12/08/25

मानव साहस और दृढ संकल्प की महान कहानी है भारत का स्वतंत्रता संग्राम

एन.एस.बाछल, 12 अगस्त, जयपुर।

भारत की आजादी की अमर गाथा को दिल छू लेने वाले शब्दों में संजोती पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का मंगलवार को यहां सिविल लाईन्स स्थित राजकीय निवास पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विमोचन किया। जोगाराम पटेल ने पुस्तक की लेखिका एवं एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. (स्वायत्त) महावि‌द्यालय, जयपुर में इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ.श्वेता शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम मानव साहस और दृढ संकल्प की महान कहानी है। उन्होंने कहा कि यह संग्राम स्वतंत्रता की भावना, एकता की शक्ति और अमूल्य बलिदान की गाथा है। यह संग्राम उस संघर्ष की कहानी है, जिसमें साधारण लोगों ने डटकर मातृभूमि को आजाद करने के सपने को साकार किया। श्री पटेल ने कहा कि इण्डियाज नेशनल मूवमेंट पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मरणीय यात्रा है।

पुस्तक की लेखिका डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि यह रचना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 के विभाजन तक की प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों और बलिदानों को सरल, जीवंत और प्रेरक शब्दों में पिरोती है। इस पुस्तक का उ‌द्देश्य पाठकों-विशेषकर युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति गर्व, आज़ादी की कीमत का एहसास और राष्ट्र के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाना है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, विदेशी छोड़े तभी मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था

Next

डबल इंजन की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ले रही लगातार निर्णय