कालोनी गाँव कांवला अम्बाला़ शहर जिला अम्बाला ने 06 अक्तूबर 2025 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 अक्तूबर 2025 को नारायणगढ में स्थित डिलिवरी एलटीडी कम्पनी नारायणगढ से सीसीटीवी का  डीवीआर, गोदरेज कम्पनी का लाकर व नकद राशि चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल का सौंप दी थी।


    #ambala #news #cianarayangarh #spambala #police

  • download.png
    31/10/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक बनेगी सड़क, जल निकासी में होगा सुधार

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। बोर्ड ने क्षेत्र की सड़कों और जल निकासी (Drainage) की दशा सुधारने के लिए दो महत्त्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी है।

    मंजूर किए गए प्रमुख प्रस्ताव :- सड़क निर्माण: कैंटोनमेंट बोर्ड ने दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक सड़क के निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इस सड़क के बनने से इन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

    ड्रेन (नाली) निर्माण: इसके साथ ही, हिल रोड से मरकरी स्कूल तक नई ड्रेन (जल निकासी नाली) बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है। इस ड्रेन के निर्माण से जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को खासकर बरसात के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।

    बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। यह पहल कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

    #ambala #cantonmentboard #buildroad #himmatpura #drainage #dudhlamandi

  • WhatsApp Image 2025-10-29 at 4.42.35 PM.jpeg
    31/10/25 |

    आईडीबीआई बैंक ने की सीएसआर गतिविधि के तहत मददगार पहल -अस्पताल को दी 15 स्ट्रेचर व 20 व्हीलचेयर

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - आईडीबीआई बैंक अंबाला छावनी शाखा ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के तहत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी को 15 स्ट्रेचर (गद्दों सहित) और 20 व्हीलचेयर दान कीं। इस अवसर पर बैंक की शाखा प्रबंधक मिसेज गुंजन धनिक और बैंक अधिकारी मिस्टर सुनील गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। वही नागरिक अस्पताल मे सैनिटेरी इंसपकेटर जतिन यादव, सुपर्वाइजर निर्मल सिंह, लक्की मोजूद रहे |

    कार्यक्रम के दौरान बैंक टीम ने बताया कि समाज के प्रति दायित्व निभाना हर संस्था की जिम्मेदारी होती है। आईडीबीआई बैंक समय-समय पर ऐसी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करता है और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसे योगदान जारी रहेंगे।

    इस अवसर पर डॉ. विनय गोयल, नागरिक अस्पताल की ओर से मौजूद रहे। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इससे मरीजों के परिवहन में सुविधा होगी और अस्पताल की सेवाओं में सुधार आएगा।

    बैंक की ओर से कहा गया कि आईडीबीआई हमेशा सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन की ओर से सराहना मिली। इस मौके पर बैंक स्टाफ और अस्पताल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को समाज में सहयोग और सेवा की मिसाल बताया।

    #ambala #news #idbi-bank #helpful-initiative #csr-activity-donates #stretchers #wheelchairs

  • image-2025-10-890dbc300671d9681a5cebed0f64d47e-3x2.jpg
    31/10/25 |

    कार्तिक शुक्ल पक्ष: अम्बाला छावनी में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महिलाओं ने की वृक्ष की पूजा

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की महत्वपूर्ण तिथि, आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व आज अम्बाला छावनी के मनावर क्षेत्र में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने इस पावन अवसर पर आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।

    शुभ मुहूर्त में हुई पूजा : - सुबह से ही क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आंवला वृक्ष के पास एकत्रित होना शुरू हो गईं थीं। शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से पूजा प्रारंभ की गई। महिलाओं ने वृक्ष की जड़ में दूध, जल और रोली अर्पित की। इसके बाद, उन्होंने वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और आरोग्य के लिए प्रार्थना की।

    दान-धर्म का विशेष महत्व : - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के दिन दान-धर्म का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी क्षय नहीं होता और उसका पुण्य कई गुना होकर वापस मिलता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए, कई श्रद्धालुओं ने इस दिन वस्त्र, अन्न और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया।

    कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी को ही द्वापर युग का आरंभ हुआ था। इसके अलावा, आंवला वृक्ष को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है, इसीलिए इसकी पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने पूजा के बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

    #-kartikshuklapaksha #amlanavami #celebrated #ambala #women #worshippedthetree

  • Photo--9.jpeg
    31/10/25 |

    अम्बाला के माजरी में 'रात्रि ठहराव' कार्यक्रम आयोजित, सीईओ जिला परिषद् ने दिए मौके पर समाधान के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार वीरवार को गांव माजरी में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह व नगराधीश अभिषेक गर्ग ने माजरी गांव के साथ-साथ आस पास के गांव के लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् ने सम्बन्धित शिकायतों को विभागों को मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल प्रधान कुलदीप बडौला, डीएसपी विजय कुमार मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर गांव के सरपंच गुरमीत सिंह व अन्य प्रतिनिधियों ने सीईओ जिला परिषद, नगराधीश व एसडीएम अम्बाला छावनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।


    इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर  जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि गांव में रात्रि दरबार कार्यक्रम के माध्यम से गांव के साथ-साथ आस-पास गांव के लोगों ने अपने गांव से सम्बन्धित समस्याएं व कुछ सामुहिक समस्याएं भी सुगमता से रखी हैं। उन्होंने इस दौरान गांव से सम्बन्धित कुछ समस्याओं बारे व विकास कार्यों को करवाए जाने बारे भी अनुरोध किया।


    सीईओ जिला परिषद् ने इस मौके पर बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों के घर-द्वार पर आकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहते हैं और उन्हें मौके पर ही शिकायत मार्क करते हुए उसका निपटान करने बारे निर्देश दिए जाते हैं।

    उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई है उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद् तथा नगराधीश ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागों द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की हुई है उस बारे जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जो भी ग्रामीण यहां पर आ रहा है उसे इन योजनाओं के बारे अवगत करवाएं ।


    रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जसविन्द्र सिंह ने पीने के पानी की पाईप लाईन की समस्या बारे एवं पुरानी बिछाई गई पाईपों की रिपेयर बारे, बेगो माजरा पुल के पास पुलिया से सम्बन्धित समस्या बारे, रविन्द्र कुमार द्वारा जोहड का पानी ओवरफ्लो होने के चलते उसकी फसल खराब होने के तहत मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गुरसेवक सिंह ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल सम्बन्धित मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गांव माजरी के कर्मजीत व अन्य द्वारा गांव में युवाओं के लिए स्टेडियम उपलब्ध करवाने बारे, गुरमीत सिंह द्वारा बरसाती पानी की निकासी के समाधान बारे, प्रवीन शर्मा द्वारा गौहर पक्का करवाने बारे, महिला एकता रानी व कमलेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने बारे, तरसेम चंद द्वारा पीने के पानी की पाईप लाईन ठीक करवाने बारे, मोहन लाल, मनोज कुमार, गुरप्रीत द्वारा फसल खराबे संबधी मुआवजा दिलवाने बारे, महिला करनैल कौर व शकुंतला द्वारा पीला राशन कार्ड कटने बारे, एक अन्य महिला द्वारा परिवार पहचान पत्र में इन्कम ठीक करवाने बारे,  राशन कार्ड की समस्या बारे इत्यादि लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखी। सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को क्रम वार सुनते हुए संबंधित विभाग को उनकी समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने बारे के निर्देश दिए।



    बॉक्स:- उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इन शिविरों में आकर अपनी समस्या रख सकता है।


    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, तहसीलदार प्रियंका, नायब तहसीलदार आशीष, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप बडौला, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप मोहडा, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, एसडीओ सुखपाल, एसएचओ सदर शंभु, गुरजिन्द्र सिंह संधु, रजत शर्मा  के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #News #night-stay #program #majri-ambala #ceo-zila-parishad

  • 30/10/25 |

    1 नवंबर से हरियाणा में भूमि का पंजीकरण - हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा पेपरलेस होगा -

    चंडीगढ़ | हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा हैं, "...1 नवंबर से हम हरियाणा में एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, हम तहसीलों में ज़मीन के पंजीकरण की व्यवस्था में बदलाव ला रहे हैं और कागज़ रहित पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र ज़िले के बाबैन में इसका शुभारंभ किया था। अब, एक महीने के सुधार और परीक्षण के बाद, हम इसे 1 नवंबर, यानी हरियाणा दिवस से पूरे राज्य में लागू कर रहे हैं। यह उन नागरिकों की परेशानी दूर करने का हमारा प्रयास है जिन्हें पहले तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जहाँ उन्हें बिचौलियों और दलालों के बारे में सुनना पड़ता था और उनसे निपटना पड़ता था। अब यह सब नागरिकों के हाथ में होगा। पंजीकरण कराने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी बनाकर लॉगिन कर सकेगा..."

    #LandRegistration #Haryana #Paperless #DigitalIndia #SumitaMishra #November1 #HaryanaHomeSecretary #SmartIndia #PropertyRights #RealEstate #GovtOfHaryana #Innovation #AdministrativeReform #Modernization #EaseOfDoingBusiness #SustainableDevelopment #TechForTransformation #HaryanaGovernment #DigitalTransformation

  • Photo--3.jpg
    30/10/25 |

    सड़क सुरक्षा केवल विभागीय नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी: अंबाला में एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने दिए सख्त निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आज एनआईसी कार्यालय, अंबाला शहर में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार, और सचिव आरटीए सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    मुख्य निर्देश और प्राथमिकताएँ :-

    एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

    • ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई: जिले में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) पर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएँ, और प्रत्येक बैठक में उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

    • सख्त अभियान: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

    • जागरूकता: शिक्षा, पुलिस और परिवहन विभाग को युवाओं और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान आयोजित करने को कहा गया।

    • चिकित्सा सहायता: स्वास्थ्य विभाग को सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

    सड़कों की मरम्मत एवं प्रवर्तन की समीक्षा :-

    बैठक में सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एनएचएआई (NHAI) ने बलदेव नगर से नारायणगढ़-काला आम्ब रोड की मरम्मत कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, साहा मेन रोड, जनसूई बस स्टैंड, शहजादपुर-अंबाला रोड सहित कई अन्य लंबित कार्यों की मरम्मत व पैच वर्क को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए जर्सी बैरियर, रम्बल स्ट्रिप्स, साइन बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग जैसी आवश्यक सुविधाएँ तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    एसडीएम ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नीति के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने पर जोर दिया।

    एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आमजन से अपील की कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

    #road-safety #departmental #responsibility #sdm-satinder-siwach #issuedstrictinstruction #ambala

  • Photo--4.jpg
    30/10/25 |

    उपायुक्त कार्यालय में 'समाधान शिविर' आयोजित, नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं; त्वरित समाधान के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर, आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की, जिन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध रूप से और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की शिकायतों का बिना किसी देरी के तय समय सीमा में जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    पेंशन और परिवार पहचान पत्र की शिकायतें हावी:

    समाधान शिविर में आज जो शिकायतें प्रमुखता से आईं, उनमें अधिकांश पेंशन बनवाने और परिवार पहचान पत्र (PPP) से संबंधित थीं।

    • रंजीत नगर से माया राम ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की समस्या रखी।

    • गाँव भुन्नी से मनीषा ने विधवा पेंशन से संबंधित शिकायत की।

    • गाँव निहारसी से भारत भूषण और नरेंद्र कुमार ने अपनी फैमिली इनकम (पारिवारिक आय) कम करवाने और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने से संबंधित समस्याएं सामने रखीं।

    नगराधीश ने इन सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #grievances #solution-camp #deputy-commissioners-office

  • download (4).png
    30/10/25 |

    अम्बाला छावनी में 31 अक्तूबर को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, अनिल विज होंगे मुख्य अतिथि

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 31 अक्तूबर को अम्बाला छावनी में जिला स्तरीय 'रन फॉर यूनिटी' (Run for Unity) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ कार्यक्रम 31 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे फुटबॉल चौक, नजदीक वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी के पास से शुरू होगा।

    इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मंत्री विज हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाएंगे।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करना और युवाओं तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

    #ambala #news anilvij #bjpharyana #runforunity

  • Photo--1.jpeg
    30/10/25 |

    जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को किया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गंाव साहा, सब तहसील साहा तथा जिला अम्बाला में लगभग  0.825 एकड़ (खसरा न0 95//16)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, गुरजीन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता व रविन्द्र क्षेत्रान्वेषक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #News #illegal-colonyroad #district-town-planner

  • Gopastami.jpg
    30/10/25 |

    अंबाला छावनी की गौशाला में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, श्रद्धालुओं ने की गौ माता की पूजा

    जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर -सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व गोपाष्टमी को आज अम्बाला छावनी की स्थानीय गौशाला में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गौशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जहाँ उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता को माथा टेककर, पैर छूकर, फूल माला पहनाकर और प्रेमपूर्वक रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाकर अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

    ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व :- गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने 5 वर्ष की आयु में इसी दिन गौ माता को अपनी माता के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने सभी को गौ माता की पूजा करने का संदेश दिया था और उसी दिन से उनकी सेवा करना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि गौ माता की सेवा और पूजा करना उनके जीवन का अभिन्न अंग है, और वे इसे अपने घरों में भी रोज़ाना करते हैं, जैसे रोटी बनाना और जल निकालना।

    श्रद्धा अनुसार प्रसाद वितरण :- आज के दिन, छावनी की गौशाला में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रसाद, गुड़ और चारा गौ माता को खिलाते हुए नज़र आए। इस दौरान, गौशाला का पूरा वातावरण भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पूजा सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की जाती है, जो गौ और कृष्ण के पवित्र संबंध को दर्शाती है। इस सामूहिक आयोजन ने अंबाला कैंट में धार्मिक सद्भाव और गौ संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता को और मजबूत किया।

    #ambala #news #gopashtami #celebrated

  • download (3).png
    30/10/25 |

    जीएमएन कॉलेज मे 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के संस्कृत एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा हिन्दी, राजनीति शास्त्र एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का नेतृत्व डाॅ. रोहित दत्त, प्राचार्य, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी द्वारा किया गया। इस व्याख्यान में भारतीय दर्शन और संवैधानिक मूल्यों के बीच के गहरे संबंधों पर विचार किया गया।



    कार्यक्रम में प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग, आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विशद रूप से बताया कि  भगवद् गीता के आदर्श — कर्तव्य, न्याय, समानता और निष्ठा — हमारे भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों में प्रतिध्वनित होते हैं। यह व्याख्यान छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्पद रहा, क्योंकि उनके वक्तव्य ने भारतीय विचारधारा की नैतिक जड़ों और आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के आदर्शों के बीच सेतु का कार्य किया।



    कार्यक्रम के आयोजन में संस्कृत विभाग की सुश्री प्रियंका बाल्दिया, लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. के. के. पूनिया, राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर. एस. एस. नैन, हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. रितु गुप्ता तथा एन.एस.एस. इकाई से डाॅ. पिंकी गुप्ता और डाॅ. सी. पी. पूनिया की प्रमुख भूमिका रही।



    इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के नैतिक और दार्शनिक पक्षों की गहन समझ विकसित करना तथा गीता के सार्वभौमिक सन्देश को सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना था। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति की गहराई और लोकतांत्रिक मूल्यों की संगति का अनुभव प्राप्त हुआ।

    #ambala #news #gmncollege #workshop #

  • download (2).png
    30/10/25 |

    जम्मू तवी से रद्द की गई नवंबर मे फिर से होंगी बहाल, जनता को मिलेगी सुविधा

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लंबे समय से जम्मू तवी से चलने वाली रेल गाड़ियां  पंजाब ,जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ आने के बाद से  रद्द पड़ी है रद्द हुई गाड़ियों को नवंबर महीने से दोबारा  जम्मू से चलाया जा रहा है  जिसके चलते  इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को  गाड़ियों के चलने से  सुविधा  मिलेगी पिछले लंबे समय से रद्द की गई इन गाड़ियों के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बड़ी हुई थी  जो कि अब जल्दी ही आसान होने वाली है |


    जम्मू से बहाल होने वाली गाड़ियां 
    गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा -जम्मू तवी  जो कि पिछले लंबे समय से लुधियाना से चलाई जा रही है अब रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 1 नवंबर से बांद्रा से शुरू किया जा रहा है | गाड़ी संख्या 19028 जम्मू तवी- बांद्रा  एक्सप्रेस  लुधियाना तक ही चल रही थी जो कि अब यह गाड़ी 3 नवंबर से जम्मू तक जाएगी |
    गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस  पिछले  लंबे समय से सहारनपुर से चलाई जा रही है यह गाड़ी  जम्मू से रद्द की हुई थी  अब यह गाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 5 नवंबर से चलना शुरू करेंगे 
    गाड़ी संख्या 15655  कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जो की  यह गाड़ी सहारनपुर से  चल रही थी अब इस गाड़ी को 2 नवंबर से  श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा |


    गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश पिछले लंबे समय से रद्द की हुई है जो अब यह गाड़ी 1 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलना शुरू करेंगे | गाड़ी से क्या 14609 ऋषिकेश -श्री माता वैष्णो देवी कटरा  बाढ़ के बाद से ही रेड पड़ी है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलना शुरू करेगी | गाड़ी संख्या 19803 कोटा -श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू में बाढ़ आने के बाद से ही रद्द की हुई है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से दोबारा चलेगी | गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कोटा  1 नवंबर से दोबारा चलने शुरू करेंगे |


    रेल कार्य के चलते रद्द होगी गाड़ियां :- रेलवे प्रशासन द्वारा जहां पर  जम्मू से पिछले लंबे समय से  रद्द की गाड़ियों को दोबारा चलाया जा रहा है वही  कोलकाता रेल मार्ग पर दुर्गापुर में रेल कार्य के कारण  इस रेल मार्ग पर चलने वाली क्रीम 12 रेल गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है  जिनमें से चार रेल गाड़ियां अंबाला स्टेशन से होकर गुजरेंगी जिनको रद्द किया जाएगा  इन गाड़ियों के रद्द होने से इस रेल मार्ग पर चलने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा |


    गाड़ी संख्या 12325 कोलकाता- नंगल डैम 20 नवंबर को रेल कार्य के कारण रद्द की जा रही है | गाड़ी संख्या 12326  नंगल डैम -कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर -कोलकाता एक्सप्रेस  18 नवंबर को रद्द की जाएगी | गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को रद्द  रहेगी |

    #ambala #news #railwaystation #train

  • Photo--9.jpg
    30/10/25 |

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन

    जे कुमार, 30 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत रन फॉर यूनिटी, हरियाणा दिवस के साथ-साथ गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस मौके पर उनके साथ प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी प्रदेशभर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की।  


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसी के तहत एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।


    वीसी उपरांत डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी वेशभूषा के साथ प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल रहेंगे।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गीता महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।

    इस दौरान धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, एडीआईओ शुभम जोधा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #news #dcambala #runforfun

  • download.jpg
    30/10/25 |

    अम्बाला कैंट में थेलेसिमिया मरीजों को मिलेगा ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त, स्वास्थ्य में होगा सुधार

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - अम्बाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में अब थेलेसिमिया से पीड़ित मरीजों को ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त चढ़ाया जाएगा, जिससे बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हार्ट और किडनी संबंधित बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा। इसके लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अस्पताल को 420 ल्यूको फिल्टर बैग भेजे गए हैं।

    थेलेसिमिया इंचार्ज डॉक्टर नीतू सचदेवा ने बताया कि अब से मरीजों को सामान्य रक्त के बजाय ल्यूको फिल्टर बैग के माध्यम से खून चढ़ाया जाएगा। यह खास प्रकार का रक्त फिल्टर रक्त में से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करता है, जिससे मरीजों में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं कम होंगी।

    थेलेसिमिया क्या है?

    थेलेसिमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर सामान्य मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कण (रेड ब्लड सेल्स) बनाने में सक्षम नहीं होता। इस रोग के कारण शरीर में रक्त की कमी (एनीमिया) होती है और मरीजों को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ती है। थेलेसिमिया के मरीजों के शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का निर्माण नहीं हो पाता, जिससे अंगों को सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और समय के साथ उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

    थेलेसिमिया की नोडल इंचार्ज और नर्सिंग अधिकारी ज्योति ने जानकारी दी कि कैंट स्थित थेलेसिमिया सेंटर में ब्लड बैंक द्वारा हर महीने 45 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाता है। जिले में कुल 66 थेलेसिमिया मरीज हैं, जिनमें से कई को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है।

    यह नया उपाय थेलेसिमिया मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उन्हें भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाया जा सकेगा। इस पहल से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और वे सुरक्षित तरीके से इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

    #ambala #news #civilhospital #thalassemia #filtered-blood

  • kharif.jpg
    30/10/25 |

    राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 लाख किसानों से धान की खरीद की गई

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 12327.24 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

     

    उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 53.24 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 57.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।

     

    सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं। 

     

    राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।

     

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

     

    इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है। 

    #HaryanaKharif #DanikKhabar #MSPPayment #DirectBenefitTransfer #KisanKalyan #MeriFasalMeraByora #DBT #FarmersFirst #HaryanaNews #Haryana

  • CS-3-29-10-25.jpg
    30/10/25 |

    हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह 1 से 3 नवम्बर तक पंचकूला में आयोजित होंगे

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा सरकार राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित करेगी।

     

    इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवम्बर से कुरुक्षेत्र में आरंभ होगा, वहीं ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।

     

    तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का उद्घाटन राज्यपाल अशिम कुमार घोष करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक इन समारोहों में भाग लेंगे।

     

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

     

    बैठक में बताया गया कि हरियाणा दिवस समारोह के दौरान एक हेरिटेज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोककला और हस्तशिल्प की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आगंतुकों को हरियाणा की सदियों पुरानी परंपराओं और शिल्पकला की झलक देखने को मिलेगी।

     

    कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आगंतुक हरियाणवी खानपान के असली स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

     

    राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्थानीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता के लिए किया जाएगा।

     

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्थानीय समुदायों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, स्कूलों और कॉलेजों को समारोह की सफलता में सक्रिय रूप से सम्मिलित करें।

     

    यह भी बताया गया कि ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर का मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HaryanaDiwas2025 #PanchkulaCelebration #HaryanaNews #HaryanaCulture #InternationalGitaMahotsav #Sardar150UnityMarch #DanikKhabar #HeritageExhibition #RunForUnity #HaryanaVikas

  • patel.jpg
    30/10/25 |

    हरियाणा में 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस': सीएम सैनी फतेहाबाद में, सभी जिलों में मंत्री-सांसद करेंगे 'रन फॉर यूनिटी' का नेतृत्व

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- भारत के लौह पुरुष व राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, जिला गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत तथा जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इसी प्रकार जिला अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला यमुनानगर में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जिला हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, जिला भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा जिला पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    इसी तरह जिला चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, जिला कैथल में सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिला कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, जिला फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा, जिला महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह, जिला नूंह में विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला पलवल में विधायक हरिंद्र सिंह, जिला पानीपत में विधायक प्रमोद कुमार विज, जिला रेवाड़ी में विधायक लक्षमण सिंह यादव, जिला रोहतक में विधायक कृष्णा गहलावत, जिला सिरसा में विधायक निखिल मदान तथा जिला सोनीपत विधायक पवन खरखौदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करेंगे।

    #RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #AnilVij #HaryanaVikas #NationalUnityDay #HaryanaMinisters #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaGOVT #SardarPatel

  • water.webp
    30/10/25 |

    हरियाणा सरकार ने HSIIDC की 5 सेवाओं के लिए समय-सीमा तय की, 15 दिन के भीतर मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को अब जल और सीवरेज कनेक्शन 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके अलावा, संशोधित जोनिंग प्लान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी 45 दिनों के अन्दर पूरी करनी होगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाओं को हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।  

    साथ ही, एचएसआईआईडीसी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करेगा और इन सुविधाओं की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करेगा। इससे औद्योगिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    जल और सीवरेज कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा मरम्मत व रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग डिवीजन के क्षेत्रीय प्रभारी को पदनामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

    इसी तरह, संशोधित जोनिंग प्लान के सम्बन्ध मंे मुख्यालय पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर/सीनियर टाउन प्लानर को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। चीफ टाउन प्लानर प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।

    #HSIIDC #RightToService #DanikKhabar #EaseOfDoingBusiness #DigitalHaryana #InfrastructureDevelopment #ServiceDelivery #Haryana #India #HaryanaNews

  • WhatsApp Image 2025-10-29 at 17.53.02.jpeg
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अंबाला वायुसेना स्टेशन पर आगमन — हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया स्वागत

    चंडीगढ़, 29 अक्तूबर - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज अंबाला वायुसेना स्टेशन आगमन पर हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से संक्षिप्त भेंट के उपरांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से देश के अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था।

    भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में, राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया। इस दौरान राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।

    उड़ान के पश्चात राष्ट्रपति ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा — “भारतीय वायुसेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायुसेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस प्रबल विमान पर उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और विश्वास की नई भावना भर दी है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।”

    इस अवसर पर राष्ट्रपति को राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और भारत की सामरिक शक्ति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

    उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन भारत का पहला ऐसा बेस है, जहाँ फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से राफेल विमानों की पहली खेप पहुँची थी, जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि हुई।

    कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।

    इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा, आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    #presidentdroupadimurmu #राफेलउड़ान #rafaleflight #Indianairforce #ambalaairforcestation #वायुसेना #anilvij #bjpharyana #haryana #vaayusena #defensepower #militaryhistory #ambala #news

  • 308874100_396018792701081_394640782140558242_n.png
    29/10/25 |

    अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सितंबर, 2025 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है, जिसमें 32.03 लाख रुपये सब्सिडी भी शामिल है।

     

    हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है, ताकि वे अपना कारोबार और स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन और सूअर पालन के लिए 176.05 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें से 164 लाख रुपये बैंक ऋण और 12.05 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी प्रकार, औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को 152.12 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई। जिसमें से 116.93 लाख रुपये बैंक ऋण, 19.98 लाख रुपये सब्सिडी और 15.21 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए।

     

    उन्होंने बताया कि निगम केवल उन चिह्नित अनुसूचित जाति के परिवारों को ऋण/लाभ प्रदान करता है, जिनकी सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय (पीपीपी में) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3,00,000/- रुपये से अधिक नहीं है। उनको  विभिन्न बैंको के सहयोग से आय सृजन योजनाएं जैसे: डेयरी फार्मिंग, भेड़ पालन, पशु चालित गाड़ी, किरयाना दुकान, चमड़े का सामान बनाना, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, चूड़ी की दुकान, चाय की दुकान, वेल्डिंग की दुकान और  बैंड पार्टी आदि में ऋण प्रदान करता है। आय सीमा के पात्र ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसकेएफडीसी योजनाओं के तहत केवल व्यवसाय ही पात्रता का मानदंड  पूरा करने वाले अनुसूचित जाति के परिवार योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, इन योजनाओं में कोई आय सीमा की बाध्यता नहीं है।

    #HaryanaSCWelfare #SCFinanceCorporation #FinancialAid #SelfEmployment #LoanScheme #SubsidizedLoans #DairyFarming #IndustrialSector #NSFDC #SocialEmpowerment

  • download.png
    29/10/25 |

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 03 नवंबर को

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 03 नवम्बर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

    यह बैठक सुबह 11 बजे चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में शुरू होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

    इस उच्च-स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय राज्य के विकास और प्रशासनिक नीतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    #HaryanaCabinet #CMNaiabSinghSaini #CouncilOfMinisters #ChandigarhMeeting #PolicyDecisions #AdministrativePolicy #HaryanaGovt #Nov3Meeting

  • AGM-1-29-10-25.jpg
    29/10/25 |

    हमेशा किसानों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : कृषि मंत्री

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है और लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। प्रदेश की मंडियों में एमएसपी पर फसलों का दाना-दाना खरीदा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीद के दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

     

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर  रहे थे।

     

    कृषि मंत्री ने समिति के समक्ष रखी गई कुल 16 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही समाधान करवाया और 8 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

     

    पत्रकारों से बात करते हुए श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं। सरकार की योजना के अनुसार जल्द ही भावांतर भरपाई योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश  के कारण खराब हुई फसलों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है और जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में ज्यादा बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा डाला जाएगा। उन्होंने ओवरलोडिंग पर बोलते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और लाखों रूपए के चालान किए जा रहे हैं।

    #HaryanaFarmers #MSPProcurement #ShyamSinghRana #CharkhiDadri #FarmerWelfare #BhavantarBharpai #CropCompensation #AgricultureMinister

  • 29/10/25 |

    हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली

    चरखी दादरी, 29 अक्टूबर, 2025

    हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली, एक नंबर पर आया प्रदेश

    कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया दावा, पराली प्रबंधन के लिए किसानों को दी 200 करोड़ की सब्सिडी

    इस बार हरियाणा में सिर्फ 50-60 ही पराली जलाने के मामले सामने आए

    सरकार की नीतियों से किसानों को मिल रहा सीधे रूप से फायदा

    पराली प्रबंधन बन गया किसानों का उद्योग, किसान ले रहे मुनाफा

    बारिश व आपदा के चलते खराब फसलों का दिया जा रहा मुआवजा

    कम रेट पर हो रही बाजरा की बिक्री की भावांतर योजना से की जा रही है भरपाई

    फसल खरीद को लेकर अधिकारियों को दिए हैं स्पष्ट निर्देश, किसानों को नहीं हो कोई परेशानी

    बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की एक तरफा जीत का दावा किया

    अवैध माइनिंग की शिकायतों पर लिया संज्ञान, कमेटियों का गठन कर ठोस कार्रवाई के दिए हैं निर्देश

    मंत्री श्याम सिंह राणा दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे

    मंत्री ने 16 शिकायतों में 8 का मौके पर ही निदान किया ।

    #HaryanaFarmers #StubbleBurning #SustainableAgriculture #EnvironmentallyFriendly #EcoConscious #FarmersForChange #InnovativeFarming #HaryanaAgriculture #CropResidueManagement #GreenFarming #AirQuality #SaveOurPlanet #ClimateSmartAgriculture #HealthySoil #FarmingCommunity #HaryanaPride #AgriculturalRevolution #DiscouragingPollution #FarmingInitiatives

  • 3371909-haryanadiwas3.jpeg
    29/10/25 |

    राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव 1 से 3 नवंबर तक पंचकूला में,राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : - हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक पंचकुला स्थित सेक्टर 5 के यवनिका मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष द्वारा किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।

    लाखों रुपये के पुरस्कारों वाली प्रतियोगिताएँ


    उत्सव के दौरान प्रदेशभर के महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ समूह नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख का रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजेताओं को 3 नवम्बर को पुरस्कार देने पुनः पधारेंगे ।

    हरियाणा की विरासत का प्रदर्शन

    पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनिका गार्डन में ही मंच के दूसरी ओर 'विरासत प्रदर्शनी’ में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।इस प्रदर्शनी में सैंकड़ों वर्षों पुरानी हरियाणवी संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे।

    देसी व्यंजन और पगड़ी की खास स्टॉल

    उत्सव स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक देसी व्यंजनों की स्टॉलें लगाई जाएंगी, जहाँ आगंतुक हरियाणवी लोक व्यंजन के स्वाद का आनंद ले सकेंगे।देसी घी बूरा, बाजरे की रोटी,सरसों का साग,चटनी के अलावा अनेकों लोक व्यंजन होंगें। इसके साथ ही एक विशेष हरियाणवी पगड़ी (खण्डवा) स्टॉल भी लगाई जाएगी, जहाँ नागरिक स्वयं भी पगड़ी बंधवा सकेंगे।

    लोक वाद्य यंत्रों से होगा स्वागत

    कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, टुम्बे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया जाएगा। पूरा परिसर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरेगा।

    यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव हरियाणा की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित करेगा तथा प्रदेशवासियों के लिए आनंद और गर्व का अवसर बनेगा ।

    पक्ष विपक्ष सब शामिल होंगे


    कार्यक्रम का निमंत्रण सभी विधायकों व पक्ष विपक्ष के लोगों को दिया जा रहा है । प्रवक्ता ने कहा कि बकौल मुख्यमंत्री ये समस्त हरियाणा का कार्यक्रम है ।

     कॉलेजों को किया गया है आमंत्रित

    प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश का कोई भी सरकारी/प्राइवेट कॉलेज इस आयोजन में भाग लेकर अपने छात्र  छात्राओं को गीत/रागनी/समूह नृत्य प्रतियोगिता में भेज सकता है। प्रतियोगिता में एक कॉलेज से एक ही टीम समूह नृत्य व गायन में ली जाएगी। यूथ फेस्टिवल के ही नियम इस प्रतियोगिता में लागू होंगे।

    #HaryanaDiwas #HaryanaDayCelebration #Panchkula #CulturalFestival #NaibSinghSaini #AseemKumarGhosh #HaryanviCulture #Ratnawali #FolkArt #YouthCompetition

  • images (5).jpg
    29/10/25 |

    थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर मे दर्ज कबूतरबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, 29 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा कबूतरबाजी से सम्बन्धित आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण प्रसाद निवासी प्रतीत नगर डाडी रायावाला थाना रायाववाल जिला देहरादून को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मंयक गौड निवासी दुर्गानगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 23 सितम्बर को थाना सैक्टर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 दिसम्बर 2023 से 15 मई 2024 के दौरान आरोपी लक्ष्मण प्रसाद व अन्य ने उसे विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधडी करने का आपराधिक कार्य किया हैै। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


    #ambala #news #arrested #pigeonracingcase #spambala

  • download (5).jpg
    29/10/25 |

    विश्व लकवा दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, डॉक्टरों बोले समय पर इलाज से बच सकती है जान

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - विश्व लकवा (स्ट्रोक) दिवस के अवसर पर बुधवार को अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को लकवा जैसी गंभीर और अचानक होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विस्तार से जानकारी डॉ. नीनू गांधी ने दी।

    डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि लकवा (स्ट्रोक) ऐसी स्थिति है जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अचानक रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हो जाए, हाथ या पैर में कमजोरी आ जाए, या बोली अस्पष्ट हो जाए, तो ये लकवे के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि लकवा आने के साढ़े चार घंटे के भीतर यदि उचित इलाज और विशेष इंजेक्शन दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती हैइस अवसर पर डॉ. नीनू गांधी ने स्ट्रोक के दो प्रमुख प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन से यह पता लगाया जाता है कि मरीज को किस प्रकार का स्ट्रोक हुआ है। एक प्रकार है इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke), जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका में ब्लॉकेज आ जाती है, जबकि दूसरा प्रकार है हेमरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke), जिसमें रक्त वाहिका फटने से मस्तिष्क में रक्तस्राव हो जाता है।

    डॉ. नीनू गांधी ने आगे बताया कि इस्केमिक स्ट्रोक के मरीजों को एक विशेष इंजेक्शन अल्टीप्लेस (Alteplase) दिया जाता है, जो ब्लड क्लॉट को घोलकर रक्त प्रवाह को पुनः सामान्य करने में मदद करता है। लेकिन यह दवा केवल तभी दी जा सकती है जब सीटी स्कैन से पुष्टि हो जाए कि स्ट्रोक ब्लॉकेज के कारण हुआ है, न कि रक्तस्राव से।

    उन्होंने यह भी बताया कि अल्टीप्लेस इंजेक्शन केवल साढ़े चार घंटे की समयसीमा के भीतर ही प्रभावी रहता है। कार्यक्रम में सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी प्रभारी रीना और अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने मिलकर मरीजों को जागरूक किया और स्ट्रोक से संबंधित जानकारी वाले ब्रोशर वितरित किए।

    #ambala #civilhospital #news #worldparalysisday

  • download (4).jpg
    29/10/25 |

    पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान, साहस और सम्मान करवाई छात्र/छात्राओं की भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता  

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला के छात्र/छात्राओं ने पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए, ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति एवम सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में भाषण, देश भक्ति गीत, खेलकूद व पेंटिंग प्रतियोगिता करवा कर शहीदो को श्रद्धाजलि दी गई।


     
    पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आज 28 अक्तूबर 2025 को शहीदों के सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक अम्बाला श्रीमती दर्शना, सहायक निरीक्षक देवेन्द्र कौर व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ प्रधानाचार्य पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल विकास कोहली और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

     



    भलाई निरीक्षक अम्बाला ने पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान में उनके बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त कर शहीदों को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमे देश व समाज के लिये अच्छा कार्य करते हुए अपने देश तथा समाज का गौरव बढाना चाहिए। वीर शहीदो की गाथा सुनाते हुए बच्चो के मन मे देश के प्रति उमंग व देश भक्ति की भावना को जागृत किया।



    इसके उपरान्त स्कूल के छात्र/छात्राओं ने पेंटिग, भाषण व बास्केट बाॅल खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदो को श्रद्धाजलि दी। इस प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितिया, तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विशेष ईनाम दिए गए और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।  

    #ambala #news #martyred-police #speechpaintingcompetition

  • Photo--3.jpg
    29/10/25 |

    अम्बाला में अवैध खनन पर सख्ती: उपायुक्त बोले अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत मे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत सम्बन्धित टीमें फिल्ड में रहकर तत्परता से कार्य करें। यदि कहीं पर भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। उपायुक्त को अवैध खनन के तहत आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगे, इसके तहत टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें फिल्ड में रहकर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपायुक्त ने अवैध खनन के तहत किस-किस विभाग द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गई है उसकी भी विस्तार से समीक्षा की। जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि अवैध खनन के तहत 25 वाहन पकड़े गए है तथा 3 एफआईआर भी लोज की गई हैं।


    उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के तहत माईनिंग विभाग, आरटीए विभाग, पुलिस विभाग, इन्फोरसमैंट विभाग द्वारा निरंतरता में कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बैठक में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं होगा। इसको ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित सभी विभाग तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने माईनिंग विभाग के के साथ-साथ आरटीए विभाग से आए अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों में जो भी सलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। बैठक के तहत उन्होंने इन्फोरसमैंट, पुलिस विभाग, प्रदूषण बोर्ड द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    बैठक में एसडीएम शिवजीत भारती, आरटीए सुशील कुमार, जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार, खनन विभाग से इंस्पैक्टर सुनील कुमार, सोनू कुमार, प्रदूषण बोर्ड से एसडीओ सुखराम, इन्फोरसमैंट इंस्पैक्टर अमित कुमार, एएसआई तेजबीर सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

    #ambala #news #illegal-mining #dcambala #strictactionagainst

  • images (2).jpg
    29/10/25 |

    हरियाणा दिवस पर बड़ी सौगात: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर को जारी करेंगे मुख्यमंत्री

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा जारी की जाएगी। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।

    क्रीड (CRID), पंचायत विभाग, नगर निगम की टीमें और आंगनवाड़ी कर्मचारी लाभार्थियों के पंजीकरण कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया है।

    पंजीकरण और राशि चयन अनिवार्य:

    विभाग द्वारा लगातार पात्र महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं। जिन महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, उन्हें योजना राशि चुनने के लिए भी संदेश भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक लाभार्थी राशि चुनने का काम नहीं करेंगे, तब तक उनका आवेदन लंबित रहेगा और वे पहली किश्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

    पंजीकरण के तरीके:

    लाभार्थी अपना पंजीकरण शीघ्रता से पूरा कर सकते हैं:

    1. जिला प्रशासन के माध्यम से।

    2. नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर।

    3. लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे स्वयं।

    लाभ का दायरा : -

    फिलहाल, इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी मासिक आय ₹1 लाख तक है। आगामी चरणों में, ₹1 लाख से ₹1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र माताओं और बहनों से अपील की है कि वे शीघ्रता से पंजीकरण पूर्ण करें ताकि हरियाणा दिवस पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

    #ladolaxmiyojana #ambala #firstinstallment #biggift

  • download (3).png
    29/10/25 |

    पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल: अंबाला में पराली जलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कैंप आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला, 29 अक्टूबर - सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला के मार्गदर्शन में आज 'हार्वेस्ट हॉर्मोनी कैम्पेन' के तहत जिले में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था।

    यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के पैरा लीगल वालंटियर, श्री अजय शंकर तिवारी, तथा एग्रीकल्चर विभाग की बी.टी.एम, सुश्री चारु के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    तिवारी और चारु ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की जरूरत होने पर, वे या तो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के दफ्तर में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला का उद्देश्य हर जरूरतमंद को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर DLSA अंबाला के दफ्तर में, ऑनलाइन माध्यम से, या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है।

    #ambala #news #

  • download.jfif

    किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन कर किसानों से बड़े स्तर पर कृषि जिंसों की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर वृहद् स्तर पर हो रही खरीद से किसानों को बाजार की अनिश्चितताओं से मुक्ति मिल रही है और उन्हें सुनिश्चित आय मिल रही है।

    सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि  राज्य सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के अब तक के कार्यकाल में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में विभिन्न जिंसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आनुपातिक दृष्टि से अधिक खरीद कर किसानों को प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 5 लाख किसानों से 8 हजार 191 करोड़ रुपये की उपज खरीदी जा चुकी है। वहीं, खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए बड़ी संख्या में किसान अपना पंजीयन करवा रहे हैं।

    गौतम कुमार दक ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 5 वर्ष में 2 हजार 827 करोड़ रुपये राशि का 3.90 लाख मीट्रिक टन मूंग किसानों से खरीदा गया था, जिसकी तुलना में वर्तमान सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के कार्यकाल में 1 हजार 720 करोड़ रुपये का भुगतान कर किसानों से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मूंगफली की रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के पूरे कार्यकाल में 1 लाख 74 हजार 656 किसानों से 2,058 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 79 हजार 515 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई थी जबकि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में ही 1 लाख 42 हजार 58 किसानों से 3 हजार 269 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 84 हजार 687 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी जा चुकी है। यह पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल से भी अधिक है।  

    सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में सोयाबीन की भी रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में महज 16 किसानों से 13 लाख रुपये की 37.20 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की गई थी। इसकी तुलना में वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 36 हजार 891 किसानों से 483 करोड़ रुपये की 98 हजार 761 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है। श्री दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन के अंतर्गत मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और शीघ्र ही किसानों से जिंसों की खरीद शुरू की जाएगी। खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर बड़े स्तर पर खरीद किए जाने से खरीदी गई जिंसों की मात्रा एवं लाभान्वित किसानों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होगी।

    गौतम कुमार दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन में एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए अब तक 2.96 लाख से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा चुके हैं। इनमें से मूंग बेचान के लिए 93 हजार 728, मूंगफली के लिए 1 लाख 82 हजार, सोयाबीन के लिए 19 हजार 432 एवं उड़द बेचान के लिए 1,114 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को उनसे खरीदी गई उपज का समयबद्ध रूप से उनके जनआधार कार्ड में अंकित बैंक खातों में सीधे ही ऑनलाइन भुगतान कर रिकॉर्ड स्थापित किया जा रहा है। 

    सहकारिता मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का वास्तविक किसानों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए फर्जीवाड़ों पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा रहा है। फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि कोई रजिस्ट्रेशन हुआ है, तो उसे निरस्त किया जाएगा। साथ ही, गलत रूप से रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • DSC_5254.JPG
    29/10/25 |

    राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में 31 अक्तूबर को बढ़-चढक़र हिस्सा लें: उपायुक्त

    जे कुमार, पलवल 29 अक्तूबर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आम जनमानस का आह्वान  किया कि वे 31 अक्तूबर को सुबह 07:00 बजे आयोजित की जा रही रन फोर यूनिटी में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में हिस्सा लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द, शांति, सद्भावना व भाईचारे के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करें।


    रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन के दृष्टिगत मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं को रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी से अनेकता में एकता का संदेश प्रसारित होगा।


    उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर यूनिटी की शुरुआत सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से की जाएगी, जिसमें शामिल प्रतिभागी दौड़ते हुए आगरा चौक से होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयेंगे। यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रन फोर यूनिटी के अंतर्गत नगर में दो गेट स्थापित किये जायेंगे। इसमें आम जनमानस के साथ गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से शामिल किया जाए।


    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रन फॉर यूनिटी के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल व मार्ग में पानी की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, डीएसपी मनोज, नगराधीश अप्रतिम सिंह, शुगर मील की एमडी द्विजा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

    #palwal #news #runforunity #nationalunity #deputycommissioner

  • download (2).png
    29/10/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान पर व्याख्यान का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान और उसका आधुनिक महत्व” विषय पर एक विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय रसायन विज्ञान की प्राचीन परंपरा, उसकी वैज्ञानिक सोच तथा आधुनिक रसायन विज्ञान में उसकी प्रासंगिकता को समझना रहा।



    इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सतीश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग, इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय परंपरा में विकसित धातु-शोधन, औषधि निर्माण, रंगाई, कृषि एवं पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित रासायनिक ज्ञान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्राचीन भारतीय रसायनज्ञों ने व्यवस्थित प्रयोगों और अवलोकनों के माध्यम से ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत विकसित किए, जो आज के आधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगों में भी लागू होते हैं।



    विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान गहरी रुचि हुए अनेक प्रश्न पूछे और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान एक उत्साहपूर्ण और विचारोत्तेजक संवाद का वातावरण बना, जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों सक्रिय रूप से सहभागी रहे।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रसायन विज्ञान विभाग को इस सार्थक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय वैज्ञानिक परंपरा की गहराई को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारी परंपरा ज्ञान, प्रयोग और अनुसंधान की अखंड धारा रही है, जिससे आज का युवा वर्ग बहुत कुछ सीख सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वैज्ञानिक विरासत न केवल प्रयोगात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे देश की बौद्धिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक भी है।



    रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है, और इसे आधुनिक वैज्ञानिक संदर्भ में पुनः समझने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे देश के प्राचीन वैज्ञानिक योगदानों का अध्ययन करें, उन पर अनुसंधान करें और उन्हें आधुनिक नवाचारों से जोड़कर आगे बढ़ाएँ।



    कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी. एस. सी की छात्रा मुस्कान ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ नेहा अग्रवाल ने किया।
    इस अवसर पर राजिंदर मीरवाल भी उपस्थित रहे l

    #ambala #News #gmncllege #chemistry #successful

  • download (1).png
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 मे छुट्टी घोषित

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के अम्बाला आगमन को लेकर आज केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 (केवी-2) में छुट्टी घोषित की गई। स्कूल प्रशासन ने सुबह ही छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया कि सुरक्षा कारणों से आज विद्यालय बंद रहेगा। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुज़रेगा, वह विद्यालय के निकट स्थित है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार यह कदम छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। स्कूल के आसपास के इलाकों में सुबह से ही पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती देखी गई। तेजस मार्ग, जो राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन का मुख्य मार्ग है, आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

    प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। विद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेगा। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि दौरा सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

    #kvschool2 #ambala #news #holiday #president #security #draupadi-murmu #kendriya-vidyalaya-no-2

  • download.png
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे के चलते सैन्य क्षेत्र मे कड़ी सुरक्षा, एयरफोर्स रोड बंद

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विशेष रूप से सैन्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस और सैन्य पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से नाकों पर तैनाती कर दी है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है।

    सुरक्षा के मद्देनज़र अम्बाला छावनी, एयरफोर्स स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों के पास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण के सैन्य क्षेत्र के आसपास न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

    राष्ट्रपति के आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। कई मार्गों को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट में किसी प्रकार की बाधा न आए। सुरक्षा अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एजेंसियाँ चौकन्नी हैं।

    #ambala #news #air-force-road-closed #tight-security

  • Pic 1.jpg
    28/10/25 |

    छठ पूजा पर 'पक्का' तोहफा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 24 घंटे में ₹50 लाख जारी कर निभाया पक्का घाट बनाने का वादा

    ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद को जारी की राशि, इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा पक्का घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गत दिवस सोमवार को छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान पक्का घाट बनाने की करी थी घोषणा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने छठ पूजा पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी घोषणा के चौबीस घंटे के भीतर ही छठ पूजा हेतु पक्का तालाब/घाट बनाने के लिए 50 लाख रुपए नगर परिषद अम्बाला सदर को अपने स्वैच्छिक कोष से जारी कर दिए हैं। पक्का घाट इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा।

    गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम बब्याल के निकट टांगरी बांध पर छठ पूजा कार्यक्रम में लोगों की मांग पर पक्का घाट बनाने की घोषणा करी थी जिसे उन्होंने चौबीस घंटे में ही पूरा कर दिया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि घाट को आधुनिक और बेहतर तरीके से बनाया जाए जिससे समाज के लोग छठ पूजा के लिए इस्तेमाल कर सकें। घाट बड़ा बनेगा जोकि लगभग 75 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा। इसकी गहराई लगभग पांच फुट होगी और घाट में उतरने के लिए सीमेंट की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। घाट के चारों ओर सुरक्षा हेतु स्टील की ग्रिल भी लगाई जाएगी। घाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ चार दिवारी के साथ-साथ आने व जाने के लिए दो अलग-अलग गेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर अन्य व्यवस्थाएं भी होगी।

    घाट के बनने से छठ पूजा उत्सव के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी और उन्हें कच्चे तालाब नहीं बनाने पड़ेंगे। पक्के घाट में त्यौहारी छठ उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना कर सकेंगे तथा सर्य को अर्घ्य देंगे।

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज की वजह से पक्का घाट बन रहा है। इससे पहले लोग मिट्‌टी में गड्‌ढे कर अस्थाई तौर पर पानी इकट्‌ठा कर छठ त्यौहार मनाते थे। मगर अब उन्हें पक्का घाट मिलेगा जिससे उन्हें सुविधा होगी।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #chaatfestival #chaatpuja #ambalacantt #haryana

  • CM-8-28-10-25-E.jpg
    28/10/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। इसी विरासत को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत गीता स्थली ज्योतिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते हुए विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है।

     

    मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थित अनुभव केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। इस मौके पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी भी उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे।

     

    इस दौरान विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने मुख्यमंत्री को पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अनुभव केंद्र की बारीकियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में पर्यटक महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास के दर्शन कर सकें।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इस पावन धरा के इतिहास को जहन में रखते हुए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में विकास कार्यों को तेज गति के साथ किया जा रहा है। इस‌लिए संबंधित अधिकारी विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें।

     

    इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. शालीन, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा आदि उपस्थित थे।

    #NamasthanaSaini #Jyotisar #MahabharatTheme #KurukshetraTourism #CulturalHeritage #PMNarendraModi #GitaSthali #HaryanaVikas #AnubhavKendra

  • H-2-28-10-25.jpg
    28/10/25 |

    लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना ही सरकार का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। शहर और क़स्बा के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं और जनसँख्या वृद्धि को देखते हुए कई संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है।

     

    आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ में कार्यालय में उनसे मिलने आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी।

     

    उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की डिमांड पर भिवानी जिला के गांव दुल्हेड़ी में बने उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी गई है, जल्द ही वहां चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि पलवल जिला के गांव खिल्लूका में भी उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी गई है, इसमें भी स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की खरीद की जा रही है ताकि लोगों को सस्ता ईलाज मिल सके।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #HealthcareUpgrade #RuralHealth #PHC #SubHealthCentre #Dulheri #Khilluka #CMNaiabSinghSaini #HealthForAll

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 18.22.09_20b540f5.jpg
    28/10/25 |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एलोपैथिक दवा निर्माताओं को 'रिस्की-सॉल्वैंट्स' पर एडवाइजरी जारी की।

    हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे एडवाइजरी जारी की गई है , लगातार जांच की जा रही है और निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर दवा निर्माताओं को नोटिस जारी किये गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

     

     स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज चंडीगढ़ से वर्चुअली मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रही थी।

     

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ आर एस ढिल्लो , फ़ूड एन्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त डॉ मनोज कुमार , स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री ललित कुमार गोयल  तथा  असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री राकेश दहिया भी उपस्थित थे।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश में सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स (प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल और ग्लिसरीन आदि) की खरीद, स्टॉक और उपयोग के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संबंधित सॉल्वैंट्स के सत्यापन के लिए पहले ही निरीक्षण शुरू कर दिए गए थे। अब तक 37 निरीक्षण किए गए हैं और 54 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन" (CDSCO) के साथ संयुक्त निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। अब तक,  14 निरीक्षण किए गए हैं और 31 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिन फर्मों में  विसंगतियां पाई गई हैं , उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। हरियाणा की सेल-यूनिट्स  से उक्त सॉल्वैंट्स से संबंधित  267 नमूने लिए गए हैं और परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

     

    उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को यह भी जानकारी दी कि हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग  पहले से ही "ऑनलाइन नेशनल ड्रग्स लाइसेंसिंग सिस्टम (ONDLS)" पर मौजूद है। विनिर्माण और बिक्री से संबंधित सभी लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से दिए जा रहे हैं।

     

    श्री जेपी नड्डा ने इस पोर्टल पर हरियाणा सरकार द्वारा पहले से ही किये जा रहे बेहतरीन कार्य के लिए पीठ भी थपथपाई।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि दवा विनिर्माण इकाइयों के 33 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से कुछ में कमी पाए जाने पर 12 फर्मों को उत्पादन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 2 विनिर्माण-लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा ,दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं के  17 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। एक प्रयोगशाला का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

     

    उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक उपकरणों के साथ राज्य में एक नई दवा प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। यह अगले 4 महीनों के भीतर चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन"  को एक प्रपोज़ल भेजा जा रहा है, जिसमें गुरुग्राम, हिसार और करनाल में तीन लैब बनाने का प्रस्ताव है। इन सभी लैब्स पर लगभग 91.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के लोगों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता अनुसार दवा और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #DrugSafety #RiskSolvents #JPCare #CDSCO #DrugInspection #ONDLS #NewDrugLabs #HealthcareCommitment

  • download (1) (1).jpg
    28/10/25 |

    छतबीड़ चिड़ियाघर में लगी आग, ई-व्हीकल सवारी गाड़ियां जलकर खाक

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - दोपहर के समय छतबीड़ चिड़ियाघर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में वहां खड़ी ई-व्हीकल सवारी गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति या जानवर के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

    जानकारी के अनुसार, जैसे ही आग लगने की खबर मिली, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जिला प्रशासन और छतबीड़ चिड़ियाघर प्रबंधन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया।

    आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक यह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते लगी हो सकती है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

    दर्शकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

    #chhatbir-zoo #e-vehicles #fire-breaks #zirakpur #chandigarh

  • Screenshot_20251028_125438_Chrome.jpg
    28/10/25 |

    हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अफसरों के तबादले

    आरएस अनेजा, चंडीगढ़ 28 अक्टूबर। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, श्यामल मिश्रा,  जो वर्तमान में मुख्य प्रशासक, ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    इसी प्रकार जे. गणेशन  को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA), फरीदाबाद तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA), गुरुग्राम, महानिदेशक एवं सचिव, आवास विभाग (हाउसिंग फॉर ऑल), मुख्य प्रशासक, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड तथा हरियाणा एआई विकास परियोजना (HAIDP) एवं हरियाणा क्लीन एयर परियोजना (HCAPSD) सहित अन्य बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

    इसी प्रकार अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत विभाग का महानिदेशक तथा सचिव नियुक्त किया गया है। दुष्मंता कुमार बेहरा, जो वर्तमान में राज्यपाल के सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को श्रम विभाग के श्रम आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनीराम शर्मा को  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक, ऊर्जा तथा गृह विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

    डॉ. आदित्य दहिया जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता, और भविष्य विभाग के पद पर कार्यरत हैं को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, के निदेशक एवं  विशेष सचिव का  कार्यभार सौंपा गया है। महेन्द्र पाल को हार्ट्रोन तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

    वहीं अमरदीप सिंह को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्षा खांगवाल जो वर्तमान में, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा  सतर्कता विभाग के अतिरिक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

  • accused  harbans and mukhtyar eow.jpg
    28/10/25 |

    थाना शहजादपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 01 लाख 66 हजार की नकदी बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना शहजादपुर में दर्ज लाखों रूपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी हरबंस सिहँ निवासी गाँव ठरवा थाना रायपुररानी जिला पंचकुला व मुख्तयार सिहँ उर्फ मिन्टू निवासी हंडेसरा जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से 01 लाख 66 हजार की नकदी बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



      इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी काला आम्ब थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला ने 4 सितम्बर को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 जून को आरोपी हरबंस सिहँ, मुख्तयार सिहँ व अन्य ने फर्जी ब्याना लिखकर उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    #court #ambala #spambala #police

  • download (1).jpg
    28/10/25 |

    जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का किया आयोजन, एसपी अम्बाला ने ली सलामी

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के सम्बन्ध में जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने जनरल परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों से परेड करवाई। पुलिस कर्मचारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने बारे भी बरीकी से बताया गया।

    निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट चैक किया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीआईपी व अन्य डयूटी के दौरान पैट्रन के अनुसार साफ सुथरी वर्दी पहनेंगे, वर्दी पर नेम प्लेट लगाएगें। वीआईपी डयूटी के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से  अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगें।  


    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने इआरवी डायॅल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यो का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने अपने थानाक्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पैट्रालिंग करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। समाज में महिलाओं, बच्चों व बुर्जगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी रिफलैक्टर जैक्ट का उपयोग करेंगे व रात्रि नाकाबंदी के दौरान बैरीकेटस सही तरीके से लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग गहनता से करेंगे।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि वह शहरी क्षेत्र में टैªफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दे। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले  और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्यवाही अमल में लाए जाए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार, सभी थाना प्रबन्धक, चैकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।  

     #ambala #News #spambala #police #policelineambala #generalparade

  • nasha awarness.jpg
    28/10/25 |

    नशे बारे एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है नागरिक - एसपी

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान आज 28 अक्तूबर को एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ, महिला उप निरीक्षक बबली व अन्य ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र गाँव बरसू माजरा, हामिदपुर, छोटा रिसौर व झीड़ीवाला में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।


    एनडीपीएस सैल की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।



    एनडीपीएस सैल अम्बाला की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।

    महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

    #ambala #News #spambala #police #drugabuse

  • sahidi divis hc preeta ram2.jpeg
    28/10/25 |

    शहीद हवलदार प्रीताराम की स्मृति में उनके पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीदो के सम्मान मे किया कार्यक्रम

    जे कुमार, 28 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस के शहीद जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में 21 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके सम्मान मे शहीदो के पैतृक गावँ के स्कू मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन शहीद जवानों के पैतृक गाँवों में जाकर शहीद जवानों की प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है।



    आज पुलिस अधीक्षक अम्बाला निर्देशानुसार भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने शहीद बहादुर हवलदार प्रीताराम के पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने उपस्थितजनों को दुखद हृदय के साथ सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना एक अलग बात है और कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देना गौरवान्वित है।

    शहीद हवलदार प्रीताराम ने कर्तव्य का पालन करते हुए 25 अप्रैल 1992 की रात्रि अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान आसमाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौच्छावर कर वीरगति को प्राप्त हुए।
    उन्होेंने इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। बहादुर हवलदार प्रीता राम की साहसपूर्ण शाहादत और विल्क्षण बहादुरी की अपने आप में एक मिसाल हंै। हवलदार प्रीताराम का बलिदान व कर्तव्य परायणता आप सब के लिए प्रेरणादायक है।

    उन्होंने उपस्थित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बहादुर हवलदार प्रीता राम के वीरगति को प्राप्त होने उपरांत उनके परिवार के सदस्यों ने जो असहनीय दुख सहन किया है उनके प्रति हम सहानुभूति प्रकट करते हैं। पुलिस विभाग से सम्बन्धित यदि कोई भी कार्य अधूरा हो तो उसको पूरा करने में हम पूर्ण सहयोग करेंगे।

    इसके उपरंात भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने बहादुर हवलदार प्रीता राम की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सहानुभूति प्रकट की। मौके पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, परिजनों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद को भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    #ambala #news #spambala #honour-the-martyrs

  • images.jpg
    28/10/25 |

    पेंशनर्स ध्यान दें! अंबाला खजाना कार्यालय ने जारी किया जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का शेड्यूल

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला, 28 अक्टूबर, 2025: जिला खजाना अधिकारी अम्बाला, सुनीता गौस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के खजाना (Treasury) और उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों को सूचित किया है कि उन्हें माह नवंबर 2025 में अनिवार्य रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कराना होगा।

    राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार, पेंशनरों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया अल्फाबेट (वर्णमाला) के आधार पर पूरी की जाएगी, जिससे कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न हो। इसके लिए निम्न शेड्यूल जारी किया गया है: नाम के अक्षरजीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि

    A से I 3 नवंबर से 7 नवंबर

    J से M 10 नवंबर से 14 नवंबर

    N से R 17 नवंबर से 21 नवंबर

    S से Z 24 नवंबर से 28 नवंबर

    जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही कार्यालय आएं। साथ ही, उन्हें अपना आधार कार्ड, पी.पी.ओ. (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) और अपना मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा न कराने पर पेंशन रुक सकती है।

    #ambala #news #life certificate #pensioners

  • download.jpg
    28/10/25 |

    हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जायेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है. इस कड़ी में आगामी 13.12.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

    लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें ।


    न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला, ए.डी.आर. सेंटर, अम्बाला मे स्थापित है।

    उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत मे लोक अदालत का आयोजन 11.12.2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।

    #ambala #News #haryanastatelegalservices #nationallokadalat

  • p-1.jpg
    28/10/25 |

    हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे -अधिवक्ता टैन्सी

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला मिस टैन्सी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, अम्बाला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा विभिन्न सामाजिक बुराइयों से संरक्षण के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के पीड़ित एवं नशा उन्मूलन, यौन शोषण एवं उसके प्रतिकार, एसिड अटैक से पीड़ितों के अधिकार, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।


    इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण, अम्बाला की ओर से अधिवक्ता टैंसी ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाए। उन्होंने यह भी बताया कि कानून पीडि़तों को संरक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रावधान प्रदान करता है और हर व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।

    मिस टैन्सी ने कैंप में मौजूद लोगों को बताया की अगर किसी को भी किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरूरत है तो वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के ऑफिस में आकर या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
    इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल के साथ अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे तथा विद्यालय प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला का आभार प्रकट किया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को उपयोगी विधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

    #ambala #news #socialevilslikedrug #citizen

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का किया अनुमोदन

    एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही श्रमिकों के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश 2025 का अनुमोदन किया है। 

    अध्यादेश में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार कम उम्र के बच्चों को दुकानों और वाणिज्य संस्थानों में नियोजित नहीं किया जा सकेगा। प्रशिक्षु की न्यूनतम उम्र अब 12 वर्ष के स्थान पर 14 वर्ष अनिवार्य की गई है। वहीं, रात्रि के समय में 14 से 18 साल की उम्र के किशोर कार्य भी नहीं कर पाएंगे। पहले यह सीमा 12 से 15 वर्ष नियत थी। इन संशोधनों से बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के उचित अवसर मिल सकेंगे।

    इसी प्रकार, अध्यादेश में श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि की अधिकतम सीमा 9 के स्थान पर 10 घंटें नियत की गई है। वहीं, आॅवरटाइम करने की अधिकतम सीमा को भी तिमाही में 144 घंटों तक बढ़ाया गया है। इससे दुकानों और व्यापारिक संस्थानों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। 

    प्रचलित राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान अधिनियम 1958 एक्ट के अनुसार 12 से 15 साल तक के किशोर अधिकतम 3 घंटें प्रतिदिन कार्य कर सकते थे। अध्यादेश में इसे बढ़ाकर 14 से 18 वर्ष तक कर दिया गया है। 

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान—

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का भी अनुमोदन किया है। इसके अन्तर्गत विशिष्ट प्रकृति के कारखानों में महिलाओं के नियोजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, इनमें कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और निजता के अधिकार के संबंध में विशेष प्रावधान भी जोड़े गए है। 

    नए नियमों के अनुसार कारखाना स्थल पर गर्भवती और धात्री महिला के अतिरिक्त अन्य महिलाएं कार्य कर सकेगी। लेकिन नियोक्ताओं को ऐसी महिलाओं के लिए श्वसन तंत्र सुरक्षा, फेस शील्ड, हीट शील्ड, मास्क, ग्लब्स आदि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होंगी। साथ ही, कार्यस्थल पर वायु गुणवत्ता के साथ सभी श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार से प्राप्त कंप्लायंस रिडक्शन एंड डिरेगुलेशन डॉकेट की पालना में राज्य सरकार ने उपरोक्त संशोधन किए है। इसके अन्तर्गत प्रमुख रूप से श्रमिकों के लिए कार्य करने की सीमा को बढ़ाने के साथ ही महिला श्रमिकों की खतरनाक प्रकृति के कार्यों में लागू प्रतिबंध को समाप्त किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • IMG_20251027_192336_303.jpg
    28/10/25 |

    अम्बाला रेल मंडल में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का शुभारंभ, डीआरएम ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 28 अक्टूबर - अम्बाला रेल मंडल (Ambala Railway Division) में आज से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सतर्कता (Vigilance) और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    सप्ताह का शुभारंभ मण्डल कार्यालय परिसर, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ग्रहण करवाई। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

    इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ADRM) देवी सिंह मीणा सहित मंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    सप्ताह भर चलेंगी विविध गतिविधियाँ:

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, कर्मचारियों एवं नागरिकों में ईमानदारी के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz), वाक प्रतियोगिता (Debate), निबंध लेखन | मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कहा कि इन गतिविधियों का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाना है, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

    #ambala #drm #railway #ambalarailwaydivision

  • IMG_20251027_200816_0.jpg

    अम्बाला छावनी में छठ पूजा का रेलवे कॉलोनी में उदय होते सूर्य को अर्घ्य, दिखा लोक आस्था का अद्भुत संगम

    जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला छावनी की रेलवे कॉलोनी स्थित नाच घर में पूर्वांचल रेल कर्मचारी क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय छठ पूजा का भव्य आयोजन आज उदय होते सूर्य को अर्घ्य (अरक) देने के साथ श्रद्धा और उल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन ने छावनी में धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामूहिक एकता का एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।

    विशाल जनसमूह और भक्तिमय माहौल :- इस महापर्व में रेलवे में कार्यरत पूर्वांचल क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस बार पूजा में रेलवे विभाग के अधिकारियों, भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय शहरवासियों ने भी एकजुट होकर छठ मइया की पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्ति संगीत, पारंपरिक छठ गीत और दीपदान से नाच घर के पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

    लोक परंपरा का निर्वहन : - श्रद्धालुओं ने घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शाम को सूर्यास्त अर्घ्य और सुबह उदय सूर्य अर्घ्य अर्पण किया। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नज़र आए। कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर दंडवत करते हुए पूजा स्थल तक पहुंचे, जिससे उनकी गहरी आस्था झलकती थी। पूरा आयोजन स्थल "छठ मइया" के जयघोषों और मधुर व्रत गीतों से गूंज उठा।

    क्लब का उद्देश्य और व्यवस्था :- क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 5-6 वर्षों से यह क्लब अम्बाला में छठ पर्व की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन करना है, बल्कि इसे नई पीढ़ी में संजोकर रखना भी है। पूरे आयोजन के दौरान, क्लब ने स्वच्छता, सुरक्षा, और प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की। अंत में, सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #ambala #news #chhath-puja #railwaycolony

  • download (2).jpeg
  • Pic 1.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छठ पर्व पर दी शुभकामनाएं, बोले “यह पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाला पर्व है”

    चंडीगढ़/अम्बाला, 27 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैं आपको छठ पर्व की शुभकामनाएं देने आया है, लोग सारा साल इस पर्व का इंतजार करते हैं और उन्होंने देखा कि कितनी श्रद्धा के साथ लोग यह पर्व मनाते हैं”।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज देर शाम टांगरी बांध के निकट चंद्ररूप नगर में मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा छठ पूजा के लिए पक्का तालाब बनाए जाने की मांग पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया।
     
    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पर्व एक दिन का पर्व नहीं होता बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाले पर्व है जिस दौरान अनुष्ठान होते हैं, व्रत रखते जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मिथिलांचल समिति सदस्य बता रहे थे कि उन्हें छठ पूजा के लिए पक्का तालाब चाहिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लोग कहीं पर भी तालाब के लिए जगह ढूंढ लें, वह वहां पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाकर देंगे। इसके लिए जो राशि होगी वह प्रदान करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की इस घोषणा से मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद नारे लगाए।

    इस दौरान मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर समिति सदस्यों ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल समिति सदस्य रवि जाट, बिपिन, अशोक, लक्ष्मी, अरूण यादव, लक्ष्मी, पंकज, भगवानदास, राजकुमार, बालेश्वर साहनी, जितेंद्र साहनी, संजय के अलावा भाजपा नेता प्रवेश शर्मा, संजीव अत्री, सोमनाथ, राजीव डिम्पल, नरेंद्र राणा, मदनलाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, गौरव सैनी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  

    #anilvij #bjp #bjpharyana #chaatpuja #bihar #festival

  • download.png
  • images (1).jpeg
    27/10/25 |

    हरियाणा में विभागीय परीक्षाओं की तिथियां घोषित, 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

    हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक होंगी।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं सहायक आयुक्त तथा अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जेल, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, पंचायती राज, वन्यप्राणी सरंक्षण और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी।

     

    इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव को 24 नवंबर, 2025 तक आवेदन करना होगा। केन्द्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते, उन्हें इस सम्बन्ध में सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को देनी होगी

    #HaryanaExam #DepartmentalExams #AnuragRastogi #GovtOfficers #SarthakSchool #Panchkula #HaryanaGovt #ExamSchedule

  • CM-11-27-10-25.jpg
  • download (1).jpeg
    27/10/25 |

    ‘भविष्य’ विभाग के लिए लिंक अधिकारी नामित

    हरियाणा, 27 अक्टूबर(अभी): हरियाणा सरकार ने ‘भविष्य’ विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में विभाग के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव उस विभाग का कामकाज देखेंगे।

    #HaryanaGovt #AdministrativeChange #LinkOfficer #BhavishyaVibhag #AwasVibhag #AnuragRastogi #Bureaucracy

  • images.jpeg
    27/10/25 |

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए

    हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) : केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य हमारे जीवन में एक प्रकाश पुंज है, जिसकी हम आराधना करते हैं और यह कामना करते हैं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आए।

    केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सुख-सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

    सही व कानूनी तरीके से ही युवा जाएं विदेश : मनोहर लाल

    केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के डंकी रूट से विदेश जाने के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तरीका युवाओं और उनके परिवारों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही और कानूनी तरीके से ही विदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के माध्यम से युवाओं को सही तरीके से विदेश में काम करने के लिए भेजा जा रहा है।

    किसान मंडियों में धान सुखाकर लाएं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

    धान खरीद पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार अधिक वर्षा के कारण धान की फसल गीली है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में धान की फसल को सुखाकर लाएं, ताकि धान की खरीद सुचारू रूप से की जा सके।

    #ManoharLal #ChhathPuja #HaryanaGovt #LegalMigration #DhanKharid #Karnal #BJP #Farmers

  • OIP.jpeg

    एसआईआर पर हो रहे विरोध पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा “चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दुरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है”

    चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है। मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर उसमें कुछ ऐसे लोग घुसे हुए हैं जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए तो चुनाव आयोग बहुत अच्छा अभ्यास कर रहा है।

    पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती : अनिल विज

    वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देने पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी हैसियत नहीं पता, पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती और यह कहना कि जो कानून पार्लियामेंट से पास उसे गड्ढे में फैंक दूंगा यह पार्लियामेंट का अपमान है।

    कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मांगने को कोई भी कुछ मांग सकता है मगर मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत आना जरूरी है।

    बिहार चुनाव में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है : विज

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी करने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनाव पर भी भविष्यवाणी कर दी और कहा की बिहार में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #rjd #tejesviyadav #biharelection2025

  • download (1).jpg
    27/10/25 |

    गुरुग्राम के 50 से अधिक चौराहों पर मैन्युअल चालान बंद, DGP ओपी सिंह ने दिए सख्त निर्देश

    जे कुमार, गुरुग्राम/चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने गुरुग्राम के वाहन चालकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रैफिक पुलिसिंग में एक ऐतिहासिक बदलाव का आदेश दिया है। डीजीपी ने रविवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि शहर के 50 से अधिक चौराहों पर, जहाँ-जहाँ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहाँ फौरन मैन्युअल चालान काटना बंद कर दिया जाए।

    इस सख्त आदेश का मतलब है कि अब इन 50 से अधिक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर मौके पर चालान नहीं काटेंगे। यह कदम ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकने और कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायतों को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया है।

    अब सिर्फ ऑनलाइन कटेगा चालान:

    नए नियम के तहत, ट्रैफिक नियमों के किसी भी उल्लंघन के लिए केवल सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। उल्लंघन की फोटो या वीडियो साक्ष्य जुटाकर, चालान की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी और चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा।

    डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और जवानों का मुख्य कार्य अब चालान काटने के बजाय यातायात के सुचारू प्रवाह (Smooth Flow of Traffic), जाम खुलवाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित होना चाहिए।

    गुरुग्राम जैसे हाई-टेक शहर के लिए यह पहल ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता और डिजिटलीकरण लाएगी। नागरिकों ने डीजीपी के इस आदेश का स्वागत किया है, क्योंकि इससे सड़कों पर अनावश्यक रूप से रोके जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

    #ambala #news #dgpharyana #onlinechallan

  • ex2.jpg
    27/10/25 |

    पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 27 अक्तूबर - एक्स पुलिस ऑफिसर्स/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक पुलिस लाइन कार्यालय, अंबाला शहर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में टेकन राम, विजय मेहता (सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक), संतोष सिंह, तरसेम पाल, तेजिंदर शर्मा, लक्ष्मी चंद, राजेंद्र कौशिक, रविंद्र कुमार, रणधीर सिंह (निरीक्षक सेवानिवृत्त), बलकार सिंह, ओम प्रकाश, देशराज, शिवराम, महेश कुमार, महेश दास, मदन सिंह (उप निरीक्षक सेवानिवृत्त) आदि उपस्थित रहे।



    बैठक में डॉ. आचार्य विश्वजीत एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को योग के महत्व तथा योग द्वारा बीमारियों के उपचार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।



    बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से यह मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता ₹3000 किया जाए, कम्यूटेशन की राशि काटने की अवधि को कम किया जाए, तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5-5 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए।



    सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा केवल 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एकमुश्त 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि दी जाती है, जो अब व्यावहारिक नहीं रही। अतः इसे आयु क्रमानुसार चरणबद्ध रूप से करने की आवश्यकता है।

    #ambala #news #police #officers #social #welfare #association

  • drugs awarenes ps pjr 4.jpg
    27/10/25 |

    जे कुमार, 27 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र गाँव बरनाला में छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।



    प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है।

    युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।


    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।



    प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।

    महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

    नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 व साईबर अपराध  अपराध बारे 1930 काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

    #ambala #spambala #news #ambalapolice

  • download.jpg
    27/10/25 |

    छठ पूजा के लिए अम्बाला में टांगरी बंधे और रेलवे कॉलोनी मे अस्थाई घाट तैयार

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 27 अक्टूबर - दीपावली के बाद अब अम्बाला छावनी पूरी तरह से आस्था के महापर्व छठ पूजा के रंग में रंग चुकी है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से छावनी क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों और जल स्रोतों के पास अस्थाई घाटों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन घाटों पर छठ व्रती अस्ताचलगामी (डूबते) और उदित होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

    प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था:

    छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन आमतौर पर उन क्षेत्रों में होता है जहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, अम्बाला छावनी में निम्नलिखित स्थानों पर भव्य अस्थाई घाट तैयार किए गए हैं:

    1. रेलवे कॉलोनी क्षेत्र: यहाँ बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार निवास करते हैं, जिनके लिए रेलवे कॉलोनी के पास स्थित जल स्रोत को साफ कर घाट बनाया गया है।

    2. बब्याल क्षेत्र: बब्याल में भी स्थानीय निवासियों की मांग पर घाटों को अंतिम रूप दिया गया है।

    3. टांगरी बंधा (Tangri Bandh): नदी के किनारे टांगरी बंधे पर सबसे बड़े और व्यवस्थित अस्थाई घाटों को तैयार किया गया है, जहाँ हजारों व्रतियों के जुटने की संभावना है।

    साफ-सफाई और सुरक्षा:

    स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने घाटों के आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। टांगरी नदी के किनारे और अन्य अस्थाई घाटों पर घाटों तक पहुँचने के लिए रास्तों को समतल किया गया है और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया गया है। इन घाटों पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात रहेंगी।

    छठ पूजा की तैयारियों को लेकर इन क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है, जहाँ श्रद्धालु पूजा सामग्री और पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी में व्यस्त हैं।

    #ambala #News #chathpuja #ghat #ready

  • 336d86f2-32ea-451b-aabc-6c604adfadfe.jpg

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा अम्बाला छावनी में आयोजित करेगी “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 26 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम आयोजित करके भारत के लौह पुरुष के रूप में प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह मनाएगी।

    विज आज शाम अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता थे। अद्भुत दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय करके राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन भाजपा अम्बाला छावनी के सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल और शास्त्री मंडल में अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया गया जिसमें ललता प्रसाद, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा को नियुक्त किया गया। तैयारियों को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने दिशा-निर्देश दिए।

    अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों व संगठनात्मक कार्यों पर समीक्षा की

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए कमेटियों का भी गठन किया जोकि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट समस्या पर निगरानी रखेगी व समाधान करेगी। मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई जिनमें सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा व आशीष अग्रवाल, महेशनगर मंडल में हर्ष बिंद्रा व विजेंद्र चौहान, ग्रामीण मंडल में विकास बहगल व किरणपाल चौहान, शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा व बलित नागपाल को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया।

    इस अवसर पर अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विर्मश किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, बलविंद्र सिंह शाहपुर, बीएस बिंद्रा, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, मदनलाल शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल एवं अन्य मौजूद रहे।

    #RunForUnity #AnilVij #SardarPatel150 #AmbalaCanttBJP #NationalUnity #VikasKaam #BJP #BJPHaryana #Haryana #Ambala #CabinetMinister #SardarPatel #BJPIndia

  • e kshti portal.jpeg
    26/10/25 |

    खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला: अंबाला के अधोया (एच) गाँव के किसान 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा

    अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के किसानों को राहत देते हुए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को तहसील बराड़ा के गांव अधोया (एच) के लिए एक बार फिर खोल दिया है। यह पोर्टल 28 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा।

    यह पहल उन किसानों के लिए की गई है, जिनकी खरीफ फसलें अक्टूबर 2025 के दौरान हुई भारी वर्षा और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) राजेश खियालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नुकसान का विस्तृत विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

    इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल क्षति का दावा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी। खियालिया ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपने नुकसान का दावा अपलोड करें ताकि सत्यापन और मुआवजे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। यह कदम राज्य सरकार की किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    #Ekshatipoorti #HaryanaGovt #KharifCropLoss #Ambala #FarmerRelief #AdhoyaH #CropCompensation #DanikKhabar #Farmers #AmbalaNews

  • 0.jpg
    26/10/25 |

    अंबाला के बाल आश्रमों में सुविधाओं की गुणवत्ता जाँची गई: आयोग ने बच्चों के कल्याण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) के सदस्य अनिल लाठर और श्याम शुक्ला ने हाल ही में अंबाला जिले के विभिन्न बाल आश्रमों और संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य बाल संरक्षण सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

    आयोग के सदस्यों ने अंबाला राधा कृष्ण बाल आश्रम, नारायणगढ़ बालक गृह, वात्सल्य किशोरी कुंज बालिका गृह, और संप्रेक्षण गृह अंबाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा—की गहन समीक्षा की।

    निरीक्षण के बाद, आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सभी संस्थानों के कार्यों को संतोषजनक पाया। आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की भलाई और विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं इन संस्थानों में उपलब्ध हैं।

    आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी संस्थान बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहें और बच्चों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें।

    एचएससीपीसीआर का यह दौरा बाल कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और निरंतर निगरानी व मूल्यांकन के महत्व को स्थापित करता है, ताकि बच्चों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।

    #ChildProtection #Haryana #HSCPCR #Ambala #ChildRights #BalSuraksha #Naraingarh #Haryana #DanikKhabar #ChildWelfare #Inspection #AmbalaNews

  • 0.jpg
    26/10/25 |

    हरियाणा में किसी सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    हरियाणा, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज हिसार में संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

     

    मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता को मिटाकर मानवता को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की मांग के अनुसार प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, समाज की विभिन्न धर्मशालाओं के रख- रखाव और सोलर पैनल लगवाने के लिए 51 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि भिवानी, पानीपत और नारनौल में समाज द्वारा जमीन के लिए आवेदन करने पर नियमानुसार भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके अलावा समाज द्वारा दी गई अन्य मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि  संत नामदेव जी हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश देखते थे और इसी भाव से उन्होंने समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत और असमानता जैसी बुराइयों को मिटाने का काम किया। उन्होंने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो मानव को मानव से जोड़े और जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख माने। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी का मेहनत, भक्ति और ईमानदारी से जीवन जीने का संदेश हरियाणा की सामाजिक चेतना में भी गहराई से रचा-बसा है। हरियाणा का श्रमिक वर्ग, किसान, कारीगर, दर्जी, लोहार, और हर परिश्रमी समुदाय, संत नामदेव जी की उसी भावना को अपने कर्म में जीता है।

     

    हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द और समान विकास के साथ आमजन की जिंदगी में आ रहा सुखद बदलाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता और सहिष्णुता के साथ ऐसे परिवर्तन किए हैं, जिनसे आम नागरिक का जीवन अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बना है। आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। आज हरियाणा में आम आदमी की आशाएं और आकांक्षाएं साकार हो रही हैं तथा उनके सपनों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार संतों और महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार का पहला और प्रमुख लक्ष्य समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में संतों-महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी हैं प्रासंगिक

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं, तब संत नामदेव जी की शिक्षाएं हमारे लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है, तो यह मंत्र भी संत परंपरा से ही प्रेरित है।

     

    उन्होंने कहा कि संत-महात्मा, गुरु और महापुरुष न केवल हमारी अमूल्य धरोहर हैं बल्कि हमारी प्रेरणा भी हैं। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को सम्भालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।इसलिए सरकार द्वारा 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा व मार्गदर्शन प्राप्त करे। इस समारोह का आयोजन भी इसी योजना के तहत किया गया है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनसे गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के दर्शन पर चलते हुए 'अन्त्योदय' अभियान में उन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रह गए।

     

    पहले की सरकारें ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से ओबीसी आयोग ही नहीं था। उस समय की सरकार ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी, लेकिन उन्हें उनके अधिकार कभी नहीं मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बना कर ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है।

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब व्यक्ति का हमेशा शोषण किया है। वोट बैंक की राजनीति ही की है। हरियाणा में वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100- 100 गज के प्लॉट देने की बात कही थी लेकिन न तो उन्हें प्लॉट का कागज दिया न ही कब्जा दिया। वे लोग दर- दर भटक रहे थे। हमारी सरकार आने के बाद हमने उन लोगों को प्लॉट के कागज़ भी दिए और कब्जा भी दिया।

     

    महापुरुषों के समानता के संदेश पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक किया है। शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग (ए) को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पिछड़ा वर्ग- बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। सरपंच पद के लिए 5 प्रतिशत तथा अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।

     

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना' के अन्तर्गत 5 लाख 64 हजार परिवारों को तीन बेटियों के जन्म तक प्रति बेटी 21,000 रुपये दिए गए हैं। 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत 20 लाख बहन-बेटियों को आगामी हरियाणा दिवस से 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ भी देने जा रहे हैं। विभिन्न आवास योजनाओं के तहत गरीब लोगों को मकान दिए जा रहे हैं। अब तक 1,75,547 परिवारों को मकान या प्लॉट मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत अब तक 25 लाख 39 हजार मरीजों का 3,486 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज हुआ है।

     

    संत नामदेव जी समानता, एकता और ईश्वर भक्ति के प्रतीक थे  - रणबीर सिंह गंगवा

    लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज जैसे महान संत, समाज सुधारक और समानता के संदेशवाहक थे। वे केवल भक्ति आंदोलन के अग्रदूत ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक समानता, प्रेम, एकता और ईश्वर भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताया। हमारे सभी संत-महात्मा किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। वे भले ही विभिन्न परिवारों में जन्म लेते हैं, परंतु उनके उपदेश पूरे मानव समाज को दिशा देने वाले होते हैं।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संत-महात्माओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की परंपरा स्थापित की है। संत कबीर दास, गुरु रविदास, भगवान विश्वकर्मा, भगवान परशुराम, संत धन्ना भगत जैसे अनेक महापुरुषों की जयंती अब पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू किया है, जबकि पिछली सरकारों के समय केवल अपने परिवार के लोगों की ही जयंतियां मनाने का काम किया जाता था।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग को समान अवसर देने का कार्य किया है। पिछली सरकारों में जहां पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को नौकरी के अवसरों से वंचित रखा जाता था, वहीं अब योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। कभी जिन्हें “अयोग्य” कहा जाता था, आज वे युवा एचसीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।

     

    गंगवा ने कहा कि नामदेव समाज सरकार की नीतियों से आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व शैली ऐसी है, जिसमें जनता को मांगने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार स्वयं प्रत्येक नागरिक तक उसका हक पहुँचाने का कार्य कर रही है।

     

    इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, सतबीर वर्मा सहित नामदेव सभा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने कोने से आए समाज के लोग मौजूद रहे।

    #Haryana #CMNayabSinghSaini #SantNamdevJiMaharaj #StateLevelFunction #Hissar #Sainiyoga #SanmanPrasarYojana #SocialUnity #DevelopedIndia #DanikKhabar #HaryanaCM #HaryanaNews

  • gurgaon insd.jpg
    25/10/25 |

    हरियाणा में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी, गुरुग्राम में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

    हरियाणा, 25 अक्टूबर (अभी) :

    हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश उद्योगों के बिना विकसित नहीं बन सकता। कृषि प्रधान हरियाणा को औद्योगिक विकास की नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच वर्षों की विस्तृत औद्योगिक रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMTs) विकसित किए जाएंगे। इनमें से दो गुरुग्राम के आसपास स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अप्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वभर के निवेशकों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

     

    गुरुग्राम बनेगा “लघु विश्व”, औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास का मॉडल शहर

    उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम अब ग्लोबल सिटी का रूप ले चुका है, जहां लघु भारत ही नहीं बल्कि लघु विश्व की झलक दिखाई देती है। हमारा उद्देश्य है कि यह शहर औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने। इसके लिए “हरित गुरुग्राम अभियान” के तहत बड़ी औद्योगिक कंपनियों से CSR फंड के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा।

     

    हाइटेक नर्सरियों से सजेगा गुरुग्राम और सोहना

    राव नरबीर ने कहा कि वन विभाग ने गुरुग्राम और सोहना की सभी नर्सरियों को आदर्श हाइटेक नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इनमें ऐसे पौधे तैयार किए जाएंगे जिन्हें एक-दो वर्ष बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोपा जा सके। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की आधुनिक नर्सरियों का अध्ययन कर हरियाणा में वैसी ही मॉडर्न नर्सरियों को विकसित किया जाएगा।

     

    नए उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा — पीएमईजीपी से 5064 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत

    उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) को और अधिक सक्रियता से लागू किया जाए ताकि नए उद्यमों को ऋण के रूप में वित्तीय सहायता मिल सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 761 से अधिक मामलों को मंजूरी दी गई है और बैंकों के माध्यम से अब तक कुल लगभग 5064.40 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है।

     

    कृषि और उद्योग — विकास के दो पूरक स्तंभ

    राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, और अब समय है कि राज्य औद्योगिक क्रांति का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए दोनों क्षेत्रों को समान गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (PMFME) योजना के तहत 1300 से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

    #हरियाणाउद्योग #गुरुग्रामविकास #IMT #ग्लोबलइन्वेस्टमेंट #रावनरबीर #हरितगुरुग्राम #PMEGP #कृषिउद्योग #Haryana #DanikKhabar #HaryanaNews #Gurgaon #India

  • कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना ही बड़ा पद दिया जाता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर कटाक्ष किया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी पर भी आरोप है, राहुल गांधी जी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। इसी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पार्टी का ये किरदार है। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब वह उन्हें हमेशा सीएलयू की सरकार कहते थे क्योंकि सीएलयू ही बेचे गए व सीएलयू ही बांटे गए।  

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #raonarender #congress #haryanacongress

  • तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अक्टूबर – बिहार चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के बयान कि यदि एनडीए की सरकार बनती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब है तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी मंचों से कह चुके है कि हमारी सरकार आयेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनायेंगे, ऐसे में अब तेजस्वी यादव को घर जाकर सोचना चाहिए।  

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #tejasviyada #rjd

  • 1002916219.jpg

    हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।

    हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।

    सीएलयू सीडी कांड निश्चित रूप से राव नरेंद्र सिंह की नैतिक छवि और उनकी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी नैरेटिव के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करता है। उनकी नियुक्ति के बाद इस पुराने मामले का फिर से उठना निम्नलिखित कारणों से एक बड़ा झटका है:

    यह कांड तब सामने आया जब राव नरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में मंत्री थे। उन पर 'चेंज ऑफ लैंड यूज़' (CLU) की अनुमति देने के बदले में करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जैसा कि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा जारी की गई कथित सीडी में दिखाया गया था।

    यह मामला सिर्फ आरोप नहीं है; लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, और अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) भी दाखिल कर दी है। कानूनी प्रक्रिया में यह कदम उनकी व्यक्तिगत नैतिकता पर एक गंभीर संदेह पैदा करता है।

    राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हों और जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी हो, उसकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक छवि को धूमिल करती है।

    कांग्रेस पार्टी अक्सर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर दूसरी पार्टियों को घेरती रही है और एक स्वच्छ शासन का नैरेटिव प्रस्तुत करती है। ऐसे में, एक आरोपी नेता को इतना बड़ा पद देना पार्टी के दोहरे मापदंड को उजागर करता है। विपक्ष इसे तुरंत पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी दावे की ढोंग के रूप में पेश करता है।

    आंतरिक विरोध: राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर पार्टी के भीतर भी कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जिससे पता चलता है कि यह फैसला पार्टी की एकता और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए भी नुकसानदेह है।

    चुनावी नुकसान: भ्रष्टाचार के आरोप चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बनते हैं। विपक्ष इस सीडी कांड को आगामी चुनावों में भुनाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगा, जिससे पार्टी के जनाधार को नुकसान पहुंच सकता है।

    संक्षेप में, यह कांड राव नरेंद्र सिंह के लिए तो एक व्यक्तिगत संकट है ही, लेकिन यह कांग्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह सीधे तौर पर उनके नैतिक आधार और राजनीतिक ईमानदारी के दावों को कमजोर करता है।

  • accused jasmer @loverly @kallu and woman ps mngr murder case.jpeg
    24/10/25 |

    थाना महेशनगर में दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस अधीक्षक अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना महेशनगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसमेर उर्फ लवली उर्फ कल्लू, निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा थाना पंजोखरा जिला अंबाला (वर्तमान में मोहन नगर बब्याल, थाना महेशनगर) और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों को 23 अक्तूबर 2025 को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड अवधि में पुलिस दोनों से हत्या की घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

    मामले के संबंध में शिकायतकर्ता अभय निवासी गांव नगला थाना हंडेसरा ने 19 अक्तूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 18/19 अक्तूबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव नग्गल से बोह रोड के पास एक महिला की हत्या कर उसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबूत एकत्र कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    #ambala #news #spambala #police #crimereport

  • download.jpg
    24/10/25 |

    हरियाणा के 6 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़कर 58% हुआ

    जे कुमार, चंडीगढ़ 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लगभग 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद, कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए/डीआर अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

    यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 के वेतन के साथ मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।

    एरियर (बकाया) का होगा भुगतान:

    सरकारी आदेशों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के चार महीनों का जो बकाया (एरियर) बनता है, उसका भुगतान भी कर्मचारियों को किया जाएगा। यह एरियर की राशि सीधे संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।

    इस घोषणा से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। डीए/डीआर में वृद्धि होने से उनकी मासिक आय में महत्वपूर्ण इजाफा होगा, जिससे वे बढ़ती महंगाई का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

    इस वृद्धि का निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा लिया गया है। सरकार की इस पहल से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। यह कदम राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    #ambala #News #dearnessallowance #pensioners #da-increased

  • nashamukti pic.jpeg
    24/10/25 |

    आर्य कॉलेज मे नशा मुक्त अभियान के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - आर्य कालेज, अम्बाला छावनी के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सैल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत डीवेट, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करते रहना है कि पूरा समाज नशे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रहे।

    विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं जिसमें बढ़ती अपराध दर, तनावपूर्ण परिस्थिति को बनाते हैं। इस प्रकार की जागरूकता युवा पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है।

    श्रीमति रंजू त्रेहन ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन डीजीएचई के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

    डॉ. रेखा ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से सम्पूर्ण समाज को नशीले पदार्थों के सेवन से व उनके प्रभाव से बचाना व उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इसमें सभी स्टाफ सदस्य व लगभग 100 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

    #drug-de-addiction #ambala #news #various-competitions #aryacollege #competitions

  • Screenshot 2025-10-24 110355.png
    24/10/25 |

    विजिलेंस ने कुरुक्षेत्र में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जेल के डर से मांगी थी 5 लाख रुपये की डील

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज कुरुक्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सिटी थाना के एसएचओ (थाना प्रभारी) विनय कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब एसएचओ अपनी सरकारी गाड़ी में सर्किट हाउस चौक पर 'डील' कर रहे थे।

    जेल भेजने के डर से माँगी थी मोटी रकम:

    विजिलेंस अधिकारियों ने रेड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला स्थित विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि एसएचओ विनय कुमार एक केस में शामिल व्यक्ति को जेल भेजने का डर दिखा रहे थे और केस रफा-दफा करने के लिए 5 लाख की बड़ी रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कुल राशि में से 3 लाख की रकम एसएचओ को पहले ही दी जा चुकी थी। आज शेष बची राशि में से 50 हजार की किश्त लेने के लिए एसएचओ विनय कुमार कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस चौक पर पहुँचे थे।

    जैसे ही एसएचओ ने रिश्वत की राशि ली, वहाँ पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम सहित मौके पर ही धर दबोचा। एसएचओ की सरकारी गाड़ी के पास हुई इस कार्रवाई से पूरे पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

    हरियाणा सरकार ने इस कार्रवाई से यह कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएचओ विनय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    #kurukshetra #news #haryanapolice #crime

  • train_1699686335.webp
    24/10/25 |

    छठ पूजा पर बिहार जाने वाली ट्रेन में मची जबरदस्त भीड़, यात्रियों को चढ़ने में हुई भारी परेशानी

    जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - छठ पूजा को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। जैसे ही बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर कोई ट्रेन में सवार होने की जल्दी में था। कोई आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसने की कोशिश करता दिखा तो कोई दरवाजे पर खड़ी भीड़ को धकेलते हुए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करता नजर आया।

    भीड़ इस कदर बढ़ गई कि रेलवे पुलिस को यात्रियों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री तो अपने परिवार के सदस्यों से बिछड़ गए। खासकर बच्चों और महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ महिलाओं ने बताया कि भीड़ के कारण उनके हाथों में पकड़ा सामान गिर गया, जबकि कई लोग ट्रेन में सीट पाने के लिए बहस करते देखे गए।

    रेलवे स्टेशन पर इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। भीड़ के कारण ट्रेन को रवाना करने में भी देरी हुई।

    गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का प्रमुख पर्व है, जिसे मनाने के लिए हर साल लाखों प्रवासी अपने घर लौटते हैं। इसी कारण त्योहारी सीजन में उत्तर दिशा जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। रेलवे ने इस बार कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, लेकिन इसके बावजूद सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि भीड़भाड़ के इस मौसम में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    #ambala #news #railway #chhath-puja #huge-rush #train-going-to-bihar

  • navbharat-times.jpg
    24/10/25 |

    हरियाणा में हर जिम में महिला ट्रेनर रखना होगा अनिवार्य, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने लिया फैसला : रेनू भाटिया

    जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के हर जिम में महिला ट्रेनर रखना अनिवार्य होगा। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के हित में लिया गया है ताकि वे बिना किसी असहजता के फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकें और सुरक्षित महसूस करें।

    रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि कई जिमों में महिला ट्रेनर नहीं होती, जिससे महिलाएं असहज महसूस करती हैं और अपनी फिटनेस ट्रेनिंग पूरी तरह से नहीं कर पातीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे सभी जिमों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि हर जिम में कम से कम एक योग्य महिला ट्रेनर अवश्य हो।

    आयोग की चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि जिन जिम संचालकों द्वारा इस नियम की अवहेलना की जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार और आयोग की प्राथमिकता है।

    रेनू भाटिया ने सभी महिला फिटनेस प्रेमियों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें। यह कदम न केवल महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि उन्हें स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देगा। यह निर्णय हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

    #ambala #News #mahilaaayog #gym #haryana

  • download.jpeg
    23/10/25 |

    खरीफ खरीद सीजन में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

    चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए सभी निर्धारित अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

     

    उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2,52,693 किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 49,94,349 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

     

    उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 40,22,926 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 48,44,073 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।

     

    सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं। 

     

    राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।

     

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

     

    इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है। 

    #HaryanaProcurement #KharifSeason2025 #PaddyMSP #DBTPayments #FarmersWelfare #MeriFasalMeraByora #AgriculturalMarketing #HaryanaGovernment #DirectBenefitTransfer #MSP

  • download.jpg
    23/10/25 |

    सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों—पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम—के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HMSCL) के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें (रेट) तय की गई थीं। अब उन्हीं के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है।

     

    आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज़ होगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना (infrastructure) को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नई मशीनें भेजी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

    #HaryanaHealth #HealthInfrastructure #ArtiSinghRao #NewUltrasoundMachines #HMSCL #QualityHealthcare #ModernEquipment #DigitalIndiaHealth #Panchkula #Narnaul #Panipat #Rewari #Sonipat #Gurugram

  • ambala.jpg
    23/10/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड का बड़ा फैसला: स्लम क्षेत्रों के लिए चलेगी 'मोबाइल डिस्पेंसरी', 20 हजार लोगों को घर बैठे मिलेगा उपचार

    जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - कैंटोनमेंट बोर्ड ने छावनी के स्लम (झुग्गी) क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बोर्ड की हालिया बैठक में 'मोबाइल डिस्पेंसरी' (Mobile Dispensary) के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है, जिसके तहत स्वास्थ्य सुविधाएँ सीधे लोगों के घर तक पहुँचेंगी।

    बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस महत्त्वपूर्ण सुविधा का सीधा लाभ कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन पाँच वार्डों (वार्ड-4 से वार्ड-8 तक) के लगभग 20 हजार से अधिक निवासियों को मिलेगा। इन क्षेत्रों में अधिकांश श्रमिक श्रेणी के लोग रहते हैं, जो प्राइवेट अस्पतालों में महंगा उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं।

    इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा:

    बोर्ड ने स्वास्थ्य आवश्यकताओं का आकलन करने के बाद दूधला मंडी, हिम्मतपुरा, गुलाब मंडी और रिसाला बाजार जैसे स्लम क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। अब इन लोगों को उपचार और दवाई आदि लेने के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा।

    सुविधाएँ और कार्यप्रणाली:

    मोबाइल डिस्पेंसरी के लिए एक एंबुलेंस को सभी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इस टीम में शामिल होंगे:

    • एक विशेषज्ञ डॉक्टर

    • एक लैब टेक्नीशियन और सहायक

    • जरूरत के अनुसार फर्नीचर आदि।

    यह मोबाइल डिस्पेंसरी सेवा सप्ताह के अलग-अलग दिनों में निर्धारित स्लम क्षेत्रों में पहुँचेगी, जिससे नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। बोर्ड जल्द ही इस सुविधा को धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है। यह पहल गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को आसान बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

    #ambala #News #health #mobilevan #cantonmentboard

  • Yatra Meeting.jpg
    23/10/25 |

    पलवल की सीमा में प्रवेश करेगी चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ : उपायुक्त

    जे कुमार, पलवल 23 अक्तूबर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सिखों के दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह महाराज और खालसा की माता साहिब कौर के दिल्ली से पटना साहिब तक जाने वाली चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ के शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला पलवल की सीमा में प्रवेश करने को लेकर संबंधित अधिकारियों व सिख समुदाय के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के रूट प्लान अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित की जाए तथा यात्रा से संबंधित अन्य आवश्यक तैयारियां और प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला की सीमा में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों की ओर से ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का गर्मजोशी से भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।



    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा को गुरुवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से रवाना किया गया है जो शनिवार 1 नवंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पर जाकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का हरियाणा के जिला फरीदाबाद में रात्रि ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 24 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा को अगले गंतव्य की ओर रवाना करेंगे। कहा कि चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा शुक्रवार 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे गदपुरी के रास्ते जिला पलवल की सीमा में प्रवेश करेगी, जहां जिला के प्रशासनिक अधिकारी यात्रा का स्वागत करेंगे।



    हर व्यक्ति को करने चाहिए ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन : उपायुक्त
    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि 24 अक्टूबर को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 2 में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का अभिनंदन करेंगे और यात्रा को होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना करेंगे। होडल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर होडल के विधायक हरिंद्र सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे और यात्रा को अगले गंतव्य की ओर रवाना करेंगे। जिला पलवल से होकर गुजरना सभी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने सिख समुदाय सहित अन्य समुदाय व संप्रदाय के लोगों से ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन करने चाहिएं।



    गुरुद्वारा कमेटी शहर पलवल के उप प्रधान हरेंद्र सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सिखों के दशम गुरु गोबिंद सिंह और उनकी पत्नी माता साहिब कौर के पवित्र जूते ‘जोड़े साहिब’ को गुरु गोबिंद सिंह के जन्म स्थान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पर लेकर जाया जाएगा, जहां इन्हें स्थायी रूप से रखा जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे और दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा गुरुवार 23 अक्टूबर को हरियाणा के जिला फरीदाबाद में रात्रि ठहराव करेगी। इसके उपरांत ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला फरीदाबाद से पलवल, आगरा होते हुए 25 अक्टूबर को बरेली, 26 अक्टूबर को महगापुर, 27 अक्टूबर को लखनऊ, 28 अक्टूबर को कानपुर, 29 अक्टूबर को प्रयागराज, 30 अक्टूबर को सासाराम तथा 31 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी और पहली नवंबर को यात्रा का विधिवत रूप से समापन होगा।

    #palwal #News #pavitra-joda-sahib #dc

  • p-7.jpg
    23/10/25 |

    परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतें: एसडीएम ने समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए त्वरित हल के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

    एसडीएम दर्शन कुमार ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि आमजन कि समस्याओं का प्रभावी रूप से जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अपने विभागों से संबंधी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बारें भी लोगों को जानकारी दी जाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें।

    उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तर के साथ-साथ उपमंण्डल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाते है। इसके साथ जिलों में आयोजित सामधान शिविरों को ओर प्रभावी बनाने के लिए वीसी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की जाती है।

    इस मौके पर समाधान शिविर में लोगों द्वारा परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी व गंदे पानी की निकासी को लेकर शिकायतें रखी गई जिनका एसडीएम द्वारा संबंधित अधिकारी को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंदर सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ अनुराग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #complaints #samadhaancamp #News

  • dgp.jpg
    23/10/25 |

    देर रात सड़कों पर डीजीपी ओपी सिंह की नाइट पेट्रोलिंग, पुलिसकर्मियों की कार्यस्थिति का लिया जायजा

    जे कुमार, चंडीगढ़/अम्बाला, 23 अक्टूबर - हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और मुस्तैदी को परखने के लिए देर रात सड़कों पर निकलकर नाइट पेट्रोलिंग (रात्रि गश्त) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया।

    डीजीपी सिंह ने विशेष रूप से 112 इमरजेंसी व्हीकल की तैनाती, पुलिस चौकियों, थानों और इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, कार्यस्थिति एवं उनकी दिक्कतों के बारे में सीधी जानकारी प्राप्त की।

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य के सभी एसपी (पुलिस अधीक्षक) एवं सीपी (पुलिस आयुक्त) को भी ऐसा ही करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने सभी जिला प्रमुखों को यह भी आदेश दिया है कि वे रात की पेट्रोलिंग में मिली कमियों को सूचीबद्ध करें और उन्होंने क्या कमियाँ पाईं और उन कमियों को दूर करने के लिए वे क्या सुधारात्मक कदम उठाएंगे।

    डीजीपी की यह औचक निरीक्षण पहल पुलिस बल में अनुशासन और तत्परता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। निरीक्षण के दौरान, डीजीपी ओपी सिंह के साथ कलानौर चेक पोस्ट, यमुनानगर पर हेड कांस्टेबल रविन्द्र भी तैनात दिखे। इस कदम से पुलिस बल में कड़ा संदेश गया है कि रात्रि की ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    #ambala #inspecting #dgp-op-singh #nightpatrolling

  • download (2).png
    23/10/25 |

    छठ पूजा को लेकर जीआरपी-आरपीएफ सतर्क, अंबाला स्टेशन पर गहन चेकिंग; यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - छठ पूजा के पावन अवसर पर अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक संयुक्त और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर अम्बाला शहर स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह के शरारती या असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर रोक लगाना है।

    यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस:

    सुरक्षा टीमें निरंतर रेल यात्रियों के सामान और विभिन्न गाड़ियों की गहन जांच कर रही हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि यात्रीगण गाड़ियों में सही ढंग से बैठें, ताकि किसी भी यात्री को भीड़ का गलत नुक्सान न उठाना पड़े।

    जागरूकता अभियान:

    चेकिंग अभियान के साथ ही, जीआरपी और आरपीएफ का स्टाफ यात्रियों को लगातार सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक कर रहा है।

    • यात्रियों को सचेत किया जा रहा है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूएं और न ही उसे लावारिस छोड़ें।

    • उन्हें विशेष रूप से यह बताया जा रहा है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लें, ताकि लूटपाट या नशाखुरानी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

    • पुलिस और सुरक्षा बल यात्रियों को अपनी निजी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

    यह संयुक्त अभियान छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    #ambala #railway #checking #chhath-puja #grp-rpf

  • download (1).png
    23/10/25 |

    भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व: अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज

    जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - दीपावली के बाद आज अम्बाला छावनी में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सफलता और खुशहाल जीवन की कामना की, जबकि भाइयों ने उन्हें स्नेह और रक्षा का वचन दिया।

    सुबह से ही छावनी क्षेत्र के घरों में पारंपरिक उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने शुभ मुहूर्त पर अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और आरती उतारी। तिलक लगाने के बाद, भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया।

    अम्बाला छावनी के बाजारों में भी मिठाई की दुकानों और उपहार केन्द्रों पर दिन भर भीड़ देखने को मिली। भाई दूज के अवसर पर दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी एक-दूसरे से मिलने के लिए अपने घरों पर पहुँचे, जिससे परिवारों में खुशी और एकजुटता का माहौल बन गया।

    यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता है। अम्बाला छावनी में इस दिन को पारिवारिक परंपराओं और स्नेह के आदान-प्रदान के साथ पूरी श्रद्धा से मनाया गया।

    #ambala #news #celebrating #brother-and-sister-bhai-dooj

  • download.png
    23/10/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पंचायत भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

    जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - अंबाला शहर के पंचायत भवन में दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंबाला छावनी और अंबाला शहर के लगभग सभी विद्यालयों ने प्रतिभागिता दर्ज कराई ।

    जिसमें ऑन द स्पोर्ट्स स्कैचिंग कंपटीशन में विद्यालय की कक्षा- नवमी के रणवीर ने द्वितीय स्थान और जसमीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दिनांक 14 अक्टूबर को जीके क्विज कंपटीशन में कक्षा आठवीं- न के हर्षित और जयवर्धन ने द्वितीय पुरस्कार और स्तर चार के अंतर्गत कक्षा बारहवीं (ह्यूमैनिटीज) के अध्ययन और कक्षा ग्यारहवीं( कॉमर्स) की दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    दिनांक 15 अक्टूबर को वन एक्ट प्ले के अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों मयंक ,रुद्रा ,आदित्य इशिका ,आशी ,यमन ,अनिरुद्ध, रितिका सैनी और यशस्वी ने दमदार अभिनय का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया । उसी दिन फन गेम्स प्रतियोगिता में कक्षा- नवमी के लविश ने सांत्वना पुरस्कार जीता और हैंडराईटिंग कंपटीशन में काशवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।

    दिनांक 16 अक्टूबर को कक्षा- ग्यारहवीं की लावण्या ने सोलो फोक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा- पांचवी की भारवी ने 'कार्ड मेकिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और शाश्वत ने दिया और कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। दिनांक 17 अक्टूबर को कक्षा- ग्यारहवीं (कॉमर्स )की हेजल ने भाषण प्रतियोगितामें तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

    इन प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य सरकार द्वारा छात्रों के शैक्षणिक विकास और सामाजिक विकास के उद्देश्य से किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी एवं समूह इस प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने के लिए तैयार हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कौशलों का लोहा मनवाया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शर्मा जी ने इन छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की मेहनत और छात्रों के प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियों से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है

    बल्कि विद्यालय का भी गौरव बढ़ता है। प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और नई सफलताएँ प्राप्त करें। यह सफलता हमारे विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की लगन का परिणाम है, जो आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा बनेगी।

    #ambala #news #lordmahavirschool #competitions

  • 566228551_1337108731120736_1354077234268960612_n.jpg
    22/10/25 |

    सृष्टि के प्रथम इंजीनियर, शिल्पकार और कुशल वास्तुकार को समर्पित है भगवान विश्वकर्मा दिवस - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    चंडीगढ़, 22 अक्तूबर – हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विश्वकर्मा दिवस पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार थे। उनका जीवन हमें सृजन, परिश्रम और नवाचार की प्रेरणा देता है। यह पर्व न केवल कारीगरों और श्रमिकों का सम्मान करने का अवसर है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हर कार्य को यदि समर्पण और निष्ठा से किया जाए तो वही सच्ची पूजा बन जाता है। आज का दिन मजदूरों, कारीगरों, इंजीनियरों और उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

     

    श्री रणबीर गंगवा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

     

    उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सिखाते हैं कि ज्ञान और तकनीक का उपयोग समाज की भलाई और मानवता की प्रगति के लिए होना चाहिए। आज के युग में कौशल विकास और उद्यमिता, यह दोनों बेहद महत्वपूर्ण विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इन दोनों विषयों को प्राथमिकता पर लिया है।

     

    उन्होंने कहा कि आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में, छात्रों के लिए कौशल विकास का सबसे अधिक महत्व है। केवल पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। सफलता और एक संतुष्ट जीवन जीने के लिए छात्रों को विविध कौशल हासिल करने होंगे। सरकार कौशल विकास की योजनाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का मानना है कि कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में निवेश करना देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने की दिशा में किया गया निवेश है।

     

    विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए पिछले दशक में उद्योग अनुकूल और श्रमिक कल्याण नीतियों के कारण हरियाणा ने भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक शक्ति केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच हरियाणा को ऐसा राज्य बनाने की है जहां युवाओं को शिक्षा के साथ सार्थक दिशा, उद्देश्य और अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएं। इसी सोच के साथ प्रत्येक विश्वविद्यालय को उद्योग भागीदारों के सहयोग कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षा और रोजगार के बीच का अंतर कम हो सके।

     

    उन्होंने कहा कि अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया है। प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मॉडल कौशल महाविद्यालय और एक मॉडल कौशल विद्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। नॉन-स्टॉप सरकार का संकल्प है: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सार्थक रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देना।

     

    उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने समाज के लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था कायम की है जिसमें शिक्षित युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरी मिल सके। हरियाणा सिविल सर्विस की भर्ती का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल वर्तमान सरकार में ही संभव हो पाया है, जहां पर पढ़ने लिखने वाले युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरी मिल रही है। इसके अतिरिक्त पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।

    #VishwakarmaDay #HaryanaMinister #RanbirGangwa #LordVishwakarma #FirstEngineer #SkillDevelopment #Entrepreneurship #NaibSinghSaini #VikasitBharat #HaryanaProgress #IndustrialPowerhouse #EducationAndEmployment

  • Pic 3.jpeg

    भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचयिता है और उन्होंने ही धरती को मनुष्य के रहने लायक बनाया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 22 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है तथा भगवान विश्वकर्मा ने ही मनुष्य के रहने के लायक धरती का निर्माण किया है। इससे पहले, धरती पर खाई, तूफान, जंगल, पेड़-पौधे होते थे लेकिन भगवान विश्वकर्मा ने ही सृष्टि की रचना करते हुए इसे मनुष्य के रहने के लायक बनाया क्योकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है।


    ऊर्जा मंत्री आज अंबाला के रामबाग रोड पर भगवान विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद प्राप्त किया।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा दिवस बधाई देते हुए कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए यहा एकत्रित हुए है। विश्वकर्मा दिवस साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार सितम्बर में तथा दूसरा दिपावली के अगले दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सारे देश के शिल्पकार विश्चकर्मा दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते है और इस दिन वह अपने औजारों की पूजा भी करते हैं। ये जो सारा ब्रम्हांड है, चल-अचल सम्पत्ति है और स्वर्ग का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था क्योंकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है।

    मंत्री विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि को बनाया है। किसी चीज को बनाने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है जिनमें सबसे पहली जगह होना, दूसरा रॉ मैटेरियल होना और तीसरा बनाने वाली शक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती बनाने के लिए रॉ मैटिरियल कहां से आया है इसका उन्हें ज्ञान नहीं मगर, इसे बनाया भगवान विश्वकर्मा ने ही है। मनुष्य की हर चीज आवश्यकता जैसे घर, सडक़, स्कूल कॉलेज व अन्य को हम बनाते है, उस पर हमारे बोर्ड लग जाते है लेकिन वास्तव में यह सब चीजें विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई है।

    शिल्पकार जब शिल्पकारी करता है तो वास्तव में शिल्पकार के अंदर का भगवान विश्वकर्मा काम करते हैं – मंत्री अनिल विज

    भगवान विश्वकर्मा से ही प्रेरणा लेकर हम इन सब कार्यों को करवाते हैं। विश्वकर्मा द्वारा बहुत सुन्दर चीजें एवं कृतियां बनाई गई है। हम हैरान होते हैं कि कारीगरों ने सुंदर प्रतिमाएं कैसे बनाई, मगर इनके पीछे भी भगवान विश्वकर्मा होते हैं। कोई मनुष्य जब भी कोई काम करता है/शिल्पकारी करता है तो वास्तव में उनके अंदर का विश्वकर्मा काम करता है। अम्बाला छावनी में भी शिल्पकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, भगत सिंह व अन्य की प्रतिमाएं हैं। इतनी सुन्दर चीजें बनाई गई है वह सब विश्वकर्मा की देन है। श्रीमदभागवद् गीता जी में भी कहा गया है कि काम कर काम कर, कर्म का आधार ही गीता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।

    कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया।

    इस मौके पर गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन के प्रधान राजीव पंचाल, महासचिव मेहर सिंह सैनी, रणधीर पंचाल, अशोक, सूबेदार सतीश कुमार, कैप्टन प्रताप भीमरा, नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, बिजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल, दीपक भसीन, इकबाल ढांडा के साथ-साथ यूनियन के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    ऊर्जा मंत्री ने 4 हजार किमी. मैराथन करने वाली सान्या को किया सम्मानित

    वहीं, कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गोहाना स्थित रूखी गांव की रहने वाली सान्या पंचाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया। यहां बता दें कि सान्या पंचाल ने 98 दिन में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4 हजार किलोमीटर मैराथन की हैं। मैराथन के दौरान अम्बाला आगमन पर सान्या पंचाल ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका आर्शीवाद भी लिया था। परिजनों ने आज कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद किया।

    #anilvij #bjpharyana #vishkarmaday #haryana

  • Pic 2.jpg

    हमने हरियाणा से बिहार के लिए एसी बसें शुरू कर दी हैं : परिवहन मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - छठ पूजा से पहले हरियाणा से बिहार तक बस सेवा शुरू की गई है।

    इसको लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें बिहार सरकार से पत्र आया था कि हरियाणा से बहुत बढ़ी संख्या में बिहार के लोग छठ पूजा पर खासतौर पर बिहार जाना चाहते हैं। इसलिए हरियाणा से बिहार तक की बसें चलाए। हमने उनकी बात को स्वीकार करते हुए बसें चला दी है जोकि शुरू हो चुकी है। हरियाणा से बिहार रूट लंबा है इसलिए एसी बसें चलाई गई हैं।

    #anilvij #haryanaroadways #bihar #biharroadways #chatpuja

  • download.jpeg

    “जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”, राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गई है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।

    दरअसल, दीपावली पर एक मिठाई की दुकान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मिठाई बनाने को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इसीलिए वह कोई नया कारोबार ढूंढ रहे हैं। वो कई जगह जा-जाकर देख रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी वो फिट नहीं बैठ रहे हैं क्योंकि “जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”। इसलिए वो कई तरह के काम कर-करके प्रेक्टिस कर रहे हैं।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #rahulgandhi #diwali

  • H-1.jpg
    22/10/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्री विश्वकर्मा दिवस पर की पूजा-अर्चना

    चंडीगढ़, 22 अक्तूबर (अभी) — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान ‘ संत कबीर कुटीर’ पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित उनको नमन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री श्री सैनी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, परिश्रम और कौशल के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को शिल्प, निर्माण और निपुणता के माध्यम से प्रगति का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिल्पकार बंधुओं के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ की गई ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ पारंपरिक शिल्पकारों और हस्तशिल्पियों के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने भी राज्य में कई ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे कारीगरों, तकनीशियनों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

    श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्वों की भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    #VishwakarmaDay #HaryanaCM #NayabSinghSaini #LordVishwakarma #SantKabirKutir #PMVishwakarmaScheme #SkillDevelopment #Craftsmen #HaryanaGovernment #IndianCulture #FestiveGreetings #GovardhanPuja #BhaiDooj #HaryanaNews

  • H-7.jpg
    22/10/25 |

    जापान में गूंज रहा शाश्वत गीता संदेश

    चंडीगढ़, 22 अक्तूबर (अभी) — हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जापान के ओसाका स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया श्री चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियाँ भेंट की गईं। ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री विकास पांडे तथा  वर्तमान में टोक्यो में रह रही कुरुक्षेत्र की मूल निवासी सुश्री निकिता ने इन प्रतियों को औपचारिक रूप से भेंट किया।

    इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक हीना बिंदलिश, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार  पवन चौधरी, केडीबी के मानद सचिव  उपेंद्र सिंघल एवं एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक संजय गर्ग भी जुड़े।

    इस कार्यक्रम में जापान सहित अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सीजीआई ओसाका श्री अप्पार  ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

    गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक मनाया जाएगा, इस दौरान 51 देशों में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर सीजीआई, ओसाका से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव तथा आगामी सूरजकुंड मेले में जापानी प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

    #ShrimadBhagavadGita #GitaInJapan #HaryanaGovernment #CulturalExchange #ConsulateGeneralOfIndiaOsaka #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #SurajkundMela #IndiaJapanRelations #SpiritualDiplomacy #Tokyo #OsakaUniversity

  • Pic 1.jpg

    हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी जो हिंदू धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट कर अपमानित करती हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दीवाली के बाद हरियाणा में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट पर कड़ा प्रहार किया है।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी है जो लगातार हिंदु धर्म, हिंदु धर्म की परंपराएं और हिंदु संस्कृति का विरोध करती हैं। ये पहले भी करते थे, पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हडिडयां फैंका करते थे, यह उसी प्रजाति के लोग है। यह हिंदु धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट करते हैं और उसका अपमान करते हैं।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #randeepsurjewala #congress

  • 3gcq79f_-chhath-puja-2025_625x300_13_October_25.webp
    22/10/25 |

    छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाए , जानिए इस महापर्व के महत्व

    जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - दीपावली के बाद अंबाला छावनी के बाजारों में छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने इस महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महान पर्व है।

    एक महिला श्रद्धालु ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा का बहुत महत्व है। यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया (छठी देवी) की उपासना के लिए समर्पित है। उन्होंने छठ पूजा की प्रमुख जानकारी साझा करते हुए बताया कि:

    • चार दिवसीय पर्व: यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत 'नहाय-खाय' से होती है, जिसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    • निराहार व्रत: दूसरे दिन 'खरना' होता है, जिसके बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निराहार और निर्जला व्रत रखती हैं।

    • अर्घ्य दान: इस पूजा में डूबते हुए सूर्य (संध्या अर्घ्य) और उगते हुए सूर्य (ऊषा अर्घ्य) को अर्घ्य (जलदान) देने का विधान है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देना इस बात का प्रतीक है कि जीवन में अस्त होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उदय होना।

    • संतान और सुख-समृद्धि: यह व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है।

    महिलाओं ने बताया कि यह पर्व हमें स्वच्छता, सादगी और प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है, क्योंकि पूजा सामग्री में अधिकतर वस्तुएँ प्राकृतिक होती हैं और पूजा नदियों या जलाशयों के किनारे संपन्न की जाती है। इस पर्व के माध्यम से वे अपनी आस्था और सांस्कृतिक जड़ों को जीवंत रखती हैं।

    #chhath-puja #ambala #News #women-are-busy-preparing #greatfestival

  • download (2).png
    22/10/25 |

    अम्बाला वार्ड 02 में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' पर जागरूकता बैठक आयोजित, बिजली विभाग ने दी सोलर ऊर्जा की जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार अम्बाला छावनी के वार्ड 02 में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वार्ड 02 की भाजपा पार्षद रीना शाक्य ने बिजली विभाग के सहयोग से आयोजित की।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देना और उन्हें सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    इस अवसर पर बिजली विभाग से आए जे.ई. ने निवासियों को सोलर ऊर्जा के महत्व, इसके पर्यावरण अनुकूल लाभों और सरकारी सब्सिडी की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना कैसे नागरिकों को मुफ्त या सस्ती बिजली प्राप्त करने में मदद कर सकती है।

    पार्षद रीना शाक्य ने कहा कि मंत्री अनिल विज का लक्ष्य है कि वार्ड के अधिक से अधिक घरों को इस योजना का लाभ मिले, ताकि बिजली के बिलों में कमी आ सके और सभी स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर सकें। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आएं।

    #ambala #news #solar-energy #anilvij #pradhan-mantri-surya-ghar-yojana #ward2 #electricitydepartment

  • download (1).png
    22/10/25 |

    अम्बाला की ग्वाल मंडी मे आज आखिर क्यों बांटा गया निशुल्क दूध, जाने पूरी रिपोर्ट

    जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अंबाला छावनी स्थित ग्वाल मंडी में हर वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक रूप से निःशुल्क दूध वितरण किया गया। इस धार्मिक परंपरा को स्थानीय निवासियों द्वारा कई वर्षों से निरंतर निभाया जा रहा है। सुबह-सुबह पूजा अर्चना के बाद बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ दूध बांटने की यह परंपरा लोगों के बीच सामाजिक एकता और सेवा भाव का प्रतीक मानी जाती है।

    ग्वाल मंडी में इस अवसर पर विशेष तैयारियां की गईं। मंडी के ग्वालों ने अपनी गायों, भैंसों और उनके बछड़ों को फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगे कपड़ों और घंटियों से सजाया। दृश्य देखते ही बनता था — पूरे क्षेत्र में भक्ति और आनंद का वातावरण व्याप्त था। सुबह घरों में गोवर्धन पूजा संपन्न होने के बाद लोग परिवार सहित ग्वाल मंडी पहुंचे और वहां आयोजित दूध वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए पशुधन की सेवा और दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसी भावना से ग्वाल समाज द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

    इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था संभाली। गोवर्धन पर्व के इस अवसर पर ग्वाल मंडी में सेवा, श्रद्धा और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।

    #ambala #news #freemilk #traditionally #distributed #gwalmandi #govardhanfestival

  • download.png
    22/10/25 |

    अन्नकूट पर्व पर अम्बाला छावनी में जगह-जगह लगे भंडारे, पंडित देव प्रताप पाठक ने सुनाई अन्नकूट की कथा

    जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - अन्नकूट के पावन अवसर पर अंबाला छावनी में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। छावनी के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे आयोजित किए गए, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और अन्नकूट पर्व के महत्व को जाना। लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारी पंडित देव प्रताप पाठक ने श्रद्धालुओं को अन्नकूट की पौराणिक कथा सुनाई।

    पंडित देव प्रताप पाठक ने बताया कि अन्नकूट पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव के अहंकार को शांत करने और ब्रजवासियों की रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जब इंद्र देव ने ब्रज में लगातार वर्षा कर दी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को आश्रय दिया। इसके बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण का धन्यवाद अर्पित करते हुए विविध प्रकार के व्यंजनों का अन्नकूट तैयार किया और भगवान को भोग लगाया। इस परंपरा के चलते आज भी अन्नकूट पर्व पर विभिन्न पकवानों से भोग बनाकर भगवान को अर्पित किया जाता है और प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

    लालकुर्ती बाजार में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। सभा द्वारा भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसमें खिचड़ी, पूरी-सब्जी, हलवा आदि प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने भक्ति भाव से पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के सुर गूंजते रहे। अंबाला छावनी के इस धार्मिक आयोजन ने अन्नकूट पर्व की परंपरा को और भी जीवंत बना दिया तथा समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश दिया।

    #ambala #news #pandit #mandir

  • images.jpg
    22/10/25 |

    आज नागरिक अस्पताल में सरकारी अवकाश, आपातकालीन सेवाएं रहीं चालू

    जे कुमार, अंबाला छावनी, 22 अक्तूबर — अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आज सरकारी अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति चालू रखीं। छुट्टी के बावजूद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी रूम और आवश्यक चिकित्सा इकाइयों में स्टाफ की ड्यूटी सामान्य रूप से जारी रही।

    प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉक्टर पूजा पेंटल ने बताया कि सरकारी अवकाश के कारण नियमित ओपीडी आज संचालित नहीं की गई, लेकिन मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर और नर्सों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही थी।

    अस्पताल परिसर में आवश्यक सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था भी सामान्य रूप से बनी रही। डॉक्टर पेंटल ने नागरिकों से अपील की कि गैर-जरूरी मामलों के लिए वे कल से पुनः ओपीडी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकारी अवकाश के बावजूद नागरिक अस्पताल की टीम ने तत्परता और सेवा भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखा।

    #ambala #news #civilhospital #holiday

  • agniveer-bharti-2025.webp
    21/10/25 |

    8 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - आर्मी भर्ती निदेशक अम्बाला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी भाग ले सकते है जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in  पर अपनी लोगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


    उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी  कक्ष में प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी  समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

  • download (2).png
    21/10/25 |

    पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन। हमें पुलिस जवानों की शाहदत को हमेशा याद रखना चाहिए

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस लाईन अम्बाला प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस अम्बाला की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को पुष्प चक्र अप्रित कर नमन किया।


    पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार ने कहा कि देश की रक्षा कर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद हमारे देश की अमूल्य धरोहर है। शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में प्रण करना चाहिए कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का दृढ़ता से सामना करगें। चाहे इसके लिए प्राणों की आहुति क्यों न देनी पड़े।

    उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा में लगे सैन्य बलों के बलिदान की कई कहानियाँ सुनी होंगी लेकिन हमारे पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास किसी से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही साल 1959 में हुआ था जब पुलिसकर्मी पीठ दिखाने की बजाय चीनी सैनिकों की गोलिया सीने पर खाकर शहीद हुए थे। उसकी याद मेें हरवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। ये बात 21 अक्तूबर 1959 की है जब 10 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया था। तब तिब्बत के साथ भारत की 2500 मील की सीमा की निगरानी की जिम्मेवारी भारत के पुलिसकर्मियों की थी।

    उस समय चीनी सैनिकों द्वारा छुप कर किए गए हमले में देश के 10 वीर शहीद हो गए जबकि सात अन्य बुरी तरह से घायल हो गए थे। यही नहीं इन सातों घायल पुलिसकर्मियों को चीनी सैनिक बन्दी बनाकर ले गए थे। जब कि बाकी अन्य पुलिसकर्मी वहाँ से निकलने में कामयाब रहे। 13 नवम्बर 1959 को शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों के शव चीनी सैनिकों ने लौटा दिए। उन पुलिसकर्मियों का अन्तिम संस्कार हाट स्प्रिग्ंस में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ। उस दिनों से शहीदों के सम्मान में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।


    पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने कहा कि हमें अपने शहीदो के बलिदान को याद रखते हुए हमेशा अपने कर्तवयों का निर्वहन सच्ची निष्ठा, बहादुरी और लगन से करना चाहिए, चाहे उसमें हमारे प्राण ही क्यों ना चले जाए।


    पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने शहीद बहादुर हवलदार प्रीता राम व शहीद बहादुर सिपाही करनैल सिहँ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजलिं दी एवम उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक अम्बाला के साथ-साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विरेन्द्र सिहँ, उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार व अन्य राजपत्रित अधिकारी एवम पुलिस कर्मचारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धाजलिं अर्पित की।

    #ambala #spambala #news #police-memorial-day

  • download (1).png
    21/10/25 |

    श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर ऐतिहासिक नगर कीर्तन अंबाला पहुँचा

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब से आरंभ हुआ भव्य नगर कीर्तन आज अंबाला पहुँचा। गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान और शिक्षाओं को समर्पित इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन का अंबाला के श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया।

    नगर कीर्तन आज सुबह लगभग 11:30 बजे गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला पहुँचा। गुरुद्वारा पहुँचने पर स्थानीय सिख संगत और अन्य धर्मों के लोगों की विशाल भीड़ ने 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों के साथ स्वागत किया।

    इस अवसर पर, नगर कीर्तन में शामिल 'गतका'दल द्वारा हैरतअंगेज और शौर्यपूर्ण प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर कीर्तन के आगे-आगे चल रहे पंज प्यारों के नेतृत्व में, गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे।

    नगर कीर्तन के स्वागत के लिए अंबाला शहर में जगह-जगह भव्य द्वार बनाए गए थे और सड़कों को फूलों से सजाया गया था। स्थानीय निवासियों द्वारा रास्ते भर लंगर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें जलपान और प्रसाद वितरित किया गया।

    #ambala #news #nagar-kirtan #shriguruteghbahadurji #350thmartyrdomanniversary

  • download (1).jpg

    छठ पर्व पर बड़ी राहत: अंबाला से बिहार के लिए तीन महीने तक चलेंगी AC बसें

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - हरियाणा और बिहार राज्य परिवहन विभागों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद, अंबाला से बिहार के विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन महीने (नवंबर, दिसंबर और जनवरी) तक विशेष वातानुकूलित (AC) बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

    यह पहल विशेष रूप से छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी असुविधा को देखते हुए की गई है। अम्बाला क्षेत्र से बिहार जाने वाले लाखों प्रवासियों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समन्वय से शुरू की जा रही यह एसी बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। एसी बसों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम हो सकेगी।

    यह समझौता दोनों राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने और त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को कुशलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। बस रूट और समय सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।

    #chhathfestival #acbuses #run #ambalatobihar #threemonths

  • haryana aqi.jpg
    21/10/25 |

    हरियाणा में दिवाली की 'जहरीली' सुबह: पंचकूला का AQI 366, दादरी-गुरुग्राम समेत कई शहर 300 पार; सांस लेना हुआ दूभर

    हरियाणा, 21 अक्टूबर- दीपावली की रात हरियाणा के शहरों की हवा में पटाखों और आतिशबाजी का 'जहर' घुल गया, जिससे राज्य के अधिकतर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुँच गया है।

    खतरनाक स्थिति:

    • पंचकूला में रात 12 बजे AQI 366 तक पहुँच गया, जबकि पटाखे जलाने का निर्धारित समय (रात 8 से 10 बजे) की खुलेआम अवहेलना की गई।

    • पूरे हरियाणा में औसत AQI 330 से अधिक दर्ज किया गया।

    • अन्य शहरों की स्थिति: बहादुरगढ़ (358), भिवानी (307), चरखी दादरी (303), गुरुग्राम (344), रोहतक (343), जींद (350) और नारनौल (367)

    प्रदूषण के मुख्य कारण:

    ठंडी और धीमी हवा, वाहनों का धुआँ, निर्माण कार्यों की धूल, पराली जलाने की घटनाएँ और दिवाली की आतिशबाजी ने मिलकर हवा की गुणवत्ता को बिगाड़ दिया है। चरखी दादरी में AQI 300 पार होने के बावजूद खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

    स्वास्थ्य चेतावनी:

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि यह जहरीली हवा गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर रही है।

    सरकार की चुनौती:

    हरियाणा, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर (नोएडा 326, गाजियाबाद 326) विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हवा की गति नहीं बढ़ी, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

    #HaryanaPollution #AQI366 #DiwaliSmog #AirQualityAlert #Panchkula #Gurugram #CharkhiDadri #AirPollutionCrisis #GRAP #DanikKhabar #Breaking #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-10-18 at 11.28.15 (1).jpg
    21/10/25 |

    आर्य कॉलेज मे विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘गुणवत्ता सांख्यिकी और डॉटा‘‘ विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘गुणवत्ता सांख्यिकी और डॉटा‘‘ विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सांख्यिकी के विषय में जानकारी देना है तथा सांख्यिकी, स्वास्थ्य व्यवसाय, सरकार नीति निर्माण तथा खेल और यहां तक कि व्यक्तिगत जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

    महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि सांख्यिकी राष्ट्रीय विकास में डेटा विज्ञान और आंकड़ों का निर्णय लेने में बहुत सहायक है और यह दुनिया को ऐसे डेटा से जोड़ता है जिस पर हम भरोसा कर सकें।

    ऐसे नोडल ऑफिसर डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों को बताया कि यह वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रणाली को जानने में बहुत लाभदायक है। मशीन लर्निंग, कम्प्यूटर विज्ञान आदि में सांख्यिकी तकनीक बहुत जरूरी होती जा रही है।

    प्रो. शीनम चुघ ने बताया कि सांख्यिकी का कम्प्यूटर विज्ञान में बहुत महत्व है। यह डेटा विश्लेषण में सहायता करती है और डेटा आधारित निर्णय लेने मेें सक्षम बनाती है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमें अंजलि, एम.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम, महिमा, एम.ए. ने द्वितीय तथा कृतिका, बी.ए. द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    #ambala #news #aryacollege #one-day-workshop #world-statistics-day

  • download.jpg
    21/10/25 |

    सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए - उपायुक्त

    जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा अरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    प्रधान सचिव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे राज्य में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाए।

    उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान आईजी अंबाला रेंज पंकज कुमार नैन ने भी रन फॉर यूनिटी आयोजन को लेकर कुछ जरूरी निर्देश दिए।


    वीसी के दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
    वीसी के उपरांत उपायुक्त ने डीसी कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जिले में भव्य व शानदार तरीके से राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना है।

    इसके तहत जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने संबंधित से गत वर्ष आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की भी जानकारी ली और आगामी कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवसर पर रूट प्लान तैयार किया जाए तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचें। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी राम स्वरूप शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, तहसीलदार आदित्य रंगा, एडीआईओ शुभम जोधा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #dc #national-unity-day

  • bawal 2.jpeg
    20/10/25 |

    हरियाणा के बावल कॉलेज परिसर से 5 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

    हरियाणा,  20 अक्तूबर- रेवाड़ी जिले के बावल स्थित सरकारी कॉलेज परिसर में पिछले पांच दिनों से आतंक मचा रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया था, जिसमें वह देर रात कैद हो गया।

    तेंदुए के लगातार चार बार सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। तेंदुए की उपस्थिति के कारण कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों में भय का माहौल था, खासकर दिवाली की छुट्टियों के बाद कॉलेज खुलने से पहले उसे पकड़ने का दबाव बढ़ गया था।

    तेंदुए के पकड़े जाने से कॉलेज प्रशासन ने अब राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कई दिनों से कुत्तों के गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं।

    कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक वन्यजीव नजर आया था, जिसकी पहचान बाद में तेंदुए के रूप में हुई थी। वन विभाग ने पकड़े गए तेंदुए को अब सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

    #तेंदुआ #Haryana #Rewari #वनविभाग #बावलकॉलेज #हरियाणावन्यजीव #CCTV #वन्यजीवबचाव #रेवाड़ी #WildlifeRescue #DanikKhabar #BreakingNews

  • mising.png
    20/10/25 |

    संदिग्ध परिस्थितियों में जिला पार्षद संजय जांगड़ा लापता, पुलिस को मिला 7 पेज का सुसाइड नोट

    हरियाणा,  20 अक्तूबर- झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव मुंडाहेड़ा निवासी और वॉर्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा रविवार शाम $4$ बजे के बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी गुमशुदगी के बाद पुलिस को एक $7$ पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसे उसने कब्जे में ले लिया है और पार्षद की तलाश में जुट गई है।

    परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद पार्षद का कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल एक स्थानीय दुकानदार के पास से बरामद हुआ है, जिसने पुलिस को बताया कि संजय जांगड़ा उनसे बातचीत के दौरान चुपके से अपना फोन बाइक के बैग में छोड़कर चले गए थे।

    सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप:

    लापता पार्षद द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट में कहा गया है कि उनके वॉर्ड (वार्ड-13) में जानबूझकर विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं और विकास कार्यों की मांग करने पर उन्हें लगातार परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके उठने-बैठने पर भी आपत्ति जताई जाती है और इस संबंध में भाजपा के बड़े नेताओं को गलत सूचनाएं फैलाई जाती हैं।

    सुसाइड नोट का अंत इस भावुक संदेश के साथ होता है: "मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। सबको मेरा अंतिम नमस्कार।"

    पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है और पार्षद संजय जांगड़ा का पता लगाने के लिए गहन तलाशी अभियान चला रही है।

    #जिलापार्षदलापता #संजयजांगड़ा #सुसाइडनोट #झज्जरपुलिस #विकासकार्य #राजनीतिकआरोप #गुमशुदगी #DanikKhabar #Haryana #Jhajhar

  • accused Anurag @ Anshu ps Ngh anc.jpeg
    20/10/25 |

    एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला ने अफीम तस्करी के मामले 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम व थार गाडी सहित आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ से नशा तस्करी के मामले में 18 अक्तूबर 2025 को एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला को 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम सहित गिरफ्तार ककोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।


    एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज  गावँ मिल्क से थार गाडी में अफीम लेकर नारायणगढ की तरफ से जाएगा। सूचना उपरान्त एन्टी नाराकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ के पास नाकाबंदी की और थार गाडी सवार संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला के रूप में हुई। आरोपी को उपरोक्त मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया गया।

               
    #ambala #narayangarh #antinarcoticscell #police

  • WhatsApp-Image-2022-10-18-at-6.35.39-AM-16661016613x2.jpeg
    20/10/25 |

    सीआईए-1 ने अवैध हथियार देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी से अवैध देसी पिस्टल रखने के मामले में सीआईए- 1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मे सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुग्रह डेविड उर्फ सन्नी निवासी सुन्दर नगर बी0 नजदीक डी0आर0एम0 आफिस अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।



    सीआईए- 1 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी के पास से खडा है।

    सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी के पास खडे संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान अनुग्रह डेविड उर्फ सन्नी निवासी सुन्दर नगर बी0 नजदीक डी0आर0एम0 आफिस अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई । जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया।


    #ambala #cia1 #paraothana #police #illegal-weapon

  • download (1).jpg
    20/10/25 |

    प्रयास सोसाइटी अम्बाला ने मनाया दिवाली परिवार मिलन समारोह

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - प्रयास सोसाइटी (रजि.) अम्बाला छावनी की ओर से शिव मन्दिर, प्रीत नगर, अम्बाला छावनी में दीवाली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवलन एवं वन्दे मातरम् गाकर किया गया । अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने आये हुए सदस्यों एवं अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी व अभिनन्दन किया । मंच का संचालन उमेश व्यास ने किया |

    जिन्होने पिछले 3 माह में किए गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । कोेषाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा किए हुए कार्यो में उपस्थित सदस्यों के योगदान के लिए उनके प्रयास सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों सम्मानित करवाया गया । इसमें दरबारा सिंह, सुधीर लाम्बा, विक्रम सिंह एवं गर्वित शर्मा प्रमुख रहे । श्रीमती बीना महाजन द्वारा अंताक्षरी के तीन रांऊड करवाये जिसमें जीतने वाले सदस्यों को उपहार दिए गए ।

    इसमें कमलेश गुप्ता को महिला टीम में महिला सह सचिव का दायित्व दिया गया जिसका सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया । उमेश व्यास जी ने दीपावली के महत्व के बारे में बताया । महिला सदस्यों द्वारा तम्बोला गेम का आयोजन भी किया गया जिसमें जीतने वाले सदस्यों को इनाम वितरित किये गए ।

    अराध्य सभ्रवाल द्वारा धार्मिक गीत पर नृत्य किया गया जिसको संस्था की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया । ओ. पी. गिरोत्रा, राजेश घई व विकास सभ्रवाल जी का दीपावली लक्की ड्रा निकला । समयबदधता का पुरस्कार विजय कुमार त्रेहन एवं नरेन्दर कुमार मोंगिया जी को दिया गया । आने वाले सभी प्रयास परिवार के सदस्यों को चेयरमैन, अध्यक्ष, सचिव व कोेषाध्यक्ष की ओर से दीपावली का उपहार दिया गया । अन्त में सभी ने सहभोज किया ।

    इस अवसर पर प्रयास सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, चेयरमैन मंजीव कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्दर गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, संगठन सचिव विजय कुमार त्रेहन, सह सचिव ज्ञान चन्द परूथी, कमल किशोर भण्डो, सुधीर लाम्बा, राजीव प्रकाश शर्मा, राजेश घई, उमेश व्यास, नरेन्दर मोंगिया, संजय शर्मा, मंजू गुप्ता, वीणा गुप्ता, मोनिका शर्मा, मीना लाम्बा, पूर्णिमा त्रेहन, नीलम मोंगिया, रीतू शर्मा, सुनीता भण्डो, बीना महाजन, ओ. पी. गिरोत्रा, अश्वनी शर्मा, प्रेम चन्द बाटला, कैलाश राणा, पंकज सभ्रवाल, मोहिन्दर खुराना, विनोद सपरा, एस के अग्रवाल, डा।. यशपाल अग्रवाल, अनिल शर्मा, राजीव प्रकाश, मोहित गुप्ता, पुनीत मनोचा, उपस्थित रहे।

    #prayassociety #ambala #celebrated #diwalifamily #gettogether

  • download.jpg
    20/10/25 |

    8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी भाग ले सकते है जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है। यह जानकारी आर्मी भर्ती निदेशक अम्बाला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी |

    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गये हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लोगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

    #recruitment #agniveer #male #candidates #khadgasportsstadium #ambalacantt

  • diwali-1820_101217054829.jpg
    20/10/25 |

    दीपावली और अन्य त्योहारों पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की होगी अनुमति: डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - डीसी अजय सिंह तोमर ने दीपावली पर्व पर जिला वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होनें कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है तथा इस पर्व के साथ-साथ आने वाले पर्वो को हमें मिलजुलकर मनाने का काम करना हैं। उन्होंने जिला के लोगों से दिवाली का त्यौहार ग्रीन पटाखों के साथ मनाने की अपील की है और कहा है कि सभी को प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सजग होकर सहयोग करना होगा तभी प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

    डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि अदालत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों की पालना करते हुए अम्बाला जिले में 20 अक्टूबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक पटाखे बनाने, बेचने और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों के अनुसार केवल ग्रीन पटाखों का प्रयोग दीपावली, क्रिसमस, नववर्ष, गुरु पर्व व अन्य त्यौहारों पर निर्धारित समय अवधि के लिए छूट प्रदान की जायेगी।

    यह प्रतिबंध 20 अक्टूबर 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। लेकिन इस अवधि के दौरान दीपावली के दिनों, गुरु पर्व व अन्य महोत्सवों पर रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही क्रिसमस और नववर्ष पर भी ग्रीन पटाखे रात्रि 11.55 से लेकर 12.30 बजे तक चलाए जा सकेंगे।

    बॉक्स:

    डीसी अजय सिंह तोमर ने जिले वासियों यह भी अपील की है कि वे ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें, इसके साथ-साथ अभिभावकों व अन्य से आग्रह है कि जब भी छोटे बच्चे पटाखे बजाएं तो वे उनके साथ रहें।

    #ambala #dc #news #festival #happiness #green-crackers

  • WhatsApp-Image-2022-10-18-at-6.35.39-AM-16661016613x2.jpeg
    20/10/25 |

    सरकारी दफ्तरों में आज दिवाली की छुट्टी: अम्बाला में उत्साह का माहौल, जनता जुटी पर्व मनाने की तैयारियों में

    जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - रोशनी और खुशियों का महापर्व दिवाली आज पूरे देश के साथ-साथ अम्बाला में भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की महत्ता को देखते हुए, हरियाणा सरकार द्वारा आज यानी 20 अक्टूबर को सभी सरकारी दफ्तरों और कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होने के कारण, अधिकारी और कर्मचारी भी अपने परिवारों के साथ इस पर्व को मनाने में जुट गए हैं।

    अम्बाला शहर और छावनी के बाजारों में कल देर रात तक खरीददारी का अंतिम दौर चला, जिसमें लोगों ने मिठाइयाँ, उपहार, पूजा सामग्री, और खासकर दीये व बिजली की झालरों की जमकर खरीददारी की। आज सुबह से ही शहर में एक उत्सवी और आनंदमय माहौल छा गया है।

    शहर के लोग अब अपने घरों को सजाने और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोरों पर है। महिलाओं द्वारा घरों में रंगोली सजाई जा रही है और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस वर्ष प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करते हुए ग्रीन पटाखों के उपयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है।

    #ambala #News #diwali #fastival #holiday

  • IMG-20251019-WA0048.jpg
  • download (4).png
    19/10/25 |

    पुलिस ने दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंदो के साथ बांटी खुशियाँ, की मिठाईयाँ वितरित

    जे कूमर अम्बाला 19 अक्तूबर - एसपी अम्बाला के मार्गदर्शन मे दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने जरूरतमंदों, वृद्धाआश्रम, झुग्गी झौपड़ी, गरीब लोगों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्हें मिठाईयाँ वितरित कर उनकी खुशियाँ दोगुनी कर दी। पुलिसकर्मियों के साथ दीवाली मनाकर बच्चों/बुर्जुगों के चेहरे खुशी से खिल गए। पुलिस द्वारा यह एक अच्छा कदम है।

    एसपी अम्बाला ने बतलाया कि दीपावली सिर्फ घरों को ही रोशन करने का पर्व नहीं है बल्कि यह आत्मा के भीतर ज्ञान और करूणा के दीप जलाने की भी प्रेरणा देता है। जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ बांटी जाती है तभी इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने स्थानीय वृद्धाआश्रम, झुग्गी-झौपड़ी में जाकर बुर्जुगों से संवाद किया और उन्हंें मिठाईयाँ वितरित की और उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हंे दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

    उन्होंने कहा कि पुलिस की इस पहले ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेवा भी पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस बार दीपावली हमारे लिए खास रही क्योंकि हमे लगा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यव्स्था के लिए नहीं बल्कि हमारे सुखदुख में भी सहभागी है।

    एसपी अम्बाला ने कहा कि त्योहारों के मौके पर जरूरतमंदो के साथ खुशी सांझा करने का एक अच्छा तरीका है ताकि वे भी इस उत्सव का आनन्द ले सके। यह घटना दर्शाती है कि कैसे पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी अपने समुदायों के साथ जुड़ते है और उनकी सेवा करते है विशेषता खास मौकों पर। दूसरों के साथ खुशियाँ सांझा करने से अपने आप को एक अलग ही सूकून मिलता है। इस प्रकार हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहारों को मिलकर मनाते हुए आनन्दमय जीवन जीना चाहिए।

    #Policepersonnel #distributedsweets #needy #auspicious #occasion #Diwali.

  • download (3).png
    19/10/25 |

    पटाखों से रहें सावधान, आंखों और त्वचा को हो सकता है खतरा : डॉक्टरों की अपील

    जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इसके साथ ही पटाखों से होने वाले हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे उत्सव के दौरान सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की चोट या स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

    अम्बाला सिविल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली चिंगारियां और धुआं आंखों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इससे आंखों में जलन, लाली, पानी आना और कई बार कॉर्निया पर चोट तक लग सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे जलाने के दौरान विशेष निगरानी में रखा जाए और आंखों पर चश्मा पहनने की सलाह दी।

    त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पटाखों में मौजूद रसायन त्वचा पर जलन, एलर्जी या जलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को त्वचा पर जलन या फफोले जैसी परेशानी महसूस हो तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

    विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल वायु प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि सांस के मरीजों और बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि पारंपरिक पटाखों की बजाय पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दीपावली का यह पर्व खुशियों के साथ सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

    #ambala #news #diwali #careful #dangerous #firecrackers

  • download (2).png
    19/10/25 |

    अम्बाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने तेज की चेकिंग, एक साल से बंद पड़ा बैग स्कैनर बना सुरक्षा में कमजोरी

    जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क चलते दोनों टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, वेटिंग हॉल और ट्रेन के डिब्बों में सघन जांच अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की मैन्युअल जांच की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

    हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टेशन पर लगाया गया बैग स्कैनर पिछले एक साल से बंद पड़ा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों के बैग अब मैन्युअली जांचे जा रहे हैं, जिससे जांच प्रक्रिया में देरी और असुविधा हो रही है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि बैग स्कैनर की मरम्मत के लिए विभाग को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पुलिस ने बताया कि त्योहारों के समय स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग को बढ़ाया गया है। जीआरपी के एसएचओ ने कहा कि स्टेशन पर हर संदिग्ध व्यक्ति और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

    #ambala #news #railway #checking

  • download (1) (1).jpg
    19/10/25 |

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आह्वान पर जगमगाई अम्बाला छावनी, वेलकम गेट से बाजारों तक भव्य सजावट

    अम्बाला छावनी, 19 अक्तूबर - दीपावली के पावन पर्व पर अम्बाला छावनी की रौनक देखने लायक हो गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विशेष आह्वान पर नगर परिषद ने इस बार छावनी को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए रोशनी और सजावट की विशेष व्यवस्था की है। छावनी का वेलकम गेट से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग, स्वस्तिका चोक, फुटबॉल चोक, दमकल विभाग बिल्डिंग, इंदिरा चोक के साथ ही सभी प्रमुख बाज़ारों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूलों से सजाया गया है, जिसने पूरे क्षेत्र को रोशनी से नहला दिया है।

    इस पहल की शुरुआत स्वयं कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अगुवाई में हुई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले एसडीएम ऑफिस में बाजार एसोसिएशन और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर छावनी को दीवाली पर विशेष रूप से सजाने का आग्रह किया था। मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि छावनी की पहचान एक साफ-सुथरे और सुंदर शहर के रूप में बननी चाहिए, ताकि त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले लोग भी इस सुंदरता से आकर्षित हों।

    नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, मंत्री के निर्देशों के बाद शहर की सुंदरता और साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। बाजारों में बिजली की झालरों से की गई सजावट और सड़कों पर लगाए गए रंगीन लाइट पोल्स से पूरा क्षेत्र जगमगाता नजर आ रहा है।

    स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और नगर परिषद की इस पहल की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इस बार शहर पहले से कहीं अधिक खूबसूरत और पूरी तरह त्योहारी रंग में डूबा हुआ है। दीपों की रौशनी और नगर परिषद की इस आकर्षक सजावट ने सच में अम्बाला छावनी को एक नई और भव्य चमक दे दी है।

    #ambala #news #anilvij #nagarprishad #grand decorations #diwali

  • download.png
    19/10/25 |

    इद्रीश फाउंडेशन के कपिल विज ने लिया संकल्प, 'हर गरीब दीया विक्रेता की दिवाली बनेगी खुशहाल'

    जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - समाजसेवी संस्था इद्रीश फाउंडेशन द्वारा राय मार्किट अंबाला में आयोजित "एक दिया शिक्षा के नाम" प्रदर्शनी-सह-विक्रय कार्यक्रम में न केवल बच्चों की कला को मंच मिला, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक घोषणा हुई जिसने दिवाली के सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।

    फाउंडेशन के सदस्य भाजपा नेता कपिल विज की ओर से सामने आई यह पहल इस पूरे आयोजन का सबसे मानवीय और भावुक क्षण रही। कपिल विज ने घोषणा की है कि इस वर्ष इद्रीश फाउंडेशन की टीम दिवाली की शाम 4 बजे अंबाला के स्थानीय गरीब और जरूरतमंद दीया बेचने वाले लोगों के पास पहुँचेगी और उनके बचे हुए सभी दीये खरीद लेगी।

    कपिल विज ने बताया कि अक्सर मेहनती छोटे विक्रेता अपने सभी दीये बेच नहीं पाते, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है और उनकी दिवाली फीकी रह जाती है। उनका संकल्प है, चाहे लाखों रुपये लग जाएँ, लेकिन इस बार की दिवाली हर मजदूर, हर दीया बनाने वाले छोटे गरीब भाई-बहनों के नाम होगी।

    उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मेहनतकश व्यक्ति मायूस होकर घर न लौटे। खरीदे गए इन दीयों को अगले वर्ष संस्था अपनी गतिविधियों और प्रदर्शनियों में उपयोग करेगी।

    इस बीच, फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि संस्था की "एक दिया शिक्षा के नाम" प्रदर्शनी ने बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन दिया और उनके लिए शैक्षणिक सहायता जुटाई। मिट्टी से बने हस्तनिर्मित दीयों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे। रिलायंस स्मार्ट बाज़ार के श्री तरुण जी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की कला को मंच देना दीपावली के सच्चे अर्थों को दर्शाता है।

    इस कार्यक्रम में टीम से नीलिमा, करिश्मा, मंप्रित और नेहा सहित बच्चों पायल, खुशबू, वंशिता, अभिषेक, मुकुल, पूजा गुप्ता, पूर्णिमा और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कपिल विज की इस अनूठी पहल ने यह संदेश दिया है कि दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग का भी त्योहार है।

    #ambala #News #diwali #idrishfoundation #kapilvij

  • AGM-2-18-10-25.jpg
    18/10/25 |

    गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर दिया जाए अधिक बल - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा

    चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने की पैदावार को बढ़ाने पर अधिक बल देने के साथ-साथ किसानों को गन्ने की बुआई के लिए नई तकनीक का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही सहकारी चीनी मिलों को आधुनिक मशीनों से लैस कर, उनकी रिकवरी बढ़ाने व घाटे को कम किया जाए।

     

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह निर्देश आज यहां गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों दिए। इस दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे।

     

    केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा गन्ने की रिलीज किस्मों के लिए अलग से नहीं लेनी होगी मान्यता

     

    उन्होंने कहा कि केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा उतर-पश्चिम क्षेत्र के लिए गन्ने के बीज की जो किस्में रिलीज की जाएगी, वह किस्में राज्य सरकार द्वारा भी मान्य होगी। इन किस्मों के लिए अलग से एचएयू से मान्यता लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना के नए किस्मों के बीज के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि गन्ने की पैदावार अधिक निकले और किसानों को अधिक लाभ मिले। जिससे मिलों की वर्तमान गन्ना किस्मों की तुलना में गन्ना व चीनी उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

     

    राज्य की सहकारी चीनी मिलों द्वारा पिराई सीज़न 2024-25 का पूरा किया गया भुगतान

     

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि पिराई सीज़न 2024-25 के दौरान राज्य की विभिन्न सहकारी चीनी मिलों द्वारा कुल 1278.50 करोड़ रुपये मूल्य का गन्ना पिराई हेतू खरीदा गया था, जिसका पूरा भुगतान सहकारी चीनी मिलों द्वारा किसानांे को कर दिया गया है। इसके अलावा, निजी क्षेत्र की नारायणगढ़ चीनी मिल का पिछले पिराई सत्र की किसानों की बकाया राशि है, जो दिसम्बर, 2025 तक दे दी जाएगी। श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्नें की बुआई और कटाई के लिए नई तकनीक की मशीनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों को अधिक जागरूक किया जाए। ताकि किसानों का खर्चा कम और लाभ अधिक मिले।

     

    इस अवसर पर बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक,  हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह, हरियाणा सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार श्री महेंद्र पाल, गन्ना सलाहकार डॉ रोशन लाल, गन्ना प्रजनन केंद्र, करनाल व एचएयू के वैज्ञानिक सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #HaryanaAgriculture #SugarcaneFarming #ShyamSinghRana #CooperativeSugarMills #ArvindSharma #FarmTech #CaneRecovery #FarmerWelfare #HauResearch #CaneControlBoard

  • 565129802_1381113390047907_626134792230648400_n.jpg
    18/10/25 |

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 दिसंबर तक शहर-गाँव में होंगे कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।

    चण्डीगढ, 18 अक्तूबर (अभी) - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में 2 महीने तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इसके उपरांत 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय एकता से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी शनिवार को करनाल कर्णकमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

     

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 25, 26 और 27 अक्तूबर को गांवों और शहरों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग व युवा शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 2 महीने यानी 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्य वितरित किए जाएंगे। इससे युवाओं में राष्ट्रीय एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के लिए माई भारत पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों अभियान चलाए, जो सफल रहे। इन अभियानों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे अभियान शामिल हैं। अब राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत हो रही है।

     

    देश व प्रदेशवासियों को दी त्योहारों की शुभकामनाएं

     

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज व अन्य त्योहारों की हार्दिक बधाई दी।

     

    सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर दी शुभकामनाएं

     

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मंत्रियों व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का धन्यवाद है, जिन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी की भी घोषणा की है। इसके साथ-साथ नवंबर महीने से लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 2100 रुपये जाना भी शुरू हो जाएंगी। सरकार की स्कीमों का पैसा डीबीटी से दिया जा रहा है। प्रदेश लगातार विकास कर रहा है।

    #RashtriyaEktaDiwas #ManoharLal #RunForUnity #NationalUnity #SardarVallabhbhaiPatel #MyBharatPortal #PadYatra #HaryanaGovt #DevelopmentAgenda #DiwaliGreetings

  • WhatsApp Image 2025-10-18 at 3.39.16 PM.jpeg
    18/10/25 |

    त्योहारों को लेकर अम्बाला पुलिस सतर्क, आपराधिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, बाजारों में बढ़ाई गश्त - एसपी

    जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सभी प्रबन्धक थाना, सीआईए यूनिटों व खुफिया तन्त्र को कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्यवाई अमल में लाई जाए।


     
    उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में दीपावली, भैयादूज इत्यादि विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे ऐसे में बाजारों में भीड़-भाड़ का माहौल रहेगा। इसलिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएं, चैकिंग अभियान चलाया जाए। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों को चिंहित कर लिया जाए। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना फोर्स के साथ पैदल गश्त करें।



    एसपी अम्बाला ने बताया कि वर्दी और सिविल ड्रैस दोनों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में गश्त तेज कर दी जाए। सभी प्रबन्धक थाना को सचेत करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए है।

    जिला क्षेत्र के सभी होटल, रेस्टोरैंट, लाॅज, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा इनके आसपास स्थित ऐसे स्थान जहां पर आसामाजिक तत्व छिप सकते है, की गहनतापूर्वक जांच की जाए। पुलिस द्वारा दिन-रात वाहनों की निरन्तर नाकांबदी करते हुए चैकिंग की जा रही है। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले आसामाजिक तत्वों  पर पुलिस विभाग विशेष नजर रखे हुए है, पुलिस के खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए छोटी-बड़ी सूचनाएँ एकत्र करने को कहा गया है।



    एसपी अम्बाला ने आमजन से कहा कि असामाजिक/आपराधिक तत्वों व आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वालों की सूचना तुरन्त पुलिस को दें ताकि समय रहते उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके।

    #ambala #news #spambala #diwali  

  • diwalicarnival.png
    18/10/25 |

    पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के  प्रधान धर्मपाल जैन एवं समस्त प्रबंधन समिति द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रधानाचार्या द्वारा नवकार मंत्र के आलौकिक वातावरण में दीप प्रज्वलन तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर  दीवाली कार्निवाल का आगाज किया गया। जैसे ही गुब्बारे आसमान में ऊँचे उठे, पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण छा गया।

    विद्यालय का प्रांगण रंगीन झंडियों, गुब्बारों और सजावटों से सुसज्जित था, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आनंद का प्रतीक बना हुआ था। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्निवाल में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अनेक रोमांचक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल, गायन, नृत्य,  तंबोला, तथा रैफल ड्रॉ जैसी रंगारंग गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

     रैफल ड्रा में प्रथम इनाम रेफ्रिजरेटर जीता  कक्षा छठी से विदिता ने  ,द्वितीय इनाम एल ई डी जीता-  L.k.G  से सक्षम-और तृतीय इनाम माइक्रोवेव की हकदार  बनीं - UKG की इशानवीं।  इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुल 20 बड़े पुरस्कार और 75 अन्य आकर्षक पुरस्कार भी  कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र  मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ, स्वादिष्ट फूड  स्टाल,  गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ, तंबोला , झंडियों और गुब्बारों से सजा प्रांगण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रबंधन समिति  के प्रधान धर्म पाल जी जैन , मनोज जैन (उपप्रधान) मनीष जैन ( मैनेजर), अमन जैन (सचिव),  पंकज जैन ( कोषाध्यक्ष ), भाविक जैन ( Joint secretary)डॉॅ.अमित जैन (convener),कशिश(co convener) एवं उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों  सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग और सफल प्रयास को सराहा और दीवाली के इस पावन  पर्व के लिए शुभ संदेश व शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावको और शिक्षकों  का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं।


    #ambala #news #jainschool #diwali

  • download.png
    18/10/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व

    जे कुमार अम्बाला 18 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में  दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।  स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह उत्साह और उमंग से भरा रहा। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों, दीपकों और फूलों से सजाया गया  था।

    कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्रों ने दीया सजावट, पेपर प्लेट रंगोली, कार्ड मेकिंग, दीया स्टैंड विद वेस्ट मटेरियल, शुभ-लाभ निर्माण जैसी मज़ेदार गतिविधियों में भाग लिया और कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने जूट क्राफ्ट गिफ्ट आइटम, झरोखा मेकिंग, रंगोली डिजाइन आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे बच्चों और उनके अभिभावकों को दिखाया गया। सभी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों को संदेश दिया कि दिवाली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को दूर करने का पर्व है। उन्होंने सभी को पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने और पटाखों से दूरी बनाने का आग्रह किया। उन्होंनेे बच्चों को संदेश दिया कि सच्ची दिवाली वही है जो खुशियाँ बाँटे और प्रकृति को सुरक्षित रखे। पूरे विद्यालय में हर्ष और आनंद का माहौल रहा।

    #ambala #News #lordmahavirschool

  • WhatsApp Image 2025-10-18 at 12.51.29.jpeg
    18/10/25 |

    जीएमएन कॉलेज मे धन्वंतरि त्रयोदशी के अवसर पर राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी

    जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - आरोग्य भारती, अम्बाला ज़िला (हरियाणा प्रांत) द्वारा गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में धन्वंतरि त्रयोदशी के पावन अवसर पर एक राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद के साथ किया गया, जो स्वास्थ्य और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं।


    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, महासचिव, आरोग्य भारती (अम्बाला इकाई) रहे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए आयुर्वेद के दार्शनिक एवं नैतिक आधारों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. गुप्ता ने आयुर्वेद के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि यह परंपरा भगवान धन्वंतरि तक पहुँचती है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार और दिव्य वैद्य माना गया है। उन्होंने ‘आत्मा’ की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला, जो न तो पाश्चात्य दर्शन में और न ही इस्लामी विचारधारा में दिखाई देती है।


    उन्होंने चिकित्सा के चार स्तंभों की व्याख्या करते हुए कहा कि इनमें से एक महत्वपूर्ण स्तंभ नर्सें हैं, जो सेवा, करुणा और सहानुभूति का प्रतीक हैं। उन्होंने अंत में ‘अनुराग’ की अवधारणा पर बात की — यह एक विशिष्ट भारतीय विचार है, जिसका अर्थ है रोगी के प्रति गहरी सहानुभूति और संवेदनशीलता, जो अन्य चिकित्सा या दार्शनिक परंपराओं में नहीं मिलती।


    कार्यक्रम का संचालन एवं मेजबानी डॉ. रोहित दत्त, प्राचार्य, जी.एम.एन. कॉलेज, ने की। उन्होंने अपने फार्मास्यूटिकल पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई बातें साझा कीं और थेराप्यूटिक इंडेक्स (Therapeutic Index) की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा प्रणालियों के संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली तथा रोग-निवारक स्वास्थ्य उपायों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।


    डॉ. दत्त ने यह भी बताया कि हमारी दैनिक जीवनशैली में कई ऐसे तत्व मौजूद हैं जो कैंसरजनक (carcinogenic) हो सकते हैं — यहाँ तक कि कुछ आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयुक्त पौधे या जड़ी-बूटियाँ भी सावधानी और वैज्ञानिक दृष्टि से परखे जाने चाहिएं।


    संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. रोहिणी, ज़िला अध्यक्ष, आरोग्य भारती (अम्बाला इकाई) एवं राज्य प्रमुख (महिला स्वास्थ्य, हरियाणा) ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जैसा आहार, वैसा शरीर”, और सभी को सचेत होकर भोजन चुनने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन दस मिनट ध्यान लगाने से मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है, जिससे जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहता है।


    कार्यक्रम में मुख्यतः नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर आकाश कक्कड़ (ज़िला संस्कारक), सुभाष मित्तल (उपाध्यक्ष, अम्बाला इकाई), और कमल सिंघवाणी (कोषाध्यक्ष) सहित आरोग्य भारती के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागी पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के संगम पर महत्वपूर्ण विचारों से समृद्ध हुए।

    #ambala #News #gmncollege #seminar

  • download (1).png

    नगर परिषद अम्बाला छावनी कार्यालय में देर रात लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

    जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - अंबाला नगर परिषद के कार्यालय में देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय कार्यालय में नाईट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वरुण मौजूद था । वरुण ने बताया कि वह परिसर के बाहर था, तभी अचानक अंदर से जलने और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के भीतर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और दमकल विभाग को दी।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कार्यालय में रखे प्लास्टिक फर्नीचर, कुछ दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

    नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, आग से हुए नुकसान का सही आकलन सुबह के समय ही किया जा सकेगा जब संबंधित शाखा के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचेंगे। फिलहाल परिषद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    घटना के समय धुआं और आग की लपटें कार्यालय परिसर मे दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई थी। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों की तत्परता और समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। नगर परिषद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    #ambala #news #nagarparishad #aag #breakingnews

  • G-1-15-7-25.jpg
    17/10/25 |

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 'एक दिया देश के नाम' अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए रवाना किया

    चंडीगढ़, 17 अक्टूबर -हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ‘एक दिया देश के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 50 छात्राओं को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहेरा भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मीडिया छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा की भावना से प्रेरित यह यात्रा हरियाणा की छात्राओं द्वारा सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

     

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर खुशियाँ मना रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारे उन वीर सैनिकों को जाता है जो सीमाओं पर देश की रक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही हैं। हरियाणा की धरती सदा से शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के लिए जानी जाती रही है, और यह पहल उसी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

     

    राज्यपाल ने छात्राओं के उत्साह, समर्पण और देश सेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक कार्यों जैसे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की बेटियों पर गर्व है।

     

    भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने जब भी देश पर संकट आया, दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया और उन्हें पराजित किया — चाहे 1948, 1965, 1971 की लड़ाई हो या कारगिल युद्ध। भारतीय सेना ने सदैव देश का नाम रोशन किया है।

     

    इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कार्यक्रम से जुड़ी छात्राओं, सहयोगी टीम और अभिभावकों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को इस राष्ट्रीय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियाँ जहाँ भी जाती हैं, अपने संस्कार, साहस और देशभक्ति से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।

     

    छात्राओं का यह दल हरियाणा राजभवन से रवाना होकर जालंधर, जम्मू, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर तक पहुँचेगा। यात्रा के दौरान वे सुरक्षा बलों से संवाद स्थापित कर देशभक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देंगी। यात्रा का समापन श्रीनगर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर होगा।

     

    मीडिया छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने राज्यपाल को अवगत कराया कि यह संगठन पत्रकारों और पत्रकारिता के विद्यार्थियों का संघ है, जो समाज में जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न अभियानों और यात्राओं का आयोजन करता रहा है।

     

    इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी श्री शुभम सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, अंबेडकर चेयर के निदेशक डॉ. प्रीतम, इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #EkDiyaDeshKeNaam #HaryanaToKashmir #SoldiersOfIndia #DiwaliWithJawans #AseemKumarGhosh #RajBhavanHaryana #MediaChhatraAssociation #Patriotism

  • K-1-17-10-25.jpg
    17/10/25 |

    पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य की जिम्मेदारी: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

    चंडीगढ़, 17 अक्टूबर - हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन - जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज फरीदाबाद स्थित नेशनल हाईवे की ग्रीन बेल्ट पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

    इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया। उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा ने भी पौधारोपण करते हुए अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

     

    केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन की आधारशिला हैं, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं बल्कि प्रकृति और धरती माँ के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या किसी संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने आसपास एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें, तो आने वाले समय में हमारा समाज और अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनेगा।

     

    श्री गुर्जर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पौधारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और अपने परिवार और मित्रों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव ही हमारे जीवन को स्वस्थ, संतुलित और दीर्घकालिक बनाता है, और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

     

    #EkPedMaaKeNaam #PlantationDrive #Faridabad #KrishanPalGurjar #MoolchandSharma #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlanting #GreenBelt #ClimateAction #SwachhParyavaran

  • 001.jpg
    17/10/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के किंडरगार्डन विभाग में दीपावली और नवरात्रि का उत्सव हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया जो भारतीय संस्कृति में बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है स्कूल के सभागार में कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने कविताओं, नाटक व नृत्य जैसी प्रस्तुतियों से इस कार्यक्रम को रंगारंग बनाया।

    सभी बच्चे रंग बिरंगी वेशभूषा में उपस्थित थे। जहां कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी नृत्य कला से सभी को मंत्र मुग्ध किया तो वहीं कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों से रामायण पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया और समझाया कि पटाखों की जगह हमें दिए जलाने चाहिए।

    इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने दिवाली पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए दीए, मोमबत्ती, और पेपर प्लेट को विभिन्न साज सामग्री से सजाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शर्मा जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार आपसी एकता व भाईचारे को बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सचेत रहने का संदेश देता है।

    #ambala #news #lordmahavirschool

  • 876788645 (6).jpeg
    17/10/25 |

    खाली जमीन की निशानदेही कराकर जनहित में करें इस्तेमाल - मेयर सुमन बहमनी

    जे कुमार, यमुनानगर 17 अक्तूबर - शहर के सौंदर्यीकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, विकास व नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मेयर सुमन बहमनी नगर निगम के वार्डाें का निरीक्षण कर रही है। हर वार्ड का दौरा कर वहां की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य, सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

    इसी कड़ी में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 16 के चांदपुर ऑटो मार्केट के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निगम अधिकारियों को जमीन की निशानदेही कराकर वहां से अवैध कब्जे हटवाने, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व रेलवे की जमीन की जांच करने और नगर निगम की जमीन की सफाई कर उसे पार्क या अन्य किसी अच्छे कार्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान मेयर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी के साथ निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, वार्ड पार्षद संदीप धीमान व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक साथ रहे।

    मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है। जन प्रतिनिधि भी अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का पता कर उनका समाधान कर रहे है। वह खुद हर वार्ड में जाकर वहां की समस्याओं का निदान करने का प्रयास कर रही है। चांदपुर फ्लाईओवर के नजदीक निगम की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन का जनहित में इस्तेमाल हो, इसके लिए उन्होंने इसका जायजा लिया।

    निगम अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन तक, चांदपुर ऑटो मार्केट व फ्लाईओवर के आसपास खाली पड़ी जमीन का जायजा लिया गया। निगम अधिकारियों को पूरी जमीन की निशानदेही कराने के आदेश दिए गए है। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है कि यहां कितनी जमीन निगम की है। कितनी रेलवे व पीडब्ल्यूडी की है। निशानदेही के साथ ही जमीन से अवैध कब्जे हटवाने व सफाई कराकर यहां पार्क या जनहित के लिए अन्य किसी अच्छे कार्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

    मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प है। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नगर निगम क्षेत्र को अपने घर की तरह साफ, स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए। खुले में गंदगी न फैलाएं।

    #yamunanagar #news #mayor #vacant-land

  • download.jpeg
    17/10/25 |

    मुख्यमंत्री का बुजुर्गों को तोहफा : बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़कर हुई 3200

    चंडीगढ़/अम्बाला, 17 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों बुजुर्गों और जरूरतमंदों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली बुढ़ापा सम्मान भत्ता (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। यह पेंशन अब ₹3000 से बढ़ाकर ₹3200 प्रतिमाह कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बढ़ी हुई यह राशि 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। इसका सीधा लाभ राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, जिससे उन्हें दैनिक जीवन के खर्चों को वहन करने में अतिरिक्त संबल प्राप्त होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा से ही प्रदेश के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि न केवल बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि वे सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सकें। उन्होंने दोहराया कि सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।

    उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में लगातार वृद्धि की है। ₹3200 की यह नई राशि देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में से एक है।

    इस घोषणा से बुजुर्गों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ी हुई पेंशन राशि का वितरण 1 नवंबर से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो। सरकार का यह कदम वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति उसकी गंभीरता को दर्शाता है।

    #ambala #News #haryana

  • IMG_20251016_193847_66.jpg
  • Rail-One-App-ticket-booking-train-running-status-food-facilities-on-single-plateform-hindi-news.webp
    17/10/25 |

    यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा 'रेल वन ऐप', अनारक्षित टिकट के लिए कतारें होंगी छोटी

    जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - रेलवे यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में, भारतीय रेलवे द्वारा विकसित 'रेल वन ऐप' (Rail One App) यात्रियों के लिए एक क्रांतिकारी समाधान बनकर उभरा है। यह एक ऐसा एकीकृत प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से यात्रीगण अपनी यात्रा से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उठा सकते हैं।

    'रेल वन ऐप' की प्रमुख सुविधाएँ:

    इस बहुउद्देशीय ऐप के माध्यम से यात्री निम्नलिखित सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं:

    • टिकट बुकिंग: आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (Unreserved) दोनों तरह के टिकटों की त्वरित बुकिंग।

    • पी.एन.आर. स्थिति: टिकट की वर्तमान पी.एन.आर. स्थिति की जांच।

    • ट्रेन की जानकारी: ट्रेन की वर्तमान स्थिति (लाइव स्टेटस) की जानकारी।

    • प्लेटफॉर्म टिकट: प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग।

    • खान-पान: यात्रा के दौरान ऑनलाइन खाने की बुकिंग (e-catering)।

    • अन्य सेवाएँ: टिकट रिफंड संबंधी प्रक्रिया और आपातकालीन मदद के लिए रेलमदद (RailMadad) सुविधा।

    त्योहारों पर विशेष फोकस: 3 मिनट से कम में अनारक्षित टिकट

    आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों की समस्या को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है। रेलवे अब अनारक्षित टिकट जारी करने का समय 3 मिनट से कम करने पर काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रीगण बिना किसी देरी के अपना टिकट प्राप्त कर सकें और उनका बहुमूल्य समय बच सके, जिससे उनकी यात्रा और अधिक आरामदायक बन सके।

    दलालों से बचें, डिजिटल माध्यम चुनें:

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के संबंध में दलालों के चंगुल से पूरी तरह बचें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन पर उपलब्ध स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) या सुविधाजनक 'रेल वन ऐप' का ही उपयोग करें।

    यह ऐप पूरी तरह से निःशुल्क है और इसे एंड्रॉइड उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से तथा एप्पल उपयोगकर्ता एप्पल स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 'रेल वन ऐप' का उपयोग करके, यात्रीगण अपनी रेल यात्रा को सुरक्षित, तेज और अत्यंत सुविधाजनक बना सकते हैं। रेलवे का यह डिजिटल कदम यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

    #ambala #news #haryana #rail-one

  • Pic 2.jpeg

    वर्तमान भाजपा सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा है और इस अवधि में अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान होता है और हमारी सरकार तकनीक का पूरी से उपयोग कर रही है ताकि आमजन को सुविधाएं तेजी से मुहैया कराई जा सके और लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पडें।

    श्री विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में कई विकास के कार्य हुए हैं और तरक्की का पहिया तेजी से चला है। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और इन 11 सालों को कहा जाए तो यह हरियाणा का स्वर्णिम समय है और इस अवधि में अनेकों योजनाएं शुरू की गई। श्री विज ने कहा कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि यदि हम एक रुपया भेजते है तो 85 पैसे सिस्टम खा जाता है और लाभपात्र तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं। मगर हमारी भाजपा सरकार ने तकनीक का सहारा लेकर विभिन्न योजनाओं के सारे पैसे सीधे लाभपात्रों के खातों में पूरे पहुंचते हैं।

    हमारी डबल इंजन की सरकार कई गुणा तेजी से चल रही - विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिनके पास घर नहीं है और जिन्होंने किसी भी किसी अन्य योजना के तहत घर नहीं ले रखे, उन्हें 50 या 100 वर्गगज के प्लाट दिए जाएंगे, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है। इसी प्रकार, पंचायती राज संस्थाओं व नगर परिषदों को भी उनके हिस्से के अनुसार विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री द्वारा दी जाएगी ताकि विकास कार्य किए जा सकें। श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार काम करने में लगे है और हमारी डबल इंजन की सरकार है। जनता एक वोट डालती है लेकिन जनता को दो सरकार मिलती है, एक प्रदेश और दूसरी केंद्र में मोदी जी की सरकार मिलती है और हमारी डबल इंजन की सरकार कई गुणा तेजी से चल रही है ताकि विकास कार्य हो सकें।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान चलाकर देश को नया रूप देने का काम किया- विज

    श्री विज ने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेज यहां से चले गए, मगर अंग्रेजों की जो शासन पद्धति थी वहीं चलती रही क्योंकि हम अभाव में जीते थे, अस्पताल-कालेजों के लिए तरसते रहे, पीने के पानी के लिए तरसते रहे, नागरिक सीवरेज-स्ट्रीट लाइट के लिए तरसते रहे। मगर जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने सारी आवश्यकताएं पूरा करने का कार्य शुरू किया और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता की बात कही। यदि हमारे पहले प्रधानमंत्री यह सोचते तो आज भारत भी अमेरिका या इंग्लैंड की तरह होता। लोग बैंक की दहलीज तक नहीं जा सकते थे, लेकिन मोदी जी ने गरीबों के लिए जनधन योजना की शुरूआत की। उज्जवला योजना लागू करके गरीब लोगों की रसोई में गैस सिलेंडर दिए गए। आयुषमान भारत योजना एक मिसाल योजना है जिसके माध्यम से हर परिवार को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज कराने की व्यवस्था की गई है। पहले घर में कोई बड़ी बीमारी आ जाती थी तो परिवार के लोग सहम जाते थे, मगर आज उसे पता है कि पांच लाख रुपए तक का ईलाज सरकार ने कराने की जिम्मेदारी ली है।

    मोदी जी ने हिन्दूस्तान को बदला लेने वाला हिंदुस्तान बनाया, देशवासी गौरन्वित- विज  

    श्री विज ने कहा कि हमारे पड़ोस में पाकिस्तान है जो हमारे से ही अलग होकर बना है। हमारे कुछ नेताओं ने हिंदुस्तान के टुकड़े कर दिए जबकि आजादी की लड़ाई में ऐसी कभी भी बात नहीं थी, जिन्होंने कुर्बानियां दी उन्होंने टूटते हुए भारत के लिए नहीं दी थी और भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव ने अखंड भारत के लिए कुर्बानी दी। नेताजी सुभाष बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई और अंग्रेज सरकार के साथ सशस्त्र लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि क्या शहीदों ने हिंदुस्तान के बंटवारे के लिए कुर्बानियां दी। मगर उस समय सत्ता के लालची कुछ नेताओं ने हिंदुस्तान के टुकड़े धर्म के आधार पर करवा दिए। हिंदु हिंदुस्तान में और मुसलमान पाकिस्तान में रहेंगे यह निर्णय कर दिया गया, जिससे हजारों लोग बेघर हुए। आज वहीं पाकिस्तान जो हमारे से अलग होकर बना है वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अनेकों वर्षों से उग्रवाद चल रहा है और बेकसूर लोगों को मारकर वह चले जाते थे। पहले हम मारे गए लोगों को श्रद्धांजलियां देकर अपने घर चले जाते थे, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं किया और दुस्साहस करने वाले पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। मोदी जी ने हिंदुस्तान को बदला लेने वाला हिंदुस्तान बनाया इससे हर व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।  

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दोबारा दुस्साहस नहीं करेगा- विज

    इसी प्रकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, जबकि पहले पूर्व सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और कश्मीर में कत्लेआम होते रहे। लेकिन आज मगर मोदी जी के ऐतिहासिक निर्णयों के चलते आज कश्मीर भी ऐसे है जैसे हमारा हरियाणा-पंजाब है तथा कश्मीर के लोगों के अधिकार भी हमारे जैसे ही हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए दशकों से संघर्ष हो रहा था, कई आंदोलन हुए, दो बार आंदोलनों में वह भी गए। परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशलता के चलते आज राम मंदिर बनकर तैयार है तथा राम मंदिर में एक साल में 20 करोड़ लोगों ने दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने तीन तलाक को भी खत्म किया। पाकिस्तान ने पहलगाम में जो दुस्साहस किया उसके बाद आप्रेशन सिंदूर में ऐसा सबक सिखाया गया कि दोबारा वह उठने की कोशिश नहीं करेगा। यदि उसने दोबारा उठने की कोशिश की तो उसे इतनी मार पड़ेगी कि पाकिस्तान दोबारा से इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करेगा। ऐसा इसलिए मुमकिन हो रहा है कि प्रदेश व देश में आज भाजपा की सरकारें है।

    हरियाणा पहला ऐसा राज्य, जहां पर 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही- विज

    श्री विज ने बताया कि हरियाणा में भी उच्च शिक्षा व कृषि को सशक्त बनाने के लिए जिला करनाल में 700 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप बागवानी विश्व विद्यालय का शिलान्यास किया गया है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां पर 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है और किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस भी दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में किया जा रहा है जिसके लिए ई एप्लीकेशन बनाई गई है। हरियाणा कृषि भूमि विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया। नकली खाद, बीज व कीटनाशक बनाने व बेचने वालों को 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। सरकारी नियुक्तियों में योग्यता के आधार पर 33949 युवाओं को सरकारी नौकरी देना तथा 17 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में होना जारी है, एचकेआरएन बनाकर सेवा सुरक्षा प्रदान की गई है जिन्हें भविष्य का डर रहता था अब उनका भविष्य सुरक्षित किया गया है।

    हमारी सरकार की नीति है कि युवा सकारात्मकता से आगे बढ़े - विज

    इसी तरह, उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 68 करोड रूपए की लागत से 337 इंडौर स्टेडियम बनाए गए। हमारी नीति है कि युवा सकारात्मकता से आगे बढ़े। जब वह खेल मंत्री थे तब ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले को छह करोड़ रुपए उन्होंने देना तय किया था। इसके अलावा, मेजर ध्यानचंद खेल रतन अवार्ड, द्रोणाचार्य आवार्ड व अन्य अवार्ड दिए जाना शामिल है। शहीद सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है व दिव्यांग युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपए का ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह, 20 वर्ष से अधिक समय पंचायती भूमि पर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक उपलब्ध करवाना, शहरो में भी स्वामित्व योजना के तहत दुकान मालिकों को मालिकाना हक दिलवाना इत्यादि योजनाएं शामिल है।

    प्रदेश में लगभग 1.50 लाख लोगों के घरों पर सोलर सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य- विज

    ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1.50 लाख लोगों के घरों पर सौलर सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके तहत अभी तक 37825 सौलर लगाने का काम किया गया है। इस योजना के तहत जिस व्यक्ति की आय 1.80 लाख है उसे 2 किलोवाट तक का सौलर लगाने पर एक लाख 10 हजार रुपए सबसीडी प्रदान की जा रही है। इस योजना से लोगों की बिजली का बिल शून्य हो जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। लाडो लक्ष्मी योजना को लॉंच किया गया है और इस योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख 30 हजार महिलाओ ने पंजीकरण कराया है। इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को 2100 रूपए की राशि जल्द उनके खाते में स्थानांतरित करने का काम किया जाएगा।

    आजादी की पहली लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई - विज

    ऐसे ही, नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण व मुफ्त ड्रोन दिए गए। आज ड्रोन का महत्व है और इसके लिए ड्रोन दीदी योजना चलाई गई। फरीदाबाद में 625 करोड़ की लागत से ईएसआईसी अस्पताल बनाकर दिया है। किडनी मरीज को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं दी जा रही है। हमने हिसार में हवाई अड्डा बनाया और अम्बाला छावनी में हवाई अड्डा बनकर तैयार है। अम्बाला छावनी में लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से 1857 में आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यह पढ़ाया कि आजादी की लड़ाई उन्होंने लड़ी, मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था और अंग्रेज एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी बनाई थी। कांग्रेस के जन्म से 28 साल पहले आजादी की लड़ाई लडी गई जिसे कभी बताया नहीं गया। यह लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी।

    अंबाला छावनी में विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से बहुत विकास हुआ - विज

    उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए श्री विज ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि केंद्र की विकास की योजनाएं और प्रदेश की विकास की योजनाओं के साथ-साथ शहर में भी बहुत विकास हुआ है। अनेकों योजनाएं यहां शुरू की गई है। पहले यहां केवल पत्थर लगाए जाते थे, मुख्यमंत्री आता था पत्थर लगाकर चला जाता था। हमने अनाज मंडी बनाकर दी, अंबाला छावनी में साईंस म्यूजियम बनाया जा रहा है जिसके आज टेंडर हो रहे हैं। छावनी अब टूरिस्ट शहर बन गया है। यहां लघु सचिवालय का निर्माण किया गया और आज 30 सरकारी दफ्तर एक ही छत के नीचे काम कर रहे हैं।

    श्री विज ने कहा कि पहले अम्बाला छावनी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था मगर भाजपा सरकार के समय में इतने विकास कार्य यहां हुए हैं। हमने बैंक स्क्वेयर-कम-माल बनाया ताकि बाजार सहित सभी बैंक एक छत के नीचे आ जाए। हमने शहर के सबसे गंदे स्थान पर सुभाष पार्क बनाया जिसे देखने के लिए आज दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर का फीफा एप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम बना रहे हैं। हमने ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल बनाकर दिया। बाजार में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जिसमें लिफ्ट भी लगाई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रानिक सिस्टम लगाया जा रहा है जिससे पता चल जाएगा कि कहां पर जगह खाली है। हम अम्बाला को सुविधाओं से सुस्ज्जित कर रहे हैं। हमने टांगरी नदी पर बांध बनाकर दिया व उस पर सड़क बनाई। इसी महीने के अंदर वह सड़क जीटी रोड से जुड जाएगी और बांध वाली रोड से सड़क जुड़ जाएगा।

    विकास कार्यों के होने से अंबाला छावनी का स्वरूप बदला - विज

    श्री विज ने कहा कि इन विकास कार्यों को जनता के सामने रख जा रहा है ताकि लोगों को विश्वास हो कि हमने सारे हरियाणा में काम किया। आज अम्बाला छावनी में बाहर से कई सालों बाद आए तो वह विकास कार्य देख भ्रमित हो जाता है कि कहीं वो दूसरे शहर में तो नहीं आ गया।  हमने अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के मध्य लोकल बस सेवा 30 वर्षों बाद पुनः शुरू कराई। आज 20 बसें लोकल रुट पर चल रही हैं। अब बसों के आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनने शुरू हो गए हैं। इसी प्रकार, अम्बाला-साहा रोड बना कर दी गई और अब अम्बाला के चारों ओर रिंग रोड बनाई जा रही है जिससे ट्रेफिक समस्या से निजात मिलेगी। अम्बाला से शामली व अम्बाला से कालाअम्ब रोड बनाई जा रही है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर- विज  

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा जितने भी काम बताए जा रहे हैं इससे पहले एक प्रतिशत काम पूर्व सरकारों के समय अम्बाला में नहीं हुए, यह भाजपा सरकार के काम है। आज प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत बनाना चाहते हैं जबकि हमारे से पहले जो देश आजाद हुए, वह भी विकसित हो गए, मगर हम अभी भी विकासशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। अभी जीएसटी को भी कम किया गया है ताकि लोग ज्यादा खरीदारी कर सकें। मांग बढ़ेगी तो उन्हें पूरा करने के लिए और कारखाने लगेंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा।

    इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम विनेश कुमार,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार,  डीएसपी रमेश कुमार, ईओ देवेन्द्र नरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, विपिन खन्ना, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, श्याम सुंदर अरोडा, दीपक भसीन, आरती सहगल के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    -----------

  • WhatsApp Image 2025-10-17 at 12.35.35 PM.jpeg
    17/10/25 |

    जीएमएन पब्लिक स्कूली बच्चों ने प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए मनाई इको-फ्रेंडली दिवाली

    जे कुमार, अंबाला 17 अक्तूबर - जी.एम. एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी के छात्रों ने निधि गुप्ता के नेतृत्व में दीपावली थीम पर आधारित एक विशेष प्रार्थना सभा प्रस्तुत की । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए ‘इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।

    बच्चों ने सुंदर गीत, मधुर संगीत, कविताओं और भजनों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया साथ ही बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व को हर्ष और उमंग के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

    उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु घई ने मंच पर आकर उपस्थित अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और बच्चों की सराहनीय प्रस्तुतियों एवं उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    #ambala #news #gmnpublicschool #diwali

  • download (1).jpg
    17/10/25 |

    ग्रुप-डी कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी हो: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

    हरियाणा , 17 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को कॉमन कैडर के अंतर्गत नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये कर्मचारी विज्ञापन संख्या 01/2023 के माध्यम से चयनित हुए थे, जिन्होंने 28 अगस्त, 2025 या उसके बाद विभिन्न विभागों में कार्यभार ग्रहण किया है।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया गया है कि 28 अगस्त, 2025 के नियुक्ति आदेशों के अनुसार विभिन्न विभागों में ज्वाइन करने वाले कुछ नव नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित वेतन उनकी जॉइनिंग की वास्तविक तिथि से तत्काल जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

     

    गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन कर्मचारियों की अनुशंसा 2 जुलाई, 2025 को की गई थी, जिसके पश्चात उन्हें विभिन्न विभागों में कॉमन कैडर के अंतर्गत नियुक्त किया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि वेतन बिल तैयार करने की प्रक्रिया में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर नव-नियुक्त कर्मचारियों के हित प्रभावित होते हैं।

     

    मुख्य सचिव ने ये भी निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों का ब्यौरा एचआरएमएस पोर्टल पर शीघ्र दर्ज करें, क्योंकि ई-बिलिंग प्रणाली वेतन बिल तैयार करने के लिए इन्हीं आंकड़ों पर निर्भर करती है।

     

    राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से संबंधित मामलों में सरकार ने स्पष्ट किया है कि पी.आर.ए.एन. जारी किए बिना केवल दो माह का वेतन ही जारी किया जा सकता है। इसके बाद वेतन जारी के लिए पी.आर.ए.एन. अनिवार्य है।

     

    सभी विभागों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, वेतन भुगतान की पुष्टि मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।

    #HaryanaGovt #GroupDSalary #EmployeeWelfare #BreakingNews #DanikKhabar #Haryanat #HaryanaEmployees

  • download.png
    17/10/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला कैंट में मनाया गया चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट में चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गणित विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास, नीति निर्माण और अनुसंधान में सांख्यिकी की अहम भूमिका के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था।



    कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला में गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। लगभग 40 विद्यार्थियों की सहभागिता वाली इस कार्यशाला में डेटा-संचालित निर्णय प्रक्रिया, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक प्रगति में सांख्यिकी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा सांख्यिकी केवल संख्याओं का अध्ययन नहीं, बल्कि समाज के विकास का दर्पण है। यह हमें तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सोचने और निर्णय लेने की दिशा में प्रेरित करती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को डेटा-सक्षम नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।



    विद्यार्थियों ने इस दौरान डेटा संग्रह, विश्लेषण और प्रस्तुति के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों को सीखा। उन्होंने हरियाणा की जनसंख्या प्रवृत्तियों, भारत और अन्य देशों की जनसंख्या बनाम क्षेत्रफल जैसे विषयों पर तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।



    कार्यक्रम की संयोजक नीलम कैशवर ने कहा सांख्यिकी की समझ हमें तथ्यों पर आधारित सोच विकसित करने में मदद करती है। यह हमें डेटा को सही ढंग से इकट्ठा करने, विश्लेषण करने और परिणामों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता प्रदान करती है। इस अवसर पर डॉ. प्रबलीन, प्रियांया, डॉ. गीता कौशिक, निकासंशी और पलविंदर कौर भी उपस्थित रहीं।

    #ambala #news #gmncollege #world-statistics-day

  • WhatsApp Image 2025-10-17 at 15.38.09.jpeg
    17/10/25 |

    आर्य कॉलेज अम्बाला मे करियर गाइडेंस व इंटरप्रिनियोर सैल द्वारा करियर फेस्ट का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस व इंटरप्रिनियोर सैल के द्वितीय दिन आत्मनिर्भर थीम पर आधारित करियर फेस्ट का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना व स्वदेशी वस्तुओं को प्रोमोट करना था।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातितथि ए.डी.सी. गगनदीप तथा एस.डी.एम. विनेश कुमार रहे। प्राचार्या महोदया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में विद्यार्थियों का आत्मनिर्भर व व्यावसायिक रूप से सक्षम होना बहुत आवश्यक है। ताकि वह भविष्य में अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें।

    प्राचार्या महोदया ने इस सफलतापूर्वक आयोजन के लिए करियर सैल के इंचार्ज को बधाई दी। करियर गाइडेंस सैल की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा (महिला जिला अध्यक्ष, स्वाबलंबी भारत) ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल और स्वदेशी मंत्र ‘‘बी. लोकल फॉर लोकल’’ को प्रोत्साहित करना है। ऐसा करने से हमारे छोटे तथा लघु उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा व विद्यार्थियों में नए स्टार्टअप की शुरूआत करने में मददगार सिद्ध होगा और युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा।

    इस कार्य के मुख्य अतिथि ए.डी.सी. और एस.डी.एम. तथा मैनेजमेंट के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता तथा अन्य सदस्य ओ.पी. सिंगला, नवीन शर्मा व पैटर्न शोभा धवन ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर इन्नरव्हील के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस आयोजन में इंग्लिश जोन यमुनानगर, लेक्मे एकेडमी, अम्बाला छावनी, इण्डोवेस्ट एकेडमी, अम्बाला छावनी, फूड स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा, महिन्द्रा इन्सटीट्यूट, रघुराम ओरगेनिक, हरियाणा इन्सटीट्यूट इन्फोरमेशन और टेक्नोलोजी, आयुग्रीन भारत, वी.एल.सी.सी., पी.डी. लाईट नूर- ए-अत्तर आदि संस्थानो ने अपनी स्टाल लगाई।

    इस कार्यक्रम में लगभग 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न इंस्टीच्यूट ने अपनी स्टॉल लगाई। कार्यक्रम का सफल संचालन करियर सैल के इंचार्ज डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. गुरमीत कौर, प्रो. सोनाली के मार्गदर्शन में हुआ।

    #ambala #news #aryacollege #career-guidance

  • WhatsApp Image 2025-10-17 at 14.50.06.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर खडा किया सवाल, कहा- ‘‘कभी सपने भी सच्चे होते हैं!’’

    चण्डीगढ, 17 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर सवाल खडा करते हुए तंज किया कि कभी सपने भी सच्चे होते हैं! विज ने कहा कि ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं तथा फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’।

    मंत्री अनिल विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा भारत के रूस से तेल न खरीदने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात हुई है और उन्होंने मान लिया है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगें, परंतु भारत सरकार ने इस दावे का खण्डन किया है’’।

    विज ने कहा कि ‘‘पहले भी आपरेशन सिंदूर के समय इस प्रकार से हो चुका है, जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने समझौता कराया है, लेकिन भारत सरकार ने कहा कि हमारी इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई है’’।

    आज सुबह मंत्री अनिल विज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किः---‘‘एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल न खरीदने बारे नरेंद्र मोदी से हुई बात का दावा किया है परन्तु भारत सरकार ने इसे नकार दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर बारे भी ऐसा हो चुका है। मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते है और ट्रंप वहां नरेंद्र मोदी से बात कर लेते है और सुबह उठ कर मीडिया में घोषणा कर देते हैं। परन्तु सपने भी कभी सच होते हैं?’’

    #pmo #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #donaldtrump #america