22/08/26

आज 22 अगस्त का इतिहास

आज 22 अगस्त का इतिहास

1639 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

1848 - अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर क़ब्ज़ा किया।

1849 - इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।

1851 - ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।

1894 - नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।

1910 - जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर क़ब्ज़ा किया।

1914 - ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।

1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई

1978 - केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।

1979 - राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की

2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।

2007 - मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।

2012 - सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए ।

केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।

Next

आज 21 अगस्त का इतिहास