- . |
- अध्याय 2 |
- भागवद गीता |
- अध्याय 1 |
- हिंदू |
- भोजशाला |
- UNO |
- #कैरियर |
- TMC |
- चीन |
- रूस |
- अहमदाबाद |
- आप |
- बंगाल |
- भाजपा |
- Big Breaking |
- चुनाव आयोग |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-
22/11/25 |आर्य कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यशाला: 'नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का भविष्य नष्ट कर देता है' - डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रखना और समाज में एक स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजु बाला के स्वागत भाषण से हुई।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे के किसी भी रूप से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए श्रीमती रंजू त्रेहन ने नशे के मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी-छोटी आदत धीरे-धीरे गंभीर बन जाती है। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाया।
इसके पश्चात् डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति के उपायों, उपलब्ध परामर्श, सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से बड़ी कोई कैद नहीं और नशा छोड़ने से बड़ी कोई आजादी नहीं। इस विषय पर विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए श्रीमती ममता भटनागर ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है और नशा इस शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए सदैव नशे से दूरी बनाए रखें।
मिस जेसिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत करते हुए कहा कि जीवन ईश्वर का दिया अनमोल उपहार है। इसे नशे के हवाले मत करो। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा विरोधी पोस्टर बनाएं तथा कविताओं के माध्यम से नशे के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #News #aryacollege #addiction-workshop #drugs-destroy #entire-society-dr-anju-bala
-
22/11/25 |अम्बाला पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 2245 पेटी अंग्रेजी/देसी शराब नष्ट की गई
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी से संबंधित मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के लिए अंबाला जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, कोर्ट के आदेशानुसार भारी मात्रा में अवैध शराब को मनोनीत कमेटी द्वारा नष्ट करवाया गया।
नष्ट की गई अवैध शराब का विवरण : - कुल 2,245 पेटी अंग्रेजी और देसी अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें शामिल हैं | थानामुकदमा संख्यापेटी की संख्याथाना पंजोखरा साहिब26/20161045 पेटीथाना बलदेव नगर4/20181200 पेटीकुल योग 2245 पेटी, यह शराब उन मामलों से बरामद की गई थी, जिनका माननीय न्यायालय द्वारा निपटारा कर दिया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी : - अवैध शराब को नष्ट करने की यह कार्रवाई मनोनीत गठित कमेटी की मौजूदगी में की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे | पुलिस उप अधीक्षक बराड़ा सुरेश कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा अम्बाला, एइटीओ लोकेश कुमार, आबकारी विभाग से शबनम शर्मा | पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि भविष्य में भी अन्य थानों में लंबित पड़े अवैध शराब के मामलों में जल्द ही कमेटी गठित कर माननीय न्यायालय से मामलों का निपटारा होने के उपरांत इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#ambala #News #haryana #liquor-destroyed #ambala-police-crackdown
-
22/11/25 |गीता जयंती समारोह: एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- सनातन धर्म (एस.डी.) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, अम्बाला छावनी के छात्रों ने राजकीय मॉडल स्कूल, पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सृष्टि ने किया विद्यालय का नाम रोशन : - विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों की भूमिका भी समारोह में सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालड़ा जी द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य और प्रबंधन की बधाई : - विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कैलाश चन्द मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चन्द गुप्ता, और महा सचिव श्री सुधीर बिंदलास ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
#ambala #News #sdschool #geeta-jayanti-celebrations #sd-senior-secondary-school
-
22/11/25 |श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श और उनकी अमर विरासत पर आधारित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का वीरवार देर शाम एसडी कालेज अम्बाला छावनी में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, ई.ओ. देवेन्द्र नरवाल, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उप प्रधान सुदर्शन सहगल, बी.एस. बिन्द्रा, टी.पी. सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डा. राजेन्द्र राणा, प्रधानाचार्य अंजु गुर चौधरी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
यहां पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म से लेकर शहादत तक के चित्रण को कलाकारों द्वारा दिखाया गया। शो के माध्यम से मुगलों द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर व उनके अनुयायी भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दयाला पर जो यातनाएं की गई थी उसे यहां दिखाया गया।यहां यह भी दर्शाया गया कि श्री गुरू तेग बहादुर वह महापुरुष थे जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी तथा धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति देने वालों में मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह व इस नाटक में विभिन्न किरदार निभा रहे कलाकारों ने उस समय मुगलों द्वारा जो अत्याचार व यातनाएं दी गई थी, उसे यहां पर दिखाने का काम किया। इसके अलावा सोनीपत के गांव बडखालसा व लखी शा बंजारा की भी जो महत्वपूर्ण भूमिका रही है उसे भी दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसे भी दिखाने का काम किया गया। लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से संजीव हो उठे हों। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं व सिख संगत के साथ-साथ सभी ने इस शो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि गुरू तेग बहादुर जी की जो शिक्षाएं है उसे हमें अपने जीवन में धारण करना है और युवा पीढ़ी को भी इस बारे बताना है।
यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है।
यहां बता दें कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में गत एक नवंबर से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है, जिनका राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर इसलिए कहा गया, क्योंकि वे केवल सिख धर्म के नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता की ढाल बन गए थे। दिल्ली के चांदनी चौक में जब उन्होंने अपना शीश बलिदान किया, तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति की धर्म की रक्षा के लिए किया था। उनका संदेश था निडर बनो, डर से मुक्त रहो, और सच्चाई के मार्ग पर चलो, ऐसे संदेश को हमें आत्मसात करना चाहिए।
इस मौके पर हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने लाइट एंड साउंड शो के मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह के साथ-साथ इस शो में शामिल लगभग 20 कलाकारों को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। तलविन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी का स्नेह व प्यार देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को दिल्ली लालकिले पर भी इस लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सरदार बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बी.एस. बिन्द्रा, सुदर्शन सहगल, श्याम राणा, अजय बवेजा, टी.पी. सिंह, रतन सिंह ढिल्लो, जसदीप बेदी, आरती सहगल के साथ-साथ सिख संगत के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।#ambala #hind-ki-chadar-light-and-sound #dedicated #350th-martyrdom #shri-guru-tegh-bahadur-ji
-
22/11/25 |
अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का कड़ा प्रहार: कलरहेड़ी में 2.5 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस कार्रवाई के तहत, गाँव कलरहेड़ी, तहसील अंबाला छावनी में लगभग 2.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 46//3/1, 3/2, 4/1 4/2, 5) पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई।
कच्ची सड़कों को किया गया ध्वस्त :- तोड़-फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान, अवैध कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उन भूमालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एक सख्त संदेश है जो सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं।
डीटीपी ने दी कानूनी चेतावनी :- मौका पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से एक बार फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं, इसलिए सभी को ऐसे झांसे में आने से बचना चाहिए।
डीटीपी चौहान ने चेताया कि इस अवैध कॉलोनी में चूककर्ताओं के खिलाफ पुलिस विभाग में एफआईआर दर्ज करने हेतु शिकायत भी भेजी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र कुमार, और एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
#dtp-cracks-down #ambala #news #illegal-colonies #2.5-acres-of-land-in-kalerheri-demolished
-
22/11/25 |कृषि विज्ञान केंद्र अंबाला में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), अंबाला शहर द्वारा तीन दिवसीय (19-21 नवंबर, 2025) व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मशरूम उत्पादन विषय पर केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 32 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया।
मशरूम उत्पादन: स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ : - केंद्र की सीनियर कोऑर्डिनेटर सुनीता आहूजा ने बताया कि किसानों का रुझान अब मशरूम व्यवसाय की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने मशरूम की खेती के बहुआयामी लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा "वैज्ञानिक तरीके से उगाई जाने वाली मशरूम खाने योग्य, पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। मशरूम स्वास्थ्य, व्यवसाय, पर्यावरण और आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बढिय़ा है। इसलिए, 'खुम्भ उगाएं, आमदनी बढ़ाएं'।"
तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान : - बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र चहल ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की खेती की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण चरण शामिल थे | कंपोस्ट तैयार करना, स्पॉन (बीज) मिलाना, बैग तैयार करना, मशरूम की कटाई, तुड़ाई, संभाल, बीमारियों से बचाव के उपाय |
उन्होंने बताया कि इस खेती को छप्पर या कमरों के अंदर भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इस दौरान, गांव जनेतपुर में सफलतापूर्वक मशरूम व्यवसाय कर रहे प्रभात सिंह ने भी अपना अनुभव प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और उन्हें केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ जुड़े रहकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
#ambala #News #three-day-mushroom-production #training-camp-concluded #krishi-vigyan-kendra-ambala
-
22/11/25 |अंबाला में 25 नवंबर को 'टेलीफोन अदालत' और 'खुला दरबार' का आयोजन, उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निपटारा
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - अंबाला दूरसंचार जिले के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों और विवादों का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से, टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत/खुला दरबार दिनांक 25 नवम्बर 2025, दिन मंगलवार को, प्रातः 11:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
इन मामलों पर विचार किया जाएगा : - इस अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा | बिल संबंधी शिकायतें: टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें (विशेष रूप से वे बिल जो दिनांक 31.10.2025 तक जारी हुए हों)। सेवा संबंधी शिकायतें: टेलीफोन सेवाओं (सर्विस) से संबंधित सामान्य शिकायतें। स्थापना संबंधी शिकायतें: टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने से सम्बंधित शिकायतें।
इन शिकायतों पर विचार नहीं होगा : - निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतें, जिनके निर्णय की सूचना उपभोक्ता को दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया : उपभोक्ता अपनी शिकायतें निम्नलिखित प्रक्रिया से प्रस्तुत कर सकते हैं: जमा करने का तरीका: उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों (जैसे पूर्व में प्रेषित पत्र, बिल कॉपी) और संपर्क टेलीफोन नंबरों आदि के साथ कार्यालय समय में जमा करवाएं, या डाक द्वारा भिजवाएं। जमा करने का स्थान: सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन), कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष: 0171-2601070)। पहचान: बंद लिफाफे पर 'टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार' स्पष्ट रूप से लिखें। मौके पर शिकायत: उपभोक्ता शिकायत उसी समय मौके पर भी दे सकते हैं।
#ambala #News #khula-darbar #adalat #telephone #consumer-complaints #organised-in-ambala
-
22/11/25 |हरियाणा में मतदाता सूचियों के अपडेट का अभियान तेज, 3 दिनों में पूरा करने के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा में मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी उपायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अगले तीन दिनों के भीतर मतदाता सूची के सभी आवश्यक संशोधन और अपडेट अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। चुनाव आयोग का यह कदम आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और मतदाता डेटा को अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में इस समय लगभग 2 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। इतने बड़े पैमाने पर सूची अपडेट करना प्रशासन के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे और अपात्र नाम तुरंत हटाए जाएं।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, पते में परिवर्तन, उम्र या अन्य विवरणों में संशोधन जैसे कार्य शामिल हैं। अधिकारियों को बूथ स्तर पर तैनात कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारने के लिए निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।
सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग सख्ती से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आगामी चुनावों में राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित हो। तीन दिन की समयसीमा को देखते हुए सभी जिलों में चुनाव कार्यालयों ने स्टाफ की ड्यूटी बढ़ा दी है और विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची का सटीक और पारदर्शी होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
#ambala #News #haryana-accelerates #voter-list-update #completed-within-3-days
-
21/11/25 |सनातन धर्म महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा विषय पर हुआ व्याख्यान का सफल आयोजन
जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल संसार में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान देवी, सहायक प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-14 गुरुग्राम रहीं। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़े नवीनतम खतरों, साइबर फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों तथा डेटा प्रोटेक्शन के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया।
इस अवसर पर कंप्यूटर एसोसिएशन की इंचार्ज आरती तथा NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. आरती व डॉ. मोहित बिंदलिश उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या*डॉ. अंजू गुर* ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जैसी विषय-वस्तु अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरधर गोपाल द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया और विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सहभागिता हेतु प्रेरित किया। अंत में, कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।#ambala #News #sdcollege #sanatan-dharma-college #lecture-on-cyber-security #organised
-
21/11/25 |लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में नारायणगढ़ में निकला यूनिटी मार्च।
जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नारायणगढ़ में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओं नारायणगढ़ जोगेश कुमार, बीडीपीओं शहजादपुर शबनम रेलन, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, विक्रम राणा शहजादपुर, धर्मवीर गुर्जर, मेरा युवा भारत के मनोनीत सदस्य अरपित अग्रवाल तथा प्रिंसीपल राजिन्द्र कौर (बीईओं कार्यभार) आदि ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार एवं प्रशासन के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल भारत के पहले गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज यदि हम एक मजबूत, संगठित और संयुक्त भारत में सांस ले रहे हैं, तो इसका श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, नेतृत्व और राष्ट्रनिष्ठा को जाता है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई तथा महाराण प्रताप जैसे महापुरूषों एवं क्रांतिकारी वीरों की जीवनीयों को पढ कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के भारत में युवाओं की भूमिका केवल दर्शक की नहीं, बल्कि नेतृत्व की है। अमृतकाल में प्रवेश कर चुका हमारा राष्ट्र विश्व शक्ति बनने के मार्ग पर अग्रसर है और इस यात्रा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आज का यह यूनिटी मार्च केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, चरित्र और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर काम कर रहे है जिसमें सभी लोगों का सहयोग हो। हम सभी लोग अपने देश में निर्मित वस्तुओं यानि स्वदेशी सामान का प्रयोग करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में विश्वास, सहयोग, भाईचारे और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नशे की रोकथाम एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता ने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा देश के लिए सोचते और आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यूनिटी मार्च जैसी गतिविधियों से समाज में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रभावना मजबूत होती है।
आयोजन का उद्देश्य
मेरा युवा भारत के सैक्शन ऑफिसर सनी सिंह ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जागरूकता, जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करना है। इस यूनिटी मार्च में विद्यार्थी, एनएसएस-एनसीसी कैडेट, पार्षद, सरपंच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। यूनिटी मार्च के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे झंडों ने पूरे शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस यूनिटी मार्च को डॉ. पवन सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और इसमें पैदल यात्रा की जोकि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, हुड्डा सेक्टर, हुसैनी रोड से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। जब यूनिटी मार्च नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौंक पर पहुंचा तो सभी ने रूक कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को नमन कर आगे बढे।
इस अवसर पर रविन्द्र आर्य, प्राध्यापक संजीव कोचर ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, मण्डल प्रधान हरजिन्द्र पाल, पार्षद सुरजीत सिंह मक्कड, संजीव कौशिक, जश्र ढींगरा, पवन गुर्जर, रणधीर सिंह, बीडीसी मैम्बर दीपचंद सैनी, मदन चानना, अश्वनी अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मंजू कौशिक, हैप्पी शर्मा तथा सहायक अनुराग यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।#ambala #news #narayangarh #unity-march #iron-man-sardar-vallabhbhai
-
21/11/25 |भिवानी की 'गोल्डन गर्ल' जैस्मिन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दिलाया स्वर्ण पदक
जे कुमार, भिवानी 21 नवम्बर - हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश, हरियाणा और विशेष रूप से भिवानी को गौरवान्वित किया है।
एक साल में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल : - जैस्मिन के परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले एक साल के भीतर जैस्मिन का यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। उनके पिता और कोच जयवीर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
पिता जयवीर ने बताया कि जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ष 2016 में बॉक्सिंग शुरू की थी और मात्र 9 सालों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को कई मेडल दिलाए हैं। कोच संदीप और प्रविंद्र ने बताया कि जैस्मिन ने केवल डेढ़ साल के प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद ही मेडल जीतना शुरू कर दिया था।
अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक गोल्ड : - जैस्मिन के पिता व कोच ने उनके भविष्य के बड़े लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा कि निकट भविष्य का लक्ष्य: अगले वर्ष 2026 में होने वाले एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल हासिल करना उनका अगला टारगेट है।
अंतिम लक्ष्य: वर्ष 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल लाना जैस्मिन के बड़े लक्ष्यों में शामिल है। जैस्मिन की इस जीत से भिवानी बॉक्सिंग क्लब और पूरे देश में जश्न का माहौल है, और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करेंगी।
#ambala #news #bhiwani #golden-girl #jasminelamboriawon #worldboxingchampionship
-
21/11/25 |बिहार में नीतीश कुमार की ताजपोशी पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बोले- 'जलेबी की मिठास अब बंगाल और पंजाब पहुंचेगी'
जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बीच, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने पंचकूला में आयोजित सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा से दिल्ली और बिहार पहुंची 'जलेबी की मिठास' अब जल्द ही बंगाल और पंजाब में भी पहुंचेगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से 'जलेबी की मिठास' का अर्थ इन राज्यों में भी एनडीए (NDA) की सरकार बनने से लगाया। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की जीत का श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने को दिया।
डॉ. अरविंद शर्मा पंचकूला के सेक्टर 5 में आयोजित सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सहकारिता गान (Cooperation Anthem) का भी लॉन्च किया गया।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ लगा स्वदेशी मेला और सहकारिता उत्पादों की प्रदर्शनी मात्र उत्पाद नहीं हैं, बल्कि ये हजारों परिवारों की उम्मीदों और रोजमर्रा के प्रयासों की झलक है, जो मिलकर आर्थिक अवसरों का निर्माण करते हैं।
उन्होंने बताया कि सहकारिता आंदोलन के माध्यम से महिलाएं और विद्यार्थी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवा नवाचारों को व्यवसाय में बदल रहे हैं। किसान सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अपनी आय और उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी विकसित भारत के अभियान में हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का इस दौरान जिक्र किया।
#ambala #News #haryana #bihar #nitish-kumars #coronation
-
21/11/25 |अम्बाला में पानी-सीवर कनेक्शन फीस में भारी कटौती, अब केवल ₹1550 में मिलेगा नया कनेक्शन
जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अम्बाला, ने जिले के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए नए पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में भारी कटौती की घोषणा की है। सरकार द्वारा जारी नवीनतम नोटिफिकेशन (दिनांक 25.09.2025) के तहत, कनेक्शन फीस को ₹11,946 से घटाकर अब केवल ₹1,550 कर दिया गया है।
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह कदम आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने और अवैध कनेक्शनों को वैध बनाने की प्रक्रिया को सरल और सस्ता बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कार्यकारी अभियंता ने अम्बाला के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक नया पानी या सीवर कनेक्शन नहीं लिया है, वे सरकार की इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित नई व रियायती फीस जमा कर वैध कनेक्शन प्राप्त करें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह सुविधा लोगों को साफ पानी और उचित सीवरेज निपटान की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद करेगी। सभी इच्छुक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #water-and-sewer #connection #newconnection #news #for-just-1550
-
21/11/25 |एसडी कॉलेज में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, भव्यनीत कौर बनीं नई अध्यक्ष
जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह (बैज समारोह) अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए छात्र सदस्यों को उनकी रुचि, क्षमता और नेतृत्व गुणों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
नेतृत्व को मिली नई दिशा:- यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी की अनुमति से सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए डीआरआर ऋतिक नागपाल तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री संजीव गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन द्वारा छात्रों को समाज कल्याण की दिशा में कार्य करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सत्र 2025–2026 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई | पद नाम कक्षा अध्यक्ष (President)भव्यनीत कौर बी.कॉम–III (SF) उपाध्यक्ष (Vice President) सिया जिंदल बी.कॉम–II सचिव (Secretary) निखिल राणा बी.ए.–III (जनरल) सार्जेंट-एट-आर्म्स (Sergeant-at-Arms) रमनप्रीत सिंह बी.कॉम–II (SF) रोटरी क्लब के अन्य सदस्य रोट्रैक्टर रिशभ, मनप्रीत रावत, चिराग मेहता तथा रोटेरियन अंकुश गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए।
अंत में शिक्षक प्रभारी राखी मिश्रा ने मुख्य अतिथियों तथा अपनी सक्रिय टीम के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता टीमवर्क का परिणाम होती है, और सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों ने इस समारोह को अत्यंत सफल बनाया। यह इंस्टॉलेशन समारोह छात्रों के लिए प्रेरणा, नेतृत्व तथा सेवा के मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।
#ambala #News #sdcollege #installation-ceremony #rotaract-club #bhavyaneetkaur-became-the-new-president
-
21/11/25 |गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आर्य कॉलेज अम्बाला मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में पंजाबी विभाग द्वारा गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भाषण, गीत व कविता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म व मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
ऐसी महान शख्सियत को कोटि-कोटि नमन। 350वीं जयंती पर सिक्ख समुदाय के नौंवे गुरू के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भारत का इतिहास इस बात का गवाह है कि सिक्ख धर्म के सभी गुरूओं को हमेशा, धर्म मातृभूमि मानव सेवा व सर्वोच्च बलिदानी के रूप में देखा गया है। गुरू जी को ‘‘हिन्द की चादर’’ के नाम से नवाजा गया है। आज की युवा पीढ़ी को गुरू जी के जीवन, चरित्र से प्रेरणा लेकर मानवीय, नैतिक मूल्यों, आदर्श और शुद्ध व सच्चाई के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि ‘‘धर्म एक कर्त्तव्य है’’ अत्याचार और अन्याय ना करो और ना ही सहन करो। हिन्दू धर्म के रक्षक को विश्व गुरू इसलिए माना जाता है। गुरू जी ने औरंगजेब के अत्याचारी कृत्य भयानक होते हुए भी उन्होंने सिर कटवाना मंजूर किया और लेकिन धर्म का पथ कभी नहीं छोड़ा। डॉ. रेखा ने कहा कि भारत के इतिहास में सिक्ख गुरूओं को सम्मान, वीरता, धर्मरक्षक, बलिदानी, देशभक्त, मानव रक्षक आदि की श्रृंखला में रखा जाता है। मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा गुरू जी और उनके परिवार को भारी यातनाएं दी गई।
गुरू जी के साथ उनके तीनों भक्तों, भाई सती दास, भाई मति दास और भाई दयाला को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया लेकिन उनके इंकार करने पर तीनों को शारीरिक यातनाएं देकर गुरू जी के सामने मार दिया गया जब गुरू जी ध्यानत रूप में थे। 1675 में गुरू तेग बहादुर जी का सिर कलम किया गया। गुरूद्वारा शीशगंज साहिब उनकी शहादत की पहचान है।
आज की युवा पीढ़ी को ऐसे बलिदानी महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि धर्म व मानवता की रक्षा करना हम सभी का परमधर्म है। गुरू तेग बहादुर जी के सम्मान में प्रीति, शगुन, रूपा, संजना, उर्वशी और आंचल ने कविता, भाषण व गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. पंकज, मिस सोनिया, मिस ममता व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
#ambala #News #haryana #aryacollege #students
-
21/11/25 |शिक्षक‑अभिवाहक का सीधा संवाद छात्रों के समग्र विकास के लिए बिल्कुल अनिवार्य हो गया है: डॉ रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया, और वर्ष 2025 के एपेक्स एसडीजी पुरस्कार में ए+ गोल्ड ग्रेड प्राप्त कर गर्व का नया आयाम जोड़ दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कॉलेज द्वारा पूरे वर्ष सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी एस.) पर आधारित 22 नवाचारपूर्ण और प्रभावी गतिविधियों के सफल एवं परिणामकारी संचालन हेतु प्रदान किया गया है।
कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, तथा सामुदायिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी पहलों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और विभिन्न विभागों का समन्वय इस उपलब्धि के प्रमुख स्तंभ रहे। इन सामूहिक प्रयासों ने जी.एम.एन. कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी विभागों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही एपेक्स एसडीजी संयोजक डॉ. अमिता, एसडीजी संयोजक डॉ. भारती विज, तथा सभी गतिविधि संयोजकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सराहा। प्राचार्य ने कहा कि यह सम्मान कॉलेज की सामाजिक जिम्मेदारी, गुणवत्ता-उन्नयन और सतत विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जी.एम.एन. कॉलेज इसी समर्पण, मेहनत और नवाचार के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक स्तंभ बना रहेगा।
#ambala #News #haryana #gmncollege #directteacher #parent-communication
-
20/11/25 |अंबाला छावनी: एक्टिवा की टक्कर के बाद 16 साल की मुस्कान की मौत
अंबाला छावनी 20 नवंबर :- अंबाला छावनी की 16 साल की मुस्कान को 2 दिन पूर्व एक महिला ने एक्टिवा से टक्कर मार दी थी जिसके बाद से मुस्कान अस्पताल में थी, लेकिन आज आज 16 साल की मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई और मौत के मुंह का ग्रास बन गई। मुस्कान के परिजन आज अंबाला छावनी के सदर थाने में इकट्ठे हुए और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है की हादसे के 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी लेकिन अब जो भी कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी।
छावनी के बाजीगर मोहल्ला की रहने वाली 16 साल की मुस्कान दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बिग बाजार के सामने से अपनी दो सहेलियों के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थी कि इतने में पीछे से एक एक्टिवा सवार महिला ने तीनों युवतियों को जोरदार टक्कर दे मारी जिससे तीनों युवतियाँ घायल हो गई, लेकिन मुस्कान को कुछ ज्यादा चोटें लगी जिसको तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्टिवा सवार महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और अच्छे इलाज का हवाला देकर मुस्कान को किसी निजी अस्पताल में ले गए लेकिन आखिरकार मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई। अब परिजन एक्टिवा सवार महिला पर लापरवाही से एक्टिवा चलाने और उसके परिजनों पर ठीक से मुस्कान का इलाज ना करवाने का आरोप लगा रहे हैँ। इसी को लेकर मुस्कान के परिजनों ने आज थाने के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।
मुस्कान के परिजन पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए यह बयान दे रही है की यह मामला 2 दिन पूर्व का है जब दुर्घटना हुई थी लेकिन उस समय परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की लेकिन कल रात यह फिर मुस्कान को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल गए तो अस्पताल से उन्हें मृत लाये जाने की सूचना मिली जिसके बाद अब वह पोस्टमार्टम करवा कर जो भी कानून कार्यवाई बनेगी उसे अमल में लाएंगे।
#hit-by-an-activa #ambala #accident #girldeath #ambalapolice #spambala #news
-
20/11/25 |बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे शिफ्ट होंगे 32 बैंक, अन्य शोरूम बड़ी कंपनियों को देने की योजना : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसमें 50 शोरूम का प्रपोज्जल था।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दूसरे चरण के कार्य के लिए भी लगभग 64 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। बाकि का हिस्सा भी बनना शुरू होगा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि जब सारा बन जाए तभी शोरूम की नीलामी की जाए। इसके बनने से लोगों को फायदा होगा क्योंकि बाजार में जितने बैंक है उनके पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। बैंक स्क्वेयर में लगभग 32 बैंक शिफ्ट होंगे। उन्होंने बताया यहां पार्किंग की बेसमेंट के दो मंजिलों में सुविधा है। इसके अलावा यहां शोरूम भी है जिन्हें ग्लोबल कंपनियों को देने की योजना है।
गौरतलब है कि बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द टेंडर कर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले चल रहा पहले चरण निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी।
द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।
#anilvij #banksquareambala #ambalacantt #haryanagoverment #bjp #bjpharyana
-
20/11/25 |जीएमएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला कैंट, 20 नवम्बर : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, तथा भारत की सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।
विजेताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन :- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान, विश्लेषण क्षमता एवं तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेता टीम (प्रथम स्थान): टीम नंबर 3 सदस्य: अभिषेक (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), छविकान्त (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), तथा शशिकांत (बीए ऑनर्स इंग्लिश)।
प्राचार्य का संबोधन : - महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की शक्ति उसकी अपार विविधता और आपसी एकता में निहित है। उन्होंने बताया कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के लिए देश के इतिहास, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को समझने तथा आत्मसात करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बौद्धिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना, अनुशासन एवं सहयोग की प्रवृत्ति को भी सुदृढ़ करते हैं।
आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका : - कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस के कार्यकारी सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा श्याम रहेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। प्रश्नकर्ता: सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा ने प्रश्नकर्ता की भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन: श्याम रहेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य किया गया। फोटोग्राफी: बीएससी. प्रथम वर्ष की छात्राओं तृप्ति एवं हिमानी ने छायांकन का कार्य उत्कृष्ट रूप से संपन्न किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय पूर्वक धन्यवाद किया |
#ambala #News #nss-successfully #quiz-competition #national-unity-day #gmn-college
-
20/11/25 |राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के पुस्तकालय द्वारा आज छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को NDLI के माध्यम से उपलब्ध विशाल ई-संसाधनों, अध्ययन सामग्री तथा शोध संबंधित सामग्री का प्रभावी रूप से उपयोग करना सिखाना था।
डिजिटल शिक्षा में NDLI का महत्व :- कार्यशाला के शुभारंभ में, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी आज की शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकांश शिक्षण-अध्ययन कार्य डिजिटल माध्यमों पर आधारित होंगे, इसलिए विद्यार्थियों को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को इन संसाधनों का नियमित उपयोग कर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने और डिजिटल साक्षरता के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
उपयोग और पंजीकरण प्रक्रिया : - कार्यशाला सत्र में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य एक ही प्लेटफॉर्म पर लाखों पुस्तकों, नोट्स, जर्नल्स, विडियो लैक्चर तथा ई-शिक्षा सामग्री को निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने सत्र के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी |
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: प्रतिभागियों का NDLI पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।
पास-की रजिस्ट्रेशन: महाविद्यालय को NDLI द्वारा जारी पास-की के माध्यम से भी पंजीकरण करवाया गया।
उपलब्ध सामग्री: विभिन्न विषयों के अध्ययन संसाधनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध सामग्री के बारे में विस्तार से बताया गया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला छात्र-छात्राओं की डिजिटल साक्षरता, शोध कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। इस कार्यशाला में लगभग 92 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल लर्निंग संसाधनों की उपयोगिता के बारे में अपने प्रश्न पूछे।
#ambala #news #aryacollege #national #digitallibraryofindia #haryana
-
20/11/25 |श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा आज बादशाही बाग से नन्यौला के लिए रवाना
जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की वर्षगांठ को समर्पित एक भव्य शहीदी यात्रा/नगर कीर्तन का आयोजन आज अंबाला जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा सुबह बादशाही बाग गुरुद्वारा से आरंभ हुई, जहाँ बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस नगर कीर्तन का उद्देश्य 'हिंद की चादर' के नाम से विख्यात गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान और मानवता के लिए उनके दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी साहिब में सुशोभित करके, पंज प्यारों के नेतृत्व में, यह यात्रा अंबाला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और कस्बों की ओर बढ़ी।
भक्ति और सेवा का वातावरण : - यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय और सेवाभाव का वातावरण बना रहा। जगह-जगह धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा लंगर, जल और अन्य सेवा की व्यवस्था की गई। संगत जयकारे लगाते हुए, बैंड बाजों और गतका (सिख मार्शल आर्ट) समूहों के साथ चल रही थी, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन गया।
यात्रा का रूट आज बादशाही बाग से शुरू होकर मानव चौक से होते हुए दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकड़ा, बलाना, भड़ी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड़, पंजौला और खुर्चनपुर-लौंटो जैसे गांवों से होकर गुजरा।
आज रात्रि नन्यौला में विश्राम :- यह शहीदी यात्रा आज शाम को नन्यौला गाँव पहुँचेगी, जहाँ इसका रात्रि ठहराव होगा। नन्यौला में रात्रि विश्राम के दौरान विशेष धार्मिक दीवान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगत गुरु की बाणी का श्रवण करेगी। इस यात्रा ने समूचे क्षेत्र को गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और मानवता के प्रति उनके समर्पण के प्रति श्रद्धा से भर दिया है।
#ambala #News #350th-martyrdom-day
-
20/11/25 |अम्बाला शहर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भव्य गीता जयंती महोत्सव, सीईओ जिला परिषद ने दिए तैयारियों के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर - अम्बाला शहर में इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि यह भव्य महोत्सव 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक राम बाग मैदान, अम्बाला शहर में मनाया जाएगा।
सीईओ गगनदीप एनआईसी कार्यालय के सभागार में महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा : - हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 28 नवम्बर: महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोहन लाल डीएवी कॉलेज में सैमिनार का आयोजन किया जाएगा।
29 नवम्बर: मुख्य कार्यक्रम स्थल रामबाग मैदान अम्बाला शहर में प्रातः हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय समारोह का आरम्भ होगा। मुख्य आकर्षण: तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में नगाड़ों, बीन वादकों और अन्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभा यात्रा: गीता जयंती महोत्सव के तहत शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी।
भव्यता के लिए सामूहिक अपील :- सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ स्वयं उपस्थित रहें ताकि कार्यक्रम की भव्यता और शोभा को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
#ambala #News #geetajayantifestival #ambala-city #instructions
-
20/11/25 |
अम्बाला के शहजादपुर में DTP दस्ते की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध निर्माण ध्वस्त, 'ट्रैक' कॉलोनियों में निवेश न करने की चेतावनी
जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज नियंत्रित क्षेत्र शहजादपुर में बने कुल 5 अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कार्रवाई सरकारी नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध कॉलोनाइजेशन और निर्माण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
इन स्थानों पर हुई तोड़फोड़ : - डीटीपी दस्ते ने निम्नलिखित स्थानों पर बने अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया, जिसके दौरान मौके पर बनी चारदीवारी तथा नीवों को पूर्ण रूप से ढहा दिया गया | गाँव शहजादपुर (सब तहसील शहजादपुर) 4 अवैध निर्माण (खसरा न0 90//14/1 मिन, 49//21 मिन, 58//14/2 मिन, 17/2 मिन, 18 मिन, 26 मिन, 47//24 मिन)। गाँव मघ्घरपुरा (सब तहसील शहजादपुर) 1 अवैध निर्माण (खसरा न0 24//5/2/2, 6/2 मिन)।
आमजन को डीटीपी की चेतावनी : - मौके पर उपस्थित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से विशेष अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर अवैध रूप से प्लाट बेच रहे हैं। डीटीपी चौहान ने सभी को सूचित किया कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं, अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें, और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र, तथा एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
#ambala #dtp #squad-in-ambala #shahzadpur-5-illegal #demolished-warning #investing-in-track-colonies
-
20/11/25 |जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एव कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैपेन के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, 20 नवम्बर अम्बाला :- अम्बाला प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना तथा पराली प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने हेतु प्रेरित करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला की ओर से पैनल पैरा लीगल वोलन्टीरस के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और जिम्मेदारियों तथा पराली को जलाने के विकल्प, जैसे जैविक खाद बनाना मल्चर मशीन का उपयोग आदि विषयों पर जानकारी देने के लिए कृषि विभाग तथा पैरा लीगल वालंटियर के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया है |
कृषि विभाग से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में मौजूद पैनल के पैरा लीगल वालंटियर्स को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी और ये भी बताया गया कि अगर किसी भी किसान को किसी मशीन की जरूरत है तो वो कृषि विभाग से सब्सिडी पर ले सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन दे कर लाभ उठा सकते हैं कृषि विभाग की और से ये भी जानकारी दी गयी की अभी तक अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और कोई भी इस प्रकार का केस नहीं आया है |
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त खेतों के महत्व पर बल दिया गया तथा यह संदेश दिया गया कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही हरियाणा को हरित व स्वस्थ राज्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #haryana #awarenesscamp -
20/11/25 |हरियाणा में वीआईपी नंबर की रिकॉर्ड बोली: HR22W-2222 के नंबर प्लेट ने मारी 35.04 लाख की छलांग
जे कुमार, हरियाणा 20 नवम्बर :- हरियाणा में आकर्षक और वीआईपी नंबर प्लेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब HR22W-2222 नंबर की नीलामी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस नंबर की अंतिम बोली 35 लाख 4 हजार रुपये में लगी, जो हरियाणा के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोलियों में से एक बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह बोली 50 हजार रुपये की आरंभिक कीमत से शुरू होकर लाखों में पहुंच गई।
इस साल अक्टूबर में भी हरियाणा में वीआईपी नंबरों का असर देखने को मिला था, जब HR14W-0001 नंबर की बोली 31 लाख रुपये में लगी थी। उस समय इसे सबसे महंगी बोली माना गया था, लेकिन अब HR22W-2222 नंबर ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि "डबल और ट्रिपल" एक जैसे अंकों वाले नंबरों का हरियाणा में विशेष आकर्षण है, और कई लोग इन्हें शुभ मानते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा, स्टेटस और शौक भी इन महंगी बोलियों के पीछे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नीलामी में कई बड़े कारोबारियों और वाहन शौकीनों ने हिस्सा लिया। शुरू में साधारण लगने वाली यह बोली धीरे-धीरे रोमांचक मुकाबले में तब्दील हो गई और कीमत लगातार बढ़ती गई। अंततः 35.04 लाख रुपये की बोली लगने के बाद इसे इतिहास की सबसे बड़ी राशि घोषित किया गया।
अधिकारियों का कहना है कि इस राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा, परिवहन सुविधाओं और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वीआईपी नंबरों की मांग और नीलामी के प्रति उत्साह बढ़ता रहेगा।
हरियाणा में वीआईपी नंबरों का यह नया रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि शौक के लिए लोग बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं, खासकर जब बात उनकी गाड़ियों की पहचान और प्रतिष्ठा की हो।
#number-plate #haryana #record-bid-for-vip-number
-
19/11/25 |मौसम के चलते अंबाला रेल मंडल का बड़ा फैसला: 1 दिसंबर से 32 ट्रेनें रद्द, 20 ट्रेनों की अवधि में कटौती
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला रेल मंडल ने मौसम में बदलाव को देखते हुए आगामी तीन माह के लिए ट्रेनों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे 1 दिसंबर से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के तहत, दिसंबर से लेकर फरवरी तक कुल 32 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा, जबकि 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में कटौती की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व सूचना :- अम्बाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला बदलते मौसम को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन रद्द ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
डीसीएम नवीन ने बताया कि "पहले अक्सर यह होता था कि लास्ट मोमेंट पर ट्रेन कैंसिल होती थी, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार हमने पहले से ही ट्रेनों को रद्द करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।"
रेल मंडल के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन लेवल पर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इन फैसलों का उद्देश्य अचानक होने वाली देरी और असुविधाओं से यात्रियों को बचाना है।
#ambala #railway #division-takes-major-decision #32-trains-cancelled #weather #20-trains-curtailed
-
19/11/25 |अंबाला कैंट में नाइट फ़ूड स्ट्रीट बनकर तैयार, 3 करोड़ की लागत से 60 दुकानें; जल्द होगा उद्घाटन
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला छावनी के गांधी मैदान के साथ लगभग 3 करोड़ की लागत से बनी नाइट फ़ूड स्ट्रीट (Night Food Street) अब बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। नगर परिषद द्वारा इस परियोजना पर पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब परिसर की साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसके उद्घाटन की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
सुविधाएँ और दुकानों का आवंटन :- नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि इस फूड स्ट्रीट में कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं | दुकानें: यहाँ कुल 60 दुकानें बनाई गई हैं, जिनमें 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे, जबकि 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं। बैठने की व्यवस्था: फूड स्ट्रीट में एक साथ 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पार्किंग: गांधी मैदान के साथ की खाली जगह को दुरुस्त किया गया है, जहाँ लगभग 50 कारें खड़ी की जा सकेंगी। अन्य सुविधाएँ: आगंतुकों के लिए साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु अलग से शौचालय का निर्माण किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी खाली जगह पर उपलब्ध होगी। सुरक्षा: सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी।
नामी कंपनियों से मांगे आवेदन :- कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट की दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है। यह फूड स्ट्रीट अंबाला कैंट के निवासियों और आगंतुकों के लिए रात के समय भोजन का एक नया और आकर्षक केंद्र बनेगी।
#ambala #News #haryana #night-food-street #60shops #rs-3-crore-inauguration
-
19/11/25 |पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में डीसी ने की बैठक, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), कौलां में विद्यालय प्रबंधन समिति और जिला स्तरीय मैस समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी तोमर ने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इससे पहले, स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त का अभिनंदन किया। उपायुक्त ने विद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए, निम्नलिखित समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए |
समस्या का विषयसंबंधित विभाग को निर्देशस्वच्छता एवं पर्यावरणनगर निगम द्वारा परिसर में फॉगिंग करवाना और कचरे के डस्टबिन समय-समय पर खाली करवाना।सुरक्षा एवं बिजलीविद्यालय के नजदीक से गुजर रही 11 हजार केवी लाईन के पास पेड़ों की छंटाई करना।
बुनियादी ढांचागाँव कौलां से जेएनवी तक जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगवाना।जल निकासीविद्यालय परिसर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान।स्वास्थ्य सुविधाएँस्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाना।भोजन गुणवत्ताविद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए डायटिशियन और अभिभावकों का मार्गदर्शन लेना।
प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी देखा और उनकी सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल, कौलां गाँव से प्रधानाचार्य अनुपिका, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन, नगर निगम से दिनेश गर्ग के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#ambala #News #haryana #
-
19/11/25 |अम्बाला कैंट इंडस्ट्रियल एरिया में DLSA और श्रम विभाग द्वारा विशेष 'श्रमिक सुरक्षा अभियान'
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में, डीएलएसए और श्रमिक विभाग की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया, अम्बाला कैंट में एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से पैनल अधिवक्ता कमल धीमान और मोना पी.एल.वी. ने 'श्रमिक सुरक्षा अभियान' चलाया।
कानून और श्रमिक के बीच की खाई पाटना उद्देश्य : - पैनल अधिवक्ता कमल धीमान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून और श्रमिक के बीच की खाई को पाटकर यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रमिक, चाहे उसकी आर्थिक या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो, वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और न्याय पाने के लिए सशक्त हो।
उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी सहायता और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाना है। यह अभियान डीएलएसए, सरकारी विभागों और कल्याणकारी संस्थाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करता है, ताकि असंगठित श्रमिकों की सुरक्षा और उत्थान के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाया जा सके।
मुख्य रूप से दी गई जानकारी : - कानूनी अधिकार: कंपनी अधिनियम और मिनिमम वेजिज अधिनियम के तहत श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना। कार्य की परिस्थितियाँ: काम करने की बेहतर और सुरक्षित परिस्थितियाँ प्रदान करना। विषय: न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, अवकाश और यूनियन बनाने के अधिकार जैसे कई विषयों की जानकारी दी गई। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #labour-department #special-shramik-suraksha #industrial-area
-
19/11/25 |पीएम किसान सम्मान निधि: तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में आज होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, तीसरी किस्त ऑनलाइन जारी
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत आज, बुधवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर नारायणगढ़ और मुलाना में भी इसी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. जसविन्द्र सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना के तहत तीसरी राशि ऑनलाइन वितरित करने का काम किया जाएगा।
डॉ. सैनी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को अपना शुभ संदेश देंगे, जिसे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के लिए प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
#ambala #news #pm-kisan #district-level-program #krishi-vigyan-kendra
-
19/11/25 |एसडी कॉलेज में 'ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन' का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इनर व्हील क्लब के सहयोग से एक रचनात्मक कार्यक्रम ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के CDR रूम में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने इस नवोन्मेषी गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करते हैं और उनके कौशलों को उभारते हैं। इस हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ब्रांडिंग की वास्तविक दुनिया से जोड़ना, उनकी डिजाइनिंग क्षमता को निखारना तथा लोगो निर्माण एवं टैगलाइन निर्माण के माध्यम से उनकी सर्जनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को ऐसा लोगो और टैगलाइन बनाने का अवसर दिया गया जो किसी ब्रांड की पहचान को प्रभावशाली रूप से दर्शा सके।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नैन्सी चोपड़ा (संयोजक, इनर व्हील क्लब एवं मैनेजमेंट एसोसिएशन) के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के महत्व और आधुनिक व्यावसायिक परिवेश में ब्रांडिंग की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।
प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आकर्षक डिज़ाइनों और प्रभावशाली टैगलाइन के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों ने इस हैकाथॉन को सीखने और कौशल-विकास का एक उत्कृष्ट अवसर बताया। निर्णायक के रूप में डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. छवि किरण और कवलीन भरेज विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान "तानिया", द्वितीय स्थान "अवनी गुप्ता" और तृतीय स्थान "शिवानी" ने प्राप्त किया।#ambala #News #sdcollege #brand-identity #hackathon-successfully
-
19/11/25 |जीएमएन कॉलेज में गीता जयंती पर क्विज़ प्रतियोगिता, डॉ. रोहित दत्त बोले- "गीता का ज्ञान जीवन का पथ प्रदर्शन"
जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज, अंबाला छावनी के संस्कृत विभाग ने हिंदी एवं अंग्रेज़ी विभाग के सहयोग से गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवद्गीता के नैतिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक संदेशों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भारतीय मूल्य प्रणाली और सकारात्मक सोच से जोड़ना था।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अध्ययन में रुचि, तार्किक सोच तथा टीमवर्क को प्रोत्साहन मिला। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान सदैव जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका बल्दिया ने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भोजन से पूर्व उच्चारित किया जाने वाला प्रेरणादायी श्लोक प्रस्तुत किया, जो अन्न की शुद्धि और कृतज्ञता भाव का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में इस्कॉन स्वयंसेवक चिराग सिंगल और अनुराग रौत ने मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने गीता के द्वितीय अध्याय 'कर्मयोग' पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निःस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में समझाया।
विभागीय शिक्षकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए गीता के सार को सरल और रोचक तरीके से समझने का एक सार्थक अवसर सिद्ध हुई। कार्यक्रम में डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. अनीश और डॉ. अमित ने सहभागिता दिखाई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गीता जयंती के महत्व को और अधिक सार्थक बनाया।
#ambala #News #gmncollege #quiz-competition #geeta-jayanti
-
18/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी के पंजोखरा साहिब पहुचने पर जयकारों से पुष्पवर्षा करके माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया | मंत्री विज ने इस दौरान पंज प्यारों तथा यात्रा के साथ चल रहे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने सिरोपे देकर उनका श्रद्धापूर्वक सम्मान भी किया गया।
नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगा |
#ambala #news #anilvij #energyminister grand-welcome #bjpharyana #nagar-kirtan-yatra #
-
18/11/25 |मार्केट कमेटी नारायणगढ़ की पहली बैठक संपन्न, चेयरमैन ने विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था पर दिया ज़ोर
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर :- कार्यालय मार्किट कमेटी, नारायणगढ़ में नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्किट कमेटी के सभी नवनियुक्त सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्य रहे— नरेन्द्र राणा कुराली (चेयरमैन), भूषण अग्रवाल (वाइस चेयरमैन), सदस्य बलबीर सिंह, भूषण शर्मा, रविन्द्र आर्य, मुकेश, सुखविंद्र सैनी, जसबीर सिंह, अम्मी चंद, श्रीपाल, दलबीर सिंह, भूपिंदर सिंह सैनी, सचिन वालिया, शिव चानना, हरपाल अरोड़ा, राकेश कुमार, सोमनाथ, रमेश लाल, सतीश कुमार मौजूद रहे।
मार्किट कमेटी स्टाफ मौजूद रहा जिनमें- अखिलेश कुमार (सचिव), दीपक कुमार (मंडी सुपरवाइजर), रविन्द्र कुमार (नीलामी अभिलेखक), दिनेश मार (नीलामी अभिलेखक), अशोक कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर), सतीश कुमार (मंडी एनालिस्ट), राम कुमार (सेवादार), अनिल कुमार (सेवादार)।
बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्यों एवं कर्मचारियों का आपसी परिचय कराया गया। इस अवसर पर सचिव अखिलेश कुमार ने मार्किट कमेटी के अंतर्गत आने वाली योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी, ताकि सदस्य इन योजनाओं को क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों तक पहुंचा सकें और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन नरेंद्र राणा ने कहा कि मार्किट कमेटी का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को पारदर्शी व्यवस्था, सुविधाजनक वातावरण और बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सभी सदस्यों और अधिकारियों के सहयोग से मंडी व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं की जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले समय में मंडी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।#ambala #narayangarh #News #meeting #firstmeeting #
-
18/11/25 |डेटिंग ऐप से संबंध बनाने के बाद पानीपत का युवक HIV संक्रमित, काउंसलर की अपील—'शादी से पहले HIV टेस्ट कराएं'
जे कुमार, पानीपत 18 नवम्बर - पानीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से बन रहे रिश्तों के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सम्मानित परिवार के युवक ने खुलासा किया है कि ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये एक व्यक्ति से संबंध बनाने के बाद वह एचआईवी (HIV) संक्रमित हो गया।
सरकारी अस्पताल में पुष्टि, हर माह बढ़ रहे मामले :- सरकारी अस्पताल पानीपत के काउंसलर रविंद्र ने बताया कि युवक को बुखार, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं होने पर निजी और बाद में सरकारी अस्पताल में जांच करवाई गई, जहाँ दोनों बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
काउंसलर रविंद्र के अनुसार, युवक ने स्वीकार किया कि वह डेटिंग ऐप पर एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जो स्वयं एचआईवी संक्रमित था। ऐप पर वह व्यक्ति नकली चेहरा, नाम और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
काउंसलर रविंद्र के मुताबिक, पानीपत के सरकारी अस्पताल में हर महीने 25 से 30 एचआईवी के नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी एक इसी तरह का मामला आया था, जहाँ डेटिंग ऐप पर बने संबंध की वजह से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था।
युवाओं के लिए चेतावनी और अपील :- काउंसलर रविंद्र ने युवाओं को चेतावनी दी कि डेटिंग ऐप पर मिलने वाले लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति खुद को सामान्य दिखाकर बीमारी छुपा लेते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को जोखिम से बचने के लिए साल में एक बार एचआईवी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
युवक के निजी जीवन का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे परिवार से है, शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। काउंसलर रविंद्र ने युवाओं से विशेष अपील की: शादी से पहले भले ही कुंडली न मिलाएं, लेकिन एचआईवी टेस्ट जरूर कराएं। यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि बिना पहचान की पुष्टि किए ऑनलाइन बने रिश्ते कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, जहाँ फर्जी प्रोफाइल और छुपाई गई स्वास्थ्य जानकारी नए संक्रमणों के खतरे को बढ़ा रही है।
#news #panipat #hiv #hiv-tested-before-marriage #panipat-man #counselor-urge
-
18/11/25 |जगाधरी शिक्षा विभाग में CM फ्लाइंग का छापा: 4 कर्मचारी गैरहाज़िर, 21 संदिग्ध मेडिकल बिल और महीनों से लंबित शिकायतें उजागर
जे कुमार, यमुनानगर 18 नवम्बर - जगाधरी स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DME) कार्यालय में आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (CM Flying Squad) टीम द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण (रेड) में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, और विभाग में लंबे समय से व्याप्त अनुशासनहीनता की स्थिति उजागर हुई।
कर्मचारियों की गैर-हाजिरी और नेतृत्व का अभाव : - उड़न दस्ता टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि चार कर्मचारी गैरहाज़िर थे, जबकि उनके उपस्थिति रजिस्टर में कोई स्पष्ट टिप्पणी दर्ज नहीं थी। टीम ने यह भी नोट किया कि: कार्यालय में कई महत्वपूर्ण शिकायतें और अभ्यर्थन पत्र महीनों से लंबित पड़े हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। इस नेतृत्वहीनता के कारण विभागीय कार्यों में स्पष्ट ढिलाई और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम फ्लाइंग अधिकारी परमिंदर सिंह ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया।
मेडिकल बिलों में बड़ी अनियमितता :- निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला मेडिकल बिलों की जांच में सामने आया। कुल 35 मेडिकल बिलों में से 21 बिल अधूरे पाए गए। कई बिलों में ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न नहीं थे। कुछ बिल ऐसे अस्पतालों के थे जो सरकार के अधिकृत पैनल में शामिल ही नहीं हैं, फिर भी उन्हें पास कराने के लिए प्रस्तुत किया गया था। उड़न दस्ता टीम ने इसे संभावित गड़बड़ी और लापरवाही का संकेत मानते हुए सभी अधूरे और संदिग्ध बिलों की जांच के आदेश दिए हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन का गलत उपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर :- निरीक्षण के बाद, टीम ने निर्देश दिए कि उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, और सभी बिल केवल नियमों के अनुसार ही पास किए जाएं। इस संबंध में, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता ने कहा कि सीएम फ्लाइंग द्वारा निरीक्षण किया गया है और टीम कुछ रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी अनियमितता सामने आएगी, उसको लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
#yanumanagar #news #cmflying #cm-flying-squad-raids #education-department
-
18/11/25 |पानीपत: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 13 छात्राएँ अचानक बीमार, फ़ूड पॉइज़निंग का संशय; सभी खतरे से बाहर
जे कुमार, पानीपत/बापोली, 18 नवम्बर : पानीपत जिले के बापोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जलमाना में अचानक 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने चक्कर आने, घबराहट और उलझन जैसी समस्याओं की शिकायत की। सभी छात्राओं को तुरंत पहले बापोली सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएमओ की निगरानी में इलाज जारी :- सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि सभी 13 छात्राएँ उनकी निगरानी में हैं और अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने पुष्टि की कि दो छात्राओं को थोड़ी ज्यादा दिक्कत थी, जिनका इलाज प्राथमिकता से जारी है। भोजन का विवरण: बच्चों ने सुबह दलिये का सेवन किया था और रात को आलू-गोभी का भोजन किया था। संशय: डॉ. मलिक ने बताया कि बच्चों को रात का खाना खाने के बाद ही लक्षण महसूस हुए, इसलिए फ़ूड पॉइज़निंग की संभावना ज़रूर है, लेकिन अभी इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं कहा जा सकता। फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा दलिया और पानी दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि हो पाएगी।
वार्डन का पक्ष: मामले को ज़्यादा बढ़ाया गया :- विद्यालय की वार्डन ने इस मामले को "साधारण" बताते हुए दावा किया कि "मामले को थोड़ा ज़्यादा इश्यू बना दिया गया है, बच्चे बिल्कुल ठीक हैं।" वार्डन के अनुसार, उन्होंने, उनकी 3 साल की बेटी और स्टाफ ने भी दलिया खाया था, लेकिन किसी को दिक्कत नहीं हुई।
वार्डन ने अनुमान लगाया कि यह समस्या दलिया से नहीं, बल्कि धूप में खेलने और कम खाने से हुई होगी, या फिर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के भावनात्मक कारणों से भी कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीमार बच्चों की संख्या 13 ही है, जबकि 25 बच्चों के बीमार होने की अफवाह गलत है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। फिलहाल सभी छात्राएँ अस्पताल में निगरानी में हैं और पहले से ज़्यादा स्थिर हैं।
#ambala #news #panipat #fall-ill-food-poisoning #panipat-13-students
-
18/11/25 |बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी
जे कुमार, चंडीगढ़, 18 नवम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 20 नवंबर 2025 को बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे बिहार के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को बिहार में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उनकी यह यात्रा दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ से विमान द्वारा पटना के लिए रवाना होंगे और समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के नए नेतृत्व को बधाई देना और हरियाणा सरकार की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करना है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनके उसी दिन देर शाम तक चंडीगढ़ लौटने की संभावना है।
#ambala #News #cmharyana #nayabsinghsaini #chandigarh #haryana #bihar-chief-minister
-
18/11/25 |🤝 अम्बाला में समाधान शिविर आयोजित: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सुनीं जन शिकायतें
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यहां पहुंचे लोगो की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत मार्क करते हुए प्राथमिकता के आधार पर इनका निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए।
समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी कहा कि समाधान शिविर के साथ-साथ आमजन यदि कोई शिकायत या समस्या लेकर उनके कार्यालय में आता है तो वे उन शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। समाधान शिविर को लगाए जाने का मुख्य उद्ेश्य यही है कि लोग यहां पर सुगमता से अपनी शिकायत या समस्या को रखकर उसका समाधान करवा सकें। समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याओ को सुनने का काम किया जा रहा है। समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं।
समाधान शिविर के दौरान रामपुर सरसेहडी से आए अरविंद कुमार ने परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने बारे, करतार नगर निवासी देवराज ने झगडे से सम्बन्धित शिकायत बारे, विश्वकर्मा रोड निवासी सुरेन्द्र सैनी ने लालडोरा प्रमाण पत्र जारी करवाने बारे, श्यामनगर निवासी रीना ने पीपीआईडी में आय ठीक करवाने बारे, मथुरा नगर निवासी अवतार सिंह ने राशन कार्ड संबधी समस्या रखी। इसके साथ-साथ अन्य लोगो ने भी लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, इंस्पैक्टर राकेश मणी, बिजली निगम के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#ambala #News #haryana #eputy-commissioner #samadhan-camp #heard-public-grievances
-
17/11/25 |डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में ‘साहित्य, संस्कृति और समाज’ विषयक संगोष्ठी
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं पंजाबी विभागों ने पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर–11, चंडीगढ़ के तत्वावधान में 17 नवम्बर 2025 को “साहित्य, संस्कृति और समाज” विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के पारस्परिक संबंधों को समझना, प्रवासी साहित्य के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में सामाजिक–सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत साहित्यकारों से सीखने का अवसर प्रदान करना था।
इस अवसर पर नीदरलैंड से सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार अश्विनी केगांवकर और सिंगापुर से प्रतिष्ठित साहित्यकार आराधना झा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ताओं के रूप में विचार प्रस्तुत किए और साहित्य में सांस्कृतिक आदान–प्रदान, प्रवासी अनुभव तथा आधुनिक समाज में भाषा की भूमिका पर प्रभावी प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक साहित्यिक प्रवृत्तियों से जोड़ते हैं और उनकी बौद्धिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हैं। शिक्षकों ने भी इस पहल को सराहा और माना कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ छात्रों में समालोचनात्मक सोच तथा शोध की रुचि को बढ़ाती हैं। संगोष्ठी की आयोजन टीम— संयोजक डॉ. रितु गुप्ता, सहसंयोजक डॉ. कमलेश, कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीश कुमार, सह समन्वयक डॉ. पूनम एवं डॉ. नीतू बंसल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. राजिंदर देसवाल जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. प्रबलीन कौर तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में प्रभावी भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न किया।
संगोष्ठी का परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने साहित्य, संस्कृति और प्रवासी अनुभवों के वैश्विक आयामों को गहराई से समझा। प्रश्नोत्तरी सत्र में सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं संवादपूर्ण बनाया। देश-विदेश से 126 प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया, और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।#ambala #News #gmncollege #
-
17/11/25 |
अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कच्ची सड़कों का जाल ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के प्रवर्तन दस्ते ने अर्बन एरिया बराड़ा के अंतर्गत गांव मुलाना, सब-तहसील मुलाना और जिला अम्बाला में अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 84//15, 85//11) में बनाए गए अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी में तैयार की गई कच्ची सड़कों के पूरे जाल को मशीनों की सहायता से पूरी तरह तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक और इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बिना अनुमोदन विकसित की जा रही इस कॉलोनी को नियमों के अनुरूप अवैध करार देते हुए तत्काल प्रभाव से तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भूमि मालिक और कुछ प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के नियमित (रेगुलर) होने का भ्रम फैलाकर लोगों को प्लॉट खरीदने के लिए गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना न सिर्फ आर्थिक जोखिम है बल्कि भविष्य में विभागीय कार्रवाई की वजह से खरीदार को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आएँ, अवैध कॉलोनियों में न प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का निर्माण कार्य शुरू करें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगा।
#ambala #News #barara #district-town-planner #major-action-against-illegal-colonies
-
17/11/25 |भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, गृह संपर्क अभियान 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - भारतीय मजदूर संघ (BMS) की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री कंवरपाल द्वारा गीत प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद बैठक का एजेंडा औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला अंबाला में भी 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी और संगठन के सभी कर्मचारियों व सदस्यों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
जोशी ने आगे बताया कि गृह संपर्क अभियान के तहत हर घर जाकर एक पत्रक, एक पुस्तक और एक स्टीकर प्रदान किया जाएगा, ताकि संगठन की विचारधारा और गतिविधियों की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। गृह संपर्क अभियान के बाद मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला मंत्री कंवरपाल ने बताया कि जिला अंबाला में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यरत हैं और संगठन उनका प्रतिनिधित्व निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या या मांग को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा कानून अधिनियम 2024 के तहत HRMS 2.0 शिखर पोर्टल जारी किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाएँ सरल होंगी।
उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि गृह संपर्क अभियान में सभी कर्मचारी टोली बनाकर हर घर जाएँ और संगठन का संदेश पहुंचाएं। अभियान को सफल बनाना प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न विभागों के 10 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी, BMS महिला प्रमुख सुरेंद्र कौर, आंगनवाड़ी प्रतिनिधि, नरेंद्र सिंह भाटी (MES), रविंद्र सिंह, तजेंद्र राणा (रोडवेज), भूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार (शिक्षा विभाग), सुमित, बलराम धीमान, अभिषेक, CPLO प्रतिनिधि, दौलत राम (NHM), गुरदीप सिंह, संजीव (नहर विभाग), संदीप, रोहित, नरेश (बिजली विभाग) तथा नगर परिषद से प्रधान जयपाल जगमाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#ambala #News #haryana #bharatiya-mazdoor-sangh #important-meeting #door-to-door-campaign
-
17/11/25 |पलवल उपायुक्त ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी नागरिकों की शिकायतें
जे कुमार, पलवल 17 नवम्बर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ट की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
शिकायतों का मौके पर समाधान होने पर नागरिक प्रसन्न नजर आए और उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, पेंशन बनवाने, बिजली बिल पर जुर्माना, फर्जी लोन, अवैध पाइप लाइन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारी को समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अवश्य पहुंचे और शिकायतों का निवारण करवाएं।
कार्यालयों में भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : उपायुक्त
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जिला प्रशासन सरकारी विभागों और कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बिना किसी बाधा, सिफारिश और अवैध लेनदेन के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, सीटीएम अप्रतिम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।#palwal #News #jantakisamsya #deputy-commissioner #citizenscomplaints
-
17/11/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केवी नंबर 1 में क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, अंबाला छावनी में एक क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं, संचार कौशल और आत्मविश्वास को सुव्यवस्थित तथा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से मजबूत करना था।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रतिष्ठित फैकल्टी — डॉ. गीता कौशिक, प्रोफेसर योगिता वर्मा, प्रोफेसर कमलप्रीत कौर, डॉ. दिशा अरोड़ा और प्रोफेसर शिवानी सोनी — द्वारा समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए गए। उनकी विशेषज्ञता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली और सहभागितापूर्ण बना दिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक जानकारियों, प्रेरणादायक मार्गदर्शन तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण से विशेष लाभ महसूस किया। विद्यालय प्रशासन ने भी गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के इस सार्थक शैक्षणिक सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे समग्र शिक्षा को बढ़ावा मिले और सामाजिक तथा शैक्षणिक विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता मजबूत हो। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।#ambala #news #gmncollege #kvno1
-
16/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पोप मंदिर धर्मशाला का किया उद्घाटन व स्वैच्छिक कोष से दिए ₹25 लाख प्रदान किए
अंबाला, 16 नवम्बर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला सदर बाजार, डी.सी. रोड पर स्थित पोप मंदिर धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लेकर सुख-शांति की कामना की।
मंत्री अनिल विज ने धर्मशाला में आगे प्रथम तल पर निर्माण कार्य के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने धर्मशाला के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की। यह धर्मशाला स्थानीय समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
#AnilVij #AmbalaCantt #DharamshalaInauguration #SocialWork #BJP #HaryanaDevelopment
-
16/11/25 |मैनें हमेशा विकास की राजनीति की है, नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य भी अपने क्षेत्रों में विकास का ध्येय बनाए, हमारा दायित्व बहुत बड़ा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 16 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जब-जब चुनाव लड़ा, तब मैने धर्म, जाति, क्षेत्रवाद का कभी प्रयोग नहीं किया। उन्होंने अम्बाला छावनी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चेयरमैन, उप चेयरमैन, नामित सदस्यों व नगर परिषद पार्षदों से कहा कि आप भी यही ध्येय बनाएं कि अपने-अपने क्षेत्र में हमने काम करना है। जो दायित्व मिला है वह बहुत बड़ा दायित्व है। किसानों की जो समस्याएं होगी या आएंगी, उनका आपने समाधान करना है।
मंत्री विज आज अम्बाला छावनी मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिन्द्रा डब्बू के पदग्रहण समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें दोनों बधाई दी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज व भाजपा के अन्य पदाधिकारी गणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि सरदार बलविंदर सिंह दूसरी बार मार्किट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब्जी मंडी से संबंधित जो समस्या है उस बारे आढ़तियों व अन्य के साथ बातचीत की जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इस समस्या का हल भी करवा दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया
मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मार्किट कमेटी चेयरमैन, उप चेयरमैन के साथ-साथ 18 सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन अनुभवी हैं तथा वह किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर किसानों से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका हल करेंगे और यदि किसी समस्या का हल करने में कोई दिक्कत या अन्य कारण है वह उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि उस समस्या का भी समाधान करवाया जा सके।
अनाज मंडी निर्माण के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केवल पत्थर लगवाए, हमने नई अनाज मंडी बनाकर दी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनाज मंडी के लिए कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पत्थर तो लगाए लेकिन वह पत्थर ही लगे रह गए। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत मुझे दी है उस ताकत के बलबूते पर मैंने सबसे पहला प्रोजेक्ट अनाज मंडी को शहर से बाहर स्थापित करवाने का काम किया, जहां पर आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अम्बाला छावनी अनाज मंडी यह ऐसी मंडी है जो जीटी रोड हाईवे पर स्थित है और सभी सुविधाओं से सम्पन्न है। यहां पर किसानों के लिए रैस्ट हाउस के साथ-साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का जो कार्यालय है वह भी काफी बढिया है।
पुरानी अनाज मंडी में थी कई समस्याएं : अनिल विज
उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी स्थित बाजार में पहले जो पुरानी मंडी थी, उसमें न तो अनाज डालने की व्यवस्था थी बल्कि जो अनाज वहां डाला जाता था वह नगर परिषद के कार्यालय के बाहर तक आ जाता था, खराब भी हो जाता था तथा जानवर भी उसे खराब कर देते थे। किसानों को अपने अनाज की रखवाली रात को जागकर करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं पुरानी अनाज मंडी के नजदीक रहने वाले दुकानदारों के साथ-साथ अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गेहूं व धान के सीजन में अनाज आने पर बाजार तक बंद हो जाते थे।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, आढती एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, एसआर कलसी, एडवोकेट एके सहगल, दीपक भसीन, पुनीत सरपाल, बीएस बिन्द्रा, मोहित कौशिक के साथ-साथ आढतीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
------------------------------------- -
16/11/25 |अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था।
मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व , 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।
उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके समक्ष रखी गई अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से धूमता रहेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान घोषणा की है कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम " शहीद राव तुलाराम" के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। यहां की अनअप्रूवड कॉलोनियों को भी नियमानुसार अप्रूवड किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को महाराजा शूरसैनी जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने समाज में विशेषकर, महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी प्रकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज का अहम योगदान रहा है। आजाद हिन्द फौज के सेनानी सरदार महंगा सिंह सैनी व अजीत सिंह सैनी तथा हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी इसी समाज ने दिये हैं।
इसी समाज ने संत श्री लिखमीदास, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार में सामाजिक क्रांति के सूत्रधार बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जैसे समाज सेवक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा जैसे खिलाडी तथा चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचन्द सैनी जैसे कलाकार भी इसी समाज की देन हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह का आयोजन भी इसी योजना की एक कड़ी है। महापुरुषों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास' की नीति पर आगे बढ़ रही है। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के समस्त समाज के लिए है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है। वर्ष 2014 में जो विजय - यात्रा शरू हुई थी , वह आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का विकास कर रहे हैं , उससे साफ़ तौर पर लग रहा है कि वर्ष 2029 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस-मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा विकास विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सरकार पर है।
महाराजा शूर सैनी की विरासत को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है: महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा शूर सैनी अपने न्यायपूर्ण, जन-केंद्रित और प्रगतिशील शासन के लिए जाने जाते थे और पारदर्शी एवं कल्याणकारी प्रशासन की यही भावना आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जहाँ भी जनसभा या रैलियाँ करते हैं, भारतीय जनता पार्टी को लगातार मज़बूत समर्थन मिलता है, चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या बिहार।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ है: रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नेताओं के हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावों को प्रदेश की जनता ने ही खारिज कर दिया और तीसरी बार पुनः भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व ने विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के निरंतर कार्यों ने लोगों का विश्वास मज़बूत किया है।
राष्ट्र इस क्षेत्र के वीरों के बलिदान को याद करता है: कुमारी आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने महाराजा शूरसैनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के वीरों ने देश के इतिहास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में अंकित है। उस ऐतिहासिक युद्ध में, कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने लगभग 5,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए 114 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उनका साहस और देशभक्ति पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
#CMNayabSaini #Narnaul #MaharajaShurSainiJayanti #RaoTulaRam #HaryanaDevelopment #BJP #Ahirwal
-
16/11/25 |‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
‘‘बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’ - अनिल विज
‘‘भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और अब बंगाल की तैयारी है’’- विज
चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि ये सारी पार्टियां अब खत्म हैं क्योंकि भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और बंगाल की तैयारी है।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र द्वारा बिहार में वोट चोरी से चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को अब राजनीति छोडकर मछलियां पकडने का काम शुरू कर देना चाहिए क्यांेकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकडने के लिए छलांग भी लगाई थीं।
बिहार के चुनाव उत्तर कोरिया व चीन की तरह हो गए है, जहां पर एक तरफा वोट पडते हैं, के बारे में पूछे गए सवाल के जववा में श्री विज ने कहा कि ऐसा कहकर वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे है, क्योंकि बिहार की सजग जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुनें और सभी को अपनी बातों को कहने का मौका मिला। सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें, घोषणाएं और वायदे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया है। परंतु प्रजातंत्र में मतदान को सलाम और नमस्कार करना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर जनता को बिल्कुल भी भरोसा नही है और इनको अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए।
#AnilVij #Congress #BiharElection #RahulGandhi #BJPVictory #IndianPolitics
-
16/11/25 |ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक के लिए पहुंचे कलाकार
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से 6 प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है। इस महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों के पर एनजेडसीसी के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए 4 बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कहा कि सरकार के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पिछले कई सालों से लगातार एनजेडसीसी के कलाकार देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हर किसी के कदम रुक जाते है। यहां आने वाले पर्यटक इन कलाकारों का इंतजार करते है।
उन्होंने कहा कि एनजेडसीसी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 24 नवंबर तक 101 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 15 कलाकार लुड्डी व गिद्दा, राजस्थान के 11 कलाकार कालबेलिया, लांगा गायन व भवई नृत्य, जम्मू-कश्मीर के 15 कलाकार डोगरी, जागरना, पंजाब के 15 कलाकार भांगड़ा, जिंदवा और झूमर तथा उत्तराखंड के 15 कलाकार छपेली, गसीयारी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के 13 कलाकार मानरा नृत्य व अवध की होली प्रस्तुत करेंगे तथा पंजाब से बाजीगर ग्रुप और राजस्थान के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर से 29 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश का झमकदा, उत्तराखंड के कलाकार बरसाना की होली व ठाडिया चौफला, महाराष्ट्र के कलाकार सोंगी मुखवाटे, त्रिपुरा के कलाकार होजागिरी, छत्तीसगढ़ के कलाकार पांथी, गौड मारिया व पांडवानी गायन, जम्मू-कश्मीर के कलाकार राउफ, पंजाब के कलाकार गतका की प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव में तीसरा बैच 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कलाकार डेदिया, मध्यप्रदेश के कलाकार गुडुम बाजा, लद्दाख के कलाकार जबरो व फ्लावर डांस, गुजरात के कलाकार गरबा, झारखंड के कलाकार पुरलिया चाहु, मणिपुर के कलाकार पूंग चूलम, ढोल चूलम व थांगाटा, सिक्किम के कलाकार तमांग सेलो व नेपाली नृत्य, ओडिसा के कलाकार घुगकुडु व संबलपुरी नृत्य तथा मेघालय के कलाकार वांगला नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
सांस्कृतिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चौथा बैच 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें पंजाब के कलाकार झूमर, जम्मू-कश्मीर के कलाकार धमाली तथा पंजाब का बाजीगर ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देगा। इस प्रकार चारों बैचों में लगभग 450 कलाकार अपनी सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से पर्यटकों के मन को लुभाने का काम करेंगे।
#InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #CulturalFestival #NZCC #NorthZoneCulturalCentre #IndianArt
-
16/11/25 |एकता, सत्यनिष्ठा व सेवा भावना ही भारत की असली पहचान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीश्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एकता यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण और जनजागरण का प्रतीक है। पटेल जी ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अद्भुत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में जोडक़र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह बात शनिवार को रादौर क्षेत्र में एक विशाल पैदल एकता यात्रा के दौरान कही। इस यात्रा का नेतृत्व गांव खेड़ी लक्खा सिंह से अनाज मंडी रादौर तक किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने कहा सरदार पटेल की विचारधारा हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव ही सशक्त भारत की पहचान है। हमारी नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देना चाहिए। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हर भारतीय का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो स्थानीय कारीगर, महिला समूह और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी से होकर गुजरता है।
#BharatEkta #SardarPatel #ViksitBharat2047 #ShyamSinghRana #AtmanirbharBharat
-
16/11/25 |रोहतक में चलती कार में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा; ड्राइवर और साथी ने कूदकर बचाई जान
जे कुमार, रोहतक 16 नवम्बर - हरियाणा के रोहतक जिले में अचानक चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं उठते देख ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए और बाहर निकल आया। मिली जानकारी के अनुसार, उसका साथी भी कार से बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दोनों कार सवार बाहर निकले, वैसे ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। कार सवारों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर, तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्टसर्किट से आग लगी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार की रात कलानौर के कॉलेज मोड़ पर हुआ। गाड़ी रोहतक नंबर की कार है, जो भिवानी से देर रात को वापस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान कार में आग लग गई, लेकिन कार सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी।जानकारी के मुताबिक, कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस गाड़ी मालिक के बयान पर कार्रवाई करेगी।
#ambala #news #bhiwani #rohtak #car-caught-fire #
-
16/11/25 |वंदे मातरम्' के 150 वर्ष के उपलक्ष में उत्सव मनाना देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है : देवेंद्र नरवाल
जे कुमार, अम्बाला 16 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस यूनिट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस यूनिट्स, वाईआरसी, म्युनिसिपल काउंसिल अंबाला सदर, के सानिध्य में हुए इस उत्सव में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का गायन तथा एनएसएस यूनिट द्वारा बनाई गई “मानव श्रृंखला” रही। यह कार्यक्रम “वंदे मातरम” गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा "स्वच्छ भारत मिशन" के तहत "स्वच्छ अंबाला, हरित अंबाला" अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। यह सम्मान कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा, जिसने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का यह कार्यक्रम देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें इसके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने नगर निगम अम्बाला सदर अम्बाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल, सुनील कुमार, ऋतु शर्मा का इस उपलक्ष पर कॉलेज में आने पर आभार भी व्यक्त किया। और आश्वासन दिलाया कि जी एम एन कॉलेज अम्बाला कैंट का प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत की मुहिम में साथ है और हमेशा रहेगा।
नगर निगम अंबाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और जागरूकता का संदेश देने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज को दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह और उनकी सहभागिता न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता भी प्रदर्शित करती है।
एनएसएस अधिकारी डॉ. चन्द्रपाल पूनियां एवं डॉ. पिंकी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान की याद दिलाने वाला प्रेरणास्रोत है। युवाओं को इस गीत की भावना को समझना चाहिए और इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर एनएसएस के अन्य सदस्यों गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी बजे संयोजक डॉ. राकेश सहित सभी यूनिट सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा उपासना तथा बी बी ए प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में फोटोग्राफी का कार्य बी एस सी प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति ने किया।#ambala #gmncollege #vandematram #news
-
15/11/25 |रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला मे श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी यात्रा का होगा भव्य स्वागत :डीसी
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यात्रा का रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के भव्य स्वागत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि यात्रा सुव्यवस्थित रूप से निकाली जा सके।
डीसी ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला से शुरू हुई हिंद की चादर यात्रा रायपुररानी से होते हुए 16 नवंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे अम्बाला जिला में प्रवेश करेगी। जिला अम्बाला में हिंद की चादर यात्रा भूरेवाला, लाहा, हुसैनी, नारायणगढ, कुल्लडपुर, मियांपुर होते हुए गुरूद्वारा टोका साहिब पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का ठहराव होगा।
डीसी ने बताया कि यह यात्रा 17 नवंबर को काला आम्ब, हमीदपुर, लौटों, नारायणगढ, गुरू लादो भवन, अकबपुर, बडागढ, धन्ना भगत (भारापुर), शहजादपुर, सौंतली, बेरपुरा, पटवी, छज्जू माजरा, हंडेसरा, तसीम्बली मोड होते हुए पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में रूकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को अम्बाला छावनी के तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड, चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, डाकखाना जीपीओ, एसडीएम कार्यालय, रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी तथा जीटी रोड से होते हुए गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब आकर सम्पन्न होगी।
इसी प्रकार 19 नवम्बर को जनेतपुर, गरनाला, बरनाला, मढौर, बलदेवनगर, जग्गी सिटी सैंटर, जंडली फलाई ओवर, मॉडल टाउन, प्रेमनगर, गलैक्सी चौक, सिविल चौक, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी चौक, सैक्टर 8, सैक्टर 9, मलौर कोठी मोड़ सैक्टर 10, सैक्टर 10 गुरूद्वारा साहिब, मानव चौक होते हुए बादशाही बाग गुरूद्वारा साहिब आकर रूकेगी। इसी प्रकार 20 नवम्बर को मानव चौक से दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकडा, बलाना, भडी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड, पंजौला, खुर्चनपुर-लौंटो से नन्यौला रूकेगी।
इसी प्रकार 21 नवम्बर को उदयपुर, रसूलपुर, सेखोपुर, जगोली, खन्ना माजरा, नवी निहारसी, निहारसी, जनसुआ, जनसुई, नग्गल, मटेडी सेखां, भानोखेडी, लडाना, रवालों, बहबलपुर, बेगो माजरा होते हुए गुरूद्वारा श्री लखनौर साहिब रूकेगी। इसी प्रकार 22 नवम्बर को माजरी, गुरूद्वारा श्री मर्दों साहिब, दुराना, शाहपुर, छोडपुर, आदेश अस्पताल, खानपुर, केसरी, साहा नहौनी काल्पी अड्डा, मुलाना, दोसडका होते हुए बराडा आकर रूकेगी। इसके बाद शाहबाद में प्रवेश करेगी।#ambala #News #haryana #350thMartyrdomDay #Yatra #ShriGuruTeghBahadurJi #enteryatra #village-bhurewala
-
15/11/25 |भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन तथा डीपीसी प्रमोद राणा के नेतृत्व में जिला अम्बाला के सभी विद्यालयों में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस वर्ष महान जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रव्यापी रूप से विशेष सम्मान दिया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि वर्ष 2021 में भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसी क्रम में जिला अम्बाला के विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय की संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रतिपादित जनजातीय वीरों की गौरवगाथा को प्रेरणा के रूप में सम्मिलित करते हुए सभी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, जनजातीय वॉल पेंटिंग, कथा-वाचन, लोकनृत्य-नाटक, विशेषज्ञ व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वर्चुअल संग्रहालय भ्रमण, जनजातीय व्यंजन परिचय एवं संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल-जंगल-जमीन की अवधारणा, पर्यावरण संरक्षण, परंपरागत ज्ञान और जनजातीय अस्मिता की रक्षा हेतु दिए गए संघर्षों को समझा।
आज 15 नवम्बर को पखवाड़े का समापन दिवस जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पखवाड़े के दौरान सीखी गई बातों पर आधारित प्रेज़ेंटेशन एवं रिफ्लेक्शन गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल, पोस्टर और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए तथा जनजातीय नायकों विशेषकर महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन से मिली प्रेरणाओं को सांझा किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने यह संदेश दिया कि भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन का बहादुरी से सामना किया और जनजातीय अधिकारों व अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस, बलिदान और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी राष्ट्र, संस्कृति एवं अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।इस गतिविधि की जिला नोडल एपीसी पूजा शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय विविधता के प्रति सम्मान और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा है। डीपीसी प्रमोद राणा ने कहा कि समग्र रूप से, जिला अम्बाला में आयोजित यह जनजातीय गौरव पखवाड़ा अत्यंत प्रभावी, प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन रहा, जिसने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को और अधिक प्रखर किया।
#ambala #News #150th-birth-anniversary #bhagwan-birsa-munda #celebrated #haryana
-
15/11/25 |नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है: डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त अभियान सैल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अपना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से आग्रह करती हूं कि वो अपने जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन न करें और आस-पास जागरूकता फैलाएं। नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है, अपने आप को बेहतर बनाने का, अपने परिवार को खुश रखने का और समाज को सुरक्षित बनाने का।
कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए रंजू त्रेहन ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, करियर और समाज को भी प्रभावित करता है। नशा एक धीमा जहर है जो जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए न कभी खुद नशा करें और यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसे नशे की लत है उसकी सहायता करें। डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति से संबंधित संदेश विद्यार्थियों को प्रेषित किया।
डॉ. सुमन बाला ने कहा कि नशा इंसान की सोच, सेहत और भविष्य तीनों को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। अतः इससे बचकर रहें और जीवन को उज्जवल बनाएं। डॉ. सरिता चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता और चरित्र को खोखला कर समाज में उसका सम्मान को भी गिरा देता है। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर बनाए तथा उन्होंने शिक्षकों के समक्ष अपने विचार और प्रश्न पूछे जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर। श्रीमती ममता भटनागर ने कहा नशे से दूर रहकर ही मनुष्य अपना सही रास्ता पाता है। मिस जेसिका ने कहा कि नशा छोड़ने से इंसान अपनी खुशियाँ और सेहत वापस पा लेता है। कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने में सहायता करने की शपथ ली।#ambala #news #aryacollege #drug-free-campaign #workshop #resolution
-
15/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में वार्षिक खेल दिवस का शानदार आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दिनांक 14 नवंबर, 2025 को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल और अनुशासन की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया, जिसके बाद णमोकार मंत्र, गणेश वंदना, स्वागत गीत और बैकपाइपर बैंड की धुन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आगाज हुआ।
विद्यार्थी परिषद और चारों सदनों की परिषद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने विद्यालय के अनुशासन की झलक प्रस्तुत की। छात्रों ने जूडो और स्केटिंग का हैरतअंगेज शो प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन प्रस्तुत किए और उसके लाभ भी बताए, जिससे भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
समूह गान व नृत्य ने सभी को आनंदित किया, वहीं विभिन्न कक्षाओं की थीम दौड़ और रस्साकशी ने पूरे वातावरण में उत्साह और प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कर दी। फन गेम्स ने माहौल में हास्य रस घोल दिया। विजेताओं का सम्मान और प्रधानाचार्या का संदेश इस अवसर पर राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय व विद्यालय स्तर पर हुई खेल गतिविधियों के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों के हुनर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों पर गर्व होना चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का कर्तव्य है कि वह विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास करे, यही कारण है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। उन्होंने इस सफलता को बच्चों के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने का परिणाम बताया और बाल दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस सफल खेल समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
#ambala #News #lordmahavirschool #sportsannualmeet #students
-
15/11/25 |जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट में महिला प्रकोष्ठ ने स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता पर चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के महिला प्रकोष्ठ द्वारा "स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता" विषय पर एक प्रभावी और जनजागरूकता बढ़ाने वाली आउटरीच गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के हाशिए पर रहने वाले समुदायों में लैंगिक समानता और सम्मान के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत कॉलेज के उत्साही छात्र-छात्राओं ने स्लम क्षेत्रों का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पोस्टर, स्लोगन और संवाद के माध्यम से लोगों को लिंग संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने स्थानीय समुदाय के साथ सीधे बातचीत करते हुए उनके विचारों को समझा और उन्हें रोजमर्रा के जीवन में लैंगिक संवेदनशीलता अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रही। उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और उनके बीच जागरूकता फैलाने का अवसर मिला, जिससे उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और भी मजबूत हुई।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. नेहा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा हमारा उद्देश्य स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लिंग संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखना है। हमें विश्वास है कि यह पहल एक सार्थक दिशा में उठाया गया सशक्त कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय डॉ. सरोज और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की अनिवार्य उपस्थिति ने इस गतिविधि को और प्रभावी बनाया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में समानता, सम्मान और जागरूकता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ नेहा अग्रवाल ने कहा की कॉलेज का महिला प्रकोष्ठ इस प्रकार की गतिविधि आगे भी कराता रहेगा।#ambala #News #gmncollege #womencell #students #awareness-campaign
-
15/11/25 |कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न
चण्डीगढ़, 14 नवम्बर -- डाक सेवाएँ विभाग के महानिदेशक श्री जितेंद्र गुप्ता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के सम्पन्न अवसर पर विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं इसलिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में यह प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ भी दी।
इस अवसर पर हरियाणा परिमण्डल अम्बाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री सचिन किशोर ने प्रतिभागियों, कोच व रेफरी का सफलता पूर्ण प्रतियोगता करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेल कर आगे बढ़ते रहने चाहिए और विजेता टीम को शुभकामनाएँ दी।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमण्डलों की 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में महराष्ट्र ने कर्नाटक की टीम को 41-24 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया व कर्नाटक की टीम उप विजेता रही। महाराष्ट्र के श्री सौरभ कुलकर्णी ने “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” व महाराष्ट्र के ही श्री अजिंक्य पँवार ने “बेस्ट डिफेंडर” तथा कर्नाटक के श्री रक्षित ने “बेस्ट रेडर” का खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
#PostalKabaddi #AllIndiaKabaddi #KabaddiTournament #MaharashtraWins #KurukshetraUniversity #SachinKishore #JitendraGupta #SportsPromotion #HaryanaSports #BestDefender #BestRaider
-
15/11/25 |आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे सरस एवं शिल्प मेले का शुभारंभ
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर, कुरुक्षेत्र धाम की धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और पूज्य संतों ने एकजुट होकर सद्भावना नगर यात्रा निकाली।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से 15 नवंबर को शुरू होने वाले इस भव्य महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
ज्ञात हो कि आज, 15 नवंबर को, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 और सरस व शिल्प मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
#GitaMahotsav #InternationalGitaMahotsav2025 #Kurukshetra #GitaSadbhavanaYatra #SwamiGyananandMaharaj #AsimKumarGhosh #SarasMela #HaryanaCulture #ReligiousEvent #SantSamaj
-
15/11/25 |हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने हाउसिंग बोर्ड को 30 दिनों में बकाया पुनर्गणना का दिया आदेश
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए हरियाणा हाउसिंग बॉर्ड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के खाते में दर्ज बकाया राशि की पुनः गणना कर उसे 30 दिनों के भीतर संशोधित विवरण उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता को पाँच हजार रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है, जिसका भुगतान हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा और यह राशि उस अधिकारी से वसूल की जाएगी जिसने दो वर्षों तक आवश्यक निर्देश जारी नहीं किए।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि हाउसिंग बोर्ड ने 03 अगस्त 2022 की जीएसटी अधिसूचना के आधार पर अतिरिक्त कर और ब्याज तो लगा दिया, लेकिन दो वर्ष तक किसी भी आवंटी को इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया। बिना सूचना के ब्याज वसूलना न केवल न्यायसंगत प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण भी है। बोर्ड द्वारा दिए गए “प्रशासनिक बाधाओं” के तर्क को भी कमीशन ने अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उसके समर्थन में कोई तथ्य अथवा रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया।
कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड द्वारा उद्धृत न्यायालयीन निर्णय वर्तमान मामले से संबंधित नहीं हैं और इनका प्रयोग प्रक्रियात्मक त्रुटियों को सही ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा कि जीएसटी की मूल राशि वैध है और इसका भुगतान शिकायतकर्ता को करना होगा, किंतु जिस अवधि में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया, उस दौरान का ब्याज शिकायतकर्ता पर नहीं डाला जा सकता। सी.जी.एस.टी.ऐक्ट 2017 की धारा 73(2) के अनुसार नोटिस देना अनिवार्य है और इस प्रावधान का पालन न करना कानून की भावना के विपरीत है।
कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि जब सेवा नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट जारी करना है और आवेदक के खाते में दर्ज बकाया सीधे इसी सेवा से संबंधित हैं, तो आयोग वित्तीय गणना की वैधता और निष्पक्षता की जांच करने का पूर्ण अधिकार रखता है। हाउसिंग बोर्ड की यह दलील स्वीकार नहीं की गई कि राइट टू सर्विस ऐक्ट वित्तीय विवादों के निवारण का मंच नहीं है। राज्य सरकार ने स्वयं कई विभागों की ऐसी सेवाएँ इस अधिनियम के तहत अधिसूचित की हैं जिनमें वित्तीय लेनदेन और गणनाएँ शामिल हैं।
कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि हाउसिंग बोर्ड और शिकायतकर्ता के बीच वर्ष 2022 के बाद कोई सक्रिय कानूनी अनुबंध भी नहीं था, ऐसे में अतिरिक्त कर लगाने से पहले आवंटी को सूचना देना और उसकी देयता स्पष्ट करना अनिवार्य था। बिना सूचना के ब्याज जोड़ना आवंटी के साथ अन्याय है और इस प्रकार की प्रशासनिक चूक स्वीकार्य नहीं है।
आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह 15 जुलाई 2025 के अंतरिम आदेश के अनुसार बकाया राशि की संशोधित गणना कर 30 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता से बैंक विवरण लेकर उसे क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जाए। आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को 19 दिसंबर 2025 तक आदेश की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। कमीशन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में आदेशों का पालन नहीं किया गया या सक्षम न्यायालय से स्थगन/निरस्तीकरण आदेश नहीं लिया गया, तो आयोग को बाध्य होकर हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई शुरू करनी पड़ेगी।
#HaryanaHousingBoard #RightToServiceCommission #RTSCommission #AdministrativeLapse #ConsumerProtection #FinancialRedressal #CompensationOrder #GSTNotification #NoDuesCertificate #AnilVij #GoodGovernance #Haryana
-
15/11/25 |डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को हरियाबा तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा का निदेशक नियुक्त किया है। वे वर्ष 2012 से विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. बेरवाल के नेतृत्व और दृष्टिकोण से विभाग ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने नीलोखेड़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सिरसा के पन्नीवाला मोटा में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ दिशा देने के लिए डॉ. बेरवाल के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। वर्ष 2007 में उन्हें इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) द्वारा "राजा राम बाबू पाटिल नेशनल अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि डॉ. बेरवाल ने वर्ष 2008 में कनाडा में “ऑप्टिकल वायरलेस कम्युनिकेशन” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। वे तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों का प्रकाशन भी कर चुके हैं।
#HaryanaGovernment #TechnicalEducation #DirectorAppointment #DrYashpalSinghBerwal #EngineeringCollege #ISTEAward #NationalAward #OpticalWirelessCommunication #TechnicalResearch #HaryanaBureaucracy
-
15/11/25 |ग्रुप-डी कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति और त्यागपत्र मामलों के लिए हरियाणा सरकार के नए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों से जुड़े मामलों-जैसे अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्रीय कार्यालयों को एक पत्र जारी किया गया है।
पत्र के अनुसार 28 मार्च, 2018 या उसके बाद नियुक्त हुए सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों पर पूरी तरह से हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 के नियम लागू होंगे। पत्र में यह भी दोहराया गया है कि 21 दिसंबर, 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को इन कर्मचारियों के लिए नियुक्ति प्राधिकारी पदनामित किया गया है।
इसके अलावा, अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग से संबंधित सभी मामले, जहां नियुक्ति प्राधिकारी मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक हैं, अब आगे की कार्रवाई हेतु मानव संसाधन निदेशालय को भेजे जाएंगे।
अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों की जांच हरियाणा अनुकम्पा सहायता या नियुक्ति नियम, 2019 के तहत की जाएगी और इन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति के साथ एचएसएएस काडर के अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसी प्रकार, 28 मार्च, 2018 के बाद नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के त्यागपत्र संबंधी मामलों को संबंधित विभाग या नियंत्रण प्राधिकारी के माध्यम से यथाशीघ्र भेजा जाएगा। अनुशासनात्मक मामलों में संपूर्ण तथ्यों, संबंधित दस्तावेजों और विभागीय संस्तुति के साथ मामले प्रस्तुत किए जाएंगे।
#HaryanaGovernment #GroupDEmployees #CommonCadre #AnukampaNiyukti #HaryanaRules #HRDepartment #PersonnelPolicy
-
14/11/25 |बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर अंबाला छावनी में उमड़ा उत्साह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डाला भंगड़ा
अंबाला, 14 नवंबर — बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ जीत ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी श्रृंखला में अंबाला छावनी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आज एक भव्य और जोशीला समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के माननीय ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस विजय को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर भंगड़ा डालकर और पटाखे फोड़कर विजय उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया। लड्डू बांटने और मिष्ठान वितरण के साथ पूरा कार्यालय क्षेत्र जयघोषों से गूंज उठा। “मोदी है तो मुमकिन है” और “NDA जिंदाबाद” के नारों से वातावरण में ऊर्जा और जोश स्पष्ट महसूस किया जा सकता था।
समारोह में कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को देश के विकास का मार्गदर्शक बताया। सभी ने यह माना कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर NDA के पक्ष में अपना मजबूत जनादेश दिया है।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं, किसान हितैषी नीतियों, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा युवाओं के लिए चल रही पहल को इस विजय का प्रमुख आधार बताया। अनेक वक्ताओं ने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे, सुशासन के प्रति बढ़ते विश्वास और मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व की पुष्टि है।
अंबाला छावनी में आयोजित इस भव्य उत्सव ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार की जीत ने हरियाणा सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश, नई ऊर्जा और आगामी चुनावों के लिए नई प्रेरणा का संचार किया है। यह जश्न न केवल चुनावी विजय का प्रतीक है, बल्कि देश में विकास, स्थिरता और सुशासन की विचारधारा के प्रति जनता की बढ़ती आस्था को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर नगर परिषद् प्रधान स्वर्ण कौर नगर परिषद उपरधन ललता प्रसाद ओम सहगल महेशनगर मंडल प्रधान हर्ष बिंद्रा शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बेह्गल विजेंदर चौहान आशीष अग्रवाल बी एस बिंद्रा अजय बवेजा महेश अग्गरवाल भारत कोछड़ शशि लोंगिया आरती सहगल पुष्पा वैश नीलम कुमारी करन अग्गरवाल श्याम सूंदर अरोड़ा दीपक भसीन सुभाष शर्मा अनिल बहल अनुज यादव गुरिंदर सिंह साधना शर्मा रेनू भामर सुनील नदरिया आशीष सभरवाल राजू बाली राजकुमार राजा अमरनाथ आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
#ambala #news #anilvij #bjpharyana #biharchunaav #haryana #bjp
-

-
14/11/25 |हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 : अम्बाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक जिला अंबाला में किया गया, जिसमें वालीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन और स्विमिंग की विभिन्न प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। वालीबॉल एवं हैंडबॉल मुकाबले आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ में आयोजित हुए, जबकि बैडमिंटन व स्विमिंग प्रतियोगिताएँ अंबाला छावनी में करवाई गईं।
स्विमिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राजेंद्र विज, प्रधान जिला तैराकी संघ; कविता देवी, उपनिदेशक खेल, अंबाला मंडल; सुधा भसीन, उपनिदेशक खेल, मुख्यालय; और राम स्वरूप शर्मा, जिला खेल अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं को खेल विभाग द्वारा निर्धारित नकद पुरस्कार — प्रथम को 5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 2000 रुपये — प्रदान किए गए।
इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल राकेश पांडे एवं बैडमिंटन प्रशिक्षिका श्रीमति पूर्णिमा द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागढ़ स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता की महिला विजेताओं को श्रीमति ममता सैनी, श्रीमति सुधा भसीन और यमुनानगर की जिला खेल अधिकारी श्रीमति शिल्पा गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर खेल विभाग के प्रशिक्षक तथा कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।#ambala #News #haryana-state-championship #players-showcase
-
14/11/25 |सेना में जाने के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दें ध्यान: लेफ्टिनेंट कर्नल
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी की एनसीसी यूनिट द्वारा एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल स्वपनिल दीक्षित ने कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सेना में करियर बनाने के लिए आवश्यक गुणों व तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए युवतियों का सेना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए समर्पण, साहस, अनुशासन, मानसिक मजबूती और शारीरिक फिटनेस बेहद अहम हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल दीक्षित ने विभिन्न सैन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और चयन की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि यदि युवा सही दिशा में सतत प्रयास करें तो वह निश्चित रूप से देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
एनसीसी अधिकारी व सीटीओ डॉ. पंकज धांगड़ ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सेना में जाना चाहने वाले युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मअनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. सुमन, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. प्रगति शर्मा, प्रो. ममता, प्रो. जेसिका सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #aryacollege #haryana #ncc #focus-on-physical-and-mental-fitness #join-the-army #lieutenant-colonel
-
14/11/25 |ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस में पत्रकारों का सम्मान, मीडिया की भूमिका पर चर्चा
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस, प्लॉट नंबर 214-215, जग्गी कॉलोनी फेस-2, अंबाला शहर में सेवाकेंद्र की ओर से गत दिवस पत्रकार साथियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की समाज में महत्वता और पत्रकारों द्वारा समाज प्रहरी के रूप में निभाई जा रही जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब जोनल मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रह्माकुमार कर्मचंद भाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईपीआरओ अंबाला ने शिरकत की। सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दिव्या दीदी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी मीरा दीदी ने योग की अनुभूति कराते हुए सभी को गहन शांति, सुख, प्रेम और आनंद का अनुभव कराया। राजयोगिनी दिव्या दीदी ने मीडिया कर्मियों का अभिनंदन करते हुए समाज में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक सेवाकेंद्र में 5 दिवसीय शिविर ‘हर हाल में रहना है खुशहाल’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के मुख्य वक्ता प्रो. ब्रह्माकुमार ई.वी. गिरिश भाई जी होंगे, जो मुंबई से विशेष रूप से आ रहे हैं। दिव्या दीदी ने पत्रकार साथियों और उनके माध्यम से सभी शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. कर्मचंद भाई जी ने अपने संबोधन में मीडिया कर्मियों को समाज प्रहरी और पैग़ाम्बर की उपमा देते हुए कहा कि मीडिया देश के चार स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है तथा विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी पत्रकारों से समाज उत्थान के लिए अपनी लेखनी का उपयोग निरंतरता से करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नेहा बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी महिला-संचालित संस्था है, जिसके लगभग 140 देशों में 10,000 से अधिक सेवाकेंद्र कार्यरत हैं। यहां राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मा, परमात्मा, जीवन मूल्यों और स्व-परिवर्तन की शिक्षा दी जाती है।
अंत में सेवाकेंद्र की ओर से उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय ब्रह्माभोजन के साथ हुआ। मंच संचालन की भूमिका राजयोगिनी नेहा बहन ने सफलतापूर्वक निभाई।
#ambala #brahma-kumaris #supreme-lighthouse #news #journalists-discusses-role-of-media
-
14/11/25 |ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों के निपटान को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दें और प्राथमिकता आधार पर उसका निपटान सुनिश्चित करें।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों, उनकी प्रकृति, विभागवार लंबित मामलों तथा निपटान की प्रगति का विस्तृत विवरण लिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी हैं, इसलिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसकी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान एसडीएम दर्शन कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले के समाधान शिविरों में अब तक कुल 4617 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4189 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। वर्तमान में 295 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 133 शिकायतें रिजेक्टेड श्रेणी में दर्ज की गई हैं।
एसडीएम ने कहा कि वीसी में दिए गए सभी निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और बेहतर समन्वय के साथ सभी मामलों का समाधान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में करवाना अनिवार्य है।
बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरमिलाप सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#ambala #news #energy-department #additional-chief-secretary #complaints-in-samadhan-camps
-
14/11/25 |एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक, कॉलेज का नाम रोशन किया
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी की बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रतिभाशाली छात्रा प्रथा मेहता ने हाल ही में आयोजित हरियाणा राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबाला छावनी में ही आयोजित की गई थी।
अंतर-कॉलेज प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन :- राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, प्रथा मेहता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर–कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने प्रथा मेहता को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रथा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। हम उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ देते हैं। डॉ. अल्का शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सेहगल और सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश फोर को भी बधाई दी और उनके कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. दिव्या जैन (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग), डॉ. नितिन सेहगल और डॉ. राजेश फोर उपस्थित रहे और प्रथा को सम्मानित किया। सभी ने प्रथा की सफलता को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रथा जैसी छात्राएँ न केवल कॉलेज का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उनकी सफलता से यह सिद्ध होता है कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। पूरे कॉलेज परिवार ने प्रथा मेहता को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
#ambala #sdcollege #news #swimming-competition #gold-medal
-
14/11/25 |अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन को साईबर जागरूकता, नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक और पढाया यातायात नियमों का पाठ
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में "नशा मुक्त अम्बाला" अभियान के तहत आमजन और युवाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला और उनकी टीम ने थाना अम्बाला शहर क्षेत्र के सुल्तानपुर चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि कुसंगति में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं और अपना भविष्य अंधकारमय बना लेते हैं।
"नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है, जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।"
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना है, जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके।
यातायात और अन्य सुरक्षा विषयों पर जागरूकता :- इस अभियान के दौरान अम्बाला पुलिस ने केवल नशा मुक्ति पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता फैलाई : यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई।
साइबर सुरक्षा : साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। सामाजिक पहल: महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना पर भी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर या निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करके दे सकते हैं। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी : टोल फ्री नम्बर: 1933, 9729990117, 9729990112, 9050891508 | अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #ambalapolice #cyber-awareness #educates-citizens #drugs-and-teaches #traffic-rules
-
14/11/25 |सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन: अम्बाला पुलिस ने 148 बसों की जाँच कर 35 के किए चालान
जे कुमार, अम्बाला, 14 नवम्बर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए "सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी" के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, अम्बाला पुलिस ने कुल 148 स्कूल बसों की जाँच की, जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 35 बसों के चालान किए गए।
सुरक्षा मानकों की गहन जाँच :- बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूल रूटों पर बसों की गहनता से जाँच की। इस जाँच में मुख्य रूप से निम्नलिखित सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित किया गया |
सुरक्षा उपकरण: फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता।
तकनीकी मानदंड: स्पीड गवर्नर की कार्यक्षमता और वैध फिटनेस सर्टिफिकेट।
चालक के दस्तावेज: बस चालक के सत्यापित दस्तावेजों की जाँच।
जाँच में, 35 बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही चालान कर कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिटी यातायात एसएचओ के नेतृत्व में की गई।
सुरक्षा अनदेखी बर्दाश्त नहीं: एसपी
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्कूल बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और चालक सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें, इसके लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। अम्बाला पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और निश्चिंत रहे।
#ambala #News #
-
14/11/25 |नागरिक अस्पताल अंबाला में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: शुगर कंट्रोल किडनी, हृदय और आँखों के लिए अनिवार्य
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के उपलक्ष्य में, आज नागरिक अस्पताल अंबाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस मधुमेह (Diabetes) को नियंत्रित रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और इस बीमारी के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करना था।
डॉ. नीनू गांधी ने बताया कि मधुमेह नियंत्रण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया मधुमेह को नियंत्रित रखना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि इसका सीधा असर हमारे शरीर के प्रमुख अंगों पर पड़ता है। यदि शुगर अनियंत्रित रहे, तो यह किडनी, हृदय और आँखों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, जिससे गुर्दे की विफलता, दिल के रोग और यहाँ तक कि अंधापन भी हो सकता है।
डॉ. गांधी ने सलाह दी कि हर मधुमेह रोगी को कम से कम तीन महीने वाला शुगर चेकअप (HbA1c) नियमित रूप से करवाना चाहिए, ताकि रक्त शर्करा के औसत स्तर की निगरानी की जा सके और जटिलताओं से बचा जा सके। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और दवाइयों का सही समय पर सेवन करने का आग्रह किया।
नियमित फॉलो-अप और डाइट क्लिनिक :- कार्यक्रम में उपस्थित एनसीडी (NCD) स्टाफ नर्स रीना ने कहा कि मधुमेह एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जिसे सही आहार (Diet) और नियमित फॉलो-अप के माध्यम से प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में विभाग द्वारा संचालित डाइट क्लिनिक में मधुमेह रोगियों को निशुल्क और विशेषज्ञ पोषण परामर्श दिया जाता है। यह कार्यक्रम लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में सहायक रहा।
#ambala #civilhospital #worlddiabetesday #awareness-programme #sugar-control #News
-
14/11/25 |शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी, दिल्ली-पंजाब आवागमन प्रभावित
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - कौमी इन्साफ मोर्चा संगठन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर, अंबाला पुलिस ने यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्ट प्लान उस स्थिति में लागू होगा जब अंबाला से राजपुरा (पंजाब) मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित होगा, और यह प्रातः 05:00 बजे से प्रभावी रहेगा।
यातायात डायवर्ट रूट प्लान : -
अम्बाला पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित किए गए हैं:
1. दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन (राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के लिए):
ये वाहन जग्गी सिटी सैन्टर के सामने अम्बाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से मुड़कर लालरू होते हुए पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।
2. 152-डी/हिसार/कैथल से अंबाला के रास्ते पंजाब जाने वाले वाहन:
ये वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालरू → राजपुरा → पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
पुलिस की आम नागरिकों से अपील : - अम्बाला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रदर्शन के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही अपने घर से निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आमजन से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया गया है। किसी भी असहज परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए आप डायल 112 पर या अंबाला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0171-2553223 पर संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #spambala #ambalapolice #issuesroutediversion #shambhu-border
-
13/11/25 |अंबाला की 16 वर्षीय जंजीरों में जकड़ी युवती को समाजसेवी संस्थाओं ने किया रेस्क्यू, करवाएगे इलाज
जे कुमर, अम्बाला 13 नवम्बर - अम्बाला शहर के कैथ माजरी इलाके से आज एक 16 वर्षीय युवती को वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा टीम के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू किया गया। यह युवती कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सुरक्षा कारणों से उसके परिवार ने उसके पैरों में जंजीर डाल रखी थी।
दुर्घटना और मानसिक संतुलन बिगड़ने की कहानी :- जानकारी के अनुसार, युवती जब छोटी थी, तब वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। इस दुर्घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण, वह अक्सर घर से बाहर भागने लगी और सफर करके दूसरे शहरों तक पहुँच जाती थी।
युवती की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार अत्यधिक परेशान रहने लगा। बार-बार भागने की प्रवृत्ति को रोकने और उसकी जान बचाने के लिए, परिवार ने विवश होकर उसके पांव में जंजीर बांध दी थी।
संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ :- जब युवती और उसके परिवार की दयनीय स्थिति का पता समाजसेवी संस्थाओं वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा की टीम को चला, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करने का फैसला किया। मानवीय आधार पर, दोनों टीमों ने मिलकर युवती को उसके घर से रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद, युवती को बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना (पंजाब) में मनुख्ता दी सेवा टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। संस्था अब यह सुनिश्चित करेगी कि बच्ची का उचित इलाज हो सके और वह एक बेहतर जीवन जी सके। यह घटना समाज के संवेदनशील और जरूरतमंद लोगों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।
-
13/11/25 |मार्च-2026 हेतु स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आज से लाईव होंगे आवेदन फार्म
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए जो स्वयंपाठी परीक्षार्थी एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे 13 नवम्बर, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे स्वयंपाठी परीक्षार्थी जो एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे परीक्षार्थी 1000 रुपये एकमुश्त आवेदन शुल्क के साथ 13 नवम्बर से 25 नवम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 10 से 16 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च/जुलाई/सितम्बर-2025 की परीक्षा में अपीयर हुए परीक्षार्थी जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, ऐसे परीक्षार्थी भी Additional Qualified श्रेणी में उपरोक्त तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन फार्म में केवल विवरण भरकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं किया जाता तथा उसी अधूरे पंजीकरण को ही सफल मान लिया जाता है। जबकि सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि ऑनलाईन आवेदन फार्म के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भी बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा होना। इसलिए समय रहते सफल ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी स्वंयपाठी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड एवं परीक्षा के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले आई०डी० प्रूफ में दर्ज फोटो को भी अपडेट करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाईन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई सामने आने पर परीक्षार्थी ई-मेल आई.डी. assec@bseh.org.in, assrs@bseh.org.in एवं हैल्पलाईन नं0 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
#BSEH #HaryanaBoard #BoardExams2026 #CompartmentExam #SecondarySeniorSecondary #BhiwaniBoard #ERExam #EducationInHaryana
-
13/11/25 |36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी: दिल्ली और हरियाणा ने दर्ज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल आज और फाइनल कल
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - - हरियाणा डाक परिमंडल द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमंडलों की 11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी।
हरियाणा परिमण्डल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि आंध्र प्रदेश बनाम पश्चिम बंगाल के मैच में आंध्र प्रदेश 40-22 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र ने 25-21 अंकों के साथ जीत दर्ज की। कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच हुए मैच में कर्नाटक ने 40-16 अंकों से हराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा बनाम केरल के बीच हुए मैच में हरियाणा की 42-26 अंकों के साथ विजयी रही। दिल्ली बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने 44-09 अंकों से एक तरफा जीत दर्ज की।
तमिलनाडु बनाम दिल्ली के बीच हुए मैच में तमिलनाडु 34-15 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम पंजाब के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र ने 32-21 अकों के साथ जीत दर्ज की। तेलंगाना बनाम केरल के बीच हुए मुकाबले में तेलंगाना की टीम 53-11 अंकों से जीती।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक बनाम पश्चिम बंगाल के बीच हुए मैच में कर्नाटक 16-06 से विजयी रहा। पश्चिम बंगाल बनाम दिल्ली का मैच कड़े मुकाबले के साथ 19-19 अंकों की बराबरी पर रहा। आंध्र प्रदेश बनाम गुजरात का मैच आंध्र प्रदेश ने 20-11 अंकों से जीता।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में तमिलनाडु 11-05 से विजयी रहा। सभी 11 टीमें पांच दिनों की अवधि में कुल 28 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल मैच 13 नवंबर 2025 को और फाइनल मैच 14 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा।
#AllIndiaPostalKabaddi #Kabaddi2025 #HaryanaPostalCircle #Kurukshetra #KabaddiResults #SportsInHaryana #DelhiKabaddi #HaryanaKabaddi
-
13/11/25 |ज़हरीली खांसी की दवाई पर सतर्क हुआ हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिए कड़े निर्देश
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) द्वारा खांसी की दवाई "प्लानोकूफ डी सीरप (Planokuf D Syrup)" में ज़हरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) पाए जाने के बाद हरियाणा में दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। इस गंभीर मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सख़्त मॉनिटरिंग और क्वॉलिटी चेक के निर्देश दिए हैं।
सीडीएससीओ (CDSCO) की रिपोर्ट के अनुसार, दवाई के एक बैच (No. R25053101) में डीईजी (DEG) की मात्रा 0.35% पाई गई है, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में ज़हर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने तथा मृत्यु तक का कारण बन सकता है, विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।
रिपोर्ट मिलते ही हरियाणा के राज्य दवा नियंत्रक (State Drugs Controller) डॉ ललित कुमार गोयल ने सभी ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को अत्यंत आवश्यक ( Most Urgent) अलर्ट जारी किया। आदेश में निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच की तत्काल सैम्पलिंग, जांच और स्टॉक मिलने पर उसकी ज़ब्ती सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में किसी भी नागरिक की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सप्लाई चैन पर पूरी निगरानी रखी जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
राज्य दवा नियंत्रक डॉ ललित कुमार गोयल ने बताया कि सभी ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिस रसायन प्रोपिलीन ग्लाइकॉल (PG) का उपयोग सिरप सहित कई तरल दवाइयों में होता है, उसका हर बैच प्रयोग से पहले गैस क्रोमैटोग्राफी टेस्ट (Gas Chromatography Test) से जांचना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से प्रोपिलीन ग्लाइकॉल खरीदने पर प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी दवा के निर्माण से पहले परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य होगी। उन्होंने तैयार दवाइयों के कण्ट्रोल सैंपल (control sample की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी संग्रहित नियंत्रण नमूनों (retained sample) में भी डीईजी /ईजी मिलता है, तो उत्पाद का तुरंत रिकॉल करना होगा।
क्यों ज़रूरी है यह सतर्कता?
हाल के वर्षों में डीईजी जैसे रसायन की मिलावट से देश में कई गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्रकार की अशुद्धि जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए हरियाणा सरकार अब दवा सुरक्षा पर कठोर एवं चरणबद्ध नीति लागू कर रही है।
संदिग्ध सिरप की पहचान के बाद सीडीएससीओ (CDSCO) और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
#PlanokufDSyrup #DEGPoisoning #DrugSafety #HaryanaHealth #CDSCO #ZeroTolerance #AratiSinghRao #MedicineAlert
-
13/11/25 |तोपखाना में खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हर वर्ष की भांति श्री बाल कृष्ण खाटू श्याम प्रचार समिति द्वारा तोपखाना, अंबाला छावनी में भगवान श्री खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर श्री श्याम के भजनों पर झूमकर भक्ति रस में सराबोर हो गए। संकीर्तन स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्पों और धार्मिक झंडों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के मनोनित सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर पहुँचकर भगवान श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका और आरती में भाग लेकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री बवेजा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मंडली द्वारा “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “मेरा श्याम बड़ा मनोहर” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु थिरकते और झूमते नजर आए। देर रात तक संकीर्तन चलता रहा और पूरे वातावरण में “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंजते रहे।
समिति के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन श्याम भक्तों के सहयोग से किया गया, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित हो। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामूहिक भक्ति का सुंदर उदाहरण बनकर सभी श्रद्धालुओं के मन में अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया।
#ambala #news #khatu-shyam #grand-sankirtan
-
13/11/25 |जरूरतमंद बच्चों को 4000 प्रतिमाह: अंबाला में 'स्पॉन्सरशिप योजना' से आर्थिक सहायता प्रदान
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में, जिला बाल संरक्षण इकाई अंबाला, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा संचालित 'स्पॉन्सरशिप योजना' के तहत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि उनकी शिक्षा और पालन-पोषण निर्बाध रूप से जारी रह सके। उपायुक्त ने इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच बताया और पात्र परिवारों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी ने योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों की जानकारी दी : पात्रता श्रेणीआयु सीमाआय सीमाअनाथ बच्चे, एकल अभिभावक के बच्चे (विधवा/तलाकशुदा माँ)18 वर्ष से कमग्रामीण: ₹72,000 वार्षिकगंभीर बीमारी/दिव्यांगता से ग्रस्त अभिभावक के बच्चे18 वर्ष से कमशहरी: ₹96,000 वार्षिकएचआईवी/एड्स पॉजिटिव बच्चे, किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चे, पीएम केयर योजना के लाभार्थी18 वर्ष से कम-
लाभ और अनिवार्यताएँ :- आर्थिक सहायता: पात्र बच्चों को ₹4,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपयोग की अनिवार्यता: सहायता राशि का उपयोग केवल बच्चे की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास, वस्त्र और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाना अनिवार्य है। शिक्षा की शर्त: बच्चे की निरंतर स्कूल उपस्थिति अनिवार्य है, और त्रैमासिक आधार पर कार्यालय द्वारा बच्चे की शिक्षा का फॉलोअप लिया जाएगा। स्कूल से अनुपस्थिति पाए जाने पर योजना का लाभ बंद कर दिया जाएगा।
योजना हेतु स्वीकृति का अंतिम निर्णय नियमानुसार स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी द्वारा लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय अंबाला शहर में संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #dcambala #4000 per month to needy children: 'Sponsorship Scheme' provides financial assistance in Ambala
-
13/11/25 |सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” सफलतापूर्वक सम्पन्न
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीकैश) तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आईसीकैश, उसकी नीतियों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा सुरक्षित शिक्षण वातावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाना था।
अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आईसीकैश नीति दस्तावेज़ विद्यार्थियों के साथ व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा किया गया तथा विभिन्न कक्षाओं में इस पर चर्चा आयोजित की गई, जिससे छात्र-छात्राओं को आईसीकैश की भूमिका और प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।
अभियान के समापन दिवस पर आईसीकैश नीति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण” विषय पर कैप्शन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें कुल 58 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैप्शन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशिका वर्मा, द्वितीय स्थान हर्षिका एवं तृतीय स्थान ऋतिका और मेहक का रहा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका मित्तल, द्वितीय स्थान श्रेय और तृतीय स्थान आदित्य शर्मा का रहा।
अभियान का संचालन डॉ. दिव्या जैन (अध्यक्षा, आईसीकैश) और कवलीन भारेज (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में हुआ। छात्र सदस्य हिताक्षी सरीन, प्रगति सिंह और पलक कटारिया ने पूरे अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।
कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में छात्र-छात्राओं को निडर होकर आईसीकैश को इसकी सूचना देनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण में कार्य एवं अध्ययन करने का अधिकार है।” उन्होंने इस प्रकार की पहल को छात्र समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अभियान की सफलता में आईसीकैश के सक्रिय सदस्यों — डाॅ. परमजीत, डाॅ. सुशील गोस्वामी एवं डाॅ. जयदीप चौहान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे अभियान के दौरान विद्यार्थियों से संवाद बनाए रखा और उन्हें आईसीकैश की नीतियों, नियमों एवं प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्रदान की।
यह अभियान न केवल विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानजनक वातावरण को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।#ambala #News #sdcollege #sexual-harassment-awareness #prevention-campaign
-
13/11/25 |पराली प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 13 नवम्बर – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में गांव बड़ी घेल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग अम्बाला के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना और पराली प्रबंधन के पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल पी.एल.वी. सुश्री बिम्पी रेकी ने किया। उन्होंने किसानों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नागरिक जिम्मेदारियों और पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की बजाय किसान इसे जैविक खाद बनाने या मल्चर मशीन जैसी तकनीकों के उपयोग से खेतों की उर्वरता बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन उपकरणों को सब्सिडी दर पर विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक किसान आवेदन देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और अब तक पराली जलाने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बैठक में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रदूषण रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें, ताकि हरियाणा को एक हरित और स्वस्थ राज्य बनाया जा सके।
#ambala #awareness-camp #news #environmentalprotection
-
13/11/25 |एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की सभी मांगे जायज , पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा : शर्मिला देवी
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - एमपीएचडब्ल्यू की 25 अक्टूबर से ऑनलाइन काम छोड़ हड़ताल से टीकाकरण का डिजिटल निगरानी प्रभावित हुई ,प्रदेश भर में आयोजित टीकाकरण कैंपो में यूवीन पोर्टल नहीं चल पाया , व गर्भवती महिलाओं एवं नवजात को मिलने वाले मैसेज एवं डिजिटल प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए ।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला , महासचिव सहदेव आर्य ने प्रदेश भर से जुटाए आंकड़े मीडिया से सांझा करते हुए जारी विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में औसतन अस्सी प्रतिशत निगरानी कार्य प्रभावित हुआ। सरकार की हठधर्मिता के चलते आमजन को आ रही परेशानी का हमें खेद है एसोसिएशन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है बशर्ते सरकार एसोसिएशन की जायज मांगों पर गौर करे।
ऑनलाइन कार्यों के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेह तय हो : राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन एंट्री न होने के चलते गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले आरसीएच नंबर , गैर संक्रामक रोगों का ऑनलाइन डाटा , टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एवं दवा वितरण रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, डिजीज सर्वेलेंस,निरोगी हरियाणा,सहित कई निगरानी पोर्टल ठप्प है |
एमपीएचडब्ल्यू वर्ग द्वारा डिजिटल हड़ताल का प्राथमिक उद्देश्य ऑनलाइन कार्यों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेह तय करवाना है अधिकारियों के ढूलमूल रवैये के चलते सारा काम एम पी एच डब्ल्यू वर्ग पर डाल दिया गया ।
महासचिव सहदेव आर्य ने एसोसिएशन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्ति व उचित तकनीकी संसाधन जैसे लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाएगी तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा और आमजन होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।
#ambala #mphw #all-demands-of-mphws #healthdepartment #haryana #news
-
13/11/25 |नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी स्टूडेंट्स की तीन माह की ट्रेनिंग पूरी, प्रमाण पत्र किए वितरित
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी के विद्यार्थियों की तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी हुई। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण में रोहित सरवारा, कुनाल धीमान, प्रत्यक्ष दिक्षित, शुशांत कुमार, निकिता, सोनम सहित अन्य फार्मेसी छात्र शामिल रहे।
ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल में कार्यरत अनुभवी फार्मासिस्टों द्वारा दवाओं के प्रबंधन, वितरण प्रणाली, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टॉक अपडेट करने की प्रक्रिया, मरीजों को उचित दवा देने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने बताया कि उन्हें इस दौरान दवाओं के सही उपयोग, प्रिस्क्रिप्शन की जांच, और मरीजों से व्यवहार के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और पेशेवर अनुभव दोनों में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के उत्साह और लगन की सराहना की गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें न केवल सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिम्मेदारी और सेवा भावना भी विकसित होती है।
#ambala #News #haryana #civilhospital #pharmacy-students #complete3monthstraining
-
13/11/25 |हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, सुषमा स्वराज अवार्ड में ₹5 लाख की राशि
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इच्छुक महिलाएं 1 दिसंबर तक अपने आवेदन महिला एवं बाल विकास कार्यालय, अम्बाला में जमा करवा सकती हैं। इन आवेदनों को 20 दिसंबर तक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के कार्यालय को भेजा जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट wcdhry.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है।
#ambala #news #haryanagovernment #statelevel-womensawards #sushmaswarajaward
-

-
12/11/25 |हरियाणा ने बढ़ाई कारोबारी सुगमता, 9 प्रमुख सुधार लागू, 13 पर काम जारी
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - हरियाणा ने निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अपने विनियमन-मुक्ति (डीरेग्युलेशन) अभियान के तहत 9 प्रमुख सुधार लागू कर दिए हैं, जबकि 13 अन्य सुधारों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वर्ष के अंत तक सभी 23 सुधारों को पूर्ण करना है, जिससे प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री के.के. पाठक और हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की संयुक्त अध्यक्षता में आज यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इन सुधारों पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं। श्री के.के. पाठक ने अनुपालन बोझ कम करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और शासन में डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए हरियाणा के प्रयासों की सराहना की।
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज़) विकास की अनुमति देते हुए ज़ोनिंग को अधिक लचीला बनाया है। इससे एक ही जोन में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही, इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (आईआईएलबी) से एकीकृत जीआईएस आधारित औद्योगिक भूमि डेटाबैंक भी शुरू किया गया है, जिससे निवेशकों को औद्योगिक प्लॉटों की पहचान और आवंटन में आसानी होगी।
भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) प्रक्रिया को सरल बनाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या 19 से घटाकर केवल तीन कर दी गई है। अब इसके लिए स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड की ही आवश्यकता होगी। औसत स्वीकृति समय अब घटकर 36 दिन रह गया है। ग्रामीण उद्योगों के लिए न्यूनतम सड़क चौड़ाई को घटाकर 20 फुट करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।
हरियाणा भवन संहिता (बिल्डिंग कोड) में संशोधन हेतु सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत डेटा सेंटरों और आईटी पार्कों के लिए एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने, सेटबैक कम करने तथा औद्योगिक परिसरों में औद्योगिक आवास बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।
श्रम विभाग ने कई प्रगतिशील सुधार लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना और उद्योगों को परिचालन सम्बन्धी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। अब महिलाओं को फैक्टरियों और दुकानों समेत सभी क्षेत्रों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में कार्य करने की अनुमति दी गई है। फैक्ट्री बंद करने और छंटनी से संबंधित प्रक्रियाओं को भी सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है। इन सुधारों का मकसद उद्योगों के संचालन में सुगमता लाने के साथ-साथ श्रमिक कल्याण भी सुनिश्चित करना है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसेंट टू एस्टेब्लिश (सीटीई) और कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की स्वीकृति अवधि को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दिया है। ग्रीन कैटेगरी उद्योगों के लिए सीटीओ की स्वचालित नवीनीकरण प्रणाली अब 15 वर्ष तक के लिए लागू की गई है।
इसके अलावा, 734 गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को व्हाइट कैटेगरी में पुनः वर्गीकृत करते हुए नियमित निरीक्षणों से छूट दी गई है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अब सेल्फ सर्टिफिकेशन और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने सभी प्रमुख सेवाओं को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से एकीकृत कर दिया है। इससे निवेशकों को सभी अनुमतियां, लाइसेंस और प्रोत्साहन एक ही मंच पर प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही, हरियाणा ने जन विश्वास अधिनियम के अनुरूप अपना स्वयं का ढांचा लागू किया है। इसके अंतर्गत छोटे व्यावसायिक अपराधों को अपराध की श्रेणी से निकालकर सिविल दंड व्यवस्था में शामिल किया गया है।
अनुमतियों और शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट भी शुरू किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व तेज हुई है। औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल ही की मूल्यांकन रिपोर्ट में अनुपालन और गति के मामले में हरियाणा को उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।
बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#HaryanaBusinessReforms #EaseOfDoingBusiness #Deregulation #InvestInHaryana #AnuragRastogi #IndustryPromotion #DigitalGovernance #LabourReforms
-
12/11/25 |हरियाणा का लिंगानुपात बढ़कर 912 हुआ; 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' समीक्षा में 5 जिलों में सुधार दर्ज
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों के निरंतर प्रयासों के कारण राज्य में पहली जनवरी से 10 नवंबर, 2025 तक लिंगानुपात 912 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 904 था।
बैठक के दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने सहित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चरखी दादरी के गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ को खराब लिंगानुपात के लिए आरोप पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, नारायणगढ़, मुलाना और चौरमस्तपुर के प्रभारी एसएमओ और पलवल, चरखी दादरी, सिरसा और सोनीपत के सीएमओ को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
डॉ. यादव ने अधिकारियों को एक वर्ष से कम उम्र की सभी अपंजीकृत बच्चियों का पंजीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, खासकर उन जिलों में जहां लिंगानुपात में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सीआरएस पोर्टल के आंकड़ों को वास्तविक प्रसव रिकॉर्ड के साथ जोड़ा जाए।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को चल रहे अवैध गर्भपात के मामलों में दोषसिद्धि दर में सुधार के प्रयासों को मजबूत करने और आवश्यकतानुसार नई अपील दायर करने के निर्देश भी दिए।
ज़िलेवार प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए बैठक में बताया गया कि फ़तेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और रेवाड़ी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जबकि सिरसा, सोनीपत और चरखी दादरी में गिरावट देखी गई है। इन ज़िलों को सतर्कता बढ़ाने, अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और अपने-अपने लिंगानुपात में सुधार के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समन्वित निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
डॉ. यादव ने अधिकारियों से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने, आँगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करने और संस्थागत प्रसव तथा समय से पहले प्रसव पंजीकरण को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक बालिका की गणना की जाए और उसकी देखभाल की जाए।
#BetiBachaoBetiPadhao #HaryanaGenderRatio #SaveTheGirlChild #HealthTaskForce #IllegalAbortion #HaryanaNews #GenderEquality #DrVirenderYadav
-
12/11/25 |असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला
असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला
-
12/11/25 |फरीदाबाद बना भारत की पहली डिजिटल जनगणना का परीक्षण केंद्र - मृत्युंजय कुमार नारायण
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन पंजीयक जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा आगामी भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पूर्व परीक्षण (Pre -Test Census 2027) का कार्य 10 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज फरीदाबाद, सेक्टर- 29 हाउसिंग बोर्ड में डिजिटल जनगणना को लेकर पूर्व-परीक्षण जनगणना की ट्रेनिंग कार्यक्रम में केन्द्रीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन और उपायुक्त श्री विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत व्यापक और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य है। भारत जैसे विशाल देश में लगभग 140 करोड़ लोगों की गणना करना एक ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इस प्रक्रिया की सटीकता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व परीक्षण किया जा रहा है। यह ‘रिहर्सल’ हमारी प्रणालियों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा, त्रुटियाँ न्यूनतम होंगी और डेटा प्रोसेसिंग में काफी समय की बचत होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले जहां पेपर शेड्यूल के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की जाती थीं, वहीं अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक सटीक, तेज़ तथा पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी - पहला हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, जो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, और दूसरा जनसंख्या गणना ( Population Enumeration), जो फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े न केवल सरकारी नीतियों की दिशा तय करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि योजनाएं कितनी प्रभावशाली रूप से लागू हुई हैं और किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनगणना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति छूटे नहीं।
जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन ने बताया कि हरियाणा राज्य के तीन जिलों नामतः फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में इस समय पूर्व परीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। यह प्री-टेस्ट आगामी जनगणना की तैयारी के रूप में एक ड्रेस रिहर्सल है, जिसका उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं और प्रणालियों का परीक्षण करना है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विकसित इन एप्लीकेशनों की फील्ड टेस्टिंग हरियाणा के फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जिलों में 30 नवम्बर,2025 तक जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम फरीदाबाद, अतिरिक्त आयुक्त, एसडीएम और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। स्कूलों से चयनित प्रगणक ( Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा के 124 एन्यूमरेशन ब्लॉक्स में पूर्व परीक्षण चल रहा है, जिनमें 21 सुपरवाइजर्स और 124 एन्यूमरेटर्स नियुक्त हैं, साथ ही 10 आरक्षित कर्मचारी और 4 अतिरिक्त सुपरवाइजर्स भी तैनात किए गए हैं। सभी एन्यूमरेशन ब्लॉक्स की सीमाओं का चिह्नीकरण पूरा कर लिया गया है तथा 15 नवम्बर तक जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद हाउस लिस्टिंग प्रश्नावली का फील्ड ऑपरेशन प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी शर्मा व अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
#Census2027 #DigitalCensus #PreTestCensus #RegistrarGeneral #Faridabad #HaryanaNews #PopulationEnumeration #DigitalIndia
-
12/11/25 |बीमा लोकपाल ने कंपनियों से पॉलिसी में पारदर्शिता और जन जागरूकता सुनिश्चित करने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — बीमा लोकपाल, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़, श्रीमती अलका झा ने बीमा कंपनियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को उनकी सभी बीमा पॉलिसियों जीवन बीमा, सामान्य बीमा, संपत्ति बीमा या स्वास्थ्य बीमा जैसी पॉलिसी की शर्तों व नियमों की पूरी जानकारी हो। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बीमा कंपनियों की क्लेम टीम को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि पॉलिसीधारक और कंपनी के बीच किसी भी प्रकार की जानकारी का अभाव न रहे।
श्रीमती झा आज चंडीगढ़ में आयोजित “बीमा लोकपाल दिवस” के अवसर पर विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा भी उपस्थित रहीं।
श्रीमती झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक प्रत्येक भारतीय को बीमा कवरेज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इसे साकार करने के लिए बीमा कंपनियों को अभी से अपने प्रयासों को तेज करना होगा। उन्होंने कंपनियों से आह्वान किया कि वे जन-जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोगों को शिकायत या समस्या की स्थिति में सही स्थान पर संपर्क करने की जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि बीमा से संबंधित विवादों का एक प्रमुख कारण यह है कि अनेक पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की शर्तों और नियमों से पूरी तरह अवगत नहीं होते, जिसके कारण शिकायत निवारण के दौरान कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि बीमा लोकपाल के पास लगातार ऐसी शिकायतें आती हैं, जहाँ कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को पॉलिसी की धाराओं की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई होती।
श्रीमती झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीमा पॉलिसी केवल कंपनी और पॉलिसीधारक के बीच का अनुबंध नहीं, बल्कि विश्वास और आस्था का बंधन है।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियाँ यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों के बाहर कोई भी दलाल या बिचौलिया पॉलिसीधारकों को दावे (क्लेम) के संबंध में गुमराह न करे। उन्होंने कहा कि कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में एजेंटों और दलालों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।
श्रीमती झा ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में बीमा लोकपाल के 18 कार्यालयों में कुल 59,947 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48,564 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र में इस अवधि के दौरान कुल 4,543 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3,008 का निपटान किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भारत सरकार ने ‘बीमा लोकपाल नियम, 2017’ अधिसूचित किए थे। इन नियमों में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 9 नवम्बर, 2023 को संशोधन किया गया है। इन नियमों का उद्देश्य बीमा कंपनियों, उनके एजेंटों और मध्यस्थों द्वारा व्यक्तिगत बीमा, समूह बीमा, एकल स्वामित्व और सूक्ष्म उद्यमों की पॉलिसियों से संबंधित सभी शिकायतों का निष्पक्ष, सुलभ और किफायती समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के अनुसार “गवर्निंग बॉडी ऑफ इंश्योरेंस काउंसिल (GBIC)” का नाम बदलकर अब “काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन (CIO)” कर दिया गया है।
श्रीमती अल्का झा ने बताया कि फरवरी 2021 से शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी समय, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, और इसके लिए उसे बीमा लोकपाल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता बीमा लोकपाल की वेबसाइट www.clioins.co.in
पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा ने चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की और बीमा उद्योग में पारदर्शिता, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पॉलिसीधारक संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
#BimaOmbudsman #InsuranceAwareness #PolicyholderProtection #AlkaJha #DigitalInsurance #ConsumerRights #PMVision2047 #ChandigarhNews
-
12/11/25 |पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : राजस्व मंत्री विपुल गोयल
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री विपुल गोयल ने कहा बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है।
विपुल गोयल आज यहां हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रही।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, नागरिक सेवाओं में आई सुगमता तथा तकनीकी सुदृढ़ता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों एवं सुधारात्मक उपायों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डिजिटलाइजेशन को और अधिक सशक्त करने पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों को त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आधुनिक तकनीक डेटा सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#HaryanaDigital #PaperlessRegistry #DigitalGovernance #VipulGoel #RevenueDepartment #DevelopedHaryana #DigitalIndia
-
12/11/25 |अम्बाला मण्डल में अनुकम्पा अदालत का सफल आयोजन, सभी मामलों का हुआ मौके पर निपटान
जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में अनुकम्पा अदालत (सी.जी. अदालत–2025) का आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता अपर मण्डल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीणा ने की, जबकि वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सुखदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अदालत का उद्देश्य अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति संबंधी शिकायतों एवं लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना था। यह अदालत अम्बाला मण्डल तथा जगाधरी वर्कशॉप के अनुकम्पा नियुक्ति मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 9 मामले अम्बाला मण्डल के तथा 1 मामला जगाधरी वर्कशॉप से संबंधित था। सभी मामलों की बारीकी से जांच कर अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मौके पर ही सुनवाई की गई और तत्परता से सभी का निपटारा कर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि कर्मचारियों से संबंधित सभी अनुकम्पा मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए ताकि आश्रित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। अदालत में अधिकारियों ने पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया। अम्बाला मण्डल द्वारा आयोजित यह अदालत रेलवे कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हुई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तत्काल न्याय और राहत प्राप्त हुई।
#ambala #railway #drmoffice #ambala-division #successful-organization
-
12/11/25 |हरियाणा में 12 से 15 नवंबर तक कोल्ड वेव का येलो अलर्ट, कई जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन
जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - हरियाणा में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से लेकर 15 नवंबर तक प्रदेश में कोल्ड वेव (शीत लहर) का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का असर महसूस होगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
12 नवंबर (मंगलवार)
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। जबकि चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहेगा।13 नवंबर (बुधवार)
सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कोल्ड वेव का असर बना रहेगा। वहीं भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है।14 नवंबर (गुरुवार)
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रह सकता है।15 नवंबर (शुक्रवार)
इन ही जिलों — सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी — में मौसम शुष्क रहेगा, परंतु सुबह और शाम के समय शीत लहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से ठंडी हवाओं से बचने की हिदायत दी गई है।#yellowalart #coldwave #haryana #intensify-in-many-districts
-
11/11/25 |भेड़-बकरी के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगे विशेष केंद्र: पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च-2025 के बजट में की गई विभागीय घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें। श्री राणा आज यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस अवसर पर विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ हर पशुपालक तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने राज्य में बकरी और भेड़ के दूध के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने, भेड़ों की उच्च नस्लें बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने और भेड़-बकरी बीमा योजना को अगले वर्ष से पूरी तरह नि:शुल्क करने की समीक्षा की। श्री राणा ने कहा कि बकरी का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसके उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।
उन्होंने महिलाओं को डेयरी स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण देने, बकरी एवं भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए बीटल, सिरोही, मुंजल जैसी उच्च आनुवंशिक नस्लें पशुपालकों को उपलब्ध करवाने, नस्ल सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सैक्सड सोर्टिड सीमन प्रयोगशाला की स्थापना तथा पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
मंत्री ने गौशालाओं की सुविधाओं में सुधार पर भी बल दिया। श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पशुपालक आत्मनिर्भर बने और पशुपालन हरियाणा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने।
#HaryanaAnimalHusbandry #DairyFarming #ShyamSinghRana #RuralEconomy #GoatFarming #SheepFarming #BPLBenefits #InterestFreeLoan
-
11/11/25 |हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2,99,696 लाख किसानों से धान की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 60,58,470 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 61,48, 624 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं।
राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है।
#HaryanaKharifProcurement #DirectBenefitTransfer #MSP #PaddyProcurement #FarmersWelfare #MeriFasalMeraByora #HaryanaAgriculture
-
11/11/25 |हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा में छूट
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सैन्य सेवा से लौटने पर राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।
राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती के समय निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को पाँच वर्ष की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।
सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं
#HaryanaAgniveer #ExAgniveer #GovernmentJobs #AgeRelaxation #HaryanaGovt #GroupB #GroupC #MilitaryService
-

-
11/11/25 |हरियाणा में राजस्व सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक आईटी सेल का उद्घाटन
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित नए सचिवालय भवन में एक नए आईटी सेल का उद्घाटन किया, जो राज्य के डिजिटल गवर्नेंस बुनियादी ढांचे मजबूती देगा।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 35 आईटी कर्मियों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह केंद्र आंतरिक सॉफ्टवेयर समाधान विकसित करने और महत्वपूर्ण राजस्व सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह आईटी सेल अंतिम समय में आने वाली समस्याओं को दूर करके और आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करके राज्य भर में रजिस्ट्री के सुचारू और कागज़ रहित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बैक एंड सपोर्ट के रूप में भी काम करेगा।
उन्होंने बताया कि नव-स्थापित आईटी सेल वेब हैल्थ, जमाबंदी, ई-भूमि और ई-क्षतिपूर्ति सहित विभिन्न सरकारी पोर्टलों पर निर्बाध राजस्व सेवाओं की निगरानी की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी संभालेगा। उन्होंने बताया कि समर्पित टीम प्रदेश की तहसीलों की निगरानी और नागरिकों को निर्बाध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी समस्याओं, गड़बड़ियों और संभावित साइबर खतरों का तुरंत समाधान करने का काम करेगी।
डिजिटल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग जल्द ही 2 पेटाबाइट क्षमता वाला एक डेटा सेंटर स्थापित करेगा, जिससे भविष्य में डेटा भंडारण और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का व्यापक समाधान होने की उम्मीद है।
राज्य की रजिस्ट्री सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करते हुए एफसीआर ने कहा कि प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालय सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और कागज़ रहित रजिस्ट्री सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगी है। 1 नवंबर, 2025 को राज्यव्यापी शुरू की गई कागज़ रहित रजिस्ट्री प्रणाली कुशलतापूर्वक काम कर रही है और राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए निर्बाध सेवाएँ सुनिश्चित कर रही है। डॉ. मिश्रा ने इस प्रणाली में लागू किए गए कई उपयोगकर्ता-अनुकूल सुधारों पर प्रकाश डाला। साझेदारी या सहयोग विलेखों के लिए वर्ण सीमा 500 से बढ़ाकर 10,000 वर्ण कर दी गई है, जिससे विस्तृत नियम और शर्तें पूरी तरह से दर्ज की जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त, बड़ी फ़ाइलों को समायोजित करने और उपयोगकर्ता की सुविधा में सुधार के लिए पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड की सीमा 10 एमबी से बढ़ाकर 40 एमबी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदकों की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 12 नवंबर, 2025 से एक नई "रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन" सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा आवेदकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संशोधित दस्तावेज़ पुनः अपलोड करने की अनुमति देगी, बशर्ते दर्ज की गई प्रारंभिक जानकारी सही हो। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा में डिजिटल शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस प्रणाली को निरंतर बेहतर बनाने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई और पंजीकरण प्रक्रिया को कुशल, विश्वसनीय और नागरिक-अनुकूल बनाए रखने के लिए नागरिकों और संस्थानों से रचनात्मक सुझावों का स्वागत किया।
#HaryanaDigital #ITCellLaunch #RevenueDepartment #DigitalGovernance #PaperlessRegistry #SumitaMishra #EGovernment #HaryanaNews
-
11/11/25 |आपरेशन ‘‘टैक डाउन’’ के तहत हत्या के प्रयास मामले में लगभग 02 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन 'ट्रैक डाउन' के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है।
थाना नारायणगढ़ में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में, सीआईए-नारायणगढ़ की पुलिस टीम ने उप निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, लगभग दो माह से फरार चल रहे आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ हर्ष निवासी गाँव बुड्डा खेड़ा, थाना नारायणगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का विवरण :शिकायतकर्ता चक्षय निवासी गाँव भुखड़ी, थाना नारायणगढ़ ने 16 सितम्बर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि 15 सितम्बर 2025 को गाँव बाल्टी के पास आरोपी मनीष व अन्य ने उससे मारपीट की, जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच की जिम्मेदारी सीआईए-नारायणगढ़ को सौंपी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एसपी अम्बाला ने बताया कि हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे गम्भीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन 'ट्रैक डाउन' के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस ऑपरेशन की शुरुआत जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। एसपी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#ambala #News #spambala #narayanagarh #crime #under-operation-take-down #murder-case-was-arrested
-
11/11/25 |राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट में एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता अमिता वर्मा ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
सुश्री अमिता वर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्रणाली तक सरल पहुंच के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना करते समय कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।
शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस और “विधिक सेवा से अधिकार तक” विषय के अंतर्गत जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, अंबाला के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #legalservicesday #awarenesscamp
-
11/11/25 |दिल्ली में धमाकों के बाद अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, GRP, RPF, सेना ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए धमाकों की घटना के बाद पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील स्टेशन माना जाता है, क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व यहां की पार्किंग में खड़ी एक कार से 5 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ था। इस संवेदनशीलता को देखते हुए, जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस), आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
स्निफर डॉग्स और गहन चेकिंग :- सुरक्षा टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन के एक-एक कोने को बारीकी से खंगाला। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और टिकट काउंटरों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़े प्रत्येक वाहन को भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में बारीकी से चेक किया गया।
इस संयुक्त चेकिंग अभियान का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और यात्रियों में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। डीएसपी हरीश कुमार ने इस दौरान मीडिया को जानकारी दी और बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह से तैयार है।
#highalert-after-delhi-blasts #ambala #News #alartambala #checkingrailwaystation #checkingarmy
-
11/11/25 |एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न: 500 से अधिक कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी, अंबाला कैंट द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएसीटी) एवं अंतर-समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल समापन 01 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक एनसीसी अकादमी, रूपनगर में हुआ। इस महत्वपूर्ण शिविर के कैंप कमांडेंट, 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश कुमार थे।
इस शिविर में विभिन्न एनसीसी समूहों के 500 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्धारित एनसीसी पाठ्यक्रम के अनुसार, कैडेट्स को गहन प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित मुख्य गतिविधियों में शामिल थे | सैन्य प्रशिक्षण: ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र पठन। व्यावहारिक कौशल: प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व संबंधी कक्षाएँ। कैडेट्स ने अग्निशमन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों के व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखे, जिससे उनकी क्षेत्रीय दक्षता और समझ में वृद्धि हुई।
प्रशिक्षण के साथ-साथ, अंतर-समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता ने शिविर में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इस प्रतियोगिता में कैडेट्स की प्रतिभा, देश की सांस्कृतिक विविधता और मजबूत टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
शिविर का समापन कैडेट्स के उच्च मनोबल, अनुशासित सहभागिता और सराहनीय प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने प्रशिक्षण के सभी उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की। यह शिविर कैडेट्स को देश की सेवा के लिए आवश्यक अनुशासन और नेतृत्व कौशल प्रदान करने में सफल रहा।
#ambala #News #haryana #ncc
-
11/11/25 |विश्व विज्ञान दिवस पर एसडी कॉलेज में ऑनलाइन क्विज़ व प्रेरक व्याख्यान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर, सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी की कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन और मैथमेटिक्स एसोसिएशन द्वारा एक ज्ञानवर्धक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान के क्षेत्र में जागरूकता, शांति और विकास के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा के प्रोत्साहन भरे शब्दों से हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव विकास, नवाचार और वैश्विक शांति की आधारशिला है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान, जिज्ञासा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्य व्याख्यान में विज्ञान की भूमिका कार्यक्रम की मुख्य विशेषता डॉ. गिर्धर गोपाल द्वारा दिया गया विशेष व्याख्यान रहा। उन्होंने अपने प्रभावी और प्रेरक व्याख्यान में विज्ञान की भूमिका, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व, तथा समाज और मानव कल्याण में विज्ञान के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति गहरी जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया।
ऑनलाइन क्विज़ में विजेताओं का ऐलान व्याख्यान के बाद गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विज्ञान, तकनीकी ज्ञान और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कुल 74 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ये प्रतिभागी विजेता रहे: अंशिका लखानी (बीसीए द्वितीय वर्ष), आयुष (बीसीए प्रथम वर्ष), संगम राणा (बीसीए प्रथम वर्ष)|
इस सफल आयोजन का समन्वयन कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन की इंचार्ज प्रो. आरती और मैथमेटिक्स एसोसिएशन की इंचार्ज प्रो. यशप्रीत द्वारा किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और शैक्षणिक रूप से समृद्धि प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।
#ambala #news #online #lecture-organized #sd-college #world-science-day
-
10/11/25 |सरकारी पीजी कॉलेज अंबाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई जांच
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - सरकारी पीजी कॉलेज, अंबाला में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की जांच की गई। शिविर में हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, रिफ्रैक्शन और नेत्र जांच (आई चेकअप) की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. नीनू गांधी, डॉ. ईश्वर गोयल, डॉ. पवनित, काउंसलर शालिनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट शंकर, डॉ. विजय (आई विभाग) और रीना (एनसीडी विभाग) ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल मुखरूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि युवाओं में एनीमिया, ब्लड प्रेशर और आंखों की समस्याओं जैसी बीमारियों का समय पर पता लगाना और रोकथाम करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और वार्षिक स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।
कॉलेज प्राचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#ambala #News #govtcollege #healthcamp #pmocivilhospital doctorsteam
-
10/11/25 |अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 1 में 8 लाख की लागत से गली एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभाग मंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से एवं ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ की अध्यक्षता में नगर परिषद वार्ड नंबर 1 में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत गली और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य 8 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ ग्रामीण मंडल सचिव राम सिंह सैनी एवं शक्ति प्रमुख सचिन धीमान ने पांचाल निवास से श्री शिव मंदिर, सेक्टर डी तक नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने मंत्री अनिल विज के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि मंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सूरत बदल रही है।
कार्यक्रम में कर्नल भारद्वाज, अनुज यादव, देवेंद्र मान, हरदम सिंह, एस.के. शर्मा, राकेश कुमार, अशोक पांडे, अशोक भल्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के विकास के लिए विज जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों के निरंतर जारी रहने की आशा व्यक्त की।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ ने कहा कि मंत्री अनिल विज जी के दिशा-निर्देशों पर जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है और विकास का कार्य लगातार जारी रहेगा।
#ambala #anilvij #haryana #wardno1 #inauguration #street-and-drain-construction
-

-
10/11/25 |कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर को 30 नवम्बर तक किसान कर सकेंगे कृषि यंत्रों की खरीद
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - सहायक कृषि अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर 2025 को दोपहर बाद 3 बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि सदन) में आयोजित किया जाएगा।
इस ड्रॉ की अध्यक्षता उपायुक्त अम्बाला अजय सिंह तोमर के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। ड्रॉ विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में हो चुका है, उनके नाम इस बार के ड्रॉ में शामिल नहीं किए जाएंगे। वहीं जिन किसानों का चयन पहले हुआ था लेकिन वे किसी कारणवश कृषि यंत्र नहीं खरीद पाए थे, वे किसान अब 30 नवम्बर 2025 तक अपने कृषि यंत्र खरीद सकते हैं।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि जिन किसानों का चयन इस बार के ड्रॉ में होगा, उन्हें भी कृषि यंत्र 30 नवम्बर 2025 तक खरीदने होंगे तथा 10 दिसम्बर 2025 तक विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एक किसान को एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान मिलेगा, लेकिन यदि किसान का चयन स्ट्रॉ बेलर यंत्र पर अनुदान हेतु होता है तो वह है-रैक यंत्र और श्रव मास्टर यंत्र पर अनुदान पाने के लिए भी पात्र होगा। इच्छुक किसान उपरोक्त दिनांक और समय पर कृषि सदन में उपस्थित होकर ऑनलाइन ड्रॉ में भाग ले सकते हैं।
#ambala #News #online-draw #agricultural-equipment #farmers #until-november-30th
-
10/11/25 |एस.डी. कॉलेज अंबाला का शानदार प्रदर्शन संगीत–कला–साहित्य में बाजी मारकर इंटर-ज़ोनल में रचा इतिहास
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - अंबाला ज़ोन का प्रतिनिधित्व कर रहे एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत में आयोजित 46वें इंटर-ज़ोनल यूथ फ़ेस्टिवल में अपनी उत्कृष्ट कला, प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर शानदार सफलता हासिल की। तीन दिनों तक चले इस युवा महोत्सव में पाँच ज़ोनों के विभिन्न कॉलेजों ने भाग लिया |
जिनमें एस.डी. कॉलेज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल रनर्स-अप ट्रॉफी प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया। कॉलेज ने संगीत, फाइन आर्ट्स और साहित्य जैसी महत्त्वपूर्ण श्रेणियों में इवेंट-वाइज ट्रॉफियाँ जीतकर अपनी रचनात्मक क्षमता, कलात्मक दक्षता और बौद्धिक कौशल का प्रभावी परिचय दिया।
इस तीन दिवसीय उत्सव में एस.डी. कॉलेज की टीम ने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उनमें से 17 प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त किए। वाद विवाद, क्विज़, पोस्टर मेकिंग और अभिनय जैसे बौद्धिक और अभिव्यक्तिपरक इवेंट्स में विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया। पश्चिमी समूह गायन और भारतीय समूह गीत जैसी संगीत प्रस्तुतियों में टीम की ऊर्जा, तालमेल और स्वर क्षमता विशेष रूप से सराहनीय रही।
वहीं माइम, लाइट वोकल, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल जैसे कार्यक्रमों में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों और जजों का मन मोह लिया। नाट्य श्रेणी में वन-एक्ट प्ले, स्किट और कोरियोग्राफी में प्राप्त उपलब्धियों ने कॉलेज की नाट्य टीम के परिश्रम और रचनात्मक दृष्टि को उजागर किया।
इस अवसर पर डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि ऐसे युवा महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने एस.डी. कॉलेज के प्रतिभागियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज की इस उपलब्धि के पीछे मार्गदर्शक शिक्षकों का सतत सहयोग और प्रभावी प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा। सांस्कृतिक कार्यों की डीन डॉ. विजया शर्मा, सह-सयोजक डॉ. सोनिका सेठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी की और मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया। सम्मान समारोह के दौरान निर्णायक मंडल ने एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की विशेष प्रशंसा की। समारोह को सफल बनाने में सभी इवेंट इंचार्जेस ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
इस प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी ने युवा महोत्सव में अपनी मजबूती का परिचय देते हुए यह साबित किया कि संस्था के विद्यार्थी न केवल कला और संस्कृति में पारंगत हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और आगामी आयोजनों के लिए प्रेरणा स्रोत भी।
#ambala #News #sdcollege #winner #stellar-performance #created-history #inter-zonal-level
-
10/11/25 |अम्बाला में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे लंबित मामले
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HALSA) पंचकूला के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रवीण ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित और आपसी निपटारे के लिए यह लोक अदालत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी समझौते के माध्यम से किया जाएगा | वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन संबंधी मामले|
स्थायी लोक अदालत में भी मौका :- न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने बताया कि बिजली, पानी इत्यादि से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्टेज (मुकदमा दर्ज होने से पहले) के मुकदमों को भी निपटाया जा सकता है। इसके लिए ए.डी.आर. सैंटर अम्बाला में स्थापित स्थायी लोक अदालत में 11 दिसम्बर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत के फायदे : - सीजेएम प्रवीण ने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में लंबित मुकदमे या प्री-लिटिगेशन स्टेज पर चल रहे मुकदमों को इस लोक अदालत में रखकर उनका निपटारा करवाएं। लोक अदालत के मुख्य फायदे :- भाईचारे की भावना में वृद्धि, समझौता हुए मुकदमों की अपील नहीं होती, समय व धन की बचत | लोगों को लोक अदालत का अधिकतम फायदा दिलाने के लिए जिला न्यायालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- हेल्पलाइन नंबर: 0171-2532142 व 9991112660, नालसा हेल्पलाइन: 15100
#ambala #news #national-lok-adalat #pending-cases
-
09/11/25 |क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रविवार को रोहतक पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शैफाली वर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा तथा परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 12 नवंबर को शैफाली वर्मा से मिलेंगे। शैफाली वर्मा के परिजनों दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, चाचा बिन्दर, भाई साहिल भी मौजूद रहे।
शैफाली वर्मा ने देश व प्रदेश का नाम किया रोशन
मंत्री श्री बेदी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतकर तिरंगे के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। सभी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वालों में हमेशा हरियाणा के खिलाड़ी आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप के मुकाबलों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश के लिए गौरव का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस जीत ने न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों की नसों में भी रक्त के संचार को गति दी है। उन्होंने शैफाली वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शैफाली वर्मा के साथ खड़ा रहकर उन्हें हौसला दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज वे विश्वकप में मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाई हैं।
वर्तमान सरकार खिलाडिय़ों को दे रही बेहतर सुविधाएं
श्री बेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को भी नकद राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हर खिलाड़ी का बीमा करवाया है तथा उनकी डाइट में बढोत्तरी की है। सरकार द्वारा प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का खेल नीति के अनुसार नकद ईनाम व रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर रही है।
शैफाली वर्मा ने जीत का श्रेय दिया परिजनों को
क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप में प्राप्त विजय का श्रेय परिजनों को देते हुए कहा कि उनके माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वकप के मैचों के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत एवं शांतचित से खेल खेला। उन्होंने विश्वकप मैचों में रणनीति के तहत बल्लेबाजी व गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद उनके हौसले और बुलंद हुए तथा उनमें जीत के प्रति नए जोश का संचार हुआ।
शैफाली वर्मा ने कहा कि फाइनल मैच के दौरान धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की तथा गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण समय पर पर दो विकेट झटक कर देश के लिए विश्वकप जीतने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर टीम की सभी खिलाडिय़ों को अत्यंत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने टीम की खिलाडिय़ों के साथ अपने व्यस्त समय में से दो घंटे का समय व्यतीत किया तथा खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत एवं दृढ़ निश्चय करके जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा खुली जीप में सवार होकर शहर से होती हुई पहुंची घर
इसके उपरांत क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई खुली जीप में सवार होकर शहर से गुजरते हुए घर पहुंची। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, खिलाड़ी के दादा संतलाल व भाई साहिल भी खिलाड़ी के साथ खुली जीप में सवार होकर नागरिक अभिनंदन में शामिल हुए।
#ShefaliVerma #WomensCricket #WorldCupChampion #RohtakWelcomesShefali #HaryanaPride #TeamIndia #CricketHero #AthleteHonored #NaibSinghSaini #HaryanaSportsPolicy #GrandWelcome
-
09/11/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दी हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत से प्रेरणा मिलती है कि हमें समाज, धर्म और देश के लिए काम करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री रविवार को करनाल में एनडीआरआई चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित हिंद की चादर मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हजारों नौजवान 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां आयोजित यात्रा इतिहास रच रही है। यह यात्रा केवल दौड़ नहीं बल्कि देश को आजादी कराने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक उत्साह, जज्बा व भावना है। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ो युवाओं ने 21 किमी लंबी व 10 किमी लंबी दौड़ में हिस्सा लिया है और अब लगभग 61 हजार युवक-युवतियां 5 किमी लंबी दौड़ में भाग ले रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा शीश गंज के स्थान पर श्री गुरू तेग बहादुर का धड़ सिर से अलग कर दिया गया था। उन्होंने गुरू साहब के शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाने की घटना के दौरान हरियाणा की धरती से जुड़े एक बलिदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला के बडख़ालसा गांव के एक नौजवान ने गुरु जी के शीश को मुगल सेना से बचाने के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया।
मैराथन को हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इससे पहले मंत्री की उपस्थिति में ‘हिंद की चादर, तेग बहादुर’ गीत लांच किया गया । इस अवसर पर कीर्तन के अलावा शब्द गायन भी किया गया। मैराथन में शामिल लोगों ने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। उनमें गजब का उत्साह, जोश तथा श्रद्धा व भक्ति भाव था। इस मौके पर युवाओं ने गटके का भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा मैराथन में भाग लेने के लिए प्रात: 5 बजे ही एनडीआरआई चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को कृपाण व गुरु तेग बहादुर जी का चित्र भेंट किया गया।
#HindDiChadarMarathon #ManoharLalKhattar #GuruTeghBahadur #350thShaheediDiwas #Karnal #Marathon #YouthInspiration #SikhHistory #NationalDuty #RunForNation
-
09/11/25 |हरियाणा के राज्यपाल ने चंडीगढ़ तमिल संगम की सेवा भावना और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता की सराहना की
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को चंडीगढ़ तमिल संगम की 55वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान सामाजिक कल्याण, शिक्षा और सांस्कृतिक सद्भाव में इसके निरंतर योगदान के लिए इसकी सराहना की। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की और याद दिलाया कि कैसे तमिल समुदाय के सदस्य लगभग छह दशक पहले चंडीगढ़ आए थे, जब स्वतंत्रता के बाद सिटी ब्यूटीफुल का निर्माण हो रहा था। उन्होंने कहा, "सिटी ब्यूटीफुल के निर्माण और रखरखाव में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है।"
उन्होंने संगम द्वारा अपनी एमरल्ड जुबली को दान के उत्सव के रूप में मनाने की पहल की सराहना की। इसके साथ ही, उन्होंने विद्या धनम पहल के माध्यम से वंचित बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करके राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण को देखकर बहुत खुशी होती है।"
उन्होंने चंडीगढ़ के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में तमिल परंपराओं और मूल्यों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिए तमिल संगम के प्रयासों की सराहना की। कलाकारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज का उत्सव, तमिल रीति-रिवाजों, परिधानों और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए, एक समृद्ध और मनमोहक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।
इससे पहले, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जेएम बालामुरुगन ने स्वागत भाषण दिया, जबकि आईएएस श्री सीजी रजनीकांतन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राज्यपाल के सचिव आईएएस श्री डीके बेहेरा, आईएएस श्री माधवन (सेवानिवृत्त), आईएएस श्रीमती राजी पी श्रीवास्तव, आईएएस श्री राजशेखरन, श्री शक्ति पेरुमल और चंडीगढ़ तमिल संगम के सदस्य शामिल थे।
#HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #ChandigarhTamilSangam #EmeraldJubilee #CulturalHarmony #VidyaDhanam #CommunityService #TamilCulture #Chandigarh #SocialWelfare
-
09/11/25 |एजेंट के जाल में फंसे अम्बाला के दो युवा रूस से डिपोर्ट हुए, ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी शिकायत, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए
अम्बाला/चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने डिफेंस कालोनी के दो युवाओं को अवैध तरीके से रूस भेजने वाले दो एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आज पुलिस को दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री विज आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। डिफेंस कालोनी निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव पंजोखरा साहिब व दयालबाग निवासी एजेंट ने उसे जॉर्जिया भेजने का झांसा दिया था और पांच लाख रुपए उससे मांगे गए। उसने पांच लाख रुपए एजेंटों को दिए, मगर उसे जॉर्जिया भेजने के बजाए उसे मक्का भेज दिया गया। जब उसने एजेंट से बात की तो एजेंट ने उसे अवैध तरीके से टूरिस्ट वीजा पर जार्जिया से रूस भेज दिया। वहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसे दो माह जेल में रखा गया जिसके बाद हिंदुस्तान डिपोर्ट कर दिया गया। उसका आरोप था कि लगभग साढ़े 8 लाख रुपए एजेंट ने उसके साथ ठगी की है।
इसी प्रकार अन्य शिकायतकर्ता ने भी इन्हीं दोनों एजेंटों पर उसे अवैध तरीके से उसे रूस भेज ठगी के आरोप लगाए। युवक ने शिकायत में कहा कि उसे रूस भेजा गया था मगर वहां उसे वर्क परमिट नहीं मिला। उसने एजेंट से फोन पर बात की तो उसे धमकाया गया। इसके बाद रूस की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिंदुस्तान डिपोर्ट कर दिया। युवक ने नौ लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री के समक्ष अन्य मामलों में भी कई शिकायतें आई जिनपर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी पालम विहार निवासी व्यक्ति ने घर में चोरी के मामले में महेशनगर थाना पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने की शिकायत दी, इसी प्रकार बीडी फ्लोर मील के निकट रहने वाली महिला ने पति के लापता होने के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से बाहर निकालने, नगर परिषद में काम करने वाले कर्मी की पत्नी ने ईपीएफ राशि नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #haryanagoverment -
09/11/25 |पीकेआर जैन स्कूल में सीबीएसई द्वारा कोर इंग्लिश शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोर इंग्लिश शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का सफल आयोजन किया गया, जो 8 और 9 नवंबर, 2025 तक चला।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी शिक्षकों की शिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना और उनकी कक्षा प्रथाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और नवीनतम सीबीएसई पाठ्यक्रम ढांचे के साथ संरेखित करना था। एनईपी और एलएसआरडब्ल्यू पर फोकस कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात संसाधन व्यक्तियों - डॉ. विभा रे और गुरमीत कौर ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रभावी भाषा शिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। सत्रों में मुख्य रूप से चार भाषा कौशल - सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना (LSRW) - और कक्षा शिक्षण में उनके बेहतर एकीकरण पर चर्चा शामिल रही।
नवीन शिक्षण तकनीकों पर मंथन :- प्रतिभागियों ने इंटरैक्टिव गतिविधियों, समूह चर्चाओं और चिंतनशील अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में अनुभवात्मक अधिगम, रचनात्मक मूल्यांकन और योग्यता-आधारित शिक्षा (Competency-Based Education) पर विशेष जोर दिया गया।
संसाधन व्यक्तियों ने अंग्रेजी शिक्षण को और अधिक आकर्षक और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए पाठ योजना, KOLB के शिक्षण चक्र और कला-एकीकृत शिक्षण तकनीकों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक प्रतिक्रिया सत्र के साथ हुआ, जहाँ शिक्षकों ने इस समृद्ध अनुभव के लिए आभार व्यक्त किया और अपनी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में नवीन प्रथाओं को शामिल करने का संकल्प लिया।
#ambala #News #pkrjainschool #education #CBSE #twodaycapacity #buildingprogramme #CoreEnglishteachers #PKR Jain School
-
09/11/25 |अम्बाला पुलिस का 'नशा मुक्त अम्बाला' अभियान जारी, युवाओं को पढ़ाई और देश सेवा का संदेश
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान के दौरान को एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ व अन्य ने थाना बराड़ा क्षेत्र वार्ड नं0 3 व गाँव सज्जन माजरी में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
एनडीपीएस सैल की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचे | क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर व साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हेल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #spambala #crime #report
-
09/11/25 |मैथमैटिक्स एसोसिएशन द्वारा अम्बाला मे रोमांचक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी की मैथमैटिक्स एसोसिएशन द्वारा विद्यार्थियों की गणितीय समझ, रचनात्मक सोच और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “फास्ट एंड फ्यूरियस: मैथ ड्रिफ्ट” कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे दिन ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और सीख से भरपूर रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. अल्का शर्मा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो जीवन के हर कदम पर उपयोगी है और छात्रों को इसे तार्किक, प्रयोगात्मक तथा रचनात्मक दृष्टि से सीखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात बैज वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मैथमैटिक्स एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर ने छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और संगठन क्षमता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक चरण ट्रेज़र हंट और क्विज़ प्रतियोगिता रहा। ट्रेज़र हंट में छात्रों ने विभिन्न सुरागों को हल करते हुए टीमवर्क, अवलोकन क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से स्क्रीनिंग के बाद 5 टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुईं। क्विज़ में प्रथम स्थान बिनीता और खुशी और द्वितीय स्थान आयुष और लिशिका का रहा। ट्रेज़र हंट में कबीर और खुशी शर्मा विजेता रहे। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी न केवल विषय को गहराई से समझते हैं, बल्कि अपनी बौद्धिक क्षमता और सहयोग कौशल को भी विकसित करते हैं।
बबीता बिष्ट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गणित आज की दुनिया का महत्वपूर्ण आधार है और ऐसी गतिविधियाँ छात्रों में रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. हिमांशी, यशप्रीत कौर और आषुका का विशेष योगदान रहा।उन्होंने आयोजन से लेकर गतिविधियों के संचालन तक सभी चरणों में सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम रहा। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। मैथमैटिक्स एसोसिएशन का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का अनूठा अवसर सिद्ध हुआ।
-
09/11/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी के प्रांगण में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी के प्रांगण में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करियर गाइडेंस सेल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया। वर्कशाप का आरम्भ प्राचार्य महोदय प्रो० डॉ० अंजू बाला के संबोधन से हुआ। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप छात्रों को आज के बदलते परिवेश में सशस्कत बनती है।
इंटरव्यू स्किल के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तिगत विकास, नेटवर्किंग, संचार कौशल में सुधार और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। और इस प्रकार के आयोजन भविष्य में रोजगार के माध्यम अवसरों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगें। वर्कशाप के प्रथम दिन दिनांक 6 नवम्बर को इग्लिश जॉन, यमुनानगर से रिर्सोस पर्सन मिसेज हरविन्द्र सेठी रही |
उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरव्यू स्किल के बारे में विद्यार्थियों को बहुत कुछ बताया कि किस तरह उन्हे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देना है और जहां वो जॉब के लिए जा रहे है उस इंस्टिट्यूट के बारे में भी उनको जानकारी होनी चाहिए। वर्क शॉप के द्वितीय दिन माडर्न मोण्टेसोरी इंस्टीट्यूट से मिस्टर हरबचन सिंह जी रिसोर्स पर्सन रहे।
वर्कशॉप का मुख्य विषय स्पोकन इग्लिश How to teach and "teaching skill' रहा। जिसमें उन्होंने शिक्षक भी भूमिका, उसकी सीखने की प्रक्रिया, व्यवहार शिक्षक की तैयारी आदि के बारे बताया। इसके पश्चात् अग्रेजी विभागाध्यक्ष अनीता गोदारा ने इग्लिश जोन से मिसिज हरविन्द्र सेठी तथा मिस्टर हरबचन सिंह जी का धन्यवाद किया |
उन्होंने इतने मूल्यवान विचारों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। और उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० अनीता गोदारा कनवीनर करियर गाइडेंस सेल तथा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ० सरिता चौधरी, डॉ० अमनीत कौर, डॉ० प्रगति, डॉ० गुरमीत कौर, प्रो० सोनाली तथा प्रो० जेसिका के नेतृत्व में हुआ।
#ambala #News #aryacollege #englishdepartment
-
09/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्राप्त किया प्रथम स्थान
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी .ड़ी स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। जिसमें 17 विद्यालयों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग से कक्षा आठवीं केअभिषेक और मानवी ने भाग लिया जबकि सीनियर वर्ग से 12वीं आर्टस के आदित्य और रुद्र ने अपना प्रदर्शन दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय के सीनियर वर्ग के प्रतिभागी आदित्य और रुद्र ने अपनी ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर अपनी प्रतिभा और ज्ञान से विद्यालय का नाम ऊंचा कर रहे हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है । हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्र से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर ज्ञान और देशभक्ति दोनों में अग्रसर है।
#ambala #Lordmahavirschool #news #haryana #first-place #students
-
08/11/25 |अब तंग गलियों में होगी मशीनों से सफाई, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सीवरेज सफाई की दो छोटी मशीनों को दिखाई हरी झंडी
अम्बाला/चंडीगढ़, 08 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने व तंग गलियों में सीवरेज मेनहोल की सफाई प्रभावी तरीके से करने हेतु 18.50 लाख रुपए की लागत से दो “मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें” खरीदी गई है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: दोनों मशीनों को अपने आवास पर हरी झंडी दिखाते हुए शहर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि तंग गलियों में सीवरेज साफ करने के लिए दो गाड़ियां लगाई गई है। जिन स्थानों पर सीवरेज सफाई के लिए बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती वहां सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए यह गाड़ियां कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में मेनहोल की सफाई के लिए हमें दिक्कत आती थी जहां बड़ी गाड़ियों से सफाई संभव नहीं हो पाती थी, मगर अब इन दोनों छोटी गाड़ियों के आने से सफाई बेहतर होगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीन हाइड्रोलिक बकेट लगा होता है, हाइड्रोलिक सिस्टम से मेनहोल में गंदगी को खींचकर ऊपर लाया जाता है तथा उसे मशीन पर ही फिक्स बकेट पर डाला जाता है। इस प्रक्रिया में पूरा कार्य मशीन के माध्यम से ही किया जाता है।
#anilvij #haryanagoverment #haryana #ambalacantt #bjp #bjpharyana #cleancity -
08/11/25 |पलवल मे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन
जे कुमार, पलवल 8 नवम्बर - भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी तथा महासचिव महेश जोशी से प्राप्त निर्देशानुसार और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन व सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला पलवल के श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस पांच दिवसीय शिविर के समापन समारोह में शुक्रवार को उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने यूथ रेडक्रॉस समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक हर कठिन समय में समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने मुख्य अतिथि, कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थियों, जिन्होंने इस शिविर में प्रशिक्षण लिया का धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रेडक्रॉस के इतिहास, यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों, राज्य एवं जिला स्तर पर मानव हित में संचालित गतिविधियों, प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं इच्छा शक्ति को जगाने, रेडक्रॉस के चिन्ह प्रयोग एवं दुरुपयोग, राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन के सम्मान, नशा मुक्त भारत के सपने को साकार बनाने, संतुलित आहार, व्यक्तिगत साफ-सफाई, समाज की सेवा, बेहतर स्वास्थ्य, पौधारोपण, हरित क्रांति, जल संरक्षण, वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत, हेपेटाइटिस बी. व सी., एच.आई.वी., सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों की पालना, बेहतर स्वास्थ्य रखने आदि बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डा. सुरेश कुमार गुप्ता ने रेडक्रॉस को मानवीय संस्था बताते हुए रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सपने जरूर देखे और उनको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करें। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस काउंसलर अंकित सिंह ने पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम के अंतिम दिन की रूपरेखा स्पष्ट की तथा विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों के मध्य निबंध, भाषण, म्यूजिकल प्रतियोगिताएं भी कराई गई और फस्र्ट एड के माध्यम में आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। इसके साथ-साथ पर्यावरण बचाने के लिए सभी उपस्थित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल से लेखाकार अंजलि भयाना, नितिन कुमार, भोजपाल, अनीता शर्मा, आरती मौर्य, उषा देवी, हरवंश आदि का अहम योगदान रहा।#palwal #news #haryana #redcrosstrainingcamp #five-day
-
08/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित की गई विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियां
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 'अंग्रेजी विभाग' द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वैसे तो अंग्रेजी विभाग द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर से कई कक्षात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करवाया जा रहा था किंतु 6 और 7 नवंबर को इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के मंच पर करवाया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों को पहले स्तर में रखा गया ,कक्षा 6 में से आठवीं तक के छात्रों को दूसरे स्तर में ,कक्षा नवमी दशमी के छात्रों को तीसरे स्तर में और कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों को चौथे स्तर में रखा गया। इस क्विज का उद्देश्य छात्रों में व्याकरण नियमों, वाक्य संरचना, काल ,लेखन कौशल और शब्दावली की समझ का परीक्षण करना था। प्रतियोगिता में तीन चरण रखे गए; जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, सत्य -असत्य, पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्दों के प्रश्न भी शामिल किए गए।
क्विज चुनौती पूर्ण और आनंददायक रही। जिसमें छात्रों ने टीमवर्क की भावना को भी सीखा और साथ ही साथ प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से अपने ज्ञान को लागू करने का अवसर भी पाया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह क्विज सभी छात्रों की मेहनत और लगन का प्रमाण है और वे आशा करती हैं कि विद्यालय के छात्र इसे अपने ज्ञानात्मक विकास और जीवन के विकास में क्रियात्मक रूप से भी प्रयोग करते रहेंगे। साथ ही साथ यह भी कहा कि विद्यालय छात्रों के समुचित विकास के लिए सदैव से प्रयासरत रहा है और आगे भी उनके विकास के लिए इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में आयोजित की जाती रहेंगी।
#ambala #News #lordmahavirjainschool #englishdepartment #haryana
-
08/11/25 |वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर उपमंडल स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन, अम्बाला छावनी एसडीएम ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
जे कुमार, 8 अम्बाला नवम्बर - माँ भारती को समर्पित देशभक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी में उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि के यहां पहुंचने पर नायब तहसीलदार आशीष एवं खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार ने उपस्थित सभी को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत की पहचान और आत्मा है, जो हर भारतीय को कर्तव्य, मर्यादा, अनुशासन और त्याग की भावना से जोड़ता है। यह गीत वर्ष 1875 में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचा गया था तथा श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा इसका प्रसिद्ध वाचन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ आर्य गर्ल्स कॉलेज की छात्रा अंजलि ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में एस.डी. विद्या स्कूल, अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।मंच संचालन का कार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी के भारत भूषण ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी उपस्थित सभी ने देखा और सुना । कार्यक्रम के अंत में हरियाणा राज्य गीत भी गाया गया । इस मौके पर ई.ओ. नगर परिषद देवेंद्र नरवाल, संगीत शिक्षिका मंजू अरोड़ा, नृत्य शिक्षक उपविंदर सिंह, विद्यार्थीगण तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
-
08/11/25 |केन्द्रीय कारागार अम्बाला जेल लोक अदालत में 13 बंदियों को मिली रिहाई
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - सी.जे.एम. एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला प्रवीण के निर्देशन में केन्द्रीय कारागार, अम्बाला में बीते दिन जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 मुकदमे सुनवाई हेतु रखे गए, जिनमें से 13 मुकदमों का निपटारा नियमानुसार किया गया तथा 13 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया।
प्रवीण ने बताया कि कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिजली, पानी आदि से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर के मुकदमों का निपटारा स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। यह अदालत जिला ए.डी.आर. केंद्र, अम्बाला में स्थापित है, जहां किसी भी कार्य दिवस पर मुकदमे दायर किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142, 9991112660 या नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #news #central-jail #13-prisoners #lok-adalat
-
08/11/25 |हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 77 प्रतिशत कमी
हरियाणा, 08 नवम्बर - हरियाणा अगले दो साल में पराली जलाने की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा। गत दिन तक राज्य में पराली जलाने की 206 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 888 थी। इस प्रकार राज्य में 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के पश्चात दी। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की।
वर्मा ने इसके लिए हरियाणा सरकार के अधिकारियों और किसानों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए खास तौर पर करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगले दस अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए जिला प्रशासन कड़ी निगरानी रखे ताकि पराली जलाने की घटना न हो।
बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए त्रि-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसमें पराली का इन-सिटू, एक्स-सिटू और पशु चारे के रूप में उपयोग शामिल हैं। राज्य के कुल 39.31 लाख एकड़ धान क्षेत्र में से 44.40 लाख टन अवशेष इन-सिटू, 19.10 लाख टन एक्स-सिटू, और 22 लाख टन चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। अब तक 19,670 एकड़ क्षेत्र का धान से फसल विविधीकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1,74,064 एकड़ क्षेत्र में डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस तकनीक अपनाई गई है, जिससे पानी की बचत और पराली उत्पादन में कमी आई है।
राज्य सरकार ने पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इन-सिटू और एक्स-सिटू प्रबंधन के लिए 1,200 रुपये प्रति एकड़, फसल विविधीकरण के लिए 8,000 रुपये प्रति एकड़, और डीएसआर के लिए ’4,500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जा रही है। इन योजनाओं हेतु कुल ’471 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को बायो-डीकम्पोजर पाउडर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा 2 लाख एकड़ क्षेत्र में यह परियोजना लागू की जा रही है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 94 करोड़ रुपये की लागत से 7,700 से अधिक नई मशीनें स्वीकृत की गई हैं। इस योजना पर इस वर्ष कुल 250.75 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार का अंशदान 150.45 करोड़ रुपये और राज्य का 100.30 करोड़ रुपये है।
राज्य में इस समय 8.17 लाख टन क्षमता के 31 पेलेटाइजेशन/ब्रीकेटिंग संयंत्र, 111.9 मेगावाट क्षमता के 11 बायोमास पावर प्लांट, एक 2जी एथेनॉल संयंत्र, 2 सीबीजी प्लांट और 5 थर्मल पावर प्लांट संचालित हैं, जो संयुक्त रूप से 16.64 लाख टन धान के पराली का उपयोग कर रहे हैं। गैर-एनसीआर जिलों में ईंट भट्ठों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 2025 तक 20 प्रतिशत और 2028 तक 50 प्रतिशत तक पराली आधारित पेलेट्स का उपयोग करें।
राज्य में 10,028 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं और हरसेक की सैटेलाइट निगरानी से वास्तविक समय में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाया जाता है। प्रत्येक सत्यापित घटना में एफआईआर दर्ज की जा रही है तथा पर्यावरण मुआवजा भी लगाया जा रहा है। अब तक 87 मामलों में 4.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 3.20 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा, 87 किसानों के रिकाॅर्ड में रेड एंट्री की गई है। जनवरी से अक्टूबर, 2025 के बीच एनसीआर क्षेत्र मंे वैध पाॅल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट न होने के कारण 3,25,989 वाहनों के चालान जारी किए गए हैं।
इस वर्ष दर्ज कचरा जलाने की 169 घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 86 सीसीटीवी कैमरों से डंपसाइट्स की निगरानी की जा रही है ताकि आग की किसी भी घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
बैठक में एनसीआर में वाहनों और धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।
#StubbleBurning #Haryana #ParaliProblem #DanikKhabar #HaryanaNews #AirQuality #FarmWasteManagement #77PercentReduction #CleanerAir #CropResidueManagement #Haryanapollution #Chandigarh
-
08/11/25 |वंदे मातरम’’ गीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को विकास मिलता है:- प्रो.अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव मनाया गया जिसमें स्टाफ के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर वंदे मातरम गीत गाया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगणों और छात्रों ने ऑनलाईन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वंदे मातरम गीत गायन में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘वंदे मातरम’’ शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। इस उपलक्ष्य में कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गायन, कविताएं आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गई। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने संदेश के माध्यम से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में देशभक्ति की भावना उजागर होती है जिससे देश के विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान मिलता है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. रंजू त्रेहन ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अमनदीप मक्कड़, एन.एस.एस. ऑफिसर ने छात्रों को कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरणा देने वाले राष्ट्रीय गीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है और राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. शीनम चुघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #aryacollege #vandemaatram #news
-
08/11/25 |साहिल ने हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया सनातन धर्म कॉलेज का गौरव
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - सनातन धर्म महाविद्यालय, अंबाला छावनी के प्रतिभाशाली छात्र साहिल ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी एवं हरियाणवी फोक/रागनी प्रतियोगिता में अपनी सुमधुर आवाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें ₹50,000/- (पचास हज़ार रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह प्रतियोगिता कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और प्रतिभा के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान साहिल की मंचीय प्रस्तुति, सुर-ताल की सटीकता तथा हरियाणवी संस्कृति के प्रति उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति ने निर्णायक मंडल और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने साहिल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि— साहिल की यह सफलता न केवल उनके कठिन परिश्रम और कलात्मक प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि हमारे महाविद्यालय के समृद्ध सांस्कृतिक वातावरण, मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा का भी प्रतीक है। इस अवसर पर सांस्कृतिक विभाग की डीन डॉ. विजय शर्मा, डॉ. दीपक मनोचा, तथा अन्य संकाय सदस्यों ने साहिल को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया |#ambala #News #sdcollege #sahil
-
07/11/25 |भाजपा का सदर मंडल पार्टी के दिल की तरह है, पार्टी में शक्ति प्रमुखों का अहम योगदान होता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 07 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों में शक्ति प्रमुख का अहम योगदान होता है और पार्टी का सदर मंडल भाजपा के दिल की तरह है। मंडल के कार्यकर्ताओं पर पार्टी का ज्यादा दायित्व है। पार्टी की ताकत यहीं से नजर आती है और हमें मजबूत बनाकर रखना है।
मंत्री अनिल विज आज भाजपा सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुख अनुज यादव, राजू बाली, विजय धीमान, विकास सोनकर, रविंद्र बग्गा, करण अग्रवाल, ओमप्रकाश धीर, आशीष जायसवाल, राजू बिंद्रा, सुभाष शर्मा को उनकी नियुक्ति पर फूल-माला पहनाते हुए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल प्रधान रवि बुद्धिराजा, महासचिव संजीव सोनी, सुभाष शर्मा के अलावा सुभाष शर्मा, बलकेश वत्स, इकबाल ढांडा, सुनील नदरिया, अजय गुप्ता, पारस मनी, मोनिका विग, राजीव पेंटल, नवीन के अलावा अन्य मौजूद रहे।
#AnilVij #BJP #ShaktiPramukh #Ambala #PartyOrganization #PoliticalNews #Haryana #DanikKhabar #HaryanaNews #LabourMinister
-

-
07/11/25 |चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब 18 घंटे होगा संचालित, 12 घरेलू और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू
जे कुमार चंडीगढ़, 7 नवम्बर :- शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शुक्रवार से एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं के संचालन का समय और दायरा दोनों बढ़ा दिए गए हैं। रनवे मरम्मत कार्य के बाद, अब यह एयरपोर्ट 18 घंटे तक संचालित रहेगा, जबकि पहले यह अवधि केवल 7 घंटे थी।
बढ़े हुए संचालन समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। अब यहां से देश के 12 प्रमुख शहरों और दुबई के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।
नए शेड्यूल में जुड़ीं ये सीधी उड़ानें :- नए शेड्यूल के तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब निम्नलिखित शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं | घरेलू शहर: हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, धर्मशाला, श्रीनगर, पुणे। अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य: आबू धाबी और दुबई। सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को अब लंबे इंतजार या ट्रांजिट की परेशानी से राहत मिलेगी।
रिपेयर वर्क के बाद बढ़ा संचालन समय :- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, रनवे की मरम्मत का कार्य फेजवाइज किया गया ताकि उड़ानों पर कम से कम असर पड़े। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है, जिसके चलते अब एयरपोर्ट को 18 घंटे संचालन के लिए खोला गया है।
पहला फेज (26 अक्टूबर से 6 नवंबर): इस दौरान केवल 7 घंटे विमानों का संचालन हुआ था।
दूसरा फेज (7 नवंबर से 18 नवंबर): इस अवधि के लिए संचालन समय बढ़ाकर 18 घंटे किया गया है।
रनवे और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन जारी :- सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट के रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडिफाइड इमल्शन का काम चल रहा है। साथ ही, रनवे-11 पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) Cat-2 को अपग्रेड करने की योजना भी बनाई गई है। इस अपग्रेडेशन से खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित लैंडिंग कर सकेंगे, जिससे भविष्य में उड़ानों की देरी कम होगी।
सभी एयरलाइन कंपनियों को नई समय-सारणी के अनुसार संचालन के आदेश जारी कर दिए गए हैं और फ्लाइट बुकिंग भी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में और नई उड़ानें भी शुरू की जा सकती हैं।
#ambala #News #chandigarh-airport #flights-to-dubai #12-domestic-flights
-
07/11/25 |अंबाला पुलिस का नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर : पुलिस महानिदेशक हरियाणा डीजीपी के निर्देशानुसार और एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अंबाला पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता और यातायात नियमों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में थाना बराड़ा क्षेत्र (वार्ड नं. 15-16) और थाना साहा क्षेत्र (गाँव अलहापुर) में आमजन और युवाओं को संबोधित किया।
एनडीपीएस सैल की टीम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने बुरी संगत से बचने की सलाह देते हुए कहा कि नशा आदमी को अंदर से खोखला कर देता है और सोचने-समझने की शक्ति छीन लेता है, जिससे उनका और राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और नशा बेचने/खरीदने वालों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर :- टीम ने आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान के महत्व पर भी जानकारी दी गई।
किसी भी समस्या की सूचना दें (सूचना गोपनीय रखी जाएगी) :- नशा सम्बन्धी समस्या: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 या 9050891508 पर। साइबर धोखाधड़ी: तुरंत हेल्पलाइन नं. 1930 पर कॉल कर सूचना दें। अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #news #ambala-polices-awareness #campaign #cyber-security #traffic-rules
-
07/11/25 |अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, अम्बाला के जिला प्रबंधक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निगम द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी व्यवसायों से जोड़ने के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में दिया जाएगा, जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध हैं। उपलब्ध प्रशिक्षण और पात्रता
निगम द्वारा निम्नलिखित व्यवसायों की प्रोसेसिंग ट्रेनिंग दी जाएगी :- प्रशिक्षण का नामकिसके लिए उपलब्धन्यूनतम शैक्षणिक योग्यतासहायक ब्यूटी थैरापिस्टपुरुष एवं महिला8वीं पाससहायक हेयर ड्रैसर एंड स्टाइलिस्टपुरुष एवं महिला8वीं पासस्व कर्मचारी दर्जीपुरुष एवं महिला8वीं पाससहायक फाल्स सीलिंग एंड ड्राईवॉल इंस्टालरपुरुष8वीं पासब्राइडल फैशन पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्टमहिला10वीं पास
अन्य पात्रता मानदंड :-
आयु सीमा: 18 वर्ष से 42 वर्ष।
निवास: हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो।
पारिवारिक आय: परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित वार्षिक आय ₹3 लाख तक हो।
आवेदन प्रक्रिया :- इच्छुक प्रशिक्षु व्यक्ति निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जिला प्रबंधक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, मकान नम्बर 17, प्रीत नगर, अम्बाला कैंट में पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं:
आधार कार्ड
परिवार पहचान पत्र (PPP)
8वीं व 10वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षु व्यक्ति कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0171-2698228 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #News #free-skill-development #training-started #scheduled #caste-youth
-
07/11/25 |किसानों के लिए खुशखबरी: अम्बाला में गेहूँ, दलहनी फसलों पर ₹3600 प्रति एकड़ अनुदान; पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अम्बाला द्वारा हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्य पोषण सुरक्षा (NFSM) स्कीम के तहत रबी 2025 के दौरान किसानों को गेहूँ और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मदों पर अनुदान दिया जा रहा है।
मुख्य अनुदान इस प्रकार है :- प्रदर्शन प्लांट पर अनुदान: गेहूँ, चना और मसूर के प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों को ₹3600 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा। अन्य मदों पर अनुदान: किसान प्रमाणित बीज पर अनुदान के अलावा, जिप्सम (80% सल्फर), सूक्ष्म तत्व, जैविक खाद, पौध संरक्षण रसायन, खरपतवारनाशक इत्यादि मदों पर भी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ लेने की प्रक्रिया :- एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ ले सकता है। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयन का आधार: इस स्कीम में लाभार्थी किसानों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस स्कीम का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए भी लक्ष्य बढ़ा :- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा केंद्र सरकार की आरकेवीवाई योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए भी कार्रवाई जारी है। 20 अगस्त 2025 तक अम्बाला जिले में किसानों द्वारा 1625 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया गया था। 09 सितम्बर 2025 को ड्रॉ द्वारा कुल 525 कृषि यंत्रों का ऑनलाइन माध्यम से चयन किया गया था। निदेशालय के पत्रानुसार अब लक्ष्य को बढ़ाया गया है, जिसके तहत कुल अतिरिक्त 314 कृषि यंत्रों का चयन भी ड्रॉ द्वारा किया जाना है।
#ambala #News #farmers #first-come-first-served-basis #wheat-and-pulse
-
06/11/25 |हरियाणा में शुरू होगा ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम, वर्ल्ड बैंक देगा 500 मिलियन डॉलर की सहायता
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) – हरियाणा सरकार लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ नामक एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस परियोजना में लगभग 4,000 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का वित्तीय सहयोग विश्व बैंक द्वारा प्रोग्राम फॉर रिजल्ट्स (पीएफओआर) फ्रेमवर्क के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। यह छह वर्षीय कार्यक्रम वर्ष 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2032 तक चलेगा। एकीकृत, डेटा आधारित तथा प्रदर्शन उन्मुख दृष्टिकोण से प्रदेश के सिंचाई एवं जल प्रबंधन तंत्र कायाकल्प करेगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में इस कार्यक्रम को हरियाणा की जल प्रबंधन नीति में एक “परिवर्तनकारी कदम” बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से वर्ष 2032 तक राज्य को देश का पहला पूर्णतः जल सुरक्षित राज्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक मदद मिलेगी। मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि इस परियोजना में सहभागी सिंचाई प्रबंधन (पार्टिसिपेटरी इरिगेशन मैनेजमेंट) का एक विशेष घटक शामिल किया जाएगा। उन्होंने विश्व बैंक टीम से आग्रह किया कि वे इस संबंध में अपने सुझाव साझा करें।
विश्व बैंक के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने इस पहल को केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि हरियाणा को देश का पहला जल सुरक्षित राज्य बनाने की रूपरेखा बताया।
यह कार्यक्रम 18 जिलों में फैले 14 रणनीतिक सिंचाई क्लस्टरों में सीधे तौर पर लागू किया जाएगा, जो कुल 3,63,546 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड एरिया (सी सी ए) को कवर करेगा। इसी तर्ज पर शेष जिलों को नाबार्ड, राज्य बजट या अन्य एजेंसियों के माध्यम से शामिल किया जाएगा। हालांकि भौतिक हस्तक्षेप विशेष क्लस्टरों पर केंद्रित रहेंगे, लेकिन योजना और संस्थागत सुधार के लाभ सभी 22 जिलों तक पहुंचेंगे।
‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम को एक समग्र, बहु विभागीय पहल के रूप में तैयार किया गया है, जो आधुनिक अवसंरचना, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और समुदाय की भागीदारी को जोड़ता है। इसके तहत 14 रणनीतिक सिंचाई क्लस्टरों में लगभग 1,798 किलोमीटर नहरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिसमें रियल टाइम डेटा एक्विजिशन सिस्टम (आरटीडीएएस) और सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) जैसी आधुनिक स्वचालित प्रणालियाँ शामिल होंगी। दक्षिण हरियाणा के विभिन्न जिलों में लगभग 80 जल संरचनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा ताकि भूजल पुनर्भरण को सुदृढ़ किया जा सके।
जींद, कैथल और गुरुग्राम के प्रमुख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जल का पुनः उपयोग कर लगभग 11,500 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जाएगी। क्लस्टर आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ और जलमार्ग पुनर्वास कार्य वाटर यूजर एसोसिएशनों (डब्ल्यूयूए) की सक्रिय भागीदारी से किए जाएंगे। सिंचाई विभाग और मिकाडा संयुक्त रूप से किसानों के साथ परामर्श बैठकें आयोजित करेंगे ताकि सामूहिक और स्थायी परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फसल विविधीकरण और डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) जैसी तकनीकों को प्रोत्साहित करेगा, जिससे जल उपयोग दक्षता और मिट्टी की सेहत बेहतर होगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के लगभग दो लाख एकड़ जलभराव प्रभावित क्षेत्र में कृषि विभाग वर्टिकल और सब सरफेस ड्रेनेज सिस्टम विकसित करेगा ताकि जलभराव और लवणीयता की समस्या का समाधान किया जा सके। वन विभाग राज्य के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जैविक जल निकासी प्रणाली (बायो ड्रेनेज) लागू करेगा, जिससे पर्यावरणीय दृष्टि से भी जल सुरक्षा में योगदान मिलेगा।
विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की दूरदर्शी सोच की सराहना की और इस कार्यक्रम को देश की सबसे व्यापक जल संसाधन प्रबंधन पहलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पारंपरिक निर्माण केंद्रित योजनाओं से आगे बढ़कर परिणाम आधारित, पारदर्शी और सामुदायिक भागीदारी वाले मॉडल की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन है।
विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल में श्री जूप, श्री बोगचन, श्री सत्या, श्री सौम्या और श्री कार्तिक शामिल थे। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, निदेशक श्री रजनारायण कौशिक, मुख्य वन संरक्षक श्री विनीत कुमार गर्ग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री बीरेंद्र सिंह, वाईडब्ल्यूएस (एन) के इंजीनियर इन चीफ डॉ. सतबीर सिंह कादयान तथा मिकाडा के चीफ इंजीनियर श्री एस डी शर्मा उपस्थित रहे।
#WaterSecureHaryana #WorldBank #WaterManagement #Irrigation #Haryana #SustainableDevelopment #PforR #AnuragRastogi #JalSuraksha -
06/11/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का दिया आमंत्रण
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने टेस्ला प्रतिनिधियों को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
श्री नायब सिंह सैनी आज यहां टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती है, तो इससे कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार के लिए आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेस्ला की उपस्थिति राज्य के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देगी।
इस अवसर पर टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक सुश्री इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी सेंटर, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन को सम्मिलित करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भी भेंट की।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Haryana #TeslaInHaryana #NaibSinghSaini #ElectricVehicles #MakeInHaryana #IndustrialInvestment #EVPolicy #Gurugram
-
06/11/25 |गुरुग्राम में 18वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपो-2025' आज से
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) - देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम शहर में शुक्रवार 7 नवंबर से 9 नवंबर तक 18वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी - 2025 का आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट (इंडिया) के माध्यम से किया जा रहा है। इस आयोजन को हरियाणा सरकार एवं गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) का सहयोग प्राप्त है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी शहरी आवासन मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी ( शहरी परिवहन ) जयदीप ने कर्टन रेजर कार्यक्रम में दी। इस अवसर पर जीएमआरएल के एमडी डॉ चंद्र शेखर खरे, डीसी अजय कुमार,शहरी आवासन मंत्रालय भारत सरकार से निदेशक (एमआईटीएस) योगेश आंतिल उपस्थित थे।
आवासन मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी (शहरी परिवहन) जयदीप ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहरों को नवीनतम और श्रेष्ठ शहरी परिवहन उपायों की जानकारी देना है,ताकि वे वैश्विक स्तर पर हो रहे विकास और नवाचारों से निरन्तर अपडेट रह सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यकमों से देश विदेश के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, तकनीकी संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और पेशेवरी को एक सांझा मंच प्रदान करने का अवसर मिलता है। यह आयोजन प्रभावी शहरी परिवहन प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
तीन दिन तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन 7 नवंबर को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री राव इन्द्रजीत सिंह,केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, मेट्रो रेल कंपनियों के प्रबंध निदेशक, परिवहन उपक्रमों के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, पेशेवर एवं शैक्षणिक जगत से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।
शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध"विषय पर आधारित रहेगा सम्मेलन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के इस सम्मेलन का मुख्य विषय "शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध" रहेगा। यह सम्मेलन शहरी विकास की रणनीतियाँ और परिवहन योजना विषय पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में यह बताया जाएगा कि शहरी नियोजन और परिवहन से जुड़े निर्णय कैसे एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं – जिससे आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक समानता और जनस्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है। यह दृष्टिकोण शहरों की चुनौतियों का समाधान इस समझ के साथ करने पर बल देता है कि शहरी विकास और गतिशीलता एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि आज शहरी जीवनशैली तेज़, कुशल और विश्वसनीय परिवहन पर अत्यधिक निर्भर हो गई है। विकसित होते जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच, शहरों में सुगम और कम-कार्बन सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता बढ़ रही है। घनी आबादी वाले शहरों में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण न केवल उत्सर्जन को कम कर सकता है बल्कि सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी जीवन भी प्रदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय कार्यक्रम में कॉन्क्लेव, शोध संगोष्ठी, पूर्ण सत्र, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाएं और इंटरेक्टिव प्रदर्शनियां शामिल होंगी। इनमें भारत समेत विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत से विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तकनीकी भ्रमण और धरोहर स्थल भी शामिल होंगे, जिनमें प्रतिनिधियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शहरी परिवहन पहलों की झलक देखने को मिलेगी।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्र शेखर खरे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी गुरुग्राम के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम सतत शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और बुनियादी ढांचे के नवाचार में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम शहरी परिवहन व गतिशीलता के क्षेत्र में उभरते मुद्दों, रुझानों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करके देश एवं प्रदेश की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
#UMISummit2025 #UrbanMobilityIndia #Gurugram #ManoharLal #NaibSinghSaini #SmartCities #UrbanTransport #HaryanaDevelopment #GMRL
-
06/11/25 |भारत की भूमि ऋषि-मुनियों, गुरुओं, पीर पैगम्बरों, शूरवीर योद्धाओं की भूमि: मंत्री श्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने तीर्थराज कपाल मोचन में पहुंचे श्रद्धालुओं/यात्रियों को गुरु नानक देव जी के 556वें जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका तथा बाद में उन्होंने गऊ बच्छा घाट पर पूजा अर्चना में भाग लिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि त्यौहार व मेले भारतीय संस्कृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिनके माध्यम से भारत वर्ष के पुरातन रीति-रिवाज, परम्पराएं, लोक कथाएं एवं जनश्रुतियां बड़े गहरे से जुड़ी हैं। भारत की भूमि ऋषि-मुनियों, पीर पैगम्बरों, शूरवीर योद्धाओं और गुरुओं की भूमि है। यहां की धरती को ऋषि-मुनियों ने अपने तपोबल से पावन किया है। इस भूमि का एक हिस्सा जिसका नामकरण हरि के नाम पर हुआ है उसे हरियाणा कहा जाता है और हरियाणा में बिलासपुर की धरती को महर्षि व्यास की कर्म स्थली कहा जाता है क्योंकि यह स्थान ऋषि-मुनियों की तपोस्थली के रूप में जाना जाता था।
कृषि मंत्री ने कहा कि कपाल मोचन में स्थित तीनों सरोवरों में स्नान करने से मनुष्य के जन्मों-जन्मों के पाप धुल जाते हैं। ऋण मोचन सरोवर में स्नान करने से मनुष्य सभी प्रकार के ऋणों से मुक्त हो जाता है और सूरज कुण्ड सरोवर में स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन व श्राईन बोर्ड द्वारा मेले में किए गए प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की बेहतरीन व्यवस्था देखने को मिली।
#KapalMochanMela #GuruNanakDevJi #PrakashParv #ShyamSinghRana #Haryana #ReligiousTourism #Bilaspur #Yamunanagar
-
06/11/25 |अम्बाला में जिला बाल दिवस समारोह आयोजित, डीसी अजय सिंह तोमर ने किया पुरस्कृत
जे कुमार, अम्बाला, 6 नवम्बर : उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने आज ए.एस. जैन मॉडल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह समारोह जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा जिला बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उपायुक्त ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप शिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय होता है, जब वह समय का सदुपयोग करते हुए कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जिला बाल दिवस मंच एक ऐसा मंच होता है जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
अभिभावकों और शिक्षकों से मार्गदर्शन की अपील - उपायुक्त ने सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें, ताकि विद्यार्थी अपनी पूर्ण एकाग्रता से लक्ष्य को साधने के लिए परिश्रम करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा, खेल या सांस्कृतिक गतिविधियों, जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें परिश्रम करें, लेकिन मोबाइल/टीवी में ज्यादा समय न व्यतीत करें और समय का सदुपयोग करें।
उन्होंने बच्चों को कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह बताया, जिन्हें सांचे में ढालना सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं में 662 विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार :- जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष बाल दिवस के तहत लगभग 2800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें से 662 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में पोजिशन हासिल की है।
इन प्रतियोगिताओं में क्ले मॉडलिंग, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप फोक डांस, और पैट्रियोटिक जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रही हैं। उपायुक्त ने इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इस मौके पर एस.ए. जैन मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू गहलावत, प्रबंधक समिति जरनल सेक्रेटरी हितैष जैन, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार और बाल कल्याण विभाग का स्टाफगण मौजूद रहा।
#ambala #News #dcambala #district-childrens-day #celebration
-
06/11/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला में 'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड डिजिटल फ्रॉड' पर कार्यशाला
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 6 नवम्बर : - आर्य कॉलेज (सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस सेल और सेबी (SEBI) के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय "फाइनेंशियल लिटरेसी एंड डिजिटल फ्रॉड" रहा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय ज्ञान और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर : - महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में विद्यार्थियों को सशक्त बनाना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों से इस वर्कशॉप के माध्यम से निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपना स्टार्टअप एवं स्वरोजगार की शुरूआत करने का आह्वान किया।
करियर गाइडेंस सेल की समन्वयक डॉ. अनीता गोदारा ने मंच संचालन किया और कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार सिद्ध होंगी।
मुख्य वक्ता ने दिया वित्तीय ज्ञान :- कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्वदीप, जो सेबी से सर्टिफाइड स्मार्ट ट्रेनर हैं, ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण वित्तीय ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न निवेश के साधनों जैसे म्यूचुअल फंड, एन.एस.ई., एस.आई.पी., और बी.एस.ई. के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सिक्योरिटी मार्केट में उपलब्ध व्यवसाय के विभिन्न अवसरों के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि वित्तीय सपनों को सही योजना और समय पर निवेश करके साकार किया जा सकता है।
तीन चरणों में आयोजित हुई कार्यशाला :- यह कार्यशाला तीन चरणों में विभाजित की गई थी: पहले चरण में बी.ए., दूसरे चरण में बी.कॉम और तीसरे चरण में एम.ए/एम.कॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में एम.ए., एम.कॉम, बी.ए., बी.कॉम के 143 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।
विषय संबंधी सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत कौर, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. गुरमीत, सोनाली, ममता, सोनिया और मिस जेसिका द्वारा किया गया।
#ambala #News #workshop #financial-literacy-and-digital-fraud
-
06/11/25 |अंबाला में सीबीएसई और एनसीबी द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला, 6 नवम्बर - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से आज पी. के. आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में मादक द्रव्यों के सेवन पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य एक नशा मुक्त स्कूली माहौल को बढ़ावा देना और छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजेश कुमार गुप्ता (क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, पंचकूला) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ शैलेंद्र यादव (सेक्शन अधिकारी, सीबीएसई, पंचकूला), अमित कुमार तिवारी (सहायक निदेशक, एनसीबी, चंडीगढ़) और परमजीत सिंह (खुफिया अधिकारी, एनसीबी, चंडीगढ़) जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 49 स्कूलों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
जागरूकता और शिक्षा के मुख्य बिंदु :- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन (ड्रग्स, शराब, तंबाकू, इनहेलेंट) के बारे में जागरूकता पैदा करना और रोकथाम, समर्थन और स्वस्थ विकल्पों की स्कूल संस्कृति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के अंत तक, प्रतिभागियों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर जानकारी मिली:
मादक द्रव्यों के सेवन की परिभाषा और किशोरों की असुरक्षा के कारण।
भारत में युवाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले सामान्य पदार्थों और उनके प्रभावों की पहचान।
साथियों या स्वयं में प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों को पहचानना।
रोकथाम में स्कूल, साथियों, परिवार और समुदाय की भूमिका को समझना।
सामना करने के कौशल, अस्वीकार करने के कौशल और पदार्थों को "नहीं" कहने के तरीके सीखना।
मदद कहाँ से लें और किसी की मदद कैसे करें, इसकी जानकारी प्राप्त करना।
उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध होने और इसे अपने स्कूल के माहौल में बढ़ावा देने में मदद करने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम का समापन नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ के साथ हुआ।
विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्म पाल जी जैन, मनोज जैन (उपप्रधान), अमन जैन (सचिव) और प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। प्रबंधन समिति ने नशे के दुष्प्रभावों से निपटने हेतु ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करके आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने का संकल्प लिया।
#ambala #News #school #massive-awareness-program #drug-abuse
-
06/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने युवक को क्रोएशिया भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगी मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए
अम्बाला/चंडीगढ़, 06 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
टुंडला से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने विदेश जाने के लिए कुछ समय पूर्व एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने उसे क्रोएशिया भेजने का झांसा दिया। उसने अपने कागजात व लगभग डेढ़ लाख रुपए एजेंट को दिए। एजेंट ने वादा किया था कि वो उसे क्रोएशिया भेज देगा। युवक का आरोप था कि कुछ समय बाद एजेंट ने न उसे विदेश भेजा न ही उसके पैसे वापस लौटाए। उसने जब पैसे मांगे तो वह भी एजेंट ने नहीं दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट थाना पुलिस को एजेंटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्रेम नगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों द्वारा उसकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने कैंट एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बब्याल निवासी महिला ने उसकी बुढ़ापा पेंशन नहीं लगने की शिकायत दी जिसपर मंत्री विज ने पेंशन विभाग के अधिकारियों कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने पति की दुकान में कॉस्मेटिक का सामान बेच जीवन यापन कर रही है, मगर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार दयालबाग निवासी महिला ने उसके घर से ढाई लाख रुपए चोरी होने, ट्रिब्यून कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने उसके बेटे द्वारा उसे तंग करने, बीडी फ्लोर मील निवासी महिला ने उसके घर का मीटर नहीं लगने, छात्राओं द्वारा उनका बस पास बनाने, धोबी घाट में शेड लगाने, रामबाग रोड ग्वाल मंडी निवासियों द्वारा मृत जानवरों को उठाने के लिए कार्रवाई करने व अन्य कई शिकायत आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वाह करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को बेहतर कार्य करने का आह्वान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल, महासचिव भरत कोछड़ के किरणपाल चौहान, दीपक दीप, अनुज यादव, उद्यम सिंह, सचिन धीमान, रविंद्र सिंह, अमरनाथ, डिम्पल राणा, प्रेमनाथ, उमेद सिंह सहित अन्य शक्ति प्रमुख मौजूद रहे।#anilvij #ministerharyana #haryanagoverment #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
06/11/25 |यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - परिवहन मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 6 नवंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि “किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
गौरतलब है कि आज सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएँ फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है।#anilvij #haryanagoverment #haryanaroadways
-
06/11/25 |‘राहुल गांधी का मेडिकल कराना चाहिए, क्या बयान देते समय ठीक थे?’ - अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 6 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाने कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करके भाजपा ने सरकार बनाई” पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कहा कि “राहुल गांधी जी का मेडिकल कराना चाहिए, क्योंकि जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?”
उन्होंने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख वोटों को ‘जाली’ बताने का अर्थ है कि कांग्रेस अब तर्क नहीं, भ्रम फैला रही है। विज ने सवाल उठाया कि अगर कहीं पर वोट गलत बने, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट वहाँ क्या कर रहे थे? “पोलिंग एजेंटों का काम ही है ऐसे मामलों को मौके पर चुनौती देना। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा चुनाव बीत जाने के बाद रोना, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है”।
अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष, रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं कांग्रेस
अनिल विज ने आगे कहा कि “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद ही बनवा रखे हैं ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार चुनाव में पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। इसलिए अब कांग्रेस रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं।#anilvij #bjp #bjpharyana #congress
-
06/11/25 |7 से 13 नवम्बर तक पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में चतुर्थ पुस्तक मेले का होगा आयोजन
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा सभी के लिए किताबें अभियान को साकार करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने की वाहक बनेगी। इसी कड़ी में 7 से 13 नवम्बर तक पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में चतुर्थ पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा एवं ऊर्जा संस्कृति समिति के संरक्षक श्री पी के दास के संयुक्त प्रयासों से पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेले में हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू भाषा के 100 से अधिक प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले में भारत की साहित्य अकादमी, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ हरियाणा की साहित्य अकादमी, ग्रन्थ अकादमी, पंजाबी अकादमी, संस्कृति अकादमी, उर्दू अकादमी विशेष गतिविधियों के आयोजन के साथ अपने अपने स्टाल के माध्यम से विशेष हिस्सेदारी निभाएंगें।
#BookFair #Panchkula #KitabenSabkeLiye #EkBharatShreshthaBharat #LiteratureEvent #Haryana #BookLover #PanchkulaBookFair
-

-
06/11/25 |हरियाणा में 20 नवंबर तक 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन': DGP का आदेश- भगोड़े और टॉप क्रिमिनल्स को पकड़ो, संपत्ति जब्त करो
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी): हरियाणा में बदमाशों के खिलाफ 20 नवंबर तक बहुत बड़ा अभियान चलने वाला है, प्रदेश के डीजीपी OP सिंह ने जिलों की पुलिस को कहा है कि गोलीबारी की घटनाओं के अपराध में शामिल भगौड़े अपराधियों को फ़ौरन जेल की सलाखों के पीछे ठूसें।
जिनकी पहचान नहीं हुई है, उनकी पहचान करें। जिनकी पहचान हो गई है लेकिन फ़रार चल रहे हैं उन्हें पाताल से भी ढूँढ निकालें।
जो जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं, उनकी हिस्ट्री शीट खोलें। अगर वो अपराध में सक्रिय हैं तो उनकी जमानत रद्द करायें। अगर वे सुनियोजित तरीके से अपराध में लिप्त हैं तो उनके ख़िलाफ़ संगठित अपराध की सख़्त धाराएँ लगायें। उन द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति को चिन्हित कर उसे जब्त करें। उन्हें प्रश्रय, संरक्षण एवं पोषित कर रहे के खिलाफ भी विधि अनुसार कठोर कार्रवाई करें।
DGP ने ये भी स्पष्ट किया है कि SHO और DSP अपने क्षेत्र में घटित हो रहे इस तरह के अपराध को रोकने के जिम्मेवार होंगे। वे अपने इलाके के टॉप 5 क्रिमिनल की लिस्ट बनायेंगे और उन्हें जेल में ठोकेंगे।
इसी तरह हर ज़िला और जोन टॉप 10 क्रिमिनल की लिस्ट बनायेंगे और उन्हें जेल में ठोकेंगे। इसके लिए एसपी/डीसीपी/सीपी जिम्मेवार होंगे।
STF राज्य के टॉप 20 क्रिमिनल की लिस्ट बनाएगा और उनके धर-पकड़ के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाएगा।
ये सारे इन लिस्टेड क्रिमिनल्स को रोकने के लिए और उन्हें अपने अपराध के लिए कानून के प्रति उत्तरदायी ठहराने को जिम्मेवार होंगे। अगर ये आगे अपराध करते हैं तो संबंधित अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने राकेश आर्य, आई.जी., क्राइम को ऑपरेशन ट्रैकडाउन के समन्वय का काम देखने को कहा है। अगर कोई सूचना देनी हो तो कोई भी इनसे मोबाइल नंबर +91 90342 90495 पर बात कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी हैं, आपकी पहचान गोपनीय रखेंगे।
ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता के लिए हम पड़ोसी राज्यों यथा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली एवं चंडीगढ़ का भी सहयोग लेंगे।
#OperationTrackdown #HaryanaPolice #DGPSingh #CrimeControl #FugitiveArrest #SafetyFirst #LawAndOrder #Haryana
-
06/11/25 |अंबाला कैंट के अभिजीत शर्मा ने 'इंडियन आइडल 16' के टॉप 15 में बनाई जगह, मिला प्लैटिनम माइक! बचपन से ही संगीत में साधना
जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - हरियाणा का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। अंबाला कैंट के 17 वर्षीय युवा गायक अभिजीत शर्मा ने देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 15 (कुछ स्रोतों के अनुसार टॉप 16) में अपनी जगह पक्की कर ली है। अभिजीत के बेहतरीन गायन से प्रभावित होकर जजों ने उन्हें शो का प्रतिष्ठित 'प्लैटिनम माइक' भी प्रदान किया। अभिजीत ने थिएटर राउंड में अपने भावनात्मक और सुरमयी गायन से जजों - श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी - को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जजों ने की प्रतिभा की सराहना :- शो की मुख्य जज श्रेया घोषाल ने अभिजीत की गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में एक पुरानी मिठास और गहराई है, और इतनी कम उम्र में इतनी पक्की गायकी कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने अभिजीत को भविष्य का सितारा बताया।
वहीं, दूसरे जज विशाल ददलानी ने अभिजीत के गायन में इमोशनल कंट्रोल और सुर साधना की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो वह न केवल फाइनल में पहुंचेंगे, बल्कि शो के विजेता भी बन सकते हैं।
अभिजीत की इस बड़ी सफलता पर उनके परिवार और पूरे अंबाला जिले में खुशी का माहौल है। अभिजीत के पिता राजेश शर्मा ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि अभिजीत की संगीत यात्रा बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गई थी।
बॉक्स : पिता राजेश शर्मा ने बताया उनकी संगीत के प्रति लगन और कड़ी मेहनत आज जाकर इंडियन आइडल के मंच पर रंग लाई है। उन्होंने बताया कि अभिजीत शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से दिखा दिया है कि छोटे शहर के युवा भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। पूरे हरियाणा और अंबाला के लोग अब उन्हें इंडियन आइडल 16 का विजेता बनते देखने की कामना कर रहे हैं। अभिजीत का यह सफर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
#ambala #News #indian-idol-16 #haryana #abhijeet-sharma #ambala-cantt
-

-
06/11/25 |यमुनानगर भटिया नगर के गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
जे कुमार, यमुनानगर 6 नवम्बर - यमुनानगर के भटिया नगर इलाके में स्थित एक गद्दे के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। गद्दे जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
यह राहत की बात रही कि इस भयंकर अग्निकांड में किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है, और पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।
#ambala #yamunanagar #news #breaking #aag #damkalvibhag #fire
-
06/11/25 |राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से हर्बल पार्क अम्बाला में साइबर धोखाधडी बारे आमजन को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - हर्बल पार्क अम्बाला शहर में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में लगभग 260 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहगिरों ने भाग लिया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल अम्बाला के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, साइबर थाना के मुख्य सिपाही नवदीप व टीम ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे।
अपने फेसबुक, व्हटसएप्प का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवशं ऑनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो काॅल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकाॅप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बतलाया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है।उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
#ambala #news #crime #spambala #police
-
06/11/25 |गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति के बच्चों ने किया कीर्तन
जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति (रजि.), बहबलपुर अंबाला, में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गुरबानी कीर्तन से की गई, जिसके पश्चात कथा वाचक हरप्रीत सिंह बुडडा दल निशान वाली जत्थेदार ने गुरु नानक देव के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 ईस्वी (संवत् 1526) को कार्तिक पूर्णिमा के दिन तलवंडी (ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता का नाम कल्याण चंद और माता का नाम तृप्ता देवी था। उन्होंने धर्म, एकता और मानव सेवा का संदेश पूरे देश और विश्व में फैलाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गटके के जौहर भी दिखाए, जिसका उपस्थित संगत का मन मोह लिया। बच्चों को शुद्ध पाठ और गुरबाणी का अभ्यास भी करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में लंगर का प्रबंध किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संस्था की प्रधान बीबी भूपेंद्र कौर, अध्यक्ष ठाकुर सिंह, प्रिंसिपल सरबजीत कौर, और सहयोगी सचिव महान सिंह (पटियाला वाले), सुखविंदर सिंह (बहबलपुर), अमृतपाल सिंह (अंबाला), मनिंदर सिंह, स्वरूप सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह (हुमायूंपुर) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करेंगे और देश व समाज के सुधार में योगदान देंगे।
#ambala #news #kirtan #gurunanakdevji -
05/11/25 |शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा का अम्बाला छावनी में 18 नवम्बर को जगह-जगह होगा स्वागत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 05 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जोकि 18 नवम्बर को अम्बाला छावनी में आएगी। यात्रा के माध्यम से सर्वसमाज को गुरू तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, उनके बलिदान बारे जानकारी दी जाएगी।
मंत्री अनिल विज आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में यात्रा को लेकर 21 सदस्यीय गठित कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को शहीदी यात्रा पंजोखरा साहिब से गांव कलरहेड़ी होते हुए बोह, बब्याल होते हुए टांगरी पार इंडियन रोलर रेस्टोरेंट पहुंचेगी। इसके बाद जगाधरी रोड से होते हुए सुभाष पार्क, चौड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, निशात सिनेमा रोड, राय मार्केट होते हुए यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर पहुंचेगी जहां से यात्रा आगे अम्बाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारा साहिब की ओर रवाना होगी।
यात्रा का स्वागत अम्बाला छावनी में श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। उन्होंने सर्व समाज से आह्वान किया कि शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा का सभी संस्थाओं द्वारा किया जाए। यात्रा के स्वागत को लेकर बाजारों को सजाया जाएगा व पुष्प वर्षा की जाएगी। बैठक में यात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा राजनीतिक दलों से भी यात्रा का स्वागत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सीनियर उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, पूर्व सदस्य बीएस बिंद्रा, हरप्रीत सिंह बब्बर, बलविंद्र सिंह शाहपुर, तरविंद्र सिंह सोनू, मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह भाटिया, हरविंद्र सिंह, जतिंद्र सिंह, केपी सिंह, राजू के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
------------------------------------- -
05/11/25 |एमपीएचडब्ल्यू मांगों को लेकर 6 नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW) एसोसिएशन की ऑनलाइन काम छोड़ हड़ताल के चलते हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के कई डिजिटल पोर्टल ठप्प पड़ गए हैं। 25 अक्टूबर से जारी इस डिजिटल हड़ताल के कारण मंगलवार को आयोजित टीकाकरण कैंपों में यूवीन (U-WIN) पोर्टल नहीं चल पाया, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मिलने वाले आवश्यक संदेश और डिजिटल प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके।
मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी : - एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने विज्ञप्ति में बताया कि आमजन को हो रही परेशानी का उन्हें खेद है, लेकिन एसोसिएशन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि सरकार उनकी जायज मांगों पर गौर करे।
राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जानकारी दी कि ऑनलाइन एंट्री न होने के कारण आरसीएच नंबर, गैर-संक्रामक रोगों का ऑनलाइन डेटा, टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एवं दवा वितरण रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, डिजीज सर्विलांस, निरोगी हरियाणा, सहित कई निगरानी पोर्टल ठप्प हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते सारा ऑनलाइन काम एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पर डाल दिया गया है, जबकि ऑनलाइन कार्यों के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सरकार पर जिम्मेदारी का आरोप :- महासचिव सहदेव आर्य ने एसोसिएशन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्ति व उचित तकनीकी संसाधन (लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट) की सुविधा नहीं दी जाएगी, तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा। आमजन को होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।
महासचिव सहदेव आर्य ने बताया कि अपनी अन्य मांगों, जैसे कि ग्रेड पे, वर्दी भत्ता, एमसीएच अलाउंस, और रिटायरमेंट बेनिफिट, के लिए 6 नवंबर को नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।
#ambala #News #mphw #demand #civilsurgeonoffice #protest
-
05/11/25 |जीएमएन कॉलेज के कंप्यूटर विद्यार्थियों का यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक भ्रमण
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, अंबाला सिटी में एक सफल औद्योगिक भ्रमण (Educational Tour) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक परिवेश से परिचित कराना, उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, तथा रीयल-टाइम नेटवर्किंग सिस्टम और नेटवर्किंग में उपयोग होने वाले विविध कंप्यूटर अनुप्रयोगों की गहन समझ विकसित करना था।
20 वर्षों के अनुभव से मार्गदर्शन : कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन उमाकांत गांधी रहे, जिनके पास नेटवर्किंग के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक नेटवर्किंग तकनीकी, औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा वर्तमान डिजिटल युग में नेटवर्क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्राचार्य ने बताया आवश्यक पहल : कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण को उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। डॉ. दत्त ने कहा, "आज के युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़कर वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव प्राप्त करना आवश्यक है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और व्यावहारिक दक्षता का विकास करते हैं।
विभागाध्यक्ष उपिंदर कौर ने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ कंप्यूटर विज्ञान विभाग की संकाय सदस्य डॉ. सुरजीत सिंह और नीलम भी उपस्थित रहीं। यह पहल छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।
#ambala #news #gmncollege #students
-
05/11/25 |पलवल में पीसीपीएनडीटी की मासिक बैठक आयोजित, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश
जे कुमार, पलवल 5 नवम्बर - जिला सलाहकार समिति की पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट से संबंधित मासिक बैठक आज सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सतिन्दर वशिष्ठ ने की, जिसमें जिले में लिंगानुपात की निगरानी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमन पर चर्चा की गई।
बैठक में पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका तंवर, एडीए ब्रज मोहन, पलवल डोनर क्लब से अल्पना मित्तल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और एनजीओ प्रतिनिधि शामिल हुए।
अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई के निर्देश :- बैठक का मुख्य फोकस यूएसजी केंद्रों में पाई गई अनियमितताओं पर रहा | निरीक्षण के दौरान न्यू मेवात अल्ट्रासाउंड सेंटर, हथीन रोड उटावड़ में यूएसजी मशीन की बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए गए। नवीनीकरण/स्थानांतरण: जीवन धारा अस्पताल तथा शिवा अस्पताल सहित विभिन्न केंद्रों के नवीनीकरण आवेदन परीक्षण के अधीन रखे गए, जबकि ओम डायग्नोस्टिक सेंटर पलवल के स्थानांतरण का आवेदन विचाराधीन रखा गया।
नए प्रस्ताव: बंसल नर्सिंग होम पलवल द्वारा नई यूएसजी मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। विभिन्न अस्पतालों में नए चिकित्सकों (जैसे डॉ. आनंद सुरेश, डॉ. शिवानी रावत) के नाम जोड़ने के आवेदनों पर भी विचार किया गया। दस्तावेज़ अपूर्णता: कॉसमॉस हॉस्पिटल पलवल की मशीन की बिक्री संबंधी कार्यवाही को दस्तावेज़ पूर्ण न होने के कारण रोक दिया गया है। डॉक्टरों का नाम हटाना/जोड़ना: उपमंडल अस्पताल होडल, सावरिया अल्ट्रासाउंड सेंटर बामनखेड़ा और अपेक्स अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में चिकित्सकों के नाम जोड़ने और हटाने के कई आवेदनों पर कार्यवाही की गई।
नोडल अधिकारी को सख्त निर्देश :- सिविल सर्जन डॉ. वशिष्ठ ने नोडल अधिकारी पीएनडीटी को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी प्राइवेट अस्पताल/क्लीनिक/यूएसजी सेंटरों का रूटीन इन्सपेक्शन करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि: यदि कोई भी यूएसजी सेंटर आरसीएच (RCH) या एमसीटीएस (MCTS) नंबर के बिना गर्भवती महिला का यूएसजी करता पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि लिंग चयन को रोकने वाले कानून का सख्ती से पालन हो।
#ambala #News #pcpdntmonthly #meeting #palwal-instructions
-
05/11/25 |अम्बाला में 15 से 22 नवम्बर तक रहेगी 'हिंद की चादर' गुरु तेग बहादुर जी की यात्रा, PM मोदी कुरुक्षेत्र में होंगे मुख्य अतिथि
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश मे श्रद्धाभाव के साथ मनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्राओं का आयोजन करते हुए सर्वसमाज को गुरू तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, उनके बलिदान बारे जानकारी दी जाएगी।
इसी कड़ी में 15 नंबवर को पंचकूला श्री नाडा साहिब गुरूद्वारा से यात्रा शुरू होगी जो कि जिला अंबाला में नारायणगढ़ होते हुए दाखिल होगी। यह यात्रा 15 नवंबर से 22 नवंबर तक जिला अंबाला में रहेगी। डा. प्रभलीन सिंह अंबाला शहर के सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं हरियाणा सिक्ख गुुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यगणों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग ने इस मौके पर बताया कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में श्रद्धाभाव के साथ मनाने का काम किया जा रहा है इसके तहत 1 नवंबर से 25 नंवबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से उनके अदम्य साहस व बलिदान के बारे जानकारी दी जा रही है। सरकार द्वारा उनका शहीदी दिवस बड़े ही उच्चस्तर पर मनाने का काम किया जा रहा है, 25 नंवबर को कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे।
ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग ने इस मौके पर यह भी बताया कि यह यात्रा 15 नवम्बर से 22 नवम्बर तक जिला अम्बाला में ही रहेगी, 15 से 17 नवम्बर तक पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में, 18 से 20 नवम्बर तक मंजी साहिब गुरूद्वारा में, 21 नवम्बर को लखनौर साहिब में यात्रा का रात्रि ठहराव रहेगा। 22 नवम्बर को यह यात्रा यहां से शाहबाद के लिए रवाना होगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से अपील की कि वे रूपरेखा तैयार करें कि जिला अम्बाला में जितने दिन यात्रा रहेगी, उसका आगमन कहां-कहां होगा। रूटचार्ट तैयार रखें और उस बारे सीईओ जिला परिषद को अवगत करवाएं ताकि जिला प्रशासन के सहयोग से सभी जगहों पर यात्रा का भव्य आयोजन करवाया जा सके। उन्होने यह भी कहा कि यात्रा के आयोजन के दौरान मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। जो भी यात्रा में शामिल हों वह सिर पर रूमाला रखें, इसके साथ-साथ जहां-जहां से यात्रा निकाली जाएगी वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था व यदि कहीं पर सडक़ पर गड्ढे है उन्हें दुरूस्त किया जाए। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था, एबुंलेस, मैडिकल टीम, यातायात व्यवस्था, फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ-साथ जो अन्य आवश्यक सभी कार्य हैं, वे सभी होने चाहिए ताकि सभी जगहों पर यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सके।
ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान सैंट आर्ट शो, लाईट एंड साउंड शो तथा गुरू तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान जो भी रूट तय होगा वहां पर यदि रास्ते में कोई शराब का ठेका, मीट की दुकान होगी वह बंद रहेगी। इसके साथ-साथ कोई भी तम्बाकू का सेवन न हो, इस बात को भी ध्यान में रखा जाए।उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विश्वविद्यालयों मे सेमिनार के आयोजन के साथ-साथ स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं ताकि युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी को गुरू तेग बहादुर जी के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सबको बेहतर समन्वय बनाकर जिला अम्बाला में यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन के दृष्टिगत 6 नवम्बर को बाद दोपहर पंचायत भवन के सभागार में सीईओ जिला परिषद की अध्यक्षता में हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक भी होगी।
-
05/11/25 |सरकारी योजनाओं के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने पर कार्रवाई होगी: उपायुक्त ने CSC सेंटरों को चेताया
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इन सेंटरों के माध्यम से आवेदन करें, क्योंकि ये सरकारी सेवाएं प्राप्त करने का एक सुविधाजनक माध्यम हैं।
हालांकि, उपायुक्त ने सीएससी संचालकों को सख्त चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी सीएससी सेंटर सरकारी द्वारा निर्धारित शुल्क (सरकारी रेट) से अधिक शुल्क वसूल करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह चेतावनी इसलिए जारी की गई है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों का आर्थिक शोषण न हो और वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की है कि वे अधिक शुल्क मांगने वाले सेंटरों की शिकायत तुरंत जिला प्रशासन को करें, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
#ambala #news #dcambala #warns-csc-centres
-
05/11/25 |धान आवक में कमी, मुआवजा जल्द; अम्बाला में 'लाडो लक्ष्मी' योजना से 16,500 महिलाओं को मिला लाभ :डीसी अम्बाला
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिले के कृषि प्रबंधन, पराली नियंत्रण और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रहा है।
कृषि एवं पराली प्रबंधन :- धान की आवक: उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मंडियों में धान की आवक पिछले वर्ष के मुकाबले कम रही है, जो 5.65 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। आवक में कमी का मुख्य कारण भारी वर्षा के चलते कुछ कृषि क्षेत्रों में फसलों का नुकसान होना रहा है।
फसल मुआवजा शीघ्र: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत 51 हजार एकड़ क्षेत्र में फसल के नुकसान को दर्ज किया गया था, जिसकी वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि संबंधित किसानों को उनकी फसलों से संबंधित मुआवजा जल्द ही सीधा उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।
पराली प्रबंधन की सफलता : उन्होंने कहा कि जिले में पराली प्रबंधन के तहत नाममात्र आगजनी की घटनाएँ हुई हैं। इसका श्रेय किसानों और विभागों को जाता है, जिन्होंने हैप्पी सीडर, एक्स सी-2 जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग किया। उपायुक्त ने किसानों से इस सकारात्मक सहयोग को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं पारदर्शिता :- लाडो लक्ष्मी योजना पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत जिला अम्बाला में 16,700 महिला लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की गई है। वर्तमान में लगभग 16,500 महिलाओं के खाते में योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 'लाडो लक्ष्मी ऐप' पर सीधा आवेदन किया जा सकता है।
पेपरलेस रजिस्ट्री :- उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्री को सरकार की एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अब उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए समय भी ऑनलाइन ही मिलेगा।
#ambala #News #dcambala #lado-laxmi-scheme #paddy-arrivals #
-

-
05/11/25 |आर्य कॉलेज मे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उच्च शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हरियाणा दिवस के अवसर पर अम्बाला छावनी के आर्य कॉलेज, सह शिक्षा के यूथ क्लब द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्राओं के लिए हरियाणा संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने बताया कि 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था। हरियाणा दिवस ‘‘हरियाणा के लोगों की कड़ी मेहनत’’ को याद करने का शुभ दिन है। डॉ. शचि शुक्ला ने हरियाणा दिवस के बारे में कहा कि कभी रेतीले और कीकर के जंगलों के लिए पहचाने जाने वाला हरियाणा आज अपनी विलक्षण संस्कृति, नृत्य, संगीत के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है तथा निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
डॉ. अनु वर्मा तथा डॉ. प्रिया शर्मा ने भी हरियाणा दिवस के बारे में अपने अमूल्य विचार रखे। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे | प्रथम स्थान - साधना, बी.ए.तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान - वन्दना, बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान - आंचल, बी.ए. तृतीय वर्ष।
स्लोगन लेखन के अतिरिक्त छात्राओं द्वारा हरियाणवी भाषायी लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं जिसमें हरियाणवी संस्कृति की अनोखी झलक दिखाई गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला, यूथ क्लब के प्रभारी डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. अनु वर्मा, डॉ. प्रिया शर्मा तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपथित रहे। प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।#ambala #News #aryacollege #three-day-program
-
05/11/25 |नारायणगढ़ में आरंभ हुई पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा की श्रीराम कथा, श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन
जे कुमार, नायरणगढ़ 5 नवम्बर - पद्मभूषण अलंकृत वात्सल्य मूर्ति पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का नारायणगढ़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही दीदी मां का काफिला नगर के मुख्य बाजार से गुजरा, पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर दीदी मां का अभिनंदन किया।
पूज्य दीदी मां का यह प्रवास श्री सनातन जागरण मंच, नारायणगढ़ द्वारा नई अनाज मंडी में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में है। यह कथा 4 से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और पार्किंग की उत्कृष्ट व्यवस्था की है।
कथा में दीदी मां का संदेश :- सत्संग में पूज्य दीदी मां ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा “श्रीराम कथा केवल सुनने की नहीं, बल्कि जीने की साधना है। यह कथा हमें प्रेम, वचननिष्ठा, त्याग, करुणा और मर्यादा का मार्ग दिखाती है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई उद्धृत कि श्रीराम कथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारू, तुलसीदास सुभग स्नेह बन सिया रघुबीर बिहारू |
दीदी मां ने बताया कि श्रीराम कथा मंदाकिनी की निर्मल धारा के समान है, जो जीवन को पवित्र करती है और हृदय को शुद्ध करती है। उन्होंने कहा कि राम नाम की ज्योति के बिना जीवन अंधकारमय है, इसलिए हर व्यक्ति को राम नाम का दीपक जलाना चाहिए।
भक्ति और देशभक्ति का संगम :- दीदी मां ने भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। “राम-राम जय जय राम” और “ये ज्ञान हृदय में रखयों रे, माया में न बसियों रे” जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के दौरान उन्होंने तुलसीदास जी और उनकी पत्नी रत्नावली के जीवन प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि मोह-माया में नहीं, बल्कि राम में प्रेम करने से ही उद्धार संभव है। देशभक्ति के स्वर में उन्होंने “ओ मेरा रंग दे बसंती चोला” गीत प्रस्तुत किया, जिससे पंडाल में बैठे श्रद्धालु देश प्रेम की भावना से सराबोर हो गए।
दीदी मां ने कहा कि आज भारत आतंक के साये में है। हमें बाहरी शत्रुओं के साथ-साथ आंतरिक शत्रुओं की भी पहचान करनी होगी। हमारी संस्कृति और संस्कारों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। टीवी और मोबाइल के माध्यम से हमारे मूल्य क्षीण हो रहे हैं, इसलिए हमें सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अहल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ध्वस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कर राष्ट्रधर्म का पालन किया था। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति पहले दिन की कथा के मुख्य यजमान अमित अग्रवाल, मोहित गुप्ता, विशाल सैनी और सचिन अग्रवाल रहे।
इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघचालक प्रदीप खेडा, भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संयोजक पवन जी, विभाग प्रचारक हरीश चन्द्र तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रथम दिवस की कथा के विराम अवसर पर भगवान की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पूर्व दीदी मां के रेस्ट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई नंबरदार सुरेश पाल, हनीश सैनी, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, तहसीलदार सुनील कुमार, अमित अग्रवाल, मोहित गुप्ता, राकेश बिंदल, विजय अग्रवाल, अमित गर्ग, प्रदीप गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
#ambala #narayangarh #news #shri-ram-katha
-

-
05/11/25 |महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
चंडीगढ़, 05 नवम्बर (अभी) -- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के कुलपति ने परीक्षकों के बोर्ड और शोध समिति की अनुशंसा पर 23 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थियों में पर्यावरण विज्ञान विभाग से अलका, जूलॉजी से दिव्या वशिष्ठ, फार्मेसी से चरित कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से आशीष छिक्कारा, नवीन खटक, सचिन कुमार, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग से रणजीत सिंह तंवर, यूआईईटी केमिस्ट्री से प्रतिभा, सांख्यिकी से बलराम, संगीत से राजीव कुमार, संस्कृत से मनीष कुमार, राजनीति विज्ञान से मनु कुमार और नवीन कुमार, सोशियोलॉजी किरण बेदी, साइकोलॉजी से अजय दांगी, लोक प्रशासन से संदीप कुमार, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से आशियाँ, मैनेजमेंट से अन्नू, विशु जैन, प्रिया चुघ और प्रियंका यादव, लॉ से मधुर बजाज और साहिल शामिल हैं।
#MDU #Rohtak #PhD #ResearchScholars #HigherEducation #MDUPhD #UniversityNews #Doctorate
-
04/11/25 |स्वतंत्रता सेनानियों की पौत्रियों के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता
चंडीगढ़, 04 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कर्मियों की पुत्रियों, आश्रित बहनों और पौत्रियों के विवाह हेतु दी जाने वाली 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्वतंत्रता सेनानी या आईएनए कर्मी तथा उनकी विधवा का निधन हो चुका है, तो उस स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र या पुत्रवधू भी अपनी पुत्री (स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री) के विवाह पर 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के आवेदन कर सकेंगे।
यह निर्णय पूर्व के निर्देशों में व्यावहारिक अस्पष्टता को दूर करने और पात्र परिवारों को सहायता प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।
नए निर्देशों के अनुसार, विवाह की तिथि से छह माह के भीतर और अधिकतम 12 माह के भीतर (विशेष परिस्थितियों में वैध कारणों सहित) संबंधित उपायुक्त के माध्यम से आवेदन करना होगा। जांच उपरांत, उपायुक्त आवेदन को मुख्य सचिव के अनुमोदन के लिए भेजेंगे। भुगतान की व्यवस्था एडमिनिस्ट्रेटर जनरल और ऑफिशियल ट्रस्टी-कम-ट्रेजरर, चैरिटेबल एंडोमेंट्स हरियाणा द्वारा की जाएगी।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आर्थिक सहायता केवल आधार से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के रूप में ही दी जाएगी।
नेशनल इन्फॉरमैटिक्स सेंटर (एनआईसी) को इस योजना के अंतर्गत कन्यादान अनुदान के ऑनलाइन आवेदन हेतु वेब आधारित प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन एवं उसकी स्थिति की निगरानी कर सकेंगे।
#HaryanaGovernment #SwatantrataSenani #INAPersonnel #FinancialAssistance #MarriageScheme #DBT #AnuragRastogi #FamilyWelfare #GovernmentScheme
-
04/11/25 |अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद शेष अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा : मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 4 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद छावनी के अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
आज इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने पूरे सदर क्षेत्र में पहले स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवा दी थी जोकि कामयाब रही है। बरसातों में पानी तेजी से निकला है और किसी भी बाजार में पानी नहीं भरा। इसके पाइप लाइन अंडरग्राउंड होने पर मक्खी-मच्छरों का भी फर्क पड़ा है। अब बाकि अम्बाला छावनी में भी इसी प्रकार से स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवाई जाएगी। 57.42 करोड़ रुपया सरकार ने मंजूर कर दिया है और डिफेंस कालोनी तक ड्रेनेज सिस्टम डाला जाएगा। काम सेंशन हो चुका है और अब टेंडर प्रक्रिया चलेगी जिसके बाद काम शुरू होगा।
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #haryanagoverment #stromwater
-
04/11/25 |अम्बाला छावनी व शहर के मध्य रोजाना कई लोगों का आना जाना है, उनके फायदे हेतु लोकल/शहरी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है : परिवहन मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारे शहर के लोगों का सफर आरामदय हो, अम्बाला छावनी व शहर के मध्य कई लोगों का आना जाना है उनके फायदे के लिए लोकल/शहरी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है।
मंत्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अम्बाला छावनी में पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसें लोकल बस सेवा में शामिल होने पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पिछले कई वर्षों से लोकल बस बंद थी और उन्होंने परिवहन मंत्री बनते ही यह सेवा बहाल कराई है। लगभग 25 बसें दिन में कई-कई चक्कर अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट व आसपास गांवों तक लगाती है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। इनमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक एसी बसें है, कुछ छोटी बसें है जोकि छोटे क्षेत्रों में जाती है।#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #transportharyana #electricbuses #acbuses
-
04/11/25 |अंबाला छावनी में फिरौती, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला, 04 नवम्बर, 2025: अम्बाला पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना अम्बाला छावनी में दर्ज फिरौती मांगने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के एक संगीन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता अमित (ग्राउंड फ्लोर, नजदीक आईसीएफ कोचिंग सेंटर, अम्बाला छावनी) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 अक्तूबर 2025 को आरोपी सचिन और उसके अन्य साथियों ने उनकी लाइब्रेरी में आकर तोड़फोड़ की, मारपीट की, फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नवम्बर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | निखिल (निवासी बीसी बाजार बाल्मीकि बस्ती, अम्बाला छावनी) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राकेश राठी (निवासी नजदीक परी होटल, अम्बाला छावनी) - एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
इसके पश्चात, 02 नवम्बर 2025 को पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी सचिन (निवासी तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी) को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई कर रही है ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।
-
04/11/25 |अंबाला छावनी में फिरौती, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 04 नवम्बर, 2025: अम्बाला पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना अम्बाला छावनी में दर्ज फिरौती मांगने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के एक संगीन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता अमित (ग्राउंड फ्लोर, नजदीक आईसीएफ कोचिंग सेंटर, अम्बाला छावनी) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 अक्तूबर 2025 को आरोपी सचिन और उसके अन्य साथियों ने उनकी लाइब्रेरी में आकर तोड़फोड़ की, मारपीट की, फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नवम्बर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया |निखिल (निवासी बीसी बाजार बाल्मीकि बस्ती, अम्बाला छावनी) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राकेश राठी (निवासी नजदीक परी होटल, अम्बाला छावनी) - एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
इसके पश्चात, 02 नवम्बर 2025 को पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी सचिन (निवासी तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी) को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई कर रही है ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।
#ambala #News #threeaccused #arrested #extortionvandalism
-
04/11/25 |बलदेव नगर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक और बाइक बरामद
जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
01 नवम्बर 2025 को चौकी प्रभारी अमन राणा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नबी हसन (निवासी डीएवी स्कूल के पास करधान रोड, अम्बाला छावनी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चोरी की वारदात और बरामदगी:
यह गिरफ्तारी उस शिकायत के आधार पर की गई थी, जो शिकायतकर्ता श्री अजय सिंह (निवासी हीरा नगर, अम्बाला शहर) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना बलदेव नगर में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 01 नवम्बर 2025 को फेडरल बैंक के सामने, मॉडल टाउन, अम्बाला शहर से अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
गिरफ्तार आरोपी नबी हसन से अजय सिंह की चोरी हुई मोटरसाइकिल तो बरामद की ही गई है, साथ ही पुलिस ने इसके अतिरिक्त चोरी के एक अन्य मामले में भी चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है।
अम्बाला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है और अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी है।
-
04/11/25 |नारायणगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में आज पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।
इंस्पेक्टर/एसएचओ ललित शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएसआई नेहा सिंगला, सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, एएसआई निर्मल, तथा हेड कांस्टेबल पिंकी व सिपाही रेखा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
डिजिटल सुरक्षा पर जोर : पीएसआई नेहा सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी। नेहा सिंगला ने कहा कि जागरूक रहना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है, और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार व समाज को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
एसएचओ की अपील : एसएचओ ललित शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि युवा वर्ग में कानून की जानकारी और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और एक अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#ambala #News #police #awareness #campaign #narayangarh #sanskriti-school
-
04/11/25 |जीएमएन कॉलेज में 'Clicks to Creativity' कार्यशाला आयोजित, AI और ICT टूल्स का प्रशिक्षण
जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला कैंट के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज “From Clicks to Creativity: Innovation Through ICT” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन तनवीर सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, Spoken Tutorial (EduPyramids) एवं SINE, IIT Bombay, द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी के अनिवार्य कौशल— Critical Thinking, Creativity, Collaboration और Communication— के महत्व से अवगत कराया। सिंह ने विस्तार से समझाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का उपयोग कर शिक्षण और अधिगम (Learning) को अधिक सृजनात्मक एवं प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
उन्नत ICT और AI टूल्स का सीधा अनुभव:
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कई उन्नत ICT और AI टूल्स का प्रत्यक्ष अनुभव (Hands-on Experience) कराया गया। इनमें प्रमुख रूप से Gemini Canvas, Adobe Firefly, Gamma.app, Mixo और Napkin जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। सिंह ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, उत्पादकता और सहभागिता को नए स्तर तक ले जा सकते हैं।
तकनीक को सृजन के लिए उपयोग करें:
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि "इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाती हैं, बल्कि उनमें नवाचार और सृजनशीलता की भावना भी जागृत करती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे विद्यार्थी तकनीक को केवल उपयोग न करें, बल्कि उससे कुछ नया सृजित करना सीखें।"
कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उपिंदर कौर ने कार्यशाला के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उद्योग और शिक्षा के बीच एक मजबूत पुल बनाने में सहायक होते हैं।
इस कार्यशाला में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। विभाग से डॉ. नीलम और डॉ. सुरजीत ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। यह कार्यशाला छात्रों और शिक्षकों के मन में डिजिटल नवाचार की नई सोच और ऊर्जा का संचार करने में अत्यंत सफल रही।
#ambala #news #gmncollege #workshop-training #ict-tools #clicks-to-creativity
-
04/11/25 |गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आयोजित: जीएमएन पब्लिक स्कूल में गूंजा शबद-कीर्तन
जे कुमार, अम्बाला 4 नवंबर - गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जी एम एन पब्लिक स्कूल, अम्बाला छावनी में एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समारोह में विद्यालय परिवार ने गुरु जी के जीवन आदर्शों को स्मरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मंत्र “एक ओंकार सतनाम” के उच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रदर्शन : विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शबद-कीर्तन, भजन, और गुरु जी की साखियों के माध्यम से उनके जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाट्य रूपांतरण और कविताओं का केंद्रबिंदु गुरु नानक देव जी के मूल संदेश— “नाम जपो (ईश्वर का ध्यान), किरत करो (ईमानदारी से काम), वंड छको (बांटकर खाओ)”— रहे, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को गहराई से छुआ।
सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग : विद्यालय की प्राचार्या ऋतु घई ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा “गुरु नानक देव जी ने हमें सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके उपदेश मानवता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।” “गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज में भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”
संपूर्ण विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
#ambala #gmnpublicschool #news #Shabad-Kirtan
-
04/11/25 |सनातन धर्म कॉलेज में 'निःशस्त्रीकरण सप्ताह' पर विशेष वार्ता आयोजित, छात्रों को दी गई अहम जानकारी
जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - सनातन धर्म महाविद्यालय (एसडी कॉलेज) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा निःशस्त्रीकरण सप्ताह के उपलक्ष्य में "निःशस्त्रीकरण" विषय पर एक विशेष वार्ता (Special Talk) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस विषय की गहराई से जानकारी देना था।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कोमल सिंह चौहान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने निःशस्त्रीकरण (Disarmament) की अवधारणा को विस्तार से समझाया, जो शस्त्रों की कमी, सीमा निर्धारण और अंततः उन्मूलन से संबंधित है। डॉ. चौहान ने निःशस्त्रीकरण के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला और वर्तमान समय में वैश्विक तनाव, पर्यावरण खतरों और हथियारों की होड़ के बीच इसकी अत्यधिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक नीलम के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्राध्यापक डॉ. चिमन लाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और निःशस्त्रीकरण की वैश्विक आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य के लिए हथियारों की अनावश्यक दौड़ को रोकना अपरिहार्य है।
कार्यक्रम के अंत में, लगभग 100 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और निःशस्त्रीकरण के संबंध में अपने विचारों और जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने इस महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
#ambala #news #sanatandharmacollege #special-talk
-
04/11/25 |श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए सर्वदलीय बैठक का हुआ आयोजन
चंडीगढ़, 04 नवम्बर (अभी) — नौवें सिख गुरु एवं हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री कृष्ण जमालपुर, इनेलो के गुरविंदर धमीजा, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री ब्रज शर्मा, आम आदमी पार्टी से श्री सुशील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की श्रृंखला में अन्य कार्यक्रमों को शामिल करने के साथ-साथ सभी कार्यक्रमों को मर्यादापूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के सुझाव दिए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किया गया, जिसमें सभी दलों के नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया और हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया।
बैठक में बताया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के इस भव्य आयोजन के दौरान प्रदेश में चार प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी। पहली यात्रा सिरसा के रोड़ी से 8 नवंबर को आरंभ होगी। सभी ने सर्वसम्मति से यह सुझाव दिया कि जहां-जहां गुरु साहिबान के चरण पड़े, वहां से यात्रा गुजरे।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जन को भी यात्राओं से जोड़ा जाये। बैठक में आये एक महत्वपूर्ण सुझाव पर सहमति जताते हुए कहा गया कि 350 कन्याओं द्वारा मुख्य कार्यक्रम में गुरु कीर्तन किया जायेगा।
बैठक में डॉ प्रभलीन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का हरियाणा की भूमि से गहरा जुड़ाव रहा है। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने हरियाणा की भूमि को पवित्र किया और सत्य, सहनशीलता और निर्भयता का शाश्वत संदेश दिया। इन स्थानों पर स्थित पवित्र गुरुद्वारे, उनके आशीर्वाद और शिक्षाओं की हमें याद दिलाते हैं।
सभी दलों ने एकमत से श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके 350वें शहीदी वर्ष को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया।
#GuruTeghBahadurSahib #350thShaheediDiwas #SarvadaliyaBaithak #HaryanaCM #NaibSinghSaini #BhupinderSinghHooda #AllPartyMeet #SikhGuru #HaryanaEvents #TirbuteToGuruSahib -
03/11/25 |60वें हरियाणा दिवस के समापन पर मुख्यमंत्री बोले - हरियाणा विकास, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बना
चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 59 वर्षों की विकास यात्रा इस बात की गवाही देती है कि हरियाणा ने सम्पन्नता और खुशहाली तक का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम हरियाणा को इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्क्लूसिव ग्रोथ की तरफ ले जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है हरियाणा का संतुलित विकास। चाहे वह शहर हो या गांव, गरीब हो या अमीर, हर किसी को विकास का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री सोमवार को यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में 60वें हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि तीन दिनों तक चले इस उत्सव में हमने अपने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को न केवल देखा, बल्कि महसूस भी किया। हमारे कलाकारों ने लोक गीतों और नृत्यों के माध्यम से हरियाणा की जीवंत परंपराओं को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह हरियाणा की आत्मा का उत्सव है। विद्यार्थियों ने नवाचार और तकनीकी प्रदर्शनियों के जरिए राज्य के भविष्य की झलक दिखाई। इन सबने इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बना दिया और हमारी संस्कृति और लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया और इस उत्सव को यादगार बना दिया।
उन्होने कहा कि इस बार का नवंबर उत्सवों का माह बन गया है। पिछले तीन दिन पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की धूम रही है। दो दिन बाद ही 5 नवंबर को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी 15 नवंबर से शुरू हो रहा है और 5 दिसंबर तक चलेगा। 21 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मैं इन सब पर्वो की आप सबको अग्रिम रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी माह हिंद की चादर नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को उनके शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में होगा। नवंबर माह हमारे लिए आध्यात्मिकता की तरंगों में सराबोर होने का समय है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश के क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत है। लेकिन आज देश की जी.डी.पी. में प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बड़े राज्यों में सर्वाधिक, लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये है, जबकि 1966 में यह मात्र 343 रुपये थी। उस समय प्रदेश का निर्यात मात्र 4 करोड़ 50 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। प्रति व्यक्ति जी.एस.टी. संग्रहण में भी हम बड़े राज्यों में अग्रणी हैं। विश्व की 250 फॉर्च्यून-500 कंपनियों के कार्यालय हरियाणा में स्थित हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद एम.एस.पी. पर की जाती है। गन्ने का भाव सर्वाधिक 415 रुपये प्रति क्विंटल है। इसी प्रकार हमने सर्वाधिक सामाजिक पेंशन 3 हजार 200 रुपये मासिक की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के आभारी हैं, जिनकी प्रतिभा और परिश्रम से हरियाणा आज खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी है। वर्ष 1966 में खाद्यान्न उत्पादन लगभग 26 लाख टन था, जो अब 206 लाख टन हो गया है। पशुपालन की बात करें तो हरियाणा अपनी मुर्रा भैंसों और साहीवाल गायों से दूध-दही की नदियां बहाने वाला प्रदेश है। वर्ष 1966 में प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के साधन नाममात्र थे। वहां अब हर गांव पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है। अब गांव व ढाणी भी बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं, राज्य के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरें व अन्य साधन उपलब्ध हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उद्योगों का बड़ा केन्द्र है। इसका श्रेय हमारे उद्योगपतियों और श्रमिकों को जाता है। हमारे इंजीनियर और योजनाकार सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने यहां बहुत ही उत्तम व अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। आज प्रदेश में चमचमाते चौड़े राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, रेलमार्ग व मैट्रो रेल का जाल बिछा है। उन पर बने अनेक ओवरब्रिज व फ्लाई ओवर जनता का जीवन सुगम बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आधुनिक शिक्षा के हर संकाय और विषय की शिक्षा देने के लिए अनेक विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं, जहां दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ने आते हैं। खेलों में भी हमारे युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की हमारी नीति की देश भर में चर्चा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है।
#HaryanaDiwas #HaryanaAt60 #NaibSinghSaini #HaryanaGrowth #InfrastructureDevelopment #InnovationInHaryana #InclusiveGrowth #CulturalFest #Kurukshetra #GeetaMahotsav #PMModiInHaryana #EconomicGrowth
-
03/11/25 |हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने औसत बिलिंग मामले में उपभोक्ता को 5 हजार रुपये मुआवज़ा देने के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) – हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने एक उपभोक्ता को पाँच वर्ष से अधिक समय तक औसत आधार पर बिल जारी किए जाने के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा है कि यह अत्यंत खेदजनक है कि इतने लंबे समय तक उपभोक्ता को वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल नहीं दिया गया और यह मामला निगमों की समीक्षा प्रणाली से बचा रहा।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि इस प्रकार की शिकायतों पर पूर्व में भी अनेक बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आयोग ने अपने पूर्व आदेश में दोनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस प्रकार के लंबे समय तक औसत बिल जारी होने वाले मामलों में राहत या वसूली नीति तैयार करने के निर्देश दिए थे।
आयोग ने टिप्पणी की कि जब पर्याप्त निगरानी और प्रणाली उपलब्ध हैं, तब भी उपभोक्ताओं को वर्षों तक औसत बिल पर चार्ज करना निगम की साख को धूमिल करता है। आयोग ने यह भी माना कि उपभोक्ता वास्तविक खपत के आधार पर भुगतान करने का उत्तरदायी है, किंतु वर्षों तक नियमित बिल मिलने के बाद एक साथ भारी राशि का बिल जारी करना अनुचित है।
प्रकरण के तथ्यों के अनुसार, उपभोक्ता के अंतिम रीडिंग वास्तविक खपत पर आधारित हैं, जिनका भुगतान उसे करना होगा। हालांकि, लैब रिपोर्ट में मीटर के जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया गया है, जिस पर आयोग ने टिप्पणी करने से परहेज़ किया और कहा कि यह तकनीकी मामला निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि उपभोक्ता इस निष्कर्ष से असहमत है, तो वह नियमों के अनुसार उचित मंच पर अपील कर सकता है।
आयोग ने यह माना कि उपभोक्ता को एकमुश्त भारी बिल जारी किया जाना अनुचित और उपभोक्ता के प्रति अन्यायपूर्ण है। एसजीआरए द्वारा शिकायतकर्ता को पहले केवल एक हजार रुपये का मुआवज़ा दिया गया था, जिसे आयोग ने अपर्याप्त माना।
अतः, आयोग ने उपभोक्ता को 5 हजार रुपये (अधिनियम के अंतर्गत अधिकतम सीमा) का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। साथ ही, आयोग ने निर्देश दिया कि यह राशि संबंधित दोषी अधिकारियों से जांच के बाद वसूल की जाए।
#HaryanaRTSCommission #ElectricityBillingScam #AverageBilling #ConsumerRights #UHBVN #DHBVN #BillingIrregularities #Accountability #ConsumerCompensation #RightToService
-
03/11/25 |खरीफ फसल क्षति और अव्यवस्था पर इनेलो का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आज अम्बाला में किसानों की समस्याओं और खरीफ फसलों में हुए भारी नुकसान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो के प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और महासचिव शीशपाल जंधेड़ी ने प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिरकत की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की। इनेलो के कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर काली पट्टियाँ बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
फसल खराबे और सरकारी विफलता के आरोप : इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि जुलाई-सितंबर महीनों में औसत से अत्यधिक बारिश और जलभराव की निकासी व बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को समय पर क्रियान्वित न करने के कारण पूरे हरियाणा में खरीफ की फसलों को बहुत भारी नुकसान हुआ है।
नुकसान का आंकड़ा: उन्होंने बताया कि 12 जिलों में अत्यधिक नुकसान हुआ है, जिससे लगभग साढ़े 4 लाख किसानों की लगभग 19 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं।
सरकारी मशीनरी पर आरोप: नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी बाढ़ नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम रही, जिस कारण प्रदेश के लगभग 6000 गाँव प्रभावित हुए हैं।
मंडियों में किसानों का शोषण :
इनेलो ने खरीद प्रक्रिया में किसानों के शोषण का मुद्दा भी उठाया:
धान: नमी के नाम पर किसानों से ₹300 से ₹400 प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है।
बाजरा: भावांतर योजना के तहत समर्थन मूल्य और बाज़ारी भाव में ₹700 से ₹800 प्रति क्विंटल का अंतर आ रहा है, जबकि किसानों को केवल ₹600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।
कपास: खरीद में भी गुणवत्ता के नाम पर कटौती की जा रही है।
मुआवजे की मांग : इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर खराबे का सही आकलन करके किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा न दिए जाने पर भी चिंता जताई और सरकार से विशेष मॉनिटरिंग करके मुआवजे का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, ओंकार सिंह, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, अंकुर चौधरी, जंगवीर राणा, लक्की नगोली,आजादविंदर सिंह जगोली,जिला संयोजक अकरम खान, इंद्रजीत सिंह बलाना,बलविंदर बेरपुरा, जसविंद्र सकराहों, कार्यालय सचिव हनी शर्मा बलाना, तेजपाल शर्मा, शमशेर फजैलपुर, सोमनाथ बोह, रुबी बबयाल, जगदीश बुड्ढाखेड़ा,सूभाष,अमर अरोड़ा, पूर्व सरपंच गोल्डी बतौरा, उजागर, गोरव, जतिंद्र धूरकड़ा, गुरजीत शर्मा, अजय विर्क, रिंकू जटवाड़ , सुरजीत मंसुरपुर, शमशेर मोहड़ा, मनदीप खैरा, बृजभूषण, राजू जंधेड़ी , कुलबीर सौंटा,अंग्रेज खैरा, संजू जैतपुरा, दर्शन जंधेड़ी, सुरेंद्र कलावड़ सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
#ambala #News #inld-protests #over-kharif-crop
-
03/11/25 |अम्बाला में समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जन शिकायतें, प्राथमिकता से हल के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित 'समाधान शिविर' में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समय रहते निदान हो सके।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो रहे हैं, जहाँ वे सुगमता से अपनी समस्याओं को रखकर उनका निवारण करवा रहे हैं।
शिविर के दौरान उपायुक्त ने यहाँ पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनकर, तुरंत संबंधित अधिकारियों को शिकायतें मार्क कीं और उनका निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूती : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान हो सके।
शिविर में आई प्रमुख शिकायतें :
समाधान शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं:
राशन कार्ड: गाँव पतरेहड़ी की लाभो देवी ने राशन कार्ड बनवाने की समस्या रखी।
पहचान दस्तावेज़: कमल विहार निवासी राम सिंह ने अपने पुत्र की वोट बनवाने, जंडली निवासी राहुल ने माइग्रेशन एवं परिवार पहचान पत्र में धर्मपत्नी का नाम जोड़ने, और जनसूई निवासी नरेंद्र कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने की समस्या बताई।
भूमि विवाद: बराड़ा के गाँव राजोखेड़ी निवासी प्रेमचंद व उनकी धर्मपत्नी चरखी देवी ने भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायत प्रस्तुत की।
पेंशन एवं लाइसेंस: एक प्रार्थी ने आर्म लाइसेंस बनवाने और कुछ अन्य ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर समस्या रखी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी या कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ambala #dcambala #news #public-grievances
-
03/11/25 |अंबाला में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने DLCC की बैठक में अधिकारियों को त्वरित निपटान के निर्देश दिए
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लियरेंस कमेटी (DLCC) की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित पड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की और उनके त्वरित निपटान के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बैठक में रखे गए 12 विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जिन भी संबंधित विभागों के पास आवेदन लम्बित पड़े हैं, वे उन सभी आवेदनों की औपचारिकताएं तुरंत पूरी करवाकर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
त्वरित कार्रवाई और रिपोर्ट अपडेट करने पर जोर : उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की।
नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लम्बित केसों और फाइलों पर तेजी से कार्य करें और उनका निपटान करके अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी मामलों को तय समय सीमा में निपटाएं, किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर संयुक्त आयुक्त जिला उद्योग केंद्र सनीता, डीआरओ राजेश ख्यालिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशीकांत शर्मा, एक्सईएन बिजली हरीश कुमार, माईन्स विभाग से रिंकु कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
#ambala #News #magistrate #ambala-city #quick-disposal
-
03/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता संपन्न
जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर, 2025: लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की टीमों के बीच अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए |
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी शक्ति, उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरा मैदान बच्चों की ऊर्जा, तालियों की गूंज और जयघोष से जीवंत हो उठा, जो खेल भावना के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा, खेलों से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि टीम वर्क, धैर्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। असली जीत प्रयास करने में है। यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही और इसने विद्यार्थियों में खेल भावना, सहयोग तथा अनुशासन की भावना का विकास किया।
#ambala #News #lordmahavirschool #inter-class #tug-of-war-competition
-
03/11/25 |हरियाणा में अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण
जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (HSCFDC) ने अनुसूचित जाति (SC) के पुरुष और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। निगम द्वारा ड्रोन इमेजिन और इन्फॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) के माध्यम से युवाओं को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पंचकुला के जिला प्रबन्धक जगरूप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए आधुनिक कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खोलने का प्रयास है।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ :
इस ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशिक्षु व्यक्तियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष के बीच।
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।
पारिवारिक आय: परिवार पहचान पत्र (PPP) में परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक और पात्र पुरुष व महिला अभ्यर्थी अपने निम्निलिखित दस्तावेजों के साथ जिला प्रबन्धक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्लॉट नं0 199, इण्डस्ट्रियल ऐरिया फेस-1, पंचकुला में पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं:
आधार कार्ड
परिवार पहचान पत्र (PPP)
10वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षु व्यक्ति निगम के दूरभाष नं0 0172-2991227 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह योजना अनुसूचित जाति के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
#ambala #news #free-drone-pilot-training #scheduled-caste
-
03/11/25 |अम्बाला में 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : बाल कल्याण परिषद अम्बाला द्वारा आगामी बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
बाल कल्याण परिषद अधिकारी विश्वास मलिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम 6 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बाल कल्याण परिषद ने सभी संबंधित स्कूलों और बच्चों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
#ambala #News #cultural-programme #prize-distribution-ceremony
-
03/11/25 |अम्बाला में दो दिवसीय 'जिला युवा महोत्सव' शुरू, उपायुक्त ने किया उद्घाटन
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - युवा कल का भविष्य हैं तथा जीवन में उन्होंने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसके तहत उन्हें कड़ी मेहनत करके उसे हासिल करना है। जिला युवा महोत्सव एक ऐसा मंच होता है जहां से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह एक बेहतर प्लेटफार्म होता है। उपायुक्त ने यह अभिव्यक्ति जिला प्रशासन तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।
इससे पहले उन्होने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपशिखा प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का आईटीआई अम्बाला शहर के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफगण ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। इसलिए युवा अपने कौशल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जीवन में आगे बढ़ें। उन्होने कहा कि आज युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने में युवाओं का भी अहम योगदान होगा।उन्होने युवाओ से आहवान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर जीवन में आगे बढें। उन्होने विभाग द्वारा यहां पर आयोजित जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम की भी सराहना की और यहां पर हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत जो प्रस्तुतियां पेश की गई, उसकी भी सराहना की।
इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया ने भी मुख्य अतिथि के साथ-साथ अन्य का यहां पर स्वागत करते हुए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि युवाओ ने यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो प्रस्तुति पेश की है वह बेहद ही उम्दा है। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की झलक साफ देखने को मिल रही है। उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वे नशे जैसी कुरूतियों से दूर रहें। उन्होने कहा कि जिला युवा महोत्सव में यहां पर प्रतिभागियो का भाग लेना दर्शाता है कि वे हर क्षेत्र में आगे हैं।
इस अवसर पर आईटीआई अम्बाला शहर के कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सौजन्य एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा यहां पर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अम्बाला जिले के विभिन्न आईटीआई, कालेजों व स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे है। यहां पर समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र तथा समूह के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं शामिल है।आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के तौर पर डा. हेमंत कपिल, मनजीत कौर व अमित गुप्ता ने भूमिका निभाई।
इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश राणा, उप प्रधानाचार्य विनिता संधु, उप प्रधानाचार्य यशपाल ढांडा, उप प्रधानाचार्य सुल्तान, उप प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह, आईटीआई से दीपक गोयल, धर्म सिंह, सतीश, जय नारायण, मनोज के साथ-साथ अन्य स्टाफगण, गणमान्य लोग व विद्यार्थिगण मौजूद रहे।#ambala #News #haryana #district-youth-festival
-
03/11/25 |ग्रुप-डी उम्मीदवारों की होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा सत्यापन
चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत ग्रुप-डी, कॉमन कैडर पदों के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने का फैसला किया है।
यह कदम भर्ती प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमेबाजी से बचने के लिए उठाया जा रहा है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से नव चयनित ग्रुप-डी कर्मचारियों की जरूरी जानकारी तुरंत देने का अनुरोध किया है।
इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्त, पंचकूला से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवारों का विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेजें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।
इससे पहले, चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से संबंधित मंडला आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देशों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। तत्पश्चात इन उम्मीदवारों के पोस्टिंग ऑर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए।
#HSSCBioMetric #HSSCGROUPD #GroupDRecruitment #HSSCVerification #CommonCadre #JobVerification #HaryanaJobs #HSSCNHiring #RecruitmentProcess #BiometricVerification
-
03/11/25 |जीएमएन कॉलेज में कंप्यूटर एप्लिकेशन और मैनेजमेंट विभाग ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज) के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग एवं बिज़नेस एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'आरंभ' शीर्षक से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच एक परिचयात्मक और मैत्रीपूर्ण मिलन समारोह के रूप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से सहजता से परिचित कराना और उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नवागंतुकों से परिचय किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों के बारे में महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को उनके नए आरंभ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार - इस उत्साह और मनोरंजन से भरे आयोजन में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया |
श्रेणी विजेता विभाग मिस फ्रेशर श्रेया BCA, मिस्टर फ्रेशर गौरव MBA, मिस चार्मिंगतनवी MBA, मिस्टर हैंडसम कुलजोत BBA, मिस पर्सनैलिटी जसप्रीत MBA, मिस्टर पर्सनैलिटी आशुतोष MBA, मिस बेस्ट ड्रेसखुशी BCA, मिस्टर बेस्ट ड्रेसविग्यान BBA, उत्साह, मनोरंजन और सौहार्द से परिपूर्ण यह आयोजन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।
#ambala #gmncollege #news #department-of-computer
-
03/11/25 |अम्बाला में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा विशेष सभा आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) परिचालन परिमंडल अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आज अम्बाला में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
यह सभा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (CGRF) द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरपर्सन योगराज ने की। यह बैठक अम्बाला स्थित अधीक्षक अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली।
स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान : - इस सभा का मुख्य उद्देश्य उन सभी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटान करना था, जिनका समाधान स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से संपर्क करने के बाद भी नहीं हो पा रहा था। इन शिकायतों में मुख्य रूप से अत्यधिक बिल, मीटर संबंधी विवाद, वोल्टेज की समस्याएँ या सेवाओं में देरी जैसी मुद्दे शामिल थे।
अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि इस प्रकार की सभाएँ उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और निगम की सेवाओं में पारदर्शिता लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के फोरम का लाभ उठाएँ।
#ambala #News #haeyana #UHBVN
-
03/11/25 |परिवहन मंत्री अनिल विज का “ग्रीन तोहफा” : अम्बाला में पांच और नई एसी ई-बसें, कुल 15 बसों से अब लोकल सफर बनेगा कूल और ग्रीन
अम्बाला/चंडीगढ़, 03 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में पर्यावरण के अनुकूल लोकल/शहरी बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए अम्बाला में पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल रुट पर शामिल किया गया है। इससे पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें थी, अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर इनकी संख्या 15 हो गई है जोकि पर्यावरण के अनुकूल बेहतर एवं सकारात्मक कदम है।
परिवहन मंत्री विज ने कहा कि लोकल/शहरी बस सेवा को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए पांच और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अम्बाला रोडवेज डिपो को मिल चुकी है और इनका संचालन लोकल रुट पर किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। परिवहन मंत्री विज ने कहा कि ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित है। महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े इसके लिए अम्बाला में लोकल बस रुट पर आधुनिक 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी।
गौरतलब है कि इस समय लोकल परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 25 बसों का संचालन परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें अब इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या 15 हो गई है।
यात्रियों के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू : मंत्री अनिल विज
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने व बसों की इंतजार में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अम्बाला छावनी में नगर परिषद द्वारा 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने के अलावा लाइट व पंखे की व्यवस्था युक्त है। बस क्यू शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम आफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध रोड, बब्याल, दलीपगढ़ व बोह में बनाए जा रहे हैं।
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुन: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुन: प्रारंभ किया जा सका है। मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ परिवहन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर पांच जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।
अम्बाला में इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट
अम्बाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – डिफेंस कालोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राहम्ण माजरा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा#anilvij #transportministerharyana #haryanagoverment #ebuses #enviroment #greenenergy #electricbuses #haryanaroadways #bjp #bjpharayna #bjpambala #localbus
-
03/11/25 |हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी
चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके।
राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं।
श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765 रुपये प्रतिदिन और 96 रुपये प्रति घंटा वेतन मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये प्रतिमाह, 900 रुपये प्रतिदिन और 113 रुपये प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये प्रतिमाह, 927 रुपये प्रतिदिन और 116 रुपये प्रति घंटा दिया जाएगा।
श्रेणी-2 जिलों में लेवल-1 के लिए 17,550 रुपये प्रतिमाह, 675 रुपये प्रतिदिन और 84 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 के लिए 21,000 रुपये प्रतिमाह, 808 रुपये प्रतिदिन और 101 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये प्रतिमाह, 835 रुपये प्रतिदिन और 104 रुपये प्रति घंटा वेतन निर्धारित किया गया है।
श्रेणी-3 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह, 625 प्रतिदिन और 78 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये प्रतिमाह, 762 रुपये प्रतिदिन और 95 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये प्रतिमाह, 787 प्रतिदिन और 98 प्रति घंटा वेतन मिलेगा।
#HaryanaSalaryHike #PartTimeEmployees #DailyWageWorkers #वेतनसंशोधन #HaryanaGovt #AnuragRastogi #कर्मचारीहित #MinimumWages #RevisedSalary2025
-
03/11/25 |हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक जारी: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो रहा मंथन
चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी): हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सोमवार, 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में जारी है। इस बैठक में राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं और कई अहम नीतिगत मामलों और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस दौरान पीएम द्वारा उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक में आम जनता से जुड़े किसानों, कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले दिनों लिए गए जनहित के फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर भी मंथन किया जा रहा है।
आगामी विधानसभा सत्र के लिए विधायी एजेंडा पर भी चर्चा की जा सकती है, जिसमें महत्वपूर्ण अध्यादेशों या विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है।
#HaryanaCabinetMeeting #NayabSinghSaini #CabinetDecisions #PMModiInKurukshetra #HaryanaDevelopment #HaryanaPolitics #VikasProposals
-
02/11/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा में आयोजित 78वें निरंकारी संत समागम में की शिरकत
चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी) — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निरंकारी संत समागम में रविवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। इस मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता, मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैलाया है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है।
उन्होंने समालखा में आयोजित 78 वें निरंकारी संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को हृदय की गहराइयों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से सेवा भाव का संवाहक रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में हम अक्सर बाहरी जगत को सुधारने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने भीतर ही झांकना भूल जाते हैं। यहां आयोजित इस संत समागम में आत्म मंथन करने का जो अवसर मिला है , यह हम सबको निरंकार के और निकट लाता है। आत्ममंथन का अर्थ है कि अपने अंतर्मन में उतरकर यह देखना कि मैं वही कर रहा हूं जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए और हम सबके भीतर करुणा, दया और प्रेम जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन हमें सिखाता है कि ईश्वर हमारे भीतर ही निवास करता है।
निरंकारी मिशन समाज सेवा में भी अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन केवल आध्यात्मिकता तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है। मिशन के द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान, शिक्षा में सहायता, नशे की रोकथाम और आपदा प्रबंधन के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि सच्चा सेवक वही है जो दूसरों के लिए जीता है। मिशन ने इस बार आत्ममंथन के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जन कल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां भी आरंभ की है, जो की आत्ममंथन का ही विस्तार है क्योंकि जब मानव स्वयं में सुधार लाता है तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव हो पाता है। बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर हरदेव जी, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में इस मिशन ने विश्व भर में यह संदेश फैलाया है कि पहले मनुष्य बनो यानी प्रेम, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन की मूल भावना बनाएं।
निरंकारी संत समागम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना इत्यादि भी उपस्थित रहे।
#NirankariSamagam #NaibSinghSaini #Samaikha #NirankariMission #ManavEkta #AtmMantran #SamajSeva #SantSamagam #HaryanaCM
-
02/11/25 |बरवाला को मिला नगर परिषद का दर्जा, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना
हरियाणा, 02 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया है। यह अधिसूचना हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 2ए(2) के अंतर्गत जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार हिसार जिला के बरवाला को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस निर्णय को बरवाला की जनता के लंबे समय से चले आ रहे सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत थॆ। इस संबंध में उन्होंने निकाय विभाग को पत्र भी लिखा था और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनज़र इसकी मांग की थी। आज वह प्रयास सफल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से बरवाला में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अब बरवाला में सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी सुविधाओं का विस्तार और बेहतर प्रबंधन पहले से भी तेज और ज्यादा सुनिश्चित होगा।
श्री गंगवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री जी की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बरवाला की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा।
#BarwalaNagarParishad #Hisar #HaryanaDevelopment #RanbirGangwa #NagarParishadBarwala #HaryanaGovtDecision
-

-
02/11/25 |बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में अखिलेश यादव को दूल्हें याद आ रहे हैं, क्या ये दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं : अनिल विज
चंडीगढ़, 2 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे है और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं है पर करारा जवाब दिया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार जी को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है। हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।
#anilvij #akhileshyadav #bjp #bjpharyana #samajvadiparty #biharelection2025
-
02/11/25 |इनेलो द्वारा 3 नवंबर को प्रदर्शन कर उपायुक्त को दिया जाएगा ज्ञापन:- प्रकाश भारती
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई है। आज इनेलो जिला कार्यालय अम्बाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य:
राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती ने बैठक में घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है:
जल निकासी: अभी तक खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं की गई है।
खाद की कमी: किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और उन्हें खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
फसल खरीद: फसलों को सरकार द्वारा तय रेट (एमएसपी) से भी कम रेट पर खरीदा जा रहा है।
अम्बाला में प्रदर्शन का शेड्यूल:
जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने बताया कि जिला अम्बाला के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 3 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे इनेलो जिला कार्यालय (नजदीक कचहरी चौक) पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद वे एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त महोदय को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, तेजपाल शर्मा, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, लक्की नगोली, जंगवीर राणा, जसविंद्र सकराहों, किसान प्रकोष्ठ हल्का अध्यक्ष निर्मल लौटां, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलजिंदर सदौंपुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
02/11/25 |केन्द्रीय विद्यालय-2 अंबाला छावनी में 1000 छात्र/शिक्षकों को हेल्पलाइन 1930 बारे किया गया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, साइबर टीम ने आज केन्द्रीय विद्यालय-2, अम्बाला छावनी में एक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1000 छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक उपायों की विशेष जानकारी दी गई।
बचने के लिए महत्वपूर्ण उपाय : साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, साइबर क्राइम सहायक उप निरीक्षक फकीर चंद और उनकी टीम तथा साइबर विशेषज्ञ श्री बबित कौशल ने उपस्थित लोगों को निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सचेत किया |
निजी जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर बैंक खाता, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ओटीपी (OTP) जैसी कोई भी जानकारी साझा न करें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन: फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं।
सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने फेसबुक/इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखें।
धोखाधड़ी से बचाव: लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर सांझा न करें।
अन्य खतरों पर चेतावनी: डिजिटल अरेस्ट, फेक शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी और नशे से दूर रहने बारे भी जानकारी दी गई।
तत्काल शिकायत दर्ज कराएं :- पुलिस टीम ने कहा कि साइबर जागरूकता ही हम सभी का बचाव है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर, नागरिक तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके या वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों और आमजन से स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।
#ambala #News #awarness #kv2 #helpline-1930
-
02/11/25 |हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख लाडो के खाते में पहुँचे 2100 रुपये, आय बढ़ने पर बंद होंगी सुविधाएं
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 5.22 लाख पात्र महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की गई है। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पारिवारिक सहयोग के उद्देश्य से दी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है। जैसे ही लाभार्थी की आय बढ़ेगी या वह सरकारी मानदंडों से बाहर होगी, तो योजना की सुविधाएं स्वतः बंद हो जाएंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर दी गई थी और खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह योजना पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके दैनिक खर्चों और आवश्यक जरूरतों में बड़ी राहत प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की टीम लगातार पात्र महिलाओं से संपर्क में है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए।
#ambala #news #laadoyojna #haryana #income-increases
-
02/11/25 |श्रम अधिकार अभियान: DLSA अंबाला 1 महीने तक श्रमिकों को कार्यस्थल पर अधिकारों और सुरक्षा के प्रति करेगा जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अंबाला के निर्देशानुसार, जिले में श्रमिक सुरक्षा एवं अधिकार अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत, श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह तक (1 नवम्बर से 30 नवम्बर) तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीएलएसए अंबाला के सचिव प्रवीण ने बताया कि यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न औद्योगिक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की होगी, जो श्रमिकों के कार्यस्थलों पर जाकर सीधे उनसे संवाद स्थापित करेंगे।
जागरूकता के मुख्य विषय:
पीएलवी द्वारा श्रमिकों को जिन प्रमुख विषयों पर जानकारी दी जाएगी, वे हैं:
श्रम कानूनों और उनके लाभ।
कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय।
विधिक सहायता योजनाओं (Free Legal Aid) का लाभ।
उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार।
चिन्हित क्षेत्रों में कार्यक्रम : अभियान के तहत अंबाला शहर, अंबाला कैंट, नारायणगढ़, बाड़ी, साहा, मुल्लाना, बराड़ा और शहजादपुर सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यस्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएलवी नियत तिथियों पर सक्रिय रहेंगे और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगे।
डीएलएसए सचिव ने सभी पीएलवीज को निर्देश दिए हैं कि वे उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहाँ श्रमिकों की संख्या अधिक है या जहाँ नए श्रमिक कार्यरत हैं, ताकि अधिकतम श्रमिक इस अभियान का लाभ उठा सकें और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें।
#ambala #News #workplace #labour-rights-campaign
-
02/11/25 |अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अंबाला के गाँव सोंड़ा में 1.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला, 02 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (District Town Planner - DTP) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला के गाँव सोंड़ा, तहसील व जिला अम्बाला में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 1.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 59//9/3, 12, 13 मिन, 18 मिन) पर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और नींवों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा थी। कार्रवाई के दौरान, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, तथा एस.एच.ओ. इन्फोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
आमजन को चेतावनी :- मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे भूमालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा आश्वासन देकर प्लाट बेच रहे हैं।
उन्होंने आमजन को चेताया कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा न मिले।
#ambala #news #illegal-colony #major-action-against
-
02/11/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 'मादक पदार्थ विरोधी रैली' का भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज), अम्बाला कैंट में आज युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य मादक पदार्थ विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी क्लब और यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशीली दवाओं से मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान:
रैली को यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के अधिकारी डॉ. राकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस रैली के आयोजन को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, "हमें अपने युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। हमारे युवा एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें, इसके लिए हमें एक मजबूत अभियान चलाने की आवश्यकता है।
डॉ. राकेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरोज और प्रो. सज्जन भी उपस्थित रहे।
#ambala #news #gmncollege #grand-anti-drug-rally
-
02/11/25 |अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर फोकस
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
मुख्य जागरूकता बिंदु:
नशे से बचाव: युवाओं को नशे के दूर रहने के दुष्प्रभाव बताए गए।
महिला सुरक्षा: महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, और 'गुड टच/बैड टच' के बारे में बारीकी से समझाया गया।
डिजिटल सुरक्षा: मोबाइल, साइबर अपराधों से बचाव, और मोबाइल फोन का उचित उपयोग करने की जानकारी दी गई।
यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विभिन्न थानों की सक्रिय भागीदारी:
थाना मुलाना की टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना में छात्रों और शिक्षकों को आत्मसुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूक किया।
थाना शहजादपुर, थाना पड़ाव और थाना साहा की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (रामपुर छपरा, सरकारी स्कूल साहा) में छात्रों को मोबाइल, नशा और साइबर क्राइम बारे जागरूक किया।
प्रबंधक महिला थाना अम्बाला शहर की टीम ने झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को नशे से दूर रहने और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
पीपी नं01 अम्बाला शहर की टीम ने जीआरएसडी स्कूल अम्बाला शहर के छात्रों को नशा न करने बारे जागरूक किया।
सुरक्षा एप्प्स और हेल्पलाइन:
जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के लिए डायल 112 एप्प और दुर्गाशक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी दी गई, और कई लोगों को मौके पर ही एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके अलावा, नागरिकों को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
नशे की सूचना के लिए: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508
साइबर अपराध की सूचना के लिए: 1930
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और डायल 112 एप्प तथा ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।
#ambala #spambala #police #awareness #drug-prevention #campaign #cyber-security
-
02/11/25 |तनेजा पब्लिक स्कूल अम्बाला समग्र विकास के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - तनेजा पब्लिक स्कूल ने ग्रेड III से XI के छात्रों के लिए पंजोखरा साहिब, विरासत-ए-खालसा, जंगल कैंप और मैकडॉनल्ड्स के लिए एक समृद्ध शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सीखने, रोमांच और सांस्कृतिक अन्वेषण का एक आदर्श मिश्रण थी, जिसने छात्रों के बीच कला-एकीकृत और अनुभवात्मक शिक्षा की भावना को बढ़ावा दिया। छात्रों के साथ उनके शिक्षक - रजनी, चित्रा, शाहीन, चिंकल, अभिषेक शर्मा और रीना भी थे |
जिन्होंने सभी के लिए एक सुरक्षित, निर्देशित और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समझ को और विकसित करने के लिए, किंडरगार्टन के छात्रों ने विनम्रता और एकजुटता के मूल्यों को सीखते हुए, अपने संबंधित कक्षा शिक्षकों के साथ पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया। यह यात्रा एक व्यापक शैक्षिक अनुभव के रूप में कार्य करती है, जो शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा को एकीकृत करती है, जो समग्र छात्र विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रिंसिपल शालू भसीन ने ऐसे सार्थक सीखने के अवसर पैदा करने के प्रयासों के लिए शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और छात्रों को कक्षा से परे सीखना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
#ambala #news #tanejapublicschool #cultural