22/11/25

गीता जयंती समारोह: एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- सनातन धर्म (एस.डी.) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, अम्बाला छावनी के छात्रों ने राजकीय मॉडल स्कूल, पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सृष्टि ने किया विद्यालय का नाम रोशन : - विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों की भूमिका भी समारोह में सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालड़ा जी द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

प्रधानाचार्य और प्रबंधन की बधाई : - विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कैलाश चन्द मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चन्द गुप्ता, और महा सचिव श्री सुधीर बिंदलास ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

#ambala #News #sdschool #geeta-jayanti-celebrations #sd-senior-secondary-school

Previous

अम्बाला पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 2245 पेटी अंग्रेजी/देसी शराब नष्ट की गई

Next

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम