Skip to Videos
  • 223726_HomePage_c98d82f0-8a96-4a40-aa59-1b2cde950e81 (1).jpeg

    सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में भर रही खुशियों के रंग

    एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की संवेदनशील सरकार अपने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के रंग भर रही है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार ने बुजुर्गों को सम्मान, सहारा और सुरक्षा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार का संकल्प है कि बुजुर्ग अपने जीवन की दूसरी पारी को न केवल सहज और आरामदायक ढंग से बिताएं, बल्कि उसमें आनंद और आत्मसम्मान भी महसूस करें।

    इसी ध्येय के साथ राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से वरिष्ठजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से बुजुर्गों को संबल तो मिल ही रहा है, साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।

    वृद्धाश्रमों में हो रही बुजुर्गों की समुचित देखभाल —

    बुजुर्गों को जीवन के आखरी पड़ाव में पोषण, स्वास्थ्य और आवास के साथ ही समुचित देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बेसहारा और परित्यक्त बुजुर्गों को वृद्धाश्रमों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 63 वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 44 राज्य सरकार और 19 केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

    डे-केयर सेंटर्स में बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन का रखा जा रहा ध्यान —

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की वर्तमान सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 10 भक्त श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम शुरू करवाए हैं। इन डे-केयर सेंटर्स पर बुजुर्गों को चिकित्सा, प्रौढ़ शिक्षा, अल्पाहार के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए प्रवचन एवं धार्मिक भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, उनके मनोरंजन के लिए पत्र-पत्रिकाओं की भी व्यवस्था की गई है।

    माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम —

    राज्य सरकार ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि बुजुर्गों को उनके परिजनों द्वारा उपेक्षित न किया जाए। इसलिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम को सख्ती से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक उपखंड स्तर पर अधिकरण और हर जिले में अपीलीय अधिकरण गठित किए गए हैं। संपत्ति से जुड़े विवादों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह और स्वयंसिद्धा आश्रम बनें बुजुर्गों का सहारा —

    राज्य में बेघर और असहाय, निराश्रित, वृद्धजनों व्यक्तियों के लिए 45 पुनर्वास गृह स्थापित किए गए हैं। इनमें आवास, भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि बुजुर्ग सम्मानजनक और खुशहाल जीवन जी सकें। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राज्य बजट 2024-25 में संभाग मुख्यालय वाले जिलों में 50 लोगों की क्षमता वाले स्वयंसिद्धा आश्रम खोलने की घोषणा की थी। इसके दायरे को बढ़ाते हुए बजट 2025-26 में 10 और जिलों में भी नए आश्रम खोलने की घोषणा की गई। इस प्रकार 17 जिलों में स्वयंसिद्धा आश्रम प्रारंभ किए गए हैं।

    अटल वयो अभ्युदय योजना से मिल रहा सम्मानजनक जीवन —

    इस योजना के माध्यम से सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रयासरत है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा देना और वृद्धावस्था में उन्हें सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना है।

     बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन —

    बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 14567 सक्रिय है। इस सेवा के माध्यम से बुजुर्गों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषयों पर मुफ्त जानकारी देने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

    बुजुर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने वालों को दिया जा रहा सम्मान —

    समाज में बुजुर्गों को उचित मान-सम्मान मिले और उनकी देखभाल और सहायता के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रेरित हों, इसके लिए राज्य सरकार वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी करती है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर) के अवसर पर इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं तथा सेवानिवृत्त राजकीय सेवकों को जिला स्तर पर सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है।

    बुजुर्गों के लिए संबल और सहारा बनीं राज्य सरकार —

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी धरोहर हैं। उनकी देखभाल और सम्मान पूरे समाज का दायित्व है। यही कारण है कि राज्य सरकार बुजुर्गों को राहत और संबल देने में निरंतर अग्रसर है। संवेदनशीलता, सहानुभूति और सम्मान की यह नीति ही राज्य सरकार को बुजुर्गों का सच्चा संरक्षक बनाती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223584_HomePage_303c9b55-af59-4007-93e9-1d40274ffe10.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में जुटी राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन की प्रत्येक समस्या का समाधान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई भी इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

         भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने जनसुनवाई में आई महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं को सबसे पहले सुना और अधिकारियों को उनकी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। अपनी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण से आमजन संतुष्ट नजर आए।

         मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से करें तथा नियमित रूप से स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई हो। श्री शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अधिकारी उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण करें तथा अधिकारी पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता से काम करते हुए लोगों को राहत दें।

         भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223614_HomePage_58e2aa5f-6caa-4560-aaec-eb189fbc9ef4.jpeg

    निजी आवासीय छतों पर होगी सब्ज़ी की खेती, जयपुर में शुरू हुई 'स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना'

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    अंतर्राष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएसआईटीसी), दुर्गापुरा, जयपुर द्वारा नगर निगम क्षेत्र में स्थित निजी आवासों की छतों पर सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना' की शुरुआत की गई है।

    इस योजना के अंतर्गत केवल जयपुर नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासीय भवनों के स्वामी ही आवेदन कर सकते हैं। वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य गैर-आवासीय भवन इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे।

    रूफ टॉप यूनिट निर्माण की कुल अनुमानित लागत 53 हजार 619 रूपए है। इसमें से 70 प्रतिशत(37हजार 534 रूपए) की राशि अनुदान के रूप में सरकार द्वारा वहन की जाएगी जबकि शेष 30 प्रतिशत (16 हजार 085 रूपए) राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी।

    परियोजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी और आवेदन पत्र संस्थान के कार्यालय से ही प्राप्त किए जा सकेंगे।

    योजना के दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप आईएसआईटीसी, दुर्गापुरा, जयपुर से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 9636839317 पर कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223613_HomePage_60a79d8b-646d-4e20-b9c7-c27b5d29ae3c.jpeg

    डबल इंजन की सरकार खेल विकास और युवा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और उद्योग,युवा एवं खेल राज्य मंत्री के.के बिश्नोई ने सोमवार को आदर्श बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना (बालोतरा) में 69 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


    जोगाराम पटेल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार खेल विकास और युवा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा 250 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा नवीन स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस यह विश्वविद्यालय उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा।


    जयपुर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स
    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा राज्य सरकार ने खेलो एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए 475 करोड़ रुपये के बजट के साथ राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन,स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं का 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना एवं जीवन बीमा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा खेल अवसंरचना विकास की दिशा में जयपुर में 100 करोड़ रुपये के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स भी स्थापित, 25-25 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर, भरतपुर एवं उदयपुर में बालिकाओं के लिए रेजिडेंशियल गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाली 3 हजार 500 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना की जा रही है।


    रोजगार उत्सवों में अब तक 91 हजार युवाओं को दी गई नियुक्ति
    जोगाराम पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कर युवाओं के हितों को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा 5 वर्ष में 4 लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। विभिन्न रोजगार उत्सवों के माध्यम से अब तक 91 हजार युवाओं को नियुक्ति दी गई है और 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।


    विगत 11 वर्षों में भारत वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा- बिश्नोई
    वा एवं खेल राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने कहा खेलों के विकास के लिए देश भर में खेलो इंडिया केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा इस आयोजन में भाग लेने प्रतिभागी टीमें जीतेगी या सीखेगी और सीखने की सतत् प्रक्रिया को पूर्ण देश और प्रदेश का मान बढ़ाएगी।
    बिश्नोई ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के प्रत्येक नागरिक को प्रत्यक्ष लाभ मिलना  सुनिश्चित हुआ है।


    सिवाना वासियों के मांग के अनुरूप मिलेगी इनडोर स्टेडियम की सौगात
    युवा एवं खेल राज्यमंत्री ने कहा खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और धैर्य जैसे मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने कहा खेलों से व्यक्ति जीवन में एकाग्रता, सकारात्मक और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा सिवाना वासियों की मांग के अनुरूप इनडोर स्टेडियम की सौगात दी जाएगी।

    सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा बजट में सिवाना को अनेक सौगातें देने और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर काश्तकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223624_HomePage_1f4199e5-f898-4aea-97fd-64bf5fcefc09.jpeg

    सेवा पखवाड़ा के तहत आमजन के हो रहे अनेक काम

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश को प्रगति की ऊंचाईयों पर पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सांगानेर न केवल जयपुर का बल्कि पूरे राजस्थान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। हम सांगानेर को विकास के पायदान पर आगे खड़ा रहने की प्राथमिकता से कार्य कर रहे है। जिससे विकसित राजस्थान के संकल्प में यह क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

    भजनलाल शर्मा सोमवार को जयपुर में सांगानेर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सांगानेर में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य सरकार द्वारा सांगानेर में बिजली के क्षेत्र में ही लगभग 100 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ‘यूनिटी मॉल‘, जयपुर मेट्रो, सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक एलीवेटेड रोड का निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

    सांगानेर को मिली लगभग 700 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात -

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सांगानेर को लगभग 700 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत सांगानेर में विद्युत, सड़क, शिक्षा, नगरीय विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के 529 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। साथ ही, आज सांगानेर स्टेडियम में करीब 171 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 218 करोड़ से अधिक की लागत वाले गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी के पास तक एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व कार्य-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान देश का अग्रणी प्रदेश बने। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा आरम्भ हुआ है। सेवा पखवाड़े के तहत राज्य सरकार ने भी ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की शुरूआत की है। इन शिविरों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है तथा जनोपयोगी कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। इन शिविरों से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इन शिविरों में वे अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आस-पास के लोगों को इन शिविरों में लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। 

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता मानते हुए निरंतर निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में आज सांगानेर में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव से आमजन को बड़ी राहत मिली है। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए सामग्री वितरण एवं दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की। भजनलाल शर्मा ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री का आमजन ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223660_HomePage_458fb1be-050b-4b98-ae77-0a0f363b5b93.jpeg

    खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक - शिक्षा मंत्री

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को कोटा में आयोजित की जा रही 69 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र (17 वर्षीय) फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजय वीर क्लब मैदान, कुन्हाड़ी में आयोजित रंगारंग उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री ने दोनों टीमों की उपस्थिति में फुटबॉल को किक लगाकर उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया।

    दिलावर ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। विजेता वही होता है जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सफलता हासिल करता है। सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने तिरंगे के रंग के गुब्बारे भी आसमान में छोड़े और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई।

    मुख्य अतिथि मदन दिलावर ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी टीमों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223666_HomePage_a0a77c5b-47c9-4640-9a06-475daa086e0e.jpeg

    एलिवेटेड रोड से यातायात दबाव से मिलेगी निजात, आवागमन होगा सुगम

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक निर्मित होने वाले एलिवेटेड रोड का त्रिवेणी नगर चौराहे पर शिलान्यास किया। 

    भजनलाल शर्मा ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने परियोजना के मॉडल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

      उल्लेखनीय है कि इस फोरलेन एलिवेटेड रोड से गोपालपुरा बाईपास पर आवागमन सुगम होगा। परियोजना के पूर्ण होने पर 10बी, न्यू सांगानेर रोड, रिद्धी-सिद्धी, गुर्जर की थड़ी और इनसे जुड़े क्षेत्रों में यातायात दबाव भारी कमी आएगी। साथ ही, यह एलिवेटेड रोड मानसरोवर, अजमेर रोड और मालवीय नगर तक बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।  

    कार्यक्रम में नगरीय एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 

    218 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 2160 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड —

    लगभग 218 करोड़ की लागत से इस 2160 मीटर लंबे और 17.20 मीटर चौड़े एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड में 88 पिलर्स होंगे। इस परियोजना के अंतर्गत महेश नगर जंक्शन पर 20 मीटर लंबाई का अंडरपास भी बनेगा। साथ ही, एलिवेटेड रोड के दोनो तरफ 10.5-10.5 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड तथा 1.5 मीटर यूटिलिटी सर्विस के साथ 2-2 मीटर के फुटपाथ मय ड्रेन का निर्माण भी होगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223663_HomePage_1d7f3ecc-153a-4a2e-a195-f682e0d76eeb.jpeg

    बाड़मेर के मालाणी महोत्सव सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अभिनव पहल

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    बाड़मेर में मालाणी महोत्सव के समापन समारोह के दौरान कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राजस्थान का खजुराहो किराडू आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

    इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। विश्नोई ने कहा कि मालाणी महोत्सव सीमांत बाड़मेर जिले की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की अभिनव पहल है। किराडू जैसे बेहद अदभूत स्थान पर लोक कलाकारों, पुरातन संस्कृति को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की इच्छा शक्ति की बदौलत मालाणी महोत्सव का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि किराडू ऐतिहासिक स्थान है, जहां पुराने समय में विदेशों से व्यापारिक मार्ग का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विदेशों से पुरातन संपदा रूपी मूर्तियों को वापिस भारत लाया गया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से किराडू में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूरा महत्व के स्थलों के प्रचार प्रसार के साथ कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223667_HomePage_8d4588df-bef5-464d-8824-47be196e25b3.jpeg

    सुगम आवागमन, विकसित राजस्थान की अवधारणा पर कार्य करें परिवहन और रोडवेज के अधिकारी

    एन.एस.बाछल, 30 सितम्बर, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सेामवार को  शासन सचिवालय स्थित अपने  कार्यालय में परिवहन और रोडवेज के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा, यातायात सुविधा और यात्रियों की सुविधा से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की समय पर प्राप्ति के निर्देश दिए। 

    उन्होंने पूर्व बैठक में लिए निर्णयों की पालना की समीक्षा की तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए कार्यों व उनसे आए परिवर्तन की भी समीक्षा की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223522_HomePage_c85925f2-13bb-4058-b556-53550188d848.jpeg

    प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही देश-प्रदेश का विकास होगा। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। 

    भजनलाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी आस-पास के लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें योजनाओं से जोड़ें तथा सेवा पखवाड़ा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से सांगानेर के विकास कार्यों को धरातल पर मूर्तरूप मिल रहा है। इसी क्रम में नवरात्र के अवसर पर सांगानेर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, सांगानेर के क्षेत्रवासियों के साथ भविष्य के विकास कार्यों की योजना पर चर्चा भी की जाएगी। 

    इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर क्षेत्र के लोगों ने मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223523_HomePage_1a3778a5-04e6-43e8-91ac-7b152c135e46.jpeg

    रोजाना हजारों विजिटर्स से महिला स्वयं सहायता समूहों की हो रही आमद

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन जवाहर कला केंद्र, दक्षिण परिसर, जयपुर में किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और उद्यमी महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तकला और मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के इस आयोजन में हस्तकला प्रेमियों का हुजूम उमड़ रहा है।

    महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस वर्ष अमृता हाट में 175 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्यमी महिलाओं के साथ-साथ रूडा, उद्योग, ट्राइबल जैसे विभागों की महिलाओं ने भी स्टॉल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि हाट को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। विगत एक सप्ताह में हजारों विजिटर्स ने हाट का अवलोकन किया और 70 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई, जिससे विक्रेताओं में उत्साह की लहर है।

    डॉ. डोगीवाल ने बताया कि अमृता हाट में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जो आगंतुकों को राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक प्रदान कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि हस्तकला और स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन दे रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223543_HomePage_8c5526dc-c2a9-4eb7-b28f-213a6d5ca8b9.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर में अपने निवास 201 रघुमार्ग पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण करे निर्देश दिये। 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने जनसुनवाई में आए पेयजल, विद्युत, सडक, पुलिस आदि की परिवेदनाएं लेकर आए फरियादियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन को मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति तक के पात्र व्यक्ति के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका जागरूक रहकर न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभांवित करावे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223579_HomePage_fd32329a-15f8-4cd6-af76-e00d1e453e42.jpeg

    प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को जिले की परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    माननीय जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने परबतसर उपखंड की ग्राम पंचायत नेतियास के ग्राम खोखरिया में आयुष्मान आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र का  लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत भड़सिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री सुरेश रावत ग्राम पंचायत कालेटडा  में भामाशाह गजेंद्र सिंह उदावत द्वारा उनके माता पिता की स्मृति में राजकीय विद्यालय में बनवाये गए नवीन भवन का भी लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ व आधारभूत विकास की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह कार्य ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। राज्य सरकार आमजन के बुनियादी सुविधाओं सहित सभी मूलभूत कार्यों को तत्परता से कर रही हैं। 

    मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाने और जनता को मजबूत आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223532_HomePage_f9590d25-579b-4221-a9f5-d70b06a145d6.jpeg

    सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गौ माता को विशेष महत्व दिया गया है तथा गाय को देवत्व का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पंजीकृत गौशाला के लिए मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 50 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन और छोटे बछड़ों के लिए 25 रुपये प्रतिदिन किया है।

    भजनलाल शर्मा रविवार को डीग जिले के गुहाना स्थित जड़खोर गौ-धाम में आयोजित श्री कृष्ण बलराम गौ-आराधन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट वर्ष 2025-26 में प्रदेश के लघु एवं सीमान्त किसानों को बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का प्रावधान किया है। 

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प से सनातन संस्कृति का हो रहा उत्थान -

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से पूरे देश में सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हमारी विरासत को मजबूत कर रहे हैं। इसी दिशा में हमारी सरकार ने खाटूश्याम जी मंदिर, पूंछरी का लौठा सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बजट में प्रावधान किए हैं। साथ ही हमारी सरकार भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े स्थलों को श्रीकृष्ण गमन पथ के रूप में विकसित कर रही है।

    भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप श्रीमद्भागवत् -

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में संतों-महंतों का विशेष महत्व है। श्रीमद्भागवत् भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है तथा हमारे जीवन के लिए मार्गदर्शक है। इसके दर्शन मात्र से जीवन में सुख, शांति और संतोष प्राप्त होता है। हमें इन आदर्शों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी संस्कृति के संरक्षण एवं गौ माता की सेवा का संकल्प लें। राज्य सरकार हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए तत्पर है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री जड़खोर गोष्ठ बिहारी मंदिर में सपत्नीक दर्शन किए और कामधेनु गोशाला में गौ-पूजन  कर गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाया। साथ ही भजनलाल शर्मा ने परम पूज्य स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्यजी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223539_HomePage_87e4100c-4182-49d4-b4ff-e80b7d76ee0b.jpeg

    पीएम से प्रभावित और राजस्थान की फैन मधु राजस्थानी ने जापान में प्रभावशाली लोगों को सिखाया घूमर

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की पहल पर, पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ की उपस्थिति और एफएचटीआर के सहयोग से विश्व पर्यटन दिवस के दिन क्योटो में जापान के ब्लॉगर्स और इंफ़्लुएंसर्स के साथ ब्लॉगर मीट एवं रोड शो किया गया।  इस मीट में राजस्थान के वैश्विक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए रचनाकारों को एक साथ लाया गय।

    प्रधानमंत्री जी की हाल ही में हुई जापान यात्रा में मधु राजस्थानी जो उनसे मिली थी उन्हें भी इस रोड शो में आमंत्रित किया गया। मधु राजस्थानी द्वारा शो में जापानी और अन्य ब्लॉगर्स को घूमर नृत्य सिखाना विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। 

    ब्लॉगर्स को राजस्थान के हस्तशिल्प ब्लॉक प्रिंटिंग और ब्लू पॉटरी की कला से अवगत कराया गया और ब्लॉक प्रिंटिंग का लाइव डेमो भी दिया गया। इस अवसर पर राजस्थान पर एक क्विज शो का आयोजन भी किया गया और राजस्थान पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने पर पुरस्कार वितरित किये गए।

    'जापान पर्यटन एक्सपो' का रविवार को हुआ समापन —

    जापान के नगोया आइची में आयोजित 'जापान पर्यटन एक्सपो आइची' का रविवार को समापन हो गया। उक्त जापान ट्रैवल एक्सपो में पब्लिक डे होने के कारण जापानी परिवारों का राजस्थान के स्टैंड पर अभूतपूर्व उत्साह और उपस्थिति देखने को मिली।राजस्थान की पर्यटन गतिविधियों को पूरे आयोजन के दौरान खूब सराहना मिली।

    पैलेस ऑन व्हील्स : विशेष आकर्षण —

    हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों के देश में जापान के ट्रैवल एजेंट्स के मध्य पैलेस ऑन व्हील्स लक्ज़री ट्रेन और हेरिटेज होटल्स के प्रति विशेष आकर्षण देखा गया। 

    जापानी मीडिया से भी बातचीत —

    इस दौरान जापानी मीडिया से भी बातचीत की गई तथा राजस्थान पर्यटन के भव्य स्वरूप और यहां ​की पर्यटन विशेषताओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही व्यावसायिक बैठकें भी आयोजित की गई। 

    राजस्थान स्टैंड की सराहना —

    उक्त आयोजन के दौरान राजस्थान स्टैंड पर राजस्थान को पसंद करने वाले और कई जापानी ब्लॉगर और इंडोफाइल्स ने खूब विजिट किया और इसकी सराहना की । राजस्थान पावेलियन में राजस्थान  के पर्यटन आकर्षणों और उत्पादों के जीवंत प्रदर्शन किया गया और लाइव हस्तशिल्प प्रदर्शन को बड़ी संख्या में देखा और सराहा गया।

    राजस्थान में जापानी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की उम्मीद बढ़ी —

    उक्त आयोजन के दौरान राजस्थान के वैविध्यपूर्ण स्थापत्य एयर लैंडस्केप और समृद्ध कला और संस्कृति विरासत को लेकर जापानी ट्रैवल एजेंट में उत्सुकता दिखी जिसका लाभ आगे चलकर पर्यटकों के आगमन में वृद्धि के रूप में दिखेगा।

    राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ सहित उक्त एक्सपो में अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और एफएचटीआर के सदस्य श्री तरुण बंसल और हेमंत मित्तल तथा सह-प्रदर्शक दीपक धायल भी उपस्थित रहें। इस दौरान जापान पर्यटन बोर्ड के जेटीबी सदस्यों (अध्यक्ष और शीर्ष ट्रैवल एजेंट) और जापान राष्ट्रीय पर्यटन संगठन (जेएनटीओ) के अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत चर्चा में भाग लिया गया और राजस्थान के आकर्षक पर्यटन स्थलों और उत्पादों के संबंध में जानकारी दी और फ़िल्म के माध्यम से एक प्रस्तुति भी दी गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223544_HomePage_72b5f00d-9b7b-4e48-8895-48e8b3877455.jpeg

    मेसेनरी स्टोन और रेड़ ऑकर के नाम पर लोह अयस्क का अवैध खनन गतिविधियां

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    खान विभाग द्वारा मेसेनरी स्टोन व रेड ऑकर के नाम पर लोह अयस्क के अवैध खनन गतिविधियों पर औचक कार्रवाई करते हुए बहरोड़, चिमनपुरा, नारेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गर्ह है। खान विभाग द्वारा निर्देशित विभागीय टीम द्वारा कोटपूतली, चिमनपुरा, बहरोड़ व आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों पर औचक कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रु. के 1895 टन खनिज लोह अयस्क आयरन ओरे के अवैध भण्डार को जब्त किया है। क्षेत्र में मेसेनरी स्टोन और खनिज रेड ऑकर के नाम पर लोह अयस्क के अवैघ खनन, उसके प्रसंस्करण और भण्डारण पाया गया है। विभाग द्वारा क्षेत्र में ड्रोन सर्वे भी करवाया गया है।

           मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम करते हुए सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाते रहे हैं।

    खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर के भांकरोटा में एक कार्रवाई के दौरान खनिज लोह अयस्क की अवैध गतिविधि पाये जाने पर विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से औचक कार्रवाई करने का निर्णय किया गया और इसके लिए अधिकारियों को निर्देश देते ही संभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संभावित क्षेत्रों में कार्रवाई जारी होने के साथ ही अब तक करीब एक करोड़ रूपये के लोह अयस्क के अवैध भण्डार की जब्ती की कार्रवाई, दो एफआईआर दर्ज कराई गई है और कार्रवाई जारी है।

           अधीक्षण खनि अभियंता श्री एनएस शक्तावत ने बताया कि तीन दिन से जारी औचक निरीक्षण के दौरान 5 स्थानों पर अब तक 1895 टन लोह अयस्क का रॉ खनिज और फिनिश खनिज जब्त करते हुए बहरोड़ थाने और सरुण्ड थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहली कार्रवाई बहरोड़ के रीको एरिया में गिरिश मिनरल्स एण्ड ग्राइण्डिंग कंपनी में की गई। यहां पर क्रसर से लोह अयस्क को फिनिश करना पाया गया है। कंपनी में परिसर में 90 टन रॉ लोह अयस्क और 160 टन फिनिश लोह अयस्क का अवैध भण्डारण पाया गया। कंपनी के रेकार्ड में मेसेनरी स्टोन और रेड ऑकर दिखाया गया और मौके पर इनके स्थान पर लोह अयस्क की ढ़ेरियां पाई गई। क्रसर कंपनी के मालिक मौके पर उपलब्ध नहीं मिले पर मौके पर उपलब्ध कंपनी के कार्मिक द्वारा भण्डारित लोह अयस्क के संबंध में संतोष जनक उत्तर नहीं दिया जा सका। विभाग द्वारा बहरोड़ थाने में एमएमडीआर एक्ट की धारा 4 व 21 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गईं।

           विभागीय टीम द्वारा कोटपूतली के ही नारेडा और चिमनपुरा व आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों पर लोह अयस्क के भण्डार को जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। नारेड़ा में जगदंबा धर्म कांटे के पास बांके बिहारी माइन एण्ड मिनरल्स में 295 टन फिनिश लोह अयस्क का अवैध भण्डारित ढे़र जब्त कर सरुण्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह से नीम का थाना के पास 450 टन फिनिश लोह अयस्क और अन्य 150 टन लोह अयस्क की ढ़ेरी जब्त की गई है। चिमनपुरा में 800 टन अवैध भण्डारित लोह अयस्क जब्त किया गया है।

           गौरतलब है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में जयपुर माइनिंग इंजीनियर श्री श्याम कापड़ी के निर्देशन में टीम द्वारा अवैध लोह अयस्क पकड़ा था। इसके बाद विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से सूचनाएं एकत्रित कर तीन दिन से क्षेत्र में कार्रवाई जारी है। विभाग को प्राप्त इनपुट के अनुसार इसमें जयपुर, सीकर, झुन्झनू, कोटपूतली आदि के अधिकारियों को शामिल कर संभावित क्षेत्रों में कार्रवाई जारी है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223545_HomePage_8280c8ce-ac28-42c9-ae20-4797b27107eb.jpeg

    कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पहुंचे सुमेरपुर मंत्री कुमावत ने किया स्वागत

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे के होटल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चौधरी का फूलमालाएं पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया।

    इस अवसर पर देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का भी भव्य अभिनंदन किया। साथ ही कुमावत ने कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आने पर उन्हें साफा बांधकर व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। 

    सिंदरू के गरबा महोत्सव में हुए शामिल —

    कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान शनिवार देर शाम को सिंदरू में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर गरबा महोत्सव के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223540_HomePage_0991edae-f5fe-47e1-a1b9-dca540f73333.jpeg

    समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अलवर के लक्ष्मी नगर में स्थित सर्वांगीण बाल विकास एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, निःशुल्क जांच एवं मार्गदर्शन शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शिविर में दिव्यांगजनों के लिए लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर निर्देश दिये कि दिव्यांगजनों की समुचित जांच करने के साथ उनकों बीमारी के अनुरूप दवाओं का वितरण करें। उन्होंने दिव्यांगजनों से शिविर की सुविधाओं का फीडबैक लेकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा  दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका जागरूक रहकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के साथ-साथ उन्होंने विधायक निधि को अलवर शहर के दिव्यांगजनों को विधायक निधि को स्कूटी उपलब्ध कराई थी तथा वर्तमान में भी इसी कोष से शेष रहे पात्र दिव्यांगजनों को और स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सबकी सहभागिता की महती आवश्यकता है, और यहीं भाव सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी वर्गों की समन्वित सहभागिता से आयोजित हो रही गतिविधियों में दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नगर के निवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं महिया हो सके इसके लिए सड़के व पेयजल का कार्य विधायक निधि को से कराया गया तथा शेष रही सड़कों व पेयजल का कार्य आने वाले समय में नगर विकास न्यास में अन्य मदों के माध्यम से अच्छी गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने सभी कॉलोनी वासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने घर के पास पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी करें साथ उन्होंने सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की भी शपथ दिलाई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223546_HomePage_dc4f9b17-4077-4f55-b4dc-4874132a01c2.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी में की पूजा-अर्चना, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देववानी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल रविवार को बांसवाड़ा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

    त्रिपुरा संुंदरी मंदिर पहुंचने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी एवं मंत्री कन्हैयालाल का मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया तथा बाद में मंदिर के मुख्य महंत निकंुज पंड्या ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। 

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर आज बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुन्दरी के पवित्र दरबार में देवी मां के दर्शन-पूजन कर उद्भुत आध्यात्मिक और आलौकिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने प्रार्थना की कि मां सरस्वती समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223542_HomePage_1e090c60-dd08-4464-a4c5-36743013e211.jpeg

    बाघिन एसटी-2302 के साथ दो शावकों की हुई कैमरे में हुई तस्वीर कैद

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व के करणी माता मंदिर के पास बफर क्षेत्र में बाघिन एसटी-2302 को अपने दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप होने से सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में टाइगरों की संख्या 50 होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि विगत दिनों वन क्षेत्रा के बाघ परियोजना सरिस्का के बफर रेंज में बाघिन एसटी-2302 ने शावक को जन्म दिया था। कैमरा ट्रैप में बाघिन के साथ एक शावक की तस्वीर कैद हुई थी तथा करणी माता वन क्षेत्र में अब एसटी-2302 के साथ दूसरा शावक भी देखा गया है। इससे अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या 50 हो गई जो टाइगरों की बढती संख्या के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही, शोर और भीड़भाड़ से बचें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खोले राहत के द्वार

    एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्या का समाधान मौके पर ही उपलब्ध होने से सुशासन की नई राह खुली है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का हाथों-हाथ निस्तारण किया जा रहा है।

    शिविर बन रहे सुशासन की नई मिसाल —

    प्रदेश की ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 4 हजार 121 ग्रामीण सेवा शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इनमें राजस्व विभाग ने आपसी सहमति से भूमि विभाजन के 8 हजार 801 प्रकरण निस्तारित किए हैं। इसी तरह 52 हजार 996 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण कर राजस्व रिकॉर्ड में इंद्राज किया गया, 58 हजार 772 लंबित फार्मर रजिस्ट्री पूरी की गई तथा स्वामित्व योजना के तहत 64 हजार 106 पट्टों का वितरण किया गया। आमजन को 74 हजार 842 मूल निवास प्रमाण पत्र और 91 हजार 469 जाति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

    बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालन को मिली नई दिशा —

    भजनलाल सरकार के शिविरों ने स्वास्थ्य और पशुपालन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए अब तक 1 लाख 53 हजार 715 महिलाओं की ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। 49 हजार 355 बच्चों का टीकाकरण हुआ। 3 लाख 27 हजार 983 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कराई गई और 7 हजार 483 पोषण किट वितरित की गईं। साथ ही, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 85 हजार 657 पॉलिसियों का वितरण किया गया और 2 लाख 54 हजार 405 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

    किसानों को संबल, बिजली की निर्बाध आपूर्ति —

    ग्रामीण सेवा शिविरों में बिजली की समस्याओं का भी तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। अब तक 20 हजार 536 विद्युत सप्लाई संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। 10 हजार 491 मीटर और 2 हजार 11 ट्रांसफार्मर संबंधी खराबियां ठीक की गईं। 3 हजार 422 नए कनेक्शन जारी किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 82 हजार 137 पॉलिसियों का वितरण हुआ और 1 लाख 33 हजार 155 किसानों को मिनी किट का लाभ मिला। साथ ही 14 हजार 141 किसानों की ई-केवाईसी पूरी की गई।

    हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा —

    शिविरों के माध्यम से एनएफएसए पोर्टल पर 78 हजार 514 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 4 लाख 30 हजार 813 नए परिवारों/सदस्यों की आधार सीडिंग की गई। इसी तरह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 186 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। ज़रूरतमंदों को 2 हजार 404 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए गए।

    महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मिला बल —

    महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 29 हजार 153 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। आपदाओं में क्षतिग्रस्त 418 पक्के और 2 हजार 452 कच्चे मकानों के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वित्तीय समावेशन की दिशा में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 34 हजार 327 नए बैंक खाते खोले गए और जनाधार योजना में 1 हजार 478 नए परिवारों का नामांकन हुआ।

    राज्य सरकार का अटूट संकल्प है कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत मिले तथा प्रत्येक गांव-ढाणी तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2025-09-28 at 3.34.36 PM.jpeg

    विद्यार्थी लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करें और आगे बढ़ें - राज्यपाल

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    राज्यपाल ने भारजा में दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने की बात कही एवं अनुशासित जीवन चर्या से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन रखने, खाना जूठा ना छोड़ने सदैव सत्य बोलने और आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने बच्चों को उत्तम दिनचर्या और सद्गुणों के माध्यम से एक आदर्श व्यक्ति बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों पर दी गई सुरीली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नृत्य प्रस्तुति पर उनकी सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी।

    राज्यपाल बागड़े ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #राज्यपाल #अनुशासन #CurrentNews #छात्रप्रेरणा #Rajasthan #उत्तमदिनचर्या #पौधारोपण #StudentMotivation #DanikKhabar #News

  • Amohor.jpeg

    विश्व पर्यटन दिवस 2025 - आमेर महल के पीछे स्थित सागर कुण्ड में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस वर्ष "पर्यटन और सतत् परिवर्तन" थीम रखी गई जिसके तहत आमेर महल के पीछे स्थित सागर कुण्ड में शनिवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। 

    सेवा पखवाड़ा- 2025 के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों में "पंच गौरव" कार्यक्रम में चयनित पर्यटन स्थलों की साफ- सफाई एवं रख-रखाव का कार्य किया गया।

    जयपुर की विरासत के प्रति जागरुकता एवं पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग, आरटीडीसी, पुरातत्व एवं संगहालय विभाग, जयपुर हेरिटेज नगर निगम एवं वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही ट्रैवल ट्रेड के प्रतिनिधियों यथा FHTR, HRAR, RATO, HFR, ADTOI, FRTO, HAJ, Guide Associations, आई. एच, एम. जयपुर के विद्याथिर्यों, आदि को शामिल करते हुए आमेर महल के पीछे स्थित सागर कुण्ड में उक्त स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर “इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट” के विद्यार्थिओं द्वारा स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। 

    उल्लेखनीय है कि, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें आमेर महल, नाहरगढ़, हवा महल, जंतर मंतर एवं अल्बर्ट हॉल पर ट्रैवल ट्रेड के प्रतिनिधियों के सहयोग से पर्यटकों का स्वागत किया गया, आमेर महल, नाहरगढ़, हवा महल, जंतर मंतर एवं अल्बर्ट हॉल पर लोक कलाकार दलों द्वारा कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोडी नृत्य, कठपुतली नृत्य, बहरुपिया, शहनाई वादन, आदि मनमोहक प्रस्तुतियां प्रातः काल के समय दी गई।

    #DanikKhabar #WorldTourismDay #Rajasthan #आमेरमहल #SwachhataAbhiyan #LatestNews #जयपुर #RajasthanTourism #CulturalHeritage #News #सागरकुण्ड

  • 223521_HomePage_921aa2b1-1864-440b-8a2a-03c81ea23383.jpg

    मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री दिवंगत नन्दलाल मीणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए, परिजनों को ढांढस बंधाया

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रतापगढ़ के अंबा माता का खेड़ा में पूर्व मंत्री स्व.नन्दलाल मीणा की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. नंदलाल मीणा के पुत्र एवं राज्य सरकार में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व परिजनों को ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचल के सर्वांगीण विकास में पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल मीणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक, सांसद सी. पी. जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि, परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    #श्रद्धांजलि #नन्दलालमीणा #भजनलालशर्मा #Rajasthan #Tribute #News #DanikKhabar #CurrentNews

  • 223505_HomePage_9a2bc82e-b662-440c-8b3f-62d50bdf9f7f.jpg

    राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष ने जरूरतमंद बच्चों की सालभर की फीस का खर्च उठाया, चार दिव्यांगजनों को भेंट की स्कूटी

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अनोखा अंदाज़ सामने आया। देवनानी ने अजमेर के स्कूल में पढ़ने वाले नौ जरूरतमंद विद्यार्थियों की सालभर की फीस का जिम्मा उठाया। इन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा था। इसी को देखते हुए देवनानी ने स्कूल प्रशासन को 1 लाख 5 हजार रुपये का चेक सौंपकर मासूमों की शिक्षा का भार अपने कंधों पर लिया। इस मौके पर स्कूल सचिव विक्रम सिंह राठौड़ और दर्शन मंडल शाहिद अनेक लोग मौजूद रहे।

    दिव्यांगजनों को विधायक कोष से मिली स्कूटी—

    सेवा पखवाड़े के इस विशेष अवसर पर देवनानी ने एक और सराहनीय पहल की। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले चार दिव्यांगजनों को विधायक कोष से स्कूटी प्रदान की। यह स्कूटी दिव्यांगजनों के लिए न सिर्फ उनके निजी कामों में सहायक होगी, बल्कि रोजगार की दिशा में भी बड़ा सहारा बनेगी। इन स्कूटियों के मिलने से दिव्यांगजन अब आत्मनिर्भर होकर अपने दैनिक जीवन को सहज और सुगम बना पाएंगे। इस पहल को क्षेत्र में काफी सराहना मिल रही है।

    विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर हुआ आयोजन—

    यह पूरा आयोजन विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के अजमेर स्थित निवास स्थान पर संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और लाभार्थी परिवार मौजूद रहे। मौके पर लोगों ने देवनानी की इस सामाजिक सोच और सेवा भावना की खुलकर प्रशंसा की। शिक्षा और दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उठाए गए इन कदमों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वासुदेव देवनानी समाज के कमजोर तबके की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

    #Rajasthan #News #नरेंद्रमोदीजन्मदिन #सेवापखवाड़ा #शिक्षादान #दिव्यांगकल्याण #सामाजिकसेवा #AjmerNews #आत्मनिर्भरता #DanikKhabar #SocialService #ScootyDistribution

  • 223506_HomePage_54343765-5ecb-4bcd-b1b0-e630a76d113f.jpg

    राजस्थान: पाली डेयरी की नई उड़ान! शुद्ध लाभ बढ़ा, ₹3 लाख लीटर क्षमता का अवशीतन सिस्टम डवलप होगा

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    पाली डेयरी की 30 वीं आमसभा का आयोजन पाली जिले के संघ मुख्यालय पर किया गया। जिसमें पाली, फालना एवं जैतारण क्षेत्र के अध्यक्ष और संचालक मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे। 

    पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार व डेयरी विभाग द्वारा प्रचलित व प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालन अत्यंत उन्त्रत रोजगार के रूप में स्थापित हो चुका है। अपना संस्मरण सुनाते हुए बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान एक महिला ने बताया कि वे प्रतिवर्ष  2 करोड़ रूपये कि आमदनी केवल दूध व्यवसाय करके अर्जित की है। इसी प्रकार मातृशक्ति जो पाली डेयरी से जुड़ी है वे भी ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि पाली डेयरी से जुड़कर अपने सामाजिक व आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करें। 

    इस मौके पर डेयरी मंत्री ने पाली डेयरी के लगातार तीसरे वर्ष भी शुद्ध लाभ में बढोतरी होने पर अध्यक्ष व डेयरी प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वितीय वर्ष-2022-23 में जहां पाली डेयरी ने 31.45 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया, वहीं, वर्ष-2023-24 में शुद्ध लाभ एक करोड़ 62 लाख 53 हजार रुपए पहुंच गया। डेयरी ने 2024-25 में दो करोड़ 61 लाख 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित कर मानक स्थापित किए हैं। कुमावत ने कहा कि में पाली डेयरी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और संचालक मंडल व डेयरी प्रशासन को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं कि वह अपने आगामी वर्ष-2025-26 के शुद्ध लाभ के आठ करोड़ 58 लाख 14922 रुपए के लक्ष्य को भी पूरा करे। डेयरी मंत्री ने यह भी कहा कि चालू वितीय वर्ष-2025-26 में पाली डेयरी की दुग्ध भंडारण क्षमता तीन लाख लीटर तक बढाने की योजना है। इसके तहत यहां तीन लाख लीटर क्षमता का अवशीतन सिस्टम विकसित किया जाएगा।  

     

    डेयरी अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां-

    इससे पहले पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया ने आमसभा में वर्ष 2024-2025 में प्राप्त उपलब्धियों के अन्तर्गत बताया कि समस्त क्षेत्रों में सरस व पाली दुग्ध संघ की बढती साख व सदस्यों के विश्वास के अनुरूप दुग्ध संकलन की मात्रा निरन्तर बढ़ रही है जो प्रतिदिन लगभग 1 लाख लीटर औसत रही है। पाली डेयरी में सहकारी सदस्यों की संख्या 41 हजार से अधिक हो गयी है जिसमें 13023 महिला सदस्यों के माध्यम से 203 महिला समितियां कार्यशील हैं।

    बिठिया ने वर्ष 2024-25 में पाली डेयरी में विभिन्न क्षैत्रों जैसे दूध संकलन समिति सुदृढिकरण, दूध व दुग्ध उत्पाद विक्रय, नवीन तकनिकी व पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम में गायों हेतु बछिया के लिये विशेष तकनीक के बारे में बताते हुए कहा कि यह सुविधा लगभग हजार रूपये के स्थान पर सरकार द्वारा रियायती दर पर 70 रूपये की लागत में उपलब्ध करवाई जायेगी। बिठिया ने कहा कि पाली डेयरी की लगभग 16.41 करोड़ की योजना जीका की केन्द्र सरकार के द्धारा स्वीकृत हुई है। जिसके अन्तर्गत आधारभूत संरचना विकास में समिति, बी.एम.सी., ए.एम.सी.यू., प्रयोगषाला सुदृढिकरण, प्रशिक्षण व प्रशिक्षित समूहों के विकास से संघ के विकास हेतु गतिविधियों को संचालित करना है। 

    श्रेष्ठ दुग्ध समितियां सम्मानित— 

    कार्यक्रम में डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली, फालना एवं जैतारण क्षैत्र की श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सम्पूर्ण जिलें में प्रथम पिपलिया कलां, दितीय देवली कलां, तृतीय मालपुरिया कलां व बी.एम.सी. स्तर पर श्रेष्ठ कार्य सम्पादन हेतु क्रमशः बोमादडा, गौशाला बर व खिवान्दी को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार विपणन में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु विभिन्न पुरूस्कार प्रदान किये। 

    500 मीट्रिक टन के गोदाम का शिलान्यास— 

    एजीएम के बाद मंत्री कुमावत ने डेयरी परिसर में मेन गेट के समीप प्रस्तावित 01 करोड़ 05 लाख रुपये की लागत के गोदाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण कार्य करीब पांच माह में पूरा होगा। गोदाम की भंडारण क्षमता 500 मीट्रिक टन होगी। इससे तैयार दूध उत्पादों के भण्डारण व वितरण की अच्छी सुविधा हो जायेगी।


    #Rajasthan #Dairy #पालीडेयरी #डेयरीविकास #News #DanikKhabar #रिकॉर्डलाभ #MilkProduction #CurrentNews #पशुपालनरोजगार

  • 223503_HomePage_e0af65c3-19e8-45d7-8d2d-14a1642dcd89.jpg

    दिया कुमारी ने दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में लिया भाग, संस्कृति और विरासत से हुईं रूबरू

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आभानेरी में चल रहे दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में भाग लिया। उन्होंने फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लिया और चांद बावड़ी का अवलोकन किया।

    उप मुख्यमंत्री ने चांद बावड़ी का अवलोकन करते हुए वहां मौजूद अधिकारियों से इसके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चांद बावड़ी के समीप स्थित हर्षद माता मंदिर पहुंचकर नवरात्र के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उप मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

    उपमुख्यमंत्री ने आभानेरी फेस्टिवल में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया और पद्म श्री अनवर खान द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का आनंद लिया। उन्होंने पद्म श्री अनवर खान और उनकी टीम से बातचीत की और उनका स्वागत किया। 

    'चांद बावड़ी काफी अद्भुत, सुंदर और भव्य'—

    इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि आभानेरी की चांद बावड़ी काफी अद्भुत, सुंदर और भव्य है। हर किसी व्यक्ति को यहां पर आना चाहिए और इसे देखना चाहिए और इसके बारे में पूरी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न जगहों पर जब जाते हैं तो भारत के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में काफी सुंदर और भव्य पर्यटक स्थल हैं और हमें इन पर्यटक स्थलों पर जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और स्वयं उनका यह प्रयास रहेगा कि जो पर्यटक जयपुर व प्रदेश के अन्य जगहों पर आते हैं, वे आभानेरी भी आएं और यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़े।

    उप मुख्यमंत्री ने मिट्टी का दीपक बनाकर दिया 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश—

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आभानेरी गांव पहुंची और उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया। इस दौरान वह आभानेरी में एक कुम्हार के पास रूकी। उन्होंने कुम्हार से बातचीत की और खुद ने भी मिट्टी के दीपक बनाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और जो लोग स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार कर रहे हैं उनके उत्पाद खरीदने चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली आने वाली है, ऐसे में हर व्यक्ति अपने घर पर मिट्टी के दीपक जलाएं और स्वदेशी अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दे रहे हैं ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

    #Rajasthan #आभानेरीफेस्टिवल #चांदबावड़ी #वोकलफॉरलोकल #पर्यटनकोबढ़ावा #IncredibleIndia #danikkhabar #news #currentnews #RajasthanNews #दियाकुमारी

  • 223508_HomePage_4229ad64-44f0-432b-bc40-0569f7991102.jpg

    विश्व पर्यटन दिवस, राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र ने, बीकानेर हाउस में आए पर्यटकों का किया अभिनंदन

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-

    विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन द्वारा नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में पधारे पर्यटकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने देशी-विदेशी पर्यटकों को मिठाई खिलाई और पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।

    इस अवसर पर छतरपाल ने बताया कि पर्यटकों के मनोरंजन के लिए राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पूरे बीकानेर हाउस परिसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर्स लगाए गए।

    यादव ने बताया कि इंडिया गेट स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित राजस्थानी फूड बाजार में भी पर्यटकों का मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

    #विश्वपर्यटनदिवस #राजस्थानपर्यटन #बीकानेरहाउस #पर्यटनकोबढ़ावा #राजस्थानीसंस्कृति #IncredibleIndia #Rajasthan #Danikkhabar #currentnews #News

  • 223514_HomePage_694f7131-6c67-4725-9a36-1a5fef44a7b0.jpg

    सिंधी भाषा बचेगी तो ही संस्कृति की रक्षा हो पाएगी" -विधानसभा अध्यक्ष

    एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाषा ही संस्कृति की रीढ़ होती है। इसे संजोेकर ही संस्कृति बचाई जा सकती है। विभाजन के समय पाकिस्तान के सिंध से आए सिंधीभाषियों को अपनी भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नई पीढ़ी को इस भाषा को आत्मसात करना चाहिए जिससे सिंधी संस्कृति व सभ्यता अपने आप ही जीवित रह जाएगी। शनिवार को देवनानी ने सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान सिंधी अकादमी और झूलेलाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।

          अपने उद्बोधन में देवनानी ने कहा कि वे स्वयं सिंधी है और उन्हें सिंधी होने पर गर्व है। सिंधी भाषा विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है। इसमें 52 वर्ण है जो इसकी समृद्धता को दर्शाते हैं। सिंधी भाषा में विपुल साहित्य रचे जाने की आवश्यकता जताते हुए उन्होने कहा कि सिंधी संस्कृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को इस भाषा को विशेष रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिंध के वासी इस देश में सिर्फ अपनी भाषा और संस्कृति के साथ आए थे। वे जहां भी बसे, अपनी मेहनत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में सिंधी गीत, नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन आदि प्रस्तुतियां हुई। समाज की ओर से देवनानी का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के हरीश राजानी, विजय आहुजा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दंश झेला है। देश के बंटवारे के बाद अपना सबकुछ छोड़कर खाली हाथ आने वाले इस समाज पर पाकिस्तान में हुए अत्याचारों, संघर्ष और जिजीविषा को दर्शाने वाली विभाजान विभीषिका गैलेरी अजमेर में बनाई जा रही है। इस गैलेरी में समाज की भाषा, सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

    #सिंधीबोली #सिंधीसंस्कृति #वासुदेवदेवनानी #विभाजनविभीषिका #सिंधीगौरव #SindhiLanguage #DanikKhabar #News #currentnews #Rajasthan #udaipur

  • download.jfif

    ऋणी 30 सितम्बर से पूर्व बकाया राशि जमा कराकर मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना का लाभ उठाएं

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, जयपुर की ओर से राज्य सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 के अन्तर्गत ऐसे पात्र ऋणी, जिन्होंने योजना की शर्तों के अनुसार कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भाग पूर्व में ही जमा करवा दिया है, अब उन्हें शेष 75 प्रतिशत राशि दिनांक 30 सितम्बर  से पूर्व जमा करवाना अनिवार्य है।

     बैंक के सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ऋणियों को आर्थिक राहत दी जा रही है, जिसका लाभ लेने के लिए अन्तिम तिथि से पहले पूर्ण भुगतान करना आवश्यक है। यदि निर्धारित समय पर शेष राशि जमा नहीं करवाई गई तो पूर्व में जमा की गई राशि को अवधिपार ब्याज के रूप में समायोजित कर लिया जाएगा। उन्होंने ऋणी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे अन्तिम तिथि से पूर्व अपने बकाया का पूर्ण भुगतान कर राहत योजना का लाभ प्राप्त करें।  इस योजना से किसान और अन्य पात्र ऋण धारकों को अपने पुराने ऋण से मुक्ति मिलेगी, वे मुख्यधारा में आएंगे तथा पुनः लोन ले सकेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223446_HomePage_c96aced8-c5bb-4e04-8b70-9ad2e30e0182.jpeg

    त्यौहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जिले में विकास योजनाओं और बजट घोषणाओं को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को राहत व लाभ देने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को गति प्रदान करें। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने योजनाओं तथा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति से अवगत कराया।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास, बजट घोषणा, आमजन की सुविधा और शहरी ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। वासुदेव देवनानी ने कहा कि बजट घोषणाओं के संबंध में धरातल पर कार्य आरम्भ होने की स्थिति में ही क्रियान्वयन माना जाना चाहिए। इससे पूर्व कार्य प्रक्रियाधीन की श्रेणी में आएगा। कार्य का आरम्भ होने में किसी प्रकार की बाधा के बारे में सक्षम स्तर को अवगत कराएं। बजट घोषणाओं के कार्यों के धरातल पर आकर आमजन को लाभ मिलने की मंशा के साथ कार्य किया जाना चाहिए। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अप्रारम्भ कार्यों को प्रारम्भ कराए तथा प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करवाकर लोकापर्ण सुनिश्चित करें।

         उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों के पेचवर्क से संबंधित कार्य 10 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखकर कार्य करें। पेचवर्क की गुणवत्ता बनाई रखनी आवश्यक है। अतिवृष्टि से प्रभावित विद्यालयी संरचनाओं की मरम्मत के कार्य दीपावली से पहले आरम्भ कराएं। सैनिक विद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर जल भराव के समाधान के लिए अधिकारी मौके पर जाकर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में नए आवेदनों के लिए सर्वे कराएं। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के भवन निर्माण के लिए राजस्थान पुलिस हाऊसिंग कॉरपोरेशन स्तर पर फॉलो करें।

         उन्होंने कहा कि नई सड़क पर पुलिस चौकी से संबंधित कार्य में तेजी लाए। आनासागर चौकी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया अगले सप्ताह में पूर्ण होनी चाहिए। नवीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए सचिव स्तर से लगातार सम्पर्क में रहे। कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास अगले सप्ताह करवाने का प्रयास किया जाए। स्वयंसिद्धा आश्रम के भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रिया को अपडेट रखें। चंद्रवरदाई नगर स्टेडियम के उन्नयन के लिए आवश्यक प्रस्ताव सोमवार तक तैयार होने चाहिए। इसी प्रकार पटेल स्टेडियम के उन्नयन के लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी फॉलो करें।

         उन्होंने कहा कि अजमेर के लिए आवंटित दो पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में आगे की कार्यवाही होनी चाहिए। पेयजल अवसरंचनाओं के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। अतिरिक्त फीडर का कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करने का प्रयास करें। जवाहर स्कूल में खेल विद्यालय स्थापित करने के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं की पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजें। ई-बसों के आने से पहले समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें। बसों के संचालन के लिए रूट तय करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। वरूण सागर एवं चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरण संबंधी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के साथ करें।

         उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण से कच्ची बस्तियां नगर निगम को स्थानान्तरित होते ही उनके म्यूटेशन खोले जाए। नए म्यूटेशन खुलने के साथ ही कच्ची बस्तियों के पट्टे जारी करने की कार्यवाही आरम्भ करें। शहरी शिविरों के फॉलोअप शिविर आयोजित कर पट्टे जारी कराएं। शिविरों में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर पहुंचकर पूरे दिन वहीं रहे। अधिकतम समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को लाभ दें।

         उन्होंने कहा कि रोड लाईट ठीक होने के साथ ही इस कार्य का सत्यापन भी कराया जाए। शिलान्यास की गई सड़कों का कार्य जल्दी आरम्भ कराए। तालाबों एवं बांधों की मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर कार्य आरम्भ करें। विद्युत विभाग को ट्रिपिंग रोकने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई न्यूनतम 48 घंटे में होनी चाहिए। प्रमुख चौराहों की यातायात लाईटें क्रियाशील रहे। प्रमुख बाजारों के नॉन-वेंडिंग जोन में रेहडी पटरी वालों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को सही करवाएं।

         उन्होंने कहा कि अवैद्य ई-रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाही करें। मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं चिकित्सा संस्थानों में रखें। जल बहाव के प्राकृतिक मार्ग को अवरूद्ध करने वाले समस्त अतिक्रमण तुरन्त हटने चाहिए। एलीवेटड रोड़ की बंद भुजा पर कमेटी के निर्देशानुसार कार्य कर शीघ्र खुलवाने का प्रयास करें। एलीवेटड रोड़ का सौन्दर्यीकरण भी होना चाहिए। अजमेर शहर के प्रवेश स्थलों पर एन्ट्री प्लाजा का कार्य दीपावली से पहले आरम्भ हो। काजीपुरा से सावित्री माता मंदिर तक की सड़क की स्वीकृति एक सप्ताह में जारी करें।

         उन्होंने कहा कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। चोरी एवं नकबजनी रोकने के लिए फुलप्रूफ सिस्टम रखें। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त जाप्ते के साथ गश्त बढ़ाएं। विभिन्न चिन्हित स्थानों पर हथियारबंद जवान भी तैनात रखें। आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223449_HomePage_710292a5-421f-4e04-86f8-59a838a5cf11.jpeg

    शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर के तत्वावधान में शुक्रवार को तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने की।

         विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। मैं स्वयं तीन दशक तक शिक्षक रहा हूं और ऐसे आयोजनों में शामिल होना परिवार जैसी अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है वे राष्ट्र निर्माण की धुरी है। शिक्षक विद्यार्थी के जीवन का निर्माता होता है और उसका दायित्व है कि कठोरता और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्धारण करे।

         उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज शत-प्रतिशत अंक तो अर्जित कर रहे हैं लेकिन उनमें विश्लेषण की क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। राष्ट्र के प्रति भाव उनमें जागृत होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी को उनके शिक्षकों ने राष्ट्र प्रेम से प्रेरित शिक्षा दी। इसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्र के लिए समर्पित हुए।

         वासुदेव देवनानी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति का अनुपालन कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। देश के वीरों की गाथाएं पढ़ाई जाएं। इससे विद्यार्थी केवल पास होकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर फील्ड में जाकर व्यवसाय आरंभ करने वाले और विकसित भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले युवाओं को तैयार करना ही शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।

         उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को हमारा देश भारत महान की भावना से प्रेरित करें और भास्कराचार्य एवं आर्यभट जैसे महान विद्वानों की खोज से अवगत कराएं। शिक्षक समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223457_HomePage_25e61c8f-bc2c-4c2b-b270-c62fdd2fffe1.jpeg

    ऊर्जा मंत्री ने कोटा में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और प्रमाण पत्र

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटा जिले की ग्राम पंचायत कनवास और सावनभादो में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने शिविर के दौरान लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे और सर्टिफिकेट भी सौंपे।

    हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पूरा प्रशासन आपके बीच आया है। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि आम जनता को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सारा प्रशासन एक ही शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण तथा मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्यों में निस्तारण की प्रगति जानी।

     ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बपावर क्षेत्र के कई गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण चौपाल लगाकर लोगों से विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत फीडबैक लिया। जन संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कईं गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र को विकास की कईं सौगातें दी हैं। अभी करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनका लाभ आम जनता को मिलेेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बिजली आपूर्ति ठीक करने और गुणवत्तापर्ण बिजली उपलब्ध कराने के कार्य कराए गए हैं। साथ ही, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223458_HomePage_1f74de8f-9d29-460a-94fc-2d412c2b2ba7.jpeg

    जैन समुदाय की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की व्यावसायिक दक्षता ने उन्हें विश्वसनीय और सम्मानित समुदाय का दर्जा दिलाया है। साथ ही, उन्हें परोपकार, मेहनत और समाज सेवा करने की परंपरा ने राजस्थान की जड़ों से जोड़े रखा है। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी राजस्थानियों को मातृभूमि से जोड़ने तथा निवेश में और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रवासी राजस्थानी नीति-2025 भी ला रहे हैं।

                   भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को हैदराबाद में प्रमुख समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनके साथ संपर्क रखने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यदि कोई प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि की ओर एक कदम बढ़ाएगा, तो सरकार उसके साथ दो कदम आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

                   मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस में कला, संस्कृति, विज्ञान, व्यवसाय और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में प्रवासी समुदाय की सहभागिता पर जोर देते हुए राज्य के उज्जवल और समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जीटो उद्यमियों से संवाद-

                   इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हैदराबाद में ही जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) के उद्यमियों से भी संवाद किया तथा जीटो कनेक्ट 2025 पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जैन समुदाय की न केवल व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के जैन उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक कौशल, नैतिक मूल्यों और दूरदर्शिता के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।

                   भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री भंवरलाल जैन ने ‘जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड’ की स्थापना कर सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के क्षेत्र में विश्वस्तरीय योगदान दिया, जिससे कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव हुए। सामाजिक क्षेत्र में मगराज जैन द्वारा स्थापित ‘सोसाइटी टू अपलिफ्ट रूरल इकोनॉमी’ ने थार मरुस्थल के दूरदराज क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार और सामाजिक सशक्तीकरण के अवसर उपलब्ध कराए।

                   मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं कौशल विकास में जीटो इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन फ़ाउंडेशन और आईआईटी व जेईई प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने राजस्थान के युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद की है। इन सभी प्रयासों से स्पष्ट है कि राजस्थान का जैन समुदाय न केवल आर्थिक और उद्यमशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है, बल्कि समाज और समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उनकी यह प्रतिबद्धता राज्य की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

                   भजनलाल शर्मा ने देश और राजस्थान के सामाजिक व आर्थिक विकास में जैन समुदाय योगदान की सराहना की तथा प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में सभी सहभागी बनें। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223454_HomePage_cae9034b-b817-4b67-b6c4-d6db7e8426df.jpeg

    सकारात्मक प्रतिस्पर्धा व्यक्तित्व में लाती है निखार -विधानसभा अध्यक्ष

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    दयानंद महाविद्यालय में तृतीय लिटरेचर फेस्ट एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

         विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का भी संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोई हारता नहीं है एक प्रतिभागी पुरस्कृत होता है और दूसरा सीखकर आगे बढ़ता है। इसी प्रक्रिया से जीवन का प्रत्येक अनुभव व्यक्ति को मजबूत बनाता है। डिबेट और भाषण प्रतियोगिता जैसे मंचों पर आरंभिक घबराहट धीरे-धीरे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बदल जाती है।

         वासुदेव देवनानी ने साहित्य की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि साहित्य जीवन को रंगों से भर देता है और कविताएँ मन की लहरों को शब्दों के मोतियों के रूप में प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन के साथ भारतीयता और सनातन संस्कृति की धारा को भी आगे बढ़ाए। विद्यार्थियों को सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।

         उन्होंने आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया और स्वदेशी को अपनाने का संदेश देकर देश को सशक्त बनाने का मार्ग दिखाया। आज भारत विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है उसे साकार करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी।

         समारोह में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दयानंद लिटरेचर फेस्ट की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। यह आयोजन द्विवार्षिक रूप से किया जाता है और अब इसका प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाएगा। फेस्ट में लगभग 35 शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े करीब 250 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223436_HomePage_97a9cb61-ec39-4227-9de6-e2c485381b26.jpeg

    ग्रामीण सेवा शिविर में महिला कृषकों को मिनी बीज किट किए वितरित

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी. आर. चौधरी ने शुक्रवार को जालोर तहसील की रेवत ग्राम पंचायत में लगे ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी।

     अध्यक्ष  ने विभागवार  हेल्प डेस्क पर पहुँच अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।  सेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को घर के पास ही विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। 

                    उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित आमजन से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने महिला कृषकों को मिनी बीज किट प्रदान किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223432_HomePage_a57cec52-0ef2-44ca-bcb7-ce510de25996.jpeg

    व्यापारिक संगठनों से आह्वान- वोकल फॉर लोकल को दें बढ़ावा

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    पशुपालन विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है।

    केन्द्र सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों का लाभ आम उपभोक्ता तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ आज से ही आम उपभोक्ता तक पहुंचाएं। रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम कम होने से उन्हें बचत होगी और वे अपने बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर पाएंगे, ज्यादा निवेश कर पाएंगे। कुमावत ने शुक्रवार को सुमेरपुर के व्यापारिक संगठनों के साथ भैरू चौक से मेहता प्याऊ तक पदयात्रा निकालकर आमजन को जीएसटी दरों में कमी के बाद वस्तुओं के दामों में आई कमी के बारे में जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारिक संगठनों की सभा को संबोधित करते हुए जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित इस सभा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय का लाभ व्यापारी वर्ग को वस्तुएं सस्ती कर आमजन पहुंचाना होगा और व्यापारी वर्ग की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि आज से ही नई दरों का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के संदेश को अपनाते हुए सभी राष्ट्र को प्रथम मानकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक आज से ही पहुंचना शुरू करें।

    इस दौरान व्यापारिक संगठनों के द्वारा व्यापार जगत में आ रही समस्याओं और उनसे राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया। उन्होने आश्स्वत किया कि हम सभी प्रधानमंत्री के द्वारा किये गये जीएसटी सरलीकरण का लाभ आमजन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर मंत्री कुमावत का जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने दुकानों पर जीएसटी की दरें घटाने संबंधी जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए।

    इस मौके पर प्रसन्न मेहता ,पूनमसिंह परमार, अनोपसिंह राठौड़, रमेश बोहरा,भूपेंद्र गोयल, व्यापार संघ के अध्यक्ष पुखराज कुमावत, वाणिज्यिक कर विभाग, वृत सुमेरपुर के एसीटीओ महिपाल सिंह, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह मंचासीन थे। वहीं, पदयात्रा में शिवराजसिंह बिठिया, मांगीलाल सुथार, ललित राकावत चेयरमैन तख़्तगढ़, दिनेश कुमावत तख़तगढ़्र, हडमंतसिंह बांकली, पारस सोलंकी तख्तगढ, रविकांत रावल , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223428_HomePage_90bb11fc-0485-4bb1-bba9-b50c97909a23.jpeg

    राज्यपाल ने झील में बोटिंग कर माउंट आबू की प्राकृतिक छटा को निहारा

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार सायं सिरोही जिला स्थित माउंट आबू में नक्की झील के किनारे राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक गीतों को पूरी तन्मयता से सुनते हुए राजस्थानी लोक संगीत की सराहना की एवं लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोक कलाकारों से संवाद करते हुए उनकी कला की प्रशंसा की। इस दौरान लोक कलाकारों ने पधारो म्हारे देश जैसे गीतों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नक्की झील में बोटिंग कर माउंट आबू की प्राकृतिक छटा को निहारा। इस दौरान बोटिंग करते हुए अन्य पर्यटकों ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया जिसके जवाब में राज्यपाल ने भी उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने इस दौरान आबू पर्यटन क्षेत्र की विभिन्न जानकारी लेते हुए इसे एक रमणीय स्थल बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223433_HomePage_bd82a1c9-937c-4134-af1d-a82514743891.jpeg

    ‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’ थीम पर आमजन की सहभागिता से आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय  शर्मा ने शुक्रवार को अलवर के हृदय स्थल होप सर्कस पर सेवा पखवाडे के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’ थीम पर आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की अगुवाई कर 40 से अधिक संगठनों व बडी संख्या में आमजन की सहभागिता से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मंत्रीगणों ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ अलवर का संदेश दिया तथा विकसित भारत क्विज के पोस्टर व स्वच्छता बैग का विमोचन किया।

     भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वच्छता ईश्वर के नजदीक ले जाने का विषय है।  विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवेश को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जाना अहम घटक है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन चलाकर हर घर में शौचालय बनवाने का कार्य किया गया जिससे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। इससे आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ स्वच्छता के महत्व को भी बढ़ावा मिला है।

                   उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही राष्ट्र निर्माण का कार्यक्रम है। अलवर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का काम केवल सफाई कर्मचारियों का ही नहीं हैं,  हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।  वर्ष 2025 की स्वच्छता क्रांति में हम सभी को सामूहिक जनसहभागिता के साथ आगे आकर अलवर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में काम करने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलवर को लीगेसी वेस्ट मुक्त करने में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जीरो लीगेसी वेस्ट करने की दिशा निरन्तर सार्थक प्रयास किए जाएंगे।  होप सर्कस से सागर जलाशय तक नाइट ट्यूरिज्म विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है।  अलवर जिले के 16 सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें स्वच्छता मॉडल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।

                   वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अलवर शहर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास जा रहे हैं। श्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शन  में अलवर जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में 54वां स्थान तथा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में देश के 130 शहरों में तीसरा स्थान प्राप्त होना सभी अलवरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि एक दिन, एक घण्टा, एक साथ अभियान को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में ढालकर अपने गली-मौहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की स्वच्छता में सहयोग करने की महती आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार कर स्वच्छता अभियान को जन आन्दोलन बनाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।

    ऑटो टिपर से कचरा इकट्ठा कर दिया निर्धारित स्थल पर कचरा डालने का संदेश-

                   भूपेन्द्र यादव एवं संजय शर्मा ने स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान ऑटो टिपर चलाकर शहर से कचरा इकट्ठा कर आमजन को निर्धारित स्थान पर कचरा डालने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में 125 ऑटो टिपर संचालित है जो घर-घर जाकर कचरा  संग्रहण करते हैं।  आमजन  कचरे को गीले व सूखे के रूप में पृथक करने के बाद ही ऑटो टिपर में डाले।

    स्कूटी पर सवार होकर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा -

                   मंत्रीगणों ने स्कूटी पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर शहर को स्वच्छ बनाने में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अलवर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करने होंगे । उन्होंने स्वच्छता के प्रति न केवल स्वयं जागरूक रहने बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूकता करने पर जोर दिया। 

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के पोस्टर को किया लॉन्च-

                   कार्यक्रम के दौरान  भूपेन्द्र यादव एवं  संजय शर्मा ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए बच्चों में लीडरशिप विकसित करना बेहद जरूरी है, इसी सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री यंग लीडर डायलॉग शुरू किया गया। इसमें बच्चें आवेदन करें, चयनित बच्चों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा।  इस संवाद की शुरुआत ‘माई भारत क्विज’ से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा एवं प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 अक्टूबर तक mybharat.gov.in/quiz के माध्यम से क्विज में भाग ले सकते हैं।

    चार जोन में बांटकर 40 से अधिक संगठनों व आमजन ने सहभागिता से की सफाई-

                   स्वच्छता अभियान के तहत अलवर शहर के प्रमुख स्थानों को चार जोन में बांटकर 40 से अधिक संगठनों एवं आमजन से सामूहिक सहभागिता से सफाई की, जिसमें जोन ए में होप सर्कस से कंट्रोल रूम तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में स्काउट गाइड फैलो, लायंस क्लब चार यूनिट, ऑटो मोबाइल एसोसिएशन, आरडीएनसी मित्तल फाउण्डेशन, सुभाष नगर योगा ग्रुप, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, एमआईए एसोसिएशन, मानव उत्थान सेवा आश्रम, गुरूद्वारा समिति व लघु भारती ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार जोन बी में होप सर्कस से त्रिपोलिया तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में डेरा सच्चा सौदा, श्री सर्राफा बाजार व्यापार समिति, अलवर रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन, अलवर नमकीन एसोसिएशन, गायत्री परिवार, बार काउंसिल एसोसिएशन, भारतीय योग संस्थान व आइएमए अलवर , जोन सी में होप सर्कस से काशीराम चौराहा तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में गणेश मार्केट व्यापार संघ, क्रॉकरी व्यापार महासंघ, कलाकंद मार्केट एसोसिएशन, चूडी मार्केट विकास समिति, यूडी मार्केट ठेली पटरी मजदूर यूनियन, गणेश मार्केट व्यापार संघ, सब्जी मंडी एसोसिएशन, भारतीय जनता पार्टी, सेनेटरी क्लब ने साफ-सफाई की तथा  डी जोन में होप सर्कस से केडलगंज तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में किराना व्यापार संघ, केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति, केडलगंज ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, हलवाई विकास समिति, ठेली मजदूर यूनियन, अलवर साडी डीलर्स एसोसिएशन, वीर चौक व्यापार समिति, क्राकरी व्यापार महासंघ एवं कृषि उपज मंडी से जुड़े लोगों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223393_HomePage_996fe3e2-1085-4f4b-9efb-8f872c5a8b62.jpeg

    दुनियाभर में राजस्थानी मिट्टी की खुशबू फैला रहे प्रवासी राजस्थानी

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी जहां भी जाते हैं वहां अपनी संस्कृति, विचार और राजस्थानी मिट्टी की खुशबू बिखेरते हैं। दुनियाभर में प्रवासी राजस्थानी अपने काम के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में उपलब्ध असीमित अवसरों में निवेश कर वे प्रदेश के विकास में साझेदार बनें जिससे एक नए तथा विकसित राजस्थान का निर्माण हो।

    भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में इस साल 10 दिसंबर को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस की श्रृंखला की शुरूआत आज हैदराबाद से की गई है। आगे भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की मीट आयोजित की जाएगी जिससे देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती मिले।

    प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा विशेष विभाग-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संचयन जैसे क्षेत्रों के लिए विभिन्न सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर साल प्रवासी राजस्थानी सम्मान देगी और विभिन्न अवसरों पर भी सराहनीय कार्य करने वाले प्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के व्यावसायिक और सामाजिक प्रयासों में सहयोग के लिए एक विशेष विभाग का गठन किया जाएगा। 

    प्रवासी राजस्थानियों के लिए हर जिले में बना सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान फाउंडेशन को सुदृढ़ किया है। इसके तहत पिछले एक साल में 14 नए चैप्टर खोले गए हैं तथा पूर्व के 12 चैप्टर्स में भी अध्यक्षों को मनोनीत कर सभी 26 चैप्टर्स को क्रियाशील किया गया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के न्यूयॉर्क, लंदन, रियाद जैसे कई बड़े शहरों में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर सुचारु रूप से चल रहे हैं और इनके जरिए प्रवासी समुदाय राज्य सरकार के साथ राजस्थान की विकास यात्रा के साझेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के परिवारजन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। राइजिंग समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए। अब तक लगभग 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर भी चुके हैं। हम राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देश में मौजूदा हाईवेज का तीसरा एवं रेलवे का पांचवां सबसे बड़ा नेटवर्क है। राजस्थान में सात प्रमुख हवाई अड्डे हैं और दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा हमारे प्रदेश से गुजरता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए 20 से ज्यादा नई नीतियां बनाई गई हैं। साथ ही, कई नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं। पचपदरा के रिफाइनरी भी इसी वर्ष शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 हजार 232 निवेशकों को भूमि उपलब्ध करवाई गई है तथा 17 गीगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 34 हजार हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है जो निवेश को धरातल पर उतारने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।  

        ऊर्जा-पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ले रही अभूतपूर्व निर्णय-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 25 सितंबर को ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के माही-बांसवाड़ा में 2 हजार 800 मेगावाट क्षमता की 42 हजार करोड़ रुपए लागत वाली न्यूक्लियर पावर परियोजना का शिलान्यास किया है। बैटरी स्टोरेज, पंप स्टारेज, रूफटॉप सोलर, पीएम कुसुम के तहत विकेंद्रीकृत सोलर प्रोजेक्ट सहित ऊर्जा के हर क्षेत्र में राज्य ने एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष करोड़ों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। राजस्थान का हर कोना, अपनी समृद्ध धरोहर, प्रकृति, संस्कृति और विविधताओं का दर्शन करवाता है। पर्यटन निवेश में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने भूमि आवंटन हेतु न्यूनतम निवेश को 100 करोड़ रुपये से घटाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया है। इस संशोधन से हेरिटेज, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के साथ-साथ घरेलू निवेशकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने रिप्स-2024 में स्टैंडर्ड सर्विसेज पैकेज के तहत इन्सेंटिव के लिए पर्यटन में निवेश की न्यूनतम सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है। 

    भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में खनन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान खनिज नीति तथा राजस्थान एम-सैंड पॉलिसी लॉन्च की है। साथ ही, खनिजों के ब्लॉकों की नीलामी में अभूतपूर्व तेजी आई है। उन्होंने कहा कि जयपुर और जोधपुर में अत्याधुनिक टियर-4 डाटा सेंटर स्थापित किए गए हैं तथा शीघ्र ही नई सेमीकंडक्टर पॉलिसी भी आने वाली है। प्रदेश में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, वस्त्र, चिकित्सा उपकरण, रक्षा उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण सहित सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए बेहतरीन अवसर हैं। 

    कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया तथा राजस्थानी फाउंडेशन चैप्टर मेंबरशिप की भी लॉन्चिंग की। इससे पहले कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223382_HomePage_9606d184-39e5-40c4-9de5-f1f47d1b148e.jpeg

    पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट-2 में किसानों को मिलेगा सोलर-पंप लगाने का मौका

    एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

    किसानों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्र  और राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेंट-बी में जयपुर जिले के 5500 किसानों के खेतों मेें सोलर पम्प लगवाए जाएंगे। 

    उप निदेशक उद्यान, हरलाल सिंह बिजारनियां ने बताया की लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा सरकार देगी,  किसान को मात्र 40 प्रतिशत राशि देनी है। अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति श्रेणी के किसानों को 45,000 रूपये की अतिरिक्त छूट देय है।  राज्यभर में 60,000 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। उद्यान विभाग इस योजना का  नोडल विभाग है। 

    किसान उसके खेत के क्षेत्रफल के आधार पर  3 , 5 , 7.5 यां 10 एचपी क्षमता का सोलर पम्प दिलवाया जाता हैं।  सौर उर्जा पम्प संयंत्र लगाने के लिए न्यूनतम 0.40 हैक्टेयर भूमि का होना आवश्यक है। जिस किसान के कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं है एवं सिंचाई के लिए वैकल्पिक साधन जैसे डीजल इंजन  पर निर्भर है,  वह योजना का लाभ लेने के लिए राज किसान पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन कर सकता है।  सौर उर्जा पम्प लगने से किसान को डीजल खर्च एवं  विद्युत बिल से छुटकारा मिल सकेगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223321_HomePage_72cc5571-75d3-4b7c-a21c-7f59084b05f6.jpg

    'स्वच्छता ही सेवा' के तहत RRR मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में RRR मोबाइल वैन को मंत्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई।

      मंत्री जोगाराम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “यह पहल न केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगी बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन और पुनः उपयोग (Reduce, Reuse, Recycle) की भावना को भी सशक्त बनाएगी।”

    आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि इस वैन का मुख्य उद्देश्य घर-घर से ऐसी सामग्री एकत्रित करना है, जैसे कि पुराने जूते-चप्पल, कपड़े, खिलौने, किताबें एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ, जो परिवारों द्वारा अब उपयोग में नहीं ली जा रही हैं, किन्तु जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एकत्रित सामग्री को नगर निगम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से छांटा जाएगा और उसके बाद इन्हें सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह मोबाइल वैन प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में जाकर सामग्री संग्रहण एवं वितरण का कार्य करेगी।

    उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई। यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। सफाई मित्रों द्वारा बनाई गई यह मानव शृंखला एकता, सहयोग और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक थी। यह एक प्रतीकात्मक प्रयास था जिससे आम जनता को यह संदेश मिले कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

    इसके साथ नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय ‘‘स्वच्छता चर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री (Waste Material) से निर्मित आकर्षक कलाकृतियाँ एवं स्वच्छता विषयक पोस्टर्स प्रदर्शित किए। इन रचनात्मक प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया कि अपशिष्ट का सही उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

    #SwachhataHiSeva #RRRVanLaunch #ReduceReuseRecycle #JaipurCleanliness #HumanChain #WasteManagement #JaipurNews #CleanIndia #DanikKhabar #Rajasthan #News

  • 223326_HomePage_8c8be866-14c5-487d-8c8a-51e8312cf983.jpeg

    राजस्थान को मिली सौगात, विकास के नए आयाम स्थापित होंगे

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान को विकास की सौगात दी हैं। केन्द्र व राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर है। बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान बांसवाड़ा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एवं आमजन सभा के लाइव प्रसारण के साथ मुख्यमंत्री रोजगार मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुमावत ने नवनियुक्त 320 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।  इसमें पशु परिचर 99, अध्यापक लेवल द्वितीय 119, कनिष्ठ सहायक 56, कनिष्ठ अभियंता 19, संस्कृत शिक्षा वरिष्ठ अध्यापक 12, कनिष्ठ अनुदेशक 15, छात्रावास अधीक्षक 3, सूचना सहायक 2, कनिष्ठ लेखाकार 1 एवं एएनएम 2 शामिल हैं।

    जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के साथ बाड़मेर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ युवाओं को नौकरी की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक और बेहतरीन काम किए है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को नौकरी देने की जो घोषणा की थी, उस पर खरा उतरते हुए युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है।  राज्य सरकार प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए तत्पर है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ धरातल पर राइजिंग राजस्थान की क्रियान्विति सुनिश्चित की जा रही है। 

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि गुरूवार को 15 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाते हुए युवाओं के सरकारी नौकरी के सपने को साकार किया है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी करके आम आदमी को तोहफा दिया है। उन्होंने आम आदमी को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि बांसवाड़ा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य को कई  सौगात दी है। यह सबके लिए गर्व एवं खुशी का अवसर है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि इससे राजस्थान की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि बाड़मेर के युवा स्वदेशी को अपनाने के साथ स्थानीय दस्तकारों को प्रोत्साहित करें। पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के सपने की बागडोर उनके हाथों में है। भारत विश्व में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, प्रशिक्षु आईएएस छायासिंह, समाजसेवी अनंत कुमार विश्नोई, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लाक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के वर्चुअली प्रसारण किया गया। इनमें बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित रहे।

    प्रधानमंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास—

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर जिले के शिव में 220 केवी ग्रिड उप केन्द्र, शिव तहसील की कजीजाल, मतुओं की ढाणी में जेएसडब्ल्यू एनर्जी के 400 मेगावाट सोलर एनर्जी प्लांट एवं बाड़मेर जिले के 346 गांवों के लिए जल जीवन मिशन के तहत 338.73 करोड़ की लागत से बाड़मेर लिफ्ट जलापूर्ति परियोजना के द्वितीय चरण का वर्चुअली शिलान्यास किया। इससे बाड़मेर जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223323_HomePage_798875e9-9d72-4ac2-88c0-87e443ffc5db.jpeg

    राजस्थान उपभोक्ताओं को मिले GST दर घटने का फायदा: राजस्व मंत्री

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री विजय सिंह ने गुरूवार को जिलेभर में व्यापारियों और आमजन के साथ जीएसटी बचत उत्सव मनाया और खुशियां साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ता तक पहुंचाएं। उन्होंने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर चर्चा भी की जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम कम होने से सभी को बचत होगी और वे अपने बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर पाएंगे, ज्यादा निवेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों का कारोबार भी सुगम होगा। इस अवसर पर उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव से प्रचार सामग्री का वितरण भी किया।

    विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है।

    जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने व्यापारियों से चर्चा के दौरान बताया कि कर का बोझ कम होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। संवाद के दौरान व्यापारियों ने भी अपने सुझाव दिए।

    सिंह ने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को अपनाते हुए सभी राष्ट्र को प्रथम मानकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।

    संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, वाणिज्य कर विभाग- वृत शाहजहॉपुर अधिकारी श्री ज्योति स्वरूप शर्मा, कोटपूतली ट्रेड कंसल्टेंट एसोसिएशन, कोटपूतली किराना व्यापार संघ, कोटपूतली व्यापार महासंघ व कोटपूतली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


    #danikkhabar #currentnews #Rajasthan #dailynews #GSTRateCutv #KotpuliBehror #ReliefForCommonMan #ModiKiGuarantee #TaxReform #EconomicBoost

  • 223324_HomePage_63fb4023-f30e-4a16-b623-38784912dd29.jpeg

    जिला परिषद जयपुर की नवीन पहल, ग्राम पंचायत नायन को मिलेगी नई पहचान

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जयपुर जिले में प्लास्टिक मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए जिला परिषद् जयपुर की पंचायत समिति शाहपुरा की ग्राम पंचायत नायन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई (पीडब्लूएमयू) की स्थापना की गई है, जो कि राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत स्थापित की गयी ऐसी सर्वप्रथम इकाई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर की पहल पर जिला परिषद् जयपुर द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन इकाई की स्थापना के लिए 16 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण के लिए इस इकाई में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी जैसे डस्ट रिमूवर, प्लास्टिक श्रेडर मशीन, प्लास्टिक बेलिंग मशीन, वजन मशीन इत्यादि। उक्त कार्य का लोकार्पण स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के समापन दिनांक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 02, अक्टूबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य पंचायत समिति शाहपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का बेहतर प्रबंधन करना, प्रदूषण को कम करना और आमजन को इसके हानिकारक प्रभावों से निजात दिलाना है। इस इकाई की स्थापना ग्राम पंचायत नायन में पहले से निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के अन्दर की गयी है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है एवं इससे ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होगें। आगामी प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन इकाई विराटनगर में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223327_HomePage_bb1b9b74-38ef-4bec-93d5-f6f00f9a6b8b.jpeg

    जोधपुर में 771 अभ्यर्थियों को सौंपे गए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा के नापला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आगमन पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभ्यर्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में 771 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री दिलावर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो युवा नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे हैं, यह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया था, जिनमें से अब तक 75 हजार को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और 15 हजार को आज दिया जा रहा है।

    उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, उनकी रक्षा और संवर्धन के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग रहना होगा। सरकार भी पेड़ों की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने की व्यवस्था कर रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223328_HomePage_5ce34036-5384-416f-91a8-b5549456a14c.jpeg

    पेरिस में भारत पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    फ्रांस में भारत की पर्यटन संभावनाओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से भारतीय दूतावास, सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल एवं एयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार  को पेरिस स्थित भारतीय दूतावास परिसर में भारत पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारत-फ्रांस के बीच पर्यटन सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काउंसलर नवीन कुमार एवं सुश्री शालिया शाह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फ्रांस के विभिन्न शहरों से आए 50 से अधिक प्रमुख टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंटों ने सहभागिता की।

    राजस्थान पर्यटन की प्रस्तुति-

    कार्यक्रम में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन  सचिव राजेश यादव ने राजस्थान की विशिष्ट पहचान और पर्यटन आकर्षणों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

         उन्होंने राजस्थान की प्रचार फिल्मों के माध्यम से किलों, महलों, हवेलियों, थार मरुस्थल, पुष्कर, रणथम्भौर एवं उदयपुर जैसे विश्व-प्रसिद्ध स्थलों को प्रस्तुत किया।

         प्रस्तुति में सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, त्योहार एवं मेलों की झलक भी दिखाई गई, जिससे फ्रांसीसी टूर ऑपरेटर राजस्थान की जीवंत परंपराओं से परिचित हो सके।

        यादव ने बताया कि राजस्थान पर्यटन केवल धरोहर और संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि वाइल्डलाइफ सफारी, एडवेंचर टूरिज्म, वेडिंग डेस्टिनेशन, वेलनेस  जैसे आधुनिक आयामों में भी अग्रणी है।

    फ्रांस-भारत सहयोग की दिशा में नया कदम-

    इस आयोजन से फ्रांसीसी पर्यटक समुदाय को राजस्थान के पर्यटन आकर्षणों की गहन जानकारी मिली। यादव  ने फ्रांसीसी टूर ऑपरेटरों को आमंत्रित करते हुए कहा कि राजस्थान में पर्यटन निवेश, सहयोगी उपक्रम और पैकेज टूर विकास की अपार संभावनाएँ हैं। राजस्थान सरकार अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्य उपलब्धियाँ और संभावित परिणाम-

              इस केंद्रित कार्यक्रम से फ्रांस और यूरोप के पर्यटन बाजार में राजस्थान की सशक्त ब्रांडिंग हुई। राजस्थान की अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर एवं आधुनिक पर्यटन सेवाओं की प्रस्तुति ने फ्रांसीसी टूर ऑपरेटरों की विशेष रुचि आकर्षित की। कार्यक्रम ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय पर्यटन सहयोग, निवेश एवं संयुक्त उपक्रमों को प्रोत्साहित करने का मार्ग प्रशस्त किया। इससे राजस्थान को एक प्रमुख वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

    राजदूत संजीव सिंगला का वक्तव्य-

    भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध गहरे रहे हैं। पर्यटन इन संबंधों को और भी मजबूत बनाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से दोनों देशों के बीच आपसी समझ और आर्थिक सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

    यह आयोजन केवल एक प्रचार कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत-फ्रांस पर्यटन सहयोग की नई शुरुआत है। राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम ने राज्य को यूरोप के पर्यटन मानचित्र पर और सुदृढ़ स्थान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    'एक दिन एक घंटा एक साथ' कार्यक्रम के अंतर्गत श​हर को स्वच्छ बनाने के लिए किया श्रमदान

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रामनिवास बाग एवं पीकॉक गार्डन में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। मालवीय नगर स्थित पीकॉक गार्डन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर की महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर, स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के मिशन निदेशक जुईकर प्रतीक शेखर, तथा जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया। इस अवसर पर एनएसएस, स्काउट्स, सीएसआर संगठनों तथा विभिन्न एनजीओ से जुड़े लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अभियान के तहत जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा,नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल सहित निगम अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधि ने हाथ में झाड़ू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने दस स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए नगर निगम हेरिटेज महापौर श्रीमती कुसुम यादव और निगम अधिकारियों का आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डो से करनी है। महापौर श्रीमती कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने के लिए प्रोत्साहित किया।

    रामनिवास बाग में किया पौधरोपण —

    सफाई अभियान के दौरान राम निवास बाग में मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

    स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा —

    इस दौरान प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव ने सभी स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। उनके दैनिक जीवनचर्या एवं समस्याओं के बारे में जाना। वहीं स्वच्छता कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र सोनी सहित अन्य उच्च अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223336_HomePage_b28c453d-45f1-44c6-ac3a-fd277090d7b4.jpeg

    जल संसाधन मंत्री ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन, सर्वजन कल्याण की की प्रार्थना

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत गुरूवार को अजमेर स्थित अंबे माता मंदिर, बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

     सुरेश सिंह रावत ने मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मबल, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। यह समय माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का होता है।

    इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि हमें मातृशक्ति के प्रति आस्था और सम्मान का संदेश देती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। माँ अम्बे की कृपा से जन-जन का जीवन मंगलमय एवं कष्टमुक्त हो। सुरेश सिंह रावत ने मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और सभी से समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223330_HomePage_a6e0be86-6c54-4749-8511-928ddb74d310.jpeg

    प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को अजमेर जिले में बड़ी संख्या में देखा और सुना

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बांसवाड़ा से किए गए ऐतिहासिक शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का राज्यभर की तरह अजमेर में भी सीधा प्रसारण किया गया। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विशाल जनसमूह के साथ  सीधा प्रसारण देखा और सुना। 

    सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है। आज का यह दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है, जब एक साथ इतनी विशाल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को भी इन योजनाओं से नई ऊर्जा मिली है। यह अवसर प्रदेशवासियों के लिए गर्व और आत्मविश्वास का क्षण है।

     सुरेश सिंह रावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से राजस्थान की आधारभूत संरचना, ऊर्जा, जल संसाधन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजनाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223335_HomePage_8c7b4272-4a6c-4f4a-a885-740ed348df40.jpeg

    चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुरूवार को उत्तर पश्चिम रेलवे (अजमेर मंडल) की नई रेल सुविधा उदयपुर सिटी–चंडीगढ़–उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 09671/09672) स्पेशल रेल सेवा का बांसवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके उपरांत इस विशेष रेल को अजमेर रेलवे स्टेशन से जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर  रमेश सोनी , रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह नई रेल सेवा राजस्थान से चंडीगढ़ तक की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी बल्कि पर्यटन एवं व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा राजस्थान और उत्तर भारत के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी। अजमेर सहित पूरे क्षेत्र के लिए यह नई सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    रेलवे प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    अजमेर रेलवे स्टेशन पर माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक रहा। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के लिए आभार प्रकट किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223220_HomePage_0b6f6ec8-dc0d-4a0f-9f82-09cc908069e3.jpg

    भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं- शहरी सेवा शिविर में ई-मित्र का लाइसेंस किया निरस्त

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर-जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार नगर परिषद बालोतरा के वार्ड संख्या 11, 12 और 13 में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ई-मित्र संचालक का लाइसेंस तुरंत निरस्त—

    प्रभारी मंत्री को शिविर में शिकायत मिली कि एक ई-मित्र संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुमावत ने अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश की पालना में ई-मित्र संचालक पवन प्रजापत का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    दिवाली से पूर्व शहर को रोशन करने के निर्देश—

    निरीक्षण के दौरान कुमावत ने नगर परिषद को बकाया चल रहे 250 पट्टों की फाइलों की जांच करने और विधि सम्मत पाए जाने पर शहरी सेवा शिविरों की समाप्ति से पूर्व उनका वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की सभी रोड लाइटों की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। जहाँ भी नई लाइट लगाने की जरूरत हो, वहाँ नवीन लाइटें लगाकर दिवाली से पूर्व शहर का हर कोना रोशन किया जाए।

    सीवरेज कार्य को लेकर रूडिप अधिकारियों को फटकार—

    प्रभारी मंत्री कुमावत ने रूडिप अधिकारियों को भी सीवरेज कार्य को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज का काम कार्ययोजना के साथ पूर्ण करें और पूरे शहर को खोदकर आमजन को परेशान करना बंद करें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक वार्ड में हर गली में कार्य पूर्ण करने के बाद ही आगामी कार्य शुरू किया जाए। साथ ही सीवरेज कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को तुरंत प्रभाव से सही करवाने के निर्देश दिए।

    #corruption #negligence #servicecamp #danikkhabar #news #zerotolerance

  • 223181_HomePage_02946d94-e554-4ed4-9982-bd97b48dad6b.jpg

    विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अग्रसर है राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री व जालौर जिला प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई और आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता कार्यालय भवन, भाद्राजून का शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए  प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के आम नागरिक का जीवन पहले से सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में सुचारु हवाई यात्रा के लिए कुल 170 एयरपोर्ट का निर्माण, भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत अमृतसर-पचपदरा-जामनगर रिफाइनरी कॉरिडोर, वंदे भारत ट्रेन, जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। 

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर आ गई है तथा इस रफ्तार से आगामी वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर जा पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क निर्माण, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने हेतु निरंतर प्रगतिरत हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल राइजिंग राजस्थान के माध्यम से राज्य में उद्योगों का नवीनीकरण, विस्तार एवं रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि हुई है।

    उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हमारा कर्तव्य है कि विकास की इस ​गौरव विकास गाथा का सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर  सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

    आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाद्राजून में सहायक अभियंता  कार्यालय के भवन का निर्माण होने पर विद्युत तंत्र सुदृढ़ होने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य सेवाएँ भाद्राजून में ही उपलब्ध हो सकेगी तथा स्थानीय लोगों की विद्युत समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण होगा।

     

    इस अवसर पर डिस्कॉम एसई माधाराम सहित बड़़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #भाद्राजून #rajasthan

  • 223177_HomePage_f8cd397f-6d95-4d63-9472-14db028872bf.jpg

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा के नापला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    शर्मा ने नापला में हेलिपैड, सभा स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल, पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आमजन के बैठने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद को लेकर की गई तैयारियों को भी देखा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में निर्देश दिए।

    इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता सहित संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #rajasthan

  • 223186_HomePage_3997979d-4700-40c6-bc48-116002df5742.jpeg

    उप मुख्यमंत्री ने शहरी सेवा शिविर में अवलोकन लाभार्थियों को चैक सौंपे

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अजमेर जिले में किशनगढ़ नगर परिषद के द्वारा आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2025 का मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों कि स्टॉल पर जाकर अधिकारियों एवं लाभार्थियों के साथ संवाद किया।

    शहरी सेवा शिविर में विभिन्न लाभार्थियों को कृषि क्षेत्र के पट्टे वितरित किए। धारा 69 ए के अंतर्गत व्यक्तियों को लाभान्वित कर दस्तावेज सौंपे गए। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 1.5-1.5 लाख की राशि के चैक सौंपे। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के संकल्प पत्र अभिभावकों को दिए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223187_HomePage_60729006-8fb6-443c-befb-dc038d7ac714.jpeg

    घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों के सर्वे से सुनिश्चित होगा सामाजिक सशक्तीकरण

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    शिक्षा एवं पंचायती राज एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति का गहन विश्लेषण  कर योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की लक्ष्य-उपलब्धि के आधार पर समीक्षा की गई। अतिवृष्टि प्रभावित व्यक्तियों को भुगतान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, गिरदावरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मरम्मत कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति, उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण, सेवा शिविरों और सहकारिता सदस्यता अभियान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

    प्रभारी मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की गाइडलाइन के अनुरूप जांच व क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।  उन्होंने  सीएमएचओ को आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के संबंध में उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसका गुणवत्तापूर्ण व त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। घुमंतू सशक्तिकरण योजना पर उन्होंने घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223192_HomePage_a252cb3b-f70c-4ce3-9de1-b7bd33f268cb.jpeg

    पशुपालन मंत्री ने पाली में किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    पाली शहर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण  कार्य के लिए भूमि पूजन पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ का निर्माण फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। कुमावत ने बताया कि 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण होगा। साथ ही 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जहां जरूरत होगी, वहां इनका उपयोग किया जाएगा। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223195_HomePage_4a06b05a-3879-4240-8052-25a8e8d5f56f.jpeg

    ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले लाभ

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को पाली सर्किट हाउस में ग्रामीण सेवा व शहरी सेवा शिविर की प्रगति व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी सेवा  शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिले । बैठक में उन्होंने सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के कामों की स्थिति प्रगति की फलैगशिप योजनाओं, गिरदावरी स्थिति व पूर्ण करने के बारे में ,बकाया  भूखंड  आवंटन , विभिन्न मरम्मत कामों,राइजिंग राजस्थान प्रगति की,उर्ववरक उपलब्धता व वितरण के लिये व अतिवृष्टि भुगतान व लम्ब्ति प्रकरणों की  समीक्षा की कर आवश्यक निर्देश  दिये। 

    इस अवसर पर मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी ने भी अपने क्षेत्र के बारे में व पाली विधायक भीमराज भाटी ने भी अपनी बात रखी। पाली जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं व कामो की प्रगति की जानकारी दी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    व्यापारी, दुकानदार जीएसटी स्लैब में सरलीकरण का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में सरलीकरण करते हुए दरों में कमी की है। इस कमी का लाभ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए राज्य सरकार ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन कर रही है। उन्होंने व्यापारी और दुकानदारों से जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील है। 


    भजनलाल शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी सरलीकरण की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 22 सितंबर से देश में अब जीएसटी की मुख्य रूप से दो दरें 5 और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं। इस निर्णय से दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित सभी वर्ग इस सरलीकरण लाभान्वित होंगे और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने आमजन से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। नवरात्रि एवं त्यौहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं और उत्पादों की खरीद की जाए। इससे हमारे कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व्यापारियों एवं दुकानदारों के बीच जाकर उन्हें जीएसटी बचत उत्सव के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जयपुर स्थित मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीलवाड़ा के सदर बाजार में व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223142_HomePage_d6debf2e-4a42-4c2b-9d14-7c5fb42d79d8.jpeg

    "राष्ट्र प्रथम" नारा नहीं देश प्रेम से जुड़ी भावना

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "राष्ट्र प्रथम" नारा नहीं देश प्रेम से जुड़ी भावना और विचार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को दबाव में लाने के लिए निरंतर प्रपंच रच रहा है, पर अमेरिका  के पास  अपनी प्रतिभाएं नहीं है। वहां जो प्रतिभाशाली लोग काम करते हैं, वे 70 से 80 प्रतिशत भारत के हैं।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार को "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में "राष्ट्र प्रथम" अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नेतृत्व में देश में परमाणु परीक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने देश को धमकी दी तो उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारे देश का यदि एक चौथाई हिस्सा भी बाधित करेगा तो हम पाकिस्तान को दूसरे दिन का सूर्य नहीं देखने देंगे। यही राष्ट्र प्रथम की सोच है।

    हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना यही है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। देश में 25 करोड़ लोगों का जन धन खाता बैंकों में खोला गया हैं। ऐसा कहीं और नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि "राष्ट्र प्रथम" का भाव यही है कि देश में आजादी के 47 साल बाद कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया गया। यही "राष्ट्र प्रथम" है कि हमारा देश तेजी से विकसित भारत बन रहा है। उन्होंने देश में सभी क्षेत्रों में हों रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर, गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और अर्थव्यवस्था ग्यारह से चौथे नंबर पर आ गई है। यही "राष्ट्र प्रथम" की सोच है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी के अंतर्गत 280 करोड़ हाथ राष्ट्र विकास के लिए कार्य करें। राज्यपाल श्री बागडे ने इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित पुस्तक "कर्म गाथा" का लोकार्पण किया।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्र अपने आप में विचार और जीवंत दर्शन है। उन्होंने "राष्ट्र प्रथम" के अंतर्गत भारतीय उत्पादों का ही सबको उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपनी निर्धारित जिम्मेदारी पूरा करने के लिए सदा तत्पर रहने, राष्ट्र को सर्वोपरि रखते कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों के पाठ्यक्रम, वहां के शिक्षकों में भी राष्ट्रीय भाव पैदा करने और संस्कार निर्माण की शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता जताई।

    विधानसभा अध्यक्ष ने देश में प्राप्त शिक्षा का उपयोग देश के लिए ही किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विकसित राष्ट्र नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े। उन्होंने सभी को मिलकर भारत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था, है और विश्वगुरु आगे भी रहेगा। इससे पहले महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डा. एम.एल. स्वर्णकार, किशोर रुंगटा, डा. महेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223169_HomePage_df2ae90c-515c-4320-ac99-5c52edbeb5b2.jpeg

    'नारी चौपाल' में बिखरे उमंग, उत्साह, और उल्लास के रंग

    एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की पालना में बुधवार को जालसू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पहले नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ हुआ।

    जिला प्रमुख रमादेवी चौपड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुए नारी चौपाल में हजारों महिलाओं एवं बालिकाओं ने सभी गतिविधियों में बढ़—चढ़ कर भाग लिया एवं अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मारवाड़ी गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में विजेताओं को जिला प्रमुख रमादेवी चोपड़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा ने  सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मृणाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना है। नारी चौपाल में महिलाओं को सरकार की योजनाओं, अधिकारों और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा।

    महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि नारी चौपाल के माध्यम से समाज में लिंगानुपात सुधार, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, नियमों और अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि समतामूलक समाज का निर्माण हो सके।

    नारी चौपाल कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को प्रेरित करने के लिए सफलता की कहानियाँ और अनुभव भी साझा किये। चौपाल स्थल पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सहायता काउंटर भी लगाए गए, ताकि महिलाओं को मौके पर ही आवश्यक जानकारी और सहयोग मिल सके।

    डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि जयपुर के सभी उपखण्डों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। नारी चौपाल महिलाओं के लिए केवल संवाद का मंच नहीं होगा, बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का अवसर भी प्रदान करेगा। इससे महिलाओं तक सरकार की योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी और समाज में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। नारी चौपाल श्रृंखला से जिले की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223045_HomePage_0498d94b-381a-4d59-92d7-a88bcee3d1f1.jpeg

    ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चलाए जा रहे स्वस्थ नारी—सशक्त परिवार अभियान से लाखों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से प्रदेश में अब तक 37 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जा चुका है। 

    चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि आमजन को अपने नजदीकी स्थान पर सुगमतापूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने एवं विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग कर उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान का आयोजन किया गया है। इसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है, ताकि हमारी माताएं—बहनें स्वस्थ रहें और आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ एवं सुरक्षित हो। राजस्थान इस अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहा है। 

    एक लाख से ज्यादा शिविरों का आयोजन—

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत राजस्थान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक 1 लाख 8 हजार 534 स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 6 हजार 952 विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं वाले स्वास्थ्य शिविर भी शामिल हैं। स्क्रीनिंग एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों में कुल 37 लाख 54 हजार 295 महिला व पुरुषों ने विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लिया है। इनमें 19 लाख 80 हजार 156 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित किए गए कुल 618 रक्तदान शिविरों में 38 हजार 901 यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है।

    2 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलीं प्रसव पूर्व जांच सेवा—

    करीब 14 लाख की एनीमिया एवं 8 लाख की टीबी स्क्रीनिंग—

    राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक 2 लाख 36 हजार 461 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 13 लाख 80 हजार 939 महिला व पुरूषों की एनीमिया की स्क्रीनिंग की गयी है। इसी प्रकार 4 लाख 33 हजार 780 आवश्यक टीकों की निर्धारित डोज बच्चों को लगाई गई हैं। शिविरों में 7 लाख 92 हजार 955 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गयी है। साथ ही 56 हजार 590 निक्षय मित्र भी पंजीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गैर संचारी रोगों में उच्च रक्तचाप हेतु 8 लाख 15 हजार 217 महिलाओं, 7 लाख 37 हजार 849 पुरूषों की स्क्रीनिंग की गयी है। साथ ही 7 लाख 51 हजार 889 महिलाओं एवं 6 लाख 76 हजार 58 पुरुषों की मधुमेह (डायबिटिज) बीमारी की स्क्रीनिंग की गयी है।

    43 हजार की सिकल सेल स्क्रीनिंग, 20 हजार को कार्ड वितरित

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि शिविरों में 43 हजार 538 लोगों की सिकल सेल बीमारी की स्क्रीनिंग की गयी है। इनमें 20 हजार 264 लोगों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 लाख 10 हजार 972 लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लाभ के बार में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदन योजना के पात्र कुल 31 हजार 823 लाभार्थियों को कार्ड बनाकर प्रदान किए गए हैं। केन्द्रीय राजकीय संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं निजी संस्थानों के द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    ये सेवाएं मिल रही हैं शिविरों में—

    डॉ. यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर (ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्विकल) की जांच, एनीमिया जांच और परामर्श, टीबी की जांच, आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल जांच और परामर्श एवं सिकल सेल डिजीज (एससीडी) कार्ड वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा मातृ एवं शिशु देखभाल सेवाओं के तहत एमसीपी कार्ड वितरण के साथ प्रसव पूर्व एवं पश्चात् जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म और पोषण संबंधित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोषण परामर्श, स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु सत्र का आयोजन,  निक्षय मित्र नामांकन अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223052_HomePage_f04803c1-d850-4f22-9a74-cf6651b6af99.jpeg

    कृषि भूमि पट्टे से मिली राहत – राज्य सरकार का आभार

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 ने आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरणें जगाईं। राजस्व राज्यमंत्री श्री विजय सिंह और विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के विधायक कुलदीप धनखड़ ने शिविर का निरीक्षण किया। इसी दौरान अनिता शर्मा, पत्नी रघु मिश्रा, जिनके परिवार ने वर्ष 2023 में कृषि भूमि नियमन के पट्टे के लिए आवेदन किया था, को मौके पर ही उनका पट्टा प्रदान किया गया। लगभग दो वर्षों से लंबित यह मामला उनके परिवार की चिंता का विषय बना हुआ था, क्योंकि बिना पट्टे उनके जमीन पर अधिकार सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था। मौके पर उपखण्ड अधिकारी  कपिल कुमार, तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर अनिता शर्मा और पट्टा लेने आए उनके पति की आंखों में खुशी और चेहरे पर राहत झलक रही थी। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति गहराई से आभार व्यक्त किया।

    पालनहार योजना से मिली राहत – शारदा देवी ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया—

    शहरी सेवा शिविर ने कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीदें जगाईं। ऐसा ही उदाहरण शारदा देवी का है, जो पावटा की निवासी विधवा महिला हैं। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। आर्थिक कठिनाइयाँ और पालन-पोषण की चिंता उनके जीवन को भारी कर रही थी। पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें सीधे अपने घर पर ही मदद मिलेगी। 

    शिविर में राज्य मंत्री विजय सिंह ने मौके पर ही उनके दोनों बच्चों के पालन-पोषण की स्वीकृति जारी की। शारदा देवी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि योजनाओं का लाभ पाना कठिन है, लेकिन आज राज्य सरकार और प्रशासन ने उनके जीवन में राहत ला दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachaln #Rajasthan

  • 223046_HomePage_5b9e0472-807d-4384-be8d-b1f48085ce0e.jpeg

    पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट (पेरिस) में राजस्थान पवेलियन का हुआ उद्घाटन

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    फ्रांस के पेरिस शहर में मंगलवार 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयोजित हो रहे IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन विभाग भी भाग ले रहा है। 

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान राज्य के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट (पेरिस) में भाग लिया जाकर, प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव द्वारा राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर निजी क्षेत्र के उद्यमी, फ्रांसीसी मीडिया और अन्य आमंत्रित जन उपस्थित रहे।

    प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान पवेलियन में स्थानीय टूर ऑपरेटरों, मीडिया, प्रभावशाली लोगों, ब्लॉगर्स आदि के लिए एक रोड शो होगा और फ्रांस में भारतीय दूतावास द्वारा एक और रोड शो की योजना बनाई जा रही है। राजस्थान हर साल बड़ी संख्या में फ्रांसीसी पर्यटकों का स्वागत करता है। इस भागीदारी का उद्देश्य राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223054_HomePage_ff57c8cd-2ff1-403f-9f1e-1c5a64161509.jpeg

    कैबिनेट मंत्री ने किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को पाली जिले के सुमेरपुर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में वि​कसित करने के लिए भूमि शिलान्यास किया।

    यहां  सीसी रोड के साथ नाली निर्माण भी किया जा रहा है। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ को फरवरी,2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जोराराम कुमावत ने बताया कि राजगुरु सर्कल से जवाई बांध की और जाने वाली रोड बनाई जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से राजगुरु सर्किल से कृषि उपज मंडी के आगे जहां तक डिवाइडर बना हुआ है, वहां 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। 

    जोराराम कुमावत ने बताया कि 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 लाख रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके। उन्होंने बताया कि रोड बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक किसी भी प्रकार की खुदाई या तोड़फोड़ की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223056_HomePage_72fd84c2-e495-4df0-9973-d59df5e37c94.jpeg

    राजस्थान बनेगा एविएशन की पाठशाला

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में राजस्थान एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग की विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के निरंतर विस्तार से युवाओं के लिए आसमान में अनंत संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि राजस्थान के पायलट पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। हमारे युवाओं को ट्रेनिंग के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    भजनलाल शर्मा मंगलवार को भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निवेशकों का हमारी एविएशन पॉलिसी पर दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान समिट के अंतर्गत ड्यूंस एविएशन एकेडमी को भूमि उपलब्ध कराई थी। इस पर जल्द ही फ्लाइंग शुरू भी हो जाएगी। 

    नागरिक उड्डयन नीति से प्रदेश बनेगा एविएशन हब —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान न केवल अपने युवाओं को पायलट बनाएगा, बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए एविएशन की पाठशाला बनेगा। यहां से निकले पायलट केवल विमान नहीं उड़ाएंगे, बल्कि भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर के तीव्र विकास के लिए राजस्थान नागरिक उड्डयन नीति-2024 लाई है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना और राजस्थान को देश का एविएशन हब बनाना है। साथ ही, निवेश आकर्षित करना भी है। 

    कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मध्य भारत का बनेगा गेटवे —

    उन्होंने कहा कि राजस्थान में एविएशन सेक्टर निरंतर नई उचाईयां छू रहा है। इसमें कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एयरपोर्ट न केवल राजस्थान बल्कि मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण गेटवे बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उदयपुर के एयरपोर्ट विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, जयपुर के एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल के निर्माण के लिए 12 हजार 778 वर्ग मीटर भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन भी शुरू हो चुका है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई सुविधाओं के निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण राजस्थान के विकास को अधिक गति मिलेगी।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223059_HomePage_4f3b743c-2584-4dab-84c1-c722260bd947.jpeg

    नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की होगी प्रत्यक्ष बचत

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य बजट घोषणा 2024- 25 में स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की लागत के अटल प्रगति पथ निर्माण कार्यों का शिलान्यास  मंगलवार को जोधपुर के पाल स्थित पशु मेला मैदान  में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने किया। 

    डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध—

    गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई, आतंकवाद पर अंकुश लगा और देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ी है।

    अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में किए क्रांतिकारी परिवर्तन—

    गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। जिसकी बदौलत आज भारत विश्व की चार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा। उन्होंने कहा ‘एक राष्ट्र एक कर और एक बाजार’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2017 में जीएसटी कानून लाया गया। जिसकी बदौलत देश में कर संग्रहण सवा तीन गुना  बढ़ा और विकास के कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध हुआ। टैक्स रिफॉर्म्स के कारण टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर एक करोड़ 65 लाख हो गई है।

    स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देने का किया आह्वान—

    गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की प्रत्यक्ष बचत होगी। उन्होंने कहा दैनिक उपयोग की प्रत्येक वस्तु पर लगभग शून्य या 5 प्रतिशत ही जीएसटी लगेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के कारण एक वर्ष में देश के नागरिकों की 2.50 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

    उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प साकार करें। 

    राजस्थान में बनेंगे 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे—

    संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित सड़क तंत्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित है।  महज डेढ़ वर्ष में 21 हजार 650 करोड़ रुपये व्यय कर 30 हजार 381 किमी सड़कों के विकास का कार्य करवाया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को चार भागों में बांट कर अत्याधुनिक 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया जाएगा।

    पटेल ने कहा लूणी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 315 करोड़ 68 लाख रूपये लागत के 298.15 किलोमीटर लम्बी  सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल,केरू में ट्रॉमा सेंटर,कुड़ी में सीएचसी और 3  पीएचसी स्वीकृत करवाई गई।

    उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में खोले नए महाविद्यालय

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा क्षेत्र में समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए  132 केवी के 2 और 33 केवी का एक  जीएसएस स्वीकृत करवाया गया है।  क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।

    इन कार्यों का शिलान्यास—

    पाल पशु मेला सड़क से राजकीय विद्यालय तक अटल प्रगति पथ ( 3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रुपये।

    - सिपियों की प्याऊ से पाली रोड़ तक अटल प्रगति पथ (सांगरिया) निर्माण कार्य (3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रूपये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    कम पैकेज बुक करने वाले 50 अस्पतालों को नोटिस

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। योजना के प्रभावी संचालन के साथ—साथ पारदर्शिता पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इसी दिशा में योजना के तहत यूरोलॉजी में कम संख्या में पैकेज बुक करने वाले 50 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक कारण नहीं होने की स्थिति मे इन अस्पतालों को डिपैनल करने की कार्रवाई की जाएगी।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आरजीएचएस योजना के सुचारू संचालन की दिशा में लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। अस्पतालों को भुगतान, पैकेज की दरों सहित अन्य विषयों पर समय—समय पर निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना के लाभार्थियों सहित सभी हितधारकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, लेकिन बिना वाजिब कारण अगर कोई अस्पताल उपचार उपलब्ध करवाने में आनाकानी करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह संज्ञान में आने पर कि विगत दिनों में कुछ अस्पतालों ने आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार के  पैकेज कम बुक किए हैं, उन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

    राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि ज्यादातर अस्पतालों में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार किया जा रहा है। विगत माह में करीब 9 हजार रोगियों ने आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार लिया है। ऐसे 50 अस्पताल चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने पैकेज कम बुक किए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि यूरोलॉजी से जुड़े कुछ संगठन यूरोलॉजी पैकेज की दरें बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी पैकेज की दरें सीजीएचएस दरों के अनुरूप ही हैं, इसलिए पैकेज की दरों के आधार पर उपचार से मना किया जाना न्याय संगत नहीं है। 

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कोई भी हितधारक योजना से संबंधित किसी भी विषय या समस्या पर कार्यालय आकर वार्ता कर सकता है, लेकिन योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी को उपचार से मना करना उचित नहीं हैं। ऐसे अस्पताल जो उपचार से आनकानी करते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223062_HomePage_1a8920e5-ccc1-4fae-8dbc-f942dda12439.jpeg

    शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करें

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने निर्देश दिए कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जाए। साथ ही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में उपस्थित रहने के लिए कहा और अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 223061_HomePage_aab37523-5238-4e8c-bab2-fcf244ecc27b.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने किया अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर के रोडवेज बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैण्ड पर जर्जर भवन, गंदगी, पीने के पानी की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोड़वेज प्रशासन को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों का उपयोग तुरंत बंद हो। सफाई व्यवस्था सुधारी जाए। पीने के पानी की मशीन को सुधारा जाए, नए नल लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने रोडवेज बसों के वर्कशॉप को जयपुर रोड़ पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये।

    वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिला कलक्टर श्री लोक बंधु एवं रोडवेज के आला अधिकारियों के साथ केन्द्रीय बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बजट घोषणा के तहत अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैण्ड को विकसित करने की कार्य योजना अंतिम चरण में है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकास योजना इस तरह से तैयार की जाए कि अजमेर शहर की आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता का पूरा किया जा सके। बस स्टैण्ड पर बसों के ठहराव, दुकानों व कार्यालय का पूरा स्पेस उपलब्ध होना चाहिए।

    उन्होंने जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं रोडवेज के कार्यकारी निदेशक श्री चांदमल वर्मा के साथ पूरे बस स्टैण्ड परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए कहा कि भविष्य में विस्तार योजनाओं के लिए वर्कशॉप को जयपुर रोड़ पर शिफ्ट किया जाना आवश्यक है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222886_HomePage_2c79d338-20c3-4b3e-9d7f-8f5d2591f66a.jpeg

    अग्रवाल समाज सेवा समिति के प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने प्रतिभाओं का सम्मान किया

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को सीकर रोड स्थित विद्यालय सभागार में आयोजित अग्रवाल समाज सेवा समिति, जयपुर के समारोह में भाग लिया। उन्होंने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का अभिनंदन किया और शिक्षा से सर्वांगीण विकास किए कार्य करने का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).jfif

    मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान होगा अग्रणी

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान ने माइनिंग सेक्टर में आत्म निर्भर की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ ही खानों को परिचालन में लाने की तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा मेजर मिनरल के प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी की राह प्रशस्त हुई है। जल्दी ही प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया आरंभ होने के साथ प्री एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी करने वाला राजस्थान देश का प्रमुख और पहला राज्य बन जाएगा। हालांकि अन्य प्रदेशों में भी तैयारियां जारी है। आने वाले महीने-बीस दिनों में आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। इसके बाद ई नीलामी की निविदा सूचना जारी की जा सकेगी।

    खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि विभाग द्वारा मेजर मिनरल के चयनित ब्लॉकों के परिचालन में लाने की आवश्यक अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर उन्हें नीलामी की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। इसके लिए चयनित ब्लॉकों के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की कार्यवाही आरएसएमईटी द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलाम खानों को परिचालन में लाने के लिए राजस्थान सहित देश के अधिकांश राज्यों में वर्तमान में ढ़ाई से तीन साल लग जाते हैं। इससे निवेश, रोजगार और राजस्व प्रभावित होने के साथ ही एलओई धारक को आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने में देरी हो जाती है और खनन कार्य आरंभ नहीं हो पाता है। केन्द्र और राज्य सरकार इसके लिए गंभीर है।

    रविकान्त ने बताया कि केन्द्रीय खान मंत्रालय ने एमएमडीआर एक्ट में संशोधन कर सभी राज्यों से प्राथमिकता के आधार पर पांच-पांच ब्लॉक तैयार कर इनकी आवश्यक सभी अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर नीलाम करने को कहा है ताकि नीलाम खाने जल्द परिचालन में आ सके। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इसके लिए प्रोजेक्ट मॅानिटरिंग यूनिट घोषित कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने का काम उससे पूरा कराकर इसके बाद मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया जाएं। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट आरएसएमईटी को पीएमयू घोषित कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

    प्री-एम्बेडेड का अर्थ

    मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से पहले ही आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ब्लॉक की नीलामी करने की प्रक्रिया को प्री-एम्बेडेड कहा जाता है। इससे खनन ब्लॉक की नीलामी के बाद परिचालन में लगने वाले समय की बचत होने के साथ ही नीलामी में अधिक राजस्व, शीघ्र खनन कार्य आरंभ होने और निवेश, रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी संभव हो सकेगी। माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बढ़ता कदम होगा। केन्द्र सरकार भी इस पर बल दे रही है और राज्यों को कम से कम पांच प्री-एम्बेडेड ब्लॉक तैयार कर ई-नीलामी करने पर जोर दे रही है।

    मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बाद ली जाने वाली अनुमतियां

    मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बाद प्रिफर बिडर को एलओआई जारी होने के बाद विभिन्न विभागों व मंत्रालयों से खनन कार्य आरंभ करने से पहले अनुमतियां लेनी पड़ती है-

    आईबीएम-माइनिंग प्लान का अनुमोदन

    वन विभाग- फारेस्ट क्लीयरेंस

    पर्यावरण विभाग- टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर), एंवायरमेंटल इंपेक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट (ईआईए) व जिला कलक्टर के यहां जनसुनवाई आदि और इसके बाद सेक एवं सिया से पर्यावरण अनुमति।

    प्रदूषण बोर्ड- खनन के लिए कंसेट टू ऑपरेट (सीटीओ) और कंसेट टू एस्टाबलिस (सीटीई)

    राजस्व विभाग-चरागाह भूमि होने की स्थिति में राजस्व विभाग से अनुमति

    विविध- अन्य आवश्यक कार्रवाई व कानूनी औपचारिकताएं

            रविकान्त ने बताया कि प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की जियोलोजिकल रिपोर्ट, ब्लॉकों का सीमांकन, डीजीपीएस सर्वें सहित आवश्यक औपचारिकताएं आरएसएमईटी द्वारा पूरी कर ली गई है और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अन्य अनुमतियां प्राप्त कर प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की सबसे पहले नीलामी करने वाला संभवतः राजस्थान सबसे पहला प्रदेश बन जाएगा। इससे प्री-एम्बेडेड नीलाम खानों में एलओआई जारी होने के बाद शीघ्र खनन कार्य आरंभ हो सकेगा। इससे खनिजों की आपूर्ति व्यवस्था में तेजी आएगी और निवेश और रोजगार वृद्धि से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    अब ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक के 45 गांवों को आने वाली गर्मियों में पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ब्लॉक में 20 नए ओवरहैड टैंकों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत द्धारा इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर गुणवता को भी सुनिश्चिति किया जा रहा है। श्री कुमावत ने अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान पोमावा में निर्माणाधीन टंकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही मौजूद स्थानीय अधिकारियों को हिदायत दी। जिससे ग्रीष्म ऋतु तक ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल मिल सके।

    निरीक्षण के पश्चात जोराराम कुमावत ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उदेश्य से जवाई बांध आधारित पेयजल परियोजना (कलस्टर-1) जल जीवन मिशन (जेजेएम) 99 विलेज स्कीम के तहत वर्ष-2024-25 में ये कार्य स्वीकृत हुए थे। जेजेएम की 99 विलेज स्कीम के तहत 112 करोड़ रुपए की लागत से सुमेरपुर, सोजत, बाली व मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के 99 गांवों व 100 ढाणियों में 33 ओएचएसआर, एक सीडब्लयूआर व दो पंप हाउस के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। श्री कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर ब्लॉक के 45 गांवों के लिए  20 ओएचएसआर के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।

    जोराराम कुमावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का एक ही लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले। इसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेशभर के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पाइपलाइन बिछाने, ओएचएसआर, सीडब्लयूआर व पंप हाउस के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इन कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाने के हरसंभंव प्रयास किए जा रहे हैं।

    आपको बता दें इस परियोजना के तहत आवंटित कार्य संबंधित फर्म द्धारा केवल 5 फीसदी ही किया गया था, और लंबे अरसे से यह कार्य बंद पड़ा था। जोराराम कुमावत के प्रयासों के बाद अब यह कार्य अन्य फर्म को सबलेट करने के बाद शुरू हो पाए और उन्हें तेजी से पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी ग्रीष्म ऋतु में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ व पर्याप्त जलापूर्ति हो इसके लिए औवरहैड टैंकों के निर्माण कार्य फरवरी-2026 से पूर्व हों, इसके लिए श्री जोराराम कुमावत इन कार्यों की न केवल मोनिंटरिंग कर रहे हैं, बल्कि औचक निरीक्षण कर उनकी गुणवता पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222861_HomePage_8dbd9665-1ed2-4cef-bb57-377969ca7589.jpeg

    ‘एक पेड़-मां के नाम’ अभियान, अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आह्वान

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया। 

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि प्रदूषण में कमी आए और जैव विविधिता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है। 

    हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत इस वर्ष लगे लगभग साढ़े 11 करोड़ पौधें 

    यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने प्रदेश में मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। गत वर्ष इस अभियान के अन्तर्गत साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए गए थे। वहीं इस वर्ष लगभग साढ़े 11 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। 

    उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविरों और शहरी सेवा शिविरों का वृहद् स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन को त्वरित सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित करते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही, अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, वृक्षारोपण जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222877_HomePage_9eebc78e-fe7c-4ef8-8b53-1ecbcdef1341.jpeg

    हर ग्राम पंचायत में विकसित होंगे गोधाम -गोपालन मंत्री

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोधाम विकसित करने का निर्णय लिया है जो एक ऐतिहासिक कदम है और हम सभी गोमाता सेवकों के लिए बड़ी खुशी का समाचार है।

    जोराराम कुमावत ने ड़ीग जिले में स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित नवरात्र गो आराधन महोत्सव में कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का अद्भुत महत्व है, हमारे दिलों में गोमाता का दर्जा राष्ट्र माता का है। गाय के पंचगव्यों की पूरे विश्व में महता है। ऐसे में यदि इसे सम्पूर्ण विश्व की माता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में आयोजित श्रीकृष्ण बलराम गो-आराधन महोत्सव में गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा की सनातन संस्कृति मानव कल्याण की बात करती है। पत्थर, नदी, वृक्ष आदि का पूजन करती है और गाय के पूजन का विशेष महत्व है। सनातन के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वालों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की कुछ लोग सनातन को बदनाम करते हैं, बीमारी की संज्ञा देते हैं और मिटाने की साजिश करते हैं। उन्होंने पूर्व की कई सरकारों द्वारा गो कल्याण के प्रति उदासीन होने का उलाहना देते हुए वर्तमान सरकार द्वारा गो कल्याण के प्रयासों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गाय के प्रति आस्था का उल्लेख करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा की प्रदेश सरकार ने गोशालाओं का अनुदान बढ़ाया और हर पंचायत स्तर पर गोशाला विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

    इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा की सनातन संस्कृति के क्षय से घर परिवार में बिखराव बढ़ता है। उन्होंने गाय सनातन के संरक्षण के लिए श्रीजड़खोर गोधाम और स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज की सराहना की। 

    गौरतलब है कि श्रीजड़खोर गोधाम में इस नवरात्र गो आराधन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नित्य श्रीमद्भागवत का पाठ और सहस्त्र चंडी यज्ञ के साथ अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222895_HomePage_bd9965fc-621d-4044-9c18-f0c7ca0eec49.jpeg

    मुख्यमंत्री ने महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज नवीनीकरण का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज के नवीनीकरण कार्य का फीता खोलकर लोकार्पण किया। लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुलिया के नवीन निर्माण कार्य के अंतर्गत बॉक्स कल्वर्ट पद्धति से इसकी ऊंचाई 2 मीटर तक बढ़ाई गई है। इससे वर्षाकाल में पुलिया पर द्रव्यवती नदी के जल का बहाव नहीं होने से पुलिया पर यातायात सुचारू होगा तथा आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

                    उल्लेखनीय है कि दुर्गापुरा टोंक रोड़ क्षेत्र को मानसरोवर से जोड़ने वाली यह पुलिया महारानी फार्म एवं अग्रवाल फार्म के मध्य द्रव्यवती नदी पर स्थित है। पूर्व में इस पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण वर्षाकाल में नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहकर निकलता था, जिससे यातायात अवरूद्ध हो जाता था। आमजन को इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

                    इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, नगर-निगम ग्रेटर उप-महापौर पुनीत कर्णावट सहित जेडीए एवं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222896_HomePage_c4370257-e9ef-45ec-90d9-25a604aea510.jpeg

    जीएसटी रिफॉर्म से रोटी, कपड़ा और मकान होंगे सस्ते

    एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) सरलीकरण तथा टैक्स स्लैब में परिवर्तन का निर्णय ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को त्योहारों के अवसर पर दी गई इस बड़ी सौगात से रोटी, कपड़ा और मकान सस्ते होंगे और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। 

    भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के तहत जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आमजन के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने जनता की परेशानी को समझते हुए 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी स्लैब के माध्यम से मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी एवं उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों को राहत दी हैं। जीएसटी के नए प्रावधानों के तहत अब  अधिकांश वस्तुएं 4 की बजाय 2 टैक्स स्लैब के दायरे में आएंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीएसटी बचत उत्सव के तहत 22 से 29 सितंबर तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जीएसटी सरलीकरण से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन और व्यापारी जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाएं तथा अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाएं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को जीएसटी के नए टैक्स स्लैब का सीधा लाभ मिलेगा। 

    इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, ग्रेटर नगर निगम उप-महापौर पुनीत कर्णावट सहित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222827_HomePage_0f8e6b7b-7e0c-4f55-a3ce-b142fecdadb9.jpeg

    रबी सीजन में निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हर हाल में हो सुनिश्चित

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार स्तम्भ हैं तथा उनको कृषि कार्यों के लिए सुचारू बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

    भजनलाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा ना आए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन इकाइयों का रख-रखाव कार्य समय से पूरा कर लिया जाए, ताकि रबी सीजन में अक्टूबर से फरवरी माह के दौरान किसी भी स्थिति में उत्पादन इकाइयों को शट-डाउन ना करना पड़े।

    आवश्यकता होने पर बिजली खरीदकर कराएं उपलब्ध-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस मानसून सीजन में राज्य में अच्छी बारिश होने के कारण फसलों का बुवाई क्षेत्र बढ़ा है। इससे गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रबी सीजन के दौरान विद्युत की मांग बढ़ने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीक डिमांड के दौरान यदि आवश्यकता हो तो अतिरिक्त बिजली खरीदकर उपलब्ध कराई जाए, ताकि रबी फसलों की सिंचाई प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि उत्पादित विद्युत के स्टोरेज के लिए बैटरी स्टोरेज क्षमता में भी वृद्धि की जाए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

    किसानों के साथ उपभोक्ता भी बनेंगे ऊर्जा प्रदाता-

    भजनलाल शर्मा ने बैठक में पीएम सूर्यघर 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना तथा पीएम कुसुम योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के कृषकों को पीएम कुसुम योजना के माध्यम से ऊर्जा प्रदाता बनाने के साथ ही प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त ऊर्जा से अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकेगा।

    बैठक में बताया गया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 92 जीएसएस बनाये जा चुके है एवं पावर ट्रांसफार्मर्स की क्षमता में 576.35 एमवीए की वृद्धि की गई है। इस प्रकार इस वर्ष अब तक कुल 949.30 एमवीए की क्षमता वृद्धि हुई है। साथ ही, विद्युत इकाइयों के रखरखाव के लिए ट्रांसफार्मर, कंडक्टर एवं केबल सहित आवश्यक उपकरणों की खरीद की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222833_HomePage_a50a9ad3-de3f-4edd-b44d-22371135bbc9.jpeg

    औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में भिवाड़ी में आयोजित 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    समापन कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह आयोजन उद्योग जगत के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है। इस मंच के माध्यम से नए उद्यमियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न इकाइयों में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक व उत्पादों के बारे में सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती ने इस मेले का सफल संचालन कर युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के सपने से जोड़ने का कार्य किया है।

    अपने संबोधन में उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाना भी उतना ही आवश्यक है। तभी आने वाले वर्षों में यह पौधे बड़े होकर हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने भिवाड़ी क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां स्थापित हो रही बड़ी कंपनियां और उद्योग आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर विकास व रोजगार को गति प्रदान कर रहे हैं।

    तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर आज देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है और ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं और लघु उद्योग भारती जैसी संस्थाओं से जुड़कर अपना स्वरोजगार शुरू करें, ताकि रोजगार के लिए शहरों पर निर्भरता घटे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक समृद्धि आए।

    रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती के प्रयास से आज विभिन्न उद्योगों को एक साझा मंच प्राप्त हुआ है, जहां उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती रोजगार सृजन कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भिवाड़ी और आस-पास के क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि स्थानीय स्तर पर संसाधनों का सदुपयोग किया जाए और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए तो यहां के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222829_HomePage_1f6c2da8-9779-42b3-9a3b-5d411867e0f8.jpeg

    निजी सहायक कर्मचारी हैं ‘सिस्टम के साइलेंट आर्किटेक्ट'

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    प्रदेश के राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ द्वारा रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में “ संगम 2025 – अनुभव और ऊर्जा का अद्वितीय मिलन ”  राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महासंघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर डॉ. बैरवा का अभिनंदन एवं स्वागत किया। डॉ. बैरवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

    डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निजी सहायक कर्मचारी ‘सिस्टम के साइलेंट आर्किटेक्ट' हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार सभी निजी सहायकों को समय पर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निजी सहायक कर्मचारियों के संगठित मंच पर आकर अपने विचार साझा करना न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि एक ऐसा अवसर भी है जिसमें वे ऐसे समर्पित, अनुशासित और निष्ठावान पेशेवरों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े। उन्होंने निजी सहायक कर्मचारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे एक अदृश्य शक्ति के रूप में समाज और सरकार के लिए कार्य करते हैं।  निजी सहायक कर्मचारी कार्यालय या प्रतिष्ठान में जानकारी का संकलन करते हैं, वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार को व्यवस्थित करते हैं और कार्य को एक महत्वपूर्ण स्तर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निजी सहायक संवर्ग के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक शब्द कहे।

    राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार जैन ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य निजी सहायक संवर्ग को एकजुट करना, उनके अनुभव और नई ऊर्जा को साझा करना है। कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया|

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222832_HomePage_7f16bc8c-c2e9-4fe2-be01-c4bdc730a716.jpeg

    नरेगा आखर बना सहारा...दूर हो रहा अज्ञानता का अंधियारा

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित 'नरेगा आखर' अभियान शिक्षा से सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्यरत निरक्षर श्रमिकों के जीवन में नरेगा आखर ने शिक्षा का उजियारा लाने का काम किया है। जयपुर जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण विकास विभाग, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई अभिनव पहल 'नरेगा आखर' अभियान महज साक्षरता का नहीं, सशक्तीकरण का आंदोलन भी साबित हो रहा है, जिससे श्रमिक आत्मनिर्भर के साथ-साथ सामाजिक बदलाव के वाहक भी बन गए हैं।

    जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में संचालित नरेगा आखर अभियान के तहत जयपुर में कार्यरत कुल 2 लाख 14 हजार 907 मनरेगा श्रमिकों में सर्वे के बाद 46 हजार 791 श्रमिक निरक्षर पाए गए। नरेगा आखर अभियान के तहत अब तक जयपुर जिले में प्रशिक्षण प्राप्त 3 हजार 866 मेटों एवं कार्मिकों ने 45 हजार 840 मनरेगा श्रमिकों को उल्लास पोर्टल पर पंजीकृत करने के पश्चात 41 हजार 805 श्रमिकों को हस्ताक्षर करना, 35 हजार 713 श्रमिकों को सामान्य अक्षर ज्ञान, 27 हजार 611 श्रमिकों को बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान हासिल करवाने में सफलता हासिल की है।

    उन्होंने बताया कि नरेगा आखर अभियान की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट में 30 हजार से अधिक मनरेगा श्रमिकों ने उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया।

    नरेगा कार्यस्थल अब केवल मजदूरी की जगह नहीं, बल्कि वे अब ज्ञान और सशक्तीकरण के केंद्र बनकर उभर रहे हैं। जयपुर जिला प्रशासन की पहल से सैकड़ों ग्रामीण श्रमिकों की जिंदगी की दशा और दिशा बदलती नजर आ रही है। यह अभियान सिर्फ अक्षरज्ञान नहीं सिखाता, बल्कि आत्मविश्वास, अधिकारों की समझ और तकनीकी युग में कदम से कदम मिलाकर चलने की ताकत भी देता है।

    मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मेटों के माध्यम से निरक्षर श्रमिकों को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने की यह योजना ग्रामीण विकास विभाग, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू की गई है। गांवों में नरेगा कार्यस्थलों पर दिनभर पसीना बहाने के बाद श्रमिक अब पंक्तिबद्ध बैठकर क, ख, ग से शुरुआत कर रहे हैं।

    आखर की अलख के आंदोलन का यह दृश्य किसी क्रांति से कम नहीं है। महिलाओं की आंखों में आत्मविश्वास की चमक है, पुरुषों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान देखने को मिल रही है। 'नरेगा आखर' का मकसद नरेगा कार्यस्थलों को केवल मजदूरी के स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान और आत्मबल के केंद्र के रूप में विकसित करना है। अभियान के तहत इन श्रमिकों को न केवल पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं की समझ और मोबाइल जैसी डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के लिए छह माह की कार्ययोजना तैयार की गई है।

    प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने ग्राम पंचायत स्तर पर अन्य महिला मेट्स और श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रकार एक प्रशिक्षक श्रृंखला के माध्यम से साक्षरता का दीप गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। नरेगा आखर के तहत प्रत्येक ब्लॉक में उपखंड अधिकारी सप्ताह में दो कार्यस्थलों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं। ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी भी प्रति सप्ताह चार कार्यस्थलों का दौरा कर प्रगति रिपोर्ट जिला नोडल अधिकारी को सौंप रहे हैं। जिला परिषद जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस अभियान का जिला स्तरीय नोडल प्रभारी बनाया गया है।

    गुरुपूर्णिमा के दिन शुरू हुए नरेगा आखर अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। जिसके तहत एक्टिव श्रमिकों की सूची तैयार करना, निरक्षर नरेगा श्रमिकों की सूची तैयार करना, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए प्रशिक्षक टीम तैयार करना और महिला मेटों को प्रशिक्षित करना, नरेगा कार्यस्थल पर कार्यरत निरक्षर नरेगा श्रमिकों को हस्ताक्षर सिखाना, बुनियादी साक्षरता में पढ़ना, लिखना, गिनती करना, वित्तीय साक्षरता की बात करें तो बैंकिंग, खाता संचालन, एटीएम,यूपीआई, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, डिजिटल साक्षरता में मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, ऐप्स की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड की सुरक्षा, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    अभियान के आगामी चरण में वित्तीय-बैंकिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रत्येक नरेगा कार्यस्थल पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह सभी चरण पूरे करने के बाद असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यदि इस टेस्ट में कोई श्रमिक फेल हो जाता है तो दोबारा ट्रेनिंग दौर से गुजरने के बाद फिर से टेस्ट देना होगा। असेसमेंट टेस्ट में पास होने पर नरेगा श्रमिकों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

    'नरेगा आखर' केवल अक्षरज्ञान का माध्यम नहीं है, यह सामाजिक बदलाव की शुरुआत है। निरक्षरता के अंधकार में जीवन बिता रहे श्रमिक अब न केवल पढ़ना-लिखना सीखेंगे, बल्कि अपने अधिकारों, दायित्वों और अवसरों के प्रति जागरूक होकर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। यह पहल नरेगा को नई पहचान दिलाने के साथ ही गांवों के विकास की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को मिला विशेष महत्व

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को विशेष महत्व दिया जाएगा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हाइब्रिड मोड में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण में ऑनलाइन मोड को प्रोत्साहित किया जाना है। ऑनलाइन मोड के अतिरिक्त मतदाता की सुविधा हेतु बीएलओ की उपलब्धता एवं प्रत्य़ेक पात्र मतदाता से गणना प्रपत्र भरवाया जाकर ऑनलाइन किए जाने के मानदंडो को भी शामिल किया गया है। साथ ही, निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के जरिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऑनलाइन मोड के अधिकतम उपयोग हेतु परिवार में तकनीक के जानकर सदस्य ना सिर्फ स्वयं अपितु अपने परिवार और सभी परिचित और मित्रों का गणना प्रपत्र भी सरलता से जमा करा सकें, इस हेतु ज्यादा से ज्यादा युवाओं को निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में विद्यालय स्तर पर 13,988 निर्वाचन साक्षरता क्लब सक्रिय हैं।

     रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को मिला विशेष महत्व—

    निर्धारित समय अवधि में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्बाध रूप से संपादित किए जाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर एक अभिनव रैंकिंग सिस्टम निर्धारित किया गया है। अंतर-जिला रैंकिंग SIR  की घोषणा के 10वें दिन तथा उसके बाद हर 5 दिन पर जारी की जाएगी, जिसके लिए बहुत सारे मापदंड निर्धारित किए गए हैं। मुख्यतः प्रत्येक बूथ के बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र प्रत्येक मतदाता से भरवाते हुए सभी पात्र मतदाताओं को सम्मिलित करना एवं किसी भी अपात्र मतदाता को ना जोड़ने, बीएलओ द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करना, गणना प्रपत्रों के साथ लगे दस्तावेजों की गुणवत्ता, ASD सूची (Absentee, Shifted, Dead) की शुद्धता एवं अस्थायी रूप से रोजगार हेतु बाहर जाने वाले या राज्य से बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं अन्य के ऑनलाइन सबमिशन को शामिल किया गया हैं।

     पुनरीक्षण अभियान हो पारदर्शी— महाजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, समावेशी एवं अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला हो। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222848_HomePage_51d55555-8819-4e0b-9486-2148f8dd9564.jpeg

    अमृता हाट महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

    राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए अमृता हाट छोटी महिला उद्यमियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

    डॉ. बाघमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वार तैयार उत्पादों की खरीददारी कर उसका और यूपीआई से भुगतान किया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 165 स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिन पर हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

    उल्लेखनीय है कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222852_HomePage_0780758e-6f1d-4dc4-91b1-1f1518cc8340.jpeg

    अजमेर के विकास को लगे पंख - विधानसभा अध्यक्ष

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लायंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं।

    वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से अजमेर का एक नया ही रूप सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लायंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों रुपये के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222853_HomePage_59d29d8f-7900-41a9-8d24-7af5ba67c692.jpeg

    'नमो युवा रन' में उमड़ा जन सैलाब, युवाओं में दिखा उत्साह

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा जिले के नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से ‘नमो युवा रन- नशामुक्त भारत के लिए’ दौड़ का शुभारंभ किया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी का संदेश है।

    ओम बिरला ने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इसमें सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा फिटनेस और खेलों को दें। यही आदत भविष्य में स्वस्थ समाज और मजबूत भारत की नींव बनेगी।

    नशामुक्त भारत की ओर कदम—

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करता है, जबकि खेल और अनुशासन जीवन को नई दिशा देते हैं। इस युवा रन का संदेश है कि हम सभी मिलकर नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं तो यह केवल खेल आयोजन नहीं होता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प की बुलंद आवाज बन जाता है।

    स्वदेशी अपनाएं युवा—

    ओम बिरला ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और जीवन में सेवा भाव रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम फिट रहेंगे, स्वदेशी अपनाएंगे और समाज सेवा में योगदान देंगे तो भारत अवश्य नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।

    फिटनेस को जीवनशैली बनाएं—

    विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के बिना बड़ा लक्ष्य संभव नहीं। नमो युवा रन इसी सोच का उत्सव है। यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस को जीवन शैली बनाने का सामूहिक संकल्प है। नियमित खेल, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवन ये चार आदतें हर युवा को अपनानी चाहिए। दौड़ की प्रत्येक कदमताल हमें याद दिलाती है कि आत्म-अनुशासन, समय पालन और टीम स्पिरिट से हम व्यक्तिगत सफलता को सामाजिक परिवर्तन में रूपांतरित कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222856_HomePage_81f4f1f0-4269-4efc-99d2-b27ffd523ff0.jpeg

    विकसित भारत के संकल्प में युवा पीढ़ी का अहम योगदान

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अग्रवाल महासभा अलवर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला परिसर में 150  प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

                    केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि वर्तमान युग शिक्षा टेक्नोलॉजी का युग है। संस्कारों को आत्मसात कर समय के साथ कदम बढ़ाते हुए देश के युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी भारत के संकल्प के साथ पूरा किया जा सकता है। देश में नवरात्रि के प्रारंभ से ही जीएसटी का सरलीकरण किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि आती है। इसी सोच के साथ अलवर को सबके सहयोग से एनसीआर का सबसे साफ शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने 26 सितंबर को होप सर्कस के आसपास एक घंटा स्वच्छता के लिए सभी नागरिक को आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक सरकारों व देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।

                    वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अग्रवाल समाज को अग्रणी समाज बताते हुए कहा कि अन्य समाजों को भी उनके पद चिन्ह पर चलकर सामाजिक सरोकार व देश की अर्थव्यवस्था में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अग्रवाल समाज ने आगे बढ़कर अलवर शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की है वह सराहनीय है। उन्होंने अलवर में पेयजल समस्या के निदान के लिए विस्तार से सरकार की कार्ययोजना के बारे में बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222854_HomePage_7f50ea4d-d479-48aa-a379-680a45c8b147.jpeg

    हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डिग्गी में लगाए गए 25 हजार पौधें

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    टोंक जिले की धार्मिक नगरी डिग्गी में रविवार को प्रदेश सरकार के हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्गी नगरपालिका के कुरथल रोड़ स्थित ‘‘श्री कल्याण वन‘‘ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। उनके साथ राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद रहे। इस महाअभियान में एक दिन में एक साथ 25 हजार पौधे लगाकर हरित राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

                    कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि धरती की क्षमता के अनुरूप ही किसान पेस्टीसाइड का उपयोग करें। इससे धरती को बंजर होने एवं मानव को कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचाया जा सकेगा।

                    भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवरात्रा से जीएसटी की दरों में बदलाव करके आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे हर तबके के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लिए बेहतर शिक्षा व खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। 

                    केन्द्रीय मंत्री ने हरियालो राजस्थान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरे-भरे राजस्थान की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने जलदाय मंत्री द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

                    इस अवसर पर प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान अभियान ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। राज्य सरकार ने 5 वर्षो में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधों के लक्ष्य के विरूद्ध 12 करोड़ पौधे लगाएं जा चुके है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

    कल्याण भगवान के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की-

    केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी डिग्गी स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक कल्याण भगवान के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान को धोक लगाकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222855_HomePage_e88512d6-8e6e-4266-8302-55eab4926eb7.jpeg

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग शब्द से पूरे देश के नजरिये को बदला

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन को सेवा कार्यों से जोड़ता है और विशेषकर दिव्यांगों के लिए, तब वह समाज के अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करता है। जिससे अन्य लोग भी सेवा कार्य से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सुशीला बोहरा श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय का लम्बे समय से संचालन कर दिव्यांगों की सेवा कर रही हैं तथा इस कार्य से समाज के विशिष्ट लोग भी जुड़े हैं।

           श्री अमित शाह रविवार को जोधपुर के रामराज नगर चौखा में श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नवीन महाविद्यालय भवन, बॉयज हॉस्टल व गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से महाविद्यालय में 3 नवीन भवनों का शिलान्यास हुआ है और उन्हें आशा है कि इनका निर्माण कार्य समय से पूर्ण होगा, जिससे दिव्यांग बच्चों के जीवन में उम्मीद का उजियारा आएगा।

           केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुशीला बोहरा ने 5 विद्यालय, 2 महाविद्यालय और निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन और जरुरतमंदों को ऑडियो बुक्स, रिकॉर्ड लेक्चर्स, ब्रेल प्रिंटिंग प्रेस, स्क्रीन रीडर, कम्प्यूटर लैब तथा पुस्तकालय के माध्यम से सैकड़ों दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में ज्ञान और दृष्टि का प्रकाश प्रसारित किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि यहां के बच्चे सरकारी बैकिंग व निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और सर्वोच्च न्यायालय में वकालत भी कर रहे हैं।

    सामाजिक सेवा के कार्यों में सभी दें अपना योगदान-

           श्री शाह ने कहा कि समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, विशेषकर दिव्यांग नागरिक, दिव्यांग बच्चे और दिव्यांग माताओं के जीवन में समस्याओं को दूर करने के लिए अनेक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के जो कार्य होते हैं और उसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जब योगदान देते हैं तब परिवर्तन आता है। इस तरह के योगदान से देश के दिव्यांग बच्चों के लिए अच्छा जीवन और कैरियर की सुनिश्चितता की जा सकती है।

    प्रधानमंत्री ने विकलांग की जगह किया दिव्यांग शब्द का प्रारम्भ-

           केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय राजस्थान का प्रमुख नेत्रहीन महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि जब समाज में दिव्यांगों को दया की जगह दिव्यता का प्रतीक मानने की शुरूआत होती है, तब सही अर्थों में दिव्यांगजनों के लिए काम होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में पहली बार पूरे देश में विकलांग शब्द की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग करना प्रारम्भ किया। प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश के लोगों और सभी राज्य सरकारों का दिव्यांगजनों के प्रति देखने का नजरिया बदला।

           श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ईश्वर जब किसी को कुछ चीज नहीं देता है तो उसको जीवटता के लिए कुछ विशेष भी देता है। उस विशेषता के आधार पर दिव्यांग राष्ट्र निर्माण में जुड़ सकते हैं और अपने जीवन को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी श्री देवेन्द्र झाझडिया ने पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीत कर देश का तिरंगा फहराने का काम किया।

    तीन पैरालंपिक में भारत ने 52 पदक जीते-

           केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दिव्यांगों में खेल के कौशल को बढ़ाने के लिए उचित मंच दिया जिससे श्री देवेन्द्र झाझडिया जैसे अनेक खिलाड़ी राष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक लेकर आए। उन्होंने कहा कि विश्व में पैरालंपिक खेलों की शुरूआत वर्ष 1960 में हुई। तब से लेकर वर्ष 2012 तक इन खेलों में भारत को केवल 8 पदक मिले थे। पिछले तीन पैरालंपिक खेलों में भारत ने 52 पदक जीते हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

    दिव्यांगजनों को उचित मंच और सहयोग की आवश्यकता-

           श्री शाह ने कहा कि समाज, सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें तो कुछ भी असंभव नहीं है। दिव्यांगजन कलक्टर भी बन सकते हैं, डॉक्टर बन कर इलाज कर सकते हैं और अपने उद्योग की शुरूआत भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें उचित मंच और सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला बोहरा के नेतृत्व में संचालित नेत्रहीन विकास संस्थान जैसी और अनेक संस्थाओं को भी दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने की दिशा में आगे आना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का बजट बढ़ाया-

           केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के बजट को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने वर्ष 2014 में जो बजट 338 करोड़ रुपये था उसे अब 1313 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का काम किया है। दिव्यांगों के लिए अनेक सुविधाएं भी दी हैं। सुगम्य भारत अभियान के तहत भारत सरकार के 1314 भवनों में 563 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1748 इमारतों को दिव्यांगों के लिए सुगम्य बनाने का काम किया गया है। 35 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और 55 घरेलू हवाई अड्डों को दिव्यांजनों के लिए सुगम्य बनाया गया है।

           श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 7 लाख लोगों को कृत्रिम अंग मिले। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में ही 18 हजार शिविरों के जरिए 31 लाख लोगों को कृत्रिम अंग देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांगजनों का जीवन आसान बना है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्णय स्वर्ण अक्षरों में अंकित-

           मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ऐसे अनेक निर्णय लिए हैं, जो इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हुए हैं, साथ ही उन पर हर भारतवासी को गर्व भी होता है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, आतंकवाद पर अंकुश लगाने और जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री श्री अमित शाह को भी जाता है।

    तीन ऐतिहासिक कानून आपराधिक न्याय प्रणाली बदलने में महत्वपूर्ण-

           भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के रूप में तीन ऐतिहासिक कानून लाकर भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएए कानून लाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।

    नवीन भवन दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की रखेंगे नींव-

           मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय में नए भवनों का शिलान्यास हम सब के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन (मोतीलाल ओसवाल ज्ञानदीप भवन), गर्ल्स हॉस्टल (मोतीलाल ओसवाल ज्योति सदन) और बॉयज हॉस्टल (एच जी फाउंडेशन दिव्य ज्योति भवन) की नींव रखी गई है। ये भवन दिव्यांग बालक-बालिकओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे, उनके लिए शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के नए द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अब तक 4 हजार 626 नेत्रहीन, मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांगजनों के लिए बेहद संवेदनशील-

           भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांगजनों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए इनके जीवन को आसान बनाने के लिए सबसे पहले ‘विकलांग’ शब्द के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द को प्रचलित करने का फैसला लिया। ये सिर्फ शब्द का परिवर्तन नहीं था, इसने समाज में दिव्यांगजनों की गरिमा भी बढ़ाई और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम भी इसी भाव से लागू किया। उन्होंने कहा कि ये कानून दिव्यांगजनों के सशक्त जीवन का माध्यम बन रहा है और इससे दिव्यांगजनों के प्रति समाज की धारणा भी बदली है। साथ ही, आज दिव्यांग साथी भी विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ काम कर रहे हैं।

           मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का भी यही ध्येय है कि दिव्यांग भाई-बहनों का जीवन सरल, सहज और स्वाभिमानी हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले, जहां शिक्षा और स्वावलंबन से हर जीवन रोशन हो और जहां दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सामर्थ्य की प्रतीक बने।

           केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय में नवीन भवनों के निर्माण की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहारा, संबल और क्षमताओं में संवर्द्धन की आवश्यकता है। दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान को जागृत करते हुए स्वावलंबन की दिशा में उन्हें आगे ले जाने के लिए महाविद्यालय में शिक्षा से संबंधित बनने वाले नवीन भवन महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जोधपुर सदियों से करुणा और संस्कृति की प्रमुख राजधानी रहा है। यहां के लोग अपनी व्यक्तिगत भावनाओं से प्रेरित होकर समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

           इससे पहले केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने नेत्रहीन विकास संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष सुशीला बोहरा की जीवनी ‘मैं न थकी न हारी‘ पुस्तक के ब्रेल लिपी संस्करण का विमोचन किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

    एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बा की आराधना की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222761_HomePage_c938f34a-1199-45f8-9f22-31d420b9376a.jpeg

    गावो में नमो पार्क विकसित करने के लिए मांगे प्रस्ताव -हर ग्राम सेवा शिविर में लगाए जाएँगे 75 पौधे

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    देशभर में चलाए जा रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक की वन भूमि पर 12 हज़ार पौधे लगाए गए हैं। इसकी पालना में पशुपालन, गोपालन, डेयरी तथा देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार वन विभाग ने दुजाना व सांडेराव सहित वन भूमि पर ये पोधारोपण किया। मंत्री कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में पोधारोपण किया जा रहा है। ग्राम सेवा शिविरों के दौरान भी हर शिविर में 75 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग पूरी सक्रियता से काम कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि इसी के तहत सुमेरपुर पंचायत समिति की सभी 30 ग्राम पंचायतों में शिविर के दौरान पौधे लगाए जाएँगे। अब तक जवाई बाँध, पोमावा, कोलीवाड़ा, गलथनी, बलाना, गोगरा, पावा व खिवंदी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में पोधारोपण किया गया है। इसके तहत खेजड़ी, बेर, जामुन, नीम व अमलतास के पौधे लगाए गए हैं । उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को अधिकाधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को गोचर भूमि एवं सरकारी भूमि पर नमो पार्क विकसित के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं । भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के लिए भी कहा गया है। शिविरों में वन विभाग नमो पार्क के लिये प्रस्ताव तैयार कर रहा है जो राज्य सरकार को भेजे जाएँगे ।

    कुमावत ने कहा कि अधिकारियों को गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर वहाँ भी पोधारोपण करने के लिए निर्देशित किया गया है। कुमावत ने हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोलने के लिए भी आह्वान किया ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).jfif

    नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण बना ग्रामीण सेवा शिविर

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों की भांति श्रीगंगानगर जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथो-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।

    घडसाना उपखण्ड की तहसील रावला के 7 केएनडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण साबित हुआ। ग्राम पंचायत 7 केएनडी निवासी श्री विष्णुराम गत 20 वर्षों से आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित थे। उनके पड़ोसी श्री भगवान ने जब उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में बताया तो विष्णुराम अपनी पत्नी तीजो देवी के साथ शिविर में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

    इसी दौरान ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपखण्ड अधिकारी श्री सुनील चौहान ने विष्णुराम को देखकर उनसे जानकारी ली। इस पर विष्णुराम ने अपनी व्यथा बताते हुए मदद का आग्रह किया। उपखण्ड अधिकारी ने तुरन्त प्रभाव से संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करते हुए विष्णुराम को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, घुमन्तू पहचान पत्र और घुमन्तु आवास योजना आवेदन का लाभ दिलाया। साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने विष्णुराम को दीपावली से पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना से लाभान्वित करवाने का आश्वासन भी दिया।

    शिविर में एक साथ केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विष्णुराम और उनकी पत्नी तीजो देवी गदगद हो उठी। दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। बेहद प्रसन्नता व्यक्त करने हुए दम्पत्ती ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

    इसी प्रकार नागौर जिले की खींवसर पंचायत समिति की पीपलिया ग्राम पंचायत  में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में माधानियों की ढाणी निवासी हरीराम पुत्र गंगाराम जाति जाट ने तहसीलदार सुरेश चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर खातेदारी में अपने अशुद्ध नाम हरिया को लेकर पीड़ा व्यक्त की। तहसीलदार ने तुरंत प्रार्थी का प्रार्थना पत्र  राजस्थान भू राजस्व अधिनियम- 1956 की धारा 136 के तहत पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक द्वारा तैयार करवाया और शुद्धि संबंधी औपचारिकता पूर्ण की गई।

    इस नाम शुद्धिकरण से खातेदार हरीराम को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त करने में आसानी होगी। राजस्व दस्तावेजों में नाम शुद्धि होने पर खातेदार ने खुशी व्यक्त की और राज्य सरकार तथा प्रशासन का आभार जताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    22 सितम्बर से लागू होंगी GST की नई दरें

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 22 सितम्बर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू हो जाएगी । प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग ने दरों में कमी का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंचे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है तथा स्पष्ट किया है कि इस बार कर में कमी का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचना चाहिए।

    राज्य के मुख्य कर आयुक्त  कुमार पाल गौतम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को जीएसटी 2.0 के सुधारो को आम जन तक पहुँच  सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। इन दिशा निर्देशों के तहत विभागीय अधिकारी विभिन्न ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर नई दरों एव ITC के नियमों की विस्तृत जानकारी दी देंगे।

    मुख्य कर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को बाज़ार  में जाकर यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती का सीधा असर कीमतों पर दिखे, साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगे कि वस्तुओं के दर संशोधन से पहले और बाद की एमआरपी रिपोर्ट हर माह विभाग को भेजनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा एक फॉर्मेट जारी किया गया है जिसकी हर हफ्ते अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी ।

    मुख्य आयुक्त, राज्य कर ने कहा कि जीएसटी सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंचना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और व्यापारी इस दिशा में सक्रिय सहयोग दें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222779_HomePage_636ce931-2624-4dd6-9946-410a38335b7e.jpeg

    शहरी सेवा शिविरों में दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित लाभार्थियों को चैक प्रदान किए

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबरसिंह खर्रा ने शनिवार को अलवर में नगर विकास न्यास एवं नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं चैक वितरित किए। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मौजूद रहे।

                    यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शिविरों में लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर शहरवासियों को दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार शिविर की अवधि के दौरान ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन द्वारा दिए गए प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  के नेतृत्व में चल रहे ये अभियान योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने और उन्हें वास्तविक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक जन कल्याणकारी कदम है। यह शिविर न केवल सुविधाओं को सुलभ बना रहे हैं अपितु नागरिकों के विश्वास और प्रशासन की पारदर्शिता को भी और मजबूत कर रहे हैं। इनके माध्यम से भूमि पट्टा, विभाजन, नामान्तकरण, साफ-सफाई, नाली, सड़क मरम्मत, रोड लाइट जैसे आवेदन प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है तथा पेंडिंग आवेदनों का शिविरों की समयावधि में निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन इन शिविरों का लाभ लेने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, नियमानुसार आवेदन सही पाए जाने पर आवेदनकर्ता को केवल प्रमाण पत्र अथवा पट्टा लेने ही शिविर में आना होगा। आवेदन में कोई कमी पूर्ति है तो उसे ऑनलाइन या शिविर में आकर पूर्ति कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए भी शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी रह गई हो तो उसे भी दुरुस्त कराकर नियमानुसार लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि इन शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवें।

                    वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गुड गर्वेनेंस के तहत आमजन को नागरिक सेवाएं सुगमता से व एक छत के नीचे पहुंचाने के उद्देश्य से निरन्तर शिविर लगा रही है जिसके तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर तथा अब सेवा पखवाडा के अंतर्गत सेवा पर्व के तहत शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन कर अन्त्योदय की मूल भावना को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जागरूक रहकर इन शिविरों का न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य लोगों को भी लाभांवित कराने में सहयोग करें। 

    दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं पीएम आवास योजना व स्वयंनिधि योजना के चैक प्रदान किए-

                    इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने यूआईटी शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को पट्टों का वितरण एवं अन्य स्वीकृतियां प्रदान की साथ ही नगर निगम शहरी सेवा शिविर में भी 10 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पांच दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट का वितरण, पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रथम किस्त तथा चार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वयं निधि एवं मुख्यमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत ऋण का वितरण किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222805_HomePage_cc53bb6e-2d12-4ac2-88ed-5501eecdc29c.jpeg

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, “अमृता हाट” में बिखरेगी आत्मनिर्भरता की चमक

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान सरकार महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 30 सितम्बर 2025 तक जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में किया जाएगा है। राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बागमर अमृता हाट का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र कुमार सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


    महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है। अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इस आयोजन में हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।


    उन्होंने बताया कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपरा की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं। मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। यह आयोजन न केवल महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222780_HomePage_fba735cd-e921-45ee-b34e-950b9e687d69.jpeg

    वन राज्य मंत्री ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की कि हौसला अफजाई

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाडे के तहत आज अलवर शहर में 200 फुट रोड फ्रेंड्स गार्डन में केशव मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं अग्रसेन स्थित अलवर ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्याम भक्त सन्नी शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला अफजाई कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

                    वन राज्यमंत्री शर्मा ने रक्तदान को जीवनदान के समान बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से न केवल रक्तदाता स्वस्थ रहता है बल्कि जरूरतमंद को एक नया जीवन भी मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भी सोच देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, निरोगी एवं देश के विकास में सहभागिता की है। उसी के अनुरूप सेवा पखवाडे के तहत देशभर में युवा रक्तदान जैसी विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां कर समाज को एकरूपता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर शहर का चहुंमुखी विकास कर शहरवासियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि की सम्पूर्ण 5 करोड रूपये की राशि शहर में बोरिंग कराने हेतु खर्च की गई, जिससे पेयजल समस्या में काफी राहत मिली है। साथ ही शहर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु सिलीसेढ योजना के तहत पानी लाया जाएगा। साथ ही ईआरसीपी योजना का भी कार्य गतिशील है जिससे शहर के जयसमंद बांध में पानी की आवाक होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222792_HomePage_e081cc1d-c68f-48af-ad76-aa2e7b7d524f.jpeg

    प्रधानमंत्री का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा- न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के नापला पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभास्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जाने वाले डोम तथा मंच के स्थान का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

                    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा की धरती से माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण की देश व प्रदेश को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222794_HomePage_f31a581f-474b-4944-a7b5-6f9f0a4d41b8.jpeg

    केंदीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों संग चखा तरबूज स्वाद

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। झाबरा से ओला जाते समय राजगढ़ में खेत में काम कर रहे किसानों ने देशी तरबूज खाने का आग्रह किया। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों के साथ खेत किनारे रसदार-मीठे तरबूज का स्वाद लिया। श्री शेखावत ने कहा कि खेत से सीधे तोड़े गए तरबूज को खाने का आनंद ही कुछ और है। यही तो हमारी मिट्टी की असली मिठास और अपनापन है।

    केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सुबह सड़क मार्ग से जोधपुर से रवाना हुए। सेतरावा में उनका अभिनंदन हुआ। जैसलमेर सीमा पर कलाऊ फांटा पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भणियाणा, दलपतपुरा, भैंसड़ा चौराहा, राजगढ़ सहित कई स्थानों पर श्री शेखावत का आत्मीय अभिनंदन हुआ। श्री शेखावत ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और जाजम पर बैठकर बातचीत की। जनता की समस्याओं को सुना।

    शोकसभाओं में हुए शामिल-

    केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अनेक शोकसभाओं में भी शामिल हुए। जेठानियां में समाजसेवी समन्दर सिंह की चाची के निधन पर शोक जताया। झाबरा में पूर्व सरपंच राम सिंह की पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की। ओला गांव में पूर्व सरपंच हेम सिंह ओला के पिताजी ठाकुर तेज सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुए। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, समाजसेवी दलपत हिंगड़, पूर्व विधायक शैतान सिंह, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण साथ रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222800_HomePage_ed9da6f5-b3d8-4cc2-adf4-35f4fa7d6942.jpeg

    धरती का वृक्षों से श्रृंगार करने के साथ सड़क सुरक्षा हो हमारा ध्येय

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    "स्वच्छता सेवा पखवाड़ा" और "एक पेड़ मां के नाम" हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय, बालोतरा में एक वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि "धरती का हो वृक्षों से श्रृंगार, सड़क सुरक्षा हमारा ध्येय"। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के 52वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।

    इस अवसर पर कैलाश चौधरी का जन्मदिन कृष्णा सेवा समिति द्वारा घेवर का केक काटकर मनाया गया। श्री कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भी वृक्षारोपण किया और "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" का संदेश दिया।

    जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों और विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में 52 पौधे लगाए और उन्हें लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया।

    जिला परिवहन अधिकारी ने सभी से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विभाग की प्रगति और लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222813_HomePage_6809ad8c-88b1-4a77-b69c-e63f54983769.jpeg

    सेवा पखवाड़ा में एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा टीबी रोगियों को मिला पोषण सहयोग

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव, गरीब एवं जरूरतमंद को सरकारी योजना का भरपूर लाभ देने के उद्देश्य से आयोजित सेवा पखवाड़ा में राजस्थान निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिं​ह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को राज्यव्यापी 'निक्षय किट वितरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35,439 निक्षय पोषण किट्स टीबी रोगियों को वितरित की गईं, जिससे उनके उपचार एवं पोषण को मजबूती मिलेगी।

    बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री का अवलोकन-

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को बांसवाड़ा में आयोजित शिविर का अवलोकन किया। शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जिले में 523 पोषण किट्स का वितरण किया गया तथा मां योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। शिविर के दौरान राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि टीबी स्क्रीनिंग में राजस्थान पूरे देश में दूसरे स्थान पर है और बांसवाड़ा प्रथम स्थान पर है।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान टीबी मुक्त भारत ​अभियान की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस दिशा में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आयोजित निक्षण पोषण किट कार्यक्रम में भी राजस्थान ने एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा किट का वितरण कर टीबी मुक्ति की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दशाई है।

    निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान सबसे अधिक किट वितरण अलवर (2,937), धौलपुर (2,394), भीलवाड़ा (2,307), सीकर (2,266) तथा सवाई माधोपुर (2,094) में किया गया। इसी प्रकार सभी जिलों में निक्षण पोषण किट का वितरण कर टीबी रोगियों को सहयोग प्रदान किया गया।

    राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि निक्षय मित्र पहल की शुरुआत टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2022 में की गई थी, जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों को उनके उपचार काल में पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। समाज के विभिन्न वर्ग जैसे जनप्रतिनिधि, संस्थान, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर सकते हैं। ऐसे सहयोगियों को निक्षय मित्र कहा जाता है। यह पहल समाज और सरकार की साझेदारी का अद्भुत उदाहरण है।

    टीबी मुक्ति की दिशा में राजस्थान के कदम -

    निक्षय मित्रों के सहयोग से राज्य में वर्ष 2022 से अब तक 55,000 से अधिक निक्षय मित्र बनाए जा चुके हैं। इनके द्वारा 3 लाख से अधिक टीबी रोगियों को अब तक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह सहायता न्यूनतम एक माह और अधिकतम उपचार अवधि (6 माह) तक दी जाती है। टीबी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में राजस्थान पूरे भारत में चौथे स्थान पर तथा निक्षय मित्र बनाने में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान सरकार ने टीबी उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना का लाभ निरंतर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222815_HomePage_1ca8d9dc-b5a3-4152-ac95-8d432a29ec22.jpeg

    ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण सेवा शिविरों में समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के बांस्याहेड़ी, दांता, कुराडिया खुर्द, श्यामपुरा, बमोरी एवं सारोला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने शिविर में आए लोगों की समस्याएं और शिकायते सुनी और अधिकारियों से उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।
    इस अवसर पर हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच है कि आम जनता को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सारा प्रशासन एक ही शिविर में मौजूद रहे। जिससे जनता को त्वरित लाभ मिल सके। संवेदनशील राज्य सरकार ने यह निर्णय लेकर जनता को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और जनता को राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास करें।

    खिले चेहरे, दिया धन्यवाद-

    ग्रामीण सेवा शिविरों में लोगों के वर्षों से लंबित कार्य भी संपादित हो रहे हैं। किसानों के खेतों में रास्तों की समस्या हो या भू राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार का मामला। वर्षों से ऑफिसों के चक्कर काट रहे लोगों को ग्रामीण सेवा शिविरों में समाधान मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद कहा।

    शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण तथा मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्य किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं स्वीकृतियां, आरआरसी केन्द्रों के लिए भूमि आवंटन तथा क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनवाड़ी और सड़कों के सुधार के प्रस्ताव तैयार किए गए। लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन प्रमाण पत्र सौंपे गए। जमीन बंटवारे का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222817_HomePage_32a730d1-c36b-49e6-a46f-ce5c331ba732.jpeg

    आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम, सुई से लड़ाकू विमान तक बना रहा भारत

    एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

    खैरथल-तिजारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित 12वाँ इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने मेले के अंतर्गत आयोजित भिवाड़ी गौरव सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सर्वप्रथम मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।

    राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से उद्योग जगत में जो सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, वे सराहनीय और प्रेरणादायी हैं। पिछले दशक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की गईं, जिनके परिणामस्वरूप आज युवा विदेश जाने के बजाय अपनी ही धरती पर उद्योग स्थापित कर न केवल स्वयं के लिए बल्कि अनेकों लोगों के लिए रोजगार सृजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में भारत द्वारा 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराना आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक उदाहरण है। आज भारत सुई से लेकर लड़ाकू विमान तक का निर्माण कर रहा है, जो इसे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाला समय भारत का होगा और देश विश्व में एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को सशक्त करने हेतु लिए गए निर्णय, जैसे जीएसटी सरलीकरण, ने औद्योगिक क्षेत्र और आमजन दोनों को लाभान्वित किया है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए भारत की प्रतिभा को देश की सेवा का अवसर दें और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

    उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास में सड़क संपर्क की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अब किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादों का लाना-ले जाना सुगम और तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर रोड कनेक्टिविटी से न केवल उद्योगों की उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धा शक्ति बढ़ी है बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने लघु उद्योग भारती के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति दी है। बिश्नोई ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भिवाड़ी न केवल प्रदेश बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनेगा।

    तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान की औद्योगिक प्रगति में अहम योगदान दे रहा है और यहां का विकास पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। महंत बालक नाथ ने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों का विस्तार होगा और युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र को औद्योगिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। विधायक ने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    बहरोड विधायक डॉ जसवंत यादव ने कहा कि क्षेत्र में उद्योगों के विकास से न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती भी आएगी। यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही औद्योगिक नीतियां और रोजगारोन्मुख योजनाएं तभी सफल होंगी जब युवा उनमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आधुनिक तकनीक और नवाचार का उपयोग कर छोटे और मझोले उद्योगों को आगे बढ़ाएं, जिससे भिवाड़ी क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उद्योग राज्य मंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न सामाजिक और उत्कृष्ट कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    ग्रामीण सेवा शिविर में 60 साल बाद मिला पुश्तैनी घर का हक

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    “अब मैं चैन से जी सकूँगा’’, ‘‘अब मैं भी आत्मनिर्भर बनूँगी।” यह भावनाएँ हैं बूंदी जिले के दोताणा गाँव के मोहनलाल और बालदड़ा गाँव की कांता बाई की- जिनका छह दशकों से लंबित सपना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल ग्रामीण सेवा शिविर में साकार हुआ।


    सपनों को हकीकत में बदला शिविर ने-


    ग्राम पंचायत जयस्थल में आयोजित शिविर ने कई परिवारों को राहत पहुँचाई। दोताणा गाँव के मोहनलाल ने नम आँखों से बताया कि उनका परिवार 60 वर्षों से पुश्तैनी घर का मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। पट्टे के अभाव में वे बैंक ऋण जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। शिविर में जब उन्हें आवासीय पट्टा मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


    कांता बाई के जीवन में आया आत्मविश्वास-


    बालदड़ा गाँव की कांता बाई की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनका परिवार पीढ़ियों से अपने घर में रह रहा था पर मालिकाना हक का दस्तावेज न होने से वे असहाय महसूस करती थी। शिविर में पट्टा मिलने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक झलक उठी। उन्होंने कहा कि यह पट्टा मेरे लिए सिर्फ एक कागज़ नहीं, बल्कि सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। अब मैं बैंक से लोन लेकर मकान विस्तार कर सकती हूं,  स्वरोज़गार के लिए लोन लेकर जीवन की नई शुरूआत कर सकती हूं।


    सरकार की पहल से खुल रहे नए रास्ते-


    मोहनलाल और कांता बाई दोनों का मानना है कि  पट्टे ने उन्हें मानसिक शांति देने के साथ ही आर्थिक प्रगति के द्वार भी खोल दिए हैं। लाभार्थियों ने इस कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार वास्तव में गाँव-गाँव पहुँचकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222652_HomePage_58ad5530-c658-4149-a4fe-856f9479e0e4.jpeg

    पशुओं का नि:शुल्क बीमा होने पर दुलीचंद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    पशुपालक दुलीचंद कुमावत ग्राम पंचायत अणतपुरा ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल के निवासी ने बताया कि वे पशुपालन का कार्य पीढ़ियों से करते आ रहे है। परन्तु पशुओं की अकाल मृत्यु होने के कारण बहुत अधिक आर्थिक नुकसान का दंश भी झेलना पड़ता था। जब उन्हें ग्राम पंचायत अणतपुरा ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल के अर्न्तगत 18 सितंबर को लगे ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में पता चला तो वो तत्काल शिविर में पहुंचे। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम दो दुधारू पशुओ को बीमा एक वर्ष के लिए नि:शुल्क किया जा सकता है। उसने तत्काल बीमा पॉलिसी अपने दो पशुओं के लिए जारी कराई। अब उसे एक वर्ष तक पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर कोई चिन्ता नही हैं। अब वे बेफिकर होकर पशुपालन के साथ-साथ कृषि कार्य सम्पादित कर सकते है। एक वर्ष के लिए नि:शुल्क दो पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी करने के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222650_HomePage_ec31173b-a958-4a89-8a2d-4042e99c8be0.jpeg

    स्वदेशी का अर्थ चरखे से चंद्रमा तक पहुँचना

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ केवल चरखे से केवल कपड़ा बनाना नहीं बल्कि चरखे से चंद्रमा तक पहुँचना है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर भारत ने आत्मनिर्भरता का परिचय दिया, वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक विकास संभव हुआ है।

    जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में 12वाँ इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर- 2025 का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आधिकारिक रूप से 12वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन किया और मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप नॉलेज शेयरिंग, स्किल डेवलपमेंट और व्यापार वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन विश्वास बिल, ग्रीन क्रेडिट योजना और जीएसटी के सरलीकरण जैसे कदम उठाए हैं। ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत औद्योगिक इकाइयां वनों का विकास करके ग्रीन क्रेडिट कमा सकेंगी, जो ट्रांसफरेबल भी होगा। वहीं जीएसटी को 5ः और 18ः के दो ही स्लैब में बांटने से आमजन को राहत मिलेगी। एमएसएमई सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न अभियानों के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है।

    उन्होंने बताया कि भिवाड़ी के विकास हेतु एकीकृत एजेंसी भिवाड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है, जो स्वच्छता एवं विकास के लिए समर्पित है। औद्योगिक इकाइयों के दूषित पानी के उपचार हेतु 6 एमएलडी सीईटीपी स्थापित की गई है जिससे गंदे पानी को शोधित कर पुनः उपयोग में लिया जाएगा, वहीं घरेलू दूषित पानी के निस्तारण के लिए 34 एमएलडी एसटीपी का कार्य प्रगति पर है। वर्षा के समय पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के निस्तारण हेतु एनीकट और सराय खुर्द बांध का उपयोग किया जाएगा। नेशनल हाईवे पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु केंद्रीय सड़क मंत्री के निर्देश पर एनएचएआई और दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आगामी माह में आयोजित की जाएगी। साथ ही नीमराना-भिवाड़ी लिंक रोड का कार्य भी तेज गति से प्रगति पर है।

    उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में 108 ई-गुरुकुल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण, डिजिटल कोर्सेज, नई तकनीकों की ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत चलाई जाएगी जिसमें देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्स उपलब्ध होंगे। युवाओं की क्षमता निर्माण हेतु लघु उद्योग भारती के सहयोग से स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही भिवाड़ी में स्पोर्ट्स स्टेडियम और नया गवर्नमेंट हॉस्पिटल भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

    अखिल भारतीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती श्रप्रकाशचंद ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के सतत् विकास के लिए नैतिकता और गुणवत्ता का समायोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसमें मानवीय मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी भी निहित होनी चाहिए। औद्योगिक इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे परंपरागत उद्योगों ने समय के साथ नई तकनीक और नवाचार को अपनाकर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। प्रकाशचंद ने कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी आधारित और ग्रीन इंडस्ट्री का होगा, इसलिए उद्योगों को अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लघु उद्योग भारती के प्रयासों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग न केवल आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देंगे बल्कि रोजगार सृजन और ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर युवाओं को न केवल प्रेरित करेंगे बल्कि उन्हें अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए उत्साहित भी करेंगे। महंत बालक नाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा , जब स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों का विस्तार होगा और युवा रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास की ओर आगे बढ़ें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विकास में अहम योगदान देंगे।

    बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में डेयरी सेक्टर को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर नस्लों के संवर्धन और कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना से और अधिक सशक्त किया जा सकता है।

    फेयर के दौरान प्रतिदिन वेंडर डेवलेपमेंट और तकनीकी विषयों पर सरकारी विभागों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में उद्योग जगत, उद्यमियों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

    इसके पश्चात भूपेंद्र यादव भिवाड़ी स्थित जेनेसिस मॉल पहुंचे, जहां आइनॉक्स थियेटर में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। यह डॉक्यूमेंट्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारधारा और सामाजिक सेवा की भावना पर आधारित है, जो युवाओं को प्रेरित करती है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य दूसरों के लिए जीना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फिल्म प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘चलो जीते हैं’ केवल एक डॉक्यूमेंट्री नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश है, जो देश के हर युवा को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222686_HomePage_62ef1111-1f8c-4a04-b9f6-77402aecd757.jpeg

    नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में पट्टे एवं चैक सौंपे

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शुक्रवार को दौसा शहर के बारादरी मैदान में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं चैक सौंपे। 


    झाबरसिंह खर्रा ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने शहरी एवं ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन किया है। इनके माध्यम से भूमि पट्टा, भूमि विभाजन, नामान्तकरण, सफाई, नाली, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लैंप्स जैसे आवेदन प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही, लम्बित प्रकरणों का निश्चित समय सीमा में निस्तारण की व्यवस्था की गई है। 

    झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा इन शिविरों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। काम में पारदर्शिता एवं समयबद्धता के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाता है तो उसके लिए भी शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में गलती से कोई कमी रह गई हो तो उसे भी दुरुस्त कराकर नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है। 

    झाबरसिंह खर्रा ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि पात्र एवं जरूरतमंद लोग शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें। उन्होंने इन शिविरों का आमजन को समुचित फायदा दिलवाने में प्रबुद्धजन से सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया।

    नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के पट्टे और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं आवास योजना (शहरी) के चैक प्रदान किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222682_HomePage_c07adec0-dc6a-48f3-98c2-b46290c1f911.jpeg

    प्रदेश में 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' से 2 दिन में 2926 कॉल

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने शासन सचिवालय से वीसी के जरिए सभी संभागीय आयुक्त एवं  जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एकीकृत ECINet ऐप/ वेबसाइट लॉन्च की गयी है। इस में 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' का भी फीचर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मतदाता बीएलओ  से सीधा संपर्क करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  यह फीचर मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधाएं लेकर आया है।

    उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से भी संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क किया जा सकता है।

    कैसे बुक करें बीएलओ से कॉल- बीएलओ से कॉल बुक करने के लिए मतदाता पहले ईसीआई नेट एप या वेबसाइट पर जाकर वोटर सर्विस पर क्लिक करना है, इसके बाद बुक ए कॉल विद बीएलओ पर क्लिक करना है। इसके बाद 3 विकल्प होंगे— इपिक नंबर, संदर्भ संख्या और अन्य। इन तीनों में से किसी एक को भरने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने  के पश्चात ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद ओटीपी भरकर रिक्वेस्ट कॉल बैक पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही बीएलओ से कॉल बुक होने का आपको और बीएलओ को संदेश प्राप्त होगा।

    राज्य में 2 दिन में इस एप के माध्यम से अब तक 2926 मतदाताओं ने बीएलओ से कॉल बुक की है। सबसे ज्यादा 408 कॉल बुक जयपुर जिले से की गयी है, 167 कॉल के साथ दूसरे स्थान पर जोधपुर 140 कॉल के साथ सीकर जिला तीसरे स्थान पर है। इन कॉल का जवाब देने में अलवर जिला प्रथम रहा है। उदयपुर दूसरे एवं दौसा जिला तीसरे स्थान पर रहा है। महाजन ने बताया कि यह सुविधा मतदाताओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222681_HomePage_6436e99d-d3de-4435-b925-9a62bf36db5d.jpeg

    राशन कार्ड जारी होने पर जयराम सपेरा के चेहरे पर आई खुशी की झलक

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    जयपुर जिले की ग्राम पंचायत कार्यालय भूडला परीसर मे ग्रामीण सेवा शिवर का आयोजन किया गया। शिविर  के दौरान आए अनेक ग्रामवासी अपने लम्बित कार्य करवाने के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार तूंगा राकेश कुमार मीणा की नजर ग्रामीण जयराम पुत्र मांगी नाथ सपेरा पड़ी। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि 40 वर्षीय जयराम घूमन्तू श्रेणी से सम्बन्धित है और इसका राशन तक नहीं बना  है और इस कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ उसे नहीं मिल पा रहा है। इसके पश्चात शिविर प्रभारी द्वारा इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल राशन कार्ड जारी करवाया गया। राशन कार्ड जारी होने के पश्चात ग्रामीण जयराम सपेरा के चेहरे पर खुशी झलक आई।    अब उसे नि:शुल्क भूखण्ड आवंटन, पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। उसने राशन कार्ड जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को राज्य सरकार की ओर से दी गई राहत करार दिया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222688_HomePage_39b59a17-8866-4fcf-92ad-5f14818572f0.jpeg

    स्वयं का बिजनेस शुरु करना चाहते थे इरफान, शहरी सेवा शिविर ने राह दिखाई

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    काफी समय से स्वयं का बिजनेस शुरु करने की कोशिश कर रहे कोटा के महावीर नगर निवासी इरफान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे जिला  प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत ऋण का कागज सौंपा। 

     प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक शुक्रवार को नगर निगम कोटा उत्तर एवं नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा विभिन्न वार्डों के लिए लगाए गए शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने आए थे।

    ऋण राशि की स्वीकृति के बाद  इरफान ने बताया कि वे स्वयं का छोटा-मोटा बिजनेस शुरु करना चाहते थे लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं की वजह से नहीं कर पाए। नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यालय में गया तो उसे मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बिना ब्याज के ऋण मिलने की जानकारी मिली। उसने इसके लिए आवेदन कर दिया। शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर में ऋण राशि स्वीकृति का पत्र उन्हें सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री के हाथों मिला तो लगा कि उसका सपना अब साकार होगा और वे खुद के पैरों पर खड़े होकर परिवार का अच्छे से ध्यान रख पाएंगे।

    शिविरों में आकर समस्याओं का मौके पर समाधान पाएं-प्रभारी मंत्री

    शिविर का निरीक्षण करने आए प्रभारी मंत्री श्री दक एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने स्टॉल पर बैठे विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के कर्मचारियों से शिविर में आमजन को राहत देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार एक ही छत के नीचे आमजन को सभी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवा रही है। शिविर में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। जनता को राहत देने के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आमजन शिविरों में आकर इनका भरपूर लाभ उठाएं और मौके पर ही अपनी समस्या का समाधान पाएं।

    कोटा उत्तर में आयोजित शिविर में शुक्रवार को पट्टा बनवाने के लिए 12 तथा नामांतरण के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुए। पीएम तथा सीएम स्वनिधि योजना के तहत दो-दो आवेदकों को ऋण को स्वीकृति प्रदान की गई। 145 जन्म प्रमाण पत्र, 16 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 21 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 15 प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से आयोजित शिविर में नामान्तरण के 2, सड़क/नाली मरम्मत के 3, स्ट्रीट लाईट लगाने के 1, स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 31, जन्म-मृत्यु के 75, जनाधार के 186, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन के 13, खाद्य सुरक्षा योजना में सीडिंग के 128, खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के 75, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 13, पालनहार योजना के 11 आवेदनों का निस्तारण किया गया।

    शिविर में अन्य लाभार्थियों को भी प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने विभिन्न 

    इसी प्रकार जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत अरण्डखेड़ा एवं बनियानी, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत भौंरा एवं गढेपान, इटावा की ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा एवं अयानी, सांगोद की ग्राम पंचायत हींगी एवं किशनपुरा, कनवास की ग्राम पंचायत हिंगोनिया एवं झालरी तथा खैराबाद की ग्राम पंचायत रिछडिया एवं मण्डा में लगाए गए। ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के राजस्व से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिया गया।

    विभिन्न शिविरों में आपसी सहमति से बंटवारे, लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, कुरेजात रिपोर्ट तैयार करना, खातेदारी प्रकरणों का निस्तारण कर राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज करना, लम्बित नामांतरकरण के प्रकरणों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र बनाने के साथ ही विभिन्न विभागों के कई कार्य मौके पर ही पूरे कर लोगों को राहत दी गई।

    इसके अलावा स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं स्वीकृतियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, कैंसर और सिकल सेल स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग व पोषण किट वितरण, बीज मिनी किट वितरण, एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, नए पात्र परिवारों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमंतु आवास योजना आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222695_HomePage_0cc5439c-7ad6-4a80-984c-53eb49f14931.jpeg

    पूरी रात बाढ़ प्रभावितों के बीच रहे लोकसभा अध्यक्ष, सुनी व्यथा और दिए राहत के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बूंदी जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर रहे। अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों का दुख-दर्द बांटा और हर परिवार को भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास के हर कदम पर सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।

    गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ ओम बिरला का यह दौरा शुक्रवार सुबह तक चला। देर रात जब अधिकांश लोग नींद में थे, लोकसभा अध्यक्ष ख्यावदा, पचीपला, रिहाणा, देलुन्दा, मालियों की बाड़ी, खेड़िया दुर्जन, बोरदा काछियाँ और झालीजी का बराना जैसे गांवों में पहुंचे। उन्होंने टूटे मकान, खेतों में बर्बाद फसल का अवलोकन किया, नुकसान का आकलन किया और पीड़ित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। किसी ने मकान ढहने का दुख सुनाया तो किसी ने पशुधन और खेतों के नुकसान की पीड़ा साझा की। श्री बिरलर हर परिवार के बीच ठहरकर धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनते रहे और तुरंत मदद का भरोसा दिया।

    निरीक्षण के साथ ही ओम बिरला ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे शीघ्र पूरा कर मुआवजा राशि जारी की जाए। जिन परिवारों को एनडीआरएफ मद के अंतर्गत कपड़े व बर्तनों की सहायता राशि अब तक नहीं मिली है, उनके नाम दोबारा सर्वे कर सूची में जोड़ें। साथ ही, फसलों की गिरदावरी कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे  पारदर्शिता से होना चाहिए ताकि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे।

    बोरदा काछियाँ और झालीजी का बराना गांव में ग्रामीणों से ओम बिरला ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और तेजाजी मंदिर की छत की मरम्मत के लिए सांसद कोष से राशि देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा का निवारण और उनके आंसू पोंछना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

    इस दौरे में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, रामेश्वर मीणा  सहित प्रशासनिक अधिकारी साथ रहे। दौरा सुबह करीब 4.30 बजे तक जारी रहा। ग्रामीणों ने त्वरित राहत सामग्री, राशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि उनके आगमन से उन्हें संबल और विश्वास मिला है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222689_HomePage_33607e78-b914-4965-9bb5-9db7a29d3b7f.jpeg

    राजस्थान में क्षय रोग उन्मूलन हेतु एआई समाधान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए टीबी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधान का राज्य स्तरीय शुभारंभ शुक्रवार को जयपुर में मिशन निदेशक, एनएचएम, राजस्थान डॉ. अमित यादव ने  किया।

    मिशन निदेशक ने उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारीयों को  सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्ध है और आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के उपयोग से निश्चित रूप से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति मिलेगी।

    उन्होंने सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनाने पर बल दिया एवं शीघ्र निदान हेतु NAAT टेस्ट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    डॉ यादव ने वधवानी एआई के साथ विकसित एआई समाधान का उपयोग कर जिलों में इस नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए टीबी रोगियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

    राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सोनी ने कहा कि केंद्रीय टीबी प्रभाग द्वारा मॉनिटर किए जाने वाले 6 प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विभेदित देखभाल, शीघ्र पहचान, उपचार अनुपालन, सामुदायिक सहभागिता एवं निक्षय पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाये। डॉ सोनी ने उच्च जोखिम वाले टीबी मरीजों की PATO एआई समाधान के माध्यम से फॉलो-अप करने के निर्देश दिए।

    डॉ. सुनील सिंह, राज्य नोडल अधिकारी (NCD) ने सभी प्रतिभागियों व आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस पहल को सफल बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की। डॉ सिंह ने कहा कि यह राज्य स्तरीय शुभारंभ राजस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हस्तक्षेपों के व्यापक क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त शुरुआत है। राज्य नेतृत्व के स्पष्ट मार्गदर्शन और सभी 42 जिलों की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को नई गति मिली है। यह अवसर इस तथ्य को रेखांकित करता है कि सामूहिक प्रयास, नवाचार और स्थानीय रणनीतियों के माध्यम से टीबी मुक्त राजस्थान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

    इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विकास सहयोगी संस्थाएँ तथा वधवानी एआई की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम और जिला क्षय अधिकारी उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के कोटा संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) में पायलट स्तर पर लागू किए गए तीन एआई समाधान का विस्तार अब प्रदेश के सभी 42 जिलों में किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).jfif

    लम्पी रोग से गौवंश को बचाने की विभाग की पूरी तैयारी, स्थिति पूर्ण नियंत्रण मे

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। जोराराम कुमावत ने कहा कि लंपी रोग के बारे में किसी भी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार लंपी रोग के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसकी रोकथाम के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रही है। पशुपालकों को इस बीमारी से भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है, विभाग अपना काम पूरी मुस्तैदी से कर रहा है और जहां भी कुछ ऐसे केस मिल रहे हैं वहां तुरंत सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इस वर्ष अन्य राज्यों से सटे सीमावर्ती जिलों में लंपी के कुछ छिटपुट केस देखने में आ रहे हैं। इन सीमावर्ती जिलों में त्वरित कार्यवाही के लिए आर आर टी का गठन कर दिया गया है। विभाग में प्रचुर मात्रा में औषधियां भी उपलब्ध हैं। रोगी गौवंश को अविलम्ब आइसोलेशन कर समुचित उपचार की व्यवस्था विभाग द्वारा सुनिश्चित कर ली गई है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

    उन्होंने कहा कि रोग को नियंत्रित करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं जिनमें से टीकाकरण और जागरूकता अभियान मुख्य हैं। टीकाकरण इस रोग से बचाव का एक प्रमुख हथियार है इसलिए राज्य सरकार ने पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके। वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 11 लाख 57 हजार गौवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा और दो महीने में लक्ष्य के विरूद्ध 1 करोड़ 8 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

    इसके अलावा सरकार ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों को लंपी रोग के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर में भी लोगों को लंपी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    पशुपालन मंत्री ने कहा कि लंपी रोग पशुओं का एक संक्रामक रोग है। इससे मुख्य रूप से गौवंश प्रभावित होते हैं और पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। प्रदेश दो साल पहले इस रोग का दंश झेल चुका है। वर्ष 2022-23 में काफी अधिक संख्या में गौवंशीय पशु लंपी रोग से ग्रसित हुए थे और तब लगभग 76000 गौवंश की मृत्यु हुई थी। तब भी विभाग की सक्रियता से हजारों पशुओं की जान बचाई जा सकी थी। इसलिए सरकार अब इस रोग से बचाव के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रही है। श्री कुमावत ने कहा कि पिछले वर्ष भी दो माह के टीकाकरण अभियान के तहत राज्य की लगभग 95 प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण किया गया था जिससे रोग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था और गौवंश की हानि लगभग नहीं के बराबर हुई थी। जोराराम कुमावत ने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस रोग के सर्वेक्षण, निदान और नियंत्रण के लिए समय रहते  आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    ग्रामीण सेवा शिविर बन रहे मददगार, मिल रहे पट्टे— खिल रहे दिल

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर हर दिन प्रदेशवासियों के लिये राहत के नये द्वारा खोल रहे हैं। अजमेर में भी प्रतिदिन इन शिविरों में एक ओर जहां ग्रामीणों के बरसों से अशुद्ध चले आ रहे रेकार्ड में शुद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से आवासीय भूखण्डों से वंचित लोगों को मौके पर पट्टे जारी किये जा रहें हैं। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को भी मौके पर खामियों को दुरस्त कर योजनाओं से  लाभान्वित किया जा रहा है। 

    50 साल पुराने अशुद्ध नाम का राजस्व रेकार्ड में हुआ नाम शुद्ध—

    ग्राम पंचायत पीपलाज में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कहानी सामने आई है। शिविर के दौरान ग्राम सदारी की एक 75 साल की महिला ने सावर उपखण्ड अधिकारी को अपनी वेदना बताई । उसने बताया कि राजस्व रेकार्ड में उसका नाम ग्लोल पत्नी रामकिशन है  जबकि उसका वास्तविक नाम अलोल बाई पत्नी रामकिशन गुर्जर है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त वृद्ध महिला की सुनवाई करते हुए राजस्व टीम से वास्तविक रिपोर्ट प्राप्त करते हुए ग्राम सदारी के खाता संख्या 54, 55, 56 में दर्ज वृद्ध महिला का नाम ग्लोल के स्थान पर अलोल बाई करने के आदेश प्रदान कर नाम शुद्धिकरण किया गया। वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    मौके पर ही दिया गया आवासीय भूखण्ड का पट्टा—

    इसी तरह ग्राम पंचायत भाण्डावास में आयोजित शिविर में श्योजी पुत्र सोदान का मौके पर पट्टा प्रदान कर राहत दी। शिविर में  ग्राम पंचायत भाण्डावास के श्योजी पुत्र सोदान मीणा ने सावर उपखण्ड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी वेदना प्रकट की। उसके आवासीय भूखण्ड का कई वर्षों से पट्टा अटका हुआ है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त इसकी सुनवाई करते हुए विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्ति को पट्टा जारी करने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पंचायतराज टीम द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए श्योजी मीणा से समस्त दस्तावेज लिए तथा मौके पर ही सभी प्रक्रिया पूरी करके आवासीय भूखण्ड का पट्टा जारी किया।

    राजस्व रेकार्ड में सुमित्रा का नाम अब हुआ सही

    ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में आयोजित शिविर में भी नाम शुद्धि की गई। सुमित्रा पुत्री कानाराम का नाम वर्तमान जमाबंदी में गलती से सुमित्रा की जगह समौत्रा दर्ज हो गया था। इससे काश्तकार को लंबे समय से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में मौके पर ही भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 में दर्ज कर इनके खाता संख्या 293, 298, 299, 300, 301, 302, 719, 303, 292, 291, 287, 284, 285, 283, 244 में नाम की शुद्धि करके सुमित्रा पुत्री कानाराम दर्ज किया गया। इससे प्रार्थीया को अब  सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकेगी। इससे काश्तकार के चेहरे पर मुस्कान आई, खुश होकर शिविर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया एवं शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और खुशी से विदा हुई।

    51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी एवं 11 विद्यार्थी पालनहार योजना से लाभांवित—

    ग्राम पंचायत तिलोनिया में आयोजित केम्प मे 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए। ग्राम पंचायत तिलोनिया के अन्तर्गत तिलोनिया, भोजियावास, फलौदा, एवं मण्डावरियां गांवों से 51 आवेदन फॉर्म भरवाये गए थे। सभी 51 फॉर्म पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आवश्यक पूर्ति करने के बाद तहसीलदार किशनगढ द्वारा हस्ताक्षर कर सभी 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। साथ ही ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत 11 पालनहार विद्यार्थियों के अध्यनरत प्रमाण-पत्र  ऑनलाइन करवाते हुए सहकारिता विभाग से प्रमाणित किया गया। जन्म प्रमाण-पत्र मिलने से ये सभी विद्यार्थी आधार कार्ड, पालनहार, छात्रवृति जैसी सुविधाओं से लाभान्वित हो पाएंगे। शिविर में मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र व पालनहार योजना का लाभ मिलने से अभिभावकों में अत्यन्त खुशी हुई। उन्होंने अपने बच्चों को निरन्तर विद्यालय भेजने व अध्ययनरत कराने की घोषणा की। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद प्रदान किया।

    नोरती देवी को मिला परित्यकता पेंशन योजना का मिला लाभ—

    ग्राम पंचायत कुम्हारिया के शिविर में नोरती देवी पुत्री रामगोपाल भम्बी निवासी कीटाप ने बताया कि  पति द्वारा त्याग देने पर 12 वर्ष से पिता के साथ ही रह रही है। उसके बुजुर्ग पिता के कोई सन्तान नहीं हौने से वो खुद मजदूरी व कृषि से अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे है, जो कि अपर्याप्त है। शिविर प्रभारी के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रार्थिया का परित्यकता प्रमाण पत्र जारी करवा गया तथा पेंशन के लिए आवेदन करवाया गया। इससे प्रार्थिया को आर्थिक सम्बल प्राप्त होगा। साथ ही जीवनयापन में सहयोग मिलेगा। शिविर में ही मौके पर पेंशन शुरू होने पर प्रार्थिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222693_HomePage_ffe8cfd3-43fa-455e-bd0a-e54f7319ae00.jpeg

    युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रतापनगर, जयपुर स्थित आयुष भवन में चल रही आयुष यू.जी. काउंसलिंग-2025 की व्यवस्थाओं का शुक्रवार को जायजा लिया और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनसे व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  काउंसलिंग वाले अभ्यर्थियों को एलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी व्यवस्था की है कि काउंसलिंग में विद्यार्थियों व उनके परिवारजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। इस पर उपस्थित अभिभावकों और अभ्यर्थियों ने बताया कि बदली हुई व्यवस्था वे स्वयं महसूस कर रहे हैं, इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हैं। 

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रत्येक विजन और नीति में युवा केन्द्र बिन्दु है। मुख्यमंत्री की सोच है कि चाहे शिक्षा का मामला हो या स्वरोजगार का, राज्य में युवा को भरपूर सहायता, अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर उसे वैश्विक मंच पर सफलता प्राप्त कर राज्य और राष्ट्र के विकास में पूर्ण भागीदार बनाने की भूमिका में लाना है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य समेत प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता और सरलता बनी रहे ताकि युवा बिना किसी बाधा के अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222537_HomePage_9b83c138-f89e-476a-9e7a-ffca66a62074.jpeg

    राजस्थान को मिलेगी 2 वन्दे भारत सहित 3 एक्सप्रेस ट्रेनें

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार की लगभग 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की बांसवाड़ा से सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयत्र का शिलान्यास करेंगे, जो प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में श्री मोदी राजस्थान सहित कई राज्यों की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं भी देशवासियों को समर्पित करेंगे। 

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे (25 सितंबर) की तैयारियों को लेकर भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी तय जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

    प्रधानमंत्री का पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से होगा संवाद-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी बीकानेर-दिल्ली कैन्ट वन्दे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैन्ट वन्दे भारत एक्सप्रेस एवं उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे। इस कड़ी में बीकानेर, जोधपुर एवं उदयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण की जाए। उन्होंने पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री के मध्य संवाद कार्यक्रम के लिए भी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि आयोजन स्थल पर आमजन के लिए बैठक, पेयजल, आवागमन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के तहत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गृह और परिवहन विभाग यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं करें। इसके लिए विशेष तौर पर अधिकारी भी नियोजित किए जाएं।

    जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक मुख्य कार्यक्रम से जुड़ें-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण , सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार व सूचना एवं जनसम्पर्क विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222452_HomePage_bffac5a3-ccdc-4226-b725-82e0db0bb926.jpeg

    संसदीय कार्य मंत्री ने सांगरिया में ड्रेनेज का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार  को ग्राम पंचायत सांगरिया में सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लिया।

    जोगाराम पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा सांगरिया में सीवरेज के पानी की त्वरित निकास से आमजन को राहत मिली है। उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा अस्थाई एवं त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले में आवश्यक संसाधन लगाकर गंदे पानी की निकासी की जा रही है और सांगरिया की भावी आवश्यकता को ध्यान में रखकर डीपीआर भी बनाई जा रही है।

    क्षेत्र में फॉगिंग करने के दिए निर्देश

    संसदीय कार्य मंत्री ने दूरभाष पर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी को गंदे पानी के कारण मच्छरों से बीमारियां फैलने की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र में फॉगिंग करने के निर्देश दिए।

    स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण

    संसदीय कार्य मंत्री ने हेलीपेड सर्किल विवेक विहार स्थित सरस मिनी बूथ पर जनसुनवाई की और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल पेमेंट कर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों एवं बेरोजगार युवाओं को सब्सिडी एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

    ग्रामवासियों में जताया मंत्री का आभार

    सरपंच सांगरिया श्री तेजाराम चौधरी ने कहा माननीय मंत्री जोगाराम पटेल ने जिला कलक्टर और नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाकर ग्रामवासियों को आश्वाशन दिया था कि आज ही गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी। उसी दिन वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम सीवरेज के गंदे पानी का निकासी शुरू हो गई। इसलिए आज ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222475_HomePage_81283b25-fb54-4ee3-bb65-63c8db288c33.jpeg

    भविष्य सुनिश्चित ग्रामीण सेवा शिविर में शकुन्तला को मिली पशु बीमा पॉलिसी

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    धौलपुर की बसेड़ी ग्राम पंचायत के झील गांव निवासी शकुन्तला देवी परिवार की अतिरिक्त आय के लिए भैंस पालती है क्योंकि वह और उसका पति पीतम सिंह अपनी छोटी सी जोत के कारण खेती पर निर्भर नहीं रह सकते। किसी भी पशु की मृत्यु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल देती है लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की दूरगामी सोच से राज्यभर में 17 सितम्बर से संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के पहले ही दिन शकुन्तला की दोनों भैंसों का मंगला पशु बीमा किया गया। झील के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर से पहले ही पशुपालन विभाग के कार्मिक शकुन्तला समेत ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर पहुंचे तथा उन्होंने सूची बनाई कि किस परिवार को किस योजना का पात्र होने के बावजूद अभी तक लाभ नहीं मिला है। 

    इस योजना में बीमित गाय, भैंस और ऊंट का 40 हजार रूपये तथा बकरी व भेड़ का 4 हजार रूपये का 1 वर्ष अवधि के लिए निःशुल्क बीमा किया जाता है। शकुन्तला ने राज्य सरकार की इस योजना का निःशुल्क लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।  शकुन्तला को कैंप में मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी दी गई। इससे यह परिवार प्रसन्न है कि राजस्थान सरकार के इस कार्यक्रम के तहत इन्हें आर्थिक सुरक्षा कवच व गारंटी प्राप्त हुई है। 

    इसी प्रकार खानपुर में लगे कैम्प में 60 वर्षीय श्री ग्यासीलाल की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई और उन्हें पहली बार पीपीओ नम्बर प्राप्त हुआ। ग्यारसीलाल ने इस जनोन्मुखी अभियान के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222494_HomePage_64e33e8d-5d11-42d2-93a0-3a8639a8b13a.jpeg

    वाणिज्यिक कर विभाग ने 9 करोड़ 59 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य में बोगस, फेक फर्मो द्वारा की जा रही राजस्व क्षति रोकने के लिए राज्य कर विभाग सर्तक है। विभाग के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशन में इस सम्बंध निरन्तर की जा रही कार्रवाई की कड़ी में  प्रवर्तन शाखा प्रथम की टीम ने जयपुर स्थित विश्वकर्मा इण्डस्ट्रियल एरिया में  आयरन एवं स्क्रेप का कागजी कारोबार करने वाली दो फर्मों बाबा मैटल्स तथा खण्डेलवाल एण्टरप्राईजेज पर एक साथ सर्च और सर्वे की कार्रवाई की। मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर 29 सितम्बर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  

    मुख्य आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व विभाग ने जीएसटी पोर्टल पर दोनों फर्मो के खरीद फरोख्त संबंधी आंकड़ो का विश्लेषण किया तथा अपने गुप्त स्त्रोतों से इन फर्मो की व्यापारिक गतिविधियों की सूचना जुटाई । इस दौरान पाया गया कि दोनों फर्मो का संचालन मास्टरमाइंड महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा किया जा रहा है। विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा अपनी दोनों फर्मो में कूटरचित बोगस बिलों के आधार पर कुल 53 करोड़ 27 लाख रूपये की खरीद दिखाकर 9 करोड़ 59 लाख रूपये की राजस्व हानि की गई है। महेन्द्र खण्डेलवाल ने सुनियोजित तरीके से राज्य के बाहर स्थित आयरन एवं स्क्रेप के बोगस कारोबारियों से संबंध स्थापित किये तथा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, आगरा स्थित बोगस फर्मो से बिलों की खरीद कर  आगत कर (आईटीसी) का अनुचित लाभ लेकर राजस्व की हानि की। 

    गौतम ने बताया कि जब विभाग ने इन फर्मो में माल की खरीद के लिए निर्मित ई-वे बिलों की गहनता से पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। ई-वे बिल में जिन वाहनों का नम्बर दर्ज किया गया था, उनका फर्मों के घोषित व्यवसाय स्थल, गोदाम आदि पर आगमन होना नही पाया गया। इनमें से कई वाहनो का संचालन तो राज्य के बाहर होना पाया गया। इस प्रकार मास्टरमाइंड महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा आगत कर दुरूपयोग (आईटीसी मिसयूज) की सोची समझी रणनीति के तहत माल की वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किये बिना ही कूटरचित ई-वे बिलों का निर्माण किया गया और केवल कागजी संव्यवहार के द्वारा बोगस बिलों से खरीद दिखाकर मिथ्या आगत कर का लाभ प्राप्त कर राजस्व की क्षति की गई। 

    गौतम ने बताया कि सर्च कार्यवाही के पश्चात् बोगस कारोबारी महेन्द्र खण्डेलवाल विभाग को चकमा देकर भूमिगत हो गया। मास्टरमांइड ने अपना मोबाइल फोन बन्द कर लिया और रोज नये ठिकाने बदलता रहा। विभाग के बार-बार सम्मन जारी करने पर भी पेशी पर उपस्थित नही हुआ। जिस पर मुख्य आयुक्त के सुपरविजन में प्रवर्तन शाखा प्रथम की टीम गठित की गई और मास्टरमाइंड के सभी संभावित ठिकानों, रिश्तेदारो के घरों पर रैकी करवायी गयी। टीम के कई सदस्य बोगस ग्राहक बनकर आयरन एवं स्क्रेप कारोबारियों से सम्पर्क करते रहे। इसी बीच टीम को अपने गुप्त स्त्रोतो से किसी सामाजिक कार्यक्रम में मास्टरमाइंड के उपस्थित होने के सूचना मिली। जिस पर टीम के दो सदस्य कैटरिंग वाले बनकर कार्यक्रम में शामिल हो गये और बाकी टीम को सूचित कर अभियुक्त महेन्द्र खण्डेलवाल को आरजीएसटी/सीजीएसटी एक्ट 2017 के प्रावधानो के तहत राजस्व चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को 29 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की गहनता से जाँच की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222529_HomePage_5e1d2c49-06ad-460e-a91f-9579047da729.jpeg

    'सेवा पखवाड़ा' 25 हजार के लक्ष्य से ज्यादा रक्तदान कर निभाया सामाजिक सरोकार

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर से शुभारम्भ किये गए सेवा पखवाड़ा के तहत प्रथम दिन आयोजित रक्तदान शिविरों में राजस्थान ने लक्ष्य से अधिक रक्त एकत्र कर मिसाल कायम की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में 25 हजार यूनिट के लक्ष्य के विरुद्ध एक ही दिन में लोगों ने 27 हजार 629 यूनिट रक्तदान कर जीवन रक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। सबसे अधिक बीकानेर संभाग में 6 हजार 539 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इन स्वास्थ्य शिविरों में लाखों लोगों ने न केवल निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया, बल्कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर रक्तदान करते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाया और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीकानेर संभाग में 6 हजार 539, जयपुर संभाग में 6 हजार500, जोधपुर संभाग में 4 हजार 904,अजमेर संभाग में 3 हजार 225, उदयपुर संभाग में 3 हजार 148 , कोटा संभाग में 2 हजार 767 एवंभरतपुर में 546 लोगों सहित कुल 27 हजार629 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

    एनीमिया स्क्रीनिंग में भी राजस्थान अव्वल—

    गायत्री राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से ही संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में जनसंख्या के अनुपात में एनीमिया स्क्रीनिंग में राजस्थानपहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 17 सितम्बरको आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में 50 हजार 75 किशोर-किशोरियों सहित अन्य की एनीमिया स्क्रीनिंग की गयी। प्रदेश के लिए यहएक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओंएवं किशोरियों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरूआती पहचान, एनीमिया स्क्रीनिंग,टीबी, सिकल सेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिएटीकाकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं एवं किशोरियों के लिएमासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी व परामर्श एवं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना में विशेष पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222533_HomePage_3558a7c6-6b0b-49cf-9577-f36bc6d7d097.jpeg

    किसी कार्य की गुणवत्ता कमजोर मिली तो होगी कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को कोटा जिले की पंचायत समिति सांगोद की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हीरालाल नागर ने शिविर में आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। श्री नागर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता कमजोर पाई गई तो अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। 

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नागर ने नालियों को जाम देखा तो स्वयं फावड़े से कीचड़ निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में नालियों से कचरा साफ हुआ तो पानी बह निकला। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को कहा कि नालियों में कहीं पर भी पानी रुका या भरा हुआ नहीं रहना चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222531_HomePage_3ef7a302-d457-4210-bd38-ea84b0f89822.jpeg

    राज्य की साथिनों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य की  साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें और उन अधिकारों की रक्षा और योजनाओं का लाभ उठाने में उनकी मदद कर सकें।

    प्रथम चरण में महिला अधिकारिता निदेशालय ने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से अजमेर, भीलवाड़ा, बारां और नागौर जिलों की 28 साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष  प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण चार नियोजित प्रशिक्षण सत्रों में से पहला है, जो विशेष रूप से साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

    महिला अधिकारिता निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक सीमा शर्मा ने बताया कि राज्य में साथिनों और पर्यवेक्षकों का एक प्रशिक्षित कैडर तैयार किया जा रहा है ताकि वे जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की दिशा में बदलाव ला सकें। 

    इस व्यापक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिनों को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना करना है ताकि वे मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और अपने समुदाय में जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की क्षमता को और सशक्त बना सके। इसे हासिल करने के लिए साथिनों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि वे हिंसा से पीड़ित महिलाओ को आवश्यक सहायता सेवाओं से जुड कर महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओ और सेवाओ के प्रभाव का कर सकें, जेंडर रेस्पोंसिव बजटिंग की पैरवी कर सकें। इससे संसाधनों का आवंटन महिलाओं की विशिष्ट जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकेगा।

    इस प्रयास की सफलता अंतर्विभागीय समन्वय पर भी निर्भर करती है। पंचायती राज विभाग और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ग्राम पंचायत विकास योजना का लाभ उठाने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए योजना उपनिदेशक श्री जी. डी. रामना ने कहा कि इन योजनाओं में जेंडर बजटिंग को एकीकृत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि संसाधनों का न्यायसंगत आवंटन हो सके, महिलाओं और बालिकाओं की जरूरतें पूरी हों, ग्राम सभाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके जिससे वे उन्हें अपने समुदायों की विकास प्राथमिकताओं को आगे ले जाने में अधिक सहायक हो सके।

    प्रदीप कुमावत, उप सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) ने नालसा की नई योजनाओं और सेवाओं को समझाते हुए कहा कि नि:शुल्क कानूनी सहायता की आसान पहुँच को नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) ऐप के माध्यम से और मजबूत किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद को कानूनी सहायता आसानी से मिल सके। इसके अतिरिक्त राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना सुनिश्चित करती है कि एसिड अटैक पीड़ितों  को योजना का लाभ मिल सके।  सृजन की सुरक्षा योजना— 2025 में नवजात बालिका को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया जाता है। अवेयरनेस सपोर्ट हेल्थ एक्शन स्टैंडर्ड एक ऑपरेटिंग प्रोसीजर  है जो महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी में सुधार लाने के लिए बनाई गई है। इय प्रोसीजर और बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना की जानकारी भी इस प्रशिक्षण में दी गई है। 

    तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम से सम्बंधित कानूनों और योजनाओं की व्यापक समझ प्रदान की। 

    कार्यशाला पर अपने विचार साझा करते हुए अजमेर की साथिन उमराव ने कहा

    कि यह प्रशिक्षण जानकारीपूर्ण था। हमने कई नई बातें सीखीं जो हमारे काम में अमूल्य सिद्ध होंगी। अब मुझे विश्वास है कि मैं कहीं अधिक प्रभावी हो कर  अपने समुदाय की महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में और अधिक सार्थक योगदान प्रदान करूंगी।

    प्रशिक्षण के अंतिम दिन, साथिनों और पर्यवेक्षकों ने मिलकर एक व्यावहारिक पायलट कार्य योजना तैयार की। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर विभाग द्वारा  प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222561_HomePage_574b3c8f-2fe8-432b-a4c5-48a21a7703fa.jpeg

    केन्द्रीय कारागृह में 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं चश्में वितरित किए

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया । 

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पल्लवी शर्मा ने बताया कि गुरूवार को लगे  कैम्प में दंत रोग, नाक-कान-गला रोग और मौसमी बिमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने  लगभग 500 कैदियों की आंख, कान, गला संबंधी स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर दवाइयां व चश्में वितरित किए गए।जीव सेवा कल्याण समिति के सौजन्य से ये  दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

    मेडिकल कैंप में  केंद्रीय कारागृह अधीक्षक प्रमोद सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ. सौरभ सेवरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप यादव, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ सुलतान सिंह, ईएनटी,  डॉ. आशा लता, उप निदेशक आर.आर.सी, एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज (सदस्य, विधिक चेतना समिति, जयपुर महानगर द्वितीय), जीव सेवा कल्याण समिति के राजकुमार केसवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नयनपाल सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222562_HomePage_eabffde3-e6cf-41ed-9d17-02005965f3fa.jpeg

    भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में सभी करें योगदान

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ के अंतर्गत गुरुवार को जयपुर स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।  

    उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितम्बर से गाँधी जयंती, 2 अक्टूबर  तक राज्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से  ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ भी आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारी भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दें। 

    दिया कुमारी ने आम जन से अपील कर कहा कि इस आयोजन में आप सपरिवार पधारकर देश की गौरवशाली और विविधतापूर्ण  संस्कृति का रस्वादन करें। हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना होगा, अपनी अगली पीढ़ी को  हमारी भव्य, शानदार संस्कृति से रूबरू करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि लेकर सहभागिता करके ही हम हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं।

    इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने  सांसद मंजू शर्मा , कला, साहित्य, संस्कृति व पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, जवाहर कला केंद्र एडीजी अलका मीणा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।

    सांस्कृतिक संध्या में दर्शक हुए  अभिभूत—

    सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति के साथ पारंपरिक कथक का अद्भुत संयोजन देखने को मिला। जयपुर कथक केंद्र के संयोजन में  'पधारो म्हारे देश' गीत पर ईशानी, तनिष्का, मनस्वि, छवि, हर्षिता ग्याना, रिद्धिमा,रुचिका व श्रेया ने कथक नृत्य में बेहतर फुटवर्क व आंगिक अभिनय का प्रदर्शन किया। राजस्थानी गीतों के साथ बीच में कथक के तकनीकी पहलुओं की प्रस्तुति भी देखने को मिली। चेतन कुमार जवड़ा व सिमरन अग्रवाल ने नृत्य निर्देशन किया। पखावज पर प्रवीण आर्य,गायन एवं हारमोनियम पर रमेश मेवाल, सितार पर पं. हरिहर शरण भट्ट, सारंगी पर अमीरुद्दीन खान, तबले पर आदित्य सिंह राठौड़, ढोल पर मोहित चौहान, खड़ताल पर लक्की राणा और बांसुरी पर संदीप सोनी ने संगत की।

    ब्रज की संस्कृति से रूबरू करवाने वाली  ब्रज रसिया की प्रस्तुति ने सभी कला प्रेमियों को कृष्ण रंग में रंग दिया। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के संयोजन में हुई इस प्रस्तुति की शुरुआत कलाकारों ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए की। ढोलक, नगाड़ा, और हारमोनियम की संगत के साथ ब्रजभाषा के मधुर गीतों पर कलाकारों ने यह नृत्य प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण और राधा रानी के वेश में नृत्य करते हुए कलाकारों ने सभी का मन मोहा। अंत में कलाकारों ने फूलों की होली खेली जिससे माहौल कृष्णामय हो गया और सभागार में राधे-राधे की गूंज सुनाई दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222567_HomePage_66ce4101-d78e-4ded-9f47-c7a07ba5625a.jpeg

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को सिरोही में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने आमजन द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे इन शिविरों में परिवेदनाओं को गंभीरता से सुने और उनका त्वरित निस्तारण कर सम्बन्धित को राहत प्रदान करें।

    राज्य मंत्री ने कहा कि ये बेहद खुशी का विषय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे राज्य में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुडे कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण कर उन्हे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा ​है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है, इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।  

    ओटाराम देवासी ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान पट्टा वितरण, नाम शुद्धिकरण, आपसी सहमति के बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मंगला पशुबीमा पॉलिसी से सम्बन्धित दस्तावेज का वितरण भी किया गया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    मालवेयर और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने मालवेयर हैकिंग और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य लोगों को संभावित साइबर हमलों से सचेत करना और उनसे बचने के उपाय बताना है।

         एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नकली वेबसाइट, मैलवेयर और फिशिंग हमलों का उपयोग करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये हमले आमतौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, बैंकिंग ऐप्स या सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजकर किए जाते हैं। एक बार जब उपयोगकर्ता इन लिंक पर क्लिक करता है तो मैलवेयर उसके डिवाइस में प्रवेश कर जाता है जिससे उसकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी खतरे में पड़ जाती है।

    एडवाइजरी में ऐसे हमलों से बचने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग सुझाया गया है।  इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप ओपन करें और मुख्य स्क्रीन पर 'स्कैन' का विकल्प चुनें। फुल स्कैन विकल्प पर टैप करें, स्कैन पूरा होने पर ऐप एक रिपोर्ट दिखाएगा जिसमें पाए गए बॉट्स, मैलवेयर या संदिग्ध फ़ाइलों की जानकारी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आप रिमूव  या डिलीट  बटन दबाकर इन हानिकारक फ़ाइलों को हटा सकते हैं।

          इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने से आपका डिवाइस सुरक्षित रहेगा।

        इसके साथ ही एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते ही तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222565_HomePage_8c385b43-1a8d-40f3-b180-4819fe27ae9d.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में दिखाई रामेश्वरम तीर्थ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी

    एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना से प्रदेश में आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलेगा। आज देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। ऐसी योजनाएं संस्कृति के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाएंगी।

    विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर अजमेर से रामेश्वरम जाने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। देश में सभी उम्र के लोगों को आध्यात्मिक उन्नति के लिए सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना इसी कड़ी में एक सार्थक प्रयास है।

    देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत गुरूवार को अजमेर से रामेश्वरम-मदुरई वाया भीलवाड़ा की विशेष ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन अजमेर से रवाना की गई। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है। इसमें अजमेर जिले के 424 एवं भीलवाड़ा जिले के 356, कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन वातानुकूलित है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है। यात्रियों को भोजन, आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222369_HomePage_16f3838e-e92a-4f9b-8001-4731da0d8a68.jpeg

    अलवर जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अलवर जिले के रामगढ़ के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कर रक्तवीरों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आमजन विशेष कर महिलाओं के लिए दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया।

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान माता-बहनों के स्वास्थ्य के लिए एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से आयोजित शिवरों में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए जांच एवं स्क्रीनिंग व रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसमें दवाएं पूर्णतः निशुल्क है। उन्होंने कहा कि परिवार में माताओं का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवश्य लाभ लेवे। 

    अलवर जिले में पर्यटन विकास एवं स्वच्छता की ली समीक्षा—

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को 54वां स्थान एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरी रैंक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दो उपलब्धियों को और आगे ले जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनसहभागिता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान शहर के नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों आदि को जोड़कर जन जागरूकता की एक मुहिम चलाई जाए।  

     

    उन्होंने कहा कि अलवर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। अलवर में पर्यटन के विकास की कार्य योजना बनाएं, इसके लिए शुरूआत मत्स्य उत्सव एवं बाबा भर्तृहरि महाराज के मेले की अभी से कार्य योजना बनाकर करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को इसके लिए मत्स्य उत्सव के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्सव में मोती डूंगरी पर मोटिवेशनल बुक फेस्टिवल का आयोजन कराया जाए जिसमें जिले के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व लोक कलाओं की प्रदर्शनी आदि की भी कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि भर्तृहरि बाबा मेले की ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के सभी नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए बनाएं। उन्होंने कहा कि अलवर को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाईगर मैराथन का आयोजन 8 फरवरी को कराया जायेगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222359_HomePage_3d55c632-962a-4393-85af-6664b2cfb747.jpeg

    कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी हृदय रोगों से पीड़ित के लिए जीवनदायिनी

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को आरयूएचएस अस्पताल परिसर में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह में जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी इकाई का लोकार्पण किया। समारोह के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर इस इकाई का अवलोकन किया। 

    गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि बच्चों को हृदय रोग से सम्बंधित उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जेके लोन अस्पताल में प्रदेश की पहली पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) इकाई प्रारंभ की गई है। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जन्मजात एवं अर्जित हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए यह इकाई एक जीवनदायिनी पहल सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह इकाई प्रदेश के बच्चों के स्वस्थ भविष्य और उनके सपनों की सुरक्षा का आधार बनेगी।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस इकाई की स्थापना की गई है। करीब 20 करोड़ रूपए से निर्मित यह इकाई अत्याधुनिक उपकरणों के साथ टर्नकी आधार पर विकसित की गई है। बाल हृदय रोगियों की देखभाल और उपचार हेतु समर्पित इस अत्याधुनिक यूनिट में एक कैथ लैब एवं एक ऑपरेशन थियेटर स्थापित है। कुल 80 बैड की क्षमता वाली इस इकाई में 5 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट, 10 बेड की इंटेंसिव केयर यूनिट एवं अतिरिक्त 65 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड शामिल हैं। इससे हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए अब प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह इकाई राजस्थान में तृतीयक स्तर की बाल हृदय चिकित्सा को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही, यह भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222361_HomePage_c7d7372e-87e2-4dd5-a71a-1e7df9f97080.jpeg

    महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस चिकित्सालय परिसर से वर्चुअली जुड़े, जहां उन्होंने आयुष्मान भारत-स्वस्थ राजस्थान की दिशा में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत हुई है। महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की जो पहल की गई है, वह भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। 

    प्रधानमंत्री ने धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह शिविर का किया शुभारंभ—

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धार में आयोजित कार्यक्रम में मातृ वंदना योजना के तहत 15 लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता भी हस्तांतरित की। उन्होंने भारत की नारी शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि जब एक माँ स्वस्थ होती है तो पूरा घर सुचारू रूप से चलता है लेकिन अगर वह बीमार पड़ जाती है तो पूरी पारिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी महिला को जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण कष्ट सहना नहीं पड़े । इस अभियान के तहत रक्तचाप और मधुमेह से लेकर एनीमिया, तपेदिक और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अपनी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे जो भी बेचें और खरीदें, वह स्वदेशी हो।

    श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को दी सर्वोच्च प्राथमिकता—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 4 करोड़ से अधिक माताओं को 19 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और स्वस्थ राजस्थान का सपना साकार करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने, गर्भवती की समुचित देखभाल करने और बेटियों को बेटों के समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। 

    स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा निरंतर सुधार और विस्तार—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और विस्तार कर रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्युदर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के क्रम में प्रदेश में मातृ मृत्युदर घटकर 86 प्रति एक लाख जीवित जन्म दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में मातृ मृत्यु दर अधिक और संस्थागत प्रसव की दर बहुत कम थी। 

    राज्य में संस्थागत प्रसव की दर 95 प्रतिशत—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश में 95 लेबर रूम और 44 ओटी भारत सरकार के स्तर से सर्टिफाइड किए जा चुके हैं। राज्य में संस्थागत प्रसव 95 प्रतिशत है, जो अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांव-कस्बों में सोनोग्राफी की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मा वाउचर योजना के अंतर्गत क्यूआर कोड आधारित वाउचर की सुविधा दी जा रही है। इसमें अब तक 2 लाख से अधिक कूपन जारी किए जा चुके हैं और डेढ़ लाख गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिला है।

    संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी राज्य सरकार—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल पेपर लीक ही हुए जबकि हमारी सरकार पांच साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 25 सितम्बर को लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। 

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को पोषण किट, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभार्थियों को कार्ड, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित निक्षय मित्रों को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट, मिशन मधुहारी के लाभार्थियों को किट और देसी घी योजना के लाभार्थियों को कूपन का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने आर.यू.एच.एस. अस्पताल परिसर में कैंसर निदान इकाई बस, मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु टीकाकरण स्टॉल्स एवं रक्तदान शिविर का अवलोकन किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने थैलेसीमिया कुटुंब योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगभग 4 हजार बच्चे थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं। इस योजना के तहत कोई भी एक संस्था एक थैलेसीमिया बच्चे के लिए वर्ष में 15-20 यूनिट रक्तदान की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मनदर्पण कार्यक्रम की भी शुरूआत की। उन्होंने जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित बाल हृदय-छाती-वाहिका शल्य चिकित्सा इकाई का लोकार्पण किया। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक इकाई में 80 बेड की सुविधा है। उन्होंने कहा कि 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी आज शुभारंभ हुआ है। पोषण पखवाड़ा 2025 के आयोजन में राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222370_HomePage_c400ffc3-9c1d-4abf-8c51-7cc983eaccc5.jpeg

    स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025, स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु भेंट किए किट

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 'स्वच्छोत्सव' कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया तथा स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु किट का वितरण किया। इस दौरान संयुक्त व्यापारी महासंघ के सहयोग से कचरा एकत्रण एवं पृथक्करण हेतु होप सर्कस एरिया के मुख्य बाजार में व्यापारियों व दुकानदारों को लगभग 2500 डस्टबिनों का वितरण किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222378_HomePage_8906c841-d25a-4b48-82d6-1af5089d21b6.jpeg

    भूमि विवाद का हुआ स्थायी समाधान – ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर जिले में आयोजित हो रहे 'ग्रामीण सेवा शिविर 2025' आमजन की बरसों पुरानी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है।

    बुधवार को धोबलाई में आयोजित शिविर में महादेव, कालू, सीताराम, शंकर, मनमोहर देवी, राजकुमार, करुंवीलाल, रामसमुख आदि परिवारों ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि खाता-बही में दर्ज तो थी, लेकिन नामांतरण एवं बंटवारे के अभाव में पिछले 7–8 वर्षों से आपसी विवाद व अदालती झंझट झेलना पड़ रहा था। इस कारण परिवार में तनाव, आपसी अविश्वास और खेती-किसानी पर भी नकारात्मक असर हो रहा था।

    शिविर में पहुंचे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर सभी खातेदारों की सहमति से भूमि का बंटवारा किया और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में ही प्रमाण पत्र जारी होने से सभी परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक उठी।

    शिविर में मौजूद परिवारों ने कहा आज तक हम वर्षों से राजस्व विभाग के चक्कर काटते रहे, लेकिन समाधान नहीं मिला। इस शिविर में हमारी समस्या का निवारण तुरंत हो गया। अब हमारे परिवार शांति से रह सकेंगे और खेती-किसानी बिना विवाद के कर पाएंगे।

    राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर केवल कागजी कार्यक्रम नहीं बल्कि आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाला जनकल्याणकारी अभियान है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222395_HomePage_e44801c4-919b-425b-a4e8-28925cc27546.jpeg

    जल संसाधन मंत्री ने पुष्कर में ग्रामीणों की समस्याओं किया समाधान

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और पुष्कर में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया।

         सुरेश सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं व समाधान कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि फसल खराबा गिरदावरी शीघ्रता से कर प्रभावित किसानों को राहत पहुँचाई जाए।

    शिविरों में मिले बहुपक्षीय समाधान

         इन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शहरीजनों को शिविर स्थल पर ही कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इनमें आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना, स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण, पौधारोपण एवं शौचालय स्वीकृति, विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण, पीएमजेवाय कार्ड निर्माण, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना, पेंशन स्वीकृति जैसी सेवाओं ने ग्रामीणों और शहरीजनों को सीधा लाभ पहुँचाया।

         मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी तरीके से हो।

     

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित—

    अजमेर की ग्राम पंचायत कड़ैल के ग्राम रेवत में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जल संसाधन मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन निर्माण की आधारशिला हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 

    सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध—

         सुरेश सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए हर स्तर पर योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222384_HomePage_cf5ab1b4-4eda-46ac-a9f2-0e9e95c5e8b3.jpeg

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को दी लेपर्ड सफारी की सौगात

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर  अजमेर शहर को लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने  बुधवार कोकाजीपुरा गांव में लैपर्ड सफारी के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 20 करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।

         इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस-पास के गांव में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। झालना, रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ़ और जवांई बांध की तर्ज पर गंगा-भैरव घाटी को भी लेपर्ड सफारी और घाटी के मनोरम दृश्य देखने के लिए सैलानियों के लिए खोला जाएगा। सैलानी यहां घाटी में ट्रेकिंग के साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय के अस्तबल, उनके राज्य के अन्य स्मृतियां, सैनिक छावनी स्थल और अन्य स्थानों पर घूम सकेंगे। ट्रेक पर सैलानियों के विश्राम की भी व्यवस्था होगी।

     
         विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यहां गंगा-भैरव घाटी में  लेपर्ड सफारी के लिए ट्रैक और रूट बनेगा। यहां टिकट खिड़की, रेस्ट प्वाइंट्स, सेल्फी प्वाइंट्स तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं विकसित की जाएगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


         विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी बनने से अजमेर को एक नई पहचान पर्यावरणीय पर्यटन स्थल के रूप में मिलेगी। अब पर्यटन के क्षेत्र में इसे और समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री से इस परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अजमेर के लिए लगभग 40 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, इनमें से अधिकांश को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।


         वासुदेव देवनानी ने कहा कि लेपर्ड सफारी परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। इसमें शुरुआती चरण में लगभग 5.5 करोड़ रुपए से कार्य प्रारंभ किया गया है। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए कई किलोमीटर के नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। चामुंडा माता व भैरव मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रैक से सुविधा होगी। मार्ग में रेस्ट प्वाइंट्स, अल्पाहार केंद्र तथा सेल्फी प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे।


         उन्होंने कहा कि अजमेर में फिलहाल कोई बड़ा पर्यावरणीय पर्यटक स्थल उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह लेपर्ड सफारी परियोजना स्थानीय नागरिकों एवं पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के निवासियों एवं पर्यटकों को अन्य रमणीय स्थल भी जल्द उपलब्ध होंगे। बच्चों में विज्ञान की जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए साइंस पार्क का निर्माण, वरुणसागर का सौंदर्यकरण, अजमेर एंट्रेंस प्लाजा सहित अन्य कार्य भी करोड़ों रुपए की लागत से करवाए जाएंगे। इससे शहर का पर्यटन के क्षेत्र में कायापलट होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्पोट्र्स कॉलेज व सैनिक स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222363_HomePage_92ad8f98-7a26-474e-8283-f20b4c3a9b32.jpeg

    शिविर का मतलबः एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    सवाई माधोपुर जिला प्रभारी एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी ने बुधवार को चौथ का बरवाड़ा में ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उनके शिकायत समाधान के लिए 17 अक्टूबर तक सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। बलरिया गांव में ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिक-से-अधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में भागीदारी करने का आह्वान किया।

    प्रभारी सचिव ने कहा कि इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच और दवाई, पोषण, फसल-बीज किट वितरण, बीमा और पशुओं से जुड़ी योजनाओं के लाभ, राजस्व तथा जेवीवीएनएल के आवेदन आदि सभी काम सम्पन्न होंगे। छोटी-छोटी शिकायतों और समाधान के लिए आपको जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े, इसके लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ऐसे में सभी को बाकी काम छोड़कर यहाँ आकार इनका फायदा उठाना चाहिए।

    बलरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रभारी सचिव ने गोवर्धन मीना, रामावतार शर्मा, निरमा, किशन गोपाल, राकेश सहित 14 लाभार्थियों को आवासीय भूमि पट्टे, घनश्याम सैनी, अर्जुन मीना, गुड्डू मीना को रूप से निक्षय पोषण किट,  मानसिंह, बुद्धिप्रकाश सहित अन्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरित की।  उन्होंने बलरिया में आयोजित शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया। इसके पश्चात उन्होंने हर घर कचरा वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

    प्रभारी सचिव ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि वे आमजन से संवाद कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इससे शिविरों के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। डॉ. पृष्टी से स्वयं से इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शिविर में एक वृद्ध महिला के पास बैठकर उसकी बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी मांग को कागज पर लिखकर उनकी सहमति लें और त्वरित समाधान करें। उन्होंने बच्चों से उनके स्कूल तथा एक अन्य बुजुर्ग से पशुओं की बीमारी और दवा के बारे में बात की। सचिव ने पंचायत समिति की महिला प्रधान श्रीमती सम्पत पहाड़िया से पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज और बजट-भुगतान आदि पर भी चर्चा की।

    शहरी क्षेत्रों में फोकस पट्टा वितरण पर — पृष्टी ने सवाई माधोपुर में नगर परिषद क्षेत्र में गीता देवी अग्रवाल बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहरी क्षेत्र में आमजन की बुनियादी समस्याएं हैं। बीते दिनों जो अतिवृष्टि हुई, उसके कारण भी समस्याएं हुई हैं। दैनिक दिनचर्या की जिंदगी में साफ-सफाई से लेकर राशन, पानी-विद्युत की आपूर्ति सभी प्रकार की समस्याओं के एक ही मंच पर समाधान के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश में शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया है।

    प्रभारी सचिव ने बताया कि संपूर्ण राज्य में नगर निगम, नगर परिषद, यूआईटी, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में यह शिविर 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में मुख्य रूप से जिन लोगों के पट्टे नहीं बन पा रहे हैं, उनके पट्टे बनाए जाएंगे। जिनका लीज रेंट बकाया है, उनमें सरकार ने कई प्रकार की छूट दी है, उनका लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, अन्य सुविधाओं और योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आवासीय पट्टे आदि कार्य किए जा रहे हैं।

    आपको पट्टा जरूर मिलेगा — डॉ. देबाशीष पृष्टी ने शहरी सेवा शिविर में आए एक बुजुर्ग से आवेदन लेते हुए उससे कहा कि उनकी क्या मांग है। जब वृद्ध ने कहा कि आवास चाहता हूं तो वह बुजुर्ग को पीएम आवास से संबंधित डेस्क तक स्वयं लेकर गए और कार्मिक से कहा इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कीजिए। पृष्टी ने आवेदक को आश्वासन दिया कि उसको आवास जरूर मिलेगा।

    शिविर में नगर परिषद से पट्टे जारी करवाने वालों के आवेदन काफी संख्या में आए। प्रभारी सचिव ने कहा कि पट्टे आवेदन का निस्तारण इस शिविर के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने डेस्क प्रभारी द्वारा तैयार बुधवार के आवेदनों के डायरी में रेकार्ड संधारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें आगे भी इसी तरह से काम करना है।

    लापरवाह कार्मिकों की सूची तैयार करे :- डॉ. पृष्टी ने कहा कि शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों को संवेदनशीलता से काम करते हुए आम लोगों को राहत देनी है। जहां आवश्यक हो, वहां अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन अवश्य करें। डॉ. पृष्टी ने सहायक निदेशक, जनसम्पर्क को विभिन्न विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर शिविरों का पर्याप्त प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे एक भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव बुडानिया से कहा कि ऐसे कार्मिकों की एक गोपनीय सूचना प्राप्त तैयार करें जो इन शिविरों में ठीक काम नहीं कर रहा हो। ऐसे कार्मिकों की जानकारी उच्च स्तर पर भेजी जाएगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222376_HomePage_49e68787-d8d9-4361-b5f2-ff9bcae58386.jpeg

    वन राज्य मंत्री ने श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले कि करणी माता रोड स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का मौका निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि 22 सितम्बर से करणी माता मेला आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं का आवागमन रहता है। अतः श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए तथा मेले से आयोजन से पूर्व सड़क की मरम्मत कर उसे चालू करने का प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222375_HomePage_f2e34906-0bd6-463a-9b42-8311762585af.jpeg

    डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध

    एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जोधपुर जिले के अस्पताल पावटा में जिला स्तरीय ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

    जोगाराम पटेल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा आज देश की आधी आबादी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण में हमारी मातृशक्ति अग्रणी भूमिका निभायेगी।

    अभियान में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श मिलेगा —

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़ की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान,गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभियान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण,मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण, एनीमिया,सिकल सेल,टीबी की जांच और आभा आईडी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को जांच रिपोर्ट देकर अभियान का शुभारंभ किया।

    टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य करें हासिल —

    पटेल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जरी वार्ड, डेंटल ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, चर्म रोग ओपीडी वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने  चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य हासिल करें। 

    इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से संवाद कर निःशुल्क दवा और जांच एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).jfif

    राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।      

    हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
    राज्यपाल ने  कहा कि "विकसित भारत" के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी के  स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री के प्रयास लाए रंग- 3200 मेगावाट की कोल आधारित विद्युत उत्पादन परियोजना राजस्थान में ही होगी स्थापित

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णयों और विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री का एक और प्रयास रंग लाया है। केन्द्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी ने राज्य में 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से केन्द्रीय कोयला मंत्रालय से इस परियोजना के लिए कोल लिंकेज का आवंटन का आग्रह किया था। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के समक्ष इस परियोजना के राज्य में स्थापित होने से अपेक्षित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष आर्थिक, सामाजिक व तकनीकी लाभों पर पुरजोर तरीके से पक्ष रखा था। मुख्यमंत्री के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप केन्द्र सरकार की अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड कमेटी) ने परियोजना को राजस्थान में ही स्थापित करने का निर्णय किया है।

    40 हजार करोड़ का होगा निवेश, रोजगार के अवसर होंगे सृजित-

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार भविष्य की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बेस मांग पूर्ति हेतु कोयला आधारित परियोजनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना की स्थापना से लगभग 40 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिससे राज्य में राजस्व वृद्धि के साथ ही रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222242_HomePage_c9016ced-295a-47a6-99a8-f84f3cf99b51.jpeg

    मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत 300 किलो खराब लड्डू नष्ट किए, नमूने लिए

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे ''शुद्ध आहार— मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। 

      खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन— इंद्रा गांधी नगर के पास गलियों में मकानों में अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती हेतु तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 250 किलो लड्डू नष्ट करवाए। ये अखाद्य रंग, मैदा,रिफाइंड सोयाबीन तेल, बेसन आदि से बनाए जा रहे थे। यहां निर्मित लड्डुओं को 100 रुपए प्रति किलो की दर से आम तौर पर मालवीय नगर, जगतपुरा ,आगरा रोड की मिठाइयों की दुकानों पर बेचा जाता है।  

    इसी तरह जगतपुरा रेलवे फाटक के पास अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 50 किलो लड्डू भी नष्ट करवाए गए हैं। इन दोनों स्थानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें लैब भिजवाया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222215_HomePage_3d5126ef-d60c-4647-a350-4a012855a849.jpeg

    राजस्थान महिला निधि को एनसीडीसी से मिली ₹3,000 करोड़ की ऋण सुविधा

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    राज्य सरकार की “राजस्थान महिला निधि” योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत राजीविका स्वयं सहायता समूहों (SHG) और उनकी सदस्याओं को आसान, सुलभ और त्वरित ऋण दिया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरु या विस्तारित कर सकें और परिवार की आमदनी बढ़ा सकें।

    योजना की जानकारी देते हुए नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक (SMD), राजीविका, ने बताया कि महिलाएं 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे में प्राप्त कर सकती हैं, जबकि इससे अधिक राशि 15 दिनों में स्वीकृत होती है। यह योजना राजस्थान के सभी 41 जिलों में लागू है और लगभग 4 लाख SHG समूहों व करीब 45 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुँच चुकी है। गरीब, निराश्रित और वंचित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही होने से प्रक्रिया बेहद सरल है।

    योजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) से 3,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की है। एनसीडीसी भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक वैधानिक संगठन है।  उक्त राशि का चेक प्रदान किये जाने के अवसर पर रोहित गुप्ता, उप प्रबंध निदेशक एनसीडीसी, डॉ. पूजा शर्मा, सीईओ- राजस्थान महिला निधि उपस्थित थे। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा जिससे उन्हें केवल 1.5% वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा। यह राशि महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम, कृषि, पशुपालन, छोटे कारोबार और सामाजिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में प्रयुक्त होगी।  

    कम ब्याज दर महिलाओं को बिना आर्थिक बोझ के व्यवसाय बढ़ाने में मदद करती है। समय पर ऋण से महिला उद्यमिता, आय वृद्धि और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिला है। आवेदन से लेकर निगरानी तक सभी प्रक्रियाएँ पूरी तरह ऑनलाइन हैं। सामुदायिक समूह और महिला नेतृत्वकर्ता जागरूकता फैलाने और ऋण अदायगी में सक्रिय हैं।

    राजस्थान महिला निधि अब ग्रामीण वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बन रही है और लाखों परिवारों का भविष्य उज्ज्वल कर रही है।

      #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222220_HomePage_3a562469-0340-4159-ba42-8fabd7d48661.jpeg

    ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरणों से बचाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक" यह दर्शाती है कि कैसे विज्ञान की चेतावनियों को हमने वैश्विक नीतियों और ठोस प्रयासों में परिवर्तित किया है। आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार मंगलवार को विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर आरआईसी, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत में क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी गैसों से हो रहे क्षरण को देखते हुए 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया, जिसके तहत दुनिया ने मिलकर ओज़ोन को नुकसान पहुंचाने वाली रसायनों को चरणबद्ध रूप से खत्म करने का संकल्प लिया।  

    पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक लाभ प्रदान कर रहा इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान— 

    आनंद कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने पर्यावरणीय संरक्षण की कड़ी में मार्च 2019 में 

    इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान की शुरुआत की। यह दुनिया की पहली योजना है जो शीतलन आवश्यकताओं को ऊर्जा दक्षता, ओजोन परत की सुरक्षा और जलवायु नीति से जोडती है। उन्होंने बताया कि इसके तहत शीतलता के लिये उपलब्ध तकनीकों की पहचान के साथ ही वैकल्पिक तकनीकों, अप्रत्यक्ष उपायों और अलग प्रकार की तकनीकों की पहचान की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य 2037-38 तक रेफ्रिजरेंट की माँग को 20 से 30 प्रतिशत तक घटाना तथा एक लाख से अधिक तकनीशियनों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान करना है।

    भारत के "पंचामृत" से होगा पर्यावरण का संरक्षण—

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बताया कि भारत ने कोप- 26 में पांच बड़े संकल्प लिए है, इसे पंचामृत कहा गया है। इसके तहत वर्ष 2030 तक पांच प्रतिबद्धताओं की क्रियान्विति के लिए कदम उठाए जा रहे है। यह पांच प्रतिबद्धताएं है- सौ  गीगावॉट नॉन-फॉसिल ईंधन उत्पादन क्षमता को प्राप्त करना, अपनी ऊर्जा ज़रूरतों का लगभग पचास प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करना, कार्बन उत्सर्जन में लगभग एक अरब टन तक की कमी लाना, कार्बन इंटेंसिटी में लगभग पैंतालीस प्रतिशत की कमी करना व वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना।

    जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रहा "मिशन लाइफ"—

    आनंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शुरू "मिशन लाइफ" अभियान  एक स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक जन आंदोलन है जो व्यक्तिगत और सामूहिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान करता है। इसके अंतर्गत प्रो प्लैनेट पीपल जैसे नेटवर्क बनाने की पहल की गई है जिससे लोग जागरूक हो, अपने व्यवहारों में परिवर्तन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

    हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत रिकॉर्ड 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण— 

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि ओज़ोन परत का बड़ा महत्व है। यह समताप मंडल में स्थित एक अदृश्य ढाल है जो हानिकारक यूवी विकिरणों को अवशोषित कर देती है, जिसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि इसका संरक्षण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अपने जीवन में छोटे- छोटे बदलाव लाकर तथा ओज़ोन डिप्लीटिंग तत्वों का इस्तेमाल कम करके हम इसमें योगदान दे सकते है। उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया है।

    मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के 35 साल बाद अब दिखने लगा है असर, हील हो रही ओज़ोन परत— 

    राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष डॉ रवि कुमार सुरपुर के अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ओज़ोन परत का क्षरण एक वैश्विक समस्या है। जब 1980 में वैज्ञानिकों द्वारा ओज़ोन परत पर अध्ययन किया गया तब पता चला कि अंटार्टिका में परत पर बहुत बड़ा छेद है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित होकर 16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया। उसके बाद से प्रतिवर्ष 16 सितंबर को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व ओज़ोन दिवस मनाया जाता है।

    डॉ. सुरपुर ने बताया कि वैश्विक सामूहिक प्रयासों की बदौलत अब 35 साल बाद  ओज़ोन परत लगभग हील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत में ग्रीन जॉब्स को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीति में एक ऐसा अवसर है, जिससे देश न केवल आर्थिक विकास कर सकेगा, बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित रख सकेगा। 

    इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। समारोह में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर सुदेश यादव ने "ओज़ोन और पृथ्वी पर जीवन" तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ रमेश अरोड़ा ने जीवन के सबक पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान जलवायु संकट को दर्शाते हुए तान्या सक्सेना और ग्रुप ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एस पी सिंह ने उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    समारोह में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के शासन सचिव विजय एन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उद्योगों के प्रतिनिधिगण, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी सहित जन सामान्य मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222240_HomePage_e1970ab3-c75f-44e8-8d1b-16702bcf127f.jpeg

    सुरताल कला महोत्सव’ का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    जवाहर कला केंद्र और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सुरताल कला महोत्सव’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया और जेकेके में लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को कला एवं संस्कृति के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

    10 दिवसीय कला-संस्कृति उत्सव-

    ‘सुरताल कला महोत्सव’ का आयोजन 25 सितम्बर तक किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय उत्सव कला और संस्कृति का अद्वितीय संगम है, जिसमें कठपुतली एवं थिएटर, नृत्य और संगीत, चित्रकला, कल संवाद एवं संगोष्ठियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

    कला साधकों का सम्मान-

    महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान की प्रतिष्ठित कला हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें पद्मश्री तिलक गीती, प्रसिद्ध कलाकार युसूफ़ खान सहित अन्य कला साधक शामिल हैं।

    युवाओं की भागीदारी पर विशेष फोकस-

    महोत्सव की विशेष कार्यशालाएँ सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक युवा विद्यार्थी कला और संस्कृति से जुड़ सकें।

    अंजना वेलफेयर सोसाइटी, जिसकी फाउंडर मेंबर माया कुलश्रेष्ठ हैं, पिछले 13 वर्षों से भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222230_HomePage_6f4a4075-5882-4b9e-bf8e-4ecc1d401591.jpeg

    जापान की प्रगति से सीख लेकर विकसित भारत के लिए कार्य करें- राज्यपाल

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जापान में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया गया। इसके बावजूद उसने अपने आपको संभाला ही नहीं बहुत तेजी से सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने जापान की प्रगति से सीख लेते हुए युवाओं को राष्ट्र प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा देश को गुलाम बनाने, गुरुकुल विद्या पद्धति समाप्त कर मैकाले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा पद्धति को लागू करने से हुए नुकसान  की चर्चा करते हुए कहा कि देश की नई शिक्षा नीति राष्ट्र को विकास पथ पर आगे ले जाने वाली है। उन्होंने बांसवाड़ा की वीरांगना कालीबाई की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे गौरवमय चरित्रों से सीख लें। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता और अभ्यास से अपने को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने देश की  नई शिक्षा नीति के आलोक में नवाचार अपनाते हुए युवाओं को विकसित भारत में भागीदारी किए जाने का आह्वान किया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को इंडिया-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन-2025’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बियानी कॉलेज में ग्लोबल लैंग्वेज लेब का भी शुभारंभ किया।

    उन्होंने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह शक्ति यदि  उच्च शिक्षा से भारत को आगे बढ़ाने में लगे तो वैश्विक सहयोग से राष्ट्र विकास के लिए तेजी से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि  सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने भाषाओं को दुरूहता को समाप्त कर दिया है। ऐसे समय में वैश्विक भाषा की समझ से जुड़ी ग्लोबल लैंग्वेज लैब जापानी भाषा एवं अन्य विदेशी भाषाओं को सीखना आसान करेगी।

    राज्यपाल ने मुंबई में तलपड़े बंधु द्वारा मानवरहित, हवा से भारी विमान का निर्माण करने और इसे मुंबई के चौपाटी बीच के ऊपर उड़ाने की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में हुए इस आविष्कार का श्रेय राइट बंधुओं को मिला। उन्होंने कहा कि गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत भारत की देन है पर इसे न्यूटन का आविष्कार बताया जाता है।उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसी से हम अपने स्व को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी से बड़ी कम्पनियों में अस्सी प्रतिशत से अधिक दक्ष भारतीय मूल के हैं।

    उन्होंने शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के अधिकाधिक प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने जापान को अग्रणी देश बताया पर कहा कि वहाँ युवाओं का प्रतिनिधित्व कम है। भारत में अधिक युवा आबादी है। दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, पेशेवर और सांस्कृतिक सहयोग से राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ेगा।

    उन्होंने देश में डिजिटल क्रांति, नीतिगत सुधारों और वैश्विक एकीकरण से शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में विकास किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि देश में इस समय 1 हजार 362 विश्वविद्यालय है। देश में 2020 में 42 हजार 343  कॉलेज थी जो आज बढ़कर 52 हजार 538 हो गए है। उन्होंने कहा कि सरकारी के साथ साथ निजी कॉलेज उद्योगों के साथ समन्वय कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222245_HomePage_a9fcc145-060a-4030-a605-f1c3259dd849.jpeg

    राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ

    एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।

    शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ समित शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं का पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ शर्मा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, एएमएस और के पी आई आधारित ग्रेडिंग प्रणाली सहित अन्य विषयों की प्रगति की समीक्षा की।

    बैठक में शासन सचिव ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग के लोग अनुशासित, कर्मठ और तत्पर होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और भीड़ में अपनी अलग पहचान में दिखें। इन शिविरों के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें रोगी पशुओं के उपचार और टीकाकरण आदि गतिविधियों के लिए सभी से सक्रिय होकर काम करने के निर्देश डॉ शर्मा ने दिए। शासन सचिव ने निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, मोबाइल वेटरिनरी यूनिट और कॉल सेंटर तथा चैटबॉट , सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान आदि योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाए। ग्रामीण सेवा शिविरों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बीमा सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे जिसके लिए शासन सचिव ने अधिकारियों को एसआइपीएफ से समन्वय कर पूरी योजना बनाने के निर्देश दिए।

    डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब बचे हुए बीमा को काम 30 सितंबर तक किसी भी हालत में पूरा करें। 1 अक्टूबर से वर्ष 2025-26 का बीमा कार्य शुरू किया जाएगा। डॉ शर्मा ने बताया कि पिछले साल के अनुभवों से सबक लेते हुए इस वर्ष बीमा का कार्य एक ही चरण में किया जाएगा जिससे समय और मैन पावर की तो बचत होगी ही साथ ही पशुपालकों को बीमा का लाभ भी समय से मिल सकेगा। 

    सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के उपयोग की समीक्षा करते हुए डॉ समित शर्मा ने कहा कि यह पशुपालन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है जो पशुपालकों को चार गुना फायदा देगी। उन्होंने अधिकारियों से इस तकनीक के उपयोग की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में दो लाख स्टा्रॅ की आपूर्ति के विरूद्ध मात्र 36 हजार 317 पशुओं का ही कृत्रिम गर्भाधान किया गया है इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए शासन सचिव ने इसके प्रति उदासीनता के कारण का पता लगाते हुए इसकी सघन मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए और इसकी संख्या बढ़ाने को कहा।  उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान का इन्द्राज पशुधन एप पर किए जाने के भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेक्स सॉर्टेड सीमन से ही एआई करनी है इसके लिए पशुधन निरीक्षक को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने आरएलडीबी को इस प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए निर्देश प्रदान किए।

    लंपी रोग प्रतिरोधक सहित अन्य संक्रामक रोगों से बचाव हेतु किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा करते हुए डॉ शर्मा ने टीकाकरण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी लंपी के लक्षणों की शिकायत मिलती है वहां पशुओं को आइसालेट करें। एफएमडी टीकाकरण के लिए डॉ शर्मा ने अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कर उनका इन्द्राज पशुधन एप पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा संस्थाओं में उनकी मांग के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी परिस्थिति में दवाइयों की कमी से कार्य बाधित न हो। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध औषधियों और उपकरणों के नियमित सदुपयोग पर बल दिया और कहा कि जिन संस्थाओं में औषधियों का समय पर समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है उन औषधियों को आवश्यकतानुसार अन्य संस्थाओं में वितरित किया जाए।

    डॉ शर्मा ने नवीन पशु चिकित्सा संस्थाओं हेतु पट्टों की उपलब्धता की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला कलक्टर्स से मिलकर इस संबंध में काम को और गति दें। उल्लेखनीय है कि अब तक 444 भवनों के लिए जमीन के पट्टे प्राप्त हो चुके हैं जबकि शेष पट्टे भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे।

    डॉ शर्मा ने संस्थाओं के मुख्य निष्पादन संकेतक (केपीआई) आधारित 100 अंकों की रैंकिंग प्रणाली की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पशु चिकित्सा संस्थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। इस अंक प्रणाली के तहत शीर्ष रहे जिलों की प्रशंसा करते हुए डॉ शर्मा ने अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

    जिलों के संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ सभी संस्थाएं समय पर खुलने के साथ साथ सभी कार्मिको की उपस्थिति सुनिश्चित हो और सभी कार्मिक अनुशासन और निष्ठा से काम करें। उन्होंने कहा कि विभाग में कामचोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बिल्कुल बरदाश्त नहीं की जाएगी। शासन सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी सराहना करते हुए अन्य चिकित्सकों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।

    बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अकादमिक चर्चा भी हुई जिसमें विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भी भाग लिया। शासन सचिव ने जिलों से विभाग को श्रेष्ठता की ओर ले जाने के लिए रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए।

    इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने सभी जिलों के संयुक्त निदेशकों कहा कि गा्रमीण सेवा शिविर हमारे विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि हमें अपने विभाग को और बेहतर बनाने के पूरा प्रयास और सुधार करने की आवश्यकता है। हम ड्यूटी समय मे ड्यूटी पर जाएं और ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दें।

    राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आनंद सेजरा, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना, डॉ प्रवीण सेन, डॉ विकास शर्मा, डॉ ओमप्रकाश बुनकर, डॉ हेमंत पंत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संभाग के अतिरिक्त निदेशक, जिलों के संयुक्त निदेशक सहित वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222102_HomePage_b336b7e4-f5a0-43b4-9e33-e1b40f63188d.jpeg

    विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के अंबा जी मंदिर में किए माँ अम्बे के दर्शन

    एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुजरात स्थित श्री अंबा जी मंदिर पहुँचकर माँ अम्बे के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माँ अम्‍बे से प्रदेश की सुख-समृद्धि, लोक कल्याण एवं सबके मंगल की कामना की।

    इस पावन यात्रा के दौरान उनके साथ मंत्री ओटा राम देवासी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद जालौर–सिरोही लुम्बा राम और गुजरात के खेराली विधायक श्री सरदार भाई चौधरी भी उपस्थित रहे।

    माँ अंबे के चरणों में सामूहिक रूप से आराधना कर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि माँ अम्बे की कृपा से हमें समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता है। यह दर्शन केवल आस्था का ही नहीं बल्कि सेवा और विकास के संकल्प का भी प्रतीक है। इस पावन दर्शन यात्रा ने न केवल श्रद्धा और आस्था को प्रगाढ़ किया बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिए समाज की सेवा हेतु नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

    एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक सशक्त बनाना, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

    मदन दिलावर पंचायती राज मंत्री ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी से स्वच्छता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने हेतु उत्सव के रूप में मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में राज्यभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

    उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता गतिविधियाँ – ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त राजस्थान का संकल्प – सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने हेतु जन-जागरूकता रैली, शपथ एवं कार्यशालाएँ, जनभागीदारी कार्यक्रम – विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता तथा सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222130_HomePage_f2fcbab2-ec42-4acc-bda4-22ccabf17fa7.jpeg

    पारंपरिक चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद )को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू

    एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव आयुष विभाग सुबीर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की राज्य स्तरीय कमेटी की अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन हुआ।

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना को राज्य के प्रत्येक जिले में पांच पंचायत में  210 आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जाना है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन करना। यह संभवत प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है जहां मरीज को उसकी प्रकृति वात-पित्त -कफ को जानकर  रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व में ही औषधि एवं डाइट चार्ट (आहार विहार संबंधित सुझाव) उपलब्ध कराना है।

    सुबीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का  समयबद्ध तरीके से लागू कर आम जनता तक पहुंचाना है।

    प्रमुख शासन सचिव ने बैठक में सुझाव दिए की योजना को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार प्रसार करें महिलाएं एवं बच्चियों में खून की कमी के को दूर करने के लिए रोग निरोधक सिद्धांत पर कार्य करने वाली आयुर्वेद औषध का भी वितरण करें,6 माह से 5 साल तक के शिशु के लिए स्वर्ण प्राशन (बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली एक विशेष औषधि)का वितरण करें, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव से पूर्व पोषण देने लड्डू व प्रसूता महिलाओं के लिए जापे वाले लड्डू का वितरण किया जाना चाहिए, ग्राम स्तर पर सरपंच को योजना में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें व लिखित में सहमति सुनिश्चित करें और जिन गांवों में मॉडल सरपंच है उनको जरूर सम्मिलित करें।

    योजना को सफल बनाने के लिए पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा, विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं वन विभाग अंतर विभागीय समन्वय  करेंगे। इसी क्रम में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर भी शीघ्र समितियाँ गठित की जाएंगी, सभी विभागों से चर्चा कर 18 सूचकांक (इण्डिकेटर) तय किये गए जिन्हे पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में 11 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222125_HomePage_15d4ecab-6097-485c-aef5-10e4f05f3630.jpeg

    अभियंताओं की टीम भावना से हुए ऐतिहासिक विकास कार्य

    एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

    जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में 58वां अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया गया। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164 वीं जयंती पर समारोह में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं द्वारा टीम भावना से किए कार्यों से ही राजस्थान सिंचाई क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है, विश्वास है कि अभियंताओं के गुणवत्तापूर्वक कार्यों से प्रदेश शीघ्र ही रोल मॉडल बनेगा।

    सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग ‘विरासत के साथ विकास भी‘ की सोच लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अभियंताओं से जल संसाधन के ऐतिहासिक विकास कार्यों के दस्तावेजों और पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास का अध्ययन करके ही अभियंता बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने जल संरचनाओं के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

    जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभागीय विकास कार्यों के लिए सेवानिवृत्त अभियंताओं से बहुमूल्य सुझाव लिए जाएंगे। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव श्री भुवन भास्कर, मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी, योगेश मित्तल ने संबोधित कर अभियंताओं को बधाइयां दीं। इस अवसर पर विभागीय अभियंताओं को सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों को आत्मसात कर “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।

    इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियन्ताओं (75 वर्ष से ऊपर) का सम्मान किया गया। इनमें भरत कुमार सिंघल, एस.के. गुप्ता, अजीत सिंह, बी.पी. शर्मा, किशोर सिंह, जे.पी. आचार्य, अरुण कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इन्होंने प्रदेश के विकास में अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

    उल्लेखनीय है कि भारतरत्न सर विश्वेश्वरैया भारतीय अभियंत्रण जगत के महानायक थे। उन्होंने बांध, नहर और जल प्रबंधन की अभिनव योजनाओं से भारत को नई दिशा दी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए अभियंता दिवस मनाया जाता है।

    राजस्थान में जल संसाधन विभाग के अभियंता राज्य की जीवन रेखा माने जाते हैं। सिंचाई परियोजनाओं, बांधों एवं नहरों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, जल संरक्षण ढांचों का विकास तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कठिन परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद विभागीय अभियंता अपने अनुभव, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश को जल-समृद्ध बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222148_HomePage_d940e2ed-0a4a-4657-b362-601fbb1ecaed.jpeg

    शेखावाटी की हवेलियों की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए राज्य सरकार तत्पर

    एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां प्रदेश की अनमोल एवं अद्वितीय धरोहर हैं। इन धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्द्धन हम सबका सामूहिक दायित्व है। राज्य सरकार इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए इनकी सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

    भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शेखावाटी विरासत सरंक्षण संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में बजट वर्ष 2025-26 में शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में झुंझुनूं, सीकर और चूरू में अब तक 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है। इन हवेलियों को हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक केंद्र, आर्ट गैलरी, होमस्टे और टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

    शेखावाटी क्षेत्र बन रहा पर्यटन में सिरमौर-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की धरती अपने आप में कला, संस्कृति और आस्था का अद्वितीय संगम है। ऐसे में शेखावाटी क्षेत्र आज पर्यटन में सिरमौर बन रहा है। इस वर्ष के छह माह में शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं और चूरू में लगभग एक करोड़ 90 लाख देशी पर्यटक और 33 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार यमुना जल समझौते को मूर्त रूप दे रही है। इसी तरह खाटूश्यामजी मंदिर एवं सालासर बालाजी मंदिर को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही, शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को कुल 30 हेरिटेज प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। ये प्रमाणपत्र हवेलियों को संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा बना रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन को लेकर अब तक 58 एमओयू हुए हैं। इनसे इस क्षेत्र में निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सभी एमओयू को समय पर धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता, हैदराबाद, सूरत आदि शहरों में राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव के माध्यम से हवेली मालिकों और हितधारकों से संवाद करने जा रहे हैं।

    विरासत संरक्षण के लिए स्थानीय व विशेषज्ञ लोग आएं आगे-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। ऐसे में विरासत के संरक्षण के लिए स्थानीय, विशेषज्ञ एवं अनुभवी लोग आगे आएं। विरासत संरक्षण संवाद की यह पहल सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय विकास को एक साथ लेकर चलने का ही प्रयास है।

    विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए ज्वाइंट कमेटी होगी गठित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी के रामगढ़, नवलगढ़, मंडावा, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और महनसर कस्बों की विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए विभिन्न विभागों की ज्वाइंट कमेटी गठित की जाएगी, जो इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना एवं पर्यटन विकास के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगी। साथ ही, उन्होंने भविष्य में कोई भी हवेली नहीं तोड़े जाने के संबंध में जिला कलक्टर्स को निर्देशित करने के लिए कहा।

    इससे पहले कार्यक्रम में हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर एवं संरक्षणविद सहित अन्य हितधारकों ने शेखावाटी हवेलियों के इतिहास, पर्यटन की संभावनाओं, रोजगार सृजन, विरासत संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित अन्य विषयों पर सुझाव दिए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग ने शेखावटी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणा की अनुपालना में शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर ही है। इसी दिशा में पर्यटन विभाग ने संरक्षणविदों के पैनल भी बनाएं हैं तथा धरोहर के मूल स्वरूप के संबंध में बाइ लॉज को प्रभावी रूप से लागू करवाया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221987_HomePage_fcb34e54-8eb7-4128-b32c-9f76614676f7.jpeg

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में परिवहन को मिली नई रफ्तार

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध हो। इसी दिशा में नई बसों के संचालन से यात्रा का अनुभव न केवल सुविधाजनक बना है बल्कि यातायात के दबाव का प्रबंधन भी आसान हुआ है।

    परिवहन सेवाओं का व्यापक विस्तार-

                    प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सस्ता, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बजट घोषणा के तहत 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को 12 डिपो में शामिल किया गया है। इनमें जयपुर, अजमेर, अजयमेरू, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, हिण्डौन और दौसा शामिल हैं। इसके साथ ही 12 सुपर लग्जरी बसों की खरीद से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े को और मजबूती मिली है।

    आस्था की राह हुई आसान-

                    राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा देने के लिए विशेष रूटों पर बस सेवाएं चला रही है। अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों तक अब सीधी व सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध है।

    युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष पहल-

                    राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा से दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक कुल 5 दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। वहीं, प्रदेश में पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर दो दिनों तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की ऐतिहासिक सुविधा शुरू की गई, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला।

    वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व राहत-

                    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों के किराये में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। इससे बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा में आर्थिक राहत और आत्मसम्मान दोनों प्राप्त हो रहे हैं।

    पैनिक बटन से सुरक्षित हुआ सफर-

                    राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए यात्रियों विशेषकर महिला यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए निगम की बसों में पैनिक बटन लगवाए हैं। महिला यात्रियों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों तथा अचानक बीमार हुए व्यक्ति को पैनिक बटन के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकती है। जब किसी यात्री द्वारा पैनिक बटन दबाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल अभय कमांड सेंटर पर पहुंचती है। अभय कमांड सेंटर द्वारा बस की लोकेशन ट्रेस कर परिचालक से बात कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। इससे महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को सुगमता पूर्ण यात्रा की सौगात मिली है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221991_HomePage_2b9e03fa-3043-4324-aca7-8bcbb321ab73.jpeg

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    प्रदेश की उपमुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनि क निर्माण, कला, संस्कृति, साहित्य, और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं, विभागीय योजनाओं आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

    सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं तथा जहां आवश्यक हो वहां विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएं। उन्होंने जिले में गारंटी अवधि की सड़कों को संवेदकों के माध्यम से समय पर दुरूस्त कराने तथा नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुर में सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर वाटर बॉडीज पर लाइट एण्ड साउण्ड शो अथवा वाटर शो की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति एवं दुरस्त क्षेत्रों से अन्य राज्यों में माइग्रेट होने वाले आंगनवाड़ी के बच्चों को संबंधित राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़कर लाभान्वित करने की संभावना पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। 

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ जनहित की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    उप मुख्यमंत्री ने उदपपुर जिला कलक्टर एवं जिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि जिले में विकास के कार्य दु्रतगति एवं समयबद्ध रूप से संपादित किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाए। 

    पीडब्ल्यूडी के सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश—

    बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की मोनिटरिंग के लिए अपनाए गए सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिर्फ विभाग के अधिकारी जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के जुड़ने से धरातल स्तर पर कामों की बेहतर मोनिटरिंग हो सकेगी। 

    उन्होंने बजट घोषणा के कामों की प्रगति जानी। साथ ही गारंटी अवधि की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें संवेदक के माध्यम से यथाशीघ्र दुरस्त कराने के भी निर्देश दिए। 

    उपमुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की आगामी दीपावली से मरम्मत सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर नमित मेहता को विभिन्न विकास कार्यों में वन विभाग की एनओसी से जुड़े इशू को विशेष संज्ञान में रखते हुए निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए।

    उदयपुर में लाइट एण्ड वाटर शॉ की तलाशें संभावनाएं— 

    पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में नाइट ट्यूरिज्म और वाटर शो की संभावनाओं पर काम किये जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उदयपुर देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां की झीलें और प्राकृतिक वातावरण अनुपम है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां लाइट एण्ड वाटर शो की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। साथ ही उन्होंने झीलों और पर्यावरण के संरक्षण को सर्वांपरि रखते हुए कार्य करने के भी निर्देश दिए। 

    बजट घोषणा कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट में जनजाति समुदाय से जुड़े स्थलों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन स्थलों तक पहुंच सुलभ हो सके और वहां आने वाले लोगों को सामान्य सुविधाएं उपलब्ध हों यह ध्यान रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही जल्द ही इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास के भी संकेत दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं में शामिल विभिन्न मंदिरों तथा जियोलॉजिकल साइट जावर व झामरकोटड़ा आदि के कामों में देवस्थान विभाग, पुरातत्व विभाग सहित अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के लिए भी निर्देशित किया। 

    आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो—

    उपमुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढीकरण, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र आदि की प्रगति जानी। उपनिदेशक आईसीडीएस श्री नंदलाल ने अवगत कराया कि जिला कलक्टर श्री मेहता की पहल पर डीएमएफटी से आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वहीं आपदा राहत से भी बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिले में शत प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जिले में नेटवर्क विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण माह की गतिविधियां की जानकारी ली।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221994_HomePage_eab1a6a2-7a89-48b7-8cb3-e6c346f6739f.jpeg

    सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही की महिलाओ को रूमा देवी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले के लघु कुटीर उद्योगो को बढावा देने के लिए राज्य सरकार राजीविका के माध्यम से अवसर उपलब्ध करवा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को संगठित कर उनको उद्यमशीलता के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर उनको आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों से जोड़ना था।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने जिला मुख्यालय पर पणिहारी गार्डन में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान सभी महिलाओं को संघटित होकर आपसी सहयोग से उद्यमशीलता अपनाने व आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की आज की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर, आधुनिक तकनीक व आपसी मदद से छोटे से छोटे गांव में भी बड़े - बड़े उद्योग स्थापित करने की क्षमता रखतीं हैं।

    यह बात उन्होंने राजीविका और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से जिले में आयोजित ‘रूमा देवी संग - महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ो महिलाओं के सामने रखी।

    इस अवसर पर 700 से अधिक महिलाओं ने रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की व साबित किया कि महिलाएँ केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत कड़ी बन चुकी हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222000_HomePage_7cd4eac6-d41c-4006-9571-7446d0b039b8.jpeg

    स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही भारत सरकार का उद्देश्य

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार ने संसदीय क्षेत्र अलवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिवाली में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही सरकार का उद्देश्य है।

    भूपेंद्र यादव ने कोटपूतली-बहरोड़-नीमराना से पनियाला मोड़ तक के क्षेत्र को भविष्य में अपार संभावनाओं वाला बताते हुए कहा कि यहां योजनागत विकास जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से यूआईटी अनुमोदन का निवेदन किया गया है, जिसपर आवश्यक रूप से सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे.

    उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए महात्मा गांधी द्वारा हिंदी को देश की संपर्क भाषा बनाने में किए गए योगदान का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों की पुनर्स्थापना की और सत्यार्थ प्रकाश जैसी महान कृति भी हिंदी में लिखी। देश के अनेक कलाकारों और लेखकों ने हिंदी के विकास को आगे बढ़ाया।

    पहले हिंदी भाषी मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्र–छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हिंदी माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित होने लगे हैं।

    उन्होंने कहा कि शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) वह प्राचीन भाषा होती है, जिसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत गहरी और समृद्ध हो तथा जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। भारत में अब तक तमिल, संस्कृत, तेलुगु सहित कई भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हम सभी को हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए।

    उन्होंने भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के लिए बजट घोषणा हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि पहले खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक दौड़ने का मैदान नहीं था, जिसके लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से अलवर के इंदिरा गांधी मैदान में प्रयास किए गए। खेल एवं युवा मंत्रालय से हॉकी के खिलाड़ियों के लिए मैदान की स्वीकृति भी दिलाई गई है।

    अलवर सांसद खेल महोत्सव को लेकर भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसका पंजीकरण शुरू हो चुका है और आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार 147 बालिकाओं और 122 बालकों को अलवर में साई के कोच से 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया था। इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को न केवल साई के कोच से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, बल्कि उन्हें साई ले जाकर भी प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने के लिए हर संभव सहायता करेंगे।

    उन्होंने रिवाली पंचायत से बड़ी लाइब्रेरी बनाने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि इसके लिए सांसद निधि से सहयोग दिया जाएगा। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी परियोजना की लगातार समीक्षा होने की जानकारी दी। यादव ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान बहरोड विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण मंत्री और अलवर संसदीय क्षेत्र सांसद क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ रहे है और आने वाले समय मे और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ, ध्वजारोहण, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222005_HomePage_f8167a6a-2a2f-4ca6-b380-0fee7c15c09e.jpeg

    टेरा कोटा क्राफ्ट की मास्टर ट्रेनिंग के लिए दल रवाना

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    कौशल विकास को साकार रूप देते हुए श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार अपने ट्रेनर्स को और अधिक पारंगत कर रहा है। इसी दिशा में चयनित माटी कलाकारों को प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर्स के हुनर को तराशने के लिए बोर्ड ने उत्तरप्रदेश के खुर्जा स्थित सेंट्रल ग्लास एंड सेरामिक्स रिसर्च इंस्टीटयूट (सीजीसीआरआई) भेजा है। 25 सदस्यीय दल के वाहन को बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल खुर्जा में 15 से 21 सितंबर तक खासकर टेरा कोटा पॉटरी का प्रशिक्षण लेगा। इस दल में प्रदेश के छह जिलों जयपुर, टोंक, अजमेर, जैसलमेर, करौली व श्रीगंगानगर के प्रशिक्षक खुर्जा गए हैं।

    श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि इन ट्रेनर्स को सात दिवसीय कैंप में टेराकोटा प्रसंस्करण एवं लक्षण वर्णन की मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद से मान्यता प्राप्त है। इस दौरान उन्हें कलाकृतियों के निर्माण के लिए मिट्टी तैयार करने, गूंथने, कलाकृति बनाने, पकाने, रंग-रोगन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही एक और ग्रुप को ट्रेनिंग के लिए खुर्जा भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये ट्रेनर्स प्रदेशभर में चयनित 2000 मिट्टी कलाकारों को कैंपों में जाकर प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए सभी जिलों में कुल 100 कैंप लगाए जाएंगे।

    इसी माह के अंत तक करेंगे 1000 मशीनों का वितरण—

    श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि मिट्टी कलाकारों को स्वरोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा 2025-26 के तहत 2000 मिट्टी गूंथने की मशीनें व इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जाएंगे। इसी की क्रियान्विति में अब तक बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सलूंबर व ब्यावर जिले के चयनित मिटटी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत कुल 367 मशीनें वितरित की जा चुकी हैं। जोधपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के चयनित 93 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह के अंत तक करीब 1000 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत मशीनें वितरित करना प्रस्तावित है। बोर्ड का लक्ष्य है कि माटी कलाकारों की आय दोगुनी हो, और माटी कला को बढावा देने के लिए दस हजार आर्टिजन को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222002_HomePage_ed9ecbe4-28e1-4a1e-9590-fbe58dc870a5.jpeg

    युवा पीढ़ी विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को जालोर जिले के सांचौर शहर स्थित शिवशक्ति नगर में ‘‘हरियालो राजस्थान’’ व ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ हुआ।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर प्रगतिरत है तथा वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत आगामी वर्षों में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के उच्च मूल्यों के समावेशन से पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कृषि पद्धतियों में हो रहे आधुनिक बदलावों तथा ऑर्गेनिक खेती को अपनाने की बात कही।

    कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि वर्तमान में कृषि में रसायन का अधिक उपयोग होेने के कारण भूमि बंजर हो रही है तथा रसायनों से मानवों व पशुओं में बीमारियाँ फैल रही है। हमें गौ संरक्षण करने के साथ ही जैविक खेती करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने के साथ ही हमें प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन की दिशा में अग्रसर होना होगा। 

    इस अवसर पर श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जालोर जिले की गौशालाओं में 15 हजार पौधारोपण तथा क्षेत्र की 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाने का कार्य किया जा रहा है। 

    कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण करते हुए पौधों से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया। अतिथियों ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 75 बालिकाओं को प्रतीक स्वरूप सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222008_HomePage_fc85bb9e-855a-4056-a7a0-9c0d0f20bb05.jpeg

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आलमपुर भिवाड़ी में ई लाइब्रेरी का किया भव्य उद्घाटन

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल-तिजारा जिला स्थित भिवाड़ी के आलमपुर क्षेत्र में बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से स्थापित आधुनिक ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस ई लाइब्रेरी में कुल 42 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं।

    केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पूरे सांसद क्षेत्र में कुल 108 ई गुरुकुल लाइब्रेरी का कार्य प्रगतिशील रूप से चल रहा है, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं। इन ई लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को करियर बिल्डिंग, नई तकनीकों की ट्रेनिंग, विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई डिजिटल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कार्य राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत संचालित होगा। उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्सेज छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा सशक्त बनेगे।

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से समस्या बनी जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा तैयार किए गए डीपीआर पर उच्च स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे पर अवैध रैम्प की समस्या पर भी केंद्र स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित की जा रही है, ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके।

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यह भी बताया कि भिवाड़ी क्षेत्र में आने वाले जल के निस्तारण हेतु 34 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संयंत्र भी जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके संचालन से गंदे पानी की समस्या जड़ से समाप्त होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए मंत्री ने बाबा मोहन राम नगर वन का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह नगर वन 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है और मियावाकी पद्धति के तहत अब तक 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह वन क्षेत्रीय पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही, साथ ही जिला स्तरीय अस्पताल एवं स्टेडियम का भी शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिवाड़ी क्षेत्र के हर पहलू के विकास हेतु सरकार संकल्पित है और हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि भिवाड़ी का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222012_HomePage_19f3391a-a429-4091-8031-8012a6cb6fe6.jpeg

    इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजय शर्मा ने रविवार को इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (इंडिया) एवं  द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 58वें इंजीनियर दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया तथा विहान मैगजीन का विमोचन किया।

       

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देते हुए उन्होंने देश के महान इंजीनियर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए कहा कि उनकी  जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के समय में तकनीकी क्रांति को आकार देने में उनकी भूमिका ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। 

     

    उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि आज हिन्दी दिवस है और इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपर्क भाषा हिन्दी को सम्मान देने और ग्रामीण क्षेत्र के हिन्दी भाषी युवाओं को कठिनाइयों को समझते हुए इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी भाषा व देश की अन्य भाषाओं में शुरू वंचित प्रतिभावान युवाओं को अपनी प्रतिभा देश की उन्नति में योगदान देने का अवसर दिया है। उन्होंने मेकिंग इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए बहुत बड़ी संभावना व अवसर पैदा की है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान समिट पहले वर्ष में कर राजस्थान में बहुत बड़े अवसर औद्योगिक उन्नति व इंजीनियरिंग के लिए पैदा किये है।

        उन्होंने द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के भवन में कौशल विकास कार्य हेतु इंडस्ट्रीज एक्सीलेंस भवन के लिए विधायक निधि कोष से 10 रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने अशोक लीलेण्ड से भी सीएसआर फण्ड से 10 लाख रूपये उपलब्ध कराने में सहयोग करने का विश्वास भी दिया।

        बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देकर कहा कि अलवर में इंजीनियरिंग एसोसिएशन बहुत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर जिले व प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि अलवर यूआईटी चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यालय के लिए भूमि का आवंटन करने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने प्राचीन भारत की इंजीनियर भी आज भी मिशाल है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 222017_HomePage_e65d2f51-8d6c-420e-9fdf-ef64ac9bcf10.jpeg

    अधिकारियों को निर्देश हर व्यक्ति को तुरंत राहत प्रदान करें

    एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले ग्रामीणों को तत्काल राहत दी जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ एवं राजस्व सम्बन्धी अपने काम लेकर शिविर में आए वह निराश नहीं हो।

    मदन दिलावर रविवार को कोटा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कोटा जिले में आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि शिविरों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण जनता को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ शिविर के दौरान प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा। शिविर समाप्ति यानी 6 बजे तक कुछ कार्य अपूर्ण या लंबित रहे तो विभागवार इसकी सूची संधारित की जाए तथा समयबद्ध तरीके से इन सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। साथ ही शिविर प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें की शिविर शुरू होने से शिविर की समाप्ति तक अभियान से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय शिविर में उपस्थित रहें, ताकि जनता को शिविरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

    मदन दिलावर ने बताया कि अभियान की अवधि तब तक होगी जब तक कि सभी पंचायत समितियों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन ना हो जाये।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन एवं स्वीकृतियां, स्वास्थ्य शिविर, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10 हजार और गावों में बीपीएल परिवारों का सर्वे, बिजली तारों एवं खंभों इत्यादि में सुधार,  स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

    अधिकारियों ने बताया कि अभियान के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले शिविर बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार (17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर 2025) को प्रत्येक दिवस दो ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। शेष अभियान के शिविर सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    आरएएस भर्ती-2023 में 24 सितंबर से शुरू होगा साक्षात्कार का अंतिम चरण

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके अलावा जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती- 2024 के पदों के लिए भी साक्षात्कार की तारीखें जारी की गई हैं।

    राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं- 2023: इस भर्ती के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितंबर से 14 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

    जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती-2024: इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर, 2025 को होंगे।

    आरएएस भर्ती के साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

    अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221824_HomePage_4ebb285c-8c2f-438c-9a98-221693f7b369.jpeg

    1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशन में पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट को देशभर में सराहना मिल रही है। 22 अप्रेल 2025 से देश में प्रथम बार नवाचार के रूप में 1962-मोबाईल वैटेरीनरी यूनिट कॉल सेंटर के साथ संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट ‘1962-एमवीयू राजस्थान’ में वीडियो काल द्वारा केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने टेली कंसलटेंसी सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की। 08 सितंबर-2025 को केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने आकस्मिक रूप से एमवीयू राजस्थान चैटबॉट पर संपर्क किया। उन्होंने वीडियो कॉल द्वारा टेली कंसलटेंसी सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने पशुपालन विभाग राजस्थान के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों में विस्तारित करने योग्य बताया। श्री बघेल ने राजस्थान सरकार के इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य राज्यों के लिए भी चैटबॉट मॉडल को अपनाने की बात कही है। 

    महाराष्ट्र सरकार अपनाएगी चैटबॉट मॉडल 

    इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने भी राजस्थान के 1962 चैटबॉट मॉडल की सराहना करते हुए इस मॉडल को अपने प्रदेश में अपनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 4 सितंबर-2025 को कृषि, पशुपालन, डेयरी डवलपमेंट एवं मत्स्य विभाग के उप सचिव एम.बी. माराले ने महाराष्ट्र में संचालित 1962 महापशुधन संजीवनी एप के माध्यम से राजस्थान की तर्ज पर वाटसएप चैटबॉट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

    क्या है वाट्सएप चैटबॉट सुविधा 

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि घर आकर पशुओं का इलाज करने वाली ‘1962-एमवीयू राजस्थान’ से संबंधित वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा शुरू की गई है। इस चैटबॉट का नंबर 9063475027 है। इसके माध्यम से लोग तुरंत वैटनरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसकी मदद से पशुपालक घर बैठे ही मोबाइल पर चैट कर पशु की बीमारी का इलाज जान सकते हैं। इस चैटबॉट द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, विभागीय संस्थाओं की सूची एवं गूगल मैप पर संस्था की स्थिति के साथ ही टेलीकंसलटेंसी के माध्यम से पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी सलाह भी प्रदान की जाती है। दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले पशुपालक वीडियो काल के माध्यम से काल सेंटर पर नियोजित पशु चिकित्सक से सलाह प्राप्त करते हैं तथा व्हाट्सएप पर ही प्रिस्क्रिपशन भी जारी कर दिया जाता है। 

    48 हजार पशुपालक चैटबॉट से लाभान्वित 

    सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित इस चैटबॉट के कॉल सेंटर पर सात पशु चिकित्सकों की टीम पशुपालकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इसी का परिणाम है कि इस चैटबॉट सेवा के प्रारंभ होने से अब तक 48 हजार से अधिक पशुपालक इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही 8600 से अधिक पशुपालकों ने वीडियो टेलीकंसलटेंसी के माध्यम से विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सलाह प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि ‘‘1962-एमवीयू राजस्थान’’ चैटबॉट को बीएफआईएल, इंडसइंड बैंक तथा पशुपालन विभाग, राजस्थान के सामूहिक प्रयासों द्वारा विकसित किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221743_HomePage_c59d79dd-c72b-4092-83de-ff926b350f01.jpeg

    ऑनलाइन गिरदावरी में किसानों की भागीदारी से राजस्थान रच रहा इतिहास

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान ने खरीफ गिरदावरी संवत 2082 में डिजिटल तकनीक और जनभागीदारीसे अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। इस बार गिरदावरी केवल सरकारी कार्य नहीं है बल्कि यह किसानों, सर्वेयर और पटवारियों का साझा अभियान बन गयाहै। डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के तहत अब तक 42 हजार से अधिक ग्रामों केलक्ष्‍य की कुल 32 फीसदी उपलब्धि अर्जित करते हुए राज्‍य में अबतक  1 करोड़ से अधिक खसरों की फोटोयुक्‍त व लोकेशनआधारित गिरदावरी (DCS) की जा चुकी है।

    राजकिसान गिरदावरी एप के माध्‍यम से विगत एक अगस्‍त को राज्‍य भर में आरंभ हुए ऑनलाइनअभियान के तहत अब तक अकेले किसानों के स्तर से 10 लाख से अधिक खसरों की गिरदावरी की जा चुकी हैजो किसानों द्वारा एप के आधार पर अब तक की गई गिरदावरी का कीर्तिमान है। गूगल प्‍लेस्‍टोर पर राजकिसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर कोई भी किसान अपने मोबाइल फोन पर स्‍वयंगिरदावरी कर सकता है।

    राज्‍यके सीकर, नागौर, चूरू एवं डीडवाना-कुचामन जिलों में 60 फीसदी से अधिक गिरदावरी की जा चुकी है। इसी प्रकारबाड़मेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी तथा सवाईमाधोपुर जिले में किसानोंद्वारा स्‍वयं गिरदावरी का उत्कृष्‍ट कार्य किया गया हैं।कृषक स्‍तर से ऑनलाइन गिरदावरी का बढता आंकड़ा आपका खसरा, आपकी गिरदावरी, आपका अधिकार के ध्‍येय वाक्‍य को चरितार्थ कर रहा है।

    खरीफ संवत 2082 के तहत डीसीएस कार्य 15 अक्‍टूबर 2025 तक किया जा रहा है। सभी ग्रामोंमें बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवा, पटवार सहायक अथवा ग्राम प्रतिहारी, कृषक मित्र, कृषि सखी, ई-मित्र संचालक व ग्राम के युवाओं कोभी गिरदावरी कार्य से जोड़ा जा रहा है । पटवारी स्तर पर चयनित प्राइवेट सर्वेयर भीगिरदावरी कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । गत रबी गिरदावरी के दौरानलगभग 40 हजार सर्वेयर नियुक्त किए गए थे । खरीफ 2082 में भी प्राइवेट सर्वेयर केसहयोग से राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण व सटीक गिरदावरी कार्य किया जा रहा है ।

    यह केवल आँकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के किसानों की मेहनत, भागीदारी और विश्वास की गाथा है। राजस्थान राज्‍य खरीफ गिरदावरी 2025 कोलेकर अब पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बनने जा रहा है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221764_HomePage_22b751d6-1284-4058-a9aa-1db5e1c1453b.jpeg

    शहरी सहकारी बैंक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य करें

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के शहरी बैंक समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने को अपना ध्येय बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यवसायी देशभर में आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ सभी लोग सहकारिता से जुड़े। इसी से राष्ट्र और प्रदेश के विकास में  तेजी आएगी। उन्होंने शहरी सहकारी बैंकों के जरिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित किए जाने पर भी विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद को मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से सहकारी बैंक कार्य करेंगे तभी सही मायने में सबका साथ सबका विकास को हम साकार कर पायेंगे।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में सहकार भारती एवं सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के राष्ट्रीय अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह लाखों लोगों को, उनके परिवारों के लिए आजीविका का एक मजबूत स्रोत भी है।

    राज्यपाल ने कहा कि सहकार में अपने लिए नहीं सबके विकास की सोच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेनमार्क में सहकारिता से कृषि और डेयरी का जो विकास हुआ है, वह प्रेरित करने वाला है।

    राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता से सभी का समान आर्थिक विकास, रोजगार जनन और सामूहिक विकास संभव है। उन्होंने राजस्थान में अधिकाधिक सहकारी बैंक स्थापित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्थान में सरस की सहकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि डेयरी के साथ अन्य उत्पादों का भी सहकारिता की सोच से प्रभावी विपणन किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने सहकारिता में भारत के तेजी से आगे बढ़ने की चर्चा करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन में विश्वभर में हमारा देश पहले स्थान पर है। सहकारिता को प्रभावी गति देने से इस क्षेत्र के माध्यम से हम सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने  सहकारिता के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे यहाँ सबसे पहले सयाजीराव गायकवाड़ जी ने बड़ोदा में एक अर्ध-सहकारी कारखाना स्थापित किया था। इसके बाद विखे पाटिल और धनंजयराव गाडगिळ ने 1949 में प्रवरा सहकारी चीनी कारखाना की स्थापना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221783_HomePage_11809a91-a975-4fc1-9301-aae5a415635c.jpeg

    मुख्यमंत्री की पहल पर पहली बार आयोजित होगा “घूमर फेस्टिवल- 2025”

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजधानी जयपुर में आगामी 15 नवम्बर को पहली बार घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्रीतथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने की।

    जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र  कुमार सोनी ने अधिकारियों को घूमर फेस्टिवल की समयबद्ध और प्रभावी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रतीक बन सके। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ पुनीता सिंह ने बताया कि घूमर फेस्टिवल न केवल लोकसंस्कृति का उत्सव बनेगा बल्कि महिला शक्ति को भी सशक्त संदेश देगा।

    पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि फेस्टिवल के मुख्य कार्यक्रम स्थल के रूप में चित्रकूट स्टेडियम, पोलो ग्राउंड और भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड पर विचार किया जाएगा। प्रतिभागियों का पंजीकरण पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर 15 सितम्बर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से अधिकतम 20 प्रतिभागियों के समूह पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी तथा पंजीकृत संस्थाओं को ₹500 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा फेस्टिवल का आधिकारिक गीत तैयार कराया जाएगा और 9 से 13 नवम्बर तक विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन होगा।

    उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन स्थल पर टेंट, लाइट, साउंड, सजावट और फोटो-वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग संभालेगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम, पीएचईडी और जेवीएनएल द्वारा स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थल पर फूड स्टॉल, स्मारिका शॉप्स, पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन की तैयारियों और समन्वय की निरंतर समीक्षा के लिए एक विशेष ज्यूरी का गठन किया जाएगा। वहीं, जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह फेस्टिवल राजस्थान की धरोहर और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा सके।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मूंड एवं पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, जेवीएनएल के अधिकारियों तथा एंकर प्रीति सक्सेना, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221790_HomePage_b7cbc286-2ecc-4016-b4ac-01584860bb5f.jpeg

    25 हजार का इनामी मोस्ट वान्टेड तस्कर जम्मु लाला गिरफ्तार

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की थाना पीपलखूंट और डीएसटी के सहयोग से एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से 25 हजार रुपये इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में एमडी पाउडर, केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड रुपए आंकी गई है।

          अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के निर्देशन और उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री दीपक भार्गव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी, सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व प्रतापगढ़ जिला एसपी बी. आदित्य द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि एजीटीएफ की कई टीम इनामी बदमाशों, गैंगस्टर, तस्करों इत्यादि के बारें में आसूचनाएँ एकत्रित कर लगातार धर पकड़ की कार्रवाई कर रही है, यह कार्रवाई भी इसी का एक हिस्सा है।

    टीम को मिले थे इनपुट—

            टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार को आरोपी के बारे में इनपुट मिले थे। इस सूचना पर इन्होंने कई दिनों तक रैकी कर पुष्टि की। जिसमे टाण्डा बड़ा, सरहद बोरी मोजल के ईश्वर मीणा के झोंपड़े में इनामी तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाला द्वारा एमडी ड्रग बनाने की जानकारी मिली। जिसके बाद जिसके बाद स्थानीय थाना पीपलखूंट और डीएसटी को सूचना देकर छापा मारा गया।

    50 करोड रुपए की ड्रग और केमिकल जब्त—

          अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला पुत्र फकीरगुल पठान (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार कर करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की 17.4 किलोग्राम एमडी पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

    पहले भी ड्रग फैक्ट्री से 40 करोड़ की एमडी की थी जब्त—

    यह मामला 16 दिसंबर 2024 का है, जब एजीटीएफ और थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गाँव में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 करोड़ रुपये कीमत के 11.450 किलोग्राम लिक्विड एमडीएमए, 14.770 किलोग्राम अन्य लिक्विड केमिकल, 4.900 किलोग्राम केमिकल और 2.500 किलोग्राम सफेद पाउडर सहित एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए थे। इस मामले में आरोपी याकुब पुत्र फकीरगुल, जमशेद उर्फ जम्मू लाला और साहिल पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद प्रतापगढ़ फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रतापगढ़ द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।

    हाल ही में अवैध संपत्ति की थी पुलिस ने फ्रीज—

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी याकूब खां मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। वित्तीय जांच में यह सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर मध्य प्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक होटल/लॉज खरीदा था। जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी भारत सरकार के निर्देश पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत उक्त सम्पत्ति को 28 अगस्त को फ्रीज कर दिया।

    संयुक्त टीम की अहम भूमिका—

    इस संयुक्त कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार की विशेष भूमिका रही। वहीं प्रतापगढ़ डीएसटी के प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र पाटीदार सहित टीम के सदस्यों उप निरीक्षक पन्नालाल, एएसआई प्रताप सिंह, कांस्टेबल विनोद, नरेंद्र सिंह, पंकज, रमेश चंद, हेमेन्द्र सिंह, सन्दीप, रमेश चंद व अरविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएचओ पीपलखूँट नरेश पाटीदार और उनकी टीम भी इस कार्रवाई का हिस्सा रही।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rrajasthan

  • 221788_HomePage_7cb26205-1c36-4e0e-a7f8-0b6508e9c0eb.jpeg

    अजमेर संभागीय आयुक्त ने जल भराव प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने गुरुवार को अजमेर जिले के बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए जलभराव के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वे स्वस्तिक नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में पहुंचे और वहां के जल प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

    संभागीय आयुक्त ने क्षतिग्रस्त आवासों को देखकर प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने बोराज तालाब की पाल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता जल निकासी व्यवस्था की जाए तथा पाल की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

    उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, पानी, दवा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाए।

    उन्होंने मुआवजा आवेदन के लिए लगाए गए सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षति का नियमानुसार मूल्यांकन कर सहायता प्रदान की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221789_HomePage_14051feb-034f-412a-ba69-166e7dff15cf.jpeg

    शहरी सेवा शिविर से नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आमजन तक योजनाओं की  पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन करने जा रही है। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत शहरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही शिविर में जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। 

    भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर शहरी सेवा शिविर के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर-कस्बे में इसका व्यापक असर दिखाई दे, इसके लिए अभियान में सभी अधिकारी गंभीरता एवं सेवाभाव के साथ कार्य करें। 

    शिविर से संबंधित समग्र मार्गदर्शिका करें तैयार —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना और उनसे जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करना है। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के संबंध में विभाग द्वारा समग्र जानकारी की मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए।

    शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित, सड़क और रोशनी की बेहतर व्यवस्था —

    उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नालियों, सीवर लाइन, फेरो कवर और मैनहोल की मरम्मत की जाएगी एवं प्रमुख चौराहों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण होगा।

    इसी तरह सड़कों की मरम्मत, सीसी और डामर सड़क पर पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के साथ ही अंधेरी और सुनसान सड़कों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भागीदारी रहेगी, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

    नागरिकों को उपलब्ध होंगी त्वरित सेवाएं —

    शिविर के तहत जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी एवं मोबाइल टावर एन.ओ.सी., ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना तथा यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जाएगी। 

    आमजन तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ —

    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति दी जाएगी। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के कार्य भी होंगे।

    उल्लेखनीय है कि पहले 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन अब इस अभियान की अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके तहत अब यह शिविर 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221785_HomePage_06c5dba2-c937-4ff8-8539-7a31bc7d30b0.jpeg

    मुख्यमंत्री से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रेल मंत्री ने राजस्थान में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। 

    इस दौरान लॉजिस्टिक हब के लिए भरतपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर प्लान, दिल्ली से जैसलमेर, उदयपुर से जोधपुर, बांसवाड़ा से दिल्ली एवं डूंगरपुर से मुंबई की रेल कनेक्टिविटी सुविधा में विस्तार पर चर्चा हुई। शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी को भी रेलवे सुविधा से जोड़ने को लेकर श्री वैष्णव से बातचीत की। 

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से प्रदेश में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कार्यों में गति लाने एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221734_HomePage_9a34c9a3-4c0e-49f1-9c5a-af719055b432.jpeg

    आम्शन खानें आएगी जल्द परिचालन में, बढ़ेंगे निवेश व रोजगार के अवसर

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    प्रदेश में खनिज से जुड़े सभी पहलूओं के योजनाबद्ध क्रियान्वयन, समन्वय, प्रबंधन, प्रभावी मोनेटरिंग, एक्सप्लोरेशन, राजस्व, निवेश एवं रोजगार बढ़ोतरी, सस्टेनेबल माइनिंग, माइनिंग सेक्टर में देश दुनिया में हो रहे नवाचार और नवीनतम तकनीक और उसके प्रदेश में उपयोग सहित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर विभाग द्वारा उच्चस्तरीय परियोजना मोनेटरिंग इकाई (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) का गठन किया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि प्रदेश में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिजों के साथ ही प्रधान व अप्रधान खनिजों के विपुल भण्डारों को देखते हुए पीएमयू के गठन से खनिज क्षेत्र को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। इससे खानें जल्दी परिचालन आने के साथ ही निवेश एवं रोजगार के अवसर बढेंगे।

           गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा माइनिंग सेक्टर में विपुल संभावनाओं को देखते हुए राजस्थान के माइनिंग सेक्टर को देश में अग्रणी राज्य बनाने पर जोर देते रहे हैं। नई खनिज नीति, एम-सेण्ड नीति, रिप्स में सहायता प्रावधान, एमनेस्टी योजना सहित प्रक्रिया के सरलीकरण और खनन क्षेत्र विकास के महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं।

            रविकान्त ने बताया कि पीएमयू के गठन के साथ ही खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों को 7 सेक्टरों में चिन्हित किया गया है। इसमें एक्सप्लोरेशन, ऑक्शन, शीध्र परिचालन, रिसर्च एवं डव्लपमेंट, जीरो लॉस माइनिंग, इकोटूरिज्म की संभावनाओं, पेपरलेस सहित विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है। विभाग के वरिष्ठ व विशेषज्ञ अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर को नोडल अधिकारी व अधीक्षण अभियंता सतर्कता जयपुर प्रताप मीणा को सहप्रभारी बनाया गया है।

           प्रमुख सचिव रविकान्त ने बताया कि खनिज क्षेत्र से जुड़े 7 प्रमुख सेक्टरों में से पहले एक्सप्लोरेशन व ऑक्शन का प्रभारी आरएसएमईटी के सीईओ आलोक जैन को बनाया गया है। जैन की टीम द्वारा प्रदेश में कोमोडिटी, मिनरल ग्रेड, खनन के प्रकार सहित विभिन्न बिन्दुओं पर कार्य करेगी। यह दल जीएसआई सहित तकनीकी विशेषज्ञों से समन्वय बनाते हुए एक्सप्लोरेशन से ऑक्शन आदि संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी गति दी जा सकेगी। इसी तरह से ऑक्शन किये गये माइनर और मिनरल ब्लॉकोें को जल्द से जल्द परिचालन में लाने के लिए संबंधित स्टेक होल्डर्स व खान विभाग सहित संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए आवश्यक अनुमतियां दिलाने में सहयोग के साथ ही शीघ्र परिचालन में लाने का कार्य करेगी। इस दल का प्रभारी अधीक्षण अभियंता सतर्कता जयपुर श्री प्रताप मीणा को बनाया गया है।

            टी. रविकान्त ने बताया कि विभाग का जोर खनन क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने और राजस्व में किसी भी तरह की छीजत को रोकना भी है और इसके लिए वित्तीय सलाहकार श्री गिरिश कछारा को प्रभारी बनाते हुए मोनेटरिंग सहित आवश्यक सभी जिम्मेदारियां दी गई है। डीएमएफटी के कार्य को गति देने और राशि के बेहतर उपयोग की मोेनेटरिंग की जिम्मेदारी अधीक्षण भूवैज्ञानिक श्री सुनील कुमार को दी गई है। इस दल द्वारा डीएमएफटी फण्ड के अन्य प्रदेशों में उपयोग को लेकर अध्ययन सहित योजना, क्रियान्वयन व मोनेटरिंग का फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

            रविकान्त ने कहा कि राज्य सरकार का सस्टेनेबल माइनिंग पर जोर रहने के साथ ही बदलते परिवेश में यह आवश्यक भी हो गया है। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर श्री एनएस शक्तावत को सस्टेनेबल माइनिंग और ऑटोमेशन और तकनीक सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। इनके दल द्वारा स्टार रेंकिंग, बंद व कार्य नहीं कर रही खानों में इको टूरिज्म की संभावनाओं व क्रियान्वयन, डम्प ओवरवर्डन आदि के रिसाइक्लिंग व उपयोग, श्रेष्ठ कार्य करने वाली खानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही विभागीय सिस्टम को नई तकनीक से जोड़ने और पेपरलेस करने की दिशा में कार्य करेगी। इसी तरह से खनिज क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने, अधिकारियों के रिओरियेंटेशन, खनन क्षेत्र से जुड़े स्टेक होल्डर्स व विभाग के बीच साझा मंच उपलब्ध कराने, देश दुनिया में तकनीक में आ रही बदलाव से रुबरु कराने सहित इस तरह के कार्यों के लिए कॉन्क्लेव, सेमिनार, संगोष्ठियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा व आयोजन का कार्य किया जाएगा। इस दल का प्रभारी अधीक्षण खनि अभियंता अजमेर श्री जय गुरुबख्सानी को प्रभारी व अधीक्षण भूवैज्ञानिक संजय सक्सेना को सह प्रभारी बनाया गया है। पीएमयू ने कार्यआरंभ कर दिया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221677_HomePage_d0885083-c1a8-4133-b8dc-51dd3921c8e3.jpeg

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आत्महत्या से जुड़े मिथक एवं तथ्यों की दी जानकारी

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' पर अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला की अध्यक्षता में बुधवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के विषय विशेषज्ञों, इस क्षेत्र में कार्य कर रहे डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आत्महत्या रोकथाम से जुड़े मिथक व तथ्य विषय पर तैयार पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

    अतिरिक्त मिशन निदेशक ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ आदि स्वयं के साथ अन्य हजारों जिंदगिंयों के साथ जुड़े हुए होते हैं। उन्हें चाहिए कि प्रोफेशनल करियर के दौरान रोगियों में मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों को पहचानते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान करने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही स्वयं भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा समग्र दृष्टिकोण के साथ निरामय राजस्थान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में प्रत्येक माह निर्धारित थीम पर जागरुकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थानों यथा स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में आउटरीच एवं आईईसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

    डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि समाज में  आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रदेश में गेटकीपर कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके शुरुआती चरण में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत हताश, निराश और आत्महत्या की सोच रखने वालों को गेटकीपर के रूप में आसानी से प्रभावी मोटिवेटर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन 14416 अथवा 1800-89-14416 के माध्यम से प्रभावी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 45 हजार से अधिक कॉल्स पर संबंधित को आवश्यक परामर्श व सहयोग सेवाएं उपलब्ध कराई गयी हैं।

    तकनीकी सत्रों में हुआ प्रजेंटेशन—

    यूनिसेफ के हैल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. अनिल अग्रवाल ने जीवनशैली और मानसिक विकारों की वर्तमान स्थिति विषय पर विस्तार से प्रजेंटेशन दिया। मनोचिकित्सा केन्द्र के अधीक्षक डॉ. ललित बत्रा ने आत्महत्या रोकथाम एवं मेडिकल कॉलेज में अनुभव पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के एसएनओ डॉ. एसएम स्वामी ने स्ट्रेस एवं मेंटल वेल बीइंग विषय पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तत्काल परामर्श सेवाओं के लिए प्रभावी रूप से टोल फ्री हैल्पलाईन सेवा 14416 या 188-89-14416 का संचालन किया जा रहा है। मनोचिकित्सा केन्द्र में विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ मोनिका जैन ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal $ Rajasthan

  • 221682_HomePage_657f54be-ca7b-46d7-8349-dbc0cbf69771.jpeg

    जनजातीय क्षेत्रों में सुशासन की नई पहल साबित होगा आदि कर्मयोगी अभियान

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स के 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यह प्रशिक्षण जयपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है।

    जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किया गया आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन व अन्तिम छोर तक सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने की एक राष्ट्रीय पहल है। अभियान के तहत् देशभर में जनजाति बाहुल्य एक लाख गांवों में 20-20 व्यक्तियों को आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के रूप में चयनित किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर जिलें के 10 ब्लॉकों में 177 गांवों का चयन किया गया है। जिलें में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़ें 17 विभागों की 25 प्रमुख गतिविधियों के अभिसरण से 177 चयनित गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहतत् ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामसेवक, पटवारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, पशुधन सहायक, प्रधानाध्यापक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कर्मचारी विद्युत विभाग का कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, साथिन, कृषि पर्यवेक्षक, वनपाल, सहकारिता में ग्राम सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक एवं राजीविका में बने हुए ग्रुप की महिला अध्यक्ष आदि को आदि कर्मयोगी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्राम स्तर पर उस ग्राम के निवासी युवा, ग्राम में कार्यरत अध्यापक, डॉक्टर, अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, वार्ड पंच, सरपंच, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं गांव में रहने वाले मोहल्लावार, ग्रामीण पटेल, मुखिया, गमेती को आदि सहयोगी व आदि साथी के रूप में चयन किया जाएगा।

    इस अभियान के अन्तर्गत आदि सेवा केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगें। अभियान के तहत चयनित ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

    ‘ग्राम उत्कर्ष अभियान’ एवं ‘आदि कर्मयोगी अभियान, उत्तरदायी शासन कार्यक्रम 2025’ के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं मास्टर ट्रेनर्स को जिला प्रोसेस लैब द्वारा इस आवासीय प्रशिक्षण में दक्ष बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, ताकि प्रशिक्षक आगे ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी जारी, 18 सितम्बर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गत 17 अगस्त, 2025 को आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 हेतु आयोजित परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजियाँ बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।

    बोर्ड सचिव डॉ. बी.सी.बधाल ने बताया कि परीक्षार्थी किसी प्रश्न अथवा उत्तर के संबंध में अपनी आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ आगामी 16 सितम्बर रात्रि 12 बजे से 18 सितम्बर रात्रि 12 बजे से पहले तक बोर्ड की वेबसाईट पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा में ऑफलाइन आवेदन कर सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी 16 सितम्बर प्रातः 10 बजे से 18 सितम्बर सांय 6 बजे तक ऑफलाइन आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तिशः उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये थे। परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः परीक्षार्थियों से अपेक्षा है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही आपत्तियां दर्ज कराएं।

     डॉ. बधाल ने कहा कि बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एसएसओ आई.डी. के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परीक्षार्थी विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221698_HomePage_fd6ce9f2-9f02-44ab-a7ee-123ce5fbfb2e.jpeg

    राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं पर हुआ एमओयू

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नेशनल बिलि्ंडग कन्स्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) और रीको के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इसके अनुसार जयपुर में बी-2 बाईपास पर रीको की भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर के निर्माण के साथ ही, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान मण्डपम मल्टीनेशनल कंपनियों एवं कॉरपोरेट जगत में सम्मेलन, सेमिनार एवं प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के छोटे से लेकर बड़े सभी आयोजनों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास के साथ विरासत भी’ के संकल्प को ही आधार मानते हुए राजस्थान मण्डपम में प्रदेश के हैरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थल सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रमुख आकर्षण केन्द्र भी बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान मण्डपम के माध्यम से कॉन्फ्रेंस टूरिज्म में जयपुर विश्व के मानचित्र पर प्रमुख गंतव्य स्थान के रूप में उभरेगा।

     

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर को विभिन्न आयोजनों के लिए विश्वस्तरीय केन्द्र बनाने की दिशा में राजस्थान मण्डपम मील का पत्थर साबित होगा।

     

    विरासत से विकास की थीम पर बनेगा राजस्थान मण्डपम

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान मण्डपम की प्रोजेक्ट डिजाइन की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की समृद्ध विरासत से सीख लेते हुए निर्माण की कार्ययोजना में रखरखाव के पहलू को भी विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान मण्डपम का निर्माण विरासत से विकास की थीम पर किया जाएगा जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, एक्सपो हॉल, कॉमर्शियल सेन्टर सहित विभिन्न विश्वस्तरीय सुविधाओं में राजस्थान की स्थानीय कला और संस्कृति का आधुनिक तकनीक से संयोजन किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221696_HomePage_b84aeda1-f602-47a7-808f-2ae517fcc7b5.jpeg

    सदन की गरिमा रखना प्रत्येक विधायक का दायित्व

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सदन को विश्वास दिलाया कि प्रतिपक्ष द्वारा कैमरों से निजता भंग के लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों के कार्य नियमानुसार और सदन की गरिमा की सुरक्षा के लिए हो रहे हैं। सदन के नियमों, परंपराओं और मर्यादाओं की पालना करवाना अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा से पक्ष और प्रतिपक्ष को साथ लेकर सदन चलाने की कोशिश की जाती रही है।

    कैमरे पहले से ही स्थापित, नेवा के तहत कैमरों का अपग्रेडेशन- 

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है। सभी विधायकगण इस मंदिर में आते हैं। यहां की मर्यादाएं हैं, नियम हैं, परंपराएं हैं। राजस्थान की आठ करोड़ जनता हम सबको रोज लाईव देखती है। श्री देवनानी ने कहा कि वे गत तीन चार दिन से अनुभव कर रहे हैं कि कहीं न कहीं सदन की गरिमा में कमी आ रही है। सभी मिलकर गरिमा रखेंगे तो अच्छा संदेश जाएगा। प्रतिपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा सदन में स्थापित कैमरों के संबंध में उठाए गए प्रश्न के संदर्भ में व्यवस्था देते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा के नवीन भवन में सदन की स्थापना के समय से ही कैमरे लगे हुए हैं। पुराने सदस्यों को याद भी होगा की सवाई मान सिंह टाउन हॉल स्थित विधानसभा भवन में भी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाती थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में वन नेशन वन एप्लीकेशन के तहत पेपरलेस प्रणाली को अंगीकार किया गया। इसके तहत ही कैमरो को अपग्रेड किया गया है।

    कैमरों से ऑडियो रिकार्डिंग नहीं, सुरक्षा के लिए लगाए गए है कैमरे- 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों से ऑडियों रिकार्डिंग नहीं की जाती है। नेवा परियोजना के तहत सदन में स्थापित विभिन्न उपकरणों को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया गया है जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक निश्चित जीवनकाल होता है। नवीन तकनीकी उपकरणों से बेहतर क्वालिटी का प्रसारण संभव हुआ है। पंद्रहवीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान  यूट्यूब पर आरंभ हुए लाइव प्रसारण के लिए संपूर्ण सदन के कवरेज के लिए भी आवश्यकतानुसार कैमरे प्रयोग में लाए जाते रहे हैं।

    सुरक्षा पर प्रतिपक्ष को आपति क्यों- 

    वासुदेव देवनानी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मसले पर प्रतिपक्ष को आपति क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि 360 डिग्री को कवर करने वाले कैमरों से सुरक्षा पुख्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सदन में बैठकों से पहले और पश्चात के साथ ही, जब बैठक नहीं होती है, उस दौरान भी सदन में सफाई और उपकरणों की सार संभाल के लिए आईपैड को चैक किये जाने हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों और तकनीशियनों का निरन्तर आवागमन रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से सदन में कैमरों का होना आवश्यक है। प्रतिपक्ष को सुरक्षा की दृष्टि को गंभीरता से सोचना होगा।

    सदन के आसन सहित सभी दीर्घाएं भी कैमरों की नजर में—

     वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की शाखा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विभिन्न सेमिनार, युवा संसद जैसे आयोजनों के सजीव प्रसारण के लिए भी विभिन्न ऐंगल से कवरेज के लिए भी कैमरे सहयोगी होते हैं। पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यों वाले स्थान के साथ ही आसन, राज्यपाल दीर्घा, अधिकारी दीर्घा सहित सभी दीर्घाओं में पहले से ही कैमरे स्थापित है। विधानसभा सदन में अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ भी कैमरा लगा हुआ है। सदन में स्थापित किसी भी कैमरे से ऑडियो कैप्चर करने की व्यवस्था नहीं है, न ही यह कैमरे किसी सदस्य विशेष पर केंद्रित हैं। उक्त कैमरे तीन सौ साठ डिग्री क्षमता के है, जिन्हें संचालित करने हेतु दिशा निर्देश बने हुए हैं। इन दिशा—निर्देशों के अनुसार ही इन कैमरों का संचालन किया जाता है।

    कैमरों से किसी सदस्य की निजता भंग नहीं- 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि कैमरों के अपग्रेडेशन से किसी भी सदस्य की निजता भंग नहीं हो रही है। कैमरे सदन में काफी ऊपर की दिशा में लगे हुए हैं। अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी कैमरे लगे हुए हैं। लोकसभा में भी कैमरे लगे हुए हैं और आजकल अपने घरों में भी कैमरे लगाते हैं। परिसर में कैमरों की आवश्यकता कितनी है, यह आज की परिस्थिति में हम सब महसूस कर सकते हैं। लोकसभा में भी विगत में दर्शक दीर्घा से किन्हीं दर्शकों के कूदे जानें की घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद वहां की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। यहां हम सब भी सुरक्षित रहें, यह हम सबके लिए आवश्यक है।  यहां पर यदि पारदर्शिता है तो किसी को भी यहां शंका करने की आवश्यकता नहीं है। सदन में कोई निजता भंग नहीं की गई है, न आगे भी किसी की निजता भंग की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221706_HomePage_6737621d-0ecb-4f99-99a4-6f00b29516b7.jpeg

    शहरी सहकारी बैंक वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार अपनी उपयोगिता बढ़ाएं—राज्यपाल

    एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सहकारिता से देश की समृद्धि को व्यवहार में क्रियान्वित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंक के प्रबंध मंडल के सदस्य अपने आपको न्यासी समझें, मालिक नहीं। इसी से भविष्य में उनकी सार्थकता और उपयोगिता जन—जन तक पहुंचेगी। यह होगा तभी बैंक देश में आर्थिक समृद्धि के आधार बनेंगे और इस सहकार भाव से समाज भी तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ सकेगा।

    राज्यपाल बुधवार को एक निजी होटल में 'द राजस्थान अर्बन कॉ—आपरेटिव बैंक और द गुजरात कॉ—आपरेटिव बैंक फेडरेशन लिमिटेड' की संयुक्त संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहरी सहकारी बैंकों को लोगों के रोजगार और आय सृजन के लिए महती कार्य करने पर भी जोर दिया। 

    उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक और सहकारी समितियों का मूल ध्येय "सबका साथ, सबका विकास" होना चाहिए। बैंक युगानुरूप अधिक समावेशी, कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे तभी हम 'विकसित भारत' के स्वप्न को उनके जरिए साकार कर सकेंगें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).jfif

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिए राहत पहुंचाने के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्य, सहायता तथा गिरदावरी के संबंध में कार्यों की समीक्षा की। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

    प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत राहत पहुंचा जाना चाहिए। जिले में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों की तात्कालिक मरम्मत एवं पुनरूत्थान के कार्य मौसम ठीक होते ही करवाएं। जर्जर एवं असुरक्षित संरचनाओं का उपयोग लेने से बचा जाना चाहिए। बारिश से क्षतिग्रस्त समस्त सड़कें दिपावली से पूर्व मरम्मत होनी चाहिए। इसकी उपखण्ड स्तर से मॉनिटिरिंग हों। व्यक्तिगत सम्पति में हुए नुकसान से राहत एसडीआरएफ रिलीफ के नियमानुसार प्रदान करने के लिए प्रस्ताव बनाए जाएं।

    उन्होंने कहा कि जिले में अतिवृष्टि के कारण किसी प्रकार की पशु हानि, मकान क्षति एवं जनहानि के संबंध में सर्वे के उपरांत सहायता के लिए पोर्टल पर तत्काल आवेदन करवाएं। विभिन्न जल स्त्रोतों से सुरक्षित जल निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बांधों की मजबूती पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए। अजमेर शहर के मास्टर ड्रेनेज प्लान पर भी चर्चा की गई।

    उन्होंने कहा कि फसलों की गिरदावरी के साथ-साथ फसलों के खराबे का आंकलन भी किया जाना चाहिए। यह कार्य आगामी 10 दिवस में पूर्ण करने का प्रयास करें। इससे पीड़ित व्यक्तियों को समय पर राहत मिल सकेगी। इसी प्रकार डिजीटल क्रॉप सर्वे भी समय पर करवाएं। पंच गौरव के संबंध में किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सरकार पंच गौरव के माध्यम से प्रत्येक जिले को नई पहचान देना चाहती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    श्री मंगलेश्वर महादेव मातृकुण्डिया में गंगा आरती के समान आरती करवाने का प्रस्ताव

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मातृकुण्डिया में बनास नदी के किनारे बने देवस्थान विभाग के राजकीय आत्म निर्भर श्रेणी मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव में बनास नदी के घाट पर गंगा आरती के समान आरती करवाने हेतु प्राप्त प्रस्ताव का परीक्षण कराया जा रहा है। परिक्षण उपरांत गुणावगुण के आधार पर निर्णय लिया जायेगा। 

    देवस्थान मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि बजट 2023-24 के तहत पर्यटन विभाग द्वारा श्री मंगलेश्वर मंदिर, मातृकुण्डिया-चित्तौड़गढ़ में 308.56 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया जायेगा। 

    इससे पहले विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में देवस्थान मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कपासन के मातृकुण्डिया के विकास हेतु विगत पांच वर्षों में देवस्थान विभाग के राजकीय आत्म निर्भर श्रेणी मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव मातृकुण्डिया में साधारण मरम्मत के लिये वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा के तहत मंदिर पर देवस्थान विभाग द्वारा 89 हजार 329 रुपए व्यय किये जाकर साधारण मरम्मत व रंग रोगन का कार्य करवाया गया।

    उन्होंने बताया कि बजट 2025-26 में राज्य के आदिवासी बाहुल्य जिलों में स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक तथा इको-टूरिज्म साइट्स- त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभ्यारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृकुण्डिया आदि को सम्मिलित करते हुए 100 करोड़ रुपये व्यय कर ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किये जाने की घोषणा की गई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221508_Image_c033befb-2f36-48f2-89db-d05fef2f8e82.jpeg

    राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव-2025- राजस्थान मसालों के लिए विश्व विख्यात

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान मसालों के उत्पादन और व्यापार का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही मसालों की समृद्ध परंपरा के लिए विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि राज्य में मसाला कॉनक्लेव का आयोजन हमारे मसाला उद्योग को नई दिशा व गति प्रदान करेगा। भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब हर वर्ष मसाला कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इस संबंध में समिति का गठन भी किया जाएगा, जिससे राज्य के मसाला उत्पादकों एवं व्यापारियों को नई संभावनाओं और नए अवसरों का सृजन करने के लिए एक वैश्विक मंच मिल सके।

    भजनलाल शर्मा सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव-2025 में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में मसाला प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाएं है। राजस्थान जीरा उत्पादन में देश में पहले, मैथी एवं सौंफ उत्पादन में दूसरे और धनिया एवं अजवाइन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।

    प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल से मसाला उद्योग को मिली मजबूती—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वोकल फोर लोकल की अवधारणा मसाला उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण से किसानों की आय दोगुनी करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। राजस्थान में भी इस योजना के तहत आठ इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन इन्क्यूबेंशन सेंटर में कृषि उपज की जांच, छंटाई, ग्रेडिंग, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और ओडीओपी उपज के लिए प्रसंस्करण सुविधा मिल सकेगी, जिससे वे अपने प्रसंस्कृत उत्पादों को उचित मूल्य पर बाजार में बेच पाएंगे। 

    अगले साल होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए कई नीतियां लाई गई हैं। कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में 1 हजार 497 कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों को लगभग 630 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। साथ ही, कृषि आधारित उद्योगों एवं प्रसंस्करण इकाइयों में राज्य में करीब 3 हजार 504 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट से कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में राज्य में करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश होना प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि प्रसंस्करण एवं आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और निवेशकों के प्रोत्साहन हेतु अगले साल की शुरुआत में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया जाएगा।

    जीआई टैग से राज्य के मसालों को मिली विशिष्ट पहचान—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मसालों को विशिष्ट वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रमुख मसालों एवं अन्य कृषि उत्पादों को जीआई टैग दिलवाया जा रहा है। जीआई टैग मिलने से उत्पादकों और प्रसंस्करणकर्ताओं को मूल्य संवर्धन का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एफपीओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य की एफपीओ पॉलिसी भी तैयार की जा रही है। साथ ही, अब तक राज्य में 913 कृषक उत्पादक संगठनों का पंजीकरण किया जा चुका है।

    कृषि प्रसंस्करण और विपणन प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रसंस्करणकर्ताओं को एक ही स्थान पर प्रसंस्करण सें संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के 39 स्थानों पर फूड पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, मंडी यार्ड में विकास कार्य और किसानों को मंडी यार्डों तक अपनी उपज लाने की सुविधा के लिए संपर्क सड़कों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 148 लाख पात्र फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 3 हजार 912 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है तथा खरीफ 2025 में करीब 163 लाख फसल बीमा पॉलिसी सृजित हो चुकी है।

    कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को खाद, बीज देने में कोई कमी नहीं छोडे़गी। 

    कार्यक्रम में हुए विभिन्न शिलान्यास एवं लोकार्पण—

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति आंगणवा, जोधपुर और कृषि उपज मंडी यार्ड सोहेला, टोंक के इन्क्यूबेंशन सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण किया। आंगणवा इन्क्यूबेंशन सेंटर में मसालों, दालों और सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए दो प्रोसेसिंग लाइन, कोल्ड स्टोरेज और एक फूड टेस्टिंग लैब की स्थापना की गई है। साथ ही, सोहेला के इन्क्यूबेशन सेंटर में तेल मिल, सब्जियों एवं फलों की प्रसंस्करण इकाई और टमाटर एवं मिर्च की पल्प, सॉस इकाई एवं फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की गई है। श्री शर्मा ने सोनवा, टोंक के फूड पार्क का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के पंजीयन प्रमाण पत्र तथा पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (पीएम एफएमई) योजना के लाभान्वित कृषकों और उद्यमियों को अनुदान वितरित किया। उन्होंने मसालों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के फोल्डर तथा श्रम सम्मान कार्ड का विमोचन तथा राज-स्पाइस ऐप का लोकार्पण किया। साथ ही, कृषि विपणन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किए। श्री शर्मा ने मिशन जीवन सुरक्षा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को तथा मसाला प्रदर्शनी में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में 143 करोड़ 37 लाख रुपये के सड़क एवं मण्डी विकास निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास तथा 83 करोड़ 49 लाख रुपये के मण्डी विकास निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221510_HomePage_33d72c09-3a07-45ca-9836-d05990ef2dfe.jpeg

    सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति ने दुनिया को बहुत कुछ दियाः राज्यपाल

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा व संस्कृति से ही संस्कारों का निर्माण होता है। अच्छे संस्कारों से राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनते हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। 

    हरिभाऊ बागडे सोमवार को श्री गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शिक्षा अमृत महोत्सव-शताब्दी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिकाऊ समाज के निर्माण में सभी की भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि साक्षरता मौलिक अधिकार है। भारतीय संस्कृति, शिक्षा का समर्पण जीवन को उत्कृष्ट बनाती है। राष्ट्र का निर्माण प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, मानव संसाधनों से होता है। इसके लिये शिक्षा एक जरूरी कदम है।

    राज्यपाल ने कहा कि हिन्दू धर्म में वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखने की भावना है। हम लोग पूरे विश्व का कल्याण चाहते हैं। यही सनातन धर्म है। भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे धर्म को कम आंकने या निंदा करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। जैसा सोचोगे, वैसा ही बनोगे की अवधारणा होनी चाहिए। विद्यार्थियों में एकाग्रता बहुत जरूरी है। हमारे युवा प्रतिभाशाली बनें, इसके लिये एकाग्रता पर जोर देते हुए उन्होंने महाभारत में अर्जुन ने जिस प्रकार निशाना लगाया, का उदाहरण दिया।

    हरिभाऊ बागडे ने बताया कि नई शिक्षा नीति लागू है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ-साथ संस्कारवान व गुणवान बनाये। उन्होंने बताया कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में सौरमण्डल सहित खगोलीय घटनाओं का उल्लेख मिलता है, जो एकदम सटीक निकलता है। हिन्दुस्तान की प्राचीनतम संस्कृति ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है।

    गंगानगर विधायक व गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को सम्मान पत्र पढ़कर भेंट किया। कार्यक्रम में बिहाणी ट्रस्ट में योगदान देने वाले शिक्षाविदों, कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं पर शिक्षा, खेल व अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की 6 प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221513_HomePage_75ba4238-3bf5-4224-8e81-da10f76ec232.jpeg

    एक किलोमीटर पैदल चल कर पीड़ितों के पास पहुंची उपमुख्यमंत्री

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से जलभराव के बाद अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को स्वयं पीड़ितों के बीच पहुंची। वे करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर जलभराव के बाद प्रभावित क्षेत्र, कॉलोनी, पाल, खेत व आसपास के इलाके में पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात की और जल्द मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अनेक घरों को स्वयं अन्दर जाकर देखा। नुकसान पीड़ितों को क्षति की भरपाई शीघ्र करने को आश्वस्त कर ढांढस बंधाया। क्षेत्र में सर्वे के अनुसार परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तालाब की पाल टूटने से जलभराव के पश्चात स्वास्तिक नगर में हुई क्षति का अजमेर जिला कलक्टर श्री लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं एडीए व नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि भवनों एवं संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वे कराया गया है। प्रशासन द्वारा गुरूवार रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। उनके लिए भोजन, पानी, दवा एवं ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने को निर्देशित किया है। प्रभावित व्यक्तियों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा एवं नियमानुसार क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा तालाब के पास जल बहाव और जलभराव के पश्चात क्षेत्र से निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी राजकीय विद्यालय में बनाए आश्रय स्थल पर भेजा गया था।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत सर्वे अनुसार त्वरित क्षति पूर्ति की जाए। जल निकासी के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। साथ ही तालाब की पाल के पुनर्निर्माण और भविष्य में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता जल निकासी व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा पश्चात तालाब की पाल की मरम्मत कराई जाएगी और प्रभावितों को नियमानुसार क्षति के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे राजस्थान में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई है। इसे देखते हुए शहरों के ड्रेनेज सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ किया जाएगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221530_HomePage_e2323b40-8f6e-413b-a004-226aa6ef75f2.jpeg

    जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बुनियादी सेवाओं को सुचारू करने के लिए तत्परता के साथ करें कार्य

    एन.एस.बाछल, 09 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से राज्य सरकार आमजन को हरसंभव मदद सुनिश्चित कर रही है। नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सेवाओं और सुविधाओं को तेजी से सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, नहरों, एनिकट तथा भवनों के मरम्मत के प्रस्तावों को तीन दिन में स्वीकृत करने के विशेष रूप से निर्देश दिए। साथ ही, इन स्वीकृत प्रस्तावों के कार्य 23 सितंबर तक प्रारंभ करने और क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे मकान की रिपोर्ट 2 दिन में प्राप्त कर तत्काल स्वीकृति जारी करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों से क्षतिग्रस्त सड़कों और भवनों के प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित भी करवाए जाएं।

    भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जिला प्रभारी मंत्रीगण एवं जिला प्रभारी सचिवगण के साथ अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में 5 से 7 सितम्बर तक दौरा कर वापस आए मंत्रिगणों द्वारा धरातल की स्थिति और राहत तथा बचाव कार्यों पर दिए गए विस्तृत फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जान-माल के नुकसान पर तत्परता के साथ सहायता उपलब्ध कराएं। चिकित्सा सेवाएं, खाद्य सामग्री की उपलब्धता सहित आवश्यक सेवाओं को निर्बाध और नियमित रखने और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने निचले इलाकों और जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री व सचिव जिला कलेक्टर्स के साथ निरंतर संपर्क स्थापित कर बांधों की नियमित मॉनिटरिंग भी करें तथा समय पर गेट खुलवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें।

    फसल खराबे पर त्वरित सहायता के लिए 6 सदस्यीय समिति का होगा गठन-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान पर राज्य सरकार किसानों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराबे की स्थिति में बिनी किसी देरी के आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन स्थानों पर ऐप के माध्यम से गिरदावरी करने में समस्या आ रही है, वहां लोकेशन डिसेबल की जाए। मुख्यमंत्री ने कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग के मंत्रीगण और सचिवों (6 सदस्यीय) की कमेटी बनाने का सुझाव भी दिया, जो किसानों को फसल खराबे की उचित व समयबद्ध सहायता पर विशेष रूप से कार्य करें। साथ ही, यह कमेटी एडवाइजरी बनाने के साथ ही बीमा कंपनी तथा किसानों के बीच समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा तंत्र विकसित किया जाए, जिससे पानी का सभी क्षेत्रों में समान रूप से वितरण हो। ट्यूबवेल के माध्यम से पानी को रिचार्ज करने का सिस्टम भी विकसित हो। उन्होंने आवश्यकतानुसार बांधों की ऊंचाई बढ़ाने और एनीकट के निर्माण पर विशेष जोर दिया।

     10 हजार से अधिक कार्य स्वीकृत, 1159 लोगों को सकुशल बचाया-

    इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर आत्माराम सावंत ने प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रस्तुतीकरण देते हुए प्रगतिरत राहत और बचाव कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मानसून के दौरान 23 जिलों में असामान्य और 17 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। 10 हजार से अधिक रेस्टोरेशन कार्यों के लिए लगभग 211 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। अब तक 1159 लोगों को सकुशल बचाया गया है। उन्होंने बताया कि संभागीय मुख्यालय जिलों को 20 लाख तथा शेष जिलों को 10 लाख मानसून से पूर्व दिए जा चुके हैं। 

    सहकारिता सदस्यता अभियान के लिए 9 से 29 सितम्बर तक करें व्यापक तैयारियां-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संचालित होेने वाले सहकारिता सदस्यता अभियान के सुचारू संचालन के लिए सहकारिता विभाग फील्ड में पदस्थापित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में नियमित समीक्षा करें। इस अभियान में नवीन पैक्स का गठन, सदस्यता अभिवृद्धि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित लाभार्थी को जोड़ना, भूमि विहीन पैक्स हेतु भू-आवंटन कार्यवाही आदि जैसे कार्य किए जाएंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 9 से 29 सितम्बर तक की अवधि में व्यापक तैयारियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में एक भी ग्राम पंचायत सहकारिता से वंचित नहीं रहे।

    15 सितम्बर से शहरी सेवा शिविर, 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर होंगे आयोजित-

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर और 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शहरी सेवा शिविरों के क्रम में 4 से 13 सितम्बर तक आयोजित हो रहे प्री-कैंप को पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। श्री शर्मा ने शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत देय रियायतों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

    भजनलाल शर्मा ने आगामी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की तैयारियों एवं आयोजन के संबंध में विशेष कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ये खेल सात संभागीय जिला मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221397_HomePage_7d694fdc-7094-47a1-8d40-2d2a09c1c74c.jpeg

    राज्य सरकार अतिवृष्टि को लेकर गंभीर, प्रभावित लोगों को मिलेगी हरसंभव मदद

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    दौसा जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को दौसा उपखंड क्षेत्र के महेश्वरा खुर्द एवं महेश्वरा कलां गांवों का दौरा कर अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने बांधों की स्थिति, खेतों में हुए जलभराव एवं प्रभावित फसलों को देखा और अधिकारियों को नुकसान की भरपाई के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    प्रभारी मंत्री ने महेश्वरा खुर्द एवं महेश्वरा कलां के बांधों को देखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से पानी के भराव एवं फसलों की स्थिति पर चर्चा कर फीडबेक लिया। उन्होंने महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर ज्यादा बरसात से हुई समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने बाजरे के खेत में जाकर फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई खेतों में जलभराव होने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें नियमानुसार नुकसान की भरपाई के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार को फसल खराबे की जल्द गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और जलभराव से प्रभावित लोगों तक समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अतिवृष्टि को लेकर संवेदनशील एवं गंभीर है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला कलक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर फसल एवं अन्य नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए ताकि हर प्रभावित व्यक्ति की मदद की जा सके। उन्होंने शीघ्र गिरदावरी कराने एवं वास्तविक पूरे फसल खराबे को उसमें शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब फसलों एवं अन्य हानि का नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों का क्लेम दिलवाने के लिए तत्परता से कार्यवाही की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221394_HomePage_30ad2d98-581a-42a4-ab38-f6b595003fb6.jpeg

    नगरीय विकास मंत्री ने अमर शहीद सैनिक की प्रतिमा का किया अनावरण

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ,लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व आमेर विधायक सतीश पूनियां रविवार को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उपखण्ड भुसावर के ग्राम सलैमपुरकलां पहुंच का अमर शहीद सत्येन्द्र सिंह चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया। 

    नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मूर्ति अनावरण समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा हमारी तीनों सेनाओं के सैनिक 24 घंटे हमारी मातृभूमि की एकता, अखण्डता और सीमा की रक्षा करते हैं। इसके साथ-साथ हमारे अर्द्धसैनिक बल भी हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश में संकट या प्राकृतिक आपदा आती है तो हमारे वो जांबाज हमारे आमजन की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए स्थानीय पुलिस अपनी कर्मठता से कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर अपराधियों को पकडने के लिए शहीद सत्येन्द्र सिंह चौधरी ने अपनी टीम के साथ अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश सेवा एवं आमजन की सुरक्षा के लिए में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा पुराना इतिहास उठा कर हम देखते हैं जिस-जिस ने देश एवं मानवता की सेवा की है तथा अन्याय से बचाया है वह समाज में लोकदेवता के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा सेना के जवान या अर्द्धसैनिक बल अथवा वर्दीदारी हों, जिन्होंने अपने कर्त्तव्य के लिए अपना बलिदान दिया है उन्हें हमें लोकदेवता की श्रेणी में मानकर सम्मान देकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य बनता है कि शहीद परिवार के हर सुख-दुख में साथ रहकर उन्हें संबलता प्रदान करें। उन्होंने शहीद सत्येन्द्र सिंह चौधरी के माता पिता और वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    पूर्व विधायक आमेर सतीश पूनियां ने भी शहीद सतेन्द्र सिंह के माता-पिता, पत्नी बच्चों का सम्मान करते हुए कहा कि ये धन्यवाद के पात्र हैं कि इनके घर में शहीद सतेन्द्र सिंह चौधरी का जन्म हुआ हमको सभी लोगों को शहीद के परिजनों का सम्मान व शहीदों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा किसान खेतों में अन्न पैदा ही नहीं करता है बल्कि उनके बेटे बेटियां देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा करने वाले शहीद को लोग कभी नहीं भूलते हैं और उसको हमेशा याद कर युवा प्रेरणा लेते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221391_HomePage_f2240a67-91b8-4bad-89ee-d000e5cd8af5.jpeg

    किसानों की सहायता के लिए कटिबद्ध है राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    झालावाड़ जिले के प्रभारी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरा किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्र खानपुर में ग्राम पंचायत गोलाना व बाघेर सहित नागोनिया ग्राम में फसल खराबे का जायजा लिया और काश्तकारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जान-माल एवं पशु हानि की भी उपस्थित ग्रामीणों से जानकारी ली।

    ओटाराम देवासी बांधों में जलस्तर लगातार बढने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उनकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसल खराबे का सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित तहसीलदार व पटवारियों को निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गोलाना क्षेत्र में नालों से पानी की निकासी अवरूद्ध होने पर आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाऊस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी, गिरदावरी की स्थिति, पशुहानि, पंचगौरव, गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान एवं सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की।

    इस दौरान उन्होंने जिले में वर्षा से फसलों आदि में हुए नुकसान की स्थिति को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और उन्होंने क्षतिग्रस्त भवनों, सड़कों, पुलियाओं इत्यादि की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राज्य सरकार के माध्यम से सहायता दिलवाने हेतु कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि में अगर किसानों को पशुहानि या जनहानि हुई हो तो उसके लिए भी सहायता हेतु नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रभावित किसानों को चारे व पशु चिकित्सकीय सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने हेतु पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को आदेशित किया।

    इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रशासन द्वारा आपदा राहत के उपायों तथा प्रभावित लोगों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक अतिवृष्टि से फसलों में हुए खराबे के आंकलन के लिये राजस्व टीम द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिए गए हैं। साथ ही आपदा राहत टीम अलर्ट मोड पर तैनात है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासन की प्राथमिकता सर्वप्रथम लोगों को प्राथमिक राहत पहुंचाना है। 

    पिपलोदी हादसा बड़ी त्रासदी, सरकार हमेशा पीड़ितों के साथ है - प्रभारी मंत्री—

    प्रभारी मंत्री ने पिपलोदी हादसे में मृतक बच्चों को श्रृद्धांजली देते हुए कहा कि यह हादसा बड़ी त्रासदी थी, इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार मृतकों व घायल बच्चों के परिवार के लिए हमेशा साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पीड़ितों की सहायतार्थ किए गए सभी प्रयासों की प्रशंसा की।

    प्रभारी मंत्री ने बैठक के दौरान जिले में राईजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही अधिक से अधिक एमओयू के कार्यो को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने अपने क्षेत्र से संबंधित फसल खराबे सहित बायपास एवं अन्य समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।

    प्रभारी मंत्री ने प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा आगामी 15 सितम्बर से नगरीय निकाय क्षेत्रों में चलाए जाने वाले ‘‘शहर चलो अभियान’’ तथा 18 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले ‘‘गांव चलो अभियान’’ की तैयारियों, प्री-कैम्प के आयोजन की समीक्षा करते हुए शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के पंचगौरव एवं उनसे संबंधित योजनाओं व गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पंचगौरव के संदेश को आमजन तक पहुंचाने हेतु कार्ययोजना एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सहकारिता सदस्यता अभियान के सफलतम क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221388_HomePage_c20c1144-b168-489a-8ed5-2dcfb55bad2d.jpeg

    नवाचारों से बदल रही राजस्थान में सेहत की तस्वीर

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे नवाचार प्रदेश में सेहत की तस्वीर बदल रहे हैं। इन नवाचारों से न केवल आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिलने लगी हैं, बल्कि स्वास्थ्य के कई मानकों में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अत्याधुनिक तकनीक और नवाचारपूर्ण योजनाओं से ग्रामीण से लेकर शहरी और रेगिस्तानी इलाकों से लेकर आदिवासी अंचलों तक न केवल बीमारियों का इलाज हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संवर्धन की ओर तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। रामाश्रय वार्ड, मिशन मधुहारी, मिशन लीवर स्माइल, स्तनपान प्रबंधन इकाइयां, हीमोडायलिसिस वार्ड, मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान अभियान, मिशन ओबीलॉस सहित कई ऐसे नवाचार सफलतापूर्वक लागू किए गए हैं, जिनसे  प्रदेश में सेहत की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।  

     निरामय राजस्थान अभियान—

    निरामय राजस्थान अभियान राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती, और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में जागरूक करने की ओर सशक्त कदम है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से सुलभ बनाना, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सा ढांचे को सुदृढ़ करना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रेल 2025 को इस अभियान की शुरूआत की थी। यह अभियान न केवल उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि निवारक स्वास्थ्य, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता हे। अभियान के तहत हर माह की एक थीम निर्धारित कर आमजन को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता, पौष्टिक व संतुलित आहार, श्री अन्न को बढ़ावा देना, रोगों की प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग, योग एवं व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने जैसे कदम इस अभियान के तहत उठाए जा रहे हैं। 

    टाइप-1 डायबिटीज के प्रबंधन के लिए मिशन मधुहारी—

    मिशन मधुहारी राजस्थान सरकार की एक अभिनव और संवेदनशील पहल है, जो मधुमेह (डायबिटीज), विशेष रूप से टाइप-1 डायबिटीज की रोकथाम, प्रबंधन और जागरूकता के लिए शुरू की गई है। मिशन मधुहारी का उद्देश्य मधुमेह से प्रभावित लोगों को न केवल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि जागरूकता, समय पर निदान और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से इस रोग के बोझ को कम करना भी है। यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मधुमेह रोगियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित है, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त राजस्थान का निर्माण हो सके। इसके तहत टाइप-1 डायबिटीज के रोगियों को निःशुल्क इंसुलिन, ग्लूकोमीटर एवं ग्लूको स्ट्रिप प्रदान किए जाते हैं। 

    मिशन लीवर स्माइल —

    युवाओं में जंक फूड एवं खान-पान की आदतों के कारण होने वाली नॉन एल्कोहोलिक फेटीलीवर डिजीज की प्रिविलेंस रेट 9 से 32 प्रतिशत है। इसी को ध्यान में रखते हुए मिशन लीवर स्माइल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य लीवर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित करना है। प्रदेश के 61 जिला अस्पतालों में लीवर स्माइल क्लिनिक स्थापित किए गए हैं। इन क्लिनिक्स के माध्यम से अब तक 32 हजार से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से करीब 1300 व्यक्तियों में फेटी लीवर डिजीज के लक्षण पाए गए।

    स्तनपान प्रबंधन इकाइयां —

    'निरामय राजस्थान' के उद्देश्य से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश में स्तनपान प्रबंधन इकाइयां स्थापित की गई हैं। इन इकाइयों का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं को मां का दूध उपलब्ध कराना, स्तनपान से संबंधित समस्याओं का समाधान करना और माताओं को स्तनपान के लिए प्रशिक्षण व सहायता प्रदान करना है। प्रदेश में 29 ऐसी इकाइयों का शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान सरकार शिशु मृत्यु दर को कम करने और पोषण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    हीमोडायलिसिस वार्ड —

    किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए जीवन रक्षक सुविधा प्रदान करने हेतु जिला अस्पतालों में हीमोडायलिसिस वार्ड स्थापित किए गए हैं। ये वार्ड गुर्दे की विफलता से जूझ रहे मरीजों के लिए डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवा को सुलभ बना रहे हैं, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में, जहां ऐसी सुविधाएं पहले सीमित थीं। यह पहल गंभीर रोगों के उपचार को सस्ता और सुलभ बनाकर जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना—

    मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर आदर्श ग्राम पंचायतों का निर्माण करना है। इस योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आदर्श बनाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मोबाइल मेडिकल यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और पोषण जैसे क्षेत्रों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण समुदायों का समग्र विकास हो और स्वास्थ्य असमानताएं कम की जा सकें।

     स्वस्थ नारी चेतना अभियान—

    राजस्थान में लगभग 28 हजार 700 एचआईवी संक्रमित महिलाएं हैं। इन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की सम्भावना आम महिलाओं की तुलना में 6 गुना अधिक है। इन महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में स्थापित समस्त 36 एआरटी सेन्टरों पर पदस्थापित चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत 12 हजार 300 से अधिक एचआईवी संक्रमित महिलाओं की निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें लगभग 1300 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण पाए जाने पर उनकी अग्रिम जांच की जा रही है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 221403_HomePage_1b47fcf1-f752-42cb-ac14-2b75c28d60f0.jpeg

    पशुपालन मंत्री ने पाली में फसल खराबे का लिया जायजा

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद उपजे हालात का जायजा लेने के लिए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत लगातार तीसरे दिन भी दौरे पर रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ खेतों में फसल नुकसान का जायजा लिया। साथ ही गांवों में घरों व मवेशियों को हुए नुकसान के संबंध में ग्रामीणों से बैठक कर वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली व प्रभावितों को हरसंभंव सहायता का आश्वासन दिया। 

    मंत्री जोराराम कुमावत ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत सर्वे कर जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों में पहले से रिपोर्ट तैयार की गई है, वहां फिर से सर्वे कर पुनः प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश  दिए हैं। 

    केबिनेट मंत्री कुमावत ने भांवरी में किसानों से चर्चा की और आश्वासन दिया की अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाएगा। उन्होंने शत-प्रतिशत गिरदावरी के लिए अधिकरियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण “पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा जवाई बांध लबालब हो चुका है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221402_HomePage_a047fe33-ff2a-49cc-a8ad-2430d7e09ce4.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया। ये हाई मास्ट लाइटें वरूण सागर रोड़़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर, रामप्रसाद घाट तथा सावित्री चौराहा पर लगाई गई हैं।

      वासुदेव देवनानी ने कहा कि इन हाई मास्ट लाइटों की स्थापना से क्षेत्रवासियों को रात्रिकालीन समय में बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा यातायात और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर समुचित प्रकाश सुविधा प्रदान होने के साथ स्थानीय सुरक्षा और सौंदर्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर में लाइट का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कार्य उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए कहा कि बालाजी महाराज के चरणों में उनका अटूट विश्वास है और ऎसे में धार्मिक आयोजनों में वातावरण और अधिक सुदृढ़ होता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221350_HomePage_e7d3122d-2ba1-40d9-a82e-50a49dc0b159.jpeg

    ‘गांव चलो’, ‘शहर चलो’ एवं सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों की समीक्षा

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    दौसा जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर तैयारी कर ‘गांव चलो’, ‘शहर चलो’ एवं सहकारिता सदस्यता अभियान के माध्यम से आमजन तक कल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाएं। श्री देथा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ इन अभियानों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगामी 18 सितम्बर से ‘गांव चलो’ अभियान, 15 सितम्बर से ‘शहर चलो’ अभियान एवं 2 अक्टूबर से सहकारिता सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्पष्ट मंशा है कि इन अभियानों के माध्यम से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उनके जरूरी कार्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही हो जाएं और आधारभूत सुविधाओं का उन्हें समुचित लाभ मिले। हमें इसी सोच के साथ इन अभियानों के दौरान कार्य कर आमजन को राहत पहुंचानी है।

    प्रभारी सचिव ने कहा कि ‘गांव चलो’ अभियान के तहत 18 सितम्बर से सप्ताह के गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हर पंचायत समिति की दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाने हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का समुचित प्रचार-प्रसार हो। प्री-शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को चिह्नित करें, ताकि अभियान के दौरान हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके। उसके बाद इनकी प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए नियमित फॉलोअप करें। इस दौरान राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाएं। पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित करें। क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का सर्वे, स्वामित्व योजना के पट्टे, बिजली खंभों के तार टाइट करने एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की केवाईसी एवं आधार सीडिंग सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के कार्य प्राथमिकता से कराएं।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ‘शहर चलो’ अभियान के दौरान शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए वृहद स्तर पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं पेच वर्क, चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर सौन्दर्यकरण, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने एवं दुरुस्तीकरण, नालियों की मरम्मत एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करें। साथ ही, पट्टे जारी करने, सुगमता से टेक्स जमा करने एवं व्यक्तिगत कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को फायदा पहुंचाएं।  

    उन्होंने 2 अक्टूबर से चलने वाले सहकारिता सदस्यता अभियान के दौरान घाटे में चल रही कमजोर सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत कर पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए। नए सहकारी सदस्य बनाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं एवं युवाओं को सहकारिता से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजीविका की लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी को सहकारी समितियों से जोड़ें।

    प्रभारी सचिव ने बारिश से खरीफ फसलों पर हुए असर पर चर्चा करते हुए नुकसान की शीघ्र सर्वे रिपोर्ट तैयार करने, बीमित फसलों के खराबे का उचित मुआवजा दिलवाने की कार्यवाही करने एवं तीव्र गति से गिरदावरी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतते हुए दवाओं सहित अन्य सभी चिकित्सा सुविधाओं के समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221345_HomePage_0a832e86-e6ad-4640-87ce-a759bb174a52.jpeg

    मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    गृह राज्य मंत्री व करौली जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने शनिवार को करौली के मामचारी में वर्षाजनित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण हुए फसल खराबे का निरीक्षण किया व कृषकों से बात कर नुकसान के मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाने के लिए आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में राज्य सरकार ग्रामीणों एवं कृषकों के साथ खडी है। 

    उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना व त्वरित निस्तारण के लिए आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया व योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा की पानी की निकासी प्रशासन की प्राथमिकता है एवं जहां-जहां अवरोध या अतिक्रमण के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है वहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने आवश्यक सेवाओं जैसे पानी, भोजन, चिकित्सा, बिजली, आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए पंचायती राज, शिक्षा, चिकित्सा, रसद, सानिवि, पीएचईडी, विद्युत, नागरिक सुरक्षा, पुलिस, पशुपालन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास सहित समस्त विभाग के अधिकारियोेें को निर्देशित किया। 

    उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें की ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और उनके मवेशियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221352_HomePage_73abd4a4-a96c-4a8b-8a13-f2eb71ab835d.jpeg

    श्री सेन जी महाराज के वार्षिक पद-यात्रा महोत्सव में प्रतिभाओं को सम्मानित किया

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा  शनिवार को अलवर जिले की टहला तहसील के ग्राम बलदेवगढ़ स्थित  नारायणी धाम में अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री सेन जी महाराज के वार्षिक पद-यात्रा महोत्सव— 2025 में शामिल हुए और सेन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने सपरिवार नारायणी माता धाम में जगत जननी नारायणी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की।

     डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और संतजन की प्रेरणाओं पर चलकर ‘निरामय और समृद्ध राजस्थान’ के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है।  विकसित भारत के लक्ष्य को मूर्त रूप प्रदान करने में हमारी युवा पीढ़ी की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि नारायणी माता धाम में देश के विभिन्न स्थानों से बडी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं,  ऐसे धार्मिक स्थल मनुष्य में सकारात्मकता की भावना पैदा करते हैं। 

    डॉ. बैरवा ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव लाने में शिक्षित बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोई भी समाज बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देकर  ही सही मायने में उन्नति कर सकता है। वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करना चाहिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221358_HomePage_2b5a8973-d5d1-46b8-bae9-55e51352e8e1.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में किया विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

         उन्होंने बस स्टेण्ड से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया तथा मिशन कम्पाउण्ड की विभिन्न गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

         उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बस स्टेण्ड से सीआरपीएफ ब्रिज तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुननिर्माण पर 133.36 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा । इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आमजन को यातायात की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

        विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों से मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कें स्थानीय व्यापार, आवागमन एवं जनजीवन को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का स्तर और सुदृढ़ होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221360_HomePage_76b6dc86-0afa-4eaa-ba28-cbf0d5a32ad4.jpeg

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन से सामाजिक सरोकार के कार्यों को मिला बढ़ावा

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को अग्रणी और विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय संकल्पना को साकार करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूर्ण प्रतिबद्धता से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

    भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मानसरोवर के शिप्रा पथ पर विप्र फाउंडेशन की ओर से निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च) भवन का उद्घाटन किया तथा जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम ने हमें सिखाया है कि जब भी सत्य और न्याय की शक्ति एक होती है, तो वह ज्ञान और संस्कारों का नया प्रकाश फैलाती है। यह संस्थान शिक्षा और संस्कार की गंगा बहाने के साथ ही सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान का संवर्धन करेगा। साथ ही, विद्या, संस्कार और सेवा की त्रिवेणी के रूप में सम्पूर्ण समाज को दिशा भी देगा।

    महत्वपूर्ण योजनाओं से पूरी होगी प्रदेश की जल आवश्यकता—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के आमजन की जल आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर और गंगनहर के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। उदयपुर में देवास परियोजना के तहत टनल और एनिकट के निर्माण से जल उपलब्धता को बढ़ाया गया है। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत प्रदेश के हजारों गांवों में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।

    प्रदेश का किसान अन्नदाता के साथ ही बनेगा ऊर्जादाता—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अब हमारा किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का युवा पेपरलीक का दंश झेल रहा था। तब हमारी सरकार ने आते ही पेपरलीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। युवाओं से किए वादे को पूरा करते हुए पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में आया सकारात्मक परिवर्तन—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में आए परिवर्तन को सभी ने देखा है। वहीं, प्रधानमंत्री के विजन से विभिन्न अभियानों के तहत सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और एक पेड़ मां के नाम अभियान से देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भी प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए पिछले वर्ष साढ़े सात करोड़ पौधारोपण किया और इस वर्ष 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। 

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान बढ़ाया है। हमारी सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब के कल्याण लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी आमजन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति तक केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221355_HomePage_88ca5717-e058-44e5-b4a6-8d5155ca48e6.jpeg

    शिक्षा मंत्री ने जोधपुर में किया किसानों से संवाद, त्वरित राहत एवं स्थाई समाधान का दिलाया भरोसा

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    शिक्षा मंत्री व जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को जोधपुर जिले की चामू तहसील के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 

    शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों एवं किसानों से सीधे संवाद कर उनकी बातों को सुना और हर संभव सहयोग व स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।

    निरीक्षण के दौरान  दिलावर ने मकानों एवं खेतों की स्थिति देखी और राहत कार्यों की गति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की जाए तथा जल निकासी के लिए एक दीर्घकालीन योजना तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और शीघ्र ही स्थाई समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिका​रियों को बरसाती बीमारी से बचाव एवं जल भराव वाले क्षेत्रों मैं कैम्प लगाकर व टीम भेजकर मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गए। 

    उल्लेखनीय है कि गत दिनों हुई भारी वर्षा के बाद प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य प्रारंभ किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए सर्वे के बाद चिह्नित 20 स्थानों पर बोरवेल कम रिचार्ज स्ट्रक्चर से भी जलनिकासी की योजना प्रस्तुत की, जिस पर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221366_HomePage_951045f2-3f36-4fed-a388-37e665cbb820.jpeg

    गिव अप अभियान-जरूरतमंद को जोड़े और सम्पन्न परिवारों के हटाए नाम

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    हनुमानगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही घग्घर क्षेत्र में पानी की आवक और भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति को देखते हुए खाद्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। मंत्री ने हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की।

    श्री गोदारा ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए और कहा कि पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि उच्च स्थानों पर ही रिलीफ सेंटरों को चिह्नित किया जाए, इसकी फोटो सहित रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए। मंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित कृषि, उद्यानिकी और पंचायती राज विभागों के कार्यों की भी जानकारी ली। 

    मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि समय पर कार्रवाई ही आपदा से निपटने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूचना पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया जाए, क्योंकि एक घंटे की देरी भी भारी पड़ सकती है। राज्य सरकार के लिए आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस वर्ष पूरे प्रदेश में भारी वर्षा हुई है। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं और तैयारियों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

    बैठक में बताया कि जिले में राहत और बचाव के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। पशुओं के लिए चारागाह एवं चारे की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता और एम्बुलेंस को कंट्रोल रूम पर स्टैंडबाय रखा गया है। आपदा की स्थिति में मोबाइल टावर के काम नहीं करने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के वाहनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। जिले के 12 संवेदनशील गांवों का ड्रोन से सर्वे भी कराया जा रहा है। एनडीआरएफ के 50, एसडीआरएफ के 15 और सिविल डिफेंस के 30 जवान बचाव कार्यों के लिए तैनात हैं।

    जलभराव की समस्या से प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। पीलीबंगा में 64 और मक्कासर में 61 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जहां भोजन, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एडीएम ने बताया कि हनुमानगढ़ शहर में जलभराव से बचाव के लिए 14 रिचार्जेबल कुएं बनाए जा रहे हैं।

    खाद्य सुरक्षा पर चर्चा, अधिकारियों को गिव अप अभियान में प्रगति लाने के निर्देश—

    बैठक में खाद्य सुरक्षा योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही खाद्य सुरक्षा का लाभ मिले और संपन्न परिवारों को बाहर किया जाए। इसी लिए गिव अप अभियान में अपेक्षित प्रगति लाए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए लक्ष्य भी आवंटित किए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221367_HomePage_98de865a-a803-4557-ae2c-b48d4461e663.jpeg

    सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की गिरदावरी

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    शिक्षा मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर सभागार में आयोजित बैठक में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के हालात और राहत कार्यों की गहन समीक्षा की।

    संवेदनशीलता के साथ कार्य के निर्देश—

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजा स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान—

    बैठक में जिले में हुई मानसूनी वर्षा के आंकड़े, प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता तथा भवन मरम्मत प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति को देखते हुए संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए शिविर आयोजित कर उपचार उपलब्ध कराएं और फॉगिंग करवाना सुनिश्चित करें।

    किसानों की गिरदावरी प्राथमिकता में—

    किसानों की समस्याओं को समझते हुए श्री दिलावर ने फसल खराबे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग को निर्देशित किया कि गिरदावरी का कार्य पारदर्शिता और तेजी से पूरा कर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। 

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि "किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।"

    शैक्षणिक व स्वास्थ्य भवनों की शीघ्र मरम्मत—

    बैठक में प्रभारी मंत्री ने वर्षा से क्षतिग्रस्त स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों की शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य कर यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि राहत और सहायता का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221337_HomePage_377d9602-db77-4315-bb4f-bbd0401275d4.jpeg

    राजस्थान को बनाएंगे देश का सबसे बड़ा डेयरी हब

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का अत्यधिक महत्व है। प्राचीन समय से ही हमारी समृद्धि का आधार गौवंश रहा है। हमारे घरों में प्रथम रोटी गाय के लिए बनाने, खेतों में बुवाई से पूर्व बैलों की पूजा करने तथा विवाह समारोह गोधूली वेला में किए जाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि जहां गौ की पूजा होती है, वहां समृद्धि और संस्कार का वास होता है। गौ महाकुंभ जैसे आयोजन हमें गौ वंश के संरक्षण तथा गोपालकों एवं किसानों को सशक्त बनाने का संदेश देते हैं। हम सब को हमारे जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ जैसे मांगलिक अवसरों पर गौशाला जाकर गाय की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। 

     

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में श्री देवराहा बाबा गौ सेवा परिवार द्वारा आयोजित गौ आधारित वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘गौ-महाकुंभ’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गौवंश, गोपालक तथा किसानों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। गौ संरक्षण और संवर्धन योजनाओं के लिए 2 हजार 791 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है। प्रत्येक पंजीकृत गौशाला को प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन और छोटे बछड़ों के लिए 25 रुपये प्रतिदिन की सहायता दी जा रही है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 100 गौशालाओं को गौ काष्ठ मशीनें विशेष रियायती दर पर उपलब्ध कराई गई हैं तथा अब तक 341 गौशालाओं में आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि नंदीशाला सहभागिता योजना के तहत पंचायत स्तर पर आधारभूत संपत्तियों के निर्माण के लिए 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। यह सब हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    दुग्ध उत्पादकों को 5 रूपये प्रति लीटर अनुदान—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि राजस्थान केवल एक कृषि प्रधान राज्य बनकर न रहे, बल्कि आने वाले समय में यह पूरे भारत का सबसे बड़ा डेयरी हब बने। इसी दिशा में हम दुग्ध उत्पादकों को संबल देने के लिए दूध पर प्रति लीटर 5 रूपये का अनुदान दे रहे हैं तथा औसतन 864 रुपये प्रति किलो फैट का मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत 468 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जा चुके हैं। 

    किसान-पशुपालक हमारे अन्नदाता और पोषणदाता—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान और पशुपालक हमारे अन्नदाता और पोषणदाता है। हमें किसानों को आधुनिक तकनीक, सही दाम और सुरक्षित जीवन देकर सशक्त करना है। इसी दिशा में पहल करते हुए हमनें किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रूपये से बढ़ाकर 9 हजार रूपये कर दी है। साथ ही, गोपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराते हुए 33 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों का 3 लाख रुपये का बीमा भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर गौ सेवा में सहयोग करे ताकि कोई भी गाय भूखी न रहे और कोई भी गौशाला संसाधनों की कमी से नहीं जूझे।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित गौ आधारित प्रदर्शनी में गौ उत्पादों का जायजा लिया तथा देशी नस्ल की गायों और बैलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जयपुर के बिचून में विकसित किए जा रहे गोकुल ग्राम के मॉडल का भी अवलोकन किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221357_HomePage_bc0d9360-3369-41c5-af73-855fc5ec3c2a.jpeg

    अब अजमेर में भी होगी लेपर्ड सफारी, 24 किलोमीटर क्षेत्र में बढ़ेगा इको टूरिजम

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    अजमेर शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस-पास के गांव में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ और जवांई बांध की तर्ज पर गंगा-भैरव घाटी को भी लेपर्ड सफारी और घाटी के मनोरम दृश्य देखने के लिए सैलानियों के लिए खोला जाएगा। सैलानी यहां घाटी में ट्रेकिंग के  साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय के अस्तबल, उनके राज्य के समृतियां, सैनिक छावनी स्थल और अन्य स्थानों पर घूम सकेंगे। ट्रेक पर सैलानियों के विश्राम की भी व्यवस्था होगी। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में सैलानी यहां तेंदुओं को देखने आ सकते हैं।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को काजीपुरा स्थित गंगा-भैरव घाटी में बनने जा रहे लेपर्ड सफारी ट्रेक और रूट का अवलोकन किया। वन विभाग की मुख्य वन संरक्षक श्रीमती ख्याति माथुर और अन्य अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। उन्होंने यहां प्रस्तावित लेपर्ड सफारी परियोजना की रूपरेखा को लेकर वन अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने घाटी क्षेत्र का निरीक्षण कर टिकट खिड़की, रेस्ट प्वाइंट्स, सेल्फी प्वाइंट्स तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं पर मौके का निरीक्षण एवं गहन चर्चा की।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी बनने से अजमेर को एक नई पहचान पर्यावरणीय पर्यटन स्थल के रूप में मिलेगी। अजमेर पहले से ही शिक्षा नगरी के रूप में विख्यात है और अब पर्यटन के क्षेत्र में इसे और समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री से इस परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अजमेर के लिए लगभग 40 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें से अधिकांश को वित्तीय स्वीेकृति प्राप्त हो चुकी है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि लेपर्ड सफारी परियोजना पर लगभग 19 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। इसमें शुरुआती चरण में लगभग 6 करोड़ रुपए से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए 7.5 किलोमीटर पुराने क्षतिग्रस्त ट्रैक का पुनर्निर्माण एवं 11.5 किलोमीटर नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रैक से सुविधा होगी। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

    उन्होंने कहा कि अजमेर में फिलहाल कोई बड़ा पर्यावरणीय पर्यटक स्थल उपलब्ध नहीं है ऎसे में यह लेपर्ड सफारी परियोजना स्थानीय नागरिकों एवं पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के निवासियों एवं पर्यटकों को अन्य रमणीय स्थल भी जल्द उपलब्ध होंगे। बच्चों में विज्ञान की जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए साइंस पार्क का निर्माण, वरुणसागर का सौंदयकरण, अजमेर एंट्रेंस प्लाजा सहित अन्य कार्य भी करोड़ों रुपए की लागत से कराए जाएंगे। इससे शहर का पर्यटन के क्षेत्र में कायापलट होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221319_HomePage_19964bc0-efa3-498f-ae0b-426af18cebce.jpeg

    अतिवृष्टि प्रभावितों को त्वरित राहत एवं किसानों की गिरदावरी शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और जिला प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में शनिवार को जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से क्षेत्र में हुए नुकसान और समस्याओं के संबंध में राजस्व, कृषि एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक पाल रोड़ स्थित पंचायत समिति लूणी के सभागार में आयोजित हुई।

    जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी ग्राम पंचायत में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने क्षेत्र में हुई वर्षा, अतिवृष्टि से हुए नुकसान तथा जन-धन हानि की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और अंतिम छोर तक राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षतिग्रस्त स्कूलों, अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    जोगाराम पटेल ने कृषि एवं राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है।

    जोगाराम पटेल ने जलभराव से अवरुद्ध रास्तों एवं क्षतिग्रस्त भवनों की रिपोर्ट तुरंत भेजने और राजस्व विभाग की फसल खराबे की वास्तविक स्थिति की आकलन कर संपूर्ण रिपोर्ट भेजने के  निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, परिवहन, खनन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ बजरी के अवैध परिवहन, ओवर लोड डंपरों व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान कर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को लीज क्षेत्र से बाहर हो रहे अवैध खनन की रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221283_HomePage_2f3a9a35-df2a-4216-bf03-b875a0573a76.jpeg

    वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी रामेश्वरम के लिए रवाना

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण माहौल में शुक्रवार को जोधपुर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के अंतर्गत विशेष वातानुकूलित रेलगाड़ी को देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष रेलगाड़ी पाली और जवाई बांध होते हुए रामेश्वरम व मदुरई पहुंचेगी, जहां वरिष्ठ नागरिक पावन देवस्थलों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा में जोधपुर से 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए, जबकि पाली से 200 और जवाई बांध से 126 श्रद्धालु इस आध्यात्मिक सफर से जुड़े।

    इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि वृद्धावस्था में देवदर्शन का अवसर मिलना किसी जीवन सौभाग्य से कम नहीं है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री जी को ‘श्रवण पुत्र’ की उपमा देते हुए कहा कि वे बुजुर्गों की सेवा और सम्मान की भावना के साथ वातानुकूलित ट्रेन द्वारा सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का विशेष प्रबंध करवा रहे हैं।

    यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं में उल्लास और भक्ति का विशेष भाव देखने को मिला। भावविभोर होकर वे रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना हुए और मुख्यमंत्री जी सहित राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221296_HomePage_7d4bfb07-cfb3-43a4-8ff8-a2b6a4bbfebb.jpeg

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर के नॉलेज सिटी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह -2025 में शिरकत कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय शर्मा ने अपने प्रतिदिन के पौधारोपण के संकल्प के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    संजय शर्मा ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर उपस्थितजन को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नहीं, बल्कि हमें जीने की राह दिखाता है। हमारे जीवन में मां के बाद गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है, विद्यालय में गुरु ज्ञान के साथ-साथ अभिभावक के रूप में बच्चों का संरक्षण करते हैं। गुरुजन कुंभकार की तरह बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा प्रणाली का सहयोग देने एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए भामाशाहों को धन्यवाद दिया। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड मां के नाम‘ आह्वान से प्ररेणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विगत वर्ष सम्पूर्ण राजस्थान में 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाए गए। इस वर्ष प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिसको पूरा करते हुए अब तक 11 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान ऐप पर मय फोटो अपलोड किए गए हैं।

    वन राज्य मंत्री ने कहा कि पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, शिक्षा विभाग द्वारा जिले में पौधारोपण के 13 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर अब तक करीब 21 लाख पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान ऐप पर मय फोटो अपलोड किए हैं। लगाए गए पौधों का संरक्षण कर हम प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दे सकतें हैं।

    जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों सम्मानित किया। वहीं बिडला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के शिक्षक श्री छगनलाल शर्मा एवं श्री मदन लाल यादव को सम्मानित किया गया। 

    विद्युत निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की स्मारिका सारथी-2025 का किया विमोचन —

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने पुलिस अन्वेषण भवन मैरिज गार्डन में विद्युत निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के 15 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर संगठन की स्मारिका सारथी-2025 का विमोचन किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221305_HomePage_46376238-106c-4571-92f8-3d77984609fb.jpeg

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरित जोधपुर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वट का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। 

    भजनलाल शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक श्री अतुल भंसाली भी उपस्थित रहे। 

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत प्रदेशभर में मातृ वन की स्थापना की जा रही है। जोधपुर में मातृ वन के माध्यम से लालसागर वन खंड की पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित कर हरित क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 221308_HomePage_d92f1fac-53f5-42c4-8861-b770720aefbc.jpeg

    प्रभारी मंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावितों को त्वरित राहत देने के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को बूंदी जिले में अतिवृष्टि से उपजे हालातों और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिले में अब तक हुई मानसूनी वर्षा के आंकड़ों, अतिवृष्टि के कारण हुए विभिन्न प्रकार के नुकसान, और आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से आकाशीय बिजली गिरने तथा पानी में डूबने से हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा स्वीकृत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राहत का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।

    प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए सरकारी भवनों, विशेषकर स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने एसडीआरएफ  के नियमों के तहत विभिन्न विभागों से प्राप्त मरम्मत प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन भवनों की मरम्मत का कार्य शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएं, ताकि आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

    किसानों की पीड़ा को समझते हुए, प्रभारी मंत्री ने बैठक का मुख्य फोकस फसल खराबे पर रखा। उन्होंने कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खराब हुई फसलों की गिरदावरी का कार्य अविलंब पूरा करवाया जाएं। उन्होंने कहा, "किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस आपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। यह सुनिश्चित करें कि गिरदावरी पूरी पारदर्शिता के साथ और समय पर हों, ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाया जा सकें।"

    बैठक में ने प्रभारी मंत्री को जिले की समग्र स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने एसडीआरएफ के तहत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों और उन पर की जा रही कार्यवाही का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal